Skip to content
Osho

Jas Panihar Dhare Sir Gagar #11

10 February 1978 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

गांठ परी पिया बोले न हमसे।

 
 

A knot has formed, the Beloved will not speak to me.

प्रेम के मार्ग पर प्रेम भी है और उससे भी ज्यादा प्रीतिकर भक्त और भगवान के बीच झगड़ा है। जहां प्रेम है वहां झगड़ा भी है। शत्रु ही नहीं लड़ते, मित्र भी लड़ते हैं।

On the path of love there is Love—and dearer still, the quarrel between devotee and Divine. Where love is, quarrel is also. Not only enemies fight; friends fight as well.

लड़ाई हर हाल में बुरी नहीं होती। शांति भी हर हाल में भली नहीं होती। शत्रुओं के बीच शांति भी कुरूप होती है, मित्रों के बीच झगड़ा भी प्यारा होता है, सुंदर होता है।

Fighting is not ugly in every case. Nor is peace always beautiful. Peace among enemies can be hideous; a quarrel between friends can be sweet, can be beautiful.

प्रेमी का लड़ना प्रेम का अनिवार्य अंग है। मनस्विद कहते हैं, जो प्रेमी लड़ना बंद कर दें, समझना कि प्रेम समाप्त हो गया। जब तक प्रेमी लड़ते रहते हैं, तब तक समझना कि प्रेम जारी है।

A lover’s fighting is an essential limb of love. The wise say: when lovers cease to fight, know that love has died. As long as they still clash, understand that love continues.

और हर लड़ाई प्रेम को एक नई ऊंचाई पर ले आती है। एक नया आयाम, एक नया आकाश खुल जाता है। हर लड़ाई के बाद प्रेम फिर ताजा हो जाता है, नया हो जाता है, पुनरुज्जीवित हो जाता है। लड़ाई धूल को झाड़ देती है। दर्पण फिर ताजा हो जाता है। इसलिए प्रेमी लड़ाई का रस जानते हैं।

And each fight carries love to a new height. A new dimension, a new sky opens. After every quarrel love is refreshed, renewed, revived. Fighting shakes off the dust; the mirror gleams again. Lovers know the savor of the quarrel.

और भक्त और भगवान तो प्रेम की अंतिम घटना है; आत्यंतिक। उसके पार तो फिर और कोई प्रेम नहीं है। वहां झगड़ा भी बड़े अपूर्व रूप में प्रकट होता है।

And the devotee and the Divine—this is the final drama of love; ultimate. Beyond it there is no love left. There the quarrel shows itself in a most extraordinary form.

 

A knot has formed, the Beloved will not speak to me.

गांठ परी पिया बोले न हमसे।

धनी धरमदास कहते हैं: बड़ी गांठ पड़ गई है, बड़ा झगड़ा हो गया है, बड़ा मनमुटाव हो गया है। परमात्मा हमसे बोल नहीं रहा है। पीठ किए खड़ा है। रूठ गया है। रूठने के इस तत्व को ठीक से समझो।

Dhani Dharamdas says: A great knot has formed, a great quarrel has erupted, a deep estrangement. Paramatma is not speaking to me. He stands turned away. He is sulking. Understand this element of sulking rightly.

तेरे लड़ने में खुला मुझपे तेरे इश्क का हाल

तुझे इतनी थी मोहब्बत, मुझे मालूम न था

‘In your fighting, the state of your love became clear to me— I never knew you loved me so much.’

लड़ता ही कौन है? लड़ने योग्य कोई समझता ही कब है? इतनी झंझट कोई लेता कब है? जब प्रेम की गहराई होती है। तुम क्रोधित भी होते हो तो इसीलिए न, कि प्रेम किया! तुम अपने बेटे पर क्रोधित हो जाते हो; हर किसी पर तो नहीं। बेटे को चाहा है इसलिए।

Who even bothers to fight? Who thinks another worthy of fighting? Who takes such trouble—except where love is deep? Even your anger is only because you love. You scold your son; you do not scold just anyone. Because you have cherished the son.

पश्चिम में एक हवा चली पिछले तीस-चालीस वर्षों में। उसके बड़े दुष्परिणाम हुए। कुछ विचारकों ने समझाना शुरू किया कि अपने बच्चों पर नाराज नहीं होना चाहिए। और यह बात जंचती है कि बच्चों पर नाराज नहीं होना चाहिए। क्योंकि नाराजगी घाव बना देगी। यह नाराजगी का एक पहलू है। नाराजगी जरूर घाव बनाती है अगर ठंडी हो। नाराजगी अगर उष्ण हो तो तो घाव नहीं बनाती, फूल खिलाती है।

In the West, a wind has blown these last thirty or forty years, and its consequences have been grave. Some thinkers began teaching: one should never be angry with one’s children. And it sounds right—anger should not be shown to children, for anger can wound. This is one face of anger. Anger does indeed wound—if it is cold. If anger is warm, ardent, it does not wound; it makes flowers bloom.

यह बात तर्क से ठीक मालूम हुई और पश्चिम में मां-बाप ने बच्चों पर नाराज होना बंद कर दिया। उसके बड़े दुष्परिणाम हुए। जब नाराजगी चली गई तो प्रेम भी चला गया। एक उपेक्षा आ गई। ठीक है, जिसको जो करना हो, करे। जिसको जो होना हो, हो जाए। नाराजगी के मरने के साथ पश्चिम में प्रेम मर गया। मां-बाप और बच्चों का संबंध दूर का हो गया।

The idea seemed logical, and in the West parents stopped getting angry with their children. The outcome was disastrous. When anger disappeared, love went with it. Indifference entered. ‘All right, let him do what he wants. Let her become whatever she becomes.’ As anger died, love died in the West. The relationship between parents and children grew distant.

जिस बाप ने अपने बेटे को कभी मारा नहीं वह बेटा अपने बाप को कभी क्षमा नहीं कर पाएगा। लेकिन क्रोध होना चाहिए उष्ण, जीवंत; ठंडा नहीं। ठंडा क्रोध खतरनाक है।

The father who never once struck his son—the son will never be able to forgive that father. But anger should be warm, alive; not cold. Cold anger is dangerous.

इसे समझना। दुनिया में सदा कहा गया है, क्रोध खतरनाक है, मैं तुमसे कहता हूं, ठंडा क्रोध खतरनाक है, गर्म क्रोध खतरनाक नहीं है। ठंडे क्रोध का अर्थ होता है, उपेक्षा से मारा, उपेक्षा से चोट की। ठंडे क्रोध का अर्थ है, क्रोध में प्रेम की कोई आभा नहीं थी। क्रोध में प्रेम की कोई भनक नहीं थी। क्रोध प्रेमशून्य था।

Understand this. The world has always said: anger is dangerous. I tell you: cold anger is dangerous; warm anger is not. Cold anger means: you attacked with indifference, you hurt through neglect. Cold anger means: there was no aura of love in the anger, no fragrance of love. Anger was loveless.

घृणा, उपेक्षा, इनसे भी क्रोध होता है लेकिन तब क्रोध में सौंदर्य नहीं होता, कुरूपता होती है। प्रेम भी क्रुद्ध होता है; होगा ही। जिसने तुम्हें चाहा है, जिसने तुम्हारे सौभाग्य की कामना की है, तुम्हें गलत जाते देख कर कभी वह रुष्ट भी होगा। अगर उसने चाहा है तो वह इतना भी करेगा; इतनी झंझट भी लेगा।

Hatred, neglect—through them too anger comes, but then anger has no beauty, only ugliness. Love too becomes incensed—and must be. The one who has cherished you, who has desired your good fortune—seeing you go astray, he will at times be displeased. If he truly loves, he will go to that length too, take on that much trouble.

पश्चिम में मां-बाप और बच्चों की पीढ़ी में जो फासला पैदा हो गया है--जनरेशन गैप, जो पीढ़ियों का दुराव पैदा हुआ उसके पीछे यह गलत धारणा थी कि मां-बाप अपने बच्चों पर क्रोध करें ही नहीं। और आदमी की यह आदत है, जब वह किसी एक बात को पकड़ लेता है तो उसकी अतिशयोक्ति तक चला जाता है, उसके तार्किक अंत तक चला जाता है।

In the West, between parents and children a distance, a ‘generation gap,’ was created—behind it lay this mistaken notion that parents must never be angry. And man has this habit: once he catches hold of an idea he pushes it to extremity, to its logical end.

एक मनोवैज्ञानिक की कहानी मैंने सुनी है, एक स्त्री उसके पास आई है। वह अपने बेटे के संबंध में पूछ रही है क्योंकि बेटा बड़ी झंझटें पैदा कर रहा है। गलत काम कर रहा है, गलत रास्ते पकड़ रहा है, गलत आदतों में पड़ रहा है। और मनोवैज्ञानिक कहते हैं, क्रोध मत करना तो वह मनोवैज्ञानिक से सलाह लेने आई है कि अब मैं करूं क्या? मनोवैज्ञानिक कहता है, क्रोध तो करना ही मत। क्रोध के तो बड़े दुष्परिणाम होंगे। बच्चे के भीतर गांठें पड़ जाएंगी। वह विकृत हो जाएगा। फिर बड़े मानसिक रोग पैदा होंगे बाद में। क्रोध तो करना ही मत।

I heard a psychologist’s story. A woman came to him about her son because the boy was creating great trouble, taking wrong paths, falling into bad habits. The psychologist said, ‘Do not get angry.’ So she came for advice: what then should I do? He said, ‘Simply do not get angry. Anger has grave consequences; knots will form in the child, he will become distorted, later great mental illnesses will arise. Do not get angry at all.’

वह स्त्री भरोसा नहीं कर पाती। वह पूछती है, तुम्हारा बेटा है? तुम ईमानदारी से कह सकते हो कि तुमने कभी अपने बेटे पर क्रोध नहीं किया, या अपने बेटे पर कभी हाथ नहीं उठाया? वह मनोवैज्ञानिक कहता है, अगर सच ही पूछती हो तो सच यह है--ऐसे तो मैं अपने बेटे पर कभी हाथ नहीं उठाता लेकिन आत्म-रक्षा के लिए कभी-कभी उठाता हूं। आत्मरक्षा के लिए!

The woman could not trust this. She asked, ‘Do you have a son? Can you honestly say you have never been angry with him, never raised your hand?’ The psychologist said, ‘If you must know the truth—the truth is, I never lift my hand against my son—except sometimes, in self-defense. In self-defense!’

प्रेम के साथ क्रोध भी महिमावान हो जाता है। यह कीमिया खयाल में रखना। प्रेम के साथ मिट्टी भी जुड़ जाए तो सोना हो जाती है। और अगर क्रोध को काट डाला तो तुम पाओगे, तुमने पंख काट डाले प्रेम के। जो आदमी क्रोध नहीं कर सकता वह आदमी प्रेम भी नहीं कर सकता।

In love even anger becomes glorified. Remember this alchemy: even soil joined with love turns to gold. But if you cut anger off, you will find you have severed love’s wings. The man who cannot be angry cannot love either.

इसलिए तो तुम्हारे तथाकथित साधु-संत प्रेम शून्य हो जाते हैं। क्योंकि उन्होंने सारी चेष्टा यही की है कि क्रोध न हो पाए। बस किसी तरह क्रोध को रोक लेना है। क्रोध तो रुक गया, साथ ही प्रेम भी रुक गया। कांटे तो नहीं ऊगते अब उनके बगीचे में लेकिन फूल भी नहीं ऊगते। यह कोई सौदा हुआ? कांटों की वजह से फूल न ऊगें, यह कोई समझदारी हुई? हजार कांटे ऊगें, अगर एक फूल भी निकल आता है तो झंझट उठाने जैसी है।

This is why your so-called saints turn loveless. Because all their effort has been that anger should not happen—somehow to repress it. Anger is repressed; love is repressed along with it. In their garden, thorns no longer grow—but flowers do not grow either. What kind of bargain is this? Because of a few thorns, you forsake flowers—is this wisdom? Let a thousand thorns grow; if even one flower blossoms, the trouble is worth it.

और इसका परम रूप प्रकट होता है भक्त और भगवान के बीच क्योंकि वहां प्रेम की आखिरी ऊंचाई है, आखिरी गहराई है। वहां भी झगड़ा उठता है--कभी भगवान की तरफ से, कभी भक्त की तरफ से।

And its supreme form appears between the devotee and Bhagwan, because there love reaches its last height, its last depth. There too quarrels arise—sometimes from the side of God, sometimes from the side of the devotee.

गैर को जामे-शराब और हमें साफ जबाब?

याद रह जाएगी साकी यह इनायत तेरी

‘Wine for the stranger, a curt refusal for me? Saqi, this favor of yours will not be forgotten.’

कभी भक्त को लगता है कि सब तरफ बरसा रहे हो, एक मुझे ही तरसा रहे हो?

Sometimes the devotee feels: you shower everywhere, and only I am left thirsty?

गैर को जामे-शराब और हमें साफ जबाब?

याद रह जाएगी साकी यह इनायत तेरी

‘Wine for the stranger, a curt refusal for me? Saqi, this favor of yours will not be forgotten.’

भूलेंगे नहीं, भूल नहीं पाएंगे यह बात।

We shall not forget—we cannot forget this.

बजाहिर मेरे लब हैं खामोश

लेकिन बड़ा शोर है मेरी तनहाइयों में

‘Outwardly my lips are silent, but there is a great clamor in the solitudes within.’

भक्त कहता है, चाहे कहूं और चाहे न कहूं; चाहे चुप रह जाऊं; अशोभन है यह सोच कर चुप रह जाऊं, तुम से क्या लड़ना यह सोचकर कुछ न कहूं--

The devotee says: whether I speak or not, whether I remain silent—thinking it unseemly to quarrel with you, to say nothing—

बजाहिर मेरे लब हैं खामोश

लेकिन बड़ा शोर है मेरी तनहाइयों में

‘Outwardly my lips are silent, but there is a great clamor in the solitudes within.’

लेकिन मेरे अंतस से पूछो, वहां बड़ी नाराजगियां हैं, बड़ा शोर है।

Ask my depths—there are great displeasures there, a great tumult.

यह स्वाभाविक है। क्योंकि भक्त की आकांक्षा क्या है, अभीप्सा क्या है? कि परमात्मा उसके दिल में बसे। और यह बड़ी मुश्किल से हो पाता है और कभी-कभी हो पाता है। और क्षण भर को होता है, फिर-फिर चूक जाता है। इतनी अभीप्सा कि सब दांव पर लगा दिया है। और बस कभी-कभी किरण मिलती है और वह भी पकड़ पाए इसके पहले खो जाती है। झलक मिलती है। झरोखा खुलता है और बंद हो जाता है। नाराज न हो तो क्या करे?

This is natural. For what is the devotee’s longing, his ardent thirst? That Paramatma dwell in his heart. And this happens with great difficulty, sometimes only sometimes. For a fleeting moment it happens—and again is missed. Such longing, that everything has been staked upon it. And only now and then a ray comes—and before it can be grasped, it is gone. A glimpse appears; a window opens—and closes. If he does not grow angry, what should he do?

मेरे पल्लू में रहो, मेरी निगाहों में फिरो

मैं इसी बात की रखता हूं तमन्ना दिल में

‘Stay tucked into my scarf’s fold, revolve within my gaze— This alone is the longing I hold in my heart.’

जितनी बड़ी तमन्ना, जितनी बड़ी अभीप्सा, उतने ही विषाद के क्षण भी होंगे। सांसारिक आदमी क्या खाक विषाद जानेगा। उसने पाना ही चाहा क्षुद्र को है, न भी मिला तो उसका विषाद भी क्षुद्र होगा। धन पाने वाले को धन न मिला तो विषाद बहुत बड़ा नहीं हो सकता। पद पाने वाले को पद नहीं मिला तो विषाद क्या बड़ा होगा? जिसे पाने चले थे वही छोटा था। दो कौड़ी की चीज पाते तो कोई आनंद नहीं होने वाला था; नहीं पाई तो कोई विषाद नहीं हो जाएगा।

The greater the longing, the greater the ardor, the deeper the moments of desolation too. What does a worldly man know of desolation? He has only desired the petty; even if he does not get it, his desolation will be petty. One who seeks wealth and fails—how vast can his desolation be? One who seeks office and misses—will his grief be great? That which he went to gain was small; had he gained it there would have been no great bliss; if he has not, there will be no great grief.

लेकिन जो परमात्मा को पाने चला है उसकी कठिनाई समझना; उसके रास्ते के उपद्रव समझना। उसका अभियान बड़ा है। और जितने ऊंचे शिखर पर चढ़ोगे उतने ही गिरने का डर भी है। गिरे तो बड़ी खाइयों में गिरोगे। सपाट जमीन पर चलने वाले खाइयों में नहीं गिरते। वे तो शिखरों पर चढ़ने वाले गिरते हैं।

But one who goes to attain Paramatma—understand his difficulty, the turbulence of his road. His quest is immense. And the higher the peak you climb, the greater the fear of falling. If you fall, you fall into deep chasms. Those who walk the plain do not fall into abysses; only climbers of the summits fall.

तो भक्त ऊंचाइयां जानता है और नीचाइयां जानता है। भक्त कभी-कभी स्वर्ग को छू लेता है और कभी-कभी नरक में गिर जाता है। तुमने तो सिर्फ स्वर्ग और नरक शब्द सुने हैं। न तुमने कभी स्वर्ग को छुआ है और न कभी तुमने नरक को जाना है। ये शब्द तुम्हारे लिए कोरे शब्द हैं, भाषाकोश में लिखे हैं। भक्त इनका अनुभव करता है। अभी क्षण भर पहले स्वर्ग में उड़ा जाता था और क्षणभर बाद नरक के गहरे अंधेरे में पड़ जाता है। तुम उसकी पीड़ा समझो। और जिसने स्वर्ग का स्वाद जाना हो उसे नरक कितना कष्टपूर्ण हो जाता है।

So the devotee knows heights and he knows depths. Sometimes he touches heaven, sometimes he plummets into hell. You have only heard the words ‘heaven’ and ‘hell.’ You have never touched heaven, never known hell. For you they are bare words, printed in dictionaries. The devotee experiences them. A moment ago he was soaring in heaven; a moment later he is in hell’s deep darkness. Feel his anguish. And the one who has tasted heaven—how tormenting becomes hell for him.

तुम तो दुख में ही जी रहे हो। तुम्हें सुख की तो कभी कोई अनुभूति नहीं हुई है। इसलिए तुम दुख से आदी हो गए हो। तुम दुख के साथ राजी हो गए हो। दुख तुम्हें काटता भी नहीं है। तुम तो दुख को जिंदगी समझ लिए हो। तुम तो कहते हो, यही जिंदगी है। और कोई जिंदगी होती कहां है?

You live in suffering; you have never known joy. So you are habituated to sorrow, reconciled to it. Sorrow scarcely pricks you now. You have taken sorrow to be life. You say, ‘This is life; what other life is there?’

लेकिन जो उड़ा आकाश में और जिसने जाना कि उड़ान संभव है और जमीन बहुत पीछे छूट जाती है। और जिसने खुले आकाश का स्वातंत्र्य देखा, और जिसने चांद-तारों से क्षण भर को सही बातचीत की, वह जब जमीन पर वापस गिरता है, तुम उसकी पीड़ा न समझ पाओगे।

कदम फलक ही पर अहले तलक के पड़ते हैं

दयारे-इश्क में कोसों जमीं नहीं मिलती

But one who has flown in the sky, who has known that flight is possible, that the earth falls far behind—one who has seen the freedom of open sky, who for a moment has conversed with moon and stars—when he falls back to earth, you cannot fathom his pain.

आकाश पर पैर पड़ने लगते हैं। दयारे-इश्क में--उस प्रेम के रास्ते पर--कदम फलक ही पर अहले तलक के पड़ते हैं।

‘Feet tread the firmament for lovers of the path; In the realm of love, miles of earth are nowhere to be found.’

The lovers’ feet begin to fall upon the sky—

 

‘In the realm of love, miles of earth are nowhere to be found.’

प्रेमियों के पैर आकाश पर पड़ने लगते हैं।

दयारे-इश्क में कोसों जमीं नहीं मिलती

लेकिन जब फिर मिलती है तो उस पीड़ा का तुम सिर्फ अनुमान ही कर सकोगे। उसी पीड़ा में भक्त नाराज होता है। उसी पीड़ा में कभी पूजा का थाल फेंक देता है। कभी आरती के दीये बुझा देता है। कभी मंदिर के द्वार बंद कर देता है।

But when earth returns, you can only imagine that ache. In that very ache, the devotee grows displeased. In that ache, sometimes he flings the plate of worship aside, blows out the lamps of aarti, shuts the temple doors.

रामकृष्ण के साथ निरंतर ऐसा होता था। कभी पूजा करते तो करते ही रहते। सुबह आई, कब सांझ हो गई, पता न चलता। और कभी दो-चार दिन के लिए पट बंद हो जाते तो मंदिर के खुलते ही नहीं।

With Ramakrishna this happened again and again. Sometimes when he worshiped, he kept worshiping—morning came, and who knows when evening fell; and sometimes for two or four days the shutters remained closed, the temple unopened.

मंदिर जो कमेटी चलाती थी उसको खबर लगी। रामकृष्ण को तो नौकरी पर रखा था। यह तो संयोग की बात थी कि रामकृष्ण जैसा आदमी मिल गया था। संयोग भी कहना नहीं चाहिए। दक्षिणेश्वर का मंदिर बनाया था एक महिला ने जो शूद्र थी। शूद्र का मंदिर था.धनी थी बहुत--रानी रासमणी। रानी का ओहदा था लेकिन शूद्र थी। तो कोई ब्राह्मण राजी नहीं होता था उसके मंदिर में पूजा करने को। कौन राजी हो शूद्र के मंदिर में पूजा करने को? शूद्र के मंदिर में तो भगवान भी शूद्र हो जाता है न! मंदिरों पर निर्भर है। ब्राह्मणों के मंदिर में भगवान ब्राह्मण होता है, शूद्रों के मंदिर में भगवान शूद्र हो जाता है। तुम्हारे साथ भगवान की भी तुम फजीहत करवाते हो।

The temple was run by a committee; they had employed Ramakrishna as priest. It was a coincidence that a man like Ramakrishna was found—no, not a coincidence: the temple at Dakshineshwar had been built by a woman who was a Shudra—very wealthy—Rani Rasmani. She had the title of ‘Rani,’ but she was Shudra. No Brahmin would agree to serve as priest in her temple. Who would consent to worship in a Shudra’s temple? In a Shudra’s temple even God becomes Shudra! Gods depend on temples. In Brahmin temples, God is a Brahmin; in Shudra temples, God becomes Shudra. You make a mockery of God along with yourselves.

मैं जबलपुर बहुत वर्षों तक रहा। वहां गणेश-उत्सव पर गणेश का जुलूस निकलता है। सब मोहल्लों में गणेश की झांकियां रखी जाती हैं, फिर सारे मोहल्लों के अलग-अलग लोग अपनी-अपनी झांकियां लेकर, फिर विशाल यात्रा में सम्मिलित होते हैं। वहां नियम है, पहले ब्राह्मणों के मोहल्ले का गणेश होता है, फिर दूसरा मोहल्ला, फिर तीसरा, फिर ऐसा.आखिर में चमारों के मोहल्ले का गणेश होता है।

I lived many years in Jabalpur. During Ganesh festival, a procession is taken out. Every neighborhood prepares its own tableau of Ganesh; then all join the great procession. There is a rule: first comes the Brahmins’ neighborhood Ganesh, then the second, then the third… and last comes the Chamars’ neighborhood Ganesh.

एक बार ऐसा हुआ कि ब्राह्मणों के गणेश को आने में जरा देर हो गई। ब्राह्मणों का ही गणेश है! कोई ऐसी जल्दी भी क्या है? उनकी तो ठेकेदारी है। लेकिन जुलूस को निकालने में देर थी, इतनी देर नहीं की जा सकती थी, सांझ तक जुलूस पूरा होना चाहिए। तो जो पहले आ गया.चमारों के गणेश पहले आ गए थे तो चमारों के गणेश आगे हो गए। जब ब्राह्मणों के गणेश आए तो ब्राह्मणों ने जुलूस रुकवा दिया और कहा, हटाओ चमारों के गणेश को पीछे। गणेश चमार हो गए चमारों के साथ!

Once it so happened that the Brahmins’ Ganesh was late. A Brahmin’s Ganesh—what hurry could there be? They are the contractors of ritual. But the procession could not be delayed; it had to finish by evening. The Chamars’ Ganesh had arrived first, so he went ahead. When the Brahmins’ Ganesh arrived, the Brahmins stopped the procession and said, ‘Move the Chamars’ Ganesh to the rear.’ Ganesh had become Chamar with the Chamars!

तो रासमणी ने जब मंदिर बनाया तो शूद्र का मंदिर था, कौन ब्राह्मण पूजा के लिए राजी हो? कोई असली ब्राह्मण ही राजी हो सकता था। रामकृष्ण राजी हो गए। रामकृष्ण पुजारी थे दक्षिणेश्वर में। अठारह रुपये महीना उनकी कुल तनख्वाह थी। उन दिनों लेकिन अठारह रुपये बहुत थे।

When Rani Rasmani built the temple, being a Shudra, what Brahmin would agree to worship? Only a true Brahmin could. Ramakrishna agreed. He was the priest at Dakshineshwar. His salary was eighteen rupees a month—then a substantial sum.

जब रानी रासमणी को खबर लगी और कमेटी को पता चला कि यह तो कुछ अजीब सा आदमी है, कुछ पागल सा आदमी है। कभी करता है पूजा तो दिन भर करता है। दिन भर करने को कहा किसने? एक घड़ी भर सुबह कर ली, घड़ी भर शाम कर दी, बस ठीक है। उपचार पूरा हो गया। यह कभी करता है तो सुबह से सांझ हो जाती है, रात भी हो जाती है। ऐसी भी खबरें आई हैं कि कभी-कभी रात-रात भर भी करता है, सोता ही नहीं। करता ही रहता है। कोई देखने वाला भी नहीं रहता और यह अकेला ही नाचता रहता है। और कभी-कभी दो-चार दिन के लिए दरवाजे पर ताला मार देता है।

When Rani Rasmani and the committee learned, they said, ‘This is a strange man, a little mad. Sometimes he worships the entire day. Who told him to worship all day? Do it an hour in the morning, an hour in the evening—that completes the form. Sometimes, they reported, he worships from morning till evening, and even through the night. There are reports that sometimes he continues all night, never sleeping, dancing alone even when nobody is there to watch. And sometimes, for a couple of days, he locks the door.’

पूछा बुला कर रामकृष्ण को। रामकृष्ण ने कहा: कभी-कभी झगड़ा हो जाता है इसलिए दरवाजा बंद कर देता हूं कि अब रहो! बैठे रहो भीतर! अब न कोई आएगा पूजा को, न कोई करेगा प्रार्थना। नाराज हो जाता हूं, रूठ जाता हूं। कभी-कभी वह भी रूठ जाते हैं। तो मैं पूजा करता हूं सुबह से सांझ तक और एक बार उन ओंठों पर मुस्कुराहट नहीं आती। नाचता ही रहता हूं, नाचता ही रहता हूं। वे भी रूठ जाते हैं तो मैं भी रूठ जाता हूं। ऐसा कभी-कभी झगड़ा हो जाता है।

They called Ramakrishna and asked. He said: ‘Sometimes there is a quarrel; so I shut the door and say—Now stay there! Sit inside! Now no one will come to worship, no one will pray. I am displeased, I sulk. Sometimes He also sulks. Then I worship from morning till evening—yet not once does a smile come to those lips. I go on dancing, dancing. When He sulks, I sulk also. Sometimes such quarrels arise.’

यह तो कभी सुना नहीं था लोगों ने। उन्होंने कहा: तुम कहते क्या हो? पूजा तो नियम से रोज होनी चाहिए। तो रामकृष्ण ने कहा: नियम से पूजा करवानी हो तो किसी और को रख लो। पूजा तो भाव से होगी, नियम से नहीं होगी।

People had never heard such a thing. ‘What are you saying?’ they asked. ‘Worship should be performed regularly.’ Ramakrishna replied: ‘If you want worship done by rule, employ another. Worship will happen out of feeling, not out of rule.’

इसको खयाल में रखना। जो पूजा भाव से करता है वह कभी-कभी नाराज भी हो जाएगा। वह कहेगा, बैठे रहो। आज स्नान नहीं करवाएंगे। आज खड़े ही रहो। आज सुलाएंगे नहीं झूले में, बहुत हो गया झूला झुलाते।

Keep this in mind. One who worships out of feeling will at times be annoyed. He will say, ‘Sit there! Today no bath will be given. Stand! Today you will not be rocked to sleep—enough of the cradle.’

यह जब भाव से उठता है तो इसमें रस है। इसमें अपूर्व रस है। जब यह भाव से उठता है तो यही पूजा है। इससे गहरी और पूजा क्या होगी? दूसरी तरफ भी यह बात इसी तरह घटती है। यह आग दोनों तरफ लगती है।

When it arises out of feeling, there is rasa—juice—in it; an incomparable rasa. When it arises out of feeling, that alone is true worship. And on the other side too, it happens the same way; this fire kindles from both ends.

 

A knot has formed, the Beloved will not speak to me.

गांठ परी पिया बोले न हमसे।

धनी धरमदास कह रहे हैं, बड़ी गांठ पड़ गई है। झगड़ा जरा बढ़ गया है। प्यारा बोलता नहीं, पीठ किए खड़ा है।

Dhani Dharamdas says: A big knot has formed; the quarrel has grown. The Beloved does not speak; He stands with His back to me.

मेरे रोने पे दुनिया हंस रही है

मुझे हंसने पे रोना आ रहा है

‘The world laughs when I weep; When I laugh, tears come into my eyes.’

भक्त जब रोता है तो दुनिया हंसती है। दुनिया की समझ में नहीं आती यह क्या बात हो रही है? यह किससे बात हो रही है? तुमने रामकृष्ण को देखा होता काली के सामने खड़े होकर बात करते तो तुम चौंकते। तुम ज्यादा से ज्यादा यही कह सकते थे कि आदमी पागल है। मनोवैज्ञानिक यही कहेंगे, दिमाग खराब हो गया है। रुग्ण-चित्त की दशा है, हिस्टेरिकल है। क्योंकि तुम भीतर के तत्व को तो पकड़ नहीं पाओगे। तुम हंसते।

When the devotee weeps, the world laughs. They cannot comprehend what is happening, to whom is he speaking? Had you seen Ramakrishna talking before Kali you would have been startled. At most you could have said: the man is mad. The psychologist will say: his mind is deranged, a neurotic state, hysterical. You cannot grasp the inner element; you laugh.

मेरे रोने पे दुनिया हंस रही है

मुझे हंसने पे रोना आ रहा है

‘The world laughs when I weep; When I laugh, tears come into my eyes.’

और भक्त तुम्हें हंसते देख कर और रोता है। यह देख कर रोता है कि तुम्हें कुछ भी पता नहीं है। तुम बीच में खड़े हो परमात्मा के और तुम्हें पता नहीं है। तुम सागर की मछली जैसे हो। सागर में हो और सागर का पता नहीं है।

Seeing you laugh, the devotee weeps all the more. He weeps seeing that you know nothing. You stand between him and Paramatma and you know it not. You are like fish in the ocean—living in the ocean, knowing nothing of the ocean.

इधर झगड़ा भी होता है, राह भी देखी जाती है। झगड़ा भी होता है, शिकायत भी की जाती है।

Here there is quarrel—and there is waiting too. There is complaint—and there is yearning.

किसी रात आ जाएं वह चुपके-चुपके

कब आएगी वह इत्तेफाक की रात?

‘Perhaps one night, he may come—quietly, secretly… When will that night of chance arrive?’

आते दिखाई नहीं पड़ता परमात्मा। पुकार है, प्रार्थना है, प्यास है। और उसकी तरफ से कोई उत्तर नहीं, कोई प्रतिसंवाद नहीं।

Paramatma does not appear to be coming. There is call, prayer, thirst—and from His side no answer, no response.

बंदा परवर, मैं वह बंदा हूं कि बहरे-बंदगी

जिसके आगे सर झुका दूंगा, खुदा हो जाएगा

‘O Fosterer of bondsmen, I am that slave whose very servitude is deaf. Whosoever I bow my head before—becomes God.’

तुम अपनी अकड़ में बैठे रहो। मैं जिसके सामने सिर झुका दूंगा, खुदा हो जाएगा।

‘Remain stuck in your pride. The one before whom I bow—becomes God.’

मिलन के क्षण भी होते हैं--

There are moments of union too—

कहके यह और कुछ कहा न गया

कि मुझे आपसे शिकायत है

‘Saying this, I could say nothing more: I have a complaint against you.’

वे घड़ियां भी आ जाती हैं जब आमना-सामना होता है।

Those hours do arrive when there is face-to-face.

इन बातों का तर्क से कोई भी संबंध नहीं है। तर्क से सोचा तो चूके। ये बातें अतर्क्य हैं। थोड़ा अनुभव, थोड़ा सजाओ पूजा का थाल। थोड़े दीये जलाओ, कभी-कभी डूबो, रोओ, मुस्कुराओ। कभी अनंत के साथ बांधो अपनी गांठ। सगाई ही करनी हो तो उससे ही करनी चाहिए। सात फेरे डालने हों तो उसी से डालने चाहिए। और सब विवाह झूठे हैं, कामचलाऊ हैं। विवाह तो उससे हो जाए, तो ही तुम्हारे जीवन में पहली दफा शाश्वत की थोड़ी सी धुन उठनी शुरू होगी। तो ही तुम्हारी वीणा छिड़ेगी। तुम्हारे भीतर सोया हुआ नाद जगेगा।

These matters have nothing to do with logic. If you think through logic, you will miss. They are trans-logical. Taste a little—arrange a plate for worship; light a few lamps; sometimes drown, weep, smile. Sometimes tie a knot with the Infinite. If you must be betrothed, be betrothed only to That. If you must take seven rounds, take them only with That. All other marriages are false, expedient. If you wed That, only then will the melody of the Eternal begin to hum for the first time in your life; then will your veena be played; then will the sleeping nada within awaken.

भक्त कहता है: मान लो तुमसे रूठ जाए कोई

तुम भला किस तरह मनाओगे?

तुम्हीं से पूछते हैं!

The devotee says: ‘Suppose someone is peeved with you— How will you make him up? I ask you only!’

मान लो तुमसे रूठ जाए कोई

तुम भला किस तरह मनाओगे?

‘Suppose someone is peeved with you— How will you placate him?’

कभी डरता भी है।

Sometimes he fears—

और बिगड़ जाए न कहीं

 
 

‘What if, in making up what is broken, I break it the more?’

बिगड़ी बात बनाने से

ऐसे सब मौसम आते हैं। सब भाव-भंगिमाएं उठती हैं। भक्ति का शास्त्र विराट है। ज्ञान का शास्त्र एकांगी है, भक्ति का शास्त्र अनेकांगी है; उसके बहुत पहलू हैं।

All such seasons come. All bhavas, all gestures of the heart arise. The shastra of bhakti is vast. The shastra of jnana is one-sided; the shastra of bhakti is many-sided; it has many facets.

बुद्धि तो एक ही चाल जानती है--तर्क की चाल। हृदय और बहुत चालें जानता है। उड़ना भी जानता है, छलांग लगाना भी जानता है। अंधेरे में रोशनी पैदा करने की कला हृदय को आती है। जहर से अमृत बना लेने की रसायन हृदय को आती है।

Intellect knows only one gait—the gait of argument. The heart knows many gaits. It knows how to fly, how to leap. It knows the art of bringing light into the dark. It knows the alchemy of turning poison into nectar.

ये थोड़े से दिन, जो हमने धरमदास के साथ बिताए, बड़े प्यारे थे। यह यात्रा मधुर थी। धनी धरमदास जैसा मार्गदर्शक मिले और यात्रा प्यारी न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। लेकिन इसमें वे ही उतर पाए होंगे जिन्होंने अपनी बुद्धि को किनारे रख दिया होगा।

गांठ परी पिया बोले न हमसे।

These few days we have spent with Dharamdas—so sweet. The journey was honeyed. With a guide like Dhani Dharamdas the journey could not be otherwise. But only those will have descended into it who have set their intellect aside.

माल मुलुक कछु संग न जैहे, नाहक बैर कियो है जग से।

 

धनी धरमदास कहते हैं: अब मेरी समझ में आ रहा है कि मेरा प्यारा मुझसे क्यों रूठ गया है! इसीलिए रूठ गया है कि मैंने क्षुद्र बातों पर अपने प्रेम को लुटाया और लगाया। मेरे प्रेम में अपवित्रता है।

A knot has formed, the Beloved will not speak to me.

‘Wealth and dominion go with no one; in vain have I made enmity with the world.’

Dhani Dharamdas says: Now I begin to see why my Beloved has sulked with me! He has sulked because I squandered my love on the paltry, and entangled it there. There is impurity in my love.

 

‘Wealth and dominion go with no one…’

माल मुलुक कछु संग न जैहे,.

न तो धन जाएगा, न पद जाएगा, न प्रतिष्ठा जाएगी और इसी पर मैंने अपने प्रेम को लगाया। इसके संग-साथ मेरा प्रेम कलुषित हो गया है। मेरे प्रेम में फूलों की ताजगी नहीं है। मेरे प्रेम में पक्षियों के पंख नहीं हैं। मेरे प्रेम में सूरज के किरण की उष्मा नहीं है। क्षुद्र के साथ लगाया, क्षुद्र हो गया।

Neither wealth will go nor rank will go nor prestige will go—yet upon these I invested my love. In their company my love grew sullied. My love has no freshness of flowers, no wings of birds, no warmth of the sun’s ray. Bound to the mean, it became mean.

ध्यान रखना, यह प्रेम का सूत्र है बुनियादी--जिससे प्रेम लगाओगे, प्रेम वैसा ही हो जाएगा। और प्रेम नहीं वैसा हो जाएगा, तुम भी वैसे हो जाओगे, क्योंकि प्रेम तुम्हारी आत्मा है।

Remember, this is love’s fundamental sutra: whatsoever you fasten your love to, your love becomes like that—and not only your love, you too become like that, for love is your very Atman.

जिसने धन से प्रेम लगाया, तुम उसके चेहरे पर देखो। वही घिसा-पिटा भाव जैसा चलते-फिरते नोटों में हो जाता है, बहुत दिन चले-फिरे नोट में हो जाता है घिसा-पिटा रंग; वैसा उस आदमी के चेहरे पर हो जाता है। जैसी घिसते-घिसते रुपये में एक तरह की घिनौनी चमक आ जाती है ऐसी घिनौनी चमक उस आदमी के चेहरे पर आ जाती है, जो बस रुपये ही गिनता रहा। तुम जरा गौर से देखो।

He who has fastened love to wealth—look at his face. It wears the same worn look that old notes carry, rubbed thin by long handling; the same ugly sheen that comes on a coin from overuse settles upon his features. Look closely.

जो आदमी पद की ही यात्रा पर रहा है और दूसरों के कंधों पर पैर रख कर चढ़ने की जिसकी आदत है, जिसने आदमियों की सीढ़ियां बनाई हैं उसके चेहरे पर तुम कठोरता पाओगे, पथरीलापन पाओगे। वह हंसेगा भी तो भी उसकी हंसी झूठी मालूम पड़ेगी।

The man who has pursued rank, who climbs by placing his feet on others’ shoulders, who has made ladders of human beings—you will find hardness upon his face, stoniness. Even when he laughs, his laughter looks false.

राजनीतिज्ञ हंसते हैं, उनकी हंसी तुम देखते हो? कैसी झूठी मालूम पड़ती है! मोरार जी देसाई हंसते हैं, उनकी हंसी देखते? बड़ा अभ्यास करना पड़ता होगा ऐसा मालूम पड़ता है। और ओंठों से ज्यादा गहरी जाती मालूम नहीं होती। ओंठ पर भी मुश्किल से आती मालूम होती है, खींच-तान कर लाई गई होती है। चेष्टा होती है, प्रयत्न होता है, नहीं तो चेहरा पथरीला है। उतना पत्थर होना जरूरी है, नहीं तो पद की यात्रा नहीं होती।

Politicians laugh—do you see their laughter? How false it appears! When Morarji Desai laughs—have you seen that? One feels he must have practiced hard. It scarcely goes deeper than the lips. Even upon the lips it appears dragged there with effort. The face is stone. To travel the road of rank, that much stone is needed; otherwise you cannot go.

पद की यात्रा के लिए अहंकार चाहिए। अहंकार आदमी के भीतर सारे कोमल तंतुओं को तोड़ डालता है। अहंकार आदमी को जड़ बना देता है। अहंकार आदमी के भीतर से प्रेम के सारे स्रोत सुखा देता है। अहंकार बस एक बात जानता है--और ऊपर, और ऊपर, और ऊपर। और अहंकार सिर्फ लेना जानता है, देना नहीं जानता। अहंकार लोभ है।

For the journey to rank, ego is required. Ego breaks all the tender strings within a man. It makes him insensate. Ego dries up all the sources of love within. Ego knows only one thing—higher, higher, higher. And ego knows only to take, not to give. Ego is greed.

धरमदास कहते हैं, मैं जानता हूं कि तुम क्यों रूठ गए। तुम रूठ गए हो क्योंकि मेरा प्रेम अपवित्र है। क्योंकि मैंने प्रेम गलत से लगाया था। गलत की छाया मेरे प्रेम पर पड़ गई है।

माल मुलुक कछु संग न जैहे,.

Dharamdas says: I know why you have sulked—you have sulked because my love is impure, because I fastened love to the wrong thing. The shadow of the wrong has fallen upon my love.

 

‘Wealth and dominion go with no one…’

अब समझ में आ रहा है कि यह कुछ साथ नहीं जाएगा। लेकिन बहुत समय गंवाया इसी में।

Now I see that none of this will go with me. Yet I wasted much time on it.

.नाहक बैर कियो है जग से।

 

और इधर तुम रूठ गए और इसी माल-मुलुक के लिए मैंने सारे जग से भी झगड़ा लिया। ध्यान रखना, जब तुम धन के पीछे दीवाने हो तो जितने लोग धन के पीछे दीवाने हैं वे सब तुम्हारे दुश्मन, तुम उनके दुश्मन। जब तुम पद के लिए दीवाने हो तो जितने लोग पद के लिए दीवाने हैं वे तुम्हारे दुश्मन, तुम उनके दुश्मन।

‘…and in vain I made enmity with the world.’

And while you sulked and turned away, for the sake of this very wealth and dominion I made enemies of the entire world. Remember, when you are mad after wealth, all who are mad after wealth become your enemies and you theirs. When you are mad for position, all who are mad for position are your enemies and you theirs.

राजनीति में दोस्ती होती ही नहीं। दोस्ती दिखावा होती है, दुश्मनी असली होती है। और यह मत सोचना कि जो विरोधी होते हैं राजनीति में वे दुश्मन होते हैं। वे तो होते ही हैं, राजनीतिज्ञ के पास जो निकटतम होता है वह भी उतना ही दुश्मन होता है। क्योंकि उसको भी पद की दौड़ है। वही पद उसे भी चाहिए। राजनीति में दोस्ती होती ही नहीं; हो ही नहीं सकती। दोस्ती तो सिर्फ धर्म जानता है। और अगर धर्म में भी दोस्ती न हो तो समझना कि राजनीति है। फिर वह भी पद की ही दौड़ है। फिर वह भी अहंकार की ही यात्रा है।

In politics there is no friendship. Friendship is a show; enmity is the truth. And do not think that only the opposition are enemies; they are expected to be. The ones closest to a politician are as much enemies—because they too run for the same post. Politics cannot know friendship. Friendship is known only to Dharma. And if even in Dharma there is no friendship, know it is politics then—a race for position, a pilgrimage of ego.

धरमदास कहते हैं कि दोहरी झंझट ले ली। इधर तुम नाराज होकर बैठ गए क्योंकि मैंने गलत से प्रेम लगाया। उधर सारी दुनिया से बैर लिया क्योंकि वे भी सब गलत के लिए आकांक्षा से भरे थे।

Dharamdas says: I took on a double trouble. On one side you sat displeased because I loved the wrong; on the other I made enemies of all, for they too were filled with longing for the wrong.

एक और बात खयाल में लेना कि जब तुम गलत की आकांक्षा से भरते हो, प्रतिस्पर्धा होगी, प्रतियोगिता होगी। और जब तुम सही की आकांक्षा से भरते हो तो कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती, कोई प्रतियोगिता नहीं होती। क्यों? क्योंकि गलत की सीमा है और सही की कोई सीमा नहीं है, इसलिए सही में कोई खतरा नहीं है। अगर तुम भगवान को पा लो तो इससे यह नहीं होता कि मैं भगवान को नहीं पा सकूंगा। तुम्हारा भगवान का पा लेना मेरे भगवान के पा लेने में बाधा नहीं बनता। सचाई तो यह है, अगर तुमने भगवान को पा लिया तो मेरे भगवान के पाने में सुगमता हो जाती है। यह भरोसा आ जाता है कि एक आदमी को मिल सका तो मुझे भी मिल सकेगा।

Take another point to heart: when you are filled with longing for the wrong, there is competition; when you are filled with longing for the right, there is none. Why? Because the wrong is limited, the right has no limit; therefore in the right there is no threat. If you attain God, it does not mean I will not be able to attain. Your attainment does not hinder mine. The truth is, if you attain, it eases my attainment; trust arises—if one could find, I can find.

लेकिन धन के मामले में बात दूसरी है। तुमने पा लिया तो मैं चूका। मैंने पा लिया तो तुम चूके। एक आदमी धनी बने तो हजारों को गरीब हो जाना जरूरी है। लेकिन एक आदमी ध्यानी बने तो हजारों लोगों को ध्यान से रिक्त रह जाना आवश्यक नहीं है। सच तो यह है, एक आदमी के ध्यानी बनने में हजारों लोगों के लिए ध्यानी बनने का मार्ग खुल जाता है।

But in wealth the matter is otherwise. If you have it, I miss. If I have it, you miss. One man becoming rich necessitates thousands becoming poor. But one man becoming meditative does not necessitate thousands being left empty of meditation. The truth is, one man’s meditation opens the path for thousands.

बुद्ध के पास जो लोग इकट्ठे हो गए वे किसलिए इकट्ठे हो गए थे? महावीर के पास जो लोग इकट्ठे हो गए वे किसलिए इकट्ठे हो गए थे? कबीर और नानक के पास दूर-दूर से चल कर जो लोग आ गए वे किसलिए आ गए थे? ध्यान उपलब्ध हुआ था। ध्यान का धन ऐसा है कि एक को मिले तो सबको मिलने के लिए रास्ता खुल जाता है। लेकिन और धन ऐसे नहीं हैं।

Why did people gather around Buddha? Why around Mahavira? Why did they come from far to Kabir and Nanak? Because meditation was attained. Meditation is such a wealth that if one gets it, the way opens for all. It is not so with other wealth.

अब किसी को प्रधानमंत्री होना है तो एक ही हो सकता है। साठ करोड़ के मुल्क में एक प्रधानमंत्री! तो निश्चित ही छीना-झपटी होने ही वाली है। गलाघोंट छीना-झपटी होने वाली है। आगे से छुरे, पीछे से छुरे, सब तरफ से छुरेबाजी होने की है क्योंकि एक ही पहुंच सकता है। एक आदमी साठ करोड़ की दुश्मनी करे, तब प्रधानमंत्री हो सकता है।

If someone is to be Prime Minister—only one can be. In a country of six hundred million, one Prime Minister! Then certainly there will be strangling and snatching—knives from the front, knives from the back—because only one can arrive. One man must make enemies of six hundred million to become Prime Minister.

इसलिए इस जगत में मित्रता खो गई है। मित्रता यहां हो ही नहीं सकती। हम बचपन से ही महत्वाकांक्षा का जहर भर देते हैं। छोटा सा बच्चा स्कूल जाता है, और तुमने उसको जहर भरना शुरू कर दिया। तुम उससे कहते हो, प्रथम आना अपनी कक्षा में। तुम क्या कह रहे हो तुम्हें पता है? तुम यह कह रहे हो कि जो तीस बच्चे तुम्हारे साथ पढ़ते हैं वे दुश्मन हैं। तुम्हें प्रथम आना है। उनके मां-बाप ने भी कहा है उनको कि प्रथम आना है। तुम तीस बच्चों को लड़ाना शुरू कर रहे हो। तुमने राजनीति शुरू कर दी।

Hence friendship has been lost in this world. Friendship cannot be here. We fill children with the poison of ambition from childhood. The little boy goes to school and you begin injecting the poison. You say to him: come first in your class. Do you know what you are saying? You are saying: the thirty children with you are enemies. You must come first. Their parents too have told them to come first. You are setting thirty children at war. You have started politics.

तुम्हारा सारा शिक्षाशास्त्र राजनीति का अंग है। हर बच्चे को तुम विकृत कर देते हो। और फिर बड़ा मजा यह है कि राजनीतिज्ञ समझाते हैं विश्वविद्यालयों में जाकर कि विद्यार्थियों को राजनीति में भाग नहीं लेना चाहिए। और तुम्हारी पूरी शिक्षा राजनीति का ही विस्तार है।

Your entire pedagogy is a limb of politics. You distort every child. And then the politicians come to the universities to preach that students should not engage in politics. And your education is nothing but the extension of politics.

कब वह सौभाग्य का दिन आएगा जब बच्चे स्कूल में वस्तुतः मित्र हो सकेंगे? वह दिन तभी आ सकता है जब महत्वाकांक्षा न होगी। स्कूल जब कुछ इस तरह की बातें सिखाएंगे जिसमें एक के मिलने से दूसरे की हानि नहीं होती। जब ध्यान सिखाएंगे, जब प्रेम सिखाएंगे, जब परमात्मा सिखाएंगे तो फिर कोई अड़चन न होगी।

When will that blessed day come when children can truly be friends at school? Only when there is no ambition. When schools teach such things that one person’s gain is not another’s loss—when they teach meditation, teach love, teach Paramatma—then there will be no hindrance.

धनी धरमदास कहते हैं, दोहरी झंझट कर ली मैंने। इधर तुझे नाराज कर दिया क्योंकि क्षुद्र से प्रेम लगाया, प्रेम तेरे योग्य न रहा, तू पीठ करके खड़ा है। इधर मैं पुकारता हूं और तू देखता नहीं। तेरे मेरे बीच यह गांठ पड़ गई। और उधर सारी दुनिया को भी बैरी बना लिया।

Dhani Dharamdas says: I took on a double trouble. Here I angered you because I loved the petty; my love became unworthy of you; you turned your back. I call—and you do not look. A knot has formed between us. And there, I made enemies of the world.

‘If I had known my Beloved would sulk, I would not have set my love upon the world in vain.’

माल मुलुक कछु संग न जैहे, नाहक बैर कियो है जग से।।

 

जो मैं जनितिउं पिया रिसियैहे, नाहक प्रीति लगाती न जग से।।

 

कहते हैं, अगर मुझे पता होता कि तुम रिसिया जाओगे, तुम नाराज हो जाओगे, तुम रूठ जाओगे, तुम पीठ कर लोगे तो मैंने कभी जग से कोई प्रेम न लगाया होता।

He says: If I had known you would be offended, you would sulk, turn away—I would never have placed my love upon the world.

लेकिन यह तो लगा-लगा कर ही पता चलता है इसका पता भी तो नहीं चलता बिना लगाए। इस जिंदगी में कहां-कहां गड्ढे हैं, गिर कर ही पता चलता है।

But such knowing comes only by placing it. Without placing, how can you know? Where the pits are in this life, you know only by falling.

मेरे पास कोई आ जाता है, वह कहता है मुझे किसी स्त्री से प्रेम हो गया। मैं कहता हूं, गिरो। मैं पूरी सहायता देता हूं कि गिरो। मेरा आशीर्वाद जितनी जल्दी गिरो, उतनी जल्दी जगो। देर मत करो। क्योंकि गड्ढों का पता गिर कर ही पता चलता है।

Someone comes to me saying, ‘I have fallen in love with a woman.’ I say: fall. I give full support—fall. My blessing: the sooner you fall, the sooner you wake. Do not delay. For only by falling into the pits do you learn where they are.

कोई कहता है, मुझे किसी पुरुष से प्रेम हो गया है। मैं कहता हूं, जाओ। इस नरक से गुजरना जरूरी है। शायद तुम्हारी भावनाओं का खयाल करके मैं इतना साफ कहता भी नहीं कि इस नरक से गुजरना जरूरी है। तुम्हारी भावनाओं का खयाल करके कहता हूं कि स्वर्ग है, जाओ।

Someone says, ‘I have fallen in love with a man.’ I say: go. One must pass through this hell. Perhaps out of regard for your feelings I do not say so bluntly that it is hell; out of regard, I say it is heaven—go.

लेकिन आशा यही रखता हूं कि पीड़ा से ही तुम्हें अनुभव होगा। भटकने से ही तुम समझोगे एक दिन कि यहां के सब प्रेम गड्ढे हैं। यहां कोई प्रेम परिपूर्ति नहीं लाता।

But I hope only this—that through pain you will experience. Only through wandering will you understand one day that here, all loves are pits; no love brings fulfillment.

और तब एक दिन तुम्हें धनी धरमदास की बात समझ में आएगी कि क्षुद्र से प्रेम लगाते-लगाते प्रेम भी क्षुद्र हो गया। अब इसको विराट को कैसे चढ़ाएं? अब यही मन, जो किसी पुरुष के चरणों में चढ़ा दिया था, किसी स्त्री के चरणों में चढ़ा दिया था, यही चित्त जो किसी वेश्या के पीछे भागा-फिरता था, जो पद के लिए लोलुप था, जिसे रात नींद नहीं आती थी और सोचता था, यह चुनाव तो चूकना ही नहीं है। इसी चित्त को अब परमात्मा के चरणों में किस मुंह से रखें? यह चित्त रखने योग्य नहीं रहा। इसको इतनी जगह रख चुके हैं, इतने चरणों में चढ़ा चुके हैं कि अब यह उन परम चरणों के योग्य नहीं रहा।

Then one day, Dharamdas’s word will make sense: loving the petty has made love itself petty. Now how to raise it to the Vast? This very mind which I laid at some man’s feet, at some woman’s feet—this very consciousness that ran after a harlot, that lusted after rank, that lay awake nights thinking, ‘I must not miss this election’—how to place this same consciousness at Paramatma’s feet? It is no longer fit. It has been placed in so many places—at so many feet—that it is no longer worthy of those Supreme Feet.

इसी पीड़ा में चित्त धुलता है। इसी रुदन में, इन्हीं आंसुओं में चित्त साफ हो जाता है, फिर परमात्मा के योग्य हो जाता है। इस सारे संसार का जो-जो मैल तुम्हारे ऊपर जम जाता है, भक्त कहता है, अगर तुम ठीक से रो पाओ, बह जाएगा।

In this very pain the mind is washed. In this very crying, in these very tears, it becomes clean—again fit for Paramatma. All the filth that this world deposits upon you—if you can truly weep, the devotee says, it will wash away.

त्यागी कहता है त्याग करो, योगी कहता है योग करो, लेकिन भक्त सुगमतम बात कहता है; भक्त कहता है, आंखों को आंसुओं से भरो। क्योंकि योग के करने में भी हो सकता है, अहंकार मजबूत हो जाए। अक्सर हो जाता है। तुम जैसा तुम्हारे महात्मा को देखोगे दंभ से भरा हुआ, वैसा तुम किसी को न देखोगे। उसकी अकड़ देखो। वह धार्मिक है, महात्मा है। वह अकड़ कर चलता है। उसने इतना योग किया, इतना त्याग किया, इतने व्रत किए, अकड़े नहीं तो क्या करे? उसके पास काफी पुण्य की संपदा है।

The renunciate says: renounce. The yogi says: practice yoga. But the devotee says the most effortless thing: fill your eyes with tears. For in practicing yoga it may happen that ego becomes strong—often it does. Look at your ‘holy men’—you will not see anyone so puffed with conceit. See their stiff pride. He is religious, a Mahatma; he walks arrogantly. He has done so much yoga, so much austerity, so many vows. If he does not strut, what should he do? He has gathered enough merit.

मगर सब संपदा ठीकरा है। पाप की संपदा तो व्यर्थ है ही, पुण्य की संपदा भी व्यर्थ है। क्योंकि पुण्य से भी अहंकार ही मजबूत होगा। और जहां अहंकार मजबूत होता है वहां छिपा हुआ पाप है। इसको खयाल में लेना। भक्त कहते हैं, उसके सामने तो रोओ। उसके सामने तो सब तरफ से दीन हो जाओ। उसके सामने तो अपने को उघाड़ दो, नग्न कर दो। अपने सब घाव दिखा दो। उस परम चिकित्सक को अपने घाव न दिखाओगे तो किसको दिखाओगे?

But all that wealth is a clay pot. The wealth of sin is worthless—and the wealth of merit is also worthless; for merit strengthens ego too. And wherever ego grows strong, hidden sin lurks. Remember this. The devotee says: before Him, weep. Before Him, be poor from all sides. Uncover yourself, stand naked. Show your wounds. If you will not show your wounds to the Supreme Physician, to whom will you show them?

उसकी मौजूदगी में अगर तुमने अपने को खोल दिया जैसे तुम हो--बुरे-भले, बस उसी खोलने में स्वास्थ्य है। उसी खोलने में तुम पाओगे, घाव भर गए। और तुम्हारे आंसू तुम्हें शुद्ध कर जाएंगे। आंसुओं से ज्यादा पवित्र करने वाली और कोई गंगा नहीं है। जिनके पास आंसू नहीं हैं वे गंगा जाएं। जिनके पास आंसू हैं, गंगा उनके पास है।

In His presence, if you open yourself as you are—good and bad—then in that very opening health is born. You will find the wounds healing. Your tears will purify you. There is no Ganga more purifying than tears. Those without tears may go to the Ganga; those with tears—the Ganga is in them.

 

‘If I had known my Beloved would sulk, I would not have set my love upon the world in vain.

जो मैं जनितिउं पिया रिसियै है, नाहक प्रीति लगाती न जग से।।

निसुवासर पिया संग मैं सूतिऊं, नैन अलसानी निकरि गए घर से।।

Night and day I long to lie with my Beloved; The drowsy eyes slipped—and He slipped out of the house.’

एक परम अनुभव की बात कह रहे हैं। कह रहे हैं कि कभी-कभी संग-साथ भी जुड़ जाता है। ऐसा नहीं कि गांठ सदा ही पड़ी रहती है। कभी-कभी वैसे अमूल्य क्षण भी आते हैं जब साथ जुड़ जाता है, जब प्रिय से मिलन हो जाता है। मगर फिर मैं झपकी खा जाती हूं, आंख लग जाती है। और जैसे ही मेरी आंख लगती है कि वे घर से निकल जाते हैं। वे तो सिर्फ जाग्रत चित्त में निवास करते हैं।

He speaks of a supreme experience: sometimes union too occurs. It is not that the knot remains forever. Sometimes priceless moments come when companionship is joined, when the Beloved is met. But then I nod off; my eyes close. And as soon as my eyes close, He leaves the house. He dwells only in the wakeful mind.

परमात्मा सिर्फ जाग्रत चित्त में ही आवास कर सकता है, सोए हुए चित्त में नहीं। तो जब तुम जागते हो, तब उसे पाते हो करीब। जब तुम सो जाते हो तब वह दूर हो जाता है। जैसे ही तुम्हारी मूर्च्छा आई, परमात्मा से संबंध टूट गया। जैसे ही मूर्च्छा हटी, संबंध जुड़ गया।

Paramatma can abide only in a wakeful consciousness, not in a sleeping one. When you are awake, you find Him near. When you sleep, He goes far. The moment stupor enters, the bond with God breaks; as soon as it lifts, the bond is joined.

सुरति चाहिए। सुरति यानी होश। सुरति शब्द आया है बुद्ध के स्मृति शब्द से। बुद्ध ने बहुत जोर दिया है सम्मा सति: सम्यक स्मृति पर। ठीक-ठीक होश से जीओ। वही शब्द--बुद्ध का स्मृति धीरे-धीरे, धीरे-धीरे बदलते-बदलते रूप संतों का सुरति हो गया। सुरति का अर्थ होता है: भीतर रोशनी हो, जागरण हो।

Surati is needed—surati meaning awareness. The word comes from Buddha’s smriti. Buddha laid great stress upon samma sati—right remembrance. Live with precise awareness. Buddha’s smriti, slowly in the saints’ mouths, became surati. Surati means: inner light, wakefulness.

तुम सोए ही सोए हो। तुम सोए ही सुबह उठ आते हो, काम-धाम भी कर लेते हो, बाजार भी हो आते हो, दुकान भी चला लेते हो मगर तुम्हारी नींद नहीं टूटती। यह कौन सी नींद है? यह नींद है आत्म-विस्मरण की। तुम्हें अपनी याद नहीं; और तुम्हें सब याद है। तुम्हें दूसरे दिखाई पड़ते हैं सिर्फ तुम ही तुमको नहीं दिखाई पड़ते। तुम्हारी आंखें दूसरों को देखती हैं लेकिन स्वयं को नहीं देख पातीं। भीतर ही नहीं मुड़तीं तो स्वयं को देखें कैसे? तुम बाहर ही बाहर झांकते रहते हो, अपने भीतर टटोलते ही नहीं। तो होश आए कहां से?

You are asleep even when you rise in the morning, do your work, go to market, run your shop—your sleep does not break. What sleep? The sleep of self-forgetfulness. You remember everything but yourself. You see others; only yourself you do not see. Your eyes look outward; they do not turn within—how can they see you? You remain peering outside; you never grope within. From where will awareness come?

धनी धरमदास कहते हैं:

Dhani Dharamdas says:

निसुवासर पिया संग मैं सूतिऊं,.

 

चाहती थी कि तुम जब मिल जाते हो तो रात-दिन तुम्हारे साथ सोऊं, तुम्हारे साथ रहूं। तुम्हारी छाया हो जाऊं, तुम्हारे साथ एकात्म हो जाए। मगर एक बड़ी मुश्किल है--

‘Night and day I long to sleep with my Beloved…’

I wanted that when You come, I may lie with You day and night, remain with You, become Your shadow, become one with You. But there is a great difficulty—

.नैन अलसानी निकरि गए घर से।

इधर मेरी आंख झपकी कि तुम नदारद।

‘…The drowsy eyes slipped—He left the house.’

 

The moment my eyes droop, You are absent.

जागरण परमात्मा के होने की शर्त है। होश परमात्मा के होने की शर्त है। कहो ध्यान, या जो नाम तुम्हें पसंद हो। लेकिन ध्यान के मंदिर में ही परमात्मा विराजमान होता है। ध्यान के सिंहासन पर ही विराजमान होता है। ध्यान का इससे प्यारा और कोई दृष्टांत नहीं हो सकता।

Wakefulness is the condition for the presence of Paramatma. Awareness is the condition for God’s being. Call it dhyan—use any name you like—but only in the temple of dhyan does God abide. He sits only upon the throne of dhyan. There is no dearer image for it than dhyan.

जस पनिहार धरे सिर गागर, सुरति न टरे बतरावत सबसे।

‘As the water-bearer carries the pitcher upon her head— surati does not slip, though she chats with all.’

यह ध्यान की परिभाषा है--सुगम, सीधी, साफ, सूक्ष्म। और ध्यान की पूरी आत्मा इसमें समा जाती है।

जस पनिहार धरे सिर सागर,.

This is the definition of dhyan—simple, clear, subtle. The entire soul of dhyan is contained in it.

तुमने कभी देखा, गांव में ग्रामीण स्त्रियां सिर पर गागर रख कर, पानी भर कर कुएं से लौटती हैं या नदी-तट से। हाथ भी नहीं लगातीं, गपशप भी करती हैं, बातचीत करती हैं, गीत भी गाती हैं, हंसी-ठिठोली भी करती हैं, राह पर कोई मिल जाता है उससे भी बातचीत हो जाती है, साथ में चलती सहेलियों से भी बात होती है और गागर सिर पर रखी है। और हाथ का सहारा भी नहीं दिया हुआ है लेकिन भीतर होश बना रहता है कि गागर सिर पर है।

‘As the water-bearer carries the pitcher upon her head…’

Have you seen village women returning from the well with their pitchers on their heads? They do not support it with hands; they gossip and sing, laugh and tease; they meet someone on the path and chat; they talk with their companions—yet a vigilance remains within that the pitcher is on the head.

तुमने एक प्रसिद्ध कहानी शायद सुनी हो। एक युवा संन्यासी अपने गुरु के आश्रम में वर्षों तक रहा, लेकिन ध्यान उपलब्ध न हो सका। गुरु ने कहा: तू ऐसा कर, इस देश का जो सम्राट है, अब तू उसके पास चला जा। वहीं तू सीख सके तो सीख सके। उस युवक ने कहा: आप जैसे परम ज्ञानी के पास रह कर मैं न सीख सका तो एक संसारी सम्राट के पास कैसे सीख सकूंगा? गुरु ने कहा: तू मेरी मान। तूने मेरी अब तक नहीं मानी इसीलिए नहीं सीख सका। अब भी तू नहीं मान रहा है। तू जा।

You have perhaps heard a famous story. A young sannyasin lived in his guru’s ashram for years, but dhyan did not happen. The guru said: ‘Go to the emperor of this land—perhaps there you will learn.’ The youth said: ‘Having lived by a supremely wise guru, I could not learn—how will I learn from a worldly emperor?’ The guru said: ‘Obey me. You did not obey me till now—that is why you did not learn. Even now you are not obeying. Go.’

अब जब गुरु ने ऐसा कहा तो बेमन से वह गया। सोचता तो था कि यहां क्या मिलेगा! इस सम्राट को तो मैं ही कुछ सिखा सकता हूं। इतने दिन वेदपाठ किया, उपनिषद कंठस्थ हैं, गीता याद है, इसको तो मैं ही सिखा दूंगा।

When the guru insisted, he went unwillingly, thinking: what could I find here? He thought, ‘I can teach this emperor myself. So many days I have studied the Vedas, the Upanishads are by heart, the Gita is memorized—I shall teach him.’

गया सम्राट के पास। जब पहुंचा तो महात्मा आया है दूर आश्रम से, जंगल से--पुरानी कहानी है--तो तत्क्षण उसे ले जाया गया। देख कर तो दंग रह गया। उसकी अपनी धारणाएं ही सत्य सिद्ध हुईं। सोचा मन में कि गुरु को कुछ पता नहीं है। वे जंगल में रहते हैं, उन्हें मालूम नहीं यहां क्या चल रहा है।

सम्राट बैठा था अपने दरबार में। शराब के दौर चल रहे थे, वेश्या नाच रही थी। उस संन्यासी ने कहा: क्षमा करिए, मेरे गुरु ने जिद की इसलिए मैं आ गया हूं। और अभी लौट जाता हूं क्योंकि ऐसी पाप की जगह में मैं खड़ा भी नहीं होना चाहता।

He reached the emperor. Being a saint from a distant forest ashram, he was taken in at once. And he was shocked. His assumptions stood confirmed; he thought, ‘My guru knows nothing; he lives in the forest, unaware of the world.’ The emperor sat in court; wine was flowing; a courtesan danced. The sannyasin said: ‘Forgive me. My guru insisted, so I came. I will return at once, for I do not wish to stand in such a sinful place.’

सम्राट ने कहा: आप आ गए, बड़ी कृपा की। पर उन्होंने भेजा है--आपके गुरु ने, उन्हें मैं जानता हूं। उन्होंने भेजा है तो किसी कारण से भेजा है। अब आ ही गए हैं तो रात तो रुक ही जाएं। सुबह फिर बैठ कर आराम से बात कर लेंगे और फिर आपको जंगल वापस पहुंचवा देंगे। रथ जाकर छोड़ आएगा। उसने भी सोचा कि थका-मांदा है, फिर अब चलना--रात सो जाना ही ठीक है। सुबह रथ पर लौट जाएगा। रात सो गया।

सब तरह से उसका स्वागत किया गया। सम्राट ने खुद बैठ कर पंखा झला, जब वह भोजन कर रहा था। अच्छे से अच्छा भोजन। जो श्रेष्ठतम भवन का हिस्सा था उसमें उसे ठहराया गया। सुंदर से सुंदर सेज बिछाई गई, जैसी सेज उसने देखी भी नहीं थी कभी। उस पर सोया। लेकिन रात भर सो न सका।

The emperor said: ‘You have come—great grace. Your guru sent you; I know him. If he sent you, there is a reason. Since you have come, stay the night; in the morning we will speak at leisure and then my chariot will take you back.’ The youth, tired, thought, ‘Let me sleep tonight; I will return in the morning.’ But he could not sleep.

सुबह सम्राट ने पूछा: नींद तो ठीक से आई? उसने कहा: आप मजाक करते हैं। मेरी आंखें देखें, लाल हो रही हैं, सूज गईं। आपने भी खूब मजाक किया। सम्राट ने कहा: हुआ क्या? उस युवक ने कहा: नींद आती कैसे? सेज तो सुंदर थी और खूब गहरी नींद आ सकती थी मगर मेरी छाती पर ऊपर एक नंगी तलवार लटकी है और कच्चे धागे में बंधी है। उसकी याद नहीं भूली। आंख बंद करूं तो भी दिखाई पड़े। डरा-डरा रहा। कब गिर जाए, कब खतरा हो जाए। उतारने की भी कोशिश की लेकिन इतनी ऊंची टांगी है कि मैं उस तक पहुंच भी नहीं सका। यह भी खूब मजाक रही!

In the morning the emperor asked, ‘Did you sleep well?’ He said, ‘You jest. Look at my eyes—red and swollen. You jest indeed.’ The emperor asked: ‘What happened?’ The youth said: ‘How could I sleep? The bed was beautiful, deep sleep could have come—but above my chest hung a naked sword, tied by a raw thread. I could not forget it. Even with closed eyes I saw it. I remained fearful—when it might fall. I tried to take it down but it hung too high. A fine joke!’

सम्राट ने कहा: जैसे पूरे रात तलवार की याद बनी रही ऐसी ही जब तुम्हें चौबीस घड़ी स्वयं की याद बनी रहेगी तब ध्यान होगा। अब तुम जा सकते हो।

The emperor said: ‘As the sword remained in your remembrance the entire night, so if for twenty-four hours remembrance of oneself remains, then dhyan will be. Now you may go.’

ध्यान का अर्थ होता है: स्व-बोध बना रहे।

Dhyan means: self-awareness remains.

तो पनिहारिन लाती है पानी, बात भी करती है, मगर ध्यान बना रहता है कि सिर पर गागर है, गिर न जाए। एक भीतरी तल पर सम्हाले रहती है, सम्हाले रहती है, सम्हाले रहती है। जस पनिहार धरे सिर गागर, सुरति न टरे! एक क्षण को भूलती नहीं है। सुरति न टरे बतरावत सबसे! और सबसे बातचीत करती है। लेकिन बातचीत के बीच में ही, बातचीत की गहराई में ही सुरति बनी रहती है।

The water-bearer brings water, talks with all, but inwardly remembrance remains: the pitcher is on the head, let it not fall. She holds it, maintains it, guards it. ‘As the water-bearer carries the pitcher upon her head—surati does not slip, though she chats with all.’ Not for a single instant does she forget. She speaks with all, yet in the very depth of speech surati remains.

ऐसी जब तुम्हारी याद होगी, स्व-स्मरण होगा, तब परमात्मा तुम्हारी तरफ पीठ नहीं करेगा।

When such remembrance of yourself is there, God will not turn His back upon you.

गांठ परी पिया बोले न हमसे।

निसुवासर पिया संग मैं सूतिऊं,.

A knot has formed, the Beloved will not speak to me.

मिलन भी हो जाता है, क्षण भर को झलक भी मिलती है, आकांक्षा भी बंधती है कि साथ ही रहूं अब, साथ ही सोऊं अब, साथ ही उठूं-बैठूं।

‘Night and day I long to sleep with my Beloved…’

Union does happen, a glimpse comes for a moment; a hope is born that now I will stay with Him, sleep and rise with Him—

 

‘…The drowsy eyes slipped—He left the house.’

 

But just as I grow drowsy, He is gone—and I do not even know when.

.नैन अलसानी निकरि गए घर से।

लेकिन इधर जरा सी झलक लगी कि परमात्मा कब खो जाता है, पता भी नहीं पड़ता।

एक रोशनी सी दिल में थी वह भी नहीं रही

वह क्या गए चरागे-तमन्ना बुझा गए

‘There was a light within the heart—now it is no more; He left, and snuffed the lamp of longing.’

और उनके जाते ही सब अंधेरा हो जाता है। उनके होते प्रकाश है, उनके जाते अंधेरा है। इसलिए उपनिषद गाते हैं: तमसो मा ज्योतिर्गमय! हमें अंधेरे से प्रकाश की तरफ ले चलो। कुरान कहती है, परमात्मा प्रकाश है। बाइबिल भी वही कहती है, वेद भी वही कहते हैं। सभी ने परमात्मा को प्रकाश के साथ तादात्म्य किया है। क्यों? क्योंकि जहां परमात्मा होता है वहां प्रकाश होता है। एक आभा तुम्हारे भीतर जलती रहती है। स्रोतरहित, बिन बाती बिन तेल, तुम्हारे भीतर एक दीया जलता है।

With His going, all is darkness. In His presence there is light; in His absence, darkness. Hence the Upanishads sing: Tamso ma jyotirgamaya—lead us from darkness to light! The Quran says: God is Light. The Bible says the same; the Veda says the same. All have identified God with light. Why? Because where God is, there is radiance. An aura burns within you—without wick, without oil, a lamp burns within.

लेकिन जैसे ही तुम्हारी स्मृति चूकी, जैसे ही तुम्हारी सुरति गई, परमात्मा भी गया। तुम परमात्मा की फिकर न भी करो, अगर सिर्फ सुरति सम्हाल लो तो परमात्मा तुम्हारी फिकर कर लेगा।

But the moment your remembrance slips, the moment surati goes, God goes. Even if you do not worry about God; if you maintain surati alone, God will worry about you.

इसीलिए तो कुछ धर्म हैं, जो परमात्मा की चिंता ही नहीं करते, सिर्फ सुरति सम्हालते हैं। परमात्मा तो अपने से आ जाता है। इसलिए बुद्ध ने परमात्मा को मानने का कोई जोर नहीं दिया। और बुद्ध ने कहा: तुम मानना भी चाहोगे तो कैसे मानोगे? जब तक देखा नहीं है, मानोगे कैसे? तब तक हजार शंकाएं उठेंगी, हजार संदेह उठेंगे। मन न मालूम कितने-कितने तर्क-वितर्क के जाल खड़े करेगा। देखोगे तो ही मान सकोगे। इसलिए उसकी बात ही मत करो। जो तुम कर सकते हो वह करो।

This is why there are paths that do not concern themselves with God—only with surati. God comes of His own accord. Buddha never insisted on ‘believing’ in God. He said: how will you believe? Until you have seen, how can you believe? A thousand doubts will arise; the mind will weave nets of arguments. Only if you see will you be able to believe. Therefore, do not speak of Him. Do what you can do.

तुम यह कर सकते हो कि सुरति को जगा सकते हो। ध्यान पैदा कर सकते हो। ध्यान की रोशनी आ जाए, तुम अचानक पाओगे परमात्मा आ गया। तुम्हारे खोजने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

You can awaken surati. You can bring awareness. When the light of dhyan comes, you will suddenly find—God has come. You need not even seek.

जिसके खयाल में हूं गुम उसको भी कुछ खयाल है?

मेरे लिए यही सवाल सबसे बड़ा सवाल है

‘The one in whose remembrance I am lost— Has he any remembrance of me? For me, this alone is the great question.’

नहीं, लेकिन इसमें चिंता की कोई जरूरत नहीं है। अगर तुम उसके खयाल में गुम हो, अगर तुम उसके खयाल में जगे हो, अगर उसका खयाल तुम्हारी स्मृति बन गया है, सातत्य सध गया है तो तुम उसकी चिंता छोड़ दो। वह अपने आप, अनायास आ जाएगा।

No, there is no need to worry. If you are lost in His remembrance, if that remembrance becomes your continuity, then drop concern. He will come of Himself, spontaneously.

इससे तुम्हें एक बात समझ में आ जाएगी, बुद्ध ने, महावीर ने, पतंजलि ने, कपिल ने--इन महर्षियों ने ईश्वर को मानने की कोई जरूरत नहीं समझी; और फिर भी वे नास्तिक नहीं थे। ईश्वर को नहीं माना और नास्तिक नहीं थे। क्योंकि उन्होंने मौलिक बात स्वीकार की--सुरति। फिर ईश्वर उसका परिणाम है।

From this you will understand why Buddha, Mahavira, Patanjali, Kapila—these rishis did not find it necessary to posit Ishwara—and yet they were not atheists. They did not posit God, and they were not non-believers. Because they accepted the fundamental—surati. God is its consequence.

दुनिया में ईश्वर को पाने के दो उपाय हैं--एक गलत और एक सही। गलत उपाय है, ईश्वर को मानो पहले फिर खोजो। और सही उपाय है, पहले खोजो फिर मानो। जो मान लेता है पहले, फिर खोजने जाता है वह खोजेगा क्या? खोजने को बचा क्या? वह अपनी ही मान्यता के प्रतिफलन उपलब्ध कर लेगा। तुम्हारा मन जिन बातों को मान लिया है उनके सपने देखने लगेगा।

There are two ways to ‘find’ God—one false, one true. The false: first believe in God, then seek. The true: first seek, then believe. One who believes first, then seeks—what will he seek? What remains to seek? He will only encounter the reflection of his own belief. The mind will begin to dream what it has posited.

तुम अगर कृष्ण को मानते हो तो धीरे-धीरे तुम्हारे भीतर कृष्ण की कल्पना प्रगाढ़ होने लगेगी और तुम्हारी कल्पना में कृष्ण के दर्शन होने लगेंगे। यह वास्तविक परमात्मा का अनुभव नहीं है। या तुम राम को मानते हो तो धनुर्धारी राम खड़े हो जाएंगे कल्पना में। लेकिन यह तुम्हारी ही कल्पना का खेल है।

If you believe in Krishna, slowly Krishna’s image will grow dense within—and you will ‘see’ Krishna in your imagination. That is not the real experience of God. Or if you believe in Rama, the bow-bearing Rama will stand in the mind—but this is the play of imagination.

वास्तविक परमात्मा न तो धनुर्धारी है, न मोरमुकुट बांधे है। वास्तविक परमात्मा तो एक ऐसा अनिर्वचनीय अनुभव है जिसका कोई रूप नहीं, जिसका कोई रंग नहीं, जिसका कोई गुण नहीं। वास्तविक परमात्मा तो तभी अनुभव होता है जब तुम्हारा चित्त सब धारणाओं से शून्य होता है।

The real God is not bow-bearing, nor wearing a peacock plume. The real God is an ineffable experience—no form, no color, no attribute. The real God is known only when your consciousness is void of all assumptions.

सुरति की अवस्था में चित्त सब धारणाओं से शून्य हो जाता है। तुम स्वयं को जगाने की चेष्टा में लगे रहो। चलो तो होशपूर्वक, उठो तो होशपूर्वक।

In surati the mind becomes empty of all assumptions. Apply yourself to awakening. Walk with awareness; rise with awareness.

सूफी फकीर अक्सर अपने शिष्यों को इस बात को समझाने के लिए पहाड़ों की कगार पर ले जाते रहे हैं। और ऐसे रास्तों पर चलाते रहे हैं जहां अगर तुम एक क्षण को भी बेहोश हुए तो गिर ही जाओगे खड्ड में। जहां होश सम्हाल कर चलना पड़ता है। और जब तुम होश सम्हाल कर चलते हो तो फकीर तुमसे कहता है कि यही होश तुम्हारे जिंदगी भर सम्हला रहे।

Sufi fakirs would often take disciples to mountain edges to teach this. They would make them walk such paths that if you were unconscious even for a moment, you would fall into the gorge. You had to walk with watchfulness. And when you walk so, the fakir says: let this very awareness be maintained through life.

तुमने देखा? अगर कोई आदमी अचानक छाती पर एक छुरा लेकर आ जाए तो उस क्षण में सब विचार खो जाते हैं। उस क्षण क्या होता है, जब सब विचार खो जाते हैं? तब एक अपूर्व होश होता है। इस खतरे के कारण तुम तंद्रा में नहीं रह सकते, मूर्च्छा में नहीं रह सकते। होश आ ही जाएगा।

Have you seen—if someone suddenly runs up with a dagger to your chest, at that instant all thought is lost. Then what happens, when all thought is lost? A peculiar awareness dawns. The danger will not allow you to remain drowsy; awareness comes.

एक प्रसिद्ध झेन कथा है, सुरति के संबंध में उपयोगी है। एक सम्राट अपने बेटे को गुरु के पास भेजा--ध्यान सीख आओ। मैं बूढ़ा हो गया हूं, बाप ने कहा, और धन तो व्यर्थ है यह मैंने जिंदगी में जान लिया। मुझसे ज्यादा और कौन जानेगा? जितना धन मेरे पास है, देश में किसी के पास नहीं। पद व्यर्थ है। और कौन जानेगा? मैं सम्राट हूं। मैं तुम्हें धन और पद ही नहीं दे जाना चाहता, मेरे जीते जी मैं देखना चाहता हूं कि मेरा बेटा ध्यान से जुड़ जाए।

There is a famous Zen tale—useful regarding surati. An emperor sent his son to a master: learn dhyan. ‘I am old,’ said the father, ‘and I have learned that wealth is futile. Who knows this more than I, the emperor? I do not want to leave you with mere wealth and rank; I want to see you joined to dhyan while I live.’

अदभुत बाप रहा होगा। जो बाप अपने बेटे को ध्यान से जोड़ना चाहे वही बाप है। बाप जैसा बाप रहा होगा। क्योंकि इससे बड़ी कोई संपदा बाप अपने बेटे को नहीं दे सकता। तुम्हारा तो बेटा ध्यान करने जाने लगे तो तुम उसे रुकावट डालना शुरू कर देते हो। तुम घबड़ाते हो कि कहीं ध्यान इत्यादि में न फंस जाए। पढ़ाई-लिखाई करो। सिनेमा जाए, चलेगा। नाच-गाना सुने, चलेगा। लेकिन ध्यान में न उलझ जाए। क्योंकि घबड़ाहट लगती है कि वह रास्ता तो अगम का रास्ता है, उसमें पता नहीं खो न जाए, कहीं उलझ न जाए।

A wonderful father—only such a one is truly father. There is no greater treasure a father can give than this. Your son, if he begins to meditate, you start creating obstacles; you fear he might get entangled. ‘Study! Going to the cinema is fine, listening to music is fine—but do not become entangled in meditation.’ You fear that path is the pathless one; he might be lost.

इधर मेरे पास लोग आ जाते हैं। उनके बाप आ जाते हैं उनके ही पीछे। वे कहते हैं, हमारा बेटा इधर आ रहा है, आप किसी तरह रोकिए। उलझ न जाए। अभी तो संसार में रहना है। अभी-अभी तो उसकी शादी हुई है। अभी-अभी तो नौकरी लगी है, अभी ध्यान की क्या जरूरत? ध्यान तो बुढ़ापे में करना चाहिए।

People come to me, their fathers behind them. ‘Our son is coming here—please stop him somehow. He should not get entangled. He has to live in the world. He is newly married. He just got a job. What need of meditation now? Meditation is for old age.’

एक युवक ने संन्यास लिया। उसके पिता कोई पचहत्तर साल की उम्र के बूढ़े आदमी हैं। वे मेरे पास आए, उन्होंने कहा कि आप ठीक नहीं करते। युवकों को संन्यास देते हैं! आप इसको.संन्यास इसका वापस लें। और यह किसी और की सुनता नहीं है, आपकी ही सुनेगा। मैं आपसे अर्जी करता हूं कि इसका संन्यास वापस लें। संन्यास तो बुढ़ापे में लेने की चीज है, उन्होंने कहा।

तो मैंने कहा: ठीक, मैं वापस लेता हूं। आप संन्यास लेते हैं? आपकी तो उम्र पचहत्तर साल की हो गई--आप संन्यास ले लो, इसको मैं छुट्टी दे देता हूं। बदले में कोई तो चाहिए। वे कहने लगे, सोचना पड़ेगा। तो फिर कहा, मुझे भी सोचना पड़ेगा। तुम कहते हो, बुढ़ापे में संन्यास? तुम पचहत्तर के हो गए, बुढ़ापा कब आएगा? बहानेबाजी कर रहे हो सिर्फ इसको टालने के लिए कि इसका संन्यास हटाने के लिए कि बुढ़ापे में ले लेना; अभी तो छूट। और बुढ़ापा तुम्हारा आ गया है। अगर तुम ईमानदार हो अपने वचन में तो तुम संन्यास ले लो, मैं इसको छुट्टी दे देता हूं।

वे फिर दुबारा नहीं आए। सोचने गए हैं। आज कोई साल भर हो गया। उनका कोई पता नहीं है। आदमी बहाने करता है, टालता है।

A young man took sannyas. His father, seventy-five, came and said, ‘You do not do right—giving sannyas to youths! Take it back; he will listen only to you.’ I said, ‘All right, I will take his back. Will you take sannyas? Your age is seventy-five—take sannyas and I will release him in exchange.’ He said: ‘I will have to think.’ I said: ‘Then I too will have to think. You say sannyas is for old age—you are already old. If you are honest, you take sannyas; I will release him.’ He has not returned. People make excuses, postpone.

उस बाप ने अपने बेटे को ध्यान करने भेजा और कहा कि जल्दी करना, पूरी चेष्टा लगाना क्योंकि मैं बूढ़ा हुआ हूं। मैं तेरी आंख में ध्यान की झलक देख कर मरना चाहता हूं।

That father sent his son to learn dhyan and said, ‘Hurry—apply your whole effort, for I am old. I want to die seeing the glimmer of dhyan in your eyes.’

जो उस देश का सबसे बड़ा सदगुरु था उसके पास भेजा। बेटा बड़ा हैरान हुआ क्योंकि वह सदगुरु असल में ध्यान सिखाने का काम ही नहीं करता था। वह तो तलवार चलाने की कला में सबसे ज्यादा निष्णात व्यक्ति था। वह जरा हैरान हुआ कि तलवार चलाना सिखाता है यह आदमी, इसके पास मुझे ध्यान सीखने के लिए भेजा जा रहा है। लेकिन पिता भेजते हैं, ठीक ही भेजते होंगे।

He was sent to the greatest master of the land. The son was surprised, for that master did not teach dhyan at all; he was renowned for the art of the sword. The son wondered: he teaches swordsmanship—and I am being sent to learn dhyan? But father sends—he must be right.

जब वह गुरु के पास गया तो उसने कहा गुरु को कि मेरे पिता बूढ़े हैं और उन्होंने कहा: जल्दी सीख कर आ जाना। कितना समय लगेगा? गुरु ने कहा, समय की सीमा हो तो तू अभी लौट जा। क्योंकि यह बात कुछ ऐसी है, कभी क्षण में हो जाती है, कभी वर्षों लग जाते हैं। इसकी भविष्यवाणी नहीं हो सकती। यह सब तुझ पर निर्भर है कि कितना तू श्रम करेगा। और धैर्य तो चाहिए होगा। अनंत धैर्य चाहिए होगा। तो या तो अभी लौट जा, या सब मुझ पर छोड़ दे। बीच का नहीं चलेगा।

He reached the master. ‘My father is old,’ he said, ‘he told me to learn quickly. How long will it take?’ The master replied: ‘If you must have a limit, return now. This matter is such that sometimes it happens in a moment; sometimes years take. It cannot be predicted. It depends on you—how much you labor. Infinite patience will be needed. Either go now or leave all to me; there is no middle.’

बाप ने कहा था, लौट कर तो आना ही मत, जब तक ध्यान न सीख ले। तो झुकना पड़ा गुरु के चरणों में। कहा ठीक है। गुरु ने कहा तो बस तू आश्रम में बुहारी लगाने का काम शुरू कर।

The father had said, ‘Do not return until you learn.’ So he bowed. ‘Good,’ said the master, ‘begin sweeping the ashram.’

उसकी तो छाती बैठ गई। पहले तो यह आदमी तलवार चलाना सिखाता है, इसके पास ध्यान सिखाने भेजा है। यही कुछ साफ नहीं मालूम पड़ता कि मामला क्या है। और अब यह कह रहा है, आश्रम में बुहारी लगाना शुरू कर। सम्राट का बेटा! और बुहारी लगाने से ध्यान कैसे आएगा?

His heart sank. First, this man teaches swordsmanship—sent to learn dhyan!—and now he says sweep. A prince—and sweeping—how will dhyan come from sweeping?

लेकिन अब बाप ने भेज दिया, समर्पण कर दिया उसने गुरु को तो बुहारी लगानी शुरू कर दी। बुहारी लगा रहा था दूसरे दिन और जैसे तुम लगाओगे बुहारी सोए-सोए, हजार विचारों में खोए-खोए, ऐसा ही लगा रहा था। गुरु पीछे से आया और एक लकड़ी की तलवार से उस पर हमला कर दिया। पीछे से आकर! भारी चोट लगी। चौंक कर खड़ा हो गया किंकर्तव्यविमूढ़ कि यह मामला क्या है! उसने पूछा यह बात क्या है? आप होश में हैं? आप मुझे मारे क्यों? गुरु ने कहा, यह तो अब रोज चलेगा। तुझे सावधानी बरतनी पड़ेगी। तू होश रख। यह तो कभी भी मौके बेमौके चलेगा। यह तो तेरे ध्यान का पाठ है।

But the father had sent him; he had surrendered. He began to sweep—sleepily, as you would, lost in a thousand thoughts. The master came from behind and struck him with a wooden sword—struck from behind! A heavy blow. He stood shocked—what is this? ‘Are you in your senses?’ he asked. ‘Why did you hit me?’ The master said, ‘Now this will go on every day. You will have to be careful. Keep alert. It will happen anytime, anywhere. This is your dhyan lesson.’

फिर कठिनाइयां शुरू हुईं। लेकिन उन्हीं कठिनाइयों से रास्ता बना। गुरु कब हमला कर दे, पता न चले। उसकी चाल भी ऐसी धीमी थी कि पैर की आवाज न हो। बुहारी लगा रहा है युवक या खाना खा रहा है या किताब पढ़ रहा है, वह पीछे से आ जाए, इधर-उधर से आ जाए और हमला कर दे। चोट पर चोट पड़ने लगीं, घाव पर घाव होने लगे। लकड़ी की ही तलवार, मगर फिर भी तो चोट तो हो।

Difficulties began—but the path formed out of them. He never knew when the master would attack; his steps were so soft they made no sound. The youth would be sweeping, eating, reading—the master would come from this side or that and strike. Blow upon blow, wound upon wound. The sword was wood, but still hurt.

धीरे-धीरे होश सम्हालना ही पड़ा। कोई और उपाय न था। किताब भी पढ़ता रहे और खयाल भी रखे कि आता ही होगा। जस पनिहार धरे सिर गागर! बुहारी लगा रहा है अब, मगर कब आ जाएं गुरुदेव, कुछ पता नहीं। तीन महीने में यह हालत आ गई कि कितने ही धीमे गुरु आए, वह झट मुड़ कर खड़ा हो जाए। तीन महीने में वह वक्त आ गया कि चोट करना मुश्किल हो गई। उसको कभी बेहोश पाना मुश्किल हो गया।

Slowly he had to maintain awareness; there was no other way. He would read—and keep an ear for the master’s coming. ‘As the water-bearer carries the pitcher upon her head…’ Now he swept—but who knows when the master might appear. In three months, no matter how softly the master came, he would turn and stand; it became difficult to strike him. To find him unalert became impossible.

एक दिन रात सोया था कि नींद में गुरु ने हमला कर दिया। वह तो उठ कर बैठ गया। उसने कहा, यह जरा जरूरत से ज्यादा हो गया। अब क्या मुझे सोने भी न दोगे? उसने कहा, अब यह दूसरा पाठ शुरू होता है। अब दिन में तो तू सध गया, अब रात में सधना है।

One night, asleep, the master attacked; he sat up at once. ‘This is a bit much,’ he said. ‘Will you not let me sleep either?’ The master replied, ‘Now the second lesson begins. By day you have ripened; now you must ripen at night.’

लेकिन अब शिष्य को भी समझ में तो बात आने लगी थी। ये तीन महीने में तकलीफ तो बहुत हुई थी लेकिन तीन महीने में जो जागरण फला था उसका सुख अपूर्व था। ऐसी शांति कभी जानी नहीं थी। ऐसा सन्नाटा! विचार तो कहां खो गए थे पता ही न चलता था। जैसे दीया जल जाए, अंधेरा खो जाता है ऐसे ही ध्यान जग जाए तो विचार खो जाते हैं। न वासना उठती थी, न चाह उठती थी, न चिंता उठती थी। जगह ही नहीं थी, सदा होश सधा था। तो अब समझ में तो आने लगा था कि गुरु जो कर रहा है, ठीक ही कर रहा है। तो अब यह तो कह ही नहीं सकता था कि, कि मुझे सताओ मत। राजी हो गया।

But the disciple had begun to understand. In three months he had suffered much—but what blossomed was unparalleled. A peace never known before; such silence—thoughts vanished as darkness vanishes before a lamp. When dhyan arises, thoughts disappear. No desires, no wants, no worries; there was simply no space for them—awareness was continuous. He could not say, ‘Do not harass me.’ He agreed.

रात हमले शुरू हो गए। वह बूढ़ा कब उठ आता रात में दो-चार, आठ-दस दफा! उसको नींद भी नहीं आती होगी। बूढ़ा आदमी, उसको नींद का कोई कारण भी न था। तीन महीने बीतते-बीतते घावों से भर गया शरीर उस युवक का लेकिन बात फलित हो गई। तीन महीने पूरे होते-होते नींद में भी जैसे ही गुरु कदम रखे कमरे में कि वह आंख खोल दे। वह कहे कि बस महाराज, मैं जागा हुआ हूं। आप नाहक कष्ट न करें।

Night attacks began. An old man, he would come eight or ten times each night. The youth’s body filled with bruises over three months—but the work bore fruit. By three months’ end, as soon as the master’s foot entered the room, his eyes opened. ‘Enough, Master,’ he would say, ‘I am awake. Do not take unnecessary trouble.’

तीन महीने पूरे होने पर गुरु एक दिन नकली तलवार फेंक कर असली तलवार ले आया। उस युवक ने कहा: आप अब मार ही डालोगे। नकली तो ऐसा था कि चोट लगती थी, भर जाती थी। यह असली तलवार! गुरु ने कहा: अब तू जानता है कि नींद में भी घटना घट गई। अब तू नींद में भी जागा रहता है।

इसी को कृष्ण ने कहा है: या निशा सर्वभूतानां तस्यां जागर्ति संयमी। यह अर्थ है उस वचन का। जब सब सो जाते हैं तब भी संयमी जागता है। इसका यह मतलब नहीं है कि वह आंखें खोले पड़ा रहता है। आंख लगी रहती है, शरीर सोया रहता है फिर भी भीतर कोई जागता है। भीतर एक जागरण सतत बना रहता है।

गुरु ने कहा: अब तू घबड़ा मत। और उसे बात जंचने भी लगी थी। अब इन तीन महीनों में जो घटा था वह तो इतना गहरा था। स्वप्न तक खो गए थे। विचार खो गए, स्वप्न खो गए, सन्नाटा ही सन्नाटा था। रात और दिन एक अपूर्व शून्यता भीतर जग रही थी। उस शून्यता का आनंद फलने लगा था। पहले तीन महीनों में शांति मिली थी, इन दूसरे तीन महीनों में आनंद की पहली झलक मिलनी शुरू हो गई थी। झोंका आ जाता था आनंद का, जैसे वसंत आ गया। फूल खिल जाते थे।

After three months, the master threw away the wooden sword and took up a real one. ‘Now you will kill me,’ said the youth. ‘The wooden hurt but healed; this real sword!’ The master said, ‘Now you know even in sleep it has happened. Do not fear.’ And he had begun to trust. In the first three months he had found deep peace; in the second three, the first fragrance of bliss began—a breeze of ananda, as if spring had arrived, flowers opening.

असली तलवार! अब तो जागना और भी सजगता का हो गया। तीन महीने गुरु ने असली तलवार लेकर उसका पीछा किया, लेकिन एक भी बार चोट करने का मौका न पा सके। तीन महीने पूरे हो जाने पर--एक दिन गुरु बैठा वृक्ष के नीचे किताब पढ़ रहा था। उस युवक को खयाल आया कि यह बूढ़ा मुझे नौ महीने से सता रहा है। यद्यपि परिणाम भारी हुए हैं इसमें कोई शक-शुबहा नहीं है। जो नौ महीने में मिला है, नौ जन्मों में नहीं मिलता। लेकिन यह मुझे इतना सताता है, कभी मैं भी तो इस पर हमला करके देखूं, यह भी इतने होश में है या नहीं?

With the real sword, the vigilance grew keener. For three months the master chased him with a real sword, but not once could he strike. After three months, the master sat beneath a tree reading. The youth thought: this old man has tormented me nine months—though the result is immense, not to be had in nine births—but still, he torments me. Let me attack him once—see if he is as alert.

ऐसा सोच ही रहा था बुहारी लगाते हुए, उस ब़ूढे ने कहा कि सुन, मैं बूढ़ा आदमी हूं, ऐसा करना मत। वह तो बड़ा चौंका। उसने कहा कि मैंने कुछ किया नहीं। उसने कहा: तूनेसोचा, इतना काफी है। तू मेरे पैर की आवाज सुनने लगा नींद में, मेरा कमरे में प्रवेश करना--और तुझे पता चल जाता है। एक दिन तेरे जीवन में भी ऐसी घड़ी आएगी कि विचार का प्रवेश और उसकी भी पगध्वनि सुनाई पड़ जाती है। तेरे भीतर विचार आया, बस काफी है। अब तुझे कोई उठा कर मुझ बूढ़े आदमी पर हमला करने की जरूरत नहीं है।

He only thought it while sweeping—and the old man said, ‘Listen, I am old—do not do such a thing.’ He was startled. ‘I did nothing,’ he said. ‘You thought,’ replied the master—that is enough. ‘You began to hear my footsteps in your sleep; one day you will even hear the footfall of thought entering you. A thought came—enough. Do not take the trouble of attacking an old man.’

गुरु के चरणों में गिर पड़ा युवक। ध्यान की अंतिम घड़ी वही है। वह समाधि है। उस दिन उसके जीवन में पहली दफा समाधि का अनुभव उसे हुआ।

The youth fell at the master’s feet. The last moment of dhyan—that is Samadhi. That day, for the first time in his life, he tasted Samadhi.

जस पनिहार धरे सिर गागर, सुरति न टरे बतरावत सबसे।।

‘As the water-bearer carries the pitcher upon her head— surati does not slip, though she chats with all.’

तुम भी ऐसे चलो, ऐसे उठो, ऐसे बैठो कि होश सधा रहे। और जरूरत नहीं है कि कोई तुम्हारे पीछे तलवार लेकर पड़े। मौत तो पड़ी ही हुई है तुम्हारे पीछे तलवार लेकर। उतना क्या काफी नहीं है? जरा उसका ही स्मरण करो और होश सध जाएगा। जिसको मौत की याद साफ होने लगी वह आदमी होश से भर जाता है।

Walk, sit, rise in such a manner that awareness remains. There is no need for someone to chase you with a sword—death already does so. Is that not enough? Remember that alone, and awareness will settle. He who remembers death clearly becomes filled with vigilance.

इसीलिए तो लोग मौत को.बात भी नहीं करते मौत की। मौत की चर्चा भी नहीं उठाते। मौत जैसी महत्वपूर्ण दुनिया की घटना, और लोग उसकी बात ही नहीं करते। सब तरह की बातें करते हैं, मौत को चर्चा के बाहर रखते हैं। मरघट पर भी लोग जाते हैं तो और दूसरी चीजों की बात करते हैं।

That is why people do not even talk of death. Such a central event—and people avoid the topic. Even at the cremation ground they talk of other things.

मैं बचपन में, मुझे आदत थी, कोई मरे, मैं मरघट जाता था। जो भी मरा गांव में.लोग जानने लगे थे कि अगर कोई भी मरा तो मैं जरूर जाऊंगा मरघट। मेरे घर के लोग भी जानने लगे थे। अगर मैं कहीं दिखाई न पड़ता दो-चार घंटे तो वे समझते मरघट पर खोजो।

पर वहां मैं चकित होता। मैं तो देखने जाता मौत। क्योंकि मौत ठीक-ठीक दिखाई पड़ जाए तो ध्यान सुगमता से फल जाता है। लेकिन वहां मैं बैठे लोगों को देखता, वे बातें कर रहे हैं राजनीति की, वे बातें कर रहे हैं बाजार की। इधर लाश जल रही है और वे पीठ किए गपशप कर रहे हैं। वह गपशप तरकीब है इस जलती हुई लाश को न देखने की।

As a child I had the habit—if someone died, I went to the cremation ground. People knew—if I was not seen for some hours, look at the cremation ground. But there I would be amazed. I went to see death; for if death is seen clearly, dhyan happens easily. But there I would see people chatting politics, market gossip. The pyre burned, and they turned their backs and chattered. The chatter is a device to avoid seeing the burning body.

मौत को आदमी भुलाना चाहते हैं। जो मौत को भुलाता है वही सांसारिक है। जो मौत को याद रखता है वही संन्यासी है। और जिसको मौत याद है वह जाग ही जाएगा। और जो जाग गया, परमात्मा उसे उपलब्ध है।

The worldly man avoids death; the sannyasin remembers it. One who remembers will awaken; and one who awakens—Paramatma is attained.

धरमदास बिनवै कर जोरी, साहिब कबीर को पावै भाग से।

‘With folded hands Dharamdas prays—by fortune one finds Sahib Kabir.’

धरमदास कहते हैं कि कबीर साहब मिल गए। यह परमात्मा का जीता जागता रूप मिल गया। ये कबीर मिल गए। इनको भाग से पा लिया। इन्होंने ही सिखाया--जस पनिहार धरे सिर गागर! इन्होंने जगाया। बड़े भाग की बात। इस जगत में सबसे सौभाग्यशाली वही है जिसे गुरु मिल जाए।

Dharamdas says: Kabir Sahib was found—this living form of God was found. By fortune I found him. He taught me—‘As the water-bearer…’ He awakened me. Great fortune indeed. In this world, the most blessed is the one who finds the Guru.

साहिब मोहिं दरसन दीजे हो, करुना-निधि मिहर करीजो हो।

पपिहा के चित स्वांति बसै, भावै नहिं जल दूजा हो।

धरमदास कहते हैं, जैसे चातक के मन में बस स्वांति का जल ही बसा है, और कोई जल नहीं भाता, ऐसे ही तुम्हारे अतिरिक्त अब मुझे और कुछ नहीं भाता। अब सारा संसार फीका है।

‘Sahib, grant me your darshan; O ocean of compassion, shower your grace. As in the heart of the papihā only the water of Swati abides, no other water pleases—so apart from You, nothing now pleases me.’

 

Like the chātak, whose heart holds only the water of Swati, and no other water appeals, so apart from You nothing appeals. Now the whole world is tasteless.

दिन गुजरा, शाम हुई, अब आगे क्या होगा?

धूप की उम्र तमाम हुई, अब आगे क्या होगा?

‘The day has passed, evening has come—what now? The sun’s life is over—what now?’

लोग तो सोचते ही नहीं आगे की। भरमाए रखते हैं अपने को धूप में। मगर धूप की उम्र तमाम हो जाती है। दिन गुजर जाता है, शाम हो जाती है। जवानी अभी है, कल बुढ़ापा होगा। जीवन अभी है, कल मृत्यु होगी। इसके पहले कि मौत तुम्हारे द्वार पर दस्तक दे, तुम जरा विचार कर लो। इस जगत में कुछ भी ऐसा है जिससे तृप्ति हो जाएगी? कोई जल ऐसा है जिससे तृप्ति हो जाएगी? तुम कितने तो घाटों का पानी पी चुके, कहीं तो तृप्ति नहीं हुई। जहां से लौटे, प्यास को वापस लेकर लौटे। जहां से लौटे, और उदास होकर लौटे।

People do not think of the beyond; they keep themselves beguiled in the sun. But the sun’s life ends. The day passes; evening falls. Youth is now; tomorrow old age. Life is now; tomorrow death. Before death knocks at your door, reflect a bit. Is there anything here that will bring fulfillment? Is there any water that will quench? You have drunk from so many ghats—nowhere were you satisfied. You returned from each place with your thirst intact, more despondent.

इस जगत में वह पानी है ही नहीं जिससे तृप्ति हो जाए। तुम्हारे चित्त में चातक कब पैदा होगा? स्वाति के जल की आकांक्षा कब जगेगी? तुम परमात्मा को कब पुकारोगे? इतनी अतृप्तियों के बाद भी तुम्हारे भ्रम नहीं टूटते हैं?

In this world there is no water that quenches. When will the chātak be born in your heart? When will the longing for Swati arise? When will you call upon Paramatma? After so many unfulfillments, do your delusions still not break?

पपिहा के चित स्वाति बसै, भावै नहिं जल दूजा हो।

‘In the papihā’s heart Swati abides; no other water pleases.’

जिसको एक बार यह बात समझ में आने लगी कि यहां सब है तो, मगर कुछ भी तृप्तिदायी नहीं है। धन मिल जाता है और निर्धनता नहीं मिटती। पद मिल जाता है और दीनता नहीं जाती, बनी रहती है। बाहर तुम कितना ही सजा लो, भीतर मौत खड़ी है।

Once it begins to dawn that though everything is here, nothing is fulfilling—wealth comes and poverty within remains; rank comes and inner smallness does not leave. However much you adorn the outer, death stands within.

शामिल नहीं हैं जिसमें तेरी मुस्कुराहटें

वह जिंदगी किसी भी जहन्नुम से कम नहीं है

‘A life untouched by your smile— is no less than any hell.’

परमात्मा जब तक तुम्हारे भीतर सम्मिलित न हो जाए, उसकी मुस्कुराहट जब तक तुम्हारे जीवन का अंग न बन जाए तब तक समझना कि तुम नरक में हो। कितना ही धोखा दो अपने को, नरक को कितना ही सजा लो, बंदन वार बांध लो, इससे कुछ भेद नहीं पड़ेगा। तुम अपना समय और अपना जीवन गंवा रहे हो।

Until Paramatma is included in your being, until His smile becomes a part of your life, know you are in hell. However you deceive yourself, however you decorate hell, nothing will change—you waste your time and life.

जैसे काग जहाज चढ़े, वाको और न सूझा हो।।

 

पुराने दिनों में जहाज से यात्रा करने वाले लोग पक्षियों को साथ लेकर चलते थे। वे पक्षी परीक्षा का काम देते थे। पक्षी को छोड़ते थे, अगर पक्षी चला जाता और लौटता नहीं तो तय हो जाता था जमीन करीब है। अगर पक्षी लौट आता तो तय होता कि अभी जमीन करीब नहीं है, यात्रा और करनी पड़ेगी।

‘As the crow rides the ship—and nowhere else comes to mind.’

In former days those who traveled by ship carried birds with them. The birds served as a test. If the bird was released and did not return, land must be near. If it returned, land was not near.

कोलंबस ने तीन महीने यात्रा की। भारत की खोज के लिए निकला था, भूल से पहुंच गया था अमरीका। तीन महीने में सारा भोजन चुक गया। केवल तीन दिन के लिए भोजन और बचा। और जो नब्बे आदमी उसके साथ यात्रा पर थे, वे सब धीरे-धीरे घबड़ा गए थे कि अब मौत के सिवाय कुछ और होना नहीं है। न कोई जमीन दिखाई पड़ती है, न कोई आसार। इस पागल आदमी के चक्कर में हम पड़ गए।

और इस पागल को लोग पागल समझते ही थे, कोलंबस को। क्योंकि कोलंबस की यह धारणा थी कि जमीन गोल है। किसी को गोल नहीं मालूम पड़ती थी तब तक। चपटी दिखती है सबको। कोलंबस की धारणा थी जमीन गोल है। और अगर गोल है तो जहां से हम चलेंगे, अगर चलते ही गए, चलते ही गए तो वापस अपनी जगह लौट आएंगे। गोल का मतलब ही यह होता है।

Columbus traveled three months seeking India and by mistake reached America. After three months the food was gone; only three days’ rations remained. The ninety men with him were panicking: death alone lies ahead; no land in sight—they fell into the trap of this madman. People considered him mad, for he held that the earth is round; none believed it then. It appears flat. He said: if it is round, wherever we go, if we keep going, we shall return to where we began. That is what round means.

तो उसने कहा, भूलने का तो कोई डर नहीं है, अगर मिल गया भारत तो ठीक है। नहीं मिला भारत तो वापस अपनी जगह लौट आएंगे। बामुश्किल कुछ लोग हिम्मतवर राजी हुए थे उसके साथ जाने को। एक झक्की किस्म की महारानी ने उसे पैसा दे दिया था। मगर लोग समझते थे, यह पागल है और लौटेगा नहीं। घर के लोगों ने भी आखिरी विदा दे दी थी। रो-धो लिया था कि बात खत्म हो गई।

He said: there is no fear of losing our way; if we find India, good; if not, we shall circle back home. Some brave ones agreed to go; a slightly offbeat queen gave him funds. But people believed he would not return; families wept and bade final farewell.

अब तो पक्का हो गया था इन नब्बे साथियों को कि यह बिलकुल पागल है। क्योंकि वे कहते थे, अब हम लौट चलें। आखिर उन्होंने यह तय कर लिया कि अगर यह कल राजी नहीं होता लौटने को तो इसको हम पानी में फेंक दें और हम वापस लौट चलें।

Now it felt certain to those ninety: he is mad. ‘Let us turn back,’ they said. They decided: if he did not agree to return by morning, they would throw him into the sea and sail back.

उसने उनकी बातचीत सुन ली। रात को वे सब इकट्ठे होकर षडयंत्र कर रहे थे। वह सुबह उठा और उसने कहा कि तुम ठीक कहते हो। मैं खुद ही कूद जाऊंगा पानी में, तुम वापस लौट जाओ। लेकिन एक बात समझ लो, तुम्हारे पास भोजन केवल तीन दिन का बचा है। वापसी की यात्रा तीन महीने की होगी। मर तो तुम जाओगे ही। अब वापस लौटने का उपाय नहीं है। तुम मेरी मानो, मैं तुमसे कहता हूं कि तीन दिन में हम पहुंच जाएंगे जमीन पर, क्योंकि मैंने जो कबूतर छोड़े कल सांझ, वे लौटे नहीं। जमीन करीब होनी चाहिए।

He overheard their plotting at night. In the morning he said: ‘You are right; I shall jump into the sea myself; you turn back. But understand: you have food for three days; the return journey is three months. You will die. There is no way back now. Listen to me—I tell you we shall reach land in three days because the doves I released yesterday did not return. Land must be near.’

यह सूत्र उन्हीं पुराने समुद्र्र यात्रा का स्मरण दिलाता है।

This sutra recalls those old sea journeys.

जैसे काग जहाज चढ़े, वाको और न सूझा हो।

 

जब पक्षी घूमता और कुछ जगह नहीं सूझती जहां उतर जाए, जल ही जल, जल ही जल, वह वापस जहाज पर चढ़ जाता है।

‘As the bird rides the ship and nowhere else comes to mind…’

When the bird circles and nowhere familiar appears, only water, water—it returns to the ship.

ऐसे धनी धरमदास कहते हैं कि इस संसार में मैंने मृत्यु के अतिरिक्त और कुछ नहीं देखा। तुम ही मेरे जहाज हो। नानक नाम जहाज। परमात्मा, तुम्हारे सिवाय और कोई सहारा नहीं। तुम ही जीवन हो। शेष सब मृत्यु है। जो परमात्मा से जुड़ गया वह महाजीवन ने जुड़ गया। जो परमात्मा से बिना जुड़े जी रहा है वह मृत्यु के सागर में डुबकियां खा रहा है। जन्मेगा और मरेगा, मरेगा और जन्मेगा और यह चलता रहेगा। डूबेगा और उबरेगा, उबरेगा और डूबेगा। इस प्रक्रिया का कोई अंत नहीं है।

So says Dhani Dharamdas: in this world I have seen nothing but death. You alone are my ship. Nanak said: The Name is the ship. O Paramatma, apart from You there is no support. You alone are Life; all else is death. One joined to God joins Maha-life. One who lives without God dips in the ocean of death—born and dying, dying and born; this continues. He sinks and rises, rises and sinks; the process is endless.

जहाज चढ़ो। और जहाज उपलब्ध है। और जहाज सदा उपलब्ध है। परमात्मा एक क्षण को भी अनुपलब्ध नहीं है, तुम भर राजी हो जाओ। हमारी हालत ऐसे है जैसे सूरज निकलता है और हम आंख बंद किए खड़े हैं और कहते हैं, दुनिया में अंधेरा है। आंख खोलो। परमात्मा की रोशनी चारों तरफ बरस रही है।

Board the ship. The ship is available—always available. Paramatma is not unavailable for even a moment; only you must consent. Our condition is like this: the sun rises and we stand with eyes shut, saying the world is dark. Open your eyes. The light of God pours everywhere.

बार बार बिंनती करूं, मेरी अरज सुनीजे हो।

भवसागर से काढ़िके, अपना करि लीजे हो।।

‘I entreat again and again—hear my plea. Lift me from the ocean of becoming—make me Your own.’

आरजू भी, हसरत भी, दर्द भी, मसर्रत भी

सैकड़ों हैं हंगामे जिंदगी मगर तनहा

‘There are longings and desires, pains and delights— A hundred tumults of life—and yet, alone.’

यहां सब है और फिर भी तुम अकेले हो। जरा देखो। पत्नी है, बच्चे हैं, पति है, मां हैं, पिता हैं, बेटे हैं, बेटियां हैं, सगे संबंधी हैं, मित्र-प्रियजन हैं, सब है।

All is there—and still you are alone. Look. There is wife, husband, children, mother, father, sons and daughters, relatives and friends—everything.

 

‘There are longings and desires, pains and delights…’

आरजू भी, हसरत भी, दर्द भी, मसर्रत भी

सुख भी हैं, दुख भी हैं, सुविधाएं हैं, असुविधाएं हैं, सफलताएं-असफलताएं हैं, यश-अपयश है।

There is happiness and sorrow, conveniences and inconveniences, success and failure, fame and infamy—

आरजू भी, हसरत भी, दर्द भी, मसर्रत भी

सैकड़ों हैं हंगामे जिंदगी मगर तनहा

‘There are longings and desires, pains and delights— A hundred tumults of life—and yet, alone.’

शोरगुल खूब, हंगामे खूब, तमाशा चल रहा है, और फिर भी तुम अकेले हो। कब तुम्हें यह बात दिखाई पड़ेगी कि मैं अकेला हूं? परमात्मा के बिना तुम अकेले ही रहोगे। उससे ही संग जुड़े तो अकेलापन मिटता है।

Great noise, great tumult, the spectacle goes on—and still you are alone. When will it become visible that I am alone? Without Paramatma you will remain alone. Only by joining with Him does loneliness dissolve.

भवसागर से काढ़िके, अपना करि लीजे हो।

 

कब तुम प्रार्थना करोगे कि निकाल लो मुझे इस जीवन और मृत्यु के सागर से, इस जन्म-मरण की प्रक्रिया से? भवसागर! भव का अर्थ होता है, होना, न होना। होने न होने का यह जो सागर है इससे मुझे खींच लो--अपना करि लीजे हो!

‘Lift me from the ocean of becoming—make me Your own.’

When will you pray: take me out of this ocean of life and death, from this process of birth and demise—this bhavsagar—bhava meaning being-and-not-being? Draw me out—make me Your own.

कुशल है, कुशल हूं, कुशल चाहता हूं

दिल में लगन है, मिलन चाहता हूं

‘All is well, I am well, I wish all well; There is a longing in my heart—for union I long.’

बस एक ही लगन तुम्हारे भीतर रह जाए--मिलन चाहता हूं।

Let but one longing remain in you: I long for union.

और तुम सब जगह उसी को खोज रहे हो अनजाने। जब तुम किसी स्त्री के प्रेम में पड़े हो या किसी पुरुष के, तो तुमने क्षण भर को उसीको खोजा है। पद की खोज में तुम किसे खोज रहे हो? जीवन को पकड़ कर तुम क्या पकड़ रहे हो? तुम सोचते हो, अमृत इस तरह मिल जाएगा। पद की खोज में तुम सोचते हो, इस तरह मैं मृत्यु के पार हो जाऊंगा। धन होगा तो सुरक्षित हो जाऊंगा। लेकिन उसके सिवाय उसको पाने का और कोई उपाय नहीं।

And unknowingly you seek only Him everywhere. When you fall in love with a woman or a man, you seek only Him for a moment. In seeking rank, whom do you seek? Grasping life, what are you grasping? You think that way you will find nectar. In seeking office you think: this way I will go beyond death; wealth will make me safe. But apart from Him there is no other way.

इस कायनाते हुस्न में आईना के सिवा

पैदा कहीं हुई न तेरी हमसरीकी बात

‘In this cosmos of beauty, apart from the mirror, No rival to You was ever born.’

उस जैसा यहां कोई है ही नहीं। आईने बहुत हैं यहां। आईनों में कहीं-कहीं उसकी झलक भी पड़ती है।

There is none here like Him. There are mirrors—sometimes glimpses flash in them.

इस कायनाते हुस्न में आईना के सिवा

पैदा कहीं हुई न तेरी हमसरीकी बात

‘In this cosmos of beauty, apart from the mirror, No rival to You was ever born.’

तुम आईनों में कब तक खोजते रहोगे? अब मूल की खोज शुरू होनी चाहिए।

How long will you seek in mirrors? Now begin seeking the Original.

 

‘The mansions grow cool with dew; the sky is overcast.’

झरि लागे महलिया, गगन घइराए।

जो उसकी तरफ चातक की तरह देखने लगता है, स्वाति की प्रतीक्षा करता है, ध्यान मग्न होकर पुकारता है--पी कहां? पी कहां? पपीहे की तरह टेरता है।

One who gazes toward Him like the chātak, who waits for Swati, who calls in meditation—‘Where are You, Beloved? Where are You?’—who cries like the papihā—

नानक के जीवन में उल्लेख है। एक रात वे पुकार रहे हैं परमात्मा को.पुकार रहे हैं परमात्मा को। आधी रात बीत गई और नानक की मां ने आकर उनको कहा कि अब बहुत हो गया, अब तुम सो भी जाओ, अब यह भजन कब तक चलेगा? नानक ने कहा: मत कहो। मत रोको मुझे। सुनो! बाहर बगीचे में आम की बाड़ी में पपीहा पुकार रहा है, पी कहां? पी कहां? नानक ने कहा: सुनो! उससे मेरी होड़ बंधी है। जब तक वह चुप नहीं होगा, मैं भी चुप होने वाला नहीं हूं।

In Nanak’s life there is a mention: one night he was calling and calling to God. Past midnight, his mother came and said: ‘Enough—sleep now; how long will this bhajan go on?’ Nanak said: ‘Do not say that. Do not stop me. Listen: in the mango grove outside, the papihā is calling—“Where is my Beloved? Where?” Listen! I am in contest with him. Until he falls silent, I shall not fall silent.’

उसी रात नानक के जीवन में क्रांति घटी। पपीहे से होड़ लगाओ। पपीहा नहीं थका, नानक ने कहा अपनी मां को, तो मैं क्यों थकूं? अभी पपीहे का गीत चल रहा है तो मेरा गीत क्यों रुके? मैं पपीहे से गया बीता नहीं हूं।

That very night revolution happened in Nanak’s life. Compete with the papihā. ‘If he does not tire,’ said Nanak, ‘why should I? As long as his song goes on, why should mine cease? I am not less than the papihā.’

और जो पपीहा बन गया--और पी कहां? पी कहां? पुकारा और पुकारा, और पुकारा, और सब पुकार पर दांव पर लगा दिया उसे पी निश्चित मिलते हैं। यही इस सूत्र की सूचना है।

And one who becomes a papihā—crying and crying—staking everything upon the call—he surely finds the Beloved. This is the import of the sutra.

 

‘When dew begins to drip in the inner palace, the sky grows clouded; Sometimes it thunders, sometimes lightning flashes— Waves arise whose splendor defies all telling.’

झरि लागे महलिया--जो चातक बन गया उसके शून्य महल में झर लग जाती है अमृत की। स्वाति बरसती है।

When one becomes the chātak, in the empty palace the dew begins to fall—amrita rains.

 

‘When dew begins to drip in the inner palace, the sky grows clouded…’

झरि लागे महलिया, गगन घइराय।

नाद होता अनहद का और अमृत की वर्षा होती। जैसे बादल गरजते हैं ऐसे भीतर ओंकार का नाद गरजता है। एक ओंकार सतनाम। और जैसे वर्षा होती है और भूखी-प्यासी धरती तृप्त होती है ऐसे ही तुम्हारे भीतर अमृत बरसता है। और तुम्हारे भूखे-प्यासे प्राण, जन्मों-जन्मों की भूखी आत्मा तृप्त होती है।

The anahad nada resounds; amrita rains. As clouds thunder, so the Omkar thunders within—Ek Omkar Satnam. And as rain falls and the hungry, thirsty earth is satisfied, so amrita showers within; your hungry and thirsty being, starved across births, is satisfied.

झरि लागे महलिया, गगन घइराय।

खन गरजे खन बिजुली चमकै,.

कभी प्रकाश हो जाता है, कभी नाद हो जाता है।

खन गरजे खन बिजुली चमकै, लहर उठे सोभा बरनि न जाए।

‘When dew begins to drip in the inner palace, the sky grows clouded… Sometimes it thunders, sometimes lightning flashes— Waves arise whose splendor defies all telling.’

और ऐसी मस्ती की लहर आती है कि उसकी शोभा का वर्णन नहीं किया जा सकता। नाद भी है, प्रकाश भी है। अमृत बरस रहा है।

.लहर उठे सोभा बरनि न जाए।

Such a wave of intoxication comes that its beauty cannot be described. There is sound, there is light; amrita is raining.

ऐसी मस्ती, ऐसी मादकता की लहर आती है कि आदमी डूब ही जाता उसमें, तल्लीन हो जाता है। उसका वर्णन नहीं हो सकता।

‘Such waves arise—beauty beyond all telling.’

Such intoxication, such ecstasy comes that one is drowned, absorbed. It cannot be described.

सुन्न महल से अमृत बरसे, प्रेम अनंद होए साध नहाए।

‘From the silent palace amrita rains— Love and bliss are born; the sadhu bathes in it.’

लेकिन वही नहा सकता है जिसने चातक जैसी साधना की हो। वही नहा सकता है जिसने--जस पनिहार धरे सिर गागर--ऐसा ध्यान संजोया हो। उसको ही साधु कहते हैं।

But only he can bathe who has practiced like the chātak. Only he who has gathered such dhyan—‘as the water-bearer carries the pitcher…’—only he is called a sadhu.

साधु का अर्थ: जो सरल हो गया। साधु का अर्थ: जिसने अपने चित्त को उसकी तरफ साध लिया। जो काम से विमुख हुआ, राम के सन्मुख हो गया। जिसने संसार की तरफ पीठ कर ली और परमात्मा की तरफ मुंह कर लिया--चातक की तरह--पी कहां! पी कहां!

Sadhu means: one who has become simple; one who has tuned his mind toward That; who has turned away from kama and turned his face toward Rama. One who has turned his back to the world and his face to God—like the chātak—‘Where are You, Beloved?’

सुन्न महल से अमृत बरसे, प्रेम अनंद होए साध नहाए।

‘From the silent palace amrita rains— Love and bliss are born; the sadhu bathes in it.’

और तब साधु के जीवन में दो फूल खिलते हैं प्रेम के और आनंद के।

Then two flowers bloom in the sadhu’s life: love and bliss.

आनंद होता है अपने लिए वह आंतरिक फूल है। उसके प्राण आनंद की सुगंध से भर जाते हैं। और उसी आनंद की सुगंध जब दूसरों के नासापुटों में पड़ती है तो उनको प्रेम का अनुभव होता है।

Bliss is for oneself—an inner flower; his breath is filled with its fragrance. And when that fragrance touches others’ nostrils, they experience love.

इसको खयाल में ले लेना। साधु के यह दो लक्षण है: भीतर उसके परम आनंद। लेकिन उसके भीतर तो तुम जा न सकोगे। उसे तो वही जानेगा, या उस जैसे जो हैं, वे जानेंगे। लेकिन तुम्हें उसके पास एक बात दिखाई जरूर पड़ेगी, वह तुम्हें भी दिखाई पड़ जाएगी, वह प्रेम। उसके भीतर जो घटा है, उसकी थोड़ी-थोड़ी बूंदें तुम पर भी पड़ेंगी।

Remember this. A sadhu has two signs: inwardly, supreme ananda. But you cannot go within him; only he knows, or those like him. Yet you will see one thing around him—love. What has happened within, a few drops fall upon you too.

तो जहां तुम्हें आनंद और प्रेम घटता हुआ अनुभव में आ जाए, समझना कि मंदिर करीब है। समझना कि तुम तीर्थ के करीब आ गए।

Where you experience both love and bliss—know the temple is near. Know you have come close to the pilgrimage.

और जहां न प्रेम हो और न आनंद हो, जहां प्रेम की जगह सिर्फ द्वेष हो, जहां प्रेम की जगह सिर्फ कठोरता हो, जहां प्रेम की जगह सिर्फ तुम्हारी निंदा हो, जहां प्रेम की जगह तुम्हें पापी ठहराने का प्रयास हो, जहां प्रेम की जगह तुम्हें नरक भेजने का आयोजन हो, और जहां भीतर आनंद की जगह सिर्फ एक अहंकार हो, वहां से बच जाना। वहां से भाग खड़े हो जाना। वहां से जितनी जल्दी दूर निकल जाओ उतना अच्छा है क्योंकि तुम असाधु के पास पहुंच गए हो।

Where there is neither love nor bliss; where instead of love there is only hate, only hardness; where instead of love there is only your condemnation; where you are declared sinners; where hell is arranged for you; where inwardly there is no bliss, only ego—get away. Flee quickly, for you have come to an un-saint.

और तुम्हारे तथाकथित साधुओं में सौ में निन्यानबे असाधु हैं। क्योंकि न तो वहां आनंद है, न वहां प्रेम है।

Among your so-called saints, ninety-nine out of a hundred are not sadhus—because there is neither bliss nor love.

सुन्न महल से अमृत बरसे, प्रेम अनंद होए साध नहाए।।

खुली किवरिया मिटो अंधियरिया, धन सतगुरु जिन दिया है लखाए।

‘From the silent palace amrita rains— Love and bliss are born; the sadhu bathes in it.’

अब किवाड़ खुल गए हैं। पुकारते रहोगे तो खुल ही जाते हैं। यह आश्वासन पक्का। यह गवाही पक्की। इस गवाही के पीछे बुद्ध और महावीर, और कृष्ण और कबीर, और मोहम्मद और मंसूर--सबके हाथ हैं। बड़ी लंबी महिमाशाली पुरुषों की कतार है, जो कहते हैं यह आश्वासन पक्का है। यह निरपवाद होता है। तुम पुकारो भर। तुम पूरे प्राण से पुकारो भर।

‘The door has opened, darkness is dispelled— Blessed the Satguru who made me see.’

Now the doors have opened. If you keep calling, they open—this assurance is sure. Behind this testimony stand Buddha and Mahavira, Krishna and Kabir, Mohammed and Mansur—a long line of majestic beings—who all declare: the assurance is certain; it happens without exception. Only call—call with your whole being.

खुली किवरिया मिटो अंधियरिया, धन सतगुरु जिन दिया है लखाए।

‘The door has opened, darkness is dispelled— Blessed the Satguru who made me see.’

और उसी घड़ी तुम अपने सदगुरु का धन्यवाद कर पाओगे। उसी घड़ी तुम जानोगे कि तुमने तो कुछ भी नहीं दिया था। तुमने समर्पण के नाम पर दिया क्या था? तुम्हारे पास देने को क्या था? जब तुमने गुरु के चरणों में जाकर सिर रखा था तो तुम्हारे सिर में सिवाय भुस के और था क्या? तुमने दिया क्या था? लेकिन जो तुम्हें मिल गया है उसका मूल्य नहीं कूता जा सकता।

In that very moment you will thank your Satguru. You will know you gave nothing. In the name of surrender, what had you to give? When you placed your head at his feet, what was there in it but straw? What did you give? But what you received—its worth cannot be measured.

धरमदास बिनवै कर जोरी, सतगुरु चरन में रहत समाए।

‘With folded hands Dharamdas prays— He remains absorbed at the Satguru’s feet.’

उसी घड़ी तुम्हारा सिर चरणों में नहीं रहता, चरणों में एक हो जाता है, लीन हो जाता है, मिल ही जाता है। सदगुरु के चरण और तुम्हारा सिर तब दो चीजें नहीं रह जातीं।

सतगुरु के उपदेश, फिरो घन बावरी।

In that moment your head does not merely rest at the feet—it becomes one with them, dissolves, merges. The Satguru’s feet and your head are no longer two.

कहते हैं, लौट आओ पागलो! लौट आओ अपने घर। फिरो!

‘Heed the Satguru’s teaching—return, O mad ones.’

Return, O mad ones, return home. Return.

सतगुरु के उपदेश, फिरो घन बावरी।

जाओ, खोजो सतगुरु को। सुनो उसकी बात और लौटो अपने घर की तरफ। बहुत हो गई भटकन। परदेस में बहुत जी लिए।

उठि चलो आपन देस, इहै भल दाब री।।

‘Heed the Satguru’s teaching—return, O mad ones. Rise and go to your own land—this is the good counsel.’

अब अपने घर की तलाश करो। अब लौटो अपने घर।

Now seek your home. Now return.

उठि चलो आपन देस, इहै भल दाब री।।

‘Rise and go to your own land—this is the good counsel.’

और सदगुरु मिल जाए तो अवसर मिला अपने घर लौटने का। क्योंकि कोई मिला जो राह दिखा दे। कोई मिला जो तुम्हें राह सुझा दे। उस अवसर को चूकना मत।

If the Satguru is found, the opportunity arrives to return home—because someone has arrived who shows the way. Do not miss it.

पहले तो सदगुरु का मिलना मुश्किल। मिल जाए तो तुम चूकने में बड़े कुशल हो। तुम कहते हो, कल करेंगे। तुम कहते हो, अभी जल्दी क्या है! तुम कहते हो, अभी तो जवान हैं। अभी तो जिंदगी थोड़ी और देख लें। अभी थोड़ा राग-रंग और कर लें। अभी कहां मौत आई जाती है! तुम टालने में कुशल हो। तुम स्थगित करने में कुशल हो।

First, finding the Satguru is hard; and if you do, you are so skilled at missing. You say, ‘Tomorrow.’ You say, ‘What is the hurry? I am young; let me taste life a little more; indulge a little more; death is not yet at the door.’ You are skilled at postponing.

सतगुरु के उपदेश, फिरो घन बावरी।

लौट चलो। अगर वहां की खबर कोई देने वाला मिल जाए तो फिर क्षण भर भी सोचना मत, विचारना मत। फिर यह मत कहना, सोचें-विचारें।

उठि चलो आपन देस, इहै भल दाब री।।

‘Heed the Satguru’s teaching—return, O mad ones. Rise and go to your own land—this is the good counsel.’

इस अवसर को चूकना मत।

Do not miss this chance.

हम कहि दिया है सनेस, तुम्हारे पीव का।

 

धनी धरमदास कहते हैं, हमने संदेश कह दिया है तुमसे। तुम्हारे पिया का संदेश तुम तक पहुंचा दिया है। यही सारे सदगुरु करते रहे हैं।

‘We have conveyed the message—of your Beloved.’

Dhani Dharamdas says: I have delivered the message to you—the message of your Beloved.

हम कहि दिया है सनेस, तुम्हारे पीव का।

बिनु समझे नहिं काज, आपने जीव का।।

‘Without understanding, the task of your life will not be accomplished.’

अब समझो। अब समझ लो तो तुम्हारे जीवन का काज सध जाए। तुम्हारे जीवन का काम पूरा हो जाए, परिपूर्ति हो जाए। तुम्हारे दुख मिटें। तुम्हारा नरक मिटे। तुम्हारा विषाद जाए, समाधि फले।

Now understand. If you understand, your life’s work will be fulfilled—completion will come; your sorrow will end; your hell will end; your melancholy will vanish; Samadhi will bloom.

 

‘Age after age I have come—speaking and making you understand.’

जुगन जुगन हम आइ कहा समुझाइकै।

यह बड़ा प्यारा वचन है। धनी धरमदास यह कह रहे हैं कि जिन्होंने हमसे पहले आकर कहा वे भी हम ही थे।

A very lovely saying. Dhani Dharamdas says: those who came before and spoke—they too were we.

गुरु अलग-अलग नहीं हैं। रंग अलग हों, ढंग अलग हों, वाणी अलग हो, शैली अलग हो, मगर गुरु अलग-अलग नहीं हैं। कृष्ण ने कहा न कि आऊंगा! जब जरूरत होगी तब आऊंगा! संभवामि युगे-युगे। युग-युग में संभव हो जाऊंगा, जब जरूरत होगी। अब लोग सोचते हैं कि कृष्ण उतरेंगे--वही मोरमुकुट, पीतांबर, वही बांसुरी लिए हुए तो गलती में हो तुम। जो भी सत्य को जान लेता है वही कृष्ण है।

Gurus are not separate. Colors differ, manners differ, voices differ, styles differ—but the Guru is not many. Did not Krishna say: ‘I will come whenever needed—sambhavami yuge yuge’? People wait for Krishna to descend—with peacock plume and flute; you are mistaken. Whoever knows Truth—that is Krishna.

जीसस ने कहा है: मैं फिर आऊंगा, लौटूंगा। और ईसाई प्रतीक्षा कर रहे हैं। जो सत्य को जान लेता है वही जीसस है।

Jesus said: I will come again. Christians wait. Whoever knows Truth—that is Jesus.

और बुद्ध ने कहा है: मैं आऊंगा मैत्रेय के रूप में। लेकिन जो भी तुम्हारा मित्र है--और मित्र कौन? जो तुम्हें अपने देश पहुंचा दे वही मित्र है। बुद्ध उसी में आ गए।

Buddha said: I will come as Maitreya. Whoever is your friend—and who is friend? One who leads you to your own land—that is Buddha.

ठीक कहते हैं धरमदास--

जुगन जुगन हम आइ कहा समुझाइकै।

Dharamdas speaks rightly—

 

‘Age after age I have come—speaking and making you understand.’

इसका यह मतलब मत समझना कि एक ही आदमी बार-बार आता है। अनेक-अनेक आदमियों में एक ही सत्य बार-बार आता है। अनेक-अनेक घड़ों में एक ही जल बार-बार भरता है। अनेक-अनेक आंखों में एक ही रोशनी बार-बार पड़ती है। व्यक्ति बदल जाते हैं, सत्य थोड़े ही बदलता है। सत्य एक है, अभिव्यक्तियां अनेक हैं। अनेक-अनेक वीणाओं पर वही गीत फिर-फिर गाया जाता है। वीणाओं के भेद से थोड़े बहुत भेद पड़ते हैं, मगर गीत वही है, लय वही है, छंद वही है।

Do not take it to mean the same person returns. In many persons the same Truth returns; in many pots the same water is poured; in many eyes the same light falls. Persons change—Truth does not. Truth is one; expressions are many. On many veenas the same song is sung again and again. Due to the veenas, small differences arise, but the song is the same, the rhythm the same, the meter the same.

‘Age after age I have come—speaking and making you understand.’

जुगन जुगन हम आइ कहा समुझाइकै।

तो जो पहले आए और जो बाद में आएंगे वे, और जो आज हैं वे सब एक ही धागे से जुड़े हैं। मनके अलग-अलग, मनकों को जोड़ने वाला धागा एक है। कृष्ण और क्राइस्ट एक ही धागे से जुड़े हैं। मोहम्मद और महावीर एक ही धागे से जुड़े हैं। जरथुस्त्र और जीसस एक ही धागे से जुड़े हैं।

Those who came before, those who will come later, and those who are here now—all are strung upon one thread. The beads differ; the thread is one. Krishna and Christ are strung on the same thread; Mohammed and Mahavira; Zarathustra and Jesus—strung on the same thread.

इसलिए तुम इन प्रतीक्षाओं में मत बैठे रहो कि कृष्ण आएंगे तब तुम जगोगे। यह भी तुम्हारी तरकीब है बचने की। अब तुम यह प्रतीक्षा मत करो कि जीसस जब आएंगे तब जगेंगे।

Therefore do not sit in these foolish waitings—that when Krishna comes, then you will awaken. This too is your trick to avoid. Do not wait for Jesus to come before you awake.

पृथ्वी कभी भी परमात्मा से खाली नहीं होती। कहीं न कहीं कोई दीया जलता है। आंख वाले खोज लेते हैं और पार हो जाते हैं। और अंधे बैठे प्रतीक्षा करते रहते हैं, अवसर खो देते हैं।

The earth is never empty of God. Somewhere, some lamp burns. Those with eyes find it and cross over; the blind sit waiting, losing the chance.

जुगन जुगन हम आइ कहा समुझाइकै।

 
 

‘Age after age I have come—speaking and making you understand. Without understanding, you will fall into the mouth of death.’

बिनु समुझै धनि परिहौं, कालमुख जाइकै।।

और बार-बार यही कहा है कि अगर नहीं समझा सत्य को तो तुम बार-बार मृत्यु के मुंह में पड़ते रहोगे। कितना तो दुख पा लिया, दुख से मन नहीं भरा? अभी और दुख उठाने की इच्छा है? समझो।

Again and again this has been said: if you do not understand Truth, you will continue to fall into death’s mouth. Have you not suffered enough? Is your heart not filled with sorrow yet? Do you desire more? Understand.

धरमदास के ये सूत्र ऐसे थे कि बैठ जाएं तुम्हारे हृदय में तो तुम्हें उड़ा ले चलें आकाश की तरफ, कि तुम्हारे पैर फिर जमीन पर दुबारा न पड़ें। मगर तुम इन पर विचार करते मत बैठे रहना। इनका विचार से कुछ संबंध नहीं है। ये विचार नहीं हैं, यह धरमदास ने अपना हृदय तुम्हारे सामने उंड़ेला है। यह धनी धरमदास ने अपना सारा धन तुम्हारे सामने बिखेर दिया है। इसे चुन लो, इसे गुन लो, इसे कर लो।

These sutras of Dharamdas—if they take root in your heart—they will carry you flying toward the sky, so that your feet never again touch earth. But do not sit merely to think about them; they have nothing to do with thought. They are not ideas; Dharamdas has poured his heart before you, scattered his wealth before you. Pick it up, savor it, live it.

सतगुरु के उपदेश, फिरो घन बावरी।

उठि चलो आपन देस, इहै भल दाब री।।

हम कहि दिया है सनेस, तुम्हारे पीव का।

बिनु समझे नहिं काज, आपने जीव का।

जुगन जुगन हम आई कहा समुझाइकै।

बिनु समुझै धनि परिहौं, कालमुख जाइकै।।

‘Heed the Satguru’s teaching—return, O mad ones. Rise and go to your own land—this is the good counsel. We have conveyed the message—of your Beloved. Without understanding, the task of your life will not be accomplished. Age after age I have come—speaking and making you understand. Without understanding, you will fall into the mouth of death.’

आज इतना ही।

Enough for today.