Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
नरेंद्र बोधिसत्व! संगीत, सत्य, सौंदर्य--सभी अनंत हैं। उनके पार पाने का कोई उपाय नहीं है। अथाह हैं। जो डूबेगा खो जाएगा; लौट कर थाह की खबर न दे सकेगा।
Narendra bodhisattva! Music, truth, beauty—all are infinite. There is no way to go beyond them. They are unfathomable. Whoever dives dissolves; no one returns to report the depth.
रामकृष्ण कहते थे: ऐसी ही है सत्य की खोज जैसे कोई नमक का पुतला सागर में डुबकी मारे थाह लगाने को। नमक का पुतला और सागर में डुबकी--गल ही जाएगा! जैसे गहरा जाएगा, वैसे ही गलता जाएगा। जैसे-जैसे गहराई बढ़ेगी वैसे-वैसे मिटेगा। परम गहराई में शेष ही न रह जाएगा; लौट कर खबर देने को कोई भी न बचेगा।
Ramakrishna used to say: the search for truth is like a doll of salt diving into the ocean to measure its depth. A doll of salt plunging into the sea—how can it survive? The deeper it goes, the more it melts. As depth increases, it disappears. In the ultimate depth nothing remains; there is no one left to return and bring news.
जीवन अपने सभी आयामों में अनंत है। यहां मनुष्य की बनाई हुई चीजों की ही सीमाएं हैं। परमात्मा का बनाया हुआ कुछ भी सीमित नहीं हो सकता। उसके हाथ की जिस चीज पर छाप है वही अनंत है, वही असीम है। न आदि है उसका, न अंत है उसका।
Life, in all its dimensions, is infinite. Only the things made by man have limits. Nothing made by God can be limited. Whatever bears his imprint is infinite, boundless—without beginning and without end.
और नाद गहरे से गहरा आयाम है।
And nada—sound—is the deepest dimension.
भौतिकविद कहते हैं कि अस्तित्व का निर्माण हुआ है विद्युत-ऊर्जा से। रहस्यवादी कहते हैं: अस्तित्व का निर्माण हुआ है ध्वनि से, नाद से। और दोनों बातें भिन्न दिखाई पड़ती हैं भिन्न नहीं हैं, क्योंकि नवीनतम खोजें यह भी कहती हैं कि विद्युत-ऊर्जा को नाद में बदला जा सकता है, नाद को विद्युत-ऊर्जा में बदला जा सकता है। वे दोनों एक ही मौलिक शक्ति की अभिव्यक्तियां हैं।
Physicists say existence is made of electrical energy. Mystics say: existence is made of sound, of nada. These statements seem different, yet they are not. The latest findings also say that electrical energy can be converted into sound, and sound into electrical energy. They are two expressions of the same fundamental force.
यह जो तुमने कहानी सुनी है शायद कहानी ही हो, लेकिन उसमें सत्य का बड़ा अंश छिपा है। तुमने जरूर सुना है कि एक समय था, ऐसे संगीतज्ञ भी थे जो दीपक राग बजा सकते थे, जो ऐसा राग उठा सकते थे कि बुझे दीये जल जाएं। ऐसा कभी हुआ हो या न हुआ हो, मगर ऐसा हो सकता है। विज्ञान आज इसके लिए गवाही देता है। क्योंकि अगर विद्युत ध्वनि बन सकती है और ध्वनि विद्युत बन सकती है, तो फिर एक विशिष्ट नाद में बुझे दीये जल सकते हैं, जले दीये बुझ सकते हैं। ये ऊर्जा की ही दो अभिव्यक्तियां हैं। जिन्होंने बाहर से खोजा--विज्ञान ने, भौतिक शास्त्रियों ने--उन्होंने विद्युत-ऊर्जा को पाया। विद्युत-ऊर्जा मालूम होती है--देह है अस्तित्व की। और नाद, ओंकार--प्राण हैं अस्तित्व का। जिन्होंने भीतर खोजा, जो अंतर्तम में गए, उन्होंने नाद की बात कही।
You have heard the old tales—perhaps they are only tales, yet a large truth is concealed in them—that once upon a time there were musicians who could play Raga Deepak, whose notes could light extinguished lamps. Whether it actually happened or not is secondary; it could happen. Science now bears witness. If electricity can become sound and sound can become electricity, then at a particular pitch of nada extinguished lamps could be lit and lit lamps could be put out. These are two expressions of one energy. Those who sought from the outside—the scientists, the physicists—found electrical energy, which seems to be the body of existence. Those who went inward to the innermost found nada, Omkar—the breath of existence.
इस देश में तीन धर्म हैं। उनमें हर बात में भेद है: हिंदू हैं, जैन हैं, बौद्ध हैं; उनमें किसी बात में तालमेल नहीं है। बाद में भी जो और धर्म पैदा हुए, जैसे सिक्ख, उनमें भी बड़े भेद हैं। लेकिन एक बात के संबंध में वे सब राजी हैं, और वह है ओंकार का नाद। जैन मानते हैं कोई ईश्वर नहीं है। अब इससे बड़ा विरोध और क्या होगा हिंदू-विचार का? हिंदू-विचार ईश्वर के आस-पास ही नृत्य करता है। हिंदू-विचार ही ईश्वर की बांसुरी के बिना अर्थ नहीं रखेगा! ईश्वर ही केंद्र-बिंदु है। वही केंद्र है; हिंदू-चिंतन उसकी परिधि है। लेकिन जैनों ने ईश्वर को इनकार कर दिया और एक धर्म बनाया जो अदभुत है--अनीश्वरवादी धर्म। और आज से ढाई हजार साल पहले!
In this land there are three religions—Hindu, Jain, Buddhist—and in almost everything they differ. Later, Sikhism arose and there too are great differences. But on one point they all agree: the nada of Omkar. The Jains say there is no God—could anything be more opposed to the Hindu view? Hindu thought dances around God; without the flute of God, Hindu thought has no meaning. God is the center; Hindu thought is the circumference. Yet the Jains denied God and created a religion that is astonishing—an atheistic religion—two and a half thousand years ago.
अभी पश्चिम में इस पर विचार चलता है। अनीश्वरवादी धर्म हो सकता है या नहीं, इसका विचार ही चल रहा है अभी। लेकिन यहां हमने अनीश्वरवादी धर्म निर्मित भी किया। नास्तिक भी धार्मिक हो सकता है, हमने उसके लिए भी द्वार खोले। आस्तिक होना अनिवार्य शर्त न रखी। नास्तिक के लिए भी धर्म उतना ही सुगम और सुलभ बनाया जितना आस्तिक के लिए। यह बड़ी क्रांति थी। फिर बुद्ध तो और एक कदम आगे गए--महावीर से भी आगे एक कदम लिया। कम से कम महावीर आत्मा को तो मानते हैं। बुद्ध ने तो कहा: आत्मा भी नहीं है। न कोई परमात्मा है, न कोई आत्मा है। शून्य है। नास्तिक भी इतनी हिम्मत नहीं करता, बुद्ध महा-नास्तिक हैं! नास्तिक भी इतनी हिम्मत नहीं करता कि मैं नहीं हूं; भला नास्तिक कहता हो शाश्वत आत्मा नहीं है, लेकिन इतना तो मानेगा अभी हूं! बुद्ध कहते हैं: अभी भी नहीं हूं। आत्मा है ही नहीं। क्षणभंगुर भी नहीं है, शाश्वत की तो बात ही छोड़ दो। न कोई ईश्वर है, न कोई आत्मा है; फिर भी धर्म हो सकता है! धर्म हुआ और बुद्ध के पीछे चल कर अनंत-अनंत लोगों ने जीवन का परम स्वाद पाया।
In the West this is still being debated: can there be an atheistic religion? Here we not only debated it; we created one. We opened the door for the non-believer as well: a non-theist can be religious. We did not make theism a compulsory condition. For the atheist too, the path was made just as accessible as for the theist. This was a great revolution. Then Buddha took one step further—even beyond Mahavira. At least Mahavira accepts the soul; Buddha said: there is no soul. There is neither God nor soul—only shunyata, emptiness. Even an atheist does not dare so much; Buddha is the great atheist. The atheist may deny the eternal soul, but he will still say, “I am here now.” Buddha says: even now there is no “I.” The soul is not—even momentarily, let alone eternally. No God, no soul—and still there can be religion! There was religion, and following Buddha countless people tasted the ultimate flavor of life.
इन तीनों धर्मों में हर चीज का विरोध है--यज्ञ का, हवन का, वर्णाश्रम-धर्म का, विधि-विधानों का कोई तालमेल नहीं है। मगर एक संबंध में तीनों राजी हैं कि उस अंतर्तम में, जिसको महावीर आत्मा कहते हैं, हिंदू परमात्मा कहते हैं, बुद्ध शून्य कहते हैं--एक नाद उठता है, एक अपूर्व नाद उठता है! एक वीणा बजती है। वीणा नहीं है वहां--और बजती है। कोई संगीतज्ञ नहीं है वहां--और संगीत उठता है। इस संबंध में तीनों राजी हैं। अगर हम गौर से समझें तो इसका यह अर्थ हुआ कि ईश्वर से भी ज्यादा, आत्मा से भी ज्यादा महत्वपूर्ण विचार है नाद का, संगीत का, इसका कोई पार नहीं हो सकता।
In these three religions everything is debated—sacrifice, rituals, caste and ashram, codes and ceremonies—there is no agreement. But on one point all three concur: in the innermost—what Mahavira calls the soul, what the Hindu calls God, what Buddha calls emptiness—a sound arises, an incomparable nada arises. A vina plays there. There is no vina—and yet it plays. There is no musician—and yet music arises. On this they all agree. If we understand carefully, it means that even more than God, even more than the soul, the primary insight is the nada, the inner music. There is no crossing beyond it.
अलाउद्दीन ठीक कहते हैं कि नाद का कोई पार न पाया... ‘नाद-सुर को पार न पायो।’ और इस सदी में जो लोग नाद-सुर की गहराई में गए हैं, उनमें बाबा अलाउद्दीन का और कोई मुकाबला नहीं है। बाबा अलाउद्दीन तो कहीं से भी नाद में उतर जाते थे। कोई वीणा ही नहीं चाहिए, कोई सितार ही नहीं चाहिए; लोहे के दो टुकड़े पड़े मिल जाएं, उन्हीं को बजा देंगे और उन्हीं से अदभुत संगीत का जन्म हो जाएगा! चम्मच से थाली को बजाने लगेंगे और मंत्रमुग्ध कर देंगे। एक बार जिसे स्वाद आ गया, एक बार जिसे उसका बोध आ गया, वह उसे कहीं से भी पुकार ले सकता है। लेकिन जितनी गहराई बढ़ी उतना ही यह भी अनुभव बढ़ा कि पार पाया न जा सकेगा। मैं मिट जाऊंगा लेकिन पार पाया न जा सकेगा।
हेरत हेरत हे सखी, रह्या कबीर हेराइ।
बुंद समानी समुंद में, सो कत हेरी जाइ।।
Alauddin is right when he says, “I could not cross beyond the nada and the sur.” And among those in this century who went to the depths of nada and sur, there is no one to match Baba Alauddin. He could enter the nada from anywhere. He needed no vina, no sitar; give him two pieces of iron and he would strike them and give birth to astounding music. Let him tap a spoon on a plate and he would spellbind you. Once you have tasted it, once you are awake to it, you can call it forth from anywhere. But the deeper he went, the clearer it became that there is no crossing beyond. “I will disappear,” he felt, “but there will be no other shore.”
हेरत हेरत हे सखी, रह्या कबीर हेराइ।
समुंद समाना बुंद में, सो कत हेरी जाइ।।
ऐसा अपूर्व उनका अनुभव हुआ होगा। इसी अपूर्व अनुभव के कारण कहते हैं: ‘सब माटी होए गैलो!’ सब प्रयत्न, प्रयास, अभ्यास, सब मिट्टी हो गया। जीवन भर चेष्टा की, सब मिट्टी हो गई। मनुष्य की चेष्टा मिट्टी हो ही जाती है। मनुष्य के किए कुछ हुआ है, कि होगा? होता है उसके किए। हम नाहक ही अकड़ लेते हैं। हम नाहक ही बीच में अपने अहंकार को भर लेते हैं।
Kabir sings: “Searching, searching, O friend, Kabir was lost in wonder. When a drop merges into the ocean—how can you search for it? Searching, searching, O friend, Kabir was lost in wonder. When the ocean merges into the drop—how can you search for it?”
Such an extraordinary experience must have happened to him. Because of that he said: “All has turned to dust!” All effort, exertion, practice—turned to dust. He strove all his life, and it all became dust. Man’s striving does become dust. What of consequence has ever happened—or will happen—by man’s doing? Things do happen by our doing, but we swagger needlessly, we stuff the ego in between for no reason.
दो व्यक्ति नदी के किनारे बैठे हैं--एक युवक और युवती। सांझ का समय है। बाढ़ में आई नदी है। बड़ी लहरें उठ रही हैं। पूर्णिमा की रात है। नदी चांदी हो गई है। दोनों प्रेम में हैं, नये-नये प्रेम में हैं। प्रेम का गहरा अंधापन है अभी, अभी हर चीज हरी-हरी सूझती है--और ऐसी रात! और दूर पपीहे की पुकार और नदी के किनारे का सन्नाटा! युवक कहने लगा: ‘आओ लहरो आओ, नाचो लहरो नाचो।’ और लहरें आने लगीं! आ ही रही थीं लहरें तो। और लहरें नाचने लगीं! नाच ही रही थीं लहरें तो। युवती और पास आ गई, गले से लग गई युवक के और कहा: तो नदी की लहरें भी तुम्हारी आज्ञा मानती हैं। धन्य हो तुम! तुम्हें पाकर मैं भी धन्य हूं।
Two people are sitting by a riverbank—a young man and a young woman. Evening falls. The river is in flood; great waves rise. It is a full-moon night; the river has turned to silver. They are in love, newly in love; love’s deep blindness is upon them—everything looks green and fresh—and such a night! In the distance the papIha calls, and there is the hush of the riverbank. The young man says, “Come, waves, come; dance, waves, dance.” And the waves begin to come! They were coming anyway. And the waves begin to dance! They were dancing anyway. The young woman moves closer, puts her arms around him and says, “Even the river’s waves obey your command tonight. Blessed are you! Having you, I too am blessed.”
फूल खिल ही रहे हैं, चांद-तारे चल ही रहे हैं। यह विराट अस्तित्व तुम्हारे किए से नहीं हो रहा है। तुम नहीं थे तब भी चल रहा था। तुम नहीं रहोगे तब भी चलेगा। मगर बीच में दो घड़ी को तुम अकड़ लेते हो, नाहक अकड़ लेते हो! और बड़े प्रयास करते हो, बड़ी चेष्टाएं करते हो--अपने को सिद्ध करने की, छोड़ जाने की हस्ताक्षर, छोड़ जाने की कुछ चिह्न समय की रेत पर। जो जानते हैं, वे ऐसा ही कहेंगे: सब माटी होए गैलो! वह जो किया-धरा था सब मिट्टी हो गया। और जिसने ऐसा अनुभव कर लिया कि मेरा किया-धरा सब मिट्टी हो गया, उसके ऊपर सोने की वर्षा हो जाती है। लेकिन वह प्रसाद-रूप है, वह प्रसाद ही है। प्रयास नहीं, प्रयत्न नहीं। वह प्रसाद उतरता तभी है जब तुम बिलकुल निष्प्रयत्न, अप्रयास में, शून्य, आतुर, उन्मुख, राजी, द्वार खोले बैठे होते हो--आता है अतिथि, जरूर आता है। तुम्हारे बुलाने से नहीं आता। न तुम्हारे बुलाने से सूरज की किरणें कमरे के भीतर आती हैं, न हवा के झोंके आते हैं, न पानी की बूंदें आती हैं। हां, इतना ही तुम करो कि द्वार खुला रखना; सूरज उगे तो आए; हवा बहे तो आए, पानी बरसे तो बूंदाबांदी हो। इतना ही करना कि तुम द्वार खुला रखना। इससे ज्यादा मनुष्य को करने को और कुछ भी नहीं है।
Flowers are blooming anyway; the moon and stars move anyway. This vast existence is not happening because of you. It was moving before you were, and it will move when you are no more. But for two moments in between you puff up—needlessly! And you make great efforts—straining to prove yourself, to leave your signature, to leave some mark on the sands of time. Those who know will say exactly this: “All has turned to dust!” All that was done and achieved—dust. And when one truly realizes that all I have done is dust, then a rain of gold descends. But that is grace—only grace. Not effort, not striving. Grace descends only when you are utterly effortless, unstriving—empty, eager, open, consenting, with your door ajar. Then the guest comes—surely he comes. He does not come because you call. Sunlight does not enter your room because you call it, nor do gusts of wind, nor raindrops. Do only this much: keep the door open—when the sun rises, it can enter; when the wind blows, it can enter; when it rains, the drops can come. Do only this much: keep the door open. Beyond this there is nothing more for man to do.
अलाउद्दीन ठीक कहते हैं:
‘सब माटी होए गैलो,
अमि तो किछु नाई।’
Alauddin is right: “All has turned to dust, as for me—I am nothing.”
अब मैं कुछ भी नहीं हूं। खो गए, मिट गए। सब मिट्टी हो गया प्रयास। और जब प्रयास मिट्टी हो जाता है तो अहंकार को बनने की कोई जगह नहीं रह जाती, खड़े होने को कोई स्थान नहीं रह जाता, सहारा नहीं रह जाता, कोई टेका नहीं रह जाता। जब तुम्हारे सारे प्रयास मिट्टी हो जाएंगे, जब तुम पाओगे कि तुम्हारे सारे प्रयास व्यर्थ हैं, तो तुम कैसे कह सकोगे कि मैं हूं? मैं को कैसे निर्मित करोगे? मैं के लिए प्रयास की ईंटें चाहिए, तो मैं का भवन बनता है, बड़ा भवन बनता है। हालांकि भवन होता है सिर्फ ताश के पत्तों का; हवा के जरा से झोंके में गिर जाता है, देर नहीं लगती। मौत आती है और देर नहीं लगती, पत्ते बिखर जाते हैं, महल भूमिसात हो जाते हैं। पत्तों के महल ही नहीं बिखर जाते, पत्थरों के महल भी बिखर जाते हैं। यहां सभी कुछ मिट्टी हो जाता है।
I am nothing—lost, dissolved. All striving turned to dust. And when striving turns to dust there remains no place for the ego to stand, no support, no prop. When all your efforts turn to dust, when you see that all your efforts are futile, how will you still say “I am”? How will you build the “I”? To build the “I” you need the bricks of effort; then the mansion of “I” rises—grand, though it is only a house of cards. A small gust of wind and it collapses. Death comes—and it takes no time—the cards scatter, the palaces sink into the earth. Not only palaces of cards, even palaces of stone collapse. Here, everything turns to dust.
अलाउद्दीन का वचन महत्वपूर्ण है। संगीत से उन्होंने परमात्मा को जाना, संगीत से उन्हें परमात्मा की झलक मिली। संगीत में ही उन्हें सदगुरु मिला।
Alauddin’s utterance is significant. Through music he came to know God; through music he had a glimpse of the divine. In music he found the true master.
‘सब माटी होए गैलो,
अमि तो किछु नाई,
नाद-सुर को पार न पायो।’
“All has turned to dust, as for me—I am nothing, and I could not cross beyond the nada and the sur.”
सीधे-सादे आदमी थे। पर बड़ी चेष्टा की, जीवन भर चेष्टा की। नाद-सुर में सब कुछ समर्पित किया था। और पार नहीं मिला। और यही धन्यता है। पार मिल जाता तो उसका अर्थ था: नाद-सुर को जाना ही नहीं, नाद-सुर के नाम पर खेल-खिलौने सीखे; नाद-सुर के नाम पर आदमी के ही बनाए हुए वाद्ययंत्रों में उलझे रहे; नाद-सुर न जाना।
He was a simple, straightforward man. He strove greatly—his whole life. He surrendered everything to nada and sur. And he did not find the far shore. That is his blessedness. If he had “crossed beyond,” it would mean he never knew the nada at all—that he merely learned toys in the name of nada and sur, got entangled in man-made instruments, but never knew the sacred sound.
जिसका पार मिल जाए, जानना वह आदमी की ही बनावट है। जिसका पार न मिले, समझना कि प्रभु से जुड़े, प्रभु के निकट आए। अपार को ही तलाशो, अनंत को ही तलाशो। और तलाश के लिए तुम्हें कोई कृत्य नहीं करना है--तुम्हें मिटना है, तुम्हें ना-कुछ होना है। तुम शून्य हो जाओ तो पूर्ण आज उतरने को राजी है।
Whatever has a shore is man-made. What has no shore—know that it is joined to the divine, that you have come near the divine. Seek only the shoreless, the infinite. And for the search you have no deed to perform—you have to dissolve, to be nothing. Become empty, and the Whole is ready to descend.
रामनाथ शर्मा! ध्यान का कोई औचित्य नहीं है। उचित-अनुचित की भाषा बहुत पीछे छूट जाती है। ध्यान उचित-अनुचित का अतिक्रमण है। उचित और अनुचित तो मन के विचार हैं; और ध्यान अ-मन की अवस्था है। उचित-अनुचित तो बाजार की बातें हैं; ध्यान तो अंतर्यात्रा है। उचित-अनुचित तो व्यवहार है; ध्यान तो अंतर्दशा है।
Ramnath Sharma! Meditation has no justification. The language of right and wrong is left far behind. Meditation is a transcendence of right and wrong. Right and wrong are thoughts of the mind; meditation is a state of no-mind. Right and wrong belong to the marketplace; meditation is an inner journey. Right and wrong are about conduct; meditation is an inner state.
लेकिन मैं तुम्हारा प्रश्न समझा।
तुम यह पूछ रहे हो कि ‘ईश्वर-प्राप्ति में कार्य-कारण नहीं।’
निश्चित ही ईश्वर-प्राप्ति में कोई कारण नहीं। तुम ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते जिससे ईश्वर पाया जा सके। तुम कुछ कर सकते तो कारण होता। तुम्हारे किए ईश्वर मिलता तो कुछ कारण होता। ईश्वर पाने में कोई भी कारण काम नहीं आता। इसीलिए तो ईश्वर विज्ञान का अंग नहीं है, इसीलिए तो विज्ञान ईश्वर को अंगीकार नहीं कर पाता। क्योंकि विज्ञान का एक मौलिक आधार है और वह है कार्य-कारण का सिद्धांत। जो चीज कार्य-कारण के सिद्धांत के भीतर है वह विज्ञान स्वीकार करेगा।
But I understand your question. You are asking, “There is no cause-and-effect in God-realization.” Certainly, there is no cause in God-realization. There is nothing you can do by which God can be attained. If you could do something, there would be a cause; if God came because of your doing, there would be a cause. No cause works in attaining God. That is why God is not a part of science, why science cannot accept God. Because the fundamental basis of science is the principle of cause and effect. Whatever falls within cause and effect, science will accept.
सौ डिग्री तक पानी गर्म करो, भाप बनता है; फिर सौ डिग्री तक गर्म चाहे मस्जिद में करो, चाहे मंदिर में, चाहे गुरुद्वारा में, चाहे चर्च में, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि मंदिर में निन्यानबे डिग्री पर बन जाएगा भाप और मस्जिद में थोड़ा देर लगाएगा कि यह मांसाहारियों की जगह है। सौ डिग्री पर ही बनेगा, चाहे मस्जिद हो, चाहे मंदिर हो, हिंदू-मुसलमान का कोई भेद न करेगा। फिर चाहे भारत हो और चाहे पाकिस्तान हो और चाहे चीन हो, चाहे जापान हो, सौ डिग्री पर ही भाप बनेगा। सौ डिग्री गर्मी कारण है। जैसे ही कारण पूरा हुआ, पानी को भाप बनना ही पड़ेगा। लेकिन इसका एक अर्थ हुआ कि पानी गुलाम है। सौ डिग्री तक तुमने गर्मी पैदा कर दी तो अब पानी मालिक नहीं है कि कह सके कि आज दिल नहीं, कि आज भाप न बनेंगे, कि आज उमंग ही नहीं हो रही, आज आकाश में उड़ने का इरादा ही नहीं है, फिर कभी देखेंगे, कि आज चित्त बहुत खिन्न है। पानी कुछ भी न कह सकेगा। पानी की कोई स्वतंत्रता नहीं है।
Heat water to one hundred degrees; it becomes steam. And whether you heat it to one hundred degrees in a mosque, a temple, a gurdwara, or a church, it makes no difference. It’s not that in a temple it will turn to steam at ninety-nine degrees, and in a mosque it will take a little longer because it’s a place of meat-eaters. It will become steam at one hundred degrees—temple or mosque makes no difference. Whether in India, Pakistan, China, or Japan, it will become steam at one hundred degrees. One hundred degrees of heat is the cause; as soon as the cause is complete, water has to become steam. But that means water is a slave. If you produce one hundred degrees of heat, the water is no longer free to say, “Today I don’t feel like it—today I won’t become steam; I have no urge to fly in the sky today; perhaps some other time—my mood is low.” Water can say nothing. Water has no freedom.
कार्य-कारण का सिद्धांत स्वतंत्रता का अंत है--हत्या है। जहां कार्य-कारण का सिद्धांत लागू होता है वहां नियति है, वहां भाग्य है। यह पानी का भाग्य है कि उसे सौ डिग्री पर भाप बनना ही पड़ेगा। यह अपरिहार्य भाग्य है, अनिवार्य भाग्य है। इससे बचने का कोई उपाय नहीं है।
The principle of cause and effect is the end of freedom—it is a kind of murder. Wherever cause and effect applies, there is fate, there is determinism. It is water’s destiny to become steam at one hundred degrees—an unavoidable, inescapable destiny.
परमात्मा कार्य-कारण के भीतर नहीं है, नहीं तो गुलाम होता। ...कि किसी आदमी ने सौ उपवास कर दिए कि परमात्मा को आना ही पड़ेगा। तब तो परमात्मा आदमी से छोटा होता, जैसे पानी आदमी से छोटा है। तब तो हमारी मुट्ठी में होता; जैसा चाहते वैसा नचाते, जहां चाहते वहां बिठाते। फिर तो परमात्मा प्रयोगशाला में होता। फिर तो हम नई-नई तरकीबें खोज लेते। जैसे पुराने जमाने में लोग पानी गर्म करते तो लकड़ी जलाते, बामुश्किल लकड़ी जलती, फिर पानी गर्म होता, घंटों लगते। अब हम जानते हैं कि बिजली से क्षण में हो जाए। और विद्युत से क्षण में होता है, अणु की भट्टी से तो क्षण भी न लगे। जैसे गर्म तवे पर पानी की बूंद बस छन्न से उड़ जाती हवा में, ऐसे सागर के सागर उड़ सकते हैं अणु-ऊर्जा से--क्षण में!
The Divine is not within cause and effect; otherwise the Divine would be a slave. …As if someone fasted a hundred days and God would have to come. Then God would be smaller than man, just as water is smaller than man. God would be in our fist; we would make him dance as we wished, seat him where we liked. Then God would belong in a laboratory. We would discover new techniques. In olden times people burned wood to heat water; with difficulty the wood would catch fire, then water would heat—hours would pass. Now we know electricity can do it in an instant. And electricity does it in an instant; with an atomic furnace even an instant would be too long. As a drop of water on a hot griddle goes “psst” and flies into the air, so oceans could rise in a moment with atomic energy!
अगर कार्य-कारण का सिद्धांत परमात्मा पर लागू होता हो तो महावीर ने बारह साल में पाया, पच्चीस सौ साल में हमने ऐसी तरकीबें खोज ली होतीं कि बारह साल लगते? बारह मिनट में पाते। ...कि और भी जल्दी कर लेते, नये-नये यंत्र खोजते, नई-नई व्यवस्था करते। अगर उपवास से ही परमात्मा मिलता हो, तो उपवास करता क्या है? तुम्हारे शरीर में से एक पौंड रोज वजन कम करेगा। तुम्हारे भोजन के यंत्र को निष्क्रिय कर देगा, तुम्हारे पेट की अंतड़ियों को खाली कर देगा। लेकिन यह सब तो विज्ञान के द्वारा घड़ियों में हो सकता है, इसके लिए महीनों की क्या जरूरत है? इसमें तो कोई बड़ी अड़चन नहीं है। अगर इससे परमात्मा मिलता हो तो महावीर ने बारह साल उपवास किए, यह तो दो-चार दिन में हो जाएगा। तुम्हारे शरीर की इतनी शुद्धि तो ऐसे ही हो सकती है।
If the principle of cause and effect applied to God, then if Mahavira attained in twelve years, in twenty-five hundred years we would have discovered ways to do it—would it still take twelve years? We’d do it in twelve minutes… or quicker still, by inventing new devices and methods. If God could be attained by fasting, what does fasting do? It reduces your body by a pound a day, renders your alimentary system inactive, empties your intestines. But all this can be done by science in hours—why would months be needed? There is no real obstacle. If by this God were attained, Mahavira’s twelve years of fasting could be reduced to two or four days. Such purification of the body could be achieved just like that.
लेकिन विज्ञान की सीमा के बाहर है परमात्मा; पकड़ में नहीं आता; किसी प्रयोग में नहीं आता। कार्य-कारण का तो कोई संबंध परमात्मा से नहीं है। इसलिए रामनाथ का प्रश्न ठीक है: फिर ध्यान का क्या औचित्य?
But God is beyond the limits of science; he cannot be grasped, cannot be brought into any experiment. Cause and effect have no relation to the Divine. So Ramnath’s question is apt: then what is the justification for meditation?
प्रश्न इसलिए उठ रहा है कि रामनाथ के मन में यह भाव होगा कि ध्यान कारण है और परमात्मा कार्य है। ध्यान कारण नहीं है। ध्यान केवल अवसर है, कारण नहीं। ध्यान निषेधात्मक है, कारण विधायक होता है। इस भेद को समझो।
The question arises because in Ramnath’s mind meditation is the cause and God the effect. Meditation is not a cause. Meditation is only an opportunity, not a cause. Meditation is negative; a cause is affirmative. Understand this distinction.
जैसे मैंने अभी तुमसे कहा: सूरज निकला। यह तुम्हारी इच्छा से नहीं निकल सकता कि तुम जब चाहो तब निकल आए। लेकिन एक काम तुम कर सकते हो कि सूरज निकला रहे और तुम आंख बंद किए बैठे रहो। तो लाख सूरज सिर पटके, तुम्हारे लिए तो नहीं निकला सो नहीं निकला। सूरज तुम्हारी इच्छा से नहीं निकलता; लेकिन तुम्हारी इच्छा से तुम चाहो न देखना तो नहीं देखो, जन्मों-जन्मों तक न देखो, आंख बंद रख सकते हो। द्वार-दरवाजे बंद रख सकते हो। परदे मोटे लटका सकते हो कि तुम्हारे कमरे में अंधकार ही रहे, दिन में भी अंधकार रहे। यह तुम कर सकते हो।
As I just said: the sun has risen. It cannot rise by your wish—“whenever I want, let it come up.” But there is one thing you can do: the sun may be up, and you can sit with your eyes closed. The sun may batter its head against your door; for you it hasn’t risen. The sun does not rise by your wish; but by your wish you can refuse to see it. You can keep your eyes closed for lifetimes. You can keep the doors and windows shut. You can hang thick curtains so that your room remains dark, dark even at noon. This you can do.
ध्यान का भी ऐसा ही निषेधात्मक प्रयोजन है। ध्यान कहता है: परदे खोलो। परदे खोलने से सूरज के पैदा होने का कोई संबंध नहीं है। ध्यान कहता है: खिड़कियां, द्वार-दरवाजे खोलो। द्वार-दरवाजे खुलने से ही सुबह नहीं हो जाएगी; लेकिन द्वार-दरवाजे खुले हों तो जब सुबह होगी तब तुम्हारे जीवन में रोशनी भर जाएगी। सुबह तो जब होगी तब होगी। सुबह के तो अपने राज हैं, अपने रास्ते हैं, अपना मार्ग है।
Meditation has this same negative function. Meditation says: open the curtains. Opening the curtains has nothing to do with producing the sun. Meditation says: open the windows, open the doors. Opening doors will not create the morning; but if the doors are open, when the morning comes, light will pour into your life. Morning will come when it comes—morning has its own laws, its own route, its own rhythm.
परमात्मा को जब आना है तब आएगा; तुम खींच कर नहीं ला सकते। लेकिन इतना तुम कर सकते हो कि जब परमात्मा आए तो तुम मौजूद रहो। द्वार पर बंदनवार बांध सकते हो, दीये जला सकते हो; द्वार पर बांसुरी बजा सकते हो; उसके स्वागत में फूल बिछा सकते हो, पलक-पांवड़े बिछा सकते हो। आएगा तब आएगा। कार्य-कारण की बात नहीं कि सौ डिग्री हमने पूरी कर दी, अब आना ही पड़ेगा; ऐसी कोई अपरिहार्यता नहीं है। आएगा तब आएगा। प्रसाद जब बरसेगा जब बरसेगा। लेकिन इतना तुम कर सकते हो कि प्रसाद बरसे तो तुम वंचित न रह जाओ। तुम अपना सारा कूड़ा-करकट खाली कर सकते हो कि जब आए अतिथि तो तुम्हें रहने योग्य पाए। तुम मंदिर बन सकते हो।
God will come when he comes; you cannot drag him in. But you can do this much: when God comes, be present. You can hang festoons at the door, light lamps; you can play a flute at the threshold; you can strew flowers in welcome, lay out, as it were, your very eyelids as a carpet. He will come when he comes. It is not a matter of cause and effect—“we have completed the hundred degrees, now he must come”—there is no such inevitability. He will come when he comes; grace will shower when it showers. But you can do this much: when grace showers, you are not left deprived. You can empty out all your rubbish, so that when the Guest arrives he finds you fit to dwell in. You can become a temple.
ध्यान परमात्मा को नहीं लाता, तुम्हें मंदिर बनाता है। ध्यान परमात्मा को नहीं लाता, तुम्हारी आंखों को खोलता है। ध्यान परमात्मा को नहीं लाता, लेकिन तुम्हें उसके स्वागत के लिए तत्पर करता है। ध्यान उत्सव है, अवसर है।
Meditation does not bring God; it makes you a temple. Meditation does not bring God; it opens your eyes. Meditation does not bring God; it readies you for his welcome. Meditation is a celebration, an opening.
ध्यान में औचित्य मत खोजो। लेकिन हमारा मन ऐसा है कि हर चीज में साधन-साध्य की बातें सोचता है। हमारा मन दुकानदार का है: लाभ क्या होगा?
Do not seek justification in meditation. But our mind is such that it thinks of everything in terms of means and ends. Our mind is that of a shopkeeper: what will be the profit?
लोग मुझसे आकर पूछते हैं: ‘ध्यान करेंगे तो लाभ क्या होगा?’ जरा सोचते हो, लाभ की भाषा और ध्यान! ...‘मिलेगा क्या?’ आदमी पहले पूछता है: मिलेगा क्या? ध्यान तो उत्सव है, अपने आप में आनंद है। द्वार खुला हो, पक्षियों के ये गीत तुम्हारे द्वार पर प्रवेश करने लगें; ये वृक्षों की सुगंध तुम्हारे नासापुटों में भर जाए! यह सूरज, ये चांद-तारे तुम्हें दिखाई पड़ने लगें। यह अस्तित्व तुम्हारे अनुभव में आने लगे। परमात्मा कहीं और थोड़े ही है--यहीं है, यही है, अभी है। कण-कण में है! मगर तुम जड़ हो। ध्यान परमात्मा को नहीं लाएगा; तुम्हारी जड़ता को तोड़ेगा।
People come to me and ask, “If we meditate, what will we gain?” Just think—profit-language and meditation! “What will we get?” That is the first question. Meditation is a celebration, a joy unto itself. With the door open, the birds’ songs begin to enter your home; the fragrance of trees fills your nostrils. The sun, the moon, the stars begin to be seen. Existence begins to be experienced. God is not somewhere else—he is here, this, now. In every particle! But you are dull, inert. Meditation will not bring God; it will break your inertia.
ध्यान को तुम परमात्मा से जोड़ो ही मत। इसीलिए तो बुद्ध भी ध्यान की शिक्षा दे सके। क्योंकि परमात्मा से कोई लेना-देना ही नहीं है। महावीर भी ध्यान की शिक्षा दे सके क्योंकि परमात्मा से कुछ लेना-देना नहीं है।
Do not tie meditation to God. That is why Buddha could teach meditation—because it has nothing to do with God. Mahavira too could teach meditation, because it has nothing to do with God.
चकित होओगे जान कर तुम कि पतंजलि ने परमात्मा को भी ध्यान करने के लिए एक निमित्त माना है। यह तुम चकित होओगे जान कर, उलटी हो गई बात। आमतौर से लोग सोचते हैं कि ध्यान कारण है, परमात्मा कार्य; ध्यान निमित्त है, परमात्मा उसका लक्ष्य। पतंजलि ने कहा है कि परमात्मा ध्यान करने में सिर्फ एक आलंबन है, एक निमित्त। कुछ लोग हैं जो बिना परमात्मा के ध्यान नहीं कर सकते, तो चलो भाई, मान लो परमात्मा को और ध्यान तो करो। चलो इसीलिए ध्यान करो कि ध्यान करने से परमात्मा मिलेगा। हालांकि ध्यान करने से परमात्मा के मिलने का कोई संबंध नहीं है। ध्यान तुम करोगे तो तुम खुलोगे, तुम प्रकट होओगे। तुम्हारी कली जो बंद-बंद है, विकसित होगी, कमल बनेगा। और उस कमल की अनुभूति का नाम ही भगवत्ता है। भगवान कोई व्यक्ति नहीं है--खुले हुए कमल की अभिव्यक्ति। वह आनंद जो फूल के खिलने पर उपलब्ध होता है, जब तुम्हारी चेतना का कमल खुलेगा तो उस आनंद का नाम भगवत्ता है।
You will be surprised to know that Patanjali considered even God just a support for meditation. This will surprise you—the usual equation is reversed. People generally think meditation is the cause, God the effect; meditation the means, God the goal. Patanjali says God is merely an alamban, a prop, for meditation. There are people who cannot meditate without God; all right then, accept God—and at least meditate. If you must, meditate with the idea that through meditation you will find God. Although meditation has no causal link to finding God. When you meditate, you will open, you will be revealed. Your bud, tightly closed, will unfold; it will become a lotus. And the taste of that lotus is what we call godliness. God is not a person—the expression of an opened lotus. The bliss that comes when a flower blossoms—when the lotus of your consciousness opens, the name of that bliss is godliness.
कार्य-कारण का कोई संबंध नहीं है। औचित्य की कोई बात नहीं है। ध्यान तो एक दीवानगी है। यहां लाभ-हानि का हिसाब, इतनी होशियारी से नहीं चलेगा। पहले पक्का हो जाए कि क्या मिलेगा, तब ध्यान करोगे, तो कभी ध्यान ही न कर सकोगे।
There is no relation of cause and effect. There is no question of justification. Meditation is a kind of divine madness. Here the arithmetic of profit and loss, all that cleverness, will not do. If you first make sure what you will get and only then meditate, you will never be able to meditate.
जीवन में कुछ तो रहने दो जो औचित्य के पार हो! जीवन में कुछ तो बचने दो जो साधन न हो, कारण न हो। जीवन में कुछ तो बचने दो जो बस अपने आप में अपना साध्य हो। नाचने का मजा अपने में है। नाचना क्या अपने में काफी नहीं है? हां, जो न नाच सकते हों, बिलकुल ही पंगु हों, लकवा खा गए हों, उनके लिए जरूरत हो तो भगवान की धारणा को बना लें। पहले कृष्ण की मूर्ति खड़ी कर लें, फिर नाचें। अगर तुम नाच सकते हो तो कृष्ण की मूर्ति की भी कोई जरूरत नहीं है। किसी आलंबन की कोई जरूरत नहीं है, नृत्य पर्याप्त है। कृष्ण के आस-पास नाचने का सवाल नहीं है; जहां तुम नाचोगे, कृष्ण आस-पास होंगे। नाचोगे तो कृष्ण को आस-पास होना ही है। नृत्य की भाव-भंगिमा भगवत्ता है।
Let there be at least something in life that is beyond justification! Let there be something that is not a means, not a cause. Let there be something that is its own end. The joy of dancing is in the dancing itself. Is dancing not enough in itself? Yes, for those who cannot dance—utterly crippled, paralyzed—if they need, let them create the idea of God: first set up an image of Krishna, then dance. If you can dance, even Krishna’s image is unnecessary. No support is needed; the dance is enough. It is not about dancing around Krishna; wherever you dance, Krishna will be around. If you dance, Krishna has to be there. The very posture and mood of dance is godliness.
जब तुम शून्य होकर बैठ जाओगे तो परमात्मा नहीं तो और कौन होगा? जब तुम मिट जाओगे तो जो बचेगा उसका नाम परमात्मा है।
When you sit down as a zero, who else can there be but the Divine? When you disappear, what remains is what we call God.
जगदीश भारती! मौन हो जाना ही, चुप हो जाना ही गहरी से गहरी बात कहने का उपाय है। शब्द तो केवल सतह को छूते हैं; मौन अतल गहराइयों को। सत्य तो अतल गहराई में है। और शब्द तो सतह पर है। इसलिए कोई शब्द सत्य को अभिव्यक्त नहीं कर पाता। न कोई शब्द प्रेम को अभिव्यक्त कर पाता है। न कोई शब्द सौंदर्य को अभिव्यक्त कर पाता है। सत्य बड़ा असमर्थ है; बोल ही नहीं सकता, अबोल है। और शब्द भी बड़े असमर्थ हैं, नपुंसक हैं, बस कामचलाऊ दुनिया में ठीक हैं, लेन-देन की दुनिया में ठीक हैं। जैसे गहरे चले वैसे ही शब्द व्यर्थ हुए।
Jagdish Bharti! To become silent, to fall utterly quiet, is the way to say the deepest of things. Words touch only the surface; silence touches the bottomless depths. Truth abides in those fathomless depths, while words live on the surface. That is why no word can express truth. Nor can any word express love. Nor can any word express beauty. Truth is utterly helpless before speech—it cannot speak, it is speechless. And words too are helpless, impotent; they are fine for the workaday world, for give-and-take. But the deeper you go, the more useless words become.
अभिनंदन मौन ही होगा। अभिनंदन समर्पण है, झुक जाना है। क्यों सदियों-सदियों में लोग प्रार्थना में झुके हैं? क्या तुम सोचते हो पृथ्वी पर सिर रख देने से कुछ धार्मिकता हो जाती है? पृथ्वी पर सिर रख देने से कुछ धार्मिकता नहीं हो जाती। लेकिन क्या करे आदमी? शब्द काम नहीं पड़ते और धन्यवाद देना है। धन्यवाद दिए बिना भी नहीं बनता, क्योंकि जब इतना प्रसाद बरसता हो तो लाज आती, संकोच लगता, धन्यवाद देने का मन होता; धन्यवाद न दो तो लगता है अपराध हुआ। तो करे क्या आदमी? असमर्थ, असहाय--झुक जाता है! वह झुकना केवल मनुष्य की असमर्थता है, शब्द की असमर्थता है, बोल की असमर्थता है। पृथ्वी पर सिर टेक देता है कि अब और क्या करूं?
Homage can only be silent. Homage is surrender; it is to bow down. Why have people bowed in prayer for centuries? Do you think putting your head on the earth makes you religious? Putting your head on the earth does not make you religious. But what is one to do? Words fail—and yet gratitude must be offered. One cannot do without thanking, for when so much grace is showering, a shyness arises, a hesitation, a longing to say thank you; if you do not, it feels like a sin. So what can one do? Helpless, powerless—one bows! That bowing is only the helplessness of man, the helplessness of words, of speech. One lays one’s head on the earth: What more can I do?
अर्पित मेरी भावना--इसे स्वीकार करो!
तुमने गति का संघर्ष दिया मेरे मन को,
सपनों को छवि के इंद्रजाल का सम्मोहन,
तुमने आंसू की सृष्टि रची है आंखों में,
अधरों को दी है शुभ्र मधुरिमा की पुलकन!
उल्लास और उच्छ्वास तुम्हारे ही अवयव,
तुमने मरीचिका और तृषा का सृजन किया,
अभिशाप बना कर तुमने मेरी सत्ता को,
मुझको पग-पग पर मिटने का वरदान दिया।
मैं हंसा तुम्हारे हंसते-से संकेतों पर,
मैं फूट पड़ा लख बंक भृकुटि का संचालन,
अपनी लीलाओं से हे विस्मित और चकित!
अर्पित मेरी भावना--इसे स्वीकार करो!
I offer my feeling—please accept it! You have given my mind the struggle of movement, to dreams the hypnotic web of images, you have created a whole creation of tears in these eyes, and to the lips the tingling thrill of pure sweetness! Exultation and sigh are your very limbs, you fashioned mirage and thirst, turning my very being into a curse, you gave me, step by step, the blessing of dissolving. I laughed at your smile-like hints, I broke down at the play of your arched frown, by your divine sport, O One who astonishes and astounds! I offer my feeling—please accept it!
अर्पित है मेरा कर्म--इसे स्वीकार करो!
क्या पाप और क्या पुण्य? इसे तो तुम जानो,
करना पड़ता है, केवल इतना ज्ञात यहां।
आकाश तुम्हारा और तुम्हारी ही पृथ्वी,
तुममें ही तो इन सांसों का आघात यहां।
तुममें निर्बलता और शक्ति इन हाथों की,
मैं चला कि चरणों का गुण केवल चलना है,
ये दृश्य रचे, दी वही दृष्टि तुमने मुझको,
मैं क्या जानूं क्या सत्य और क्या छलना है।
रच-रच कर करना नष्ट तुम्हारा ही गुण है,
तुममें ही तो है कुंठा इन सीमाओं की,
हे निज असफलता और सफलता से प्रेरित!
अर्पित है मेरा कर्म--इसे स्वीकार करो!
I offer my action—please accept it! What is sin and what is virtue? That you know. Here we only know this much: one must act. The sky is yours, and the earth is yours, in you even these breaths strike their beat. In you are the weakness and the strength of these hands; I walked on, for the feet’s virtue is simply to walk. These scenes were made; the very vision you gave me, how am I to know what is truth and what is deception? To create and to uncreate—this is your very nature; in you lies the frustration of these limits. O you who impel even my failure and my success! I offer my action—please accept it!
अर्पित मेरा अस्तित्व--इसे स्वीकार करो!
रंगों की सुषमा रच मधुऋतु जल जाती है,
सौरभ बिखरा कर फूल धूल बन जाता है,
धरती की प्यास बुझा जाता गल कर बादल,
चट्टानों से टकरा कर निर्झर गाता है!
तुमने ही तो पागलपन का संगीत दिया,
करुणा बन गलना तुमने मुझको सिखलाया,
तुमने ही मुझको यहां धूल से ममता दी,
रंगों में जलना मैंने तुमसे ही पाया!
उस ज्ञान और भ्रम में ही तो तुम चेतन हो।
जिनसे मैं बरबस उठता-गिरता रहता हूं,
निज खंड-खंड में हे असीम, तुम हे अखंड,
अर्पित मेरा अस्तित्व--इसे स्वीकार करो!
I offer my very existence—please accept it! Composing the grace of colors, spring burns itself away, scattering fragrance, the flower turns to dust, melting, the cloud goes to quench the earth’s thirst, striking the rocks, the stream bursts into song! It is you who have given the music of madness, you taught me to melt into compassion, you gave me here, from the very dust, the tenderness of mother-love, to burn in colors—I learned that from you alone! In that knowledge and that delusion, it is you who are conscious, by which I helplessly keep rising and falling. Within my broken fragments—O Infinite, O Undivided One— I offer my very existence—please accept it!
झुको! झुक जाओ पृथ्वी पर! झुक जाओ धूल में! कुछ मंदिरों की तलाश करनी जरूरी नहीं है। तुम जहां झुके वहां मंदिर है। तुम जहां अकड़े वहीं तीर्थ खो गया--संसार...। तुम जहां झुके वहीं तीर्थ बन गया।
Bow! Bow down to the earth! Bow down into the dust! There is no need to seek out temples. Wherever you bow, there is a temple. Wherever you stiffen, the pilgrimage is lost—there it becomes the world. Wherever you bow, a place of pilgrimage is born.
शब्द तो नहीं कह पाएंगे, जगदीश! स्वर नहीं कह पाएंगे, लेकिन मौन झुकने की कला सब कह देती है--जो नहीं कहा जा सकता, वह भी; जो अव्याख्य है, वह भी; जो अनिर्वचनीय है, वह भी। ज्ञानी जो नहीं कह पाते, भक्त कह जाते हैं।
Words will not be able to say it, Jagdish! Voice will not be able to say it. But the art of silently bowing says everything—even what cannot be said, the unexpounded, the ineffable. What the wise cannot say, the devotee manages to say.
कमला! नाचो! पति समय पर लापता हो गया--उलझन बची, झंझट बची। पीछे बहुत पछतावा होता। लेकिन आदमी का मन ऐसा है कि जो नहीं है उसमें आकर्षण और जो है उसमें विकर्षण।
गरीब सोचते हैं अमीर हो जाएं। अज्ञानी सोचते हैं ज्ञानी हो जाएं! भोगी सोचते हैं त्यागी हो जाएं। अविवाहित सोचते हैं विवाहित हो जाएं। विवाहित सोचते हैं मर जाएं, कैसे मर जाएं, कब मर जाएं। जो नहीं है उसकी तरफ दौड़ बनी रहती है।
तू बच गई! भगवान का हाथ रहा होगा। नहीं तो पति कुछ ऐसे लापता नहीं होते। सदभाग्य है।
Kamala! Dance! The husband disappeared right on time—one entanglement spared, one big hassle avoided. Later there would have been much regret. But the human mind is such that what is absent attracts us, and what is present repels us. The poor think, “If only I were rich.” The ignorant think, “If only I were wise.” The indulgent think, “If only I were renunciate.” The unmarried think, “If only I were married.” The married think, “If only I could die—how to die, when to die!” The chase is always after what is not. You are saved! God’s hand must have been there. Husbands don’t usually disappear so helpfully. It’s good fortune.
अब तू कहती है: ‘सांत्वना दो।’
सांत्वना देने का तो अर्थ हुआ कि पहले मैं यह मान लूं कि तेरा जो दुख है वह दुख है। उसे मैं दुख नहीं मान सकता। क्योंकि जिनके विवाह हो गए हैं उनको सुख कहां? जरा चारों तरफ आंख उठा कर देख, विवाहितों को देख।
Now you say, “Give me consolation.” To console would mean first I accept that what you call sorrow is indeed sorrow. I cannot call it sorrow. Because where is the joy among those who did get married? Just lift your eyes and look around—look at the married.
एक ज्योतिषी ने एक नवयुवक का भविष्य बताते हुए कहा: पच्चीस वर्ष की आयु में तुम्हारा विवाह हो जाएगा।
नवयुवक ने घबड़ा कर कहा: लेकिन आपने अभी-अभी तो बताया था कि मैं कम से कम पचास वर्ष जीऊंगा।
जिस दिन विवाह हुआ उसी दिन आदमी मर जाता है। फिर बचता कहां!
An astrologer, telling a young man’s future, said, “At twenty-five you’ll get married.” The young man panicked: “But you just told me I would live at least fifty years!” The day a man marries, that very day he dies. What’s left after that!
ढब्बू जी चंदूलाल से पूछ रहे थे: चंदूलाल, कोई आदमी गलती कर अपनी गलती का इकरार कर ले, तो उसे तुम क्या कहोगे?
सत्यवादी, चंदूलाल ने कहा।
और उसे जिसने गलती न की हो, फिर भी स्वीकार कर ले, उसे तुम क्या कहोगे चंदूलाल?
चंदूलाल ने कहा: शादीशुदा।
Dhabbhu-ji asked Chandulal, “Chandulal, if a man makes a mistake and confesses it, what would you call him?” “Truthful,” said Chandulal. “And one who hasn’t made a mistake, but still admits it—what would you call him, Chandulal?” “Married,” said Chandulal.
कमला! तू बची, तू धन्यभागी है।
Kamala! You have been spared; you are fortunate.
सुनिए! आपका जिगरी दोस्त शादी करने जा रहा है। और जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली है वह बिलकुल घटिया है।
पति महोदय चुपचाप अखबार पढ़ते रहे।
आप भी अजीब हैं, उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा और आप चुपचाप बैठे हैं! पत्नी ने फिर कहा।
फिर भी पति चुप्पी साधे रहे।
पत्नी बौखला उठी: क्या आपका फर्ज नहीं बनता कि उसे समझा कर ऐसा करने से रोकें?
मैं नहीं जाऊंगा, पति ने कहा, मुझे कौन समझाने आया था?
“Listen! Your best friend is going to get married. And the girl he’s marrying is absolutely third-rate.” The husband kept silently reading his newspaper. “You’re amazing—you’ll let his life be ruined and sit there silent?” the wife pressed. Still he kept silent. She flared up: “Isn’t it your duty to go counsel him and stop him from doing this?” “I’m not going,” said the husband. “Who came to counsel me?”
तेरा पति जरूर बड़ा ज्ञानी रहा होगा, जो भाग गया। अब तू क्या पता लगा रही है उसका? कहीं इसी खयाल से तो यहां नहीं आई कि अक्सर... अनेक भागे हुए लोग यहां हैं... शायद भागा हुआ पति यहां मिल जाए। पहचानना मुश्किल होगा। दाढ़ी-वाढ़ी बढ़ा ली होगी, गैरिक वस्त्र पहन लिए होंगे।
Your would-be husband must have been very wise—he ran away. And now you are trying to track him down? Or did you come here thinking that often... many runaways are here... maybe the runaway husband will be found here. Hard to recognize though—he’ll have grown a beard and put on ochre robes.
चौबे जी अपनी भारी-भरकम पत्नी के पास बैठे हुए पूछ रहे थे: अच्छा यह बताओ कि आदमी का एकदम मर जाना बेहतर है या घुट-घुट कर?
मैं समझती हूं आज के तनावग्रस्त जीवन से छुटकारा पाने के लिए मनुष्य को एकदम मर जाना चाहिए। श्रीमती चौबे ने अपनी राय व्यक्त की।
ठीक है, तो अपनी दूसरी टांग भी मुझ पर रख लो, कहते हुए चौबे जी सीधे सोफे पर लेट गए।
Choubey-ji, sitting beside his heavyset wife, asked, “Tell me, is it better for a man to die at once or to die by inches?” “In today’s stress-ridden life, I think one should die at once,” Mrs. Choubey opined. “All right, then put your other leg on me too,” said Choubey-ji, and stretched out on the sofa.
तू सांत्वना लेने किस आदमी के पास आ गई! किसी पंडित-पुरोहित के पास जाना था, तो तेरी जन्मपत्री, कुंडली इत्यादि देखते, तुझे भरोसा बंधाते कि घबड़ा मत; पति पूरब गए हैं, लौट आएंगे; कि ज्यादा दूर नहीं निकल गए हैं, अभी बंबई ही हैं, थोड़ी देर चेष्टा करेंगे फिल्म अभिनेता होने की, फिर जो पास के पैसे हैं खर्च होते ही घर आ जाएंगे, घबड़ा मत। कुछ विधि-विधान बताते कि यज्ञ-हवन करवा ले, कि सत्यनारायण की कथा करवा ले। तू भी कहां मेरे पास आ गई!
To whom have you come seeking consolation! You should have gone to some priest or pundit—he would have checked your horoscope and chart, reassured you, “Don’t worry; the husband has gone east, he’ll be back. He hasn’t gone far, he’s only in Bombay—he’ll try being a film actor for a bit; as soon as his pocket money runs out, he’ll return. Don’t panic.” He’d prescribe rituals: perform a yajna-havan, do a Satyanarayan katha. But you—why come to me!
मैं तो इतना ही तुझसे कह सकता हूं कि अब उस जगह मत रहना जहां पति जानते हैं कि तू रहती है, नहीं तो कहीं भूल-चूक से लौट ही न आएं। जगह बदल ले, ताकि लौट भी आएं तो तुझे न पाएं। और अगर कभी मिलना हो भी जाए तो जैसे वे लापता हो गए ऐसे तू भी लापता हो जाना। एक झंझट बची, एक व्यर्थ का उपद्रव बचा। उपद्रवों में से जाकर भी निकलना तो पड़ता ही है। निकलना मुश्किल होता जाता है, क्योंकि जाल उलझता जाता है। पति अकेले तो नहीं आते, मुसीबतें अकेली तो नहीं आतीं। फिर बाल-बच्चे आते हैं। इसलिए तो कहा है ज्ञानियों ने: मुसीबतें अकेली नहीं आतीं। पति आए, फिर बाल-बच्चे आए...! फिर पति के रिश्तेदार हैं और सास और ससुर और न मालूम क्या-क्या आएगा...! फिर उस सबमें से, जंगल में से निकलना मुश्किल हो जाएगा। पति तुझे बचा गए। अनुग्रह मान, धन्यवाद दे। जन्म-जन्म का साथ होगा तेरा उनसे! इस बार कृपा कर गए।
All I can say is: don’t live where the husband knows you live, otherwise by some oversight he might actually come back. Change your address, so even if he does return, he won’t find you. And if by chance you ever do meet, then just as he went missing, you go missing too. One racket avoided, one useless upheaval averted. If you enter into upheavals, you still have to get out of them—and getting out keeps getting harder, because the net keeps tangling. Husbands don’t come alone, troubles don’t come alone. Then come children. That’s why the wise have said, “Troubles never come alone.” Husband comes, then children…! Then come the husband’s relatives, the mother-in-law, the father-in-law, and who knows what all…! And then getting out of that jungle becomes difficult. Your husband saved you. Take it as grace—offer thanks. Yours and his will be a bond for births to come! This time he showed great kindness.
सांत्वना किस बात की? कुछ गंवाया थोड़े ही तूने; कुछ पाया! चल इस बहाने यहां आ गई। यह भी कुछ कम है? कौन जाने इसी बहाने जीवन में क्रांति हो जाए!
Consolation for what? You haven’t lost anything; you’ve gained something! And look—this excuse brought you here. Is that a small thing? Who knows, by this very excuse a revolution may happen in your life!
तू कहती है कि ‘मैं बहुत दुखी हूं।’
तू सोचती है, जो विवाहित हैं वे सुखी हैं?
अपने आस-पास जरा आंख खोल कर देखो। धन है तो लोग दुखी हैं, धन नहीं है तो लोग दुखी हैं। पद है तो लोग दुखी हैं, पद नहीं है तो लोग दुखी हैं। विवाहित हैं तो दुखी हैं, अविवाहित हैं तो दुखी हैं। दुख का कोई संबंध बाहर से नहीं है, बाहर की परिस्थिति से नहीं है। दुख का कोई उत्तरदायित्व बाहर मत छोड़ो।
You say, “I am very unhappy.” Do you think those who are married are happy? Open your eyes and look around. If people have wealth, they suffer; if they don’t, they suffer. If they have position, they suffer; if they don’t, they suffer. If they’re married, they suffer; if they’re unmarried, they suffer. Sorrow has no link with the outside, with external circumstance. Don’t put the responsibility for sorrow outside.
मेरे पास लोग आते हैं। कोई इसलिए दुखी है कि उनके बहुत बच्चे हैं; कोई इसलिए दुखी है कि उनके बच्चे नहीं हैं। मैं कहता हूं: तुम दोनों जरा आपस में बातचीत करो, सत्संग करो। दो-चार दिन के लिए घर बदल लो। जिसके बच्चे हैं, तुम उसके घर जाकर रह जाओ और उसे तुम अपने घर रख दो। तब तुम्हें थोड़ी अकल आ जाएगी कि तुम जिन बच्चों के लिए तड़पे जा रहे हो वे बच्चे कैसा उपद्रव ले आते हैं। और वह जो बच्चों से तड़पा जा रहा है उसे जरा एकांत में रहने दो दो-चार दिन, वह भी घबड़ा जाएगा। क्योंकि एकांत में रहने की क्षमता भी नहीं है। अकेलापन काटता है।
People come to me. One is unhappy because they have many children; another because they have none. I say, “You two talk to each other—keep holy company. Swap homes for a couple of days. You who have kids, go live at their place; and let them live at yours.” Then you’ll get a little sense: those children you’re pining for—what a racket they bring! And the one tormented by children—give him two or three days of solitude; he too will panic. Because he has no capacity to be alone either. Loneliness bites.
चारों तरफ नजर फैलाओ। बुद्धिमान आदमी वह है जो दूसरों को देख कर समझ ले। बुद्धिहीन वह है जो खुद भी गुजर-गुजर कर न समझे। जिंदगी बड़ी है। इसमें अगर हर अनुभव करके ही तुम्हें समझना है तो और बहुत-बहुत जन्म लग जाएंगे, फिर भी शायद समझ न हो पाएगी। समझदार तो दूसरे को देख कर समझ लेता है। चारों तरफ नजर खोलता है, देखता है कि जिनके पास है उनको क्या है? तब फिर अगर मेरे पास नहीं है तो इस कारण दुख नहीं हो सकता। कारण दुख का कोई और होगा। न तो पति की मौजूदगी से दुख होता है, न पति के लापता हो जाने से दुख होता है। दुख तो हमारा आत्म-अज्ञान है।
Sweep your gaze around. A wise person learns by watching others. A foolish one doesn’t understand even after going through things himself again and again. Life is vast. If you must understand only by experiencing every single thing, then many, many lives will pass and still you may not grasp it. The intelligent learn by seeing others. He opens his eyes around him and asks: What have those who have “it” actually got? Then if I don’t have “it,” how can that be the cause of my sorrow? The cause of sorrow must be elsewhere. Neither does a husband’s presence cause sorrow, nor his disappearance. Sorrow is our self-ignorance.
तुम झूठे बहाने मत खोजो। दुख तो सिर्फ इसलिए होता है कि हमारे भीतर अभी दीया नहीं जला--ध्यान का दीया नहीं जला, ज्योति नहीं जली ध्यान की। ध्यान की रोशनी है सुख, आत्म-ज्ञान की अनुभूति है सुख। जिन्होंने अपने को जाना है बस उन्होंने सुख जाना है। शेष सब लोग तो दुख ही जानते हैं, दुख में ही जीते हैं, दुख में ही मरते हैं। फिर दुख के कारण अलग-अलग हो सकते हैं; कोई इस गड्ढे में गिरे, कोई उस गड्ढे में गिरे, इससे क्या फर्क पड़ता है? कोई इस भट्टी में जले, कोई उस भट्टी में जले, इससे क्या फर्क पड़ता है?
Don’t seek false pretexts. Sorrow exists only because the lamp within hasn’t been lit—the lamp of meditation hasn’t been kindled, the flame of awareness hasn’t arisen. The light of meditation is happiness; the taste of self-knowledge is happiness. Those who have known themselves—that alone is the happiness they know. All others know only sorrow; they live in sorrow, they die in sorrow. The causes of sorrow may differ—one falls into this pit, another into that. What difference does it make? One burns in this furnace, another in that—what difference does it make?
एक आदमी मरा। राजनेता था, दिल्ली का बड़ा नेता था! बहुत चकित हुआ जब उसे नरक ले जाया गया। उसने कहा कि नरक! मैं वी. वी. आई. पी. हूं! नरक मेरे लिए? कुछ भूल-चूक हो गई होगी। शैतान भी थोड़ा डरा--वी. वी. आई. पी.! आदमी ताकतवर था। गांधी टोपी, अचकन, चूड़ीदार पाजामा, बिलकुल पक्का नेता था, कोई कमी नहीं थी। और नेताओं से नरक में भी शैतान डरता है, क्योंकि हड़ताल करवा दें, घेराबंदी करवा दें। अभी कुछ दिनों से शैतान तक का घेराव होने लगा है। पुराने शास्त्रों में उल्लेख नहीं है क्योंकि पुराने शास्त्रों में... ये नई-नई कलाएं विकसित नहीं हुई थीं। तो अब तो नेताओं को भी सम्हाल कर रखना पड़ता है। उसने कहा: आप घबड़ाएं न, आप विशिष्ट आदमी हैं, आपके विशिष्ट आयोजन करेंगे। आप आएं, आपके लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। आप खुद देख लें, नरक के कई खंड हैं। जो खंड आपको पसंद आ जाए, वहीं रहें।
A man died—a politician, a big Delhi leader! He was shocked when he was taken to hell. He said, “Hell! I’m a VVIP! Hell for me? There must be some mistake.” Even the Devil was a bit nervous—VVIP! The man was powerful: Gandhi cap, achkan, churidar pajama—a proper leader, no detail missing. And even in hell, the Devil fears leaders—they might organize a strike, lay a siege! These arts weren’t developed in the old scriptures—so there’s no mention there. But nowadays even the Devil is getting gheraoed. So leaders must be handled carefully now. The Devil said, “Don’t worry. You’re a distinguished person; we’ll make special arrangements for you. Come—hell has many sections. You choose whichever you like.”
नेता प्रसन्न हुए। यह बात कुछ बात हुई! नरक भी है तो कोई बात नहीं लेकिन विशिष्ट चुनाव का मौका है। कोई साधारण आदमी नहीं हैं!
The leader was pleased. “Now that’s more like it! Even if it’s hell, what’s the harm—if I get a special choice. I’m no ordinary man!”
पहले खंड में ले जाया गया। लोग जलाए जा रहे थे, कड़ाहों में चुड़ाए जा रहे थे। नेता ने कहा कि नहीं, यह नहीं जमेगा। यह सब तो हम दिल्ली में बहुत देख चुके। किसी तरह तो दिल्ली से बचे, अब फिर कड़ाहे में जलना! यह नहीं होगा।
He was taken to the first section. People were being burned, boiled in cauldrons. The leader said, “No, this won’t do. We’ve seen plenty of this in Delhi. Somehow we escaped Delhi, and now boiling again? No.”
दूसरे खंड में ले जाया गया। वहां कीड़े-मकोड़े, एकदम कीड़े-मकोड़े ही कीड़े-मकोड़े! लोगों में घुस रहे, निकल रहे, बाहर आ रहे, भीतर जा रहे; छेद ही छेद! नेता ने कहा: यह सब दिल्ली की पुनरुक्ति है, कुछ नया दिखलाओ।
He was taken to the second section—worms and maggots everywhere, crawling in and out of people—holes upon holes. The leader said, “This is just Delhi repeated. Show me something new.”
ऐसे कई खंड दिखलाए, नेता को कुछ जंचा नहीं। फिर आखिरी खंड--एक तो आखिरी था वह, अब इसके आगे कुछ था भी नहीं, और जंचा भी। थोड़ी अड़चन थी उसमें, मगर जिसने दिल्ली देखी, उसे क्या अड़चन! छोटी अड़चन का क्या रखा है, यह सब तो खेल-खिलवाड़ था। अड़चन इतनी थी कि लोग खड़े थे मल-मूत्र में घुटने-घुटने तक। तो नेता ने कहा: इससे हम डरते नहीं, हम तो स्वमूत्र पहले ही पीते थे। यह कुछ हमारा बिगाड़ नहीं सकता। यह ठीक है।... तो हम पहले से ही जीवन-जल के परिपोषक रहे हैं। यह जगह जमेगी। यह जैसे अपने लिए ही बनाई गई है। जरा एक कदम और आगे है। मूत्र तो है ही, मल भी है--एक कदम और आगे। यह जरा आगे की सीढ़ी है। यह जरा और सिद्धों के लिए है। मगर जमेगी!
Many sections were shown; nothing struck his fancy. Then the last section—there wasn’t any beyond it anyway—and this one appealed. There was a small hitch, but someone who’s seen Delhi—what’s a little hitch! The hitch was that people were standing knee-deep in urine and feces. The leader said, “That doesn’t scare us—we already used to drink our own urine. This can’t harm us. This is fine… We are already promoters of life-water. This place will suit me. It seems made for me. One step further than before: there’s urine, and there’s feces too—one step further. A higher step—made for the accomplished.” It appealed!
और लोग प्यालियों में कॉफी पी रहे थे। खड़े थे घुटने-घुटने उसमें। नेता ने कहा कि यह ठीक है, थोड़ी सी तकलीफ है घुटने-घुटने मल-मूत्र में खड़े होना। मगर यहां मजा ही मजा है। लोग... कोई कॉफी पी रहा है, कोई कोकाकोला पी रहा है। नेता ने कहा: यह भी अच्छा है, दिल्ली में कोकाकोला भी मिलना बंद हो गया था। जो जिसका दिल हो, अपनी-अपनी मौज के लोग... कोई फैंटा पी रहा है। तरह-तरह की चीजें पी जा रही हैं। लोग पी रहे हैं... बस एक ही अड़चन है कि घुटने-घुटने तक। नेता ने कहा: यह तो कोई अड़चन ही नहीं। यह तो सुख समझो। यह तो हमारे लिए स्वर्ग है।
And people were sipping coffee from cups, standing knee-deep in it. The leader said, “This is good; a small inconvenience—standing knee-deep in filth. But otherwise there’s all kinds of fun—people drinking coffee, Coca-Cola; in Delhi even Coke had become unavailable. Everyone enjoying as they wish—Fanta here, something else there. Only one hitch: knee-deep.” He said, “That’s no hitch at all. That’s practically bliss. This is heaven for us.”
लेकिन बस थोड़ी देर में ही पता चल गया। जैसे ही नेता ने कोकाकोला की बोतल हाथ में ली, बस दो-चार घूंट ही मार पाया था कि जोर की घंटी बजी और आज्ञा आई कि अब सब लोग शीर्षासन करें। तब पता चला कि नरक में कहीं भी जाओ, नरक ही है। थोड़ी-बहुत देर को कोकाकोला भी कहीं-कहीं मिलता है, मगर फिर घुटने तक खड़े होना तो ठीक था मगर शीर्षासन करना! ऐसे नेता को शीर्षासन करना भी आता था। जिंदगी भर और किया ही क्या! सिर के बल खड़े रहे। लेकिन इस मल-मूत्र में...।
But soon it became clear. As soon as the leader took a Coke bottle in hand and managed two or three gulps, a loud siren sounded and the order came: “Now everyone do headstand.” Then he realized—wherever you go in hell, it’s hell. For a short while you may get Coke here and there, but knee-deep was okay—headstand?
यहां लोगों ने अलग-अलग नरक चुन लिए हैं, बस इतना ही फर्क समझना। उनके नरकों की तस्वीरें अलग हैं। उनकी तस्वीरों के रंग अलग हैं, मगर गहरे में नरक ही नरक है, दुख ही दुख है। अगर सुख चाहिए तो सिर्फ एक उपाय है--सिर्फ एक, एकमात्र--और वह है स्वयं को जानना। जो नहीं स्वयं को जानता वह तो दुख उठाएगा--विवाहित हो तो विवाह से दुख उठाएगा; अविवाहित हो तो अविवाहित होने से दुख उठाएगा। गरीब हो तो गरीबी से दुख उठाएगा, अमीर हो तो अमीरी से दुख उठाएगा। उसके भाग्य में दुख है क्योंकि उसके भीतर सुख की किरण नहीं है। सुख भीतर की घटना है, बाहर से नहीं आता; इसका कोई बहिर्गमन नहीं होता। तुम सुख को अर्जित नहीं कर सकते हो। सुख का कोई भी संबंध तुम्हारे पास क्या है इससे नहीं है; तुम क्या हो इससे है। और तब तुम्हें नरक में भी भेज दिया जाए, तो भी तुम सुखी रहोगे। और ऐसे तुम स्वर्ग में भी चले जाओ तो भी तुम दुखी रहोगे। तुम जरा सोचो, अगर तुम जैसे हो अभी, ऐसे के ऐसे तुम्हें उठा कर किसी चमत्कार से स्वर्ग में बिठा दिया जाए, तो तुम क्या करोगे? तुम सोचते हो कुछ फर्क पड़ जाएगा? नहीं, जरा भी फर्क नहीं पड़ेगा।
Here people have chosen different hells—that’s the only difference. Their pictures of hell differ, the colors differ; but underneath it is hell all the way down, sorrow all the way down. If you want joy, there is only one way—only one, the one and only—and that is to know yourself. If you don’t know yourself, you will suffer—if married, you’ll suffer from marriage; if unmarried, you’ll suffer from being unmarried. If poor, from poverty; if rich, from wealth. Sorrow is in your fate because there is no ray of joy within. Joy is an inner event; it doesn’t come from outside. It has no outward route. You cannot acquire joy. Joy has nothing to do with what you have; it has everything to do with what you are. And then even if you are sent to hell, you will remain happy. And as you are now—even if you are taken by some miracle and seated in heaven—you will still be miserable. Think for a moment: if just as you are now you were transported to heaven, what would you do? Do you think anything would change? No—not a whit.
एक ईसाई पादरी मरा, स्वर्ग पहुंचा। पादरी था तो स्वर्ग पहुंचना ही था। सेंट पीटर ने दरवाजा खोला स्वर्ग का। और पादरी को स्वर्ग के भ्रमण के िलए और उपयोग के लिए एक फटियल सी पुरानी फोर्ड टी मॉडल कार दी, लेकिन फिर भी पादरी प्रसन्न हुआ कि कुछ भेंट तो दी। उसे कुछ पता नहीं था और क्या-क्या चल रहा है यहां। और भी खुश हुआ जब उसने देखा कि उसी के पास से एक अयातुल्ला, एक मुसलमान मौलवी साइकिल पर ही चला जा रहा है। तो उसने कहा: अरे! अब देखो फर्क मुसलमान होने का और ईसाई होने का! हम जा रहे हैं फोर्ड में, माना कि टी मॉडल है, बाबा आदम के जमाने का--जिसमें ईश्वर ने आदम और हव्वा को बिठाल कर स्वर्ग के बाहर निकाला था--मगर है तो आखिर... कार तो कार ही है! और फिर जो समझदार हैं वे इसको ऐसा नहीं कहते, वे इसको कहते हैं: एंटीक! जो जानकार हैं वे इसकी बड़ी कद्र करते हैं।
A Christian priest died and reached heaven. Being a priest, of course he reached heaven. Saint Peter opened the gate and for the priest’s tour and use gave him a shabby old Ford Model T. Even so, the priest was pleased—at least he got a gift. He didn’t yet know what all goes on here. He was even happier when he saw, passing by, an ayatollah—a Muslim cleric—riding on a bicycle. He said, “Ah! See the difference between being Muslim and being Christian! We’re going in a Ford—even if it’s a Model T from Adam’s time, the very car in which God seated Adam and Eve to drive them out of heaven—still, a car is a car! Connoisseurs don’t call it shabby; they call it ‘antique.’ The knowledgeable prize it highly.”
तभी उसने देखा एक रबाई फर्र से एक रॉल्स रॉयस में निकला। उसने कहा: ये यहूदी मात यहां भी किए दे रहे हैं। ये जिंदगी में भी मजा करते रहे, वहां भी धन इकट्ठा करते रहे।
रबाई तो पूरे मजे में जीता है, शादी भी करता है, बच्चे भी होते हैं, मकान भी होता है, धन-दौलत भी होती है। रबाई कोई ऐसे कोई त्यागी, भोग को छोड़-छाड़ कर भागा हुआ नहीं होता। यह तो हद हो गई और यह तो बड़ी ज्यादती हो गई। और हम जीसस के मानने वाले... पहुंचा एकदम वह नाराजगी में, ईर्ष्या जन्मी।
Just then he saw a rabbi zoom past in a Rolls-Royce. He said, “These Jews—pulling rank even here! They had their fun in life, hoarded all the world’s money, and now this too. The rabbi lives it up—marries, has kids, a house, wealth. A rabbi isn’t some renunciate who’s given up enjoyment. This is too much—great injustice. And we followers of Jesus…” He became resentful; envy arose.
तुम देखते हो, तुम जो यहां हो वही वहां हो जाएगा। किसी को साइकिल पर देख कर बड़ा अहंकार जन्मा था--अहा! दिल खुश हुआ था। और रबाई को देखा रॉल्स रॉयस में जाते हुए, और रबाई ने हाथ हिलाया...! पुरानी पहचान थी, एक ही गांव में दोनों रहे थे। आग लग गई छाती में। अब उसे दिखाई पड़ी यह एंटीक वगैरह कुछ नहीं है, यह फटियल गाड़ी है। पहुंचा वापस, सेंट पीटर से कहा कि यह अन्याय हो रहा है। ये यहूदी दुनिया में भी मजा करते रहे, सारी दुनिया का धन इकट्ठा किए बैठे थे। और यह रबाई मैं इसे भलीभांति जानता हूं; न कभी इसने पूजा की, न कभी प्रार्थना की, इसको फुर्सत ही नहीं थी। होटल, क्लब, गोल्फ, और न मालूम कहां-कहां के उपद्रवों में यह रहा। इसने ऐसा कोई पाप नहीं है जो न किया हो। यह मेरे ही सामने तो रहता था, इसको मैं भलीभांति जानता हूं। हम पूजा कर-कर के मरे और यह फोर्ड टी मॉडल... और इस लफंगे को रॉल्स रॉयस!
You see? What you are here, you will be there too. Seeing the man on a bicycle, a great pride had arisen—ah! the heart felt good. And seeing the rabbi in a Rolls, and he even waved—an old acquaintance, they had lived in the same town—the priest’s chest caught fire. Now he could see this wasn’t “antique”—it was a clunker. He went back to Saint Peter, “This is injustice. These Jews had fun in the world too; they hoarded all the money. And this particular rabbi—I know him well; he never prayed, never worshiped; he never had the time—hotel, club, golf, and who knows what else. There’s no sin he didn’t commit. He lived right by me—I know him thoroughly. We worshiped ourselves to death, and we get a Ford Model T… and that rascal gets a Rolls!”
सेंट पीटर ने कहा: धीरे, आहिस्ता बोलो! वह परमात्मा का निकट रिश्तेदार है। और तुम्हें याद होना चाहिए कि जीसस भी यहूदी थे, उनका भी वह निकट रिश्तेदार है। हम तो बहुत पीछे आए, बाकी दूसरे लोग तो बहुत पीछे आए।
Saint Peter said, “Speak softly, gently. He’s a close relative of God. And remember, Jesus was a Jew—he’s his close relative too. We came much later; the rest came much later.”
पादरी ने छाती पीट ली। तो उसने कहा: यहां भी रिश्तेदारी चलती है, भाई-भतीजावाद!
The priest beat his chest. “So you mean nepotism runs here too—favoring kith and kin!”
नहीं; तुम अगर एकदम से ऐसे के ऐसे उठा कर स्वर्ग भी पहुंचा दिए जाओ तो तुम यही हो, यही रहोगे। यही ईर्ष्याएं, यही वैमनस्य, यही द्वेष, यही स्पर्धाएं तुम्हें वहां भी घेर लेंगी। तुम सुख न पा सकोगे। और तुम अगर अपने अंतस्तल में विराजमान हो जाओ, ध्यानस्थ हो जाओ, तो स्वर्ग यहीं उतर आएगा। स्वर्ग कहीं और थोड़े ही है, नरक कहीं और थोड़े ही है। ये कोई भौगोलिक स्थितियां थोड़े ही हैं। स्वर्ग और नरक तुम्हारी मनोदशाएं हैं। स्वर्ग है स्व-ज्ञान और नरक है स्व-अज्ञान।
No—if you were plucked up as you are and set in heaven, you would still be you: the same jealousies, enmities, malice, rivalries would surround you there as well. You wouldn’t find joy. And if you become established in your inner core, become meditative, heaven will descend here. Heaven isn’t somewhere else, hell isn’t somewhere else. They’re not geographical locations. Heaven is a state of consciousness; hell is a state of consciousness. Heaven is self-knowledge; hell is self-ignorance.
तू कहती है: ‘मैं बहुत दुखी हूं।’
कमला, व्यर्थ दुखी है। कीचड़ से बच गई; अब तेरा नाम कमला है, कमल बन। पति भाग गया, धन्यवाद दे, सदा-सदा के लिए अनुग्रह मान। कभी मिल जाए तो चरण छूना। कहना: गुरुदेव! हे सदगुरु! तुम्हारी अपरंपार कृपा! ठीक समय रहते तुम भाग गए। और जरा देर हो जाती और घोड़े पर चढ़ जाते और बैंड-बाजे बज जाते, तो फिर बचना मुश्किल हो जाता।
You say, “I am very unhappy.” Kamala, you are needlessly unhappy. You escaped the muck; your very name is Kamala—be a lotus. The husband ran away—give thanks, accept it as grace forever. If you ever meet him, touch his feet. Say, “Gurudev! O true master! Your boundless grace! You ran away at just the right time. A moment later and you’d have mounted the horse, the band would have struck up—then escape would have been hard.”
स्त्रियों का बचना तो और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि पुरुषों ने उन्हें ऐसा दीन कर दिया है। सदियों-सदियों तक उन्हें शिक्षा नहीं दी, क्योंकि शिक्षित हो जाएं तो स्वतंत्र हो जाएं। सदियों-सदियों तक उन्हें काम नहीं करने दिया दुनिया में, रोटी-रोजी नहीं कमाने दी; क्योंकि वे रोटी-रोजी कमाने लगें तो फिर पति की जो मालकियत है वह कहां टिके? जब पत्नी खुद रोटी-रोजी कमाने लगे तो फिर इतनी निर्भर नहीं रह जाती। फिर वह यह नहीं कहेगी कि मैं तुम्हारे चरणों की दासी। किसलिए कहेगी? और अगर तुमसे ज्यादा कमाए तो फिर तुम्हीं को लिखना पड़े--तुम्हारे चरणों का दास!
For women it is even harder to escape, because men have kept them so dependent. For centuries they were denied education—because if educated, they become independent. For centuries they were kept from working in the world, from earning—because if they could earn, where would the husband’s proprietorship stand? When the wife earns her own livelihood, she is no longer so dependent. Then she won’t say, “I am your maidservant at your feet.” Why should she? And if she earns more than you, then you’ll have to write it—“your servant at your feet”!
कोई पति पसंद नहीं करता अपने से ज्यादा पढ़ी-लिखी लड़की से विवाह करना। कोई पुरुष पसंद नहीं करता। क्योंकि उसमें बड़ी हीनता मालूम होती है। कोई पुरुष पसंद नहीं करता कि पत्नी उससे ज्यादा कमाए, क्योंकि तब उसके अहंकार को चोट लगती है।
No husband likes to marry a woman more educated than himself. No man likes it. Because he feels inferior. No man likes the wife to earn more than him—his ego gets wounded.
तुम्हारा होने वाला पति भाग गया, अच्छा हुआ। सांत्वना मत खोजो, सत्य खोजो। इस अवसर का उपयोग कर लो। इस अवसर को अंतर्यात्रा के लिए चुनौती बना लो। पति से तो विवाह चूक गया, क्यों न परमात्मा से विवाह कर लें, क्यों न अब महासगाई हो जाए! तो कमला, तू कमल हो जाए!
Your would-be husband ran away—good. Don’t seek consolation, seek truth. Use this occasion. Turn it into a challenge for an inner journey. The marriage to a husband fell through—why not marry the Divine now? Why not have the great betrothal! Kamala, become a lotus!
कीचड़ में कमल छिपा है। कोई सोच भी नहीं सकता कि कीचड़ में और कमल छिपा होगा! कहां कीचड़, कहां कमल! मगर कीचड़ से कमल पैदा होता है। ऐसे ही हम सबके भीतर कमल छिपे हैं। कीचड़ भी रहें तो कीचड़ ही रह कर मर जाएंगे। कमल भी हो सकते हैं। लेकिन ये कमल चैतन्य के कमल हैं। ये कमल ध्यान की ही ऊर्जा से खिल सकते हैं--ध्यान का सूरज ही निकले तुम्हारे भीतर तो।
In mud the lotus is hidden. No one would think a lotus is hidden in muck! What is mud, what is a lotus! Yet from mud the lotus is born. Likewise lotuses are hidden in all of us. We can remain mud and die as mud—or we can become lotuses. But these are lotuses of consciousness. They can bloom only in the energy of meditation—only when the sun of meditation rises within you.
और ध्यान का अर्थ क्या है? निर्विचार, मौन, शांत, ऐसी चैतन्य की अवस्था कि जहां कोई हलचल न हो, कोई चहल-पहल न हो, कोई तरंगें न हों। ऐसा ही अगर कर पाओ तो महासगाई हो जाए। अब मौका ही आ गया। अब क्या छोटे-मोटे किसी की दुल्हन बनना--राम की दुल्हनिया बनो! अब राम से ही हो जाए गठबंधन।
And what is meditation? A state of consciousness without thought—silent, still—where there is no stir, no bustle, no ripples. If you can enter that, the great betrothal happens. The moment has come. Why be some small bride now—be the Bride of Rama! Now make your alliance with the Divine.
सांत्वना नहीं दूंगा। सांत्वना मैं किसी को भी नहीं देता। सांत्वना जो दे वह दुश्मन है, क्योंकि वह मलहम-पट्टी कर देता है। मेरा भरोसा सर्जरी में है, मलहम-पट्टी में नहीं है।
I will not give consolation. I never give consolation. Whoever gives consolation is your enemy—he applies balm and bandage. My trust is in surgery, not in salve.
इस जगत का सारा प्यार नश्वर है--दो कौड़ी का है।
तुम प्यार नहीं कर पाओगे।
तुम नश्वर हो तो भावों में अमरत्व कहां से लाओगे?
All the love of this world is perishable—worth two pennies. You will not be able to love. If you are mortal, whence will you bring immortality into your feelings? You will not be able to love.
तुम प्यार नहीं कर पाओगे।
पथरीली है यह प्रेम डगर,
कोमलतम जग के नारी, नर
कुछ पहले ही दम तोड़ गए,
कुछ बैठ गए थोड़ा चल कर,
प्रियतम, इस पथ में पांव न दो, चलते-चलते थक जाओगे।
This path of love is stony, O tenderest of women and men; Some die early on, Some sit down after a few steps; Beloved, do not set your feet on this path—you’ll tire as you walk.
मैं आज प्रणय-पथ में आई,
मन में सुख के सपने लाई,
पर इसका कुछ भी ठीक नहीं--
कल कौन तुम्हारे मन भाई?
यह ज्ञात नहीं, इस जीवन में तुम किस-किस के कहलाओगे?
Today I have come upon the path of love, Bringing to my heart the dreams of joy, But nothing here is certain— Tomorrow who will please your mind? Who knows, in this one life, to how many you will belong?
मानव का मन ही है चंचल,
अपने से भी करता है छल,
दो छींटों से बुझ जाता है,
विक्षिप्त धधकता विरहानल,
तुम भी तृणवत् मन की गति के हलकोरों में बह जाओगे।
The human mind is fickle, It even deceives itself; Two splashes are enough to douse it, The frenzy of separation flares mad; You too, like straw, will be swept away In the eddies of the mind.
मैं तुम से प्रियतम कहती हूं,
तुम ज्यादा हो, कम कहती हूं,
मैं, किंतु प्रणय के बंधन को,
सच पूछो तो भ्रम कहती हूं,
तुम सुख के सुंदर धोखे में उर को कब तक उरझाओगे?
I call you “beloved,” I call you more than you are—less I say; But the bond of love, To tell the truth, I call a delusion; How long will you snare your heart In fair deceits of happiness?
तुम प्यार नहीं कर पाओगे।
तुम नश्वर हो तो भावों में अमरत्व कहां से लाओगे?
तुम प्यार नहीं कर पाओगे।
You will not be able to love. If you are mortal, whence will you bring immortality into your feelings? You will not be able to love.
स्वप्न है प्रेम एक--स्वप्न शाश्वत का! स्वप्न है इस तरह जीने का, जैसे कि ज्ञानी जीए, ध्यानी जीए। स्वप्न है सुंदरतम को पाने का, मगर कहां तुम पानी के बबूलों में सुंदरतम को पाओगे? हां, कभी-कभी सूरज की किसी किरण में पानी का कोई बबूला इंद्रधनुष जैसा चमक जाए क्षण भर को, बात और। मगर अब फूटा तब फूटा। रेत की इस दुनिया में घर कैसे बनाओगे? हां, बनाते हैं घर, बच्चे बनाते हैं घर, मगर उन घरों में कोई रह तो नहीं पाता। और वे घर बन भी नहीं पाते और गिर जाते हैं। कागज की नावों में तैरने चले हो! नावें कागज की बस नावें कहलाती हैं, नावें हैं नहीं। और हो सकता है थोड़े-बहुत तर भी जाओ, मगर कितनी दूर तर पाओगे? इस अथाह सागर में कागज की नावें काम न देंगी।
प्रेम जिसको तुम कहते हो, कागज की नाव है। प्रार्थना की नाव पकड़ो।
Love is a dream—a dream of the eternal! A dream of living as the wise live, as the meditative live. A dream of attaining the most beautiful—but how will you find the most beautiful in bubbles of water? Yes, sometimes, for a moment, in a sunbeam a water bubble flashes like a rainbow—that’s another matter. But now it bursts, now it bursts. How will you build houses in this world of sand? Yes, children build them—but no one can really live in those houses; they collapse before they’re even built. You’re setting out to sail in paper boats! Paper boats are boats only in name; they’re not boats. And perhaps you’ll float a little—but how far will you get? In this unfathomable ocean, paper boats won’t do. What you call love is a paper boat. Take hold of the boat of prayer.
लेकिन तुझे चोट लगी है। तेरे अहंकार को पीड़ा हुई है। स्वाभाविक है। मैं समझता हूं। बड़ी प्रतीक्षा तूने की होगी। शहनाई बजती होगी, द्वार पर अतिथि इकट्ठे हुए होंगे। सहेलियों ने तुझे सजाया होगा। और फिर आया नहीं दूल्हा, फिर घोड़े की टापें सुनाई ही न पड़ीं। फिर खबर आई दूल्हे की जगह, कि भाग गया है, लापता हो गया है। तेरे मन पर सांप लोट गए होंगे। तो सारे स्वप्न धूल-धूसरित हो गए होंगे। तुझे पीड़ा हुई है। ...लेकिन पीड़ा से ही तो कोई जागता है। पीड़ा ही तो चुनौती बनती है। इसे चुनौती समझ। इसे एक अवसर समझ--एक नई यात्रा का, एक नये संक्रमण का।
But you’ve been hurt. Your ego has been hurt. It’s natural—I understand. You must have waited long. The shehnai would have been playing, guests gathering at the door, your friends dressing you up—and then the groom didn’t come, the hoofbeats never sounded. Then came the news in place of the groom: he has fled, disappeared. Snakes must have coiled over your heart; your dreams turned to dust. You felt pain… but it is pain that wakes you. Pain becomes the challenge. See it as a challenge—as an opportunity, for a new journey, a new crossing.
ये बियाबान मेरे वास्ते बने होंगे
इनकी रौनक न बढ़ाऊं तो किधर जाऊंगा,
सर्द रातों में चिलकती हुई धूपों के तले
मैं न गाऊंगा तो मर जाऊंगा।
These wildernesses must have been made for me; If I don’t add to their splendor, where shall I go? Under suns that glint in icy nights, If I do not sing, I will die.
बारहा मुझको सफर करना है
राह में आग बिछा दो तो भी तर जाऊंगा,
तुमने जिस राह पर अपनी हो बनाई मंजिल
ताउम्र भूल से उस राह नहीं आऊंगा।
I must journey again and again; Even if you strew the road with fire, I will still cross; The path where you have made your destination, I will never, in my whole life, come upon that road—not even by mistake.
चंद सांसों की सलामी में जिंदगी खो दूं
ऐसा सौदा तो मैं सांसों का न कर पाऊंगा,
कोई अपना तो नहीं रात के सायों के सिवा
काले सूरज को उजाले तो न दे पाऊंगा।
To lose my life to the salute of a few breaths— Such a bargain I will not make with my breaths. No one is mine, save the shadows of the night; I cannot give light to the black sun.
तुमने छीनी हैं जो मुझसे वो सुनहरी किरणें
उनकी स्याही में बहुत गहरे उतर जाऊंगा,
फिर न मैं लौट के उस गांव कभी आऊंगा
अब ना मातम तेरे जाने का मैं मनाऊंगा।
Those golden rays you snatched from me— Into their ink I will descend very deep; I will never return to that village again; I will not mourn your going anymore.
कसम लो कि हो गई बात, एक खेल से छुटकारा हुआ। समय रहते छुटकारा हुआ।
Swear that the matter is settled—one game is over. Freedom came in time.
चंद सांसों की सलामी में जिंदगी खो दूं
ऐसा सौदा तो मैं सांसों का न कर पाऊंगा।
To lose my life to the salute of a few breaths— Such a bargain I will not make with my breaths.
फायदा भी क्या था? होता भी क्या, हो भी क्या जाता? धोखा खड़ा कर देते हैं हम। लोगों को आशाओं के सहारे पर जिलाए जाते हैं हम। छोटे बच्चों को कहते हैं: बड़े हो जाओगे तब सुख मिलेगा। फिर वे बड़े हो जाते हैं तो कहते हैं: विवाहित हो जाओगे तब सुख मिलेगा। फिर वे विवाहित हो जाते हैं तो कहते हैं: जब तक बच्चे न होंगे तब तक कैसे सुख? फिर बच्चे हो जाते हैं तो कहते हैं: अब बच्चों का विवाह इत्यादि करो तब सुख मिलेगा। और ऐसे-ऐसे मौत आती है, सुख नहीं आता। ऐसे हम टालते हैं। ऐसे हम स्थगित करते हैं। हम कहते हैं, कल। और कल के हम बड़े सपने संजोते हैं। और आज? आज नरक में जीते हैं।
And what would the profit have been anyway? What would really happen? We set up frauds for ourselves. People are kept alive on the crutch of hope. We tell little children, “When you grow up, then you’ll find happiness.” Then they grow up; we say, “When you get married, then you’ll be happy.” Then they marry; we say, “How can you be happy without children?” Then children come; we say, “Now get your children married, then you’ll be happy.” And so death comes—and happiness doesn’t. This is how we postpone it. We say, “Tomorrow.” And we pile up grand dreams of tomorrow. And today? Today we live in hell.
मैं तुमसे कहता हूं: आज ही स्वर्ग है, अभी स्वर्ग है! कल पर मत टालो। और स्वर्ग में होने के लिए कोई भी बाह्य उपकरण आवश्यक नहीं है। तुम जहां हो जैसे हो, वैसे ही अपने भीतर डुबकी मार लो। और तब फिर रेगिस्तान भी उद्यान हो जाते हैं। और तब अंधेरी रातें सूरज की रोशनी से भर जाती हैं। और तब कांटे फूलों में रूपांतरित हो जाते हैं।
I tell you: heaven is today, heaven is now! Don’t postpone to tomorrow. And to be in heaven, no external instrument is required. Wherever you are, as you are—dive within. Then deserts turn into gardens. Dark nights fill with the sun’s radiance. Thorns transform into flowers.
ये बियाबान मेरे वास्ते बने होंगे
इनकी रौनक न बढ़ाऊं तो किधर जाऊंगा,
सर्द रातों में चिलकती हुई धूपों के तले
मैं न गाऊंगा तो मर जाऊंगा।
These wildernesses must have been made for me; If I don’t add to their splendor, where shall I go? Under suns that glint in icy nights, If I do not sing, I will die.
फिर गीत उठने शुरू होते हैं रेगिस्तानों से भी मरूद्यानों के; कांटों से भी फूलों के; अंधेरी रातों से भी सुनहरी प्रभातों के।
Then songs begin to rise—from deserts, oases of song; from thorns, flowers; from dark nights, golden dawns.
चुनौती स्वीकार करो। सांत्वना मत खोजो। सांत्वना कमजोरों और कायरों के लिए छोड़ो। जिनके पास थोड़ी आत्मा है वे जीवन की प्रत्येक स्थिति को चुनौती बना लेते हैं। हर चुनौती सीढ़ी बन जाती है प्रभु के मंदिर की।
Accept the challenge. Don’t seek consolation. Leave consolation to the weak and the cowardly. Those who have a little soul turn every situation in life into a challenge. Every challenge becomes a step toward the Lord’s temple.
महेंद्र! एक ही नुस्खा है: बुद्धि नहीं होनी चाहिए। या हो तो बिलकुल न्यूनतम होनी चाहिए। बुद्धि हो तो फिर राजनीति में सफल न हो पाओगे। वहां बुद्धुओं की गति है। क्योंकि राजनीति में बुद्धुओं के अतिरिक्त और कोई उत्सुक ही नहीं होता। सफलता की तो बात दूर; जिनके पास कुछ बुद्धि है, कुछ चैतन्य का निखार है वे गीत रचेंगे, वीणा बजाएंगे, नृत्य में उतरेंगे, ध्यान में डूबेंगे, प्रार्थना करेंगे। बहुत कुछ है करने को उनके पास। जिंदगी बहुत बड़ी है और जिंदगी में बड़े अनूठे-अनूठे अमृत के आयाम हैं। वे राजनीति की कीचड़ में पड़ेंगे! किसलिए? राजनीति तो उनके लिए है जिनके लिए कुछ और नहीं।
Mahendra! There is only one recipe: you should not have intelligence. Or if you do, it should be the absolute minimum. If you have intelligence, you will not be able to succeed in politics. That is the arena of fools. Because, apart from fools, no one with any real interest in life is drawn to politics. Success is another matter; those who have some intelligence, some refinement of consciousness, will compose songs, play the veena, move into dance, sink into meditation, pray. They have so much to do. Life is vast, with rare, nectar-like dimensions. Why would they step into the muck of politics? Politics is for those who have nothing else.
जो मूर्ति नहीं बना सकते, जो चित्र नहीं रंग सकते, जो गीत नहीं गा सकते, जो कुछ भी नहीं कर सकते--उन सब अयोग्यों के लिए राजनीति है। आखिर अयोग्यों के लिए भी तो कुछ होना चाहिए। जिनमें और कोई योग्यता नहीं है उनमें राजनीति की योग्यता होती है।
Those who cannot sculpt, who cannot paint, who cannot sing, who cannot do anything at all—for all such incompetents there is politics. After all, there must be something even for the unfit. Those who have no other capacity have a capacity for politics.
राजनीति के लिए बुद्धि नहीं चाहिए। क्योंकि बुद्धिमान आदमी इतनी बेईमानी नहीं कर सकता; कुछ तो सोचेगा! बुद्धिमान आदमी इतने धोखे नहीं दे सकता; कुछ तो विचारेगा! बुद्धिमान आदमी इतने झूठ नहीं बोल सकता, आखिर खुद की आत्मा कचोटेगी। और राजनीति तो सिर्फ झूठे आश्वासन हैं। सिर्फ झूठ पर झूठ। अत्यंत सोई हुई चेतना चाहिए राजनीति में सफल होने के लिए।
Politics does not require intelligence. Because an intelligent person cannot be so dishonest; he will think at least a little. An intelligent person cannot deceive so much; he will ponder at least a little. An intelligent person cannot tell so many lies; his own soul will prick him. And politics is nothing but false promises—lie upon lie. To succeed in politics, what is required is a deeply sleeping consciousness.
शहर में एनसेफेलाइटिस, मस्तिष्क-ज्वर से अनेक मौतों की खबर पढ़ कर चिंतित हुई पत्नी ने अपने राजनेता पति से कहा: क्यों, पढ़ा आपने, यह रोग यहां भी फैल गया!
राजनेता ने कहा: तो क्या?
तो क्या, पत्नी बोली: मुझे बड़ा डर लग रहा है कि कहीं तुम्हें...?
घबड़ाओ मत! राजनेता ने कहा: इस रोग का संक्रमण केवल मस्तिष्क हो तभी होता है।
आखिर मस्तिष्क हो तो ही मस्तिष्क का ज्वर हो सकता है।
After reading the news of many deaths in the city from encephalitis—brain fever—a worried wife said to her politician husband: Did you read it? The disease has spread here too! The politician said: So what? So what! said the wife. I am so afraid that you might...? Don’t panic! said the politician. This disease is contagious only if there is a brain. After all, you can only get brain fever if you have a brain.
मैंने सुना है कि एक आदमी के मस्तिष्क का आपरेशन किया जा रहा था। बड़ा आपरेशन था, पूरा मस्तिष्क खोपड़ी से बाहर निकाल लिया गया था। और डॉक्टर मस्तिष्क को साफ-सुथरा करने में लगे थे। मरीज बिस्तर पर लेटा था। तभी एक आदमी भीतर भागा हुआ आया, उसने कहा कि नेताजी, आप यहां क्या कर रहे हैं? आप तो देश के प्रधानमंत्री चुन लिए गए।
वह आदमी एकदम उठ कर खड़ा हो गया। डॉक्टर तो बड़े हैरान हुए! वह तो चलने ही लगा। डॉक्टरों ने कहा: अरे भाई, आपका मस्तिष्क तो यहीं है। उसने कहा: अब मस्तिष्क की क्या जरूरत? अब रखो यहीं। अब करते रहो साफ-सुथरा। अब मुझे मस्तिष्क की क्या जरूरत? मैं मुल्क का प्रधानमंत्री हो गया हूं। अब तो मस्तिष्क हो तो अड़चन होगी।
I’ve heard that a man was undergoing brain surgery. A major operation—the entire brain had been taken out of the skull. The doctors were cleaning it up. The patient lay on the bed. Just then someone burst into the room and said, Netaji, what are you doing here? You’ve been chosen as the prime minister of the country! The man immediately stood up. The doctors were astonished! He even started walking. The doctors said: Hey, your brain is right here. He said: What use is a brain now? Keep it here. Keep cleaning it. What do I need a brain for? I have become the prime minister of the nation. Now a brain would only be an obstacle.
तुम पूछते हो: ‘राजनीति में सफल होने का नुस्खा क्या है?’
बुद्धि का अभाव चाहिए, बेईमानी चाहिए, झूठ चाहिए। हर तरह से एक ही दृष्टि चाहिए बस, कि किसी तरह पद पर पहुंच जाएं; मार्ग ठीक हो कि गलत, साधन ठीक हो कि गलत, कोई चिंता नहीं--न शुभ की, न अशुभ की; न नीति की, न अनीति की। इतना कठोर हृदय चाहिए कि लोगों के सिर की सीढ़ियां बना सको। और इतनी कुशलता चाहिए कि चेहरे बदल सको। इतने मुखौटे चाहिए कि जब जैसी जरूरत पड़ जाए वैसा मुखौटा लगा लिया।
You ask: What is the recipe for success in politics? An absence of intelligence, dishonesty, lies. Only one single-pointed vision: to reach the seat of power somehow—whether the path is right or wrong, whether the means are right or wrong, no concern—no thought of the auspicious or inauspicious; no thought of morality or immorality. A heart hard enough that you can make steps out of people’s heads. And the skill to change faces. Enough masks that you can put on whichever one is needed at the moment.
होटल में एक पहलवान शराब पीकर अपने दाएं तथा बाएं बैठे लोगों को चैलेंज कर रहा था। दाहिनी ओर अंगुली उठा कर बोला: गधो...। बाईं ओर अंगुली उठा कर बोला: घोड़ो...। है तुम लोगों में से किसी की हिम्मत जो मुझसे आकर कुश्ती लड़े?
तुरंत एक प्रसिद्ध राजनेता, जो दाहिनी ओर बैठा था, उठा और बाईं ओर जाने लगा। पहलवान ने सीना फुलाते हुए उसे घूरा, और कहा: क्यों बे नेताजी के बच्चे, तू लड़ेगा मुझसे?
नेताजी ने कहा: अरे पहलवान साहब! मेरी क्या मजाल आपसे लड़ने की! मैं तो गलत साइड पर गधों की तरफ बैठ गया था, सो घोड़ों की तरफ जा रहा हूं।
In a hotel a wrestler, having drunk liquor, was challenging the people sitting to his right and left. Pointing to the right he said: You donkeys...! Pointing to the left he said: You horses...! Is anyone among you brave enough to come and wrestle me? Immediately a famous politician, who was seated on the right, stood up and started moving to the left. The wrestler puffed out his chest, glared, and said: Hey, you politician’s brat, you’re going to fight me? The politician said: Oh no, sir! How could I dare fight you? I had mistakenly sat on the wrong side with the donkeys, so I’m going over to the horses.
मुखौटे बदलने की हिम्मत चाहिए। लोगों के जूते चाटने की हिम्मत चाहिए। झूठ की कुशलता चाहिए। मूढ़ सपने देखने की कुशलता चाहिए।
You need the courage to change masks. The courage to lick people’s boots. The skill to lie. The knack for dreaming foolish dreams.
ढब्बू जी चंदूलाल से कह रहे थे: जानते हो चंदूलाल, मैं रोजाना दो सौ पचास रुपये बचाता हूं! ऐसे करते-करते आज नहीं कल करोड़पति हो जाऊंगा।
चंदूलाल ने कहा: वह कैसे?
ढब्बू जी ने कहा: आजकल मैं रोजाना रेल में सफर करता हूं। और रेल में एक जंजीर होती है, उस जंजीर का गलत इस्तेमाल करने वाले को दो सौ पचास रुपये जुर्माना भरना पड़ता है।
चंदूलाल ने कहा: पर उससे क्या?
अरे ढब्बू ने कहा: तुम कुछ समझे नहीं, आज तक मैंने वह जंजीर नहीं खींची। दो सौ पचास रुपये रोज बचते हैं। करोड़पति हो जाने वाला हूं। तुम देखना, तुम जरा देखते रहो।
Dhabbuji was telling Chandulal: You know, Chandulal, I save two hundred and fifty rupees every day! At this rate I’ll become a millionaire any day now. Chandulal asked: How so? Dhabbuji said: These days I travel by train every day. And in the train there’s an emergency chain. Anyone who misuses that chain has to pay a fine of two hundred and fifty rupees. Chandulal said: So what? Arre, said Dhabbu: You didn’t get it. Till today, I’ve never pulled that chain. So I save two hundred and fifty rupees every day. I’m going to become a millionaire. You just watch—keep watching.
इस तरह के मूढ़तापूर्ण गणित बिठाने की क्षमता चाहिए। राजनीति जड़ों का, जड़ताओं का अड्डा है। वहां जो जितना ज्यादा जड़ हो उतने सफल होने की संभावना है। बुद्धिमान तो बहुत पहले हट जाएंगे दौड़ से क्योंकि दौड़ इतनी गंदी है।
You need the capacity for this kind of foolish arithmetic. Politics is a den of the dull and the deadened. The more inert someone is, the greater his chances of success there. The intelligent will step out of that race early, because the race is so filthy.
महेंद्र, तुमने यह प्रश्न पूछा ही क्यों? क्या राजनीति में उतरने के इरादे हैं? क्या जीवन में कुछ और करने को नहीं बचा? क्या जीवन में और कुछ करने योग्य नहीं मालूम होता? लेकिन राजनीति में उतरने की आकांक्षाएं पैदा होती हैं। क्योंकि राजनेताओं को इतनी प्रतिष्ठा मिलती है। यह दुर्भाग्य है कि राजनेताओं को इतनी प्रतिष्ठा मिलती है। यह ज्यादा दिन चलेगा नहीं। भविष्य राजनीति का नहीं है। राजनेताओं की प्रतिष्ठा धीरे-धीरे डूबती ही जाने वाली है।
Mahendra, why did you ask this question at all? Are you intending to enter politics? Is there nothing else left to do in life? Does nothing else seem worth doing? But the desire to enter politics does arise—because politicians are given so much prestige. It is a misfortune that politicians are given so much prestige. This will not last long. The future does not belong to politics. The prestige of politicians is going to sink, slowly but surely.
जैसे राजा चले गए ऐसे ही राजनेता भी चले जाएंगे, मैं तुमसे यह कहता हूं। आज नहीं कल तुम देखोगे, कुछ नये लोगों की ही प्रतिष्ठा और पूजा होगी। सृजनात्मक लोगों की प्रतिष्ठा और पूजा होगी। मगर अभी थोथे लोग पूजे जाते हैं। तुम्हारे मन में भी आकांक्षा उठती है। मगर जरा गौर तो करो, इन थोथे लोगों की तरफ जरा देखो तो! इनकी आत्माएं इन्हें कभी का छोड़ चुकी हैं। इन्होंने अपनी आत्माएं बेच दी हैं और पद खरीद लिए हैं। इनसे ज्यादा गरीब आदमी, इनसे ज्यादा भिखमंगे आदमी खोजना कठिन है। मगर अखबारों में इनका नाम देख कर, रोज इनकी तस्वीरें देख कर तुम्हारे मन में भी भाव उठता है: कभी हम भी कुछ हो जाएं!
Just as kings disappeared, so too will politicians disappear—I tell you this. Sooner or later you will see that only new kinds of people will be honored and revered. Creative people will be honored and revered. But for now the hollow people are worshiped. So the longing arises in your mind too. But look closely—really look at these hollow people! Their souls have long since abandoned them. They have sold their souls and purchased positions. It is hard to find people poorer, more beggarly, than these. But seeing their names in the newspapers and their photos every day, a feeling rises in you too: May I also become something someday!
एक अदालत में मुकदमा चल रहा था। एक राजनेता को किसी होटल में किसी आदमी ने उल्लू का पट्ठा कह दिया था। स्वभावतः राजनेता नाराज हो गया। उसने अदालत में मानहानि का मुकदमा चलाया। मुल्ला नसरुद्दीन उसका गवाह था।
मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिस आदमी ने उल्लू का पट्ठा कहा है उसका कहना है कि होटल में कम से कम दो सौ पचास आदमी मौजूद थे। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। हां, मैंने ‘उल्लू का पट्ठा’ शब्द का उपयोग किया है। लेकिन मैंने राजनेता को उल्लू का पट्ठा नहीं कहा। वहां दो सौ पचास लोग मौजूद थे, मैं किसी को भी कह सकता हूं। मैं खुद को भी कह सकता हूं। नाम मैंने किसी का लिया नहीं। इसलिए राजनेता नाहक ही भड़क गए हैं।
मुल्ला नसरुद्दीन से पूछा मजिस्ट्रेट ने कि तुम गवाह हो राजनेता के, क्या सबूत है तुम्हारे पास कि इस आदमी ने राजनेता को ही उल्लू का पट्ठा कहा था?
मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि छाती पर हाथ रख कर, खुदा की कसम खाकर कहता हूं कि इसने राजनेता को ही उल्लू का पट्ठा कहा था।
लेकिन मजिस्ट्रेट ने पूछा: दो सौ पचास लोग वहां थे, नाम इसने किसी का लिया नहीं। तुम इतना बलपूर्वक कैसे कहते हो?
मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि अब आप मानते नहीं तो फिर सच्ची बात कह दूं। दो सौ पचास लोग थे, मगर उल्लू का पट्ठा वहां एक ही था। इसने राजनेता को ही उल्लू का पट्ठा कहा है।
A court case was underway. In a hotel someone had called a politician an “owl’s whelp” (an idiot). Naturally, the politician got angry. He filed a defamation case. Mulla Nasruddin was his witness. The magistrate said that the man who used the term says there were at least two hundred and fifty people in the hotel. He didn’t name anyone. Yes, he used the words “owl’s whelp.” But he didn’t say the politician was an owl’s whelp. Two hundred and fifty people were there; he could have meant anyone. He could even have meant himself. He didn’t name anyone. Therefore the politician has gotten angry for no reason. The magistrate asked Mulla Nasruddin, You are the politician’s witness—what proof do you have that this man called the politician an owl’s whelp? Mulla Nasruddin said: Hand on my chest, by God I swear he called the politician an owl’s whelp. But the magistrate asked: Two hundred and fifty people were there; he didn’t name anyone. How can you assert it so forcefully? Mulla Nasruddin said: If you won’t accept it, then I’ll tell you the plain truth. There were two hundred and fifty people there, but there was only one owl’s whelp among them. He called the politician an owl’s whelp.
महेंद्र, तुम्हें उल्लू का पट्ठा होना है? जिंदगी में कुछ और करने को है। जिंदगी में कुछ और करो। यह तो छोड़ दो जो कूड़ा-करकट है। यह तो छोड़ दो तुम समाज के चौथे वर्ग को--शूद्रों को। मैं राजनीति को शूद्रों का धंधा कहता हूं। राजनीति यानी शूद्रता। अब हमें बदल देनी चाहिए परिभाषाएं, जमाना बदल गया। अब हम शूद्र कहते हैं, बुहारी लगा रहा है कोई आदमी सड़क पर उसको। काहे के लिए? स्वच्छता कर रहा है, उसको शूद्र कह रहे हो? ब्राह्मण कहना चाहिए। स्वच्छता कर रहा है। और राजनेता सब तरह की गंदगी फैला रहा, उसको तुम नेता समझ रहे हो। शूद्र!
Mahendra, do you want to be an owl’s whelp? There is so much else to do in life. Do something else with your life. Leave this trash alone. Leave this to the fourth class of society—the shudras. I call politics the occupation of shudras. Politics means shudrata. We should change our definitions now; the times have changed. Today when we say shudra, we mean the man sweeping the street. Why? He’s creating cleanliness—he should be called a Brahmin. He is doing the work of purification. And the politician is spreading every kind of filth, and you consider him a leader—shudra!
शूद्र होने की कोई जरूरत नहीं है। ब्राह्मण बनो! ब्रह्म को जानो। और जानो नहीं केवल, प्रकट भी करो, अभिव्यक्त भी करो। तुम्हारे गीतों में झलके, तुम्हारे नृत्यों में उतरे। सृजनात्मक कोई आयाम पकड़ो। राजनीति तो विध्वंस है।
There is no need to be a shudra. Become a Brahmin! Know Brahman. And not only know—also manifest it, express it. Let it glimmer in your songs; let it descend into your dances. Take up some creative dimension. Politics is destruction.
कृष्णतीर्थ! तुम्हें पता नहीं कि तुम्हारे भीतर कितने हीरे पड़े हैं! तुम्हें पता नहीं कि कितना बड़ा साम्राज्य तुम्हारे भीतर है, कि तुम सम्राट हो! तुम्हें दिखाई नहीं पड़ता तुम्हारा राज्य, मुझे तो दिखाई पड़ता है। तुम्हें नहीं दिखाई पड़ती अपनी सोने की खदान, मुझे तो दिखाई पड़ती है। तुम्हारी आंखों में तुम्हारा कोई मूल्य नहीं है क्योंकि तुमने कभी अपने को देखा नहीं, पहचाना नहीं। पहचानते, जानते, थोड़ा परिचित होते, तो पाते कि तुम सम्राट हो, सम्राट की तरह पैदा हुए हो!
Krishnatirth! You have no idea how many diamonds lie within you! You don’t know what a vast empire is inside you—that you are an emperor! Your own kingdom is not visible to you; it is visible to me. Your own gold mine is not visible to you; it is visible to me. In your own eyes you have no value because you have never looked at yourself, never recognized yourself. Had you recognized, known, become a little acquainted, you would find that you are an emperor, born as an emperor!
इस अस्तित्व में जहां परमात्मा के स्रोत से सबका आगमन होता है, कोई सम्राट से कम हो भी कैसे सकता है!
In this existence, where everyone arrives from the very source of the Divine, how could anyone be less than an emperor!
मेरे ये चरण जो कि पग-पग पर कम्पमान,
मेरा यह मस्तक है जिसका अभिशाप ज्ञान,
मेरे ये हाथ जो कि फैले हैं अंजलि बन,
मेरा ये उर ‘उठना-गिरना’ जिसका विधान!
इनमें ही मेरे अस्तित्व का पराभव है,
अपनी सीमा से उठ सकना कब संभव है?
मेरे आगे जो अनजाना-सा है प्रसार--
इसमें किसकी सत्ता, है किसका अहंकार?
टेढ़े-मेढ़े अगणित पथ अगणित लोगों के,
किंतु निगल लेता है प्रति पथ को अंधकार!
ज्ञात है मुझे--तुम कह दोगे, ‘यह सपना है!’
पर मैं पंथी हूं, पथ मेरा भी अपना है!
खिलना--कलियों का गुण, मुरझाना--फूलों का,
टूट-टूट कर फिर-फिर चुभ-चुभ जाना शूलों का,
गुण उसका ‘जो कुछ’ है, निर्गुण अस्तित्वहीन,
मेरे जीवन का गुण-संचय है भूलों का!
मेरा विश्वास शिथिल, मेरा स्वर धीमा है,
अपराजित अंधकार, ज्ञान एक सीमा है!
मेरे सपनों में हंस-हंस पड़ते नव-प्रभात,
मेरे संघर्षों में धुंधली-सी निहित रात,
तेरे चरणों पर लहराते हैं सप्त सिंधु,
These feet of mine that tremble at every step, this head of mine whose curse is knowledge, these hands of mine that are spread, cupped in offering, this heart of mine whose law is rise and fall! In these lies the undoing of my very being— how can one ever rise beyond one’s own limits? Before me spreads an unknown expanse— whose power fills it, whose ego claims it? Crooked, countless paths of countless people, yet darkness swallows every path! I know—you will say, “This is a dream!” But I am a wayfarer; my path too is my own! To blossom is the quality of buds; to wither, the flowers’; to break and break and prick again and again—the thorns’; qualities belong to whatever is “something”; the qualityless is without existence; the gathered qualities of my life are of mistakes! My faith is slack, my voice is low; darkness is undefeated; knowledge is a limit! In my dreams, new dawns fall laughing; in my struggles, a faint night is inherent; at your feet the seven seas surge; over my head hover seven skies! I must collide with the ramparts of earth— is it only the warp and weft of joy and sorrow that lies ahead? In the moon there is coolness; in the sun unbearable heat; in the bee a humming buzz, in the cuckoo a lament! On my lips is snow; in my heart are embers; in my breaths I carry the measure of ages! Where is the source of breath? Even the ages are unknown— I say, “When have I ever known myself?”
मेरे मस्तक पर मंडराते आकाश सात!
क्षिति की प्राचीरों से मुझको टकराना है,
मेरे आगे सुख-दुख का ताना-बाना है?
शशि में शीतलता है, रवि में है असह ताप,
अलि में गुन-गुन गुंजन, कोयल में है प्रलाप!
मेरे होंठों पर हिम, उर में अंगारे हैं,
अपनी सांसों में मैं युग-युग की लिए माप!
सांसों का स्रोत कहां? युग भी अनजाना है,
मैं कहता--‘कब मैंने निज को पहचाना है?’
बस उतनी ही भूल है--निज को पहचाना नहीं। नहीं तो सारा आकाश तुम्हारा है, और सारे चांद-तारे तुम्हारे भीतर हैं। निज को पहचाना नहीं, अन्यथा तुम शाश्वत हो, न तुम्हारा कोई जन्म है, न कोई मृत्यु है। देह नहीं हो तुम, मन भी नहीं हो तुम। तुम स्वयं परमात्मा हो। जानोगे, जागोगे तो चकित हो जाओगे--विस्मयविमुग्ध! नाच उठोगे--अनुग्रह से, आंनद से, उत्सव से!
That is the only mistake—not having known oneself. Otherwise the whole sky is yours, and all the moons and stars are within you. You have not known yourself; otherwise you are eternal—there is for you neither birth nor death. You are not the body; you are not even the mind. You are the Divine itself. Know, awaken, and you will be astonished—spellbound with wonder! You will dance—out of grace, out of joy, out of celebration!
कृष्णतीर्थ, तुम्हें पता नहीं तुम कौन हो। मिट्टी नहीं हो, मिट्टी में दबे हीरे हो! मिट्टी नहीं हो, मिट्टी में छिपे अमृत हो! मृण्मय होगा दीया, लेकिन ज्योति चिन्मय है--और वही ज्योति तुम हो।
Krishnatirth, you don’t know who you are. You are not clay; you are diamonds buried in the clay! You are not earth; you are the nectar hidden in the earth! The lamp may be of clay, but the flame is of consciousness—and that flame is you.
इसलिए मेरे पास जो भी आए, स्वीकार है। मैं पूछता नहीं पाप-पुण्य, मैं पूछता नहीं योग्यता-अयोग्यता, मैं पूछता नहीं जाति-धर्म, मैं पूछता नहीं कुछ भी। जो भी मेरे पास आए स्वीकार है, क्योंकि प्रत्येक के भीतर परमात्मा विराजमान है, किसको अस्वीकार करो!
Therefore whoever comes to me is accepted. I do not ask of sin or virtue; I do not ask of worthiness or unworthiness; I do not ask caste or religion; I do not ask anything. Whoever comes to me is accepted, because the Divine abides in everyone—whom should one reject!
मुझसे लोग पूछते हैं कि आप सभी को संन्यास दे देते हैं? सभी को! मैं भी क्या करूं? परमात्मा सभी को जीवन दे दिया है। और जब उसने नहीं पूछा तो मैं पूछने वाला कौन हूं? और अगर उसने भरोसा किया है तो मैं संदेह करने वाला कौन हूं? जो भी आए, स्वीकार है, अंगीकार है। क्योंकि मैं तो देखता हूं तुम्हारी संभावना।
People ask me, “Do you give sannyas to everyone?” To everyone! What else can I do? God has given life to everyone. And when he did not ask, who am I to ask? And if he has trusted, who am I to doubt? Whoever comes is accepted, embraced. For I see your potential.
गुरजिएफ कहा करता था अपने शिष्यों से कि तुम जो हो सकते हो उससे मुझे प्रेम है लेकिन तुम जो हो उससे मुझे घृणा है और तुम्हारी सात पीढ़ियों तक घृणा है।
मैं तुमसे कहता हूं: तुम जो हो सकते हो उससे मुझे प्रेम है और तुम जो हो उससे भी मुझे प्रेम है और तुम्हारी सात पीढ़ियों तक प्रेम है! क्योंकि तुम जो हो सकते हो वह उसमें ही छिपा है जो तुम हो। तुम्हारे होने में ही तुम्हारा भविष्य है। तुम अगर बीज हो तो आज फूल दिखाई नहीं पड़ते, क्या इस कारण तुम्हारे बीज को इनकार कर दूं? और बीज को इनकार कर दूंगा तो फूल कैसे पैदा होंगे? बीज को अंगीकार करना है, स्वीकार करना है। प्रेम से बीज को सहलाना है, सम्हालना है, भूमि देनी है, खाद देना, सूरज देना, पानी देना--तो एक दिन वसंत आएगा और बीज में फूल खिलेंगे।
Gurdjieff used to say to his disciples: What you can be I love, but what you are I hate—and I hate it for seven generations. I say to you: What you can be I love, and what you are I also love—and I love it for seven generations! Because what you can be is hidden within what you are. Your future lies in your very being. If you are a seed, the flowers are not visible today—should I then deny the seed? And if I deny the seed, how will the flowers be born? The seed has to be accepted, embraced. One must caress the seed with love, care for it, give it soil, manure, sun, water—then one day spring will come and flowers will bloom from the seed.
मैं एक बगिया बना रहा हूं। इस बगिया में सब अंगीकार है, क्योंकि मैं चाहूंगा इस बगिया में सब तरह के फूल हों। वैविध्य हो! जितनी विविधता होती है उतनी ही गहनता होती है। जितनी विविधता होती है उतनी ही संपदा होती है।
I am creating a garden. In this garden all are accepted, because I would like all kinds of flowers to be here. Let there be variety! The greater the diversity, the greater the depth. The greater the diversity, the greater the richness.
कृष्णदेव! निश्चय ही उसे बांटने की एक अपरिहार्यता है, उससे बचा नहीं जा सकता। उसे बांटना ही होगा। उसे रोकने का कोई उपाय ही नहीं है। बादल जब भर जाएंगे जल से तो बरसेंगे ही और फूल जब खिलेगा तो सुगंध उड़ेगी ही और दीया जब जलेगा तो प्रकाश विकीर्ण होगा ही।
Krishnadev! Certainly there is an inevitability to sharing it; you cannot escape it. It will have to be shared. There is no way to hold it back. When clouds are filled with water they will rain; when a flower blooms its fragrance will spread; when a lamp is lit it will radiate light.
बांटना तो पड़ेगा, लेकिन बांटने में शर्तबंदी न करो। क्या फिकर करना कि कौन बहरा है, कौन अंधा है? आखिर अंधे को भी तो आंख देनी है न और बहरे को भी कान देने हैं न! ऐसे देख-देख कर चलोगे कि आंख वाले को देंगे तो आंख वाले को तो जरूरत ही नहीं है; वह तो खुद ही देख ले रहा है। और उसको ही देंगे जो सुन सकता है... जो सुन सकता है उसने तो सुन ही लिया होगा, वह तुम्हारी प्रतीक्षा में बैठेगा? आंख है जिसकी खुली हुई उसने देख लिया। कान हैं जिसके पास सुनने के, उसने सुन लिया नाद। वह तुम्हारी राह थोड़े ही देखेगा कि तुम जब आओगे तब सुनेगा। उसकी बांसुरी तो बज गई, उसकी रोशनी तो जल गई।
You will have to share—but do not impose conditions on your sharing. Why worry about who is deaf and who is blind? After all, it is the blind who need eyes, and the deaf who need ears! If you go about choosing—“I will give to one who can see”—the one who can see has no need; he is already seeing. And if you give only to one who can hear—the one who can hear has already heard; will he sit waiting for you? The one whose eyes are open has already seen; the one who has ears to hear has already heard the inner sound. He will not be waiting for your arrival to hear it. His flute has begun to play; his light is already lit.
अंधे और बहरों को ही जरूरत है। इसलिए यह मत सोचो कि अंधे-बहरे लोग हैं, इनको कैसे दें? इनको ही देने में मजा है। इन्हीं को देने में कला है। इन्हीं को देने की चेष्टा में तुम्हें नये-नये उपाय खोजने पड़ेंगे, नई भाषा, नई भाव-भंगिमाएं खोजनी पड़ेंगी। और इन्हीं को देने में तुम विकसित भी होओगे; क्योंकि जो मिला है इसका कोई अंत थोड़े ही है। जितना बांटोगे उतना और मिलेगा। जितना लुटाओगे उतना और पाओगे।
It is the blind and the deaf who are in need. So do not think, “People are blind and deaf; how can I give to them?” It is a joy to give to them. It is an art to give to them. In trying to give to them you will have to discover new devices—new language, new gestures and expressions. And in giving to them you will also grow; for what you have received has no end. The more you share, the more will come. The more you pour out, the more you will receive.
फिकर छोड़ो, शर्तबंदी छोड़ो। जीसस ने कहा है अपने शिष्यों से: चढ़ जाओ मकानों की मुंडेरों पर और चिल्लाओ। लोग बहरे हैं, चिल्लाना पड़ेगा। झकझोरो, लोगों को जगाओ। लोग सोए हैं।
Drop worry; drop conditions. Jesus said to his disciples: Climb up onto the rooftops and shout. People are deaf; you will have to shout. Shake them; wake them. People are asleep.
और जब तुम झकझोरोगे सोए हुए लोगों को, तो वे नाराज भी होंगे, गालियां भी देंगे। कौन जागना चाहता है सुखद नींद से! और नींद वाले को पता भी क्या कि जागने का मजा क्या है! पता हो भी कैसे सकता है? वह क्षम्य है अगर नाराज हो। और बहरा अगर न माने नाद के अस्तित्व को, तो तुम क्रुद्ध मत हो जाना। वह मानेगा तो उसका मानना झूठ होगा। और झूठे मानने से कोई क्रांति नहीं होती। उसके न मानने से टकराना। उसके न मानने को काटना, इंच-इंच तोड़ना। उठाना छैनी और उसके पत्थर को काटना। जन्म से कोई भी बहरा नहीं है और जन्म से कोई भी अंधा नहीं है।
And when you shake sleeping people, they will be annoyed; they will even abuse you. Who wants to wake from a pleasant sleep! And how can the one who sleeps know the joy of waking! How could he? He is forgivable if he is angry. And if the deaf refuses to accept the existence of the inner sound, do not be enraged. If he were to accept, his acceptance would be false. No revolution comes of false agreement. Collide with his refusal. Cut through his denial—break it inch by inch. Take up the chisel and carve that stone. No one is born deaf, and no one is born blind.
मैं आध्यात्मिक अंधेपन और बहरेपन की बात कर रहा हूं। जन्म से सभी लोग आध्यात्मिक आंखें और आध्यात्मिक कान लेकर पैदा हुए हैं, क्योंकि आत्मा लेकर पैदा हुए हैं। समाज ने कानों को बंद कर दिया है, रुंध कर दिया है। कानों में रुई भर दी है--शास्त्रों की, शब्दों की, सिद्धांतों की। आंखों पर पट्टियां बांध दी हैं, जैसे कोल्हू के बैल या तांगे में जुते घोड़े की आंख पर पट्टी बांध देते हैं। ऐसी पट्टियां बांध दी हैं। कोई अंधा नहीं है, कोई बहरा नहीं है। जरा तुमने अगर प्रेमपूर्ण मेहनत की तो पट्टियां उतारी जा सकती हैं। फुसलाना होगा। जरा तुमने अगर मेहनत की तो उनके कानों से रुई निकाली जा सकती है। मगर एकदम से वे तुम्हारी बात मानने को राजी नहीं होंगे।
I am speaking of spiritual blindness and spiritual deafness. Everyone is born with spiritual eyes and spiritual ears, because we are born with soul. Society has closed the ears, choked them—stuffed them with the cotton of scriptures, words, doctrines. It has tied blinders over the eyes, as blinders are tied on oxen at the mill or on horses pulling a carriage. Such blinders have been tied. No one is blind; no one is deaf. With loving effort, the blinders can be removed. You will have to coax and entice. With a little work, the cotton can be taken out of their ears. But they will not agree to accept your word all at once.
जल्दी भी क्या है? परमात्मा के काम में जल्दी की जरूरत भी नहीं है। उसकी मर्जी होगी तो तुमसे काम ले लेगा। उसकी मर्जी होगी तो तुमसे किन्हीं को जगवा लेगा, किन्हीं की आंखें खुलवा लेगा। और उसकी मर्जी नहीं होगी तो तुम्हारी चिंता क्या है? तुम्हारी खुल गईं, यही क्या कम है!
What is the hurry? In God’s work there is no need of haste. If it is his will, he will put you to work. If it is his will, through you some will be awakened, some eyes will be opened. And if it is not his will, why worry? That your eyes have opened—is that not enough!
तुम बहते जाना, बहते जाना, बहते जाना भाई!
तुम शीश उठा कर सरदी-गरमी सहते जाना भाई!
सब यहां कह रहे हैं रो-रो कर अपने दुख की बातें!
तुम हंस कर सबके सुख की बातें कहते जाना भाई!
Keep flowing on, flowing on, flowing on, brother! Keep your head held high and bear the cold and heat, brother! Here everyone is telling, weeping, the tales of their sorrows; You, smiling, keep speaking of everyone’s joy, brother!
भ्रम रहे यहां पर हैं बेसुध-से सूरज, चांद, सितारे,
गल रही बरफ, चल रही हवा, जल रहे यहां अंगारे,
है आना-जाना सत्य, और सब झूठ यहां पर भाई,
कब रुकने पाए झुकने वाले जीवन पर बेचारे?
Here the sun, moon, and stars drift dazed in their courses, Ice is melting, the wind is blowing, embers are burning here; Coming and going is the truth; all else here is false, brother— When have those who bow ever been able to stop on life’s road, poor things?
तुम किस पर खुश हो गए और तुम बोलो किस पर रूठे?
जो कल वाले थे स्वप्न सुनहले आज पड़ गए झूठे!
है यह कांटों की राह विवश-सा सबको चलते रहना,
जो स्वयं प्रगति बन जाए उसी के स्वप्न अपूर्व अनूठे!
What is it that makes you happy, and tell me—what makes you angry? Those golden dreams of yesterday—today they have proved false! This is a thorny path; helplessly everyone must keep walking; The one who becomes progress itself—his dreams are unique, incomparable!
तुम जो देते हो मानवता को आठों याम चुनौती,
तुम महल खजानों को जो अपनी समझे हुए बपौती!
तुम कल बन कर रजकण पैरों से ठुकराए जाओगे।
है कौन यहां पर ऐसा जो खा आया हो अमरौती?
You who hurl a challenge to humanity all eight watches of the day, You who take palaces and treasures as your hereditary right— Tomorrow you will become dust-motes, kicked under people’s feet. Who here is there that has tasted the nectar of immortality?
यह रंग-बिरंगी ऊषा लिए है दुख की काली रातें,
हैं ग्रीष्म-काल की दाहक लपटों में रस की बरसातें!
यह बनना-मिटना अमिट काल के चल-चरणों का क्रम है,
छाया के चित्रों सदृश यहां हैं ये सुख-दुख की बातें।
These rainbow dawns are borne on nights black with sorrow; In summer’s scorching flames there are showers of sweetness! This making and unmaking is the tread of deathless Time’s feet; These talk of joys and sorrows are like pictures of shadows here.
रुकना है गति का नियम नहीं, तुम चलते जाना भाई;
बुझना प्राणों का नियम नहीं, तुम जलते जाना भाई!
हिम-खंड सदृश तुम निर्मल, शीतल, उज्ज्वल यश के भागी,
जमना आंसू का नियम नहीं, तुम गलते जाना भाई!
To stop is not the law of motion—keep on walking, brother; To be extinguished is not the law of life—keep on burning, brother! Like a block of snow—pure, cool, bright—be the heir of glory; It is not the law for tears to freeze—keep on melting, brother!
तुम बहते जाना, बहते जाना, बहते जाना भाई!
तुम शीश उठा कर सरदी-गरमी सहते जाना भाई!
सब यहां कह रहे हैं रो-रो कर अपने दुख की बातें!
तुम हंस कर सबके सुख की बातें कहते जाना भाई!
Keep flowing on, flowing on, flowing on, brother! Keep your head held high and bear the cold and heat, brother! Here everyone is telling, weeping, the tales of their sorrows; You, smiling, keep speaking of everyone’s joy, brother!
फिकर न करना। तुम्हारे भीतर जो हुआ है उसे कहे जाओ, कहे जाओ--कोई सुने तो, कोई सुने न तो, कोई चिंता नहीं; कोई देखे तो, कोई न देखे तो। तुम बांटते रहो। सौ में से अगर एक ने भी देख लिया और सौ में से अगर एक ने भी सुन लिया तो तुम धन्यभागी हो। उतना ही बहुत है। तुम्हारा श्रम सार्थक हुआ।
Do not worry. Speak out what has happened within you—go on speaking—whether someone listens or not; whether someone sees or not. Keep sharing. If out of a hundred even one sees, if out of a hundred even one hears, you are blessed. That is enough. Your effort has borne fruit.
कृष्णदेव, बांटना अपरिहार्य है। शर्तबंदी छोड़ दो। पात्र-अपात्र का विचार न करो। यह पात्र-अपात्र का विचार ही बाधा बन जाता है। लोग सोचते हैं, पात्र को देंगे। फिर पात्र मिलता नहीं। क्या पात्र, क्या अपात्र? तुम जिसको दोगे वही पात्र बन जाएगा। तुम देते ही जाना भाई!
Krishnadev, sharing is inevitable. Drop all conditions. Do not consider “worthy” and “unworthy.” This very weighing of worthiness becomes the obstacle. People think, “We will give to the worthy.” Then the worthy are never found. What worthy, what unworthy? The one you give to will become worthy by your giving. Just go on giving, brother!
तुम बहते जाना, बहते जाना, बहते जाना भाई!
तुम शीश उठा कर सरदी-गरमी सहते जाना भाई!
सब यहां कह रहे हैं रो-रो कर अपने दुख की बातें!
तुम हंस कर सबके सुख की बातें कहते जाना भाई!
Keep flowing on, flowing on, flowing on, brother! Keep your head held high and bear the cold and heat, brother! Here everyone is telling, weeping, the tales of their sorrows; You, smiling, keep speaking of everyone’s joy, brother!
रोने दो लोगों को, तुम गीत गाओ। लोगों को आंख बंद किए बैठे रहने दो, तुम रोशनी जलाओ। लोगों को कान बंद किए पड़े रहने दो, तुम वीणा के तार छेड़ो। आज नहीं कल, कल नहीं परसों--कोई सुनेगा, कोई जगेगा, कोई देखेगा। और एक भी देख ले, तुम्हारे जले दीये से एक दीया भी जल जाए, तो बहुत कृत-कृत्य हुए तुम। ...और जलेंगे दीये, जरूर जलेंगे। जलते रहे हैं! यही क्रम है सदा से। सौ को बुलाओ, दस आते हैं। जो दस आते हैं, उनमें से एक जग पाता है। यही अनुपात है।
Let people cry—you sing. Let people sit with eyes closed—you light the lamp. Let people lie with ears closed—you pluck the strings of the veena. If not today, then tomorrow; if not tomorrow, then the day after—someone will hear, someone will awaken, someone will see. And if even one sees—if from your lit lamp even a single lamp is lit—you are fulfilled. And lamps will be lit; surely they will be lit. They have always been lit! This is the way it has always been. Call a hundred—ten will come. Of those ten, one awakens. This is the proportion.
आज इतना ही।
Enough for today.
