Skip to content
Osho

Geeta Darshan #5

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मनुष्य की मूढ़ता के संबंध में थोड़ी बातें और जान लेनी जरूरी हैं। क्योंकि उन्हें जानकर ही हम आज के सूत्र में प्रवेश कर सकेंगे। तीन लक्षण कृष्ण ने मूढ़ता के और कहे हैं, वृथा आशा, वृथा कर्म और वृथा ज्ञान वाले।

A few more things need to be known about human foolishness. Only by seeing them clearly can we enter today’s sutra. Krishna names three signs of stupidity: vain hope, vain action, and vain knowledge.

इन तीन शब्दों को ठीक से समझ लेना उपयोगी है। क्योंकि व्यर्थ आशा में जो उलझा हुआ है, वह सार्थक आशा करने में असमर्थ हो जाता है। व्यर्थ ज्ञान में जो उलझा है, सार्थक ज्ञान की ओर उसकी आंख नहीं उठ पाती। व्यर्थ कर्म में जो लीन है, वह उस कर्म को खोज ही नहीं पाता, जिसकी खोज से समस्त कर्मों के बंधन से मुक्ति संभव है।

These three words are worth understanding well. For one entangled in useless hope becomes incapable of nurturing hope that has meaning. One caught in useless knowledge cannot lift his eyes toward true knowing. One absorbed in useless action never finds that action by which, when discovered, freedom from the bondage of all actions becomes possible.

व्यर्थ आशा क्या है? और हम सब जिस आशा में जीते हैं, उसमें हमने कभी कोई सार्थकता पाई है? सभी आशा में जीते हैं। आशा के बिना जीना तो कठिन है। आशा के सहारे ही जीते हैं। आशा का अर्थ है भविष्य। अतीत तो दुख के अतिरिक्त कुछ भी नहीं दे जाता। अपने अतीत को लौटकर देखें, तो दुख का एक समूह, दुख की एक राशि मालूम पड़ती है, विफलताओं का एक ढेर, सभी सपनों की राख। पीछे लौटकर देखें, तो कोई कणभर को भी आनंद की कोई झलक नहीं दिखाई पड़ती है।

What is useless hope? And in the hope we all live by, have we ever found any real substance? Everyone lives by hope. Without hope, living becomes difficult. We live supported by hope. Hope means the future. The past gives us nothing but suffering. If you look back into your past, it seems like a cluster of pain, a heap of failures, the ashes of dreams. Looking back, not even a particle’s glimpse of joy appears anywhere.

अगर मनुष्य को अतीत के सहारे ही जीना हो, तो मनुष्य इसी क्षण गिर जाए और जी न सके। क्योंकि अतीत में कुछ भी तो नहीं है, जो प्रेरणा बने। अतीत में कुछ भी तो नहीं है, जो सहारा बने। अतीत में कुछ भी तो नहीं है, जो जीवन को आगे ले जाने के लिए गति दे।

If man had to live only on the support of the past, he would collapse this very moment and be unable to go on living. The past contains nothing that can inspire, nothing that can support, nothing that can give momentum to life.

तो अतीत से हम जी नहीं सकते, क्योंकि अतीत में हमारा कोई अनुभव जीवन का नहीं है। अतीत तो दुख की एक लंबी कथा है। फिर भी हम जीते हैं, तो हमारे जीने की प्रेरणा कहां से आती होगी? पीछे से तो यह धक्का आता नहीं है। निश्चित ही यह खिंचाव आगे से आता होगा। भविष्य हमें खींचता है, और भविष्य के खिंचाव में हम चलते हैं। अतीत के धक्के में नहीं, भविष्य के खिंचाव में, भविष्य के आकर्षण में। भविष्य के आकर्षण का नाम आशा है।

So we cannot live on the past, for in the past we have no true experience of life. The past is a long tale of sorrow. And yet we live—so from where does the inspiration to live arise? The push does not come from behind. Surely the pull must be coming from ahead. The future pulls us, and in that pull we move. Not by the shove of the past, but by the attraction of the future. The name of the future’s attraction is hope.

आशा का अर्थ है, जो कल नहीं हुआ, वह आने वाले कल में हो सकेगा। जो कल नहीं मिला, वह कल मिलेगा। जो पीछे संभव नहीं हुआ, वह भी आगे संभव हो सकता है। इस संभावना का जो सपना है, वही हमें जिलाता है। अतीत व्यर्थ गया, कोई हर्ज नहीं; भविष्य में सार्थकता मिल जाएगी। असफलता लगी हाथ में अब तक, लेकिन कल सफलता के फूल भी खिल सकते हैं। यह संभावना, यह आशा हमें खींचती चली जाती है। आशा के वश हम जीते हैं।

Hope means: what did not happen yesterday may happen tomorrow. What was not obtained yesterday may be obtained tomorrow. What was not possible before may yet become possible ahead. The dream of this possibility is what keeps us alive. The past went in vain—no matter; meaning will be found in the future. So far failures have been our lot, but tomorrow the flowers of success may also bloom. This possibility, this hope, keeps drawing us on. We live under the sway of hope.

उमर खय्याम ने अपने एक गीत की कड़ी में कहा है कि मैंने लोगों को दुख झेलते देखा और फिर भी जीते देखा! लोगों को पीड़ा पाते देखा और फिर भी जीवेषणा से भरा देखा, तो मैं बहुत चिंतित हुआ। इतना दुख है कि समस्त मनुष्य-जाति को आत्महत्या कर लेनी चाहिए। दुख इतना है कि जीवन कभी का असंभव हो जाना चाहिए था। लेकिन जीवन असंभव नहीं होता। दुखी से दुखी व्यक्ति भी जीए चला जाता है।

Omar Khayyam says in one stanza of his song: I saw people suffer, and still I saw them live on! I saw people in pain, and still full of the urge to live—and I became very troubled. There is so much suffering that the whole of mankind should have committed suicide. There is so much suffering that life should long ago have become impossible. But life does not become impossible. Even the most miserable keeps living.

तो उमर खय्याम ने कहा है कि मैंने पूछा ज्ञानियों से, बुद्धिमानों से, लेकिन कोई उत्तर न पाया। क्योंकि उन ज्ञानियों और बुद्धिमानों को भी मैंने दुख में ही पड़े हुए देखा। और उनके दरवाजे पर, उनके मकान पर, मैं जिस दरवाजे से प्रवेश किया, सब चर्चा के बाद उसी दरवाजे से मुझे वापस आ जाना पड़ा, वही का वही। कोई उत्तर हाथ न आया। सब जगह से निराश होकर एक दिन मैंने आकाश से पूछा कि जमीन पर इतने लोग रह चुके हैं अरबों-अरबों, न मालूम कितने कालों से! आकाश, तूने सबको देखा है। सब दुख में जीए। क्या तू मुझे बता सकता है कि उनके जीने का राज क्या है? सीक्रेट क्या है? इतना दुख, फिर भी आदमी जीए क्यों चला जाता है?

So Omar Khayyam says: I asked the learned, the wise, but found no answer. For I saw those learned and wise ones themselves sunk in suffering. I entered their homes and, after all the discussion, had to go back out the same door I came in—exactly the same, empty-handed. Disappointed everywhere, one day I asked the sky: upon this earth, billions upon billions have lived, through who knows how many ages—O sky, you have seen them all; they all lived in suffering. Can you tell me the secret of their living on? What is the secret? So much suffering—why does man still go on living?

तो उमर खय्याम ने कहा है, आकाश ने एक ही शब्द उच्चारा, आशा, होप। एक ही छोटा-सा शब्द, आशा।

Omar Khayyam says: the sky uttered only one word—asha, hope. One small word: hope.

आदमी जीए चला जाता है, दौड़े चला जाता है। कोई स्वप्न पूरा हो सकेगा, इसलिए पैरों में गति बनी रहती है, प्राणों में ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन यहीं व्यर्थ आशा को समझ लेना जरूरी होगा।

Man keeps living, keeps running. Some dream might be fulfilled—thus the feet keep their pace, the breath retains its energy. But exactly here we must understand what makes hope vain.

आदमी आशा करता है भविष्य की। जिसे उसने आज अतीत बना लिया है, वह भी कल भविष्य था। आज का दिन बीत गया, अतीत हो गया। कल चौबीस घंटे पहले यह भी भविष्य था और मैंने अपनी आशा का दीया इस चौबीस घंटे पर जला रखा था, आज वह भी अतीत हो गया। लेकिन मैं लौटकर भी न देखूंगा कि कल जो मैंने दीया जलाया था आशा का, वह इन चौबीस घंटों में पूरा हुआ या नहीं!

Man hopes for the future. What he has made past today was also future yesterday. Today has passed and become past. Twenty-four hours ago, this too was the future, and I had lit the lamp of my hope for these twenty‑four hours; today it too became past. But I never even turn back to see whether the lamp I lit yesterday—the lamp of hope—was it fulfilled in these twenty‑four hours or not!

न, बिना यह फिक्र किए मैं अपने दीए की ज्योति को आगे आने वाले चौबीस घंटों में सरका दूंगा। रोज अतीत होता चला जाएगा समय, और मैं कभी लौटकर यह न देखूंगा कि मेरी आशा व्यर्थ तो नहीं है? क्योंकि रोज समय बीत जाता है और वह पूरी नहीं होती।

No, without even bothering about that, I will slide the flame of my lamp into the next twenty‑four hours. Every day time will pass into the past, and I will never turn back to see whether my hope is not futile—for day after day time passes, and it is never fulfilled.

वृथा आशा का अर्थ है, इस बात की प्रतीति न हो पाए कि जो मैं चाहता हूं, वह चाहना ही व्यर्थ है; वह कभी पूरा नहीं होगा। उस चाह का स्वभाव ही अपूर रहना है। जो मैं मांगता हूं, वह कभी नहीं मिलेगा। लेकिन समय का धोखा! हम रोज आगे सरका देते हैं, पोस्टपोन करते चले जाते हैं। और कभी यह नहीं सोचते कि जिसे हम आज अतीत कह रहे हैं, वह भी कभी भविष्य था। उसमें भी हमने आशा के बहुत-बहुत बीज बोकर रखे थे, वे एक भी फलित नहीं हुए, एक भी अंकुर नहीं निकला, एक भी फूल नहीं खिला।

Vain hope means: the recognition never arises that what I am wanting is in itself useless; it will never be fulfilled. The very nature of that desire is to remain unfulfilled. What I am asking for will never be given. But time deceives us! Every day we push it ahead, postpone, push it ahead again—and never reflect that what we now call past was once also future. We had sown countless seeds of hope into it; not one bore fruit, not one sprouted, not a single flower blossomed.

तो पहली तो आशा की व्यर्थता इससे बनती है कि समय बीतता चला जाता है, लेकिन जो भूल हमने कल की थी, वही हम आज भी करते हैं, वही हम कल भी करेंगे। मौत आ जाएगी, लेकिन हमारी भूल नहीं बदलेगी।

So the first futility of hope is this: time goes on passing, but the mistake we made yesterday, we go on making today, and we will make it again tomorrow. Death will come, but our mistake will not change.

बुद्धिमान व्यक्ति वह है, जो लौटकर यह देखे कि मैं पचास साल जी लिया, कौन-सी आशा पूरी हुई? अगर मैंने चाहा था प्रेम, तो मुझे मिला? अगर मैंने चाहा था सुख, तो मैंने पाया? अगर मैंने चाही थी शांति, तो फलित हुई? अगर मैंने आनंद की आशा बांधी थी, तो उसकी बूंद भी मिली? मैं पचास वर्ष जी लिया हूं, मैंने जो भी चाहा था, जो आशाएं लेकर जीवन की यात्रा पर निकला था, जीवन के रास्ते में वह कोई भी मंजिल घटित नहीं हुई। फिर भी मैं उन्हीं आशाओं को बांधे चला जा रहा हूं! कहीं ऐसा तो नहीं कि मेरी आशाएं ही दुराशाएं हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि जो मैं चाहता हूं, वह जीवन का नियम ही नहीं है कि मिले; और वह मैंने चाहा ही नहीं, जो कि मिल सकता था।

A wise person is he who turns back and looks: I have lived fifty years—what hope has been fulfilled? If I wanted love, did I receive it? If I sought happiness, did I find it? If I desired peace, did it ripen? If I bound myself with the hope of bliss, did I receive even a drop? I have lived fifty years; whatever I wanted—those hopes with which I set out upon life’s journey—none of those destinations occurred upon the road of life. Yet I continue to clutch the very same hopes! Is it not possible that my hopes themselves are wrong hopes? Is it not possible that what I want is simply not in accordance with the law of life; and that what could be had, I never even sought?

हमने क्या चाहा है, उसे हम थोड़ा विस्तार में देखें, तो खयाल में आ जाएगा कि दुराशा कैसी है।

Let us look a little more deeply into what we have desired, and it will become clear how wrong-headed our hope is.

हमने क्या चाहा है? जो भी चाहा है, एक बात पक्की है, वह मिला नहीं है। और ऐसा नहीं कि आपने ही ऐसा किया है। पूछें पड़ोसियों से! इतिहास में पीछे लौटें। पूछें उन सबसे, जिन्होंने यही चाहा है। किसी को भी नहीं मिला है। आज तक एक भी मनुष्य ने यह नहीं कहा है कि मुझे दूसरे से सुख मिल गया हो। लेकिन सभी ने दूसरे से सुख चाहा है। अब तक पृथ्वी पर एक भी मनुष्य ने यह नहीं कहा है कि मैं दूसरे से सुख पाने में समर्थ हो गया हूं। जिन्होंने कहा है कि मुझे सुख मिला है, उन्होंने कहा है, सुख मैंने अपने भीतर खोजा, तब मिला। और जब तक मैंने दूसरे के पास से सुख पाने की कोशिश की, तब तक केवल दुख पाया, सुख नहीं मिला।

What have we desired? Of one thing we can be sure—whatever it was, we have not received it. And it is not that only you have done this. Ask your neighbors! Go back into history. Ask all those who desired the same. No one has attained it. Not a single person upon the earth has ever said, “I received happiness from another.” Yet everyone has sought happiness from another. To this day, not one human being has said, “I have become capable of getting happiness from another.” Those who have said, “I found happiness,” have said, “Only when I searched within did I find it. As long as I tried to obtain happiness from another, I found only sorrow; I did not find happiness.”

लेकिन हम सभी दूसरे से सुख चाह रहे हैं। दूसरे बदल जाते हैं, लेकिन दूसरे से सुख चाहना नहीं बदलता। आज मैं एक स्त्री से सुख चाह सकता हूं, कल दूसरी स्त्री से, परसों तीसरी स्त्री से। स्त्रियां बदल जाती हैं। आज मैं बेटे से सुख चाहता हूं, कल मित्र से चाहता हूं, परसों किसी और से चाहता हूं। आज अपनी मां से सुख चाहता हूं, आज अपने पिता से सुख चाहता हूं, कल अपनी पत्नी से सुख चाहता हूं, लेकिन दूसरा, दि अदर मेरे सुख का केंद्र होता है। और मनुष्य के पूरे इतिहास में एक भी अपवाद नहीं है, एक भी एक्सेप्शन नहीं है, एक भी मनुष्य ने यह नहीं कहा है आज तक कि मुझे दूसरे से सुख मिला। आपको भी नहीं मिला है।

But we all go on wanting happiness from the other. The other keeps changing, but the wanting does not change. Today I may want happiness from one woman, tomorrow from another, the day after from a third. Women change. Today I want it from my son, tomorrow from a friend, the day after from someone else. Today I want it from my mother, from my father; tomorrow from my wife. But the other—the Other—remains the center of my happiness. And in the entire history of man there has not been a single exception—not one—who has said, “I received happiness from another.” You have not received it either.

लेकिन एक बड़े मजे की बात है। जब दूसरे से सुख नहीं मिलता, तब आप एक दूसरी भूल करते हैं। और वह दूसरी भूल यह है कि दूसरे से दुख मिला। जब दूसरे से सुख नहीं मिल सकता, तो ध्यान रखना, दूसरे से दुख भी नहीं मिल सकता। भ्रांति एक ही है।

Yet there is a very amusing thing. When happiness is not obtained from the other, you make a second mistake: you decide, “The other has given me suffering.” If happiness cannot come from the other, understand well, neither can suffering. There is one and the same illusion at work.

कोई सोचता है, दूसरे से सुख मिल जाए, यह हो नहीं सकता। क्योंकि सुख की सारी संभावना स्वयं से खुलती है, दूसरे से नहीं। खुलती ही नहीं। ठीक वैसे ही, जैसे कोई रेत से तेल निकालना चाहे और न निकले। इसमें कोई रेत का कसूर नहीं है। रेत में तेल है ही नहीं। दूसरे में सुख है ही नहीं। लेकिन जब दूसरे में विफलता आती है--जो कि आएगी ही--तो हम सोचते हैं, दूसरे से दुख मिला। यह दूसरी भूल है। क्योंकि जिससे सुख नहीं मिल सकता, उससे दुख भी नहीं मिल सकता।

Someone imagines happiness will come from the other. That cannot be—because the entire possibility of joy opens from oneself, not from another. It simply does not open. It is exactly like trying to press oil from sand and none comes. The sand is not at fault; there is no oil in sand. There is no happiness in the other. But when failure comes from the other—and it will—we think, “The other gave me sorrow.” This is the second mistake. For from whom happiness cannot come, from him suffering cannot come either.

तब दूसरा सूत्र आपसे कहता हूं। सब दुख स्वयं के कारण मिलते हैं और सब सुख स्वयं के कारण मिलते हैं। सुख और दुख का केंद्र स्वयं की तरफ है। लेकिन हमारी आशा के जो तीर हैं, वे दूसरे की तरफ लगे रहते हैं। यह वृथा आशा है; और ऐसा व्यक्ति मूढ़ है। मूढ़ वह इसलिए है कि वह जीवन के नियम को समझ ही नहीं पा रहा है। और जीवन का नियम प्रतिपल प्रकट हो रहा है।

Now listen to a second sutra: all suffering arises from oneself, and all joy arises from oneself. The center of both happiness and sorrow is within oneself. But the arrows of our hope are fixed upon the other. This is vain hope; and such a person is a fool. He is foolish because he cannot understand the law of life. And the law of life is being revealed at every moment.

जब भी चाहोगे दूसरे से सुख, तत्काल दुख मिलेगा। यह दुख दूसरे से नहीं मिलता, दूसरे से सुख चाहने के कारण मिलता है। आपने नियम के विपरीत चलने की कोशिश की, इसलिए दुख मिल जाता है। आपने नियम के प्रतिकूल बहने की कोशिश की, टांग टूट जाती है। आपने नियम के प्रतिकूल चलने की कोशिश की, दीवाल से सिर टकरा जाता है। इसमें दीवाल का कसूर नहीं है। दीवाल निकलने के लिए नहीं है। निकलना हो, तो दरवाजे से निकलना चाहिए।

Whenever you will seek happiness from another, sorrow will be immediate. This sorrow is not given by the other; it comes from desiring happiness from the other. You tried to move against the law, hence sorrow happens. You tried to swim against the current—your leg breaks. You tried to walk against the law—your head collides with the wall. It is not the wall’s fault. A wall is not for passing through. If you want to exit, you must use the door.

लेकिन अगर आपका एक दीवाल से सिर टकराता है, तो आप तत्काल दूसरी दीवाल चुन लेते हैं कि इससे निकलने की कोशिश करेंगे। और जिंदगीभर दीवालें चुनते चले जाते हैं; और वह जो दरवाजा है, उसे चूकते चले जाते हैं। एक दीवाल से ऊबते हैं, तो दूसरी दीवाल को पकड़ लेते हैं। दूसरी से ऊबते हैं, तो तीसरी दीवाल को पकड़ लेते हैं। लेकिन दीवाल को नहीं छोड़ते!

But if you strike your head on one wall, immediately you choose another wall to try to pass through. You go on choosing walls your whole life, and miss the door. You tire of one wall and grab another; you tire of the second and seize a third—yet you will not give up the wall!

हर आदमी दुखी है। दुख का कारण जीवन नहीं है। दुख का कारण जीवन बिलकुल नहीं है। क्योंकि जीवन तो परमात्मा का स्वरूप है। दुख वहां हो नहीं सकता। दुख का कारण है, जीवन के जो शाश्वत नियम हैं, उनकी नासमझी।

Every person is miserable. The cause of sorrow is not life. Life is absolutely not the cause of sorrow, because life is the very form of Paramatma. There, sorrow cannot be. The cause of sorrow is our ignorance of the eternal laws of life.

जमीन में कशिश है। आप एक झाड़ पर से गिर पड़ेंगे, तो टांग टूट जाएगी। इसमें न तो झाड़ का कोई हाथ है और न जमीन का कोई हाथ है। जमीन तो सिर्फ चीजों को नीचे की तरफ खींचती है। आपको झाड़ पर सम्हलकर चढ़ना चाहिए। आप गिरते हैं, तो आप जिम्मेवार हैं। आप यह नहीं कह सकते हैं कि जमीन की कशिश ने मेरे पैर तोड़ डाले। जमीन को कोई आपसे मतलब नहीं है। आप न गिरे होते, तो जमीन की कशिश भीतर पड़ी रहती। वह नियम आप पर लागू न होता। नियम तो काम कर रहे हैं। जब आप उनके प्रतिकूल होते हैं, तो दुख उत्पन्न हो जाता है; जब उनके अनुकूल होते हैं, तो सुख उत्पन्न हो जाता है।

The earth has gravitation. Fall from a tree and you will break your leg. Neither the tree nor the earth is to blame. The earth simply pulls things downward. You should climb a tree carefully. If you fall, you are responsible. You cannot say the earth’s pull broke your leg. The earth is not concerned with you. Had you not fallen, the earth’s pull would have remained in abeyance. The laws are working; when you move against them, sorrow arises; when you flow with them, joy arises.

ध्यान रखें, सुख का एक ही अर्थ है, जीवन के नियम के जो अनुकूल है, वह सुख को उपलब्ध हो जाता है। दुख का एक ही अर्थ है कि जीवन के नियम के जो प्रतिकूल है, वह दुख को उपलब्ध हो जाता है। अगर आप दुखी हैं, तो स्मरण कर लें कि आप जीवन के आधारभूत नियम के प्रतिकूल चल रहे हैं। कभी भूल-चूक से अगर आपको सुख की कोई झलक मिलती है, तो वह इसीलिए मिलती है कि कभी भूल-चूक से आप जीवन के नियम के अनुकूल पड़ जाते हैं। कभी भूल से आप दीवाल से निकलना भूल जाते हैं और दरवाजे से निकल जाते हैं। या कभी ऐसा हो जाता है कि आप दरवाजे को दीवाल समझ लेते हैं और निकल जाते हैं। लेकिन जब भी सुख फलित होता है, तो नियम की अनुकूलता से।

Remember: happiness has only one meaning—whatever is in harmony with life’s law opens you to joy. Sorrow has only one meaning—whatever is against life’s law will open you to suffering. If you are miserable, remember that you are moving against the foundational law of life. If sometimes, by accident, a glimpse of happiness happens, it is only because by chance you fell in tune with life’s law. Sometimes you forget the wall and go out through the door by mistake; or you take the door to be a wall and exit. But whenever joy happens, it is due to alignment with the law.

वृथा आशा का अर्थ है, नियमों के प्रतिकूल आशा। जैसा मैंने उदाहरण के लिए आपसे कहा, दूसरे से सुख मिल सकता है, यह एक वृथा आशा है। इसका चुकता परिणाम दुख होगा। और जब दुख होगा, तो हम कहेंगे, दूसरे से दुख मिल रहा है। हम अपनी भ्रांति नहीं छोड़ेंगे, यह मूढ़ता है। दुख मिल रहा है, सबूत हो गया कि मैंने जो चाह की, वह नियम के प्रतिकूल थी।

Vain hope means hoping against the laws. As I just said, the wish that happiness can be obtained from another is a vain hope. Its inevitable result will be suffering. And when the suffering comes, we will say, “I am getting sorrow from the other.” We will not abandon our illusion—that is stupidity. The suffering itself is proof that what I desired was against the law.

दूसरे से कुछ भी नहीं मिल सकता है। दूसरे से मिलने का कोई उपाय ही नहीं है। इस जगत में जो भी महत्वपूर्ण है, वह हम अपने ही भीतर खोदकर पाते हैं।

Nothing essential can be obtained from the other. There is no way to obtain it. Whatever is significant in this world is found only by digging within ourselves.

और दूसरी तरफ से समझने की कोशिश करें। प्रत्येक व्यक्ति अपने चारों ओर आशाओं का, इच्छाओं का एक जाल बुनता है। अगर आशाएं टूटती हैं, जाल टूटता है, इच्छाएं पूरी नहीं होतीं, तो वह समझता है कि परमात्मा नाखुश है, भाग्य साथ नहीं दे रहा है। लेकिन वह यह कभी नहीं सोचता कि मैंने जो जाल बुना है, वह जाल गलत है।

Look from the other side as well. Each person weaves a web of hopes and desires around himself. If hopes break, if the web breaks, if desires do not fulfill, he thinks that Paramatma is displeased, that fate is not favorable. He never thinks, “The web I have woven is wrong.”

भाग्य हर एक के साथ है। भाग्य का अर्थ है, जीवन का परम नियम, दि अल्टिमेट ला। भाग्य सबके साथ है। जब आप भाग्य के साथ होते हैं, तो सफल हो जाते हैं। जब आप भाग्य के विपरीत हो जाते हैं, तो असफल हो जाते हैं। भाग्य किसी के विपरीत नहीं है। लेकिन हमारे जाल में ही बुनियादी भूलें होती हैं। थोड़ा अपने जाल की तरफ देखें।

Fate is with everyone. Fate means the supreme law of life—the ultimate law. Fate is with all. When you are with the law, you succeed. When you oppose it, you fail. Fate is against none. But basic mistakes live in our web itself. Look a little at your own web.

एक आदमी चाहता है कि धन मुझे मिल जाए, तो मैं धनी हो जाऊंगा। भीतर एक निर्धनता का बोध है हर आदमी को, एक इनर पावर्टी है। हर आदमी को लगता है भीतर, मेरे पास कुछ भी नहीं है; एक खालीपन, एंप्टीनेस, रिक्तता है। भीतर कुछ भी नहीं है। इसे कैसे भर लूं! इस रिक्तता को भरने की दौड़ शुरू होती है।

A man thinks, “If only I get wealth, I will be rich.” Inside, every man has a sense of poverty—an inner poverty. Everyone feels within, “I have nothing; there is a void, an emptiness.” How to fill it? The race begins to fill this emptiness.

कोई आदमी धन से भरना चाहता है। गलत जाल रचना शुरू कर दिया। क्योंकि ध्यान रहे, धन भीतर नहीं जा सकता, और भीतर है निर्धनता। और धन बाहर रह जाएगा। धन भीतर जाता ही नहीं।

Someone tries to fill it with money. A wrong web begins. Remember, wealth cannot go within, and the poverty is within. Wealth will remain outside. It cannot enter.

इसलिए एक बड़े मजे की घटना घटती है, जितना धन इकट्ठा होता है, उतनी भीतर की निर्धनता और प्रकट होने लगती है। इसलिए अमीर आदमी से ज्यादा गरीब आदमी जमीन पर खोजना मुश्किल है। इसलिए कई बार ऐसा हुआ कि अमीरों के बेटे--बुद्ध और महावीर--अमीरी को छोड़कर सड़क पर भीख मांगने चले गए।

Hence a strange phenomenon: the more money is amassed, the more inner poverty is exposed. It is difficult to find anyone poorer than a rich man. Many times it has happened that the sons of the wealthy—Buddha, Mahavira—left their riches and went to beg on the road.

यह बड़े मजे की बात है! जैसे ही किसी मुल्क में अमीरी बढ़ती है, वैसे ही उस मुल्क में एक भीतरी दीनता का भाव गहन हो जाता है। जब तक मुल्क गरीब होता है, तब तक भीतरी गरीबी का पता नहीं चलता। आज पश्चिम के सभी विचारक आंतरिक दरिद्रता की बात करते हैं। चाहे सार्त्र, चाहे कामू, चाहे हाइडेगर, वे सभी यह कहते हैं कि आदमी भीतर बिलकुल खाली है, एंप्टी है। इसको हम कैसे भरें?

It is a great wonder: as soon as a nation’s wealth increases, a deep inner wretchedness grows in that nation. While the nation is materially poor, the inner poverty is not noticed. Today all the thinkers of the West speak of inner destitution—Sartre, Camus, Heidegger. They all say man is empty within. How to fill this emptiness?

गरीब आदमी को पता चलता है, पेट खाली है; अमीर आदमी को पता चलता है, आत्मा खाली है। पेट को भरना बहुत कठिन नहीं है, आत्मा को भरना बहुत कठिन है। असल में पेट खाली होता है, तो आत्मा के खाली होने का खयाल ही नहीं उठ पाता। इसलिए असली गरीबी तो उस दिन शुरू होती है, जिस दिन यह बाहरी गरीबी मिटती है। उस दिन असली गरीबी शुरू होती है।

The poor man discovers his stomach is empty; the rich man discovers his soul is empty. Filling the stomach is not too difficult; filling the soul is very difficult. In truth, if the stomach is empty, the idea that the soul is empty does not even arise. The real poverty begins the day outer poverty ends. That day the real poverty begins.

एक और गहरी गरीबी है। उस गरीबी को भरने का भाव मन में होता है। क्योंकि खाली कोई भी नहीं रहना चाहता। खाली होना पीड़ा है। भरापन चाहिए, एक फुलफिलमेंट चाहिए।

There is a deeper poverty, and the urge arises to fill it. No one wants to remain empty. Emptiness is pain. We want fullness, fulfillment.

कैसे उसको भरें? आदमी धन इकट्ठा करने में लग जाता है। नियम की भूल हुई जा रही है। धन इकट्ठा हो जाएगा, तो भी भीतर भर नहीं सकता। क्योंकि बैंक बैलेंस किसी भी तरह इनर बैलेंस नहीं बन सकता। वह तिजोड़ी में भरता जाएगा। आत्मा में कैसे धन जाएगा?

How to fill it? Man starts accumulating wealth. He is already in error of the law. Wealth will be gathered, but even then the inside cannot be filled. A bank balance cannot become an inner balance. The safe may be filled; how will wealth enter the soul?

तो जो आदमी धन इकट्ठा करके सोचता हो कि मैं भरापन पा लूं, वह वृथा आशा कर रहा है। अगर असफल हुआ, तब तो असफल होगा ही; अगर सफल हुआ, तो भी असफल हो जाएगा।

So the one who thinks he will attain fullness by collecting money is hoping vainly. If he fails, he will of course be a failure; if he succeeds, he will still end as a failure.

इसको और ठीक से समझ लें।

Understand it clearly.

अगर असफल हुआ, धन न कमा पाया, तब तो असफल होगा ही। क्योंकि जीवन दुख से भर जाएगा, फ्रस्ट्रेशन से, विषाद से, कि इतनी कोशिश की और धन भी न कमा पाया! और अगर सफल हो गया, तो और भी बड़ी असफलता अनुभव होगी कि धन कमा लिया; पूरा जीवन गंवा दिया; और धन का ढेर लग गया; और मैं तो खाली का खाली हूं!

If he fails and does not earn money, he will fail—life will be full of frustration and gloom: so much effort, yet he could not make money! And if he succeeds, an even bigger failure will be felt: I earned money, I wasted my whole life, a mountain of wealth has gathered—and I am still empty!

कठिनाई धन में नहीं है, बुराई धन में नहीं है। धन का कोई कसूर नहीं है। आपको नियम की समझ नहीं है। आप उससे भरना चाहते थे भीतर की कमी को, जो भीतर नहीं जा सकता! इसमें धन का क्या कसूर है? फिर यह पागल धन को गालियां देना शुरू करेगा। दूसरी भूल शुरू हुई। फिर यह धन को गाली देना शुरू करेगा कि धन पाप है, कि धन बुरा है, कि धन मैं छूना नहीं चाहता। यह वही की वही भूल है। धन का इसमें कोई कसूर नहीं है। धन क्या कर सकता है? धन बाहर की चीज है, बाहर के काम आ सकता है। उसे भीतर भरने की कोशिश आपकी भूल थी, धन का कोई कसूर न था।

The difficulty is not in money; there is no evil in money. Money is not at fault. You lack understanding of the law. You wanted to fill an inner lack with something that cannot go within. What fault is it of money? Then the madman starts abusing money—another mistake begins. He starts declaring, “Money is sin, money is bad, I do not want to touch money.” The same error again. Money is not at fault. Money can serve in the outer world; trying to fill the inner with it was your mistake.

तीसरी तरफ से देखें।

Look from a third side.

एक आदमी यश पाना चाहता है, प्रतिष्ठा पाना चाहता है, अहंकार पाना चाहता है--जाना जाए कि वह कोई है! एक अर्थ में ठीक है। खोज है यह भी आंतरिक। हर आदमी जानना चाहता है, वस्तुतः मैं कौन हूं। यह बिलकुल भीतरी भूख है। जानना चाहता है, मैं कौन हूं। लेकिन गलत रास्ते पर जा सकता है। बजाय यह जानने के कि मैं कौन हूं, दूसरों को जनाने चल पड़े कि मैं कौन हूं। तो उपद्रव शुरू हो गया! बजाय जानने के कि मैं कौन हूं, क्योंकि मैं कौन हूं यह तो भीतरी खोज है, दूसरों को जनाने की कोशिश कि मैं कौन हूं.।

A man wants fame, prestige, ego—he wants to be known as somebody. In one sense it is right; this too is an inner search. Every person longs to know, “Who am I?” This is a very inner hunger. But he may go on the wrong road. Instead of knowing who I am, he starts making others know who I am. Then the trouble begins! Instead of knowing who I am—a search within—he tries to make others know who he is.

जरा देखें, किसी राजनीतिज्ञ को आपका धक्का लग जाए, तो वह आपकी तरफ आंख उठाकर कहेगा, जानते नहीं, मैं कौन हूं? उसको खुद भी पता नहीं है। लेकिन जब वह कह रहा है, जानते नहीं, मैं कौन हूं, तो उसका मतलब है कि अखबार में रोज फोटो छपती है, फिर भी जानते नहीं, मैं कौन हूं! अभी न भी होऊं मिनिस्टर, तो कोई हर्ज नहीं। पहले मिनिस्टर रह चुका हूं, भूतपूर्व हूं, एक्स मिनिस्टर हूं! जानते नहीं, मैं कौन हूं!

Watch a politician: if you happen to brush against him, he will look up and say, “Don’t you know who I am?” He himself does not know. But when he says, “Don’t you know who I am?” he means, “My photograph appears in the paper every day, and still you don’t know who I am! Even if I am not a minister now, it doesn’t matter—at least I am an ex‑minister!” Don’t you know who I am!

आदमी जानना चाहता है स्वयं कि मैं कौन हूं; यह उसकी भीतरी भूख है। लेकिन नियम की भूल हो सकती है। और तब वह आदमी दूसरों को जनाने निकल पड़ेगा कि मैं कौन हूं। जिंदगी बीत जाएगी दूसरों को समझाते-समझाते कि मैं यह हूं, मैं यह हूं। और आखिर में वह पाएगा, अगर सफल हो गया, तो भी असफल हो जाएगा। आखिर में पाएगा, सबने जान लिया है कि मैं कौन हूं--प्रधानमंत्री हूं, कि राष्ट्रपति हूं, कि यह हूं या वह हूं--और मुझे खुद तो अभी तक पता ही नहीं चला कि मैं कौन हूं। तब एक भारी विफलता हाथ लगेगी। अगर असफल हुआ, तो असफल होगा। अगर सफल हुआ, तो भी असफल हो जाएगा।

Man longs to know himself—who he is; it is his inner hunger. But he may err against the law. Then he goes out to make others know who he is. Life will be spent explaining to others, “I am this, I am that,” and in the end—if he is successful, he will still be a failure. He will find that everyone has come to know who he is—prime minister, president, this or that—and he himself still does not know who he is. Then a great failure will fall on him. If he fails, he fails. If he succeeds, he still fails.

वृथा आशा का अर्थ है, सफलता संभव ही नहीं है। चाहे जीतो, चाहे हारो, हार निश्चित है। सफलता संभव ही नहीं है। तो दुनिया में जो लोग बहुत यश पा लेते हैं, बड़ी पीड़ा से भर जाते हैं। जिंदगीभर कोशिश की यश को कमाने के लिए। अखबारों की कटिंग काटकर घर में रख लेते हैं। फाइल बना लेते हैं। फिर कोई पूछता ही नहीं। फिर एक वक्त आता है कि सब जान लेते हैं। अब बात समाप्त हो गई। भीतर कुछ घटित नहीं होता। भीतर कुछ घटित नहीं होता।

Vain hope means: success is impossible. Whether you win or lose, defeat is certain. Success is simply not possible. Therefore those who attain great fame in the world are filled with great pain. Their whole life they tried to earn renown. They cut newspaper clippings and kept them in files. Later no one even asks about them. There comes a time when everyone knows them—and the whole thing is finished. Inside, nothing happens. Inside, nothing happens.

इसलिए बहुत प्रतिष्ठित लोग भीतर बहुत अप्रतिष्ठा में मरते हैं। बहुत यशस्वी लोग भीतर बड़ी हीनता के बोध से भर जाते हैं; बड़ी इनफीरिआरिटी पकड़ लेती है। सब जानते हैं उन्हें, वे खुद ही अपने को नहीं जानते हैं! सब पहचानते हैं उन्हें, खुद ही वे अपने को नहीं पहचानते हैं! सारी दुनिया उन्हें जान लेती है, और वे अपने से अपरिचित खड़े हैं! पीड़ा पैदा होगी। वृथा आशा!

Hence the highly prestigious die in deep inner disgrace. The very famous become filled with a sense of inferiority; inferiority grips them. The whole world knows them; they themselves do not know who they are. The whole world recognizes them; they themselves do not recognize themselves. The whole world comes to know them, and they stand strangers to themselves. Pain will arise. Vain hope!

तो कृष्ण कहते हैं, मूढ़ता का पहला लक्षण, वृथा आशा।

So Krishna says: the first sign of stupidity is vain hope.

वृथा कर्म। ऐसे कर्म हैं, जो वृथा हैं, लेकिन हम किए चले जाते हैं। वृथा कर्म से अर्थ है, ऐसा कर्म, जिससे सिवाय अहित के और कुछ भी नहीं होता। उदाहरण के लिए, आप जानते हैं, क्रोध वृथा कर्म है, लेकिन रोज किए चले जाते हैं। रोज करते हैं, रोज पछता भी लेते हैं। रोज मन में तय भी कर लेते हैं कि अब नहीं करूंगा, क्योंकि वृथापन समझ में आता है। लेकिन घड़ी दो घड़ी भी नहीं बीत पाती है कि क्रोध फिर होता है।

Vain action. There are actions which are useless—and yet we go on doing them. Vain action means any deed from which nothing comes but harm. For example, you know anger is a vain action, yet you do it daily. You do it daily, and you repent daily. You even decide in your mind, “I will not do it again,” because its futility is clear. But not even a couple of hours pass before anger arises again.

इस कर्म से आपको कोई फायदा नहीं होता। कभी किसी को नहीं हुआ। हो नहीं सकता है। क्योंकि क्रोध का अर्थ है, दूसरे की गलती के लिए अपने को सजा देना। एक आदमी ने मुझे गाली दे दी, यह गलती उसकी है। क्रोध मैं कर रहा हूं, सजा मैं अपने को दे रहा हूं। वृथा कर्म का अर्थ है, गलती किसी और की, अपराधी कोई और, सजा कोई और भुगत रहा है।

You do not get any benefit from this action—no one ever has. It cannot be. Because anger means: punishing yourself for someone else’s mistake. A man abuses me—that is his mistake. I become angry—I punish myself. Vain action means: the fault is someone else’s, the offender is someone else, and someone else suffers the punishment.

बुद्ध को किसी ने गाली दी। बुद्ध ने सुन ली और अपने रास्ते पर चलने लगे। बुद्ध के भिक्षु आनंद ने कहा, इस आदमी ने गाली दी है, इसको कुछ उत्तर नहीं देते हैं?

Someone abused Buddha. Buddha listened and continued on his way. His disciple Ananda said, “This man abused you—won’t you answer him?”

बुद्ध ने कहा, मैंने बहुत समय पहले से दूसरों की गलतियों के लिए अपने को सजा देना बंद कर दिया है। दूसरे ने गलती की, गाली देना उसका काम है, वह जाने। मैं कहां आता हूं? दे, न दे; वजनी गाली दे, कम वजनी गाली दे; ताकत लगाए, न लगाए। उसने मेहनत की। गांव से यात्रा करके रास्ते तक आया गाली देने; दे दी। उसने अपना काम पूरा किया, वह लौट गया। मेरा क्या लेना-देना है? न मैंने उसे गाली देने को उकसाया, न मैंने उसे प्रेरित किया। मेरा कोई संबंध ही नहीं है। मैं असंबंधित हूं। मैंने बहुत समय पहले दूसरों की गलतियों के लिए अपने को सजा देना बंद कर दिया है। क्योंकि क्रोध मैं करूं, जलूंगा मैं, आग मेरे भीतर उठेगी। रोआं-रोआं मेरा झुलस जाएगा। प्राण मेरे कंप उठेंगे। रक्तचाप मेरा बढ़ेगा। रात मुझे नींद नहीं आएगी। और यह आदमी, हो सकता है, गाली देकर मजे से सो जाए। इसने अपना काम पूरा कर लिया।

Buddha said, “Long ago I stopped punishing myself for others’ mistakes. Another has erred—abusing is his business; let him do as he wishes. What have I to do with it? Whether he abuses or not, whether he uses heavy abuse or light, whether he exerts himself or not—he has done his labor. He came from the village to the road to abuse; he has completed his task and gone back. What is it to me? I neither provoked him nor inspired him. I am unrelated. Long ago I stopped punishing myself for others’ mistakes. If I become angry, I will burn; fire will arise within me; every fiber will be singed; my very life will tremble; my blood pressure will rise; sleep will not come to me at night—and the man who abused me may well go home and sleep soundly. He has completed his task.”

वृथा कर्म का अर्थ है, जिससे सिवाय हानि के और कुछ भी नहीं होता, लेकिन फिर भी हम किए चले जाते हैं। क्यों किए चले जाते हैं? एक यांत्रिक आदत के अतिरिक्त और कोई कारण नहीं है। एक मूर्च्छा, एक निद्रा पकड़े हुए है, और किए चले जाते हैं। कल भी किया था, आज भी किया है। सौ में निन्यानबे मौके हैं कि कल भी करेंगे। जीवनभर--अगर आप अपने वृथा कर्मों का अनुपात जोड़ें, तो आपको पता चलेगा कि आपका पूरा जीवन वृथा कर्मों का एक जोड़ है।

Vain action means that from it nothing comes but loss, and yet we go on doing it. Why do we go on? For no reason other than mechanical habit, a trance, a sleep has seized us. We did it yesterday; we do it today; there are ninety‑nine chances out of a hundred we will do it tomorrow. If you add up your life’s vain actions, you will discover your entire life is a sum of useless actions.

अहंकार के लिए हम कितने कर्म करते रहते हैं! शायद हमारे जीवन का निन्यानबे प्रतिशत हिस्सा ऐसे कर्मों में संलग्न होता है, जिससे हम अपने अहंकार को मजबूत करके दूसरों को दिखाना चाहते हैं। चाहे हम कपड़े पहनते हों, चाहे हम मकान बनाते हों, चाहे हम अपनी पत्नी को गहने से लाद देते हों, इन सबके पीछे, इस सारी दौड़ के पीछे, एक मैं को प्रकट करने की चेष्टा चल रही है कि मैं हूं। और मैं साधारण नहीं हूं, नोबडी नहीं हूं, समबडी हूं।

How many actions do we perform for the sake of the ego! Perhaps ninety‑nine percent of our lives are engaged in such acts as are meant to strengthen the ego and show others “I am.” And I am not ordinary, not a nobody—I am somebody.

इस मैं को मजबूत करने की कोशिश चल रही है। इस कोशिश में हम सारा जीवन गंवा देते हैं। एक आदमी बड़ा मकान बनाता है, सिर्फ इसलिए कि दूसरों के मकानों को छोटा करके दिखा दे। समझ लीजिए, दिखा भी दिया। दूसरों के मकान छोटे भी हो गए, आपका मकान बड़ा हो गया। होगा क्या? इससे क्या फलित होगा?

We pour our whole life into strengthening this “I.” A man builds a large house only to make others’ houses look small. Suppose he succeeds—others’ houses do look small; your house looks big. Then what? What follows from it?

यह छोटे बच्चे जैसी दौड़ है। छोटे बच्चे अक्सर अपने बाप के पास टेबल पर ऊपर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं, मैं आपसे बड़ा हो गया। अगर आपके मकान के बड़े होने से आप पड़ोसी से बड़े होते हैं, तो इस बच्चे के तर्क में कोई गलती नहीं है। तब तो जो छिपकली आपकी छत पर चल रही है, वह आपसे बड़ी हो गई! अगर मकान ऊंचा होने से आप बड़े हो सकते, तो बड़ा होना एकदम आसान था। तब तो आकाश में पक्षी उड़ रहे हैं, बड़ी मुश्किल हो गई। तब तो उनके ऊपर और बादल उड़ रहे हैं, बड़ी मुश्किल हो गई। और चांद-तारे हैं; कहां तक ऊपर जाइएगा? और कहीं ऊंचाई, भौतिक ऊंचाई, भीतरी ऊंचाई से कोई संबंध रखती है?

It is a child’s race. Little boys often stand upon the table beside their father and say, “I am bigger than you.” If your being “bigger” depends on your house being bigger, there is no flaw in the child’s logic. Then the lizard walking across your ceiling has become bigger than you! If you could be big by having a taller house, being big would be very easy. Birds are flying in the sky—great difficulty then! Above them the clouds fly—greater difficulty! And there are the moon and the stars—how far up will you go? Can any outer height have anything to do with inner height?

अक्सर उलटा होता है। अक्सर यह होता है कि भीतरी ऊंचाई से भरा हुआ आदमी बाहरी ऊंचाई की चिंता ही नहीं करता। क्योंकि इतना आश्वस्त होता है भीतरी ऊंचाई से कि बाहरी ऊंचाई से क्या फर्क पड़ता है! इसलिए अक्सर अगर बाप से उसका बेटा कुर्सी पर चढ़कर कहे कि मैं तुमसे बड़ा हो गया

, तो बाप खुश होता है, और कहता है, बिलकुल ठीक, जरूर बड़े हो गए। अगर बाप से बेटा कुश्ती लड़ता है, तो बाप चित जमीन पर लेट जाता है, बेटे को जीत जाने देता है। क्योंकि खुद की जीत इतनी सुनिश्चित है कि उसे सिद्ध करने की भी कोई जरूरत नहीं रह जाती। बेटे को हराने में भी क्या अर्थ है? हारा ही हुआ है।

Often the opposite happens. A man full of inner height has no concern for outer height, because he is so assured of the inner stature that the outer makes no difference. Thus if a son climbs onto a chair and says to his father, “I am bigger than you,” the father is delighted and says, “Quite right—you have become bigger.” If a son wrestles his father, the father falls willingly and lets the son win, because his own victory is so certain he need not prove it. What would be the point of defeating the son? He is already defeated.

लेकिन अगर बाप कभी ऐसा मिल जाए--और बहुत बाप मिल जाएंगे, जो छोटे-से बेटे को दबाकर उसकी छाती पर बैठ जाएंगे कि मैं तेरा बाप हूं, तू मुझे हराने की कोशिश कर रहा है?

But if you come across a father—and there are many—who pins his little son to the ground to prove, “I am your father; you are trying to defeat me?”

यह जो छाती पर बेटे की बैठा हुआ बाप है, यह हार गया। इसे भरोसा ही नहीं है, बाप होने का भी भरोसा नहीं है। जो गुरु अपने शिष्य को हराने में लगा हो, वह हार गया। गुरु की तो गुरुता इसमें है कि शिष्य अगर लड़ने आ जाए, तो वह हार जाए और कह दे कि बैठ जाओ मेरी छाती पर; जीत गए तुम।

This father has been defeated. He has no confidence—even in being a father. The guru who is busy defeating his disciple is already defeated. The guru’s very gurudom lies in that if a disciple comes to quarrel, he loses and says, “Come, sit upon my chest—you have won.”

जितना आश्वासन हो अपने भीतर की स्थिति का, यथार्थ का, उतनी ही बाहर की बातें बेमानी हो जाती हैं। लेकिन हम जो कर्म कर रहे हैं, वे बाहर की बातों के लिए हैं। हम सफल भी हो जाएंगे, तब हम पाएंगे कि वृथा हुआ कर्म, वृथा हुई दौड़।

The greater the assurance of one’s inner reality, the more meaningless the outer becomes. But our actions are all for outer things. And even if we succeed, we find the action was vain, the race futile.

नेपोलियन भी मरते वक्त वैसा ही दीन और दरिद्र है, सिकंदर भी मरते वक्त वैसा ही दीन और दरिद्र है, जैसा कोई बड़े से बड़ा भिखारी हो सकता है।

Napoleon at death is as poor and pitiable as Alexander, and as any great beggar can be.

यह सारे जीवन की दौड़ का क्या हुआ? क्या है निष्पत्ति? यह इतना कर्म, इतने विराट कर्म का आयोजन, फल क्या है? इतनी दौड़-धूप, पहुंचना कहां होता है? पसीना बहुत बह जाता है, हाथ तो कुछ आता नहीं है!

What became of the whole life’s race? What is the outcome? So much hustle—where does it arrive? Much sweat is shed; nothing comes into the hand!

कृष्ण इसे वृथा कर्म कहते हैं। कृष्ण कहते हैं, यह कर्म व्यर्थ है। मूढ़जन व्यर्थ कर्म करते रहते हैं।

Krishna calls this vain action. He says: fools go on performing useless actions.

सार्थक कर्म क्या है? सार्थक कर्म का अर्थ है, व्यर्थ कर्म से कितना ही हम कुछ करें, कभी कुछ नहीं निकलता; और सार्थक कर्म से अभी निकलता है और यहीं निकलता है। व्यर्थ कर्म से कभी कुछ नहीं निकलता। और सार्थक कर्म से अभी निकलता है, यहीं निकलता है, कल की प्रतीक्षा नहीं करनी होती।

What is meaningful action? Meaningful action means: from vain action, no matter how much you do, nothing ever comes; from meaningful action, something arises now, here. From vain action, nothing ever comes; from meaningful action, fruition arises now—no waiting for tomorrow.

जैसा मैंने कहा, जब आप क्रोध करते हैं, तो आप भीतर जल जाते हैं। रास्ते पर चलते हुए एक अनजान बच्चे की तरफ देखकर आप मुस्कुरा देते हैं, तो भीतर आप खिल जाते हैं। एक आदमी रास्ते पर चला जा रहा है, उसका सामान गिर जाता है, आप उठाकर दे देते हैं और अपने रास्ते पर चले जाते हैं। यह कृत्य बहुत छोटा है, लेकिन भीतर बहुत अर्थ रखता है। कृत्य बिलकुल छोटा है। एक आदमी का छाता गिर गया है और आपने उठाकर दे दिया और अपने रास्ते पर चले गए। कहीं कोई विराट कर्म नहीं हो गया है। कोई अखबारों में इसकी खबर नहीं छपेगी। इतिहास में कोई लेखा-खोजा नहीं होगा।

As I said, when you get angry you burn inside. You are walking on the road; you look at an unknown child and smile, and inside you blossom. A man is walking; his belongings fall. You pick them up for him and go on your way. The act is very small, but within it carries great meaning. Tiny outer act; deep inner significance. Someone drops an umbrella; you pick it up and hand it to him and move on. No great deed has happened. No newspaper will report it. History will not record it.

लेकिन जो आदमी दूसरे के छाते के लिए झुक जाता है, उठाकर हाथ में दे देता है और चल पड़ता है, इसके भीतर इसी वक्त कुछ हो गया। दूसरे के लिए इतना करने का जो सदभाव है, वह भीतर आनंद को इसी क्षण जन्म दे जाता है--इसी क्षण; कल के लिए नहीं रुकना पड़ेगा।

But the one who bends to pick up another’s umbrella and places it in his hand—right then something happens within him. The goodwill to do even this much for another gives birth to joy within this very moment—this very moment; there is no waiting for tomorrow.

लेकिन हम किसी का छाता भी इतनी आसानी से उठाकर नहीं दे सकते। छाता उठाकर हम खड़े होकर देखेंगे कि धन्यवाद देता है या नहीं। तब हमने व्यर्थ आशा शुरू कर दी। और हम चूक गए एक मौका, एक शुद्ध प्रेम के कृत्य का, ए प्योर एक्ट आफ लव। मौका चूक गए। हमने धन्यवाद में उसको भी बेच दिया। अपेक्षा ने उसे भी नष्ट कर दिया।

But we cannot even hand someone’s umbrella so easily. We will pick it up and stand waiting—will he say “thank you” or not? Then we have already begun vain hope—and have missed a moment, a pure act of love. We have sold it for “thank you.” Expectation has destroyed it.

सार्थक कर्म वह है, जो हमारी आत्मा से सहज फलित होता है और जिस कर्म में अनिवार्य रूप से प्रेम मौजूद होता है। व्यर्थ कर्म वह है, जो हानिकर है, और जिसमें अनिवार्य रूप से क्रोध मौजूद रहता है; या अहंकार मौजूद रहता है; या ईर्ष्या मौजूद रहती है। वे सब एक ही बीमारी के अलग-अलग नाम हैं।

Meaningful action is that which flowers naturally from our soul and in which love is inevitably present. Vain action is that which harms, in which anger is inevitably present; or ego is present; or jealousy is present. These are different names for the same disease.

सार्थक कर्म अगर हमारे जीवन में बढ़ जाएं, तो हमें कल के लिए आशा नहीं रखनी पड़ती, आज ही हम धनी हो जाते हैं। लेकिन सार्थक कर्म को पहचानने का क्या रास्ता है? एक ही रास्ता है, जो कर्म इसी क्षण सारे प्राण को आनंद से भर जाए--इसी क्षण।

If meaningful actions increase in our life, we need not hope for tomorrow; we become rich today. But how to recognize meaningful action? Only one way: the action that fills your whole being with joy this very instant—this very instant.

और ध्यान रहे, इसी क्षण केवल वे ही कृत्य आपके प्राण को आनंद से भर सकते हैं, जिन्हें पुराने धर्मशास्त्रों में पुण्य कहा है। पाप का अर्थ है, वृथा कर्म, जिससे कभी कोई निष्पत्ति न होगी। पुण्य का अर्थ है, ऐसा कर्म, जो अभी आनंद से भर जाता है।

And remember, only those actions can fill you with joy in the instant which the old scriptures called punya. Sin—paap—means vain action from which no fruition will ever come. Punya means action that fills you with joy now.

लेकिन हम ऐसे बेईमान हैं और ऐसे चालाक हैं कि हम पुण्य को भी वृथा कर्म की कोटि में बना लिए हैं, रख दिए हैं। हम अगर पुण्य भी करते हैं, तो इसलिए कि आगे कुछ मिले। एक आदमी अगर एक पैसा भी दान करता है, तो वह पक्का कर लेता है कि इसके कितने गुना ज्यादा मुझे स्वर्ग में मिलेगा।

Yet we are so cunning and so dishonest that we even drag punya down into the category of vain actions. If we do punya, we do it in order to get something later. If a man donates even a penny, he makes sure how many times over it will be returned in heaven.

व्यर्थ हो गया। पुण्य का शुद्ध कृत्य, किसी आदमी को एक पैसा देने का, यह छोटा-सा कृत्य भी बहुत बड़ा हो सकता था, अगर इसके पीछे कोई मांग न होती, इसके पीछे अगर कोई आशा न होती, कोई अपेक्षा न होती। सिर्फ इस घड़ी में एक आदमी पीड़ा में था और मैंने, चूंकि मेरे पास था, दे दिया था। इससे ज्यादा इसमें कुछ भी न होता, तो यह पुण्य का कृत्य था और एक फूल की तरह मेरे जीवन में खिल जाता और इसकी सुगंध कभी भी समाप्त न होती। और यह फूल कभी भी मुर्झाता नहीं। और यह मेरे प्राणों की अनिवार्य संपत्ति हो जाती।

It is spoiled. The pure act of virtue—even a small deed, like giving a penny to someone—could have been immense if there had been no demand behind it, no hope, no expectation. In this very moment a man was in pain, and because I had, I gave. Nothing more. Then it would have been an act of punya, a flower blossoming in my life whose fragrance would never end; a flower that never withers; an inalienable treasure of my being.

धन से प्राण नहीं भरे जा सकते, लेकिन ऐसे फूल इकट्ठे होते चले जाएं, तो प्राण भर जाते हैं। और फुलफिलमेंट, एक भरापन अनुभव होने लगता है।

Money cannot fill the soul, but if such flowers go on accumulating, the being becomes full. Fulfillment, a sense of inner fullness, begins to dawn.

लेकिन मैं चूक गया। मैंने पहले पक्का कर लिया कि यह एक पैसा जो मैं दे रहा हूं, इसका कितने गुना मुझे मिलेगा। मैंने इसको भी भविष्य में खींच दिया। मैंने इसे भी वासना बना दिया। मैंने इसमें भी भविष्य को निर्मित कर लिया और आशा निर्मित कर ली। अब मैं दुख पाऊंगा। यह क्षण भी मैंने खोया, यह पैसा भी मैंने खोया, और अब यह भविष्य मुझे दुख देगा। क्योंकि कोई स्वर्ग इसके उत्तर में मिलने वाला नहीं है। स्वर्ग इतना सस्ता नहीं है।

But I missed. First I made sure how many times over that penny would come back to me. I dragged even this into the future. I turned it into craving. I dragged the future into it and manufactured hope. Now I will suffer. I have lost this moment; I have lost the penny; and now the future will give me sorrow—because no heaven is going to be given in exchange. Heaven is not so cheap.

पुण्य से स्वर्ग नहीं मिलता; पुण्य स्वयं स्वर्ग है। तो पुण्यों के जोड़ से स्वर्ग नहीं मिलता; पुण्य में होना ही स्वर्ग में होना है। पुण्य एटामिक एक्ट का नाम है; एक-एक आणविक कृत्य। बस, मुझे आनंद था, बात समाप्त हो गई। इसके आर-पार नहीं देखना है। लेकिन हम हमेशा आशा में जीते हैं।

Heaven is not obtained by punya; punya itself is heaven. Heaven is not the sum of merits; to be in merit is to be in heaven. Punya is the name of atomic acts, one by one, each moment. “I felt joy—finished.” Do not look beyond. But we always live in hope.

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन एक टर्किश स्नानगृह में स्नान करने गया। यात्रा से आया था, फटे-पुराने उसके कपड़े थे, धूल-धंवास से भरा था। शक्ल पर भी धूल थी, लंबी यात्रा की थकान थी, दीन-हीन उसके कपड़े थे। तो टर्किश बाथ के सेवकों ने समझा कि कोई गरीब आदमी है।

I have heard: Mulla Nasruddin went to bathe in a Turkish bath. He had come from a journey; his clothes were torn, covered in dust, his face grimy; the fatigue of a long journey; his clothes poor and shabby. So the attendants of the bath assumed he was a poor man.

स्वभावतः, जहां आशा में आदमी जीता है, वहां अमीर की सेवा की जा सकती है, गरीब की सेवा नहीं की जा सकती। होना तो उलटा चाहिए कि गरीब की सेवा हो; क्योंकि वह सेवा की ज्यादा उसे जरूरत है। अमीर को उतनी जरूरत नहीं है; उसे सेवा मिलती ही रही होगी। लेकिन आशा का जो जगत है.।

Naturally—where people live in hope—the rich are served; the poor cannot be served. It should be the opposite—that the poor be served because he needs it more. The rich does not need it so much; he has been served all along. But in the world of hope…

नौकर-चाकरों ने उस पर कोई ध्यान ही न दिया। फटी-पुरानी तौलिया उसे दे दी; क्योंकि पुरस्कार की कोई संभावना न थी। उपयोग में लाया हुआ साबुन उसे दे दिया। पानी की भी किसी ने चिंता नहीं की कि गरम है कि ठंडा है। मालिश करने वाले ने भी ऐसे ही हाथ फेरा, जैसे जिंदा आदमी पर हाथ न फेरता हो।

Servants paid him no attention. They gave him a tattered towel; there was no hope of reward. They gave him used soap. No one cared whether the water was hot or cold. The masseur only passed his hand over him as he would not even over a living body.

नसरुद्दीन सब देखता रहा। स्नान करके बाहर निकला। कपड़े पहने। किसी नौकर को आशा ही नहीं थी कि इससे कुछ टिप भी मिलेगी, कोई पुरस्कार भी होगा। लेकिन उसने अपने खीसे से उस देश की जो सबसे कीमती स्वर्णमुद्रा थी, वह बाहर निकाली। प्रत्येक नौकर को एक-एक स्वर्णमुद्रा दी, और अपने रास्ते पर चल पड़ा।

Nasruddin watched it all. He bathed, came out, put on his clothes. No attendant expected any tips or reward. But he took out from his pocket the most precious gold coin of that land, and gave one gold coin to each attendant, and went on his way.

अवाक रह गए नौकर। छाती पीट ली दुख से। दुख से कह रहा हूं! छाती पीट ली दुख से। क्योंकि अगर इसकी सेवा ठीक से की होती, तो आज पता नहीं क्या हो जाता! स्वर्णमुद्रा कभी किसी ने नहीं दी थी। नवाब भी वहां से गुजरे थे, वजीर भी वहां से गुजरे थे। एक-एक नौकर को एक-एक स्वर्णमुद्रा किसी ने कभी भेंट न दी थी। और इतनी सेवा की थी! और यह आदमी सब को मात कर गया। छाती पर सांप लोट गया। उस रात नौकर सो नहीं सके। बार-बार यही खयाल आया, बड़ी भूल हो गई। अगर ठीक से सेवा की होती--सेवा तो की ही नहीं उस आदमी की--अगर ठीक से सेवा की होती, तो पता नहीं क्या दे जाता!

They were stunned. They beat their chests in grief—grief, I say! If only we had served him well, who knows what would have happened today! Never had anyone given a gold coin. Nawabs had passed from there, ministers had passed. Never had anyone given each servant a gold coin. And we did so much for them! And this man surpassed them all. A snake rolled on their chests. That night the attendants could not sleep. Again and again the thought: what a mistake! If only we had served him well—we didn’t serve him at all—if only we had served him properly, who knows what he would have given!

मुल्ला नसरुद्दीन दूसरे दिन फिर उपस्थित हुआ। और भी फटे-पुराने कपड़े थे, और भी धूल-धंवास से भरा था। लेकिन ऐसे उसका स्वागत हुआ, जैसे सम्राट का हो। जो श्रेष्ठतम तेल था उनके पास, निकाला गया। जो श्रेष्ठतम साबुन थी, वह आई। नए ताजे तौलिए आए। गरम पानी आया। घंटों उसकी सेवा हुई। घंटों उसे नहलाया गया। वह शांत, जैसे कल नहाता रहा, वैसे ही नहाता रहा। जाते वक्त, जब जाने लगा, अपने खीसे में हाथ डाला। नौकर सब हाथ फैलाकर आशा में खड़े हो गए। जो उस देश का सबसे छोटा पैसा था, वह उसने एक-एक पैसा उनको भेंट दिया!

Mulla Nasruddin appeared again the next day. His clothes were even more tattered, his body even more dusty. But now he was welcomed as an emperor. The finest oil was brought out; the best soap; new fresh towels; hot water. For hours they served him, bathed him, massaged him. He remained quiet, bathing as he had the previous day. When he was leaving, he put his hand in his pocket. All the attendants stood with hands outstretched in hope. Nasruddin gave to each the smallest copper coin of that land!

छाती पर पत्थर पड़ गया। वे सब चिल्लाने लगे कि तुम आदमी पागल तो नहीं हो! यह तुम क्या कर रहे हो? कल जब हमने कुछ भी नहीं किया, तुमने स्वर्णमुद्राएं दीं! और आज जब हमने सब कुछ किया, तो ये पैसे तुम दे रहे हो?

Stones fell upon their chests. They began shouting, “Are you mad? What are you doing? Yesterday when we did nothing, you gave gold! Today when we did everything, you give us coppers?”

मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, यह कल का पुरस्कार है। आज का पुरस्कार कल दे चुका हूं।

Nasruddin said, “Those were yesterday’s rewards. Today’s reward I gave yesterday.”

उस रात भी नौकर नहीं सो सके!

That night too the servants could not sleep!

हम जो भी अपेक्षाएं बांधकर जीते हों। कुछ भी हो जाए, कुछ न करें और स्वर्णमुद्रा मिल जाए, तो भी दुख होता है। कुछ करें, स्वर्णमुद्रा न मिले, तो भी दुख होता है। अपेक्षा में दुख है, अपेक्षा में पीड़ा है।

Whichever expectations we weave around ourselves—if we receive a gold coin without doing anything, we still suffer. If we do much and do not receive a gold coin, we suffer. Expectation is suffering; expectation is pain.

कृष्ण कहते हैं, और वृथा ज्ञान वाले.।

Krishna says: and vain knowledge…

वृथा ज्ञान क्या है? जो ज्ञान अपने काम न आए, वह वृथा है। और हम सबके पास ऐसा-ऐसा ज्ञान है, जो काम कभी भी नहीं आता। दुनिया में ज्ञान की कोई भी कमी नहीं है। शायद जरूरत से ज्यादा है। और हर आदमी के पास पर्याप्त मात्रा में है, जरूरत से ज्यादा है। इसलिए हरेक बांटता रहता है, हर किसी को बांटता रहता है।

इस दुनिया में जितने मुक्तहस्त होकर हम ज्ञान बांटते हैं, और कोई चीज नहीं बांटते। हालांकि कोई लेता नहीं आपके ज्ञान को, पर आप बांटते चले जाते हैं। क्योंकि दूसरे के पास भी पहले से ही काफी है। कोई किसी की सलाह नहीं मानता। इस दुनिया में जो सबसे ज्यादा दी जाती है चीज, वह सलाह है। और जो सबसे कम ली जाती है, वह भी सलाह है। कोई नहीं मानता, लेकिन आप बांटे चले जाते हैं।

What is vain knowledge? Knowledge that does not come to your own use is vain. We all possess such knowledge—knowledge that never comes into use. There is no shortage of knowledge in the world—perhaps there is an excess. And every person has more than enough; thus everyone keeps distributing it freely. No other thing is distributed as generously as knowledge. Though no one takes your knowledge, you keep giving, because the other already has plenty. No one accepts anyone’s advice. The most given thing in the world is advice; the least accepted thing is also advice. No one heeds it, yet you go on giving it.

यह ज्ञान, जो आप बांटते फिरते हैं, आपके किसी काम आया है कभी? इसका आपने कभी कोई उपयोग किया? यह ज्ञान कभी आपके जीवन का अंतरंग हिस्सा बना? यह ज्ञान आपकी बीइंग, आपकी आत्मा बना? यह ज्ञान कभी आपके हृदय में धड़का और आपके खून में बहा? यह ज्ञान कभी आपके मस्तिष्क की मज्जा बन पाया? या बस कोरे शब्द हैं, जो आपके भीतर गूंजते रह जाते हैं? आप एक ग्रामोफोन रिकार्ड हैं?

Has the knowledge you distribute ever come to your use? Have you ever put it into practice? Did it become an intimate part of your life? Did it become your very being, your Atman? Did it ever throb in your heart and flow in your blood? Did it become the marrow of your mind? Or are they mere words resounding inside you? Are you only a gramophone record?

जरा खयाल करेंगे अपनी बुद्धि का तो आपको पता लगेगा कि बिलकुल ग्रामोफोन रिकार्ड हैं। कुछ है, जो डाल दिया जाता है भीतर, फिर आप उसे बाहर डालते रहते हैं। यह ज्ञान वृथा है। क्योंकि जो ज्ञान जीवन को रूपांतरित न कर जाए, आपके खुद ही काम न आए, वह इस दुनिया में किसी और के काम न आ सकेगा।

If you observe your intellect you will find you are exactly a gramophone record. Something is put in, then you play it out. This knowledge is vain—because knowledge that does not transform life will be of no use to anyone else either.

ज्ञान वही सार्थक है, जिसे जानने से ही मेरे जीवन में रूपांतरण हो। ज्ञान का अर्थ ही है, जो क्रांति हो जाए! जानूं और बदल जाऊं। जानूं और बदलूं न, जानकर भी वही रह जाऊं, जो अनजाने में था, अज्ञान में था, तो इस ज्ञान और अज्ञान में फर्क क्या है?

The only meaningful knowledge is that which, upon knowing, transforms my life. Knowledge means revolution—know and be changed. If you know and yet remain what you were in unknowing, then what is the difference between knowledge and ignorance?

आप गीता पढ़ जाएं और वही के वही आदमी रहें, जो गीता पढ़ने के पहले थे, तो इस गीता के साथ जो मेहनत हुई, वह व्यर्थ गई। और इस गीता ने जो आपको दिया, वह बेकार है, दो कौड़ी का भी नहीं है। क्योंकि आप वही के वही हैं; कहीं कोई फर्क नहीं हुआ।

You may read the Gita and remain exactly the same as you were before—then all labor on the Gita was wasted, and what the Gita gave you is worthless—not worth two pennies—because you are the same; nothing has changed anywhere.

मैं देखता हूं, गीतापाठी हैं, चालीस साल से गीता पढ़ रहे हैं। यहां बंबई में कई सत्संगी हैं, वे रोज सुबह से उठकर सत्संग करते रहते हैं। नियमित करते रहते हैं। कौन वहां बोल रहा है, कौन नहीं बोल रहा है, इससे भी कोई प्रयोजन नहीं है, सत्संग करना उनका धंधा है। अपना रोज सुबह सत्संग कर आते हैं। वह वैसे ही, जैसे कोई आदमी रोज सुबह उठकर चाय पीता है, कोई रोज सुबह उठकर सिगरेट पीता है, ये सत्संग करते हैं!

I see Gita‑readers who have been reading it for forty years. Here in Bombay there are many satsangis who do satsang every morning. Regularly they do it. It does not matter who speaks or who does not—doing satsang is their occupation. They do it every morning the way someone takes tea or smokes a cigarette—these people do satsang!

चालीस साल से ये सत्संग कर रहे हैं। शायद सिगरेट पीने वाले को कुछ असर भी हुआ हो, कैंसर हो गया हो, टी.बी. हो गई हो, वह भी इनको नहीं हुआ। कुछ नहीं हुआ इन्हें। ये सत्संग से ऐसे बचकर निकल जाते हैं! और इनको करवाने वाले लोग भी बैठे हुए हैं कि वे इनको करवाते रहते हैं! वे भी इनको करवाते रहते हैं! उनको भी इससे प्रयोजन नहीं है।

They have been doing it for forty years. Perhaps the smoker at least shows some effect—cancer, tuberculosis—these did not happen to them. Nothing happens to them. They escape unscathed from satsang! And those who conduct it are also sitting, arranging it for them. They too are arranging it! They too have no concern with any outcome.

कुछ हैं, जिनको सत्संग करवाना ही है, वह उनकी बीमारी है। कुछ हैं, जिनको सत्संग करना ही है, वह उनकी बीमारी है। ये दोनों तरह के बीमार मिल जाते हैं, फिर चलता रहता है ज्ञान का लेन-देन! कहीं कोई फल नहीं होता। हां, एक फल होता दिखाई पड़ता है कि धीरे-धीरे ये सुनने वाले सुनाने वाले बन जाते हैं, यह एक फल दिखाई पड़ता है! जो सुनते रहे काफी दिन, फिर इतना ज्ञान इकट्ठा हो जाता है कि अब उसका क्या करें? तो ज्ञान का एक ही उपयोग मालूम पड़ता है कि दूसरे को ज्ञानी बनाओ! स्वयं से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

Some have a disease of conducting satsang; some have the disease of attending it. These two kinds of sick meet, and then the commerce of knowledge goes on! Nowhere does any fruit appear—yes, one fruit is visible: slowly the listeners become speakers. Having listened long, so much knowledge is collected that what to do with it? There seems only one use—to make others “knowledgeable”! It has nothing to do with oneself.

अपने भीतर आप जांच करना, कौन-सा ज्ञान है, जिसने आपको छुआ हो, जिसने आपको स्पर्श किया हो, जिसके बाद आप वही आदमी न रह गए हों, जो आप पहले थे; रत्तीभर भी बदल गया हो कुछ!

Examine within yourself: what knowledge has touched you, what has truly reached you—after which you were not the same person as before; even by a hair’s breadth something changed.

कुछ बदलता दिखाई नहीं पड़ता हो, तो कृष्ण कहते हैं, यह वृथा ज्ञान है। ऐसा ज्ञानी व्यक्ति, ऐसा वृथा ज्ञानी मूढ़ है। थोड़ा-सा ज्ञान काफी है, जो बदले। ऐसी आग को घर में जलाकर भी क्या करेंगे, जिससे आंच भी न निकलती हो! एक प्याली चाय भी बनानी हो, तो न बनती हो! और जला रहे हैं जिंदगीभर से, और घर में चिल्लाते फिर रहे हैं कि आग जल रही है! कुछ नहीं होता।

If nothing seems to change, Krishna says this is vain knowledge. Such a “knower,” such a vain knower, is a fool. A little knowledge is enough—if it changes you. What will you do with a fire kept burning in the house from which not even warmth emerges? You cannot prepare even a cup of tea, and yet you keep the fire going lifelong and shout that the fire is burning! Nothing happens.

थोड़ा-सा इंचभर भी जीवन बदलता हो, ऐसे ज्ञान की तलाश करनी चाहिए; और ऐसे ही ज्ञान पर भरोसा करना चाहिए; और ऐसे ही ज्ञान को भीतर जाने देना चाहिए। व्यर्थ के ज्ञान को भीतर नहीं जाने देना चाहिए, क्योंकि भीतर कचरा भरने के लिए स्थान नहीं है। जो बहुत कचरा भीतर भर लेता है, फिर कभी सार्थक भी दरवाजे पर आ जाए, तो वह कचरे की वजह से भीतर नहीं जा सकता।

Seek only that knowledge by which even an inch of life changes—and trust only such knowledge; allow only such knowledge to enter within. Useless knowledge should not be allowed in, for there is no inner space to fill with rubbish. Whoever fills himself with rubbish—when something meaningful arrives at the door, it cannot enter because of that rubbish.

ऐसा मैं देखता हूं बहुत लोगों को। वे मेरे पास आकर कभी कहते हैं कि यह बात तो ठीक लगती है, लेकिन पहले जो बातें सुनी हैं, उनकी वजह से बड़ी मुश्किल हो रही है!

I see many people like this. They come to me and say, “What you say seems right, but what we heard earlier makes it very difficult!”

मैं उनसे कहता हूं कि अगर पहली सुनी बातों ने तुम्हारी जिंदगी बदल दी हो, तो मेरी बात को भूल जाओ! और अगर पहली सुनी बातों ने तुम्हारी जिंदगी न बदली हो, तो कचरे की तरह उनको बाहर फेंक दो! इतनी हिम्मत रखनी चाहिए कि जिस ज्ञान से मेरे में कोई अंतर नहीं पड़ा, उसे मैं बाहर उतारकर रख सकूं। जिस दवा से कोई फायदा न हुआ हो, बल्कि बीमारी और सघन हो गई हो, उस दवा को कब तक लेते रहिएगा?

I tell them, “If what you heard before has changed your life, then forget what I say. And if what you heard before did not change your life, then throw it out like garbage. Have the courage to put aside any ‘knowledge’ by which nothing in you changed. How long will you go on taking a medicine that brings no benefit, even intensifies the disease?”

लेकिन बड़े खतरनाक बीमार भी हैं दुनिया में! वे बीमारी को ही नहीं पकड़ लेते, दवा तक को जोर से पकड़ लेते हैं! वे कहते हैं, एक दफे बीमारी रहे कि जाए, लेकिन दवा को हम न छोड़ेंगे!

But there are dangerous patients in this world: they not only cling to their disease, they cling to the medicine as well! They say, “Let the disease remain or go, but we will not leave the medicine!”

दवा को कोई पकड़ ले, तो उस मरीज को क्या कहिएगा? यह पागल हो गया। ज्ञान पकड़ने की चीज नहीं है, रूपांतरित होने की है, बदलने की है, आत्मक्रांति की है, ट्रांसफार्मेशन की है।

What would you call such a patient? Insane. Knowledge is not to be clung to; it is to be transformed by—to be changed, to enter self‑revolution, transformation.

तो कृष्ण कहते हैं, वह ज्ञान वृथा है, जिस ज्ञान से कोई अंतर नहीं पड़ता। ऐसा व्यक्ति मूढ़ है। वृथा आशा, वृथा कर्म और वृथा ज्ञान से भरे हुए मूढ़जन.।

So Krishna says: the knowledge by which no difference happens is vain. Such a person is a fool. Those filled with vain hope, vain action, and vain knowledge are fools…

इसके बाद वे दूसरे हिस्से में उनकी बात करते हैं, जो मूढ़ नहीं हैं।

After this he speaks of those who are not fools.

वे कहते हैं, हे पार्थ, दैवी प्रकृति के आश्रित हुए जो महात्माजन, मुझको सब भूतों का सनातन कारण और नाशरहित अक्षरस्वरूप जानकर अनन्य मन से युक्त हुए निरंतर भजते हैं।

He says: O Partha, those great souls who take refuge in daivi prakriti—knowing me as the eternal cause of all beings and the imperishable Akshara—worship me constantly, their minds single‑pointed upon me.

इसमें दो बातें समझ लेने की हैं। एक तो दैवी प्रकृति के आश्रित हुए--यह कीमती हिस्सा है।

Two things to understand here. First: taking refuge in daivi prakriti—this is the precious part.

इस जगत में ऊपर की तरफ जाने वाला प्रवाह है, नीचे की तरफ जाने वाला प्रवाह है। आप जिस प्रवाह को चुन लेते हैं, वही प्रवाह आपके जीवन को गतिमान करने लगता है। इस जीवन में पूरब की तरफ भी हवाएं चलती हैं, और पश्चिम की तरफ भी। जब पश्चिम की तरफ हवाएं चलती हैं, तब अगर आप अपनी नाव को खोल देते हैं, तो आप पश्चिम की तरफ पहुंच जाते हैं। इस जगत में पूरब की तरफ भी हवाएं चलती हैं। जरा प्रतीक्षा करें और नाव का पाल तब खोलें, जब पूरब की तरफ हवाएं चलती हैं, तो आप पूरब पहुंच जाते हैं।

In this world there is a current that moves upward and a current that moves downward. Whichever current you choose begins to carry your life. Winds blow eastward and westward. When the wind blows westward and you unfurl your sail, you will reach the west. Winds also blow toward the east. Wait a little and open your sail when the wind moves eastward, and you will reach the east.

प्रतिपल जीवन में नीचे की तरफ जाने वाली हवाएं भी बहती हैं और ऊपर की तरफ जाने वाली हवाएं भी बहती हैं। आप जिन हवाओं का सहारा ले लेते हैं, आप उसी यात्रा पर निकल जाते हैं। जब कोई आपको गाली देता है, तब यह हवा दूसरी तरफ जा रही है। अगर आपने अभी पाल खोल दी अपनी नाव की, तो आप क्रोध के जगत में उतर जाएंगे। यह आपका जिम्मा है, यह गाली देने वाले का नहीं है। इस जगत में सब हो रहा है, यह आप पर निर्भर है। जब कोई शांत ध्यान में बैठा है, तब भी एक हवा दूसरी तरफ बह रही है। काश, आप भी इसके पास शांत होकर थोड़ी देर बैठ जाएं, तो शायद आपकी नाव किसी दूसरी यात्रा पर निकल जाए।

At every moment, currents are flowing—one downward, one upward. The current you take support of will be the journey you undertake. Someone abuses you—now the wind is blowing the other way. If you open your sail now, you will land in the world of anger. That is your responsibility, not the abuser’s. Everything is happening in this world; it depends on you. When someone sits in silent meditation, another wind blows. If only you too would sit silently near him a while, perhaps your boat would set out upon another voyage.

बुद्ध एक गांव में बहुत बार गए। उस गांव में एक दुकानदार है। मित्र उसको कहते हैं कि बुद्ध आए हैं। वह कहता है कि अभी तो दुकान पर बहुत ग्राहक हैं। कभी बुद्ध आते हैं, वह कहता है, इस बार तो लड़के की शादी है। कभी बुद्ध आते हैं, वह कहता है कि आज तो मौसम ठीक नहीं है; आज बाहर न जा सकूंगा। कभी कहता है, आज तबियत खराब है।

Buddha went many times to a village. There was a shopkeeper there. Friends told him, “Buddha has come.” He would say, “But there are many customers in the shop right now.” Sometimes he said, “This time my son’s marriage is on.” Sometimes, “Today the weather is not good; I won’t go out.” Sometimes, “Today I am unwell.”

तीस वर्ष बुद्ध उस गांव से अनेक बार गुजरे, लेकिन वह आदमी यही कहता रहा, कभी यह कारण है, कभी वह कारण है। लेकिन इस आदमी को कोई जाकर गाली दे, ग्राहकों को छोड़कर दरवाजे से बाहर निकल आएगा। कोई इसको गाली दे, धुआंधार वर्षा हो रही हो, फिक्र छोड़ देगा। कोई इसको गाली दे, बीमार हो, मर भी गया हो, तो फिर से प्राण आ जाएंगे; बाहर निकल आएगा कि किसने गाली दी? लेकिन बुद्ध इसके गांव से गुजरते हैं, तो यह तीस साल तक कोई न कोई बहाना खोजता रहता है।

For thirty years Buddha passed many times through that village, but this man kept giving one reason or another. Yet if someone went and insulted him, he would leave his customers and rush out the door. Even in heavy rain, he would forget all concern. If someone abused him, even if he were sick, almost dead, life would return—he would rush out: “Who abused me?” But when Buddha passed through his village, for thirty years he kept searching for excuses.

मैं पटना में था, वहां के कलेक्टर मुझे रात ग्यारह बजे मिलने आए। तो मैंने उनसे कहा कि अब तो मैं सोने जा रहा हूं, बिस्तर पर बैठ गया हूं, आप देख ही रहे हैं। बस, अब सिर रखने की देर थी और आप आ गए हैं। आप कल सुबह आठ बजे आ जाएं। उन्होंने कहा, आठ बजे तो मैं आ ही नहीं सकता, क्योंकि आठ बजे तो मैं सोकर ही नहीं उठता।

I was in Patna; the collector came to see me at eleven in the night. I said, “I am going to sleep now; I am already on the bed—you can see. Let it be; just the moment I put my head down you came. Come tomorrow morning at eight.” He said, “I cannot come at eight; I do not even get up by eight.”

मैंने उनको कहा कि नौ बजे आ जाएं, क्योंकि फिर नौ से ग्यारह मैं उलझा रहूंगा। उन्होंने कहा, नौ बजे मैं बिलकुल नहीं आ सकता।

I said, “Then come at nine, because from nine to eleven I will be occupied.” He said, “Nine I absolutely cannot.”

क्या तकलीफ है?

“What is the difficulty?”

उन्होंने कहा, नौ बजे तक तो मैं स्नान वगैरह करके कोर्ट जाने की तैयारी करता हूं।

“At nine I bathe and get ready for court.”

तो मैंने उनको कहा कि आप पांच बजे आ जाएं। उन्होंने कहा कि पांच बजे भी नहीं आ सकता, क्योंकि साढ़े चार बजे तो दफ्तर से लौटता हूं, थका-मांदा होता हूं।

“So come at five,” I said. “Five I can’t either,” he replied, “because I return from the office at four‑thirty, tired.”

तो मैंने उनसे पूछा कि आप मुझसे मिलना चाहते हैं कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं? कौन किससे मिलना चाहता है, यह तय हो जाए!

So I asked, “Do you want to meet me, or do I want to meet you? Let that be decided first—who wants to meet whom!”

अनेक लोग ऐसे हैं, वे कहते हैं कि हम तो इसी वक्त नाव छोड़ेंगे; हवा को पूरब की तरफ ले जाना चाहिए। हवा को पूरब की तरफ जाना है कि आपको पूरब की तरफ जाना है?

Many people are like this. They say, “We will unfurl the sail now; the wind must be brought to the east.” Should the wind go eastward, or do you want to go eastward?

फिर मैंने उनसे कहा कि सोना छोड़ नहीं सकते पंद्रह मिनट पहले; स्नान पंद्रह मिनट पहले कर नहीं सकते; दफ्तर से थककर आए, तो मिलने आ नहीं सकते। तो यह जो आप कहते हैं कि मुझे परमात्मा की तलाश है, यह परमात्मा लास्ट आइटम मालूम पड़ता है! यह आखिरी, फेहरिस्त में आखिरी मालूम पड़ता है। क्योंकि नींद भी इससे महत्वपूर्ण है, दफ्तर भी इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है, थकान भी इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है। तो ऐसा मालूम पड़ता है कि परमात्मा पर बड़ा उपकार कर रहे हैं!

I told him, “You cannot leave sleep fifteen minutes early; you cannot bathe fifteen minutes sooner; returning tired from the office, you cannot come. And yet you say you are seeking God—this God seems to be the last item, the last on your list. Sleep is more important, office more important, fatigue more important. It appears that you are doing a great favor to God!”

कृष्ण कहते हैं, यह मूढ़ता है, यह मूढ़-भाव है।

Krishna says this is foolishness—moodhata.

अमूढ़, बुद्धिमान वह है, जो अपने को दैवी प्रकृति के आश्रित कर लेता है। जो चौबीस घंटे इस खोज में रहता है कि परमात्मा की तरफ कहां हवा बह रही है, मैं उसमें सम्मिलित हो जाऊं। मेरे सहारे तो शायद मैं न जा सकूं। शायद अकेला मेरा इतना बल नहीं; शायद मेरी इतनी सामर्थ्य नहीं; लेकिन हवा जब बह रही हो, तो मैं सम्मिलित हो जाऊं।

The wise, the unfoolish, are those who take refuge in daivi prakriti—who for twenty‑four hours remain in search of where the wind blows toward Paramatma, so they may merge with it. By my own strength I may not go; alone I may not have such power; but when the wind blows, I will join it.

हम भी खोजते हैं हवाएं, लेकिन हम वे हवाएं खोजते हैं, जो हमें नर्क की तरफ ले जाएं। हवाओं का कोई कसूर नहीं है। आप खोल लेते हैं पाल बेवक्त, फिर दुख पाते हैं। समझदार आदमी समय पर पाल खोलना जानता है। और सदा तलाश में रहता है कि कब पाल बंद कर ले, कब पाल को खोल ले; कब नाव को छोड़ दे; कब नाव को रोक ले। थोड़े ही दिन में उसे पता चल जाता है कि इस जीवन में दो धाराएं हैं, दो आकर्षण हैं, दो मैग्नेट्‌स हैं, जो काम कर रहे हैं।

We too seek winds, but the winds we seek take us toward hell. The winds are not at fault. You open your sail at the wrong time, then you suffer. The intelligent man knows when to open the sail, when to close it; when to let the boat glide, when to hold it. In a few days he comes to know that in life two currents flow, two magnets work.

जैसा मैंने आपको कल कहा कि मनुष्य अपूर्ण है और वह नीचे की तरफ भी जा सकता है, आखिरी नीचाई तक जा सकता है; और वह आखिरी ऊंचाई तक भी जा सकता है। वह निम्नतम हो सकता है और श्रेष्ठतम भी। अब यह उस पर ही निर्भर है कि वह किस धारा के वशीभूत होता है।

As I told you yesterday: man is incomplete. He can go downward to the lowest, and he can go upward to the highest. He can be the basest and the noblest. It depends on which current he allows to possess him.

दैवी धारा उसे कहते हैं, जो आपके भीतर रोज-रोज दिव्यता को बढ़ाती चली जाए। तो जांचते रहें अपने भीतर कि मैं जिस जीवन में चल रहा हूं, उसमें मेरी दिव्यता बढ़ रही है या घट रही है?

That current is called daivi which every day increases your divinity. Keep examining within: is my divinity growing or diminishing along the way I live?

अक्सर तो ऐसा होता है कि बूढ़े लोग कहते हैं कि बचपन बहुत अच्छा था; स्वर्ग था। इसका मतलब क्या हुआ? मैं बूढ़े कवियों को मिलता हूं, तो वे गीत गाते हैं बचपन के। वे कहते हैं, बचपन स्वर्ग था। वह शांति! वह निर्दोषता!

Often old people say, “Childhood was so good; it was heaven.” What does this mean? I meet aged poets who sing of childhood. “Childhood was heaven—such peace, such innocence!”

तो जिंदगीभर कहां बहे तुम? बचपन तो शुरुआत थी यात्रा की। अब बूढ़े हो गए, अस्सी साल के हो गए, अभी भी कहते हो, बचपन बड़ा निर्दोष था, तो यह पूरी जिंदगी यात्रा तुमने किस दिशा में की? गलत; कहीं तुम उलटे ही बहे। अन्यथा बूढ़े आदमी को कहना चाहिए कि बचपन निर्दोष था, अब महानिर्दोषता फलित हुई है। बचपन आनंद था, लेकिन इस आनंद के सामने कुछ भी नहीं था, जो आज उतरा है। तब तो यात्रा बढ़ती हुई, तब तो आप दिव्य की ओर बढ़े।

Where then did your life flow? Childhood was only the beginning of the journey; now you are eighty—and you still say childhood was innocent. Then in what direction did you travel your whole life? You flowed backwards; otherwise an old man should be able to say, “Childhood was innocent—now great innocence has ripened. Childhood was joy—but this joy is nothing before what has descended now.” Then the journey is ascending—then you have moved toward the divine.

अगर एक आदमी बगीचे की तरफ जाता है, तो बगीचा नहीं भी आता, तो भी बहुत पहले ठंडी हवाएं मालूम पड़ने लगती हैं, तो भरोसा बढ़ता है कि बगीचा करीब होगा। अभी बगीचा नहीं आया, लेकिन फूलों की सुगंध आने लगती है, तो भरोसा बढ़ता है कि बगीचा करीब होगा। अभी बगीचा नहीं आया, लेकिन पक्षियों की चहचहाहट सुनाई पड़ने लगती है, तो भरोसा बढ़ता है कि बगीचा करीब आया। अगर आप बगीचे की तरफ बढ़ रहे हैं, और पक्षियों की आवाज खो जाती है, फूलों की सुगंध आनी बंद हो जाती है, फिर ठंडी हवाओं का भी पता नहीं चलता, तो एक दफा तो रुककर सोचें कि बगीचे की तरफ बढ़ रहे हैं कि बगीचे से विपरीत चले जा रहे हैं?

If a man goes toward a garden, even before he reaches it, cool breezes begin to be felt—confidence grows that the garden is near. The fragrance of flowers begins—confidence grows the garden approaches. The birds’ songs are heard—confidence grows the garden is close. If you are moving toward the garden and the birds’ voices are lost, the fragrance ceases, even the cool breezes are gone, stop and consider whether you are moving toward the garden or away from it.

हम जिसे जिंदगी कहते हैं, वह जिंदगी हमें और घने दुख में ले जाती है। हम जिसे जिंदगी कहते हैं, वह और बड़े नर्कों का द्वार खोलती चली जाती है। तो हम विकसित होते हैं या पतित होते हैं? हम नीचे गिरते हैं या ऊपर उठते हैं?

What we call life keeps taking us into denser sorrow. The life we call life keeps opening the gates of greater hells. Are we evolving or devolving? Falling downward or rising upward?

दैवी धारा का अर्थ है, जहां से भी, जिस परिस्थिति में भी, जिस घटना में भी खड़े हों, वहां तत्काल खोजें कि इसमें दैवता की तरफ जाने का मार्ग क्या है? और मैं आपसे कहता हूं, ऐसी कोई घटना नहीं है, जहां दोनों धाराएं मौजूद न हों।

Daivi current means: wherever you are, in whatever situation or event, search instantly—what is the path here that leads toward the divine? I tell you, there is no event in which both currents are not present.

एक आदमी आपको गाली देता है। आप यह भी सोच सकते हैं कि इस आदमी ने गाली दी। अगर ऐसे मैंने बरदाश्त कर लिया, तब तो हर कोई मुझे गाली देने लगेगा। इसका मुंह बं

द करना जरूरी है। आपने एक धारा चुनी। आप वहीं खड़े होकर यह भी सोच सकते थे कि इस आदमी ने एक ही गाली दी; सिर्फ गाली ही दी, मुझे मारा नहीं। बड़ी कृपा है। आदमी बड़ा भला है। मार भी सकता था। आपने दूसरी धारा चुनी।

A man abuses you. You may think, “He abused me—if I tolerate this, everyone will start abusing me. I must shut his mouth.” You have chosen one current. You could also think, standing right there, “He has only abused me; he did not strike me—great compassion. The man is kind; he could have hit me.” You chose the other current.

प्रत्येक घटना में दोनों धाराएं मौजूद हैं, चुनाव आपका है। ऐसा आदमी नहीं है बुरे से बुरा, जिसमें परमात्मा की झलक न हो। और ऐसा आदमी नहीं है भले से भला, जिसमें आप शैतान को न खोज लें। चुनाव आपका है। चुनाव बिलकुल आपका है। और जो आप चुनेंगे, वही आपके जीवन का प्रवाह हो जाएगा।

In every event both currents are present; the choice is yours. There is no person so bad that the glimpse of God is not in him; there is no person so good that you could not find the devil in him. The choice is yours—absolutely yours. And what you choose becomes the flow of your life.

तो कृष्ण कहते हैं, दैवी प्रकृति के आश्रित हुए जो महात्माजन हैं.।

So Krishna says: those great souls who take refuge in daivi prakriti…

और महात्मा का इतना ही अर्थ होता है कि जो दैवी प्रकृति के आश्रित हुआ, जो अब सब जगह दैवता का मार्ग खोजता है, जो सब जगह मंदिर की तलाश करता है।

And mahātma means only this: one who has taken refuge in the divine current—who now seeks the way of the divine everywhere, who looks for the temple everywhere.

मैंने लोगों को मंदिर में जाते देखा है। वहां वे पता नहीं क्या तलाश करते हैं! अगर मंदिर में बैठे हुए लोगों की बातचीत सुनें, तो पता चलेगा कि वे क्या बात कर रहे हैं! साधु समझा रहे हैं, उनके आस-पास बैठी हुई स्त्रियों की बातचीत सुनें कि वे क्या बातचीत कर रही हैं?

I have seen people go to temples; I do not know what they seek there. Listen to what those sitting in the temple talk about and you will know. The sadhu is preaching; listen to the women sitting around him—what are they talking about?

स्त्रियां इसलिए कह रहा हूं कि पुरुष तो अब साधुओं को सुनने जाते ही नहीं, इसलिए उनकी बात छोड़ दें। या जाते भी हैं, तो कुछ अपनी पत्नी के पीछे चले जाते हैं, कुछ दूसरों की पत्नियों के पीछे चले जाते हैं! साधु से कुछ लेना-देना नहीं होता।

I say women because men hardly go to listen to sadhus any more; leave them aside. And if they do go, some go behind their wives, some go behind others’ wives! They have nothing to do with the sadhu.

ये जो बैठे हुए लोग हैं, इनसे पूछें कि वहां किसलिए जाते हैं? क्या बात करते हैं? क्या सोचते हो मंदिर में बैठकर? चर्च में भी बैठकर चिंतन क्या चलता है? मस्जिद में भी भीतर क्या होता रहता है? क्योंकि मस्जिद काम नहीं आएगी; वह जो भीतर हो रहा है, वही काम आएगा।

Ask those who sit there—why do you go? What do you talk about? What do you think sitting in the temple? What kind of thinking goes on in a church? What happens inside a mosque? For the mosque will not help—the inner is what will help.

वेश्या के घर में भी बैठकर अगर भीतर दैवी आश्रित कोई बह रहा हो, तो शायद परमात्मा तक पहुंच जाए। और मंदिर में भी बैठकर अगर भीतर कोई उलटी धारा में जा रहा हो, तो परमात्मा कुछ भी नहीं कर सकता, कोई उपाय नहीं है। आप कहां है, यह सवाल नहीं है। आपकी अंतर्धारा किस ओर बही जा रही है!

Sitting even in a brothel, if within you the divine current flows, perhaps you may reach God. And sitting in a temple, if within you the current flows the other way, then even God can do nothing. Where you are is not the question; the question is the direction of your inner current.

मैंने सुना है कि एक साधु और एक वेश्या की एक साथ मृत्यु हुई, एक ही दिन। आमने-सामने घर था। मृत्यु के दूत लेने आए, तो दूत बड़ी मुश्किल में पड़ गए। उन्हें फिर जाकर हेड आफिस में पता लगाना पड़ा कि मामला क्या है! क्योंकि संदेश में कुछ भूल मालूम पड़ती है। साधु को ले जाने की आज्ञा हुई है नर्क, और वेश्या को आज्ञा हुई है स्वर्ग! तो उन्होंने कहा, इसमें जरूर कहीं भूल हो गई है! साधु बड़ा साधु था; वेश्या भी कोई छोटी वेश्या नहीं थी। मामला सीधा साफ है, गणित में कोई गड़बड़ है। वेश्या को नर्क जाना चाहिए, साधु को स्वर्ग जाना चाहिए।

I have heard: a sadhu and a prostitute died the same day; their houses were opposite. The messengers of death came and were in difficulty; they had to go back to the head office to check, because some mistake seemed likely. The order was to take the sadhu to hell and the prostitute to heaven! They thought, surely there is an error. The sadhu was a great sadhu; the prostitute also was no small prostitute. The arithmetic is simple: the prostitute should go to hell and the sadhu to heaven.

काश, जिंदगी इतनी सीधी होती, तो सभी वेश्याएं नर्क चली जातीं और सभी साधु स्वर्ग चले जाते। लेकिन जिंदगी इतनी सीधी नहीं है, जिंदगी बहुत जटिल है।

If only life were so simple, all prostitutes would go to hell and all sadhus to heaven. But life is not so simple; it is very complex.

ऊपर से पता लगाकर लौटे। खबर मिली कि वही ठीक आज्ञा है, वेश्या को स्वर्ग ले आओ, साधु को नर्क। उन्होंने पूछा, थोड़ा हम समझ भी लें, क्योंकि हम बड़ी दुविधा में पड़ गए हैं। तो दफ्तर से उन्हें खबर मिली कि तुम जरा नए दूत हो; तुम्हें अनुभव नहीं है। पहले ही दिन ड्यूटी पर गए थे। पुरानों से पूछो! यह सदा से होता आया है; यही नियम है। फिर भी उन्होंने कहा, थोड़ा हम समझ लें।

They returned and were told the order was correct: bring the prostitute to heaven and the sadhu to hell. They asked to understand, for they were perplexed. The office replied: “You are new messengers; you have no experience. Ask the older ones—this is how it always is; this is the rule.” Still they asked to understand.

तो पता चला कि जब भी साधु के घर में सुबह कीर्तन होता, तो वेश्या रोती अपने घर में। सामने ही घर था। रोती, रोती इस मन से कि मेरा जीवन व्यर्थ गया। कब वह क्षण आएगा सौभाग्य का कि ऐसे कीर्तन में मैं भी सम्मिलित हो जाऊं! मन भी होता, तो कभी द्वार के बाहर निकल आती। साधु के मंदिर के पास कान लगाकर खड़ी हो जाती दीवाल के। लेकिन मन में ऐसा लगता कि मुझ जैसी पापी मंदिर में कैसे प्रवेश करे! तो कहीं साधु को पता न चल जाए, इसलिए चुपचाप छिप-छिपकर कीर्तन सुन लेती। मंदिर की सुगंध उठती, धूप जलती, मंदिर के फूलों की खबर आती, मंदिर का घंटा बजता; और चौबीस घंटे, पूरे जीवन वेश्या मंदिर में रही। चित्त मंदिर में घूमता रहा, घूमता रहा, घूमता रहा। और एक ही कामना थी कि अगले जन्म में चाहे बुहारी ही लगानी पड़े, पर मंदिर में ही जन्म हो। मंदिर के द्वार पर ही!

It turned out that whenever there was kirtan in the sadhu’s house in the morning, the prostitute would weep in her house opposite. She would weep: “My life has gone to waste. When will that fortunate hour come when I too may join such kirtan?” Sometimes she would steal out to the gate; she would stand by the wall of the temple and listen, fearing to enter—“How can a sinner like me enter?” She feared the sadhu might find out, so she would secretly listen. The fragrance from the temple rose, incense burned, the news of flowers came, the bell rang; and for twenty‑four hours, her mind circled the temple, circled the temple. She had only one prayer: “In my next birth, even if I have to sweep, let me be born in a temple; at the temple gate!”

साधु भी कुछ पीछे न थे वेश्या से। जब भी वेश्या के घर रात राग-रंग छिड़ जाता, आधी रात होती, तो वे करवट बदलते रहते! वे सोचते, सारी दुनिया मजा लूट रही है। हम कहां फंस गए! और सामने ही, भगवान! सामने के सामने ही आनंद लुटा जा रहा है और एक हम मुसीबत में फंस गए। यह साधुता कहां से ले फंसे! कई बार भाग जाते निकलकर घर से; वेश्या के घर का चक्कर लगा आते। भीतर घुसने की कोशिश भी करते, तो हिम्मत न होती कि मैं साधु, भीतर कैसे जा सकता हूं! कोई देख न ले!

The sadhu was not much behind the prostitute. Whenever the prostitute’s house resounded at night, he tossed and turned: “The whole world is enjoying. Where have I gotten stuck? Right in front—O God, right in front—joy is being savored, and I am trapped! What misfortune is this ‘holiness’!” Many times he would slip out and circle the prostitute’s house; even tried to enter, but lacked the courage—“I am a sadhu; how can I go inside? Someone might see.”

वेश्या मंदिर में रही, साधु वेश्यालय में रहे। देखा किसी ने नहीं यह, क्योंकि यह घटना भीतर की है। और जो बाहर से तौलते हैं, वे नहीं देख पाएंगे।

The prostitute lived in the temple; the sadhu lived in the brothel. No one saw this, because it is an inner affair; those who measure from the outside cannot see.

महात्मा, कृष्ण उसे कहते हैं, जो दैवी प्रवाह में है। जो शुभ की, सौंदर्य की, सत्य की, सब दिशाओं से खोज करता रहता है। जिसका चुनाव शुभ का है। अशुभ दिखाई भी पड़े, तो आंख बंद कर लेता है। शुभ दिखाई न भी पड़े, तो भी देखता है। धीरे-धीरे सारा जगत शुभ हो जाता है।

Mahātma, says Krishna, is he who is in the divine current—who keeps choosing the auspicious, the beautiful, the true in all directions. His choice is of the auspicious. If the inauspicious also appears, he closes his eyes to it; if the auspicious is not even visible, he still looks for it. Slowly, the whole world becomes auspicious.

सब भूतों का सनातन कारण और नाशरहित अक्षरस्वरूप जानकर अनन्य मन से युक्त हुए निरंतर मुझे भजते हैं।

Knowing me as the eternal cause of all beings and as the imperishable Akshara, with single‑minded hearts they constantly worship me.

कुछ भी वे करते हों, कुछ भी वे सोचते हों, एक बात निरंतर, सब ओर, मैं उन्हें दिखाई पड़ता हूं। सबमें आत्यंतिक कारण की भांति छिपा हुआ, सबके भीतर सनातन मूल की तरह अप्रकट, सब स्थितियों में, सब दशाओं में मेरा भजन उनके चित्त में अनन्य रूप से चलता रहता है।

Whatever they do, whatever they think—one thing constantly, everywhere—they see me. Hidden in all as the ultimate cause, present in every being as the eternal root—my remembrance goes on in their consciousness as a single‑pointed chant through all states and conditions.

और वे दृढ़ निश्चय वाले भक्तजन निरंतर मेरे नाम और गुणों का कीर्तन करते हुए, तथा मेरी प्राप्ति के लिए यत्न करते हुए और मेरे को बारंबार नमस्कार करते हुए, सदा मेरे ध्यान में युक्त हुए भक्ति से मुझे उपासते हैं।

And those devotees of firm resolve, constantly chanting my name and glories, striving for my attainment, bowing to me again and again—ever absorbed in my meditation—worship me with devotion.

इसमें दो-तीन बातें समझ लेने की हैं।

Understand a few things here.

एक, परमात्मा है या नहीं, यह महत्वपूर्ण नहीं है; आप भक्त हो सकते हैं या नहीं, यह महत्वपूर्ण है। इसे फिर से दोहरा दूं, परमात्मा न हो, चलेगा। आप भक्त न हुए, नहीं चलेगा। भगवान मूल्यवान नहीं, भक्त मूल्यवान है।

First: whether God exists or not is not important; whether you can be a devotee or not is important. Let me repeat: if God were not, it would do; if you are not a devotee, it will not do. God is not the value; the devotee is the value.

ऐसा समझें कि भगवान तो खूंटी की तरह है, भक्त टांग दिए कपड़े की भांति है। खूंटी के लिए तो कोई खूंटी नहीं लगाता, कपड़ा टांगने के लिए कोई लगाता है। कपड़ा टांगने को ही न हो, तो खूंटी व्यर्थ है। और कपड़ा टांगने को हो, तो हम किसी भी चीज को खूंटी बना सकते हैं। जिस घर में खूंटी नहीं होती, लोग दरवाजे पर टांग देते हैं, खिड़की पर टांग देते हैं, खीली पर टांग देते हैं। खूंटी हो, कपड़ा ही न हो, तो क्या टांगिएगा? कपड़ा हो, खूंटी न हो, तो कहीं भी टांग लेते हैं।

Understand it this way: God is like a peg; the devotee is like the garment hung upon it. No one installs a peg for the peg; one installs it to hang clothes. If there is nothing to hang, the peg is useless. If there is something to hang, anything can serve as a peg. Where there is no peg, people hang clothes on a door, a window, a nail. If there is a peg but no garment, what will you hang? If there is a garment but no peg, you hang it somewhere.

असली सवाल भगवान नहीं है; असली सवाल भक्त है। भगवान तो केवल निमित्त है। क्योंकि उसके बिना भक्त होना मुश्किल हो जाएगा। वह तो केवल सहारा है।

The real question is not God; the real question is the devotee. God is only a device, a support; without it, becoming a devotee becomes difficult. He is a means.

इसलिए योग के जो पुराने शास्त्र हैं, वे बहुत अदभुत हैं। वे कहते हैं कि भगवान भी एक साधन है; वह भी एक उपकरण है, जस्ट ए मीन्स। परम उपलब्धि के लिए, जीवन के परम आनंद की उपलब्धि के लिए भगवान भी एक उपकरण है, एक साधन है। और ऐसे लोग भी हुए हैं, जैसे कि बौद्ध हैं या जैन हैं; वे कहते हैं, भगवान के बिना भी चला लेंगे।

Hence the ancient yogic scriptures are astonishing; they say even God is a means—just a means—for the ultimate attainment, the supreme joy of life. And there have been such people, like the Buddhists and the Jains, who say: “We will manage without God.”

लेकिन भगवान के बिना भक्त होना बहुत मुश्किल है। भगवान के होते हुए भक्त होना मुश्किल है, तो भगवान के बिना भक्त होना बहुत मुश्किल हो जाएगा। महावीर ने चला लिया, लेकिन महावीर के भक्त नहीं चला पाए। उनको फिर महावीर को ही भगवान बना लेना पड़ा। महावीर ने कहा, कोई भगवान की जरूरत नहीं, उपासना काफी है, साधना काफी है, सदभाव काफी है, सत्य काफी है। और कोई जरूरत नहीं है।

But being a devotee without God is very difficult. Even with God present, becoming a devotee is difficult—without him it will be more difficult. Mahavira managed it, but Mahavira’s followers could not; they had to turn Mahavira himself into God. Mahavira said, “There is no need of God—upasana is enough, sadhana is enough, goodwill is enough, truth is enough. Nothing else is needed.”

महावीर बहुत सबल व्यक्ति हैं, वे बिना भगवान के भक्त हो सके। बड़ा कठिन है। कठिन ऐसा है कि प्रेमी मौजूद न हो, प्रेमिका मौजूद न हो और आप प्रेमी हो सकें। हो सकते हैं; कठिन नहीं है। जब कोई आदमी पूरे प्रेम से भरा होता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि प्रेमी पास है या नहीं है। न हो, तो भी प्रेम तो मौजूद ही रहेगा। कोई प्रेमी के कारण तो प्रेम पैदा होता नहीं। प्रेम तो भीतर होता है; उसके कारण प्रेमी पैदा होता है। लेकिन हमारा प्रेम तो ऐसा है कि प्रेमी क्षणभर को हट जाए, तो प्रेम खो गया!

वह था ही नहीं। धोखा था, प्रवंचना थी, बहाना था। एक शक्ल थी, एक चेहरा था, कोई अंतर-अवस्था न थी।

Mahavira is a very strong person—he could be a devotee without the notion of God; he attained without it. It is as difficult as being a lover without a beloved, or a beloved without a lover. It is possible. When someone is brimming with love, it makes no difference whether the beloved is present or not. Love does not arise because of the beloved; love is within—because of love the beloved appears. But our love is such that if the beloved withdraws for a moment, love disappears. Then it was not there; it was a deception, a pretense, a face—no inner state.

बुद्ध बैठे हैं एक जंगल में। कोई निकले या न निकले; रास्ते से कोई गुजरे या न गुजरे; उनकी करुणा तो बरसती ही रहेगी; उनका प्रेम तो झरता ही रहेगा। जैसे निर्जन में एक फूल खिले; रास्ते पर कोई न निकले, तो भी फूल तो खिला ही रहेगा; सुगंध तो फैलती ही रहेगी। फूल यह तो नहीं सोचेगा कि बंद करो दरवाजे, कोई ग्राहक तो दिखाई नहीं पड़ता! फूल कोई दुकानदार तो नहीं है।

Buddha sits in a forest. Whether anyone passes on the path or not, his compassion goes on raining; his love goes on flowing. Like a flower blooming in a wilderness—whether anyone passes or not, the flower blooms, the fragrance spreads. The flower will not think, “Close the doors; there are no customers!” A flower is not a shopkeeper.

ठीक ऐसे ही, प्रेमी भी हो सकता है बिना प्रेम-पात्र के, लेकिन बड़ा कठिन है। प्रेम-पात्र के साथ होते हुए हम प्रेमी नहीं हो पाते, तो बिना उसके बहुत कठिन होगा। कोई महावीर कभी हो सकता है। इसमें कठिनाई नहीं है। महावीर हो सके, वे पा सके परम अवस्था बिना भगवान की धारणा के; भगवान को पा सके बिना भगवान की धारणा के। लेकिन उनके पीछे का आदमी तो नहीं पा सकेगा; फिर उसे कठिनाई हुई। कोई भगवान नहीं रहा जैन विचार में, तो फिर महावीर को भगवान की तरह मानकर पूजा करनी शुरू करनी पड़ी।

In just this way, a lover can be without an object of love—but it is very difficult. With a beloved present we cannot become lovers; without one it will be far more difficult. A Mahavira may happen—there is no objection; he attained the ultimate state without the idea of God; he found God without the idea of God. But those who follow after cannot; they found it hard. Since there was no God in the Jain vision, they made Mahavira as God and began to worship him.

खूंटी तो चाहिए ही। भक्त हुआ नहीं जा सकता बिना भगवान के; भगवान होना चाहिए।

A peg is needed. One cannot become a devotee without God; God must be there.

कृष्ण कहते हैं कि ये जो भक्तजन हैं, यह जो भक्ति की धारा है, यह जो सतत अनन्य चिंतन है, यह जो परमात्मा का स्मरण है--उसके नाम का, उसके गुणों का; उसकी स्तुति है--यह भक्त के हृदय को निर्मित करती है।

Krishna says: this stream of devotion—this ceaseless, single‑pointed remembrance of Paramatma, this praising of his name and attributes—this is what shapes the devotee’s heart.

ठीक वैसे ही, जैसे बीज को हम बो देते हैं। वृक्ष तो बीज में छिपा होता है, वृक्ष बाहर से नहीं आता, वह तो बीज में छिपा होता है; लेकिन अगर पानी न डाला जाए, और अगर सूरज की धूप न मिले, तो वह जो छिपा है, वह भी प्रकट नहीं हो पाता। और अगर प्रकट भी हो जाए, और अगर माली का सहारा न मिले, और माली की सुरक्षा न मिले, तो प्रकट हो जाए, तो भी टूट जाता है।

जो है, वह तो बीज में है, लेकिन गौण सहारे आस-पास खड़े करने होते हैं। एक दिन जरूर बीज इतना बड़ा वृक्ष बन जाता है कि फिर पशुओं का डर नहीं रहता; कि फिर उसे कोई तोड़ सकेगा, इसका भय नहीं रहता। फिर वर्षा न भी हो, तो अब बीज वर्षा के भरोसे नहीं है। अब उसने अपनी जड़ें फैला ली हैं। वह दूर नीचे पाताल तक पहुंच गया है। अब वह अपना पानी खुद खींच सकता है। अब सूरज कुछ दिन न भी निकले, तो वृक्ष को बहुत चिंता नहीं है। अब उसने सूर्य की बहुत-सी ऊर्जा को छिपाकर अपने भीतर राशि-कोष निर्मित कर लिए हैं। अब वह उनसे काम चला लेगा। अब माली भूल भी जाए और छूट भी जाए, तो वृक्ष अब अपनी खुद ही सुरक्षा करने में समर्थ हो गया है। लेकिन बीज ये बातें नहीं कर सकता।

Just as when we sow a seed—the tree is hidden in the seed; it does not come from outside. But if water is not poured, if the sun’s warmth does not reach, the hidden will not be revealed. And even if it sprouts, without the gardener’s support and protection the tender sprout will break. What is needed is already in the seed, but auxiliary supports must be provided around it. One day, indeed, the seed becomes such a great tree that then animals are no longer a danger; then no one can break it; if rain does not fall, the seed is no longer dependent. It has spread its roots; it reaches deep underground; it can draw its own water. If the sun does not appear for some days, the tree is not too worried; it has stored the sun’s energy within itself. If the gardener forgets, the tree now can protect itself. But the seed cannot do these things.

तो महावीर तो वृक्ष जैसे व्यक्ति हैं, इसलिए बिना ईश्वर के चला लेते हैं। कोई कठिनाई नहीं आती। और ईश्वर को पा लेते हैं। लेकिन हम तो छोटे-छोटे बीज हैं, इनके लिए आस-पास बहुत तरह की व्यवस्था चाहिए।

Mahavira is like a great tree; without God he manages easily and attains God. But we are tiny seeds; we need many arrangements around us.

तो कृष्ण कहते हैं, ईश्वर की धारणा, ईश्वर की तरफ उन्मुखता, उपासना उपयोगी है।

So Krishna says: the concept of God, the orientation toward God, upasana, is useful.

उपासना का अर्थ होता है, उसके पास बैठना। उपासना का अर्थ होता है, उसके पास बैठना। कहीं भी बैठे हों, अगर अनुभव करें कि परमात्मा के पास बैठे हैं, तो उपासना हो गई। घर में बैठे हों, कि मंदिर में, कि जंगल में, कहीं भी बैठे हों, अगर उसकी उपस्थिति अनुभव कर सकें, अगर अनुभव कर सकें उसका स्पर्श--कि हवाओं में वही छूता है, और सूरज की किरणों में वही आता है, और पक्षियों के गीत में उसी के गीत हैं, और वृक्षों में जो सरसराहट होती है हवा की, पत्ते जो कंपते हैं, वही कंपता है; सागर की जो लहर हिलती है, यह उसी की तरंगें हैं--अगर ऐसी प्रतीति हो सके, तो उपासना हो गई।

Upasana means to sit near him. Wherever you sit, if you feel you are sitting near Paramatma, upasana has happened. Whether at home, in a temple, in the forest—if you can feel his presence, his touch—he touches within the winds; he comes in the sun’s rays; he sings in the birds’ songs; in the trembling of leaves, it is he who trembles; the waves of the sea are his ripples—if such a sense can arise, upasana is fulfilled.

उपासना का अर्थ यह नहीं कि गए मंदिर में, घंटा बजाया, पूजा की; घर लौट आए। ऐसा भी नहीं है कि उसमें उपासना नहीं हो सकती है। उसमें हो सकती है। लेकिन जितनी जल्दबाजी में आदमी घंटे बजाते हैं, उससे शक होता है। जितनी जल्दी में घंटा बजाते हैं, जितनी जल्दी में पूजा-प्रार्थना करते हैं!

It is not that you go to the temple, ring a bell, perform a ritual and come home. Not that upasana cannot happen there; it can. But the haste with which people ring bells raises doubts. The haste with which prayers are done!

और देखें उनकी पूजा-प्रार्थना का जो समय है, वह काफी फ्लेक्सिबल होता है। कभी जब उन्हें फुर्सत होती है, या पत्नी से घर झगड़ा हो गया हो, या दुकान आज बंद हो, या आज अदालत न जाना हो, तो उपासना लंबी हो जाती है। आज जल्दी दफ्तर पहुंचना हो, उपासना सिकुड़कर छोटी हो जाती है। संक्षिप्त में भी निपटा देते हैं। जल्दी से घंटी बजाई है, जल्दी से सब किया है!

Watch how flexible their prayer time is: whenever they are free, or have quarreled with the wife, or the shop is closed, or there is no court that day, upasana becomes long. If they have to reach the office early, upasana shrinks; they finish it in brief; quickly ringing the bell, quickly doing everything!

जो और भी ज्यादा जल्दी में हैं और जिनके पास सुविधा है, वे खुद उपासना नहीं करते, नौकर-चाकर रख लेते हैं, उनसे करवा देते हैं। पंडित हैं, पुजारी हैं, उपासना के लिए आप बीच में दलाल रख लेते हैं। भगवान से आपको लेना-देना है, पंडित-पुजारी को आपसे कुछ लेना-देना है; दोनों के बीच संबंध हो जाता है, समझौता हो जाता है, सौदा हो जाता है। वह कहता है, हमें आप इतना दे देना, हम इतनी उपासना कर देंगे। और आप निश्चिंत हैं कि उपासना चल रही है!

Those in even more hurry who can afford it do not do upasana themselves; they hire servants, middlemen—pandits and priests. You strike a deal between you and God: the priest wants your money, you want God; a deal is made. “Give us this much and we will do this much upasana for you.” You remain assured upasana is going on!

उपासना भी उधार हो सकती है? उपासना का अर्थ है, खुद उसके पास होना। दूसरा उसके पास कैसे होगा? और वह दूसरा भी हो सकता था, उसको उसकी चिंता नहीं है। उसको चिंता आपसे पैसे लेने की है। वह जब उपासना कर रहा है मंदिर में, तब वह गिनती कर रहा है, महीने के कितने दिन बाकी बचे, कि आज तनख्वाह का दिन आ गया कि नहीं आ गया; कि वह देख रहा है, यहां से उपासना करके दूसरे के घर जाना है, फिर तीसरे के घर जाना है। दिन में एक पंडित दस-पांच घरों को निपटा देता है! निपटाना है उसे।

But can upasana be outsourced? Upasana means being near him yourself. How will another be near him for you? And that other—he could have been near him for himself; he is not concerned with that—he is concerned with taking your fee. While he is “worshiping” in the temple, he is counting how many days remain in the month—has payday come? He is planning his rounds—after this house, that one, then a third—one priest finishes off five or ten houses a day. He has to “finish them off.”

इसलिए ध्यान रहे, पुजारी परमात्मा से जितने दूर रह जाते हैं, उतना शायद ही कोई रह पाता हो। क्योंकि पुजारी को प्रयोजन ही नहीं रह जाता। उसका मतलब कुछ और है। यह उसके लिए धंधा है।

Remember: priests perhaps remain as far from God as anyone can be—because the priest has no real purpose left; for him it is a profession.

उपासना आप उधार नहीं करवा सकते, आपको ही करनी पड़ेगी। और ऐसी उपासना का कोई मूल्य नहीं है कि मंदिर में तो परमात्मा के निकट होते हों और मंदिर के बाहर निकलते ही परमात्मा खो जाता हो। ऐसी उपासना से क्या होगा? अगर वह है, तो सब जगह है। और अगर नहीं है, तो कहीं भी नहीं है; मंदिर में भी नहीं है। अगर नहीं है, तो सब मंदिर व्यर्थ हैं। और अगर है, तो सारी पृथ्वी, सारा जगत उसका मंदिर है।

Upasana cannot be done on loan; you will have to do it yourself. And that upasana has no value by which you are near God in the temple but lose him as soon as you step outside. What will such upasana do? If he is, he is everywhere; if he is not, he is nowhere—not even in the temple. If he is not, all temples are vain. If he is, the entire existence is his temple.

इन दो के बीच उपासक को चुन लेना चाहिए। या तो वह समझ ले कि वह मंदिर में भी नहीं है; और या फिर वह जान ले कि जहां भी अस्तित्व है, वहीं वह है। और उसकी यह जो खोज चलती रहे, जहां भी वह है।.

Between these two the devotee must choose. Either know that he is not even in the temple; or know that wherever existence is, there he is. And let this search go on—wherever you are…

एक वृक्ष के पास बैठें, तो भी परमात्मा के पास बैठें। और एक पशु के पास खड़े हों, तो भी परमात्मा के पास खड़े हों। एक मित्र पास हो, तो भी परमात्मा पास हो; और एक शत्रु पास हो, तो भी परमात्मा पास हो। आपके लिए वही रह जाए। जितना यह बढ़ता चला जाए विस्तार, जितनी यह प्रतीति उसकी गहन होती चली जाए, उतने ही आप उपासना में रत हो रहे हैं।

Sitting by a tree, be near God. Standing by an animal, be near God. A friend is near—God is near; an enemy is near—God is near. Let only him remain for you. As this expands, as the sense of his presence deepens, you are absorbed in upasana.

उसके गुणों की चर्चा उपयोगी होगी। लेकिन हम गुणों की क्या चर्चा करते हैं? हम उसके गुणों की चर्चा कम करते हैं। हम गुणों की चर्चा में भी अपना हिसाब ज्यादा रखते हैं। मंदिर में मैं सुनता हूं लोगों को जाकर, वे कहते हैं कि हम पापी हैं और तुम पापियों का उद्धार करने वाले। इन्हें उसकी चर्चा से कम प्रयोजन है। इन्हें प्रयोजन इसका है, इनको एक बात का पक्का है कि ये पापी हैं! इसका बिलकुल पक्का नहीं है कि वह पापियों का उद्धार करने वाला है। ये तो केवल अपने पापों से बचाव का उपाय खोज रहे हैं। ये अपने पापों से बचाव का उपाय कर रहे हैं। इन्हें उसमें उत्सुकता नहीं है।

और मजा यह है कि बाहर निकलकर मंदिर के, ये कोई पापों में कमी करने वाले नहीं हैं। अब ये बड़े निश्चिंत हैं, क्योंकि वह पापियों का उद्धार करने वाला है। अगर ये पाप न करेंगे, तो वह बेचारा किसका उद्धार करेगा! परमात्मा भी खाली पड़ जाए, अनएंप्लायड हो जाए, अगर ये पापी जो हैं, पाप न करें! इसलिए उसको काम में लगाए रखने के निमित्त ये बाहर आकर पाप किए चले जाते हैं।

Speaking of his attributes is useful. But what do we speak? We speak less of his attributes and more of our accounts. In the temple I hear people saying, “We are sinners, and you are the redeemer of sinners.” They are less concerned with him, more with securing a relief from their sins. They are simply looking for an escape. Nor do they reduce their sins after leaving the temple—now they are even more assured that he is the redeemer of sinners. If they do not sin, whom will he redeem? Even God would become unemployed if sinners stopped sinning! So, to keep him employed, they go out and go on sinning.

नहीं, कोई उससे प्रयोजन नहीं है। उसके गुणों की स्तुति का मतलब यह नहीं है कि हम एक खुशामद करें। स्तुति खुशामद नहीं है, वह फ्लैटरी नहीं है। और परमात्मा की आप कभी भी खुशामद नहीं कर सकते। क्योंकि खुशामद आप उसी की कर सकते हैं, जिसके और आपके बीच मूल्यों की समानता हो।

आप एक आदमी के पास जाकर कह सकते हैं कि आप जैसा महान कोई भी नहीं है। और वह खुश होगा, क्योंकि वह अहंकार की तलाश में है। परमात्मा से आप यह कहकर उसे खुश न कर पाएंगे कि आपसे महान कोई भी नहीं है। क्योंकि अहंकार की कोई तलाश नहीं है। और आप कितना भी कहें, वह जितना विराट है, आपके शब्द उतना विराट होना प्रकट न कर पाएंगे। और वह जितना महान है, आपके कोई शब्द उसको छू न पाएंगे। इसलिए आपके कहने का कोई मतलब नहीं है।

No, that is not the point. Praise of his attributes is not flattery. You cannot flatter God. Flattery works only where you and the other share the same currency of values. You can tell a man, “No one is as great as you,” and he will be pleased—he seeks ego food. Tell that to God and you will not please him—he has no hunger of ego. However much you say, your words cannot express his vastness, cannot reach his greatness. Your words are meaningless to him.

उसकी स्तुति का क्या अर्थ है? उसकी प्रार्थना का क्या अर्थ है? उसके गुणों के कीर्तन का क्या अर्थ है?

Then what is the meaning of praise, of prayer, of singing his qualities?

बड़े अलग अर्थ हैं। बड़े अलग अर्थ हैं।

They have a wholly different meaning.

मंसूर निकल रहा है एक गली से, एक सूफी फकीर। फूल खिला है। खड़ा हो गया मंसूर। हाथ जोड़े, आकाश की तरफ देखा। उसके साधकों ने पूछा, यहां किसको हाथ जोड़ रहे हैं? कोई मस्जिद नजर नहीं आती! मंसूर ने कहा, फूल खिला है, प्रभु की कृपा! अन्यथा फूल कैसे खिल सकते हैं!

Mansoor, a Sufi fakir, was passing down a lane. A flower had blossomed. He stopped, folded his hands, looked toward the sky. His disciples asked, “To whom are you folding hands? There is no mosque here!” Mansoor said, “A flower has bloomed—God’s grace! How else could a flower bloom?”

यह कीर्तन है।

This is kirtan.

सूरज निकला है, मंसूर हाथ जोड़े खड़ा है। साथी कहते हैं, क्या कर रहे हैं? क्या मूर्तिपूजक हो गए! मंसूर कहता है, सूरज निकल रहा है। इतना प्रकाश, इतना प्रकाश, प्रभु की कृपा है!

The sun rises; Mansoor stands with folded hands. Companions say, “What are you doing? Have you become an idol‑worshiper?” Mansoor says, “The sun is rising—so much light, so much light—God’s grace!”

यह स्तुति है।

This is praise.

मंसूर मर रहा है, उसके हाथ-पैर काट दिए गए हैं। वह आकाश की तरफ आंखें उठाकर मुस्कुरा देता है। भीड़ पूछती है, यह तुम क्या कर रहे हो? दुश्मन इकट्ठे हैं, वे उसको मार रहे हैं। मंसूर कहता है, प्रभु की कृपा है! क्योंकि इधर तुम मुझे मार रहे हो, उधर वह मुझे मिलने को बिलकुल तत्पर खड़ा है। इधर तुम मुझे गिराओगे, उधर मैं उसमें डूब जाऊंगा। प्रभु की बड़ी कृपा है। और शायद तुम सहायता न करते मुझे मारने में, तो मुझे पहुंचने में थोड़ी देर भी हो जाती।

Mansoor is being executed; his hands and feet have been cut off. He lifts his eyes toward the sky and smiles. The crowd asks, “What are you doing? Your enemies are gathered; they are killing you.” Mansoor says, “God’s grace! As you are killing me here, he stands there ready to meet me. As you cast me down here, there I will sink into him. Great is his grace. Perhaps if you had not helped by killing me, I would have been delayed a little in arriving.”

यह स्तुति है।

This is praise.

जीसस को सूली लग रही है। और सूली पर आखिरी क्षण वे कहते हैं, हे परमात्मा, इन सबको माफ कर देना, क्योंकि इन्हें पता नहीं, ये क्या कर रहे हैं!

Jesus is on the cross. In the final moment he says, “Father, forgive them, for they know not what they do.”

यह उसका गुणगान है। यह उसका कीर्तन है। यहां भी अनुकंपा ही जीसस को खयाल में आती है।

This is his praise; this is his kirtan. Even here, only compassion arises in Jesus’ heart.

जीवन में कोई भी अवसर न जाए जब हम उसकी अनुकंपा को अनुभव न करें। दुख हो कि सुख, शांति हो कि अशांति, सफलता मिले कि असफलता, रात हो कि दिन, सूरज उगता हो कि ढलता हो--उसकी अनुकंपा हमें प्रतीत होती रहे, उसके गुणों का एक सरगम हमारे भीतर बजता रहे, तो स्तुति है, तो कीर्तन है। हम जीएं कैसे ही, लेकिन भीतर एक सतत स्मरण उसका बना रहे। उसके स्मरण से हम न चूकें, तो उसका स्मरण है।

Let there be no moment in life when we do not experience his grace—pain or pleasure, peace or unrest, success or failure, night or day, sunrise or sunset—let his grace be felt, let a scale of his attributes be playing within—that is praise, that is kirtan. However we live, let there be a continuous remembrance of him within. Do not miss his remembrance.

कृष्ण कहते हैं, ऐसे दृढ़ निश्चय वाले भक्तजन निरंतर मेरा कीर्तन करते हुए मुझे बार-बार नमस्कार करते हुए.।

Krishna says: such devotees of firm resolve, constantly chanting me, bowing to me again and again…

बार-बार कैसे नमस्कार करिएगा? जहां भी आपको उसकी अनुकंपा अनुभव हो--और कहां उसकी अनुकंपा नहीं अनुभव होगी? अनुभव करने की दृष्टि हो, तो सब जगह उसकी अनुकंपा अनुभव होगी।

How will you bow again and again? Wherever you feel his grace—and where will you not? If only you have eyes to experience, his grace will be everywhere.

मंसूर जा रहा है एक रास्ते से। पैर में पत्थर लग गया है, लहूलुहान हो गया। वहीं बैठकर, हाथ जोड़कर घुटने टेक दिए हैं। साथियों ने कहा, क्या करते हो? पागल हो गए हो! पैर से लहू बह रहा है।

Mansoor walks along a path. A stone hits his foot; he is bleeding. He sits right there, folds his hands, kneels. Companions say, “What are you doing? Have you gone mad? Blood is flowing from your foot.”

मंसूर ने कहा, जहां तक मैं जानता हूं, जैसा मैं आदमी हूं, मुझे फांसी होती तो भी कम था। उसकी कृपा है। फांसी बची, सिर्फ पैर में जरा-सा पत्थर लगा है। जैसा मैं आदमी हूं, उसे तो फांसी भी हो, तो कम है। उसकी कृपा है कि फांसी बच गई और पैर में सिर्फ पत्थर लगा है।

Mansoor says, “As far as I know, given the kind of man I am, even hanging would have been too little. It is his grace. The hanging was saved; only a small stone struck my foot. Given the kind of man I am, even the gallows would be less. His grace spared me with only a stone.”

अगर आपके पैर में पत्थर लगता, तो मालूम है आपके मुंह से क्या निकलता? आपके मुंह से गाली निकलती। सारी दुनिया उस क्षण में बिलकुल बेकार हो जाती। सारा जीवन असार हो जाता। अगर आपका वश चले, तो आप उस वक्त पूरी दुनिया में आग लगा दें, सब नष्ट-भ्रष्ट कर दें। नहीं चलता वश, बात अलग है। लेकिन भीतर तो सोच लेते हैं। जरा-सा दांत में दर्द हो जाए, तो जगत में ईश्वर दिखाई नहीं पड़ता। जरा-सी सिर में पीड़ा हो जाए, तो जगत एकदम नास्तिकता से भर जाता है, सब अंधेरा हो जाता है।

If a stone hits your foot, you know what will come from your mouth—a curse. In that moment the whole world becomes meaningless; life becomes void. If you could, you would set the world on fire. You cannot—so you think it. Let there be a little toothache and God disappears from the world. Let there be a little headache and the world fills with atheism—darkness everywhere.

यह मंसूर कुछ और ढंग का आदमी है। यह हाथ जोड़कर उससे कह रहा है कि तेरी बड़ी कृपा है। ऐसे तो मैं आदमी ऐसा हूं कि फांसी भी लगे, तो कम है। तूने इतने में ही बचा लिया!

यह उसको बार-बार नमन है। और ऐसे भाव में जो जीएगा सतत, अगर उसकी जिंदगी क्रमशः उस परमात्मा की तरफ बहने लगे, तो.

Mansoor is a different kind of man. He folds his hands and says, “Your great grace!” In such a mood, living continuously—if his life gradually begins to flow toward that Paramatma—then…

(किसी व्यक्ति ने उठकर मंसूर के संबंध में कुछ उलटा-सीधा प्रश्न पूछा, निकट बैठे लोगों ने उसे पागल समझ वापस बैठा दिया। इस पर भगवान श्री ने हंसते हुए उसे समझाकर अपनी बात जारी रखी।)

(Someone stood up and asked something absurd about Mansoor. Those sitting nearby, thinking him mad, made him sit down. Bhagwan laughed, pacified him gently, and continued.)

कुछ फिक्र न करिए। कोई मंसूर के प्रेमी आ गए हैं। उन पर नाराज मत हो जाइए। उन पर नाराज हो गए, तो आसुरी प्रवृत्ति की तरफ बहना शुरू हो जाता है। उन पर खुश हो जाइए। एक मौका आपको दिया नाराज होने का, अगर नहीं हों, तो यात्रा दूसरी तरफ शुरू हो जाती है।

Do not worry at all. Some lovers of Mansoor have arrived. Do not be angry with them. If you become angry, the current begins to flow toward the demonic. Be happy with them. They have given you a chance to become angry; if you do not, the journey begins the other way.

जीवन प्रतिपल एक चुनाव है। परमात्मा की तरफ, हर जगह से हम खोज लें। अब ये सज्जन आ गए, उनमें भी हम शैतान को देख सकते हैं; उनमें भी हम पागल को देख सकते हैं; उनमें भी हम परमात्मा को देख सकते हैं। हम पर निर्भर करेगा, उन पर निर्भर नहीं है। वे पागल हैं कि नहीं हैं, यह उनकी बात है। लेकिन हम यह देख सकते हैं, उनकी इस वृत्ति में भी हमें एक मौका है, अगर हम उनमें भी उसकी ही अनुकंपा अनुभव करें। उन्होंने सिर्फ कहा, आकर पत्थर ही मार सकते थे। उन्होंने सिर्फ कहा, कुछ और तो किया नहीं। जैसे हम आदमी हैं, इनके साथ कुछ भी किया जाए, तो थोड़ा है।

Life is a choice at every moment. Find God’s way from everywhere. Now these gentlemen have come—you can see the devil in them; you can see madness in them; you can see Paramatma in them. It will depend on us, not on them. Whether they are mad or not is their affair. But even in this tendency of theirs we can see an opportunity—if we experience his grace in them too. They only spoke; they could have thrown stones. They only spoke; they did nothing more. Given the kind of people we are, whatever is done to us is still too little.

जीवन में हर घड़ी चुनते रहें, जहां से उसकी स्तुति और उसका स्मरण हो सके, तो एक दिन भीतर वह सघन भाव उपस्थित हो जाता है भक्त का, जो कि द्वार है भगवान के अनुभव के लिए।

At every moment in life, keep choosing that by which his praise and remembrance can happen. Then one day, within, the dense mood of the devotee arises, which is the door to the experience of God.

आज इतना ही।

Enough for today.

लेकिन उठेंगे नहीं। पांच मिनट कीर्तन करेंगे। एक बात कह दूं,

बीच में जब कीर्तन चले, तो आप उठें मत। कोई एक खड़ा हो जाता है, तो पीछे लोगों को खड़ा होना पड़ता है।

But do not get up yet. We will do kirtan for five minutes. One thing: when the kirtan is going on, please do not stand up midway. If one person stands, those behind have to stand too.

दूसरी बात, यहां नीचे जो लोग भी आकर खड़े होते हैं, वे अगर कीर्तन में नाचते हों, तो ही खड़े हों। आकर खड़े होकर देखना नहीं है। फिर वहीं बैठकर देखते रहें। यहां नीचे भी कोई आकर खड़ा नहीं होगा। कीर्तन में सम्मिलित होना हो, तो आ जाएं!

Second: those who come and stand here in front—if you wish to dance in the kirtan, then stand. Do not come to stand and watch. If you only want to watch, keep sitting where you are. No one is to come and stand in front. If you wish to participate in the kirtan, then come!”