Skip to content
Osho

Geeta Darshan #3

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

इस सूत्र के निकट पहुंचने के लिए हम दो-चार मार्गों से यात्रा करें, तो आसान होगा। यह सूत्र, मनुष्य के चिंतन में जो मूलभूत प्रश्न है, उससे संबंधित है। आदमी ने निरंतर जानना चाहा है, कैसे यह सृष्टि निर्मित होती है? कैसे विलीन होती है? कौन इसे बनाता? कौन इसे सम्हालता? किस में यह विलीन होती है? कोई है इसे बनाने वाला या नहीं है? इस प्रकृति का कोई प्रारंभ है, कोई अंत है? या कोई प्रारंभ नहीं, कोई अंत नहीं? इस प्रकृति में कोई प्रयोजन है, कोई लक्ष्य है, जिसे पाने के लिए सारा अस्तित्व आतुर है, या यह लक्ष्यहीन एक अराजकता है? यह जगत एक व्यवस्था है या एक अराजक संयोग है? और इस प्रश्न के उत्तर पर जीवन का बहुत कुछ निर्भर करता है, क्योंकि जैसा उत्तर हम स्वीकार कर लेंगे, हमारे जीवन की दशा भी वही हो जाएगी।

To come near this sutra, let us travel by two or four pathways; it will be easier. This sutra concerns the most fundamental question in human thought. Man has ceaselessly wanted to know: how is this creation made? How does it dissolve? Who makes it? Who sustains it? Into what does it merge? Is there someone who fashions it—or not? Does this nature have a beginning, an end—or neither beginning nor end? Is there a purpose in nature, a destination toward which the whole existence longs—or is it a purposeless chaos? Is this world an order or a random concatenation? And much of life depends on our answer to this question; for whichever answer we accept, we become that in our way of being.

ऐसे विचारक रहे हैं, जो मानते हैं कि जीवन एक संयोग, एक एक्सिडेंट मात्र है। कोई व्यवस्था नहीं है, कोई लक्ष्य नहीं है, कहीं पहुंचना नहीं है, कोई कारण भी नहीं है; सिर्फ जीवन एक दुर्घटना है। ऐसी दृष्टि को जो मानेगा, वह जो कह रहा है, वह सच हो या न हो, उसका जीवन जरूर एक दुर्घटना हो जाएगा। वह जो कह रहा है, वह सारे जगत को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन उसके अपने जीवन को निश्चित ही प्रभावित करेगा।

There have been thinkers who hold that life is a coincidence, a mere accident. There is no order, no goal, nowhere to arrive, not even a cause; life is only a mishap. Whoever embraces such a view—whether he speaks truth or not—his life will certainly become an accident. What he says may not affect the entire world, but it will surely affect his own life.

यदि मुझे ऐसा लगता हो कि यह सारा विस्तार, यह पूरा ब्रह्मांड एक संयोग मात्र है, तो मेरे अपने जीवन का केंद्र भी बिखर जाएगा। तब मेरे जीवन की सारी घटनाएं भी संयोग मात्र हो जाएंगी। फिर मैं बुरा करूं या भला, मैं जीऊं या मरूं, मैं किसी की हत्या करूं या किसी पर दया करूं, इन सब बातों के पीछे कोई भी प्रयोजन, कोई सूत्रबद्धता नहीं रह जाएगी। ऐसा जिन्होंने कहा है, उन्होंने जगत को अराजक बनाने में सुविधा दी है।

If it appears to me that this vast expanse, this whole Brahmand, is only an accident, then the very center of my life will scatter. Then the events of my life too will become mere accidents. Whether I do evil or good, whether I live or die, whether I kill someone or show compassion—behind all these, no purpose will remain, no coherence. Those who have said so have made it convenient to render the world anarchic.

और कठिनाई यह है कि चाहे कोई विचारक कितना ही कहे कि जगत अराजक है, खुद उसकी चेतना इस बात को स्वीकार नहीं कर पाती। क्योंकि ऐसे विचारक जब अपना प्रस्ताव करते हैं कि जगत अराजक है, तो इसे भी बहुत तर्कयुक्त ढंग से सिद्ध करते हैं। ऐसे विचारक भी जब यह कहते हैं कि जगत अराजक है, तो इसकी भी सुसंगत व्यवस्था निर्मित करते हैं। वे एक सिस्टम बनाते हैं। अगर आप उनका विरोध करेंगे, तो वे आपके विपरीत तर्क उपस्थित करेंगे। वे आपके तर्कों का खंडन करेंगे। वे अपने तर्कों का समर्थन करेंगे।

And the difficulty is this: however much a thinker may insist that the world is chaotic, his own consciousness refuses to accept it. For when such a thinker proposes that the world is chaos, he proceeds to prove it by very logical means. Even while declaring chaos, he constructs a consistent arrangement for it. He builds a system. If you oppose him, he will present counter-arguments. He will refute your arguments and support his own.

लेकिन उन्हें शायद खयाल नहीं आता कि अगर जगत एक अराजकता है, तो किसी को भी समझाने का कोई प्रयोजन नहीं है; और फिर न कोई सही है और न कोई गलत।

Perhaps it never occurs to them that if the world is chaos, there is no point in persuading anyone; then neither is there right nor wrong.

अगर जगत एक अराजकता है, एक अनार्की है, एक केऑस है, तो फिर मैं आपको समझाऊं कि सही क्या है, तो मैं मूढ़ हूं। क्योंकि अराजकता में सही कुछ भी नहीं हो सकता है। सही और गलत व्यवस्था में होते हैं।

If the world is chaos, an anarchy, a chaos, then to instruct you about what is right would be stupidity. In chaos, nothing can be right. Right and wrong belong to order.

फिर अगर मैं कहूं कि मैं ही सही हूं और आप गलत हैं, तो मैं अपनी ही बात का खंडन कर रहा हूं; क्योंकि सही और गलत किसी प्रयोजन से होते हैं। अगर मैं कहूं कि यह रास्ता गलत है, और साथ ही यह भी कहूं कि यह रास्ता कहीं पहुंचता नहीं है, तो मैं पागल हूं। क्योंकि अगर रास्ता कहीं भी नहीं पहुंचता है, तो रास्ता गलत और सही नहीं हो सकता। क्योंकि रास्ते का गलत और सही होना इस पर निर्भर होता है कि मंजिल मिलेगी या नहीं मिलेगी। अगर मंजिल है ही नहीं, तो सभी रास्ते समान हैं; न वे गलत हैं, न वे सही हैं। क्योंकि कोई रास्ता कहीं भी पहुंचता नहीं है, इसलिए जांचिएगा कैसे, मापिएगा कैसे कि कौन सही है, कौन गलत है?

Then if I say I alone am right and you are wrong, I contradict myself; for right and wrong arise only in relation to some purpose. If I say that this path is wrong, and also say that the path reaches nowhere, I am mad. For if no path reaches anywhere, there can be no question of right or wrong paths. The rightness or wrongness of a path depends on whether there is a destination to be reached. If there is no destination at all, then all paths are the same—neither wrong nor right. When no path arrives anywhere, how will you test or measure which is right and which is wrong?

जो कहते हैं कि जगत अराजक है, वे भी सिद्ध करना चाहते हैं कि हम जो कह रहे हैं, वह सत्य है। अराजकता में कोई सत्य और असत्य नहीं हो सकता। सत्य और असत्य व्यवस्था की बातें हैं। इसलिए मैं कहता हूं, जिन्होंने ऐसा कहा है, वे भी व्यवस्था को स्वीकार करते हैं। उनकी चेतना भी गहन रूप में व्यवस्था को अस्वीकार नहीं कर पाती। अव्यवस्था से वे भी राजी नहीं हो पाते हैं।

Those who say the world is chaotic still wish to prove that what they say is true. In chaos there can be neither truth nor untruth. Truth and untruth are matters of order. Hence I say, those who speak thus also accept order. Their consciousness, in its depths, cannot deny order. They cannot make peace with disorder.

अब तक ऐसा कोई भी जगत में व्यक्ति नहीं हुआ है, जो अव्यवस्था के लिए अंतर्मन से राजी हो। अगर आप ऐसे व्यक्ति को भी जाकर छुरा उसके हाथ में भोंक दें, तो वह भी पूछेगा, क्यों? तुमने छुरा मुझे क्यों मार दिया है?

Not one person has ever been who, in his innermost heart, consented to disorder. Even if you drive a knife into such a person’s hand, he will ask: why? Why did you stab me?

लेकिन अगर जगत अराजक है, तो क्यों का प्रश्न अनुचित है। यहां घटनाएं घटती हैं, बिना किसी कारण के। तो मैं कह सकता हूं कि यह संयोग है कि मेरे हाथ में छुरा है, तुम्हारा हाथ करीब है। और यह संयोग है कि मेरा हाथ तुम्हारे हाथ में छुरे को भोंकता है। इसमें कोई कारण नहीं है। लेकिन अराजक आदमी भी पूछेगा कि छुरा मुझे क्यों मारा गया है? वह भी जानना चाहता है कारण।

But if the world is chaos, the question ‘why’ is inappropriate. Here events occur without any cause. I can say it is a coincidence that there is a knife in my hand and your hand is near; a coincidence that my hand thrust the knife into your hand. No cause at all. Yet even the apostle of chaos will ask why he was stabbed. He wants to know the cause.

मैं आप से यह कह रहा हूं कि मनुष्य की चेतना ही ऐसी है कि वह व्यवस्था को अस्वीकार नहीं कर सकती है। विचार में भी अस्वीकार करे, तो भी अव्यवस्था के लिए भी व्यवस्था निर्मित करेगी। अगर कोई आदमी यह भी कहे कि जगत नहीं है, तो इसे भी वह सिद्ध करने में लग जाता है। अगर वह यह कहे कि यह सब झूठ है, जो है, तो भी वह इसे सिद्ध और सत्य करने में लग जाता है। इससे एक भीतरी बात की खबर मिलती है।

I am telling you: the very nature of human consciousness is such that it cannot reject order. Even if it rejects order in thought, it will construct an order for its disorder. If a man says the world does not exist, he still tries to prove it. If he says what is is false, he still tries to verify and make it true. From this one comes to know a hidden fact.

पश्चिम में एक विचारक हुआ, बर्कले। बर्कले कहता है कि जगत एक स्वप्न है, एक विचार; बाहर कोई जगत नहीं है। लेकिन वह भी लोगों को समझाने जाता है कि मैं जो कहता हूं, वह ठीक है।

In the West there was a thinker, Berkeley. Berkeley says the world is a dream, an idea; there is no world outside. Yet he goes about persuading people that what he says is right.

वह किन्हें समझाने जाता है? अपने ही विचारों को? अपने ही सपनों को? अपने ही सपने के पात्रों को? और जब कोई उसको मानकर राजी हो जाता है और ताली बजाता है, तो वह प्रसन्न होता है। अपने ही सपनों के पात्रों से सुनी गई तालियों से प्रसन्न होता है? और जब कोई राजी नहीं होता है और इनकार करता है, तो वह दुखी और पीड़ित होता है।

Whom does he persuade? His own ideas? His own dream-characters? And when someone agrees and claps, he is pleased. Pleased by applause heard from the characters of his own dream? And when someone refuses and denies, he feels hurt and unhappy.

वह कहता भला हो कि जगत मेरा विचार है, लेकिन उसकी चेतना स्वयं भी इसे नहीं मान पाती है।

He may say the world is my idea, but his own consciousness does not accept it.

आप क्या कहते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण नहीं है; आपका अंतर्चित्त क्या स्वीकार करता है, वह महत्वपूर्ण है।

What you say is not so important; what your inner being accepts—that is important.

तो एक द्वार आपको कहूं, और वह पहला द्वार यह है कि मनुष्य की चेतना स्वभावतः व्यवस्था को स्वीकार करती है। इस जगत में अगर कोई व्यवस्था है, तो ही हम तृप्त हो सकते हैं। अगर इस जगत में कोई व्यवस्था नहीं है, तो हम तृप्त नहीं हो सकते हैं; क्योंकि हमारे प्राणों की गहराई से व्यवस्था की मांग है। इस मांग का ही परिणाम ईश्वर की धारणा है।

So let me show you one door, the first door: human consciousness, by its very nature, accepts order. Only if there is an order in this world can we be fulfilled. If there is no order, we cannot be fulfilled; for the demand for order rises from the depths of our life-breath. The very idea of God is the outcome of this demand.

ईश्वर की धारणा का अर्थ है कि जगत एक व्यवस्था है, एक कास्मास है, केआस नहीं। यहां जो भी हो रहा है, वह प्रयोजनपूर्वक है। और यहां जो भी हो रहा है, उसका कोई गंतव्य है। और यहां जो भी हो रहा है, उसके पीछे कोई सुनियोजित हाथ हैं। यहां जो भी दिखाई पड़ रहा है, वह कितना ही सांयोगिक हो, सांयोगिक नहीं है, कार्य और कारण से आबद्ध है।

The meaning of the idea of God is that the world is an order, a cosmos, not a chaos. Whatever happens here is purposeful. Whatever happens has a destination. Whatever happens has behind it a well-conceived hand. However coincidental it may appear, it is not accidental; it is bound in cause and effect.

ईश्वर की धारणा का जो मौलिक आधार है, वह पहला आधार यही है कि मनुष्य कुछ भी करे, विचार कुछ भी करे, विचार व्यवस्था के पार नहीं जा सकता है। विचार स्वयं ही व्यवस्था का आधार है। विचार व्यवस्था की मांग है। सोचने का अर्थ ही है कि प्रयोजन है, अन्यथा सोचने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। समझाने का अर्थ है, क्योंकि कोई प्रयोजन है।

The fundamental basis of the idea of God is this: whatever man may do, whatever he may think, thinking cannot go beyond order. Thought itself is founded on order. Thought is the demand for coherence. To think at all implies there is purpose; otherwise thinking becomes meaningless. To explain at all implies there is a purpose.

और हम जहां भी देखें, वहां जीवन में व्यवस्था के चरण सब जगह दिखाई पड़ते हैं। छोटे-से परमाणु से लेकर आकाश में घूमते हुए विराट महाकाय ताराओं की तरफ हम आंख उठाएं, चाहे क्षुद्रतम में और चाहे विराटतम में, एक गहन, निबिड़ योजना परिलक्षित होती है।

And wherever we look we see the footprints of order everywhere in life. Whether we raise our eyes from the tiniest atom to the vast revolving galaxies, in the minuscule and in the immense we witness a deep, tight-knit design.

एडिंगटन ने अपने मरने के पहले लिखा है--और एडिंगटन तो विशुद्ध वैज्ञानिक चिंतक था--उसने लिखा है कि जब मैंने अपना विचार शुरू किया जगत के बाबत, तो मैं सोचता था, जगत वस्तुओं का एक समूह है। लेकिन जीवनभर की निरंतर खोज के बाद अब मुझे ऐसा लगता है, जगत वस्तुओं का समूह नहीं, विचार की एक व्यवस्था है। एडिंगटन ने कहा है कि नाउ दि वर्ल्ड लुक्स मोर लाइक ए थाट दैन लाइक ए थिंग।

Eddington wrote shortly before his death—Eddington was a pure scientific thinker—he wrote: when I began thinking about the world, I thought it was a collection of things. But after a lifetime of inquiry, it now appears to me the world is not a collection of things but an arrangement of thought. Eddington said: now the world looks more like a thought than like a thing.

वस्तु में और विचार में क्या फर्क है? वस्तु अलग-अलग टुकड़ों में भी हो सकती है, लेकिन विचार सदा एक संयोजना में होता है। विचार का एक पैटर्न है। विचार के भी भीतर एक आर्गेनिक यूनिटी, एक सावयव एकता है। इसे थोड़ा खयाल में ले लें, तो इस सूत्र को समझना आसान हो जाए।

What is the difference between thing and thought? A thing may be in separate pieces, but thought is always an arrangement. Thought has a pattern. Within thought there is an organic unity, a living wholeness. Hold this a little in mind; the sutra will become easy to understand.

यह मेरा हाथ है। ये मेरे हाथ की पांच अंगुलियां हैं। यह मेरा पैर है। यह मेरा सिर है। यह मेरा शरीर है। अगर ये सब वस्तुएं हैं, तो इनके भीतर कोई ऐक्य नहीं हो सकता। लेकिन मेरे मन में विचार उठता है, और मेरा हाथ उस विचार को पूरा करने के लिए उठ जाता है। मेरे मन में कामना उठती है, और मेरे पैर चलने को तत्पर हो जाते हैं। मेरी आंख देखती है, और मेरे कान, जो मेरी आंख देखती है, उसे सुनने को उत्सुक हो जाते हैं। मेरे पैर और मेरी आंख में, और मेरे कान में, और मेरे हाथ में, और मेरे मन में एक अंतर्व्यवस्था है, एक इनर सिस्टम है। ये सिर्फ जोड़ नहीं हैं। ये सिर्फ जोड़ नहीं हैं कि हाथ मेरे पैर से जुड़ा है, पैर मेरे शरीर से जुड़े हैं। ये सिर्फ जोड़ नहीं हैं। इन सबके भीतर बहती हुई कोई एकता है। उस एकता का नाम आर्गेनिक यूनिटी है।

This is my hand. These are the five fingers of my hand. This is my foot. This is my head. This is my body. If all these are merely things, there can be no inner unity. Yet a thought arises in my mind and my hand rises to fulfill it. A desire stirs in my mind and my legs are ready to move. My eyes see, and my ears become eager to hear what my eyes have seen. Between my feet and my eyes, and my ears, and my hands, and my mind, there is an inner order, an inner system. They are not just joints. Not mere connections of hand with foot and foot with body. Through all of them flows a unity. That unity is called organic unity.

ईश्वर की धारणा इस बात की घोषणा है कि यह जगत भी वस्तुओं का समूह नहीं, एक अंतर-ऐक्य है। एक इनर यूनिटी इस सारे जगत के भीतर दौड़ रही है। अगर वृक्ष उग रहा है और आकाश में तारे चल रहे हैं, वर्षा हो रही है और नदियां सागर की तरफ भाग रही हैं, सूरज सुबह उग रहा है और चांद रात को आकाश में यात्रा करता है--यह सब का सब अलग-अलग घटनाओं का जोड़ नहीं है। इन सारी घटनाओं के बीच जैसे मेरे शरीर में मेरी एकता व्याप्त है, इन सबके बीच कोई अंतर्व्यवस्था व्याप्त है। उस अंतर्व्यवस्था का नाम ईश्वर है।

The idea of God is a declaration that this world too is not a heap of things but an inner unity. An inner oneness runs through the whole. If a tree is growing and stars are moving across the sky, if rain falls and rivers rush toward the sea, if the sun rises at dawn and the moon journeys at night—this is not a mere conjunction of separate events. As in my body my unity pervades, so among all happenings an inner order permeates. The name of that inner order is Ishwar.

ईश्वर व्यक्ति नहीं है, ईश्वर अंतर्व्यवस्था है। समस्त व्यक्तियों के बीच जो अंतर्व्यवस्था है, उसका नाम ईश्वर है, समस्त वस्तुओं के बीच जो जोड़ने वाली कड़ी है।

God is not a person; God is inner order. The linking thread among all persons and things—that is God.

अब यह मजे की बात है कि अगर मेरे हाथ को काट दें, तो मेरा हाथ कटकर गिर जाएगा, मेरा शरीर अलग हो जाएगा, लेकिन दोनों के बीच की जोड़ने वाली कड़ी दिखाई नहीं पड़ेगी। पकड़ में भी नहीं आएगी। अब तक तो नहीं आ सकी है। और जितना गहरे जो जानते हैं, वे कहते हैं, कभी पकड़ में नहीं आ सकेगी। वह अंतर्व्यवस्था अदृश्य है।

Now a curious point: if my hand is cut off, the hand will fall and my body will be separate, but the linking thread between them will not be visible, nor will it come into our grasp. Till now it has not. And those who know deeply say: it never will be. The inner order is invisible.

यह तो निश्चित है कि मेरे हाथ और मेरे बीच कोई अंतर-कड़ी है, तभी मेरे मन में विचार कंपता है और मेरा हाथ सक्रिय हो जाता है। विचार और मेरे हाथ में भी कोई जोड़ है। लेकिन हाथ को काटते हैं, तो हाथ में और मेरे शरीर में जो जोड़ है, वह तो दिखाई पड़ता है--नसें दिखाई पड़ती हैं, मसल्स दिखाई पड़ते हैं, स्नायु, हड्डियां दिखाई पड़ती हैं--लेकिन मेरे हाथ और मेरे विचार में जो जोड़ है, वह कहीं भी दिखाई नहीं पड़ता! वह जोड़ है जरूर। क्योंकि इधर मैं सोचता हूं, उधर मेरा हाथ सक्रिय हो जाता है।

It is certain there is an internal linkage between my hand and me, else a thought would not tremble in the mind and the hand become active. There is a connection between thought and my hand. But when the hand is cut, the link between hand and body can be seen—nerves, muscles, sinews, bones appear—but the linkage between my hand and my thought is nowhere visible! Yet it exists. For here I think, and there the hand moves.

जब कभी वह जोड़ खो जाता है, तो हम कहते हैं, आदमी को लकवा लग गया, पक्षाघात हो गया। अब वह सोचता है कि मेरा हाथ उठे और हाथ नहीं उठता। तो वह आदमी कहता है, मैं पैरालाइज्ड हो गया।

Whenever that linkage is lost, we say the man has become paralysed, stricken by palsy. Now he thinks: my hand should rise—and the hand does not rise. He says: I am paralysed.

लेकिन इस जगत में जो लोग व्यवस्था को नहीं देखते, वे एक पैरालाइज्ड जगत देख रहे हैं; एक पक्षाघात, एक लकवे से लगा हुआ जगत है उनका। इसलिए नास्तिक जिस जगत को देखता है, वह पैरालाइज्ड है। उसमें अंतर्व्यवस्था उसे दिखाई नहीं पड़ रही है।

Those who do not see order in this world are perceiving a paralysed world—a world stricken by palsy. Hence the atheist’s world is paralysed. The inner order is not visible to him.

और ध्यान रहे, जिसका जगत पैरालाइज्ड है, वह खुद भी उसके साथ पैरालाइज्ड हो जाएगा। जिसका जगत एक मुर्दा जोड़ है, वह आदमी भी अपने भीतर एक मुर्दा जोड़ हो जाएगा। उसकी आत्मा बिखर जाएगी। जिसे इस जगत में आत्मा नहीं दिखाई पड़ती, उसे अपने भीतर भी आत्मा दिखाई नहीं पड़ेगी; क्योंकि तब वह भी एक वस्तुओं का जोड़ है। जैसा कि चार्वाक ने कहा है कि आदमी केवल वस्तुओं का जोड़ है, उसके भीतर आत्मा जैसी कोई भी वस्तु नहीं है।

Remember: whoever sees a paralysed world will himself become paralysed. Whoever sees the world as a dead assemblage will himself become a dead assemblage within. His soul will scatter. One who cannot see soul in the world will not see soul within either; then he too is only a heap of things. As Charvaka said: man is only a combination of materials, there is nothing like Atman within.

अगर हम आदमी को काटें, तो यह बात सच है। अगर आदमी को तोड़ें, तो यह बात सच है। हमें कहीं भी वह अंतर्व्यवस्था दिखाई नहीं पड़ेगी। वह अंतर्व्यवस्था अदृश्य है और इसलिए परमात्मा अदृश्य है।

If we cut man apart, the statement seems true. If we break him down, it seems true. Nowhere will the inner order be seen. That order is invisible—therefore the Paramatma is invisible.

पहली बात, परमात्मा से प्रयोजन है, इस सारे जगत के भीतर एक जीवंत जोड़ है। यहां एक पत्ता भी नहीं हिलता, जब तक कि पूरे जगत का उसे साथ न हो। यहां अगर मैं एक शब्द बोलता हूं, तो यह शब्द मैं ही नहीं बोलता, बोल नहीं सकता हूं; अलग, अकेला, अलग-थलग जगत से मैं नहीं हूं। एक शब्द भी यहां बोला जाएगा, बोला जा सकता है तभी, जब पूरे जगत का उसे सहयोग हो, जब पूरी अंतर्व्यवस्था साथ हो।

First, then: the presence of the Paramatma means a living linkage runs through the whole existence. Not even a leaf trembles here unless the whole supports it. If I utter a single word here, I alone do not speak; I cannot. I am not separate, isolated from the world. A single word can be spoken only when the whole gives its support, when the entire inner order cooperates.

आपकी आंख खुलेगी भी नहीं, अगर सूरज ढल जाए, समाप्त हो जाए। आपकी सांस चलेगी भी नहीं, अगर सूरज मर जाए। दस करोड़ मील दूर जो सूरज है, उसके साथ आपकी सांस जुड़ी है। जिस दिन सूरज समाप्त हो जाएगा, उस दिन हम समाप्त हो जाएंगे और हमें पता भी नहीं चलेगा कि सूरज समाप्त हो गया। क्योंकि पता चलने के लिए भी हम बचेंगे नहीं। हमें कभी पता नहीं चलेगा कि सूरज समाप्त हो गया। क्योंकि सूरज समाप्त हुआ, उसके साथ तत्क्षण हम समाप्त हो जाएंगे।

Your eyes would not open if the sun were to set forever. Your breath would not move if the sun died. Ten crore miles away, the sun and your breath are linked. The day the sun ceases, that day we shall cease—and we will not even know the sun has ceased. For to know, we would have to remain—and we will not. We will never know the sun has gone, for with the sun’s ceasing we will cease instantly.

सारा जगत एक अंतर-संयोग है, अंतर-संबंध है। कहें कि जगत एक परिवार है।

The whole world is an inner linkage, an inner relatedness. Say, the world is a family.

ईश्वर की मान्यता का अर्थ है, जगत को एक परिवार के रूप में देखना। ईश्वर को इनकार करने का अर्थ है, प्रत्येक व्यक्ति एटामिक हो गया, आणविक हो गया। अब जगत एक परिवार नहीं है, प्रत्येक व्यक्ति स्वयं है; और कहीं कोई संबंध नहीं है।

To accept God is to see the world as a family. To deny God is to make each being atomic—no family, only isolated units; no relationships anywhere.

ध्यान रहे, मनुष्य की चेतना इसे स्वीकार नहीं करती है। परम नास्तिक भी अपने जीवन में व्यवस्था को खोजता है। और परम नास्तिक भी व्यवस्था की मांग करता है।

Remember, human consciousness does not accept this. The utter atheist also seeks order in his life. The thoroughgoing atheist also demands order.

मैं एक नास्तिक को जानता हूं। मेरे पड़ोसी थे। विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। दर्शनशास्त्र के ही प्रोफेसर हैं। अक्सर मेरे पास आते थे। कहते थे, जगत में कोई व्यवस्था नहीं है। कहते थे, जगत सिर्फ परमाणुओं का जोड़ है। इसके भीतर कोई अंतःस्यूत, कोई धागा नहीं है। जैसे कि माला में मनके डले होते हैं और भीतर एक अनस्यूत धागा उनको जोड़े होता है, ऐसा कोई धागा इस जगत में नहीं है; क्योंकि उसी धागे का नाम ईश्वर है। मनके ही मनके हैं, कहीं कोई जोड़ नहीं है। और सब चीजें सांयोगिक हैं।

I knew an atheist—my neighbour, a university professor of philosophy. He would often come to me saying: there is no order in the world. Only a sum of atoms, no inner sutra, no thread, like pearls in a mala held by an unseen thread—there is no thread here; for that thread is what you call God. Only beads, no link. Everything is accidental.

वे कहते थे कि जैसे हम एक टाइपराइटर पर एक बंदर को बिठा दें और वह ठोंकता रहे टाइपराइटर को, अनंतकाल तक ठोंकता रहे, तो गीता भी निर्मित हो सकती है। क्योंकि एक संयोग ही है; गीता भी शब्दों का एक संयोग है। अगर एक बंदर अनंतकाल तक--हम सिर्फ कल्पना कर लें--एक बंदर अनंतकाल तक टाइपराइटर को बैठकर ठोंकता रहे बिना कुछ जाने, तो भी अनंत-अनंत संयोगों में एक संयोग गीता भी होगी। क्योंकि आखिर गीता है क्या? शब्दों का एक संयोग है। एक दफे में गीता निर्मित नहीं होगी, हजार दफे में नहीं होगी, करोड़ दफे में नहीं होगी। हम सोचें अनंतकाल तक वह बंदर और टाइपराइटर दोनों लगे हुए हैं, तो अनंत-अनंत संयोगों में एक संयोग गीता भी होगी।

He would say: seat a monkey at a typewriter and let him hammer at it for eternity, the Gita could be produced. For it is all probability; Gita too is a conjunction of words. If a monkey, for infinite time, goes on striking the keys, then among the infinite combinations there will be one that is the Gita. Not in one try, not in a thousand, not in a million. But imagine infinite time—monkey and typewriter at work—among infinite coincidences there will be one: the Gita.

यह गाणितिक बात है। यह प्रोबेबिलिटी है। इसमें कोई शक नहीं है। यह हो सकता है। लेकिन फिर भी गीता को पढ़कर ऐसा मालूम नहीं पड़ता कि यह एक संयोग है। फिर भी ऐसा नहीं मालूम पड़ता कि किसी आदमी ने अचानक इन शब्दों को जोड़ दिया है। इन शब्दों के भीतर अनस्यूत धागा मालूम पड़ता है। लेकिन वे मानने को राजी नहीं थे। मैंने उन्हें न मालूम कितने-कितने रूपों से समझाया होगा, लेकिन वे मानने को राजी ही नहीं थे।

Mathematically this is so. Probability allows it. No doubt—it is possible. And yet the Gita does not read like a coincidence. It does not feel as if someone randomly threw words together. Within these words one senses an unstrung yet binding thread. But he would not agree. I must have tried a hundred ways to explain; he refused.

जो मानने को राजी नहीं ही है, वह बहरा हो जाता है, वह सुनना बंद कर देता है। तब फिर मेरे पास एक ही उपाय था, और वह उपाय मैंने उनसे किया। मैं उनसे असंगत बातें करने लगा। वे पूछते आकाश की, मैं जमीन का जवाब देता। वे ईश्वर की चर्चा उठाते, मैं मशीन की बात करता। वे किसी के मरने की खबर देते, और मैं किसी के विवाह की चर्चा छेड़ता। वे मुझसे कहने लगे, आपका दिमाग तो खराब नहीं हो गया है? मैं कुछ कहता हूं, आप कुछ कहते हैं! इन दोनों में कोई संबंध नहीं है!

One who refuses becomes deaf; he stops hearing. Then I had only one resort left, and I used it. I began speaking to him in non sequiturs. He would ask about the sky; I would answer about the earth. He would raise the topic of God; I would talk about machines. He would bring news of someone’s death; I would start discussing someone’s marriage. He said to me: are you deranged? I say one thing, you say another! There is no connection between the two!

मैंने उनसे कहा, आपका मन भी संबंध की तलाश करता है? आप भी एक व्यवस्था की खोज करते हैं? आपको व्यवस्था का खयाल छोड़ देना चाहिए। जब कोई व्यवस्था ही नहीं है, तो आप मरने की खबर दें, मैं विवाह की चर्चा करूं, इससे अड़चन क्या है? लेकिन आपकी भी अपेक्षा है कि आपने मरने की खबर दी, तो मैं मरने की खबर के संबंध में ही बात करूं। इतनी व्यवस्था की मांग आप भी करते हैं!

हमारी चेतना व्यवस्था की मांग किए ही चली जाती है। अगर कल रास्ते पर वे मुझे मिले थे और मैंने नमस्कार किया था और आज नहीं किया, तो उनका मन दुखी होता है। मैंने उनसे पूछा, दुखी होने की क्या जरूरत है? कल यह संयोग था कि नमस्कार हुई। आज यह संयोग है कि नमस्कार नहीं होती। दोनों के बीच कोई संबंध कहां है? तब उनका बहरापन टूटना शुरू हुआ। और उन्हें खयाल आना शुरू हुआ कि मांग तो मेरी भी व्यवस्था की ही है।

I said to him: your mind also seeks connection? You too search for order? You should abandon this notion of order. If there is no order, why should it trouble you that you bring news of death and I speak of marriage? What obstruction is there? Yet you expect that if you told me of a death, I should speak in relation to it. You too demand at least that much order!

चेतना व्यवस्था को मांगे ही चली जाती है। व्यवस्था चेतना की गहरी प्यास है। ईश्वर उसका अंतिम उत्तर है। ईश्वर का अर्थ है, हम जगत को एक व्यवस्था मानते हैं। यहां कुछ भी अकारण नहीं है।

Our consciousness goes on demanding order. Order is the deep thirst of consciousness. God is its ultimate answer. God means: we regard the world as order. Nothing here is causeless.

इसलिए कृष्ण कहते हैं कि कल्प के अंत में सब भूत मेरी प्रकृति को ही प्राप्त हो जाते हैं, मेरी प्रकृति में लय हो जाते हैं। और कल्प के प्रारंभ में उन्हें मैं पुनः निर्मित करता हूं।

Therefore Krishna says: at the end of a kalpa all beings attain My Prakriti—are absorbed in My nature. And at the beginning of a kalpa I recreate them again.

इसे हम दूसरे दरवाजे से भी चलें।

Let us walk in by a second door.

ऐसा अगर हो, मनुष्यता नष्ट हो जाए। कल कोई युद्ध हो--और अगर राजनीतिज्ञों की कृपा रही, तो होगा ही--मनुष्यता कल नष्ट हो जाए, आदमी समाप्त हो जाए, और फिर किसी अनजाने ग्रह से मनुष्यता के इस मरघट पर कोई यात्री उतरें। अगर उन्हें माइकलएंजलो के हाथ की बनी हुई कोई तस्वीर मिल जाए, तो वे क्या करें?

Suppose humanity were destroyed. Tomorrow a war—if politicians are gracious, it will happen—and humanity is gone, man is finished. From some unknown planet a traveller lands upon this cremation-ground of man. If he finds a painting made by Michelangelo’s hand, what will he do?

दो ही उपाय हैं। या तो वे सोचें कि किसी ने इसे बनाया होगा। क्योंकि इतने अनुपात में, इतने सुसंयोजन में, इतनी लयबद्ध, रंगों के साथ इतनी व्यवस्था, रूप का अवतरण, रंगों में निराकार की पकड़--यह आकस्मिक नहीं हो सकती, को-इंसिडेंटल नहीं हो सकती। ऐसा नहीं है कि रंग पड़ गए होंगे केनवस पर और यह चित्र बन गया होगा।

There are two possibilities. Either he will think: someone must have made this; such proportion, such integration, such rhythm, such order of colors, form descending into color, the formless caught in hues—this cannot be accidental, co-incidental. It is not that colors splashed on a canvas became a painting by chance.

एक तो रास्ता यह है कि वे इस चित्र की व्यवस्था को देखकर सोचें कि किसी ने इसे निर्मित किया होगा। और दूसरा रास्ता यह है कि वे सोचें कि यह बन गई होगी।

One path is that he sees the order of the painting and assumes an artist. The other, that he thinks: it just became so.

लेकिन अगर एक चित्र हाथ में लगे, तो संयोग की बात भी हो सकती है। लेकिन फिर उन्हें मूर्तियां मिलें, खजुराहो के मंदिर मिलें, कि कोणार्क की मूर्तियां मिलें। और वे जमीन के कोने-कोने पर घूमते रहें और उन्हें अनेक यंत्र मिलें, और अनेक व्यवस्थाएं मिलें, तब भी अगर वे यही कहे चले जाएं कि यह संयोग की बात है! यह संयोग की बात है कि यह जो रेडियो का यंत्र पड़ा है, संयोग की बात है कि अनंत-अनंत काल में अनेक-अनेक चीजों के मिलने से निर्मित हो गया होगा।

Perhaps with one painting in hand, one could still invoke chance. But then he finds sculptures—temples of Khajuraho, the sculptures of Konark. He roams the corners of the earth and finds many instruments, many arrangements. And he keeps on saying: chance! A radio set lies here; by chance, after infinite time, many things came together and it assembled itself.

लेकिन अगर एक रेडियो हो, तब भी यह संभव हो सकता है। जमीन पर बहुत रेडियो मिलें, रेल के इंजन मिलें, उजड़े हुए कारखाने मिलें, जगह-जगह व्यवस्था के लक्षण मिलें, जगह-जगह बनाने वाले की खबर मिले, तब भी अगर वे यात्री जिद्द किए जाएं, तो वह जिद्द उनकी नासमझी होगी।

Even with one radio, perhaps. But if radios lie all over, locomotive engines, ruined factories—signs of order everywhere, signs of a maker everywhere—if that traveller keeps insisting on chance, the insistence is foolishness.

जमीन के इंच-इंच पर और प्रकृति के इंच-इंच पर और विश्व के इंच-इंच पर बनाने वाले की छाप है। यहां एक भी चीज निष्प्रयोजन नहीं मालूम पड़ती। और प्रत्येक चीज के भीतर एक गहन अनुपात है। अगर हम इनकार करे चले जाएं, तो हम अपने ही हाथ अपने को अंधा बनाते हैं।

On every inch of earth, in every inch of nature and the universe, the imprint of the maker is there. Not one thing seems purposeless. Within each, a deep proportion. To deny this is to blindfold oneself with one’s own hands.

देखें, चारों तरफ आंखें खोलकर देखें। बीज को बोते हैं जमीन में। बीज को तोड़कर देखें, तो वृक्ष का कोई नक्शा दिखाई नहीं पड़ता, कोई ब्लू-प्रिंट दिखाई नहीं पड़ता। लेकिन अब वैज्ञानिक मानते हैं कि बीज में ब्लू-प्रिंट है, नहीं तो यह वृक्ष निकलेगा कैसे?

Look! Open your eyes and see. We sow a seed. If we split a seed, we do not see the map of the tree, no blueprint. But science now accepts that the blueprint is there—else how would a particular tree arise?

एक छोटे-से बीज में तोड़कर देखने पर कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता। लेकिन इस बीज को जमीन में बो देते हैं और वृक्ष अंकुरित होता है; हर कोई वृक्ष नहीं, एक विशिष्ट वृक्ष अंकुरित होता है। इस वृक्ष की शाखाएं हर वृक्ष जैसी नहीं होतीं। इसकी अपने ही ढंग की शाखाएं होंगी, अपने ही ढंग के पत्ते होंगे, अपने ही ढंग के फूल खिलेंगे। और आश्चर्य की बात यह है कि जब यह वृक्ष संपूर्ण होगा, तो जिस बीज को हमने बोया था, वही बीज करोड़ों होकर वापस निकल आएगा। हर कोई बीज नहीं, वही बीज करोड़ों होकर फिर प्रकट हो जाएगा!

Split the tiny seed, nothing is visible. Place it in soil and the tree sprouts—no tree at random, a particular tree. Its branches will not be like every tree’s. It will have its own style of branching, its own leaves, its own flowers. And the wonder is: when the tree comes to fullness, the very seed we sowed returns multiplied into millions. Not just any seed—the very seed reappears, multiplied!

एक बीज के भीतर भी ब्लू-प्रिंट है। एक बीज के भीतर भी व्यवस्था है। एक बीज के भीतर भी भविष्य की पूरी रूप-रेखा है।

Even within a seed there is a blueprint, an order, the entire outline of the future.

एक मां के पेट में बच्चे ने गर्भ लिया है। वह जो पहला अणु है बच्चे का, उसके भीतर पूरा का पूरा ब्लू-प्रिंट है। उस व्यक्ति का पूरा का पूरा जीवन विकसित होगा; उस सब की कहानी छिपी है; उस सब के मूल निर्देश सूत्र छिपे हैं, सारे सुझाव छिपे हैं। और शरीर उन सारे सुझावों को मानकर चलेगा। उस व्यक्ति की आंख का रंग क्या होगा, यह उस छोटे-से अणु में छिपा है, जो खाली आंख से देखा नहीं जा सकता। उस व्यक्ति की कितनी बुद्धि होगी, कितनी मेधा होगी, कितना आई क्यू होगा, वह उस छोटे-से अणु में छिपा है। जिसको बुद्धि लाख उपाय करे, तो भी पता नहीं लगा पा सकती। वह व्यक्ति कितनी उम्र का हो सकेगा, कितनी उम्र का होकर मरेगा, उस व्यक्ति को कौन-सी खास बीमारियां हो सकती हैं, वह सब उस छोटे-से बीज में छिपा है।

A child is conceived in a mother’s womb. That first cell contains the entire blueprint. The whole life of that person will unfold; the tale is hidden, the primal instruction-codes are hidden, all the suggestions are hidden. The body will obey those suggestions. The color of the eyes—that is hidden in that tiny cell invisible to the naked eye. How much intelligence, what degree of IQ, is hidden there. How long he might live, at what age he will die, what specific diseases may be his lot—all that is hidden in that small seed.

अगर इतने छोटे-से बीज में यह वृक्ष का सारा ब्लू-प्रिंट छिपा होता है; अगर छोटे-से मनुष्य के अणु में, सेल में, उसके पूरे जीवन की कथा छिपी होती है, तो क्या यह सोचना गलत है कि इस पूरे जगत का भी कोई ब्लू-प्रिंट होना चाहिए? क्या यह सोचना गलत है कि इस सारे जगत की भी मूल व्यवस्था किसी अणु में छिपी हो? उस अणु का नाम ही परमात्मा है। यह जो इतना बड़ा विराट जगत है, इस सारे जगत के फैलाव की भी मूल व्यवस्था कहीं होनी चाहिए।

If the whole blueprint of a tree is hidden in a tiny seed, if the whole story of a human life is hidden in a small cell, is it wrong to think the whole universe should also have a blueprint? Is it wrong to think the primal order of this vast existence should be hidden in some seed? The name of that seed is Paramatma. For this immense universe, the primal order of its expanse must be somewhere.

कृष्ण कहते हैं, मैं ही इसे सृजन करता और मैं ही फिर इसे अपने में लीन कर लेता हूं।

Krishna says: I create it—and then I absorb it back into Myself.

इसे समझें। एक बीज से वृक्ष निर्मित होता है और फिर वृक्ष पुनः बीजों में लीन हो जाता है। प्रथम और अंतिम क्षण सदा एक होते हैं। जहां से यात्रा शुरू होती है, वहीं यात्रा पूर्ण हो जाती है। बीज से शुरू होती है यात्रा, बीज पर समाप्त हो जाती है।

Understand it. From a seed a tree is born; then the tree returns into seeds. First and last moments are always one. The journey begins from the seed and ends in the seed.

इस सारे विराट अस्तित्व को अगर हम एक इकाई मान लें, तो इस इकाई का भी मूल कहीं छिपा होना चाहिए। लेकिन हम बीज को तोड़ते हैं, तो वृक्ष नहीं मिलता। और अगर हम आदमी के अणु को तोड़ें, उसके सेल को, कोष्ठ को तोड़ें, तो भी उसमें आदमी नहीं मिलता। तो एक बात साफ होती है कि बीज में वृक्ष छिपा है, लेकिन किसी अदृश्य ढंग से; किसी ऐसे ढंग से कि जब तक प्रकट न हो जाए, तब तक उसका पता ही नहीं चलता।

If we regard this whole vast existence as one unit, even this unit must have a source hidden somewhere. But if we break a seed, we do not find the tree. If we break the human cell, we do not find the person. One thing becomes clear: the tree is hidden in the seed—but invisibly; in such a manner that till it manifests, it cannot be detected.

ईश्वर का भी पता हमें तभी चलना शुरू होता है, जब किन्हीं अर्थों में वह हमारे लिए प्रकट होने लगता है। तब तक पता नहीं चलता। इसलिए सैद्धांतिक रूप से अगर कोई मान भी ले कि जगत में ईश्वर है, तब भी उसका कोई प्रयोजन नहीं, जब तक कि वह प्रकट न होने लगे; वह अदृश्य हमें दिखाई न पड़ने लगे। उस बीज में से वृक्ष निकलने न लगे, फूल न खिलने लगें, तब तक हमें उसका पूरा एहसास, उसकी पूरी प्रतीति नहीं होती।

So too the Paramatma is known only when, in some sense, He begins to manifest for us. Until then, we cannot know. Even if one accepts theoretically that God is, it serves no purpose until He begins to reveal Himself; until the invisible begins to be seen, until the tree emerges from the seed and flowers appear—we do not have the full feel, the full realization.

लेकिन यह धारणा उपयोगी है; क्योंकि यह धारणा हो, तो उस प्रतीति की तरफ चलने में आसानी हो जाती है। और हम उसी तरफ यात्रा कर पाते हैं, जिस दिशा को हम अपने संकल्प में उन्मुक्त कर लेते हैं। जिस दिशा को हम बंद कर देते हैं, उस तरफ यात्रा कठिन हो जाती है।

Yet the idea is useful; for if the idea is there, then the journey toward realization becomes easier. And we move in the direction we open by our resolve. The direction we close, in that direction travel becomes difficult.

पश्चिम में एक विचारक अभी था, जिसका पश्चिम पर बहुत प्रभाव पड़ा, एडमंड लूसेल्ड। उसका कहना है, मनुष्य का पूरा जीवन एक इनटेंशनलिटी है। मनुष्य का पूरा जीवन एक गहन तीव्र इच्छा है। तो जिस दिशा में मनुष्य अपनी गहन तीव्र इच्छा को लगा देता है, वही दिशा खुल जाती है; और जिस दिशा से अपनी इच्छा को खींच लेता है, वही बंद हो जाती है।

In the West there was a recent thinker who greatly influenced the West—Edmund Husserl. He says: the whole of human life is intentionality. The whole of life is a deep, intense intent. Whichever direction man attaches his intense will, that direction opens; and from the direction he withdraws his will, that closes.

तो अगर एक चित्रकार चित्रकार होना चाहता है, तो अपने समस्त प्राणों की ऊर्जा को उस दिशा में संलग्न कर देता है। एक मूर्तिकार मूर्तिकार होना चाहता है, एक वैज्ञानिक वैज्ञानिक होना चाहता है। लेकिन अगर आप कुछ भी नहीं होना चाहते, तो आप ध्यान रखिए, आप कुछ भी नहीं हो पाएंगे, क्योंकि आप किसी भी यात्रा पर अपनी चेतना को संगृहीत करके गतिमान नहीं कर पाते। आपके भीतर इंनटेंशनलिटी, आपके भीतर संकल्प का आविर्भाव ही नहीं हो पाता। तो आप एक लोच-पोच व्यक्ति होते हैं, जिसके भीतर कोई केंद्र नहीं होता। बिना रीढ़ की, जैसे कोई शरीर हो बिना रीढ़ की हड्डी का, वैसी आपकी आत्मा होती है बिना रीढ़ की।

So if a painter wants to be a painter, he gathers all his energies in that direction. A sculptor wants to be a sculptor, a scientist a scientist. But if you don’t want to be anything at all, know this: you will not become anything—because you will not gather your consciousness for any journey. Intentionality will not arise; resolve will not be born. You will be a flaccid person with no center—like a body without a spine, so your soul without a spine.

यह जगत भी अपने समस्त रूपों में एक गहन इच्छा की सूचना देता है। यहां कोई भी चीज अकारण होती मालूम नहीं हो रही है। यहां प्रत्येक चीज विकासमान होती मालूम पड़ती है।

This world, in all its forms, gives news of a deep intent. Nothing here appears causeless. Everything appears to be in growth.

डार्विन ने जब पहली बार विकास का, इवोल्यूशन का सिद्धांत जगत को दिया, तो पश्चिम में विशेषकर ईसाइयत ने भारी विरोध किया। क्योंकि ईसाइयत का खयाल था कि विकास का सिद्धांत धर्म के खिलाफ है। लेकिन हिंदू चिंतन सदा से विकास के सिद्धांत को धर्म का अंग मानता रहा है।

When Darwin first offered the theory of evolution to the world, Christianity—especially in the West—opposed it vehemently. For Christianity thought evolution was against religion. Hindu thought, however, has always regarded the principle of evolution as part of religion.

असल में विकास के कारण ही पता चलता है कि जगत में परमात्मा है। विकास के कारण ही पता चलता है कि जगत किसी गहन इच्छा से प्रभावित होकर गतिमान हो रहा है। जगत ठहरा हुआ नहीं है, स्टैटिक नहीं है, डायनैमिक है। यहां प्रत्येक चीज बढ़ रही है, और प्रत्येक चीज ऊपर उठ रही है। चीजें ठहरी हुई नहीं हैं, चीजों के तल रूपांतरित हो रहे हैं। और यह जो विकास है, इररिवर्सिबल है, यह पीछे गिर नहीं जाता। एक बच्चे को हम दुबारा बच्चा कभी नहीं बना सकते। कोई उपाय नहीं है। क्योंकि विकास सुनिश्चित रूप से उसकी आत्मा का हिस्सा हो जाता है।

In fact, because of evolution we can know that there is Paramatma. Because of evolution we can know that the world moves under the influence of a deep intent. The world is not static; it is dynamic. Everything is growing, everything is rising. Forms do not remain fixed; levels are being transformed. And this evolution is irreversible; it does not fall back. A child cannot be made a child again once he has grown. There is no way. For evolution becomes an assured part of the soul.

आप जो भी जान लेते हैं, उसे फिर भुलाया नहीं जा सकता। आपने जो भी जान लिया, उसे फिर मिटाया नहीं जा सकता। क्योंकि वह आपकी आत्मा का सुनिश्चित हिस्सा हो गया। वह आपकी आत्मा बन गई। इसलिए इस जगत में जो भी हम हो जाते हैं, उससे नीचे नहीं गिर सकते।

Whatever you have known cannot be un-known. Whatever you have learned cannot be erased. It has become a sure part of your soul. Therefore, whatever we become, we cannot fall below it.

अगर यह संयोग मात्र है, तो ठीक है। एक बूढ़ा किसी दिन सुबह उठकर पाए कि बच्चा हो गया! एक ज्ञानी सुबह उठे और पाए कि सब अंधकार हो गया; अज्ञान ही अज्ञान छा गया! एक मूर्तिकार सुबह उठकर पाए कि उसकी छेनी-हथौड़ी को हाथ पकड़ नहीं रहे, हाथ छूट गए हैं! उसे कुछ खयाल ही नहीं आता कि कल वह क्या था!

If all were mere accident, then fine: an old man wakes some morning and finds he is a child again! A wise man wakes to find there is only darkness and ignorance! A sculptor finds his hands cannot hold the chisel—his grip gone! He cannot recall what he was yesterday!

नहीं, हमारा आज हमारे समस्त कल और अतीत के ज्ञान और अनुभव को अपने में समा लेता है, निविष्ट कर लेता है। न केवल अतीत को निविष्ट कर लेता है, बल्कि भविष्य की तरफ पंखों को भी फैला देता है।

No. Our today assimilates the total knowledge and experience of all our yesterdays. Not only assimilates the past, it spreads its wings toward the future.

जगत एक सुनिश्चित विकास है, एक कांशस इवोल्यूशन। अगर जगत विकास है, तो उसका अर्थ है कि वह कहीं पहुंचना चाह रहा है। विकास का अर्थ होता है, कहीं पहुंचना। जीवन कहीं पहुंचना चाह रहा है। जीवन किसी यात्रा पर है। कोई गंतव्य है, कोई मंजिल है, जिसकी तलाश है। हम यूं ही नहीं भटक रहे हैं। हम कहीं जा रहे हैं। जाने-अनजाने; पहचानते हों, न पहचानते हों; हमारा प्रत्येक कृत्य हमें विकसित करने की दिशा में संलग्न है।

The world is assured evolution—a conscious evolution. If the world is evolution, it means it wants to reach somewhere. Evolution means: to arrive. Life seeks to reach. Life is on a pilgrimage. There is a destination, a goal being sought. We are not wandering aimlessly. We are going somewhere—knowingly or unknowingly; whether we recognize it or not, every act engages us in the direction of growth.

और ध्यान रहे, हमारे जीवन में जब भी आनंद के क्षण होते हैं, तो वे वे ही क्षण होते हैं, जब हम कोई विकास का कदम लेते हैं। जब भी हमारी चेतना किसी नए चरण को उठाती है, तभी आनंद से भर जाती है। और जब भी हमारी चेतना ठहर जाती है, अवरुद्ध हो जाती है, उसकी गति खो जाती है और कहीं चलने को मार्ग नहीं मिलता, तभी दुख, तभी पीड़ा, तभी परतंत्रता, तभी बंधन का अनुभव होता है। मुक्ति का अनुभव होता है विकास के चरण में।

And remember: the moments of joy in our life are precisely those when we take a step of evolution. Whenever our consciousness raises itself to a new rung, it is filled with bliss. When it comes to a halt, is obstructed, loses its movement and finds no path—that is when sorrow, pain, bondage are experienced. Freedom is felt in the step of growth.

जब बच्चा पहली दफा जमीन पर चलना शुरू करता है, तब आपने उसकी प्रफुल्लता देखी है? जब वह पहली दफा पैर रखता है जमीन पर, और पहली दफा डुलता हुआ, कंपता हुआ, घबड़ाया हुआ, भयभीत, झिझकता हुआ, पहला कदम उठाता है, और जब पाता है कि कदम सम्हल गया और जमीन पर वह खड़े होने में समर्थ है, तो आपको पता होना चाहिए, विकास का एक बहुत बड़ा कदम उठ गया है। यह सिर्फ पैर चलना ही नहीं है, आत्मा को एक नया भरोसा मिला, आत्मा को एक नई श्रद्धा मिली; आत्मा ने पहली दफा अपनी शक्ति को पहचाना। अब यह बच्चा दुबारा वही नहीं हो सकेगा, जो यह घुटने के बल चलकर होता था। अब यह दुबारा वही नहीं हो सकेगा। अब यह सारी दुनिया भी इसको घुटने के बल झुकाने में असमर्थ हो जाएगी। एक बड़ी ऊर्जा का जन्म हो गया।

When a child for the first time begins to walk, have you seen his elation? That first hesitant, trembling, frightened step—and when he finds he can stand upon the earth, a great step of evolution has happened. It is not merely walking; a new trust has been born in the soul, a new faith. For the first time the child recognizes his power. He will never again be what he was crawling on his knees. Never. The whole world together will not be able to force him back to his knees. A great energy is born.

इसलिए जब कोई हार जाता है, तो हम कहते हैं, उसने घुटने टेक दिए। घुटने टेकना हारने का प्रतीक हो जाता है। लेकिन कल तक यह बच्चा घुटने टेककर चल रहा था। इसे पता ही नहीं था कि मैं क्या हो सकता हूं, मैं भी खड़ा हो सकता हूं, अपने ही बल मैं भी चल सकता हूं। यह दुनिया की पूरी की पूरी ताकत, सारी दुनिया की शक्ति भी चेष्टा करे, तो मुझे गिरा नहीं पाएगी।

Hence when someone is defeated we say: he has knelt down. Kneeling is the symbol of defeat. But till yesterday the child was moving on his knees. He did not yet know what he could be—that he could stand on his own and walk by his own strength; that the entire world’s force cannot topple him.

इस बच्चे के भीतर इनटेंशनलिटी, एक तीव्र इच्छा का जन्म हो गया। जिस दिन यह बच्चा पहली बार बोलता है और पहला शब्द निकलता है इसका--तुतलाता हुआ, डांवाडोल, डरा हुआ--उस दिन इसके भीतर एक नया कदम हो गया। जिस दिन बच्चा पहली बार बोलता है, उसकी प्रफुल्लता का अंत नहीं है। अपने को अभिव्यक्त करने की आत्मा ने सामर्थ्य जुटा ली।

In this child, intentionality—a fierce will—has been born. The day he speaks his first word—lisping, wavering, frightened—that day a new step is taken within. The day the child first speaks, his joy knows no bounds. The soul has gathered the power to express itself.

इसलिए बच्चे अक्सर एक ही शब्द को--जब वे बोलना शुरू करते हैं--तो दिनभर दोहराते हैं। हम समझते हैं कि सिर खा रहे हैं, परेशान कर रहे हैं, वे केवल अभ्यास कर रहे हैं अपनी स्वतंत्रता का। वह जो उन्हें अभिव्यक्ति मिली है, वे बार-बार उसको छूकर देख रहे हैं कि हां, मैं बोल सकता हूं! अब मैं वही नहीं हूं--मौन, बंद। अब मेरी आत्मा मुझसे बाहर जा सकती है। नाउ कम्युनिकेशन इज़ पासिबल। अब मैं दूसरे आदमी से कुछ कह सकता हूं। अब मैं अपने में बंद कारागृह नहीं हूं। मेरे द्वार खुल गए!

That is why, when children begin to speak, they often repeat one word the whole day. We think they are eating our brains, harassing us. They are only practicing their freedom. The expression that has come to them—they touch it again and again: yes, I can speak! I am no longer what I was—silent, shut. My soul can go out of me. Now communication is possible. Now I can say something to another. I am no longer a closed prison. My doors have opened!

वह बच्चा सिर्फ अभ्यास कर रहा है। अभ्यास ही नहीं कर रहा है, वह बार-बार मजा ले रहा है। वह जिस शब्द को बोल सकता है, उसे बोलकर वह बार-बार मजा ले रहा है। वह कह रहा है कि ठीक! अब यह बच्चा दुबारा वही नहीं हो सकता, जो यह एक शब्द बोलने के पहले था। एक नई दुनिया में यात्रा शुरू हो गई। विकास का एक चरण हुआ।

The child is practicing. Not only practicing; he is relishing it. He repeats the word to relish it again and again. He is saying: great! This child will never again be what he was before the first word. A new journey has begun.

न केवल हम ठहरे हुए ही नहीं हैं, हम प्रतिपल विकासमान हैं। और एक-एक व्यक्ति ही नहीं, पूरा जगत विकासमान है। यह जो विकास की अनंत धारा है, अगर है, तो ही जगत में ईश्वर है। क्योंकि ईश्वर का अर्थ है--टेल्हार्ड डि चार्डिन ने एक शब्द का प्रयोग किया है, दि ओमेगा प्वाइंट। अंग्रेजी में अल्फा पहला शब्द है और ओमेगा अंतिम। अल्फा का अर्थ है, पहला; ओमेगा का अर्थ है, अंतिम। चार्डिन ने कहा है कि गॉड इज़ दि ओमेगा प्वाइंट। ईश्वर जो है, वह अंतिम बिंदु है विकास का। विकास की अंतिम संभावना, विकास का जो अंतिम रूप है, विकास की जो हम कल्पना कर सकते हैं, वह ईश्वर है।

Not only are we not static, we are every moment evolving. Not only individuals—the whole world is evolving. This endless stream of evolution—if it is, then only is there God. For God—Teilhard de Chardin has used the phrase—is the Omega Point. In English, alpha is the first and omega the last. Alpha means first; omega means last. Chardin said: God is the Omega Point. God is the final point of evolution—the ultimate possibility, the supreme form of growth, the utmost we can imagine.

ईश्वर का अर्थ है कि यह जगत किसी एक सुनिश्चित बिंदु की तरफ यात्रा कर रहा है। कितना ही हम भटकते हों, और कितना ही मार्ग से च्युत हो जाते हों, और कितने ही गिरते हों, कितने ही खाई-खड्ड हों, लेकिन इन सारे खाई-खड्डों, इन सारी गिर जाने की संभावनाओं के बावजूद भी हम उठते हैं, बढ़ते हैं; और कोई दिशा है, जहां हम खिंचे चले जा रहे हैं। आदमी की चेतना विकसित होती चली जा रही है।

God means: this world is traveling toward a definite point. However much we may wander, deviate, fall into ravines, despite all possibilities of falling—we rise and grow; some direction draws us. Human consciousness goes on evolving.

इसे हम ऐसा समझें। अस्तित्व, जो है हमारे चारों तरफ, उसका नाम है। अस्तित्व से भी महत्वपूर्ण और कीमती, और अस्तित्व में जो केंद्रीय है, वह है जीवन। लाइफ इज़ सेंट्रल इन एक्झिस्टेंस। क्यों?

Let me put it this way. Existence is the name of what is around us. More important and precious than existence—and central within existence—is life. Life is central in existence. Why?

एक पत्थर पड़ा है, पत्थर कितना ही खूबसूरत हो; और पास में एक फूल खिल रहा है, और फूल कितना ही बदसूरत हो, तो भी फूल पत्थर से कीमती है। क्यों? फूल विकासमान है, फूल जीवंत है; पत्थर मुर्दा है। फूल बढ़ रहा है। पत्थर की कोई संभावना नहीं है, फूल की संभावना है। पत्थर कल भी पत्थर रहेगा; फूल आज कली है, कल खिलेगा। फूल विकासमान है, डायनैमिक है।

A stone lies there, however beautiful; beside it a flower blooms, however ugly. The flower is more precious than the stone. Why? The flower is evolving, it is living; the stone is dead. The flower is growing. The stone has no possibility; the flower has. The stone will remain a stone tomorrow; the flower is a bud today, it will bloom tomorrow. The flower is dynamic.

अस्तित्व का जो केंद्र है, वह जीवन है। कहें हम ऐसा कि अस्तित्व जीवन के लिए है। एक्झिस्टेंस इज़ फार लाइफ। अस्तित्व का अंत है जीवन। अस्तित्व का लक्ष्य है जीवन। लेकिन जीवन भी किसी के लिए है। जीवन में अगर हम खोजें कि क्या है केंद्रीय, तो हम पाएंगे, चिंतन, मनन, विचार, मन।

The center of existence is life. Say: existence is for life. The end of existence is life. The goal of existence is life. But life too is for something. If we search the center of life, we will find: thinking, contemplation, mind.

जैसे अस्तित्व का केंद्र है जीवन, ऐसे जीवन का केंद्र है विचार। इसलिए एक फूल खिल रहा है, कितना ही खूबसूरत हो; और एक मोर नाच रहा है, कितनी ही उसकी नृत्य की गरिमा हो; लेकिन एक छोटा-सा मूढ़ बच्चा भी उसके पास बैठा है, तो यह बच्चा ज्यादा मूल्यवान है। यह बच्चा कुरूप हो, तो भी फूल से ज्यादा मूल्यवान है। और यह बच्चा बिलकुल मूढ़ हो, तो भी मोर से ज्यादा मूल्यवान है! क्यों? क्योंकि इस बच्चे के पास एक भीतरी संभावना है, जो फूल के पास और मोर के पास नहीं है। इस बच्चे के पास भीतर एक मन की संभावना है, कितनी ही छोटी, लेकिन एक और नई संभावना का द्वार खुल गया है। यह विकास के एक ऊपर के तल पर खड़ा हो गया है।

As life is the center of existence, so mind is the center of life. Therefore, a flower may bloom, however beautiful; a peacock may dance, however graceful. Yet if a little dull child sits nearby, the child is more valuable. The child may be ugly, yet more valuable than the flower. He may be downright dull, yet more valuable than the peacock. Why? Because this child carries an inner possibility which the flower and peacock do not. However small, there is the doorway of mind within him. He stands on a higher rung of evolution.

पत्थर पड़ा है। पत्थर से फूल एक कदम ऊपर है; विकासमान है। फूल से यह बच्चा एक कदम ऊपर है, क्योंकि यह विकासमान ही नहीं है, यह मनन की क्षमता से भी भरा है; यह सोच भी सकता है।

From stone to flower is one step up—growth. From flower to child is another step—now not only growth but the capacity for thought; he can think.

माइंड इज़ सेंट्रल टु लाइफ। मन जीवन का केंद्र है। लेकिन मन कितना ही विकसित हो, एक आइंस्टीन बैठा हो, जिसके पास विकसित से विकसित मन है; जिसने जगत को कीमती सिद्धांत दिए, शक्ति दी, विज्ञान दिया। लेकिन पास में ही एक साधारण-सा मनुष्य बैठा हो ध्यान में लीन, तो आइंस्टीन से ज्यादा कीमती है। एक साधारण-सा व्यक्ति ध्यान में लीन बैठा हो, तो आइंस्टीन से ज्यादा कीमती है।

Mind is central to life. But however developed the mind—a sitting Einstein with a most evolved mind, who gave the world precious theories, power, science—beside him if there sits an ordinary man absorbed in meditation, he is more valuable than Einstein. An ordinary person absorbed in meditation is more valuable than Einstein.

क्यों? क्योंकि उसने और एक नया चरण पूरा किया। अब वह मन में ही नहीं जीता; मन को भी शांत करने पर, विचार के भी खो जाने पर जो चेतना शेष रह जाती है, उसमें जीता है।

Why? Because he has completed yet another step. He does not live only in the mind; when the mind too is stilled, when thought falls away, the consciousness that remains—that is where he lives.

कांशसनेस इज़ सेंट्रल टु माइंड, मन का भी केंद्र चैतन्य है। चैतन्य शिखर है। अस्तित्व आधार है, चैतन्य शिखर है। लेकिन चैतन्य का भी प्रयोजन क्या? एक आदमी बैठा है शांत; मन के विचार खो गए, अशांति खो गई, सब खो गया। शांत है बिलकुल। चेतना से भरा है। लेकिन उसके पास ही एक दूसरा आदमी बैठा है, जो सिर्फ शांत ही नहीं है--मात्र शांति निषेध है, नकार है, अभाव है--जो केवल शांत ही नहीं है, जो परमात्मा के अनुभव से नाच उठा है।

Consciousness is central to mind. Consciousness is the summit. Existence is the base; consciousness is the peak. But what is the purpose of consciousness? A man sits silent; thoughts gone, unrest gone—everything gone. He is utterly still, filled with consciousness. Beside him sits another who is not only still—which is mere negation—but who has danced in the experience of the Paramatma.

गॉड इज़ सेंट्रल टु कांशसनेस। अकेले शांत हो जाना निषेध है। मन तो खो गया, लेकिन नया कुछ अवतरित नहीं हुआ है। लेकिन चेतना जब परमात्म से भर जाए और चेतना जब दिव्यता से भर जाए, तो अब एक नया रंग, एक नया आनंद, एक एक्सटैसी, एक वर्षा अमृत की हो गई है। यह शिखरों में भी शिखर है।

God is central to consciousness. Being merely silent is negation. The mind has fallen, but nothing new has descended. When consciousness is filled with the Divine, when it is suffused with divinity, a new color appears, a new joy—ecstasy—a rain of nectar. This is the peak of peaks.

ये पांच--अस्तित्व, जीवन, मन, ध्यान, परमात्मा। और समझ में आने की बात होगी, आसान हो जाएगा--अगर परमात्मा पीक है, शिखर है हमारे अनुभव का, हमारे अस्तित्व का, तो जो अंत में प्रकट होता है, वह पहले ही मौजूद होना चाहिए, अन्यथा प्रकट नहीं हो सकता। इसे थोड़ा समझना कठिन होगा।

These five: existence, life, mind, meditation, Paramatma. And it will be easy to understand: if God is the peak of our experience, then what manifests at the end must be present at the beginning—otherwise it cannot manifest. Hard to grasp perhaps.

लेकिन अंत में वही प्रकट होता है, जो प्रथम में मौजूद होता है, यह जीवन के शाश्वत नियमों में एक है। अगर फूल में से अंत में बीज निकलते हैं, बीज से अंत में बीज निकलते हैं, वृक्ष से अंत में बीज निकलते हैं, तो वे बीज खबर देते हैं कि प्रथम में भी बीज ही रहा होगा।

But at the end only that is revealed which was present at the beginning—this is an eternal law. If at the end of the flower seeds appear—seeds appear at the end of the tree—those seeds give news that at the first there was seed.

आपने या माली ने एक पौधा लगाया। यह माली मर जाएगा। इसके बेटे इस वृक्ष में आए हुए बीजों को बटोरेंगे। फिर भी वे कह सकते हैं कि बीज चूंकि अंतिम है, इसलिए बीज प्रथम में भी रहे होंगे। क्योंकि अंतिम वही होता है, जो प्रथम में मौजूद था। अंत में वही तो प्रकट होता है, जो पहले से छिपा था। अंत प्रथम की अभिव्यक्ति है।

A gardener planted a sapling. The gardener dies. His sons gather seeds from the tree. Yet they can say: since seed is last, so it must have been first. For only what exists at first manifests at last. The end is the expression of the beginning.

तो जैसा चार्डिन ने शब्द उपयोग किया है, ओमेगा, अंत। बट ओमेगा इज़ आल्सो दि अल्फा। वह जो पहला है, वही अंतिम है। तो अगर ईश्वर जीवन की परम शिखर अनुभूति है, तो निश्चित ही वह प्रथम भी मौजूद होगी। इसलिए कृष्ण के इस सूत्र को अब हम समझें, तो आसानी हो जाएगी।

So as Chardin used the word: omega—the end. But omega is also the alpha. What is first is also last. If God is the supreme summit of life’s experience, He must be present at first too. Therefore, Krishna’s sutra becomes easy to understand.

कहते हैं, कल्प के अंत में सब भूत मेरी प्रकृति को प्राप्त होते हैं।

He says: at the end of the kalpa all beings attain My nature.

वे यह कह रहे हैं कि कल्प के अंत में सभी कुछ अंततः ईश्वरीय हो जाता है; एवरीथिंग बिकम्स डिवाइन। अंत में--अंत का अर्थ है, यह परम जो स्थिति होगी विकास होते-होते, यात्रा चलते-चलते, जो आखिरी मंदिर आएगा, उसमें पत्थर भी, प्राण भी, सभी कुछ मुझ में लीन हो जाता है। क्योंकि मैं ही प्रथम और मैं ही अंतिम हूं। कल्प के अंत में सब भूत मेरी प्रकृति को प्राप्त होते हैं, अर्थात मेरी प्रकृति में लय हो जाते हैं। मेरा जो स्वभाव है, मेरा जो होना है, मेरा जो अस्तित्व है, अंत में सभी कुछ उसमें लीन हो जाता है।

He is saying: in the end everything becomes divine—everything becomes divine. In the end—the end means, when development has happened, when the pilgrimage has run its course—the last temple that arrives, in it stone and life both are absorbed in Me. For I alone am first and I alone last. At the end of the kalpa, all beings attain My nature—that is, they dissolve into My nature. My swabhava, My very being—at last everything is absorbed in it.

इसलिए कल्प को दो तरह से देखें। उसको सिर्फ अंत ही न समझें; उसे लक्ष्य भी समझें। वह दोहरे अर्थों में अंत है। वह समाप्ति भी है, वह पूर्णता भी। और हर पूर्णता समाप्ति होती है। हर समाप्ति पूर्णता नहीं होती, लेकिन हर पूर्णता समाप्ति होती है।

Therefore see the kalpa in two ways. Not only as an end—see it as the goal. In a double sense it is the end: it is ending and it is completion. Every completion is an ending; not every ending is a completion, but every completion is an ending.

जब सारा जीवन विकसित होकर प्रभु के पास पहुंच जाता है, तो जगत तिरोहित हो जाता है, सिर्फ परमात्म-चेतना शेष रह जाती है। यह एक कल्प का अंत है।

When the whole of life evolves and arrives at the Lord, the world disappears; only Paramatma-consciousness remains. This is the end of a kalpa.

कृष्ण कहते हैं, और कल्प के प्रारंभ में मैं उनको फिर रचता हूं; फिर उनका निर्माण करता हूं।

Krishna says: and at the beginning of a kalpa I create them anew; I bring them forth again.

ध्यान रहे, यह निर्माण भी विकास की यात्रा है। यह निर्माण भी फिर पुराने जैसा नहीं होता। यह निर्माण भी और एक अगला कदम है। यह फिर से निर्माण, फिर एक अगला कदम है।

Remember, this creation too is a journey of evolution. This creation too is not just like the old. This creation is yet another step forward. This fresh creation is another step ahead.

अपनी त्रिगुणमयी प्रकृति को अंगीकार करके, स्वभाव के वश से परतंत्र हुए इस संपूर्ण भूत समुदाय को बारंबार उनके कर्मों के अनुसार रचता हूं।

Embracing My trigunamayi Prakriti, helpless under their swabhava, I repeatedly create this entire community of beings according to their karma.

और जो भी रचना घटित होती है, कृष्ण कह रहे हैं, वह रचना प्रत्येक के कर्मानुसार घटित होती है। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति जो करता है, वैसा ही हो जाता है। और प्रत्येक भूत समुदाय जो-जो करके गुजरता है, वही करना उसकी आत्मा बनती चली जाती है। और वही आत्मा उसके नए जन्म का रूप देती है। वही आत्मा, वही कर्मों का समुच्चित रूप उसके नए जन्म का ब्लू-प्रिंट है। न केवल व्यक्ति के लिए, वरन समस्त जगत के लिए भी।

And whatever creation happens, Krishna says, it happens according to each one’s karma. For each person becomes that which he does. And whatever the totality of beings does and undergoes, that doing becomes their soul. That soul—that integrated sum of karma—becomes the blueprint of their new birth. Not only for individuals, but for the whole world.

यह समस्त जगत जब पुनः निर्मित होगा, तो इस जगत ने जो भी किया, जो भी पाया, जो भी अनुभव, जो भी यात्रा का फल, वह सब का सब पुनः बीज बन जाता है।

When the entire world is created anew, all it has done, all it has gained, all the experience, the fruit of the journey—all that becomes seed again.

जब एक वृक्ष में बीज लगते हैं, तो क्या होता है? वृक्ष का सारा अनुभव, वृक्ष की सारी यात्रा, वृक्ष का सारा जीवन बीज में पुनः प्रविष्ट हो जाता है। सार में, इसेंस में सब बीज में छिप जाता है। फिर बीज जमीन में पड़ता है। फिर वृक्ष का जन्म होता है।

When seeds come upon a tree, what happens? The whole experience of the tree, the whole journey, the entire life re-enters the seed. In essence, all hides in the seed. Then the seed falls to earth; again the tree is born.

इस संबंध में एक बात और समझ लेनी जरूरी है कि भारतीय, हिंदू चिंतन जगत को एक वर्तुलाकार यात्रा मानता है। ईसाई चिंतन जगत की यात्रा को रेखाबद्ध यात्रा मानता है। ईसाई चिंतन का खयाल है कि समय एक रेखा में चलता है; सीधा, बिलकुल सीधा--लीनियर कंसेप्ट आफ टाइम--सीधा। लेकिन हिंदू चिंतन मानता है कि समय एक वर्तुल में चलता है, सर्कुलर। जैसे गाड़ी का चाक घूमता है, ऐसा समय घूमता है।

Understand one more thing: Indian, Hindu thought sees the world’s journey as circular. Christian thought sees it as linear. Christianity believes time runs on a straight line—linear. Hindu thought holds that time runs in a circle—circular—like a potter’s wheel.

अब यह आश्चर्य की बात है कि हिंदू चिंतन की जो धारणा है, वही वैज्ञानिक है; क्योंकि इस जगत में कोई भी गति सीधी नहीं होती। तो समय की भी होने का कोई कारण नहीं है। इस जगत में समस्त गतियां सर्कुलर हैं। चाहे जमीन सूरज का चक्कर लगाती हो, और चाहे सूरज महासूर्यों का चक्कर लगाता हो; चाहे यह आकाश के इतने अनंत-अनंत तारे चक्कर लगाते हैं किसी धुरी का; चाहे एक परमाणु को हम तोड़ें, तो परमाणु के जो इलेक्ट्रान और न्यूट्रान हैं, वे चक्कर लगाते हैं। जहां भी गति है, गति सर्कुलर है।

Curiously, the Hindu view is the scientific one; for in this universe no motion is straight. Time’s motion, too, has no reason to be straight. All motions are circular. Whether the earth circles the sun, or the sun circles great suns; whether myriad stars circle some axis; whether we break an atom and electrons and neutrons circle—wherever there is motion, it is circular.

और अब तक जगत में ऐसी कोई गति नहीं मिली है, जो लीनियर हो, जो रेखाबद्ध हो। समय की गति तो देखी नहीं जा सकती, समय को पकड़ा नहीं जा सकता। अगर समय की गति पकड़कर हम नाप-जोख करते, तो तय हो जाता कि ईसाई जैसा सोचते हैं, वह सही है; या हिंदू जैसा सोचते हैं, वह सही है! लेकिन समय को तो पकड़ा नहीं जा सकता, समय को देखा नहीं जा सकता, फिर कैसे तय करें?

Till now no motion has been found that is linear. Time’s motion cannot be seen, time cannot be caught. If we could catch it and measure it, the matter would be decided—Christian or Hindu. But time cannot be caught; then how decide?

तो हिंदू का चिंतन गहरा मालूम पड़ता है। वह कहता है, तुम मुझे कोई एकाध भी ऐसी गति बता दो, जो पकड़ी जा सकती हो, जो सीधी हो, रेखाबद्ध हो। जितनी गतियां मनुष्य को पता हैं, सभी वर्तुल हैं। तो हिंदू कहता है, फिर जो गति हमें दिखाई नहीं पड़ती, ज्यादा उचित है कि हम मानें, वह भी वर्तुल होगी। कोई कारण नहीं है उसके रेखाबद्ध होने का। हिंदू मानता है कि गति मात्र वर्तुलाकार है।

Hence the Hindu’s thinking seems deeper. He says: show me even one motion we can catch that is straight, linear. Every known motion is circular. The Hindu says: then it is more fitting to assume that the unseen motion of time is also circular. There is no reason for it to be linear. Motion as such is circular.

बच्चा है, यह वर्तुल का पहला बिंदु है। इसलिए अक्सर बूढ़े जो हैं, फिर बच्चों जैसे हो जाते हैं--जैसे। बच्चे नहीं हो जाते, बच्चों जैसे हो जाते हैं--निरीह, असहाय--पुनः। एक वर्तुल पूरा हुआ।

The child is the first point of the circle. Hence the old become like children again—like them. They do not become children, they become childlike—helpless—again. The circle is complete.

हिंदू कहता है कि बच्चे और बूढ़े के बीच सीधी रेखा नहीं है; वर्तुलाकार है। इसलिए पैंतीस साल के करीब आदमी वर्तुल के शिखर पर होता है, फिर गिरना शुरू हो जाता है। फिर वापस आने लगा। कब्र में पहुंचते-पहुंचते वह वहीं पहुंच जाता है, जहां अपने घर के झूले में था--वापस। और अगर हम गौर से देखें, तो दिखाई पड़ेगा कि बूढ़ा धीरे-धीरे, धीरे-धीरे बच्चे जैसा निरीह होता चला जाता है; बच्चे से भी ज्यादा निरीह। क्योंकि बच्चे पर तो कोई दया भी करता था। अब उस पर कोई दया करने वाला भी नहीं मिलता। क्योंकि लोग समझते हैं, वह बूढ़ा है, उस पर क्या दया करनी!

The Hindu says: between child and old man there is not a straight line but a circle. Around thirty-five, a man is at the peak of the circle; then he begins to descend. Returning. By the time he reaches the grave, he has come to where he once lay in his cradle—back. If we observe carefully, we will see the old man slowly becoming childlike—more helpless than the child. For people were compassionate to the child; to him, none are. People think: he is old—why pity him!

इसलिए भारत ने जो खयाल दुनिया को दिया था कि बच्चे से भी ज्यादा चिंता वृद्ध की करना, उसके पीछे कारण था। उसके पीछे कारण था कि वृद्ध दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन वह बच्चे जैसा हो गया है। बच्चे को हम माफ कर देते हैं, अगर वह नाराज हो। बूढ़े को हम माफ नहीं कर पाते, अगर वह नाराज हो।

Therefore India gave the world the idea: care for the old more than for the child. There was reason. The old man does not appear like a child, but he has become like one. We forgive the child if he is angry; we do not forgive the old if he is angry.

लेकिन भारत की बहुत गहरी समझ थी, और वह यह थी कि बच्चे को तुम चाहे माफ मत भी करना, क्योंकि अभी बच्चे को कुछ पता भी नहीं है कि माफ किया जाता है कि नहीं किया जाता है, लेकिन बूढ़े को तो बिलकुल माफ कर देना। माफ ही मत कर देना, मान लेना कि वही ठीक है, तुम गलत हो। क्योंकि उसे भी खयाल है कि वह बूढ़ा है, लेकिन उसकी प्रकृति अब बिलकुल बच्चे जैसी हो गई है। वर्तुल पूरा हो गया है। वह बच्चे ही जैसी नासमझियां करेगा, लेकिन समझदारी के खयाल के साथ करेगा।

India had a deep understanding: even if you do not forgive the child—he does not know what forgiveness is—at least forgive the old completely. Do not merely forgive, accept that he is right and you are wrong. He knows he is old, but his nature has become exactly like a child. The circle is complete. He will commit the same childish follies—but with a sense of knowing.

इसलिए बूढ़ा कठिन हो जाता है। बच्चे जैसी ही नासमझियां करेगा। बच्चे जैसी ही जिद्द बूढ़े आदमी में वापस लौट आती है। वैसा ही हठधर्मीपन आ जाता है। और एक और खतरा साथ हो गया होता है, क्योंकि उसे खयाल होता है कि वह बच्चा नहीं है।

Therefore the old become difficult. The same childish obstinacy returns. The same dogmatism. And another danger: he is aware he is not a child.

तो बूढ़े निरंतर कहते हैं कि मैं कोई बच्चा नहीं हूं। उसे खयाल यह होता है कि वह बूढ़ा है; उसे सारे जीवन का अनुभव है। और उसे पता नहीं कि प्रकृति उसे वापस वर्तुल की पूर्णता की स्थिति पर ले आई है। क्योंकि मृत्यु वहीं होती है, जहां जन्म होता है। वह बिंदु बिलकुल एक है। इसलिए वापस प्रकृति उसको ला रही है। मगर अनुभव, मन, स्मृति, उसे कहती है, वह सब जानता है; और व्यवहार वह ऐसा करता है, जैसे कुछ न जानता हो।

So the old continually say: I am no child! He feels he is old; he has a lifetime’s experience. He does not know that nature has brought him back to the fullness of the circle. Death occurs at the very point where birth occurred—it is one point. Nature brings him back. But memory, mind, says he knows—and his behavior is as if he knows nothing.

तो उसका व्यवहार उसके ही बच्चों को अखरने लगता है। उसके बच्चों को लगता है कि काम तो ऐसे करते हो, जैसे कुछ न जानते हो। और बातें ऐसी करते हो, जैसे सब जानते हो! इसलिए बच्चों को भी सहना मुश्किल हो जाता है।

Hence his behavior begins to irk his own children. The children feel: your acts are as if you know nothing, and your words as if you know everything! Thus it becomes hard to bear.

लेकिन भारत की समझ थी कि बूढ़े के साथ ऐसे ही व्यवहार करना जैसे वह बच्चा है। उसकी हठधर्मी सही है। वह गलत हो, इससे कोई चिंता मत करना। वह ठीक हो कि गलत हो, हमेशा उसे ठीक मान लेना। वह गलत भी करे, तो भी उसके चरणों में सिर रख देना। वह वापस लौटता हुआ वर्तुल है। बच्चे से ज्यादा दयनीय है। बच्चे में तो अभी शक्ति जगेगी। अभी तो बच्चा शक्ति का स्रोत है। बूढ़ा तो चुक गया। उसकी शक्ति खो गई। इसलिए पूरब ने ब़ूढे को जो आदर दिया है, उसके पीछे बड़ी सूझ है, खयाल है, कारण है। सारी गतियां वहीं शुरू होती हैं, वहीं अंत होती हैं।

India’s wisdom was: treat the old as children. His obstinacy is right. Whether he is right or wrong—do not bother. Whether right or wrong—always accept him as right. Even if he does wrong, place your head at his feet. He is the returning circle. More pitiable than the child. The child is yet a source of power; power will arise in him. The old has spent it. His energy is gone. Therefore the East accorded such reverence to the old—there was insight. All motions end where they begin.

कृष्ण कहते हैं, सब मुझमें लीन हो जाता है और फिर मुझसे पुनः रचा जाता है। यह रचना जगत के कर्मानुसार, भूतों के कर्मानुसार घटित होती है।

Krishna says: all dissolves into Me, and from Me all is created afresh. This creation happens according to the karma of the world, of beings.

इस संबंध में भी पूर्वीय चिंतन अति वैज्ञानिक है। क्योंकि पूरब मानता है, अकारण कुछ भी घटित नहीं होता। जो भी होगा, वह कारण से बंधा होगा। अगर इस पूरे जगत को हम एक व्यक्ति मान लें, तो इस पूरे जगत के एक कल्प का जो कर्म होगा, वही कर्म इसके नए कल्प की शुरुआत होगी। यह विशाल है बात, और मस्तिष्क पकड़ नहीं पाएगा। लेकिन बूंद को भी समझ लें, तो सागर समझ में आ जाता है।

In this too the Eastern vision is supremely scientific. The East holds: nothing happens without cause. Whatever happens is bound by cause. If we take the entire world as one person, then the karma of one kalpa becomes the beginning of the next kalpa. Vast is the matter; the intellect may not grasp. But if a drop is understood, the ocean is understood.

आप आज जो भी हैं, वह आपके समस्त कलों का जोड़ है। और कल आप जो होंगे, उसमें आज और जुड़ जाएगा। आप जो बोलेंगे, जो सोचेंगे, जो होंगे, जो व्यवहार करेंगे, जो करेंगे और जो नहीं करेंगे, वह भी--वह आपके समस्त सार से निकलेगा। आपके पूरे जीवन के कर्मों के सार से निकलेगा। एक अर्थ में यह सेल्फ प्रपोगेटिंग, स्वचालित व्यवस्था है। इससे अन्यथा होने का कोई उपाय नहीं है। अगर हम इस सारी बात को, पूरे जगत को एक व्यक्ति मान लें, तो पूरे जगत में भी ऐसा ही घटित होगा।

You are today what the sum of your yesterdays has made you. And what you will be tomorrow will include today. What you speak, think, do—what you do and do not do—will arise from the essence of all your life’s karma. In one sense, this is a self-propagating, automatic order. There is no other way it could be. If we take the whole universe as a person, the same will be true for the whole.

हे अर्जुन, उन कर्मों में आसक्तिरहित और उदासीन के सदृश स्थित रहते हुए वे कर्म मुझे नहीं बांधते हैं।

O Arjuna, established like one indifferent, unattached to action, those actions do not bind Me.

यह अंतिम सूत्र खयाल में ले लेने जैसा है। क्योंकि यह सवाल उठ सकता है कि अगर व्यक्ति कर्म करता है, तो अपने कर्मों से बंध जाता है; और अगर परमात्मा भी जगत को रचता है, बनाता है, मिटाता है, सम्हालता है, तो क्या ये कर्म उसे नहीं बांधते होंगे? क्या ये कर्म उसका बंधन न बन जाते होंगे? क्या ये कर्म फिर उसके लिए भी कारागृह निर्माण न करते होंगे? अगर व्यक्ति बंध जाता है, तो होगा वह महाव्यक्ति, लेकिन उसके महाकर्म भी तो उसे बांधने वाले सिद्ध होंगे।

This final sutra is worth holding. The question may arise: if a person acts, he is bound by action; and if the Paramatma creates, destroys, sustains—will those acts not bind Him? Will they not become His bondage? If a person is bound, then even the Great Person would be bound by His great deeds.

इसलिए कृष्ण ने कहा है कि यह सब करता हूं, अनासक्त।

Hence Krishna says: I do all this, unattached.

किस कर्म में व्यक्ति अनासक्त रह सकता है? सिर्फ व्यक्ति खेल में अनासक्त रह सकता है, बाकी सभी कर्मों में आसक्त हो जाता है। सिर्फ खेल में अनासक्त रह सकता है। हम तो खेल में भी नहीं रह सकते हैं। क्योंकि हमारे लिए खेल भी कर्म बन जाता है।

In which action can a person remain unattached? Only in play; in all other acts he becomes attached. Only in play can he remain unattached. But even in play, we cannot remain unattached; for we turn even play into work.

अगर दो आदमियों को ताश खेलते देखें, तो उनके माथे पर ऐसी सिक़ुडनें पड़ी होती हैं, जैसे जीवन-मरण का सवाल है। दो आदमियों को शतरंज खेलते देखें, तो जैसे इसी खेल पर सब कुछ निर्भर है। इस जगत का पूरा भविष्य, इनके इस खेल पर निर्भर है! यह जो शतरंज के सिपाहियों को यहां से वहां उठाकर रख रहे हैं, सारे प्राण उनके खिंचे हैं! उनका ब्लड प्रेशर नापें, बढ़ जाएगा। उनकी छाती की धड़कन बढ़ जाएगी। उनका एक घोड़ा मरेगा, कि एक हाथी मरेगा, तो न मालूम कितनी पीड़ा और कितना क्या हो जाएगा!

Watch two men playing cards—their foreheads wrinkled as if it were a matter of life and death. Two men playing chess—as if the whole future of the world depends on their game! As they move pawns here and there, their lives are stretched taut. Measure their blood pressure—it will have risen. Their hearts beat faster. If a knight is taken, if a bishop falls—how much agony!

इस शतरंज के खेल पर बैठा हुआ आदमी भी खेल में नहीं है। यह भी कर्म हो गया! और अगर हार जाएगा, तो रातभर सो नहीं सकेगा। रातभर शतरंज चलती रहेगी। फिर रखता रहेगा, सोचता रहेगा। शतरंज के जो बड़े खिलाड़ी हैं, वे कहते हैं कि शतरंज में वही जीत सकता है, जो पांचवीं चाल तक को पहले से सोच ले--पांचवीं चाल! अभी मैं यह चलूंगा, यह उत्तर आएगा; तब मैं यह चलूंगा, तब यह उत्तर आएगा। ऐसे पांच को जो पहले से सोच ले, वही शतरंज में कुशल हो सकता है।

Even in chess a man is not in play. It becomes work. If he loses, he cannot sleep all night. The game goes on all night—rearranging, rethinking. Master players say only he can win who can foresee the fifth move—foresee five moves ahead: I move thus, he will reply thus; then I will move thus, then he thus. Only one who anticipates five deep is skilled.

निश्चित ही है, कुशल शतरंज में होगा कि नहीं होगा, एक बात पक्की है, पागल हो जाएगा।

Surely skilled in chess or not—one thing is certain: he will go mad.

तो मैंने सुना है कि इजिप्त का एक सम्राट शतरंज खेलते-खेलते पागल हो गया। बड़ा खिलाड़ी था। सब इलाज किए गए, वह ठीक न हो सका। तो फिर मनसविदों ने कहा कि अब एक ही उपाय है कि इससे भी बड़ा शतरंज का खिलाड़ी कोई मिले, तो शायद यह ठीक हो जाए। बहुत खोज की गई, आखिर एक आदमी मिल गया। उसने मना किया। बहुत प्रलोभन दिए गए, प्रलोभन में आकर वह चला आया। क्योंकि पागल के साथ वह शतरंज खेलने को तैयार नहीं होना चाहता था। ऐसे तो शतरंज का खेल ही पागल करने वाला है, फिर पागल खिलाड़ी भी सामने हो! तो वह खेलना नहीं चाहता था। लेकिन सम्राट का मामला था, बड़े प्रलोभन थे। लाखों रुपए का कहा गया, आ गया।

I have heard: an Egyptian emperor went mad playing chess. A great player. Every treatment was tried; he could not be cured. Psychologists said: only if a greater player can be found—perhaps then. They searched, ultimately found a man. He refused. Great inducements were offered; tempted, he came. He did not want to play with a madman. Chess itself is maddening; with a mad player across! He resisted. But an emperor’s insistence, great rewards—he came.

कहते हैं, सालभर यह खेल चला। सम्राट ठीक हो गया; लेकिन वह जो खेलने आया था, वह पागल हो गया! वह गरीब आदमी था। फिर उससे बड़ा खिलाड़ी खोजना भी मुश्किल था। और उतना वह पुरस्कार भी नहीं दे सकता था। वह पागल ही मरा।

They say the game went on for a year. The emperor recovered; but the man who had come to play—he went mad! He was poor. To find a greater player than he was difficult; and he could not offer such rewards. He died mad.

शतरंज भी आदमी खेलता है, तो भारी तनाव! और अगर तनाव न हो, दो आदमी ताश खेलते हों, तनाव ज्यादा न रहा हो, तो खीसे से कुछ निकालकर दांव पर लगा लेते हैं। क्योंकि ये रुपए जो हैं, ये तत्काल किसी भी खेल को काम में परिवर्तित कर देते हैं। तो थोड़ा आदमी दांव लगा लेता है। थोड़ा ही सही, तो फिर खेल में रस आ जाता है।

Even in cards, too much tension. If tension is low, they put a little money on the stake. Money immediately converts any play into work. A small stake and the game acquires taste.

रस क्यों आ जाता है खेल में? खेल में रस ही नहीं है आपको, जब तक कि कर्म न बन जाए। जब तक आसक्ति न बने, तब तक रस नहीं है। रुपए के साथ जुड़ते ही आसक्ति जुड़ जाती है। रुपया सेतु का काम कर जाता है। अनासक्त कर्म तो एक ही हो सकता है, जैसे छोटे बच्चे खेलते हैं।

Why does taste arise? Because there is no taste for you in play until it turns into work. Without attachment there is no juice. Money serves as a bridge—attachment joins at once. Only one act can be non-attached: the play of little children.

बुद्ध ने कहा है कि गुजरता था एक नदी के किनारे से। बच्चों को रेत के घर बनाते देखा, रुककर खड़ा हो गया। इसलिए खड़ा हो गया कि बच्चे भी रेत के घर बनाते हैं और बूढ़े भी। थोड़ा इनके खेल को देख लूं। रेत के ही घर थे। हवा का झोंका आता, कोई घर खिसल जाता। किसी बच्चे का धक्का लग जाता, किसी का घर गिर जाता। किसी का पैर पड़ जाता, किसी का बना-बनाया महल जमीन पर हो जाता। बच्चे लड़ते, गाली देते, एक-दूसरे को मारते। किसी ने किसी का घर गिरा दिया हो, तो झगड़ा तो सुनिश्चित है। सारे झगड़े ही घरों के हैं। किसी का धक्का लग गया, किसी का घर गिर गया। किसी ने बड़ी मुश्किल से तो आकाश तक पहुंचाने की कोशिश की थी; और किसी ने चोट मार दी, और सब जमीन पर गिर गया!

Buddha says: I was passing along a riverbank. I saw children building houses of sand; I stopped. Children make sand-castles—and so do the old. Let me watch their play. They were sand-castles. A gust of wind and some house would slide. A child’s nudge and another would fall. A foot would land and a palace would crumble. They fought, abused, hit each other. If someone toppled another’s house, a quarrel was certain. All quarrels are over houses. Someone nudged, someone’s house fell. Someone had tried with great difficulty to reach the sky—and someone struck, and everything lay on the ground!

तो बुद्ध खड़े होकर देखते रहे। बच्चे एक-दूसरे से लड़ते रहे। झगड़ा होता रहा। फिर सांझ होने लगी। फिर सूरज ढलने लगा। फिर किसी ने नदी के किनारे आकर जोर से आवाज लगाई कि तुम्हारी माताएं तुम्हारी घर राह देख रही हैं; अब घर जाओ! जैसे ही बच्चों ने यह सुना, अपने ही बनाए हुए घरों पर कूद-फांद करके, उनको गिराकर, वे घर की तरफ चल पड़े।

Buddha watched. The children kept fighting. Twilight came. The sun began to set. A voice called from the riverbank: your mothers are waiting—come home! Hearing this, the children leapt upon their houses, trampling them, destroying them, and ran home.

बुद्ध खड़े थे, देखते रहे। उन्होंने कहा, जिस दिन हम अपने सारे जीवन को रेत के खेल जैसा समझ लें, और जिस दिन खयाल हमें आ जाए कि अब यह खेल समाप्त हुआ, पुकार आ गई वहां से असली घर की, अब उस तरफ चलें, तो उस दिन हम भी इनको गिराकर इसी तरह चले जाएंगे। अभी लड़ रहे थे कि मेरे घर को गिरा दिया, अब खुद ही गिराकर भाग गए हैं!

Buddha stood watching. He said: the day we can see our whole life as a game of sand, and the day we hear the call that the real home is summoning, we too will demolish and go. They were just fighting: you toppled my house. Now, they break them themselves and run!

बच्चे जैसे रेत के घर बनाकर खेल खेल रहे हों, वैसे ही जब कोई व्यक्ति जीवन को खेल बना ले, तो अनासक्त हो जाता है। परमात्मा के लिए जीवन एक खेल है।

When a man can make life a game like those children building in sand, he becomes unattached. For the Paramatma, life is play.

ध्यान रहे, इसलिए हमने जो शब्द प्रयोग किया है, वह है, लीला। उसका अर्थ है, प्ले।

Hence we have used the word Leela. It means play.

पृथ्वी पर किसी दूसरे धर्म ने जगत के निर्माण को लीला नहीं कहा है। ईसाई ईश्वर अति गंभीर है। इसलिए छह दिन में उसने इतना कठिन काम किया कि सातवें दिन विश्राम किया। ईसाई ईश्वर की धारणा है कि संडे जो है, वह विश्राम का दिन है। इसलिए हाली-डे है, इसलिए छुट्टी है। क्योंकि छह दिन में ईश्वर ने दुनिया बनाई, फिर वह इतना थक गया, इतना परेशान हो गया कि सातवें दिन उसने विश्राम किया। वह सातवें दिन इसीलिए ईसाई अभी भी काम करना पसंद नहीं करता। कि जब भगवान तक सातवें दिन काम नहीं करता, तो हमें तो करना ही नहीं चाहिए!

No other religion on earth has called creation Leela. The Christian God is very serious. In six days He did such hard work that on the seventh He rested. The Christian notion is: Sunday is the day of rest—a holiday—because God, after six days of creation, was so tired He rested on the seventh. That is why the Christian still prefers not to work on Sunday: if even God does not work, why should we!

लेकिन ईसाई जो धारणा है ईश्वर की, वह बहुत सीरियस है, गंभीर है। तभी तो थक गया। और ये कृष्ण कभी नहीं कहेंगे कि मैं थकता हूं। ये कहते हैं, कल्पों के बाद फिर रचता हूं। फिर सब मुझ में लीन हो जाते हैं, मैं फिर रचता हूं। ये फिर मुझ में लीन हो जाते हैं, मैं फिर रचता हूं--एड इनफिनिटम। इसका कोई हिसाब नहीं है। ये थकते ही नहीं। इन्होंने कोई हाली-डे नहीं मनाया। इसका कुछ कारण होगा। ये बहुत गंभीर नहीं मालूम पड़ते, नहीं तो थक जाते।

But the Christian God is too serious—hence fatigue. Krishna will never say: I get tired. He says: after kalpas I create again. Then all is absorbed into Me; I create again. They dissolve again; I create again—ad infinitum. There is no accounting. He does not tire. He never declared a holiday. There is a reason—He does not appear heavy-serious; else He would tire.

हिंदू धारणा ईश्वर की, गंभीर धारणा नहीं है। बहुत प्रफुल्लित, बहुत खेल जैसी धारणा है। इसलिए हमने जगत को लीला कहा है।

The Hindu vision of God is not grave. It is full of rejoicing—playful. Therefore we called the world Leela.

लीला अनूठा शब्द है। दुनिया की किसी भाषा में इसका अनुवाद नहीं किया जा सकता। क्योंकि अगर हम कहें प्ले, तो वह खेल का अनुवाद है। लीला परमात्मा के खेल का नाम है। और दुनिया में किसी धर्म ने चूंकि परमात्मा को कभी खेल के रूप में देखा नहीं, इसलिए लीला जैसा किसी भाषा में कोई शब्द नहीं है। लीला अनूठे रूप से भारतीय शब्द है। इसका कोई उपाय नहीं है। अगर हमें करना भी हो कोशिश, तो उसको डिवाइन प्ले। लेकिन वह शब्द नहीं बनते।

लीला काफी है। उसमें ईश्वर को जोड़ना नहीं पड़ता। लीला शब्द पर्याप्त है। उसका मतलब यह है कि यह सारा का सारा जो सृजन है, यह कोई गंभीर कृत्य नहीं है। यह एक आनंद की अभिव्यक्ति है। यह सारा जो विकास है, यह कोई सिर-माथे पर सलवटें पड़ी हों ईश्वर के, ऐसा नहीं है। यह एक नाचता हुआ, यह एक मौज से चलता हुआ प्रवाह है। यह भारी चिंता नहीं है; यह मौज है।

Leela is a unique word. It cannot be translated into any other language. If we say play—that translates ‘game’. Leela is the play of the Divine. Since no other religion has seen God in the form of play, no language has a word like Leela. It is uniquely Indian. At best: Divine Play; but the phrase does not carry the flavor. Leela suffices—no need to add God to it. Leela means: this entire creation is not a serious act. It is an outpouring of bliss. This whole evolution does not mean furrows on God’s brow. It is a dancing current, a flow in delight—not heavy worry; it is joy.

इसे थोड़ा खयाल में ले लें, क्योंकि यह बहुत उपयोग का है। और जिस दिन कोई व्यक्ति अपने जीवन को भी लीला बना लेता है, उसी दिन मुक्त हो जाता है, उसी दिन वह ईश्वरीय हो जाता है, उसी दिन वह ईश्वर हो जाता है।

Hold this a little—very useful. The day you make your life Leela, that day you are free—that day you become godly, that very day you become God.

जब तक आपका जीवन काम है, तब तक आप एक गुलाम हैं, अपनी ही चिंताओं के, अपनी ही गंभीरता के। अपनी ही गंभीरता के पत्थरों के नीचे दबे जा रहे हैं। ये पहाड़ जो आपके सिर पर हैं, आपकी ही गंभीरता के हैं। उतार दें इन पहाड़ों को। जीवन को एक खेल समझें, एक आनंद, तो फिर सिर पर कोई बोझ नहीं है। फिर आप जीवन से नाचते हुए गुजर सकते हैं। फिर आपके होंठ पर भी बांसुरी हो सकती है। फिर आपके प्राण में भी गीत हो सकता है। और जिस दिन आपके प्राण में भी यह लीला का भाव उदय होगा, उस दिन आप इस सूत्र को समझ पाएंगे कि यह पूरा का पूरा जगत उस परमात्मा के लिए भी लीला है।

So long as your life is work, you are a slave—of your anxieties, of your own seriousness. You are crushed under the rocks of your seriousness. These mountains on your head are of your own gravity. Set them down. See life as play, as joy—then no burden on the head. Then you can pass through life dancing. Then a flute can be on your lips. Then a song can be in your breath. And the day this feeling of Leela arises in your life-breath, that day you will understand this sutra: the whole world too is Leela for the Paramatma.

और ध्यान रहे, यह जगत इतना सुंदर इसीलिए है कि उस परमात्मा के लिए लीला है। यह इतना सुंदर नहीं हो सकता, अगर यह उसके लिए काम हो। सभी काम कुरूप हो जाते हैं। सभी काम कुरूप हो जाते हैं।

Remember, the world is so beautiful because it is Leela for the Divine. It could not be so beautiful if it were His work. All work turns ugly. All work becomes ugly.

एक नर्स एक बच्चे की सेवा करती है, तब वह काम होता है; और एक मां जब अपने बच्चे को खिलाती है, तब वह खेल होता है, वह लीला होती है, काम नहीं होता। वह उसका आनंद है। इसलिए जब एक मां अपने बच्चे के साथ खेल रही होती है, तब एक अनूठा सौंदर्य प्रकट होता है। और जब एक नर्स भी उस बच्चे के साथ खेल रही होती है, तब एक कुरूपता प्रकट होती है। उस कुरूपता का कारण नर्स नहीं है, बच्चा नहीं है; उस कुरूपता का कारण काम है। जिस जगह भी काम आ जाएगा, वहीं चित्त उदास हो जाता है। और जहां खेल आ जाता है, वहीं चित्त नृत्य से भर जाता है।

A nurse serves a child—that is work. A mother feeds her child—that is play, Leela, not work. It is her joy. When a mother plays with her child, an incomparable beauty appears. When a nurse plays with that child, a certain ugliness appears. The ugliness is neither the nurse nor the child; it is work. Wherever work enters, the mind grows dull. Wherever play arrives, the mind fills with dance.

लेकिन अगर हम अपने महात्माओं की तरफ देखें, तो हमें शक होगा। इनको देखें अगर हम, तो हमें लगेगा, ये तो भारी उदास हैं! अगर इन्हीं महात्माओं की तरफ से परमात्मा की तरफ जाना हो, तो हमें मानना चाहिए, परमात्मा तो सतत रो ही रहा होगा! महात्मा ही अगर उसका दरवाजा हैं, तो ये महात्मा तो ऐसे मरे हुए बैठे हैं कि जीवन की कोई पुलक इनमें मालूम नहीं होती। ये तो अपने भीतर जैसे मरघट लिए हुए हैं, ताबूत हैं, कब्रें हैं।

But if we look at our so-called mahatmas, we will doubt. Seeing them we feel: they are so woeful! If we have to go to the Divine through such mahatmas, we would have to believe God is ever weeping! If such mahatmas are His doorway—they sit as if dead, with no ripple of life. It is as if they carry cremation grounds within—coffins and graves.

जीसस ने इस शब्द का उपयोग किया है। जीसस ने कहा है कि ये धर्मगुरु! तुम सफेद ताबूत हो। तुम पुती-पुताई सफेद कब्रें हो। तुममें जो स्वच्छता दिखाई पड़ रही है, वह केवल ऊपर की पुताई है; भीतर तुम सड़ी हुई लाशें हो।

Jesus used this metaphor. He said: you religious leaders—you are whitewashed tombs. What cleanliness is seen in you is only whitewash; within you are rotting corpses.

महात्मा का उदास होना जरूरी है। महात्मा हंसता हुआ मिले, तो भक्त चले जाएंगे। क्योंकि महात्मा में हम प्रफुल्लता देखने को राजी नहीं हैं। हमने धर्म को एक गंभीर कृत्य बना लिया है। हमने धर्म को इतना गंभीर कृत्य बना लिया है कि उसमें ईश्वरीय तत्व तो विलीन ही हो जाएगा।

A mahatma is required to be sad. If a mahatma is found laughing, the devotees will leave. We are unwilling to see joy in a mahatma. We have made religion a grave matter. We have made it so serious that its divine element melts away.

इसलिए आज अगर कृष्ण जैसा आदमी हमारे बीच हो, तो आप यह मत सोचना कि आप कृष्ण के पैर छू सकोगे। आप नहीं छू सकोगे। क्योंकि अगर यह कृष्ण चौरस्ते पर खड़े होकर चौपाटी पर बांसुरी बजाता मिल जाए, तो आप पुलिस में खबर करोगे! आप कहोगे, यह हमारा कृष्ण नहीं है। यह क्या बात है! कृष्ण और बांसुरी बजा रहे हैं? वह तो आप किताब में पढ़ लेते हो, तो टाल जाते हो। यू कैन टालरेट। अगर चौपाटी पर बजाएं, तो बहुत मुश्किल हो जाएगी।

Thus if a man like Krishna were among us today, do not imagine you would be touching his feet. You would not. If this Krishna is found at the crossroads on the seashore playing a flute, you will inform the police! You will say: this is not our Krishna. What is this? Krishna playing the flute? In a book you manage—you can tolerate it. But if he plays at Chowpatty, there will be trouble.

क्योंकि हम सबकी आदत मुर्दा महात्माओं को देखने की हो गई है। जितना मरा हुआ आदमी हो, उतना बड़ा महात्मा मालूम होता है। जीवन की जरा-सी पुलक दिखाई न पड़े। और क्षुद्रतम बातों को भी वह गंभीरता दे देता है। और कृष्ण जैसे व्यक्ति विराटतम बातों को भी गैर-गंभीर आनंद दे देते हैं। क्षुद्रतम बातों को! वह पूछेगा कि यह खाना कितनी देर का बना है? यह ब्राह्मण ने बनाया है कि नहीं बनाया? इसको किसी स्त्री ने तो नहीं छू दिया?

We are accustomed to dead mahatmas. The more dead a man is, the greater he seems. Let not even the slightest thrill of life be seen. The trivial he renders with terrible seriousness. Krishna, by contrast, gives even the immense a carefree joy. The trivial—he will ask: how long has the food been cooked? Was it prepared by a Brahmin? Did a woman touch it?

यह महात्मा है! यह खाने तक को प्रफुल्लता से नहीं ले सकता। यह खाने में भी गणित रखता है! यह पूछता है कि घी कितने पहर का है? इतने पहर से ज्यादा हो गया, तो फिर घी नहीं ले सकता! यह दूध गाय का है कि नहीं?

This is your mahatma! He cannot even take his food with zest. He brings arithmetic even to eating. He asks: how many hours old is this ghee? If more than a certain number, he will not take it. Is this cow’s milk or not?

यह जो बुद्धि है, यह जीवन को लीला नहीं बना सकती। यह जीवन को अति गंभीर बना देती है। अगर एक स्त्री बैठी हो, उठ जाए, तो यह महात्मा पूछेगा, स्त्री को उठे हुए इस जमीन से कितनी देर हुई? क्योंकि उसके हिसाब हैं, गणित हैं, कि स्त्री जब यहां से उठ जाए, तब इतनी देर तक भी उसका प्रभाव उस जमीन के टुकड़े पर रहता है। तो तब तक महात्मा वहां नहीं बैठेगा। अगर आप रुपया महात्मा को देंगे, तो वह अपने हाथ में नहीं लेगा; छोड़ भी नहीं सकता। वह एक शिष्य को साथ में रखेगा; उसको दिलवाएगा! क्योंकि रुपया लेना पाप है। लेकिन बिना रुपए लिए भी नहीं चल सकता, तो यह पाप दूसरे से करवाता रहेगा!

Such a mind cannot make life Leela. It renders life deadly serious. If a woman has sat here and rises, this mahatma will ask: how long since she rose? He has calculations: when a woman rises from a spot, her ‘influence’ remains for so long; until then he will not sit there. If you hand money to the mahatma, he will not receive it in his own hand—he cannot leave it either. He will keep a disciple with him and have it given to him—because taking money is sin, yet he cannot do without it; so he will get the sin done by another!

ये जो गुरु-गंभीर लोग हैं, हिंदू धर्म के प्राण इन्होंने ले डाले। हिंदू धर्म जमीन पर अकेला हंसता हुआ धर्म था और जिसमें हंसने की प्रगाढ़ क्षमता थी। उदासी जिसका लक्ष्य न था, आनंद जिसका गंतव्य था। लेकिन मूल सूत्र खो जाते हैं। और अक्सर ऐसा होता है कि हम वही करने लगते हैं, जो हम करना चाहते हैं।

These grave gurus sucked the life out of Hindu Dharma. Hindu Dharma stood on the earth alone as a laughing religion with a profound capacity to rejoice. Sorrow was not its aim; bliss was its destination. But the original sutras are lost; we go on doing what we wish to do.

जीवन को लीला की दृष्टि से देखा जा सके, तो कृष्ण का यह सूत्र आपको स्पष्ट हो जाएगा कि कैसे कोई जीवन-शक्ति इतने विराट जाल को रचते हुए दूर खड़े रहकर देख सकती है, अनासक्त!

If life is seen through the lens of Leela, Krishna’s sutra becomes clear—how a life-force can weave such an immense web and remain a witness, unattached.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, यह मुझे बांधता नहीं है। क्योंकि बांधती है आसक्ति, कर्म नहीं। और अगर कर्म अनासक्त हो, तो बंधन नहीं होता है।

Therefore Krishna says: this does not bind Me. What binds is attachment, not action. If action is unattached, there is no bondage.

शेष हम कल बात करेंगे।

We will speak of the remainder tomorrow.

लेकिन पांच मिनट रुकें। कोई उठे न! देखें पहले भी आपको कहा है कि बीच से जिन लोगों को उठना हो, वे कल से बीच में बिलकुल न बैठें। वे बाहर रहें। बीच से उठकर कल से कोई जाएगा, तो आप जो पास में बैठे हैं, उसको बिठालें, लीलापूर्वक! उससे कहें कि बैठ जा! पांच मिनट कीर्तन में सम्मिलित हों, फिर विदा हों।

But remain for five minutes. Let no one get up. I have told you before too: those who must leave midway, from tomorrow please do not sit in the middle—sit outside. If anyone gets up from the middle from tomorrow, those seated nearby, have him sit down—playfully! Tell him, sit! Join in five minutes of kirtan, then depart.