Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मनुष्य की खोज चाहे हो कुछ भी, चाहे मांग हो कोई, चाह हो कोई, किसी भी दिशा में दौड़ता हो, कुछ भी पाना चाहता हो, लेकिन अंततः मनुष्य परमात्मा को ही पाना चाहता है। उसकी सब चाहों में परमात्मा की ही चाह छिपी होती है। उसकी सब वासनाओं में उस प्रभु की तरफ पहुंचने की ही आकांक्षा का बीज छिपा होता है। और जरूरी नहीं है कि यह उसे ज्ञात हो; इसका ज्ञान न भी हो। नहीं होता है। तो भी बीज परमात्मा की ही तलाश का है।
Whatever a human being seeks — whatever he asks for, whatever direction he runs in, whatever he longs to attain — in the end he is seeking only Paramatma. Hidden in all his desires is the desire for Paramatma. In all his passions the seed of the urge to reach that Lord lies concealed. And it is not necessary that he knows this; he may have no knowledge of it — often he does not. Yet the seed is the search for Paramatma.
हम एक बीज को बोते हैं जमीन में, उस बीज को पता भी नहीं होगा कि वह किस लिए टूट रहा है और किस लिए अंकुरित हो रहा है। उसे यह भी पता नहीं होगा कि इस अंकुरण की प्रक्रिया का अंतिम रूप क्या होने को है। उसे यह भी पता नहीं है कि यह जो आकाश की तरफ उसकी दौड़ चल रही है, यह जो आकाश में शाखाओं को फैला देने का आयोजन चल रहा है, यह किस लिए है? वह किसे पाना चाहता है? उसे उन फूलों का तो कोई भी स्मरण न होगा, कोई भी स्वप्न भी नहीं होगा, जो फूल उसकी शाखाओं पर खिलेंगे। और उन बीजों की उसे कोई खबर नहीं हो सकती है, जो उसके ऊपर लगने वाले हैं। उस जीवन का भी उसे कोई अंदाज नहीं हो सकता, जो कि वृक्ष का जीवन होगा।
We sow a seed in the earth: that seed does not even know why it is breaking open, why it is sprouting. It does not know what the final form of this sprouting is going to be. It does not know why this rush toward the sky, why this spread of branches in the vastness is taking place. What does it want to attain? It has no memory, not even a dream, of the flowers that will blossom upon its branches. It can have no news of the seeds that will come to hang upon it. It cannot have any estimate of the life that will be the life of a tree.
ठीक, आदमी भी बीज की तरह परमात्मा की तरफ बढ़ता है, अनजाने। उसे पता भी नहीं कि वह क्या खोज रहा है! क्यों खोज रहा है! उसकी सब खोजों में अंतर्निहित खोज क्या है! इसे हम थोड़ा आदमी की इच्छाओं को समझें, तो समझना आसान हो जाएगा।
Exactly so, man moves toward Paramatma like a seed — unknowing. He does not even know what he is seeking, or why he is seeking. What is the inner quest hidden in all his quests? If we understand man’s desires a little, the matter becomes easier to see.
एक आदमी है, जो धन चाहता है; धन के पीछे दौड़ रहा है। उससे अगर हम कहें कि वह भी परमात्मा को खोज रहा है, तो वह भी मानने को राजी नहीं होगा, दूसरे तो राजी होंगे ही नहीं। एक आदमी पद की तलाश कर रहा है, प्रतिष्ठा की, यश की। अगर हम कहें कि वह भी प्रभु को खोज रहा है, तो कौन तैयार होगा इस असंगत बात को स्वीकार करने को? एक आदमी प्रेम को खोज रहा है, और हम कहें परमात्मा को खोज रहा है, तो कोई तालमेल नहीं मालूम पड़ता। लेकिन अगर थोड़ा गहरे उतरें, तो सीढ़ियां दिखाई पड़नी शुरू हो जाएंगी, श्रृंखला साफ होने लगेगी।
One man wants wealth; he runs after money. If we say to him, “You too are searching for God,” he will not agree — leave aside others agreeing, he himself will not agree. Another man seeks position, status, fame. If we say, “He too is seeking the Lord,” who will be ready to accept so incongruous a statement? One man seeks love, and we say he seeks Paramatma — no correspondence seems to appear. But if we go a little deeper, the steps begin to be visible, the chain becomes clear.
एक आदमी धन खोजता है, किस लिए? और धन से क्या उसका प्रयोजन है?
A man seeks wealth — for what? What is his purpose with wealth?
धन खोजता है तीन कारणों से। पहला, सुरक्षा के लिए, फार सिक्योरिटी। कल की कोई सुरक्षा नहीं है। अगर धन पास में है, तो कल की सुरक्षा हो जाएगी। अगर धन पास में है, तो कल के लिए निश्चिंत हो सकता है। अगर धन पास में है, तो कल की फिक्र छोड़ी जा सकती है।
He seeks wealth for three reasons. First, for security. There is no security for tomorrow. If wealth is in hand, tomorrow becomes secure. If wealth is in hand, he can be at ease about the future. If wealth is in hand, he can drop worry about what is to come.
इसका अर्थ हुआ कि धन खोज रहा है इसलिए कि एक ऐसा जीवन मिल जाए, जहां फिक्र न हो, चिंता न हो। एक ऐसा जीवन मिल जाए, जहां सुरक्षा हो, असुरक्षा न हो; जहां भय न हो; जहां मैं असहाय अनुभव न करूं अपने को। वह एक ऐसा जीवन खोज रहा है। लेकिन धन खोज रहा है इस जीवन के लिए। धन से यह जीवन नहीं मिलेगा, लेकिन आकांक्षा यही है।
This means he seeks wealth so that a way of life may be found in which there is no worry, no anxiety; a life with security, not insecurity; where there is no fear; where he does not feel helpless within himself. He seeks such a life. But he seeks it through wealth. Wealth cannot give such a life — yet the longing is precisely that.
एक आदमी जब धन खोज रहा है, तो वह भी ऐसा धन खोजता है--दूसरी बात--जो छीना न जा सके। इसलिए तो इतना इंतजाम करता है तिजोड़ियों का, बैंकों का, सेफ्टी का; सारा इंतजाम करता है कि छीना न जा सके। आकांक्षा यह है कि धन हो तो ऐसा, जो कोई छीन न सके। हालांकि जो भी धन हम इंतजाम करते हैं, वह छीना जा सकता है। छीना जाता है। अब तक आदमी कोई उपाय नहीं कर पाया कि ऐसा धन खोज ले, जो छीना न जा सके। सब उपाय व्यर्थ हो जाते हैं।
When a man seeks wealth there is a second thing: he wants such a wealth as cannot be taken away. Hence all the arrangements for safes, banks, security — the whole arrangement so that it cannot be snatched away. The longing is for wealth that none can rob. But whatever wealth we arrange can be taken away — it is taken away. Man has found no way yet to acquire wealth that cannot be snatched. All measures fail.
लेकिन आदमी की आकांक्षा को खोजें, तो वह जरूर ऐसा धन खोजना चाहता है, जो फिर उसका ही हो; और फिर कभी भी ऐसा न हो कि पराया हो जाए। हर आदमी एक ऐसी संपदा खोजना चाहता है, जो सदा-सदा के लिए शाश्वत उसकी अपनी हो। परमात्मा के सिवाय ऐसी कोई संपदा हो नहीं सकती, जो छीनी न जा सके। सिर्फ वही है, जो छीना नहीं जा सकता।
But if we search into man’s longing, he certainly wants to find such a treasure that remains his forever; that never becomes alien to him. Every man wants a possession that is eternally, unchangingly his own. Other than Paramatma there can be no such possession that cannot be taken away. Only That cannot be robbed.
आदमी जब धन खोजता है, तो--तीसरे नंबर पर--भीतर वह खालीपन अनुभव करता है, रिक्तता अनुभव करता है; उसे भर लेना चाहता है। पूरी जिंदगी दौड़कर भी, धन की राशि लग जाती है, भीतर का खालीपन नहीं भरता। लेकिन आदमी खोजता इसीलिए है कि भीतर भर जाए, एक आंतरिक फुलफिलमेंट हो; एक भीतर तृप्ति हो जाए, भरापन आ जाए; ऐसी कोई कमी न मालूम पड़े, कोई अभाव न मालूम पड़े; संतुष्ट हो जाए भीतर, तृप्ति आ जाए; क्षणभर को भी ऐसा न लगे कि मुझे कुछ और चाहिए। यह तीसरी बात है।
When a man seeks wealth there is a third thing: within he feels emptiness, a hollowness; he wants to fill it. After running a whole life, the sums of money pile up, but the inner emptiness is not filled. Yet he seeks for this very reason: that the inside be filled, that there be an inner fulfillment, an inner contentment, a sense of fullness; that no lack be felt, no deficiency be tasted; that within there be satisfaction, contentment — that not even for a moment should it seem that “I need something more.” This is the third thing.
आदमी धन इसलिए खोजता है कि ऐसी अवस्था आ जाए कि कुछ उसे मांगने को न बचे, कुछ चाहने को न बचे; ऐसा न रहे उसे कि फलां चीज मेरे पास नहीं है; अभाव न खटके, खालीपन न खटके; सब मेरे पास है, ऐसी तृप्ति हो। लेकिन कितना ही धन मिल जाए, ऐसी तृप्ति होती नहीं। ऐसी तृप्ति तो केवल उसी को होती है, जिसे परमात्मा का धन मिल जाता है।
Man seeks wealth so that such a state arrives where nothing remains to be asked for, nothing remains to be desired; where nothing pricks him as lacking, no emptiness pricks him; the feeling, “I have everything,” brings contentment. But no matter how much wealth is obtained, such contentment does not happen. Such contentment happens only to the one who attains the wealth of Paramatma.
तो धन की भी खोज कितनी ही गलत हो, दिशा कितनी ही भ्रांत हो, आकांक्षा बिलकुल सही है। वह जो भीतर बीज है, वह बिलकुल सही है। मार्ग चाहे अंकुर का कितना ही विकृत हो जाए, लेकिन उसकी अनजानी खोज बिलकुल प्रामाणिक है।
So even if the search for wealth is wrong, even if the direction is mistaken, the longing is absolutely right. The seed within is utterly right. The path of the sprout may become distorted, yet its unknown search is entirely authentic.
एक आदमी पद चाहता है। पद चाहता है तीन कारणों से, किसी से हीन न मालूम पडूं, किसी से नीचा न मालूम पडूं। लेकिन कितना ही कोई पद खोजे, सदा कोई न कोई आगे मौजूद रहता है। अब तक ऐसा एक भी आदमी किसी पद पर नहीं पहुंच पाया, जहां जाकर वह कह सके, अब मेरे आगे कोई भी नहीं है। कुछ भी हो जाए, कितनी ही बड़ी सीढ़ी चढ़ जाए, जितनी बड़ी सीढ़ी चढ़ता है, पाता है कि आगे और सीढ़ियों पर लोग पहले से चढ़े हुए हैं।
A man seeks position. He seeks position for three reasons: that he may not feel inferior to anyone, lower than anyone. But however one may struggle for position, someone ahead always remains. Up to now not a single man has reached any position from where he could say, “Now there is none ahead of me.” However high a stair he climbs, he finds that others were already upon higher stairs.
और ऐसा सभी को अनुभव होता है। अनुभव होने के कई जटिल कारण हैं। एक तो जिंदगी इकहरी सीढ़ी नहीं है, अनेक सीढ़ियों का जोड़ है। अगर आप एक सीढ़ी पर चढ़ जाते हैं, तो अनेक बार उसी में चढ़ने की वजह से दूसरी सीढ़ी पर नीचे उतर जाते हैं। अगर दो सीढ़ियों पर चढ़ जाते हैं, तो चार पर नीचे उतरना पड़ता है। वह कीमत चुकानी पड़ती है।
And this is everyone’s experience — for complex reasons. Life is not a single ladder; it is a composite of many ladders. If you climb one ladder, often in the very act you climb one you step down on another. If you climb two ladders, you may have to descend four. The price has to be paid.
एक आदमी अगर एक बड़े पद पर पहुंच जाता है, तो पद पर पहुंचने के लिए जो बेचैनी और परेशानी उठानी पड़ती है, उसमें स्वास्थ्य खो देता है। तब एक दिन देखता है कि सड़क पर एक फकीर जा रहा है, जिसके पास स्वास्थ्य की अपार संपदा है, तब मन ईर्ष्या से भर जाता है। एक सीढ़ी पर कोई चढ़ा हुआ है, जहां वह नीचे पड़ गया है।
A man reaches a high office; for the sake of reaching it the restlessness and trouble he had to bear makes him lose his health. Then one day he sees a fakir walking on the road with an immense wealth of health, and his mind fills with envy. On one ladder he is up, on another he is down.
एक आदमी पद की दौड़ में प्रतिभा को खो देता है। असल में पद की दौड़ अगर पूरी करनी हो, तो प्रतिभा की जरूरत भी नहीं है। प्रतिभा हो, तो खतरा है। उतनी दौड़ में जाना मुश्किल होगा। एक गहरी मूढ़ता चाहिए, तो पद की दौड़ में आदमी अंधा होकर लग जाता है। वह योग्यता है। प्रतिभा खो देता है। इधर प्रतिभा खो जाती है, जिस दिन पद पर पहुंचता है, उस दिन पाता है कि चारों ओर प्रतिभा के दीए जल रहे हैं, और सीढ़ियों में वह पिछड़ गया है।
A man, in the race for position, loses his genius. In truth, to complete the race for position genius is not needed. If there is genius, it is a danger; the race becomes difficult. A deep stupidity is needed; then one can plunge blindly in the race for office — that is the qualification. Genius is lost. When he arrives at the office, he finds lamps of genius burning all around, and in that ladder he is lagging behind.
जिंदगी अनेक सीढ़ियां हैं। अगर कोई एक सीढ़ी पर चढ़ता है, दूसरों पर नीचे उतर जाता है। और किसी भी सीढ़ी पर कितना भी चढ़ जाए, फिर भी पाता है कि उससे भी ऊपर सीढ़ियों पर लोग चढ़े हुए हैं!
Life is many ladders. If you climb on one, you descend on others. And however much you climb any ladder, yet you find that others are higher still!
लेकिन आदमी की आकांक्षा सही है। आदमी चाहता है ऐसी अवस्था, जहां वह किसी से नीचा न रह जाए।
Yet man’s longing is right. He wants a state where he remains lower than none.
सिवाय परमात्मा को पाए और कोई उपाय नहीं है।
Except by realizing Paramatma there is no way.
लेकिन एक मजे की बात है। आदमी चाहता है कि मैं किसी से नीचे न रह जाऊं, इसलिए दूसरों को नीचा करने में लग जाता है! पर उसे पता नहीं है कि जो वह कर रहा है, वही सारे लोग भी कर रहे हैं! मैं एक आदमी हूं; तीन अरब आदमी जमीन पर हैं। मैं भी इस कोशिश में लगा हूं कि किसी से नीचे न रह जाऊं। और इसके लिए दूसरों को नीचा करने में लगा हूं। तीन अरब आदमी, इसी कोशिश में वे भी लगे हैं! वे भी दूसरों को नीचा करने में लगे हैं, ताकि वे ऊपर हो जाएं। एक-एक आदमी तीन-तीन अरब आदमियों के खिलाफ लड़ रहा है! हारेगा नहीं, तो क्या होगा? तीन अरब आदमी मुझे नीचा करने में लगे हैं; मैं तीन अरब आदमियों को नीचा करने में लगा हूं! एक पागलों की भीड़ है, जिसमें कोई कहीं पहुंच नहीं सकता।
But there is a strange thing. Man wants not to remain lower than others, therefore he sets about making others lower. He does not know that what he is doing, everyone else is doing too. I am one man; there are three billion on the earth. I too am engaged so that I may not remain lower than anyone — and for that I am engaged in making others lower. Three billion people are engaged in the same effort! They too are busy making others lower so that they may go higher. Each man is fighting against three billion men! If he does not lose, what else will happen? Three billion are engaged in making me lower; I am engaged in making three billion lower. It is a crowd of madmen, in which no one can arrive anywhere.
लाओत्से ने कहा है कि मैंने तो शांति का सूत्र इसी में जाना कि उस जगह बैठ जाओ, जिससे नीची कोई जगह न हो, अन्यथा उठाए जाओगे। उस गड्ढे में गिर जाओ, जिससे नीचा कोई गड्ढा न हो, अन्यथा लतियाए जाओगे। लाओत्से ने कहा, मैंने तो शांति और संतुष्टि इसमें पाई, जब मैंने दूसरे को नीचा करना तो दूर, अपने को सबसे नीचा स्वीकार कर लिया। उस दिन के बाद मुझे कोई नीचा नहीं कर सका है।
Lao Tzu has said, “I have known the formula of peace in this: sit at that place than which no place is lower — otherwise you will be made to fall. Fall into that pit than which no pit is lower — otherwise you will be kicked into it.” Lao Tzu said, “I found peace and contentment when I did not merely stop making others lower, but accepted myself as the lowest. From that day no one could make me lower.”
जीसस ने कहा है, जो आदमी पंक्ति में सबसे अंतिम खड़े होने को राजी है, वही प्रथम हो जाएगा।
Jesus said, “He who consents to stand last in the line — he shall be first.”
लेकिन हमारा क्या होगा, जो पंक्ति में प्रथम खड़े होने के लिए आतुर हैं! हम संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे, परेशान होंगे और आखिर में पाएंगे, आगे नहीं पहुंच पाए हैं। संभवतः पंक्ति सीधी नहीं है, सर्कुलर है; गोल घेरे में है। इसीलिए तो कोई आदमी अनुभव नहीं कर पाता कि मैं आगे आ गया। कितना ही दौड़ता है, लेकिन क्यू के आगे नहीं पहुंच पाता। क्यू गोलाकार है, अन्यथा कोई न कोई पहुंच जाता। कोई सिकंदर, कोई नेपोलियन, कोई हिटलर, कोई स्टैलिन कहीं न कहीं पहुंच जाता, और एक दिन कह देता कि ठीक है, मैं क्यू के आखिरी हिस्से में आ गया, नंबर एक हो गया! लेकिन कहीं भी कोई पहुंच जाए, वह पाता है कि उसके आगे लोग मौजूद हैं।
But what will happen to us who are eager to stand first in the line? We will struggle, fight, be harassed — and in the end we will find we have not reached the front. Perhaps the line is not straight — it is circular. That is why no one can ever experience that he has reached the front. However much one runs, one cannot reach the head of the queue. The queue is circular; otherwise someone would have reached. Some Alexander, some Napoleon, some Hitler, some Stalin would have arrived somewhere and one day declared, “All right — I have reached the very front; I am number one!” But wherever anyone reaches, he finds people ahead of him.
इसका एक ही मतलब हो सकता है कि जिंदगी सीधी रेखा में नहीं चल रही है; वर्तुलाकार है, सर्कुलर है। इसलिए आप एक गोल घेरे में अगर दस-बारह लोग खड़े हैं, उनमें से कोई कितना ही दौड़े, और कितनी ही कोशिश करे, जिंदगी गंवा दे नंबर एक होने के लिए, कभी नंबर एक नहीं हो पाएगा। क्योंकि गोले में कोई नंबर एक होता ही नहीं। हमेशा कोई आगे होता है, कोई पीछे होता है। कहीं भी जाए; हमेशा कोई आगे होता है, कोई पीछे होता है।
Only one meaning is possible: life does not move in a straight line; it is circular. If a dozen people stand in a circle, however much one runs and strives, even spends his life to be number one — he will never be number one. In a circle there is no number one. There is always someone ahead, someone behind. Wherever you go, there is always someone ahead and someone behind.
लेकिन आकांक्षा ठीक है और आकांक्षा उचित खबर देती है। वह खबर यह है कि जब तक कोई व्यक्ति अपने को परमात्मा के साथ एक न समझ ले, तब तक हीनता नहीं मिटती। और जब तक हीनता, इनफीरिआरिटी नहीं मिटती है, तब तक ईर्ष्या भी नहीं मिटती। और जब तक हीनता और ईर्ष्या नहीं मिटती है, तब तक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश भी नहीं मिटती। और इस सबका अंतिम परिणाम चिंता और संताप के सिवाय और कुछ भी नहीं होता है। लेकिन आदमी चाहता है परम पद। वह परमात्मा को चाहता है। इसका उसे बोध न हो, इसका उसे होश न हो, यह हो सकता है।
But the longing is appropriate; it brings a true message: until a person knows himself one with Paramatma, inferiority does not dissolve. And until inferiority does not dissolve, jealousy does not dissolve. And until inferiority and jealousy do not dissolve, the effort to make others lower will not dissolve. The final result of all this is nothing but anxiety and suffering. Yet man longs for the supreme state. He longs for Paramatma. He may not be conscious of it — that can be.
एक और तरफ से देखें।
Look from another side.
हर आदमी मृत्यु से भयभीत है, कंपित है। हर आदमी डरा हुआ है। चाहे कितना ही सुरक्षित हो, मौत कहीं किनारे पर खड़ी हुई मालूम पड़ती है, और किसी भी क्षण गर्दन को दबा ले सकती है। हर व्यक्ति डरा हुआ है मृत्यु से।
Every man is afraid of death, trembling. Every man is scared. However secure he may be, death seems to be standing somewhere on the edge and can clutch his throat any moment. Every person is afraid of death.
छोटा-सा बच्चा पैदा होता है, वह भी डरता है, डरता हुआ पैदा होता है। जोर की खटके की आवाज हो जाए, कंप जाता है। अंधेरा हो, भयभीत होने लगता है। कोई पास न हो, अकेला हो, चीखने-चिल्लाने लगता है। पहले दिन से ही भय में जन्मा हुआ है।
A small child is born — he too is afraid, fearfully born. A sudden loud bang and he trembles. Darkness comes, he begins to be frightened. No one is near, he is alone — he begins to cry out. From the very first day he is born into fear.
पूरा जीवन एक भय से कंपता हुआ पत्ता है। हम उपाय करते हैं, हम कई तरह के उपाय करते हैं, ताकि मृत्यु से बच सकें। आकांक्षा बिलकुल ठीक है, लेकिन अब तक कोई मृत्यु से बच नहीं पाया, और बच भी नहीं पाएगा।
The whole life is a leaf trembling with fear. We make arrangements, many kinds, to save ourselves from death. The longing is perfectly right, but no one has yet been able to escape death — nor will anyone.
और अक्सर तो यह होता है, जो मृत्यु से बचने का जितना इंतजाम करते हैं, उतने ही जल्दी अपने ही इंतजाम में दबकर मर जाते हैं। ऐसी हालत हो जाती है, जैसे कोई आदमी मौत न आए, तो अपने चारों तरफ लोहे का एक बख्तर बनाकर पहन ले; लोहे के कपड़े पहन ले, कहीं से मौत न घुस जाए! तो अभी मर जाएगा। कल के लिए प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। हम सब अपनी जिंदगी को चारों तरफ से इतना सुरक्षित कर लेते हैं कि जिंदगी मर जाती है।
And often it happens that the more measures are taken to escape death, the sooner one dies crushed by one’s own arrangements. It is as if a man, lest death should come, puts an iron armor around himself, wears iron garments lest death should enter from anywhere. He will die immediately. He will not need to wait for tomorrow. We all make our life so secure from all sides that life itself dies.
जिंदगी असुरक्षा में है। जिंदगी तो असुरक्षा में है, अनसर्टेंटी में, अनिश्चय में। हम सब निश्चित करके, सब व्यवस्था ठीक से बिठाकर, उसके भीतर मुर्दे की तरह बैठ जाते हैं। मौत से केवल मुर्दा बच सकता है; जो मर ही चुका है, वह भर बच सकता है। जो जिंदा है वह तो मरेगा ही।
Life exists in insecurity. Life exists in uncertainty, in the un-fixed. We make everything fixed, arrange everything neatly — and sit inside like corpses. Only a corpse can be saved from death; only one already dead can be safe. One who is alive will die.
इसलिए कितना ही हम उपाय करें, उपाय करने में मौत तो नहीं रुकती, जिंदगी गंवा बैठते हैं। उपाय में ही जिंदगी खो जाती है। मौत से बचने का उपाय करते-करते, करते-करते जिंदगी का समय चुक जाता है। घड़ी का कांटा घूम जाता है और मौत आ जाती है। और हम तब घबड़ाकर कहते हैं कि अभी तो हम सिर्फ मौत से बचने का इंतजाम कर रहे थे! यह समय तो हमने मौत से बचने में गंवा दिया! अभी हम जीए कहां थे?
So however much we plan, death is not held back — in the planning we lose life. Life is lost in the very effort to escape death. The time for living is used up, the clock-hand turns, and death arrives. Then we are flustered and say, “We were only arranging to escape death! We wasted our time in avoiding death — we have not yet lived at all.”
जीना समाप्त हो जाता है जीने के इंतजाम में। जीने का मौका ही नहीं मिलता; अवसर नहीं मिलता; सुविधा नहीं मिल पाती। लेकिन आकांक्षा दुरुस्त है। मौत से बचने की आकांक्षा दुरुस्त है, लेकिन दिशा गलत है।
Living ends in the arrangements for living. The chance to live does not come, the opportunity does not arrive, the allowance is not found. But the longing is correct. The longing to escape death is correct — the direction is wrong.
मौत से बचने का एक ही उपाय है कि हम उसे जान लें, जो अमृत है; हम उसे पहचान लें, जो मरता ही नहीं; हम उसके साथ अपनी एकता को खोज लें, जिसकी कोई मृत्यु नहीं है। यह तो ठीक दिशा होगी। हम इंतजाम करते हैं मौत से बचने का, और उससे जुड़े रहते हैं, जो मरेगा ही! शरीर से जुड़े रहते हैं, जो कि मरेगा ही; मृत्यु जिसमें अंतर्निहित है, मृत्यु जिसका हिस्सा है। उसका हम इंतजाम करते हैं बचाने का! इंतजाम में समय व्यतीत हो जाता है और मौत आ जाती है। उसकी खोज नहीं कर पाते, जो कि कभी मरा ही नहीं है और कभी मरेगा ही नहीं। वह भी मौजूद है।
There is only one way to be free of death: know That which is amrita, immortal; recognize That which never dies; seek our unity with That which has no death. This is the right direction. We keep arranging to avoid death and remain attached to that which will die; we cling to the body, which by nature must die, in which death is intrinsic. We arrange to save that. Time passes in arrangements and death arrives. We do not seek That which has never died and never will die — and That is present.
अगर यह आकांक्षा ठीक हो, तो अमृत की खोज बनेगी; अगर यह आकांक्षा गलत हो, तो मृत्यु से बचाव बनेगी। अगर धन की खोज ठीक हो, तो उस परम धन की खोज बन जाएगी, परम संपदा की। अगर गलत हो, तो हम धातु के ठीकरे इकट्ठे करने में जिंदगी व्यतीत कर देंगे। अगर पद की खोज सही हो, तो परमात्मा के सिवाय और कोई पद नहीं है। अगर गलत हो, तो हम आदमियों को नीचे-ऊंचे बिठालने में अपनी सारी शक्ति को व्यय कर देंगे।
If this longing is in the right direction, it becomes the search for the immortal. If it goes wrong, it becomes a defense against death. If the search for wealth goes right, it becomes the search for the supreme treasure. If it goes wrong, life will be spent gathering metal shards. If the search for position goes right, there is no position other than that of Paramatma. If it goes wrong, we will waste our energy in seating people lower and higher.
यह मनुष्य की.।
This is man’s...
(बीच से उठकर किसी ने कुछ पूछा।)
(Someone stood up in the middle and asked something.)
लिखकर कुछ भी दे दें, इतनी दूर से सुनाई नहीं पड़ेगा। लिखकर दे दें, और लोगों को बाधा न डालें। लिखकर पहुंचा दें।
Write down whatever you have to say; from so far it will not be heard. Write it down — and do not disturb people. Send it forward in writing.
कृष्ण ने कहा है इस सूत्र में कि हे अर्जुन, यद्यपि श्रद्धा से युक्त हुए जो सकाम भक्त दूसरे देवताओं को पूजते हैं, वे भी मेरे को ही पूजते हैं।
Krishna says in this sutra: “Arjuna, even those devotees who, endowed with faith, worship other gods — they too worship Me.”
चाहे पूजा किसी की भी हो रही हो, अंततोगत्वा पूजा मेरी ही होती है, कृष्ण कहते हैं। पूजने वाले को भी पता न हो कि वह किसकी पूजा कर रहा है, लेकिन पूजा मेरी ही हो सकती है। कारण? पूजा करने वाले को भी जब पता नहीं है, तो कृष्ण किस अर्थ में कह रहे होंगे कि पूजा मेरी ही होती है?
“Whatever worship is being done — in the end it is My worship,” says Krishna. The worshipper himself may not know whom he worships, yet it can only be My worship. Why? If even the worshipper does not know, in what sense is Krishna saying, “It is My worship”?
वे इसी अर्थ में कह रहे हैं कि तुम्हारी वासनाएं कहीं भी दौड़ें और तुम्हारी पूजा किन्हीं चरणों में पड़े, और तुम श्रद्धा से कहीं भी सिर रखो, तुम मेरी ही तलाश में हो। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि कहां तुम्हारी आंख जा रही है। अंततः तुम्हारी आंख मुझे ही खोज रही है। तुम कहीं भी खोजो, तुम्हारी आंख की आत्यंतिक शरण मैं ही हूं।
He is saying it in this sense: your desires may run anywhere, your worship may fall at any feet, you may lay your head with faith anywhere — but you are seeking only Me. It makes no difference where your eyes are going; ultimately your eyes are searching for Me. Seek wherever you will — the ultimate refuge of your eyes is Me.
किंतु उनका वह पूजना अविधिपूर्वक है, अज्ञानपूर्वक है।
“But their worship is without the right method, born of ignorance.”
पूजते वे मुझे ही हैं, फिर भी ज्ञानपूर्वक नहीं। क्योंकि उन्हें स्वयं ही पता नहीं है कि वे क्या खोज रहे हैं। उन्हें स्वयं ही पता नहीं है।
They worship Me indeed — yet not knowingly. For they do not know what they are seeking. They themselves do not know.
सकाम पूजा का अर्थ है, धन के लिए, पद के लिए, जीवन के लिए की गई पूजा; सुख के लिए की गई पूजा। मंदिर में खड़ा कोई मांग रहा है परमात्मा से कुछ, किसी भी देवता के सामने मांग रहा है; हजार उनके नाम हैं, हजार उनकी शक्लें हैं, हजार उनके पूजास्थल हैं; लेकिन जब भी किसी पूजास्थल पर और किसी भी देवता की प्रतिमा के समक्ष कोई कुछ मांग रहा है, तब वह अज्ञान से भरा हुआ है। क्योंकि जिसके पास होने से ही सब मिल जाता है, अगर उससे भी मांगना पड़े, तो उसका अर्थ है कि हमें पास होना ही पता नहीं है। जिसके निकट होने से ही सब मिल जाता है, उसके पास भी जाकर मांगना पड़े, तो उसका अर्थ है, हम पास पहुंचे ही नहीं, उपासना हुई ही नहीं।
Sakama worship means worship done for wealth, for position, for life; worship done for pleasure. One stands in a temple asking God for something, before any deity he may ask; their names are thousands, their forms are thousands, their shrines are thousands — but whenever at any shrine, before any image, one is asking for anything, he is filled with ignorance. For in the presence of That by which all is attained simply by being near, if one still has to beg, it means one does not know how to be near. If you have to ask even there where the very nearness grants all, it means you have not reached near at all — there has been no upasana, no sitting-near.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, अविधिपूर्वक है। उसे विधि का भी पता नहीं है कि वह क्या कर रहा है!
Therefore Krishna says, it is avidhipurvaka — without the right seeing, without right knowing. He does not even know what he is doing.
अगर सूरज के सामने कोई हाथ जोड़कर खड़ा हो और कहे कि हे सूरज मुझे प्रकाश दे। तो एक बात पक्की है कि वह आदमी अंधा होगा। क्योंकि सूरज के सामने आंख खोलकर खड़े होने से प्रकाश मिलता ही है; अब इसकी मांग की कोई जरूरत न रही। लेकिन अगर कोई आदमी मांग रहा है सूरज के सामने हाथ जोड़कर, गिड़गिड़ा रहा है, रो रहा है, घुटने टेके खड़ा है; और कह रहा है कि हे सूरज, मुझे प्रकाश दे! तो एक बात तय है कि वह आदमी अंधा है। उसे यह भी पता नहीं है कि वह सूरज के सामने खड़ा है। और सूरज के सामने होने का मतलब ही प्रकाश का मिल जाना हो जाता है। और कुछ मांगने की जरूरत नहीं।
If someone stands before the sun with folded hands and says, “O sun, give me light,” one thing is certain: he is blind. Standing before the sun with open eyes, light is received; there is no need to ask for it. But if someone begs before the sun with folded hands, pleading, crying, kneeling — “O sun, give me light!” — then it is decided: he is blind. He does not even know he is standing before the sun. And being before the sun is itself the receiving of light — nothing more need be asked.
तो जो व्यक्ति परमात्मा के सामने भी कुछ मांगता हुआ पहुंचता है, एक बात पक्की है, उसे पता नहीं है कि जहां वह मांग रहा है, वहां परमात्मा है। उसकी मांग ही बता रही है कि उसे परमात्मा के पास होने का खयाल भी नहीं है। वह अपनी मांग में ही घिरा हुआ चल रहा है। चारों तरफ मांग ही उसको घेरे हुए है। उपासना संभव नहीं है उसे। वासना में ही दबा हुआ है।
So if one comes before Paramatma and still asks for something, one thing is certain: he does not know that where he asks, there is Paramatma. His very asking shows he has no idea of being near. He is enclosed in his asking. Demand surrounds him on all sides. Upasana is not possible for him; he is crushed under vasana.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, चाहे वह कितनी ही विधि करता हो.।
Hence Krishna says, even though he performs many methods...
विधि बहुत करता है। सच तो यह है कि जो विधि बिलकुल नहीं जानता है, वह बहुत विधि करता है। कितनी विधियां नहीं पूजा और प्रार्थना करने वाले लोग करते हैं! सकाम विधियां हजार हैं, लाख हैं। कितना-कितना उपाय करना पड़ता है! क्या-क्या सामग्री जुटानी पड़ती है! एक-एक व्यवस्था से एक-एक कदम उठाना पड़ता है।
Methods — many! In truth the one who does not know the real method does many, very many, methods. How many rituals are not done by those who worship and pray! Sakama rituals are by the thousand, by the million. So many arrangements to be made! What materials to gather! Steps to be taken one by one, in exact order.
पूजा एक पूरा रिचुअल है, एक क्रिया-कांड है; उसमें जरा भी भूल-चूक नहीं होनी चाहिए; गणित की पूरी व्यवस्था है। जब कोई भी उपासक सकाम वासना से भरकर पूजा में लगता है, तो रत्ती-रत्ती हिसाब रखता है; पूरी विधि का पालन करता है। और कृष्ण कहते हैं, अविधिपूर्वक! हालांकि वे खुद ही कह रहे हैं कि हे अर्जुन, यद्यपि श्रद्धा से युक्त हुए जो सकाम भक्त दूसरे देवताओं को पूजते हैं, वे भी मेरे को ही पूजते हैं, किंतु उनका वह पूजना अविधिपूर्वक है।
Worship is a whole ritual — a kriya-kanda; in it there should be no error, no lapse; it is all an arrangement of calculation. When any worshipper, filled with desire, sets about worship, he keeps exact accounts; he follows the whole method precisely. And Krishna says: avidhipurvaka — “though,” he himself says, “Arjuna, even those devotees who, endowed with faith, worship other gods, they too worship Me; yet their worship is without right method.”
विधि तो उन्हें भी पता है। विधि की कोई कठिनाई नहीं है। एक-एक चरण विधि का ज्ञात है, और चरण पूरा किया जाता है। लेकिन फिर भी कृष्ण अविधिपूर्वक कहते हैं!
They too know the method — the outer method presents no difficulty. Each step is known and executed. And yet Krishna calls it avidhipurvaka.
अविधिपूर्वक कहने का कारण है। परमात्मा के पास, सिर्फ पास होना ही पर्याप्त विधि है, और किसी विधि का अर्थ नहीं है। बाकी सब विधियां स्वयं को दिए गए धोखे हैं। उसके पास होने की कला ही आ जाए, उसकी मौजूदगी को अनुभव करने का द्वार खुल जाए, तो पर्याप्त विधि हो गई। लेकिन विधि तो वे करते हैं!
There is a reason. With Paramatma, mere nearness is the sufficient method — no other method has meaning. All other methods are self-deceptions. If only the art of being near arises, if the door to experience His presence opens, the sufficient method has arrived. But they practice methods!
कृष्ण कहते हैं, अज्ञानपूर्वक।
Krishna says, born of ignorance.
अज्ञान भी विधि कर सकता है, अक्सर करता है, करेगा ही; और उसको कुछ उपाय भी नहीं होता। हम सारे लोग अज्ञानपूर्वक न मालूम कितनी विधियों को विकसित कर लिए हैं! बड़ा जटिल जाल निर्मित किया है।
Ignorance can practice method — often it does, it will. And it has no other way. We have, in ignorance, developed countless methods and woven a complex mesh.
बुद्ध को हम चलते देखते हैं, उठते देखते हैं, बैठते देखते हैं--हम विधि का निर्माण कर लेते हैं। हम सोचते हैं, अगर ऐसे ही हम उठे, ऐसे ही हम चले, ऐसे ही हम बैठे, तो बुद्ध को जो हुआ है, वह हमें भी हो जाएगा।
We see Buddha walking, rising, sitting — and we construct a method. We think: if we walk thus, rise thus, sit thus, what has happened to Buddha will happen to us.
हम मीरा को नाचते देखते हैं, गीत गाते देखते हैं, आनंद से विभोर देखते हैं। हम सोचते हैं, मीरा ने जैसे कपड़े पहने, मीरा ने जैसा तिलक लगाया, मीरा जिस मंदिर के सामने खड़ी है, मीरा ने जो कृष्ण की मूर्ति बनाई, मीरा का जो पूजा का ढंग है, अगर वही ढंग हमने भी पूरा-पूरा पाला, तो जो मीरा को मिला है, वह हमें भी मिल जाएगा!
We see Meera dancing, singing, overflowing with bliss. We think: the clothes Meera wore, the tilak she applied, the temple she stood before, the image of Krishna she made, the mode of worship she followed — if we too follow that mode exactly, what was given to Meera will be given to us.
और यह हो सकता है कि हम मीरा की विधि का पूरा-पूरा अनुगमन कर लें, लेकिन जो मीरा को मिला है, वह हमें इससे नहीं मिल जाएगा। क्योंकि जो दिखाई पड़ रहा था, वह तो केवल ढांचा था, आत्मा नहीं थी; जो नहीं दिखाई पड़ रही है--विधि, उपासना, निकट होने की क्षमता--वह ढांचा नहीं है। वह दिखाई नहीं पड़ता। वह आंतरिक है। वह भीतरी है।
And it could be that we follow Meera’s method completely — yet what came to Meera will not be ours through this. For what we saw was only the outer frame, not the soul; what could not be seen — the real method, the capacity for upasana, for nearness — that is no frame. It cannot be seen. It is inner.
रामकृष्ण को पुजारी के पद पर रखा था दक्षिणेश्वर में, तो आठ दिन बाद ही ट्रस्टियों की कमेटी को रामकृष्ण को बुलाना पड़ा। शिकायतें बहुत आईं कि रामकृष्ण को पूजा करने की विधि नहीं आती। रामकृष्ण से ज्यादा गहरा पुजारी खोजना मुश्किल है पूरे मनुष्य के इतिहास में। लेकिन ट्रस्टियों की कमेटी ने, जो केवल चौदह रुपया महीना रामकृष्ण को तनख्वाह देते थे--निश्चित ही, वे मालिक थे--उन्होंने रामकृष्ण को बुला लिया अदालत में। ट्रस्टियों की अदालत बैठ गई। और उन्होंने कहा कि तुम्हें हमें निकालना पड़ेगा, क्योंकि पता चला है कि तुम्हें पूजा की विधि नहीं आती।
Ramakrishna was appointed a priest at Dakshineshwar. After eight days the trustees had to summon him. Many complaints had come: Ramakrishna does not know the method of worship. To find a priest deeper than Ramakrishna would be difficult in the whole history of man. But the trustees — who paid him a fourteen-rupee wage; naturally, they were the masters — called him into their court. “We will have to dismiss you, for it is known to us that you do not know the method of worship.”
रामकृष्ण ने कहा, पूजा और विधि का संबंध क्या है? पूजा आती है, विधि की फिक्र क्या है? और विधि आती हो, पूजा न आती हो, तो विधि का करोगे क्या?
Ramakrishna said, “What has worship to do with method? If there is worship, why bother for method? And if there is method but no worship, what will you do with the method?”
लेकिन ट्रस्टियों को समझ में नहीं आया। आने की बात भी न थी। यह कोई बात हुई! शिकायत गहरी थी। ट्रस्टियों ने कहा कि इतनी ही नहीं है; शिकायत थोड़ी ऐसी है कि अपराधपूर्ण है। खबर हमें मिली है कि फूल पहले तुम सूंघ लेते हो और फिर चढ़ाते हो! और खबर हमें मिली है कि भोग पहले तुम लगा लेते हो, फिर भगवान को लगाते हो!
The trustees could not understand — nor was it to be expected. “Is this any answer? The complaint runs deeper: it is criminal. We have news that you first smell the flowers and then offer them! And that you first taste the food and then offer it to God!”
रामकृष्ण ने कहा, अपनी नौकरी सम्हालो; मैं तो ऐसे ही पूजा करूंगा। क्योंकि मेरी मां जब कुछ बनाती थी, तो पहले खुद चख लेती थी। अगर मेरे खाने योग्य ही न हो, तो मुझे नहीं देती थी। मैं भगवान को बिना चखे नहीं लगा सकता हूं। अगर खाने योग्य न हो, तो फेंक दूंगा, फिर बनाऊंगा। लेकिन यह असंभव है कि मैं पहले उन्हें चढ़ा दूं और मुझे पता ही न हो कि मैं क्या चढ़ा रहा हूं!
Ramakrishna said, “Keep your job; I will worship only thus. For when my mother cooked, she first tasted the food — if it was not fit for me, she would not give it. I cannot offer to God without tasting; if it is not fit to eat, I will throw it away and prepare again. But it is impossible that I should offer first without knowing what I am offering.”
अब यहां विधि तो पूरी टूट गई। निश्चित ही, फूल सूंघकर कैसे चढ़ाना! लेकिन रामकृष्ण कहते हैं, बिना सूंघे मैं चढ़ा ही नहीं सकता हूं। अगर फूल में सुगंध ही न हो? मुझे कैसे पता चले? और मैं तो भगवान को वही चढ़ाऊंगा, जो मुझे प्रीतिकर हो। तो मुझे पहले पता लगा लेना होगा कि प्रीतिकर मुझे है या नहीं?
There, the method is completely broken. Certainly, how can a flower be offered after smelling it! But Ramakrishna says, “Without smelling I cannot offer. What if the flower has no fragrance? How will I know? And I will offer to God only what is dear to me; so first I must know whether it is dear to me or not.”
रामकृष्ण ने कहा, या तो मैं पूजा ऐसी ही करूंगा और या अपनी नौकरी आप सम्हाल ले सकते हैं, क्योंकि नौकरी के लिए पूजा नहीं छोड़ी जा सकती।
Ramakrishna said, “Either I worship thus — or you may keep your job, for a job cannot be allowed to interfere with worship.”
अब यह जो आदमी है, कृष्ण इसको कहेंगे, विधिपूर्वक है। हालांकि विधि सब टूट गई। लेकिन फिर भी इसकी विधि में एक आत्मीयता है, और इसकी विधि में एक रस है, और इसकी विधि में एक हार्दिक प्रेम है, और इसकी विधि में फूल महत्वपूर्ण नहीं रहा, भोजन महत्वपूर्ण नहीं रहा, बाहरी औपचारिकता महत्वपूर्ण न रही, अंतस का निवेदन महत्वपूर्ण हो गया है। यह जब खड़ा है सामने भगवान के, तो सब मिट गया बाहर का। इसके भीतर का आंतरिक लगाव ही सब कुछ है।
Such a man, Krishna would call “according to the real method,” though all outer methods are broken. For in his method there is intimacy, there is rasa; there is heartfelt love. In his method the flower is not important, the food is not important, the outer formality is not important; the inner offering of the heart has become everything. When he stands before God, all the outer has fallen away; only the inward devotion remains.
एक दिन ऐसा हुआ कि रामकृष्ण खड़े हुए रो रहे हैं। पूजा के फूल कुम्हला गए, पूजा के लिए जलाया गया दीप बुझ गया, और रामकृष्ण खड़े रो रहे हैं, पूजा शुरू ही नहीं हुई है। जो पूजा देखने चले आए थे, वे थोड़ी देर में ऊबकर जाने लगे कि यह किस भांति की पूजा है! दीया बुझ गया, फूल कुम्हला गए, भोग भी रखा-रखा ठंडा हो गया, रामकृष्ण खड़े होकर आंख बंद किए रो रहे हैं। यह कब तक चलेगा!
One day it happened that Ramakrishna stood weeping. The flowers for worship had withered, the lamp lit for worship had gone out — and Ramakrishna stood weeping; worship had not even begun. Those who had come to watch worship, after a while got bored and began to go away. “What kind of worship is this? The lamp is dead, the flowers are withered, the food offered is cold, and Ramakrishna stands with closed eyes weeping — how long will this go on?”
लोग चले गए, मंदिर खाली हो गया, आधी रात हो गई। रामकृष्ण ने आंखें खोलीं, और काली के सामने लटकी थी तलवार, उसको खींचकर निकाल लिया। और कहा चिल्लाकर कि बहुत चढ़ाए फूल और बहुत चढ़ाया भोग, अब तक कुछ हुआ नहीं उससे, आज अपने को ही चढ़ाता हूं!
People left; the temple emptied; it was midnight. Ramakrishna opened his eyes, and the sword hanging before Kali he drew from its sheath. Crying out he said, “Enough offering of flowers and food — nothing has happened from it; today I offer myself!”
तलवार गर्दन के पास आ गई एक झटके में, और जैसे बिजली कौंध गई। किसने हाथ से तलवार छीन ली, पता नहीं! कैसे तलवार नीचे गिर गई, पता नहीं! सुबह रामकृष्ण बेहोश मिले। बेहोश तो थे, लेकिन चेहरे पर उनके जो स्वर्ण-आभा आ गई थी, वह कभी-कभी सदियों में एकाध आदमी के चेहरे पर आती है।
The sword was at his neck in a flash — and lightning flashed. Who snatched the sword from his hand, he does not know. How it fell to the ground, he does not know. Morning found him unconscious. Unconscious — yet upon his face had come a golden aura that appears once in hundreds of years upon a face.
तीन दिन लगे होश में आने में। तीन दिन बाद जब होश में आए, तो लोगों ने पूछा, क्या हुआ? रामकृष्ण ने कहा, पूजा हुई। पूजा पूरी हो गई।
It took three days to come to. When he awoke, people asked, “What happened?” Ramakrishna said, “Worship happened; the worship is complete.”
उस दिन के बाद रामकृष्ण ने फूल नहीं चढ़ाए, उस दिन के बाद भोग नहीं लगाया, उस दिन के बाद दिनों बीत जाते थे, मंदिर के भीतर भी नहीं जाते थे। फिर तो दूसरा पुजारी रख लेना पड़ा, जो जब वे नहीं आते थे, तो पूजा कर देता था। कभी-कभी रामकृष्ण जाते थे, और जाकर ऐसी बातचीत कर लेते थे, जैसी मित्रों के बीच होती है। कोई पूछता कि आपने पूजा बंद कर दी? रामकृष्ण कहते कि अपने को ही चढ़ा दिया; अब बचा नहीं वह, जो पूजा करे।
After that day Ramakrishna no longer offered flowers, no longer offered food. After that days would pass and he would not even enter the temple. Another priest had to be appointed to do the worship when he did not come. Sometimes Ramakrishna went, and there he would converse as friends converse. Someone would ask, “Have you stopped worship?” Ramakrishna would say, “I have offered myself — that which would worship is no longer there.”
पूजा की आत्यंतिकता तो तब है, जब कोई अपने को ही समर्पित कर देता और चढ़ा देता है। लेकिन विधियां औपचारिक हैं, फार्मल हैं, बाहर हैं। कृष्ण जानते हैं भलीभांति कि यह जो देवताओं की पूजा चलती है, विधिपूर्वक चलती है, लेकिन उसे वे अविधि कहते हैं। इसलिए, क्योंकि अज्ञान में अविधि ही हो सकती है। ज्ञान में ही विधि का जन्म होता है। और वह विधि विधियों जैसी नहीं होती; वैयक्तिक होती है, निजी होती है, एक-एक व्यक्ति की अपनी होती है।
The ultimate of worship is when one offers and surrenders oneself. But the methods are formal, outer. Krishna knows well that the worship of gods, even though it proceeds “by method,” He calls it “without method” — for in ignorance only avastha of avedana can be. In knowledge alone is the real method born. And that method is not like methods; it is personal, intimate, one’s very own.
क्योंकि संपूर्ण यज्ञों का भोक्ता और स्वामी भी मैं ही हूं।
Because I am the enjoyer and the Lord of all yajnas.
चढ़ाओ तुम कहीं से फूल, मुझ तक पहुंच जाते हैं; और गाओ तुम गीत कहीं, वह मेरे पास चला आता है; और करो तुम कुछ, सभी कुछ मुझे समर्पित हो जाता है।
Offer flowers anywhere — they reach Me. Sing your song anywhere — it arrives to Me. Do what you do — the whole of it is consecrated to Me.
कृष्ण यह कह रहे हैं कि मैं केंद्र हूं अस्तित्व का। तुम कहीं भी कुछ करोगे--तुम्हारा बुरा भी, तुम्हारा भला भी; तुम्हारा ठीक भी, तुम्हारा गलत भी--सब मुझ तक पहुंच जाता है, तुम्हें पता हो या न पता हो। फर्क पड़ेगा, अगर तुम्हें पता हो। तो तुम्हारी जिंदगी में क्रांति हो जाएगी।
Krishna is saying: I am the center of existence. Whatever you do — your evil and your good, your right and your wrong — all reaches Me, whether you know it or not. A difference will arise if you do know; then there will be revolution in your life.
परंतु वे मुझ अधियज्ञ-स्वरूप परमेश्वर को तत्व से नहीं जानते हैं।
But they do not know Me, the God who is Adhiyajna, in essence.
वे जो सारा जीवन मेरे आस-पास घूमते हैं, उन्हें तत्व से पता नहीं है कि वे किसकी परिक्रमा कर रहे हैं? किसका परिभ्रमण कर रहे हैं? किसके आस-पास घूम रहे हैं? घूमते रहते हैं पागल की तरह, पर उन्हें पता नहीं कि जहां वे घूम रहे हैं, वह प्रभु का मंदिर है, उसकी परिक्रमा है।
Those who circle Me all their lives do not know in truth around whom they are circling, whom they circumambulate, around whose presence they move. They go on moving like the insane, not knowing that where they move is the Lord’s temple; it is His parikrama.
इसी से गिरते हैं, अर्थात पुनर्जन्म को उपलब्ध होते हैं।
Therefore they fall, that is, they obtain rebirth.
इस संबंध में दो-तीन बातें समझ लेनी जरूरी हैं, जो कि भारतीय चिंतन के आधार कहे जा सकते हैं।
On this a few things must be understood — foundations of Indian seeing.
एक, भारतीय चिंतन सदा से विकासवादी है, एवोल्यूशनरी है। भारतीय चिंतन मानता है कि व्यक्ति को लौट-लौटकर उसी अवस्था में बार-बार नहीं गिरना चाहिए, क्योंकि उसका अर्थ हुआ कि उसके जीवन में कोई विकास नहीं हो रहा है। कल मैंने जो किया था, अगर वही भूल मैं आज भी करता हूं और कल भी करता हूं, तो मेरी चेतना में कोई विकास नहीं हो रहा है। अगर जिंदगीभर मैं एक सर्किल में घूमता रहता हूं, बार-बार वही करता हूं, बार-बार वही भोगता हूं, तो मेरी जिंदगी विकासमान नहीं है, मेरी जिंदगी वर्तुलाकार है और चाक की भांति घूमती चली जाती है। विकासमान तो वह है, जो नए को उपलब्ध होता है और पुराने को पुनरुक्त नहीं करता। रिपीटीशन नहीं करता पुराने का, तो आगे जाता है।
First, Indian thought has always been evolutionary. It holds that a person should not fall back again and again into the same state — for that would mean there is no development in his life. If the error done yesterday is repeated today and again tomorrow, there is no growth of consciousness. If one goes round and round all one’s life, repeating and repeating the same, then one’s life is not ascending — it is circular, like a potter’s wheel. Evolution is that which discovers the new and does not repeat the old. It does not repeat — it goes forward.
एडीसन ने अपने एक पत्र में किसी को लिखा है कि रोज सांझ को सूरज से यह प्रार्थना करता हूं कि जहां तूने सुबह मुझे पाया था, वहां सांझ मुझे मत पाना; रात यह प्रार्थना करके सोता हूं कि सूरज, सांझ तू मुझे जहां छोड़ गया है, कुछ ऐसा हो कि सुबह तू मुझे वैसा ही न पाए, कुछ बदल जाए, कुछ नया हो जाए।
Edison wrote in a letter that every evening he prays to the sun, “Do not find me this evening where you found me in the morning.” And at night he sleeps with the prayer, “O sun, leave me this evening in such a way that you do not find me the same in the morning — let something change, let something new happen.”
लेकिन जैसा हमारा मन है, वह पुनरुक्त करता है। मन रिपिटीटिव है। मन की कुछ बातें मैंने आपसे पीछे कही हैं। यह बात भी आप खयाल में ले लें कि मन एक रिपीटीशन, एक पुनरुक्ति है। वही-वही रोज करता है। एक घेरा बना लेता है। जैसे छोटे बच्चों की रेलगाड़ी होती है, एक गोल पटरी पर चलती है। चाबी भर दी, पटरी का चक्कर लगा लेती है। चाबी चुक गई, फिर चाबी भर दी, फिर पटरी का चक्कर लगा लेती है। हमारी चाबी चुकती रहती है। रोज हम भरते रहते हैं भोजन से। चक्कर रोज पूरा होता रहता है। फ्यूल डाल दिया, ईंधन डाल दिया शरीर में, वह अपना रोज का चक्कर पूरा कर लेता है।
But our mind is repetitious. Mind repeats. I have said earlier: keep this also in view, mind is repetition — a reiteration. It does the same day after day. It makes a circle. Like a child’s train runs on a round track. Wind it up, it circles. The spring runs down, you wind it again, it circles again. Our spring runs down; every day we wind it with food. The circle completes each day. Fuel put into the body, it completes its daily round.
कभी आप अपने चौबीस घंटे के वर्तुल का अध्ययन करें, तो आप बहुत चकित हो जाएंगे कि रोज-रोज आप वही करते हैं। रोज-रोज!
Study your twenty-four-hour circle and you will be astonished — day after day you do the same things. Day after day.
मेरा मतलब यह नहीं है कि रोज आप अलग-अलग दफ्तर में जाएं। यह भी मतलब नहीं है कि रोज-रोज नई दुकान खोलें। दुकान तो वही रहेगी, दफ्तर वही रहेगा। नहीं, लेकिन रोज-रोज आपके मन की जो चित्त-दशाएं हैं, वे भी वही होती हैं। चौबीस घंटे में आपको कितनी बार क्रोध करना है, उतनी बार आप रोज कर लेते हैं। कितनी बार उत्तेजित होना है, आप उतनी बार उत्तेजित हो लेते हैं। कितनी बार दुखी होना है, आप उतनी बार दुखी हो लेते हैं। कई बार आप चकित भी होते हैं कि अभी तो दुख का कोई कारण नहीं था, मैं दुखी क्यों हो रहा हूं?
I do not mean that you should go to a different office each day, or open a new shop every day. The shop remains the same, the office the same. No — but your inner mental states are the same each day. In twenty-four hours you get angry as many times as you always do. You get excited as many times as usual. You become sad as many times as usual. Often you are surprised: “There was no cause for sadness just now — why am I sad?”
वक्त आ गया! जैसे वक्त पर चाय पीनी पड़ती है, या सिगरेट पीनी पड़ती है, वैसे ही वक्त पर दुखी भी होना पड़ता है। वक्त आ गया। भीतर से दशा लौट आई।
The time has come! As at the time for tea, or for a cigarette, so too at the time for sadness one must be sad. The hour has returned; the state comes back from within.
मन चौबीस घंटे दोहराए चला जाता है यंत्रवत। इस मन के दोहराने को अगर हम लंबा फैलाएं पूरे जीवन के विस्तार पर, तो इसके कई वर्तुल हैं। रोज घूमता है, वर्ष प्रतिवर्ष घूमता है, फिर जीवन से दूसरे जीवन में घूमता चला जाता है। इसको पुनर्जन्म कहता है भारत।
Mind repeats twenty-four hours, mechanically. If we expand this repeating over the whole span of life, there are larger circles: the daily circle, the yearly circle — and then the circle from one life to another. This is what India calls rebirth.
भारत कहता है कि आदमी जैसा है, अगर वह अपने को रोज-रोज विकासमान न करे, तो वह फिर पूरा का पूरा जीवन वापस दोहर जाएगा। जन्म के बाद हम मृत्यु तक जहां तक पहुंचे हैं, मृत्यु हमें वापस पुरानी जगह पर खड़ा कर देगी; हम फिर से जन्म शुरू कर देंगे; फिर वही का वही, फिर वही का वही।
India says: as man is, if he does not make himself grow day by day, then the whole of life repeats. From birth to death, wherever we reached, death sets us back to the old place; again we begin birth; again the same, again the same.
बुद्ध और महावीर ने एक अनूठा प्रयोग अपने साधकों के लिए खोजा था। वे तब तक किसी व्यक्ति को साधना में नहीं ले जाते थे, जब तक उसको पिछले जन्मों का स्मरण न करा दें।
Buddha and Mahavira discovered a unique device for their seekers: they would not take a person into sadhana until they had helped him remember his past lives.
बुद्ध से कोई पूछता है कि पिछले जन्म को स्मरण करने से क्या प्रयोजन है? मैं तो अभी शांत होना चाहता हूं, उसका मुझे कोई रास्ता बताइए। बुद्ध ने कहा कि इसलिए, कि पहले भी पिछले जन्मों में तू यह बात किन्हीं और बुद्धों से कह चुका है कि मैं शांत होना चाहता हूं, मुझे कोई रास्ता बताइए। और रास्ते तुझे पिछले जन्मों में भी बताए गए हैं, कभी तूने उनका पालन नहीं किया। तो तू मेरा समय नष्ट मत कर। मैं तुझे रास्ता बताऊंगा; पहले भी दूसरे बुद्धों से तूने रास्ते इसी तरह पूछे हैं, कभी तूने उनका पालन नहीं किया। तू सिर्फ अपनी आदत दोहरा रहा है। तू वही करेगा, जो तूने पीछे किया था। इसलिए पहले मैं तुझे याद दिला दूं। तू अपने दो-चार जन्मों का पहले स्मरण कर ले, ताकि तुझे साफ हो जाए कि तू उसी वर्तुल को फिर से तो नहीं दोहरा रहा है!
Someone asked Buddha, “What is the use of remembering past lives? I want peace now — show me a way.” Buddha said, “Because in past lives too you have asked the same thing of other Buddhas. And paths were shown to you — but you never followed. So do not waste my time. I will show you the path; but before, you have asked other Buddhas similarly and have not followed. You are only repeating your habit. You will do what you did before. First I will remind you — remember two or three of your past births, so that it becomes clear to you that you are not repeating the same circle again.”
उस आदमी को बात समझ में पड़ी। एक वर्ष तक वह बुद्ध के पास पिछले जन्मों के स्मरण के लिए रुका। हैरान हुआ। पिछले जन्म में भी जब उसकी पत्नी मरी थी, तभी वह एक बुद्धपुरुष के पास गया था! उसके पहले भी उसकी पत्नी जब मरी थी, तब वह एक बुद्धपुरुष के पास गया था! और अभी भी इस जन्म में उसकी पत्नी मर गई थी, तो वह फौरन बुद्ध के पास आ गया था, कि मेरा मन बड़ा अशांत है, मुझे शांति चाहिए! और मजा यह है कि पहले जन्म में भी शांति की तलाश करते-करते नई स्त्री के मोह में पड़ गया था। और दूसरे जन्म में भी शांति की तलाश करने गया था और एक भिक्षुणी के प्रेम में पड़ गया था।
The man understood. He stayed a year with Buddha to remember past lives. He was amazed: in a past life, when his wife had died, he had gone to a Buddha! And before that too, when his wife had died, he had gone to a Buddha! And now in this life his wife had died and he had come to Buddha, saying, “I am disturbed — I need peace.” And the surprise was, in the first life while seeking peace he fell into attachment to a new woman; in the second, while seeking peace he fell in love with a nun.
तब वह बहुत घबड़ाया। उसने बुद्ध से कहा कि यह क्या है? यह मैं कर रहा हूं या मुझसे जबरदस्ती करवाया जा रहा है?
Then he was shaken. He said to Buddha, “What is this? Am I doing this — or is it being done to me?”
बुद्ध ने कहा, अगर तू जानता नहीं है, तो तू करता ही चला जाएगा। क्योंकि तुझे पता ही नहीं है कि तू सिर्फ दोहर रहा है, तू सिर्फ पुनरुक्ति कर रहा है। लेकिन स्मरण नहीं है, इसलिए हम बार-बार वही दोहरा लेते हैं; बार-बार वही दोहरा लेते हैं।
Buddha said, “If you do not know, you will go on doing; for you do not know you are only repeating. Without remembrance we repeat.”
छोड़ें, पिछले जन्म का स्मरण तो थोड़ा कठिन पड़ेगा, लेकिन रोज का तो स्मरण है; बीता कल तो आपको पता है। कल भी आपने जिस बात पर क्रोध किया था, और पछताए भी थे कि अब क्रोध नहीं करूंगा, आज भी उसी बात पर क्रोध किया है और आज भी पछताए हैं कि क्रोध नहीं करूंगा! और आज भी आप सोच रहे हैं कि अब कल क्रोध नहीं होगा, क्योंकि मैं पछता लिया हूं। लेकिन पछताए तो आप कल भी थे, परसों भी थे।
Leave aside past births — a little hard to recall — but yesterday you do remember. Yesterday you got angry on the same point, and repented, deciding not to be angry again. Today you got angry on the same point, and again repented, deciding not to be angry. You think that tomorrow it will not happen. But you repented yesterday too.
आप सिर्फ पुनरुक्त कर रहे हैं। क्रोध भी करते हैं, पछता भी लेते हैं। फिर क्रोध करते हैं, फिर पछता लेते हैं।
You are only repeating. You get angry, then you repent; you get angry, then you repent.
एक मित्र मेरे पास आते हैं; क्रोधी हैं। ऐसे तो कौन नहीं है; थोड़े ज्यादा हैं। कहते हैं कि किसी तरह मेरा क्रोध छूट जाए। बहुत पछताते हैं, रोते हैं, छाती पीटते हैं--जब क्रोध कर लेते हैं।
A friend comes to me — he is hot-tempered. Who is not? He is just a bit more. He says, “Somehow my anger must drop.” He repents a lot, cries, beats his chest — after he has been angry.
मैंने उनसे कहा, क्रोध की फिक्र छोड़ो; तुम पछताना बंद कर दो। एक काम करो। तुम जिंदगीभर से क्रोध छोड़ने की कोशिश कर रहे हो, वह तो नहीं छूटा; तुम मेरी मानो, क्रोध की फिक्र छोड़ो, तुम पछताना बंद कर लो। एक बात पक्की कर लो कि अब क्रोध होगा, तो पछताऊंगा नहीं।
I say to him, “Forget anger. Drop repenting. Do one thing: you have tried all your life to drop anger — it hasn’t dropped. Accept my suggestion: drop repenting. Make one firm decision — if anger happens, I will not repent.”
उन्होंने कहा, आप कैसे खतरनाक आदमी हैं! मैं आया हूं क्रोध छोड़ने, आप मेरा पछतावा भी छुड़ा देना चाहते हैं! फिर तो मैं महानर्क में पड़ जाऊंगा।
He says, “What a dangerous man you are! I came to drop anger — you want me to drop repentance too! Then I will fall into great hell.”
मैंने उनसे कहा, कोई भी तो आदत तोड़ो। अगर क्रोध की नहीं टूटती, पछतावे की तोड़ो; सर्किल टूट जाएगा; पछतावा ही तोड़ो। तो दूसरे क्रोध को आने का मौका नहीं रहेगा, क्योंकि बीच की एक सीढ़ी हट गयी। अब तक की व्यवस्था यह है तुम्हारी--क्रोध, पछतावा; क्रोध, पछतावा; क्रोध। यह तुम्हारा सर्किल है। कहीं से भी सर्किट तोड़ो, कहीं से भी तार को अलग खींच लो। क्रोध से नहीं खींच सकते, पछतावे से खींच लो। अगर पछतावा नहीं कर पाए, तो मैं वचन देता हूं कि दूसरा जो क्रोध इसके पीछे आना चाहिए, उसके लिए रास्ता नहीं मिलेगा।
I say, “Break any one habit. If you cannot break anger, break repenting. The circle will break. Break repentance — then the next anger will not get a chance, because one rung of the ladder is removed. Your system is: anger, repentance; anger, repentance — this is your circuit. Break the circuit anywhere; pull any wire loose. If you cannot pull it at anger, pull it at repentance. If you do not repent, I promise that the next anger due to come will find no route.”
यह आप चकित होंगे जानकर कि आप इसलिए नहीं पछताते हैं कि आप जानते हैं कि क्रोध बुरा है। आप इसलिए पछताते हैं, ताकि क्रोध की पहली अवस्था फिर से पा ली जाए, और फिर से आप क्रोध करने में समर्थ हो जाएं।
You will be surprised to know: you do not repent because you know anger is bad; you repent in order to reach the same initial state from which you can be angry again.
पछतावा जो है, वह क्रोध की ट्रिक है। पछतावा जो है, पश्चात्ताप जो है, वह क्रोध की होशियारी है; वह अहंकार की उस्तादी है, चालाकी है। जब आप क्रोध कर लेते हैं, तो आपको लगता है, उतना अच्छा आदमी नहीं हूं, जितना मैं अपने को समझता था। पछतावा करके आप फिर समझते हैं कि उतना ही अच्छा आदमी हूं, जितना अपने को समझता था। अहंकार अपना पुराना लेबल फिर से पा लेता है; वहीं पहुंच जाता है, जहां क्रोध के पहले था।
Repentance is the trick of anger. Repentance is anger’s cleverness, the ego’s craft. After anger you feel, “I am not as good a man as I thought.” By repenting you again feel, “I am exactly as good as I thought.” The ego regains its old label; it stands where it stood before anger.
क्रोध के कारण एक गड्ढे में पड़ गए थे, क्रोध के कारण थोड़ी दीनता आ गई थी। क्रोध के कारण मन को लगा कि उतना अच्छा आदमी नहीं हूं, जितना दावा करता था। पछतावा करके वापस अपनी जगह खड़ा हो गया, उसी जगह, जहां क्रोध के पहले था। अब आप फिर क्रोध कर सकते हैं, क्योंकि उसी जगह से आपने क्रोध किया था।
Because of anger you had fallen into a ditch; a little humility had come. By repenting you stand back at your old place — the very place from which you had become angry. Now you can be angry again, because you are at the starting point.
मन एक पुनरुक्ति है। और मन के आधार पर जीने वाला आदमी अपने पूरे जीवन को एक पुनरुक्ति बना लेता है, जस्ट ए रिपीटीशन, ए मैकेनिकल रिपीटीशन; यंत्रवत घूमते चले जाते हैं। इसका जो बड़े से बड़ा वर्तुल है, वह पूरा जीवन है। सिर्फ भारत को इस बात का खयाल आ पाया।
Mind is repetition — and a man living by mind makes his whole life a repetition, a mechanical reiteration. The largest circle is a whole life. Only India has noticed this.
भारतीय धर्मों के अतिरिक्त दुनिया का कोई धर्म पुनर्जन्म का खयाल नहीं करता, रि-बर्थ का खयाल नहीं करता। क्योंकि भारत के अलावा दुनिया के किसी धर्म ने मनुष्य के मन की इस कीमिया को ठीक से नहीं समझा कि अगर मनुष्य का मन पुनरुक्त करता है, तो पूरा जीवन भी एक वृहदकाय वर्तुल होगा और आदमी फिर पुनरुक्त करेगा! और हमने बार-बार किया है!
Apart from India no religion of the world has considered rebirth — because no other culture has understood the alchemy of man’s mind so precisely: if mind repeats, the whole life will be a vast circle — and man will repeat again! And we have repeated again and again.
हम बार-बार उसी तरह लोभ में पड़े हैं, अनेक जन्मों में। बार-बार उसी तरह वासना में गिरे हैं, अनेक जन्मों में। बार-बार मकान बनाए, धन कमाया, पद कमाया। बार-बार असफल हुए, अनेक जन्मों में। और हर बार फिर वही, हर बार फिर वही!
Again and again we have fallen into greed, for many births. Again and again into lust, in many births. Again and again we have built houses, amassed wealth, sought positions. Again and again we have failed, in many births. And each time again the same, again the same.
कृष्ण कहते हैं कि ऐसे जो देवताओं को भजते हैं, बिना मुझे जाने, अर्थात जो अपनी वासनाओं को ही उपासना बना लेते हैं, जो किसी मांग से प्रार्थना करते हैं, वे बार-बार गिरते हैं और पुनर्जन्म को उपलब्ध होते हैं। कारण यह है कि देवताओं को पूजने वाले देवताओं को प्राप्त होते हैं।
Krishna says: those who worship devas — without knowing Me; that is, who turn their desires into worship, who pray out of asking — they fall again and again and gain rebirth. Because those who worship devas, reach the devas.
यह बहुत कीमती सूत्र है।
This is a precious sutra.
कारण यह है कि पितरों को पूजने वाले पितरों को प्राप्त होते हैं। कारण यह है कि भूतों को पूजने वाले भूतों को प्राप्त होते हैं। कारण कि व्यक्ति जो भी पूजता है, अंततः वही हो जाता है। और व्यक्ति जो भी पूजता है, अंततः उससे ऊपर नहीं जा सकता। कोई भी व्यक्ति अपने श्रद्धेय से ऊपर नहीं जा सकता।
Those who worship the ancestors, reach the ancestors. Those who worship spirits, reach the spirits. Because whatever you worship, ultimately you become that. And whatever you worship, ultimately you cannot go beyond it. No one can go beyond his object of reverence.
इसे थोड़ा हम समझ लें।
Understand this a little.
आप जिसको श्रद्धा करते हैं, वह आपका मैक्सिमम, आपका श्रेष्ठतम, अंतिम बिंदु हो गया। श्रद्धा जरा सोचकर करना, क्योंकि श्रद्धा आपके भविष्य की लकीर हो जाएगी। जिसको आप श्रद्धा करते हैं, उससे ऊपर आप कभी नहीं जा सकते हैं। आपकी श्रद्धा आपका अंतिम बिंदु बन जाती है। वह आपके व्यक्तित्व के विकास का लक्ष्य हो जाती है। तो आदमी जिसको पूजता है, अनजाने तय कर रहा है कि यही मैं होना चाहता हूं।
Whom you revere becomes your maximum, your supreme, your final point. Be cautious in reverence — for your reverence will become the line of your future. Beyond whom you revere you will never go. Your reverence becomes your ultimate point; it becomes the goal of your growth. Whomever one worships, unknowingly he is deciding, “This is what I want to become.”
ध्यान रखें, आज अगर सड़क से एक संन्यासी जा रहा हो, तो कोई भीड़ नहीं लग जाती उसके आस-पास। कभी लगती थी। आज से दो हजार साल पीछे, बुद्ध अगर गांव से गुजरते, संन्यासी गांव से गुजरता, तो भीड़ लग जाती थी। सारा गांव इकट्ठा हो जाता था। क्योंकि चाहे कोई दुकान कर रहा हो, चाहे कोई खेती कर रहा हो, अंतिम श्रद्धा यही थी कि एक दिन मुझे भी संन्यासी हो जाना है। चाहे न हो पाए; तो इसकी पीड़ा रह जाएगी, दंश रह जाएगा। लेकिन आज संन्यासी को देखकर कोई भीड़ इकट्ठी नहीं होती। हां, अभिनेता निकलता हो, तो भीड़ इकट्ठी हो जाती है। वह हमारी श्रद्धा है। वही हम होना चाहते हैं। भला न हो पाएं, भला न हो पाएं, होना वही चाहते हैं।
Notice — today if a sannyasin passes on the road, no crowd gathers around him. Once it did. Two thousand years ago, if Buddha passed through a village, if a sannyasin passed, the whole village would gather. For whether one kept a shop or farmed a field — the final reverence was: one day I too must become a sannyasin. Even if it did not happen, the pain would remain, the sting. But today, seeing a sannyasin, no crowd gathers. An actor passes — a crowd gathers. That is our reverence. That is what we want to be. Even if we cannot — we want that.
जो हम होना चाहते हैं, वह हमारा श्रद्धा-पात्र हो जाता है। श्रद्धा-पात्र का अर्थ है, वह मेरे भविष्य की तस्वीर है; यही मैं होना चाहता हूं। और जो व्यक्ति जिसको श्रद्धा करता है, धीरे-धीरे वैसा ही हो जाता है। हो ही जाएगा, क्योंकि श्रद्धा से हमारी आत्मा निर्मित होती है, और श्रद्धा हमारी आत्मा का गठन करती है, और श्रद्धा हमारी आत्मा को रूपांतरित करती है। श्रद्धा सोचकर करना! बहुत होशियारी से, बहुत बुद्धिमानी से। क्योंकि श्रद्धा ढांचा बनेगी, जिसमें अंततः आप ढल जाएंगे।
What we want to be becomes our object of reverence. Reverence means: it is the picture of my future — this is what I want to be. And what one reveres, slowly he becomes. He will become it, for reverence forms our soul, shapes our soul, transforms our soul. Choose your reverence with great care — with alertness, with intelligence. For reverence will be the mold into which you will finally be poured.
तो कृष्ण कहते हैं, जो देवताओं को पूजते हैं, वे देवताओं को प्राप्त होते हैं।
So Krishna says, those who worship the devas, reach the devas.
लेकिन देवता तो स्वयं ही वासनाओं से घिरे हुए जीते हैं! चाहे इंद्र हो, तो भी वासनाओं से भरा हुआ जीता है! हम सबको कथाएं पता हैं कि अगर पृथ्वी पर कोई आदमी बहुत तपश्चर्या करे, तो इंद्र का सिंहासन डोलने लगता है। इसका मतलब यह है कि ईर्ष्या से वह भर जाता है, क्योंकि उसे डर होता है कि कोई दूसरा समर्थ आदमी इंद्र होने की स्थिति में आया जा रहा है। अगर यह सफल हो गया तपश्चर्या में, तो मुझे पद से हट जाना पड़ेगा, और यह आदमी मेरे पद पर बैठ जाएगा।
But the devas themselves live surrounded by desire! Even Indra is full of desire. We all know the stories: if someone on earth does great tapas, Indra’s throne begins to shake. It means he is filled with jealousy, fearing that a capable man is approaching the state of becoming Indra. “If this one succeeds in austerity I will have to vacate my seat, and he will sit upon it.”
तो इंद्र बेचारा चौबीस घंटे अपने सिंहासन को बचाने में ही लगा हुआ है! कहीं कोई तपश्चर्या करे, कठिनाई उसे होती है! भेजता है उर्वशियों को, अप्सराओं को कि जाकर भ्रष्ट करो! इस आदमी को डांवाडोल करो! यह थोड़ा डांवाडोल हो जाए, तो मेरा सिंहासन स्थिर हो जाए।
So poor Indra is busy day and night defending his throne. Let anyone do tapas and it becomes a difficulty. He sends Apsaras — “Go and corrupt him! Make this man waver! If he wavers a little, my throne becomes steady.”
जो भी सिंहासन पर है, वह सदा डरा हुआ रहेगा ही; घबड़ाया रहेगा।
Whoever sits upon a throne will always remain afraid — trembling.
मैंने सुना है, इटली में एक बहुत पुराना मंदिर है; अभी भी है। उसकी बड़ी पुरानी कथा है और बड़ी हैरानी की है। उस मंदिर का इतिहास अनूठा है। एक पहाड़ की तलहटी में एक छोटी-सी झील के पास वह मंदिर है, एक बड़े वृक्ष के नीचे। उस मंदिर का जो पुजारी है, वह दुनिया के इतिहास में अनूठे ढंग का पुजारी है। उस मंदिर का पुजारी बनने का एक ही उपाय है; अगर कोई व्यक्ति मौजूद पुजारी की हत्या कर दे, तो ही वह व्यक्ति वहां का पुजारी बन सकता है।
I have heard: there is a very ancient temple in Italy — still there. Its story is old and strange. At the foot of a mountain near a small lake, under a great tree, stands the temple. The priest of that temple is unique in history. There is only one way to become the priest of that temple: if someone kills the existing priest, only then can he become priest there.
तो तलवार लिए पुजारी खड़ा रहता है चौबीस घंटे। क्योंकि पूरे वक्त सोना मुश्किल हो जाता है। सो नहीं सकता। सोए, कि गए! जिंदगी हराम हो जाती है; क्योंकि पूरे वक्त.। और कोई नहीं है उस जंगल में, उस वृक्ष के नीचे एक पुजारी अपनी तलवार लिए अपनी रक्षा करता रहता है। और आज नहीं कल, उसे पता है कि मौत तो होगी ही। क्योंकि वह भी इसी तरह पुजारी बना है! वह भी किसी को इसी तरह मारा है, तभी पुजारी बना है। और यह सतत परंपरा है। कोई उसे मारेगा और पुजारी बनेगा। और जो बनेगा पुजारी, वह भलीभांति जानता है कि वह जिस जगह जा रहा है, वहां तलवार लिए खड़े रहना है, और कोई उसकी हत्या करेगा।
So the priest stands with a sword in hand day and night. It is difficult to sleep. If he sleeps — he is gone. Life becomes hell; for at all times... There is no one else in that forest — under that tree a lone priest holds his sword to protect himself. And he knows that today or tomorrow, death will certainly come. For he too became priest by killing someone. And this is the continuous tradition. Someone will kill him and become priest. And whoever becomes priest knows well that the place he is going to is such that he must stand with a sword in hand — and someone will kill him.
यह बड़ी महत्वपूर्ण बात है! सभी पदों की हालत ऐसी ही है। जो भी वहां पहुंचता है, किसी को मारकर, हटाकर, परेशान करके पहुंचता है। पहुंचते से ही फिर उसको चौबीस घंटे तलवार लिए खड़े रहना पड़ता है; क्योंकि जिस रास्ते से वह आया है, उसी रास्ते से दूसरे भी आएंगे। और उसे पक्का मालूम है कि वह सदा वहां नहीं रह सकता; कोई आएगा पीछे। क्योंकि अगर सदा वहां कोई रह सकता होता, तो वह खुद भी वहां नहीं पहुंच सकता होता। कोई और ही रहा होता। वह पहुंच गया; कोई और पहुंच जाएगा।
This is significant: such is the state of every position. Whoever reaches there has reached by killing, removing, harassing someone. As soon as he reaches, he must stand with a sword day and night; for by the same path others will come. He knows for certain he cannot remain there always — someone will come behind. For if someone could remain there forever, he himself could never have reached; someone else would have already been there. He reached — someone else will reach.
हर पद के पास, हर धन के पास, हर प्रतिष्ठा के, हर सिंहासन के पास मौत की घबड़ाहट है। इंद्र घबड़ाया हुआ है; देवता घबड़ाए हुए हैं। वासना से भरे हुए हैं, इच्छाओं से भरे हुए हैं।
Around every position, every wealth, every prestige, every throne — the tremor of death. Indra trembles; the gods tremble. They are full of desires and wants.
कृष्ण कहते हैं कि देवताओं को पूजकर ज्यादा से ज्यादा अगर कोई आदमी पूरी तरह सफल हो गया, तो देवता हो जाएगा, इससे ऊपर नहीं जा सकता!
Krishna says: by worshipping devas, at the utmost, if a man is completely successful, he becomes a deva — he cannot go beyond.
लेकिन देवता कोई बहुत ऊंची अवस्था नहीं है। यह भी बहुत हैरानी की बात है कि भारत अकेला देश है, जो देवताओं की अवस्था को बहुत ऊंची अवस्था नहीं मानता! और यह भी मानता है कि देवताओं को भी अगर मुक्त होना हो, तो उन्हें पहले मनुष्य होना पड़ेगा। मनुष्य चौराहा है। देवता का एक रास्ता है, मनुष्य से जाता है आगे। मालूम पड़ता है, आगे जाते। लेकिन अगर देवता को भी मुक्त होना है, तो उसे वापस चौराहे पर लौटकर मुक्ति का रास्ता पकड़ना पड़ेगा।
But being a deva is not a very high state. This too is surprising: India alone is the country that does not consider the state of the gods as very high. And it holds that even the gods, if they want liberation, must first become human. Man is the crossroads. For the deva the path to the beyond runs through man. It seems they go onward — but if a deva wants release, he must return to the crossroads and take the path of freedom.
मनुष्य चौराहा है, क्रास-रोड है। पशु को भी अगर मुक्त होना है, तो मनुष्य होना पड़ेगा; देवता को भी मुक्त होना है, तो मनुष्य होना पड़ेगा। एक अर्थ में देवता ऊपर मालूम पड़ सकता है, क्योंकि ज्यादा सुख में है। लेकिन एक अर्थ में नीचे है, क्योंकि देवता की स्थिति से अंतिम ट्रांसफार्मेशन, अंतिम क्रांति नहीं हो सकती; उसे मनुष्य तक वापस लौटना पड़ेगा।
Man is the crossroads, the cross-road. If an animal wants liberation, it must become human; if a deva wants liberation, it must become human. In one sense the deva seems higher — he has more pleasure. In another sense he is lower — for from the state of a deva the final transformation is not possible; he must return to man.
मनुष्य से ही कोई क्रांति संभव है। इस अर्थ में भी भारत ने.देवताओं के पास मनुष्य से ज्यादा शक्ति है, ज्यादा उम्र है, ज्यादा इच्छाओं की पूर्ति का साधन है, ज्यादा सुख है--सब कुछ है--लेकिन आत्मक्रांति का उपाय नहीं है। उन्हें वापस लौट आना पड़ेगा।
Only through man is revolution possible. In this sense India... The gods have more power than man, longer life, more instruments to fulfill desires, more pleasures — everything — but the means of self-transformation is not there. They will have to return.
इसलिए भारत ने मनुष्य को एक अर्थ में चरम माना है। मनुष्य की इतनी गरिमा दुनिया में कहीं भी नहीं है। इस अर्थ में चरम माना है कि सिर्फ मनुष्य की ही आत्मा में मुक्त होने की आत्यंतिक घटना घट सकती है; परम स्वतंत्रता और प्रभु का दर्शन मनुष्य के साथ ही घटित हो सकता है। पशु के साथ नहीं हो सकता, क्योंकि वे भी अज्ञान में हैं; और देवताओं के साथ भी नहीं हो सकता, क्योंकि वे भी अज्ञान में हैं। पशु दुख में होगा, देवता सुख में होंगे; लेकिन दोनों अज्ञान में हैं। मनुष्य के साथ घटना घट सकती हैं तीनों।
Therefore India has considered man, in one sense, as the peak. Nowhere else is man given such dignity. In this sense: only in the human soul can the ultimate event of release happen; the vision of the Supreme and the ultimate freedom can happen only with man. Not with animals — for they too are in ignorance; not with gods — for they too are in ignorance. Animals are in suffering, devas are in pleasure — both are in ignorance. With man all three can happen.
भारत कहता है कि मनुष्य नीचे गिरना चाहे, तो पशुओं से नीचे गिर सकता है; ऊपर उठना चाहे, तो देवताओं से पार जा सकता है; और मुक्त होना चाहे, तो समस्त घेरे के बाहर छलांग लगा सकता है।
India says: if man wants to fall, he can fall below the animals; if he wants to rise, he can go beyond the gods; if he wants to be freed, he can leap outside the whole circle.
कृष्ण कहते हैं, जो पूजा करेगा पितरों की, वह पितरों को प्राप्त हो जाएगा। जो भी पूजा होगी, अगर सफल हो गए, तो वही हो जाओगे।
Krishna says: he who worships the ancestors will reach the ancestors; whatever is worshipped — if you succeed — that you will become.
और मेरे भक्त मुझको ही प्राप्त होते हैं। इसलिए मेरे भक्तों का पुनर्जन्म नहीं है। मेरे भक्त मुझको ही प्राप्त होते हैं! जो मुझे भजता है, वह धीरे-धीरे, धीरे-धीरे मुझमें ही एक हो जाता है।
But My devotees reach Me alone; therefore there is no rebirth for My devotees. My devotees reach Me. He who worships Me, slowly, slowly becomes one with Me.
सिर्फ परमात्मा की पुनरुक्ति नहीं होती, बाकी सब चीजें पुनरुक्त होती हैं। सिर्फ परमात्मा का कोई रिपीटीशन नहीं होता, बाकी सब चीजें दोहरती हैं। जो शाश्वत है, वही पुनरुक्त नहीं होता।
Only Paramatma is not a repetition; everything else repeats. Only Paramatma has no reiteration; all else repeats. That which is eternal alone does not repeat.
इसे समझना कठिन पड़ेगा; पर दो-तीन बातें खयाल में लें, तो शायद समझ में आ जाए।
This is hard to understand; keep a few things in mind and it may become clear.
दुनिया में सब चीजें नई होती हैं, क्योंकि सभी चीजें पुरानी पड़ जाती हैं। जो भी नई है, वह कल पुरानी हो जाएगी। जो आज पुरानी है, ध्यान रखना, वह कल नई थी। सिर्फ परमात्मा न नया है और न पुराना। वह सिर्फ है। वह कभी पुराना नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह कभी नया नहीं था।
In the world everything is new because everything becomes old. Whatever is new today will be old tomorrow. What is old today — remember, it was new yesterday. Only Paramatma is neither new nor old; It simply is. It will never become old, because it was never new.
जो चीज नई है, वही पुरानी हो सकती है। जो नई नहीं है, उसके पुराने होने का कोई उपाय न रहा। तो परमात्मा न नया है, न पुराना। इसलिए हमने एक अलग शब्द गढ़ा है; वह है सनातन, वह है शाश्वत, वह है अनादि, अनंत। इस भाषा में हमने उसे कहा है कि वह सदा है। परमात्मा पुराना नहीं होता, नया नहीं होता; बस होता है।
Only that which has been new can become old. That which was never new has no way to become old. Therefore we coined a different word: sanatana, eternal, beginningless, endless. We said: It ever is. Paramatma does not become old, does not become new — It simply is.
जो चीज नई है, वह कल पुरानी हो जाएगी। और जब पुरानी हो जाएगी, तो फिर नए होने के लिए संभावना शुरू हो जाएगी। जो चीज पुरानी है, वह कल पुरानी हो-होकर नष्ट हो जाएगी, खो जाएगी; फिर नए होने का मौका मिल जाएगा।
What is new will become old tomorrow. What is old will, being old, perish and be lost — and then there will be a chance for the new again.
दुनिया में सब चीजें दोहरती रहती हैं। कई दफे बहुत हैरानी की बातें होती हैं। अगर आप दुनिया के फैशन का इतिहास देखें, तो बहुत चकित हो जाएंगे! दस-पांच साल में फैशन वापस आ जाते हैं। जिन कपड़ों को दस-पांच साल पहले पुराना समझकर छोड़ दिया, दस-पांच साल बाद वे लौट आते हैं। जिन बालों के ढंग को दस-पांच साल पहले पुराना समझकर छोड़ा था, दस-पांच साल बाद वे वापस लौट आते हैं!
In the world everything keeps repeating. Strange things happen. If you look into the history of fashion, you will be amazed — in ten or five years fashions return. The clothes that were dropped as old return after a few years. The style of hair that was abandoned as old returns after a few years.
दस-पांच साल काफी वक्त है। पुरानी चीजें भूल जाती हैं, फिर नई हो जाती हैं। और आदमी की स्मृति इतनी कमजोर है कि वह देख ही नहीं पाता, वह खयाल भी नहीं कर पाता कि हम क्या कर रहे हैं! फिर वही चुनकर ले आता है, फिर वही चुनकर ले आता है। आदमी के मन के साथ नए और पुराने का खेल चलता रहता है, पुनरुक्ति चलती रहती है।
Five or ten years are enough — old things are forgotten; they become new again. And man’s memory is so weak he cannot notice what he is doing; he cannot even conceive it — he picks the same things again, again. In the mind the game of new and old goes on; repetition continues.
कृष्ण कहते हैं, जो मुझे उपलब्ध होता है, वह पुनर्जन्म को उपलब्ध नहीं होता, क्योंकि वह शाश्वतता के साथ एक हो गया।
Krishna says: he who attains Me does not attain rebirth, because he has become one with the Eternal.
इसका दूसरा अर्थ भी है। पुनर्जन्म तो उसका ही होता है, जो समझता हो कि मेरा जन्म होता है। और जो समझता है कि मेरा जन्म होता है, फिर उसे मृत्यु की भी पीड़ा भोगनी पड़ती है। परमात्मा को जो जानने लगता है, वह तो जानता है कि न मेरा जन्म होता है और न मेरी मृत्यु होती है। तो जन्म और मृत्यु साधारण घटनाएं रह जाती हैं, हवा के बबूलों की तरह। और वह तो जन्म के भी पहले होता है और मृत्यु के भी बाद होता है। अब उसका कोई जन्म और मृत्यु नहीं होती।
There is another meaning. Rebirth occurs only to him who thinks, “I am born.” And one who thinks he is born must taste the pain of death. One who knows Paramatma knows: neither am I born, nor do I die. Birth and death are ordinary events, like bubbles in the wind. He is before birth and after death. There is no birth or death for him.
बुद्ध से कोई पूछता है, मरने के दिन, कि क्या आप मृत्यु के बाद कहीं होंगे या बिलकुल खो जाएंगे? तो बुद्ध कहते हैं, अगर मैं मृत्यु के पहले कहीं था, तो रहूंगा। अगर पहले ही खो गया, तो पीछे भी बचेगा क्या?
Someone asked Buddha on the day of his death, “Will you exist after death — or will you be utterly lost?” Buddha said, “If I existed before death, I will exist after it. If I was already lost before, what will remain after?”
सुनने वाले की समझ में नहीं आया है, उसने फिर दूसरी तरह से पूछा। उसने पूछा कि छोड़ें, यह जरा कठिन है। मैं यह पूछता हूं, जन्म के पहले आप कहीं थे या जन्म के बाद ही आप हुए?
The listener could not understand; he asked again in another way: “Leave that — it is difficult. I ask this: were you somewhere before birth — or did you come into being only after birth?”
बुद्ध ने कहा, अगर जन्म के पहले मैं कहीं था, तो जन्म के बाद भी कहीं रहूंगा; और अगर जन्म के बाद भी कहीं नहीं था, तो जन्म के पहले भी कहीं नहीं था।
Buddha said, “If I was somewhere before birth, I will be somewhere after it. And if I was nowhere after birth, I was nowhere before it either.”
पर उस आदमी की समझ में नहीं आया। उसने कहा, पहेली में मत जवाब दें। मुझे सीधा-सीधा कहें। तो बुद्ध ने कहा, जिसे तुम देखते हो, वह तो जन्म के साथ पैदा हुआ है और मृत्यु के साथ मर जाएगा। लेकिन जिसे मैं देखता हूं, वह कभी पैदा नहीं हुआ और कभी मरेगा भी नहीं। लेकिन वह देखना आंतरिक है, वह देखना भीतर है। वह सिर्फ मैं ही देख सकता हूं; तुम्हें वह दिखाई नहीं पड़ेगा। तुम भी देख सकते हो, अगर तुम अपने भीतर देखने में समर्थ हो जाओ।
But the man still could not understand. “Do not answer with riddles. Say straight.”
Buddha said, “That which you see was born with birth and will die with death. But that which I see was never born and will never die. That seeing is inner — only I can see it; you will not be able to see. You too can see it, if you become capable of seeing within.”
लेकिन हम सबका देखना बाहर है। बाहर जो हमें दिखाई पड़ता है, वह तो जन्म और मृत्यु का घेरा है। भीतर कोई हमारे जरूर छिपा है, जो न जन्मता है और न मरता है। उसकी अगर पहचान हो जाए, तो फिर कोई पुनर्जन्म नहीं है, फिर कोई लौटना नहीं है।
But our seeing is outward. What is seen outside is within the circle of birth and death. Inside someone is certainly hidden who neither is born nor dies. If he is recognized, there is no rebirth, no return.
लौटने को एक तीसरी तरह से भी समझें।
Understand returning in a third way.
अगर कुछ बच्चे एक क्लास में पढ़ रहे हों, और हर साल उन्हें वापस परीक्षा के बाद उसी क्लास में भेज दिया जाए, तो इसका क्या मतलब होगा? इसका एक ही मतलब होगा कि पढ़ा-लिखा उन्होंने बहुत होगा, लेकिन गुना बिलकुल नहीं; पढ़ा-लिखा बहुत होगा, लेकिन समझा बिलकुल नहीं; पढ़ा-लिखा बहुत होगा, मेहनत बहुत की होगी, लेकिन कोई ग्रोथ, कोई विकास, कोई बढ़ती उनके भीतर नहीं हुई। वापस उसी क्लास में लौटा दिए गए।
If children are studying in a class and every year after the exams they are sent back to the same class, what would it mean? Only one thing: they studied a lot, but did not learn; they read a lot, but did not understand; they worked hard, but there was no growth within. They were sent back.
जीवन तभी हमें वापस भेजता है किसी स्थिति में, जब हम उससे बिना कुछ सीखे गुजर जाते हैं। जिस स्थिति से आप बिना सीखे गुजर जाएंगे, आपको वापस लौटना पड़ेगा। सिर्फ उसी स्थिति में आप वापस नहीं लौटेंगे, जिससे आप सीखकर गुजर जाएंगे।
Life sends us back to any state only when we pass through it without learning. From any state through which you pass without learning, you will have to return. Only from those states you will not return through which you pass having learned.
लेकिन हम हर चीज से बिना सीखे गुजर जाते हैं! कितनी बार क्रोध किया--सीखा क्या? कितनी बार प्रेम किया--सीखा क्या? कितनी बार कामवासना में डूबे--सीखा क्या? कितनी बार ईर्ष्या की--सीखा क्या? कितना लोभ किया--जिंदगी में बहुत कुछ किया--सीखा क्या? संपत्ति क्या है? सार क्या है? हाथ में निचोड़ क्या है?
But we pass through everything without learning. How many times anger — what did we learn? How many times love — what did we learn? How many times drowned in lust — what did we learn? How many times jealousy — what did we learn? So much greed — what did we learn? So much was done — what is the essence in the hand?
अगर निचोड़ कुछ भी नहीं है, तो आपको लौटना पड़ेगा। जिंदगी किसी को क्षमा नहीं करती, जिंदगी फिर अवसर देगी। जिंदगी फिर कहेगी कि वापस उसी जगह लौट जाओ!
If there is no essence, you will have to return. Life forgives no one; life will give you another chance. It will say, “Return to the same place.”
और हम ऐसे हैं कि बार-बार लौटकर हम पुख्ता होते चले जाते हैं। धीरे-धीरे हमको लगता है कि इस क्लास में वापस आना, यह तो अपना घर है! उसमें हम वापस आए चले जाते हैं। सीखना शायद और मुश्किल होता चला जाता है। हम अभ्यासी हो जाते हैं। हम अभ्यासी हो जाते हैं। और हममें जो अभ्यासी हैं, वे कभी-कभी आगे निकल जाते हैं। मैं जानता हूं।
And we — returning again and again — become established. Slowly we feel that coming back to this class is our home. We return again. Learning perhaps becomes more and more difficult. We become habitual. And the habitual sometimes become leaders. I know.
मैं एक क्लास में नया-नया पहुंचा; बाकी सब विद्यार्थी तो एक ही उम्र के थे, एक विद्यार्थी बहुत उम्र का था। तो मैंने शिक्षक को पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह छह साल से इसी क्लास में हैं; लेकिन अब कैप्टन हो गए हैं। क्लास के कैप्टन हैं! और वह लड़का अकड़कर खड़ा था। निश्चित ही। छह साल वापस उसी क्लास में लौटने का चुकता परिणाम इतना हुआ है कि वे अब कैप्टन हो गए हैं! अब वे उस क्लास से शायद जाना भी न चाहें; क्योंकि दूसरी क्लास में कैप्टन वे न हो पाएंगे।
I entered a class new; all the other students were of one age, but one student was much older. I asked the teacher — he said, “He has been in this class six years; now he has become the captain of the class.” And the boy stood there stiff with pride. Certainly — the final outcome of returning to the same class six years is that now he is the captain! He may not want to leave the class now; in the next class he will not be captain.
इस जिंदगी में भी जो बहुत तरह के कैप्टन दिखाई पड़ते हैं--राजनीति में, धन में, यहां-वहां--उनमें अधिक लोग इसी तरह के हैं, जो पुख्ता हो गए हैं, मजबूत हो गए हैं, दोहर-दोहर कर जिंदगी में इतने यंत्रवत मजबूत हो गए हैं, कि जो नए बच्चे आ रहे होंगे जिंदगी में, उनके सामने, कोई राष्ट्रपति, कोई प्रधानमंत्री, कोई कुछ होकर खड़ा हो जाता है। उनसे अगर कहो भी कि जन्म-मरण से छुटकारा, वे कहेंगे कि नहीं, हम तो बार-बार किसी तरह इसी पद पर लौटते रहें, यही आकांक्षा है!
In this life too the many kinds of captains you see — in politics, in wealth, here and there — most of them are like this: hardened by repetition, mechanical and strong by sheer repetition, so that the new children entering life find, standing before them, some president, some prime minister, some something. If you say to them, “Freedom from birth and death,” they will say, “No. We want somehow to return to this same position again and again — that is our longing.”
जिंदगी में जो कई बार सफल दिखाई पड़ते हैं, उनका एक ही कारण हो सकता है गहरे में कि जिंदगी के असली लक्ष्य से वे असफल हो गए हैं। मगर यह बड़ा कठिन है समझना। जो जिंदगी में तथाकथित सफलता दिखाई पड़ती है, सो-काल्ड सक्सेस, इसके पीछे जिंदगी की बड़ी गहरी असफलता कारण हो सकती है!
Often those who seem successful in life have one deep reason: they have failed in life’s real goal. But it is hard to understand. That which appears to be success — behind it may be a deep failure regarding life.
बहुत बार लौट-लौटकर इसी जगह वे काफी ज्ञानी और अनुभवी हो गए हैं! इसी क्लास में उन्हें सब रट गया है, सब कंठस्थ हो गया है; कुशल, चालाक हो गए हैं। यद्यपि अनुभव उन्हें कुछ भी नहीं हुआ, क्योंकि अनुभव हो जाए तो लौटने का कोई उपाय नहीं है।
By returning many times to the same place they have become very experienced in that one class. They have learned it by rote; become skillful, clever. Yet they have learned nothing in essence — for if they had, there would be no returning.
जिस चीज को हम जान लेते हैं, हम उसको ट्रांसेंड कर जाते हैं; उसके पार निकल जाते हैं। लेकिन जो आदमी परमात्मा को ही जान लेगा, फिर तो उसके कहीं भी लौटने का कोई उपाय न रहा, क्योंकि जीवन की अंतिम शिक्षा पूरी हो गई।
What we truly know we transcend. But the one who comes to know Paramatma — then there is no returning anywhere, for the final lesson of life is complete.
परमात्मा का अर्थ है, जीवन का अंतिम निष्कर्ष, अस्तित्व का सार, अस्तित्व का केंद्र; अस्तित्व का आखिरी कमल खिल गया; अस्तित्व ने आखिरी गीत गा लिया; अस्तित्व ने आखिरी नृत्य देख लिया; अस्तित्व की जो गहनतम संभावना थी, वह अभिव्यक्त हो गई; अब लौटने का कोई उपाय न रहा।
Paramatma means: the final conclusion of life, the essence of existence, the center of existence. The last lotus of existence has bloomed; existence has sung its ultimate song; the deepest potential of existence has manifested. There is no way to return.
तो परमात्मा जो है, वह प्वाइंट ऑफ नो रिटर्न है। वहां से आप वापस नहीं गिर सकते। और जहां से भी आप वापस गिर सकते हैं, वहां तक जानना कि परमात्मा नहीं है, वहां तक संसार है। और जहां से भी आप वापस गिर सकते हैं, तो समझ लेना कि आप छलांग लगाकर उचकने की कोशिश किए होंगे, लेकिन वह नई अवस्था आपके लिए सहज नहीं थी। आप अपनी पुरानी अवस्था में गिर गए हैं।
Paramatma is the point of no return. From there you cannot fall back. Wherever you can fall back, know it is not Paramatma — it is still the world. Wherever you fall back, know that you tried to jump up, but that new state was not yet natural to you — you fell back into the old.
एक आदमी छलांग लगाए आकाश में, तो क्षणभर के लिए उचक सकता है। फिर जमीन खींच लेगी। अपनी जगह फिर खड़ा हो जाएगा। अगर आकाश में छलांग ही लगानी हो, तो फिर जमीन का गुरुत्वाकर्षण तोड़ने का कोई उपाय करना पड़ेगा। हवाई जहाज कोई उपाय करता है, तो जमीन के गुरुत्वाकर्षण के बाहर हो जाता है, या जमीन के गुरुत्वाकर्षण के रहते भी आकाश में सदा रह जाता है।
A man jumps into the air; for a moment he rises. Then the earth pulls him. He stands again on the ground. If you want to fly in the sky, you must devise a way to break the earth’s gravitation. An airplane devises a way; it goes beyond gravity, or even within gravity it remains in the sky.
हम सब ऐसे हवाई जहाज हैं, जिनको यह पता ही नहीं है कि हम जमीन के गुरुत्वाकर्षण से ऊपर उठ सकते हैं। और हमारा उपयोग लोकवाहक की तरह, पब्लिक कैरियर की तरह किया जा रहा है! समान ढो रहे हैं, जमीन पर ही। हवाई जहाज से हम चाहें तो ठेले का काम भी ले सकते हैं, लारी का, ट्रक का। और अगर हवाई जहाज के पायलट को खयाल ही न हो कि यह हवाई जहाज जमीन को छोड़कर भी उड़ सकता है, तो बेचारा जमीन पर ही ट्रक का काम करता रहेगा; जमीन पर ही सामान ढोता रहेगा!
We are all like airplanes whose pilot does not know we can lift from the ground. We are being used as public carriers, hauling goods on the earth. With an airplane we can take on the work of a handcart, a lorry, a truck. If the pilot does not know that it can fly, he will go on hauling on the ground.
ध्यान रहे, ट्रक तो आकाश में नहीं उड़ सकता, लेकिन हवाई जहाज जमीन पर चल सकता है। श्रेष्ठ में निकृष्ट तो समाया होता है, लेकिन अगर आप निकृष्ट के आदी हो जाएं, तो श्रेष्ठ का खयाल ही मिट जाता है।
Remember, a truck cannot fly; but an airplane can roll on the ground. In the higher, the lower is contained. But if you become habituated to the lower, the idea of the higher disappears.
परमात्मा के स्मरण का इतना ही अर्थ है, उसकी पूजा का इतना ही अर्थ है, कि तुम्हीं हो मेरे गंतव्य, कि जब तक मैं तुम्हीं न हो जाऊं, तब तक मेरे लिए कोई भी ठहराव नहीं है; तुम्हीं हो मुकाम, और जब तक तुम्हीं न मिल जाओ, तब तक मेरे लिए कोई पड़ाव पड़ाव नहीं है। रुकूंगा, रातभर ठहरूंगा, सिर्फ इसलिए कि सुबह चल सकूं! रुकूंगा, विश्राम कर लूंगा, सिर्फ इसलिए कि पैर थक गए; और पैरों की ताकत लौट आई तो फिर चल पडूंगा।
The remembrance of Paramatma means only this much: You alone are my destination. Until I become You, there is no stop for me. You alone are the goal; until You are found, no halt is a destination for me. I will stop, I will rest only so that I can walk again in the morning. I will pause to restore strength to my legs — and when the strength returns, I will move again.
लेकिन हम भी, चलते तो हम भी बहुत हैं, लेकिन हमारा चलना ऐसा है कि जिस जमीन पर हम बार-बार चल चुके हैं, हम उसी पर लौट-लौटकर चलते रहते हैं। एक ही जगह को हम कई बार पार करते रहते हैं। हमारी जिंदगी गति नहीं करती; जैसे कि मालगाड़ी के डब्बे शंटिंग करते हैं स्टेशन पर, वैसी हमारी जिंदगी है, वहीं-वहीं शंटिंग करते रहते हैं। कहीं कोई अंतिम मुकाम नहीं आता। बस, दौड़-धूप में, आखिर में यह शंटिंग होते-होते हम टूटते और चुक जाते हैं।
But we too walk much — our walking is such that we keep walking the same ground we have walked before. We cross the same place many times. Our life does not move; it shunts like goods wagons at a station. There is no final goal. In running and running, finally with the shunting we break and are finished.
पुनर्जन्म का अर्थ है, शंटिंग। उसका अर्थ है कि यात्रा पर नहीं निकल पा रहे हैं आप। फिर वहीं लौट आने का अर्थ है कि आगे कोई गति नहीं सूझ रही है आपको।
Rebirth means shunting: you have not been able to set out on the journey. Returning to the same place means you have no sense of further movement.
कृष्ण कहते हैं, लेकिन जो मुझे भजता है, वह फिर नहीं लौटता है। क्योंकि वह भजन अंतिम है।
Krishna says: he who worships Me does not return — for that worship is final.
परमात्मा अंतिम निष्कर्ष है--आखिरी, दि अल्टिमेट, परम। उसके पार कुछ नहीं है। या हम ऐसा कहें, जिसके पार हमारी कोई समझ नहीं जाती, वही परमात्मा है। जिसके पार हम सोच भी नहीं सकते; जिसके अतीत और जिसके पार की कल्पना भी नहीं बनती, वही परमात्मा है।
Paramatma is the final conclusion — the ultimate. Beyond It is nothing — or, say it thus: beyond It our understanding cannot go. That beyond which we cannot even think; whose beyond and whose before we cannot imagine — that is Paramatma.
इस परमात्मा के भजने, इस परमात्मा के पूजने का क्या अर्थ? कैसे कोई पूजेगा?
What is the meaning of worshipping this Paramatma — how to worship?
तीन बातें अंत में आपसे कहूं।
Three things I will say at the end.
एक, जीवन को पुनरुक्ति न बनने दें; स्मरणपूर्वक पुनरुक्ति से बचें। डोंट गो ऑन रिपीटिंग; दोहराए मत चले जाएं। कहीं से भी ढांचे को तोड़ें। और कहीं से भी इस दोहरती हुई यांत्रिक प्रक्रिया के बाहर हो जाएं। छोटे-मोटे प्रयोग से भी आदमी बाहर होना शुरू हो जाता है; बहुत छोटे-मोटे प्रयोग से!
First: do not let life become a repetition. With remembrance, avoid repetition. Do not go on repeating. Break the pattern anywhere. Step out of this mechanical process. With very small experiments one begins to step out — very small.
हमारी सबकी प्रतिक्रियाएं बंधी हुई हैं। अगर मैंने आपको गाली दी, तो प्रेडिक्टेबल है कि आप क्या करोगे! जो आपको जानते हैं, वे भलीभांति बता सकते हैं कि आप क्या करोगे! एक पत्नी बीस साल पति के साथ रहकर भलीभांति जानती है कि अगर वह यह कहेगी, तो पति यह जवाब देगा! आदमी प्रेडिक्टेबल हो जाता है।
All our reactions are fixed. If I abuse you, it is predictable what you will do. Those who know you can tell exactly what you will do. A wife living twenty years with a husband knows well that if she says this, the husband will answer that. A man becomes predictable.
पति भलीभांति जानता है कि घर पहुंचकर पत्नी क्या पूछने वाली है! उत्तर भी रास्ते में तैयार कर लेता है कि वह यह कहेगी, यह उत्तर हो जाएगा! और यह भी जानता है कि इस उत्तर को वह मानने वाली नहीं है। पत्नी भी जानती है कि मैं यह पूछूंगी, तो क्या उत्तर मिलेगा! जानते हुए भी कि यह उत्तर मिलेगा, वह पूछेगी; उत्तर पाएगी, मानेगी नहीं। लेकिन कहीं से भी हम अपनी यंत्रवत व्यवस्था को तोड़ेंगे नहीं।
The husband knows well what the wife will ask when he reaches home. He prepares the answer on the way. He knows she will not accept that answer. The wife knows if I ask this, what answer will come. Knowing this, she asks; she gets the answer and does not accept it. But nowhere do we break our mechanical arrangement.
कहीं से भी तोड़ें। कोशिश करें अनप्रेडिक्टेबल होने की। कोशिश करें कि आपके बाबत भविष्यवाणी न हो सके। कोई यह न कह सके कि अगर हम चांटा मारेंगे, तो वे क्या करेंगे!
Break it somewhere. Make the effort to become unpredictable. Make the effort that no one can foretell your reaction. Let no one be able to say, “If we slap him, he will do this.”
जिस दिन आप अनप्रेडिक्टेबल हो जाते हैं, जिस दिन आपके बाबत कोई प्रतिक्रिया को पूर्व-घोषित नहीं किया जा सकता, आप पहली दफा मनुष्य होते हैं। उसके पहले आप यंत्रवत होते हैं।
The day you become unpredictable, the day a prior declaration of your reaction is impossible — that day for the first time you become human. Before that you are mechanical.
कुछ नहीं कहा जा सकता, अगर जीसस के गाल पर आप चांटा मारें, तो जीसस क्या करेंगे, कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अगर बुद्ध को आप पत्थर मारें, तो बुद्ध क्या करेंगे, कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
Nothing can be said about what Jesus will do if you slap his cheek. Nothing can be said about what Buddha will do if you throw a stone at him.
एक आदमी ने बुद्ध के ऊपर आकर थूक दिया था; तो वह आदमी सोच भी नहीं सकता था कि बुद्ध क्या करेंगे। बुद्ध ने अपनी चादर से उस आदमी के थूक को पोंछ लिया और उस आदमी से कहा, तुम्हें कुछ और भी कहना है?
A man came and spat upon Buddha. That man could not imagine what Buddha would do. Buddha wiped the spittle with his robe and asked the man, “Have you anything more to say?”
उस आदमी ने कहा, आप क्या कह रहे हैं? मैंने थूका है, कुछ कहा नहीं!
The man said, “What are you saying? I have spat — I have said nothing.”
बुद्ध ने कहा, मैं समझ गया। कई बार ऐसा हो जाता है कि आदमी इतने भाव से भर जाता है कि शब्दों में नहीं कह पाता, तो किसी चेष्टा से कहता है। तुम शायद ज्यादा क्रोध से भर गए हो कि गाली भी कम पड़ती होगी; तुमने थूककर कहा। मैं समझ गया। अब तुम बोलो, तुम्हें और क्या कहना है?
Buddha said, “I understand. Sometimes a man is so full of feeling he cannot express it in words, so he expresses it by some gesture. Perhaps you were so full of rage that abuse seemed too small — so you spoke by spitting. I understand. Now say, what more do you want to say?”
अब यह अनप्रेडिक्टेबल है। इस आदमी को हम यांत्रिक नहीं कह सकते। इस आदमी को यांत्रिक कहना मुश्किल है। यह आदमी दोहरा नहीं रहा है।
This is unpredictable. You cannot call such a man mechanical. He does not repeat.
लेकिन वह दूसरा आदमी तो मुश्किल में पड़ गया। रातभर उसने सोचा, सो नहीं पाया। अगर ये बुद्ध उसको गाली दे देते, या उसके ऊपर थूक देते, तो ज्यादा दया होती। एक अर्थ में वह रात सो सकता। अगर ये भी नाराज हो जाते, तो वह रात निश्चिंत सो जाता; क्योंकि दिक्कत ही खतम हो गई थी। सर्किल पूरा हो जाता। घटना पूरी हो जाती। बुद्ध ने पोंछकर पूछ लिया कि और कुछ कहना है? तो अटक गई बात अधूरी। मन रातभर बेचैन रहा कि यह आदमी कैसा है? फिर मन को यह भी होने लगा कि मैंने गलत आदमी के ऊपर थूक दिया! यह ठीक नहीं किया मैंने थूककर! ऐसे आदमी पर तो कम से कम नहीं थूकना था!
But the other man fell into difficulty. All night he could not sleep. Had Buddha abused him or spat back at him, greater mercy would have been there — in a sense he could have slept, for the circle would have been completed, the event finished. Buddha wiped and asked, “Anything more?” The thing remained incomplete; the mind was restless all night. “What kind of man is this?” And it arose in him: “I spat on the wrong man. I did not do right — one should not spit on such a man.”
रातभर जागता रहा। बेचैन रहा। सुबह ही भागा हुआ आया। बुद्ध के पैर पर गिर पड़ा। पैर पर उसके आंसू टपकने लगे। बुद्ध ने उसे उठाया, चादर से पैर के आंसू पोंछे
और पूछा, और कुछ कहना है? क्योंकि आज तुम फिर उसी हालत में आ गए। कुछ कहना चाहते हो, नहीं कह पा रहे, शब्द ओछे पड़ते हैं; आंसू टपकाकर कहते हो। बोलो, क्या कहना है?
All night he stayed awake, disturbed. In the morning he ran back, fell at Buddha’s feet. His tears fell upon Buddha’s feet. Buddha lifted him up, wiped his feet with his robe, and asked, “Anything more to say? Today again you are in the same state: you want to say something but cannot, words are poor; you are saying it by tears. Speak — what do you want to say?”
उस आदमी ने कहा, मैं क्षमा मांगने आया हूं।
The man said, “I have come to ask forgiveness.”
बुद्ध ने कहा, छोड़ो भी। कल तो कब का बह गया, तुम किससे क्षमा मांगने आए हो? वह आदमी अब तुम्हें कहां मिलेगा, जिसके ऊपर तुमने थूका था?
Buddha said, “Let it go. Yesterday is long since gone — of whom do you seek forgiveness? Where will you find the man upon whom you spat?”
उस आदमी ने कहा, क्या आप वह आदमी नहीं हैं? क्या कह रहे हैं? क्यों मुझे मुसीबत में डाल रहे हैं! आप ही वे आदमी हैं, जिन पर मैं थूक गया था।
The man said, “Are you not that man? What are you saying? Why do you put me in trouble! You are the one upon whom I spat.”
बुद्ध ने कहा, लेकिन चौबीस घंटे में, जानते हो, गंगा का कितना पानी बह जाता है? चौबीस घंटेभर बाद अगर तुम उसी गंगा से क्षमा मांगने जाओगे, जिसमें थूक गए थे, तो वह गंगा कहेगी, मुझे पता ही नहीं। किस में तुम थूक गए थे? पानी कितना बह गया चौबीस घंटे में! छोड़ो भी। भूलो भी। क्यों रुक गए हो उस पर? थूककर जितनी गलती की थी, उससे बड़ी गलती यह कर रहे हो कि अब उसी पर रुके हुए हो, रातभर खराब की! छोड़ो।
Buddha said, “But in twenty-four hours, do you know how much water flows in the Ganges? If you go to the same Ganges to ask forgiveness, into which you spat, it will say: I do not know. In which water did you spit? So much water has flowed in twenty-four hours. Let it go. Forget it. Why are you stuck there? By spitting you made one mistake; by remaining stuck you make a greater one — you spoiled the whole night. Drop it.”
लेकिन वह आदमी कैसे छोड़ दे? वह दूसरे दिन फिर आता है कि मुझे क्षमा कर दो। वह तीसरे दिन फिर आता है कि मुझे क्षमा कर दो। वह चौथे दिन फिर आता है कि मुझे क्षमा कर दो!
But how could the man drop it? He came the next day again: “Forgive me.” He came the third day: “Forgive me.” He came the fourth day: “Forgive me.”
वह पुनरुक्त कर रहा है; एक घेरे में घूम रहा है। वह एक घेरे में घूम रहा है। और बुद्ध आनंद से कहते हैं कि अगर इसे मैं क्षमा कर दूं, तो यह फिर थूक सकता है। यह प्रेडिक्टेबल है, इसकी घोषणा की जा सकती है। यह बेचैन हो रहा है सिर्फ इसीलिए कि एक क्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसको बेचैनी मालूम हो रही है।
मन पूरा करना चाहता है कोई भी काम; पूरा हो जाए तो निश्चिंत हो जाता है। इनकंप्लीट, कोई चीज अधूरी रह गई, तो मन ऐसे ही बेचैन होता है, जैसे दांत गिर जाए आपका एक, तो जीभ वहां बार-बार जाती है; खाली जगह को बार-बार छूती है। लाख कोशिश करो कि मत छुओ; पता तो है कि गिर गया दांत, फिर जीभ वहीं चली जाती है। वह जीभ यह कहती है, समथिंग इनकंप्लीट; कोई चीज अधूरी है; इसको पूरा करो, भरो।
He is repeating — moving in a circle. And Buddha, delighted, says: “If I forgive him, he may spit again.” He is predictable; his pattern can be announced. He is restless only because an action is not being completed. The mind wants to complete things; once complete, it is at ease. When something remains incomplete, the mind is restless — like the tongue goes again and again to the place of a fallen tooth; it keeps touching the empty place. Try however much not to touch — still the tongue goes. The tongue is saying, “Something incomplete — fill it.”
ठीक, मन ऐसे ही पूरे समय कोशिश करता है भरने की। लेकिन बुद्ध जैसे व्यक्ति अघोष्य हो जाते हैं; अनप्रेडिक्टेबल हो जाते हैं। उनके बाबत कुछ कहा नहीं जा सकता। इतने ज्यादा हो जाते हैं.।
Exactly so, the mind tries to complete. But a Buddha becomes not-to-be-announced — unpredictable. So much so...
एक आदमी सुबह बुद्ध से पूछता है, ईश्वर है? बुद्ध कहते हैं, नहीं है। दोपहर दूसरा आदमी पूछता है, ईश्वर है? बुद्ध कहते हैं, है। तीसरा आदमी शाम पूछता है, ईश्वर है? बुद्ध कुछ भी नहीं कहते; चुप रह जाते हैं।
In the morning someone asks Buddha, “Is there God?” Buddha says, “There is not.” At noon a second man asks, “Is there God?” Buddha says, “There is.” In the evening a third man asks, “Is there God?” Buddha says nothing, remains silent.
रात आनंद घबड़ा जाता है। उनके साथ था वह दिनभर। वह रात पूछता है कि मेरी मुश्किल कर दी। मैं सो न सकूंगा। पहले मुझे समझा दो। सुबह एक आदमी से कहा ईश्वर नहीं है; दोपहर एक आदमी से कहा है; सांझ बिलकुल चुप रह गए, कुछ भी न कहा!
At night Ananda is disturbed — he was with Buddha all day. “You have troubled me. I cannot sleep. First explain: in the morning you said there is no God; at noon you said there is; in the evening you kept absolutely silent.”
बुद्ध ने कहा, जो उत्तर तुझे दिए नहीं गए, वे तूने लिए क्यों? वे जिनको दिए गए थे, उनके और मेरे बीच का मामला है।
Buddha said, “The answers not given to you — why did you take them? They were answers between the one who asked and me.”
आनंद ने कहा, लेकिन मैं बहरा तो नहीं हूं! मुझे सुनाई पड़ गए। और अब मैं सोच रहा हूं कि सही बात क्या है?
Ananda said, “But I am not deaf — I heard them. Now I am thinking which is true.”
बुद्ध ने कहा, सही बात तो तीनों में ही नहीं है। तू सो जा।
Buddha said, “Truth is in none of the three. Go to sleep.”
उसने कहा, अब मैं बिलकुल न सो सकूंगा। वह सही बात क्या है? रातभर मेरे मन में यही दोहरता रहेगा कि वह सही बात क्या है?
He said, “Now I will not sleep at all. What is the truth?”
बुद्ध ने कहा, सही बात कुल इतनी है कि जो आदमी सुबह आया था और पूछता था, ईश्वर है? वह आस्तिक था; पर वैसा ही आस्तिक, जैसे अक्सर आस्तिक होते हैं। उसका अपना कोई अनुभव नहीं था, सिर्फ मान्यता थी। और वह इसलिए नहीं आया था कि ईश्वर को जानना चाहता था। सिर्फ इसलिए आया था कि बुद्ध और उसके मत और विश्वास के सहायक हो जाएं। वह अपने विश्वास को मजबूत करने आया था, जानने नहीं। जानने की उसकी कोई तैयारी न थी। वह तो सिर्फ यह कहने आया था कि किसी दिन वह कह सके कि मैं तो मानता ही हूं, बुद्ध भी मानते हैं! वह मुझे भी अपनी कतार में खड़ा करने आया था!
तो उससे मुझे कहना पड़ा कि नहीं; ईश्वर नहीं है। उसके अहंकार को तोड़ना जरूरी था। और उससे कहना जरूरी था कि ऐसे मानने से कुछ भी न होगा। है ही नहीं, मानकर क्या करेगा! देखा तूने कि वह कैसे कंप गया, जैसे झंझावात में कोई वृक्ष की जड़ें कंप जाएं। देखा तूने, उसका चेहरा कैसा लाल आग से भर गया! देखा तूने कि उसके अहंकार को कैसी भयंकर चोट लगी! अब वह किसी से अपने अहंकार की पुष्टि में मेरा नाम नहीं ले पाएगा। और अब एक बेचैनी की तरह मैं उसका पीछा करूंगा। अब उसे पता तो है नहीं कि ईश्वर है या नहीं? बुद्ध ने कहा कि नहीं है। अब उसे खोजना ही पड़ेगा। इसके पहले अब वह हिम्मत से कभी न कह सकेगा कि है।
Buddha said, “Only this is the truth: the man who came in the morning was an theist — like most theists. He had no experience, only belief. He did not come to know God; he came so that I would support his belief. He came to get his belief strengthened, not to know. He came so that he could say, ‘I believe — Buddha also believes.’ He came to line me up in his crowd. I had to say to him, ‘There is no God.’ His ego had to be broken. It had to be said that believing like this is useless. Did you see how he trembled, as roots of a tree tremble in a storm? His face became red like fire — you saw? His ego got a terrible blow. Now he will not be able to use my name to confirm his ego. Now I will haunt him like a restlessness. He does not know if God is or is not. Buddha said, ‘Is not.’ Now he will have to seek. From now he will not dare to say, ‘He is,’ with courage.
दोपहर जो आदमी आया था, वह नास्तिक था। वह मेरे से गवाही लेने आया था कि मैं भी कह दूं कि नहीं है, ताकि वह जाकर लोगों से कहे कि मैं ही नहीं कहता, बुद्ध भी कहते हैं कि ईश्वर नहीं है। उससे मुझे कहना पड़ा कि है। उसे भी हिलाना जरूरी था।
“The man at noon was an atheist. He came to take my testimony that there is not — so he could say to people, ‘Not only I, Buddha also says there is not.’ I had to tell him, ‘There is.’ He too had to be shaken.
झूठी श्रद्धाएं जब तक हिलें न, तब तक सच्ची श्रद्धाएं पैदा नहीं होतीं। थोथे विश्वास जब तक उखाड़ें न जाएं, तब तक आत्मगत भरोसों का जन्म नहीं होता।
“As long as false beliefs are not shaken, true trust cannot be born. Until hollow beliefs are uprooted, inner reliance does not arise.
और सांझ जो आदमी आया था, वह सीधा, सरल, निर्दोष आदमी था। उसकी कोई मान्यता न थी। न वह मानता था कि है, न वह मानता था कि नहीं है। वह बच्चों की तरह भोला था। उसे कोई भी उत्तर देना उचित न था। चुप रह जाना उचित था। वह मेरी बात समझ गया। वह आनंदित वापस लौट गया। वह समझ गया कि ईश्वर के संबंध में चुप होने से ही उसका पता चलेगा। मौन रह जाने से ही। कुछ मत कहो। है और नहीं में उसे नहीं कहा जा सकता। वह मेरी चुप्पी को समझ गया, वह मेरे पैर छूकर गया है। आनंद, तूने देखा! वह पैर छूकर गया है। पैर छूते वक्त तूने उसकी आंखें देखी थीं? वे जैसे शांत झील की तरह हो गई थीं। और वह आदमी जल्दी ही प्रभु को पा लेगा।
“The man at evening was simple, innocent. He had no belief; neither that there is, nor that there is not. He was childlike. For him, any answer would not be appropriate; silence was appropriate. He understood my silence; he returned delighted. He understood that regarding God, silence is the way: be silent. Do not say ‘is’ or ‘is not.’ He understood my silence; he touched my feet. Ananda, you saw! When he touched, his eyes had become like a tranquil lake. And he will find the Lord soon.”
अब ऐसे आदमी से अगर आप जाकर पूछें, तो उत्तर तक निश्चित नहीं है कि वह क्या कहेगा! स्पांटेनियस होगा, रिपिटीटिव नहीं होगा। सहज होगा; पुनरुक्ति नहीं होगी। वह वही कहेगा, जो उस क्षण में उसकी पूरी अंतरात्मा से निकलेगा। वह वही करेगा उस क्षण में, जो उसके पूरे प्राणों से जन्म लेगा। वह किसी चीज को दोहराएगा नहीं। और अगर हमें दोहराता हुआ भी दिखाई पड़े, तो वह हमारी ही भूल होगी।
Ask such a man again — even the answer is not fixed. It will be spontaneous, not repetitive. He will say what arises from his whole being in that moment. He will do what is born from his whole life in that moment. He will not repeat. And if he appears to repeat, the mistake is ours.
हमको रोज लगता है कि सुबह सूरज निकलता है, वही सूरज। लेकिन जो सूर्योदय को देखते हैं, वे जानते हैं कि दुबारा एक सूर्योदय फिर नहीं होता; न तो वैसे बादल होते, न वैसे रंग होते; न वैसी सुबह होती, न वे गीत होते, न वह आकाश होता। हर रोज सुबह नया सूरज उगता है। नए सूरज का मतलब, सब नया होता है।
Every morning we think the sun rises, the same sun. But those who watch the dawn know — not a single sunrise is repeated. Neither the same clouds, nor the same colors, nor the same morning, nor the same songs, nor the same sky. Each morning a new sun rises — meaning, everything is new.
ऐसा व्यक्ति प्रतिपल नया होता है।
Such a man is new each moment.
तो एक बात ध्यान रखें, पुनरुक्ति को तोड़ें। दूसरी बात ध्यान रखें, जो कुछ भी चाहें, गहरे खोजें; तो हर चाह में परमात्मा की चाह छिपी हुई मिलेगी। अपनी हर चाह में अंततः परमात्मा को खोजने का उपाय करें। तो धीरे-धीरे चाहें गिर जाएंगी और परमात्मा की मौलिक चाह ही शेष रह जाएगी; ऊपरी चाहें गिर जाएंगी और भीतरी चाह प्रकट हो जाएगी।
So, keep one thing in mind: break repetition. Second: whatever you desire, search deeply — in every desire you will find the hidden desire for Paramatma. In every desire find the way to seek Paramatma. Slowly the desires will drop and only the original desire for Paramatma will remain; the outer desires will fall, the inner desire will appear.
और तीसरी बात, अंतिम को ही लक्ष्य बनाएं, बीच का कोई पड़ाव मंजिल नहीं हो सकता। परमात्मा से कम को लक्ष्य मत बनाएं। क्योंकि जो लक्ष्य है, अंततः आपकी चेतना का तीर उसी लक्ष्य में बिंध जाएगा, और उसी के साथ एक हो जाएगा। इसलिए छोटे लक्ष्य मत बनाएं।
And the third: make only the ultimate your goal — no midway halt can be your destination. Do not set anything less than Paramatma as your aim. For whatever is your aim, your arrow of consciousness will be pinned there — and will become one with it. So do not make small goals.
हम सबकी जिंदगी बहुत छोटी-छोटी रह जाती है, छोटे-छोटे लक्ष्यों के कारण। हम क्षुद्र रह जाते हैं, क्षुद्र लक्ष्यों के कारण।
Our lives remain small because of small goals. We remain petty because of petty aims.
अब एक आदमी की जिंदगी का लक्ष्य अगर रुपया ही इकट्ठा करना है, तो इस आदमी के पास जो आत्मा होगी, वह आत्मा बहुत बड़ी नहीं हो सकती। कैसे होगी? इसकी आत्मा इसकी अभीप्सा ही तो है। यह धन इकट्ठा करना ही इसकी कुल जमा दौड़ है। तो इसकी आत्मा ज्यादा से ज्यादा एक लोहे की तिजोड़ी हो सकती है। और क्या हो सकती है? इसकी आत्मा का और क्या होगा मूल्य? इसकी आत्मा रुपए से भी छोटी होगी। तभी तो रुपए के प्रति इतनी आकर्षित और आंदोलित है।
If a man’s aim is only to accumulate money, the soul of such a man cannot be large. How could it be? His soul is his longing. Accumulating wealth is the sum-total of his run. At best his soul can be a safe of iron — what else? What will be the value of his soul? It will be smaller than money itself — only then can it be so attracted toward money.
एक आदमी बड़ी कुर्सी पर पहुंचना चाहता है, तो पहुंच जाएगा एक दिन। लेकिन इसकी आत्मा एक मुर्दा कुर्सी से ज्यादा बड़ी नहीं हो सकती!
A man wants to reach a great chair — one day he may. But his soul cannot be larger than a dead chair.
अंतिम को लक्ष्य बनाएं, क्योंकि अंततः वही आप हो जाएंगे। उस पर श्रद्धा रखें जो आखिरी है, चाहे वह असंभव ही क्यों न मालूम पड़े। क्योंकि संभव को जो चुनता है, वह क्षुद्र हो जाता है। असंभव को चुनें।
Make the ultimate your goal, for ultimately that is what you will become. Place your reverence upon that which is last, even if it looks impossible. For whoever chooses the possible becomes petty. Choose the impossible.
और ईश्वर से ज्यादा असंभव कुछ भी नहीं है। अदृश्य, अरूप, निराकार असंभव मालूम पड़ता है। उसे चुनें। उसकी तरफ उपासना को बढ़ाते चलें। एक दिन पाएंगे कि वह तो मिल गया; आप खो गए। एक दिन पाएंगे, आप तो नहीं बचे, वही रह गया। एक दिन पाएंगे, आप वही हो गए हैं।
And nothing is more impossible than God — invisible, formless, nirakar. Choose Him. Move your upasana toward Him. One day you will find: He has been found, and you are lost. One day you will find: you are not — only He remains. One day you will find: you have become That.
आज इतना ही।
Enough for today.
लेकिन पांच मिनट रुकें। कोई बीच में उठे न। कीर्तन पूरा हो जाए, फिर जाएं।
But wait five minutes. Let no one get up in between. Let the kirtan complete — then go.
