Skip to content
Osho

Geeta Darshan #5

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मनुष्य की चेतना दो प्रकार की यात्रा कर सकती है। एक तो अपने से दूर, इंद्रियों के मार्ग से होकर, बाहर की ओर। और एक अपने पास, अपने भीतर की ओर, इंद्रियों के द्वार को अवरुद्ध करके। इंद्रियां द्वार हैं। दोनों ओर खुलते हैं ये द्वार। जैसे आपके घर के द्वार खुलते हैं। चाहें तो उसी द्वार से बाहर जा सकते हैं, लेकिन तब द्वार खोलना पड़ता है। और चाहें तो उसी द्वार से भीतर आ सकते हैं, तब द्वार भीतर की ओर खोलना पड़ता है। एक ही द्वार बाहर ले जाता है, वही द्वार भीतर ले आता है।

Human consciousness can travel in two ways. One — away from itself, outwards, through the avenues of the senses. And one — close to itself, inwards, by closing the doors of the senses. The senses are doors. They open both ways. As the doors of your house do: through the same door you can go out — then you open it outward; and through the same door you can come in — then you open it inward. The same door can take you out, the same door can bring you in.

इंद्रियां द्वार हैं चेतना के लिए, बहिर्गमन के या अंतर्गमन के।

The senses are the doors of consciousness — for egress and for ingress.

लेकिन हम जन्मों-जन्मों तक बाहर की यात्रा करते-करते यह भूल ही जाते हैं कि इन्हीं द्वारों से भीतर भी आया जा सकता है। स्मरण ही नहीं रहता है कि जिस द्वार से हम घर के बाहर गए हैं, वही भीतर लाने वाला भी बन सकता है।

But drifting outward birth after birth, we forget that through these very doors one may also come in. It slips out of our memory that the door through which we went outside the house can also bring us back within.

यह भूल विचार की निरंतर होती है। यह हमें खयाल नहीं रहता कि जिन मार्गों से हम नीचे गिरते हैं, वे ही मार्ग हमारे ऊपर उठने के मार्ग भी बन जाते हैं। और जिन सीढ़ियों से कोई नर्क में उतरता है, उन्हीं सीढ़ियों से स्वर्ग में भी चढ़ा जाता है। सीढ़ियां अलग नहीं होतीं, केवल चलने की दिशा अलग होती है।

This forgetfulness persists in thought. We do not remember that the very paths by which we fall down become the paths by which we rise. The same steps by which one descends to hell are the steps by which one climbs to heaven. The steps are not different — only the direction of walking is different.

कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन, सब इंद्रियों के द्वारों को रोककर अर्थात इंद्रियों के संयम को उपलब्ध हो, जो भाव को, मन को, हृदय में स्थित करे और प्राण को मस्तक में, वह परम गति को उपलब्ध होता है।

इंद्रियों को अवरुद्ध करके, इंद्रियों के संयम से--क्या अर्थ है?

Krishna says to Arjuna: O Arjuna, restraining all the doors of the senses — that is, attaining to the discipline of the senses — who places feeling, the mind, in the heart, and the life-breath in the head, he attains the supreme state.

इंद्रियों को अवरुद्ध दो प्रकार से किया जा सकता है। एक तो जबरदस्ती विषयों से इंद्रियों को हटाकर--झटके से, दमन से। कोई चीज सुंदर लगती है आपको; मन खिंचता है, आकर्षित होता है, दौड़ता है, चंचल होता है। एक उपाय तो यह है कि आंखें फोड़ लें, या आंखें हटा लें, या भाग खड़े हों उस जगह से। विषय से भाग खड़े हों। जो आकर्षित करता है, उससे दूर हट जाएं।

What does it mean — restraining the senses, closing the doors?

The senses can be blocked in two ways. One is to forcibly wrench them away from their objects — by shock, by suppression. Something seems beautiful; the mind is drawn, attracted, runs, becomes restless. One way is to gouge out the eyes, or turn the eyes away, or flee from the place — to run from the object that attracts you.

लेकिन जो आकर्षित करता है, वह गौण है; जो आकर्षित होता है, वही प्रमुख है। इसलिए जो आकर्षण के विषय से भाग जाएगा, वह विषय से तो भाग जाएगा--वह गौण बात थी, निमित्त मात्र था--लेकिन जो आकर्षित हो रहा था, उससे कैसे भागेगा? वह तो उसके साथ ही चला जाएगा।

But the object that attracts is secondary; that which is attracted is primary. So the one who runs from the object runs only from the secondary — the mere occasion — but from the one who is attracted, how will he run? That goes with him.

धन मुझे खींचता हो, धन मुझे दिखाई पड़ता हो और मेरे प्राण उस धन को उपलब्ध करने के लिए आतुर होते हों, तो धन से भाग जाना बहुत कठिन नहीं है। भागने के लिए बहुत बहादुरी की भी जरूरत नहीं है। अक्सर तो कायर ही भागने में बहुत कुशल होते हैं। भागा जा सकता है। लेकिन भागकर भी, वह जो मेरे भीतर प्राण आतुर होते थे धन को पाने के लिए, वे मेरे साथ ही चले जाएंगे।

Wealth draws me; seeing wealth my life-energy becomes eager to obtain it. To run from wealth is not very difficult; no great courage is needed. Often cowards become very skilled in running away. One can run. But even after running, that inner eagerness for wealth will go along with me.

इस जगत में स्वयं से भागने का कोई भी उपाय नहीं है। हम सबसे भाग सकते हैं, अपने को छोड़कर। हम सारे संसार को छोड़ सकते हैं, लेकिन अपने को नहीं छोड़ सकते हैं। वह हमारे साथ ही होगा--जंगल में, पहाड़ में, कंदरा में, हिमालय पर। मैं कहीं भी चला जाऊं, मैं तो अपने साथ ही रहूंगा। हां, विषयों से भाग सकता हूं, लेकिन वृत्तियां? वृत्तियां मेरे भीतर ही रहेंगी।

In this world there is no way to run away from oneself. From all else we can run — except from ourselves. We can leave the whole world — but not ourselves. We will be with ourselves — in the jungle, in the mountains, in the cave, on the Himalayas. Wherever I go, I will remain with myself. Yes, I can run from objects; but what of tendencies? Tendencies remain within.

और एक धोखा भी हो सकता है। जब विषय नहीं होते, तो वृत्तियों को गतिमान होने का मौका नहीं मिलता। तो मैं इस भ्रांति में भी पड़ सकता हूं कि चूंकि अब मेरी वृत्ति गतिमान होती नहीं मालूम पड़ती, इसलिए समाप्त हो गई है। लेकिन इस भ्रांति में पड़ने की कोई भी जरूरत नहीं है। जैसे ही विषय फिर दिखाई पड़ेगा, वृत्ति पुनः सक्रिय हो जाएगी।

And there is another deception. When there are no objects, tendencies get no chance to move; so I may fall into the illusion that, since the tendency seems not to be moving, therefore it has ended. No need to be deluded. As soon as the object appears again, the tendency is again active.

यह वृत्ति का निष्क्रिय हो जाना वैसे ही है, जैसे बारूद रखी हो और अंगारा पड़े और विस्फोट हो जाए। लेकिन अंगारा न पड़े बरसों तक, तो बारूद भी सोच सकती है कि अब मैं बहुत शांत हो गई हूं। क्योंकि अब कोई विस्फोट नहीं होता। और बारूद अगर यह सोचे कि यह अंगारे के कारण विस्फोट होता है, इसलिए मैं अंगारे से बचती रहूं तो शांत बनी रहूंगी, तो भी भ्रांति है। क्योंकि अंगारा विस्फोट नहीं करता; अंगारा केवल विस्फोट के लिए निमित्त बनता है। विस्फोट तो बारूद में ही होता है।

This inaction of the tendency is like gunpowder lying unlit. If a live coal falls on it — explosion! If for years no coal falls, the gunpowder may think, I have become very calm — because no explosion happens. And if the gunpowder decides, it is the coal that causes explosion, so I will avoid coals and remain peaceful — that too is delusion. The coal does not explode; it only occasions the explosion. The explosion is within the gunpowder itself.

वह हमारे भीतर वृत्तियों की बारूद मौजूद रहे, तो हम अंगारों से कितने ही भागते रहें, कोई बचाव नहीं है। और जन्मों-जन्मों में वापस पुनः-पुनः वृत्तियां हमें उपलब्ध हो जाएंगी।

As long as the gunpowder of tendencies remains in us, we may flee from coals as much as we like — there is no real safety. And across births, again and again, the tendencies return to us.

जब कृष्ण कहते हैं कि सब इंद्रियों के द्वारों को रोककर, तो पहली बात ठीक से समझ लें, इस तरह के निरोध के लिए कृष्ण नहीं कहते हैं। कृष्ण का जीवन भी नहीं कहता कि इस तरह का निरोध उन्होंने किया होगा। फिर भी कृष्ण के साथ भी भूल हो जाती है।

So when Krishna says, restrain all the doors of the senses, first understand well — he is not advocating this sort of suppression. Krishna’s own life does not suggest he ever practiced such repression. Yet even with Krishna, people go astray.

बुद्ध के वक्तव्य में कोई खोज सकता है यह अर्थ, क्योंकि वे छोड़कर गए हैं। महावीर के व्यक्तित्व में खोज सकता है कोई यह अर्थ, क्योंकि वे भी छोड़कर गए हैं। लेकिन कृष्ण के साथ तक भ्रांति होती है और गलत अर्थ होते हैं। जब कि कृष्ण कुछ भी छोड़कर नहीं गए। निश्चित ही, कृष्ण का यह अर्थ नहीं हो सकता कि आब्जेक्ट से, विषयों से भाग जाओ। उनका अर्थ दूसरा है। वह दूसरा अर्थ बहुत भिन्न है और बहुत क्रांतिकारी है।

In Buddha’s utterances one may read this meaning, for he renounced. In Mahavira’s life too, for he renounced. But even with Krishna, people misunderstand — though Krishna renounced nothing. Certainly, Krishna cannot be meaning: run from objects. He means something else — utterly different, deeply revolutionary.

एक तो उपाय है कि मैं विषय से भाग जाऊं, अंगार से भाग जाऊं, बारूद को बचाए हुए। दूसरा उपाय है कि बारूद को छोड़ दूं और अंगारों से खेलता रहूं। कृष्ण तो अंगारों से खेलने के लिए संदेश दे रहे हैं अर्जुन को। वे कहते हैं, युद्ध कर, भाग मत।

One way is: I run from the object, I flee from the coal, preserving the gunpowder. The other way: I drop the gunpowder and continue to play with coals. Krishna gives Arjuna a message for playing with coals. He says: Fight! Do not flee.

और ध्यान रहे, जो युद्ध बाहर है, वह तो बहुत छोटा है। एक और अंतर्युद्ध है भीतर, जो सतत चल रहा है चेतना का विषयों के साथ, कि विषयों के प्रति आकर्षित हों या न हों। कृष्ण उस युद्ध से भी भागने की सलाह नहीं दे सकते। भागना उनकी भाषा नहीं है। एस्केपिज्म, पलायन उनके सोचने का ढंग नहीं है। कृष्ण का ढंग तो सोचने का है, युद्ध की सघनता में खड़े होकर जीवन के रूपांतरण का।

And remember, the outer war is small. There is another inner war — a constant battle within, between consciousness and the objects of the senses: whether to be attracted or not. Krishna cannot advise escape from that war either. Escape is not his language. Escapism is not his way. Krishna’s way is transformation — standing in the very density of the war.

कृष्ण का अर्थ दूसरा ही हो सकता है। वह यह है, विषयों से भागने की कोई भी जरूरत नहीं। और भागकर भी कोई भाग नहीं सकता। और जहां भी हम जाएंगे, वहीं विषय मौजूद हो जाएंगे। संसार जहां भी है, वहां विषय उपलब्ध हैं। वृत्ति को विसर्जित करना ही इंद्रियों का संयम है। और वृत्ति विसर्जित हो, तो इंद्रियां अपने आप अवरुद्ध हो जाती हैं। क्योंकि वृत्ति के ऊपर ही चढ़कर चेतना इंद्रियों के द्वार से निकलती है। वृत्ति के घोड़ों पर बैठकर ही चेतना इंद्रियों के बाहर निकलती है और अनंत की बाह्य यात्रा पर भटकती है। वृत्ति के घोड़े ही अगर क्षीण हो जाएं, तो फिर इंद्रियां भागती नहीं, अवरुद्ध हो जाती हैं; उनके द्वार बंद हो जाते हैं।

So Krishna’s meaning can only be this: there is no need to flee from objects. And even if you flee — you cannot flee. Wherever you go, objects will be present. Wherever the world is, there objects are available. To dissolve the tendency is the discipline of the senses. When tendency dissolves, the senses close by themselves; for consciousness rides upon tendency to move through the doors of the senses. Sitting on the horses of tendency, consciousness goes out through the senses and wanders on the endless journey outside. If the horses of tendency grow weak, the senses no longer run — they close; their doors shut.

ठीक समझें, तो इंद्रियों के द्वार बहुत आटोमैटिक हैं, बहुत स्वचालित हैं। जब तक चेतना भीतर से धक्का देती है उन्हें बाहर की तरफ, तभी तक वे खुले रहते हैं। और जब भीतर की चेतना धक्का नहीं देती बाहर की तरफ, वे द्वार अपने से बंद हो जाते हैं।

In truth the doors of the senses are automatic — very self-regulating. As long as inner consciousness pushes them outward, they remain open. When the inner does not push outward, they close of their own accord.

ऐसा समझें, आंख प्रतीक है, आंख से समझें तो सारी इंद्रियों का खयाल आ जाए। और आंख सूक्ष्मतम और सबसे ज्यादा नाजुक, डेलिकेट, बारीक इंद्रिय है। और जो आंख पर होता है, वही सब इंद्रियों पर होता है।

Understand through the eyes — the eyes are a symbol; through them understand all the senses. The eye is the most subtle and delicate of the senses. What happens with the eye happens with all.

जब तक आपके भीतर चेतना जागना चाहती है, तब तक पलकें खुली रहती हैं। और जब चेतना सोना चाहती है, पलकें झप जाती हैं और बंद हो जाती हैं। चेतना का धक्का ही पलकों को खोले रखता है। इसलिए कितनी ही गहरी नींद आ रही हो, आपको लगता हो कि अब क्षणभर नहीं जाग सकूंगा, उसी वक्त कोई खबर दे कि घर में आग लग गई है, नींद नदारद हो जाती है। नींद का पता ही नहीं चलता; आप रातभर जाग सकते हैं। क्या हो गया? चेतना ने वापस जागने का निर्णय लिया; पलकें खुल गईं।

As long as within you consciousness wants to be awake, the eyelids remain open. When consciousness wants to sleep, the lids flutter and close. The push of consciousness keeps the lids open. So, even if you are dead tired, on the edge of sleep, in that very moment if someone shouts “Fire!” sleep disappears. You can remain awake all night. What happened? Consciousness decided to awaken again; the lids opened.

करीब-करीब सभी इंद्रियां इसी तरह हैं। आंख पर तो पलकें हैं, कान पर तो कोई पर्दे नहीं हैं बंद करने के। लेकिन विद्यार्थी कक्षा में बैठा है और बाहर एक पक्षी गीत गा रहा है। पक्षी का गीत सुनाई पड़ने लगता है, शिक्षक की आवाज बंद हो जाती है। शिक्षक ज्यादा करीब है, ज्यादा जोर से बोल रहा है। पक्षी बहुत दूर है, किसी अमराई में छिपा होगा; बहुत धीमी सी गूंजती उसकी आवाज आती है। लेकिन उस विद्यार्थी को आवाज सुनाई पड़ने लगी पक्षी की, शिक्षक का बोलना खो गया। बात क्या हो गई?

Almost all senses function like this. The eye has lids; the ear has no shutter to close. Yet the student sits in class and a bird sings outside. The bird’s song begins to be heard; the teacher’s voice is lost. The teacher is nearer, speaking louder. The bird is far off, hidden in a mango grove; his voice a faint hum. Yet the student hears the bird, and the teacher’s words vanish. What has happened?

चेतना जिस तरफ उन्मुख होती है, उस तरफ द्वार खुल जाते हैं; और जिस तरफ उन्मुख नहीं होती है, उस तरफ द्वार बंद हो जाते हैं।

Where consciousness turns, those doors open; where it does not turn, those doors close.

काम के भी सूक्ष्म द्वार हैं, जो बंद होते और खुलते हैं। चित्त में कामवासना भर जाती है, तो कामवासना का द्वार खुल जाता है। चेतना धक्के देती है, तो कामवासना का जो केंद्र है, उसका द्वार खुल जाता है और काम ऊर्जा बाहर प्रवाहित होने लगती है। चेतना धक्के नहीं देती, तो काम-ऊर्जा का द्वार बंद है। और कोई उपाय नहीं है कि वह बाहर प्रवाहित हो जाए।

Even sex has subtle doors that open and close. When the mind fills with lust, that door opens. Consciousness pushes, the center of lust opens its door and sexual energy begins to flow outward. If consciousness does not push, the door is closed; there is no other way for the energy to flow out.

हमारे शरीर की सभी इंद्रियों के द्वार स्वचालित हैं। जब चेतना भीतर से धक्का देती है, तो द्वार खुल जाते हैं। और जब चेतना भीतर से धक्का नहीं देती, तो द्वार अपने आप बंद हो जाते हैं।

All the doors of our bodily senses are automatic. When consciousness presses from within, they open. When it does not, they close on their own.

जब कृष्ण कहते हैं, इंद्रियों के द्वारों को रोककर, तो वे ऐसा नहीं कहते हैं कि जबरदस्ती अपनी आंखों को बंद करके बैठ जाओ। क्योंकि जो जबरदस्ती अपनी आंखों को बंद करके बैठेगा, जिसके खिलाफ उसने आंखें बंद की हैं, वह बंद आंखों में भी मौजूद हो जाता है। उससे बचा नहीं जा सकता।

So when Krishna says “restraining the doors of the senses,” he is not saying sit with your eyes forcibly shut. For if you shut your eyes by force, that against which you shut them will appear, even within closed eyes. You cannot be saved from it.

जबरदस्ती कान बंद कर लो, कुछ न सुनना हो, तो वह अनसुना भी भीतर गूंजता है, बंद नहीं होता। जबरदस्ती कामवासना को रोक लो, तो कोई अंतर नहीं पड़ता। काम ऊर्जा स्खलित होती ही चली जाती है।

Plug your ears by force to avoid hearing — the unsaid still echoes within. Try to stop sexual energy by force — nothing changes; it leaks in other ways.

जबरदस्ती कोई भी उपाय नहीं। क्योंकि जबरदस्ती एक बात की खबर देती है कि भीतर से चेतना बाहर जाना चाहती है और उसी चेतना का एक हिस्सा उसे जबरदस्ती भीतर रोकना चाहता है। तो अगर रोकने वाला हिस्सा सबल हुआ, तो दरवाजे पर थोड़ी देर कशमकश होती रहती है दरवाजे के पीछे, बाहर जाने वाला धक्का देना चाहता है, रोकने वाला खींचता है। अगर सबल हुआ रोकने वाला, तो थोड़ी देर तक यह कशमकश होती है। लेकिन एक बड़े मजे का नियम है कि जो रोकता है, वह थोड़ी देर में कमजोर हो जाता है। जो हिस्सा रोकता है, उसकी ताकत रोकने में व्यय हो जाती है।

इसलिए आदमी आज कसम खाता है ब्रह्मचर्य की और कल पाता है कि मुश्किल है। वह हैरान होता है कि जब कसम खाई थी, तो बिलकुल सुलभ मालूम पड़ती थी, सरल मालूम पड़ती थी बात। कसम खाई ही इसलिए थी। चौबीस घंटे बाद क्या हो जाता है? जिस मन के हिस्से ने कसम खाई थी, वह लड़ने में लग जाता है उस मन से, जो जाना चाहता था।

और ध्यान रहे, कसम जब भी कोई खाता है, तो पक्का मान लेना, उसके भीतर दूसरा हिस्सा भी मौजूद होगा। नहीं तो कसम किसके खिलाफ खाई जाएगी? जब मैं कहता हूं कि कसम लेता हूं कि अब झूठ नहीं बोलूंगा, वह मैं किसके खिलाफ कसम खा रहा हूं! अपने ही उस मन के हिस्से के खिलाफ, जिसके बाबत मुझे पक्का पता है कि वह मुझे झूठ बोलने को मजबूर कर सकता है।

लेकिन जिस हिस्से से मैं रोकूंगा, वह रोकने में उसकी ताकत व्यय हो जाएगी; और जो हिस्सा रुका है, वह रोज-रोज शक्तिशाली होता चला जाएगा। रुके होने की वजह से शक्ति बढ़ेगी, रोकने की वजह से शक्ति कम होगी । आज नहीं कल, धक्का देकर चेतना फिर इंद्रिय के द्वार को खोल देगी। और जो हम करना चाहते हैं, उसके लिए तर्क खोज लेते हैं।

No method of force works. Force only indicates that within, some portion of consciousness wants to go out — and another portion is trying to drag it back in. If the restraining portion is stronger, there is a tug-of-war at the threshold: one wants to push out, the other pulls back. If the restraining side wins for a while, the tussle continues. But a strange law: the one who restrains soon grows weak; his strength is consumed in restraining. The repressed side, by being held back, grows stronger day by day. Today or tomorrow, it will hurl consciousness out through the sense-door. And then we find arguments to justify what we wanted to do.

सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन मक्का की यात्रा पर गया। वहां उसने कसम ले ली; भाव में आ गया। कसम ले ली कि मछलियां खाना छोड़ देता हूं। कसम लेने का, मछलियां छोड़ने का असली कारण यह नहीं था कि मछलियां छोड़ने से मुल्ला को लगता हो कि कोई बहुत बड़ा स्वर्ग मिल जाएगा। असली कारण यह था कि उसके गुरु ने कहा, कुछ तो छोड़ो! तो मछलियां मुल्ला को बिलकुल पसंद नहीं थीं, इसलिए उसने मछलियां छोड़ दीं।

I have heard: Mulla Nasruddin went on pilgrimage to Mecca. There, moved with emotion, he took a vow to give up fish. Not because he believed renouncing fish would take him to heaven — but because his master had said, Renounce something! And Mulla disliked fish anyway, so he dropped fish.

लेकिनछोड़ने की रात ही मुल्ला हैरान हुआ कि मछलियों का स्वप्न आया। कभी नहीं आया था। और घर लौटते-लौटते तीर्थयात्रा से, बस एक ही बात याद रह गई कि मछलियां छूट गईं। और एक ही बात गूंजने लगी मन में कि बड़ी गलती की। इतनी जल्दी क्या थी? ऐसा बातों में पड़ जाने का प्रयोजन क्या था? और घर आते-आते एक ही वासना मन में सघन हो गई, मछलियां खाने की, जो कि मन में कभी भी न थी।

But the very first night after vowing, fish appeared in his dreams — never before! Returning from pilgrimage, only one thing resounded: fish are forbidden; what a mistake, why such haste? A single craving thickened in his mind — for fish — which he had never had.

कई बार ऐसा होता है। अगर किसी चीज में रस पैदा करना हो, तो छोड़ने की कसम खा लें, तो रस पैदा होना शुरू हो जाता है। क्योंकि जिसे हम छोड़ते हैं, उसके प्रति वासना पैदा होती है। पैदा इसलिए होती है कि छोड़ने से लगता है कि अब कभी भी भोग न सकेंगे। अब कभी भी भोग न सकेंगे! तो मन के किसी भी कोने में भोग की जरा-सी भी वृत्ति पड़ी हो, वह कहती है कि यह तो बड़ी गलती कर ली, एक बार तो भोग लेते! अगर भोग सकेंगे, तो वह वृत्ति विश्राम करती है, प्रतीक्षा करती है, कभी भी भोग लेंगे, कभी भी भोग लेंगे।

Often it is so. If you want to create a taste for something, just take a vow to renounce it — the taste will begin to arise. Because renunciation whispers: now you can never enjoy it. Never! And if there is even a tiny corner in the mind that still wants to taste, it will say: What a mistake — at least once! If enjoyment is possible, the tendency waits; it can rest — someday we will enjoy.

घर आते ही मुल्ला बेचैन हुआ। पत्नी को भी उसके गुरु ने बता दिया है आकर कि मुल्ला मछलियां छोड़ दिया है, उसे मछलियां मत देना। पत्नी का भी मन हुआ--जैसा कि सभी पत्नियों का होता है--कि पति की परीक्षा ले लें। दूसरे दिन ही उसने मछलियों का शोरबा बना डाला। मुल्ला को बास आने लगी। वह बड़ी मुश्किल में पड़ गया।

Reaching home, Mulla became restless. His wife had been told by the master: Don’t give him fish — he has renounced it. She also felt, as all wives do, to test the husband. The very next day she made fish soup. The aroma teased Mulla; he was in trouble.

आखिर जब खाने पर बैठा, सब चीजें दी गईं, शोरबा नहीं दिया गया। मुल्ला ने कहा कि मछली का शोरबा बना है, ऐसी सुगंध घर में आती है। थोड़ा-सा दो। उसकी पत्नी ने कहा, लेकिन मैंने सुना है कि आप मछलियां छोड़कर आए हैं! मुल्ला ने कहा, मछलियां छोड़ी हैं, मछलियों का शोरबा नहीं।

Sitting to eat, all was served except the soup. Mulla said, I smell fish soup — give me a little. The wife said, I heard you gave up fish! Mulla said, Fish I gave up — not fish soup.

बात ठीक ही थी। पत्नी झिझकी तो, लेकिन शोरबा छोड़ा ही नहीं था। तो पत्नी ने बर्तन उठाया और मुल्ला की थाली में शोरबा डालने लगी। तो मछलियों के कतरे न चले जाएं, तो उसने हाथ की आड़ लगा दी। मुल्ला ने कहा कि हाथ की आड़ क्यों लगा दी? मछलियां छोड़ी हैं, लेकिन खुद जो आती हों, उन्हें रोकने का कहां नियम लिया है! अपने आप जो आने को उत्सुक हों, उनको आने दो।

So it was. The wife hesitated but had not strained the soup. She raised the pot and began to pour. To prevent bits of fish from slipping in, she shielded with her hand. Mulla said, Why cover with your hand? I gave up fish; but if they come of their own accord, where have I taken a vow to stop them! If they are eager to come, let them.

फिर आदमी तर्क खोजता है। उसी के लिए तर्क खोजता है, जिसके खिलाफ तर्क खोज लिए थे। नहीं, कोई भी इस भांति जीवन के रूपांतरण को नहीं पाता। और इंद्रियों के द्वार इस तरह कभी बंद नहीं होते। इंद्रियां बल्कि इस तरह और सतेज हो जाती हैं, उनकी जंग भी झड़ जाती है।

Then man finds justifications. He invents arguments for the very thing he had argued against. In this way, transformation never happens. The doors of the senses never close this way; rather the senses become sharper, their rust falls away.

कृष्ण का जो अर्थ हो सकता है, जो अर्थ है, जो सदा ही जानने वालों का अर्थ रहा है, वह यह है कि जो वृत्ति भीतर से धक्का देती है, उस वृत्ति का विसर्जन हो।

Krishna’s meaning — the meaning always understood by the wise — is: dissolve the inner tendency that pushes from within.

कैसे हो? छोड़ने से नहीं होता, भोगने से नहीं होता। भोगने से बढ़ता है, पुनरुक्ति से आदत मजबूत होती है। छोड़ने से निषेध का आकर्षण मिलता है, और निषेध से रस जगता है। न भोगने से मिटता, न छोड़ने से मिटता। वह कैसे मिटे वृत्ति का रस? कैसे इंद्रिय.वह संयम कैसे उपलब्ध हो?

How? Not by renouncing, not by indulging. Indulgence strengthens repetition; habit becomes solid. Renunciation gives the charm of the forbidden; prohibition becomes sweet. Neither indulgence nor renunciation destroys the taste of the tendency. How then does the taste end? How is restraint attained?

उस संयम का एक ही उपाय रहा है सदा से, और वह है, जब भी कोई विषय आकर्षित करे, तो ध्यान विषय पर न रखकर वृत्ति पर रखना। जब भी कोई विषय आकर्षित करे! राह से गुजर रहे हैं आप, एक सुंदर चेहरा दिखाई पड़ता है, एक सुंदर देह दिखाई पड़ती है, स्त्री की, पुरुष की। दौड़ता है मन। उस समय आपका ध्यान उस शरीर पर होता है, जो आपको आकर्षित कर रहा है। उस वृत्ति पर नहीं होता, जो दौड़ी जा रही है। और उस चेतना पर भी नहीं होता, जो आकर्षित हो रही है।

Only one way has ever been: whenever an object attracts, do not keep attention on the object, keep it on the tendency. Whenever an object attracts! You are walking on the road; a beautiful face, a beautiful body appears — of a woman, of a man — the mind runs. In that moment your attention is on the body that attracts you, not on the tendency that is running, nor on the consciousness that is being pulled.

और जहां ध्यान होता है, चेतना उसी तरफ दौड़ती है, यह नियम है। जहां ध्यान होता है, चेतना उसी तरफ दौड़ती है। जहां ध्यान, वहीं चेतना के लिए निशाना बन जाता है, और चेतना का तीर उसी तरफ चलने लगता है।

And wherever attention goes, consciousness flows — this is the law. Wherever attention is, consciousness takes aim, the arrow flies that way.

ध्यान को, जब कोई सुंदर व्यक्ति दिखाई पड़े, तो ध्यान को सुंदर व्यक्ति पर मत केंद्रित करें, तत्काल अपने पर केंद्रित करें; और देखें कि मैं सौंदर्य से आकर्षित हुआ हूं और मेरी चेतना वृत्ति बनकर सौंदर्य की तरफ बह रही है। लड़ने की जरूरत नहीं है, गाली देने की जरूरत नहीं है, कि यह पाप है सौंदर्य को देखना। बिलकुल पाप नहीं है।

So when a beautiful person appears, do not focus attention on the beautiful person; immediately turn it upon yourself. See: I am attracted by beauty, and my consciousness, becoming a tendency, is flowing toward beauty. No need to fight, no need to abuse the senses, to say: it is sin to look at beauty. It is not sin at all.

सौंदर्य की प्रतीति में जरा भी पाप नहीं है। सौंदर्य के अनुभव में जरा भी पाप नहीं है। सुंदर को जानकर अगर आदमी की चेतना स्वयं में थिर हो, तो परमात्मा का ही स्मरण होगा, पाप का कोई स्मरण नहीं हो सकता है। कोई कंडेमनेशन, कोई निषेध, कोई निंदा नहीं। सिर्फ इतना कि मैं उसे जानूं जो आकर्षित हुआ है, क्योंकि वही मैं हूं। और मैं उसे जानूं जो चेतना आकर्षित होकर बह रही है।

In the recognition of beauty there is not a trace of sin. In the experience of beauty there is no sin. If, knowing the beautiful, consciousness settles in itself, it will be remembrance of the Divine, not of sin. No condemnation, no prohibition, no denigration — only this much: I know the one who is attracted — for that one is me. And I know the consciousness that is flowing out.

और जैसे ही आप अपने ध्यान को स्वयं पर और अपनी बहती हुई चेतना पर ले जाएंगे, आप अचानक पाएंगे कि इंद्रिय का द्वार बंद हो गया है। क्योंकि ध्यान भीतर जाए, तो चेतना भीतर की तरफ प्रवाहित होने लगती है, बाहर की तरफ नहीं। जहां ध्यान, वहां चेतना बहती है। जैसे जहां गड्ढा, वहां पानी बहता है। गड्ढा खोद दें और पानी बह जाएगा।

The very moment you bring attention to yourself and the flowing consciousness, you will suddenly find the sense-door has closed. When attention turns inward, consciousness flows inward, not outward. Where attention is, there consciousness flows — just as water flows where there is a hollow. Dig a ditch and water will flow.

अब कुछ पागल हैं जो पानी को रोकने की कोशिश करते हैं। पानी को रोकने से कुछ न होगा। कितना ही रोकिए, पानी गड्ढे की तरफ ही बहेगा। और अगर बांध बनाया, तो जो झरना था, वह महासागर हो जाएगा। और आज नहीं कल, अगर झरने को ही बहने देते तो बहुत खतरे होने वाले नहीं थे, लेकिन किसी दिन यह झरना जब बांध बनकर महासागर बन जाएगा और बांध को तोड़कर बहेगा, तो महाविनाश होगा।

There are people who try to stop the water. Trying to stop water does not help. However you obstruct it, water will seek the hollow. Build a dam, and the trickle becomes a lake. Today or tomorrow, if the trickle had been allowed, danger would have been little; but when the lake bursts the dam — catastrophe.

चित्त के साथ यही हो रहा है। इसलिए आप जानकर हैरान होंगे, जो लोग रोज छोटा-मोटा क्रोध कर लेते हैं, वे लोग कभी हत्या नहीं करते। इसलिए अगर आपके घर में कोई ऐसा आदमी हो, जो क्रोधी तो हो, लेकिन क्रोध न करता हो, तो उससे सावधान रहना। क्योंकि वह किसी दिन जब भी करेगा, तो हत्या से कम में निपटारा नहीं है! बांध बन जाएगा। जो आदमी रोज नाराज हो लेता है, वह रोज प्रसन्न भी हो जाता है। इसलिए बच्चे अभी नाराज हो रहे हैं, अभी मुस्कुरा रहे हैं। क्योंकि बांध बिलकुल नहीं है। कोई बांध नहीं है।

Exactly this is happening with the mind. You will be surprised: those who vent a small anger daily never commit murder. If in your house there is someone who is angry but never expresses it — beware. Because the day he does, it will not be less than murder. A dam is forming. The one who vents daily also relaxes daily; like children — angry now, smiling the next moment — no dam at all.

हम कितना ही क्रोध कर लेते हों, फिर भी बांध बांधकर चलना ही पड़ता है। दफ्तर में मालिक है, नाराज नहीं हो सकते। समय है, परिस्थिति है, नाराज नहीं हो सकते। रोक लेना पड़ता है। वह बांध बन जाता है। फिर वह बांध टूटता है। और तब जोर से क्रोध निकलता है।

Yet we have to build dams. In the office the boss is there — you cannot be angry; circumstances prevent it. The repressed anger forms a dam; then it breaks and fury explodes.

इसलिए हमारा क्रोध अक्सर ही अनजस्टीफाइड होता है। क्योंकि जिस पर निकलता है, अकेला वही उसका कारण नहीं होता और पच्चीस लोगों का क्रोध भी उसमें जुड़ा होता है, जो उन पर नहीं निकल पाया और इस पर निकलता है। इसलिए जिस पर निकलता है, वह सदा सोचता है कि इतनी छोटी-सी बात और इतना क्रोध! जस्टीफाइड नहीं मालूम पड़ता उसे। हमें भी मालूम नहीं पड़ेगा पीछे सोचने पर। इतनी-सी बात थी, इतने क्रोध की क्या जरूरत थी! लेकिन बहुत-सा क्रोध जो इकट्ठा था बांध बांधकर, वह समय की तलाश में था कि जब भी गड्ढा मिल जाएगा, बांध को तोड़ देंगे और मुक्त हो जाएंगे।

So our anger is often unjustified — because the one on whom it falls is not its only cause. Twenty-five accumulations, blocked by circumstances, also pour out upon this one. Hence he thinks: Such a little thing — and so much rage! It does not seem justified. We too, later, feel the same. Such a small matter — why that much anger? But the anger hoarded behind the dam was seeking an opening — any hollow to break and be free.

छोटे-छोटे पापी बड़े पाप कभी नहीं कर पाते। और बड़े पापी अक्सर वे ही लोग होते हैं, जो छोटे-छोटे पाप करने से अपने को बचाते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि छोटे-छोटे पाप करने के अभ्यास से कोई बड़ा पापी होता है, खयाल रखना। छोटे-छोटे पाप करने वाला कभी बड़ा पापी नहीं हो पाता। बड़ा पापी होने की आकांक्षा हो, तो छोटे-छोटे पाप करना बंद कर दें। फिर एक दिन अपने आप विस्फोट हो जाएगा। और बड़ा पाप घटित हो जाएगा।

Small sinners never commit great sins. Great sinners are often those who save themselves from small ones. It is not that practicing small sins makes one a greater sinner — remember: the one who commits small sins never becomes the great sinner. If you want to become a great sinner, stop committing the small. One day there will be an explosion — and the great sin will happen.

चेतना भी ध्यान की तरफ इसी तरह बहती है, जैसे गड्ढे की तरफ पानी बहता है। एक नेचुरल, एक निसर्ग का नियम है कि चेतना ध्यान की तरफ बहती है। जहां ध्यान, वहीं चेतना का तीर सरकने लगता है। अगर आप, कोई गाली दे, उस वक्त गाली देने वाले पर ध्यान न रखें, गाली सुनने वाले पर ध्यान रखें। आप अचानक पाएंगे, इंद्रिय का द्वार बंद हो गया और चेतना वापस भीतर लौट गई। जब कोई आपको चांटा मारे, तो चांटा मारने वाले के हाथ पर ध्यान न रखें। चांटा जिसे मारा गया है, उस पर ध्यान रखें। और आप अचानक पाएंगे कि वह आदमी भी खो गया, जिसने चांटा मारा था, वह बाहर जाता क्रोध भी विलीन हो गया। और चेतना अपने भीतर लौट गई।

Consciousness flows toward attention as naturally as water toward a hollow. The law of nature is: consciousness flows toward attention. Where attention is, the arrow of consciousness slides. If someone abuses you, do not keep attention on the abuser; keep it on the one who is hearing. You will suddenly find the sense-door closes, consciousness returns within. If someone slaps you, do not attend to the slapper’s hand; attend to the one who is slapped. You will find the man disappears, the rising anger dissolves, and consciousness returns inside.

और एक बार अगर आपको यह अनुभव हो जाए कि जो ऊर्जा, जो शक्ति क्रोध बनकर बाहर जा रही थी, वह बाहर नहीं गई, बल्कि लौटकर भीतर आ गई, तो आप हैरान हो जाएंगे। बाहर जाती हुई क्रोध की ऊर्जा पीड़ा में ले जाती है, वही ऊर्जा जब भीतर की तरफ लौटती है, तो क्वालिटेटिवली बदल जाती है, उसका गुणधर्म बदल जाता है; वही क्षमा बन जाती है।

Once you taste this — that the energy which was going out as anger does not go out but returns within — you will be amazed. The same energy, returning inward, changes qualitatively; its very nature changes — it becomes forgiveness.

और जिसने क्षमा जानी, उसके आनंद का कोई हिसाब नहीं। और जिसने क्रोध जाना, उसके पश्चात्ताप का कोई अंत नहीं।

He who knows forgiveness — his joy cannot be measured. He who knows anger — his repentance has no end.

अगर कामवासना मन को पकड़ती हो और बाहर न जाकर वापस भीतर लौट आए ध्यान के साथ, तो वही ब्रह्मचर्य बन जाती है। और जिसने कामवासना जानी, उसने फ्रस्ट्रेशन के अतिरिक्त, विषाद के अतिरिक्त कभी कुछ नहीं जाना। और जिसने कामवासना का अपने पर लौटाना जाना, उसने वह जाना है जिसे ज्ञानी ब्रह्मचर्य कहते रहे हैं। अपूर्व है उसकी शांति, अपूर्व है उसकी शक्ति, अपूर्व है उसका आनंद। उसके आनंद को मापने का कोई उपाय नहीं है।

If lust grips the mind, and with attention it returns not outward but inward, it becomes Brahmacharya. He who knows lust only, knows nothing but frustration and sorrow. The one who knows how to bring lust back home has known what the wise have called Brahmacharya. His peace is unparalleled, his strength is incomparable, his delight beyond measure.

लेकिन लौटती हुई ऊर्जा में गुणात्मक अंतर होता है। ऊर्जा की दिशा सब कुछ है। क्योंकि जब ऊर्जा मुझ से बाहर जाती है, तो मुझे गरीब कर जाती है। मेरी ही ऊर्जा जब मुझ से बाहर जाती है, माई ओन एनर्जी, जब भी बाहर जाती है, तो मुझे दरिद्र कर जाती है। मैं दीन हो जाता हूं। वह चुक जाती है, और मैं उतना गरीब हो जाता हूं। जब मेरी ऊर्जा इंद्रियों के द्वार के पास आकर, वापस लौटकर वर्तुल बना लेती है, सर्किल पूरा कर लेती है, मुझ पर वापस लौट आती है, तो मैं अनंत गुना धनी हो जाता हूं। और जो अपनी ही ऊर्जा का वर्तुल बना लेता है, वही व्यक्ति संयम को उपलब्ध होता है।

But in returning energy there is a qualitative difference. Direction is everything. When energy goes out from me, it impoverishes me. My own energy, whenever it goes out, makes me poor. When at the gate of the senses it turns back, completes the circle, returns to me — I become infinitely rich. The one who completes the circle of his own energy is the one who attains restraint.

संयम का अर्थ है, स्वयं की ऊर्जा का बन गया वर्तुल। खुद की ऊर्जा एक वर्तुल में घूमने लगी, एक सर्किल में। अब बाहर जाने का कोई उपाय न रहा। अब ऊर्जा कहीं भी डिसीपेट, कहीं भी बिखर नहीं सकती। अब ऊर्जा जितनी भी बढ़ती जाएगी, भीतर होती जाएगी। और जैसे-जैसे यह वर्तुल बनता है, वैसे-वैसे ऊर्जा ऊपर उठनी शुरू हो जाती है। और धीरे-धीरे जैसे हम मंदिर के ऊपर शिखर बनाते हैं--वे इसी के प्रतीक में बनाए गए शिखर हैं। छोटा होता जाता है मंदिर का बुर्ज, ऊपर जाकर स्वर्ण-शिखर लग जाता है। छोटा होता जाता है। जैसे-जैसे ऊर्जा भीतर इकट्ठी होती है, वैसे-वैसे वर्तुल छोटा होता जाता है, सघन होता जाता है, कंडेंस्ड होता जाता है। और एक क्षण आता है, जब ऊर्जा स्वर्ण-शिखर बन जाती है। फिर ऊर्जा ऊपर की तरफ ऊर्ध्वगति को उपलब्ध होती है।

Restraint means: your own energy has become a circle. One’s own energy revolves within a circle. Now there remains no way to flow out. The energy cannot dissipate. The more it grows, the more it collects within. And as this circle forms, energy begins to rise upward. Gradually, as we build a temple’s spire — symbol of this process — the tower narrows as it ascends, crowned with a golden pinnacle. As energy gathers within, the circle narrows, condenses. A moment comes when energy becomes the golden spire — then it attains the upward flight.

संयम का अर्थ है, स्वयं की ऊर्जा का बनाया गया वर्तुल। असंयम का अर्थ है, स्वयं की ऊर्जा का टूटा हुआ वर्तुल। उस टूटी जगह से ही लीकेज है। जहां वर्तुल टूटता है, वहीं से लीकेज है, वहीं से शक्ति बिखर जाती है और खो जाती है। जैसे शार्ट सर्किट हो जाए बिजली का, वहां से ऊर्जा बिखरने लगती है। और हमारी सारी इंद्रियों के द्वार से हम सिर्फ ऊर्जा को बिखेरते हैं, खोते हैं।

Restraint is the circle of one’s own energy. Non-restraint means the circle is broken. Through the break is leakage; from there power spills and is lost. Like a short-circuit — energy scatters. Through the doors of our senses we only scatter and lose energy.

कृष्ण जैसे व्यक्ति के लिए संयम का अर्थ है, इस ऊर्जा का स्वयं में ही रमण करना, स्वयं में ही थिर हो जाना।

For one like Krishna, restraint means the energy delighting in itself, resting in itself.

तो इस सीक्रेट को, इस राज को, इस गुर को समझ लें। जब भी कोई विषय आकर्षित करे, तब ध्यान विषय पर न दें, तत्काल स्वयं पर दें और स्वयं की चेतना पर दें। उसी क्षण एक क्रांति मालूम पड़ेगी। भीतर कोई चीज जा रही थी बाहर; लौट पड़ी; टर्न अबाउट; बिना कुछ किए। अपने भीतर अनुभव होगा, कोई शक्ति बाहर जाती थी, वापस लौट गई। और वापस लौटकर जब वह स्वयं पर आती है, तो अपूर्व-अपूर्व साक्षात्कार होता है अपनी ही ऊर्जा का।

Understand this secret, this key. Whenever an object attracts, do not give attention to the object; give it immediately to yourself and your consciousness. In that very instant a revolution is felt: something that was going out turns back — a turn-about — without doing anything. You will feel it: a force that was moving out returns. And when it returns to itself, there is a unique encounter with one’s own energy.

इस संयम को जो उपलब्ध है; और भाव को, मन को जिसने हृदय में स्थिर कर लिया है। और ऐसी ऊर्जा होगी, तो भाव अपने आप हृदय में स्थिर हो जाता है। और प्राण जिसका मस्तिष्क में ठहर गया है।

To him who attains such restraint; who establishes feeling — the mind — in the heart; and whose prana rests in the head.

इन दो बातों को ठीक से समझ लें।

Understand two points well.

भाव का अर्थ है, फीलिंग, संवेदना। वह जो हमारे भीतर अनुभव करने की क्षमता है, वह। वह हृदय-क्षेत्र में स्थिर हो जाती है, जब कोई संयम को उपलब्ध होता है। क्यों ऐसा होता है?

By feeling I mean the capacity to experience — sensitivity. When restraint is attained, feeling settles in the heart-region. Why?

हमारे शरीर के भीतर प्रत्येक अनुभूति, प्रत्येक अनुभव के लिए अलग-अलग केंद्र हैं, सेंटर्स हैं, चक्र हैं। और जब भी किसी चक्र की ऊर्जा किन्हीं दूसरे चक्रों में प्रवेश कर जाती है, तो हम करीब-करीब पागल की तरह जीते हैं। और अभी हमारी हालत ऐसी ही है। और अभी हमारी हालत ऐसी ही है।

Within the body are distinct centers, chakras, for different experiences. When the energy of one chakra enters another, we live almost like the insane. This is our present condition.

जैसे एक आदमी मुंह से भोजन करे, समझ में आता है। दांतों से चबाएं; गले से गटके; पेट से पचाए--समझ में आता है। लेकिन वह आदमी बैठकर केवल खाने का विचार करे, तो खाने का जो भी यंत्र है, वह बिलकुल उपयोग में नहीं आएगा; और मस्तिष्क, जहां से खाना खाया नहीं जा सकता, वह खाने के काम में लग जाएगा। तो भोजन करना सेरिब्रल हो जाएगा, मस्तिष्कीय हो जाएगा। मस्तिष्क भोजन कर नहीं सकता, लेकिन भोजन करने के भ्रम में पड़ सकता है। और भ्रम अगर भारी हो जाए, तो व्यक्तित्व का सब विखंडित हो जाता है। और ऐसे भ्रम में हम जीते हैं।

It is natural to eat with the mouth, chew with the teeth, swallow with the throat, digest with the stomach. But if a man sits and only thinks of food, the instruments for food remain unused; and the brain — which cannot eat — gets busy as if eating. Eating becomes cerebral. The brain cannot eat — but can fall into the illusion of eating. If the illusion intensifies, the personality is broken. In such illusions we live.

कामवासना का केंद्र है। लेकिन लोग मस्तिष्क में कामवासना को धीरे-धीरे, सोच-सोचकर, सोच-सोचकर, कामवासना के केंद्र से हटाकर मस्तिष्क में प्रवेश कर देते हैं। तो मनोचिकित्सकों के पास ऐसे लोग आते हैं, जो कहते हैं, स्वप्न में तो मैं बहुत पोटेंट मालूम पड़ता हूं, बहुत वीर्यवान मालूम पड़ता हूं। जब विचार करता हूं, तो इतनी काम ऊर्जा मालूम होती है! लेकिन जब स्त्री के निकट पहुंचता हूं, तो एकदम इंपोटेंट, निर्वीर्य हो जाता हूं। वह रोज घटता है। उसके घटने का कारण है। क्योंकि उनकी पूरी की पूरी सेक्स सेंटर की जो संभावना थी, वह हटकर मस्तिष्क में केंद्रित हो गई है। तो जब वे सोचते हैं, तब वे बड़े शक्तिशाली मालूम पड़ते हैं। लेकिन जब शक्ति को प्रकट करने का अवसर हो, तब वे एक दम शक्तिहीन हो जाते हैं।

Sex has a center. But people, by thinking, thinking, draw sexuality away from its center and push it into the brain. Then they go to the therapist saying: In dreams I feel very potent; in thought I have such sexual energy — but when I approach a woman, I become impotent. This happens repeatedly. The reason is clear: the whole potential of the sex center has been uprooted, focused in the brain. In thought they feel powerful; when there is a chance to express energy, they are powerless.

हमारे सारे चक्रों के जो-जो विभाजन हैं, वे सबके सब कनफ्यूज्ड हैं, एक-दूसरे में प्रवेश कर गए हैं। कोई किसी की सुनता नहीं मालूम पड़ता। और कोई चक्र किसी का काम करता है, कोई चक्र किसी का काम करता है। सब उधार हो गया है। तो हम मस्तिष्क से भावना तक करने पर उतर जाते हैं। मस्तिष्क भावना नहीं कर सकता है। हृदय विचार नहीं कर सकता है।

Our divisions of the chakras are confused — they have invaded each other. No one listens to anyone. One chakra does another’s job; everything is borrowed. We try to feel with the brain; the brain cannot feel. The heart cannot think.

जो जिस चक्र का काम है, अगर उस पर ही पहुंच जाए, तो व्यक्तित्व एकदम संतुलित हो जाता है। और जब ऊर्जा संयम को उपलब्ध होती है, तो प्रत्येक चक्र सिर्फ अपने ही काम को करता है।

When each chakra returns to its own function, the personality becomes balanced. When energy attains restraint, each chakra does only its own work.

अभी पश्चिम में एक बहुत बड़ा साधक, महायोगी था, जार्ज गुरजिएफ। तो वह कहता था, अगर तुम इतना ही कर लो कि तुम्हारा प्रत्येक चक्र शुद्ध हो जाए, कि कामवासना का चक्र केवल कामवासना का ही काम करे, तो भी तुम महाजीवन को उपलब्ध हो जाओगे।

In the West there was a great seeker — George Gurdjieff. He used to say: If you only do this much — purify each center so that the sex center does only the work of sex — you will attain great life.

लेकिन हमारे भीतर सब कनफ्यूज्ड है। हमारी हालत ऐसी है, जैसी किसी एक ऐसी मिलिटरी की टुकड़ी की, जिसमें पहरेदार सेनापति बनकर बैठ गया हो; जिसमें सेनापति पहरेदार के पैरों के पास बैठा हो; जिसमें जिनको आज्ञा देनी चाहिए, वे आज्ञा ले रहे हों; जिनको आज्ञा लेनी चाहिए, वे आज्ञा दे रहे हों; और किसी को पता न हो कि कौन कौन है। सब विक्षिप्त हो जाए। ऐसी हमारे चित्त की, चेतना की, हमारे व्यक्तित्व की दशा है।

But within us all is confusion; like a military unit where the sentry sits as general, and the general stands by the sentry’s feet; those who should command are receiving orders, those who should receive are giving them; no one knows who is who — chaos. Such is the state of our mind, consciousness, personality.

कृष्ण कहते हैं, जब कोई संयम को उपलब्ध हो और भाव हृदय-देश में स्थित हो जाए, मन हृदय-देश में ठहर जाए और प्राण मस्तक में.।

Krishna says: When restraint is attained, feeling settles in the heart; the mind abides in the heart; and prana in the head.

ये दो बातें हैं। भाव, अनुभव करने की जो प्रतीति है; क्या कभी आपने खयाल किया है कि आप अनुभव कहां से करते हैं? आकाश में पूर्णिमा का चांद है, आप उसके नीचे खड़े हैं। आंख उठाकर आकाश को देखते हैं, तो क्या आपका मस्तिष्क कहता है कि बहुत सुंदर या आपके हृदय के पास कोई स्फुरणा होती है? यह आपको जांचना पड़े।

These are two things: feeling — the capacity to experience. Have you ever observed from where you experience? Full moon in the sky, you look up — does your brain say “beautiful,” or does a throbbing happen near the heart? Examine.

और आप हमेशा पाएंगे, सौ में निन्यानबे मौके पर, कि यह मस्तिष्क ही है, जो कह रहा है, बहुत सुंदर। और यह भी इसलिए नहीं कह रहा है कि इसे बहुत सुंदर का अनुभव हो रहा है। यह सिर्फ इसलिए कह रहा है कि इसने बार-बार पूर्णिमा के दिन लोगों को कहते सुना है कि बहुत सुंदर। किताबों में पढ़ा है, कविताओं में पढ़ा है, फिल्मों में देखा है, नाटकों में सुना है--बहुत सुंदर। यह भी दोहरा रहा है। यह ग्रामोफोन रिकार्ड की तरह इसके मस्तिष्क में भर गया है। इसको दोहरा रहा है। अगर इसे अनुभव हो, तो मस्तिष्क में नहीं होगा, हृदय में होगा। और जब अनुभव होगा, तो शायद आदमी शब्द भी न देना चाहे।

You will find, in ninety-nine out of a hundred cases, it is the brain that says “very beautiful” — and not because it experiences beauty, but because it has heard, read in books, poems, films, plays: “very beautiful.” It repeats like a gramophone. If it were a real experience, it would not be in the brain, but in the heart. And when there is experience, one may not even wish to speak.

सुना है मैंने, लाओत्से के साथ एक मित्र रोज घूमने जाता था सुबह। मित्र का एक अतिथि भी साथ आ गया और दोनों लाओत्से के साथ घूमने गए। मित्र तो जानता है लाओत्से को कि वह चुप ही रहना पसंद करता है, वर्षों में कभी बोलता है। लेकिन परदेशी अतिथि को कुछ पता नहीं है। दोनों को चुप देखकर वह भी काफी चुप रहा। फिर एक भूल हो गई।

सुबह जब सूरज निकला और वृक्षों के ऊपर उठने लगा, और पक्षी गीत गाने लगे, और फूल खिल गए, और सुगंध भर गई उस वन-पथ पर, तो उसने कहा, कितनी सुंदर सुबह है! किसी ने उत्तर न दिया। लाओत्से ने जरूर गौर से उसे देखा, फिर चल पड़ा। मित्र थोड़ा घबड़ाया; उसने जरा संकोच से अपने अतिथि की तरफ देखा; वह भी चल पड़ा। वह अतिथि थोड़ा हैरान हुआ कि किसी ने इतना भी न कहा कि हां, ठीक कहते हो, बड़ी सुंदर सुबह है!

I have heard: Lao Tzu used to walk in silence with a friend each morning. One day a guest joined. The friend knew Lao Tzu loved silence; he might not speak for years. The guest did not know. He too kept silent for a while — then made a mistake. As the sun rose, birds sang, flowers opened, fragrance filled the forest path, he said, “What a beautiful morning!” No one replied. Lao Tzu looked at him intently and walked on. The friend felt uneasy.

लौटकर लाओत्से ने अपने मित्र को कहा, कल से इस आदमी को मत लाना; बहुत बातूनी मालूम पड़ता है। दो घंटे में उसने इतना ही कहा था, बड़ी सुंदर सुबह है। उसके मित्र ने, लाओत्से के मित्र ने कहा, ज्यादा बातूनी तो नहीं है ऐसा। एक ही बात कही है।

लाओत्से ने कहा, लेकिन अगर उसे सुबह सुंदर लगी थी, तो कहने का खयाल भी न आता। अगर सुबह सुंदर लगी थी, तो वह लीन हो गया होता। वह भूल ही गया होता कि सुबह है। वह खो गया होता। उसे कुछ लगा-वगा नहीं है। सिर्फ आदत, आदतन, सुबह सुंदर है! और फिर हमको भी तो पता था, हम भी वहीं मौजूद थे। उसने कहकर सिर्फ सौंदर्य को बाधा पहुंचाई। उस सन्नाटे में, जहां पक्षियों के गीत थे, और जहां सूरज की किरणें थीं, और सुबह की सुगंधित हवाएं थीं, उसकी यह बात बड़ी कुरूप थी, और बेमानी थी, और सन्नाटे को तोड़ती थी, उस मौन को खंडित करती थी, कि सुबह बहुत सुंदर है। यह वक्तव्य बड़ा असुंदर था, अग्ली स्टेटमेंट था।

On returning, Lao Tzu said, “From tomorrow, do not bring that man; he seems very talkative.” The friend said, “He is not very talkative — he said only one thing in two hours.” Lao Tzu said, “If it were beautiful to him, the thought to say it would not have arisen. If it were beautiful, he would have been absorbed, forgotten morning itself. Nothing touched him. Only habit, habitual: ‘A beautiful morning!’ And we were there too — did we not know? By saying it, he disturbed beauty. In that hush, with birds and sunrays and fragrant breeze, his statement was ugly, meaningless — broke the silence.”

निश्चित ही, जब आपको कोई चीज सुंदर मालूम पड़ेगी, बुद्धि ठहर जाएगी, हृदय अनुभव करेगा। हो सकता है, हृदय की धड़कन बढ़ जाए। हो सकता है, रक्तचाप तेजी से हो जाए। हो सकता है, रोएं खड़े हो जाएं। लेकिन यह प्रतीति हृदय की होगी; यह बुद्धि की नहीं होगी।

Surely, when beauty is felt, the intellect pauses and the heart experiences. The heartbeat may quicken, blood pressure rise, the skin thrill — but the felt sense will be of the heart, not the intellect.

लेकिन हमने हृदय से कुछ भी अनुभव करना बंद कर दिया है। हम सब बुद्धि से ही अनुभव किए जा रहे हैं। और बुद्धि अनुभव करने में असमर्थ है। वह उसका काम नहीं है।

We have stopped experiencing with the heart. We experience everything through the head. And the head is incapable of experiencing — it is not its work.

संयमी व्यक्ति का भाव हृदय में स्थापित हो जाता है। कैसे होगा स्थापित? या तो संयम को उपलब्ध हों, तो हो जाए; या अगर भाव को भी हृदय में स्थापित कर लें, तो भी संयम का मार्ग सुगम हो जाएगा।

The feeling of a restrained man is established in the heart. How will it be established? Either by attaining restraint — or, if you establish feeling in the heart, restraint will become easier.

तो जब भी अनुभव करें, खयाल रखकर करें कि हृदय से अनुभव कर रहे हैं। जब किसी से कहें कि मैं तुझे प्रेम करता हूं, तो यह पहले मत कहें; पहले हृदय के पास किसी सनसनी को दौड़ जाने दें, कोई लहर। और जब लहर हृदय को पकड़ ले, तभी अगर जरूरी लगे, तो कहें। और अगर दूसरा बिना कहे समझ सकता हो, तो चुप ही रहें; उसे समझने का मौका दें।

So whenever you experience, do it mindfully — from the heart. When you say to someone, “I love you,” do not say it first; first let a wave run through the heart. When the wave has seized the heart, if needed, speak. If the other can understand without words, remain silent; give him a chance to understand.

अक्सर हम शब्दों से बताते नहीं, छिपाते हैं। अक्सर जब प्रेम चुक जाता है, तब हम कहते हैं कि मैं बहुत प्रेम करता हूं। यह केवल सब्स्टीट्यूट है। जब प्रेम होता है, तो उसे कहने की जरूरत नहीं होती। आंखें कह देती हैं। पलकें कह देती हैं। चेहरे का भाव कह देता है। हाथ का इशारा कह देता है। उठना-बैठना कह देता है। प्रेमी के पास आकर बैठना कह देता है कि मैं प्रेम करता हूं।

Often we do not reveal with words — we hide. When love is gone, then we shout “I love very much.” Only a substitute. When love is, there is no need to say; the eyes say, the lids say, the face says, the hand’s gesture says, the way you sit near your beloved says it.

लेकिन जब यह सब चुक जाता है, तब सिर्फ शब्द रह जाते हैं, कोरे और खाली, चले हुए कारतूस जैसे, जिनके भीतर कोई बारूद-वारूद नहीं है। तब हम कहते हैं, मैं बहुत प्रेम करता हूं! यह सिर्फ समझाना है। सिर्फ समझाना है।

But when all that is gone, only empty words remain — spent cartridges with no powder. Then we say “I love you very much!” Only persuading.

मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी उससे पूछ रही है कि जब मैं बूढ़ी हो जाऊंगी, तब भी तुम मुल्ला मुझे प्रेम करोगे या नहीं? मुल्ला ने कहा, बिलकुल करूंगा। जरूर करूंगा। तेरे पैरों की धूल सिर पर रखूंगा। फिर एकदम से कहा कि तू अपनी मां जैसी तो नहीं हो जाएगी? इतना ही खयाल रखना, अपनी मां जैसी मत हो जाना!

Mulla Nasruddin’s wife asked: When I grow old, will you still love me? Mulla said, Certainly — I will place the dust of your feet upon my head! Then suddenly he added, Only — don’t become like your mother!

यह जब उसकी पत्नी पूछ रही है, तब वह बहुत बीमार पड़ी थी। वह सिर्फ खोज रही है। फिर वह पूछती है उससे कि मुल्ला, अगर मैं मर जाऊं, तो सच-सच कहो, दूसरा विवाह तो नहीं करोगे! मुल्ला ने कहा, ऐसी बातें नहीं पूछा करते। तेरी तबीयत ठीक नहीं है। ऐसी बातें नहीं पूछा करते। पर पत्नी पीछे पड़ गई, तो मुल्ला ने कहा, बड़ी मुश्किल है। अगर मैं कहूं कि करूंगा, तो कहना जंचेगा नहीं; और अगर कहूं कि नहीं करूंगा, तो वह सच न होगा।

She was ill then, seeking reassurance. She asked, Mulla, if I die, tell the truth — will you marry again? Mulla said, Such things one shouldn’t ask; your health is poor. But she insisted. Mulla said, It is difficult — if I say I will, it won’t sound good; if I say I won’t, it won’t be true.

कहते हैं कि मुल्ला किसी स्त्री को प्रेम का निवेदन किया था। और उसकी उस प्रेयसी ने पूछा था कि मुल्ला, तुम ऐसे-ऐसे पत्र लिखते हो कि मैं मर जाऊंगा अगर तू मुझे न मिली; क्या सच ही तुम मर जाओगे अगर मैं तुम्हें न मिली? मुल्ला ने कहा, दिस हैज बीन माई यूजुअल हैबिट। यह तो मैं सदा करता रहा हूं। यह सदा की मेरी आदत है। जब भी किसी से मैंने प्रेम किया और अगर वह मुझे न मिला, तो मैं फौरन मर गया!

उस स्त्री ने प्रेम नहीं किया मुल्ला से, विवाह भी नहीं किया। और कहते हैं, मुल्ला ने अपना वचन निभाया, यद्यपि सत्तर साल बाद! मर गया सत्तर साल बाद! लिख गया अपनी वसीयत में कि कोई यह न समझे कि मैं झूठा हूं। मैंने वचन दिया था अपनी प्रेयसी को कि अगर तूने मुझसे विवाह न किया, तो मैं मर जाऊंगा, और अब मैं मर रहा हूं। सत्तर साल बाद!

It is said Mulla once wrote to a beloved that he would die if she did not accept him. She asked, Will you really die? Mulla said, This has been my usual habit — whenever I loved and was refused, I died immediately! She did not marry him; and Mulla kept his word — though seventy years later — dying at last, leaving a note: Let no one think me a liar — I promised I would die. Now I am dying.

हमारा सारा प्रेम, प्रेम के दावे, मर जाने के वचन, आश्वासन, कहीं भी हृदय से आते नहीं मालूम पड़ते। सिर्फ बुद्धि का हिसाब-किताब है। और जितना कम होता है हृदय, बुद्धि से हमें उतना ज्यादा सब्स्टीट्यूट, परिपूरण करना पड़ता है।

Our love, our vows to die, our assurances — they rarely come from the heart; only from the head’s arithmetic. The less heart there is, the more we substitute with words.

तो जितना कम प्रेमी, उतना ज्यादा गुहार मचाए रखता है कि मैं प्रेम करता हूं, मैं प्रेम करता हूं, मैं प्रेम करता हूं। सच में जो प्रेमी है, चुप होना भी काफी है। और अगर चुप्पी न कह सके प्रेम को, तो शब्द कभी भी न कह पाएंगे। भाव जब होता है, तो रोआं-रोआं कहता है; उपस्थिति कहती है।

So, the less one loves, the more loudly he proclaims, I love, I love. One who truly loves — silence is enough. If silence cannot say love, words never will. When feeling is, every pore speaks; presence speaks.

तो जब आप किसी के प्रेम में हों, तो भाव को मौका दें, बुद्धि को बीच में मत लाएं। जब आप प्रार्थना में हों, तो भाव को मौका दें, बुद्धि को बीच में मत लाएं। जब आप सौंदर्य को देख रहे हों--सूरज निकला है, फूल खिल गया है; कोई आंखें हैं, सुंदर हैं--तब भाव को मौका दें, बुद्धि को बीच में मत लाएं।

When you are in love, give feeling a chance — do not bring intellect between. In prayer — give feeling a chance, not intellect. When you look at beauty — the sun has risen, a flower has bloomed, eyes that are beautiful — give feeling a chance, do not bring intellect in.

भाव इतना ही कहेगा, आंखें सुंदर हैं। बुद्धि कहेगी, इन आंखों को घर में कैद करने का कोई उपाय है या नहीं! भाव इतना ही कहेगा, प्यारा है फूल; अनुभव करेगा। बुद्धि कहेगी, तोड़ो। क्योंकि बुद्धि जहां भी प्यारा कुछ लगे, उसको तोड़ना चाहती है। बुद्धि बहुत हिंसात्मक है।

अगर सच में ही किसी ने फूल को प्रेम किया है, तो मुश्किल है सोच पाना कि उसे तोड़ेगा कैसे? लेकिन आप जब भी फूल को प्रेम करते हैं, तो जो पहला काम आप करते हैं, वह फूल को तोड़ने का है। अजीब प्रेम है! अगर यही प्रेम है, तो हत्या करना किसे कहते हैं?

Feeling will only say: these eyes are beautiful — and feel it. Intellect will say: how to imprison these eyes at home? Feeling will say: the flower is lovely — and feel it. Intellect will say: pluck it. The intellect is violent. If one truly loves a flower, it is hard to imagine he will pluck it. Yet whenever a flower pleases you, the first act is to break it off. Strange love! If that is love, what is murder?

जब भी फूल प्यारा लगता है, तो पहला काम कि तोड़ो झटके से; उसके जीवन को नष्ट करो। उसका जो जीवंत रूप था, हटाओ। और एक मुर्दे फूल को खीसे में लगाकर घूमो। शायद फूल से आपको बिलकुल प्रेम नहीं है। शायद इस फूल को भी आप अपने अहंकार की शोभा और आभूषण बनाना चाहते हैं।

Whenever a flower seems lovely, our first act is to sever its life. Then we pin a dead flower to our lapel. Perhaps we do not love the flower at all; perhaps we want to decorate our ego.

अगर कोई स्त्री मुझे सुंदर लगे, तो कैसे जल्दी इसे अपने घर में कैद करूं, यह बुद्धि का खयाल है। बुद्धि इसी भाषा में सोचती है। भाव नहीं सोचता। भाव को अगर कोई सुंदर लगता है, तो कारागृह में डालने का कोई सवाल ही नहीं है। अगर भाव को कोई सुंदर लगता है, तो कारागृह में हो भी, तो उसे मुक्त कर देने की कामना पैदा होती है। अगर किसी को फूल सुंदर लगा है और जमीन पर पड़ा है, तो वह उसे उठाकर कहीं पानी में रख देना चाहेगा कि थोड़ी देर और ज्यादा जिंदा रह जाए।

If a woman seems beautiful to me, the intellect thinks, How quickly can I imprison her in my house? Feeling does not think so. If feeling finds someone beautiful, even if she is in a prison, feeling wants to set her free. If a flower lies on the ground and you love it, you will place it in water so it may live a little longer.

भाव की प्रक्रिया अलग है। भाव आपको कठिनाई में नहीं डालता। लेकिन बुद्धि आपके ऊपर इतनी जोर से कसकर बैठी है कि भाव बोल भी नहीं पाता कि बुद्धि अपने वक्तव्य देने शुरू कर देती है। और भाव कह भी नहीं पाता कि क्या अनुभव हुआ, बुद्धि योजना बनाने लगती है कि क्या करना चाहिए।

Feeling functions differently. Feeling does not put you in difficulty; intellect sits heavily upon you — feeling cannot even speak before intellect starts issuing statements and making plans.

नहीं; सौंदर्य का अनुभव बुरा नहीं है, लेकिन सौंदर्य को कैद करने की जो बुद्धि है, वह पाप है। और अगर हम इस पृथ्वी पर किसी दिन भाव से जीना शुरू करें, और किसी के सौंदर्य को अगर आप सड़क पर खड़े होकर देखने लगें, तो वह बुरा अनुभव नहीं करेगा; नहीं करना चाहिए। क्योंकि परमात्मा की इस देन को अगर कोई आनंद से देख रहा है, तो हर्ज कहीं भी, कुछ भी नहीं है। लेकिन अभी वह बुरा अनुभव करता है, क्योंकि सबको पता है कि देखना केवल प्रारंभ है, केवल शुरुआत है एक लंबे नर्क की। इसलिए देखने के नियम हैं।

No — the experience of beauty is not wrong; but the intellect’s impulse to imprison beauty is sin. If ever we begin to live from feeling and, standing on the road, you look at someone’s beauty, he would not feel it as wrong — he should not. If someone enjoys this gift of God, what harm? But now he does feel wrong, because everyone knows looking is only the beginning of a long hell. Therefore there are rules for looking.

अगर मैं सरसरी नजर से आपको देखूं, तो कोई एतराज नहीं। अगर जरा समय से ज्यादा रुक जाऊं, तो खतरा शुरू हो जाता है। क्योंकि उतनी देर रुकने का मतलब है, नजर उतनी देर रुकी, उसका मतलब है कि अब मैं किसी कारागृह में डालने की योजना बना रहा हूं, या किसी वासना की तृप्ति पर उतर आया हूं। इसलिए हमारी आंख को भी हमें हिसाब में रखना पड़ता है। किसको कितनी देर देखो, हिसाब रखना पड़ता है।

If I look at you casually, no problem. If I linger a little, danger begins. Because a long gaze means the mind is planning a prison or a lustful satisfaction. So we have to regulate even the eyes: how long to look at whom.

अगर भाव कह भी रहा हो कि दो क्षण रुक जाओ, शायद ऐसा सौंदर्य फिर दिखाई न पड़े, शायद परमात्मा की ऐसी कुशलता फिर दिखाई न पड़े, तो भी बुद्धि कहेगी कि इतनी ज्यादा देर रुके तो खतरा हो सकता है। दूसरा भी सचेत हो जाता है! दूसरा भी सचेत हो जाता है।

Even if feeling says, Pause a moment — such beauty may never be seen again, such dexterity of God may not be seen again — the intellect says, If you linger this long, there could be trouble. The other becomes alert — on both sides.

किसी को घूरकर देखिए। घूरकर देखना ही बुरी बात है। घूरकर देखने का मतलब ही बुरा हो जाता है। हम तो कहते ही उस आदमी को लुच्चा हैं, जो घूरकर देखता है। लुच्चा का मतलब सिर्फ होता है, घूरकर देखने वाला। और कुछ मतलब नहीं होता इस शब्द का। लुच्चा, आंख से बना शब्द है, लोचन से। जो आंख गड़ाकर देखता है, वह लुच्चा। वैसे आलोचक का भी यही मतलब होता है। वह भी जरा आंख गड़ाकर चीजों को देखता है, कि आप क्या कह रहे हैं, वह जरा आंख गड़ाकर देखता है--क्रिटिक, आलोचक। आलोचक और लुच्चे में बहुत फर्क नहीं है। लुच्चा जरा गलत जगह लगा देता है, आलोचक जरा ठीक जगह लगा देता है।

Stare at someone — staring itself becomes wrong. We even call the starer a lout. “Lout” is from “lochan” — eye; one who fixes his eye. The critic too fixes his eye — only in the right place; there is little difference between a critic and a lout.

आंख को गड़ाकर देखना, बुद्धि आ गई। दूसरी तरफ भी आ गई, इस तरफ भी आ गई; और अड़चन शुरू हो गई।

Fixing the eye — the intellect has come in; on both sides — and obstacles begin.

भाव! एक बच्चा अगर किसी सुंदर स्त्री को खड़ा होकर देखता रहे, तो उसे कुछ बेचैनी न होगी। क्योंकि अभी सिर्फ भाव है। भाव इनोसेंट है; भाव बहुत निर्दोष है, पवित्र है। लेकिन यही बच्चा कल जवान हो जाएगा। और यही घूरकर देखेगा, तो कठिन हो जाएगा। क्यों? अब सिर्फ भाव न रहा। अब बुद्धि योजना बनाने लगेगी और वासना के उपयोग में आने लगेगी।

Feeling! If a child stands gazing at a beautiful woman, she would not feel uneasy — because he is only feeling. Feeling is innocent, pure. Tomorrow the child grows young; the same stare becomes difficult — why? Now there is not only feeling; the intellect begins to plan, and tendency seeks to use him.

हैरान होंगे जानकर आप, भाव वासना का जन्मदाता नहीं है। अगर शुद्ध भाव में कोई ठहर सके, तो वासना तिरोहित हो जाती है। वासना का जन्म होता है बुद्धि और वृत्ति के सहयोग से। भाव और वृत्ति के बीच कभी कोई सहयोग नहीं होता। बुद्धि और वृत्ति के बीच सहयोग हो जाता है। और बुद्धि रास्ता बताती है कि यह है मार्ग; जाओ बाहर। खोजो। पाने का उपाय करो। पा लोगे। ये-ये विधियां हैं। ये-ये रीतियां हैं। इस तरह चलोगे, तो सफल हो जाओगे।

You will be surprised: feeling does not give birth to lust. In pure feeling, lust disappears. Lust is born from the alliance of intellect and tendency. Feeling and tendency never collaborate; intellect and tendency do — the intellect suggests: this is the way, go outside, seek, obtain, these are the methods; go this way and you will succeed.

और जब भी कोई व्यक्ति बुद्धि की मानकर चलने लगता है, धीरे-धीरे भाव का केंद्र सो जाता है। और जिसका भाव का केंद्र सो गया, वह चलती-फिरती लाश के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। वह एक कंप्यूटर हो सकता है कि गणित का हिसाब लगा देता हो, दफ्तर का काम कर देता हो, दुकान चला लेता हो। इंजीनियर हो, कि डाक्टर हो, कि वकील हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सिर्फ एक कंप्यूटर है। यह जो उसकी खोपड़ी कर रही है, यह तो अब कंप्यूटर बहुत बेहतर ढंग से कर देगा।

Whenever a person follows the intellect, feeling’s center dozes off. And when feeling sleeps, the person is a walking corpse. He may be an engineer, a doctor, a lawyer — only a computer. What the head does now, a computer will do better.

कंप्यूटर और आदमी में एक ही फर्क है कि कंप्यूटर अभी तक भाव नहीं कर सकता; बुद्धि का तो सब काम कर देता है। अगर आप भी सिर्फ बुद्धि रह गए हैं, तो आप बहुत जल्दी रिप्लेस कर दिए जाएंगे; आप बहुत जल्दी गैर-जरूरी हो जाएंगे। और किसी कबाड़खाने में आपको उठाकर रख दिया जाएगा। क्योंकि आप महंगे भी हैं, खर्चीले भी हैं, नान-इकोनामिकल भी हैं। कंप्यूटर बेहतर है। वह भोजन करता नहीं या बहुत कम भोजन करता है। थोड़ी-सी बिजली लेता है। टूटता-फूटता नहीं। भूल-चूक कभी नहीं करता। और हजार आदमी जिस काम को कर सकें लाखों घंटों में, वह क्षण में कर देता है। तो आदमी तो आउट आफ डेट है। कंप्यूटर उसकी जगह आ जाएगा ।

There is only one difference between man and computer: the computer cannot feel; it does all of intellect’s work. If you also become only intellect, you will soon be replaced — useless, non-economical — thrown into a junkyard. The computer eats little, never falls ill, makes no mistakes, does in a moment what thousands of men do in millions of hours. Man is out of date.

आदमी के बचने की एक ही संभावना है कि आदमी अगर अपने भाव के केंद्र को पुनर्जाग्रत कर ले, तो ही कंप्यूटर से जीत सकता है। अन्यथा जीतने का अब कोई उपाय नहीं है।

Man can be saved only if he reawakens the center of feeling; only then can he win against the machine. Otherwise there is no way.

और ध्यान रहे, आदमी आदमी से लड़ता रहा, यह एक बात थी। अब पहली दफा आदमी मशीन से लड़ेगा। और मशीन से लड़कर आदमी जीतेगा नहीं, क्योंकि मशीन सब कुछ आपसे ज्यादा कुशलता से कर सकती है। सिर्फ एक काम मशीन नहीं कर सकती, वह भाव है।

And remember, man has fought man — but for the first time he will fight the machine. He cannot win — the machine does everything more efficiently than you — except one thing: feeling.

लेकिन भाव हमारे पास नहीं है। भाव का हमें पता ही नहीं। हृदय में हम सिर्फ एक ही बात जानते हैं कि वह जो धड़कन होती रहती है। वह भी हम तभी जानते हैं, जब कोई बीमारी, कोई अड़चन आ जाती है। लेकिन वह धड़कन तो सिर्फ फुफ्फुस है। वह धड़कन तो सिर्फ पंपिंग स्टेशन की वजह से है। श्वास को, खून को पंप कर रही है, इसलिए धड़कन है। वह हृदय नहीं है। उस धड़कन के पास एक और धड़कन भी है, जिसको नापा नहीं जा सकता। वह भाव की धड़कन है।

But we have no feeling. We know only that throb in the chest — and even that only when something goes wrong. But the throb is only the pump. Near that throb is another beat that cannot be measured — the beat of feeling.

लेकिन भाव को फैलाएं, मौका दें, अवसर दें, और धीरे-धीरे भाव को केंद्रित करें, तो वह संयम में सहयोगी बन जाता है। या संयम हो, तो वह भाव में सहयोगी बन जाता है। साधना के जगत में सब चीजें अन्योन्याश्रित हैं, इंटरडिपेनडेंट हैं। कहीं से भी शुरू करें, दूसरी चीज सहयोगी हो जाती है।

Expand feeling, give it opportunity. Gradually center it — it becomes an ally of restraint. Or if restraint happens, feeling becomes its ally. In the world of sadhana, everything is interdependent. Start anywhere, the other helps.

और प्राण को मस्तक में!

And prana in the head!

प्राण से अर्थ है, जिसे बर्गसन ने एलान वाइटल कहा है, जीवन शक्ति कहा है, भारत उसे सदा से प्राण कहता रहा है। प्राण है हमारे भीतर वह ऊर्जा, जिसके सहारे हम जीते हैं। और जब यह शरीर छूटता है तो शरीर से कुछ भी नहीं जाता, सिर्फ प्राण चला जाता है। लेकिन वह प्राण अगर मस्तक में स्थापित होकर जाए, तो परम गति को उपलब्ध होता है। और अगर मस्तक में स्थापित न हो पाए, तो जिस केंद्र पर स्थापित होता है, उसी गति को उपलब्ध होता है।

By prana I mean what Bergson called elan vital — the life-force. It is the energy by which we live. When this body is dropped, nothing of the body goes — only prana departs. If prana departs stabilized in the head, the supreme state is attained. If not, wherever it is stabilized determines the trajectory.

परम गति, कृष्ण किसे कहते हैं, वह भी हम समझ लें। परम गति उसे ही कहा है, जिसके आगे फिर कोई गति नहीं। परम गति उसे ही कहा है, जो अंतिम गति है, दि अल्टिमेट है, जिसके आगे कुछ भी नहीं है।

इसलिए मोक्ष ही परम गति है, या ब्रह्म-उपलब्धि ही परम गति है, या निर्वाण ही परम गति है। बाकी सब गतियां परम नहीं हैं। क्योंकि उनके बाद और गतियां होंगी, और गतियां होंगी, और यात्राएं, और यात्राएं। परम यात्रा तो वही है, जिसके आगे फिर कोई मंजिल शेष नहीं रह जाती।

अगर प्राण इकट्ठा हो जाए भृकुटी-मध्य में, तो फिर कोई दूसरी गति में मनुष्य को नहीं जाना पड़ता। और जिस जगह केंद्रित होता है, उस जगह से पता चलता है कि किस गति में आदमी जाएगा।

Param gati — what does Krishna call it? The ultimate movement — beyond which there is no movement. Moksha is param gati, Brahman-realization is param gati, Nirvana is param gati. All other movements are not ultimate; after them there are others.

प्रत्येक व्यक्ति का प्राण शरीर के अलग-अलग बिंदुओं से निकलता है। सभी व्यक्ति एक ही बिंदु से नहीं मरते। जिन व्यक्तियों का प्राण भ्रू-मध्य में इकट्ठा हो जाता है, उनका प्राण सहस्रार से निकलता है। आज्ञा-चक्र में जिनका प्राण स्थापित हो जाता है, तो जैसे ही आज्ञा-चक्र में प्राण का प्रवेश होता है, यह जो अंतिम चक्र है हमारा सहस्रार, दि सेवेंथ, उसे तोड़कर निकल जाता है। इसलिए परम ज्ञानियों की अक्सर खोपड़ी भी टूट जाती है उस जगह से। जरूरी नहीं है कि टूटे ही; अक्सर टूट जाती है।

If prana gathers at the center between the brows — bhrumadhya — then there is no further wandering. From where prana exits, one knows the next journey.

People do not all die from the same point. Those in whom prana has settled in the ajna chakra, their prana breaks out through the sahasrar — the seventh. Often the skull of the supreme knowers cracks at that place — not necessarily, but often.

लेकिन हमने इसीलिए नियम बना रखा है कि जब किसी को, मुर्दे को हम जलाने जाते हैं, तो उसकी कपाल-क्रिया कर देते हैं, खोपड़ी फोड़ देते हैं। वह खुद तो नहीं फोड़ पाए, काफी देर पहले मर गए। अब हम फोड़ रहे हैं! मुर्दे की खोपड़ी फोड़ रहे हैं। उसका कोई मतलब नहीं है। लेकिन सूचक है।

इस मुल्क ने जाने हैं ऐसे लोग, जिनकी मरते वक्त अपने आप खोपड़ी टूट जाती है। वह सूचना है कि वे परम गति को उपलब्ध हो गए। अब हम दीन-हीन, गरीब लोग हैं। मैं मर जाऊं और खोपड़ी अपने से न टूटे, तो एक बेटे को अपने पीछे छोड़ जाता हूं कि तू मेरी खोपड़ी तोड़ देना मरने के बाद! यह वैसे ही है, जैसे मरने के बाद कोई दवा दे, इंजेक्शन लगाए। इस खोपड़ी तोड़ने का कोई भी अर्थ नहीं है। यह बड़ी दीनता की सूचक है। यह खबर दे रही है कि जो होना था, वह नहीं हुआ। अब वे मुर्दे के साथ एक खेल कर रहे हैं।

Hence our custom: at cremation we perform kapala-kriya — we crack the skull. He could not crack it himself — died too soon — now we crack it! It has no meaning — a poor man’s surrogate. But those who began this custom knew: sometimes a being departs through this aperture. That happens only when prana is established in the brow-center; otherwise not.

लेकिन जिन्होंने यह रिवाज जारी किया, उन्हें पता था कि कभी-कभी कोई व्यक्ति उस छिद्र से भी प्राण को छोड़ता है। उस छिद्र से तभी प्राण छूटता है, जब प्राण भ्रू-मध्य में स्थापित होता है, अन्यथा नहीं छूटता।

यही प्राण हमारी जीवन ऊर्जा है, लाइफ एनर्जी है। हम इसी के द्वारा गति करते हैं। अगर भ्रू-मध्य तक वह नहीं पहुंचा, तो फिर कहीं से भी छूटे, हमें दूसरे जन्म को ग्रहण करना पड़ेगा। और जितने नीचे केंद्र से छूटेगा, उतनी नीची गति में हमारी यात्रा होती है। उतने ही निम्न मन और निम्न प्राण को और निम्न देह को लेकर हम फिर जीवन को चलाते हैं।

अक्सर अधिक लोगों का प्राण काम-केंद्र से ही छूटता है। क्योंकि वही हमारा केंद्र है सर्वाधिक सक्रिय। और जब काम-केंद्र से हमारा प्राण छूटता है, तो हम कामवासना से भरे हुए फिर नए जीवन में प्रवेश कर जाते हैं।

कामवासना समस्त वासनाओं का आधार है, मूल है। फिर सब वासनाएं उसके साथ पुनः पैदा हो जाती हैं। और एक बार नहीं अनेक बार मरकर भी हम वही भूल करते हैं कि हम ठीक से नहीं मरते।

This prana is our life-energy. If it does not reach the brow-center, wherever it exits, we must take another birth. The lower it exits, the lower the next trajectory. Most often prana departs from the sex-center — the most active center in us — and then we re-enter life full of lust. Lust is the root of all cravings; the others sprout again with it. Not once but many times we err — because we do not die rightly.

ठीक से मरना एक कला है। ठीक से जीना तो एक कला है ही, लेकिन ठीक से मरना भी एक बड़ी कला है। हालांकि जो ठीक से जीते हैं, वही ठीक से मर पाते हैं। इसलिए हम ऐसा कह सकते हैं कि ठीक से जीना, ठीक से मरने की कला का प्राथमिक चरण है। शिखर और सेतु तो ठीक से मरना है! हाउ टु डाइ राइटली? सम्यक मृत्यु कैसे फलित हो?

Dying rightly is an art. Living rightly is an art — dying rightly too. Only those who live rightly can die rightly. Right living is the primary school of right dying. The summit is right dying. How to die rightly? How to ripen into samyak-mrityu?

कृष्ण उसी सम्यक मृत्यु की चर्चा कर रहे हैं। वे कहते हैं, प्राण स्थिर हो जाए भ्रू-मध्य में।

Krishna is speaking of that right death. He says, let prana be stabilized in the brow-center.

और ध्यान की कोई भी विधि का उपयोग करें, प्राण भ्रू-मध्य में स्थापित होने लगता है। कोई भी ध्यान की प्रक्रिया करें--भजन में लीन हों, कि प्रार्थना में, कि नमाज में, कि मौन बैठें, कि नाम स्मरण करें--कोई भी उपाय करें, जब भी ध्यान फलित होता है, तो प्राण भ्रू-मध्य की तरफ दौड़ने लगते हैं। वही ध्यान की सफलता का सूचक है, लक्षण है, कि अब भ्रू-मध्य की तरफ ध्यान दौड़ना शुरू हो गया, तो ध्यान सफल हो रहा है, स्वीकृत हो रहा है; प्रभु के मार्ग पर स्वीकृत होता जा रहा है।

Whichever method of meditation you use — prana begins to gather at bhrumadhya. Whether in kirtan, in prayer, in namaz, in silent sitting, or in nama-smarana — whenever meditation bears fruit, attention rushes toward the brow-center. That is the sign and the success.

जो पुरुष ऐसे क्षण में ब्रह्म को उच्चार करता हुआ, मुझे चिंतन करता हुआ, शरीर को त्याग जाता है, वह परम गति को उपलब्ध होता है।

He who, in such a moment, uttering Brahman as the syllable Om, remembering me, abandons the body — he attains the supreme state.

यह बात थोड़ी समझनी पड़ेगी। जो पुरुष ओम, ऐसे अक्षर रूप ब्रह्म का उच्चार करता हुआ.।

Understand this. “He who utters Om, the one-letter Brahman...”

इससे बहुत बड़ी भ्रांति होती है। क्योंकि हम एक ही तरह का उच्चारण जानते हैं, जो हम करते हैं। हमें उस उच्चार का कोई भी पता नहीं, जो होता है, दैट व्हिच हैपेंस।

A great misunderstanding arises — for we know only one kind of utterance: that which we do. We do not know the utterance that happens — that which happens by itself.

हम ओम का उच्चार कर सकते हैं, चेष्टा से। लेकिन जो ओम का उच्चार चेष्टा से होगा, वह हृदय तक नहीं जाता। क्योंकि चेष्टा कंठ से नीचे नहीं उतरती। कंठ से जो पैदा होता है, वह कंठ तक रहेगा। होंठ से जो पैदा होता है, वह होंठ तक रहेगा। इसलिए इस तरह के उच्चार को आहत नाद कहा है। आहत नाद का अर्थ है, जो दो चीजों के टकराने से पैदा होता है। दोनों होंठ टकराते हैं, आवाज पैदा होती है। जीभ तालू से टकराती है, उच्चार होता है। कंठ की मांस-पेशियां सिकुड़ती हैं, टकराती हैं, उच्चार पैदा होता है।

एक तरह की ध्वनि हम जानते हैं, जो आहत नाद है। आहत नाद का अर्थ है, दो चीजों के संघर्षण से पैदा हुआ शब्द, ध्वनि।

We can utter Om by effort. But what is uttered by effort does not reach the heart. Effort does not pass below the throat. What is produced by the throat remains in the throat. Hence this utterance has been called ahata nada — struck sound — born by the collision of two: the lips strike, sound is born; the tongue strikes the palate; the muscles of the throat contract — sound is made.

कृष्ण जिस उच्चार की बात कर रहे हैं, वह है अनाहत नाद। अनाहत नाद का अर्थ है, बिना दो चीजों के टक्कर के पैदा हुआ नाद।

हम ऐसे किसी नाद को नहीं जानते। लोग कहते हैं, एक हाथ से ताली नहीं बजती। ठीक कहते हैं। ताली बजे भी, तो दूसरा हाथ जरूरी ही होगा। हाथ न हो, तो कोई दूसरी चीज जरूरी होगी। लेकिन दूसरा जरूरी होगा। एक हाथ से ताली बजाइएगा कैसे? बजने के लिए दूसरा चाहिए, संघर्षण चाहिए।

जगत में जितना नाद है, सब आहत नाद है। चाहे वृक्षों से दौड़ती हुई सरसराती हवा, या सागर की लहरों की टक्कर चट्टानों से, कि बांसों के झुरमुट में होती गूंज, कि पक्षियों के गीत, कि आकाश की गड़गड़ाहट, कि आदमी की वाणी, कि सितार पर गूंजता हुआ स्वर, कि पानी की कल-कल, जो कुछ भी है इस जगत में, सब आहत नाद है।

But Krishna speaks of anahata nada — unstruck sound — sound born without collision. We know no such sound. People say, One hand cannot clap — true. Clapping needs the other. In this world, all sounds are struck sounds: the rustle of wind through trees, waves against rocks, the resonance in bamboo groves, the songs of birds, thunder in the sky, human speech, the note on a sitar, the gurgle of water — all are ahata.

एक नाद और भी है इस जगत में जो अनाहत है, वही ओम, वही ओंकार है। लेकिन वह तब पैदा होता है, जब भीतर सब संघर्ष बंद हो जाता है।

There is another sound — anahata — that is Om, the Omkar. It arises only when all inner conflict ceases.

इसे ठीक से समझ लें।

जब तक भीतर किसी तरह का संघर्ष और कांफ्लिक्ट है, तब तक आहत नाद ही होता है। अब एक आदमी बैठकर अगर भीतर कहे, ओम-ओम, तो वह आहत नाद है। वह ओम नहीं है वह, जो अपने से उच्चरित होता है, जो गूंज उठता है प्राणों से और हम केवल साक्षी होते हैं, कर्ता नहीं होते।

Understand it well. As long as there is conflict within, there can only be struck sound. If a man sits and chants Om within, that is struck sound. It is not that Om which self-utters — which resounds from the prana while we remain only witnesses, not doers.

कृष्ण कहते हैं, जो पुरुष ओम, ऐसे इस एक अक्षर रूप ब्रह्म को उच्चार करता हुआ.।

यहां कर्ता की तरह करता हुआ नहीं, यहां समस्त अस्तित्व से ओम का उच्चार होता हुआ, ज्यादा ठीक होगा कहना। यहां सारी प्राण ऊर्जा ओम का उच्चार होती हुई, ओम का उच्चार बनकर जब गतिमान होती है, तो परम गति उपलब्ध होती है।

Krishna says: He who, with Om — this one-syllable Brahman — uttered... Not as a doer — but as all existence uttering Om. When the total life-energy becomes utterance — becomes Om in motion — the supreme state is attained.

कभी अगर एक क्षण भी ऐसा अवसर मिल जाए, जब भीतर कोई संघर्षण न हो, परम मौन हो, कोई शब्द न हो, कोई स्वर न हो, तब भीतर ही आंखों और कानों को बंद करके सुनना, क्या गूंजता है भीतर? शीघ्र ही एक अनूठी ध्वनि सुनाई पड़नी शुरू हो जाएगी, जो कभी नहीं सुनी। ओम तो सिर्फ उसकी कापी है समझाने को, प्रतिलिपि है; कार्बन कापी है। ओम से पता नहीं चलता; सिर्फ इशारा है। जो गूंज वहां अनुभव होती है, वह करीब-करीब ऐसी है, जैसा ओम के उच्चार से मालूम पड़े। पर वह ठीक ऐसी नहीं है। निकटतम, एप्रॉक्सिमेटली, ऐसी है।

If even for a single instant there is total silence within — no conflict, no word, no tone — then shut the eyes and ears within and listen: what resounds? Soon a unique sound begins which you have never heard. “Om” is only its copy, a pointer — an approximation. It may sound similar to Om — but it is not exactly that; it is near — approximately so.

इसलिए अनेक लोगों ने उसे अनेक तरह से समझा है। हिंदू ओम के उच्चार से समझे हैं। हिब्रू, यहूदी, मुसलमान उसी को आमीन की तरह समझे हैं। वह ओम, जो हमने ओम समझा, वह भीतर की ध्वनि को सूफियों ने समझा, आमीन। वह आमीन जैसा भी सुनाई पड़ सकता है। इसमें कोई कठिनाई नहीं है।

Thus many have understood it differently. Hindus have conceived it as Om; Hebrews, Jews, Muslims as “Ameen.” What we call Om within, Sufis have called Ameen. It can sound like Ameen — no difficulty.

ये दो ही शब्द हैं इस समय जमीन पर, आमीन और ओम। आधे धर्म दुनिया के आमीन के खयाल में हैं, आधे धर्म दुनिया के ओम के। भारत में जो धर्म पैदा हुए, वे सब ओम के खयाल में हैं। और उस खयाल में कोई और कारण नहीं है। जब हमें पता है कि ओम, जो जब पहली दफे हमें वह ध्वनि सुनाई पड़ेगी, तो ओम जैसी सुनाई पड़ेगी। जिनको पता है आमीन, उन्हें आमीन जैसी सुनाई पड़ जाएगी।

लेकिन ये दोनों ही केवल फीकी प्रतिध्वनियां हैं उस ध्वनि की। स्मृति से, बुद्धि से समझा गया उच्चार है। वह इन दोनों से भिन्न और दोनों से मिलती-जुलती है। उस ध्वनि को अनाहत कहा है, क्योंकि वह बिना किसी चीज से टकराए पैदा होती है। वह अस्तित्व की ध्वनि है। वह अस्तित्व के होने से ही पैदा हो रही है।

These two sounds dominate the earth: Om and Ameen. Half the religions are with Ameen; the others with Om. Not without reason: when one first hears that inner resonance, Hindus hear it as Om, Sufis as Ameen. But both are faint echoes — remembered shapes. The inner sound is other — and yet akin to both. It is anahata because it arises without collision, from the very being of existence.

इस ध्वनि को उच्चार करता हुआ जो पुरुष मेरे चिंतन में रमा, शरीर को त्यागकर जाता है.।

He who, with that sound resounding, absorbed in my remembrance, abandons the body — he attains the supreme.

हम शरीर को त्याग नहीं करते, हमें शरीर त्याग करना पड़ता है। बड़ी मजबूरी में, बड़ी विवशता में, बड़ी मुश्किल से; छीना-झपटी होती है हमसे। आपने कथाएं पढ़ी होंगी, कहानियां कहती हैं, धर्मगुरु समझाते हैं, वे कहते हैं कि जब मौत आती है, तो मौत के यमदूत आते हैं और बड़ी जोर-जबरदस्ती करके आत्मा को छीनकर ले जाते हैं।

उलटी है यह बात। कोई छीनकर आत्मा नहीं ले जाता। आप ही शरीर को इतने जोर से पकड़ते हैं कि छीना-झपटी हो जाती है। प्राण जाना चाहते हैं। कोई उस तरफ से नहीं खींचता आपको। किसी को खींचने की जरूरत नहीं है। प्राण जाना चाहते हैं। वक्त आ गया। समय चुक गया। शरीर व्यर्थ हो गया। और आपका मन छोड़ना नहीं चाहता। आप पकड़े हैं। नाव छूट चुकी, उसका इंजन दौड़ने लगा; और आप किनारे को पकड़े हुए हैं। जो छीना-झपटी होती है, वह उस तरफ से नहीं, इसी तरफ से होती है, हमारे द्वारा होती है। हम शरीर को फिर भी पकड़े रहना चाहते हैं, हम फिर भी चीखते-चिल्लाते हैं। और बच जाएं, एक क्षण और मिल जाए। एक श्वास और ले लूं। हम त्याग नहीं कर पाते शरीर का।

We do not abandon the body; we are made to abandon it — with struggle. The myth says, messengers of death seize the soul and drag it away. The truth is the reverse: no one drags you — you yourself cling to the body, so there is a tussle. Prana wishes to go — time is up; the vehicle is useless. You cling to the shore while the boat moves; the scuffle is on your side. We cling to the body, scream for one more moment, one more breath — we cannot renounce.

अब यह बहुत मजे की बात है। न हम भोग कर पाते, न हम त्याग कर पाते। क्योंकि अगर भोग ही कर लिया हो, तो त्याग करने में कठिनाई नहीं आनी चाहिए। क्योंकि जिस चीज को हम भोग लेते हैं, उसे छोड़ने की तैयारी हो जाती है। जब पेट भर जाता है, तो आदमी थाली छोड़ देता है। लेकिन जिंदगीभर इस शरीर में रहकर भोग भी नहीं कर पाते कि थाली छोड़ सकें। जब वक्त आए छोड़ने का, तो हम कह सकें, भर गया पेट।

न हम भोग कर पाते, न हम त्याग कर पाते। हम बड़े अजीब लोग हैं। जब भोग का समय होता है, तब हम भोग को पोस्टपोन करते रहते हैं, कल कर लेंगे! इंतजाम पहले कर लें, फिर भोग कर लेंगे। फिर इंतजाम में जिंदगी चुक जाती है, फिर मौत सामने आ जाती है, त्याग का वक्त आ जाता है। लेकिन अभी हमने भोग ही नहीं किया, तो त्याग कैसे करें! तो पकड़ने की चेष्टा चलती है।

Strange: we cannot truly enjoy, and we cannot renounce. If we had really enjoyed, renunciation would not be difficult. Once the stomach is full, one leaves the plate. But we do not even truly enjoy the body — so when the moment comes, we cannot say, I am full. We neither enjoy nor renounce — curious folk! In the time for enjoyment we postpone — tomorrow, after arrangements. Then life is spent arranging; death arrives, and renunciation is demanded. But as we have not enjoyed, how to renounce? So the clinging continues.

ध्यान रहे, अगर कोई आदमी विवेकपूर्वक, बुद्धिमानीपूर्वक, होशपूर्वक भोग कर ले, तो त्याग करने में कठिनाई नहीं आनी चाहिए। क्योंकि शरीर में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे पकड़ने की आकांक्षा शेष रह जाए। सिर्फ अज्ञान ही पकड़ा सकता है। और भोग न कर पाने के कारण त्याग की क्षमता नहीं हो पाती।

Note: if a man enjoys intelligently, mindfully, he ought not find renunciation hard. For there is nothing in the body worth clinging to. Only ignorance makes us cling. Failing to enjoy, we fail to renounce.

भोग करें। और ठीक से भोग कर लें। और होशपूर्वक भोग कर लें। और देख लें कि शरीर क्या दे सकता है। और जान लें कि शरीर से क्या मिल सकता है। जल्दी ही आप इस नतीजे पर पहुंच जाएंगे कि शरीर से कुछ भी मिलने वाला नहीं है। अगर कुछ खोजना है, तो किसी और दिशा में खोजना पड़ेगा। फिर शरीर को छोड़ने में कठिनाई नहीं होती।

Enjoy — rightly, with awareness. See what the body can give; know what can be obtained from it. Quickly you will conclude: nothing essential can be received from the body. If something is to be sought, it must be in another direction. Then leaving the body is easy.

और जिसको यह प्रतीति हो जाए कि शरीर से कुछ मिलता नहीं, कुछ मिलेगा नहीं, वह तत्क्षण--तत्क्षण शरीर को त्यागने को तैयार हो सकता है। और मृत्यु तब जब आए, तो वह सहज स्वीकार कर सकता है कि ठीक है, आ जाओ। मैं तो तैयार ही था। इस शरीर को मैं देख चुका। इसमें कहीं कुछ भी नहीं है, जो पाने योग्य है। और कहीं भी कुछ भी नहीं है, जिसे खोने का कोई भय हो। मैं शरीर को देख और जान चुका हूं। ऐसे व्यक्ति को संयम भी आसान हो जाता है। और ऐसे व्यक्ति को अंतिम क्षण में शरीर का त्याग भी सरल हो जाता है।

He who has this realization — that nothing is to be had from the body — at once can be ready to drop it. When death comes, he can accept: come, I was ready. I have seen this body; there is nothing here worth attaining, nothing to fear losing. Such a person finds restraint easy; and leaving the body at the end is simple.

शरीर को त्यागकर जाता है ऐसा जो पुरुष, वह परम गति को प्राप्त होता है।

Abandoning the body thus, he attains the supreme state.

परम गति, यानी जिसके आगे फिर और कोई गति नहीं है। जहां से लौटना नहीं है, जिसके आगे जाना नहीं।

Param gati — beyond which there is no further going, no returning; no movement beyond.

शब्द बड़ा अदभुत है। गति का तो मतलब होता है मूवमेंट। गति का अर्थ होता है मूवमेंट, चलना, बदलना, परिवर्तन। परम गति का क्या मतलब होगा? वहां तो कोई चलना नहीं होता, कोई मूवमेंट नहीं; कोई जाना नहीं, कोई आना नहीं।

It is a strange phrase. Gati means movement, change. What is param gati? There no movement remains — no going, no coming.

परम गति शब्द कंट्राडिक्टरी है, विरोधी है। असल में परम कहना और गति कहना, दो विरोधी शब्दों का एक साथ प्रयोग करना है। कहना कि अल्टिमेट मूवमेंट! मूवमेंट कभी भी अल्टिमेट नहीं हो सकता। क्योंकि गति का अर्थ ही होता है कि वह अभी किसी तरफ हो रही है। गति का अर्थ ही होता है कि अभी हो रही है। तो जिस तरफ हो रही है, वहां होगा अंत। अभी अंत नहीं हो गया। गति स्वयं में कभी अंत नहीं होती। अंत कहीं आगे होगा, जिसकी तरफ गति होती है।

परम गति विरोधी शब्द है। लेकिन जीवन में जितने गहरे सत्यों का उदघाटन करना हो, उतने विरोधी शब्दों का प्रयोग करना पड़ता है। और इसीलिए संतों की वाणी निरंतर कंट्राडिक्शंस से, विरोधों से, असंगतियों से भरी होती है। असल में संत बोल ही नहीं सकता, बिना कंट्राडिक्ट किए संत बोल ही नहीं सकता। और अगर कोई बोलता हो, तो उसे सत्य का कोई पता नहीं होगा।

सत्य को बोलने का मतलब ही यह है कि आपको विरोधी शब्दों का एक साथ प्रयोग करना पड़ेगा। उपनिषद कहते हैं, दूर से भी दूर और निकट से भी निकट है वह। या तो कहो दूर से भी दूर; रुको। या कहो, निकट से भी निकट; और ठहरो! कृपा करके दोनों तो एक साथ मत कहो कि दूर से भी दूर है वह और निकट से भी निकट है! कंट्राडिक्शन का तो उपयोग मत करो।

लेकिन कोई उपाय नहीं। ऐसा ही है वह। पास भी इतने कि उससे ज्यादा पास कोई नहीं। और फिर भी अनंत-अनंत यात्रा करके भी उस तक पहुंच कहां पाते हैं! दूर से भी बहुत दूर। शायद इसीलिए बहुत दूर है कि बहुत पास है। इतने पास है कि चलने का मौका ही नहीं मिलता कि कैसे चलकर उसके पास पहुंचें। जरा दूर हो, तो आदमी चलकर भी पहुंच जाए। बहुत पास हो, तो चलकर कैसे पहुंचे!

Param gati is contradictory — a union of opposites. But to utter deepest truth, contradictory words are needed. Hence the sayings of the sages are full of contradictions. A saint cannot speak without contradicting; one who speaks without contradiction knows not truth. To speak truth is to use opposite terms together. The Upanishads: “Farther than the farthest — nearer than the nearest.” Say one — far — and stop. Or say near — and stop. Please don’t say both together — and yet, there is no way. So it is: nearest of the near — yet beyond, beyond — perhaps because it is too near. So near there is no space to move toward it. If it were a little far, we could walk. Too near — how to reach by walking?

मुल्ला नसरुद्दीन एक जगह काम करता है। दफ्तर उसके घर के सामने है, लेकिन रोज ही वह देर पहुंचता है। लेट लतीफ। रोज ही। आखिर एक दिन मालिक के बरदाश्त के बाहर हुआ। उसने कहा, नसरुद्दीन, सीमा भी होती है किसी बात की। जो आदमी छह मील दूर रहता है, वह ठीक दस बजे आ जाता है। और तुम दफ्तर के सामने हो और तुम कभी भी ठीक वक्त पर नहीं आ पाते!

नसरुद्दीन ने कहा, उसका कारण है। बिकाज आई एम सो नियर, क्योंकि इतने निकट हूं। उसके मालिक ने कहा, यह कैसा कारण! समझ में नहीं आया। तो नसरुद्दीन ने कहा कि इस आदमी को अगर देर हो जाए, तो जल्दी चलकर देर की कमी पूरी कर लेता है। मुझे देर हो जाए, तो कितनी ही जल्दी चलूं, कोई फर्क नहीं! देर हो ही गई है! इस आदमी को मौका है, छह मील का फासला है। ही कैन मेक अप। आई कैन नाट मेक अप। घर से निकले कि दफ्तर! मेक अप करने की थोड़ी जगह ही नहीं है। इसलिए हम रोज लेट हो जाते हैं!

Mulla Nasruddin worked opposite his house, yet was always late. The boss said, “One who lives six miles away arrives on time; you live across the street and never do!” Mulla said, “Because I am so near. He can make up time by walking fast; I, no matter how fast I walk, cannot make up — from house to office there is no space to make up!”

बहुत करीब हो, तो चूक सकता है, क्योंकि खयाल में ही न आए। आंखें दूर देखती हैं। पास देखने में सभी आंखें अंधी हैं। जितने पास हो जाए, दिखाई नहीं पड़ता। इस हाथ को पास पास पास, आंख के जितने पास ले आओ, उतना ही दिखाई पड़ना मुश्किल हो जाता है। फिर बिलकुल आंख से लगा लो, फिर कुछ दिखाई नहीं पड़ता। और वह आंख के भी पीछे है, तो कठिन हो जाता है।

When something is too near, we miss it — the eyes are for distance; near, they are blind. Bring your hand right up to the eye — it disappears. And the Divine is even behind the eye — more difficult still.

परम गति भी विरोधी शब्द है, कंट्राडिक्शन इन टर्म्स। गति परम नहीं हो सकती; और जो परम है, वहां कोई गति नहीं हो सकती। लेकिन फिर भी सार्थक है, क्योंकि हम गति को ही पहचानते हैं। हमने बहुत गतियां की हैं। न मालूम कितनी योनियों में भ्रमण किया है। न मालूम कहां-कहां गतिमान हुए हैं। हमें तो एक ही पता है--गति, और गति, और गति।

So param gati is contradiction. Movement cannot be ultimate; and the ultimate knows no movement. Even so, it is meaningful — because we know only movement. We have moved in uncounted wombs, wandered everywhere. We know only gati — and gati.

कृष्ण कहते हैं, वह परम गति को उपलब्ध हो जाता है।

और परम गति अर्थात आखिरी गति को, जिसके आगे और कोई गति नहीं, जहां सब ठहर जाता है। परम गति का अर्थ है, जहां सब ठहर जाता है। जहां कंपन भी नहीं, लहर भी नहीं। जहां कोई मूवमेंट नहीं।

Krishna says: he attains the param gati. Meaning: the last movement — beyond which there is no movement. Where all stops. Where there is no ripple, no wave — no movement.

लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि वहां मृत्यु है। यह जो ठहराव है, यह जो थिरता है, परम जीवन है; लेकिन बिना गति के। और गति का जो जीवन है, वह तो घिस जाएगा। और गति में जो जीवन है, वह आज नहीं कल गलेगा, सड़ेगा, टूटेगा, डिटेरिओरे होगा। लेकिन परम जीवन तो वही हो सकता है, शाश्वत, जहां कोई गति नहीं। क्योंकि गति में चीजें मिट जाती हैं।

हम सब गति में ही मिटते हैं। इसलिए सत्तर साल में शरीर घिस जाता है। घिस जाता है, इसका मतलब है कि सत्तर साल गति कर ली सब तरह से। मन को दौड़ाया, इंद्रियों को दौड़ाया, पैरों को चलाया; सब चले। सत्तर साल में सब घिस जाता है। शरीर छूट जाता है। फिर दूसरा शरीर पकड़ना पड़ता है।

उस परम स्थिति में जहां कोई गति नहीं, शरीर की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि वहां कोई गति नहीं। शरीर गति का यंत्र है, वाहन है। इसलिए वह स्थिति अशरीरी है। और परम है, क्योंकि उसके पार, उसको ट्रांसेंड करने वाला और कुछ भी नहीं है।

That does not mean death. That stillness is supreme life — but without movement. The life that moves wears out; it withers, decays. Supreme life is only that which is eternal — without movement. In movement, things perish. We all perish through movement. Seventy years and the body is worn — the mind has run, the senses have run, the feet have run — all has moved and been used. The body drops; another must be taken. In that supreme state where there is no movement, there is no need for body — body is a vehicle for movement. That state is bodiless. It is ultimate — beyond which there is nothing to transcend.

और हे अर्जुन, जो पुरुष मुझमें अनन्य चित्त हुआ, सदा ही स्मरण करता है मुझे, उस निरंतर मेरे में युक्त हुए योगी के लिए मैं सुलभ हूं। अंतिम बात, कृष्ण कहते हैं, ऐसे व्यक्ति को मैं अति सुलभ हूं।

And, O Arjuna, the man whose mind is undivided in me, who remembers me always — for that yogi, ever united with me, I am easy to attain. The last thing: Krishna says, to such a one, I am most easy.

यह भी विरोधाभास है। क्योंकि परमात्मा तो अति दुर्लभ है। खड्‌ग की धार पर चलने जैसा है। बड़ा मुश्किल है। लाखों चलते हैं, एकाध पहुंच पाता है। बड़ा कठिन है। लेकिन कृष्ण कहते हैं, ऐसे चित्तवान व्यक्ति को, जो सतत मेरे स्मरण में डूबा हुआ, भाव जिसका हृदय में आ गया, प्राण जिसका भृकुटी में और इंद्रियां जिसकी संयम को उपलब्ध हुईं और जिसके भीतर अनाहत के नाद की गूंज शुरू हो गई, ऐसे व्यक्ति को मैं अति सुलभ हूं। मुझसे ज्यादा सुलभ और ऐसे व्यक्ति को कोई और चीज नहीं है।

This too seems paradoxical — for the Divine is called most difficult, razor’s edge, millions seek and few arrive. But Krishna says: to a man of such gathered consciousness — whose feeling has entered the heart, whose prana has risen to the brow, whose senses have attained restraint, in whom the unstruck sound has begun — to such a one, I am most easy. Easier than anything else.

परमात्मा दुर्लभ है, अगर आप उलझे हुए हैं। परमात्मा बहुत सुलभ है, अगर आप सुलझे हुए हैं। सब निर्भर करता है आप पर, परमात्मा पर नहीं। जटिलता है आपकी, तो परमात्मा बहुत दुर्लभ है। और आप पीठ किए खड़े हैं सूरज की तरफ, तो सूरज का कोई कसूर नहीं है। और आप कितने ही चलते रहें पीठ किए, आप कभी भी सूरज का दर्शन न कर पाएंगे। क्योंकि जो आंखें पीठ किए हैं, वे कितनी ही चलें, कितनी ही चलें, सूरज के दर्शन का कोई सवाल नहीं। और एक कदम वापस लौटें, लौटकर देखें, और एक कदम भी फिर चलने की जरूरत नहीं; सूरज आंख के सामने है।

God is difficult if you are entangled. God is easy if you are disentangled. It depends on you, not on God. If you stand with your back to the sun, what is the sun’s fault? You may walk for ages — you will never see the sun. Turn around — just a turn-about — and not even a step is needed; the sun is before your eyes.

परमात्मा ऐसा ही सुलभ और दुर्लभ है। अगर पीठ किए रहें उसकी तरफ, तो अति दुर्लभ है। कितना ही दौड़ें जन्मों-जन्मों, नहीं मिलेगा। और लौटें, ऊर्जा को लौट आने दें भीतर, संयमित हों, ध्यान को उपलब्ध हों, समाधि को पाएं.।

समाधि, ध्यान, कुछ और नहीं, जस्ट ए टर्निंग, लौटना, एन अबाउट टर्न, चित्त का लौट आना स्वयं पर; और आप इसी वक्त उपलब्ध हो जाते हैं। इसी क्षण भी उपलब्ध हो सकते हैं। बहुत सुलभ है। सब आप पर निर्भर है, इट डिपेंड्‌स आन यू।

So it is with the Divine — either most difficult or most easy. If you remain averted, most difficult — births upon births and no meeting. If you turn, if energy returns within, if restraint happens, if attention is attained, Samadhi occurs — Samadhi, Dhyan — nothing but a turning-about — the mind turning back upon itself — you can attain now, this very moment. It depends on you.

लेकिन हम बड़े होशियार हैं। हम मंदिर के सामने जाकर कहते हैं कि मैं बहुत पापी हूं, मुझ से क्या होगा! तू ही कुछ करवा लेना! और अपने पाप में लौटकर बड़ी कुशलता से लग जाते हैं। अगर हम परमात्मा को परम दयालु भी कहते हैं, तो इसलिए नहीं कि हम मानते हैं, वह परम दयालु है। सिर्फ इसीलिए कि इसमें हमें सुविधा है।

But we are very clever. We stand before the temple and say, I am a great sinner, what can I do? You do it! Then we return to our sins skillfully. When we call God “most compassionate,” it is often only for convenience.

उमर खय्याम ने मजाक में कहा है--मौलवी ने रोका है उसे कि शराब पीना बंद कर खय्याम--तो खय्याम कहता है कि हम तो पीते ही रहेंगे, क्योंकि हमें उस रहमान की रहमत पर भरोसा है; उस परम कारुणिक पर हमें पूरा भरोसा है। तू आस्तिक है? तू आस्तिक कैसा! नास्तिक है। मौलवी से खय्याम कहता है अपनी शराब की प्याली हाथ में लिए, तू नास्तिक है। हमें तो उसका भरोसा है। उसकी करुणा अपार है। और हम क्या खाक पाप किए! महान करुणा के सामने हम कितने ही पाप करें, सब क्षमा है।

यह उमर खय्याम हम सब पर मजाक कर रहा है। हम सब ऐसे ही हैं।

Omar Khayyam jokes: the mullah forbade him wine. Khayyam says, I will keep drinking — because I trust the Rahman’s mercy! You are the atheist — not I. I have faith in the Infinite Compassion; what sins can I commit? Before that compassion, whatever I do is forgiven. He mocks us all — for we are like that.

नहीं, वह सुलभ होगा तभी, जब हम उसकी ओर उन्मुख हों। वह दुर्लभ रहेगा तब तक, जब तक हम विमुख हैं। विमुखता ही उसकी दुर्लभता, और हमारी उन्मुखता ही उसकी सुलभता बन जाती है।

No — he will be easy only when we face him. He remains difficult as long as we turn away. Our aversion makes him distant; our turning makes him easy.

आज इतना ही।

Enough for today.

पर अभी कोई उठेगा नहीं। पांच-सात मिनट उन्मुख होने की कोशिश कर लें। कौन जाने इन्हीं पांच-सात क्षणों में कुछ घटित हो जाए। कोई जाएगा नहीं; कोई उठेगा नहीं। कीर्तन भी बैठकर ही संन्यासी करेंगे। आप भी सम्मिलित हों।

But do not get up yet. For five to seven minutes, make an effort to turn toward him. Who knows, in these few moments something may happen. No one should leave, no one should stand up. The sannyasins will sing the kirtan seated. You also join.