Skip to content
Osho

Geeta Darshan #11

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

प्रभु की खोज में, परम सत्य की खोज में दो मार्गों की बात हमने समझी। उस संबंध में दो-तीन बातें और भी खयाल में ले लेनी जरूरी हैं। और तब आसान होगा आज के इस अक्षर ब्रह्म योग अध्याय के अंतिम दो सूत्रों को समझने में।

In the search for the Lord, in the search for the ultimate truth, we have understood that there are two paths. About that, two or three more points must be kept in mind. Then it will be easier to understand the final two sutras of today’s chapter, Akshara Brahma Yoga.

इधर सिग्मंड फ्रायड ने विगत आधी सदी में शायद गहनतम प्रभाव आदमी के मस्तिष्क पर छोड़ा है। सिग्मंड फ्रायड इधर तीन सौ वर्षों में तीन बड़े नामों में से एक है। एक व्यक्ति है गैलीलियो, दूसरा व्यक्ति है चार्ल्स डार्विन और तीसरा व्यक्ति है सिग्मंड फ्रायड। इन तीन व्यक्तियों ने मनुष्य की चेतना और मनुष्य के जीवन को आमूल बदलने की दृष्टि दी है।

In the last half-century Sigmund Freud has perhaps left the deepest impact upon the human mind. In the last three hundred years Freud is one of three great names: one is Galileo, the second is Charles Darwin, and the third is Sigmund Freud. These three gave a vision that fundamentally altered human consciousness and human life.

सिग्मंड फ्रायड की जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण खोज है, वह खोज है, डिस्कवरी ऑफ दि अनकांशस, आदमी के भीतर जो अचेतन है, उसकी खोज। आदमी का मन, जैसा हम जानते हैं उसे, वह केवल ऊपर की पर्त है, चेतन मन, कांशस माइंड है। उससे गहरी पर्त, उससे नीचे दबा हुआ मन, जो कि ज्यादा महत्वपूर्ण, ज्यादा प्रभावशाली और जड़ों में छिपा है, और जिससे हम चालित होते हैं जीवनभर, जिससे हम चलते, उठते, बैठते और काम करते हैं, वह गहरा मन अनकांशस है, अचेतन है। फ्रायड ने उस अचेतन के महाद्वीप को खोजा है।

Freud’s most significant discovery is the discovery of the unconscious—the continent of the unconscious within man. The mind as we ordinarily know it is only the upper layer, the conscious mind. Below it lies a deeper layer, pressed down, far more important, more powerful, hidden in the roots—and by which we are driven our whole life: we walk, stand, sit and act moved by it. That deeper mind is the unconscious. Freud discovered that great continent of the unconscious.

यह खोज बड़ी आकस्मिक थी। फ्रायड ऐसे तो खोज कर रहा था काम-विकारों के संबंध में, सेक्स परवरशंस के संबंध में आदमी के चित्त में जितनी विक्षिप्तताएं पैदा होती हैं, उनमें से कोई नब्बे प्रतिशत उसकी कामवासना की विकृतियां हैं। तो फ्रायड तो चिकित्सक की भांति, आदमी के काम-विकार क्यों पैदा होते हैं, इसकी खोज में लगा था।

This discovery was rather accidental. Freud was researching sexual perversions, the roots of man’s psychic derangements in relation to sex. Ninety percent of the disturbances in man’s psyche are distortions of his sexual energy. So Freud, like a physician, was inquiring why sexual perversions arise.

इस खोज में उतरते-उतरते अचानक ही उसे मनुष्य के मन के नीचे छिपे हुए मन का पता चला। वह मन इस मन से बहुत बड़ा है, जिसे हम समझते हैं, मैं हूं। जैसे कि हम एक बर्फ की चट्टान पानी में डाल दें, तो नौ हिस्सा चट्टान नीचे डूब जाती है, एक हिस्सा ऊपर रहती है। फ्रायड ने अनुभव किया कि जिस मन को हम अपना सब कुछ समझकर बैठे हुए हैं, वह एक हिस्सा है, और नौ हिस्सा हमारा असली मन नीचे अंधेरे में डूबा हुआ है।

Descending into that inquiry he suddenly stumbled upon the mind hidden beneath the mind. That mind is far bigger than the mind we take as “I am.” If you drop an iceberg into water, nine parts sink below and one remains above. Freud realized that the mind we take to be our all is only one part, and nine parts—our real mind—are sunk in darkness below.

फ्रायड के शिष्य और बाद में फ्रायड से अलग और विरोध में हो गए कार्ल गुस्ताव जुंग ने इस अनकांशस, इस अचेतन मन की और भी गहरी खोज की। और उसे पता चला कि अचेतन के नीचे और भी गहरा अचेतन छिपा है, जिसे उसने कलेक्टिव अनकांशस, समूह-अचेतन का नाम दिया। उसने कहा कि व्यक्ति के मन के नीचे एक मन है, जो अचेतन है। अचेतन के नीचे भी और गहरा मन मालूम पड़ता है, जो कि समूह-अचेतन है। सबका अचेतन जुड़ा हुआ है।

Freud’s disciple—later separated and in opposition—Carl Gustav Jung, pursued this unconscious even more deeply. He found another, deeper layer beneath the unconscious, which he named the collective unconscious. He said: beneath the individual mind there is a mind that is unconscious; and beneath this unconscious there appears an even deeper mind, the collective unconscious. Everybody’s unconscious is linked.

यह मैं इसलिए कह रहा हूं, ताकि आपको दक्षिणायण की पूरी की पूरी धारणा वैज्ञानिक रूप से समझ में आ जाए। फ्रायड और जुंग जो काम किए हैं, वह दक्षिणायण के पथ पर है।

I say this so that the entire concept of Dakshinayan be understood scientifically by you. What Freud and Jung have done belongs to the path of descent, Dakshinayan.

अगर हम मनुष्य के अचेतन में प्रवेश करेंगे, तो हम नीचे उतरते जाते हैं। लेकिन मनुष्य के अचेतन की भांति ही मनुष्य का अति-चेतन, सुपर-कांशस माइंड भी है। यदि हम ऊपर की तरफ यात्रा करें, तो सुपर-कांशस, अति-चेतन मन की यात्रा शुरू होती है।

If we enter man’s unconscious, we go downward. But just as man has an unconscious, he also has a super-conscious mind. If we journey upward, then the journey of the super-conscious begins.

अब हम ऐसा समझ लें कि जिस मन से हम परिचित हैं, वह मन है चेतन; उससे नीचे उतरें, तो अचेतन; और भी नीचे उतरें, तो समूह-अचेतन। ऊपर बढ़ें, तो अति-चेतन; और ऊपर बढ़ें, तो ब्रह्म-चेतन।

Let us understand: the mind we are familiar with is the conscious; go below it—you reach the unconscious; go deeper still—the collective unconscious. Move upward—the super-conscious; higher still—Brahman-consciousness.

उत्तरायण का पथ अभी भी वैज्ञानिक रूप से आविष्कृत नहीं हुआ है। दक्षिणायण का पथ वैज्ञानिक रूप से भी आविष्कृत हो गया है। और अगर दक्षिणायण का पथ ही आविष्कृत रहा, तो पश्चिम अपना आत्मघात कर लेगा। क्योंकि नीचे उतरने का पता चल जाए और ऊपर चढ़ने का पता न हो और ऐसा अनुभव में आने लगे कि नीचे उतरना ही स्वाभाविक है, तो मनुष्य जाति की सारी संभावनाएं विलुप्त हो जाएंगी।

The path of Uttarayan is not yet scientifically discovered. The path of Dakshinayan has been discovered even scientifically. And if only the path of descent remains discovered, the West will commit suicide. Because if the way down is known but the way up is not; and it begins to be felt in experience that going down is “natural,” then all the possibilities of the human race will vanish.

पश्चिम में आज जो हमें नैतिक ह्रास और आध्यात्मिक पतन दिखाई पड़ता है, उसका वास्तविक कारण पश्चिम का भौतिकवाद नहीं है, मैटीरियलिज्म नहीं है। वस्तुतः तो जब कोई समाज बहुत भौतिक हो जाता है, तो वहां आध्यात्मिक जागृति शुरू होती है। क्योंकि जैसे ही भौतिक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, उन सुविधाओं की व्यर्थता भी दिखाई पड़नी शुरू हो जाती है। जैसे ही धन मिलता है, धन की सार्थकता खो जाती है। और जैसे ही हम सब कुछ पा लेते हैं वस्तुओं के जगत में, वैसे ही पता चलता है कि आत्मा वस्तुओं से घिर गई है, लेकिन आत्मा बिलकुल खाली, रिक्त और अर्थहीन हो गई है। भौतिकवाद तो अध्यात्म के लिए बड़ी गहरी स्फुरणा बन जाती है।

The moral decay and spiritual decline visible in the West today is not really because of Western materialism. In fact, whenever a society becomes very material, a spiritual awakening begins there. Because as soon as material comforts are available, their futility also begins to appear. The moment wealth comes, the meaningfulness of wealth is lost. And as soon as we obtain everything in the world of objects, we discover that the soul is surrounded by objects but has become utterly empty, vacant, meaningless. Materialism becomes a deep provocation toward spirituality.

इसलिए जब भी कोई समाज भौतिक रूप से समृद्ध होता है, तो उसका अंतिम शिखर आध्यात्मिक होता है। गरीब समाज आध्यात्मिक होने में बड़ी कठिनाई अनुभव करता है। क्योंकि गरीब को अनासक्त होना अति कठिन मालूम पड़ता है। जिसके पास छोड़ने को कुछ नहीं है, निश्चित ही उसे छोड़ना बहुत मुश्किल मालूम पड़ता है। और जिसके पास है ही नहीं, उसकी अनासक्ति का कोई बहुत मूल्य भी नहीं मालूम होता। और जिसके पास कुछ भी नहीं है, उसकी अनासक्ति बहुत गहरे में संतोष होती है, कंसोलेशन होती है। लेकिन जिसके पास है, उसकी अनासक्ति केवल संतोष और कंसोलेशन, सांत्वना नहीं होती; उसकी अनासक्ति एक आंतरिक उपलब्धि होती है।

Therefore whenever a society becomes materially rich, its final summit is spiritual. A poor society finds it very difficult to be spiritual, because for the poor man nonattachment appears extremely hard. One who has nothing to renounce finds renunciation very difficult indeed. And if one has nothing, his nonattachment does not seem of much value either. And one who has nothing—his nonattachment, deep down, is a consolation. But one who has, his nonattachment is not a consolation; his nonattachment is an inner attainment.

इसका यह अर्थ नहीं है कि गरीब आदमी अध्यात्म को उपलब्ध नहीं हो सकता। गरीब व्यक्ति तो उपलब्ध हो सकता है, गरीब समाज उपलब्ध नहीं हो पाता। गरीब व्यक्ति, व्यक्तिगत बात है। लेकिन यह गरीब व्यक्ति भी अपने अन्य जन्मों में धन को जाना हो, तो ही इस जन्म में धन से मुक्त हो सकता है। हम जो जान लेते हैं, उसी से मुक्त होते हैं। ज्ञान के अतिरिक्त मुक्ति का कोई भी उपाय नहीं है।

This does not mean a poor man cannot realize the spiritual. A poor person can realize; a poor society cannot. A person is personal. But even that poor person could be free of wealth only if he has known wealth in other lives. We become free only of that which we have known. Apart from knowing, there is no way to liberation.

लेकिन धनी समाज पूरा का पूरा धन से, वस्तुओं से, पदार्थ से गहरी विरक्ति से भर जाता है।

But a wealthy society as a whole becomes filled with deep disillusionment toward wealth, objects, matter.

पश्चिम का पतन, पश्चिम की नैतिक गिरावट, भौतिकवाद का परिणाम नहीं है। पश्चिम की नैतिक गिरावट का मूल कारण है, पश्चिम ने दक्षिणायण, नीचे की तरफ उतरने वाली पद्धति और मार्ग को तो खोज लिया है; और ऊपर की तरफ जाने वाली पद्धति को खोजने की पहली किरण भी पश्चिम में अभी नहीं उतरी है।

The West’s fall, its moral collapse, is not the result of materialism. The root reason is that the West has discovered the method and path of Dakshinayan—going downward; but the first ray of the method of going upward has not yet dawned in the West.

लेकिन पश्चिम के विचारशील मनुष्यों को संदेह पैदा हो गया है। यदि मन के नीचे पर्तें हो सकती हैं, तो मन के ऊपर भी पर्तें हो सकती हैं। कल तक, केवल साठ-सत्तर वर्ष पहले तक पश्चिम का कोई विचारक मानने को राजी नहीं था कि जो मन हम जानते हैं, इसके अलावा भी कोई मन हो सकता है। लेकिन नीचे उतरकर पश्चिम को अनुभव में आया है कि बहुत अंधेरी पर्तें मनुष्य की हैं, वे भी हैं। और वे ज्यादा शक्तिशाली हैं और मनुष्य की गर्दन उनके हाथों में है। अगर इतना ही अनुभव हमारा रहा.।

Yet the thoughtful in the West have begun to doubt. If there can be layers beneath the mind, there can also be layers above. Until only sixty or seventy years ago, no Western thinker was willing to accept that there could be any mind other than the one we know. But having gone down, the West has experienced that very dark layers exist in man; they too are there—and they are more powerful, and man’s neck is in their hands. If this alone remains our experience…

और पश्चिम का विचार पूरब पर भी छाता चला जा रहा है। आज पूरब का विचारशील, शिक्षित, सुसंस्कृत व्यक्ति भी पूरब का मनुष्य नहीं है। वह भी पश्चिम की पैदावार है, वह भी पश्चिम की ही बाइ-प्रॉडक्ट है। पूरब के विश्वविद्यालय, पूरब के शिक्षाशास्त्री पूरब के संबंध में शायद ही कुछ जानते हैं। वे जो भी जानते हैं, सब पश्चिम से आया हुआ, निर्यात किया हुआ है। और वह भी सेकेंड हैंड, वह भी बासा। क्योंकि पश्चिम में जो बीस-तीस साल पुराना हो जाता है--उसके पूरब में आते-आते इतना वक्त लग जाता है--जब वह वहां आउट आफ डेट हो जाता है, फिंक जाता है कचरे में, तब यहां के विश्वविद्यालय उसे अपनी टेक्स्ट बुक्स में रखना शुरू करते हैं।

And Western thought is spreading over the East too. Today the educated, cultured, “thoughtful” person of the East is no longer truly Eastern. He too is a by-product of the West. The universities of the East, the educationists of the East, hardly know anything of the East. Whatever they know has been imported from the West—and second-hand, stale. What becomes twenty or thirty years old in the West, by the time it arrives in the East—so much time has passed—there it is out of date, cast into the garbage, and then here our universities begin to put it into their textbooks.

यह स्वाभाविक है। जो भी लोग उधार जीते हैं, उन्हें इतना पीछे जीना ही पड़ेगा। पश्चिम की टेबल से जो भोजन नीचे गिरा दिए जाते हैं, वे पूरब के भिक्षापात्र में गिर जाते हैं। पश्चिम जिन बातों को व्यर्थ मानकर छोड़ देता है, जब तक वह व्यर्थ मान पाता है, तब तक हम उनको समझकर सार्थक मानने की स्थिति में आ पाते हैं।

This is natural. Those who live on borrowed bread must live behind. What falls from the Western table into the crumbs drops into the begging bowl of the East. When the West discards something as useless, by the time it can discard it, it is just then that we become capable of believing it meaningful.

पश्चिम के फ्रायड और जुंग की खोजों ने मनुष्य के नीचे उतरने की सीढ़ियां तो बहुत साफ कर दीं, लेकिन बहुत खतरनाक स्थिति हो गई है। इस नीचे के मन को जानकर ऐसा लगना शुरू हुआ पश्चिम के मनसविद को कि आदमी का नीचे उतरना बिलकुल ही स्वाभाविक है और आदमी के चेतन मन की कोई भी सामर्थ्य नहीं है। अचेतन शक्तिशाली है और अचेतन के हाथों में जीना ही स्वस्थ होने का उपाय है। और जो व्यक्ति अपने अचेतन से लड़ेगा, वह विक्षिप्त होगा, परवर्ट होगा, विकृत होगा, रुग्ण हो जाएगा।

The discoveries of Freud and Jung have made the steps of descent very clear, but a very dangerous situation has arisen. Having known this lower mind, Western psychologists have begun to feel that a man’s going down is utterly natural, and that the conscious mind has no power. The unconscious is powerful, and living in its hands is the way to health. And whoever fights his unconscious will become deranged, perverted, distorted, sick.

मैंने सुना है कि एक मानसिक बीमार था। उसे एक आदत थी, एक आब्सेशन था कि जब भी वह किसी शराबघर में या चायघर में या काफीघर में जाता, तो आधा गिलास तो पी लेता, और आधा गिलास दुकान के मालिक के ऊपर उंडेल देता। अनेक लोगों ने उसे सलाह दी। और फिर वह क्षमा मांगता और कहता कि मेरी मजबूरी है; मैं कर नहीं पाता कुछ और। यह मुझे करना ही पड़ता है। यह मेरे भीतर से कोई करवा लेता है।

I have heard about a mental patient. He had one habit, an obsession: whenever he entered a bar, tea shop, or coffee house, he would drink half a glass—and pour the other half over the owner. Many advised him. Then he would apologize and say, “I’m helpless; I can’t do otherwise. Something inside does it through me.”

एक दुकान में उसने यही किया, शराबघर में, आधा गिलास मालिक के ऊपर उंडेला। तो मालिक नाराज हुआ और उस मालिक ने कहा, अच्छा हो कि तुम किसी मनसविद की सलाह लो, किसी साइकोएनालिस्ट, किसी मनोविश्लेषक के पास जाओ। यह तो बड़ी खतरनाक बात है!

In one bar he did the same—poured half the glass over the owner. The owner grew angry and said, “You should consult a psychologist, a psychoanalyst. This is dangerous!”

छह महीने बाद वह आदमी दुबारा आया। बहुत प्रसन्न दिखाई पड़ रहा था। आकर उसने फिर एक गिलास में शराब ली। आधी पी और आधी बड़े आनंद से फिर मालिक के ऊपर उंडेली। मालिक ने कहा, हद्द हो गई। मैंने तो सुना था कि तुमने मनोविश्लेषक के पास जाना शुरू कर दिया। और छह महीने से तुम इलाज करवा रहे हो!

उस आदमी ने कहा कि निश्चित ही छह महीने से मैं इलाज करवा रहा हूं और मुझे बड़ा फायदा हुआ है। उस दुकानदार ने कहा, फायदा कोई दिखाई नहीं पड़ता। फिर तुमने वही काम किया! उसने कहा, वही काम किया, लेकिन अब मैं पश्चात्ताप जरा भी नहीं करता हूं। नाउ आई डोंट फील गिल्टी। क्योंकि मनसविद ने मुझे समझा दिया है कि यह बिलकुल स्वाभाविक है। यह होगा ही। इसे तुम नार्मल समझो। इसमें कुछ एबनार्मल नहीं है। अब मुझे पश्चात्ताप नहीं होता है।

Six months later the man returned. He looked very cheerful. Again he took a drink, drank half, and with great delight poured the other half upon the owner. The owner said, “This is the limit! I heard you were undergoing analysis for six months!” The man said, “Certainly—for six months—and I’ve benefited greatly.” The owner said, “I don’t see any benefit.” He replied, “Yes, I did the same thing, but now I don’t feel guilty. The psychologist explained it’s entirely natural. It will happen. Consider it normal; there’s nothing abnormal in it. Now I don’t feel any remorse.”

पश्चिम की पूरी की पूरी विकृति का कारण यह है कि पश्चिम में मनसविद ने यह समझा दिया है लोगों को कि तुम जो भी कर रहे हो--अगर तुम होमोसेक्सुअल हो, अगर तुम समलिंगी-काम से पीड़ित हो, अगर तुम हर रोज अपनी पत्नी को बदलना चाहते हो, अगर तुम पत्नी के साथ उलटे-सीधे कामवासना के प्रयोग करना चाहते हो--तो यह सब स्वाभाविक है, क्योंकि यह मनुष्य के अचेतन में छिपा पड़ा है। यह होगा ही। और अगर तुमने यह नहीं किया, तो तुम रुग्ण हो जाओगे। यह तुम्हें करना ही चाहिए, तो ही तुम सामान्य, स्वस्थ रह पाओगे।

पश्चिम में जो सारा उपद्रव का जाल फैला है, वह भौतिकवाद का परिणाम नहीं, पश्चिम में फ्रायड की खोज का--अधूरी खोज का--स्वाभाविक रूप से हुआ घातक फल है। अधूरी खोज सदा ही घातक होती है। आधा ज्ञान सदा ही खतरनाक सिद्ध होता है। आधा ज्ञान कभी-कभी तो आत्मघाती होता है।

The entire tangle of Western perversion has this cause—not materialism, but Freud’s discovery—and its incompleteness—the deadly, natural outcome of an incomplete discovery. Incomplete discovery is always hazardous. Half-knowledge always proves dangerous—sometimes even suicidal.

कृष्ण ने दोनों मार्गों की सीधी बात की है। ऊपर का मार्ग साफ न हो, तो अच्छा है कि नीचे के मार्ग से हम परिचित ही न हों। ऊपर का मार्ग स्पष्ट हो जाए, तो नीचे के मार्ग की कठिनाई समाप्त हो जाती है।

Krishna speaks plainly of both paths. If the upper path is not clear, it’s better we not become acquainted with the lower. If the upper way becomes clear, the difficulty of the lower disappears.

तो कृष्ण कहते हैं, हे पार्थ, इस प्रकार इन दोनों मार्गों को तत्व से जानता हुआ, कोई भी योगी मोहित नहीं होता है।

So Krishna says: O Partha, in this way, knowing both paths in their essence, no yogi is deluded.

इन दोनों मार्गों को तत्व से जानता हुआ, कोई भी योगी मोहित नहीं होता है। जिस व्यक्ति ने, जिस साधक ने इन दोनों तत्वों को, इन दोनों मार्गों को उनकी आंतरिक गहनता में स्पष्ट रूप से जान लिया, पहचान लिया, अनुभव कर लिया, वह मोहित नहीं होता है।

Knowing both paths in their essence, no yogi is deluded. Whoever has known both in their inner depth, recognized them, experienced them—he is not deluded.

यह मोहित होने की बात को थोड़ा खयाल में ले लें। इस मोहित होने का क्या अर्थ होगा? जिसने इन दोनों मार्गों को जान लिया, वह मोहित नहीं होता है। जो एक को जानेगा, वह मोहित हो सकता है।

Consider this non-delusion. What will it mean? One who knows both paths is not deluded. One who knows only one can be deluded.

मोह का मैकेनिज्म, मोह की जो यांत्रिक प्रक्रिया है, वह खयाल में ले लें।

Let us understand the mechanism of delusion—its mechanical process.

मोहित हम सदा विपरीत से होते हैं। मोहित हम सदा विपरीत से होते हैं--दि अपोजिट इज़ आलवेज दि अट्रैक्शन। और हर आदमी जिससे मोहित होता है, वह उसके विपरीत होता है। यह विपरीत का नियम जीवन के समस्त पहलुओं पर लागू होता है। पुरुष स्त्रियों में आकर्षित होते हैं, उनकी विपरीतता के कारण। स्त्रियां पुरुषों में आकर्षित होती हैं, उनकी विपरीतता के कारण।

We are always deluded by the opposite. The opposite is always the attraction. And each person is enchanted by that which is opposite to him. This law of opposites applies to every aspect of life. Men are attracted to women because of their opposite-ness. Women are drawn to men for the same reason.

आप हैरान होंगे यह जानकर कि आप जो कुछ भी जीवन में पसंद करते हैं; जिसको आप कहते हैं, मैं बहुत पसंद करता हूं--आपको खयाल में ही न होगा--वह आपसे विपरीत चीज है। इसलिए जिसको आप पसंद करते हैं, अगर उससे दूर रहें, तो पसंदगी जारी रह सकती है। जिसे आप पसंद करते हैं, अगर उसके ही साथ रहने लगें, तो कलह अनिवार्य है। क्योंकि जो विपरीत है, उससे आप आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन साथ नहीं रह सकते। क्योंकि साथ रहने पर विपरीत से कलह होनी शुरू हो जाएगी। जो विपरीत है, उससे संघर्ष होगा ही।

You will be surprised to know that whatever you like in life, whatever you say, “I like very much,”—you may not be aware—that thing is the opposite of you. Therefore if you stay away from what you like, your liking may continue. But if you begin to live with what you like, conflict is inevitable. Because you can be attracted to the opposite, you cannot live with it. Living together, the opposite triggers conflict. With the opposite, struggle is certain.

यह बड़े मजे की बात है। यह आदमी के मन का बहुत पैराडाक्सिकल हिसाब है कि विपरीत से आकर्षित होते हैं, लेकिन विपरीत के साथ रह नहीं सकते। आकर्षण दूर पर होता है, पास आने पर संघर्ष शुरू हो जाता है। वस्तुतः हमें जो आकर्षित करता है, बहुत गहरे में हम उससे भयभीत हो जाते हैं। और जो हमें आकर्षित करता है, बहुत गहरे में हमें वह शत्रु भी मालूम पड़ता है। क्योंकि हम उसके गुलाम हो जाते हैं, और उसका आकर्षण हमारे ऊपर पजेशन, मालकियत बन जाता है।

This is a delightful paradox of the human mind: drawn to the opposite, yet unable to live with it. Attraction happens at a distance; when you come close, struggle begins. In truth, that which attracts us also frightens us deep down. And what attracts us feels like an enemy deep down—because we become enslaved, and its attraction becomes a possession over us.

लेकिन सभी मोह, सभी अटैचमेंट, विपरीत से, अपोजिट से होता है। ठीक अपने समान व्यक्ति को आप प्रेम नहीं कर सकते। समान एक-दूसरे को रिपेल करते हैं। जैसे कि चुंबक, ऋण और धन एक-दूसरे को खींचते हैं। धन और धन को अगर पास लाएं, तो एक-दूसरे को खींचते नहीं हैं। ऋण और ऋण, एक-दूसरे को खींचते नहीं हैं। खिंचावट के लिए ऋण और धन चाहिए। निगेटिव और पाजिटिव पोल एक-दूसरे को खींचते हैं। समानजातीय, समानधर्मा व्यक्ति एक-दूसरे को खींचते नहीं।

All infatuations, all attachments, arise from the opposite. You cannot love a person who is exactly like you. Identicals repel one another. As with magnets: negative and positive attract. Positive and positive do not pull each other; negative and negative do not attract. For attraction, negative and positive poles are needed. Like-natured people do not draw one another.

इसलिए बहुत आश्चर्य की बात नहीं है कि बुद्ध और महावीर जैसे व्यक्ति एक ही समय में हों, लेकिन एक-दूसरे के पास बिलकुल नहीं आते। पोलेरिटी नहीं है। इसलिए अक्सर ऐसा होता है, अक्सर ऐसा होता है कि समानधर्मा व्यक्ति एक-दूसरे से फासले पर ही बने रहते हैं। विपरीत आकर्षित हो जाते हैं और निकट आ जाते हैं। विपरीत ही आकर्षण का सूत्र है।

Therefore it is not surprising that men like Buddha and Mahavira could exist in the same time, yet not come close. There is no polarity. Often it happens that like-natured beings remain at a distance from each other. Opposites are attracted and come near. The opposite is the key to attraction.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, जो इन दोनों मार्गों को तत्व से जानता है!

Hence Krishna says, one who knows both paths in their essence!

तत्व से जानने का अर्थ है, वन हू हैज एक्सपीरिएंस्ड; जिसने अनुभव से जाना, वही तत्व से जानता है। और जिसने अनुभव से नहीं जाना, वह केवल सिद्धांत से जानता है, तत्व से नहीं। तो सिद्धांत से तो कोई भी पढ़कर जान सकता है। लेकिन वह ज्ञान तत्व-ज्ञान नहीं है। वह ज्ञान नालेज नहीं है, एक्वेनटेंस है।

To know in essence means: one who has experienced. Only he knows in essence. One who has not known by experience only knows by theory, not in essence. Theoretically anyone can read and know. But that knowing is not essential knowing. It is not knowledge; it is mere acquaintance.

बर्ट्रेंड रसेल ने ज्ञान के दो विभाजन किए हैं। एक को कहा है नालेज, ज्ञान; और एक को कहा है एक्वेनटेंस, परिचय। तो जो हम सिद्धांत से जानते हैं, वह परिचय मात्र है, मियर एक्वेनटेंस। वह ज्ञान नहीं है। जिसको रसेल ने ज्ञान कहा है, उसी को कृष्ण तत्व से जानना कहते हैं। टु नो ए थिंग इन इट्‌स एलिमेंट, उसकी जो गहरी से गहरी तात्विकता है, उसकी जो गहरी से गहरी बुनियाद है, उसमें ही जानना। अनुभव के अतिरिक्त बुनियाद में जानने का कोई उपाय नहीं है।

Bertrand Russell divided knowing into two: knowledge, and acquaintance. What we know by theory is mere acquaintance, mere acquaintance. It is not knowledge. What Russell calls knowledge, Krishna calls knowing in essence: to know a thing in its element—in its deepest foundation. Other than experience, there is no way to know at the foundation.

जो व्यक्ति इन दोनों मार्गों को अनुभव से जानता है, वह मोहित नहीं होता। क्योंकि जो दोनों को जान लेता है, उसके लिए विपरीत का आकर्षण विलीन हो जाता है।

One who knows both paths by experience is not deluded, because once both are known, the attraction of the opposite dissolves.

इसे ऐसा समझें, जो व्यक्ति दक्षिणायण के मार्ग पर चलेगा, वह चलता रहे दक्षिणायण के मार्ग पर, लेकिन उसके चित्त में निरंतर ही आकर्षण उत्तरायण की तरफ बना रहेगा; विपरीत खींचता रहेगा। जो व्यक्ति उत्तरायण की तरफ चलेगा सीधा, बिना दक्षिणायण के अनुभव के, उस व्यक्ति को दक्षिणायण का मार्ग निरंतर ही आकर्षित करता रहेगा, बुलाता रहेगा, पुकारता रहेगा, बाधा बनता रहेगा। और सदा मार्ग में ऐसी अड़चनें आ जाएंगी, जब वह आदमी कभी उत्तरायण की तरफ, कभी दक्षिणायण की तरफ डोलने लगेगा। और जो व्यक्ति विपरीत की तरफ डांवाडोल होता रहे, वह अग्रसर नहीं हो पाता है।

Understand it so: one who walks on the path of Dakshinayan will keep walking, yet in his consciousness a constant pull toward Uttarayan will persist; the opposite will tug. One who moves straight toward Uttarayan without the experience of Dakshinayan will be constantly attracted, called, beckoned by the path of descent, hindered by it. Again and again obstacles will arise; he will sway—now toward Uttarayan, now toward Dakshinayan. One who keeps wavering toward the opposite cannot advance.

इन दोनों मार्गों को जो उनके तत्व में जान लेता है, वह फिर मोहित नहीं होता है। वह इन दोनों मार्गों में ही मोहित नहीं होता है, ऐसा नहीं, वह समस्त विपरीतता के चक्कर से मुक्त हो जाता है।

One who knows both in their essence is no longer deluded. Not only is he free of infatuation with these two paths—he is free of the entire circle of opposites.

संसार से मुक्त होने का गहनतम जो अर्थ है, वह है, मुक्त हो जाना संसार की विपरीतता के नियम से, दि ला आफ दि अपोजिट। वह जो विपरीत खींचता है.।

The deepest meaning of being free of the world is to be free of the law of the opposite—the law of the opposite that pulls.

इसलिए योगी स्त्री को छोड़कर इसलिए नहीं जाता कि वह स्त्री है। या योगी स्त्री के साथ रहकर भी स्त्री को इसलिए नहीं छोड़ देता है कि वह स्त्री है। या अगर योगिनी है, तो पुरुष को छोड़कर इसलिए नहीं जाती, या पुरुष के साथ रहकर भी पुरुष का आकर्षण इसलिए नहीं छोड़ देती कि वह पुरुष है, बल्कि इसलिए कि वह अपोजिट है, वह विपरीत है।

Therefore a yogi does not leave a woman because she is a woman. Nor, living with a woman, does he drop the woman because she is a woman. If she is a yogini, she does not leave a man because he is a man; nor, living with a man, does she drop his attraction because he is a man—but because he is the opposite.

और विपरीत से मुक्त हुए बिना कोई भी व्यक्ति शांत नहीं हो सकता। मोह से मुक्त हुए बिना, निर्मोह हुए बिना कोई भी व्यक्ति शांत नहीं हो सकता। क्योंकि वह दूसरा खींचता ही रहेगा। और जब आप एक तरफ होते हैं, तब दूसरा आपको खींचता है; जब आप दूसरी तरफ जाते हैं, तब जिससे आप हट गए हैं, वह आपको पुनः खींचने लगता है। पूरा जीवन इसी तरह घड़ी के पेंडुलम की तरह दो अतियों के बीच में डांवाडोल होता है। जिसे छोड़ देते हैं, वह फिर आकर्षक हो जाता है, फिर पुकारने लगता है, फिर बुलाने लगता है।

Without freedom from the opposite, no one can be at peace. Without freedom from infatuation, without non-delusion, no one can be at peace. For the other will keep calling. When you are on one side, the other pulls you; when you move to the other side, that which you left begins to pull again. The whole life swings like a pendulum between two extremes. What you abandon becomes attractive again, begins to call.

पश्चिम के मनोवैज्ञानिक दंपतियों को सलाह देते हैं कि अगर पत्नी से न बन रही हो ठीक, या पति से ठीक न बन रही हो, तो थोड़ी देर के लिए दूसरे स्त्री-पुरुषों के साथ प्रेम के अस्थायी संबंध निर्मित कर लेने चाहिए।

Western psychologists even advise couples that if things are not going well with your wife or husband, then for a while create temporary love relations with another man or woman.

बड़ी हैरानी की बात है। क्योंकि कोई स्त्री यह नहीं सोच सकती कि उसका पति, जब उससे नहीं बन रही है, अगर किसी और स्त्री के थोड़े-बहुत दिन के प्रेम में पड़ जाए, तो इससे कुछ लाभ होगा। इससे तो बात बिलकुल टूट जाएगी।

It is astonishing. No woman can think that if her husband, when things are not going well, falls for another woman for a few days, something good will result. It will break everything.

लेकिन पश्चिम का मनोवैज्ञानिक ठीक कहता है। वह कहता है, दूसरी स्त्री से थोड़े दिन संबंध बनाकर वह फिर अपनी स्त्री के प्रति आकर्षित हो जाता है; अतियों में डोल जाता है।

Yet the Western psychologist is, in a way, right. He says that by relating for a few days with another woman, the husband again becomes attracted to his wife—he swings between extremes.

इसलिए पश्चिम में एक बहुत ही अजीब-सी घटना चल रही है, और वह यह है कि स्त्रियों की बदलाहट करनी--स्वोपिंग क्लब्स, जहां मित्र अपनी पत्नियों को बदलने का गुप्त प्रयोग करते रहते हैं। और हैरानी की बात है कि जिन पति-पत्नी के बीच नहीं बनता था, उनके बीच फिर से बनाव आ सकता है।

Therefore a strange phenomenon runs in the West: wife-swapping, “swapping clubs,” where friends secretly exchange their wives. Astonishingly, couples who could not get along can sometimes get along again.

असल में जिससे हम दूर हटते हैं, उसके प्रति हम फिर आकर्षित होने लगते हैं। दूर हटना, पास आने की तरकीब है; पास आना, दूर जाने की व्यवस्था है। हर चीज ऐसे ही खींचती रहती है।

In truth, as we move away from something, we become attracted to it again. Moving away is a device to come close; coming close sets up the arrangement to go far. Everything pulls like this.

आज अमेरिका में करोड़पति परिवारों के बच्चे भिखमंगों की भांति सड़कों पर घूमने सारी दुनिया में निकल पड़े हैं। गरीबी भी अब आकर्षण बन गई है। अमीरी बहुत है, तो गरीबी पुकारती है। विपरीत फिर खींचने लगता है।

Today the children of millionaire families in America wander the world like beggars in the streets. Poverty has become an attraction. With too much wealth, poverty calls—the opposite pulls again.

तो जिसे परम मुक्ति चाहिए, उसे विपरीत से मुक्त होना पड़ेगा।

One who seeks supreme liberation must be free of the opposite.

ये दो विपरीत मार्ग मनुष्य के भीतर हैं। यदि इनको तत्व से कोई जान ले, तो इन दोनों का आकर्षण खो जाता है। और जब दोनों का ही आकर्षण खो जाता है, जब दोनों ही नहीं पुकारते, जब दोनों ही नहीं बुलाते, जब दोनों की विपरीतता मिट जाती है, और दोनों ही एक सिक्के के पहलू मालूम पड़ने लगते हैं--उसी क्षण व्यक्ति परम मुक्ति को उपलब्ध हो जाता है; उसी क्षण। उस क्षण के बाद उसके लिए संसार में कोई भी अर्थ नहीं है। उसके बाद उसके लिए मोह, वासना और तृष्णा का कोई उपाय नहीं है।

These two opposite paths dwell within man. If one knows them in essence, both lose their attraction. And when both no longer attract, when neither calls, when their opposition is dissolved and both look like the two sides of one coin—at that very moment one attains supreme liberation. After that, the world has no meaning for him. After that, there is no way for delusion, lust, craving.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, तत्व से जानता हुआ कोई भी योगी फिर मोहित नहीं होता है। इस कारण हे अर्जुन, तू सब काल में योग-युक्त हो।

So Krishna says: knowing in essence, no yogi is deluded. Therefore, Arjuna, be yoga-yukta at all times.

सब काल में, सब समय में, हर स्थिति में योग-युक्त हो। यहां योग-युक्त का अर्थ दोनों अतियों के बीच मध्य में थिर हो जाना है; दो अतियों के बीच मध्य में थिर हो जाना है, निर्मोह हो जाना है।

At all times, in all situations, be yoked to yoga. Here yoga-yukta means to be stilled in the middle between two extremes—to be without delusion.

जो पुकारते हैं आकर्षण के बिंदु, बहुत आसान है एक से दूसरे पर हट जाना। एक आदमी बहुत भोजन करता है, उसे उपवास आकर्षित करने लगता है। इसलिए उपवास जहां-जहां करवाया जाता है, वहां अक्सर ज्यादा भोजन करने वाले पेटू लोग चिकित्सा के लिए इकट्ठे होते हैं। आपके उरली कांचन में आप सदा पाएंगे, वे ही लोग वहां चिकित्सा के लिए आएंगे, जो ज्यादा खा गए हैं, ओवर फेड!

Those points that call with attraction—moving from one to the other is easy. One who overeats will be attracted to fasting. Hence wherever fasting is recommended, gluttons often gather for treatment. In your Urulikanchan you will always find that those who come for treatment are those who have overeaten—overfed.

यह बड़े मजे की बात है कि जो भी समाज धनी होता है, वह ज्यादा खाने लगता है, तो उस समाज में उपवास सहज बन जाता है। हिंदुस्तान में जैनों के समाज में उपवास भारी चीज है। और उसका कुल कारण यह नहीं कि उपवास भारी चीज है; उसका कुल कारण यह है कि हिंदुस्तान में ओवर फेड, ज्यादा खाने वाला समाज जैनों का है। जहां भी ज्यादा भोजन होगा, वहां उपवास आकर्षित करने लगेगा।

It is interesting: a wealthy society overeats, thus fasting becomes natural there. In India among Jains fasting is a big thing—not because fasting is big, but because among Indians the overfed society is the Jains. Wherever there is more eating, fasting will attract.

यह बड़े मजे की बात है कि गरीब समाज का जब धार्मिक दिन आएगा, तो उस दिन वे अच्छा भोजन बनाएंगे। और अमीर समाज का जब धार्मिक दिन आएगा, तो उस दिन वे उपवास करेंगे, दि अपोजिट! अगर गरीब आदमी का धार्मिक दिन आएगा, मुसलमान का अगर धार्मिक दिन आएगा, तो वह नए, ताजे और रंगीन कपड़े पहनकर सड़क पर निकलेगा। और अगर अमीर धार्मिक का धर्म का दिन आ जाए, तो वह सादगी वरण करेगा, उस दिन वह सादा होगा।

It is also interesting that when a poor society’s religious day comes, they prepare good food; when a rich society’s religious day comes, they fast—the opposite. If a poor man’s religious day comes, say for a Muslim, he will wear new, colorful clothes and come out on the street. If a wealthy religious man’s festival arrives, he will adopt simplicity, be plain that day.

वह जो विपरीत है, वह हमारे मन में जगह बना लेता है। वह जो विपरीत है, वह हमें खींचता रहता है। इसलिए ज्यादा खाने वाला उपवास में उत्सुक हो जाएगा। ज्यादा पहनने वाला नग्न होने की भी तैयारी दिखा सकता है।

The opposite finds space in our mind; it keeps pulling us. So the big eater becomes keen on fasting. One who dresses richly may even show readiness to go naked.

लेकिन विपरीत पर चले जाने से अंत नहीं होता। विपरीत पर जो गया है, वह मोह के ही बंधन में गया है। इसलिए उलटे को मत चुनना। उलटे का चुनाव खतरनाक है। अगर चुनना ही हो, तो दोनों के मध्य को चुनना। दि एग्जेक्ट मिडिल इज़ दि प्वाइंट आफ फ्रीडम। दो अतियों के बीच जो बिलकुल ठीक मध्य है, वही मुक्त होने की जगह है।

But going to the opposite is not the end. One who goes to the opposite goes bound by delusion. Do not choose the reverse. The reverse is dangerous. If you must choose, choose the middle. The exact middle is the point of freedom. Between two extremes, the precise center is the place of liberation.

अगर बहुत भोजन करते हों, तो उपवास को मत चुनना, सम्यक भोजन को चुनना; बीच में रुक जाना। वह कठिन होगा। उपवास आसान पड़ेगा, क्योंकि अति आसान है सदा। अगर क्रोधी आदमी है, तो क्षमावान बनना आसान है, अक्रोधी होना मुश्किल है। दूसरी तरफ जाना सदा आसान है। क्योंकि हम एक तरफ अति पर आकर मोमेंटम इकट्ठा कर लेते हैं। फिर पेंडुलम को छोड़ दो, वह अपने आप दूसरी तरफ चला जाता है। बीच में रुकना बहुत कठिन है।

If you eat too much, do not choose fasting; choose right eating—stop in the middle. That will be difficult. Fasting is easier, because the extreme is always easy. If a man is prone to anger, becoming forgiving is easier; being free of anger is difficult. Going to the other side is always easy—because after standing on one extreme we have gathered momentum. Then release the pendulum—it will go by itself to the other side. Stopping in the middle is very difficult.

योग-युक्त होने का अर्थ है, जो व्यक्ति सदा अतियों के बीच में खड़ा हो जाता है, वही योगी है। उसने ही जाना वह बिंदु, जहां से मुक्ति का आयाम शुरू होता है।

To be yoga-yukta means: one who always stands in the middle between extremes—that alone is a yogi. He has discovered the point where the dimension of liberation begins.

कृष्ण कहते हैं, इस कारण हे अर्जुन, तू सब काल में योग-युक्त हो और सदा ही मेरी प्राप्ति के लिए साधन करने वाला हो।

Krishna says: therefore, Arjuna, be yoga-yukta at all times—and always strive for My attainment.

यह बिंदु भी थोड़ा-सा कठिन है। हम सदा ही परमात्मा को संसार के विपरीत रखते हैं। हम सदा ही मोक्ष को संसार के विपरीत रखते हैं। हम सदा यही सोचते हैं कि संसार को छोड़ना है और परमात्मा को पाना है। हमारे मन में परमात्मा भी एक अपोजिट है, एक विपरीतता है, संसार के विपरीत। जो संसार से ऊब गया, वह कहता है, अब तो मुझे परमात्मा को पाना है। संसार के विपरीत हम परमात्मा के वैपरीत्य को खड़ा करते हैं, एक पोलर अपोजिट की तरह। एक आदमी कहता है, अब धन तो बहुत कर लिया, अब धर्म करना है।

This point too is a little subtle. We always place God as the opposite of the world. We always place moksha as the opposite of the world. We think, “Abandon the world and attain God.” In our mind even God becomes an opposite, a polarity to the world. One who is tired of the world says, “Now I must attain God.” We erect God as the polarity to the world—a polar opposite. A man says, “Enough of wealth; now religion.”

लेकिन परमात्मा विपरीत नहीं है। और जिसका परमात्मा संसार के विपरीत है, उसका परमात्मा सांसारिक ही होगा। और जिसका परमात्मा संसार से उलटा है, उसका परमात्मा संसार के बाहर नहीं है, विदिन दि पोलर अपोजिट; वह जो विपरीत है, उसके भीतर ही है। वह भी संसार की एक अति है।

But God is not the opposite. And for one whose God is opposite the world, his God will be worldly. For one whose God is the reverse of the world, his God is not beyond the world; it lies within the polar opposite—the opposite itself. That too is one extreme of the world.

इसलिए कृष्ण का जीवन बहुत अदभुत है। कृष्ण का जीवन उन थोड़े-से जीवन में से एक है, जो संसार के वि

रोध में नहीं हैं। कृष्ण का जीवन विरागी का जीवन नहीं है, और कृष्ण का जीवन रागी का जीवन भी नहीं है। और कृष्ण वहीं खड़े हैं, जहां सब रागी खड़े रहते हैं। और कृष्ण ऐसे खड़े हैं, जैसे विरागी खड़े रहते हैं। कृष्ण का जीवन, दो विपरीत के बीच मध्य की खोज है। इतना मध्यस्थ व्यक्ति पृथ्वी पर शायद ठीक दूसरा नहीं हुआ।

That is why Krishna’s life is so wondrous—among the few lives that are not in opposition to the world. Krishna’s life is not the life of a renunciate; nor is it the life of attachment. Krishna stands where the attached stand; and he stands as the renunciate stands. Krishna’s life is the search for the middle between two opposites. Perhaps there has never been another so utterly centered person on earth.

हम तो आमतौर से कहेंगे कि अगर कृष्ण शांतिवादी हैं, तो युद्ध में कदम नहीं रखना चाहिए। और अगर युद्धवादी हैं, तो फिर परमात्मा और दिव्यता और ब्रह्म, इनकी बात नहीं करनी चाहिए। दो में से कुछ एक साफ चुन लो।

Ordinarily we would say: if Krishna is a pacifist, he should not step into war. And if he is warlike, he should not speak of God, divinity, Brahman. Choose one of the two clearly.

हम तो कहते हैं, अगर कृष्ण कहते हैं, अनासक्ति ही जीवन का सूत्र है, तो यह गोपियों के बीच नृत्य इनकंसिस्टेंट है, असंगत है। यह नहीं चलना चाहिए। यह बंद होना चाहिए। और अगर यह गोपियों के बीच नृत्य ही चलना है और यह बांसुरी ही बजनी है, और यह मोर-मुकुट बांधकर नाचना ही है, तो फिर अनासक्ति और योग और समाधि और ब्रह्म, इसकी चर्चा बंद कर देनी चाहिए। दो में से कुछ साफ चुन लो।

We would say: if Krishna says nonattachment is the sutra of life, then this dancing among the gopis is inconsistent—it should not go on; it should stop. And if he must dance among the gopis, play the flute, crown himself with peacock feathers, then let talk of nonattachment, yoga, Samadhi, Brahman cease. Choose one clearly.

और कृष्ण कहते हैं, हम चुनेंगे ही नहीं। इसलिए कृष्ण बहुत बेबूझ हैं, बहुत रहस्यमय हैं। गणित की तरह साफ-सुथरे नहीं हैं, काव्य की तरह रहस्यमय हैं। तर्क की तरह कटे-बंटे नहीं हैं, प्रेम की तरह बहुत रहस्यपूर्ण हैं। दोनों हैं एक साथ। और दोनों नहीं हैं। योग-युक्त होने का यही अर्थ है।

Krishna says: we will not choose. Therefore Krishna is very baffling, very mysterious. Not as clear-cut as mathematics—mysterious like poetry. Not dissected like logic—mysterious like love. Both together—and neither. This is the meaning of yoga-yukta.

इसलिए हम कृष्ण को महायोगी कह सके। महायोगी कहने का कारण है, और वह कारण यह है कि कृष्ण शायद पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने दोनों अतियों के बीच में--ठीक बीच में--खड़े होने की व्यवस्था दी है। अगर हम ठीक बीच में भी खड़े हों, तो थोड़ा-सा मन डांवाडोल होता है। अगर हम बीच में भी खड़े हों, तो हम इसीलिए खड़े होना चाहते हैं कि संसार से कैसे मुक्त हो जाएं! अगर संसार से कैसे मुक्त हो जाएं, यही भीतर लगा हुआ है, तो आप थोड़े-से झुके हुए खड़े होंगे, बीच में खड़े नहीं हो सकते हैं।

Therefore we could call Krishna a Mahayogi. The reason is that Krishna is perhaps the first to provide the device of standing exactly between two extremes. Even if we stand exactly in the middle, the mind wavers a little. Even then, we stand there to be free of the world—if this is our inner motive, you will stand leaning slightly; you cannot stand exactly in the middle.

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन की दो पत्नियां थीं। और निश्चित ही, दो पत्नियां जिसकी होती हैं, वह जानता है कि उसकी क्या मुसीबत हो सकती है! एक पत्नी में आप हजार का गुणा कर लें, दो का नहीं। क्योंकि जब दो पत्नियां होती हैं, तो जोड़ नहीं होता, गुणनफल होता है। बड़ी मुसीबत में था और निरंतर यह विवाद था; दोनों पत्नियां आमने-सामने पूछ लेती थीं उससे, कि बोलो, हम दोनों में सुंदर कौन है? मुल्ला नसरुद्दीन कहता था, तुम दोनों एक-दूसरे से ज्यादा सुंदर हो!

I have heard: Mulla Nasruddin had two wives. Whoever has two wives knows what trouble that can be! With one wife, multiply by a thousand; do not add a second—because with two there is no addition, there is multiplication. He was in great trouble, and there was a constant question; both wives would ask him face to face, “Tell us, which of us is more beautiful?” Nasruddin would say, “Both of you are more beautiful than the other!”

लेकिन पत्नियों को शक था कि वह किसी की तरफ ज्यादा झुका हुआ होगा ही। दो स्त्रियां मान ही नहीं सकतीं कि उनके बीच में कोई पुरुष खड़ा हो, तो वह जरा-सा कहीं ज्यादा झुका हुआ नहीं होगा। और ऐसे सौ में निन्यानबे मौके पर यह बात सच भी है। उनका शक काफी दूर तक सही है। हम बीच में खड़े हो ही नहीं सकते।

But the wives suspected he must be leaning a little toward one. No two women can accept that if a man stands between them he will not be a little tilted. And in ninety-nine out of a hundred cases, it is true. Their suspicion is largely valid. We cannot stand in the middle.

पहली पत्नी की मृत्यु हुई, तो उसने कहा कि जिंदगी में जो हुआ हुआ, लेकिन एक बात का वायदा कर दो कि मरने के बाद दोनों पत्नियों की तुम कब्र बनाना और अपनी कब्र बिलकुल ठीक बीच में बनाना, जस्ट राइट इन दि मिडिल। क्योंकि जिंदगी में जो हुआ हुआ; लेकिन मरने के बाद कयामत तक मैं कब्र में परेशान नहीं होना चाहती कि तुम जरा उस तरफ झुके हुए हो। बिलकुल ठीक ज्यामिति के हिसाब से, गणित के हिसाब से साफ कर लेना। नसरुद्दीन ने वायदा किया।

When the first wife was dying, she said, “Whatever happened in life, promise me one thing: after I die, build two graves for us—and place your grave exactly in the middle—just right in the middle. In life I suffered; but after death, until Doomsday, I don’t want to be disturbed in my grave, suspecting you tilt a little to her side. Exactly by geometry, by arithmetic, set it right.” Nasruddin promised.

दूसरी पत्नी का भी आग्रह यही था। कभी नसरुद्दीन ने बताया नहीं। पहली पत्नी का नाम था फातिमा, दूसरी पत्नी का नाम था सुल्ताना। उसका मन सदा दूसरी की तरफ थोड़ा झुका हुआ था, लेकिन यह कहने की हिम्मत उसे कभी जुटी नहीं।

The second wife had the same insistence. He never revealed it. The first wife’s name was Fatima, the second Sultana. His heart always leaned a little toward the second, but he never found the courage to say so.

दोनों मर गईं, तो नसरुद्दीन ने अपने कब्र बनाने वाले को कहा कि बिलकुल ठीक बीच में बनाना मेरी कब्र, लेकिन जरा-सी झुकी हुई सुल्ताना की तरफ; जरा-सी, जस्ट ए बिट लीनिंग टुवर्ड्‌स सुल्ताना। बनाना बीच में, लेकिन जरा तिरछी बनाना, झुकी हुई!

When both died, Nasruddin told the grave-digger: “Build my grave exactly in the middle—but make it just a little tilted toward Sultana—just a bit leaning toward Sultana. Make it in the middle, but a little slanted.”

लेकिन कब्र बनाने वाले ने कहा कि तुम्हारी दोनों पत्नियों की वसीयत में लिखा हुआ है, ठीक बीच में होनी चाहिए। और दो मृत आत्माओं को मैं कष्ट नहीं देना चाहूंगा। और फिर कौन झंझट में पड़े तुम्हारी। तो मैं किसी झंझट में पीछे नहीं पड़ना चाहता हूं। मैं तो ठीक बीच में बना दूंगा। मैं झुकी हुई नहीं बना सकता।

The mason said, “Both wives have written in their wills: exactly in the middle. I will not trouble two dead souls. And who wants to be caught in your mess? I will build it exactly in the middle—not tilted.”

तो मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, तो फिर ऐसा करना कि मुझे करवट लेकर भीतर लिटा देना, सुल्ताना की तरफ करवट लेकर; सीधा मत लिटाना!

Nasruddin said, “Then lay me on my side within—on my side facing Sultana; don’t lay me flat!”

बीच में होना बड़ा कठिन है। रस हमारा चुनाव करना चाहता है। अगर हम परमात्मा को भी चुनते हैं, तो संसार के खिलाफ। लेकिन जो आदमी संसार के खिलाफ परमात्मा को चुनता है, वह परमात्मा को चुनता ही नहीं। क्योंकि परमात्मा को केवल वही चुन सकता है, जिसने सब चुनाव छोड़ दिए, च्वाइसलेस हो गया, जिसका कोई चुनाव नहीं है। जो कहता है, संसार भी मेरे लिए परमात्मा है; जो कहता है, परमात्मा भी मेरे लिए संसार है; अब मुझे कुछ फर्क न रहा। जो कहता है, जीवन मुझे मृत्यु है, मृत्यु मुझे जीवन है। जो कहता है, धन भी मेरे लिए निर्धनता है, और निर्धनता भी मेरे लिए धन है। ऐसा व्यक्ति ही ठीक मध्य में खड़ा होता है। और ऐसे मध्य में खड़े व्यक्ति का नाम ही योग-युक्त है।

Standing in the middle is very difficult. Our taste wants to choose. Even when we choose God, we choose Him against the world. But one who chooses God against the world does not choose God. Only one who has abandoned all choosing—become choiceless—can choose God. One who says, “The world too is God to me; and God too is the world to me—now there is no difference.” One who says, “Life is death to me; death is life.” One who says, “Wealth is poverty to me, and poverty is wealth.” Only such a person stands exactly in the middle. Such a centered person is called yoga-yukta.

योग-युक्त का अर्थ है, पूर्ण रूप से संतुलित हो गया जो। जैसे कि तराजू का कांटा बीच में खड़ा हो जाए और दोनों पलड़े बराबर हों, जरा भी यहां-वहां झुके हुए नहीं। जब तराजू का कांटा ठीक बीच में होता है, तो योग-युक्त होता है। ऐसे ही जब आपका चित्त ठीक बीच में होता है, तो योग-युक्त होता है।

Yoga-yukta means: one who has become wholly balanced. As the needle of a scale stands upright, both pans equal, not tilted at all—when the pointer stands exactly in the middle, it is yoga-yukta. Likewise when your consciousness stands exactly in the middle, you are yoga-yukta.

जीवन के समस्त विरोधों में मध्य में खड़े हो जाने का नाम योग है। जीवन की समस्त विपरीतताओं में अचुनाव का नाम योग-युक्त होना है। और ऐसा जो योग-युक्त है, वही, कृष्ण कहते हैं, मेरी प्राप्ति का अधिकारी है।

To stand in the middle of life’s contradictions is yoga. To be choiceless amidst all opposites is to be yoga-yukta. And such a yoga-yukta one, says Krishna, alone is qualified to attain Me.

इसे ठीक से खयाल में ले लें।

Keep this well in mind.

परमात्मा को कभी भी संसार के विपरीत लक्ष्य न बनाएं। मोक्ष को कभी भी संसार के विरोध में खड़ा न करें। मोक्ष किसी का भी विरोध नहीं है। मोक्ष केवल चुनाव का विरोध है। चुनाव ही मत करें। और जिस क्षण भी आप चुनाव-शून्य हैं, च्वाइसलेस हैं, उसी क्षण वह परम घटना घट जाती है, जिसकी कृष्ण चर्चा कर रहे हैं।

Never make God a goal opposite to the world. Never set moksha against the world. Moksha is against nothing. Moksha is only against choosing. Do not choose. And the very moment you are choiceless, that supreme event of which Krishna speaks happens.

क्योंकि योगी पुरुष इस रहस्य को तत्व से जानकर, वेदों के पढ़ने में तथा यज्ञ, तप और दानादि के करने में जो पुण्य फल कहा है, उस सबको निस्संदेह उल्लंघन कर जाते हैं और सनातन परम पद को प्राप्त होते हैं।

Because the yogi, having known this secret in essence, oversteps without doubt all the merit said to accrue from the study of the Vedas, and from sacrifice, austerity and charity—and attains the eternal supreme state.

यह बड़ा क्रांतिकारी वचन है। और गीता में होगा, इसका खयाल भी एकदम से नहीं आता। क्योंकि कृष्ण यह कह रहे हैं कि जो पुरुष, जो योगी पुरुष इस तत्व के रहस्य को जान लेते हैं, उनके लिए वेद का ज्ञान, यज्ञ के फल, दान का पुण्य, सब व्यर्थ हो जाते हैं। वे सब का उल्लंघन कर जाते हैं।

This is a revolutionary statement. One would not expect it in the Gita. Krishna is saying: one who knows this essential secret, for him the knowledge of the Vedas, the fruits of sacrifice, the merit of charity—become meaningless. He transcends them all.

वेद के ज्ञान का फिर कोई मूल्य नहीं है उसे, जिसने तत्व से जान लिया। तब वेद सिर्फ तोतारटंत रह जाते हैं। तब वेदपाठी केवल शब्दों का जानकार रह जाता है, मात्र कोरा पंडित। और कोरे पंडित से ज्यादा दयनीय अवस्था इस जगत में किसी की भी नहीं है; अज्ञानी की भी नहीं है।

The knowledge of the Vedas has no worth to one who has known in essence. Then the Vedas become parrot-talk. The Veda-reader is a knower of words only, a mere pundit. And there is no condition more pitiable than that of a mere pundit—not even that of an ignorant man.

अज्ञानी के लिए भी उपाय है, पंडित के लिए उपाय भी नहीं बचता। क्योंकि अज्ञानी को एक तो विनम्रता होती ही है कि मैं नहीं जानता हूं। पंडित को वह विनम्रता भी खो जाती है। पंडित को लगता है, मैं जानता तो हूं ही, और जानता बिलकुल नहीं है।

Even for the ignorant there is a way; for the pundit there remains none. Because the ignorant at least has the humility to know, “I do not know.” The pundit loses even that. He feels, “I know,” and knows not at all.

पंडित का अज्ञान और भी अहंकारी अज्ञान हो जाता है। जानता हुआ, झूठा ही जानता हुआ.। क्योंकि शब्द को जानकर सत्य कभी जाना नहीं गया है। हां, सत्य को जानकर शब्द में कोई सत्य को खोज लेता है, वह दूसरी बात है। लेकिन सत्य, शब्द को जानकर कभी नहीं जाना गया है। सत्य को जानकर शब्द जान लिए जाते हैं। जो तत्व से जान लेता है, अनुभूति से, उसके लिए वेद परम ज्ञान के आधार हो जाते हैं। लेकिन जो वेद को ही जानता है, जो वेद को ही जानता है, वह वैसी स्थिति में होता है।

The pundit’s ignorance becomes arrogant ignorance—feeling he knows, falsely. Truth is never known by knowing words. Yes, knowing the truth, one can find truth in the words—that is another matter. But by knowing words, truth has never been known. Knowing truth, the words become known. One who knows by essence, by direct experience, for him the Vedas become a foundation of supreme knowledge. But one who knows only the Vedas—he is in this situation…

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन एक राह से गुजरता था और पानी भरने को कुएं पर झुका। भूल-चूक हो गई और कुएं में गिर गया। बड़ी देर तक हाथ-पैर मारे, बड़ी देर तक चिल्लाया। और तब राह से कोई ग्रामीण, कोई बुद्धू, बिलकुल गंवार निकला। झांककर उसने नीचे देखा। उसने कहा, अच्छा! अरे! तो तुम हो! तो मैं तुम्हें अभी निकाले देता हूं। लेकिन नसरुद्दीन ने कहा कि तुम्हारा बोलना बिलकुल असंस्कृत है। मैं-तू करके अजनबियों से बात की जाती है? तो उस आदमी ने कहा, रुको। मैं महीने, पंद्रह दिन में वापस लौटूंगा सुसंस्कृत होकर! नसरुद्दीन ने कहा कि मैं रुक सकता हूं महीने, पंद्रह दिन। लेकिन जिस आदमी को शब्दों का भी ठीक-ठीक बोध नहीं, बोलचाल की भाषा भी ठीक नहीं आती, उसके हाथ से निकाला जाना पसंद नहीं कर सकता हूं।

I have heard: Mulla Nasruddin passed by a well, bent to draw water, slipped, and fell in. For a long time he floundered and shouted. A rustic, a simpleton, happened to pass. He peered in: “Oh! It’s you! I’ll pull you out at once.” Nasruddin said, “Your speech is uncultured. Is this how you address a stranger—‘you’ and ‘I’? The man said, “Wait! I’ll return cultured in a fortnight.” Nasruddin said, “I can wait two weeks—but to be pulled out by a man who doesn’t even know proper words, whose speech is crude—I cannot accept it.”

शब्द से घिरे हुए लोग, संसार में नसरुद्दीन जैसा कुएं में पड़ा है, ऐसे पड़ जाते हैं। अगर कबीर जैसा आदमी आकर उनका द्वार खटखटाए, तो उन्हें बिलकुल न जंचेगा। क्योंकि कबीर वेद को बिलकुल नहीं जानते। अगर नानक उनका हाथ पकड़कर कहें कि आओ, मैं तुम्हें कुएं के बाहर निकाल लूं; तो वे कहेंगे कि संस्कृत कहां तक पढ़ी है? काशी में कितने दिन रहे हो? कितने वेदों के जानकार हो? नानक को किसी वेद का कोई भी पता नहीं है। और फिर भी वेदों में जो कहा है, वह सब पता है। और कबीर ने कोई वेद पढ़ा नहीं है, फिर भी वेदों में जो कहा है, कबीर जितना जानते हैं, वेदपाठी नहीं जानते।

People encased in words lie in the world like Nasruddin in the well. If someone like Kabir comes knocking at their door, they won’t like it. Because Kabir knows nothing of the Vedas. If Nanak extends his hand to pull them out, they will ask, “How much Sanskrit have you studied? How long did you live in Kashi? How many Vedas do you know?” Nanak knows no Veda—and yet he knows all that the Vedas contain. Kabir has not studied the Vedas—yet what the Vedas intend, the Veda-chanter does not know as Kabir knows.

जानने का एक और द्वार भी है सीधा, इमीजिएट, माध्यम से मुक्त, शब्द से मुक्त, उसको ही तत्व-ज्ञान कहा है; वही है तत्व-ज्ञान। उस तत्व-ज्ञान को जो उपलब्ध होता है, तब फिर वेदों का पढ़ना और यज्ञ करना, और तप और दान, इन सभी का उल्लंघन कर जाता है। इन सब का फिर कोई अर्थ नहीं रह जाता। ये सब उनके लिए हैं, जिन्होंने अभी जानने की वास्तविक यात्रा शुरू ही नहीं की है; जिन्होंने अभी खोज के ऊपर पहला कदम ही नहीं रखा है।

There is another door to knowing—direct, immediate, free of mediator, free of words. This is called essential knowing—tattva-jnana. One who attains that then transcends the reading of the Vedas, the performance of sacrifice, austerity and charity. These have no meaning left. They are for those who have not yet begun the real journey of knowing—who have only set their first foot upon inquiry.

बहुत हैं लेकिन ऐसे लोग, जो शब्दों के संग्रह को सोच लेते हैं ज्ञान की उपलब्धि। जो इकट्ठा करते जाते हैं शब्दों को, शास्त्रों को, और सोचते हैं कि मुक्ति करीब आ रही है। उन्हें पता नहीं कि वे केवल शब्दों के बोझ से और भी दबे जा रहे हैं। मुक्ति शायद और भी दूर हुई जा रही है। शायद शब्दों का, शास्त्रों का बोझ उन्हें और भी संसार की गहरी पर्तों में डुबाने वाला सिद्ध होगा। क्योंकि शास्त्र बोझ ही बन जाते हैं, सत्य ही मुक्ति बनता है।

Many there are who mistake the collection of words for the attainment of wisdom. They pile up words, scriptures, and think liberation is near. They do not know that they are being buried under the burden of words. Liberation may be receding. Perhaps the load of scriptures will drown them deeper into the world. Scriptures become burdens; truth alone becomes liberation.

लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि वेदों का कोई उपयोग नहीं है। इसका यह भी अर्थ नहीं कि वेदों में रहस्य नहीं छिपा है। इसका यह भी अर्थ नहीं कि शब्द की सामर्थ्य नहीं है। लेकिन शब्द की सामर्थ्य भी उसी के लिए है, जो शब्द पर रुकने के लिए तैयार नहीं है, शब्द के पार जाना चाहता है। और वेद भी उसके लिए सहयोगी हो जाता है, जो वेद को पार करने की क्षमता रखता है। और गुरु केवल उन्हीं के लिए गुरु सिद्ध होते हैं, जो गुरु से भी मुक्त होने की क्षमता, साहस से भरे हैं।

This is not to say the Vedas are useless. Nor that no mysteries are hidden in them. Nor that words have no power. But the power of words is only for one who will not stop at words—who wants to go beyond. The Vedas become a support for him who can go beyond the Vedas. And gurus are gurus only for those who are courageous enough to be free even of the guru.

नहीं तो गुरु भी बंधन बन जाते हैं। नहीं तो शास्त्र भी बंधन बन जाते हैं। नहीं तो वे शब्द भी, जो सत्यों के लिए प्रयुक्त किए हैं, वे भी केवल कारागृह ही सिद्ध होते हैं और हम उनमें कैद हो जाते हैं।

Otherwise the guru becomes bondage. Otherwise the scripture becomes bondage. Even words used for truth become a prison.

कृष्ण कहते हैं, जो तत्व से जान लेता है योगी, वह सबसे मुक्त हो जाता है।

Krishna says: one who knows in essence—the yogi—becomes free of all.

लेकिन वेद से ही नहीं। उन्होंने और बातें भी कही हैं। उन्होंने कहा, यज्ञ से भी मुक्त हो जाता है। क्योंकि यज्ञ से अर्थ है, समस्त क्रिया-कांड, रिचुअल, धर्मों का समस्त क्रिया-कांड। धर्मों के समस्त शास्त्र-ज्ञान से अर्थ है, वेद। धर्मों के समस्त रिचुअल, क्रिया-कांड, उससे अर्थ है, यज्ञ। उससे भी मुक्त हो जाता है। क्योंकि जिसने अपने भीतर परमात्मा को जाना, अब कोई भी क्रिया, अब कोई भी कर्म, अब कोई भी रिचुअल, कोई भी उपासना

-पद्धति व्यर्थ हो गई। अब बाहर दौड़ने का कोई प्रयोजन न रहा।

Not only of the Vedas. He says more: he becomes free of yajna as well. By yajna is meant the whole ritualistic apparatus of religions. The entire scriptural knowledge of religions means the Vedas; the entire ritualistic practices are meant by yajna. Free of that too. One who has known the Divine within no longer needs any act, any ritual, any form of worship. There is no use running outside.

जिसने भीतर की ही अग्नि को जान लिया, अब बाहर अग्नियां जलाकर वह उनकी पूजा करने बैठेगा, तो पागल है। और अगर कभी बैठ भी जाता हो, तो सिर्फ इसीलिए कि जिन्होंने भी भीतर की अग्नि नहीं जलाई है, शायद उनके लिए सहयोगी हो सके। और अगर खंडन भी नहीं करता है कि यह व्यर्थ है, तो सिर्फ इसीलिए कि जिनको अभी भीतर का कोई पता नहीं, शायद बाहर की अग्नि भी उनके लिए प्रतीक बने, सहयोगी बने, यात्रा में साथी हो जाए।

One who has known the inner fire—if he sits lighting fires outside to worship them, he is a fool. If he sometimes does sit, it is only so that those who have not lit the inner fire may be helped. If he does not condemn the outer fire as useless, it is only because for those who know nothing inside, even the outer fire might become a symbol, a support, a companion on the path.

लेकिन जब भी ऐसा व्यक्ति देखेगा कि बाहर की अग्नि भीतर की अग्नि तक पहुंचने में सहयोगी न रही, बाधा बन गई, तो विरोध भी करता है, खंडन भी करता है। और इसीलिए निरंतर धार्मिक व्यक्ति पुराने रिचुअल्स, पुराने क्रिया-कांड के विपरीत पड़ जाते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन तय करना मुश्किल है कि वह क्या करेगा।

But whenever such a person sees that the outer fire is no longer a support to reach the inner, but a hindrance, he will oppose and refute it. Therefore religious people are continually seen opposing old rituals and practices. Yet it is hard to predict what he will do.

अगर आप यज्ञ कर रहे हों, तो वैसा योगी जिसने तत्व से जाना है, क्या करेगा, कहना मुश्किल है। अगर उसको आपके भीतर भी बाहर जलती अग्नि की थोड़ी-सी भी झलक दिखाई पड़े, तो वह बराबर आपके यज्ञ का सहयोग करेगा। लेकिन अगर आपके भीतर धुआं ही धुआं, अंधकार ही अंधकार दिखाई पड़े और बाहर की अग्नि उस अंधकार को और भी बढ़ाती हो, तो वह निश्चित ही विरोध करेगा।

If you are performing a yajna, what would the one who knows essentially do? Hard to say. If he catches even a glimpse of the inner fire in you as you light the outer, he will support your yajna. But if he sees only smoke and darkness inside, and the outer fire only increases that darkness, he will surely oppose it.

इसलिए ऐसे व्यक्ति के वक्तव्य निरंतर असंगत होंगे, इनकंसिस्टेंट होंगे। कभी वह कहेगा कि ठीक है मंदिर; और कभी कहेगा, व्यर्थ है। और कभी कहेगा कि इस मूर्ति में परमात्मा है; और कभी कहेगा, इस मूर्ति को तोड़ डालो, इसी के कारण परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता है। निर्भर करेगा इस बात पर कि वह किससे कह रहा है।

Therefore the statements of such a person will appear inconsistent. Sometimes he will say the temple is right; sometimes he will say it is useless. Sometimes he will say the Divine is in the idol; sometimes he will say, “Break the idol—for this idol is why the Divine is not seen.” It depends on to whom he is speaking.

लेकिन यज्ञ की ही बात नहीं करते छोड़ने की, वे कहते हैं, तप भी, तप भी व्यर्थ हो जाता है। क्योंकि जिसे भीतर का स्रोत दिखाई पड़ गया, अब वह व्यर्थ अपने को कष्ट देने की चेष्टा में संलग्न नहीं होता है।

He does not speak only of leaving yajna; he says tapas—austerity—also becomes useless. One who has seen the inner source will not engage in tormenting himself.

और अक्सर तो ऐसा होता है कि जो लोग अपने को कष्ट देते हैं, वे कष्ट देने में रस पाते हैं--सैडिस्ट हैं। अपने को सताने में या दूसरे को सताने में। या सैडिस्ट हैं या मैसोचिस्ट हैं। जो लोग तप को बहुत आदर देते हैं, वे अक्सर मैसोचिस्ट होते हैं, खुद को सताने में रस पाते हैं।

Often those who torment themselves enjoy the torment—they are sadists or masochists. Those who revere austerity are frequently masochists: they relish self-torture.

मैसोच एक लेखक हुआ है, जो अपने को कोड़े मारता, तभी प्रफुल्लित हो सकता। अपने को कांटे चुभाता, अपने को सताता, भूखा मारता, अपनी नसों को काट लेता, तभी उसे थोड़ी-सी सुख की रसानुभूति होती।

और एक दूसरा लेखक हुआ, मारकुस सादे। वह जब तक दूसरे को सता न ले! तो वह अपने प्रेमियों को मारने के लिए हंटर रखता; अपनी प्रेयसियों को सताने के लिए पूरा इंतजाम अपने साथ रखता। एक झोला रखता। क्योंकि नाखून ज्यादा नहीं सता सकते, तो वह छुरी-कांटे अपने साथ रखता। ताला बंद कर देता, और तब प्रेयसी को प्रेम करना शुरू करता, और प्रेम का अंत अक्सर होता कि वह लहूलुहान कर देता। लेकिन जब तक वह दूसरे को लहूलुहान न कर ले, तब तक उसे रस की अनुभूति न होती।

There was a writer, Masoch: he could feel elated only when he whipped himself—pierced himself with thorns, starved himself, cut his veins. And another writer, Marquis de Sade: he could not feel pleasure unless he tortured the other. He kept a whip to beat his lovers; he carried tools to torment his beloveds. He would lock the door, then begin love; the end was often that he left them bleeding. Until he made the other bleed, he felt no pleasure.

ये विकृतियां हैं। अध्यात्म में भी ये विकृतियां खूब प्रवेश कर जाती हैं। कुछ लोग हैं, जो अपने को सताने में ही मजा लेने लगते हैं। और इन लोगों के आस-पास, जो अपने को सताने में मजा लेते हैं, मैसोच जैसे लोग, इनके आस-पास सैडिस्ट इकट्ठे हो जाते हैं, जो दूसरे को सताने में मजा लेते हैं।

These are perversions. They enter the spiritual field too. Some people enjoy tormenting themselves. Around such self-torturers, the sadists gather who enjoy the suffering of others.

अगर एक आदमी ने बीस दिन का उपवास किया है, तो उसके जुलूस में पचासों लोग इकट्ठे होकर सम्मिलित होंगे। आप देख लेना, जो उपवास किया है, वह मैसोचिस्ट है; और जो जुलूस में सम्मिलित हुए हैं, वे सैडिस्ट हैं। इनको मजा आ रहा है कि इसने उपवास किया, इनको बड़ा मजा आ रहा है कि यह आदमी भूखा मरा। यह भूखा मरने वाला है, इसने अपने को सताकर मजा लिया। ये इसके सताए जाने में मजा ले रहे हैं। इनको बड़ा रस आ रहा है।

If a man fasts twenty days, scores will gather to form a procession in his honor. Observe: the faster is a masochist; those in the procession are sadists. They relish that he has fasted—they enjoy that he is starving. He took pleasure in torturing himself; they are taking pleasure in his being tortured. It gives them a thrill.

तप के नाम से सौ में निन्यानबे मौकों पर मानसिक बीमार संलग्न होते हैं। लेकिन एक व्यक्ति सौ में ऐसा भी होता है, जो तप में मानसिक बीमारी की तरह नहीं जाता। वस्तुतः सत्य की खोज में जो भी कष्ट आ जाएं, उन्हें सहने की तैयारी दिखाता है, उसी का नाम तप है। सत्य की खोज में जो भी कष्ट आ जाएं! कष्टों को निर्मित नहीं करता। अगर वह ध्यान करने खड़ा है और धूप आ जाए, तो वह धूप को सहने को तैयार होता है। लेकिन वह ध्यान करने के लिए धूप की खोज नहीं करता, कि छाया में बैठा हो, तो ध्यान न कर सके। अगर उसे लगे कि ध्यान करते वक्त अगर भोजन नहीं लिया जाए तो ध्यान गहरा हो जाता है, तो वह उपवास भी करता है। लेकिन वह ऐसा नहीं कहता कि उपवास करो, तो ही ध्यान हो सकेगा। सहज जो भी कष्ट उसे झेलने पड़ें परम सत्य की खोज में, वह उनके लिए तैयार होता है, सहर्ष!

In the name of tapas, in ninety-nine out of a hundred cases, the mentally ill become involved. But there is one out of a hundred who does not approach austerity as a sickness. He simply shows a readiness to endure whatever hardships arise in the search for truth. That is tapas: whatever hardships arise in seeking truth. He does not manufacture hardships. If, while meditating, the sun beats down, he is ready to bear it—but he does not go in search of sun saying that in the shade he cannot meditate. If he finds that meditation deepens when he has not eaten, he fasts—but he does not proclaim that fasting is necessary for meditation. Whatever hardships naturally occur in the search for the ultimate truth, he accepts them—joyfully.

लेकिन तब उनकी प्रशंसा की वह चिंता नहीं करता। अगर आप उससे कहें कि तुमने धूप में रहकर बड़ा काम किया है, हम तुम्हारी पूजा करेंगे। तो वह कहेगा कि तुम पागल हो। धूप में खड़े रहकर मैंने कोई काम नहीं किया है। काम तो मैं भीतर कर रहा था; धूप आ गई, तो मैंने उसकी बाधा को अस्वीकार नहीं किया। मैंने उसे स्वीकार कर लिया। ध्यान तो मैं भीतर कर रहा था। भूख लग गई, अगर भोजन के लिए जाऊं तो बाधा पड़ेगी, इसलिए भोजन के लिए नहीं गया; भूख के लिए राजी हो गया। काम तो मैं भीतर कर रहा था। मैं भूखा नहीं रहा हूं। मैं धूप में नहीं खड़ा हूं। यह परिस्थिति थी, उसे मैंने शांति से सह लिया है।

But then he does not care for your praises. If you say, “You did a great thing standing in the sun; we will worship you,” he will say, “You’re mad. Standing in the sun I did nothing. The work was within; the sun happened—I did not reject its disturbance. I accepted it. The work was within. Hunger arose—if I went to eat, disturbance would come, so I did not go; I accepted hunger. The work was within. I was not hungry; I was not standing in the sun. They were circumstances; I bore them peacefully.”

तप का वास्तविक अर्थ है, सत्य की खोज में जो भी दुख आ जाएं, उन्हें सहज स्वीकार करने की तैयारी। लेकिन सत्य की खोज से विचलित न होना, सत्य की खोज से रंचमात्र भी यहां-वहां न जाना, चाहे कितने ही कांटे हों पथ पर।

The real meaning of tapas is a readiness to accept naturally whatever pain comes in the search for truth—but not deviating from the search, not moving an inch away, however many thorns are on the path.

लेकिन बीमार आदमी उस पथ पर चलेंगे ही नहीं, जहां कांटे न हों। वे कहेंगे, कांटे कहां हैं! पहले कांटे बिछाओ, तब हम चलेंगे। यह फर्क समझ लेना। सत्य का खोजी अगर कांटे रास्ते पर हों, तो उन कांटों को भी झेलने को तैयार रहेगा। लेकिन रुग्ण, परवर्टेड माइंड, सैडिस्ट हो या मैसोचिस्ट, वह कहेगा, यह सत्य का रास्ता हो ही नहीं सकता। इस पर कांटे कहां हैं? पहले कांटे बिछाओ, तब हम चलेंगे! अगर उसको फूलों वाला रास्ता मिल जाए, तो वह मुकर जाएगा कि इस पर हम नहीं जाते। इस पर तो फूल बिछे हैं! और सत्य के रास्ते पर तो सूली ही लगती है; फूल कहां!

यह आदमी सूली में उत्सुक है, सत्य में नहीं। यह कांटों में उत्सुक है, सत्य में नहीं। तो यह अपने लिए कांटे निर्मित करता रहेगा। ऐसा तप रुग्ण है।

But sick minds will not walk any path where there are no thorns. They will say, “Where are the thorns? First spread the thorns, then we will walk.” Understand this difference. A seeker of truth, if there are thorns, will bear them; but the perverted mind, sadist or masochist, will say, “This cannot be the path of truth—there are no thorns. First lay thorns, then we will walk. If he finds a path strewn with flowers, he will refuse: ‘We will not go; on the path of truth there is only the cross—where are the flowers!’” This man is eager for the cross, not for truth. He is eager for thorns, not for truth. He will keep manufacturing thorns. Such tapas is diseased.

लेकिन वह एक प्रतिशत तप भी, कृष्ण कहते हैं, छूट जाता है।

But even that one percent of tapas, Krishna says, is also transcended.

निश्चित ही! जब तत्व का बोध हो जाए, तो तप करने की क्या जरूरत रही? जब मंजिल मिल जाए, तो रास्ते पर दौड़ने का फिर क्या प्रयोजन है? फिर कोई भी प्रयोजन नहीं है। अगर कभी सत्य को पा लेने वाला भी तप करता है, तो उसका एक ही कारण होता है, ताकि दूसरे तप को सहने की सामर्थ्य को पैदा कर लें। और कोई प्रयोजन नहीं होता।

Certainly. When the essence is realized, what need of austerity remains? When the goal is reached, what need remains to run on the road? None. If one who has realized truth still practices austerities, it is only to create the strength in others to endure austerity. There is no other purpose.

अगर महावीर ने ज्ञान के बाद भी उपवास किए, तो इसलिए नहीं कि अब उन्हें उपवास की कोई भी जरूरत थी। और अगर महावीर ज्ञान के बाद भी नग्न ही बने रहे, उन्होंने वस्त्र न पहने, तो इसका यह कारण नहीं कि वस्त्रों से उन्हें अब कोई भय था, और नग्न रहने की कोई जरूरत थी। लेकिन जो पीछे लोग आ रहे हैं, अगर महावीर उपवास छोड़ दें, नग्नता छोड़ दें, महावीर वापस महल में आकर रहने लगें, तो वे जो पीछे आने वाले लोग हैं, वे बीच की यात्रा कभी कर ही न पाएंगे। शायद वे यही समझेंगे कि महावीर को अपनी भूल पता चल गई, लौट आए अपने घर! हम पहले से ही अपने घर हैं। अच्छा हुआ, झंझट में न पड़े!

महावीर को महल का अब कोई भय नहीं है। महावीर के लिए महल और जंगल बराबर हो गए। लेकिन फिर भी महावीर जंगल में रहे चले जाते हैं, केवल उन लोगों के प्रति करुणावश, जिनको अभी महल के कारागृह से ऊपर उठना है।

If Mahavira fasted even after enlightenment, it is not that he needed fasting; if he remained naked after realization, it is not that he feared clothes or needed nakedness. But for those coming behind—if Mahavira were to leave fasting and nakedness and return to the palace—the followers might never undertake the journey. They may think, “Mahavira realized his mistake—he returned home. Good that we did not get entangled.” Mahavira no longer fears the palace. For him palace and forest are the same. Still he remains in the forest out of compassion for those who have to rise above the prison of the palace.

वैसा व्यक्ति अगर तप जारी भी रखे, तो सिर्फ इसलिए; अगर वैसा व्यक्ति वेद की चर्चा भी जारी रखे, तो सिर्फ इसलिए कि किसी के काम पड़ जाए। वैसा व्यक्ति अगर यज्ञ में भी सहयोगी हो, तो इसीलिए कि जो अभी तत्व तक नहीं उठ सकते, वे शायद रिचुअल के माध्यम से, उपासना से, कोई क्रिया-कांड से सहारा पा लें और ऊपर उठ जाएं।

If such a one continues tapas, it is only for this; if he continues speaking of the Vedas, it is only so it may help someone. If he assists in yajna, it is only so those who cannot yet reach essence may find support through ritual, worship, some practice, and rise upward.

कृष्ण कहते हैं, वैसा व्यक्ति दान से भी मुक्त हो जाता है।

Krishna says: such a one becomes free of charity too.

दान भी सत्य की खोज में एक सहयोगी मार्ग है। दान का अर्थ है, जो भी हम दे सकें, वह दे दें; और जिसको जरूरत हो, उसे दे दें। दान का मौलिक अर्थ है, हम, जो व्यर्थ है, उसे संगृहीत न करें। दान का गहरा अर्थ है, अपरिग्रह। हम, जो जरूरी हो, उतना काफी; शेष सब उन्हें दे दें, जिन्हें उसकी जरूरत है। और कभी ऐसा क्षण भी आ जाए कि हमसे ज्यादा जरूरत किसी को हो, तो भी हम दे दें।

Charity is also a supporting path in the search for truth. Charity means: whatever we can give, we give—to those who need. Its fundamental meaning is non-possessiveness: do not hoard what is useless. What is necessary is enough; the rest give to those who need it. And if a moment comes when someone needs more than we do, give even then.

लेकिन कृष्ण कहते हैं, ऐसा व्यक्ति दान से भी मुक्त हो जाता है। यह और भी कठिन मालूम पड़ेगा। क्योंकि इसका अर्थ हुआ कि वैसा व्यक्ति दान नहीं करता है।

Krishna says: such a one becomes free of charity too. This will seem harder. It seems to mean such a person does not give.

नहीं, इसका यह अर्थ नहीं कि वैसा व्यक्ति दान नहीं करता। इसका यह अर्थ हुआ कि वैसा व्यक्ति अब पाता ही नहीं कि कोई पराया है। वैसा व्यक्ति अब पाता ही नहीं कि मैं अलग हूं। वैसा व्यक्ति अब पाता ही नहीं कि यह जगत और मेरे बीच कोई फासला है। वैसा व्यक्ति दान नहीं करता, उसका इतना ही अर्थ है कि वैसे व्यक्ति के पास अब दान करने को कुछ बचा नहीं; उसने स्वयं को ही दान कर दिया है। अब सब समर्पित हो गया है; सब विसर्जित हो गया है। एक छोटी-सी घटना कहूं, शायद उससे खयाल में आए।

No—it means he no longer finds anyone “other.” He no longer feels separate. He no longer experiences any gap between himself and the world. He does not “give charity”—because he has nothing left to give; he has already given himself. Everything is surrendered, dissolved. A small incident may help.

कबीर के घर बहुत लोग इकट्ठे होते हैं रोज। वे रोज उन्हें भोजन करा देते हैं। कबीर का बेटा मुश्किल में पड़ गया है। और उसने कहा, हम पर कर्ज होता चला जाता है। रोज लोग आते हैं, आप रोज उनसे जाते वक्त कहते हैं, भोजन कर जाओ। वे भजन-कीर्तन करने आते हैं, उनको जाने दें; भोजन के लिए मत रोकें। कबीर रोज कहते कि कल खयाल रखूंगा। कल फिर वही भूल होती। लोग भजन-कीर्तन करने सुबह आते, और जब जाने लगते, तो कबीर कहते, भोजन तो कर जाओ!

Each day many gathered at Kabir’s house. He fed them daily. His son was troubled. “We are falling into debt. People come daily; as they leave you say, ‘Take your meal.’ They come for bhajan and kirtan—let them go; do not stop them for food.” Kabir would say, “I’ll remember tomorrow.” The next day the same. They would come for singing and when leaving Kabir would say, “At least eat!”

आखिर एक दिन उसके बेटे ने कहा कि अब यह असंभव है और आगे खींचना। क्या मैं चोरी करने लगूं? कर्ज बढ़ता चला जाता है!

At last the son said, “This cannot go on. Shall I begin stealing? The debt keeps increasing!”

तो कबीर एकदम आनंदित हो गए और उन्होंने कहा, पागल, अगर चोरी से यह हल हो सकता था, तो तूने पहले क्यों न सोचा? कमाल तो थोड़ा दिक्कत में पड़ा; उनका बेटा तो दिक्कत में पड़ा। समझा उसने कि शायद कबीर समझ नहीं पाए कि मैंने क्या कहा, चोरी! उसने कहा, आप समझे भी! सुना भी! मैं कह रहा हूं, क्या मैं चोरी करने लगूं? कबीर ने कहा, बिलकुल समझा। लेकिन इतने दिन से तेरी बुद्धि कहां गई थी?

Kabir became joyous. “Fool, if it could be solved by stealing, why did you not think of it earlier?” The son, Kamal, was shocked. Perhaps Kabir had not understood. He said, “Did you hear? I said, shall I steal?” Kabir said, “I understood well. Where was your intelligence till now?”

Kamal said, “Then today I will go to steal.”

कमाल ने कहा, अब बात को आखिर तक ही खींचना पड़ेगा। कमाल था बेटा, और कमाल का ही बेटा था। कबीर ने उसे नाम दिया था और अदभुत बेटा था। उसने कहा, तो फिर ठीक है। तो आज मैं चोरी को जाता हूं।

रात उठा, आधी रात, और उसने कहा, मैं जा रहा हूं। आज्ञा है? आशीर्वाद है? कबीर ने कहा कि प्रभु तेरी सब भांति सहायता करें। कमाल केवल कबीर की परीक्षा ले रहा है कि बात कहां तक जाती है! हद्द इसकी कहां है! कमाल ने कहा, लेकिन अकेला शायद सामान ज्यादा चुरा लूं, तो लाने में दिक्कत हो। क्या आप भी साथ चलने को तैयार हैं? कबीर ने कहा, अब तो नींद टूट ही गई। चलो, चला चलता हूं।

At midnight he rose: “I’m going. Do I have your permission—your blessing?” Kabir said, “May the Lord help you in every way.” Kamal was testing how far this would go. “Perhaps I will steal so much that alone I cannot carry it. Will you come to help?” Kabir said, “Now that I’m awake, let’s go.”

तब कमाल की बेचैनी बहुत बढ़ने लगी। यह क्या हो रहा है! कबीर! और चोरी को जा रहा है! पर कमाल ही था, उसका बेटा ही था, उसने कहा, इतनी जल्दी छुटकारा ठीक नहीं। बात पूरे लाजिकल एंड, तर्क के अंत तक ले जानी जरूरी है, तभी शायद पहचान हो पाए कि यह मजाक है या गंभीरता है।

जाकर उसने सेंध लगाई। कबीर पास ख

ड़ा रहा। सेंध लगाते वक्त उसका हाथ कंपता था। कभी चोरी की नहीं। कभी चोरी का सोचा नहीं। लेकिन कबीर ने उससे कहा, तेरा हाथ क्यों कंपता है? चोरी ही कर रहे हैं न, कुछ बुरा तो नहीं कर रहे! कबीर के बेटे ने अपने सिर पर हाथ ठोंक लिया। उसने कहा, हद्द हो गई! चोरी ही कर रहे हैं, कुछ बुरा तो नहीं कर रहे हैं! अब बुरा और क्या होता है? कबीर ने कहा, यह हाथ का कंपना बहुत बुरा है। जब चोरी कर रहे हैं, तो पूरी कुशलता से करनी चाहिए।

योग कर्म की कुशलता है; हाथ न कंपे।

Kamal’s restlessness grew. What is happening—Kabir going to steal! But being Kabir’s son, he decided to see it through. He broke a wall; Kabir stood by. Kamal’s hand trembled—he had never stolen. Kabir said, “Why are your hands shaking? We’re only stealing—nothing wrong!” Kamal slapped his forehead: “Nothing wrong! What could be more wrong?” Kabir said, “This trembling is wrong. If you steal, do it skillfully. Yoga is skill in action; the hand should not tremble.”

फिर कमाल भीतर गया, और एक बोरा गेहूं खींचकर बाहर लाया। कबीर ने उसे खींचने में सहायता दी। और जब कमाल उसे अपने कंधे पर रखने लगा, उठाने लगा, तो कबीर ने कहा, रुक। घर के लोगों को बता आया कि नहीं? घर के लोगों को जाकर कम से कम कह दे कि हम एक बोरा चुराकर लिए जा रहे हैं! कमाल ने कहा, यह चोरी हो रही है या क्या हो रहा है!

Kamal went in, pulled out a sack of wheat. Kabir helped him drag it. As Kamal hoisted it on his shoulder, Kabir said, “Wait. Did you inform the household? At least tell them we’re taking a sack.” Kamal said, “Is this stealing or what?”

और जब कमाल ने कबीर से पूछा कि इस सबका मतलब क्या है? तो कबीर ने कहा कि जब से हम न रहे, वही रह गया, तो अब किसकी चोरी, और कौन करे! और कौन दान दे और कौन ले? उसी का माल है। वही वहां सोते सोच रहा है कि मेरा है। मैं भी उसी का। वही मेरे भीतर कह रहा है कि ले चलो। वही सुबह कीर्तन करने आएगा। उससे कैसे कहूं कि बिना भोजन किए जाओ? सभी उसका है।

When Kamal asked what it all meant, Kabir said, “Since ‘we’ have ceased to be, only That remains—whose stealing, and who steals? Who gives, who receives? All is His. He is the one sleeping there thinking ‘it is mine.’ I too am His. He within me says, ‘Take it.’ He will come in the morning for kirtan. How can I tell him to go without food? All is His.”

इस तल पर उठ जाने की भी संभावना है तत्वविद की। तत्वविद निश्चित ही इस तल पर उठ जाता है, जहां चोरी चोरी नहीं रह जाती; जहां दान दान नहीं रह जाता; जहां नीति-अनीति की सब सीमाएं अतिक्रमित हो जाती हैं। जहां सब, जिसे हम धर्म कहते हैं, वह कचरे की भांति नीचे गिर जाता है और व्यक्ति उस परम चैतन्य के साथ इतना एकरस, एकभूत हो जाता है कि जो करवा रहा है, वही। जो कर रहा है, वही। जिस पर हो रहा है, वही। भेद जहां नहीं, वहां नीति कहां? भेद जहां नहीं, वहां दान, धर्म, पुण्य कहां!

A knower can rise to this plane—indeed he rises—where stealing is no longer stealing; charity is no longer charity; where all boundaries of ethics and non-ethics are crossed; where all that we call religion falls like trash, and the person becomes so one with that supreme consciousness that the One who makes do—is. The one who does—is. The one upon whom it is done—is. Where there is no division, where is ethics? Where there is no division, where are charity, religion, merit?

भेद जहां नहीं, वही कृष्ण अर्जुन को कह रहे हैं कि अगर तू तत्वविद हो जाए, तो कौन मारता है और कौन मरता है! पागलों की बातें हैं। न कोई मरता, और न कोई मारता है। और ये जो सामने तेरे खड़े हैं, इनमें भी वही है, जो कभी मरता नहीं। और तू जो लड़ने खड़ा है, तुझमें भी वही है, जो कभी मरता नहीं। और जो ये देहें खड़ी हैं, ये देहें तो मर ही जाती हैं।

Where there is no division—there Krishna tells Arjuna—if you become a knower of essence, who kills and who is killed? Madness! No one is killed, no one kills. In those standing before you, the same One is who never dies. In you who are to fight, the same One is who never dies. These bodies do die.

कृष्ण का यह जो संदेश है, बहुत एमारल है, बहुत अतिनैतिक है। इसलिए जिन लोगों ने--ड्यूसन ने, या शापेनहार ने जब पहली दफा गीता पढ़ी, तो बहुत घबड़ा गए। घबड़ा गए, क्योंकि इसका मतलब क्या हुआ? इतनी अतिनैतिक बात, तो हमारी नीति का क्या होगा? हमारी नीतिमत्ता का क्या होगा? हमारी मारैलिटी का क्या होगा? अगर दान भी व्यर्थ हो जाता है, तप भी व्यर्थ हो जाता है, यज्ञ भी व्यर्थ हो जाता है, वेद भी व्यर्थ हो जाते हैं, तो सभी कुछ व्यर्थ हो जाता है, जिसे हमने आधार समझा है।

Krishna’s message is very amoral—supra-moral. Therefore when Deussen or Schopenhauer first read the Gita, they were frightened. What does it mean? If it is so amoral, what of our morality? If charity becomes useless, austerity useless, sacrifice useless, the Vedas useless—then all the bases we rely upon are useless.

निश्चित ही, जो परम आधार की तरफ चलता है, उसके लिए हमारे समाज के द्वारा दिए गए सभी आधार व्यर्थ हो जाते हैं। लेकिन वह अनैतिक नहीं हो जाता; वह अतिनैतिक हो जाता है। वह इम्मारल नहीं होता, एमारल हो जाता है या सुपर मारल हो जाता है। शायद वही परम नैतिकता है, सुप्रीम मारैलिटी है। समस्त नीति के पार हो जाना ही शायद परम नीति है। और समस्त धर्मों के ऊपर उठ जाना ही शायद परम धर्म है।

Certainly, for one who moves toward the ultimate base, all our social bases become useless. But he does not become immoral; he becomes supra-moral. He is not immoral—he becomes amoral or super-moral. Perhaps that is the supreme morality. To go beyond all morality may be the highest morality. To rise above all religions may be the supreme religion.

कृष्ण ने यह उल्लंघन की बात कही है कि इन सबका उल्लंघन करके, वह सनातन पद को, परम पद को प्राप्त होता है। वह फिर ब्रह्म जैसा हो जाता है। वह ब्रह्म ही हो जाता है।

Krishna says: transcending all this, he attains the eternal state—the supreme state. He becomes like Brahman—he becomes Brahman.

आज इतना ही।

Enough for today.

लेकिन अभी उठेंगे नहीं। एक पांच मिनट और। पांच मिनट अपनी जगह ही आप बैठे रहेंगे। हमारे संन्यासी कीर्तन करेंगे। अंतिम दिन का उनका प्रसाद लेकर जाएं। अपनी जगह पर ही कीर्तन में सम्मिलित हों।

But do not get up yet. Sit for five more minutes—right where you are. Our sannyasins will sing kirtan. Take with you their prasad of this final day. Join the kirtan right where you sit.