Skip to content
Osho

Geeta Darshan #10

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

जो व्यक्ति प्रभु की साधना में लीन उत्तरायण के मार्ग से मृत्यु को उपलब्ध होता है, उसकी पुनःवापसी नहीं होती है। इस संबंध में कल हमने बात की।

Whoever, absorbed in the Lord’s sadhana, meets death on the way of Uttarayan, does not return. We spoke of this yesterday.

लेकिन दक्षिणायण के मार्ग पर जी रहा व्यक्ति भी साधना में संलग्न हो सकता है, साधना की कुछ अनुभूतियां और गहराइयां भी उपलब्ध कर सकता है, लेकिन वैसे व्यक्ति की मृत्यु ज्यादा से ज्यादा स्वर्ग तक ले जाने वाली होती है, मोक्ष तक नहीं। और स्वर्ग में उसके कर्मफल के क्षय हो जाने पर वह पुनः वापस पृथ्वी पर लौट आता है। इस संबंध में पहले कुछ प्राथमिक बातें समझ लेनी चाहिए, फिर हम दक्षिणायण की स्थिति को समझें।

But even one living upon the path of Dakshinayan may be engaged in sadhana; he may even have certain experiences and depths. Yet his death takes him, at the most, to heaven, not to moksha. And when his karmic merits are exhausted in heaven, he returns again to the earth. To understand this, a few preliminary points must be grasped, then we shall look into the condition of Dakshinayan.

एक, जिस व्यक्ति की काम-ऊर्जा बहिर्मुखी है, बाहर की तरफ बह रही है, और जिस व्यक्ति की कामवासना नीचे की ओर प्रवाहित है, वैसा व्यक्ति, कामवासना नीचे की ओर बहती रहे, तो भी अनेक प्रकार की साधनाओं में संलग्न हो सकता है, योगी भी बन सकता है।

First, a person whose sex-energy is extrovert, flowing outward; and a person in whom lust flows downward—such a person, even while the lust continues to flow downward, may be engaged in many forms of sadhana; he may even become a yogi.

और अधिकतर जो योग-प्रक्रियाएं दमन, सप्रेशन पर खड़ी हैं, वे काम-ऊर्जा को ऊर्ध्वगामी नहीं करती हैं, केवल काम-ऊर्जा के अधोगमन को अवरुद्ध कर देती हैं, रोक देती हैं। तो ऊर्जा काम-केंद्र पर ही इकट्ठी हो जाती है, उसका बहिर्गमन बंद हो जाता है।

Most yogic processes that stand upon repression and suppression do not make the sex-energy ascend; they only block its downward course. Energy then piles up at the sex-center; its outer flow is stopped.

इसे थोड़ा ठीक से समझ लें।

Understand this a little more clearly.

काम-केंद्र पर, सेक्स सेंटर पर ऊर्जा इकट्ठी हो, तो तीन संभावनाएं हैं। एक संभावना है कि पुरुष के शरीर की काम-ऊर्जा स्त्री के शरीर की ओर, बाहर की तरफ बहे। या स्त्री की काम-ऊर्जा पुरुष शरीर की ओर, बाहर की ओर बहे। यह बहिर्गमन है।

When energy accumulates at the sex-center, there are three possibilities. One: in a man, sex-energy may flow outward toward woman; in a woman, outward toward man. This is the outflow.

फिर दो स्थितियां और हैं। काम-ऊर्जा काम-केंद्र पर इकट्ठी हो और ऊर्ध्वगामी हो, ऊपर की तरफ बहे, सहस्रार तक पहुंच जाए। उस संबंध में हमने कल बात की। एक और संभावना है कि काम-ऊर्जा ऊपर की ओर भी न बहे, बाहर की ओर भी न बहे, तो स्वयं के शरीर में ही नीचे के केंद्रों की ओर बहे। इस स्वयं के ही शरीर में काम-केंद्र से नीचे की ओर ऊर्जा का जो बहना है, वही दक्षिणायण है।

Then two other situations. Let the energy gather at the sex-center and move upward—become ascending—and reach the sahasrar. We spoke of this yesterday. A third possibility is that the energy neither ascends upward nor flows outward, but flows within one’s own body toward the lower centers. This inner downward flow from the sex-center toward the lower centers of one’s own body—that is Dakshinayan.

निश्चित ही, ऐसा पुरुष स्त्री से मुक्त मालूम पड़ेगा। ठीक वैसा ही मुक्त मालूम पड़ेगा जैसा ऊर्ध्वगमन की ओर बहती हुई चेतना मालूम पड़ेगी। लेकिन दोनों में एक बुनियादी फर्क होगा। और वह फर्क यह होगा कि बाहर का गमन तो दोनों का बंद होगा, लेकिन जिसने दमन किया है अपने भीतर, उसकी ऊर्जा नीचे की ओर बहेगी और जिसने अपने भीतर ऊर्ध्वगमन की यात्रा पर प्रयोग किए हैं, उसकी ऊर्जा ऊपर की ओर बहेगी।

Such a man will certainly appear free of woman, apparently as free as one whose consciousness flows upward. But between the two there is a fundamental difference. Outward movement is closed in both, yet for the one who has repressed, energy flows downward; and for the one who has experimented upon the journey of ascent within, energy flows upward.

काम-केंद्र से नीचे भी ठीक वैसे ही छह सेंटर हैं, जैसे छह सेंटर काम-केंद्र के ऊपर हैं। इन छह पर अगर ऊर्जा बहे, तो भी कुछ अनुभूतियां उपलब्ध हो सकती हैं। हठयोग की अधिक क्रियाएं काम-ऊर्जा को बाहर से रोक लेती हैं, लेकिन ऊपर की तरफ प्रवाहित नहीं कर पातीं। शरीर में ही अंतर्प्रवाह शुरू हो जाता है नीचे की ओर, पैरों की तरफ।

Below the sex-center there are also six centers, just as there are six above it. If energy flows into those six below, certain experiences too become possible. Many of Hatha Yoga’s practices stop the sex-energy from going outward, but are unable to make it ascend. An inner flow downward begins, toward the feet.

ऐसा साधक भी अनेक उपलब्धियों को पा सकता है। लेकिन ऐसे साधक की जो उपलब्धियां हैं, पश्चिम में जिसे ब्लैक मैजिक कहते हैं और पूरब में जिसे मैली विद्या कहते हैं, उस तरह की होंगी। फिर भी इस साधक की एक क्षमता तो तय ही है कि इसने काम-ऊर्जा को बाहर जाने से अवरुद्ध किया है। तो जीवन के प्रवाह में बायोलाजिकल जो श्रृंखला है, जीवन के उस प्रवाह से तो यह आदमी बाहर हो गया। और यह जो बाहर हो जाना है, यही इसका पुण्य है। इस पुण्य के बल पर यह व्यक्ति गहनतम सुखों को पा सकेगा; आनंद को नहीं।

Such a seeker too may attain many things. Yet his attainments will be of the kind the West calls black magic, and the East calls ‘dirty’ or impure vidya. Still, one capacity is certain: he has blocked the outward movement of sex-energy. Thus he steps out of the biological chain of life’s flow. This stepping out is his merit. On the strength of this merit he can attain the deepest pleasures; not bliss.

गहनतम सुखों को पाने की अवस्था का नाम ही स्वर्ग है। यह ऐसे सुख पा सकेगा, जो बाहर ऊर्जा बहती हो, वैसे व्यक्ति ने कभी भी नहीं जाने होंगे। लेकिन यह वैसा आनंद कभी न पा सकेगा, जैसा आनंद ऊपर की ओर बहती हुई ऊर्जा के मार्ग में उपलब्ध होता है। लेकिन बाहर बहने वाली ऊर्जा से तो बहुत गहन आनंद इसे उपलब्ध होंगे।

The condition of attaining the deepest pleasures is called heaven. He will come upon such pleasures as those with outward-flowing energy have never known. But he will never come upon that bliss which becomes available on the path of upward-flowing energy. Still, compared to outward flow, he will come upon very deep pleasures.

तंत्र ने भी इस आंतरिक प्रवाह में बहुत-से प्रयोग किए हैं। और जो लोग सुखाकांक्षी हैं, जिन्हें आनंद का न कोई स्मरण है, न कोई खयाल; और जिन्हें मुक्त होने की भी कोई भावना नहीं है, क्योंकि स्वतंत्रता की कामना, परम स्वतंत्रता की कामना अति कठिन बात है। यदि हम चाहते भी हैं ज्यादा से ज्यादा, तो यही चाहते हैं कि दुख मिट जाएं और सुख उपलब्ध हों। धर्म की खोज में जाने वाले लोग भी सौ में निन्यानबे मौकों पर दुख से बचने के लिए सुख की खोज में जाते हैं।

Tantra too has made many experiments with this internal flow. And those who are pleasure-seeking, who have neither the remembrance nor even the notion of bliss; and who have no desire to be free—because the longing for freedom, the longing for ultimate freedom, is a very arduous thing—such people, even when they come into religion, do so in ninety-nine out of a hundred cases to escape suffering and to find pleasure.

इसलिए बर्ट्रेंड रसेल जैसे लोग कहते हैं कि जिस दिन विज्ञान जमीन पर सुख की सारी व्यवस्था जुटा देगा, उस दिन धर्म का विनाश हो जाएगा।

Hence, people like Bertrand Russell say that the day science arranges for all pleasure upon the earth, religion will perish.

उनकी बात निन्यानबे मौकों पर सही है। वह रसेल का वक्तव्य निन्यानबे मौकों पर सही है। यह बात सच है, अगर विज्ञान उन सारे सुखों को आपको दे दे, उन सारे दुखों को मिटा दे जो आपको पीड़ित करते हैं, तो मंदिर और मस्जिद और चर्च में इकट्ठे होने वाले सौ लोगों में से निन्यानबे लोग तो तत्काल विदा हो जाएंगे। क्योंकि जिन सुखों के लिए वे मंदिर में आए थे और प्रभु की प्रार्थना के लिए आए थे, वे सुख अब विज्ञान ही उन्हें दे सकता है।

In ninety-nine out of a hundred cases his statement is true. If science were to give you all those pleasures and remove all those sufferings that afflict you, then out of a hundred who gather in temples, mosques and churches, ninety-nine would instantly take leave. For the pleasures for which they came to pray to God, science itself would then be able to provide.

लेकिन एक आदमी फिर भी मंदिर, मस्जिद और गिरजाघरों में बच जाएगा। या हो सकता है, एक आदमी गिरजाघरों और मंदिरों को न बचा सके, तो जहां भी होगा, वहीं मंदिर में होगा, वहीं मस्जिद में होगा। वह एक आदमी सुख की तलाश में नहीं है, वह आनंद की तलाश में है। थोड़ा-सा फर्क खयाल में ले लें, तो आगे की बात समझ में आ जाएगी और प्रतीक भी समझ में आ सकेंगे।

Yet one person would still remain in temples, mosques and churches. Or perhaps that one would not preserve temples and churches, but wherever he would be, there would be a temple, a mosque. That one is not seeking pleasure, he is seeking bliss. Keep a slight distinction in mind and the further matter, and the symbols, will be understood.

दुख से जो मुक्त होना चाहता है, वह सुख चाहता है। लेकिन दुख और सुख दोनों से जो मुक्त होना चाहता है, वह आनंद चाहता है। आनंद का अर्थ है, मैं सुख-दुख दोनों से मुक्त होना चाहता हूं। ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है, जो सुख-दुख दोनों से मुक्त होना चाहे। यद्यपि जिस आदमी ने भी जीवन का अनुभव लिया है, वह जानता है कि सुख भी दुख का ही एक रूप है। और सुख भी थोड़ी ही देर में दुखदायी हो जाते हैं। और वह यह भी जानता है कि सुख का भी एक तनाव है, सुख की भी एक विक्षिप्तता है और सुख की भी एक उत्तेजना है और सुख भी उसी तरह थका डालता है जैसे दुख थका डालता है।

Who seeks freedom from sorrow seeks pleasure. Who seeks freedom from both sorrow and pleasure seeks bliss. Bliss means: I want to be free of both pleasure and pain. Such a person is rare, who wants freedom from both. Yet whoever has truly tasted life knows that pleasure too is but a form of suffering; that pleasure, after a little while, becomes painful; that pleasure too carries a tension, a derangement, a stimulation—and tires one just as sorrow tires one.

दुख ही नहीं उबाता, सुख की भी अपनी बोर्डम है, अपनी ऊब है। और वही सुख, वही सुख रोज मिले, तो उससे भी हम इतने ही ऊब जाते हैं जैसे दुख से ऊब जाते हैं। बल्कि सचाई तो यह है कि हम दुख से इतने जल्दी कभी नहीं ऊबते, जितने जल्दी हम सुख से ऊब जाते हैं। दुख से हम इसलिए नहीं ऊबते कि दुख से हम छूटने की खुद ही चेष्टा में रत रहते हैं। सुख से हम इसलिए ऊब जाते हैं कि सुख से हम छूटना भी नहीं चाहते और सुख भी रोज-रोज दोहरकर बेरस, बेस्वाद और नीरस हो जाता है।

Not only sorrow fatigues; pleasure has its own boredom, its own tedium. And if the same pleasure is given every day, we grow as weary of it as we do of pain. In fact the truth is that we never tire so quickly of suffering as we tire of pleasure. We do not tire of suffering so quickly because we remain engaged in the very effort to get rid of it. We tire of pleasure because we do not want to get rid of it, and daily repetition makes it tasteless, insipid.

इसलिए एक बहुत अदभुत घटना मनुष्य के इतिहास में दिखाई पड़ती है कि दुखी समाज इतने ऊबे हुए नहीं होते, क्योंकि उनको एक आशा होती है कि आज नहीं कल दुख मिटेगा और सुख मिलेगा। उस आशा के भरोसे वे जी लेते हैं। इसलिए दुखी समाज बहुत संतापग्रस्त नहीं होते। दुखी समाज, दीन-दरिद्र, भिखारी समाज बहुत चिंतित, बहुत परेशान नहीं होते। दुखी समाज में आत्महत्याएं कम होती हैं, लोग कम पागल होते हैं। दुखी समाज में मानसिक बीमारी कम होती है। उसका कारण कि एक आशा, एक भविष्य तो आगे होता ही है। आज दुख है, कल सुख हो सकेगा। लेकिन सुखी समाज में यह आशा भी नष्ट हो जाती है।

Therefore, in human history, a strange phenomenon is seen: societies sunk in sorrow are not so bored, for they have a hope that, if not today, then tomorrow sorrow will cease and pleasure will be found. On the strength of that hope they live on. Sorrowful societies are not so panic-stricken. Poor, destitute, begging societies are not overly anxious. In sorrowful societies there are fewer suicides, fewer people go mad, mental illness is less. The reason is: a hope, a future stands ahead. Today there is sorrow; tomorrow there can be joy. But in pleasurable societies even that hope is destroyed.

आज अमेरिका की पीड़ा यही है कि जिन-जिन सुखों को आदमियों ने सदा चाहा है, आज दुर्भाग्य से वे उसे पाने में सफल हो गए हैं और अब आगे कोई भविष्य दिखाई नहीं पड़ता है। सब सुख मिल गए हैं--अब? अब भविष्य बिलकुल अंधकारपूर्ण है, आशा का दीया बिलकुल बुझ गया। और जब आशा का दीया बुझ जाए, तो सुख इतना दुख देता है, जितना कोई दुख कभी नहीं दे सकता है।

Today America’s pain is just this: those pleasures that man has always desired, by misfortune, they have now succeeded in obtaining—and now no future is seen ahead. All pleasures have been attained—now? Now the future is utterly dark, the lamp of hope has gone out. And when the lamp of hope goes out, pleasure gives such pain as no sorrow can ever give.

इसलिए आज अमेरिका की नई पीढ़ी के लड़के और लड़कियां दुखों की तलाश में घूम रहे हैं। वे जो कार पर बैठ सकते हैं, पैदल चलना चाहते हैं। वे जो हवाई जहाज में उड़ सकते हैं, वे दीन-दरिद्र वेष में, गंदे, गांव-गांव, सड़कों-सड़कों पर, सारी दुनिया के कोने-कोने में छा गए हैं। आज दुख को वरण करना जैसे स्वाद को बदलना हो गया है। और एक चेंज, एक बदलाहट फिर सुखद मालूम पड़ती है।

Hence today the new generation in America—boys and girls—are roaming in search of suffering. Those who can sit in cars want to walk on foot. Those who can fly in planes wander, poor in dress and dirty, village to village, road to road, spreading into every corner of the world. To choose suffering has become like changing the palate. A change, a switch again appears pleasurable.

सुख भी उबा देता है।

Pleasure too wearies.

जीवन का अनुभव कहता है कि सुख और दुख जब दोनों से ही छुटकारे की कामना पैदा होती है, तो मनुष्य उत्तरायण की तरफ चलता है। उत्तरायण की तरफ चलने का अर्थ है कि मनुष्य अब मुक्ति चाहता है, कोई अनुभव नहीं, क्योंकि सभी अनुभव बंधन हैं। सभी अनुभव बंधन हैं, चाहे वे दुख के हों और चाहे सुख के, और चाहे अशांति के और चाहे शांति के। सभी अनुभव बंधन हैं, चाहे संसार का और चाहे परमात्मा का। सभी अनुभव बंधन हैं, क्योंकि प्रत्येक अनुभव से अंततः छूटने का मन हो जाएगा।

Experience says: when the desire to be free of both pleasure and pain arises, man moves toward Uttarayan. To move toward Uttarayan means: man now wants freedom, not experience—for all experiences are bondage. All experiences are bondage, whether of pain or pleasure, of restlessness or peace; worldly or divine. All experiences are bondage, for out of every experience there finally arises a desire to be free of it.

अगर आपको ईश्वर भी मिल जाए और आप उसके आलिंगन में हों, तो कितनी देर लगेगी जब आपका मन करने लगेगा कि अब छुटकारा कब हो? अब हम हटें कैसे?

Even if you meet God and are in His embrace, how long will it take before the mind begins to wonder: When will I be free now? How shall I leave?

रवींद्रनाथ ने एक छोटा-सा गीत लिखा है। लिखा है कि खोजता हूं प्रभु को जन्मों-जन्मों से। कभी उसकी झलक दिखती है। कभी दूर किसी तारे के पास उसकी आकृति दिखती है। कभी उसकी छाया दिखाई पड़ती है। लेकिन जब तक उस जगह पहुंचता हूं जहां उसकी छाया थी, तब तक वह और दूर जा चुका होता। जब तक वहां पहुंचता हूं जहां उसकी झलक दिखी, तब तक वह न मालूम कहां खो चुका होता। ऐसे जन्म-जन्म भटककर, लेकिन एक दिन मेरी यात्रा पूरी हो गई है, और मैं उस द्वार पर पहुंच गया जो प्रभु का धाम है।

Rabindranath wrote a small song. He writes: I have been searching for the Lord for births upon births. Sometimes a glimpse is seen; sometimes near some distant star His figure appears; sometimes a shadow of Him. But by the time I reach the place where the shadow was, He has gone still farther. By the time I reach the place of the glimpse, who knows where He has vanished. Thus wandering birth after birth—but one day my journey is complete, and I arrive at the door of the Lord’s abode.

मैं उसकी सीढ़ियां चढ़ गया और मैंने उसके द्वार की सांकल अपने हाथ में ले ली, और मैं सांकल बजाने को ही था, तभी मेरे मन में सवाल उठा कि यदि आज प्रभु मिल गया, तो फिर आगे क्या होगा? आगे फिर मैं क्या करूंगा? अब तक तो उसी की खोज में ये जन्म-जन्म मैंने बिताए। मैं व्यस्त था। मैं दौड़ रहा था। मैं कुछ कर रहा था और कुछ पा रहा था। होने की, बिकमिंग की एक लंबी यात्रा थी, उसमें मैं रसलीन था। मंजिल थी आगे, उसे पाने में अहंकार को तृप्ति थी। लेकिन अगर आज प्रभु मिल ही गया, तो कल, फिर कल नहीं होगा! फिर कोई भविष्य नहीं। फिर कोई आशा नहीं। फिर आगे कोई मंजिल नहीं।

I climbed His steps and took the chain of His door in my hand, and I was just about to knock when a question arose in my mind: If today I find the Lord, then what will be tomorrow? What shall I do then? Till now I spent these births searching for Him. I was busy. I was running. I was doing something and gaining something. There was a long journey of becoming, and I was relishing it. The goal was ahead; in attaining it, the ego was satisfied. But if today the Lord is found, then tomorrow—there will be no tomorrow! No future. No hope. No further goal.

तो रवींद्रनाथ ने लिखा है, मैंने वह सांकल आहिस्ता छोड़ दी, कि कहीं कोई आवाज न हो जाए और कहीं द्वार खुल ही न जाए। मैं अपने जूते हाथ में उठा लिया, कि कहीं सीढ़ियों से लौटते वक्त पैरों की ध्वनि न हो जाए और कहीं द्वार खुल ही न जाए। और मैं जो भागा हूं उस घर से, तो मैंने फिर लौटकर नहीं देखा।

So, Rabindranath writes, I slowly let the chain go, lest a sound arise and the door open. I lifted my shoes in my hand lest, descending the steps, the sound of feet arise and the door open. And I ran away from that house—and I never looked back.

अब भी मैं ईश्वर को खोजता हूं। अब भी मैं ईश्वर को खोजता हूं। अब भी मैं गुरुओं से पूछता हूं कि कहां है उसका मार्ग? और भलीभांति हृदय के अंतस्तल में जानता हूं उसका मार्ग। अब भी मैं पूछता हूं कि कहां है उसका घर? और भलीभांति मुझे पहचान है उसके घर की। लेकिन अब मैं उसके घर के रास्ते से बचकर ही उसे खोजता हूं कि कहीं वह मिल न जाए। कहीं वह मिल न जाए!

Even now I seek God. Even now I seek God. Even now I ask the gurus: where is His path? And deep within I know well His path. Even now I ask: where is His house? And I well recognize His house. But now I search avoiding the very road to His house, lest He be found. Lest He be found!

हम जो चाहते हैं जब वह मिल जाता है, तब जितना दुख उपलब्ध होता है, उतना चाहते क्षण में कभी भी नहीं हुआ था। असल में चाहत कभी दुख नहीं देती, उपलब्धि दुख देती है। जिसे हमने चाहा, अभागे हैं हम, अगर उसे पा लें। भाग्यवान हैं, अगर पाने से बच जाएं। क्योंकि जिसे हम नहीं पा पाते, उसकी आकांक्षा का रस जारी ही रहता है--इंतजार में, प्रतीक्षा में, सपने में, आशा में। फूल मुरझाते नहीं, पौधा सूखता नहीं; वासना हरी ही बनी रहती है। उसमें नए-नए पत्ते निकलते ही चले जाते हैं। लेकिन मिल जाए जिसे हमने चाहा, जो हमने चाहा वह हम पा लें, तब अचानक सब गिर जाता है, सब स्वप्न भंग हो जाते हैं।

When that which we want is actually attained, the pain that arises then is greater than any pain that was ever there in the moment of wanting. It is not the wanting that gives pain; attainment gives pain. Unlucky are we if we get what we desired. Fortunate are we if we are saved from getting it. For that which we do not obtain keeps the sap of longing flowing—through waiting, anticipation, dreaming, hope. The flowers do not wither, the plant does not dry; desire remains green. New leaves go on sprouting. But let what we wanted be attained, and suddenly everything collapses, all dreams shatter.

अमेरिका में जो आज डिसइलूजनमेंट है, एक भ्रम का टूट जाना, स्वप्नभंग, वह उन सारी उपलब्धियों को पा लेने का परिणाम है, जो आदमी ने हजारों-हजारों साल तक चाही थीं और आज मिल गई हैं। आगे अब कोई भविष्य नहीं है। सुख बड़े गहन दुख में उतार देता है।

In America today, this disillusionment, the breaking of illusion, the shattering of dreams, is the outcome of attaining all those things that man had desired for thousands of years, and now they have been obtained. There is no future ahead. Pleasure brings one down into very deep sorrow.

सुख भी दुख है, ऐसी जिस दिन प्रतीति होती है, उस दिन आदमी का उत्तरायण, उसके भीतर का सूर्य ऊपर की ओर उठना शुरू होता है। मुक्ति की दिशा! ध्यान रहे, मैं नहीं कह रहा हूं, मुक्ति की आकांक्षा। क्योंकि जब तक आकांक्षा है, तब तक आशा है, तब तक सुख है, तब तक भविष्य है। मुक्ति का आयाम, डायमेंशन आफ फ्रीडम, डिजायर फॉर फ्रीडम नहीं। मुक्ति के आयाम में भीतर का सूर्य उठना शुरू होता है।

On the day the realization dawns that pleasure is also sorrow, the inner sun of man begins to rise toward Uttarayan—the direction of freedom. Mind you, I am not speaking of desire for freedom. For as long as there is desire, there is hope; as long as there is hope, there is pleasure; as long as there is the future. Not the desire for freedom—the dimension of freedom itself. In the dimension of freedom, the inner sun begins to rise.

लेकिन मुक्ति की आकांक्षा तो बड़ी दुर्लभ है। मुक्त कोई होना नहीं चाहता। जो कहते भी हैं कि हम मुक्त होना चाहते हैं, वे भी मुक्त होना नहीं चाहते।

But the longing for freedom is rare indeed. None truly wants to be free. Even those who say, “We want to be free,” do not want freedom.

और इसलिए एक बहुत मजे की घटना घटती है। जिनसे हम मुक्त होना चाहते हैं, जब उनसे मुक्त हो जाते हैं, तो हम पाते हैं कि उनसे मुक्त होकर हमारा जीवन बिलकुल बेस्वाद हो गया, तिक्त हो गया, एकदम रूखा हो गया। एकदम हम पाते हैं कि हम वहां खड़े हो गए, जहां अब करने को फिर पुनः कुछ भी नहीं बचा है।

Hence, an amusing thing happens. When we are freed from those we wanted to be free from, we find that life becomes tasteless, bitter, utterly dry. We find we have arrived where there is nothing left to do again.

वोल्तेयर का एक शत्रु मर गया था, तो वोल्तेयर उसकी कब्र पर जाकर रोया। मित्रों ने पूछा कि जिस शत्रु को तुम देखना पसंद नहीं करते थे, और जो रास्ते से आता दिख जाए तो तुम गली में मुड़ जाते थे कि उसकी छाया तुम्हें न छू जाए, जिसका नाम तुमने कभी अपने मुंह से नहीं लिया, उसकी कब्र पर जाकर रोने का प्रयोजन?

Voltaire’s enemy died, and Voltaire went and wept at his grave. Friends asked: The very enemy whose sight you did not tolerate, at the sight of whom you took another street lest his shadow touch you, whose name you never uttered—what is the point of going to his grave and weeping?

वोल्तेयर ने कहा, जब से शत्रु मर गया, तब से मेरे भीतर भी बहुत कुछ मर गया, क्योंकि उससे लड़कर ही मैं जीता था। मेरी ताकत ही दीन-हीन हो गई। मुझे पहली दफा उसके मरने पर पता चला कि उसके बिना मैं नहीं हूं। वह था, लड़ाई थी, तो रस था, मैं था। उसके मरते ही मैं मर गया हूं। मेरा बहुत कुछ तो ढह गया।

Voltaire said: Since the enemy died, much within me has died too, because I lived by fighting him. My strength has become poor and mean. For the first time, with his death, I came to know that without him I am not. While he was there, there was the fight, there was juice; I was. With his death, I have died. Much of me has crumbled.

हम अपने मित्रों को खोकर इतना कभी नहीं खोते, जितना अपने शत्रुओं को खोकर खो देते हैं। क्योंकि मित्र कभी हमारे जीवन के इतने अनिवार्य अंग नहीं होते। और मित्र जो हैं, वे रिप्लेस किए जा सकते हैं; उन्हें बदलना बहुत कठिन नहीं है। शत्रु बहुत आसानी से रिप्लेस नहीं होते। शत्रु बड़ी स्थायी घटना है। और आदमी शत्रुओं में जीता है। और शत्रुओं के बीच उनसे ही मुक्त होने को, उन्हें ही समाप्त करने को जीता है, और उनको समाप्त करके पाता है कि वह बिलकुल निर्वीर्य हो गया।

We lose less by losing friends than by losing enemies. Friends are not such indispensable parts of our life. And friends can be replaced; it is not so difficult. Enemies are not so easily replaced. The enemy is a very permanent event. Man lives among enemies—and lives to be free of them, to annihilate them—and on annihilating them finds himself utterly impotent.

जिससे हम मुक्त होना चाहते हैं, अगर हम मुक्त हो जाएं उससे, तो हम शायद पुनः चाहें कि फिर से वह बंधन मिल जाए तो बेहतर है। क्योंकि मुक्त होने का रस उस व्यक्ति से, उस स्थिति से भिन्न नहीं है, जिससे हम मुक्त होना चाहते हैं।

What we want to be free of—if we become free of it, we may again wish that the bondage return. Because the juice of being free from that person or situation is not different from that very thing we wished to be free of.

इसलिए मुक्त होने की कामना, फ्रीडम फ्राम समवन, फ्राम समथिंग--फ्रीडम फ्राम--किसी से मुक्त होने की जो वासना है, वह मोक्ष की वासना नहीं है। संसार से मुक्त होने की जो वासना है, वह मोक्ष की वासना नहीं है। मोक्ष का आयाम बिलकुल निर्वासना का आयाम है। वहां किसी से मुक्त नहीं होना है। वहां बस मुक्त होना है। जस्ट फ्रीडम, नाट फ्राम समथिंग।

Therefore the desire to be free—freedom from someone, from something—“freedom from”—is not the longing for moksha. The longing to be free of the world is not the longing for moksha. The dimension of moksha is utterly desireless. There, one is not to be free of anyone; there is simply freedom. Just freedom—not from something.

इसे और एक तरफ से समझ लें।

Understand it from another side.

तीन तरह की मुक्तताएं होती हैं, तीन तरह की फ्रीडम होती हैं। किसी से स्वतंत्रता; किसी के लिए स्वतंत्रता; और बस स्वतंत्रता। किसी से स्वतंत्रता का अर्थ होता है, अतीत से मुक्ति, पीछे से मुक्ति। और किसी के लिए स्वतंत्रता का अर्थ होता है, भविष्य की वासना। दोनों ही स्थितियों में मन मौजूद होता है, और उत्तरायण की पूरी यात्रा नहीं हो सकती है।

There are three kinds of freedoms. Freedom from; freedom for; and simply freedom. Freedom from means freedom from the past, from behind. Freedom for means desire for the future. In both, mind remains, and the whole journey of Uttarayan cannot happen.

लेकिन बस स्वतंत्रता--नाट फ्राम, नाट फॉर--जस्ट। न ही किसी से स्वतंत्र होने की वासना; न ही किसी के लिए स्वतंत्र होने की वासना; बस स्वतंत्र होने का आयाम, बस स्वतंत्र होना।

But just freedom—not from, not for—just so. Neither the desire to be free from anyone, nor the desire to be free for anyone; only the dimension of being free, simple freedom.

इसलिए बुद्ध, जब कोई पूछता कि ईश्वर है? चुप रह जाते। जब कोई पूछता, मोक्ष है? हंसते, मौन रह जाते। क्योंकि बुद्ध ने कहा कि जब भी मोक्ष की बात करो, जब भी ईश्वर की बात करो, तो लोग ईश्वर को पाने के लिए, मोक्ष को पाने के लिए आतुर हो जाते हैं। वासना पुनः निर्मित हो जाती है।

Hence, when someone asked the Buddha, “Is there a God?” he remained silent. When someone asked, “Is there moksha?” he laughed, remained silent. Because the Buddha said: the moment you talk of moksha and of God, people become eager to attain them; desire is recreated.

इसलिए बुद्ध को हम समझ भी नहीं सके। हमारे मुल्क में जो सर्वाधिक, मनुष्यों में जो कोहनूर पैदा हुआ, उसे हमने अपने ही हाथों मुल्क के बाहर हटा दिया। हम बुद्ध को नहीं समझ सके, क्योंकि हम यह समझ ही न पाए कि बस स्वतंत्रता भी कोई बात हो सकती है।

We could not understand the Buddha. In our land, the Kohinoor among men was born, yet we removed him from the land with our own hands. We could not understand him, because we never conceived that “just freedom” could be anything at all.

हमने पूछा, किसलिए साधना? तो बुद्ध ने कहा, बस साधना काफी है। किसलिए मत पूछो। क्योंकि किसलिए के साथ वासना आ जाती है। हमने पूछा कि तुम्हारे निर्वाण में क्या होगा? क्या मिलेगा हमें? बुद्ध ने कहा, जहां तक मिलता है कुछ, वहां तक संसार है। हमने पूछा कि आनंद होगा वहां? बुद्ध ने कहा, शब्दों की बात ही मत उठाओ। क्योंकि आनंद यदि मैं कहूं, तो तुम जो भी समझोगे, वह सुख से ज्यादा नहीं हो सकता। तुम्हारी समझ केवल सुख की है। आनंद को तुम न समझ पाओगे। और मैं कहूं हां, तो तुम समझोगे कि कोई सुख होगा। अगर मैं कहूं कि दुख नहीं होगा, तो भी तुम समझोगे कि जो दुख तुम्हें है, वे वहां नहीं होंगे। जैसे यहां किसी को नौकरी नहीं मिलने का दुख है, तो वहां नौकरी मिल जाएगी। या यहां किसी की टांग टूट गई है, तो वहां टांग नहीं टूटेगी। या यहां कोई बीमार है, तो वहां बीमार नहीं होगा। तो बुद्ध ने कहा, तुम चुप ही रहो। उस संबंध में पूछो ही मत। और मुझे गलत सवाल के गलत जवाब देने को मजबूर मत करो।

We asked: For what is sadhana? The Buddha said: Just sadhana is enough. Do not ask “for what.” Because with “for what” desire arrives. We asked: What will happen in your nirvana? What shall we obtain? The Buddha said: As long as there is something to be obtained, it is the world. We asked: Will there be bliss there? The Buddha said: Do not bring up words. For if I say “bliss,” whatever you understand will not be more than pleasure. Your understanding is only of pleasure. You will not understand bliss. And if I say “there will be no suffering,” even then you will understand that the sufferings you have here will not be there—as if, here someone is unhappy for not getting a job, there he will get a job; here someone’s leg is broken, there his leg won’t break; here someone is sick, there he won’t be sick. So the Buddha said: Be silent. Do not ask in that connection. And do not force me to give wrong answers to wrong questions.

हम नहीं समझ पाए; हमने बुद्ध को बहिष्कृत कर दिया। हमने कहा, यह आदमी महानास्तिक मालूम होता है। ईश्वर की बात नहीं करता, मोक्ष की बात नहीं करता!

We could not understand; we exiled the Buddha. We said: This man seems a great atheist. He does not speak of God, he does not speak of moksha!

हम थे महानास्तिक। हम असल में मोक्ष को भी संसार की भाषा में ही समझ सकते हैं। हमें अगर ईश्वर से भी मिलना हो, तो हम दुकान की ही भाषा में मिलने की तैयारी करते हैं। हमारी सारी खोज सशर्त है, क्या दोगे? क्या पाओगे? क्या मिलेगा? वही हमारी आकांक्षा का केंद्र बना रहता है।

We were the atheists. We can only understand moksha in the language of the marketplace. If we are to meet God at all, we prepare to meet Him in the language of the shop. Our whole search is conditional: What will you give? What will you get? What will be obtained? That remains the center of our desire.

उत्तरायण तो तब शुरू होता है, जब कोई व्यक्ति सुख-दुख दोनों से छूटता है। छूटता है अर्थात दोनों के अनुभव ने उसे बता दिया, व्यर्थ हैं दोनों, निरर्थक हैं दोनों, असार हैं दोनों; और अब दोनों में कोई चुनाव नहीं करना है, दोनों को एक साथ ही छोड़ देना है।

Uttarayan begins only when one drops both pleasure and pain. Drops means: the experience of both has revealed that both are vain, both are meaningless, insubstantial; now there is to be no choosing between them, both are to be dropped together.

और चुनाव संभव भी नहीं है। जैसे कोई एक ही सिक्के के एक पहलू को बचाना चाहे और दूसरे को छोड़ना चाहे, उसे हम पागल कहेंगे। क्योंकि जब एक सिक्के का एक पहलू बचाया जाता है, तो दूसरा अनिवार्य रूप से बच जाता है। सिक्के का एक पहलू बच नहीं सकता; दो ही बचते हैं, या दोनों ही फेंक देने पड़ते हैं।

And choosing is not even possible. It is like wanting to keep one side of a coin and to throw away the other. We will call such a person mad. For if one side of a coin is kept, the other necessarily remains. One side cannot remain alone; either both remain, or both have to be thrown away.

जिसने सुख को बचाना चाहा, दुख को हटाना चाहा, वह दुख को भी पीछे बचा लेगा। जिसने दोनों फेंक दिए, वही केवल दुख से मुक्त हो पाएगा। जिसने सुख को फेंकने की भी तैयारी कर ली। इस सुख-दुख को फेंकते ही ऊर्ध्वगमन शुरू होता है।

He who wishes to keep pleasure and to discard pain will keep pain as well. He who throws both away alone will be free of pain—the one who is ready to throw away pleasure too. The very moment pleasure and pain are thrown, the ascent begins.

लेकिन अगर आप दुख को हटाना चाहते हैं, सुख को बचाना चाहते हैं, तो दक्षिणायण का पथ, तो नीचे की यात्रा है। यदि आप सुख को बचाना चाहते हैं, दुख को हटाना चाहते हैं, तो बाहर जाना बंद कर दें, दुख कम से कम हो जाएंगे; क्योंकि दुख सदा किसी के कारण और किसी के द्वारा मिलते हुए मालूम पड़ते हैं।

But if you want to eliminate suffering and keep pleasure, that is the path of Dakshinayan, the journey downward. If you wish to save pleasure and remove pain, then cut off the going-out; pains will at least be reduced, because pain is always seen as coming because of someone, through someone.

इसलिए आदमी जब बहुत दुखी होता है, तो शराब पी लेता है, बेहोश हो जाता है। शराब कोई सुख नहीं देती। शराब एक काम करती है, सिर्फ बाहर से संबंध टूट जाता है। आदमी एनक्लोज्ड, अपने में बंद हो जाता है। और जब बाहर से संबंध टूट जाते हैं, तो जिस पत्नी के कारण दुख मिलता था, जिस पति के कारण चिंता होती थी, जिस बेटे के कारण मन में व्यथा आती थी, जिस परिवार के कारण विक्षिप्तता पैदा होती थी, जिस समाज को नष्ट कर डालने का मन होता था या स्वयं मर जाने की वृत्ति पैदा होती थी, वह फिर कुछ भी पैदा नहीं होता।

That is why when man is very pained, he drinks and becomes unconscious. Alcohol does not give pleasure. It does one thing: it breaks one’s connections with the outside. Man becomes enclosed, shut within himself. When connections with the outside are severed, that wife because of whom pain arose, that husband who created anxiety, that son who caused hurt in the heart, that family which created derangement, that society that one wanted to destroy or the urge to die oneself—none of this arises.

शराब संबंधों के जगत को तोड़ डालती है। इतना बेहोश कर देती है आपको कि बाहर का आपको स्मरण नहीं रह जाता; अपने में बंद। जब आप होश में आते हैं, तो कहते हैं, बड़ा सुख अनुभव किया। सुख अनुभव नहीं किया, केवल दुख के जगत से थोड़ी देर के लिए विस्मरण में डूब गए; तंद्रा में, निद्रा में, बेहोशी में, मूर्च्छा में खो गए। जब भी हम कहते हैं, हमें सुख मिला, तो आमतौर से यही होता है कि हम उन संबंधों से टूट गए होते हैं, जिनसे हमें दुख मिलता है।

Alcohol breaks the world of relationships. It makes you so unconscious that you do not remember the outside; you are shut inside. When you come to, you say: great pleasure was experienced. No pleasure was experienced; you merely drowned for a while in forgetfulness of the world of pain—in stupor, in sleep, in unconsciousness, in swoon. Whenever we say we gained pleasure, commonly it is that we were severed from those relations from which pain comes.

दक्षिणायण का पथ समस्त संबंधों को बिना बेहोश हुए तोड़ने का पथ है। बिना बेहोश हुए तोड़ने का पथ है। बेहोश नहीं होना है, लेकिन समस्त वासना को काम-केंद्र पर इकट्ठा करके काम-केंद्र का द्वार बंद कर लेना है। दमन का जो ब्रह्मचर्य है, वह यही है। काम-केंद्र को अवरुद्ध कर लेना है। ऊर्जा इकट्ठी होगी और मुक्ति की कोई दिशा नहीं है, तो ऊर्जा गति करेगी।

The path of Dakshinayan is the path of breaking all relations—without becoming unconscious. Without becoming unconscious. One is not to become unconscious. But to gather all desire at the sex-center, and then close the gate of the sex-center. The Brahmacharya of repression is precisely this: block the sex-center. Energy will accumulate; there is no direction to freedom, so energy will move.

ऊर्जा का नियम है कि ऊर्जा गत्यात्मक है, डायनैमिक है। ऊर्जा स्टैटिक नहीं है। ऊर्जा थिर नहीं रह सकती; ऊर्जा दौड़ती है। अगर आपने नदी का एक द्वार बंद कर दिया, तो नदी दूसरे द्वार से दौड़ना शुरू कर देगी। अगर आपने दूसरा द्वार भी बंद कर दिया, नदी तीसरा द्वार खोज लेगी और तीसरे मार्ग से दौड़ना शुरू कर देगी।

The law of energy is: energy is dynamic. It is not static. Energy cannot remain still; it runs. If you close one gate of the river, it will begin to run from another. If you close the second, it will search out a third, and run along that channel.

तीन पथ हैं। एक, मनुष्य की ऊर्जा का बहिर्गमन, जो कि प्राकृतिक, नेचरल मार्ग है; जिससे सब पशु-पक्षी, पौधे जीते हैं और जिससे अधिक मनुष्य भी जीते हैं। वह प्राकृतिक है।

There are three ways. One: the outflow of human energy—the natural way by which all animals, birds, plants live, and by which most men live. That is natural.

The second way is ascent—beyond nature, to the Divine.

दूसरा मार्ग है, ऊर्ध्वगमन का। वह अति प्राकृतिक है, वह प्रकृति के पार जाने का है, वह परमात्मा तक जाने का है।

एक तीसरा मार्ग भी है, नीचे की ओर जाने का। वह भी अति प्राकृतिक है, वह भी प्रकृति के पार है। लेकिन ऊपर जाने वाला मार्ग है बियांड नेचर; नीचे जाने वाला मार्ग है बिलो नेचर। एक ऊपर की तरफ जाने वाली अति है, दूसरी नीचे की तरफ जाने वाली अति है।

There is a third way as well—descending downward. That too is beyond nature. But the upward path is beyond nature; the downward path is below nature. One is the extremity that goes above; the other, the extremity that goes below.

इस नीचे जाने वाली अति का कृष्ण ने जो ब्यौरा दिया है वह ऐसा है, तथा जिस मार्ग में धुआं है.।

Of this downward extremity, the description Krishna gives is: the way where there is smoke…

अग्नि की जगह धुआं। पहले मार्ग में अग्नि थी, इस मार्ग में अग्नि की जगह धुआं है।

In the first way there was fire; in this way there is smoke instead of fire.

जिस मार्ग में धुआं है, रात्रि है, कृष्ण पक्ष है और दक्षिणायण के छह माह हैं, उस मार्ग में मरकर गया हुआ योगी चंद्रमा की ज्योति को प्राप्त होकर स्वर्ग में अपने कर्मों का फल भोगकर पीछे वापस लौट आता है।

The way in which there is smoke, night, the dark fortnight, and the six months of Dakshinayan—on that way, dying, the yogi, attaining the light of the moon, enjoys the fruit of his actions in heaven and then returns.

इन प्रतीकों को समझें।

Understand these symbols.

उत्तरायण के मार्ग पर अग्नि पहला प्रतीक थी। ऊपर की तरफ अग्नि बढ़ती, तो ज्योति बन जाती। ज्योति और ऊपर बढ़ती, तो दिन बन जाती। दिन और ऊपर बढ़ता, तो शुक्ल पक्ष बन जाता। और पूर्णिमा पर अंत होता। नीचे के मार्ग पर--अग्नि अब बीच में है। ऊपर की तरफ जाती, तो ज्योति बनती; नीचे की तरफ जाती है, तो धुआं बन जाती है। क्योंकि जितना ही हम नीचे उतरते हैं वासना में, उतना ही गीला ईंधन अग्नि को उपलब्ध होता है। वासना गीला ईंधन है।

On the way of Uttarayan, the first symbol was fire. When fire rises upward, it becomes light. Light rising further becomes day. Day rising further becomes the bright fortnight; and ends at the full moon. On the downward path—now fire is in the middle. If it rises upward, it becomes light; if it goes downward, it becomes smoke. For the more one descends into lust, the wetter the fuel that is available to the fire. Lust is wet fuel.

फकीर हसन ने कहा है, एक सूखी लकड़ी को जलाओ, तो धुआं नहीं पैदा होता या कम पैदा होता है। गीली लकड़ी को जलाओ, तो धुआं ज्यादा पैदा होता है और बहुत पैदा होता है। जितनी गीली हो उतना ही धुआं पैदा होता है। बहुत गीली हो, तो लपट तो निकलती ही नहीं, धुआं ही धुआं पैदा होता है।

Faqir Hasan has said: ignite a dry log, and little or no smoke arises. Ignite a wet log, and smoke is much; the wetter, the more smoke. If very wet, there is no flame at all—only smoke.

गीली और सूखी लकड़ी में फर्क क्या है? गीली लकड़ी अभी भी जीवन के प्रति आतुर है, रस से भरी है। अभी भी जीवन का जल-स्रोत उसमें बहता है। अभी भी जीव-ऊर्जा उसमें प्रवाहित है। सूखी लकड़ी मृतवत है, मुर्दा है। जीवन का सब रस-स्रोत सूख गया है। अब कोई धारा रस की उसमें नहीं बहती, इसलिए सूखी है।

What is the difference between wet and dry wood? Wet wood is still eager for life, filled with sap. The stream of life’s water still flows within it—life-energy still courses there. Dry wood is corpse-like; all the sap-streams of life are gone dry. No stream flows in it—hence it is dry.

जितना वासना भरा मन हो, उतना गीला है, उतनी लकड़ी गीली है अभी। अभी बहुत रस बहता है।

The more desire-filled the mind, the wetter it is—the wood is still wet. Much sap still flows.

तो जिसने अपनी कामवासना को रोक लिया बाहर जाने से, वासना तो रुक जाएगी, रस नहीं रुकता है। ऊर्जा रुक जाएगी, एनर्जी रुक जाएगी, लेकिन वह जो वृत्ति का रस था भीतर, वह नहीं रुकता है। वह रस अभी भी भीतर बहा जा रहा है। वह रस गीलापन है।

Thus, he who has stopped his lust from flowing outward—desire may stop, but sap does not stop. Energy will be stopped, but the savor, the juice of that tendency within does not stop. That savor keeps flowing within. That savor is the moistness.

इसलिए प्रतीक कृष्ण ने चुना है, धूम का, धुएं का। अब नीचे की तरफ बढ़ने पर जो पहली घटना घटती है, वह गहन धुएं का अनुभव है।

Hence Krishna chose the symbol of smoke. The first event of the downward movement is the experience of dense smoke.

अगर कभी आपने जबरदस्ती किसी वासना को रोका हो, तो आपको सफोकेशन, बड़ी भीतर रुकावट और भीतर सब धुआं-धुआं हो गया, ऐसी प्रतीति भी हो सकती है। ज्योति की जो प्रकटता है, स्पष्टता है--निर्धूम ज्योति की--वह कभी दबी हुई, दबाई गई वासनाओं में अनुभव नहीं होती।

If ever you have forcibly curbed any desire, you may feel suffocation, a great inner blockage—as if everything within has become smoky. The brilliance, the obviousness of smokeless light—this is never experienced in repressed desires.

इसलिए दबे हुए व्यक्ति बहुत धुआं-धुआं हो जाते हैं। उनके भीतर सब धुंधियारा हो जाता है। और सब तरफ से उनके भीतर स्पष्टता खो जाती है, क्लैरिटी खो जाती है। जिस व्यक्ति ने भी वासना को रोका तीव्रता से, उसके भीतर जो स्पष्टता होनी चाहिए चित्त की, वह खो जाती है। और दर्पण पर जैसे धुआं जम जाए, ऐसा उसके चित्त पर भी धुआं जम जाता है। फिर उसमें कुछ ठीक-ठीक प्रतिफलित नहीं होता। फिर साफ-साफ कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। फिर वह अंधेरे में अंधे जैसा टटोलने लगता है।

Therefore repressed people become very smoky. Within them everything becomes hazy. On all sides clarity is lost. Whoever has intensely repressed, the clarity that should be in his chitta is lost. As smoke settles on a mirror, so smoke settles upon his consciousness. Nothing reflects quite rightly. Nothing appears clearly. He begins to grope like a blind man in the dark.

सभी वासनाएं अंधी हैं और सभी वासनाएं अंधेरे में टटोलती हैं। और अगर एक बार किसी ने ऊर्जा को रोक लिया, तो बहुत गहन धुआं भीतर पैदा होता है। यह धुआं अगर बढ़ता ही चला जाए नीचे की ओर, तो शीघ्र ही रात्रि में परिवर्तित हो जाता है। गहन हो गया धुआं, सघन हो गया धुआं, रात्रि का अंधकार बन जाता है।

All desires are blind, and all desires grope in darkness. If one stops energy, very dense smoke is born within. If that smoke grows downward, it soon becomes night. The deepening, thickening smoke becomes the darkness of night.

जैसे दिवस बन जाती है ज्योति, ऐसे ही धुआं बन जाता है रात्रि। अग्नि है बीच में, ऊपर बढ़ें तो ज्योति, नीचे बढ़ें तो धुआं। और ऊपर बढ़ें तो दिन, और नीचे आएं तो रात्रि। धुएं का अर्थ है, चित्त की स्वच्छता का खो जाना।

As light becomes day, so smoke becomes night. Fire stands in the middle: rise and it is light; fall and it is smoke. Rise and it is day; fall and it is night. Smoke means loss of the cleanliness of chitta.

इसलिए आपने देखा होगा अनेक हठयोगियों को, कि वे बड़ी साधना में रत होते हैं, लेकिन बुद्धिमान नहीं मालूम होते, ईडियाटिक मालूम होते हैं।

Therefore you must have seen many Hatha Yogis—deeply engaged in practice—yet they do not seem intelligent; they seem idiotic.

एक व्यक्ति को अभी मुझे किसी ने मिलाया था। वे दस वर्ष से खड़े हुए हैं। बैठे नहीं, सोए नहीं। सोते भी हैं, तो खड़े हुए ही सहारा लेकर। लेकिन पैर उन्होंने दस वर्ष से नहीं मोड़े। पैर करीब-करीब जम गए हैं, मोटे हो गए हैं, जैसे हाथी-पैर की बीमारी में पैर हो जाएं, वैसे हो गए हैं। अब शायद मुड़ भी नहीं सकते। दस वर्षों में सब जाम हो गया होगा। मसल्स ठहर गए होंगे, खून भर गया होगा, हड्डियां सख्त हो गई होंगी, मोड़ों ने मुड़ना छोड़ दिया होगा। दस वर्ष से वे यह कर रहे हैं। दस वर्ष से!

Someone was introduced to me. He has been standing for ten years. He does not sit, does not sleep. If he sleeps, he sleeps standing, leaning on a support. He has not bent his legs for ten years. The legs have virtually frozen, thickened like the disease of elephantiasis. Perhaps now they can no longer bend. In ten years all must have jammed: muscles stiffened, blood pooled, bones hardened, joints stopped moving. Ten years!

निश्चित ही, बड़े संकल्प की जरूरत है। बड़े संकल्प की जरूरत है! दस घंटे भी खड़ा रहना मुश्किल पड़ेगा। संकल्प है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन अगर उन व्यक्ति की आंखों में देखें, तो परम मूढ़ता दिखाई पड़ती है, ईडियाटिक; इम्बेसाइल। आंख में कहीं भी कोई बुद्धिमत्ता की किरण दिखाई नहीं पड़ती। संकल्प महान है।

Certainly a great will is required. A great will indeed! Even ten hours would be difficult. Will there is, no doubt. But if you look into his eyes, utter stupidity appears—idiotic, imbecile. No ray of intelligence appears. The will is great.

काश, इतना ही संकल्प ऊर्ध्वगमन में होता, तो शायद वह सहस्रार को छेद कर जाता। लेकिन यह संकल्प ऊर्जा का ऊर्ध्वगमन नहीं बन पा रहा है, यह संकल्प भी किसी सुख को पाने का संकल्प है। यह संकल्प भी सुख प्रेरित है। तो सब तरह से अपने को रोक लिया है।

Had the same will been in ascent, perhaps he would have pierced the sahasrar. But this will is not becoming the ascent of energy; this will too is will for some pleasure. This will too is pleasure-inspired. So he has stopped himself in every way.

अब जो आदमी दस वर्षों से सीधा खड़ा है, उसकी कामवासना बिलकुल थिर हो जाएगी। क्योंकि सारी मसल्स, जो कामवासना के काम में आती हैं, वे सब जड़ हो जाएंगी, उनकी फ्लेक्सिबिलिटी खो जाएगी। उसकी जननेंद्रिय का पूरा का पूरा यंत्र जो है, विकृत हो जाएगा, अवरुद्ध हो जाएगा और ऊर्जा इकट्ठी हो जाएगी। लेकिन वह ऊर्जा नीचे की तरफ बहेगी।

A man who has stood straight for ten years will find his lust become almost still—because all the muscles involved in sexuality will be immobilized, their flexibility lost. The entire mechanism of his generative organs will become distorted, blocked; energy will accumulate. But it will flow downward.

अब इस व्यक्ति के पैरों में खून ही ज्यादा है, ऐसा नहीं, इस व्यक्ति के पैरों में बायो-एनर्जी भी ज्यादा है। समस्त कामवासना, समस्त वासना इसके पैरों में प्रविष्ट हो गई है। इसका सारा जीवन ही पैरों में चला गया है। अगर ठीक से समझें, तो इसका सिर अब खोपड़ी में नहीं है, इसका सिर अब पैरों के तलुओं में है। इसकी आंखों में से तेजस्विता चली जाएगी। धुंधियारी हो गईं आंखें, उन पर धुएं की जाली आपको स्पष्ट दिखाई पड़ सकती है। आंखों के भीतर कोई ज्योति नहीं दिखाई पड़ती, कुछ जलता हुआ दिखाई नहीं पड़ता। आंखों के भीतर कोई प्रकाशित चित्त और चेतना है, यह भी दिखाई नहीं पड़ता। आंखों के भीतर गहन अंधकार हो गया है। जड़ हो गई हैं, जिसको हम कहते हैं पथरीली आंखें, वैसी हो गई हैं। चेहरे पर किसी तरह की बुद्धिमत्ता की कोई झलक नहीं है। चेहरा आदमी का कम और पशु का ज्यादा मालूम पड़ता है। पड़ेगा ही! पड़ेगा ही, क्योंकि जो भी किया है, उस करने में और मनुष्यता की ऊंचाइयों को छूने का उपाय नहीं हुआ है, बल्कि प्रकृति से भी नीचे, बिलो नेचर, प्रकृति से नीचे गिर जाने की व्यवस्था हुई है।

Now in this man’s legs there is more blood—and also more bio-energy. All lust, all desire has entered his legs. His whole life has gone into the legs. If rightly seen, his head is no longer in his skull; his head has moved into the soles of his feet. The brilliance will vanish from his eyes. The eyes will be hazy, with a visible mesh of smoke. No light appears within the eyes; nothing seems to be burning. No luminous chitta and consciousness appears within. A deep darkness has come. The eyes have become stony. On the face no glimmer of intelligence. The face is less human, more animal. It must be so. Because whatever he has done has not enabled him to touch human heights; rather it has arranged a fall below nature, below nature’s level.

लेकिन एक बात पक्की है, इस आदमी को दुख मिलने बंद हो गए हैं। यह आदमी अब दुखी नहीं है। यह आप ध्यान रखना, यह आदमी दुखी बिलकुल नहीं है। और जितने इसके दुख गिर गए हैं, उसी मात्रा में इसे हम सुखी भी कह सकते हैं। और जो काम-ऊर्जा बाहर जाकर क्षणिक सुख लाती थी, वही काम-ऊर्जा, इसके नीचे के हिस्से के शरीर में वर्तुल बनाकर भी इसे सुख दे रही है। वह बहुत भीतरी सुख है।

But one thing is certain: such a man no longer suffers. He is not unhappy. Understand: he is not unhappy at all. And to the extent his sufferings have fallen away, to that extent we may call him ‘happy’. And the same sex-energy that used to go out and bring momentary pleasure, now by forming vortices in the lower part of the body gives him pleasure from within. It is a very inner pleasure.

इसलिए अब यह आदमी अपने पैरों को मोड़कर कभी बैठेगा भी नहीं। क्योंकि अब इसे जो एक बहुत ही अंधकारपूर्ण सुख मिलना शुरू हुआ है, एक बहुत तामसिक सुख मिलना शुरू हुआ है, उसे छोड़ना कठिन है।

Therefore such a man will never again bend his legs to sit. For now a very dark pleasure has begun to be available, a very tamasic pleasure—and it is difficult to leave it.

एक व्यक्ति को मैंने देखा है, जो वर्षों से कांटों पर लेटे रहते हैं। उनकी आंखों की भी यही हालत है, धुआं-धुआं। शरीर को उन्होंने सख्त पत्थर जैसा कर लिया है। लेकिन शरीर को पत्थर जैसा करते साथ ही मन भी पत्थर जैसा हो जाता है। असल में शरीर और मन की लोच, सेंसिटिविटी साथ-साथ चलती है। जितना शरीर लोचपूर्ण होता है, उतना ही मन लोचपूर्ण होता है।

I saw another man who for years has lain on thorns. His eyes are the same—smoke-filled. He has made his body like a hard stone. But while making the body like stone, the mind also becomes like stone. In truth, the flexibility, the sensitivity of body and mind move together. The more flexible the body, the more flexible the mind.

मन से मुक्त होना है जरूर, लेकिन मन को पत्थर जैसा करके जो मुक्त होने की कोशिश करेगा, वह मुक्त नहीं हो रहा है, केवल जड़ हुआ जा रहा है। मन से मुक्त होने का अर्थ जड़ता को पा लेना नहीं है। लेकिन जड़ता भी अगर कोई पा ले, तो एक अर्थ में मन से मुक्त हो जाता है, क्योंकि मन की चंचलता मिट जाती है, नष्ट हो जाती है।

One must be free of mind, surely; but whoever tries to be free by making the mind like a stone is not becoming free—he is becoming inert. To be free of mind does not mean to attain insensibility. Even if someone attains insensibility, in one sense he becomes free of mind—because the mind’s restlessness ceases.

तो उनके मन में कोई चंचलता नहीं है अब। अगर उनसे आप पूछें कि आपको कोई स्वप्न आते हैं? तो वे कहते हैं, कोई स्वप्न मुझे वर्षों से नहीं आए! वे कांटे पर लेटे रहते हैं, उन्हें कोई स्वप्न नहीं आएंगे। क्योंकि स्वप्न आने के लिए मन में सक्रियता चाहिए; वह सक्रियता खो गई है। उनसे पूछिए, कोई विचार चलते हैं? वे कहते हैं, कोई विचार भी नहीं चलते। लेकिन वे निर्विचार स्थिति में नहीं हैं; अविचार की स्थिति में हैं।

In him there is no restlessness now. If you ask him: Do you dream? He will say: No dreams for years! He lies upon thorns—no dreams will come, for dreams require mental activity, which has been lost. Ask: Do thoughts run? He says: There are no thoughts. But he is not in the state of no-thought; he is in thoughtlessness.

यह फर्क समझ लेना चाहिए।

This distinction must be understood.

निर्विचार स्थिति में वह व्यक्ति है, जो चाहे तो विचार कर सकता है, लेकिन विचार नहीं करता। और अविचार की स्थिति में वह व्यक्ति है, जो चाहे भी तो विचार नहीं कर सकता है। नपुंसकता और ब्रह्मचर्य में जो फर्क है, वैसा ही फर्क निर्विचार और अविचार में है।

In the state of no-thought, one can think if one wishes, yet does not think. In thoughtlessness, even if one wishes, one cannot think. The difference between impotence and Brahmacharya is the same as the difference between no-thought and thoughtlessness.

नपुंसक भी एक अर्थ में ब्रह्मचारी है। लेकिन वह ब्रह्मचारी इसलिए नहीं है, कि ब्रह्मचारी न होना चाहे, तो स्वतंत्र नहीं है। ऊर्जा ही नहीं है, पुंसत्व ही नहीं है। वह चाहे तो भी ब्रह्मचर्य को नहीं तोड़ सकता। और जो ब्रह्मचर्य चाहकर तोड़ा न जा सके, उस ब्रह्मचर्य का क्या मूल्य हो सकता है! ब्रह्मचर्य तो वही है--जीवंत, पोटेंशियल, शक्तिवान--जो चाहा जाए, तो तोड़ा जा सके। लेकिन नहीं चाहते, नहीं तोड़ते, यह अलग बात है, यह भिन्न बात है। ऊर्जा भीतर है, उसके प्रवाह की मालकियत हमारे हाथ है। लेकिन ऊर्जा ही भीतर नहीं है! जो धन आपके पास नहीं है, उसको अगर आप खर्च नहीं करते, तो आप किस स्थिति में धनी हैं!

In one sense the impotent is also a celibate. But he is not a celibate because, even if he wished not to be, he is not free—there is no energy, no potency. Even if he wished he could not break Brahmacharya. And what value can there be in that Brahmacharya which cannot be broken! True Brahmacharya is living, potential, powerful—if you wish, you can break it; but you do not wish, you do not. Energy is within; the mastery of its flow is in our hands. But when there is no energy within—if wealth is not with you, and you do not spend it, in what sense are you wealthy!

सुना है मैंने, मुल्ला नसरुद्दीन मरा, तो उसने अपनी वसीयत लिखी। और वसीयत में उसने लिखा कि मेरी समस्त संपत्ति का आधा हिस्सा मेरी पत्नी को मिले, शेष आधे में लड़कों को, लड़कियों को सबको बांटा जाए। और सब बांट देने के बाद, जब वह सब बांट चुका, तो उसके वकील ने पूछा, लेकिन आप परसेंटेज तो लिखा रहे हैं कि पचास प्रतिशत इसको, दस प्रतिशत इसको, संपत्ति कितनी है? मुल्ला ने कहा, संपत्ति तो बिलकुल नहीं है। लेकिन नियमानुसार वसीयत लिखनी चाहिए, इसलिए वसीयत लिखता हूं। और मुल्ला ने कहा, आपने बीच में टोक दिया, अभी मुझे कुछ और लिखवाना है! पर उस वकील ने कहा कि सौ परसेंट तो पूरा हो गया! जो नहीं है, उसका सौ प्रतिशत बंट चुका! मुल्ला ने कहा, नीचे इतना और लिखो कि जो शेष बचा हो, वह मस्जिद को दे दिया जाए। जो नहीं था, वह सौ प्रतिशत बांटा जा चुका। अब भी अगर कुछ शेष बचा हो, तो वह मैं मस्जिद को दान करता हूं!

I have heard: Mulla Nasruddin died and left a will. He wrote: Half of my estate should go to my wife; the remaining half to be divided among the sons and daughters. After writing all this, the lawyer asked: You are writing percentages—fifty percent to her, so much to this one—but how much is the estate? Mulla said: There is no estate at all. But a will should be written properly, so I am writing. And Mulla said: You interrupted me; I had more to write. The lawyer said: But you have already divided a hundred percent of what is not there! Mulla said: Write below: Whatever remains, let it be given to the mosque. What was not there has been divided one hundred percent; yet if anything remains, I donate it to the mosque!

इस तरह की मनोदशाएं भी हैं। जब जो हम नहीं कर सकते हैं, हम सोचते हैं, हमने उसका त्याग कर दिया है। इस कांटों पर लेटे हुए साधक को देखकर मैंने उनसे पूछा था कि विचार उठते हैं? उन्होंने कहा, विचार! नहीं।

Such mind-states also exist. What we cannot do, we think we have renounced. Seeing that ascetic lying on thorns, I asked: Do thoughts arise? He said: Thoughts? No.

लेकिन वह निर्विचार अवस्था नहीं है, क्योंकि निर्विचार के साथ तो आंखें ऐसी स्वच्छ हो जाती हैं, जैसी कोई झील कभी नहीं होती। निर्विचार के साथ तो आंखें इतनी गहरी हो जाती हैं, अतल, जैसे किसी खाई में हम गिरते चले जाएं और कोई तल ही न मिले।

But that is not the state of no-thought; for with no-thought, the eyes become as clear as no lake ever is. With no-thought, the eyes become so deep, bottomless, that you fall as into an abyss and find no floor.

लेकिन नहीं, उनकी आंख तो बिलकुल ऐसी दिखाई पड़ती है, जैसे ऊपर की पर्त भर ही हो, भीतर कुछ भी न हो। सब संवेदनशील तंतु सिकुड़कर सख्त हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह आदमी संकल्पवान है। और जो आदमी वर्षों से कांटों पर लेटा हुआ है, उसकी काम-ऊर्जा इकट्ठी हो जाती है।

But no, his eyes appear only like the upper surface, with nothing within. All sensitive fibers have shrunk and hardened. Yet even so, the man is full of will. Whoever can lie upon thorns for years will gather sex-energy.

असल में कोई भी संकल्पवान व्यक्ति अगर संकल्प ही कर ले, किसी भी भांति का संकल्प कर ले, तो सबसे पहला परिणाम यह होता है कि उसकी काम-ऊर्जा बहनी बंद हो जाती है। क्योंकि जो व्यक्ति वर्षों खड़ा रह सकता है, जो व्यक्ति वर्षों कांटों पर लेटा रह सकता है, जो वर्षों नग्न बर्फ पर बैठा रह सकता है, ऐसे व्यक्ति को कामवासना हिला नहीं सकती। कामवासना इकट्ठी हो जाएगी, लेकिन नष्ट नहीं हो जाएगी, तिरोहित नहीं हो जाएगी। इकट्ठी होकर नीचे की तरफ भीतर ही प्रवाह शुरू हो जाएगा।

In fact, any willful person—if he takes up any kind of vow—the first outcome is that sex-energy stops flowing outward. For one who can stand for years, lie on thorns for years, sit naked on ice for years—such a person will not be moved by lust. Lust will gather; it will not be destroyed, not dissolved. Gathered within, it will begin to flow downward.

इस भीतर के प्रवाह पर पहला अनुभव धुएं का होगा। धुएं का अर्थ है, भीतर एक क्लैरिटी का, स्वच्छता का खो जाना। दूसरा अनुभव अंधकार का होगा। भीतर गहन, निबिड़ रात्रि का छा जाना, जहां कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। कोई परवस्तु दिखाई नहीं पड़ती। स्वयं का थोड़ा-सा बोध शेष रह जाता है।

On this inner flow, the first experience will be of smoke. Smoke means: the loss of an inner clarity. The second experience will be of darkness—the spread of a deep, dense night, where nothing is seen. A slight awareness of oneself remains.

जैसे आप गहरे से गहरे अंधेरे में भी हों, तो कुछ और दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन इतना तो पता चलता ही रहता है कि मैं हूं। अंधेरी से अंधेरी रात में, अमावस में भी इतना तो पता चलता ही रहता है कि मैं हूं। सब दिखाई पड़ना बंद हो जाता है। घर नहीं दिखाई पड़ता, मित्र-प्रियजन नहीं दिखाई पड़ते, वस्तुएं नहीं दिखाई पड़तीं, पर मैं हूं इतना स्मरण बना रहता है। रात्रि जितनी गहन हो जाएगी, उतना ही पर का बोध खोता चला जाएगा।

As in deep darkness—nothing else is visible, yet at least this much is felt: I am. On the darkest night, on new moon night, at least this much is remembered: I am. All seeing stops—the house is not seen, friends and loved ones are not seen, objects are not seen—yet I am remains. The deeper the night, the more the awareness of the ‘other’ is lost.

अब यह बहुत मजे का, यह समानांतर विचार ठीक से समझ लें। जितने आप ऊपर बढ़ेंगे, उतना स्व का बोध कम होता चला जाएगा। और जितने आप नीचे उतरेंगे, उतना पर का बोध कम होता चला जाएगा। जितना उत्तरायण के मार्ग पर आगे जाएंगे, स्व का बोध विसर्जित होता चला जाएगा।

Understand this parallel well: the higher you go upward, the less the sense of self remains. The lower you go downward, the less the sense of the other remains. The further you move upon the path of Uttarayan, the more the sense of ‘I’ dissolves.

अग्नि जब तक है, तब तक स्व का सघन बोध होगा, जलन से भरा हुआ बोध होगा। दि ईगो विल बी फेल्ट टू मच। बहुत गहन अनुभव होगा अहंकार का। लेकिन जैसे ही अग्नि ज्योति बनेगी, वैसे ही अहंकार विरल हो जाएगा। और जैसे ही ज्योति दिन बनेगी, वैसे ही अहंकार बिलकुल बिखरा-बिखरा हो जाएगा। और जब दिन भी शीतल शुक्ल पक्ष बनने लगेगा, तो उधर चांद बड़ा होने लगेगा और इधर अहंकार क्रमशः क्षीण होने लगेगा। जिस दिन पूर्णिमा का चांद होगा, उस दिन अहंकार शून्य हो जाएगा।

As long as there is fire, there will be a dense sense of ‘I’, full of burning. The ego will be felt too much. But as soon as fire becomes light, ego thins. As light becomes day, ego becomes scattered. As day cools toward the bright fortnight, the moon begins to wax and the ego diminishes. On the full-moon night, the ego becomes zero.

लेकिन नीचे की यात्रा पर, दक्षिणायण के पथ पर अहंकार महत्वपूर्ण नहीं मालूम पड़ेगा; महत्वपूर्ण मालूम पड़ेगा, पर का बोध कम होता चला जाएगा। जितना अंधेरा बढ़ेगा, धुआं आएगा बीच में, तो दूसरे धुंधले दिखाई पड़ने लगें

गे। पत्नी धुंधली हो जाएगी, पुत्र धुंधले हो जाएंगे, धन-संपत्ति धुंधली हो जाएगी। छूट नहीं जाएगी, धुंधली हो जाएगी। बीच में धुएं की एक पर्त आ जाएगी। और आदमी अपने भीतर सिकुड़ने लगेगा। और जितना भीतर सिकुड़ेगा, उतना ही अहंकार सख्त और ठोस और क्रिस्टलाइज्ड होने लगेगा।

But on the journey downward, on Dakshinayan’s path, ego does not appear important; rather the sense of the other goes on decreasing. As darkness grows and smoke comes in between, others begin to appear hazy. Wife becomes hazy, son becomes hazy, wealth becomes hazy—not dropped, but hazy. A layer of smoke comes in between. One begins to shrink within. As one shrinks within, ego becomes more hard, solid, crystallized.

रात्रि जब गहन हो जाएगी, अंधकार काफी हो जाएगा, धुआं सघन हो जाएगा, तो दूसरे दिखाई पड़ने बंद हो जाएंगे। उनसे सिर्फ टकराहट होगी, दिखाई नहीं पड़ेंगे। कभी-कभी टकराहट होगी, तो मालूम पड़ेगा, दूसरा है। लेकिन दूसरे का बोध क्रमशः कम होने लगेगा, जड़ता घनी होने लगेगी। आदमी चारों तरफ एक परकोटे से घिर जाएगा अंधकार के। लेकिन अभी भी दूसरे की टकराहट का पता चलेगा।

When night deepens, darkness thickens, smoke becomes dense—others cease to be seen. There is only a bumping-into them; they are not seen. Sometimes there will be collision, and one will know: another is here. But the sense of the other goes on decreasing; inertia thickens. One becomes surrounded by a parapet of darkness. Yet still, the bumping-into-the-other remains.

और फिर आता है कृष्ण पक्ष, अंधेरी रातों का बढ़ता हुआ क्रम, अमावस की तरफ यात्रा। फिर रोज-रोज रात भी और अंधेरी होने लगती है। और चांद की रोशनी रोज-रोज कम, और चांद रोज-रोज घटने लगता है। अंधेरी रात रोज-रोज बढ़ने लगेगी।

Then comes the dark fortnight—the increasing sequence of dark nights, the journey toward new moon. Day by day the night becomes darker; the moon’s light, day by day, less; the moon, day by day, wanes. The dark night increases daily.

जिस मात्रा में, जैसा मैंने कहा, शुक्ल पक्ष के पंद्रह क्रम होंगे, वैसे ही कृष्ण पक्ष के भी पंद्रह खंड होंगे और रोज-रोज अंधकार गहन होगा। जिस मात्रा में अंधकार गहन होगा, उसी मात्रा में पर, संसार भूलने लगेगा। मिटने नहीं लगेगा, भूलने लगेगा। और इसी से भ्रम पैदा होता है कि जो अब भूलने लगा, वह शायद मिट गया।

Just as there are fifteen steps of the bright fortnight, so there are fifteen of the dark fortnight; day by day darkness deepens. To the degree that darkness deepens, the world of the other is forgotten—not destroyed—forgotten. From this arises the delusion that what is now forgotten has perhaps been destroyed.

इसलिए शुक्ल पक्ष के यात्री की तरह से कृष्ण पक्ष का यात्री सोच सकता है कि मैं भी उसी मार्ग पर चल रहा हूं। वह अर्थ ले सकता है कि अब मुझे संसार नहीं दिखाई पड़ता, तो मैं मुक्त हो गया हूं!

Hence, like the traveler of the bright fortnight, the traveler of the dark fortnight may think: I too am walking the same path. He may conclude: now the world does not appear to me, therefore I am free!

लेकिन जब तक अहंकार भीतर है, संसार से कोई मुक्त नहीं होता। कितने ही दूर हो जाए, कितने ही दूर और कितने ही गहन अपने अंधेरे में खो जाए, संसार से उसके संबंध विसर्जित नहीं होते और वह कभी भी वापस लौट आता है। जब तक अहंकार शेष है, जब तक वापसी शेष है। तब तक आदमी वापस लौट आएगा।

But until the ego remains within, no one is free of the world. However far he may withdraw, losing himself in his own dark cave, his relations with the world are not dissolved. He will return, inevitably. As long as the ego remains, the return remains. Man will come back.

एक-एक दिन, जैसे कृष्ण पक्ष बढ़ता है, अमावस करीब आती है, वैसे-वैसे जगत खोता चला जाता है। और अमावस के दिन, अमावस की रात, जैसे पूर्णिमा की रात्रि अहंकार शून्य हो जाता है और परमात्मा पूर्ण हो जाता है, ठीक वैसे ही अमावस की रात्रि अहंकार पूर्ण हो जाता है और पर बिलकुल शून्य हो जाता है। और पर के साथ परमात्मा भी शून्य हो जाता है, लेकिन अहंकार पूर्ण हो जाता है।

Day by day, as the dark fortnight increases and the new moon approaches, the world goes on being lost. And on the night of new moon—as on the full-moon night the ego becomes zero and the Divine becomes full—so on new moon the ego becomes full and the ‘other’ becomes zero. With the ‘other,’ God too becomes zero—but the ego becomes full.

मजे की बात है--और शब्द इसीलिए धोखा दे सकते हैं--पूर्णिमा की रात को उपलब्ध हुआ व्यक्ति भी कह सकता है, अहं ब्रह्मास्मि, मैं ब्रह्म हूं। लेकिन उसका अर्थ होता है कि मैं अब नहीं हूं, ब्रह्म ही है। अमावस की स्थिति में पहुंचा हुआ व्यक्ति भी कह सकता है, अहं ब्रह्मास्मि। लेकिन उसका मतलब बिलकुल भिन्न होता है। वह भी कहता है, मैं ब्रह्म हूं। लेकिन उसका मतलब यह होता है, अब और कोई ब्रह्म नहीं, मैं ही ब्रह्म हूं!

It is a strange matter—and words can deceive for this very reason: on the full-moon night the attained one may also say, Aham Brahmasmi—I am Brahman. But the meaning is: I am no more; only Brahman is. In the new-moon state, the attained one may also say, Aham Brahmasmi. He too says, I am Brahman. But his meaning is utterly different: now there is no other Brahman—I alone am Brahman!

पूर्णिमा की रात्रि को पहुंचा हुआ व्यक्ति कहता है, अहं ब्रह्मास्मि! क्योंकि वह कहता है, जो कुछ भी है, सभी ब्रह्म है। मैं भी ब्रह्म हूं, क्योंकि सभी कुछ ब्रह्म है। उसके इस अहं ब्रह्मास्मि में, उसके इस अहं में, उसके इस मैं में, मैं बिलकुल नहीं है और सब समा गया है। कहें, उसका यह अहं पूर्णरूपेण अहं-शून्य है, ईगोलेस ईगो। शब्द भर मैं है, लेकिन उसमें मैं-पन जरा भी नहीं है। क्योंकि वह पूरे ब्रह्म के साथ अपने को एक अनुभव करता है।

On the full moon one says Aham Brahmasmi because all that is, is Brahman. I too am Brahman, because all is Brahman. In his “Aham Brahmasmi,” in his “I,” there is no ‘I’ at all—everything has been absorbed. His “I” is wholly I-less—an egoless ego. The word ‘I’ remains, but no ‘I-ness’ is in it. He experiences himself one with the whole Brahman.

जैसे बूंद सागर में गिर जाए और कहे कि मैं सागर हूं। लेकिन गिरते ही बूंद तो खो जाती है। और अब मैं सागर हूं, इसका मतलब ही यह होता है कि अब सागर ही है, और मैं नहीं हूं। एक ही अर्थ होता है।

As a drop falls into the ocean and says, I am the ocean. But on falling, the drop is lost. And “I am the ocean” means: now only the ocean is, I am not. One meaning only.

अमावस की रात को पहुंचा हुआ व्यक्ति भी यही कह सकता है, अहं ब्रह्मास्मि! जैसे बूंद सागर को बिलकुल भूल जाए और सागर का उसे पता ही न रहे और तब अकड़कर बूंद कह सके कि मैं ही सागर हूं, क्योंकि मुझसे बड़ा और कौन है! तब मैं ही सब कुछ रह जाता है और सब पर आरोपित हो जाता है।

On the new moon, a man may also say the same, Aham Brahmasmi—as when a drop forgets the ocean entirely, has no inkling of it, and then, stiffening, says: I alone am the ocean, for who is greater than I! Then only ‘I’ remains, imposed upon all.

अहं ब्रह्मास्मि की दक्षिणायण की भी अनुभूति है, उत्तरायण की भी। इसलिए बहुत बार भूल भी हो जाती है, जैसे कि मुसलमानों ने मंसूर को सूली दी। सूली देने का कारण सिर्फ इतना था कि मंसूर कह रहा था, अनलहक। मैं ब्रह्म हूं। आई एम दि डिवाइन। अहं ब्रह्मास्मि का अनुवाद है, अनलहक, मैं ब्रह्म हूं।

Aham Brahmasmi has a Dakshinayan experience, and an Uttarayan experience. Hence great mistakes arise—like when the Muslims crucified Mansoor. The reason was only this: Mansoor was saying, Ana’l-Haqq—Aham Brahmasmi, I am the Divine.

बड़ा मुश्किल है तय करना कि यह फकीर मंसूर, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पहुंचकर कह रहा है या अमावस की अंधेरी रात में पहुंचकर कह रहा है। कौन तय करे? कैसे तय करे? जो मंसूर को प्रेम करते हैं, वे कहते हैं कि यह पूर्णिमा की घोषणा है। और जो मंसूर के विरोधी थे, उन्होंने कहा, यह अमावस की घोषणा है। अमावस की घोषणा मानकर मुसलमानों ने मंसूर की हत्या कर दी।

It is very hard to decide whether this fakir was speaking from the full moon of the bright fortnight, or from the new moon’s dark night. Who will decide? How will one decide? Those who love Mansoor say: this is a full-moon declaration. Those who opposed him said: it is a new-moon declaration. Taking it as new-moon, the Muslims killed Mansoor.

लेकिन वह घोषणा अमावस की न थी। और जिन्होंने हत्या की, उनसे भूल हो गई। क्योंकि अगर वह अमावस की घोषणा होती, तो मरते वक्त पता चल जाता। क्योंकि मरते वक्त सब कुछ पता चल जाता है। अंतिम क्षण में, काल-क्षण में मंसूर ने जाहिर कर दिया कि जिन्होंने सूली दी, वे भूल में थे।

But it was not a new-moon declaration. Those who killed erred. For if it were new-moon, it would have shown at the moment of death—for in the final moment everything is revealed. In that last moment Mansoor made it evident that those who crucified him were in error.

जब मंसूर के हाथ काटे जा रहे थे, तब भी वह हंस रहा था। जब उसके पैर काटे जा रहे थे, तब भी वह हंस रहा था। जब उसकी आंखें फोड़ी जा रही थीं, तब भी वह परमात्मा से दुआ मांग रहा था उन सबके लिए, जो उसकी हत्या कर रहे थे। जब उसके हाथ काटे गए और उसके हाथ से खून गिरने लगा, तो उसने दूसरे हाथ से खून को हाथ में लेकर वजू की, जैसा कि मुसलमान नमाज के पहले करते हैं।

When his hands were being cut, he was laughing. When his feet were being cut, he was still laughing. When his eyes were being gouged, he prayed to God for those who were killing him. When his hand was cut and the blood flowed, he took his own blood in his other hand and made the ablution of wudu, as Muslims do before namaz.

एक आदमी ने चिल्लाकर पूछा कि मंसूर, यह तुम क्या कर रहे हो? वजू पानी से की जाती है!

A man cried: Mansoor, what are you doing? Wudu is made with water!

मंसूर ने कहा, पानी की वजू भी कोई वजू है! प्रार्थना करने जिन्हें जाना है, उन्हें अपने खून से ही अपने को शुद्ध करना पड़ता है। और तुमने मुझे मौका दिया, तुम्हारा मैं अनुगृहीत हूं, शुक्रगुजार हूं कि तुमने मुझे खून से, अपने ही खून से वजू करने की सुविधा जुटा दी।

Mansoor said: Is the wudu of water any wudu at all? Those who go to pray must purify themselves with their own blood. And you have given me the chance—I am grateful to you—that you have enabled me to make wudu with my own blood.

और मरते वक्त जब सारे लोगों ने उससे चिल्लाकर पूछा कि मंसूर, तुम नाराज भी नहीं हो, और तुम्हारी आंखें अभी भी प्रेम से भरी हैं, और तुम्हारे होंठों से अभी भी प्रेम की वर्षा हो रही है! बात क्या है?

And at the moment of death, when all were shouting at him: Mansoor, you are not even angry, and your eyes are still filled with love, and love still showers from your lips! What is this?

तो मंसूर ने कहा, ताकि तुम जान सको कि तुमने जो किया, वह भूल भरा था; और तुमने जिस आदमी को मारा, वह आदमी वही नहीं था, जैसा तुमने उसे समझा था।

Mansoor said: So that you may know that what you did was a mistake, and that the man you killed was not the man you took him to be.

ईसा के साथ भी वही भूल हुई। जब ईसा ने कहा कि मैं ईश्वर का पुत्र हूं, तो उनके विरोधियों ने समझा कि यह अमावस की रात में कही गई बात है। और तय करना सदा मुश्किल है। सदा मुश्किल है कि यह घोषणा जो की जा रही है, कहां से की जा रही है? घोषणा बिलकुल एक जैसी है। और निर्भर करता है इस बात पर कि आस-पास जो लोग इकट्ठे हैं, वे किस तरह के हैं, उनका इंटरप्रिटेशन!

The same mistake happened with Jesus. When Jesus said, “I am the son of God,” his opponents took it to be a statement of the new moon. And it is always difficult to decide. The declaration is the same. It depends on those around—what sort they are—how they interpret it.

अधिक लोग तो अमावस की रात की तरफ चलते हुए लोग हैं। अधिक लोग तो अंधेरे पक्ष की तरफ बढ़ते हुए लोग हैं। अधिक लोग तो नीचे गिरते हुए लोग हैं, ऊपर उठते हुए नहीं। इसलिए यह स्वाभाविक है कि उनकी व्याख्या नीचे ही गिरने की व्याख्या हो। और जब वे जीसस या मंसूर के मुंह से सुनें कि मैं ही ब्रह्म हूं, तो वे समझें कि यह आदमी अहंकारी है। हम अहंकारी कुछ और समझ भी कैसे सकते हैं! हम अहंकारी हैं, इसलिए हम अहंकार की ही भाषा समझ पाते हैं।

Most people are moving toward the new moon. Most are moving into the dark side—falling downward, not rising. Therefore it is natural that their interpretation be a falling one. When they hear from the lips of Jesus or Mansoor, “I am Brahman,” they think: this man is egoistic. Being egoistic, what else can we understand! Being egoistic, we can only understand the language of ego.

और अगर कोई निर-अहंकारी भी बोले--और बोले तो अहंकार की भाषा बोलनी पड़ती है, क्योंकि और कोई भाषा नहीं है--तो हम समझते हैं कि वही बात फिर हुई जा रही है। यह आदमी कह रहा है कि मैं ब्रह्म हूं। यह आदमी अहंकार की भाषा बोल रहा है, और अहंकार तो बड़ा पाप है। और मजा यह है कि हम सब अहंकारी हैं और हम कभी भी नहीं सोचते कि कहीं भूल तो नहीं हुई जा रही। हमारे अहंकार तो कहीं व्याख्या में बाधा नहीं डाल रहे?

Even if a man without ego speaks—and he must speak the language of ego, because there is no other—then too we think: it is the same thing. This man says, “I am Brahman”—speaking the language of ego; and ego is a great sin. The irony is that we are all egoists, and never do we think: perhaps we are mistaken; perhaps our ego is obstructing interpretation.

अगर कृष्ण भी आकर हमारे बीच खड़े होकर कहें कि मैं ब्रह्म हूं, तो हम कहेंगे, यह आदमी अहंकारी है। क्राइस्ट भी कहें कि मैं ईश्वर का पुत्र हूं, तो हम कहेंगे, यह अहंकारी है। हमने ही कहा है युग-युग में, और हमने ही इन सारे लोगों को सूलियां और फांसियां दे दी हैं।

If Krishna comes and stands among us and says, “I am Brahman,” we will say: this man is egoistic. If Christ says, “I am the son of God,” we will say: he is egoistic. We have been the ones saying this in every age; we have given these people crosses and gallows.

हम तो उस महात्मा को मानते हैं, जो हमारे पैरों पर सिर रख दे और कहे कि मैं तो कुछ भी नहीं हूं। तब हमारा चित्त बड़ा प्रसन्न होता है कि यह है महात्मा! लेकिन इसके महात्मा होने का कारण क्या है? इसके महात्मा होने का कारण यह है कि आपके चरणों पर इसने सिर रखा और आपके अहंकार की गहरी खुशामद की।

We accept as a mahatma the one who places his head at our feet and says: I am nothing. Then our minds are delighted: this is a mahatma! But what is the reason for his being a mahatma? Only this: he placed his head on your feet and deeply flattered your ego.

एक मेरे मित्र मुझसे कहते थे कि एक बहुत बड़े महात्मा के वे पास गए। उन महात्मा के शिष्य उनको बड़ा महात्मा बताते हैं। तो उन्होंने कहा कि मैं जरा परीक्षा करूं। वे गए महात्मा के पास, उन्होंने जाकर उनसे पूछा कि आपके शिष्य आपको बहुत बड़ा महात्मा बताते हैं, क्या आप भी अपने को बहुत बड़ा महात्मा मानते हैं? उन महात्मा ने कहा, मैं तो तुच्छ आदमी हूं, आपके पैरों की धूल हूं। वे मित्र बिलकुल निर्णीत होकर आए और कहा कि वह आदमी बहुत बड़ा महात्मा है!

A friend of mine told me he went to a very great saint. The disciples call him a great mahatma. He said: I shall test him. He went and asked the saint: Your disciples proclaim you a great mahatma; do you too consider yourself a great mahatma? The saint said: I am a petty man, the dust of your feet. My friend returned fully convinced: that man is a great mahatma!

मैंने कहा, तुम्हें कैसे पता चला? उन्होंने कहा कि जब मैं गया, तो उन महात्मा ने कहा, मैं तो आपके पैरों की धूल हूं। इससे पता चला तुम्हें! अगर तुम इतने समझदार हो, तो वह महात्मा भी तुमसे तो थोड़ा-बहुत ज्यादा समझदार होगा ही। अगर वह महात्मा कहता है कि हां, मैं बहुत बड़ा महात्मा हूं, तो तुम क्या खयाल लेकर लौटते? उन्होंने कहा, तब मैं पक्का मानकर लौटता कि यह आदमी बेईमान है।

I asked: How did you know? He said: When I went, he said: I am the dust of your feet. From this I knew! If you are so clever, that mahatma will be at least a little more clever than you. If he had said, Yes, I am a great mahatma—what notion would you have carried back? He said: I would have been firmly convinced that he is a fake.

तो मैंने कहा, जब तुम जानते हो ट्रिक, तो वह भी जानता होगा। इतनी-सी ट्रिक है कि तुम्हारे सामने अगर महात्मा सिद्ध होना हो, तो कहना चाहिए कि मैं तुम्हारे चरणों की धूल हूं। और अगर महात्मा सिद्ध न होना हो, तो घोषणा कर देनी चाहिए कि मैं महात्मा हूं। इतनी सरल-सी बात तुम्हें पता है, उसे पता न होगी! तुम फिर से जाओ।

So I said: If you know the trick, would he not know it? The trick is that if one must appear a mahatma in your eyes, one should say: I am the dust of your feet. And if one does not wish to appear a mahatma, one should declare: I am a mahatma. If such a simple thing you know, will he not know! Go again.

मुश्किल है। क्योंकि भाषा जो हम समझते हैं, हम समझते हैं। और हमारी समझ, समझ ही कहां है!

It is difficult. Because we understand only the language we understand. And what we call our understanding—how much understanding is it!

जैसे-जैसे अंधेरे की तरफ, नीचे की तरफ बढ़ेगी चेतना, ऊर्जा, वैसे-वैसे पर का बोध खोता जाएगा। दि कांशसनेस आफ दि अदर, दूसरे का जो होश है हमें, वह विलीन हो जाएगा। एक घड़ी आएगी, जब मुझे सिर्फ मेरा ही होश रह जाएगा। एक घड़ी आएगी, जब मुझे मेरा ही होश रह जाएगा, मैं ही रह जाऊंगा। सारा जगत बंद और मैं एक अलग जगत, अपने भीतर हो जाऊंगा।

As consciousness moves downward into darkness, the awareness of the other is lost. A time comes when only my own awareness remains. A time comes when only I remain—this whole world shut, and I become my own inner world.

लीबनिज ने मोनोड की बात की है। लीबनिज ने कहा है कि प्रत्येक आदमी एक मोनोड है। मोनोड का अर्थ होता है, ऐसा मकान, जिसमें द्वार-दरवाजे नहीं हैं।

Leibniz spoke of the monad. He said each person is a monad—a house without windows and doors.

पता नहीं, हर आदमी मोनोड है या नहीं, लेकिन जब कोई अमावस की स्थिति में पहुंचता है, तो आदमी मोनोड हो जाता है। मोनोड, विंडोलेस, डोरलेस हाउस, कोई द्वार-दरवाजा नहीं। सब बंद हो गए द्वार-दरवाजे; मैं अपनी गुहा में भीतर कैद हो गया। मैं ही जगत हूं वहां, मैं ही परमात्मा हूं वहां। मैं ही हूं, और कुछ भी नहीं है।

I do not know whether every person is a monad; but when one reaches the new moon, one becomes a monad—windowless, doorless. All doors and windows are shut; I am imprisoned within my cave. I am the world there; I am the Divine there. I alone am; nothing else is.

लेकिन इस यात्रा में भी बड़ी साधना करनी पड़ती है संकल्प की। अब इसे और ठीक से समझ लें।

Yet even upon this journey, great sadhana of will is needed. Understand this well.

जो उत्तरायण में जाते हैं, उनकी साधना है समर्पण की, सरेंडर की। जो दक्षिणायण में जाते हैं, उनकी साधना है संकल्प की, विल की। और ये साधनाएं बड़ी उलटी हैं।

Those who go toward Uttarayan have a sadhana of surrender. Those who go toward Dakshinayan have a sadhana of will. And these sadhanas are opposites.

संकल्प का अर्थ ही है, स्वयं को, मैं को साधना। समर्पण का अर्थ है, स्वयं को, मैं को विसर्जित करना, खोना। दोनों की अलग-अलग साधनाएं हैं। हठयोग संकल्प की साधना है, राजयोग समर्पण की साधना है।

Will means: training the self, the ‘I’. Surrender means: dissolving the self, the ‘I’. They are entirely different sadhanas. Hatha Yoga is the sadhana of will; Raja Yoga is the sadhana of surrender.

और जगत में दो ही तरह के योग हैं। उन्हें नाम कुछ भी दे दें। एक संकल्प के योग हैं, जिनमें अपने संकल्प को मजबूत करना है। इतना मजबूत करना है कि कोई जगत की ताकत मेरे संकल्प को न तोड़ पाए। तब मैं एक किले की दीवाल बनाकर उसके भीतर छिप जाऊंगा। फिर मैं सुरक्षित हूं।

In the world there are only two kinds of yoga, call them what you will. One is the yoga of will—strengthening one’s will so much that no force in the world can break it. Then one builds a fortress-wall and hides within; one is safe.

और एक साधना है समर्पण की, कि अपने सब द्वार-दरवाजे खुले छोड़ देने हैं, कि कमजोर से कमजोर ताकत भी आए, कमजोर से कमजोर हवा का झोंका भी आए, तो भीतर चला आए, कोई बाधा न हो। मुझे मिटाने के लिए कोई ताकत आए, तो उसे जरा भी अड़चन न हो। मुझे मार डालने को कोई शक्ति निकले, तो मैं उसे द्वार पर ही स्वागत करता मिलूं। उसे दरवाजा खोलने की भी असुविधा न पड़े। समर्पण का अर्थ है, टु बी वलनरेबल, सब तरह से खुले हो जाना, जो हो उसके लिए राजी हो जाना।

The other is the yoga of surrender—leaving all doors and windows open, so that the weakest breeze may enter, so that there be no hindrance to any force that comes to annihilate me. If a force comes to kill me, I should be there at the door to welcome it, not even inconveniencing it by making it open the door. Surrender means: to be vulnerable; to be open in every way; to be consenting to whatever happens.

ये दो साधनाएं हैं। एक साधना उस जगह पहुंचा देती है, जहां से कोई लौटना नहीं। दूसरी साधना भी कहीं पहुंचाती है, लेकिन वहां से लौटना है।

These are the two sadhanas. One takes one to where there is no return. The other too takes one somewhere—but from there one returns.

कृष्ण कहते हैं, इस दूसरे मार्ग से मरकर गया हुआ योगी--योगी कहते हैं उसे भी; वह भी संकल्प का योग साध रहा है--स्वर्ग में अपने कर्मों का फल भोगकर पीछे आता है। लेकिन एक बात और कही है, जो थोड़ी दुविधा में डालेगी, और वह यह है, धूम है, रात्रि है तथा कृष्ण पक्ष है और दक्षिणायण के छह माह हैं। उस मार्ग में मरकर गया हुआ योगी चंद्रमा की ज्योति को प्राप्त होकर, चंद्रमा की ज्योति को प्राप्त होकर, स्वर्ग में अपने कर्मों को भोगकर पीछे आता है।

Krishna says: even by the second path, dying, the yogi—he calls him ‘yogi’ too; he is also practicing the yoga of will—attains the light of the moon, enjoys in heaven the fruits of his actions, and returns. But he says one more thing, which will create some puzzle: smoke, night, dark fortnight, and the six months of Dakshinayan. On that way, dying, the yogi, attaining the light of the moon—attaining the light of the moon—enjoys the fruits in heaven and returns.

यह चंद्रमा की ज्योति को प्राप्त होकर! इसे थोड़ा समझना पड़ेगा, क्योंकि इस अंधेरे के रास्ते पर चंद्रमा की ज्योति कहां? इस दक्षिणायण के मार्ग पर अमावस मिलेगी। यहां चंद्रमा की ज्योति कहां? यहां चंद्रमा कहां? इसे थोड़ा समझना पड़ेगा, यह थोड़ा दुरूह है, लेकिन समझेंगे तो खयाल में आ जाएगा।

This “attaining the light of the moon”! This must be understood—for where is moonlight on the path of darkness? On the path of Dakshinayan there is new moon—where the moonlight? Where the moon? This must be understood. It is a little difficult, but if you understand, it will be clear.

जैसा मैंने कहा कि आकाश में चांद हो, तो झील में उसका प्रतिबिंब बन जाता है। जब कोई व्यक्ति अंधकार की झील हो जाता है, जस्ट ए डार्कनेस, गहन अंधकार की झील हो जाता है, तो अंधकार इतना सघन हो जाता है कि झील बन जाता है। तो भी, उसकी ही ऊर्ध्व यात्रा का जो अंतिम बिंदु है, उसकी झलक इस गहन अंधकार में दिखाई पड़ने लगती है।

As I said: when there is a moon in the sky, its reflection is formed in a lake. When a person becomes a lake of darkness—just darkness, a lake of deep darkness—then the darkness becomes so dense that it becomes a lake. Even then, a glimpse of the uppermost point of his own ascent begins to be seen in that deep darkness.

यह थोड़ा समझना पड़ेगा।

This must be grasped.

जब नीचे का हिस्सा व्यक्ति का पूर्ण अंधकार से भर जाता है, तो इस अंधकार की गहराई में ही, इस गहनता में ही अंधकार की, वह जो ऊपर का शीर्ष बिंदु है व्यक्ति का, वह झलक उसकी दिखाई पड़ने लगती है। यह झलक अंधकार के अति पारदर्शी होने से घटित होती है; अंधकार के भी ट्रांसपैरेंट हो जाने से घटित होती है। संकल्प जब अंधकार से जुड़ता है और अंधकार को संवारता है, साधता है, तो अंधकार भी झलक देने लगता है।

When the lower part of a person becomes filled with total darkness, then in the very depth and density of that darkness, the reflection of the upper summit of the person begins to be seen. This glimpse happens because darkness becomes extremely transparent—darkness too becomes transparent. When will allies with darkness and trains it, darkness too begins to give a reflection.

सच तो यह है, अंधकार में, अंधकार की पृष्ठभूमि में, कंट्रास्ट में, जब स्वयं का शीर्ष बिंदु दिखाई पड़ता है, तो बड़ी भ्रांति पैदा होती है। ठीक ऐसी ही भ्रांति पैदा हो जाती है, जैसे झील में चांद को देखकर कोई समझ ले कि चांद यह रहा। और जितना गहरा उतरता जाता है, उतनी ही यह झलक साफ दिखाई पड़ती है। इसे आप एक छोटा-सा प्रयोग करें, तो समझ में आ जाए।

In truth, in darkness—in the background of darkness—in contrast, when one’s own summit is seen, a great illusion is born. Exactly as when, seeing the moon in the lake, someone thinks: here is the moon. And the deeper one goes, the clearer the reflection appears. Make a small experiment to see this.

रात आकाश में तारे होते हैं। अभी भी तारे हैं। सुबह सूरज निकलता है, तारे खो जाते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा कि तारे खोकर जाएंगे कहां? क्या अचानक सब तारे छिप जाते हैं कहीं! ये तारे सूरज के निकलने से जाएंगे कहां? ये तो अपनी ही जगह होंगे। सिर्फ सूरज की रोशनी के आ जाने से हमारी आंखों पर रोशनी इतनी तेज होती है कि हम इन तारों को देख नहीं पाते। ये तारे सब अपनी ही जगह होते हैं। जब रात सांझ होने लगती है, तो आप कहते हैं कि यह तारा उगा, यह दूसरा तारा उगा।

At night, stars are in the sky—even now there are stars. In the morning the sun rises and the stars are lost. But have you ever wondered: where do the stars go? Do they suddenly hide somewhere? Where will the stars go when the sun rises? They remain where they are. Only due to the sunlight, our eyes are so dazzled that we cannot see them. They are on their own places. When evening comes you say: this star has risen, that star has risen.

आप गलत भाषा बोल रहे हैं। ये तारे दिनभर यहीं थे। सिर्फ इस तारे पर से सूरज की रोशनी हट गई और आपकी आंख देखने लगी। दूसरे तारे पर से रोशनी हट गई, आपकी आंख देखने लगी। सूरज डूब रहा है, तारे वापस दिखाई पड़ने शुरू हो रहे हैं। उग नहीं रहे हैं। तारे अपनी जगह मौजूद थे, सिर्फ सूरज की रोशनी की वजह से, एक लंबा प्रकाश का पर्दा बीच में आ गया था, उसकी वजह से दिखाई नहीं पड़ते थे।

You are speaking wrongly. Those stars were there all day. Only the sunlight has been removed from them, and your eyes began to see. On another star the sunlight is removed and your eyes begin to see. The sun sinks and the stars begin to appear again. They do not rise; they were present. Only because of the sun’s light—a long curtain of light before them—they were not visible.

ध्यान रखें, अंधेरे का ही पर्दा नहीं होता, प्रकाश का भी पर्दा होता है। तेज प्रकाश आ जाए, तो कई चीजें दिखाई पड़नी बंद हो जाती हैं। सूरज की चकाचौंध थी, उसमें ये तारे दिखाई नहीं पड़ते थे।

Remember: there is not only a curtain of darkness; there is a curtain of light too. If light is very intense, many things cease to be seen. In the sun’s glare, the stars are not seen.

आप एक काम करें; दिन में किसी गहरे कुएं में उतर जाएं। कुआं इतना गहरा होना चाहिए कि नीचे अंधेरा हो। कुएं में खड़े हो जाएं और आकाश को देखें। आप चकित हो जाएंगे। कुएं के भीतर से जो आकाश दिखाई पड़ेगा, उसमें आपको तारे दिन की दोपहरी में भी दिखाई पड़ेंगे। कुएं के अंधेरे में उतरकर जब आप देखते हैं ऊपर, तो जो तारे रोशनी में नहीं दिखाई पड़ रहे थे, वे अंधेरे से दिखाई पड़ने लगते हैं। अंधेरा कंट्रास्ट बन जाता है।

Do one thing: in the day, go down into a deep well. The well should be so deep that below it is dark. Stand in the well and look at the sky. You will be astonished: from the well the sky you see will have stars visible even at noon. Looking from the darkness of the well upward, the stars that were not visible in the light become visible from the darkness; darkness becomes the contrast.

ठीक ऐसी ही घटना भीतर भी घटित होती है। जब कोई अपने ही अंधेरे के गर्त में उतर जाता है, अंधेरे के कुएं में नीचे और नीचे, और ऊपर उठकर देखता है, तो अपने ही शीर्ष पर जो चांद सदा से छिपा है, उसकी झलक उसे इतनी साफ दिखाई पड़ती है, जितनी साफ इस अंधेरे के कुएं के बाहर रहकर कभी दिखाई नहीं पड़ी थी, पता ही नहीं चला था। विपरीत की पृष्ठभूमि में चीजें बहुत साफ होकर दिखाई पड़ती हैं। इस अंधेरे से झलक मिलती है।

Exactly the same thing happens within. When someone descends into his own gulf of darkness, into the well of darkness, and looks up, the moon that is always hidden at his own summit becomes visible with such clarity as was never seen while remaining outside this dark well—never came to notice. Against the background of the opposite, things are seen very clearly. From this darkness a glimpse is obtained.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, चंद्रमा की ज्योति को प्राप्त होकर!

Therefore Krishna says: attaining the light of the moon!

चंद्रमा की एक ज्योति उसे उपलब्ध होती है, चंद्रमा उपलब्ध नहीं होता। चंद्रमा तो उपलब्ध होता है उत्तरायण के व्यक्ति को। इस व्यक्ति को तो चंद्रमा की ज्योति दिखाई पड़ती है, बड़ी प्रकट, बड़ी स्पष्ट। उसे यह उपलब्ध होती है। और स्वर्ग में अपने कर्मों का फल भोगकर वापस लौट आता है। स्वर्ग के संबंध में दो-तीन बातें खयाल में ले लेनी चाहिए।

He attains a certain light of the moon; the moon is not attained. The moon is attained by the man of Uttarayan. This man sees the moonlight plainly, distinctly. He attains that. And, having enjoyed the fruits of his actions in heaven, he returns. About heaven, keep two or three things in mind.

एक, स्वर्ग दोहरा अर्थवाची है। एक तो स्वर्ग उस अवस्था का नाम है, जहां दुख का हमने सब भांति निषेध कर दिया और केवल सुख का एक छोटा-सा कोना बचा लिया। सब दुख बंद कर दिए और केवल सुख को बचा लिया। पीछे छिपे रहेंगे दुख, जा नहीं सकते, क्योंकि वे सुख के ही हिस्से हैं। हमने एक ऐसा घर बना लिया, जिसमें हमने सिक्के चांदी के लगाकर उनका मुख अपनी तरफ कर लिया और पीठ पीछे की तरफ कर दी। हम उस घर के भीतर छिपकर खड़े हो गए। अब हम कह सकते हैं कि हमारे सभी सिक्कों में एक ही पहलू है। शक्ल वाला हिस्सा हमें दिखाई पड़ता है, पीठ पीछे है। लेकिन पीठ पीछे मौजूद है, बहुत जल्द वह पीठ हमें अनुभव में आनी शुरू हो जाएगी। वही लौटना है वापस।

One: heaven has a twofold meaning. One is the name of that state where we have negated suffering in every way and saved only a small corner of pleasure. All pains are shut out and only pleasure preserved. Behind them, pains will remain hidden; they cannot go, for they are part of pleasure. We have built a house in which we have fixed coins into the wall with their faces toward us and their backs behind. We stand hidden within that house and can say: all our coins have only one face. We see the face; the back is turned. But the back is present; very soon it will begin to be experienced. That is the return.

स्वर्ग का एक अनुभव है, दुख को छिपाकर सुख को पूरी तरह बचा लेने की स्थिति। यह मानसिक अवस्था भी है, भौतिक अवस्था भी है। ऐसे स्थान हैं इस विश्व में, जिन स्थानों पर ऐसे सुख की अधिकतम संभावना है। ऐसे स्थान हैं इस विश्व में, जहां इससे विपरीत दुख ही दुख हैं, उनकी संभावना है। लेकिन जो व्यक्ति भी ऐसी अवस्था को, या ऐसी स्थिति को, या ऐसे स्थान को उपलब्ध होता है, उसके पास संचित पूंजी है, वह उसे खर्च करके वापस लौट आता है। नर्क से भी लौट आता है आदमी, पाप की सारी पूंजी खर्च करके। स्वर्ग से भी लौट आता है आदमी, पुण्य की सारी पूंजी खर्च करके।

Heaven is an experience—the state of entirely hiding pain and preserving pleasure. It is a mental state, and also a physical state. There are places in this universe where the maximum possibility of such pleasure exists. There are places where, on the contrary, there is only suffering. But whoever attains such a state or such a place, with a stored capital, spends that capital and returns. From hell too man returns, spending all the capital of sin. From heaven too man returns, spending all the capital of merit.

अब एक बात यहां खयाल ले लें। जब भी आप पाप करते हैं, तो संकल्प की कमी के कारण करते हैं। आपने तय किया है कि चोरी नहीं करूंगा, लेकिन हीरा पड़ा हुआ मिल जाता है। संकल्प कहता है, मत करो; लेकिन वासना कहती है, यह मौका चूकने जैसा नहीं। कसम फिर खा लेना, व्रत फिर ले लेना; यह हीरा फिर दुबारा मिले न मिले। व्रत तो कभी भी लिया जा सकता है। तोड़ भी दिया, तो पश्चात्ताप की व्यवस्था हो सकती है। प्रायश्चित्त कर लेना; कुछ दान-पुण्य कर देना। जो चाहो, कर देना, लेकिन इसे मत छोड़ो। पाप सदा ही संकल्प की कमी से होते हैं, ध्यान रखना; संकल्प की कमी से।

Now mark this: whenever you sin, you do so due to a lack of will. You decided not to steal, but you found a diamond. Will says: do not; desire says: this is not a chance to miss. Take a vow again later; this diamond may never come again. A vow can be taken anytime. Even if broken, there is the arrangement of repentance. Do some charity. Do what you will, but do not leave this. Sin is always because of lack of will—remember—lack of will.

मुल्ला नसरुद्दीन का बाप उसे समझा रहा है कोई दवा लेने को। अभी लड़का ही है वह। और बाप उससे कह रहा है कि यह दवा तुझे पीनी ही पड़ेगी। और देख, ध्यान रख, माना कि यह कड़वी है, लेकिन आदमी को संकल्पवान होना चाहिए। विल पावर होनी चाहिए आदमी में। जब मैं तेरी उम्र का था, तो कितनी ही कड़वी दवा हो, जब मैं एक दफा तय कर लेता था कि पीऊंगा, तो पीकर ही रहता था।

Mulla Nasruddin’s father was persuading him to take some medicine. He was still a boy. The father said: you will have to drink this. Note well: even if it is bitter, a man should be strong in will. When I was your age, no matter how bitter a medicine, once I decided to drink it, I drank it.

नसरुद्दीन ने कहा, मैं भी संकल्प में आपसे पीछे नहीं हूं। जब मैं एक दफा तय कर लेता हूं कि नहीं पीऊंगा, तो नहीं ही पीता हूं!

Nasruddin said: I too am not behind you in resolve. Once I decide not to drink, I simply do not drink!

संकल्प का अर्थ है, जो तय कर लिया, वह कर लिया।

Will means: what has been decided—has been done.

सब पाप--क्योंकि पापी से पापी व्यक्ति भी पाप करने का तय कभी नहीं करता, हालांकि पाप कर लेता है। यह खयाल में रखना आप। पापी से पापी व्यक्ति भी पाप करने का तय नहीं करता, तय तो सदा पुण्य करने का ही करता है, लेकिन पाप कर लेता है। सब पाप संकल्प की कमी से पैदा होते हैं। संकल्प की कमी नर्क का द्वार है।

All sins—for even the most sinful never decide to commit sin, though they commit it. Keep this in mind: even the most sinful always decide to do good, yet do sin. All sin arises from lack of will. Lack of will is the door to hell.

सब पुण्य संकल्प की सामर्थ्य से पैदा होते हैं, इसलिए संकल्प स्वर्ग की कुंजी है।

All virtue arises from strength of will; hence will is the key to heaven.

लेकिन मोक्ष न संकल्प से मिलता और न संकल्प की कमी से मिलता। संकल्प की कमी भी संकल्प की ही कमी है। वहां भी संकल्प मौजूद है, कमजोर, दीन-हीन, कुटा-पिटा, लेकिन मौजूद है। मोक्ष मिलता है संकल्प के विसर्जन से, संकल्प के पूर्ण विसर्जन से, संकल्प के समर्पण से, सरेंडर से।

But moksha is obtained by neither will nor lack of will. Lack of will is still a mode of will—weak, poor, thrashed, yet present. Moksha comes through the dissolution of will, the total surrender of will.

तीन बातें। संकल्प हो पूरा, तो आदमी दक्षिणायण के पथ पर विकसित हो जाता है। संकल्प न हो पूरा, तो आदमी प्रकृति के मार्ग पर ही भटकता रहता है। अगर संकल्प बहुत कमजोर हो, तो भटकता है, भटकता है, नर्क बना लेता है। संकल्प मजबूत हो, तो स्वर्ग निर्मित कर लेता है। लेकिन स्वर्ग से भी वापसी है, नर्क से भी वापसी है।

Three points. If will be complete, man grows on the path of Dakshinayan. If will be incomplete, man wanders on nature’s path. If will be very weak, he wanders and wanders, and makes a hell. If will be strong, he constructs heaven. But from heaven too there is return; from hell too there is return.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, इस मार्ग को गया हुआ व्यक्ति भी अपने कर्मों के फल को भोगकर वापस लौट आता है। क्योंकि जगत के ये दो प्रकार, शुक्ल और कृष्ण अर्थात देवयान और पितृयान की गति अर्थात मार्ग सनातन माने गए हैं। इनमें एक के द्वारा गया हुआ पीछे न आने वाली गति को प्राप्त होता है; और दूसरे के द्वारा गया हुआ पीछे आता है अर्थात जन्म-मृत्यु को प्राप्त होता है।

Hence Krishna says: by this second path too a person, having enjoyed the fruits of his actions, returns. For these two paths—the bright and the dark, Devayana and Pitriyana—are eternal. By the one, one attains that from which there is no return; by the other, one returns—into birth and death.

संक्षिप्त में, एक है हमारे कर्मों की उपलब्धि, हमारे किए हुए का फल। बुरा होगा तो बुरा मिल जाएगा, भला होगा तो भला मिल जाएगा, लेकिन है हमारे कर्मों का किया हुआ। जो हम कर्म से करते हैं, वह चुक जाएगा।

Briefly: one is the outcome of our actions, the fruits of what we have done. If bad, bad will be obtained; if good, good will be obtained—but it is the outcome of our karmas. Whatever we do through karmas is bound to be exhausted.

हमारा किया हुआ शाश्वत नहीं हो सकता। कितनी ही बड़ी संपदा हो, चुक जाएगी। कितने ही बड़े पुण्य हों, खर्च हो जाएंगे, भोग लिए जाएंगे। कितना ही बड़ा सुख हो, रिक्त हो जाएगा। सागर भी बूंद-बूंद गिरकर रिक्त हो सकता है। क्योंकि सागर भी बूंद-बूंद गिरकर ही भरता है। कितना ही महापुण्य हो, कितना ही दूर-दूर, वर्षों-वर्षों, जन्मों-जन्मों तक चलने वाला सुख हो, चुक ही जाता है। और चुककर हम वापस रिक्त, दीन-हीन, वहीं खड़े हो जाते हैं, जहां से हमने एक दिन संकल्प करके उसे कमाया था। कर्म शाश्वत को नहीं देते, कर्म नित्य को नहीं देते। कर्म जो भी देते हैं, वह क्षणिक है। वह क्षण कितना ही लंबा हो सकता है।

What we have done cannot be eternal. However great the wealth, it will be spent. However great the merits, they will be consumed, enjoyed. However great the pleasure, it will be emptied. The ocean too can become empty, drop by drop—for it is filled drop by drop. However vast the merit, however far-reaching across years and births, in the end it is used up. And we return empty, poor, to the very place where once we had stood and, with will, had earned. Karma does not give the eternal; karma does not give the everlasting. What karma gives is momentary, though the moment may be very long.

और एक मजे की बात है कि स्वर्ग कितना ही लंबा हो, क्षणिक से ज्यादा कभी नहीं होता। यह थोड़ा कठिन लगेगा। वही काल का रहस्य फिर थोड़ा खयाल में लेना पड़ेगा। स्वर्ग कितना ही लंबा हो, क्षण से ज्यादा नहीं मालूम पड़ता। क्योंकि जितना ज्यादा सुख हो, उतना ही समय छोटा मालूम पड़ता है।

And there is a strange matter: however long heaven may be, it never seems more than a moment. This is a bit difficult. Again the mystery of time must be kept in mind. However long heaven may be, it appears no longer than a moment—because the greater the pleasure, the shorter time seems.

मैंने पीछे कहा आपको कि सुख ज्यादा हो, समय छोटा हो जाता है। दुख ज्यादा हो, समय लंबा हो जाता है। ईसाई कहते हैं कि नर्क इटरनल है, शाश्वत है; वहां से कोई छूट नहीं सकता।

I said earlier: the greater the pleasure, the shorter time becomes. The greater the pain, the longer time becomes. Christians say hell is eternal, everlasting; no one can escape it.

बर्ट्रेंड रसेल ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि ईसाइयों की यह बात मुझे बहुत अनजस्टीफाइड मालूम होती है, बहुत न्यायपूर्ण नहीं मालूम होती, अन्यायपूर्ण मालूम होती है। क्योंकि मैंने कितने ही पाप किए हों, लेकिन मेरे कितने ही पापों की कितनी ही बड़ी संख्या हो, तो भी मुझे सदा के लिए नरक में डालना न्यायपूर्ण नहीं हो सकता। मैंने जितने पाप किए हैं, उस अनुपात में मुझे नरक में डाला जाना चाहिए।

Bertrand Russell said in a lecture: this Christian assertion seems to me very unjustified, unfair. However many sins I have committed—even if their number be great—it cannot be just to throw me into hell forever. I should be consigned to hell in proportion to the sins I have committed.

और रसेल ने कहा है कि मैंने जितने पाप किए, अगर उनको जोड़ लूं; और जो मैंने नहीं किए और सिर्फ सोचे, करना चाहता था, नहीं कर पाया, उनको भी जोड़ लूं और सबको प्रकट कर दूं, तो इस जमीन पर सख्त से सख्त कानून की व्यवस्था भी मुझे चार-पांच साल से ज्यादा की कैद नहीं दे सकती।

Russell said: counting the sins I have committed, and adding those I merely thought of committing but could not commit—if all were added, and brought to light—even the strictest legal system on earth could not give me more than four or five years of prison.

आदमी भला था। और वह ठीक कह रहा है। चार-पांच साल भी ज्यादा कह रहा है; इतनी भी सजा उसको नहीं दी जा सकती।

He was a good man—and he is right. Even four or five years is too much; even that punishment could not be given.

तो रसेल का कहना ठीक है कि जब मैं कहता हूं कि मेरे सारे पापों का हिसाब लगा लिया जाए, जो मैंने किए; और जो मैंने सोचे, वे भी जोड़ लिए जाएं; तो भी सख्त से सख्त कानून मुझे पांच साल का कठोर दंड दे सकता है। तो मुझे शाश्वत, सदा के लिए, इटरनली नरक में डालने वाली ईसाइयत अन्यायपूर्ण मालूम पड़ती है।

Russell is right: if I say that for all my sins together—even if the thought-sins be added—the strictest law could give me five years of hard punishment, then to throw me eternally into hell is unjust.

बर्ट्रेंड रसेल को कोई ईसाई जवाब नहीं दे सका, क्योंकि रसेल आदमी बहुत पुण्यात्मा था। अच्छे से अच्छे, भले से भले लोगों में एक था। जिनको हम शुभ और नैतिक से नैतिक व्यक्ति कहें, परम नैतिक, वैसा व्यक्ति था। तो ऐसे व्यक्ति को ईसाइयत जवाब न दे पाई।

बात तो साफ दिखाई पड़ती है। हिटलर को भी अगर नर्क में डालना हो, तो भी सदा के लिए डालना अन्यायपूर्ण मालूम पड़ेगा। कितना ही पाप हो, आखिर एक अनुपात है, उस अनुपात में दंड मिलना चाहिए। लेकिन ईसाइयत जवाब नहीं दे पाई, क्योंकि ईसाइयत को काल का जो रहस्य है, उसका स्पष्टीकरण नहीं है।

No Christian could answer him, for Russell was a very virtuous man; among the best of good men. To such a man Christianity could give no answer, for it has no clarification of the mystery of time.

जब मैंने रसेल का यह वक्तव्य पढ़ा, तो रसेल मर चुका था। जिंदा होता, तो मैं उससे कहना चाहता कि नर्क चाहे क्षणभर के लिए मिले, इटरनल मालूम पड़ता है। चाहे क्षणभर के लिए कोई नर्क में जाए, तो ऐसा लगता है, अब इसका अंत कभी नहीं होगा।

When I read Russell’s statement—he was no longer alive—had he been, I would have told him: hell, even if met for a moment, appears eternal. Even if one goes to hell for a moment, it seems as if it will never end.

नरक शाश्वत नहीं है, लेकिन नरक की प्रतीति सभी को शाश्वत जैसी मालूम पड़ती है। और स्वर्ग भी क्षणिक नहीं, लेकिन स्वर्ग की प्रतीति सभी को क्षणिक जैसी मालूम पड़ती है। क्योंकि सुख समय को छोटा कर देता है, दुख समय को लंबा कर देता है। और नर्क का अर्थ है, परम दुख, तो समय बहुत लंबा हो जाएगा, ओर-छोर दिखाई नहीं पड़ेंगे। और स्वर्ग का अर्थ है, परम सुख, समय बिलकुल सिकुड़ जाएगा और क्षण में स्वर्ग बीत जाएगा।

Hell is not eternal; but hell seems eternal to everyone. And heaven is not momentary; but heaven seems like a moment to everyone. For pleasure shortens time; pain lengthens time. And hell means ultimate pain—so time will be very long, without end in sight. And heaven means ultimate pleasure—time shrinks utterly, and heaven passes in a moment.

पर आदमी के किए हुए कर्म सभी चुक जाते हैं। क्या ऐसा भी कुछ है आदमी के जीवन में, जो उसके कर्म से नहीं मिलता? जो उसका किया हुआ नहीं है? अगर ऐसा कुछ है, तो आदमी उससे कभी वापस नहीं लौटेगा।

But whatever man attains through karma is exhausted. Is there something in human life which is not obtained through karma? Which is not what he has done? If there is, then man will never return from it.

इसलिए संकल्प के मार्ग से गया हुआ व्यक्ति वापस लौट आएगा, क्योंकि संकल्प है आदमी का कर्म।

Therefore the one who goes by the path of will returns—for will is man’s doing.

समर्पण के मार्ग से गया हुआ व्यक्ति कभी वापस नहीं लौटेगा, क्योंकि समर्पण के मार्ग पर जो घटना घटती है, वह व्यक्ति के कर्म का फल नहीं, व्यक्ति के समर्पण का फल है। और समर्पण कर्म नहीं है, समस्त कर्मों का विसर्जन है। असल में समर्पण से जो उपलब्ध होता है, वह प्रभु-प्रसाद है, वह ग्रेस है, वह अनुकंपा है। संकल्प से जो मिलता है, वह मेरी उपलब्धि है। समर्पण से जो मिलता है, वह मैं मिट जाता हूं, तब मिलता है; वह मेरी उपलब्धि नहीं है, वह मेरे खो जाने की उपलब्धि है।

The one who goes by surrender never returns—for what happens upon the path of surrender is not the fruit of one’s doing, it is the fruit of one’s surrender. And surrender is not an action; it is the dissolution of all actions. In truth, what is obtained through surrender is the Lord’s prasad, grace, compassion. What comes through will is my own achievement. What comes through surrender—there I am effaced, and then it comes; it is not my attainment, it is the attainment of my disappearance.

जीसस ने कहा है, जो अपने को बचाएंगे, वे खो देंगे; और जो अपने को खो देते हैं, वे सदा के लिए अपने को बचा लेते हैं।

Jesus has said: Whoever saves himself will lose; and whoever loses himself saves himself forever.

आज इतना ही।

Enough for today.

लेकिन जाएंगे नहीं। इस चांद की रात में पांच मिनट हम कीर्तन करेंगे। और फिर जाएंगे। अपनी जगह पर बैठे रहें। उठकर आगे आने की कोशिश न करें। अब तो चांद में हम सब दिखाई भी पड़ने लगे हैं। थोड़ा उत्तरायण शुरू हुआ। थोड़े अपनी जगह बैठे रहें। हमारे संन्यासी तो खड़े होंगे, वे कीर्तन करेंगे। आप भी साथ दें। और फिर हम विदा होंगे।

But do not go yet. On this moonlit night we shall sing kirtan for five minutes. Then we shall go. Remain seated where you are. Do not try to get up and come forward. Now, in the moon, we can even see one another. A little Uttarayan has begun. Remain seated. Our sannyasins will stand; they will sing. You also join. And then we shall take leave.