Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
परमात्मा स्वयं अपना परिचय देना चाहे, तो निश्चित ही बड़ी कठिन बात है। आदमी भी अपना परिचय देना चाहे, तो कठिन हो जाती है बात। और परमात्मा अपना देना चाहे, तो और भी कठिन हो जाती है।
If Paramatma himself were to give his own introduction, it would certainly be a very difficult thing. Even when a man tries to introduce himself, it becomes difficult. And if Paramatma were to introduce himself, it becomes all the more difficult.
एक तो इसलिए कठिन हो जाती है कि परमात्मा भी अपना स्वयं परिचय दे, तो सदा ही अधूरा होगा; पूरा नहीं हो सकता। अस्तित्व इतना विराट है, और शब्द इतने छोटे पड़ जाते हैं। परमात्मा भी कहना चाहे, तो कहकर पाएगा कि जो कहना था, वह नहीं कहा जा सका है। कहना चाहा था, वह छूट गया है। और जो कहा गया है, वह बहुत दूर की खबर लाता है।
It becomes difficult, first, because even if Paramatma were to speak of himself, it would always remain incomplete; it can never be whole. Existence is so vast—and words fall so small. Even if the Divine tries to say it, he will find that what had to be said could not be said. What he wanted to convey slips away; and what is said brings news from very far away.
कृष्ण को भी वैसी ही कठिनाई है। और जब भी किसी व्यक्ति के भीतर से परमात्मा ने स्वयं को अभिव्यक्त किया है, तब सदा ही ऐसी ही कठिनाई हुई है। कृष्ण की पीड़ा हम समझ सकते हैं। वे जो उदाहरण ले रहे हैं, वे जिन बातों के सहारे समझाने चल रहे हैं, वे बातें बहुत साधारण हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त कोई उपाय नहीं, कोई विकल्प नहीं। आदमी से बात करनी हो, तो आदमी की भाषा में ही बात करनी पड़ेगी।
Krishna faces just such a difficulty. And whenever Paramatma has expressed himself through any person, this same difficulty has always arisen. We can understand Krishna’s pain. The examples he takes up, the supports by which he tries to explain, are very ordinary. But apart from that there is no device, no alternative. If one has to speak to man, one must speak in man’s language.
इशारे करते हैं। इशारों से ज्यादा नहीं है यह बात। और जो आदमी इशारे को पकड़ लेगा, वह भटक जाएगा। और हम सबकी आदत इशारों को पकड़ने की है। हम मील के पत्थरों को छाती से लगाकर बैठ जाते हैं, यह सोचकर कि यह मंजिल हुई। हालांकि हर मील का पत्थर, केवल एक तीर का इशारा है आगे की तरफ, कि मंजिल आगे है।
He points. They are no more than pointers. And the man who catches hold of the pointer will go astray. And our habit is to cling to pointers. We clasp mile-stones to our chest, thinking the destination has been reached. Yet every mile-stone is only an arrow pointing ahead, saying the destination is further on.
और मैं चांद को अंगुली से बताऊं, तो बहुत डर है कि अंगुली पकड़ ली जाए और चांद समझ ली जाए। यद्यपि अंगुली चांद नहीं है; लेकिन अंगुली चांद की तरफ इशारा कर सकती है। लेकिन यह इशारा उसी की समझ में आएगा, जो अंगुली को छोड़ दे और भूल जाए, और चांद की तरफ देखे। और मैंने अंगुली उठाई चांद की तरफ, और आपने सोचा कि शायद मैं अंगुली उठा रहा हूं, तो अंगुली में कुछ होगा। और आप मेरी अंगुली से अटक गए, तो आप चांद तक कभी भी न पहुंच पाएंगे।
If I show the moon with my finger, there is great danger you may catch hold of the finger and think it is the moon. The finger is not the moon; yet the finger can indicate the moon. But that indication will make sense only to one who can leave the finger, forget it, and look towards the moon. If I raise a finger towards the moon and you think perhaps, since the finger is raised, there must be something in the finger—and you get stuck with my finger—then you will never reach the moon.
अंगुली चांद को बताती है, चांद नहीं है। उसे छोड़ ही देना पड़ेगा। उसे भूल ही जाना पड़ेगा। उसे तो बिलकुल पीछे छोड़कर जब आंख आकाश की तरफ उठेगी, वहां तो कोई अंगुली न होगी, वहां तो चांद होगा।
The finger points to the moon; it is not the moon. It has to be dropped; it has to be forgotten. Only when it is left far behind and the eyes are raised to the sky—there will be no finger there; there will be the moon.
तो कृष्ण ये जो बातें कह रहे हैं, वे अंगुलियां हैं। अधूरे इशारे हैं, आंशिक। उनमें सूचना है। जो उनको पकड़ लेगा, वह खतरे में पड़ेगा। जो उनको छोड़ देगा, उनके ऊपर उठेगा, पार जाएगा, वह इशारे को समझने में समर्थ हो सकता है।
So these things that Krishna is saying are fingers. Incomplete hints, partial. There is information in them. Whoever clings to them will be in danger. Whoever drops them, goes beyond them, rises above them—he may become capable of understanding the hint.
कल रात्रि भी उन्होंने कुछ इशारे किए। उसमें एक इशारा छूट गया था, वह भी हम बात कर लें।
Last night also he gave some hints. One hint remained; let us speak of that too.
उन्होंने कहा, पुरुषों में मैं पुरुषत्व हूं।
He said: Among men I am Purushatva.
पुरुषों में पुरुषत्व, पुरुष नहीं। पुरुषत्व क्या है? यह संस्कृत का शब्द बहुत कीमती है। और इस शब्द की थोड़ी-सी पर्तों को उघाड़ना जरूरी है।
Among men, Purushatva—not Purusha. What is Purushatva? This Sanskrit word is very precious. It is necessary to lift a few layers from it.
हम सभी जानते हैं कि पुर कहते हैं नगर को, बस्ती को। जिन्होंने पुरुष शब्द का उपयोग किया है, उन्होंने कहा है कि यह आदमी तो एक नगर है, एक पुर है। और इसके भीतर एक मालिक बस रहा है, वह पुरुष है। इस नगरी के भीतर जो छिपा है, वह।
We all know that pur means city, settlement. Those who used the word Purusha said: this man is a city, a pur; and within it there dwells a master—that is Purusha. The one hidden in this city.
तो पुरुष से अर्थ, स्त्री के विपरीत जो है, वैसा नहीं है। पुरुष का अर्थ मेल नहीं है। पुरुष तो स्त्री के भीतर भी है। स्त्री और पुरुष, जैसा हम प्रयोग करते हैं, ये तो नगर की खबर देते हैं। स्त्री की बस्ती अलग है, उसका शरीर अलग है। और जिसे हम पुरुष कहते हैं, उसकी भी बस्ती अलग है और शरीर अलग है। लेकिन भीतर जो बस रहा है पुरुष, उस नगर के बीच में जो बस रहा है मालिक, वह एक है।
So Purusha does not mean what stands opposite to woman. Purusha does not mean male. Purusha is in woman too. The words woman and man, as we commonly use them, report on the city. The woman’s settlement is different, her body different; and the one we call man, his settlement is different and his body different. But within, the Purusha who dwells—the master who resides in the midst of the city—is one.
इसलिए कई को यह खयाल हो सकता है कि कृष्ण ने स्त्रियों की जरा भी बात न कही। कुछ तो कहना था कि स्त्रियों में मैं कौन! ज्यादती मालूम पड़ती है। सबकी बात कर रहे हैं, और स्त्री कोई छोटी घटना नहीं है कि उसकी बात छोड़ी जा सके। जिसे हम पुरुष कहते हैं, उससे तो थोड़ी बड़ी ही घटना है। क्योंकि जीवन के इस सृजन में पुरुष तो सांयोगिक है, एक्सिडेंटल है; स्त्री आधारभूत है।
Therefore someone may feel Krishna has not mentioned women at all. He should have said who he is among women! It seems unfair. He speaks of all, and woman is no small event that she can be left out. In fact, compared to what we call man, she is even a greater event. In the creation of life, man is incidental; woman is fundamental.
लेकिन कृष्ण ने स्त्री की बात नहीं की, जानकर, क्योंकि पुरुष में स्त्री सम्मिलित हो गई है। अगर नगर की बात करते, तो फासला था स्त्री और पुरुष का। वे तो उसकी बात कर रहे हैं, जो नगर के बीच में बसा है। स्त्री के भीतर भी वह पुरुष है; पुरुष के भीतर भी वह पुरुष है।
But Krishna has not spoken of woman—knowingly—because in Purusha, woman is included. Had he spoken of the city, there would have been a distance between woman and man. He is speaking of the indweller, the one who abides in the midst of the city. In the woman, too, that Purusha is; in the man, too, that Purusha is.
फिर भी पुरुष की बात नहीं कर रहे हैं। कह रहे हैं, पुरुषों में पुरुषत्व। जैसे कि हजारों फूल को निचोड़कर हम थोड़ा-सा इत्र बना लें। ऐसा ही समस्त पुरुष जहां-जहां हैं, उनके भीतर जो पुरुषत्व है, वह जो निचोड़ है, वह जो इत्र है, वह मैं हूं।
Still he does not speak of Purusha; he says: among men, Purushatva. As when thousands of flowers are distilled and we get a little attar. Just so, wherever there are men, within them the Purushatva—the quintessence, the fragrance—that am I.
यह भी सोचने जैसा है। क्योंकि जब हम कहते हैं पुरुष, तो एक पर्टिक्युलर, एक विशेष व्यक्तित्व का खयाल आता है। जब हम कहते हैं पुरुषत्व, तो युनिवर्सल, सार्वभौम सत्य का खयाल आता है। जब हम कहते हैं पुरुष, तो सीमा बनती है; और जब हम कहते हैं पुरुषत्व, तो असीम हो जाता है।
This, too, is worth pondering. For when we say man, a particular, a specific person comes to mind. When we say Purushatva, the universal truth comes to mind. When we say man, a boundary forms; when we say Purushatva, it becomes boundless.
यूनान में प्लेटो ने जिसे आइडिया कहा है, प्रत्यय कहा है। पुरुषत्व एक प्रत्यय है, एक आइडिया है। जब हम कहते हैं प्रेमी, तो एक सीमा बन जाती है। लेकिन जब हम कहते हैं प्रेम, तो सब सीमाएं टूट जाती हैं, तब असीम हो जाता है सब। जब हम कहते हैं पुरुष, तो एक रेखा खिंच जाती है चारों ओर। जब हम कहते हैं पुरुषत्व, तो विराट आकाश की तरह सब विस्तीर्ण हो जाता है।
In Greece, what Plato called the Idea, the archetype—Purushatva is an archetype, an Idea. When we say lover, a limit is drawn; when we say love, all limits shatter—it becomes infinite. When we say man, a line is drawn all around; when we say Purushatva, all spreads vast like the immense sky.
पुरुषत्व की कोई सीमा नहीं है। पुरुष आएंगे और जाएंगे, पुरुष बनेंगे और मिटेंगे। पुरुषत्व तो शाश्वत है। शक्लें बदलेंगी, घर बदलेंगे, नगर बसेंगे और उजड़ेंगे। आज आपका एक नाम है, पिछले जन्म में दूसरा था, अगले जन्म में और तीसरा होगा। कितने-कितने पुरुष होने का आपको खयाल पैदा होगा कि मैं यह हूं, मैं यह हूं, मैं यह हूं। लेकिन भीतर वह जो निर्गुण, वह जो भीतर निराकार है, वह एक है।
Purushatva has no boundary. Men will come and go, be born and pass away. Purushatva is eternal. Forms will change, houses will change, cities will arise and fall. Today you have one name, in the previous birth another, and in the next yet a third. So many notions of being this or that will arise in you. But within, that which is nirguna, that which is formless, is one.
इसलिए भी कहा पुरुषत्व। जब हम लहरों की बात करते हैं, तो अक्सर डर होता है कि सागर कहीं भूल न जाए। कृष्ण यह कह रहे हैं कि लहरों में मैं सागर। लहर भला दिखाई पड़ती हो, लेकिन सिर्फ दिखाई पड़ती है, एपियरेंस है, सिर्फ एक आभास है। सत्य तो सागर है, जो नीचे है।
For this reason he said Purushatva. When we speak of waves, there is always the fear the ocean may be forgotten. Krishna is saying: in the waves, I am the ocean. The wave may be visible—but it only appears; it is appearance, a mere semblance. The truth is the ocean beneath.
बड़ी मजे की बात है, सागर के किनारे जाएं, तो लहरें ही दिखाई पड़ती हैं, सागर कभी दिखाई नहीं पड़ता। अक्सर आप कहते हैं कि मैं सागर के दर्शन करके आ रहा हूं। लेकिन गलत कहते हैं। कहना चाहिए, लहरों के दर्शन करके आ रहा हूं। सागर तो दिखाई नहीं पड़ता। दिखाई तो लहरें पड़ती हैं। फिर भी आप कहते हैं कि सागर का दर्शन करके आ रहा हूं। इसी खयाल से कि लहर की क्या गिनती करनी! लहर तो आप देख भी नहीं पाए और मिट गई होगी, और दूसरी बन गई। जो मिट गई लहर, उसमें भी जो था, और जो बन गई लहर, उसमें भी जो है--हालांकि वह आपको दिखाई नहीं पड़ा है। लेकिन आप खबर यही देते हैं कि मैं सागर के दर्शन करके आ रहा हूं।
A delightful irony: go to the seashore and only waves are seen; the ocean is never seen. Often you say, “I have had the darshan of the ocean.” But that is wrong. You should say, “I have seen the waves.” The ocean is not seen; waves are seen. Yet you say, “I have seen the ocean,” with the sense that why count the wave! You did not even see the wave before it died, and another had already formed. In the wave that dissolved, and in the wave that formed—what was and is there, though you did not see it—still you report, “I have seen the ocean.”
तो कृष्ण लहरों की बात नहीं कर रहे हैं; वे सागर की बात कर रहे हैं। वे पुरुषों की बात नहीं कर रहे, पुरुषत्व की बात कर रहे हैं। जिसके ऊपर सारा खेल निर्मित होता है। एक रूप, दूसरा रूप, हजार रूप वह पुरुषत्व लेता चला जाता है; और फिर भी अरूप है। न मालूम कितने आकार बनते हैं और विसर्जित होते हैं, फिर भी वह निराकार है।
Krishna is not speaking of the waves; he is speaking of the ocean. He is not speaking of men; he is speaking of Purushatva. Upon which the whole play is woven. One form, another form, a thousand forms does that Purushatva take, and still it is the formless. Innumerable shapes arise and dissolve, yet it remains without shape.
तो पुरुषों में मैं पुरुषत्व हूं!
So—among men I am Purushatva!
इस सूत्र में भी उन्होंने कुछ बातें कही हैं, और कुछ कीमती बातें कही हैं। कहा है, वासना से रहित, काम से रहित वीरों का वीर्य हूं। वासना से रहित, कामना से रहित वीरत्व हूं, वीरता हूं।
In this sutra he says other things too, precious things. He says: I am the virya of the valiant—free of vasana, free of kama. I am the strength of the strong—without lust, without craving. I am valor—free of desiring.
आदमी वासना में डूबकर बड़े वीरता के कार्य कर सकता है। लेकिन कृष्ण कह रहे हैं कि मनुष्य के भीतर वह जो वीर्य की ऊर्जा घटित होती है, मैं तब वह हूं, जब वहां काम न हो, वासना न हो।
A man, sunk in vasana, can perform great acts of bravery. But Krishna says: the virya, the seed-energy that arises within man, I am that only when there is no kama, no vasana there.
आपको खयाल दिलाना चाहूंगा। महावीर का जन्म का नाम वर्द्धमान था। बाद में दिया गया नाम, महावीर। और महावीर नाम दिया गया, उस वीरता की वजह से, जिसकी कृष्ण चर्चा कर रहे हैं। महावीर किसी से लड़े नहीं। लड़ने की बात दूर, पांव फूंककर रखा कि कोई चींटी न दब जाए। किसी से कोई स्पर्धा न की, किसी से कोई प्रतियोगिता न की। कैसी वीरता है उनकी?
Let me remind you. Mahavira’s birth-name was Vardhaman. Later he was given the name Mahavira—“great warrior”—because of the very courage Krishna is speaking of. Mahavira fought with no one. Far from fighting, he placed his feet so softly that not even an ant be crushed. No rivalry with anyone, no competition with anyone. What kind of courage is this?
अगर महावीर को हम देखेंगे, तो उनके चारों तरफ कोई भी तो घटना घटती हुई मालूम नहीं पड़ती, जिसमें कि वीरता का पता चलता हो। न युद्ध के मैदान पर लड़ते हैं, न तलवारों-भालों के बीच में खड़े होते हैं। कैसे वीर होंगे! लेकिन इस मुल्क ने उनको महावीर कहा। इस मुल्क ने इस सूत्र की वजह से महावीर कहा। वासना बिलकुल नहीं है, फिर एक वीर्य का नव उदय हुआ है। उस वीर्य को हम थोड़ा पहचानें कि वह कैसा है।
Look at Mahavira and you find nothing happening around him that tells of valor. He does not fight on battlefields, nor does he stand amidst swords and spears. How could he be a hero! Yet this land called him Mahavira. This land called him so because of this very sutra: there is no vasana—then a new flowering of virya has arisen. Let us recognize a little what that virya is like.
महावीर साधना में लगे। कठोर तपश्चर्या में डूबे। भूल गए जगत को, याद रखा अपने को ही। नग्न खड़े होते थे गांव के बाहर। लोग सताने लगे।
Mahavira undertook sadhana. He plunged into austere tapas. He forgot the world, remembered only himself. Naked, he would stand outside the village. People began to harass him.
एक दिन सुबह ऐसी घटना हुई। एक ग्वाले ने आकर अपनी गायों को वहां चराने के लिए छोड़ा। फिर उसे कुछ काम आ गया, तो उसने खड़े हुए महावीर से कहा कि सुनो! जरा मेरी गायों को देखते रहना, मैं अभी लौटकर आता हूं। जल्दी में था; उसने यह भी फिक्र न की कि यह नग्न खड़ा हुआ साधु कुछ बोला नहीं। या सोचा होगा कि मौन सम्मति का लक्षण है; चला गया।
One morning such an incident occurred. A cowherd brought his cows there to graze. Something urgent came up, so he said to the standing Mahavira: “Listen, watch my cows a bit, I’ll be right back.” He was in a hurry; he did not even care whether this naked sadhu said anything. Or he thought silence is consent—and left.
दोपहर जब वापस लौटा, तो महावीर तो अपने दूसरे ही लोक में थे। लौटा, तब तक गाएं चरती हुई दूर निकल गई थीं। महावीर से बहुत पूछा, वे कुछ न बोले। आंख बंद किए खड़े थे, खड़े रहे। सोचा कि या तो यह आदमी पागल है, या चालाक है। गाएं या तो चोरी चली गईं; इस आदमी का हाथ है कुछ। और या फिर यह आदमी पागल है, या गूंगा है, या बहरा है।
When he returned at noon, Mahavira was in another realm altogether. By then the cows, grazing, had wandered far away. He asked Mahavira much; Mahavira said nothing. Eyes closed, he stood, and kept standing. The cowherd thought: either this man is mad, or he is cunning. The cows have been stolen; this man’s hand is in it. Or he is mad, or deaf and dumb.
वह गायों को ढूंढ़ने गया, जंगलभर में घूम आया, लेकिन गाएं न मिलीं। और जब सांझ महावीर के पास से निकलता था, तो गाएं चरकर लौट आई थीं और महावीर के पास वापस बैठी हुई थीं। तब तो पक्का शक हो गया। सोचा कि यह आदमी बेईमान है। मुझे धोखा दिया। गायों को छिपाए रहा। अब रात में लेकर निकल जाएगा।
He went to search for the cows, roamed the forest, but did not find them. And when in the evening he passed by Mahavira, the cows had returned from pasture and were sitting by Mahavira again. Now his suspicion was certain. He thought: this man is dishonest. He deceived me. He hid the cows and now at night he will take them away.
उसने महावीर को गालियां दीं। मारा। कान में लकड़ियों की खूंटियां ठोंक दीं। क्योंकि यह देखकर कि तू समझ रहा है कि तू बहरा है; सुनता नहीं। तो हम तेरे बहरेपन को पूरा किए देते हैं! कान में उसने खूंटियां ठोंक दीं। खून, लहूलुहान, महावीर के कान से खून बहने लगा। वह खूंटियां ठोंककर अपनी गायों को लेकर चला गया।
He abused Mahavira. He beat him. He hammered wooden pegs into his ears. “So—you think you are deaf and don’t hear? Then we will complete your deafness!” He drove pegs into the ears. Blood flowed, Mahavira’s ears streamed with blood. He drove in the pegs and went away with his cows.
मीठी कथा है कि देवता पीड़ित और परेशान हुए। और इंद्र ने आकर महावीर से कहा कि क्षमा करें! हमें आज्ञा दें, ताकि हम आपकी रक्षा कर सकें। ऐसा दुबारा न हो, अन्यथा बदनामी हमारी होगी कि भले लोग जमीन पर थे और महावीर के कान में खूंटियां ठोंक दी गईं! हमें आज्ञा दें।
A sweet tale says: the gods were distressed and agitated. Indra came and said to Mahavira, “Forgive us! Give us permission so that we may protect you. Let this never happen again—else it will be our disgrace that while the good were upon the earth, pegs were driven into Mahavira’s ears. Permit us.”
महावीर ने आंख खोली और कहा, वह ग्वाला भी अपने ढंग से मुझे विचलित करने आया था; तुम अपने ढंग से मुझे विचलित करने आए हो। मुझे छोड़ दो मुझ पर। जो भी होना है, मुझ अकेले पर होने दो। जन्मों-जन्मों बहुत तरह के साथ मैंने लिए, सब साथ व्यर्थ गए। अब मैं अकेला हूं। जन्मों-जन्मों न मालूम कितने कंधों पर हाथ रखे, और सोचा कि वे साथी बनेंगे; कोई साथी कभी बना नहीं। अब मैं अकेला हूं।
Mahavira opened his eyes and said, “That cowherd came in his way to disturb me; you have come in your way to disturb me. Leave me to myself. Whatever is to be, let it be on me alone. Birth after birth I took many kinds of companionship; all proved futile. Now I am alone. Birth after birth I placed my hand upon many shoulders, hoping they would be companions; no companion ever became one. Now I am alone.”
अब यह वीर्य, यह वीरता दिखाई नहीं पड़ेगी बाहर किसी युद्ध के मैदान में। लेकिन युद्धों में जो वीर हैं, वे बच्चे हैं। महावीर की वीरता यह है कि वे कहते हैं, अब संगी और साथी न बनाऊंगा। अब अकेला काफी हूं। जन्मों-जन्मों बहुत संगी-साथी बनाए, सब व्यर्थ हो गए। पाया आखिर में कि अकेला हूं। अब मुझे तुम अकेला ही होने दो। और एक तरह से वह विचलित करने आया था; तुम दूसरी तरह से विचलित करने आए हो।
This virya, this courage, will not be seen outside on any battlefield. Those who are brave in wars are children. Mahavira’s courage is this: he says, “Now I will not make companions. Now I am enough alone. Births upon births I made so many companions; all went in vain. At last I found I am alone. Now let me be alone. And one came to distract me in one way; you have come to distract me in another.”
इंद्र ने कहा, आप हमें गलत न समझें। हम आपको विचलित करने नहीं; सिर्फ रक्षा करने आए हैं।
Indra said, “Do not misunderstand us. We did not come to distract you—only to protect you.”
महावीर ने कहा कि जिन्होंने भी मेरे लिए सदा वचन दिए रक्षा करने के और जिन्होंने कहा, हम रक्षा करेंगे, वे ही थोड़े दिन में मेरे कारागृह बन गए। जिन्होंने भी कहा था कि हम रक्षा करेंगे, जिन्होंने भी कहा था कि हम साथ देंगे, संगी बनेंगे, दुख से बचाएंगे, आखिर में मैंने पाया कि वे ही मेरे दुख के कारण बने, और वे ही मेरे कारागृह की दीवालें बने। अब नहीं। अब मैं अकेला काफी हूं। अब सुख हो कि दुख, मैं अकेला काफी हूं। तुम मुझे मुझ पर छोड़ दो।
Mahavira said, “Whoever promised to protect me, whoever said they would protect me—soon they became my prisons. Whoever said they would protect, whoever said they would stand by me, be companions, save me from sorrow—at last I found they became my very cause of sorrow, the walls of my prison. No more. I am enough alone. Whether joy or sorrow, I am enough alone. Leave me to myself.”
महावीर ने कहा है, एक ही वीरता है इस पृथ्वी पर, अकेले होने का साहस--दि करेज टु बी अलोन।
Mahavira has said: there is only one courage upon this earth—the courage to be alone.
बहादुर से बहादुर आदमी भी अकेला नहीं हो सकता। कम से कम तलवार तो साथ में रखता ही है। इसलिए जिसके हाथ में तलवार देखें, समझ लेना कि भीतर कायर छिपा है। नहीं तो तलवार किसके लिए! महावीर नग्न खड़े हैं; हाथ में एक लकड़ी का टुकड़ा भी नहीं है।
Even the bravest cannot be alone. At least he keeps a sword in his hand. Hence, if you see a sword in the hand, know that a coward hides within. Otherwise—for whom the sword? Mahavira stands naked; not even a stick in his hand.
कृष्ण कहते हैं, जिसकी वासना हट गई, जिसका काम हट गया, उसमें मैं वीर्य हूं। उसमें मैं बल हूं। उसका मैं बल हूं।
Krishna says: where vasana has dropped, where kama has ceased—in that one I am virya. In him I am strength. I am his strength.
इसमें एक बात और समझ लेने जैसी है। जहां भी कामवासना है, वहां वीर होना उसी तरह आसान है, जैसे किसी आदमी को शराब पिला दी जाए और लड़ने को भेज दिया जाए। नशे में बहादुर हो जाना आसान है, क्योंकि नशे में आदमी मूर्च्छित होता है। इसलिए हाथियों को जब युद्ध पर भेजते हैं, तो शराब पिलाकर भेजते हैं। क्योंकि मरने का खयाल ही नहीं रह जाता; होश ही नहीं रह जाता।
Understand one more thing. Wherever there is lust, to be “brave” is as easy as liquor poured into a man and sending him to fight. To be brave in intoxication is easy—because in intoxication one is stupefied. That is why, when sending elephants to war, they are given liquor—so that the thought of death does not remain, so that awareness does not remain.
कामवासना भी एक जहर है, एक इंटाक्सिकेंट है। और जब आप कामवासना से भरते हैं, तो कामवासना से भरा हुआ आदमी आग लगे मकान में प्रवेश कर सकता है।
Kama-vasana, too, is a poison—an intoxicant. When you are filled with lust, a man filled with lust can enter a burning house.
तुलसीदास की कहानी हम सबने सुनी है। कामवासना से भरा हुआ आदमी नदी में मुर्दे को हाथ का सहारा लगाकर पार हो गया। उसे पता न चला कि मुर्दा है! उसने समझा कि कोई लकड़ी का टुकड़ा है, इसके सहारे मैं पार हो जाऊं।
We have all heard the story of Tulsidas. A man filled with lust crossed a river by placing his hand on a corpse, mistaking it for a log. He never knew it was a corpse. He thought it a piece of wood and, using it as support, crossed over.
तुलसीदास बरसा की अंधेरी रात में छज्जे से लटके हुए सांप को रस्सी समझकर ऊपर चढ़ गए! रस्सी दिखाई पड़ी; सांप दिखाई न पड़ा। आंखें अंधी थीं। वासना ही क्या जो अंधा न कर जाए!
On a dark, rainy night Tulsidas climbed up by catching hold of a snake hanging from the eaves, thinking it a rope! A rope was seen; the snake was not seen. The eyes were blind. What else does lust do but blind?
कोई कह सकता है कि बड़े बहादुर रहे होंगे तुलसीदास। सांप को पकड़कर चढ़ गए; कम बहादुर हैं! लेकिन तुलसीदास नहीं चढ़े सांप को पकड़कर। सांप को पकड़कर वासना चढ़ी। और वासना अंधी है। उसमें कोई बहादुरी नहीं होती। तुलसीदास नहीं चढ़े सांप को पकड़कर। तुलसीदास को सांप दिख जाता, तो भाग खड़े होते। वह दिखाई नहीं पड़ा। आंखें अंधी थीं। जब आंखें खुलीं, तब पता चला कि क्या किया है!
One could say Tulsidas must have been very brave—he climbed holding a snake! But Tulsidas did not climb holding a snake—lust climbed holding the snake. And lust is blind; there is no bravery in it. Had Tulsidas seen the snake, he would have fled. It did not appear—his eyes were blind. When his eyes opened, then he knew what he had done.
तीव्र वासना के क्षण में आप मूर्च्छित होते हैं, बेहोश होते हैं। बेहोशी में बल का कोई अर्थ नहीं है। पागल होते हैं। पागलपन में बल का कोई अर्थ नहीं है।
In the intense moment of lust you are stupefied, unconscious. In unconsciousness, what meaning has strength? In madness, what meaning has power?
इसलिए कृष्ण उसे काट देते हैं। वे कहते हैं, कामवासना को छोड़कर, बलवानों का मैं बल हूं।
Therefore Krishna cuts it off. He says: apart from lust, I am the strength of the strong.
और भी एक बात कहते हैं, इसी संदर्भ में। यह भी कहते हैं कि जो धर्म से भरा है, उसकी मैं कामवासना भी हूं। ये उलटे दिखाई पड़ेंगे वक्तव्य। बलवान के लिए कहा, जो कामवासना से रहित है, उसका मैं बल हूं। लेकिन तब सवाल उठ सकता है कि फिर यह कामवासना का क्या होगा? कृष्ण कहते हैं, कामवासना भी मैं हूं, उसकी, जो धर्म से भरा है। इसका क्या अर्थ होगा? धर्म से भरी कामवासना का क्या अर्थ होगा?
And, in the same context, he also says: I am Kama too—but of the one who is filled with Dharma. These statements may seem reversed. For the strong he says: I am the strength of the one who is free of kama and vasana. Then the question can arise: what of kama? Krishna says: I am Kama, too—of him who is filled with Dharma. What can this mean? What is kama suffused with Dharma?
जैसे ही व्यक्ति के जीवन में धर्म उतरता है, वैसे ही कामवासना वासना नहीं रह जाती। वैसे ही काम, सेक्स, यौन, यौन नहीं रह जाता। इसे थोड़ा समझना जरूरी है।
As soon as Dharma descends into a person’s life, kama is no longer vasana. Sex is no longer sex. This must be understood.
कुछ ऐसा है कि जिस व्यक्ति के जीवन में धर्म का अवतरण हुआ, उस व्यक्ति के जीवन का सभी कुछ धार्मिक हो जाता है। धर्म इतना डुबाने वाला है कि सिर्फ आपकी बुद्धि को ही डुबाएगा, ऐसा नहीं; सिर्फ आपके हृदय को ही डुबाएगा, ऐसा नहीं; आपके शरीर को भी डुबा लेगा। धर्म इतनी बड़ी घटना है कि घटे तो आप पूरे के पूरे उसमें डूब जाएंगे। आपकी कामवासना कहां बचेगी! वह भी उसमें डूब जाएगी। कहना चाहिए कि धर्म का अमृत ऐसा है कि अगर जहर की बूंद भी उसमें पड़ जाए, तो अमृत हो जाएगी।
When Dharma dawns in someone’s life, then all of his life becomes dharmic. Dharma is so all-drowning that it will not only drown your intellect—not only your heart—it will drown your body too. Dharma is such a great happening that, if it happens, you will be drowned in it totally. Where, then, will your kama remain? That too will be drowned in it. It is better to say: the amrita of Dharma is such that even if a drop of poison falls into it, it becomes nectar.
हमें समझना बहुत कठिन होगा। हमारी सामान्य समझ तो यह कहती है कि वह सारा का सारा अमृत जहर हो जाएगा, अगर एक बूंद जहर की पड़ गई। क्योंकि जहर से ही हम परिचित हैं; अमृत से हम परिचित नहीं हैं। हमने जहर ही जाना है; हमने अमृत जाना नहीं है। सच बात तो यह है कि अमृत की कसौटी और परीक्षा ही यही है कि वह जहर को अमृत बना पाए। अन्यथा उसकी कोई कसौटी नहीं, कोई परीक्षा नहीं।
It is difficult for us to understand. Our ordinary understanding says the entire nectar would turn to poison if a drop of poison fell in. Because we are familiar with poison; we are not familiar with amrita. We have known poison; we have not known nectar. In truth, the very touchstone of amrita is whether it can turn poison into nectar. Otherwise there is no test, no proof of it.
धर्म की कसौटी ही यही है कि आपके भीतर जो जहर है, वह अमृत हो जाए। आपके भीतर जो यौन है, जो वासना है, कामना है, वह भी राम-अर्पित हो जाए, वह भी प्रभु-समर्पित हो जाए। वह ऊर्जा भी ब्रह्म की ऊर्जा बन जाए।
The touchstone of Dharma is this: that the poison within you becomes amrita. The sex within you, the vasana, the craving—that, too, becomes offered to Rama, surrendered to the Lord. That energy, too, becomes the energy of Brahman.
क्या होता होगा? जब कोई व्यक्ति धर्म से भरता होगा, तो उसकी कामवासना की गति क्या होती होगी? उसकी कामवासना की गति आमूल बदल जाती है।
What happens? When one is filled with Dharma, what becomes of the movement of kama? It changes at the roots.
अभी आप कामवासना से भरते हैं अचेत होकर, मूर्च्छित होकर, विक्षिप्त होकर। निर्णय करते हैं हजार बार कि कामवासना से बचूंगा, बचूंगा, बचूंगा! और आप निर्णय करते रहते हैं, और भीतर वासना संगृहीत होती चली जाती है। और एक क्षण आता है, आपके निर्णय का पत्थर उठाकर फेंक दिया जाता है और वासना का झरना फूट पड़ता है। फिर कल से आप पछताएंगे और फिर पछताकर यही करेंगे कि फिर वासना को दबाकर इकट्ठा करेंगे। और फिर वह वक्त आएगा कि आपका संकल्प तोड़कर वासना पुनः बह उठेगी।
At present you are filled by lust unconsciously, stupefied, deranged. You decide a thousand times: I will be free of lust, free of lust! And you go on deciding, while inside, vasana keeps gathering. A moment comes when the stone of your resolve is flung aside and the spring of lust bursts forth. Tomorrow, again, you will repent—and after repenting, you will again repress and store it. And then will come the time when, breaking your resolve, lust flows again.
अभी वासना का हम पर हमला होता है, वी आर दि विक्टिम्स। अगर इसे ठीक से समझें, तो हम वासना के मालिक नहीं हैं, शिकार हैं। वासना हमें पकड़ लेती है भूत-प्रेत की भांति; और हमसे कुछ करा डालती है, जो कि शायद हमने अपने होश में कभी न किया होता। और जब हम होश में आते हैं, तो पछताते हैं, दुखी और पीड़ित होते हैं कि हमने ऐसा सोचा, ऐसा किया! लेकिन फिर वही होता है।
Right now, lust attacks us; we are the victims. If you see it rightly, we are not masters of lust—we are prey. Lust seizes us like a spirit, a ghost; and makes us do what, perhaps in our senses, we would never have done. When we come to, we repent, we are sad and troubled: how did we think this, do this! And yet it happens again.
हम वासना के हाथ में धागे बंधी हुई गुड्डियों की तरह हैं, जो नाचते हैं। प्रकृति हम से काम लेती है। हम प्रकृति के गुलाम हैं। प्रकृति आज्ञा देती है, और हम काम में लग जाते हैं।
We are like dolls with strings in the hands of lust—dancing. Prakriti uses us. We are slaves of Prakriti. Nature commands, and we set to work.
धर्म से भरे हुए व्यक्ति को प्रकृति आज्ञा देना बंद कर देती है। असल में जो व्यक्ति धर्म को उपलब्ध होता है, प्रकृति की आज्ञा-सीमा के बाहर हो जाता है। प्रकृति उसे कोई भी आज्ञा नहीं दे सकती। और एक नई घटना घटती है कि धर्म को उपलब्ध व्यक्ति प्रकृति को आज्ञा देने लगता है। एक आमूल रूपांतरण होता है।
For one filled with Dharma, Prakriti stops giving commands. In truth, the one who attains to Dharma goes beyond the realm of nature’s commands. Nature can issue no order to him. A new event happens: the man of Dharma begins to command Prakriti. A radical transmutation.
जब तक हम अधर्म में जीते हैं, तब तक प्रकृति हमें आज्ञा देती है; हम गुलामों की तरह होते हैं। हम चलाए जाते हैं, चलते नहीं। हम खींचे जाते हैं, चलते नहीं। हम धकाए जाते हैं, हम चलते नहीं। हमारी जिंदगी हमारी वृत्तियों का जबर्दस्ती दबाव है। न तो आपने कभी क्रोध किया है; क्रोध करवाया गया है। न आपने कभी कामवासना की है; कामवासना करवाई गई है। आप सिर्फ एक विक्टिम हैं, एक शिकार हैं। चारों तरफ से आपको धक्के दिए जा रहे हैं।
As long as we live in adharma, nature orders us—we are like slaves. We are driven; we do not walk. We are pulled; we do not move. We are pushed; we do not go. Our life is the coercive pressure of our instincts. You have never “done” anger; anger has been done through you. You have never “done” lust; lust has been done through you. You are only a victim, a prey. From all sides you are shoved.
जैसे हवा में पत्ता कंपता है। बाएं हवा बहती है, तो बाएं; और दाएं बहती है, तो दाएं। वह पत्ता भी शायद मन में सोचता होगा कि अब बाएं बहुत थक गया, अब जरा दाएं बहूं। जब हवा दाएं चलने लगती है, तब वह सोचता होगा, अब दाएं चलूं। वैसे ही आप सोचते हैं कि मैं क्रोध कर रहा हूं; कि मैं वासना से भर रहा हूं।
Like a leaf trembling in the wind. If the wind blows left, left; if right, right. The leaf too perhaps thinks: I am tired of blowing left; now I will blow right. When the wind begins to blow right, it thinks: now I am blowing right. Similarly you think: I am getting angry; I am filled with lust.
नहीं; आप सिर्फ भरे जाते हैं। आप बिलकुल हेल्पलेस विक्टिम, असहाय शिकार हैं।
No—you are merely being filled. You are a helpless victim.
धर्म से भरा हुआ व्यक्ति प्रकृति के ऊपर उठता है, वह प्रकृति को आज्ञा देना शुरू करता है। वैसे व्यक्ति के जीवन में कामवासना वासना नहीं रह जाती। हां, वैसे व्यक्ति के जीवन में यदि काम की कोई घटना भी घटे--जैसे कि कुछ घटनाएं घटी हैं--तो उनके कारण बहुत ही दूसरे होते हैं।
The man filled with Dharma rises above Prakriti; he begins to command nature. In such a life, kama is no longer vasana. Yes—even if some event of kama happens—and such events have happened—the causes there are entirely different.
जैसे जीसस के बाबत कहा जाता है कि वह कुंआरी मरियम से पैदा हुए। यह उदाहरण मैं दे रहा हूं, ताकि आपकी समझ में आ सके कृष्ण की बात। जीसस के बाबत कहा जाता है, वे कुंआरी मरियम से, वर्जिन मैरी से पैदा हुए। अब कुंआरी लड़की से कोई कैसे पैदा होगा?
It is said about Jesus that he was born of the Virgin Mary. I give this example so that Krishna’s statement may be understood. Jesus was born of the Virgin Mary. How can anyone be born of a virgin?
लेकिन हो सकता है। अगर कृष्ण के सूत्र को समझें, तो हो सकता है। मैरी, वह जीसस की मां, किसी कामवासना से भरकर अगर संभोग में न उतरी हो, वरन जीसस की आत्मा को जन्म देने के लिए ही अपने शरीर की प्रकृति को उसने आज्ञा दी हो, तो वह कुंआरी है।
It can be—if Krishna’s sutra is understood. Mary—the mother of Jesus—if she did not enter into intercourse out of lust, but, to give birth to the soul of Jesus, she issued a conscious command to the nature of her body, then she is a virgin.
और आपसे मैं कहूं कि आप जब किसी बच्चे को जन्म देते हैं, तब भी आपको पता नहीं होता कि उस बच्चे की आत्मा आपके चारों तरफ मंडरा रही है और आपको प्रेरित कर रही है कि आप उसे जन्म दें। लेकिन आप बेहोश हैं। उसके लिए प्रकृति आपको धक्के दिलाती है और बच्चे का जन्म करवाती है।
Let me tell you: even when you give birth to a child, you do not know that the soul of that child is hovering around you, urging you to give it birth. But you are unconscious. For that, nature pushes you and makes the birth happen.
लेकिन कामवासना जिस दिन धर्म से रूपांतरित होती है, उस दिन आप सचेत रूप से एक आत्मा से बात कर पाते हैं, जो आपके द्वारा जन्म लेना चाहती है। और अगर आप जन्म देना चाहते हैं, तो आप अपने शरीर को आज्ञा देते हैं कि वह वासना में उतरे, वह काम-कृत्य में उतरे। लेकिन यह आज्ञा होती है। और इसलिए इसमें बुनियादी फर्क है।
But the day kama is transformed by Dharma, you can consciously converse with a soul that wants to take birth through you. And if you want to give birth, you instruct your body to enter into passion, to enter into the sexual act. But it is a command—and therefore the fundamental difference.
जब आप कामवासना में उतरते हैं, तो आप बेहोश होते हैं। और जब ऐसा व्यक्ति कभी कामवासना में उतरता है, तो बिलकुल होश में होता है। वह अपने शरीर का उपयोग एक उपकरण, एक यंत्र की भांति कर रहा होता है। मालिक होता है। शरीर उसका उपयोग नहीं कर रहा होता है।
When you descend into lust, you are unconscious. When such a man enters sex, he is totally aware. He uses the body as a tool, as an instrument. He is the master; the body is not using him.
तो कृष्ण कहते हैं, मैं कामवासना भी हूं, लेकिन उनकी, जो धर्म से भरे हैं।
Therefore Krishna says: I am kama too—but that of those who are filled with Dharma.
जीवन ने बहुत-से सत्य खोज लिए थे, जो धीरे-धीरे बार-बार खो जाते हैं, उनमें से एक सत्य यह भी था। इस संदर्भ में एक बात आपको कहना चाहूंगा।
Humanity had discovered many truths that, slowly and again, are lost; this is one of them. In this context, let me say something.
आज सारी पृथ्वी पर संतति निरोध का आंदोलन है। सब जगह, किसी भी तरह आने वाले बच्चों को रोकना है। लेकिन एक ही उपाय मालूम पड़ता है और वह यह कि हमारे शरीर में कुछ फर्क किया जाए। और कोई उपाय नहीं मालूम पड़ता। एक ही उपाय मालूम पड़ता है कि हमारे शरीर की ग्रंथियां काट डाली जाएं, या शरीर में ऐसे रासायनिक द्रव्य डाले जाएं, या ऐसा इंतजाम किया जाए, कि आने वाली आत्मा जो हमारे भीतर प्रवेश करती है, वह अवसर न पा सके और प्रवेश न कर पाए।
Today, all over the earth, there is a movement for birth control. Everywhere, by any means, the coming children are to be stopped. But only one kind of device is known—something must be altered in the body. No other way is known. Glands are to be cut, or chemical substances inserted, or some arrangement made so that the soul that is entering us finds no opportunity and cannot enter.
यह बड़ी असहाय स्थिति है। इससे अन्यथा नहीं हो सकता क्या? लेकिन आदमी को देखकर नहीं कहा जा सकता है कि हो सकता है। दूसरी बात भी हो सकती है।
This is a very helpless condition. Could it not be otherwise? Looking at man as he is, one would say: perhaps not. And yet another way is possible.
कृष्ण के इस सूत्र से वह बात दूसरी निकलती है। हम व्यक्तियों को इतना सचेतन बना सकते हैं--शरीर को बदलकर नहीं, उनकी चेतना को बदलकर--कि जब कोई आत्मा उनसे निवेदन करे कि वे जन्म देने वाले बनें, तो वे इनकार कर सकें; या जरूरत हो, तो जन्म दे सकें।
Out of Krishna’s sutra another way emerges. We can make persons so conscious—not by changing the body, but by changing awareness—that when a soul petitions them to become givers of birth, they can refuse; or, if needed, they can give birth.
इस संबंध में मैं आपसे यह भी कहना चाहता हूं कि हजारों वर्ष तक भारत ने इसका प्रयोग किया है। इस बात के सैकड़ों प्रमाण हैं। इस बात का प्रयोग किया गया है। इस प्रयोग की पूरी की पूरी साइंस विकसित की गई थी।
For thousands of years India experimented with this. There are hundreds of proofs. A whole science of this experiment was developed.
जैसे कि आपने अगर महावीर या बुद्ध का जीवन पढ़ा हो, तो इस मुल्क ने एक पूरा का पूरा ड्रीम एनालिसिस, एक स्वप्न-विज्ञान निर्मित किया था। फ्रायड ने तो अभी-अभी स्वप्न के लक्षणों को समझना शुरू किया है। वह भी समझ अभी बहुत बालपन की है। वह अभी बहुत गहरी नहीं है।
If you have read the lives of Mahavira or Buddha, this land created an entire dream analysis—a science of dreams. Freud has only just begun to understand the signs of dreams—his understanding is still very infantile, not very deep.
लेकिन जैन परंपरा कहती है कि जब तीर्थंकर किसी मां के गर्भ में प्रवेश करता है, तो इस-इस तरह के स्वप्न इस-इस समय पर उस मां को आने शुरू होते हैं। वह इस बात की खबर है कि तीर्थंकर की कोटि की आत्मा उस मां के गर्भ में प्रवेश करना चाहती है। वे स्वप्न सूचनाएं हैं। उन स्वप्नों से खबर मिलती है कि कोई एक विराट आत्मा मां के भीतर प्रवेश करना चाहती है। वे स्वप्न जो हैं, सिंबालिक मैसेजेस हैं।
But the Jaina tradition says: when a Tirthankara enters a mother’s womb, these dreams—at these times—begin to come to that mother. They are the news that a soul of the rank of a Tirthankara wishes to enter that womb. Those dreams are messages; from them one knows that some vast soul wants to enter the mother. Those dreams are symbolic messages.
और यह बड़े मजे की बात है कि जैनों के चौबीस तीर्थंकर बहुत लंबे फासले पर हुए; अंदाजन कम से कम दस हजार साल का फासला--कम से कम; इससे ज्यादा हो सकता है--लेकिन उनकी माताओं को आने वाले स्वप्नों का क्रम एक है।
And it is a great wonder that the twenty-four Tirthankaras of the Jainas appeared with very long distances between them—at least ten thousand years, perhaps more—and yet the sequence of dreams that came to their mothers is the same.
वे स्वप्न सूचक हैं। वे इस बात की खबर दे रहे हैं कि इनकार मत कर देना। क्योंकि जो व्यक्ति पैदा होने वाला है, वह तुम्हें सिर्फ मार्ग बना रहा है, लेकिन इस जगत के लिए बहुत काम का है, उसको इनकार मत कर देना। वह कोई साधारण आत्मा नहीं, जो तुमसे आ रही है।
Those dreams are indicators. They carry the message: do not refuse. Because the one who is to be born is merely using you as a path, but for this world he is of great use—do not refuse him. He is no ordinary soul who is coming through you.
और बुद्ध के मामले में तो यह भी जाहिर था कि बुद्ध जिससे भी जन्म लेंगे, वह मां जन्म देकर तत्काल मर जाएगी; जी न सकेगी। क्योंकि बुद्ध जैसे व्यक्तित्व को जन्म देना!
And in the case of Buddha it was evident that the mother from whom Buddha would be born would die immediately after giving birth—she would not survive. For to give birth to a being like Buddha!
हम जानते हैं, साधारण बच्चे को जन्म देने में कितनी प्रसव-पीड़ा होती है। साधारण बच्चे को जन्म देने में कितनी प्रसव-पीड़ा होती है। लेकिन शरीर को ही पीड़ा होती है। बुद्ध जैसे व्यक्ति को जन्म देने में आत्मा तक प्रसव-पीड़ा का प्रवेश होता है। वह कोई छोटी घटना नहीं है। एक बहुत महान घटना, एक विराट घटना घट रही है शरीर के भीतर।
We know how much birth-pain there is in giving birth to an ordinary child. There is pain in the body. To give birth to one like Buddha—the pain enters even the soul. It is no small event. A great event, a vast event, is happening within the body.
तो यह जाहिर थी बात कि बुद्ध की मां जन्म देने के बाद बचेगी नहीं। फिर भी बुद्ध की मां राजी थी। क्योंकि बुद्ध जैसा व्यक्ति पैदा होता है, यह सौभाग्य छोड़ने जैसा नहीं है। और कहा जाता है कि देवताओं ने बुद्ध की मां को न मालूम कितनी-कितनी तरह से राजी किया। और कहा कि इनकार मत कर देना। क्योंकि जो व्यक्ति आ रहा है, वह करोड़ों के जीवन को प्रकाशमान कर देगा। उसके लिए इतना कष्ट झेलने की तैयारी रखना।
So it was evident that Buddha’s mother would not live after giving birth. Even so, she consented. Because to give birth to one like Buddha is not a fortune to be missed. It is said the gods persuaded Buddha’s mother in many ways: do not refuse. The one who is coming will illumine the lives of millions. Be prepared to bear so much suffering for him.
बुद्ध ने घोषणा की है कि दो हजार साल बाद मैं पुनः एक नए रूप में, मैत्रेय के रूप में पृथ्वी पर उतरूंगा। दो हजार साल पूरे हो गए, लेकिन मैत्रेय को ठीक गर्भ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए एक अड़चन खड़ी हो गई है। इसलिए जो लोग जीवन की गहराइयों से संबंधित हैं, उनकी इस वक्त सबसे बड़ी बेचैनी यही है कि कोई मां मैत्रेय को ग्रहण करने के लिए तैयार हो जाए। लेकिन कोई मां पृथ्वी पर दिखाई नहीं पड़ती है।
Buddha declared: two thousand years later, I will descend again upon the earth in a new form—as Maitreya. Two thousand years have passed, but the right womb for Maitreya is not found. Hence an obstacle has arisen. Those concerned with the depths of life are most anxious about this: that some mother be ready to receive Maitreya. But no such mother is seen upon the earth.
बुद्ध का वचन खाली न जाए, इसलिए और तरह के प्रयोग भी किए गए। वे भी असफल हो गए। कोई गर्भ देने वाली मां नहीं मिलती है, तो कोशिश यह की गई कि किसी व्यक्ति के शरीर में, जीवित व्यक्ति के शरीर में ही बुद्ध की आत्मा को प्रवेश करा दिया जाए। और एक ही शरीर से दोनों आत्माएं काम कर लें। यह आत्मा जो मौजूद है, सिकुड़ जाए और उस आत्मा को जगह दे दे। वे प्रयोग भी सफल नहीं हो सके। कृष्णमूर्ति के साथ भी वही प्रयोग किया गया था; वह सफल नहीं हो सका।
So that Buddha’s word not go in vain, other experiments were attempted. They too failed. If no mother to give womb is found, the attempt was made to bring the soul of Buddha into the body of a living person, so that two souls could work through a single body—the existing soul would contract and make space for that soul. Those experiments did not succeed. Such was attempted with Krishnamurti too; that, too, did not succeed.
एक और गहरे तल पर गर्भ का विज्ञान सोचा, समझा और पहचाना गया था। कृष्ण उसी की बात कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि जिस दिन धर्म से भरा हुआ होता है चित्त, उस दिन काम की वासना भी मैं ही हूं।
There was a deep science of the womb—conceived, understood, realized. Krishna is speaking of that. He says: the day the chitta is filled with Dharma, even the kama there is—I.
संपूर्ण भूतों का सनातन कारण!
The eternal cause of all beings!
कारण दो तरह के होते हैं। एक तो, जिन्हें हम कारण कहते हैं। हम कहते हैं, पानी भाप बन गया। कारण? क्योंकि गर्मी मिल गई। हम कहते हैं, आदमी मर गया। क्यों? कारण? क्योंकि हृदय की धड़कन बंद हो गई। ये कारण नहीं हैं वस्तुतः। ये तो अस्थायी, ऊपर, सतह पर घटने वाली घटनाओं का तारतम्य हैं। यह वैसा ही झूठ है, जैसे कि कोई आदमी दो घड़ियां अपने घर में लगा ले.।
There are two kinds of causes. First, what we ordinarily call causes. We say, water turned into steam. Cause? The heat was applied. We say, a man died. Why? Cause? His heartbeat stopped. In truth, these are not causes. These are temporary, surface-level sequences of events. It’s the same kind of illusion as if someone installs two clocks in his house.
डेविड ह्यूम, एक अंगे्रज विचारक, इसकी बात हमेशा किया करता था। क्योंकि वह कार्य-कारण के सिद्धांत के बड़े खिलाफ था। वह कहता था कि तुम कहते हो, पानी गर्म करने से भाप बन गया, मेरी समझ में नहीं आता! मैंने तुम्हें गर्म करते भी देखा, आग जलाते भी देखा, पानी को भाप बनते भी देखा, लेकिन मैं यह अभी तक नहीं देख पाया कि गर्म करने से पानी कब भाप बना! गर्मी देखी, आग देखी, भाप बनते देखा पानी। लेकिन पानी गर्मी से कब भाप बना, यह मैंने देखा नहीं अभी तक।
David Hume, a British thinker, used to speak of this. He was strongly against the doctrine of cause and effect. He would say: You say heating water makes it steam. I don’t understand! I’ve seen you heat it, I’ve seen the fire, I’ve seen the water turn into steam—but I have never yet seen the exact moment when “because of the heat” the water became steam. I saw the heat; I saw the fire; I saw the water become steam. But I have not seen the event called “from heat it became steam.”
आप कहते हैं, हृदय की धड़कन बंद हो गई, इसलिए यह आदमी मर गया। ह्यूम कहेगा कि यह भी हमने देखा कि धड़कन बंद हो गई, और यह भी हमने देखा कि आदमी मर गया। लेकिन फिर भी मैंने वह घटना नहीं देखी कि हृदय की धड़कन बंद होने से मर गया। उन दोनों के बीच का संबंध मैंने नहीं देखा।
You say, the heartbeat stopped and therefore the man died. Hume would say: I have seen the heartbeat stop, and I have seen the man die. But I did not see the connection that “because the heartbeat stopped, he died.” I did not see the link between the two.
ह्यूम कहा करता था कि एक आदमी अपने घर में दो घड़ियां बना सकता है। ऐसी घड़ियां बना सकता है कि एक घड़ी में बारह बजे और दूसरी घड़ी में बारह का घंटा बजे। इसमें कोई कठिनाई तो नहीं है। एक घड़ी में सात बजे, दूसरे में सात का घंटा बजे। एक में आठ बजे और दूसरे में आठ का घंटा बजे। फिर कोई आदमी, जो घड़ी को न जानता हो, पीछे से वह उस घर में आ जाए, तो वह सोचेगा कि जब इस घड़ी में सात बजते हैं, तो सात बजने के कारण उस घड़ी में सात का घंटा बजता है। जब कि उनमें कोई भी संबंध नहीं है ऊपर से। हम जिनको कारण कहते हैं, वे ऐसे ही ऊपर से जुड़ी हुई घटनाएं हैं।
Hume used to say a man can make two clocks in his house. He can arrange them so that when one strikes seven, the other chimes seven. When one shows eight, the other rings eight. Now if someone who knows nothing of clocks comes in from behind, he will think: when the hands on this clock reach seven, that causes the other clock to chime seven. Whereas there is no intrinsic connection between them at all. What we call causes are similarly events joined only on the surface.
इसलिए कृष्ण ने इतना ही नहीं कहा कि सब भूतों का कारण; कहा, सनातन कारण--दि अल्टिमेट काज--आखिरी, प्रथम, अंतिम, अनादि।
Therefore Krishna does not merely say “the cause of all beings”; he says “the eternal cause”—the ultimate cause—the first, the last, the beginningless.
अगर हम एक-एक कारण को खोजने जाएं, तो जगत में अनंत कारण हैं। हर चीज के अनंत कारण हैं। और एक चीज भी एक कारण से नहीं होती, मल्टी-काज़ल होती है, अनेक कारण से होती है।
If you go seeking causes one by one, there are infinite causes in the world. Everything has infinite causes. And nothing happens because of a single cause; things are multi-causal.
आप सड़क पर जा रहे हैं और एक कार आपसे आकर टकरा गई, तो आप जानते हैं, कितने कारण होते हैं? हजार कारण होते हैं।
You are walking on the road and a car runs into you—do you know how many causes there are? Thousands.
आप रास्ते पर जिस भांति जा रहे थे, अगर घर से पत्नी से लड़कर न चले होते, तो शायद इस भांति न चल रहे होते, जैसे चल रहे थे। लेकिन पत्नी आपसे न लड़ती, अगर बच्चा स्कूल से वक्त पर घर आ गया होता। बच्चा स्कूल से वक्त पर घर आ सकता था, लेकिन रास्ते में मित्र मिल गए।
The particular manner in which you were walking—had you not left home after quarreling with your wife, perhaps you wouldn’t have been walking that way. But your wife wouldn’t have quarreled if the child had returned from school on time. The child could have returned on time, but he met friends along the way.
वह जो आदमी चलाकर आ रहा है कार और आपसे टकरा गया है, वह भी शायद न टकराता, लेकिन किसी ने उसे शराब पिला दी है। मित्रों ने आग्रह किया। मित्र आग्रह करने से नहीं बच सकते थे, क्योंकि यह मित्र पहले उनको कई दफा आग्रह करके पिला चुका था।
And the man driving the car that hit you might not have hit you, but someone had given him liquor. His friends insisted. They couldn’t refrain from insisting, because this friend had insisted and served them many times before.
और आप पीछे हटते चले जाएं, तो शायद सड़क पर जो आज आपको एक कार आकर टकराकर लग गई है, इसके पीछे आपको उतने ही कारण मिल जाएंगे, जितने जगत में हो सकते हैं, सब। इस छोटी-सी घटना के पीछे यह पूरा जगत कारणों का एक जाल बिछाकर खड़ा होगा। अगर आप थोड़ा भीतर उतरते जाएं, उतरते जाएं, तो आप घबड़ा जाएंगे, और आप कहेंगे कि बस, अब खोज करनी बेकार है। इस खोज का कहीं अंत नहीं हो सकता। यह तो कारणों का जाल है।
Trace it back and you may find that behind this one car hitting you today, there are as many causes as there can be in the universe—everything! Behind this tiny event, the entire universe will stand spread out as a web of causes. If you go a little deeper and deeper, you will be frightened and you will say: Enough—this search is futile. There can be no end to it. It is a web of causes.
कृष्ण इन कारणों की बात नहीं कर रहे। वे कह रहे हैं, एक कारण, सनातन कारण। सनातन कारण का अर्थ होता है, यह सब मुझसे निकला और मुझमें लीन होगा। यह सब मुझसे आया और मुझमें वापस लौट जाएगा--सब। सनातन कारण का अर्थ होता है, मेरे बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। अगर मैं नहीं हूं, तो कुछ भी नहीं है। मैं हूं, तो सब है। मेरे हटते ही सब शून्य हो जाएगा। मेरी नजर फिरी कि सब शून्य हो जाएगा। सब मेरा खेल है। सनातन कारण का अर्थ होता है, जिससे सब चीजें आती हैं, और जिसमें वापस लौट जाती हैं। बीच में जो कारणों का जाल है, उससे कोई संबंध नहीं है।
Krishna is not talking about these causes. He speaks of one cause, the eternal cause. Eternal cause means: all this has arisen out of me and will dissolve back into me. All this has come from me and will return to me—everything. Eternal cause means: without me nothing can be. If I am not, nothing is. If I am, all is. The moment I withdraw, all will be void. If my gaze turns away, all will be empty. It is all my play. Eternal cause means that from which everything emerges and into which everything returns. It has nothing to do with the in-between web of causes.
हम सब ऊपर के कारणों को देखते हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ते हैं। अर्जुन भी ऊपर के कारण देखने वाला है। वह कह रहा है, मैं इनको छुरा मारूंगा, तो ये मर जाएंगे।
We all see the surface causes; hence we get into trouble. Arjuna too sees surface causes. He says, if I strike them with my sword, they will die.
कृष्ण कहते हैं, तू फिक्र मत कर, क्योंकि मैं जानता हूं। ये मेरी वजह से जी रहे हैं। और जब तक मैं जी रहा हूं, ये कोई मर सकते नहीं। तू बेफिक्री से युद्ध कर। मैं तुझे सनातन कारण कहता हूं। तेरे छुरे मारने से ये मरने वाले नहीं हैं; और न तेरे छुरे के बचने से ये बचने वाले हैं। इनका होना और न होना मुझ पर निर्भर है, मैं सनातन कारण हूं।
Krishna says, don’t worry, because I know. They live because of me. And as long as I live, no one can die. Fight without worry. I tell you of the eternal cause. They are not going to die because you strike; nor will they be saved because you refrain. Their being or non-being depends on me—I am the eternal cause.
अगर यह बात ठीक से समझ ली जाए कि परमात्मा सभी चीजों का सनातन कारण है, तो आप कर्ता बनने के मोह से गिर जाएंगे। वह कर्ता बनने का मोह फिर न रह जाएगा। आप कहेंगे, ठीक है। जो हो रहा है, ठीक है। जो हो जाए, ठीक है। जो न हो, ठीक है। और जिस दिन आप इतनी सरलता से सब स्वीकार कर लेंगे, उस दिन आपके भीतर अहंकार को खड़े होने की कोई जगह न रह जाएगी।
If it is rightly understood that the Divine is the eternal cause of all things, you will fall out of the delusion of being the doer. The craving to be the doer will not remain. You will say: Fine. Whatever happens is fine. Whatever comes to be is fine. Whatever does not happen is fine. And the day you accept everything so simply, that day there will be no place left within you for the ego to stand.
परमात्मा सनातन कारण है, ऐसा बोध आपके कर्तापन को गिरा जाएगा, मिटा जाएगा, धूल में डाल जाएगा। और कर्तापन का बोध गिर जाए, तो ही हम परमात्मा की दिशा में एक कदम ऊपर उठते हैं। और ध्यान रहे, आलसी हम ऐसे हैं कि परमात्मा अगर कहे कि एक कदम जरा-सा उठा लो, तो भी हम कदम नहीं उठाते।
The awareness that the Divine is the eternal cause drops your doer-ship, erases it, turns it to dust. And only when the sense of doer-ship falls do we take a step upward toward the Divine. And remember, we are such lazy folk that even if the Divine were to say, “Just take one small step,” we still wouldn’t take it.
सुना है मैंने, एक गांव में एक आदमी से गांव परेशान हो गया था। परेशान इसलिए हो गया था कि न तो वह कमाता, न कुछ पैदा करता। फिर गांव यह भी नहीं देख सकता था कि वह भूखा मरता रहे। तो गांव को उसे देना पड़ता था। वह अपने वृक्ष के नीचे, या अपने झोपड़े में पड़ा रहता था। वृक्ष के नीचे भी मुहल्ले के लोग उसे ले आते थे, तो आ जाता था। और वृक्ष के पास से, बाहर से उसको झोपड़े के भीतर लोग ले जाते थे, तो चला जाता था। अगर किसी दिन पड़ोस के लोग उसको झोपड़े के बाहर न निकालते, तो वह झोपड़े के भीतर से ही नाराजगियां जाहिर करता था।
I have heard that a village was fed up with a certain man. They were fed up because he neither worked nor produced anything. Yet they couldn’t bear to see him starve, so they had to provide for him. He would just lie under a tree or in his hut. If the neighbors brought him to the tree, he would come. If they took him from the tree into his hut, he would go. If the neighbors didn’t take him out on a given day, he would voice his complaints from inside the hut.
फिर गांव परेशान हो गया, और गांव ने सोचा कि इस आदमी को कब तक ढोएंगे? फिर अकाल पड़ा और गांव ने सोचा कि अब तो इसको जिंदा या मुर्दा दफना देना चाहिए। वैसे इसके जीने से कोई फर्क भी नहीं पड़ता। पर उन्होंने सोचा, क्या वह राजी होगा? उन्होंने कहा, चलकर हम देख लें।
The village grew weary and thought, “How long will we carry him?” Then a famine fell, and they decided, “Now we should bury him—alive or dead. In any case, his living makes no difference.” But they wondered, would he agree? “Let’s go and see,” they said.
वे गांव के लोग उसके पास गए और उससे पूछा कि हमने यह तय किया है कि हम तुम्हें दफना दें। क्योंकि तुम्हारे होने, न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक दिन तो दफनाना ही पड़ेगा, जब तुम मरोगे। लेकिन हमारे लिए तुम मरे ही जैसे हो। और तुम्हारे लिए भी, जीते हुए हो, ऐसा हमारा अनुभव नहीं। क्या तुम राजी हो?
They went to him and said, “We’ve decided to bury you. Your being or not being makes no difference. One day we will have to bury you anyway when you die. For us, you are as good as dead. And for you too, it doesn’t appear you are truly alive. Do you agree?”
उसने कहा, मैं राजी हो सकता हूं। लेकिन मरघट तक ले कौन चलेगा? मुझे कोई दिक्कत नहीं है। बाकी ले जाना तुम्हीं को पड़ेगा। उन्होंने कहा, हमने तो यह सोचा भी नहीं था कि तुम इतने जल्दी राजी हो जाओगे!
He said, “I can agree. But who will carry me to the cremation ground? I have no problem. The carrying—you’ll have to do.” They said, “We didn’t expect you would agree so quickly!”
उन्होंने अर्थी बनाई। उस आदमी को अर्थी पर रखा। वे उसको लेकर चले। वह आदमी अर्थी में लेट गया। थोड़े वे भी चिंतित हुए। इतना भरोसा न था उसका।
They prepared a bier, laid him on it, and set off. He lay down in it. Even they felt a bit uneasy; they didn’t trust him that much.
गांव में कोई परदेशी आया हुआ था। उसे यह खबर मिली कि गांव में कौन-सी घटना घट रही है कि जिंदा आदमी को लोग ले जा रहे हैं दफनाने! उसने बीच रास्ते पर आकर रोका कि भाइयो, यह क्या कर रहे हो? उन्होंने कहा, हम परेशान हो गए हैं। अब और कोई उपाय नहीं बचा। हम इसे जिंदा ही दफनाने जा रहे हैं। हमारे पास न दाना है इसको देने को, न अनाज है। उस आदमी ने कहा, रुको। अगर तुम मेरी मानो, तो मैं सालभर के लिए अनाज इसको दिए देता हूं। तुम इसे छोड़ दो।
A stranger happened to be in the village and heard that a living man was being taken to be buried. He stopped them on the way: “Brothers, what are you doing?” They said, “We are fed up. We have no other recourse. We are going to bury him alive. We have neither grain nor food to give.” The stranger said, “Wait. If you’ll accept my suggestion, I’ll provide his grain for a year. Let him go.”
इसके पहले कि गांव के लोग कुछ बोलते, अर्थी से आवाज आई कि पहले बात साफ हो जानी चाहिए। अनाज साफ-सुथरा है न? नहीं तो पीछे कौन झंझट करेगा! पहले कुछ निर्णय करें गांव के लोग, अर्थी से आवाज आई, साफ कर लेना। अनाज साफ-सुथरा है? एक, और दूसरी बात कि ये लोग मुझे यहीं छोड़कर चले जाएंगे, तो मुझे घर कौन पहुंचाएगा?
Before the villagers could speak, a voice came from the bier: “First, let’s make things clear. Is the grain clean? Otherwise who will deal with the trouble later! Decide this first, villagers—make it clear: Is the grain clean? And second, if they leave me here and go, who will take me back home?”
जिस आदमी के बाबत यह कहानी है, वह एक सूफी फकीर था। वह कोई साधारण आदमी नहीं था। जब उसकी अर्थी नीचे उतारी और अजनबी आदमी ने जब उसकी यह बात सुनी, तो उसने सोचा कि आदमी तो असाधारण है, उसके दर्शन करने चाहिए। उसको देखा तो उस अजनबी ने कहा, हैरान करते हो तुम मुझे!
The man of this story was a Sufi fakir, not an ordinary man. When they set the bier down and the stranger heard him, he thought, “He is an extraordinary man; I should meet him.” He looked at him, and the stranger said, “You astonish me!”
तो उस आदमी ने कहा कि तुम थोड़ा मेरी आंखों में झांककर समझ पा रहे हो, इसलिए मैं तुमसे राज की बात कहता हूं। ये सारे लोग समझते हैं कि मैं आलसी हूं। लेकिन मैं उस यात्रा पर निकल गया, जो कठिनतम है। और ये सारे लोग समझते हैं कि बड़े श्रमी हैं। लेकिन ये जो भी कर रहे हैं, दो कौड़ी का कर रहे हैं। तुम सोचते होगे कि मैं एक कदम घर जाने को राजी नहीं। मैं तुमसे कहता हूं, ये भी कोई अपने असली घर जाने को एक कदम राजी नहीं। और जिस घर तुम मुझे ले जा रहे हो, वह मेरा कोई असली घर नहीं है। इसलिए मैं कब्र में भी जाने को राजी हूं। क्योंकि मेरे लिए कब्र और वह घर बराबर है। और जिस शरीर को बचाने की तुम बात कर रहे हो, इसलिए मैंने पूछा कि अनाज साफ-सुथरा है न! क्योंकि इसको बचाने के लिए इतनी मेहनत करने की मैं कोई जरूरत नहीं समझता। लेकिन मैं एक और घर को बचाने में लगा हूं। और मैं तुमसे कहता हूं कि तुम सब अलाल हो। और तुम सब समझते हो कि मैं अलाल हूं। और ध्यान रखो, तुम मुझे जिंदा दफना रहे हो। जब तुम दफना दिए जाओगे, तब मैं तुम्हें बताऊंगा। तब तुम मुझसे मिलना। और तब मैं तुम्हें बताऊंगा कि असली आलसी कौन था।
The man said, “Because you can peer a little into my eyes and understand, I’ll tell you a secret. All these people think I am lazy. But I have set out on the most arduous journey. And they think they are hard-working; whatever they are doing is worth two pennies. You must be thinking I am unwilling to take a step to go home. I tell you, none of them is willing to take a single step toward their real home. And the house you are taking me to is not my true home. That’s why I am willing even to go into the grave, because for me the grave and that house are the same. And this body you are trying to save—that is why I asked, ‘Is the grain clean?’—for I see no need to labor so hard to save this body. I am busy saving another home. And I tell you, you are all idle; and you all think I am idle. And remember, you are burying me alive. When you are buried, then come meet me. Then I will tell you who the real lazy one was.”
पता नहीं, उस गांव के लोग समझे या नहीं समझे, लेकिन आपसे मैं कहता हूं, एक कदम भी हम उस दिशा में उठाने की हिम्मत नहीं करते हैं।
Who knows whether the villagers understood or not—but I tell you, we do not dare take even one step in that direction.
तो कृष्ण कह रहे हैं, सनातन हूं मैं कारण। इसीलिए कह रहे हैं ताकि आपको बस एक ही कदम उठाने को बाकी रह जाए। वह एक कदम, कि आप कर्ता नहीं हैं, परमात्मा कारण है। अगर आप सब छोड़ पाएं उस सनातन कारण पर.।
So Krishna says, “I am the eternal cause.” He says it so that only one step remains for you: to see that you are not the doer, the Divine is the cause. If you can leave everything to that eternal cause…
लेकिन हम सनातन कारण पर नहीं छोड़ते। किसी आदमी ने गाली दे दी, तो हम क्रोध से भर जाते हैं। जरा पैर में चोट लग गई, तो हम परेशान हो जाते हैं। अगर हम सनातन कारण को देख पाएं--जो उस पत्थर के पीछे भी है, और मेरे पीछे भी; और जो गाली देने वाले के भी पीछे है, और मेरे पीछे भी; और कांटे के पीछे है, और मेरे दर्द के पीछे भी; अगर हम उस सनातन कारण को देख पाएं, जो सुख के पीछे भी है और दुख के पीछे भी; जन्म में भी और मृत्यु में भी; सम्मान में और अपमान में भी--अगर वह सनातन हमें दिख जाए, तो हमारी उत्तेजना का जगत तत्काल शांत हो जाए। फिर उत्तेजना का कोई कारण नहीं है।
But we don’t leave it to the eternal cause. If someone abuses us, we fill with anger. A slight hurt in the foot, and we are upset. If we could see the eternal cause—the One behind that stone and behind me; behind the abuser and behind me; behind the thorn and behind my pain; the One behind pleasure and pain; in birth and in death; in honor and in dishonor—if that Eternal becomes visible to us, the whole world of agitation falls silent at once. Then there is no reason to be agitated.
उत्तेजना के सब कारण तात्कालिक हैं। जिसे अनुत्तेजना के जगत में प्रवेश करना है शांति के, उसे सनातन कारण को स्मरण कर लेना चाहिए।
All the causes of agitation are temporary. One who wants to enter the world of non-agitation, of peace, should remember the eternal cause.
और कृष्ण कहते हैं, बुद्धिमानों की मैं बुद्धि।
And Krishna says, “I am the intelligence of the intelligent.”
बुद्धिमानों की बुद्धि! सभी बुद्धिमानों में बुद्धि नहीं होती। अधिक बुद्धिमानों में तो केवल संग्रह होता है सूचनाओं का, शास्त्रों का। जरूरी नहीं कि बुद्धिमान में बुद्धि भी हो।
The intelligence of the intelligent! Not all learned people have intelligence. Most of the so-called intelligent carry only a storehouse of information, of scriptures. It is not necessary that a learned person has intelligence.
एक मित्र को कल ही पत्र लिख रहा था। तो उसे मैंने एक कहानी लिखी है, वह मैं आपसे कहूं।
Just yesterday I was writing a letter to a friend and told him a story. Let me tell it to you.
उसे मैंने लिखा है, एक सम्राट का बेटा था, जो मूढ़ था। और सम्राट परेशान हो गया। बुद्धिमानों से सलाह ली, तो उन्होंने कहा कि यहां तो कोई उपाय नहीं है। दूर देश किसी और राजधानी में एक विश्वविद्यालय है, वहां भेजो। भेज दिया गया।
An emperor had a son who was dull-witted. The emperor was distressed. He sought counsel from the wise; they said, “No remedy here. In a distant land there is a university; send him there.” He was sent.
वर्षों की शिक्षा के बाद बेटे ने खबर भेजी कि अब मैं बिलकुल निष्णात हो गया, दीक्षित हो गया। सब शिक्षा मैंने पा ली। अब मुझे वापस लौटने की आज्ञा दे दी जाए। सम्राट ने उसे वापस बुला लिया। सम्राट भी खुश हुआ। वह सभी शास्त्रों का ज्ञाता होकर आ गया। वह ज्योतिष भी जानता है। वह भविष्यवाणी भी कर सकता है। वह लोगों के पीछे अतीत में भी देख सकता है। उन दिनों जो-जो विज्ञान था, वह सब जानकर आ गया।
After years of study, the son wrote: “Now I am fully accomplished, initiated. I have mastered all disciplines. Kindly permit me to return.” The emperor summoned him back, delighted. He returned a knower of all the scriptures—astrology, divination, knowledge of past lives—whatever sciences there were in those days.
सम्राट बहुत खुश हुआ। उसने देश के सभी बुद्धिमानों को स्वागत के लिए बुलाया। अपने बेटे के स्वागत का समारंभ किया। बड़े-बड़े बुद्धिमान आए। एक बूढ़ा भी आया। उस बूढ़े ने उस बेटे से कई सवाल पूछे। पूछा कि तुमने क्या-क्या अध्ययन किया? तो वह करिक्युलम लाया था अपने विश्वविद्यालय का। उसने निशान लगा रखे थे कि मैंने क्या-क्या पढ़ा। उसने सब बताया।
The emperor was very pleased. He invited all the scholars of the land to welcome his son. Great learned men came. An old man also came. That old man asked the prince many questions. “What all have you studied?” The prince brought the curriculum of his university; he had marked what he had studied. He narrated it all.
परीक्षा के लिए बूढ़े ने--क्योंकि उसने कहा कि मैं अदृश्य चीजों को भी देख पाता हूं, उनका भी अंदाज लगा पाता हूं, उनका भी अनुमान कर पाता हूं--उस बूढ़े ने बातचीत करते-करते अपने हाथ का छल्ला निकालकर अपनी मुट्ठी में अंदर कर लिया। बंद मुट्ठी उस लड़के के सामने की और कहा कि मुझे बताओ, इस मुट्ठी के भीतर क्या है?
For a test, since the prince claimed he could also see the invisible and infer the unseen, the old man slipped a ring off his finger, closed it in his fist, held out his closed hand and said, “Tell me, what is in this fist?”
उस लड़के ने एक सेकेंड आंख बंद की और कहा कि एक ऐसी चीज है जो गोल है और जिसमें बीच में छेद है। बूढ़ा हैरान हुआ। बूढ़े ने समझा कि लड़का सचमुच ही बुद्धिमान होकर लौट आया है। सब शास्त्र उसने जान लिए हैं। फिर भी उसने एक सवाल और पूछा कि कृपा करके उस चीज का नाम भी तो बताओ!
The boy closed his eyes for a second and said, “It is something round with a hole in the middle.” The old man was astonished. He thought, “The boy has truly returned intelligent; he has learned all the scriptures.” Still, he asked one more question, “Please tell me its name as well!”
तो उस युवक ने आंखें बंद कीं, बहुत देर तक नहीं खोलीं। और फिर कहा कि मैंने जो शास्त्रों का अध्ययन किया, उसमें नाम बताने का कहीं भी कोई आधार नहीं मिलता है। फिर भी मैं अपने कामन सेंस से, अपनी बुद्धि से कहता हूं कि आपके हाथ में गाड़ी का चाक होना चाहिए।
The youth closed his eyes and did not open them for a long time. Then he said, “In all the scriptures I have studied, I find no basis for naming it. Still, using my common sense, my own intelligence, I say: what you have in your hand must be a cartwheel.”
वह जो बेचारा पहले बताया था, वह शास्त्र था। अब जो बता रहा है, वह खुद है!
What he first said was from the scriptures; what he said next was from himself!
उस बुद्धिमान ने अपने मन में ही सोचा, उसने अपने मन में ही कहा कि यू कैन एजुकेट ए फूल, बट यू कैन नाट मेक हिम वाइज--मूढ़ को भी शिक्षित किया जा सकता है, लेकिन बुद्धिमान नहीं बनाया जा सकता।
The wise man said to himself, “You can educate a fool, but you cannot make him wise.”
सभी बुद्धिमानों में बुद्धि होती है, इस भ्रम में मत पड़ना। अधिक बुद्धिमानों में बुद्धि का सिर्फ धोखा होता है; उधार होता है।
Do not fall into the illusion that all learned people have intelligence. Most have only the appearance of intelligence—borrowed.
Krishna says, “I am the intelligence among the intelligent.”
कृष्ण कहते हैं, बुद्धिमानों में बुद्धि!
यह जो बुद्धि है, जिसके लिए कृष्ण जोर देते हैं, जिसे विजडम कहते हैं, प्रज्ञा। जरूरी नहीं है कि बुद्धिमान बहुत कुछ जानता हो। यह जरूरी नहीं है। क्योंकि बहुत कुछ जानने वाला जरूरी रूप से बुद्धिमान नहीं होता। लेकिन बुद्धिमान जो जानता है, वह उसके जीवन को एक फूल की तरह खिला जाता है।
This intelligence, for which Krishna presses—what we call wisdom, prajna—it is not necessary that the wise know a great deal. Not necessary. For one who knows a lot is not necessarily wise. But whatever the truly intelligent one knows, it makes his life blossom like a flower.
एक और इस तरह की कहानी आपसे कहूं, जो खयाल में आ जाए। एक वृद्ध बुद्धिमान के संबंध में बड़ी खबर थी। एक विश्वविद्यालय के दो युवकों ने सोचा--पिछली कहानी में विश्वविद्यालय के युवक की परीक्षा बूढ़े ने की; इस कहानी में बूढ़े की परीक्षा दो विश्वविद्यालय के युवकों ने की। उन्होंने सुना है कि उस आदमी के पास जाओ, तो वह कुछ भी बता देता है। आपका नाम भी बता देता है। जैसे मुट्ठी में बंद चीज को बूढ़े ने जानना चाहा था, खबर थी कि वह बूढ़ा भी बता देता है; वह बड़ा बुद्धिमान है।
Another story of this kind comes to mind. There was great news about an old sage. Two university youths decided to test him—if, as people said, he could tell anything, even your name; like the old man who wanted to know the thing closed in the fist, this sage too could tell. He was said to be very wise.
तो वे दोनों युवक एक कबूतर को अपने कोट के भीतर छिपाकर आए हैं। और उस बूढ़े के सामने आकर कहा, क्या आप बता सकते हैं कि हमारे कोट के भीतर क्या है? उसने कहा, मैं बता सकता हूं। वे तैयारी करके आए थे। हाथ भीतर रखा था। उन्होंने पूछा, क्या आप बता सकते हैं कि वह जिंदा है या मुर्दा?
So the two youths hid a pigeon inside one of their coats and came to him. Standing before the old man, they asked, “Can you tell what is inside our coat?” He said, “I can.” They were prepared, a hand already on the neck. They asked, “Can you tell whether it is alive or dead?”
उन्होंने सोचा था कि अगर वह कहे जिंदा, तो अंदर ही गर्दन मरोड़कर बाहर निकालना है। अगर वह कहे मुर्दा, तो जिंदा बाहर निकाल देना है। गर्दन पर हाथ था मजबूत।
They had planned: if he says “alive,” they would twist its neck inside; if he says “dead,” they would bring it out alive. Their grip on the neck was firm.
ब़ूढे ने एक क्षण आंख बंद की और कहा, इट डिपेंड्स। उसने कहा कि यह कई बातों पर निर्भर करेगा कि वह जिंदा है कि मुर्दा। उन्होंने कहा, क्या मतलब? उस बूढ़े ने कहा कि अगर मैं कहूं, वह जिंदा है, तो गर्दन दबाई जा सकती है। अगर मैं कहूं, वह मुर्दा है, तो उसे ऐसे ही बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन तुम्हारी मैं फिक्र छोड़ता हूं; कबूतर की फिक्र करता हूं। मैं कहता हूं, वह मुर्दा है। बाहर निकालो। क्योंकि कबूतर न मर जाए नाहक। बूढ़े ने कहा कि मेरी तुम फिक्र छोड़ो। कबूतर की फिक्र करता हूं। मैं कहता हूं, वह मुर्दा है। बाहर निकालो।
The old man closed his eyes for a moment and said, “It depends.” He said, “Whether it is alive or dead depends on many things.” They asked, “What do you mean?” The old man said, “If I say ‘alive,’ you can crush its neck. If I say ‘dead,’ you can take it out as it is. But let me stop worrying about you; I will worry about the pigeon. I say: it is dead. Take it out—so that the pigeon does not die needlessly.” The old man said, “Forget about me; I care for the pigeon. I say it is dead. Take it out.”
यह विज़डम है। यह बहुत और बात है। यह बुद्धि और बात है। यह केवल जानकारी नहीं है; यह जीवन के रहस्य का बोध है। यह केवल संग्रह नहीं है ऊपर से; यह भीतर से आया हुआ आविर्भाव है। यह अंतःजागरण है, अंतःस्फूर्ति है। यह कुछ ऐसा नहीं है कि कल जो मैंने जाना था, उस पर निर्भर है। बल्कि आज भी मेरी चेतना जाग रही है और देख रही है; और जो कहेगी, वह मैं जानूंगा।
This is wisdom. This is something else altogether. This is intelligence of a different order. It is not mere information; it is an insight into the mystery of life. It is not just accumulation from the outside; it is an arising from within. It is inner awakening, inner inspiration. It is not something that depends on what I knew yesterday; rather, my consciousness is awake now, seeing now; and what it will say, I will know.
बुद्धिमान, तथाकथित बुद्धिमान, अतीत के ज्ञान पर निर्भर होते हैं--दूसरों के, खुद के। वस्तुतः बुद्धि सदा सजग वर्तमान में जीती है--अभी, जागरूक, जैसे दर्पण। जो सामने आ जाता है, दिखाई पड़ जाता है।
The so-called learned depend on past knowledge—others’ or their own. In truth, intelligence lives in the ever-alert present—now, aware, like a mirror. Whatever comes before it is reflected and seen.
कृष्ण कहते हैं, बुद्धिमानों की बुद्धि हूं मैं।
Krishna says, “I am the intelligence of the intelligent.”
बुद्धिमत्ता नहीं, बुद्धिमानी नहीं, नालेज नहीं, ज्ञान नहीं--बुद्धि, इंटेलिजेंस। इंटलेक्ट नहीं, इंटेलिजेंस; सिर्फ बुद्धि। हम जो-जो जानकारियां भर लेते हैं.। फर्क समझ लें, थोड़ा बारीक है।
Not cleverness, not erudition, not knowledge, not information—intelligence. Not intellect—intelligence. Just intelligence. We keep stuffing ourselves with information… Understand the difference; it is subtle.
एक कमरा है आपके पास। उसमें आप फर्नीचर भर लेते हैं। कभी आपने खयाल किया कि जितना फर्नीचर भरते जाते हैं, कमरा उतना छोटा होता जाता है! क्योंकि कमरे का मतलब ही जगह है। अंग्रेजी का शब्द अच्छा है, रूम। उसका मतलब होता है, जगह, स्थान। तो जितना आप फर्नीचर भरते जाते हैं, कमरा कम होता चला जाता है। इसलिए बड़े आदमियों के कमरे दिखाई ही बड़े पड़ते हैं, होते गरीबों से भी छोटे हैं। चीजें तो बढ़ती जाती हैं।
You have a room. You fill it with furniture. Have you noticed? The more furniture you put in, the smaller the room becomes! Because a room means space. The English word is good—room—meaning space. The more you fill, the less room there is. This is why the rooms of “big” people often look smaller than those of the poor—things keep increasing.
मैं अभी एक बहुत अमीर के घर में ठहरा हुआ था। तो उन्होंने कमरे में इतनी चीजें भर दी हैं कि वे उसमें कैसे अंदर आते-जाते हैं, मुझे कुछ पता नहीं। मुझे उसमें प्रवेश कराने लगे, मैंने कहा कि आप मुझे बाहर ही रहने दो। इतनी चीजें हैं! यह रूम तो है ही नहीं। यह तो कबाड़खाना है। जो भी आता है, खरीदकर ले आते हैं और रखते चले जाते हैं! पैसा पास है। पैसे के साथ बुद्धि जरूरी रूप से आती हो, ऐसा नहीं है। तो जितने माडल हो सकते हैं फर्नीचर के, सब उसी कमरे में इकट्ठे हैं!
I was staying in a very rich man’s house. They had crammed so many things into the room that I had no idea how they even went in and out. When they tried to take me into it, I said, “Let me stay outside. There are too many things! This is no room—it’s a junkyard. Whatever they see, they buy and dump it there! They have money. Money does not necessarily bring intelligence.” Every possible model of furniture was in that one room!
कमरे में आप जब फर्नीचर भर देते हैं, तो कमरा छोटा हो जाता है। बुद्धि में जितनी आप सूचनाएं भर देते हैं, बुद्धि छोटी हो जाती है। बुद्धि तो रूम है, बुद्धि तो एक स्पेस है, खाली जगह है।
When you fill a room with furniture, the room gets smaller. When you fill intelligence with information, intelligence gets smaller. Intelligence is room—it is space, empty openness.
बुद्धिमान वह है, जो अपनी बुद्धि को सदा खाली, और ताजी, और सजग रखता है। भर नहीं लेता सिर्फ। भरकर तो सब बासा हो जाता है। कुछ नहीं भरता; खाली रखता है; ताजी रखता है; खुली रखता है। सूचनाएं जितनी इकट्ठी हो जाती हैं भीतर, उतनी ही बुद्धि की कम जरूरत पड़ने लगती है। क्योंकि आप सूचनाओं से ही काम चला लेते हैं।
The intelligent one keeps his intelligence always empty, fresh, alert. He does not stuff it. Stuffed, everything goes stale. He does not cram; he keeps it empty, fresh, open. The more information piles up inside, the less you need intelligence—because you manage with information.
कृष्ण कहते हैं, बुद्धिमानों में मैं बुद्धि हूं।
Krishna says, “Among the intelligent, I am intelligence.”
वह खाली जगह, वह स्पेस। उपनिषदों में जिसे इनर स्पेस आफ दि हार्ट कहा है--हृदय की अंतर्जगह, अंतर्गुहा। हृदय में एक जगह है, जो बिलकुल खाली है। और जो व्यक्ति उस खाली जगह में खड़ा हो जाए, वह परमात्मा के मंदिर में प्रवेश कर जाता है।
That empty space, that inner space. The Upanishads call it the inner space of the heart—the inner cave. There is a space in the heart that is utterly empty. One who stands in that empty space enters the temple of the Divine.
तो यहां बुद्धि से मतलब इंटलेक्ट का नहीं है। यहां बुद्धि से मतलब चालाकी का नहीं है। यहां बुद्धि से मतलब दो और दो चार जोड़ लेने का नहीं है। यहां बुद्धि से मतलब है, उस भीतर के अंतर-आकाश में खड़े हो जाने का, जो बिलकुल खाली है, शून्य है। उस शून्य में जो खड़ा है, वही बुद्धिमान है। क्योंकि उस शून्य में खड़े होकर ही सत्य का दर्शन उपलब्ध होता है।
So here “intelligence” does not mean intellect. Here it does not mean cunning. It does not mean adding two and two to make four. Here intelligence means to stand in the inner sky within, which is utterly empty, a void. The one who stands in that void is the intelligent one; for only standing in that void does the vision of truth occur.
कृष्ण कहते हैं, बुद्धिमानों में मैं बुद्धि हूं।
Krishna says, “I am the intelligence of the intelligent.”
मैं तपस्वियों में तप हूं। तपश्चर्या नहीं। शब्द तो दोनों एक से हैं। लेकिन तपश्चर्या का जोर होता है कृत्य पर, एक्ट पर। और तप का जोर होता है आंतरिक उपलब्धि पर।
“Among ascetics I am tapas.” Not tapascharya. The words may sound the same, but tapascharya leans on the deed, on the act; tapas leans on the inner attainment.
एक तपस्वी है, तपश्चर्या कर रहा है। जो वह तपश्चर्या करता है, वह तो बाहरी कृत्य है, वह तो बाह्य कृत्य है--कि उपवास करता है, कि प्राणायाम करता है, कि आसन करता है, कि धूप में खड़ा होता है, कि शीत में खड़ा होता है--वह तो बाहरी कृत्य है, एक्ट है। और यह भी हो सकता है कि वह यह सब करता रहे, और भीतर कोई भी तप फलित न हो। क्योंकि यह कोई अज्ञानी भी कर सकता है, कोई अहंकारी भी कर सकता है, कोई एक्जीबिशनिस्ट, जिसको प्रदर्शन का शौक है, वह भी कर सकता है।
There is an ascetic performing tapascharya. What he does is outward—he fasts, he practices pranayama, he does asanas, he stands in the blazing sun, he stands in the cold—these are external acts, performances. And it may well be that he goes on doing all this and nothing of tapas flowers within. For an ignorant man can do it, an egoist can do it, an exhibitionist who loves display can do it too.
और अगर आप अपने तपश्चर्या करने वाले लोगों में खोज-बीन करने जाएं, तो सौ में से नब्बे एक्जीबिशनिस्ट मिलेंगे, जो अपने प्रदर्शन को उत्सुक हैं। और जब भी प्रदर्शन करना हो, तो इस तरह के काम बहुत अच्छे होते हैं।
And if you investigate among those who are engaged in tapascharya, you will find ninety out of a hundred are exhibitionists—eager to display themselves. And whenever you want to put on a show, such acts are very convenient.
राबर्ट रिप्ले ने एक घटना लिखी है। कि रिप्ले युवक था, और प्रसिद्ध होना चाहता था। लेकिन प्रसिद्ध होने के लिए उसके पास कोई सीढ़ी न थी। न तो वह किसी मिनिस्टर का रिश्तेदार था; न किसी धनी का भाई-भतीजा था; न किसी यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए पैसे थे उसके पास। उसके पास कुछ भी नहीं था; लेकिन प्रसिद्ध होना था।
Robert Ripley has written an incident. When he was a young man, he wanted to be famous. But he had no ladder to fame—no relation to a minister, no rich uncle, no money for university. He had nothing, but he wanted to be famous.
तो उसने गांव के एक बहुत कुशल विज्ञापनदाता से जाकर पूछा कि मुझे प्रसिद्ध होना है, मैं क्या करूं? कोई ऐसी सरल तरकीब बताओ, क्योंकि मेरे पास कोई सहारा नहीं है, कोई सीढ़ी नहीं है, सीधा प्रसिद्ध हो जाऊं। उसने कहा, इसमें कौन-सी बड़ी बात है! तू इधर आ, मेरे पास आ। वह अंदर गया और एक उस्तरा उठाकर लाया। और उसने रिप्ले की आधी खोपड़ी के बाल छांट दिए। आधे बाल अलग कर दिए। रिप्ले ने कहा, यह आप क्या कर रहे हैं? उसने कहा, तू घबड़ा मत। दो दिन में तुझे प्रसिद्ध किए देता हूं। उसने कहा, लेकिन आप कर क्या रहे हैं?
So he went to a very shrewd village advertiser and asked, “I want to be famous. What should I do? Give me some simple trick, because I have no support, no ladder. I want to become famous straightaway.” The man said, “What’s difficult in that? Come here.” He went inside, brought out a razor, and shaved half of Ripley’s head. He shaved one half clean. Ripley cried, “What are you doing?” The man said, “Don’t panic. I’ll make you famous in two days.” Ripley said, “But what are you doing?”
आधे बाल उसने साफ कर दिए और आधी खोपड़ी पर लिख दिया राबर्ट रिप्ले! तेरा नाम, तू जा। पूरे गांव में घूम आ। पर उसने कहा, इसमें बड़ा डर लगता है। उसने कहा, डर मत। अगर तू इतना भी नहीं कर सकता, तो फिर अब मैं क्या करूं! तुझे मैं मिनिस्टर का भतीजा नहीं बना सकता। किसी धनपति से अचानक तेरा कोई रिश्ता जुड़वा नहीं सकता। यूनिवर्सिटी में दाखिला मैं करवा नहीं सकता। पर तू मेरी मान।
He shaved half the head smooth and on the other half he wrote “Robert Ripley”—your name. “Now go. Roam the whole town.” Ripley said, “But I’m scared.” The man said, “Don’t be. If you can’t even do this, what can I do? I can’t make you a minister’s nephew, nor suddenly connect you to a tycoon, nor get you into a university. But do as I say.”
रिप्ले ने लिखा है कि पहले तो बड़ी हिम्मत जुटाई। फिर किसी तरह निकला। लेकिन सच, दो दिन में सब अखबारों में मेरे फोटो छप गए। और जहां से निकल जाता, वहां लोग काम-धंधा बंद करके बाहर आ जाते। और दो दिन में पूरे गांव में लोग मुझे जान गए। न केवल गांव में, बल्कि गांव के बाहर खबरें पहुंचने लगीं। राजधानी तक खबरें पहुंचने लगीं। और कुछ मैंने किया नहीं था, सिर्फ बाल काट लिए थे।
Ripley writes, “At first I had to gather a lot of courage. Somehow I stepped out. And truly, within two days my photos were in all the newspapers. Wherever I passed, people left their work and came out. Within two days the whole town knew me; not only the town, the news spread beyond, even to the capital. And I had done nothing—just had my hair cut.”
फिर रिप्ले ने कहा, फिर तो ट्रिक मेरे हाथ लग गई। फिर तो मैं जिंदगीभर ऐसे ही काम करता रहा।
“Then,” Ripley says, “the trick was in my hands. All my life I kept doing such things.”
उसने पूरे अमेरिका की यात्रा उलटे चलकर की। सारी दुनिया में खबर हुई और कहा गया कि इतिहास का पहला मनुष्य है, जिसने अमेरिका की यात्रा उलटे चलकर की। एक आईना बांध लिया सामने और चल पड़ा! जुलूस चलता था साथ में।
He walked across America backwards. The whole world heard about it, and it was said he was the first man in history to traverse America walking backward. He tied a mirror in front of him and set off! A whole procession moved with him.
रिप्ले ने लिखा है, लेकिन मेरी जिंदगी बेकार में गई; भीड़ को इकट्ठा करने में गई। एक्जीबिशनिस्ट माइंड! प्रदर्शनकारी मन!
Ripley writes, “But my life went to waste—waste in collecting crowds. An exhibitionist mind! A mind bent on display!”
तो तपश्चर्या बहुत कुछ तो प्रदर्शन होती है। अगर आप किसी तपस्वी की बहुत पूजा वगैरह करते हों, तो जरा पूजा वगैरह पंद्रह दिन के लिए हालीडे पर छोड़ दें, बंद कर दें। पंद्रह दिन में तपस्वी भाग जाएगा। क्योंकि जब देखेगा, कोई पूछता नहीं, कोई फिक्र नहीं करता, कोई पैर नहीं दबाता, कोई फूल नहीं चढ़ाता, कोई कुछ नहीं करता। अब क्या मतलब है! भागो इस गांव से; कहीं और जाओ।
So much of tapascharya is mere exhibition. If you are revering some ascetic greatly, just drop the reverence for fifteen days—go on a holiday from it, stop it—and the ascetic will run away within a fortnight. When he sees no one asks after him, no one bothers, no one presses his feet, no flowers are being offered, nothing is happening—what’s the point of staying? “Run from this village; go somewhere else.”
तपश्चर्या तो अहंकार की तृप्ति भी हो सकती है। तप क्या है? तप तो सारभूत है। कृत्य नहीं है, आत्मा है। तप का अर्थ है, जब कोई व्यक्ति दुख को दुख नहीं मानता। और ध्यान रखना, दुख को दुख न मानना बहुत बड़ा तप नहीं है। दूसरी बात आपसे कहता हूं, जब कोई व्यक्ति सुख को सुख नहीं मानता है।
Tapascharya can be ego-gratification too. What is tapas? Tapas is the essence. It is not an act; it is the soul. Tapas means: when a person no longer takes suffering to be suffering. And note well, not taking suffering as suffering is not the great tapas. Let me add the second thing: when a person no longer takes pleasure to be pleasure.
दुख को दुख न मानना बहुत बड़ी बात नहीं है, क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि दुख दुख न हो। लेकिन सुख को भी जो सुख नहीं मानता। दुख को दुख नहीं मानता; सम्मान को सम्मान नहीं मानता; अपमान को अपमान नहीं मानता; जीवन को जीवन नहीं मानता; मृत्यु को मृत्यु नहीं मानता--तब उसके भीतर एक नए जीवन का संचार शुरू होता है। उसके भीतर तप नाम का तत्व पैदा होता है। उसके भीतर क्रिस्टलाइजेशन--गुरजिएफ ने जो शब्द प्रयोग किया है, क्रिस्टलाइजेशन--कि वह क्रिस्टल बन जाता है उसके भीतर एक।
Not taking suffering as suffering is not that great, because all of us would like suffering not to be suffering. But the one who does not take pleasure as pleasure either… who does not take suffering as suffering, honor as honor, insult as insult, life as life, death as death—then within him a new life begins to flow. Within him the element called tapas is born. Within him occurs “crystallization”—the word Gurdjieff used—he becomes a crystal within.
तप का ठीक अर्थ वही है। तप का अर्थ है, वह व्यक्ति पहली दफे भीतर आत्मवान बनता है। जब तक दुख आपको हिला देता है, आप दुख से कमजोर हैं। सुख हिला देता है, सुख से कमजोर हैं। कोई एक फूल की माला गले में डाल देता है और आप कंप जाते हैं, तो आप फूल की माला से कम कीमती हैं। आपकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं है।
That is precisely the meaning of tapas. It means the person, for the first time, becomes inwardly self-possessed. As long as sorrow shakes you, you are weak before sorrow. If pleasure shakes you, you are weak before pleasure. If one garland of flowers placed around your neck makes you tremble, then you are worth less than that garland. Your price is not very high.
मैंने सुना है कि एक करोड़पति एक तालाब में गिर गया था। अनेक लोग खड़े होकर देख रहे थे। एक अजनबी आदमी भी भीड़ में था, वह चिल्लाया कि तुम खड़े होकर क्यों देख रहे हो? आदमी मर रहा है! उसे कुछ पता नहीं था कि वह आदमी कौन है। वह बेचारा कूद पड़ा। उस करोड़पति को, बड़ी मुश्किल से, अपनी जान को जोखिम में डालकर, बचाकर बाहर लाया। जब वह होश में आया धनपति, तो उसने कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद। खीसे में उसने हाथ डालकर कुछ खोजा, फिर एक नया पैसा निकालकर उस आदमी को भेंट किया।
I have heard: a millionaire fell into a pond. Many people stood watching. A stranger in the crowd shouted, “Why are you just standing there? The man is drowning!” He didn’t know who the man was. He himself jumped in, and with great difficulty, at risk to his own life, he pulled the millionaire out. When the rich man came to, he said, “Thank you very much,” put his hand in his pocket, fumbled, and then presented the man with a single paisa.
सारी भीड़ चिल्लाने लगी कि इसीलिए तो हममें से कोई कूदकर नहीं बचा रहा था। आदमी देखते हैं! एक नया पैसा! उस आदमी ने जिंदगी, जान लगा दी; जोखम में डाला अपने को; और यह एक पैसा उसको इनाम दे रहा है!
The whole crowd cried out, “That’s why none of us jumped in! Just look at the man! A single paisa! He risked his life, and this is the reward?”
एक और आदमी, एक फकीर इस बीच उस भीड़ के पास आकर खड़ा हो गया था। उसने कहा, नाराज मत होओ। नो वन नोज दि वेल्यू आफ हिज लाइफ मोर दैन हिमसेल्फ, उसकी जिंदगी की कीमत उसके सिवाय और किसको ज्यादा मालूम हो सकती है! वह बिलकुल ठीक दे रहा है। एक नया पैसा! वह अपनी जिंदगी की कीमत ही चुका रहा है। और किसी की जिंदगी का कोई सवाल नहीं है। अगर मर जाता, तो एक नए पैसे का नुकसान हो रहा था दुनिया में। और तो कोई खास नुकसान नहीं था।
In the meantime a fakir had come and stood near the crowd. He said, “Don’t be angry. No one knows the value of his life more than himself. Who else could better know the price of his life? He is giving exactly right—a single paisa! He is paying the worth of his own life. It’s not about anyone else’s life. If he had died, the world would have lost a single paisa—no special loss.”
उस फकीर ने कहा, नाराज मत होओ। उसके सिवाय कोई भी नहीं जानता कि उसकी जिंदगी की असली कीमत कितनी है। वह ठीक आंक रहा है।
The fakir said, “Don’t be angry. No one but he knows what his life is truly worth. He has judged correctly.”
असल में हमारे भीतर हमारी कोई कीमत ही क्या है? असल में हम ही कहां हैं? बीइंग कहां है? हमारे भीतर आत्मा जैसी चीज कहां है?
In truth, what is our worth within? In truth, where are we? Where is Being? Where is anything like a soul within us?
गुरजिएफ जब कहता है क्रिस्टलाइज्ड, तो उसका मतलब है कि भीतर कुछ पैदा हुआ। और वह पैदा तभी होता है, जब सुख और दुख की संवेदनाएं छूती नहीं। वह पैदा तभी होता है, जब अनुकूल-प्रतिकूल बराबर हो जाता है। वह पैदा तभी होता है, जब द्वंद्वों के बीच में थिरता और समता आती है। समत्व ही तप है।
When Gurdjieff speaks of being “crystallized,” he means something is born within. And that is born only when the sensations of pleasure and pain no longer touch. It happens only when favorable and unfavorable become equal. It happens only when, between dualities, stillness and equanimity arise. Equanimity itself is tapas.
कठिन है। तपश्चर्या बहुत आसान है; तप बहुत कठिन है।
It is difficult. Tapascharya is easy; tapas is hard.
कृष्ण कहते हैं, तपस्वियों में तप।
Krishna says, “Among ascetics I am tapas.”
वे अनेक-अनेक मार्गों से खबर दे रहे हैं कि मुझे तू कहीं से भी पहचान, और कहीं से भी खोज। बहुत हैं द्वार मेरे। बहुत हैं मार्ग। लेकिन अगर तू कहीं से भी दृश्य को छोड़कर अदृश्य में उतर सके--तपश्चर्या दृश्य है, तप अदृश्य है--अगर तू कहीं से भी दृश्य को छोड़कर अदृश्य में उतर सके; अगर कहीं से भी रूप को छोड़कर अरूप में; आकार को छोड़कर निराकार में; व्यर्थ को छोड़कर सारभूत में अगर तू जा सके कहीं से भी.।
In many, many ways he is sending the message: Recognize me from anywhere, seek me from anywhere. My doors are many, my paths are many. But if from anywhere you can leave the seen and enter the unseen—tapascharya is seen; tapas is unseen—if from anywhere you can leave form for the formless, shape for the shapeless, the futile for the essential, if from anywhere you can go…
तो सब तरफ से वे बात कर रहे हैं। वे कह रहे हैं, कहीं से भी तेरी समझ में आ जाए।
So he speaks from all sides. He is saying, “May it dawn on you from any side.”
फिर देअर आर मोमेंट्स, कुछ क्षण होते हैं जीवन में, जब समझ पकड़ में आती है। सदगुरु जो है, उसे निरंतर खयाल रखना पड़ता है कि कभी-कभी ऐसा क्षण आता है।
For there are moments in life when understanding is within reach. A true master has to remember that sometimes such a moment arrives.
क्योंकि हमारा चित्त फ्लक्चुएशन में है। हमारा चित्त कभी एक जगह नहीं है। कभी नीचे खाई छूता है, कभी ऊपर शिखर छू लेता है। हमारा चित्त पूरे वक्त नीचे-ऊंचे होते जा रहा है। हमारा चित्त कभी एक तल में नहीं है। सुबह हम नर्क में होते हैं; सांझ हम स्वर्ग में हो जाते हैं। घड़ीभर पहले हम रोते हैं; घड़ीभर बाद हंसी के फूल खिल जाते हैं। हमारा चित्त पूरे वक्त नीचे-ऊंचे हो रहा है।
Because our mind is in fluctuation. Our mind is never in one place. Sometimes it touches the depths, sometimes it touches the peak. All the time it is going up and down. In the morning we are in hell; by evening we are in heaven. A moment ago we were crying; a moment later flowers of laughter bloom. Our mind is rising and falling, all the time.
कृष्ण जैसे व्यक्ति को स्मरण रखना पड़ता है। बहुत-बहुत बार वही-वही बात कहनी पड़ती है, अलग अलग रूपों में। पता नहीं अर्जुन का चित्त कब पीक पर हो, कब शिखर पर हो! और जब वह शिखर पर हो, तभी बात छुएगी। जब वह नीचे घाटी में होगा, तब कोई बात छुएगी नहीं, बात ऊपर से निकल जाएगी। इसलिए बहुत पुनरुक्ति भी करनी पड़ती है।
One like Krishna must remember: again and again the very same thing has to be said, in different forms. Who knows when Arjuna’s mind will be at its peak? And when it is at the peak, only then will the word touch. When it is down in the valley, nothing will touch; the word will pass overhead. Therefore much repetition is required.
अनेक लोग गीता के इस हिस्से को पढ़ते हैं, तो वे सोचते हैं कि यह कृष्ण क्या कहे चले जा रहे हैं! यह एक या दो दफे कह देना काफी था। यह बार-बार क्या कह रहे हैं कि मैं इसमें यह, और उसमें वह। एक दफा कह देते कि मैं सनातन कारण हूं; बात तो पूरी हो गई। यह क्यों बार-बार कहे चले जा रहे हैं!
Many people read this portion of the Gita and think, “What is Krishna going on and on about? Saying it once or twice would have been enough. Why keep saying again and again, ‘I am this in that, and that in this’? He could have said just once, ‘I am the eternal cause’; the matter would be settled. Why repeat it so often?”
यह बार-बार इसलिए कहे चले जा रहे हैं कि पता नहीं वह क्षण अर्जुन के मन का कब हो, जब प्रवेश मिल जाए। द्वार सदा बंद होते हैं, कभी खुले होते हैं। और जब खुले होते हैं, तब प्रवेश हो जाता है। कब खुले होते हैं, कहना कठिन है। एकदम कठिन है।
He repeats because who knows when that moment of Arjuna’s mind will be there, when entry is possible. Doors are usually closed; sometimes they open. And when they open, entry happens. When do they open? It is hard to say—very hard.
इसलिए पुराने गुरु अपने शिष्यों को सदा पास रखने की कोशिश करते थे। पता नहीं कब, किस क्षण में.।
That is why the masters of old tried to keep their disciples always near. Who knows at what moment…
एक सूफी फकीर बायजीद तो कभी दिन में शिक्षा ही नहीं देता था। रात जब सब शिष्य सो जाते, तब वह घूमता रहता। शिष्यों के पास आकर उनकी हृदय की धड़कनें सुनता। शायद उनके सपनों में झांकता। शायद उनके विचारों की पर्तों में उतरता। और जब कभी पाता कि कोई शिष्य उस गहराई में है या उस ऊंचाई में, जहां बात प्रवेश कर सकती है, तो तत्काल उसे उठा लेता और कहता, सुन! और सुनाना शुरू कर देता।
A Sufi fakir, Bayazid, would never give teachings by day. At night, when all the disciples slept, he would keep walking around, come near them, listen to their heartbeats—perhaps peep into their dreams, perhaps descend into the layers of their thoughts. And whenever he found that a disciple was in that depth or at that height where the word could enter, he would at once wake him and say, “Listen!” and begin to speak.
उसके शिष्य कई बार कहते भी उससे कि आप भी क्या पागलपन करते हैं! हम दिनभर बैठे रहते हैं तुम्हारे पास। और यह क्या हिसाब आपने निकाला है कि कभी रात दो बजे उठा लिया! कभी रात तीन बजे उठा लिया!
Many times his disciples would complain, “What madness is this! We sit by you all day. And what is this arrangement of yours—that sometimes you wake us at two in the night, sometimes at three?”
तो बायजीद कहता कि मैं जानता हूं कि कब तुम सुन पाओगे! कब! तुम जब बैठे होते हो, तब जरूरी नहीं कि तुम वहां मौजूद भी हो। तुम जब मुझे देखते होते हो, तब जरूरी नहीं कि तुम भीतर भी मुझे ही देख रहे हो। किसी और को देखते होओ! तुम्हारे कान जब मेरी तरफ लगे होते हैं, तब जरूरी नहीं कि तुम मुझे सुनो। तुम न मालूम क्या सुन रहे होओ! मैं उस क्षण की तलाश में होता हूं, जब मैं पाऊं कि हां, ठीक! अब उस जगह तुम हो, जहां मेरी बात तुम तक पहुंच पाएगी।
Bayazid would say, “I know when you can truly hear—when! When you are sitting, it is not necessary that you are actually present. When you look at me, it is not necessary that within you you are seeing me—perhaps you are seeing someone else. When your ears are turned toward me, it is not necessary that you are hearing me—you may be hearing who knows what! I search for that moment when I find that, yes, now you are at that place where my word can reach you.”
एक तो रास्ता यह है जो बायजीद का है। दूसरा रास्ता कृष्ण का है। युद्ध के मैदान पर इसका तो कोई उपाय नहीं था जो बायजीद ने किया। तो कृष्ण बहुत बार, बहुत बार, वही-वही बात, अलग-अलग ढंग, अलग-अलग मार्ग से कहे चले जाते हैं। इस आशा में कि कहीं से द्वार खुला मिल जाए। बाएं नहीं मिलता हवा को मार्ग, चलो दाएं घूमें। दाएं न मिले, तो और कहीं घूमें। आगे से नहीं मिलता, तो पीछे के द्वार से मिल जाए।
One way is Bayazid’s. Another way is Krishna’s. On a battlefield there was no scope for what Bayazid did. So Krishna, again and again, many times, says the same thing in different ways, from different angles—hoping that somewhere a door will be found open. If the wind finds no passage on the left, let it circle to the right. If not to the right, then elsewhere. If not from the front, then perhaps from the back door.
कृष्ण की हवा अर्जुन के घर के चारों तरफ घूम रही है कि कहीं कोई द्वार, कहीं कोई खिड़की, कहीं कोई रंध्र भी मिल जाए, तो प्रवेश कर जाए। इसलिए वे बार-बार कहे चले जाते हैं।
Krishna’s breeze is circling all around Arjuna’s house, so that if any door, any window, even a crack is found, it may enter. That is why he keeps saying it over and over.
आज इतना ही।
That’s all for today.
पर उठेंगे नहीं, क्योंकि इतनी देर में हो सकता है कोई रंध्र, कोई खिड़की आपके भीतर थोड़ी-सी खुली हो। तो एकदम जल्दी न उठ जाएं, नहीं तो बंद हो जाएगी।
But don’t get up yet, because in this while perhaps some crack, some little window in you has opened. Don’t get up suddenly—otherwise it will close.
इधर ये कीर्तन हमारे संन्यासी करेंगे, तो आपकी खिड़की को जरा थोड़ी देर, पांच मिनट, जितना खुला रख सकें, रखें। शायद यह हवा आपके भीतर जाए, और जो कृष्ण अर्जुन को कह रहे थे, वह आपको भी सुनाई पड़ सके।
Now our sannyasins will do kirtan; keep your window a little open, for a short while—five minutes, as long as you can. Perhaps this breeze will enter you, and what Krishna was saying to Arjuna, you too may hear.
और बैठे ही न रहें। ताली बजाएं। धुन में साथ दें। डोलें। आनंदित हों।
And don’t just sit. Clap your hands. Join the tune. Sway. Rejoice.
