Skip to content
Osho

Geeta Darshan #2

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

प्रभु की यात्रा सरल भी है और सर्वाधिक कठिन भी। सरल इसलिए कि जिसे पाना है, उसे हमने सदा से पाया ही हुआ है। जिसे खोजना है, उसे हमने वस्तुतः कभी खोया नहीं है। वह निरंतर ही हमारे भीतर मौजूद है, हमारी प्रत्येक श्वास में और हमारे हृदय की प्रत्येक धड़कन में। इसलिए सरल है प्रभु को पाना, क्योंकि प्रभु की तरफ से उसमें कोई भी बाधा नहीं है। इसे ठीक से ध्यान में ले लेंगे।

The journey to the Divine is both simple and the most difficult. Simple, because that which is to be attained has always already been ours. That which is to be sought has in truth never been lost. It is continuously present within us, in each breath of ours and in every beat of our heart. So it is simple to attain the Divine, for from the side of the Divine there is no obstacle at all. Keep this well in mind.

प्रभु को पाना सरल है, क्योंकि प्रभु सदा ही अवेलेबल है, सदा ही उपलब्ध है। लेकिन प्रभु को पाना कठिन बहुत है, क्योंकि आदमी सदा ही प्रभु की तरफ पीठ किए हुए खड़ा है। आदमी की तरफ से सारी कठिनाइयां हैं, प्रभु की तरफ से कोई भी कठिनाई नहीं है। उसके मंदिर के द्वार सदा ही खुले हैं, लेकिन हम उन मंदिर के द्वारों की तरफ पीठ किए हैं। पीठ ही नहीं किए हैं, पीठ करके भाग भी रहे हैं। भाग ही नहीं रहे हैं, अपना पूरा जीवन, अपनी पूरी शक्ति, अपनी पूरी सामर्थ्य, किस भांति उस मंदिर से दूर निकल जाएं, इसमें लगा रहे हैं।

To attain the Divine is simple because the Divine is forever available, forever accessible. But to attain the Divine is very difficult because man is forever standing with his back turned toward the Divine. From man’s side all difficulties are there; from the Divine’s side, none. The doors of His temple are forever open—but our backs are turned toward those doors. Not only turned away, we are running away. Not only running, our whole life, our whole energy, our entire capacity is being spent in one way or another to get farther and farther from that temple.

यद्यपि हम निकल न पाएंगे। हजारों-हजारों जन्मों में दौड़कर भी उस मंदिर से हम दूर न जा पाएंगे। और जिस दिन भी हम पीठ फेरकर देखेंगे, पाएंगे कि वह मंदिर वहीं का वहीं मौजूद है--वहीं, जहां से हमने दौड़ना शुरू किया था।

Yet we shall not get away. Even by running for thousands upon thousands of births we shall not manage to go far from that temple. And whenever we reverse and look, we will find the temple standing there exactly where it was—the very spot from which we began to run.

आदमी की तरफ से बहुत कठिनाइयां हैं। इसलिए कृष्ण के इस सूत्र में उन्होंने कहा, करोड़ों में कोई एक प्रयास करता है। और प्रयास करने वाले करोड़ों में कोई कभी एक मुझे उपलब्ध होता है।

From the human side there are many difficulties. Therefore Krishna says in this sutra: among millions, rarely one makes the effort. And among those who make the effort, among millions, rarely one attains to Me.

दो बातें। करोड़ों में कभी कोई एक प्रयास करता है। इसे समझें। और फिर प्रयास करने वाले करोड़ों में भी कभी कोई एक मुझे परायण हुआ, मुझे समर्पित हुआ, उपलब्ध होता है।

Two points. Among millions, rarely one even makes the effort—understand this. And among the millions who do make the effort, rarely one becomes surrendered unto Me, oriented to Me, and attains.

क्यों करोड़ों लोगों में कभी कोई एक प्रयास करता है उसे पाने के लिए, जिसे पाए बिना कोई चारा नहीं, जीवन में कोई अर्थ नहीं? क्यों करोड़ों में कोई एक प्रयास करता है उसे पाने के लिए, जिसे पाकर सब पा लिया जा सकता है? क्या होगा कारण? होना तो ऐसा चाहिए कि करोड़ों में कभी कोई एक प्रयास न करे, बाकी सारे लोग प्रयास करें। क्योंकि परमात्मा आनंद है, जीवन है, अमृत है। तो करोड़ों में कोई एक क्यों प्रयास करता है? इसके कारण को थोड़ा ठीक से समझ लेना जरूरी है, क्योंकि वह उपयोगी है।

Why is it that among millions only one attempts to attain That without which there is no alternative, no meaning in life? Why is it that among millions only one strives to attain That by attaining which all can be attained? What can be the reason? In fact it ought to be that among millions, rarely one would not make the effort, and all the rest would. For the Supreme is bliss, is life, is immortality. Then why only one among millions makes the effort? It is necessary to understand the reason rightly, because it is useful.

सबसे पहला कारण तो यह है कि जो हमें मिला ही हुआ है, उसे पाने के लिए हम क्यों कर चेष्टा करें? सागर की मछली सब कुछ खोजती होगी, सागर को कभी नहीं खोजती है। सागर की मछली सब खोजों पर निकलती होगी, लेकिन सागर की खोज पर कभी नहीं निकलती है। उसी में पैदा होती है, उसी में जीती है, बड़ी होती है, श्वास लेती है, उसी में समाप्त होती है। उसे पता भी नहीं चलता कि सागर है।

The first reason is: why would we strive for what we already have? A fish in the ocean may seek everything else, but never the ocean. The fish may set out on many searches, but never upon the search for the ocean. It is born in it, lives in it, breathes in it, grows in it, ends in it. It never even comes to know that the ocean is.

मछली को भी सागर का तभी पता चलता है, जब उसे सागर के बाहर निकालो। अगर मछली सागर के बाहर न आए, तो उसे कभी भी पता नहीं चलता कि सागर है। असल में सागर के साथ इतनी एक है कि पता भी कैसे चले! पता चलने के लिए दूरी चाहिए।

Even a fish comes to know the ocean only when it is taken out of the ocean. If the fish never comes out, it will never know there is an ocean. In truth it is so one with the ocean—how could it notice? To notice, distance is required.

तो मछली तो कभी-कभी सागर के बाहर भी आ जाती है, आदमी तो परमात्मा के बाहर कभी नहीं आता है। मछली को तो कोई मछुवा कभी फांस भी लेता है जाल में और सागर के तट पर भी तड़फने को छोड़ देता है। आदमी के लिए तो ऐसा कोई तट नहीं है, जहां परमात्मा मौजूद न हो। आदमी जहां भी जाए, वहां परमात्मा मौजूद है। जो इतना ज्यादा मौजूद है, उसकी हम फिक्र छोड़ देते हैं, उसका हमें खयाल भूल जाता है।

A fish sometimes does come out of the ocean. Man, however, never comes out of the Divine. A fisherman may hook a fish, draw it to the shore and leave it to writhe on the sand. For man there is no shore where the Divine is absent. Wherever man goes, the Divine is present. That which is so over-present, we drop concern for; we forget to remember it.

ध्यान रहे, हमारे ध्यान की जो धारा है, वह जो गैर-मौजूद है, उसकी तरफ बहती है। जैसे आपका एक दांत टूट जाए, तो जीभ उस दांत की तरफ चलने लगती है। जो दांत मौजूद हैं, उनकी तरफ नहीं चलती। और भलीभांति एक दफे पता लगा लिया कि टूट गया, खाली जगह छूट गई, फिर भी दिनभर जीभ वहीं दौड़ती रहती है! जहां अभाव है, वहां हम खोजते हैं। जिसका अति भाव है, जो एकदम मौजूद है घना होकर, वहां हम नहीं खोजते।

Remember: the current of our attention flows toward that which is absent. If one of your teeth breaks, your tongue keeps going to that tooth. It does not go to the teeth that remain. And even once you clearly know that it has broken and a gap is left, still the tongue runs there all day long! Where there is lack, there we search. Where there is surfeit, intense presence, we do not search.

मन के गहरे नियमों में एक यह है कि जो हमें उपलब्ध है, उसकी हम विचारणा छोड़ देते हैं। जो हमें उपलब्ध नहीं है, उसकी हम खोज करते हैं। जो हमारे पास है, उसे हम भूल जाते हैं। जो हम से दूर है, उसकी हम स्मृति से भर जाते हैं। जिसे हम खो देते हैं, उसका पता चलता है; और जिसे हम कभी नहीं खोते, उसका पता भी नहीं चलता।

One deep law of the mind is this: we drop consideration of what is available to us. We seek what is not yet available. We forget what we have. We become filled in memory with what is far from us. What we lose we come to know; what we never lose, we never come to know.

परमात्मा की खोज पर निकलने में जो सबसे बड़ी बाधा है, वह मन का यह नियम है कि हमें उसका ही पता चलता है, जो नहीं है। निगेटिव का पता चलता है, पाजिटिव का पता नहीं चलता। टूट गया दांत, तो पता चलता है। वह दांत चालीस साल से आपके पास था, तब इस जीभ ने कभी उसकी फिक्र न की। आज नहीं है, तो उसकी तलाश है!

The greatest obstacle in setting out to seek the Divine is this law of mind: we come to know the negative; we do not notice the positive. A tooth broke—that is noticed. That tooth was with you for forty years, yet this tongue never cared for it. Today it is not, so the search is on!

मन निगेटिविटी, मन जो है नकार की तरफ दौड़ता है। वैसे ही जैसे पानी गड्ढों की तरफ दौड़ता है, ऐसा ही मन अभाव की तरफ, एब्सेंस की तरफ, जो नहीं है, उसकी तरफ दौड़ता है। जो है, उसकी तरफ मन नहीं दौड़ता।

The mind runs toward negativity, toward the no, just as water runs toward hollows. The mind runs toward absence, toward what is not; it does not run toward what is.

और परमात्मा सर्वाधिक है। टू मच। इतना ज्यादा है कि उसके सिवाय और कुछ भी नहीं है। वही वही है। सब तरफ वही है। आंख खोलें तो, आंख बंद करें तो; जागें तो, सो जाएं तो। सब तरफ वही वही है। सागर की तरह हमें घेरे हुए है। इसलिए करोड़ों में एक उसकी खोज पर निकलता है।

And the Divine is the most. Too much. So much that apart from Him there is nothing else. He alone, everywhere. Eyes open—He. Eyes closed—He. Awake—He. Asleep—He. On all sides He alone. We are surrounded like a fish by the ocean. Therefore only one among millions sets out in search of Him.

अगर परमात्मा की खोज पर निकलना हो, करोड़ों में एक बनना हो, तो इस सूत्र से विपरीत चलेंगे तभी, अन्यथा कभी नहीं। जो आपके पास हो, उसका स्मरण रखें; और जो आपसे दूर हो, उसे भूल जाएं। जो दांत अभी मुंह में हो, उसे जीभ से टटोलें; और जो गिर जाए, उसे मत टटोलें। जो आज सुबह रोटी मिली हो, उसका आनंद लें; जो रोटी कल मिलेगी, उसके सपने मत देखें। जो नहीं है, उसे छोड़ दें; और जो है, उसे पूरे आनंद से जी लें। तो आप करोड़ों में एक बनना शुरू हो जाएंगे।

If you would set out to seek the Divine—if you would become that one among millions—you will have to go against this law; otherwise never. Remember what you do have, and forget what is far. Let your tongue touch the teeth still in your mouth; let it not keep groping where one has fallen. Enjoy the bread that arrived this morning; do not dream of the bread that may come tomorrow. Drop what is not; live what is, in total delight. Then you will begin to become that one among millions.

क्योंकि ध्यान रखना, यात्रा सीधी परमात्मा की नहीं हो सकती, जब तक आपके मन का ढंग, आपके मन की व्यवस्था न बदले।

For take note, the journey cannot be straight toward the Divine until the arrangement, the pattern of your mind, is changed.

कभी आपने खयाल किया कि आप सोचते हैं, एक मकान बना लें। जब तक नहीं बनाते, तब तक मन बिलकुल आर्किटेक्ट हो जाता है। कितनी कल्पनाएं करता है! कितने नक्शे बनाता है! फिर मकान बन जाता है। फिर उसी मकान में जीने लगते हैं, और मकान को भूल जाते हैं। हां, रास्ते से जो निकलते होंगे, उनके मन में आपके मकान के लिए विचार आता होगा। आपको भर नहीं आता, जो उसके भीतर रहता है!

Have you noticed? You think, “Let me build a house.” Until it is built, the mind becomes an architect. How many fantasies! How many plans! Then the house is built. You begin to live in it—and you forget it. Yes, passers-by may think of your house; not you who live within it.

पढ़ रहा था मैं, एक युवक का विवाह हो रहा है चर्च में। घंटियां बजी हैं, और मोमबत्तियां जली हैं। और मित्र उपहार लाए हैं, और धन्यवाद दे रहे हैं। लेकिन तभी अचानक वह युवक उदास हो गया। तो चर्च के जिस पादरी ने विवाह करवाया था, उसने पूछा कि इतने उदास क्यों हो गए हो? तुम्हें तो खुश होना चाहिए, क्योंकि जिसे तुमने चाहा था, वह स्त्री तुम्हें मिल गई!

I was reading: a young man is getting married in a church. Bells ring, candles are lit. Friends bring gifts, thanks are exchanged. Suddenly the young man becomes sad. The priest who conducted the ceremony asks, “Why so sad? You should be happy—you have obtained the woman you desired!”

वह युवक कहने लगा, इसीलिए तो उत्साह एकदम क्षीण हो गया है। उत्साह एकदम क्षीण हो गया है। जिसे चाहा था, वह मिल गई, इसीलिए तो उत्साह एकदम क्षीण हो गया है। उस युवक ने कहा कि आज मैं सोचता हूं कि मजनू के रास्ते में जिन लोगों ने बाधाएं डालीं और लैला को न मिलने दिया, उन्होंने बड़ी कृपा की। क्योंकि मजनू लैला को याद तो करता रहा। जिन मजनुओं को उनकी लैलाएं मिल जाती हैं, वे और दूसरों की लैलाओं की भला फिक्र करें, अपनी लैलाएं भूल जाते हैं!

The young man says, “That is why all excitement has suddenly waned. Because I have obtained what I desired.” He said, “Today I think those who created obstacles for Majnu and did not let him get Laila were compassionate—because Majnu could at least remember Laila. Those Majnus who do get their Lailas—do they care about others’ Lailas? They forget even their own!”

मन का नियम है, जो मिल जाता है, वह भूल जाता है। और परमात्मा तो मिला ही हुआ है। उसे तो याद करने की सुविधा भी नहीं बनती।

It is the law of mind: what is obtained is forgotten. And the Divine is already obtained. Even the convenience to remember Him does not arise.

तो मन के नियम को बदलना पड़ेगा। मन का नियम अभी गड्ढों की तरफ दौड़ना है। मन को पर्वतों की तरफ दौड़ाना शुरू करना पड़ेगा। और कोई कठिनाई नहीं है।

So the law of the mind must be changed. At present the mind runs toward pits; we must train it to run toward peaks. There is no other difficulty.

जिंदगी में बहुत कुछ मिला है, उसमें आह्लाद अनुभव करें। जो मिला है, उसमें प्रसन्न हों। जो है पास, उसमें संतुष्ट हों। जो पास है, उसके लिए प्रभु को धन्यवाद दें। जो है, उसे देखें; और जो नहीं है, उसे छोड़ें। बहुत शीघ्र आप पाएंगे कि आपकी परमात्मा की खोज शुरू हो गई।

In life, feel delight in what has been given. Rejoice in what is present. Be content with what is at hand. Thank the Divine for what is. See what is; drop what is not. Very soon you will find that your search for the Divine has begun.

इसलिए जिन लोगों ने परमात्मा की खोज में संतोष को अनिवार्य बताया है, उसका कारण भी आप समझ लें, वह इस सूत्र में छिपा हुआ है। संतोष में अपने आप कोई मूल्य नहीं है। संतोष अपने आप में कोई वेल्यू नहीं है; उसकी अपने आप में कोई कीमत नहीं है। क्योंकि मरा हुआ आदमी भी, मरा-मराया आदमी भी संतुष्ट दिखाई पड़ सकता है। ऐसा आदमी भी संतुष्ट मालूम पड़ सकता है, जिसमें जरा भी दौड़ने की हिम्मत नहीं है। कायर है, भयभीत है, चुनौती लेने से डरता है। नहीं; संतोष में अपने आप में मूल्य नहीं है, लेकिन संतोष का एक ही मूल्य है, वह परमात्मा की तरफ उन्मुख करने में कीमती है।

Therefore those who have made contentment indispensable in the search for the Divine—understand the reason; it is hidden in this sutra. Contentment has no value in itself. Contentment in itself is not a value. Because even a dead man can appear content. A man devoid of courage to run, a coward, fearful, afraid of challenge—he too can look content. No—the only value of contentment is that it turns you toward the Divine.

इसलिए मैं आपको कहता हूं कि संतोष का अब तक जो भी खयाल दुनिया में दिया गया कि संतोषी सदा सुखी, वह सब बच्चों की बातें हैं। सच तो यह है कि संतोषी के जीवन में एक नया दुख पैदा होता है, वह दुख परमात्मा को पाने का दुख है। वह और किसी की जिंदगी में पैदा नहीं होता। हां, संतोषी की जिंदगी में आस-पास की चीजों से सुख हो जाता है। क्योंकि जो उसे है, वह उसमें प्रसन्न है। वह उसे भोग रहा है। वह परमात्मा के प्रति अनुगृहीत है।

That is why I say to you: the notion the world has carried till now—“The contented are always happy”—is for children. The truth is that in the contented person a new sorrow is born—the sorrow of not yet attaining the Divine. This sorrow does not arise in anyone else’s life. Yes, around him life becomes more pleasant, because he is happy with what he has, he enjoys it, he is grateful to the Divine.

लेकिन इस संतोषी के जीवन में एक नई आग जलनी शुरू होती है, वह परमात्मा की खोज है। क्योंकि जब वह पाता है कि साधारण से भोजन में जो मुझे उपलब्ध है, अगर मैं उस पर ध्यान देता हूं, तो इतना रस मिलता है; साधारण-सा झोपड़ा जो मुझे उपलब्ध है, जब मैं उस पर ध्यान देता हूं, तो इतना रस मिलता है; साधारण-सा जीवन जो मुझे उपलब्ध है, जब मैं उस पर ध्यान देता हूं, तो इतना रस मिलता है--तो वह जो जीवन का मूलाधार है, जो मेरे होने के पहले से मेरे पास है, और मेरे न हो जाने पर भी मेरे पास होगा, मेरी लहर बनेगी और मिटेगी, और वह रहेगा, उसे पा लेने से क्या होगा! उसको पा लेने की एक नई पीड़ा, एक नई प्रसव-पीड़ा शुरू होती है।

But in the contented one a new fire begins to burn—the search for the Divine. Because when he finds that in simple food, if I give it attention, how much juice there is; in a simple hut, when I give attention, how much juice there is; in a simple life, with attention, how much juice there is—then what will be, if I attain That which is the very ground of life, which was mine even before I was, and will be mine when I am no more; my wave will rise and fall, and That will remain? A new pang, a new birth-pain begins—to attain That.

संतोष को योग ने एक अनिवार्य सूत्र माना है परमात्मा की तलाश के लिए। अगर आप सोचते हों कि संतोष केवल संसार की दौड़ से बच जाने की तरकीब है, तो आपको संतोष की कीमिया का कोई पता नहीं। वह तो बड़ी गौण बात है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जो अपने चारों तरफ जो मौजूद है, उससे संतुष्ट हो जाता है, उसके भीतर उसकी खोज शुरू होती है, जो सबसे ज्यादा गहराई में सदा से मौजूद है। उसके रस की खोज शुरू हो जाती है।

Yoga has made contentment an indispensable sutra for the search for the Divine. If you think contentment is only a trick to escape the race of the world, you know nothing of its alchemy. That is secondary. The significant thing is: the one who becomes content with what surrounds him begins the search for That which is deepest and has always been present. The quest for its nectar begins.

करोड़ों में इसीलिए एक आदमी! वह जिसके पास पाजिटिव माइंड है।

That is why only one among millions—the one who has a positive mind.

हमारे सबके पास निगेटिव माइंड है, हमारे पास नकारात्मक मन है। हमें मित्र तब दिखाई पड़ता है, जब वह घर से जा चुका होता है। हमें सुख का भी तब पता चलता है, जब वह हाथ से छूट गया होता है। हमें प्रेम का भी तब पता चलता है, जब प्रेम का दीया बुझने लगता है। हमें पता ही तब चलता है, जब कोई चीज समाप्त होती है। जब कोई मरता है, तभी हमें पता चलता है कि वह था। जब तक वह था, तब तक हमें पता ही नहीं चलता।

All of us carry a negative mind. A friend becomes visible to us when he has left home. Happiness too we know when it has slipped from our hands. Even love—we become aware of it when its lamp begins to flicker out. We come to know only when something ends. Only when someone dies do we know that he was. While he was, we did not know.

पिता घर में मौजूद है, बेटे को बिलकुल पता नहीं चलता कि है। जिस दिन मरेगा पिता, उस दिन पता चलेगा। उस दिन रोएगा, छाती पीटेगा। और जब तक पिता मौजूद था, तब कभी दो क्षण भी उसके पास नहीं बैठा था। बड़े आश्चर्य की बात है। तब तक कभी फुर्सत न मिली थी कि दो क्षण उसके पैरों पर हाथ रखकर बैठ जाए। अब मुर्दे की छाती पर सिर पटकेगा।

The father is present at home; the son never notices. The day the father dies, he will know. He will weep, beat his chest. And while the father was there, he never sat by him for even two moments. Strange indeed. He never found time to sit at his feet for a little while. Now he will beat his head on a corpse’s chest.

निगेटिव माइंड है। जो नहीं है, बस, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। जो है, वह गैर-महत्वपूर्ण हो जाता है।

A negative mind. What is not, that alone becomes important for us. What is, becomes unimportant.

इसीलिए दुनिया में कोई आदमी अमीर नहीं हो पाता। कितना ही धन मिल जाए, गरीबी नहीं मिटती। क्योंकि निगेटिव माइंड गरीब है। निगेटिव माइंड कभी अमीर नहीं हो सकता। क्योंकि जो भी मिल जाएगा, वह भूल जाएगा; और सदा मिलने को बाकी रहेगा, वह याद रहेगा।

Hence, no one becomes rich in this world. However much wealth comes, poverty does not end—because the negative mind is poor. The negative mind can never be rich. Whatever comes will be forgotten; what remains yet to come will be remembered forever.

भिखमंगे तो भिखमंगे होते ही हैं, अरबपति भी उतने ही भिखमंगे होते हैं। जहां तक भिखमंगेपन का सवाल है, भिखमंगे को जो उसके पास है, वह दिखाई नहीं पड़ता; अरबपति को भी, जो उसके पास है, वह दिखाई नहीं पड़ता। भिखमंगे को भी उसकी मांग रहती है, जो पास नहीं है; अरबपति को भी उसकी ही मांग रहती है, जो उसके पास नहीं है। फर्क क्या है?

Beggars are beggars—and billionaires are beggars to the same degree. For both, what they have is not seen; for both, what is not yet is their demand. What is the difference?

इतना ही फर्क है कि भिखमंगे के पास जो है, वह कम है भूलने को; अरबपति के पास भूलने को ज्यादा है। लेकिन भूलने को ही ज्यादा है, और तो कुछ अर्थ नहीं है। भिखमंगा अपने भिक्षा के पात्र को भूलता है, अरबपति अपनी तिजोड़ी को भूलता है। लेकिन भूलने में आप तिजोड़ी भूलें कि भिक्षा का पात्र भूलें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। न तो भिखमंगा अपने भिक्षा के पात्र का आनंद ले पाता है, न करोड़पति अपनी तिजोड़ी का आनंद ले पाता है।

Only this: a beggar has less to forget, the billionaire has more to forget. But he has more only to forget; it has no other meaning. The beggar forgets his bowl; the billionaire forgets his vault. But whether you forget a vault or a bowl, it makes no difference. Neither can the beggar relish his bowl, nor the millionaire relish his vault.

जो है, वह हमें दिखाई नहीं पड़ता। और परमात्मा अतिशय है। एक इंचभर जगह नहीं है, जहां वह नहीं है। इसीलिए करोड़ में कभी कोई एक उसकी खोज पर निकलता है। पाजिटिव माइंड, एक विधायक चित्त ही परमात्मा की खोज पर जा सकता है।

What is, we do not see. And the Divine is superabundant. Not an inch of space where He is not. Therefore among millions, rarely one sets out in His search. Only a positive mind, a creative consciousness, can embark upon the search for the Divine.

उसे देखना शुरू करें, जो है। उसे भूलना शुरू करें, जो नहीं है। खाली स्थानों में मत भटकें; भरे स्थानों में जीएं। और ध्यान रहे, हर आदमी के पास इतना है कि काश, वह देखने लगे, तो शायद इस जमीन पर गरीब आदमी खोजना मुश्किल है।

Begin to see what is. Begin to forget what is not. Do not wander in empty spaces; live in filled spaces. And remember, every person has so much that—if only he began to see—perhaps it would be difficult to find a poor man on this earth.

सुना है मैंने कि एक आदमी रो रहा है, छाती पीट रहा है। और एक फकीर उसके पास से निकला है और उसने पूछा कि तुम इतने परेशान हो रहे हो कि मुझे मालूम पड़ता है कि तुम बड़े गरीब आदमी हो। लेकिन मेरे गुरु ने कहा है कि इस जमीन पर कोई आदमी गरीब नहीं है। या तो मेरे गुरु गलत हैं, या तुम कुछ गलती समझे हो।

I have heard: a man was weeping, beating his chest. A fakir passed by and asked, “You seem so distressed that I take you to be a very poor man. But my Master has said, there is no poor man on this earth. Either my Master is wrong, or you have misunderstood something.”

उस आदमी ने कहा, मुझसे गरीब आदमी खोजना मुश्किल है। आज मैं दो दिन से भूखा हूं। मेरे पास कुछ भी नहीं है। उस फकीर ने कहा, लेकिन मेरे गुरु ने कुछ जांचने की तरकीबें बताई हैं; मैं पहले उनका प्रयोग कर लूं। उस आदमी ने कहा, तुम कब प्रयोग करोगे? मैं मरने के करीब हूं। मैं नदी में जा रहा हूं गिरने के लिए। आत्महत्या की तैयारी करके निकला हूं। अब मेरे पास कुछ भी नहीं है।

The man said, “You will not find a man poorer than me. I have been hungry for two days. I have nothing.” The fakir said, “My Master taught me some ways to test; let me apply them.” The man said, “When will you make your experiments? I am on the verge of dying. I am going to the river to throw myself in. I am ready for suicide. I have nothing.”

उस फकीर ने कहा, तुम थोड़ा समय मुझे दो। तुम थोड़ी देर बाद भी मर जाओगे, तो दुनिया का कोई हर्ज होने वाला नहीं है। तुम मेरे साथ आओ। कम से कम मैं अपने गुरु की परीक्षा कर लूं।

The fakir said, “Give me a little time. You can die a little later; the world will not be injured. Come with me. At least let me test my Master.”

उस आदमी को ले गया सम्राट के पास। और सम्राट से जाकर भीतर उसने कुछ बात की। लौटकर उस आदमी को ले गया और रास्ते में उससे कहा कि सम्राट से मैंने तय कर लिया है; तुम्हारी एक-एक आंख के लिए वह एक-एक लाख रुपया देने को तैयार है। तुम दोनों आंखें बेच दो। दो लाख रुपए तुम्हारे हाथ में पड़ते हैं। उस आदमी ने कहा, तुमने मुझे क्या पागल समझा हुआ है? मैं और आंखें बेच दूं! उस फकीर ने कहा, लाख रुपए मिल रहे हैं, अगर तुम्हारा इरादा कुछ और ज्यादा का हो, तो बोलो। उसने कहा, तुम करोड़ भी दो, तो मैं आंख नहीं बेच सकता।

He took the man to the emperor. He spoke inside, came out with the man, and said on the way, “I have arranged it with the emperor. He is ready to give one hundred thousand rupees for each of your eyes. Sell both eyes; two hundred thousand will fall into your hands.” The man said, “Have you taken me to be mad? I should sell my eyes!” The fakir said, “A hundred thousand are being offered; if you want more, say so.” He said, “Even if you give millions, I cannot sell an eye.”

क्योंकि जैसे ही खयाल आया अंधे होने का, तब पता चला कि आंख है। जब तक आंख थी, तब तक थी; बेकार थी। वह मरने जा रहा था। मरने में आंख भी मिट जाती। और भी सब कुछ मिट जाता।

The very thought of being blind arose—and he realized he has eyes. While he had eyes, they were just there—worthless. He was going to die; in dying the eyes would perish, and everything else too.

तो फकीर ने कहा, छोड़ो आंख को। हो सकता है, तुम्हें मरने जाना है नदी पर, तो आंख की जरूरत पड़े। इतना रास्ता पार करना पड़े। लेकिन कई चीजें ऐसी हैं, जो बिलकुल बेकार हैं; मरने के लिए जिनका कोई उपयोग नहीं है। कान ही बेच दो। हाथ ही बेच दो। कुछ तो बेच दो। क्योंकि मैं तुम्हारे लिए ग्राहक खोज लिया हूं। उस आदमी ने कहा कि तू आदमी किस तरह का है! मैं नहीं मरना चाहता हूं।

The fakir said, “Leave the eyes. You may need them to find your way to the river to die. But there are many things useless even for dying. Sell your ears. Sell a hand. Sell something. I have found a buyer.” The man said, “What kind of person are you! I do not want to die.”

क्योंकि उस आदमी को पहली दफा खयाल आया कि अगर हाथ भर कट जाए, तो कितनी कमी हो जाएगी। तो मौत कितनी बड़ी कमी होगी!

For the first time he realized: if even a hand were cut off, what a deficit it would be—then what a deficit death will be!

अगर मरने वालों को, स्युसाइड करने वालों को करने के बाद एक मौका और दिया जाए, तो वे सब पछताते हुए वापस लौटेंगे। लेकिन मौका नहीं मिलता, इसलिए नहीं लौटते हैं। इसलिए अगर आपको स्युसाइड करनी हो, तो जल्दी कर लेना; देर मत लगाना। क्योंकि पांच-सात मिनट भी रुक गए, फिर आप न कर पाएंगे। उतनी देर में तो शायद अभाव का खयाल आ जाएगा कि यह मैं क्या कर रहा हूं! सब मिट जाएगा।

If those who commit suicide were given one more chance after doing it, they would all come back repenting. But no chance is given, hence they do not return. So if you are going to commit suicide, do it quickly; do not delay. Because if you wait five or seven minutes, you will no longer be able to do it. In that time the thought of lack may arise: what am I doing! Everything will be gone.

इसलिए जो लोग भी आत्मघात करते हैं, वे तीव्र भावावेश में और क्षण में कर लेते हैं। कंसीडर्ड, सोच-विचारकर कभी भी कोई आत्महत्या नहीं कर पाता।

Therefore those who commit suicide do so in intense emotional seizure, in a moment. Considered, reflective people never commit suicide.

इस पृथ्वी पर कुछ बहुत विचारशील लोग हुए हैं, जिन्होंने आत्महत्या की तारीफ की है। उनमें यूनान का एक विचारक था, पिरहो। पिरहो कहता था कि आत्मघात एकमात्र करने जैसी चीज है, क्योंकि जिंदगी बेकार है। लेकिन वह नब्बे वर्ष का होकर मरा। और जब वह मर रहा था, तब किसी ने संदेह उठाया कि आश्चर्य कि कम से कम पचास साल से आप लोगों को समझा रहे हैं कि जिंदगी-मौत सब बराबर हैं। मर जाने के सिवाय कोई ठीक काम नहीं है। देअर इज़ नो डिफरेंस बिटवीन लाइफ एंड डेथ। आप यह समझाते रहे, कोई अंतर नहीं जीवन और मृत्यु में। आप नब्बे साल तक कैसे जीए? आप मर क्यों न गए?

There have been some very reflective people on this earth who praised suicide. Among them was a Greek thinker, Pyrrho. Pyrrho used to say: suicide is the only thing worth doing, because life is useless. But he died at ninety. When he was dying, someone raised a doubt: “Strange, for at least fifty years you have been teaching that life and death are equal, there is no difference. One should die. There is no difference between life and death. How did you live to ninety? Why did you not die?”

पिरहो ने आंख खोली और उसने कहा, बिकाज देअर इज़ नो डिफरेंस, क्योंकि कोई अंतर नहीं है मरने-जीने में। मैंने बहुत सोचा और पाया, कोई अंतर नहीं है। तो मरने से भी क्या फायदा! तो मैंने कहा, ठीक है, जो होता है, होने देना।

Pyrrho opened his eyes and said, “Because there is no difference. I thought a lot and found no difference. Then what is the point of dying too? I said: fine—let what happens, happen.”

पिरहो बहुत विचारशील आदमी था। और जिंदगीभर मरने के संबंध में सोचता रहा। मरा नब्बे वर्ष का होकर!

Pyrrho was very reflective. He thought all his life about dying—and died at ninety.

बहुत सोच-विचार वाले लोग आत्मघात नहीं करते। तीव्र भाव के क्षण में घटना घट जाती है। क्योंकि उस भाव के क्षण में आप इतने आविष्ट होते हैं कि आपका निगेटिव माइंड सोच नहीं पाता कि कितना बड़ा गड्ढा पैदा होने जा रहा है। बस एक क्षण में हो जाता है।

The deeply reflective do not commit suicide. In a moment of intense emotion, the event happens—because in that moment you are so possessed that your negative mind cannot think how great a chasm is about to open. In a flash it is done.

कृष्ण कहते हैं, करोड़ में कोई एक कभी प्रभु की खोज पर निकलता है। क्योंकि करोड़ में एक आदमी के पास विधायक चित्त है।

Krishna says: among millions, rarely one sets out to seek the Divine—because among millions, only one has a creative mind.

कल मैंने कहा था, संदेह से भरा चित्त। आज आपको और मैं संदर्भ बता दूं। संदेह से भरा चित्त निगेटिव होगा, नकारात्मक होगा। श्रद्धा से भरा चित्त विधायक होगा, पाजिटिव होगा।

Yesterday I said: a mind filled with doubt. Today I add the reference: a mind filled with doubt will be negative. A mind filled with trust will be positive.

अगर संदेह से भरे चित्त वाले आदमी को हम कहें कि दुनिया के संबंध में कुछ वक्तव्य दो, तो वह जो वक्तव्य देगा, वे नकारात्मक होंगे। वह कहेगा, दुनिया बिलकुल बेकार है। यहां दो अंधेरी रात के बीच में एक छोटा-सा उजाले का दिन होता है। दो अंधेरी रात बड़ी घटना मालूम होगी। अगर हम विधायक चित्त के व्यक्ति से पूछें, तो वह कहेगा, यह दुनिया बड़ी अदभुत है। यहां दो उजेले दिनों के बीच में एक छोटी-सी अंधेरी रात होती है!

Ask a doubting mind to speak about the world—its statements will be negative. He will say: the world is utterly useless. Between two dark nights there is a small day of light. The two dark nights will appear to him the big event. Ask a positive mind, and he will say: this world is wondrous. Between two luminous days there is a small dark night!

अगर हम निषेधात्मक चित्त के व्यक्ति से पूछें, तो वह गुलाब के फूल के पास खड़े होकर सिवाय परमात्मा की निंदा के और कुछ न कर पाएगा। क्योंकि वह कहेगा, जहां इतने कांटे हैं, वहां मुश्किल से एक फूल खिलता है। फूल बेकार हो गया इतने कांटों की वजह से। अगर हम विधायक चित्त के आदमी से पूछें, तो वह कहेगा, आश्चर्य! प्रभु का धन्यवाद है। वह गुलाब के पास खड़े होकर घुटने टेककर प्रभु की प्रार्थना में लीन हो जाएगा। और वह कहेगा, अदभुत है तेरी लीला कि जहां इतने कांटे हैं, वहां भी फूल पैदा होता है। चमत्कार है, मिरेकल है।

Ask a negative mind to stand by a rose; he will do nothing but blaspheme the Divine. “Where there are so many thorns, hardly one flower blooms. The flower is rendered worthless by the thorns.” Ask a positive mind; he will exclaim, “Wonder! Thanks to the Lord—where there are so many thorns, even there a flower is born. It is a miracle.”

तो विधायक चित्त जिस व्यक्ति के पास है, वह प्रभु की खोज पर निकलता है।

The one with a positive mind sets out in search of the Divine.

लेकिन कृष्ण फिर एक और बात कहते हैं कि करोड़ लोग प्रयत्न करें, तो कभी एक मुझे उपलब्ध होता है।

But then Krishna says another thing: though millions may strive, rarely one attains Me.

इसका क्या अर्थ होगा? इसे भी ठीक से समझ लें।

What does it mean? Understand this too.

जो लोग भी प्रभु की दिशा में यात्रा शुरू करते हैं, करोड़ में से एक ही समर्पण करता है। करोड़ में से एक यात्रा करता है। अगर करोड़ यात्रा करें, तो एक समर्पण करता है। बाकी लोग संकल्प करते हैं, समर्पण नहीं। बाकी लोग कहते हैं, हम प्रभु को पाकर रहेंगे। तू कहां है, हम खोजकर रहेंगे। हम अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। जीवन लगा देंगे दांव पर, लेकिन तुझे पाकर रहेंगे।

Of those who begin the journey toward the Divine, out of millions only one surrenders. Out of millions, one sets out. If millions set out, one surrenders. The rest resolve; they do not surrender. They say, “We shall attain God. Where are You? We shall search You out. We will put our entire strength into it. We will stake our life—but we shall get You.”

कभी एक आदमी ऐसा होता है, जो कहता है कि मेरी क्या सामर्थ्य! मैं असहाय हूं। मेरी कोई शक्ति नहीं है। मैं तुझे कैसे खोज पाऊंगा! अगर तू ही मुझे खोज ले, तो शायद घटना घट जाए। मैं तुझे कैसे खोज पाऊंगा! मेरी शक्ति बड़ी छोटी है। एक छोटी-सी बूंद हूं। न मालूम किस रेगिस्तान में खो जाऊं! अगर सागर ही मुझ तक आ जाए, तो ठीक। अन्यथा मैं सागर को खोज पाऊं, इसकी कोई संभावना नहीं है।

Rarely there is one who says, “What power do I have! I am helpless. I have no strength. How will I find You? If You find me, perhaps the event may happen. How will I find You! My power is very small. I am a tiny drop. Who knows in what desert I will be lost! If the ocean comes to me, fine; otherwise my finding the ocean is unlikely.”

जो लोग प्रभु की खोज पर निकलते हैं, वे भी अस्मिता को, अहंकार को लेकर निकलते हैं। वे कहते हैं, हम प्रभु को पाकर रहेंगे। साधना करेंगे। योग करेंगे। आसन करेंगे। ध्यान करेंगे। लेकिन पीछे वह मैं खड़ा रहेगा।

Those who set out to seek the Divine carry the ego along. “We shall attain God. We shall do sadhana. We shall do Yoga, postures, meditation”—but behind it all the ‘I’ stands.

जैन परंपरा में एक बहुत मीठी कथा है। ऋषभ के सौ पुत्र थे। अनेक पुत्रों ने ऋषभ से दीक्षा ले ली। वे संन्यास की यात्रा पर निकल गए। बाहुबली भी ऋषभ के एक पुत्र थे। उन्होंने जरा देर की दीक्षा लेने में; कुछ सोच-विचार किया। लेकिन तब तक बाहुबली से छोटे बेटे दीक्षित हो गए। और जब बाहुबली के मन में दीक्षा का खयाल आया, तो उसके अहंकार को बड़ी पीड़ा हुई कि अपने छोटे भाइयों को संन्यास के जगत में तो मुझे प्रणाम करना पड़ेगा। क्योंकि वे मुझसे अग्रणी हो गए। उनके संन्यास की यात्रा बड़ी हो गई। अपने से छोटों को और मैं नमस्कार करूं, यह न हो सकेगा! तो उसने सोचा, ऐसी भी क्या जरूरत है। मैं खुद ही साधना क्यों न कर लूं!

There is a sweet story in the Jain tradition. Rishabh had a hundred sons. Many took initiation from Rishabh and set out on the path of renunciation. Bahubali too was a son of Rishabh. He delayed a little in taking initiation; he pondered. Meanwhile his younger brothers took initiation. When the thought of initiation arose in Bahubali, his ego was hurt: in the world of sannyas I will have to bow to my younger brothers. They have become senior on the path. To bow to my juniors—this cannot be! He thought: what need is there? Why not do my practice alone!

बलशाली व्यक्ति था। कमजोर तो हारते ही हैं, कभी-कभी बलशाली बुरी तरह हारते हैं। बल ही उनके हारने का कारण हो जाता है।

He was powerful. The weak are defeated anyway; sometimes the powerful are worst defeated—their very strength becomes the cause of their defeat.

तो बाहुबली एकांत में जाकर गहन तपश्चर्या में, सघन तपश्चर्या में लीन हुए। शायद इस पृथ्वी पर कम ही लोगों ने ऐसी तपश्चर्या की होगी और ऐसी साधना की होगी। सब कुछ दांव पर लगा दिया। सब कुछ। बस, एक छोटी-सी चीज छोड़कर; वह मैं पीछे खड़ा रहा।

Bahubali went into solitude and plunged into severe austerity, dense tapascharya. Perhaps few upon this earth have done such austerity and such practice. He staked everything. Everything—except one small thing: the ‘I’ stood behind.

उनकी तपश्चर्या की ख्याति कोने-कोने तक पहुंच गई। जहां भी लोग सोचते-समझते थे, वहां तक बाहुबली की खबर पहुंची। और लोग हैरान हुए कि इतना पवित्रतम व्यक्ति, इतना शुद्धतम व्यक्ति, सब कुछ दांव पर लगाए खड़ा है, फिर भी कोई दर्शन नहीं हो रहा है सत्य का! क्या बात है?

His renown spread everywhere. People were amazed: such a pure being, so utterly dedicated—yet no vision of truth happens! What is the matter?

ऋषभ के पास भी खबर पहुंची। ऋषभ मुस्कुराए और उन्होंने बाहुबली की एक बहन को, जो दीक्षित हो गई थी, बाहुबली के पास भेजा और कहा, बस, जरा-सा तिनका अटका हुआ है। लेकिन वह तिनका पहाड़ों से भी भारी है। सब दांव पर लगा दिया है, सिर्फ मैं को बचा लिया है!

News reached Rishabh too. He smiled and sent Bahubali’s sister—who had been initiated—to him, and said, “A tiny straw is stuck. But that straw is heavier than mountains. He has staked everything, except saved the ‘I’.”

और आप कुछ भी दांव पर न लगाएं, सिर्फ मैं को दांव पर लगा दें, तो हल हो जाए। लेकिन सब दांव पर लगा दें--धन, दौलत, यश, शरीर, मन--लेकिन एक पीछे मैं बच जाए, तो सब बेकार है। वह दांव पर लगाने वाला पीछे बच जाए, तो आप परमात्मा से संघर्ष कर रहे हैं; आप परमात्मा से प्रार्थना नहीं कर रहे हैं। तो आप सत्य को भी विजय करने निकले हैं; सत्य के साथ एक होने नहीं निकले हैं। यह कोई प्रेम की यात्रा नहीं है; यह कोई युद्ध, आक्रामक चित्त की दशा है।

And if you stake nothing else but the ‘I’, all is solved. But if you stake everything—wealth, status, body, mind—and save the ‘I’ standing behind, all is futile. If the very staker is saved, you are in struggle with the Divine; you are not in prayer. You go to conquer truth; not to become one with truth. It is not a journey of love; it is a stance of aggression.

सब दांव पर है बाहुबली का। कुछ बचा नहीं लगाने को। वह भी चिंता में पड़ा, अब और क्या करने को बचा है? जितने उपवास कहे हैं तीर्थंकरों ने, सब पूरे कर डाले। जितने जागरण के लिए कहा है, उतनी रातें जागकर बिता दीं। कहा है खड़े रहो, तो महीनों खड़ा रहा हूं। कहा है कि चित्त को एकाग्र कर लो, तो चित्त एकाग्र है। सब शर्तें पूरी हैं। फिर कुछ हो तो नहीं रहा है। कहीं कोई कमी तो नहीं दिखाई पड़ती।

All is on stake for Bahubali. Nothing left to stake. He too became anxious: what remains to be done? All fasts prescribed by the Tirthankaras—completed. All vigils—done. “Stand,” they said—he stood for months. “Concentrate the mind”—it was concentrated. All conditions fulfilled. Still nothing happens. Where is the lack?

फिर ऋषभ के द्वारा भेजी गई बाहुबली की बहन ने--बाहुबली आंख बंद किए। विशालकाय व्यक्ति था। सुंदरतम शरीर वाला व्यक्ति था। गो

मटेश्वर में बाहुबली की प्रतिमा है, कभी आपने चित्र देखे होंगे। विशालकाय! जिसमें शरीर पर बेलाएं चढ़ गई हैं। और पक्षियों ने कान में घोंसले बना लिए थे। और शरीर पर बेलाएं चढ़ गई थीं, उसका उन्हें पता भी नहीं था। क्योंकि वह तो अंतर के संघर्ष में इतना लीन था कि शरीर पर क्या घट रहा है, उसे पता भी नहीं था।

Then the sister came as sent by Rishabh. Bahubali stood with eyes closed. A gigantic figure, a most beautiful body. In Gomateshwara you may have seen his image—enormous! Vines had climbed over the body. Birds had made nests in the ears. Vines blossomed—and he did not know. So absorbed was he in the inner struggle that what was happening to the body he knew not.

बहन ने चारों तरफ से जाकर बाहुबली को देखा। इतना घोर तपस्वी तो कभी देखा नहीं गया! कान पर पक्षियों ने घोंसले बना लिए हैं; अंडे रख दिए हैं। सुरक्षित जगह है। बाहुबली हिलता भी नहीं। बेलाएं चढ़ गई हैं। बेलाओं में फूल आ गए हैं। न मालूम कब से बाहुबली ऐसा ही खड़ा है पत्थर की तरह। अब और क्या बाकी है?

The sister looked from all sides. Never had such an ascetic been seen! Nests in the ears, eggs laid—safe, for Bahubali does not move. Vines have climbed, flowers have bloomed. Who knows since when he has stood like a stone. What remains?

और तब गहरे और गहरे घूमकर बहन ने भीतर तक झांकने की कोशिश की। और उसे दिखाई पड़ा कि भीतर बस एक चीज बाकी रह गई, वह मैं। तो एक गीत बाहुबली की बहन ने गाया कि सब कर चुके तुम, अब जरा सिंहासन से नीचे उतर आओ! बस, और कुछ न करो, जरा सिंहासन से नीचे उतर आओ। यह हाथी की पालकी पर कब तक बैठे रहोगे! जरा नीचे उतर आओ।

Then she circled deeper, peered within, and saw that only one thing remained—the ‘I’. She sang a song: “You have done everything; now just step down from the throne. Do nothing else—simply come down from the elephant’s palanquin. How long will you sit there? Come down.”

और बाहुबली को यह सुनाई पड़ा कि हाथी की पालकी पर कब तक बैठे रहोगे! जरा नीचे उतर आओ। सब शुद्ध था। बस, वह एक पालकी अहंकार की भारी थी। और उसी क्षण घटना घट गई। इतनी बड़ी तपश्चर्या से जो न हुआ था, पालकी से उतरते ही हो गया। बाहुबली ने झुककर बहन को नमस्कार कर लिया। बात समाप्त हो गई। घटना घट गई।

Bahubali heard: “How long will you sit in the elephant’s palanquin? Come down.” Everything else was pure. Only that palanquin of ego was heavy. And in that very instant the event happened. What such great austerity had not done, stepping down from the palanquin did. Bahubali bowed to his sister. The matter was finished. The event happened.

करोड़ लोग प्रयास करते हैं, एक पहुंचता है। क्योंकि वह एक ही अपनी अस्मिता को और अहंकार को खोता है।

Millions make the effort; one arrives—because only that one loses his identity, his ego.

इसलिए कृष्ण ने कहा, मुझको परायण हुआ, मेरी तरफ झुक गया, समर्पित हुआ, मेरे चरणों में आ गया!

Hence Krishna says: he who becomes oriented to Me, surrendered, who comes to My feet.

यहां सवाल बड़ा यह नहीं है कि कृष्ण के चरणों में आ जाओ। बड़ा सवाल यह है कि झुक जाओ। ध्यान रहे, असली सवाल है झुका हुआ मन, समर्पित, सरेंडर्ड।

The point is not primarily to come to Krishna’s feet. The point is to bow. The essential is a bowed mind—surrendered.

करोड़ में से एक करता है कोशिश। करोड़ कोशिश करते हैं, एक पहुंच पाता है। कोशिश करता है वह, जिसके पास विधायक मन है। लेकिन विधायक मन का खतरा है कि वह अहंकार को मजबूत कर दे। पहुंच पाता है वह, जो मैं को समर्पित कर देता है। तब फिर, तब फिर कोई बाधा नहीं रह जाती।

Out of millions one tries. Millions try; one reaches. The one who tries is the one with a positive mind. But the danger of the positive mind is that it may strengthen the ego. The one who reaches is the one who surrenders the ‘I’. Then no obstacle remains.

परमात्मा की तरफ से कोई बाधा नहीं है। आदमी की तरफ से दो बाधाएं हैं। एक, नकारात्मक मन; और दूसरा, अस्मिता से भरा हुआ भाव, अहंकार से भरा हुआ भाव। इन दो दरवाजों को जो पार कर जाता है, कृष्ण कहते हैं, वह मुझको उपलब्ध हो जाता है।

From the Divine’s side there is no obstacle. From man’s side there are two. One, a negative mind. Two, a feeling stuffed with identity, with ego. He who passes through these two doors—Krishna says—attains Me.

भूमिरापोऽनलो वायुः खं मनो बुद्धिरेव च।

“Bhūmir āpo’nalo vāyuḥ khaṁ mano buddhir eva ca,

अहंकार इतीयं मे भिन्ना प्रकृतिरष्टधा।। 4।।

Ahaṅkāra itīyaṁ me bhinnā prakṛtir aṣṭadhā.” 4.

और हे अर्जुन, पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश तथा मन, बुद्धि और अहंकार भी, ऐसे यह आठ प्रकार से विभक्त हुई मेरी प्रकृति है।

And Arjuna, earth, water, fire, air and space, and mind, intellect and ego—these eightfold are My divided nature.

इस सूत्र में दो-तीन बातें समझने जैसी हैं। पहली बात, कृष्ण ने प्रकृति को आठ हिस्सों में विभाजित किया। पंच महाभूत--पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि, आकाश।

There are two or three points to understand here. First, Krishna divides nature into eight parts. The five great elements—earth, water, fire, air, space.

पहले तो पंच महाभूत को थोड़ा समझ लें, क्योंकि पंच महाभूत की धारणा के कारण भारतीय चिंतन को पश्चिम में बहुत धक्का पहुंच रहा है। इस मुल्क में भी जो लोग सुशिक्षित हैं, उनको भी बड़ी कठिनाई होती है। चूंकि अब तो पंच महाभूत का कोई सवाल न रहा। अब तो वैज्ञानिक कहते हैं कि एक सौ आठ तत्व हैं। फिर और थोड़े गहरे गए हैं, तो वे कहते हैं, एक ही तत्व है--एक सौ आठ तो उसके प्रकार हैं--वह है विद्युत।

Let us understand the five great elements a little, because the notion of pañca mahābhūta has caused Indian thought to be criticized in the West. Even here, the educated are troubled. “There are no five elements now,” science says. “There are one hundred and eight elements.” Going deeper, they say there is only one element—the hundred and eight are forms of it—electricity.

कृष्ण जैसा व्यक्ति जब कहता है, पंच महाभूत, तो यह सिर्फ कोई लोकोक्ति नहीं हो सकती। लोग सदा ऐसा कहते रहे हैं, पांच महाभूत। मोटा हिसाब है कि इन पांच चीजों से सारा जगत बना हुआ है। लेकिन कृष्ण जब ऐसा वक्तव्य देते हैं, तो उस वक्तव्य के पीछे थोड़ा गहरे उतरना पड़ेगा। कृष्ण का वक्तव्य बहुत वैज्ञानिक है। और इसलिए इन पंच महाभूत की व्याख्या जैसी मैं देखता हूं, और जैसी आज के पूरे वैज्ञानिक चिंतन के बाद की जानी चाहिए, वह मैं आपसे कहना चाहता हूं।

When one like Krishna says “five great elements,” it cannot be mere idiom. People have always said “five elements”—a rough count that the world is made of five. But when Krishna states it, we must go deeper. Krishna’s statement is deeply scientific. And the way I see the five elements, as it should be seen today after all of science’s inquiry, I wish to tell you.

पंच महाभूत केवल लोगों की प्रचलित शब्दावली का उपयोग है। और इसलिए भारत के भी जो लोग सिर्फ शब्दों को सोचते हैं, शास्त्रों को सोचते हैं, वे भी इस पंच महाभूत की धारणा में गहरे नहीं उतर सके।

The pañca mahābhūta use the people’s vocabulary. Hence even Indians who only think in terms of words and scriptures have not gone deep into the notion.

अगर ठीक से समझें, तो पश्चिम में विज्ञान ने जो तत्वों की धारणा पैदा की है, वह तो प्रयोगशालाओं में की गई है। और भारत ने जो पंच महाभूत की धारणा की है, वह प्रयोगशालाओं में नहीं, अंतस अनुभूति में की गई है। जो लोग भी अंतस जीवन की गहराइयों में उतरेंगे, उन्हें एक तत्व का साक्षात्कार जरूर ही होगा; वह है फायर, वह है अग्नि। जो लोग भी अपने भीतर गहरे में जाएंगे, अंततः उन्हें अग्नि का अनुभव होगा, विराट अग्नि का अनुभव होगा।

In the West, the notion of elements was born in laboratories. In India, the notion of the five elements arose not in laboratories but in inner experience. Whoever descends into the depths of the inner life will surely encounter one element—fire, agni. Whoever goes deep within will ultimately experience fire, a vast inner fire.

इसीलिए जैसे-जैसे व्यक्ति ध्यान में भीतर प्रवेश करता है, प्रकाश, और ऐसे जैसे हजारों सूरज उतर आए हों, दिखाई पड़ने लगते हैं। ध्यान में प्रकाश का अनुभव अंतर्गमन की सूचना है। यह प्रकाश उस अंतर-अग्नि की बहुत दूर की किरण है। जब हम बहुत गहरे में पहुंचेंगे, तभी हमें पूरी अग्नि का आभास होगा।

Therefore as one moves inward in meditation, light—like thousands of suns descending—begins to be seen. The experience of light in meditation is the sign of entering within. That light is a far ray of the inner fire. Only when we go very deep will we have a full sense of the fire.

हां, अग्नि शब्द से सिर्फ आपके घर में जो आग जलती है, उससे ही कृष्ण का प्रयोजन नहीं है। अग्नि से अर्थ है, जीवन का समस्त रूप अग्नि का ही रूप है।

By agni Krishna does not mean merely the fire that burns in your hearth. By agni is meant that the entire form of life is a form of fire.

अब तो वैज्ञानिक कहते हैं कि आपके भीतर भी जो जीवन चल रहा है, वह भी आक्सीडाइजेशन से ज्यादा नहीं है। पूरे समय हवाओं में से जाकर आक्सीजन आपके भीतर की जीवन-ज्योति को जला रही है।

Now even science says: the life functioning within you is nothing but oxidation. Oxygen from the air is constantly feeding the flame of life within you.

अगर आप, एक दीया जल रहा हो और उसके ऊपर एक कांच का बर्तन ढांक दें, तब आपको पता चलेगा। कभी ऐसा हो जाता है कि तूफान जोर का होता है, तो घर में कोई कांच के गिलास को दीए पर ढांक दे। एक क्षण को तो लगेगा कि दीए को आपने बचा लिया तूफान से। लेकिन ध्यान रखना, तूफान में तो दीया बच भी सकता था, गिलास के भीतर दीया नहीं बचेगा। क्योंकि थोड़ी ही देर में आक्सीजन चुक जाएगी। और आक्सीजन के बिना दीया जल नहीं सकेगा। थोड़ी ही देर में ग्लास के भीतर जितनी हवा है, उसकी आक्सीजन जल जाएगी। और फिर तो कार्बन डाइ आक्साइड रह जाएगा, जो दीए को बुझा देगा। तूफान तो झेल सकता है दीया, लेकिन आक्सीजन की कमी नहीं झेल सकता। क्योंकि आक्सीजन ही फायर है, अग्नि है।

If a lamp is burning and you invert a glass over it, then you will know. In a storm someone may cover a lamp with a glass, thinking he has saved it from the wind. For a moment it seems saved. But note: in the storm the lamp might have survived; under the glass it will not. In a little while the oxygen will be spent. Without oxygen the lamp cannot burn. The oxygen within the glass is quickly used up; carbon dioxide remains, which puts the flame out. The lamp can bear the storm; it cannot bear lack of oxygen—because oxygen is fire.

आप भी नहीं झेल सकते। आपकी भी श्वास बंद कर दी जाए; नाक तो छोड़िए, अगर नाक आपकी चलने भी दी जाए, और पूरे शरीर पर ठीक से डामर पोत दिया जाए; रोएं-रोएं सब बंद कर दिए जाएं, नाक चलने भी दी जाए, तो भी आप पंद्रह मिनट से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएंगे। क्योंकि आपका रोआं-रोआं श्वास ले रहा है। वह श्वास जाकर आपके भीतर की जीवन अग्नि को जला रही है। और अगर श्वास बंद कर दी जाए, तब तो आप अभी ही समाप्त हो जाएंगे। क्योंकि भीतर भी जीवन एक दीए की भांति है, जिसको पूरे समय आक्सीजन चाहिए।

You too cannot bear it. If your breathing is stopped—indeed, even if your nostrils remain open, but your whole body is sealed with tar, every pore closed—you will not remain alive more than fifteen minutes. Because every pore breathes; that breath fuels the life-fire within. If the breath is stopped, you end immediately. Inside, life is like a lamp that needs oxygen the whole time.

जो अग्नि के जलने का नियम है, वही जीवन के जलने का नियम भी है। जीवन की गहराई में, समस्त तत्वों की गहराई में अग्नि है। अग्नि महाभूत है। आधारभूत है।

The law by which fire burns is the law by which life burns. In the depth of life and of all elements—fire. Fire is the great element, the fundamental.

आज विज्ञान की खोज इलेक्ट्रिसिटी पर ले गई है। वे जिसे आज विद्युत कह रहे हैं, भारत के अंतर्मनीषी ने उसे अग्नि कहा था। और ठीक था, क्योंकि अग्नि उन दिनों सुपरिचित शब्द था। और उसी से बात प्रकट की जा सकती थी।

Today science has come to electricity. What it calls electricity, India’s inner seers called fire. And rightly, for agni was a known word then; by it the matter could be expressed.

विद्युत भी अग्नि का ही रूप है। तो अग्नि मूल तत्व है। पृथ्वी अग्नि का एक रूप है, सालिड। अग्नि का ठोस रूप पृथ्वी है। अग्नि का दूसरा रूप है, जल, लिक्विड, प्रवाह। अग्नि का तीसरा रूप है, वायु।

Electricity is a form of fire. Fire is the root element. Earth is one form of fire—the solid. The solid form of fire is earth. The second form is water—liquid, flow. The third is air—gaseous.

विज्ञान कहता है, पदार्थ की तीन स्थितियां हैं, सालिड, लिक्विड और गैसीय। पदार्थ की तीन स्थितियां हैं, या तो ठोस, जैसे कि पत्थर है या पानी का बर्फ। फिर जलीय, द्रवीय, जैसे कि जल है। और फिर वायुवीय, जैसे कि पानी की भाप है। प्रत्येक अस्तित्ववान चीज तीन रूपों में प्रकट हो सकती है।

पृथ्वी, जिसे आज विज्ञान कहता है, सालिड। उन दिनों पृथ्वी से सालिड और कोई चीज खयाल में आ भी नहीं सकती थी। वह प्रतीक शब्द है। जल, जल से ज्यादा और प्रवाहवान कोई चीज खयाल में नहीं आ सकती थी। और वायु; वायु से ज्यादा वाष्पीय, गैसीय और कोई तत्व खयाल में नहीं आ सकता था।

Science says matter has three states: solid, liquid, gaseous. Every existent can appear in three forms. Earth—what science would call solid. In those days, no word more solid than “earth” was imaginable. Water—no word more flowing than “water” was imaginable. Air—no word more vaporous or gaseous.

हां, अग्नि है मूल तत्व। अग्नि जब प्रकट होती है, तो तीन रूपों में प्रकट होती है। पदार्थ का एक रूप ठोस, दूसरा रूप जलीय, तीसरा रूप गैसीय।

Yes, fire is the root. When fire manifests, it appears as three forms. One form of matter—solid; the second—liquid; the third—gaseous.

और यह अग्नि के प्रकट होने के लिए जो जगह चाहिए, वह जगह है आकाश। आकाश से अर्थ है, स्पेस। आकाश से अर्थ स्काई नहीं है। आकाश से, आपके ऊपर जो चंदोवा तना हुआ है, उससे प्रयोजन नहीं है। आकाश शब्द बहुत अदभुत है। आकाश का कुल अर्थ होता है, जिसमें अवकाश मिले, जिसमें जगह मिले, जिसके बिना कोई चीज न हो सके। जगह तो चाहिए। और जगह के दो प्रकार हैं।

And the field needed for fire to manifest is space—akasha. By akasha is meant space, not the sky you see above. Akasha means that which gives room, without which nothing can be. Space is needed—and of two sorts.

अगर मैं आपसे कहूं कि हत्या हो गई; तो आप पूछेंगे, कहां और कब? आप दो शब्द पूछेंगे, कहां और कब? कहां का मतलब है, किस स्थान में, एक्जेक्ट प्लेस, कौन-सी जगह। अगर मैं कहूं, नहीं; जगह कोई भी नहीं है, सिर्फ फलां आदमी की हत्या हो गई है। तो आप कहेंगे कि गलत कह रहे हैं। क्योंकि बिना किसी जगह में हुए हत्या नहीं हो सकती। जगह तो चाहिए। लेकिन अकेली जगह में भी हत्या नहीं हो सकती, टाइम भी चाहिए। तो आप पूछते हैं, कब? व्हेन? किस समय हुई? अगर मैं कहूं, नहीं, समय में नहीं हुई। स्थान में तो हुई, समय में नहीं हुई। तो आप कहेंगे, नहीं हो सकती है। किसी भी वस्तु को होने के लिए दो आयामों में स्थान चाहिए, समय और स्थान, क्षेत्र।

If I tell you, “A murder took place,” you will ask, “Where and when?” Two words—where and when. Where means: in what place, the exact location. If I say, “No place, only a murder happened,” you will say, “Wrong—without a place it cannot happen.” Place is needed. But with place alone it cannot happen either; time is needed. So you ask, “When?” If I say, “Not in time. Only in place,” you will say, “Impossible.” For any event, two dimensions are needed: time and place—field.

पूछा जा सकता है कि इस पंच महाभूत की धारणा में आकाश को तो गिनाया, स्पेस को; टाइम को, काल को क्यों नहीं गिनाया?

One may ask: in the notion of five elements, space is counted; why not time?

तो एक और मजे की बात आपसे कहना चाहता हूं कि आइंस्टीन के पहले तक ऐसा खयाल था कि टाइम और स्पेस दो चीजें हैं, वैज्ञानिकों को। लेकिन आइंस्टीन ने यह सिद्ध करने का भगीरथ प्रयास किया, और बात सिद्ध हो गई, कि टाइम और स्पेस दो चीजें नहीं हैं। एक ही चीज है, टाइम-स्पेस या स्पेस-टाइम-कंटीनम। ये दो चीजें नहीं हैं। समय और स्थान एक ही चीज के दो पहलू हैं।

Another delightful point: before Einstein scientists thought time and space were two. Einstein exerted mightily and established that time and space are not two. They are one—space-time. Two facets of one continuum.

इसलिए कृष्ण के समय तक भी यह खयाल था कि समय अलग नहीं है। समय भी स्थान का ही एक हिस्सा है। इसलिए अलग से उसे नहीं गिनाया गया। पंच महाभूत में अवकाश देने के लिए जरूरी--आकाश; अस्तित्व के लिए आधारभूत--अग्नि; और प्रकट अस्तित्व के तीन रूप--पृथ्वी, जल और वायु; इन पंच महाभूतों की धारणा है।

Even in Krishna’s time the understanding was that time is not separate; it is a part of space. Hence it is not separately counted. Among the five, that which gives room—akasha; that which is the basis of existence—fire; and the three manifest forms—earth, water, air. This is the notion of the five elements.

लेकिन कृष्ण जैसे व्यक्ति जब बात करते हैं, तो जिनसे बात करते हैं, उनके ही शब्दों का उपयोग करते हैं। यही उचित भी है। इसीलिए आज कठिनाई हो गई है। आइंस्टीन मजाक में कहा करता था कि मेरी बात को समझने वाले इस जमीन पर बारह लोगों से ज्यादा नहीं हैं। वह भी अनुमान था उसका कि बारह लोग इस जमीन पर हैं साढ़े तीन अरब आदमियों में, जो मेरी बात समझ सकते हैं। हालांकि उसकी पत्नी ने शक जाहिर किया है कि बारह लोग भी हो सकते हैं।

But when one like Krishna speaks, he uses the listener’s language. That is fitting. Hence a difficulty today. Einstein used to joke: no more than twelve people on earth understand me. That was his estimate—twelve out of three and a half billion. His wife doubted even twelve!

क्या बात है? आइंस्टीन की बात को समझने के लिए बारह लोग! आइंस्टीन जो भाषा बोल रहा है, उस भाषा में सारी कठिनाई है। वह गणित की भाषा है।

कृष्ण जो भाषा बोल रहे हैं, वह लोक-भाषा है। कृष्ण की बात सब की समझ में आ सकती है। लोक-भाषा में बोलने का एक खतरा है कि चीजें कभी बहुत तर्कबद्ध और सूक्ष्म नहीं हो सकतीं। लेकिन सूक्ष्म और तर्कबद्ध और गणित की भाषा में बोलने का दूसरा खतरा है कि चीजें किसी की समझ में नहीं आतीं; समझ के बाहर खो जाती हैं।

Why? The language Einstein spoke was mathematics. Krishna speaks the people’s tongue. Everyone can understand Krishna. The danger of the folk language is that things cannot be very precise and subtle. The danger of the mathematical tongue is that things pass beyond anyone’s understanding.

तो जिनकी दृष्टि केवल तत्व-अन्वेषण की है, वे तो गणित की भाषा भी बोल सकते हैं। इसलिए आइंस्टीन का खयाल है कि भविष्य की विज्ञान की भाषा, आम भाषा नहीं रहेगी, सिर्फ गणित की भाषा हो जाएगी। अंकों में बात होगी, शब्दों में नहीं। क्योंकि शब्दों में गड़बड़ होती है। प्रतीकों में बात होगी, शब्दों में नहीं। क्योंकि शब्दों के अनेक अर्थ होते हैं।

Those concerned only with elemental research can speak mathematics. Hence Einstein thought the future language of science would be mathematics—numbers, not words. Because words create confusion; symbols will be used, not words, for words have many meanings.

लेकिन कृष्ण जो बोल रहे हैं, वह तत्व-अन्वेषण के लिए नहीं, तत्व-साधना के लिए बोल रहे हैं। अर्जुन को समझ में आ सके, उस भाषा में बोल रहे हैं। तो उन्होंने लोक-प्रचलित पंच महाभूत की बात कही। लेकिन उस पंच महाभूत की बात में पूरी वैज्ञानिक दृष्टि है।

But Krishna speaks not for elemental research but for elemental practice—for sadhana. He speaks so Arjuna can understand. So he uses the popular notion of five elements. Yet within it is a complete scientific vision.

आधारभूत तो एक ही है, अग्नि, तेज। इसलिए अग्नि को देवता कहा। इसलिए सारे जगत में अग्नि की पूजा हुई। अभी भी पारसी अपने मंदिर में चौबीस घंटे अग्नि को जलाए हुए है। शायद उसे ठीक पता भी नहीं कि किसलिए जलाए हुए है। रीति है, प्रचलित है, जलाए हुए है। उसका मंदिर तो अग्नि का ही मंदिर है। लेकिन खयाल नहीं है कि क्यों?

अग्नि जीवन का आधारभूत तत्व है; वही देवता है। उससे ही जीवन का सब रूप विकसित होता है। मंदिर में अग्नि जलाकर बैठने से कुछ हल न होगा। इस जीवन में सब तरफ अग्नि को ही जलते हुए देखने से अग्नि के देवता का दर्शन होता है।

The foundation is one—fire, radiance. Therefore fire was called a deity. Hence everywhere fire is worshiped. Even today the Parsis keep fire burning in their temples, perhaps without knowing why. It is tradition. Their temple is the temple of fire. But they do not know that fire is the fundamental element of life; the deity. From it all the forms of life evolve. Keeping a flame in a temple will not help. Seeing the fire burning everywhere in life brings the vision of the deity of fire.

जहां भी जो कुछ है, वह अग्नि का ही रूप है। और उस अग्नि के तीन रूप हैं प्रकट--ठोस, फिर जलीय, फिर वायवीय। और उसकी जगह जिसमें मिली है, समय और स्थान, उसका नाम आकाश है। इन पंच महाभूतों की कृष्ण ने बात कही। इनसे प्रकृति बनी है। और तीन और अंतर-रूपों की बात कही। और इन आठों को इकट्ठा गिनाया। तीन कहा--मन, बुद्धि, अहंकार।

Wherever anything is, it is a form of fire. Three manifest forms—solid, liquid, gaseous. And the field in which it is given room—space-time—akasha. Of these five Krishna speaks. From these nature is made. Then he speaks of three inner forms as well—and counts them together as eight. The three are mind, intellect, ego.

सबसे ज्यादा पहली चीज कही, पृथ्वी। और सबसे अंतिम चीज कही, अहंकार। पृथ्वी सबसे मोटी और स्थूल चीज है। अहंकार सबसे सूक्ष्म और बारीक और डेलिकेट चीज है। इस जगत में जो सूक्ष्मतम अस्तित्व है, वह अहंकार है। और जो स्थूलतम अस्तित्व है, वह पृथ्वी है। इसलिए इस तरह। और एक-एक के बाद। सबसे पहले भीतर की यात्रा में कहा, मन।

He begins with the first—earth—and ends with the last—ego. Earth is the grossest and most solid; ego the subtlest, most delicate. The subtlest existent in this world is ego. The grossest is earth. Thus the order. And proceeding inward he says: first mind.

मन का अर्थ है, हमारे भीतर वह जो सचेतना है, वह जो कांशसनेस है। मन का अर्थ है, सचेतना। वह जनरलाइज्ड हमारे भीतर जो मनन की शक्ति है, उसका नाम मन है। मन का बहुत रूप जानवरों में भी है। जानवर भी मन से जीते हैं, लेकिन बुद्धि उनके पास नहीं है।

By mind is meant the general consciousness within us, mentation. Animals too have much of mind. They live by mind, but they do not have intellect.

बुद्धि मन का स्पेशलाइज्ड रूप है। सिर्फ मनन नहीं, बल्कि तर्कयुक्त, तर्कसरणीबद्ध चिंतन का नाम बुद्धि है। और बुद्धि के भी पीछे जब कोई बहुत बुद्धि का उपयोग करता है, तभी भीतर एक और सूक्ष्मतम चीज का जन्म होता है, जिसका नाम अहंकार है, मैं।

Intellect is the specialized form of mind—reasoned, patterned thinking.

And behind intellect, when it is much used, a still subtler thing is born, called ego—the ‘I’.

ये आठ तत्वों से मैंने यह सारी प्रकृति रची है, कृष्ण कहते हैं।

“With these eight elements I have woven this entire nature,” says Krishna.

यह किसलिए कहते हैं? यह वे इसलिए कहते हैं कि इन आठ तत्वों में तू प्रकृति को जानना। और जब इन आठ के पार चला जाए, तब तू मुझे जान पाएगा। इन आठ के भीतर तू जब तक रहे, तब तक तू जानना कि संसार में है; और जब इन आठ के पार हो जाए, तब तू जानना कि तू परमात्मा में है।

Why does he say this? So that you may know nature through these eight. And when you go beyond the eight, then you will know Me. As long as you remain within the eight, know that you are in the world; when you go beyond the eight, know that you are in the Divine.

सर्वाधिक कठिनाई और आखिरी मुसीबत तो अहंकार के साथ होगी, क्योंकि बहुत ही बारीक है। हवा को तो मुट्ठी में हम बांध भी लें थोड़ा-बहुत, उसको मुट्ठी में बांधने का भी उपाय नहीं। हवा तो चलती है, तो उसका धक्का भी लगता है; अहंकार चलता है, तो उसका स्पर्श भी मालूम नहीं पड़ता।

The greatest difficulty and last trouble will be with ego—because it is so subtle. Air can be held in the fist a little; ego cannot. Air moves—you feel its touch. Ego moves—you do not feel its touch.

इसीलिए तो दुरूह हो जाता है अहंकार से ऊपर उठना। क्योंकि इतना सूक्ष्म है कि आप कुछ भी करो, उसी में प्रवेश कर जाता है। आप त्याग करो, वह उसी के पीछे खड़ा हो जाता है। वह कहता है, मैंने त्याग किया! आप किसी के चरण छुओ, समर्पण करो। वह पीछे से कहता है कि देखो, मैं कितना विनम्र हूं! मैंने चरण छुए! आप प्रार्थना करो, परमात्मा के मंदिर में सिर पटको। वह कहता है कि देखो, मैं कितना धार्मिक हूं! मैंने प्रभु की प्रार्थना की। जब कि दूसरे अधार्मिक सड़कों से जा रहे हैं दुकानों की तरफ; मैं धार्मिक, प्रभु की प्रार्थना कर रहा हूं!

Therefore it is arduous to rise above ego. Being so subtle, it enters everything you do. You renounce—and it stands behind, “I have renounced.” You touch feet, you surrender—and it whispers, “See how humble I am! I touched feet!” You pray, bang your head in the temple—and it says, “See how religious I am! I pray while others go to shops.”

वह मैं आपकी प्रत्येक क्रिया के पीछे खड़ा हो जाता है। आप कुछ भी करो, वह सदा पीछे है। वह इतना बारीक है कि आप कहीं से द्वार-दरवाजे बंद नहीं कर सकते, जहां वह न आ जाए। जहां भी आप होंगे, वहां वह पहुंच जाएगा। जब तक आप होंगे, तब तक वह पहुंच जाएगा।

This ‘I’ stands behind your every act. Whatever you do, it is always behind. It is so subtle you cannot close any door that keeps it out; wherever you are, it will reach. As long as you are, it will reach.

तो कृष्ण ने यह विभाजन जो करके कहा, वह इसीलिए कहा है कि मोटी से मोटी चीज है पृथ्वी, और सूक्ष्म से सूक्ष्म चीज है अहंकार। पदार्थ से तो मुक्त होना ही है, अंततः अस्मिता से भी मुक्त होना है। क्योंकि अहंकार भी पदार्थ का ही सूक्ष्मतम रूप है।

Thus Krishna’s division: the grossest thing—earth; the subtlest—ego. One must be free of matter; ultimately of identity too, for ego is the subtlest form of matter.

अगर ठीक से समझें, तो मैंने जैसा कहा कि अग्नि के ही रूप हैं सब बाह्य पदार्थ, वैसे ही अग्नि के ही रूप हैं भीतर के पदार्थ। जिसको हम मनन कहते हैं, वह भी अग्नि का ही एक रूप है। और जिसे हम बुद्धि कहते हैं, वह भी अग्नि का ही एक रूप है।

As all outer substances are forms of fire, so too the inner substances are forms of fire. What we call mentation is also a form of fire. What we call intellect is also a form of fire.

और इसीलिए मैं आपसे कहूं कि अगर पश्चिम में आज सफलता मिल गई है कंप्यूटर बनाने में, और जो बुद्धि से आप काम करते थे, वह पेट्रोल या बिजली से चलने वाली मशीन करने लगी है, तो बहुत चकित होने की जरूरत नहीं। क्योंकि आप भी जो काम कर रहे हैं, वह भी सिर्फ नेचरल कंप्यूटर का है। आपके भीतर भी जो चल रहा है काम, वह भी अग्नि से ही चल रहा है। ठीक वैसी ही मशीन बाहर भी अग्नि से काम कर सकती है। और काम करने लगी है। और आदमी से ज्यादा कुशल काम करती है। क्योंकि उस मशीन के पास कोई अहंकार नहीं है, जो बीच में बाधा डाले। कोई अहंकार नहीं है; वह बिलकुल कुशलता से काम करती रहती है। ठीक फ्यूल मिल जाए, ईंधन मिल जाए, मशीन काम करती रहती है।

Therefore, if in the West we have succeeded in making the computer, and tasks of intellect are now done by a machine run by petrol or electricity, do not be surprised. What you do is only the work of a natural computer. Within you, too, the work runs on fire. The same machine outside can work on fire—and it does—and more skillfully than man, because that machine has no ego to interfere. Give it the right fuel, and it works.

आपकी बुद्धि का काम तो मशीन करने लगी है। आज नहीं कल, शायद हम किसी दिन ऐसी मशीन भी ईजाद करने में सफल हो जाएंगे.। अभी किसी वैज्ञानिक को सूझा नहीं है, और न उन लोगों को सूझा है, जो विज्ञान के संबंध में उपन्यास और कल्पनाएं लिखते हैं। लेकिन मैं कहता हूं, किसी दिन यह भी संभव हो जाएगा कि हम ऐसी मशीन बनाने में सफल हो जाएंगे, जिस मशीन को आप जरा पैर की चोट मार दे, तो वह कहेगी, देखते नहीं; मैं कौन हूं! तो मशीन कह सकती है। क्योंकि अहंकार भी बहुत सूक्ष्म अग्नि है।

अगर हमने विचार पैदा कर लिया मशीन से, अगर हमने विचार का काम ले लिया मशीन से, अगर हमने बुद्धि का काम ले लिया मशीन से, तो बहुत देर नहीं लगेगी कि उसमें हम अस्मिता को भी जन्म दे दें। और मशीनें भी अकड़कर बैठ जाएं! कुछ मशीनें राष्ट्रपति हो जाएं, कुछ मशीनें प्राइम मिनिस्टर हो जाएं। कुछ कठिनाई नहीं है। मशीनें दावे करने लगें। मशीनें कभी न कभी दावे करेंगी; क्योंकि हमारे भीतर भी मशीनें दावे कर रही हैं। हमारे भीतर भी दावे मशीनों के हैं। लेकिन वह है मशीन, है पदार्थ, है प्रकृति।

Your intellect’s work is now done by machines. Today or tomorrow, perhaps we will even succeed in building a machine which, if you kick it, will say, “Can’t you see who I am?” Even that is possible—because ego too is a very subtle fire. If we have created thought in a machine, if we have employed a machine for thinking and for intellect, it will not be long before we birth identity in it too. Machines will sit stiff with pride! Some machines will become presidents; some prime ministers. There is no difficulty. Machines will begin to claim—because within us, machines are making claims. It is machine; it is matter; it is nature.

सुना है मैंने, एक अदालत में एक आदमी पर, एक गरीब आदमी पर मुकदमा चल रहा है। और मजिस्ट्रेट उससे पूछता है कि क्या तुमने नेताजी को बदमाश कहा?

गांव में कोई नेताजी हैं, सभी गांव में हैं। मानहानि का मुकदमा चल रहा है उस आदमी पर। नेताजी ने मानहानि का मुकदमा चलाया है। कमजोर नेताजी रहे होंगे। नहीं तो नेता लोग मानहानि की फिक्र नहीं करते; चौबीस घंटे सहनी पड़ती है। जिसको मान चाहिए, उसे मानहानि सहनी ही पड़ेगी। जिसे सिंहासन पर चढ़ना है, उसे गालियों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। कोई उपाय नहीं है।

कमजोर नेताजी रहे होंगे, या सिक्खड़, एमेच्योर। अभी नए-नए होंगे। मुकदमा चला दिया। गुस्से में आ गए।

I have heard: in a court a poor man was on trial. The magistrate asked, “Did you call the leader a scoundrel?” In the village there was some ‘leader’—there is one in every village. He had filed a defamation suit. Weak leader he must have been, or amateur—otherwise leaders do not bother; they must bear defamation twenty-four hours a day. He who desires honor must bear dishonor. Whoever climbs the throne must pass through the alley of abuse—there is no other way.

मजिस्ट्रेट उस आदमी से पूछ रहा है--नेताजी सामने खड़े हैं--कि क्या तुमने नेताजी को बदमाश कहा? उसने कहा, जी हां। नेताजी सोचते थे, शायद मना करेगा। मजिस्ट्रेट भी सोचता था कि मना करेगा। मजिस्ट्रेट भी चौंका। कहा कि क्या तुमने चोर भी कहा? उस आदमी ने कहा, जी हां। कहा, तुमने डाकू भी कहा? उसने कहा, जी हां। कहा, तुमने हत्यारा भी कहा? उसने कहा, जी हां। मजिस्ट्रेट ने कहा, क्या तुमने गधा भी कहा? उसने कहा, कहना चाहता था। लेकिन माफ करिए, कहा नहीं। पूछा, क्यों? उसने कहा कि जब मैं कहने के करीब आया, तो तुझे खयाल आया कि कहीं गधे नाराज न हो जाएं। क्योंकि न तो गधे चोर होते, न बेईमान होते, न बदमाश होते, न हत्यारे होते। पहले तो मैंने तय किया था कि कहूंगा। लेकिन पीछे मैं, माफ करिए, मैं छोड़ गया। कहा नहीं मैंने।

The magistrate asked the man—while the leader stood there—“Did you call the leader a scoundrel?” He said, “Yes.” The leader had thought he would deny. The magistrate too was surprised. “Did you call him a thief?” “Yes.” “A bandit?” “Yes.” “A murderer?” “Yes.” “Did you call him a donkey?” “I wanted to, but forgive me—I did not.” “Why?” “When I was about to, it occurred to me that donkeys might be offended. They are neither thieves nor corrupt nor scoundrels nor murderers. I had decided to say it, but then I refrained.”

आदमी जो भी कर रहा है, उसमें और पशुओं में बड़ा भेद नहीं है। सिर्फ थोड़ी-सी सूक्ष्मता का भेद पड़ता है, और कुछ भेद नहीं पड़ता। पशु उसे ही जरा अनगढ़ ढंग से करते हैं; आदमी गढ़कर करता है।

सब पशु की प्रवृत्तियां आदमी में सूक्ष्म हो जाती हैं, बस। सूक्ष्म होने से और जटिल हो जाती हैं। सूक्ष्म होने से और कनिंग, और चालाक हो जाती हैं। पशु में एक सरलता भी दिखाई पड़ती है, आदमी में वह भी खो जाती है। क्योंकि वह जटिलता का बिंदु भीतर, अस्मिता, अहंकार पैदा हो जाता है; वह सारी चीजों को उलझा देता है।

Whatever man is doing, there is not much difference from animals. Only a slight refinement—animals do in a crude manner what man does in a carved manner. Animal tendencies become subtle in man. With subtlety comes complexity—cunning, crafty. In the animal there is a simplicity that man has lost. Because that inner point of complexity, identity, ego arises; it entangles everything.

और जिसको परमात्मा की यात्रा पर जाना हो, उसे पदार्थ के उस सूक्ष्मतम रूप, अग्नि के उस सूक्ष्मतम खेल, प्रकृति के उस सूक्ष्मतम रहस्य के ऊपर जाना पड़ेगा।

He who would go on the journey to the Divine must rise above that subtlest form of matter, that subtlest play of fire, that subtlest secret of nature.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, यह विभाजन है। यह मैंने रची प्रकृति। इस तरह आठ हिस्सों में मैंने इस प्रकृति को रचा है।

Therefore Krishna says: this is the division; this is the nature I have made—into eight parts.

जोर यह है कि तू समझ ले कि यह प्रकृति है; यह तू नहीं है। और जोर यह है कि तू समझ ले कि यह प्रकृति है; यह परमात्मा नहीं है। जो भी रचा जाता है, वह प्रकृति है; और जो भी रचा नहीं जाता है, वही परमात्मा है। जो भी बनता है, वह प्रकृति है; और जो कभी नहीं बनाया जाता, वही परमात्मा है। जो निर्मित होता है, वह प्रकृति है; और जो सदा अनिर्मित है और है--अनक्रिएटेड, अस्रष्ट--वही परमात्मा है।

The emphasis is: understand that this is nature; this is not you. And understand: this is nature; this is not the Divine. Whatever is fashioned is nature; that which is never fashioned—that is the Divine. Whatever is created is nature; the Uncreated is the Divine.

अहंकार भी निर्मित होता है। बच्चों में अहंकार नहीं होता; धीरे-धीरे निर्मित होता है। बुद्धि भी निर्मित होती है। बच्चों में बुद्धि नहीं होती। और आप ऐसा सोचते हों कि आप बुद्धि लेकर पैदा हुए हैं, तो आप बड़ी गलती में हैं। सिर्फ आप संभावना लेकर पैदा होते हैं, बाद में सब निर्मित होता है। अगर आपको जंगल में भेड़ियों के पास रख दिया जाए और बड़ा किया जाए, तो आपके पास कोई बुद्धि नहीं होगी। हां, भेड़ियों के पास जितनी बुद्धि होती है, उतनी बुद्धि आपके पास होगी। उससे ज्यादा नहीं। अगर आप सोचते हैं कि आपको एकांत में रखा जाए.।

Ego too is created. Children have no ego; gradually it is fashioned. Intellect too is fashioned. Children have no intellect. If you think you were born with intellect, you are mistaken. You are born with potential; the rest is later manufactured. If you were reared among wolves in the forest, you would have no intellect—only as much as a wolf has; not more. If you think that if you were kept in isolation…

अकबर ने ऐसा प्रयोग किया। अकबर को किसी फकीर ने कहा कि आदमी वही हो जाता है, जो उसे बनाया जाता है। इसलिए बनाया हुआ आदमी झूठा है। हम तो उस आदमी की तलाश में हैं, जो अनबनाया है, जो अनबना है। अकबर ने कहा, मैं यह नहीं मान सकता कि आदमी में सब बनाया हुआ है। उस फकीर ने कहा, कौन-सी चीज आपको गैर-बनाई दिखती है? अकबर ने कहा कि जैसे आदमी की बुद्धि, विचार। ये आदमी के बनाए हुए नहीं हैं। ये तो भीतर से आते हैं।

Akbar conducted such an experiment. A fakir said to him: man becomes only what he is made into. The made man is false; we seek the unmade, the unmanufactured. Akbar said, “I cannot accept that everything in man is made.” The fakir asked, “Which thing do you see as unmade?” Akbar said, “Man’s intellect, his thoughts—they are not made; they arise from within.”

सबको हमको खयाल है कि भीतर से आते हैं। इसीलिए तो हम लड़ पड़ते हैं। कोई आदमी अगर कहे कि आपका विचार गलत, तो आप कहते हैं, मेरा विचार गलत! कभी नहीं। मेरा विचार! ऐसा लगता है, जैसे कि मेरे साथ। नहीं, सब विचार बाहर से भीतर डाले जाते हैं।

We all imagine thoughts come from within; hence we fight. If someone says, “Your thought is wrong,” we bristle—“My thought wrong? Never. My thought!”—as if it were me. No, thoughts are put in from outside.

तो उस फकीर ने कहा, आप एक प्रयोग कर लें। एक बच्चे को, जन्मजात बच्चे को, अभी पैदा हुआ और उठाकर कारागृह में रखा गया। सब तरह उसकी सेवा की जाती; उसे दूध पहुंचाया जाता; सब किया जाता। लेकिन कहा गया पहरेदारों को कि वे बोलें न उस बच्चे के सामने कभी भी। उनके मुंह बंद, सी दिए गए।

वह बच्चा बड़ा हुआ। और अकबर मुसीबत में पड़ने लगा। जैसे-जैसे वह बड़ा हुआ, उसमें आदमी जैसा कुछ भी प्रकट न हुआ। न तो वह चलना सीख पाया, न वह बैठना सीख पाया, न वह बोलना सीख पाया। वह कुछ भी नहीं सीख पाया। वह दस साल का हो गया, उससे एक शब्द न फूटा। वह बारह साल का हो गया, उससे एक शब्द न फूटा। वह सत्रह साल का होकर मरा। और अकबर सत्रह साल तक उसकी प्रतीक्षा करता रहा। आखिर उसने कहा कि नहीं; उसमें कुछ न आया। वह सब बाहर से डाला गया है। वह सब बनावट है।

The fakir said, “Do an experiment.” A newborn child was taken to the prison. All care was given—milk, everything—but the guards were ordered to never speak before the child; their mouths sealed. The child grew—and Akbar was troubled. As he grew, nothing human appeared. He did not learn to walk, to sit, to speak—nothing. He reached ten—no word came. Twelve—no word. At seventeen he died. Akbar waited seventeen years. In the end he said, “Nothing came in him. All is put from outside; all is made.”

सब आदमी बनाए हुए हैं, मैन्युफैक्चर्ड। हां, कोई मेड इन इंडिया, कोई मेड इन जापान। वह अलग बात है। बाकी सब आदमी मैन्युफैक्चर्ड हैं। कोई हिंदू, कोई मुसलमान, कोई जैन--सब मैन्युफैक्चर्ड हैं। क्योंकि अहंकार तक जो भी है, वह सब प्रकृति है।

All men are manufactured. Yes—some ‘Made in India’, some ‘Made in Japan’—that is another matter. Some Hindu, some Muslim, some Jain—all manufactured. Because up to ego, all is nature.

बुद्धि भी प्रकृति है, मन भी प्रकृति है। जैसे बाहर पड़ा हुआ पत्थर है, ऐसे ही भीतर पड़ा हुआ अहंकार है। इनमें कोई सूक्ष्म अंतर नहीं है। ये दोनों एक ही चीज हैं। यह सब बना-बनाया है।

Intellect is nature, mind is nature. Like the stone outside, ego inside is also matter. No subtle difference. All of this is fabricated.

इसके पार है वह, जो अस्रष्ट, अनक्रिएटेड है। इन सबके पार जाए कोई, तो उसका दर्शन है।

Beyond it is That which is Uncreated. Whoever goes beyond it—his vision is.

अपरेयमितस्त्वन्यां प्रकृतिं विद्धि मे पराम्‌।

“apareyam itas tv anyāṁ prakṛtiṁ viddhi me parām,

जीवभूतां महाबाहो ययेदं धार्यते जगत्‌।। 5।।

jīva-bhūtāṁ mahābāho yayedaṁ dhāryate jagat.” 5.

सो यह आठ प्रकार के भेदों वाली तो अपरा है अर्थात मेरी जड़ प्रकृति है। और हे महाबाहो, इससे दूसरी को मेरी जीवरूप परा अर्थात चेतन प्रकृति जान कि जिससे यह संपूर्ण जगत धारण किया जाता है।

“This eightfold divided nature is My lower, apara, nature. And, O mighty-armed, know My other nature—higher, para—conscious, life itself—by which this whole world is sustained.”

यह जो आठ अंगों वाली प्रकृति है, यह अपरा है। अपरा का अर्थ होता है, निम्न, नीचे की, इस पार की। और इन आठ के पार मेरी वह प्रकृति है, जो परा है, दि बियांड, उस पार की। ये आठ विभाजन इस किनारे के हैं। और एक मैं हूं, उस पार, इन सबसे दूर और ऊपर उठकर--परा। इन सबके पार, इन सबको ट्रांसेंड कर जाता हूं। उस चैतन्य को, उस चेतना को, जो इन सबके पार है, तू इन सबको धारण करने वाली समझ।

This eight-limbed nature is apara—lower, on this shore. Beyond these eight is My nature which is para—the beyond, the other shore. These eight divisions belong to this bank. And I am on the far side, beyond and above them—para. I transcend them all. Know that consciousness, beyond all these, as that which sustains all.

वह जो पार है, क्या है? उस संबंध में थोड़ा-सा समझें। क्योंकि वही सबको धारण करने वाली है। वही धर्म है। वही सबको सम्हाले है। यह इतना विराट विस्तार उसकी ही छाती पर है, उस परा की। उस पार की चेतना। वह पार की चेतना क्या है? और हमारे भीतर उस पार की चेतना की तरफ जाने वाला द्वार कहां है?

What is that which is beyond? Let us understand a little—for that alone sustains everything. This vast expanse rests on its heart—the para, the beyond. What is that para consciousness? And within us, where is the doorway leading to it?

समस्त योग का सार, उस परा को पहचानने की प्रक्रिया, टेक्नीक है। स्वयं के भीतर वह परा, वह बियांड कहां शुरू होता है?

The essence of all Yoga is the process, the technique, to recognize the para. Where, within ourselves, does the beyond begin?

शरीर में नहीं, क्योंकि शरीर पदार्थ है। मन में नहीं, क्योंकि मन भी बाहर से संगृहीत विचारों का जोड़ है। बुद्धि में नहीं, क्योंकि बुद्धि भी सूक्ष्मतम अग्नि का रूप है। अहंकार में नहीं, क्योंकि अहंकार भी स्वनिर्मित धारणा है। फिर कहां? फिर किस में हम उस सेतु को पाएं, उस द्वार को, जहां से सबको धारण करने वाली चेतना का साक्षात और मिलन है?

Not in the body—body is matter. Not in the mind—mind is the aggregate of acquired thoughts. Not in the intellect—intellect is a subtlest form of inner fire. Not in ego—ego is self-constructed. Then where? Where will we find the bridge, the gate from which there is direct seeing and union with the consciousness that sustains all?

इन सबके साक्षित्व में। मैं अपने शरीर का साक्षी हो सकता हूं। यह रहा मेरा हाथ; मैं इस हाथ को देख सकता हूं। यह हाथ मेरा काट दिया जाए, तो मैं इस हाथ की पीड़ा को देख सकता हूं। यह हाथ कट जाए, तो भी मैं देखूंगा कि मैं नहीं कटा, हाथ ही कटा है। इस हाथ के कट जाने के बाद भी मुझे जरा भी न लगेगा कि मेरे बीइंग, मेरे अस्तित्व में कुछ टुकड़ा अलग हो गया है। मैं उतना का उतना ही रहूंगा। मेरे होने की जो धारणा है, उसमें खंड जरा-सा भी अलग नहीं होगा। मैं उतना ही रहूंगा। मेरे पैर भी कट जाएं, तो भी मैं उतना ही रहूंगा। मेरी आंख भी फूट जाएं, तो मेरे शरीर में कमी पड़ती जाएगी, लेकिन मेरे होने में, मेरे अस्तित्व में कोई भेद न पड़ेगा।

In the witnessing of all these. I can be the witness of my body. Here is my hand; I can see this hand. If my hand is cut, I can watch its pain. The hand may be cut off—still I will see that I am not cut; only the hand is cut. Even after it is severed I will not feel that my being has lost a piece. I remain as I am. My being suffers no division. Even if my legs are cut, I remain as I am. My eyes may be destroyed; the body will be lessened—but my being is unchanged.

सोचें ऐसा, आप रात सोए, रात आपकी आंख चली जाए नींद में। सुबह जब आपको पहली दफा पता चलेगा कि आप जाग गए हैं.क्या आपको पता चल सकेगा आंख बंद में कि आपकी आंख चली गई? अगर आपके भीतर कुछ कम हो गया हो, तो जरूर पता चलना चाहिए। लेकिन कुछ कम हुआ नहीं है, इसलिए पता नहीं चलेगा। आंख खोलेंगे, और जब कुछ न दिखाई पड़ेगा, तब पता चलेगा कि कुछ कमी हो गई। भीतर कोई कमी न होगी। बाहर के संबंध का एक द्वार टूट गया, भीतर आप पूरे के पूरे हैं। भीतर आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Imagine: you sleep at night; in sleep your eyes go blind. In the morning, the first moment you awaken—can you know with closed eyes that your eyes are gone? If something within had diminished, you should know—but nothing within has lessened; therefore you will not know. Open the eyes—and when nothing appears, then you will know there is a loss. Within, there is no lack. Only an outer door of relation is broken; within you are entire. No difference within.

अगर आपको बेहोश करके आपका पैर काट दिया जाए, और जब तक पैर का दर्द न चला जाए, तब तक आपको बेहोश और डीप फ्रीज में रखा जाए। फिर आपके पैर का दर्द जा चुका हो, आपको होश में लाया जाए। शरीर पर कंबल पड़ा हो। आपको भीतर से जरा भी पता नहीं चलेगा कि पैर कट गया है, जब तक कि कंबल न उठाया जाए, जब तक आप देखें न। जब तक आप चलें और गिर न पड़ें, तब तक आपको पता नहीं चलेगा कि पैर कट गया। क्योंकि भीतर कुछ कटता ही नहीं। तो भीतर पता कैसे चलेगा? पता तो तभी चलेगा, जब बाहर प्रयोग करेंगे शरीर का और कोई कमी मालूम पड़ेगी; तभी पता चलेगा, अन्यथा पता नहीं चलेगा।

If you are anesthetized and your leg is amputated, and you are kept unconscious, even deep-frozen, until the pain passes—then when you are brought to consciousness, and your body is covered with a blanket—you will not know from within that the leg is gone, until the blanket is lifted, until you try to walk and fall. Because within, nothing is cut—so how could within know? Only when you try to use the body and a deficiency is discovered will you know.

शरीर के हम साक्षी हो सकते हैं, विटनेस हो सकते हैं। जान सकते हैं कि यह मैं नहीं हूं। क्योंकि जिसको भी मैं देख पाता हूं, वह मैं नहीं हो सकता। जो भी दृश्य बन गया, वह मैं नहीं हो सकता। मैं आपको देख रहा हूं; एक बात पक्की हो गई कि वह जो आप वहां बैठे हुए हैं, वह मैं नहीं हूं। अन्यथा मैं आपको देख न पाता। देखने के लिए दूरी चाहिए; परसेप्शन के लिए पर्सपेक्टिव चाहिए, फासला चाहिए, नहीं तो मैं देख न पाऊंगा आपको।

आपको देख पाता हूं, क्योंकि मैं अलग हूं। दूर खड़ा हूं। मैं अपने शरीर को भी देख पाता हूं। आप बच्चे थे, तब भी अपने शरीर को देखा। जवान हो गए, तब भी अपने शरीर को देखा। फिर भी आपको खयाल न आया कि शरीर तो बिलकुल बदल गया है, लेकिन आप? आप तो वही के वही हैं! आपके भीतर कुछ भी नहीं बदला, रत्तीभर। आप बूढ़े भी हो जाएंगे, तब भी आपके भीतर आप वही होंगे, जो बच्चे थे तब थे। भीतर, वह जो चेतना है, वह अछूती गुजर जाती है।

We can be witnesses of the body. To whatever I can become a seen, that I am not. For seeing, distance is needed; for perception, perspective. I can see you because I am separate. I can see my body too. You saw your body as a child; you see it now as young; yet it does not occur to you that the body has completely changed—while you, within, are the same. Within, the consciousness remains untouched.

शरीर मैं नहीं हूं, यह हम शरीर के साक्षी होकर जान सकते हैं। फिर हम विचारों के भी साक्षी हो सकते हैं। आप भीतर देख सकते हैं कि यह क्रोध चल रहा है। आप भीतर देख सकते हैं, यह लोभ सरक रहा है। आप भीतर देख सकते हैं कि यह काम यात्रा कर रहा है।

We can know we are not the body by witnessing the body. Then we can witness thoughts as well. You can watch within: anger moving, greed slipping, desire traveling. On the inner screen, thoughts can be seen as you see a film. You can witness them; then you are separate from them.

विचार को आप देख सकते हैं वैसे ही, अपने भीतर के पर्दे पर, जैसे आप फिल्म को देखते हैं। उसके भी आप साक्षी हो सकते हैं। तो फिर आप उससे भी अलग हो गए। कठिनाई थोड़ी-सी पड़ेगी मैं को देखने में, क्योंकि वह सूक्ष्मतम है और हम उससे आइडेंटिफाइड हैं।

लेकिन मैं को भी आप देख सकते हैं। जब आप सड़क पर चलते हैं; एकांत सड़क; कोई भी नहीं है। फिर अचानक दो आदमी सड़क पर निकलते हैं, तब आपने खयाल किया है कि कोई सांप आपके भीतर सरककर फन उठा लेता है। उसे जरा गौर से देखना। जब आप अकेले थे, तो आप कुछ और थे। अब दो आदमी सड़क पर आ गए, तो आप कुछ और क्यों हो गए? यह कुछ और क्या है? यह भीतर मैं का भाव खड़ा हो गया।

A little difficulty arises in seeing the ‘I’, because it is subtlest and we are identified with it. But you can see the ‘I’ too. You are walking on a lonely road. Suddenly two men appear on the path—have you noticed, a snake raises its hood within? Watch it carefully. When you were alone you were one; when the two appeared, why did you become different? What is this difference? The sense of ‘I’ rose up within.

कोई आदमी आपको गाली देता है, तब जरा भीतर गौर से देखना कि कोई सांप फन उठाता है, जैसे फुफकारता हो, जैसे सोए सांप को चोट मार दी हो, कोई आपके भीतर उठकर खड़ा हो जाता है। जरा उसे गौर से देखना। जब आप सुंदर कपड़े पहनकर निकलते हैं सड़क पर, तब आप वही नहीं होते, जब आप दीन-हीन कपड़े पहनकर निकलते हैं। भीतर थोड़ा-सा फर्क होता है।

Someone abuses you—look closely within: a snake raises its hood, hisses; as if a sleeping serpent is struck, something rises within. Observe it well. When you wear fine clothes and walk the street, you are not the same as when you wear shabby clothes. Inside, a slight difference.

आज मैं छोटी-सी कहानी एक मित्र को लिख रहा था। लिख रहा था कि एक हाथी ने एक दिन एक चूहे को देखा। चूहे जैसा छोटा प्राणी हाथी ने कभी देखा नहीं था। इसलिए नहीं कि छोटे प्राणी नहीं हैं, बाकी हाथी जैसे प्राणी को कहां ये छोटे-छोटे प्राणी दिखाई पड़ें! चूहे को एक दिन देख लिया; ऐसे ही फुर्सत में रहा होगा, विश्राम में रहा होगा। चूहे को देखकर बड़ा हैरान हुआ। उसने कहा कि तुझसे क्षुद्र प्राणी मैंने अपने जीवन में नहीं देखा! बड़ी अकड़ से कहा कि तुझसे क्षुद्र प्राणी मैंने कभी नहीं देखा। क्षुद्रतम है तू।

Today I wrote a little story to a friend. An elephant once saw a mouse. He had never seen so small a creature—not that there are no small creatures, but what would a creature of his size see of such tiny ones! He saw a mouse, perhaps in some idle, restful moment. Astonished, he said with great pride, “I have never seen a creature as petty as you. You are the most insignificant.”

चूहे ने पता है क्या कहा? चूहे ने ऊपर हाथी को देखा और कहा, माफ करें। ऐसा मैं सदा नहीं होता। जरा मेरी तबियत खराब थी। यह मेरा सदा का रूप नहीं है। आई हैव बीन सिक। यह मेरी सदा की स्थिति नहीं है। जरा मैं बीमार पड़ गया था।

हाथी का होगा अहंकार, तो चूहे का भी है। वह भी अपने अहंकार को बचाने की कोशिश करेगा। हम सब कर रहे हैं। फर्क कुछ भी नहीं है। वही चूहे वाली बुद्धि है। इसको थोड़ा अगर जागकर देखते रहेंगे कि कब-कब खड़ा होता है! जब कोई आपसे कहता है कि अरे.। तब कई बार आपका मन भी ऐसा होता है न कहने का, कि यह मेरी सदा की हालत नहीं है, मैं जरा बीमार रहा!

Do you know what the mouse said? He looked up and said, “Forgive me, I am not always like this. I have been a little unwell. This is not my usual form. I have been sick.” The elephant may have his ego—the mouse has his too. He too will save his ego. We are all doing the same. The very mouse-like mind.

वह जो भीतर मैं है, उसको जरा जागकर खोजते रहेंगे कि वह कहां-कहां खड़ा होता है, तो जल्दी आपकी उससे मुलाकात होने लगेगी; जगह-जगह मुलाकात होगी। आईने के सामने खड़े होंगे, तो शक्ल कम दिखाई पड़ेगी, अहंकार ज्यादा दिखाई पड़ेगा। किसी से हाथ मिलाएंगे, तो आप कम मिलते हुए मालूम पड़ेंगे, अहंकार ज्यादा मिलता हुआ मालूम पड़ेगा। किसी से बात करेंगे, तो आप संवाद करते हुए नहीं मालूम पड़ेंगे, अहंकार भीतर खड़ा हुआ मालूम पड़ेगा।

If you watch carefully, keeping awake, when and where it stands up—often when someone says to you, “Hey…” you feel like saying, “This is not my usual condition; I have been a little ill!” That inner ‘I’—if you keep searching with awareness for where it arises, you will soon begin meeting it at many spots. Before the mirror, the face will be less visible, the ego more. When you shake a hand, you will feel you meet less; the ego meets more. When you speak with someone, you will not seem to be in dialogue; the ego will stand speaking within.

थोड़ा होश का प्रयोग करेंगे, तो धीरे-धीरे आपके और आपके अहंकार के बीच एक गैप, एक फासला पैदा हो जाएगा। और आप देख पाएंगे, यह अहंकार है; यह रहा अहंकार।

Practice a little awareness and gradually a gap, a distance, will open between you and your ego. And you will see: this is the ego—here it is.

और जिस दिन आप अहंकार को भी देख पाएंगे, उसी दिन, उसी दिन छलांग। उसी दिन आप इस आठ वाली प्रकृति से छलांग लगाकर उस भीतर की परा प्रकृति में पहुंच जाएंगे, जिसे कृष्ण कहते हैं, मेरा स्वरूप, मेरी चेतना।

The day you see the ego, that very day—leap! That day you jump from this eightfold nature into that inner para nature which Krishna calls My own being, My consciousness.

और उसी चेतना ने सब धारण किया हुआ है। तब आप पाएंगे कि आपके शरीर को भी उसी ने धारण किया हुआ है। तब आप पाएंगे कि आपकी बुद्धि को भी उसी ने धारण किया हुआ है। तब आप पाएंगे कि आप कभी भीतर गए ही नहीं, उसको कभी आपने देखा ही नहीं, जो प्राणों का प्राण है। आपने उसे देखा ही नहीं, जो सारी परिधि का केंद्र है। आपने कभी मालिक को देखा ही नहीं; आप नौकरों से ही उलझे रहे। और अनेक बार आपने नौकरों को ही समझ लिया कि यह मैं हूं। आप मालिक तक कभी पहुंचे नहीं।

And it is that consciousness which sustains all. Then you will see: your body too is sustained by That. Your intellect is sustained by That. You had never gone within to see That which is the life of life. You had never seen That which is the center of the circumference. You never saw the Master; you were tangled with the servants—and many times mistook the servants to be yourself. You never reached the Master.

कृष्ण अर्जुन को उस मालिक की तरफ ले जाने की एक-एक कदम कोशिश कर रहे हैं। कहा, यह है आठ की प्रकृति अर्जुन। तू इसे ठीक से समझ ले। और फिर इसके पार होने के लिए मैं उस बात की तुझे खबर दूं, जो परा है, वह जो चैतन्य है, पीछे सबसे छिपा, जो सबका निर्माता, जो सबका आधार और जो सबको फिर अपने में आत्मसात कर लेता है।

Krishna is leading Arjuna step by step toward that Master. He says: this is the eightfold nature, Arjuna—understand it well. And then, to go beyond it, I will tell you of that which is para—consciousness hidden behind all, the creator of all, the ground of all, which draws all back into itself.

आज इतना ही।

Enough for today.

उठेंगे नहीं। पांच मिनट बैठे रहें। प्रसाद लेकर जाएं। हमारे संन्यासियों के पास कुछ और देने को आपके लिए नहीं है। इसलिए आप उठेंगे, तो उनके मन को पीड़ा होगी। बैठे रहें।

Do not stand. Sit for five minutes. Receive prasad and go. Our sannyasins have nothing else to give you. If you stand up, their hearts will be hurt. Sit.

और सिर्फ बैठे न रहें। प्रसाद तभी मिल सकता है यह, अगर आप इसमें कोआपरेट करें, अन्यथा आप खाली हाथ चले जाएंगे। गीत गाएं। उनके धुन के साथ धुन गाएं। ताली बजाएं। बगल वाले की फिक्र छोड़ दें। वह बगल वाला क्या कहेगा, उसकी फिक्र छोड़ दें। थोड़े आनंदित हों। पांच मिनट इस आनंद को लेकर जाएं।

And do not only sit. You can receive this prasad only if you cooperate; otherwise you will go empty-handed. Sing. Sing with their tune. Clap. Forget the neighbor. Do not bother what he will say. Be a little rejoicing. Carry these five minutes of joy with you.

हो सकता है, इस कीर्तन की धुन में आप पूरे आनंदित हो जाएं, तो परा की तरफ थोड़ा-सा इशारा आपको दिखाई पड़े।

It may be that in the rhythm of this kirtan you become totally joyous—and then a small indication of the para may become visible to you.