Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कृष्ण ने दो-तीन बातें इस सूत्र में कही हैं, जो समझने जैसी हैं।
Krishna has said two or three things in this sutra that are worth understanding.
एक, मन को वश में न करने वाले पुरुष द्वारा योग की उपलब्धि अति कठिन है; असंभव नहीं कहा। बहुत मुश्किल है; असंभव नहीं कहा। नहीं ही होगी, ऐसा नहीं कहा। होनी अति कठिन है, ऐसा कहा है। तो एक तो इस बात को समझ लेना जरूरी है।
One: for the man who does not bring the mind under control, attainment of Yoga is extremely difficult; he did not say impossible. Very hard, yes; but he did not say impossible. He did not say it will not happen; he said it is very difficult to happen. So first, this must be understood.
दूसरी बात कृष्ण ने कही, मन को वश में कर लेने वाले के लिए सरल है, सहज है उपलब्धि योग की।
Second, Krishna says: for the one who has mastered the mind, the attainment of Yoga is simple, natural.
और तीसरी बात कही, ऐसा मेरा मत है। ऐसा नहीं कहा, ऐसा सत्य है। ऐसा कहा, दिस इज़ माइ ओपिनियन, ऐसा मेरा मत है। ये तीन बातें इस श्लोक में खयाल ले लेने जैसी हैं।
And third, he says: this is my opinion. He does not say: this is the truth. He says: this is my opinion. These three points in the verse are to be noted.
पहली बात तो यह, जो बहुत अजीब मालूम पड़ेगी कि कृष्ण ऐसा कहें। कहना था कि मन को जो वश में नहीं करता, उसके लिए योग की उपलब्धि असंभव है, इंपासिबल है; नहीं होगी। लेकिन कृष्ण कहते हैं, कठिन है, असंभव नहीं। इसका अर्थ? इसका अर्थ यह हुआ कि कठिन हो, लेकिन किसी स्थिति में, किसी व्यक्ति के लिए, मन को वश में बिना किए भी उपलब्धि संभव हो सकती है। कठिन है, लेकिन संभव हो सकती है। अति कठिन है, लेकिन फिर भी हो सकती है।
The first point will look strange to you—that Krishna should say it thus. He could have said that for the one who does not master the mind, attainment of Yoga is impossible—it will not be. But Krishna says: difficult, not impossible. What does this mean? It means that even though it is difficult, for someone, in some situation, attainment may be possible even without mastering the mind. Extremely difficult, yet still it can happen.
मन को वश में करने वाला कैसे उपलब्धि को प्राप्त होता है, उसकी हमने बात की। अब थोड़ा हम उस थोड़े-से अल्पवर्ग के संबंध में बात कर लें, जिसकी वजह से कृष्ण असंभव न कह सके।
We have spoken of how one who masters the mind attains. Now let us speak a little about that very small minority for whose sake Krishna could not say “impossible.”
बहुत ही छोटा वर्ग है। कभी करोड़ में एकाध आदमी ऐसा होता है, जो मन को बिना वश में किए योग को उपलब्ध हो जाता है। बहुत रेयर फिनामिनन है; बहुत करीब-करीब न घटने वाली घटना है; लेकिन घटती है। खुद कृष्ण भी उन्हीं लोगों में से एक हैं।
A very tiny class. Once in millions, one rare being is such that, without subduing the mind, he comes upon Yoga. A very rare phenomenon; almost never occurring—yet it occurs. Krishna himself is among such people.
इसलिए कृष्ण ने जानकर कहा है यह, बहुत समझकर कहा है। खुद कृष्ण भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। क्योंकि अर्जुन जरूर ही पूछ लेता कि हे मधुसूदन, आपको कभी आसन लगाए नहीं देखा! आपको कभी प्राणायाम करते नहीं देखा। आपको कभी प्रभु-स्मरण करते नहीं देखा। आपको किसी तपश्चर्या में से गुजरते नहीं देखा। जिस योग-साधना की आप बात कर रहे हैं, जिस अभ्यास की आप बात कर रहे हैं, वह कभी आपके आस-पास दिखाई नहीं पड़ा। और जिस वैराग्य की आप बात कर रहे हैं, उसका तो आपके आस-पास कोई भी अंदाज नहीं मिलता, अनुमान नहीं लगता। मोर पंख बांधकर, बांसुरी बजाकर आप नाचते हैं। सुंदरतम बृज की गोपियां आपके चारों तरफ रास करती हैं। वैराग्य कहीं दिखाई नहीं पड़ता, मधुसूदन!
Therefore Krishna has said this knowingly, with understanding—he himself stands among them. For Arjuna would certainly have asked: O Madhusudana, I have never seen you sit in asana! I have never seen you do pranayama. I have never seen you in remembrance of the Lord. I have not seen you pass through any tapascharya. The Yoga you speak of, the discipline you describe, it has never appeared around you. And the vairagya you praise—no sign of it is found near you. You dance with peacock feather and flute. The most beautiful gopis of Vraja circle you in raas. Vairagya is nowhere to be seen, O Madhusudana!
अर्जुन निश्चित ही ऐसा पूछता। लेकिन अर्जुन को पूछने का उपाय कृष्ण ने नहीं छोड़ा। इसलिए अर्जुन ने नहीं पूछा। क्योंकि कृष्ण ने कहा, बहुत कठिन है अर्जुन, असंभव नहीं है।
Arjuna would surely have asked. But Krishna left him no room to ask; and so Arjuna did not. Because Krishna had said: very difficult, Arjuna—yet not impossible.
तो उस थोड़े-से वर्ग, जिसमें कृष्ण भी आते हैं और कभी एकाध-दो आदमी आ पाते हैं सदियों में, उस छोटे-से वर्ग की भी हम बात कर लें, क्योंकि उसका भी खतरा बड़ा है। क्योंकि जो उस वर्ग में नहीं आता, वह अगर सोच ले कि यह होगा कठिन, लेकिन हम कठिन मार्ग से ही जाएंगे, तो बहुत डर यह है कि वह कभी नहीं पहुंचेगा, भटकेगा, व्यर्थ समय और जीवन को कर लेगा।
So let us speak of that small class, in which Krishna stands, and into which one or two enter in centuries; and let us see its danger too. For one who does not belong to it—if he imagines, “It will be tough, but we will go by the hard road”—there is great fear he will never arrive; he will wander, and waste life and time.
ऐसा हुआ इस देश में। इस देश ने बड़े गहरे प्रयोग किए हैं। तंत्र उन प्रयोगों में से है, जो उनके लिए है वस्तुतः, जो मन को वश में न करें। इसलिए तंत्र जब इसोटेरिक था, कुछ थोड़े-से लोग उस पर प्रयोग करते थे, तब वह बड़ी अदभुत प्रक्रिया थी। लेकिन और लोगों को भी लगा कि यह तो बहुत अच्छा है। मन को वश में भी न करना पड़े और योग उपलब्ध हो जाए!
Such a thing happened in this land. India made very deep experiments. Tantra is among those experiments—for those, in truth, who do not subdue the mind. Therefore, when Tantra remained esoteric, a few experimented upon it, and it was a most wondrous process. But others thought, this is very good: no need to master the mind, and yet Yoga becomes available!
तंत्र के तो सभी सूत्र उलटे हैं।
All the sutras of Tantra are inverted.
यह जो थोड़ी-सी जगह छोड़ी है कृष्ण ने, वह तंत्र के लिए छोड़ी है। उसकी बात करनी उन्होंने उचित नहीं समझी है, क्योंकि उसकी बात करनी सदा ही खतरे से भरी है। क्योंकि हम सबका मन ऐसा होगा कि अपने को अपवाद मान लें। और हम सबका मन ऐसा होगा कि जब मन को बिना वश में किए हो सकता है, तो होगा लंबा मार्ग, लेकिन यही ज्यादा आनंदपूर्ण रहेगा। मन को वश में भी न करेंगे और पहुंच भी जाएंगे योग को। दूसरे न पहुंचते होंगे, हम तो पहुंच ही जाएंगे!
This little space Krishna has left—he left it for Tantra. He did not think it wise to speak of it explicitly, for to speak of it is always fraught with danger. Our minds are such that we will claim ourselves the exception. Our minds will say: if it can happen without mastering the mind, it may be a long road, but it will be more joyous—let us not control the mind and still reach Yoga. If others do not reach, we surely will!
इसलिए तंत्र जब व्यापक फैला, तो अति कठिनाई उसने पैदा की। हजारों लोग यह सोचकर कि ठीक है, क्योंकि तंत्र कहता है.। तंत्र के पंच मकार प्रसिद्ध हैं। वह कहता है, पांच म का जो सेवन करेगा--सेवन, त्याग नहीं--वही योग को उपलब्ध होगा। मदिरा का त्याग नहीं, सेवन। मैथुन का त्याग नहीं, सेवन। मांस का त्याग नहीं, सेवन। जो उसको भोगेगा, वही योग को उपलब्ध होगा। यह बहुत ही छोटा-सा अल्पवर्ग है, जिसके लिए यह बात बिलकुल सही है।
So when Tantra spread widely, it created great difficulty. Thousands thought: good—because Tantra says... The five M’s of Tantra are famous. It says: he who partakes of the five M’s—partakes, not renounces—he alone will attain Yoga. Not renunciation of wine—its use. Not renunciation of maithuna—its use. Not renunciation of meat—its use. He who enjoys will attain Yoga. This is true only for a very small minority.
और ध्यान रहे, वह अल्पवर्ग अति कठिन मार्ग से गुजरता है। दिखता सरल पड़ता है कि शराब पीने से ज्यादा सरल और क्या हो सकता है! शराबी सड़कों पर पीकर रास्तों पर पड़े हैं। शराब पीने से ज्यादा सरल क्या होगा? लेकिन तंत्र की प्रक्रिया बहुत कठिन है, अति दूभर है।
Remember, that minority passes through an extremely arduous path. It looks simple: what could be simpler than drinking wine! Drunkards lie in the streets—what could be easier than drinking? But the tantric process is very difficult—extremely exacting.
तंत्र कहता है, शराब पीना, लेकिन बेहोश मत होना। यह साधना है। शराब पीए जाना और बेहोश होना मत। अगर बेहोश हो गए, तो साधना का सूत्र टूट गया। तो शराब पीना और बेहोश मत होना, शराब पीना और होश को कायम रखना।
Tantra says: drink, but do not become unconscious. This is the sadhana. Keep drinking, yet do not become unconscious. If you become unconscious, the sutra of sadhana is broken. So drink and do not be knocked out; drink and maintain awareness.
हम तो होश बिना शराब पीए कायम नहीं रख पाते। शराब पीकर कायम रख पाएंगे? बिना ही पीए पीए-सी हालत रहती है दिन-रात! जरा में होश खो जाता है। तंत्र कहता है, शराब पीना, उसकी मनाही नहीं है। लेकिन होश कायम रखना।
We are not able to maintain awareness even without drinking; will we keep it after drinking? Even without, we live as if drunk, day and night! The slightest thing and awareness is lost. Tantra says: drinking is not forbidden—but maintain awareness.
तो तंत्र की अपनी विधि है, कि जब शराब पीयो, कितनी मात्रा में पीयो, कहां रुक जाओ; होश को कायम रखो। फिर धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाते जाओ। वर्षों की लंबी यात्रा में वह घड़ी आती है कि कितनी ही शराब कोई पी जाए, होश कायम रहता है। फिर तो तंत्र को यहां तक करना पड़ा कि कोई शराब काम नहीं करती, तो सांप पालने पड़ते थे। अभी भी आसाम में कुछ तांत्रिक सांप पालते हैं और जीभ पर सांप से कटाएंगे। और साधना की आखिरी कसौटी यह होगी कि सांप काट ले, और होश कायम रहे।
Tantra has its own method: when you drink, how much you drink, where you stop; maintain awareness. Then slowly increase the quantity. After years-long journey a moment arrives when however much you drink, awareness remains. Then Tantra had to go as far as this: when no wine works any more, serpents are kept. Even now, in Assam some tantrics keep snakes and have them bite their tongue. The final test of sadhana is this: the snake bites—and awareness remains.
है प्रक्रिया अदभुत, पर बड़ी दूभर है। शराब छोड़ने को तंत्र नहीं कहता। तंत्र बहुत साहसियों का मार्ग है। वे कहते हैं, हम छोड़ेंगे नहीं। अगर कीचड़ में से कमल हो सकता है, तो हम शराब में से होश पैदा करेंगे। और बेहोशी में अगर होश न रह सका, तो होश की कीमत कितनी है! और अगर शराब पीकर सारी बुद्धि नष्ट हो जाए, तो ऐसी बुद्धि को बचाने में भी कितना सार है!
The process is wondrous, but very arduous. Tantra does not tell you to leave wine. Tantra is the path of the very brave. They say: we will not renounce. If a lotus can arise from the mud, we will create awareness from wine. And if awareness cannot remain in unconsciousness, what is its worth! And if merely drinking destroys all intelligence, what is the point in saving such intelligence!
तंत्र कहता है, मैथुन का हम त्याग न करेंगे; ब्रह्मचर्य हम न साधेंगे। हम तो मैथुन में प्रवेश करेंगे, और वीर्य को अस्खलित रखेंगे।
Tantra says: we will not renounce maithuna; we will not practice Brahmacharya by abstention. We will enter maithuna—and remain without ejaculation.
बहुत कठिन है मामला। पर तंत्र ने इसके प्रयोग किए। पर इसोटेरिक थे, गुप्त थे। साधारणतः वे समूह में नहीं किए जा सकते थे। पर धीरे-धीरे खबर तो फैलनी शुरू हुई। और उनको भी पता चल गया, जो शराब पीकर नालियों में पड़े रहते थे। उन्होंने सोचा कि हम भी तंत्र की साधना क्यों न करें? यह तो बहुत ही उचित है। फिर कोई यह भी नहीं कह सकता कि शराब पीना पाप है। फिर तो शराब पीना पुण्य हो गया।
This is very difficult. Yet Tantra experimented. But it was esoteric, secret; ordinarily such processes cannot be done in groups. Gradually, though, news spreads. Those who lay in gutters drunk also came to know. They thought: why should we too not practice tantric sadhana? This is most suitable! Then none can call drinking a sin. Drinking becomes a merit.
तो नाली में शराब पीकर जो पड़ा था, उसने जब शराब पीकर तंत्र की साधना शुरू की, तो मंदिर में नहीं पहुंचा, वह और नाली में, और नाली में चला गया। और मैथुन तो सारा जगत कर रहा है। तंत्र ने जब कहा कि मैथुन में ही उपलब्धि हो जाएगी परमात्मा की, कहीं भागने की जरूरत नहीं, त्यागने की जरूरत नहीं। तो लोगों ने कहा, फिर ठीक ही है। कहीं कुछ करने की जरूरत नहीं। मैथुन तो हम कर ही रहे हैं। लेकिन तंत्र की शर्त है।
So the one who lay drunk in the gutter, when he began “tantric sadhana” while drinking, he did not reach the temple; he sank deeper into the gutter. And as for maithuna—the whole world is engaged in it. When Tantra said: in maithuna itself the attainment of the Divine happens—no need to escape, no need to renounce—people said, then fine, there is nothing to do. We are already having sex. But Tantra has a condition.
एक घटना मुझे याद आती है। एक तांत्रिक के पास एक त्यागी साधु गया। वहां बड़ी-बड़ी मटकियों में भरी हुई शराब रखी थी और एक युवा तांत्रिक बैठकर ध्यान कर रहा था। साधु बहुत घबड़ाया। शराब की बास चारों तरफ थी। उस साधु ने कहा कि मटके-मटके भरकर शराब कौन पीता है यहां? उस तांत्रिक गुरु ने कहा कि यह जो युवक बैठा है, इसके लिए रखी है। एक मटका तो यह एक ही गटक में पी जाता है, एक सांस में। उस आदमी ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं आता। फिर इसकी हालत क्या होती है? उसके गुरु ने कहा कि हालत वही रहती है, जो थी। शराब अछूती गुजर जाती है। आर-पार निकल जाती है, बीच में नहीं पहुंचती है, केंद्र को नहीं छूती है। उसने कहा, मैं मानूंगा नहीं, मैं देखना चाहूंगा। एक सांस में पानी की एक मटकी पीना मुश्किल है, और शराब.!
An incident comes to mind. A renunciate monk went to a tantric master. Large jars of wine were stored, and a young tantric sat in meditation. The monk was very disturbed; the odor of wine was all around. He asked: who drinks all these jarfuls here? The tantric guru said: they are kept for this youth. He can drink one whole jar in one gulp, in a single breath. The monk said: I cannot believe it. And what becomes of him then? The guru said: the same as before. The wine passes untouched—straight through—does not reach the center, does not touch the core. The monk said: I will not accept without seeing. Even to drink a jar of water in one breath is difficult—and wine!
उस तांत्रिक गुरु ने युवक को कहा कि एक मटकी शराब पी जा। उसने कहा कि एक मिनट का मुझे मौका दें, मैं अभी आया। गुरु थोड़ा हैरान हुआ कि एक मिनट का मौका उसने क्यों मांगा? एक मिनट बाद वह आया और एक मटकी उठाकर पी गया। वह साधु भी चकित हुआ। एक सांस में!
The guru told the youth: drink a jar. He replied: give me one minute, I’ll be back. The guru was a little surprised: why ask for a minute? After a minute he returned and drank down a jar. The monk was astonished—one breath!
साधु के जाने पर गुरु ने उससे पूछा कि एक मिनट का समय तूने क्यों मांगा था? उसने कहा कि मैंने कभी एक दफे में पीया नहीं था, तो मैं अंदर जाकर अभ्यास करके आया, एक मटकी अंदर पीकर, कि मैं पी पाऊंगा कि नहीं पी पाऊंगा। कभी मैंने एकदम से ऐसा किया नहीं था, इसलिए जरा अभ्यास के लिए अंदर गया। एक मटकी पीकर देखी, कि ठीक है; हो जाएगा।
After the monk left, the guru asked: why did you ask for a minute? The youth said: I had never drunk in one single draught, so I went inside to practice—drank one jar there, to see if I could. Never had I done it all at once; so I went to rehearse. I drank one jar and found it would be fine.
यह जो वर्ग था साधकों का, यह बहुत कठिन वर्ग है। मैथुन हो, स्खलन नहीं। और मैथुन की यात्रा पर आदमी निकलता ही इसलिए है कि स्खलन हो। तो आप यह मत सोचना कि तंत्र मैथुन के पक्ष में है। तंत्र तो मैथुन के अतिक्रमण की बात है।
This class of seekers is very difficult. Maithuna—yet no emission. And people enter sex precisely so that emission happens. Do not think Tantra is in favor of sex. Tantra speaks of the transcendence of sex.
मैथुन के लिए जाता ही आदमी इसलिए है कि स्खलन हो। जो बोझ उसके चित्त पर और शरीर पर है, वह फिंक जाए। और तंत्र कहता है, मैथुन सही, स्खलन नहीं। और अगर कोई व्यक्ति मैथुन की स्थिति में अस्खलन को उपलब्ध हो जाए, तो इससे बड़ा ब्रह्मचर्य और क्या होगा? उन ब्रह्मचारियों से, जो कि स्त्री को देखने में डरते हैं, इस आदमी के ब्रह्मचर्य की बात ही और है।
One goes to sex for the very purpose of release—the weight upon the mind and body to be thrown off. Tantra says: maithuna, yes; emission, no. And if one can remain without emission in the state of maithuna, what Brahmacharya could be greater than this? Compared to those “celibates” who fear even looking at a woman, this man’s Brahmacharya is of another order.
मगर यह मार्ग है अति संकीर्ण, इसलिए कृष्ण ने उसकी सिर्फ निगेटिव खबर देकर सूत्र छोड़ दिया।
But this path is extremely narrow; hence Krishna hints at it only negatively and then leaves the sutra.
कुछ लोग हैं, जो मन को बिना किसी तरह वश में किए, मन को पूरी छूट दे देते हैं। पूरी छूट! मन से कहते हैं, जो तुझे करना है कर, लेकिन उस करने में वे पार खड़े हो जाते हैं। मन को नहीं रोकते, लगाम नहीं पकड़ते मन की। घोड़ों को कह देते हैं, दौड़ो, जहां दौड़ना है। लेकिन दौड़ते हुए घोड़ों में, भागते हुए रथ में, गड्ढों में, खाई में, खड्ड में, वह जो ऊपर रथ पर बैठा है वह, वह अकंप बैठा रहता है।
There are some who, without bringing the mind under any control, give it complete freedom—absolute freedom! They say to the mind: do whatsoever you wish. Yet, in that very doing, they stand beyond. They do not stop the mind; they do not hold the reins. They say to the horses: run, wherever you will. But as the horses run, the chariot races, through pits and ravines, the one seated upon the chariot sits unshaken.
तंत्र कहता है कि लगाम सम्हालकर और आप अकंप बैठे रहे, तो कुछ मजा नहीं है। छोड़ दो लगाम; घोड़ों को दौड़ने दो; रथ को खड्डों में, खाइयों में गिरने दो; और तुम अकंप रथ पर बैठे रहो, तो ही असली मालकियत है।
Tantra says: if you hold the reins and sit steady, there is no great wonder. Drop the reins; let the horses run; let the chariot fall into trenches and chasms—and remain unshaken on the chariot; only then is it true mastery.
पर वह मालकियत बहुत थोड़े-से लोगों का मार्ग है। भूलकर आप लगाम छोड़कर मत बैठ जाना, नहीं तो पहले ही गड्ढे में प्राणांत हो जाएगा! दूसरे संतुलन के लिए नहीं बचेंगे आप।
But that mastery is the path of very few. Do not mistakenly drop the reins, else you will perish in the first pit! You will not survive for balance.
इसलिए कृष्ण ने असंभव नहीं कहा। असंभव नहीं है, कृष्ण भलीभांति जानते हैं। और कृष्ण से बेहतर कोई भी नहीं जानता। यह असंभव नहीं है, बिलकुल संभव है। लेकिन बहुत ही थोड़े-से लोगों के लिए है, अत्यल्प, न के बराबर; उन्हें गिनती के बाहर छोड़ा जा सकता है। और उनकी गिनती करनी ठीक भी नहीं है, क्योंकि गिनती करने का कोई फायदा नहीं है। अपवाद को बाहर छोड़ा जा सकता है।
Therefore Krishna does not say impossible. He knows well it is not impossible—and none better than Krishna. It is indeed possible. But it is for very few—so few as to be negligible; they can be left out of the count. To count them is not even right, for there is no use. The exception can be left aside.
नियम की बात कर रहे हैं वे अर्जुन से। और अर्जुन उन लोगों में से नहीं है, जो कि तंत्र के मार्ग पर जा सके। इसीलिए कहा, दुष्प्राप्य है। बड़ी कठिनाई से मिलने वाला है; मिल सकता है। यह वैज्ञानिक चिंतक का लक्षण है। वैज्ञानिक चिंतक अल्प भी शेष हो कुछ मार्ग की सुविधा, उसे छोड़कर चलता है। उसे छोड़कर चलता है।
He speaks of the rule to Arjuna. And Arjuna is not of those who can go the tantric way. Hence he says: very hard to obtain. It can be had—but with great difficulty. This is the mark of a scientific mind: even if a sliver of possibility remains, he does not deny it—but he proceeds without relying on it.
दूसरी बात कृष्ण ने कही, सरल है उसके लिए, जो मन को वश में कर ले। कठिन है उसके लिए, जो मन को बिना वश में किए यात्रा करे। सरल है उसके लिए, जो मन को वश में कर ले।
The second thing Krishna says: simple for the one who has mastered the mind; difficult for the one who travels without mastering it; simple for the one who brings it under control.
सरल इसलिए है मन को वश में कर लेने के बाद, कि मन ही व्यवधान डालता है। वह व्यवधान डालने वाला अब आपके काबू में है। आप सरलता से उसका अतिक्रमण कर सकते हैं, बाधाएं आपके काबू में हैं।
It is simple after the mind is mastered—because it is the mind that creates obstruction. The obstructing factor is now under your command. You can easily transcend it; hindrances are within your control.
करीब-करीब ऐसा समझें कि कोई चाहे तो मकान की सीढ़ियों से नीचे उतर सकता है, कोई चाहे तो छलांग भी लगाकर मकान से नीचे उतर सकता है। छलांग लगाने में खतरा है। हाथ-पैर टूट जाने का खतरा है। जब तक कि हाथ-पैरों की ऐसी कुशलता न हो, जैसी कि होती नहीं है, हाथ-पैर टूटने को सदा तैयार रहते हैं। और जब आप मकान पर से कूदते हैं और आपके हाथ-पैर टूटते हैं, तो न तो मकान की लंबाई तुड़वाती है हाथ-पैर, न जमीन तुड़वाती है; आपके ही हाथ-पैर का ढंग हाथ-पैर को तुड़वा देता है।
Understand it like this: one can go down from a terrace by the stairs—or one can jump. In jumping there is danger; the danger of breaking one’s limbs. Unless there is a skill of limbs such as ordinarily is not, the limbs are ever ready to break. And when you jump and your limbs break, neither the height nor the ground breaks them; the manner of your limbs breaks your limbs.
कभी आपने खयाल किया होगा कि एक बैलगाड़ी में अगर आप बैठकर जा रहे हों, साथ में एक शराबी धुत बैठा हो, और आप होश में बैठे हों। और गाड़ी उलट जाए, तो आपको चोट लगे, धुत शराबी को न लगे। आप समझते हैं! कोई आसान बात है! शराबी रोज नालियों में गिरता है, लेकिन न कहीं चोट है, न हड्डी टूटती, न फ्रैक्चर होता! बात क्या है? आप जरा गिरकर देखें! शराबी के पास कौन-सी तरकीब है, जिससे कि गिरता है और चोट नहीं खाता?
Have you noticed? If in a bullock cart you travel with a drunken man beside you—and the cart overturns—you get hurt, the drunk does not. This is not simple! The drunk falls into drains daily, yet no injuries, no fractures. What is the matter? Try falling a little! What trick does the drunk have that he falls and is not hurt?
तरकीब शराबी के पास नहीं है। असल में शरीर जब भी गिरने के करीब होता है, तो रेसिस्टेंट हो जाता है, अकड़ जाता है। अकड़ी हुई हड्डी टूट जाती है। वह शराबी बेहोश है, वह रेसिस्ट नहीं करता। उसको पता ही नहीं कि कब गाड़ी उलट गई। जब उलट गई, तब भी वे गाड़ी में ही बैठे हुए हैं! तब भी वे हांक रहे हैं नाली में पड़े हुए। उनको पता ही नहीं, गाड़ी कब उलट गई। शरीर को मौका नहीं मिलता है कि अकड़ जाए। अकड़ न पाए, तो जमीन चोट नहीं पहुंचा पाती। चोट पहुंचती है अकड़ी चीज पर।
There is no trick. Whenever the body senses a fall, it becomes resistant, tight. A rigid bone breaks. The drunk is unconscious; he does not resist. He does not even know when the cart overturned. Even after it has overturned, he is still seated, still driving, while lying in the gutter. The body gets no chance to stiffen. If it does not stiffen, the earth cannot injure. It is the stiffened thing that is hurt.
इसलिए बच्चे इतने गिरते हैं और चोट नहीं खाते। आप जरा बच्चों की तरह गिरकर देखें, तब आपको पता चलेगा। एक दफे गिर गए, तो फैसला हुआ! और बच्चा दिनभर गिर रहा है और उठकर फिर चल पड़ा है। बात क्या है? बच्चे के पास सीक्रेट क्या है?
सीक्रेट इतना ही है कि जब वह गिरता है, तब शरीर को इस बात का कोई पक्का पता ही नहीं चलता कि गिर रहे हैं, सम्हल जाएं। सम्हलता नहीं, इसलिए चोट नहीं खाता है। सम्हलेगा, तो चोट खा जाएगा। सम्हलने में ही चोट खा जाता है आदमी।
That is why children fall so much and do not get hurt. Try falling like a child, then you will know. One fall—and the verdict is out! But the child falls all day and gets up again. What is the secret? Only this: when he falls, the body does not quite get a sure signal that it is falling and should brace. It does not brace, and so there is no hurt. It is in bracing that one is hurt.
मकान से उतरना हो, तो सीढ़ियां ही ठीक हैं। सम्हलता है जो आदमी, उसको सीढ़ियां ही ठीक हैं। क्योंकि सीढ़ियों पर सम्हलकर उतर सकते हैं। सम्हलकर छलांग लगाई तो खतरा है।
If you would come down from a house, stairs are good. For the one who braces, stairs are good—because you can descend while bracing. If you brace and jump, danger.
छलांग तो वह लगा सकता है, जो गैर-सम्हले लगाता है। जो गिरता हो मकान से जमीन की तरफ, लेकिन इतना भी न अकड़े कि गिर रहा हूं। शरीर पर जिसके पता ही न चले। जो ऐसा ही गिरे मकान से, जैसा छत पर खड़ा था, ठीक वैसा ही गिरे, जरा फर्क न पड़े। शराब पी जाए, और वैसा ही रहे, जैसा शराब पीने के पहले था। मैथुन कर जाए, और चित्त वैसा ही रहे, जैसा मैथुन करने के पहले था। क्रोध कर जाए, और क्रोध के बीच वैसा ही रहे, जैसा क्रोध करने के पहले था। जरा अंतर न पड़े। तो फिर वह जो छोटा-सा संकीर्ण मार्ग है, यात्रा की जा सकती है।
The jump can be made by one who does not brace. He falls from the roof to the ground, and does not stiffen even that little which says: I am falling. His body does not register it. He falls just as he stood on the roof; not a hair’s difference. He drinks wine and remains as before he drank. He goes into sex and the mind remains as before sex. He moves in anger and remains, in anger, as he was before anger—no difference at all. Then that narrow path can be travelled.
लेकिन वह कभी जनपथ नहीं बन सकता; वह पब्लिक हाई-वे नहीं है। वह बहुत, अति संकीर्ण है। जनपथ पर, जहां सबको चलना है, वहां सीढ़ियां हैं।
But it can never be a highway; not a public road. It is extremely narrow. On the public road, where all must walk, there are stairs.
कभी आपने खयाल किया है कि सीढ़ियों पर भी आप छलांग ही लगाते हैं, उतरते नहीं हैं। उतर तो कोई सकता ही नहीं। चाहे पूरे मकान की छलांग लगाएं, चाहे सीढ़ी पर। सीढ़ी पर कोई आप उतर सकते हैं? एक सीढ़ी से दूसरी पर छलांग लगाते हैं। एक आदमी एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर लगाता है। बड़ी सीढ़ी है, और कोई फर्क नहीं है। लेकिन छोटी सीढ़ी होने की वजह से आपको अड़चन नहीं आती, आप सम्हलकर उतर आते हैं। इतना ही फर्क पड़ता है।
Have you noticed that even on stairs you do not exactly “walk down”—you still make little jumps. Walking down is not really possible; whether from the roof or from one step to the next, you jump. The difference is only this: small steps do not obstruct you, so you can descend “carefully.”
मन को वश में करना सीढ़ियों वाला मार्ग है। और मन को निरंकुश छोड़कर छलांग लगा जाना गैर-सीढ़ियों वाला मार्ग है।
To master the mind is the way of stairs. Letting the mind run free and leaping—that is the way without stairs.
जापान में बौद्ध धर्म की दो शाखाएं हैं। एक शाखा को कहते हैं, सोटो झेन। और एक शाखा का नाम है, रिंझाई झेन। एक शाखा है, जो मानती है कि सडेन एनलाइटेनमेंट, अचानक निर्वाण की उपलब्धि। वह छलांग वाला रास्ता है। दूसरी मानती है, ग्रेजुअल एनलाइटेनमेंट; वह क्रमशः, एक-एक क्रम, एक-एक सीढ़ी चलने वाला मार्ग है।
In Japan, Buddhism has two branches. One is called Soto Zen, the other Rinzai Zen. The one holds to sudden enlightenment—the leap. The other holds to gradual enlightenment—the steps, one by one.
मोझर्ट के पास एक आदमी गया। और उस आदमी ने मोझर्ट से पूछा कि जिस भांति तुमने सात वर्ष की उम्र में संगीत की समस्त कला उपलब्ध कर ली थी, मैं भी किस भांति उसको उपलब्ध करूं, उसी तरह? मोझर्ट ने कहा, तुम्हारी उम्र कितनी है? उस आदमी ने कहा, मेरी उम्र तो पैंतालीस पार कर गई है। उसने कहा, तुमको सात वर्ष में आना चाहिए था, एक। और दूसरी बात ध्यान रखना, यह तुमसे न हो सकेगा। उसने कहा, लेकिन क्यों न हो सकेगा? तुमसे हो सका, मुझसे क्यों न हो सकेगा? मोझर्ट ने कहा, इसलिए कि मैं किसी से कभी पूछने नहीं गया। तुम पूछने आए हो!
A man once went to Mozart and asked: at seven you had already attained the whole art of music; how can I attain in that way? Mozart asked: how old are you? He said: I am past forty-five. Mozart said: you should have come at seven, first of all; and secondly, this will not be possible for you. The man asked: why not for me if it was for you? Mozart said: because I never went to ask anyone. You have come asking.
पूछने वाला तो सीढ़ियां ही चढ़ सकता है। पूछने वाला सडेन नहीं हो सकता। पूछने का मतलब ही है कि सीढ़ियां पूछने गया है कि सम्हलकर कैसे चढ़ जाएं, उतर जाएं। न पूछने वाला छलांग लगाता है।
The one who asks can only climb stairs. The one who asks cannot be sudden. Asking means asking for steps—how to ascend and descend carefully. The one who does not ask leaps.
मोझर्ट ने कहा, मुझमें तुममें फर्क है। मैं किसी से पूछने नहीं गया। तुम पूछने आए हो।
Mozart said: that is the difference between us. I never asked. You have come asking.
पूछने वाले को सीढ़ियां बतानी पड़ेंगी। जो लोग छलांग लगा सकते हैं, वे बिना गुरु के यात्रा कर सकते हैं। लेकिन जिसको गुरु की जरूरत हो, वह छलांग नहीं लगा सकता।
To the one who asks, steps must be taught. Those who can leap can travel without a master. But one who needs a master cannot leap.
बिना गुरु के वही आदमी चल सकता है, जो छलांग लगा सकता हो। क्योंकि गुरु की कोई जरूरत नहीं है। हम न कोई मार्ग पूछ रहे हैं, न हम कोई सीढ़ियां पूछ रहे हैं। सीढ़ियां और मार्ग पूछने का मतलब यह है कि कुशलता से, बिना तकलीफ के, बिना अड़चन के, सरलता से, बिना किसी झंझट के, बिना किसी उपद्रव में पड़े, बिना किसी खतरे में पड़े, मैं कैसे निकल जाऊं? गुरु ढूंढने का यही मतलब है।
Only he can walk without a master who can leap—for he needs no path told. We are not asking for a route, nor for steps. To ask for steps and path means: tell me how to proceed skillfully, without trouble, without obstacles, simply, without hassle, without danger—how can I get through? To seek a master means just this.
Therefore there is no need to instruct a leaper—he leaps.
Here is the trouble: people go to Krishnamurti and ask, How to be aware? And Krishnamurti says: Don’t ask me how.
इसलिए छलांग लगाने वाले के लिए मार्ग बताने की कोई जरूरत नहीं है। जो छलांग लगाने वाला है, वह लगा जाता है।
यही तो झंझट होती है। कृष्णमूर्ति के पास लोग जाते हैं और पूछते हैं, हाउ टु बी अवेयर? और कृष्णमूर्ति कहते हैं, डोंट आस्क मी हाउ। मत पूछो, कैसे!
नहीं, कृष्णमूर्ति को पता नहीं है कि जो पूछता नहीं है कैसे, वह आएगा काहे के लिए आपके पास! वह जो आया है, वह कैसे पूछने वाला ही है। असल में कैसे पूछने के लिए ही तो कोई आता है। नहीं तो आने की कोई जरूरत नहीं। आप जहां हैं, वहीं से छलांग लगा जाएं, पूछने की जरूरत क्या है, किस दिशा में लगाएं? कैसे लगाएं? जिसने पूछा, किस दिशा में, कैसे, किस विधि से, वह आदमी सीढ़ियां उतरेगा।
But he does not see that the one who does not ask “how” would never come to him in the first place. People come precisely to ask how. Otherwise why come? Leap from where you are—what need to ask in which direction, how? The moment one asks in which direction, how, by what method, he is a man for stairs.
मन को वश में करना सीढ़ियों वाला उपाय है। एक-एक कदम उठाया जा सकता है। धीरे-धीरे अभ्यास किया जा सकता है। छलांग लगाने वाला मामला बहुत उलटा है। कभी-कभी कोई आदमी छलांग लगा पाता है।
To master the mind is the way of stairs. You can take one step at a time, practice gradually. The leap is a very different affair—rarely, someone leaps.
बुद्ध के जीवन में उल्लेख है कि बुद्ध एक गांव से गुजरते हैं। लोग कहते हैं, मत जाओ, आगे एक डाकू है, वह हत्या कर रहा है लोगों की। रास्ता निर्जन हो गया है। वह अंगुलिमाल किसी को भी मार देता है। तुम मत जाओ इस रास्ते से। बुद्ध कहते हैं, अगर मुझे पता न होता, तो शायद मैं दूसरे रास्ते से भी चला जाता। लेकिन अब जब कि मुझे पता है, इसी रास्ते से जाना होगा। लोग कहते हैं, लेकिन किसलिए? बुद्ध कहते हैं, इसलिए कि वह बेचारा प्रतीक्षा करता होगा। लोग मिल न रहे होंगे; उसको बड़ी तकलीफ होती होगी। कोई गर्दन तो मिलनी चाहिए गर्दन काटने वाले को! और अपनी गर्दन का इतना भी उपयोग हो जाए कि किसी को थोड़ी शांति मिल जाए, तो बुरा क्या है! बुद्ध आगे बढ़ जाते हैं।
There is a mention in Buddha’s life. He is passing by a village. People say: do not go, ahead is a bandit, he is killing travellers. The road has become deserted. Angulimala kills anyone—do not take this path. Buddha says: had I not known, perhaps I would have taken another path. But now that I know, I must go this way. They ask: why? Buddha says: because that poor fellow must be waiting. No one to meet—how much suffering he must be in. At least a neck should be found for the neck-cutter! If even my neck could be of use to give someone a little peace, what harm?
अंगुलिमाल देखता है, कोई आ रहा है दूर से, तो अपने पत्थर पर, अपने फरसे पर धार रखने लगता है। बहुत दिन हो गए, जंग खा गया फरसा। कोई निकलता ही नहीं रास्ते से। उसने कसम खा ली है कि एक हजार लोगों की गर्दन काटकर, उनकी अंगुलियों का हार बनाना है, इसलिए वह अंगुलिमाल उसका नाम पड़ गया। उसने नौ सौ निन्यानबे आदमी मार दिए, एक की ही दिक्कत है। उसी में वह अटका हुआ है। कोई निकलता ही नहीं! रास्ता करीब-करीब बंद हो गया है! किसी को आते देखकर, अति प्रसन्न होकर वह अपने फरसे पर धार रखता है।
Angulimala sees someone from afar and begins sharpening his axe upon a stone. It has been long; the blade is rusted. No one uses the road. He has sworn to cut a thousand necks and make a garland of their fingers—hence the name Angulimala. Nine hundred and ninety-nine he has killed; one is the problem. No one comes! Seeing someone, he is delighted and sharpens his axe.
लेकिन जैसे-जैसे बुद्ध करीब आते हैं, और जैसे-जैसे वह साफ देख पाता है, उसको थोड़ा लगता है कि निरीह आदमी, सीधा-सादा आदमी, शांत आदमी! इस बेचारे को शायद पता नहीं है कि यहां अंगुलिमाल है और रास्ता निर्जन हो गया है। इसको एक चेतावनी दे देनी चाहिए। इसको एक दफा कह देना चाहिए कि तू खतरनाक रास्ते पर आ रहा है।
But as Buddha draws near and he can see clearly, he feels: a guileless man, simple, serene. Perhaps this poor one does not know Angulimala is here and the path is deserted. He should be warned—told once that he comes to a dangerous path.
अंगुलिमाल के पास जब बुद्ध पहुंच जाते हैं, तो वह चिल्लाता है कि हे भिक्षु! लौट जा वापस। शायद तुझे पता नहीं, तू भूल से आ गया है। इस मार्ग पर कोई आता नहीं। और तेरी शांत मुद्रा को देखकर, तेरी धीमी गति को देखकर, तेरे संगीतपूर्ण चलने को देखकर मुझे लगता है कि तुझे माफ कर दूं। तू लौट जा। एक शर्त, अगर तू लौट जाए, तो मैं फरसा न उठाऊं। लेकिन अगर एक कदम भी आगे बढ़ाया, तो तू अपने हाथ से मरने जा रहा है। फिर मेरा कोई जिम्मा नहीं है।
As Buddha comes up, Angulimala shouts: O monk! Turn back. Perhaps you do not know—you have come by mistake. No one passes here. Looking at your serene face, your gentle gait, your musical way of walking, I feel like sparing you. Turn back. On one condition—if you turn, I will not raise my axe. But if you take even one step forward, you go to your death by your own hand; then I am not responsible.
लेकिन बुद्ध आगे बढ़े चले जाते हैं। अंगुलिमाल और हैरान होता है। ठिठके भी नहीं वे। एक दफे उसकी बात के लिए रुककर सोचा भी नहीं कि विचार कर लें। वे आगे ही बढ़ते चले आते हैं। अंगुलिमाल कहता है कि देखो, सुना? समझे कि नहीं? बहरे तो नहीं हो!
But Buddha keeps walking. Angulimala is more astonished—he does not even pause a moment to consider; he just keeps coming. Angulimala says: Did you hear? Do you understand? You are not deaf!
बुद्ध कहते हैं, भलीभांति सुनता हूं, समझता हूं। अंगुलिमाल कहता है, रुक जाओ। मत बढ़ो! बुद्ध कहते हैं, अंगुलिमाल, मैं बहुत पहले रुक गया। तब से मैं चल ही नहीं रहा हूं। मैं तुझसे कहता हूं, अंगुलिमाल, तू रुक जा, मत चल। अंगुलिमाल बोला कि बहरे तो नहीं हो, लेकिन पागल मालूम होते हो। मैं खड़ा हुआ हूं। मुझ खड़े हुए को कहते हो कि रुक जाओ! तुम चल रहे हो। चलते हुए को कहते हो कि खड़े हो!
Buddha says: I hear well, I understand well. Angulimala says: stop, do not come! Buddha says: Angulimala, I stopped long ago; since then I have not been moving at all. I tell you—stop, do not move. Angulimala says: you are not deaf, but you seem mad. I am standing, and you tell me to stop! You are walking, and you tell me you are standing!
तो बुद्ध ने कहा, मैंने जब से जाना कि मन ही चलता है, और जब मन रुक जाता है, तो सब रुक जाता है। तेरा मन बहुत चल रहा है। इतनी दूर से तू मुझे देख रहा है, और तेरा मन चल रहा है। फरसे पर धार रख रहा है, तेरा मन चल रहा है। अभी तू सोच रहा है, तेरा मन चल रहा है। मारूं, न मारूं। यह आदमी लौट जाए, आए। तेरा मन चल रहा है। तेरे मन के चलने को मैं कहता हूं, अंगुलिमाल, तू रुक जा।
Buddha says: since I came to know that it is the mind that moves—and when the mind stops, all stops—I have been still. Your mind is moving. From far you have been looking, your mind moving. You sharpen your axe—your mind moving. Even now you think—your mind is moving: kill, not kill; let him turn, let him come. To the movement of your mind I say: Angulimala, stop.
अंगुलिमाल ने कहा, मेरी किसी की बात मानने की आदत नहीं है। तो ठीक है। तुम आगे बढ़ो, मैं भी फरसे पर धार रखता हूं। वह फरसे पर धार रखता है; बुद्ध आगे आ जाते हैं। बुद्ध सामने खड़े हो जाते हैं। वह अपना फरसा उठाता है।
Angulimala says: I am not used to obeying anyone. Then fine—come forward; I sharpen my axe. He sharpens; Buddha comes up and stands before him. He raises his axe.
बुद्ध कहते हैं, लेकिन मरते हुए आदमी की एक बात पूरी कर सकोगे? अंगुलिमाल ने कहा, बोलो। कोई बात पूरी करने के लिए तो हजार आदमी मैंने काटे! तुम बोलो; बात पूरी करूंगा। मेरे वचन का भरोसा कर सकते हो। बुद्ध ने कहा, वह मैं जानता हूं। कोई दिया गया वचन ही हजार आदमी मारने के लिए उसको मजबूर किया है। तो बुद्ध ने कहा, इसके पहले कि मैं मरूं, एक छोटी-सी बात जानना चाहता हूं। यह सामने जो वृक्ष लगा है, इसके दो-चार पत्ते मुझे काटकर दे दो।
Buddha says: Will you fulfill one wish of a dying man? Angulimala: Speak. For fulfilling a wish I have killed a thousand—speak; I will fulfill. You can trust my word. Buddha says: I know. A given word has forced you to kill a thousand. Before I die I want to know a small thing: this tree before us—cut two or four leaves for me.
उसने फरसा वृक्ष में मारा। दो-चार पत्ते क्या, दो-चार शाखाएं कटकर नीचे गिर गईं। बुद्ध ने कहा, यह आधी बात तुमने पूरी कर दी। अब इनको वापस जोड़ दो! उस अंगुलिमाल ने कहा, तुम निश्चित पागल हो। तोड़ना संभव था, जोड़ना संभव नहीं है।
He strikes the tree. Not only leaves—branches fall. Buddha says: Half the task is done. Now join them back! Angulimala says: You are surely mad. To break was possible; to join is not.
तो बुद्ध ने कहा, अंगुलिमाल, तोड़ना तो बच्चे भी कर सकते हैं। अगर जोड़ सको, तो कुछ हो, अन्यथा कुछ भी नहीं। तोड़ना तो बच्चे भी कर सकते हैं। अगर जोड़ सको, तो कुछ हो। हजार गर्दन भी काट ली, तो मैं कहता हूं, कुछ भी नहीं हो। एक गर्दन जोड़ दो, तो मैं समझूंगा, कुछ हो।
Buddha says: To break even children can do. If you can join, you are something; otherwise, nothing. Even if you cut a thousand necks, you are nothing. Join one, and I will know you are something.
अंगुलिमाल ने फरसा नीचे पटक दिया। वह बुद्ध के पैरों पर गिर गया। और बुद्ध ने कहा, अंगुलिमाल, तू आज से उपलब्ध हुआ। तू आज से ब्राह्मण हुआ। तू आज से संन्यासी हुआ।
Angulimala throws the axe, falls at Buddha’s feet. Buddha says: Angulimala, today you are attained. Today you are a Brahmin. Today you are a sannyasin.
बुद्ध के भिक्षु पीछे खड़े थे। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से आपके साथ हैं। हम से कभी आपने ऐसे वचन नहीं बोले कि तुम ब्राह्मण हुए, कि तुम उपलब्ध हुए, कि तुम पा गए। और अंगुलिमाल हत्यारे से, जो अभी क्षणभर पहले गर्दन काटने को तैयार था, और फरसा फेंककर सिर्फ पैर पर गिरा है, उससे आप ऐसे वचन बोल रहे हैं!
Buddha’s monks were behind. They said: we have been with you for years; you have never spoken thus to us—that we are Brahmins, that we are attained. And Angulimala—the murderer—who moments ago was ready to cut a neck—just drops his axe and falls at your feet—and you speak such words!
बुद्ध ने कहा, यह उन थोड़े-से लोगों में से है, जो छलांग लगा सकते हैं। यह छलांग लगा गया है। और जब अंगुलिमाल को उठाकर खड़ा किया, तो लोग उसका चेहरा भी न पहचान सके। वह क्रूर हत्यारा न मालूम कहां विदा हो गया था। उन आंखों में जहां आग जलती थी, वहां फूल खिल गए थे। वह व्यक्ति, जिसके हाथ में फरसा था, कोई भरोसा न कर सकता था कि इस हाथ में कभी फरसा रहा होगा। इस हाथ ने कभी फूल भी तोड़े होंगे, इतनी भी इस हाथ में कठोरता नहीं है।
Buddha says: he is of those few who can leap. He has leapt. And when they lifted Angulimala up, people could not recognize his face. The cruel murderer—who knows where he had gone. In those eyes where fire burned, flowers had bloomed. In that hand which held an axe—you could not believe such a hand had ever held one. The hand had not even that hardness with which one plucks a flower.
लेकिन बुद्ध के भिक्षुओं को तो ईर्ष्या होनी स्वाभाविक थी। आज का नया आदमी एकदम सीनियर हो गया। एकदम सीनियर! सब छलांग लगा गया! सब व्यवस्था तोड़ दी! अंगुलिमाल बुद्ध के बगल में चलने लगा। गांव में प्रवेश किया। भिक्षु ईर्ष्या से भर गए। उन्होंने कहा, यह अंगुलिमाल हत्यारा है।
Naturally, Buddha’s monks were jealous. Today a newcomer became senior—at once! He leapt over the whole arrangement. Angulimala walked beside Buddha, entering the village. The monks were filled with jealousy. They said: he is a murderer.
बुद्ध ने कहा, थोड़ा ठहरो। उस आदमी को तुम नहीं जानते हो। वह उन थोड़े-से लोगों में से है, जो छलांग लगा लेते हैं। वह हत्या कर-करके हत्या से मुक्त हो गया। और तुम हत्या बिना किए हत्या से मुक्त नहीं हो पाए हो। मैं तुमसे पूछता हूं भिक्षुओ, तुम्हारे मन में अंगुलिमाल की हत्या का खयाल तो नहीं उठता?
Buddha said: wait. You do not know him. He is of those few who leap. Killing and killing, he is free of killing. And you, without killing, are not free of killing. I ask you, monks—has the thought to kill Angulimala not arisen in your mind?
एक भिक्षु जो पीछे था, वह घबड़ाकर हट गया। उसने कहा, आपको कैसे पता चला? मेरे मन में यह खयाल आ रहा था कि इसको तो खतम ही कर देना चाहिए। नहीं तो मुफ्त, यह नंबर दो का आदमी हो गया! बुद्ध के बाद ऐसा लगता है कि यही आदमी है! और अभी-अभी आया!
A monk at the back shrank away. He said: how did you know! I was thinking: we should finish him—otherwise, free of cost, he becomes the number two! After you, it looks like he is the man—and he just arrived!
तो बुद्ध ने कहा कि मैं तुमसे कहता हूं, तुम हत्या छोड़-छोड़कर भी नहीं छोड़ पाए। यह हत्या कर-करके भी मुक्त हो गया। इसके लिए मन को वश में करने की कोई प्रक्रिया नहीं है। और जब गांव में गए, तो बुद्ध ने कहा, अब तुम्हें अभी, जल्दी ही प्रमाण मिल जाएगा। थोड़ी प्रतीक्षा करो, जल्दी प्रमाण मिल जाएगा।
Buddha said: I tell you—you, leaving killing aside, have not left it. He, killing, is free of it. For him there is no need to bring the mind under control by technique. And when they entered the village, Buddha said: soon you will have proof—wait a little.
गांव में जब सब भिक्षु गए, तो बुद्ध ने कहा, अंगुलिमाल, भिक्षा मांगने जा।
When all entered the village for alms, Buddha said: Angulimala, go beg.
सम्राट भी डरते थे। अंगुलिमाल का नाम कोई ले दे, तो उनको भी कंपन हो जाता था। सारे गांव में खबर फैल गई कि अंगुलिमाल भिक्षु हो गया। लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। क्योंकि भरोसा क्या, कि वह आदमी एकदम किसी की गर्दन दबा दे! दरवाजे बंद हो गए। दुकानें बंद हो गईं। गांव बंद हो गया। लोग अपनी छतों पर, छप्परों पर चढ़ गए।
Even emperors feared. At the very name of Angulimala they trembled. News spread that Angulimala has become a monk. People shut their doors. Who could trust that he would not, in a flash, choke someone’s neck! Doors closed. Shops closed. The village closed. People climbed to their roofs.
अंगुलिमाल जब नीचे भिक्षा का पात्र लेकर भिक्षा मांगने निकला, तो कोई भिक्षा देने वाला नहीं था। हां, लोगों ने ऊपर से पत्थर जरूर फेंके। और इतने पत्थर फेंके कि अंगुलिमाल सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। और जब लोगों ने पत्थर फेंके, तो अंगुलिमाल ने सिर्फ अपने भिक्षा-पात्र में पत्थर झेलने की कोशिश की। न उसने एक दुर्वचन कहा, न एक क्रोध से भरी आंख उठाई।
Angulimala went below with his begging bowl—no giver anywhere. Yes—people threw stones from above. So many stones that Angulimala fell in the street bleeding. And as they threw, he only tried to catch the stones in his begging bowl. He did not utter a single harsh word, nor raise a single angry glance.
और जब वह लहूलुहान, पत्थरों में दबा हुआ नीचे पड़ा था, बुद्ध उसके पास गए। और उन्होंने कहा, अंगुलिमाल, इन लोगों के इतने पत्थर खाकर तेरे मन में क्या होता है? तो अंगुलिमाल ने कहा, मेरे मन में यही होता है कि जैसा नासमझ मैं कल तक था, वैसे ही नासमझ ये हैं। परमात्मा, इनको क्षमा कर। और मेरे मन में कुछ भी नहीं होता। तो बुद्ध ने अपने भिक्षुओं से कहा कि इसको देखो, यह बिना विधि के छलांग लगा गया है।
Bleeding, buried in stones, he lay. Buddha went to him and asked: Angulimala, after so many stones from these people, what happens in your mind? Angulimala said: only this—that just as I was ignorant till yesterday, so are these. O God, forgive them. Nothing arises in me. Buddha said to his monks: look—without method he has leapt.
कृष्ण इसलिए उस छोटे-से हिस्से में छोड़ देते हैं, दुष्प्राप्य कहते हैं, असंभव नहीं कहते हैं। सरल कहते हैं उसको, जिसने मन को वश में किया, क्योंकि मन को इंच-इंच वश में किया जा सकता है। अगर हजार घोड़े हैं आपके मन के रथ में, तो आप एक-एक घोड़े को धीरे-धीरे लगाम पहना सकते हैं। एक-एक घोड़े को धीरे-धीरे ट्रेन कर सकते हैं, प्रशिक्षित कर सकते हैं। और एक दिन ऐसा आ सकता है कि रथ ऐसा चलने लगे कि आप समता को उपलब्ध हो जाएं।
Therefore Krishna leaves that small possibility—says “very difficult to obtain,” not “impossible.” He calls it “simple” for one who has mastered the mind—because the mind can be mastered inch by inch. If your chariot has a thousand horses, you can put a rein on each, slowly. You can train them, one by one. A day can come when the chariot moves so that you are established in equanimity.
विपरीत के बीच समता को उपलब्ध होना कठिन है, सानुकूल के बीच समता को उपलब्ध होना आसान है। अनुकूल के बीच समता को उपलब्ध होना आसान है, प्रतिकूल के बीच समता को उपलब्ध होना अति कठिन है।
To be equal in the midst of the adverse is hard; to be equal amid the favorable is easy. In favorable conditions, equanimity is easy; in adverse conditions, extremely difficult.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, मन को वश में करके, अनुकूल स्थिति बनाकर, शांत हो जाना सरल है।
Therefore Krishna says: by mastering the mind, creating a favorable situation, to become quiet is simple.
अगर चारों तरफ हरियाली भरे वृक्ष हों, पक्षियों के मधुर गीत हों, सुबह की ताजी हवा हो, सूरज का उठता हुआ, जागता हुआ नया रूप हो, तो उसके बीच बैठकर ध्यान करना आसान है। बाजार हो, चारों तरफ उपद्रव चल रहा हो, आग लगी हो, उसके बीच बैठकर, प्रतिकूल के बीच ध्यान में उतरना कठिन है।
If around you are green trees, birds singing sweetly, the fresh air of morning, the rising sun—then to sit in meditation is easy. In the marketplace, with turmoil all around, with fire burning—there, to descend into meditation amid the adverse is hard.
लेकिन असंभव नहीं है। ऐसे लोग हैं, जो मकान में आग लगी हो, और ध्यान में उतर सकते हैं। ऐसे लोग हैं, जो बीच बाजार में बैठकर ध्यान में उतर सकते हैं।
But not impossible. There are those who, even if the house is on fire, can enter meditation. There are those who can sit in the middle of the bazaar and sink within.
कृष्ण उन लोगों में से ही हैं। नहीं तो कृष्ण युद्ध के मैदान पर जाने को राजी न होते। राजी हो जाते हैं, क्योंकि कोई अड़चन नहीं है। वहां भी चित्त वैसा ही रहेगा। युद्ध होगा, लाशें पट जाएंगी, खून की धाराएं बहेंगी--चित्त वैसा ही रहेगा। इसीलिए तो वे अर्जुन को कह पाते हैं कि अर्जुन, तू बेफिक्री से काट, कोई कटता ही नहीं। बस, तू एक खयाल छोड़ दे कि तू काटने वाला है, बस। कटने वाला कोई भी नहीं है यहां। तेरी भ्रांति भर तू छोड़ दे कि मैं किसी को मार डालूंगा, कि कोई मेरे द्वारा मार डाला जाएगा, कि मेरे द्वारा किसी को दुख पहुंच जाएगा।
Krishna is of those. Otherwise he would not be ready to stand on the battlefield. He agrees—because there is no obstacle. Even there the mind remains as it is. There will be war, corpses piled, rivers of blood flowing—the inner will remain the same. Hence he can say to Arjuna: cut without worry—no one is cut. Just drop the idea that you are the cutter. There is no one here who is cut. Drop the delusion that someone will be slain by you, or that suffering will be caused by you.
कृष्ण कहते हैं, दुख सदा अपने ही द्वारा पहुंचता है, किसी और के द्वारा नहीं। तू भर यह खयाल छोड़ दे कि तेरे द्वारा! अन्यथा तेरा यह खयाल तुझे दुख पहुंचा जाएगा, और कुछ नहीं होगा। सब अपने ही कारण से मरते हैं, निमित्त कुछ भी बन जाए। तू निमित्त से ज्यादा नहीं होगा, कर्ता नहीं होगा। इसलिए तू मारने-काटने की फिक्र छोड़ दे। और फिर कौन कब कटता है! शरीर ही कटता है। वह जो भीतर है, अनकटा रह जाता है। उसे तो शस्त्र भी नहीं छेद पाते; उसे तो कोई काट नहीं पाता। आग जला नहीं पाती, पानी डुबा नहीं पाता।
Krishna says: suffering always comes by one’s own doing, not by another. Drop only this idea “by me”—otherwise your thought of “by me” will wound you, and nothing else will happen. All die by themselves; the instrumental cause can be anything. You will be no more than a means—not the doer. Therefore drop the worry about killing. And then, who is ever cut? Only the body is cut. That which is within remains uncut. No weapon can pierce it; no fire can burn it; no water can drown it.
यह जो कृष्ण ऐसा कह सकते हैं, ऐसा जानते हैं इसलिए। इसलिए युद्ध के मैदान पर खड़े हो सके हैं। ये वे थोड़े-से जो लोग हैं करोड़ों में, उनमें से एक आदमी युद्ध के मैदान पर खड़ा हो सकता है। नहीं तो अहिंसावादी भागेगा युद्ध के मैदान से। सिर्फ वही अहिंसावादी युद्ध के मैदान पर भी खड़ा होकर अहिंसक हो सकता है, जिसने मन को वश में करने की विधि से पार नहीं पाया, मन को स्वच्छंद छोड़कर पाया है। जिसने मन को वश में किया है, वह अहिंसावादी युद्ध से दूर भागेगा। वह कहेगा, कहीं कोई मेरी लगाम टूट जाए! युद्ध का उपद्रव, कोई घोड़ा छूट जाए! कोई झंझट हो जाए! तो मेरी सारी व्यवस्था बनी बनाई, कभी भी विश्रृंखल हो सकती है।
That Krishna can speak so—he knows. Hence he can stand upon the battlefield. Among those very few in millions, one can stand in battle. Otherwise, an ahimsa-vadi flees from battle. Only the one who has not crossed by mastering the mind, but by letting it be free—only he can stand nonviolent even on the battlefield. One who has mastered the mind will run away from war: lest some rein break! In the uproar of war a horse may bolt; some disturbance may occur; all our arrangement may scatter.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, सरल है। और सरल से ही जाना उचित है। सरल का अर्थ ही यही है कि जो अधिकतम लोगों के लिए सुगम पड़ेगा, अनुकूल पड़ेगा, स्वभाव के साथ पड़ेगा। सहज है।
So Krishna says: it is simple—and it is right to go by the simple. Simple means: that which will be accessible to the greatest number, in accord with nature—sahaj.
लेकिन तीसरी बात, और महत्वपूर्ण, कृष्ण कहते हैं, यह मेरा मत है। ऐसा कहने की क्या जरूरत है कृष्ण को कि यह मेरा मत है? कह सकते थे, यह सत्य है। सत्य और मत का थोड़ा फर्क समझ लें।
But the third and most important: Krishna says, this is my opinion. Why did he need to say this? He could have said: this is truth. Understand the difference between truth and opinion.
ट्रुथ का मतलब होता है, ऐसा है, मैं कहूं या न कहूं। कोई जाने न जाने; कोई माने न माने--ऐसा है। मत का अर्थ होता है, जैसा है, उसके बाबत मेरा विचार, ओपिनियन अबाउट दि ट्रुथ, सत्य के संबंध में मेरा विचार। सत्य नहीं, मेरा विचार। विचार में भूल-चूक हो सकती है। विचार में कमी भी हो सकती है। विचार में अभिव्यक्ति-दोष भी हो सकता है। विचार में भाषा के कारण, जो कहा गया, वह अन्यथा भी समझा जा सकता है। शब्द बोलते ही आपके हाथ में चला जाता है। मैंने शब्द बोला, तो आपके हाथ में चला जाता है। व्याख्या आप करेंगे।
Truth means: it is so—whether I say it or not; whether anyone knows or not; whether anyone believes or not—it is so. Opinion means: my view about what is so—opinion about the truth. Not the truth; my view. In opinion there can be error. There can be lack. There can be defects of expression. Because of language, what is said can be misunderstood. The moment a word is spoken, it passes into your hands. I utter a word—it is now with you. You will interpret it.
इसलिए कृष्ण बहुत ही ठीक बात कह रहे हैं। वे कहते हैं, यह मेरा मत है अर्जुन। मत का अर्थ है कि जैसे ही सत्य को शब्द दिया गया, वह मत हो जाता है, सत्य नहीं रह जाता। सत्य जब निःशब्द होता है, तभी सत्य होता है।
Therefore Krishna speaks most rightly: this is my opinion, Arjuna. The moment truth is given a word, it becomes opinion; it is no longer truth. Truth is truth only while it is wordless.
इसलिए जो लोग शब्दों में सत्य का आग्रह करते हैं, उनको सत्य का कोई भी पता नहीं है। शब्दों में जो सत्य का आग्रह करता है, उसे सत्य का कोई भी पता नहीं है। शब्दों में ज्यादा से ज्यादा, बस मत की बात कही जा सकती है, कि मेरा ओपिनियन है अर्जुन।
Hence those who insist on truth in words know nothing of truth. At most, in words, one can state: it is my opinion, Arjuna.
फर्क है बहुत। अगर कहें कि सत्य है यह, तो मानने का आग्रह वजनी हो जाता है। मत है यह, तो मानो न मानो, स्वतंत्रता कायम रहती है। सत्य को तो मानना ही पड़ेगा। मत को अस्वीकार भी किया जा सकता है।
There is a great difference. If one says: this is truth—the insistence to believe becomes heavy. If it is opinion—you may accept or not; your freedom remains. Truth must be believed. Opinion can be rejected as well.
फिर और भी कारण हैं। जैसे ही सत्य को हम प्रकट करते हैं, वह मत हो जाता है। इसलिए सभी शास्त्र मत हैं, ओपिनियन का संग्रह हैं। कोई शास्त्र सत्य का संग्रह नहीं है, न हो सकता है।
And there are more reasons. The moment we express truth, it becomes opinion. Therefore all scriptures are collections of opinions. No scripture is a collection of truth, nor can it be.
काश, दुनिया के सभी धर्म यह समझ पाएं कि उनका जो शास्त्र है, वह एक मत है, सत्य नहीं है, तो झगड़ा न हो। क्योंकि सत्य के संबंध में हजार मत हो सकते हैं। हजार सत्य नहीं हो सकते। लेकिन चूंकि प्रत्येक शास्त्र दावा करता है सत्य का, इसलिए दो सत्यों में--दो सत्य कैसे मानें--कलह खड़ी हो जाती है।
If only the religions of the world would understand that their scriptures are opinions, not truth, there would be no quarrel. There can be thousands of opinions about truth; there cannot be thousands of truths. But because each scripture claims truth, how accept two truths? Conflict arises.
मत है! अर्जुन को कहा गया कृष्ण का यह वक्तव्य बड़ा कीमती है, यह मेरा मत है। कृष्ण जैसा आदमी कहे कि यह मेरा मत है, अदभुत है। क्योंकि कृष्ण जैसा आदमी सहज ही कह पाता है, यह सत्य है। बिना फिक्र किए, बिना सोचे-समझे उससे निकलता है, यह सत्य है, क्योंकि वह सत्य को जानता है। यह बहुत कंसीडर्ड वक्तव्य है, बहुत सोचकर कहा गया कि यह मत है अर्जुन। इसको तुम ऐसा मत समझ लेना कि यही सत्य है। अन्यथा शब्दों पर गांठ बन जाएगी और शब्दों की व्याख्या तुम करोगे।
Opinion! Krishna’s statement to Arjuna is precious: this is my opinion. For one like Krishna to say so is astonishing—for such a one could easily say: this is truth. Without worry, without thought, it could flow from him: this is truth—because he knows. It is a very considered statement, said with care: it is an opinion, Arjuna. Do not take it as the truth. Otherwise you will tie a knot in the words, and you will interpret the words.
अगर मत है, तो इसका अर्थ यह हुआ कि सत्य तुम्हें पाना पड़ेगा, इस मत से सत्य नहीं मिलेगा। मत से सिर्फ सूचना मिलती है कि मुझे सत्य मिला। अगर तुम्हें भी सत्य पाना है, तो तुम्हें भी चेष्टा और श्रम और अभ्यास और साधना करनी पड़ेगी, तब तुम सत्य पाओगे। अगर मैं कहूं कि जो मैं कह रहा हूं, यही सत्य है, तो आपको शब्द से ही सत्य मिल गया। अब साधना की और क्या जरूरत रह गई है! साधना की सुविधा बनी रहे। अर्जुन को पता रहे कि सत्य अभी पाना है। जो मिला है, वह मत है। भगवान भी बोले, तो जो मिलेगा, वह मत होगा, सत्य नहीं होगा। साधना के लिए उपाय शेष रहेगा ही।
If it is an opinion, it means: you must attain truth; you will not get truth from this opinion. Opinion only informs you that I have attained. If you too would attain, you must exert, practice, do sadhana. If I say, what I am saying is truth, then truth is got from words; what need remains of practice? Let the space for sadhana remain. Let Arjuna know truth is yet to be gained. What is received is opinion. Even if God speaks, what you receive will be opinion, not truth. The means for practice remains intact.
फिर साथ में यह भी जरूरी है समझ लेना कि मत को विचारा जा सकता है। इसलिए जब तक जो आदमी विचार में पड़ा है, उससे मत की ही बात की जा सकती है, सत्य की बात नहीं की जा सकती है। क्योंकि वह इस पर सोचेगा। अर्जुन जो सुनेगा, उस पर सोचेगा भी, उसका अर्थ भी निकालेगा, व्याख्या भी करेगा। और अर्थ और व्याख्याएं! अर्थ और व्याख्याएं हमारी होती हैं।
Also understand this: opinion can be thought about. Therefore, so long as a man is in thought, you can only speak to him in opinions—not in truth. For he will think over it, derive meanings, interpret. And meanings and interpretations are ours.
जब अर्जुन अर्थ निकालेगा, तो वह कृष्ण का नहीं होगा, वह अर्जुन का होगा। हां, अगर अर्जुन इस हालत में आ जाए कि सोचना छोड़ दे, व्याख्या करना छोड़ दे, अर्थ निकालना छोड़ दे, सिर्फ सुन सके; इतना शून्य और खाली हो जाए कि अपने मन को विदा कर दे--तो फिर मत सत्य की तरह प्रवेश कर सकता है। लेकिन ऐसा अति कठिन है। ऐसा अति कठिन है।
When Arjuna interprets, it will not be Krishna’s meaning, it will be Arjuna’s. Yes—if Arjuna were to come to the state where he ceases to think, to interpret, to extract meaning—only listens; becomes so empty and void that he sends his mind away—then opinion can enter as truth. But that is extremely difficult—extremely difficult.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, यह मत है।
Therefore Krishna says: it is opinion.
अर्जुन उवाच
Arjuna uvacha:
अयतिः श्रद्धयोपेतो योगाच्चलितमानसः।
अयतिः श्रद्धयोपेतो योगाच्चलितमानसः।
अप्राप्य योगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति।। 37।।
अप्राप्य योगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति।। 37।।
कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति।
कच्चिन्नोभयविभ्रष्टश्छिन्नाभ्रमिव नश्यति।
अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रह्मणः पथि।। 38।।
अप्रतिष्ठो महाबाहो विमूढो ब्रह्मणः पथि।। 38।।
एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषतः।
एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषतः।
त्वदन्यः संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते।। 39।।
त्वदन्यः संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते।। 39।।
इस पर अर्जुन बोला, हे कृष्ण, योग से चलायमान हो गया है मन जिसका, ऐसा शिथिल यत्न वाला श्रद्धायुक्त पुरुष, योग-सिद्धि को अर्थात भगवत-साक्षात्कार को न प्राप्त होकर, किस गति को प्राप्त होता है।
Upon this Arjuna spoke: O Krishna, the man of feeble effort yet full of faith, whose mind is shaken from Yoga—without attaining the perfection of Yoga, the realization of the Divine—what destiny does he meet?
और हे महाबाहो, क्या वह भगवत्प्राप्ति के मार्ग में मोहित हुआ आश्रयरहित पुरुष छिन्न-भिन्न बादल की भांति दोनों ओर से अर्थात भगवतप्राप्ति और सांसारिक भोगों से भ्रष्ट हुआ नष्ट तो नहीं हो जाता है।
And O mighty-armed, does he, deluded on the path to the Divine and without support, not perish like a rent cloud—fallen from both sides, from both Divine attainment and worldly enjoyments?
हे कृष्ण, मेरे इस संशय को संपूर्णता से छेदन करने के लिए आप ही योग्य हैं, क्योंकि आपके सिवाय दूसरा इस संशय का छेदन करने वाला मिलना संभव नहीं है।
O Krishna, you alone are worthy to cut this doubt of mine completely. Other than you, no one seems capable of cutting this doubt.
सुना अर्जुन ने कृष्ण की बात को; जो उठना चाहिए था संशय, वही उसके मन में उठा। अर्जुन बहुत प्रेडिक्टेबल है। अर्जुन के संबंध में भविष्यवाणी की जा सकती है कि उसके मन में क्या उठेगा। जो मनुष्य के मन में उठता है सहज, वह उठा उसके मन में।
Arjuna heard Krishna; the doubt that should arise, arose. Arjuna is very predictable. One can foretell what will arise in his mind—the very thing that naturally arises in man’s mind arose in him.
उठा यह सवाल कि योग से चलायमान हो जाए जिसका चित्त, प्रभु-मिलन से जो विचलित हो गया है, खो चुका है जो उस निधि को--यद्यपि श्रद्धायुक्त है, चाहता भी है कि पा ले, कोशिश भी करता है कि पा ले, फिर भी मन थिर नहीं होता--तो ऐसे व्यक्ति की गति क्या होगी?
He asks: the one whose mind is shaken off from Yoga, who wobbles from union with the Divine—though faithful, wishing to attain, striving to attain—yet the mind does not become steady—what becomes of such a one?
यह डर स्वाभाविक है। तत्काल पीछे पूछता है कि कहीं ऐसा तो न होगा कि जैसे कभी आकाश में वायु के झोंकों में बादल छितर-बितर होकर नष्ट हो जाता है। कहीं ऐसा तो न होगा कि दोनों ही छोरों को खो गया आदमी! यहां संसार को छोड़ने की चेष्टा करे कि परमात्मा को पाना है, और वहां मन थिर न हो पाए और परमात्मा मिले नहीं! तो कहीं ऐसा तो न होगा कि राम और काम दोनों खो जाएं और वह आदमी एक बादल की तरह हवाओं के दोनों तरफ के झोंकों में छितर-बितर होकर नष्ट हो जाए। कहीं ऐसा तो न होगा?
This fear is natural. He immediately asks: might it not be like those clouds in the sky that scatter in gusts of wind? Might it not be that he loses both ends? Here he tries to leave the world to attain God, and there the mind does not become steady and God is not attained—so that both Rama and kama are lost; that like a cloud torn by opposing winds he is scattered and perishes? Might it not be so?
संसार को छोड़ते समय मन में यह सवाल उठता ही है कि कहीं ऐसा तो न हो कि मैं संसार की तरफ वैराग्य निर्मित कर लूं, तो संसार भी छूट जाए, और परमात्मा को पा न सकूं, क्योंकि मन बड़ा चंचल है। तो संसार भी छूट जाए और परमात्मा भी न मिले; तो मैं घर का न घाट का; धोबी के गधे जैसा न हो जाऊं!
When one leaves the world, this question inevitably arises: I may develop dispassion toward the world and leave it, and perhaps not attain the Divine—for the mind is very fickle. Then the world is left, and the Divine not found. I become neither of the house nor of the ghat—like the washerman’s donkey!
अभी कहीं तो हूं, संसार में सही। अभी कुछ तो मेरे पास है। माना कि भ्रामक है, माना कि सपने जैसा है, फिर भी है तो। सपना ही सही, झूठा ही सही, फिर भी भरोसा तो है कि मेरे पास कुछ है। कोई मेरा है। पत्नी है, पति है, बेटा है, बेटी है, मित्र हैं, मकान है। माना कि झूठा है। कल मौत आएगी, सब छीन लेगी। लेकिन मौत जब तक नहीं आई है, तब तक तो है। और माना कि कल सब राख में गिर जाएगा। लेकिन जब तक नहीं गिरा, तब तक तो है; तब तक तो सांत्वना है।
At least now I am somewhere—in the world. I have something. Granted it is illusory, dreamlike—yet it is there. A dream, yes, false, yes—but still there is some assurance I have something. Someone is mine—wife, husband, son, daughter, friends, a house. Granted it is false; tomorrow death will seize all. But until death comes, it is there. Even if tomorrow all becomes ash—until then it is; until then it consoles.
कहीं ऐसा तो न होगा, हे महाबाहो, कि इसे भी छोड़ दे आदमी, और जिसकी तुम बात करते हो, उस राम को पाने की वासना से मोहित हो जाए, तुम्हारा आकर्षण पकड़ ले। और तुम जैसे आदमी खतरनाक भी हैं। उनकी बातें आकर्षण में डाल देती हैं। मोह पैदा हो जाता है कि पा लें इस ब्रह्म को, पा लें इस आनंद को, मिले यह समाधि, हो जाए निर्वाण हमारा भी, हम भी पहुंचें उस जगह, जहां सब शून्य है और सब मौन है, और जहां परम सत्य का साक्षात्कार है। तुम्हारे मोह में पड़ा, तुम्हारी बात के आकर्षण में पड़ा आदमी संसार को छोड़ दे, खूंटी तोड़ ले यहां से, और नई खूंटी न गाड़ पाए। यह तट भी छूट जाए संसार का, उस तट की कोई खबर नहीं। नाव कमजोर है, हवा के झोंके तेज हैं, कंपती है बहुत। पतवार कमजोर, हाथ चलते नहीं, और दूसरे किनारे भी न पहुंच पाएं, तो कहीं दोनों किनारों से भटक गई नौका की तरह, हवा के तूफानी थपेड़ों में नाव डूब तो न जाए! कहीं ऐसा तो न हो कि यह भी छूटे और वह भी न मिले!
Might it not be, O mighty-armed, that a man leaves this and, enchanted by the desire to attain that of which you speak—captured by your charm—leaves this peg and cannot fix the new peg? He leaves this shore of the world, and there is no news of the other shore. The boat is weak, the gusts are strong, it trembles much. The oar is weak, the hands falter; and if he cannot reach the other bank, might the boat not drown in the squall—losing both shores!
धर्म की यात्रा पर निकले हुए आदमी को यह सवाल उठता ही है। उठेगा ही। यह बिलकुल स्वाभाविक है। जब भी हम कुछ छोड़ते हैं, तो यह सवाल उठता है कि यह छूटता है, दूसरा मिलेगा या नहीं? एक सीढ़ी से पैर उठाते हैं, तो भरोसा पक्का कर लेते हैं कि दूसरी सीढ़ी पर पैर पड़ेगा या नहीं? दूसरी सीढ़ी पक्की हो जाए, तो हम उस पर पैर रख लें। कि जब भरोसा है पूरा, तब पहले से उठाते हैं।
This question arises in all who set upon the path. It will arise. Whenever we leave something, the question arises: this is being left—will the other be found? When we lift the foot from one step, we secure the assurance that the next will receive it. We step only when sure.
इसलिए अर्जुन कहता है, हे कृष्ण, मेरे संशय को पूर्ण रूप से छेद डालें। मुझे पक्का करवा दें आश्वासन, कि मिल ही जाएगा दूसरा तट, ताकि मैं निःसंशय इस तट को छोड़ सकूं। छेद कर दें, छेद डालें मेरे इस संदेह को। जरा भी बाकी न रहे। यह अगर जरा भी बाकी रहा, तो तट छोड़ने में मुझे कठिनाई होगी। एकाध जंजीर को मैं तट से बांधे ही रहूंगा। एकाध लंगर नाव का मैं डाले ही रहूंगा। दूसरे तट पर जाने की मेरी हिम्मत कमजोर होगी। डर लगेगा कि पता नहीं, पता नहीं दूसरा किनारा है भी या नहीं! होगा भी, तो मिलेगा भी या नहीं! और जैसा मन मेरा है, उसे मैं भलीभांति जानता हूं। और जो शर्तें तुमने कहीं, वे भी मैंने ठीक से सुन लीं कि मन बिलकुल थिर हो जाए। और मैं भलीभांति जानता हूं कि क्षण को मन थिर होता नहीं। सब घोड़े वश में आ जाएं! और मैं भलीभांति जानता हूं कि एक भी घोड़ा वश में आता नहीं। सब इंद्रियों के मैं पार चला जाऊं! और भलीभांति जानता हूं कि इंद्रियों के अतिरिक्त मेरा कोई पार का अनुभव नहीं है।
Therefore Arjuna says: O Krishna, pierce my doubt completely. Give me a firm assurance that the other shore will be attained, so that I may leave this shore without hesitation. Pierce it, pierce it totally. If even a little remains, I will find it difficult to let go. Some chain will remain tied to the shore. Some anchor will remain cast. My courage to go to the other bank will be weak. Fear will remain: who knows if the other shore is there! And even if it is, will I get there? And I know my mind well. And the conditions you have stated—I heard them well—that the mind must become utterly still. I know this mind does not become still even for a moment. All the horses must be mastered! I know not even one is mastered. I must go beyond all senses! I know no beyond other than the senses.
तो कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी शर्तें! और कल तुम तो कह दोगे कि शर्तें तुमने पूरी नहीं कीं, तो तुम्हें किनारा नहीं मिला। लेकिन मेरा क्या होगा? यह तट भी छूट जाए, वह तट भी न मिले, तो कहीं बिखर तो न जाऊंगा! टूट ही तो न जाऊंगा! गति क्या होगी मेरी? इस संशय को पूरा ही छेद डालो कृष्ण! पूरा ही।
What if your conditions—and tomorrow you say: you did not fulfill the conditions, so you did not reach the bank. But what of me? If this shore is left and the other not found—will I not be scattered, broken? What will be my fate? Pierce this doubt fully, Krishna—fully.
और कृष्ण से वह कहता है, तुम जैसा आदमी दूसरा मिलना मुश्किल है। संभव नहीं कि तुम जैसा आदमी मैं फिर पा सकूं, जो मेरे इस संशय को छेद डाले।
And he says to Krishna: it is hard to find another like you. It is not likely I will find again one like you who can pierce this doubt.
ऐसा अर्जुन ने क्यों कहा होगा?
Why does Arjuna say so?
संशय को वही छेद सकता है, जिसकी आंखों में स्वयं संशय न हो। जो असंदिग्धमना हो, जो निःसंशय हो, जो अपने ही भीतर इतने भरोसे से भरपूर हो कि उसका भरोसा ओवरफ्लो करता हो, बाहर बहता हो। जिसके रोएं-रोएं से पता चलता हो कि उस आदमी के मन में कोई संशय, कोई प्रश्न नहीं हैं।
Only he can pierce doubt in whose eyes there is no doubt. One whose mind is without ambiguity, who is doubtless—so full of his own trust that it overflows. In whose every pore it is evident there are no doubts, no questions within him.
कृष्ण जैसे आदमी प्रश्न नहीं पूछते कभी। कृष्ण जैसे आदमी कभी किसी के पास शंका निवारण के लिए नहीं जाते। अर्जुन भलीभांति जानता है कि कृष्ण कभी किसी के पास शंका निवारण को नहीं गए। भलीभांति जानता है, इनके मन में कभी प्रश्न नहीं उठा। भलीभांति जानता है कि ये बिलकुल निःसंशय में जीते हैं। ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है, कठिन है। सदियां बीत जाती हैं, तब कभी ऐसा आदमी उपलब्ध होता है।
Men like Krishna never ask questions. They never go to anyone for clearing doubts. Arjuna knows well Krishna never went to anyone for doubt-clearing. He knows well no question ever arose in him. He knows well he lives utterly doubtless. To find such a man is hard; centuries pass before such a one appears.
जिसके मन में कोई संशय नहीं है, वही तो दूसरे के संशय को काट पाएगा। जिसके मन में स्वयं ही बहुत तरह के संशय हैं, वह दूसरे के संशय को काटने भला जाए, और जड़ों को पानी सींचकर लौट आएगा।
Only one without doubt can cut another’s doubt. One who himself is full of doubts—if he goes to cut another’s doubt, he will water the roots and return.
हम सब यही करते हैं। हम सब एक-दूसरे का संशय काटते हैं। बेटे का संशय बाप काट रहा है; और बाप खुद संदिग्ध है! उसे खुद पता नहीं कि मामला क्या है! बेटा पूछता है, यह पृथ्वी किसने बनाई? बाप कहता है, भगवान ने। और भीतर-भीतर डरता है कि बेटा अब आगे न पूछे कि भगवान किसने बनाए? और कहीं बेटा जोर से न पूछ ले कि भगवान कहां है? देखा है? क्योंकि बेटे आमतौर से नहीं पूछते, इसलिए बाप अपने झूठ कहे चले जाते हैं।
We all do this. We all cut one another’s doubts. The father cuts the son’s doubt—and the father himself is doubtful! He himself does not know what the matter is. The son asks: who made the earth? The father says: God did. And inwardly he fears the son may ask next: who made God? Or: where is God? Have you seen him? Sons generally do not ask, so fathers keep speaking their lies.
लेकिन थोड़े ही दिन में बेटा जवान होगा और जान लेगा कि बाप को भी पता नहीं है। लेकिन वह यह भी जान लेगा कि बेटों के सामने जानने का मजा लिया जा सकता है। अपने बेटों के सामने वह भी लेगा। और ऐसा चलता है। गुरु असंदिग्ध भाव से जवाब देता मालूम पड़ता है, लेकिन भीतर संदेह खड़ा होता है।
But in a few days the son becomes a youth and knows his father did not know. He learns too that before sons, one can enjoy the pose of knowing. He will also enact it before his sons. And so it goes. The guru appears to answer without doubt, but within, doubt stands up.
कृष्ण जैसा आदमी अर्जुन को मिले, तो स्वाभाविक है उसका कहना कि हे महाबाहो, तुम जैसा आदमी फिर नहीं मिलेगा। तुम काट ही डालो। अगर तुम न काट पाए मेरे संदेह को, तो फिर मैं आशा नहीं करता कि कुछ हो सकता है। फिर मैं होपलेस हालत में हो जाऊंगा, बिलकुल आशारहित। फिर मेरी कोई आशा नहीं है। क्योंकि जैसा मैं अपने को जानता हूं, वैसा तो मैं इसी किनारे से बंधा रहूंगा। कम से कम कुछ तो मुट्ठी में है। और जो तुम कह रहे हो, वह बात जंचती है, लेकिन मेरे संशय को काट डालो।
If Arjuna meets one like Krishna, it is natural he says: O mighty-armed, there will be no other like you. You cut it. If you cannot cut my doubt, then I do not hope anything can be done. I will be hopeless. For, knowing myself as I do, I will remain bound to this shore. At least there is something in the hand. What you say sounds right—but cut my doubt.
यहां दो-तीन बातें खयाल में ले लेनी जरूरी हैं।
Here, remember two or three things.
एक तो बात यह खयाल में ले लेनी जरूरी है कि सांसारिक मन का यह लक्षण है कि वह किसी चीज को छोड़ सकता है किसी चीज के पाने के भरोसे। सहज नहीं छोड़ सकता। पाने का भरोसा हो, तो छोड़ सकता है किसी चीज को। त्याग करने में सांसारिक मन मुश्किल नहीं पाता, लेकिन त्याग इनवेस्टमेंट होना चाहिए। त्याग कुछ और पाने के लिए सिर्फ व्यवस्था बनाना चाहिए।
First: the mark of the worldly mind is this—that it can leave something only on the assurance of gaining something else. It cannot leave spontaneously. If gain is assured, it can leave. It does not find sacrifice difficult—but sacrifice must be an investment. Sacrifice only to make arrangements to get something else.
और जब त्याग किसी और को पाने के लिए होता है, तो त्याग नहीं होता, सिर्फ सौदा होता है। इसलिए सांसारिक मन त्याग को समझ ही नहीं पाता, सिर्फ बार्गेनिंग समझता है, सौदा समझता है। वह कहता है कि ठीक है; पक्का है कि मैं यहां कुछ दान करूं, तो स्वर्ग में उत्तर मिल जाएगा? पक्का है कि यहां एक मंदिर बना दूं, तो भगवान के मकान के पास ही ठहरने की जगह मिलेगी? पक्का है? तो मैं कुछ त्याग कर सकता हूं।
And when sacrifice is for getting something else, it is not sacrifice—it is a bargain. The worldly mind cannot understand sacrifice; it understands bargaining. It asks: is it sure that if I donate here I will get returns in heaven? Is it sure that if I build a temple here I will have lodging next to God’s house? If sure—I can sacrifice a little.
सांसारिक मन, पाने का पक्का हो जाए, तो छोड़ सकता है। पाने के लिए ही छोड़ सकता है। बड़ा अदभुत है यह। बड़ा कंट्राडिक्टरी है यह। यह हो नहीं सकता। अगर पाने के लिए ही छोड़ रहे हैं, तो छोड़ना नहीं हो सकता। और कठिनाई यह है कि जो छोड़ता है, वही पाता है।
The worldly mind can leave if getting is assured. It can leave only to get. This is strange, contradictory. It cannot be. If you are leaving for the sake of getting, you cannot leave. And the difficulty is: only one who leaves, gets.
अब इस वक्तव्य को, इस पैराडाक्स को, इस उलटबांसी को ठीक से समझ लेना चाहिए।
Now this statement, this paradox, must be understood well.
कबीर के पास लोग जाते थे, तो वे उलटबांसियां कहते थे। कोई उनसे पूछता था कि उलटी-सीधी बातें आप कहते हैं, हमारी कुछ समझ में नहीं पड़तीं! तो वे कहते, तुम जाओ। क्योंकि फिर आगे की जिस यात्रा पर मुझे तुम्हें ले जाना है, वे सब उलटबांसियां हैं। उलटबांसी का मतलब होता है, पैराडाक्स।
When people went to Kabir, he would speak in ulatbansi—paradox. Some would say: you speak odd, upside-down things; we cannot understand. He would say: then go—for the journey ahead consists entirely of ulatbansi, paradox.
जैसे कबीर के पास कोई जाएगा और पूछेगा, परमात्मा है? तो कबीर उसको इसका उत्तर न देंगे। वे कहेंगे, समुंद लागी आगि, नदियां जल भईं राख। वह आदमी कहेगा, आप क्या कह रहे हैं! समुद्र में आग लग गई है और नदियां जलकर राख हो गई हैं? कबीर कहेंगे, तू जा। अगर राजी हो, तो रुक। क्योंकि आगे फिर और उपद्रव होगा।
If someone asked: Does God exist? Kabir would not answer directly. He would say: The ocean has caught fire; the rivers have burned to ash. The man would say: what are you saying! The ocean is on fire and the rivers are ashes? Kabir: go. If you agree, stay—for ahead there will be more tumult.
कोई आकर पूछेगा, आत्मा क्या है? और कबीर कहेंगे, जाग कबीरा जाग। माछी चढ़ गई रूख! मछली जो है, वह झाड़ पर चढ़ गई है; कबीर जाग! वह आदमी कहेगा, मैं आत्मा के संबंध में समझने आया। कहां की मछलियां! कहां के रूख! कभी मछलियां झाड़ों पर चढ़ी हैं? कबीर कहेंगे, तू जा। क्योंकि आगे की बातें और कठिन हैं।
Someone would ask: what is the soul? Kabir would say: Wake up, Kabir, wake—the fish has climbed the tree! The man would protest: I came to understand about the soul—what fish and what trees! Have fish ever climbed trees? Kabir would say: go—because ahead it becomes yet more difficult.
यह जो कृष्ण से अर्जुन पूछ रहा है, उसका उत्तर, उसकी दुविधा असल में यही है। दुविधा त्याग की यही है कि त्याग बिना पाने की आशा के किया जाए, तो होता है। और जो बिना पाने की आशा के त्याग करता है, वह बहुत पाता है। जो पाने की आशा से त्याग करता है, वह पाने की आशा से करता है, इसलिए त्याग नहीं हो पाता। और चूंकि त्याग नहीं हो पाता, इसलिए वह कुछ भी नहीं पाता है।
What Arjuna is asking Krishna—his dilemma is this: only when sacrifice is done without the hope of gain is it sacrifice. And the one who leaves without hope gains much. The one who leaves with hope—because of hope, leaving does not happen; and because leaving does not happen, he gains nothing.
जिसे पाना हो, उसे पाने की बात छोड़ देनी चाहिए। जिसे न पाना हो, उसे पाने की बात करते चले जाना चाहिए। सांसारिक मन नहीं समझ पाएगा यह, वह कहेगा कि पाने की बात छोड़ दूं! अच्छा छोड़े देते हैं। लेकिन पाना क्या सच में छोड़ने से हो जाएगा? उसका भीतरी, भीतरी जो सांसारिक मन की बनावट है, जो इनर स्ट्रक्चर है, जो मेकेनिज्म है, वह यह है।
One who wishes to get should drop the talk of getting. One who wishes not to get should keep talking of getting. The worldly mind will not understand; it will say: drop the talk of getting? Fine—we drop it. But then will we really get by dropping? Its inner mechanism remains.
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि हम ध्यान बहुत करते हैं, शांति नहीं मिलती। तो मैं उनसे कहता हूं, तुम शांति की फिक्र छोड़ दो। तुम शांति चाहो ही मत। फिर तुम ध्यान करो। और शांति मिल जाएगी, बट दैट विल बी ए कांसिक्वेंस। वह परिणाम होगा सहज। तुम मत मांगो। डोंट मेक इट ए रिजल्ट, इट बिल बी ए कांसिक्वेंस। तुम फल मत बनाओ उसे, वह परिणाम होगा। वह हो ही जाएगा; उसकी तुम फिक्र न करो। वे कहते हैं, तो फिर हम शांति का खयाल छोड़ दें, फिर शांति मिल जाएगी?
People come to me and say: we meditate a lot, peace does not come. I tell them: drop worrying about peace. Do not desire peace. Then meditate. Peace will come—but that will be a consequence. Do not make it a result; it will be a consequence. Do not make it fruit; it will be outcome. It will happen—do not worry for it. They say: so if we drop the thought of peace, then peace will come?
वे शांति का खयाल भी छोड़ने को राजी हैं, एक ही शर्त पर, कि शांत मिल जाएगी?
They are ready to drop the thought of peace on one condition—that peace will come.
अब शांति की तलाश अशांति है। इसलिए शांति का तलाशी कभी शांति नहीं पा सकता। तलाश अशांति है। और शांति की तलाश महा अशांति है।
Now, the search for peace is unrest. Therefore the seeker of peace never finds peace. Seeking is unrest; the search for peace is supreme unrest.
ऐसा है। दिस इज़ दि फैक्टिसिटी, यह ऐसा तथ्य है, ऐसा अस्तित्व है, इसमें कोई उपाय नहीं है। इस अस्तित्व की शर्तों को मानें तो ठीक, न मानें तो दुख भोगना पड़ता है। इस अस्तित्व की शर्त ही यह है। उस पार जाने की शर्त यह है कि यह किनारा छोड़ो। और यह भी शर्त है कि उस किनारे की बात मत करो।
It is so. This is the facticity. Such is the nature of existence; there is no other way. If we accept its conditions, well and good; if not, we must suffer. The condition for crossing is: leave this shore; and also, do not talk of the other shore.
अर्जुन कहता है, मुझे निःसंदिग्ध कर दें। हे महाबाहो, तुम्हारी बांहें बड़ी विशाल हैं। तुम दूर के तट छू लेते हो। तुम असीम को भी पा लेते हो। तुम मुझे कह दो, भरोसा दिला दो।
Arjuna says: make me doubtless. O mighty-armed, your arms are vast; you touch distant shores; you attain the infinite. Tell me, give me assurance.
लेकिन सच ही क्या कृष्ण का भरोसा अर्जुन के लिए भरोसा बन सकता है? क्या कृष्ण यह कह दें कि हां, मिलेगा दूसरा किनारा, तो भी क्या संदेह करने वाला मन चुप हो जाएगा? क्या वह मन नया संदेह नहीं उठाएगा? कि अगर कृष्ण के कहने से नहीं मिला, तो? फिर कृष्ण जो कहते हैं, वह मान ही लिया जाए, जरूरी क्या है? फिर हम कृष्ण की मानकर चले भी गए और कल अगर खो गए, तो किससे शिकायत करेंगे? कहीं बादल की तरह बिखर गए, तो फिर किससे कहेंगे? और अगर गति बिगड़ गई, तो कौन होगा जिम्मेवार? कृष्ण होंगे जिम्मेवार?
But, in truth—can Krishna’s assurance become Arjuna’s? If Krishna says: yes, you will reach the other shore—will the doubting mind fall silent? Will it not raise a new doubt: and if, despite his words, I do not reach? Is it necessary to accept blindly what Krishna says? If we follow Krishna and tomorrow are lost, whom will we complain to? If we scatter like a cloud—whom will we tell? And if our fate is spoilt, who will be responsible—Krishna?
अजीब है आदमी का मन। असल बात यह है कि संदेह करने वाला मन संदेह करता ही चला जाएगा। ऐसा नहीं है कि एक संदेह का निरसन हो जाए, तो निरसन हो जाएगा। एक संदेह का निरसन होते ही दूसरा संदेह खड़ा हो जाएगा। दूसरे का निरसन होते ही तीसरा संदेह खड़ा हो जाएगा। फिर कृष्ण क्यों संदेहों को तृप्त करने की कोशिश कर रहे हैं? क्या इस आशा में कि संदेह तृप्त हो जाएंगे?
The mind is strange. The fact is: a doubting mind will go on doubting. It is not that if one doubt is removed, doubt is removed. When one is removed, another arises. Then why does Krishna try to satisfy doubts? In hope that doubts will end?
नहीं, सिर्फ इस आशा में कृष्ण अर्जुन के संदेह दूर करने की कोशिश करेंगे कि धीरे-धीरे हर संदेह के निरसन के बाद भी जब नया संदेह खड़ा होगा, तो अर्जुन जाग जाएगा, और समझ पाएगा कि संदेहों का कोई अंत नहीं है।
No. Only in this hope: that as each doubt is removed and another arises, Arjuna may awaken and see that doubts have no end.
खयाल रखिए, संदेह के निरसन से संदेह का निरसन नहीं होता। लेकिन बार-बार संदेह के निरसन करने से आपको यह स्मृति आ सकती है कि कितने संदेह तो निरसन हो गए, मेरा संदेह तो वैसा का वैसा ही खड़ा हो जाता है! यह तो रावण का सिर है। काटते हैं, फिर लग जाता है। काटते हैं, फिर लग जाता है! काटते हैं, फिर लग जाता है! कृष्ण अथक काटते चले जाएंगे।
Remember: by the removal of doubt, doubt does not end. But by removing doubt again and again, a remembrance can dawn: so many doubts have been removed, yet my doubting remains the same! It is like Ravana’s heads—cut one, another appears. Krishna will tirelessly cut.
पूरी गीता संदेह के सिर काटने की व्यवस्था है। एक-एक संदेह काटेंगे, जानते हुए कि संदेह से संदेह होता है। संदेह किसी भी भरोसे, आश्वासन से कटता नहीं है। लेकिन अर्जुन थक जाए कट-कटकर, और हर बार खड़ा हो-होकर गिरे, और फिर खड़ा हो जाए। संदेह मिटे, और फिर बन जाए; जवाब आए, और फिर प्रश्न बन जाए। ऐसा करते-करते शायद अर्जुन को यह खयाल आ जाए कि नहीं, संदेह व्यर्थ है; और आश्वासन की तलाश भी बेकार है। किसी क्षण यह खयाल आ जाए, तो तट छूट सकता है।
The whole Gita is an arrangement for cutting the heads of doubt. One by one he will cut, knowing that doubt breeds doubt. Doubt is not cut by any assurance. But perhaps Arjuna will tire—fall again and again and see the head rise again; the doubt ends and forms again; an answer comes and becomes a new question. Doing this, perhaps Arjuna will realize: no, doubt is futile; and seeking assurance is useless. If this dawns, the shore can be left.
मगर अर्जुन की प्यास बिलकुल मानवीय है, टू ह्यूमन, बहुत मानवीय है। इसलिए कृष्ण नाराज न हो जाएंगे। जानते हैं कि मनुष्य जैसा है, तट से बंधा, उसकी भी अपनी कठिनाइयां हैं।
But Arjuna’s thirst is human—too human. Krishna will not be angry. He knows the human mind is bound to the shore; it has its difficulties.
किसी का सपना हम तोड़ दें। सुखद सपना कोई देखता हो; माना कि सपना था, पर सुखद था; तोड़ दें। तो वह आदमी पूछे कि सपना तो आपने मेरा तोड़ दिया, लेकिन अब? अब मुझे कहां! अब मैं क्या देखूं? अभी जो देख रहा था, सुखद था। आप कहते हैं, सपना था, इसलिए तुड़वा दिया। अब मैं क्या देखूं?
If we break someone’s happy dream—granted it was a dream, but it was pleasant—and we wake him, he will ask: you broke my dream, but now what? What shall I see now? What I saw was pleasant. You say it was a dream, so you broke it. Now what shall I see?
कुछ देखने की उसकी प्यास स्वाभाविक है। मगर उस प्यास में बुनियादी गलती है। आदमी के होने में ही बुनियादी गलती है। प्यास मानवीय है, लेकिन मानवीय होने में ही कुछ गलती है। वह गलती यह है कि सपना देखने वाला कहता है कि मैं सपना तभी तोडूंगा, जब मुझे कोई और सुंदर देखने की चीज विकल्प में मिल जाए।
His thirst to see something is natural. But in that thirst lies the basic mistake. In being human there is a basic mistake. The dreamer says: I will drop this dream only if I get a more beautiful sight in exchange.
और कृष्ण जैसे लोगों की चेष्टा यह है कि हम सपना भी तोड़ेंगे, विकल्प भी न देंगे, ताकि तुम उसको देख लो, जो सबको देखता है। देखने को बंद करो। दृश्य को छोड़ो। तुम एक दृश्य की जगह दूसरा दृश्य मांगते हो। अगर कृष्ण की भाषा में मैं आपसे कहूं, तो कृष्ण कहेंगे, दूसरा किनारा है ही नहीं। यह किनारा भी झूठ है; और झूठ के विकल्प में दूसरा किनारा नहीं होता। अगर यह किनारा सच होता, तो दूसरा किनारा सच हो सकता था। एक किनारा झूठ और एक सच नहीं हो सकता। दोनों ही किनारे सच होंगे, या दोनों ही झूठ होंगे।
People like Krishna strive thus: we will break the dream and give no substitute—so that you may see the Seer of all. Stop seeing. Drop the seen. You ask for one scene in place of another. In Krishna’s tongue I would say: there is no other shore. This shore is false; and there is no alternative shore to a false shore. If this shore were true, the other could be true. One false and one true—impossible. Either both shores are true or both false.
आप समझते हैं! एक नदी का एक किनारा सच और एक झूठ हो सकता है? या तो दोनों ही झूठ होंगे, या दोनों ही सच होंगे। अगर दोनों झूठ होंगे, तो नदी भी झूठ होगी। अगर दोनों ही सच होंगे, तो नदी भी सच होगी। अब ऐसा समझ लें कि तीनों ही सच होंगे, या तीनों ही झूठ होंगे। तीसरा उपाय नहीं है, अन्य कोई उपाय नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता कि नदी सच हो और किनारे झूठे हों। तो नदी बहेगी कैसे? और ऐसा भी नहीं हो सकता कि एक किनारा सच और दूसरा झूठा हो। नहीं तो दूसरे झूठे किनारे का सहारा न मिलेगा। तीनों सच होंगे, या तीनों झूठ होंगे।
Do you think one bank of a river can be true and the other false? Either both are false—or both true. If both are false, the river too is false. If both are true, the river is true. Understand it thus: all three are true—or all three false. There is no third way. It cannot be that the river is true and the banks false—how would the river flow? Nor can one bank be true and the other false—the false bank would give no support. Either all three true, or all three false.
अब अर्जुन कहता है, यह किनारा तो झूठ है। कृष्ण, मैं समझ गया, तुम्हारी बातें कहती हैं। तुम पर मैं भरोसा करता हूं। और मेरी जिंदगी का अनुभव भी कहता है, यह किनारा झूठ है। दुख ही पाया है इस किनारे पर, कुछ और मिला नहीं। इस वासना में, इस मोह में, इस राग में पीड़ा ही पाई, नर्क ही निर्मित किए। मान लिया, समझ गया। लेकिन दूसरा किनारा सच है न!
Arjuna says: this bank is false. Krishna, I understand—your words say so; I trust you; my life’s experience says so. On this bank I have gained only suffering. In desire, in attachment, only pain—hells created. Granted, I understand. But the other bank is true, isn’t it!
कृष्ण क्या कहेंगे? अगर वे कह दें, दूसरा किनारा भी नहीं है, तो अर्जुन कहेगा, इसी को पकड़ लूं। कम से कम जो भी है, सांत्वना तो है, आशा तो है कि कल कुछ मिलेगा। तुम तो बिलकुल निराश किए देते हो।
What will Krishna say? If he says: the other bank is also not—Arjuna will cling to this. At least it gives hope that tomorrow something will be. You are rendering me utterly hopeless.
बुद्ध जैसे व्यक्ति ने यही उत्तर दिया कि दूसरा किनारा भी नहीं है, मोक्ष भी नहीं है। बड़ी कठिन बात हो गई फिर। मोक्ष भी नहीं है! और संसार छोड़ने को कहते हो, और मोक्ष भी नहीं है! धन भी छोड़ने को कहते हो, और धर्म भी नहीं है! तो फिर कहते किसलिए हो?
A man like Buddha gave precisely this answer: there is no other bank—no moksha. Difficult indeed! No moksha—and you tell me to leave the world! Leave wealth—and there is no dharma! Then why do you speak?
इसलिए बुद्ध बिलकुल सही कहे, लेकिन काम नहीं पड़ा वह सत्य। दूसरा किनारा भी नहीं है, तो लोगों ने कहा, फिर हमें पकड़े रहने दो।
Therefore Buddha spoke rightly, but that truth did not work. If there is no other shore, people say: let us hold on.
दूसरा किनारा नहीं है, जोर इस बात पर है कि मझधार में डूब जाना ही किनारा है। लेकिन वह उलटबांसी की बात हो गई। मझधार में डूब जाना ही किनारा है। लेकिन वह उलटबांसी की बात हो गई, वह पैराडाक्स हो गया। किनारा तो हम कहते हैं, जो मझधार में कभी नहीं होता। किनारा तो किनारे पर होता है।
“There is no other shore”—the emphasis is this: drowning in the midstream is the shore. But that is a paradox. “Midstream drowning is the shore.” Shore, for us, is precisely what is never midstream.
लेकिन यह किनारा भी छोड़ दो, वह किनारा भी छोड़ दो, बीच में कौन रह जाएगा? दोनों किनारे जहां छूट गए--संसार भी नहीं है, मोक्ष भी नहीं है--फिर वासना की धारा को बहने का उपाय नहीं रह जाएगा। वासना की नदी फिर बह न सकेगी, और कामना की नावें फिर तैर न सकेंगी, और अहंकार के सेतु फिर निर्मित न हो सकेंगे। तब एक तरह की डूब, एक तरह का विसर्जन, एक तरह की मुक्ति, एक तरह का मोक्ष, एक तरह की स्वतंत्रता फलित होती है। और वही उपलब्धि है।
Leave this shore, leave that shore—what remains? Where both shores drop—no world, no moksha—then the river of desire has no way to flow; the boats of craving cannot sail; the bridges of ego cannot be built. Then a kind of drowning, immersion, release, freedom arises—and that is the attainment.
लेकिन अर्जुन कैसे समझे उसे? कृष्ण कोशिश करेंगे। वे अभी, दूसरा किनारा है, सही है, पहुंचेगा तू, आश्वासन देता हूं मैं--इस तरह की बातें करेंगे। यह किनारा तो छूटे कम से कम; फिर वह किनारा तो है ही नहीं। और जिसका यह छूट जाता है, उसका वह भी छूट जाता है।
But how will Arjuna understand? Krishna will try. For now he will say: there is the other shore; you will reach; I assure you—so that at least this shore is dropped. Then, that shore also is not—and the one who drops this, that is dropped as well.
कई बार एक झूठ छुड़ाने के लिए दूसरा झूठ निर्मित करना पड़ता है, इस आशा में कि झूठ छोड़ने का अभ्यास तो हो जाएगा कम से कम। फिर दूसरे को भी छुड़ा लेंगे।
Many times to remove one falsehood another must be created—in the hope that at least the habit of dropping falsehoods will form; then we will make you drop the second too.
और दो तरह के शिक्षक हैं पृथ्वी पर। एक, जो कहते हैं, जो तुम्हारे हाथ में है, वह झूठ है। और हम तुम्हारे हाथ में कुछ देने को राजी नहीं। क्योंकि कुछ भी हाथ में होगा, झूठ होगा। ऐसे शिक्षक सहयोगी नहीं हो पाते।
There are two kinds of teachers. One says: what you hold is false—and we will give you nothing in your hand, for anything in the hand will be false. Such teachers cannot be cooperative.
दूसरे शिक्षक ज्यादा करुणावान हैं। वे कहते हैं, तुम्हारे हाथ में जो झूठ है, उसे छोड़ दो। हम तुम्हारे लिए सच्चा हीरा देते हैं। हालांकि कोई सच्चा हीरा नहीं है। हीरा मिलता है उस मुट्ठी को, जो खुल जाती है और कुछ भी नहीं पकड़ती, अनक्लिंगिंग। खुली मुट्ठी कुछ नहीं पकड़ती, उसको हीरा मिलता है। जो कुछ भी पकड़ती है, वह पत्थर ही पकड़ती है। पकड़ना ही--पत्थर आता है पकड़ में। हीरा तो खुले हाथ से पकड़ में आता है। अब खुले हाथ की पकड़--उलटबांसी हो जाती है। जाग कबीरा जाग, माछी चढ़ गई रूख। समुंद लागी आग, नदियां जल भईं राख।
The other is more compassionate. He says: what you hold is false—leave it; we will give you a true diamond. Though there is no such diamond. The diamond comes to the palm that opens and holds nothing—unclinging. The open hand grasps nothing—yet it receives the diamond. The hand that grasps always catches stones. Grasping—stones come to hand. The diamond comes to the open hand. Now the “grasp of an open hand”—paradox again. Wake up, Kabir, wake—the fish has climbed the tree. The ocean caught fire; the rivers burned to ash.
कृष्ण कबीर की भाषा कभी-कभी बोलते हैं बीच-बीच में, जांचने के लिए, कि शायद अर्जुन राजी हो। नहीं तो फिर वे अर्जुन की भाषा बोलने लगते हैं।
Sometimes Krishna speaks in Kabir’s tongue to test—perhaps Arjuna will agree. Otherwise he speaks Arjuna’s language.
अभी इतना। फिर हम सांझ.।
Enough for now. We will continue in the evening.
अब थोड़ी देर--जाग कबीरा जाग, मछली चढ़ गई रूख!
For a little while now—Wake up, Kabir, wake; the fish has climbed the tree!
