Skip to content
Osho

Geeta Darshan #14

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

और जो पुरुष संपूर्ण भूतों में सबके आत्मरूप मुझ वासुदेव को ही व्यापक देखता है और संपूर्ण भूतों को मुझ वासुदेव के अंतर्गत देखता है, उसके लिए मैं अदृश्य नहीं होता हूं और वह मेरे लिए अदृश्य नहीं होता है।

And the one who sees Me, Vasudeva, pervading as the Self of all beings, and sees all beings contained within Me, Vasudeva — for him I am not invisible, and he is not invisible to Me.

परमात्मा अदृश्य है, ऐसी हमारी मान्यता है। लेकिन यह मान्यता बड़ी भूल भरी है। परमात्मा अदृश्य नहीं है, हम ही अंधे हैं; खोजेंगे, तो ऐसा पाएंगे। अंधा अगर कहे कि प्रकाश अदृश्य है, तो जो अर्थ होगा, वही अर्थ हमारे कहने का होता है कि परमात्मा अदृश्य है।

Our belief is: Paramatma is invisible. But this belief is deeply mistaken. Paramatma is not invisible — we are blind. If we search, we shall find it so. If a blind man declares that light is invisible, the meaning of that statement is exactly the meaning of our saying that Paramatma is invisible.

आदमी बहुत अदभुत है। स्वयं का अंधापन स्वीकार करना पीड़ादायी है; परमात्मा को ही अदृश्य मान लेना सुखद है। अंधे को भी आसान पड़ेगा यह मान लेना कि प्रकाश कुछ ऐसी चीज है जो दिखाई नहीं पड़ती; बजाय यह मानने के कि मैं अंधा हूं। अहंकार को चोट लगती है कि मैं अंधा हूं। और फिर भी आंख के अंधेपन से इतनी चोट नहीं लगती, जितनी मेरी चेतना अंधी है, तो चोट लगती है।

Man is very strange. To admit one’s own blindness is painful; it is pleasant to declare God invisible. Even for a blind man it is easier to assume that light is some such thing as cannot be seen, rather than to admit: I am blind. The ego is hurt by the acknowledgement: I am blind. And yet the hurt of physical blindness is small; the real hurt is when one sees that one’s very consciousness is blind.

इसलिए आपसे कहता हूं, जो-जो लोग कहे चले जाते हैं कि परमात्मा अदृश्य है, परमात्मा अदृश्य है, वे सिर्फ अपने अंधेपन को ढांके चले जाते हैं। आंख खुली हो, तो परमात्मा ही दृश्य है। या ऐसा समझें कि जो भी दृश्य है, वही परमात्मा है। न दिखाई पड़ना, अदृश्य होने का सबूत नहीं है अनिवार्य रूप से; अंधेपन का सबूत भी हो सकता है।

Therefore I say to you: those who go on repeating, again and again, that Paramatma is invisible — they are merely covering their own blindness. If the eyes open, only Paramatma is visible. Or understand it this way: whatever is visible, that alone is Paramatma. Not seeing does not necessarily prove invisibility; it may just as well be proof of blindness.

कृष्ण इस सूत्र में यही कहते हैं। वे कहते हैं कि जिसने अनुभव किया समस्त भूतों में एक को, और जिसने एक में अनुभव किया समस्त भूतों को, उसके लिए न तो मैं अदृश्य हूं और न वह मेरे लिए अदृश्य है।

This is what Krishna says in this sutra. He says: the one who has experienced the One in all beings, and all beings in the One — for such a one neither am I invisible, nor is he invisible to Me.

इसमें दूसरी और अदभुत बात कही है। उसके लिए मैं अदृश्य नहीं हूं, यह पहले समझ लें। फिर इससे भी अदभुत बात कृष्ण ने कही है, वह मेरे लिए अदृश्य नहीं है। क्योंकि हम, परमात्मा अदृश्य है, इस बात को तो अपने अंधेपन से समझा लेंगे। लेकिन परमात्मा के लिए हम अदृश्य हैं, इसे हम कैसे समझाएंगे!

There is another, more wondrous statement in this. First understand: for him I am not invisible. Then Krishna says something even more wondrous: he is not invisible to Me. We can explain away the first by our own blindness — that Paramatma is invisible. But how will we explain that we are invisible to Paramatma?

समस्त भूतों में देख पाए जो एक को.।

To see the One in all beings...

आकार प्रत्येक वस्तु का अलग है। प्रत्येक व्यक्ति का आकार अलग है। प्रत्येक वस्तु का गुण अलग है। प्रत्येक वस्तु भिन्न-भिन्न है। लेकिन भिन्नता के भीतर जो अभिन्नता देख पाए। यूनिटी इन डायवर्सिटी। वह जो इतना अनेक-अनेक होकर दिखाई पड़ रहा है, वह कहीं गहरे में एक है--ऐसा जो देख पाए! सोच पाए नहीं। सोचना तो बहुत कठिन नहीं है।

Every thing has its own form. Every person has a different shape. Every object has its own quality. Everything is different. But the one who can see the non-difference within all differences — unity in diversity — the one who can see that which appears as so many, many, is, somewhere deep down, one! — the one who can see this. Not merely think this. Thinking is not very difficult.

सोच तो विज्ञान भी पाता है कि समस्त पदार्थों के बीच कोई एक ही है। लेकिन सोचने से कुछ हल नहीं होता। सोच तो हम भी सकते हैं कि समस्त सोने के आभूषणों के बीच सोना ही है; और समस्त सागरों में एक ही जल है। सोचने का सवाल नहीं है। सोचने से आंख नहीं खुलती। अंधा भी प्रकाश के संबंध में सोच-विचार करता रह सकता है। इससे अनुभव उपलब्ध नहीं होता।

Science too thinks that among all substances there is a single substratum. But thinking solves nothing. We can think that among all golden ornaments it is gold alone; and in all seas it is one and the same water. It is not a matter of thinking. Thinking does not open the eyes. A blind man too can go on thinking about light. That will not grant experience.

देख पाए!

To be able to see!

इसलिए दुनिया में समस्त भाषाओं में, चाहे वे किसी कोने में पैदा हुई हों, हम प्रभु-साक्षात करने वाले के लिए जो उपयोग करते हैं, उसमें आंख का उपयोग जरूर करते हैं। भारत में हम कहते हैं, द्रष्टा। उसका अर्थ है, देखने वाला। विचारक नहीं, सोचने वाला नहीं। तत्व अनुभव को हम कहते हैं, दर्शन; चिंतन नहीं, मनन नहीं, आंख। पश्चिम में भी देखने वाले को सीअर ही कहते हैं, देखने वाला ही कहते हैं, जिसने देखा--सोचा-विचारा नहीं--देखा, अनुभव किया।

Hence in every language of the world, wherever they were born, when we speak of one who has realized the Lord, we invariably use a word related to the eyes. In India we call him drashta — the seer. It means: one who sees. Not a thinker, not a brooder. For the experience of truth we say darshan — seeing, not chintan, not manan; the eye. In the West too, the one who sees is called a seer — the one who has seen, not thought — seen, experienced.

कैसे अनुभव होगा? समस्त रूपों में वह अरूप कैसे दिखाई पड़ेगा?

How will it be experienced? How will the formless be seen in all forms?

जब तक आप रूप देखेंगे, तब तक दिखाई नहीं पड़ेगा। थोड़ा अरूप की तरफ साधना करनी पड़ेगी। लेकिन हम जो भी देखते हैं, सब रूपवान है। हम जो भी देखते हैं, साकार है। हम जहां भी जाते हैं, साकार से मुलाकात होती है। निराकार से मुलाकात नहीं होती। और मजा यह है कि सब जगह निराकार मौजूद है, लेकिन हमें साकार से ही मुलाकात होती है। और सब जगह निर्गुण मौजूद है, और हमें सगुण से ही मुलाकात होती है। और सब जगह असीम मौजूद है, और हमें सीमा से ही मुलाकात होती है। बात क्या है?

As long as you look at forms, you will not see. You will have to cultivate a little movement toward the formless. But whatever we look at is with form. Whatever we encounter is with form. Wherever we go, we meet the formed. We do not meet the formless. And the wonder is: the formless is present everywhere, and yet we meet only form. The nirguna is present everywhere, and we meet only the saguna. The infinite is present everywhere, and we meet only the finite. What is the matter?

बात करीब-करीब ऐसी है, जैसे कोई आदमी अपने घर के बाहर कभी न गया हो और जब भी आकाश को देखा हो, तो अपनी खिड़की से देखा हो। आकाश तो असीम है, लेकिन खिड़की से देखा गया आकाश फ्रेम में हो जाता है। खिड़की का फ्रेम आकाश से लग जाता है। आकाश में कोई फ्रेम नहीं होता, कोई ढांचा नहीं होता। आकाश का कोई चौखटा नहीं होता। आकाश चौखटे से बिलकुल मुक्त है। लेकिन खिड़की के पीछे से खड़े होने पर खिड़की का चौखटा आकाश पर जड़ जाता है।

It is almost as if someone has never gone outside his house, and whenever he has seen the sky, he has seen it from his window. The sky is infinite, but the sky seen through a window falls within a frame. The window’s frame gets stuck onto the sky. There is no frame to the sky, no structure. The sky has no casing. It is utterly free of frames. But standing behind the window, the window’s frame gets affixed on the sky.

और जिसने कभी खुले आकाश को जाकर न देखा हो, सदा खिड़की से ही देखा हो, वह यह न मान सकेगा कि आकाश असीम है, निराकार है। वह यही मान पाएगा कि आकाश की सीमा है। यद्यपि जिसे वह आकाश की सीमा कह रहा है, वह उसकी खिड़की की सीमा है। लेकिन खिड़की आकाश पर जड़ जाती है। और आकाश जरा भी बाधा नहीं देता। क्योंकि जो असीम है, वह किसी चीज को बाधा नहीं देता; सिर्फ सीमित बाधा देता है।

And one who has never gone to see the open sky, who has always seen only through a window, cannot believe that the sky is infinite, formless. He can only assume that the sky has boundaries. Though what he calls the sky’s boundary is in fact the boundary of his window. But the window gets plastered on the sky. And the sky does not object in the least. For the infinite never obstructs anything; only the finite obstructs.

ध्यान रखना, सीमित हमेशा बाधा देता है। उसकी सीमा के आगे आप खींचोगे, इनकार कर देगा। असीम बाधा नहीं देता। असीम का अर्थ ही यह है कि आप कुछ भी करो, कोई बाधा नहीं पड़ती।

Remember, the finite always obstructs. Pull it beyond its boundary, it will resist. The infinite does not obstruct. The very meaning of the infinite is: whatever you do, no obstruction arises.

तो एक छोटी-सी खिड़की आकाश पर जड़ जाती है, आकाश इनकार भी नहीं करता। आकाश कहता भी नहीं कि ज्यादती हो रही है, अन्याय हो रहा है। आकाश चुपचाप अपनी जगह बना रहता है। आकाश को पता भी नहीं चलता कि किसी की खिड़की उसके ऊपर बैठ गई है। लेकिन आप जो भीतर खड़े होकर देखते हैं, आपकी खिड़की की सीमा आकाश की सीमा बन जाती है। एक।

So a small window gets affixed upon the sky; the sky does not even say no. It does not protest, it does not call it unjust. The sky silently remains in its place. The sky is not even aware that someone’s window has sat upon it. But you who are standing inside and looking out, the boundary of your window becomes the boundary of the sky. One.

फिर अगर आपके घर में बहुत खिड़कियां हैं, तो आप बहुत-से आकाशों को जानने वाले हो जाएंगे। एक खिड़की से देखेंगे, एक आकाश दिखाई पड़ेगा, जहां से सूरज निकलता है। दूसरी खिड़की से देखेंगे, वहां अभी कोई सूरज नहीं है; आकाश में बदलियां तैर रही हैं। तीसरी खिड़की से देखेंगे, वहां बदलियां भी नहीं हैं, सूरज भी नहीं है; आकाश में पक्षी उड़ रहे हैं।

Then if your house has many windows, you will become a knower of many skies. Look from one window — one sky appears, the one from which the sun is rising. From another window — there the sun is not yet; clouds are floating. From a third — there are no clouds, no sun; birds are flying.

जो आदमी घर के बाहर कभी नहीं गया, क्या वह किसी भी तरह सोच पाएगा कि ये तीनों आकाश एक ही आकाश हैं? नहीं सोच पाएगा। सीधा गणित यही होगा कि तीन आकाश हैं मेरे घर के आस-पास। पांच खिड़कियां होंगी, तो पांच आकाश हो जाएंगे। दस खिड़कियां होंगी, तो दस आकाश हो जाएंगे। उस घर के भीतर रहने वाले को क्या कभी स्वप्न में भी यह सूझ पाएगा कि एक ही आकाश होगा? यह असंभव मालूम पड़ता है। और आकाश एक ही है।

A man who has never gone out of the house — will he be able to think that these three skies are one and the same sky? He cannot. The straightforward arithmetic will be: there are three skies around my house. If there are five windows, there will be five skies; ten windows, ten skies. Will it ever even occur to one living within that house that there is only one sky? It seems impossible. And yet the sky is one.

इंद्रियों से देखते हैं हम जगत को, इसलिए आकार दिखाई पड़ता है। इंद्रियां विंडोज हैं, खिड़कियां हैं। और प्रत्येक इंद्रिय का ढांचा विराट के ऊपर बैठ जाता है। कान से सुनते हैं, आंख से देखते हैं, हाथ से छूते हैं। हर इंद्रिय अपने ढांचे को दे देती है निराकार को।

We see the world through the senses, therefore form appears. The senses are windows. And each sense’s frame sits upon the vast.

We hear with the ears, we see with the eyes, we touch with the hands. Every sense imposes its frame upon the formless.

जब भी छूते हैं, निराकार छूते हैं। लेकिन हाथ स्पर्श को आकार दे देता है। हाथ की सीमा है। हाथ असीम को नहीं छू सकता। जिसको भी छुएगा, उसे ही सीमित बना लेगा।

Whenever we touch, we touch the formless. But the hand gives shape to the touch. The hand has its limit. The hand cannot touch the infinite; whatever it touches it makes finite.

जब भी देखते हैं, निराकार को देखते हैं। लेकिन आंख की सीमा है। आंख निराकार को नहीं देख सकती। तो जब भी देखते हैं, आंख अपनी खिड़की बिठा देती है निराकार पर, और आकार निर्मित हो जाता है। जब भी सुनते हैं, तब फिर.।

Whenever we see, we see the formless. But the eye has its limit. The eye cannot see the formless. So whenever we see, the eye sets its window upon the formless, and form is fabricated. Whenever we hear, then again...

सभी इंद्रियां निराकार को आकार देती हैं। और फिर जैसा मैंने कहा, उस मकान में पांच खिड़कियां हों। या हम ऐसा समझें कि वह मकान ठहरा हुआ मकान न हो, आन दि व्हील्स हो, उस पर चक्के लगे हों और मकान दिन-रात चलता रहे, तो पांच खिड़कियां करोड़ों आकाश बना देंगी।

All the senses give shape to the formless. And as I said, if the house has five windows — or think that the house is not stationary but on wheels, and it keeps moving day and night — then five windows will create millions of skies.

हम चलते हुए मकान हैं, जिसके नीचे पैर लगे हैं। घूमती हुई आंखें हैं हमारे पास। हमारी सारी इंद्रियां, पांच इंद्रियां पांच अरब इंद्रियों का काम करती हैं। क्योंकि चलते वक्त पूरे समय आकाश बदलता रहता है और हमारी इंद्रिय हर बार नई-नई चीज को देखती रहती है। इसलिए हमने यह अनंत-अनंत रूपों का जगत अनुभव किया है।

We are a moving house with legs below. Our eyes are roaming. Our senses — the five — do the work of five billion senses. Because as we move, the sky changes constantly, and our senses each time see something new. Hence we have experienced this world of endless, endless forms.

कृष्ण इस सूत्र तक आने के पहले बार-बार दोहराते हैं कि वही जान पाएगा मुझे, जो इंद्रियों के पार है। तब इतने सूत्रों के बाद वे कहते हैं कि जो मुझे सब भूतों में देख लेगा एक को, और एक में देख लेगा सब भूतों को.।

Before coming to this sutra Krishna repeats again and again: only he will know Me who is beyond the senses. Then, after so many sutras, he says: he who sees the One in all beings, and all beings in the One...

यह एक साथ ही घटित हो जाता है। कहीं से भी शुरू कर लें। चाहे सबमें देख लें एक को, तो दूसरी बात, एक में सब दिखाई पड़ने लगता है। या एक में देख लें सबको, तो सबमें एक दिखाई पड़ने लगता है। ये दो बातें नहीं हैं। ये दो छोर हैं एक ही घटना के, एक ही हैपनिंग के। कहीं से भी शुरू हो सकता है। और हर आदमी को अलग-अलग शुरू होगा।

This happens together. Begin anywhere. If you see the One in all, then the other side — in the One, all — begins to appear. Or if in the One you see all, then in all, the One begins to shine. These are not two things. These are two ends of the same event, the same happening. One can begin anywhere. And for each person it will begin differently.

इसे भी थोड़ा खयाल में ले लें। अन्यथा गलत छोर से आपने शुरू किया, तो आप कभी भी ठीक स्थिति में नहीं पहुंच पाएंगे।

Bear this in mind, otherwise if you start from the wrong end, you may never arrive at the right state.

ये दो ढंग हैं। स्त्रैण चित्त--स्त्रैण चित्त कहता हूं, स्त्री का चित्त नहीं। क्योंकि कुछ स्त्रियों के पास पुरुष का चित्त होता है। और पुरुष चित्त का उपयोग करूंगा, तब भी मेरा मतलब चित्त पर आग्रह है। क्योंकि कुछ पुरुषों के पास स्त्रियों का चित्त होता है। स्त्रैण चित्त एक में सबको देख सकता है आसानी से।

There are two manners. The feminine mind — I say feminine mind, not the woman’s body. Some women have a masculine mind, and some men have a feminine mind. When I use masculine or feminine, I mean the style of the mind.

इसलिए स्त्री मोनोगेमस है; एक को ही पकड़ना चाहती है। यह दुनिया में जो परिवार है, पतिव्रत धर्म है, एक पति है, यह स्त्री की पकड़ है। स्त्री एक से ही शुरू कर सकती है। हां, बढ़ती चली जाए, तो ऐसी घटना आ सकती है कि एक में सबको देख ले।

The feminine mind can easily see the all in the one. Hence woman is monogamous; she wants to hold to one. The family, the vow of chastity, one husband — this is the woman’s grip. Woman can only begin with the one. Yes, if she goes on growing, a moment may come when she sees all in the one.

लेकिन पुरुष अनेक से शुरू कर सकता है। और ऐसी घटना आ सकती है कि अनेक में एक को देख ले। पुरुष जो है वह पोलीगेमस। पुरुष चित्त और स्त्री चित्त का यह फासला, इन दो चीजों का फासला निर्मित करता है।

The man can begin with the many. And a moment may come when he sees the One in the many. The masculine and feminine mind — their distance creates the distance between these two approaches.

इसलिए पुरुष बहु पर दौड़ता रहता है, अनेक पर दौड़ता रहता है। एक से उसे तृप्ति नहीं होती। होती ही नहीं। सब-सब रूपों में, जीवन की सब विधाओं में, सब दिशाओं में पुरुष अनेक पर दौड़ता रहता है। स्त्री को एक से तृप्ति हो जाती है। और अगर स्त्री भी अनेक पर दौड़ती है, तो उसके भीतर पुरुष चित्त की प्रधानता है, स्त्री चित्त की कमी है।

Therefore man runs after the many. One does not satisfy him. In every form, in every style of life, in every direction, man runs toward the many. A woman is satisfied with one. And if a woman too runs after the many, then within her the masculine mind is dominant, the feminine mind is lacking.

पश्चिम की स्त्री ने अनेक पर दौड़ना शुरू किया है, क्योंकि पश्चिम की स्त्री धीरे-धीरे पुरुष जैसी होती जा रही है। उसकी साइक में, उसके चित्त में बुनियादी परिवर्तन हो रहे हैं। और बहुत आश्चर्य न होगा कि थोड़े दिनों में पश्चिम का पुरुष एक पर ठहरने की कोशिश में लग जाए! क्योंकि प्रकृति संतुलन कभी भी नहीं खोती है।

The Western woman has begun to run after the many, because gradually she is becoming like a man. Basic changes are happening in her psyche. And it will not be surprising if, in a while, the Western man begins to try to settle with one — because nature never loses balance.

जिन समाजों में बहुपत्नी प्रथा थी, उन समाजों में चित्त का एक ढंग हुआ। और जिन समाजों में बहुपति प्रथा रही है, कि एक स्त्री बहुत-से पति कर सके, उन समाजों के पूरे चित्त की व्यवस्था बदल जाती है। जिस समाज में एक स्त्री बहुत पति कर लेती है, उस समाज में पुरुष कमजोर हो जाता है और स्त्री बलवान हो जाती है। पुरुष स्त्रैण हो जाता है, स्त्री पुरुष-चेतना को पकड़ लेती है।

Where there was polygyny, the mind of the whole society took one shape. Where there was polyandry — one woman could have many husbands — the arrangement of the collective mind changes. Where a woman can have many husbands, there man becomes weak and woman powerful. Man becomes feminine; woman takes up masculine consciousness.

ऐसे समाज हैं जमीन पर, जहां एक स्त्री बहुपति कर सकती है। लेकिन बड़े मजे की बात है, उनकी पूरी सामाजिक व्यवस्था बदल जाती है। पूरी साइकोलाजी, पूरा मनस बदल जाता है। जहां एक स्त्री बहुपति कर सकती है, वहां स्त्री कमाने लगती है और पुरुष घर बैठकर खाने लगता है। वहां पुरुष कमाने नहीं जाता। सेकेंडरी हो जाता है, द्वितीय हैसियत का हो जाता है। स्त्री प्रथम हैसियत की हो जाती है।

There are such societies on earth where one woman can have many husbands. And it is very interesting: their whole social order changes. The whole psychology, the whole mind changes. Where one woman can have many husbands, there the woman starts earning and the man sits at home and eats. The man does not go to earn; he becomes secondary. The woman becomes primary.

अगर ठीक समझें, तो उस समाज में पुरुष स्त्रियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, स्त्रियां पुरुष जैसा व्यवहार कर रही हैं। पुरुष अनाक्रामक हो जाते हैं, स्त्रियां आक्रामक हो जाती हैं।

Understand: in such a society men behave like women, and women behave like men. Men become non-aggressive; women become aggressive.

चित्त को समझ लेना आप। जब मैं स्त्रैण और पुरुष कह रहा हूं, तो स्त्री और पुरुष के शरीर से मेरा मतलब नहीं है, चित्त के ढंग से मतलब है।

Understand the mind. When I say feminine and masculine, I do not mean the body of woman and man; I speak of the style of consciousness.

स्त्रैण चित्त एक पर रुकना चाहता है। इसलिए स्त्री जितना प्रगाढ़ प्रेम कर सकती है, पुरुष नहीं कर पाता। पुरुष का प्रेम बिखर जाता है। स्त्री का प्रेम एक पर, एक टूट, एक धारा में गिरता रहता है। और इसीलिए सारी दुनिया में अब तक स्त्री और पुरुष के बीच हम कभी सुलह पैदा नहीं करवा पाए। क्योंकि उनके चित्त के ढंग इतने भिन्न हैं कि कभी सुलह हो पाएगी, यह कठिन दिखाई पड़ता है। जब तक कि हम चित्त के ढंग को बदल न लें, कलह जारी रहेगी।

The feminine mind wants to rest on one. Hence a woman can love with a depth a man cannot. A man’s love scatters. A woman’s love flows toward one, in one stream. And hence, in the whole world, we have not yet been able to create reconciliation between woman and man. Their styles of mind are so different that peace seems difficult — unless we transform these styles.

क्योंकि स्त्री एक को चाहती है, पुरुष अनेक को चाहता है। यह कलह का बुनियादी कारण है। और इसलिए स्त्री ईर्ष्यालु हो जाती है, सदा भयभीत रहती है कि पुरुष कहीं किसी और स्त्री को न चाहने लगे। ईर्ष्यालु होने के कारण उसकी सारी प्रकृति कुरूप हो जाती है। और पुरुष झूठा हो जाता है, असत्य बोलने लगता है। क्योंकि उसे भय रहता है कि कहीं दूसरे की तरफ जो प्रेम से देखी गई आंख, उसकी स्त्री की पकड़ में न आ जाए। तो व्यर्थ की कहानियां गढ़ता रहता है, झूठी बातें करता रहता है।

Because woman wants the one, man wants the many. This is the basic cause of conflict. Therefore woman becomes jealous, always afraid that the man may begin to desire another woman. Through jealousy her whole nature becomes ugly. And the man becomes untruthful, begins to lie — for he fears that the loving glance he cast toward another woman may be caught by his wife. So he fabricates stories, speaks falsehoods.

यह मजबूरी है चित्त की। और इस चित्त को अगर हम ठीक से समझ लें, तो ही हम समझ पाएंगे कि ये जो दो छोर कृष्ण ने कहे हैं, ये क्यों कहे हैं।

This is the compulsion of the mind. Only if we understand this will we understand why Krishna speaks of two ends.

पुरुष अगर जाएगा, तो अनेक में एक की खोज उसके लिए अध्यात्म में भी आसान होगी। यद्यपि आध्यात्मिक उपलब्धि पर पुरुष भी मिट जाता है, स्त्री भी मिट जाती है। लेकिन जब तक यह नहीं हुआ, तब तक हमारी प्रत्येक साधना में, हमारे प्रत्येक कर्म में हमारा चित्त मौजूद रहता है।

If a man goes toward spirituality, to see the One in the many will be easier for him. Even though, upon spiritual attainment, both man and woman dissolve. But until that happens, in every discipline and in every act our mind remains present.

यही वजह है कि स्त्रियां स्टैटिक सोसायटी का आधार बन जाती हैं, ठहरे हुए समाज का। स्त्रियां बदलाहट बिलकुल पसंद नहीं करतीं, या बहुत क्षुद्र ढंग की बदलाहट पसंद करती हैं। कपड़े, जेवर, जिनकी बदलाहट से कोई बदलाहट दुनिया में नहीं होती। कोई बुनियादी बदलाहट स्त्रियां पसंद नहीं करतीं। स्त्रियां बहुत रेसिस्टेंट, बहुत प्रतिरोधी शक्ति की तरह बदलाहट के खिलाफ खड़ी रहती हैं। कोई बदलाहट!

That is why women become the foundation of a static society. They do not like change — or at most, very petty kinds of change: clothes, jewelry — changes which change nothing. Women do not like fundamental change. They are very resistant; they stand against change like a great opposing force. No change!

लेकिन पुरुष बदलाहट के लिए बहुत आतुर रहता है। ऊपरी बदलाहट के लिए बहुत आतुर नहीं रहता। कपड़े वह जिंदगीभर एक से पहने रह सकता है, इससे अड़चन नहीं आती। उसकी समझ के बाहर है कि बहुत कपड़े बदलने की क्या जरूरत है! वह एक ही ढंग के कपड़े जिंदगीभर पहने रह सकता है, कोई अड़चन नहीं आती। लेकिन किसी गहरी बुनियादी बदलाहट के लिए वह आतुर रहता है कि चीजों का कोई गहरा रूप बदल जाए। क्योंकि गहरा रूप बदले, तो वह अनेक जीवन एक जीवन में जी सके।

But man longs for change. Not so much for superficial change. He can wear the same clothes all his life; it does not bother him. He cannot even understand why clothes must be changed so often. But for some deep fundamental change he longs — let the deeper form of things change. Because if the deep form changes, he can live many lives in one life.

स्त्री गहरी बदलाहट नहीं चाहेगी, वह एक ही जीवन की एक तारतम्यता को पसंद करेगी। एक सुर उसके व्यक्तित्व का है। यह साइक, चित्त का भेद है। इस चित्त के भेद के अनुसार अध्यात्म में भी गति करते वक्त खयाल रखना जरूरी है।

A woman will not want deep change; she will prefer a single continuity. One note is the tone of her personality. This is the difference of psyche. According to this difference, even in spirituality, one must keep watch.

हां, अगर कोई स्त्री एग्रेसिव हो, आक्रामक हो, जैसा कि कुछ स्त्रियां होती हैं, तो उनके लिए अनेक में एक को देखना आसान पड़ेगा। कोई पुरुष रिसेप्टिव हो, जैसा कि कुछ पुरुष होते हैं, ग्राहक हो, एग्रेसिव न हो, आक्रामक न हो, तो उसके लिए एक में अनेक को देखना आसान होगा। कैसे देखेंगे?

Yes, if a woman is aggressive — as some women are — it will be easier for her to see the One in the many. If a man is receptive — as some men are — not aggressive, then it will be easier for him to see the many in the one. How to see?

चाहे दो में से कुछ भी करें, एक काम तो दोनों को करना पड़ेगा कि इंद्रियों के पार उठने की चेष्टा करनी पड़ेगी। आंख से बहुत देखा, कभी आंख बंद करके देखें। एक खयाल रखें, आंख से तो बहुत देखा, रूप के अतिरिक्त कुछ न पाया। खिड़की से बहुत देखा, अब खिड़की से हटकर देखें।

Whichever of the two you choose, both must do one thing: attempt to rise beyond the senses. Having seen much with the eyes, once try to look with the eyes closed. Keep one awareness: with the eyes I have seen much; nothing but forms were found. I have looked from the window long enough; now let me step away from the window.

लेकिन डर यह है कि हमारी आदतें ऐसी कंडीशंड, ऐसी संस्कारित हो जाती हैं कि जब हम आंख बंद करते हैं, तब भी हम आंख से ही देखते रहते हैं। बंद आंख में भी आंख से ही देखते रहते हैं।

But the danger is: our habits become so conditioned, so cultured, that when we close our eyes we still go on seeing with the eyes. Even with closed eyes we see with the eyes.

आंख ने हजार-हजार संस्कार इकट्ठे कर रखे हैं खिड़की से देखने के। वही संस्कार आंख री-प्ले करती है, फिर से फिल्म को चढ़ा देती है। और हमारे मस्तिष्क का ढंग ठीक टेप रिकार्डर जैसा है; उसमें कुछ भेद नहीं है। हमारे मस्तिष्क में प्रत्येक चीज अंकित है, वह अंकित चीज हम फिर से खोलकर देखने लगते हैं।

The eye has accumulated thousands of conditionings of looking through the window. The eye replays those very conditionings; it loads the film again. And the style of our brain is exactly like a tape recorder. In our brain everything is imprinted; we open that imprint and begin to look again.

आंख बंद करके हम वही देखने लगते हैं, जो हमने खुली आंख से कभी देखा। हां, कभी-कभी नए कांबिनेशन बना लेते हैं। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन सब पुराना ही रहता है। उस पुराने को हम फिर जुगाली करने लगते हैं, जैसे जानवर जुगाली करते हैं न!

With closed eyes we begin to see the very things we once saw with open eyes. Yes, sometimes we make new combinations — it changes nothing. It is all old. We go on chewing the cud of the old, like animals do.

लेकिन जानवर की जुगाली सिर्फ भोजन के लिए होती है। और हमारी जुगाली भोजन के लिए तो नहीं होती, विचारों के लिए होती है। जानवर खाना खा लेता है, फिर निकाल-निकालकर चबाता रहता है बैठकर। भैंस को कभी देखें, तो समझ में आएगा। खाए हुए खाने को फिर-फिर से खाती रहती है। हम भी गृहीत किए गए, ग्रहण किए गए संस्कारों को फिर-फिर दोहराते रहते हैं।

But animals do it for food. We ruminate not for food but for thoughts. The animal eats and then regurgitates and chews, sitting quietly. Watch a buffalo: she keeps chewing what she already ate. We too repeat, again and again, the impressions we have taken in.

आंख बंद करके बैठ जाएं, दिवास्वप्न शुरू हो जाएगा। फिल्म चढ़ गई पर्दे पर। वह जो हमने देखा है, जाना है, वह फिर-फिर दोहरने लगेगा।

Sit with eyes closed, and daydreaming begins. The film is projected on the screen. What we have seen and known, it begins repeating itself.

न; इससे भी हटना पड़ेगा। अन्यथा आंख की खिड़की से आप न हटे। यह जो भीतर विचार की दुनिया जारी हो जाती है, इसके भी समझना कि मैं पार हूं, इससे भी पार हूं, इससे भी भिन्न हूं। इससे भी दूर खड़े होकर देखना कि ये विचार चल रहे हैं, मैं देखने वाला हूं। और अगर तीन महीने कोई इस स्मरण में ठहर जाए, कि ये जो विचार चल रहे हैं, ये दूर हैं, और मैं देखने वाला हूं.।

No — this too must be transcended. Otherwise you have not left the window of the eyes. This world of thoughts that begins inside — understand that I am beyond this too, different from this too. Stand even farther away and look: thoughts are flowing; I am the watcher. And if for three months one can abide in this remembrance — that these thoughts are there, far away, and I am the seer...

और निश्चित ही आप देखने वाले हैं, आप विचार नहीं हैं। आप विचार होते, तो आपको कभी पता ही न चलता कि विचार चल रहे हैं। क्योंकि यह उसे ही पता चल सकता है, जो दूर खड़ा है।

And you certainly are the seer, not the thought. If you were the thought, you would never know that thoughts are moving, for only the one who stands apart can know it.

आपने रात जाकर फिल्म देखी है सिनेमागृह में। अगर आप फिल्म ही होते, तो देखता कौन? आप फिल्म नहीं हैं। आप कुर्सी पर बैठे हुए हैं। बिलकुल अलग। लेकिन अंधेरा है कमरे में। खुद दिखाई नहीं पड़ते, फिल्म ही दिखाई पड़ती है। और फिल्म ऐसी ग्रिप बांध लेती है मन पर कि कभी-कभी दर्शक भूल ही जाता है कि वह है भी। वह करीब-करीब अभिनय का पात्र हो जाता है। लोगों के रूमाल गीले निकलते हैं सिनेमागृह से; आंसू पोंछ-पोंछ कर आ गए हैं!

You went to a cinema at night. If you were the film, who would watch? You are not the film. You are seated on the chair, utterly separate. But the hall is dark; you are not visible, only the film is visible. And the film grips the mind so strongly that sometimes the viewer forgets that he is. He almost becomes a character in the play. People come out with wet handkerchiefs from the cinema, wiping tears!

कभी पीछे लौटकर सोचा है कि पर्दे पर कुछ भी न था, जिसके लिए आप रोते थे। सिर्फ छाया और धूप का खेल था। तब मन में बड़ी बेचैनी होगी कि मैं भी कैसा नासमझ हूं! वहां कुछ था नहीं। सिर्फ विद्युत के दौड़ते हुए रूप थे। कोई जीवन भी न था वहां, लेकिन भ्रम जीवन का हो जाता है। भ्रम जीवन का हो जाता है। भूल जाते हैं अपने को, फिल्म सब कुछ हो जाती है, खुद खो जाते हैं।

If you look back, there was nothing on the screen worth your weeping. Only a play of light and shadow. Then a restlessness arises: how foolish I am! There was nothing there; only moving electric forms. There was not even life there — yet the illusion of life happened. You forget yourself; the film becomes everything; you are lost.

और सिनेमागृह में तो तीन घंटे बैठते हैं, उसमें इतनी गड़बड़ हो जाती है--आंसू आ जाते हैं, रूमाल भीग जाता है, छाती धड़कने लगती है, हृदय भारी हो जाता है, दुखी हो जाते हैं, सुखी हो जाते हैं--लेकिन चित्त की जिस फिल्म को आप अनंत जन्मों से देख रहे हैं, अगर उसमें ऐसा तादात्म्य गहन हो गया हो, तो आश्चर्य नहीं है। वहां वह पूरे वक्त चल रहा है। सोते-जागते, मन के पर्दे पर फिल्म जारी है। इसमें कभी अंतराल नहीं आया, गैप नहीं पड़ा। इसलिए भयंकर तादात्म्य हो गया है। जैसे कोई आदमी जिंदगीभर सिनेमा में ही बैठा रहे और भूल जाए कि मैं हूं। सिनेमा ही हो जाए! ऐसी हमारी स्थिति है।

And in the cinema you sit only three hours — and so much happens: tears, pounding heart, heaviness, sorrow, joy. But the film of the mind you have been watching for uncounted births — if such deep identification has happened there, it is no wonder. It runs all the time. Sleeping and waking, the film continues on the screen of the mind. There has been no interval, no gap. Hence the identification is terrible — as if someone sits in a cinema his whole life and forgets that he is, becomes cinema itself! Such is our state.

इसे तोड़ना पड़े। इसे तोड़ने के लिए जरूरी है जानना कि मैं दर्शक हूं। बस, यह स्मरण कि मैं द्रष्टा हूं।

This must be broken. To break it, it is essential to know: I am the spectator. Just this remembrance: I am the drashta.

कृष्ण की सारी साधना पद्धति द्रष्टा की है। मैं दर्शक हूं, मैं द्रष्टा हूं। इसका स्मरण कि मैं देख रहा हूं। विचारो, मैं तुम्हारे साथ एक नहीं हूं; तुम से दूर खड़ा देख रहा हूं।

Krishna’s whole method is the method of the drashta. I am the spectator, I am the seer. The remembrance: I am seeing. O thoughts, I am not one with you; I stand apart and see.

यह स्मरण गहरा हो जाए, तो विचार भी बंद हो जाएंगे। आंख भी बंद हो गई, बाहर का आकाश दिखाई पड़ना बंद हो गया। विचार भी बंद हो गए, बाहर के आकाश के बने प्रतिबिंब भी बंद हो गए। और जिस दिन यह होगा, उसी दिन आप अंतर के लोक से पुनः उस विराट आकाश में पहुंच जाएंगे, जिस पर कोई खिड़की नहीं है। और जिस दिन आप उस विराट आकाश को जान लेंगे--चौखटे से रहित, फ्रेमलेस--उसी दिन आपको अनेक में एक और एक में अनेक दिखाई पड़ने लगेगा।

If this remembrance becomes deep, thoughts too will stop. The eyes are closed; the outer sky is no longer seen. Thoughts stop; the reflections of the outer sky also stop. And the day this happens, that very day from the inner you will again reach that vast sky upon which there is no window. And the day you know that vast sky — without frames — that day the One in the many, and the many in the One, will begin to be seen.

जिन्हें एक में अनेक देखना है, उनके लिए भक्ति सुगम मार्ग है। मैंने कहा, स्त्रैण चित्त का वह लक्षण है। भक्ति का मार्ग मूलतः स्त्रैण है। महावीर से भक्ति नहीं करवा सकते आप, मीरा से ही करवा सकते हैं। महावीर जैसे कि पुरुष चित्त के प्रतीक हैं। अगर पुरुष चित्त शुद्ध हो, तो महावीर जैसा होगा। अगर स्त्री चित्त शुद्ध हो, तो मीरा जैसा होगा। एक प्रतीक की तरह ले रहा हूं इन दो को।

For those who want to see the many in the one, bhakti is the easy path. I said, that is the sign of the feminine mind. The path of bhakti is fundamentally feminine. You cannot make Mahavira a bhakta; Meera can be. Mahavira is the symbol of the pure masculine mind. If the masculine mind is pure, it will be like Mahavira. If the feminine mind is pure, it will be like Meera. I take these two as symbols.

स्त्री चित्त शुद्ध हो, तो मीरा जैसा होगा। तो मीरा गई है वृंदावन और मंदिर के पुजारी ने कहा कि अंदर न आने दूंगा, क्योंकि मैं स्त्री का चेहरा नहीं देखता। तो मीरा ने खबर भिजवाई कि मैं तो सोचती थी, कृष्ण के सिवाय और कोई पुरुष नहीं है। आप भी पुरुष हैं, इसका मुझे कुछ पता न था! मैं एक दर्शन आपका करना ही चाहती हूं। मैं दूसरे पुरुष को भी देख लूं!

If the feminine mind is pure, it will be like Meera. Meera went to Vrindavan, and the temple priest said he would not let her in, for he did not look upon the face of women. Meera sent word: I used to think there is no man except Krishna. I did not know you too are a man! I only desire one darshan of you. Let me see another man as well!

यह एक में अनेक को खोजने वाला चित्त है, जो कहता है कि सिर्फ एक ही पुरुष है, कृष्ण। सब उसी में लीन हो गए। दूसरा तो कोई पुरुष है नहीं; बाकी तो सब स्त्रियां हैं।

This is the mind that seeks the many in the one — it says there is only one male, Krishna; all are absorbed in Him. There is no other male; all others are females.

पुजारी ने चिट्ठी पढ़ी, घबड़ाया कि पता नहीं कौन आ गया! उस पुजारी को पता भी न होगा कि कभी कोई शुद्ध स्त्री आ सकती है, जिसे सिर्फ एक ही पुरुष है। माफी मांगी और कहा, भीतर आ जाओ, क्योंकि मुझसे ज्यादती हो गई कि मैंने भी पुरुष होने का दावा किया। कृष्ण के मंदिर में पुरुष होने का दावा करने वाला पुजारी गलत पुजारी है।

The priest read the note and trembled: who has come now! Perhaps he had never imagined that a pure woman might come for whom there is only one man. He apologized and said, come inside — I erred to claim to be a man. A priest who claims manhood in Krishna’s temple is a wrong priest.

भक्ति का मार्ग स्त्रैण चित्त का मार्ग है--समर्पण का, किसी के चरणों में सब रख देने का, और एक ही चरण में पूरे जगत के चरणों को उपलब्ध कर लेने का। मूर्तियां स्त्रियों ने विकसित की हैं, भला पुरुषों ने बनाई हों। मूर्ति स्त्रैण चित्त के निकट है।

Bhakti is the path of the feminine mind — of surrender, of placing everything at someone’s feet, and in one pair of feet finding the feet of the whole universe. Images were developed by women; men did not make them. The image is close to the feminine mind.

महावीर शुद्ध पुरुष चित्त हैं। वे कहते हैं, कोई परमात्मा नहीं है। महावीर का यह कहना कि कोई परमात्मा नहीं है, आत्मा ही परमात्मा है, पुरुष की शुद्धतम घोषणा है। पुरुष किसी परमात्मा को मान नहीं सकता। क्योंकि मानेगा, तो समर्पण करना पड़ेगा। पुरुष समर्पण नहीं कर सकता। पुरुष संकल्प कर सकता है, साधना कर सकता है, गौरीशंकर पर चढ़ सकता है। महावीर कहते हैं, कोई परमात्मा नहीं है। प्रत्येक परमात्मा है। स्वयं को जान लिया, तो परमात्मा को जान लिया। किसी दूसरे को नहीं जानना है।

Mahavira is pure masculine mind. He says, there is no God. Mahavira’s statement — there is no Paramatma, the Atman itself is Paramatma — is the supremely masculine declaration. A man cannot accept a Paramatma, because if he accepts, he will have to surrender. He cannot surrender. He can resolve, he can do sadhana, he can climb Gaurishankar. Mahavira says, there is no Paramatma; each one is Paramatma. Know yourself and you have known Paramatma. There is no other to be known.

पुरुष स्वयं में जीता है; स्त्री सदा दूसरे में जीती है। कभी वह बेटे में जीती है, कभी पति में जीती है, पर सदा दूसरे में जीती है। दूसरे के बिना उसका होना न होने के बराबर हो जाता है। स्त्री का सारा रस, सारा जीवन दूसरे से प्रतिध्वनित होता है। उसका बेटा प्रसन्न है, और वह प्रसन्न है। पुरुष दूसरे में नहीं जीता, अपने में जीता है, स्व-केंद्रित जीता है। स्त्री पर-केंद्रित जीती है।

Man lives in himself; woman always lives in the other. Sometimes in the son, sometimes in the husband — but always in the other. Without the other her being becomes almost non-being. All her juice and life reverberate from the other. If her son is happy, she is happy. A man does not live in the other; he lives in himself, self-centered. A woman lives other-centered.

परमात्मा पर है। इसलिए जैसे-जैसे दुनिया में पुरुष द्वारा निर्मित विज्ञान विजयी हुआ, वैसे-वैसे भक्ति के रूप खंडित हुए। क्योंकि विज्ञान पुरुष की खोज है, स्त्री की खोज नहीं है। कोई एक मैडम क्यूरी नोबल प्राइज पा लेती हो; अपवाद है। और मैडम क्यूरी के पास पुरुष जैसा चित्त था, स्त्री जैसा नहीं।

Paramatma is other-centered. Therefore as the science created by men triumphed in the world, the forms of bhakti were shattered. Science is the search of man, not of woman. One Madam Curie may get a Nobel Prize — an exception. And Madam Curie had a masculine mind, not a feminine one.

विज्ञान पुरुष की खोज है। इसलिए जैसे-जैसे विज्ञान जीतता गया, वैसे-वैसे धर्म की बहुत बुनियादी शिलाएं आदमी तोड़ता चला गया। क्योंकि उसके मार्ग ही अलग हैं।

Science is the search of man. As science triumphed, the fundamental stones of religion were broken — because their paths are different.

अगर आपके पास समर्पण करने की क्षमता है, तो आपके लिए कोई भी चरण परमात्मा के चरण बन सकते हैं। इसलिए अगर स्त्रियां कह पाईं कि उन्हें पति ही परमात्मा है, और अगर कोई स्त्री पति में परमात्मा देख पाए, तो पति इतना विराट हो जाएगा धीरे-धीरे कि सब, एक में अनेक समा जाएगा। अगर देख पाए। वही उसकी साधना बन सकती है। न देख पाए, तो भी वह किसी को खोजेगी।

If you have the capacity to surrender, any feet can become the feet of Paramatma for you. Therefore women could say, the husband is God. And if a woman can see Paramatma in her husband, the husband will become so vast that gradually the all will be contained in the one. If she can see. That can become her sadhana. If she cannot see, she will seek someone to see.

अब महावीर जैसा व्यक्ति, जो कहता है, कोई परमात्मा नहीं है, उसके पास भी.। महावीर के पास पचास हजार संन्यासी थे, तो केवल आठ हजार संन्यासी पुरुष थे, बयालीस हजार संन्यासिनियां स्त्रियां थीं। महावीर कहते हैं, कोई परमात्मा नहीं है। लेकिन बयालीस हजार स्त्रियां कहती हैं, तुम हमारे लिए परमात्मा हो, भगवान हो! महावीर के चरण में भी उन्होंने परमात्मा को खोज लिया। महावीर कितना ही कहें, वह महावीर के चरण में भी परमात्मा को खोज लिया।

Now look at Mahavira, who says there is no God — yet among his fifty thousand sannyasins only eight thousand were men, forty-two thousand were women. Mahavira says there is no Paramatma — but forty-two thousand women said: you are our Paramatma, our Bhagwan! They found God even at the feet of Mahavira. However much he denied, they found Paramatma there.

बुद्ध ने इनकार किया, कोई परमात्मा नहीं है। और इसलिए बुद्ध ने बहुत दिन तक जिद्द की कि मैं स्त्रियों को दीक्षा न दूंगा। बहुत मजेदार घटना है। बुद्ध ने बहुत दिन जिद्द की कि मैं स्त्रियों को दीक्षा नहीं दूंगा। एक अर्थ में जिद्द ठीक थी, क्

योंकि बुद्ध का पथ बिलकुल पुरुष का पथ है। और मजा यह है कि पुरुष के पथ पर स्त्री को लाओ, तो स्त्री न बदलेगी, पथ को बदल लेगी। इसलिए बुद्ध बहुत इनकार किए कि क्षमा करो। बहुत मजबूरी में, बहुत दबाव में, और बड़ी एक तार्किक घटना के कारण बुद्ध को दीक्षा देने के लिए राजी होना पड़ा।

Buddha too denied God. And therefore for a long time he insisted he would not initiate women. It is very interesting. Buddha insisted long that he would not. In one sense his insistence was right, because Buddha’s path is purely masculine. And the wonder is: bring woman on the masculine path and the woman will not change — she will change the path. Hence Buddha kept refusing: forgive me. Under great compulsion, great pressure, and because of a very logical event, he agreed.

बुद्ध की वृद्ध एक रिश्तेदार है, गौतमी। बुद्ध से उम्र में बड़ी है। रिश्ते में चाची लगती है। गौतमी बुद्ध के पास आई। जब सैकड़ों स्त्रियों को बुद्ध इनकार कर चुके, तो गौतमी बुद्ध के पास आई। उसने यह नहीं कहा, मुझे दीक्षा दो। उसने यह कहा कि क्या स्त्रियां सत्य को नहीं पा सकेंगी? बुद्ध ने कहा, जरूर पा सकेंगी। क्या स्त्रियों के लिए सत्य का द्वार बंद है? बुद्ध ने कहा, नहीं, द्वार बंद नहीं है। क्या स्त्रियां ऐसी अपवित्र हैं कि सत्य के निकट न पहुंच सकें? बुद्ध ने कहा कि नहीं-नहीं, स्त्रियां उतनी ही पवित्र हैं, जितने पुरुष। तो गौतमी ने कहा कि फिर बुद्ध हमें दीक्षा क्यों नहीं देते हैं? क्या हम वंचित रह जाएं बुद्ध की मौजूदगी से? फिर हमें कब दूसरा बुद्ध मिलेगा? उसका कोई वचन है? उसका कोई आश्वासन है? और अगर हम नहीं पहुंच पाए सत्य तक, तो जिम्मेवार आप भी होंगे।

Buddha’s elder relative, Gautami — older in age, an aunt — came to Buddha. After he had refused hundreds of women, Gautami came. She did not say, initiate me. She asked: will women not be able to attain truth? Buddha said: definitely they will. Is the door of truth closed for women? Buddha said: no, the door is not closed. Are women so impure that they cannot come near truth? Buddha said: no, no — they are as pure as men. Then Gautami said: then why will you not initiate us? Shall we remain deprived of the living presence of a Buddha? When will we find another? Is there any promise, any assurance? And if we do not reach truth, you too will be responsible.

बुद्ध कठिनाई में पड़ गए। बुद्ध ने कहा, मैं दीक्षा देता हूं। लेकिन साथ ही यह भी घोषणा करता हूं कि मेरा जो धर्म पांच हजार वर्ष तक लोगों के काम आता, अब पांच सौ साल से ज्यादा काम नहीं आ सकेगा। और जब किसी ने बुद्ध से पूछा कि ऐसा आप क्यों कहते हैं? तो उन्होंने कहा, मैं स्त्रियों को दीक्षा दिया हूं। पांच साल भी बहुत है कि मेरी पद्धति शुद्ध रह जाए, स्त्रियां उसको बदल देंगी। क्योंकि स्त्रैण चित्त!

Buddha was in difficulty. He said: I will initiate. But at the same time I declare that the religion which would have remained helpful for five thousand years will now remain for no more than five hundred. And when asked why he said so, he replied: because I am initiating women. Even five hundred is too much for my method to remain pure — women will change it. Because the feminine mind!

और बदल डाला, बिलकुल बदल डाला!

And they did change it — utterly changed it!

चित्त हमारा दो प्रकार का है। लेकिन किसी भी चित्त के पार जाना हो, तो इंद्रियों के पार जाना जरूरी है। लेकिन जाने की विधि में थोड़े फर्क होंगे। स्त्री चित्त समर्पण से जाएगा। समर्पण कर दिया अपना प्रभु के लिए, तो सब इंद्रियां समर्पित हो गईं, स्वयं भी समर्पित हो गए। खुला आकाश, विराट आकाश उपलब्ध हो गया।

Our mind is of two types. But to go beyond either, one must go beyond the senses. The methods will differ a little. The feminine mind will go by surrender — surrender everything to the Lord and all senses are surrendered, oneself is surrendered — the open sky, the vast sky becomes available.

पुरुष समर्पण से नहीं, संकल्प से जाएगा। संकल्पपूर्वक एक-एक इंद्रिय के ऊपर उठेगा।

The masculine mind will not surrender; it will go by resolve. Resolutely it will rise above each sense, one by one.

भेद ऐसा है, रामकृष्ण के पास एक आदमी आया। एक हजार स्वर्ण-मुद्राएं जाकर उसने रामकृष्ण के पैर में जोर से पटकीं। जोर से, ताकि घाट पर इकट्ठे लोगों को सोने की खनखनाहट का पता चल जाए कि किसी ने आकर सोना दान किया! दानी जब करता है, तो घोषणा से ही करता है! उसी में दान बेकार हो जाता है यद्यपि।

There is a difference. A man once came to Ramakrishna. He brought a thousand gold coins and banged them down at Ramakrishna’s feet — loudly, so the crowd on the ghat might hear the ring of gold and know that someone has donated! The donor donates only by proclamation — thus the donation becomes useless.

रामकृष्ण ने कहा, इतने जोर से भाई क्यों पटकता है? दान चुपचाप भी कर सकता है! उस आदमी को कुछ होश आया। उसने कहा, क्षमा करें, भूल हो गई। अनजाने हो गया। स्वीकार करके मुझे कृतार्थ करें। रामकृष्ण ने कहा, स्वीकार कर लेता हूं। क्योंकि कोई मुझे गालियां देने आए, तो वह भी स्वीकार कर लेता हूं, तू तो स्वर्ण की मुद्राएं लाया! मैंने स्वीकार कर लीं। अब मेरी तरफ से जाकर इनको गंगा में फेंक आ।

Ramakrishna said: why do you throw them down so loudly, brother? You could have donated silently! The man came to his senses and said: forgive me, I erred — unknowingly. Accept them and bless me. Ramakrishna said: I accept. If someone comes to abuse me, I accept that too; you have brought gold coins. I have accepted. Now, on my behalf, go and throw them into the Ganga.

तो वह आदमी मुश्किल में पड़ा। एक हजार स्वर्ण-मुद्राएं! गया गंगा के किनारे। बड़ी देर लगा दी। लौटा नहीं। रामकृष्ण ने कहा, भाई, जरा देखो, वह आदमी कहां है? बड़ी देर लग गई। फेंकने को कहा था! एक सेकेंड का काम था। फेंककर चलकर आ गया होता।

The man was in trouble — a thousand gold coins! He went to the riverbank. He delayed long; he did not return. Ramakrishna said: please go see where that man is; he is taking too long. Throwing them was a one-second job. He would have thrown them and come back.

लोग देखने गए। और उन्होंने आकर बताया कि वह एक-एक अशर्फी को बजाकर देख रहा है। और बजाकर फेंकता है और कहता है, आठ सौ दस, आठ सौ ग्यारह, आठ सौ बारह.! वह गिन-गिनकर फेंक रहा है! भीड़ इकट्ठी है वहां भारी।

People went and returned: he is ringing each coin, testing the sound, and then throwing it, counting: eight hundred ten, eight hundred eleven, eight hundred twelve... He is throwing them one by one, counting. A big crowd has gathered.

जब वह आदमी लौटा, पसीना-पसीना, घंटों की मेहनत के बाद। रामकृष्ण ने कहा, तू बड़ा पागल है। जो काम एक ही कदम में किया जा सकता था, वह तूने हजार कदम में किया! फेंकनी ही थीं, जोड़नी तो नहीं थीं। जोड़ते वक्त गिनती की कोई सार्थकता भी है। फेंकते वक्त तो गिनती की कोई सार्थकता नहीं है। आदमी तिजोड़ी में जोड़ता है, तो एक-एक गिनकर जोड़ता है। जोड़ने के वक्त तो गिनती की सार्थकता है। क्योंकि जोड़ने वाला चित्त अगर गिनेगा नहीं, तो पता कैसे चलेगा कि कितना जोड़ा? लेकिन छोड़ते वक्त गिनती की कौन-सी आवश्यकता है? तू इकट्ठा ही झोला फेंक देता!

When the man returned, sweating after hours of effort, Ramakrishna said: you are mad. What could be done in a single step you did in a thousand. They were to be thrown, not added. Counting has meaning when adding. When adding to a strongbox, one must count. But what is the need to count when discarding? You could have thrown the whole bag in one go.

एक-एक करके फेंका उसने। संकल्प एक-एक करके ही फेंक पाता है। समर्पण इकट्ठा फेंक देता है। समर्पण का मतलब है कि तुम्हीं सम्हालो ये इंद्रियां; तुम्हीं सम्हालो ये सब कुछ। तुम्हारे चरणों में रख दिया सिर, तुम जानो। इकट्ठा फेंक देता है। संकल्प एक-एक इंद्रिय से लड़ेगा। एक-एक इंद्रिय से लड़ेगा, एक-एक इंद्रिय को छोड़ेगा। परिणाम वही होता है। पुरुष का रास्ता थोड़ा लंबा है। स्त्री का रास्ता शार्टकट है। लेकिन पुरुष के लिए शार्टकट नहीं है, बहुत लंबा हो जाएगा। स्त्री का रास्ता बहुत निकटतम है--छलांग का।

He threw them one by one. Resolve discards one by one. Surrender throws all at once. Surrender means: You handle these senses; You handle everything. I have placed my head at Your feet — You know. It throws the whole lot in one move. Resolve will fight each sense separately, drop each one separately. The result is the same. The man’s path is a little long. The woman’s path is a shortcut. But for the man there is no shortcut; for him that would become very long. The woman’s way is the nearest — a leap.

अपने चित्त की तलाश कर लेनी चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप पुरुष हैं, तो आपके पास पुरुष चित्त हो। इस भ्रम में मत पड़ना कि पुरुष होने से पुरुष चित्त होता है। स्त्री हों, तो स्त्री चित्त हो, इस भ्रम में मत पड़ना।

One should inquire into one’s own mind. It is not necessary that because you are male you have a masculine mind. Do not fall into the illusion that male body means masculine mind; or female body, feminine mind.

इसकी तलाश कर लेना कि आपके चित्त का ढंग क्या है? समर्पण का ढंग है या संकल्प का ढंग है? आपकी सामर्थ्य अपने को किसी के हाथ में छोड़ देने की है? नदी से अगर सागर तक पहुंचना हो, तो आप तैरकर पहुंचिएगा कि बहकर पहुंचिएगा? इसकी जरा ठीक से खोज कर लेना।

Find out: what is the texture of your mind? Is it of surrender, or of resolve? Do you have the capacity to leave yourself in someone’s hands? If a river is to reach the ocean, will you swim to it or be carried to it? Inquire carefully.

अगर बहकर पहुंच सकते हों, तो समर्पण मार्ग है। फिर नदी के हाथ में छोड़ दिया कि ले चल। नदी तो सागर जा ही रही है, ले जाएगी। लेकिन अगर आप तैरने वाले आदमी हैं, तो तैरेंगे सागर की तरफ। नदी तो मेहनत कर ही रही है, आप भी मेहनत करेंगे। जरूरी नहीं है कि तैरकर आप थोड़ी जल्दी पहुंच जाएंगे। हो सकता है, थोड़ी देर से ही पहुंचें, क्योंकि तैरने में नाहक शक्ति व्यय होगी। नदी सागर की तरफ बह ही रही है, आप सिर्फ बह गए होते, तो भी पहुंच गए होते। लेकिन आप पर निर्भर है।

If you can be carried, then the path is surrender. Leave yourself to the river: take me. The river is going to the ocean anyway — it will take you. But if you are a swimmer, you will swim toward the ocean. The river is working; you too will work. It is not necessary that by swimming you will arrive any sooner. You may arrive later, because you will waste energy needlessly. The river is flowing to the ocean; if you had only let yourself be carried, you would have reached too. But it depends on you.

पुरुष चित्त को बहने में रस न आएगा। वह कहेगा, यह भी क्या हो रहा है! तैरने का कोई मौका ही नहीं! तो पुरुष चित्त अक्सर नदी से उलटा तैरने लगता है, क्योंकि उलटा नदी में तैरने में ज्यादा संकल्प को मौका मिलता है, क्रिस्टलाइजेशन। पुरुष का मार्ग है, क्रिस्टलाइजेशन। सख्त हीरे की तरह भीतर कोई चीज मजबूत होती चली जाएगी। इसलिए पुरुष के सब मार्ग आत्मा की घोषणा करेंगे।

The masculine mind finds no joy in being carried; he says: what is this? There is not even a chance to swim! Often the masculine mind begins to swim against the river — because against the current there is more opportunity for resolve, for crystallization. The man’s way is crystallization — within, something hard like diamond will grow. Therefore all the man’s paths declare the Atman.

स्त्री का मार्ग है, विसर्जन। कोई चीज पानी की तरह तरल होकर बह जाएगी। इसलिए स्त्री के मार्ग परमात्मा की घोषणा करेंगे।

The woman’s way is dissolution — something will become fluid like water and flow away. Therefore the woman’s paths declare Paramatma.

एक में देख लें सबको या सबमें देख लें एक को। थोड़े विधियों के भेद होंगे। लेकिन इंद्रियों से पार उठना पड़ेगा। या तो एक-एक इंद्रिय के साक्षी बनकर पार उठें, या समस्त इंद्रियों को एक बार ही प्रभु के चरणों में सौंप दें।

See the all in the one, or the One in the all. The methods will differ a little. But one must rise beyond the senses. Either you rise by becoming witness of each sense, one by one; or you place all the senses at once at the feet of the Lord.

आप सोचते होंगे, बड़ा सरल है; एक बार जाकर प्रभु के चरणों में सौंप दें; झंझट से छूटे। अगर आपके मन में ऐसा खयाल आया हो कि एक बार जाकर प्रभु के चरणों में सौंप दें, झंझट से छूटे, तो आप सौंप न पाएंगे। आप सौंप न पाएंगे, क्योंकि आप झंझट से छूटने को सौंप रहे हैं। झंझट आप ही हैं।

You may think: it is very simple — just go once and place everything at the Lord’s feet and be rid of the bother. If this thought comes — to be rid of the bother — you will not be able to surrender. Because you are surrendering to escape the bother. But the bother is you.

लेकिन अगर आपको ऐसा खयाल आया कि यह तो बात बिलकुल ठीक है; छोड़ दिया। छोड़ देंगे नहीं; कल छोड़ देंगे नहीं। वह पुरुष चित्त का लक्षण है--जाऊंगा, करूंगा, छोडूंगा। वह छोड़ने में भी करना करेगा। समर्पण भी उसके लिए एक संकल्प ही होगा। वह कहेगा, मैं तैयारी कर रहा हूं, संकल्प कर रहा हूं कि समर्पण कर दूं! अगर समर्पण भी आएगा, तो संकल्प के ही द्वार से आएगा। अगर वह प्रभु के चरणों में अपने को झुकाएगा भी, तो यह बड़े व्यायाम और कसरत का फल होगा। भारी कसरत करेगा! और कसरत से कोई झुका है? अकड़ना हो, तो कसरत ठीक है। झुकना हो, तो नहीं। लेकिन अकड़ना हो, तो पूरे अकड़ जाएं।

If another thought arises — this is exactly right; I will leave it. Not: I will leave it tomorrow — that is the sign of the masculine mind: I will go, I will do, I will leave. Even in leaving he will do. Surrender too will become a resolve for him. He will say: I am preparing, resolving to surrender. If surrender comes, it will come through the gate of resolve. Even if he bows at the Lord’s feet, it will be the fruit of great exercise and effort. Heavy calisthenics! And has anyone ever bowed through calisthenics? If you want to stiffen, exercise is fine. If you want to bow — no. To stiffen, stiffen completely.

बड़े मजे की बात है कि अगर पूरे अकड़ जाएं, तो एक दिन अचानक पाएंगे कि सब बिखर गया। यह मुट्ठी है मेरी, इसको मैं बांधता चला जाऊं और इतना बांधूं, इतना जितना कि मेरी ताकत है। फिर एक क्षण आ जाएगा कि यह मुट्ठी खुल जाएगी--जिस क्षण मेरी ताकत चुक जाएगी बांधने की। और ताकत चुक जाएगी; ताकत सीमित है।

A strange thing: if you stiffen completely, one day you will suddenly find that everything has collapsed. This fist, if I keep clenching it more and more, as tightly as I can, a moment will come when the fist will open — the moment my strength to clench is exhausted. Strength will be exhausted — strength is limited.

आप करके देखना। बांधते जाना, बांधते जाना, पूरी ताकत लगा देना। एक क्षण आप अचानक पाएंगे कि अब आप और नहीं बांध सकते हैं, और देखेंगे कि अंगुलियां खुल रही हैं! हां, कुनकुना बांधे रहें, धीरे-धीरे, तो जिंदगीभर बांधे रह सकते हैं।

Try it: keep clenching, give it your all. Suddenly you will find you cannot clench any more, and the fingers begin to open. Yes, if you clench half-heartedly, you can clench all your life.

अकड़ना ही हो, तो पूरे अकड़ जाना। कहना, कोई ब्रह्म नहीं है, मैं ही ब्रह्म हूं। लेकिन फिर इसको इस घोषणा से कहना कि पूरा जीवन इस पर लगा देना। एक क्षण आएगा कि यह बिखराव उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन तनाव से विश्राम आएगा पुरुष को। थ्रू टेंशन इज़ रिलैक्सेशन।

If you want to stiffen, stiffen utterly: say, there is no Brahman — I alone am Brahman. But then make it your declaration and put your whole life upon it. A moment will come when the collapse will happen. Through tension comes relaxation for man. Through tension is relaxation.

पुरुष के लिए गहरे तनाव से विश्राम आएगा। जैसे कि तीर को खींचा है प्रत्यंचा पर। खींचते गए, खींचते गए, पूरा खींच लिया। फिर कभी आपने खयाल किया है कि बड़ी उलटी घटना घटती है! तीर की प्रत्यंचा को खींचते हैं पीछे की तरफ, और तीर जाता है आगे की तरफ। फिर एक क्षण आता है कि और नहीं खींच सकते और प्रत्यंचा छूट जाती है, और तीर आगे की यात्रा पर निकल जाता है।

For the man, deep relaxation comes through deep tension — like an arrow drawn on the bowstring. Draw and draw till it is fully drawn. Have you noticed the strange event? You pull the string backward, yet the arrow goes forward. A moment comes when you cannot pull any more, the string slips, and the arrow sets out on its forward journey.

आप तो पीछे की तरफ खींच रहे थे, यात्रा तो उलटी हो गई। आप तो खींच रहे थे--मैं, मैं, मैं। पूरा खींचते चले जाएं, एक दिन आप अचानक पाएंगे, बिखराव आ गया; तीर छूट गया, प्रत्यंचा टूट गई; ना मैं की तरफ यात्रा शुरू हो गई; परमात्मा में उपलब्धि हो गई। लेकिन मैं को खींचकर होगी पुरुष की उपलब्धि। स्त्री मैं को ऐसे ही समर्पित कर सकती है। इसलिए स्त्री और पुरुष के बीच कभी अंडरस्टैंडिंग नहीं हो पाती।

You were pulling backward; the journey goes forward. You were pulling: I, I, I. Pull it fully, and one day you will suddenly find: disintegration has happened; the arrow has flown, the string has snapped; the journey toward no-I has begun; Paramatma is attained. But for the man the attainment will be by pulling the I. The woman can simply surrender the I. Hence man and woman never quite understand each other.

एक स्त्री ने आकर मुझे कहा कि मुझे संन्यास लेना है, लेकिन मेरे पति कहते हैं, क्या होगा संन्यास लेने से! मैं उनको कैसे समझाऊं? मुझे तो लग रहा है, सब कुछ होगा। लेकिन वे कहते हैं, बताओ क्या होगा? कैसे होगा? मुझे तो लग रहा है कि यह खयाल ही कि संन्यास लेना है, मेरे भीतर कुछ होना शुरू हो गया। जब लूंगी, तब तो होगा। अभी तो खयाल से कुछ मेरे भीतर हो रहा है। और वे कहते हैं, क्या होगा? कैसे होगा? मुझे बताओ। मुझे भी तो सिद्ध करो।

A woman came and said to me: I want to take sannyas, but my husband says, what will happen by taking sannyas? How shall I explain it to him? I feel everything will happen. But he says, tell me what will happen, how will it happen? For me, just the idea of sannyas has already begun to do something inside; when I take it, it will happen even more. And he asks: what will happen, how will it happen? Prove it to me too.

वह स्त्री सिद्ध न कर पाएगी। सिद्ध करने में पड़ेगी, तो कठिनाई में पड़ेगी। जो हो रहा है, वह भी बंद हो जाएगा। सिद्ध करना पुरुष चित्त का लक्षण है। स्वीकार कर लेना स्त्री चित्त का लक्षण है। और सिद्ध करके भी स्वीकार ही तो उपलब्ध होता है! मगर जरा लंबी यात्रा है। स्त्री बिना सिद्ध किए भी स्वीकार कर सकती है। और स्वीकार करते ही सिद्ध हो जाता है। बस, इतना ही फर्क होगा, आगे-पीछे का। पुरुष पहले सिद्ध करेगा, फिर स्वीकार करेगा। स्त्री पहले स्वीकार लेगी, और फिर सिद्ध कर लेगी। पर इतना फर्क होगा।

She will not be able to prove it. If she begins to prove, she will be in trouble; what is happening will stop. To prove is the sign of the masculine mind. To accept is the sign of the feminine mind. And even after proving, what is attained is acceptance! Only the journey is longer. The woman can accept without proof; and by accepting, it is proven. The difference is only of before and after. The man will first prove, then accept. The woman will first accept, then prove.

और वे पुरुष ठीक पूछ रहे हैं। उनका पूछना बिलकुल दुरुस्त है। लेकिन वह अपने लिए ही पूछें, तो ठीक है; स्त्री के लिए न पूछें। उसे अपने मार्ग से जाने दें। उसे अपने मार्ग से जाने दें। हां, जब उनका सवाल हो खुद का, तो पूरा सिद्ध करके फिर संन्यास लें। लेकिन स्त्री को जाने दें। जिसे बिना सिद्ध किए संन्यास का भाव आता हो, उसे सिद्ध करने की कोई जरूरत नहीं रही, क्योंकि सिद्ध करने की जरूरत इतनी ही है कि भाव आ जाए।

Those men are right to ask. Their asking is perfectly right — but only for themselves; not for the woman. Let her go by her path. Yes, when the question is their own, let them prove fully and then take sannyas. But let the woman go. If a woman can feel sannyas without proof, there is no need of proof — because the need of proof is only so that the feeling may arise.

लेकिन पुरुष सोचेगा, विचारेगा, गणित लगाएगा, हिसाब लगाएगा, हर चीज की जांच करेगा, कि होगा कि नहीं होगा? कितना होगा? जितना छोड़ेंगे, जितना कष्ट पाएंगे, उससे सुख ज्यादा होगा कि कम होगा? वह यह सब सोचेगा।

But the man will think, ponder, calculate, measure, examine everything: will it happen or not? How much will happen? If I leave this much, if I suffer this much pain, will the joy be more or less? He will think all this.

और अगर कोई स्त्री पुरुष से बहुत प्रभावित हो जाए, तो नुकसान में पड़ेगी। और अगर कोई पुरुष स्त्री से बहुत प्रभावित हो जाए, तो नुकसान में पड़ेगा। और दुर्भाग्य यह है कि पुरुष स्त्रियों से प्रभावित होते हैं, और स्त्रियां पुरुषों से प्रभावित होती हैं। ऐस

ा होता है। और दोनों का रुख जीवन के प्रति बहुत भिन्न है।

And if a woman is too influenced by a man, she will be at a loss; and if a man is too influenced by a woman, he will be at a loss. Unfortunately men are influenced by women, and women by men. It happens. And their orientations to life are very different.

करीब-करीब ऐसा कि जैसे हम जमीन पर एक वर्तुल, एक सर्किल खींच दें। उस वर्तुल के एक बिंदु पर पुरुष खड़ा हो, बाईं तरफ मुंह किए; उसी बिंदु पर स्त्री खड़ी हो, दाईं तरफ मुंह किए। दोनों की पीठें मिलती हों। पुरुष और स्त्रियां बहुत कोशिश करते हैं कि दोनों आमने-सामने से आलिंगन में मिल जाएं। वह घटना घटती नहीं। धोखा ही सिद्ध होती है। क्योंकि उनके रुख बड़े विपरीत हैं। उनकी दोनों की पीठ ही मिल सकती हैं।

It is almost as if we draw a circle on the ground. At one point of the circle stands the man, facing left; at that very point the woman, facing right. Their backs meet. Men and women try very hard to meet face to face in an embrace; it does not happen. It proves a deception. Their orientations are opposite; only their backs can meet.

लेकिन अगर वे दोनों अपनी-अपनी यात्रा पर निकल जाएं, तो वर्तुल पर एक बिंदु ऐसा भी आएगा, जहां उन दोनों के चेहरे मिल जाएंगे।

But if both set out on their own journeys, there will come a point on the circle where their faces will meet.

दोनों चले जाएं अपनी यात्रा पर; पुरुष बाएं चला जाए, स्त्री दाएं चली जाए। और पुरुष न कहे कि दाएं जाने से कुछ न होगा, क्योंकि मैं बाएं जा रहा हूं। और स्त्री न कहे कि बाएं जाने से क्या होने वाला है, मुझे तो दाएं जाने से बहुत कुछ हो रहा है।

मत लड़ो। दाएं-बाएं ही चले जाओ। जरूर वह बिंदु एक दिन आ जाएगा तुम्हारी ही यात्रा से, जहां तुम आमने-सामने मिल जाओगे। लेकिन वह बिंदु अंतिम बिंदु है। पड़ाव का प्रारंभ बिंदु नहीं है यात्रा का; मंजिल का अंतिम बिंदु है। और इतनी समझ हो, तो स्त्री-पुरुष एक-दूसरे के सहयोगी हो जाते हैं। इतनी समझ न हो, तो एक-दूसरे के विरोधी हो जाते हैं और जीवनभर बाधा डालते हैं।

Let both go on their own journey — the man to the left, the woman to the right. And let not the man say: nothing will happen by going right, for I am going left; nor the woman say: what will happen by going left, for I find so much happening by going right. Do not fight. Just go right and left. Surely a point will come through your very journey where you will meet face to face. But that point is the final point; it is not the starting point; it is the destination. With this understanding, woman and man become helpers to each other. Without this, they become opponents and hinder each other all life long.

कृष्ण कहते हैं, ऐसा जो इंद्रियों के पार गया हुआ व्यक्ति है, उसके लिए परमात्मा दृश्य हो जाता है। निश्चित ही हो जाता है। क्योंकि निराकार तब आकारों में खंडित नहीं होता, तब निराकार अपनी समग्रता में प्रकट होता है।

Krishna says: for the one who has gone beyond the senses, Paramatma becomes visible. Certainly visible. Because then the formless is no longer fragmented into forms; the formless appears in its totality.

ध्यान रहे, आकार को देखना हो, तो आपके भीतर अहंकार जरूरी है। निराकार को देखना हो, तो आपके भीतर अहंकार बाधा है। क्योंकि अहंकार आकार देता रहेगा। अहंकार बड़ी छोटी-सी चीज है, लेकिन बड़े-बड़े आकार उससे पैदा होते हैं। ठीक ऐसे जैसे कोई शांत झील में एक पत्थर का छोटा-सा कंकड़ डाल दे। कंकड़ तो बड़ा छोटा-सा होता है, बहुत जल्दी जाकर जमीन में बैठ जाता है। लेकिन कंकड़ से जो लहरें पैदा होती हैं, वे विराट होती चली जाती हैं, फैलती चली जाती हैं।

Remember, to see form, ego is necessary within you. To see the formless, ego is the obstacle. Ego is a small thing, yet it creates vast forms. Like dropping a small pebble into a silent lake — the pebble is tiny, it quickly settles to the bottom; but the waves it creates grow vast and keep spreading.

अहंकार तो बहुत छोटी-सी चीज है, लेकिन वह बड़े-बड़े आकार पैदा करता है, निराकार कभी नहीं। बड़े से बड़ा आकार पैदा कर सकता है, निराकार कभी नहीं। निराकार तो तब पैदा होगा, जब कंकड़ ही न हो, लहर ही न उठे, तब निराकार की निस्तरंग स्थिति होगी।

Ego is very small, but it produces great forms, never the formless. The largest form it can produce — but never the formless. The formless appears only when there is no pebble, no wave — the still state of the formless.

अहंकार खो जाए! या तो अहंकार इतना मजबूत होता चला जाए कि अपने आप अपनी ही ताकत से टूट जाए, जैसा पुरुष के जीवन में घटित होता है। जैसा महावीर के जीवन में घटित होता है। अहंकार सख्त, सख्त और मजबूत होता चला जाता है। छोटा होता चला जाता है--छोटा, छोटा, छोटा--एटामिक, अणु जैसा हो जाता है, परमाणु जैसा हो जाता है। और फिर आखिर इतना छोटा हो जाता है कि उसके आगे जाने का कोई उपाय नहीं रहता। इतना कंडेंस्ड कि अब आखिरी कोई गति नहीं रहती। टूटकर बिखर जाता है, एक्सप्लोजन हो जाता है।

Let the ego be lost! Or else let the ego become so strong that by its own strength it breaks — as happens in a man’s life, as in Mahavira’s life. The ego becomes hard and harder, smaller and smaller — atomic — and finally so condensed that there is no further movement possible. It bursts and scatters — an explosion happens.

स्त्री का अहंकार बड़ा होता चला जाता है; इतना बड़ा कि परमात्मा से एक हो जाता है। अगर मीरा से कृष्ण की बातें सुनी हैं, तो खयाल में आएगा। इधर पैर पर सिर भी रखती है, उधर कृष्ण से नाराज भी हो जाती है। डांट-डपट भी कर देती है। इधर सिर रख देती है पैर पर, उधर कृष्ण पर नाराज भी हो जाती है! उधर कृष्ण से कभी रूठ भी जाती है। बड़ा होता जाता है। इतना बड़ा, इतना बड़ा कि परमात्मा से रूठने की सामर्थ्य भी आ जाती है। और जब इतना बड़ा हो जाता है कि परमात्मा के बराबर हो जाए, तो खो जाता है।

A woman’s ego becomes bigger and bigger — so big that it becomes one with Paramatma. If you have heard Meera talking to Krishna, you will understand. On one side she places her head at His feet; on the other she scolds Him, even gets upset with Him, sulks. It becomes bigger and bigger — so big that the power to sulk with God also arises. And when it becomes so big as to be equal to God, it disappears.

दो खोने के ढंग हैं। या तो मैं इतना बड़ा हो जाए कि परमात्मा जैसा। और या मैं इतना छोटा हो जाए, जितना हो सकता है। दोनों स्थितियों में छूट जाएगा, विदा हो जाएगा।

There are two ways to lose it: either the I becomes as vast as God; or the I becomes as tiny as possible. In both states it is dropped.

कृष्ण कहते हैं, ऐसी स्थिति को उपलब्ध व्यक्ति के लिए मैं साकार जैसा, दृश्य हो जाता हूं, निराकार होते हुए। और दूसरी बात तो और भी अदभुत कहते हैं कि और ऐसा व्यक्ति मुझे दृश्य हो जाता है।

Krishna says: for one who has attained such a state, I, though formless, become visible as if with form. And then he says something even more wondrous: such a person becomes visible to Me.

यह दूसरी बात का क्या राज है?

What is the secret of this second statement?

परमात्मा को तो हम सब दृश्य होने ही चाहिए, चाहे हम कैसे भी हों। चाहे हम कैसे भी हों--बुरे हों, भले हों, अज्ञानी हों, पापी हों--कैसे भी हों; बाकी उसकी आंख में तो हम दिखाई पड़ने ही चाहिए। उसकी आंख में हम दिखाई नहीं पड़ते! कृष्ण का यह वक्तव्य बहुत अदभुत है। शायद दुनिया के किसी शास्त्र में ऐसा वक्तव्य नहीं है।

We should be visible to Paramatma however we may be — good or bad, ignorant or sinful — we should still be visible to His eyes. But we are not! Krishna’s statement is astonishing. Perhaps no scripture in the world says such a thing.

सभी शास्त्र ऐसा कहते हैं कि वह तो हमें देख ही रहा है। सब तरफ से देख रहा है। सब जगह से देख रहा है। ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां वह हमें न देख रहा हो; उसकी आंख हम पर न लगी हो।

All scriptures say: He is seeing us — from all sides, everywhere. There is no place where He is not seeing us; His eyes are upon us.

कृष्ण का यह वक्तव्य तो बहुत भिन्न है। भिन्न ही नहीं, बहुत डायमेट्रिकली अपोजिट है। इस वक्तव्य का दूसरा मतलब यह हुआ कि जब तक हम इस स्थिति में नहीं हैं, तब तक परमात्मा हमें नहीं देख रहा है? हम उसके लिए न होने के बराबर हैं? अदृश्य हैं? हम उसी दिन दृश्य होंगे, जिस दिन वह हमारे लिए दृश्य हो जाएगा? इसका क्या मतलब हो सकता है?

Krishna’s statement is very different, diametrically opposite. Its implication is: until we are in this state, Paramatma does not see us. For Him we are as if not. Invisible. We will become visible to Him the very day He becomes visible to us. What can this mean?

इसके दो-तीन मतलब खयाल में ले लेने जैसे हैं, गहरे हैं, सूक्ष्म। और यह वक्तव्य बहुत कीमती है।

There are two or three meanings to be considered — deep, subtle. The statement is precious.

पहला मतलब तो यह है कि परमात्मा ही नहीं, कहीं भी, हम सिर्फ वही देख पाते हैं जो हम हैं। परमात्मा भी वही देख पाता है, जो वह है। जब तक हम परमात्मा जैसे नहीं हो जाते, हम उसे दिखाई नहीं पड़ सकते।

First: not only with Paramatma — anywhere — we see only what we are. Paramatma too sees only what He is. Until we become like Paramatma, we cannot appear to Him.

हम उसे दिखाई नहीं पड़ सकते, क्योंकि वह इतना शुद्धतम, और हम अभी इतने अशुद्ध कि उस शुद्धि में हमारी अशुद्धि का कोई प्रतिफलन नहीं हो सकता। उस शुद्धतम में हमारी अशुद्धि का कोई प्रतिफलन नहीं हो सकता। वह अशुद्धि हमसे कटे, हटे, तो ही हम शुद्ध होकर उसमें प्रतिफलित हो सकते हैं।

We cannot appear to Him because He is so utterly pure, and we so impure, that in that purity our impurity cannot be reflected. Our impurity must be cut away, only then can we be reflected there.

इसमें कसूर परमात्मा का नहीं है, इसमें हमारी अशुद्धि बाधा है। वह इतना विराट, इतना निराकार, इतना असीम! और हम इतने आकार से भरे हुए कि उस निराकार की आंख में हमारा आकार पकड़ में नहीं आ सकता।

The fault is not of Paramatma; the obstacle is our impurity. He is so vast, so formless, so infinite; we are so full of form that in the eye of the formless our form cannot be caught.

ध्यान रहे, जिस तरह आकार वाली आंख में निराकार पकड़ में नहीं आ सकता, उसी तरह निराकार की आंख में आकार पकड़ में नहीं आ सकता। आकार इतनी क्षुद्र घटना है कि उस निराकार की आंख में कैसे पकड़ में आएगा? असल में निराकार और आकार का कोई संबंध नहीं बन सकता। असंभव है। निराकार आकार से मिलेगा कैसे!

Remember, just as the eye of form cannot catch the formless, so the eye of the formless cannot catch form. Form is too petty an event; how will it be caught in the eye of the formless? In truth, no relationship can be established between the formless and form. Impossible. How will the formless meet the form?

इसे थोड़ा ऐसा समझें कि अगर निराकार आकार से मिल सके, तो निराकार भी आकार वाला हो जाएगा। क्योंकि निराकार अगर आकार से मिले, तो उसका अर्थ है कि आकार तो निराकार के बाहर होगा, समथिंग आउट साइड। और अगर निराकार के बाहर कोई चीज है, तो जो चीज बाहर है, वह निराकार का आकार बना देगी।

Understand it like this: if the formless could meet form, the formless would become formed. Because if the formless meets form, that means that form is outside the formless — something outside. And if there is anything outside, that very outside will set a boundary to the formless.

सब आकार दूसरे से बनते हैं। आपके घर की जो बाउंड्री है, वह आपके घर से नहीं बनती, आपके पड़ोसी के घर से बनती है। अगर इस पृथ्वी पर आपका ही अकेला घर हो, तो आपके घर की कोई बाउंड्री न होगी।

All boundaries are made by the other. The boundary of your house is not made by your house, but by your neighbor’s. If your house were the only house on earth, it would have no boundary.

सब सीमाएं दूसरे से बनती हैं। इसलिए जो असीम है, उसके लिए दूसरा तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि वह सीमित हो जाएगा।

All limits are made by the other. Therefore for the infinite there cannot be another, otherwise it would become finite.

हम तो उसी दिन उसके लिए हो सकते हैं, जिस दिन हम भी असीम हों। असीम का असीम से मिलन हो सकता है; असीम का सीमित से मिलन नहीं हो सकता। सीमित का सीमित से मिलन हो सकता है। असीम का असीम से मिलन हो सकता है। सीमित का असीमित से मिलन नहीं हो सकता। असीमित का सीमित से भी मिलन नहीं हो सकता। यह असंभव है। इसका कोई उपाय नहीं है।

We can be present for Him only the day we too become infinite. The infinite can meet only the infinite; the infinite cannot meet the finite. The finite can meet the finite. The infinite can meet the infinite. The finite cannot meet the infinite; the infinite cannot meet the finite. It is impossible.

इसलिए कृष्ण ठीक कहते हैं। वे कहते हैं, हम उन्हें तब तक दिखाई नहीं पड़ेंगे, उनकी दृष्टि में नहीं पड़ेंगे, जब तक कि हम ऐसे न हो जाएं कि या तो हमें एक में सब दिखाई पड़ने लगे, और या सब में एक दिखाई पड़ने लगे।

Hence Krishna is right. He says: we will not come within His vision until we become such that we see the one in the many, or the many in the one.

उसी क्षण हम परमात्मा के साक्षात्कार में हो जाएंगे। साक्षात्कार में कहना ठीक नहीं, भाषा की गलती है। हम परमात्मा के साथ एकात्म हो जाएंगे, एकाकार हो जाएंगे। उस क्षण हम भी निराकार होंगे। या ऐसा कहें कि उस क्षण हम भी परमात्मा होंगे।

In that very moment we will be in saksatkar with Paramatma — saksatkar is not quite the right word, a fault of language; we will be in oneness with Paramatma, one with Him. In that moment we too will be formless — or say, in that moment we will be Paramatma.

परमात्मा ही परमात्मा से मिल सकता है, उससे नीचे मिलने का उपाय नहीं है। मिलना हमेशा समान का होता है। असमान का कोई मिलना नहीं होता। सम्राट से मिलना हो, तो सम्राट हो जाना जरूरी है; चपरासी होकर मिलना बहुत कठिन है। परमात्मा से मिलना हो, तो परमात्मा हो जाना जरूरी है। वही योग्यता है मिलने की, अन्यथा कोई योग्यता नहीं है।

Only Paramatma can meet Paramatma; below that there is no meeting. Meeting is always between equals. The unequal never meet. To meet the emperor, one must become an emperor; as a peon it is very difficult. To meet Paramatma, one must become Paramatma. That is the only qualification; there is no other.

इसी चेहरे को, इसी स्थिति को लेकर परमात्मा के सामने हम न जा सकेंगे। आग से किसी को मिलना हो, तो जलना सीखना चाहिए; बस, मिल जाएगा। जल जाए, तो आग से एक हो जाएगा। लेकिन कोई सोचता हो कि बिना जले आग से मुलाकात हो जाए, तो न होगी; मुलाकात ही न होगी। मुलाकात ही तब होगी, जब जलने की तैयारी हो।

With this same face, with this same state, we will not be able to go before Him. To meet fire, one must learn to burn — and you will meet. If you burn, you become one with fire. But to want to meet fire without burning — there will be no meeting. Meeting happens only when one is ready to burn.

जब कोई परमात्मा के साथ खोने को राजी है, मिटने को राजी है, एकाकार होने को राजी है.। और एकाकार होने को वही राजी होता है, जिसको अपने निराकार का बोध हो जाता है। नहीं तो आप अपने आकार को बचाते फिरते हैं कि कहीं नष्ट न हो जाए। क्योंकि मैं आकार हूं, अगर आकार मिट गया, तो मैं मिट गया। जिस दिन आप जानते हैं, मैं निराकार हूं, उस दिन इस शरीर को आप कपड़े की तरह उतारकर रख देने को राजी हो सकते हैं। उस दिन इन इंद्रियों को आप चश्मे की तरह उतारकर रख देने को राजी हो सकते हैं। उस दिन आप निराकार हैं। फिर निराकार और निराकार के बीच कोई व्यवधान नहीं है। कोई व्यवधान नहीं है। दोनों के बीच फिर कोई सीमा नहीं है। दोनों एक हो गए हैं।

When one is ready to be lost with Paramatma, ready to be erased, ready to become one... And one is ready to become one only when one has become aware of one’s own formlessness. Otherwise you go on protecting your form, afraid it may be destroyed. Because if I am form, if the form is destroyed, I am destroyed. The day you know you are formless, that day you can put this body aside like clothes. That day you can put aside the senses like spectacles. That day you are formless. Then between formless and formless there is no obstruction. There is no boundary. They become one.

जैसे कोई बूंद कहे कि मैं बूंद रहकर सागर से मिल जाऊं, तो न मिल सकेगी। सागर भी चाहे--बूंद तो समझ लें कि असमर्थ है बेचारी, कमजोर है--अगर सागर भी चाहे कि मैं बूंद को बूंद रहने दूं और मिल जाऊं, तो सागर भी न मिल सकेगा। अगर बूंद को सागर से मिलना है, तो सागर में खो जाना पड़ेगा। और अगर सागर को बूंद में अपने को मिलाना है, तो बूंद को खो देने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है।

If a drop says: let me remain a drop and meet the ocean — it cannot. Even if the ocean wishes — thinking the drop is weak, helpless — if the ocean wishes to meet while keeping the drop a drop, it cannot. If the drop is to meet the ocean, it must lose itself in the ocean. And if the ocean is to meet the drop in the drop, there is no way but to lose the drop as a drop.

हम परमात्मा के लिए तभी दृश्य होते हैं, जब परमात्मा हमारे लिए दृश्य हो जाता है। जब तक परमात्मा हमारे लिए अदृश्य है, हम भी उसके लिए अदृश्य हैं। जब तक परमात्मा हमें ऐसा है, जैसे नहीं है, तब तक हम भी परमात्मा के लिए ऐसे हैं, जैसे नहीं हैं।

We become visible to Paramatma only when Paramatma becomes visible to us. As long as Paramatma is invisible to us, we too are invisible to Him. As long as Paramatma is for us as if He is not, we too are for Him as if we are not.

एक कैथोलिक नन के जीवन को मैं पढ़ता था। एक कैथोलिक संन्यासिनी का जीवन मैं पढ़ता था। कैथोलिक मान्यता है कि परमात्मा हर वक्त देख रहा है सब जगह। आश्रम में थी वह संन्यासिनी। वह अपने बाथरूम में भी कपड़े पहनकर ही स्नान करती थी! जब लोगों को पता चला, मित्रों को, साथी-संगिनियों को पता चला, तो उन्होंने कहा कि तू पागल तो नहीं है! बाथरूम बंद करके, कपड़े उतारकर स्नान कर सकती है! कपड़े पहनकर स्नान करने की क्या जरूरत है? वहां तो कोई भी देखने वाला नहीं है। उस स्त्री ने कहा--गणित उसका साफ था--उसने कहा कि मैंने पढ़ा है किताब में कि परमात्मा सब जगह देखता है।

I was reading the life of a Catholic nun. The Catholic belief is that God sees everywhere, all the time. She was in an ashram. She used to bathe in the bathroom with her clothes on! When her friends and companions came to know, they said: are you mad? You can lock the door and bathe after taking off your clothes. Why bathe clothed? No one is watching there. The nun said — her arithmetic was clear — I have read in the book that God sees everywhere.

मगर उसकी नासमझी भी गहरी है, क्योंकि जो बाथरूम में घुसकर देख लेगा, वह कपड़े के भीतर घुसकर नहीं देख लेगा! इससे अच्छा तो यह होता कि वह सड़क पर नग्न खड़ी हो जाती; क्योंकि जब वह सभी जगह देख ही रहा है! कपड़े के पार भी उसकी आंख चली ही जाती होगी, जब ईंट-पत्थर के पार चली जाती है। और हड्डी के पार भी चली जाती होगी!

But her foolishness is deep too — for the one who can see by entering the bathroom, will He not also see inside the clothes? Better would it be if she stood naked on the street — for He is seeing everywhere! His eye will pass through clothes if it passes through brick and stone, and through bone as well!

सभी जगह वह देख रहा है, फिर भी हम उसकी पकड़ में आने वाले नहीं हैं। उसकी आंख बहुत बड़ी है और हम बहुत छोटे हैं। वह बहुत निराकार है, हम बहुत साकार हैं। वह बिलकुल निर्गुण है, हम बिलकुल सगुण हैं। वह बिलकुल शून्यवत है और हम अहंकार हैं। इसलिए पकड़ में हम न आएंगे। हम गुजरते रहेंगे आर-पार उसके। उसके ही आर-पार गुजरते रहेंगे--उसमें ही जीएंगे, उसमें ही जगेंगे, उसमें ही सोएंगे, उसमें ही पैदा होंगे, उसमें ही मरेंगे--और फिर भी वह हमें नहीं देख पाएगा।

He sees everywhere, and yet we do not come within His grasp. His eye is very great; we are very small. He is utterly formless; we are utterly formed. He is utterly nirguna; we are utterly saguna. He is utterly like zero; we are ego. Therefore we will not be caught. We will pass right through Him — living in Him, waking in Him, sleeping in Him, being born in Him, dying in Him — and yet He will not be able to see us.

अभी हमारी पात्रता भी नहीं कि वह हमें देखे। हमारी पात्रता की घोषणा उसी क्षण होती है, जिस क्षण हम उसे देख लेते हैं।

We are not yet worthy to be seen by Him. The declaration of our worthiness is made the very moment we see Him.

कृष्ण का यह सूत्र कीमती है, समझने जैसा है।

Krishna’s sutra is precious — it is to be understood.

प्रश्न: ओशो, इस श्लोक में कृष्ण कहते हैं, मुझ वासुदेव को देखता है। यह वासुदेव शब्द का उपयोग यहां किस अर्थ में है?
Osho, in this verse Krishna says, “he sees me, Vasudeva.” In what sense is the word “Vasudeva” used here?

जब कृष्ण कहते हैं, मुझ वासुदेव को देखता है, मुझ कृष्ण को देखता है, मुझे देखता है, तो कृष्ण जब अपने लिए वासुदेव या मैं या कृष्ण, मामेकं--इस तरह के शब्दों का प्रयोग करते हैं, तब ध्यान रखना कि इन सब शब्दों का प्रयोग अर्जुन के निमित्त है। इन सब शब्दों का प्रयोग अर्जुन के निमित्त है।

When Krishna says, “he sees me, Vasudeva; he sees me, Krishna; he sees me,” whenever Krishna uses words for himself like Vasudeva, I, Krishna, mam ekam—remember, all such words are used for Arjuna’s sake. All these terms are for Arjuna.

अर्जुन समझ ही नहीं पाएगा, अगर कृष्ण कहें कि मुझ निराकार को देखता है। या कहें कि मुझ में शून्य को देखता है। या कहें कि उसे देखता है, जो मेरे भीतर है ही नहीं!

अगर कृष्ण निगेटिव शब्दों का उपयोग करें, जो कि ज्यादा सही होंगे, तो अर्जुन बिलकुल समझ न पाएगा। बात ठीक होगी, लेकिन अर्जुन की समझ के बाहर पड़ जाएगी।

Arjuna would not understand if Krishna were to say, “he sees me as the formless.” Or, “he sees the void in me.” Or, “he sees that which is not within me at all!” If Krishna were to use negative terminology—which would actually be more accurate—Arjuna simply wouldn’t grasp it. The statement would be right, but it would fall outside Arjuna’s understanding.

अर्जुन तो कृष्ण को ही समझता है, वासुदेव को समझता है, अर्जुन तो अभी कृष्ण के रूप को समझता है, आकार को समझता है। अभी तो आकार की भाषा में ही अर्जुन से बात की जा सकती है। नहीं तो डायलाग, संवाद नहीं होगा।

Arjuna as yet understands only Krishna, only Vasudeva; he understands Krishna’s form, the shaped, the visible. At this stage Krishna can speak to him only in the language of form; otherwise there will be no dialogue.

हां, जब कृष्ण धीरे-धीरे तैयार कर लेंगे अर्जुन को, तो अपना निराकार रूप भी दिखा देंगे। तब वे वासुदेव नहीं रह जाएंगे, तब वे परात्पर ब्रह्म हो जाएंगे। तब वे कृष्ण नहीं रह जाएंगे, स्वयं जगत की सत्ता हो जाएंगे। तब वे अपने सब आकारों को उतारकर नीचे रख देंगे और विराट को खुला छोड़ देंगे।

Yes, once Krishna slowly prepares Arjuna, he will also reveal his formless form. Then he will no longer be Vasudeva; he will be the paratpara Brahman, the beyond-the-beyond. He will no longer be “Krishna”; he will be the very being of the cosmos. Then he will set aside all his forms and let the Virat, the cosmic form, stand unveiled.

लेकिन तब भी अर्जुन कहां पूरा तैयार हो पाया था? कैसा घबड़ा गया! और कहा कि बंद करो यह रूप। बंद करो। घबड़ाते हैं प्राण। घबड़ाएगा ही।

But even then, was Arjuna fully ready? How frightened he became! He cried, “Stop this form. Stop it. My very life-breaths are trembling.” Of course he would tremble.

कृष्ण को तो अर्जुन के पास आना है, तो सागर की भाषा नहीं बोलनी पड़ेगी, बूंद की ही भाषा बोलनी पड़ेगी। नहीं तो अर्जुन तो समझेगा ही नहीं। और अगर प्रयोजन यही है कि अर्जुन समझे, तो अर्जुन की ही भाषा का उपयोग करना उचित है।

Krishna has to come to where Arjuna is; he cannot speak the ocean’s language, he must speak the drop’s. Otherwise Arjuna won’t understand at all. And if the purpose is that Arjuna should understand, then it is appropriate to use Arjuna’s language.

ध्यान रहे, इस पृथ्वी पर जो शिक्षक अपनी भाषा का उपयोग करते हैं, वे किसी के काम नहीं पड़ते। जो शिक्षक आपकी भाषा का उपयोग करते हैं, वे ही काम पड़ते हैं। मगर दुर्भाग्य ऐसा है कि जो शिक्षक अपनी भाषा का उपयोग करते हैं, वे आपको खूब जंचते हैं। और जो शिक्षक आपकी भाषा का उपयोग करते हैं, वे आपको बहुत जंचते नहीं। क्योंकि आपकी भाषा का उपयोग करने के साथ ही गलतियां शुरू हो जाती हैं। आपमें गलतियां हैं, आपकी भाषा में गलतियां हैं।

Remember this: teachers on this earth who use their own language are of no use to anyone; only those who use your language are of use. The irony is that teachers who use their own language often impress you greatly, while those who use your language don’t impress you much—because the moment a teacher uses your language, “errors” begin. You contain errors; your language contains errors.

हां, अगर शिक्षक अपनी ही भाषा का उपयोग करे, तो गलतियां कभी न होंगी; लेकिन बात इतनी सही होगी कि आपकी बुद्धि में न पड़ेगी। आपकी बुद्धि में पड़ने के लिए बात को थोड़ा गैर-सही होना जरूरी है।

Yes, if a teacher uses only his own language, there will be no errors; but the statement will be so right that it will never enter your intellect. For it to enter your intellect, the statement has to be a little “not-right.”

कृष्ण जो कह रहे हैं, उसमें गलती है। गलती अर्जुन के कारण है, कृष्ण उसके लिए दोषी नहीं हैं। हां, कृष्ण की करुणा भर दोषी हो सकती है। क्योंकि वह अर्जुन को चाहते हैं, वह समझ ले। इसलिए उसकी भाषा का उपयोग कर रहे हैं।

There is an “error” in what Krishna is saying. The error is because of Arjuna; Krishna is not to blame. Only Krishna’s compassion could be called “to blame.” Because he wants Arjuna to understand, he uses Arjuna’s language.

आप एक छोटे बच्चे को सिखाते हैं। सिखाते हैं, ग गणेश का; या अभी सिखाते हैं, ग गधे का! सेकुलर, धर्म-निरपेक्ष राज्य होने की वजह से गणेश का ग तो कह नहीं सकते, तो ग गधे का! गणेश को लाने में सेकुलर बुद्धि को ज्यादा तकलीफ होती है; गधा आ जाए, तो ज्यादा तकलीफ नहीं होती! धर्म-निरपेक्ष राज्य है, कोई गधा एम.पी. होना चाहे, अक्सर होना चाहते हैं; हो जाते हैं। गणेश होना चाहें, दरवाजा बंद कर देंगे वे कि धर्म-निरपेक्ष! तुम यहां कहां आ रहे हो! देवी-देवताओं की यहां कोई जरूरत नहीं, यहां सिर्फ गधों के लिए द्वार खुला है!

You teach a small child: “ga” for Ganesh; or these days you teach “ga” for gadha—donkey! Because in a secular state you cannot say “ga for Ganesh,” so: “ga for gadha.” To a secular mind, bringing in Ganesh is troublesome; a donkey brings less trouble! It is a secular state: if someone wants to be a donkey and an M.P.—as they often do—they manage it. But if Ganesh wants to enter, the door is shut: “Secular! Where are you coming? No need here for gods and goddesses; the doorway is open only for donkeys!”

तो बच्चे को सिखाना पड़ता है, ग गणेश का, या ग गधे का। ग का गधे से या गणेश से कोई लेना-देना है? ग तो गंवार का भी होता है। ग तो अनेकों का होता है। ग का गधे से या गणेश से क्या ठेका? लेकिन बच्चे को कहीं से तो शुरू करना पड़ेगा। वन हैज टु बिगिन समव्हेयर।

So a child is taught “ga for Ganesh,” or “ga for gadha.” What has “ga” to do with either the donkey or Ganesh? “Ga” is also for ganwar, the rustic. “Ga” belongs to countless words. What contract does “ga” have with donkey or Ganesh? But the child has to begin somewhere. One has to begin somewhere.

अगर हम कहें कि ग सब का, तो बच्चे की कुछ समझ में न आएगा। बच्चे को तो कहीं से शुरू करना पड़ेगा। फिर धीरे-धीरे हम कहेंगे, ग गणेश का भी और ग गधे का भी और ग गंवार का भी। और तब बच्चे को धीरे-धीरे समझ में आएगा कि ग का किसी से कोई लेना-देना नहीं। ग सबका हो सकता है। फिर वह गधे को भी भूल जाएगा, गणेश को भी भूल जाएगा। ग रह जाएगा।

If we say, “ga is for all,” the child won’t grasp anything. He has to start somewhere. Then slowly we say, “ga is for Ganesh too, and for donkey too, and for ganwar too.” Gradually he realizes that “ga” belongs to no one in particular; “ga” can belong to all. Then he forgets both donkey and Ganesh; the pure letter remains.

ठीक वैसे ही कृष्ण को भी बच्चे के साथ बात करनी पड़ रही है। इस पृथ्वी पर बुद्ध को, महावीर को, या कृष्ण को, या क्राइस्ट को, या मोहम्मद को बच्चों के साथ बात करनी पड़ रही है। उम्र से भला बूढ़े हों; ज्ञान से तो बच्चे ही हैं, जिनसे बात करनी पड़ रही है।

Exactly so, Krishna has to speak to a child. On this earth, Buddha, Mahavira, Krishna, Christ, or Mohammed have to speak to children. In years people may be old; in understanding they are children.

और बच्चों के साथ बात करनी इतनी कठिन नहीं होती, क्योंकि बच्चों को खयाल होता है कि वे बच्चे हैं। बूढ़ों के साथ और कठिनाई हो जाती है, क्योंकि वे समझते हैं, वे बूढ़े हैं। होते बच्चे ही हैं।

And speaking with children is not so difficult, because children know they are children. With the old it is harder, because they believe they are old—though in understanding they are still children.

इसलिए दुनिया के सारे शास्त्र बच्चों के लिए हैं। जो जानने की यात्रा पर थोड़ा आगे जाएगा, जैसा ग गधे से छूट जाता है, ऐसे ही बुद्धि शास्त्र से छूट जाती है। सब शास्त्र क ख ग हैं। उनमें सिर्फ यात्रा का प्रारंभ है, अंत नहीं है। हां, अंत की झलक देने की जगह-जगह कोशिश होती है कि शायद थोड़ी-सी झलक खयाल में आ जाए, तो आदमी यात्रा पर निकल जाए।

That is why all scriptures are for children. Whoever goes a little further on the journey of knowing—just as “ga for donkey” is dropped—so too intellect drops scripture. All scriptures are ABCs; they contain only the beginning of the journey, not the end. Yes, here and there they attempt to give a glimpse of the end, hoping that perhaps a little flash may touch you and set you on the way.

तो कृष्ण जो कह रहे हैं, मुझ वासुदेव को। अर्जुन यही समझ सकता है। अगर कृष्ण कहें कि मुझ परात्पर ब्रह्म को, तो अर्जुन कहेगा, महाराज, आप मेरे सारथी। परात्पर ब्रह्म!

So when Krishna says, “me, Vasudeva,” that is what Arjuna can understand. If Krishna were to say, “me, the paratpara Brahman,” Arjuna would protest: “My lord, you are my charioteer—paratpara Brahman?”

एक-एक इंच उसको सरकाना पड़ेगा। एक-एक इंच। एक-एक इंच कृष्ण अपने को प्रकट करेंगे--वाणी से, व्यक्तित्व से, जीवन से। एक-एक इंच प्रकट करेंगे और उस जगह लाएंगे, जहां अर्जुन के सामने वे भगवान की तरह प्रकट हो सकें। वही उनका होना सत्य होना है। कृष्ण होना तो सिर्फ शब्द है। भगवान होना ही उनका सत्य होना है। आपका भी नाम तो केवल शब्द है। आपका भी भगवान होना ही सत्य होना है। लेकिन उसका स्मरण दिलाने के लिए प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

He has to be moved an inch at a time. Inch by inch Krishna will reveal himself—through his words, his presence, his life. Inch by inch he will bring Arjuna to the place where he can appear to him as God. That is his true being. “Krishna” is only a word; being God is his truth. Your name too is only a word; your being divine is your truth. But to remind you of that, one has to pass through a process.

इसलिए कृष्ण कह रहे हैं, मुझ वासुदेव को।

अर्जुन इसको समझ पाएगा कि ठीक है। और अर्जुन इसको इसलिए भी समझ पाएगा कि इन वासुदेव से उसका बड़ा प्रेम है; परात्पर ब्रह्म से कोई प्रेम भी नहीं है। सुखद होगा उसे कि मैं तुम्हें सबमें देख पाऊं। सुख होगा उसे कि मैं तुम्हें सबमें पा पाऊं। सुख होगा उसे कि तुम भी मुझे देख पाओगे; तुम वासुदेव कृष्ण, तुम मुझे देख पाओगे, मैं तुम्हें देख पाऊंगा! यह उसकी समझ में पड़ेगी बात।

Therefore Krishna says, “me, Vasudeva.” Arjuna will be able to take that in. He will also be able to take it in because he loves this Vasudeva greatly; he has no love for the paratpara Brahman. It will be delightful to him: “I will be able to see you in all; I will find you in all. You will be able to see me; you, Vasudeva-Krishna—you will see me, and I will see you!” This will make sense to him.

लेकिन यह सिर्फ प्रलोभन है। यह सिर्फ शिक्षक के द्वारा दिया गया प्रलोभन है। इस प्रलोभन के आसरे उसको कृष्ण इंच-इंच सरकाएंगे।

But this is only an allurement. It is a pedagogical allurement given by the teacher. On the strength of this allurement, Krishna will move him inch by inch.

कभी-कभी कोई शिक्षक ऊबकर, परेशान होकर इस तरह की प्रक्रिया छोड़ देता है। कभी-कभी कोई शिक्षक ऐसी प्रक्रिया छोड़ देता है। जैसे कि नागार्जुन एक बौद्ध शिक्षक हुआ, अदभुत। ठीक उतना ही जानने वाला, उतनी ही गहराई में, जैसे कृष्ण। लेकिन वह यह प्रक्रिया उपयोग न करेगा। वह शिक्षक की भाषा बोलेगा। वह विद्यार्थी की भाषा बोलेगा ही नहीं। तो एक आदमी के काम नहीं पड़ सका।

Sometimes a teacher, out of weariness, drops such a process. For instance, Nagarjuna—a marvelous Buddhist teacher—knew as deeply as Krishna, but he would not use this process. He spoke the teacher’s language, not the student’s; he could be of use to no one.

जैसे कृष्णमूर्ति। वे शिक्षक की भाषा बोल रहे हैं, विद्यार्थियों की नहीं। और आध्यात्मिक शिक्षकों का कोई टीचर्स ट्रेनिंग कालेज तो है नहीं कि जहां आध्यात्मिक शिक्षकों के सामने भाषण किया जा सके। कोई कबीर और नानक तो सुनने आते नहीं। अगर कबीर सुनने आते हों कृष्णमूर्ति को, तो ठीक है! लेकिन वे समझकर चल रहे हैं कि कबीर सुनने आते हैं! और क ख ग सुन रहे हैं! उनकी पकड़ में कुछ नहीं आ रहा! लेकिन फिर भी सुनते-सुनते भ्रम पैदा हो जाएगा कि पकड़ में आ गया, फिर मौत हुई।

Likewise, Krishnamurti: he speaks the teacher’s language, not the student’s. And there is no Teachers’ Training College for spiritual teachers where they could practice speaking before real seekers; no Kabir and Nanak come to listen. If Kabir were to come to listen to Krishnamurti, that would be fine! But he speaks as if Kabir were listening, while those listening are learning their ABC. Nothing really falls into their grasp; yet by listening and listening an illusion arises that they have understood—then death comes.

नहीं; विद्यार्थी की भाषा बोलनी पड़ेगी। शिक्षाशास्त्र कहता है कि ठीक शिक्षक वही है, जिसकी क्लास के विद्यार्थी, जो अंतिम वर्ग है विद्यार्थी का या जो अंतिम विद्यार्थी है, जो उसे समझ पाए, अंतिम विद्यार्थी जिस शिक्षक को समझ पाए, वही योग्य शिक्षक है। अगर आप सिर्फ प्रथम विद्यार्थी के लिए बोल रहे हैं, तो बाकी उनतीस को छुट्टी कर दें!

No; one must speak the student’s language. Pedagogy says: the right teacher is the one whom the last student in the class understands. If you speak only for the first student, then give the other twenty-nine a holiday!

मगर यहां तो कुछ शिक्षक ऐसे भी हो जाते हैं पृथ्वी पर, जो सिर्फ अपने लिए बोल रहे हैं, मोनोलाग। डायलाग नहीं है। कृष्णमूर्ति जो बोल रहे हैं, वह मोनोलाग है, एकालाप। दूसरे से बात नहीं चल रही है; उसमें दूसरे का कोई सवाल ही नहीं है। आप न हों, तो भी चलेगा।

But there are teachers on this earth who speak only for themselves—a monologue, not a dialogue. What Krishnamurti speaks is a monologue. The other has no place in it; even if you were absent, it would make no difference.

मेरे एक शिक्षक थे, मेरे एक प्रोफेसर थे, बहुत अदभुत आदमी थे। जब मैं उनके पास दर्शनशास्त्र पढ़ने गया विद्यार्थी की हैसियत से, तो मैं उनका अकेला विद्यार्थी था, क्योंकि उनके पास विद्यार्थी टिकते नहीं थे। कई साल से उनके पास कोई विद्यार्थी नहीं टिकता था। कोई पांच-सात साल से वे खाली थे। टिकते इसलिए भी नहीं थे कि उनका विद्यार्थी कभी एम.ए. पास नहीं हुआ। जो भी उनके पास आया, फेल होकर गया। फिर आना लोगों ने बंद कर दिया। उनका विषय ही कोई नहीं लेता था। कौन झंझट में पड़े! उसमें फेल होना पक्का ही था।

I had a professor—an extraordinary man. When I went to study philosophy with him as a student, I was his only student, because no one lasted with him. For years no one stayed. For five to seven years he had had no students. They didn’t last also because no one ever passed his M.A. Anyone who studied with him failed, so people stopped going. They wouldn’t even opt for his subject—who would invite that trouble! Failing was certain.

उनसे कई बार पूछा गया कि आप सभी को फेल कर देते हैं? वे बोले कि मैं दो में से एक ही कर सकता हूं। अगर ईमानदारी से जांचूं, तो वे फेल होते हैं। और अगर बेईमानी से जांचूं, तो पास हो सकते हैं। लेकिन बेईमानी से मैं जांच नहीं सकता। फेल होंगे।

Many times he was asked, “Do you really fail everyone?” He said, “I can do only one of two things. If I examine honestly, they fail. If I examine dishonestly, they can pass. But I cannot examine dishonestly. So they fail.”

छह-सात साल से कोई नहीं गया था। मुझे भी मित्रों ने समझाया कि वहां मत जाओ। पर मैंने कहा कि उस आदमी में कुछ खूबी तो होनी ही चाहिए, जो कहता है, ईमानदारी से जांचेंगे, तो ही पास करेंगे। तो, ऐसे आदमी के पास पास होने का कोई मतलब है। मैं जाता हूं। ऐसे आदमी के पास फेल होने का भी कुछ मतलब है।

For six or seven years no one had gone to him. Friends advised me not to go. But I said, “Such a man must have some merit if he says, ‘Only if I examine honestly will you pass.’ With such a man, passing has meaning. Even failing with such a man has meaning.”

उन्होंने मुझे आते ही से समझाया कि दो-तीन बातें साफ समझ लो। क्योंकि तुम अकेले हो, पांच-सात साल बाद आए हो, और मेरी आदत डायलाग की नहीं है, मेरी आदत मोनोलाग की है। क्या मतलब आपका? उन्होंने कहा, मैं बोलूंगा, तुम से नहीं। मैं बोलूंगा, तुम सुनना, यह दूसरी बात है। तुम्हारा मैं ध्यान नहीं रखूंगा, नहीं तो मेरे बोलने में गड़बड़ होती है। मुझे जो बोलना है, वह मैं बोलूंगा; तुम सुन लोगे, यह दूसरी बात। एक्सिडेंटल है यह कि तुमने सुन लिया, सांयोगिक है। मैं तुम्हारे लिए नहीं बोल सकता हूं, क्योंकि तुम्हारे लिए बोलूंगा, तो मुझे कुछ गलत, नीचे तल पर उतरकर बोलना पड़ेगा।

The very first day he told me, “Understand two or three things clearly. You are alone; you have come after five to seven years; and I am not habituated to dialogue—I am habituated to monologue.” “What do you mean?” I asked. He said, “I will speak—not to you. I will speak; that you listen is another matter. I will not keep you in mind, otherwise my speaking gets disturbed. I will say what I have to say; that you happen to hear it is another matter. It is accidental. I cannot speak for you, because if I speak for you, I will have to say something a little wrong—come down to a lower level.”

मैंने कहा कि मैं भी आपसे कह दूं कि आप भूलकर मत समझना कि मैं यहां मौजूद हूं। और अगर बीच-बीच में मैं उठकर चला जाऊं, तो आप बोलना बंद मत करना। आप जारी रखना बोलना। मैं फिर लौट आऊंगा। मेरी मौजूदगी आप मानना ही मत। और रजिस्टर आप बंद कर दो; मेरी अटेंडेंस नहीं भरी जाएगी। जब आप कहते हैं कि मैं तुम्हारे बिना बोलूंगा, तो मुझे भी सुनाई पड़ जाएगा, तो एक्सिडेंट है। मैं भी आता-जाता रहूंगा। मैं भी कोई सुनने के लिए उत्सुक नहीं हूं!

I said, “Then let me also tell you: please don’t for a moment assume that I am present here. If I get up and go out in the middle, don’t stop speaking; keep going. I will come back. Don’t count my presence at all. And close the register; don’t mark my attendance. Since you say you will speak without me, it will reach me accidentally. I too will come and go. I am not especially eager to listen either!”

बहुत चौंके। कहने लगे, तुम आदमी कैसे हो? मैंने कहा कि आदमी ऐसा न होता, तो मैं आपके पास आता नहीं। छह साल से कोई आया नहीं! फिर यह एकालाप चला दो साल तक। कभी-कभी मैं दस-दस, पंद्रह-पंद्रह मिनट के लिए बाहर चला जाता। लौटकर आता। मगर उन्होंने निभाया। वे पंद्रह मिनट बोलते रहते थे खाली कमरे में! पर ऐसे शिक्षक बहुत कम विद्यार्थियों के काम पड़ सकते हैं, नहीं के बराबर।

He was startled. “What sort of person are you?” he asked. I said, “If I weren’t such a person, I wouldn’t have come to you. No one has come for six years!” And so that monologue went on for two years. Sometimes I would walk out for ten, fifteen minutes. When I returned, I found he had kept speaking to the empty room! But such teachers can be of use to very few—almost none.

अगर शिक्षक अपने आनंद में बोले, तो ऐसा ही हो जाएगा। वह आपको भूल जाएगा। आपको याद रखे, तो नीचे उतरना ही पड़ेगा। और आपको याद न रखे, तो बोलना व्यर्थ हो जाता है; बोलने का कोई मतलब नहीं रह जाता। फिर चुप ही हो जाना बेहतर है।

If a teacher speaks for his own joy, this is what happens: he forgets you. If he remembers you, he has to come down. And if he does not remember you, his speaking becomes pointless; better to be silent.

इसलिए बहुत-से शिक्षक इस पृथ्वी पर चुप भी रहे। और कोई कारण नहीं था। कुल कारण इतना ही था कि वे बोलते, तो एकालाप होता। और अगर संवाद करना चाहते, तो उनको कहीं उस जगह से बात शुरू करनी पड़ती, जहां वे जानते थे, बात बेकार है।

So many teachers on this earth remained silent. The only reason was this: if they spoke, it would be a monologue; and if they wanted dialogue, they would have to begin at a place where they knew the talk was “futile.”

लेकिन कृष्ण बहुत करुणावान हैं। वे अर्जुन की तरफ देखकर ही बोल रहे हैं। एक-एक शब्द उनका एड्रेस्ड है, वह डायलाग है। गीता एक महानतम संवाद है, जिसमें शिक्षक विद्यार्थी को पूरे समय स्मरण रखे हुए है। इसलिए वह पूरी दफे उतार-चढ़ाव लेते हैं। जब वे अर्जुन को देखते हैं कि नहीं, यह समझ में नहीं आएगा, और नीचे उतर आते हैं। जब वे समझते हैं कि अर्जुन की समझ थोड़ी चमक रही है, तब वे तत्काल ऊपर चले जाते हैं।

But Krishna is immensely compassionate. He speaks looking at Arjuna. Every word of his is addressed; it is dialogue. The Gita is a supreme dialogue in which the teacher keeps the student in mind at every moment. Therefore he continually rises and descends. Whenever he sees that Arjuna will not understand, he comes down. When he sees Arjuna’s understanding glowing a little, he immediately goes up.

कृष्ण की गीता में बहुत उतार-चढ़ाव है। कृष्ण की गीता सपाट नहीं है। उसमें कई बार वह अर्जुन के बहुत निकट उन्हें आना पड़ता है। बहुत छोटी बात कहनी पड़ती है, जो कि उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी, जो कि उन्होंने नहीं कहनी चाही होगी। लेकिन अर्जुन पर यह भरोसा रखकर कि इस तरह धीरे-धीरे उसे आगे ले जाकर कहीं वह चीज प्रकट कर देंगे, जो कहनी है। और जब एक दफा वह उस चीज को समझ लेगा, तो वह यह भी जान जाएगा कि पहले जो बातें कही थीं, वे मुझे ध्यान में रखकर कही थीं; वे कृष्ण की तरफ से नहीं थीं, मेरी तरफ से थीं। अर्जुन निमित्त है। इसलिए वैसी बात कही है।

There are many ups and downs in Krishna’s Gita; it is not flat. Many times he has to come very close to Arjuna and say very small things—things he ought not to have said, things he would not have wished to say. But trusting that in this way, little by little, he will bring Arjuna to the point where he can reveal what truly must be said. And once Arjuna understands that, he will also know that the earlier statements were said keeping me in mind; they were not from Krishna’s side, they were from mine. Arjuna is the pretext; hence such speech.

अभी इतना ही। फिर सांझ हम बैठेंगे।

Enough for now. We will sit again in the evening.

अभी जाएंगे नहीं। और आज तो रविवार है, इसलिए दस मिनट हम कीर्तन करेंगे। और रविवार है इसलिए मैं आपसे चाहूंगा कि आपमें से भी जो लोग कीर्तन करना चाहें, वे ग्राउंड के चारों तरफ बैठे हुए लोगों के चारों तरफ फैल जाएं। जो लोग बैठकर कीर्तन करते हैं, जिनको आनंद है, वे चारों तरफ खड़े हो जाएं। बैठे हुए लोग बीच में रह जाएंगे। आपमें से जिन लोगों को कीर्तन में भाग लेना है, वे चारों तरफ फैल जाएं। शर्माएं न! फैल जाएं।

Don’t leave yet. And today is Sunday, so we will do kirtan for ten minutes. And because it is Sunday, I would like those of you who want to do kirtan to spread out around the people sitting on the ground. Those who enjoy singing while standing, please stand all around; those who wish to sit will remain in the middle. Those of you who want to take part in the kirtan, spread out all around. Don’t be shy—spread out.