Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
देखते सभी हैं; यथार्थ बहुत कम लोग देखते हैं। जो हमें दिखाई पड़ता है, वह वही नहीं होता, जो है। वरन हम वही देख लेते हैं, जो हम देखना चाहते हैं। हमारी दृष्टि दर्शन को विकृत कर जाती है। हमारी आंखें दृश्य को देखती ही नहीं, दृश्य को निर्मित भी कर जाती हैं।
All look; very few behold the Real. What appears to us is not what is. Rather, we manage to see what we want to see. Our seeing distorts the seen. Our eyes do not merely witness the scene; they also manufacture it.
जीवन में चारों ओर बिना व्याख्या के हम कुछ भी अनुभव नहीं कर पाते हैं। और व्याख्या के साथ किया गया अनुभव विकृत अनुभव है। जो भी हम देखते हैं, उसमें हम भी सम्मिलित हो जाते हैं। दर्शन विकृत हो जाता है।
In life, all around, we cannot experience anything without interpreting it. And any experience accompanied by interpretation is a distorted experience. In whatever we see, we ourselves get mixed in. Vision becomes vitiated.
एक छोटी-सी घटना मुझे याद आती है। सुना है मैंने कि रामदास ने हजारों वर्षों बाद, राम के होने के हजारों वर्षों बाद, राम की कथा पुनः लिखी। राम तो एक हुए हैं, लेकिन कथाएं तो उतनी हो सकती हैं, जितने लिखने वाले हैं। लेकिन कथा कुछ ऐसी थी कि हनुमान को खबर लगी कि तुम्हारे भी सुनने योग्य है। हनुमान तो प्रत्यक्षदर्शी थे कथा के। फिर भी रोज-रोज खबर आने लगी, तो हनुमान चोरी से उस कथा को सुनने जाते थे जिसे रामदास दिनभर लिखते और सांझ इकट्ठे भक्तों के बीच सुनाते। कहानी है, पर अर्थपूर्ण है। और बहुत बार कहानियां सत्य से भी ज्यादा अर्थपूर्ण होती हैं।
A small incident comes to mind. I have heard that Ramdas, thousands of years after the time of Rama, rewrote the story of Rama. Rama is one, but there can be as many tellings as there are tellers. Yet this telling was such that Hanuman heard: it is worth your listening too. Hanuman had been a direct eyewitness to the story. Still, as the reports kept coming day after day, Hanuman would stealthily go to hear the tale that Ramdas wrote during the day and recited each evening among the devotees. It is a story, yes, but meaningful. And often stories carry a meaning deeper than even so-called facts.
राम की कथा चलती रही। हनुमान आनंदित थे। हैरान थे यह बात जानकर, कि रामदास हजारों साल के बाद, कथा को ठीक वैसा कह रहे हैं, जैसी वह घटी थी। यह बड़ी कठिन बात है। जो आंख के सामने देखते हैं, वे भी ठीक वैसा ही वर्णन नहीं करते, जैसा घटता है। आंख सम्मिलित हो जाती है। दृष्टि प्रवेश कर जाती है। हजारों साल बाद यह आदमी कहानी कह रहा है और ठीक ऐसी कि हनुमान भी भूल-चूक नहीं निकाल पाते हैं। कहीं जैसे कोई व्याख्या नहीं है। जैसे घटना सामने घटती हो।
The tale of Rama went on. Hanuman was thrilled. He was astonished to find that Ramdas, after thousands of years, was narrating it exactly as it had happened. This is very difficult. Those who see with their eyes even then do not describe exactly what happens. The eye gets involved; the gaze enters the event. Yet after thousands of years this man is telling it so precisely that even Hanuman cannot find a single slip. As if no interpretation is there at all; as if the event were unfolding before one’s eyes.
लेकिन एक जगह हनुमान को भूल मिल गई। हनुमान ने खड़े होकर कहा कि माफ करें, और सब तो ठीक है, इसमें थोड़ी-सी बदलाहट कर लें। आप कह रहे हैं कि हनुमान जब अशोक वाटिका में गए, तो चारों तरफ शुभ्र, चांद की चांदनी की तरह फूल खिले थे। यह बात गलत है। हनुमान जब अशोक वाटिका में गए, तब फूल सुर्ख चारों ओर खिले थे, सफेद फूल नहीं खिले थे। लेकिन रामदास ने कहा, चुपचाप बैठ जाओ। बकवास मत करो। फूल सफेद थे।
But at one place Hanuman found a mistake. Hanuman stood up and said: Forgive me; all else is right, but let us correct this a little. You are saying that when Hanuman entered the Ashoka grove, all around were flowers white as moonlight. This is wrong. When Hanuman entered the Ashoka grove, red flowers were in bloom everywhere, not white. Ramdas said: Sit down quietly. Do not talk nonsense. The flowers were white.
अभी हनुमान अप्रकट थे। जाहिर होकर उन्होंने नहीं कहा था कि मैं हनुमान हूं। उन्होंने फिर कहा कि महाशय, सुधार कर लें। मैं किसी कारण से कह रहा हूं। रामदास ने कहा, बीच में गड़बड़ मत करो। फूल सफेद थे। और चुपचाप बैठ जाओ। मजबूरी में हनुमान को क्रोध आ गया। और खुद की देखी हुई बात को कोई आदमी झूठ कहे! तो वे प्रकट हुए और उन्होंने कहा, मैं खुद हनुमान हूं। अब बोलो तुम क्या कहते हो? फूल लाल थे। सुधार कर लो! रामदास ने कहा कि फिर भी कहता हूं कि चुपचाप बैठ जाओ और गड़बड़ मत करो। हनुमान हो, तो भले हो। फूल सफेद थे।
Hanuman had not yet revealed himself. He had not declared: I am Hanuman. He spoke again: Sir, please make the correction; I am saying it for a reason. Ramdas said: Do not create confusion in the middle. The flowers were white. Sit quietly. Compelled, Hanuman grew angry. If a man calls false what one has oneself seen! He revealed himself and said: I am Hanuman. Now say, what do you say? The flowers were red. Make the correction. Ramdas said: Even so, I say, sit quietly and do not create confusion. Be Hanuman if you are; still, the flowers were white.
यह तो बहुत उपद्रव की बात हो गई। कोई रास्ता न था, तो हनुमान और रामदास को राम के सामने ले जाया गया। और हनुमान ने कहा कि यह एक आदमी है जिसको मैं कह रहा हूं कि फूल लाल थे, और जो कहता है कि फूल सफेद थे। मैं हनुमान हूं। हजारों साल बाद ये सज्जन कहानी लिख रहे हैं। लेकिन हद जिद्दी आदमी है! मुझसे कहता है, चुपचाप बैठ जाओ। अब आप ही निर्णय दे दें।
This became quite an uproar. There was no way out, so Hanuman and Ramdas were taken before Rama. Hanuman said: Here is a man to whom I say the flowers were red, and he says the flowers were white. I am Hanuman. Thousands of years later these gentlemen are writing the story. But what a stubborn man! He tells me to sit quietly. Now you yourself please give the decision.
राम ने कहा, हनुमान, तुम क्षमा मांग लो। फूल सफेद ही थे; रामदास ठीक कहते हैं। तुम इतने क्रोध में थे कि तुम्हारी आंखें खून से भरी थीं। तुमने लाल फूल देखे होंगे। लेकिन फूल सफेद ही थे।
Rama said: Hanuman, ask forgiveness. The flowers were white; Ramdas is correct. You were so filled with anger that your eyes were blood-red. You must have seen red flowers. But the flowers were white.
संभव है। कहानी भला संभव न हो, लेकिन खून से भरी आंखों में सफेद फूल लाल दिखाई पड़ सकते हैं, यह संभव है।
It is possible. Whether or not the story be possible, it is certainly possible that in blood-filled eyes white flowers appear red.
हम जो देखते हैं, उसमें हमारी आंख तत्काल प्रविष्ट हो जाती है। हम वही नहीं देखते, जो है। और जो व्यक्ति वही देखने में समर्थ हो जाता है, जो है, उसे ही कृष्ण ज्ञानी कहते हैं।
In whatever we see, our eyes immediately intrude. We do not see what is. And the one who becomes capable of seeing only what is is called by Krishna a jnani.
कृष्ण यहां कह रहे हैं कि कर्म से, निष्काम कर्म से या कर्म-संन्यास से; कर्मयोग से या कर्मत्याग से, एक ही परम स्थिति उपलब्ध होती है।
Here Krishna says that by action, by desireless action, or by the renunciation of action; by Karma Yoga or by karma-tyaga, one attains the same ultimate state.
लेकिन ऐसा तो केवल वे ही देख पाते हैं, जो वही देखते हैं, जो है। जिनकी दृष्टि दर्शन में बाधा नहीं बनती। जिनके अपने खयाल यथार्थ के ऊपर आरोपित नहीं होते, इम्पोज नहीं होते। जो अपने को हटाकर देखते हैं, या ऐसा कहें कि जो शून्य होकर देखते हैं, जो बीच में नहीं आते। वे तो ऐसा ही देखते हैं कि चाहे कोई कर्म के जगत में जीकर आकांक्षाओं को छोड़कर चले, या कोई कर्म को ही छोड़कर चल दे, अंतिम उपलब्धि एक ही होती है।
But only those can see that who see what is. Whose vision does not become a barrier to seeing. Whose own notions are not superimposed upon reality. Who put themselves aside and see—or say it this way: who become empty and see, who do not come in between. They see it thus: whether one lives in the world of action and drops all craving, or one drops action itself, the final attainment is one and the same.
लेकिन यह उनकी प्रतीति है, जिनके पास अपने कोई विचार आरोपित करने को नहीं हैं। यह उनकी स्थिति है, जो निर्विचार हैं। यह उनकी स्थिति है, जिनके पास अपना कोई भी खयाल यथार्थ के ऊपर रोपने को नहीं है। लेकिन बाकी शेष सारे लोग दोनों में विरोध देखेंगे।
But this is the realization of those who have no thoughts to impose. This is the state of those who are thought-free. This is the state of those who have no personal ideas to plant upon reality. The rest will see a contradiction between the two.
विरोध दिखाई पड़ता है। कहां तो कर्म का जीवन, और कहां सारे कर्म को छोड़कर चले जाने वाला जीवन! अगर ये दोनों विरोधी नहीं हैं, तो फिर इस जगत में क्या विरोधी हो सकता है! कहां तो एक व्यक्ति, जो दैनंदिन जीवन के छोटे-छोटे कर्मों में घिरा है! कृष्ण, युद्ध के मैदान पर खड़े हैं। कहां बुद्ध, जीवन का सारा संघर्ष छोड़कर हट गए हैं। कहां जनक, महलों में, जीवन के घने बाजार के बीच, साम्राज्य के बीच खड़े हैं! कहां महावीर, वस्त्र के भी रहने से शरीर पर कहीं कर्म का कोई लेप न चढ़ जाए, इसलिए वस्त्र भी छोड़कर नग्न हो गए हैं! कहां मोहम्मद, तलवार लेकर जूझने को तैयार। कहां महावीर, पैर भी फूंककर रखेंगे कि चींटी न दब जाए! इन दोनों आदमियों को एक देख पाना अति कठिन है। सहज ही प्रतीत होता है कि विपरीत हैं दोनों बातें। विपरीत ही दिखाई पड़ती हैं दोनों बातें।
Opposition appears. Where is the life of action, and where the life of one who abandons all action and departs! If these two are not opposites, then what else in this world could be opposite! On one side, a person entangled in the small daily acts of life—Krishna standing on a battlefield. On the other, Buddha stepping aside, leaving the whole struggle of life. On the one hand, Janaka in palaces, in the dense marketplace of life, in the midst of empire. On the other, Mahavira, lest any karmic smear remain upon the body even from clothing, leaves even clothes and becomes naked. On one side, Muhammad, ready to struggle with the sword; on the other, Mahavira setting down his feet as if blowing upon them, lest an ant be crushed. To see these two as one is extremely difficult. It naturally seems that the two are opposite. They appear opposite.
लेकिन कृष्ण कहते हैं, विपरीत उसे दिखाई पड़ती हैं, जो अज्ञानी है। इसे थोड़ा ठीक से समझ लेना चाहिए।
But Krishna says: they appear opposite to the ignorant. This must be understood a little rightly.
इस जगत में जो-जो चीज विपरीत दिखाई पड़ती है, वह अज्ञान के कारण ही विपरीत दिखाई पड़ती है। जहां-जहां भेद, जहां-जहां द्वैत, डुअलिटी दिखाई पड़ती है, वह अज्ञान के कारण ही दिखाई पड़ती है। अंधेरे और प्रकाश में भी विरोध नहीं है। और जन्म और मृत्यु में भी विरोध नहीं है। जन्म भी वही है, जो मृत्यु है। और अंधेरा भी वही है, जो प्रकाश है।
In this world, wherever things appear opposite, they appear so because of ignorance. Wherever there is division, wherever there is duality, it appears so because of ignorance. There is no opposition even between darkness and light. Nor between birth and death. Birth is that very thing which death is. And darkness is that very thing which light is.
लेकिन यह उसे दिखाई पड़ता है, जिसकी आंखों से सारा धुआं विचार का हट गया और जिसके प्राणों से अहंकार की बदलियां हट गईं। और जिसका अंतःप्राण पारदर्शी, ट्रांसपैरेंट हो गया। जो दर्पण की तरह हो गया। जिसके पास अपना कुछ भी नहीं है; जो दिखाई पड़ता है, वही झलकता है।
But this is seen only by one whose eyes are free of the smoke of thought, whose breath is cleared of the clouds of ego, whose inner life has become transparent. Who has become like a mirror. Who has nothing of his own; whatever appears, only that is reflected.
जो दर्पण की तरह हो गया, निर्द्वंद्व, उसे तो सारे रास्ते परमात्मा तक ही पहुंचते हुए दिखाई पड़ते हैं। वह तो कहेगा कि रावण भी अपने रास्ते से परमात्मा तक ही पहुंच रहा है। और राम भी अपने रास्ते से परमात्मा तक ही पहुंच रहे हैं। उतना गहरा देखने पर तो राम और रावण के बीच का भी फासला गिर जाएगा। लेकिन उतना गहरा देखना तभी संभव है, जब हमारे भीतर विचार का द्वैत विसर्जित हो गया हो।
One who has become like a mirror, beyond dualities—he sees all paths as leading to Paramatma. He will say: Even Ravana, by his path, is reaching Paramatma; and Rama too, by his path, is reaching Paramatma. Seen that deeply, even the distance between Rama and Ravana falls away. But such deep seeing is possible only when the duality of thought has dissolved within us.
हम देखते नहीं, हम विचार से देखते हैं। इस फर्क को खयाल में ले लें। एक फूल के पास खड़े हैं; गुलाब का फूल खिला है। आप सोचते होंगे, गुलाब के फूल को देखते हैं, तो गलत सोचते हैं। गुलाब के फूल को देख भी नहीं पाते कि मन के जगत में विचारों का जाल खड़ा हो जाता है। लगता है मन को, सुंदर है फूल! एक विचार आ गया। अतीत में जो-जो गुलाब का अनुभव है, उस सबकी स्मृति बीच में खड़ी हो गई। जो-जो सुना है, बचपन से जो-जो कंडीशनिंग हुई है। जरूरी नहीं है कि अगर आपको बचपन से न समझाया गया हो कि गुलाब सुंदर है, तो आपको सुंदर दिखाई पड़े। जरूरी नहीं है। बहुत कुछ तो सिखावन है।
We do not see; we see through thought. Take note of this difference. You stand near a flower; a rose has bloomed. You think you see the rose, but you are mistaken. You do not even get to see the rose before a net of thoughts arises in the mind’s world. The mind feels: how beautiful! A thought has arrived. All the memories of your past experiences of roses stand in between. All that you have heard, all the conditioning since childhood. It is not necessary that if you had not been taught from childhood that the rose is beautiful, it would appear beautiful to you. Not necessary. Much is mere schooling.
अगर चीन में जाकर पूछें, तो गाल पर अगर हड्डी निकली हो, तो सुंदर है। हिंदुस्तान में नहीं होगी। बचपन से जाना है जिसे सुंदर, वह सुंदर प्रतीत होने लगा है। सारी दुनिया में सौंदर्य के अलग-अलग मापदंड हैं। नीग्रो के लिए ओंठ का मोटा होना बहुत सुंदर है। इसलिए नीग्रो स्त्रियां अपने ओंठ में पत्थर बांधकर और लटकाकर उसको चौड़ा करती रहेंगी। लेकिन हमारे मुल्क में ओंठ का पतला होना सौंदर्य है। ओंठ किसी का मोटा है, तो उसको भीतर दबाता रहेगा कि मोटा ओंठ बाहर दिखाई न पड़ जाए।
Ask in China, and if a cheekbone protrudes, it is beautiful. In India it may not be so. What you have known since childhood as beautiful begins to appear beautiful. Across the world there are different measures of beauty. For a Negro, thick lips are very beautiful; hence some Negro women tie stones to their lips and let them hang to widen them. In our land, thin lips are the beauty. If someone’s lips are thick, he will keep pressing them inward so the thick lip does not show.
गुलाब का फूल सुंदर दिखाई पड़ता है, यह सुना-सीखा संस्कार है। यह विचार है या कि यह दर्शन है? यह दर्शन तो तभी होगा, जब गुलाब के फूल के पास खड़े हों और सिर्फ खड़े हों, सोचें जरा भी न। आंख से गुलाब को उतर जाने दें, विचार को बीच में न आने दें। उसे प्राणों तक पहुंच जाने दें, विचार को बीच में न आने दें। वह घुल जाए, मिल जाए श्वासों में। वह एक हो जाए प्राणों से। चेतना भीतर की, और गुलाब की चेतना कहीं आलिंगन में बद्ध हो जाए; कोई विचार न उठे; तब जो आप जानेंगे, वह गुलाब को जानना है। अन्यथा जो आप जानते हैं, वह गुलाब के संबंध में जाने हुए को दोहराना है। वह गुलाब को जानना नहीं है।
That the rose appears beautiful is a heard-and-learnt imprint. Is it thought, or is it seeing? It will be seeing only when you stand by the rose and only stand—do not think even a little. Let the rose descend through the eyes; do not let thought come in between. Let it reach the very breath; do not let thought come in between. Let it dissolve, mingle with your breathing. Let it become one with your life-breath. Let your inner consciousness and the rose’s consciousness be locked in an embrace; let no thought arise. Then what you will know is the knowing of the rose. Otherwise what you know is merely the repetition of what you had known about roses. That is not the knowing of the rose.
जो व्यक्ति जीवन में इस भांति निर्विचार देखने में समर्थ हो जाता है, उस व्यक्ति को अत्यंत विरोधी मार्ग भी एक ही मालूम पड़ते हैं। वह कह सकता है।
The one who becomes capable of such thought-free seeing in life finds even the most contrary paths to be one. He can say so.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, मूढ़जन को तो, बुद्धिहीन को तो बड़े विपरीत मालूम पड़ेंगे। लगेगा कि कहां संसार के कर्म का जाल और कहां सब छोड़कर किसी गुफा में बैठ जाना मौन, बड़ी विपरीत हैं बातें। लेकिन कृष्ण कहते हैं, नहीं हैं विपरीत। क्यों नहीं हैं विपरीत? नहीं हैं विपरीत इसलिए, कि चाहे कोई आकांक्षाओं को छोड़ दे, और चाहे कोई कर्म को छोड़ दे, दोनों से चित्त में एक ही अवस्था घटित होती है।
Therefore Krishna says: to the foolish, to the unintelligent, they will appear very opposite. It will seem: where is the web of worldly action, and where is leaving all and sitting silent in a cave—how opposite these are. But Krishna says: They are not opposite. Why not? Because whether one drops desires or one drops actions, in both, one and the same state arises in consciousness.
जिसने आकांक्षा को छोड़ दिया, उसके लिए कर्म अभिनय से ज्यादा, एक्टिंग से ज्यादा नहीं रह जाता। जिसने फल की आकांक्षा छोड़ दी, उसे कर्म खेल से ज्यादा, लीला से ज्यादा नहीं रह जाता। वह कर्म को छोड़े या न छोड़े, कर्म की कोई भी प्रभावना उसकी चेतना पर अंकित नहीं होती है। क्योंकि कर्म अंकित नहीं होते, फल की आकांक्षा अंकित होती है।
One who has dropped desire finds action to be no more than acting, mere play. One who has dropped the craving for fruits finds action to be nothing more than a game, a lila. Whether he leaves action or not, no impression of action is imprinted upon his consciousness. For it is not actions that are imprinted; it is the craving for fruits that is imprinted.
कभी आपने सोचा कि आप कर्म से कभी पीड़ित नहीं हैं, आप पीड़ित फल की आकांक्षा से हैं! और अगर कर्म से पीड़ित होते हैं, तो फल की आकांक्षा के कारण पीड़ित होते हैं। पीड़ा का जो जहर है, वह फल की आकांक्षा में है, अपेक्षा में है, एक्सपेक्टेशन में है। जितनी बड़ी अपेक्षा, उतनी ही पीड़ा कर्म देता है। जितनी छोटी अपेक्षा, उतनी ही पीड़ा कम हो जाती है। जितनी शून्य अपेक्षा, उतनी ही पीड़ा विदा हो जाती है। लेकिन हम कोई कर्म जानते नहीं, जो हमने बिना फल की अपेक्षा के किया हो।
Have you ever noticed that you are never troubled by action; you are troubled by the craving for its fruit. And if action troubles you, it does so because of the craving for fruit. The poison of pain lies in the craving for fruit, in expectation. The larger the expectation, the greater the pain that action brings. The smaller the expectation, the smaller the pain. The nearer to zero the expectation, the more pain departs. But we hardly know any action that we have done without the expectation of fruit.
प्रयोग करें। चौबीस घंटे में तय कर लें कि एक छोटा-सा काम बिना फल की आकांक्षा के करेंगे। राह पर जा रहे हैं। किसी आदमी का छाता गिर गया है। उसे उठाकर दे दें। लेकिन लौटकर रुकें न, कि वह धन्यवाद दे। और धन्यवाद न दे, तो मन में देखें कि कहीं पीड़ा तो नहीं खटकती है? अगर धन्यवाद न दे, तो जरा मन में देखें कि कहीं विषाद का धुआं तो नहीं उतरता है? कहीं ऐसा तो नहीं लगता है कि कैसा आदमी है, धन्यवाद भी न दिया!
Make an experiment. In twenty-four hours decide that you will do one small act without any craving for fruit. You are walking on the road. Someone’s umbrella falls. Pick it up and hand it to him. But do not pause on your return for his thank you. And if he does not thank you, watch within: does some sting not prick? If he does not thank, look within to see if a smoke of sadness does not descend. Does it not seem: what a person—did not even say thank you.
अगर धन्यवाद की भी अपेक्षा है, जो कि बहुत छोटी अपेक्षा है, नामिनल, न के बराबर.।
If there is expectation even of gratitude—which is a very small expectation, nominal, almost nothing—
इसीलिए समझदार आदमी दिनभर धन्यवाद देते रहते हैं, ताकि जो व्यर्थ की अपेक्षाएं हैं लोगों की, वे उनकी तृप्त होती रहें। धन्यवाद देने वाले का कुछ भी नहीं बिगड़ता, लेकिन लेने वाले को बहुत कुछ मिलता हुआ मालूम पड़ता है। अपेक्षा पर निर्भर है।
That is why the clever keep saying thank you all day long, so that people’s unnecessary expectations might be satisfied. Nothing is lost to the one who gives thanks, but for the receiver it seems much is gained. It all hangs on expectation.
छोटा-सा शब्द धन्यवाद, भीतर जैसे फूल खिल जाता है। नहीं दिया धन्यवाद, भीतर की कली कुम्हला जाती है। इतनी छोटी-सी अपेक्षा भी प्राणों को उदास करती और प्रफुल्लित करती है। जितनी बड़ी अपेक्षाएं होंगी, फिरउतनी ही उदासी और प्रफुल्लता की अपेक्षा के अनुपात में दुख का भार बढ़ता चला जाएगा।
A small word—thank you—and within, a flower blooms. No thank you—and within, a bud withers. Even such a tiny expectation makes the life-breath sad or radiant. The larger the expectations, in that proportion the weight of sorrow increases; radiance and sadness rise and fall with expectation.
दिन में चौबीस घंटे में जो आदमी एक काम अपेक्षारहित कर ले, उसने प्रार्थना की, उसने नमाज पढ़ी, उसने ध्यान किया। एक काम आदमी अगर चौबीस घंटे में अपेक्षारहित, फलरहित कर ले, तो बहुत देर नहीं लगेगी कि उसके कर्मों का जाल धीरे-धीरे अपेक्षारहित होने लगे। क्योंकि उस छोटे-से काम को करके वह पहली दफे पाएगा कि जीवन न दुख में है, न सुख में है, वरन परम शांति में उतर गया। उस छोटे-से कृत्य के द्वारा शांत हो गया।
If in twenty-four hours a man does one act without expectation, he has prayed, he has done namaz, he has meditated. If a man does even one act in a day without expectation, without fruit, it will not be long before the web of his actions, slowly slowly, becomes free of expectation. For by doing that small act he will for the first time discover that life is neither in sorrow nor in joy, but has descended into a supreme silence. By that small deed he has become quiet.
अपेक्षा सुख का आश्वासन देती है, दुख का फल लाती है। अपेक्षारहित कृत्य गहन शांति के सागर में डुबा जाता है। अपेक्षारहित कृत्य आनंद के द्वार खोल देता है।
Expectation promises happiness, delivers sorrow. An act without expectation plunges one into the ocean of deep peace. An act without expectation opens the doors of bliss.
देखें, प्रयोग करें। और जैसे-जैसे खयाल में आएगा, वैसे-वैसे समझ में आएगा कि अगर अपेक्षारहित कृत्य किया, तो वही अंतिम फल मिलता है, जो कर्म को छोड़ने वाले को मिलता होगा। जो आदमी कर्म छोड़कर भाग गया है, वह भी शांत हो जाता है, अशांति का कोई कारण नहीं रह जाता। लेकिन जिस आदमी ने फल की आकांक्षा छोड़ दी है, अशांति के सारे कारण मौजूद रहते हैं, लेकिन भीतर अशांति को पकड़ने वाली ग्राहकता, रिसेप्टिविटी नष्ट हो जाती है।
See, experiment. And as it becomes clear, you will understand that if you act without expectation, the same final fruit comes as to the one who drops action. The man who runs away, leaving action, becomes quiet; no cause for restlessness remains. But the man who has dropped the craving for fruits—though all outer causes of unrest remain—the inner receptivity to unrest, the very capacity to be disturbed, is destroyed.
दो रास्ते हैं। एक दर्पण है। और मैं उसके सामने खड़ा हूं। मैं हट जाऊं, तो दर्पण पर तस्वीर मिट जाती है। दर्पण को तोड़ दूं, मैं खड़ा रहूं, तो भी तस्वीर मिट जाती है। दर्पण को तोड़ दूं, तो भी परिणाम यही होता है कि तस्वीर मिट जाती है। मैं हट जाऊं, दर्पण को बना रहने दूं, तो भी परिणाम यही होता है कि तस्वीर मिट जाती है। दोनों कृत्य बहुत अलग हैं। लेकिन परिणाम दोनों का एक है कि तस्वीर मिट जाती है।
There are two ways. There is a mirror, and I stand before it. If I step aside, the picture on the mirror disappears. If I break the mirror and keep standing, even then the picture disappears. Break the mirror—still the result is that the picture is gone. Step aside and leave the mirror intact—still the result is that the picture is gone. The two acts are very different. But the result of both is one: the picture disappears.
दर्पण को तोड़ना कर्म को छोड़ने जैसा है। और आकांक्षा को तोड़ना स्वयं दर्पण से हट जाने जैसा है। दर्पण अपनी जगह है, मैं ही हट गया। कर्म अपनी जगह है, मैंने ही कर्म से अपनी आकांक्षा हटा ली, अहंकार को हटा लिया। मैं पीछे हो गया।
Breaking the mirror is like dropping action. Stepping away yourself is like breaking desire. The mirror stays where it is; I simply move away. Action remains where it is; I remove my craving from action, remove the ego. I recede.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, दोनों में से कुछ भी हो जाए अर्जुन, परिणाम एक ही होता है। लेकिन ऐसा ज्ञानीजन जानते हैं। और जो ऐसा जानते हैं, उनका ही दर्शन सम्यक है। उनका ही देखना ठीक देखना है। जो ऐसा नहीं जानते, उनका देखना मिथ्या देखना है।
Therefore Krishna says: whichever of the two happens, Arjuna, the result is one and the same. But the wise know this. And those who know thus—their seeing is right seeing. Those who do not—their seeing is false seeing.
एक अंतिम बात और इस संबंध में आपसे कहूं, और वह यह है, न देखना, गलत देखने से बेहतर है। न देखना, आंख का बंद होना, मिथ्या देखने से बेहतर है। न देखने वाला किसी न किसी दिन जल्दी ही देखने पर पहुंच जाएगा। लेकिन गलत देखने वाले की ठीक देखने पर पहुंचने में बड़ी लंबी यात्रा है।
One last thing on this: not seeing is better than seeing wrongly. Eyes closed are better than false seeing. The one who does not see will, some day, soon enough, come to seeing. But for the one who sees falsely, the journey to true seeing is very long.
मिथ्या ज्ञान अज्ञान से भी खतरनाक है। फाल्स नालेज इग्नोरेंस से भी खतरनाक है। क्योंकि अज्ञान में एक विनम्रता है, मिथ्या ज्ञान में विनम्रता नहीं है। अज्ञानी कहता है, मैं नहीं जानता। एक गहरी विनम्रता है, ईगोलेसनेस है। अज्ञानी अनुभव करता है कि मैं नहीं जानता, तो जानने की संभावना निरंतर मौजूद रहती है।
False knowledge is more dangerous than ignorance. Because ignorance has a humility; false knowledge has no humility. The ignorant says: I do not know. There is a deep humility, an egolessness. Because he feels: I do not know—the possibility of knowing remains continuously open.
मिथ्या ज्ञानी सोचता है कि मैं जानता हूं, बिलकुल ठीक से जानता हूं, जानने का द्वार भी बंद हो गया। जानने की यात्रा भी शुरू नहीं होगी। और मिथ्या ज्ञानी को खयाल है कि मैं जानता हूं, तो वह जिस चीज को जानता है, उसे जोर से पकड़े बैठा रहता है। और जब तक मिथ्या ज्ञान न हट जाए, तब तक सम्यक ज्ञान के उतरने का कोई उपाय नहीं है।
The one with false knowledge thinks: I know; I know exactly. The door to knowing is closed. The journey of knowing does not even begin. And one who thinks he knows clings tightly to what he thinks he knows. Until false knowledge is removed, there is no way for right knowledge to descend.
हाथ खाली हो, बेहतर। तो किसी दिन हीरे दिखाई पड़ जाएं, तो खाली हाथ उन्हें उठा ले सकते हैं। लेकिन हाथ कंकड़-पत्थर को हीरे समझकर बांधकर मुट्ठियां बंद हुए बैठे हों, तो खतरनाक। क्योंकि हीरे भी दिखाई पड़ जाएं, तो शायद ही दिखाई पड़ें। क्योंकि जिसकी मुट्ठी में रंगीन पत्थर बंद हैं और जो सोच रहा है कि मेरे पास हीरे हैं, वह शायद ही अपनी मुट्ठी को छोड़ इस बड़े जगत में खोजने निकले कि हीरे कहीं और हैं। हीरे तो उसके पास हैं ही, इसलिए उसकी यात्रा बंद है।
Better that the hands be empty—then, if diamonds appear some day, empty hands can pick them up. But if the hands are clutched, mistaking pebbles and colored stones for diamonds, it is dangerous. For even if diamonds appear, they may hardly be seen. One whose fist holds colored stones and who thinks he has diamonds will scarcely open his hand and set out in this vast world to search for diamonds elsewhere. He already has them, so his journey is closed.
कृष्ण कहते हैं, जो इन दो विरोधों के बीच एक को देख पाता है, वही ठीक देखता है।
Krishna says: the one who can see the One between these two opposites—that one sees rightly.
दो विरोधों के बीच एक को देख पाना इस जगत का सबसे बड़ा अनुभव है। दो विरोधों के बीच एक को देख पाना गहरी से गहरी, सूक्ष्म से सूक्ष्म दृष्टि है। नहीं दिखाई पड़ता। आकाश और पृथ्वी एक नहीं दिखाई पड़ते। कहां आकाश, कहां पृथ्वी! दो दिखाई पड़ते हैं साफ। जन्म और मृत्यु एक दिखाई नहीं पड़ते; साफ दो दिखाई पड़ते हैं। पत्थर और चेतना एक नहीं दिखाई पड़ते; साफ दो दिखाई पड़ते हैं।
To see the One between two opposites is the greatest experience in this world. To see the One between two opposites is the deepest, subtlest vision. It does not appear so. Sky and earth do not appear one. Where the sky, where the earth—two, clearly. Birth and death do not appear one—clearly two. Stone and consciousness do not appear one—clearly two.
लेकिन हमारा साफ दिखाई पड़ना बहुत ही गलत है। आकाश और पृथ्वी दो नहीं हैं। बता सकते हैं, कहां पृथ्वी समाप्त होती है और कहां आकाश शुरू होता है? आकाश पृथ्वी को सब ओर से घेरे हुए है। गड्ढा खोदें पृथ्वी में। तो कुआं खोदते हैं, तब आप सोचते हैं कि आप पृथ्वी खोद रहे हैं? आप गलती कर रहे हैं। आप सिर्फ मिट्टी अलग कर रहे हैं और आकाश को प्रकट कर रहे हैं। जब आप गड्ढा खोदकर कुआं खोदते हैं, तो जमीन के भीतर आकाश मिल जाता है। खोदते चले जाएं और आकाश मिलता चला जाएगा। आर-पार हो जाएं; यहां से खोदें और अमेरिका में निकल जाएं, तो बीच में आकाश ही आकाश मिलता चला जाएगा।
But our clear seeing is very wrong. Sky and earth are not two. Can you tell where earth ends and sky begins? The sky surrounds the earth on all sides. Dig a pit in the earth. When you dig a well, do you think you are digging earth? You are mistaken. You are merely removing soil and revealing sky. When you dig a pit and make a well, sky is found within the ground. Keep digging and sky keeps appearing. Go through and through—dig here and emerge in America—and in between, only sky upon sky will have been found.
वैज्ञानिक कहते हैं कि पृथ्वी भी श्वास लेती है, पोरस है। पृथ्वी भी छिद्रहीन नहीं है; सछिद्र है। वैज्ञानिक कहते हैं कि अगर हम पृथ्वी को कनडेंस कर सकें, उसमें जितना आकाश है उसको बाहर निकाल सकें, तो एक छोटी-सी बच्चे के खेलने की गेंद के बराबर कर सकते हैं। लेकिन वह बच्चे की गेंद भी पोरस होगी और विज्ञान अगर किसी दिन और समर्थ हो जाए, तो उसे और छोटा कर सकता है।
Scientists say the earth also breathes; it is porous. The earth is not without pores; it is full of pores. Scientists say that if we could condense the earth, if we could press out all the sky within it, we could make it as small as a child’s play-ball. But even that ball would be porous, and if science became more capable, it could be made smaller still.
आकाश और पृथ्वी अलग नहीं, एक ही हैं। पृथ्वी आकाश से ही बनती है, वैज्ञानिक कहते हैं। आकाश से ही जन्मती है। जैसे पानी में भंवर पड़ती है, पानी की ही भंवर। ऐसे ही आकाश जब भंवर से भर जाता है, नेबुला बन जाता है, तो पृथ्वी बनती है। फिर एक दिन पृथ्वी आकाश में खो जाती है।
Sky and earth are not separate, they are one. Scientists say earth is formed from sky itself; it is born of sky. As a whirlpool forms in water—water’s own whirlpool—so when the sky is filled with whirlpools, with nebulae, earths are formed. Then one day earth dissolves back into sky.
रोज न मालूम कितने ग्रह आकाश में वापस खो रहे हैं, जैसे रोज आदमी मृत्यु में खो जाते हैं। और रोज बच्चे पैदा होते रहते हैं। आदमी ही पैदा होते हैं, ऐसा नहीं; चांद-तारे भी रोज पैदा होते हैं। और रोज चांद-तारे मरते रहते हैं। पैदा होते हैं शून्य आकाश से, विलीन हो जाते हैं शून्य आकाश में। आकाश और पृथ्वी दो नहीं।
We know not how many planets daily dissolve into the sky, just as daily men dissolve into death. And daily children are born. Not only men are born—moons and stars are born daily; and daily moons and stars die. They are born from the empty sky, and they merge back into the empty sky. Sky and earth are not two.
गेहूं आप खा लेते हैं, खून बन जाता है। चेतना बन जाती है। कहते हैं, पत्थर और चेतना अलग है। सिर्फ नासमझ कहते हैं। क्योंकि मिट्टी भी आपके भीतर जाकर चेतन हो जाती है। आपका शरीर मिट्टी से ज्यादा क्या है? इसलिए कल जब मर जाएंगे, तो डस्ट अनटु डस्ट, मिट्टी मिट्टी में गिर जाएगी। मरे हुए आदमी को हम कहते हैं कि मिट्टी उठाओ जल्दी। कल तक आदमी था, जिंदा था, जीवित था। कोई कह देता, मिट्टी हो, तो छुरा निकालकर खड़ा हो जाता। आज हम कहते हैं, मिट्टी जल्दी उठाओ।
You eat wheat; it becomes blood. It becomes consciousness. People say stone and consciousness are separate. Only the uncomprehending say so. For even soil, entering you, becomes sentient. What is your body more than soil? Therefore when you die tomorrow—dust unto dust—the soil falls back into soil. Of a dead man we say: quickly lift the earth. Until yesterday he was a man, alive, living. If someone had called him soil then, he would have drawn a knife. Today we say: quickly lift the earth.
सब मिट्टी में खो जाता है। मिट्टी से ही आया था, इसीलिए मिट्टी में खो जाता है। रोज मिट्टी ही खा रहे हैं। जिसको आप भोजन कहते हैं, मिट्टी से ज्यादा नहीं है। हां, दो-चार स्टेजेज पार करके आता है, इसलिए खयाल में नहीं आता।
All is lost in earth. From earth it came; therefore into earth it merges. Daily you eat earth. What you call food is nothing more than earth. Yes, it comes after passing a few stages, therefore it does not seem so.
अभी अमेरिका में एक वैज्ञानिक ने, एक वनस्पति-शास्त्री ने एक बहुत अनूठा प्रयोग किया और बहुत हैरान हुआ। उसने एक वट-वृक्ष लगाया एक गमले में। गमले की मिट्टी नापकर लगाया। जितना पानी उसमें डालता था, उसका नाप रखता था। वृक्ष बड़ा होने लगा। फिर जब वृक्ष पूरा बड़ा हो गया, तो वृक्ष और गमले को उसने नापा। हैरान हुआ। वृक्ष को निकालकर नापा, तो और हैरान हुआ। वृक्ष तो सैकड़ों पौंड का हो गया और गमले की मिट्टी केवल डेढ़ पौंड कम हुई। और वह भी उसका कहना है कि वृक्ष में नहीं गई। वह डेढ़ पौंड मिट्टी भी पानी डालने में, हवा में, यहां-वहां उड़ गई।
In America, a botanist recently made a very strange experiment and was astonished. He planted a banyan tree in a pot. He measured the soil in the pot. He also kept measure of the water he poured. The tree grew large. When the tree became fully grown, he measured the tree and the pot. He was astonished. He took the tree out and measured; he was even more astonished. The tree had become hundreds of pounds, and the pot’s soil had decreased only by a pound and a half—and that, he says, did not go into the tree. That pound and a half was lost to the air, here and there, while watering.
यह वृक्ष कहां से आया? यह सैकड़ों पौंड का वृक्ष! इसमें थोड़ा-सा दान मिट्टी ने दिया, बड़ा दान आकाश ने दिया, हवाओं ने दिया, पानी ने दिया।
From where did this tree come? This tree of hundreds of pounds! The soil gave a little, but the great donation was by the sky, by the winds, by water.
और शायद अभी हमें पता नहीं--विज्ञान को कम से कम पता नहीं--कि इस सब दान के बाद भी एक और अज्ञात स्रोत है परमात्मा का, जो प्रतिपल दे रहा है। उसने दिया। पर उसका तो किसी पौंड में वजन नहीं नापा जा सकता। वह किसी माप के बाहर है। लेकिन वैज्ञानिक सोचते थे कि शायद यह सारी की सारी मिट्टी है, तो गलत हो गई बात। इसमें आकाश भी समाया हुआ है। इसलिए जब इसको जला देंगे, तो आकाश आकाश में चला जाएगा। पानी पानी भाप बन जाएगा। मिट्टी जितनी है, वह फिर वापस राख होकर मिट्टी में खो जाएगी।
And perhaps we still do not know—at least science does not—that beyond all these donations there is another unknown source, that of Paramatma, which gives every moment. He has given. But that cannot be weighed in pounds. It is beyond any measure. Scientists thought perhaps it is all soil; that is mistaken. The sky too is contained in it. Therefore when you burn it, sky returns to sky; water to water as steam; the soil that is will return as ash into soil.
नहीं, आकाश और पृथ्वी अलग नहीं हैं। नहीं, मिट्टी और चेतना भी अलग नहीं हैं। नहीं, पदार्थ और परमात्मा भी अलग नहीं हैं। लेकिन अज्ञानी सब चीजों को दो में करके देखते हैं--विरोध में, पोलेरिटी में। जब तक अज्ञानी दो न बना ले, तब तक देख ही नहीं पाता है। और ज्ञानी जब तक दो में एक को न देख ले, तब तक देख ही नहीं पाता।
No, sky and earth are not separate. No, soil and consciousness are not separate. No, matter and Paramatma are not separate. But the ignorant see everything in twos—in opposition, in polarity. Until the ignorant make two, they cannot see. And the wise cannot see until they have seen the One in the two.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, जो ऐसा देखता है, वही देखता है। कर्म-संन्यास भी और कर्मयोग भी एक ही परम स्थिति को उपलब्ध करा देते हैं।
Therefore Krishna says: one who sees thus, truly sees. Both karma-sannyas and Karma Yoga lead to the same supreme state.
बहिर्मुखता का अर्थ है, कि व्यक्ति की चेतना निरंतर बाहर की तरफ दौड़ती है। वह बाहर कोई भी हो सकता है। धन हो सकता है, धर्म हो सकता है। पद हो सकता है, परमात्मा हो सकता है। इससे फर्क नहीं पड़ता। किस चीज की तरफ दौड़ती है, इससे फर्क नहीं पड़ता। बहिर्मुखी चेतना, एक्सट्रोवर्ट कांशसनेस, बाहर की तरफ दौड़ती है। भीतर से बाहर की तरफ यात्रा होती रहती है।
Extroversion means that a person’s consciousness is constantly running outward. The object outside could be anything—money, religion, position, even God. It doesn’t matter. What matters is that the consciousness runs outward; the journey goes from within to without.
इसका पता लगाया जा सकता है। कभी आंख बंद करके बैठें। देखें कि चेतना कहां दौड़ रही है। अगर बहिर्मुखी हैं, तो चेतना बाहर की तरफ दौड़ती हुई पाएंगे। धन के संबंध में सोच रहे होंगे, मित्रों के संबंध में, शत्रुओं के संबंध में या परमात्मा के संबंध में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बाहर, कोई और, कोई आब्जेक्ट चित्त को पकड़े रहेगा। दौड़ते रहेंगे बाहर की तरफ।
You can test this. Sit with your eyes closed. Watch where your consciousness runs. If you are extroverted, you’ll find it racing outward—thoughts of money, friends, enemies, even of God; the object will hold your mind outside. You’ll keep running outward.
बहिर्मुखी लोगों ने ही परमात्मा को ऊपर आकाश में बना रखा है। हाथ भी जोड़ेंगे वे, तो आकाश के परमात्मा को जोड़ेंगे। पूछें, परमात्मा कहां है? तो बहिर्मुखी आकाश की तरफ देखेगा। पूछें, परमात्मा कहां है? तो अंतर्मुखी आंख बंद करके भीतर की तरफ देखेगा।
It is the extroverted who place God up in the sky. Even when they fold their hands, they lift them to the sky. Ask, “Where is God?” and the extrovert will look upward. Ask the same of the introvert, and he will close his eyes and look within.
अंतर्मुखी का लक्षण यह है कि जब आप आंख बंद करके बैठें, तो पाएं कि बाहर की तरफ चित्त नहीं दौड़ता। भीतर की तरफ डूबता जा रहा है, सिंकिंग की फीलिंग होगी, जैसे कोई नदी में डूब रहा है। भीतर की तरफ डूबते जा रहे हैं। बहिर्मुखी को बाहर दौड़ने में बड़ा रस मालूम पड़ेगा। अंतर्मुखी को भीतर डूबने में बड़ा रस मालूम पड़ेगा। बहिर्मुखी को भीतर डूबना मौत जैसा मालूम पड़ेगा कि मर जाएंगे। इससे तो बेहतर है कि कुछ और कर लें। अंतर्मुखी को बाहर की बात सोचना-विचारना बहुत ही कष्टपूर्ण, बहुत भारी, बहुत बोझिल हो जाएगा। अंतर्मुखी एकांत मांगेगा, बहिर्मुखी भीड़ चाहेगा। ये लक्षण बता रहा हूं।
The sign of the introvert: when you sit with closed eyes, you find the mind not running outward but sinking inward. There will be a feeling of sinking, as if dropping into a river. The extrovert delights in running outward; to the introvert, sinking inward is bliss. To the extrovert, sinking within feels like death—“I will die; better do something.” To the introvert, thinking about outer affairs is painful, heavy, burdensome. The introvert seeks solitude; the extrovert wants the crowd. These are the signs.
अंतर्मुखी को एकांत में छोड़ दो, तो प्रसन्न हो जाएगा। भीड़ में खड़ा कर दो, तो उदास हो जाएगा। अंतर्मुखी भीड़ से लौटेगा, तो उसको लगेगा, कुछ खोकर लौट रहा हूं। और एकांत से लौटेगा, तो फुलफिल्ड, कुछ भरकर लौट रहा हूं; कुछ पाकर लौट रहा हूं। बहिर्मुखी को एकांत में रख दो, तो निर्जीव हो जाएगा। फीका, पीला पड़ जाएगा। जिंदगी लगेगी बेकार है। कुछ सार नहीं। क्लब में रख दो, मंदिर में रख दो, मस्जिद में रख दो, भीड़ में ले आओ--जिंदगी वापस लौट आएगी। पत्ते लहलहा उठेंगे। फूल खिलने लगेंगे।
Leave an introvert alone and he will be delighted; put him amid a crowd and he will become sad. Returning from a crowd, he will feel he has lost something; returning from solitude, he will feel fulfilled, as if coming back filled, having gained something. Put an extrovert in solitude and he wilts—pale, lifeless—the zest gone. Bring him to a club, a temple, a mosque, any crowd—life returns; the leaves green again, flowers bloom.
यह एक-एक व्यक्ति को अपने जीवन की स्थितियों में जांचते रहना चाहिए कि उसकी अंतर्धारा बाहर की तरफ बहने को आतुर रहती है या भीतर की तरफ बहने को आतुर रहती है। टर्निंग इन, ऐसी है उसकी धारा, भीतर की तरफ मुड़ती चली जाती है; कि ऐसी है धारा कि बाहर की तरफ दौड़ती है, टर्निंग आउट।
Each person should keep testing in the situations of life: does the inner current is eager to flow outward or eager to flow inward? Is the stream turning in (turning-in), or is it turning out (turning-out)?
यह प्रत्येक व्यक्ति अपने को कस ले सकता है। भीड़ में अच्छा लगता है कि अकेले में? कोई नहीं होता है कमरे में, सन्नाटा होता है, तब अच्छा लगता है? कि कमरे में कोई हो, तभी अच्छा लगता है? खाली बैठे रहते हैं, तो बेचैनी मालूम पड़ती है? कि खाली बैठे रहते हैं, तो रिलैक्स्ड, शांत, मौन मालूम पड़ता है? घर में मेहमान आते हैं, तब अच्छा लगता है? कि जब जाते हैं, तब अच्छा लगता है?
इसकी थोड़ी जांच करते रहना चाहिए। नहीं मेहमान आते हैं, तो बेचैन हो जाती है तबियत, उठाकर फोन करने लगते हैं? अखबार में जरा देर हो जाती है आने में, तो बेचैनी होती है, रेडियो खोल लेते हैं? कभी अपने को अकेला छोड़ते हैं या नहीं छोड़ते हैं? कोई न कोई होना ही चाहिए--कंपेनियन, साथी, संगी, मित्र, पत्नी, पति, बच्चे--कोई न कोई होना ही चाहिए? कि कभी ऐसा भी लगता है कि कोई भी न हो? अकेला! किस चीज का स्वाद है, इसे पहचानना चाहिए।
You can test yourself. Do you feel better in a crowd or alone? If the room is empty and silent, do you like it? Or do you prefer someone there? When you sit idle, do you feel restless? Or do you feel relaxed, peaceful, silent? When guests arrive, do you feel good—or when they leave? Keep examining like this. If guests don’t come, do you become uneasy and start phoning around? If the newspaper is late, do you get jittery and switch on the radio? Do you ever leave yourself alone—really alone? Or must there always be a companion—friend, spouse, child—someone? Or do you sometimes relish that nobody be there—just you, alone? Taste it, recognize your flavor.
आज के युग में सौ आदमी में मुश्किल से एक आदमी स्वभावतः अंतर्मुखी है। निन्यानबे मौके पर आप पाएंगे, आप बहिर्मुखी हैं। और अगर लगता है कि आप बहिर्मुखी हैं, तो भूलकर भी अंतर्मुखी धर्म की बातों में मत पड़ जाना, अन्यथा बहुत कठिनाई में पड़ेंगे। और उसका एक ही परिणाम होगा, फ्रस्ट्रेशन। अगर बहिर्मुखी व्यक्ति अंतर्मुखी बातों में पड़ जाए, तो वह अपने को पापी, अपराधी, गिल्टी, नारकीय समझेगा। क्योंकि वह अंतर्मुखी तो हो नहीं पाएगा। तब वह समझेगा कि हम न मालूम किन जन्मों का पाप भोग रहे हैं! ध्यान करने बैठते हैं, एक क्षण ध्यान नहीं लगता! न मालूम कहां-कहां की बातें खयाल आती हैं!
In today’s age, out of a hundred people, hardly one is naturally introverted. In ninety-nine cases out of a hundred you will find you are extroverted. And if you are extroverted, don’t ever get entangled in paths designed for the introvert; you will suffer, and the only result will be frustration. If an extrovert plunges into introvert-oriented practices, he will deem himself sinful, guilty, hell-bound—because he won’t be able to be introvert. “I must be reaping sins from past lives! I sit to meditate and not for a moment does the mind become still—thoughts from everywhere!”
नहीं, आप अपने स्वधर्म को नहीं पहचान रहे हैं। इसलिए परेशान हैं। और चूंकि पूरब का धर्म का बड़ा हिस्सा, अगर हम कृष्ण को छोड़ दें पूरब में, तो पूरब के बुद्ध और महावीर, नागार्जुन और शंकर, सब के सब अंतर्मुखी हैं। उन सब की बातों ने पूरब के मन को अंतर्मुखी धर्म का खयाल दे दिया है। और सौ में से निन्यानबे आदमी बहिर्मुखी हैं। इसलिए बड़ी बेचैनी हो गई, बड़ी मुश्किल हो गई।
No. You have not recognized your swadharma—your own nature; hence the trouble. The greater difficulty in the East is that, Krishna aside, our towering figures—Buddha, Mahavira, Nagarjuna, Shankara—are all introverts. Their teachings have filled the Eastern mind with the ideal of the inward path. And ninety-nine percent are extroverts. Hence restlessness, confusion.
तो बहिर्मुखी आदमी सोचता है, अपने वश का नहीं है धर्म। अपने भाग्य में नहीं है। मौन तो होता ही नहीं मन; ठहरता ही नहीं। भीतर तो कुछ पता ही नहीं चलता। भीतर तो जाना होता ही नहीं। तो जरूर हम किसी पिछले जन्मों के पापों और कर्मों का फल भोग रहे हैं।
नहीं; जरूरी नहीं है। आप सिर्फ एक भ्रांति का फल भोग रहे हैं। आप ठीक से समझ नहीं पाए कि आप बहिर्मुखी हैं। अगर बहिर्मुखी हैं, तो धर्म की रूप-रेखा आपके लिए बिलकुल अलग होगी। अगर बहिर्मुखी हैं, तो आपको धर्म भी ऐसा चाहिए, जो आपकी बहिर्मुख चेतना का उपयोग कर सके। अंतर्मुखी धर्म के लिए, ध्यान; बहिर्मुखी धर्म के लिए, प्रार्थना।
So the extrovert concludes, “Religion is not for me. My fate doesn’t include it. The mind never becomes silent; nothing reveals within; I simply can’t go inside. I must be suffering the fruits of past karmas.” Not necessary. You are suffering a misunderstanding. You haven’t seen clearly that you are extroverted. If you are extroverted, the religious form must be entirely different for you. You need a religion that can use your outward-running energy. For the introvert, meditation; for the extrovert, prayer.
कभी आपने खयाल किया कि ध्यान और प्रार्थना बड़े अलग रास्ते हैं! ध्यान का मतलब है, अंतर्मुखी का धर्म। प्रार्थना का अर्थ है, बहिर्मुखी का धर्म। ध्यान में परमात्मा की भी गुंजाइश नहीं है। ध्यान का मतलब है, अकेले, अकेले, और अकेले। ध्यान का मतलब है, उस जगह पहुंच जाना है, जहां मैं ही अकेला रह जाऊं और कुछ न बचे। और प्रार्थना का मतलब है, परमात्मा; अकेले नहीं, दो। और प्रार्थना का मतलब है, उस जगह पहुंच जाना अंततः कि परमात्मा ही बचे, मैं न बचूं। इन दोनों का अंतिम फल एक हो जाएगा। लेकिन प्रार्थना दूसरे से शुरू होगी, परमात्मा से; और ध्यान स्वयं से शुरू होगा।
Notice: meditation and prayer are very different paths. Meditation is the religion of the inward-turned; prayer is the religion of the outward-turned. In meditation, even God has no place. Meditation means utterly alone—alone, and alone—reaching the point where only I am, nothing else remains. Prayer means God; not one, but two. Ultimately, prayer arrives where only God remains and I am not. The fruits are the same, but prayer begins with the Other—God; meditation begins with oneself.
इसलिए ध्यान के जो धर्म हैं, जैसे जैन, वे परमात्मा को इनकार कर देंगे। परमात्मा को इनकार करने का बुनियादी कारण यह नहीं है कि परमात्मा नहीं है। परमात्मा को इनकार करने का बुनियादी कारण यह है कि महावीर का स्वधर्म अंतर्मुखी है। महावीर इंट्रोवर्ट हैं। परमात्मा की कोई जरूरत नहीं है, नान एसेंशियल है। महावीर के लिए परमात्मा की कोई भी जरूरत नहीं है। इसलिए महावीर कहेंगे, मैं ही परमात्मा हूं, और कोई परमात्मा नहीं है। जब वे अंतर्मुख होकर पूरे अपने भीतर पहुंचेंगे, तो पहुंच जाएंगे वहीं, जहां बहिर्मुखी व्यक्ति परमात्मा को प्रार्थना कर-करके पहुंचता है।
Hence the religions of meditation—like Jainism—deny God. Not because there is no God, but because for Mahavira, who is an introvert, God is non-essential. He will say: I myself am the divine; there is no other God. When he goes wholly inward, he arrives at the same space an extrovert reaches by praying to God.
खयाल किया आपने! परमात्मा की यात्रा करने वाला आखिर में कहेगा, परमात्मा है, मैं नहीं हूं। अंतर्मुखी अंत में कहेगा, मैं ही हूं, अहं ब्रह्मास्मि, और कोई परमात्मा नहीं है। दोनों एक ही जगह पहुंच गए। लेकिन उनके वक्तव्य बड़े भिन्न हैं। उनकी यात्रा बड़ी भिन्न है। भिन्न है, विरोधी नहीं। और चूंकि एक ही जगह पहुंचाती है, इसलिए जो जानते हैं, वे कहेंगे, एक ही है।
Consider: the God-bound pilgrim says at the end, “God is; I am not.” The introvert says at the end, “I alone am—aham brahmasmi—there is no God.” They reach the same point, but their statements differ; their journeys differ. Different, not opposed. Because they meet at the same summit, those who know say it is one.
मैंने कहा आपसे कि कृष्ण जो संदेश दे रहे हैं अर्जुन को, वह बहिर्मुखी के लिए है। इसलिए इस बात की बहुत संभावना है कि आने वाले भविष्य में गीता का मूल्य रोज-रोज बढ़ता जाएगा। बुद्ध और महावीर से भी ज्यादा शायद कृष्ण भविष्य के लिए ज्यादा उपयोगी सिद्ध होंगे। क्योंकि चेतना बहिर्मुखी होती चली जाती है। आदमी बाहर, और बाहर, और बाहर भटकता है।
I told you: Krishna’s message to Arjuna is for the extrovert. Therefore it’s likely that in the future the Gita’s value will go on increasing—perhaps Krishna will be more useful than even Buddha or Mahavira—because consciousness is becoming more extroverted; man roams farther and farther outside.
अगर बाहर ही भटकना है, तो परमात्मा पर भटके, प्रार्थना का इतना ही मतलब है। बाहर ही भटकना है, धन पर भटकते हैं, धन पर न भटकें, परमात्मा पर भटकें। बाहर ही चेतना जाती है, मित्र ही खोजना है, तो शरीरधारी मित्र को न खोजें, अशरीरी मित्र को खोज लें। बिना कंपेनियन के नहीं चलता, तो साधारण साथी मत खोजें; परम साथी खोज लें। अगर पढ़ना ही है अखबार, तो अखबार न पढ़कर गीता ही पढ़ लें। अगर सुनना ही है संगीत, तो जरूरी क्या है कि फिल्म का संगीत सुनें! मीरा का पद या कबीर का पद सुन लें। बाहर ही जाएं, लेकिन बाहर की यात्रा को ही धर्म की यात्रा बना लें। तब आप अपराधी अनुभव नहीं करेंगे और ऐसा नहीं लगेगा कि मैं कोई पाप कर रहा हूं।
If you must roam outside, then roam toward God—that’s the meaning of prayer. If you must run outward, don’t run after wealth, run toward the divine. If you need a friend, don’t seek a bodily friend; seek the bodiless friend. If you can’t do without a companion, don’t settle for the ordinary; find the supreme companion. If you must read, read the Gita instead of the newspaper. If you must listen to music, why the films? Listen to Meera or Kabir. Go outward, but turn the outward journey into a religious pilgrimage. Then you won’t feel guilty, nor feel like you’re sinning.
अगर बहिर्मुखी धर्म में कोई अंतर्मुखी व्यक्ति फंस जाए, तो वह भी दिक्कत में पड़ेगा। वह अगर परमात्मा के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो, आंख बंद करेगा, परमात्मा खो जाएगा। मूर्ति नदारद हो जाएगी, वह अकेला ही रह जाएगा। वह भी पछताएगा। वह भी कहेगा कि मैं कैसा पापी हूं! परमात्मा का इतना ध्यान करता हूं, लेकिन भीतर मूर्ति नहीं बनती।
अंतर्मुखी के भीतर परमात्मा की मूर्ति नहीं बनेगी, सिर्फ बहिर्मुखी के भीतर बन सकती है। अंतर्मुखी तो तत्काल भीतर चला जाएगा, मूर्ति सब बाहर रह जाएंगी। परमात्मा की मूर्ति भी बाहर रह जाएगी। मूर्ति मात्र बाहर रह जाएगी। क्योंकि मूर्त का अर्थ है, बाहर। अमूर्त ही रह जाएगा। तो बेचारा वह भी तकलीफ में पड़ेगा, वह भी घबड़ाएगा।
If an introvert falls into an extrovert religion, he too suffers. Standing before God with folded hands, as soon as he closes his eyes, God’s image disappears—he is left alone. He worries: “What a sinner I am! I remember God so much, but no image forms within.” For the introvert, no image of God will form within; only the extrovert can form it. The introvert immediately slips inward; images remain outside—God’s image too. All images are outer; the formless alone remains. He too is troubled.
इसलिए अगर क्रिश्चियनिटी में या इस्लाम में अंतर्मुखी व्यक्ति पैदा हो जाए, तो मुश्किल में पड़ जाता है, क्योंकि वे धर्म बहिर्मुखी हैं। अगर महावीर के धर्म में बहिर्मुखी पैदा हो जाए, तो मुश्किल में पड़ जाता है, क्योंकि वह धर्म अंतर्मुखी है।
Thus, an introvert in Christianity or Islam often faces trouble, for those are extrovert religions. A born extrovert in Mahavira’s path suffers, because that path is introvert.
इसलिए मोहम्मद के पीछे चलने वाले लोगों ने नासमझी से मंसूर जैसे अंतर्मुखी को काटकर दो टुकड़े कर दिया। क्योंकि मंसूर उनकी समझ में नहीं पड़ा। मंसूर कहने लगा, अहं ब्रह्मास्मि, अनलहक, मैं ही ब्रह्म हूं। उन्होंने कहा, पागल हो गए हो! कभी भूलकर यह मत कहना कि तुम परमात्मा हो। कहां परमात्मा और कहां हम नाचीज? यह तो कुफ्र है। यह तो तुम काफिर की बात बोल रहे हो। तुम परमात्मा होने का दावा नहीं कर सकते हो। लेकिन मंसूर ने कहा कि मेरे अलावा और कौन परमात्मा होने का दावा कर सकता है! मैं कहता हूं, तुम भी परमात्मा होने का दावा कर सकते हो। तब तो उन्होंने कहा कि यह हद की बात कर रहा है! यह आदमी पागल हो गया।
Out of ignorance, followers of Mohammed cut Mansoor—an introvert—into two. They couldn’t understand him. Mansoor said, “Aham brahmasmi; Anal Haq—I am the Truth.” They said, “You are mad! Never say you are God. How can we, mere nothings, be God? This is blasphemy.” Mansoor replied, “Who else can say it but I? In fact, you too can say it.” Then they declared, “This is beyond all limits; the man is insane.”
बहिर्मुखी व्यवस्था है धर्म की, तो अंतर्मुखी व्यक्ति पागल मालूम होने लगेगा। मंसूर को काट डाला, मार डाला। और कठिनाई यह है कि बहिर्मुखी व्यक्ति कभी भी अंतर्मुखी की भाषा नहीं समझ पाएगा। अंतर्मुखी की भाषा बहिर्मुखी नहीं समझ पाएगा। उन दोनों की भाषाएं बड़ी दूर हैं। बड़ी कठिनाई है।
When the religious order is extrovert, the introvert appears mad. They killed Mansoor. The difficulty is deep: an extrovert never understands the language of the introvert, nor the introvert that of the extrovert. Their languages are far apart.
इसलिए मैंने कहा कि बहिर्मुखता के लिए निष्काम कर्मयोग; अंतर्मुखता, इंट्रोवर्शन के लिए कर्म-संन्यास।
Hence I said: for extroversion—nishkama karma-yoga; for introversion—karma-sannyas.
असल में जो व्यक्ति अंतर्मुखी है, उसे करने की इच्छा ही नहीं होती। उसे कर्म का भाव ही पैदा नहीं होता। क्योंकि कर्म का अर्थ ही बाहर जाकर करना है। भीतर तो कर्म हो नहीं सकता। भीतर कर्म का कोई उपाय नहीं है। एक्शन बाहर ही जाकर करना पड़ेगा। भीतर कोई कर्म नहीं हो सकता। भीतर तो सिर्फ चैतन्य हो सकता है, कांशसनेस हो सकती है, एक्शन नहीं हो सकता। और अगर किसी को कर्म करना हो, तो बाहर ही हो सकता है, भीतर नहीं हो सकता। भीतर आप क्या कर्म करिएगा? भीतर सिर्फ चेतना हो सकती है।
इसलिए जो व्यक्ति अंतर्मुखी चेतना में साधना कर रहा हो, वह धीरे-धीरे कर्म से हटता चला जाएगा। कहना ठीक नहीं है कि कर्म से हटता चला जाएगा, धीरे-धीरे कर्म उससे हटते चले जाएंगे।
अब जैसे कि रमण हैं। सारा कर्म गिर जाएगा। बस उठने-बैठने के, खाने-पीने के, इतने ही अत्यंत अत्यल्प, जीवन के लिए बिलकुल ही अनिवार्य कर्म शेष रह जाएंगे। वह भी रमण जैसा आदमी इस तरह करेगा, जैसे कि न करना पड़ता, तो अच्छा! अगर बिना उठे चल जाता, तो अच्छा। देखी है रमण की फोटो! वह एक ही गद्दी पर बैठे रहेंगे दिनभर। वह तो हाथ ही मुश्किल में पड़ जाएगा टिका-टिका और हाथ ही कहेगा कि अब बहुत हो गया, जरा करवट बदल लो, तो वे करवट बदल लेंगे।
In truth, the introvert has no will to do; the very urge to act doesn’t arise. Action means doing something outside. Inside there can be no action—only consciousness. Action is possible only outside. If one’s practice is inward-turned, action drops away. Better to say: actions drop from him. Take Ramana, for example: all doing falls away—only the very minimum, unavoidable acts remain—sitting, standing, eating, drinking. He would do even these as if wishing he needn’t: “If only it could happen without getting up.” Look at Ramana’s photos: sitting on the same cushion all day. Even the hand insists, “Now enough; turn a little,” and he turns.
एक्सट्रोवर्ट को यह बात बिलकुल समझ में नहीं आएगी कि यह आदमी आलसी है! यह क्या कर रहा है? यह तो तमस हो गया, यह तो आलस्य हो गया। कुछ कर्म करो! लेकिन ऐसे व्यक्ति के भीतर कर्म उठता ही नहीं। वह हंसेगा। सब शांत हो गया भीतर। भीतर लौट गई धारा। वह अपने में लीन हो गया। कर्म तक पहुंचने की कोई संभावना नहीं रही। कोशिश भी करे, तो नहीं पहुंच सकता।
To the extrovert this looks like laziness, tamas: “Do something!” But in such a person no action arises. He smiles—inside all is silent; the current has turned within; he is absorbed in himself; no possibility of reaching action—even if he tries.
बहिर्मुखी उलटी हालत में होता है। बहिर्मुखी एक जगह बैठ जाए, तो टांग ही हिलाता रहेगा, कुछ नहीं तो। कुछ भी नहीं हिलाने का मौका है, तो बैठकर टांग ही हिला रहा है!
बुद्ध के सामने एक दिन एक आदमी बैठकर टांग हिला रहा है। बोल रहे हैं बुद्ध। उन्होंने बोलना बीच में बंद कर दिया। उन्होंने कहा, यह टांग क्यों हिला रहे हो? उस आदमी ने कहा, आप भी कहां की फिजूल की बात में आ गए! यों ही हिला रहे हैं। हमको कुछ पता ही नहीं था। बुद्ध ने कहा, तेरी टांग, और तुझे पता नहीं, और हिल रही है! टांग किसकी है यह? उस आदमी ने कहा, है तो मेरी। फिर तू क्यों हिला रहा है? उसने कहा, आप बड़ा कठिन सवाल पूछते हैं! इतना ही कह सकता हूं कि बिना हिलाए मैं रह नहीं सकता। कुछ न कुछ हिलाता ही रहूंगा। रात में भी बड़बड़ाता हूं, नींद में भी बोलता हूं।
The extrovert is the opposite. Sit him down and he will at least keep shaking a leg. Once a man sat before Buddha, jiggling his leg while Buddha was speaking. Buddha stopped: “Why are you shaking your leg?” “Just like that. I didn’t even know.” Buddha said, “It is your leg, and you don’t know it’s shaking?” “It is mine.” “Then why are you shaking it?” “You ask difficult things! I can only say I can’t sit without shaking something. Even in sleep I mutter, I talk.”
महावीर जैसा आदमी एक ही करवट सोता है रातभर। करवट नहीं बदलेंगे रातभर। रातभर जहां पैर है वहीं पैर, जहां हाथ है वहीं हाथ! रात में एक दफा करवट न बदलेंगे। कोई पूछता है महावीर को या बुद्ध को.। बुद्ध भी करवट नहीं बदलते रातभर। वे कहते, अकारण! एक ही करवट से चल जाता है।
अब यह जो भाव दशा है। हम तो जागे में भी करवट बदलते रहते हैं। वे कहते हैं, नींद में एक ही करवट से.। एक करवट भी जैसे मजबूरी है! यानी एक करवट के बिना तो सो ही नहीं सकते। एक करवट तो लेनी ही पड़ेगी, इसलिए लेते हैं। मिनिमम, जो न्यूनतम संभव है, वह लेते हैं। आप कितनी करवट लेते हैं? मैक्जिमम! जितनी ज्यादा संभव है। बिस्तर भी थक जाता है रातभर!
Mahavira slept on one side the whole night; he wouldn’t turn. Buddha too. If asked why, they would say, “For no reason; one side is enough.” We turn and toss even while awake; they say even in sleep one side—and even that as a necessity: without at least one side you cannot sleep; take the minimum. How many times do you turn? Maximum. So much that even the bed gets tired!
अपने को पहचानें। यदि आपकी चित्त-दशा कर्म की तरफ दौड़ने वाली है, तो आपका मार्ग होगा, निष्काम कर्म। अगर आपकी चित्त-दशा अकर्म की तरफ दौड़ने वाली है, तो आपका मार्ग होगा, कर्म-संन्यास। दोनों से ही पहुंच जाते हैं। दोनों से ही लोग पहुंचते रहे हैं। दोनों से ही सदा पहुंचते रहेंगे।
Know yourself. If your mind’s tendency runs toward action, your path is desireless action. If your mind’s tendency runs toward non-action, your path is karma-sannyas. Both lead. People have reached by both; they always will.
लेकिन प्रत्येक युग में पलड़ा बदल जाता है। कभी अंतर्मुखता की धारा होती है जगत में, तो अंतर्मुखी धर्म निर्मित होते हैं। और जितने धर्म निर्मित हुए भारत में, वे करीब-करीब सब अंतर्मुखी हैं। वही धारा थी। भारत के बाहर जितने धर्म निर्मित हुए, वे सब बहिर्मुखी हैं। चाहे इस्लाम हो और चाहे ईसाइयत हो, धारा बहिर्मुखता की थी। इसलिए ईसाइयत और इस्लाम में ध्यान की धारणा विकसित न कर पाए वे। प्रेयर, प्रार्थना से आगे बात नहीं गई। प्रार्थना से काम चल गया। ध्यान की धारणा तो अंतर्मुखी साधकों ने विकसित की।
But the balance of the age shifts. When the current is introvert, introvert religions arise. Nearly all Indian-born religions are introvert. Outside India, most are extrovert—Islam, Christianity. There, meditation did not develop; prayer sufficed. Meditation is the contribution of inward seekers.
आप अपने लिए खोज लें। और कठिन नहीं है खोजना। जांच बड़ी आसान है। इसलिए और भी आसान है कि सौ में से निन्यानबे मौके पर बहिर्मुखी होंगे आप। एकाध आदमी अंतर्मुखी होता है। लेकिन दो-तीन जांच-परख के लिए नियम बना लें: अकेले में कैसा लगता है, भीड़ में कैसा लगता है? स्वाद क्या है दोनों बातों का? अकेले में स्वाद मुंह का कड़वा हो जाता है कि मिठास से भर जाता है? भीड़ में स्वाद मधुर हो जाता है कि तिक्त हो जाता है? कर्म में अच्छा लगता है कि विश्राम में डूब जाते हैं, तो अच्छा लगता है?
Find out what is right for you. It isn’t hard. The tests are simple—and in ninety-nine cases out of a hundred you are extrovert. Make a few rules for testing: How do you feel alone, how in the crowd? What is the taste of each? Alone, does the mouth turn bitter, or sweeten with nectar? In the crowd, does the taste turn sweet or acrid? Do you delight in action, or is it when you sink into rest that you feel good?
ध्यान रहे, विश्राम का मतलब आलस्य नहीं है। आलस्य और विश्राम में बड़ा फर्क है। आलसी विश्राम में नहीं होता, सिर्फ श्रम से बचाव में होता है; एस्केप में होता है। विश्राम तो बड़ी पाजिटिव स्थिति है, निगेटिव नहीं है। विश्राम तो बड़ी जीवंत अवस्था है।
बुद्ध की मूर्ति देखें, तो आलसी नहीं मालूम पड़ते। चेहरे पर चमक है। आंखों में ज्योति है। शरीर पर आलस्य की छाया नहीं है। शरीर पर जागती हुई सुबह की रोशनी है। महावीर को देखें, खड़े हुए उनकी मूर्ति को देखें, तो भीतर से प्राण फूटे पड़ रहे हैं, बहे जा रहे हैं। आलस्य नहीं है, विश्राम है।
Note: rest is not laziness. There is a great difference. The lazy man is not in rest; he is merely avoiding exertion—an escape. Rest is a positive state, not negative; it is vibrant. Look at a statue of Buddha—he doesn’t appear lazy: the face glows, the eyes are luminous, the body has no shadow of sloth; it is like the light of an awakening dawn. Look at Mahavira standing—life streams from within. Not laziness, but rest.
आलस्य, कहना चाहिए, चमकहीन होता है। विश्राम चमक से भरा होता है। विश्राम--भीतर तो झरना लबालब भरा है ऊर्जा का, लेकिन कर्म की इच्छा नहीं है। आलस्य--कर्म की तो इच्छा है, लेकिन शक्ति नहीं है, ऊर्जा नहीं है, इसलिए पड़े हैं! कर्म की तो बड़ी इच्छा है। दिल तो अपना भी है कि सिकंदर हो जाते, कि इंदिरा गांधी हो जाते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बाकी ऊर्जा नहीं है; भीतर एनर्जी नहीं है। पड़े हैं अपने बिस्तर से टिके हुए। ऊर्जा नहीं है, शक्ति नहीं है। इरादे तो बहुत हैं कि जीत लें दुनिया को। इरादे कर रहे हैं आंख बंद करके वहीं दुनिया को जीतने के। आलस्य में पड़े हुए लोग भी सिकंदर से कम यात्राएं नहीं करते! लेकिन भीतर ही भीतर करते हैं, बाहर नहीं। आलस्य और विश्राम में भेद है।
Laziness is dull; rest is radiant. In rest the inner spring is brimming with energy, but the urge to act is absent. In laziness the urge to act may be there, but the energy isn’t—so one lies there. The heart dreams of being an Alexander or an Indira Gandhi—but the energy is missing. The lazy, lying in bed, travel no less than Alexander—only inside. There is a difference between laziness and rest.
कर्म-संन्यास विश्राम की अवस्था है, आलस्य की नहीं। कर्मयोग और कर्म-संन्यास दोनों के लिए शक्ति की जरूरत है। दोनों के लिए। आलसी दोनों नहीं हो सकता। आलसी कर्मयोगी तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि कर्म करने की ऊर्जा नहीं है। आलसी कर्मत्यागी भी नहीं हो सकता, क्योंकि कर्म के त्याग के लिए भी विराट ऊर्जा की जरूरत है। जितनी कर्म को करने के लिए जरूरत है, उतनी ही कर्म को छोड़ने के लिए जरूरत है। हीरे को पकड़ने के लिए मुट्ठी में जितनी ताकत चाहिए, हीरे को छोड़ने के लिए और भी ज्यादा ताकत चाहिए। देखें छोड़कर, तो पता चलेगा। एक रुपए को हाथ में पकड़ें। पकड़े हुए खड़े रहें सड़क पर, और फिर छोड़ें। पता चलेगा कि पकड़ने में कम ताकत लग रही थी, छोड़ने में ज्यादा ताकत लग रही है।
Karma-sannyas is rest, not laziness. Both karma-yoga and karma-sannyas require energy. The lazy can be neither. He cannot be a karma-yogi—no energy to act. He cannot be a renunciate either—because to renounce also requires immense energy. The strength needed to hold a diamond is less than the strength needed to let it go. Try it: grip a coin; then drop it. You will see letting go requires more force.
कर्म-संन्यास भी शक्ति मांगता है। और कर्मयोग तो शक्ति मांगता ही है। आलसी के लिए दोनों मार्ग नहीं हैं। आलसी, अगर हम ठीक से कहें, तो थर्ड सेक्स है, नपुंसक। बहिर्मुखी भी नहीं है वह, अंतर्मुखी भी नहीं है; बीच की देहली पर खड़े हैं! थर्ड सेक्स, न पुरुष हैं, न स्त्री। न अंतर्मुखी, न बहिर्मुखी। बीच में खड़े हैं। उनकी कोई भी यात्रा नहीं है। न वे भीतर जाते, न वे बाहर जाते। वे कहीं जाते ही नहीं। वे अपनी देहली पर बैठे हुए हैं! भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, बाहर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। जाने के लिए तो हिम्मत चाहिए, साहस चाहिए। यात्रा कोई भी हो, कहीं से भी जाना हो, बिना ऊर्जा, बिना साहस के कोई यात्रा संभव नहीं है।
Karma-sannyas demands strength; karma-yoga, of course, does too. For the lazy, neither path is available. If we speak precisely, the lazy are a third sex—neither male nor female; neither introvert nor extrovert—stuck on the threshold. They go nowhere—neither inward nor outward. Any journey needs courage and energy.
संन्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः।
योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति।। 6।।
sannyasas tu maha-baho dukham aptum ayogatah yoga-yukto munir brahma na cireṇadhigacchati (5.6)
परंतु हे अर्जुन! निष्काम कर्मयोग के बिना संन्यास अर्थात मन, इंद्रियों और शरीर द्वारा होने वाले संपूर्ण कर्मों में कर्तापन का त्याग प्राप्त होना कठिन है। और भगवत् स्वरूप को मनन करने वाला निष्काम कर्मयोगी परब्रह्म परमात्मा को शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है।
But, O Arjuna! Without nishkama karma-yoga, sannyas—meaning the renunciation of the sense of doership in all actions of mind, senses, and body—is difficult to attain. And the one who contemplates the divine through selfless action quickly attains the Supreme Brahman.
फिर पुनः कृष्ण कहते हैं! शायद फिर अर्जुन की आंख में झलक लगी होगी कि जब दोनों ही मार्ग ठीक हैं, और जब कर्म को छोड़ने वाला भी वहीं पहुंच जाता है, जहां कर्म को करने वाला। तो अर्जुन के मन को लगा होगा, फिर कर्म को छोड़ ही दूं। छोड़ना चाहता है। छोड़ना चाहता था, इसीलिए तो यह सारा संवाद संभव हो सका है। सोचा होगा, कृष्ण अब बिलकुल मेरे अनुकूल आए चले जाते हैं। अब तो वही कहते हैं मेरे मन की, मनचाही, मनचीती बात। यही तो मैं चाहता हूं कि छोड़ दूं सब। और जब छोड़ने से भी पहुंच जाते हैं वहां, तो इस व्यर्थ के युद्ध के उपद्रव को मैं मोल क्यों लूं!
Then Krishna speaks again. Perhaps he sees a glimmer in Arjuna’s eyes: “If both paths are valid, and the renouncer reaches the same as the doer, then let me drop action.” He wanted to drop it anyway; that is why the dialogue is possible. “Now Krishna is coming around to my view. He’s saying what my heart wants: drop everything. If dropping also arrives, why take on the nuisance of this war!”
ये सब सपने उसकी आंखों में फिर तिर गए होंगे। ये सब उसकी आंखों में भाव फिर आ गए होंगे। उसे फिर जस्टीफिकेशन मिला होगा। उसे फिर लगा होगा कि फिर मैं ही ठीक था, फिर कृष्ण क्यों इतनी देर तक लंबी बातचीत किए! जब मैंने गांडीव रखा था और शिथिल गात होकर बैठ गया था, तभी मुझसे कहते कि हे अर्जुन, हे महाबाहो, तू तो कर्म-संन्यासी हो गया है। और कर्म-संन्यास से भी लोग वहीं पहुंच जाते हैं, जहां कर्म करने वाले पहुंचते हैं। प्रसन्न हुआ होगा मन में कहीं। जो चाहता था, वही करीब दिखा होगा। वही कृष्ण के मुंह से भी उसे सुनाई पड़ा होगा। वही कृष्ण की बात में भी ध्वनित हुआ होगा।
Such dreams must have flickered in his eyes; his mind got fresh justification. “I was right; then why such a long talk? When I laid down Gandiva and collapsed, Krishna should have said right then, ‘O mighty-armed, you have become a sannyasin; and sannyas too leads where action leads.’” He must have felt pleased—what he wanted seemed near, even on Krishna’s lips.
उसे देखकर ही कृष्ण तत्काल कहते हैं, लेकिन अर्जुन, जब तक आकांक्षा न छूट जाए और कर्म में निष्कामता न सध जाए, तब तक कोई व्यक्ति कर्म को छोड़ना आसान नहीं पाता है।
फिर दुविधा उन्होंने खड़ी कर दी होगी! अर्जुन से फिर छीन लिया होगा उसका मिलता हुआ आश्वासन। सांत्वना बंधती होगी, कंसोलेशन उतर रहा होगा उसकी छाती पर, वह फिर हटा दिया होगा। कहा कि नहीं, आकांक्षा छोड़कर कर्म का जो अभ्यास न कर ले, वह कर्म भी छोड़ पाए, यह बहुत कठिन है। क्योंकि जो आकांक्षा नहीं छोड़ पाता, वह कर्म क्या छोड़ पाएगा! जो आकांक्षा तक छोड़ नहीं सकता, वह कर्म क्या छोड़ पाएगा! और जो आकांक्षा नहीं छोड़ सकता और कर्म छोड़कर भाग जाएगा, बहुत डर तो यही है कि सिर्फ कर्म ही छूटेगा, आकांक्षा न छूटेगी। खतरा है। कर्म छोड़ना एक लिहाज से आसान है।
Seeing this, Krishna immediately says, “Arjuna, until desire drops and desirelessness in action is attained, leaving action is not easy.” Again he snatches away the comfort. “Unless you have dropped craving, how will you drop action? And if desire remains and you run away from action, the danger is that only the action will drop, not the desire.” To drop action is easy—in one sense.
एक चोर है। हम जब उसे जेल में बंद कर देते हैं, तो चोरी का कर्म छूट जाता है। कर्म-संन्यास हो गया? कर्म तो छूट गया। चोरी तो नहीं कर पाता है अब। लेकिन चोर होना बंद नहीं होता। चोर होना जारी है। चोर वह अब भी है। प्रतीक्षा कर रहा है, कब अवसर मिले। शायद और बड़ा चोर होकर बाहर निकलेगा।
अब तक तो यही हुआ है। अब तक कोई कारागृह किसी चोर को चोरी से मुक्त नहीं करा पाया है, सिर्फ निष्णात चोर बनाकर बाहर भेजता है--ट्रेंड! क्योंकि और सदगुरु वहां उपलब्ध हो जाते हैं! और भी गहन ज्ञानी, अनुभवी पुरुष! और चोर को भी पता चल जाता है कि यह चोरी का दंड नहीं मिल रहा है। यह दंड तो चोरी ठीक से न करने का मिल रहा है। अभ्यास करूं, और-और साधूं कुशलता, तो फिर यह भूल नहीं होगी।
कोई अदालत, कोई जेलखाना अब तक किसी चोर को चोरी से नहीं छुड़ा पाया। कर्म से छुड़ा देता है। वही भ्रम है, जो कई बार कर्मत्यागी भी कर बैठता है
A thief: put him in prison and the act of stealing ceases. Has sannyas happened? The act is gone, but the thief remains a thief. He waits for opportunity—may even emerge more expert, well-trained, with gurus in the art. He learns that punishment wasn’t for stealing, but for not stealing skillfully. No court or prison has ever freed a thief of thievery—only of the act, temporarily.
कर्मत्यागी सोचता है कि ठीक है, बाजार में बैठता हूं, तो लोभ पकड़ता है। तो बाजार छोड़ दूं। जैसे कि बाजार में लोभ पैदा करने का कोई उपाय हो! लोभ तो होता है भीतर। बाजार में तो लोभ नहीं होता। सोचता है, बाजार में लोभ पकड़ता है, बाजार छोड़ दूं। स्त्री को देखकर वासना जगती है, स्त्री की तरफ पीठ कर लूं। पद को देखकर मन होता है कि पद पर चढ़कर बैठ जाऊं, तो ऐसी जगह चला जाऊं, जहां पद ही न हो। तो कोई कर्म को छोड़कर भाग सकता है। सौ में से निन्यानबे मौके पर डर इस बात का है कि कर्म तो छूट जाए और आकांक्षा और वासना न छूटे। तब वह जंगल के झाड़ के नीचे बैठकर भी वही आदमी होगा, जो बाजार में था। आदमी में कोई क्वालिटेटिव, कोई गुणात्मक अंतर नहीं पड़ेगा। परिस्थिति बदल जाएगी, मनःस्थिति नहीं बदलेगी।
So too the renouncer often deceives himself: “In the market I feel greed; I will leave the market.” As if the market creates greed! Greed is inside. “Seeing a woman, lust arises; I will turn my back on women. Seeing position, ambition arises; I will go where there is no position.” You can flee from actions—but in ninety-nine cases out of a hundred, action drops and desire remains. Then under a tree in the forest you are the same person you were in the bazaar. The situation changes; the mind-state does not.
मनःस्थिति बदलनी बड़ी कठिन बात है! और जो मन:स्थिति बदल सकता है, कृष्ण कहते हैं, वह छोड़कर भी क्यों जाएं? वह यहां भी बदल सकता है। और जो यहां नहीं बदल सकता, क्या भरोसा है कि वह वहां बदल सकेगा? जाऊंगा तो मैं ही, मैं चाहे बाजार में रहूं और चाहे हिमालय पर चला जाऊं। बाजार तो यहीं रह जाएगा बंबई में, मैं हिमालय चला जाऊंगा। लेकिन मैं तो अपने साथ ही चला जाऊंगा। मेरे सारे रोग, मेरे सारे मन की रुग्णताएं मेरे साथ चली जाएंगी। उनको यहां नहीं छोड़कर जा सकूंगा।
To change the mind-state is difficult. Krishna says: he who can change it here—why should he run? And he who cannot change it here—what guarantee will he change it there? I will go with myself—whether in Bombay’s market or on the Himalayas. The market will remain in Bombay, I will go to the Himalayas—but I carry my mind and its illnesses with me. You cannot leave them behind.
हां, अवसर हो सकता है यहां छूट जाए। हो सकता है, दर्पण यहां छूट जाए, लेकिन चेहरा तो मेरा मेरे साथ चला जाएगा। और यह भी हो सकता है कि दर्पण न हो, तो चेहरा दिखाई न पड़े। लेकिन इससे चेहरा नहीं है, यह तो नहीं है। चेहरा तो है ही। कभी किसी झील में दिखाई पड़ जाएगा। कभी किसी पानी के झरने में दिखाई पड़ जाएगा। कभी कोई राहगीर गुजरता होगा, उसकी आंख में दिखाई पड़ जाएगा।
Yes, the mirror might be left here—but the face goes with you. Without a mirror you may not see it, but it’s still there; any lake may show it, any passerby’s eyes may reflect it.
सुना है मैंने कि एक संन्यासी तीस वर्ष तक हिमालय पर था। तीस वर्ष जिस चीज को छुड़ाने आया था, वह कभी की छूट गई। फिर आश्वस्त हो गया। अहंकार से पीड़ित था, उसी से बचने सब छोड़कर हिमालय आया था। गल गया, हिमालय की ठंड! नहीं बचा होगा। लेकिन कहीं ठंड से, सर्दी से अहंकार गलते हैं? हिमालय की ऊंचाई अहंकार न चढ़ पाया होगा! इतनी ऊंचाई पर थक गया होगा, सांस भर गई होगी! नीचे ही रुक गया होगा, संन्यासी ऊपर चला गया होगा! लेकिन अहंकार कहीं थकता है ऊंचाइयां चढ़ने से?
सच तो यह है कि अहंकार ऊंचाइयां चढ़ने से बड़ा प्रसन्न होता है। अहंकार ऊंचाइयां चढ़ने की आकांक्षा का नाम है। जितना ऊंचा शिखर हो, उतना ही उसका दम फूलता नहीं और मजबूत होता है।
लेकिन तीस साल अहंकार की रेखा भी पता न चलती थी। भरोसा हो गया पक्का। बहुत तरह से खोजकर देखा, कहीं अहंकार न था। फिर उसने सोचा, अब क्या डर है! अब वापस चलूं। नीचे उतरकर एक गांव के पास रहने लगा। गांव के लोग आने लगे। दर्पण वापस लौट आए। कोई पैर छूने लगा, कोई महात्मा कहने लगा। भीतर कोई चीज जो तीस साल से बिलकुल पता न थी, धीरे-धीरे उठने लगी। पर अभी भी उसे पता नहीं है, क्योंकि पहचान भूल गई, रिकग्नीशन भूल गया। तीस साल से देखा नहीं, एकदम से समझ में नहीं आता कि क्या हो रहा है। लेकिन कुछ हो रहा है। कोई चीज, कोई गर्मी, कोई ऊष्मा चारों तरफ खून में फैलती चली जाती है।
I heard of a monk who stayed thirty years in the Himalayas to drop ego. He became sure it was gone—never a trace. He descended and settled near a village. People came—the mirrors returned. Some bowed to his feet, some called him a great saint. Something unknown for thirty years began to stir; he didn’t recognize it yet—long unrecognized, unfamiliar. Some warmth spread in the blood.
फिर बड़ा मेला भरता था, कुंभ का भरता होगा। कुंभ का मेला महात्माओं की परीक्षा के लिए बड़ी अच्छी जगह है!
गांव के लोगों ने कहा, इतने बड़े महात्मा और कुंभ के मेला नहीं चलेंगे, तो नहीं चलेगा। बड़ा महात्मा और कुंभ के मेला न जाए, ऐसा हो नहीं सकता। चलना ही पड़ेगा। फिर महात्मा ने कहा, अब डर भी क्या है! जिस चीज से डरते थे, वह तो खतम ही हो चुकी। चल सकते हैं।
लेकिन यह खयाल भी आ जाना कि मेरा अहंकार खतम हो चुका है, बड़ा गहरा अहंकार है। इसका उसे पता नहीं। चल पड़ा। जब कुंभ के मेले में पहुंचे, भीड़ थी भारी, महात्मा को कोई पहचानता न था। और महात्मा को पहचानते न हों आप, तो महात्मा और गैर-महात्मा में कोई फर्क होता है? पहचान का ही फर्क होता है। ऐसा नहीं कि महात्मा और गैर-महात्मा में फर्क नहीं होता, लेकिन वह भीतरी फर्क है, वह आपकी पकड़ में नहीं आता। आप तो पहचान से ही पकड़ते हैं। अगर बगल में एक महात्मा बैठा हो और आप पहचानते न हों, तो बिलकुल नहीं पता चलेगा कि महात्मा बैठा है। पहचानते हों, तो पता चलेगा कि महात्मा बैठा है। पहचानते हों कि चोर है, तो पता चलेगा कि चोर बैठा है। बेईमान है, तो बेईमान बैठा है। भीतर जो है, वह तो बहुत गहरे में है, उसका आपको पता नहीं चलता। उसका तो खुद को भी पता चल जाए, तो काफी है। दूसरे को पता चलना तो बहुत मुश्किल है।
A great fair—Kumbh—was coming. The villagers insisted, “Such a great saint must attend.” He thought, “What is there to fear now? Ego is finished.” But even the thought “my ego is finished” is subtle ego. He went. In the huge crowd, no one knew him. If you don’t recognize a saint, what is the difference between saint and non-saint for you? Recognition makes the difference for you; the inner difference is beyond your grasp.
वहां कोई पहचानता नहीं था महात्मा को। गांव के थोड़े-से लोग पहचानते थे। वहां भारी भीड़; धक्का-मुक्की हो गई। किसी ने पैर पर जूता रख दिया महात्मा के। महात्मा को गुस्सा आ गया। उचककर उसकी गर्दन पकड़ ली और कहा, गर्दन दबा दूंगा! जानता नहीं मैं कौन हूं!
तब अचानक खयाल आया कि तीस साल विलीन हो गए एकदम! तीस साल पहले का आदमी वापस खड़ा हो गया। तीस साल पहले यही आदमी था वह, कि कोई पैर पर जूता रख देता, तो गर्दन पकड़ लेता और कहता, जान से मार डालूंगा। जानता नहीं मैं कौन हूं! वे तीस साल बीच के एकदम तिरोहित हो गए, जैसे थे ही नहीं। जैसे फिल्म में सिनेमा के पर्दे पर कैलेंडर एकदम से उड़ता है न; तारीख एकदम बदलती चली जाती है। तीन घंटे में कई साल बिताने पड़ते हैं। एक सेकेंड में तीस साल का कैलेंडर एकदम हवा में उड़ गया! वापस वह आदमी वहीं खड़ा हो गया, जिस दिन हिमालय गया था--अहंकार अपनी जगह, गर्दन पर हाथ कसे हुए!
Someone stepped on his foot. Anger flared—he grabbed the man by the neck, “I’ll crush your throat! Don’t you know who I am?” Suddenly it struck him—thirty years vanished in a flash. He was again the man who had gone to the Himalayas. The calendar of thirty years flew away like in a film, and he stood where he had started—hand at the man’s throat.
लेकिन फिर उसने झुककर उस आदमी के पैर पड़ लिए, जिसकी गर्दन पकड़ी थी। वह आदमी बहुत हैरान हुआ। उसने कहा, यह क्या करते हो! उस संन्यासी ने कहा कि आपने मुझ पर बड़ी कृपा की जो मेरे पैर पर जूता रख दिया। हिमालय तीस साल तक जो मुझे न बता पाया, वह आपके जूते ने मुझे बता दिया। तीस साल हिमालय में मुझे पता न चला कि अहंकार है, वह एक आदमी की जरा-सी चोट से पता चल गया। आपकी बड़ी अनुकंपा है। बड़ी कृपा है।
He fell at the man’s feet. The man was bewildered. The monk said, “You have blessed me by stepping on my foot. What thirty years of the Himalayas couldn’t show me, your shoe has shown me in a moment: the ego remains.”
कृष्ण कहते हैं, कर्म से छोड़कर भाग जाना तो कठिन नहीं है, लेकिन अगर आकांक्षा न गई हो और अगर निष्काम कर्म न सध गया हो, तो कर्म छोड़ने से भी कुछ होगा नहीं।
Krishna says: running away from action is not hard. But if desire has not gone, if desirelessness in action hasn’t been mastered, then leaving action won’t help.
अर्जुन की आंख में देखकर उन्होंने फिर बात खड़ी की होगी। और अर्जुन से कहा होगा, ऐसा मत सोच कि मैं कह रहा हूं कि तू छोड़कर चला जा। पहले तू निष्काम कर्म साध। यदि निष्काम कर्म सध जाए, तो कर्मत्याग भी कर सकता है।
He must have looked into Arjuna’s eyes and said, “Don’t think I’m telling you to run away. First master desireless action. If that happens, then you may even renounce.”
लेकिन बड़े मजे की बात यह है कि अगर निष्काम कर्म सध जाए, तो कर्मत्याग करना, न करना बराबर है। कोई भेद नहीं है। फिर वह व्यक्ति की अंतर्मुखता या बहिर्मुखता पर निर्भर करेगा। अगर निष्काम कर्म सध जाए, तो बहिर्मुखी व्यक्ति कर्म को करता चला जाएगा, अंतर्मुखी व्यक्ति कर्म को अचानक पाएगा कि वे बंद हो गए हैं। लेकिन वासना से मुक्ति तो सधनी ही चाहिए, निष्कामता तो सधनी ही चाहिए। वह तो अनिवार्य शर्त है। उससे कोई बचाव नहीं है। इसलिए कृष्ण ने पुनः अर्जुन को याद दिला दी।
But the delightful paradox is: if desireless action is attained, renunciation or not makes no difference. Then it depends on your introversion or extroversion. With desirelessness attained, the extrovert will keep acting; the introvert will find actions cease of themselves. But freedom from craving is essential—non-negotiable. Hence Krishna reminds Arjuna again.
कृष्ण पूरे समय अर्जुन को पढ़ते चलते हैं। और गुरु वही है, जो शिष्य को पढ़ ले। शिष्य तो गुरु को कैसे पढ़ेगा! वह तो बहुत मुश्किल है, असंभव है। अगर शिष्य गुरु को पढ़ सके, तो वह खुद ही गुरु हो गया। उसके लिए अब किसी गुरु की जरूरत नहीं है। गुरु वही है, जो शिष्य को पढ़ ले खुली किताब की तरह, उसके एक-एक अध्याय को उसके जीवन के; उसके मन की एक-एक पर्त को झांक ले। गुरु वह नहीं है कि शिष्य जो कहे, वह उसे बता दे। गुरु वह है, जो वही बताए, जो शिष्य के लिए जरूरी है। गुरु वह नहीं है, जो शिष्य के लिए सिर्फ सिद्धांत जुटा दे। गुरु वह है, जो शिष्य के लिए ट्रांसफार्मेशन, रूपांतरण, क्रांति का मार्ग व्यवस्थित कर दे।
Throughout, Krishna reads Arjuna. And that is a guru: one who reads the disciple like an open book—each chapter of his life, each layer of his mind. A guru is not one who merely supplies doctrines, but one who arranges the path of transformation for the disciple.
अर्जुन तो यही चाहता है कि कृष्ण कह दें कि अर्जुन, छोड़ दे, तो अर्जुन प्रफुल्लित हो जाए। और सारी दुनिया में डंके से कह दे कि कोई मैंने छोड़ा, ऐसा मत कहना। असल में अर्जुन चाहता है कि कृष्ण की गवाही मिल जाए, तो वह सारी दुनिया को कह सके कि मैं कोई कायर नहीं हूं। डर तो उसे यही है गहरे में, बहुत गहरे में। क्षत्रिय है वह। एक ही डर है उसे कि कोई कायर न कह दे। इसलिए वह फिलासफी की बातें कर रहा है। वह यह कह रहा है कि मुझे कोई दार्शनिक सिद्धांत मिल जाए, जिसकी आड़ में मैं पीठ दिखा सकूं और मैं दुनिया से कह सकूं कि मैं कोई कायर नहीं हूं। मैंने कर्म-त्याग कर दिया है। और अगर तुम कहते हो कि मैं गलत हूं, तो पूछो कृष्ण से। कृष्ण की गवाही से छोड़ा है। ये गवाह हैं।
Arjuna wants Krishna to say, “Leave it all.” Then he can beat the drum across the world: “Don’t call it my quitting—Krishna himself testified.” Deep down, being a kshatriya, he fears only one thing—that someone might call him a coward. He wants a philosophical cover under which to turn his back. “If you doubt me, ask Krishna—he is my witness.”
लेकिन उसे पता नहीं कि वह जिस आदमी को गवाह बना रहा है, उस आदमी को गवाह बनाना बहुत आसान नहीं है। और जिस आदमी से वह अपनी कायरता के लिए, भागने के लिए, एस्केप के लिए, पलायन के लिए सहारे खोज रहा है, उस आदमी से इस तरह के सहारे खोजने संभव नहीं हैं। कृष्ण उसे क्रांति दे सकते हैं, सहारा नहीं दे सकते। कृष्ण उसे रूपांतरित कर सकते हैं, लेकिन पलायन नहीं करवा सकते। कृष्ण उसे नया व्यक्तित्व दे सकते हैं, लेकिन उसके भीतर छिपी हुई कमजोरियों के लिए आड़ नहीं बन सकते हैं।
But he doesn’t know whom he’s taking as witness. To make Krishna your witness is not easy. From Krishna you cannot borrow support for escape. He can give revolution, not refuge; transformation, not cover for your weakness.
इसलिए बार-बार कृष्ण जब भी--जब भी--कर्म-संन्यास की कोई बात कहते हैं, अर्जुन प्रफुल्लित मालूम होता है। वह कहता है, यही, यही! बिलकुल ठीक कह रहे हैं।
ऐसा मैं देखता हूं रोज। रोज मैं देखता हूं, साधुओं और संन्यासियों और गुरुओं के पास जो लोग बैठे होते हैं, वे कहते हैं कि बिलकुल ठीक कह रहे हैं महाराज! वे उसी वक्त कहते हैं, बिलकुल ठीक कह रहे हैं, जहां उनको कोई सहारा मिलता है; जहां उन्हें लगता है कि ठीक, अपनी बेईमानी में कुछ सहारा मिल रहा है; अपनी चोरी में कुछ सहारा मिल रहा है। अगर कोई महात्मा समझाता है कि आत्मा तो शुद्ध-बुद्ध है, आत्मा ने कभी पाप ही नहीं किए; तो पापी बड़े सिर हिलाते हैं। वे कहते हैं, बिलकुल ठीक! यही तो हम कहते हैं। पापी को बड़ा रस आता है कि बिलकुल ठीक। महात्मा भी यही कह रहे हैं।
इसलिए महात्माओं के पास अगर पापी इकट्ठे हो जाते हैं, तो कोई आश्चर्य नहीं है। लेकिन हिम्मत कृष्ण जैसी महात्माओं में जब तक न हो, तब तक सुनने वालों का कोई भी लाभ नहीं होता, हानि होती है। और मेरा ऐसा अनुभव है कि सौ में निन्यानबे महात्मा सुनने वालों को हानि पहुंचाते हैं, सहारा बन जाते हैं।
Therefore whenever Krishna says anything remotely supportive of renunciation, Arjuna brightens: “Yes, yes! Exactly!” I see this every day: people sit before saints and say, “Exactly right, Maharaj!”—precisely where they feel their dishonesty gets support. If a saint says, “The soul is pure; it never sins,” the sinners nod enthusiastically: “Exactly! This is what we say.” That is why sinners gather around saints—and unless the saint has the courage of Krishna, listeners are harmed, not helped. In ninety-nine cases out of a hundred, saints become supports for people’s deceptions.
कृष्ण सहारा नहीं बनेंगे। इसलिए जरा-सी भी कोई बात ऐसी होती है कि अर्जुन उसको मैनिपुलेट कर सके, उसको घुमा-फिराकर अपना सहारा बना सके, कृष्ण फौरन छिन-भिन्न कर देते हैं; तलवार उठाकर काट देते हैं। वे कहते हैं, इस भूल में मत पड़ जाना। यह मत समझ लेना तू कि कर्म छोड़ना आसान है। जब तक निष्कामता न सध जाए, तब तक कर्म छोड़ना बहुत कठिन है।
Krishna won’t be that support. The moment Arjuna can manipulate a statement into a crutch, Krishna cuts it to pieces. “Do not fall into this mistake. Do not think leaving action is easy. Without desirelessness, it is very difficult.”
और दूसरी बात यह कहते हैं कि अर्जुन, निष्काम कर्म सरल है। जो अर्जुन को कठिन मालूम पड़ रहा है, उसे वे सरल कहते हैं; और जो अर्जुन को सरल मालूम पड़ रहा है, उसे वे कठिन कहते हैं। इसे खयाल में रख लें।
And he adds: “Arjuna, desireless action is simple.” What Arjuna finds hard, he calls simple; what Arjuna finds simple, he calls hard. Keep this in mind.
अर्जुन को यही सरल मालूम पड़ रहा है, कर्म-त्याग बिलकुल सरल है। पत्नी को छोड़कर भाग जाना कोई कठिन बात है! दूकान को छोड़कर भाग जाना कोई बहुत कठिन बात है! जब कि दिवाला भी निकल रहा हो, तब तो और भी सरल है, तब तो कर्म-त्याग बिलकुल ही आसान है! दुख की घड़ी में कर्म को छोड़ देना कोई कठिन बात है? सुख की घड़ी में कोई छोड़ता नहीं।
यह अर्जुन कभी भी नहीं आज तक इसके पहले--यह कोई अर्जुन की कृष्ण की पहली मुलाकात नहीं है। जिंदगीभर के साथी हैं। गीता को अब तक पैदा होने का मौका नहीं आया था। अर्जुन अब तक ऐसे उपद्रव में, ऐसी क्राइसिस, ऐसे संकट में पड़ा नहीं था। और वह तो जरा दुविधा हो गई, नहीं तो वह संकट में पड़ता नहीं।
अगर दुश्मनी साफ-साफ होती, जैसे कि हिंदू-मुसलमानों का दंगा हो जाता है, तो कोई दिक्कत नहीं होती। क्योंकि उस तरफ न कोई अपनी पत्नी का भाई होता, न कोई मामा होता, न कोई गुरु होता, न कोई रिश्तेदार होता। हिंदू-मुस्लिम का दंगा हो जाता, तो दंगा बड़ा मजेदार होता--सीधा। कोई झगड़ा नहीं। कोई कांसिएंस को अर्जुन की दिक्कत न होती, अगर हिंदू-मुस्लिम का दंगा होता।
लेकिन यह दंगा हिंदू-मुस्लिम का नहीं, एक परिवार का था, एक घर का था। उस तरफ भी अपने लोग थे, जिनके साथ खेले और बड़े हुए, जिनसे सीखे और जिनकी गोद में बैठे। गुरु थे, पितामह थे, भाई थे, मित्र थे--सब अपने थे। उस तरफ भी अपने थे, इस तरफ भी अपने थे। दोनों तरफ परिवार बंटकर खड़ा था।
To Arjuna, dropping action seems easy: “Leaving one’s wife and shop is not hard—especially when bankruptcy looms! In sorrow anyone can drop; in joy none.” Until now Arjuna had never been in such a crisis. If the enmity were clear like a Hindu-Muslim riot, there’d be no problem—no uncles, gurus, relatives across the line. But this was a family war; on both sides were his own—those who had raised him, taught him, loved him. Whichever side wins or loses, the dead are his own. So he wavered and sought philosophical exits. Otherwise, he is a master of killing—he could kill and then eat his meal without washing his hands.
इसलिए प्रासांगिक रूप से आपसे कहता हूं, अगर कभी दुनिया में हिंदू, मुसलमान, ईसाई, जैन, बौद्धों के दंगे मिटाने हों, तो जब तक हिंदू-मुसलमान परिवार नहीं बन जाते, तब तक दंगे नहीं मिट सकेंगे। जब उस तरफ भी अपना कोई मरने को हो, तभी मरने से रोका जा सकता है, नहीं तो नहीं रोका जा सकता। इसलिए धार्मिक लोग शादी नहीं होने देते हैं एक-दूसरे में। क्योंकि शादी हो गई, तो दंगे नहीं करवाए जा सकते। अगर मेरी पत्नी मुसलमान के घर में है, और मेरे भाई की पत्नी ईसाई के घर में है, और मेरी बहन किसी जैन के घर में है, और मेरी मां यहूदी है, तो दंगा करना बहुत मुश्किल मामला हो जाएगा। दंगा होगा किससे? दंगा हो सकता है, क्योंकि चीजें कटी हैं।
अर्जुन क्राइसिस में पड़ गया, क्योंकि परिवार सब बंटा हुआ सामने खड़ा था। यहां भी अपने थे। जीतेंगे तो, हारेंगे तो, मरेंगे अपने ही। कुछ भी हो, अपने मर जाएंगे। इससे बेचैनी खड़ी हो गई। इसलिए मुश्किल में पड़ गया। इसलिए अब वह राह खोजने लगा, ज्ञान की बातें करने लगा। उसके मन में कभी भी, कभी भी हिंसा के प्रति कोई अड़चन न थी। वह इतनी मौज से मार सकता था कि वह हाथ भी नहीं धोता और मजे से खाना खाता। उसको कोई मारने में तकलीफ नहीं थी। मारने में वह कुशलहस्त है। उससे ज्यादा कुशलहस्त आदमी खोजना मुश्किल है मारने में। लेकिन आज क्या अड़चन थी! सोचता है, सरल तो यही है कि सब छोड़ दूं। और कृष्ण कैसा उलटा आदमी मिल गया! कहां गलत आदमी को सारथी बना लिया!
इसलिए भगवान को सारथी बनाने से जरा बचना चाहिए। वे दिक्कत में रखेंगे। आपके रथ को ऐसी जगह ले जाएंगे, जहां आप नहीं चाहते कि जाए। उसी दिन गलती हो गई, जिस दिन कृष्ण को सारथी बना लिया। जिसने भी कृष्ण को सारथी बनाया, फिर रास्ता सुगम नहीं है। रास्ता अड़चन का होगा, यद्यपि परम उपलब्धि आनंद की होगी। मार्ग कठिन होगा, फल अमृत के होंगे। और गलत सारथी मिला, तो मार्ग तो बड़ा सरल होगा, लेकिन फल नर्क हो सकता है। अंधेरी रात के गड्ढ में गिरा देता है।
He thinks: the simplest is to drop all. And what a wrong charioteer he chose! Beware of making God your charioteer—he will take your chariot where you don’t want to go. The day you made Krishna your charioteer, you made trouble. Whoever takes Krishna as charioteer will not have an easy road; the path will be thorny, though the attainment will be bliss. With a wrong charioteer, the road is easy but ends in hell.
जैसे ही कृष्ण को दिखाई पड़ा कि उसको लग रहा है कि अब मैं उसके करीब आ रहा हूं, वे तत्काल हट जाते हैं। आते हैं और हट जाते हैं। उन्होंने फौरन कहा कि ध्यान रख, निष्काम कर्म साधे बिना कर्म-त्याग नहीं हो सकता। पहले तू युद्ध कर। ऐसे कर कि फल की कोई आकांक्षा न हो। अगर तू युद्ध करके फल की आकांक्षा के पार उठ गया, तो ठीक है; फिर तू कर्म भी त्याग कर देना। अर्जुन कहेगा, फिर कर्म-त्याग करने से मतलब ही क्या है! वक्त ही निकल गया। फिर तो राज्य हाथ में होगा। फिर त्याग करने का क्या मतलब है? कृष्ण कहते हैं, युद्ध तो कर ले, फल की आकांक्षा छोड़कर। और जब राज्य मिल जाए और युद्ध गुजर जाए और तू निष्काम साध ले, तब तू त्याग कर देना!
As soon as Krishna sees Arjuna feeling, “Now he is supporting me,” Krishna steps aside. “Remember: without mastering desireless action, you cannot renounce. First fight—fight in such a way that no longing for the fruits remains. If you can transcend the fruits through action, then you may renounce later.” Arjuna will protest: “What is the point of renouncing then? By then the kingdom will be in hand!” Krishna says: “Do the battle without craving. When the kingdom comes and the war has passed, and desirelessness is established, then renounce.”
अर्जुन को यह बहुत कठिन लगता है। दुख की घड़ी तो गुजारो और सुख की घड़ी में छोड़ देना! लेकिन ध्यान रहे, धर्म की यही अपेक्षा है। सुख की घड़ी में जो छोड़े, वही धर्म को उपलब्ध होता है। दुख की घड़ी में कोई कितना ही छोड़े, धर्म को उपलब्ध नहीं होता है। दुख की घड़ी में कोई भी छोड़ना चाहता है। दुख की घड़ी में छोड़ना नैसर्गिक है, धार्मिक नहीं। सुख की घड़ी में छोड़ना एक बड़ी इंपासिबल रेवोल्यूशन, एक बड़ी असंभव क्रांति से गुजरना है। वह कृष्ण कहते हैं, उस असंभव क्रांति से गुजरना ही होगा अर्जुन!
To Arjuna this seems very hard: “Suffer through sorrow and renounce in joy!” But that is religion’s demand. In sorrow everyone wants to renounce; that is natural, not religious. To renounce in joy is a great, ‘impossible’ revolution—and Krishna says, Arjuna, you must pass through that impossible revolution.
आज इतना ही।
Enough for today.
अब पांच मिनट उठेंगे नहीं जरा भी! एक भी नहीं उठेगा। क्योंकि और कोई प्रसाद बांटने के लिए हमारे संन्यासियों के पास नहीं है। वे अपना कीर्तन पांच मिनट आपको बांट देंगे। वह आपके मन में गूंजता हुआ घर ले जाएं। वह उनका प्रसाद लेकर जाएं। और बीच में कोई न उठे। एक जन उठ जाता है, तो बाकी लोगों को भी उठना पड़ता है। पांच मिनट बैठे रहें और पांच मिनट इस आनंद को लें और फिर चुपचाप चले जाएं।
Now, for five minutes, no one will get up. Not a single one. Our sannyasins have no other prasad to distribute—they will share their kirtan with you for five minutes. Let it echo in your hearts as you go. Take that prasad with you. And in between, no one gets up; if one rises, others are forced to. Sit for five minutes, taste this joy—and then leave quietly.
