Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कर्म क्या है और अकर्म क्या है, बुद्धिमान व्यक्ति भी निर्णय नहीं कर पाते हैं। कृष्ण कहते हैं, वह गूढ़ तत्व मैं तुझसे कहूंगा, जिसे जानकर व्यक्ति मुक्त हो जाता है।
What is karma and what is akarma — even an intelligent person cannot decide. Krishna says: I shall tell you that arcane principle; knowing it, one becomes free.
अजीब-सी लगेगी यह बात; क्योंकि कर्म क्या है और अकर्म क्या है, यह तो मूढ़जन भी जानते हैं। कृष्ण कहते हैं, कर्म क्या है और अकर्म क्या है, यह बुद्धिमानजन भी नहीं जानते हैं।
It will sound strange; because what is karma and what is akarma — even the dull-witted seem to know this. Yet Krishna says: what is karma and what is akarma, even the wise do not know.
हम सभी को यह खयाल है कि हम जानते हैं, क्या है कर्म और क्या कर्म नहीं है। कर्म और अकर्म को हम सभी जानते हुए मालूम पड़ते हैं। लेकिन कृष्ण कहते हैं कि बुद्धिमानजन भी तय नहीं कर पाते हैं कि क्या कर्म है और क्या अकर्म है। गूढ़ है यह तत्व। तो फिर पुनर्विचार करना जरूरी है। हम जिसे कर्म समझते हैं, वह कर्म नहीं होगा; हम जिसे अकर्म समझते हैं, वह अकर्म नहीं होगा।
We all carry the notion that we know what action is and what is not action. Karma and akarma seem familiar to us. But Krishna says that even the wise cannot determine what is karma and what is akarma. This principle is subtle, hidden. Then a re‑consideration is essential. What we take to be karma may not be karma; what we take to be akarma may not be akarma.
हम किसे कर्म समझते हैं? हम प्रतिकर्म को कर्म समझे हुए हैं, रिएक्शन को एक्शन समझे हुए हैं। किसी ने गाली दी आपको, और आपने भी उत्तर में गाली दी। आप जो गाली दे रहे हैं, वह कर्म न हुआ; वह प्रतिकर्म हुआ, रिएक्शन हुआ। किसी ने प्रशंसा की, और आप मुस्कुराए, आनंदित हुए; वह आनंदित होना कर्म न हुआ; प्रतिकर्म हुआ, रिएक्शन हुआ।
What do we call karma? We have mistaken reaction for action. Someone abuses you, and in return you abuse. What you are doing is not karma; it is reaction. Someone praises you, and you smile, you feel delighted — that delight is not karma; it is reaction.
आपने कभी कोई कर्म किया है! या प्रतिकर्म ही किए हैं?
Have you ever truly acted? Or have you only reacted?
चौबीस घंटे, जन्म से लेकर मृत्यु तक, हम प्रतिकर्म ही करते हैं; हम रिएक्ट ही करते हैं। हमारा सब करना हमारे भीतर से सहज-जात नहीं होता, स्पांटेनियस नहीं होता। हमारा सब करना हमसे बाहर से उत्पादित होता है, बाहर से पैदा किया गया होता है।
Twenty‑four hours a day, from birth to death, we only react. We live in reaction. None of our doing is born from within, is not spontaneous. Our doing is produced from outside, provoked by the outer.
किसी ने धक्का दिया, तो क्रोध आ जाता है। किसी ने फूलमालाएं पहनाईं, तो अहंकार खड़ा हो जाता है। किसी ने गाली दी, तो गाली निकल आती है। किसी ने प्रेम के शब्द कहे, तो गदगद हो प्रेम बहने लगता है। लेकिन ये सब प्रतिकर्म हैं।
Someone pushes you — anger arises. Someone garlands you — the ego stands up. Someone insults — an insult escapes your lips. Someone speaks words of love — you melt and love begins to flow. But all of this is reaction.
ये प्रतिकर्म वैसे ही हैं, जैसे बटन दबाई और बिजली का बल्ब जल गया; बटन बुझाई और बिजली का बल्ब बुझ गया। बिजली का बल्ब भी सोचता होगा कि मैं कर्म करता हूं जलने का, बुझने का। लेकिन बिजली का बल्ब जलने-बुझने का कर्म नहीं करता है। कर्म उससे कराए जाते हैं। बटन दबती है, तो उसे जलना पड़ता है। बटन बुझती है, तो उसे बुझना पड़ता है। यह उसकी स्वेच्छा नहीं है।
These reactions are just like this: a button is pressed and the electric bulb lights up; the button is switched off and the bulb goes dark. Perhaps the bulb also thinks, I am doing the acts of glowing and going dark. But the bulb does not act; it is made to act. If the button is pressed, it must light; if the button is turned off, it must go dark. It is not its freedom.
इसको ऐसा लें, किसी ने आपको गाली दी। और अगर आप गाली का उत्तर देते हैं, तो थोड़ा सोचें, यह गाली का उत्तर आपने दिया या देना पड़ा? अगर दिया, तो कर्म हो सकता है; देना पड़ा, तो प्रतिकर्म होगा।
Take it this way: someone abuses you. And if you answer with abuse, reflect a little — did you give the answer, or did it have to be given? If you gave it, it may be karma; if it had to be given, it is reaction.
आप कहेंगे, दिया, चाहते तो न देते। तो फिर चाहकर कोशिश करके देखें, तब आपको पता चलेगा। हो सकता है, ओंठों को रोक लें, तो भीतर गाली दी जाएगी। तब आपको पता चलेगा, गाली मजबूरी है; बटन दबा दी है किसी ने। और अगर कोई गाली दे, और आपके भीतर गाली न उठे, तो कर्म हुआ। तो आप कह सकते हैं, मैंने गाली न देने का कर्म किया।
You will say, I gave it, I could have refrained. Then try refraining, and you will know. Perhaps you hold the lips, but the abuse will be hurled inside. You will see that the abuse is a compulsion; someone has pressed a button. And if someone abuses you and no abuse arises within, then it is karma. Then you can say, I did the karma of not abusing.
कर्म का अर्थ है, सहज। प्रतिकर्म का अर्थ है, प्रेरित, इंस्पायर्ड। कारण है जहां बाहर, और कर्म आता है भीतर से, वहां कर्म नहीं है।
Karma means the spontaneous. Reaction means the provoked, the inspired from outside. Wherever the cause is outside and the doing rises from within because of it, there is no karma.
हम चौबीस घंटे प्रतिकर्म में ही जीते हैं। बुद्ध, या महावीर, या कृष्ण, या क्राइस्ट जैसे लोग कर्म में जीते हैं। उनके जीवन में प्रतिकर्म खोजे से भी नहीं मिलेगा।
We live twenty‑four hours a day only in reaction. A Buddha, or a Mahavira, or a Krishna, or a Christ lives in karma. You will not find reaction in their lives, even if you look for it.
एक आदमी बुद्ध के ऊपर आकर थूक गया है। तो वे मुस्कुराए। उन्होंने अपनी चादर से थूक को पोंछ लिया। और उस आदमी से पूछा, और कुछ कहना है?
A man came and spat on Buddha. Buddha smiled. He wiped the spit with his robe and asked the man: Anything more you would like to say?
वह आदमी भी विचलित हुआ होगा। क्योंकि जब किसी के ऊपर थूकें, तो शायद पृथ्वी पर इसके पहले किसी ने भी नहीं कहा होगा कि और कुछ कहना है!
The man must have been shaken. For when you spit on someone, perhaps never before on this earth has anyone said: Anything more to say?
वह आदमी थोड़ा झिझका। उत्तर उसे सूझा नहीं। क्योंकि बुद्ध ने बड़ी अड़चन में डाल दिया। बुद्ध कोई प्रतिकर्म करते, तो वह आदमी उत्तर तैयार लेकर आया होगा। प्रतिकर्म की हम सब की तैयारी है। बुद्ध अगर पूछते, क्यों थूका? तो शायद वह उत्तर तैयार करके लाया हो। जैसे परीक्षा में लोग अपने उत्तर तैयार करके ले जाते हैं, ऐसे हम जिंदगी में एक-एक कदम रिहर्सल पहले कर लेते हैं। पहले तैयारी कर लेते हैं कि अगर थूकूंगा, तो कोई यह कहेगा, तो मैं यह कहूंगा। लेकिन जो तैयारी होती है, वह प्रतिकर्म की होती है।
The man hesitated. An answer did not occur; Buddha had put him in a real bind. If Buddha had reacted, the man had surely come prepared with responses. We are all rehearsed for reaction. If Buddha had asked, Why did you spit? he might have had a ready answer. Just as examinees carry prepared answers to an exam, we rehearse life step by step. We prepare in advance that if I spit, and someone says this, I will say that. But preparations are always for reaction.
बुद्ध जैसा आदमी तो कभी-कभी हजारों वर्षों में मिलता है। तो बुद्ध जैसे आदमी की तो तैयारी नहीं होती। दो-तीन-चार साल के, परीक्षार्थी, प्रश्नपत्र देख लेते हैं; क्वेश्चंस देख लेते हैं। तैयारी कर लेते हैं। लेकिन बुद्ध जैसा प्रश्न तो कभी लाखों-करोड़ों वर्ष में एक बार उठता है। क्योंकि कर्म ही कभी करोड़ों वर्षों में एक आदमी करता है; बाकी सारे लोग प्रतिकर्म करते हैं।
A man like Buddha appears only once in a thousand years. For such a man there is no preparation. A two‑ or three‑year‑old examinee can preview question papers; prepare answers. But a question like Buddha arises perhaps once in millions of years. For true karma happens in millions of years to one man; all the rest only react.
वह आदमी मुश्किल में पड़ गया। उसने कहा, आप भी क्या पूछते हैं! उसे कुछ और न सूझा।
The man got into difficulty. He said: What kind of question is this of yours! He could think of nothing else.
बुद्ध ने कहा, मैं ठीक ही पूछता हूं। कुछ और कहना है? उसने कहा, लेकिन मैंने कुछ कहा नहीं, आपके ऊपर थूका है!
Buddha said: I am asking rightly. Anything more to say? The man said: I said nothing; I only spat on you.
बुद्ध ने कहा, तुमने थूका, लेकिन मैं समझा कि तुमने कुछ कहा है। क्योंकि थूकना भी कहने का एक ढंग है। शायद मन में इतना क्रोध है तुम्हारे कि शब्दों से नहीं कह पाते, इसलिए थूककर कहा है।
Buddha said: You spat, but I understood you had said something. Spitting too is a way of speaking. Perhaps the anger in your heart is so much that you cannot put it into words, so you spoke by spitting.
कई बार शब्द असमर्थ होते हैं, बुद्ध ने कहा। मैं ही कई बार बहुत-सी बातें कहना चाहता हूं, शब्दों में नहीं कह पाता, तो फिर इशारों में कहनी पड़ती हैं। तुमने इशारा किया; मैं समझ गया।
Many times words are inadequate, Buddha said. Often I too want to say many things and cannot in words; then I must speak in gestures. You gestured — I understood.
उस आदमी ने कहा, लेकिन आप कुछ नहीं समझे! मैंने क्रोध किया है! बुद्ध ने कहा, मैंने बिलकुल ठीक समझा कि तुमने क्रोध किया है। तो उस आदमी ने पूछा, आप क्रोध क्यों नहीं करते हैं?
The man said: You have understood nothing. I was angry. Buddha said: I understood exactly that you were angry. Then the man asked: Why do you not get angry?
बुद्ध ने कहा, तुम मेरे मालिक नहीं हो। तुमने क्रोध किया, इसलिए मैं भी क्रोध करूं, तो मैं तुम्हारा गुलाम हो गया। मैं तुम्हारे पीछे नहीं चलता हूं। मैं तुम्हारी छाया नहीं हूं। तुमने क्रोध किया, बात खतम हो गई। अब मुझे क्या करना है, वह मैं करूंगा।
Buddha said: You are not my master. Because you got angry, why should I also get angry? Then I would be your slave. I do not walk behind you. I am not your shadow. You got angry — the matter is finished. Now, what I have to do, I will do.
बुद्ध ने कुछ भी न किया। वह आदमी चला गया। दूसरे दिन क्षमा मांगने आया, और बुद्ध से कहने लगा, क्षमा कर दो! सिर रख दिया पैरों पर; आंसू गिराए आंखों से। जब सिर उठाया, बुद्ध ने कहा, और कुछ कहना है?
Buddha did nothing. The man went away. The next day he came to ask forgiveness. He placed his head at Buddha’s feet; tears fell from his eyes. When he lifted his head, Buddha said: Anything more to say?
उस आदमी ने कहा, आप आदमी कैसे हो!
The man said: What kind of man are you!
बुद्ध ने कहा, मैं समझ गया। मन में कोई भाव इतना घना है कि नहीं कह पाते शब्दों से, आंसुओं से कहते हो; सिर को पैर पर रखकर कहते हो--गेस्चर्स, मुद्राओं से। कल भी, कल भी कुछ कहना चाहते थे, नहीं कह पाए; आज भी कुछ कहना चाहते हो, नहीं कह पाए।
Buddha said: I understand. Some feeling is so dense in your heart that you cannot say it in words; you say it with tears, with your head at my feet — in gestures, in mudras. Yesterday too you wanted to say something and could not; today also you want to say something and cannot.
उस आदमी ने कहा, मैं क्षमा मांगने आया हूं। मुझे क्षमा कर दें।
The man said: I have come to ask forgiveness. Forgive me.
बुद्ध ने कहा, मैंने तुम पर क्रोध ही नहीं किया, इसलिए क्षमा करने का तो कोई उपाय ही नहीं है। जैसे कल मैंने देख लिया था कि तुमने थूका, ऐसे आज देखता हूं कि तुमने पैरों पर सिर रखा। बात समाप्त हो गई है। इससे ज्यादा इस कर्म में मैं नहीं पड़ता हूं।
Buddha said: I did not get angry with you, so there is no way to forgive. Just as yesterday I saw that you spat, so today I see that you placed your head at my feet. The matter is finished. I do not enter any further into this karmic tangle.
बुद्ध ने कहा कि मैं तुम्हारा गुलाम नहीं हूं।
Buddha said: I am not your slave.
प्रतिकर्म गुलामी है, स्लेवरी है; दूसरा आपसे करवा लेता है। जब दूसरा आपसे कुछ करवा लेता है, तो आप गुलाम हैं, मालिक नहीं। कर्म तो वे ही कर सकते हैं, जो गुलाम नहीं हैं।
Reaction is slavery; the other makes you do. When the other can make you do, you are a slave, not a master. Only those who are not slaves can do karma.
इसलिए कृष्ण अगर कहते हैं, तो ठीक ही कहते हैं, कि बुद्धिमान भी नहीं समझ पाते हैं कि क्या कर्म है और क्या अकर्म है।
Therefore, if Krishna says this, he is right — even the wise do not understand what is karma and what is akarma.
अकर्म तो और भी कठिन है फिर। कर्म ही नहीं समझ पाते। प्रतिकर्म को हम कर्म समझते हैं; और अकर्मण्यता को हम अकर्म समझते हैं। अकर्मण्यता को, कुछ न करने को, बैठे-ठालेपन को, इनएक्शन को हम नान-एक्शन समझ लेते हैं। कुछ न करने को हम समझते हैं, अकर्म हो गया। एक आदमी कहता है कि हम कुछ नहीं करते, तो सोचता है, अकर्म हो गया।
Akarma is even more difficult. We do not understand karma at all. We take reaction to be karma; and we take akarmanyata — doing nothing, idleness, inaction — to be akarma. Doing nothing, we think, is akarma. A man says, I do nothing — and he thinks akarma has happened.
लेकिन अकर्म बहुत बड़ी क्रांति-घटना है, म्यूटेशन है। सिर्फ न करने से अकर्म नहीं होता। क्योंकि जब आप बाहर नहीं करते, तो मन भीतर करता रहता है। जब आप बाहर करना बंद कर देते हो, मन भीतर करना शुरू कर देता है।
But akarma is a great revolutionary event, a mutation. By merely not doing, akarma does not happen. Because when you stop outward doing, the mind keeps doing within. When you cease outward action, the mind begins inner action.
आपने देखा होगा, आरामकुर्सी पर बैठ जाएं, हाथ-पैर ढीले कर दें--अकर्म में हो गए; हम सब की परिभाषा में। कुछ भी नहीं कर रहा है आदमी, इनएक्टिव है, आरामकुर्सी पर लेटा है। लेकिन उस आदमी की खोपड़ी में एक खिड़की बनाई जा सके, तो पता चले कि वह आदमी कितने कामों में लगा हुआ है!
You must have seen it: you sit in an armchair, loosen your limbs — by our definitions you have entered akarma. The man is doing nothing, inactive, lying in an easy chair. But if a window could be opened into his skull, you would find how many things he is doing.
हो सकता है, इलेक्शन लड़ रहा हो; जीत गया हो; दिल्ली पहुंच गया हो। न मालूम क्या-क्या कर रहा हो! जितना वह कुर्सी पर से दौड़कर भी नहीं कर सकता था, उतना कुर्सी पर लेटकर कर सकता है। कुर्सी पर से दौड़कर कुछ करता, तो समय बाधा डालता। दिल्ली इतनी जल्दी नहीं पहुंच सकता था। लेकिन कुर्सी पर लेटकर दिल्ली पहुंचने में समय का कोई व्यवधान नहीं; स्थान की कोई बाधा नहीं; न कोई ट्रेन पकड़नी पड़ती है, न कोई हवाई जहाज पकड़ना पड़ता है; न वोटर्स के सिरों की सीढ़ियां बनानी पड़ती हैं--कुछ नहीं करना पड़ता है। आरामकुर्सी पर लेटा, दिल्ली पहुंचा! इच्छा ही कर्म बन जाती है।
Perhaps he is contesting an election; he has won; he has reached Delhi. Who knows what all he is doing! More than he could have done by running from that chair, he can do while lying upon it. If he had run to do, time would have obstructed. He could not reach Delhi so quickly. But lying in the chair, there is no hindrance of time in reaching Delhi, no barrier of space; no need to catch a train, no need to catch a plane, no need to climb steps made of voters’ heads — nothing is to be done. Reclining in the easy chair — he reaches Delhi. Mere desire becomes karma.
जो बाहर से काम रोककर बैठ जाते हैं, वे अकर्मण्य तो हो जाते हैं, कर्महीन दिखाई पड़ते हैं; लेकिन भीतर बड़ी सक्रियता, बड़े गहन कर्म का जाल चलने लगता है।
Those who stop outer work and sit, they may become inactive outwardly, appear actionless; but within a great activity begins, a dense web of karma.
रात आप पड़े हैं, सोए हैं। दिखता है ऊपर से, बिलकुल ही अकर्म में पड़े हैं; लेकिन भीतर सपनों का जाल बुन रहे हैं। दिनभर भी जो नहीं बुन पाए, वह रातभर बुनेंगे। दिन में जो हत्याएं नहीं कर पाए, रात में करेंगे। दिन में जो व्यभिचार नहीं कर पाए, रात में करेंगे। दिन में जो नहीं हो सका, वह रात में पूरा किया जाएगा। रातभर गहन कर्म से चेतना गुजरेगी।
At night you lie down and sleep. From outside it appears you are utterly in akarma; but within you are weaving the net of dreams. What you could not weave through the day, you will weave through the night. Murders you could not commit in the day, you will commit at night. Adulteries you could not enact in the day, you will enact at night. What could not be done by day will be completed at night. All night long consciousness passes through intense doing.
तो कृष्ण तो सोए हुए आदमी को भी नहीं कहेंगे कि यह अकर्म में है। वे कहेंगे, अकर्म का पता तो तब चलेगा, जब भीतर गहरे में कर्म की वासना न रह जाए, जब भीतर गहरे में मन शून्य और मौन हो जाए, जब भीतर गहरे में कर्म की सूक्ष्म तरंगें न उठें--तब होगा अकर्म।
So Krishna would not call even a sleeping man one in akarma. He says: akarma will be known only when, in the inner depths, the urge to act does not remain; when, deep within, the mind becomes empty and silent; when, deep within, no subtle ripples of karma arise — then there is akarma.
और यह बड़े मजे की बात है, यह बहुत ही मजे की बात है कि जिसके भीतर अकर्म होगा, उसके बाहर प्रतिकर्म कभी नहीं होता। जिसके भीतर अकर्म होता है, उसके बाहर कर्म होता है।
And here is a delightful thing — truly delightful: wherever there is akarma within, there is never reaction without. Where there is akarma within, there is karma without.
कर्म सहज है--दूसरे की प्रतिक्रिया में नहीं, दूसरे के प्रत्युत्तर में नहीं--सहज, अपने से भीतर से आया हुआ, जन्मा हुआ।
Karma is the spontaneous — not a response to the other, not a counter‑move to the other — spontaneous, arising from one’s own within, born from there.
जिस व्यक्ति के भीतर अकर्म होता है, उसके बाहर कर्म होता है। और जिस व्यक्ति के भीतर गहन कर्म होता है, उसके बाहर प्रतिकर्म होता है, रिएक्शन होता है।
In the person whose within is akarma, without there is karma. And in the person whose within is dense activity, without there is reaction.
इसलिए कृष्ण अगर यह कहते हैं, तो ठीक ही कहते हैं, गहन है यह राज, गूढ़ है यह रहस्य, बुद्धिमान भी तय नहीं कर पाते कि कर्म क्या है, अकर्म क्या है! अर्जुन, तुझे मैं कहूंगा वह गूढ़ रहस्य; क्योंकि उसे जो जान लेता, वह मुक्ति को उपलब्ध हो जाता है।
Therefore, if Krishna says it, he is right: deep is this secret, profound this mystery; even the wise cannot decide what karma is and what akarma is. Arjuna, I shall tell you that subtle secret; for the one who knows it attains liberation.
जो व्यक्ति भी कर्म और अकर्म के बीच की बारीक रेखा को पहचान लेता है, वह स्वर्ग के पथ को पहचान लेता है। जो व्यक्ति भी कर्म और अकर्म के बीच के बहुत नाजुक और सूक्ष्म विभेद को देख लेता है, उसके लिए इस जगत में और कोई सूक्ष्म बात जानने को शेष नहीं रह जाती।
Whoever recognizes the fine line between karma and akarma recognizes the path to heaven. Whoever sees that delicate, subtle distinction between karma and akarma — for him nothing subtler remains to be known in this world.
तो दो बातें स्मरण रख लें। हम जिसे कर्म कहते हैं, वह प्रतिकर्म है, कर्म नहीं। हम जिसे अकर्म कहते हैं, वह अकर्मण्यता है, अकर्म नहीं। कृष्ण जिसे अकर्म कहते हैं, वह आंतरिक मौन है; वह अंतर में कर्म की तरंगों का अभाव है; लेकिन बाहर कर्म का अभाव नहीं है।
So keep two things in remembrance. What we call karma is reaction, not karma. What we call akarma is akarmanyata, not akarma. What Krishna calls akarma is inner silence; it is the absence of inner waves of doing — but it is not the absence of doing without.
जब अंतर में कर्म की तरंगों का अभाव होता है, तो कर्ता खो जाता है। क्योंकि कर्ता का निर्माण अंतर में उठी हुई कर्म की तरंगों का संघट है, जोड़ है। भीतर जो कर्म की वासना है, वही इकट्ठी होकर कर्ता बन जाती है। अगर भीतर कर्म की कोई तरंगें नहीं हैं, तो भीतर का कर्ता भी विदा हो जाता है। तब बाहर कर्म रह जाते हैं। लेकिन वे कर्म कर्ता-शून्य होते हैं। उनके पीछे अकर्ता होता है, अकर्म होता है। और चूंकि पीछे अकर्ता होता है, इसलिए प्रत्युत्तर से नहीं पैदा होते वे। वे सहज-जात होते हैं। जैसे वृक्षों में फूल आते हैं, ऐसे उस व्यक्ति में कर्म लगते हैं। आप में कर्म लगते नहीं; दूसरों के द्वारा खींचे जाते हैं।
When the inner waves of doing are absent, the doer disappears. For the doer is a compound of those inner waves of doing, a heap of them. The craving to act within collects and becomes the doer. If there are no inner waves of doing, the inner doer also departs. Then outer actions remain — but they are actions without a doer behind them. Behind them is the non‑doer, akarma. And because the one behind is a non‑doer, these doings are not born of countering anything. They are spontaneous. As flowers come to the trees, so actions set upon that person. In you, actions do not set; they are pulled out by others.
आप थोड़ा सोचें। अगर राबिन्सन क्रूसो की तरह आप एक निर्जन द्वीप पर छोड़ दिए जाएं, तो आपके कितने कर्म एकदम से बंद नहीं हो जाएंगे? अकेले हैं आप। आपका प्रेम बंद हो जाएगा; आपकी घृणा बंद हो जाएगी। आपका क्रोध बंद हो जाएगा। अहंकार किसको दिखाइएगा? साज-श्रृंगार किसके सामने करिएगा? सब बंद हो जाएगा। किसके सामने अकड़कर चलिएगा? सब बंद हो जाएगा। बाहर से सब गिर जाएगा।
Reflect a little. If, like Robinson Crusoe, you were left on a desolate island, how many of your actions would immediately cease? You are alone. Your love would stop; your hatred would stop. Your anger would stop. To whom will you show your ego? Before whom will you adorn yourself? All will stop. Before whom will you strut? All will stop. From the outside, all will fall away.
सुना है मैंने, राबिन्सन क्रूसो की नाव जब डूबी, और वह एक निर्जन द्वीप पर लगा; द्वीप पर लगने के बाद उसे खयाल आया, नाव आधी डूबी हुई अभी भी दिखाई पड़ रही है। उसने सोचा, कुछ जरूरत की चीजें हों तो उठा लाऊं। खयाल आया, निर्जन द्वीप है, अकेला हूं; कुछ बच जाए सामान साथ, तो ले आऊं।
I have heard this: when Robinson Crusoe’s ship sank and he reached a deserted island, after landing he noticed the ship still half visible, half sunk. He thought, if some useful things are there, let me fetch them. A deserted island, I am alone; if some supplies can be saved, let me bring them.
वापस गया। एक पेटी उठाई। खोली, मन प्रसन्न हो गया, स्वर्ण की अशर्फियां ही अशर्फियां थीं। फिर एकदम से खुशी खो गई, फिर मन उदास हो गया। फिर पेटी बंद करके उसने वहीं छोड़ दी।
He went back. He lifted a chest. He opened it; his mind rejoiced — gold coins upon gold coins. Then suddenly the joy vanished; his mind became sad. He closed the chest and left it there.
क्या हुआ? स्वर्ण-अशर्फियां दिखाई पड़ीं, तो बड़ा प्रसन्न हुआ कि अच्छा हुआ, स्वर्ण-अशर्फियां मिल गईं। लेकिन पीछे खयाल आया क्षणभर बाद, निर्जन है द्वीप; न है बाजार, न है कोई और; स्वर्ण की अशर्फियों का करूंगा क्या? फिर वे स्वर्ण की अशर्फियां, जो बड़ी बहुमूल्य थीं, वहीं छोड़ दीं उसने, उसी डूबती नाव में छोड़ दीं; और तट पर बैठकर डूबती हुई नाव को, और अशर्फियों को डूबता हुआ देखता रहा। उन्हें बचाकर लाने की इच्छा ही न रही।
What happened? At the sight of the gold, he was delighted — good that these coins were found. But a moment later it occurred: the island is deserted; there is no market, no other person. What will I do with these coins? The very coins that were so precious, he left there in the sinking ship; and sitting on the shore he watched the ship go down, the coins go down. The desire to rescue them did not arise.
आप, पूना के पास नाव डूब रही हो, तो स्वर्ण की अशर्फियां ऐसे छोड़ पाएंगे? नहीं छोड़ पाएंगे। जब आप स्वर्ण की अशर्फियां बचाकर लौट रहे हों नदी से, और मैं आपसे पूछूं कि आपने स्वर्ण की अशर्फियां बचाने का कर्म किया? तो आप कहेंगे, हां। लेकिन कृष्ण कहेंगे, सिर्फ प्रतिकर्म किया। स्वर्ण की अशर्फियां बचाना भी आपका प्रतिकर्म है, क्योंकि वह एक बड़े बाजार की अपेक्षा में हो रहा है। अगर निर्जन द्वीप पर होता, तो आप न कर पाते। वह कर्म नहीं है।
If your boat were sinking near Poona, would you be able to leave the gold like that? You would not. And when you are returning from the river having saved the coins, and I ask you, did you perform the act of saving the gold coins? you would say, yes. But Krishna would say, you only reacted. Saving gold coins is also your reaction, because it happens in reference to a vast marketplace. Had it been a deserted island, you would not have done it. Therefore it is not karma.
इसलिए बुद्ध जैसे आदमी स्वर्ण की अशर्फियां यहीं बाजार की भीड़ में भी नहीं बचाएंगे। अगर बुद्ध और महावीर सारी धन-संपत्ति को छोड़कर, इस बड़े संसार में सड़कों पर भिखारी की तरह खड़े हो गए, तो उसका कारण है। क्योंकि धन और संपत्ति को बचाना प्रतिकर्म है, कर्म नहीं है। क्योंकि राबिन्सन क्रूसो ने एकांत द्वीप पर नहीं बचाईं, तो बुद्ध इस भरी हुई भीड़ के महासागर में भी नहीं बचाएंगे। वे जानते हैं कि अशर्फियां किसी और को दृष्टि में रखकर बचाई जा रही हैं। बेकार हो गईं। बुद्ध तो वही बचाएंगे, जो निर्जन एकांत द्वीप पर भी बचाने जैसा है। बुद्ध तो अपने को ही बचाएंगे, बाकी सबकी फिक्र छोड़ देंगे।
That is why a man like Buddha will not save gold coins even in the crowd of the marketplace. If Buddha and Mahavira renounced all wealth and stood in this vast world like beggars on the road, there is a reason: to save wealth and property is reaction, not karma. Because Robinson Crusoe did not save them on the lonely island, Buddha will not save them in this great ocean of crowds either. He knows that coins are saved by keeping someone else in view. They are useless. Buddha will save only that which is worth saving even on a deserted island. Buddha will save only himself, and let go of everything else.
हमारा सारा कर्म प्रतिकर्म है, इसे अगर ठीक से देख लिया, तो हमारा सारा अकर्म भीतरी कर्म बन जाता है--यह भी दिखाई पड़ जाएगा।
If it is seen rightly that our entire karma is reaction, then it will also be seen that our entire akarma turns into inner doing.
और कृष्ण कहते हैं, इसकी ठीक मध्यम रेखा को देख लेने से व्यक्ति मुक्त होता है। इसलिए अर्जुन, मैं तुझसे कर्म और अकर्म की विभाजक रेखा की बात करूंगा।
And Krishna says: by seeing the exact middle line one becomes free. Therefore, Arjuna, I shall speak to you about the dividing line between karma and akarma.
वे अगले सूत्रों में उसकी बात करेंगे।
He will speak of it in the next sutras.
इसमें दो-तीन बातें खयाल में ले लें। एक तो, आज से अगर हम तीन हजार साल पीछे लौट जाएं और यही सवाल मुझसे पूछा जाए, तो मैं कहूंगा कि शूद्र के घर पैदा हुआ हो, तो उसे शूद्र का काम ही निभाना चाहिए। लेकिन आज यह न कहूंगा। कारण? कारण है।
Consider two or three points. First, if we went back three thousand years from today and the same question were put to me, I would say: if one is born in a Shudra home, he should fulfill the work of a Shudra. But I will not say that today. Why? There is a reason.
जब भारत ने वर्ण की इस व्यवस्था को वैज्ञानिक रूप से बांटा हुआ था, विभाजन स्पष्ट थे। शूद्र, क्षत्रिय, वैश्य और ब्राह्मण के बीच कोई आवागमन न था, कोई विवाह न था, कोई यात्रा न थी। खून अमिश्रित, अलग-अलग था। तो जैसे ही कोई आत्मा मरती, उसे चुनने के लिए स्पष्ट मार्ग थे मरने के बाद। एक आत्मा जैसे ही मरती, वह अपने गुण-कर्म के अनुसार शूद्र के घर पैदा होती, या ब्राह्मण के घर पैदा होती।
When India had scientifically organized the varna system, the divisions were clear. There was no movement, no intermarriage, no traffic between Shudra, Kshatriya, Vaishya, and Brahmin. The bloodlines were unmixed, separate. So, as soon as a soul died, it had clear channels to choose from after death. A soul, as soon as it died, would be born in a Shudra or a Brahmin household according to its qualities and actions.
भारत ने आत्मा को नया जन्म लेने के लिए चैनेल्स दिए हुए थे, जो पृथ्वी पर कहीं भी नहीं दिए गए। इसलिए भारत ने मनुष्य की आत्मा और जन्म की दृष्टि से गहरे मनोवैज्ञानिक प्रयोग किए, जो पृथ्वी पर और कहीं भी नहीं हुए।
India had given channels for the soul to take rebirth—channels given nowhere else on earth. Therefore India conducted deep psychological experiments concerning the soul and birth such as existed nowhere else in the world.
जैसे कि एक नदी बहती है। नदी का बहना और है, अनियंत्रित। फिर एक नहर बनाते हैं हम। नहर का बहना और है, नियंत्रित और व्यवस्थित। भारत ने समाज के गुण-कर्म के आधार पर नहरें बनाईं नदियों की जगह, बहुत व्यवस्थित। उन व्यवस्थित नहरों का विभाजन इतना साफ किया कि आदमी मरे, तो उसकी आत्मा को चुनाव का सीधा-स्पष्ट मार्ग था कि वह अपने योग्य जन्म को ग्रहण कर ले। इसलिए बहुत कभी-कभी ऐसा होता कि करोड़ में एक शूद्र ब्राह्मण के गुण का पैदा होता। कभी ऐसा होता कि करोड़ में एक ब्राह्मण शूद्र के गुण का पैदा होता। अपवाद! अपवाद के लिए नियम नहीं बनाए जाते। और जब कभी ऐसा होता, तो उसके लिए नियम की चिंता करने की जरूरत नहीं होती थी।
It is like a river flowing. A river’s flow is uncontrolled. Then we construct a canal; the canal’s flow is controlled and regulated. India built canals in place of rivers, very systematized, based on qualities and actions. The division of these regulated canals was made so clear that when a person died, the soul had a direct, explicit route to choose its appropriate birth. Hence it was only very rarely—perhaps one in tens of millions—that a Shudra would be born with the qualities of a Brahmin. Sometimes, in tens of millions, a Brahmin would be born with the qualities of a Shudra. Exceptions! One does not make rules for exceptions. And whenever such an exception occurred, there was no need to fret over rules.
कोई विश्वामित्र क्षत्रिय से ब्राह्मण में प्रवेश कर जाता। कोई नियम की चिंता न थी। क्योंकि जब कभी ऐसा अपवाद होता, तो प्रतिभा इतनी स्पष्ट होती कि उसे रोकने का कोई कारण न होता था। लेकिन वह अपवाद था; उसके लिए नियम बनाने की कोई जरूरत न थी। वह बिना नियम के काम करता था।
A Vishwamitra might pass from Kshatriya to Brahminhood. There was no worry about rules. Because whenever such an exception happened, the talent was so evident that there was no reason to obstruct it. But it was an exception; there was no need to frame rules for it. It worked even without rules.
लेकिन आज स्थिति वैसी नहीं है। भारत की वह जो विभाजन की व्यवस्था थी आत्मा के चुनाव के लिए, वह बिखर गई। अच्छे-भले लोगों ने बिखरा दी! कई दफे भले लोग ऐसे बुरे काम करते हैं, जिसका हिसाब लगाना मुश्किल है। क्योंकि जरूरी नहीं है कि भले लोगों की दृष्टि बहुत गहरी ही हो। और जरूरी नहीं है कि भले लोगों की समझ बहुत वैज्ञानिक ही हो। भला आदमी भी छिछला हो सकता है।
But today the situation is not like that. That system of division—those channels for the soul’s choice—has fallen apart. Well-meaning people dismantled it! Many times the “good” do such harmful things that it is hard to account for them, because the vision of good people is not necessarily deep, nor their grasp necessarily scientific. A good man can also be superficial.
उखड़ गई सारी व्यवस्था। अब नहरें साफ नहीं हैं। हालत नदियों जैसी हो गई है। नहरें भी हैं, खंडहर हो गई हैं; उनमें से पानी इधर-उधर बह जाता है। अब कोई व्यवस्था साफ नहीं है। अब इतनी साफ नहीं कही जा सकती यह बात।
The whole arrangement was uprooted. Now the canals are no longer clear; things have become like rivers again. The canals remain, but they are ruins; the water spills this way and that. There is no clear order anymore. So the matter cannot be stated so clearly now.
लेकिन नियम वही है। नियम में अंतर नहीं पड़ता। जो अंतर पड़ा है, वह व्यवस्था के जीर्ण-जर्जर हो जाने की वजह से है। आज भी, मौलिक रूप से, सिद्धांततः, जो व्यक्ति जहां पैदा हुआ हो, बहुत संभावना है, सौ में नब्बे मौके यही हैं कि अपने जीवन की व्यवस्था को वह उन्हीं मार्गों से खोजे, तो शीघ्रता से शांति को और विश्राम को उपलब्ध हो सकेगा; अन्यथा बेचैनी में और तकलीफ में पड़ेगा।
But the principle remains the same. The principle does not change. What has changed is due to the decay and dilapidation of the system. Even today, fundamentally, in principle, wherever a person is born, there is a very high probability—nine times out of ten—that if he searches for the order of his life along those same pathways, he will more quickly attain peace and repose; otherwise he will fall into restlessness and suffering.
आज समाज में जो इतनी बेचैनी और तकलीफ है, उसके पीछे वर्ण का टूट जाना भी एक कारण है।
One of the reasons for the widespread restlessness and suffering in society today is the collapse of the varna order.
एक सुनियोजित व्यवस्था थी। चीजें अपने-अपने विश्राम से अपने मार्ग को पकड़ लेती थीं। अब हरेक को मार्ग खोजना पड़ेगा, निर्णायक बनना पड़ेगा, निर्णीत करना पड़ेगा। उस निर्णय में बड़ी बेचैनी, बड़ी प्रतिस्पर्धा, बड़ा कांप्टीशन, बड़ी स्पर्धा होगी। बड़ी चिंता और बड़ी बेचैनी पैदा होगी।
There was a well-planned arrangement. Things naturally found their path, each to its own rest. Now everyone has to find a path, has to judge, has to decide. In that deciding there will be great restlessness, intense rivalry, fierce competition. Great anxiety and great unease will arise.
कुछ भी तय नहीं है। सब तय करना है। और आदमी की जिंदगी करीब-करीब तय करने में नष्ट हो जाती है। फिर भी कुछ तय नहीं हो पाता। कुछ तय नहीं हो पाता। लेकिन टूट गई व्यवस्था। और मैं समझता हूं कि लौटानी करीब-करीब मुश्किल है। क्यों?
Nothing is settled. Everything has to be settled. And a person’s life is almost spent in trying to settle things—yet even then nothing quite gets settled. But the system has broken. And I think restoring it is almost impossible. Why?
क्योंकि भारत ने जो एक छोटा-सा प्रयोग किया था, वह लोकल था, स्थानिक था; भारत की सीमा के भीतर था। आज सारी सीमाएं टूट गई हैं। आज सारी जमीन इकट्ठी हो गई है। जिन कौमों ने कोई प्रयोग नहीं किए थे वर्ण के, वे सारी कौमें आज भारत की कौम और उन सब की दृष्टियां हमारी दृष्टियों के साथ इकट्ठी हो गई हैं। आज सारी दुनिया, गैर-वर्ण वाली दुनिया, बहुत बड़ी है। और वर्ण का प्रयोग करने वाले लोग बहुत छोटे रह गए।
Because the experiment India made was small and local, confined within India’s borders. Today all borders have broken. Today the whole earth has come together. The nations that never conducted any experiment with varna have all come together with us; their perspectives have merged with ours. Today the non-varna world is vast, and those who experimented with varna have become very small.
और उन छोटे लोगों में भी, जो वर्ण के समर्थक हैं, वे नासमझ हैं; और जो वर्ण के विरोधी हैं, बड़े समझदार हैं। वर्ण के समर्थक बिलकुल नासमझ हैं। वे इसीलिए समर्थन किए जाते हैं कि उनके शास्त्र में लिखा है। लेकिन समर्थकों के पास भी बहुत वैज्ञानिक दृष्टि नहीं है। और न उनके पास कोई मनोवैज्ञानिक पहुंच है कि वे समझें कि बात क्या है! वे सिर्फ इसलिए दोहराए चले जाते हैं कि बाप-दादों ने कहा था। उनकी अब कोई सुनेगा नहीं। अब कोई चीज इसलिए सही नहीं होगी भविष्य में, कि बाप-दादों ने कही थी।
And even among those few, the supporters of varna are unintelligent, while the opponents are very clever. The supporters are utterly undiscerning. They support it merely because it is written in their scriptures. But even the supporters do not have a scientific outlook, nor any psychological reach to understand what is at stake. They only repeat what the forefathers said. No one will listen to that now. In the future, nothing will be accepted as true merely because the ancestors said it.
डर तो यह है कि अगर बाप-दादों का बहुत नाम लिया, तो चीज सही भी हो, तो गलत हो जाएगी। बाप-दादों ने कहा था, तो जरूरत कुछ गलत कहा होगा; आज हालत ऐसी है।
The fear is that if we invoke the forefathers too much, then even what is true will be taken as false. “If the forefathers said it, it must be wrong”—this is the present mood.
और जो आज विरोध में हैं वर्ण की व्यवस्था के, वे बड़े समझदार हैं। समझदार मतलब, ज्ञानी नहीं; समझदार मतलब, बड़े तर्कयुक्त हैं। वे हजार तर्क उपस्थित करते हैं। उनके तर्कों का जवाब पुरानी परंपरा के लोगों के पास बिलकुल नहीं है। और ऐसे लोग आज न के बराबर हैं, जिनके पास आधुनिक तर्क की चिंतना हो और पुरानी अंतर्दृष्टि हो। ऐसे लोग न के बराबर हैं। इसलिए कठिनाई में पड़ गई है बात।
And those who oppose the varna system today are very smart. Smart does not mean wise; smart means very argumentative. They present a thousand arguments. The old tradition has no answers to their arguments. And those rare ones who can think with modern reason and yet have ancient insight—such people are almost nonexistent. Hence the matter has become difficult.
अगर मेरा वश चले, तो मैं चाहूंगा कि वह जीर्ण-जर्जर व्यवस्था फिर से सुस्थापित हो जाए। उदाहरण के लिए एक-दो बात आपसे कहूं कि कई दफे कैसी कठिनाई होती है।
If it were up to me, I would like that worn and dilapidated order to be re-established. Let me give you one or two examples of how difficulties arise.
आज से पचास साल पहले सारे यूरोप और अमेरिका ने बाल-विवाह की व्यवस्था तोड़ी। हिंदुस्तान में भी हिंदुस्तान के जो समझदार थे, और हिंदुस्तान के समझदार सौ साल से पिछलग्गू समझदार हैं। उनके पास कोई अपनी प्रतिभा नहीं है। जो पश्चिम में होता है, वे उसकी दुहाई यहां देने लगते हैं। लेकिन पश्चिम में जो होता है, पश्चिम के लोग तर्क का पूरा इंतजाम करते हैं। इन्होंने भी दुहाई दी कि बाल-विवाह बुरा है। फिर हमने भी बाल-विवाह के खिलाफ कानून बनाए। व्यवस्था तोड़ी। अब अगर आज कोई बाल-विवाह करता भी होगा, तो अपराधी है!
Fifty years ago, all of Europe and America dismantled child marriage. In India too, the “smart” Indians—who for the last hundred years have been tag-along smart—joined in. They have no original genius of their own; whatever happens in the West, they begin to cite it here. But when something happens in the West, Westerners provide a full reasoning for it. Our people also trumpeted that child marriage is bad. Then we too passed laws against child marriage. The arrangement was broken. Now, if anyone marries children today, it is a crime!
लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि विगत पंद्रह वर्षों.। अमेरिका के सौ बड़े मनोवैज्ञानिकों के एक आयोग ने रिपोर्ट दी है, और रिपोर्ट में कहा है कि अगर अमेरिका को पागल होने से बचाना है, तो बाल-विवाह पर वापस लौट जाना चाहिए।
But you will be surprised to know that in the past fifteen years, a commission of America’s hundred leading psychologists submitted a report saying that if America is to be saved from going insane, it should revert to child marriage.
अभी हिंदुस्तान के समझदारों को पता नहीं चला। इनको पता भी पचास साल बाद चलता है! क्यों लौट जाना चाहिए बाल विवाह पर? पचास साल में ही अनुभव विपरीत हुए। सोचा था कुछ और, हुआ कुछ और।
India’s “smart” people have not yet heard this. They will hear it fifty years later! Why return to child marriage? Because in fifty years the experiences have turned out the opposite. We thought one thing; something else happened.
पहला अनुभव तो यह हुआ कि बाल-विवाह ही थिर हो सकता है। चौबीस साल के बाद किए गए विवाह थिर नहीं हो सकते। क्योंकि चौबीस साल की उम्र तक दोनों ही व्यक्ति, स्त्री और पुरुष, इतने सुनिश्चित हो जाते हैं कि फिर उन दो के बीच तालमेल नहीं हो सकता। वे दोनों अपने-अपने ढंग में इतने ठहर जाते हैं, फिक्स्ड हो जाते हैं, कि फिर समझौता नहीं हो सकता।
First, it was found that marriages contracted in childhood remain stable. Marriages contracted after twenty-four do not remain stable. Because by twenty-four, both persons—man and woman—become so set that they cannot harmonize. Each becomes so fixed in his or her ways that compromise becomes impossible.
इसलिए पश्चिम में तलाक बढ़ते चले गए। आज अमेरिका में पैंतालीस प्रतिशत तलाक हैं। करीब-करीब आधे तलाक हैं। जितनी शादियां होती हैं हर साल, उससे आधी शादियां हर साल टूटती भी हैं। यह संख्या बढ़ती चली जाएगी।
Therefore divorces have kept increasing in the West. Today in America forty-five percent of marriages end in divorce—almost half. As many marriages as occur in a year, half as many break in the same year. This number will keep rising.
बाल-विवाह एक बहुत मनोवैज्ञानिक तथ्य था। तथ्य यह था कि छोटे बच्चे झुक सकते हैं; लोच है उनमें। एक युवक और एक युवती, जब पक गए, तब उनमें झुकना असंभव हो जाता है। तब वे लड़ ही सकते हैं, झुक नहीं सकते। टूट सकते हैं, झुक नहीं सकते। इसलिए आज पश्चिम में पुरुष और स्त्री दुश्मन की भांति खड़े हैं। पति और पत्नी, एक तरह का युद्ध है, एक तरह की लड़ाई है।
Child marriage was a deeply psychological fact. The fact was that small children can bend; they are pliable. When a young man and a young woman are already mature, bending becomes impossible. Then they can only fight; they cannot bend. They can break, but they cannot bend. That is why in the West today man and woman stand like enemies. Husband and wife—one kind of war, one kind of battle.
एक अमेरिकी मनोवैज्ञानिक ने किताब लिखी है, इंटीमेट वार। आंतरिक युद्ध, प्रेमपूर्ण युद्ध--ऐसा कुछ अर्थ करें। और प्रेमपूर्ण युद्ध, यानी विवाह। इंटीमेट वार जो है, विवाह के ऊपर किताब है; कि दो आदमी प्रेम का बहाना करके साथ-साथ लड़ते हैं, चौबीस घंटे! इसका कारण?
An American psychologist has written a book, Intimate War—an inner war, a so-called love-war; that is, marriage. Intimate War is a book about marriage: two people, under the pretense of love, fight together twenty-four hours a day! What is the reason?
इसका कारण कुल इतना है। कोई बेटा अपनी मां को बदलने का कभी नहीं सोचता कि दूसरी मां मिल जाती, तो अच्छा होता। कोई बेटा अपने बाप को बदलने का नहीं सोचता कि दूसरा बाप मिल जाता, तो बहुत अच्छा होता। कोई भाई अपनी बहन को बदलने का नहीं सोचता कि दूसरी बहन मिल जाती, तो अच्छा होता। क्यों? क्या दूसरी बहनें अच्छी नहीं मिल सकतीं? क्या दूसरे बाप अच्छे नहीं मिल सकते? क्या दूसरी मां के अच्छे होने में कोई असुविधा है इतनी बड़ी पृथ्वी पर? नहीं; यह खयाल नहीं आता। क्योंकि इतने बचपन में जब कि मन बहुत नाजुक और कोमल होता है, बच्चा मां से राजी हो जाता है।
The reason is only this. No son ever thinks of changing his mother—“If only I had another mother.” No son thinks of changing his father—“If only I had another father.” No brother thinks of changing his sister—“If only I had another sister.” Why? Couldn’t there be better sisters? Couldn’t there be better fathers? On this vast earth, is there any difficulty in finding a better mother? No, such a thought does not arise, because in that tender childhood when the mind is delicate and soft, the child becomes contented with his mother.
बाल-विवाह के पीछे एक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया थी कि जिस तरह मां से बच्चा राजी हो जाता है, उसी तरह वह पत्नी से भी राजी हो जाता है। फिर वह सोचता ही नहीं कि दूसरी पत्नी भी हो। जैसे मां दूसरी हो, ऐसा नहीं सोचता; पिता दूसरा हो, ऐसा नहीं सोचता; ऐसे ही पत्नी भी, पत्नी भी उसके साथ-साथ इतनी निकटता से बड़ी होती है कि स्वभावतः, दूसरी पत्नी हो या दूसरा पति हो, यह खयाल ही नहीं उठता।
Behind child marriage there was a psychological process: just as a child becomes contented with his mother, so he becomes contented with his wife. Then the thought of “another wife” does not even arise. Just as one doesn’t think of another mother or another father, so too the wife grows up alongside with such intimacy that naturally the idea of another wife—or another husband—does not arise.
लेकिन चौबीस साल या पच्चीस साल या तीस साल की उम्र में शादी होगी, तो यह बात बिलकुल असंभव है कि यह खयाल न उठे। जिसमें न उठे, वह आदमी बीमार होगा, उसका दिमाग खराब होगा। तीस साल की उम्र तक जिस युवक ने हजार स्त्रियों को देखा-पहचाना, हजार बार सोचा कि इससे शादी करूं कि उससे करूं; इससे करूं कि उससे करूं! तीस साल के बाद शादी की, फिर कलह और उपद्रव शुरू हुआ। उसे खयाल नहीं आएगा कि पड़ोस की स्त्री से शादी हो जाती तो ज्यादा बेहतर होता?
But if the marriage takes place at twenty-four, twenty-five, or thirty, it is impossible that the thought does not arise. If it does not arise, the person will be ill; his mind will be unsound. By thirty, a young man has seen and known thousands of women, a thousand times wondering, “Should I marry this one or that one?” He marries at thirty—and then the quarrels and disturbances begin. Will he not think, “If only I had married the woman next door, it would have been better”?
मैंने सुना है, एक पत्नी अपने पति को सुबह दफ्तर विदा करते वक्त कह रही है कि आपका व्यवहार ठीक नहीं है। सामने देखो; सामने की पोर्च में देखो। पति ने उस तरफ आंख उठाकर देखा। पत्नी ने कहा, देखते हैं! पति अपनी पत्नी से विदा ले रहा है, तो कितना गले लगकर चुंबन दे रहा है। ऐसा तुम कभी नहीं करते! उसके पति ने कहा, मेरी उस औरत से कोई पहचान ही नहीं है। वैसा करने का तो मेरा भी मन होता है, पर उस औरत से मेरी कोई पहचान ही नहीं है।
I have heard: a wife, while sending her husband off to the office in the morning, says, “Your behavior is not right. Look across at the porch opposite.” The husband looks up. The wife says, “See? When he takes leave of his wife, look how warmly he embraces and kisses her. You never do that!” The husband replies, “I don’t even know that woman. I too feel like doing that, but I have no acquaintance with her.”
यह अमेरिका में मजाक घट सकती है। कल भारत में भी घटेगी। लेकिन भारत ऐसा पहले कभी सोच नहीं सकता था; इसको मजाक भी नहीं सोच सकता था। यह सिर्फ बेहूदगी मालूम पड़ती। यह मजाक भी नहीं मालूम पड़ सकती थी। इसके कारण थे। कारण बहुत साइकोलाजिकल थे, बहुत गहरे थे।
Such jokes can happen in America. Tomorrow they will happen in India too. But India could never even imagine such a thing before; it would have seemed not merely a joke but sheer vulgarity. There were reasons for that—very psychological, very deep.
फिर एक और ध्यान लेने की बात है कि बाल-विवाह का मतलब है, दो बच्चों में सेक्स का तो खयाल नहीं उठता, सेक्स का कोई सवाल नहीं होता, कामवासना का कोई सवाल नहीं होता। दो छोटे बच्चों की शादी कर दी, तो उनके बीच कोई कामवासना नहीं होती। कामवासना आने के पहले उनके बीच मैत्री बन जाती है।
There is another point. Child marriage means there is no thought of sex between two children; there is no question of lust. If two small children are married, there is no sexuality between them. Before sexuality arises, friendship is formed.
लेकिन जब दो बच्चे बच्चे नहीं होते, जवान होते हैं; और उनकी हम शादी करते हैं, मैत्री नहीं बनती पहले, पहले कामवासना आती है। और जब कामवासना पहले आएगी, तो संबंध बहुत जल्दी विकृत और घृणित हो जाएंगे। उनमें कोई गहराई नहीं होगी; छिछले होंगे। और जब कामवासना चुक जाएगी, तो संबंध टूटने के करीब पहुंच जाएंगे। क्योंकि और तो कोई संबंध नहीं है।
But when two are not children but already young, and we marry them, friendship does not arise first; lust arises first. And when lust comes first, the relationship will quickly become distorted and repellent. There will be no depth; it will be shallow. And when lust is spent, the relationship will be on the verge of breaking, because there is no other bond.
जिन दो बच्चों ने कामवासना के जगने के पहले मित्रता स्थापित कर ली, कल कामवासना भी विदा हो जाएगी, तो भी मित्रता बचेगी। लेकिन जिन दो जवानों ने कामवासना के बाद मित्रता स्थापित की, उनकी मित्रता स्थापित होती नहीं, मित्रता सिर्फ कामवासना का बहाना होती है। जब कल कामवासना क्षीण हो जाएगी, तब मित्रता भी टूट जाएगी।
Those two who established friendship before lust awakened—when lust departs tomorrow, friendship will remain. But those two who form “friendship” after lust—their friendship never truly forms; it is only an excuse for lust. When lust wanes, the friendship will also break.
आज अमेरिका में किन्से जैसा मनोवैज्ञानिक कहता है कि बाल-विवाह पर वापस लौट जाना चाहिए। अन्यथा पूरा समाज रोगग्रस्त हो जाएगा।
Today a psychologist like Kinsey says that society must return to child marriage; otherwise society as a whole will become diseased.
मैं आपसे कहता हूं, पचास साल बाद दुनिया के मनोवैज्ञानिक कहेंगे कि वर्ण-व्यवस्था पर वापस लौट जाना चाहिए। लेकिन पचास साल बाद कहेंगे वे। और हिंदुस्तान के विचारक तो सौ साल बाद! जब वे कह चुकेंगे, तब इनकी बुद्धि में थोड़ा-सा हलन-चलन होगा।
I say to you: fifty years from now the psychologists of the world will say that the varna system should be restored. But they will say it fifty years later. And Indian thinkers—after a hundred years! When they have said it, then some tiny movement will stir in our thinkers’ brains.
वर्ण-व्यवस्था बहुत गहरी मनोवैज्ञानिक व्यवस्था है। आप जानकर हैरान होंगे, अगर आज के भी मनोविज्ञान के सारे तथ्य आपके खयाल में आ जाएं, तो बहुत हैरान होंगे। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि तीन वर्ष की उम्र में बच्चा अपनी जिंदगी का पचास प्रतिशत ज्ञान सीख चुका होता है। पचास प्रतिशत! तीन वर्ष की उम्र का बच्चा पचास प्रतिशत बातें सीख चुका जिंदगी की। अब बाकी जिंदगी में, सत्तर साल में पचास प्रतिशत ही सीखेगा।
The varna system is a very deep psychological arrangement. You will be amazed: if the findings of today’s psychology were to come to your mind, you would be astonished. Psychologists say that by the age of three, a child has learned fifty percent of his life’s knowledge—fifty percent! By three, a child has learned half of life’s lessons. In the rest of life—seventy years—he learns the other fifty percent.
और यह भी मजे की बात है कि यह जो पचास प्रतिशत तीन साल की उम्र में सीखा गया है, यह फाउंडेशन है, यह बुनियाद है। इसको अब कभी नहीं बदला जा सकता। बाद में जो सीखेगा, वह इसके ऊपर बनाया हुआ भवन है, जो बदला जा सकता है। जिसे बदला जा सकता है, वह बुनियाद नहीं है। और अगर इसकी बुनियाद बदली, तो यह बच्चा विक्षिप्त हो जाएगा।
And note this too: that fifty percent learned by age three is the foundation. It can never be changed. What is learned later is the structure built upon it; that can be altered. What can be altered is not the foundation. And if the foundation is altered, the child will become deranged.
इसलिए अगर वर्ण की व्यवस्था यह कहती है कि शूद्र के घर में पैदा हुआ बच्चा अपने ही परिवार की व्यवस्था, अपने ही जीवन के ढंग से अपने जीवन की नियति को पाने के प्रयास में लगे; ब्राह्मण का बच्चा अपनी ही नियति से, अपनी व्यवस्था से अपनी खोज में लगे, तो बहुत मनोवैज्ञानिक है यह बात। क्योंकि तीन साल की उम्र में आधा ज्ञान पूरा हो जाता है। और तेरह-चौदह साल की उम्र तक सारा ज्ञान करीब-करीब पूरा हो जाता है।
Therefore, if the varna system says that a child born in a Shudra home should strive to attain his destiny by the order and style of life of his own family, and a Brahmin child should seek by his own order and destiny, this is profoundly psychological. Because by age three half the learning is complete, and by thirteen or fourteen almost all learning is complete.
यह जानकर आप चकित होंगे, पिछले महायुद्ध में अमेरिका में मिलिट्री में भर्ती होने वाले स्नातकों, ग्रेजुएट्स की मानसिक परीक्षाएं ली गईं, तो जो औसत उम्र मिली ग्रेजुएट्स की, वह साढ़े तेरह साल--मानसिक उम्र! फौज में भर्ती होने वाले, युनिवर्सिटी से निकले हुए स्नातकों की मानसिक उम्र इतनी निकली, जितनी साढ़े तरह साल के बच्चे की होती है। उनकी उम्र किसी की बाइस होगी, किसी की चौबीस, किसी की बीस--शारीरिक उम्र। लेकिन मानसिक उम्र साढ़े तेरह वर्ष निकली! तब तो सारी दुनिया के मनोवैज्ञानिक चिंतित हो गए। इसका मतलब क्या हुआ?
You will be startled to know that during the last world war, when mental tests were conducted on graduates entering the U.S. military, the average mental age of those university graduates turned out to be thirteen and a half years. Their physical age might be twenty-two, twenty-four, or twenty—but the mental age came out to be thirteen and a half! Then psychologists worldwide grew alarmed. What did this mean?
इसका मतलब यह हुआ कि अगर हम सारी दुनिया की मानसिक उम्र निकालें, तो दस साल, नौ-दस साल से ज्यादा नहीं निकलेगी। इसका यह मतलब हुआ कि तेरह-चौदह साल की उम्र तक आदमी का मन करीब-करीब पक्का और मजबूत हो जाता है। अगर इस मन के विपरीत कुछ मार्ग उसने चुना, तो उसकी जिंदगी एक फ्रस्ट्रेशन और विषाद का मार्ग होगी।
It meant that if we assessed the mental age of all humanity, it would not exceed nine or ten years. It meant that by thirteen or fourteen the human mind become nearly fixed and solid. If one chooses a path contrary to that mind, his life will become a road of frustration and sorrow.
लेकिन कठिनाई क्या है?
But where is the difficulty?
कठिनाई इसमें नहीं थी। शूद्र होने में कठिनाई नहीं है। ब्राह्मण होने में कठिनाई नहीं है। कठिनाई पैदा हुई जिस दिन हमने समझा, ब्राह्मण ऊपर है और शूद्र नीचे है। उस दिन शूद्र के मन में भी वासना जगी कि मैं ऊपर जाऊं। उस दिन ब्राह्मण के मन में भी डर जगा कि मुझे कोई नीचे न उतार दे। तब चीजें स्वस्थ न रह गईं। सब बीमार हो गया।
The difficulty is not in being a Shudra. The difficulty is not in being a Brahmin. The difficulty arose the day we imagined that the Brahmin is “higher” and the Shudra “lower.” That day desire arose in the Shudra’s mind to go “up,” and fear arose in the Brahmin’s mind that someone might pull him “down.” Then things ceased to be wholesome; everything became sick.
अगर वर्ण की व्यवस्था कभी लौटेगी--और मुझे लगता है, मनुष्य की जाति को अगर स्वस्थ होना हो, तो लौटेगी--अगर कभी लौटेगी, तो ऊपर-नीचे की तरह नहीं लौटेगी।
If the varna system ever returns—and I feel that if humanity is to be healthy, it will return—it will not return as a hierarchy of higher and lower.
चार सीढ़ियों पर चार आदमी खड़े हो जाते हैं। एक ऊपर की सीढ़ी पर, एक नीचे की सीढ़ी पर, दो बीच की सीढ़ियों पर। ऐसी सीढ़ी दर सीढ़ी वर्ण की व्यवस्था नहीं लौटेगी। कृष्ण के मन में भी वैसी व्यवस्था नहीं है। किसी समझदार के मन में वैसी व्यवस्था नहीं रही।
Four people standing on four steps—one on the top step, one on the bottom, two in between—varna will not return step by step like that. Krishna did not envision it that way; no truly understanding person did.
चार आदमी एक ही जमीन पर खड़े हैं, एक समतल भूमि पर--ऐसी व्यवस्था लौटेगी। वर्ण समतल भूमि पर खड़े हो सकें, तो लौट सकते हैं। और तब प्रत्येक व्यक्ति को, उसकी जिंदगी जहां बड़ी हुई, जैसी बड़ी हुई, उसी मार्ग से खोज लेना शांति की दृष्टि से, आनंद की दृष्टि से, संतोष की दृष्टि से, अंततः चेतना की उपलब्धि की दृष्टि से उपयोगी है। और अगर वह यहां-वहां जाता है.।
It will return as four people standing on the same level ground—on a flat plain. If varna can stand on level ground, it can return. And then, for each person, searching along the very path in which his life has grown and as it has grown will be beneficial for peace, joy, contentment, and ultimately the attainment of consciousness. But if he wanders here and there…
यह प्रश्न करीब-करीब ऐसा है--अगर हम टेक्नोलाजिकली, तकनीकी ढंग से समझें--तो यह ऐसा है कि कोई हमसे पूछे कि एक डाक्टर अगर वकालत करना चाहे, तो हर्ज तो नहीं है कोई?
This question is almost like this—if we understand it technologically, in technical terms: someone asks us, “If a doctor wants to practice law, what harm is there?”
एब्सर्ड है! क्योंकि अगर उसने डाक्टर होने की शिक्षा ली है और जिंदगी के कीमती समय को डाक्टर होने में गंवाया है, तो अब वकालत करने वह जाएगा, तो उपद्रव ही होने वाला है। कोई अदालत उसको आज्ञा न देगी कि आप वकालत करें। अदालत कहेगी कि फिर वकील होने की ट्रेनिंग लें फिर से, तब लौटें। और तब भी, तब भी कठिनाई होगी। क्योंकि जो भी ट्रेनिंग हमने ले ली, उसको अनट्रेंड नहीं किया जा सकता। जो भी हमने जान लिया, उसको भुलाया नहीं जा सकता।
Absurd! If he has trained to be a doctor and spent the precious time of his life in becoming one, then if he goes to practice law, there will only be trouble. No court will permit him to practice law. The court will say, “First take training to be a lawyer, then return.” And even then there will be difficulty. Because whatever training we have undergone cannot be untrained. Whatever we have learned cannot be forgotten.
वर्ण की व्यवस्था एक बहुत तकनीकी व्यवस्था थी। उसमें शूद्र के जीवन का अपना ढंग है, अपनी व्यवस्था है। ब्राह्मण के जीवन का अपना ढंग, अपनी व्यवस्था है। क्षत्रिय के जीवन का अपना ढंग, अपनी व्यवस्था है। वह सारी की सारी व्यवस्था एक प्रशिक्षण है। वह बचपन से घर में मिल रहा है। बच्चा बड़ा हो रहा है और प्रशिक्षण मिल रहा है। बच्चा बड़ा हो रहा है बाप के साथ, मां के साथ, भाइयों के साथ, और प्रशिक्षण जारी है। उसकी ट्रेनिंग हो रही है; उसके खून, हड्डी, मांस, मज्जा में चीजें डाली जा रही हैं, पहुंच रही हैं। जब वह जवान होता है, तब वह निर्मित हो चुका। अब उचित है कि जो उसके भीतर निर्मित हुआ है, वह उस दिशा से ही खोजे।
The varna system was a very technical system. The Shudra’s life has its own style and order; the Brahmin’s life has its own style and order; the Kshatriya’s life has its own style and order. The whole system is a training. It is received in the home from childhood. The child grows up receiving training. He grows up with father, mother, brothers—and the training continues. He is being trained; things are being poured into his blood, bone, flesh, marrow. When he becomes a youth, he has been shaped. Then it is fitting that he should seek in the direction that has been formed within him.
कठिनाई तो तब है, जब उस दिशा से पाया न जा सके। पाया जा सकता है। कोई ब्राह्मण ऐसे किसी सत्य को नहीं पा लिया है, जो शूद्र शूद्र रहकर न पा सकता हो। कोई शूद्र ऐसी किसी शांति को नहीं पा लिया है, जो कि ब्राह्मण ब्राह्मण होकर न पा सकता हो। कोई क्षत्रिय किसी ऐसी चीज को नहीं पा लिया है, जो कि शूद्र शूद्र रहकर न पा सकता हो।
The difficulty arises only when nothing can be found in that direction. But it can be found. No Brahmin has attained a truth that a Shudra cannot attain while remaining a Shudra. No Shudra has attained a peace that a Brahmin cannot attain while remaining a Brahmin. No Kshatriya has attained something that a Shudra cannot attain while remaining a Shudra.
न पा सकता हो, तब सवाल उठता है। लेकिन जहां तक आत्मिक अनुभव का संबंध है, जहां तक परमात्मा के द्वार की खोज की बात है, वहां तक कहीं से भी उसे पाया जा सकता है। और अपने ही कर्म में और अपने ही गुण के अनुसार बर्तते हुए सरलता से पाया जा सकता है, अन्यथा चीजें अकारण ही जटिल हो जाती हैं।
If it could not be attained, then the question would arise. But as far as spiritual experience is concerned, as far as the search for the divine is concerned, it can be attained from anywhere. And by acting in one’s own work and according to one’s own qualities, it can be attained with simplicity; otherwise things needlessly become complex.
व्यवस्था विकृत हुई है। चीजें अस्तव्यस्त हो गई हैं। आज शूद्र के घर में उत्पन्न हुआ बेटा, पहली तो बात, मुझसे पूछने नहीं आएगा कि मैं क्या करूं। हमारे उत्तरों पर निर्भर नहीं रहेगा। शूद्र का बेटा, शूद्र का बेटा है, यह मानने को ही राजी नहीं है, पहली बात। इनकार कर चुका है। उसने ब्राह्मण होने की कोशिश शुरू कर दी है। ब्राह्मण ने वैश्य होने की कोशिश शुरू कर दी है। वैश्य ने कुछ और होने की कोशिश शुरू कर दी है। सब किसी और कोशिश में लगे हैं। वे सब कोशिश में लगे हैं कुछ और होने की।
The order has become distorted. Things are in disarray. Today, a son born in a shudra home will, first of all, not come to ask me what he should do. He will not depend on our answers. He is not even willing to accept, to begin with, that “a shudra’s son is a shudra’s son.” He has already refused. He has begun trying to become a brahmin. The brahmin has begun trying to become a vaishya. The vaishya has begun trying to become something else. Everyone is busy trying to become something other than what they are. They are all trying to become something else.
पूरा समाज, जो जहां खड़ा है, वहां खड़े होने को राजी नहीं है। कहीं और जाने के लिए आतुर है। एक विक्षिप्तता है समाज में आज। आज तो कोई भी जहां है, वहां रहने को राजी नहीं है, दौड़ ही रहा है। उस दौड़ के दुष्परिणाम दिखाई पड़ रहे हैं।
The whole society is unwilling to stand where it stands; it is restless to go elsewhere. There is a kind of craziness in society today. No one is willing to remain where they are; everyone is running. The harmful consequences of that race are visible.
मैं उन ब्राह्मणों के पक्ष में नहीं हूं, जो इसलिए भयभीत हैं कि अगर शूद्र ब्राह्मण हो जाएं, अगर शूद्र भी ज्ञानवान हो जाएं, तो उनकी कोई बपौती छिन जाएगी। उनके पक्ष में नहीं हूं। जिन ब्राह्मणों को ऐसा डर है कि उनकी बपौती छिन जाएगी, उनके पास कोई बपौती ही नहीं है। जिन ब्राह्मणों को यह डर है कि कोई और जान लेगा, तो उनका कुछ छिन जाएगा, उन्होंने कुछ जाना ही नहीं है। ब्रह्म किसी की बपौती नहीं है। ज्ञान और सत्य किसी की बपौती नहीं है।
I am not on the side of those brahmins who are afraid that if the shudras become brahmins—if shudras too become knowledgeable—their ancestral preserve will be snatched away. I am not on their side. Those brahmins who fear their preserve will be taken away have no preserve at all. Those brahmins who fear that if someone else comes to know, something will be taken from them—such people have not known anything. Brahman is no one’s private property. Knowledge and truth are no one’s private property.
ब्राह्मण को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। भयभीत इसीलिए है कि वह ब्राह्मण नहीं है। शूद्र को भी भयभीत होकर कुछ और होने की जरूरत नहीं है। जरूरत इसीलिए पड़ रही है कि वह भी नहीं समझ पा रहा है कि शूद्र होने का क्या अर्थ है! शूद्र शब्द ही निंदा का हो गया है। ब्राह्मण शब्द ही पूजा का हो गया है। जब ऐसी विकृति हो गई है, तो शूद्र रोके नहीं जा सकते; वे तो दौड़ेंगे और ब्राह्मणों की पंक्ति में सम्मिलित होंगे। दौड़ेंगे, वैश्य बनेंगे। दौड़ेंगे, क्षत्रिय बनेंगे। और यह सारी की सारी दौड़ पूरे समाज को एक मिश्रित ढंग दे देगी। जैसा कि सारी दुनिया में है। सिर्फ भारत में एक अमिश्रित व्यवस्था थी, जहां चीजें बंटी थीं--पैरेलल, समानांतर। और हमने एक गहरा प्रयोग किया था।
A brahmin need not be afraid. If he is afraid, it is precisely because he is not a brahmin. A shudra too need not be afraid and try to become something else. The need arises only because he too is not understanding what it means to be a shudra. The very word shudra has become an insult; the word brahmin has become an object of worship. When such distortion sets in, shudras cannot be stopped; they will run and join the ranks of the brahmins. They will run and become vaishyas. They will run and become kshatriyas. And this entire race will give the whole society a mixed character. As it is everywhere in the world. Only in India there was an unmixed arrangement where things were divided—parallel, side-by-side. And we had undertaken a profound experiment.
मैं तो अपनी तरफ से यही सुझाव दूंगा कि शूद्र शूद्र होने के गुण और कर्म के अर्थ को समझे। वह बहुत मीनिंगफुल है। और अगर उसे ऐसा लगे कि नहीं, उसकी जीवन की नियति वह नहीं है। लेकिन ध्यान रहे, उसे ऐसा लगे भीतर से कि उसकी नियति यह नहीं है, तो उसे जो लगे नियति, वह उस तरफ जाए। लेकिन दूसरे की स्पर्धा में न जाए। इसलिए ब्राह्मण न होना चाहे कि ब्राह्मण बहुत मजे लूट रहे हैं, इसलिए मैं ब्राह्मण हो जाऊं। तब वह अपने गुण-कर्म का विचार नहीं कर रहा है।
For my part, I would suggest that a shudra understand the meaning of being a shudra in terms of qualities and actions—guna and karma. It is very meaningful. And if he feels that no, that is not the destiny of his life—let it be felt from within that this is not his destiny—then whatever destiny he feels, he should move in that direction. But he should not move out of competition with another. He should not want to be a brahmin because brahmins are having a good time, so “let me become a brahmin.” Then he is not considering his own guna and karma.
कोई ब्राह्मण इसलिए शूद्र न हो जाए कि शूद्र आज बड़ी प्रिफरेंस पा रहे हैं! प्रिविलेज्ड क्लास है इस वक्त शूद्रों की। इस वक्त शूद्र जो हैं, जैसे कभी ब्राह्मण प्रिविलेज्ड थे, ऐसे आज शूद्र हैं। आज, मुझे पता है भलीभांति कि न मालूम कितनी यूनिवर्सिटीज में, न मालूम कितने कालेजों और स्कूलों में, न मालूम कितने लड़कों ने अपने को शूद्र गिनाया हुआ है, जो कि शूद्र नहीं हैं। क्योंकि शूद्र को स्कालरशिप भी है; शूद्र को नौकरी में भी स्थान नियत है। आज नहीं कल, ब्राह्मण भी शूद्र होने को आतुर हो सकता है।
Nor should any brahmin become a shudra because shudras are getting great preference today! At this moment shudras are the privileged class. Just as once brahmins were privileged, today shudras are. Today, I know very well how many in how many universities, how many colleges and schools, how many boys have listed themselves as shudras who are not shudras. Because a shudra gets a scholarship; a shudra has reserved places in jobs. So tomorrow, even a brahmin may be eager to become a shudra.
क्योंकि शूद्र किसलिए आतुर है ब्राह्मण होने को? क्योंकि ब्राह्मण कल तक प्रिविलेज्ड क्लास थी; महत्वपूर्ण थी। उसका ब्राह्मण होना ही पर्याप्त था। कल शूद्र होना भी महत्वपूर्ण हो सकता है। और जैसी हालत चल रही है, उसमें हो जाएगा। और जो शूद्र के घर में पैदा नहीं होगा, वह भगवान को कोसेगा कि एकदम गलत बात की। शूद्र के घर में पैदा करते, तो इलेक्शन में भी सुनिश्चित सीट थी। जगजीवनराम से पूछिए! शूद्र होना गुण है! और कोई भी गुण न हो, तो शूद्र होना भी गुण है अब! जैसा कभी ब्राह्मण होना गुण था!
Why is a shudra eager to become a brahmin? Because the brahmin was the privileged class until yesterday; he was important. His being a brahmin was enough. Tomorrow, being a shudra may also be important. And at the rate things are going, it will be so. And one not born in a shudra household will curse God: “This is totally wrong. You should have given me birth in a shudra home; then even in elections the seat was assured.” Ask Jagjivan Ram! Being a shudra is a qualification! Even if there is no other qualification, being a shudra is now a qualification—as once being a brahmin was.
तो मैं तो कहूंगा, जरा जल्दी मत करो शूद्रों से, ब्राह्मण होने की। ब्राह्मण शूद्र हो जाएंगे। जगजीवनराम कौन न होना चाहेगा? जगजीवनराम में वैसे कोई भी गुण न हों, लेकिन शूद्र होना बड़ा गुण है!
So I would say: don’t be in too much of a hurry, shudras, to become brahmins. The brahmins will become shudras. Who would not want to be Jagjivan Ram? Even if Jagjivan Ram had no other qualities, being a shudra is a great quality!
यह आज की जो विकृत स्थिति है, इसमें कोई मेरी सलाह से नहीं रुकने वाला है। लेकिन मेरी अपनी समझ यही है। आज तो दौड़ शुरू हो गई है। बीमारी चल चुकी है। रोकना करीब-करीब असंभव है। लेकिन जो मुझे ठीक लगता है, वही मुझे कहना चाहिए। मुझे तो ठीक यही लगता है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने गुण-कर्म को ठीक से जांच-पड़ताल कर ले, फिर आगे बढ़े।
In this distorted situation today, no one is going to stop because of my advice. But this is my understanding. The race has begun. The sickness has taken hold. It is almost impossible to stop it. But I must say what I find right. To me it seems right that each person should carefully examine his own guna and karma, and then move forward.
अभी पश्चिम के मनोवैज्ञानिक सलीवान या पर्ल्स या और दूसरे मनोवैज्ञानिक इस सुझाव पर खड़े हैं कि प्रत्येक स्कूल में एक-एक मनोवैज्ञानिक होना चाहिए अनिवार्य रूप से, प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में। क्यों? क्योंकि वे कहते हैं कि जब तक बच्चे का गुणधर्म न समझा जा सके, तब तक तय नहीं करना चाहिए कि उसे क्या शिक्षा दी जाए। बाप तय नहीं करे; क्योंकि बाप को क्या पता कि बच्चे का गुणधर्म क्या है? यह बच्चा गणितज्ञ बन सकता है कि संगीतज्ञ, यह बाप कैसे तय करेगा? रुझान से, कि बाप को संगीत अच्छा लगता है, इसलिए तय कर ले कि मेरा लड़का संगीतज्ञ हो जाए? लेकिन लड़के में गुणधर्म है या नहीं? या बाप तय कर ले कि लड़का इंजीनियर हो जाए, क्योंकि इंजीनियर की बाजार में कीमत है, मार्केट वैल्यू है! तो फिर, लेकिन लड़का इंजीनियर होने का गुणधर्म लिए है या नहीं?
Now Western psychologists—Sullivan, or Perls, or other psychologists—stand on the suggestion that each school must have a psychologist, compulsorily, each primary school. Why? Because they say that until the child’s nature is understood, one should not decide what education should be given. The father should not decide; for what does the father know of the child’s nature? Can this child become a mathematician or a musician—how will the father decide? Based on inclination, that the father likes music, so he decides that “my son should become a musician”? But does the boy have the nature for it? Or the father decides the boy should become an engineer, because engineers have market value! Then, does the boy possess the nature to be an engineer or not?
पश्चिम का मनोवैज्ञानिक कह रहा है कि आज जगत में जो इतना संताप है, उसका कुल कारण यह है कि कोई भी अपनी जगह पर नहीं है। इसका क्या मतलब हुआ? इसलिए वे कहते हैं, एक-एक मनोवैज्ञानिक बिठा दो हर प्राइमरी स्कूल में, जो चार साल बच्चों का निरीक्षण करके लिखे कि यह बच्चा क्या हो सकता है, इसका झुकाव क्या है, इसका एप्टिट्यूड क्या है!
Western psychologists say that the total cause of so much suffering in the world today is that no one is in his right place. What does that mean? Therefore they say: place a psychologist in every primary school, who will observe children for four years and write what this child can become, what his inclination is, what his aptitude is.
यह वही बात हो गई। अगर मनोवैज्ञानिक तय कर दे कि एप्टिट्यूड क्या है, और वह कह दे कि इस बच्चे को शूद्र होना है, इसको मजदूर होना चाहिए; तो फिर क्या हुआ? फिर वापस वर्ण लौटा!
That is the same thing again. If the psychologist decides the aptitude and says this child should be a shudra, this one should be a laborer—then what happened? The varna system has returned!
हमने जन्म से तय किया था; अब जन्म से तय न हुआ। जन्म से तय करना परमात्मा के हाथों में छोड़ना था। प्राइमरी स्कूल में एक मनोवैज्ञानिक के हाथ में छोड़ना है, जो कि परमात्मा जैसे कुशल हाथ नहीं हो सकते। कम से कम मनोवैज्ञानिक के हाथ, मनोवैज्ञानिक खुद आधे पागल हैं, इनके हाथ में तय करवाना कि बच्चा क्या बने--शूद्र, कि ब्राह्मण, कि क्षत्रिय, कि वैश्य--क्या बने? कहां जाए? इसकी जीवन-यात्रा क्या हो? एक मनोवैज्ञानिक तय करे!
We had it decided by birth; now it will not be decided by birth. Leaving it to birth was leaving it in God’s hands. Leaving it to a psychologist in a primary school—those hands cannot be as skillful as God’s. At the very least, the psychologist’s hands—psychologists themselves are half mad—and you want them to decide what a child should become: shudra, brahmin, kshatriya, or vaishya—what should he become? Where should he go? What should be his life’s journey? A psychologist will decide!
हमने जो सोचा था, वह ज्यादा गहरा था। हमने सोचा था कि यह जीवन की व्यवस्था आत्मा का अपना झुकाव है। और परमात्मा के नियमों के अनुसार, जन्म के साथ ही क्यों न तय हो जाए? आत्मा क्यों न अपने ही चुनाव से उस घर में पैदा हो जाए, जहां उसका एप्टिट्यूड हो, जहां उसका झुकाव हो।
What we had thought was deeper. We thought: this arrangement of life is the soul’s own inclination. And according to God’s laws, why should it not be decided at birth? Why should the soul not, by its own choice, be born in the house where its aptitude lies, where its inclination is?
यह बहुत आश्चर्य की बात है। हिंदुस्तान में शूद्रों को हुए कोई दस हजार वर्ष होते हैं। दस हजार वर्षों में शूद्रों ने कोई बगावत नहीं की, कोई विद्रोह नहीं किया। अगर शूद्र अपने भाग्य से बहुत नाखुश थे, तो बगावत हो जानी चाहिए थी। लेकिन वे नाखुश नहीं थे। उनका एप्टिट्यूड मेल खा रहा था; वे नाखुश नहीं थे, असंतुष्ट नहीं थे।
It is very surprising. In India there have been shudras for some ten thousand years. In ten thousand years, shudras did not rebel, did not revolt. If shudras were very unhappy with their lot, there should have been revolt. But they were not unhappy. Their aptitude matched; they were not unhappy, not discontented.
इधर दो सौ वर्षों में अंग्रेजी-व्यवस्था के बाद नाखुश होने शुरू हुए। पहली बार एक ऐसी समाज-व्यवस्था सत्ता में आई इस मुल्क में, जिसको वर्ण की आंतरिक धारणा का कोई भी पता नहीं था। उसने चीजों को तोड़ना शुरू किया। उसने वर्णों और वर्गों को लड़ाना शुरू किया। उसने हिंदू को मुसलमान से लड़ाया, इतना ही नहीं; उसने शूद्र को ब्राह्मण से लड़ाया। उसने सारा अस्तव्यस्त कर दिया। उसने भारत की बहुत गहरी जड़ें, जो हजारों सालों में हमने आरोपित की थीं, सब हिला डालीं। आज तो सब अव्यवस्थित है।
In these last two hundred years, after the English system, they began to be unhappy. For the first time, a social order came to power in this country which had no idea of the inner conception of varna. It began to break things. It set varnas and classes to fight. It made the Hindu fight the Muslim, and not only that; it made the shudra fight the brahmin. It threw everything into disorder. It shook the very deep roots of India that we had implanted over thousands of years. Today everything is disorganized.
फिर भी मैं यही कहूंगा कि व्यक्ति अपने गुणधर्म को ही सोचे। जन्म की बहुत फिक्र न भी करे, तो भी बहुत आंतरिक सोच-समझ, इंट्रास्पेक्शन से सोचे कि मैं क्या हो सकता हूं! अगर उसे लगता हो कि वह ब्राह्मण हो सकता है, तो ब्राह्मण की यात्रा पर निकल जाए। अगर उसे लगे कि वह शूद्र हो सकता है, तो शूद्र की यात्रा पर निकल जाए। नहीं तो मनोवैज्ञानिक से पूछे। मगर राजनीतिज्ञ से न पूछे। अभी वह राजनीतिज्ञ से पूछ रहा है। अंधे अंधों को मार्गदर्शन दें, तो जो हो सकता है, वह हो रहा है।
Even so, I would still say: a person should think only of his own nature. Even if he does not care much about birth, still, with deep inner consideration—with introspection—let him ponder: what can I be? If he feels he can be a brahmin, let him set out on the journey of a brahmin. If he feels he can be a shudra, let him set out on the journey of a shudra. Otherwise, ask a psychologist. But do not ask a politician. Right now people are asking politicians. When the blind lead the blind, whatever can happen is exactly what is happening.
डाक्टर, इंजीनियर इनको किस वर्ण में रखेंगे!
पोलिटीशियन?
पोलिटीशियन? वर्णसंकर! पोलिटीशियन का कोई वर्ण होता है? पोलिटीशियन का कोई वर्ण नहीं होता; वर्णसंकर! क्योंकि पोलिटीशियन कोई धंधा नहीं है; जैसे प्रास्टीट्यूशन कोई धंधा नहीं है।
Doctors, engineers—into which varna will you put them! Politicians? Politicians? Varna-sankara! Does a politician have any varna? A politician has no varna—varna-sankara! Because politics is not really a vocation; just as prostitution is not a vocation.
टेक्नीशियन जो है, वह शूद्र के वर्ण में जाएगा, किसी भी भांति का टेक्नीशियन। शूद्र, सब तरह के शिल्प शूद्र में जाएंगे। इंजीनियर शूद्र में जाएगा। सब तरह के टेक्नीशियन; जो किसी टेक्नीक पर जीते हैं, तकनीक पर जीते हैं, शिल्प पर जीते हैं, कार्य की कुशलता और क्राफ्ट पर जीते हैं, वे सब शूद्र में जाएंगे।
A technician belongs to the shudra varna—any kind of technician. Shudra: all kinds of crafts fall there. An engineer goes to the shudra varna. All kinds of technicians—those who live by a technique, a craft, a skill of doing—are shudras.
शूद्र छोटा वर्ण नहीं है, बहुत अदभुत है, और बहुत बड़ा है; और बहुत बहुमूल्य है। उसकी अपनी महत्ता है। समस्त शिल्पी शूद्र में जाएंगे।
Shudra is not a “low” varna; it is remarkable, vast, and precious. It has its own dignity. All artisans belong to the shudra varna.
लेकिन अगर कोई इंजीनियर इंजीनियरिंग न करता हो, प्योर इंजीनियर हो--जैसा प्योर मैथमेटीशियन होता है। एप्लाइड मैथमेटीशियन तो शूद्र में जाएगा; प्योर मैथमेटीशियन ब्राह्मण में जाएगा। एक इंजीनियर, जो कि कोई मकान न बनाता हो, कोई सड़क न बनवाता हो, कुछ करता न हो, लेकिन इंजीनियरिंग के संबंध में केवल मानसिक शोध और खोज करता हो, तो फिर वह ब्राह्मण में चला जाएगा।
But if an engineer is not doing engineering—if he is a pure engineer the way there is a pure mathematician—then it changes. The applied mathematician goes to the shudra varna; the pure mathematician goes to the brahmin varna. An engineer who builds no houses, constructs no roads, does no applied work, but engages only in conceptual inquiry and research into the principles of engineering—that one goes to the brahmin varna.
एक डाक्टर अगर चीरा-फाड़ी करता हो, मलहम-पट्टी करता हो, तो शूद्र में जाएगा। शिल्पी है। लेकिन एक डाक्टर, न तो चीरा-फाड़ी करता हो, न मलहम-पट्टी करता हो, लेकिन मेडिसिन की खोज करता हो, सिर्फ औषधियों की खोज करता हो, तो फिर ब्राह्मण में चला जाएगा। एक डाक्टर अगर न औषधियों की खोज करता हो, न मलहम-पट्टी करता हो, सिर्फ दवाइयां बेचता हो, तो वैश्य में चला जाएगा।
A doctor who cuts and stitches, who bandages and dresses wounds—he goes to the shudra varna: a craftsman. But a doctor who neither cuts nor bandages, who only researches medicines—he goes to the brahmin varna. And a doctor who neither researches nor treats, but only sells medicines—he goes to the vaishya varna.
यह निर्भर करेगा, इट डिपेंड्स कि वह आदमी क्या करता है। उसके करने से तय होगा कि वह किस वर्ण में जाता है। अगर वह शिल्पी है, काम महत्वपूर्ण है, तो वह शूद्र में चला जाएगा। अगर वह व्यवसायी है और धन महत्वपूर्ण है, तो वह वैश्य में चला जाएगा। अगर वह सिर्फ शक्ति की खोज में है, सत्ता की खोज में है; जो भी वह कर रहा है, उसके करने के माध्यम से वह शक्ति की ही पूजा कर रहा है.। अगर एक फिजिसिस्ट, एक भौतिकी वैज्ञानिक इसलिए अणु का विस्फोट कर रहा हो कि अणु के विस्फोट से वह प्रकृति पर विजय पा लेगा, तो वह क्षत्रिय है। लेकिन अगर वह अणु-विस्फोट सिर्फ इसलिए कर रहा हो कि अणु के विस्फोट से वह विश्व की मूल शक्ति के निकट पहुंच जाएगा, जिज्ञासा कर रहा हो, तो वह ब्राह्मण है।
It depends—what does a person actually do? His doing decides his varna. If he is a craftsman and the work itself is central, he goes to the shudra varna. If he is a trader and wealth is central, he goes to the vaishya varna. If he is only after power, seeking authority—whatever he is doing is just a means to worship power—then he is a kshatriya. If a physicist explodes the atom in order to conquer nature, he is a kshatriya. But if he explodes the atom out of pure inquiry, to come close to the primordial power of existence, he is a brahmin.
ये जो चार वर्ण हैं, ये एप्टिट्यूड हैं, ये झुकाव हैं। फिर मिश्रित वर्ण के लोग भी होंगे, कि जो दो काम कर रहे हैं, तीन काम कर रहे हैं, चार काम कर रहे हैं। तो वे मिश्रित होंगे; उनमें सब वर्णों के झुकाव होंगे। लेकिन फिर भी एक वर्ण उनमें महत्वपूर्ण होगा, जो केंद्रीय होगा।
These four varnas are aptitudes, inner leanings. And of course there will be mixed-varna people—those who do two, three, four kinds of things. They will be mixed; all four leanings may be present. But still, one varna will be central, the dominant note.
पोलिटीशियन के लिए मैंने कहा कि वह वर्ण में नहीं होगा। उसके वर्ण में होने का उपाय नहीं है।
As for the politician, I said he does not fall into any varna. There is no way to assign him to a varna.
मैंने सुना, एक बहुत बड़े राजनीतिज्ञ से किसी ने पूछा.। चुनाव था और वह खड़ा था मंच पर। बड़ी मुश्किल में पड़ा था। बड़ी मुश्किल में इसलिए पड़ा था, जैसा कि राजनीतिज्ञ हमेशा पड़े रहते हैं। बड़ी मुश्किल में पड़ा था, मुश्किल यह थी कि चुनाव की कांस्टिट्यूएंसी, चुनाव का क्षेत्र और जो लोग मौजूद थे, वे आधे-आधे बंटे थे; आधे लेफ्टिस्ट थे, आधे राइटिस्ट थे। आधे वामपंथी थे, आधे वामपंथी नहीं थे; विरोधी थे। एक आदमी ने खड़े होकर पूछा कि आप लेफ्टिस्ट हैं? दक्षिणपंथी हैं, वामपंथी हैं--कौन हैं? वह मुश्किल में पड़ा। क्योंकि वह कहे कि वामपंथी है, तो दक्षिणपंथी नाराज हो जाएं; वह कहे दक्षिणपंथी है, तो वामपंथी नाराज हो जाएं। उसने टालने की कोशिश की। फिर किसी ने पूछा कि ठीक से जवाब दो, आप बाएं जाओगे कि दाएं? उसने कहा, मैं तो सीधा जाऊंगा। बाएं-दाएं बिलकुल जाता ही नहीं।
I have heard: a very prominent politician was on stage during an election. He was in a tight spot—as politicians always are. The difficulty was that the constituency before him was split; half were leftists, half rightists. Someone stood up and asked, “Are you a leftist? Rightist? Who are you?” He got into trouble. If he said leftist, the rightists would be upset; if he said rightist, the leftists would be upset. He tried to dodge. Then someone pressed him: “Answer plainly—will you go left or right?” He said, “I will go straight. I don’t go left or right at all.”
लायड जार्ज एक चुनाव में खड़ा था। पिछले चुनाव में वह किसी और दल की तरफ से लड़ा; इस चुनाव में किसी और दल की तरफ से लड़ रहा था। किसी ने खड़े होकर पूछा कि आप क्या हैं? आप कंजरवेटिव हैं? लिबरल हैं? सोशलिस्ट हैं, कम्यूनिस्ट हैं--क्या हैं? उसने कहा, मैं पोलिटीशियन हूं; मैं सिर्फ राजनीतिज्ञ हूं। मैं और कोई नहीं हूं।
Lloyd George was contesting an election. In the previous election he had run with one party; this time with another. Someone asked, “What are you? Conservative? Liberal? Socialist? Communist—what?” He said, “I am a politician; I am only a politician. I am nothing else.”
राजनीतिज्ञ का कोई धंधा नहीं है। असल में गैर-धंधी लोगों का धंधा है। जिनके पास कोई धंधा नहीं है, जिनके वर्ण का कोई ठिकाना नहीं है, कोई एप्टिट्यूड नहीं है। जिंदगी में जिन्हें कुछ और करने योग्य नहीं लगता.।
A politician has no real trade. In fact, it is the trade of the un-traded—of those who have no vocation, no varna, no aptitude; who find themselves unfit to do anything else in life.
लेकिन अगर ठीक व्यवस्था हो, अगर ठीक व्यवस्था हो तो जो लोग राजनीति पर सोचते हैं, पोलिटीशियंस नहीं, पोलिटिकल थिंकर्स--वे तो ब्राह्मण होंगे। लेकिन जो राजनीति को चलाते हैं, अगर ठीक व्यवस्था हो, सुसंगत व्यवस्था हो, तो वे टेक्नीशियन होंगे! तो वे शूद्र में जाएंगे।
But if there were a right order, a sound order—those who think about politics, the political thinkers, not the politicians—they would be brahmins. And those who operate the machinery of politics, if the order were truly coherent, would be technicians—they would go to the shudra varna.
लेकिन अभी उनकी कोई स्थिति नहीं है। अभी वे वर्णसंकर हैं। इसलिए मैंने वर्णसंकर कहा है।
As of now they have no true place. They are varna-sankara. That is why I called them mixed-varna.
कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः।
अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः।। 17।।
Karmano hyapi boddhavyam boddhavyam cha vikarmanah. Akarmanash cha boddhavyam gahana karmano gatih. (4:17)
कर्म का स्वरूप भी जानना चाहिए और अकर्म का स्वरूप भी जानना चाहिए तथा निषिद्ध कर्म का स्वरूप भी जानना चाहिए, क्योंकि कर्म की गति गहन है।
One should know the nature of action, one should also know the nature of wrong action, and one should know the nature of inaction—because the course of action is profound.
कहते हैं कृष्ण, कर्म का स्वरूप, अकर्म का स्वरूप और निषिद्ध कर्म का स्वरूप जानना चाहिए, क्योंकि कर्म की गति गहन है।
Krishna says: know the nature of action, the nature of inaction, and also the nature of prohibited action—because the movement of karma is deep.
निषिद्ध कर्म, वे कर्म जो करने योग्य नहीं हैं, उनका स्वरूप भी जानना चाहिए।
Prohibited actions—the actions one ought not to do—their nature must also be known.
पहले सूत्र में कर्म और अकर्म की बात की। अब वे तीसरा एक और तत्व जोड़ते हैं। वे कहते हैं, निषिद्ध कर्म, उसका स्वरूप भी जानना चाहिए, क्योंकि कर्म की गति गहन है। गहन मतलब, सूक्ष्म, बारीक। पता नहीं चलता, रहस्यपूर्ण है। कब कर्म कर्म होता, कब अकर्म होता, यह तो है ही कठिनाई। कर्म कभी-कभी निषिद्ध कर्म भी होता है, तब और कठिनाई है। निषिद्ध कर्म के संबंध में थोड़ी बात खयाल में ले लेनी चाहिए।
In the previous sutra he spoke of karma and akarma; now he adds a third element: prohibited action. Because the movement of action is subtle, fine, mysterious. It is already hard enough to see when action is action and when inaction is inaction. Add to this that sometimes action is prohibited action—and the difficulty increases. We should bring a few things about prohibited action into view.
निषिद्ध कर्म को दो ढंग से सोचा जा सकता है। एक तो, कि हम कुछ कर्मों को तय कर लें कि ये निषिद्ध हैं, जैसा कि अदालत करती है, कानून करता है। कानून, कर्म तय कर लेता है कि ये निषिद्ध हैं। चोरी करना निषिद्ध है; हत्या करना निषिद्ध है; आत्महत्या करना निषिद्ध है। कुछ कर्म तय कर लिए हैं। ये निषिद्ध हैं, ये नहीं करने चाहिए।
Prohibited action can be conceived in two ways. One: we may decide a list of actions that are prohibited—like courts and laws do. The law defines certain acts as prohibited: theft is prohibited, murder is prohibited, suicide is prohibited. A fixed list: these are forbidden.
लेकिन कानून बहुत बारीक नहीं होता। धर्म और भी बारीक खोज करता है। धर्म जानता है कि कभी-कभी कोई कर्म किसी परिस्थिति में निषिद्ध हो जाता है और किसी परिस्थिति में निषिद्ध नहीं होता। हत्या साधारणतया निषिद्ध है, युद्ध के मैदान पर निषिद्ध नहीं होती है।
But the law is not very subtle. Dharma inquires more finely. Dharma knows that an act can be prohibited in one situation and not prohibited in another. Killing is ordinarily prohibited; on the battlefield it is not.
निषिद्ध निर्णीत चीज नहीं है; परिस्थिति के साथ बदल जाती है। और कभी-कभी तो ऐसा होता है कि दो निषिद्ध कर्मों के बीच विकल्प खड़ा हो जाता है, आल्टरनेटिव हो जाता है। क्या करो? सच बोलो, तो हिंसा हो जाती है। हिंसा बचाओ, तो झूठ बोलना पड़ता है। फिर क्या करो? दो निषिद्ध कर्म आड़े खड़े हो जाते हैं। एक को बचाओ, तो दूसरा निषिद्ध कर्म होता है। दूसरे को बचाओ, तो पहला हो जाता है।
The prohibited is not a fixed thing; it shifts with circumstances. At times you are forced to choose between two prohibitions. What to do? If you tell the truth, you may cause violence; if you avoid violence, you may have to lie. Which way now? Two prohibitions stand in your path. Save one, and you fall into the other. Save the other, and you fall into the first.
बहुत पुरानी एक तार्किक गुत्थी है। एक आदमी अपने रास्ते से गुजर रहा है, एक ब्राह्मण। सीधा-सादा आदमी है। एक कसाई भागा हुआ आया है। वह अपनी गाय को खोज रहा है, जो उसके हाथ से छूटकर भाग गई है। वह उस आदमी से पूछता है, ब्राह्मण से कि यहां से एक गाय भागी गई है? हाथ में उसके काटने की कुल्हाड़ी है। ब्राह्मण देखता है, कसाई है। आंखें बताती हैं, हाथ की कुल्हाड़ी बताती है, खून के धब्बे बताते हैं। वह कहता है, गाय यहां से गई है? गाय किस तरफ गई है?
वह ब्राह्मण मुश्किल में पड़ गया। बड़ी मुश्किल में पड़ गया। उसने किताब में पढ़ा है कि झूठ बोलना निषिद्ध कर्म है। लेकिन सच बोले, तो यह कसाई गाय को पकड़ लेगा और हत्या करेगा। तो मैं भी भागीदार हो जाऊंगा। और गोहत्या तो निषिद्ध है ही। सभी हत्याएं निषिद्ध हैं। फिर हत्या में भागीदार होना निषिद्ध है। अब अगर झूठ बोलूं, तो भी निषिद्ध कर्म हो जाएगा; सच बोलूं, तो भी निषिद्ध कर्म होकर रहेगा। वह ब्राह्मण मुश्किल में पड़ गया।
There is an old logical puzzle. A simple, straight Brahmin is walking along. A butcher comes running, searching for his cow that escaped. He asks the Brahmin, “Did a cow run this way? Which way did she go?” In his hand is the butcher’s cleaver. The Brahmin can see from his eyes, from the cleaver, from the bloodstains who he is. If the Brahmin tells the truth, the butcher will catch and kill the cow. He’ll become a participant in the killing. Cow-killing is prohibited; in fact all killing is prohibited. Being a party to murder is prohibited. But if he lies—that too is prohibited. Truth or lie, he seems trapped. The Brahmin is in a real fix.
उस कसाई ने कहा कि जल्दी बोलो। पता हो, तो बोलो; नहीं पता हो, तो कहो कि नहीं पता है। उस ब्राह्मण ने कहा, मैं बहुत मुश्किल में पड़ गया हूं। जरा मुझे सोचने दो। निषिद्ध कर्मों का सवाल है। उस कसाई ने कहा, पागल, मैं पूछता हूं, मेरी गाय कहां है? निषिद्ध कर्मों का कोई सवाल नहीं है। सिर्फ गाय का सवाल है। गाय कहां गई है? तू जानता हो, देखा हो, बोल! न जानता हो, न देखा हो, वैसा बोल! उसने कहा कि अभी ठहरो। सवाल निषिद्ध कर्मों का है।
The butcher says, “Speak quickly. If you know, say so; if you don’t, say you don’t.” The Brahmin replies, “I am in great difficulty. Give me a moment to think. It’s a matter of prohibited acts.” The butcher says, “Fool, I’m asking where my cow is! There is no question of prohibited acts—only the cow. Did you see her or not? Speak!” The Brahmin says, “Wait. It is a question of forbidden acts.”
जिंदगी जटिल है। उसमें चीजें ऐसी नहीं होतीं, जैसी शास्त्रों में होती हैं। शास्त्र सरल है, हालांकि लोग शास्त्रों को जटिल समझते हैं और जिंदगी को सरल समझते हैं। शास्त्र बिलकुल सरल हैं; जिंदगी बहुत जटिल है। क्योंकि शास्त्रों के सब सवाल निर्णीत सवाल हैं; जिंदगी के सब सवाल अनिर्णीत हैं। वहां प्रतिपल तय करना पड़ता है कि क्या करूं? और ऐसे क्षण रोज आ जाते हैं, जब कोई शास्त्र साथ नहीं देता, स्वयं ही निर्णय करना पड़ता है।
Life is complex. Things are not as simple as in the scriptures. Scriptures are simple—though people think scriptures are complex and life is simple. Scriptures are straightforward; life is intricate. In scriptures, questions are decided; in life, questions are undecided. At every moment one has to determine: what shall I do? And such moments come daily when no scripture helps, and one must decide for oneself.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, जटिल है, गहन है कर्म की गति। उस कर्म की गहन गति को ठीक समझने के लिए पहले तो निषिद्ध कर्म के तत्व को ठीक से समझ लेना चाहिए। कर्म और अकर्म को तो समझना ही चाहिए, निषिद्ध कर्म को भी ठीक से समझ लेना चाहिए। क्योंकि कर्म और अकर्म तो अल्टिमेट है, आखिरी सवाल है। लेकिन निषिद्ध कर्म, डे टु डे, इमीजिएट है, रोज का सवाल है। उठे नहीं, कि तय करना पड़ता है कि क्या करें!
Therefore Krishna says: the course of action is deep, subtle. To grasp it rightly, first understand well the element of prohibited action. One must understand action and inaction—and also prohibited action. Because action and inaction are the ultimate categories, the final question. But what is prohibited is day-to-day, immediate—the daily question. You get up and at once you have to decide.
रात आप करवट बदलते हैं। निषिद्ध कर्म करते हैं करवट बदलकर! आप कहेंगे, क्या पागलपन की बात करते हैं! रात करवट नहीं बदलेंगे, तो क्या होगा? महावीर की किताब पढ़ें। महावीर का शास्त्र कहता है कि रात करवट बदलना निषिद्ध है। महावीर ने करवट नहीं बदली। रातों-रात एक ही करवट सोए। क्योंकि रात करवट बदलें, पास में कोई कीड़ा-मकोड़ा दब जाए, तो उसकी हत्या हो जाए। संभावना है, रात है, अंधेरा है, करवट बदली, कीड़ा-मकोड़ा दब जाए। तो एक ही करवट सोना, कम से कम हिंसा की संभावना रहेगी। एक करवट तो सोना ही पड़ेगा। जितने मर गए, मर गए। दूसरी करवट से बचो; निषिद्ध कर्म है।
At night you turn over in bed—you commit a prohibited act by turning over! You’ll say, what madness is this? If you don’t turn over, what then? Read Mahavira’s scripture. Mahavira says turning over at night is prohibited. He did not turn over—slept the whole night on one side. Turning over, you might crush an insect in the dark and kill it—there is such a possibility. So, sleep on one side; at least you minimize the chance of violence. One side you must sleep on anyway—if some die, so be it. But avoid turning; it is prohibited.
महावीर जमीन पर पैर भी फूंककर रखेंगे। सूखी जमीन पर पैर रखेंगे; इसलिए महावीर वर्षा में यात्रा नहीं करेंगे। क्योंकि गीली जमीन में कीटाणु पैदा हो जाते हैं। पानी पड़ जाए, गीली जमीन हो, कीटाणु पैदा हो जाए। तो वर्षा में पैर ही मत रखो; निषिद्ध कर्म है।
Mahavira would place his feet only after blowing gently on the ground; he walked on dry earth; hence he did not travel in the rains. Moist ground breeds organisms; water falls, the soil is wet, life arises. So do not place your feet in the rainy season—it is prohibited.
किस चीज को निषिद्ध कहें? जीसस से पूछो, मोहम्मद से पूछो, महावीर से पूछो, राम से पूछो, कनफ्यूशियस से पूछो। अगर सबकी बातें सुन लो, तो आदमी हिल भी न सके, सांस भी न ले सके। देखा है न, जैन साधु-साध्वी मुंह पर पट्टी बांधे हुए हैं! वह सांस से बचाने के लिए, कि सांस की गर्म हवा आस-पास के कीटाणुओं को मार देगी, तो निषिद्ध कर्म हो जाए! तो नाक पर पट्टी बांधे हुए हैं। गर्म हवा पट्टी में रुक जाए, तो थोड़ी हवा के कीटाणुओं को बचाने की सुविधा हो जाएगी। मुश्किल है!
What shall we call prohibited? Ask Jesus, ask Mohammed, ask Mahavira, ask Rama, ask Confucius. If you heed all of them, a man wouldn’t even be able to move or breathe. You have seen Jain monks with cloth over their mouths—that is to prevent the warm breath from killing tiny organisms; otherwise a prohibited act! So they cover the nose and mouth—let the heat be trapped in the cloth; perhaps a few airborne organisms will be spared. It is difficult!
और ऐसा नहीं है कि इन बड़े तीर्थंकरों, अवतारों, समझदारों, बुद्धिमानों, ज्ञानियों की बात से मुश्किल होती है। जिंदगी जटिल है। वे जो भी कह रहे हैं, सब ठीक कह रहे हैं। लेकिन सभी की बातें जिंदगी के निश्चित पहलू को छू पाती हैं! और जिंदगी रोज अनिश्चित है। सब बदल जाता है।
And the difficulty is not because these great tirthankaras, avatars, wise ones are wrong. Life itself is complex. Each is right, but each touches some definite facet—while life, every day, is indefinite. Everything shifts.
महावीर ने कहा कि खेती मत करो, क्योंकि खेती निषिद्ध कर्म है; क्योंकि खेती में बहुत हिंसा होती है। होगी ही। इसलिए महावीर को मानने वाले लोगों ने खेती बंद कर दी। खेती बंद कर दी, लेकिन महावीर ने कभी सोचा न होगा कि खेती बंद करके ये और भी निषिद्ध कर्म न करने लगें! खेती तो बंद कर दी--और महावीर के अधिकतम मानने वाले क्षत्रिय थे, क्योंकि महावीर क्षत्रिय थे। अधिकतम मानने वाले क्षत्रिय थे, तलवार उठा नहीं सकते; क्योंकि जब खेती नहीं कर सकते, तो तलवार उठाना तो बहुत निषिद्ध हो जाएगा। युद्ध में जा नहीं सकते; सैनिक का काम कर नहीं सकते; क्षत्रिय रहे नहीं। खेती कर नहीं सकते; किसान रहे नहीं। अब क्या उपाय है? शूद्र होने की हिम्मत नहीं है। ब्राह्मण दरवाजे बंद किए बैठे हैं; वे भीतर घुसने न देंगे। सिवाय वैश्य होने के उन्हें कोई रास्ता नहीं रह गया। इसलिए समस्त महावीर के मानने वाले व्यापारी हो गए, वैश्य हो गए।
Mahavira said: do not farm; farming is prohibited—there is great violence in it, inevitably. So his followers gave up farming. They gave up the sword too—most of Mahavira’s followers were kshatriyas, as he was. They could not be soldiers; they could not be farmers. What remained? They had no will to be shudras. The brahmins had closed their doors; they would not let them in. Except becoming vaishyas, they had no path left. So Mahavira’s followers all became traders.
लेकिन वैश्य होकर उन्होंने इतनी हिंसा की, जितनी कि वे किसान होकर कभी न करते! कभी न करते इतनी हिंसा। लेकिन दिखाई नहीं पड़ती है। रुपए को आप हाथ में लो, हिंसा का बिलकुल पता नहीं चलता। रुपया बिलकुल साफ मालूम पड़ता है। उसमें कहीं खून का धब्बा नहीं होता। हालांकि रुपए में जितने खून के धब्बे होते हैं, किसी और चीज में नहीं होते। लेकिन वह दिखाई नहीं पड़ता। एकदम साफ है।
But as traders they perpetrated more violence than they would ever have done as farmers—far more. Only, it does not show. Take money in your hand—there is no sign of violence. It looks perfectly clean. Yet there is no other thing so stained with blood as money. But you cannot see it. Spotless!
कहना चाहिए, स्वच्छ हिंसा है; एकदम साफ-सुथरी, क्लीन वायलेंस! कहीं कोई धब्बा नहीं, दाग नहीं। धुला हुआ रुपया है; तिजोरी में सम्हालकर रखा है। कहीं कुछ पता नहीं चलता कि किसकी गर्दन कटी इसमें; किसके प्राण गए इसमें; कौन सूली लटका; किसकी जमीन बिकी; किसका मकान मिटा; कौन विधवा हुई; क्या हुआ--इसका कुछ पता नहीं चलता।
You could call it “clean violence”—neat, sanitised. No blot, no stain. Notes washed, stacked in the safe. You cannot tell whose throat was cut for it, whose life was lost, who was crucified, whose land was taken, whose house erased, who was widowed—nothing is visible.
रुपया बड़ा अदभुत है। वह सब तरह के खून से गुजरे, सब तरह के अपराध से गुजरे, हमेशा ताजा बाहर आता है। वह कभी बासा नहीं होता। कितने ही हाथों से गुजरे, कुछ भी उपद्रव उस पर बीते, वह हमेशा साफ धुला बाहर निकल आता है। जब आपके हाथ में आता है, तब उसके पास कोई इतिहास नहीं बचता। इतिहास खतम हो जाता है। रुपया सीधा-साफ होता है। रुपए का कोई इतिहास नहीं बचता।
Money is strange: it may pass through all kinds of blood and crime and still always comes out fresh. It never goes stale. No matter how many hands it passes through, whatever may have happened around it, it emerges washed and clean. When it reaches your hand, it carries no history. The history is gone. Money stands plain and simple, with no past.
फिर रुपए इकट्ठे किए। इसलिए महावीर को मानने वाले-- महावीर ने खुद कभी न सोचा होगा कि मेरे मानने वाले! महावीर नग्न खड़े हैं रास्तों पर; धन-दौलत छोड़ दी है सब; सोचा भी न होगा कि मेरे मानने वालों के पास इस मुल्क में सबसे ज्यादा धन-दौलत इकट्ठी हो जाएगी। मगर निषिद्ध कर्म से हो गई। कहा तो ठीक ही था; निषिद्ध कर्म बताया था, ठीक बताया था; लेकिन यह सोचा न था कि एक तरफ से निषिद्ध कर्म बचे, तो दूसरी तरफ से प्रकट हो सकता है।
So they accumulated money. Mahavira could never have imagined that his followers—he who stood naked by the roadside, having renounced all wealth—would gather more wealth than anyone in the land. But it happened via the route of the prohibited. What he said was right; he pointed to a prohibited act rightly. But he could not have foreseen that if you block one side, it may erupt on another.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, कर्म की गति गहन है। इधर से छोड़ो, उधर से पकड़ लेती है। उधर से छोड़ो, इधर से पकड़ लेती है। तो निषिद्ध कर्म क्या है, इसे ठीक से जान लेना जरूरी है। और जो इसे ठीक से नहीं जान पाए, तो कर्म-अकर्म को जानना तो बहुत दूर है; अक्सर वह निषिद्ध कर्मों में ही जीवन को गंवा देता है। एक से बचता है, दूसरे में उलझ जाता है। जिंदगी का रास्ता कुएं और खाई के बीच है। इधर गिरो तो कुआं है, उधर गिरो तो खाई है। और बीच में चलना बहुत कठिन है। बारीक है; तलवार की धार जैसा है। इतना बारीक है कि सम्हलना मुश्किल है बीच में।
Therefore Krishna says: the movement of karma is profound. Avoid it here, it takes you there; avoid it there, it seizes you here. So it is essential to understand prohibited action rightly. If you do not, then knowing action and inaction is far away—you will squander your life among prohibitions: escaping one, entangled in another. The path of life runs between a well and a precipice. Fall this side, there is the well; that side, the abyss. Walking the middle is very difficult—razor’s edge subtle.
किस चीज को कृष्ण निषिद्ध कहेंगे, वह उनके आगे के सूत्र में हम उनकी व्याख्या को समझें।
What will Krishna call prohibited? We shall understand his explanation in the sutra that follows.
आखिरी सूत्र ले लें; फिर हम सुबह बात करेंगे।
Let us take the last sutra; then we will continue in the morning.
कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म यः।
स बुद्धिमान्मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकर्मकृत्।। 18।।
Karmany akarma yah pashyed akarmani cha karma yah; Sa buddhiman manushyeshu sa yuktah kritsnakarmakrit. (4:18)
जो पुरुष कर्म में अकर्म को देखे, और जो पुरुष अकर्म में कर्म को देखे, वह पुरुष मनुष्यों में बुद्धिमान है और वह योगी संपूर्ण कर्मों का करने वाला है।
He who sees inaction in action and action in inaction—such a man is wise among men; he is the yogi who has accomplished all action.
थोड़ी-सी बात इस संबंध में समझ लें।
A little understanding here.
कृष्ण कहते हैं, जो कर्म में अकर्म को देखे और अकर्म में कर्म को देखे, वह व्यक्ति ज्ञानवान है।
Krishna says: he who sees inaction within action, and action within inaction—he is a knower.
कर्म में अकर्म को देखे, उलटा। कर्म में अकर्म को देखने का अर्थ हुआ, करते हुए भी जाने कि मैं कर्ता नहीं हूं। करते हुए भी जाने कि मैं कर्ता नहीं हूं। करते हुए भी ऐसा तभी जाना जा सकता है, जब साक्षी का भाव हो।
To see inaction in action—an inversion. It means: while doing, to know “I am not the doer.” While doing, to know “I am not doing.” This is known only when the sense of witnessing is present.
आप भोजन कर रहे हैं। भोजन करते हुए भी जाना जा सकता है कि आप भोजन नहीं कर रहे हैं। अगर साक्षी हों, तो आप देखेंगे कि शरीर को ही भूख लगी है, शरीर ही भोजन कर रहा है, मैं देख रहा हूं। कठिन नहीं है। थोड़े से जागकर देखने की बात है।
You are eating. Even while eating it can be known that you are not eating. If you are a witness, you will see: it is only the body that is hungry; the body is eating; I am seeing. Not difficult—just a touch of awakened seeing.
स्वामी राम अमेरिका की एक सड़क से गुजर रहे हैं। कुछ लोगों ने गालियां दीं; और कुछ लोगों ने मजाक किया। हंसते हुए लौटे। जहां ठहरे थे, वहां खिलखिलाकर आकर हंसने लगे। तो घर के लोग चिंतित हुए। उन्होंने कहा, क्या हो गया? अकारण हंसते हैं! राम ने कहा, अकारण नहीं हंसता। आज बड़ा ही मजा आया। रास्ते में ऐसा हुआ कि कुछ लोग राम को मिल गए।
Swami Ram was walking down a street in America. Some people hurled abuse, mocked him. He came back home laughing. The hosts grew concerned. “What happened? You’re laughing for no reason!” Ram said, “Not without reason. Today I had great fun. On the way, some people met Ram.”
घर के लोग थोड़े हैरान हुए। वे राम की भाषा से परिचित न थे। राम को मिल गए! ऐसा खुद राम कह रहे हैं?
The hosts were puzzled. Unfamiliar with his language. Met Ram—Ram himself saying so?
और फिर वे लोग राम को गालियां देने लगे और हंसी-मजाक करने लगे। राम बड़ी मुश्किल में पड़े। राम बड़ी दिक्कत में पड़ गए। उनकी हंसी-मजाक और उनकी गाली के बीच--ऐसा राम कहने लगे--कि राम बड़ी मुश्किल में पड़े। हम भी खड़े देखते थे। राम बड़ी मुश्किल में पड़े। वे लोग गाली देने लगे। तो घर के लोगों ने कहा, आप बातें कैसी कर रहे हैं! होश में तो हैं? नशा वगैरह तो नहीं किया है!
“And then they started to mock and abuse Ram. Ram got into a tight spot—so Ram says—caught between their taunts and abuse. We stood aside and watched.” The hosts said, “What are you saying? Are you in your senses? Not intoxicated, are you?”
राम ने कहा, नशे में तुम हो! मैं होश में हूं, इसीलिए ऐसी बात कर रहा हूं। नशे में होता, तो मेरी आंख से आग निकल रही होती और मुंह से गालियां निकल रही होतीं। नशे में होता, तो मैं समझ जाता कि वे मुझे ही गाली दे रहे हैं, मुझ पर ही हंस रहे हैं। होश में था, इसलिए मैंने देखा, राम को गाली पड़ रही है, राम पर हंस रहे हैं। हम खड़े देखते रहे।
Ram said, “You are the drunk ones! I am in my senses—that is why I speak like this. Had I been drunk, fire would be coming from my eyes and abuses from my mouth. Drunk, I would have believed they were abusing me, laughing at me. Because I was alert, I saw: Ram is being abused; they are laughing at Ram. We stood aside and watched.”
राम, और हम खड़े देखते रहे, ये दो चीजें हो गईं।
Ram—and we stood and watched: two different things.
जब आप भोजन कर रहे हैं, तो राम भोजन कर रहे हैं; आप जरा खड़े होकर देखें। आप जरा पीछे खड़े हो जाएं और देखें कि राम भोजन कर रहे हैं। राम को भूख लगी, राम को नींद लगी--आप खड़े पीछे देख रहे हैं। यह पीछे खड़े होकर देखने की कला ही कर्म को अकर्म बना देती है। तब व्यक्ति करते हुए न करने जैसा हो जाता है।
When you are eating, Ram is eating; you step back and watch. Stand a little behind and see: Ram is eating; Ram is sleepy—you are the watcher behind. This art of standing behind turns action into inaction. One becomes like a non-doer while doing.
और इससे भी जटिल बात दूसरी कृष्ण कहते हैं कि तब न करते हुए भी कर्ता जैसा हो जाता है। वह और भी कठिन है बात समझनी। यह तो पहली बात समझ में आ सकती है कि अगर साक्षी-भाव हो, तो कर्म होते हुए भी ऐसा नहीं लगता कि मैं कर रहा हूं; देख रहा हूं कि हो रहा है। दूसरी बात और भी गहरी है कि न करते हुए भी कर रहा हूं। इसका क्या मतलब हुआ?
And Krishna adds a subtler point: then even while not doing, one is like the doer. Harder to grasp. The first is understandable: with witnessing, even while doing it does not feel “I am doing”; you watch it happening. The second is deeper: while not doing, you feel “I am doing.” What does this mean?
असल में जब कोई व्यक्ति पहली घटना को उपलब्ध हो जाता है कि करते हुए न करने को अनुभव करने लगता है, तब अनिवार्य रूप से दूसरी गहराई भी उपलब्ध हो जाती है कि वह न करते हुए भी अनुभव करता है कि कर रहा हूं। क्यों? क्योंकि जो व्यक्ति ऐसा जान लेता है कि मैं साक्षी हूं, वह व्यक्ति अपने को स्वयं से तो तोड़ लेता है और सर्व से जोड़ देता है। जो व्यक्ति ऐसा जान लेता है कि मैं नहीं कर रहा हूं, सब हो रहा है, मैं देख रहा हूं, उसका परमात्मा और उसके बीच तादात्म्य हो जाता है।
Once a person realizes the first—doing yet not-doing—inevitably the second depth arrives: even in not-doing, the sense of doing appears. Why? Because the one who knows “I am the witness” is severed from the little self and joined to the Whole. He sees: I am not doing; all is happening; I am watching—then a oneness with the divine arises.
फिर वह कुछ भी नहीं करता। हवाएं चल रही हैं, तो भी वह जानता है, मैं ही चला रहा हूं। चांद-तारे घूम रहे हैं, तो वह जानता है, मैं ही चला रहा हूं।
He himself does nothing. The winds blow—and he knows: it is I who move them. The moon and stars revolve—and he knows: I turn them.
राम कभी एक दिन बहुत खुशी में आ गए, तो उन्होंने हंसकर कहा कि तुम्हें पता है, मैंने ही सबसे पहले चांद-तारों को गति दी थी। मैंने ही सबसे पहले चांद-तारों को इशारा किया और चला दिया। लोगों ने कहा, आप? आपने? भरोसा नहीं आता। तो राम ने कहा, अगर तुम समझते हो कि राम ने चला दिया, तो ठीक समझते हो, भरोसे के लायक बात नहीं है। लेकिन मैं कह रहा हूं, मैंने चला दिया, राम ने नहीं। फिर वही बात।
One day Ram, in great joy, laughed and said, “Do you know? I was the first to set the stars in motion. I gave them the initial signal.” People said, “You? Hard to believe.” Ram said, “If you think Ram did it, you are right not to believe. But I say: I did it—not Ram.” Again, the same thing.
वह जो भीतर है, अगर जान ले कि मैं साक्षी हूं, तो परमात्मा के साथ एक हो जाता है। फिर जो भी हो रहा है, वही कर रहा है। फिर वह अगर खाली भी बैठा हुआ है, तो भी वही कर रहा है। हवाएं भी वही चला रहा है, वृक्ष भी वही उगा रहा है, फूल भी वही खिला रहा है। वह जो बैठा हुआ है वृक्ष के नीचे आंखें मूंदे हुए, वही चांद-तारे और सूरज भी चला रहा है।
When the one within knows “I am the witness,” he becomes one with God. Then whatever happens, He is doing. So even if he sits empty, still He is doing; He moves the winds, grows the trees, blossoms the flowers. The one sitting under the tree with eyes closed is the same one who moves the sun, moon, and stars.
लेकिन वह दूसरी घटना है। पहले तो कर्म में अकर्म का अनुभव हो, तो फिर अकर्म में कर्म का अनुभव होता है।
But that is the second happening. First comes the experience of inaction in action; only then comes the experience of action in inaction.
और जो इस गहन प्रतीति को उपलब्ध हो जाता है, कृष्ण कहते हैं, वह ज्ञान को, सत्य को, सत्य के अनुभव को उपलब्ध हो जाता है।
And one who attains this deep realization, Krishna says, attains knowledge, truth, the experience of truth.
और साथ ही आपसे यह भी कह दूं कि जो व्यक्ति साक्षी बन जाता है, उसे निषिद्ध कर्म क्या है, यह पहले से तय नहीं करना पड़ता। जब भी जरूरत होती है, जैसे ही वह साक्षी होता है, दिखाई पड़ जाता है कि यह निषिद्ध है और यह निषिद्ध नहीं है। इसे सोचना नहीं पड़ता। उसकी हालत ठीक ऐसे हो जाती है.।
And let me add: for a witness, what is prohibited need not be decided in advance. Whenever needed, the moment he is a witness, it becomes visible: this is prohibited, this is not. No thinking is required. His situation becomes like this:
जैसे एक कमरा है अंधेरा। एक अंधा आदमी है; उसे कमरे के बाहर जाना है, तो वह पूछता है, दरवाजा कहां है? स्वभावतः, अंधे आदमी को दरवाजे का पता नहीं है। वह पूछता है, दरवाजा कहां है? अगर कोई बता दे, बता भी दे, तो भी कुछ फर्क नहीं पड़ता। अंदाज हो जाता है, अनुमान हो जाता है; फिर भी लकड़ी से टटोलता है कि दरवाजा कहां है! बता दिया, तो भी टटोलता है! टटोलता है, तो भी सीधे दरवाजे पर थोड़े ही पहुंच जाता है। कौन टटोलने वाला सीधा पहुंच सकता है? कभी खिड़की को छूता है, कभी कुर्सी को छूता है। फिर टटोल-टटोल कर कहां दरवाजा है, पता लगाता है।
A room is dark. A blind man wants to go out. He asks, “Where is the door?” Naturally—he cannot know. Even if someone tells him, it doesn’t help much. He guesses, he probes with a stick—touching a window here, a chair there—until he finds the door.
लेकिन आंख वाला आदमी? आंख वाला आदमी पूछता नहीं, दरवाजा कहां है? निकलना है; उठता है और निकल जाता है। आपने कभी खयाल किया, जब आप दरवाजे से निकलते हैं, पहले सोचते हैं, दरवाजा कहां है! फिर देखते हैं कि यह रहा दरवाजा। फिर सोचते हैं, इसी से निकल जाएं। फिर निकल जाते हैं। ऐसी कोई प्रक्रिया होती है? नहीं; आपको पता ही नहीं चलता कि दरवाजा कहां है और आप निकल जाते हैं। दिखता है, तो दरवाजे से निकल जाते हैं।
But a man with eyes does not ask, “Where is the door?” He needs to go out—he simply gets up and goes. Have you noticed? When you leave a room, do you first think, “Where is the door?” then look, “Ah, here it is,” then decide, “Let’s go out this way”? No such process. You don’t even notice—because you can see.
ठीक ऐसे ही जिस व्यक्ति की साक्षी-भावना गहरी हो जाती है, उसे दिखाई पड़ता है, निषिद्ध कर्म क्या है। दिखाई पड़ता है। टटोलना नहीं पड़ता, पूछना नहीं पड़ता, सोचना नहीं पड़ता, शास्त्र नहीं खोलने पड़ते। बस, दिखाई पड़ता है कि निषिद्ध कर्म क्या है। और जो निषिद्ध है, वह फिर नहीं किया जा सकता। और जो निषिद्ध नहीं है, वही किया जा सकता है। बस, वह निकल जाता है। आप उससे पूछेंगे, तो उसको पीछे पता चलेगा कि मैंने वह कर्म नहीं किया। उसे पता नहीं चलता कि मैंने नहीं किया, क्योंकि इतना पता चलना भी सिर्फ अंधों के लिए है। साक्षी-भाव आंख बन जाता है।
In just the same way, the one whose witnessing deepens sees what is prohibited. He does not need to grope, ask, think, or open scriptures. He simply sees. And what is prohibited—then cannot be done. What is not prohibited—only that can be done. He just goes out through the door. If you ask him later, he may realize he did not do that act; even that much noticing is only for the blind. Witnessing becomes the eye.
इस संबंध में हम सुबह और बात करेंगे।
We will speak further on this in the morning.
पांच मिनट आप रुकेंगे। संन्यासी पांच मिनट परमात्मा के लिए समर्पण का गीत गाएंगे, नाचेंगे। कोई मित्र उसमें सम्मिलित होना चाहें, उनके साथ सम्मिलित हो जाएं। अन्यथा पांच मिनट बैठे रहें; देखें; और फिर विदा हो जाएं।
Please wait for five minutes. The sannyasins will sing and dance a song of surrender to the divine for five minutes. Any friends who wish may join them. Otherwise, sit quietly for five minutes, just watch—and then take your leave.
