Skip to content
Osho

Geeta Darshan #21

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब सूत्र:

इसके उपरांत संजय बोला, हे राजन, इस प्रकार मैंने श्री वासुदेव के और महात्मा अर्जुन के इस अदभुत, रहस्ययुक्त और रोमांचकारक संवाद को सुना।

Now the aphorism: “Then Sanjaya spoke: O King, thus have I heard this wondrous, secret, and thrilling dialogue between the blessed Vasudeva and the great-souled Arjuna.”

थोड़ा जीवंत, थोड़ा प्राणवान चैतन्य हो, तो सुनकर भी द्वार खुलने लगेंगे। बात संजय से कही न गयी थी। संजय तो केवल एक गवाह है। कही थी किसी और ने, कही थी किसी और के लिए। संजय तो एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह है, एक चश्मदीद गवाह है। संजय तो सिर्फ एक साक्षी है। उसने वही दोहरा दिया है अंधे धृतराष्ट्र के सामने, जो घटा था। संजय तो एक रिपोर्टर है, एक अखबारनवीस। लेकिन उसके जीवन में भी कुछ घटने लगा।

If you are a little alive, a little vibrant and conscious, doors will begin to open even by hearing. The discourse was not addressed to Sanjaya. Sanjaya is only a witness. It was spoken by someone else, for someone else. Sanjaya is merely an eyewitness, a firsthand witness. He is only a sakshi. He simply repeated before the blind Dhritarashtra what had transpired. Sanjaya is a reporter, a newspaperman. Yet something began to happen in his life too.

सत्य की महिमा ऐसी है कि तुम उसके निकट जाओगे, तो वह तुम्हें छू ही लेगा। तुम शायद गवाही की तरह ही गए थे, या तुम सिर्फ एक दर्शक की भांति गुजरे थे, लेकिन सत्य की महिमा ऐसी है, उसका रहस्य ऐसा है कि तुम्हारे हृदय में कुछ होना शुरू हो जाएगा। तुम दर्शक की भांति गए हो, लेकिन दर्शक की भांति वापस न लौट सकोगे।

Such is the glory of truth that if you go near it, it will touch you. Perhaps you went only as a witness, only as a spectator; but such is truth’s majesty, such its mystery, that something will begin to stir in your heart. You may have gone as a spectator, but you will not return as one.

अभी ऐसा हुआ। एक युवक अफ्रीका से मुझे मिलने आया। वह मुझे मिलने निकला ही नहीं था। जा रहा था न्यूजीलैंड। जिस हवाई जहाज में सफर कर रहा था, एक संन्यासी मिल गया। उत्सुकता जगी। माला देखी, चित्र देखा, पूछा। तो उसने सोचा कि एक दिन के लिए उतर जाऊं। कुतूहलवश आया था। सब छोड़कर न्यूजीलैंड जा रहा था अफ्रीका से। वहीं बसने का इरादा था।

This has just happened. A young man came from Africa to see me. He had not set out to see me at all; he was going to New Zealand. On the plane he met a sannyasin. Curiosity arose. He saw the mala, saw the photo, asked a few questions. He thought, “Let me get off for a day.” He came out of curiosity. He was leaving everything behind in Africa to settle in New Zealand.

यहां आया, मुझे मिला। कुछ बात छू गयी। दिन लंबाने लगे। एक दिन की जगह सात दिन रुका, सात दिन की जगह तीन सप्ताह रुका। फिर संन्यस्त हो गया। फिर न्यूजीलैंड जाने की बात छोड़ दी।

He came here and met me. Something touched him. He kept lengthening his stay. Instead of one day he stayed seven; instead of seven days he stayed three weeks. Then he took sannyas. He dropped the idea of going to New Zealand.

फिर एक दिन मुझसे आकर कहने लगा, यह भी अजीब बात हुई! कभी स्वप्न में सोचा नहीं था कि संन्यस्त हो जाऊंगा। संन्यास शब्द से ही कभी कोई संबंध न था। कभी यह भी न सोचा था कि मैं कोई धार्मिक व्यक्ति हूं। चर्च से मेरा कोई नाता नहीं रहा। जा रहा था किसी और प्रयोजन से, योजना कुछ और बनाई थी, कुछ का कुछ हो गया। और अब? अब क्या करूं, वह मुझसे पूछने लगा, अब कहां जाऊं? अफ्रीका वापस लौट जाऊं? न्यूजीलैंड जाऊं? कि यहीं रह जाऊं?

One day he came to me and said, “This is strange indeed! I had never dreamt I would take sannyas. I had never had any connection with the very word sannyas. I had never even thought I was a religious person. I was going for an entirely different purpose; I had made one plan, and something else altogether has happened. And now—what should I do?” he asked me. “Shall I return to Africa? Shall I go to New Zealand? Or should I stay here?”

मैंने उससे कहा, तू सोच ले जहां तुझे जाना हो। उसने कहा कि अब न सोचूंगा, क्योंकि सोचकर तो न्यूजीलैंड जा रहा था! और वर्षों से सोच रहा था। और सब इंतजाम करके निकला था। सब बेच-बाचकर आया हूं। पीछे सब समाप्त कर आया हूं। आगे जाने की कोई जगह न रही। और जहां बीच में आज खड़ा हूं, यहां कभी सोचा न था। तो जब अनसोचा होता है और सोचा नहीं होता, तो अब सोचना क्या! आप ही कह दें। जो आज्ञा!

I said to him, “Think and decide where you want to go.” He replied, “I won’t think now—because by thinking I was going to New Zealand! I have been thinking for years. I made all the arrangements and set out. I sold and settled everything. Behind me everything is finished. Ahead there is no longer any place to go. And where I am standing today, I had never thought I would stand. When the un-thought happens and the thought-out does not, what is the use of thinking now? You tell me. Your command!”

कभी दर्शक भी कभी कुतूहलवशात आ जाए सत्य के करीब, तो उसके हृदय में भी रोमांच हो जाता है।

Even a spectator, if he comes near truth out of mere curiosity, will feel a thrill in his heart.

इसके उपरांत संजय बोला, हे राजन, इस प्रकार मैंने श्री वासुदेव के और महात्मा अर्जुन के इस अदभुत रहस्ययुक्त और रोमांचकारक संवाद को सुना। मेरा भी रोमांच हो गया है! मैं भी आपूरित हो गया हूं! सुन-सुनकर मैं भी और हो गया!

“Then Sanjaya spoke: O King, thus have I heard this wondrous, secret, and thrilling dialogue between the blessed Vasudeva and the great-souled Arjuna. My whole being too has thrilled! I too have been filled! By merely hearing, I too have been transformed!”

और संजय कहता है, महात्मा अर्जुन!

And Sanjaya says, “Mahatma Arjuna—great-souled Arjuna!”

उसने एक अपूर्व जन्म देखा है। वह एक ऐसे जन्म की घटना का गवाह रहा है कि कोई दूसरा गवाह खोजना मुश्किल है। जिसने संदेह को समर्पण बनते देखा; जिसने अहंकार को विसर्जित होते देखा; जिसने योद्धा को संन्यासी बनते देखा; जिसने क्षत्रिय के अहंकार को ब्राह्मण की विनम्रता बनते देखा; जिसने अर्जुन का नया जन्म देखा। शुरू से लेकर, अ से लेकर आखिर तक, पूरी जीवन-यात्रा देखी। वह कहता है, महात्मा अर्जुन! अब साधारण अर्जुन कहना ठीक न होगा।

He witnessed a unique birth. He witnessed an event so rare that it would be hard to find another witness to it: doubt turning into surrender; ego dissolving; a warrior becoming a sannyasin; a kshatriya’s pride becoming a brahmin’s humility; Arjuna’s new birth. From beginning to end—from alpha to omega—he saw the whole journey. He says, “Mahatma Arjuna! Now it would not be fitting to call him the ordinary Arjuna.”

श्री व्यासजी की कृपा से दिव्य-दृष्टि द्वारा मैंने इस परम रहस्ययुक्त गोपनीय योग को साक्षात कहते हुए स्वयं योगेश्वर श्रीकृष्ण भगवान से सुना है।

“By the grace of Sri Vyasa, through divine vision I heard this supreme, secret, and most esoteric yoga spoken directly by Lord Yogeshwara Sri Krishna himself.”

इसलिए हे राजन, श्रीकृष्ण भगवान और अर्जुन के इस रहस्ययुक्त, कल्याणकारक और अदभुत संवाद को पुनः-पुनः स्मरण करके मैं बारंबार हर्षित होता हूं।

“Therefore, O King, as I repeatedly remember this secret, auspicious, wondrous dialogue between Lord Krishna and Arjuna, again and again I rejoice.”

जैसे एक झरना भीतर कलकलित हो रहा है; जैसे भीतर एक फुहार पड़ी जाती है; बार-बार मेघ घिर आते हैं, बार-बार वर्षा हो जाती है!

As if a spring is bubbling within; as if an inner shower keeps falling; clouds gather again and again, and it rains again and again!

बारंबार हर्षित होता हूं स्मरण कर-कर के!

Again and again I rejoice in remembering!

जो देखा है, वह अपूर्व है। जैसा आंखों से देखा नहीं जाता, ऐसा देखा है! जो कभी सुना नहीं, ऐसा सुना है! और जो घटना देखी है, भरोसे के योग्य नहीं है!

What I saw is unparalleled. I have seen as one does not see with open eyes! I have heard as one has never heard! And what I saw is hardly believable!

अहंकार समर्पण बन जाए, इससे ज्यादा रहस्ययुक्त घटना इस संसार में दूसरी नहीं है। इससे बड़ी कोई रोमांचकारी घटना नहीं है। यह अपूर्व है। यह असाधारण से भी असाधारण बात है।

That ego should turn into surrender—there is no greater mystery in this world. No event more thrilling. It is unsurpassable. It is extraordinary beyond the extraordinary.

और व्यक्ति तब तक साधारण ही रहता है, जब तक अहंकार में रहता है। जिस दिन अहंकार समर्पण बनता है, उस दिन व्यक्ति भी असाधारण हो जाता है। उसके पैर जहां पड़ते हैं, वहां मंदिर हो जाते हैं। वह मिट्टी छूता है और स्वर्ण हो जाती है। उसकी हवा में काव्य होता है। उसके स्पर्श से सोए लोग जाग जाते हैं, मृत जीवित हो जाते हैं।

And a person remains ordinary as long as he remains in ego. The day ego becomes surrender, that day the person becomes extraordinary. Wherever his feet fall, there arises a temple. The dust he touches turns to gold. The very air around him brims with poetry. By his touch the sleeping awaken, the dead come alive.

मरे हुए अर्जुन को पुनः जीवित होते देखा है। हाथ-पांव शिथिल हो गए थे; गांडीव छूट गया था; उदास, थका-मांदा अर्जुन बैठ गया था। विषाद की कथा को आनंद तक पहुंचते देखा है! नर्क से स्वर्ग तक की पूरी की पूरी सोपान-सीढ़ियां देखी हैं!

I saw the dead Arjuna come alive again. His hands and feet had gone limp; the Gandiva had slipped; the weary, despondent Arjuna had sunk down. I saw the story of despondency reach all the way to bliss! I saw the whole stairway from hell to heaven!

पुनः स्मरण करके बारंबार हर्षित होता हूं।

Remembering it again and again, I rejoice again and again.

तथा हे राजन, श्री हरि के उस अदभुत रूप को भी पुनः-पुनः स्मरण करके मेरे चित्त में महान आश्चर्य होता है.।

“And, O King, by repeatedly recalling that wondrous form of Lord Hari, great astonishment arises in my heart.”

कितनी करुणा! कितनी बार अर्जुन छूटा; भागा; फिर-फिर खींचकर उसे ले आए। जरा भी नाराज न हुए! एक बार भी उदासी न दिखाई! कितना अर्जुन ने पूछा, थका डाला पूछ-पूछकर वही-वही बात। लेकिन कृष्ण उदास न हुए; वे फिर-फिर वही कहने लगे; फिर-फिर नए द्वारों से कहने लगे, नए शब्दों में कहने लगे!

What compassion! How many times Arjuna slipped away, ran off—again and again Krishna drew him back. Not a trace of annoyance! Not once did he show impatience! Arjuna asked and asked, wearing him out with the same questions in different guises—but Krishna did not grow weary; he kept saying it again and again, opening new doors, using new words!

कृष्ण पराजित न हुए! अर्जुन का संदेह पराजित हुआ, कृष्ण की करुणा पराजित न हुई। अर्जुन का अज्ञान पराजित हुआ, ज्ञान कृष्ण का पराजित न हुआ।

Krishna was not defeated. Arjuna’s doubt was defeated; Krishna’s compassion was not defeated. Arjuna’s ignorance was defeated; Krishna’s knowledge was not defeated.

महान आश्चर्य होता है और मैं बारंबार हर्षित होता हूं।

Great wonder arises, and I rejoice again and again.

संजय कुछ कह नहीं पा रहा; बार-बार कहता है, बस हर्षित हो रहा हूं। एक गीत बज रहा है भीतर। नाचने का मन हो रहा है। और उसे कुछ भी नहीं हुआ है। वह दूर खड़ा दर्शक है।

Sanjaya can hardly say more; he keeps saying only this: I rejoice. A song is playing within. I feel like dancing. And nothing has happened to him—he stands at a distance, a spectator.

धन्यभागी हैं वे भी, जो धर्म के दर्शक बन जाएं। धन्यभागी हैं वे भी, जो मंदिर के पास से गुजर जाएं और जिनके कानों में मंदिर की घंटियों का नाद भी पड़ जाए! क्योंकि वह भी हर्षित करेगा।

Blessed are even those who become spectators of religion. Blessed are even those who pass by a temple and in whose ears the ringing of the temple bell falls—for that too will bring rejoicing.

हे राजन, विशेष क्या कहूं! जहां योगेश्वर श्रीकृष्ण भगवान हैं और जहां गांडीव धनुषधारी अर्जुन है, वहीं पर विजय है, श्री है, विभूति है, अचल नीति है, ऐसा मेरा मत है।

“O King, what more can I say! Where Lord Yogeshwara Sri Krishna is, and where Arjuna, wielder of the Gandiva, is—there alone are victory, prosperity, glory, and unshakable order. Such is my conviction.”

और वह यह कह रहा है कि माना कि आपके पुत्र विपरीत खड़े हैं और आपका पिता का हृदय चाहेगा कि वे जीत जाएं, लेकिन यह असंभव है। क्योंकि जहां कृष्ण भगवान हैं और जहां महात्मा अर्जुन है, वहीं होगी नीति, वहीं होगा सत्य, वहीं होगी श्री, वहीं होगी संपदा, वहीं आएगी विजय। सत्य ही जीतता है, असत्य नहीं।

And he is saying: granted, your sons stand on the opposing side, and your father’s heart may wish that they should win—but that is impossible. For where Lord Krishna is and where Mahatma Arjuna is, there will be righteousness, there will be truth, there will be prosperity, there will be victory. Truth alone triumphs, not untruth.

तो संजय कहता है, माना, आपके पिता के हृदय को मैं समझता हूं कि आप चाहेंगे कि आपके बेटे जीत जाएं, लेकिन यह हो नहीं सकता। यह असंभव है। सत्य ही जीतेगा। सत्य ही जीतना भी चाहिए।

Thus Sanjaya says: granted, I understand a father’s heart—that you would wish your sons to win. But this cannot be. It is impossible. Truth alone will win. Truth alone ought to win.

विषाद से शुरू होने वाली यह गीता, सत्य की विजय पर पूरी हो जाती है। विषाद में तुम हो। गीता के इशारे तुम्हारे काम पड़ जाएं, तो सत्य की विजय-यात्रा तुम्हारी भी पूरी हो सकती है।

The Gita, which begins in despondency, ends in the victory of truth. You are in despondency. If you take the Gita’s hints to heart, the victory-march of truth can be fulfilled in you too.

कोई भी कारण नहीं है, जो अर्जुन को हुआ, वह सभी को हो सकता है। कोई भी बाधा नहीं है। जितनी बाधाएं अर्जुन को थीं, उससे ज्यादा तुमको नहीं हैं। जितना अज्ञान अर्जुन का था, उससे ज्यादा तुम्हारा नहीं है।

There is no reason why what happened to Arjuna cannot happen to all. There is no obstacle. The obstacles Arjuna had—you do not have more than those. The ignorance Arjuna had—you do not exceed it.

इसलिए अगर तुम राजी हो, जैसा अर्जुन राजी था; संदेह के बावजूद भी राजी था; संदेह के बावजूद भी कृष्ण के साथ चलने को राजी था; संदेह के बावजूद भी खोजने की उत्सुकता थी; तो पहुंच गया मंजिल पर। प्रत्येक व्यक्ति पहुंच सकता है। परमात्मा प्रत्येक व्यक्ति के भीतर की स्वभाव-सिद्ध संभावना है।

Therefore, if you are willing—as Arjuna was willing; even with doubt he was willing; even with doubt he was willing to walk with Krishna; even with doubt he had the eagerness to search—then he reached the goal. Each person can arrive. God is the inherent possibility within each person.

गीता के ये सारे वचन हजार-हजार बार मैंने दोहराकर तुमसे कहे, इस आशा में ही कि किसी क्षण में, किसी मनोभाव की दशा में चोट पड़ जाएगी, तीर लग जाएगा।

I have repeated these words of the Gita a thousand times over to you in the very hope that in some moment, in some inner mood, the arrow will strike, the wound will happen.

तीर लगा हो, तो उसे सम्हालना। उसकी पीड़ा अमृतदायी है। उस पीड़ा को सींचना। संसार में मिला सुख भी असार है। परमात्मा के मार्ग पर मिला दुख भी अहोभाग्य है।

If the arrow has struck, guard it. Its pain is ambrosial. Nurture that pain. The happiness you get in the world is hollow; the suffering you find on the path to the divine is blessed fortune.

उसे पाने में कितनी ही कठिनाई हो, जिस दिन तुम पाओगे, उस दिन जानोगे, कठिनाई कुछ भी न थी। क्योंकि जो मिलेगा, वह अमूल्य है। तुम किसी भी मूल्य से उसे कूत नहीं सकते। जब तक नहीं मिला है, तब तक भला लगे कि बड़ी कठिनाई है; जिस दिन मिलेगा, उस दिन तुम भी कहोगे, तेरे प्रसाद से!

No matter how many difficulties there are in attaining it, the day you attain it you will know—there were no difficulties at all. For what you receive is priceless; you cannot weigh it against any price. Until you have received it, it seems there are great difficulties; the day you receive it, that day you too will say, “By Thy grace!”

गीता समाप्त हो जाती है, लेकिन तुम्हारी यात्रा शुरू होती है! और सम्हलकर चले, होशपूर्वक चले, तो एक दिन जरूर वह अहोभाग्य की घड़ी आएगी, जब तुम्हारी स्मृति जगेगी; तुम्हें अपना स्मरण आएगा; भूला विस्मरण, भूला-बिसरा अपना स्वरूप याद आएगा; तुम्हारी प्रज्ञा थिर होगी!

The Gita ends—but your journey begins! Walk carefully, walk consciously, and surely a day will come, blessed beyond measure, when your memory will awaken; you will remember yourself; the forgotten, the lost remembrance of your own nature will return; your prajna will become steady!

और उसी दिन इस जगत के सारे रहस्य तुम्हारे लिए खुल जाएंगे! तुम फिर याद कर-कर के ही आनंदित होओगे, आह्लादित होओगे! फिर तुम्हारा रोआं-रोआं पुलकित होगा! तुम्हारी धड़कन-धड़कन स्वर्ग के सुख से भर जाएगी!

And on that very day the mysteries of this universe will open to you! You will then rejoice simply by remembering, be exhilarated! Every pore of your being will tingle! Every heartbeat will be filled with the bliss of heaven!

जब तक तुम्हें स्मरण नहीं आया अपना, तब तक दुख है, तब तक महा अंधकारपूर्ण रात्रि है जीवन, अमावस है। जैसे ही स्मरण आया, फिर कोई रात्रि होती ही नहीं। फिर दिवस ही दिवस है।

Until you remember yourself, there is sorrow; until then life is a night of great darkness, a night of no moon. The moment remembrance arises, night is no more. Then there is day upon day.

आज इतना ही।

That is all for today.

पहला प्रश्न: ओशो, गीता में कृष्ण का जोर समर्पण, भक्ति, श्रद्धा पर है, लेकिन आज की विश्व-स्थिति में लोग बुद्धि-केंद्रित और संकल्प-केंद्रित हैं। इस स्थिति में गीता का मार्ग किस प्रकार मौजूं बैठता है?
First question: Osho, in the Gita Krishna emphasizes surrender, devotion, and faith; but in today’s world people are intellect-centered and will-centered. In such a situation, how does the Gita’s way still fit—how is it relevant?

इसलिए ही मौजूं बैठता है।

That is exactly why it is relevant.

लोग जब अति बुद्धि-केंद्रित होते हैं, तब बुद्धि एक घाव की तरह हो जाती है। बुद्धि का उपयोग तो उचित है, लेकिन बुद्धि के द्वारा संचालित होना उचित नहीं है। बुद्धि उपकरण रहे, उपयोगी है; बुद्धि मालिक बन जाए, घातक है।

When people become excessively intellect-centered, intellect turns into a wound. To use the intellect is right, but to be run by it is not. Let intellect remain a tool—useful; if it becomes the master, it is fatal.

चूंकि युग बुद्धि-केंद्रित है, बुद्धि एक घाव बन गयी है। उससे न तो जीवन में आनंद फलित होता, न शांति का आविर्भाव होता, न जीवन में प्रसाद बरसता। जीवन केवल चिंताओं, और चिंताओं से भर जाता है। विचार, और विचारों की विक्षिप्त तरंगें व्यक्ति को घेर लेती हैं।

Because the age is intellect-centered, intellect has become a wound. From it neither joy flowers in life, nor peace dawns, nor does grace shower. Life becomes filled only with anxieties upon anxieties. Thoughts, and the frenzied waves of thoughts, surround a person.

बुद्धि अगर मालिक हो जाए, तो विक्षिप्तता तार्किक परिणाम है। बुद्धि अगर सेवक हो, तो अनूठी है। उसके ही सहारे तो सत्य की खोज होती है। फर्क यही ध्यान रखना कि बुद्धि तुम्हारी मालिक न हो; मालिक हुई, कि बुद्धि उपाधि हो गयी।

If intellect becomes the master, derangement is the logical outcome. If intellect is the servant, it is incomparable; by its support the search for truth proceeds. Just remember this difference: let intellect not be your master; if it becomes the master, intellect turns into a bondage.

इसीलिए कृष्ण का उपयोग है। उनकी समर्पण की दृष्टि औषधि बन सकती है।

That is why Krishna is relevant. His vision of surrender can become a medicine.

एक तरफ ढल गया है जगत, बुद्धि की तरफ। अगर थोड़ा भक्ति, थोड़ी श्रद्धा का संगीत भी पैदा हो, तो बुद्धि से जो असंतुलन पैदा हुआ है, वह संतुलित हो जाए; यह जो एकांगीपन पैदा हुआ है, एकांत पैदा हुआ है, वह छूट जाए; जीवन ज्यादा संगीतपूर्ण हो, ज्यादा लयबद्ध हो।

The world has tilted to one side—to the side of intellect. If a little music of devotion, a little song of faith also arises, the imbalance created by intellect will be balanced; this one-sidedness, this isolation, will drop; life will become more musical, more rhythmical.

हृदय और बुद्धि अगर दोनों तालमेल से चलने लगें, तो तुम परमात्मा तक पहुंच जाओगे।

If heart and intellect begin to move in harmony, you will reach the divine.

ऐसा ही समझो कि कोई आदमी यात्रा पर निकला हो; बायां पैर कहीं जाता हो, दायां कहीं जाता हो; वह कैसे पहुंचेगा मंजिल तक? हृदय कुछ कहता हो, बुद्धि कुछ कहती हो, दोनों में तालमेल न हो, तो तुम कैसे पहुंच पाओगे? बुद्धि ले जाएगी व्यर्थ के विचारों में, व्यर्थ के ऊहापोह में, कुतूहल में; हृदय तड़पेगा प्रेम के लिए, प्यासा होगा श्रद्धा के लिए। दोनों दो दिशाओं में खींचते रहेंगे; तुम न घर के रह जाओगे, न घाट के।

Understand it like this: a man sets out on a journey; the left foot goes one way, the right foot another—how will he ever reach the destination? The heart says one thing, the intellect says something else; if there is no coordination between the two, how will you reach? The intellect will carry you into useless thinking, idle dilemmas, curiosities; the heart will ache for love, thirst for reverence. Pulled in two directions, you will be neither here nor there.

ऐसी ही दशा मनुष्य की हुई है।

Such is the condition of man.

समर्पण का यह अर्थ नहीं है कि बुद्धि को तुम नष्ट कर दो। समर्पण का इतना ही अर्थ है कि बुद्धि अपने से महत्तर की सेवा में संलग्न हो जाए।

Surrender does not mean that you destroy the intellect. Surrender only means that intellect is enlisted in the service of something higher than itself.

अभी श्रेष्ठ को अश्रेष्ठ चला रहा है; यही तुम्हारी पीड़ा है। अगर श्रेष्ठ अश्रेष्ठ को चलाने लगे, यही तुम्हारा आनंद हो जाएगा। अभी तुम सिर के बल खड़े हो; जीवन में पीड़ा ही पीड़ा है, नर्क ही नर्क है। तुम पैर के बल खड़े हो जाओ। अभी तुम उलटे हो।

Right now the inferior is driving the superior; that is your suffering. If the superior begins to direct the inferior, that will be your bliss. Right now you are standing on your head; life is nothing but pain, nothing but hell. Stand on your feet. You are upside down.

बुद्धि कीमती है, इसे ध्यान रखना। लेकिन बुद्धि घातक है, अगर अकेली ही कब्जा करके बैठ जाए। और बुद्धि की वृत्ति है मोनोपोली की, एकाधिकार की। बुद्धि बड़ी ईर्ष्यालु है। जब बुद्धि कब्जा करती है, तो फिर किसी को मौका नहीं देती। जब विचार तुम्हें पकड़ लेते हैं, तो फिर निर्विचार के लिए कोई जगह नहीं छोड़ते। अगर दो विचारों के बीच निर्विचार भी तिरता रहे, तो विचारों से कुछ बिगड़ता नहीं, तुम उनका भी उपयोग कर लोगे।

The intellect is precious—remember that. But intellect is disastrous if it seizes the whole place for itself. And intellect’s tendency is monopoly, one-upmanship. Intellect is very jealous. When it takes over, it gives no one else a chance. When thoughts seize you, they leave no room for no-thought. If, between two thoughts, the silence of no-thought also floats, nothing is lost for thoughts—you will be able to use them too.

जो होशियार हैं, जो कुशल हैं, वे जीवन में किसी चीज का इनकार नहीं करते, वे सभी चीज का उपयोग कर लेते हैं। जो कुशल कारीगर है, वह किसी पत्थर को फेंकता नहीं; वह मंदिर के किसी न किसी कोने में उसका उपयोग कर लेता है। और कभी-कभी तो ऐसा हुआ है कि जो पत्थर किसी भी काम का न था और फेंक दिया गया था, आखिर में वही शिखर बना।

Those who are alert, skillful, deny nothing in life; they make use of everything. The skilled craftsman throws away no stone; he finds a use for it in some corner of the temple. And sometimes it has happened that the very stone deemed useless and discarded became the spire at the end.

जीवन में कुछ भी फेंकने योग्य नहीं है, क्योंकि परमात्मा व्यर्थ तो देगा ही नहीं। अगर तुम्हें फेंकने जैसा लगता हो, तो तुम्हारी नासमझी होगी। जीवन में सभी कुछ सम्यकरूपेण उपयोग कर लेने जैसा है।

Nothing in life is to be thrown away, for the divine would not give anything in vain. If something seems throwaway to you, that is your misunderstanding. Everything in life is to be rightly used.

आज मनुष्य ज्यादा बुद्धि की तरफ झुक गया है। वह पक्षपात ज्यादा हो गया; संतुलन टूट गया है। आदमी गिरा-गिरा ऐसी अवस्था में है; नाव डूबी-डूबी ऐसी अवस्था में है, एक तरफ झुक गयी है। कृष्ण की बात इसीलिए मौजूं है।

Today man has leaned too much toward intellect. Bias has grown; balance has broken. Man is in a falling state; the boat is almost sinking, tilted to one side. That is why Krishna’s word is apt.

संकल्प का भी मूल्य है, जैसे बुद्धि का मूल्य है। वस्तुतः जिसके भीतर संकल्प न हो, वह समर्पण भी कैसे करेगा?

Will also has value, just as intellect has value. In truth, without will within you, how would you even surrender?

तुम इन बातों को सुनकर चुनाव करने में मत लग जाना, अन्यथा पछताओगे। ये बातें चुनाव करने के लिए नहीं हैं; ये बातें तुम्हें पूरे जीवन की एक विहंगम दृष्टि देने के लिए हैं। जीवन की समग्रता तुम्हें दिखायी पड़नी चाहिए। और जब भी कभी एक चीज ज्यादा हो जाती है, तो उससे विपरीत पर जोर देना पड़ता है, ताकि संतुलन थिर हो जाए।

Do not start making a choice after hearing these things—otherwise you will repent. These words are not for choosing this or that; they are to give you a bird’s-eye view of the whole of life. You should be able to see life’s totality. And whenever any one thing becomes too much, its opposite has to be emphasized so that balance becomes steady.

समर्पण का यह अर्थ मत समझना कि जिनके जीवन में संकल्प की कोई क्षमता नहीं, वे समर्पण कर पाएंगे। वे समर्पण भी कैसे करेंगे? समर्पण से बड़ा संकल्प है कोई? सब कुछ छोड़ता हूं, इससे बड़ा कोई संकल्प हो सकता है? सब कुछ परमात्मा के चरणों में रख देता हूं, इससे बड़ा कोई संकल्प हो सकता है? यह तो महा संकल्प है।

Do not think surrender means that those who have no capacity for will are the ones who will surrender. How will they surrender? Is there any vow greater than surrender? “I renounce everything”—can there be a greater resolve than this? “I place everything at the feet of the divine”—can there be a greater resolve than this? This is the great resolve.

संकल्प का भी उपयोग कर लेता है समझदार व्यक्ति। वह संकल्प को समर्पण में नियोजित कर देता है। वह संकल्प के बैलों को समर्पण की गाड़ी में जोत देता है। यात्रा तो वह समर्पण की करता है, लेकिन संकल्प की सारी ऊर्जा का उपयोग कर लेता है।

The wise one uses will, too. He employs will in the service of surrender. He yokes the oxen of will to the cart of surrender. The journey he undertakes is that of surrender, but he harnesses all the energy of will.

और ध्यान रखना, ऊर्जा तटस्थ है। ऊर्जा कहीं भी नहीं ले जा रही है; तुम जहां ले जाना चाहो, वहीं ले जाएगी।

And remember, energy is neutral. Energy is not taking you anywhere; wherever you want to take it, it will go.

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन एक कार बेचने वाली दुकान में गया। उसने एक कार बड़ी देर तक गौर से देखी। दुकानदार ने बहुत समझाया। उसकी उत्सुकता देखी, लगा कि खरीददार है। प्रशंसा में उसने कहा कि यह कार दो घंटे में दिल्ली पहुंचा देती है; बड़ी तेज गाड़ी है। नसरुद्दीन ने कहा, फिर सोचकर कल आऊंगा।

I have heard that Mulla Nasruddin went to a car showroom. He examined a car for a long time. The salesman explained a lot. Seeing his curiosity, he felt, “He is a buyer.” In praise he said, “This car will get you to Delhi in two hours—very fast.” Nasruddin said, “Then I will think and come tomorrow.”

वह कल आया। कहने लगा कि नहीं भाई, नहीं खरीदनी है। दुकानदार ने कहा, लेकिन हो क्या गया? क्या भूल-चूक मिली? उसने कहा, भूल-चूक का सवाल ही नहीं। मुझे दिल्ली जाना ही नहीं; मुझे लखनऊ जाना है! रातभर सोचा कि दिल्ली जाने का कोई कारण? कोई कारण दिखायी नहीं पड़ता!

He came the next day and said, “No, brother, I won’t buy it.” The salesman asked, “But what happened? Did you find some fault?” He said, “No question of faults. I don’t have to go to Delhi; I have to go to Lucknow! I thought it over all night—any reason to go to Delhi? I can’t see any!”

अब कार न तो दिल्ली ले जाती है, न लखनऊ ले जाती है, सिर्फ ले जाती है। ऊर्जा तटस्थ है।

Now the car does not take you to Delhi or to Lucknow—it only takes you. Energy is neutral.

संकल्प अहंकार में भी ले जा सकता है, समर्पण में भी। यह बड़ी गुह्य बात है। इसे थोड़ा ध्यानपूर्वक समझना।

Will can carry you into ego, and it can carry you into surrender. This is a very esoteric point—understand it carefully.

संकल्प अहंकार में भी ले जा सकता है; वह तो ऊर्जा है। तुमको अगर अहंकार भरना हो, तो तुम अपने सारे संकल्प को अहंकार के भरने के लिए ही नियोजित कर देना। तुम परमात्मा की तरफ पीठ कर लेना। लेकिन पीठ करने में भी ताकत लगती है। वह ताकत उतनी ही है, जितनी चरणों में सिर रखने में लगती है।

Will can carry you into ego—it is energy. If you want to puff up your ego, you can direct your entire will to the inflation of ego. You can turn your back on the divine. But even to turn your back takes strength. It requires exactly the same strength as laying your head at the feet.

परमात्मा के खिलाफ लड़ने में उतनी ही ताकत लगती है, जितनी उसके आनंद में विभोर होकर नाचने में लगती है। नास्तिक परमात्मा के खिलाफ तर्क खोजने में उतनी ही शक्ति लगाता है, जितना आस्तिक उसकी अर्चना में लगाता है।

It takes as much strength to fight the divine as it does to dance, overwhelmed by his bliss. The atheist puts as much energy into finding arguments against the divine as the theist invests in his worship.

नास्तिक नासमझ है। क्योंकि अगर यह सिद्ध भी हो जाए कि परमात्मा नहीं है, तो भी नास्तिक को कुछ मिलेगा नहीं। उसकी जीवन-धारा मरुस्थल में खो गयी, वह सागर तक पहुंचेगी नहीं। इसी जीवन-धारा से सागर तक पहुंचा जा सकता था।

The atheist is unwise. For even if it were proved that there is no divine, he would gain nothing. His life-stream is lost in the desert; it will never reach the ocean. With this very stream he could have reached the ocean.

नास्तिक को मैं गलत नहीं कहता, सिर्फ नासमझ कहता हूं। आस्तिक को मैं समझदार कहता हूं। नास्तिक को मैं पापी नहीं कहता, सिर्फ भूल से भरा हुआ कहता हूं। और भूल से किसी और को वह नुकसान नहीं पहुंचाता, अपने को ही पहुंचाता है। जितनी ताकत परमात्मा से लड़ने में लगती है, उतनी ताकत में तो परमात्मा मिल जाता है।

I do not call the atheist wrong, only uncomprehending. I call the theist intelligent. I do not call the atheist a sinner, only one full of mistakes. And in his mistakes he harms no one else; he harms only himself. The energy it takes to fight the divine is enough to find the divine.

ऊर्जा तटस्थ है। संकल्प को ही लगाना पड़ता है अहंकार के लिए, और संकल्प को ही लगाना पड़ता है समर्पण के लिए।

Energy is neutral. The same will has to be employed for ego, and the same will has to be employed for surrender.

अगर अहंकार से थक गए हो, उसके कांटे चुभ गए हैं हृदय में गहरे, घाव बन गए हैं, तो अब उसी संकल्प को जिसे तुमने अहंकार की पूजा में निरत किया था, अब उसी संकल्प को समर्पण की सेवा में लगा दो।

If you are tired of the ego, if its thorns have pierced your heart and become deep wounds, then the very will you had dedicated to the worship of ego—bring that will now into the service of surrender.

ऊर्जा का कोई गंतव्य नहीं है; गंतव्य तुम्हारा है; तुम जिस तरफ चल पड़ो। अगर तुम नर्क जाना चाहो, तो पैर नर्क ले जाएंगे। पैर यह न कहेंगे कि नर्क क्यों ले जाते हो! पैरों को कोई प्रयोजन नहीं। पैरों को चलने से प्रयोजन है। तुम स्वर्ग ले जाओ, पैर स्वर्ग ले जाएंगे।

Energy has no destination; the destination is yours; wherever you set out, it goes. If you want to go to hell, your legs will carry you to hell. The legs will not protest, “Why take us to hell?” The legs have no purpose of their own; their purpose is to walk. Take them to heaven, they will carry you to heaven.

ध्यान रखना, तुमने जीवन की जो भी दशा बना ली है, उसी ऊर्जा से जीवन की दशा बिलकुल भिन्न भी हो सकती है।

Remember: whatever state of life you have created, with the very same energy a wholly different state can be created.

तुमने कभी खयाल किया, चिंतित आदमी कितनी शक्ति लगाता है चिंता में! वही शक्ति प्रार्थना में लग सकती थी। अशांत व्यक्ति कितनी शक्ति लगाता है अशांति में! उससे ही तो शून्य का जन्म हो सकता था। तुम व्यर्थ को खोजने में कितना दौड़ते हो! उतनी दौड़ से तो सार्थक घर आ जाता। उतनी दौड़ से तो तुम अपने घर वापस आ जाते। बाजार में कितना तुम श्रम कर रहे हो! उतने श्रम से तो यह सारा संसार मंदिर हो जाता। इसे बहुत खयाल में रख लो।

Have you ever noticed how much energy a worried man spends on worrying! That very energy could have become prayer. How much energy a restless person expends on restlessness! From that very energy the void could be born. How much you run after the futile! With that very running the essential could be found—with that much effort you could come back home. How much toil you invest in the marketplace! With that very toil this whole world could become a temple. Keep this well in mind.

यह युग बुद्धि का युग है और संकल्प का, संकल्प यानी अहंकार का। इसलिए मैं कहता हूं कि अगर पश्चिम धर्म की तरफ मुड़ा, जैसा कि मुड़ रहा है, तो पूरब को मात कर देगा; क्योंकि ऊर्जा उसके पास है। अभी उसने बड़े भवन बनाने में लगाई है ऊर्जा, तो सौ और डेढ़ सौ मंजिल के मकान खड़े कर दिए हैं। अभी उसने चांद-तारों पर पहुंचने में ऊर्जा लगाई है, तो चांद-तारों पर पहुंच गया है। अगर कल उसके जीवन में क्रांति आयी.।

This age is the age of intellect and of will—will, that is, of the ego. That is why I say that if the West turns toward religion, as it is turning, it will surpass the East; because it has energy. Up to now it has invested its energy in erecting great buildings, and it has raised skyscrapers of a hundred and a hundred-and-fifty stories. It has invested energy in reaching the moon and the stars—and it has reached the moon and the stars. If tomorrow a revolution happens in its life…

आएगी ही! क्योंकि चांद-तारे तृप्त नहीं कर रहे हैं। डेढ़ सौ मंजिल के मकान भी कहीं नहीं पहुंचाते, अधर में लटका देते हैं। विराट धन-संपदा पैदा हुई है। ऊर्जा है, संकल्प है, बल है।

It will happen! Because the moon and stars are not satisfying. Skyscrapers of a hundred and fifty stories take you nowhere; they leave you hanging in midair. Vast wealth has been created. There is energy, there is will, there is power.

अगर ये बलशाली लोग कल धर्म की तरफ लगेंगे, तो इनके मंदिर तुम्हारे मंदिरों जैसे दीन-हीन न होंगे। ये अगर चांद पर पहुंचने के लिए जीवन को दांव पर लगा देते हैं, तो समाधि में पहुंचने के लिए भी जीवन को दांव पर लगा देंगे। ये तुम जैसे काहिल सिद्ध न होंगे, सुस्त सिद्ध न होंगे।

If these powerful people turn toward religion tomorrow, their temples will not be as poor and puny as your temples. If they can stake their lives to reach the moon, they will stake their lives to reach samadhi, too. They will not turn out like you—sluggish, indolent “adepts.”

इस बात को स्मरण रखो कि जिसके पास बड़ा संकल्प है, उसी के पास बड़ा समर्पण होगा; जिसके पास पका हुआ अहंकार है, वही तो चरणों में झुकने की क्षमता पाता है।

Keep this in remembrance: the one who has great will will have great surrender; only the one whose ego is ripe gains the capacity to bow at the feet.

इसलिए मैं नहीं कहता कि तुम अहंकार को काटो, गलाओ। मैं कहता हूं, पकाओ, प्रखर करो, तेजस्वी करो; तुम्हारा अहंकार जलती हुई एक लपट बन जाए; तभी तुम समर्पण कर सकोगे।

So I do not tell you to cut the ego off, to melt it away. I say: ripen it, make it sharp, make it radiant; let your ego become a blazing flame—only then will you be able to surrender.

तुमसे मैं यह नहीं कहता हूं कि तुम काहिल होकर गिर जाओ पैरों में, क्योंकि खड़े होने की ताकत ही न थी। ऐसे गिरे हुए का क्या मूल्य होगा? खड़े हो ही न सकते थे, इसलिए गिर गए! सिर उठा ही न सकते थे, इसलिए झुका दिया। ऐसे पक्षाघात और लकवे से लगे लोगों के समर्पण का कोई भी मूल्य नहीं है।

I do not say to you: collapse lazily at the feet because you had no strength to stand. What value is there in the fall of one already fallen? You could not even stand; that is why you fell! You could not raise your head; that is why you bowed it. The surrender of such people, stricken with paralysis, with palsy, has no value.

मूल्य तो उसी का है, जिसने सिर को उठाया था और उठाए चला गया था, और सब आकाशों में सिर को उठाए खड़ा रहा था। बल था, बड़े तूफान आए थे और सिर नहीं झुकाया था; बड़ी आंधियां आई थीं और इंचभर हिला न सकी थीं। संसार में लड़ा था, जूझा था।

Value belongs to the one who had raised his head and kept it raised, who stood with head held high beneath all the skies; there was strength—great storms came and he did not bow; great winds blew and could not shake him an inch. He fought, he wrestled in the world.

अर्जुन जैसा अहंकार चाहिए! योद्धा का अहंकार चाहिए! इसलिए जब अर्जुन झुकता है, तो क्षणभर में महात्मा हो जाता है।

One needs an ego like Arjuna’s—the ego of a warrior! That is why, when Arjuna bows, in a moment he becomes a mahatma.

अब तक संजय अर्जुन को महात्मा नहीं कहता, आज अचानक अर्जुन महात्मा हो गया! इस आखिरी घड़ी में, पटाक्षेप होने को है, गीता अध्याय समाप्त होने को है, अचानक अर्जुन महात्मा हो गया! क्या घटना घटी? वही ऊर्जा जो योद्धा बनाती थी, वही अब समर्पित हो गयी।

Until now Sanjaya does not call Arjuna a mahatma; today suddenly Arjuna becomes a mahatma! At this last hour, the curtain about to fall, the chapter of the Gita about to conclude—suddenly Arjuna becomes a mahatma! What happened? The very energy that made him a warrior now became surrendered.

तुम यह मत सोचना कि अर्जुन की जगह अगर कोई दुकानदार होता, तो इतनी आसानी से महात्मा हो जाता। नहीं; वह अपने हिसाब लगाता। वह गणित बिठाता। वह देखता कि फायदा किस में है। जीवन दांव पर न लगता। वह इतनी सरलता से न कहता, जो आपकी आज्ञा!

Do not imagine that if, in place of Arjuna, some shopkeeper had been there he would have become a mahatma so easily. No; he would have kept tally. He would have calculated profit and loss. He would not have staked his life. He would not have said so simply, “As you command!”

ऐसा नहीं कि अर्जुन लड़ा नहीं; लड़ा; लड़ा तभी तो कह सका; लड़ा, जूझा; कृष्ण से उसने कोई कमी नहीं रखी लड़ने में। वह सब तरफ से उसने संघर्ष लिया; सब तरफ से कोशिश की अपनी ही बात पर अडिग रहने की। लेकिन जब पाया कि अपनी बात गलत है; जब सब तरफ से पाया, छिद्र ही छिद्र हैं; नाव सब तरफ से बचाने की उसने कोशिश की, लेकिन न बचा पाया; नाव डूब गयी; तो झुका।

It is not that Arjuna did not fight—he fought; only because he fought could he say so. He fought, he struggled; he left nothing undone in contending with Krishna. From every side he put up resistance; from every side he tried to stand firm on his own position. But when he found that his own position was false—when, from every side, he found only loopholes; when he tried to save the boat from all sides and could not—the boat sank; then he bowed.

यह झुकना ऐसा ही नहीं है कि बस, झुक गया औपचारिकता से। नहीं; संघर्ष किया, अपने संकल्प को बचाए रखने की कोशिश की; कृष्ण को जल्दी और सरलता से झुक नहीं गया। झुका तब, जब झुकने के सिवाय उपाय हीन रहा। जब संकल्प ने ही बता दिया कि यही मार्ग है; जब अहंकार ने ही पककर कह दिया कि अब फल को गिरना चाहिए; पक गया, पक गया, अब कोई कच्चा नहीं है; तब गिरा।

This bowing is not some mere formality: “All right, I bow.” No; he struggled, he tried to keep his resolve intact; he did not yield to Krishna quickly or easily. He bowed only when there was no other way but to bow. When will itself showed that this is the path; when ego, ripened, itself said, “Now the fruit should fall—ripe, ripe—no longer unripe,” then it fell.

इसलिए कहता हूं, इस युग को कृष्ण की जरूरत है। अहंकार पक गया है। संकल्प प्रगाढ़ हुआ है। मनुष्य के हाथ में बड़ी ऊर्जा है। यह ऊर्जा नर्क ले जाएगी। यह ऊर्जा पृथ्वी को हिरोशिमा और नागासाकी में बदल देगी। अगर जल्दी ही इस ऊर्जा का रूपांतरण न हुआ, अगर यह ऊर्जा संकल्प से हटकर समर्पण की तरफ न बही, तो यह रेगिस्तान में खो जाएगी, मरुस्थल में खो जाएगी। इसके साथ आदमी भी खो जाएगा। एक महा अग्नि होगी, महा विस्फोट होगा।

Therefore I say: this age needs Krishna. The ego has ripened. Will has deepened. Immense energy is in man’s hands. This energy will take us to hell. This energy will turn the earth into Hiroshima and Nagasaki. If soon this energy is not transformed—if it does not flow away from will and toward surrender—it will be lost in the desert, lost in the wasteland. And with it man, too, will be lost. There will be a great fire, a great explosion.

मनुष्य की प्रौढ़ता पकी है, और कृष्ण के संदेश की ऐसे क्षण में जरूरत है।

Humanity’s maturity is ripe, and at such a moment Krishna’s message is needed.

दूसरा प्रश्न: ओशो, कृष्ण ने ग्यारहवें अध्याय में अर्जुन को दिव्य-दृष्टि दी और अपना विराट विश्वरूप दिखाया, फिर अर्जुन के भयभीत होने पर उसके बाद भक्ति-योग का उपदेश दिया। दिव्य-दृष्टि के मिलने के पश्चात सात अध्यायों के बाद अर्जुन का समर्पण पूरा हुआ तथा वह कृष्ण-चेतना के प्रसाद से कृतकृत्य हुआ। दिव्य-दृष्टि और कृष्ण-चेतना के बीच इस अंतराल का अर्थ क्या है? इतना फासला क्यों है?
Second question: Osho, in the eleventh chapter Krishna granted Arjuna divine vision and revealed his vast, cosmic form. Then, seeing Arjuna terrified, he taught the path of bhakti. Seven chapters after receiving that divine vision, Arjuna’s surrender became complete and he was fulfilled by the grace of Krishna-consciousness. What is the meaning of this interval between divine vision and Krishna-consciousness? Why is there such a gap?

उसका कारण है। जो दिव्य-दृष्टि अर्जुन को मिली, वह अर्जुन की उपलब्धि न थी, कृष्ण की भेंट थी। वह कृष्ण ने दी थी। वह उधार थी। अर्जुन की पात्रता से ज्यादा थी। पात्र कंप गया, भयभीत हो गया। अर्जुन इतनी विराट घटना के लिए तब तैयार न था। अर्जुन ने बूंद मांगी थी और सागर आ गया! बूंद होती, सम्हाल लेता; सागर को न सम्हाल पाया। जड़ों तक कंप गया, भयभीत हो गया, चिल्लाने लगा, अब बंद करो यह। वापस लौट आओ अपने मनमोहक रूप में। यह मुझसे नहीं देखा जाता।

There is a reason. The divine vision that came to Arjuna was not Arjuna’s own attainment; it was Krishna’s gift. Krishna gave it. It was on loan. It exceeded Arjuna’s capacity. The vessel shook; he was frightened. Arjuna was not yet ready for such an immeasurable event. He had asked for a drop—and the ocean arrived! Had it been a drop, he could have managed; he could not contain an ocean. He shook to his roots, became afraid, and cried, “Now stop this. Return to your enchanting, familiar form. I cannot bear this.”

कृष्ण ने जानकर यह धक्का दिया। नहीं कि कृष्ण को पता नहीं है कि अर्जुन अभी तैयार नहीं है; लेकिन साधना के लंबे पथ पर बहुत-से धक्कों की भी जरूरत पड़ती है। क्योंकि तुम अपने जीवन की आदतों में इतने जड़ हो गए हो कि जब तक कोई विराट धक्का न लगे, तब तक तुम हिलते ही नहीं। तुम अपनी आदतों के वर्तुल में इस भांति घूमते रहते हो, जैसे यंत्र। जब तक कोई आकर जोर से तुम्हें धक्का ही न दे, तब तक तुम पटरी से नीचे नहीं उतरते।

Krishna gave that jolt knowingly. It was not that he didn’t know Arjuna wasn’t ready; but on the long path of sadhana many shocks are needed. You have become so fixed in the habits of your life that unless a vast shock comes, you don’t move at all. You circle in the grooves of habit like a machine. Until someone comes and shakes you hard, you don’t fall off the track.

एक विद्युत के धक्के की तरह, एक इलेक्ट्रिक शॉक की तरह बहुत बार गुरु को शिष्य के ऊपर टूट पड़ना पड़ता है। वैसा ही कृष्ण ने किया। वही जो झेन फकीर करते हैं, लेकर डंडा शिष्य पर टूट पड़ते हैं। मारते भी हैं, पीटते भी हैं; कभी उठाकर द्वार के बाहर भी फेंक देते हैं। ऐसे ही कृष्ण टूट पड़े बड़े सूक्ष्म रूप से।

Many times a master has to fall upon the disciple like an electric shock. That’s what Krishna did—subtly—the way Zen masters do, staff in hand, falling upon a disciple, beating him, even throwing him out of the door. In just such a subtle way Krishna descended.

अर्जुन बार-बार कह रहा था कि मुझे भरोसा नहीं आता, तुम यह जो कहे जाते हो कि तुम्हीं हो केंद्र सारे अस्तित्व के, कि तुम्हीं ने बनाया, इस पर मुझे संदेह है। मैं तो तुम्हारा यही रूप देखता हूं जो सदा से देखा, तुम मेरे सखा हो। अगर ऐसा सच है, तो दिखाओ मुझे वह विराट रूप जिसकी तुम बात करते हो।

Arjuna kept saying again and again, “I cannot trust this, what you say—that you are the center of all existence, that you created it. I doubt. I see only the form I have always seen—you, my friend. If this is true, show me that vast form you speak of.”

एक ऐसी घड़ी आ गयी कि कृष्ण को वह विराट रूप अर्जुन पर गिरा देना पड़ा। उससे अर्जुन हिला, कंपा; सदा के लिए कंप गया, फिर दुबारा वापस अपने पुराने ढांचे में बैठ न पाया। उसकी जिज्ञासा ने नया आयाम ले लिया।

A moment came when Krishna had to drop that vast form upon Arjuna. Arjuna trembled, shook; he shook forever—he could never quite fit back into his old mold. His inquiry took a new dimension.

लेकिन वह दृष्टि उधार थी। वे कृष्ण ने आंखें दी थीं, इसलिए उन आंखों से उसने देखा। कृष्ण ने आंखें वापस ले लीं, वापस संसार, वापस माया का जगत दिखायी पड़ने लगा।

But that vision was borrowed. Krishna had lent him eyes, and through those eyes he saw. When Krishna took those eyes back, again the world appeared, the realm of maya.

इसका बड़ा महत्वपूर्ण अर्थ है। इसका अर्थ है कि बुद्ध पुरुष अगर तुम्हें कुछ झलक भी दिखा दें, तो वह तुम्हारी न हो पाएगी। तुम्हें निखरना होगा। तुम्हें अपनी जीवन-दृष्टि को उतना पारदर्शी करना होगा।

This has a very important meaning. It means that even if an awakened one gives you a glimpse, it will not become yours. You must be refined. You must make your own way of seeing that transparent.

तो बुद्ध पुरुषों से दृष्टि उधार मत मांगना, दृष्टि को स्वच्छ करने के उपाय भर मांगना। उनसे यह मत कहना कि एक बार आपकी आंख से इस संसार को देख लेने दो। तुम देख भी लोगे, तो सिर्फ घबड़ाओगे। तुम उसे पचा न पाओगे। जो तुम देखोगे, वह इतना विराट होगा कि तुम्हारे आंगन में समा न पाएगा; तुम्हारा आंगन टूट जाएगा; दीवालें गिर जाएंगी; तुम एक खंडहर हो जाओगे।

So don’t ask awakened ones for a borrowed vision; ask only for ways to cleanse your sight. Don’t say, “Let me once see this world through your eyes.” Even if you see, you will only be thrown into panic. You won’t be able to digest it. What you see will be so vast it won’t fit your courtyard; your courtyard will break, the walls will fall, you will become a ruin.

समय के पहले कुछ भी न मांगना; हालांकि मन होता है समय के पहले मांग लेने का। मन तो बच्चों जैसा है। जिसकी न पात्रता है, न तैयारी है, उसको भी पा लेने की आकांक्षा होती है।

Do not ask for anything before its time—even though the mind wants to. The mind is like a child. It longs to have even what it has no capacity or preparation for.

अर्जुन जिद्द किए गया। फिर कृष्ण ने देखा कि ठीक है, योद्धा है, क्षत्रिय है, गिरने दो इस पर पूरा आकाश। शायद वही इसे कंपाएगा; शायद वही इसे मेरे प्रति सजग करेगा कि मैं कौन हूं। नहीं तो यह मुझे ऐसे ही देखता रहेगा, जैसा इसे मैं दिखायी पड़ रहा हूं।

Arjuna insisted. Then Krishna thought, “All right—he is a warrior, a kshatriya; let the whole sky fall upon him. Perhaps that will shake him; perhaps it will make him alert to who I am. Otherwise he will go on seeing me as I appear to him.”

बुद्ध को तुमने देखा, महावीर को देखा, कृष्ण को देखा, कुछ भी तो दिखायी नहीं पड़ा; साधारण पुरुष दिखायी पड़े। जैसे तुम थे, ऐसे ही वे थे। इसका कारण यह नहीं था कि वे तुम जैसे थे; इसका कारण कुल इतना था कि तुम्हारे पास और ढंग से देखने की आंख ही न थी। अन्यथा तुम उनमें सब देख लेते। सारे चेतना के शिखर उनमें प्रकट थे; लेकिन तुम्हारी आंख चमड़ी से ज्यादा भीतर न जा सकी। हड्डी-मांस-मज्जा की देह ही तुम देख सके। बस, उतनी ही तुम्हारी आंख की क्षमता है।

You saw Buddha, you saw Mahavira, you saw Krishna—and what did you see? Ordinary men. Not because they were like you, but because you lacked the eye to see differently. Otherwise you would have seen everything in them. All the peaks of consciousness were manifest in them, but your eyes could not go deeper than the skin. You could only see the body of bone, flesh, and marrow—that is the limit of your sight.

अर्जुन ने आंख उधार मांग ली। उससे उसे विराट दिखा, ब्रह्म दिखा, विस्तीर्ण दिखा। लेकिन जिसके लिए तुम्हारी तैयारी न हो गयी हो, वह अगर प्रसाद से भी मिल जाए, तो तुम्हें उसे छोड़ना पड़ेगा। क्योंकि तुम उसे पचा ही न पाओगे। तुम उसे आत्मसात न कर सकोगे। तुम उसे अपने जीवन का अंग न बना पाओगे। तुममें और उसमें फासला इतना होगा कि वह एक दुख-स्वप्न की भांति हो जाएगा! तुम उसे भुलाना चाहोगे। तुम चाहोगे, जल्दी वापस ले लो।

Arjuna borrowed eyes. Through them he saw the vast, the Brahman, the expanse. But what you are not prepared for—if it comes even as grace—you will have to let it go. Because you cannot assimilate it. You cannot make it your own. You cannot weave it into your life. The distance between you and it will be so great that it will become like a nightmare. You will want to forget it. You will beg, “Take it back soon.”

इस जगत में सब कुछ उधार दिया जा सकता है, दिव्यता उधार नहीं दी जा सकती, यह अर्थ है उस घटना का। दिव्यता के लिए तुम्हें धीरे-धीरे अपने को निखारना होता है, एक शुचिता लानी होती है। फिर भी दिव्यता जब मिलती है, तब प्रसाद-रूप ही मिलती है। तुम्हारी पात्रता के कारण नहीं मिलती, पर तुम्हारी पात्रता के कारण मिलती है तो खोती नहीं। अगर अर्जुन पात्र रहा होता उस क्षण में, तो वह जो दृष्टि मिली थी, वह उसकी हो जाती। गीता वहीं समाप्त हो जाती। सात अध्यायों की और जरूरत न थी।

In this world almost anything can be lent—divinity cannot. That is the meaning of that incident. For divinity you must slowly polish yourself; you must bring a purity. And yet, even when divinity arrives, it arrives as grace. It does not arrive because of your worthiness—but if it arrives because of your worthiness, then it does not get lost. Had Arjuna been worthy in that moment, the vision given would have become his. The Gita would have ended there. There would have been no need for seven more chapters.

सात प्रतीकात्मक आंकड़ा है। किसी की शादी करते हैं, तो हम सात चक्कर लगवाते हैं। सात यानी संसार। दिव्य-दृष्टि मिल गयी, फिर भी पूरा संसार का चक्कर जारी रहा, सात चक्कर लग गए!

Seven is a symbolic number. At marriage we have the couple circle the fire seven times. Seven means the world. Divine vision was given, and yet the whole circuit of the world continued—seven rounds were made!

सात दिन में हमने समय को बांट दिया है। समय यानी संसार। सात का वर्तुल है। दिव्य-दृष्टि उधार थी, इसलिए पूरा संसार फिर लगा, फिर पूरे संसार से भटकना पड़ा, फिर सात भांवर लीं, तब कहीं वह उस जगह आ पाया, जहां उसको अपनी दृष्टि मिली।

We have divided time into seven days. Time means the world. Seven is the circle. Because the divine vision was borrowed, the whole world had to resume; he had to wander that whole circle again, take seven rounds again, and only then reach the point where his own vision arose.

वही है प्रामाणिक, जो तुम्हारे भीतर उगा है, उपजा है। जो फूल तुम्हारे भीतर खिला है, वही सच्चा है। यद्यपि उसको खिलने के लिए भी बहुत हजारों-करोड़ों मील दूर सूरज की किरणों की जरूरत है; वह भी बिना प्रसाद के नहीं खिलेगा।

Authentic is only what has sprouted within you, what has grown inside you. Only the flower that blooms within you is true. Yet even for it to bloom the sun’s rays are needed from millions of miles away—it too will not bloom without grace.

समझें फर्क! एक कली है, रातभर प्रतीक्षा की है, जन्मों-जन्मों से राह देखी है। छिपी थी कभी बीज में, फिर जमीन में उपजी, अंकुर में छिपी, वृक्ष में छिपी थी; हजारों कठिनाइयों और संघर्षों के बाद कली बनी; रातभर प्रतीक्षा की है; पंखुड़ियां तैयार हैं खुलने को। पर सूरज की प्रसाद-रूप वर्षा हो तभी न!

Understand the difference! There is a bud—it has waited through the night, it has waited through lifetimes. Once it was hidden in the seed, then it sprouted in the earth, was hidden in the shoot, in the tree; after thousands of hardships it became a bud; it has waited all night, petals ready to open. But the sun’s shower of grace must come!

सुबह सूरज उगा, कली खिल गयी! पास में ही एक प्लास्टिक का फूल भी रखा है, वह बिना ही सूरज के खिला है; न रात देखता, न दिन देखता। वह सच्चा है ही नहीं। उसे खिलने की कोई जरूरत नहीं, मरने की भी कोई जरूरत नहीं। उसमें कोई सुगंध भी नहीं है; उसमें जीवन की लीला भी नहीं है। उसमें न कुछ कंपता, न डुलता। उसमें कोई प्रवाह नहीं है। वह जड़ है, वह मृत है। प्लास्टिक से ज्यादा मुरदा चीज तुम न खोज पाओगे!

Morning sun rises, the bud blossoms! Beside it lies a plastic flower, blooming without any sun; it recognizes neither night nor day. It isn’t real at all. It needs no blooming, it needs no dying. It has no fragrance, no play of life, no tremor, no sway, no flow. It is inert, dead. You won’t find anything deader than plastic.

और अब वैज्ञानिक कहते हैं कि जल्दी हम हृदय भी प्लास्टिक के लगा देंगे। आदमी के शरीर के अंग भी प्लास्टिक के कर देंगे।

And now scientists say soon we will install plastic hearts. Human organs will be made of plastic.

आदमी वैसे ही बहुत झूठा हो गया है। अब कृपा करो! अब उसको और प्लास्टिक का मत करो, नहीं तो वह और झूठा हो जाएगा। अभी थोड़ी-बहुत उसकी कली कभी-कभी खिलती है किसी कृष्ण के सूर्य के पास, वह भी मुश्किल हो जाएगी। प्लास्टिक का हृदय क्या धड़केगा?

Man is already so false. Have mercy! Don’t make him more plastic, or he will become even more false. As it is, his bud blooms once in a while near the sun of some Krishna—that too will become difficult. Will a plastic heart ever throb?

यह संजय कहता है कि ये वचन मैंने स्वयं ही सुने, स्मरण कर-कर के मेरा हृदय आह्लादित होता है।

Sanjaya says, “These words I heard myself; remembering them my heart is thrilled.”

कहीं प्लास्टिक का होता हृदय, तो यह कहता, वचन सुने; मेरे हृदय में कुछ भी नहीं होता है। प्लास्टिक का हृदय कहीं हर्षित होगा स्मरण कर-कर के!

Had the heart been plastic, he would have said, “I heard the words; in my heart nothing happens.” Can a plastic heart rejoice in remembrance?

यह बात ही रोमांचित करती है संजय को। वह कहता है, मैंने सिर्फ सुनी है; दूर से सुनी है; गुरु की कृपा से सुनी है, व्यास की कृपा से सुनी है। मैंने सिर्फ सुनी है। मैं कोई भागीदार न था। मुझसे बात कही भी न गयी थी। कहने वाले कृष्ण थे, सुनने वाला अर्जुन था; मैं तो बहुत दूर, व्यास की कृपा से मुझे दृष्टि मिली, उसे देख रहा था। लेकिन मेरा हृदय भी आंदोलित होता है आनंद से। सुन-सुनकर भी मैं पुलकित हो गया हूं। ऐसी अनूठी, ऐसी विस्मयकारक घटना घटी! हरि का ऐसा रूप देखा!

This is what thrills Sanjaya. He says, I only heard; I heard from afar; by the grace of the master, by the grace of Vyasa, I heard. I only heard. I was not a participant. The speaker was Krishna; the listener, Arjuna. I was far away; by Vyasa’s grace I had vision and watched. Yet my heart, too, is stirred with joy. Just by hearing, I am thrilled. Such a unique, wondrous event occurred! Such a form of Hari was seen!

होता प्लास्टिक का हृदय, तो जैसे टेलीविजन दूर से देख लेता है, ऐसा संजय ने भी देखा होता। संजय न हुए होते, टेलीविजन हुए होते। कुछ भी पुलकित न होता, कुछ भी हर्षित न होता। टेलीविजन को क्या फर्क पड़ता है कि फिल्म अभिनेता का चित्र उतरता है उस पर, कि कोई तस्कर का, कि कृष्ण का, कि बुद्ध का! कोई फर्क नहीं पड़ता; यंत्रवत है।

Had the heart been plastic, Sanjaya would have seen the way a television sees from afar. Sanjaya would not have been; a television would have been. Nothing would have been thrilled, nothing gladdened. What does it matter to a television whether the image on it is a film actor, a smuggler, Krishna, or Buddha? It makes no difference; it is a machine.

असली फूल खिलता है अपने भीतर से, लेकिन जरूरत होती है सूरज के प्रसाद की। नकली फूल कभी खिलता ही नहीं; उसे किसी प्रसाद की भी कोई जरूरत नहीं होती।

A real flower blossoms from within, yet it needs the sun’s grace. A fake flower never blossoms; it needs no grace at all.

तुम जब खिलोगे, तब दो घटनाओं का मेल होगा। तुम तैयार होओगे कली की भांति और सूरज आएगा, और तुम्हें तुम्हारी नींद से जगाएगा। सूरज फैलाएगा अपनी किरणों का जाल तुम्हारे चारों तरफ।

When you blossom, two things will meet. You will be ready like a bud, and the sun will come to wake you from your sleep. The sun will cast a web of rays all around you.

वही तो कृष्ण करते हैं, वही बुद्ध करते हैं। वही अगर तुम राजी हो, तो मैं कर रहा हूं। तुम्हारी कली के आस-पास किरणों का एक जाल, किरणों की अंगुलियों से धीमे-धीमे तुम्हें सहलाना और जगाना! नींद लंबी है, बहुत प्राचीन है। उठना बहुत मुश्किल है। पर अगर कली जीवित है, तो उठ ही आएगी।

That is what Krishna does, what Buddha does. That is what—if you are willing—I am doing. A net of rays around your bud, caressing you gently with fingers of light, and waking you! The sleep is long, ancient. To rise is difficult. But if the bud is alive, it will rise.

एक घड़ी घटी अर्जुन के जीवन में, जब आंख उधार थी। उससे केवल भय पैदा हुआ। उससे अर्जुन महात्मा न बना। उससे अर्जुन के जीवन में महत का अवतरण न हुआ। विराट देख लिया और महात्मा न बना! महत का अवतरण न हुआ! विराट द्वार पर खड़ा हो गया, उसने घबड़ाकर आंखें बंद कर लीं। जैसे सूरज की तरफ तुमने देखा हो और आंखें धुंधिया गईं, कुछ दिखाई न पड़ा, आंखें बंद हो गईं, अंधेरा फैल गया।

A moment happened in Arjuna’s life when the eyes were on loan. That produced only fear. Arjuna did not become a great soul from that. The great did not descend into his life. He saw the Vast and did not become vast. The great stood at the gate; Arjuna, frightened, closed his eyes. Like when you look at the sun and your eyes blur, nothing can be seen, the eyes close, darkness spreads.

विराट को देखने का अर्थ है, अरबों-खरबों सूरज को एक साथ देखना। यह एक सूरज तो बहुत छोटा सूरज है, टिमटिमाता दीया है। अरबों-खरबों सूरज देखे अर्जुन ने कृष्ण के भीतर; सूरजों का जन्म देखा, उनका विलीन होना देखा; सृष्टि का बनना देखा और मिटना देखा; सृजन के क्षण से लेकर प्रलय के क्षण तक पूरा एक क्षण में सब संग्रहीभूत देखा; जन्म में छिपी मौत देखी; प्रकाश में छिपा अंधेरा देखा; सौंदर्य में छिपी कुरूपता देखी। घबड़ा गया। कंप गया। कहा, बंद करो! यह आंख अपनी वापस लो।

To see the Vast is to see billions upon billions of suns at once. This sun is a very tiny sun, a flickering lamp. Arjuna saw billions of suns within Krishna; he saw suns being born and dissolving; he saw creation arising and subsiding; from the moment of creation to the moment of dissolution he saw everything condensed in a single instant; he saw death hidden in birth, darkness hidden in light, ugliness hidden in beauty. He panicked, trembled: “Stop! Take back these eyes.”

महत द्वार पर खड़ा हुआ, अर्जुन महात्मा न हो सका। अभी अर्जुन तैयार ही न था। यह अमृत तो आया, लेकिन ऐसे आया, जैसे वर्षा में नदी में बाढ़ आ जाती है। तुम घबड़ा उठते हो। तुम कहते हो, गंगा मैया, वापस ले ले। यह तो घर बहा जाता है! यह तो खेत डूब गया! यह तो जानवर मरे जाते हैं! यह तो प्राण पर संकट हो गया!

The great stood at the door, but Arjuna could not become great. He was not yet ready. The nectar came, but it came like a flood rising in a river during the rains. You panic. “Mother Ganga, take it back! The house is being washed away! The fields are under water! The animals are dying! My life is in danger!”

यही जल खेती को हरियाली देता है। इसी जल के बिना पशु मर जाते हैं। इसी जल के बिना आदमी न होगा, सभ्यता न होगी। सारी सभ्यताएं नदियों के किनारे बड़ी हुईं। इसलिए तो हिंदू नदियों को इतनी पूजा देते रहे हैं। क्योंकि सारा मनुष्य, सारा संस्कार, सारी सभ्यता, सारा खेल नदी के किनारे है, जल के आस-पास है।

The very water that greens the fields—without which the animals would die, without which man and civilization would not be—brings flood and becomes death. All civilizations have grown on riverbanks. That’s why Hindus have worshiped rivers so deeply: all humanity, all culture, all play is by the rivers, beside water.

तुम अगर वैज्ञानिक से पूछो, तो बताएगा, तुम अपने भीतर अट्ठासी परसेंट पानी हो; जल ही जल है, गंगा ही गंगा भीतर बह रही है।

Ask a scientist and he will tell you: you are eighty-eight percent water; inside you flows nothing but water, Ganga herself.

जल खो जाता है, सभ्यताएं खो जाती हैं, मरुस्थल रह जाते हैं, खंडहर रह जाते हैं। इसी जल से जीवन है! और यही जल बाढ़ की तरह आता है, भयंकर विकराल बाढ़ की तरह, और जीवन को मिटाने लगता है, मृत्यु हो जाता है। जिसने सींचा था वृक्षों को, वही बहा ले जाता है। जिसने कंठों की प्यास बुझाई थी, उन्हीं को डुबा देता है; चीख-पुकार, कुछ सुनाई नहीं पड़ती।

When water is lost, civilizations vanish, deserts remain, ruins remain. From this same water comes life! And the same water, when it comes like a terrible flood, begins to erase life and becomes death. The water that irrigated the trees, sweeps them away; the water that quenched thirst, drowns; there are screams, nothing can be heard.

अर्जुन को दृष्टि तो मिली थी, लेकिन उस दिन कृष्ण में बाढ़ आयी। अर्जुन तैयार न था उतनी बड़ी बाढ़ के लिए। उसके पास बांध न था कि इस बाढ़ का उपयोग कर लेता। इस विराट जल को भर लेता, इतनी उसके भीतर क्षमता न थी। सात अध्याय और लग गए, एक पूरा संसार और लग गया, तब कहीं जाकर उसे अपनी दृष्टि उत्पन्न हुई।

Arjuna did receive vision, but that day a flood rose in Krishna. Arjuna was not prepared for so great a flood. He had no dam with which to make use of it. He had not the capacity to store such vast waters. Seven more chapters were needed—an entire world more—before his own vision arose.

दोनों में बड़ा फर्क है। जब अर्जुन कृष्ण से दृष्टि मांग रहा था, तब वह अहंकारी है। वस्तुतः वह मानता नहीं है कि कृष्ण यह कर सकते हैं। उसे विश्वास नहीं है; भीतर संदेह है। वह तो परीक्षा ले रहा है। शिष्य गुरु की परीक्षा ले रहा है! दुर्घटना घटेगी।

There is a great difference between the two. When Arjuna was asking Krishna for vision, he was in ego. In truth he did not believe Krishna could do it. He had no trust; doubt was inside. He was testing—disciple putting the master to the test! Disaster is bound to happen.

गुरु िशष्य की परीक्षा ले, समझ में आ सकता है। लेकिन अर्जुन जब पूछ रहा है, दिखाओ अपना विराट रूप! तो वह यह नहीं सोच रहा है कि ये दिखा पाएंगे। वह जानता है कि भलीभांति इनको जानता हूं, बचपन के साथी हैं, सखा हैं; अच्छे-बुरे सब कामों में साथ रहे हैं; धोखाधड़ी में भी तालमेल रहा है; षड्‌यंत्र में सहयोगी रहे हैं; अचानक ये विराट के दावेदार हो गए! ये भगवान हैं?

If a master tests a disciple, that can be understood. But when Arjuna says, “Show me your vast form,” he is not thinking they can show it. He thinks, “I know him well—childhood companion, friend; we have stood together in good and bad; even in trickery we were aligned; he has been accomplice in intrigue—and suddenly he claims the Vast! God?”

इसको एकदम इनकार भी नहीं कर सकता, क्योंकि कृष्ण की मौजूदगी भीतर उसे हलके-हलके हृदय को भी छूती है; कहीं ऐसा लगता भी है, हो न हो ठीक ही हों। लेकिन भरोसा भी नहीं आता; संदेह प्रबलता से खड़ा है, पैर जमाकर खड़ा है, अंगद की भांति खड़ा है, वह हटता नहीं। वह तो बाढ़ न आ जाएगी, तब तक अंगद हटेगा भी नहीं; आकाश न टूटेगा, तब तक अंगद हटेगा भी नहीं।

He cannot outright deny it, because Krishna’s presence does, now and then, touch his heart lightly; somewhere it also feels as if it could be true. But he cannot trust; doubt stands firmly rooted—like Angad’s foot, unmoving. Unless a flood arrives, Angad will not budge; unless the sky falls, Angad will not move.

पूछता है कृष्ण से अर्जुन। उसे भरोसा नहीं था। और कृष्ण ने जो उसे अपना विराट रूप दिखाया, वह इसलिए नहीं दिखाया कि उसका समर्पण था और वह विराट देखने के योग्य हो गया था। उसका अहंकार था, और अहंकार मिटेगा नहीं, जब तक वह विराट के नीचे दब न जाए, टूटेगा नहीं।

Arjuna asks Krishna. He had no trust. And Krishna did not show the vast form because Arjuna’s surrender qualified him to see it. He showed it because Arjuna’s ego was there—and ego will not be broken until it is crushed under the Vast.

तो पहली घटना तो अहंकार से ही उपजी थी, संदेह से उपजी थी। दूसरी घटना सात अध्यायों के बाद समर्पण से उपजी है। अब उसने अपने को कृष्ण के चरणों में छोड़ा है। उसने कहा, जो तुम्हारी आज्ञा, जो तुम्हारी मर्जी। मुझे स्मृति उपलब्ध हो गयी। मेरा प्राण थिर हुआ, प्रज्ञा स्थिर हुई। अब मैं देखने में समर्थ हुआ हूं। जीवन का सब राज मुझे दिखाई पड़ गया है, तुम्हारी प्रसाद-रूप कृपा से। अब तुम्हारी जो आज्ञा। अब मैं नहीं हूं; अब तुम ही हो। अब तुम जो कराओ, वही होगा। पहले भी तुम जो करा रहे थे, वही हो रहा था; लेकिन मैं समझता था कि मैं कर रहा हूं। अब सच बात दिखायी पड़ गयी।

So the first event arose out of ego and doubt. The second, after seven chapters, arose out of surrender. Now he has placed himself at Krishna’s feet. He says, “Whatever your command, whatever your will. I have come to remembrance. My life-breath is steady; wisdom is stabilized. Now I am capable of seeing. The secrets of life are revealed to me by your grace. Now, whatever your command. Now I am not; now only you are. What you do will be done. Even before, what you were doing was being done, but I thought I was doing it. Now the truth is seen.”

होता तो वैसा ही है, जैसा परमात्मा करवाता है; तुम चाहे मानो, या न मानो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। न मानने से तुम सिर्फ अज्ञान में जीते हो; मानने से तुम बोध को उपलब्ध हो जाते हो। होता तो वही है, जो वह कराता है। रत्तीभर भी फर्क नहीं पड़ता तुम्हारे करने से। लेकिन तुम्हें बहुत फर्क पड़ जाता है, जमीन-आसमान का फर्क पड़ जाता है।

What happens is only what the Divine does—whether you accept it or not doesn’t make any difference. Not accepting, you live in ignorance; accepting, you awaken. What is, is what He does. Not a hair’s breadth changes because of your doing. But for you the difference is vast—the difference of earth and sky.

अब यह जो घटना घटी है, यह समर्पण से घटी है, श्रद्धा से घटी है। संदेह जा चुका है। स्मृति उपलब्ध हुई है।

What now has happened has come out of surrender, out of trust. Doubt is gone. Remembrance has come.

यह बड़ा प्यारा उदघोष है कि मुझे स्मृति उपलब्ध हुई; मैं जाग गया; मैं अपने को देख लिया हूं। अब कोई झंझट नहीं। अब मैं जानता हूं कि मैं हूं ही नहीं।

It is a very sweet proclamation: “Remembrance has come to me; I am awake; I have seen myself. Now no trouble remains. Now I know I am not.”

अब यह बड़े मजे की बात है। जिन्होंने अपने को नहीं देखा, वे मानते हैं कि हैं; और जिन्होंने अपने को देखा, उन्होंने जाना कि वे नहीं हैं। जो अपने से मिले नहीं, उनको पक्का भरोसा है कि वे हैं; और जिन्होंने अपने से मुलाकात की, उन्होंने पाया कि वहां कोई है ही नहीं, घर सूना है; सिर्फ परमात्मा की आवाज गूंजती है, वही है।

This is the great paradox. Those who have not seen themselves believe they are; those who have seen themselves know they are not. Those who have not met themselves are certain they exist; those who have met themselves found that no one is there—the house is empty; only the voice of the Divine echoes—He alone is.

जो अपने भीतर गए, उन्होंने परमात्मा को पाया, स्वयं को कभी पाया ही नहीं। जो अपने से बाहर-बाहर रहे, उन्होंने स्वयं को पाया।

Those who went within found God; they never found the self. Those who remained outside found only themselves.

इसलिए तो कबीर उलटबांसियां कहते हैं। वे कहते हैं, बड़ी उलटी बातें संसार में हो रही हैं। वे कहते हैं कि मैंने देखा कि नदी में आग लगी है; मैंने देखा कि मछलियां झाड़ पर चढ़ गयी हैं! वे इसी बात की तरफ इशारा कर रहे हैं।

कहते हैं, एक अचंभा मैंने देखा, नदिया लागी आग।

That is why Kabir speaks in inversions. He says the world is full of upside-down happenings. “I saw fire in the river; I saw fish climbing trees!” He points to this very thing.

वे इसी अचंभे की तरफ कह रहे हैं कि जो है ही नहीं, जो हो ही नहीं सकता, नदी में आग लगना, वह मैंने होते देखा है।

He says, “A wonder I saw: the river caught fire.”

He points to this wonder: what cannot be, what is impossible—fire in a river—I saw happening.

तुम हो ही नहीं और तुम्हारे न होने के बिना भी तुममें आग लगी है। तुम जले जा रहे हो, तड़पे जा रहे हो, परेशान हुए जा रहे हो; दौड़े जा रहे हो उस अहंकार को भरने को, जो है ही नहीं! जिसे भरने का उपाय भी कैसे हो सकेगा, जो है ही नहीं? होता, तो भर भी लेते!

You are not, and yet without your being, there is fire in you. You are burning, writhing, tormented; running to fill an ego that does not exist! How can what does not exist ever be filled? If it existed, you could fill it.

और जिन्होंने अपने को जाना--अब यह बड़े मजे की बात है--जिन्होंने अपने को जाना, उन्होंने यही जाना कि नहीं हैं। अज्ञानी हैं और ज्ञानी नहीं हैं!

And those who have known themselves—here’s the delicious paradox—those who have known themselves have known they are not. They are ignorant, and not the knower!

लाओत्से इसीलिए बार-बार कहता है कि एक मुझको छोड़कर सभी समझदार हैं। एक मैं ही नादान हूं; एक मैं ही पागल हूं यहां समझदारों की बस्ती में; सभी होशियार हैं। क्योंकि सभी को पक्का पता है कि वे हैं; एक मैं ही संदिग्ध हो गया हूं; एक मेरी ही नींव कट गई है, जड़ें कट गई हैं; मुझे ही पता है कि मैं नहीं हूं। एक मैं ही कंप रहा हूं हवा के झोंकों में, बाकी लोग तो थिर खड़े हैं, बड़े अडिग खड़े हैं!

That is why Lao Tzu keeps saying, “Except for me, all are wise. I alone am naïve; I alone am mad in this town of the clever; everyone else is smart.” Because everyone is sure he is; I alone am in doubt. My very foundation has been cut; my roots have been severed. I alone know I am not. I alone tremble in the gusts of wind; others stand firm, steady, unshakable.

यह घटना घट रही है। यह अचंभा रोज घट रहा है।

This is the happening. This wonder is occurring every day.

जिस क्षण अर्जुन ने अपने को देखा, कहा, तुम्हारी जो आज्ञा! क्योंकि तुम्हीं हो। और मैं इनकार करूं, तो भी कर नहीं सकता हूं, क्योंकि मैं हूं नहीं। और जो मैंने अब तक इनकार किए थे, वे सब झूठे हो गए, सपने में किए होंगे। क्योंकि यह हो ही कैसे सकता है! जब मैं ही न था, तो इनकार कैसे होते?

The moment Arjuna saw himself, he said, “Whatever your command!” Because only you are. And even if I refuse, I cannot refuse—because I am not. And all the refusals I made until now have become false; they must have been in a dream. How could it be otherwise? If I never was, how could there be refusal?

इसको कहते हैं, मुझे अपनी स्मृति आ गयी! और स्मृति आते ही प्रज्ञा थिर हो जाती है।

This is called, “Remembrance has returned to me!” And with remembrance, wisdom becomes steady.

जब मैं हूं ही नहीं, तो कंपेगा कौन? क्या ऐसी कोई पत्ती कंप सकती है तूफानों में जो है ही नहीं? जब तक पत्ती है, कंपेगी; छोटा-सा भी हवा का झोंका आएगा, तो कंपेगी; और तूफान आएंगे, तब तो बहुत कंपेगी, विक्षिप्त होकर कंपेगी। हां; पत्ती हो ही न, तो फिर क्या कंपेगी?

If I am not, who will tremble? Can any leaf tremble in storms that does not exist? As long as the leaf is there, it will tremble; a small breeze will make it tremble; in storms it will tremble wildly. But if the leaf is not, how will it tremble?

बुद्ध एक गांव से गुजरे हैं। लोगों ने गालियां दी हैं। और उन्होंने कहा कि ठीक, तुम्हें जो करना था, तुमने किया; अब मैं जाऊं? मुझे दूसरे गांव जल्दी पहुंचना है। पर उन्होंने कहा, हमने जो गालियां दी हैं, उनका क्या? तो बुद्ध बहुत हंसने लगे। उन्होंने कहा, तुम थोड़ी देर से आए। दस वर्ष पहले आना था, तब मैं था। तब तुम्हारी गालियों के उत्तर मुझसे निकलते। अब कौन उत्तर दे? तुम गालियां देते हो, यहां भीतर सन्नाटा है। वहां उत्तर देने वाला अब नहीं है।

Buddha passed through a village. People abused him. He said, “Good. You have done what you had to do—may I go now? I must reach the next village.” They asked, “What about the abuse we gave?” Buddha laughed, “You came a little late. You should have come ten years ago—then I was. Then replies to your insults would have arisen from me. Now who will reply? You heap abuse; inside there is silence. There is no one there to respond.”

उसी दिन प्रज्ञा थिर होती है, जिस दिन तुम मिट जाते हो। जब तक तुम हो, तब तक थिरता न आएगी। स्थितप्रज्ञ वही हो पाता है, जो शून्यभाव को उपलब्ध हो जाता है।

Wisdom becomes steady the very day you disappear. As long as you are, there can be no steadiness. Only he becomes a sthitaprajna who attains the state of emptiness.

यह था अंतराल। सात अध्याय पूर्व उधार थी दृष्टि; सात अध्याय बाद दृष्टि अपनी है।

That was the interval. Seven chapters earlier the vision was on loan; seven chapters later the vision was his own.

उधार का भरोसा मत करना; दो कौड़ी उसका मूल्य नहीं है। अपनी ही खोज करना।

Don’t rely on what is borrowed; it’s not worth two pennies. Seek what is yours.

बुद्ध पुरुषों से संकेत लेना, सत्य मत लेना। सत्य तो कोई किसी को दे नहीं सकता। उनसे मार्ग लेना, मंजिल मत ले लेना। मंजिल तो कोई किसी को दे नहीं सकता। वे इशारा करें, उनके इशारे पर चलना, लेकिन चलना तुम्हीं। यह मत सोचना कि बुद्ध पुरुष तुम्हारे लिए चलें, और तुम उनकी आंखों से देख लोगे और उनके पहुंचने में तुम पहुंच जाओगे।

Take pointers from the awakened, not truth. Truth no one can give to anyone. Take the path from them, not the destination. The destination no one can hand over. They will indicate; walk by their indication—but you must walk. Don’t imagine that the awakened will walk for you, or that you will see with their eyes and reach in their reaching.

नहीं; कृष्ण जैसा पुरुष भी अपनी आंख देकर अर्जुन को केवल पीड़ा ही दे पाता है, कोई आनंद नहीं दे पाता। उधार आंख का कोई भी मूल्य नहीं है।

No. Even a man like Krishna, by lending his eyes to Arjuna, can only give him pain, not joy. Borrowed eyes have no value.

तुम बुद्ध पुरुषों के हृदय से न धड़क सकोगे; धड़कोगे भी तो घबड़ा जाओगे, क्योंकि वह हृदय बड़ा है, वह विराट है। उसमें तुम तूफानों की गूंज पाओगे, आंधियों का अंधड़ पाओगे, पहाड़ों का गिरना पाओगे, सृजन पाओगे, प्रलय पाओगे। उस धड़कन को तुम सह न पाओगे। तुम्हारा छोटा-सा हृदय, घड़ी की तरह टिक-टिक होने वाला हृदय, उस विराट उथल-पुथल को सह न पाएगा। तुम उसके नीचे दबकर मिट जाओगे।

You will not throb with the heart of the awakened; and if you do, you will be terrified, because that heart is vast, immense. In it you will hear the roar of tempests, the whirling of hurricanes, the crashing of mountains, creation and dissolution. You will not be able to bear that heartbeat. Your little heart, ticking like a clock, cannot bear that vast upheaval. You will be crushed beneath it.

तो अगर कृष्ण जल्दी ही न खींच लें अपनी दृष्टि को वापस, तो अर्जुन खो जाएगा, जल जाएगा, भस्मीभूत हो जाएगा।

So if Krishna does not quickly withdraw his vision, Arjuna will be lost, burned, reduced to ashes.

नहीं; दृष्टि उधार नहीं पायी जा सकती। दृष्टि के लिए स्वयं को निखारना जरूरी है।

No—vision cannot be borrowed. For vision you must refine yourself.

तीसरा प्रश्न: ओशो, जर्मन विचारक शापेनहार ने जब गीता पढ़ी, तो उसे सिर पर उठाकर नाचने लगा। फिर क्या वह कृष्ण-चेतना की ओर अग्रसर हुआ? और बर्ट्रेंड रसेल ने भी गीता पढ़ी, परंतु वे कृष्ण से बहुत प्रभावित नहीं हुए। संभवतः वे बुद्ध से प्रभावित हुए हैं। फिर भी वे बुद्ध के भी शिष्य नहीं बने! इन दोनों घटनाओं पर कुछ प्रकाश डालें।
Third question: Osho, when the German thinker Schopenhauer read the Gita, he put it on his head and began to dance. Did he then move toward Krishna-consciousness? And Bertrand Russell also read the Gita, yet he was not much impressed by Krishna. Perhaps he was influenced by Buddha. Still, he did not become Buddha’s disciple either! Please shed some light on these two happenings.

शापेनहार और रसेल की चित्त-दशा बिलकुल अलग-अलग है। शापेनहार विषाद की दशा में है, वहीं जहां अर्जुन। शापेनहार पश्चिम का सबसे दुखवादी विचारक है, उदास। जीवन सिर्फ एक संताप है! वह विषाद-योग की दशा में था, जब उसके हाथ में गीता पड़ी। सब तरफ उसने खोजा था। लेकिन उसका विषाद मिटता नहीं था, घना होता था। वह अर्जुन की ही भाव-दशा में था।

Schopenhauer and Russell’s inner states were utterly different. Schopenhauer stood exactly where Arjuna stood—at the threshold of despondency. He is the West’s most pessimistic philosopher, sorrow-laden: “Life is nothing but suffering!” He was in the very state of Vishada-yoga when the Gita fell into his hands. He had searched everywhere, but his gloom would not lift; it only thickened. He was in Arjuna’s very mood.

बहुत प्रगाढ़ विचारक था, शापेनहार। प्रगाढ़ विचारक विषाद की अवस्था में पहुंच ही जाते हैं। उसे कोई किरण न दिखाई पड़ती थी। अंधेरा ही अंधेरा था! अमावस की रात थी। कहीं सुबह होती भी है, इसका भी भरोसा खो गया था।

Schopenhauer was a very profound thinker. Profound thinkers do arrive at despondency. He could see no ray of light—only darkness upon darkness. It was a night of no moon. He had even lost trust that morning might ever come.

और तब उसके हाथ में गीता पड़ी, ऐसे जैसे प्यासे को मरुस्थल में अचानक झरना मिल गया! वह झरने का कलकल नाद अगर अचानक मरुस्थल में मिल जाए, तो तुम तानसेन के संगीत को सुनना पसंद न करोगे। सब संगीत फीके हो जाएंगे। वह नाद अदभुत होगा, क्योंकि तुम्हारी प्यास से मेल खाएगा।

Just then the Gita came into his hands, like a sudden spring to a thirsty traveler in the desert. If, all at once, in the desert you come upon the gurgling of a spring, you won’t prefer to listen to Tansen’s music; all other music will turn pale. That murmur will be miraculous, because it matches your thirst.

संयोग की बात थी, शापेनहार ठीक अर्जुन की दशा में था, और गीता उसके हाथ पड़ गयी। गीता उसने पढ़ी और एक ही बैठक में पढ़ गया। वह आंख न झपक सका। श्वास अवरुद्ध हो गयी। उठायी गीता सिर पर और नाचने लगा।

It was a coincidence: Schopenhauer was exactly in Arjuna’s state, and the Gita reached him. He read it, and read it in one sitting. He could not blink. His breath was arrested. He lifted the Gita to his head and began to dance.

घर के लोगों ने, परिवार के लोगों ने, मित्रों ने, शिष्यों ने समझा कि अब वह पूरा पागल हुआ। डर तो उन्हें पहले से था कि इतने विषाद में कोई रहेगा, तो पागल हो जाएगा। अब हो गया पागल! यह क्या पागलपन है?

His family, his friends, his students thought, “Now he has gone completely mad.” They had feared already that so much melancholy would drive him insane. “Now it has happened—this is sheer madness!”

लेकिन शापेनहार ने कहा, जिस किरण का मुझे भरोसा नहीं था, वह किरण का भरोसा मिला। यात्रा लंबी है; मंजिल मिले या न मिले; पर भरोसा मिल गया। गीता में मुझे किरण मिल गयी, झलक मिल गयी।

But Schopenhauer said, “I have found trust in a ray I had no trust in. The journey is long; whether the goal is met or not, trust has arrived. In the Gita I have found a ray, a glimpse.”

नहीं कि वह महात्मा हो गया; हो जाएगा किसी जन्म में। क्योंकि जहां आशा है, वहां सुबह ज्यादा दूर नहीं। देर-अबेर शापेनहार घर लौट गया होगा, या लौट जाएगा। लेकिन विषाद अकेला नहीं रहा; विषाद में अंधेरे भरे घर में एक सूरज की किरण उतर आई। अब उस किरण के सहारे को लेकर सूरज तक जाया जा सकता है। लंबी यात्रा है। लेकिन सूरज भी कहीं होगा, अन्यथा किरण नहीं हो सकती थी। कृष्ण की किरण उसे छू गयी।

Not that he became a great soul then and there; he will—some lifetime. For where hope has entered, dawn cannot be far. Sooner or later Schopenhauer will have reached home, or he will reach. He was no longer alone in his gloom; into the dark house of his despondency a sunray had descended. By the support of that ray one can travel to the sun. The journey is long—but the sun must be somewhere, otherwise the ray could not be. Krishna’s ray touched him.

रसेल विषाद में नहीं था, इसलिए चित्त-दशा राजी ही नहीं थी। रसेल साधारण प्रसन्नचित्त आदमी था। उदासी और दुख से उसका कोई तालमेल नहीं। और जब विषाद ही न हो, तो गीता शुरू ही नहीं होती। इसलिए तो गीता विषाद-योग से शुरू होती है। जो अभी जीवन में दुखी ही नहीं हुआ, उसे अभी जीवन की पीड़ा ही नहीं दिखायी पड़ी, उसने जीवन की रात ही नहीं पहचानी, कांटे का ही अनुभव नहीं हुआ, अभी उससे गीता का मेल नहीं होगा।

Russell was not in despondency; hence his inner climate was not receptive. Russell was an ordinarily cheerful man; sadness and suffering were not in tune with him. And if there is no despondency, the Gita does not even begin. That is why the Gita opens with Vishada-yoga—the Yoga of Despondency. One who has not yet been wounded by life’s sorrow, who has not recognized life’s night, who has not felt the thorn—such a one will not yet be in tune with the Gita.

रसेल ने पढ़ ली होगी, ऐसे ही जैसे बिन प्यासे आदमी के पास से जल की धार बहती रहे। देख ली, आंख उठा ली; बाकी उस देखने से कोई नाचेगा नहीं। बिन प्यासे आदमी के पास से जल का कलकल नाद होता रहे, थोड़ी देर में उसे लगेगा कि बंद करो यह शोरगुल, कोई काम ही नहीं हो पाता। उसे उस कलकल नाद में जीवन का परम संगीत नहीं सुनायी पड़ेगा।

Russell must have read it the way water runs past a man who isn’t thirsty. He glanced at it; that is all. Such seeing will not make one dance. Let a brook babble beside a man without thirst—soon he will feel, “Turn off this noise; I can’t get any work done.” He will not hear in that murmur the ultimate music of life.

ध्यान रखना, भीतर प्यास हो, तो ही बाहर जल में संगीत सुनायी पड़ सकता है।

Remember: only if there is thirst within, can music be heard in the waters without.

रसेल ठीक अवसर में नहीं था। ठीक क्षण न था, जहां गीता से मेल हो जाए। चूक गया। बुद्ध से थोड़ा मेल रसेल का हुआ, क्योंकि बुद्ध प्रखर बुद्धिवादी हैं। यद्यपि बुद्धि के पार ले जाते हैं, लेकिन बुद्धि के ही माध्यम से ले जाते हैं।

Russell was not in the right moment. The right instant for a meeting with the Gita was not there; he missed. He had a little meeting with Buddha, because Buddha is a keen rationalist. Though he takes you beyond reason, he leads you by the very medium of reason.

कृष्ण का सूत्र तो समर्पण है। बुद्ध का सूत्र समर्पण नहीं है। बुद्ध का सूत्र तो ध्यान है। बुद्ध तो कहते हैं, बुद्धि से विचार करो जितना कर सकते हो, अंततः करो, आत्यंतिक रूप से विचार करो। और ऐसी घड़ी आ जाएगी कि विचार करते-करते ही तुम विचार के पार हो जाओगे; क्योंकि विचार की एक सीमा है, और तुम्हारी सीमा नहीं है। लेकिन विचार से ही तुम पाओगे।

Krishna’s key is surrender. Buddha’s key is not surrender; his key is meditation. Buddha says: Think with your intelligence as much as possible; think to the uttermost. A moment will come when, by thinking and thinking, you will go beyond thinking—because thought has a limit, and you do not. But you will arrive through thought.

बुद्ध का धर्म बुद्धि का धर्म है। रसेल को जमा। रसेल को जीसस भी इतने नहीं जमते हैं, यद्यपि वह ईसाई घर में पैदा हुआ है। क्योंकि जीसस का भी तालमेल कृष्ण से ज्यादा है--समर्पण, प्रार्थना, भक्ति-भाव! तर्क पर नहीं है जोर जीसस का। लेकिन बुद्ध बड़े तर्कनिष्ठ हैं। इसलिए दुनिया में जो आदमी भी तर्कनिष्ठ है, वह बुद्ध से निश्चित प्रभावित होगा।

Buddha’s dharma is the dharma of intelligence. That suited Russell. Jesus also did not suit Russell much, though he was born in a Christian home, because Jesus is more attuned to Krishna—surrender, prayer, devotion. Jesus does not lay emphasis on logic. But Buddha is strongly logic-oriented. Therefore anyone in the world who is logic-oriented will certainly be influenced by Buddha.

लेकिन बुद्ध के साथ भी रसेल बहुत दूर तक न गया। वह वहीं तक गया, जहां तक बुद्ध रसेल के साथ गए। इस फर्क को समझ लेना।

Yet Russell did not go very far with Buddha either. He went only as far as Buddha came along with Russell. Understand this difference.

जहां तक बुद्ध रसेल के साथ गए, वहां तक रसेल उनके साथ गया। उसके आगे रास्ते अलग हो गए। फिर वह बुद्ध के साथ नहीं गया, इसलिए बुद्ध का शिष्य नहीं बना।

As far as Buddha matched Russell, Russell went with him. Beyond that, their paths diverged. He did not go further with Buddha; hence he did not become Buddha’s disciple.

जहां तक रसेल के साथ बुद्ध ने मेल खाया, रसेल ने कहा, बिलकुल ठीक। जहां मेल भिन्न हुआ, टूटा, रसेल ने बुद्ध से कहा, अपने रास्ते और तुम्हारे रास्ते अलग; अब हम अलग-अलग जाते हैं। यहां तक साथ रहा, ठीक; लेकिन यात्रा सदा हमारी साथ नहीं हो सकती। अब तुम गड़बड़ बात करते हो!

Where Buddha and Russell found accord, Russell said, “Exactly right.” Where the accord broke, Russell said to Buddha, “Your path and mine part here; from now on we go separately. Till here it was fine, but our journey cannot be together forever. Now you talk troublesome things!”

क्योंकि रसेल मानता है, बुद्धि के ऊपर कोई तत्व है ही नहीं। इस संबंध में वह बहुत मताग्रही है। वह कहता है, बुद्धि आखिरी तत्व है। इसके ऊपर तुमने बात की कि अंधविश्वास शुरू हुआ। इसके ऊपर तुमने बात की कि फिर तुमने उपद्रव शुरू किया। फिर दुनियाभर के उपद्रव आ जाएंगे; भूत-प्रेत, भगवान, सब पीछे से आ जाएंगे; मोक्ष, स्वर्ग-नर्क, पाप-पुण्य, पादरी, पुरोहित, पंडित, सब आ जाएंगे। जैसे ही तुमने तर्क का साथ छोड़ा कि ये सब अंधेरे के वासी एकदम प्रवेश कर जाएंगे। और रसेल कहता है, इनसे बचना है। रसेल कहता है, धर्म से बचना है।

For Russell believes there is nothing above intelligence. On this he is very dogmatic. He says, “Intelligence is the ultimate principle. If you speak of anything beyond it, blind belief begins. If you speak of what lies above, you start mischief; then all kinds of mischief will rush in—ghosts and spirits, God, heaven and hell, sin and virtue, priests and pundits. The moment you abandon reason, the denizens of darkness will enter at once. And we must be saved from them.” Russell says, “We must be saved from religion.”

रसेल की बात में थोड़ी सचाई है, क्योंकि धर्मों ने बहुत अहित किया है। अहित इसीलिए किया है कि धर्म धर्म नहीं रहे, संप्रदाय हो गए। लेकिन अहित तो हुआ है। मनुष्य को अंधेरे में डाल रखने में सहयोगी बन गए धर्म। ले जाना था प्रकाश की तरफ, ले नहीं गए। कारागृह बन गए; बनना थी मुक्ति, स्वतंत्रता। जंजीरें ढालीं उन्होंने। प्राणों में पंख न लगाए कि तुम आकाश में उड़ जाते। चर्च और मंदिर और मस्जिद और गुरुद्वारे तुम्हें घेरकर खड़े हो गए, वे जेलखाने बन गए। उनमें तुमने स्वतंत्रता का संगीत न सुना; कारागृह की बास, दुर्गंध आयी।

There is a bit of truth in Russell’s point, because religions have caused much harm—precisely because they ceased to be religion and became sects. Yet harm there has been. They became collaborators in keeping man in darkness. They were to lead toward light; they did not. They became prisons; they were to be liberation and freedom. They forged chains. They did not place wings on your life so you could fly into the sky. Church and temple and mosque and gurdwara ringed you round and stood guard; they became jails. In them you did not hear the music of freedom; you smelled the stench of prison.

रसेल भी ठीक कहता है कि इससे ऊपर जाने में खतरा है। इसलिए इससे आगे वह बुद्ध के साथ नहीं जाता। इसलिए उनका शिष्य भी नहीं बन पाता। उसकी जरूरत नहीं है अभी। अभी विचार उसको काफी मालूम पड़ता है।

Russell is right that going beyond reason carries danger. Therefore he does not go further with Buddha, and he cannot become his disciple either. He does not yet feel the need. For now, thinking seems enough to him.

जरूरत का सवाल है। जैसे एक सात साल का बच्चा है, कामवासना की उसे अभी जरूरत नहीं है; चौदह का होगा, तब जरूरत होगी। एक समय होता है हर चीज का।

It is a question of need. A seven-year-old has no need of sexuality; at fourteen the need will arise. Everything has its season.

अगर विचार में रसेल चलता ही चला जाए, तो एक दिन शापेनहार की स्थिति में आएगा। विचार विषाद में ले जाएगा। और जब विचार विषाद में ले जाएगा, तब संबंध जुड़ेगा। तब या तो वह बुद्ध के साथ जाने को राजी हो जाएगा विचार के पार, या कृष्ण के साथ राजी हो जाएगा समर्पण को।

If Russell were to go on and on in thought alone, one day he would arrive at Schopenhauer’s state. Thought will lead into despondency. And when thought leads into despondency, then a relationship will happen: either he will agree to go beyond thought with Buddha, or he will agree to surrender with Krishna.

जहां तुम्हारे विचार की समाप्ति होती है वहीं बुद्ध, कृष्ण, क्राइस्ट खड़े हैं। तुम्हारी विचार की सीमा के पार खड़े हैं। जब तक तुम विचार के खिलौनों से खेल रहे हो, तब तक तुम्हारा उनसे संबंध न होगा।

Where your thought ends—there stand Buddha, Krishna, Christ. They stand beyond the limit of your thinking. As long as you play with the toys of thought, there will be no relationship with them.

रसेल बहुत प्रगाढ़ विचारक नहीं है। अगर प्रगाढ़ विचारक हो, तो विषाद पैदा होगा। क्योंकि जिसने गौर से देखा, उसे दुख दिखायी पड़ेगा ही। दुख है। और जिसे दुख दिखायी पड़ेगा, वह आनंद की खोज में निकलेगा ही। क्योंकि दुख से प्राण राजी नहीं होते हैं।

Russell is not a very profound thinker. If he were truly profound, despondency would arise. Whoever looks deeply is bound to see suffering. There is suffering. And one to whom suffering is revealed will inevitably set out in search of bliss, because the life within does not agree to suffering.