Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
अब सूत्र:
इतना कहने पर भी अर्जुन का कोई उत्तर नहीं मिलने के कारण कृष्ण फिर बोले कि हे अर्जुन, संपूर्ण गोपनीयों से भी अति गोपनीय मेरे परम रहस्ययुक्त वचन को तू फिर भी सुन, क्योंकि तू मेरा अतिशय प्रिय है, इससे यह परम हितकारक वचन मैं फिर तेरे लिए कहूंगा।
Now, the sutra: Even after saying so much, as Arjuna gave no answer, Krishna spoke again: “Arjuna, listen yet again to my supreme secret, more secret than all secrets, the words of my highest mystery. Because you are exceedingly dear to me, I will speak this for your utmost good once again.”
अर्जुन चुप होकर बैठ गया; सोचने लगा, क्या करूं, क्या न करूं! खोजने लगा, क्या है मेरी इच्छा!
Arjuna fell silent—began to think, “What should I do? What should I not do?” He started searching, “What is my will?”
उतर गया सांप से फिर नीचे। चढ़ने में वर्षों लग जाते हैं, उतरने में क्षणभर लगता है। बनाने में वर्षों लग जाते हैं, गिरने में वर्षों नहीं लगते, मिटाने में वर्षों नहीं लगते।
He slid down the snake again. To climb takes years; to slide down takes but a moment. Building takes years; falling and destroying do not.
और यह जीवन की तो इतनी बारीक यात्रा है, इतनी सूक्ष्म यात्रा है, कि तुम पहुंचते तो इंच-इंच मुश्किल से हो; यात्रा करते हो। और जब खोताहै, तो मीलों खो जाते हैं, एक साथ खो जाते हैं। क्योंकि नीचे उतरना सुगम है, ऊपर जाना दूभर है।
And this journey of life is so fine, so subtle, that you reach inch by inch, with difficulty; and when you lose, you lose miles at once. Descent is easy; ascent is arduous.
इतना कहने पर भी अर्जुन का कोई उत्तर न मिलने के कारण.।
Even after saying so much, when Arjuna gave no answer...
कृष्ण ने कहा कि तू अब कह; तेरी जो मर्जी हो, तू बोल दे। अब तुझे जो करना हो, चुन ले।
Krishna said, “Now speak. Whatever your will is, say it. Choose what you want to do.”
अगर अर्जुन समझ गया होता, वह हंसता और कहता कि अब बस खेल बंद करो। मुझे पक्का पता है, तुम पुराने खिलाड़ी हो; पर अब बहुत हो गया। अब मुझे और न भरमाओ, और न भटकाओ। अब मेरी क्या मर्जी? अब उसकी मर्जी।
Had Arjuna understood, he would have laughed and said, “All right, end the game now. I know for certain—you are an old player—but that’s enough. Don’t delude me further; don’t distract me. What ‘my will’ now? Now it is His will.”
कृष्ण ने प्रतीक्षा की होगी कि वह उत्तर दे, लेकिन वह सोचने लगा। और सोचने से कहीं उत्तर आया है! सोचने से ही उत्तर आता होता, तो बुद्ध पुरुष पागल थे कि न सोचने की शिक्षा देते! वह विचार में पड़ गया। वह चूक गया, वह फिर उलझ गया जाल में। कृष्ण देखते रहे होंगे, प्रतीक्षा की होगी।
Krishna must have waited for his answer—but he began to think. And has an answer ever come by thinking? If thinking brought answers, the Buddhas were mad to teach no-thought! He fell into thought—missed—got tangled in the net again. Krishna must have watched and waited.
इतना कहने पर भी जब कोई उत्तर न मिला और अर्जुन फिर खो गया विचारों के जाल में, तो उन्होंने फिर से कहा कि हे अर्जुन.!
When, even after so much, no answer came and Arjuna got lost again in the web of thoughts, he spoke again: “O Arjuna...”
यह गीता की पूरी कथा गुरु के अथक होने की कथा है। शिष्य थक-थक जाए, गुरु नहीं थकता। वह बार-बार चूक जाए, गुरु उसे फिर-फिर बुलाने लगता है। क्योंकि गुरु इस बात को भलीभांति जानता है, यह स्वाभाविक है। बहुत बार भटक जाना स्वाभाविक है। अनंत बार भी कोई भटककर अंततः वापस आ जाए मार्ग पर, तो भी जल्दी आ गया।
The whole story of the Gita is the story of the master’s tirelessness. The disciple may get tired again and again; the master doesn’t tire. However often the disciple misses, the master calls him back again and again. For the master knows well: it is natural. To go astray many times is natural. Even if one wanders infinitely and, in the end, returns to the path—that is still soon enough.
कृष्ण बोले, हे अर्जुन, फिर से तुझ से कहूंगा। गोपनीयों में भी गोपनीय परम रहस्ययुक्त वचन को तू फिर से सुन.।
Krishna said, “O Arjuna, I will tell you once more. Listen again to the supreme, most secret word.”
फिर उसे जगाया, फिर सीढ़ी पकड़ाई।
He woke him again, handed him the ladder again.
क्योंकि तू मेरा अतिशय प्रिय है.।
“Because you are exceedingly dear to me...”
यह क्यों कृष्ण बार-बार अर्जुन को दोहराते हैं कि तू मेरा अतिशय प्रिय है? यह कृष्ण बार-बार अर्जुन को अपने प्रेम के प्रति सचेत क्यों करते हैं? ताकि उसका प्रेम आविर्भूत हो सके। वे अपने प्रेम को उससे बार-बार कहते हैं, ताकि उसके भीतर भी श्रद्धा का ऐसा ही जन्म हो सके।
Why does Krishna keep repeating to Arjuna, “You are exceedingly dear to me”? Why does he keep making him aware of his love? So that Arjuna’s love may manifest. He speaks of his own love again and again so that such faith may be born in the disciple’s heart.
गुरु की तरफ से शिष्य के लिए जो प्रेम है, शिष्य की तरफ से गुरु के प्रति वही श्रद्धा है। गुरु प्रेम के बीज बोता है शिष्य के हृदय में, ताकि शिष्य श्रद्धा की फसल काट सके।
What is love from the master’s side for the disciple is faith from the disciple’s side for the master. The master sows seeds of love in the disciple’s heart so that the disciple may reap a harvest of trust.
इसलिए कृष्ण बार-बार यह बात डाले जाते हैं, मौके-बेमौके, जब भी उन्हें अवसर मिलता है वह कहते हैं, क्योंकि तू मेरा अतिशय प्रिय है। प्रेम को दोहराते हैं, ताकि अर्जुन को भरोसा आ जाए।
That is why Krishna repeats this again and again—at every opportunity: “Because you are exceedingly dear to me.” He repeats love so that Arjuna gains trust.
प्रेम ही भरोसा ला सकता है। प्रेम ही श्रद्धा को जन्मा सकता है। और प्रेम ही समर्पण की संभावना खोल सकता है।
Only love can bring trust. Only love can give birth to reverence. And only love can open the possibility of surrender.
इससे यह परम हितकारक वचन मैं तेरे लिए कहूंगा.।
“Therefore I will speak this word for your utmost good...”
तुम ऐसा मत सोचना, जैसा कि भूल शिष्यों को अक्सर हो जाती है, कि ऐसा कृष्ण अर्जुन से ही कह रहे हैं। उनके और शिष्य रहे होंगे, तो सब से उन्होंने यही कहा होगा कि तू मेरा अतिशय प्रिय है। यह परम हितकारक वचन मैं तुझ से फिर-फिर कह रहा हूं, क्योंकि मेरा प्रेम तेरे प्रति गहन है, न चुकने वाला है।
Do not think—as disciples often mistakenly do—that Krishna says this only to Arjuna. He must have had other disciples, and he would have said the same to them: “You are exceedingly dear to me. I tell you this saving word again and again because my love for you is deep, inexhaustible.”
यह गुरु हर शिष्य को यही कहता है। इससे तुम यह मत समझ लेना कि गुरु किसी एक शिष्य को विशेष प्रेम करता है और किसी दूसरे शिष्य को कम विशेष प्रेम करता है। किसी को ज्यादा, किसी को कम, ऐसा सवाल नहीं है। लेकिन गुरु हर शिष्य से यही कहता है कि तुझ से मेरा प्रेम अतिशय है। क्योंकि जब तक शिष्य को ऐसा भरोसा न आ जाए कि प्रेम गुरु का अतिशय है, असाधारण है, बस उसके प्रति है, तब तक उसके भीतर की श्रद्धा का उभार न आ पाएगा, तब तक उसकी श्रद्धा दबी पड़ी रहेगी। वह अतिशय और असाधारण प्रेम में ही उठ सकती है।
Every master says this to every disciple. Do not think the master loves one disciple specially and another less. More to some, less to others—this is not the question. But the master says to each disciple, “My love for you is extraordinary.” Because unless the disciple gains this trust—that the master’s love is extraordinary, exceptional, as if only for him—the surge of faith within will not arise; it will remain repressed. It can rise only in the atmosphere of extraordinary, exceptional love.
हे अर्जुन, तू केवल मुझ परमात्मा में ही अनन्य प्रेम से नित्य-निरंतर अचल मन वाला हो और मुझ परमेश्वर को ही अतिशय श्रद्धा-भक्ति सहित निरंतर भजने वाला हो तथा मन, वाणी और शरीर के द्वारा सर्वस्व अर्पण करके मेरा पूजन करने वाला हो और मुझ सर्वगुण-संपन्न सबके आश्रयरूप वासुदेव को नमस्कार कर; ऐसा करने से तू मुझ को ही प्राप्त होगा, यह मैं तेरे लिए सत्य प्रतिज्ञा करता हूं, क्योंकि तू मेरा अत्यंत प्रिय सखा है।
“O Arjuna, fix your unwavering mind solely in Me, love Me alone with undivided devotion, worship Me ceaselessly with supreme reverence; offer all with mind, speech, and body and bow to Me—Vasudeva, the One full of all virtues, the refuge of all. Doing so, you will attain Me—this is my solemn truth for you—for you are my most beloved friend.”
देखकर कि अर्जुन फिर सोचने लगा। समर्पण कहीं सोचा जाता है! किया जाता है। सोचना तो होशियारी है। सोचने में तो भरोसा तुम्हारा अपने ही ऊपर है।
Seeing that Arjuna had begun to think again... And can surrender be thought about? It is done. Thinking is cleverness; in thinking your trust is in yourself.
सोचकर भी समर्पण करोगे, वह समर्पण होगा? अगर सोचकर किया, तो तुमने समर्पण किया ही नहीं। क्योंकि सोच-सोचकर पाया कि ठीक है। यह ठीक तुमने पाया, इसलिए समर्पण किया। लेकिन अंततः निर्णायक तुम ही रहे; अहंकार ही अंततः निर्णायक रहा।
If you “surrender” after thinking, will it be surrender? If you do it after thinking it through, you have not surrendered at all—because you decided it was right. You found it right, therefore you surrendered. But finally, the decider remained you; the ego remained the final authority.
और ऐसे समर्पण को तुम किसी दिन वापस लेना चाहो, तो वापस भी ले लोगे। तुम जाकर कहोगे कि बस, समर्पण समाप्त। अब मुझे नहीं करना है। क्योंकि तुम बच ही रहे थे। पहले ही दिन बच गए थे। तुम समर्पण के पीछे खड़े रहे थे। तुमने समर्पण किया था, वह तुम्हारा कृत्य था; कर्ता तो पीछे खड़ा रहा था।
And such a “surrender,” if you wish someday to take it back, you will. You’ll go and say, “Enough—the surrender is over. I am not doing it anymore.” Because you remained intact. You remained intact the very first day. You stood behind the surrender. You did the surrender—it was your act; the doer stood intact.
और समर्पण तो तभी होता है, जब कर्ता मिट जाए। इसलिए समर्पण को वापस नहीं ले सकते हो। अगर वापस ले लिया, वह कोई समर्पण है! समर्पण से पीछे नहीं लौट सकते हो। वह कमिटमेंट, वह प्रतिबद्धता आखिरी है। उससे कैसे वापस लौटोगे? कौन वापस लौटेगा? क्योंकि जो वापस लौट सकता था, उसे तो तुमने समर्पित कर दिया।
True surrender happens only when the doer dissolves. Therefore, you cannot take surrender back. If it is taken back, was it surrender at all? There is no going back from surrender. The commitment is final. How could you return? Who would return? For the one who could return has been surrendered.
जब अर्जुन फिर सोचने लगा, कृष्ण के मन में बड़ी दया और करुणा उपजी होगी, कि यह पागल फिर विचार करने लगा! यह फिर चूक गया! एक अवसर दिया था कि बिना सोचे कह देता अब कि बस ठीक है, अब सोच लिया बहुत। सोच-सोचकर तो विषाद में पड़ा हूं। अब और मत भरमाओ मुझे। अब जो तुम्हारी मर्जी। तुम्हारे शरण आया हूं, अनन्य भाव से आया हूं; अब तुम ही मेरे प्राण हो; तुम ही मेरी आत्मा हो। तुम ही जहां चलाओगे, चलूंगा; न चलाओगे, न चलूंगा।
When Arjuna started thinking again, great compassion must have arisen in Krishna’s heart: “This poor fellow has begun to think again! He missed again! I gave him an opportunity to say, without thinking, ‘Enough—now I have thought too much. Thinking has landed me in despair. Don’t delude me any more. Let it be as You will. I come to Your shelter with undivided heart; You are my very life, my soul. Wherever You lead, I will go; if You do not, I will not move.’”
समर्पण तो अहंकार की आत्मघात अवस्था है। जैसे कोई अपनी गरदन काट दे। फिर जोड़ने का उपाय नहीं।
Surrender is the ego’s self-annihilation—like cutting off one’s own head. There is no way to attach it back.
नहीं, लेकिन अर्जुन को सोचते देखकर कृष्ण को फिर कहना पड़ा, मन, वाणी और शरीर के द्वारा सर्वस्व को तू मुझमें अर्पण कर दे, ऐसा करने से तू मुझ को प्राप्त होगा.।
No—but seeing Arjuna thinking, Krishna had to say again: “Offer your all to Me with mind, speech, and body. Doing so, you will attain Me.”
और कोई उपाय नहीं है। नदी गिरे सागर में, तो ही सागर हो सकती है। बीज टूटे भूमि में, तो ही अंकुरित होगा।
There is no other way. Only when the river falls into the ocean can it become the ocean. Only when the seed breaks in the earth can it sprout.
यह मैं तेरे लिए सत्य प्रतिज्ञा करता हूं.।
“This I pledge to you in truth.”
गुरु को ऐसी बातें भी शिष्य से कहनी पड़ती हैं, जिन्हें कहने की कोई जरूरत न थी। लेकिन शिष्य की अपनी दुनिया है। गुरु को शिष्य की भाषा में बोलना पड़ता है। कृष्ण जैसे व्यक्ति को भी प्रतिज्ञा करनी पड़ती है शिष्य के सामने, कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं। क्योंकि तुम केवल इसी तरह की बातें समझ सकते हो।
A master must speak even such things to a disciple as shouldn’t need saying—but the disciple has his own world. The master must speak in the disciple’s language. Even a man like Krishna must make a pledge to a disciple: “I pledge.” Because you can understand only such language.
भरोसा तुम्हें नहीं है। अन्यथा प्रतिज्ञा करवाते? अन्यथा तुम कृष्ण को यह कहने का मौका दिलवाते कि मैं तुझे आश्वासन देता हूं?
You have no trust. Otherwise, would you want pledges? Otherwise, would you force Krishna to say, “I assure you”?
तुम्हारा बस चले, तो तुम जाकर कृष्ण को रजिस्ट्री आफिस में दस्तखत करवा लो स्टैम्प पर, कि लिख दो इस पर कि अगर न किया पूरा, तो अदालत से हरजाना वसूल कर लूंगा।
If it were up to you, you’d take Krishna to the registry office to sign on stamp paper: “Write it down—if You don’t fulfill it, I’ll collect damages in court.”
मैं तेरे लिए सत्य प्रतिज्ञा करता हूं.।
“I pledge this truth to you.”
महाकरुणा तुम्हारी भूल के कारण, तुम्हारी नासमझी के कारण, तुम्हें खोजने के लिए तुम्हारे अंधेरे में भी उतरती है। तुम्हारी भाषा का भी सहारा लेती है। तुम्हारे ही शब्दों का उपयोग करती है। तुम्हें पाने के लिए कृष्ण जैसे व्यक्ति को तुम्हारी जगह आना पड़ता है, ताकि तुम्हें ले जाया जा सके।
Great compassion, because of your mistakes and your unawareness, descends into your darkness to find you. It takes the support of your language; it uses your words. To reach you, a Krishna must come to your place—only then can he take you.
इसलिए सब धर्मों को अर्थात संपूर्ण कर्मों के आश्रय को त्यागकर मुझ सच्चिदानंदघन वासुदेव परमात्मा की ही अनन्य शरण को प्राप्त हो, मैं तेरे को संपूर्ण पापों से मुक्त कर दूंगा; तू शोक मत कर।
“Therefore, abandoning all dharmas, take refuge in Me alone—Vasudeva, the very embodiment of sat-chit-ananda. I will free you from all sins; do not grieve.”
अर्जुन सोचने लगा, फिर शोकग्रस्त हो गया। सोचने से विषाद आ जाता है। न सोचने से आनंद की वर्षा होती है, सोचने से विषाद घिर जाता है। सोचना ही विषाद है।
Arjuna began to think again and was filled with sorrow. Thinking brings despair; non-thinking brings a shower of joy. Thinking is despair.
वह फिर विचार करने लगा, फिर शोक चारों तरफ छा गया, पाप का भय, पुण्य का लोभ, आकांक्षा। मारूं, न मारूं! करूं, न करूं! अपने हैं, पराए हैं! सब जाल फिर से खड़ा हो गया।
He began to spin thoughts; sorrow gathered all around; fear of sin, greed for merit, craving. “Should I kill? Should I not? Should I do? Should I not? They are mine, they are others!” The whole net rose again.
अंत-अंत तक, जब तक कि तुम छलांग ही नहीं ले लेते, संसार तुम्हें आखिरी दम तक पकड़ता चला जाता है। अठारहवां अध्याय आ गया। गीता का अंत करीब है। और थोड़े-से सूत्र बचे हैं। और अर्जुन अभी भी चूकता चला जा रहा है!
Right to the very end—until you leap—samsara keeps grabbing you to your last breath. The eighteenth chapter has arrived; the Gita is near its end; just a few aphorisms remain—and Arjuna is still missing!
मैं तुझे संपूर्ण पापों से मुक्त कर दूंगा, तू शोक मत कर। तू विषाद में मत उलझ, तू चिंता मत कर। तू सब धर्मों को छोड़कर, सब कर्मों के आश्रय को छोड़कर, सब धारणाएं छोड़कर, अनन्य भाव से मेरी शरण आ जा।
“I will free you from all sins; don’t grieve. Do not entangle yourself in despair. Abandon all dharmas, all shelters of action, all ideologies, and come to My refuge with undivided heart.”
कृष्ण का निमंत्रण समर्पण का निमंत्रण है; मिटने की, पूरी तरह मिट जाने की, सब भांति खो जाने की पुकार है।
Krishna’s invitation is the invitation to surrender—to dissolve, to disappear utterly, to be lost in every way.
जब तक तू है, तब तक संसार है। जब तक तू है, तब तक मेरा है, पराया है। जब तक तू है, तब तक जन्म है, मृत्यु है। जब तक तू है, तब तक पाप और पुण्य है। वहां भीतर टूट गया मैं, तू मिटा; फिर न कोई पाप है, न कोई पुण्य है।
As long as you are, the world is. As long as you are, there is mine and thine. As long as you are, there is birth and death. As long as you are, there is sin and merit. When the “I” breaks within and disappears, there is neither sin nor merit.
इसलिए कृष्ण कह सकते हैं, ठीक ही कहते हैं। इससे तुम यह मतलब मत समझ लेना जो लोगों ने समझा है। लोग हमेशा गलत ही समझते हैं। लोगों ने यह समझा है कि बिलकुल ठीक। तो हम कृष्ण का नाम गुणगान करते रहें, वे सब पापों से हमें मुक्त कर देंगे। और पाप भी किए चले जाएं, क्योंकि जब मुक्त करने वाला ही मिल गया, तो अब पाप से क्या बचना!
Therefore Krishna can say—and rightly so. Do not take it to mean what people have understood; people always misunderstand. They have thought, “Fine—then let us keep singing Krishna’s name; he will free us from all sins. And let us go on sinning, because once we have found the one who frees, why avoid sin!”
तुम चालबाजी कर रहे हो; तुम कृष्ण का अर्थ ही न समझे। कृष्ण का कुल अर्थ इतना है कि अगर समर्पण पूरा है, तो पाप मिट गए; कोई मिटाता थोड़े ही है। वह तो तुम्हारी भाषा के कारण कहना पड़ रहा है कि मैं तुम्हारे पापों को मिटा दूंगा, तू शोक मत कर। कोई और ढंग कहने का नहीं है। अन्यथा कोई पाप मिटाता है! पाप बचते ही नहीं।
You are playing a trick; you have not understood Krishna at all. The whole meaning of Krishna is only this: if surrender is total, sins are gone. No one “erases” them; he speaks like that only because of your language: “I will erase your sins; do not grieve.” There is no other way to say it to you. Otherwise, who erases sin? Sin simply no longer survives.
अहंकार के जाते ही पाप भी गए। वे तो अहंकार के ही संगी-साथी हैं, अहंकार के बिना बच ही नहीं सकते। और अहंकार के जाते ही सारा संसार रूपांतरित हो जाता है। वहां फिर एक ही बचता है। कौन करेगा पाप? किसके साथ करेगा पाप? वही मारने वाला, वही जिलाने वाला। वही मरने वाले में बैठा है, वही मारने वाले में बैठा है। सब हाथ उसके हैं। जिस हाथ में तलवार है, वह भी हाथ उसका है। और जिस गरदन पर तलवार गिरती है, वह गरदन भी उसकी है। फिर कैसा पाप? कैसा पुण्य?
When the ego goes, sin goes—they are companions; without the ego they cannot exist. When the ego goes, the entire world is transformed. Then only One remains. Who will sin? Against whom? The One who kills is the One who gives life. The One sits in the dying, and the One sits in the killer. All hands are His hands. The hand that holds the sword is His, and the neck on which the sword falls is His. What sin? What merit?
एक मैं के जाते ही सब खो जाती है वह पुरानी शब्दों की दुनिया--पाप की, पुण्य की, विभाजन की, द्वंद्व की; अच्छे की, बुरे की; शुभ की, अशुभ की--सब खो जाती है। निर्द्वंद्व भाव उत्पन्न होता है।
With the falling of the “I,” the old world of words vanishes—sin and merit, division and duality; good and bad; auspicious and inauspicious—everything is gone. A state beyond duality arises.
यह अर्थ है कृष्ण का कि मैं तुझे संपूर्ण पापों से मुक्त कर दूंगा। इसका यह मतलब नहीं है कि तू मजे से पाप कर, मैं तुझे मुक्त कर दूंगा! इसका कुल मतलब इतना ही है कि तू मैं को छोड़ दे, तू पाएगा कि पाप बचे ही नहीं। तभी तू समझ पाएगा कि न तो कोई माफ करता है, न कोई मिटाता है। पाप थे ही नहीं; तुम्हारी भ्रांति में तुमने उन्हें माना था कि वे हैं।
This is Krishna’s meaning when he says, “I will free you from all sins.” It does not mean, “Sin merrily and I will free you.” It means only this: if you drop the “I,” you will find that sin simply doesn’t remain. Only then will you understand that no one forgives and no one erases; sin never was. In your delusion, you took it to be.
एक मित्र को बुखार चढ़ा था। मैं उन्हें देखने गया। वे सन्निपात में थे। कोई एक सौ सात-आठ डिग्री बुखार था। बस, मरने के करीब थे। वे अनर्गल बातें पूछ रहे थे। घर के लोग परेशान थे। मैं पड़ोस में ही था, मुझे बुला लाए कि आपको अनर्गल प्रश्नों के उत्तर देने की काफी आदत है; आप चलो।
A friend of mine had a raging fever. I went to see him. He was in delirium—one hundred and seven or eight degrees; near death. He was asking nonsense questions; the family was worried. They fetched me from the neighborhood: “You are used to answering nonsense—please come.”
मैंने कहा कि यह मेरा धंधा है। सन्निपातग्रस्त लोगों से ही मेरा सारा संबंध है। वे पूछते हैं; मैं समझाता हूं।
I said, “That is my profession. My whole connection is with delirious people. They ask; I explain.”
मैं गया। वह आदमी पूछ रहा था और घर के लोग परेशान थे। वह कह रहा था, मेरी खाट क्यों उड़ रही है? मुझे पंख क्यों लग गए हैं? घर के लोगों ने कहा, अब हम क्या कहें!
I went. He was asking, and the family was troubled. “Why is my cot flying? Why have I grown wings?” The family said, “What can we say!”
सन्निपात में जो आदमी है, वह जो पूछ रहा है, वह है ही नहीं। न तो उड़ रहा है, न पंख लग गए हैं, न खाट आकाश में जा रही है। तुम्हें कभी गहरा बुखार चढ़ा है, तो तुम को भी लगा होगा कि उड़े; चली खाट आकाश में। यहां जा रहे हैं, वहां जा रहे हैं; भूत-प्रेत खड़े हैं।
In delirium, what one sees isn’t there. He is neither flying, nor has he grown wings, nor is the cot going to the sky. If you’ve ever had a high fever, you too must have felt you were flying; the cot was moving through the air. Going here, going there; ghosts stand in the corners.
उस आदमी ने कहा कि देखो, इस कोने में एक बहुत बड़ा भूत खड़ा हुआ है। यह मुझे मारना चाहता है। मैंने उससे कहा, तू फिक्र मत कर। इसको हम मारे डालते हैं।
He said, “Look, in that corner stands a huge ghost. He wants to kill me.” I said, “Don’t worry. We’ll kill him.”
मेरी यह बात सुनकर कि इसको हम मारे डालते हैं, वह तो आश्वस्त हुआ, उसकी पत्नी बहुत चौंकी। उसने कहा, आप क्या कह रहे हैं? क्या वहां कोई खड़ा है? वह डरी, कि हो सकता है, वहां कोई खड़ा हो, हमको दिखाई नहीं पड़ता और पति को दिखाई पड़ता है।
Hearing me say, “We’ll kill him,” he was reassured; but his wife was startled: “What are you saying? Is there someone standing there?” She was frightened that perhaps someone was there whom they couldn’t see, and her husband could.
मैंने कहा, वहां कोई खड़ा नहीं है। लेकिन अभी इसको समझाना संभव नहीं है। अभी इसको समझाने बैठना कि वहां कोई खड़ा नहीं है, असंभव है। इसकी सन्निपात की भाषा में उसका कोई मेल ही नहीं होगा। इसको दिखाई पड़ रहा है।
I said, “No one is there. But it is not possible to explain that to him now. Right now there is no meeting point between his delirious language and ours. He is seeing it.
तो इसको मैं कह रहा हूं, तू फिक्र मत कर, तू यह दवा पी ले। इससे हम निपटे लेते हैं। इन भूत-प्रेतों को हम साफ कर डालेंगे। तू तो आंख बंद करके मजे से सो; तू हम पर छोड़ दे। तू शोक मत कर। तू इनकी चिंता मत कर। इनसे हम निपट लेते हैं। तू वैसे ही बुखार में पड़ा है, इनसे लड़ाई-झगड़ा करेगा और झंझट होगी।
“So I am saying to him, ‘Don’t worry; drink this medicine. We’ll take care of them. We’ll clear out these ghosts and goblins. You close your eyes and sleep; leave them to me. Do not grieve. Don’t bother with them. I will deal with them. You are already in fever; if you start fighting with them, it’ll be more trouble.’”
वह आदमी राजी हो गया दवा पीने को। उसने जब देखा कि मैं निपट लूंगा भूत-प्रेतों से, तो वह दवा पीकर शांति से सो गया। जब बुखार उसका नीचे उतरा, कोई एक सौ चार डिग्री पर आ गया, तब मैंने उससे कहा कि देख, मैंने सब भूत-प्रेत समाप्त कर दिए।
He agreed to take the medicine. Seeing that I would handle the ghosts, he took the dose and slept peacefully. When his fever came down—say to one hundred and four—I told him, “Look, I’ve finished all the ghosts and goblins.”
उसने चारों तरफ देखा; उसने कहा, हां, कोई भी नहीं है। आपने अपना आश्वासन पूरा किया। मगर ये घर के मेरे लोग सुनते ही न थे!
He looked around and said, “Yes, there is none now. You fulfilled your assurance. But these people in my house would not listen!”
अर्जुन एक अहंकार के सन्निपात में है। कृष्ण उससे कहते हैं, तू फिक्र मत कर; मैं तेरे संपूर्ण पापों से तुझे मुक्त कर दूंगा, तू शोक मत कर। वे उसे सन्निपात से नीचे उतारना चाहते हैं। तू यह अहंकार का बुखार भर छोड़ दे; तू जरा शांत हो, शीतल हो; शेष सब मैं कर लूंगा।
Arjuna is in a delirium of ego. Krishna tells him, “Don’t worry; I will free you from all sins. Do not grieve.” He wants to bring him down from his delirium. “Just drop this fever of ego; become calm and cool; I will do the rest.”
कोई कृष्ण को करना न पड़ेगा; वहां करने को कुछ है ही नहीं।
Krishna will not have to do anything; there is nothing to do there.
मुझे कोई भूत-प्रेत मारने नहीं पड़े; वे थे ही नहीं। मुझे उसकी खाट, कोई आकाश से उड़ते से पकड़कर नीचे नहीं लानी पड़ी। वह उड़ ही नहीं रही थी। पर सन्निपात में दिखाई पड़ती हो कि उड़ रही है, तो उसके अनुभव को खंडित करना मुश्किल है।
I did not have to kill any ghosts; there were none. I did not have to grab his cot from the sky and bring it down; it wasn’t flying. But when, in delirium, one sees it flying, it is difficult to contradict that experience.
अर्जुन को दिखाई पड़ रहा है जो, उसे खंडित करना मुश्किल है। इसलिए कृष्ण कहते हैं, तू मुझ पर छोड़ दे। मैं इनसे निपटे लेता हूं। तू पाप कर बेफिक्री से। बस, एक बात मेरी सुन ले कि अहंकार को छोड़ दे।
What Arjuna sees cannot be contradicted easily. Hence Krishna says, “Leave it to Me. I’ll handle it. You go on sinning carefree—only listen to this one thing: drop the ego.”
अहंकार छोड़ते ही कोई पाप कर ही नहीं सकता। सब पाप अहंकार से पैदा होते हैं। अहंकार छूटा, पाप की जड़ कट गयी। फिर कोई पाप के वृक्ष में न फल लगते हैं, न पत्ते लगते हैं, न फूल लगते हैं।
Once the ego is dropped, no one can sin. All sins arise from the ego. If the ego goes, the root of sin is cut. Then the tree bears neither fruit nor leaves nor flowers.
और अलग-अलग पत्तों को तोड़ने जो गए, वे नाहक भटके हैं। क्योंकि जड़ बनी रहती है, नए पत्ते निकल आते हैं। एक तोड़ो, दस निकल आते हैं। वृक्ष समझता है, तुम कलम कर रहे हो। वृक्ष और घना होता जाता है।
If you go plucking leaves one by one, you will be wandering in vain—because the root remains, and new leaves sprout. You pluck one; ten emerge. The tree thinks you are pruning it and grows more dense.
कृत्यों को, एक-एक कृत्य को काटने जाओगे--बुरे को काटूं, अच्छे को करूं--तुम भटकते ही रहोगे। जड़ को ही काट दो। जिसने जड़ को काटा, उसने अचानक पाया, पूरा वृक्ष ही गिर गया।
If you try to cut off deeds one by one—cut the bad and do the good—you will keep wandering. Cut the root. The one who cuts the root suddenly finds the whole tree falls.
अहंकार जड़ है, समर्पण उस जड़ को काट देना है।
Ego is the root; surrender is the cutting of that root.
आज इतना ही।
That’s all for today.
सकारण जोड़ा है, सोच-विचार कर जोड़ा है।
He has joined it with reason—deliberately, thoughtfully.
तरने की दो संभावनाएं हैं। एक संभावना है कि व्यक्ति अपने प्रयास से तरे। तब प्रभु-प्रसाद की कोई जरूरत नहीं, तब परमात्मा की कृपा का कोई कारण नहीं। वह मार्ग संकल्प का है। व्यक्ति अपनी ही चेष्टा से तरता है; कोई सहारा नहीं मांगता।
There are two possibilities of crossing over. One possibility is that a person crosses by his own effort. Then there is no need of the Lord’s grace, no cause to invoke divine compassion. That path is of resolve, of will. One crosses through one’s own endeavor; one asks for no support.
दूसरा मार्ग समर्पण का है। कृष्ण समर्पण के मार्ग की ही बात कर रहे हैं। वहां साधक सिर्फ समर्पण करता है; शेष सब अनायास होता है। उस शेष के लिए कोई भी प्रयास साधक को नहीं करना है। एक ही प्रयास साधक कर ले कि वह छोड़ दे परमात्मा पर सब। फिर सब अनायास हो जाता है।
The other path is that of surrender. Krishna is speaking of the path of surrender. There the seeker only surrenders; the rest happens of itself, effortlessly. For that “rest,” the seeker has nothing to do. There is only one “doing”: to leave everything to the Divine. Then all else happens effortlessly.
ये दो मार्ग हैं। पहले मार्ग में परमात्मा की कोई जरूरत भी नहीं है। इसका यह अर्थ नहीं है कि परमात्मा नहीं है। इसका यही अर्थ है कि परमात्मा को साधक अपनी ही चेष्टा से पाता है; अपनी चेष्टा के अतिरिक्त वह कोई सहारा नहीं मांगता।
These are the two paths. On the first path there is not even any need for God. This does not mean that God is not; it only means that the seeker attains through his own effort and seeks no other support beyond that.
जैन और बौद्धों का मार्ग वही है। न कोई पूजा है, न कोई प्रार्थना है, मात्र साधना है, मात्र ध्यान है। प्रार्थना की एक बूंद भी नहीं। स्वभावतः, मार्ग बहुत सूखा-सूखा है, मरुस्थल जैसा है। कहीं कोई हरियाली नहीं आती। क्योंकि जहां प्रार्थना ही न आती हो, वहां मरूद्यान कैसे? जहां प्रार्थना ही न आए, वहां प्रेम का उपाय कहां? जहां प्रार्थना न हो, वहां रस-धार नहीं बहती। इसलिए जैनों के शास्त्रों को पढ़ते समय ऐसा लगेगा, जैसे गणित की कोई किताब पढ़ी जा रही है।
The path of the Jains and the Buddhists is that. There is no worship, no prayer—only practice, only meditation. Not a drop of prayer. Naturally, the path is very dry, desert-like. No greenery appears anywhere. Where prayer does not enter, how can an oasis be? Where prayer does not come, what place is there for love? Where there is no prayer, no current of rasa flows. That’s why when you read the Jain scriptures you feel as if you are reading a book of mathematics.
मुझे निरंतर जैन शास्त्रों को प्रेम करने वाले कहते हैं कि मैं कभी कुंदकुंद पर बोलूं या कभी उमास्वाति पर बोलूं। बहुत बार मैं सोचता भी हूं, लेकिन फिर रुक जाता हूं। क्योंकि कुंदकुंद पर बोलने में कोई भी काव्य नहीं है। कुंदकुंद जो कहते हैं, बिलकुल ठीक ही कहते हैं। लेकिन कहने का जो मार्ग है, वह पद्य का नहीं है, गद्य का है; वह कविता का नहीं है, गणित का है। तर्क है वहां, स्वभावतः तर्क का सूखापन है। कहीं कोई हृदय को छूने वाली बात नहीं है, न प्रेम, न प्रार्थना, न प्रसाद।
Lovers of Jain scriptures keep asking me to speak on Kundakunda or on Umasvati. Many times I think of it, and then I stop. Because to speak on Kundakunda leaves no space for poetry. What Kundakunda says is absolutely right—but the way of saying it is not verse, it is prose; it is not poetry, it is mathematics. There is logic there—naturally the dryness of logic. Nothing that touches the heart: no love, no prayer, no grace.
बोला जा सकता है। लेकिन बोलना बहुत सूखा-सूखा होगा, इसलिए अपने को रोक लेता हूं। तत्व-ज्ञान है, तत्व-रस नहीं। हो भी नहीं सकता, क्योंकि सारी दृष्टि संकल्प की है। साधक को अपने ही हाथ, अपने ही पैर सब करना है।
It can be spoken about—but the speaking will be very dry; so I hold myself back. There is tattva-jnana—essential knowledge—but not tattva-rasa—its nectar. And it cannot be otherwise, because the entire vision there is of resolve. The seeker must do everything with his own hands and feet.
कुछ हैं, जो उसी मार्ग से पहुंचेंगे। कुछ हैं, जो हृदय से नहीं पहुंचेंगे; विचार से ही पहुंचेंगे। लेकिन थोड़े-से ही लोग होंगे ऐसे। बहुत अधिक लोगों पर वैसा मार्ग प्रभावी नहीं हो सकता, क्योंकि अधिक लोग हृदय से धड़कते हैं। और अच्छा ही है कि अधिक लोग हृदय से धड़कते हैं। इससे जीवन में सौंदर्य है, इससे जीवन में नृत्य है, उत्सव है।
There are some who will arrive by that path. Some will not reach through the heart; they will reach only through thought. But they will be few. For most people that path cannot have much impact, because most people throb from the heart. And it is good that most people throb from the heart. It gives life beauty, dance, festivity.
यह जो हृदय से चलने वाला साधक है, यह साधक नहीं है, भक्त है। इसकी साधना कुल इतनी है कि इसने छोड़ दिया। इसे भी तुम छोटी साधना मत समझ लेना। यह भी बड़ी कठिन बात है, छोड़ देना। लेकिन प्रेमी छोड़ सकता है। क्योंकि दूसरे पर इतना भरोसा है, इतनी श्रद्धा है कि आंख बंद करके किसी का हाथ पकड़कर भी चल सकता है।
The one who moves from the heart is not a seeker, he is a devotee. His “practice” amounts only to this: he has let go. Do not think it a small practice either. Letting go is also a great difficulty. But a lover can let go—because there is so much trust in the other, so much faith, that with eyes closed he can hold someone’s hand and walk.
पश्चिम में मनोवैज्ञानिक एक छोटा-सा प्रयोग कर रहे हैं। पति-पत्नियों में कलह हो, तो पश्चिम में मनोवैज्ञानिक के पास जाना जरूरी हो जाता है। वही हल कर सकता है। लेकिन पति-पत्नी कलह को प्रकट भी नहीं करते, छिपाते भी हैं।
तो मनोवैज्ञानिक एक छोटा-सा प्रयोग करवाते हैं। जब भी कोई पति-पत्नी जाते हैं उलझन सुलझाने, तो वे कहते हैं कि पति आंख बंद कर ले, आंख पर पट्टियां बांध ले और पत्नी का हाथ पकड़ ले, और पत्नी जहां ले जाए--बगीचे में, मकान में--चले। इससे उलटा भी करते हैं कि पत्नी पति का हाथ पकड़ ले, पत्नी की आंखें बंद, पट्टी बंधी।
In the West, psychologists do a small experiment. When a husband and wife quarrel, they go to a psychologist. He is expected to resolve it. Still, husband and wife both hide and both show. So the psychologist devises a small experiment. Whenever a couple comes with a conflict, he says: let the husband close his eyes, bind them with a bandage, take his wife’s hand, and let him go wherever she leads—in the garden, in the house. Then the reverse: the wife binds her eyes and takes the husband’s hand.
जिन लोगों के बीच प्रेम नहीं है, वे झिझकते हैं। छोटी-सी बात है। कोई पति किसी कुएं में नहीं गिरा देगा ले जाकर, न पत्नी किसी पत्थर से टकरवा देगी। लेकिन जिनको एक-दूसरे पर भरोसा नहीं है, वे ऊपर से कितने ही दिखाते हों, वे इस छोटे-से प्रयोग को करने में झिझकते हैं।
Between those who have no love, there is hesitation. It is a small matter. No husband will lead his wife into a well, nor will a wife bang her husband into a rock. But those who do not trust one another, however much they display otherwise, hesitate to do even this small experiment.
और अगर यह छोटा-सा प्रयोग भी जीवन में न हो पाए, कि तुम किसी पर इतना भरोसा कर सको कि आंख बंद कर लो और हाथ पकड़ लो और वह जहां ले जाए, चले जाओ, तो आखिरी प्रयोग समर्पण का तो कैसे हो पाएगा! वह तो उस परमात्मा के हाथ पकड़ने हैं, जो दिखाई भी नहीं पड़ता; जो है या नहीं, वह भी सुनिश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता।
And if even this small experiment is not possible—that you can trust someone enough to close your eyes, hold a hand, and go wherever you are led—then how will the final experiment of surrender be possible? There you are to hold the hand of the Divine who is not even visible; whether he is or not cannot be asserted with certainty.
उसका होना भी हृदय की आस्था में ही है। बाहर तो कोई प्रमाण मिलता नहीं। उसके हाथ पकड़कर कोई चल पड़ता है। अपनी आंख बंद कर लेता है। कहता है, मेरी आंख की जरूरत क्या? तुम हो, काफी हो। और मैं क्यों चिंता करूं नक्शों की, मार्गों की? मैं क्यों फिक्र करूं पहुंचूंगा, नहीं पहुंचूंगा? कौन-सी विधि कारगर होगी, कौन-सी नहीं होगी? तुम हो, काफी हो; हाथ पकड़ लेता हूं।
His being is also only in the heart’s faith. Outside, there is no proof to be found. Yet someone holds his hand and sets out. He closes his own eyes and says, “Why do I need my eyes? You are, that is enough. Why should I worry about maps and routes? Why should I fuss over whether I will reach or not? Which method will work and which will not? You are, that is enough; I’ll hold your hand.”
जैसे छोटा बच्चा अपने बाप का हाथ पकड़कर चल पड़ता है। भला बाप चिंतित हो, लेकिन छोटा बेटा हाथ पकड़कर प्रसन्नता से नाचता हुआ, गुनगुनाता हुआ चलता है। उसे कोई चिंता नहीं है। पिता साथ है, बात समाप्त हो गई। अब चिंता की जरूरत क्या है!
As a small child holds his father’s hand and sets out. The father may be anxious, but the little boy, hand in hand, walks along singing, dancing, delighted. He has no worry. Father is here—end of the matter. What need is there now to be anxious!
समर्पण का मार्ग सब कुछ परमात्मा पर छोड़ देना है।
The path of surrender is to leave everything to the Divine.
जो संदेह से भरे हैं, उन्हें शायद समर्पण संभव न होगा। उनके लिए संकल्प का ही रास्ता रहेगा। बहुत भटकेंगे, जो काम क्षण में हो सकता था, अनायास हो सकता था, उसके लिए वे व्यर्थ ही प्रयास करेंगे। पहुंच जाएं, सौभाग्य। हजार चलते हैं, एक पहुंचता है। क्योंकि अपने ही पैर चलना इस बीहड़ वन में, जीवन के इस अनंत फैलाव में बिना किसी सहारे के चलना, मनुष्य की इस असहाय अवस्था में संभव नहीं मालूम होता।
For those filled with doubt, surrender may not be possible. For them, only the path of resolve remains. They will wander much. What could have happened in a moment, could have happened effortlessly—they will toil for it needlessly. If they arrive, it is good fortune. A thousand set out, one arrives. Because to walk on one’s own feet in this trackless forest, in the infinite expanse of life, without any support, in the helpless state of man, does not seem possible.
लेकिन जिनके जीवन में संदेह की छाया बहुत गहरी है, संदेह के बादल घिरे हैं, उनके लिए वही उपाय है। शायद वे वहां से थककर, परेशान होकर लौट पड़ें, तो समर्पण भी संभव हो जाए।
But for those in whose lives the shadow of doubt is very deep, whose skies are overcast with doubt, that is the only means. Perhaps when they are tired and worn from there, surrender will also become possible.
यहां कृष्ण पूरी समर्पण की ही बात कर रहे हैं। और कृष्ण मौजूद हैं साक्षात, साकार, फिर भी अर्जुन छोड़ नहीं पा रहा है। तो तुम्हारी कठिनाई मैं समझ सकता हूं, करोड़ों लोगों की कठिनाई समझ सकता हूं, कि जिनके लिए साक्षात कोई भी मौजूद न हो; या मौजूद हो, तो आस्था न आती हो; मौजूद हो, तो प्रेम न जगता हो.।
Here Krishna speaks only of surrender. And Krishna is present—embodied, in the flesh—yet Arjuna cannot let go. So I can understand your difficulty, the difficulty of millions, for whom no one is tangibly present; or if present, faith does not arise; if present, love does not awaken.
और अर्जुन तो प्रेम से भरा है कृष्ण के प्रति, बचपन के सखा हैं, फिर भी भरोसा नहीं कर पाता। जिन कृष्ण को युद्ध की भीषण अवस्था में, संकट के समय में सारथी बना लिया है, उन्हें भी जीवन की अंतर्यात्रा में सारथी बनाने की हिम्मत अर्जुन नहीं कर पाता है। युद्ध के लिए उन पर आस्था कर ली है कि जहां ले जाएंगे, ठीक ही ले जाएंगे। लेकिन और भी गहरे युद्ध हैं जीवन के, यहां कृष्ण पर भी आस्था नहीं बैठती। यहां तो सारथी बना लिया है, इस कुरुक्षेत्र में होने वाले युद्ध के लिए। लेकिन वह जो जीवन का अनंत-अनंत काल से चलता हुआ महायुद्ध है, अंतर-युद्ध है, वहां कृष्ण के हाथ में बागडोर देने में अर्जुन डरता है।
And Arjuna is full of love for Krishna; they are childhood friends—and still he cannot trust. The very Krishna whom he has made his charioteer in the terrible situation of war, in a time of crisis, Arjuna does not dare to make his charioteer in the inner journey of life. For war he has trusted him—wherever he takes me will be right. But there are even deeper wars in life; there even Krishna does not become the object of trust. Here, in Kurukshetra, he has made him his charioteer for the outer war. But in the great war of life that has been going on from beginningless time, the inner war, Arjuna is afraid to put the reins in Krishna’s hands.
प्रेम है, सखाभाव है। पुराने परिचित हैं। ऐसी कोई स्मरण नहीं है घटना, जब कि कृष्ण ने कोई धोखा अर्जुन को दिया हो। जब भी जरूरत पड़ी है, काम आए हैं। जब भी संकट आया है, साथ दिया है। हर मुश्किल की घड़ी में सुलझाव का मार्ग खोजा है। फिर भी भरोसा नहीं आता।
There is love, the feeling of friendship. There is no memory of any event where Krishna deceived Arjuna. Whenever there has been need he has stood by him. Whenever a crisis has come he has given company. In every difficult hour he has found the way out. And still trust does not come.
कृष्ण अर्जुन से कह रहे हैं कि तू अगर छोड़ दे सब मेरे ऊपर, तो मेरी कृपा से अनायास ही तर जाएगा। अनायास का अर्थ है कि फिर तुझे कोई प्रयास न करना पड़ेगा। ऐसे ही तर जाएगा, जैसे कुछ किया ही नहीं और हो गया। तर जाना एक घटना होगी, कृत्य नहीं।
Krishna tells Arjuna: If you leave everything to me, then by my grace you will cross effortlessly. “Effortlessly” means you will have nothing to do then. You will cross as if nothing was done and it happened. Crossing over will be an event, not a deed.
लेकिन उसके पहले एक बहुत बड़ी शर्त है, महाशर्त है, वह समर्पण की है। अगर हृदय में प्रेम हो, थोड़ी-सी भी प्रेम की संभावना हो, तो समर्पण को चुन लेना।
But before that there is a great condition—the supreme condition—and that is surrender. If there is love in the heart, even a little possibility of love, then choose surrender.
समर्पण को चुनने का अर्थ होगा, संदेह को छोड़ना, अहंकार को छोड़ना। और अहंकार और संदेह में जो शक्ति तुम्हारी उलझी है जीवन की, उस सब को भी समर्पण के ही मार्ग पर समाहित करना। बंटी हुई शक्ति न रह जाए, सारी जीवन-धारा समर्पण में और श्रद्धा में लग जाए। धीरे-धीरे जो गंगा बड़ी छोटी-सी निकलती है गंगोत्री में, वह बड़ी होने लगती है।
To choose surrender will mean to drop doubt, to drop ego. And the energy of your life that is entangled in ego and doubt—that too must be gathered onto the path of surrender. Let there be no divided energy; let the whole current of life be poured into surrender and faith. Slowly, the Ganga that issues as a very small stream at Gangotri begins to grow.
अगर थोड़ी-सी भी संभावना प्रेम की है, जो कि निश्चित है, क्योंकि ऐसा आदमी भी खोजना कठिन है, जिसके भीतर गंगोत्री जैसी गंगा भी न हो। उतनी है। चाहे तुम्हें उसका कलकल नाद सुनाई भी न पड़ता हो, इतना छोटा झरना है। शायद तुम इतने विचार, ऊहापोह से भरे हो कि अपनी ही आवाज में उस नदी की छोटी-सी धीमी पुकार, क्षीण पुकार सुनाई नहीं पड़ती। लेकिन थोड़ा समझोगे, सम्हलोगे, झांकोगे, सुनाई पड़ने लगेगी।
If there is even a little possibility of love—and there is; in fact it is hard to find a person in whom even a Gangotri-like trickle is not—then that much is there. Even if you cannot hear its tinkling song—because the stream is so tiny—or perhaps you are so full of thought and inner noise that in your own clamor you cannot hear that faint, thin call of the river—if you become a little aware, a little careful, if you look within, you will begin to hear.
अभी जो बूंद-बूंद टप-टप हो रही हो गंगा, वह महानद बन सकती है, अगर तुम जीवन की बंटी हुई ऊर्जाओं को उसी ओर समाहित कर दो।
The Ganga that is now dripping drop by drop can become a great river if you gather the scattered energies of your life and let them all flow that way.
और तब, कृष्ण कहते हैं, अनायास ही सब हो जाएगा।
And then, Krishna says, everything will happen effortlessly.
दोनों मार्ग खुले हैं। अगर तुम्हें ऐसा लगता हो कि यह संभव नहीं है कि हम अपने संदेह को प्रेम के प्रति समर्पित कर पाएं, कि हम अपने अहंकार को परमात्मा के प्रति झुका पाएं, तो फिर दूसरा उपाय है। तुम परमात्मा को बिलकुल भूल ही जाओ। तुम्हारा अहंकार ही सब कुछ रह जाए। तुम ही बचो।
Both paths are open. If you feel it is not possible to surrender your doubt to love, to bend your ego before the Divine, then there is the other way. Forget God altogether. Let your ego be everything. Let only you remain.
इसलिए तो जैन परमात्मा की बात नहीं करते, सिर्फ आत्मा की बात करते हैं। तुम ही हो, परमात्मा नहीं है।
That is why the Jains do not speak of God; they speak only of the self. You are; God is not.
यह ठीक है। फिर तुम सारे संदेह को उठा लो जितना उठा सकते हो, और अपने प्रेम में भी जो थोड़ी-सी जलधार बह रही है, वह भी सुखा लो। उस प्रेम की जलधार को भी तुम तर्क बना दो। तुम्हारा पूरा जीवन विचार, तर्क, संदेह, संकल्प बन जाए। तो भी तुम पहुंच जाओगे।
This is fine—then lift up all the doubt you can lift, and the little stream of love that still flows in you, dry that up too. Turn even that current of love into logic. Let your whole life become thought, logic, doubt, resolve. You will arrive even then.
मगर आधा-आधा कोई भी नहीं पहुंचता है, एक बात सुनिश्चित है। पूरा-पूरा, या इस पार, या उस पार। या इस नाव पर सवार या उस नाव पर सवार। लेकिन दो नावों पर यात्रा मत करना।
But no one arrives half-and-half—that much is certain. Entirely—either on this shore or that. Either aboard this boat or that. Do not journey standing with a foot in two boats.
और तुम सभी को मैं दो नावों पर खड़े देखता हूं। तुम समर्पण भी नहीं करते, अपने को बचा लेते हो। तुम परमात्मा का आशीर्वाद लेने की आकांक्षा भी नहीं छोड़ते। उसके प्रसाद से हो जाए, यह भाव भी नहीं छूटता। और मैं ही करके दिखा दूं, यह अस्मिता भी नहीं जाती। ऐसी दो नावों पर तुम सवार हो।
And I see you all standing in two boats. You do not surrender; you preserve yourself. Yet you do not drop the hope of the blessing of God. You do not let go of the feeling that it might happen by his grace. And the insistence, “I will do it and show it,” also does not leave. Thus you are astride two boats.
आधा संदेह, आधी श्रद्धा, इससे ज्यादा विडंबना की कोई अवस्था नहीं है। आधा समर्पण, आधा संकल्प, इससे ज्यादा खंडित और चित्त क्या होगा! ऐसे तुम दो हो जाते हो। तुम्हारे भीतर की एकता, सुर-तान टूट जाता है। तुम्हारे भीतर बहुत-से सुर बजने लगते हैं, जिनमें कोई तालमेल नहीं होता। यही तो विक्षिप्तता की दशा है। इसे बदलना होगा।
Half doubt, half faith—there is no state more ironic. Half surrender, half resolve—what could be more fragmented and distracted! In this you become two. The inner unity, the sur-tan, the string of melody breaks. Many notes begin to sound within, without any harmony. This is the state of derangement. It must be changed.
कृष्ण कहते हैं, तू सब कुछ मुझ पर ही छोड़ दे, अर्जुन।
Krishna says: Arjuna, leave everything to me.
यह कृष्ण का मार्ग है। लेकिन इससे तुम निराश मत हो जाना। अगर न छोड़ सको, तो घबड़ाहट की कोई जरूरत नहीं है। तुम्हारे लिए महावीर हैं। निराश होने का किसी को भी कोई कारण नहीं है। जिस तरह के भी तुम हो, तुम्हारे योग्य कोई नाव कहीं है।
This is Krishna’s path. But do not be disheartened. If you cannot leave it, there is no need to panic. For you there is Mahavira. No one has any reason to despair. Whatever kind you are, there is a boat somewhere suited to you.
लेकिन अपनी नाव ठीक से चुन लेना। नहीं तो तुम चलोगे भी और पहुंचोगे नहीं। दूसरे की नाव में कोई कहीं भी नहीं पहुंचता है, वह कितनी ही सुंदर दिखाई पड़ती हो। दूसरे की यात्रा को अपनी यात्रा मत बनाना।
But choose your boat rightly. Otherwise you will travel and not arrive. No one reaches anywhere in another’s boat, however beautiful it may look. Do not make another’s journey your own.
इसलिए कृष्ण कितनी बार दोहराते हैं, स्वधर्मे निधनं श्रेयः! अपने धर्म में मर जाना बेहतर है। अपनी ही नाव में डूब जाना उचित है; दूसरे की नाव में पहुंचना भी उचित नहीं। इसलिए बहुत गौर से अपने भीतर परीक्षण करो, निरीक्षण करो, निदान करो।
That is why Krishna repeats so often: svadharme nidhanam shreyah—better to die in one’s own dharma. It is better to drown in one’s own boat; even arriving in another’s is not right. So examine yourself very carefully within—test, observe, diagnose.
और एक बात तो तय कर ही लेनी है, या तो संकल्प, या समर्पण; या तो तर्क, या प्रेम। बस, वहां अगर तुम ने निर्णय ले लिया और फिर तुम उस निर्णय के अनुसार चल पड़े और दूसरी तरफ झुके नहीं, बीच-बीच में बदले नहीं, तो तुम निश्चित पहुंच जाओगे।
And one thing must be decided: either resolve or surrender; either logic or love. Once you decide there, and then move according to that decision and do not lean to the other side, do not change midway, you will certainly arrive.
निश्चय ही, क्योंकि तुम मिथ्या हो। अभी तुम्हारा सत्य स्वरूप प्रकट नहीं हुआ। इसलिए तुम इस विक्षिप्त अवस्था में जो भी निर्णय करोगे, वह निर्णय भी विक्षिप्त होगा।
Certainly—because you are false. Your true nature has not yet manifested. So whatever decision you make in this deranged state will also be deranged.
ऐसे ही जैसे शराब पीए हुए किसी आदमी से हम कहें, करो निर्णय। वह कुछ निर्णय भी कर ले, पर इसका क्या मूल्य हो सकता है! यह, सुबह जब होश आएगा, तब तक भी न टिकेगा। सुबह यह आदमी बदल जाएगा। सुबह यह मानेगा ही नहीं कि कभी मैंने यह कहा था।
It is like asking a drunk to decide. He may decide something, but what value can it have! It won’t last till morning, when he comes to his senses. By morning he will be a different man; he won’t even admit he ever said it.
तुम्हारी जैसी चित्त की अभी दशा है, तुम्हारे सभी निर्णय मिथ्या होंगे; क्योंकि तुम मिथ्या हो। तुम्हारे मिथ्या होने से तुम्हारे निर्णय निकलेंगे; वे सत्य कैसे हो सकते हैं? इसलिए किसी भी निर्णय लेने के पूर्व तुम्हें अपने होने की प्रामाणिकता खोज लेनी चाहिए। रत्तीभर भी तुम अपनी प्रामाणिकता को पकड़ लो, तो उससे जो निर्णय आएगा, वह सत्य होगा।
Given the present state of your mind, all your decisions will be false—because you are false. From your falseness your decisions arise; how can they be true? Therefore, before taking any decision, you must discover the authenticity of your being. If you can grasp even a grain of your authenticity, the decision that arises from it will be true.
बहुत सोच-विचार का सवाल नहीं है, शांत दृष्टि का सवाल है।
It is not a matter of much thinking; it is a matter of a quiet gaze.
तुम सोचोगे भी क्या? सोच-सोचकर तो तुम अब तक चलते ही रहे हो। सोच-सोचकर ही तो तुम उलझे हो। सोचने से तुम सुलझोगे नहीं। विचार से कोई समाधान न होगा। विचार से ही तो समस्याएं खड़ी हुई हैं। विचार ने ही तो तुम्हें बांधा, सताया, विचार ने ही तो तुम्हें रोग दिया है। विचार औषधि नहीं बन सकता।
What will you think? You have been thinking all along. It is by thinking that you have become entangled. Thinking will not untangle you. No solution will come from thought. Thought has created the problems. Thought bound you, tormented you; thought itself gave you the disease. Thought cannot become the medicine.
तुम्हें अगर उस निर्णय को पाना है जो मिथ्या न हो, तो तुम विचार को त्यागो, थोड़े शांत और निर्विचार होना सीखो। वही ध्यान है। उस ध्यान में जो निर्णय आएगा, वह तुम्हारा किया हुआ नहीं है। वह तुम्हारे स्वधर्म से उठेगा; वह तुम्हारे स्वभाव में उठेगा। जैसे बीज से अंकुर फूटता है, ऐसे तुम्हारे स्वधर्म से निर्णय का जन्म होगा।
If you want a decision that is not false, abandon thought; learn to be a little quiet and thought-free. That is meditation. In that meditation, the decision that comes is not something you have made. It rises from your own dharma, from your own nature. As a sprout emerges from the seed, so will a decision be born from your own dharma.
वह निर्णय मिथ्या नहीं होगा। मगर ध्यान रखना, वह निर्णय तुम्हारा ही नहीं होगा। तब तुम कह सकते हो, परमात्मा ने मेरे भीतर यह निर्णय लिया। तुम कह सकते हो, समष्टि ने मेरे भीतर यह निष्कर्ष लिया। क्योंकि उस निर्विचार क्षण में तुम कहां रहोगे!
That decision will not be false. But remember: it will not be “yours” either. Then you can say, “The Divine has taken this decision within me.” You can say, “The Whole has drawn this conclusion within me.” Because in that thoughtless moment, where will you be!
तुम तो विचारों का जोड़ हो, भीड़ हो। और उन विचारों के जोड़ को ही तुमने अब तक अपना होना समझा है। वह तुम्हारा होना नहीं है। उन विचारों की पर्तों के नीचे दबा है तुम्हारा होना। तुम अपने शांत होने को पा लो और उसी से उठने दो निर्णय, और जीवन में कभी भूल न होगी।
You are a sum, a crowd, of thoughts. And that sum of thoughts you have till now mistaken for your being. That is not your being. Beneath the layers of thoughts your being lies buried. Find your own silence and let decisions arise from that—and you will never go wrong in life.
यह बड़े आश्चर्य की बात है। विचार करते समय तो विकल्प होते हैं--यह करूं, न करूं; कैसे करूं, इस विधि करूं या उस विधि करूं; पूरब जाऊं कि पश्चिम; जाऊं या न जाऊं; उठूं या बैठा रहूं--विचार में तो विकल्प होते हैं। निर्विचार में कोई विकल्प नहीं होता, सिर्फ निर्णय होता है।
This is a great wonder. While thinking, there are alternatives—shall I do this or not; how shall I do it, this way or that; shall I go east or west; shall I go or not go; shall I rise or remain seated—thinking is full of options. In no-thought there are no options; there is only decision.
निर्विचार में एक भाव उठता है, तुम्हारे पूरे प्राणों को पकड़ लेता है। ऐसा सवाल नहीं होता कि चलूं या न चलूं। बस, तुम अचानक पाते हो, तुम चल रहे हो। या अचानक पाते हो कि तुम बैठे हो, चलना खो गया।
In no-thought a single impulse arises and seizes your entire life-energy. It is not a question of “shall I go or not?” You suddenly find you are walking. Or suddenly you find you are sitting; movement has disappeared.
निर्णय है निर्विचार में। और वहां कोई विकल्प नहीं है। वहां तो निर्विकल्प दशा है। एक ही उठता है। और इतने समग्र भाव से उठता है कि तुम्हारे रोएं-रोएं को आविष्ट कर लेता है। तुम्हारा तन-मन सब उसमें समर्पित हो जाता है। तुम अचानक पाते हो कि यह तुम्हारा लिया हुआ निर्णय नहीं है। ज्यादा उचित होगा कि निर्णय ही ने तुम्हें ले लिया। तुमने कहां लिया? तुम निर्णय से ऊपर नहीं हो। निर्णय ने ही तुम्हें ले लिया। तुम निर्णय के भीतर घिर गए हो।
Decision is in no-thought. And there, there are no options; it is an optionless state. Only one thing arises—and it arises with such totality that it possesses every fiber of your being. Your body and mind surrender into it. You suddenly find this is not a decision you have taken; it is more accurate to say the decision has taken you. Where did you take it? You are not above decision; decision itself has taken hold of you. You are enclosed within the decision.
और ऐसा जब कोई निर्णय होता है, तो फिर कोई पछतावा नहीं है। वह तुम्हें जहां भी ले जाए, तुम सदा धन्यभागी पाओगे। विचार से सोचकर, विकल्पों के बीच चुनकर लिया गया निर्णय मिथ्या होगा, क्योंकि वह विक्षिप्त मन ने लिया है। निर्विचार में, स्वभाव में आविर्भूत, उठा हुआ निर्णय खंडित नहीं होगा; दो नहीं होंगे। वह तुम्हें पूरे प्राणपण से पकड़ लेगा। तुम कभी पछताओगे न। तुम कभी पीछे लौटकर न देखोगे, क्योंकि अन्यथा उपाय ही न था करने का। जो तुमने किया है, वही हो सकता था। दूसरा कोई स्वर ही न था भीतर, जो अब कह सके कि देखो, मैंने कहा था ऐसा मत करो।
And when a decision happens like this, there is no regret. Wherever it takes you, you will always find yourself blessed. A decision taken by thinking—by choosing among alternatives—will be false, because it is taken by a deranged mind. A decision arising in no-thought, manifest from your nature, will not be fragmented; there will not be two. It will seize you with your whole life-force. You will never repent. You will never look back, because otherwise there was simply no other way to act. What you did is what alone could have been. There was no other voice within that could now say, “Look, I told you not to do it.”
अभी तुम्हारी दशा ऐसी है कि तुम जो भी करो, पछताते हो। करो तो पछताते हो, न करो तो पछताते हो।
Right now your condition is such that whatever you do, you repent. Do it, and you repent; don’t do it, and you repent.
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, बड़ी मुश्किल में पड़े हैं। संन्यास नहीं लेते हैं, तो दिन-रात पछतावा चलता है कि हम पीछे पड़े जा रहे हैं; दूसरे आगे निकले जा रहे हैं। और दूसरे हिम्मतवर हैं; हम कमजोर, कायर; दूसरे साहसी। तो मन में ग्लानि बनी रहती है, पीड़ा होती है। अगर ले लेते हैं, तो झंझटें खड़ी हो जाती हैं कि यह क्या भूल कर ली! जगहंसाई होती है। लोग कुछ-कुछ कहते हैं। लोग कहते हैं, यह भी पागल हुआ। तुमने भी दिमाग छोड़ दिया अपना! बुद्धि खो दी! नहीं लेते, तो पछतावा पकड़ता है; लेते हैं, तो पछतावा पकड़ता है।
People come to me and say they are in great difficulty. If they do not take sannyas, day and night there is regret: “We are falling behind; others are moving ahead. Others are courageous; we are weak, cowardly; others are daring.” So guilt persists in the mind; there is pain. If they do take it, then troubles arise: “What mistake have I made!” People ridicule them. People say, “He too has gone mad. You have dropped your mind! Lost your intelligence!” Don’t take it, and regret catches you; take it, and regret catches you.
तो फिर तुम करोगे क्या? तुम कुछ भी करोगे, पछतावा पकड़ेगा। पछतावे का अर्थ यही है कि तुम बंटे हो। एक मन का हिस्सा कहता है, लो; दूसरा मन का हिस्सा कहता है, मत लो। तो तुम दो में से किसी की भी सुनोगे, तो जो नहीं जिसकी तुमने सुनी है, वह बैठा है भीतर, प्रतीक्षा कर रहा है ठीक समय की; कि तुम्हें कहेगा कि लो! पहले कहा था, नहीं सुना, नहीं माना; अब भोगो। पर ये दो हैं, इसलिए हमेशा ही तुम पछताओगे।
Then what will you do? Whatever you do, regret will seize you. The meaning of regret is only this: you are divided. One part of the mind says, “Take it”; another part says, “Don’t.” Whichever of the two you obey, the one you did not obey sits inside, waiting for the right moment to say to you, “See! I told you, you didn’t listen; now suffer.” Because there are two, you will always repent.
मेरे देखे, तुम सिवाय पछताने के और कुछ करते ही नहीं। सदा तुम्हारा जीवन एक गहरे पश्चात्ताप के धुएं से भरा रहता है।
As I see it, you do nothing but repent. Your life is always filled with the smoke of a deep remorse.
जिस दिन तुम जानोगे निर्विचार का निर्णय, उस दिन तुम पछताओगे न, क्योंकि वहां कोई दूसरा स्वर ही न था। तुम कुछ और करना भी चाहते, तो कर ही न सकते थे। ऐसी अवस्था में ही नियति का अर्थ प्रकट होता है। तभी तुम कह सकते हो, जो होना था हुआ। भाग्य था; अन्यथा कुछ हो न सकता था। बुरा किया; किया। भला किया; किया। कुछ और हो ही न सकता था; जो परमात्मा ने चाहा वह हुआ।
The day you know the decision of no-thought, that day you will not repent, because there was no other voice at all. Even if you wanted to do something else, you could not. Only in such a state does the meaning of destiny become clear. Only then can you say, “What was to be, happened. It was fate; otherwise nothing else could have happened. If something bad happened—happened. If something good happened—happened. It could not have been otherwise; what the Divine willed, happened.”
जिस दिन तुम निर्विचार हो, उसी दिन परमात्मा तुम्हारे भीतर सक्रिय हो जाता है। उसे थोड़ा मौका दो।
The day you are in no-thought, that very day the Divine becomes active within you. Give him a little chance.
मगर तुम बहुत होशियार हो। तुम निर्णय खुद लेना चाहते हो। तुम्हारे सभी निर्णय मिथ्या होंगे। निर्णय तो उसका ही सत्य होगा। तुम मार्ग दो; हटो बीच से। आने दो उसकी आवाज को; उठने दो उसकी अंतर-ध्वनि। वही तुम्हारे भीतर निर्णय ले; तुम चुपचाप उसके साथ चलो। तुम छाया बन जाओ। तुम आगे-आगे मत डोलो, तुम पीछे-पीछे हो रहो। फिर वह जहां ले जाए, जाओ। और तुम्हारे जीवन में पश्चात्ताप से कभी भी मिलन न होगा।
But you are very clever. You want to take decisions yourself. All your decisions will be false. Only his decision will be true. Make way; get out of the middle. Let his voice come; let his inner sound arise. Let him take the decision within you; you silently go along with it. Become the shadow. Do not parade in front; stay a step behind. Then wherever he takes you, go. And in your life you will never meet repentance again.
और ऐसा जीवन ही पुण्य का जीवन है, जिसमें पश्चात्ताप न हो। अगर तुम मुझसे पूछो कि किस जीवन को मैं पुण्य का जीवन कहता हूं, तो उस जीवन को, जिसमें पश्चात्ताप न हो। जहां पश्चात्ताप है, वहां पाप है।
And only such a life is a life of virtue, in which there is no repentance. If you ask me which life I call virtuous, I would say: the life in which there is no repentance. Where there is repentance, there is sin.
लोग कहते हैं कि पाप के लिए पछताना पड़ता है। मैं तुमसे कहता हूं, जिस चीज के लिए भी पछताना पड़ता है, वह पाप है । तुमने चाहे दान ही क्यों न दिया हो और देकर पछताने लगे कि न दिया होता तो अच्छा था, तो वह भी पाप हो गया। जिसके लिए पछताना पड़े, वह पाप है; और जिसके लिए न पछताना पड़े, वह पुण्य है।
People say one has to repent for sin. I tell you, whatever you have to repent for is sin. Even if you have given charity, and after giving you begin to regret—“It would have been better had I not given”—then that too became sin. Whatever you have to repent for is sin; and that for which there is no repentance is virtue.
मगर कैसे वह घड़ी आएगी, जब तुम न पछताओगे?
But how will that moment come when you will not repent?
विचार से निर्णय लोगे, पछताओगे ही। निर्विचार से उठने दो निर्णय! तब कृष्ण कहते हैं, कृपा से, अनायास ही, जो कर-कर के नहीं होता, वह बिना किए हो जाता है।
If you decide by thought, you will certainly repent. Let decision arise from no-thought! Then Krishna says: by grace, effortlessly, what cannot be done by doing, happens without doing.
जान-बूझ कर जोड़ा है।
He added it deliberately.
अगर अर्जुन कृष्ण को समझ गया है, तो कहेगा, इच्छा भी तुम्हीं सम्हालो। यह बोझ मुझे क्यों देते हो! जब मैं तरकीब ही सीख गया निर्बोझ होने की, तो अब तुम मुझे न फंसा सकोगे। यह भी तुम्हीं सम्हालो।
If Arjuna has understood Krishna, he will say, “You also take care of the desire. Why are you giving me this burden? Now that I have learned the knack of being unburdened, you cannot trap me anymore. You take care of this as well.”
अगर अर्जुन समझ गया है, तो वह कहेगा, अब जो तुम्हारी मर्जी। अर्जुन हंसेगा और कहेगा, यह भी खूब रही! यह भी खूब रही कि पूरे समय समझाया छोड़ने को और अब आखिर में कहते हो, जो तेरी इच्छा! ऐसा मजाक मत करो।
If Arjuna has understood, he will say, “Now whatever is your will.” Arjuna will laugh and say, “This is really something! All the while you taught me to drop, and now at the end you say, ‘Do as you wish!’ Don’t make such a joke.”
लेकिन अर्जुन नहीं समझ पाया। वह विचार में पड़ गया। वह सोचने लगा।
But Arjuna did not understand. He fell into thought. He began to think.
कृष्ण जैसे लोगों के साथ जरा सोच-समझ कर बातचीत करना जरूरी है, बड़ा होश रखना जरूरी है। क्योंकि वे क्या कहते हैं, उसका अर्थ इतना सीधा-सीधा नहीं है कि तुम भाषा से ही समझ लो। उसमें दांव-पेंच हैं। दांव-पेंच होने स्वाभाविक हैं, क्योंकि वे तुम्हारे मन की गहराइयों में उतरने की चेष्टा कर रहे हैं।
With people like Krishna one must speak with care, with great alertness. For what they say is not so straightforward that you can grasp it merely from the words. There are twists and turns in it. Such stratagems are natural, because they are trying to descend into the depths of your mind.
वे कई जगह तुम्हें धोखा देंगे। और उनका धोखा इसीलिए होगा कि तुम पकड़ पाते हो, नहीं पकड़ पाते हो! पहचान पाते हो, नहीं पहचान पाते हो! अगर तुम नहीं पहचान पाए, चूक गए। फिर से समझाना पड़ेगा। सारी बात ही व्यर्थ हो गई।
They will deceive you at many points. And their deception is precisely to see whether you can catch it or not—recognize it or not. If you do not recognize, you miss. Then it has to be explained again. The whole thing goes in vain.
अर्जुन को एक ऐसी जगह कृष्ण ले आए हैं, जहां अर्जुन को भी लग रहा है कि समझ में आ रहा है। एक ऐसी घड़ी आ गई है चर्चा की, संवाद वहां पहुंच गया है, जहां अर्जुन शांत हुआ दिखता है। जहां उसका ऊहापोह क्षीण हो रहा है, लहरें बैठ गयी हैं। वह तूफान नहीं रहा, वह आंधी नहीं रही, जहां से कथा शुरू हुई थी, वह विषाद नहीं रहा। चिंता के बादल छंट गए हैं, सूरज की किरणें दिखाई पड़ने लगी हैं।
Krishna has brought Arjuna to a place where Arjuna too feels that understanding is dawning. A moment has come in the dialogue; it has reached a point where Arjuna appears calm. His wavering is thinning out; the waves have subsided. The storm is no longer there, the gale is no more; the sorrow from which the story began is no more. The clouds of anxiety have cleared; the sun’s rays have begun to show.
यह घड़ी है। क्योंकि कृष्ण जैसे व्यक्ति एक-एक कदम होशपूर्वक लेते हैं। बहुत कुछ उनके कदम पर निर्भर है। इस घड़ी में अर्जुन को ऐसा खयाल हो सकता है कि समझ गया। आ गई बात समझ में।
This is the moment. For a person like Krishna takes each step consciously. Much depends on his step. At this moment Arjuna may get the idea, “I have understood. Now the matter is clear.”
कितनी बार मुझे सुनते-सुनते तुम्हें नहीं लगता है कि आ गई बात समझ में। वह भी हो सकता है अहंकार का ही आखिरी उपाय हो कि मैं समझ गया। मैं बचने की कोशिश कर रहा हो अब समझ के द्वारा, कि देखो, मैं समझ गया। देखो, कोई भी नहीं समझ पाया। देखो, कितने समझने की कोशिश कर रहे हैं और भटक गए, और मैं समझ गया।
How many times, listening to me, do you not feel that now you have understood? That too may be the ego’s last device: “I have understood.” I may be trying now to save myself by means of understanding: “Look, I have understood. Look, no one else has understood. See how many tried to understand and got lost—and I have understood.”
अर्जुन में उठी होगी वैसी सूक्ष्म लहर, कि समझ गया। वह लहर अर्जुन को भी साफ नहीं है। अर्जुन को भी अपने अचेतन का पता नहीं है, वहां क्या संगठित हो रहा है।
A subtle ripple like that must have arisen in Arjuna: “I have understood.” Even to Arjuna that ripple is not clear. Arjuna too has no knowledge of his unconscious—what is organizing itself there.
लेकिन कृष्ण से बचकर जाना मुश्किल है। कृष्ण की आंखें तुम्हें तुम्हारी आखिरी गहराई तक भेदती हैं। ऐसी कोई पर्त नहीं है तुम्हारे चेतन-अचेतन की, जहां कृष्ण की दृष्टि नहीं पहुंच जाती। कृष्ण ने तत्क्षण जाल फेंका और कहा कि देख, अब सब तुझे कह दिया। सब तू समझ भी गया। अब तू खुद ही सोच ले, जो तेरी इच्छा हो, वैसा कर।
But to slip past Krishna is difficult. Krishna’s eyes pierce you to your last depth. There is no layer of your conscious or unconscious where Krishna’s gaze does not reach. Instantly Krishna threw the net and said, “Look, now I have told you everything. You have understood everything as well. Now you yourself think it over—do as you wish.”
अर्जुन जाल को नहीं पहचान पाया। वह सोचने लगा। शायद उसने आंख बंद कर ली हों, विचार करने लगा कि क्या करूं, क्या न करूं!
Arjuna did not recognize the net. He began to think. Perhaps he even closed his eyes and began to ponder: What should I do, what should I not do!
चूक गया। क्योंकि यही तो पूरी बात समझायी थी। यह तो वही हुआ कि रातभर समझाया राम की कथा को; और सुबह तुम पूछने लगे कि सीता राम की कौन?
He missed. For this was precisely what had been explained all along. It is like explaining the story of Rama all night, and in the morning you ask, “Who is Sita to Ram?”
यह पूरा अब तक गीता का सारा शास्त्र समर्पण की कथा है, और आखिर में कृष्ण ने पासा फेंका और अर्जुन फंस गया। वह सोचने लगा, विचार करने लगा; चूक गया। कृष्ण को फिर कथा शुरू करनी पड़ेगी। फिर से कहना पड़ेगा। फिर किसी और द्वार से खटखटाना पड़ेगा। फिर कहीं और से मार्ग बनाना पड़ेगा। इस बार भी बात चूक गयी।
All of the Gita up to now is a scripture of surrender, and in the end Krishna threw the dice and Arjuna got caught. He began to think, to deliberate; he missed. Krishna will have to begin the story again. He will have to speak again, knock at some other door, fashion a path from somewhere else. This time too the point was missed.
अगर अर्जुन समझ ही गया होता, तो कहता, अब बंद करो। अब यह चाल मत खेलो। समझ गया मैं। अब क्या मेरी मर्जी? अब उसकी ही मर्जी। अब तेरी ही मर्जी। अब जो तुम्हारी मर्जी, मैं राजी हूं। अब और न उलझाओ। अब तुम मुझे न फांस सकोगे। और गीता यहीं समाप्त हो गयी होती।
If Arjuna had really understood, he would have said, “Now stop. Do not play this trick now. I have understood. What now of my will? Now only His will. Now only your will. Now whatever is your will, I am content with it. Do not entangle me any further. You cannot ensnare me now.” And the Gita would have ended right there.
लेकिन एक बार अर्जुन और चूक गया। स्वाभाविक है। जीवन का जाल बहुत जटिल है। तुम पाते-पाते भी चूक जाते हो। पास पहुंचते-पहुंचते छिटक जाते हो। हाथ पहुंच ही रहा था, पहुंच ही रहा था, कि फासला बड़ा हो जाता है। जरा-सी भूल!
But once again Arjuna missed. It is natural. The net of life is very intricate. Even as you are about to attain, you miss. As you draw near, you slip away. The hand was just about to reach—just about to reach—and the distance grows vast. A tiny mistake!
तुमने बच्चों का खेल देखा है, सीढ़ी और सांप। बस, वैसा ही जीवन है। उसमें पासे फेंको, सीढ़ियों पर नंबर पड़ जाए तो चढ़ो, और सांपों पर नंबर आ जाए तो उतर आओ। चढ़ते-चढ़ते, पहुंचने के करीब ही थे, आखिरी मंजिल पास ही थी, दो-चार खाने और रह गए थे, कि पड़ गए सांप के मुंह में। फिर नीचे, जहां सांप की पूंछ है, वहां आ गए। फिर यात्रा शुरू!
Have you seen the children’s game, Snakes and Ladders? Life is just like that. You throw the dice; if the number falls on a ladder, you climb, and if it falls on a snake, you come down. Climbing, climbing, you were close to arriving—the final goal was near, two or four squares remained—and you fall into the snake’s mouth. Then down you go, where the snake’s tail is. The journey begins again!
जीवन सांप-सीढ़ी का खेल है। कृष्ण सीढ़ी लगाते हैं, अर्जुन को चढ़ाते हैं। लेकिन जब तक तुम सांप को ठीक से न पहचानने लगो, तब तक सीढ़ी से ही चढ़कर कोई चढ़ नहीं सकता। सांप को भी पहचानना जरूरी है, क्योंकि वह हर सीढ़ी के साथ खानों में बैठा हुआ है। हर सीढ़ी के साथ सांप का मुंह भी है। हर ऊंचे शिखर के साथ गहरी खाई भी है। हर समझ के पास ही गड्ढ है नासमझी का। जरा-सी चूक, जरा-सी भूल, और तुम अतल खाई में पाओगे अपने को। बहुत दिनों का श्रम व्यर्थ हो जाता है।
Life is a game of snakes and ladders. Krishna places the ladder and makes Arjuna climb. But until you learn to recognize the snake properly, no one can ascend merely by the ladder. The snake too must be recognized, for it sits in the squares alongside every ladder. Along with every ladder there is also the snake’s mouth. With every high peak there is a deep abyss. Right beside understanding is the pit of non-understanding. A slight lapse, a small mistake, and you will find yourself in a bottomless chasm. The labor of many days goes in vain.
मगर यह भी शायद जरूरी है प्रौढ़ता के लिए, बहुत बार हारना, उठ-उठ कर गिरना, गिर-गिर कर उठना। सीढ़ी भी जरूरी है, सांप भी जरूरी है, तभी तुम पकते हो। सीढ़ी सफलता देती है, आशा बंधाती है। सांप असफल करता है, निराशा देता है। संतुलन बना रहता है।
But perhaps this too is necessary for maturity—to lose many times, to rise and fall, to fall and rise. The ladder is necessary, the snake is necessary; only then do you ripen. The ladder gives success, binds hope. The snake brings failure, gives despair. The balance remains.
यह सांप था, जो कृष्ण ने कहा कि अब तेरी जो मर्जी। सब मैंने तुझे कह दिया। सीढ़ी लगा दी। अब कुछ भी बचा नहीं कहने को, बात सब साफ हो गयी, अर्जुन। अब तू चुन ले, अब तू खुद ही विचार कर ले।
This was the snake—when Krishna said, “Now, whatever is your wish. I have told you everything. The ladder has been placed. Nothing remains to be said; everything is clear, Arjuna. Now you choose, now consider for yourself.”
और अर्जुन विचार करने लगा। बस, चूक गया। वह हंसने लगा होता; उसने उठा लिया होता गांडीव, और उसने कृष्ण से कहा होता, ले चलो रथ को, जहां तुम्हारी मर्जी। संन्यास का इरादा हो, ले चलो हिमालय की तरफ। युद्ध का इरादा हो, बजाओ शंख, बज जाने दो पांचजन्य; उतर जाने दो युद्ध में। अब जो तुम्हारी मर्जी। अब और मुझे मत धोखा दो। बहुत सीढ़ियां, बहुत सांप देखे। अब पहचान गया हूं।
And Arjuna began to think. That was the miss. Had he begun to laugh; had he lifted the Gandiva and said to Krishna, “Drive the chariot where you will. If the intent is renunciation, take me toward the Himalayas. If the intent is battle, blow the conch—let the Panchajanya resound; let me descend into war. Now, whatever is your will. Do not deceive me any further. I have seen many ladders, many snakes. Now I have recognized.”
नहीं पहचान पाया। वह आंख बंद करके फिर सोचने लगा कि क्या निर्णय करूं! सब विकल्प उठने लगे। लडूं, न लडूं? फिर बात वहीं की वहीं पहुंच गयी, जहां पहले अध्याय में थी, लडूं या न लडूं? अपने प्रियजन हैं, इनको मारूं, न मारूं? यह राज्य पाने योग्य है? युद्ध के योग्य है? इतने बलिदान के योग्य है? सारा झंझावात फिर खड़ा हो गया। फिर बादल घिर गए, सूरज फिर खो गया।
He did not recognize. He again closed his eyes and began to think: What decision should I make! All the options rose up. “Shall I fight, shall I not fight?” The matter returned to where it was in the first chapter: “Shall I fight or not fight? These are my loved ones—shall I kill them or not? Is this kingdom worth gaining? Is it worthy of war? Is it worth so much sacrifice?” The whole tempest rose again. Clouds gathered again; the sun was lost again.
जब मन पूरी तरह शून्य हो जाता है, तब किसी का विचार नहीं करता; दृष्टि उपलब्ध होती है। तुम विचार करते हो, क्योंकि दृष्टि नहीं है। इसे थोड़ा समझो।
When the mind becomes utterly empty, it doesn’t think of anything; vision becomes available. You think because there is no seeing. Understand this a little.
अगर दृष्टि हो, तो तुम विचार न करोगे। विचार करना पड़ता है, दृष्टि की कमी है, उसको पूरा करने के लिए।
If there were vision, you would not think. One has to think only to compensate for the lack of vision.
अंधे आदमी को जाना है। पूछता है, कहां जाऊं? रास्ता कहां है? पूरब जाऊं, पश्चिम जाऊं? फिर लकड़ी उठाकर टटोलता है। विचार ऐसा ही है। वह अंधे आदमी के हाथ की लकड़ी है। उससे तुम टटोलते हो।
A blind man has to go somewhere. He asks, Where should I go? Where is the path? East or west? Then he picks up a stick and feels his way. Thought is like that. It is the stick in a blind man’s hand. With it you grope.
पर जिसके पास आंख है, वह लकड़ी से टटोलता है? उसे जाना है, उठा और चला। वह एक बार सोचता भी नहीं कि किस तरफ जाऊं? द्वार कहां है? आंख है, तो द्वार दिखाई ही पड़ता है। वह टटोलता भी नहीं, क्योंकि टटोलने की बात ही बेमानी है।
But one who has eyes—does he feel his way with a stick? He has to go, he simply gets up and goes. He doesn’t even think once, Which way should I go? Where is the door? If there are eyes, the door is seen. He does not grope, because groping is meaningless.
विचार टटोलना है, ध्यान आंख है। निर्विचार आंख है, विचार अंधे की लकड़ी।
Thought is groping; meditation is the eye. Thoughtlessness is the eye; thought is the blind man’s stick.
तुम खूब-खूब विचार करते हो, क्योंकि तुम्हें कुछ दिखाई नहीं पड़ता, सूझता नहीं। सूझता नहीं, तो विचार से कमी पूरी करनी है। सोच-सोचकर निर्णय करते हो कि कहीं भूल न हो जाए। फिर भी होती है। अंधा कितना ही सम्हलकर चले, फिर भी टकराता है।
You think and think because nothing is seen, nothing is clear. Since there is no insight, you try to make up for it with thought. You think and think in order to decide so that a mistake might not happen. And yet it does. However carefully a blind man walks, he still bumps into things.
बड़ी पुरानी झेन कथा है। एक अंधा आदमी एक मित्र के घर से रात विदा होता था। मित्र ने कहा, लालटेन साथ ले जाओ। रास्ता अंधेरा है, घर दूर। अंधा हंसने लगा। उसने कहा, मजाक करते हो! मुझ अंधे को क्या फर्क पड़ता है लालटेन से। लालटेन हो तो, न हो तो, रास्ता अंधेरा ही रहेगा। मुझे तो टटोलना ही पड़ेगा।
There is an old Zen story. A blind man was leaving a friend’s house at night. The friend said, Take a lantern with you. The road is dark, and your home is far. The blind man began to laugh. Are you joking? What difference does a lantern make to a blind man like me? Lantern or no lantern, the road will remain dark. I will have to grope anyway.
पर मित्र बड़ा तार्किक था, एक महापंडित था। उसने कहा कि वह मुझे पता है कि तुम अंधे हो। यह भी मुझे पता है--तुम मुझे मत समझाने की कोशिश करो--यह भी मुझे पता है कि तुम्हारे हाथ में लालटेन से तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन दूसरों को फर्क पड़ेगा, वे तुमसे टकराने से बच जाएंगे। और उससे तुम्हें भी लाभ होगा। अंधेरे में कोई तुमसे टकरा जाएगा। हाथ में लालटेन होगी, तो तुमसे कोई टकराएगा नहीं।
But the friend was very logical, a great scholar. He said, I know you are blind. Don’t try to explain that to me—I know that a lantern in your hand makes no difference to you. But it will make a difference to others; they will avoid colliding with you. And that will benefit you too. In the dark someone may run into you. If you carry a lantern, no one will crash into you.
तर्क तो वजनी था। अंधा भी इनकार न कर सका। तर्कों के साथ यही मुश्किल है कि उनमें वजन होता है। और वजन में बड़ा धोखा होता है।
The argument carried weight. Even the blind man could not refuse. That is the trouble with arguments: they have weight—and there is great deception in weight.
अंधे ने कहा, यह बात तो ठीक है। आज तक कभी लालटेन लेकर चला नहीं। लेकिन अब तुम कहते हो, तो बात जंचती भी है, गलत भी नहीं कह सकता। लेकर जाता हूं।
The blind man said, That is true. I have never in my life walked with a lantern. But since you insist, it makes sense; I cannot say you are wrong. I will take it.
लालटेन लेकर गया। दस कदम ही गया होगा मुश्किल से कि एक आदमी जोर से आकर टकराया। अंधे ने कहा, यह क्या मामला है! यह तर्क कहीं ऐसे गलत हो सकता है! क्या तुम भी अंधे हो भाई? एक ही बात हो सकती है कि यह आदमी भी अंधा हो और इसको भी लालटेन का पता न चल रहा हो।
He took the lantern and had hardly gone ten steps when a man came and banged into him. The blind man said, What is this? Can an argument be this wrong? Are you blind too, brother? Only one thing could explain it—that this man is also blind and can’t see the lantern.
उस आदमी ने कहा, मैं अंधा नहीं हूं, आंखें हैं मेरी। तुम अंधे हो, दुनिया को अंधा समझते हो? अंधे ने कहा, अगर तुम्हारे पास आंख है, तो यह हाथ की लालटेन नहीं दिखाई पड़ती? उस आदमी ने कहा, लालटेन के भीतर की बत्ती कभी की बुझ गयी। तुम बुझी लालटेन लिए हो।
The man said, I am not blind; I have eyes. You are blind—do you take the whole world to be blind? The blind man said, If you have eyes, can’t you see the lantern in my hand? The man said, The flame inside your lantern went out some time ago. You are carrying a dead lantern.
और खतरा हो गया। यह अंधा आदमी जिंदगीभर चलता रहा था; कभी कोई इससे टकराया न था। क्योंकि वह सम्हलकर चलता था, अंधे के हिसाब से चलता था, लकड़ी बजाकर चलता था। जरा ही आवाज होती, तो आवाज कर देता कि भाई मैं अंधा आदमी हूं। आज अकड़कर चल रहा था। हाथ में लालटेन थी, फिक्र क्या है! इस अकड़ ने और मुश्किल में डाल दिया। और लालटेन तो बुझ गई थी।
And now there was danger. This blind man had walked his whole life and no one had ever collided with him, because he walked carefully—like a blind man, tapping his stick. If he heard the slightest sound he would call out, Brother, I am a blind man! But today he was strutting along. He had a lantern in his hand—what was there to worry about? That swagger landed him in trouble. And the lantern had gone out.
तुम्हारा विचार अंधे के हाथ की लकड़ी है। और तुम्हारे भीतर जो बहुत बड़े विचारक हैं, उनके हाथ में लालटेन है, जो बुझी हुई है। और तुम्हारे भीतर जो आत्यंतिक विचारक हैं, वे पागल हो जाते हैं। पागलखानों में उनसे मिलो, वे बड़े विचारक हैं। वे विचार ही विचार करते हैं। वे इतने बड़े विचारक हैं कि वे निर्णय तक पहुंच ही नहीं पाते!
Your thought is the blind man’s stick. And those within you who are very great thinkers are carrying a lantern whose flame is extinguished. And those who are extreme thinkers go mad. Meet them in the asylums—they are great thinkers. They think and think. They are such great thinkers that they never reach a decision!
तुम पहुंच जाते हो, क्योंकि तुम बड़े विचारक नहीं हो। तुम्हारे सोचने का अंत आ जाता है। तुम कुछ न कुछ निष्कर्ष ले लेते हो। पर वे सोचते ही चले जाते हैं, सोचते ही चले जाते हैं। वे कभी निर्णय तक पहुंचते ही नहीं। विचार की श्रृंखला उनकी बड़ी है।
You manage to arrive because you are not great thinkers. Your thinking comes to an end; you reach some conclusion or other. But they go on thinking and go on thinking; they never arrive at a decision. Their chain of thought is very long.
निर्विचार, समस्या के कारण नहीं सोचता। निर्विचार में सोचना तो घटता ही नहीं। निर्विचार देखता है।
The thought-free does not think because of a problem. In thoughtlessness, thinking simply does not happen. Thoughtlessness sees.
अगर तुम ठीक से समझो, तो निर्विचार को समस्या नहीं दिखाई पड़ती, समाधान दिखाई पड़ता है। और विचार को समस्या दिखाई पड़ती है, समाधान सोचना पड़ता है। समाधान बना-बनाया, खुद का होता है। समस्या बाहर होती है।
If you understand rightly, thoughtlessness does not see problems; it sees solutions. Thought sees problems and then has to think up solutions. The solution is self-fabricated; the problem is outside.
विचार भरे चित्त को समस्या बाहर होती है, समाधान अपना मनोकल्पित होता है। निर्विचार चित्त को समस्या दिखाई ही नहीं पड़ती, समाधान ही दिखाई पड़ता है। इसलिए सोचने की कोई जरूरत नहीं होती।
For a mind full of thought, the problem is outside and the solution is concocted within. For a thought-free consciousness the problem is not seen at all; only the solution is seen. Therefore there is no need to think.
लेकिन इसे ही तुम चाहो तो सम्यक विचार कह सकते हो। यही वस्तुतः विचार है, जहां दिखाई पड़ जाए; समस्या न हो, समाधान हो।
If you like, you can call this right thinking. This, in truth, is what thinking should be: where seeing happens—where there is no problem, only the solution.
ऐसा समझो, पहले समस्या दिखाई पड़े, फिर समाधान करना पड़े, तो विचार। समस्या को देखते ही समाधान दिखाई पड़ जाए, क्षण का अंतराल न पड़े समस्या और समाधान में, सोच-विचार के लिए क्षणभर की भी जगह न खोनी पड़े, तो समझना कि निर्विचार।
Understand it like this: when first the problem is seen and then you have to make a solution, that is thought. But if, the very moment the problem is seen, the solution appears—no gap at all between problem and solution, not even a moment left over for cogitation—then know it is thoughtlessness.
इसलिए बुद्ध, महावीर और कृष्ण को विचारक मत कहना। वे विचारक नहीं हैं। जैसे अरिस्टोटल विचारक है, प्लेटो विचारक है, ऐसे बुद्ध, महावीर विचारक नहीं हैं। प्लेटो महान विचारक है, अरिस्टोटल महान विचारक है। महावीर और बुद्ध विचारक हैं ही नहीं। निर्विचार को उपलब्ध हैं। उन्हें समस्या मिलती ही नहीं। वे जहां भी जाते हैं, समाधान ही पाते हैं।
Therefore, do not call Buddha, Mahavira, or Krishna thinkers. They are not thinkers. Aristotle is a thinker; Plato is a thinker. Buddha and Mahavira are not like that. Plato is a great thinker; Aristotle is a great thinker. Mahavira and Buddha are not thinkers at all; they are established in thoughtlessness. They do not encounter problems. Wherever they go, they find only solutions.
इस स्थिति को ही हम समाधि कहते हैं। जिसके भीतर समाधि है, उसके जीवन में बाहर सदा समाधान होता है। और जिसके भीतर विचार की विक्षिप्तता है, उसे बाहर सिर्फ समस्याएं होती हैं।
This very state is what we call samadhi. In one whose within is samadhi, life outside is always a solution. And one whose within is the restlessness of thought finds only problems outside.
वह जो कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि अब तू ही विचार कर ले, अगर निश्चित समझ आ गयी होती, प्रज्ञा का उदय हुआ होता, अगर बातचीत ही बातचीत न समझी होती, तत्व समझ लिया होता, तो आलोकित हो जाता। उस विचार के क्षण में निर्णय की वर्षा हो जाती, निष्कर्ष आ जाता। वह अर्जुन कहता कृष्ण से कि अब क्या सोचना है! दिखाई पड़ने लगा। अब मुझे सोचने के लिए क्यों कहते हो? मेरी आंख खुल गयी; अब लकड़ी से क्यों टटोलूं? मेरा समर्पण हुआ; अब मैं क्यों चिंता सिर पर लूं? जो उसकी मर्जी।
What Krishna said to Arjuna—Now you think it over for yourself—if understanding had become certain, if prajna had dawned, if he had not taken the talk as mere talk but grasped the essence, then he would have been illumined. In that very instant of true thinking a rain of decision would have happened, the conclusion would have come. Arjuna would have said to Krishna, What is there to think now? It has begun to be seen. Why do you tell me to think? My eyes have opened; why should I grope with a stick? My surrender has happened; why should I carry the burden of worry? Let it be according to his will.
मगर बात को समझ लेना आसान है। बात के भीतर छिपी हुई बात को समझना मुश्किल है।
But it is easy to understand the words. To understand the meaning hidden within the words is difficult.
तुलसी की एक पंक्ति है, बड़ी मधुर है। पंक्ति है:
निशिगृह मध्य दीप की बातन तम निवृत्त नहीं होई।
There is a line of Tulsidas, very sweet: In the middle of the night, by talking about a lamp, the darkness does not depart.
अंधेरी रात हो, घर में अंधेरा घिरा हो, तो प्रकाश की बातचीत से अंधेरा नहीं मिटता।
If it is a dark night and the house is full of darkness, darkness is not dispelled by talking about light.
By talk of a lamp the darkness does not go.
दीप की बातन तम निवृत्त नहीं होई।
तो तुम कितनी ही चर्चा करो प्रकाश की, इससे कोई अंधेरा नहीं मिटता। दीया जलाओ। दीए की बातचीत से नहीं मिटता, दीया जलाने से मिटता है। चाहे बातचीत न भी करो, दीया जलाओ।
So discuss light as much as you like—no darkness will be removed by it. Light the lamp. Darkness goes not by talk of the lamp, but by lighting it. Even if you do not talk, light the lamp.
कृष्ण तो जलाने की कोशिश कर रहे हैं दीया, अर्जुन समझ रहा है बातचीत को। और बातचीत की समझ को वह सोचता है कि अंधकार हट जाएगा।
Krishna is trying to light the lamp; Arjuna is taking it as talk. And he thinks that by understanding the talk, the darkness will go.
वह फिर सोचने लगा, फिर विचारने लगा। उसने सोचा कि ठीक है। शायद अभी तक जो डर भी पैदा हुआ हो कि यह कृष्ण कहे ही चले जा रहे हैं, समर्पण, समर्पण, समर्पण; शायद करना पड़ेगा। आश्वस्त हुआ होगा कि नहीं। अहंकार ने कहा होगा, मत घबड़ा, यह आदमी भला है। यह कहता है, अब जो तेरी इच्छा, तू कर ले।
Then again he began to think, to deliberate. He must have thought, All right. Perhaps up to now even a fear had arisen: Krishna keeps saying, Surrender, surrender, surrender—perhaps I will have to do it. He must have felt reassured: no. The ego must have said, Don’t be afraid; this man is kind. He is saying, Now whatever you wish, you decide.
अहंकार प्रसन्न हुआ होगा। फिर से पैर जमाकर खड़ा हो गया होगा। और अहंकार ने कहा होगा, कि ठीक। नहीं; हम गलती में थे। हम सोचते थे, यह आदमी उलझा ही देगा समर्पण में। लगाए जा रहा है कि छोड़ो सब, छोड़ो, सिर झुकाओ; उसी को करने दो, तुम बीच में मत आओ। यह इतनी बातचीत चला रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि फांस ही दे। नहीं, गलती सोचा था हमने। यह आदमी भला है। अब इसने आखिरी बात कह दी, कि अब तू खुद सोच ले।
The ego would have been pleased, planted its feet again. And the ego would have said, Right. No—we were mistaken. We thought this man would entangle us in surrender. He kept on saying, Drop everything, drop, bow your head; let the other do it—don’t come in between. He talked so much that we feared he might trap us. No, we were wrong. This man is good. Now he has said the final thing: Now you think for yourself.
निश्चित ही। लेकिन विषाद समग्र होना चाहिए। थोड़ा-थोड़ा विषाद काम न देगा। थोड़ा-थोड़ा विषाद होगा, तो तुम कोई न कोई सांत्वना खोज लोगे, कोई न कोई आशा का तंबू खींच लोगे और विषाद उसमें छिप रहेगा।
Certainly. But the despair must be total. A little bit of despair won’t do. If it’s only partial, you’ll find some consolation or other, raise some tent of hope, and the despair will hide inside it.
विषाद अगर पूर्ण होगा, विषाद ऐसा होगा कि पूरा जीवन दांव पर लगा है, मरना या जीना ऐसी स्थिति आ गई है, तो ही विषाद से मोक्ष की यात्रा शुरू होगी। विषाद प्राथमिक चरण है। दुख का बोध पहला चरण है।
Only when despair is complete—when the whole of life is at stake, when it feels like life-or-death—does the journey from despair to liberation begin. Despair is the primary stage. The awareness of suffering is the first step.
बुद्ध ने चार आर्य-सत्य कहे कि चार, बस चार सत्यों में सब शास्त्र आ जाते हैं। पहला सत्य है, दुख का बोध, कि जीवन दुख है। दूसरा सत्य है कि दुख से मुक्त हुआ जा सकता है। तो आशा बनेगी। अगर मुक्त ही नहीं हुआ जा सकता, तो तुम विषाद में ही डूबकर विक्षिप्त हो जाओगे।
Buddha spoke of four noble truths—just four—in which all the scriptures are contained. The first truth is the awareness of suffering: that life is suffering. The second truth is that one can be free from suffering; then hope arises. If freedom were not possible, you would drown in despair and go mad.
बुद्ध पुरुषों से आशा बंधती है कि नहीं, दुख से मुक्त हुआ जा सकता है। ऐसे लोग भी हैं, जिनको हमने नाचते देखा है आनंद से। ऐसे लोग भी हैं, जिनके होंठों पर हमने उत्सव की बंसी बजती सुनी है। कृष्ण की और बुद्ध की चाल हमने देखी है। उनके बैठने, उठने का ढंग हमने देखा है। उनके जीवन का महोत्सव हमने जाना है।
It is from the Buddhas that hope is born—that yes, it is possible to be free of suffering. There are such people; we have seen some dance in bliss. We have heard the flute of celebration on their lips. We have watched the gait of Krishna and Buddha; seen how they sit and rise; known the great festival their lives are.
तो दुख है, यह तो पहली बात है। जिसको अभी इसका ही पता नहीं चला, उसकी तो यात्रा ही शुरू नहीं हुई; विषाद-योग ही शुरू नहीं हुआ। अभी तो वह बचकाना है, प्रौढ़ भी नहीं हुआ। अभी उसने जीवन के परम सत्य को भी नहीं देखा कि दुख है, सब तरफ दुख घिरा है।
So: there is suffering—that’s the first thing. One who hasn’t yet seen this hasn’t even begun the journey; Vishada-Yoga hasn’t started for him. He is still childish, not mature. He has not yet seen the ultimate fact of life: that there is suffering, that suffering encircles us on all sides.
लेकिन अगर किसी ने दुख ही देख लिया, और उसको दूसरी बात न दिखाई पड़ी; अंधेरे बादल तो दिखाई पड़े, लेकिन शुभ्र चमकती हुई बिजली की रेखा दिखाई न पड़ी; अंधेरी रात तो दिखाई पड़ी, लेकिन हर रात के गर्भ में छिपी हुई सुबह दिखाई न पड़ी; तो वह विषाद से दबकर मर जाएगा, मुक्त नहीं हो जाएगा। आत्महत्या कर लेगा।
But if someone has only seen suffering and not the other thing—if he sees the dark clouds but not the bright streak of lightning; the dark night but not the morning hidden in the womb of every night—then he will be crushed under despair and die; he will not be liberated. He may even commit suicide.
पश्चिम में यही हो रहा है, विषाद-योग पैदा हुआ है। सार्त्र विषाद-योग से घिरा है। पूरे जीवन वह विषाद की ही बात कर रहा है। लेकिन उससे मुक्ति नहीं आ रही है, न मोक्ष का स्वर आ रहा है। इतना ही आ रहा है कि जीवन दुख है। और ज्यादा से ज्यादा महत्वपूर्ण बात जो वह कह सका है अपने जीवनभर की खोज में, वह यह कि आदमी को साहसी होना चाहिए, दुख के बावजूद जीने की कोशिश करनी चाहिए; बस।
This is what is happening in the West: a Yoga of despair has arisen. Sartre is surrounded by despair; his whole life he speaks of it. But neither liberation comes through it nor the tone of moksha is heard. All that comes is: life is suffering. And the most “significant” conclusion he reached after a lifetime of searching is this: man should be courageous; he should try to live in spite of suffering. That’s all.
तो विषाद तो है। पूरा अस्तित्ववाद का आंदोलन पश्चिम में विषाद-योग है। बड़े विचारक पैदा हुए हैं, लेकिन वे बस अर्जुन तक अटक गए हैं। कृष्ण कहीं दिखाई नहीं पड़ता उन्हें। तो उनका गांडीव तो ढीला होकर हाथ से छूट गया है; गात शिथिल हो गए हैं। लेकिन सार्त्र इतनी ही आशा बंधाता है कि कुछ और किया नहीं जा सकता। ऐसी स्थिति है कि जीवन दुख है। बस, ज्यादा से ज्यादा इतना ही हो सकता है कि तुम साहसपूर्वक लड़े जाओ, यद्यपि पराजय निश्चित है।
So, yes, there is despair. The whole movement of existentialism in the West is Vishada-Yoga. Great thinkers have appeared, but they are stuck at Arjuna. Krishna is nowhere to be seen for them. Their Gandiva has gone slack and slipped from the hand; their limbs have become weak. At most, Sartre gives this much hope: nothing else can be done. Life is such that it is suffering. At best, fight bravely, though defeat is certain.
तो इसको वह कहता है कि बहादुर आदमी का लक्षण है, जानते हुए, पराजय होगी, मृत्यु होगी, वह लड़ता जाए। कोई सांत्वना नहीं है, दुख ही दुख है। लेकिन कोई उपाय भी नहीं है। निरुपाय, दुख को झेलने की क्षमता बढ़ानी है।
He calls this the mark of a brave man: knowing that defeat and death are inevitable, he still fights on. There is no consolation; there is only suffering. But there is no remedy either. Being without remedy, one must increase the capacity to endure suffering.
अर्जुन तो मौजूद है, कृष्ण की कहीं कोई खबर नहीं मिलती। अंधेरी रात तो दिखाई पड़ रही है, सुबह की कोई खबर नहीं मिलती, कोई मुर्गा बांग नहीं देता। आकाश मेघों से घिरा है; मेघ तो दिखाई पड़ते हैं, चमकती हुई दामिनी दिखाई नहीं पड़ती।
Arjuna is present; there is no news of Krishna. The dark night is visible; there is no news of dawn, no rooster crowing. The sky is covered with clouds; you see the clouds but not the flashing of lightning.
और अगर दिखाई भी पड़ती है, तो उससे भरोसा नहीं बंधता कि यह बिजली भी क्या कोई प्रकाश बन सकती है! चमक जाती है कभी, अनायास। इससे हम कोई स्थिर प्रकाश का स्रोत थोड़े ही बना सकते हैं। और कृष्ण और बुद्ध ऐसे ही हैं; कभी-कभी बिजलियों की भांति चमक जाते हैं।
And even if lightning does appear, it doesn’t create trust that this lightning could become a steady light. It flashes, yes, sometimes—accidentally. From that we cannot make a stable source of light. And Krishna and Buddha, they think, are like that: at times they flash like lightning.
लेकिन बिजली को अगर तुम ठीक से समझ लो, तो तुम्हारे घर का दीया बिजली बन सकती है; तुम्हारे जीवन के मार्ग पर प्रकाश बन सकती है। अगर तुम बिजली को क्षणभंगुर कौंध समझो, तो फिर अंधेरे मेघों से घिर जाओगे। फिर तुम्हारा जीवन विषाद तो होगा, लेकिन मोक्ष की यात्रा नहीं।
But if you understand lightning rightly, the lamp in your house can become electricity; it can become light upon your path. If you take lightning to be a momentary flicker, you will be surrounded by dark clouds. Then your life will be despair, but not a journey toward liberation.
तो बुद्ध कहते हैं, दूसरी बात है कि दुख से मुक्त हुआ जा सकता है। इसकी संभावना की तरफ आंख का उठना।
So Buddha says, the second truth is: one can be freed from suffering. The eye lifts toward this possibility.
विषाद पैदा हो जाए, तो गुरु की तलाश शुरू होती है। गुरु की प्रत्यभिज्ञा हो जाए, कहीं श्रद्धा का जन्म हो जाए, किसी के चरण में परमात्मा के चरणों की धीमी-सी भी आहट मिल जाए, तो दूसरा सत्य समझ में आया, कि संभावना है। विषाद है, लेकिन उदास होने का कोई कारण नहीं। विषाद है, पार होने की गुंजाइश भी है। माना अंधेरी रात है, लेकिन सुबह होगी। देर कितनी ही लगे, सुबह होगी।
When despair arises, the search for a master begins. If the recognition of a master happens—if somewhere reverence is born, if at someone’s feet you catch even a faint footfall of the Divine—then the second truth is understood: there is a possibility. There is despair, but no reason to be dejected. There is despair, and there is a way across. Granted, it is a dark night, but morning will come. However long it takes, morning will come.
और सुबह का भरोसा जैसे-जैसे सघन होने लगता है, देर अर्थहीन हो जाती है। और सुबह का भरोसा जब प्रगाढ़ हो जाता है, तो ऐसे लोग भी हुए हैं कि मध्य अंधेरी रात्रि में उनके लिए सुबह हो गयी। उनके हृदय में ही सुबह हो गयी। बाहर रात भी घिरी रही, तो कोई फर्क न पड़ा। बाहर दुख भी रहा, तो कोई फर्क न पड़ा, वे नाचने लगे। भीतर की वीणा बजने लगी। बाहर का बाजार सुना-अनसुना हो गया। बाहर की आवाजें धीरे-धीरे दूर होने लगीं, खोने लगीं। भीतर की आवाज सारा जीवन बन गयी।
And as trust in the morning deepens, the delay becomes meaningless. And when trust becomes profound, there have been people for whom dawn arrived in the middle of the night. Morning rose in their hearts. Even if night still surrounded them outside, it made no difference. Even if sorrow remained without, it made no difference—they began to dance. The inner veena began to sing. The outer marketplace became unheard and unseen. The outer sounds gradually grew distant and faded. The inner sound became their whole life.
तीसरा सत्य है कि दुख से मुक्त होने के उपाय हैं। क्योंकि यह भी हो सकता है कि तुम्हें ऐसा व्यक्ति भी मिल जाए, जो आनंद को उपलब्ध हुआ है; तुम्हें यह भी प्रतीति हो जाए कि तुम दुख में हो, विषाद में हो, कोई आनंद में है; लेकिन यह भी हो सकता है कि तुम्हें उपाय समझ में न आए। तो तुम कहो कि यह भी दुर्घटना मात्र है कि मैं दुख में हूं, तुम आनंद में हो; लेकिन कोई सेतु नहीं है। मैंने पाया कि मैं इस पार हूं, तुमने पाया कि तुम उस पार हो; यह सिर्फ दुर्घटना की बात है। अनायास है, आकस्मिक है, इसका कोई विज्ञान नहीं है, कोई विधि नहीं है कि मैं दुख से सुख में आ जाऊं।
The third truth is that there are methods to be free of suffering. Because it can happen that you encounter a person who has attained bliss; you recognize that you are in sorrow, in despair, and another is in joy; and yet you may not understand the method. Then you may say, “It’s just an accident—an accident that I am in sorrow and you in joy. There is no bridge.” You found yourself on this shore, he found himself on the far shore; it’s mere coincidence. There is no science for crossing from suffering to joy, no method for transforming oneself.
बहुत लोग ऐसा भी सोचते हैं। और कई बार तुम्हें भी ऐसा लगता होगा कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि ये बुद्ध, महावीर, कृष्ण, जरथुस्त्र, ये अंगुलियों पर गिने जाने वाले थोड़े-से लोग प्रकृति की भूल भी तो हो सकते हैं! ये भूल-चूक भी तो हो सकते हैं। इन तक पहुंचने का कोई विज्ञान है? अपने को कोई रूपांतरित कर सके, ऐसी कोई विधि है? कहते हैं ये लोग कि विधि है। लेकिन पाया ऐसा जाता है, साधारण समझ को ऐसा दिखाई पड़ता है, कि कुछ लोग जन्म से ही हंसते हुए पैदा होते हैं और प्रसन्न होते हैं और कुछ लोग दुख को लेकर पैदा होते हैं।
Many people think like this. And often you too may wonder: perhaps the Buddhas, Mahaviras, Krishnas, Zarathustras—those few who can be counted on the fingers—are nature’s mistakes! Mere anomalies. Is there a science to reach where they reached? Is there a method by which one can transform oneself? They say there is; but our ordinary observation seems to show that some are born laughing and happy, and some are born carrying sorrow.
डाक्टर कहते हैं--जो बच्चों को जन्म दिलवाते हैं, जो उनके जन्म-क्षण के समय करीब होते हैं--वे कहते हैं, बच्चा पहले ही क्षण से भिन्न-भिन्न व्यवहार करता है। कुछ बच्चे मुस्कुराते पैदा होते हैं। उनके जीवन में जैसे सुख सहज होता है। पहले ही क्षण बच्चा आंख खोलता है और तुम उसकी आंख में देख सकते हो, वह प्रफुल्लित चित्त है। और कुछ पहले से ही लंबे चेहरे वाले होते हैं। जीवन उनके लिए पहले क्षण से ही बोझ होता है, दुख होता है।
Doctors—those who deliver children, who are present at the moment of birth—say that from the very first moment, a child behaves differently. Some babies are born smiling; as if joy is natural to them. In the very first moment, the child opens his eyes and you can see his spirit is cheerful. And some arrive already long-faced; for them life is a burden, a sorrow, from the first instant.
तो कहीं ऐसा तो नहीं है कि कोई कंकड़ है, कोई हीरा है। लेकिन हीरा के कंकड़ बनने का कोई उपाय तो है नहीं। कंकड़ के हीरा बनने का कोई उपाय नहीं है।
So perhaps, you think, some are pebbles and some are diamonds. But there is no way for a diamond to become a pebble, and no way for a pebble to become a diamond.
तो यह भी हो सकता है कि तुम्हें किसी सदगुरु का दर्शन भी हो जाए, लेकिन मन में यह खयाल बना रहे कि होगी एक दुर्घटना। होगा!
So, even if you meet a true master, the thought may still linger that it was all a fluke. It just happened!
मेरे पास लोग आते हैं। वे मुझ से पूछते हैं कि ठीक; हम यह भी मान लें कि आप जाग गए; लेकिन आपके शिष्यों में कोई जागा? मैं उनसे पूछता हूं कि तुम्हें मुझे देखकर भरोसा नहीं आता? वे कहते हैं कि आपको हो गया, मान लिया। लेकिन जब तक आपके शिष्यों को न हो जाए, तब तक यह भरोसा कैसे आए कि हमें भी हो सकेगा!
People come to me and ask, “All right; suppose we grant that you have awakened—but has any disciple of yours awakened?” I ask them, “Doesn’t seeing me give you trust?” They say, “We concede it happened to you. But until it happens to your disciples, how can we be sure it can happen to us?”
उनकी बात में अर्थ है, उनकी बात में सार्थकता है। वे यह कह रहे हैं कि आपको हो सकता है कि जन्म से रहा हो। कोई विधि से न हुआ हो; ऐसा आपने पाया हो अपने को कि ऐसा है। लेकिन जब तक हम उस आदमी को न देख लें, जो दुख में था, महादुख में था, और विधियों के द्वारा पार हुआ और महासुख को पहुंचा, तब तक भरोसा न आएगा।
What they say has a point. They are saying, “Perhaps yours was from birth; not through any method. You simply found yourself like that. But unless we see a person who was in great suffering and, through methods, crossed beyond to great bliss, we won’t have trust.”
तो तीसरी बुद्ध ने बात कही है, तीसरा आर्य-सत्य, कि दुख से मुक्त होने की विधि है।
So Buddha’s third noble truth is: there is a method to be free from suffering.
लेकिन मैं तुमसे कहता हूं कि मेरा कोई शिष्य भी मुक्त हो जाए, तो भी क्या फर्क पड़ेगा! तुम यह कहोगे, आपको हुआ; माना। एक शिष्य को भी हो गया। बाकी को किसी को हुआ? क्योंकि जब तक बहुतों को न हो जाए, तब तक मुझे यह भरोसा न आएगा कि मुझे हो सकता है। मैं तो भीड़ में हूं, एक हूं। किसी एकाध को हो गया होगा, वह भी आप जैसा ही रहा होगा।
But I tell you: even if one of my disciples becomes free—what difference will it make? You will say, “It happened to you—granted. And to one disciple—granted. But what about the others?” Until it happens to many, you won’t trust it can happen to you. You are one among the crowd. Perhaps it happened to one or two; maybe they were like you.
यह भरोसा कब आएगा! वस्तुतः यह भरोसा तभी आएगा, जब तुम विधि का उपयोग करोगे और तुम्हारे भीतर अंधेरे की कोर थोड़ी पीछे हटने लगेगी, रोशनी थोड़ी बढ़ने लगेगी; अशांति थोड़ी मिटेगी और शांति का आविर्भाव होगा। तुम्हारे भीतर ही थोड़ी आनंद की पुलक आएगी। कभी-कभी तुम थर्राहट से भर जाओगे आनंद की, रोआं-रोआं नाचने लगेगा। क्षणभर को ही सही, कोई विधि जब तुम्हें जीवन का स्पर्श देगी, तभी भरोसा आएगा।
When will trust arise? In truth, trust arises only when you use a method and within you the rim of darkness begins to move back a little; the light increases a little; restlessness subsides somewhat and peace begins to appear. When a delicate thrill of joy arises within you; when, even for a moment, some method touches you with life—then trust arises.
तो तीसरा आर्य-सत्य तभी समझ में आता है, जब तुम विधियों का उपयोग करते हो। विधियां हैं, ऐसा बुद्ध पुरुष कहते हैं, लेकिन तुम्हें भरोसा तभी आएगा।
Thus the third noble truth is understood only when you use the methods. The Buddhas say methods exist—but you will trust only by practicing them.
फिर बुद्ध कहते हैं, चौथा आर्य-सत्य है, दुख मिट जाता है। विधियों से आदमी महादुख के पार हो जाता है। बुद्ध पुरुषों के साथ चलकर, उनकी छाया बनकर, विधियां उपलब्ध हो जाती हैं। विधियों से पार हो जाता है। चौथा आर्य-सत्य है, दुख-निरोध की अवस्था है।
Then Buddha says, the fourth noble truth is: suffering ceases. By methods one goes beyond great sorrow. In the company of the awakened, walking in their shadow, methods are found; through methods one crosses. The fourth noble truth is the state of the cessation of suffering.
क्योंकि सवाल यह है कि दुख आज मिट जाए, क्या पक्का पता है कि कल फिर वापस न आ जाएगा? क्योंकि कई बार तुम भी सुखी हो गए हो, थोड़े-बहुत ही सही। फिर खो जाता है सुख। कभी-कभी शांति आती लगती है, कि गयी। आयी भी नहीं, कि गयी। कभी-कभी ऐसा लगता है, सब ठीक है। लग भी नहीं पाता और सब गड़बड़ हो जाता है।
Because the question is: even if suffering ends today, is there any guarantee it won’t come back tomorrow? Many times you have felt happy—even a little—but you lost it. Sometimes peace seems to come—but it goes. Barely arrives, and it is gone. Sometimes it feels everything is fine; before you can grasp it, everything is in disarray.
तो बुद्ध कहते हैं, चौथी बड़ी बात जानने की है, वह यह है कि एक ऐसी अवस्था है, जहां दुख गया तो गया, फिर लौटता नहीं। सुबह हुई तो हुई; फिर कोई रात नहीं होती।
So Buddha says, there is a fourth, great truth to know: there is a state where, once suffering is gone, it is gone—it does not return. Once morning happens, it happens—there is no night after that.
मगर वह तो अनुभव से ही होगी। अधिक लोग विषाद पर ही मर जाते हैं। अर्जुन को कृष्ण कोशिश कर रहे हैं कि विषाद से वह मोक्ष तक पहुंच जाए, चौथी अवस्था तक, बुद्ध का जो चौथा आर्य-सत्य है।
But that can only be known by experience. Most people die in despair. Krishna is trying to take Arjuna from despair all the way to moksha—to the fourth state, Buddha’s fourth noble truth.
विषाद जिनके जीवन में अनुभव होने लगा, वे धन्यभागी हैं। उनकी बजाय धन्यभागी हैं, जिन्हें यह भी पता नहीं कि जीवन में दुख है, जिन्हें यह भी पता नहीं कि अंधेरा है। उनसे ज्यादा धन्यभागी हैं।
Blessed are those in whose lives despair begins to be felt—more blessed than those who don’t even know there is suffering, who don’t even know there is darkness.
फिर जिन्हें किसी ऐसे पुरुष का स्पर्श हो गया, निकटता मिल गयी, सामीप्य मिल गया, जिसके जीवन में वह घटना घटी है, वे और भी धन्यभागी हैं। उनके लिए सुबह का प्रमाण मिल गया।
More blessed still are those who have been touched by the proximity of one in whom that event has happened; for them the dawn has had a proof.
फिर वे और भी धन्यभागी हैं, जो ऐसी सुबह के पीछे चलकर थोड़े-से प्रकाश का अनुभव करने लगे, स्वाद लेने लगे। उन्हें स्वाद आ गया, विधियां हैं।
More blessed still are those who, following such a dawn, begin to experience and taste a little light. They have had a taste; methods exist.
फिर उनसे भी महा धन्यभागी वे हैं, जो उस अवस्था को उपलब्ध हो गए, जहां दुख सदा को खो जाता है। क्योंकि दुख तुम्हारा स्वभाव नहीं है, मोक्ष तुम्हारा स्वभाव है।
And supremely blessed are those who attain the state where suffering is lost forever—for suffering is not your nature; moksha is your nature.
