Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कृष्ण की गीता का अंतिम अध्याय आ गया। जो शुरू होता है, वह समाप्त भी होता है। कृष्ण जैसे अनूठे पुरुषों के वचन भी अंत पर आ जाते हैं। उनके द्वारा भी जिन शब्दों का उच्चार होता है, वे भी पानी पर खींची गई लकीरें सिद्ध होते हैं। कृष्ण भी उसे नहीं बोल पाते, जो कभी समाप्त न होगा। बोलने में वह आता ही नहीं।
The last chapter of Krishna’s Gita has arrived. Whatever begins must also end. Even the words of a rare being like Krishna come to an end. The words that pass through his lips turn out to be lines traced on water. Krishna too cannot utter that which never ends. That which never ends never comes into speech.
जो भी बोला जाएगा, शुरू होगा, अंत होगा; उसकी सुबह होगी, सांझ होगी; जन्म होगा, मृत्यु होगी। सभी शास्त्र जन्मते हैं और मर जाते हैं। और सत्य तो वह है, जो कभी जन्मता नहीं और कभी मरता नहीं। सत्य तो शाश्वत है; शब्द क्षणभंगुर हैं।
Whatever is spoken will have a beginning and an end; it will have a morning and an evening; a birth and a death. All scriptures are born and all scriptures die. But truth is that which is never born and never dies. Truth is eternal; words are momentary.
शब्दों के क्षणभंगुर बबूलों पर सत्य का प्रतिफलन पड़ जाए, इतना काफी है। तुम्हारे शब्द भी बबूले हैं; कृष्ण के शब्द भी बबूले हैं। दोनों ही मिटेंगे। दोनों ही क्षणभंगुर हैं। फर्क इतना है कि तुम्हारे शब्द पर सत्य की कोई प्रतिच्छाया नहीं पड़ती। कृष्ण के शब्द पर सत्य की प्रतिच्छाया पड़ती है। जैसे पानी के बबूले पर सूरज झलकता हो; इंद्रधनुष खिंच गया हो बबूले के आस-पास, सातों रंग प्रकट हो गए हों। तुम्हारा बबूला, बस बबूला है खाली। बबूला तो कृष्ण का भी बबूला ही है; पर सत्य की छाया है।
It is enough if truth reflects for a moment on the fleeting bubbles of words. Your words are bubbles; Krishna’s words are bubbles. Both will vanish. Both are transient. The only difference is that your words bear no reflection of truth, whereas his do. Like the sun flashing on a bubble of water—an arc of rainbow around it, all seven colors aglow. Your bubble is just a bubble—empty. Krishna’s bubble too is still a bubble, but with the shadow of truth upon it.
तुम्हारी झील में चांद का कोई प्रतिबिंब नहीं है। कृष्ण की झील में चांद का प्रतिबिंब है। यद्यपि झील में बने चांद को चांद मत समझ लेना। झील में खोजने मत लग जाना। नहीं तो खोजोगे तो बहुत, पाओगे कुछ भी नहीं। चांद झील में नहीं है, झील में दिखाई पड़ता है। झील से इशारा सीख लो। झील से समझ लो कि प्रतिबिंब कहां से आ रहा है। इसका मूल उत्स कहां है। फिर झील की तरफ पीठ कर लो और चांद की तरफ यात्रा शुरू कर दो।
There is no reflection of the moon in your lake. In Krishna’s lake, the moon is reflected. Yet do not mistake the moon in the lake for the moon itself. Don’t start looking for it in the lake. If you search there, you will search long and find nothing. The moon is not in the lake; it only appears there. Learn the indication from the lake. See from it where the reflection comes from. Find the source. Then turn your back to the lake and begin the journey toward the moon.
कृष्ण ने जो कहा है गीता में, उसमें मत उलझ जाना। न मालूम कितने उस अरण्य में उलझे हैं और भटक गए हैं। कितनी टीकाएं हैं कृष्ण की गीता पर! मैं कोई टीका नहीं कर रहा हूं।
Do not get entangled in what Krishna has said in the Gita. Who knows how many have lost themselves in that wilderness and gone astray! How many commentaries there are on the Gita! I am not writing a commentary.
एक अरण्य खड़ा हो गया है कृष्ण के शब्दों के आस-पास। न मालूम कितने लोग जीवन उसी में बिता डालते हैं। वे गीता के पंडित हो जाते हैं; कृष्ण से वंचित रह जाते हैं।
A whole jungle has grown up around Krishna’s words. Who knows how many spend their lives wandering in it! They become pundits of the Gita and remain deprived of Krishna.
गीता थोड़े ही सार है; वह तो झील में बना प्रतिबिंब है चांद का। समझ लेना इशारा और झील को छोड़ देना। यात्रा बिलकुल अलग-अलग है। अगर झील में छलांग लगा ली और चांद को खोजने के लिए डुबकियां मारने लगे, तो तुम टीकाएं ही पढ़ते रहोगे। तब तुम कृष्ण के शब्दों में ही उलझ जाओगे। शब्दों में तो कुछ सार नहीं है।
The Gita is not the essence; it is the moon’s reflection in a lake. Understand the indication—and then leave the lake behind. The journey is altogether different. If you leap into the lake and start diving to find the moon, you will only go on reading commentaries. Then you will get tangled in Krishna’s words. There is nothing essential in words.
झील में उतरना ही मत। झील ने तो इशारा दे दिया है ठीक अपने से विपरीत। दिखाई तो पड़ता है प्रतिबिंब झील के भीतर; चांद होता है झील के ऊपर, ठीक उलटा।
Do not wade into the lake at all. The lake points away from itself. The reflection appears within the lake, but the moon is above it—exactly the opposite.
शब्द को सुनकर निःशब्द की यात्रा पर निकल जाना। ठीक उलटी यात्रा है। कृष्ण को सुनकर गीता में मत फंसना; कृष्ण की खोज में निकल जाना।
Having heard the word, set out on the journey to the wordless. It is a journey in the opposite direction. Having heard Krishna, do not get caught in the Gita; set out in search of Krishna.
जहां से उठती है गीता, उस चैतन्य का नाम कृष्ण है। गीता तो शब्द ही है; बड़ा बहुमूल्य शब्द है, पर शब्द ही है। हीरा बड़ा बहुमूल्य पत्थर है, पर पत्थर ही है। और इसीलिए गीता का अंत आ जाता है; कृष्ण का तो कोई अंत नहीं है।
The consciousness from which the Gita arises—that is Krishna. The Gita is words—very precious words, but words all the same. A diamond is a precious stone, yet still a stone. And that is why the Gita comes to an end; Krishna does not.
जो है, उसका कभी कोई अंत नहीं है। सपने ही बनते और मिटते हैं। एक बड़ा प्यारा सपना है, गीता।
That which truly is has no end. Dreams alone arise and pass away. The Gita is a very lovely dream.
सपने में भी दो तरह के सपने होते हैं। एक तो बिलकुल ही सपना होता है; जिससे यथार्थ का कोई भी नाता नहीं होता। और एक ऐसा भी सपना होता है, जिसमें यथार्थ की थोड़ी भनक होती है। सपना तो वह भी है; लेकिन यथार्थ की थोड़ी भनक है। सपने को छोड़ देना, भनक को पकड़ लेना। वह जो यथार्थ का घूंघर बज रहा है धीमा-धीमा, सपने के शोरगुल में उसे ठीक से पकड़ लेना, ताकि शोरगुल में न उलझ जाओ।
Even among dreams there are two kinds. One kind is sheer fantasy, with no connection to reality. The other is a dream with a slight hint of the real. It is still a dream, but there is a faint whisper of reality in it. Leave the dream, catch the hint. There is a tiny anklet of reality tinkling softly—catch it amidst the noise of the dream, so you don’t get lost in the clamor.
कृष्ण ने यह गीता कही, इसलिए नहीं कि कहकर सत्य को कहा जा सकता है। कृष्ण से बेहतर कौन जानेगा कि सत्य को कहकर कहा नहीं जा सकता! फिर भी कहा, करुणा से कहा है।
Krishna did not speak the Gita because truth can be expressed by speaking. Who would know better than Krishna that truth cannot be said by saying! And yet he spoke—out of compassion.
सभी बुद्ध पुरुषों ने इसलिए नहीं बोला है कि बोलकर तुम्हें समझाया जा सकता है। बल्कि इसलिए बोला है कि बोलकर ही तुम्हें प्रतिबिंब दिखाया जा सकता है। प्रतिबिंब ही सही, चांद की थोड़ी खबर तो ले आएगा! शायद प्रतिबिंब से प्रेम पैदा हो जाए और तुम असली की तलाश करने लगो, असली की खोज करने लगो, असली की पूछताछ शुरू कर दो।
No enlightened one has spoken because by speaking he could make you understand. They speak so that they can show you the reflection. Reflection it may be, but it brings some news of the moon! Perhaps love for the reflection will arise, and you will begin to seek the real, search for the real, inquire into the real.
लेकिन अक्सर ऐसा हुआ है कि बुद्ध पुरुषों के वचन इतने महत्वपूर्ण हैं, इतने कीमती हैं, इतने सारगर्भित हैं कि लोग उनमें ही उलझ गए हैं। फिर सदियां बीत जाती हैं, लोग शास्त्रों का बोझ बढ़ाए चले जाते हैं! और बात ही उलटी हो गई। कहा किसी और कारण से था। कहने के लिए न कहा था; न कहने की तरफ इशारा उठाया था। शब्द से भी तुम्हारे भीतर निःशब्द को जगाने की चेष्टा है। बोलकर भी बुद्ध पुरुष चाहते हैं कि तुम न-बोलने की कला सीख लो।
But often it has happened that the words of the wise are so important, so precious, so richly meaningful that people get entangled in them. Centuries pass; people go on increasing the burden of the scriptures! And the whole point gets turned upside down. They spoke for one reason, and it was taken for another. They did not speak to encourage saying, but to point toward not-saying. With words they try to awaken the wordless in you. By speaking they want you to learn the art of not-speaking.
तो पहली बात, कृष्ण की गीता तक का अंत आ जाता है, तो तुम्हारे गीतों का तो कहना ही क्या। वे अंत आ जाएंगे। और जिसका अंत ही आ जाना है, उसमें क्या उलझना! उसमें जितने उलझे, उतना ही समय गंवाया, उतना ही जीवन व्यर्थ खोया। खोजो उसे, जिसका कोई अंत नहीं आता।
So first, if even Krishna’s Gita comes to an end, then what to say of your songs! They too will end. And if it ends anyway, why get entangled in it! The more you get entangled, the more time you waste, the more life is squandered. Seek that which has no end.
शाश्वत है सत्य। सत्य को भी जो जान लेते हैं, वे भी समय की धार में उस सत्य को वैसा ही नहीं ला सकते, जैसा वह अपने में है। समय की धार में लाते ही प्रतिबिंब बन जाता है। समय दर्पण है। शाश्वत उसमें एक ही तरह से पकड़ा जा सकता है, वह प्रतिबिंब की तरह है। इसे थोड़ा समझ लेना।
Truth is eternal. Even those who know truth cannot bring it into time as it is. The moment they bring it into the current of time, it becomes a reflection. Time is a mirror. The eternal can be caught in it only as reflection. Understand this a little.
इसलिए मैं कहता हूं, गीता तो इतिहास की घटना है, कृष्ण इतिहास की घटना नहीं हैं। कृष्ण तो पुराण-पुरुष हैं। गीता कभी घटी है, कृष्ण कभी घटते हैं? कृष्ण सदा हैं।
That is why I say the Gita is a historical event; Krishna is not a historical event. Krishna is a mythic, timeless man. The Gita happened once; does Krishna happen? Krishna is forever.
यह गीता का फूल तो लगा एक दिन; सुबह खिला; उठा आकाश में; सुगंध फैली; सांझ मुरझाया और गिर गया। अब फिर बहुत नासमझ हैं, जो उसी फूल पर अटके बैठे हैं। जिन्होंने उसी फूल पर टीकाएं लिखी हैं। उसी फूल के आस-पास सिद्धांतों का जाल बुना है। वे भूल ही गए। यह फूल असली बात न थी। यह तो एक चेष्टा थी शाश्वत की, समय की धारा में प्रवेश की; ताकि तुम तक आवाज पहुंच सके।
That flower of the Gita blossomed one day; it opened in the morning, rose into the sky, spread fragrance, withered at evening and fell. Now only the foolish cling to that fallen flower. They have written commentaries on that flower, woven nets of doctrines around it. They have forgotten—the flower itself was not the real thing. It was an effort for the eternal to enter the stream of time—so that a call could reach you.
बस, यह एक आवाज थी; यह अनंत की पुकार थी कि तुम सुन लो और चल पड़ो। यह कोई घर बनाकर बैठ जाने का मामला न था। यह तो एक आवाहन था। एक आह्वान था।
It was a voice, a call from the infinite: listen, and set out. It was not a matter of building a house and settling down. It was an invocation, a summons.
लेकिन इस आह्वान को मानकर जाने के लिए तो बड़ी हिम्मत चाहिए। अर्जुन जैसा क्षत्रिय भी बामुश्किल जुटा पाया। जुटाता, बिखर जाता। सम्हालता अपने को, चूक जाता। सब तरफ से उसने भागने की कोशिश की।
But to honor this summons and go, great courage is needed. Even a warrior like Arjuna could barely muster it. He would gather himself and fall apart, compose himself and miss. He tried to run away from every side.
लेकिन कृष्ण मिल जाएं, तो उनसे कभी कोई भाग पाया है? भागने का उपाय नहीं है। इसलिए अर्जुन न भाग पाया, अन्यथा अपनी तरफ से उसने सब चेष्टा की थी; सब तर्क लाया।
But having met Krishna, has anyone ever managed to run away from him? There is no way to escape. So Arjuna could not run, though he tried every effort, brought every argument.
मनुष्य जाति के इतिहास में उस परम निगूढ़ तत्व के संबंध में जितने भी तर्क हो सकते हैं, सब अर्जुन ने उठाए। और शाश्वत में लीन हो गए व्यक्ति से जितने उत्तर आ सकते हैं, वे सभी कृष्ण ने दिए। इसलिए गीता अनूठी है। वह सार-संचय है; वह सारी मनुष्य की जिज्ञासा, खोज, उपलब्धि, सभी का नवनीत है। उसमें सारे खोजियों का सार अर्जुन है। और सारे खोज लेने वालों का सार कृष्ण हैं।
In the history of humankind, all the arguments one can raise about the ultimate mystery—Arjuna raised them all. And all the answers that can come from one immersed in the eternal—Krishna gave them all. That is why the Gita is unique. It is an essence-collection. It is the cream of all human inquiry, search and attainment. Arjuna is the essence of all seekers; Krishna is the essence of all finders.
कृष्ण कभी घटे समय में, इस बात में पड़ना ही मत। ऐसे व्यक्ति सदा हैं। कभी-कभी उनकी किरण उतर आती है; कहीं से संध मिल जाती है। अर्जुन संध बन गया। प्रेमपूर्ण हृदय ही संध बन सकता है।
Don’t get caught up in whether Krishna appeared at such-and-such time. Beings like that are eternal. Sometimes their ray descends; somewhere a meeting happens. Arjuna became that meeting. Only a loving heart can become the meeting-point.
अर्जुन शिष्य ही नहीं है। वस्तुतः तो शिष्य वह था ही नहीं। क्षत्रिय और शिष्य हो, जरा कठिन है! वह एक ही भाषा जानता है, मित्र की या शत्रु की। और कोई भाषा नहीं जानता। या तो तुम उसके मित्र हो या उसके शत्रु हो। उसका गणित सीधा साफ है, जो मित्र नहीं, वह शत्रु है।
Arjuna is not merely a disciple. In truth he was not a disciple at all. A kshatriya and a disciple—hard to come by! He knows only one language: friend or foe. He knows no other. Either you are his friend or his enemy. His arithmetic is simple: whoever is not friend is enemy.
कृष्ण से भी अर्जुन का प्राथमिक नाता मित्र का है। शिष्य तो वह फंस गया। शिष्य होने में तो जैसे उसकी चेष्टा न थी, अनजाने उलझ गया। बात तो उसने ऐसी ही शुरू की थी, जैसे मित्र से पूछ रहा हो।
His primary bond with Krishna is of friendship. As a disciple he got caught. To be a disciple was not his intent; he stumbled into it unawares. He began as one would question a friend.
इसमें थोड़ा समझ लेने जैसा है।
This is worth understanding a little.
सत्य की खोज की दिशा में एक गहन मैत्री का भाव तो चाहिए ही। शिष्य का भाव तो तुम्हारे बस के भीतर नहीं है। वह गुरु पैदा करेगा। वह तो तुम्हारा अहंकार कैसे शिष्य हो सकता है प्रथम से! वह इतना भी राजी हो जाए मित्र होने को, तो भी काफी है। इतनी सुविधा दे दे तुम्हें, तो भी बहुत है।
On the path of truth, a deep sense of friendship is needed. The stance of a disciple is beyond your present capacity. The disciple births the master. How can your ego be a disciple at the outset! If it consents even to be a friend, that is already much. Even that much opening is great.
अर्जुन बात तो शुरू किया था मित्र की तरह से, अंत होते-होते शिष्य हो गया। जैसे-जैसे पूछा, वैसे-वैसे मुश्किल में पड़ा। जैसे-जैसे पूछा, वैसे-वैसे कृष्ण का विराट रूप प्रकट होने लगा। जिसको सदा मित्र की तरह जाना था, जिसमें और किन्हीं गहराइयों की खबर ही न थी, जिसमें कभी झांका ही न था, जिसे स्वीकार ही कर लिया था कि अपना मित्र है.।
Arjuna began as a friend; by the end he had become a disciple. As he asked, he got into trouble. As he asked, Krishna’s vastness began to reveal itself. The one he had always known as just a friend—of whose depths he had no inkling, into whom he had never peered—whom he had simply accepted as his friend...
यह भी थोड़ा समझ लेना।
This too, understand a little.
तुमने जिन्हें मित्र ही समझ लिया है, उनके भीतर भी विराट छिपा है। जिनके ऊपरी व्यवहार से ही तुम समाप्त हो गए हो कि तुमने समझ लिया कि परिचित हो गए; गलती मत करना। अगर तुम थोड़े मित्र को संधि दोगे, तो तुम वहीं से विराट को पाओगे; वहीं से कृष्ण की किरण उतर आएगी।
Those whom you have taken merely as friends—there too the vast is hidden. If you grant even a little space to friendship, from there you will find the vast; from there Krishna’s ray will descend.
इसलिए गहन मैत्री में धर्म की शुरुआत होती है। प्रेम में प्रार्थना का प्रारंभ है। प्रेम में ही बीज बोए जाते हैं, जो किसी दिन परमात्मा बनते हैं।
So religion begins in deep friendship. Prayer begins in love. In love are sown the seeds that one day become God.
यह भी समझ लेने जैसा है कि एक गहन सहानुभूति चाहिए, तो ही समझ पैदा हो सकती है। एक तरह की विवादग्रस्त मनोदशा से समझ पैदा नहीं हो सकती।
Understand this too: only in deep sympathy can understanding be born. From a mind set on dispute, no understanding can arise.
अर्जुन ने तर्क तो सब उठाए, पर बड़ा संवादपूर्ण हृदय था। उन तर्कों में कृष्ण को गलत करने की चेष्टा न थी, सिर्फ अपने संशयों की अभिव्यक्ति थी, अभिव्यंजना थी।
Arjuna did raise every argument, but his heart was dialogic. His arguments were not attempts to prove Krishna wrong; they were expressions of his own doubts.
जब तुम तर्क उठाते हो, तो दो तरह से उठा सकते हो। एक तो कि दूसरे को गलत करने की चेष्टा हो; तब तुमने शत्रुता खड़ी कर ली। संवाद बिखर गया। गीता पैदा न हो सकेगी।
When you raise arguments, you can do it in two ways. One is to try to prove the other wrong; then you have created enmity. Dialogue breaks. The Gita cannot be born.
गीत कहीं पैदा होता है, जहां संवाद ही पैदा न हो सके? संवाद का स्वर गीत है। संवाद का समस्वर हो जाना गीत है। जहां दो व्यक्ति एक ऐसी समस्वरता में बंध जाते हैं समाधि की, संगीत की, वहां गीत पैदा होता है।
Where can song arise if dialogue itself cannot be born? The tone of dialogue is song. When dialogue becomes harmonized, it is song. When two persons bind themselves in a resonance of meditation, of music—that is where song is born.
भगवद्गीता पैदा हुई, उसमें अर्जुन का हाथ उतना ही है जितना कृष्ण का। न तो अकेले कृष्ण से वह हो सकती थी, न अकेले अर्जुन से हो सकती थी। उन दोनों का समतुल हाथ है; वहीं से गीत जन्मा है।
The Bhagavad Gita was born; Arjuna’s hand is as much in it as Krishna’s. It could not happen with Krishna alone, nor with Arjuna alone. Their equal hands met, and the song was born.
अगर विवाद की दृष्टि हो, तो जिज्ञासा सुंदर नहीं रह जाती, कुरूप हो जाती है। जिज्ञासा जिज्ञासा ही नहीं रह जाती, एक तरह की शत्रुता हो जाती है। तुम पूछते ही हो गलत सिद्ध करने को। तुम पूछते हो मानकर कि तुम पहले से जानते ही हो।
If the stance is disputatious, inquiry loses beauty and becomes ugly. Inquiry ceases to be inquiry; it turns into a kind of hostility. You ask only to disprove. You ask assuming you already know.
मित्र भी पूछ सकता है। प्रश्न की शब्दावली एक ही जैसी भी हो, तो भी कोई भूल नहीं होने वाली है। मित्र जब पूछता है, तो वह इसलिए नहीं पूछता कि तुम गलत हो। वह इसलिए पूछता है कि मेरे मन में संदेह है। तुम तो ठीक ही होओगे; मैं ही कहीं गलत हूं। पर यह संदेह मेरे भीतर है, इसका भी मैं क्या करूं?
A friend too can ask. Even if the words of the question are similar, there is no danger. When a friend asks, he does not ask because you are wrong. He asks because there is doubt in his own mind. “You must be right; it is I who am likely wrong. But what do I do with this doubt within me?”
कल एक संन्यासी मेरे पास आए। उनकी आंख में आंसू आ गए और उन्होंने कहा कि कभी-कभी आपके संबंध में भी विरोध के विचार पैदा हो जाते हैं। पर आंख में आंसू हैं; पीड़ा है, तब तो यह विरोध का विचार भी अत्यंत प्रेम से भरा है।
Yesterday a sannyasin came to me. Tears welled up in his eyes and he said, “Sometimes opposing thoughts about you arise in me.” But because there were tears—pain—the opposing thought was full of love.
मैंने उनसे कहा, फिर होने दो। फिर कोई चिंता नहीं है। आने दो विरोध के विचार को। वह तुम्हें घेर न पाएगा; तुम उसे जीत लोगे। क्योंकि तुम विरोध में नहीं हो, फिर कोई विरोधी विचार कुछ फर्क नहीं ला सकता। लेकिन तुम अगर विरोध में हो, तो विरोधी विचार न भी हो तो भी क्या फर्क पड़ेगा! विवाद तो खड़ा ही है।
I said, “Then let them arise. No worry. Let the opposing thought come. It will not be able to surround you; you will overcome it. Because you yourself are not in opposition, no opposing thought can really change anything. But if you are in opposition, then whether an opposing thought is present or not, what difference does it make! The dispute already stands.”
अर्जुन के मन में बड़े संदेह थे। कृष्ण गुरु हैं, ऐसी भी कोई धारणा न थी। हो भी कैसे सकती है?
Arjuna’s mind had deep doubts. He had no conviction that Krishna was a guru. How could he have?
बड़ी पुरानी तिब्बती कहावत है कि शिष्य गुरु को नहीं खोज सकता; गुरु ही शिष्य को खोजता है।
An old Tibetan saying goes: the disciple cannot find the master; the master finds the disciple.
बात कुछ जंचती है, बेबूझ होती हुई भी जंचती है। बेबूझ तो इसलिए कि गुरु क्यों खोजने निकलेगा शिष्य को? उसे क्या जरूरत पड़ी है?
It sounds right—even if it seems unreasonable. Unreasonable, because why would the master go looking for a disciple? What need?
उसकी भी जरूरत है। वह जरूरत ऐसे ही है, जैसे मेघ जब जल से भर जाता है, तो बरसना चाहता है, भूमि खोजता है, उत्तप्त भूमि खोजता है।
There is a need. Like a cloud, once filled with water, longs to rain—seeks a thirsty earth.
वह जरूरत ऐसी ही है, जैसे जब फूल गंध से भर जाता है, तो किन्हीं नासापुटों की प्रतीक्षा करता है। हवा के पंखों पर सवार होकर यात्रा पर निकलता है खोजने नासापुट। वह जरूरत वैसी ही है जैसे जब रोशनी जलती है, दीया प्रकाश से भरता है, तो बरसता है चारों तरफ, बंटता है।
Like a flower, once filled with fragrance, waits for nostrils. It mounts the wings of the wind, traveling in search of a nose. Like a lamp, brimming with light, pours out its glow and shares itself.
मोहम्मद ने कहा है कि अगर पहाड़ मोहम्मद के पास न आएगा, तो मोहम्मद पहाड़ के पास जाएगा। जल से भर गया मेघ खोजता है उत्तप्त हृदय को।
Muhammad said, “If the mountain will not come to Muhammad, then Muhammad will go to the mountain.” The cloud heavy with water seeks the parched heart.
बेबूझ इसलिए कि हम सोचते हैं, गुरु को क्या पड़ी है! और बेबूझ इसलिए भी कि शिष्य की ही तलाश है, तो शिष्य को ही खोजना चाहिए। लेकिन फिर भी कहावत सही है।
Unreasonable, because we think, why should a guru be concerned! And unreasonable also because if it is the disciple who is desired, then the disciple should do the seeking. And yet the proverb is right.
शिष्य खोजेगा कैसे? उसके पास मापदंड कहां? उसके पास क्या है निकष? कैसे कसेगा? क्या है कसौटी? कैसे करेगा स्वीकार कौन गुरु है? किन चरणों में झुकेगा? किस सहारे झुकेगा? कौन-सा हिसाब है उसके पास? गुरु को जानता तो नहीं, पहचान तो कोई भी नहीं। इस अज्ञात मार्ग पर कैसे निर्णय करेगा कि यहीं छोड़ दूं, कर दूं समर्पण इन्हीं चरणों में, हो जाऊं यहीं निछावर। बस, अब आगे कोई मंजिल नहीं; आ गया घर। ऐसी कैसे प्रतीति होगी उसे?
How will the disciple search? What criterion does he have? What touchstone? How will he test? What scale can he use to accept, “This is the guru”? At whose feet should he bow? On what basis will he bow? What measure does he possess? He does not know the guru, does not recognize him. On this unknown path, how will he decide, “Here I will surrender, at these feet I will pour myself out. Now there is no further destination; I have come home”? How will such a certainty arise in him?
गुरु एक दूसरे जगत में रहता है। वह यहां दिखाई पड़ता है, यहां होता नहीं। उसका शरीर यहां होता है, उसका स्वयं का होना तो बहुत दूर होता है। वह तो ऐसे वृक्ष की तरह है, जिसकी जड़ें जमीन में गड़ी हैं और शाखाएं-प्रशाखाएं आकाश को छू रही हैं। उसके पैर ही यहां हैं। इसलिए तो हम गुरु के पैर छूते हैं, क्योंकि उससे ज्यादा हम पहचान कैसे पाएंगे!
The guru lives in another realm. He appears here, but he is not here. His body is here; his being is very far. He is like a tree whose roots are sunk in the earth and whose branches touch the sky. Only his feet are here. That is why we touch the guru’s feet—because that is all we can recognize.
गुरु के पैर छूना बड़ा प्रतीकात्मक है। हम यह कह रहे हैं कि तुम्हारे पैर ही इस संसार में हमें मिल सकते हैं, इससे ज्यादा तो हम तुम्हें यहां न पा सकेंगे। इन पैरों के पार तो तुम किसी और लोक में हो। बस, तुम्हारे हम टटोलकर पैर भी पा लें, तो मार्ग मिल गया, राह मिल गई। फिर हम तुम्हें खोज ही लेंगे। सहारा मिल गया। एक सूत्र हाथ में आ गया; फिर होओ तुम कितनी ही दूर, यात्रा हो कितनी ही लंबी, लेकिन अब भरोसे से हम इस धागे के सहारे चल लेंगे।
Touching the guru’s feet is deeply symbolic. We are saying: only your feet are available to us in this world; beyond them, we will not find you here. Beyond these feet you belong to another world. If we can at least grope and find your feet, we have found the path, the way. Then we will find you. We have a support. A thread is in our hand; however far you may be, however long the journey, we can now walk by the trust of this thread.
लेकिन कैसे पहचानोगे चरणों को? कैसे पहचानोगे गुरु की उपस्थिति को? इसलिए कहावत बेबूझ होती हुई भी ठीक है कि गुरु ही खोजता है।
But how will you recognize the feet? How will you sense the guru’s presence? So, though it sounds unreasonable, the saying is true: the guru finds you.
इसके पहले कि तुम गुरु को चुनो, गुरु तुम्हें चुन लेता है। इसके पहले कि तुम उसकी तरफ चलो, उसकी पुकार तुम्हारे हृदय को खींचने लगती है। इसके पहले कि तुम होश से भरो कि तुम बुला लिए गए हो, तुम आ चुके होते हो।
Before you choose the guru, the guru has chosen you. Before you begin to move toward him, his call has already begun to pull your heart. Before you become aware that you’ve been summoned, you have already arrived.
अर्जुन को पता ही नहीं, कैसे सारा खेल हो गया है! कैसे उसने कृष्ण को अपना सारथी चुन लिया है। कैसे कृष्ण सारथी होकर उसके रथ पर सवार होकर इस महाभारत के युद्ध में आ गए हैं! कैसे अनायास किसी और को पास न पाकर कृष्ण से वह पूछ बैठा है! कोई और था भी नहीं जिससे पूछे। मजबूरी थी; जैसे वह अपने से ही बोला हो। सारथी भी था मौजूद, इसलिए सारथी को पूछ लिया है। और एक अनंत यात्रा शुरू हो गई। अनजाने में, अंधेरे में उसकी शुरुआत है, जैसे बीज अंधकार में जमीन के फूटता है। उसे पता भी नहीं होता, कहां जा रहा है।
Arjuna has no idea how the whole play has happened—how he chose Krishna as his charioteer. How Krishna, as charioteer, mounted his chariot and entered this war of the Mahabharata. How, having no one else at hand, he began to ask Krishna! There was no one else to ask. It was a compulsion—as if he were speaking to himself. The charioteer was present, so he asked the charioteer. And an endless journey began. Unknowingly, in the dark, it began—like a seed sprouting in the darkness of the earth. It does not know where it is going.
अंकुर को पता भी कैसे होगा, कहां जा रहा हूं! उसने पहले तो कभी आकाश देखा नहीं। उसने पहले तो कभी हवाओं में झोंके नहीं लिए। उसने पहले तो कभी सुबह की धूप में झपकी नहीं ली। वह जागा ही नहीं, बाहर आया ही नहीं; बीज में बंद था।
How would the sprout know where it is going! It has never seen the sky before. It has never felt the rush of the winds. It has never dozed in the morning sun. It has never been awake, never come out—it was imprisoned in the seed.
यह तो पहली ही बार यात्रा हो रही है। तोड़ता है जमीन की परतों को। बिलकुल नाजुक कोमल अंकुर कठोर पृथ्वी को तोड़कर बाहर आ जाता है। कोई अज्ञात पुकार है, जैसे सूरज ही उसे खींचता हो जमीन के बाहर, कि आओ! कि जैसे हवाएं उसे बुलाती हों और वह रुक न पाता हो, अवश खिंचा हुआ चला आया है। धीरे-धीरे चीजें साफ होती हैं। धीरे-धीरे आकाश में उठता है और आश्वस्त होता है।
This is the very first journey. It breaks through layers of soil. A tender, delicate sprout breaks the hard earth and comes forth. As if some unknown call were pulling it—as if the sun itself were drawing it out of the ground: “Come!” As if the winds were inviting it—and it cannot resist. Helplessly drawn, it comes. Slowly, things become clear. Slowly, it rises into the sky and grows assured.
अर्जुन को पता नहीं, वह क्यों पूछने लगा है! अर्जुन को पता नहीं, क्यों उसने सारथी बना लिया है कृष्ण को! क्यों सारथी से पूछ रहा है! यह सब हुआ है। अर्जुन की तरफ से यह सब अंधकारपूर्ण है; कृष्ण की तरफ से यह सब साफ-साफ है।
Arjuna does not know why he began to ask! He does not know why he made Krishna the charioteer! Why he is questioning the charioteer! This has all happened. On Arjuna’s side, it is all dark; on Krishna’s side, crystal clear.
अर्जुन को खयाल ही है कि उसने चुन लिया है कृष्ण को; कृष्ण ने ही उसे चुना है। अर्जुन को खयाल है कि उसने प्रश्न उठाए हैं; कृष्ण ने ही उसे उकसाया है। अर्जुन को खयाल है कि वह जिज्ञासा कर रहा है; कृष्ण ने ही उसे अतृप्त किया है।
Arjuna thinks he has chosen Krishna; in truth Krishna has chosen him. Arjuna thinks he has raised the questions; Krishna has incited him. Arjuna thinks he is inquiring; Krishna has made him discontented.
अगर तुम मेरी बात समझो, तो यह भी हो सकता था कि कृष्ण की जगह अगर और कोई सारथी होता, तो अर्जुन को ये प्रश्न भी न उठे होते, यह जिज्ञासा भी न जगी होती। यह कृष्ण की मौजूदगी में फूटता हुआ अंकुर है। संभावना भीतर थी, अन्यथा पत्थर को थोड़े ही सूरज तोड़ लेगा, बीज को ही तोड़ सकता है। भीतर संभावना थी, इसलिए कृष्ण की पुकार सुनी जा सकी। लेकिन अर्जुन के जो कदम हैं प्राथमिक, वे बिलकुल अज्ञात में हैं।
If you understand me, it could well be that, had there been some other charioteer in place of Krishna, these questions would not have arisen in Arjuna at all, this inquiry would not have ignited. This sprout is erupting in Krishna’s presence. The potential was within—otherwise the sun cannot crack a stone, it can only crack a seed. The potential was there, so Krishna’s call could be heard. But Arjuna’s first steps are utterly in the unknown.
तुम भी मेरे पास चले आए हो, तुम्हारे पहले कदम बिलकुल अंधकारपूर्ण हैं। अनेक व्यक्ति मेरे पास आकर कहते हैं कि हम क्यों आ गए हैं, हमें कुछ पता नहीं। हम यहां क्यों हैं? किसलिए यहां हम आपके पास रुक गए हैं, कुछ पता नहीं! कभी-कभी वे घबड़ा भी जाते हैं कि यहां क्या कर रहे हैं!
You too have come to me; your first steps are utterly in the dark. Many who come to me say, “We do not know why we have come. Why are we here? Why have we stayed with you? We don’t know!” Sometimes they get frightened: “What are we doing here!”
कोई दूर स्वीडन से आया है, डेनमार्क से आया है। उसे कभी सपना भी नहीं हो सकता था पूना का। पूना है भी कहीं, इससे भी कोई उसका लेना-देना न था। और तब अचानक किसी दिन उसे यह बात यहां भी पकड़ लेती है कि मैं यहां क्या कर रहा हूं! छह महीने हो गए आए हुए। घर से पुकार आ रही है, वापस लौट आओ। किसी की पत्नी है, बच्चे हैं; किसी के पिता हैं, मां है। मैं यहां क्या कर रहा हूं?
Someone has come from far-off Sweden, from Denmark. He could never have dreamed of Poona. He had nothing to do with Poona—whether it even exists! And then suddenly one day, here too, he is caught by this question: “What am I doing here! Six months have passed. Home is calling—come back. There is a wife, children; a father, mother. What am I doing here?”
मेरे पास लोग आकर बार-बार कहते हैं कि आप हमें बताएं, हम यहां क्या कर रहे हैं? हम यहां क्यों हैं?
People often come to me and say, “Tell us, what are we doing here? Why are we here?”
उनकी बात ठीक है। प्राथमिक क्षण अंधकार में ही हैं उनके लिए। मैं जानता हूं, वे यहां क्यों हैं; वे नहीं जानते हैं। गुरु ही खोज लेता है।
They are right. The initial moments are dark for them. I know why they are here; they do not. The guru finds you.
जीसस ने कहा है, जैसे मछुआ जाल फेंकता है पानी में; मछलियों को पकड़ लेता है।
Jesus said: just as a fisherman casts his net in the water and catches fish.
ऐसा ही एक जाल है, जो बड़ा अदृश्य है और चैतन्य के सागर में फेंका जाता है। और जब अर्जुन जैसी कोई मछली फंस जाती है, तो गीता का जन्म होता है।
There is such a net too—utterly invisible—which is cast in the ocean of consciousness. And when a fish like Arjuna gets caught, the Gita is born.
अर्जुन कोई छोटी-मोटी मछली नहीं है। बड़ा बहुमूल्य व्यक्ति है, बड़ी मूल्यवान संभावनाएं हैं, बड़ा उसका भविष्य है। धीरे-धीरे एक-एक उत्तर कृष्ण का उसके भीतर और अनेक प्रश्नों को उठाता गया। लेकिन यह संवाद है; वह विवाद नहीं कर रहा है। वह कृष्ण को गलत सिद्ध नहीं करना चाहता है। बहुत गहरे में तो वह यही चाहता है कि कृष्ण ही सही हों और मैं गलत होऊं। लेकिन करूं क्या, मजबूरी है! प्रश्न उठते हैं, संदेह है, संशय है, तो कहूंगा न तो क्या करूंगा! कहना ही पड़ेगा।
Arjuna is no small fish. He is a truly precious being, with immense possibilities, a great future. One by one, each of Krishna’s answers brought forth many more questions within him. But this is dialogue; he is not arguing. He does not want to prove Krishna wrong. Deep down he wants Krishna to be right and himself to be wrong. But what to do—compulsion! Questions arise; there are doubts; there is skepticism—what else can he do besides speak!
वह बड़ी दुविधा में है। हृदय प्रेम करना चाहता है, मस्तिष्क संदेह उठाता है। हृदय चाहता है, हटाओ सब संदेह; डूब जाओ इस गहरी मैत्री में। लेकिन मन संदेह उठाए चला जाता है।
He is in great dilemma. The heart wants to love; the mind raises doubt. The heart wants to sweep aside all doubt and plunge into this deep friendship; but the mind keeps throwing up doubts.
मन के संदेह हल करने ही होंगे। मन को निरस्त करना ही होगा। मन की शंकाएं काटनी ही होंगी। लेकिन अर्जुन का हृदय मन के साथ नहीं खड़ा है, इसलिए हल हो सका। अगर अर्जुन का हृदय भी मन के साथ खड़ा हो, फिर कोई हल नहीं है, फिर कोई समाधान नहीं है। फिर तुम हल करना ही नहीं चाहते।
The mind’s doubts must be resolved. The mind must be silenced. The mind’s questions must be cut. But Arjuna’s heart is not standing with the mind—therefore a solution is possible. If Arjuna’s heart also stood with the mind, there would be no solution. Then you do not want a solution.
इस बात को तुम अपने भीतर ठीक से पहचान लेना। क्योंकि मुझे क्या लेना-देना कृष्ण से और अर्जुन से! सवाल मेरे और तुम्हारे होने का है। ये सब तो मेरे लिए बहाने हैं। जिनके बहाने मैं तुमसे कुछ कह रहा हूं। तुम अपने भीतर गौर से देख लेना।
Recognize this within yourself. For what have I to do with Krishna and Arjuna! The issue is about you and me. They are just pretexts through which I speak to you. Look closely within.
अगर तुम पाओ कि तुम मुझे गलत सिद्ध करना चाहते हो, यह तुम्हारे हृदय में है, तो तुम व्यर्थ ही अपना समय खराब कर रहे हो। अगर तुम चाहते हो कि अंततः मैं सही सिद्ध हो जाऊं और तुम गलत हो जाओ, फिर भी तुम्हारा मन संदेह उठा रहा है, फिर कोई अड़चन नहीं है। फिर तुम उठाए जाओ; सब संदेह काटे जा सकेंगे।
If you find that you want to prove me wrong—that this sits in your heart—then you are only wasting your time. If, on the contrary, you want me ultimately to be proved right and you to be wrong, even though your mind is raising doubts, there will be no obstruction. Then raise them all; every doubt can be cut.
लेकिन अगर तुम्हारा हृदय ही उनसे जुड़ा हो, तो तुम्हारे विपरीत मैं तुम्हें मुक्त न कर पाऊंगा। हां, तुम मुक्त होना चाहो, तो कितनी ही बाधाएं हैं, सब काट डाली जाएंगी। कोई बाधा बाधा न बन सकेगी। तुम होना ही न चाहो, तो फिर कोई उपाय नहीं है। फिर मेरे दिए हुए सब उपाय भी नई जंजीरें बन जाएंगे। तुम उनसे भी बंधोगे, छूटोगे नहीं।
But if your heart is attached to those doubts, then opposite to you I will not be able to free you. If you want freedom, however many obstacles there are, they will all be cut. No obstacle can remain an obstacle. But if you do not want to be free, then there is no way. Even my remedies will become new chains. You will bind yourself with them, not be freed.
आ गया यह आखिरी अध्याय अर्जुन की जिज्ञासा का, कृष्ण के समाधानों का। इस आखिरी अध्याय का नाम है, मोक्ष-संन्यास-योग।
Now comes the last chapter of Arjuna’s inquiry and Krishna’s answers. Its title is Moksha–Sannyas–Yoga.
भारत के लिए मोक्ष अंतिम बात है। वह अठारहवां अध्याय है। उसके पार फिर कुछ नहीं है।
For India, moksha is the final word. It is the eighteenth chapter. Beyond it there is nothing.
दुनिया में कहीं भी मोक्ष आखिरी बात नहीं है। दुनिया में मनुष्य के चैतन्य की इतनी गहराई से खोज ही नहीं हुई। भारत ने चार पुरुषार्थ कहे हैं: अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष। अधिक संस्कृतियां बहुत अगर ऊंची उठीं, तो धर्म तक जाती हैं।
Nowhere else in the world is moksha the last word. The consciousness of man has not been explored with such depth elsewhere. India has spoken of four purusharthas: artha, dharma, kama, moksha. Most cultures, at their best, reach as far as dharma.
अब यह बड़े मजे की बात है, मोक्ष धर्म के भी पार है। मुक्त तो कोई तभी होता है, जब धर्म भी छूट जाता है। वह आखिरी बंधन है; बड़ा प्रीतिकर, बड़ा मधुर, मगर वह भी बंधन है। अगर तुम हिंदू हो, मोक्ष दूर है अभी। अगर मुसलमान हो, तो मोक्ष अभी दूर है। धर्म तक आ जाओगे। हमने उसे तीसरा ही पड़ाव कहा है, मंजिल नहीं।
And here is the marvel: moksha is beyond dharma. One is truly free only when even dharma is gone. Dharma is the last bond—sweet, pleasing, but still a bond. If you are a Hindu, moksha is still far. If you are a Muslim, moksha is far. You may reach dharma. We have called it the third milestone, not the destination.
मोक्ष तो तब है, जब धर्म भी छूट गया, शास्त्र भी छूट गए, शब्द भी छूट गए। तुम्हें पता ही न रहा कि तुम कौन हो। कोई आइडेंटिटी, कोई तादात्म्य न रहा। कोई तुमसे पूछे, तो तुम हंसोगे; कुछ भी न कह पाओगे--हिंदू, कि मुसलमान, कि जैन, कि बौद्ध।
Moksha is when dharma too is dropped, the scriptures are dropped, the words are dropped. You no longer know who you are. No identity, no self-image remains. Someone asks you and you will only laugh; you will not be able to say—Hindu? Muslim? Jain? Buddhist?
और एक गहरे अर्थ में तुम सभी हो गए। मंदिर भी तुम्हारा, मस्जिद भी तुम्हारी, गुरुद्वारा भी तुम्हारा; और न कोई गुरुद्वारा रहा तुम्हारे लिए, न कोई मस्जिद रही, न कोई.। कुरान भी गई, गीता भी गई, वेद भी गए, बाइबिल भी गई। और एक अर्थ में सब घर आ गया, वेद भी तुम्हारा, बाइबिल भी तुम्हारी, गीता भी तुम्हारी। तुम अब बंधे न रहे। तुम पार हो गए, एक अतिक्रमण हुआ।
And in a deeper sense you have become all. The temple is yours, the mosque is yours, the gurudwara is yours; and for you there is no gurudwara, no mosque, nothing. The Quran is gone, the Gita is gone, the Vedas gone, the Bible gone. And in another sense everything has come home: the Vedas are yours, the Bible is yours, the Gita is yours. You are no longer bound. You have gone beyond—there is a transcendence.
मोक्ष बड़ी अनूठी बात है। वह पूर्वीय धारणा है। दुनिया की कोई जाति उतनी ऊंची नहीं गई। ज्यादा से ज्यादा जातियां धर्म तक ऊंची गईं। जो उतने भी नहीं जा सके, वे काम तक गए--अर्थ, काम।
Moksha is a unique vision of the East. No other people have gone that high. At most, some have reached dharma. Those who could not even go that far reached kama—artha and kama.
काम यानी वासना, सेक्स। अधिक लोग काम तक ही जा पाते हैं। जो उनसे भी नीचे हैं--वैसे भी बहुत लोग हैं; बड़ी संख्या है उनकी--जिनके लिए अर्थ ही सब कुछ है, धन।
Kama means desire, sex. Most people go only as far as kama. Those below even that—there are many—for whom artha, wealth, is everything.
अब यह थोड़ा सोचने जैसा है। जिसके जीवन में धन ही सब कुछ है, वह कामवासना वाले व्यक्ति से भी निम्न चेतना दशा का है। क्योंकि धन तो मुर्दा है। कामवासना कम से कम प्राकृतिक तो है, जीवंत तो है। धन तो जोड़ता नहीं, तोड़ता है। धन तो शोषण है, धन तो हिंसा है। प्रेम कम से कम जोड़ता तो है। किसी से भी जोड़ता है--एक स्त्री से, एक पुरुष से, परिवार से--कोई संबंध तो बनाता है। कामवासना में कुछ सेतु तो है! धन में तो कोई सेतु नहीं है।
Think about it: one whose whole life is wealth is in a lower state of consciousness than one consumed by sex. For wealth is dead. Sex, at least, is natural, alive. Wealth does not join, it divides. Wealth is exploitation; wealth is violence. Love, at least, connects you. To anyone—it may be a woman, a man, a family—but a bridge arises. In sex there is at least some bridge! In wealth there is none.
इसलिए धन का दीवाना किसी से भी नहीं जुड़ता। उसके आस-पास कोई जगह नहीं होती जहां से तुम संबंध बना लो। वह संबंधों से डरता है। क्योंकि संबंध बने कि झंझट आई। कहीं उसका धन न मांगने लगो! संबंध बने, तो कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। संबंध बने, तो तुम्हें उसने निकट लिया। निकट डर है, क्योंकि तिजोरी के पास आ रहे हो। तुम्हारा हाथ उसकी जेब में जा रहा है। इतने पास वह किसी को भी न लेगा।
That is why the money-addict does not connect with anyone. There is no space around him where you can form a relationship. He is afraid of relationships. Because with relationship comes trouble. Someone may ask for his money! With relationship comes expense. With relationship he must take you near; nearness is dangerous, for you come near the safe. Your hand is reaching his pocket. He will not allow anyone so near.
सबसे निम्नतम चेतना है, जिसका लक्ष्य जीवन में अर्थ है। धन, मकान, वस्तुएं, वह निम्नतम चेतना है। और वह संस्कृति निम्नतम है, जो अर्थ पर पूर्ण हो जाती है।
The lowest level of consciousness is the one whose goal is artha—money, house, objects. A culture that completes itself at artha is the lowest.
उसके ऊपर काम है। कम से कम दूसरे से जुड़ने की थोड़ी संभावना है, द्वार खुला है। कोई बहुत बड़ा द्वार नहीं है, बड़ा क्षुद्र द्वार है, लेकिन है। कोई बहुत विराट द्वार नहीं है, संकीर्ण है; उसमें से घसिटकर आना और जाना भी कष्टपूर्ण है। और उससे दूसरे से तुम जुड़ते भी हो और नहीं भी जुड़ते। क्योंकि जिससे भी तुम्हारा कामवासना का संबंध है, उससे गहरा संबंध हो ही नहीं पाता।
Above that is kama. At least there is some possibility of connection; a door opens. Not a great door; a petty one, but a door nonetheless. Not a vast door; it is narrow—coming and going through it is painful. And through it you both connect and do not connect. With whomever your connection is of sex, a deep bond does not arise.
यह बड़े मजे की बात है। अगर तुम पति हो और तुम्हारी पत्नी से तुम्हारा केवल कामवासना का संबंध है, तो संबंध ही नहीं है। नाममात्र को है। एक ने दूसरे के हृदय को जाना नहीं, पहचाना नहीं। एक ने दूसरे के जीवन में न तो कोई गहराई छुई; एक ने दूसरे की गहराई को पुकारा ही नहीं। बस, शरीर के ऊपर परिधि पर थोड़ा-सा मिलन है। और वह भी मिलन क्षणभंगुर है। फिर फासला है, फिर मिलन है, फिर फासला है। मिलना और बिछुड़ना, मिलना और बिछुड़ना। और बिछुड़ना चौबीस घंटे है; मिलना क्षणभर को है। इसलिए कोई बड़ा संबंध नहीं है।
It is a strange thing: if you are a husband and your only bond with your wife is sex, then there is no bond at all. It is only in name. Neither knows the other’s heart. Neither has touched the other in depth; neither has called the other’s depths. Just a little meeting at the surface of the body. And even that meeting is momentary. Then distance again; then meeting; then distance. Meeting and parting, meeting and parting. Parting is there twenty-four hours a day; meeting is for a moment. So there is no great relationship.
और जिससे भी तुम्हारा कामवासना का संबंध है, उससे तुम्हारा संघर्ष जारी रहेगा, द्वंद्व जारी रहेगा, विरोध जारी रहेगा। क्योंकि तुम्हें भीतर गहराई में ऐसा लगता ही रहेगा कि मैं निर्भर हूं; अपनी वासना की तृप्ति पर निर्भर हूं।
And with whomever your bond is sexual, a struggle will continue—conflict, tension, opposition—because deep within you feel dependent, dependent on the gratification of your desire.
इसलिए पति पत्नियों से लड़ते ही रहेंगे, पत्नियां पतियों से लड़ती ही रहेंगी। जब तक उनके बीच से कामवासना तिरोहित न हो जाए, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जब तक पति-पत्नी उस जगह न आ जाएं, जहां उनके भीतर तीसरा चरण उठ जाए, धर्म का, तब तक कलह जारी रहेगी; तब तक उन दोनों के बीच शांति का राज्य स्थापित नहीं हो सकता। और ऐसा संबंध भी क्या, जो सिर्फ कलह का संबंध है!
So husbands will keep fighting with wives, wives with husbands. Until sex disappears between them, struggle will continue. Only when they reach the place where the third step arises—dharma—will peace begin. Until then, there can be no reign of peace between them. What kind of relationship is it that is only a relationship of quarrel!
तो माना, रुपए-पैसे के बीच अगर तुलना करनी हो, अगर मुझसे कोई पूछे कि कामवासना या धन की दौड़? तो मैं कहूंगा, कामवासना। कम से कम थोड़े तो बाहर आओगे। बहुत सुंदर रूप से न आओगे, मगर आओगे तो! मुख्य द्वार से न आओगे, सरकते हुए, सेंध लगाकर आओगे किसी दीवाल में, आओगे तो! ठीक है; चलो, इतना ही सही। जुड़ोगे तो। जुड़ना कोई गहरा न होगा, परिधि-परिधि का मिलन होगा, हृदय हृदय से फासले पर रहेंगे। पर चलो, कुछ शुरुआत तो हुई।
If you ask me to compare, between money and sex, I would say: sex. At least you come a little out. Not very beautifully perhaps—but you do come! Not through the main gate, but slinking through a hole in the wall—you still come! All right, so be it. You will connect. The connection will not be deep; it will be peripheral. Hearts will remain apart. But it is a beginning.
जो संस्कृतियां अर्थ और काम, दो पर ही समाप्त हो जाती हैं, वही अधार्मिक संस्कृतियां हैं।
Cultures that end at artha and kama are irreligious cultures.
फिर तीसरा है द्वार धर्म का। धर्म तुम्हें खोलता है। तुम्हें तुम्हारे शरीर के ऊपर उठाता है। और कहता है, तुम शरीर ही नहीं हो। तुम्हें चैतन्य बनाता है। तुम्हें चैतन्य की पहली गंध देता है; चैतन्य का पहला स्वाद देता है। फिर तुम धर्म से जुड़ते हो जब, तब बड़ी और ही बात हो जाती है। जब पति-पत्नी ऐसी जगह आ जाते हैं, जहां उनके बीच नाता वासना का नहीं, काम का नहीं, धर्म का हो जाता है, तभी प्रेम पैदा होता है।
Then comes the third door—dharma. Dharma opens you. It raises you above the body, saying: you are not the body. It makes you conscious. It gives you the first fragrance, the first taste of consciousness. When you connect with dharma, something else happens. When husband and wife reach that place where their bond is not of desire or sex but of dharma, then love is born.
प्रेम धर्म की छाया है। धार्मिक व्यक्ति के आस-पास प्रेम बरसता है। तुम फर्क समझ सकते हो। कामवासना से भरे व्यक्ति के पास तुम एक तरह की दुर्गंध पाओगे। धर्म से भरे व्यक्ति के पास तुम एक तरह की सुगंध, एक ताजगी, सुबह की ओस की ताजगी, नए ताजे फूलों की गंध पाओगे।
Love is the shadow of dharma. Around a religious person, love showers. You can see the difference. Around one filled with lust, you will sense a kind of stink. Around one filled with dharma, you will feel a fragrance, a freshness—the freshness of the morning dew, the scent of new flowers.
जब धार्मिक व्यक्ति तुम्हारी आंखों में देखेगा, तो तुम्हारे भीतर आश्वासन का जन्म होगा, भय का नहीं। कामवासना से भरा हुआ व्यक्ति तुम्हारी आंखों में देखेगा, तो तुम भयभीत होओगे, तुम कंप जाओगे। वह तुम्हारे शरीर के पीछे है, तुमसे उसे कोई प्रयोजन नहीं है। तुम हो या नहीं, इससे कोई अर्थ भी नहीं है। उसका रस तुम्हारी देह में है। बस, देह से ज्यादा उसकी गहराई नहीं है।
When a religious person looks into your eyes, trust is born in you, not fear. When a lustful person looks into your eyes, you are frightened, you tremble. He is after your body; he has no use for you. Whether you are or are not hardly matters. His juice is in your body. His depth does not go beyond the body.
धर्म प्रेम तक ले जाएगा। और धर्म तुम्हें एक से नहीं जोड़ेगा, बहुतों से जोड़ देगा। काम तुम्हें एक से जोड़ेगा और बहुतों से तोड़ देगा। काम का संबंध ईर्ष्या का, वैमनस्य का, प्रतिस्पर्धा का संबंध है।
Dharma leads to love. And dharma does not connect you with one; it connects you with many. Sex binds you to one and separates you from many. Sex breeds jealousy, enmity, competition.
तुम्हारी पत्नी चौबीस घंटे डरी रहेगी कि तुम किसी और स्त्री की तरफ तो नहीं देख रहे! तुम्हारा पति सदा भयभीत रहेगा कि पत्नी किसी और पुरुष में उत्सुक तो नहीं है! वह बड़ा संकीर्ण है और ओछा है; इतनी संकीर्णता में हृदय का कमल खिल ही नहीं सकता।
Your wife is afraid day and night that you might be looking at another woman! Your husband is always anxious that his wife may be interested in another man! It is very narrow and petty; in such confinement the lotus of the heart cannot blossom.
फिर एक धर्म का जगत है। वहां तुम्हारे जीवन में प्रतिस्पर्धा गिरती है, ईर्ष्या गिरती है, परिग्रह गिरता है। तुम धीरे-धीरे शांति की तरफ उत्सुक होते हो, मौन की तरफ उत्सुक होते हो। मंदिर की तरफ तुम्हारी यात्रा शुरू होती है।
Then there is the world of dharma. Here, competition falls, jealousy falls, possessiveness falls. Slowly, you become eager for peace, for silence. Your journey toward the temple begins.
धर्म के जगत में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, पूजागृह महत्वपूर्ण हो जाते हैं। गीता, कुरान, बाइबिल महत्वपूर्ण हो जाते हैं। सत्संग, सदवचनों का सुनना, सज्जनों का साथ रस देने लगता है। एक नई ही वीणा बजने लगती है। तुम पहली दफा अनुभव करते हो कि पदार्थ पदार्थ ही नहीं है, इसमें परमात्मा छिपा है। कण-कण में तुम्हें उसकी प्रतीति की थोड़ी-सी झलकें आनी शुरू हो जाती हैं। कभी-कभी अचानक वातायन खुल जाता है और तुम पाते हो कि लोग साधारण नहीं हैं, असाधारण हैं। यहां प्रत्येक वस्तु में, वह कितनी ही साधारण हो, बड़ी असाधारण गरिमा छिपी है। प्रत्येक वस्तु एक आभा से मंडित हो जाती है, एक गरिमा व्याप्त हो जाती है। यह जगत तुम्हें ऐसा नहीं लगता कि तुम किसी अजनबी जगह हो, यह तुम्हारा घर है। विरोध छूटता है, संघर्ष मिटता है, सहयोग शुरू होता है।
In the realm of dharma, temples, mosques, gurudwaras, places of worship become important. The Gita, the Quran, the Bible become important. Satsang, listening to the truth, the company of the virtuous begins to taste sweet. A new veena starts humming. For the first time you sense that matter is not just matter; God is hidden in it. In every particle, you begin to get a little glimpse of him. Sometimes suddenly a window opens and you find that people are not ordinary; they are extraordinary. In everything—however ordinary—a great dignity is hidden. Everything is haloed. The world no longer feels alien; it is your home. Opposition drops, conflict fades, cooperation begins.
धार्मिक व्यक्ति के जीवन का स्वर सहयोग है। उसकी भाषा संघर्ष की नहीं रह जाती।
The tone of a religious person’s life is cooperation. His language is no longer of conflict.
कुछ संस्कृतियां धर्म तक जाती हैं। लेकिन पूरब वहां नहीं रुकता। वह कहता है, अभी एक कदम और। और वह है, मोक्ष। मोक्ष का अर्थ है, अब तुम इससे भी मुक्त हो जाओ।
Some cultures reach up to dharma. But the East does not stop there. It says: one step more—and that is moksha. Moksha means: now be free even of this.
मोक्ष बड़ी अनूठी धारणा है। क्योंकि सहयोग का भी मतलब है कि कहीं न कहीं संघर्ष की धुन मौजूद होगी, नहीं तो सहयोग किससे? किस बात का? मित्रता का अर्थ यह है कि कुछ शत्रुता शेष होगी, नहीं तो मित्रता की क्या जरूरत? प्रेम का अर्थ यह है कि घृणा कहीं छिपी होगी, मौजूद होगी, अन्यथा प्रेम का भी क्या सवाल? और तुम्हें कण-कण में परमात्मा दिखाई पड़ता है, इससे बात साफ है कि अभी पदार्थ और परमात्मा दो हैं, एक नहीं हुए। अभी कण भी है और उसमें परमात्मा दिखाई पड़ रहा है।
Moksha is extraordinary, because even cooperation implies that somewhere the tune of conflict still exists—otherwise, cooperation with whom? About what? Friendship implies some enmity remains—otherwise, why the need for friendship? Love implies hatred lurks somewhere—otherwise, what of love? And when you see God in every particle, it means particle and God are still two—not one. The particle remains, and in it God appears.
एक फकीर मेरे पास मेहमान थे, कोई पांच वर्ष पहले। वे मुझसे कहने लगे, मुझे तो कण-कण में परमात्मा दिखाई पड़ता है। मैंने पूछा कि कण-कण भी दिखाई पड़ता है और परमात्मा भी? दोनों! वे थोड़े चौंके। उन्होंने कहा कि दिखाई तो दोनों ही पड़ते हैं। तो फिर, मैंने कहा, परमात्मा अभी पूरा नहीं हुआ। नहीं तो कण खो ही जाएगा।
A fakir visited me some five years ago. He said, “I see God in every particle.” I asked, “Do you see both—the particle and God? Both?” He was startled. “Yes, I see both.” “Then,” I said, “God is not yet complete; otherwise the particle would be lost.”
मोक्ष की दशा में परमात्मा ही है। फिर ऐसा नहीं है कि दिखाई पड़ता है वृक्ष में। वृक्ष है ही नहीं, परमात्मा ही है। वृक्ष परमात्मा का एक रूप है। परमात्मा कहीं छिपा है, ऐसा नहीं; परमात्मा प्रकट है।
In moksha, only God is. It is not that God is seen in the tree. The tree is no longer—the Divine alone is. The tree is a form of the Divine. The Divine is not hidden—he is manifest.
धर्म के जगत में परमात्मा छिपा है, अप्रकट है। प्रतीति होती है। थोड़ी झलकें आती हैं। थोड़ा खयाल आना शुरू होता है। चेतना जग रही है।
In the world of dharma, the Divine is hidden, unmanifest. There are glimpses. A little sense comes. Consciousness is awakening.
धर्म का जगत ऐसे है, जैसे सुबह तुम बिस्तर पर पड़े हो, उठना चाहते हो, थोड़ी नींद टूट भी गई है, नहीं भी टूटी है, अलसाए हुए हो। सड़क पर कोई दूध बेच रहा है, आवाज सुनाई पड़ती है। पत्नी उठ गई और बरतन साफ कर रही है, और आवाज सुनाई पड़ती है। और बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता, रो रहा है, और थोड़ा-सा खयाल आता है। ऐसी झलक आ रही है कि दुनिया जाग गई; उठो।
The world of dharma is like early morning: you are still in bed; you want to rise; sleep has broken a little and not broken—a languor. The milkman on the street calls; you hear him. Your wife is up and washing utensils; you hear the clatter. The child doesn’t want to go to school, and cries; a faint sense comes: the world has awakened—rise!
धर्म अलसाई हुई दशा है। न तो आदमी सोया हुआ है, न अभी जागा हुआ है; मध्य में है। मोक्ष परिपूर्ण जाग्रत चैतन्य का नाम है। मोक्ष शब्द का ही अर्थ है, मुक्ति, जहां कोई परतंत्रता न रही।
Dharma is a drowsy state. You are neither asleep nor yet awake; you are in-between. Moksha is the name of fully awakened consciousness. Moksha means freedom, where no bondage remains.
और इसे तुम ठीक से समझ लो। क्योंकि पूरब में जिन्होंने बहुत गहन खोज की है, उन्होंने कहा, जब तक दूसरा है, तब तक परतंत्रता रहेगी। दूसरे की मौजूदगी ही परतंत्रता है। जब तक दो हैं, तब तक अड़चन रहेगी। अद्वैत चाहिए, तभी स्वतंत्र हो पाओगे। जब स्व ही बचे और कुछ न बचे, तभी स्वतंत्र हो पाओगे। जब तक दूसरा है, तब तक दूसरा तुम्हारी सीमा बनाएगा।
Understand this well. Those who searched deeply in the East said: as long as the other is, bondage remains. The very presence of the other is bondage. As long as there are two, there will be obstruction. Nonduality is needed; only then can you be free. Only when the Self alone remains and nothing else—only then.
तुमने कभी खयाल किया, तुम अकेले अपने बाथरूम में होते हो, तब एक तरह की स्वतंत्रता होती है। तुम मुस्कुराते हो, गीत गाते हो, गुनगुनाते हो। जिनको लाख समझाओ कि जरा गुनगुना दो लोगों के सामने, वे भी बाथरूम में बड़े मधुर गीत गाते हैं।
Have you noticed: when you are alone in your bathroom, there is a kind of freedom. You smile, sing, hum. Tell such a person to hum before others and he cannot, yet in the bathroom he sings so sweetly.
दूसरे की मौजूदगी में परतंत्रता है। दूसरा मौजूद है, तो तुम सिकुड़े। अगर तुमको पता चल जाए कि कोई चाबी के छेद से झांक रहा है, तो तुम वहां भी सिकुड़ जाओगे, वहां भी डर जाओगे। वहां भी तुम्हारी स्वतंत्रता छिन जाएगी। तुम परतंत्र हो गए। दूसरे की नजर आई कि तुम परतंत्र हुए।
In the presence of another there is dependence. If someone is present, you shrink. If you learn someone is peeking through the keyhole, you shrink even there, you become afraid; your freedom is stolen. You are enslaved by the other’s gaze.
रास्ते पर तुम अकेले जा रहे हो, तुम्हारी चाल और होती है। फिर अचानक कोई रास्ते पर निकल आया; तुम्हारी चाल तत्क्षण बदल जाती है। तुम्हें होश नहीं है, इसलिए तुम्हें पता नहीं चलता; लेकिन सब बदल जाता है। अकेले में तुम और ही होते हो; दूसरे के सामने तुम और ही हो जाते हो, एकदम तुम्हारा चेहरा झूठा हो जाता है।
On the road, alone, your gait is one; if someone appears suddenly, your gait changes at once. You are not aware, so you do not notice—but everything changes. Alone you are one person; before others you become someone else; your face becomes false.
जिन्होंने खोजा, उन्होंने पाया है कि जब तक हम अकेले ही न बचें, तब तक कुछ पूरी स्वतंत्रता नहीं उपलब्ध हो सकती।
Those who searched discovered that until we are alone, utterly alone, complete freedom cannot be attained.
मोक्ष का अर्थ है, तुम डूब गए सर्व में और सर्व डूब गया तुममें। बूंद गिरी सागर में, सागर गिरा बूंद में। अब कोई दूसरा न रहा, दुई मिट गई। अब ऐसा नहीं है कि परमात्मा दिखाई पड़ता है कहीं, अब परमात्मा ही है, देखने वाला और दिखाई पड़ने वाला।
Moksha means: you dissolve into the Whole and the Whole dissolves into you. The drop falls into the ocean and the ocean falls into the drop. No other remains; duality is gone. It is not that God is seen somewhere; now God alone is—the seer and the seen.
इसलिए कुछ ज्ञानियों ने तो परमात्मा को भी इनकार कर दिया, क्योंकि उससे दुई पता चलती है। महावीर ने कहा, कौन परमात्मा? कैसा परमात्मा? आत्मा ही परमात्मा है।
That is why some knowers denied even God—because the word betrays duality. Mahavira said: what God? Which God? The soul itself is the Supreme Soul.
इसे तुम ठीक से समझना। यह महाज्ञान का शब्द है। नासमझ समझे कि महावीर नास्तिक हैं। बुद्ध ने इनकार ही कर दिया; परमात्मा से ही नहीं, आत्मा से भी, कि कौन? क्योंकि जब भी तुम कुछ कहो, कोई भी शब्द उपयोग करो, हर शब्द दूसरे की मौजूदगी को पैदा करता है।
Understand this rightly. This is the word of supreme knowing. The uncomprehending think Mahavira is an atheist. Buddha denied not only God, but even the soul—“Who?” For whenever you utter any word, every word creates the presence of the other.
अगर तुम कहो आत्मा है, तो उसका अर्थ यह हुआ कि तुम आत्मा को भिन्न कैसे करोगे? अनात्मा भी होगी। जब तुम कहते हो प्रकाश है, तुमने अंधकार स्वीकार कर लिया। जब तुम कहते हो परमात्मा है, तब तुमने संसार स्वीकार कर लिया। जब तुम कहते हो मोक्ष है, तो तुमने बंधन स्वीकार कर लिया।
If you say “soul is,” how will you distinguish it? There will also be the not-soul. When you say “light is,” you have accepted darkness. When you say “God is,” you have accepted the world. When you say “moksha is,” you have accepted bondage.
इसलिए बुद्ध ने कहा कि न तो कोई आत्मा है, न कोई परमात्मा है, न कोई मोक्ष है। यह परम मोक्ष की अवस्था है; यह परम मुक्ति है; यह निर्वाण है। और यही लक्ष्य है।
So Buddha said: there is no soul, no God, no moksha. This is the supreme moksha; the ultimate freedom—nirvana. And this is the goal.
ठीक ही है कि अठारहवां अध्याय मोक्ष-संन्यास-योग है। मोक्ष है परम लक्ष्य। संन्यास है मार्ग उस परम लक्ष्य को पाने का। मोक्ष को पाना है, संन्यास से पाया जाता है। और कोई पाने का उपाय नहीं है। अकेले होना है, इतने अकेले हो जाना है कि सब तुममें समाहित हो जाए, तो इसकी यात्रा का प्रस्थान बिंदु संन्यास है।
Rightly is the eighteenth chapter Moksha–Sannyas–Yoga. Moksha is the ultimate goal. Sannyas is the path to attain it. Moksha is attained through sannyas. There is no other means. One must become utterly alone—so alone that all dissolves in you; the departure point of that journey is sannyas.
पूरब की दो ही खोजें हैं, मोक्ष--गंतव्य, संन्यास--मार्ग।
The East has only two fundamental discoveries: moksha—the destination; sannyas—the path.
सिकंदर शिष्य था प्लेटो का। प्लेटो की धारणाएं धर्म तक पहुंच जाती हैं। लेकिन मोक्ष की उसे भी कोई समझ नहीं है। जब सिकंदर भारत आने लगा, तो उसने कहा, भारत से लौटते वक्त तुम बहुत चीजें लूटकर लाओगे; एक चीज मेरे लिए ले लाना, एक संन्यासी ले आना। मैं एक संन्यासी को देखना चाहता हूं। यह संन्यास क्या है!
Alexander was a disciple of Plato. Plato’s vision reaches up to dharma, but even he does not grasp moksha. When Alexander was coming to India, Plato said, “When you return you will bring back many things plundered; bring one thing for me—a sannyasin. I want to see what sannyas is!”
यह अनूठा फूल भारत में ही खिला है। यह खिल ही नहीं सकता था दूसरी संस्कृति में, क्योंकि मोक्ष की धारणा ही न थी तो संन्यास का सवाल कहां उठता है! जब मोक्ष का गंतव्य होता है सामने, तो फिर संन्यास का विज्ञान उठता है।
This unique flower has blossomed only in India. It could not have bloomed in other cultures, for without the concept of moksha, where is the question of sannyas! When moksha stands as the destination, the science of sannyas arises.
अर्जुन आखिरी जिज्ञासा कर रहा है। उसके पार फिर कोई जिज्ञासा नहीं होती। वह आखिरी जिज्ञासा कर रहा है, संन्यास की और मोक्ष की। इसे तुम समझो।
Arjuna is asking the final question. Beyond it there are no questions. He is asking about sannyas and moksha. Understand.
अर्जुन बोला, हे महाबाहो, हे हृषीकेश, हे वासुदेव, मैं संन्यास और त्याग के तत्व को पृथक-पृथक जानना चाहता हूं। मुझे साफ-साफ समझा दें, क्या है संन्यास और क्या है मोक्ष!
Arjuna said: O mighty-armed, O Hrishikesha, O Vasudeva, I wish to know separately the principle of sannyas and of tyaga. Make it clear to me—what is sannyas and what is moksha!
यह आखिरी जिज्ञासा है, इसके पार कोई जिज्ञासा हो नहीं सकती। और जो पूछना था, पूछ लिया। अब आखिरी बात पूछने को आ गई है।
This is the last question; beyond it there can be none. What had to be asked has been asked. Now the final thing is at hand.
मुझे अलग-अलग करके समझा दें.।
Explain to me one by one...
क्योंकि धारणाएं संन्यास की, मोक्ष की, त्याग की बड़ी सूक्ष्म हैं और बहुत नाजुक हैं। और ज्ञानियों ने बहुत तरह के वक्तव्य दिए हैं, इसलिए बड़ी उलझन वहां भी है।
Because the conceptions of sannyas, moksha, and tyaga are very subtle, very delicate. And the wise have given many kinds of statements; there is much confusion even there.
पहले कहता है, हे महाबाहो, हे हृषीकेश, हे वासुदेव.!
First he says, “O mighty-armed, O Hrishikesha, O Vasudeva...”
यह सिर्फ वह अपने हृदय की बात कह रहा है। हृदय थकता नहीं प्यारे को पुकारने से। तीन-तीन बार दोहराता है! वह यह कह रहा है कि हृदय तो आश्वस्त है कि तुम जो कहोगे, ठीक ही होगा; बुद्धि आश्वस्त नहीं है। पहले हृदय को रख देता है सामने।
He is only voicing his heart. The heart does not tire of calling the beloved. He repeats thrice! He is saying, “The heart is assured that whatever you say will be right; the intellect is not assured.” He first places his heart before him.
पुरानी परंपरा थी कि जब तुम गुरु के पास जाओ, तो पहले चरण छुओ, फिर पूछो। वह केवल इतना ही कहना था कि ऐसे तो चरणों में झुका हूं; आप जो कहेंगे, वह ठीक ही होगा; उसमें गलत होने का कोई सवाल नहीं है। लेकिन मैं अबुद्धि हूं। और मेरी बुद्धि में अभी बहुत-सी चिंतनाएं चलती हैं.।
The old tradition was: when you go to the guru, first touch his feet, then ask. It simply meant: I bow at your feet; whatever you say will be right; there is no question of it being wrong. But I am unintelligent; my mind is still full of thoughts...
तो चरण में झुकना प्रतीक है कि संवाद की तैयारी है, सुनने को राजी हूं, श्रावक बनने को आया हूं, विवाद की उत्सुकता नहीं है। तब पूछता है शिष्य।
So bowing at the feet is a symbol: the dialogue is prepared, I am ready to listen, I have come to be a listener, not with a zeal to argue. Then the disciple asks.
हे महाबाहो, हे हृषीकेश, हे वासुदेव, मैं संन्यास और त्याग के तत्व को पृथक-पृथक जानना चाहता हूं।
“O mighty-armed, O Hrishikesha, O Vasudeva, I want to know separately the principle of sannyas and of tyaga.”
कृष्ण बोले, हे अर्जुन, कितने ही पंडितजन तो काम्य कर्मों के त्याग को संन्यास जानते हैं। और कितने ही विच्रण पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को त्याग कहते हैं। तथा कई मनीषी ऐसा कहते हैं कि कर्म सभी दोषयुक्त हैं, इसलिए त्यागने के योग्य हैं। और दूसरे विद्वान ऐसा भी कहते हैं कि यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्यागने योग्य नहीं हैं।
Krishna said: O Arjuna, many learned ones take the renunciation of desireful actions to be sannyas. And others, men of refined discernment, say that renunciation is the abandonment of the fruits of all actions. And some sages say that all actions are tainted and therefore to be abandoned, while other scholars say that acts of yajna, dana, and tapas are not to be abandoned.
पंडित का अर्थ उस दिन कुछ और था, आज कुछ और है। पंडित का अर्थ उन दिनों प्रज्ञावान पुरुष था, जिसने जाना है। आज पंडित का अर्थ होता है शास्त्रज्ञ, जो शास्त्र को जानता है। इन दोनों में बड़ा फर्क हो गया है। आज पंडित शब्द तो निंदित है। किसी को पंडित कहने का अर्थ ही यह है कि वह कुछ नहीं जानता, कोरा पंडित है! शब्दों की भरमार है। अनुभव से खाली है।
The word pundit meant one thing then and a different thing today. In those days, pundit meant a wise man who has known. Today pundit means a man of the book who knows the scriptures. There is a great difference. Today pundit is a term of ridicule. To call someone a pundit is to say he knows nothing—he is a mere pundit! Full of words, empty of experience.
उन दिनों पंडित का अर्थ था, जो प्रज्ञा को उपलब्ध हो गया है, जिसने अंतर्ज्योति को जला लिया है।
In those days pundit meant one who has attained wisdom, who has lit the inner lamp.
कृष्ण कहते हैं, हे अर्जुन, कितने ही पंडितजन, कितने ही प्रज्ञावान पुरुष काम्य कर्मों के त्याग को संन्यास जानते हैं.।
Krishna says: O Arjuna, many pundits, many men of wisdom, take the renunciation of desireful actions to be sannyas...
काम्य कर्म क्या है? अगर तुम गीता की टीकाएं पढ़ोगे, तो काम्य कर्म के संबंध में गीता के टीकाकार जो कहते हैं, वह बिलकुल ही गलत कहते हैं। गीता के सभी टीकाकार यह मानकर चलते हैं कि काम्य कर्म वे कर्म हैं, जो वेद-विहित हैं; करने योग्य हैं, जिनको करना ही चाहिए।
What are desireful actions? If you read the commentaries, you will find that the commentators generally say that kamya karma are those acts enjoined by the Vedas, acts that must be done.
अगर यह बात ठीक हो.। यह बात भी ठीक हो सकती है, क्योंकि प्रज्ञावान पुरुष सदा ही शास्त्र, वेद से मुक्ति की तरफ ले जाना चाहते हैं।
Even if that could be made to fit—it could be made to fit, because the wise always want to lead you beyond scripture and Veda—
लेकिन यह बात मुझे ठीक नहीं मालूम पड़ती। मेरी दृष्टि में काम्य कर्मों के त्याग को संन्यास कहने का अर्थ यह नहीं हो सकता कि जो कर्म वेद-विहित हैं, उनका त्याग।
But to me this does not sound right. In my view, the renunciation of desireful actions cannot mean the renunciation of Veda-enjoined acts.
काम्य कर्मों का त्याग एक ही अर्थ रख सकता है कि कर्म दो तरह के हैं। एक, जो आवश्यक हैं; और दूसरे, जो काम्य हैं। आवश्यक कर्म तो ऐसा है, जैसे भूख लगेगी, तो भोजन जुटाना पड़ेगा। कैसे तुम जुटाते हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बुद्ध को भी जुटाना पड़ता है। वे भी भिक्षा के लिए गांव में निकलते हैं।
Kamya karma can have only one clear meaning: actions are of two kinds—those that are necessary, and those that are born of desire. Necessary actions are like this: when you are hungry, you must find food. How you find it makes no difference. Even a Buddha has to find it. He too goes into the village for alms.
यह तो जरूरत है, यह तो आवश्यकता है। प्यास लगेगी, तो शरीर के लिए पानी देना पड़ेगा। न दोगे, तो आत्महत्या का पाप लगेगा। वर्षा है, छप्पर खोजोगे। धूप घनी है, तो बुद्ध भी छायापूर्ण वृक्ष के नीचे बैठते हैं। ये काम्य कर्म नहीं हैं, ये अनिवार्य कर्म हैं। इनका तो त्याग कोई प्रज्ञावान पुरुष नहीं कहता।
This is need, this is necessity. When you are thirsty, the body must have water. If you don’t give it, it is suicide. In the rains you will seek a roof. In glaring sun, even a Buddha sits under a shady tree. These are not desireful actions; these are inevitable. No wise man asks you to renounce them.
काम्य कर्म वे हैं, जो वासनाजन्य हैं। जैसे, बड़ा मकान चाहिए। जरूरत शायद न भी हो, सिर्फ अहंकार की आकांक्षा हो। क्योंकि छोटे मकान में छोटा अहंकार लग सकता है। बड़े मकान में बड़ा अहंकार लग सकता है। शायद सोने के लिए तो जितनी जगह तुम छोटे मकान में लेते हो, उतनी ही बड़े मकान में लोगे। लेकिन बड़ा मकान चाहिए।
Desireful actions are those born of craving. For example: you want a big house. The need may not be there; it is your ego’s ambition. Because in a small house the ego looks small; in a big house it looks big. Perhaps for sleep you will occupy the same space in a small house as in a large. But you want a large house.
लोग बड़ा मकान जिंदा में ही नहीं चाहते, मरकर भी चाहते हैं। सम्राट तो अपनी कब्र भी पहले से बनवा रखते हैं। क्योंकि पीछे क्या भरोसा, लोग बड़ी कब्र बनाएं न बनाएं! तो अपनी कब्र पहले ही बना रखते हैं। बड़ी-बड़ी कब्रें बनाई गई हैं। और आदमी मरकर उतनी ही जगह लेता है; जितना गरीब लेता है, उतना ही अमीर लेता है।
People want a big house not only while alive—they want it after death too. Emperors get their tombs built in advance. Who knows if later people will make them grand! So they raise big tombs beforehand. Huge tombs have been made. And when a man dies, he takes as much space as the poor take, no more.
अगर जिंदगी में भी काम्य कर्म छूट जाएं, तो तुम्हारी जरूरतें भी वही हैं, जो गरीब की हैं। अमीर की भी वही हैं, गरीब की भी वही हैं। प्यास लगती है, पानी चाहिए। भूख लगती है, भोजन चाहिए।
If in life desireful actions fall away, your needs are the same as the poor man’s. The rich and the poor—the needs are the same. Thirst needs water; hunger needs food.
त्याग का अर्थ होगा, संन्यास का अर्थ होगा, जरूरत ही शेष रह जाए, गैर-जरूरत हट जाए। जो गैर-जरूरी है, जो किसी कामना के कारण पैदा हुआ है, जो किसी पागलपन से पैदा हुआ है, वह हट जाए। अगर तुम इसे ठीक से समझ लो, तो तुम पाओगे, जीवन बड़ा सरल हो जाता है। चाहिए ही कितना कम है!
Tyaga—renunciation—will mean: only the needed remains; the unnecessary goes. Whatever is unnecessary, born of some craving, born of some madness—let it go. If you understand this rightly, you’ll find life becomes very simple. How little is needed!
सुखी होने के लिए बहुत कम चाहिए; दुखी होने के लिए बहुत ज्यादा चाहिए। दुख छोटे से नहीं होता। दुख के लिए बड़ा विराट आयोजन चाहिए। अगर निश्चिंत रहना हो, बड़े थोड़े में हो जाता है। लेकिन चिंता चाहिए हो, तो थोड़े में नहीं होता; उसके लिए सिकंदर बनना जरूरी है।
Very little is needed to be happy; a lot is needed to be miserable. Misery is never small; misery requires a vast arrangement. If you wish to be at ease, very little suffices. If you wish to be anxious, little won’t do—you must become an Alexander.
इसलिए तुम जितना इकट्ठा करते जाओगे, उतना ही पाओगे कि दुखी और चिंतित होते जाते हो। फिर भी गणित तुम्हारी समझ में नहीं आता। तुम सोचते हो, शायद थोड़ा और ज्यादा हो जाए, तो फिर सुखी हो जाऊंगा। और ज्यादा हो जाता है, और दुखी हो जाते हो। वही मन जो तुम्हें यहां तक ले आया, कहता है, अब और थोड़ा कर लो, तो बिलकुल सुखी हो जाओगे। और ऐसे वह तुम्हें लेता चलता है। अगर तुम गौर से देखोगे, तो तुम पाओगे, जब तुम्हारे पास कम था तब तुम सुखी थे।
So the more you accumulate, the more you will find you grow unhappy and anxious. Still, the arithmetic does not enter your head. You think perhaps if you gain a little more, you will be happy. You gain more and become more unhappy. The same mind that brought you this far whispers, “Now just a little more, and you will be perfectly happy.” Thus it keeps dragging you. If you look closely you will see: when you had less, you were happier.
सभी को ऐसा लगता है कि बचपन में सुख था, उसका कुल कारण इतना है कि बचपन में तुम्हारे पास कुछ भी नहीं था, कोई परिग्रह नहीं था। कुल कारण इतना है कि तुम्हारी जरूरतें भर जरूरतें थीं। भूख लगती थी, भोजन कर लेते थे। प्यास लगती थी, पानी पी लेते थे, फिर खेलने बाहर निकल जाते थे। थक गए, तो घर आकर सो जाते थे। कुछ भी न था, मालकियत कोई भी न थी।
Everyone feels that childhood was happy; the only reason is that in childhood you had nothing—no possessions. The reason is simply that your needs were just needs. You were hungry and ate. Thirsty and drank, then ran out to play. Tired and slept. You possessed nothing.
छोटे बच्चों को गौर से देखो। रंगीन कंकड़-पत्थर उन्हें इतना आनंदित कर देते हैं, जितने हीरे-जवाहरात भी तुम्हें न कर सकेंगे। तितलियों के पंख बीन लाते हैं और घर ऐसे आते हैं, जैसे कि सम्राट होकर चले आ रहे हैं। उनके खीसों में हाथ डालो, कंकड़, पत्थर, सीप, न मालूम क्या-क्या तुम पाओगे! रात भी उनसे उन्हें निकालो तो उनका मन नहीं होता, वे कहते हैं कि रहने दो। वह उनका धन है, तुम्हें पता नहीं; तुम उनका धन ले रहे हो। बड़े सरल हैं; छोटा-सा सब कुछ है; बहुत है, पर्याप्त है।
Look closely at small children. Colored pebbles delight them as jewels cannot delight you. They collect butterfly wings and come home like emperors. Put your hand in their pockets—pebbles, shells, who knows what! At night, even when asked to empty them, they don’t want to; “Let them be.” That is their treasure; you do not know—you are taking away their wealth. They are simple; a tiny bit is everything; enough and complete.
फिर जैसे-जैसे तुम्हारे पास चीजें आनी शुरू होती हैं.। जिस दिन बच्चे के मन में मालकियत का स्वर उठता है, उसी दिन चिंता शुरू हो जाती है; उसी दिन बचपन समाप्त हो गया; बच्चा मर गया। अब कोई और दूसरा प्रविष्ट हो गया। अब यह दौड़ चलेगी मरते दम तक। और जिंदगी भर बार-बार तुम्हें याद आएगी कि बचपन बड़ा सुखी था।
Then, as things begin to come to you... The day the voice of possession arises in the child’s mind, that very day anxiety begins; childhood has ended; the child has died. Something else has entered. Now this race will run until death. And all your life, again and again, you will remember: childhood was happy.
ज्ञानी पुरुष कहते हैं, बच्चे जैसे ही जीओ। जरूरत की चीज चाहिए, निश्चित चाहिए। उसके लिए जो कर्म करना पड़े, उसके त्याग को कोई भी नहीं कहता। लेकिन जो व्यर्थ की कामनाएं हैं, उनकी पूर्ति के लिए जो कर्म किए जाते हैं, वे छोड़ दो।
The wise say: live like a child. What is needed is needed—certainly. No one calls for renouncing what is needed. But let go of whatever useless craving has produced and the actions done to satisfy it.
मुझसे लोग कहते हैं, समय नहीं है ध्यान के लिए। कर क्या रहे हो चौबीस घंटे? बहुत काम का जाल है। ध्यान ही आखिर में काम आता है; शेष सब किया हुआ व्यर्थ हो जाता है। जिसने जीवन में थोड़े से क्षण ध्यान के पा लिए, वही बचाए हुए सिद्ध होते हैं। बाकी सब, बाकी सब नाली में बह गया, कुछ काम का नहीं आता। लेकिन व्यर्थ को हम करने में संलग्न हैं; सार्थक को करने के लिए समय नहीं है!
People tell me they have no time for meditation. What are you doing all day? A whole web of tasks. Meditation is the only thing that is ultimately useful; everything else proves futile. One who has tasted even a few moments of meditation—that alone is saved. All else flows down the drain; it comes to nothing. Yet we are busy with the useless; for the essential we have no time!
कृष्ण कहते हैं, कितने ही पंडितजन काम्य कर्मों के त्याग को संन्यास कहते हैं.।
Krishna says: many pundits call the renunciation of desireful acts sannyas...
यह एक दृष्टि है, यह एक मार्ग हुआ संन्यास तक पहुंचने का।
This is one vision, one pathway toward sannyas.
और कितने ही विच्रण पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को त्याग कहते हैं.।
And others, the wise in discernment, say renunciation is the abandonment of the fruits of action...
लेकिन कृष्ण कहते हैं, ऐसे भी विच्रण पुरुष हैं.।
But Krishna says, there are also such discriminating ones...
जीवन सुंदर है इसीलिए कि यहां बड़े भिन्न होने के उपाय हैं। यहां अगर गुलाब ही गुलाब के फूल होते, तो बड़ी ऊब पैदा कर देते। यहां हजार-हजार तरह के फूल हैं।
Life is beautiful because there are many different ways. If only roses existed, how bored we would be. There are thousands of flowers.
तो कृष्ण कहते हैं, वे जो कहते हैं--प्रज्ञावान पुरुष हैं वे भी--कि काम्य कर्म छोड़ दो, पर ऐसे विच्रण पुरुष भी हैं, जो कहते हैं, कुछ छोड़ने की जरूरत नहीं है, केवल फल का त्याग कर दो।
So Krishna says: those who say—wise men—that you should drop desireful acts, they are right; but there are also very discerning ones who say there is no need to drop anything—only drop the fruit.
इनको विच्रण कहते हैं। वे कहते हैं कि इनको बड़ी अनूठी दृष्टि उपलब्ध हुई है। इनकी दृष्टि अनूठी है, साधारणतः समझ में न आएगी।
He calls them “rare.” They have attained a unique vision. Their vision is unusual, not ordinarily comprehensible.
पहली तरह के जो पुरुष हैं, उनकी बात साधारणतः समझ में आ जाती है; अड़चन नहीं है। जरूरत का काम करो, गैर-जरूरत का छोड़ दो। सीधा गणित है। इसलिए पहले तरह के पुरुषों का भारी प्रभाव पड़ा है। महावीर, बुद्ध सभी पहली तरह के पुरुष हैं।
The first type is readily understood; there is no difficulty. Do what is necessary; drop what is unnecessary. Straight arithmetic. Therefore the first type has had a great influence. Mahavira, Buddha—all belong to the first type.
दूसरी तरह के पुरुष तो कृष्ण हैं, जनक हैं। वे बड़े विच्रण लोग हैं। वे कहते हैं, कुछ छोड़ने की जरूरत नहीं है। छोड़ना, पकड़ना क्या है? सिर्फ फल त्याग कर दो। वे कहते हैं, फल की भर आकांक्षा न हो। फिर तुम्हें राज्य भी बनाना हो, तो बनाए चले जाओ। कोई हर्जा नहीं है। फल की आकांक्षा न हो। पाने का कोई खयाल न हो।
The second type are Krishna and Janaka. They are rare. They say: no need to drop anything. What is this leaving and grasping? Only drop the fruit. They say: let there be no craving for results. Then even if you build a kingdom, build it. No harm. But have no hunger for outcome. No thought of getting.
बहुत कठिन है लेकिन। तुम्हें भी लगेगा कि बात तो दूसरी ही ठीक है; इसलिए नहीं कि दूसरी ठीक लगती है। दूसरी ठीक लगेगी कि उसमें कामना को बचा लेने का उपाय लगता है। उसमें लगता है, तो फिर कोई हर्जा ही नहीं है। जब जनक भी ज्ञान को उपलब्ध हो गए राजमहलों में रहकर, तो हम भी हो जाएंगे।
Very difficult though. This second teaching will appeal to you—not because it is right, but because it seems to provide a way to save your craving. You will think, “Then there is no harm. If Janaka attained while living in a palace, we will too.”
मगर तब तुम चूक जाते हो। तुम अगर कामवासना के कारण सोच रहे हो कि दूसरी बात सरल है, तो तुम गलती में पड़ रहे हो। दूसरी बात पहली से ज्यादा कठिन है।
But then you miss. If your attraction to the second is driven by desire, you are mistaken. The second is harder than the first.
जिस काम की वासना चली गई हो, उसको न करना बहुत आसान है; सिर्फ फल त्याग करना बहुत कठिन है। उसका मतलब है, आधे का त्याग और आधे का जारी रखना। उसका अर्थ यह हुआ कि काम तो वैसा ही करना, जैसे सांसारिक लोग कर रहे हैं, लेकिन बिलकुल विभिन्न दृष्टि से करना। दुकान चलाना, लेकिन लाभ की भावना न रखना। इससे सरल है दुकान छोड़कर पहाड़ भाग जाना। क्योंकि उसमें मामला बिलकुल साफ है। दुकान करनी है, तो दुकान करो; पहाड़ जाना है, पहाड़ चले जाओ।
If the desire for a certain act has vanished, not doing it is easy; but to drop only the fruit is very difficult. It means half-renunciation and half-continuation. It means: do the work just as worldly people do, but in a totally different inner way. Run the shop, but have no thought of profit. Easier to leave the shop and flee to the mountains. There the matter is clean. If you want a shop, keep it; if you want the mountains, go.
लेकिन दूसरे जो विच्रण पुरुष हैं, वे कहते हैं, दुकान पर ऐसे बैठो, जैसे पहाड़ पर बैठोगे।
But those rare ones say: sit in the shop as you would sit on the mountain.
यह जरा सूक्ष्म है, ज्यादा नाजुक है। इसमें खतरा है। खतरा यह है कि कहीं तुम दुकान पर ऐसे ही न बैठे रहो, जैसे दुकान पर दूसरे लोग बैठे हैं; और यह भ्रांति बना लो कि हम पहाड़ पर हैं। हमारी कोई फलेच्छा थोड़े ही है! हमारी कोई फल की आकांक्षा थोड़े ही है! हम तो यह कर्तव्यवश किए चले जा रहे हैं। और भीतर फल की इच्छा है।
This is subtle, more delicate. There is danger here. The danger is that you might sit in the shop as others do, and hold the illusion that you are on the mountain. “We have no desire for fruits! We act only out of duty.” While within, the hunger for fruit remains.
तुम सारी दुनिया को धोखा दे सकते हो, लेकिन अपने को कैसे दोगे? और असली सवाल अपना है। अपने भीतर तुम जरा भी देखोगे, तो साफ पाओगे कि धोखा दे रहे हो। क्योंकि काम, फल तुम्हारे भीतर गूंजता ही रहेगा।
You can deceive the whole world, but how will you deceive yourself? And the real issue is your own self. If you look within, you will find clearly that you are deceiving yourself. For the desire for fruit will go on echoing inside.
वस्तुतः दुकान पर बैठे लोग दुकान पर बैठना नहीं चाहते हैं, मजबूरी है, फल पाने के लिए बैठना पड़ता है। अगर उन्हें भी कोई मिल जाए, कि दुकान पर न बैठो, यह ताबीज ले लो--कोई सत्य साईं बाबा--इससे बिना कुछ किए फल की प्राप्ति होगी, तो वे भी पहाड़ जाने को तैयार हैं। कौन नासमझ दुकान पर बैठने का रस ले रहा है! लेकिन बिना दुकान पर बैठे फल नहीं मिलता। बड़ा मकान बनाना है, वह नहीं बनता। पहाड़ पर बैठने से नहीं बनेगा। इसलिए मजबूरी में वे काम में लगे हैं।
In truth, those who sit in shops do not want to sit there; they are compelled to—because of the fruit. If they found someone to give them a talisman—say some Sathya Sai Baba—that without doing anything the fruit will be theirs, they too would head for the mountains. Who is foolishly enjoying sitting in a shop! But without the shop the fruit does not come. The big house will not happen. Sitting on the mountain it will not be built. So out of compulsion they work.
अगर तुम बाजार में इस तरह हो सको, जैसे तुम एकांत में होओ; तुम काम ऐसे कर सको, जैसा कि फलाकांक्षी करता है, बिना फलाकांक्षा के, तो तुमने बड़ी विच्रण दृष्टि पा ली। तब कुछ छोड़ने की जरूरत नहीं है। त
ब तो इतना ही समझना काफी है कि फल उसके हाथ में है, कर्म मेरे हाथ में है। करना मुझे है; फल देना न देना उसकी मर्जी। फिर जो वह तुम्हें दे दे, तुम उससे ही तृप्त हो। न दे, तो न देने से तृप्त हो। छीन ले, छिन जाने से तृप्त हो। फिर तुम्हारी तृप्ति को कोई नहीं तोड़ सकता।
If you could be in the marketplace as if in solitude; if you could work as a profit-seeker works—without the seeking—then you have attained a rare vision. Then nothing needs to be left. Then it is enough to know: the fruit is in his hands; the action is in mine. I must act; whether he gives fruit or not is his will. Whatever he gives, you are content. If he does not give, you are content with that too. If he snatches away, you are content with the loss. Then no one can break your contentment.
इसको तुम कसौटी समझ लो। अगर तुम्हारी तृप्ति में अंतर पड़ता हो; दुकान में लाभ होता हो, तो तुम्हारे पैर जरा तेजी से और प्रसन्नता से चलते हों, तुम तृप्त मालूम होते हो; हानि होती हो, तो तुम उदास हो जाते हो, दीन-हीन हो जाते हो, पैर लथड़ाने लगते हैं; तो फिर मत समझना कि तुमने फलाकांक्षा का त्याग कर दिया है।
Take this as a touchstone. If your contentment trembles—if profit in the shop makes your feet move more quickly, your face light up, you feel satisfied; if loss makes you dejected, humbled, your feet drag—then do not think you have renounced the fruit.
बुद्ध और महावीर का मार्ग सरल है; जनक और कृष्ण का बहुत कठिन है। इसलिए वे कहते हैं, कोई विच्रण पुरुष! कभी-कभी कोई ऐसा अदभुत, बहुत अनूठा व्यक्ति ही इसको साध पाता है; कि महल में बैठा है और उसे पता ही नहीं है कि यह महल है; कि हीरे-जवाहरातों से घिरा है, लेकिन घिरा हो न घिरा हो, सब बराबर है।
Buddha and Mahavira’s path is simple; Janaka and Krishna’s is very difficult. That is why he says: rare men! Once in a while, such a wonder—someone unique—masters this: sitting in a palace without knowing it is a palace; surrounded by jewels, and whether surrounded or not—no difference.
हे अर्जुन, कितने ही पंडितजन तो काम्य कर्मों के त्याग को संन्यास जानते हैं और कितने ही विच्रण पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को त्याग कहते हैं। तथा कई मनीषी ऐसा कहते हैं कि कर्म सभी दोषयुक्त हैं, इसलिए त्यागने के योग्य हैं.।
“O Arjuna, many pundits call the renunciation of desireful acts sannyas; and many rare ones say renunciation is the abandonment of all fruits. And some sages say all action is tainted and hence to be abandoned...”
ऐसा भी एक वर्ग है मनीषियों का, जानने वालों का, जो कहता है, सभी कर्म त्यागने योग्य हैं। कर्म मात्र दोषयुक्त है। तुम जो भी करोगे, उसमें ही दोष लगेगा। श्वास भी लोगे, तो भी हिंसा होती है। पानी भी पीओगे, तो पानी के कीटाणु मरेंगे। भोजन करोगे, हिंसा होगी। चलोगे, पैर रखोगे, छोटे जीवाणु दबेंगे और हत्या होगी।
There is also such a class of knowers who say: all action is fit to be abandoned. Action as such is faulty. Whatever you do will accrue fault. Even if you breathe, there is violence. If you drink water, microbes die. If you eat, there is violence. If you walk, your feet crush tiny organisms—killing happens.
तो ऐसे भी मनीषी हैं, जो कहते हैं कि कोई भी कर्म करोगे, दोष लगेगा ही। इसलिए अकर्म को उपलब्ध हो जाओ; कर्म करो ही मत। और धीरे-धीरे कर्म त्याग करते जाओ। और अंतिम लक्ष्य वह है, जहां तुम ऐसी घड़ी में पहुंच जाओ, जहां कोई भी कर्म न होता हो। तभी तुम मुक्त हो सकोगे।
So there are sages who say: whatever you do, fault will be incurred. Therefore attain non-action. Do not act. Slowly drop action. The final goal is where you reach a state in which no action happens at all. Only then will you be free.
वे भी ठीक कहते हैं।
They too speak rightly.
कृष्ण एक गहन समन्वय हैं। उन्होंने भारत ने जो भी जाना था तब तक, उस सभी को गीता में समाविष्ट कर लिया है। उनका किसी से कोई विरोध नहीं है। वे सभी के भीतर सत्य को खोज लेते हैं।
Krishna is a deep harmonizer. Whatever India had known till then, he included it in the Gita. He opposes no one. He finds the truth in each.
इसलिए गीता सार-ग्रंथ है। वेद को अगर भूल जाओ, तो चलेगा। क्योंकि जो भी वेद में सार है, वह गीता में आ गया। महावीर विस्मृत हो जाएं, चलेगा। क्योंकि महावीर का जो भी सार है, वह गीता में आ गया। सांख्य शास्त्र न बचे, चलेगा। गीता में सारी बात महत्व की आ गई है।
That is why the Gita is a scripture of essence. Forget the Vedas—no matter. Whatever is essential in the Vedas has come into the Gita. Forget Mahavira—no matter. The essence of Mahavira is in the Gita. If Sankhya is lost—no matter. What matters is brought into the Gita.
अगर भारत के सब शास्त्र खो जाएं, तो गीता पर्याप्त है। कोई भी प्रज्ञावान पुरुष गीता से फिर से सारे शास्त्रों को निर्मित कर सकता है। गीता में सारे सूत्र हैं। तो गीता निचोड़ है।
If all India’s scriptures were lost, the Gita would be enough. Any wise man could reconstruct all the scriptures from the Gita. The Gita contains all the seeds. It is the extract.
गीता अकारण ही करोड़ों लोगों के हृदय का हार नहीं हो गई है; अकारण ही नहीं हो गई है।
Not without cause has it become the garland of millions of hearts. Not without cause.
जब पहली दफा जर्मनी के एक बहुत बड़े विचारक शापेनहार ने गीता पढ़ी, तो उसने सिर पर रखी और नाचने लगा। शापेनहार को किसी ने कभी नाचते नहीं देखा था। वह बहुत गंभीर चित्त आदमी था, नाचना जंचता ही नहीं था उसको। उसका पूरा दर्शन ही उदासी, दुखवाद है। वह कहता है, हंसी की तो कोई सुविधा ही नहीं है जगत में। वह नाचने लगा।
When the great German thinker Schopenhauer first read the Gita, he placed it on his head and began to dance. No one had ever seen Schopenhauer dance. He was a somber man; dancing didn’t suit him. His entire philosophy was gloomy, pessimistic. “There is no scope for laughter in this world,” he would say. He began to dance.
उसके पास बैठे मित्रों ने कहा, तुम पागल हो गए शापेनहार! क्या कर रहे हो? उसने कहा कि ऐसा ग्रंथ कभी देखा नहीं, जिसमें सब आ गया। ऐसा ग्रंथ कभी देखा नहीं, जिसमें सभी विरोधों के बीच सामंजस्य हो गया; जिसमें किसी का खंडन नहीं किया गया है और सभी को स्वीकार कर लिया गया है!
His friends said, “Have you gone mad, Schopenhauer? What are you doing?” He said, “I have never seen such a book—everything is included. I have never seen a book in which the opposing streams are harmonized, in which no one is refuted and everyone is accepted!”
हिंदुओं ने ऐसे ही कृष्ण को पूर्ण अवतार नहीं कहा है। महावीर थोड़े अधूरे लगते हैं; एकांगी मालूम होते हैं। और अगर सभी महावीर हो जाएं, तो संसार को बड़ा धक्का लगेगा, भारी नुकसान होगा। फिर आगे महावीर होने की भी संभावना खतम हो जाएगी।
Hindus have not called Krishna a complete incarnation for nothing. Mahavira seems a little incomplete, one-sided. And if everyone became Mahavira, the world would be badly shaken, much would be lost. Even the possibility of future Mahaviras would end.
नहीं, महावीर इक्के-दुक्के ठीक, नमूने की तरह अच्छे हैं। लेकिन सभी जगह वे ही खड़े हो जाएं, जहां निकलो, वहीं वे ही खड़े हैं, बहुत घबड़ाने वाला हो जाएगा। नमक की तरह ठीक। पूरा भोजन महावीर का नहीं हो सकता।
No—the occasional Mahavira is fine, a sample is good. But if they stood everywhere, wherever you turned, it would be terrifying. Like salt—necessary; but you cannot make a meal of salt.
इसलिए मैं निरंतर कहता हूं, जैन कोई संस्कृति पैदा नहीं कर पाए। वे कर नहीं सकते, क्योंकि नमक से कहीं पूरा भोजन बना है!
That is why I constantly say: Jains could never create a culture. They cannot—because where has a meal ever been made of salt!
जैन केवल एक वैचारिक समाज रह गया, एक विचार का समूह रह गया। संस्कृति नहीं है जैनों के पास। अगर तुम जैनियों से कहो--जैसा मैंने कहा, लेकिन कोई जवाब नहीं देता--अगर तुम उनसे कहा कि पच्चीस सौ वर्ष महावीर के पूरे हो गए, तुम बड़ा शोरगुल मचा रहे हो, जगह-जगह आयोजन, सभा, समारंभ! तुम एक काम करके दिखा दो, एक जैन बस्ती बसाकर दिखा दो, जिसमें सब जैन हों, तो हम मान लेंगे कि तुम्हारे पास कोई संस्कृति है। तुम नहीं बसा सकते, क्योंकि चमार कौन होगा? भंगी कौन होगा? खेती कौन करेगा?
The Jains remained merely an ideological group, a cluster of ideas. They have no culture. Tell the Jains— as I have, but no one answers—tell them: “You’re making a big noise about twenty-five hundred years of Mahavira—celebrations everywhere! Do just one thing: establish a purely Jain settlement; then we will accept that you have a culture.” They cannot—who will be the cobbler? Who will sweep? Who will farm?
इसलिए जैन कभी समाज भी नहीं बन पाए, संस्कृति भी नहीं बन पाए; वे हिंदुओं की छाती पर बैठे रह गए। उनका अपना कोई आधार नहीं है जमीन में। इसलिए जैन समाज को अलग कहने का कोई अर्थ ही नहीं है; वह हिंदुओं का एक अंग है। उसको अलग कहने का अर्थ तभी हो सकता है, जब वे बता दें कि हम एक प्रयोग भी करके बता सकते हैं कि यह छोटी बस्ती है हजार लोगों की, इसमें सब जैन हैं। अगर तुम सब मिलकर एक बस्ती भी नहीं बसा सकते, तो तुम सर्वांग नहीं हो, अधूरे हो।
So the Jains never became a society, nor a culture; they sat on the chest of the Hindus. They have no own ground. To call the Jain community separate has no meaning; it is an organ of the Hindus. Call it separate only if they can demonstrate even one experiment: “Here is a small town of a thousand people—all Jains.” If all together you cannot settle even one village, you are not whole—you are incomplete.
पूरा नमक भोजन नहीं बन सकता। नमक बिलकुल जरूरी है; उसके बिना भोजन बड़ा बेस्वाद हो जाएगा।
The whole meal cannot be made of salt. Salt is essential; without it, the food is tasteless.
तो कभी-कभी इक्का-दुक्का महावीर प्रीतिकर हैं, मगर उनका समूह नहीं। अन्यथा वे जान ले लेंगे। इसलिए महावीर अधूरे हैं। बुद्ध अधूरे हैं।
The occasional Mahavira is delightful, but not a crowd of them. Otherwise they would take life away. So Mahavira is incomplete. Buddha is incomplete.
यद्यपि महावीर से ज्यादा क्षमता है बौद्धों की। उन्होंने समाज बनाकर बता दिए हैं, उन्होंने संस्कृति सम्हालकर बता दी। लेकिन उनको समझौते करने पड़े। इसलिए अगर बुद्ध वापस लौटें, तो जापान, चीन, बर्मा या श्याम आदि बौद्धों के जो मुल्क हैं, वे किसी को बौद्ध नहीं कहेंगे। क्योंकि उन्होंने इतने समझौते कर लिए हैं, जिसका हिसाब नहीं है। वह बुद्ध की पूरी शुद्धता ही खो गई है।
Though Buddhists have more capacity than Jains. They built societies; they sustained cultures. But they had to make compromises. If Buddha were to return, he would not call the people of Japan, China, Burma or Thailand Buddhists. They have made so many compromises that there is no counting. Buddha’s purity is lost.
बुद्ध ने खुद ही कहा है कि मेरा धर्म पांच सौ साल से ज्यादा नहीं चलेगा। क्या कारण होगा? जब तुम बहुत शुद्ध बात कहोगे, तो ज्यादा देर नहीं टिक सकती इस अशुद्ध दुनिया में। पांच सौ साल भी टिक जाए, तो बहुत। वह भी आशा है।
Buddha himself said his dharma would not last more than five hundred years. Why? When you speak something very pure, it cannot last long in this impure world. If it remains for five hundred years, that is much—hopeful.
मेरे देखे तो जब तक बुद्ध रहते हैं, तभी तक बुद्धत्व टिकता है, उससे ज्यादा नहीं टिक सकता। क्योंकि वह बात ही इतनी शुद्ध है; उसमें जड़ें नहीं हैं जमीन में प्रवेश करने की। वह आकाश में मंडराता हुआ बादल है। वह ज्यादा देर नहीं टिक सकता। कभी-कभार आएगा, चला जाएगा।
In my view, Buddhism lasts only as long as Buddha lives—no more. Because the message is so pure, it has no roots to enter the soil. It is a cloud hovering in the sky. It cannot remain long. Now and then it comes and goes.
कृष्ण संपूर्ण हैं। कृष्ण पूरी सीढ़ी हैं। बुद्ध, महावीर बस सीढ़ी का आखिरी हिस्सा हैं, अधर में लटके हुए। उनका दूसरा हिस्सा जमीन से नहीं टिका है। वे शुद्ध हैं; अशुद्धि से बहुत भयभीत हैं। कृष्ण समाहित कर लेते हैं सभी को, अशुद्धि को भी।
Krishna is complete. Krishna is the entire staircase. Buddha and Mahavira are only the last flights of the staircase, hanging in midair. The lower flights are not grounded. They are pure and frightened of impurity. Krishna includes all—even impurity.
और मेरे माने वही शुद्धि वास्तविक है, जो अशुद्धि को भी समाहित कर लेती हो। नहीं तो शुद्धि ही क्या? जो अशुद्धि को भी न पी जाए, वह शुद्धि क्या? वह अमृत अमृत नहीं है, जो जहर को न पी जाए। अगर जहर से अमृत नष्ट होता हो, तो जहर से कमजोर है, उसकी क्या कीमत! वह जहर को पी ले और अमृत बना दे।
And to me, only that purity is real which can include impurity too. Otherwise, what purity! If it cannot swallow impurity, what is it? That nectar is not nectar if it cannot drink poison. If poison destroys the nectar, then nectar is weaker than poison—what is its worth! Nectar must drink poison and turn it into nectar.
कृष्ण ने सारी दृष्टियों को समाहित कर लिया है, और बिना किसी अड़चन के!
Krishna has included all visions—and without any friction.
जो कहते हैं कि काम्य कर्मों का त्याग संन्यास है, वे भी पंडितजन हैं, वे भी जानने वाले लोग हैं। मगर उनका जानना भी एक दृष्टि है, एक अंग है, एक ढंग है; वह भी अधूरा है। फिर ऐसे विच्रण पुरुष हैं, जो कहते हैं, कर्मफल का त्याग ही त्याग है। वे भी ठीक ही कहते हैं। फिर ऐसे मनीषी हैं, जो कहते हैं, सभी कर्म दोषयुक्त हैं।
Those who say that renunciation of desireful acts is sannyas—they too are pundits, knowers. But their knowing is one vision, one limb, one way—also incomplete. Then those rare ones who say renunciation is the abandonment of fruits—they too speak rightly. Then those sages who say all action is tainted—
महावीर यही कहते हैं, कर्म मात्र दोषयुक्त है, इसलिए त्यागने योग्य है। वे भी ठीक कहते हैं। वे भी मनीषी हैं; उन्होंने भी बड़ा जाना है, ऐसे ही नहीं कह दिया है।
Mahavira says the same: action as such is tainted, therefore to be abandoned. He too speaks rightly. He is a sage; he has known greatly; he has not spoken casually.
और दूसरे विद्वान भी हैं, जो कहते हैं, यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्यागने योग्य नहीं हैं।
एक और वर्ग है चौथा, वह भी बुद्धिमानों का है, वह भी नासमझों का नहीं है। वे कहते हैं कि तीन तरह के कर्म त्यागने योग्य नहीं हैं: यज्ञ, दान और तप।
And there is another class, a fourth—also of the wise, not of fools. They say three kinds of actions are not to be abandoned: yajna, dana, and tapas.
तपरूप कर्म वे हैं, तुमने जो-जो गलत किया है, उसे काटने के लिए किए जाते हैं। कांटा लग गया है, तो एक और कांटा खोजना पड़ता है उसे निकालने को, नहीं तो लगे कांटे को कैसे निकालोगे? गलत कर्म तुमने किए हैं, तो उनको निकालने के लिए तुम्हें दूसरे शुभ कर्म करने पड़ेंगे। वे भी कर्म हैं। मगर करने पड़ेंगे, क्योंकि गलत कर्म तुम कर चुके हो।
Tapas are those actions done to counteract the wrongs you have done. When a thorn has gone in, you need another thorn to remove it—otherwise how will you extract the embedded one? You have done wrong deeds; to remove them you must do good deeds. They are actions too—but necessary, for you have already done the wrong.
तुमने किसी को गाली दे दी, अब माफी मांगनी पड़ेगी, ताकि सब संतुलित हो जाए। गाली से जो असंतुलन पैदा हुआ था, वह भी कर्म था। माफी मांगना भी उसी तरह कर्म है। दोनों में वाणी का उपयोग हुआ है, दोनों में मुंह का उपयोग हुआ। लेकिन माफी मांगनी पड़ेगी, ताकि संतुलन आ जाए।
You insulted someone—you must ask forgiveness, to bring balance. The insult created an imbalance; asking forgiveness is also an act—same mouth, same speech. But you must ask, to restore balance.
तपरूप कर्म का अर्थ है, संतुलन लाने वाले कर्म; जिनसे जीवन संतुलित होता है। तुमने बहुत अपराध किए हैं, थोड़ी सेवा भी करो। तुमने बहुत चूसा है, विसर्जित भी करो। तुमने बहुत छीना है, बांटो भी।
Tapas means actions that bring balance; that harmonize life. You have committed many offenses—then serve. You have sucked and exploited—then give. You have snatched—then share.
नहीं तो यह होगा कि अब तक तो काफी छीना, लूटा, दुख दिया, और अब अचानक तुमको यह दर्शनशास्त्र समझ में आ गया कि सब कर्म त्याज्य हैं। अब तुम कुछ भी नहीं करते, अब तुम बैठ गए। तो वे जो कांटे लगे हैं, वे लगे रह जाएंगे, वे छिदे रह जाएंगे। उन्हें काटो, उन्हें निकालो। उनके लिए तपरूप कर्म।
Otherwise it may happen that all this time you snatched, looted, hurt, and now suddenly you understand a philosophy that all action is to be renounced. Now you do nothing, you sit. Then the thorns remain embedded; the wounds remain. Remove them; take them out. For them—tapas.
तुमने जो-जो छीना है, जहां-जहां हिंसा हुई है, जहां-जहां शोषण हुआ है--और निरंतर हुआ है, सारे जीवन की यात्रा शोषण, हिंसा की है--दान करो, बांट दो। जहां से लिया है, वहां लौट जाने दो। ताकि संतुलन आ जाए।
Where you have taken, return there. Let it go back. So balance comes.
और यज्ञ.।
And yajna...
यज्ञ उस कर्म का नाम है, जो तुम अपने लिए नहीं करते, जो तुम समष्टि के लिए करते हो। जो तुम अपने लिए नहीं करते, सबके लिए करते हो। यज्ञ वैसा विराट कर्म है, जिसमें तुम्हारी अपनी कोई स्वयं की आकांक्षा नहीं है। जो स्वयं की आकांक्षा से किया जाए, वह यज्ञ नहीं है। सबके लिए करते हो।
Yajna means action not done for yourself but for the whole. You act not for yourself, but for all. Yajna is that vast action in which there is no personal craving. Whatever is done out of self-interest is not yajna. You do it for all.
समझो, तुम एक अस्पताल बनाते हो, वह यज्ञरूप हो जाता है। तुम अकेले ही थोड़े उसमें बीमार पड़कर इलाज करवाओगे; सभी के काम आएगा। तुम एक विद्यापीठ बनाते हो। तुम्हारे बच्चे ही थोड़े उसमें पढ़ेंगे; सबके बच्चे उसमें पढ़ेंगे।
Suppose you build a hospital—that becomes a yajna. Not only you will be treated there; everyone may benefit. You build a school. Not only your children will study there; everyone’s children will.
जो-जो कर्म सिर्फ स्वार्थ के लिए नहीं किए जाते, वे सभी यज्ञरूप हैं। स्वार्थ के लिए तुमने बहुत कर्म किए हैं, अब तुम थोड़े परार्थ के कर्म करो।
All actions not done solely for self are yajna. You have done many for self; now do a few for others.
कृष्ण कहते हैं, ऐसे भी विद्वान हैं, जो कहते हैं, यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्यागने योग्य नहीं हैं। बाकी सब कर्म त्यागने योग्य हैं.।
Krishna says: there are also such vidvans who say yajna, dana, and tapas are not to be abandoned. The rest of the actions are fit to be dropped.
ये चार दृष्टियां हैं। चारों सही हैं और चारों तरह के लोग मिल जाएंगे जिनके लिए ये सही हैं। इसलिए तुम इसकी बहुत फिक्र मत करना कि कौन सही है, तुम ज्यादा इसकी फिक्र करना कि मेरे साथ किस विचार का तालमेल बैठता है।
These are four visions. All four are right, and all four will fit different people. So do not worry too much about which is right; be more concerned with which harmonizes with you.
गीता तो ऐसे है, जैसे केमिस्ट की दुकान होती है। उसमें लाखों दवाइयां हैं; वे सभी काम की हैं, इसीलिए हैं। तुम कोई भी दवाई उठाकर मत ले आना! तुम अपने प्रिस्क्रिप्शन को ले जाना, वह जो डाक्टर ने लिखकर दिया है। तुम्हारे योग्य कोई दवा होगी; सभी दवाएं तुम्हारे योग्य न होंगी।
The Gita is like a chemist’s shop. It has a hundred thousand medicines—all useful, that’s why they are there. Don’t just grab any one! Take your prescription—the one the doctor has written. There will be a medicine suited to you; not every medicine will suit you.
गीता भारत की खोजी गई सभी औषधियों का संग्रह है। उसमें से तुम चुन लेना; उसमें तुम्हें जो मौजूं लगे, उसमें तुम्हें जो सत्यरूप लगे। सभी सत्यरूप है, पर तुम्हें जो सत्यरूप लगे, तुम उसे आत्मसात कर लेना। तुम उससे यात्रा पर निकल जाना। और सभी मार्ग वहीं पहुंचा देते हैं।
The Gita is a collection of all the remedies discovered in India. From it, choose what fits; what tastes true to you. All are true, but choose what feels true to you—assimilate that. Travel with it. All paths lead to the same place.
मंजिल तो एक है, मार्ग अनेक हैं। दृष्टि साफ हो, तो किन्हीं भी मार्गों से चलकर आदमी वहीं पहुंच जाता है। तुम बैलगाड़ी से चलो, थोड़ी देर ज्यादा लगेगी। तुम ट्रेन से चलो, थो़डे जल्दी आ जाओगे। कुछ लाभ ट्रेन के हैं, कुछ लाभ बैलगाड़ी के हैं; कुछ हानियां बैलगाड़ी की हैं, कुछ हानियां ट्रेन की हैं।
The destination is one; the paths are many. With clear vision, from any path one arrives. Go by bullock cart—you will take longer. Go by train—you’ll arrive sooner. The train has advantages; the cart has advantages; both have drawbacks.
बैलगाड़ी से चलोगे, तो गति तो नहीं होगी, लेकिन अनुभव ज्यादा होगा। गति तो बहुत धीमी होगी, लेकिन पहाड़-पर्वत, नदी-नाले सभी को तुम देखते, जीते हुए आओगे। ट्रेन से चलोगे, जल्दी पहुंच जाओगे। लेकिन इतनी तेजी से निकलती रहेगी ट्रेन कि बस झलक मिलेगी पहाड़ की, नदी की, नालों की।
By cart, there is no speed, but there is more experience. The pace is slow, but hills and rivers and streams you will see and savor. By train, you arrive quickly, but it rushes so fast you get only glimpses—of mountain, river, stream.
हवाई जहाज से आओगे, कोई झलक भी नहीं मिलेगी। यहां बैठे नहीं कि उतरने का समय आ जाएगा। चाय पी पाओगे ज्यादा से ज्यादा। और अब और द्रुत वेग के यान बनते जा रहे हैं, जिनमें तुम पट्टी बांध पाओगे और खोल पाओगे। और पहुंच जाओगे। अनुभव से वंचित हो जाओगे।
By airplane, not even a glimpse. You are seated and it’s time to land. At most, you drink tea. And now faster and faster crafts are coming—you will barely fasten your belt and unfasten it—and arrive. You will be deprived of experience.
राह का भी बड़ा आनंद है।
The road too has great joy.
मेरे एक मित्र हैं, वह हमेशा पैसेंजर गाड़ी से ही चलते हैं। धनी हैं, पर बड़े समझदार हैं। दिल्ली पहुंच सकते हैं घंटे भर में; जहां रहते हैं, वहां से हवाई जहाज की भी सुविधा है। मगर वे जाते हैं ट्रेन में और पैसेंजर! कई जगह बदलते हैं। तीन दिन लग जाते हैं दिल्ली पहुंचने में।
A friend of mine always travels by passenger train. He is rich—but very wise. From where he lives he could reach Delhi in an hour by plane. But he goes by train—and by passenger! Changes many times. Takes three days to reach Delhi.
एक दफा मुझे अपने साथ ले लिए। मैंने कहा, यह मामला क्या है? चलो मैं भी चलूं! निश्चित, वे आनंद लेते हैं राह का। उनको एक-एक स्टेशन की गतिविधि पता है। कहां रसगुल्ले अच्छे बनते हैं! कहां भजिए अच्छे बनते हैं! बड़ा भोगते हैं मार्ग को। वे दुख पाते ही नहीं पैसेंजर में। हर स्टेशन पर उतरते हैं; स्टेशन मास्टर से मिल आते हैं; कुलियों से पहचान.। जिंदगी भर वे उसी रास्ते पर तीन-तीन दिन यात्रा करते रहे हैं अनेक बार। वे कहते हैं, यह तो अपना.इतनी जल्दी क्या है? जाना कहां है?
Once he took me along. I asked, “What is this about? Let me come too!” Of course, he enjoys the road. He knows the bustle of each station. Where the best rasgullas are, where the best fritters! He savors the journey. He never suffers in passengers. At every station he gets down, meets the station master, knows the porters. All his life he has traveled that route many times for three days. He says, “This is my own... What’s the rush? Where am I going?”
वे भी ठीक कहते हैं। राह भी अपना आनंद लिए है। फिर राहें भी अलग-अलग हैं। मंजिल एक है।
He too is right. The road has its own joy. And roads are different. The destination is one.
तुम अपना रस पहचानना, अपना भाव समझना और राह चुन लेना।
Know your own taste, your own temperament—and choose your road.
कृष्ण सभी राहें बता देते हैं। फिर वे अपना भाव भी बता देंगे कि उनका भाव क्या है? उनकी क्या दृष्टि है? ऐसे तो उन्होंने अपनी दृष्टि कह ही दी। जैसे ही उन्होंने कहा कि कुछ विच्रण पुरुष, वहीं उन्होंने अपना रस भी बता दिया। जब उन्होंने कहा कि कुछ विच्रण पुरुष, कुछ अदभुत पुरुष। बस, उन्होंने चुनाव भी कर दिया। बाकी को कहा, पंडित हैं, ज्ञानी हैं, समझदार हैं, विद्वान हैं; पर एक को कहा, विच्रण, अनूठी दृष्टि वाले लोग। वहीं उन्होंने अपना झुकाव दिखा दिया।
Krishna lays out all the roads. Then he will also tell you his own flavor, his own vision. In fact he has already hinted. The moment he said “some rare men,” he already revealed his taste. When he said “rare, unique,” he made his choice. The others he called pundits, knowers, wise, scholars; but one he called “rare—the ones with an unusual vision.” There he shows his leaning.
कृष्ण स्वयं ही वे विच्रण दृष्टि वाले पुरुष हैं। अगर उनकी बात तुम्हें जंच जाए, तो बड़ी अनूठी है। क्योंकि कुछ छोड़ना नहीं पड़ता और सब छूट जाता है; कुछ करना नहीं पड़ता और सब हो जाता है।
Krishna himself is of that rare vision. If his way appeals to you, it is very unique—because nothing need be dropped and everything drops; nothing need be done and all is done.
सार में उस विच्रण दृष्टि की बात इतनी ही है कि तुम परमात्मा के उपकरण हो जाते हो, निमित्त मात्र। वह कराता है, तुम करते हो। वह देता है, तुम लेते हो। वह छीनता है, तुम छिन जाने देते हो। तुम बीच से हट जाते हो।
In essence that rare vision says: you become an instrument of the Divine—merely a channel. He makes it happen—you do it. He gives—you receive. He takes away—you let it be taken. You step out from the middle.
तुम कहते हो, जो तेरी मर्जी। बाजार में रखेगा, बाजार में रहेंगे। मगर वहां भी तेरा ही आनंद है; तूने ही रखा है। और तुझसे हम ज्यादा समझदार नहीं हैं। पहाड़ भेज देगा, पहाड़ चले जाएंगे। तू जहां भेज देगा, वहीं चले जाएंगे। तेरे ही कारण जा रहे हैं, यह हमारी खुशी है। तेरे काम से जा रहे हैं, यह हमारा आनंद है। तू हमसे कुछ उपयोग ले रहा है, हम धन्यभागी हैं।
You say, “Thy will be done. If you keep me in the marketplace, I will remain there; there too it is your joy—you have placed me there. I am not wiser than you. If you send me to the mountains, I will go. Wherever you send me, I will go. That I am going by your cause—that is my gladness. That I am going for your work—that is my joy. That you are using me—that is my blessing.”
आज इतना ही।
Enough for today.
