Skip to content
Osho

Geeta Darshan #5

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र को लें।

Now let us take the sutra.

आयु, बुद्धि, बल, आरोग्य, सुख और प्रीति को बढ़ाने वाले एवं रसयुक्त, चिकने, स्थिर रहने वाले तथा स्वभाव से ही मन को प्रिय, ऐसे आहार सात्विक पुरुष को प्रिय होते हैं।

Food that increases life, intelligence, strength, health, happiness and love; that is full of rasa, unctuous, sustaining, and by its very nature dear to the mind—such food is loved by the sattvic.

कड़वे, खट्टे, लवणयुक्त, अति गरम तथा तीक्ष्ण, रूखे, दाहकारक, दुख, चिंता और रोगों को उत्पन्न करने वाले आहार राजस पुरुष को प्रिय होते हैं।

Bitter, sour, salty, excessively hot and pungent, harsh, burning foods that generate suffering, anxiety and disease—such food is loved by the rajasic.

और जो भोजन अधपका, रसरहित, दुर्गंधयुक्त, बासा और उच्छिष्ट है तथा जो अपवित्र भी, वह तामस पुरुष को प्रिय होता है।

And food that is half-cooked, sapless, foul-smelling, stale, leftover and impure—such food is loved by the tamasic.

कृष्ण जीवन को तीन गुणों के अनुसार सभी दिशाओं में बांट रहे हैं। उस विभाजन का बोध साधक के लिए बड़ा उपयोगी है। उससे अपनी परीक्षा करने में और अपने को कसौटी पर कसने में सुविधा होगी, एक मापदंड मिल जाएगा।

Krishna is dividing life in every direction according to the three gunas. That division is immensely useful for a seeker. It gives you a measure by which to examine yourself, to test yourself—a criterion is provided.

कैसा भोजन तुम्हें प्रिय है? क्योंकि जो भी तुम्हें प्रिय है, वह अकारण प्रिय नहीं हो सकता। वह तुम्हें प्रिय है; तुम्हारे संबंध में खबर देता है। तुम जो भोजन करते हो, वह खबर देता है कि तुम कौन हो। तुम कैसे उठते हो, कैसे बैठते हो, कैसे चलते हो, उससे तुम्हारे भीतर की चेतना की खबर मिलती है। तुम कैसा व्यवहार करते हो, कैसे सोते हो, उस सबसे तुम्हारे संबंध में संकेत मिलते रहते हैं।

What kind of food do you love? Because whatever you love is not loved without a cause. It is dear to you; it carries news about you. The food you eat announces who you are. How you get up, how you sit, how you walk—your inner consciousness is revealed through it. How you behave, how you sleep—everything keeps giving hints about you.

एक सूक्ष्म शास्त्र विकसित हुआ है पश्चिम में, मनुष्य के व्यवहार को ठीक से जांच लेकर मनुष्य के भीतरी अंतःकरण के संबंध में सभी कुछ पता चल जाता है। और अनजाने भी बहुत बार तुम ऐसे काम करते हो, जिनका तुम्हें भी खयाल नहीं है।

A subtle science has developed in the West: by closely examining a person’s behavior, everything about his inner being can be known. And, unknowingly, many times you do things you yourself are not aware of.

समझो, दो आदमी खड़े बात कर रहे हैं। अगर तुम दूर से खड़े होकर चुपचाप गौर से देखो, तो कई बातें, जो उन दो को पता न होंगी, तुम्हें पता चल सकती हैं। जो आदमी ऊब गया है और बातचीत को आगे नहीं बढ़ाना चाहता, तुम उसके चेहरे पर ऊब के लक्षण देखोगे। भला वह ऊपर से बता रहा हो कि मैं बड़े रस से तुम्हारी बातें सुन रहा हूं; क्योंकि हो सकता है, सुनाने वाला मालिक हो, पैसे वाला हो, राजनेता हो, ताकत हाथ में हो, कुछ नुकसान कर सकता हो।

Suppose two people are standing and talking. If you stand at a distance, silently and attentively, many things can become clear to you that may not be clear to those two. The one who is bored and does not want to continue the conversation—you will see the signs of boredom on his face. Outwardly he may be saying, “I am listening to you with great relish,”—because perhaps the one speaking is the boss, is wealthy, is a politician, has power, can cause harm.

मुल्ला नसरुद्दीन एक दफ्तर में काम करता है। दफ्तर का जो मालिक है, वह कभी-कभी लोगों को इकट्ठा करके पिटीपिटाई मजाकें सुनाता है, जिनको वह कई दफे सुना चुका है। और लोग खिलखिलाकर हंसते हैं। हंसना पड़ता है। जब मालिक जोक सुनाए, तो हंसना पड़ेगा। मालिक मालिक है, न हंसे तो मुश्किल में पड़ोगे। हालांकि वह दस-पचास दफे सुना चुका है वही कहानी। फिर भी लोग हंसते हैं। मुल्ला नसरुद्दीन भी हंसता था सदा, सबसे ज्यादा हंसता था, ऐसा खिलखिलाकर कि जैसे कभी यह बात सुनी ही न हो।

Mulla Nasruddin worked in an office. The owner of the office would sometimes gather people and tell the same old worn-out jokes—ones he had told many times. And people would burst into laughter. They had to laugh. When the owner cracks a joke, you must laugh. The owner is the owner; if you don’t laugh, you will land in trouble. Though he has told the same story ten or fifty times, still people laugh. Mulla Nasruddin also always laughed—the most, laughing so heartily as if he had never heard it before.

लेकिन एक दिन मालिक ने एक मजाक सुनाया, जो वह कई दफा सुना चुका है। सब तो हंसे, मुल्ला नसरुद्दीन चुप बैठा रहा। मालिक चौंका। उसने कहा कि तुमने सुनी नहीं कहानी? मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, सुनी और बहुत दफे सुन ली। तो उन्होंने कहा, तुम हंसे नहीं? मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, कल हम नौकरी छोड़ रहे हैं। हंसना क्या खाक! हंसते थे, जब तक नौकरी थी। अब नौकरी ही छोड़ रहे हैं, तो हंसना किसलिए!

But one day the owner told a joke he had told many times. Everyone laughed; Mulla Nasruddin sat silent. The owner was startled. He asked, “Didn’t you hear the story?” Mulla said, “I heard it—and many times.” “Then why didn’t you laugh?” Mulla said, “Tomorrow I’m quitting the job. Laugh—what for! I laughed as long as I had the job. Now I’m quitting—why should I laugh?”

अगर दो आदमी बात कर रहे हैं, तो तुम गौर से देख सकते हो कि कौन आदमी सिर्फ दिखला रहा है कि हम बड़े रस से सुन रहे हैं, लेकिन उसके चेहरे पर उबासी आ रही है। दो आदमी खड़े हैं, उनमें जो आदमी जाना चाहता है, तुम पाओगे, उसका शरीर जाने को तैयार है। भला वह उत्सुकता दिखला रहा हो। लेकिन शरीर खबर दे रहा है कि जैसे ही छूटे कि वह तीर की तरह निकल जाए। उसका तीर प्रत्यंचा पर चढ़ा हुआ है। जो आदमी उत्सुक नहीं है बात करने में, उसकी गरदन पीछे को खिंची रहेगी। जो आदमी उत्सुक है, वह आगे को झुका रहेगा।

If two men are talking, you can closely observe who is only pretending to listen with interest while his face is showing a yawn. Two men are standing—among them, for the one who wants to go, you will find his body is ready to leave. Outwardly he may be showing eagerness—but the body is sending the news that the moment he is free, he will shoot off like an arrow. His arrow is already drawn on the bow. The man who is not interested in talking—his neck will be pulled back. The one who is keen will be leaning forward.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जिस स्त्री से तुम बात कर रहे हो, अगर वह तुमसे प्रेम में पड़ने को राजी है, तो वह आगे की तरफ झुकी होकर तुमसे बात करेगी। अगर वह तुमसे राजी नहीं है, तो तुम्हें समझ जाना चाहिए, वह हमेशा पीछे की तरफ झुकी होगी। वह दीवाल खोजेगी; दीवाल से टिककर खड़ी हो जाएगी। वह यह कह रही है कि यहां दीवाल है।

Psychologists say: the woman you are talking to—if she is ready to fall in love with you, she will lean forward while talking. If she is not inclined toward you, you should understand—she will always lean backward. She will look for a wall; she will stand leaning against it. She is saying, “Here is a wall.”

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जो स्त्री तुमसे संभोग करने को उत्सुक होगी, वह हमेशा पैर खुले रखकर बैठेगी तुमसे बात करते वक्त। वह स्त्री को भी पता नहीं होगा। अगर वह संभोग करने को उत्सुक नहीं है, तो वह पैरों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर बैठेगी। वह खबर दे रही है कि वह बंद है, तुम्हारे लिए खुली नहीं है। इस पर हजारों प्रयोग हुए हैं और यह हर बार सही बात साबित हुई है।

Psychologists say: the woman who is eager to have intercourse with you will always sit with her feet parted while talking with you. The woman herself may not know it. If she is not eager for intercourse, she will sit with her legs crossed, one over the other. She is signaling that she is closed, not open to you. Thousands of experiments have been done on this, and every time it has proved true.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं, तुम एक होटल में प्रवेश करते हो; एक स्त्री बैठी है, वह तुम्हें देखती है। अगर वह एक बार देखती है, तो तुममें उत्सुक नहीं है। एक बार तो आदमी औपचारिक रूप से देखते हैं, कोई भी घुसा, तो आदमी देखते हैं। लेकिन अगर स्त्री तुम्हें दुबारा देखे, तो वह उत्सुक है।

Psychologists say: you enter a hotel; a woman is sitting there, she looks at you. If she looks once, she is not interested. Once is mere formality—when someone enters, anyone looks. But if she looks a second time, she is interested.

और धीरे-धीरे जो डान जुआन तरह के लोग होते हैं, जो स्त्रियों के पीछे दौड़ते रहते हैं, वे कुशल हो जाते हैं इस भाषा को समझने में। वह स्त्री को पता ही नहीं कि उसने खुद उनको निमंत्रण दे दिया। दुबारा अगर स्त्री देखे, तो वह तभी देखती है। पुरुष तो पचीस दफे देख सकता है स्त्री को। उसके देखने का कोई बहुत मूल्य नहीं है। वह तो ऐसे ही देख सकता है। कोई कारण भी न हो, तो भी; खाली बैठा हो, तो भी। लेकिन स्त्री बहुत सुनियोजित है, वह तभी दुबारा देखती है, जब उसका रस हो। अन्यथा वह नहीं देखती। क्योंकि स्त्री को देखने में बहुत रस ही नहीं है।

And slowly, the Don Juan types—those who keep chasing women—become skilled in understanding this language. The woman does not even know she has invited them herself. If the woman looks a second time, she looks only then. A man can look at a woman twenty-five times; his looking has little value. He can look just like that, even without any reason, just because he is idle. But a woman is very deliberate; she looks a second time only when she has interest. Otherwise she will not look—because there is not much pleasure for a woman in looking.

स्त्रियां पुरुषों के शरीर को देखने में उत्सुक नहीं होती हैं। वह स्त्रियों का गुण नहीं है। स्त्रियों का रस अपने को दिखाने में है, देखने में नहीं है। पुरुषों का रस देखने में है, दिखाने में नहीं है। यह बिलकुल ठीक है, तभी तो दोनों का मेल बैठ जाता है। आधी-आधी बीमारियां हैं उनके पास, दोनों मिलकर पूर्ण बीमारी बन जाते हैं।

Women are not eager to look at men’s bodies; that is not a feminine trait. A woman’s delight lies in showing herself, not in looking. A man’s delight lies in looking, not in showing himself. This is perfectly right—only then do the two fit together. They have half-and-half illnesses; together they become a complete illness.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं, स्त्रियां एक्झीबीशनिस्ट हैं, प्रदर्शनवादी हैं। पुरुष वोयूर हैं, वे देखने में रस लेते हैं। इसलिए स्त्री दुबारा जब देखती है, तो इसका मतलब है कि वह इंगित कर रही है, संकेत दे रही है कि वह तैयार है, वह उत्सुक है, वह आगे बढ़ने को राजी है।

Psychologists say: women are exhibitionists; men are voyeurs—they take pleasure in looking. Therefore when a woman looks a second time, it means she is indicating—she is ready, she is eager, she is willing to move ahead.

तुम अगर तीन सेकेंड तक, मनोवैज्ञानिक कहते हैं, किसी स्त्री की तरफ देखो, तो वह नाराज नहीं होगी। तीन सेकेंड! इससे ज्यादा देखा, तो बस वह नाराज हो जाएगी। तीन सेकेंड तक सीमा है, उस समय तक औपचारिक देखना चलता है। लेकिन तीन सेकेंड से ज्यादा देखा कि तुमने उन्हें घूरना शुरू कर दिया; लुच्चापन शुरू हो गया।

If you look at a woman for three seconds, psychologists say, she will not be annoyed. Three seconds! Look longer than that, and she will immediately be annoyed. Three seconds is the limit; till then, formal looking is acceptable. But beyond three seconds, you have begun to stare; loutishness has begun.

लुच्चे का मतलब होता है, घूरकर देखने वाला। लुच्चा शब्द बनता है लोचन से, आंख से। जो आंख गड़ाकर देखता है, वह लुच्चा। लुच्चे का और कोई बुरा मतलब नहीं होता। जरा आंख उनकी संयम में नहीं है, बस, इतना ही और कुछ नहीं।

Loutishness means: one who stares fixedly. The word luchcha comes from lochan—eyes. One who fixes his eyes is a luchcha. There is no other bad meaning in it—only that his eyes lack a little restraint, that’s all.

शब्द का तो वही मतलब होता है, जो आलोचक का होता है। लुच्चे शब्द का वही अर्थ होता है, जो आलोचक का होता है। आलोचक भी घूरकर देखता है चीजों को। कवि कविता लिखता है, आलोचक कविता को घूरकर देखता है। वह लुच्चापन कर रहा है कविता के साथ।

The word has the same meaning as ‘critic.’ Luchcha has the same meaning as ‘critic.’ The critic also stares at things fixedly. The poet writes the poem; the critic stares at the poem. He is doing loutishness with the poem.

छोटी-छोटी बातें तुम्हारे भीतर की खबर देती हैं। कृष्ण कहते हैं, भोजन तो छोटी बात नहीं, बहुत बड़ी बात है। तुम कैसा भोजन पसंद करते हो?

Small things give news about your inside. Krishna says: food is not a small thing—it is very big. What kind of food do you prefer?

जो राजस व्यक्ति है, वह ऐसा भोजन पसंद करेगा, जिससे जीवन में उत्तेजना आए, त्वरा पैदा हो, दौड़ पैदा हो, धक्का लगे। इसलिए उसका भोजन उत्तेजक आहार होगा। जो तामसी वृत्ति का व्यक्ति है, वह ऐसा भोजन करेगा, जिससे नींद आए, उत्तेजना न पैदा हो--बासा, उच्छिष्ट, ठंडा--जिससे कोई उत्तेजना पैदा न हो, सिर्फ बोझ पैदा हो और वह सो जाए।

The rajasic person will prefer food that brings excitement into life, creates haste, makes one run, gives a push. Hence his food will be stimulating. The tamasic person will take such food as brings sleep, does not create excitement—stale, leftover, cold—so that no stimulation arises, only a heaviness, and he goes to sleep.

तमसपूर्ण व्यक्ति हमेशा नींद को खोज रहा है। उसे अगर लेटने का मौका मिले, तो वह बैठेगा नहीं। अगर उसे बैठने का मौका मिले, तो वह खड़ा न होगा। अगर खड़े होने का मौका मिले, तो वह चलेगा नहीं। अगर चलने का मौका मिले, तो वह दौड़ेगा नहीं। वह हमेशा उसको चुनेगा, जिसमें ज्यादा नींद की सुविधा हो, तंद्रा! और तंद्रा के लिए बासा भोजन बहुत उपयोगी है।

A tamas-filled person is always looking for sleep. If he gets a chance to lie down, he will not sit. If he gets a chance to sit, he will not stand. If he gets a chance to stand, he will not walk. If he gets a chance to walk, he will not run. He will always choose that which offers the greater convenience for sleep—for drowsiness! And for drowsiness, stale food is very useful.

क्यों बासा भोजन तंद्रा के लिए उपयोगी है? क्योंकि जितना गरम भोजन होता है, उतने जल्दी पच जाता है। जितना बासा भोजन होता है, उतना पचने में देर लेता है। क्योंकि पचने के लिए अग्नि चाहिए। अगर भोजन गरम हो, तत्क्षण तैयार किया गया हो, तो भोजन की गरमी और पेट की गरमी मिलकर उसे जल्दी पचा देती है। तो जठराग्नि कहते हैं इसलिए हम पेट की अग्नि को।

Why is stale food useful for drowsiness? Because the hotter the food, the sooner it digests. The staler the food, the longer it takes to digest. Digestion needs fire. If food is hot, freshly prepared, the heat of the food combines with the heat of the stomach and digests it quickly. That is why we call the stomach’s fire jatharagni.

लेकिन अगर भोजन बासा हो, ठंडा हो, बहुत देर का रखा हुआ हो, तो पेट की अकेली गरमी के आधार पर ही उसे पचना होता है। तो जो भोजन छह घंटे में पच जाता, वह बारह घंटे में पचेगा। और पचने में जितनी देर लगती है, उतनी ज्यादा देर तक नींद आएगी। क्योंकि जब तक भोजन न पच जाए, तब तक मस्तिष्क को ऊर्जा नहीं मिलती। क्योंकि मस्तिष्क जो है, वह लक्जरी है। इसे थोड़ा समझ लो।

But if the food is stale, cold, kept for a long time, then it has to be digested solely on the basis of the stomach’s heat. What would have digested in six hours will take twelve. And the longer digestion takes, the longer sleep will come. For until the food is digested, the brain does not get energy—because the brain is a luxury. Understand this a little.

जीवन में एक इकॉनामिक्स है शरीर की, एक अर्थशास्त्र है। वहां बुनियादी जरूरतें हैं, वे पहले पूरी की जाती हैं। फिर उनके ऊपर कम बुनियादी जरूरतें हैं, वे पूरी की जाती हैं। फिर उसके बाद सबसे गैर-बुनियादी जरूरतें हैं, वे पूरी की जाती हैं।

There is an economics of the body, an inner economics. First, basic needs are fulfilled; then, less basic needs; and lastly, the most non-basic needs.

जैसे घर में पहले तो तुम भोजन की फिक्र करोगे। भूखे रहकर तुम रेडियो नहीं खरीद लाओगे, कि भूखे तो मर रहे हैं और टेलीविजन खरीद लाए! कौन देखेगा टेलीविजन? भूखे भजन न होई गुपाला! भजन भी नहीं होता भूखे को, तो टेलीविजन कौन देखेगा! टेलीविजन बिलकुल नहीं दिखाई पड़ेगा। रोटियां तैरती हुई दिखाई पड़ेंगी टेलीविजन पर। कुछ नहीं दिखाई पड़ेगा। भूखा आदमी पहले रोटी चाहता है, छाया चाहता है।

At home, first you worry about food. You won’t, while starving, go and buy a radio; you won’t bring home a television while you are dying of hunger! Who will watch television? “Bhukhe bhajan na hoyi Gopala!” Even bhajan is not possible for the hungry—so who will watch TV! TV will not be visible at all. Rotis will be seen floating across the screen. Nothing else will appear. The hungry man wants bread first, shelter.

जब जरूरतें पूरी हो जाती हैं शरीर की, तब मन की जरूरतें शुरू होती हैं। तब वह उपन्यास भी पढ़ता है, तब वह गीता भी पढ़ता है। तब वह भजन भी सुनता है, फिल्म भी देखता है। फिर जैसे-जैसे जरूरतें उसकी ये भी पूरी हो जाती हैं मन की, तब आत्मा की जरूरतें पैदा होती हैं। तब वह ध्यान की सोचता है, तब वह समाधि का विचार करता है।

When the bodily needs are met, the needs of the mind begin. Then he reads novels, then he reads the Gita, then he listens to bhajans, watches films. And as even these mental needs are met, then the needs of the Atman arise. Then he thinks of meditation; then he considers Samadhi.

तो तीन तल हैं: शरीर, मन और आत्मा। शरीर पहले है, क्योंकि उसके बिना न तो मन हो सकता, न आत्मा टिक सकती यहां। वह आधार है, वह जड़ है। अगर किसी वृक्ष को ऐसा खतरा आ जाए कि फूल मरें या जड़ें मरें, तो फूलों को वृक्ष पहले छोड़ देगा। क्योंकि वे तो विलास हैं, उनके बिना जीया जा सकता है। और अगर जीना रहा, तो वे फिर कभी आ सकते हैं। लेकिन जड़ें नहीं छोड़ी जा सकतीं। क्योंकि जड़ें तो जीवन हैं। जड़ें गईं, तो फूल कभी न आ सकेंगे। जड़ें रहीं, तो फूल कभी फिर आ सकते हैं।

So there are three planes: body, mind and Atman. The body comes first, for without it neither mind nor Atman can remain here. It is the base, the root. If a tree faces the danger that either the flowers die or the roots die, the tree will let go of the flowers first—because they are luxuries; one can live without them. And if life remains, they can come again someday. But roots cannot be abandoned. Roots are life. If the roots are gone, flowers can never come again. If roots remain, flowers can come again.

अगर वृक्ष से पूछा जाए कि पीड़ को काट दें या जड़ों को? तो वृक्ष कहेगा, पीड़ काट दो--अगर यही विकल्प है। क्योंकि पीड़ फिर पैदा हो सकती है; शाखाएं फिर निकल आएंगी; जड़ें होनी चाहिए।

If a tree is asked: shall we cut the trunk or the roots? The tree will say, “Cut the trunk—if that is the only option.” Because the trunk can grow again; branches will sprout again; the roots must be there.

ऐसा ही अर्थशास्त्र शरीर के भीतर है। जब तुम भोजन करते हो, तो सारी शक्ति भोजन को पचाने में लगती है। इसलिए भोजन के बाद नींद मालूम होती है, क्योंकि मस्तिष्क को जो शक्ति का कोटा मिलना चाहिए, वह नहीं मिलता।

The same economics exists within the body. When you eat, all the energy goes into digesting food. Therefore after a meal, sleep is felt—because the quota of energy that should go to the brain is not available.

मस्तिष्क लक्जरी है, उसके बिना जीया जा सकता है। पशु-पक्षी जी रहे हैं, पौधे जी रहे हैं; लाखों-करोड़ों जीव हैं, जो बिना बुद्धि के जी रहे हैं। मनुष्य हैं, वे भी बिना बुद्धि के जी रहे हैं। बुद्धि कोई अनिवार्य चीज नहीं है। हां, जब शरीर की जरूरतें पूरी हो जाएं और ऊर्जा बचे, तो फिर बुद्धि को मिलती है। और जब बुद्धि भी भर जाए और ऊर्जा बचे, तब आत्मा को मिलती है।

The brain is a luxury; one can live without it. Animals and birds are living, plants are living; millions of creatures live without intelligence. There are human beings who live without intelligence too. Intelligence is not something indispensable. Yes—when the body’s needs are fulfilled and energy is left over, then it is given to the brain. And when the brain is also satisfied and there is still energy left, then it is given to the Atman.

तो जो आदमी तामसी है, वह इस तरह का भोजन करता है कि मस्तिष्क तक ऊर्जा कभी पहुंचती ही नहीं। इसलिए तामसी व्यक्ति बुद्धिहीन हो जाता है। जिसको बुद्धिमान होना हो, उसे तमस छोड़ना पड़ेगा।

So the tamasic man eats in such a way that energy never reaches the brain. Hence the tamasic person becomes unintelligent. Whoever wants to be intelligent must drop tamas.

बस वह शरीर में ही जीने लगता है। तामसी व्यक्ति यानी सिर्फ शरीर। उसमें नाम-मात्र को बुद्धि है। इतनी ही बुद्धि है, जिससे वह भोजन जुटा ले और शरीर का काम चला दे, बस। और आत्मा की तो उसे कोई खबर ही नहीं है। आत्मा का उसे सपना भी नहीं आता। आत्मा की बातें लोगों को करते देखकर वह हैरान होता है कि इन दिमागफिरों को क्या हो गया है! इनका दिमाग ठीक है कि पगला गए? कैसा परमात्मा, कैसी आत्मा?

He ends up living only in the body. Tamasic means: only body. There is a nominal intelligence—just enough to procure food and keep the body going, that’s all. And he has no news of the Atman. He does not even dream of the Atman. Seeing people talk of the Atman, he is astonished: what has happened to these crackpots! Is their brain all right or have they gone mad? What God, what Atman?

वह एक ही चीज जानता है, एक ही रस जानता है, वह पेट का है। वह पेट ही है। अगर उसका तुम्हें ठीक चित्र बनाना हो, तो पेट ही बनाना चाहिए और पेट में उसका चेहरा बना देना चाहिए। वह बड़ा पेट है। और बाकी सब चीजें छोटी-छोटी उसमें जुड़ी हैं। तामसी व्यक्ति एक असंतुलन है, अपंग है वह, उसमें और कुछ महत्वपूर्ण नहीं है।

He knows only one thing, only one relish—and that is of the belly. He is belly alone. If you were to draw his portrait, you should draw only a belly, and put his face in the belly. He is a huge belly, and everything else attached to it is tiny. The tamasic person is an imbalance, a cripple—nothing else is significant in him.

राजसी व्यक्ति का भोजन कड़वा, खट्टा, नमकयुक्त, अति गरम, तीक्ष्ण, रूखा, दाहकारक होगा। महत्वाकांक्षियों का भोजन इस तरह का होगा। उनको दौड़ना है, नींद नहीं चाहिए। नींद जिसको चाहिए, वह ठंडा भोजन करता है, बासा करता है। जिसको दौड़ना है, वह अति गरम भोजन करता है।

The rajasic person’s food will be bitter, sour, salty, excessively hot, pungent, harsh, burning. The ambitious man’s diet will be like this. He has to run; he does not want sleep. The one who wants sleep eats cold foods, stale foods. The one who wants to run eats very hot foods.

वह भी खतरनाक है। क्योंकि अति गरम भोजन दूसरी अति पर ले जाता है, वह तुम्हें दौड़ाता है, भगाता है। धन पाना है, पद पाना है, कोई महत्वाकांक्षा पूरी करनी है। सिकंदर बनना है। वह तुम्हें दौड़ाता है। तुम ज्वरग्रस्त हो जाते हो।

That too is dangerous. For excessively hot food takes you to the other extreme—it makes you run, makes you rush. Wealth must be gained, position achieved, some ambition fulfilled. One must become an Alexander. It will make you feverish.

अब यह बड़े मजे की बात है, तामसी व्यक्ति गहरी नींद सोते हैं। उन्हें कभी ट्रैंक्वेलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती। और राजसी व्यक्तियों को हमेशा ट्रैंक्वेलाइजर की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि वे इतना दौड़ते हैं कि रात जब सोने का वक्त आता है, तब भी भीतर की दौड़ बंद नहीं होती; वह चलती ही चली जाती है।

Now it is a strange thing: tamasic people sleep deeply—they never need tranquilizers. Rajasic people will always need tranquilizers. Because they run so much that when night comes and it is time to sleep, the inner running does not stop; it goes on and on.

राजसी व्यक्ति कुर्सी पर भी बैठेगा, तो पैर चलाता रहेगा। अब यह पैर चलाने की कोई जरूरत नहीं। वह पैर ही हिलाता रहेगा। शरीर रुक गया है, लेकिन भीतर एक बेचैनी सरक रही है, दौड़ रही है।

A rajasic person, even when he is sitting on a chair, keeps moving his legs. There is no need to move the legs—yet they keep shaking. The body has stopped, but inside an unrest keeps sliding, keeps running.

राजसी व्यक्ति रात भी सोएगा, तो करवटें बदलता रहेगा; हाथ-पैर तड़फड़ाएगा, फेंकेगा। तामसी व्यक्ति मिट्टी के लोंदे की तरह पड़ा रहता है। वह हिलता-डुलता नहीं। तामसी व्यक्ति भयंकर रूप से घुर्राता है।

A rajasic person even at night will keep turning sides, flailing, throwing his arms and legs. A tamasic person lies like a lump of clay. He does not stir. The tamasic snores terribly.

एक बार एक यात्रा में मैं एक बड़ी मुसीबत में पड़ गया। आज भी नहीं भरोसा होता कि यह हुआ कैसे! जिस कंपार्टमेंट में मैं था, तीन सज्जन और थे। रात जैसे ही हम चारों सोने गए अपने-अपने बिस्तर पर, एक ने घुर्राना शुरू किया। कोई विशेष बात न थी। लेकिन हैरान तो तब मैं हुआ कि जब उसकी थोड़ी देर बाद दूसरे ने उससे ज्यादा जोर से घुर्राना शुरू किया। यह भी संयोग मैंने समझा कि होगा। मगर जब तीसरे ने दोनों को हरा दिया, तब मैं थोड़ा मुश्किल में पड़ा कि यह हो कैसे रहा है। और एक के बाद एक!

Once, on a journey, I landed in great trouble. Even today I cannot believe how it happened! In the compartment I was in, there were three other gentlemen. As soon as the four of us lay down at night on our berths, one began to snore. Nothing special. But I was astonished when, after a little while, the second started snoring louder than the first. I thought it was coincidence. But when the third beat both of them, then I was a bit at a loss: how is this happening? One after the other!

कुछ ऐसा लगा--तीनों को मैं बहुत देर तक सुनता रहा, कोई उपाय न था--कुछ ऐसा लगा कि नींद अपनी रक्षा कर रही है। वे तीनों ही भयंकर सोने वाले हैं। और पहले का घुर्राना दूसरे की नींद में थोड़ी बाधा डाल रहा है। इसलिए दूसरे की नींद और जोर से घुर्रा रही है, ताकि उसको दबा दे। और तब तीसरा.! और थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि पहले ने भी गति बढ़ानी शुरू कर दी।

It seemed—as I listened to them for a long time, for there was no other way—that sleep was protecting itself. All three were fierce sleepers. And the first one’s snoring was creating a slight obstruction in the second’s sleep, so the second snored even louder, to suppress the first. And then the third! And after a little while I saw the first had also begun to increase his tempo.

यह संगीत पूरी रात चला। और वे एक-दूसरे को हराने की कोशिश करते रहे, नींद में भी। शायद अपने घरों में वे इतने जोर से न घुर्राते हों। लेकिन प्रतियोगी को पाकर.! क्योंकि प्रतियोगी बाधा डाल रहा है। और शरीर अपनी रक्षा करता है बहुत रूपों में।

This music went on the whole night. Even in sleep they kept trying to defeat one another. Perhaps at home they did not snore so loudly. But having found competitors! Because the competitors were causing a hindrance. And the body protects itself in many ways.

तामसी वृत्ति का व्यक्ति घुर्राएगा। उसको अगर बीमारी होगी, तो निद्रा की होगी, वह ज्यादा निद्रा के लिए बीमार होगा।

A tamasic person will snore. If he falls ill, it will be with sleep—he will be sick for more sleep.

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि दिनभर उबाई आती रहती है। दिनभर, सोते भी हैं ठीक से, फिर भी ऐसा लगता है, नींद कम, नींद कम।

People come to me and say, “All day I feel drowsy. All day. I sleep well at night, yet it seems there is a lack of sleep.”

आठ घंटे से ज्यादा नींद की आकांक्षा पैदा हो जवान आदमी को, तो समझना चाहिए, तमस। बूढ़े आदमी को तीन-चार घंटे से ज्यादा नींद की आकांक्षा पैदा हो, तो समझना चाहिए, तमस।

If a young man desires more than eight hours of sleep, know it is tamas. If an old man desires more than three or four hours of sleep, know it is tamas.

ध्यान रखना, उम्र के साथ नींद का अनुपात घटता जाएगा। बच्चा पैदा होता है, तो बाईस घंटे सोता है। वह तमस में नहीं है। वह उसकी जरूरत है। अगर चौबीस घंटे सोए, तो तमस है; बाईस घंटे उसकी जरूरत है। फिर जैसे-जैसे बड़ा होगा, बीस घंटे, अठारह घंटे, कम होता जाएगा। सात साल का होते-होते उसकी नींद आठ घंटे पर आ जानी चाहिए, तो संतुलित है। फिर यह आठ घंटे पर टिकेगी जीवन के बड़े हिस्से पर। लेकिन मरने के सात वर्ष पहले फिर घटना शुरू होगी। छह घंटे रह जाएगी, पांच घंटे रह जाएगी, चार घंटे रह जाएगी।

Remember: with age, the proportion of sleep will go on decreasing. A newborn child sleeps twenty-two hours. He is not in tamas—that is his need. If he sleeps twenty-four hours, that is tamas; twenty-two is needed. Then as he grows, twenty hours, eighteen hours—it will go on decreasing. By the age of seven, his sleep should come down to eight hours—that is balanced. Then it will remain around eight hours for the major portion of life. But seven years before death, it will again start decreasing—six hours, five hours, four hours.

जिस दिन नींद आठ घंटे से नीचे कम होनी शुरू हो, उस दिन समझना चाहिए, अब मौत के पहले चरण सुनाई पड़ने लगे। क्योंकि नींद आती है शरीर के निर्माण के लिए।

The day your sleep begins to be less than eight hours, that day you should understand the first footsteps of death have begun to be heard. Because sleep comes for the rebuilding of the body.

मां के पेट में बच्चा चौबीस घंटे सोता है। सिर्फ थोड़े-से राजसी बच्चों को छोड़कर, जो मां के पेट में पैर वगैरह चलाते हैं। नहीं तो चौबीस घंटे सोता है। जरूरत है, शरीर बन रहा है, बड़ा काम चल रहा है शरीर में। नींद से सहयोग मिलता है; नींद टूटने से बाधा पड़ती है।

In the mother’s womb the child sleeps twenty-four hours—except for a few rajasic babies who kick about in the mother’s belly. Otherwise he sleeps twenty-four hours. It is needed—the body is being built; great work is going on inside. Sleep assists; breaking of sleep hinders.

फिर तुम चौबीस घंटे काम करते हो, तो आठ घंटा काफी है। उतनी देर में शरीर अपना पुनर्निर्माण कर लेता है। मरे हुए सेल फिर से बन जाते हैं। रक्त शुद्ध हो जाता है। शक्ति पुनरुज्जीवित हो जाती है। सुबह तुम फिर ताजे हो जाते हो।

Then you work twenty-four hours; eight hours are enough. In that time the body reconstructs itself. Dead cells are replenished. The blood is purified. Energy is rejuvenated. In the morning you are fresh again.

लेकिन बूढ़े आदमी के शरीर में बनने का काम बंद हो गया। अब मरे सेल मर जाते हैं, बनते नहीं। अब विदाई का क्षण आने लगा; नींद कम होने लगी।

But in the old man’s body the work of building stops. Now the dead cells die and are not replaced. The moment of departure is approaching; sleep grows less.

मेरे पास बूढ़े आदमी आ जाते हैं। कभी सत्तर साल का आदमी, और वह कहता है, कुछ नींद का उपाय बताएं। बस, दो-तीन घंटे आती है।

Old men come to me—sometimes seventy years old—and say, “Please suggest something for sleep. Only two or three hours come.”

क्या चाहते हो तुम? नींद की अब कोई जरूरत ही न रही। नींद तुम्हारी थोड़े ही जरूरत है! वह प्रकृति की व्यवस्था है। बूढ़ा आदमी तीन घंटे सो लेता है, बहुत है, पर्याप्त है। इससे ज्यादा की जरूरत नहीं है। मरने के एक दिन पहले नींद बिलकुल ही खो जाएगी। क्योंकि अब मौत करीब आ गई। सब टूटने का दिन आ गया। अब बनना कुछ भी नहीं है। तो अब नींद कैसे आ सकती है! नींद तो बनने के लिए आती है।

What do you want? There is no need for sleep now. Sleep is not your personal need; it is nature’s arrangement. For an old man, three hours is much—enough, sufficient. There is no need for more. The day before death, sleep will disappear completely. For death is now near. The day of dissolution has come. Now nothing is to be built—so how can sleep come? Sleep comes for building.

इसलिए तामसी वृत्ति का व्यक्ति भयंकर वजन इकट्ठा करने लगेगा शरीर में। क्योंकि वह सोए जाएगा, सोए जाएगा, और शरीर बनता जाएगा। और शरीर का उपयोग वह कभी न करेगा। तो शरीर पर वजन बढ़ने लगेगा, चर्बी इकट्ठी होने लगेगी। वह सिर्फ बोझ की तरह हो जाएगा।

Therefore the tamasic person will accumulate terrible weight in the body. Because he will keep sleeping and sleeping, and the body will keep building. And he will never use the body. So the body’s weight will increase, fat will accumulate. He becomes nothing but a burden.

रजस की आकांक्षा से भरा हुआ व्यक्ति हमेशा जो भी करेगा, उसमें दौड़ खोजना चाहेगा, उत्तेजना। क्योंकि उत्तेजना के बल पर ही वह जी सकता है। यह जो उत्तेजित व्यक्ति है, रात सो भी न सकेगा। उत्तेजना इतनी है कि बिस्तर पर भी पड़ जाता है, लेकिन मस्तिष्क में उत्तेजना चलती रहती है।

The one filled with rajas will always seek running, stimulation in whatever he does. Because only on the strength of stimulation can he live. Such an excited person cannot even sleep at night. The excitement is such that even lying on the bed, it keeps running in the brain.

तमस से भरा हुआ व्यक्ति शरीर में जीता है, वह शरीर ही है। बाकी चीजें नाम-मात्र को हैं। रजस से भरा व्यक्ति मन में जीता है, वह मन ही है। बाकी चीजें नाममात्र को हैं। वह शरीर की कुर्बानी दे देता है मन की आकांक्षा के लिए। वह आत्मा की भी कुर्बानी दे देता है मन की आकांक्षा के लिए। वह मन में ही जीता है। वह मन का सिकंदर है। सारा साम्राज्य फैलाना है दुनिया पर।

The one filled with tamas lives in the body; he is only body. Other things are merely nominal. The one filled with rajas lives in the mind; he is only mind. Other things are merely nominal. He sacrifices the body for the ambitions of the mind. He even sacrifices the Atman for the ambitions of the mind. He lives only in the mind. He is a conqueror of the mind. The whole empire must be spread over the world.

जो व्यक्ति सत्व से भरा है, वह इन दोनों से भिन्न है। वह संतुलित है। न तो वह अति ठंडा भोजन करता है, न वह अति गरम भोजन करता है। वह उतना ही गरम भोजन करता है, जितना शरीर की जठराग्नि से मेल खाता है। उतना ही ताप वाला भोजन करता है, जितना पेट का ताप है। वह थोड़ा-सा उष्ण--एकदम गरम नहीं, एकदम ठंडा नहीं--वैसा भोजन करता है, जिससे उसका शरीर तालमेल पाता है। वह शरीर के ताप के अनुसार भोजन करता है।

The one filled with sattva is different from both. He is balanced. He neither eats excessively cold foods nor excessively hot foods. He eats only that warmth of food which is in tune with the jatharagni. He will take food of the same temperature as the belly’s fire. Slightly warm—not piping hot, not ice-cold—such food, by which his body finds attunement. He eats according to the body’s temperature.

उसकी आयु स्वभावतः ज्यादा होगी, क्योंकि वह प्रकृति के अनुसार जीता है, प्रकृति के समस्वरता में जीता है। उसकी बुद्धि स्वभावतः शुद्ध होगी, तीक्ष्ण होगी, स्वच्छ होगी, निर्मल दर्पण की तरह होगी, क्योंकि वह शुद्ध आहार कर रहा है; शाकाहारी होगा आमतौर से। इस तरह का भोजन लेगा, जो लेते समय उत्तेजना नहीं देता, शांति देता है, एक स्निग्धता देता है। और प्रीति को बढ़ाता है।

His life-span will naturally be greater, because he lives according to nature, in consonance with nature. His intelligence will naturally be pure, sharp, clear—like a spotless mirror—because he eats pure food; he will usually be vegetarian. He will take such food that, while taking it, does not arouse excitement but gives peace, a certain softness. And it increases love.

रजस व्यक्ति का भोजन क्रोध को बढ़ाता है। तमस व्यक्ति का भोजन आलस्य को बढ़ाता है। सत्व व्यक्ति का भोजन प्रीति को बढ़ाता है। तुम उसके पास प्रीति की गंध पाओगे। तुम उसके पास हमेशा मधुमास पाओगे। उसके पास एक मधुरिमा होगी, एक मिठास होगी। उसके बोलने में, उसके उठने-बैठने में एक संगीत होगा, एक लयबद्धता होगी। क्योंकि उसका शरीर भीतर भोजन के साथ लयबद्ध है।

The rajasic person’s food increases anger. The tamasic person’s food increases laziness. The sattvic person’s food increases love. Near him you will find the fragrance of love. Near him it is always springtime. With him there will be a sweetness. In his speaking, in his rising and sitting there will be a music, a rhythm—because within, his body is in rhythm with his food.

शरीर भोजन से ही बना है। इसलिए बहुत कुछ भोजन पर निर्भर है। भोजन न करोगे, तो तीन महीने में शरीर विदा हो जाएगा। शरीर भोजन है। शरीर भोजन का ही रूपांतरण है। इसलिए कैसा तुम भोजन करते हो, उससे शरीर निर्मित होगा।

The body is made of food. Much depends on food. If you do not eat, the body will depart in three months. The body is food. The body is a transformation of food. Therefore whatever food you take will build the body.

उसके जीवन में प्रीति होगी। आलसी व्यक्ति प्रेम नहीं कर सकता। आलसी व्यक्ति प्रेम मांगता है। इस फर्क को ठीक से समझ लेना।

In his life there will be love. The lazy cannot love. The lazy ask for love. Understand this difference well.

आलसी व्यक्ति प्रेम मांगता है, मुझे प्रेम करो। वह सारी दुनिया के सामने इश्तहार लगाए बैठा है, सब मुझे प्रेम करो। चारों खाने बिस्तर पर पड़ा है, सारी दुनिया उसको प्रेम करे। और शिकायत उसकी है कि कोई प्रेम नहीं करता।

The lazy demand love—“Love me.” He sits in front of the whole world with an advertisement: “All of you love me.” He is lying on his back, all four corners of the bed occupied, and the whole world should love him. And his complaint is that no one loves him.

राजसी व्यक्ति न तो प्रेम करता है और न मांगता है। उसे फुरसत नहीं इस धंधे में पड़ने की। उसके लिए प्रेम के सिवाय और भी बहुत काम हैं। प्रेम सब कुछ नहीं है, प्रेम गौण है।

The rajasic neither loves nor asks for love. He has no leisure for such a business. For him there are many works other than love. Love is not everything; love is secondary.

सिकंदर को प्रेम करने की फुरसत नहीं मिल पाती। कैसे मिले? अभी बड़े युद्ध जीतने हैं। सारी पृथ्वी पर राज्य निर्मित करना है।

An Alexander cannot find time to love. How can he? There are great wars yet to be won. One must build sovereignty over the whole earth.

नेपोलियन यद्यपि रोज युद्ध के मैदान से अपनी पत्नी को पत्र लिखता है, लेकिन लिखता युद्ध के मैदान से ही है, घर कभी नहीं आता। रोज लिखता है पत्र। ऐसा एक दिन नहीं छोड़ता। वह भी मुझे लगता है कि किसी अपराध-भाव के कारण करता होगा।

Napoleon, though he writes letters daily to his wife from the battlefield, writes them from the battlefield—he never comes home. He writes every day; not a day does he skip. It seems to me he does this out of a sense of guilt.

धीरे-धीरे पत्नी किसी और के प्रेम में पड़ जाती है। वह अपना पत्र ही लिखते रहते हैं। वह उनके पत्र पढ़ती भी नहीं फिर। जोसेफाइन के संबंध में कहा जाता है कि वह धीरे-धीरे नेपोलियन का पत्र खोलती भी नहीं, कचरे में डाल देती। क्योंकि स्त्री कब तक प्रतीक्षा करे! वह किसी और सैनिक को प्रेम करने लगी।

Slowly the wife falls in love with someone else. He keeps writing letters. She stops even reading them. It is said of Josephine that gradually she stopped opening Napoleon’s letters—she tossed them into the trash. For how long can a woman wait! She fell in love with another soldier.

नेपोलियन सदा युद्धों में है। वहां से पत्र लिखता है रोज कि आज एक नगर और जीता; तेरे चरणों में समर्पित जोसेफाइन! मगर नगरों को समर्पित करने से जोसेफाइन को कोई खुशी नहीं होती। वह चाहती है, नेपोलियन आए। नगरों का क्या करेगी? नक्शा बड़ा होता जाता है, इससे क्या होगा? उसके हृदय में कहीं तृप्ति इससे नहीं होती।

Napoleon is always at war. He writes every day from there: “Today I conquered one more city; I dedicate it at your feet, Josephine!” But by dedicating cities, Josephine gets no joy. She wants Napoleon to come. What will she do with cities? The map keeps getting bigger—what will that do? Nowhere in her heart does it bring fulfillment.

आकांक्षी लोग न तो प्रेम चाहते हैं, न देते हैं। उन्हें फुरसत नहीं। अभी बड़े काम करने हैं। इलेक्शन लड़ना है, करीब आ रहा है इलेक्शन। उनको लड़ना है इलेक्शन, पद पर पहुंचना है, दिल्ली जाना है। पत्नी वगैरह गौण है, बच्चे गौण हैं। इसलिए राजनीतिज्ञों के, बड़े से बड़े राजनीतिज्ञों के बच्चे भी आवारा और बरबाद हो जाते हैं। हो ही जाएंगे।

Ambitious people neither want love nor give love. They have no leisure. Great things are yet to be done. The election has to be fought—the election is near. They must fight the election, reach the post, go to Delhi. Wife is secondary, children are secondary. Therefore the children of politicians—even the greatest politicians—become wayward and ruined. It will happen.

धनियों के बच्चे सत्व की तरफ नहीं बढ़ पाते; बाप को फुरसत नहीं है। वह धन इकट्ठा कर रहा है। हालांकि वह कहता यही है कि इन्हीं के लिए इकट्ठा कर रहा हूं! लेकिन इनसे कभी मिलना ही नहीं होता। जब वह आता है घर वापस, तब तक बच्चे सो गए होते हैं। जब सुबह वह भागता है बाजार की तरफ, तब तक बच्चे उठे नहीं होते हैं। वह भाग-दौड़ में है। कभी रास्ते पर सीढ़ियां चलते मिल जाते हैं, तो जरा पीठ थपथपा देता है। वह भी उसे ऐसा लगता है कि बेकार का काम है। इतनी शक्ति बचती, तो और धन कमा लेते! इतना ही किसी और को थपथपाते बाजार में, तिजोरी भर जाती। यह नाहक बीच में आ गया।

The children of the wealthy cannot move toward sattva; the father has no leisure. He is amassing wealth. Though he says he is doing it for them, he never meets them. When he returns home, the children are already asleep. In the morning when he rushes to the market, the children have not yet risen. He is in a rush. If he meets them on the stairs in passing, he gives a little pat on the back. Even that seems to him a useless act. If that much energy were saved, he could earn more money! If he patted someone else in the market that much, the safe would fill. This came in the way unnecessarily.

धनियों के बच्चों का बाप से मिलना ही नहीं होता। और बहुत धनियों के बच्चों को उनकी मां से भी मिलना नहीं होता। क्योंकि मां को भी कहां फुरसत है! क्लब है, सोसाइटी है, पच्चीस जाल हैं। पति के साथ जाना है भोजनों में। क्योंकि उस पर पति का धंधा निर्भर करता है। पति के साथ जाकर हंसना है, बात करना है लोगों से। क्योंकि यह धंधे के लिए जरूरी है।

The children of the rich never really meet their father. And many children of the very rich do not meet their mother either. For where does the mother have leisure! Clubs, society—twenty-five webs. She must go with her husband to banquets—because his business depends on it. She must go, smile, talk to people—because it is necessary for business.

जब कभी कोई मुल्क किसी को एम्बेसेडर बनाकर भेजता है, तो पहले उसकी पत्नी को गौर से देखता है, कि पत्नी कुछ खूबसूरत ढंग की है? क्योंकि राजदूत का सारा काम पत्नी की खूबसूरती पर निर्भर करता है। पत्नी के सहारे राजदूत काम कर पाता है।

Whenever a country sends someone as an ambassador, first they look closely at his wife—does she have some beauty? Because the ambassador’s entire work depends on the wife’s beauty. With the wife’s help, the ambassador gets his work done.

पत्नियों के सहारे लोग राष्ट्रपति हो जाते हैं। पत्नियों के सहारे लोग बड़े धनी हो जाते हैं। पत्नी पर यात्रा करते हैं। यह कोई प्रेम हो सकता है! पत्नी भी साधन है!

On the strength of wives, people become presidents. On the strength of wives, people become very wealthy. They travel upon the wife. Can this be love! The wife is also a means!

बहुत धनी के घर में न तो पत्नी का पता चलता है, न पति का पता चलता है। बच्चे आवारा होते हैं। नौकरों के द्वारा पाले जाते हैं। फिर जो परिणाम होता है, वह जाहिर है।

In the house of the very rich, neither the wife is to be found nor the husband. The children wander astray. They are raised by servants. The result is obvious.

बड़े से बड़े लोगों के, महात्मा गांधी जैसे व्यक्ति के बच्चे भी सब व्यर्थ हो जाते हैं। एक बच्चा काम का साबित नहीं होता।

Even the children of the greatest—of a person like Mahatma Gandhi—turn out to be of no use. Not one child proves worthy.

इसलिए महात्मा गांधी को मैं दूसरी कोटि से ऊपर नहीं ले जा सकता। वे सत्व के व्यक्ति नहीं हैं। वे बात कितनी ही सत्व की करते हों, लेकिन वे व्यक्ति रजस के हैं। महत्वाकांक्षा भारी है। वह चाहे अपने से न जुड़ी हो। इसे ध्यान रखना।

That is why I cannot place Mahatma Gandhi above the second category. He is not a person of sattva. He may talk as much as he likes of sattva, but he is a rajasic person. Ambition weighs heavy—even if it is not connected with his own person. Remember this.

राष्ट्र को स्वतंत्र करना है, तो सीधा नहीं लगता कि मेरी कोई महत्वाकांक्षा है। कि गरीबों का उद्धार करना है, कि हरिजनों का उद्धार करना है, मेरी कोई आकांक्षा पता नहीं चलती। लेकिन यह भी आकांक्षा है। इससे भी मुझे तृप्ति मिलेगी। जब राष्ट्र का उद्धार होगा, तब मैं कहूंगा, देखो, कर दिया उद्धार! हरिजनों को जगा दिया! स्वतंत्रता ला दी! लेकिन यह भी महत्वाकांक्षा है। इस महत्वाकांक्षा के कारण कहां फुरसत।

To free the nation does not directly appear to be a personal ambition. To uplift the poor, to uplift the Harijans—no personal desire seems to be involved. But this too is ambition. From this also I will feel fulfilled. When the nation is uplifted, I will say, “Look—I uplifted it! I awakened the Harijans! I brought independence!” But this too is ambition. Where is the leisure with such ambition?

गांधी को फुरसत बिलकुल नहीं है। नहाने की फुरसत नहीं है। टब में बैठकर नहाते हैं और सेक्रेटरी बाहर से अखबार पढ़कर सुनाता है। वे अंदर जाकर शौच-क्रिया कर रहे हैं और बाहर दरवाजे पर खड़ा सेक्रेटरी अखबार से खबरें पढ़कर सुना रहा है। क्योंकि फुरसत नहीं है! पत्र पढ़कर सुना रहा है। वे भीतर से जवाब दे रहे हैं कि ये-ये जवाब लिख देना।

Gandhi has no leisure at all—not even to bathe. He sits in a tub to bathe, and the secretary stands outside and reads the newspaper to him. He goes inside to the toilet, and the secretary stands at the door and reads the news from the paper—because there is no leisure! He reads letters aloud; Gandhi answers from inside, “Write this-and-this reply.”

ऐसी भाग-दौड़ की जिंदगी में प्रेम की कहां सुविधा है! कस्तूरबा दुखी मरी। कोई कहता नहीं इसको, लेकिन कस्तूरबा दुखी मरी। कस्तूरबा सुखी नहीं थी। हो नहीं सकती। क्योंकि गांधी को फुरसत ही नहीं है। कस्तूरबा की तरफ देखने की फुरसत नहीं है। बड़ा जाल है काम का।

In such a life of hustle and bustle, where is the space for love! Kasturba died unhappy. No one says this, but Kasturba died unhappy. She was not happy—could not be. Because Gandhi had no leisure. He had no time to look toward Kasturba. A great net of work.

महत्वाकांक्षी व्यक्ति मन की दौड़ में जीता है। न वह प्रेम करता है, न वह मांगता है।

The ambitious man lives in the race of the mind. He neither loves nor asks for love.

सत्व को उपलब्ध व्यक्ति के जीवन में प्रेम का दान है। वह मांगता नहीं, वह सिर्फ देता है।

The one who attains to sattva lives in the donation of love. He does not ask—he only gives.

तमस मांगता है। सत्व देता है। रजस को फुरसत नहीं है। सत्व इतने प्रेम से भर देता है तुम्हारी जीवन-ऊर्जा को, ऐसे परितोष से, ऐसे संतोष से, ऐसी गहन तृप्ति से कि तुम बांटने में उत्सुक हो जाते हो। तुम बांटते हो, क्योंकि तुम्हारे पास इतना है, तुम करोगे क्या! और जितना तुम बांटते हो, उतना बढ़ता है।

Tamas asks. Sattva gives. Rajas has no leisure. Sattva fills your life-energy with so much love, such contentment, such deep fulfillment that you become eager to share. You share because you have so much—what will you do with it! And the more you share, the more it grows.

आयु, बुद्धि, बल, आरोग्य, सुख और प्रीति को बढ़ाने वाले एवं रसयुक्त, चिकने, स्थिर रहने वाले तथा स्वभाव से ही मन को प्रिय आहार सात्विक पुरुष को प्रिय होते हैं।

Food that increases life, intelligence, strength, health, happiness and love; that is full of rasa, unctuous, sustaining, and by its very nature dear to the mind—is dear to the sattvic.

जो स्वभाव से ही प्रिय हैं! सात्विक गुणों का व्यक्ति स्वाद के कारण भोजन नहीं करता, यद्यपि बहुत स्वाद भोजन में लेता है, जैसा कोई भी नहीं लेता। लेकिन स्वाद निर्धारक नहीं है। निर्धारक तत्व तो है शरीर की प्रकृति, स्वभाव की अनुकूलता, तारतम्य, संगीत। यद्यपि सात्विक व्यक्ति परम स्वाद को उपलब्ध होता है।

That which is naturally dear! The sattvic does not eat for taste—though he relishes taste as no one else does. But taste is not the determinant. The determining factor is the body’s nature, suitability to one’s constitution, attunement, music. Though the sattvic attains the supreme taste.

सात्विक व्यक्ति के आहार को अगर तुम तामसी को दो, तो वह कहेगा, क्या घास-पात! इसमें कुछ भी नहीं है; यह क्या खाना है! अगर राजसी को दो, वह कहेगा, कोई इसमें स्वाद नहीं है, तेजी नहीं है, उत्तेजना नहीं है। मिर्च नहीं है, नमक नहीं है ज्यादा।

If you give the food of the sattvic to a tamasic person, he will say, “Grass and leaves! There is nothing in this; is this food?” If you give it to a rajasic, he will say, “There is no taste, no sharpness, no stimulation—no chili, not enough salt.”

ध्यान रखना, जो लोग मिर्च-मसाले पर जीते हैं, वे यह न समझें कि वे स्वाद ले रहे हैं। मिर्च-मसाले की जरूरत ही इसलिए है कि उनका स्वाद मर गया है। उनकी जीभ इतनी मुरदा हो गई है कि जब तक वे जहर न रखें उस पर, तब तक उसे कुछ पता नहीं चलता, इसलिए मिर्च रखनी पड़ती है। मिर्च रखने से थोड़ी-सी तड़फन जीभ में होती है। वह मरी-मराई जीभ थोड़ी कंपती है। उन्हें लगता है, स्वाद आया!

Remember, those who live on chili and spices should not think they are savouring taste. The need for chili and spices arises because their taste has died. Their tongue has become so dead that unless they place poison on it, it feels nothing—hence chili must be added. With chili there is a slight stinging on the tongue; the dying tongue trembles a little—they feel taste has come!

लेकिन जिसकी जीभ जीवित है, उसे मिर्च की जरूरत नहीं है। वह मिर्च को बरदाश्त न कर सकेगा। जिसका स्वाद जीवित है, वह तो साधारण फलों से, सब्जियों से इतने अनूठे स्वाद को ले सकेगा कि वह सोच ही नहीं सकता कि तुम क्यों मिर्च डालकर सब्जियों के स्वाद को नष्ट कर रहे हो! यह स्वाद को नष्ट करना है। मसाला नष्ट करने का उपाय है। स्वाद बढ़ता नहीं मसाले से।

But one whose tongue is alive has no need for chili. He will not be able to tolerate chili. One whose taste is alive will derive such unique flavor from ordinary fruits and vegetables that he cannot conceive why you are destroying the taste of vegetables by adding chili! It is the destruction of taste. Spices are a means of destruction, not enhancement. Taste does not increase with spices.

लेकिन तुम्हें तकलीफ होगी। अगर आज तुम अचानक मसाला छोड़ दो, तो सब बेस्वाद मालूम पड़ेगा। क्योंकि स्वाद का अभ्यास करना होगा।

But you will feel difficulty. If today you suddenly leave spices, everything will seem tasteless—because you will have to practice taste anew.

यह तो ऐसे ही है, मेरे एक मित्र हैं, वे ट्रैवेलिंग एजेंट का काम करते हैं। तो महीने में कोई बीस-चौबीस दिन बाहर; सप्ताह के लिए, पांच-सात दिन के लिए कभी घर लौटते हैं। वे मेरे पास आकर कहने लगे कि बड़ी मुसीबत है। ट्रेन में तो नींद आती है, घर नींद नहीं आती।

It is the same as with a friend of mine who is a traveling agent. Twenty or twenty-four days of the month he is away; he returns home for five or seven days. He came to me and said, “It is a great problem. In the train I get sleep; at home I don’t.”

अब जिंदगी हो गई उनको ट्रैवेलिंग एजेंट का काम करते; ट्रेन में उनको नींद आती है। उपद्रव, शोरगुल, आवाज, स्टेशनों का आना-जाना, भीड़-भड़क्का, उसमें उन्हें नींद आती है। घर वे कहते हैं, ऐसा सन्नाटा मालूम पड़ता है कि नींद ही नहीं लगती! आदत हो गई, अभ्यास हो गया। अब इनको फिर से अभ्यास करना पड़ेगा सन्नाटे का।

Having been a traveling agent for so long, he sleeps in the train—uproar, noise, sounds, the coming and going of stations, crowds—and he sleeps. At home, he says, such silence seems to prevail that sleep does not come! A habit has formed. Now he will have to practice silence again.

तुम्हें अगर बाजार की आदत हो जाए, तो हिमालय तुम्हें सूना मालूम पड़ेगा। अगर तुम्हें झगड़े और उपद्रव की आदत हो जाए, तो किसी दिन तुम मौन से बैठो तो ऐसा लगेगा कि समय कटता ही नहीं।

If you become habituated to the marketplace, the Himalayas will seem empty. If you become habituated to quarrel and uproar, then the day you sit in silence, it will seem time does not pass.

तुम्हारी जीभ अगर मसालों से भर गई हो, तो स्वाद खो दिया है। जीभ बड़ा कोमल तत्व है। और स्वाद के जो छोटे-से हिस्से हैं जीभ पर, उनसे ज्यादा कोमल कोई चीज नहीं है तुम्हारे पास। उनको अगर तुमने बहुत तेज चीजें दी हैं, तो वे मर गए, उनकी अनुभव करने की शक्ति चली गई। अब और तेज चाहिए, और तेज चाहिए, तभी थोड़ी-बहुत तड़फन होती है, तो मालूम पड़ता है कुछ स्वाद आ रहा है।

If your tongue has been filled with spices, you have lost taste. The tongue is a very delicate thing. And the taste-buds on the tongue—there is nothing more delicate you possess. If you have given them very strong substances, they have died; their capacity to experience has gone. Now you need stronger and stronger things. Only then there is a little stinging, and you feel some taste is coming.

सात्विक व्यक्ति स्वाद के लिए भोजन नहीं करता, लेकिन जितना स्वाद वह लेता है, दुनिया में कोई भी नहीं लेता। इसलिए मैं तुमसे कहता हूं कि सात्विक को तुम अस्वाद लेने वाला मत समझ लेना। वही परम स्वाद लेता है। न तो वैसा स्वाद तमस को मिलता, न वैसा स्वाद रजस को मिलता। स्वाद मिलता ही उसे है, जो प्रकृति के अनुकूल चलता है। उसे पूरे जीवन का पूरा स्वाद मिलता है।

The sattvic does not eat for taste—but the taste he experiences, no one in the world does. Therefore I tell you: do not think the sattvic is one who does not taste. He relishes the supreme taste. Neither does tamas receive such taste, nor does rajas. Taste comes only to one who moves in accord with nature. He receives the full taste of life in its fullness.

सभी दिशाओं में सात्विक व्यक्ति की संवेदना खुल जाती है। वह ज्यादा सुनता है, ज्यादा देखता है, ज्यादा छूता है, ज्यादा स्वाद लेता है, ज्यादा गंध पाता है।

In every direction the sensitivity of the sattvic opens. He hears more, sees more, touches more, tastes more, smells more.

सात्विक व्यक्ति गुलाब के फूल के पास से निकलता है, तो उसे गंध आती है। राजसी निकलेगा, तो उसने बाजार के कचरा इत्र लगा रखे हैं, उन इत्रों की गंध की तेजी में गुलाब के फूल से गंध ही नहीं आती। उसे सस्ते बाजार में बिकने वाले इत्र चाहिए, दो कौड़ी के। लेकिन उनसे ही उसको थोड़ी गंध आती है। उसके नासापुट मर गए। अगर कहीं कोई शास्त्रीय संगीत हो रहा हो, तो उसे मजा नहीं आता। वह कहता है, यह क्या हो रहा है!

When a sattvic person passes by a rose, he receives its fragrance. The rajasic—he has applied the trashy perfumes of the bazaar; in the intensity of those scents, the fragrance of the rose does not even reach him. He needs cheap perfumes sold in the market, worth two pennies. From them alone he receives a little scent. His nostrils are dead. If somewhere classical music is being played, he gets no enjoyment. He says, “What is this going on?”

मुल्ला नसरुद्दीन गया था एक शास्त्रीय संगीत की सभा में। और जब संगीतज्ञ आलाप भरने लगा, तो उसकी आंख से आंसू गिरने लगे। पड़ोसी ने पूछा कि नसरुद्दीन! हमने कभी सोचा भी नहीं कि तुम शास्त्रीय संगीत के इतने प्रेमी हो। तुम्हारी आंख से आंसू टपक रहे हैं!

Mulla Nasruddin had gone to a classical concert. When the musician began the alap, tears began to fall from Mulla’s eyes. A neighbor asked, “Nasruddin! We never thought you were such a lover of classical music. Tears are dropping from your eyes!”

उसने कहा, हां, टपक रहे हैं। क्योंकि यह आदमी खतरे में है। यही हालत मेरे बकरे की हो गई थी जब वह मरा। ऐसे ही भरता था आलाप। यह मरेगा। इसको बचाने का उपाय करो। ऐसे ही चिल्ला-चिल्लाकर मेरा बकरा मरा।

He said, “Yes, they are. Because this man is in danger. My goat was in just this condition when he died. He too would fill such an alap. He will die. Do something to save him. Crying like this—my goat died.”

शास्त्रीय संगीत के लिए तुम्हें एक भीतरी सौमनस्य चाहिए। तुम्हें तो कोई फिल्मी हुड़दंग, जिसमें प्रेमनाथ बंदरों की तरह उछल-कूद रहा हो, उसमें तुम्हें रस आएगा। तुम्हारी रीढ़ सीधी हो जाएगी; ध्यान तन्मय हो जाएगा। तुम कहोगे, कुछ हो रहा है।

For classical music you need an inner harmony. You will enjoy some filmi hullabaloo—where Premnath is cavorting like a monkey. There your spine will grow erect; your attention will become absorbed—you will say, “Now something is happening.”

तुम्हारे जीवन की सभी संवेदनाएं क्षीण हो गई हैं। या तो तमस में सो गई हैं, या रजस में उत्तेजना के कारण मर गई हैं। सत्व को उपलब्ध व्यक्ति परम संवेदनशील है।

All your sensitivities have become attenuated—either they have gone to sleep in tamas or, in the excitement of rajas, they have died. The one who attains sattva is supremely sensitive.

इसलिए मैं तुमसे कहता हूं, बुद्ध पुरुष जितना जीते हैं, तुम नहीं जी सकते। तुम तो जीने का सिर्फ बहाना कर रहे हो। बुद्ध पुरुष प्रगाढ़ता से जीते हैं। फूल उनके लिए ज्यादा गंध देते हैं। हवाएं उन्हें ज्यादा शीतलता देती हैं। नदी का कल-कल नाद उन्हें ओंकार के नाद से भर देता है। वे सन्नाटे को सुनने में समर्थ हो जाते हैं। साधारण भोजन भी उन्हें परम स्वाद देता है। और साधारण मनुष्य भी उन्हें परम सुंदर की प्रतिमाएं मालूम होने लगते हैं। उन्हें सारा जगत सुंदर हो जाता है। वे सत्यम्‌, शिवम्‌ और सुंदरम्‌ को उपलब्ध हो जाते हैं।

Therefore I tell you: the buddha lives with an intensity you cannot. You only pretend to live. The awakened one lives with depth. Flowers give him greater fragrance. Breezes give him greater coolness. The babbling of the river fills him with the resonance of Omkar. He becomes capable of hearing silence. Even simple food gives him supreme taste. And ordinary human beings appear to him as images of the Beautiful. The whole world becomes beautiful to him. He attains Satyam, Shivam and Sundaram.

आज इतना ही।

Enough for today.

पहला प्रश्न: ओशो, सुना है, नारद को कृष्ण से मिलने की बहुत प्यास थी। और उन्हें जहां भी कृष्ण के होने का समाचार मिलता, वहां पहुंचते; लेकिन कृष्ण वहां से गुजर गए होते। ऐसे मृत्यु तक वे कृष्ण से न मिल पाए। एक है अनंत प्यास से भरे नारद की स्थिति और एक मैं हूं, जिसकी अभी प्यास ही नहीं जगी। तो क्या परमात्मा को पाने की मेरी चेष्टा निरर्थक ही नहीं है?
First question: Osho, I have heard that Narad had an intense thirst to meet Krishna. Whenever he heard news of Krishna’s presence somewhere, he would rush there—only to find that Krishna had already moved on. Thus, until his death he did not meet Krishna. On one side is the state of Narad, brimming with endless thirst; and on the other side am I, in whom the thirst has not even arisen yet. Then isn’t my effort to attain the Divine meaningless?

परमात्मा से वंचित रह जाने वाले दो तरह के लोग हैं। एक, जिनकी प्यास तो है ठीक, लेकिन खोज की दिशा गलत है। दूसरे, जिनकी प्यास ही नहीं है; इसलिए दिशा का सवाल ही नहीं उठता।

There are two kinds of people who remain deprived of the Divine. First, those whose thirst is genuine, but whose direction of search is wrong. Second, those in whom there is no thirst at all; for them the question of direction does not arise.

नारद की प्यास तो थी, लेकिन यात्रा वे गलत दिशा में कर रहे थे। जो भी कृष्ण को खोजने बाहर जाएगा, वह भटकेगा। कृष्ण को खोजना हो, तो भीतर जाना पड़ेगा। कृष्ण कोई बाहर की सत्ता नहीं है, कृष्ण तो भीतर की अवस्था है।

Narad did have thirst, but he was traveling in the wrong direction. Whoever goes outward to search for Krishna will go astray. If you want to find Krishna, you must go within. Krishna is not an external entity; Krishna is an inner state.

नारद चूके, क्योंकि कृष्ण को बाहर समझा। जिसने भी परमात्मा को बाहर समझा, वह चूकता चला जाएगा। तुम जब पहुंचोगे, पाओगे, वहां से परमात्मा हट चुका। हर बार यही होगा। क्योंकि परमात्मा वहां था ही नहीं। वह दूर से दिखाई पड़ता था। पास से जाकर पता चलता है, हट गया। मृग-मरीचिका थी। मरुस्थल में दूर से दिखाई पड़ता था, सरोवर है।

Narad missed because he understood Krishna to be outside. Whoever takes the Divine to be outside will keep missing. You will arrive and find that the Divine has already moved on. This will happen every time—because the Divine was never there. From afar it appears so; when you reach near you discover it has receded. It was a mirage. In the desert, from afar, a lake seems to appear.

और मरुस्थल में जब सरोवर दिखाई पड़ता है, तो पक्का भरोसा आ जाता है। भरोसे के दो कारण होते हैं, एक तो कारण होता है भीतर की प्यास। प्यासा आदमी पानी पर भरोसा करना चाहता है। प्यासा आदमी पानी पर संदेह नहीं करना चाहता। क्योंकि संदेह तो मौत बनेगी। तो प्यासा तो श्रद्धालु होता है। जितनी बड़ी प्यास होती है, उतनी ही बड़ी श्रद्धा हो जाती है।

And when a lake appears in the desert, your certainty grows. There are two reasons for this certainty. First: your inner thirst. A thirsty person wants to trust in water; he doesn’t want to doubt it—because doubt would mean death. The thirsty become believers: the greater the thirst, the greater the trust.

तो प्यासा यह मानना नहीं चाहता कि वह जो दूर दिखाई पड़ रहा सरोवर है, वह है नहीं। क्योंकि उसके न होने का मतलब तो मौत होगी। यहां प्यास से कंठ जल रहा है, तो बुद्धि सारे संदेह छोड़ देती है, बुद्धि अपनी बुद्धिमानी छोड़ देती है।

So the thirsty one does not want to accept that the lake seen in the distance might not be real. To admit that would mean death. The throat is parched here; the intellect drops all doubt, even drops its cleverness.

प्यासा भरोसा करता है। भरोसे के सहारे ही जी सकता है। प्यासा आशा से भरा होता है। क्योंकि आशा के बिना तो जीवन ही नष्ट हो जाएगा। तो जो नहीं है, उसे भी मानने की तत्परता होती है।

The thirsty trust; only on the strength of trust can they live. The thirsty are filled with hope; without hope, life itself would collapse. So they are ready to believe even in what is not.

भयभीत आदमी भय के कारण बुद्धि को खो देता है। जो नहीं है, वह दिखाई पड़ने लगता है। तुम कभी भयभीत हालत में अंधेरी रात से गुजरे? न मालूम कितने भूत-प्रेत सब तरफ मौजूद हो जाते हैं। चोर, हत्यारे सब तरफ सरकने लगते हैं। पत्ता सरकता है और लगता है कि कोई आ गया। हवा का झोंका टकराता है वृक्षों से और लगता है, कोई आ गया। खुद की ही पदचाप सुनाई पड़ती है सुनसान रात में और लगता है, कोई पीछा कर रहा है। खुद के ही हृदय की धड़कन तेज मालूम पड़ने लगती है। भीतर उत्तेजना होती है, तुम बाहर उत्तेजना का कारण खोज लेते हो। भयभीत आदमी भूत-प्रेत पैदा कर लेता है। जैसा भयभीत आदती भूत-प्रेत पैदा कर लेता है, वैसा ही प्यासा आदमी जल को पैदा कर लेता है।

A frightened person, out of fear, also loses his intelligence. What is not there begins to appear. Have you ever crossed a dark night in fear? Suddenly ghosts and spirits seem to be everywhere. Thieves and murderers slide along the edges. A rustling leaf feels like someone approaching. A gust of wind hits the trees and you feel someone has come. In a deserted night you hear your own footsteps and feel someone is following you. Your own heartbeat sounds loud. Inside there is agitation; you project its cause outside. A frightened person creates ghosts and goblins. Just as the frightened conjure spirits, the thirsty conjure water.

मरुस्थल में प्यास लगी हो और सरोवर दिखाई पड़े, तो इतनी हिम्मत तुम न जुटा सकोगे कि सोच सको, यह मृग-मरीचिका है, सपना है। कठिन है। घर में बैठे होते छाया में, जल पीए बैठे होते, तो शायद तुम भी दो बार सोचते कि यह जो दिखाई पड़ रहा है, यह कहीं मृग-मरीचिका तो नहीं है! कहीं मरुस्थल का धोखा तो नहीं है!

When thirsty in the desert and you see a lake, you won’t easily muster the courage to think, “This is a mirage, a dream.” It’s hard. Sitting at home, in the shade, sipping cool water, perhaps you might think twice: “Could that shimmering be a mirage? The desert’s deception?”

मरुस्थल में धोखा पैदा होता है प्रकाश के एक नियम के अनुसार। जब प्रकाश की किरणें तप्त रेत पर पड़ती हैं, तो तप्त रेत से वापस लौटती हैं। ये जो वापस लौटती किरणें हैं, ये कंपती हुई गरम होकर वापस लौटती हैं। इनके कंपन के कारण तुम्हें कभी-कभी यहां भी, मरुस्थल में जाने की जरूरत भी नहीं, भरी दुपहरी में किसी के छप्पर पर गौर से देखना, तो तुम्हें किरणों की लहरें कंपित होती मालूम होंगी।

A mirage arises from a law of light. When sunrays strike the heated sand, they reflect back, warmed and trembling. Because of their vibration you can sometimes even see, without going to a desert, on a blazing afternoon over a thatched roof, rippling waves of light.

ये कुछ भी नहीं हैं, क्योंकि मरुस्थल तो भयंकर अग्नि है; रेत ही रेत है; लहरें कंपती हुई मालूम पड़ती हैं किरणों की। लेकिन वह कंपन इतना साफ मालूम पड़ता है कि लगता है, पानी में लहरें उठ रही हों। और भरोसा और भी गहरा आ जाता है। आस-पास खड़े हुए वृक्षों की छाया बनने लगती है किरणों की कंपती हुई लहरों में। और वह तो पक्का हो गया कि जल है, नहीं तो छाया कैसे बनेगी! जल के बिना कहीं छाया बन सकती है? रेत में कहीं वृक्ष की छाया बन सकती है? लेकिन कंपती लहरों में वृक्ष की छाया बन जाती है किरणों में।

They are nothing—because the desert is a fierce fire; there is only sand; yet the waves of light appear as if water were rippling. And then the conviction deepens. The shadows of nearby trees seem to fall upon those quivering waves. That seals it: “There must be water—otherwise how could there be reflections?” Can a tree’s shadow appear on sand? But in those vibrating waves of light, a tree’s shadow seems to form.

और फिर लगी भीतर प्यास! भीतर की प्यास और बाहर प्रकाश का जाल, भरोसा आ जाता है। लेकिन जैसे ही तुम पास पहुंचते हो, जैसे-जैसे पास पहुंचते हो, तुम बड़े चकित होते हो। जैसे-जैसे पास पहुंचते हो, ऐसे-ऐसे सरोवर पीछे हटने लगता है। तुम्हारी और सरोवर की दूरी उतनी ही रहती है, चाहे तुम कितने ही पास आ जाओ। क्योंकि अब तुम्हें दूर किरणों के जाल पर पानी दिखाई पड़ता है। प्यासा आदमी फिर भी भरोसा करता है। प्यासा तो अंधा हो जाता है।

Then inner thirst joins with the outer web of light and faith is born. But as you move closer—as you keep moving closer—you are amazed: as you approach, the lake recedes. The distance between you and the lake remains the same, no matter how far you walk. Now water appears farther along the shimmering field of rays. Yet the thirsty still keep faith. Thirst makes one blind.

तो जहां-जहां नारद गए होंगे, वहीं-वहीं से कृष्ण हट गए; यह कहानी बड़ी प्रीतिकर है। ऐसा हुआ हो, न हुआ हो, लेकिन खोजी के जीवन में यह घटना आती है।

So wherever Narad went, Krishna had “moved on”—a very charming story. Whether it happened or not is secondary; this event does visit a seeker’s life.

तुम अपनी प्यास के कारण परमात्मा को बाहर देखते हो। क्योंकि तुमने जितनी चीजों की प्यास की है, सभी को बाहर पाया है। जल की प्यास लगी, जल बाहर पाया। भूख लगी, क्षुधा लगी, भोजन बाहर पाया। प्रेम उठा, भीतर तो प्रेमी नहीं मिला, बाहर पाया। महत्वाकांक्षा उठी, बाहर पद पाए, धन पाया। जो भी भीतर जगा, उसको तृप्त करने वाला सदा तुमने बाहर पाया।

Because of your thirst, you see the Divine outside. Everything you have ever thirsted for you have found outside. Thirst for water—you found water outside. Hunger—you found food outside. Love arose—your lover was not found inside; you found them outside. Ambition arose—you found position and wealth outside. Whatever arose within, you always found its satisfaction outside.

तो जब परमात्मा की प्यास जगेगी, तब भी तुम्हारे पूरे जीवन का अनुभव कहेगा, बाहर होना चाहिए। जब भी उठी प्यास, बाहर ही तृप्ति पाई। जब भी उठी अतृप्ति, बाहर ही संतोष पाया। सारे जन्मों का सार निचोड़ है, गणित है, कि भीतर होती है प्यास, जल बाहर होता है। जब परमात्मा की प्यास उठेगी, तब भी तुम बाहर खोजोगे--मंदिरों में, मस्जिदों में, गुरुद्वारों में--बाहर खोजोगे। आकाश में, पाताल में, सब जगह खोजोगे। वहां न खोजोगे, जहां तुम्हारी प्यास है।

So when the thirst for the Divine is born, your entire life’s experience says, “It must be out there.” Whenever thirst arose, its quenching came from the outside; whenever dissatisfaction arose, consolation came from the outside. The mathematics distilled from lifetimes says: thirst is inside, water is outside. When the thirst for the Divine arises, you too will search outside—in temples, mosques, gurdwaras. You will search the sky and the underworld—everywhere except where your thirst actually is.

संसार में प्यास तो भीतर होती है, जल बाहर होता है। परमात्मा की खोज में जहां प्यास है, वहीं सरोवर है। वे भिन्न आयाम हैं; तुम्हारे अनुभव से उसका कोई संबंध नहीं।

In the world, thirst is inside and water is outside. In the search for the Divine, where the thirst is, there is the lake. It is a different dimension; it is unrelated to your past experience.

तो जहां-जहां नारद को खबर मिली, जहां-जहां मृग-मरीचिका बनी, जहां-जहां धोखा खड़ा हुआ, वहां-वहां नारद भागे। पता लगा, कृष्ण पूना में हैं, नारद पूना आए। पता लगा, कृष्ण कलकत्ते में हैं, नारद कलकत्ता गए। लेकिन जब तक कलकत्ता पहुंचे, तब तक कृष्ण कहीं और जा चुके। ऐसे वे भटकते रहे।

So wherever Narad heard news—wherever a mirage formed, wherever deception stood—there Narad ran. News came: Krishna is in Poona, Narad went to Poona. News came: Krishna is in Calcutta, Narad went to Calcutta. But by the time he reached Calcutta, Krishna had gone elsewhere. And so he kept wandering.

यह थोड़ा विचारने जैसी बात है कि नारद जैसा बुद्धिमान आदमी जीवनभर भटकता रहा और न खोज पाया! सबको मिल गए कृष्ण, नारद को क्यों न मिले?

It is worth pondering: how did a wise man like Narad wander his whole life and not find? Everyone else met Krishna; why not Narad?

नारद प्यासा है, गहरी प्यास है। प्यास अंधा कर देती है। और बाहर खोज रहा है। बाहर की खोज में जहां-जहां पाया, जहां-जहां खबर मिली, गए; लेकिन कृष्ण वहां से हट गए। पूरा जीवन ऐसे ही गया।

Narad was thirsty, deeply thirsty. Thirst blinds. And he was searching outside. He went wherever he found a clue, but Krishna had shifted. The whole life went like this.

ऐसे ही तो तुम्हारे बहुत-से जीवन गए। न नारद को समझ आई, न तुम्हें अभी समझ आई है कि परमात्मा की प्यास और परमात्मा दो चीजें नहीं हैं। वहां द्वैत है ही नहीं। वहां प्यास ही सरोवर है। वहां भूख ही भोजन है। वहां अद्वैत है। वहां खोजी और खोजने वाला दो नहीं हैं। वहां खोजने वाला और जिसको खोज रहा है, वे दोनों एक हैं।

So too many of your lives have gone. Neither did Narad understand then, nor have you yet understood, that in the Divine there are not two: the thirst for the Divine and the Divine. There is no duality there. There thirst itself is the lake. There hunger itself is the food. There is nonduality. The seeker and the sought are not two; the one who searches and that which is searched are one.

वहां तुम और तुम्हारा भगवान दो नहीं हैं। वहां भक्त और भगवान अन्य-अन्य नहीं हैं; वहां अनन्य है, अभिन्न है। वहां एक है। वहां तुम्हीं हो। चाहो तो भक्त बन जाओ और चाहो तो भगवान बन जाओ। अगर तुम भक्त बने, तो तुम भगवान को बाहर खोजते रहोगे।

There, you and your God are not two. There devotee and God are not separate; there is oneness, indivisibility. There is only one—your very self. If you wish, you can be a devotee; if you wish, you can be God. If you choose to be a devotee, you will go on searching for God outside.

वही तो नारद की मुसीबत है। नारद भक्त हैं। भक्त बाहर खोजता रहेगा और भटकता रहेगा। जिन्होंने जाना है, उन्होंने कहा है, तुम भगवान बन जाओ।

That is Narad’s difficulty. Narad is a bhakta, a devotee. The devotee keeps searching outside and keeps wandering. Those who have known have said, “Become God.”

भगवान बनने का क्या मतलब होता है? इतना ही मतलब होता है कि प्यास और सरोवर एक। जिसे मैं खोज रहा हूं, वही मैं हूं। जो खोज रहा है, वही मंजिल है। मार्ग और मंजिल अलग नहीं। साधन और साध्य दो नहीं। एक ही है। और जो एक की तलाश करेगा, उसे तो भीतर ही खोजना पड़ेगा।

What does it mean to become God? It means simply this: thirst and the lake are one. That which I seek—I am. The seeker is the goal. Path and goal are not separate; means and end are not two. They are one. And whoever looks for the One must search within.

काश! नारद आंख बंद कर लेते और भीतर देखते। तो जिस कृष्ण को बाहर चूकते रहे थे, उसे भीतर हंसता हुआ पाते। वह वहां विराजमान है, भीतर प्रतीक्षा कर रहा है। बुला भी रहा है कि नारद, बाहर क्यों भटकता है? मैं तेरे भीतर हूं!

If only Narad had closed his eyes and looked inside, the Krishna he kept missing outside he would have found laughing within. He is enthroned there, waiting within. He is calling, “Narad, why do you wander outside? I am within you!”

लेकिन जो बाहर भटकता है, वह भीतर की आवाज नहीं सुनता। नारद प्यासे थे। लेकिन प्यास ने उन्हें मृग-मरीचिका सुझा दी।

But the one who wanders outside does not hear the inner call. Narad was thirsty, but thirst suggested a mirage.

तो एक तो वह आदमी है, जो प्यासा भी होता है, फिर भी चूकता है। एक वह आदमी है, जो प्यासा ही नहीं होता, इसलिए मिलने का सवाल ही नहीं है। नारद तो कभी न कभी मिल जाएंगे, एक जन्म में न मिल पाए हों, दूसरे जन्म में मिल जाएंगे, तीसरे जन्म में मिल जाएंगे। ऐसी कोई जल्दी भी नहीं है। अनंत काल है। शेष बहुत समय है। कथा चलती ही रही है। इसलिए कुछ अंत नहीं होता एक जीवन पर। एक जीवन तो एक कण है। समय का तो विस्तीर्ण सागर है। कोई जल्दी नहीं है। नारद कहीं न कहीं मिल ही जाएंगे। लेकिन जिसकी प्यास ही नहीं जगी, वह कैसे मिलेगा?

So one kind of person is thirsty and yet misses. The other kind has no thirst at all; for them meeting is not even a question. Narad will meet—if not in this life, then in the next, or the next. There is no hurry. Infinity is. There is ample time. The story goes on. Nothing ends with one life. A single life is only a drop; time is a vast ocean. There is no rush. Narad will meet somewhere, sometime. But the one in whom thirst has not arisen—how will he meet?

 

The first step of awakening thirst is to search outside. And when you fail outside—again and again—then remembrance dawns: now let me search within.

प्यास जगने का पहला कदम है, बाहर खोजना। और बाहर खोजकर जब असफल होते हैं, बार-बार असफल होते हैं; तब सुरति आती है, स्मृति आती है कि अब भीतर और खोज लें।

इसलिए नारद बनो। खाली बैठे रहने से कुछ भी न होगा। बाहर खोजना ही पड़ेगा, तभी तो भीतर खोजने का भान आएगा। बाहर हारोगे, तो भीतर जागोगे। बाहर गिरोगे बार-बार, तो भीतर उठोगे। बाहर टकरा-टकरा कर असफलता-असफलता-असफलता हाथ लगेगी, तो एक दिन तुम्हें भी याद आ जाएगी कि बहुत खोजा बाहर, अब थोड़ा भीतर भी नजर कर लें; थोड़ा भीतर भी देख लें। पता नहीं, कहीं भीतर छिपा हो!

So be a Narad. Sitting idle will not do. You must search outside; only then will the idea of searching within arise. When you lose outside, you awaken inside. When you fall outside again and again, you will rise within. After repeated collisions and failures, one day you too will remember: “I have searched so much outside; now let me turn a little within—let me look inside too. Who knows, perhaps it is hidden there!”

जब बाहर चूक ही जाता है हर बार, मिलते-मिलते चूक जाता है, पहुंचते-पहुंचते चूक जाता है, तो कितनी देर तुम बाहर खोजते रहोगे! मूढ़ से मूढ़ आदमी को भी एक दिन समझ आ जाएगी कि दो ही तो दिशाएं हैं, बाहर और भीतर। बाहर खोज लिया, अब जरा भीतर और देख लें।

When the outside fails every time—just at the point of finding, you miss; just as you arrive, it slips—how long will you keep searching outside? Even the dullest person someday understands: there are only two directions—outward and inward. Having searched outside, now look within.

तो खोज का पहला पड़ाव नारद हैं। अगर प्यास ही न लगी, तो यह तो पक्का है कि मृग-मरीचिका पैदा न होगी। कृष्ण तुम्हारे पास से भी गुजरते होंगे, तो तुम आंख उठाकर न देखोगे। देख भी लोगे, तो भी दिखाई न पड़ेंगे। देख भी लोगे, तो कुछ और समझोगे।

So the first stage of the search is Narad. If thirst has not arisen at all, then certainly you will not be deceived by mirages. Even if Krishna passes by you, you won’t raise your eyes. And even if you look, you will not see. And even if you see, you will take it for something else.

कृष्ण मौजूद हैं, बहुत कम लोग ही तो देख पाते हैं। अर्जुन को भी बड़ी देर लगती है देख पाने में। अर्जुन भी पूछता चला जाता है। वह कृष्ण को टटोलने की कोशिश कर रहा है; जांचने की कोशिश कर रहा है। उसे भी पक्का भरोसा नहीं है। इसीलिए तो इतनी लंबी गीता चलती है। नहीं तो कृष्ण कह देते, लड़। भरोसा पूरा होता, वह लड़ता।

Krishna is present; very few can see. Even Arjuna takes a long time to see. Arjuna keeps asking; he is probing Krishna, testing him. He does not have complete trust. That is why the Gita is so long. Otherwise Krishna could have simply said, “Fight.” If trust were complete, he would have fought.

संदेह था, शक था। और शक बिलकुल स्वाभाविक मालूम होता है। क्योंकि कृष्ण मित्र थे। मित्र में भगवान देखना बहुत मुश्किल है। जो बहुत दूर है, उसमें भगवान देखना आसान है। जो बहुत पास है, उसमें देखना बहुत मुश्किल है। क्योंकि वह तुम्हीं जैसा है। तुम्हें उसकी भूल-चूकें भी पता हैं। तुम उसे परम पुरुष कैसे मान सकते हो! तुमने उसे प्यासा देखा है, भूखा देखा है, थका-मांदा देखा है; सोते देखा है, उठते देखा है। गरमी में पसीना बहते देखा है, सर्दी में कंपते देखा है। ठीक तुम जैसा है। किसी ने गाली दी है, तो नाराज होते देखा है। किसी ने प्रेम किया है, तो प्रसन्न होते देखा है। ठीक तुम जैसा है। कैसे तुम भगवान को मान सकोगे कि वह भगवान है?

There was doubt, skepticism—and it seems quite natural. Krishna was his friend. To see God in a friend is difficult. It is easy to see God in someone far away; very hard to see in someone close. He is just like you. You know his mistakes and slips. How can you accept him as the Supreme? You have seen him thirsty, hungry, tired; sleeping and waking; sweating in heat, shivering in cold—just like you. Someone abused him and he grew angry; someone loved him and he was delighted—just like you. How will you accept that he is God?

कृष्ण को अर्जुन कैसे माने कि वे भगवान हैं? दुर्योधन भी नहीं मानता, पर उसका न मानना पक्का है। उसकी अश्रद्धा पूर्ण है। हां, अर्जुन की श्रद्धा पूरी नहीं है। अश्रद्धा भी पूरी नहीं है; डांवाडोल है।

How could Arjuna accept that Krishna is God? Duryodhan also does not accept—but his rejection is adamant; his irreverence is complete. Arjuna’s trust is not whole, nor his distrust whole; he wavers.

अर्जुन शब्द बड़ा महत्वपूर्ण है। वह बनता है ऋजु से। ऋजु का अर्थ होता है, सीधा। जैसे ज्योति जलती हो दीए की, कंपती न हो। अऋजु का अर्थ होता है, कंपता हुआ, डांवाडोल, चंचल; क्षणभर श्रद्धा, क्षणभर अश्रद्धा।

“Arjun” is an important word; it derives from “riju,” which means straight, steady—like a lamp’s flame that does not flicker. “A-riju” means wavering, tremulous, fickle: a moment of trust, a moment of doubt.

देखता है मित्र को, तो मित्र दिखाई पड़ता है। जरा गौर से देखता है, तो मित्र खो जाता है, भगवान की झलक मिलती है। भरोसा आता भी है, नहीं भी आता। इसलिए इतनी लंबी गीता चलती है। यह भरोसे की खोज है, श्रद्धा की खोज है।

He looks and sees the friend; then looks more deeply and the friend vanishes, a glimpse of the Divine shines. Confidence comes—and doesn’t. Hence the Gita is so long. It is a search for trust, a search for faith.

अर्जुन टटोल रहा है। वह यह कह रहा है कि सच में ही, सच में ही तुम विराट पुरुष हो? सच में ही तुम वह हो, जिसका तुम दावा करते हो? सच में तुम ही हो, जिसने सब बनाया? तुम्हीं हो, जो सब में छिपे हो? भरोसा नहीं आता। मेरे सारथी होकर बैठे हो! मेरा रथ चला रहे हो! मेरे घोड़ों को पानी पिलाते हो, खुजलाते हो! शरीर तो तुम्हारा मुझ जैसा ही मालूम पड़ता है। शब्द भी तुम्हारे मुझ जैसे मालूम पड़ते हैं।

लेकिन थोड़ा-सा कुछ पार भी झलकता हुआ आता है, कुछ अतिक्रमण भी करता है। कुछ विराट भी है; छोटे-से आंगन में ही सही, आकाश भी है। उसकी भी झलक मिलती है।

Arjuna is probing: “Truly, truly—are you the Cosmic Person? Are you really what you claim? Are you the one who has made all? Are you the one hidden in all?” Trust does not come easily. “You sit as my charioteer! You drive my chariot! You water and curry my horses! Your body seems just like mine; your words sound like mine. And yet sometimes something beyond peeks through—some vastness. Even in this small courtyard, there is sky; that too glimmers.”

दुर्योधन पक्का है, दृढ़ निश्चय है। उसकी अश्रद्धा पूरी है। उसने कभी भूलकर भी नहीं सोचा कि इस आदमी में कोई परमात्मा है। अर्जुन की श्रद्धा-अश्रद्धा के बीच दौड़ है।

Duryodhan is firm, resolute: his irreverence is complete. Not even by mistake does he ever think there is Divinity in this man. Arjuna runs between faith and doubt.

जिसकी प्यास ही नहीं है, वह तो खोजता ही नहीं। उसे तो दूर भी नहीं दिखाई पड़ता परमात्मा, बाहर भी नहीं दिखाई पड़ता। उसके लिए परमात्मा शब्द व्यर्थ है। उसमें कोई अर्थ नहीं है। वह कामचलाऊ है।

The one without thirst does not search at all. For him the Divine is not visible even from afar, not even outside. For him the word “God” is empty, meaningless, merely convenient.

अगर वह कभी परमात्मा शब्द का उपयोग भी करता है, तो तुम यह मत सोचना कि उसकी कोई सार्थकता है। उसकी कोई सार्थकता नहीं है। ऐसा आदमी कभी-कभी कहता है, कोई बात उसे मालूम नहीं, तुम उससे पूछो, वह कहता है, परमात्मा जाने। तुम यह मत समझना कि वह यह कह रहा है कि परमात्मा जानता है। जब वह कहता है, परमात्मा जाने, तो वह यह कहता है कि कोई भी नहीं जानता। उसका मतलब यह होता है कि कोई भी नहीं जानता। परमात्मा यानी कोई भी नहीं। वह उपयोग करता है।

Even when such a person uses the word “God,” do not think there is any substance in it. There is none. Sometimes he says, “God knows!” when asked something he doesn’t know. Do not imagine he means “God knows.” He means, “Nobody knows.” For him “God” means “nobody.” He uses it that way.

मुल्ला नसरुद्दीन नास्तिक है। ईश्वर को मानता नहीं; पूजा-प्रार्थना को मानता नहीं। कभी मस्जिद नहीं गया; कभी कुरान उठाकर नहीं पढ़ी।

Mulla Nasruddin is an atheist—believes neither in God nor in prayer. Never went to a mosque; never opened the Quran.

एक यात्रा में एक मौलवी का साथ हो गया। सर्द ठंडे दिन थे और मौलवी पांच बजे सुबह प्रार्थना करने को उठा कंपकंपाता हुआ; दांत कंप रहे, हाथ कंप रहे। बड़ी सर्द रात। मुल्ला अपने बिस्तर में दबा है। मौलवी को उठता देखकर उसने भी जरा-सा रजाई से झांककर देखा और कहा कि धन्यवाद भगवान का कि हम आस्तिक नहीं हैं।

On a journey he happened to be with a Maulvi. It was a bitterly cold morning; at five the Maulvi rose for prayer, teeth chattering, hands shaking. Mulla snuggled in his quilt. Seeing the Maulvi rise, he peeked out and said, “Thank God we are not believers!”

इसके भगवान शब्द का क्या अर्थ होगा? धन्यवाद भगवान का कि हम आस्तिक नहीं हैं! नहीं तो पांच बजे रात, इस सर्द सुबह में उठकर प्रार्थना करनी पड़ती। यह भी भगवान शब्द का उपयोग करता है, लेकिन इसका कोई प्रयोजन नहीं है। यह अर्थहीन शब्द है।

What could “God” mean in his sentence—“Thank God we are not believers!”? Otherwise, he too would have to get up at five in such cold to pray. He too uses the word “God,” but it is empty of meaning.

भगवान जैसे शब्द में अर्थ तो तभी आता है, जब तुम्हें थोड़ी-सी प्रतीति, थोड़ी सी झलक, थोड़ा झरोखा खुलना शुरू होता है। भगवान शब्द का अर्थ शब्दकोशों में नहीं लिखा है। वह जीवन की अनुभूति में है।

A word like “God” acquires meaning only when a little glimpse, a small opening begins for you. Its meaning is not in dictionaries; it is in lived experience.

जिसकी प्यास ही नहीं है, उसे बाहर की दौड़ तो नहीं होगी, वह नारद जैसा भटकेगा नहीं। लेकिन इससे प्रसन्न मत होना कि हम भटक नहीं रहे हैं। क्योंकि जो भटकता है, वह कभी ठीक राह पर भी आ जाता है। जो भटकता ही नहीं, वह कभी ठीक राह पर नहीं आता। जो भूल करता है, वह कभी भूल सुधार भी लेता है। जो भूल करता ही नहीं, वह सुधारेगा कैसे?

The one without thirst will not run outside like Narad; he will not wander. But don’t be happy that you are not wandering. Because he who wanders will someday also come upon the right path. He who never wanders never arrives. He who makes mistakes can someday correct them. He who never errs—how will he correct?

इसलिए भूल करने से मत डरना और भटकने से भयभीत मत होना। जो पहुंचे हैं, सभी भटककर पहुंचे हैं। और जिन्होंने पाया है, बहुत भूलें करके पाया है। इसलिए भूल करने से मत डरना। वह कायर का लक्षण है। और भटकने से मत डरना, वह कमजोर की परिभाषा है।

So do not fear making mistakes, and do not be afraid of wandering. All who have arrived have arrived after wandering. And those who have found have found after many mistakes. To fear mistakes is a sign of cowardice; to fear wandering is the definition of weakness.

हिम्मतवर आदमी भूल करने को राजी होता है, हजार भूलें करने को राजी होता है। एक बात के लिए भर राजी नहीं होता; एक ही भूल को दुबारा करने को राजी नहीं होता। नई-नई भूलें करता है। क्योंकि भूल न करोगे, तो जानोगे कैसे? पहचानोगे कैसे? टटोलोगे न, तो द्वार कैसे मिलेगा?

A courageous person is willing to err—willing to make a thousand mistakes. Only one thing he is not willing to do: repeat the same mistake. He makes new mistakes. For unless you err, how will you know? Unless you grope, how will you recognize the door?

दीवार को टटोलने से बचना मत। क्योंकि जहां हम खड़े हैं, अंधकार में, वहां टटोला जा सकता है और कुछ किया नहीं जा सकता। लेकिन टटोलने वालों ने धीरे-धीरे द्वार पा लिया है। तुम इससे मत डरना कि टटोलने में हंसी होगी, लोग मखौल करेंगे, क्या दीवार टटोल रहे हो! अंधे हो?

Do not avoid groping along the wall. Where we stand is darkness; you can only grope—nothing else is possible. But those who have groped have slowly found the door. Do not fear that people will laugh, make fun: “What—groping along a wall? Are you blind?”

तो अकड़े हुए मत बैठे रहना अंधेरे में कि टटोलने से अंधेपन का पता चलता है। ये देखो नारद, कितना टटोल रहा है। जहां पाता है, वहीं जाता है। लेकिन द्वार नहीं मिलता, दीवार ही मिलती है। खोजता है कृष्ण को; जहां खबर मिलती है, वहीं जाता है। पाता है, वे आगे चले गए, कहीं और चले गए। मिलन नहीं हो पाता। हम ही भले; अपनी जगह तो बैठे हैं! न कहीं जाते, न भटकते। कम से कम इतना तो साफ है कि हमें कोई अज्ञानी नहीं कहेगा। भूल की ही नहीं, तो अज्ञानी कोई कैसे कहेगा!

Don’t sit stiff in the dark thinking groping will reveal your blindness. Look at Narad, how he gropes: wherever he hears, he goes. But he finds walls, not doors. He seeks Krishna; wherever there is news, he rushes. He finds they have gone on. There is no meeting. “We are better,” you think: “at least we sit in our place! We neither go nor wander. At least no one can call us ignorant. If we make no mistakes, who can call us ignorant?”

यह कमजोर का लक्षण है। ऐसे लोग बैठे-बैठे सड़ते हैं।

This is weakness. Such people rot sitting down.

दुनिया में एक ही भूल है मेरे लेखे और वह भूल यह है कि तुम उठो ही न, टटोलो ही न, चलो ही न। वही एक भूल है, बस। क्योंकि टटोलोगे, तो किसी न किसी दिन द्वार मिल जाएगा। द्वार है। टटोलना कितना ही लंबा चले, लेकिन द्वार है। नारद ने कहीं न कहीं पा लिया होगा।

In my view there is only one mistake in the world: that you never rise, never grope, never move. That alone is the mistake. For if you grope, someday you will find a door. There is a door. However long the groping, there is a door. Narad must have found somewhere, sometime.

प्यास को जगाओ, प्यास को उभारो। मेरे पास इतना ही हो सकता है कि मैं तुम्हें प्यास दे दूं। परमात्मा को तो कोई भी नहीं दे सकता। प्यास दी जा सकती है, प्यास उकसाई जा सकती है।

Arouse thirst, inflame it. At most I can give you thirst. No one can give you the Divine. Thirst can be given, provoked.

एक दफा प्यास तुम्हें पकड़ ले, प्यास का ज्वर तुम्हें पकड़ ले, एक बेचैनी तुममें आ जाए, एक असंतोष तुम्हें घेर ले, तुम चल पड़ो, टटोलने लगो, भटकने लगो। कोई हर्जा नहीं, कृष्ण को पहले बाहर ही खोज लेना। मंदिर-मस्जिदों में जाना, द्वार-द्वार ठकठकाना। यह करना ही पड़ता है।

Once thirst seizes you—once its fever takes hold—an uneasiness arises in you, a discontent surrounds you. You start walking, groping, wandering. No harm if you first search outside—go to temples and mosques, knock on many doors. This has to be done.

इजिप्त में फकीरों का एक पुराना वचन है कि जिसे अपने घर आना हो, उसे बहुत दूसरों के घरों पर दस्तक देनी पड़ती है। अपने ही घर लौटने के लिए न मालूम कितने-कितने मार्गों पर भटकना पड़ता है।

In Egypt the fakirs have an old saying: “To come to your own home, you must knock at many other doors.” Even to return home, you must wander through countless paths.

आस्कर वाइल्ड, पश्चिम के एक बहुत विचारशील लेखक ने लिखा है कि जब मैं सारी दुनिया में भटका, तभी अपने देश को पहचान पाया। तब अपने गांव आया, तब मेरा गांव और ही हो गया। क्योंकि अब मैं और था, सारी दुनिया देखकर लौटा था। गांव के वृक्ष शानदार मालूम होने लगे; और गांव के पक्षी, पहली दफा मैंने उनके गीत सुने। क्योंकि दुनिया ने मेरी आंखें खोल दीं। अपने ही गांव में था, तो सोया-सोया था। पता ही न था।

Oscar Wilde, a thoughtful Western writer, wrote: “Only after roaming the whole world did I recognize my own country. When I came back to my village, it was altogether new—because I was new, returned after seeing the world. The village trees looked magnificent; and the village birds—for the first time I heard their songs. The world had opened my eyes. When I lived here before, I slept through it all.”

जब तक तुम बहुत न भटक लो, तब तक तुम्हें पहचान ही न आ सकेगी कि मंदिर तुम्हारे भीतर था। वह बहुत भटकने के बाद मिला हुआ अनुभव है। वह कीमत चुकानी ही पड़ती है। उस कीमत चुकाने से मत डरना।

Until you have wandered a great deal, you cannot recognize that the temple was within. That recognition is the fruit of long wandering; the price must be paid. Do not fear paying it.

मैं तुम्हें परमात्मा नहीं दे सकता; कोई नहीं दे सकता; किसी ने कभी दिया नहीं। क्या दिया है बुद्ध पुरुषों ने? महावीर ने क्या दिया है लोगों को? एक पागलपन दिया, एक प्यास दी। जगा दी सोई हुई प्यास।

I cannot give you the Divine—no one can; no one ever has. What have the awakened ones given? What did Mahavira give to people? A kind of divine madness, a thirst. They awakened the sleeping thirst.

वह भी देना कहना ठीक नहीं है। वह है तुम्हारे भीतर, दबी पड़ी है। या तुम उस प्यास की गलत व्याख्या कर रहे हो। कोई धन खोज रहा है; लेकिन वस्तुतः परमात्मा खोजना चाहता है। कोई पत्नी खोज रहा है, पति खोज रहा है; लेकिन वस्तुतः परमात्मा खोजना चाहता है। और इसलिए तो तुम्हारे जीवन में इतनी पीड़ा है। धन न मिलेगा, तो पीड़ा रहेगी। धन मिल जाएगा, तो पीड़ा रहेगी। क्योंकि धन मिलकर भी तो वह न मिलेगा, जो तुम खोज रहे थे। तुम परमात्मा खोज रहे हो।

Even “giving” is not the right word. It is already within you—buried. Or you are misinterpreting it. Someone seeks wealth, but in truth he longs for the Divine. Someone seeks a wife or a husband, but truly he longs for the Divine. Hence the pain in your life. If wealth is not found, there is pain. If wealth is found, there is still pain—because even after gaining wealth, that which you really sought is not found. You are seeking the Divine.

मेरे देखे हर आदमी परमात्मा खोज रहा है। नाम उसने अलग-अलग रखे हैं। कोई कहता है, पद खोज रहा हूं, राष्ट्रपति होना है! राष्ट्रपति होकर अचानक तुमको पता चलेगा, यह तो कुछ भी न मिला। मरोगे अब भी। इस पद का मूल्य क्या? यह कल छीन लिया जा सकता है। जो छीनी जा सकती है, वह कोई प्रतिष्ठा है? प्रतिष्ठा का तो अर्थ ही यह है कि जो छीनी न जा सके; जो मिली, तो मिली; जो शाश्वत है, सनातन है। पद भी क्या, जिस पर चढ़ाए जाओगे और उतारे जाओगे। वह तो अपमान है। राष्ट्रपति बने, फिर भूतपूर्व राष्ट्रपति होना पड़ेगा। फिर जिंदा-जिंदा भूत हो जाओगे; जीते-जी मरे हो जाओगे।

As I see it, every person is seeking the Divine. The names are different. One says, “I seek position, I want to be president!” Become president and suddenly you discover: nothing is found. You will still die. What is the value of a post that can be snatched away tomorrow? True prestige means that which cannot be taken away—once gained, always yours; eternal. But a post? Today you are elevated; tomorrow you are removed—that is humiliation. You become president, then must become “former president”—a living ghost.

जो छिन जाएगा, उसका मूल्य क्या? समझदार उसे खोजता ही नहीं। समझदार उसी को खोजता है, जो मिला, तो मिला; जिसको छीनने की फिर कोई जगह नहीं। लेकिन वह तो परमात्मा है, जो मिलता है, तो फिर छीना नहीं जा सकता। तुम उसी को खोज रहे हो।

What is the worth of what can be taken? The wise do not seek it. They seek only that which, once attained, cannot be lost. That is the Divine—once found, never lost. That is what you are seeking.

तुम भी ऐसा धन खोजते हो, जो छीना न जा सके। इसलिए कितना इंतजाम करते हो! तिजोरियों में बंद करते हो, बैंक लाकर्स में रखते हो, स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा करते हो। बचाते हो सब तरफ से कि किसी तरह से कोई उपद्रव न आ जाए।

You too seek a wealth that cannot be stolen. So you arrange so much—lock it in safes, in bank lockers, deposit it in Swiss banks—protect it from every side so that no mischief befalls it.

यहां तिजोरी चोरी जा सकती है। यहां सरकार का कोई भरोसा नहीं है। कुछ पक्का नहीं। क्योंकि इंदिरा गांधी के गुरु रूस में रहते हैं। कब गुरु आदेश देंगे और कब यह मुल्क कम्युनिस्ट हो जाएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। तिजोरियां उठ जाएंगी, खुल जाएंगी, बैंक के लाकर्स काम न आएंगे। तो स्विटजरलैंड में बचाते हो।

Here a safe can be stolen. Governments are unreliable; nothing is certain. Indira Gandhi’s guru lives in Russia—who knows when the guru will command and the country will turn communist? Safes will be seized, lockers will be worthless; so you stash it in Switzerland.

मगर कहीं भी बचाओ, धन बाहर का बच नहीं सकता, जाएगा। और धन बच भी जाए, तुम चले जाओगे। तो धन का क्या करोगे! उसे तुम ले जा न सकोगे।

But wherever you stash it, external wealth cannot be secured; it will go. And even if the wealth remains, you will go. What will you do with it? You cannot take it along.

खोज तुम ऐसे ही धन की कर रहे हो, जो छीना न जा सके, जो सदा-सदा हो, जिसमें शाश्वतता छिपी हो। तुम परम धन को खोज रहे हो, परमात्मा को खोज रहे हो।

What you seek is that treasure which no one can take, which is forever—the Supreme Wealth, the Divine.

तुम्हारी सारी खोज में भनक उसी खोज की है। मैं इतना ही कर सकता हूं कि तुम्हें जगाऊं और तुम्हें बताऊं कि तुम्हारी प्यास क्या है। तुम दौड़ तो रहे हो, लेकिन तुम कहां दौड़ रहे हो? किसलिए दौड़ रहे हो? तुम मंजिल क्या चाहते हो?

In all your searching there is the fragrance of that one search. I can only awaken you and tell you what your thirst really is. You are running—but where? For what? What goal do you truly desire?

कोई भी व्यक्ति अगर शांत होकर थोड़ा-सा सोचेगा, तो वह पाएगा, परमात्मा के बिना तृप्ति हो नहीं सकती। कितना ही स्त्री पति में परमात्मा देखे, कुछ फर्क नहीं पड़ता। वह आदमी तो दिखाई पड़ता ही रहता है। कहती रहती है कि तुम मेरे परमात्मा हो; वक्त-बेवक्त पैर भी छू लेती है; लेकिन परमात्मा दिखाई तो पड़ता नहीं। जब तक परमात्मा ही तुम्हारा प्रेमी न होगा, तब तक तृप्ति हो नहीं सकती।

If anyone sits quietly and reflects a little, he will find: without the Divine, there is no fulfillment. No matter how much a woman sees God in her husband, it makes no difference—the man keeps showing through. She may say, “You are my God,” even touch his feet now and then, but God does not appear. Until God himself is your beloved, fulfillment is not possible.

पति कितना ही प्रेम करे पत्नी को, प्रेम कभी पूरा नहीं हो पाता। क्योंकि पूरा तो प्रेम उसी के साथ हो सकता है, जो पूरा हो। अधूरे के साथ पूरा प्रेम कैसे हो सकता है? अधूरे को तुम पूरा कैसे चाह सकते हो?

No matter how much a husband loves his wife, love is never complete—because only with the Complete can love be complete. How can there be completion with the incomplete? How can you demand wholeness from what is partial?

और यहां तो सभी अधूरे हैं। अधूरे की चाह अधूरी ही बनी रहेगी। पूरा कभी न होगा। एक अतृप्ति जलती रहेगी। इसलिए तो एक स्त्री से चूक जाते हो, तो दूसरी में खोजते हो, तीसरी में खोजते हो। शायद कहीं पूरा मिल जाए।

And here, all are incomplete. Desire for the incomplete will remain incomplete. A dissatisfaction smolders. That is why, missing with one person, you look to another, and then another—hoping fullness might appear somewhere.

वह पूरा सिर्फ परमात्मा में मिलता है। उससे कम में मनुष्य की प्यास बुझने वाली नहीं है। और यह तुम्हारा धन्यभाग है कि नहीं बुझती। अगर बुझ जाती, तो तुम न मालूम किस कूड़े के ढेर पर बैठे होते। वहीं बुझ गई होती, तो खतम यात्रा हो जाती। धन पर बैठे रहते। नहीं बुझती। परमात्मा तुम्हें यह मौका नहीं देगा कि बुझ जाए। वह तुम्हें बुला ही लेगा अपनी तरफ।

That fullness is found only in the Divine. Less than that will not quench human thirst. And it is your good fortune that it does not quench. If it did, who knows on what heap of rubbish you’d have settled; your journey would have ended there. The Divine will not allow your thirst to be quenched elsewhere; he will draw you toward himself.

दौड़ो! प्यासे बनो! और अपनी हर प्यास में खोजो उस एक प्यास को। जिस दिन तुम्हारी प्यास घनी होने लगेगी, पहले तो तुम नारद ही बनोगे।

Run! Become thirsty! And in every thirst, seek that one thirst. As your thirst grows dense, first you will become a Narad.

नारद परम भक्त हैं। भक्त पहले भगवान को बाहर खोजता है। और बाहर खोज-खोज कर भी नहीं पाता। रोता है, चीखता है, गाता है, नाचता है, लेकिन कमी बनी रहती है, फासला बना रहता है, दूरी बनी रहती है। और जैसे-जैसे करीब आता है, वैसे-वैसे लगता है कि इतनी-सी दूरी भी खलती है। इतनी दूरी भी बर्दाश्त नहीं, लेकिन दूरी मिटती नहीं। चूक-चूक जाता है। तब भक्त एक दिन भीतर आंख ले जाता है।

Narad is the supreme devotee. The devotee first searches for God outside; and searching outside, he still does not find. He weeps, cries, sings, dances—but the lack remains, the distance remains. And the closer he comes, the more even the smallest gap hurts—intolerable—and yet the distance does not vanish. He keeps missing. Then one day the devotee turns his eyes within.

भक्त पहले तो प्रार्थना करता है। प्रार्थना यानी परमात्मा बाहर है। फिर भक्त ध्यान में उतरता है। ध्यान यानी परमात्मा भीतर है। प्रार्थना पहली अवस्था है प्यास की; और ध्यान दूसरी अवस्था है प्यास की।

First, the devotee prays. Prayer means: God is outside. Then the devotee descends into meditation. Meditation means: God is within. Prayer is the first stage of thirst; meditation is the second.

ध्यान का अर्थ है, अब हम भीतर जाते हैं। ध्यान का अर्थ है, अब हम शब्द भी न बोलेंगे; अब हम पूजा भी न करेंगे; अब हम आरती उठाकर आरती भी न फिराएंगे। कोई बाहर नहीं है। अब हम भीतर की यात्रा पर जाते हैं। अंतर्यात्रा ध्यान है।

Meditation means: now we go within. No more words; no more worship; no more waving of lamps in arati. There is no one outside. Now we begin the inner journey. The inward journey is meditation.

नारद ने जरूर पा लिया होगा।

Surely Narad found, at last.

प्यास को जगाओ। नारद बनो। फि

र दूसरा कदम अपने से उठ जाता है। अगर प्यास प्रगाढ़ हुई, तो तुम कितनी देर मृग-मरीचिकाओं में भटकोगे? एक न एक दिन समझ जगेगी, दीया जलेगा। एक न एक दिन आंख खुलेगी, नींद टूटेगी, तुम जागोगे और पाओगे कि परमात्मा भीतर बैठा तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा है।

Arouse thirst. Become a Narad. Then the second step rises on its own. If thirst deepens, how long can you wander in mirages? One day understanding dawns, a lamp is lit. One day the eyes open, sleep breaks. You awaken and find that the Divine sits within, waiting for you.

दूसरा प्रश्न: ओशो, क्या नास्तिक आस्तिक हुए बिना प्रबुद्ध हो सकता है?
Second question: Osho, can an atheist become enlightened without becoming a theist?

आस्तिकता के अर्थ पर निर्भर करेगा। आस्तिकता से तुम्हारा क्या अर्थ है? क्या तुम्हारा आस्तिकता से अर्थ है कि जो किसी ईश्वर में भरोसा करता है, विश्वास करता है? या तुम्हारी आस्तिकता से अर्थ है कि जो स्वयं भगवतस्वरूप हो जाता है, जो स्वयं भगवान हो जाता है?

It depends on what you mean by theism. What do you mean by being a theist? Do you mean someone who trusts, who believes in some God somewhere? Or do you mean one who becomes divine in himself, who becomes God himself?

दो तरह की आस्तिकताएं हैं। एक आस्तिकता है भक्त की, नारद की, जो बाहर खोज रहा है परमात्मा को। वह आस्तिकता बड़ी लचर है। वह कोई आखिरी आस्तिकता नहीं है। एक आस्तिकता है महावीर की, बुद्ध की, जिन्होंने परमात्मा को भीतर पा लिया है।

There are two kinds of theism. One is the theism of the devotee, of Narada, who is seeking God outside. That theism is rather flimsy. It is not the ultimate theism. The other is the theism of Mahavira and Buddha, who found the divine within.

तो बुद्ध ने तो कह दिया कि कोई भगवान है ही नहीं। जब बुद्ध ने कहा, कोई भगवान नहीं है, तो वे यही कह रहे हैं कि सभी कुछ भगवान है, इसलिए कोई भगवान हो, इसका उपाय नहीं।

So Buddha said, “There is no God.” When Buddha said there is no God, he was really saying that all is God; therefore there can be no separate entity called God.

तभी तक सार्थक है यह बात कहनी कि राम भगवान हैं, जब तक कि लक्ष्मण भगवान न हों। कम से कम रावण भगवान न हो, तभी तक इस बात की कोई सार्थकता है कहने की कि राम भगवान हैं। लेकिन अगर लक्ष्मण भी भगवान हैं और रावण भी भगवान हैं, तो राम को भगवान कहने का क्या अर्थ रह जाता है? कोई अर्थ नहीं रह जाता।

It is meaningful to say “Rama is God” only so long as Lakshmana is not God—at least so long as Ravana is not God. Only then does it make any sense to say Rama is God. But if Lakshmana too is God, and Ravana too is God, what meaning remains in calling Rama God? None at all.

महावीर और बुद्ध परम आस्तिक हैं; उनकी आस्तिकता साधारण आस्तिकता से बहुत गहरी है। वे कहते हैं, सभी कुछ भगवत्ता है। यहां पेड़-पौधे भी भगवान हैं। उनकी नींद थोड़ी गहरी लगी होगी तुमसे। यहां चट्टान, पहाड़ भी भगवान हैं। वे शायद और भी ज्यादा मूर्च्छा में पड़े हैं, कोमा में सो रहे हैं। लेकिन हैं भगवान ही, कितनी ही गहरी नींद हो।

Mahavira and Buddha are supreme theists; their theism goes far deeper than ordinary theism. They say everything is godliness. Here even trees and plants are God—they are just asleep a little more deeply than you. Here even rocks and mountains are God—perhaps sunk in an even deeper stupor, sleeping in a coma. But they are God all the same, however deep the sleep.

चट्टान खूब गहरी सो रही है, आधी रात की नींद है। पौधे उतने गहरे नहीं हैं, यह ब्रह्ममुहूर्त करीब आने लगा। पशु-पक्षी--भोर हो गई; आदमी--सुबह हो गई। बुद्ध-महावीर, भरी दुपहरी में जी रहे हैं, सूरज आकाश के मध्य में आ गया। लेकिन ये सब सोने की ही और जागने की ही तारतम्यताएं हैं, ग्रेडेशंस हैं। महावीर में, बुद्ध में और हिमालय की चट्टानों में जो अंतर है, वह गुण का नहीं है, मात्रा का है, होश की मात्रा का है।

The rock is sleeping very deeply—midnight sleep. Plants are not so deep; the Brahma-muhurta is approaching. Among animals and birds—dawn has broken. In man—it is morning. Buddha and Mahavira live at high noon—the sun stands at the zenith. But all these are gradations of sleeping and waking. The difference between a Mahavira or a Buddha and the rocks of the Himalayas is not of kind but of degree—of the amount of awareness.

इसलिए महावीर ने पहाड़ों को भी एकेंद्रिय जीव कहा है। उनकी एक ही इंद्रिय है, सिर्फ शरीर है। न आंख है, न हाथ है, न पैर है। न वे चल सकते, न उठ सकते, न देख सकते, न सुन सकते, लेकिन शरीर है। वे स्पर्श अनुभव कर सकते हैं। बहुत गहरे सोए हैं।

Therefore Mahavira called the mountains one-sensed beings. They have only one sense—the body. No eyes, no hands, no feet. They cannot walk, cannot get up, cannot see, cannot hear; but they have a body. They can experience touch. They are in very deep sleep.

महावीर ने बड़ी गहरी व्याख्या की है; पहाड़ों को कहा, एकेंद्रिय। फिर इसी मात्रा से वे उठाते आते हैं। दो इंद्रिय, तीन इंद्रिय; जिनकी तीन इंद्रियां जगी हैं, ऐसे पशु-पक्षी हैं। चार इंद्रिय वाले पशु-पक्षी हैं। मनुष्य पंचेंद्रिय है। और जो मनुष्य से ऊपर उठना शुरू होता है, उसकी छठवीं इंद्रिय जगनी शुरू होती है। और जो मनुष्य के बिलकुल पार चला जाता है, वह अतींद्रिय में जाग जाता है। लेकिन सारा भेद मात्रा का है।

Mahavira gave a profound classification: mountains are one-sensed; then from there the scale rises—two-sensed, three-sensed; animals and birds are of three senses; there are also four-sensed animals; man is five-sensed. And when one begins to rise beyond man, the sixth sense starts awakening. When one goes altogether beyond the human, one awakens into the suprasensory. But the whole difference is of degree.

भगवान से तुम्हारा क्या प्रयोजन है? आस्तिकता से क्या अर्थ है? क्या आस्तिकता का अर्थ है कि कोई व्यक्ति आकाश में बैठा हुआ सारे संसार को चला रहा है?

So what do you mean by God? What do you mean by theism? Do you mean that some person sits in the sky running the whole world?

तो तुम्हारी आस्तिकता बचकानी है, बच्चों की है, कहानी है। समझाने के लिए ठीक है। तुम्हारी आस्तिकता ऐसी है, जैसे ग गणेश का। गणेश से कुछ लेना-देना नहीं है ग का। ग गधे का भी उतना ही है।

Then your theism is childish—a story for children. As an illustration it is fine. Your theism is like “ga is for Ganesh.” The letter ga has nothing to do with Ganesh; ga is just as much for gadhaa, the donkey.

बच्चे को समझाते हैं, ग गणेश का। अब नहीं समझाते ऐसा, अब नई किताबों में लिखा है, ग गधे का। क्योंकि राज्य अब सेकुलर है। उसमें धार्मिक शब्दों का उपयोग नहीं हो सकता। मैं जब पढ़ता था, तब ग गणेश का था। अभी मैं एक दिन देखा बच्चों की किताब, ग गधे का हो गया! इसको लोग विकास कह रहे हैं। गणेश पर संदेह उठ गया, गधे पर भरोसा आ गया।

We used to teach the child, “ga is for Ganesh.” Now they don’t teach that. In the new primers it is “ga is for gadhaa, donkey.” Because the state is now secular; religious words cannot be used. When I was in school it was “ga is for Ganesh.” The other day I saw a children’s primer—now it’s “ga is for gadhaa”! And people call this progress. Doubt has arisen about Ganesh; faith has shifted to the donkey.

लेकिन जब हम कहते हैं, परमात्मा सारे संसार को चला रहा है, तो हम बच्चे को समझा रहे हैं, एक कहानी गढ़ रहे हैं। जिन्होंने जाना है, उन्होंने तो जाना कि परमात्मा ही संसार है; चलाने वाला और चलाए जाने वाले दो नहीं हैं, एक ही है।

But when we say, “God is running the whole world,” we are similarly explaining things to a child, spinning a story. Those who have known have known that God is the world itself; the runner and the run are not two—they are one.

इसलिए तो हिंदुओं ने परमात्मा को नटराज कहा। नटराज का अर्थ होता है, नाचने वाला। नाचने वाले की बड़ी खूबी है एक। वह खूबी यह है कि तुम नाचने वाले से नाच को अलग नहीं कर सकते।

That is why Hindus called God Nataraj—the Dancer. A dancer has one great peculiarity: you cannot separate the dance from the dancer.

कोई चित्रकार है, तो चित्र अलग हो जाता है, बनाने वाला अलग हो जाता है। कोई मूर्तिकार है, मूर्ति अलग हो जाती है, मूर्तिकार अलग हो जाता है। मूर्तिकार मर जाए, तो भी मूर्ति बनी रहेगी हजारों साल तक। चित्रकार के चित्र को जला दो, तो चित्रकार न जलेगा।

A painter’s painting can be separated—the painter is one thing, the painting another. A sculptor’s statue is separate from the sculptor. The sculptor may die, but the statue may remain for thousands of years. Burn the painter’s canvas, and the painter does not burn.

इसलिए हिंदुओं ने परमात्मा को चित्रकार नहीं कहा, मूर्तिकार नहीं कहा। उन्होंने कहा, नटराज। नटराज का मतलब यह है कि तुम उसकी प्रकृति को और उसे अलग-अलग नहीं कर सकते, जैसे नर्तक के नृत्य को अलग नहीं कर सकते। नर्तक मर गया, नृत्य मर गया। और अगर तुम नृत्य बंद कर दो, तो उस आदमी को नर्तक कहने का अब क्या अर्थ है! वह तो नर्तक तभी तक था, जब तक नाचता था।

Therefore Hindus did not call God a painter or a sculptor; they called him Nataraj. Nataraj means the Dancer: you cannot separate His nature from Him, just as you cannot separate the dance from the dancer. If the dancer dies, the dance dies. And if the dance stops, what meaning is left in calling that man a dancer? He was a dancer only so long as he danced.

सृष्टि और स्रष्टा के बीच नाचने वाले और नाच का संबंध है। उन्हें तुम अलग नहीं कर सकते। इसलिए कोई परमात्मा चला रहा है, ऐसा नहीं। जब कोई नर्तक नाचता है--सिक्खड़ की छोड़ दो, क्योंकि उसको तो नर्तक कहना ठीक नहीं--जब कोई कुशल नर्तक नाचता है, तो नाचने वाला और नाच दो नहीं होते।

Between creation and creator there is the relation of the dance and the dancer. You cannot separate them. So it is not that some God is “running” things. When a dancer dances—leave aside the clumsy amateurs; you can hardly call them dancers—when a skilled dancer dances, the dancer and the dance are not two.

पश्चिम में एक बहुत बड़ा नर्तक हुआ इस सदी के प्रारंभ में, उसका नाम था, निजिंस्की। मनुष्य जाति के इतिहास में थोड़े से लोग ऐसे नर्तक हुए हैं, जैसा निजिंस्की था। निजिंस्की के साथ बड़ी मुश्किल थी। नाच शुरू तो वह करता था, लेकिन फिर उस पर कोई नियंत्रण नहीं रखा जा सकता था, कि थियेटर का मैनेजर कहे कि अब घंटी बजे तो बंद। क्योंकि वह कहेगा, बंद करने वाला कौन? एक दफे शुरू हो गया, फिर जब होगा बंद, तब होगा।

In the West there was a great dancer at the beginning of this century—Nijinsky. In the whole history of humankind there have been very few dancers like Nijinsky. There was a big problem with him. He would begin the dance, but then there was no way to control it—so that the theater manager might say, “When the bell rings, stop.” He would say, “Who is there to stop? Once it begins, it will stop when it stops.”

तो कभी तीन घंटे नाचता, चार घंटे नाचता; कभी पंद्रह मिनट में पूरा हो जाता। मैनेजर्स बहुत परेशान थे, व्यवस्था करने वाले थियेटर के, कि किस तरह लोगों को टिकट बेचें! क्योंकि कभी वह खड़ा ही रह जाता और नाचता ही नहीं; और कभी नाचता, तो पूरी रात नाचता।

Sometimes he would dance three hours, four hours; sometimes it would be over in fifteen minutes. The managers were very troubled—the theater people who had to arrange things: how could they sell tickets to the public? Sometimes he would just stand there and not dance at all; sometimes he would dance the whole night.

और उस जैसा नाचने वाला नहीं हुआ है। वैज्ञानिक भी चकित थे उसके नाच से; क्योंकि नाचते-नाचते ऐसी घड़ी आती थी कि वैज्ञानिकों ने भी यह निर्णय दिया कि ग्रेविटेशन का असर उस पर खतम हो जाता है। जमीन में जो कशिश है, जिससे हम जमीन से बंधे हैं, पत्थर को फेंको, वह नीचे आ जाता है। निजिंस्की नाचते-नाचते एक ऐसी घड़ी में पहुंच जाता था, जहां योगी पहुंचते हैं। उस घड़ी में वह इतनी ऊंची छलांगें भरने लगता था, जो कोई मनुष्य कभी भर ही नहीं सकता, क्योंकि जमीन में इतनी कशिश है। और वह ऐसा हलका हो जाता था, जैसे पंख लग गए।

And no one like him has danced. Even scientists were astonished by his dancing, because while dancing there would come a moment—and scientists concluded that, for those moments, gravitation ceased to affect him. The pull of the earth that binds us—throw a stone and it falls back—Nijinsky, in those moments where yogis arrive, would begin to leap to heights no man could leap to, given the earth’s pull. He became so light—as if wings had sprouted.

अनेक अध्ययन किए गए हैं निजिंस्की के कि घटना क्या घटती थी! जिसको योग में लेविटेशन कहते हैं, कि कभी-कभी योगी जमीन से ऊपर उठ जाता है। तुमने ऐसी कहानियां सुनी होंगी। कभी-कभी यह घटता है।

Many studies were made of Nijinsky—what was happening? In yoga this is called levitation—sometimes a yogi rises above the ground. You may have heard such stories. Sometimes it does happen.

अभी पश्चिम में एक महिला है चेकोस्लोवाकिया में, वह चार फीट ऊपर उठ जाती है ध्यान की अवस्था में। उसके बहुत अध्ययन किए गए हैं, चित्र लिए गए हैं, फिल्म ली गई है। नीचे से लकड़ियां निकाली गईं, नीचे से आदमी सरककर निकले कि पता नहीं कोई धोखा तो नहीं है! लेकिन वह चार फीट ऊपर उठ जाती है। जैसे ही वह ध्यान करती है, पंद्रह मिनट के बाद चार फीट ऊपर उठ जाती है। अब यह एक वैज्ञानिक रूप से प्रामाणिक तथ्य है।

Even now, in Czechoslovakia there is a woman who rises four feet off the ground in meditation. Many studies have been made of her; photographs taken; films shot. They removed the boards below, men crawled underneath to see whether there was any trick. But she rises four feet. As soon as she meditates, after fifteen minutes she lifts four feet. This is now a scientifically authenticated fact.

निजिंस्की के साथ भी यही होता था। कोई पंद्रह मिनट के बाद एक ट्रांसफार्मेशन हो जाता था, एक रूपांतरण हो जाता। निजिंस्की फिर था ही नहीं वहां, उसके चेहरे पर कोई आविर्भाव हो जाता था, वह एक ऊर्जा हो जाता, एक शक्ति मात्र, जो नाचती। और नाचते-नाचते इतनी ऊंची छलांगें लेने लगता और हवा में तिरने लगता कि जैसे थोड़ी देर को रुक गया है; न ऊपर जा रहा है, न नीचे गिर रहा है; इतना हलका हो जाता।

The same happened with Nijinsky. After about fifteen minutes, a transformation would occur, a transfiguration. Nijinsky was no longer there; some presence would descend upon his face—he became a pure energy, a sheer force that danced. And as he danced, he would take such high leaps, and float in the air, that it seemed for a while he had come to a halt—not rising, not falling—so light!

निजिंस्की से जब पूछा जाता कि तुम यह कैसे करते हो? तो वह कहता, करने वाला तो कोई होता ही नहीं। बस, यह होता है। कृत्य और कर्ता में फर्क नहीं रह जाता, तभी यह होता है।

When Nijinsky was asked, “How do you do this?” he would say, “There is no doer at all. It just happens. Only when the distinction between the act and the actor disappears does this happen.”

हमने परमात्मा को नटराज कहा है, क्योंकि उसका यह नाच है। यह पक्षियों के कंठ में उसी का गीत है, जो तुम सुन रहे हो। वृक्षों से निकलती हवाओं में वही निकलता है। और वृक्षों के फूलों में भी वही खिला है। झरनों में उसी का कल-कल नाद है। मुझसे वही बोल रहा है, तुमसे वही सुन रहा है। वही कहीं चोर है, वही कहीं साधु है। वही कहीं बेईमान है, कहीं परम संत है। वही कहीं रावण है, कहीं राम है। सारी लीला एक की है। और वह एक जो भी कर रहा है, सब उसके भीतर है, बाहर नहीं है।

We have called God Nataraj because this is His dance. In the throats of the birds the song you hear is His. In the winds passing through the trees—He is what passes. In the flowers of the trees—He is what blooms. In the waterfalls—His gurgling voice. Through me He speaks; through you He listens. He is the thief somewhere, and He is the saint somewhere. He is the cheat somewhere, and the supreme saint somewhere. He is Ravana somewhere, Rama somewhere. The whole play belongs to the One. And whatever that One is doing, it is all within Him, not outside.

इसलिए आस्तिक का क्या अर्थ होगा? दो अर्थ होंगे। एक तो बच्चों को सिखाई जाने वाली आस्तिकता, जिसमें हम कहते हैं, परमात्मा ऊपर है। ऐसा लगता है, कोई बड़ा इंजीनियर है, जो सब चीजों को सम्हाल रहा है। या कोई बड़ा न्यायाधीश है और वहां से कानून चला रहा है। और लोगों को दंड दे रहा है; अच्छों को बचा रहा है, बुरों को मार रहा है। या लगता है कि कोई तानाशाह है, कोई स्टैलिन, हिटलर की महाप्रतिमा, कि जो उसकी मौज में आ रहा है, कर रहा है। जब पत्तों को हिलाना है, हिला देता है। जब नहीं हिलाना, नहीं हिलाता। नियम उसके हाथ में है; चाहे बचाए, चाहे मारे। सब उसके हाथ में है। तुम स्तुति करो, इसके अतिरिक्त तुम्हारे पास कुछ भी नहीं है।

So what will be the meaning of theist? There will be two meanings. One is the theism taught to children, in which we say, “God is above.” It looks as if there is a great engineer who is managing everything—or a great judge, ruling the world from there; punishing people; protecting the good, destroying the bad. Or it seems there is some dictator—the colossal figure of a Stalin or a Hitler—who does as he pleases. When He wants the leaves to tremble, He makes them tremble; when He doesn’t, they do not. The law is in His hands; He may save or He may kill. Everything is in His hands. All you can do is praise Him.

यह बच्चों का भगवान है। बच्चों को भी चाहिए। और यह मत सोचना कि सिर्फ छोटे-छोटे बच्चे बच्चे होते हैं। सौ में से नब्बे प्रतिशत लोग तो मरते समय तक बचकाने होते हैं, उनकी बुद्धि में कोई प्रौढ़ता नहीं आ पाती।

This is children’s God. Children need it too. And don’t think only little children are children. Ninety percent of people remain childish until they die; their intelligence never matures.

फिर एक प्रौढ़ आस्तिकता है। उस आस्तिकता का कोई संबंध ही इस तरह की धारणा से नहीं है। ध्यान रखना, बच्चों की आस्तिकता में भगवान है। भगवान एक व्यक्ति की तरह, एक पर्सनल व्यक्तिवाची शब्द है। प्रौढ़ व्यक्तियों की भाषा में भगवान है ही नहीं, भगवत्ता है एक गुण, एक क्वालिटी, एक चैतन्य का विस्तार--कोई व्यक्ति नहीं है भगवान कि जिसे तुम मिलोगे। वह तुम्हारे ही होने की आत्यंतिक अवस्था है। अस्तित्व है भगवान।

Then there is a mature theism. That theism has no relationship with such notions. Note this well: in the theism of children there is “God”—God as a person, a personal noun. In the language of mature people there is no God; there is godliness—a quality, an expansion of consciousness; God is not a person you will meet. He is the ultimate state of your own being. Existence itself is God.

इसलिए बुद्ध और महावीर जैसे परम आस्तिकों ने भगवान शब्द का उपयोग ही नहीं किया। बच्चों की आस्तिकता वाले लोगों ने उनको नास्तिक कहा है, कि ये नास्तिक हैं, क्योंकि ये भगवान को नहीं मानते हैं।

Therefore supreme theists like Buddha and Mahavira did not use the word “God” at all. Those who belong to children’s theism called them atheists—“They are atheists, because they do not accept God.”

अब इस प्रश्न को समझा जा सकता है।

Now the question can be understood.

क्या नास्तिक आस्तिक हुए बिना प्रबुद्ध हो सकता है?

Can an atheist become enlightened without becoming a theist?

अगर बचकानी आस्तिकता तुम्हारी धारणा में हो, तो नास्तिक उस तरह का आस्तिक हुए बिना प्रबुद्ध हो सकता है। उस तरह की आस्तिकता का कोई मूल्य नहीं है। लेकिन अगर बुद्ध जैसी आस्तिकता का खयाल हो, मैं जिस आस्तिकता की बात करता हूं, अगर उसका तुम्हें खयाल हो, तो कैसे कोई नास्तिक बिना आस्तिक हुए प्रबुद्ध हो सकेगा?

If by theism you mean the childish kind, then yes—an atheist can become enlightened without becoming that kind of theist. That kind of theism has no value. But if you mean the theism of Buddha—the theism I speak of—then how can any atheist become enlightened without becoming a theist?

प्रबुद्ध होना और आस्तिकता एक ही घटना के दो नाम हैं। बुद्ध होना और भगवान होना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

To be enlightened and to be a theist are two names for the same happening. To be a Buddha and to be God are two sides of the same coin.

नहीं, आस्तिक हुए बिना कोई उपाय नहीं है। आस्तिक होना ही पड़ेगा। आस्तिकता एक क्रांति है, वह इस जगत की सबसे बड़ी क्रांति है। वह ऐसा क्षण है समाधि का, जहां तुम्हें अपने अमृत होने का पता चलता है, शाश्वत होने का पता चलता है। जहां तुम्हें पता चलता है कि तुम अलग नहीं हो अस्तित्व से, तुम उसी की तरंग हो। तुम विराट हो। बहुत बार तुम मरे और मरे नहीं। और बहुत बार तुम जन्मे और जन्मे नहीं। तुम सदा थे और सदा रहोगे।

No, there is no way without becoming a theist. One has to become a theist. Theism is a revolution—the greatest revolution in this world. It is that moment of samadhi in which you come to know your immortality, your eternity; where you discover that you are not separate from existence—you are its wave. You are the vast. Many times you have died—and you did not die. Many times you have been born—and you were not born. You have always been and you will always be.

लहर की तरह तुम्हारी धारणा मिट जाती है और सागर की तरह तुम्हें अपना अनुभव होता है। ऐसी आस्तिकता को पाए बिना कोई नास्तिक कैसे प्रबुद्ध हो सकता है!

Your identity as a wave dissolves, and you experience yourself as the ocean. Without attaining such theism, how can any atheist become enlightened!

आखिरी प्रश्न: ओशो, शास्त्र संकेत देते हैं, उपदेश नहीं। आप संकेत भी दे रहे हैं, उपदेश भी। पर मैं अपने को कहीं पहुंचता हुआ नहीं देख पा रहा हूं। मुझसे रोज-रोज क्या भूल हो रही है? क्या छूट जाता है?
Last question: Osho, scriptures point; they do not preach. You both point and preach. Yet I don’t see myself arriving anywhere. What mistake am I making day after day? What do I keep missing?

भूल बिलकुल साफ है। कहीं पहुंचने की आकांक्षा में भूल है। यह महत्वाकांक्षा कि तुम्हें कहीं पहुंचना है। तुम्हें! मैं! अहंकार को कुछ पाना है! वहीं भूल हो रही है। अहंकार को मिटना है, पाना नहीं है। अहंकार को जाना है, होना नहीं है। अहंकार को खोना है। और वहीं भूल हो रही है।

The mistake is absolutely clear. The very urge to arrive somewhere is the mistake. This ambition that you have to reach somewhere—“I, me, mine”—that the ego has to gain something. That is where the mistake is happening. The ego has to dissolve, not attain. The ego has to go, not be. The ego has to be lost. And there the mistake is.

तुम मुझे सुनते हो और तुम मुझे सुनकर अपने अहंकार में चार चांद लगा लेना चाहते हो। तुम चाहते हो, समाधि उपलब्ध हो जाए। तुम समाधि की संपत्ति को भी अपने अहंकार के साथ जोड़ लेना चाहते हो! तुम चाहते हो, भगवान तुम्हारी मुट्ठी में आ जाए। तुम चाहते हो, तुम जैसे हो वैसे ही रहते कुछ उपलब्ध हो जाए। वहीं भूल हो रही है।

You listen to me and, listening to me, you want to burnish your ego. You want samadhi to be achieved. You want to tack the wealth of samadhi onto your ego. You want God to come into your fist. You want to remain just as you are and yet have something bestowed. There the mistake is happening.

तुम्हें एक बात तो करनी ही पड़ेगी, तुम्हें मिटना होगा। तुम्हारे रहते कोई उपलब्धि होने वाली नहीं है। तुम ही बाधा हो। जिस क्षण तुम मिट जाओगे, सब उपलब्ध है। उसे कभी खोया ही नहीं था। उसे खोने का उपाय नहीं है।

There is one thing you will have to do: you will have to vanish. So long as you are there, no attainment is going to happen. You are the obstacle. The moment you are gone, everything is available. It was never lost. There is no way to lose it.

तुम जब तक अपने को पकड़े हो, तब तक तुम उससे चूक रहो हो। फिर तुम लाख ध्यान करो, पूजा-प्रार्थना करो, समाधि लगाओ, आंख बंद करो, खोलो, आसन लगाओ, शीर्षासन करो, कुछ न होगा। तुम वहां मौजूद हो। तुम्हारे रहते परमात्मा नहीं हो सकता। क्योंकि तुम एक भ्रांति हो। तुम हो नहीं, और लगता है कि तुम हो। और जो तुम्हारे भीतर है, वह तुम्हारी इस भ्रांति के कारण प्रकट नहीं हो पाता।

As long as you clutch yourself, you keep missing That. Then you may meditate by the thousands, worship and pray, “enter samadhi,” close your eyes, open them, sit in postures, stand on your head—nothing will happen. You are there. As long as you are, the Divine cannot be. Because “you” are a delusion. You are not, and yet it appears that you are. And what is within you cannot manifest because of this delusion.

कौन हो तुम? तुम्हारा नाम तुम हो? पैदा हुए थे, कोई नाम लेकर न आए थे। आज उस नाम को कोई गाली दे दे, तो तलवारें निकल आती हैं। वह नाम तुम्हारा है नहीं। दिया हुआ, उधार है। दूसरों ने लेबल लगा दिया। और तुम भी अदभुत हो कि तुम उस लेबल से इतने जोर से चिपक गए! लेबल तुमसे चिपका है, ऐसा नहीं मालूम पड़ता अब, अब तुम लेबल से चिपके हो। तुम कहते हो, यह मेरा नाम है। तुमने गाली दे दी!

Who are you? Are you your name? You were not born carrying any name. Today if someone abuses that name, swords are drawn. That name is not yours. It was given—borrowed. Others stuck a label on you. And you are so astonishing that you have clung to that label so hard! It no longer seems the label is stuck to you; now you are stuck to the label. You say, “This is my name. You have abused me!”

बुद्ध का एक शिष्य हुआ, उसका नाम था पूर्ण काश्यप। वह एक गांव से गुजरता था। लोगों ने गालियां दीं, अपमान किया। वह वैसे ही चलता रहा जैसे चल रहा था। जैसे कुछ भी न हुआ, जैसे हवा का एक झोंका भी न आया, जिसमें उसका बाल भी हिल जाता।

Buddha had a disciple named Purna Kashyapa. He was passing through a village. People hurled abuses, insulted him. He kept walking exactly as he had been— as if nothing had happened, as if not even a gust of wind had passed that could ruffle a hair.

उसके साथ के एक भिक्षु को क्रोध आ गया कि हद्द हो गई। ये लोग गाली दिए जा रहे हैं। उसने पूर्ण को कहा कि आप सुन रहे हैं और ये गाली दे रहे हैं! मेरी बरदाश्त के बाहर हुआ जा रहा है। हालांकि मुझे ये कोई गाली नहीं दे रहे हैं।

A monk walking with him got angry: “This is too much. They keep abusing. You are hearing it, and they keep abusing! It’s getting beyond my tolerance—though they’re not abusing me.”

पूर्ण ने कहा, इस पर सोचो। तुम्हें गाली नहीं दे रहे हैं और तुम्हारे बरदाश्त के बाहर हुआ जा रहा है! तुम क्यों बीच में आ रहे हो? जिस तरह तुम्हें ये गाली नहीं दे रहे हैं, उसी तरह मुझे भी नहीं दे रहे हैं। ये तो पूर्ण काश्यप को दे रहे हैं। मेरा क्या लेना-देना! मेरा नाम पूर्ण रख दिया मां-बाप ने, तो पूर्ण हो गया; अपूर्ण रख देते, तो अपूर्ण हो जाता। कुछ इसमें लेना-देना है नहीं।

Purna said, “Think about this. They’re not abusing you, and yet it’s beyond your tolerance! Why are you coming in between? Just as they’re not abusing you, they’re not abusing me either. They’re abusing ‘Purna Kashyapa.’ What have I to do with that? My parents named me Purna, so I became Purna; had they named me Apurna, I would have been Apurna. What has that to do with me?”

हिंदू घर में पैदा होते हैं, हिंदू नाम; मुसलमान घर में पैदा हो जाओ, तो मुसलमान नाम। हिंदू घर में राम हो जाते हो, मुसलमान घर में रहीम हो जाते हो। दोनों नाम का मतलब भी एक ही है। मगर राम और रहीम तलवार खींचकर लड़ जाते हैं, क्योंकि हिंदू-मुस्लिम दंगा हो गया। उसमें राम रहीम को मारता है, रहीम राम को मारते हैं। और दोनों नाम थे। नाम का झगड़ा है।

Born in a Hindu home, you get a Hindu name; born in a Muslim home, you get a Muslim name. In a Hindu house you become Ram; in a Muslim house you become Rahim. Both names even mean the same. Yet Ram and Rahim draw swords and fight because a Hindu–Muslim riot has broken out; there Ram kills Rahim and Rahim kills Ram. And both were only names. The quarrel is over names.

तुम नाम हो? या तुम रूप हो?

Are you a name? Or are you a form?

दो शब्द बड़े महत्वपूर्ण हैं भारत के, नाम-रूप। नाम वह सब है, जो दूसरों ने तुम्हें समझा दिया कि तुम हो। नाम का अर्थ सिर्फ तुम्हारा नाम नहीं है। दूसरों ने जो समझा दिया कि तुम हो, तुम्हारा नाम राम, रहीम। तुम हिंदू, तुम मुसलमान। तुम जैन, तुम शूद्र, तुम ब्राह्मण। जो दूसरों ने तुम्हें समझा दिया, वह सब नाम के अंतर्गत आ जाता है। अगर दूसरे तुम्हें न समझाते, तो जिसका तुम्हें कभी पता न चलता, वह सब नाम के अंतर्गत आ जाता है।

Two words are very important in India: nama and rupa—name and form. Nama is everything others have made you believe you are. By nama I don’t mean only your personal name. Whatever others have made you believe—“Your name is Ram, Rahim; you are a Hindu, you are a Muslim; you are a Jain; you are a shudra; you are a brahmin”—all that falls under nama. If others had not told you, you would never have come to know it; all that borrowed stuff is nama.

थोड़ी देर को सोचो; अगर तुम हिंदू घर में पैदा न होते या हिंदू घर में पैदा होते ही तुम्हें मुसलमान घर में छोड़ दिया जाता; क्या तुम किसी तरह से खोज सकते थे अपने आप कि तुम हिंदू हो? और कौन जाने, यही हुआ हो तुम्हारे साथ। तुम्हें अपने पिता का पक्का भरोसा है कि तुम उन्हीं से पैदा हुए हो? सिर्फ खयाल है। कोई पक्का तो है नहीं।

Think for a moment: if you had not been born in a Hindu home—or, having been born there, had been left in a Muslim home—could you in any way discover on your own that you are a Hindu? And who knows—perhaps that is exactly what happened with you! Are you absolutely certain your father is indeed your father? It’s only an idea; nothing is certain.

तुम हिंदू हो कि मुसलमान हो? तुम्हें अगर छोड़ दिया जाए तुम्हीं पर, तुम्हें कोई न बताए कि तुम हिंदू हो या मुसलमान हो, तो क्या तुम अपने आप जान लोगे कभी कि तुम कौन हो? कैसे जानोगे?

Are you Hindu or Muslim? If you were left to yourself and no one ever told you that you are Hindu or Muslim, would you ever come to know who you are in that sense? How would you know?

वह सब नाम है, दूसरों ने सिखाया है, दूसरों ने पट्टी पढ़ाई है। वह सब कंडीशनिंग है, संस्कार है।

All that is nama—taught by others, drilled into you. It is conditioning, imprinting.

तो नाम के अंतर्गत दूसरों ने जो सिखाया है, सब आ जाता है। और रूप के अंतर्गत तुम्हारी अपनी जो प्राकृतिक भ्रांतियां हैं, वे सब आ जाती हैं। जैसे कि तुम समझते हो, मैं पुरुष हूं। निश्चित ही, यह किसी दूसरे ने तुम्हें नहीं समझाया है कि तुम पुरुष हो। तुम पुरुष हो। क्योंकि तुम्हारे शरीर का रूप-रंग पुरुष का है। अंग पुरुष के हैं। तुम स्त्री हो, क्योंकि अंग स्त्री के हैं। यह कोई किसी ने तुम्हें समझाया नहीं। अगर तुम्हें कोई भी न बताए कि तुम पुरुष हो, तो भी तुम एक दिन खोज लोगे कि तुम पुरुष हो। यह रूप है। इसकी तुम खुद खोज कर सकते हो।

Under nama comes everything taught by others. Under rupa comes your own natural delusions—like thinking, “I am a man.” Certainly no one had to tell you that you are a man. You are a man because the shape and form of your body are male; the organs are male. You are a woman because the organs are female. No one had to teach you this. Even if no one told you you are a man, one day you would discover it on your own. This is rupa—form. It is something you can discover by yourself.

लेकिन तुमने कभी आंख बंद करके भीतर खोजकर देखा कि चेतना क्या पुरुष हो सकती है या स्त्री? तुम्हारा बोध स्त्री है या पुरुष? तुम्हारी कांशसनेस स्त्री है या पुरुष? कभी तुम बच्चे हो, कभी जवान, कभी बूढ़े। कभी तुमने भीतर गौर किया कि तुम्हारी चेतना जवान से बूढ़ी होती है? कब होती है? बच्चे से जवान होती है? कब होती है?

But have you ever closed your eyes and looked within to see: can consciousness be male or female? Is your awareness a woman or a man? Sometimes you are a child, sometimes young, sometimes old. Have you ever noticed within that your consciousness turns from young to old? When does that happen? From child to youth—when does that happen?

शरीर पर तो सीमा बनाई जा सकती है, कि यह बच्चा, यह जवान, यह बूढ़ा; चेतना पर तो कोई सीमा नहीं बनती। अगर बूढ़े आदमी को पता न चलने दिया जाए कि वह बूढ़ा है, अंधेरे में रखा जाए, और कोई उसे बताए न कि कब वह जवान से बूढ़ा हो गया; कोई ऐसा उपाय न करने दिया जाए, जिससे उसे पता चल सके। कोई काम न हो उसके ऊपर, बिस्तर पर आराम करता रहे, भोजन वक्त पर मिल जाए, शांति से पड़ा रहे, जवान से बूढ़ा हो जाए--अंधेरे में। क्या उसकी चेतना को कभी भी पता चलेगा कि मैं जवान से बूढ़ी हो गई?

On the body we can draw boundaries: this is a child, this is young, this is old. On consciousness no boundary can be drawn. If an old man were not allowed to learn that he is old—kept in darkness, and no one told him when he changed from young to old; if nothing were allowed by which he could find out; no work required of him, lying at ease, food served on time, resting in peace—he would grow old from youth in darkness. Would his consciousness ever come to know, “I have become old from being young”?

सच तो यह है कि तुम जब भी आंख बंद करते हो, तभी तुम संदिग्ध हो जाते हो कि तुम जवान हो, बूढ़े हो, बच्चे हो, क्या हो? हां, ऊपर दर्पण में जब देखते हो रूप अपना, तो लगता है, बूढ़े हो गए। बाल सफेद हो गए, हाथ-पैर कमजोर हो गए।

The truth is, whenever you close your eyes you become unsure: are you young, old, a child—what are you? Yes, when you look in the mirror at your form, it seems you have become old—hair has turned white, limbs have weakened.

नाम है समाज के द्वारा दी गई भ्रांति और रूप है प्रकृति के द्वारा दी गई भ्रांति। तुम दोनों के पार हो। न तुम नाम हो, न तुम रूप हो।

Nama is the delusion given by society, and rupa is the delusion given by nature. You are beyond both. You are neither name nor form.

जब तक नाम-रूप का संगठन कुछ पाने की कोशिश करता रहेगा, तब तक तुम चूकते चले जाओगे। इन दो से छूट जाओ--नाम से, रूप से--और भीतर खोजो उसे, जो न तो नाम है और न रूप है। तत्क्षण जिसकी तुम तलाश कर रहे हो सदा-सदा से, तुम पाओगे, वह मिला ही हुआ है।

As long as the complex of name-and-form keeps trying to get something, you will go on missing. Drop these two—nama and rupa—and search within for That which is neither name nor form. Instantly you will find that what you have been seeking forever is already found.

चैतन्य तुम्हारा स्वभाव है, न तो नाम, न रूप। वह चैतन्य ही परमात्मा है।

Chaitanya—pure consciousness—is your nature, neither name nor form. That consciousness is the Divine.

तो भूल इतनी ही हो रही है कि मुझे सुनकर तुम महत्वाकांक्षा से भर रहे हो। तुमने एक दौड़ बना ली है कि समाधि को पाकर रहेंगे। समाधि कोई पाने जैसी चीज थोड़े ही है। समाधि कोई वस्तु थोड़े ही है कि तुम कहीं से खरीद लाओगे, कि झपट्टा मार दोगे, कि आक्रमण कर दोगे, कि हमला करके उठा लाओगे! समाधि तो ऐसी चित्त-दशा का नाम है, जहां नाम-रूप खो जाते हैं। और नाम-रूप ही समाधि खोज रहा है, तो फिर भूल हो जाएगी।

So the mistake is only this: that in hearing me you are filling yourself with ambition. You have made it into a race—“I will attain samadhi.” But samadhi is not something to be obtained. Samadhi is not an object you can buy somewhere, or snatch, or seize by assault and carry off. Samadhi is the name of a state of consciousness in which name-and-form dissolve. And if name-and-form go searching for samadhi, then there will be a mistake.

इसलिए नाम को छोड़ो, रूप को छोड़ो। पहचानो कि न तो तुम शरीर हो और न तुम मन हो। शरीर प्रकृति का दिया हुआ है, मन समाज का दिया हुआ है। मन है नाम, शरीर है रूप, और तुम दोनों के पार हो। तुम सदा ही पार हो। वह जो पीछे खड़ा साक्षी है, जो दोनों को देख रहा है, वही तुम हो। तत्वमसि श्वेतकेतु!

Therefore drop name and drop form. Recognize that you are neither body nor mind. The body is given by nature; the mind is given by society. Mind is nama, body is rupa, and you are beyond both. You have always been beyond. That which stands behind as the witness, seeing both—that is you. Tat tvam asi, Shvetaketu!

वह जो साक्षी है, उसमें तुम जितने गहरे जग जाओगे, उतनी ही मंजिल पास आ जाएगी। तुम्हें चलकर जाना नहीं है, मंजिल खुद पास आती है। तुम जागे कि मंजिल पास आने लगती है। तुम जैसे-जैसे जागते हो, मंजिल पास आने लगती है। एक दिन तुम परिपूर्ण होश से भर जाते हो, पाते हो कि मंजिल तुम ही हो।

The deeper you awaken into that witnessing, the nearer the goal comes. You do not have to go by walking; the goal itself comes near. As you awaken, the goal comes near. One day you are filled with total awareness—and you find the goal is you.

तुम्हीं हो गंतव्य, तुम्हीं हो गति, तुम्हीं हो यात्री, तुम्हीं हो पड़ाव, तुम्हीं हो यात्रा और तुम्हीं हो तीर्थ। तुमसे अन्य कुछ भी नहीं है।

You are the destination, you are the movement; you are the traveler, you are the halt; you are the journey and you are the shrine. Other than you, there is nothing.

लेकिन नाम-रूप बाधा हैं। और तुमने उन्हें जकड़कर पकड़ा है। तुम उन्हें छोड़ते नहीं। और उनके कारण तुम सपने में जीते हो। एक सूत्र रूप से सारी बात कही जा सकती है: नाम-रूप अर्थात माया, नाम-रूप से मुक्ति अर्थात ब्रह्म।

But name-and-form are obstacles. And you have gripped them tight. You do not let them go. Because of them you live in a dream. The whole thing can be said in one sutra: nama-rupa is maya; freedom from nama-rupa is Brahman.