Skip to content
Osho

Geeta Darshan #5

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र को लें।

Now let us take the sutra.

और वे मनुष्य दंभ, मान और मद से युक्त हुए किसी प्रकार भी न पूर्ण होने वाली कामनाओं का आसरा लेकर तथा मोह से मिथ्या सिद्धांतों को ग्रहण करके भ्रष्ट आचरणों से युक्त हुए संसार में बर्तते हैं।

Such men, possessed of hypocrisy, pride, and arrogance, clinging to desires that can never be satisfied, adopting false doctrines out of delusion, engage in corrupt conduct in the world.

तथा वे मरणपर्यंत रहने वाली अनंत चिंताओं को आश्रय किए हुए और विषय-भोगों के भोगने में तत्पर हुए इतना मात्र ही आनंद है, ऐसा मानने वाले हैं।

And harboring endless anxieties that last till death, devoted to the enjoyment of sense-pleasures, they take that to be the only happiness there is.

इसलिए आशारूप सैकड़ों फांसियों से बंधे हुए और काम-क्रोध के परायण हुए विषय-भोगों की पूर्ति के लिए अन्यायपूर्वक धनादिक बहुत-से पदार्थों को संग्रह करने की चेष्टा करते हैं।

Therefore, bound by the hundreds of nooses called hope, given over to lust and anger, they strive—by unjust means—to hoard wealth and many other objects for the fulfillment of their indulgences.

आसुरी संपदा वाले व्यक्तियों के लक्षणों में कृष्ण और भी प्रवेश करते हैं।

दंभ, मान और मद से युक्त.।

On the traits of those with demonic endowment, Krishna goes still deeper.

आसुरी संपदा वाला व्यक्ति सदा ही अपने को ठीक मानता है, सदा ही दूसरे को गलत मानता है। दूसरे का दूसरा होना ही उसकी गलती है। यह सवाल नहीं है कि सही क्या है, गलत क्या है। आसुरी संपदा वाले व्यक्ति को उसका स्वयं का वक्तव्य सही है, दूसरे का वक्तव्य गलत है।

“Possessed of hypocrisy, pride, and arrogance...”

A person of demonic endowment always believes himself to be right and the other to be wrong. The other’s very “otherness” is his fault. It is not a question of what is right or wrong; for one endowed with demonic qualities, his own statement is right; the other’s is wrong.

कभी-कभी आपको भी खयाल आता होगा कि अगर दूसरा व्यक्ति वही बात कह रहा हो, जो कल आप कह रहे थे, तो भी आप विवाद करते हैं। क्योंकि सवाल यह है नहीं कि क्या सही है। सवाल तो यह है कि आप सही हैं और दूसरा गलत है। हमेशा आप इस कोशिश में होते हैं कि मैं सही हूं।

Perhaps you’ve noticed: even when the other says exactly what you said yesterday, you still argue. Because the issue is not truth; the issue is that you must be right and the other must be wrong. You are always striving to prove that you are right.

दुनिया में जो इतने विवाद चलते हैं, उन विवादों में सत्य की कोई तलाश नहीं है। उन विवादों में सिर्फ अहंकार की घोषणा है। चाहे कोई कुछ भी कहे, सही मैं ही हूं। और इस मैं के सही होने को हम हजार तरह से सिद्ध करने की कोशिश करते हैं। आसुरी संपदा वाले व्यक्ति का यह आंतरिक लक्षण है।

In the endless disputes of the world there is no search for truth—only proclamations of ego. Whatever anyone may say, I am right. This is the inner hallmark of asuric endowment.

दैवी संपदा वाला व्यक्ति, इसके पहले कि दूसरे को गलत कहे, अपने को गलत सोचने की चेष्टा करता है। और इसीलिए दैवी संपदा वाला व्यक्ति सीख पाता है, आसुरी संपदा वाला व्यक्ति सीख नहीं पाता। क्योंकि सीखना तो तभी संभव है, जब हम गलत हों, दूसरा सही हो। जब हम सदा ही सही होते हैं और दूसरा गलत होता है, तो सीखने की कोई गुंजाइश नहीं है। शिष्यत्व, डिसाइपलशिप पैदा ही नहीं हो सकती।

One of divine endowment, before calling another wrong, first tries to see where he himself might be wrong. That is why the one with divine qualities can learn; the demonic cannot. Learning is only possible if we can be wrong and the other can be right. If we are always right and the other always wrong, there is no room for learning. Discipleship cannot arise.

इसलिए आसुरी संपदा का व्यक्ति कभी भी शिष्य नहीं बनता। हालांकि कहेगा वह यही कि कोई गुरु है ही नहीं। मिले कोई गुरु, तो हम शिष्यत्व ग्रहण करें। लेकिन वह शिष्यत्व ग्रहण नहीं कर सकता। वह बुद्ध के पास से भी कुछ भूल-चूक निकालकर आगे बढ़ जाएगा।

Therefore, a person of demonic endowment never becomes a disciple. He will say, “There is no true master.” “If we meet a true master, we will become disciples.” But he cannot be a disciple. He will find errors even in a Buddha and move on.

शिष्यत्व के लिए झुकना जरूरी है। और मैं गलत हूं, दूसरा सही होगा, इसकी प्रतीति जरूरी है। मैं अज्ञानी हूं और दूसरा जानता होगा, इसकी प्रतीति जरूरी है। और जो व्यक्ति को ऐसा भाव हो कि मैं अज्ञानी हूं, वह एक छोटे-से बच्चे से भी सीख लेता है। वह पौधों, पक्षियों से भी सीख लेता है। उसके लिए सारा जगत गुरु हो जाता है।

For discipleship, one must bow. One must feel, “I may be wrong; the other may be right.” “I am ignorant; the other may know.” One who has such a feeling can learn even from a child; he learns from plants and birds. For him, the whole world becomes the master.

और जो व्यक्ति सोचता है, मैं सही हूं, उसके लिए इस जगत में सीखने का कोई उपाय नहीं। वह अटका रह जाता है, ठहरा रह जाता है। उसका हृदय पत्थर की तरह हो जाता है; फूल की तरह वह कभी भी खिल नहीं पाता है।

But the person who thinks “I am right” has no way to learn in this world. He remains stuck, stagnant. His heart becomes like stone; it never blossoms like a flower.

आप भी सोचें कि जब आप विवाद करते हैं कि यह ठीक है, तब सच में ही आपको सत्य की तलाश होती है? या आपका वक्तव्य है, तो उसके साथ आपका अहंकार जुड़ गया। वक्तव्य टूटेगा, तो अहंकार टूटेगा। तो आप लड़-मर सकते हैं, विवाद कर सकते हैं, तर्क कर सकते हैं, हजार तर्क खोज ले सकते हैं। लेकिन उन तर्कों से आप कभी बदलेंगे नहीं। क्योंकि वे तर्क सत्य के लिए दिए ही नहीं गए।

Reflect: when you argue that something is right, are you really searching for truth? Or is it that your statement has become identified with your ego, and if the statement breaks, the ego will break? You can fight, quarrel, pile up arguments—but you will never change with those arguments, because they were never for truth.

सत्य का तलाशी हमेशा तैयार है कि वह गलत हो सकता है। और जो व्यक्ति जितना तैयार है अपनी गलती स्वीकार करने को, उसके जीवन में विकास की उतनी ही ज्यादा संभावना है। वह जीवन के अंतिम क्षण तक सीखता रहेगा, मरते क्षण तक सीखता रहेगा। उसके सीखने का कोई अंत नहीं है; उसके ज्ञान का कोई पारावार नहीं होगा।

A truth-seeker is always ready to be wrong. The more ready one is to admit one’s mistake, the greater the possibility of growth in life. He will keep learning to the very last breath. His learning has no end; his knowing has no shore.

आसुरी संपदा वाला अज्ञानी रह जाता है, क्योंकि सीख नहीं सकता। दैवी संपदा वाला सीखता चला जाता है, उसके पास सागर जैसा ज्ञान हो जाता है।

किसी भी प्रकार न पूर्ण होने वाली कामनाओं का आसरा लेकर.।

The person of demonic endowment remains ignorant, because he cannot learn. The one with divine endowment goes on learning, and his knowing becomes oceanic.

और आसुरी संपदा वाला व्यक्ति अपने जीवन की गति को उन वासनाओं के सहारे चलाता है, जिनका कभी कोई अंत नहीं है; जो कभी पूरी नहीं हो सकतीं, जो कभी पूरी हुई नहीं हैं, जिनका स्वभाव पूरा होना नहीं है।

“Clinging to desires that can never be satisfied...”

The demonic person runs his life on the support of desires that have no end, that cannot be fulfilled, that never have been fulfilled; their very nature is to be unfulfillable.

बुद्ध ने कहा है, कामनाएं दुष्पूर हैं, उनको भरा ही नहीं जा सकता। इसलिए नहीं कि आपकी ताकत कम है, इसलिए भी नहीं कि जीवन का समय कम है, इसलिए भी नहीं कि दूसरे लोग बाधा डाल रहे हैं, बल्कि इसलिए कि उनका स्वभाव ही दुष्पूर है। वासना का स्वभाव दुष्पूर है; उसे पूरा नहीं किया जा सकता।

Buddha said: desires are insatiable; they cannot be filled. Not because your power is small, nor because life is short, nor because others obstruct you, but because their nature is insatiability. It cannot be otherwise.

क्या कारण होगा कि वासना का स्वभाव दुष्पूर है? अगर आप वासना को पूरा न करें, दमन करें, दबाएं, तो वासना धक्के मारती है कि मुझे पूरा करो! और सदा धक्के मारती रहेगी जन्मों-जन्मों तक। अगर आप वासना को पूरा करें, तो हर बार पूरा करें, तो वासना की आदत बनती है। और जितनी आदत बनती है, उतनी मांग बढ़ती है।

Why? If you do not fulfill a desire, if you repress it, it will keep pushing, “Fulfill me!”—and will keep pushing through lifetimes. If you do fulfill it, then each fulfillment builds a habit; and as habit grows, demand increases.

बड़ी कठिनाई है, बड़ी दुविधा है। अगर वासना को दबाएं, तो पीछा करती है; अगर पूरा करें, तो आदत बनती है। दोनों स्थितियों में वासना उलझा देती है। और तीसरे का हम कभी प्रयोग नहीं करते, कि हम वासना को सिर्फ देखें; न तो दबाएं, न पूरा करें; न तो उससे लड़ें, और न उसके गुलाम बनकर उसके पीछे चलें।

A great dilemma: repress desire and it pursues you; fulfill desire and habit forms. In both situations, desire entangles. We rarely try the third way: simply to watch the desire—neither suppressing nor gratifying it; neither fighting it nor becoming its slave.

दो पंथ हैं जगत में। एक पंथ है वासना पूरे करने वालों का; उनको ही आसुरी संपदा वाले लोग कहा है। एक पंथ है वासनाओं से लड़ने वालों का; उनको दैवी संपदा वाले लोग नहीं कहा है, वे भी आसुरी संपदा वाले लोग हैं। फर्क इतना ही है कि कुछ आसुरी संपदा वाले लोग सीधे पैर के बल खड़े हैं; कुछ आसुरी संपदा वाले लोग सिर के बल खड़े हैं, शीर्षासन कर रहे हैं।

Two paths exist in the world. One is of indulgence: fulfill desires; such people are called “asuri,” of demonic endowment. Another is of fighting desires: repression; but they are not called people of divine endowment either—they too are asuric. The only difference is that some stand upright on their feet and some stand on their heads—doing a headstand.

एक तीसरा वर्ग है दैवी संपदा वाले व्यक्ति का। वह लड़ता ही नहीं, वह वासना का सिर्फ साक्षी होता है। और जितना गहरा साक्षीभाव होता है, वासना उसी तरह जड़-मूल से जलकर नष्ट हो जाती है। न तो उसे दबाना पड़ता है, न उसे पूरा करना पड़ता है।

There is a third category: the person of divine endowment. He does not fight; he is simply a witness to desire. And as witnessing deepens, desire burns out from the roots. There is no need to suppress it, and no need to fulfill it.

दोनों हालतों में कठिनाई है। और ये दोनों पंथ खड़े हैं और आप सब भी इन दोनों पंथों में डांवाडोल होते रहते हैं। सुबह सोचते हैं कि गलत; सांझ सोचते हैं सही। आज सोचते हैं, वासना पूरी कर लें; कल वासना से लड़कर दमन करते हैं। और ऐसा डोलते रहते हैं और जीवन नष्ट होता चला जाता है।

Difficulties exist in both indulgence and repression. These two paths stand before you, and you keep tottering between them. In the morning you think “wrong,” in the evening “right.” Today you think “let me satisfy desire”; tomorrow you fight and repress. So you sway, and life is wasted.

हमारी अवस्था ऐसी है। मैंने सुना है, एक गांव में एक साधु का आगमन हुआ। वह अद्वैतवादी साधु था। गांव में एक गरीब सीधा आदमी था। इस साधु ने उसे पकड़ लिया; रास्ते से जा रहा था। वह सीधा आदमी अपने खेत जा रहा था, सो उसे पकड़ लिया और कहा कि रुको, क्या जिंदगी खेत में ही गंवा दोगे? कुछ स्मरण करो! यह जगत माया है। उस सीधे आदमी ने कहा, अब आपने शिक्षा ही दी, तो कुछ रास्ता बता दें। तो साधु ने उसे एक मंत्र दिया। मंत्र था सोहम्‌, कि सदा सोहम्‌-सोहम्‌ का जाप करते रहो; मैं वही हूं, आई एम दैट, सोहम्‌। कुछ दिनों बाद वह गरीब सीधा आदमी सोहम्‌ का जाप करता रहा।

Our condition is like this. I have heard: a non-dualist sage came to a village. There was a simple poor farmer. The sage stopped him on his way to the fields and said, “Wait—will you spend your whole life in the fields? Remember: the world is maya.” The farmer said, “If you are teaching me, also give me a way.” The sage gave him the mantra soham: keep repeating soham, ‘I am That.’ After some days, the farmer kept chanting soham.

गांव में दूसरे साधु का आगमन हुआ। लोगों ने उस दूसरे साधु को बताया कि हमारे गांव में एक सीधा-सादा किसान है, लेकिन सोहम्‌ का जाप करता है, और बड़ा प्रसन्न रहता है। साधु ने कहा, बिलकुल गलत। उसे बुलाकर ले आओ। उससे कहा कि यह बिलकुल गलत है। यह साधु द्वैतवादी था। सोहम्‌ अद्वैतवादी का मंत्र है। इसने कहा, यह बिलकुल गलत है; यह पाठ ठीक नहीं है। इससे तुम भटक जाओगे।

उस गरीब सीधे आदमी ने कहा, आप सुधार कर दें। उस साधु ने कहा, दासोहम्‌, मैं तेरा दास हूं, यह पाठ करो। सोहम्‌ नहीं, दासोहम्‌। उसमें दा और जोड़ दो। उस गरीब आदमी ने दा जोड़ दिया।

Then a dualist sage arrived. People told him, “There’s a simple farmer here who chants soham and is very cheerful.” The sage said, “Completely wrong. Bring him.” He told the farmer, “This is wrong. Soham is an Advaitin’s mantra. You’ll be misled. Correct it to dasoham—‘I am your servant.’ Add a ‘da.’” The farmer added ‘da.’

दो-चार महीने बाद फिर एक अद्वैतवादी साधु का गांव में आगमन हुआ। लोगों ने खबर दी। उसने कहा कि बिलकुल गलत है। द्वैत तो आना ही नहीं चाहिए मंत्र में। यह दासोहम्‌ ठीक नहीं है। तुम इसमें एक स और जोड़ दो, सदा सोहम्‌, सदा मैं वही हूं। गरीब आदमी ने कहा, अब जैसी आपकी मरजी!

A few months later another non-dualist sage came. Hearing of the farmer, he said, “Wrong again. Duality should not enter the mantra. Instead of dasoham, add an ‘sa’: sada soham—‘Always I am That.’” The poor man said, “As you wish.”

थोड़ी-बहुत शांति पहले मिली थी, दूसरे में उससे भी कम हो गई। अब तीसरे में वह बहुत उलझ गया। वह भी कम हो गई। लेकिन अब साधु ने कहा, तो वह सदा सोहम्‌ करने लगा।

What little peace he had found earlier, in the second mantra decreased; with the third he got utterly confused. Still, he began sada soham.

कुछ ही दिन बाद फिर एक द्वैतवादी साधु का गांव में आगमन हुआ। उसने कहा कि यह बिलकुल गलत है। अद्वैत की बात ही गलत है। तुम इसमें एक दा और जोड़ दो, दास दासोहम्‌। तो उस गरीब ने कहा कि मैं बिलकुल पागल हो जाऊंगा। थोड़ी-बहुत शांति मिलना शुरू हुई थी, सब नष्ट हो गई। और अब कब अंत होगा इसका!

Soon another dualist came and said, “Wrong. Non-duality is itself wrong. Add another ‘da’: das dasoham—‘I am a servant, servant.’” The poor man said, “Now I will go mad. The little peace I had is gone. Where is the end of this?”

मनुष्य की अवस्था करीब-करीब ऐसी है। वहां दो वर्ग हैं हमारे जीवन में। चारों तरफ दोनों वर्गों में बंटे हुए लोग हैं। कुछ हैं, जो भोग की तरफ धक्का दे रहे हैं। कुछ हैं, जो दमन की तरफ धक्का दे रहे हैं। कुछ हैं, जो जीवन के विषाद से भरे हैं और कह रहे हैं, सब तोड़ डालो। और कुछ हैं, जो जीवन के उत्साह से भरे हैं और कह रहे हैं, सब भोग डालो। और उन दोनों के बीच में मनुष्य विक्षिप्त हुआ जाता है।

This is our condition: everything around is split into two camps. Some push you toward indulgence; others push you toward repression. Some are filled with life’s melancholy, saying, “Renounce it all.” Some are bursting with life’s gusto, saying, “Enjoy it all.” Between the two, man becomes deranged.

और इन दोनों को अगर आप रोज बदलते रहे, तो एक कनफ्यूजन, चित्त का खंड-खंड हो जाना, एक स्कीजोफ्रेनिक, खंडित चित्त की दशा पैदा होती है। जहां फिर कुछ भी नहीं सूझता, जहां कुछ ठीक नहीं मालूम पड़ता, कुछ गलत नहीं मालूम पड़ता। और कहां जाएं, और कहां न जाएं! एक पैर बाएं चलता है, दूसरा दाएं चलता है। एक आगे जाता है, दूसरा पीछे जाता है। जीवन अस्तव्यस्त हो जाता है।

If you keep switching daily between the two, you create confusion, a fragmented mind, a schizophrenic state—where nothing seems clear: what is right, what is wrong; where to go, where not to go. One foot moves left, the other right; one goes forward, the other back. Life falls into chaos.

लेकिन हमारी भी अड़चन है। और वह अड़चन यह है कि इन दो के अतिरिक्त तीसरे का हमें कोई स्वर सुनाई नहीं पड़ता।

But we also have a difficulty: beyond these two, we don’t hear the third voice.

तीसरा एक स्वर है। और वह है वासनाओं की प्रक्रिया का जागरूक साक्षीभाव से दर्शन। भोगी और त्यागी दोनों ही बंध जाते हैं, सिर्फ साक्षी मुक्त होता है।

There is a third voice: the witnessing, aware seeing of the process of desire. Both the enjoyer and the renunciate are bound; only the witness is free.

यह जो आसुरी संपदा से भरा हुआ व्यक्ति है, वह कभी न पूर्ण होने वाली कामनाओं का आसरा लेकर चलता है, इसलिए सदा दुखी होता है। क्योंकि जो पूरा नहीं होने वाला, उसके साथ चलने वाला दुख पाएगा ही। और सदा अतृप्ति, सदा असंतोष, और सदा अनुभव करता है, कुछ पाया नहीं; और दौड़ो, और दौड़ो। और वह कहीं भी पहुंच जाए, वह जो और की आवाज है, वह चलती ही रहेगी।

The person filled with demonic endowment lives leaning on desires that can never be fulfilled; therefore he is always miserable. Walking with the unfulfillable, he will harvest misery: constant discontent, constant dissatisfaction, a constant feeling of “nothing has been gained—run more, run more.” Wherever he reaches, the voice of “more” continues.

मोह से मिथ्या सिद्धांतों को ग्रहण करके भ्रष्ट आचरणों से युक्त हुए संसार में बर्तते हैं। तथा वे मरणपर्यंत रहने वाली अनंत चिंताओं को आश्रय किए हुए और विषय-भोगों के भोगने में तत्पर हुए, इतना मात्र ही आनंद है, ऐसा मानने वाले हैं।

“Out of delusion they adopt false doctrines and, given to corrupt conduct, they move in the world. Harboring endless anxieties until death, devoted to enjoyments, they hold that this alone is happiness.”

जो भी छोटा-मोटा उच्छिष्ट मिल जाता है, इस भाग-दौड़ में, असंतोष में, दुख में जो थोड़ी-बहुत सुख की आभास जैसी झलक मिल जाती है, बस, आसुरी संपदा वाला मानता है, इतना ही आनंद है, यही सब कुछ है।

Whatever small scraps fall to them in this running—some fleeting glimmers of pleasure—they take them as the only happiness there is.

आप भी सोचें, इतने दिन आप जीए हैं, कम से कम इस जीवन के दिन का तो आपको स्मरण है ही। और जीवनों में जीए हैं, उसे छोड़ दें। इस सारे जीवन में आपको कोई सुख मिला है?

अगर खोजबीन करेंगे, तो बड़ी मुश्किल होगी। जितनी सचेतता से खोजबीन करेंगे, उतना ही खोजना मुश्किल होगा कि कोई सुख मिला है। कभी-कभी शायद कोई झलक मिली हो, आभास लगा हो, इंद्रधनुष जैसा कुछ दूर दिखाई पड़ा हो। हाथ में तो पकड़ते से खो जाता है इंद्रधनुष। बस दूर से थोड़ा दिखाई पड़ा हो, तो उतना ही सुख है, ऐसा मानकर हम अपने जीवन को ढोते हैं।

Reflect: you have lived so many years—at least this life you remember; leave aside the rest. Have you found any happiness? If you search honestly, you’ll find it hard to locate a single real happiness. Perhaps occasionally a glimpse, a mirage—like a rainbow in the distance. Try to grasp it, it disappears. From afar there seemed to be something; we carry our lives forward on that much.

दैवी संपदा वाला व्यक्ति इतने सस्ते में राजी नहीं होता। साधारणतः लोग कहते हैं कि दैवी संपदा वाला व्यक्ति संतुष्ट होता है। लेकिन मैं आपसे कहता हूं, दैवी संपदा वाला व्यक्ति पहले तो बहुत असंतुष्ट होता है। वह इतना असंतुष्ट होता है कि आसुरी संपदा वाले व्यक्ति भी उसके सामने संतुष्ट मालूम पड़ेंगे। क्योंकि आसुरी संपदा वाला कहता है, इतना ही सुख है; इस पर ही राजी होता है। दैवी संपदा वाला कहता है, इसमें सुख कुछ भी नहीं है। यह दूर दिखाई पड़ने वाला इंद्रधनु है। और हाथ में आते ही पानी की बूंदें हाथ लगती हैं, कुछ भी हाथ नहीं लगता। यहां सुख बिलकुल नहीं है।

तो आसुरी संपदा वाला तो किसी तरह असंतोष में भी थोड़ा-सा संतोष खोज लेता है। दैवी संपदा वाला इसमें पूरी तरह असंतोष पाता है। और इसी असंतोष के कारण वह किसी नए आयाम में, एक नई दिशा में, एक नए क्षितिज की खोज में निकलता है। वासनाओं में पाता है कि कुछ नहीं मिला। आभास भी झूठे थे। तो फिर निर्वासना में, वासना के अतीत, अतिक्रमण में उसकी यात्रा शुरू होती है।

A person of divine endowment is not satisfied so cheaply. People say the “divine” person is contented. I say: first, he is profoundly discontented—so much so that even the demonic appear content by comparison. The demonic says, “This is all the happiness there is,” and settles. The divine says, “There is no happiness here at all. It is a rainbow in the distance; in the hand, there is only water. Nothing is here.” So the demonic manages to find a little satisfaction even in dissatisfaction; the divine finds complete dissatisfaction in it. And because of this dissatisfaction, he sets out toward a new dimension, a new horizon. Seeing there is nothing in desire—only false glimmers—his journey begins beyond desire, into desirelessness.

दैवी संपदा वाला व्यक्ति पहले तो संसार से पूर्ण असंतुष्ट हो जाता है, क्योंकि वही उसकी परमात्मा की खोज का आधार है, वही स्रोत है। लेकिन आसुरी संपदा वाला मानता है कि ठीक है, यह जो थोड़ा-सा सुख मिल रहा है, बस यही सुख है, इससे ज्यादा जीवन में पाने योग्य है भी नहीं, मिल भी नहीं सकता।

First, the person of divine endowment becomes utterly dissatisfied with the world; this is the basis of his search for the divine. But the demonic says, “All right—this little happiness is all there is. There is nothing more worth having, and nothing more can be had.”

आपको मैं याद दिलाना चाहूं, अनेक बार मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, हम संतुष्ट हैं। और वे सोचते हैं कि बड़ी कीमती बात मुझसे कह रहे हैं। जो भी भगवान ने दिया है, हम उससे राजी हैं। भगवान ने दिया क्या है उनको? लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं, सब ठीक है। पत्नी है, बच्चा है, सब ठीक चल रहा है। काम भी ठीक है, पैसा भी निकल आता है, रोटी-रोजी चल जाती है; हम संतुष्ट हैं।

ऐसे व्यक्ति यह सोचकर मुझसे ये बातें कहते हैं कि मैं शायद उनकी प्रशंसा करूंगा; कहूंगा कि बड़े धार्मिक व्यक्ति हैं। पर यह आसुरी संपदा वाले व्यक्ति का लक्षण है। वह कहता है कि इतना ही सुख है बस, इससे ज्यादा तो कुछ है भी नहीं।

Many come to me and say, “We are content,” thinking they are saying something precious. “Whatever God has given, we are satisfied.” What has God given them? They say, “Everything is fine: a wife, a child, work is fine, enough money for daily bread; we are content.” They expect me to praise them as religious. But this is a mark of demonic endowment: “This much happiness is enough; there is nothing more.”

दैवी संपदा वाला व्यक्ति तो प्रखर आंखों से जीवन को देखता है और पूरी तरह असंतुष्ट हो जाता है। अगर यही जीवन है, तो वह इसी समय मरने को तैयार है। कुछ सार नहीं है।

लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति यह देखने में समर्थ होता है कि यह सब व्यर्थ है, उसकी आंखों का रस इस जगत से अलग हो जाता है, उसकी आंखें मुक्त हो जाती हैं। और वह दूसरे जगत में अपनी आंखों को फैलाने के लिए समर्थ हो जाता है। ध्यान, जो इस जगत में लिप्त था, हट आता है। और फिर ध्यान को दूसरे जगत में ले जाना आसान हो जाता है। परिपूर्ण असंतुष्ट चेतना ही परमात्मा के परम संतोष को खोज सकती है।

A person of divine endowment looks at life with piercing eyes and becomes wholly dissatisfied. If this is life, he is ready to die right now: there is no substance in it. And the moment he truly sees this, the relish of his eyes is withdrawn from this world; his eyes become free. He becomes capable of stretching them toward the other world. Attention, which was entangled here, returns, and can be directed beyond. Only a fully dissatisfied consciousness can discover the supreme satisfaction of the divine.

इसलिए आशारूप सैकड़ों फांसियों से बंधे हुए और काम-क्रोध के परायण हुए विषय-भोगों की पूर्ति के लिए अन्यायपूर्वक धनादिक बहुत-से पदार्थों को संग्रह करने की चेष्टा करते हैं।

“Therefore, bound by the hundreds of snares of hope, and given over to lust and anger, they strive—by unjust means—to amass wealth and many other things for the fulfillment of their indulgences.”

और जो व्यक्ति भी अपने को नहीं खोज रहा है, वह जाने-अनजाने पदार्थ खोजेगा। खोज तो जारी रखनी ही पड़ेगी। खोज से बचना असंभव है। कुछ न कुछ तो आप खोजेंगे ही। अगर स्वयं को न खोजेंगे, तो कुछ और खोजेंगे। और जो स्वयं को नहीं खोजेगा, उसके पास सिवाय पदार्थों की खोज के कुछ भी नहीं बचता।

Whoever does not seek himself will, knowingly or unknowingly, seek objects. Seek you must; the energy of life is inherently a search. If you don’t seek inwardly, you will seek something outwardly. And for the one who does not seek himself, nothing remains but the search for things.

इस जगत में दो ही आयाम हैं। या तो मैं चेतना को खोजूं या पदार्थ को खोजूं। बस, दो ही इस जगत के तल हैं, पदार्थ है, चेतना है। अगर आप चेतना की खोज में नहीं हैं, तो क्या करेंगे? तो फिर पदार्थ का संग्रह। आपकी जीवन-ऊर्जा फिर धन इकट्ठा करने में, बड़े पद पर पहुंच जाने में, बड़ा साम्राज्य निर्मित करने में संलग्न हो जाएगी।

There are only two dimensions in this world: either search for consciousness, or search for matter. If you are not searching for consciousness, what will you do? You will collect matter: hoard wealth, climb to high positions, build empires.

यह जो आसुरी संपदा वाला व्यक्ति है, वह फिर पदार्थ इकट्ठे करने में लग जाता है। और पदार्थ का संग्रह समझ लेने जैसा है। उसके कुछ आधारभूत नियम हैं।

Such a person then engages in accumulation. And accumulation has its basic rules.

पहला, जो व्यक्ति पदार्थ का संग्रह करने में लगा हो, वह न्याय-अन्याय का विचार नहीं कर सकता। क्योंकि पदार्थ किसी का भी नहीं है। जिस जमीन को आज आप अपना कह रहे हैं, कल वह किसी और की थी, परसों किसी और की थी। अगर आप यह बैठकर सोचें कि जो मेरा नहीं है, उस पर मैं कैसे कब्जा करूं! तो फिर आप पदार्थ पर कब्जा कर ही नहीं सकते।

First: whoever is bent on hoarding cannot think in terms of justice. Matter belongs to no one. The land you call yours today belonged to someone else yesterday, and to someone else the day before. If you sit and reflect, “How can I lay claim to what is not mine?” you cannot accumulate.

इसलिए पदार्थ को इकट्ठा करने वाला तो येन केन प्रकारेण, कैसे भी हो, इकट्ठा करने में लग जाता है। और पदार्थ इकट्ठा करना हो, तो दूसरे से छीनना पड़ता है। परिग्रह शोषण के बिना संभव नहीं है। पदार्थ इकट्ठा करना हो, तो दूसरे को वंचित करना पड़ता है। पदार्थ इकट्ठा करना हो, तो हिंसा करनी ही होगी, सूक्ष्म, स्थूल, लेकिन हिंसा करनी ही होगी। पदार्थ इकट्ठा करना हो, तो दान, दया और करुणा से अपने को बचाना होगा। चाहे चोरी करनी पड़े, चाहे भीख मांगनी पड़े, कुछ भी उपाय करना पड़े।

Therefore, the accumulator resorts to any means whatsoever. And to accumulate matter, you must seize from others. Possessiveness is impossible without exploitation. To hoard, you must deprive others. To hoard, you must practice violence—gross or subtle. To hoard, you must protect yourself from charity, compassion, and kindness. You may have to steal; you may have to beg; you will do whatever is needed.

एक दिन एक स्टेशन पर मैं बैठा था, एक ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। और एक भिखारी ने मुझसे आकर भीख मांगी। चेहरे से वह आदमी पढ़ा-लिखा, ढंग से सुसंस्कृत मालूम होता था। तो मैंने उससे कहा कि बैठो, कुछ अपने संबंध में मुझे बताओ। तो काफी प्रसन्न हो गया। मैं एक किताब रखे हुए बैठा पढ़ रहा था। ट्रेन लेट थी।

तो उसने कहा, आप किताब पढ़ रहे हैं, तो आपसे मैं बात कर सकता हूं। मैं भी कभी एक लेखक था; मैंने भी एक किताब लिखी थी। मैंने उससे पूछा कि कौन-सी किताब लिखी थी? उसने बताया कि जीविका कमाने के बीस ढंग। मैं थोड़ा चौंका और मैंने उससे पूछा कि फिर भी तुम भीख मांग रहे हो! उसने कहा, हां, क्योंकि यह इक्कीसवां ढंग है, जो मैंने बाद में खोजा। और वे बीस तो असफल हो जाएं, मगर यह इक्कीसवां कभी असफल नहीं होता। यह बिलकुल रामबाण है।

Once at a station, waiting for a delayed train, a beggar approached me. His face looked educated and cultured. I asked him to sit and tell me about himself. He was pleased. I had a book in my hand. He said, “You’re reading; I can talk to you. I too was once a writer; I wrote a book.” I asked, “Which book?” He said, “Twenty Ways to Earn a Living.” I was startled: “And yet you are begging!” He said, “Yes—because this is the twenty-first way I discovered later. If the twenty fail, the twenty-first never fails. It’s a sure shot.”

एक आदमी चोरी कर रहा है, वह भी जो दूसरे का है, छीन रहा है। एक आदमी भीख मांग रहा है, वह भी चोरी का ही एक ढंग है, लेकिन ज्यादा कुशल ढंग है। वह दूसरे को इस तरह से फांस रहा है कि दूसरा अगर न दे, तो आत्मग्लानि पैदा हो; अगर दे, तो दुख पाए।

तो आप यह मत सोचना कि जब भिखमंगा आपसे भीख मांगता है और आप उसे भीख दे देते हैं, तो वह समझता है कि आप बड़े दानी हैं। वह यही समझता है कि वह होशियार था, आप बुद्धू थे। जब आप भीख नहीं देते और बच जाते हैं; तभी वह सोचता है कि यह भी आदमी कुशल है। उसके मन में इज्जत आपकी तभी होती है, जब आप नहीं देते। देते हैं, तब तो वह जानता है कि ठीक है। लेकिन वह स्थिति ऐसी पैदा करता है कि आपको अड़चन हो जाए, और दो पैसे के लिए उस अड़चन से निकलने को आप दो पैसा देना ही उचित समझेंगे।

A thief snatches what belongs to others; a beggar also snatches—it’s a more artful method. He entangles the other so that if you don’t give, you feel guilty; if you give, you feel pain. Don’t imagine that when a beggar gets your coin he thinks you are generous; he thinks he was clever and you were a fool. If you give nothing and escape, then he respects your skill. In his eyes you are respectable only when you don’t give. If you give, he thinks, “All right then.” But he creates a situation in which, to avoid the awkwardness, you find it easier to hand over two coins.

चोर भी छीन रहा है, भिखारी भी छीन रहा है। जिसको हम व्यवसायी कहते हैं, जो दोनों के बीच है, वह भी छीन रहा है। और सबकी आकांक्षा एक है, संपदा का ढेर लग जाए।

The thief snatches; the beggar snatches; the businessman—who is between them—also snatches. All hunger for one thing: piles of wealth.

संपदा का कितना भी ढेर लग जाए, अंततः वह संपदा आपकी कब्र बनती है, अंततः सिवाय उसके नीचे दबकर मर जाने के और कुछ प्रयोजन नहीं है।

No matter how great the heap, in the end it becomes your grave. In the end, its only use is to bury you.

लेकिन एक नियम समझने का है कि मनुष्य की जीवन-ऊर्जा बिना खोज के नहीं रह सकती। वह जीवन-ऊर्जा का स्वभाव है--खोज, सर्च। अगर आप कुछ भी नहीं खोज रहे हैं आंतरिक, तो आपको बाहर कुछ न कुछ खोजना ही पड़ेगा।

यह खोज तो तभी बाहर की बंद हो सकती है, जब भीतर की खोज शुरू हो जाए। जैसे ही भीतर की तरफ चेतना मुड़नी शुरू होती है, बाहर की खोज अपने आप खो जाती है। खो जाती है इसलिए कि अब आपको बड़ी संपदा मिलनी शुरू हो गई। खो जाती है इसलिए कि अब असली संपदा मिलनी शुरू हो गई। खो जाती है इसलिए कि आपको खुद हंसी आएगी, मैं भी किन बच्चों के खेल में उलझा था!

Understand this law: life-energy cannot exist without searching. If you are not searching inwardly, you will search outwardly. The outer search stops only when the inner begins. As soon as consciousness turns inward, the outer search drops of its own accord—because a greater treasure has begun to be found; because the real wealth arrives; because you yourself will laugh: “What childish games was I playing!”

धन बच्चों के खेल से ज्यादा नहीं है। लेकिन चूंकि बूढ़े भी उसे खेल रहे हैं, हमें खयाल नहीं आता। खयाल नहीं आता, क्योंकि बूढ़े भी हमारे बच्चों से ज्यादा नहीं हैं। सिर्फ शरीर से बूढ़ा हो जाना कोई बहुत मूल्य नहीं रखता। वृत्ति तो बचपन की ही बनी रहती है।

Money is no more than a children’s game. We don’t notice it because old people play it too—and old people are nothing but grown children. Merely an aged body has little value; the mind remains childish.

बच्चे डाक की टिकटें इकट्ठी कर रहे हैं, तितलियां इकट्ठी कर रहे हैं, कंकड़-पत्थर जोड़ रहे हैं। बूढ़े हंसते हैं कि क्या पागलपन कर रहे हो! लेकिन डाक की टिकट में और हजार रुपए के नोट में कोई फर्क है? दोनों ही छापाखाने का खेल है। और दोनों पर लगी मुहर केवल सामाजिक स्वीकृति है।

Children collect stamps, butterflies, pebbles. Old people laugh at their madness. But what difference is there between a postage stamp and a thousand-rupee note? Both are products of the printing press. Their value is only a social stamp.

बच्चे टिकटें इकट्ठी कर रहे हैं, या सिगरेट के लेबल इकट्ठे कर रहे हैं; बूढ़े नोट इकट्ठे कर रहे हैं! बाकी फर्क नहीं है। यह जो बूढ़ा नोट इकट्ठे कर रहा है, यह बस शरीर से बूढ़ा हो गया है; भीतर इसका बचकानापन कायम है; भीतर यह अभी भी जुवेनाइल है, अभी भी बाल-बुद्धि है।

Children collect cigarette labels; the old collect banknotes. No real difference. The old hoarder is old only in body; within, he is juvenile, child-minded.

यह जो आसुरी संपदा वाला व्यक्ति है, इसकी बाल-बुद्धि नष्ट होती नहीं। यह मरते वक्त भी बाल-बुद्धि का ही मरता है। मरते वक्त भी उसकी चिंता पदार्थ के लिए होती है। जो समझदार है, वह शीघ्र ही पदार्थ की व्यर्थ दौड़ से अपने को मुक्त कर लेता है और परमात्मा की खोज में निकल जाता है।

The demonic never loses his child-mind. He dies with a child’s mind. On his deathbed he still worries about possessions. The wise soon free themselves from the futile race for matter and set out in search of the divine.

पदार्थ की खोज बाहर, परमात्मा की खोज भीतर। पदार्थ की खोज दूसरों से छीनकर, परमात्मा की खोज अपने को निखारकर। पदार्थ की खोज में दूसरे का शोषण, परमात्मा की खोज में आत्मा की साधना।

The search for matter is outward; the search for the divine is inward. The search for matter is by exploiting others; the search for the divine is by refining oneself. In the search for matter, others are exploited; in the search for the divine, the soul is disciplined.

और दो ही खोज हैं। और यह ध्यान रहे कि दोनों खोज कोई सोचता हो कि मैं एक साथ साधूं, तो वह गलती में है। इसका यह मतलब नहीं है कि आप संसार को छोड़कर भाग जाएं, तो ही परमात्मा को खोज सकते हैं। इसका यह भी मतलब नहीं है कि आप परमात्मा को खोजें, तो आप दीन-दरिद्र, भिखारी ही हो जाएंगे। यह कोई मतलब नहीं है।

लेकिन जो परमात्मा को खोजता है, पदार्थ पर उसकी पकड़ नहीं रह जाती। पदार्थ उसके पास भी पड़ा हो, तो भी उसकी पकड़ नहीं रह जाती। पदार्थ उससे छिन भी जाए, तो वह छाती पीटकर रोता नहीं है। पदार्थ हो तो ठीक; पदार्थ न हो तो ठीक। वह उसका लक्ष्य नहीं है। और अगर भीतर की खोज के लिए सब छोड़ना पड़े, तो वह तैयार है। भीतर की खोज के लिए सब खो जाए, तो भी वह तैयार है। वह पूरा दांव बाहर के जगत का भीतर के लिए लगाने के लिए सदा उत्सुक है। उस क्षण की प्रतीक्षा में है, जब वह सब गंवा देगा, स्वयं को बचा लेगा।

There are only two searches. And note: if someone thinks, “I will pursue both together,” he is mistaken. This does not mean you must run away from the world to seek the divine. Nor does it mean that if you seek the divine you must become poor and beggarly. It means this: as one seeks the divine, one’s grip on matter loosens. Even if matter lies around him, he does not clutch it. If it is snatched, he does not beat his chest. If it is there, fine; if not, fine. It is not his goal. And if for the inner search everything must be left, he is ready. If all is lost for the inner, he is willing. He is always eager to stake the entire outer for the inner—waiting for the moment when he will lose everything and save himself.

जीसस ने कहा है, जो स्वयं को बचाना चाहते हों, उन्हें सब गंवाने की तैयारी चाहिए। और जो सब बचाने को उत्सुक हैं, वे स्मरण रखें कि सब तो बच जाएगा, लेकिन स्वयं खो जाएंगे।

Jesus said: whoever would save himself must be ready to lose everything; and whoever is eager to save everything should remember—everything may be saved, but the self will be lost.

जगत में एक सौदा है, या तो आप पदार्थ बचा लें अपने को बेचकर। तो आप जो भी कमाते हैं, वह अपने को बेच-बेच कर कमाते हैं। आत्मा के टुकड़े निकाल-निकालकर बेच देते हैं। तिजोरी भरती जाती है, आत्मा खाली होती जाती है। एक दिन तिजोरी पास में होती है, आप नहीं होते। यही समृद्ध व्यक्ति की दरिद्रता है, यही समृद्ध व्यक्ति की भीतरी दीनता है, भिखमंगापन है।

In the world there is a bargain: either you save things by selling yourself—whatever you earn, you earn by selling bits of your soul. The safe fills; the soul empties. One day the safe remains; you are gone. This is the poverty of the rich, their inner beggary.

मैंने सुना है, एक भिखारी एक दिन अमेरिका के एक अरबपति एण्ड्रू कारनेगी के पास गया। सुबह ही सुबह जाकर उसने बड़ा शोरगुल मचाया।

तो एण्ड्रू कारनेगी खुद बाहर आया और उसने कहा कि इतना शोरगुल मचाते हो! और भीख मांगनी हो तो वक्त से मांगने आओ! अभी सूरज भी नहीं निकला है, अभी मैं सो रहा था।

I have heard: one morning a beggar went to Andrew Carnegie, the American billionaire, making a great commotion. Carnegie himself came out: “Why such noise? If you want alms, come at the proper time. The sun isn’t even up; I was sleeping.”

उस भिखारी ने कहा, रुकिए; अगर मैं आपके व्यवसाय के संबंध में कोई सलाह दूं, आपको अच्छा लगेगा? एण्ड्रू कारनेगी ने कहा कि बिलकुल अच्छा नहीं लगेगा। तुम सलाह दे भी क्या सकते हो मेरे व्यवसाय के संबंध में! तुम्हारा कोई अनुभव नहीं है।

उस भिखारी ने कहा, आप भी मत दें सलाह। आपको भी कोई अनुभव नहीं है। जब तक हम उत्पात न करें, तब तक कोई देता है? वक्त से आने पर आपसे मिलना ही मुश्किल था। सेक्रेटरी होता, पहरेदार होते। अभी बेवक्त आया हूं, तो सीधा आपसे मिलना हो गया। सलाह आप मुझको मत दें, मेरा पुराना धंधा है, और बपौती है, बाप-दादे भी यही करते रहे हैं।

The beggar said, “Wait. Would you like advice about your business?” Carnegie said, “Not at all. What advice can you give? You have no experience.” The beggar said, “Then you also should not give me advice. You have no experience in my business. Until we make a fuss, does anyone give? If I came at the proper time, I’d never reach you—secretaries and guards would stop me. Coming at the wrong time, I met you directly. Don’t advise me; this is my ancestral trade—my forefathers did it.”

एण्ड्रू कारनेगी ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि मैं खुश हुआ उस आदमी की बात से। मैंने उससे कहा कि तुम क्या चाहते हो? उस आदमी ने कहा कि मैं ऐसे मुफ्त कभी किसी से कुछ लेता नहीं। मैं कोई भिखारी नहीं हूं। लेकिन एक काम मैं कर सकता हूं, जो आप नहीं कर सकते। और अगर कुछ दांव पर लगाने की इच्छा हो, तो बोलिए!

एण्ड्रू कारनेगी ने लिखा है कि मुझे भी रस लगा कि वह क्या कह रहा है। कौन-सा काम है, जो वह कर सकता है और मैं नहीं कर सकता! तो मैंने उससे कहा, अच्छा, सौ डालर दांव पर। वह कौन-सा काम है? उसने कहा कि मैं एक सर्टिफिकेट ला सकता हूं कि मैं भिखारी हूं, पर आप सर्टिफिकेट नहीं ला सकते।

एण्ड्रू कार्नेगी ने अपने संस्मरण में लिखा है, सौ डालर मैंने उसे दिए, लेकिन फिर मैं सोचता रहा कि सर्टिफिकेट मैं ला सकूं या न ला सकूं, भिखारी तो मैं भी हूं। अरबों रुपए मेरे पास हैं, इससे क्या फर्क पड़ता है! भीख तो जारी है, अभी भी मांग तो जारी है, अभी भी मैं खोज तो रहा ही हूं। कोई मुझे सर्टिफिकेट नहीं देगा, क्योंकि अगर मैं भिखारी हूं, तो इस जगत में कोई भी समृद्ध नहीं है।

Carnegie writes in his memoirs: I was amused. I asked, “What do you want?” The man said, “I never take anything for free. I’m no beggar. But I can do something you cannot—if you want to wager.” Carnegie writes: I was intrigued: what can he do that I cannot? I said, “All right, a hundred dollars on it. What is it?” He said, “I can get a certificate that I’m a beggar; you cannot get a certificate that you aren’t.” Carnegie writes: I gave him a hundred dollars, and then kept thinking: whether or not I can get a certificate, a beggar is what I am. I have billions—so what? Begging goes on, asking goes on, searching goes on. No one will give me a certificate, because if I am a beggar, then no rich man exists in this world.

दस अरब रुपए एण्ड्रू कारनेगी छोड़कर मरा है। पर उसने लिखा है कि भिखारी तो मैं हूं, उस आदमी ने बात तो ठीक ही कही है। क्योंकि अभी भी मेरी मांग है, आकांक्षा है। मेरा भिक्षा का पात्र अभी भी हाथ में है। अभी भी मुझे कुछ मिल जाए, तो मैं सब खोने को तैयार हूं, कुछ मिल जाए तो अपने को और लगाने को तैयार हूं।

Carnegie left ten billion dollars when he died. But he wrote: a beggar I am—the man was right. Because desire is still there, craving is still there. My begging bowl is still in my hand. If I could get something more, I would trade everything to get it; I would spend myself further.

एण्ड्रू कारनेगी जब मरा, तो मरने के दो दिन पहले जो आदमी उसकी जीवन-कथा लिख रहा था, उससे उसने पूछा कि अगर तुम्हें परमात्मा यह मौका दे, तो तुम एण्ड्रू कारनेगी के सेक्रेटरी होकर उसकी आत्म-कथा लिखना पसंद करोगे? या तुम एण्ड्रू कारनेगी बनना पसंद करोगे और एण्ड्रू कार्नेगी तुम्हारी आत्म-कथा लिखे? तो उस सेक्रेटरी ने कहा, क्षमा करें; आप बुरा न मानें; एण्ड्रू कारनेगी बनना मैं कभी पसंद नहीं करूंगा। मैं ठीक हूं कि आपकी आत्म-कथा लिख रहा हूं। तो एण्ड्रू कारनेगी ने कहा, इसका क्या कारण है?

तो उसने कहा कि देखें, मैं आता हूं ग्यारह बजे; पांच बजे मेरी छुट्टी हो जाती है। आपके दफ्तर के क्लर्क आते हैं दस बजे, पांच बजे उनकी छुट्टी हो जाती है। चपरासी आता है नौ बजे, पांच बजे उसकी भी छुट्टी हो जाती है। आपको मैं सुबह सात बजे से दफ्तर में रात ग्यारह बजे तक देखता हूं। चपरासी से गई बीती हालत आपकी है। एण्ड्रू कार्नेगी भगवान मुझे कभी न बनाए। वह मैं नहीं होना चाहता।

Two days before he died, Carnegie asked the man writing his biography: “If God gave you the chance, would you prefer to be Andrew Carnegie’s secretary writing his life, or to be Andrew Carnegie while he writes yours?” The secretary said, “Forgive me; don’t take offense—I would never prefer to be Andrew Carnegie. I’m fine writing your life.” Carnegie asked, “Why?” He said, “I arrive at eleven and leave at five. Your clerks come at ten, leave at five. The peon comes at nine, leaves at five. I see you at your desk from seven in the morning till eleven at night. Your condition is worse than the peon’s. May God never make me Andrew Carnegie. I don’t want to be you.”

एण्ड्रू कारनेगी ठीक ही कह रहा है कि मैं भी भिखारी तो हूं ही।

Carnegie was right: I am a beggar too.

सब पाकर भी अगर आत्मा न मिले, तो भिखमंगेपन का अनुभव होगा। और सब खो जाए, आत्मा बच जाए, तो भीतर के सम्राट का पहली दफा अनुभव होता है।

Even after gaining everything, if the soul is not found, beggary remains. If all is lost and the soul remains, for the first time the inner emperor is experienced.

आज इतना ही।

That’s all for today.

पहला प्रश्न: ओशो, कल के सूत्र में कहा गया कि आसुरी संपदा वाले कहते हैं कि जगत आश्चर्यरहित है और सर्वथा झूठा है। विज्ञान यह अवश्य सोचता था कि जगत में कुछ रहस्य नहीं है, लेकिन यह तो वह नहीं कहता कि जगत झूठा है। इसे समझाएं।
First question: Osho, yesterday’s sutra said that those of demoniac nature say the world is without wonder and altogether false. Science certainly tended to think that there is no mystery in the world, but it does not say the world is false. Please explain.

आसुरी संपदा वाले लोग जगत को रहस्यशून्य और झूठा मानते हैं, ऐसा कहने का कृष्ण का प्रयोजन काफी गहरे से समझेंगे, तो ही समझ में आ सकेगा। साधारणतः तो धार्मिक, दैवी संपदा वाले पुरुष जगत को माया कहते हैं, जगत को झूठा कहते हैं। इसलिए बात थोड़ी उलझी हुई है। लेकिन दोनों के प्रयोजन अलग हैं।

Only if you understand Krishna’s intent quite deeply will it be clear why he says that those of demoniac nature consider the world devoid of mystery and false. Ordinarily it is the religious, those of divine nature, who call the world maya, call it false. So the matter looks a little tangled. But the intentions behind the two are different.

शंकर या दूसरे अद्वैतवादी जब जगत को माया या असत्य कहते हैं, तो उनका प्रयोजन केवल इतना ही है कि इस जगत से भी सत्यतर कुछ और है। यह एक सापेक्ष वक्तव्य है। यह जगत ही सत्य नहीं है, इस जगत से ज्यादा सत्यतर कुछ और है। और उस सत्यतर की खोज की तरफ हम अग्रसर हो सकें, इसलिए वे इस जगत को झूठा कहते हैं। इस जगत को झूठा सिद्ध करने का इतना ही प्रयोजन है, ताकि हम इसी को सत्य मानकर इसी की खोज में न उलझ जाएं। सत्य कहीं और छिपा है। और इसे हम असत्य समझेंगे, तो ही उस सत्य की खोज में जा सकेंगे।

When Shankara or other Advaitins call the world maya or untrue, their intention is simply this: there is something truer than this world. It is a relative statement. This world alone is not the truth; there is something more true than this world. And so that we may move toward the search for that “more true,” they call this world false. The only purpose of declaring this world false is that we not take it to be the truth and get entangled in seeking it. Truth is hidden elsewhere. Only when we take this to be untrue will we set out in search of that truth.

लेकिन कृष्ण यहां कह रहे हैं कि आसुरी संपदा वाले लोग इस जगत को झूठा कहते हैं। इस वक्तव्य का प्रयोजन बिलकुल दूसरा है। आसुरी संपदा वाले लोग इस जगत को झूठा इसलिए नहीं कहते कि कोई और जगत है, जो सत्य है। वे कहते हैं, सत्य है ही नहीं। इसलिए जो भी है, वह झूठ है। इस फर्क को ठीक से समझ लें।

But here Krishna is saying that those of demoniac nature call the world false. The purpose of this statement is entirely different. They do not call the world false because there is some other world that is true; they say there is no truth at all. Therefore whatever is, is false. Grasp this difference clearly.

शंकर कहते हैं, यह जगत मिथ्या है, असत्य है, माया है। क्योंकि सत्य कहीं और है और उस सत्य की तुलना में यह झूठा है। आसुरी संपदा वाले लोग कहते हैं, यह संसार झूठा है, क्योंकि सत्य कुछ है ही नहीं। यह किसी तुलना में असत्य नहीं है, क्योंकि सत्य है ही नहीं है, इसलिए जो भी है, वह असत्य है। उनका ऐसा मानने और कहने का प्रयोजन समझने जैसा है।

Shankara says the world is mithya, untrue, maya—because truth is elsewhere, and in comparison with that truth this is false. Those of demoniac nature say the world is false because there simply is no truth. It is not false by comparison with something, for there is no truth at all; therefore whatever is, is false. Their intent in saying so is worth understanding.

जगत को असत्य अगर कह दिया जाए, और कोई सत्य हो न, तो फिर जीवन में कोई मूल्य, जीवन में कोई लक्ष्य, कोई गंतव्य नहीं रह जाता; फिर बुरे और भले का कोई भेद नहीं रह जाता।

If you declare the world untrue and there is no truth at all, then no value, no goal, no destination remains in life; then there can be no distinction between good and bad.

आप स्वप्न में देखें कि आप साधु हैं या स्वप्न में देखें कि असाधु हैं, क्या फर्क पड़ता है! दोनों ही स्वप्न हैं। स्वप्न में किसी की हत्या करें या स्वप्न में किसी को बचाएं, क्या फर्क पड़ता है! दोनों ही स्वप्न हैं। दो स्वप्नों के बीच कोई मूल्य का भेद नहीं हो सकता। सत्य और स्वप्न के बीच मूल्य का भेद हो सकता है। लेकिन अगर दोनों ही स्वप्न हैं, तो फिर कोई भी भेद नहीं।

If in a dream you see yourself as a saint or you see yourself as a sinner—what difference does it make? Both are dreams. If in a dream you kill someone or in a dream you save someone—what difference does it make? Both are dreams. There can be no value-difference between two dreams. A value-difference can exist between truth and dream. But if both are dreams, then there is no difference at all.

आसुरी संपदा वाला व्यक्ति मानता है, यह सब असत्य है। सब असत्य का उसके कहने का प्रयोजन इतना ही है कि यह जगत एक संयोग है। यह जगत एक रचना-प्रक्रिया नहीं है। इस जगत के पीछे कोई प्रयोजन अंतर्निहित नहीं है। यह जगत कहीं जा नहीं रहा है। इस जगत की कोई मंजिल नहीं है। हम सिर्फ दुर्घटनाएं हैं। न कुछ पाने को है यहां, न कुछ खोने को है। हमारे होने का कोई मूल्य नहीं है। हमारा होना मीनिंगलेस है, सर्वथा मूल्यरहित है।

A person of demoniac nature holds that all this is untrue. By calling everything untrue he means: this world is a coincidence. This world is not a creation-process. There is no inherent purpose behind it. The world is going nowhere. It has no destination. We are merely accidents. There is nothing here to gain and nothing to lose. Our existence has no value. Our being is meaningless, utterly valueless.

अगर जगत में थोड़ा भी सत्य है, तो मूल्य पैदा हो जाएगा; तब चुनाव करना होगा, असत्य को छोड़ना होगा, सत्य को पाना होगा। फिर असत्य और सत्य के बीच हमें यात्रा करनी पड़ेगी; साधना-पथ निर्मित होगा। लेकिन अगर सभी कुछ असत्य है; कुछ पाने योग्य नहीं, कुछ खोने योग्य नहीं; बुरा आदमी भी, भला आदमी भी, असाधु, साधु, संत, अज्ञानी या ज्ञानी सब बराबर हैं--फिर कोई भेद नहीं है।

If there is even a little truth in the world, values will be born; then one will have to choose—to leave the untrue and attain the true. Then we will have to journey between untruth and truth; a path of sadhana will be formed. But if everything is untrue—nothing worth gaining, nothing worth losing; the bad man and the good man, the irreligious and the religious, the saint, the ignorant or the knower are all equal—then there is no difference at all.

और अगर बुरे और भले का भेद मिट जाए, तो आसुरी संपदा वाले व्यक्ति को जो सुख मिलता है, वह किसी और तरह से नहीं मिलता। क्योंकि आसुरी संपदा वाले व्यक्ति की यही पीड़ा है कि कहीं ऐसा न हो कि मैं जो कर रहा हूं, वह गलत हो। कहीं ऐसा न हो कि जिस धारा के मैं विपरीत चल रहा हूं, उस धारा में ही सत्य छिपा हो! कहीं ऐसा न हो कि प्रार्थना में, पूजा में, परमात्मा में कोई सत्य छिपा हो! मैं जैसा जीवन को चला रहा हूं, यह अगर असत्य है, तो फिर मैं कुछ खो रहा हूं।

And if the distinction between good and bad disappears, the kind of solace a person of demoniac nature receives cannot be had any other way. For this is exactly his pain: what if what I am doing is wrong? What if the current I am going against is precisely where the truth is hidden? What if there is some truth hidden in prayer, in worship, in God? If the way I am living is untrue, then I am losing something.

लेकिन अगर सभी कुछ असत्य है, तो फिर खोने-पाने का कोई सवाल नहीं है। तब महावीर कुछ पा नहीं रहे हैं, बुद्ध को कुछ मिल नहीं रहा है, वे भी भ्रम में हैं। जो धन कमाकर इकट्ठा कर रहा है, वह भी भ्रम में है। वह जो स्त्रियों के पीछे दौड़ रहा है, वह भी भ्रम में है। जो परमात्मा के पीछे दौड़ रहा है, वह भी भ्रम में है।

But if everything is untrue, then there is no question of loss and gain. Then even Mahavira is not attaining anything, Buddha is not getting anything; they too are deluded. The one who is accumulating wealth is deluded; the one running after women is deluded; the one running after God is also deluded.

आसुरी संपदा वाला यह कहता है कि जो भी यहां मंजिल खोज रहा है, जो भी यहां जीवन में निहित किसी प्रयोजन की तलाश कर रहा है, जो भी सोचता है कि यहां कोई सत्य मिल जाएगा, अमृत मिल जाएगा, जीवन मिल जाएगा, कोई परम उपलब्धि होगी, कोई मोक्ष मिल जाएगा, वह भ्रांति में है। यह पूरा जगत असत्य है। यहां कुछ पाने जैसा नहीं है।

The person of demoniac nature says that whoever is seeking a goal here, whoever is searching for an inherent purpose in life here, whoever thinks that some truth will be found here, immortality will be found, life will be found, some ultimate attainment will happen, liberation will be found—he is in illusion. This whole world is untrue. There is nothing here worth gaining.

एक बार यह साफ हो जाए कि सभी कुछ असत्य है, तो जीवन में साधना का कोई अर्थ नहीं रह जाता। साधना में अर्थ आता है तभी, जब जीवन में कुछ चुनने को हो। कुछ गलत हो, जो छोड़ा जा सके; कुछ सही हो, जो पकड़ा जा सके। कोई दिशा भ्रांत हो, जिस तरफ पीठ की जा सके; कोई दिशा सही हो, जिस तरफ मुख किया जा सके। कहीं पहुंचने की कोई मंजिल हो, कोई गंतव्य हो, कोई तारा हो--कितने ही दूर--लेकिन जिस तरफ हम चल सकें।

Once it is clear that everything is untrue, then sadhana has no meaning in life. Sadhana has meaning only when there is something to choose. Something wrong to be dropped; something right to be grasped. Some direction that is delusive, to which one can turn one’s back; some direction that is right, toward which one can turn one’s face. Some destination to reach, some goal, some star—even if far away—toward which one can walk.

आसुरी संपदा वाला व्यक्ति कहता है, यहां चलने का कोई उपाय नहीं है। तुम यहां हो एक दुर्घटना की तरह। यह एक आकस्मिक घटना है। जगत को न कोई चला रहा है, न कोई जगत को सोच रहा है, न जगत के पीछे कोई चेतना है। जगत एक सांयोगिक घटना है। सांयोगिक घटना का अर्थ यह होता है कि इसमें कुछ भी प्रयोजन खोजना व्यर्थ है। प्रयोजन नहीं है, अर्थ नहीं है, कोई मूल्य नहीं है, इस बात की घोषणा करने के लिए आसुरी संपदा वाला व्यक्ति कहता है, जगत झूठा है।

A person of demoniac nature says there is no way to walk here. You are here like an accident. It is a chance event. No one is running the world; no one is thinking the world; there is no consciousness behind it. The world is a chance occurrence. A chance occurrence means it is futile to seek any purpose in it. There is no purpose, no meaning, no value—this is what the person of demoniac nature announces when he says the world is false.

दैवी संपदा वाला व्यक्ति भी जगत को मिथ्या कहता है। यहां यह बात खयाल में लेनी जरूरी है कि कभी-कभी हमारे एक से वक्तव्य भी बड़े भिन्न अर्थ रखते हैं। वक्तव्य का बहुत कम मूल्य है। वक्तव्य कौन देता है, इसी का मूल्य ज्यादा है। वही वक्तव्य राम के मुंह से अलग अर्थ रखेगा; वही वक्तव्य रावण के मुंह से अलग अर्थ रखेगा। वक्तव्य बिलकुल एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन वक्तव्य के पीछे नजर क्या है?

A person of divine nature also calls the world mithya. Here we must keep in mind that sometimes the same statements can carry very different meanings. The statement has little value by itself. The value lies in who utters it. The same statement on Rama’s lips will carry a different meaning; on Ravana’s lips, a different meaning. The words may be identical, but what is the vision behind them?

अगर राम कहते हैं, जगत मिथ्या है, तो इसका अर्थ यह है कि इस पर रुको मत; सत्य कहीं और है, उसे खोजो। रावण अगर कहे, जगत मिथ्या है, तो वह यह कहता है कि कहीं जाने की कोई जरूरत नहीं, सत्य है ही नहीं, इसलिए यहां जो मिला है, उसे भोग लो। यह क्षणभर का भोग है, न इसके पीछे कुछ है, न इसके आगे कुछ है। और परिणाम की बिलकुल चिंता मत करो। क्योंकि परिणाम केवल सत्य जगत में ही घटित हो सकते हैं; असत्य जगत में कोई परिणाम घटित नहीं होते।

If Rama says the world is mithya, it means: do not stop here; truth is elsewhere—seek it. If Ravana says the world is mithya, he means: there is nowhere to go; there is no truth at all—so enjoy whatever is here. It is a momentary enjoyment; there is nothing behind it and nothing ahead of it. And do not worry about consequences—because consequences can happen only in a true world; in an untrue world there are no consequences.

मैंने सुना है, एक आदमी ने रात स्वप्न देखा। फिर सुबह वह जब बाजार की तरफ चला, तो बड़ा उदास था। किसी मित्र ने उसे पूछा कि इतने उदास हो, बात क्या है? उसने कहा, मैंने एक स्वप्न देखा है। और स्वप्न में मैंने देखा कि मुझे बीस हजार रुपए पड़े हुए रास्ते पर मिल गए हैं। तो मित्र ने कहा, इसमें भी उदास होने की क्या बात है! यह तो सपना है। सपने के रुपयों की क्या चिंता करनी, क्या उदासी! उस आदमी ने कहा, उससे मैं परेशान नहीं हूं। मैंने यह पत्नी को बता दिया और वह सुबह से ही रो-पीट रही है। वह कहती है, उसी वक्त बैंक में जमा क्यों न कर दिए?

I have heard: a man had a dream at night. In the morning when he went toward the market, he was very sad. A friend asked, “Why are you so sad? What’s the matter?” He said, “I had a dream. In the dream I found twenty thousand rupees lying on the road.” The friend said, “What is there to be sad about in that! It was only a dream. Why worry about money from a dream?” The man said, “That is not what bothers me. I told my wife about it, and since morning she has been wailing. She says, ‘Why didn’t you deposit it in the bank right then?’”

स्वप्न में भी मोह तो हमारा पकड़ता है। वह जो झूठ है, उसमें भी आसक्ति बनती है। वह जो नहीं है, उसको भी हम सम्हाल लेना चाहते हैं।

Even in a dream our attachment seizes us. Even in what is false, clinging arises. What is not, we still want to secure.

आसुरी संपदा वाला व्यक्ति यह कह रहा है कि ये स्वप्न में जो रुपए मिले हैं, इनको जमा कर ही देना। क्योंकि ये रुपए भी झूठ हैं, जमा करना भी झूठ है, बैंक भी झूठ है, जमा करने वाला भी झूठ है। स्वप्न ही झूठ नहीं है, जिसने स्वप्न देखा, वह भी झूठ है। जमा करने का मजा ले लेना। यद्यपि वह झूठ है; लेकिन नहीं जमा कर पाए, उसका दुख लेने की बजाय बेहतर है। दोनों झूठ हैं। यहां सुख भी झूठ है, दुख भी झूठ है। इसलिए क्षणभर की बात है; जो रुचिकर लगे, वह कर लेना।

The person of demoniac nature says: those rupees you found in a dream—deposit them anyway. Because the rupees are false, depositing is false, the bank is false, the depositor is false. Not only is the dream false, the dreamer is also false. Enjoy the fun of depositing it. Although it is false, that is better than suffering because you could not deposit it. Both are false. Here pleasure is false, pain is false. Therefore it is a matter of a moment; do whatever seems interesting.

इस भेद को खयाल में ले लें।

Keep this distinction in mind.

आसुरी संपदा वाला व्यक्ति कहता है, जो सुखपूर्ण मालूम पड़े, वह कर लेना, झूठ तो सभी कुछ है। दैवी संपदा वाला व्यक्ति कहता है कि सुख-दुख की फिक्र मत करना; जो सत्य हो, उसकी फिक्र करना; जो असत्य हो, उसको छोड़ना।

The person of demoniac nature says: do whatever seems pleasurable—everything is false anyway. The person of divine nature says: do not worry about pleasure or pain; care about what is true; leave what is untrue.

दैवी संपदा वाले के लिए सत्य कसौटी है। आसुरी संपदा वाले के लिए सुख कसौटी है। झूठ तो सभी है, इसलिए यह तो कोई उपाय ही नहीं है इसमें तौलने का कि कौन सा सच है, कौन सा झूठ है। एक ही उपाय है कि जिससे सुख मिलता हो।

For one of divine nature, truth is the touchstone. For one of demoniac nature, pleasure is the touchstone. If everything is false, then there is no way to weigh what is true or false. The only measure left is: what gives pleasure.

नास्तिकों ने सदा एक दलील दी है, आस्तिक भी उस दलील का उपयोग करते हैं; पर दोनों के प्रयोजन बड़े भिन्न हैं। आस्तिक कहता है, यह कहां तुम दौड़ रहे हो स्त्री के पीछे, धन के पीछे, पद-प्रतिष्ठा के पीछे; ये सब झूठ हैं। नास्तिक भी कहता है कि ये सब झूठ हैं। लेकिन कहीं और दौड़ने को कोई जगह भी नहीं है। इस झूठ को भी छोड़ दें, तो कोई सत्य तो है नहीं, जिसको हम पकड़ लें। झूठ को हम खो सकते हैं, लेकिन सत्य को पा नहीं सकते--नास्तिक की दृष्टि में।

Atheists have always advanced one argument; theists also use the same argument—but the purposes of both are very different. The theist says: Why are you running after woman, wealth, status, prestige? All this is false. The atheist also says all this is false. But there is nowhere else to run either. If we drop this falsehood too, there is no truth to hold onto. We can lose the false, but we cannot gain the true—in the atheist’s view.

इसलिए खोने का भी क्या अर्थ है? सपना भी अगर मधुर देखा जा सकता है, तो देख लेना चाहिए। सिर्फ सपना होने से ही छोड़ने योग्य नहीं है। क्योंकि सत्य अगर कहीं होता, तो हम सपने को छोड़ भी देते। लेकिन सत्य कहीं है ही नहीं। इसलिए दो तरह के सपने हैं, सुखद और दुखद। जो सुखद सपनों को खोज लेता है, वह होशियार है। जो दुखद सपनों में पड़ा रहता है, वह नासमझ है। और सपने के अतिरिक्त कोई सत्य नहीं है। यह आसुरी संपदा वाले की वृत्ति है।

So what is the point of losing? If a dream can be seen sweetly, it should be seen. Being a dream is not reason enough to renounce it. If truth existed somewhere, we would even drop the dream. But there is no truth anywhere. Therefore there are two kinds of dreams: pleasant and unpleasant. The one who discovers pleasant dreams is clever; the one who remains stuck in unpleasant dreams is foolish. And beyond dreams there is no truth. This is the disposition of one with demoniac nature.

विज्ञान निश्चित ही आसुरी संपदा वाले से राजी है। दोनों कारणों से राजी है। एक तो इस कारण राजी है कि जगत में कोई रहस्य नहीं है; जगत में कोई छिपा हुआ राज नहीं है। जगत एक खुली किताब है। और अगर हम न पढ़ पाते हों, तो उसका केवल इतना ही अर्थ है कि हमें पढ़ने की कुशलता और बढ़ानी चाहिए।

Science certainly agrees with the person of demoniac nature. It agrees for two reasons. First, it says there is no mystery hidden in the world; there is no secret concealed. The world is an open book. And if we cannot read it, it only means we must increase our skill in reading.

विज्ञान जगत को दो हिस्सों में तोड़ता है, नोन और अननोन, ज्ञात और अज्ञात। वह जो अज्ञात है, वह कल ज्ञात हो जाएगा; जो आज ज्ञात है, वह भी कल अज्ञात था। एक दिन ऐसा आएगा, जब सब ज्ञात हो जाएगा; अज्ञात की कोटि नष्ट हो जाएगी।

Science divides the world into two parts: the known and the unknown. What is unknown today will be known tomorrow; what is known today was unknown yesterday. A day will come when everything will be known; the category of the unknown will be abolished.

धर्म जगत को तीन हिस्सों में तोड़ता है, ज्ञात, अज्ञात और अज्ञेय--नोन, अननोन और अननोएबल। वह जो अननोएबल है, अज्ञेय है, वह धर्म की विशिष्ट कोटि है। अज्ञात ज्ञात हो जाएगा; ज्ञात फिर अज्ञात हो सकता है। क्योंकि बहुत-से सत्य आदमी को ज्ञात हो गए, फिर खो गए।

Religion divides the world into three: the known, the unknown, and the unknowable. The unknowable is religion’s special category. The unknown can become known; the known can become unknown again—because many truths man once knew were later lost.

अभी काबुल के करीब कोई पंद्रह वर्ष पहले एक छोटा-सा यंत्र मिला। समझना ही मुश्किल हुआ कि वह यंत्र क्या है। बहुत खोजबीन करने पर पता चला कि वह विद्युत पैदा करने की बैटरी है, और कोई पांच हजार वर्ष पुराना है। पांच हजार वर्ष पहले विद्युत पैदा करने का उपाय किन्हीं ने खोज लिया था; वह ज्ञात हो गया था; फिर वह खो गया।

Near Kabul, about fifteen years ago, a small device was found. It was hard even to understand what it was. After much investigation it was discovered to be a battery for producing electricity, some five thousand years old. Five thousand years ago someone had discovered a way to generate electricity; it had become known, and later it was lost.

कुछ तीस वर्ष पहले पेरिस की एक लाइब्रेरी में सात सौ वर्ष पुराने पृथ्वी के नक्शे मिले। उन नक्शों में पृथ्वी गोल बताई गई है, और उन नक्शों में अमेरिका भी अंकित है। तो यह खयाल गलत है कि कोलंबस ने अमेरिका खोजा। कोलंबस से बहुत साल पहले अमेरिका नक्शे पर अंकित है।

About thirty years ago, maps of the Earth, seven hundred years old, were found in a library in Paris. Those maps show the Earth as spherical, and they also mark America. So the idea that Columbus discovered America is wrong. Long before Columbus, America was marked on a map.

न केवल यही, बल्कि वह जो नक्शा मिला है सात सौ वर्ष पुराना, वह और भी अनूठा है। वह ऐसा है कि बिना हवाई जहाज के वह बन ही नहीं सकता। जब तक बहुत ऊंचाई से पृथ्वी न देखी जाए, तब तक पृथ्वी का वैसा नक्शा बनाने का कोई उपाय ही नहीं है।

Not only that, the seven-hundred-year-old map is even more astonishing. It is such that it could not have been made without an airplane. Unless the Earth is seen from great height, there is no way to make such a map.

तो न केवल वह नक्शा सिद्ध करता है कि अमेरिका पहले खोजा जा चुका था, फिर खो गया; वह यह भी सिद्ध करता है कि मनुष्य के पास वायुयान थे। तभी वह नक्शा बन सकता है। उसके बनने का कोई और रास्ता ही नहीं है। और वह नक्शा नब्बे प्रतिशत वैसा ही है, जैसा हम आज बनाते हैं। उसमें जरा-सा ही भेद है।

So the map proves not only that America was discovered earlier and then forgotten; it also proves that humans had aircraft. Only then could such a map be made. There is no other way. And that map is ninety percent like the ones we make today. There is only a slight difference.

तो पहले तो यह खयाल था कि भेद भूल-चूक की वजह से हो गए होंगे। कुछ वैज्ञानिकों की धारणा है कि हो सकता है कि पृथ्वी में, जब वह नक्शा बनाया गया--क्योंकि सात सौ साल पहले जिसने बनाया, उसने उस पर नोट लिखा है कि वह किसी पुराने नक्शे की नकल कर रहा है--तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि पृथ्वी में फर्क हो गए हैं, जब वह नक्शा बना होगा। इसलिए थोड़े से भेद हैं। लेकिन इतना तो बिलकुल ही स्पष्ट है कि वह बिना हवाई जहाज के, पृथ्वी का चक्कर न लगाया गया हो, तो उस नक्शे को बनाया ही नहीं जा सकता।

At first it was thought the discrepancy must be due to errors. Some scientists think it is possible that the Earth itself had differences when that map was made—because the person who made it seven hundred years ago wrote on it that he was copying an older map. So it is more likely that the Earth changed between the time the original was made and now—that is why there are small differences. But it is absolutely clear that without aircraft, without circling the Earth, such a map could not be made.

हिंदू तो बहुत समय से सोचते रहे हैं कि उनके पास पुष्पक विमान थे। और दुनिया की हर जाति के पास आकाश में उड़ने की कथाएं हैं।

Hindus have long thought they had pushpaka vimanas. And every people of the world has tales of flying in the sky.

जो ज्ञात है, वह अज्ञात हो जाता है; जो अज्ञात है, वह ज्ञात होता रहता है। दिन और रात की तरह यह बदलाहट नोन और अननोन में होती रहती है। लेकिन धर्म कहता है, एक और चीज है, जो दोनों के पार है, वह अज्ञेय है। वह कभी ज्ञात भी नहीं होता, कभी अज्ञात भी नहीं होता।

What is known becomes unknown; what is unknown becomes known. Like day and night, this alternation between the known and the unknown goes on. But religion says there is something else beyond both: the unknowable. It never becomes known, nor does it become unknown.

हम परमात्मा को वही तत्व कहते हैं। वह सदा अज्ञेय ही बना रहता है। हम उसे जान भी लेते हैं, तब भी हम उसे पूरा जान नहीं पाते। और जो उसे जान लेता है, वह दावा नहीं कर पाता कि मैंने जान लिया। क्योंकि उसके जानने की एक अनिवार्य शर्त है कि जानने वाला उसे जानने में ही खो जाता है। इसलिए दावा करने को कोई पीछे बचता नहीं।

We call that element God. It forever remains unknowable. Even when we know it, we do not know it completely. And the one who knows cannot claim, “I have known.” For an indispensable condition of knowing it is that the knower gets lost in the very act of knowing. Hence there is no one left to make the claim.

उपनिषदों ने कहा है, जो कहे कि मैं जानता हूं, जानना कि उसे अभी कुछ पता नहीं। जानने वाले की शर्त ही यही है कि वह कह नहीं सकेगा कि मैं जानता हूं। क्योंकि वहां कोई मैं नहीं बचता।

The Upanishads say: whoever says “I know,” know well that he knows nothing yet. The very condition of the knower is that he will not be able to say, “I know,” because there is no “I” left there.

कबीर ने कहा है कि मैं खोजता था; और बहुत खोजा और तू न मिला। और जब तू मिला तब बड़ी अड़चन हुई, क्योंकि तब तक मैं खो चुका था।

Kabir said: I was searching, I searched much, and You were not found. And when You were found, a great difficulty arose, because by then I had already been lost.

अगर ठीक से समझें, तो मनुष्य और परमात्मा का मिलन कभी भी नहीं होता। क्योंकि जब तक मनुष्य होता है, तब तक परमात्मा से मिलना नहीं हो पाता। और जब परमात्मा प्रकट होता है, तब तक मनुष्य पिघलकर उसमें लीन हो गया होता है। इसलिए मिलन की घटना नहीं घटती दो के बीच। या तो मनुष्य होता है, या परमात्मा होता है।

If you understand rightly, the union of man and God never really occurs. Because as long as man remains, union with God cannot happen. And when God is revealed, by then man has melted and dissolved in Him. Therefore the event of union does not happen between two. Either man is, or God is.

एक अमेरिकी विचारक एलन वाट एक झेन फकीर के पास साधना कर रहा था। उस झेन फकीर ने एलन वाट को पूछा कि तुम क्या खोज रहे हो? ध्यान तुम कर रहे हो किस लिए? तो एलन वाट ने कहा कि परमात्मा की तलाश के लिए। तो वह झेन फकीर हंसने लगा। उसने कहा कि तुम बड़े अजीब काम में लगे हो। यह काम पूरा हो नहीं पाएगा।

The American thinker Alan Watts was practicing with a Zen master. The Zen master asked him, “What are you seeking? For what are you meditating?” Alan Watts said, “In search of God.” The Zen master began to laugh. He said, “You are engaged in a very strange task. It will never be completed.”

एलन वाट हैरान हुआ। उसने कहा कि हम तो सोचते थे कि पूरब के लोग मानते हैं कि यही काम करने योग्य है। और तुम यह क्या कह रहे हो! उसने कहा कि यह नहीं होगा; या तो तुम न बचोगे या परमात्मा न बचेगा। मगर मिलन नहीं हो सकता। या तो तुम खो जाओगे, तो परमात्मा बचेगा; या परमात्मा खो जाएगा, तो तुम बचोगे।

Alan Watts was astonished. He said, “We thought Eastern people believe this is precisely the work worth doing. What are you saying?” He said, “It cannot be—either you will not remain or God will not remain. But union cannot occur. Either you will be lost and God will remain, or God will be lost and you will remain.”

जो उसे जानते हैं, वे जानने में ही शून्य हो जाते हैं। जितना जानते हैं, उतने ही शून्य हो जाते हैं। इसलिए दावा करने को कोई बचता नहीं। इसलिए वह तत्व सदा ही अज्ञेय बना रहता है, अननोएबल बना रहता है। जाना भी जाता है, फिर भी जाना नहीं जाता। जान भी लिया जाता है, फिर भी ज्ञान का हिस्सा नहीं बनता, जानकारी नहीं बन पाती।

Those who know Him become emptiness in the knowing. The more they know, the more empty they become. Hence no one is left to make a claim. Therefore that element forever remains unknowable. It is known, and yet it is not known. It is realized, and yet it does not become part of knowledge, it does not become information.

इसीलिए तो हम विज्ञान की शिक्षा दे सकते हैं, लेकिन धर्म की कोई शिक्षा नहीं दे सकते।

That is why we can impart education in science, but no one can impart education in religion.

एडिसन एक सत्य को जान लेता है, या न्यूटन एक सत्य को जान लेता है, या आइंस्टीन एक थइरी खोज लेता है, एक सिद्धांत खोज लेता है, फिर हर एक को खोजने की जरूरत नहीं है। एक दफा एक आदमी ने खोज लिया, फिर वह किताब में लिख गया, फिर उसे बच्चे पढ़ते रहेंगे। जिस काम को करने में आइंस्टीन को वर्षों लगेंगे, उसे कोई भी व्यक्ति दो घंटे में समझ लेगा, घंटे में समझ लेगा। फिर साधारण बच्चे, जिनमें बुद्धि नहीं है, वे भी उसे समझ लेंगे और परीक्षा देकर उत्तीर्ण होते रहेंगे। फिर दुबारा उसे खोजने की जरूरत नहीं। एक दफा विज्ञान जो जान लेता है, वह ज्ञान का हिस्सा हो जाता है।

If Edison discovers a truth, or Newton discovers one, or Einstein discovers a theory, then no one else needs to discover it again. Once one person has discovered it, it is written in a book; then children keep studying it. What took Einstein years to do, any person can understand in two hours, in an hour. Then even ordinary children lacking brilliance will understand it and keep passing examinations. There is no need to rediscover it. Once science comes to know something, it becomes part of knowledge.

लेकिन धर्म के मामले में बड़ी अजीब बात है। हजारों लोगों ने परमात्मा को जाना, फिर भी हम किताब में लिखकर उसको दूसरे को नहीं जना सकते। कृष्ण ने जाना होगा, बुद्ध ने जाना होगा, क्राइस्ट ने जाना होगा, मोहम्मद ने जाना होगा। लेकिन फिर उस जानने से कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सिर्फ पढ़कर नहीं जान सकते। आपको भी जानना है, तो उसी जगह से गुजरना होगा, जहां से कृष्ण गुजरते हैं। और जब तक आप कृष्ण जैसे न हो जाएं, कृष्ण-चैतन्य का जन्म न हो आपके भीतर, तब तक आप न जान सकेंगे।

But in religion something very strange happens. Thousands have known God, and yet we cannot put it in a book and make another person know it. Krishna may have known, Buddha may have known, Christ may have known, Mohammed may have known. But that knowing makes no difference to you. You cannot know merely by reading. If you are to know, you will have to pass through the same place where Krishna passes. And until you become like Krishna, until Krishna-consciousness is born within you, you will not know.

आइंस्टीन की थइरी आफ रिलेटिविटी समझने के लिए आइंस्टीन होना जरूरी नहीं है, न आइंस्टीन की बुद्धि चाहिए। कोई आवश्यकता नहीं है। एक दफा सिद्धांत जान लिया गया, वह ज्ञान का हिस्सा हो गया। लेकिन धर्म के सत्य जाने भी जाते हैं, तो भी कभी ज्ञान के हिस्से नहीं होते। वे सदा ही अज्ञेय बने रहते हैं।

To understand Einstein’s Theory of Relativity you need not be Einstein, nor have Einstein’s intellect. No need. Once the theory is known, it becomes part of knowledge. But in religion, even when truths are realized, they never become part of knowledge. They forever remain unknowable.

इसलिए विज्ञान आसुरी संपदा वाले व्यक्ति से राजी है। या हम ऐसा कह सकते हैं कि अभी जो विज्ञान है, वह आसुरी संपदा के ही वर्तुल में काम कर रहा है। मनुष्य अगर और विकसित होगा, तो हम दैवी संपदा वाले विज्ञान को भी विकसित करेंगे। तब विज्ञान एक नए आयाम में गति करेगा।

Therefore science agrees with the person of demoniac nature. Or we can say that the science we have so far works within the orbit of the demoniac. If man evolves further, we will develop a science of the divine as well. Then science will move in a new dimension.

और दूसरी बात में भी विज्ञान राजी है आसुरी संपदा वाले व्यक्ति से। क्योंकि विज्ञान भी मानता है कि जगत में कोई प्रयोजन नहीं है, कोई परपज नहीं है। यह सिर्फ घटनाओं का जोड़ है। इसलिए यहां प्रार्थना-पूजा व्यर्थ है। यहां ध्यान करने से कुछ भी न होगा। यहां प्रार्थना किससे करिएगा? यहां कोई है नहीं, जो प्रार्थना सुनेगा। और मनुष्य केवल संघात है, कुछ वस्तुओं का जोड़ है। अगर उन वस्तुओं को हम अलग कर लें, तो पीछे कोई आत्मा बचेगी नहीं।

And in another respect too science agrees with the person of demoniac nature. Science also holds that there is no purpose in the world. It is merely an aggregate of events. Therefore prayer and worship are useless. Meditation will achieve nothing. To whom will you pray? There is no one here to listen to prayer. And man is only a compound, an aggregate of certain elements. If we separate those elements, no soul will remain behind.

विज्ञान जैसा आज तक विकसित हुआ है, वह आसुरी संपदा के अंतर्गत ही विकसित हुआ है। भविष्य में द्वार खुल सकता है; दैवी संपदा का विज्ञान भी विकसित हो सकता है। या आप ऐसा समझ सकते हैं कि आसुरी संपदा की जो विद्या है, उसका नाम विज्ञान है। और दैवी संपदा की जो विद्या है, उसका नाम धर्म है।

Science, as it has developed until now, has developed under the aegis of the demoniac nature. In the future the door may open; a science of the divine may also develop. Or you can understand it thus: the knowledge under demoniac nature is called science; the knowledge under divine nature is called religion.

धर्म विज्ञान है अंतर्जगत का, उस रहस्य लोक का, जिसे प्रयोगशाला में नहीं परखा जा सकता, जिसे हम अपने ही भीतर खोज सकते हैं। वह भीतर की डुबकी है।

Religion is the science of the inner world, of that realm of mystery which cannot be tested in a laboratory, which can only be discovered within oneself. It is the inward plunge.

विज्ञान पदार्थों की खोज है और धर्म परमात्मा की खोज है।

Science is the exploration of matter, and religion is the exploration of God.

दूसरा प्रश्न: ओशो, प्रज्ञावान पुरुष को हमारे जीवन का जो आसुरीपन दिखाई देता है, वह हमें भी दिखे, इसके लिए हम क्या करें?
Second question: Osho, the asuric (demonic) element of our lives that a man of wisdom can see—how can it become visible to us too? What should we do?

प्रश्न महत्वपूर्ण है; सभी के काम का है। जिन्हें भी जीवन में थोड़ा-बहुत रूपांतरण करना हो, उन्हें इस पर काफी सोच-विचार करना होगा।

प्रज्ञावान पुरुष को हमारे जीवन का आसुरीपन दिखाई पड़ता है, हमें भी दिखाई पड़े, इसके लिए हम क्या करें?

The question is important; it concerns everyone. Whoever seeks even a little transformation in life will have to ponder it deeply. A man of wisdom perceives the asuric element in our lives. What should we do so that we too can see it?

पहला काम तो यह है कि प्रज्ञावान पुरुष का सान्निध्य खोजें। शास्त्र काफी नहीं है, क्योंकि शास्त्र मुर्दा है। शास्त्र बहुमूल्य है, लेकिन पर्याप्त नहीं है। और शास्त्र में आप वही पढ़ लेंगे, जो आप पढ़ सकते हैं। शास्त्र को आप धोखा दे सकते हैं, शास्त्र आपको रोक नहीं सकता। शास्त्र की आप व्याख्या कर सकते हैं, वह व्याख्या आपकी अपनी होगी। शास्त्र यह नहीं कह सकता कि यह व्याख्या गलत है। और अर्थ और व्याख्या तो आप करेंगे। तो शास्त्र तो आपके हाथ में आप ही जैसा हो जाता है। कितना ही कीमती शास्त्र हो, पढ़ने वाले के हाथ में पड़ते ही पढ़ने वाले के ढंग का हो जाता है।

The first thing is: seek the company of a man of wisdom. Scriptures are not enough, because scriptures are dead. They are precious, but not sufficient. And from a scripture you will read only what you are able to read. You can deceive a scripture; a scripture cannot stop you. You can interpret it, but that interpretation will be your own. The scripture cannot protest that your interpretation is wrong. Meaning and interpretation will be supplied by you. Thus, in your hands, the scripture becomes what you are. However priceless a scripture may be, the moment it lands in a reader’s hands, it becomes shaped by the reader’s mind.

आप बाइबिल पढ़ेंगे, तो बाइबिल में जो अर्थ निकलेगा, वह आपकी ही मनोदशा का होगा। गीता पढ़ेंगे, जो अर्थ निकलेगा, वह अर्थ आपका होगा, कृष्ण का नहीं हो सकता। तो शास्त्र में कितना ही छिपा हो, वह आपको प्रकट नहीं होगा।

You will read the Bible and the meaning that arises will be the expression of your own psychology. You will read the Gita; the meaning that comes will be yours—it cannot be Krishna’s. However much is hidden in a scripture, it will not be revealed to you.

प्रज्ञावान पुरुष की सन्निधि खोजें। इसलिए गुरु का इस पूर्वीय परंपरा में इतना मूल्यवान स्थान रहा है। उसका केवल इतना अर्थ है कि आप जीवंत सत्य को खोजें। क्योंकि उसे आप धोखा न दे सकेंगे, और उसकी आप व्याख्या अपने हिसाब से न कर सकेंगे। वह आपको रोक सकेगा। जहां भूल होगी, वहां चेता सकेगा।

Seek the living presence of a wise man. For this reason the guru has held such a valuable place in the Eastern tradition. It simply means: seek living truth. You cannot deceive a living presence; you cannot twist him to fit your interpretations. He can stop you; he can alert you where you go wrong.

प्रज्ञावान पुरुष की सन्निधि का नाम ही सत्संग है। उसका केवल इतना अर्थ है कि जो जानता है, उसके पास होना। क्योंकि बहुत-सी चीजें हैं, जो केवल संक्रमण से ही अनुभव में आती हैं, उन्हें कोई दे भी नहीं सकता। वे कोई भौतिक वस्तुएं नहीं कि उठाकर कोई आपको दे दे। चुपचाप पास होने पर धीरे-धीरे उनका संक्रमण होता है।

The very name for the presence of a wise man is satsang—simply, being with one who knows. Many things are transmitted only by contagion; they cannot be “given.” They are not material objects that someone can hand over. By silently being near, slowly their fragrance is transmitted.

तो पहली बात तो आपको भी कैसे आसुरीपन दिखाई पड़े, उसके लिए जरूरी है कि आप सन्निधि खोजें प्रज्ञावान पुरुष की, तो धीरे-धीरे उसकी आंखों से आपको भी देखने का मौका मिलेगा। उसके साथ उठते-बैठते, चलते-फिरते आपको एक नए जीवन की प्रतीति होनी शुरू होगी। तभी तुलना पैदा होती है। नहीं तो तुलना भी कैसे पैदा हो! आप जहां जी रहे हैं, जिनके बीच जी रहे हैं, जिनके साथ जी रहे हैं, वे सब एक से हैं। इसलिए पहचानना बहुत मुश्किल है।

So, if you wish to see the asuric element, the first requirement is to find the presence of a wise man; gradually you will get a chance to see through his eyes. By moving, sitting, walking with him, a sense of a new life will arise in you. Only then does comparison become possible. Otherwise how will comparison arise? Where you live, among whom you live, with whom you live—if all are alike, recognition is very difficult.

एक पागलखाने में सभी पागल हैं, वहां कोई पागल यह कभी भी नहीं समझ सकता कि मैं पागल हूं। वहां सारे पागल उसके ही जैसे हैं। अगर एक पागलखाने में ठीक आदमी पहुंच जाए, तो उस ठीक आदमी को लगेगा कि मुझे कुछ गड़बड़ हो गई है, क्योंकि भीड़ और बहुमत पागलों का होगा।

In a madhouse, all are mad. There, no madman can ever realize that he is mad, because everyone is like him. If a sane person enters such an asylum, he will start doubting himself, because the crowd and the majority will be mad.

ऐसा अक्सर हुआ है। इसलिए हमने बुद्ध को, क्राइस्ट को, सुकरात को पागल कहा है। वह हमारे पागलों की भीड़ में एक आदमी अगर ठीक हो जाए, तो हमें उस पर शक आता है बजाय हम पर शक आने के। हम काफी हैं; हमारी संख्या बड़ी है। और संख्या हमें बड़ी सत्य मालूम पड़ती है। हम सभी चीजों को संख्या से तौलते हैं। करोड़-करोड़ लोग जिस बात को मानते हैं, वही हमें ठीक मालूम पड़ती है। तो हमने जीसस को सूली पर लटका दिया, सुकरात को जहर दिया, यही सोचकर कि ये पागल हो गए हैं, विक्षिप्त हो गए हैं।

This has happened often. That is why we have called Buddha, Christ, Socrates mad. If, in our crowd of madmen, one person becomes sane, suspicion falls on him rather than on us. We are many; our number is large. And number appears very much like truth to us. We weigh everything by numbers: what crores believe must be right. So we crucified Jesus, made Socrates drink poison—thinking, “They have gone mad, unhinged.”

इस भीड़ में आपको पहचान ही नहीं हो पाएगी, क्योंकि तुलना कैसे पैदा हो! कहते हैं, ऊंट जब तक पहाड़ के नीचे न जाए, तब तक उसे पता ही नहीं चलता कि मुझसे ऊंचा भी कुछ है; तब तक ऊंट पहाड़ है।

Amid such a crowd, recognition is impossible, because how will comparison arise? It is said: until the camel goes to the foot of the mountain, he never realizes there is something higher than himself; until then the camel is the mountain.

आप जब तक अपने से बिलकुल भिन्न जीवन चेतना के करीब न जाएं, तब तक आपको अपना आसुरीपन दिखाई पड़ेगा नहीं। उसके पास जाते ही आपको झलक होनी शुरू हो जाएगी, क्योंकि विपरीत पृष्ठभूमि में आप दिखाई पड़ने शुरू हो जाएंगे।

Until you come close to a consciousness totally different from your own, your asuric element will not be visible to you. As soon as you approach him, glimpses begin, because against the opposite background you start to be revealed.

तो प्रज्ञावान पुरुष की सन्निधि खोजें।

So, seek the presence of a wise man.

दूसरी बात, प्रज्ञावान पुरुषों ने जो-जो कहा है--गीता है, उपनिषद हैं, लाओत्से का ताओ तेह किंग है, महावीर के वचन हैं, बुद्ध का धम्मपद है, और हजारों-हजारों वक्तव्य हैं सारी जमीन पर फैले हुए--प्रज्ञावान पुरुषों ने जो कहा है, उस पर तर्क मत करें, उस पर प्रयोग करें। वही तर्क है। उस पर सोच-विचार मत करें, क्योंकि सोच-विचार करने का कोई उपाय नहीं है। जिस बात की आपको कोई प्रतीति नहीं है, आप सोच-विचार भी कैसे करिएगा? उस पर प्रयोग करें, और प्रयोग करके देखें।

Second, whatever the wise have said—the Gita, the Upanishads, Lao Tzu’s Tao Te Ching, the sayings of Mahavira, the Dhammapada of Buddha, and thousands upon thousands of utterances spread across the earth—do not argue about what they have said; experiment with it. That is the true logic. Do not merely think about it, because how can you think rightly about what you have no experience of? Experiment and see.

प्रयोग ही तर्क है। क्योंकि प्रयोग से आपको लगेगा कि वे ठीक कह रहे हैं। उसका स्वाद आएगा, तो ही लगेगा कि वे ठीक कह रहे हैं। और जब तक आपको आपसे अन्यथा कोई चीज ठीक न लगने लगे, तब तक आप अपने को गलत न मान पाएंगे। गलत के लिए तुलना चाहिए।

Experiment is the only logic. Through experiment you will taste that they are right. Only the taste convinces. And until something contrary to your present state begins to feel right, you will not be able to admit that you are wrong. To see the wrong, comparison is needed.

सुना है मैंने कि अकबर के समय में एक धार्मिक व्यक्ति तीर्थयात्रा पर गया। उन दिनों बड़े खतरे के दिन थे। संपत्ति को पीछे छोड़ जाना और अकेला ही आदमी था, बच्चे-पत्नी भी नहीं थे, काफी संपदा थी। तो एक मित्र के पास रख गया, जिस पर भरोसा था। और कहा कि अगर जीवित लौट आया, तो मुझे लौटा देना; अगर जीवित न लौटूं, तो इसका जो भी सदुपयोग बन सके कर लेना। यात्रा कठिन भी थी पुराने दिनों में, तीर्थ से बहुत लोग नहीं भी लौट पाते थे।

I have heard: In Akbar’s time a religious man set out on pilgrimage. Those were dangerous days. He had considerable wealth, no wife or children, and he feared for his property. He left it with a trusted friend, saying, “If I return alive, give it back; if not, use it well.” The journey was difficult; in those days many pilgrims never returned.

वह लंबी मानसरोवर तक की यात्रा पर गया था। पर भाग्य से जीवित वापस लौट आया। मित्र ने तो मान ही लिया था कि लौटेगा नहीं। लेकिन जब वह लौट आया, तो अड़चन हुई। संपत्ति काफी थी और देना मित्र को भी मुश्किल हुआ। मित्र नट गया। उसने कहा कि रख ही नहीं गए! कैसी बातें करते हो? तुम्हारा दिमाग तो खराब नहीं हो गया?

He went as far as Manasarovar. By fortune he came back alive. The friend had assumed he would never return. When he did, there was a problem. The property was substantial; returning it was difficult for the friend. He denied it. “You never left anything with me! What nonsense! Are you out of your mind?”

कोई गवाह भी नहीं था। वह बात अकबर की अदालत तक पहुंची। एक भी गवाह नहीं, उपाय भी नहीं कोई। यह आदमी कहता है, रख गया। और दूसरा आदमी कहता है, नहीं रख गया। अब कैसे निर्णय हो?

There was no witness. The case went to Akbar’s court. Not a single witness; no way to decide. One said, “I left it.” The other said, “He did not.” How to judge?

अकबर ने बीरबल से सलाह ली। बीरबल ने, जो आदमी रुपए रख गया था, उससे कहा कि कोई भी तो गवाह हो! उसने कहा, गवाह तो कोई भी नहीं है; सिर्फ जिस वृक्ष के नीचे बैठकर मैंने इसे संपत्ति दी थी, वह वृक्ष ही गवाह है। बीरबल ने कहा, तब काम चल जाएगा। तुम जाओ, वृक्ष को कहो कि बुलाया है अदालत ने।

Akbar consulted Birbal. Birbal asked the man who claimed to have deposited the money, “Is there any witness at all?” He said, “None—except the tree under which I gave him the property. Only that tree could be a witness.” Birbal said, “That will do. Go and summon the tree to court.”

लगा तो उस आदमी को कि यह पागलपन का मामला है, लेकिन कोई और उपाय भी नहीं है। सोचा, पता नहीं इसमें कुछ राज हो। उसने कहा, मैं जाता हूं प्रार्थना करूंगा।

It sounded crazy, but there was no other option. He thought, “Perhaps there is some hidden strategy.” He said, “I will go and pray.”

वह आदमी गया। दूसरा, जिसके पास रुपए जमा थे, वह बैठा रहा, बैठा रहा। बड़ी देर हो गई। तो बीरबल ने कहा, बड़ी देर हो गई, यह आदमी लौटा क्यों नहीं! तो उस आदमी ने कहा कि जनाब, वह वृक्ष बहुत दूर है। तो बीरबल ने कहा, मामला हल हो गया। तुमने रुपए लिए हैं, अन्यथा तुम्हें उस वृक्ष का पता कैसे चला कि वह कितने दूर है!

He left. The other man—who supposedly held the money—sat waiting and waiting. A long time passed. Birbal said, “It’s been a long time. Why hasn’t he returned?” The man blurted, “Sir, that tree is very far away.” Birbal said, “The matter is settled. You took the money; otherwise how would you know how far that tree is!”

हमारे भीतर भी हमें पता चलने के लिए कुछ संकेत चाहिए, परोक्ष। प्रत्यक्ष तो कोई उपाय नहीं है। प्रत्यक्ष तो आप जैसे हैं, उससे भिन्न होने का कोई उपाय नहीं है। परोक्ष कोई उपाय चाहिए।

We too need such indirect clues within ourselves. Directly there is no way, because as you are, you cannot become other than yourself. Some indirect means is needed.

प्रज्ञावान पुरुष की सन्निधि में आपको परोक्ष झलकें मिलना शुरू होंगी और लगेगा कि आप गलत हैं। क्योंकि जैसे ही आपको लगेगा कि प्रज्ञावान पुरुष सही है, वैसे ही आपको लगेगा कि मैं गलत हूं।

In the presence of a wise man you begin to receive indirect glimpses; you begin to feel you are wrong. Because the moment you feel the wise man is right, you simultaneously feel, “Then I am wrong.”

और यहां एक बड़ी महत्वपूर्ण बात समझ लेनी जरूरी है। अगर आप बहुत चालाक हैं, तो आप प्रज्ञावान पुरुष के पास भी बैठकर यही सोचते रहेंगे कि वह गलत है। क्योंकि अपने को बचाने का वही एक उपाय है, और कोई उपाय नहीं है।

And here a very important point must be understood. If you are very clever, you may sit by a wise man and keep thinking, “He is wrong.” That is the only way to protect yourself—there is no other.

इसलिए लोग गुरुओं के पास भी जाते हैं और गुरुओं की गलती देखकर वापस लौट आते हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा कर ली। क्योंकि दो ही रास्ते थे। अगर गुरु ठीक था, तो उनको गलत होना पड़ता। और अगर उनको ठीक ही बने रहना है जैसे वे हैं, तो गुरु को गलत सिद्ध कर लेना जरूरी है।

That is why people go to gurus and return saying, “I found faults in him.” They have secured their ego. There were only two paths: if the guru was right, they would have to be wrong; and if they insist on remaining as they are, they must prove the guru wrong.

लेकिन गुरु को गलत सिद्ध करने से गुरु का तो कुछ भी खोता नहीं; आपको एक परोक्ष मौका मिला था--सोचने का, विमर्श का, तुलना का--वह खो गया।

But proving the guru wrong does not harm the guru; you lose an indirect opportunity—for reflection, inquiry, comparison—and it is lost.

अगर प्रज्ञावान जीवित पुरुष मिल सके, तो भाग्यशाली हैं। और प्रज्ञावान पुरुषों की कभी भी कमी नहीं है। अगर नहीं मिलता, तो आप आंख बंद किए हैं, इसलिए नहीं मिलता। अगर नहीं मिलता, तो आप कुछ चालाकी अपने साथ कर रहे हैं, कुछ धोखा कर रहे हैं, इसलिए नहीं मिलता। अन्यथा प्रज्ञावान पुरुष की कोई भी कमी नहीं है। उनकी एक निश्चित मात्रा हमेशा पृथ्वी पर है। उस मात्रा में कोई अंतर नहीं पड़ता। एक प्रज्ञावान पुरुष खोता है, तो तत्क्षण दूसरा प्रज्ञावान पुरुष उसकी जगह हो जाता है।

If you can find a living wise man, you are fortunate. There is never a shortage of wise men. If you do not find one, your eyes are closed; that is why you do not find. Or you are being clever with yourself, deceiving yourself; that is why you do not find. Otherwise there is no scarcity of the wise. Their number on earth is a constant; it does not diminish. When one wise man leaves, another immediately takes his place.

एक यहूदी फकीर मेरे पास आया। वह बड़ा चिंतित और परेशान था। और बहुत जगह घूमकर आया था, और अनेक लोगों को कुछ कहना चाहता था, लेकिन कोई उसे मिला नहीं जिससे वह कहे या कोई उसका भरोसा करेगा! उसने मुझसे संन्यास लिया, दीक्षा ली, ध्यान में लगा। फिर बाद में एक दिन उसने कहा कि अब मैं आपसे कह सकता हूं।

A Jewish fakir once came to me. He was anxious, troubled. He had wandered much, wishing to tell something to someone, but no one would receive him or believe him. He took sannyas with me, was initiated, began to meditate. Later one day he said, “Now I can tell you.”

उस यहूदी ने मुझे कहा कि मुझे धर्म में कोई भी रुचि न थी और मैं धार्मिक आदमी भी न था। इतना ही नहीं, बल्कि मेरा स्पष्ट विरोध भी रहा है। तो मैं कभी यहूदियों के मंदिर में, सिनागाग में कभी गया नहीं। मैंने कभी तालमुद पढ़ी नहीं। और कभी कोई धर्म की बात करे, तो मुझे सिर्फ ऊब ही पैदा होती थी। किसी रबाई, किसी फकीर को मैंने कभी सुना नहीं।

He told me: “I had no interest in religion at all; I was not a religious man. More than that, I was explicitly opposed. I never went to the synagogue. I never read the Talmud. When anyone spoke of religion I felt only bored. I never listened to a rabbi or a fakir.”

यहूदियों के उत्सव का दिन था एक, धार्मिक उत्सव का दिन, और यह युवक लौट रहा था बाजार से घर की तरफ अचानक उसे एकदम बेचैनी हुई, और उसे लगा कि मुझे सिनागाग जाना चाहिए। उसे खुद भी हैरानी हुई। कुछ ऐसा लगा, जैसे कोई खींचता हो, जैसे परवश हो गया। भागा हुआ घर गया, अपनी प्रार्थना की शाल उठाई, जिसको सिर पर डालकर यहूदी प्रार्थना करते हैं.।

“One day, on a Jewish holy festival, I was returning home from the market when suddenly I felt restless—compelled—to go to the synagogue. It surprised me too. It was as if someone were pulling me, as if I were helpless. I ran home, picked up my prayer shawl—the garment Jews cover themselves with during prayer.”

यह प्रार्थना की शाल यहूदियों की बड़ी कीमती है। दूसरे धर्मों के लोगों को भी इसका उपयोग करना चाहिए। पूरे शरीर को ढंक लेते हैं एक चादर से और भीतर प्रार्थना की धुन, आप चाहें ओंकार की धुन या कोई भी धुन को भीतर पैदा करते हैं। वह धुन न केवल शरीर के भीतर गूंजती है, बल्कि उस चादर के भीतर भी एक वातावरण निर्मित करती है, और शरीर के चारों तरफ एक ऑरा निर्मित हो जाता है। और वह धुन शरीर को चारों तरफ से घेर लेती है और आप जगत के साधारण वातावरण से बिलकुल कट जाते हैं। उस प्रार्थना की शाल के भीतर जितनी आसानी से प्रार्थना में लीन हुआ जा सकता है, उतनी आसानी से बिना अपने को ढंके लीन होना कठिन है।

This prayer shawl is very precious to Jews. People of other religions could also make use of such a thing. You cover the whole body with a cloth and generate within a humming—Om, or any sound. That hum resonates not only in the body but creates a field under the shawl—an aura around the body. It surrounds you and cuts you off from the ordinary atmosphere of the world. Within that shawl, absorption in prayer is far easier than without such covering.

भागा हुआ घर गया, प्रार्थना की शाल उठाई, जाकर सिनागाग पहुंचा। लेकिन उत्सव का दिन था और उस उत्सव के दिन नास्तिक से नास्तिक यहूदी भी मंदिर आता है। बिलकुल भरा हुआ था। कोई आशा नहीं थी उसे कि भीतर जगह मिल जाएगी। लेकिन वह चकित हुआ कि द्वार पर ही उसका स्वागत किया गया और उसे ले जाकर विशिष्ट अतिथियों के स्थान पर बिठाया गया। वह और भी हैरान हुआ कि यह क्या हो रहा है! उसने अपनी चादर ओढ़ ली और चादर ओढ़ते ही उसे सुनाई पड़ा.।

“He ran home, grabbed the shawl, and reached the synagogue. But it was a festival day; even the most atheistic Jew comes on such a day. It was packed. He had no hope of getting inside. But to his amazement, at the door he was welcomed and seated among honored guests. He was even more bewildered. He covered himself with the shawl and, as soon as he did, he heard…”

अभी कोई बीस साल पहले की घटना है, जब उसे सुनाई पड़ा। सालभर पहले आकर उसने मुझे सारा ब्योरा दिया।

This is an incident from about twenty years ago; a year before he came and told me the whole account.

उसे सुनाई पड़ा कि तू चुना गया है! छत्तीस में से एक मर गया है, उसकी जगह तुझे चुना गया है। वह कई लोगों से बताना चाहता है कि क्या मामला है! छत्तीस कौन हैं! कौन मर गया है! मुझे किस लिए चुना गया है! लेकिन बस, उस आवाज के बाद उसका जीवन बदल गया।

“He heard a voice: ‘You have been chosen! One of the thirty-six has died; you have been chosen in his place.’ He wanted to tell many people: What is this? Who are the thirty-six? Who died? For what have I been chosen? But after that voice his life was transformed.”

यहूदियों में पुराना एक नियम है। छत्तीस यहूदी सदा ही प्रज्ञावान पुरुष होंगे। उनमें से जब भी एक समाप्त होगा, तब तत्क्षण बाकी पैंतीस एक व्यक्ति को चुन लेंगे। तो छत्तीस की संख्या उनकी सदा पूरी रहेगी।

Among Jews there is an old doctrine: there are always thirty-six righteous—wise—men alive on earth. Whenever one departs, the remaining thirty-five immediately choose another, so the number thirty-six is always complete.

सभी धर्मों के भीतर उस तरह के अंतर्वतुल हैं, इनर सीक्रेट सर्किल्स हैं। उनकी संख्याओं में कभी कोई कमी नहीं होती। वे हमेशा मौजूद हैं। और जब भी कहीं कोई साधक उनको खोजने को तैयार हो, तब वे खुद उस साधक की तलाश में आ जाते हैं।

Every religion has such inner circles, inner secret orders. Their numbers never diminish. They are always present. And whenever a seeker is ready to find them, they themselves begin to seek the seeker.

तो जरूरत भी नहीं कि आप हिमालय जाएं। अगर आकांक्षा प्रबल हो, तो जहां आप हैं, वहीं जिस प्रज्ञावान पुरुष से आपको सन्निधि चाहिए, वह मौजूद होगा; वह वहीं चला आएगा।

So there is no need to go to the Himalayas. If the longing is intense, the wise man whose presence you need will be where you are; he will come to you there.

लेकिन हम अपने ही हाथ से दरिद्र बने रहते हैं। हम हाथ भी नहीं फैलाते। अगर स्वर्ण की वर्षा भी हो रही हो, तो हमारी झोली बंद रहती है।

But we make ourselves poor with our own hands. We do not even hold out our hands. Even if gold were raining, our bag would remain closed.

यह जो प्रज्ञावान पुरुष की सन्निधि खोजने की बात है, इसके लिए हमें अपनी सुरक्षा की, बचाव की पुरानी आदतें छोड़ना जरूरी हैं, अपने को थोड़ा खोलना जरूरी है। जोखिम तो है, खतरा तो है। लेकिन बिना खतरे के जीवन में कोई क्रांति भी नहीं होती।

To seek the presence of a wise man you must drop your old habits of self-protection and defense. You must open a little. There is risk, there is danger. But without danger no revolution happens in life.

फिर प्रज्ञावान पुरुषों का साहित्य है, उनके वचन हैं, जिनको हम वेद कहते हैं। वेद कोई किताब नहीं है; सभी प्रज्ञावान पुरुषों के वचन वेद हैं। इन वचनों को अगर हम मनन करें, विचार नहीं! और विचार और मनन का फर्क ठीक से समझ लेना चाहिए।

Then there is the literature of the wise—their utterances, which we call the Vedas. The Veda is not a book; the words of all wise men are the Veda. If we contemplate these words—note, not “think” but “contemplate”—we must clearly understand the difference.

विचार का तो मतलब होता है, मैं अपनी बुद्धि लगाऊं कि क्या ठीक है, क्या गलत है; पक्ष-विपक्ष में सोचूं। मेरे पास बुद्धि ही होती, तो फिर क्या था! और मैं जानता कि क्या ठीक है और क्या गलत है, तो वेद की कोई जरूरत न थी। फिर मैं खुद ही प्रज्ञावान था। वह मेरे पास नहीं है।

Thinking means: I apply my intellect to decide what is right, what is wrong; I argue for and against. But if I truly had intellect, what need of the Veda would there be? If I already knew right and wrong, I would myself be wise. I do not have that.

मनन! मनन बड़ी अलग बात है। मनन का अर्थ है, प्रज्ञावान पुरुष के वचन को अपने हृदय में उतार लेना, उसका रस चूसना, उसका स्वाद लेना। सोचना नहीं कि ठीक है कि गलत है। उसको पीना। इसको हम पाठ कहते हैं।

Contemplation is quite different. It means to let the words of the wise sink into your heart, to suck their juice, to taste them. Not to weigh whether they are right or wrong—drink them. This is what we call patha—devotional reading.

इसलिए एक आदमी रोज गीता का पाठ करता है। पश्चिम के लोग पूछते हैं कि यह क्या पागलपन है! एक दफा किताब पढ़ ली, बात खतम हो गई। और किताब को दुबारा पढ़ने का क्या अर्थ है! तिबारा पढ़ने का क्या अर्थ है! और फिर जिंदगीभर रोज सुबह उठकर पढ़ने का तो कोई भी अर्थ नहीं है। वही किताब है, उसको बार-बार पढ़कर क्या फायदा? इससे तो बुद्धि और जड़ हो जाएगी!

उनकी बात थोड़ी दूर तक सही है। अधिक लोगों की बुद्धि जड़ हो गई है। लेकिन जड़ हो जाने का कारण है कि उन्हें पाठ का रहस्य मालूम नहीं है। गीता रोज सुबह पढ़ने का अर्थ पढ़ना है ही नहीं। वह तो जैसे रोज आदमी भोजन करता है, पानी पीता है, श्वास लेता है, ऐसे रोज सुबह प्रज्ञावान पुरुष के वचनों को आत्मसात करना है, अपने में डुबाना है, उनको अपने में फेंकना है, उलीचना है। क्योंकि वे वचन बीज की तरह भीतर पड़ जाएंगे और किसी सम्यक क्षण में--और हम नहीं जानते वह सम्यक क्षण कब आएगा, इसलिए रोज करना है--किसी भी दिन वह सम्यक क्षण आ जाएगा, तो बीज ठीक जगह पहुंच जाएंगे। उनसे अंकुरण होगा। और उस अंकुरण में हमको पहली बार दिखाई पड़ना शुरू होगा कि क्या आसुरी है, क्या दैवी है। उसके पहले दिखाई नहीं पड़ सकता।

That is why a man reads the Gita every day. Westerners ask, “What madness is this? Read a book once and be done. Why read it again? What sense in reading it the whole life, every morning? It’s the same book—won’t your mind become dull?” To a point, they are right. Most people’s minds have become dull. But the dullness arises because they do not know the secret of patha. Reading the Gita every morning does not mean ‘reading’ in the usual sense. It is like daily eating, drinking water, breathing—each morning letting the words of the wise be assimilated, to be immersed in them, to throw them into oneself and churn them. For those words will fall within like seeds, and at some right moment—and we do not know when that right moment will come; that is why it is done daily—some day the right moment will arrive and the seeds will land in the right soil. They will sprout. And with that sprouting, for the first time you will begin to see what is asuric and what is divine. Before that, you cannot see.

तो दो उपाय हैं। अगर हिम्मत हो, तो जीवित प्रज्ञावान पुरुष की शरण में चले जाना चाहिए। अगर कमजोर आदमी हो, हिम्मत न हो, तो शास्त्र की शरण में चले जाना चाहिए। आपको उलटा लगेगा। आप अक्सर सोचते हैं कि जो ताकतवर है, वह किसी की शरण में नहीं जाता। और मैं आपसे कह रहा हूं कि ताकत हो, तो शरण में चले जाना चाहिए।

So there are two means. If you have courage, take refuge in a living wise man. If you are weak, without courage, then take refuge in scripture. This may sound upside down to you. You often think that the strong does not take refuge in anyone. I say to you: if you have strength, go into refuge.

कमजोर शरण में जा ही नहीं सकता, क्योंकि वह डरता है कि शरण में गए तो दूसरा कब्जा कर लेगा। वह कमजोरी का डर है। शक्तिशाली चला जाता है। शक्तिशाली ही समर्पण करता है। कमजोर तो सदा डरता है, भयभीत रहता है कि कहीं किसी के हाथ में अपने को सौंप दिया, फिर पता नहीं, क्या हो। सिर्फ शक्तिशाली सौंपने की हिम्मत करता है कि सौंप दिया, अब जो भी हो।

The weak cannot surrender; they fear that if they surrender, another will take possession. That fear belongs to weakness. The powerful surrenders. Only the strong dare to submit; the weak are always scared: “If I place myself in someone’s hands, who knows what will happen?” Only the strong dare: “I have surrendered—now let whatever happens, happen.”

और ध्यान रहे, जो सौंपने की हिम्मत जुटाता है, उसके पास प्रज्ञावान पुरुष अनिवार्य रूप से प्रकट हो जाते हैं। अगर तुमने गलत आदमी के भी चरणों में अपने को सौंपा और सौंपना बेशर्त रहा, तो गलत आदमी हट जाएगा और ठीक आदमी प्रकट हो जाएगा। और अगर तुम ठीक आदमी के पास भी अपने को सिकोड़कर बैठे रहे, बचाते रहे, तो ठीक आदमी भी तुम्हारे लिए गलत आदमी ही है।

And remember: for the one who gathers the courage to surrender, wise men inevitably appear. Even if you surrender at the feet of a wrong person, if your surrender is unconditional, the wrong person will move aside and the right one will appear. And if you sit before the right person holding yourself back, protecting yourself, then even the right person is the wrong person for you.

यह न हो सके, मन बहुत कमजोर हो, निर्बल हो, तो फिर शास्त्र खोजना चाहिए। गुरु शक्तिशाली के लिए, शास्त्र कमजोर के लिए। मगर हिम्मत तो वहां भी जुटानी पड़ेगी। क्योंकि वहां भी शास्त्र को मौका देना होगा कि आपके भीतर जा सके, रोएं-रोएं में डूब जाए, उतर जाए, श्वास-श्वास में समा जाए, जगह-जगह आपके कण-कण में उसकी ध्वनि गूंजने लगे।

If this is not possible—if the mind is too weak—then seek scripture. The guru is for the strong; scripture is for the weak. But even there courage will be needed, because you must give the scripture a chance to enter you, to soak into every pore, to flow with your every breath, to echo in every particle of your being.

स्वामी राम अमेरिका से वापस लौटे, तो पंजाब के एक बहुत बड़े विचारक सरदार पूर्णसिंह उनके साथ थे। तो एक ही कोठरी में एक रात हिमालय में सोए थे। चारों तरफ सन्नाटा था, हिमालय का सन्नाटा। न कोई पास गांव, न कोई आवाज, न कोई शोरगुल।

When Swami Ram returned from America, Sardar Puran Singh, a great Punjabi thinker, was with him. One night they slept in the Himalayas in a single room—silence all around, Himalayan silence. No village nearby, no sound, no uproar.

अचानक पूर्णसिंह को लगा कि कोई राम-राम की रट लगाए हुए है। तो नींद न आए। उठकर वे बाहर गए, बरांडे में चारों तरफ घूमकर देखा, सन्नाटा है। कोई नहीं है वहां। हैरानी तो तब हुई कि जब बाहर गए, तो आवाज कम आने लगी। और जरा दूर जाकर बरांडे में घूमे, तो और कम आने लगी। नीचे के कंपाउंड में उतरकर दरवाजे तक गए, तो आवाज बिलकुल खो गई। फिर जैसे वापस लौटे करीब, आवाज बढ़ने लगी। कोठरी में आए, तो आवाज फिर सुनाई पड़ने लगी। तब वे चकित हुए। क्योंकि सिवाय राम और उनके कोई नहीं है। राम तो सो रहे हैं।

Suddenly Puran Singh felt someone was chanting “Ram, Ram.” He could not sleep. He got up, went out on the veranda, looked all around—silence. No one there. His surprise increased when he noticed that outside the sound grew fainter. He went farther; it faded even more. He went down to the gate; it vanished. As he returned, the sound increased. When he came into the room, it was heard again. He was astonished—there was no one there except Ram, who was asleep.

तो राम की खाट के पास गए। जैसे पास गए, तो आवाज और बढ़ने लगी। तब उन्हें खयाल आया कि यह तो कुछ अनूठा घट रहा है! राम के शरीर के अंग-अंग से राम की आवाज निकल रही है। तो पैर के पास कान रखकर देखा, तो आवाज; हाथ के पास कान रखकर देखा, तो आवाज; सिर के पास कान रखकर देखा, तो आवाज।

He went near Ram’s cot. The closer he came, the louder the sound. Then he realized something unique was happening: from every limb of Ram’s body, “Ram” was resonating. He put his ear to the feet—there was the sound; to the hands—there was the sound; to the head—there was the sound.

जब कोई व्यक्ति ठीक से स्मरण करता है, पाठ करता है, वेद के वचन को अपने में डूब जाने देता है, तो रोएं-रोएं से वही प्रतिध्वनित होने लगता है। उस प्रतिध्वनि के क्षण में आपको समझ आएगा, क्या आसुरी है, क्या दैवी है। उसके पहले समझ नहीं आ सकता।

When someone truly remembers, truly does patha—lets the words of the Veda sink in—then every hair begins to reverberate with the same sound. In that resonance you will understand what is asuric and what is divine. Before that, it cannot be understood.

ये दो उपाय हैं। हिम्मत हो, तो जीवित पुरुष खोज लेना चाहिए; हिम्मत कमजोर हो, तो प्रज्ञावान पुरुषों के मरे हुए वचन शास्त्रों में संगृहीत हैं, उनकी शरण चले जाना चाहिए।

These are the two means. If you have courage, seek a living master; if courage is weak, then the recorded words of the wise, preserved in the scriptures, are your refuge.

लेकिन फिर भी दोनों में हिम्मत की तो जरूरत है ही, क्योंकि शरण जाए बिना कोई भी उपाय नहीं है। कहीं अपने को खोना होगा, छोड़ना होगा; कहीं अपनी अस्मिता को हटाकर रख देना होगा। तब जैसे बिजली कौंध जाए और अंधेरे में रास्ता दिखाई पड़ने लगे, ठीक ऐसे ही, क्या दैवी है, क्या आसुरी है, उसकी प्रतीति होने लगती है।

Yet in both, courage is necessary, because without refuge there is no way. Somewhere you must lose yourself, let go; somewhere you must set aside your ego. Then, like a flash of lightning, the path becomes visible in the dark; in just that way, the sense of what is divine and what is asuric begins to arise.

और ध्यान रखें, जैसे ही प्रतीत होता है कि यह आसुरी और यह दैवी, वैसे ही जीवन में परिवर्तन शुरू हो जाता है। क्योंकि जिसको प्रतीत हो जाए कि यह आसुरी वृत्ति है, फिर उस वृत्ति में रहना असंभव है।

And remember: the moment it is perceived—“This is asuric and this is divine”—transformation begins. For once you truly see a tendency is asuric, it becomes impossible to remain in it.

हम तभी तक आसुरी वृत्ति में रह सकते हैं, जब तक हमें लगता हो कि यह दैवी वृत्ति है। हम तभी तक असत्य में जी सकते हैं, जब तक हमें लगता हो कि यह सत्य है। और हम तभी तक दुख में जी सकते हैं, जब तक हमने दुख को सुख माना हो।

We can live in asuric tendencies only so long as we take them to be divine. We can live in untruth only so long as we take it to be truth. We can live in misery only so long as we have mistaken it for happiness.

दुख दुख दिखाई पड़े, छुटकारा शुरू हो गया। असत्य असत्य मालूम पड़े, क्रांति शुरू हो गई। आसुरी है हमारी संपदा, ऐसा बोध हो जाए, उस संपदा से हमारे हाथ अलग होने लगे। हम उसे ही पकड़ते हैं, जिसे हम ठीक समझते हैं। वह गलत हो, पर हमारी समझ में ठीक है, तो हम पकड़ते हैं। जैसे ही समझ आ जाती है कि गलत है, छूटना शुरू हो जाता है।

When misery is seen as misery, liberation begins. When untruth is known as untruth, revolution begins. When the sense arises, “Our wealth is asuric,” our hands begin to fall away from it. We cling only to what we believe is right. Even if it is wrong, if we think it right, we cling. The moment we understand it is wrong, the loosening begins.

सुकरात का प्रसिद्ध वचन है, नालेज इज़ वर्च्यू, ज्ञान सदाचरण है!

Socrates’ famous saying: Knowledge is virtue!

जैसे ही कोई जान लेता है कि ठीक क्या है, ठीक करना शुरू हो जाता है। जब तक हम सोचते हैं कि हमें पता है कि ठीक क्या है; फिर भी क्या करें, हम गलत करते हैं! तब तक जानना कि हमें पता ही नहीं है कि ठीक क्या है।

मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं, हमें मालूम है कि क्रोध बुरा है; पर क्या करें, मजबूरी है, क्रोध हो जाता है। तो मैं उनसे कहता हूं, तुम गलती कर रहे हो, तुम पूरी बात को ही उलटा समझ रहे हो। तुम्हें मालूम ही नहीं कि क्रोध बुरा है। यह तुमने सुना है; और तुम सोचते हो, सुना हुआ तुम्हारा ज्ञान हो गया। तुम्हें पता हो जाए कि क्रोध बुरा है, तो जैसे आग में हाथ डालना मुश्किल है, वैसे ही क्रोध में भी हाथ डालना मुश्किल हो जाएगा। शायद ज्यादा मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि आग तो केवल शरीर को जलाती है, क्रोध तो भीतर तक झुलसा देता है।

The moment one truly knows what is right, one begins to do what is right. When people say, “We know anger is bad, but what to do—helplessly we get angry,” I tell them, “You are mistaken; you have the whole thing upside down. You do not know that anger is bad. You have heard it—and you think what is heard is knowledge. If you truly knew anger is bad, then, as it is difficult to put your hand in fire, it would be even more difficult to put your hand into anger—perhaps more difficult, because fire burns only the body; anger scorches you to the core.”

आखिरी प्रश्न: ओशो, मंजिल पर पहुंचकर प्रज्ञावान पुरुष को यही पता चलता है कि स्वयं को जानना असंभव है, क्योंकि वहां ज्ञाता, ज्ञेय और ज्ञान सब एक हो जाते हैं। इस हालत में वे हमें क्यों समझाते हैं कि स्वयं को जानो? इसमें उनका अभिप्राय क्या है?
The last question: Osho, upon reaching the goal the wise man finds that it is impossible to know the self, because there the knower, the known, and knowledge become one. In that state, why do they still tell us, “Know yourself”? What do they mean by it?

निश्चित ही, उस परम अवस्था में ज्ञाता भी खो जाता है, ज्ञान भी खो जाता है, ज्ञेय भी खो जाता है। यह जो त्रिवेणी है, यह खोकर एक ही धारा बन जाती है। गंगा, यमुना, सरस्वती तीनों खो जाती हैं, सागर ही रह जाता है। वह जो खोजने चला था, वह भी नहीं बचता; जिसे खोजने चला था, वह भी नहीं बचता। फिर भी कुछ बचता है। और जो बचता है, वह तीनों से बड़ा है। जो बचता है, वह तीनों से ज्यादा है। जो खो जाता है, वह तो कचरा था। जो बचता है, वही सार है।

Certainly, in that ultimate state the knower is lost, knowledge is lost, and the known is lost. This trinity dissolves into a single current. Ganga, Yamuna, Saraswati—all three disappear; only the ocean remains. The one who went in search is no longer there; that which he went to search for is also no longer there. And yet, something remains. What remains is greater than the three; it is more than the three. What is lost was rubbish. What remains is the very essence.

फिर भी प्रज्ञावान पुरुष आपसे कहते हैं, स्वयं को जानो। क्या मिटाने के लिए आमंत्रण देते हैं?

Still the wise say to you, “Know yourself.” Are they inviting you to be erased?

अगर मिटना ही मिटना होता और कुछ पाना न होता, तो यह आमंत्रण न दिया जाता। एक तरफ से मिटना है और दूसरी तरफ से होना है। जो आप हैं, वह खो जाएगा। और जो आपका वास्तविक होना है, वह बचेगा। जो आपका झूठा-झूठा होना है, वह तिरोहित हो जाएगा। और जो आपकी शाश्वत सत्ता है, जो आपका सनातन स्वरूप है, वह बचेगा। आप खो जाएंगे, जैसा आप अपने को अभी समझते हैं। और जैसा आपने कभी अपने को नहीं समझा, लेकिन आप हैं, वह बच रहेगा।

If it were only erasing, and nothing were gained, the invitation would never be given. From one side, there is disappearing; from the other side, there is being. That which you presently are will fall away, and your real being will remain. Your false, counterfeit “being” will vanish; your eternal substance, your timeless nature, will remain. You will be lost—as you now take yourself to be. And that which you have never known yourself to be, but which you truly are, will abide.

तो प्रज्ञावान पुरुष आपको बुलाते हैं कि मिटो, ताकि हो सको। खो जाओ, ताकि बच सको। वे कहते हैं, बूंद सागर में गिर जाए, खो जाएगी। अगर आप बूंद की तरफ से देखें, तो खो जाएगी। लेकिन खोएगी कहां? खोना हो कैसे सकता है? जो भी है, वह खोएगा कैसे? अगर होने की तरफ से देखें, तो बूंद खोएगी नहीं, सागर हो जाएगी। एक तरफ से बूंद का क्षुद्रपन चला जाएगा, दूसरी तरफ से सागर की विराटता उसमें उतर आएगी।

So the wise call you: dissolve, so that you may be. Lose yourself, so that you may be saved. They say: if the drop falls into the ocean, it is lost—if you look from the drop’s side. But where can it be lost? How can being be lost? If you look from the side of being, the drop is not lost; it becomes the ocean. On one side the drop’s smallness is gone; on the other, the ocean’s vastness pours in.

कबीर ने कहा है कि पहले तो मैं सोचता था जब मिलन हुआ कि बूंद सागर में गिर गई और खो गई। प्रथम तो ऐसा ही अनुभव हुआ कि बूंद सागर में गिरकर खो गई। बाद में समझ में आया कि यह तो उलटा कुछ हुआ है, सागर बूंद में गिरकर खो गया।

Kabir says: at first I thought that in union the drop fell into the ocean and was lost. That was the first experience—that the drop fell into the ocean and vanished. Later I understood it is the other way around: the ocean fell into the drop and disappeared.

ये दोनों बातें एक ही अर्थ रखती हैं। चाहे हम एक बूंद को सागर में गिराएं, चाहे एक सागर को बूंद में गिराएं; दोनों हालतों में घटना एक ही घटती है। तो चाहे आप कहें कि आप खो गए और चाहे आप कहें कि परमात्मा आप में खो गया, एक ही बात है। सिर्फ दो कोने से कहने की बात है।

Both statements mean the same. Whether you let a drop fall into the ocean, or the ocean fall into a drop, the same event occurs. Whether you say, “I was lost,” or you say, “The divine was lost in me,” it is the same thing—only two vantage points.

बुद्ध ने पहली बात पसंद की। उन्होंने कहा, तुम खो जाओगे, निर्वाण हो जाएगा, सब शून्य हो जाएगा। शंकर ने दूसरी बात पसंद की़, ब्रह्म हो जाओगे, कुछ खोएगा नहीं, सब कुछ पा लिया जाएगा।

Buddha preferred the first: you will be lost, nirvana will happen, everything will be emptiness. Shankara preferred the second: you will become Brahman; nothing is lost, everything is gained.

चाहे कहो शून्य, चाहे कहो पूर्ण। शून्य का अर्थ है, बूंद खो गई। पूर्ण का अर्थ है, सागर बूंद में उतर आया। पर दोनों एक ही बात को कहने के दो ढंग हैं। एक विधेय का ढंग है, एक निषेध का ढंग है; जो भी प्रीतिकर हो।

Call it shunya (the void) or call it purna (the fullness). Shunya means the drop is gone; purna means the ocean has descended into the drop. Two ways of saying one truth: one via affirmation, the other via negation. Choose whichever is dear to you.

प्रज्ञावान पुरुष बुलाते हैं कि मिटो, क्योंकि उन्होंने अपनी तरफ से अनुभव किया है कि जब तक वे मिटे नहीं, तभी तक दुख में रहे। जब वे मिटे, तब आनंद हो गया।

The wise invite you to dissolve because they have known from their own experience that as long as they did not dissolve, suffering remained. When they dissolved, bliss happened.

आपका होना ही कष्ट है। आप ही कांटा हो, जो चुभता है। और जब तक आप हो, कांटा चुभता ही रहेगा। आप लाख उपाय करो सुख की व्यवस्था के, वे असफल होंगे, क्योंकि कांटा आप हो। आप कितना ही सुखद बिस्तर तैयार कर लो और सुंदर भवन बना लो, लेकिन वह कांटा चुभता ही रहेगा।

Your very “existence” as you know it is the thorn. You yourself are the thorn that pricks. And so long as you are, the thorn will go on pricking. You may make a thousand arrangements for happiness; they will fail—because the thorn is you. Prepare as pleasant a bed as you like, build as beautiful a house as you like—the thorn will prick.

महल बड़े होते जाते हैं, दुख नष्ट नहीं होता। संपत्ति के ढेर लगते जाते हैं, दुख नष्ट नहीं होता। संपदा, यश, कीर्ति मिलती जाती है, दुख नष्ट नहीं होता, बल्कि कांटा चुभता ही चला जाता है। शायद और जोर से चुभता है। जितना सुख का आप इंतजाम करते हैं, कांटा उतने जोर से चुभता है। क्योंकि सुख में पृष्ठभूमि बन जाती है, और कांटा और भी ज्यादा पीड़ादायी मालूम होता है।

Palaces grow larger; misery is not destroyed. Heaps of wealth pile up; misery is not destroyed. Prosperity, fame, renown accrue; misery is not destroyed—if anything, the thorn pricks harder. The more arrangements you make for pleasure, the deeper the thorn hurts. Pleasure creates a contrasting backdrop, and the thorn feels even more painful.

एक गरीब आदमी के पैर में कांटा उतना नहीं चुभता; पैर उसके आदी हैं। अमीर आदमी के पैर में कांटा और बुरी तरह चुभता है; पैर उसके आदी नहीं हैं। जैसे-जैसे आदमी अमीर होता है, वैसे-वैसे दुख एक घाव, एक नासूर भीतर हृदय में बनता चला जाता है।

A poor man’s feet don’t feel a thorn so acutely; his feet are accustomed. A rich man’s feet feel it worse; his feet are unaccustomed. As a person grows richer, a sore, an ulcer begins to form in the heart; misery deepens.

प्रज्ञावान पुरुष बुलाते हैं आपको कि मिट जाओ; कहते हैं कि स्वयं को जान लो। क्योंकि स्वयं को जानते ही आप मिट जाओगे। यह जरा उलटा लगेगा, विरोधाभासी। क्योंकि जब हम कहते हैं, स्वयं को जान लो, तो हमें ऐसा लगता है कि अपने को हम बचा लेंगे।

The wise call you to dissolve; they say, “Know yourself,” because in knowing the self, you will dissolve. This sounds upside down, paradoxical. When we say “Know yourself,” it sounds as though you will save yourself.

स्वयं को जानने की शर्त ही यह है कि जब तक आप हो, तब तक आप स्वयं को जान न सकोगे। आप बाधा हो। वह जो अहंकार है कि मैं हूं, वही रुकावट है। वह मिटेगा, तो स्वयं का जानना हो जाएगा। स्वयं का मिटना ही स्वयं का ज्ञान है। और उसके साथ ही कांटा खो जाता है।

The very condition of knowing the self is: as long as you are, you cannot know the self. You are the obstacle. The ego—the feeling “I am”—is the barrier. When it dissolves, self-knowing happens. The dissolution of the self is the knowledge of the self. And with it, the thorn disappears.

बुद्ध को ज्ञान हुआ, तो उन्होंने पहला उदघोष किया कि अब मुझे दुख में कोई भी डाल न सकेगा। अब मुझे दुख में डालने का कोई उपाय न रहा। तो कथा है कि ब्रह्मा ने उनको पूछा कि आप ऐसा क्यों कहते हैं? तो बुद्ध ने कहा, चूंकि अब मैं हूं ही नहीं। मुझे दुख में डालने का कोई उपाय नहीं, क्योंकि अब मैं हूं ही नहीं। जब तक मैं था, तब तक मुझे दुख में डाला जा सकता था।

When Buddha attained awakening, his first proclamation was: now no one can ever put me into misery. There is no way to put me into suffering now. The story says Brahma asked him, “Why do you say that?” Buddha replied, “Because now I am no more. There is no way to put me into misery, because I am not. As long as I was, I could be put into suffering.”

बुद्ध शून्य की भाषा पसंद करते हैं। अगर आपको पूर्ण की भाषा पसंद हो, तो समझें पूर्ण की तरफ से। शून्य की भाषा पसंद हो, तो शून्य की तरफ से। लेकिन सिर्फ भाषा में मत खोए रहें; कुछ करें। या तो बूंद को मिटाएं सागर में या सागर को बुलाएं बूंद में। जब तक यह महामिलन न हो, तब तक दुख बना ही रहता है।

Buddha liked the language of emptiness. If you prefer the language of fullness, understand it from that side. Prefer emptiness, understand it from that side. But do not be lost in language; do something. Either let the drop dissolve into the ocean, or invite the ocean into the drop. Until that great union happens, misery remains.