Skip to content
Osho

Geeta Darshan #4

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र को लें।

Now let us take the Gita’s sutra.

और हे अर्जुन, आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य कर्तव्य-कार्य में प्रवृत्त होने को और अकर्तव्य-कार्य से निवृत्त होने को भी नहीं जानते हैं। इसलिए उनमें न तो बाहर-भीतर की शुद्धि है, न श्रेष्ठ आचरण है और न सत्य भाषण ही है।

“And, O Arjuna, those of demonic nature do not know what ought to be done and what ought not to be done. Therefore in them there is neither inner nor outer purity, nor noble conduct, nor even truthfulness.

तथा वे आसुरी प्रकृति वाले मनुष्य कहते हैं कि जगत आश्चर्यरहित और सर्वथा झूठा है एवं बिना ईश्वर के अपने आप स्त्री-पुरुष के संयोग से उत्पन्न हुआ है। इसलिए जगत केवल भोगों को भोगने के लिए ही है। इसके सिवाय और क्या है?

“Moreover, people of demonic nature say: ‘The world is without wonder and wholly false, and without God, born of the union of male and female. Therefore the world exists only for enjoyment—what else is there?’

इस प्रकार इस मिथ्या-ज्ञान को अवलंबन करके नष्ट हो गया है स्वभाव जिनका तथा मंद है बुद्धि जिनकी, ऐसे वे सबका अहित करने वाले क्रूरकर्मी मनुष्य केवल जगत का नाश करने के लिए ही उत्पन्न होते हैं।

“Thus, taking refuge in this false knowledge, whose nature is ruined and whose understanding is dull, these men, cruel in deeds and harmful to all, are born only for the destruction of the world.”

बहुत-सी बातें इस सूत्र में समझने जैसी हैं और गहरे में जाने जैसी हैं।

There is much here to be pondered and taken deeply.

आसुरी स्वभाव वाले मनुष्य कर्तव्य में प्रवृत्त होने और अकर्तव्य से निवृत्त होने को नहीं जानते हैं.।

क्या करने जैसा है, क्या करने जैसा नहीं है, इसका उन्हें कुछ भेद नहीं होता, वे जो आसुरी संपदा वाले लोग हैं। क्या कर्तव्य है? कर्तव्य की क्या परिभाषा है? किसे हम कहें कि यह करने जैसा है?

Those of demonic disposition do not know how to incline to what is to be done and turn away from what is not to be done. What is to be done? How shall we define duty? What should we call worthy of doing?

योग कर्तव्य की परिभाषा करता है, जिससे भी आनंद बढ़ता हो, वही कर्तव्य है। और मजे की बात यह है कि जिससे हमारा आनंद बढ़ता है, उससे हमारे आस-पास जो हैं, उनका भी आनंद बढ़ता है। जिससे हमारे आस-पास जो हैं, उनका आनंद बढ़ता है, उससे हमारा भी आनंद बढ़ता है। आनंद एक संयुक्त घटना है।

Yoga defines duty thus: whatever increases bliss is duty. And the wonder is, that which increases our joy increases the joy of those around us; and that which increases the joy of those around us increases our own joy. Joy is a joint event.

दुख भी संयुक्त घटना है। जिससे हमारा दुख बढ़ता है, उससे हमारे आस-पास भी दुख बढ़ता है। जिससे हमारे आस-पास दुख बढ़ता है, उससे हमारा दुख भी बढ़ता है। दुख भी एक संयुक्त घटना है।

आप किसी दूसरे को दुखी करके सुखी नहीं हो सकते। चाहे क्षणभर को आप अपने को धोखा दें कि मैं सुखी हो रहा हूं, लेकिन यह असंभव है। यह नियम नहीं है। यह हो नहीं सकता। आप दूसरे को दुखी करके सिर्फ दुखी ही हो सकते हैं।

Sorrow too is a joint event. Whatever increases our sorrow increases sorrow around us. Whatever increases sorrow around us increases ours. You cannot be happy by making another unhappy. At most, you may deceive yourself for a moment, but it is impossible as a law. You can only become unhappy by making others unhappy.

यह तो हो भी सकता है कि आप दूसरे को दुखी करें और वह दुखी न हो, लेकिन आप तो दुखी होंगे ही। क्योंकि अगर वह आदमी ज्ञानी हो, बोधपूर्ण हो, बुद्ध पुरुष हो, तो आपके दुखी करने से दुखी नहीं होगा। लेकिन आपकी दुखी करने की जो चेष्टा है, वह आपको तो निश्चित ही दुखी कर जाएगी।

जगत एक प्रतिध्वनि है। हम जो करते हैं, वह हम ही पर आकर बरस जाता है, चाहे थोड़ी देर-अबेर हो जाती हो। उसी देर-अबेर के कारण ही हम इस भ्रांति में पड़ जाते हैं कि इससे कोई संबंध नहीं है।

It can happen that you try to make someone unhappy and he does not become unhappy—if he is wise, awakened, a Buddha. But your very attempt to make him unhappy will certainly make you unhappy. The world is an echo; what we send out returns upon us—sometimes sooner, sometimes later. Because of this delay we fall into the delusion that there is no connection.

लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं कि हम कुछ भी बुरा नहीं कर रहे हैं, फिर भी दुखी हैं।

उनकी गलती है। यह असंभव है। वे जरूर कुछ कर रहे हैं; वे जरूर कुछ करते रहे हैं। शायद वे सोचते हैं कि वह बुरा नहीं है, जो वे कर रहे हैं।

People come and say, “We are doing nothing wrong, yet we are unhappy.” They are mistaken. That is impossible. They are doing something; perhaps they think what they do is not wrong.

एक पिता मेरे पास आए। अपने बेटे से दुखी हैं। और कहते हैं कि मैं तो बेटे के भले के लिए सब-कुछ कर रहा हूं, पर वह मुझे दुख दे रहा है। सारी कथा मैंने जानी। तो पिता ठीक कहते हैं कि भले के लिए कर रहे हैं; इसमें कुछ झूठ नहीं है। लेकिन करने का जो ढंग है, वह ऐसा है कि वे बंद ही कर दें यह भला काम करना, तो अच्छा है। करने का ढंग इतने दंभ से भरा है, करने का ढंग ऐसा है कि खुद को वे देवता और बेटे को शैतान समझते हैं। करने का ढंग इतना अहंकारपूर्ण है कि बेटे के अहंकार को चोट लगती है। चाहते वे भला करना हैं, लेकिन बुरा हो रहा है।

A father came to me distressed by his son. He said, “I am doing everything for my son’s good, and yet he causes me sorrow.” I heard the whole story. The father was right that his intention was his son’s good. But the manner of doing it was such that it would be better if he stopped doing this “good.” His way was full of pride; he saw himself as a god and his son as a devil. His manner was so egoistic that it hurt the son’s ego. He wished to do good, but harm was being done.

और इतने दंभ से जब कोई दूसरे व्यक्ति को बदलने की कोशिश करता है, तो दूसरे पर चोट पहुंचती है। वह चोट संघातक हो जाती है; उस चोट से बदला लेने की वृत्ति पैदा होती है। और करने में उनको जो मजा आ रहा है, वह मजा यह नहीं है कि वे बेटे का भला कर रहे हैं। वह मजा यह है कि मैं भला बाप हूं और बेटे के लिए सब कुर्बान कर रहा हूं। वह भी अहंकार का ही मजा है।

When anyone tries to change another with such conceit, it strikes the other a blow; that blow breeds vengeance. And the pleasure this father was getting was not in doing good to his son; it was the pleasure of “I am a good father sacrificing everything”—the pleasure of ego.

मैंने उनसे कहा कि कभी आपने यह सोचा कि अगर बेटा सच में ही भला हो जाए, तो आप दुखी हो जाएंगे! उन्होंने कहा, आप क्या कहते हैं! कभी नहीं। तो मैंने कहा, आप बैठें आंख बंद करके और सोचें। आपका तो सारा जीवन का अर्थ ही खो जाएगा। एक ही अर्थ है, वह बेटे को ठीक करना। आप बिलकुल अनआकुपाइड हो एकदम, कोई काम न बचेगा; मरने के सिवाय कुछ काम न बचेगा। वह बेटा आपको काम दे रहा है, रस दे रहा है। चौबीस घंटे आप उसी के पीछे पड़े हैं, उसी की कथा कह रहे हैं, और जगह-जगह प्रचार कर रहे हैं कि आप इतना कर रहे हैं और बेटा आपको दुख दे रहा है। अगर बेटा सच में आज भला हो जाए, तो आपको कल मरने के सिवाय कोई काम नहीं है।

थोड़े चौंके, धक्का खाया; लेकिन फिर सोचा। और कहने लगे कि शायद बात ठीक ही हो!

I told him, “Have you ever thought that if your son truly became good, you would become unhappy?” He said, “What are you saying! Never.” I said, “Close your eyes and look. Your life’s meaning would be lost. You have only one meaning: to fix the son. You are unoccupied; without that, nothing will remain to do except die. Your son is giving you occupation, juice. You are after him twenty-four hours, telling his story everywhere, proclaiming how much you are doing and how he causes you pain. If he really became good today, tomorrow you would have nothing to do but die.” He started, was shocked, then pondered—and said, “Perhaps you are right.”

अगर आप दुख पाते हैं, तो आपको जान लेना चाहिए कि आप दुख दे रहे हैं। अगर आपको आनंद की कोई भी किरण मिलती है, तो जान लेना चाहिए कि जाने या अनजाने आपने कुछ आनंद दिया है, बांटा है। जो हम बांटते हैं, वही हमें मिलता है।

If you receive sorrow, know that you are giving sorrow. If even a ray of joy comes to you, know that knowingly or unknowingly you have given and shared some joy. What we distribute is what returns to us.

कर्तव्य क्या है? कर्तव्य निर्भर होगा लक्ष्य से। लक्ष्य तो एक है सभी का कि जीवन आनंद से भरपूर हो जाए। तो जिससे भी आनंद बढ़े, वही कर्तव्य है। और जिससे आनंद घटे, वही अकर्तव्य है। आनंद को हम कसौटी बना सकते हैं। जैसे सोने को पत्थर पर कसकर देख लेते हैं कि सही या गलत, शुद्ध या अशुद्ध, वैसे आनंद पर आप कसकर देखते रहें अपने कर्मों को।

What is duty? Duty depends on the goal. The goal is one for all—that life be filled with bliss. Whatever increases bliss is duty; whatever diminishes it is non-duty. Let bliss be the touchstone. As gold is tested on the stone, keep testing your actions on the stone of joy.

और जिस कर्म से आनंद बढ़ता हो, समझना वह कर्तव्य है। फिर उसको ज्यादा सींचें, बढ़ाएं, जीवन की सारी ऊर्जा उसमें लग जाने दें। जिस कर्म से दुख मिलता हो, उसे छोड़ें, उससे अपने को हटाएं, उसकी तरफ जीवन की ऊर्जा को मत बहने दें।

That action which increases joy—know it as duty; water it, grow it, put your life’s energy there. That which brings sorrow—drop it, withdraw your energy toward it.

लेकिन कृष्ण कहते हैं, आसुरी संपदा वाला व्यक्ति जानता ही नहीं कि क्या करने योग्य है, न जानता है कि क्या करने योग्य नहीं है। न कर्तव्य में उसकी प्रवृत्ति है, न अकर्तव्य से निवृत्ति है। वह अंधे आदमी की तरह कुछ भी किए चला जाता है। उस सब कनफ्यूजन, उस सब उपद्रव को जैसे वह अपने जीवन में खड़ा कर लेता है। कभी बाएं, कभी दाएं भागता है; कभी सीधा, कभी उलटा।

But Krishna says: one of demonic wealth does not know what is worth doing and what is not; there is in him no inclination to duty, no turning away from non-duty. He does things like a blind man, raising a whole commotion, running sometimes left, sometimes right, sometimes straight, sometimes backwards.

मैंने सुना है, दक्षिण में एक कथा है। दक्षिण का एक कवि हुआ, तेनालीराम। कुछ उलटी खोपड़ी का आदमी रहा होगा। कवि अक्सर होते हैं। पर भक्ति का भी भाव था। तो उसने बड़ी साधना की। काली का पूजक था। बड़ी साधना की। वर्षों के बाद काली का दर्शन हुआ, अनंत हाथों वाली, अनंत मुख वाली। सालों की मेहनत के बाद तेनालीराम ने पूछा क्या!

उसने पूछा कि बस, मुझे यही पूछना है; एक नाक हो, सर्दी हो जाए, तो आदमी पोंछ-पोंछकर थक जाता है। तुम्हारी क्या गति होती होगी?

काली भी चौंकी होगी। कहते हैं, काली ने कहा कि तुम्हें, तेनालीराम, आज से विकट कवि कहा जाएगा। यह तुम्हारा नाम हुआ; और यही मेरा उत्तर है। तेनालीराम ने सुना तो उसने कहा कि बिलकुल ठीक। यह बिलकुल मुझसे मेल खाता है। विकट कवि को उलटा पढ़ो या सीधा, एक-सा है। और मैं उलटा खड़ा होऊं या सीधा, बिलकुल एक-सा है।

यह वर्षों की साधना बस, इस चर्चा पर समाप्त हो गई!

I have heard a southern tale. There was a poet in the South, Tenali Rama—perhaps a man with an upside-down head; poets often are, though he had devotion too. He worshipped Kali with great austerity. After years Kali appeared—countless hands, countless faces. After years of effort, Tenali asked only this: “Just one thing—when a man with one nose catches a cold, he gets tired of wiping. What must be your condition?” Kali must have been startled. She said, “From today you will be called Vikat Kavi—a grotesque poet. That is my answer.” Tenali said, “Perfect! It fits me. Read ‘Vikat Kavi’ backward or forward—it’s the same. Whether I stand upside down or upright—it’s the same.” Thus years of austerity ended in this exchange!

अगर मन उलझा हो, क्या करने योग्य है, क्या करने योग्य नहीं है, इसका बोध भी न हो, तो आपके सामने परमात्मा भी खड़ा हो, तो भी हल न होगा। आप स्वर्ग में भी पहुंच जाएं, तो कोई न कोई उपद्रव खड़ा कर लेंगे। आप जहां भी होंगे, वहां गलती अनिवार्य है।

सवाल यह नहीं है कि आप कहां हैं। सवाल यह है कि आपके पास देखने की दृष्टि तीक्ष्ण, स्पष्ट है; विवेकपूर्ण है; बांट सकती है या नहीं कि क्या सार है, क्या असार है; क्या कर्तव्य है, क्या अकर्तव्य है।

If the mind is entangled and blind to what is worth doing and not, even if God stands before you, it will not help. You could reach heaven and still create trouble. The question is not where you are; the question is whether your vision is sharp, clear, discriminating—able to separate the essential from the nonessential, duty from non-duty.

अक्सर लोग जीवनभर दौड़ते रहते हैं, बिना इसका ठीक से उनको पक्का पता हुए कि वे कहां जा रहे हैं, क्यों जा रहे हैं। अगर लोग थोड़ी देर रुक जाएं इसके पहले कि कदम उठाएं, चलें, सोच लें कि कहां जाना है और सारी जीवन ऊर्जा को वहां नियोजित कर दें, तो जीवन में फल लग सकते हैं।

अधिक लोग बेफल मर जाते हैं, निष्फल मर जाते हैं। ऐसा भी नहीं कि श्रम कम करते हैं। श्रम बहुत करते हैं। आसुरी संपदा वाले लोग दैवी संपदा वाले लोगों से ज्यादा श्रम करते हैं। बुद्ध ने क्या श्रम किया है! जो श्रम हिटलर और तैमूरलंग और चंगेज खां करते हैं! बुद्ध का श्रम क्या है! एक झाड़ के नीचे बैठे हैं, यही श्रम है!

तैमूरलंग को देखें, लंगड़ा है। वह लंग लंगड़े का ही हिस्सा है। तैमूर दि लेम। लंगड़ा है, लेकिन सारी जमीन को जीतने की कोशिश में लगा है। और कोई आधी जमीन उसने जीत भी डाली। कितने लाखों लोग उसने काट डाले। श्रम उसका भारी है, लेकिन परिणाम क्या है? हिटलर के श्रम को कोई कम नहीं कह सकता। फल क्या है?

Most people run all their lives without being clear where they are going and why. If before taking a step they paused to decide where to go and then invested all their energy there, life could bear fruit. Most die fruitless—not because they labor little; they labor much. Those of demonic wealth often labor more than those of divine wealth. How much did Buddha labor compared with Hitler, Tamerlane, Genghis Khan? Tamerlane—lame—tried to conquer the whole earth and half-conquered it; he slew millions. His labor was immense; but what was the fruit? No one can call Hitler’s labor small—what was the fruit?

ठीक साफ न हो कि क्या कर्तव्य है, क्या मैं करूं, क्यों करूं, और इसका क्या अंत होगा, इसकी ठीक-ठीक रूप-रेखा साफ न हो, तो आदमी करता बहुत है और पाता कुछ भी नहीं।

आसुरी वृत्ति के लोग बड़ा श्रम उठाते हैं, पर उनकी सब साधना निष्फल जाती है।

If it is not clear what duty is, what to do and why, and what will be the end, a person does much and gains nothing. Those of demonic tendency undertake great toil, but their entire austerity is fruitless.

इसलिए उनमें न तो बाहर-भीतर की शुद्धि है, न श्रेष्ठ आचरण है, और न सत्य भाषण ही।

Therefore in them there is neither outer nor inner purity, nor noble conduct, nor truthfulness.

आसुरी संपदा वाला व्यक्ति शुद्धि का विचार ही नहीं करता। वह उसके चिंतन में ही कभी नहीं आता, कि शुद्धि का भी कोई रस है, कि शुद्धि का भी कोई सुख है। जीवन उसका एक घोलमेल है, उसमें सभी कुछ मिला-जुला है। वह प्रार्थना भी करता रहेगा, दुकान की बात भी सोचता रहेगा। वह मंदिर में भी बैठा रहेगा, और वेश्याघर उसे पहुंच जाना है शीघ्रता से, उसकी योजना बनाता रहेगा। उसके जीवन में शुद्धि नहीं है। उसके जीवन में सब मिला हुआ है, कचरे की तरह सब इकट्ठा है। कोई एक स्वर नहीं है। बहुत स्वर हैं, विपरीत स्वर हैं।

The demonic person never even considers purity; it never occurs to him that purity has its own flavor, its own joy. His life is a jumble. He will be praying while thinking of his shop; he will sit in the temple and plan to hurry to the brothel. In his life there is no purity; everything is mixed like garbage—no single tone, many tones, discordant tones.

शुद्धि का अर्थ इतना ही है कि जीवन की धारा एक स्वर से भरी हो, एक समस्वरता हो। और जब भी मैं जो कर रहा हूं, उस करने में मेरी निष्ठा इतनी पूरी हो कि दूसरा स्वर बीच में डांवाडोल न करता हो।

अगर व्यक्ति का जीवन एक-एक क्षण भी इस भांति शुद्ध होने लगे, तो परमात्मा का मंदिर ज्यादा दूर नहीं है। लेकिन आप कुछ भी कर रहे हों, एक काम कभी भी नहीं कर रहे हैं, हजार काम साथ कर रहे हैं! कुछ भी सोच रहे हों, एक विचार कभी नहीं है, हजार विचार विक्षिप्त की तरह भीतर दौड़ रहे हैं। आप एक बाजार हैं, एक भीड़। और भीड़ भी पागल। इस स्थिति का नाम अशुद्धि है।

Purity means this much: that the current of life has one tone—a single accord. Whatever I am doing, my commitment to it is so total that no second tone wobbles between. If a person’s life begins to be pure even for a single moment like this, the temple of God is not far. But whatever you do, you never do one thing—you do a thousand at once. Whatever you think, it is never a single thought—a thousand thoughts race within like a mad crowd. You are a marketplace, a mob—mad. This is impurity.

कृष्ण कह रहे हैं, उसमें न तो बाहर की शुद्धि है, न भीतर की। न श्रेष्ठ आचरण है, न सत्य भाषण है। तथा वे आसुरी प्रवृत्ति वाले मनुष्य कहते हैं, जगत आश्चर्यरहित है।

Krishna says: in them is neither outer nor inner purity, nor noble conduct, nor truth-speaking. And people of demonic nature say: the world is without wonder.

यह वचन बड़ा क्रांतिकारी है।

आसुरी वृत्ति वाला व्यक्ति मानता है कि जगत में कोई रहस्य नहीं है; मानता है कि जगत एक तथ्य है, जिसमें न कोई आश्चर्य है, न कोई रहस्य है, कोई मिस्ट्री नहीं है। अगर हम विचार करें, तो बहुत-सी बातें साफ हो सकती हैं।

This is a revolutionary statement. The demonic person believes there is no mystery in the world; the world is a mere set of facts, with no wonder, no mystery. If we think, many things become clear.

धार्मिक और अधार्मिक व्यक्ति में यही फासला है। धार्मिक व्यक्ति जीवन को एक रहस्य की भांति अनुभव करता है। यहां जो प्रकट है, वह सिर्फ सतह है; इस सतह के पीछे अप्रकट छिपा है। और वह अप्रकट ऐसा है कि कितना ही प्रकट होता जाए, तो भी शेष रहेगा।

This is the difference between the religious and the irreligious. The religious person experiences life as a mystery. What is manifest is only the surface; behind it the unmanifest is hidden—and however much of it becomes manifest, there will always remain more.

रहस्य का अर्थ होता है, जिसे हम पूरा कभी न जान पाएंगे, जिसका अंतस्तल सदा ही अनजाना रहेगा। हम कितना ही जान लें, हमारी सब जानकारी बाहर ही बाहर रहेगी। भीतर की अंतरात्मा सदा अनजानी छूट जाएगी।

Mystery means: we can never fully know it; its innermost core will remain unknown. However much we know, our knowing will remain outer; the inner soul will remain unknown.

अगर इसे ठीक से खयाल में लें, तो विज्ञान आसुरी मालूम पड़ेगा। क्योंकि विज्ञान मानता है, जगत में सभी कुछ जाना जा सकता है--कम से कम मानता था। अभी नए कुछ वैज्ञानिक, आइंस्टीन के बाद, इस मान्यता को स्वीकार नहीं करते। अन्यथा विज्ञान की दृष्टि थी, सभी कुछ जाना जा सकता है। जो हमने जान लिया वह, और जो नहीं जाना है, वह भी अज्ञेय नहीं है, अननोएबल नहीं है। अज्ञात है, उसको भी हम कल जान लेंगे, परसों जान लेंगे। समय की बात है। सौ, दो सौ वर्षों में हम सब जान लेंगे, या हजार, दो हजार वर्षों में। लेकिन धारणा यह थी विज्ञान की कि जगत पूरा का पूरा जाना जा सकता है।

अगर पूरा का पूरा जाना जा सकता है, तो परमात्मा की कोई जगह नहीं बचती। क्योंकि जिस दिन आप परमात्मा को भी जान लें प्रयोगशाला में और पदार्थों की भांति, जैसा आक्सीजन और हाइड्रोजन को जानते हैं, ऐसा परमात्मा को जान लें; जैसे आक्सीजन और हाइड्रोजन को मिलाकर पानी बनाते हैं, ऐसा परमात्मा का विश्लेषण कर लें, मेल-जोल करके ट्यूब में उसको तैयार कर दें; जिस दिन आप परमात्मा को जान लेंगे पदार्थ की तरह--विज्ञान की यही धारणा है कि सभी कुछ हम जान लेंगे--उस दिन जानने को कुछ भी शेष नहीं बचेगा।

If we take this rightly to heart, science begins to look demonic—because science (at least it used to) believes everything can be known. After Einstein, some scientists have abandoned this stance. But science’s view was: all can be known. What we know is known; what we don’t know is not unknowable—only unknown; we will know it tomorrow or the day after. Given time, we will know everything. If everything can be known, there remains no place for God. The day you can know “God” in the laboratory as you know oxygen and hydrogen—analyze, combine, and bottle “God”—then nothing remains to be known.

कृष्ण कहते हैं, आसुरी संपदा वाला व्यक्ति जगत में कोई रहस्य नहीं मानता। और दैवी संपदा वाला व्यक्ति मानता है कि जगत एक अनंत रहस्य है, एक पहेली, जिसे हम हल करने की कितनी ही कोशिश करें, हम हल न कर पाएंगे।

और वह जो सदा हल के बाहर छूट जाता है, वही परमात्मा है। वह जो हमारी सब कोशिश के बाद भी अज्ञेय, अननोएबल रह जाता है, जिसके पास जाकर हम अवाक हो जाते हैं, जिसके पास जाकर हमारा हृदय ठक से रुक जाता है, जिसके पास जाकर हमारे विचार की परंपरा एकदम टूट जाती है, जिसके पास हम अ

पना सुध-बुध खो देते हैं, जिसके पास हम मस्ती से तो भर जाते हैं, लेकिन जानकारी बिलकुल खो जाती है, उस तत्व का नाम ही परमात्मा है। वही है मिस्टीरियम, रहस्यमय।

तो कृष्ण कहते हैं, आसुरी संपदा वाला व्यक्ति मानता है, कोई रहस्य नहीं है। जगत तथ्यों का एक जोड़ है; सब जाना जा सकता है।

Krishna says: the demonic person admits no mystery. The divine person experiences the world as an infinite mystery, a riddle we can never solve. That which forever remains outside the solution—that remainder is God. That which, after all our effort, remains unknowable, before which we fall dumb, our heart stops with a thud, our chain of thought breaks, our wits are lost, and yet a drunken joy arises while information vanishes—that element is called God. The mysterium.

इसलिए आसुरी संपदा वाले व्यक्ति को न तो जीवन में कोई काव्य दिखाई पड़ता, न कोई सौंदर्य दिखाई पड़ता, न कोई प्रेम दिखाई पड़ता; क्योंकि ये सभी तत्व रहस्यपूर्ण हैं। आसुरी संपदा वाला व्यक्ति जीवन को गणित से नापता है, सभी चीजों को नापता-तौलता है। और सभी चीजों को पदार्थ की तरह व्यवहार करता है। इस जगत में उसे कोई व्यक्तित्व नहीं दिखाई पड़ता। यह जगत जैसे एक मिट्टी का जोड़ है, पदार्थ का जोड़ है। और यहां जो भी घट रहा है, यह सांयोगिक है, एक्सिडेंटल है।

So the demonic person says: no mystery; the world is a sum of facts; everything can be known. Therefore he sees no poetry, no beauty, no love—because these are all realms of mystery. He measures life with mathematics, weighs and measures everything, treats everything as matter. He sees no personhood—only a heap of clay, of matter; and all that happens is merely accidental.

पश्चिम के एक बड़े नास्तिक दिदरो ने लिखा है कि जगत का न तो कोई बनाने वाला है, न जगत के भीतर कोई रचना की प्रक्रिया है, न इस जगत का कोई सृजनक्रम है। जगत एक संयोग, एक एक्सिडेंट है। घटते-घटते, अनंत घटनाएं घटते-घटते यह सब हो गया है। लेकिन इसके होने के पीछे कोई राज नहीं है।

अगर दिदरो की बात सच है, उसका तो अर्थ यह हुआ कि अगर हम कुछ ईंटों को फेंकते जाएं, तो कभी रहने योग्य मकान दुर्घटना से बन सकता है। सिर्फ फेंकते जाएं! या एक प्रेस को हम बिजली से चला दें और उसके सारे यंत्र चलने लगें, तो केवल संयोग से गीता जैसी किताब छप सकती है।

Diderot, the great Western atheist, wrote that the world has no maker, no process of creation; it is an accident. Events upon events, endlessly colliding, and this is what has come of it; there is no secret behind it. If Diderot is right, then by throwing bricks randomly one day a house fit to live in might be formed by accident; or if a press is kept running, the Gita might get printed by chance.

दैवी संपदा वाला व्यक्ति देखता है कि जगत में एक रचना-प्रक्रिया है। जगत के पीछे चेतना छिपी है। और जगत के प्रत्येक कृत्य के पीछे कुछ राज है। और राज कुछ ऐसा है कि हम उसकी तलहटी तक कभी न पहुंच पाएंगे, क्योंकि हम भी उस राज के हिस्से हैं; हम उसके स्रोत तक कभी न पहुंच पाएंगे, क्योंकि हम उसकी एक लहर हैं।

मनुष्य कुछ अलग नहीं है इस रहस्य से। वह इस विराट चेतना में जो लहरें उठ रही हैं, उसका ही एक हिस्सा है। इसलिए न तो वह इसके प्रथम को देख पाएगा, न इसके अंतिम को देख पाएगा। दूर खड़े होकर देखने की कोई सुविधा नहीं है। हम इसमें डूबे हुए हैं। जैसे मछली को कोई पता नहीं चलता कि सागर है। और मछली सागर में रहती है, फिर भी सागर का क्या रहस्य जानती है! वैसी ही अवस्था मनुष्य की है।

The divine person sees a process of creation; behind the world a consciousness is hidden; behind each event there is some secret. And the secret is such that we can never reach its bottom, because we too are part of it; we are a wave of it, so we can neither see its first nor its last. We lack the stance to stand apart; we are immersed in it. As a fish, though living in the ocean, knows nothing of the ocean’s secret, so is man’s condition.

जितना ही ज्यादा दैवी संपदा की तरफ झुका हुआ व्यक्ति होगा, उतना ही तर्क पर उसका भरोसा कम होने लगेगा, उतना ही काव्य पर उसकी निष्ठा बढ़ने लगेगी, उतना ही वह जगत में सब तरफ उसे रहस्य की पगध्वनि सुनाई पड़ने लगेगी। फूल खिलेगा, तो उसे परमात्मा का इंगित दिखाई पड़ेगा।

The more one leans toward divine wealth, the less one relies on logic; the more one trusts poetry; the more everywhere one hears the footfall of mystery. When a flower blooms, he sees a gesture of God.

वैज्ञानिक के सामने भी फूल खिलता है, तो वैज्ञानिक उसमें कुछ तथ्यों की खोज करता है। वह देखता है कि फूल में जरूर कोई कारण है! क्यों खिला है? तो फूल की केमिकल परीक्षा करता है, जांच-पड़ताल करता है, उसके रसों की जांच-पड़ताल करता है, और एक नियम तय करता है कि इसलिए खिला है।

धार्मिक व्यक्ति, दैवी संपदा का व्यक्ति फूल का विश्लेषण नहीं करता, लेकिन फूल का जो संकेत है, जो सौंदर्य है, फूल का जो खिलना है, वह जो जीवन का प्रकट होना है, उस इशारे को पकड़ता है। और तब एक फूल उसके लिए परमात्मा का प्रतीक हो जाता है। तब एक छोटी-सी हिलती हवा में पत्ती भी उसके लिए परमात्मा का कंपन हो जाती है। तब यह सारा जगत परमात्मा का नृत्य हो जाता है।

A flower blooms before the scientist too; he searches for facts, looks for causes, analyzes sap and chemistry, frames a law: “Therefore it bloomed.” The religious, the divinely endowed, does not analyze the flower; he catches the hint, the beauty, the blossoming—the manifestation of life—and the flower becomes a symbol of God. Then even a small leaf trembling in the breeze becomes God’s vibration; the whole world becomes God’s dance.

परमात्मा से अर्थ है, रहस्य। परमात्मा से आप यह मत सोचना कि कहीं आकाश में कोई बैठा हुआ व्यक्ति। परमात्मा का अर्थ है, यह जगत रहस्यपूर्ण है। और जैसे ही यह जगत रहस्यपूर्ण होता है, वैसे ही हमारे हृदय में एक नया स्पंदन शुरू होता है।

By “God” do not think of an old man in the sky. God means: this world is mysterious. And the moment life is mysterious, a new throb begins in our hearts.

आज अगर दुनिया में इतनी ऊब, इतनी उदासी, इतनी बोर्डम है, तो उसका कारण आसुरी संपदा वाली विचार-धारा का प्रभाव है। क्योंकि जीवन में जब कोई रहस्य न हो, तो रस भी न होगा। और जब सब चीजें मिट्टी-पत्थर का जोड़ हों.।

अगर दो व्यक्तियों में प्रेम हो जाए, वैज्ञानिक से पूछें, बायोलाजिस्ट से पूछें, तो वह कहता है कि कुछ खास बात नहीं; सिर्फ हार्मोन्स की ही बात है। इन दोनों व्यक्तियों में जो भीतर शरीर में हार्मोन्स बन रहे हैं, वह जो रासायनिक प्रक्रिया हो रही है, उसमें आकर्षण है। उस आकर्षण की वजह से इनको प्रेम वगैरह का खयाल पैदा हो रहा है। प्रेम सिर्फ खयाल है, असली चीज हार्मोनल आकर्षण है।

विज्ञान सभी चीजों को समझा देता है। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि हम इस मुल्क में विज्ञान को अविद्या कहते थे। पुराने दिनों में ऋषियों ने ज्ञान के दो हिस्से किए हैं, विद्या और अविद्या। विद्या उस ज्ञान को कहा है, जो दैवी संपदा की तरफ ले जाता है। और अविद्या उस ज्ञान को कहा है, जो आसुरी संपदा की तरफ ले जाता है।

विज्ञान अविद्या है। जानना तो वहां बहुत होता है, लेकिन फिर भी जानने का जो परम लक्ष्य है, वह चूक जाता है।

If the world today is so bored, so depressed, so weary, the cause is the influence of a demonic worldview. Where there is no mystery, there is no juice. When everything is a pile of mud and stone… If two people fall in love, ask the biologist: “Nothing special—only hormones. Chemical processes inside create attraction; love is just an idea, the real thing is hormonal attraction.” Science explains everything. You’ll be surprised: in this land we used to call science avidya—non-knowledge. The ancient seers divided knowledge into two: vidya and avidya. Vidya is that knowing which leads toward divine wealth; avidya, that which leads toward demonic wealth. Science is avidya. Much is known there, yet the ultimate aim of knowing is missed.

अगर हम वैज्ञानिक को कहें, भीतर आदमी के आत्मा है। तो वह शरीर को काटने को तैयार है, वह काटकर शरीर को देखने को तैयार है। काटने पर आत्मा मिलती नहीं। यह वैसे ही है, जैसे कि पिकासो का एक सुंदर चित्र हो, और हम कहें, बहुत सुंदर है। और वैज्ञानिक उसको काटकर, प्रयोगशाला में ले जाकर, सब रंगों को अलग करके, विश्लिष्ट करके और कह दे कि ये सब रंग अलग-अलग रखे हुए हैं, सौंदर्य कहीं भी नहीं है।

चित्र को काटकर सौंदर्य नहीं खोजा जा सकता। क्योंकि चित्र का सौंदर्य चित्र की परिपूर्णता में है, वह उसकी होलनेस में था, वह रंगों के जोड़ में था। जैसे ही तोड़ लिया, जोड़ समाप्त हो गए, सौंदर्य खो गया।

Tell a scientist there is a soul within man; he is ready to cut the body and look. But when you cut, you don’t find the soul. It is like taking a beautiful Picasso and saying, “Beautiful!” The scientist cuts it up in the lab, separates the colors, and declares, “These are pigments; beauty is nowhere.” Beauty cannot be found by dissecting a painting, because beauty is in the wholeness—the harmony of colors. Break it and beauty is lost.

आदमी की आत्मा उसके अंग-अंग को काटकर नहीं पकड़ी जा सकती। वह उसकी समग्रता में है, वह सौंदर्य की तरह उसकी समग्रता में छिपी है। उसकी समग्रता अखंडित रहे, तो ही आत्मा को पहचाना जा सकता है। उसकी खंडित स्थिति हो, आत्मा खो गई।

यह जगत अखंडता है। इस अखंडता के भीतर जो छिपा हुआ रहस्य है, उसका नाम परमात्मा है।

The soul cannot be caught by dissecting the limbs; it abides in the totality, as beauty does. When the wholeness remains unbroken, the soul can be recognized; in fragmentation, it is lost. This world is a wholeness; hidden in it is a mystery called God.

आसुरी प्रकृति वाले मनुष्य कहते हैं, जगत आश्चर्यरहित और सर्वथा झूठा है और बिना ईश्वर के अपने आप स्त्री-पुरुष के संयोग से उत्पन्न हुआ है। इसलिए जगत केवल भोगों को भोगने के लिए है। इसके सिवाय और क्या है!

अगर कोई रहस्य नहीं, तो फिर कोई गंतव्य नहीं। अगर कोई छिपी हुई नियति नहीं, तो पहुंचने का कोई अर्थ नहीं, कहीं जाने को नहीं। फिर आप यहां हैं, और इस क्षण जिस बात में भी सुख मिलता हुआ मालूम पड़े, उसको कर लेना उचित है।

चार्वाकों ने कहा है कि उधार लेकर भी अगर घी पीना पड़े, तो चिंता मत करना, उधार लेना। क्योंकि मरने के बाद न लेने वाला बचता है, न देने वाला। तब चोरी में कोई बुराई नहीं, अगर सुख मिलता हो। तब किसी से छीनकर कोई चीज भोग लेने में कुछ हर्ज नहीं, अगर सुख मिलता हो। क्योंकि जीवन की कोई परम गति नहीं है और न कोई परम नियंत्रण है, और न जीवन का कोई अर्थ है, जो आपको आगे की तरफ खींचना है। इस क्षण जो भोगने योग्य लगता हो, उसे पागल की तरह भोग लेना ही आसुरी संपदा वाले व्यक्ति के जीवन का ढंग और शैली होगी।

“People of demonic nature say the world is without wonder and utterly false, arisen of male–female union without God; therefore it is only for enjoyment. What else is there?” If there is no mystery, then no destination; if no hidden destiny, then reaching anywhere has no meaning. Then, whatever yields pleasure in this moment is proper. The Charvakas said: borrow and drink ghee; no worry about debt, for after death neither debtor nor creditor remains. Then theft is no sin if it yields pleasure; snatching another’s goods is fine if it brings pleasure—because life has no ultimate goal, no ultimate control, no meaning to draw you forward. What seems enjoyable now must be devoured like a madman—that becomes the style of the demonic person.

इस सारी दौड़ के पीछे दौड़ता हुआ कोई सूत्र नहीं है। जैसे एक माला हम बनाते हैं, उसमें मनके हैं और भीतर हर मनके के दौड़ता हुआ एक धागा है। वह धागा दिखाई नहीं पड़ता, मनके दिखाई पड़ते हैं। वह धागा सब मनकों को बांधे है, पर अदृश्य है।

दैवी संपदा वाले व्यक्ति के जीवन का प्रत्येक कृत्य एक मनका है। और प्रत्येक मनके को वह भीतर के एक प्रयोजन से बांधे हुए है, एक लक्ष्य, एक जीवन की दिशा, एक जीवन की परिपूर्ण कृतकृत्यता का भाव। जीवन कहीं जा रहा है, एक नियति, वह उसका धागा है। तो वह जो भी कर रहा है, हर मनके को उस धागे में बांधता जा रहा है। कृत्य मनकों की तरह अलग-अलग हैं और उसका जीवन एक धागे की तरह सारे मनकों को सम्हाले हुए है, एक इंटीग्रेशन।

आसुरी संपदा वाले व्यक्ति के जीवन में कोई धागा नहीं है। हर कृत्य टूटा हुआ मनका है। दो मनकों में कोई जोड़ नहीं है। इसलिए आसुरी संपदा वाला व्यक्ति करीब-करीब विक्षिप्त की तरह जीता है। उसकी न कोई दिशा है, न कोई गंतव्य है। बस, हर क्षण जहां हवाएं ले जाएं, जो सूझ जाए वासना को, जो भीतर का धक्का आ जाए, या परिस्थिति जिस तरफ झुका दे, या लोभ जिस तरफ आकर्षित कर ले, बस वह वैसा दौड़ता चला जाता है।

Behind the divine person’s life runs a thread, like the string in a garland holding beads. The string is unseen; the beads are seen. Each act is a bead; he threads each bead onto an inner purpose, a goal, a direction, a sense of fulfillment. Life is going somewhere—destiny is the thread. The demonic person has no thread; every act is a loose bead; there is no connection between two beads. Therefore he lives almost like a deranged man—no direction, no destination. Each moment he rushes wherever the winds blow, wherever lust suggests, wherever circumstances push, wherever greed attracts.

जैसे आपके सामने एक सितार रखा हो और आप उसको ठोंकते जाएं, तार खींचते जाएं; और आपको सितार के शास्त्र का कोई भी ज्ञान न हो, संगीत की कोई प्रतीति न हो, दो स्वरों के बीच जोड़ का कोई अनुभव न हो, स्वरों का एक प्रवाह बनाने की कोई कला न हो, स्वरों की सरिता निर्मित न कर सकते हों, तो आप सिर्फ एक उपद्रव मचाएंगे। शोरगुल होगा बहुत, संगीत नहीं हो सकता। क्योंकि संगीत तो सभी सुरों को मनके की तरह जब आप धागे में बांधते हैं, तब पैदा होता है।

It is like striking a sitar without any knowledge of music—tightening strings, knocking at random. You will make noise, not music; music is born only when all the notes are strung on a single thread into a flow.

दैवी संपदा वाला व्यक्ति जीवन में संगीत निर्मित करने की चेष्टा में लगा रहता है। वह जो काम भी करता है, सोचता है कि यह मेरे पूरे जीवन में कहां बैठेगा, यह मेरे पूरे जीवन को क्या रंग देगा, इससे मेरा आज तक का जीवन किस मोड़ पर मुड़ जाएगा, यह मेरे पूरे जीवन को मिलकर कौन-सा नया अर्थ, अभिव्यक्ति देगा। इसलिए प्रत्येक कृत्य एक अर्थ, एक अभिप्राय, एक प्रयोजन और एक नियति के साथ मेल बनाता है।

The divinely endowed strives to create music in life. Whatever he does, he asks: Where will this sit in my whole life? What color will it give to my whole life? By this act, at what turn will my life bend? What new meaning or expression will this add to my whole life? Thus every act aligns with a meaning, an intention, a purpose, a destiny.

आसुरी संपदा वाला व्यक्ति इस क्षण में उसे जो सूझता है, कर लेता है। उसका कृत्य टूटा हुआ है, आणविक है। और उसका लक्ष्य सिर्फ इतना है, आज भोग लूं, कल का क्या भरोसा है!

The demonic person does whatever occurs to him in the moment. His action is broken, atomic; his goal only this: enjoy today—who knows about tomorrow!

उमर खय्याम की रुबाइयात, अगर उसके गहरे सूफी अर्थ आपको पता न हों, तो आसुरी संपदा वाले व्यक्ति का वक्तव्य मालूम पड़ेगा। उमर खय्याम की रुबाइयात में बड़ी मधुर कल्पना है। अगर आपको उसका सूफी रहस्य पता हो, तब तो वह एक अदभुत ग्रंथ है। सूफी रहस्य का पता न हो, तो आपको लगेगा, भोग का एक आमंत्रण है।

उमर खय्याम सुबह-सुबह ही पहुंच गया मधुशाला के द्वार पर। अभी कोई जागे भी नहीं; रात थके-मांदे नौकर सो गए हैं। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में, अभी सूरज भी नहीं निकला, वह दरवाजा खटखटा रहा है। भीतर से कोई आवाज देता है कि अभी मधुशाला के खुलने में देर है।

तो वह कहता है, लेकिन देर तक प्रतीक्षा करना संभव नहीं। एक क्षण के बाद का भरोसा नहीं। और यह क्षण चूक जाए पीने का, तो कौन आश्वासन देता है कि अगले क्षण मैं बचूंगा और पीने की मुझे सुविधा रहेगी! इसलिए द्वार खोलो। देर मत करो। सूरज निकलने के करीब हो गया। और सूरज ने अपनी किरणों का जाल फेंक दिया जगत पर। और जब किरणों का जाल जगत पर सूरज फेंक देता है, तो संध्या होने में ज्यादा देर नहीं।

Omar Khayyam’s Rubaiyat—if you do not know its deep Sufi sense—seems like an invitation to indulgence. He reaches the tavern door at dawn before anyone is awake; servants exhausted from the night lie asleep. At Brahmamuhurta, even before sunrise, he knocks. From inside a voice says, “It is too early; the tavern will open later.” He answers, “It is not possible to wait; there is no assurance of the next moment. If I miss drinking now, who guarantees the next moment I will be alive and able? So open the door; do not delay. The sun is about to rise; when it throws its net of rays upon the world, evening is not far away.”

वह जो आसुरी संपदा वाला व्यक्ति है, उसे मृत्यु लगती है, बस आ रही है। क्षणभर हाथ में है, इसे भोग लूं, निचोड़ लूं, पी लूं। भोग ही लक्ष्य हो जाता है; योग बिलकुल खो जाता है।

For the demonic person, death looms—“just arriving.” He rushes to squeeze the moment dry. Bhoga becomes the goal; yoga is lost.

ध्यान रहे, योग का अर्थ ही है, दो मनकों को जोड़ देना। जब जीवन के सारे मनके जुड़ जाएं, तो आप योगी हैं। और जीवन के मनकों का ढेर लगा हो, कोई धागा न हो जोड़ने वाला, तो आप भोगी हैं।

भोगी और योगी दोनों के पास मनके तो बराबर होते हैं। लेकिन योगी ने एक संगति बना ली, योगी ने सब मनकों को जोड़ डाला। उसके सब अक्षर जीवन के एक संयुक्त काव्य बन गए, एक कविता बन गए। भोगी अक्षरों का ढेर लगाए बैठा है। उसके पास भाषाकोश है। सब अक्षरों का ढेर लगा हुआ है। लेकिन दो अक्षरों को उसने जोड़ा नहीं, इसलिए कोई कविता का जन्म नहीं हुआ है।

Remember: yoga means joining beads. When all the beads of life are joined, you are a yogi. When there is only a heap of beads with no thread, you are a bhogi—an indulger. Both have beads; but the yogi has woven a harmony—his letters have become a poem. The bhogi sits with a lexicon, a heap of letters; he has not joined even two, so no poem is born.

और जीवन के अंत में, वह जो हमने धागा निर्मित किया है, वही हमारे साथ जाएगा,

मनके छूट जाते हैं। मनके सब यहीं रह जाते हैं।

And at life’s end, only the thread we have woven goes with us; the beads are left behind—every bead remains here.

इस प्रकार इस मिथ्या-ज्ञान को अवलंबन करके नष्ट हो गया है स्वभाव जिनका तथा मंद है बुद्धि जिनकी, ऐसे वे सबका अहित करने वाले क्रूरकर्मी मनुष्य केवल जगत का नाश करने के लिए ही उत्पन्न होते हैं।

इस मिथ्या-ज्ञान का अवलंबन करके--कि भोग ही सब कुछ है, योग जैसा कुछ भी नहीं; साधना कुछ भी नहीं है, पहुंचना कहीं भी नहीं है; जीवन का कोई गंतव्य, लक्ष्य नहीं है; जीवन एक संयोग है, एक दुर्घटना है, जिसके पीछे कोई अर्थ पिरोया हुआ नहीं है; शब्दों की एक भीड़ है, कोई सुसंगत काव्य नहीं--ऐसा जिसका मिथ्या-ज्ञान है और इसका अवलंबन करके नष्ट हो गया स्वभाव जिसका.।

“Thus, taking refuge in this false knowledge—that bhoga is everything; there is no such thing as yoga, no sadhana, nowhere to arrive; life has no destination, it is a mere accident without meaning; a crowd of words with no coherent poem—whose nature is ruined and whose intellect is dull—such men, cruel and harmful to all, are born only for the destruction of the world.”

इस तरह की धारणाओं में जो जीएगा, वह अपने स्वभाव को अपने हाथ से तोड़ रहा है, क्योंकि स्वभाव तो परम संगीत को उपलब्ध करने में ही छिपा है। स्वभाव तो परम नियति को प्रकट कर लेने में छिपा है। स्वभाव तो इस जगत का जो आत्यंतिक रहस्य है, उसके साथ एक हो जाने में छिपा है। मैं अपने स्वभाव को तभी उपलब्ध होऊंगा, जब मैं बिलकुल शून्य होकर, शांत होकर इस जगत के पूरे अस्तित्व के साथ अपने को एक कर लूं।

स्वभाव यानी परमात्मा। स्वभाव मिथ्या धारणाओं में नष्ट हो जाएगा, खो जाएगा।

By living on such notions, one destroys one’s own nature—because our swabhava, our true nature, is hidden in attaining the supreme music, in realizing the supreme destiny, in becoming one with the ultimate mystery of existence. I will come to my nature only when, becoming utterly empty and silent, I merge with the whole. Swabhava means God. In false notions swabhava is lost.

और मंद हो गई है बुद्धि जिसकी.।

और इस तरह की बातें जिस पर बहुत प्रभाव करेंगी, उसकी बुद्धि धीरे-धीरे मंद हो जाएगी। मंद होने का यह मतलब नहीं है कि उसका तर्क क्षीण हो जाएगा। अक्सर तो आसुरी संपदा वाला व्यक्ति बड़ा तार्किक होता है, बड़ी प्रखर उसके पास तर्क की व्यवस्था होती है।

लेकिन फिर भी कृष्ण कहते हैं, मंद हो गई है बुद्धि जिसकी.।

क्योंकि तर्क को हमने इस देश में कभी बुद्धि नहीं माना। तर्क को हमने बच्चों का खेल माना है। बुद्धि से तो हमारा प्रयोजन उस क्षमता से है, जो जीवन को आर-पार देख लेती है; जो जीवन के छिपे हुए रहस्य-परतों में उतर जाती है; जो जीवन के अंतःस्तल को स्पर्श कर लेती है, उसे हम बुद्धि कहते हैं।

“And whose intellect has become dull.” This does not mean their argument weakens; often the demonic person is highly argumentative, his logic very sharp. Yet Krishna says their buddhi is dull—because in this land we have never taken mere logic to be intelligence. We have called argument a child’s game. By buddhi we mean the capacity that sees life through and through, that descends into its hidden layers, that touches its inner core.

आधुनिक युग में जिसे हम बुद्धि कहते हैं, वह केवल तर्क की व्यवस्था है। अगर कोई व्यक्ति काफी तर्क कर सकता है, आर्ग्यू कर सकता है, विवाद कर सकता है, तो हम कहते हैं, बड़ा बुद्धिमान है।

तुर्गनेव ने एक छोटी कहानी लिखी है। उसने लिखा है, एक गांव में एक मूढ़ आदमी था, निपट गंवार था, और सारा गांव उस पर हंसता था। उस गांव में एक फकीर का आगमन हुआ। तो उस मूढ़ आदमी ने फकीर से कहा कि मुझ पर सारा गांव हंसता है, लोग मुझे मूर्ख समझते हैं। मुझे कुछ रास्ता बताओ। थोड़ी बुद्धि मुझे दो। फकीर ने कहा, यह तो जरा कठिन काम है तुझे बुद्धि देना, लेकिन तुझे एक तरकीब बता देता हूं, जिससे तू बुद्धिमान हो जाएगा। उसने कहा, वही दे दो बस, और मुझे कुछ चाहिए नहीं। तो उस फकीर ने उसके कान में कुछ मंत्र दिया; और कहा, बस, तू इसका उपयोग कर।

एक सप्ताह के भीतर गांव में ही नहीं, गांव के आस-पास, दूर-दूर तक, राजधानी तक खबर पहुंच गई कि वह आदमी बड़ा बुद्धिमान है। फकीर ने उससे क्या कहा? फकीर ने उससे कहा कि एक छोटा-सा सूत्र याद रख! अगर कहीं कोई कह रहा हो कि बाइबिल महान पुस्तक है; तो तू कहना, कौन कहता है, बाइबिल महान पुस्तक है! दो कौड़ी की है, उसमें कुछ भी नहीं है। अगर कोई कहे, यह चित्र बड़ा सुंदर है; तो तू कहना, क्या है इसमें, रंगों का पोतना; सौंदर्य कहीं भी नहीं है। कहां है? दिखाओ मुझे सौंदर्य! जोर से कहना और इनकार करना, कोई कुछ भी कह रहा हो।

In modern times we call “intelligent” one who can argue, dispute, debate. Turgenev wrote a short story: in a village there was a lout, a complete bumpkin, laughed at by all. A fakir came; the bumpkin said, “Everyone laughs at me. Give me some way—give me some intelligence.” The fakir said, “Hard to give you intelligence, but I can give you a trick to become ‘wise’.” He whispered a mantra: “Wherever anyone declares anything—‘The Bible is great,’ ‘This picture is beautiful’—you simply deny: ‘Who says so? It is worthless. Where is the beauty? Show me, prove it!’ Shout and deny. Don’t bother to prove anything yourself; just demand proof from others.”

वह हर चीज का खंडन करने लगा। और बड़ा मुश्किल है। आप कहें, यह चांद सुंदर है। मूढ़ आदमी भी खड़ा होकर कह दे कि सिद्ध करो! कैसे सिद्ध करिएगा कि चांद सुंदर है? क्या उपाय है? कोई उपाय नहीं है। अब तक दुनिया में कोई सिद्ध नहीं कर सका कि चांद सुंदर है। वह तो हम सुन लेते हैं चुपचाप, लोग कहते हैं। अगर आप न सुनें, बस कठिन हो गया काम।

उस आदमी ने सबको गलत सिद्ध करना शुरू कर दिया। क्योंकि जो भी कुछ कहे, ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं थी, मंत्र सीधा था। सिर्फ इनकार करना है तुझे; और तू कुछ सिद्ध करने की फिक्र ही मत करना। जो दूसरा कह रहा हो, उसको भर कहना कि सिद्ध करो।

न सौंदर्य सिद्ध होता है, न सत्य सिद्ध होता है, न परमात्मा सिद्ध होता है, सिद्ध तो कुछ किया नहीं जा सकता। लेकिन लोग समझे कि यह आदमी महान विद्वान हो गया है। इसकी बुद्धि बड़ी प्रखर है।

हम इस युग में इसी तरह के बुद्धुओं को बुद्धिमान कहते हैं। कृष्ण उनको बुद्धिमान नहीं कहते। कृष्ण उसको बुद्धिमान कहते हैं, जिसने अपनी चेतना-ऊर्जा में, जीवन के परम रहस्य में प्रवेश का मार्ग खोज लिया है। जिसने अपनी चेतना को मार्ग बना लिया है, वही बुद्धिमान है।

मिथ्या धारणाओं का अवलंबन करके नष्ट हो गया स्वभाव जिनका, मंद है बुद्धि जिनकी, ऐसे व्यक्तियों को कृष्ण ने कहा कि वे आसुरी संपदा वाले हैं।

Within a week news spread to the capital that the man had become “wise.” He refuted everything. Say, “The moon is beautiful”—he says, “Prove it!” How will you prove the moon is beautiful? To this day no one has proved it. We just listen quietly when people say so. If you refuse to listen, the task is impossible. Such a person made everyone wrong, and people thought him a great intellectual. But Krishna would not call him wise. He calls wise the one who has found, in his own consciousness, the way into the supreme mystery—who has made his awareness the path.

इसकी अपने भीतर तलाश करना। और जहां भी आसुरी संपदा का थोड़ा-सा भी झुकाव मिले, उसे उखाड़कर फेंक देना।

Seek this within yourself. Wherever you find even a slight tilt toward demonic wealth, uproot it and throw it out.

मजे की बात यह है कि जैसे कोई लान लगाए, दूब लगाए घर में, तो उसमें व्यर्थ का कूड़ा-कचरा भी पैदा होना शुरू होता है। उसे उखाड़-उखाड़कर फेंकना पड़ता है। मजे की बात यह है कि दूब लगाते हैं आप, कूड़ा-कचरा अपने आप आता है। और अगर दूब को आप न बचाएं, तो वह मर जाएगी। और अगर कूड़े-कचरे को न फेंकें, तो वह बिना मेहनत किए बढ़ता जाएगा। धीरे-धीरे वह सारी दूब पर छा जाएगा, दूब को खा जाएगा। कूड़ा-कचरा ही रह जाएगा।

आसुरी संपदा बड़ी सरलता से बढ़ती है। बढ़ने का कारण है। जैसे पानी नीचे की तरफ बहता है। ऊपर चढ़ाना हो, तो पंप करने की व्यवस्था बिठानी पड़ती है, मेहनत करनी पड़ती है। नीचे अपने आप जाता है।

The strange thing is: when you plant a lawn at home, weeds grow of their own; you must keep uprooting them. The grass needs care; the weeds come uninvited, and if you don’t protect the grass it will die, while the weeds—without effort—will spread and smother it. So too, demonic wealth grows easily. Why? Because water flows downward of itself; to take it upward you need a pump and effort. Demonic qualities are a downhill slope; no labor is needed. We all slide into them unless we are alert. Be alert.

वह जो आसुरी संपदा है, नीचे की तरफ उतरना है। उसमें चढ़ाव नहीं है, इसलिए श्रम नहीं पड़ता। हम सब उसमें ढलकते हैं अपने आप। और जब तक हम सचेत न हों, तब तक रुकना बहुत मुश्किल है। सचेत हों।

तो ध्यान रखना, जब भी नीचे उतरने का मन हो, तब अपने को रोकना। चाहे श्रम भी पड़े, तो भी दैवी संपदा की तरफ कदम रखना। वह पहाड़ की चढ़ाई है। पसीना उसमें आएगा, थकान भी होगी। लेकिन उसके मधुर फल हैं। और उसका अंतिम फल मोक्ष की मधुरता है।

So remember: whenever you feel the pull to go downward, stop yourself. Even if effort is required, step toward divine wealth. It is an uphill climb; there will be sweat and fatigue—but its fruits are sweet. The final fruit is the sweetness of moksha.

आज इतना ही।

Enough for today.

पहला प्रश्न: ओशो, आश्चर्य की बात है कि पशुओं में पाखंड या मिथ्याचरण नाममात्र भी नहीं है और आदिवासियों में भी अत्यल्प है, जब कि तथाकथित शिक्षित व सभ्य समाज में सर्वाधिक है। तो क्या बर्बरता से सभ्यता की ओर मनुष्य की लंबी व कठिन यात्रा व्यर्थ ही गई? और तब क्या आदिवासी व्यवस्था वरेण्य नहीं है?
The first question: Osho, it is surprising that among animals there is hardly any hypocrisy or deceit, and among indigenous people it is also very little, whereas in the so-called educated and civilized society it is at its peak. Has humanity’s long and arduous journey from barbarism to civilization then gone in vain? And in that case, is the tribal order preferable?

पशुओं में मिथ्याचरण नहीं है, पाखंड नहीं है, इसलिए नहीं कि पशुओं की कोई उपलब्धि है, बल्कि इसलिए कि पशु असमर्थ हैं, पाखंडी हो नहीं सकते, होने का उपाय नहीं है; बुरे होने की कोई सुविधा नहीं है; पतित होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन चूंकि पशु पतित नहीं हो सकते, पशु दिव्यता का आरोहण भी नहीं कर सकते। जो गिर नहीं सकता, वह ऊपर भी उठ नहीं सकता। और जिसके जीवन में पाप की संभावना नहीं है, उसके जीवन में परमात्मा की संभावना भी नहीं है।

Animals are without falseness, without hypocrisy—not because they have achieved something, but because they are incapable. They cannot be hypocrites; there is no way for them to be. They have no facility for being bad, no possibility of falling. But precisely because an animal cannot fall, it also cannot ascend to divinity. One who cannot fall cannot rise. And where there is no possibility of sin, there is no possibility of the divine either.

पशु मूर्च्छित है; प्रकृति उससे जैसा कराती है, वह करता है। यंत्रवत उसकी यात्रा है। उसकी कोई स्वेच्छा नहीं है। इसलिए बुरा भी पशु कर नहीं सकता; भला भी नहीं कर सकता। प्रकृति जो कराती है, वही करता है। पशु की अपनी कोई निजता नहीं है। इसलिए पशु न तो असाधु हो सकता है न साधु; न महापापी हो सकता है न महा संत। पशु पशु ही रहेगा।

The animal is in a kind of stupor; it does as nature makes it do. Its journey is mechanical. It has no free will. Therefore an animal cannot do evil, but it cannot do good either. It simply does what nature impels. It has no individuality of its own. Hence an animal can be neither wicked nor virtuous, neither a great sinner nor a great saint. An animal remains an animal.

पशु पूरा का पूरा पैदा होता है। उसकी कोई स्वतंत्रता नहीं है कि अपने को बदल ले, रूपांतरित कर ले। स्वभावतः, पशु पाखंडी नहीं है, लेकिन पशु को यह भी स्मरण नहीं हो सकता कि वह पाखंडी नहीं है। और पाखंड को छोड़ने से जो जीवन में गरिमा आती है, वह भी पशु को नहीं हो सकती।

The animal is born complete. It has no freedom to change itself, to be transformed. By its very nature the animal is not a hypocrite; but it also cannot even remember that it is not a hypocrite. And the dignity that comes from renouncing hypocrisy cannot arise in an animal either.

मनुष्य की गरिमा यही है कि वह पाप कर सकता है, चाहे तो पाप करना छोड़ सकता है। छोड़ने की खूबी है, क्योंकि करने की सुविधा है। जहां आप कर ही न सकते हों, वहां छोड़ने का कोई अर्थ नहीं है। नपुंसक ब्रह्मचारी हो, इसकी कोई सार्थकता नहीं है। ब्रह्मचर्य की सार्थकता तभी है, जब काम में उतरने की क्षमता हो।

Man’s dignity lies in this: he can sin—and if he chooses, he can renounce sin. The power to renounce exists because the power to do exists. Where you cannot do, renunciation has no meaning. There is nothing significant about an impotent man being celibate. Celibacy has significance only when there is the capacity to enter into sex.

तो मनुष्य के लिए संभावना है कि गिर सके, और मनुष्य के लिए संभावना है कि उठ सके; दोनों द्वार खुले हैं। मनुष्य परिपूर्ण स्वतंत्रता है। इसीलिए जिम्मेवारी आपकी है। अगर आप गिरते हैं, तो आप यह नहीं कह सकते कि प्रकृति ने मुझे गिराया। आप चाहते तो न गिरते। आप चाहते तो रुक जाते। आप चाहते तो जिस शक्ति से आपने पतन की यात्रा पूरी की, वही आपके स्वर्ग का मार्ग भी बन सकती थी। इसलिए मनुष्य स्वतंत्र है, और साथ ही जिम्मेवार है।

So for man there is the possibility of falling, and for man there is the possibility of rising; both doors are open. Man is complete freedom. Therefore the responsibility is yours. If you fall, you cannot say nature made you fall. If you had wished, you need not have fallen. Had you wished, you could have stopped. If you had wished, the very energy with which you completed the journey into degeneration could have become the path to your heaven. Man is free—and at the same time responsible.

पश्चिम का बहुत बड़ा आधुनिक विचारक सार्त्र मनुष्य के लिए दो शब्दों का उपयोग करता है, एक है फ्रीडम, और दूसरा है रिस्पांसिबिलिटी। एक है परिपूर्ण स्वतंत्रता, और दूसरा है परिपूर्ण गहन दायित्व। जो स्वतंत्र है, उसका दायित्व भी है। जो स्वतंत्र नहीं, उसका कोई दायित्व भी नहीं है।

A great modern Western thinker, Sartre, uses two words for man: freedom and responsibility. One is complete freedom; the other, a profound responsibility. Whoever is free also bears responsibility. Whoever is not free has no responsibility.

हम किसी पशु को अच्छा नहीं कह सकते, बुरा नहीं कह सकते। जो पशु की दशा है, वही छोटे बच्चों की भी दशा है। जो पशु की दशा है, उससे ही मिलती-जुलती दशा आदिवासियों की है। वे कितने ही भले हों, उनके भलेपन में बहुत गौरव नहीं है। वे चोर न हों, तो भी हम उन्हें अचोर नहीं कह सकते। क्योंकि अचोर वे तभी हो सकते हैं, जब चोरी करने की उनको क्षमता हो, सुविधा हो, चोरी करने का खयाल हो!

We cannot call any animal good or bad. The animal’s state is also the state of small children. And similar to the animal’s condition is that of the tribal. However good they may be, there is not much glory in their goodness. Even if they are not thieves, we cannot yet call them “non-thieves.” They can be called “non-thieves” only when they have the capacity and the opportunity to steal, when the thought of stealing can arise!

जीवन का जो विकास है, वह आंतरिक संयम से संभव होता है। आप एक सपाट जमीन पर चलते हैं। तो कोई भीड़ आपको देखने इकट्ठी नहीं होती, न ही लोग ढोल बजाकर आपका स्वागत करते हैं, न तालियां पीटते हैं। लेकिन आप दो छतों के बीच में एक रस्सी बांधें, फिर उस रस्सी पर चलें, तो सारा गांव इकट्ठा हो जाएगा।

The growth of life becomes possible through inner discipline. You walk on a flat road—no crowd gathers to watch, no drums are beaten in your honor, no applause. But tie a rope between two rooftops and walk upon it—then the whole village gathers.

चलने में कोई भी फर्क नहीं है। जैसा आप जमीन पर चलते थे, उन्हीं पैरों से, उसी ढंग से रस्सी पर भी चलेंगे। लेकिन यह भीड़ देखने इकट्ठी किसलिए हो गई? क्योंकि अब गिरने की संभावना है। आप गिर सकते हैं। चलना कठिन है, गिरना आसान है। और गिरने की जो यह संभावना है कि हड्डी-पसली टूट जाए, कि जीवन भी समाप्त हो जाए, इस खतरे को लेकर आप जब रस्सी पर चलते हैं, तो इस चलने में गौरव और गरिमा आ जाती है।

There is no difference in walking itself. As you walked on the ground, with the same feet and in the same manner you will walk on the rope. Then why has the crowd gathered? Because now there is a possibility of falling. You can fall. Walking is difficult; falling is easy. And because there is the danger that your bones may break, that life might end—when you walk on the rope carrying this risk, a dignity and a grandeur enter your walk.

मनुष्य चौबीस घंटे रस्सी पर है, पशु सदा समतल भूमि पर है। सभ्यता की खूबी यही है कि वह आपको मौका देती है, गिरने का भी, उठने का भी। तो आदिवासी भले हैं, लेकिन कोई बुद्ध तो आदिवासी पैदा नहीं कर पाते। कोई रावण भी पैदा नहीं होता, कोई राम भी पैदा नहीं होता। दोनों का उपाय नहीं है।

Man is on the rope twenty-four hours a day; the animal is always on level ground. The beauty of civilization is that it gives you the chance to fall as well as to rise. Tribals may be good, but a Buddha does not arise among them. Nor does a Ravana arise, nor a Rama. Neither is possible.

सभ्यता सुविधा है, नरक और स्वर्ग दोनों तरफ जाने की। जितना सभ्य समाज हो, उतनी सुविधा बढ़ती जाती है। यह दूसरी बात है कि आप सुविधा का उपयोग नरक जाने के लिए ही करते हैं। यह आपका निर्णय है।

Civilization is a facility—a passage both toward hell and toward heaven. The more civilized a society, the greater the facility becomes. It is another matter that you may choose to use the facility only to go to hell. That is your decision.

पर शायद स्वर्ग जाने के लिए नरक जाना भी जरूरी है। नरक की पीड़ा का अनुभव न हो, तो स्वर्ग के आनंद का भी स्मरण नहीं आता। नरक की अंधेरी पृष्ठभूमि में ही स्वर्ग की शुभ्र रेखाएं खिंचती हैं, उभरती हैं और दिखाई पड़ती हैं। वह जो पीड़ा को भोगता है, उसे आनंद की खोज भी पैदा होती है।

Perhaps, to reach heaven, going through hell is also necessary. Without tasting the pain of hell, the remembrance of heaven’s bliss does not arise. Against the dark backdrop of hell, the white lines of heaven are drawn, emerge, and become visible. One who endures suffering begins to seek joy.

इसलिए जिनको हम साधारणतः भले आदमी कहते हैं, उनके जीवन में कुछ नमक नहीं होता; उनके जीवन में कुछ स्वाद नहीं होता। स्वाद तो उस आदमी के जीवन में होता है, जिसने बुरा होना भी जाना है, और फिर भला होना भी जाना है। उसके जीवन में एक संगीत होता है, एक गहराई होती है, एक ऊंचाई होती है।

That is why those whom we ordinarily call “good people” have little salt in their lives; there is little flavor. Flavor enters the life of one who has known how to be bad, and then has known how to be good. There is a music in such a life, a depth, a height.

साधारणतः कोई आदमी भला है, न उसने कभी कुछ बुरा किया है, न कभी कोई पाप किया है, न कभी अपराध में उतरा है, न कभी भटका है रास्ते से, उस आदमी के जीवन में बहुत संगीत नहीं होता। उस आदमी के जीवन में इकहरा स्वर होता है। उसमें न रस होता है, न रहस्य होता है, न गहराई होती है, न ऊंचाई होती है।

Ordinarily, a man who is good—who has never done anything bad, never sinned, never descended into crime, never strayed from the path—there is not much music in such a life. His life has a monotonous note. It has neither rasa, nor mystery, nor depth, nor height.

उपन्यासकार कहते हैं कि साधारण अच्छे आदमी के जीवन पर कोई कहानी नहीं लिखी जा सकती। अच्छे आदमी की कोई कहानी होती ही नहीं। कहानी के लिए बुरा आदमी चाहिए। और कहानी गहरी हो जाती है, अगर बुरा आदमी बुराई को पार करके अच्छाई में उतर जाए। तब कहानी बड़ी रहस्यपूर्ण हो जाती है; और कहानी में एक स्वाद आ जाता है, एक चुनौती, एक उत्तुंग ऊंचाई, एक पुकार दूर की।

Novelists say that no story can be written about the life of an ordinary good man. The good man has no story at all. A story needs a bad man. And the story deepens if the bad man crosses over his badness and enters into goodness. Then the story becomes profoundly mysterious; a certain flavor arises in it—a challenge, a soaring height, a call from afar.

पापी के जीवन में कथा होती है। और अगर पापी संत हो जाए, तो उससे ज्यादा जटिल और रहस्यपूर्ण कथा फिर किसी के जीवन में नहीं होती।

In the sinner’s life there is a story. And if a sinner becomes a saint, then no one’s life holds a tale more complex and mysterious than his.

थामसमन ने एक अदभुत किताब लिखी है। किताब का नाम है, दि होली सिनर, पवित्र पापी।

Thomas Mann wrote a remarkable book called The Holy Sinner—The Sacred Sinner.

तो जहां पवित्रता और पाप दोनों घट जाते हैं, उस तनाव में, रस्सी जैसे दो खाइयों के बीच खिंच जाती है, और उस रस्सी पर जो संतुलन को साध पाता है, वह गौरव के योग्य है। सभ्यता सुविधा देती है गिरने की; सभ्यता सुविधा देती है उठने की।

Where both holiness and sin meet, in that tension, a rope is stretched between two abysses; and the one who can maintain balance upon that rope is worthy of honor. Civilization gives the facility to fall; civilization gives the facility to rise.

नहीं, आदिवासीपन वरेण्य नहीं है, वरेण्य तो सभ्यता ही है। लेकिन सभ्यता विकल्प देती है। सभ्यता वरेण्य है, और फिर सभ्यता के विकल्पों में स्वर्ग की तरफ जाने की यात्रा वरेण्य है।

No, tribalism is not to be preferred—civilization is to be preferred. But civilization offers options. Civilization is worthy, and within its options, the journey toward heaven is to be preferred.

अगर आप साधारण भले आदमी हैं, तो आप यह मत समझना कि जीवन आपकी कोई उपलब्धि बन रहा है। आप कुनकुने-कुनकुने जी रहे हैं। जीवन में कोई अति नहीं है। और अति न होगी, तो जीवन में कोई आनंद की पुलक, कोई इक्सटैसी, कोई समाधि की दशा भी पैदा नहीं होगी।

If you are an ordinarily good man, do not think your life is becoming an attainment. You are living lukewarm. There is no extremity in your life. And without extremity there will be no thrill of joy, no ecstasy, no state of samadhi.

नीत्शे ने एक बहुत महत्वपूर्ण वचन लिखा है। उसने लिखा है, जिस वृक्ष को आकाश की ऊंचाई छूनी हो, उसे अपनी जड़ें पाताल की गहराई तक भेजनी पड़ती हैं। अगर वृक्ष डरता हो कि अंधेरी जमीन में कहां जड़ों को भेजूं, तो फिर उसकी शाखाएं भी आकाश में न जा सकेंगी। जितनी ऊंचाई वृक्ष की ऊपर होती है, उतनी नीचाई वृक्ष की नीचे होती है; समान होता है। जड़ें उतनी ही गहरी जानी जरूरी हैं, जितना वृक्ष को ऊपर उठना हो। जो वृक्ष चार-चार सौ फीट ऊपर उठते हैं आकाश को छूने की आकांक्षा से, वे चार सौ फीट नीचे जमीन में अपनी जड़ों को भी भेजते हैं।

Nietzsche wrote a very significant statement: the tree that wants to touch the height of the sky must send its roots down to the depths of the underworld. If the tree is afraid—“How can I send my roots into that dark earth?”—then its branches will not be able to rise into the sky. The tree’s height above equals its depth below; they are the same. The roots must go just as deep as the tree wishes to rise. Those trees that soar four hundred feet high in their longing to touch the sky send their roots four hundred feet down into the earth.

यही नियम मनुष्य का भी है। जितने दूर तक गिरने का रास्ता है, उतने ही दूर तक उठने का उपाय है। गिरने के रास्ता का यह अर्थ नहीं है कि आप गिरें ही। पर वह संभावना रहनी चाहिए। गिर सकते हैं। गिर सकते हैं, यह संभावना आपको संतुलन देगी। आप प्रतिपल अपने को सम्हालेंगे। उस सम्हालने में ही आपकी आत्मा का जागरण है। गिर ही न सकते हों, तो फिर सो जाएंगे; फिर न कोई चुनौती है, न कोई जागरण है।

This is also the law for man. To the extent there is a path downward, to that extent there is a means to rise. The path downward does not mean you must go down—but the possibility must remain. That you could fall—this very possibility gives you balance. You will guard yourself at every moment. In that guarding, your soul awakens. If you could not fall at all, you would go to sleep; then there is neither challenge nor awakening.

दूसरा प्रश्न: ओशो, रात आपने बड़ी निराशाजनक बात कही कि संसार शायद सदा के लिए अज्ञान, दुख व संताप में जीने के लिए अभिशप्त है। तो क्या धर्म विरले व्यक्तियों के लिए संसार छोड़कर परमात्मा या शून्य में विलीन होने के लिए निमंत्रण मात्र है?
Second question: Osho, last night you said something very discouraging—that the world is perhaps doomed to live forever in ignorance, misery, and suffering. So is religion merely an invitation for a rare few to leave the world and dissolve into the Divine or into emptiness?

निराशाजनक मालूम हो सकती है, निराशाजनक है नहीं। अगर कोई कहे कि अस्पताल सदा ही बीमारों से भरा रहेगा, तो इसमें निराशाजनक बात क्या है? अस्पताल है ही इसलिए। निराशाजनक तो बात तब होगी, जब अस्पताल में हम स्वस्थ आदमियों को भरने लगें। और जैसे ही कोई व्यक्ति स्वस्थ हो जाएगा, अस्पताल से मुक्त होना पड़ेगा। अस्पताल का प्रयोजन यही है कि बीमार वहां हो। इसमें निराशा की कौन-सी बात है? इसमें अस्पताल की निंदा नहीं है। अस्पताल चिकित्सा की जगह है। वहां बीमार के लिए स्थान है; वहां स्वस्थ का कोई प्रयोजन नहीं है। और जैसे ही कोई स्वस्थ हुआ कि अस्पताल से बाहर हो जाएगा।

It may sound discouraging; it is not. If someone says that a hospital will always be full of the sick, what is discouraging in that? That is precisely what a hospital is for. It would be discouraging if we started filling hospitals with healthy people. And the moment a person becomes healthy, he has to be discharged. The very purpose of a hospital is that the sick be there. Where is the cause for despair in this? It is not a condemnation of the hospital. A hospital is a place of treatment. There is a place there for the ill; the healthy have no purpose there. And as soon as one is healthy, one goes out of the hospital.

संसार को भारत अस्पताल से भिन्न नहीं मानता, वह अस्वस्थ चित्त की जगह है। वहां आत्मा हमारी बीमार है, इसलिए हम हैं। जैसे ही आत्मा स्वस्थ होगी, हमें संसार से बाहर हो जाना पड़ेगा। इसलिए यह कोई अभिशाप नहीं है कि संसार सदा ही विक्षिप्त रहेगा। जब तक विक्षिप्त आत्माएं हैं, तब तक संसार रहेगा, यह बात पक्की है। जब तक बीमार हैं, तब तक अस्पताल रहेगा। बीमार नहीं होंगे, अस्पताल खो जाएगा।

The Indian vision does not consider the world different from a hospital; it is a place for the unwell mind. Our soul is sick there—hence we are there. As soon as the soul becomes healthy, we will have to go out of the world. So it is not a curse that the world will always be deranged. As long as there are deranged souls, the world will remain—that much is certain. As long as there are sick people, the hospital remains. If there are no sick, the hospital disappears.

यह संसार के लिए कोई अभिशाप नहीं है; यह संसार का स्वभाव है; यह संसार की नियति है। हम गलत हैं, इसलिए हम वहां हैं। वह एक बड़ा शिक्षण का स्थल है, एक बड़ा विश्वविद्यालय है। वहां जैसे-जैसे हम ठीक होंगे, वैसे-वैसे हम बाहर फेंक दिए जाएंगे। जैसे-जैसे संतत्व उभरेगा, आप संसार में होकर भी संसार में नहीं होंगे। फिर जैसे-जैसे संतत्व पूर्णता को पहुंचेगा, आप पाएंगे कि अब संसार में होना आपका स्वप्नवत रह गया। अगर इस पूर्णता को उपलब्ध करके आप मर गए, मरेंगे, शरीर छूटेगा, तो फिर दुबारा लौटने का उपाय न रह जाएगा।

This is not a curse upon the world; it is the nature of the world, its very destiny. We are at fault, that is why we are there. It is a great place of learning, a vast university. As we heal, we are thrown out of it. As saintliness arises, you will be in the world and yet not of it. And as saintliness reaches completion, you will find that being in the world has become dreamlike for you. If, having attained this completion, you die—the body falls—there will be no means to return.

इसलिए बुद्ध पुरुष बुद्धत्व के बाद वापस नहीं लौट सकता। एक जन्म, जब वह बुद्धत्व को प्राप्त करता है, तब टिकेगा, लेकिन नए शरीर को ग्रहण करने का उपाय नहीं है। नए शरीर को ग्रहण करने का अर्थ होता है, संसार में वापस लौटने का उपाय। वह वाहन है, जिससे हम संसार में वापस आते हैं। उसका कोई प्रयोजन न रहा, क्योंकि शरीर से जो सीखा जा सकता था, सीख लिया गया। और संसार में जो जाना जा सकता था, वह जान लिया गया, और संसार में कुछ पाने को न बचा।

Therefore a buddha, after Buddhahood, cannot return. The one life in which he attains Buddhahood will continue, but there is no device to take another body. To take a new body means a mechanism for returning to the world. The body is the vehicle by which we come back. It has no further purpose, because all that could be learned through the body has been learned; all that could be known in the world has been known; nothing remains to be gained here.

इसको ऐसा समझें कि विश्वविद्यालय अशिक्षित लोगों के लिए है। यह कोई अभिशाप नहीं है। क्योंकि जैसे ही कोई शिक्षित होगा, विश्वविद्यालय के बाहर हो जाएगा। अशिक्षित ही विश्वविद्यालय में होगा। जैसे ही शिक्षा पूरी हुई कि विश्वविद्यालय का अर्थ खो जाता है। और अगर किसी विद्यार्थी को बार-बार विश्वविद्यालय में लौटना पड़ता है, तो उसका अर्थ ही यह है कि वह उत्तीर्ण नहीं हो पा रहा है।

Understand it like this: the university is for the uneducated. That is no curse. As soon as one is educated, one goes out of the university. Only the uneducated are in the university. The moment education is complete, the university loses its meaning. And if a student has to return to the university again and again, it simply means he is not passing.

निराशाजनक बात नहीं, संसार का तथ्य यही है।

It is not a discouraging statement; this is simply the fact of the world.

दूसरी बात, तो क्या धर्म संसार छोड़कर परमात्मा या शून्य में विलीन होने के लिए कुछ विरले व्यक्तियों के लिए निमंत्रण मात्र है?

नहीं, सभी के लिए निमंत्रण है; विरले उसको स्वीकार करते हैं, यह दूसरी बात है। निमंत्रण सार्वजनिक है। धर्म सभी के लिए है। स्वस्थ होने की संभावना सभी के लिए है। लेकिन जो स्वस्थ होने की प्रक्रिया से गुजरेंगे, जो साधना का पथ लेंगे, वे विरले मुक्त हो पाएंगे।

Second point: So is religion merely an invitation for a few rare individuals to leave the world and merge into the Divine or into emptiness? No, the invitation is for all; it is only that a few accept it. The invitation is public. Religion is for everyone. The possibility of becoming healthy is for everyone. But only those who go through the process of healing, who take the path of practice, will be the rare ones to become free.

तीसरी बात, धर्म कोई पलायन नहीं है और न संसार को छोड़कर शून्य में खो जाना है। धर्म की दृष्टि में तो संसार शून्य है, स्वप्नवत है, पानी का बबूला है। इस शून्यवत को छोड़कर सत्य में प्रवेश कर जाने का निमंत्रण है।

Third point: Religion is not an escape, nor is it a losing oneself in emptiness by leaving the world. In the vision of religion, the world itself is empty—dreamlike, a bubble of water. The invitation is to leave this emptiness and enter into truth.

लेकिन अगर हम बीमार आदमी से कहें कि जब तक तू सारी बीमारियां न छोड़ देगा, तब तक अस्पताल से बाहर न जाने देंगे। तो वह कहेगा, आप मुझे शून्य होने के लिए मजबूर कर रहे हैं! सभी बीमारियां छोड़नी पड़ेंगी? तो फिर मेरे पास बचेगा क्या? तो मैं शून्य हो जाऊंगा?

But if we tell a sick man, “Until you drop all your illnesses, we will not let you leave the hospital,” he will say, “You are forcing me to become nothing! If I have to drop all my diseases, what will be left with me? I will become a zero!”

बीमार के पास बीमारियों के सिवाय और कोई संपदा नहीं है; उसने स्वास्थ्य कभी जाना नहीं है। निश्चित ही, बीमारियां छूटें, तो स्वास्थ्य का जन्म होगा।

A sick man has no wealth other than his diseases; he has never known health. Certainly, when the diseases drop, health is born.

धर्म की भाषा लगती है शून्यवादी है। क्योंकि धर्म कहता है, यह छोड़ो, यह छोड़ो, यह छोड़ो। क्योंकि हम बीमारियां पकड़े हुए हैं, इसलिए छोड़ने पर इतना जोर है, त्याग की इतनी उपादेयता है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि हम शून्य में खो जाएंगे। बीमारियां शून्य में खो जाएंगी; हम तो पूर्ण को उपलब्ध हो जाएंगे। और जिस दिन आप सब छोड़ देते हैं वह जो गलत था, उस दिन जो सही है, उसका आपके भीतर उदय होता है। उस दिन दीया जलता है।

The language of religion sounds nihilistic, because religion keeps saying: drop this, drop that, drop that too. Because we are clinging to diseases, so much emphasis is laid on letting go, on renunciation. But it does not mean that we will be lost in nothingness. The diseases will vanish into nothingness; we will attain the whole. And the day you drop all that was wrong, that day that which is right dawns within you. That day the lamp is lit.

उस दिन आप यह न कहेंगे कि अंधेरा छोड़ दिया, अब शून्य हो गए। अंधेरा छोड़ा, प्रकाश जला। वह जो प्रकाश का जलना है, वह उपलब्धि है।

On that day you will not say, “I gave up darkness and now I am nothing.” You left the darkness, and light was kindled. That lighting of the lamp is the attainment.

लेकिन जिसने अंधेरा ही जाना हो, वह शायद यही समझेगा कि सब छूट गया, सब खो गया, सब नष्ट हो गया, कुछ भी न बचा। हाथ में लकड़ी थी, अंधेरे में टटोलते थे, वह भी छूट गई; अंधेरा भी छूट गया। टकराते थे--उस टकराने को लोग जिंदगी समझते हैं--जगह-जगह ठोकर खाते थे। अब कोई ठोकर नहीं लगती; जगह-जगह टकराते नहीं। हाथ की लकड़ी छूटी, अंधेरा छूटा, सब छूट गया।

But one who has known only darkness may think: everything has been dropped, lost, destroyed, nothing remains. He had a stick in his hand and groped in the dark—that too is gone; the darkness also is gone. He used to stumble—people take that stumbling to be life—he used to bump into things everywhere. Now he does not stumble; he does not collide here and there. The stick is gone, the darkness gone—everything dropped.

प्रकाश की जो उपलब्धि हुई है, वह धीरे से समझ में आएगी, कि जो छूटा, वह छूटने योग्य था, छोड़ने योग्य था, छोड़ ही देना था कभी का उसे। इतने दिन खींचा यही आश्चर्य है।

The attainment of light will gradually be understood—that what was dropped was worth dropping, meant to be dropped, should have been dropped long ago. The only wonder is that you dragged it on for so long.

लेकिन प्राथमिक रूप से लगेगा कि धर्म शून्य में ले जाता है। जो आपके पास है, उसे छीनता है, इसलिए लगता है कि शून्य में ले जाता है। और जिसका आपको पता नहीं है, उस शून्यता से उस पूर्ण का उदय होता है।

At first it will seem that religion leads into nothingness. It appears to snatch away what you have; hence it seems to lead into a void. But from that very emptiness of which you are unaware, the whole arises.

धर्म आपको खाली करता है, ताकि आप परमात्मा से भर सकें। आपको मिटाता है, ताकि आपके भीतर जो नहीं मिटने वाला तत्व है, केवल वही शेष रह जाए। आपको जलाता है, ताकि कचरा जल जाए, केवल स्वर्ण बचे। आपकी मृत्यु में ही आपके परमात्म-स्वरूप का जन्म है।

Religion empties you so that you can be filled with the Divine. It erases you so that only that element remains within you which cannot be erased. It burns you so that the rubbish is burned away and only the gold remains. In your dying is the birth of your God-nature.

और ध्यान रहे, यह निमंत्रण विरले लोगों के लिए नहीं है! निमंत्रण सबके लिए है, लेकिन विरले इसे स्वीकार करते हैं। क्योंकि निमंत्रण बड़ा कठिन है। यात्रा दुरूह है, बड़ी लंबी है। उतनी देर तक सातत्य को बनाए रखना, धैर्य को रखना, बहुत थोड़े लोगों की क्षमता है।

And remember, this invitation is not for a select few! The invitation is for all, but few accept it because it is a difficult invitation. The journey is arduous, very long. To maintain continuity that long, to keep patience—that is within the capacity of very few.

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि कितने दिन ध्यान करें तो आत्मा उपलब्ध हो जाएगी?

कितने दिन! और ऐसा लगता है उनकी बात से कि काफी कृपा कर रहे हैं! कितने दिन? और दो-चार दिन कोई ध्यान कर लेता है, तो वह मुझे लौटकर कहता है कि अभी तक परमात्मा के दर्शन नहीं हुए!

People come to me and ask, “How many days should we meditate before the soul is attained?” How many days! And from the way they ask it seems they are doing a great favor. “How many days?” And if someone meditates for two or four days, he comes back and says, “I still haven’t had a vision of God!”

विरले स्वीकार कर पाते हैं, क्योंकि धैर्य की कमी है। और सातत्य थोड़े दिन भी बनाए रखना मुश्किल है। आज करते हैं, कल छूट जाता है। दो-चार दिन करते हैं, हजार बहाने मन खोज लेता है न करने के। और दो-चार दिन में मन कहने लगता है, इतना समय नष्ट कर रहे हो! इतने में तो न मालूम कितना कमाया जा सकता था। न मालूम क्या-क्या कर लेते। यह प्रार्थना, यह पूजा, यह ध्यान, यह समय का अपव्यय मालूम होता है।

Few are able to accept because patience is lacking. Even to maintain continuity for a few days is difficult. Today you do it; tomorrow it is dropped. You do it for a couple of days and the mind finds a thousand excuses not to do it. And within two or four days the mind begins to say, “You are wasting so much time! Who knows how much you could have earned in this time, how many things you could have done.” Prayer, worship, meditation all begin to look like a waste of time.

हमारी दशा उन छोटे बच्चों जैसी है, जो आम की गुठली को जमीन में गड़ा देते हैं। फिर घड़ीभर बाद जाकर उघाड़कर देखते हैं, पौधा आया या नहीं? फिर घड़ीभर बाद जाकर खोदकर देखते हैं। अगर हर घड़ी गुठली को खोदकर देखा गया, तो पौधा कभी भी न आएगा। क्योंकि गुठली को मौका ही नहीं मिल रहा है कि वह जमीन के साथ एक हो जाए, टूट जाए, मिट जाए, खो जाए। गुठली मिटे, तो पौधे का जन्म हो।

Our condition is like that of little children who plant a mango pit in the ground and then, after an hour, go and dig it up to see whether the sprout has come. Then an hour later they dig again. If you keep digging up the seed every hour to look at it, the sprout will never come—because the pit is not being given the chance to become one with the earth, to crack open, to dissolve, to disappear. When the pit dissolves, the plant is born.

और जो उसे हर घड़ी खोदकर देख रहा है, वह मौका ही नहीं दे रहा है। गुठली गुठली ही बनी रहेगी। और तब उसका तर्क कहेगा, फिजूल है यह बात। महीनों से देख रहा हूं, गुठली गड़ा रहा हूं, उखाड़ रहा हूं, कुछ पौधा-वौधा आता नहीं। झूठी हैं ये बातें। ये कृष्ण और बुद्ध और क्राइस्ट जो कहते हैं, सब कपोल-कल्पित है। यह गुठली पत्थर है, इसमें कुछ पौधा है नहीं, इससे पौधा कभी आ नहीं सकता।

And the one who keeps digging it up every hour is not giving it a chance. The pit will remain a pit. Then his logic will say, “It is all nonsense. I’ve been watching it for months—burying the pit, uprooting it—and no plant ever comes. These things are false. What Krishna and Buddha and Christ say is all fabricated. This pit is a stone; there is no plant inside it; no plant can ever come from it.”

और तब यह तर्क ठीक भी मालूम पड़ता है। क्योंकि महीनों का अनुभव यह कहता है कि रोज तो देख रहे हैं, कहीं से जरा-सी भी तो अंकुर के फूटने की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ती। गुठली वैसी की वैसी है। यह पत्थर है। न कोई आत्मा है भीतर, न कोई पौधा है, न कोई फूल छिपे हैं। तब हम गुठली को फेंक देते हैं।

And then that logic even seems correct, because months of experience say: every day we look and there is not the slightest sign of a sprout appearing anywhere. The pit is just the same. It is a stone. There is no soul inside, no plant, no hidden flowers. Then we throw the pit away.

धीरज की जरूरत है। और जब आम की गुठली के लिए महीनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, तो आपकी गुठली तो जन्मों-जन्मों से सख्त है। वह पथरीली हो गई है। उसे पिघलाने में वक्त लगेगा, श्रम लगेगा, सतत चोट करनी पड़ेगी। और तभी आपको पता चलेगा कि कृष्ण और बुद्ध कल्पना की बात नहीं कर रहे हैं, वह उनका अनुभव है। उनकी गुठली टूटी और उन्होंने वृक्ष को बढ़ता हुआ देखा। उस वृक्ष की सुगंध उन्होंने अनुभव की, उस वृक्ष के फूल उन्होंने पाए। उनका जीवन कृतकृत्य हुआ है।

Patience is needed. And when even a mango seed requires months of waiting, your seed has become hard over lifetimes. It has turned to stone. It will take time to melt it; it will take effort; you will have to strike it continuously. Only then will you come to know that Krishna and Buddha are not speaking of imagination; they speak from experience. Their seed cracked open and they saw the tree growing. They experienced the fragrance of that tree; they found its flowers. Their life was fulfilled.

लेकिन चूंकि बहुत थोड़े लोग इतनी दूर तक जाने को राजी होते हैं, इसलिए धर्म विरले लोगों के लिए रह जाता है। आमंत्रण सभी के लिए है।

But because very few are willing to go so far, religion seems to remain for the rare ones. The invitation is for all.

तिब्बत में एक बहुत प्राचीन कथा है। एक दूर पहाड़ों में छिपा हुआ नया आश्रम निर्मित हुआ। तो जिस प्रधान आश्रम से उस आश्रम का संबंध था, उस लामासरी का संबंध था, उस लामासरी ने सौ लोगों का चुनाव किया जो जाकर उस आश्रम को सम्हालेंगे। तो एक युवक शिष्य ने पूछा, लेकिन सौ की वहां जरूरत नहीं है। वहां तो पांच से काम चल जाएगा। तो गुरु ने कहा, सौ को बुलाओ, तो दस तो आते हैं। दस को भेजो, तो पांच पहुंच पाते हैं। और इतने भी पहुंच जाएं, तो भी काफी है।

There is a very ancient story in Tibet. A new monastery had been established, hidden deep in the mountains. From the main monastery to which it belonged, the lamasery chose a hundred people to go and take charge of it. A young disciple asked, “But a hundred aren’t needed there. Five would suffice.” The master said, “If you call a hundred, ten at least will come. If you send ten, five will be able to reach. And if even that many arrive, it will be enough.”

धर्म तो सभी को बुलाता है। लेकिन सौ को बुलाओ, तो नब्बे को तो सुनाई ही नहीं पड़ता निमंत्रण। क्योंकि हमें वही सुनाई पड़ता है, जिसे सुनने को हम आतुर हैं। हमें सभी चीजें सुनाई नहीं पड़तीं।

Religion calls everyone. But call a hundred, and ninety do not even hear the invitation—because we hear only what we are eager to hear. Not everything reaches our ears.

अभी मैं यहां बोल रहा हूं। यदि आप मुझमें आतुर हैं, तो मैं जो कह रहा हूं, वह सुनाई पड़ता है। लेकिन और बहुत-सी आवाजें चारों तरफ चल रही हैं, वे आपको सुनाई नहीं पड़तीं। टेप रिकार्डर उनको भी पकड़ लेगा, क्योंकि टेप रिकार्डर का कोई चुनाव नहीं है। जब आप टेप सुनेंगे, तब आप हैरान होंगे कि ये इतनी आवाजें--कोई पक्षी बोला, कुत्ता भौंका, हवाई जहाज गया, ट्रेन आई--यह सब पकड़ रहा है। उसका कोई चुनाव नहीं है। और अगर आप भी सब पकड़ रहे हैं, तो उसका मतलब यह है कि आप भी चुन नहीं रहे हैं।

Right now I am speaking here. If you are eager for me, what I am saying is heard. But many other sounds are going on all around; you do not hear them. A tape recorder will catch them too, because it makes no selection. When you listen to the tape, you will be surprised that all those sounds—a bird calling, a dog barking, a plane passing, a train arriving—have been captured. It makes no choices. And if you too are catching everything, it means you also are not choosing.

जो हम चुनते हैं, वह हमें सुनाई पड़ता है; जो हम चुनते हैं, वह हमें दिखाई पड़ता है। अगर आप चोर हैं, तो रास्ते से गुजरते वक्त आपको कुछ और दिखाई पड़ेगा, जो साहूकार को दिखाई नहीं पड़ सकता। अगर आप चमार हैं, तो रास्ते से गुजरते वक्त आपको लोगों के जूते दिखाई पड़ेंगे, उनकी टोपियां दिखाई नहीं पड़ सकतीं। अगर आप दर्जी हैं, तो उनके कपड़े दिखाई पड़ेंगे, उनके चेहरे दिखाई नहीं पड़ सकते। आपकी जो रुझान है, वही दिखाई पड़ता है।

What we choose is what we hear; what we choose is what we see. If you are a thief, as you pass along the road you will notice things a banker cannot. If you are a cobbler, walking along you will see people’s shoes; their caps will not be visible to you. If you are a tailor, you will see their clothes; their faces may not be seen. Whatever your inclination is, that is what appears.

वैज्ञानिक कहते हैं कि सौ घटनाएं घट रही हैं, उनमें से हम केवल दो को पकड़ते हैं, अट्ठानबे छूट जाती हैं। उनसे हमारा कुछ लेना-देना नहीं है। हमारा कोई प्रयोजन नहीं है।

Scientists say that out of a hundred events taking place, we catch only two; ninety-eight are left out. We have nothing to do with them, no purpose there.

आप एक रास्ते से गुजरें; सैकड़ों वृक्ष लगे हैं। एक चित्रकार गुजरे उसी रास्ते से, तो उसे हर वृक्ष की हरियाली अलग दिखाई पड़ती है। क्योंकि हर वृक्ष अलग ढंग से हरा है। हरा कोई एक रंग नहीं है, हरे में हजार रंग हैं। पर वह सिर्फ चित्रकार को दिखाई पड़ता है, जिसको रंगों की सूझ है, जिसको रंगों में झुकाव है, जिसे रंगों में रस है। आपको सब वृक्ष एक जैसे हरे हैं।

You pass along a road lined with hundreds of trees. A painter passes by the same road and sees the greenness of each tree as different, because each tree is green in its own way. Green is not a single color; there are a thousand shades of green. But that is seen only by the painter, the one who has a feel for color, a leaning toward color, a taste for color. To you, all the trees are the same green.

आपको वही दिखाई पड़ता है, जो आप देखने चले हैं। जो आप खोजने निकले हैं, उसकी पुकार आपको सुनाई पड़ जाती है।

You see only what you have gone to see. The call of what you are seeking is what reaches you.

एक रास्ते से दो फकीर गुजर रहे थे। चर्च में घंटियां बजने लगीं। तो एक फकीर ने कहा.। बाजार था, बड़ा शोरगुल था। चीजें ली जा रही हैं, खरीदी जा रही हैं, बेची जा रही हैं, गाड़ियों से उतारी जा रही हैं, चढ़ाई जा रही हैं।बड़ा शोरगुल था वहां; चर्च की घंटी का सुनाई पड़ना मुश्किल था। एक फकीर ने चर्च की घंटी सुनते ही कहा, हम जल्दी चलें, प्रार्थना का समय हो गया, घंटी बज रही है। उस दूसरे फकीर ने कहा, तुम भी अदभुत हो; इस शोरगुल में, इस उपद्रव में तुम्हें चर्च की घंटी सुनाई पड़ गई! यहां किसी को सुनाई नहीं पड़ रही है। उसने कहा, यहां भी कुछ चीजें सुनाई पड़ती हैं। उसने एक रुपया खीसे से निकाला और सड़क पर गिरा दिया। खन्न की आवाज हुई, पूरा बाजार देखने लगा।

A story: two fakirs were walking along a road. The church bells began to ring. It was a market, very noisy—goods were being bought and sold, loaded and unloaded from carts; there was great clamor. Hearing the church bell, one fakir said, “Let us hurry; it is time for prayer—the bell is ringing.” The other said, “You are amazing. In this din and commotion you heard the church bell! No one here can hear it.” He added, “Here other sounds can be heard.” He took a coin from his pocket and dropped it on the road. A clink was heard, and the whole marketplace turned to look.

वे सब रुपए को सुनने को आतुर लोग हैं। चर्च की घंटी बज रही थी, किसी के कान पर चोट न पड़ी। सब चौंक गए; सब ने आस-पास देखा। वे सब रुपए की तलाश में निकले हुए लोग हैं। रुपए की आवाज सुनाई पड़ जाएगी, चर्च की घंटी खो जाएगी। चाहे चर्च की घंटी जोर से बज रही हो, तो भी खो जाएगी।

They are all people eager to hear the sound of money. The church bell was ringing, but it struck no one’s ear. At the clink, everyone started, everyone looked around. They are all out in search of the coin. The sound of money will be heard; the church bell will be lost—even if it is ringing loudly.

एक मां सो रही हो, रात तूफान हो, बादल गरज रहे हों, उसे सुनाई नहीं पड़ेगा। उसका छोटा-सा बेटा रात जरा-सा कुनमुना दे, जरा-सा रो दे, वह जग जाएगी।

A mother may be sleeping at night while a storm rages and thunder rolls—she will not hear it. But if her little baby whimpers even slightly, cries a little, she will awaken.

सौ को बुलाओ, नब्बे को सुनाई नहीं पड़ता। जिन दस को सुनाई पड़ता है, उनमें से भी शायद पांच समझ न पाएंगे। सुन भी लेंगे, तो भी पकड़ न पाएंगे। सुन भी लेंगे, तो भी उनकी आत्मा के भीतर कोई झंकार पैदा न होगी, कोई प्रतिध्वनि न होगी। सुनेंगे कान से, बात खो जाएगी; कोई चोट न पड़ेगी कि जो सुना है, वह उन्हें रूपांतरित कर दे। पांच सुनेंगे, समझेंगे। शायद उनमें से एक, जो उसने सुना है और समझा है, उसे करेगा भी। चार सुन लेंगे, समझ लेंगे, पंडित हो जाएंगे। सौ के साथ मेहनत करो, कभी कोई एक यात्रा पर जा पाता है।

Call a hundred; ninety will not hear. Of the ten who do hear, perhaps five will not understand. They will hear, yet not grasp. They will hear, yet no resonance will be created within their souls, no echo. They will hear with the ears and the matter will be lost—no wound will be made that could transform them. Five will hear and understand. Perhaps one among them will also do what he has heard and understood. Four will hear and understand—and become scholars. Work with a hundred, and once in a while one sets out on the journey.

धर्म का निमंत्रण सबके लिए है, लेकिन विरले उसे सुन पाते हैं।

Religion’s invitation is for all, but only a few are able to hear it.

तीसरा प्रश्न: ओशो, गीता कहती है कि दैवी संपदा मुक्त करती है और आसुरी संपदा बांधती है। इस संदर्भ में क्या बताएंगे कि बंधन क्या है और मुक्ति क्या है?
Third question: Osho, the Gita says that divine wealth frees and demonic wealth binds. In this context, what are bondage and liberation?

चित्त की ऐसी दशा, जहां कोई संताप न हो, जहां कोई सीमा का अनुभव न हो, जहां कोई सीमांत न आता हो; चित्त की ऐसी दशा, जैसे खुला आकाश हो; कोई दीवारें चारों तरफ से घेरने को नहीं, कोई पीड़ा की रेखा नहीं, क्योंकि सब पीड़ा की रेखाएं घेरती हैं, बंद करती हैं; आनंद खोलता है, फैलाता है; जहां चित्त की दशा फैलती हो।

हमारा जो शब्द है, इस देश में जो हम उपयोग करते हैं परम स्थिति के लिए, वह ब्रह्म है। ब्रह्म का अर्थ होता है, जो फैलता ही चला जाता है, एक्सपैंडिंग, इनफिनिटली एक्सपैंडिंग, जो फैलता ही चला जाता है, विस्तार जिसका गुणधर्म है।

A state of consciousness where there is no affliction, no sense of boundary, where no edge ever comes into view; a state as open as the sky—no walls hemming you in from all sides, no lines of pain, for all lines of pain encircle and close you; bliss opens, expands, makes you vast—wherever consciousness is expanding, that is the direction. Our ancient word for the supreme condition is Brahman. Brahman means that which goes on expanding, infinitely expanding—whose very nature is expansion.

एक कंकड़ को फेंक दें पानी में, लहर उठती है, फैलती चली जाती है। अगर पानी असीम हो, तो वह लहर फैलती ही चली जाएगी; किनारा होगा, तो टूट जाएगी; किनारे पर जाकर बिखर जाएगी। अगर कोई किनारा न हो, तो फैलती ही चली जाएगी। आनंद का कोई किनारा नहीं है, क्योंकि इस अस्तित्व का कोई किनारा नहीं है।

Throw a pebble into water: waves arise and spread. If the water were boundless, the ripples would spread without end; if there is a shore, they will break there. If there is no shore, they will keep spreading. Bliss has no shore, because existence has no boundary.

यह जो आकाश हमें दिखाई पड़ता है, यह कहीं है नहीं, यह सिर्फ हमारी आंखों की देखने की क्षमता कम है। जहां तक आंखें देख पाती हैं, वहीं आकाश हमें बंद होता मालूम होता है, अन्यथा आकाश कहीं भी नहीं है। आकाश का अर्थ है, जो है ही नहीं। अनंत फैलाव है। इस फैलाव की कोई सीमा नहीं है।

जब चेतना ऐसी अवस्था में होती है कि उसमें उठते हुए आनंद की तरंगें फैलती ही चली जाती हैं, कहीं कोई किनारा नहीं है, तब मुक्त क्षण है, तब मुक्ति है। और जब चेतना तड़फड़ाती है, और एक भी लहर नहीं फैल पाती, और सब तरफ दीवारें आ जाती हैं; जहां बढ़ते हैं, वहीं बंधन आ जाता है, वहीं लगता है पैर में जंजीरें हैं, आगे नहीं जा सकते, उस दशा का नाम बंधन है।

This sky we see is not truly there as a container; it is only that the reach of our eyes is limited. Wherever the eyes can reach, we feel the sky is closed; otherwise there is no “sky” anywhere—only an endless openness. When consciousness is in such a state that the waves of bliss rising within it spread without end, with no shore anywhere, that is a free moment—that is liberation. And when consciousness writhes and not a single wave can spread, walls rise up on all sides; wherever you move, bondage blocks the way, you feel shackles on your feet, you cannot go forward—that condition is bondage.

कई प्रकार से हमें बंधन का अनुभव होता है। कितने ही प्रसन्न होते हों हम, शरीर की सीमा बंधी है। शरीर कभी स्वस्थ है, कभी अस्वस्थ है; कभी जवान है, कभी बूढ़ा है; कभी प्रफुल्लित है, कभी उदास है। उसकी सीमा आपके ऊपर बंधी है। अगर शराब डाल दी जाए शरीर में, तो आपकी चेतना भी उसी के साथ बेहोश हो जाती है। शरीर से रक्त निकाल लिया जाए, तो उसी के साथ आपकी चेतना भी दीन-हीन हो जाती है। शरीर जीर्ण-जर्जर, बूढ़ा हो जाए, उसी के साथ आप भी भीतर झुक जाते हैं और टूट जाते हैं। शरीर की सीमा खड़ी है।

We experience bondage in many ways. However happy we may be, the body is bounded. Sometimes the body is healthy, sometimes ill; sometimes young, sometimes old; sometimes buoyant, sometimes depressed. Its limit is imposed upon you. Pour alcohol into the body, and your consciousness is benumbed with it. Drain the blood, and your consciousness becomes feeble along with it. When the body becomes worn and old, you too bend and break within. The boundary of the body stands there.

दूर जरा आगे देखें, तो मौत की सीमा खड़ी है। मरना होगा, मिटना होगा। और प्रतिपल हजार तरह की सीमाएं हैं। क्रोध की, घृणा की, मोह की, लोभ की सीमाएं हैं। सब तरफ से बांधे हुए हैं। यह जो अवस्था है, यह बंधन की अवस्था है।

Look a little farther ahead and the boundary of death stands there. One day you will have to die, to be dissolved. And every moment there are a thousand kinds of limits—of anger, hatred, attachment, greed. We are tied from all sides. This is the state called bondage.

कृष्ण कहते हैं, आसुरी संपदा का अर्थ है, इस तरह की संपत्ति को बढ़ाना और इकट्ठा करना, जिसमें हम बंधते हैं, जिसमें हम खुलते नहीं, उलटे उलझते हैं। दैवी संपदा का अर्थ है, ऐसी संपदा, जो इन बंधनों को तोड़ती है।

Krishna says: asuri sampada—demonic wealth—means accumulating exactly those possessions that bind us, in which we do not open but get increasingly entangled. Daivi sampada—divine wealth—means those qualities that break these bonds.

ध्यान करें, अगर आप लोभ से भरे हैं, तो आपको हर जगह सीमा मालूम पड़ेगी। कितना ही धन आपके पास हो, लगेगा कम है। लोभी मन को कभी ऐसा लग ही नहीं सकता कि मेरे पास ज्यादा है।

सोचें इसको आप, लोभी मन को कभी लग ही नहीं सकता कि मेरे पास ज्यादा है; उसे सदा लगेगा, मेरे पास कम है। कितना ही हो, तो लोभ सीमा बन जाएगी। अरब रुपए आपके पास हों, तो भी लगेगा कम हैं, क्योंकि दस अरब हो सकते थे।

Consider: if you are filled with greed, you will feel a boundary everywhere. However much wealth you have, it will seem too little. A greedy mind can never feel “I have more than enough.” Reflect on it: a greedy mind can never feel “I have more than enough”; it will always feel “I have less.” Whatever the amount, greed becomes a boundary. You may have a billion, yet it will feel little, for there could have been ten.

अलोभ की कोई सीमा नहीं है। क्योंकि अलोभी व्यक्ति को सदा लगेगा कि जो भी मेरे पास है, वह भी ज्यादा है; वह भी न हो, तो भी कुछ हर्ज न था। अगर अलोभ पूरा हो जाए, तो आपकी सीमा मिट गई।

तो लोभ आसुरी संपदा है, अलोभ दैवी संपदा है।

Non-greed has no limit. The non-greedy person always feels, “Whatever I have is already more than enough; even if I had nothing, nothing essential would be lost.” If non-greed becomes complete, your boundary dissolves. So greed is demonic wealth; non-greed is divine wealth.

क्रोधी व्यक्ति को प्रतिपल सीमा है; जहां देखेगा, वहीं से क्रोध पकड़ता है। जो करेगा, वहीं उपद्रव, झगड़ा और कलह खड़ा हो जाता है। अक्रोधी व्यक्ति के लिए कोई सीमा नहीं है। वह जहां से भी गुजरता है, वहीं मैत्री पैदा हो जाती है। तो क्रोध आसुरी हो जाएगा, अक्रोध दैवी हो जाएगा।

A wrathful person encounters a boundary every moment; wherever he looks, anger catches him; wherever he acts, disturbance, quarrel, conflict arise. For the non-angered there is no boundary; wherever he passes, friendship flowers. Thus anger is demonic; non-anger is divine.

भयभीत व्यक्ति को हर पल खतरा है।

मैं एक गांव में रहता था। तो मेरे सामने एक सुनार रहता था, बहुत भयभीत आदमी। मैं अक्सर अपने दरवाजे पर बैठा रहता, तो उसको बड़ी अड़चन होती। क्योंकि शाम को वह घर से निकलता, अकेला ही था, तो ताला लगाएगा; हिलाकर ताले को देखेगा दो-चार बार। चूंकि मैं सामने बैठा रहता, तो उसको बड़ा संकोच लगता। तो मैं आंख बंद कर लेता। वह हिलाकर देखेगा। फिर वह दस कदम जाएगा, फिर लौटेगा। पसीना-पसीना हो जाएगा; क्योंकि उसको लग रहा है कि मैं देख रहा हूं। फिर आएगा, फिर ताले को खटखटाएगा।

The fearful person lives in danger every instant. I once lived in a village; opposite me dwelt a goldsmith, extremely fearful. I often sat at my doorway, which troubled him terribly. In the evening he would go out; being alone, he would lock his door and then shake the lock two or four times. Because I sat there, he felt embarrassed; I would close my eyes. He would rattle it; then he would walk ten steps, return, drenched in sweat, thinking I was watching; rattle the lock again.

मैंने उससे पूछा कि तू एक दफे इसको ठीक से खटखटाकर देखकर क्यों नहीं जाता? कभी दो दफा, कभी तीन दफा! वह कहता, शक आ जाता है। दस कदम जाता हूं, फिर यह होता है, पता नहीं, मैंने ठीक से हिलाकर देखा कि नहीं देखा!

I asked him, “Why don’t you check it properly once and go, instead of twice or thrice?” He said, “Doubt comes. I go ten steps and wonder if I really checked it properly or not!”

अब यह भयभीत आदमी है। यह बाजार भी चला जाएगा, तो भी बाजार पहुंच नहीं पाएगा, इसका मन इसके ताले में अटका है। जो चार दफा लौटकर देखता है हिलाकर, वह कितनी ही बार देख जाए, क्योंकि जो संदेह एक बार हिलाने के बाद आ गया, वह दुबारा क्यों न आएगा? तिबारा क्यों न आएगा?

यह जो भयभीत चित्त है, यह न रात सो सकता है, न दिन ठीक से जग सकता है। यह चौबीस घंटे डरा हुआ है; सारा जगत दुश्मन है।

तो भय आसुरी संपदा है, बांधती है। अभय मुक्त करता है, तो वह दैवी संपदा है।

Such a fearful man may set out for the market, but he never reaches it; his mind remains stuck at the lock. One who returns four times to shake it will have to check it countless times, for the doubt that arises once will arise again and again. Such a frightened mind can neither sleep at night nor be truly awake by day. It trembles twenty-four hours a day; the whole world seems an enemy. Fear is demonic wealth; it binds. Fearlessness frees; it is divine wealth.

मुक्त करने से केवल इतना ही अर्थ है कि जिससे आप पर सीमा न पड़ती हो; आप खुले आकाश में पक्षी की तरह उड़ सकते हों।

To free means only this: that which does not impose a limit on you, that in which you can fly like a bird in the open sky.

जिन-जिन चीजों से आपके चित्त पर सीमा पड़ती है, वहीं से आपका कारागृह निर्मित होता है। और हम ऐसे पागल हैं कि हम उनकी जड़ों को सींचते हैं, हम मजबूत करते हैं। क्योंकि जो जंजीरें हैं, शायद हम सोचते हैं कि वे आभूषण हैं। हम उन्हें बचाते हैं। कोई अगर तोड़ना चाहे, तो हम नाराज होंगे। कोई हमारी जंजीरें हटाना चाहे, तो हम उसे दुश्मन समझेंगे। क्योंकि उन्हें हमने जंजीरें कभी समझा नहीं; वे कीमती आभूषण हैं, जो हमने बड़ी कठिनाई से अर्जित किए हैं।

Wherever anything lays a boundary on your consciousness, your prison is being built. And we are so mad that we water the roots of those very things; we strengthen them—because perhaps we think our chains are ornaments. We protect them. If someone tries to break them, we get angry; if someone tries to remove our chains, we take him to be an enemy—because we never saw them as chains; to us they are precious ornaments earned with great difficulty.

जब तक कोई व्यक्ति अपनी जंजीरों को आभूषण समझता है, तब तक उसकी मुक्ति का द्वार बंद ही रहेगा। जब आप अपने आभूषणों को भी बंधन समझने लगेंगे, तभी मुक्ति के द्वार पर पहली चोट पड़ती है।

So long as a person takes his chains for ornaments, the gate of his freedom will remain shut. The day you begin to see even your ornaments as bondage, the first blow falls on the door to liberation.

तो प्रत्येक व्यक्ति को निरीक्षण करते रहना चाहिए, उठते-बैठते, सुबह-सांझ, कौन-सी चीज मेरी सीमा बन रही है। सीमा के अतिरिक्त और कोई आपका दुश्मन नहीं है और असीम के अतिरिक्त कोई और आपका मित्र नहीं है। तो अपने को असीम बनाने की चेष्टा ही ध्यान है; असीम बनाने की चेष्टा ही प्रार्थना है; असीम बनाने की चेष्टा ही साधना है।

Therefore each person should keep inspecting, rising and sitting, morning and evening: What is becoming my boundary? Except for boundary there is no enemy, and except for the boundless there is no friend. The effort to make oneself infinite is meditation; the effort to make oneself infinite is prayer; the effort to make oneself infinite is sadhana.

शरीर बांधता है, तो साधक अपने को शरीर से मुक्त करता है। तो वह निरंतर अनुभव करने की कोशिश करता है, क्या मैं शरीर हूं? क्या सच में ही मैं शरीर हूं या शरीर से भिन्न हूं?

धीरे-धीरे, निरंतर चोट से यह अनुभव होना शुरू हो जाता है कि मैं शरीर नहीं हूं। जिस दिन यह पता चलता है, मैं शरीर नहीं हूं, फिर शरीर जवान हो, बूढ़ा हो; जिंदा हो, मरे; स्वस्थ हो, अस्वस्थ हो; तो बंधन नहीं बांधता। जो मैं नहीं हूं, उससे मेरे ऊपर कोई बंधन नहीं है। और जैसे ही यह स्मरण आ गया कि मैं शरीर नहीं हूं, वैसे ही आपकी आत्मा इस खुले आकाश के साथ एक हो गई। फिर कोई परदा न रहा।

The body binds, so the seeker disengages himself from the body. He keeps inquiring: Am I the body? Am I really the body, or am I different from it? Slowly, with constant hammering, the realization dawns: I am not the body. The day this is seen, whether the body is young or old, alive or dead, healthy or ill, it no longer binds. That which I am not cannot bind me. And the moment this remembrance arises, “I am not the body,” your soul becomes one with the open sky—no veil remains.

मन बांधता है। तो साधक खोजता है, क्या मैं मन हूं? और निरंतर एक ही तलाश में लगा रहता है कि मन से संबंध कैसे टूट जाए! वह संबंध टूट जाता है। क्योंकि जो हमारे भीतर साक्षी है, वह न तो शरीर है, न मन है, न भाव है। हम इन सब के साक्षी हो सकते हैं। शरीर को भी देख सकते हैं अलग अपने से; मन को भी देख सकते हैं; विचार को भी देख सकते हैं। और जिसको हम देख सकते हैं, वह हमसे अलग हो गया, हम द्रष्टा हो गए।

The mind binds. So the seeker asks: Am I the mind? He remains engaged in a single search: how to break identification with mind! That bond breaks—because the witness within us is neither body, nor mind, nor feeling. We can be a witness to all of these. We can see the body as separate; we can see the mind; we can see thought. And whatsoever we can see is other than us; we are the seer.

जिसको भी मैं देख सकता हूं--यह गणित है--वह मैं नहीं हूं। मैं स्वयं को कभी भी नहीं देख सकता हूं। मैं सदा देखने वाला ही रहूंगा। दृश्य बनने का कोई उपाय नहीं है; मैं द्रष्टा ही रहूंगा। द्रष्टा होना मेरा स्वभाव है। इसलिए मैं अपने आपको अपने सामने रखकर देख नहीं सकता। सब देख लूंगा मैं, सिर्फ मेरा होना पीछे रह जाएगा। और जब मैं सब देखी जाने वाली चीजों को छोड़ दूंगा, सिर्फ वही बच रहेगा जो देखने वाला है, उस क्षण मेरी कोई सीमा न होगी, उस क्षण मैं मुक्त हो जाऊंगा।

Whatever I can see—this is simple mathematics—I am not that. I can never see myself; I will always remain the seer. There is no way to become an object; my nature is to be the subject, the witness. Therefore I cannot place myself before myself to look at me. I can see everything else, only my being remains behind. When I drop everything that can be seen and only that remains which sees, in that moment I have no boundary; in that moment I am free.

बंधन वाला चित्त हर चीज से अपने को जोड़ता है। वह कहता है, यह शरीर मैं हूं; सीमा खड़ी कर ली। वह कहता है, यह धन मैं हूं; धन की सीमा खड़ी हो गई। अमीर ही नहीं बंधते, भिखमंगे भी धन से बंधे होते हैं।

The bound mind ties itself to everything. It says, “This body is me”—a boundary is raised. It says, “This wealth is me”—a boundary of wealth rises. Not only the rich, even beggars are bound by wealth.

एक रास्ते से मैं गुजर रहा था, अचानक एक भिखमंगे की आवाज मेरे कानों में पड़ी। बात ही कुछ ऐसी थी कि मैं रुक गया, और सुनने जैसी बात थी। एक सज्जन गुजर रहे थे, भिखमंगा उनसे भीख देने का आग्रह कर रहा था कि कुछ भी दे जाओ, दो पैसे सही। भले आदमी थे, खीसे में हाथ डाला; लेकिन घूमने निकले थे शाम को, कोई पैसे खीसे में थे नहीं। तो कहा, माफ करना, पैसे खीसे में हैं नहीं; दुबारा जब आऊंगा, तो खयाल से पैसे ले आऊंगा। तो उस भिखमंगे ने कहा, मार जा, तू भी मार जा मेरे पैसे! इसी तरह वायदा कर-कर के लोग लाखों रुपए मार चुके हैं।

Once I was passing along a road when a beggar’s words reached my ears. I stopped—what he said was worth hearing. A gentleman was passing; the beggar was pleading, “Give something, even two paise.” The gentleman, a decent man, put his hand in his pocket; but he was out for an evening walk and had no money. He said, “Forgive me, I don’t have any change; when I come again I’ll surely bring some.” The beggar retorted, “Go on, you too—swallow my money! People have already swallowed millions of my rupees on such promises.”

भिखमंगा है! वह कह रहा है, लाखों रुपए लोग मार चुके हैं इसी तरह वायदा कर-कर के कि फिर आ जाएंगे, फुटकर पैसे नहीं हैं, अभी छुट्टे पैसे नहीं हैं, अभी कुछ खीसे में नहीं है। वह जो लाखों उसके पास कभी नहीं रहे हैं, वह उनका दुख है उसको कि लोग मार गए हैं उससे।

A beggar! Saying millions have been swallowed from him through promises like “I’ll come again,” “I don’t have small change.” Those millions that were never his become his grief—people have robbed him!

अमीर धन से बंधा हो, समझ में आ जाता है। गरीब भी धन से बंधा है। और धन से हम ऐसे चिपट जाते हैं, जैसे वह हमारी आत्मा है। फिर इसी भांति हम सब तरह की चीजों से जुड़ जाते हैं, तादात्म्य, आइडेंटिटी बना लेते हैं, यह मैं हूं। और जिससे भी हम जुड़ जाते हैं, वह हमारी सीमा बन गया।

It is understandable that the rich man is bound by wealth. But the poor too are bound. We cling to money as if it were our soul. In the same way we get tied to all sorts of things, forming identifications—“this is me.” Whatever we identify with becomes our boundary.

तो अपने को जितनी ज्यादा चीजों से कोई जोड़ेगा, उतने बंधन में होगा; और जितना चीजों से अपने को तोड़ेगा, उतना मुक्त होगा। और जिस दिन सिर्फ यही अनुभव रह जाएगा कि मैं किसी से भी बंधा नहीं हूं, कुछ भी मेरा नहीं है, सिर्फ मैं ही हूं, मेरा स्वभाव ही बस मेरा होना है, उस दिन मुक्ति है।

The more things one ties oneself to, the more bound one becomes; the more one unties oneself, the freer one becomes. And the day only this remains: “I am bound to nothing; nothing is mine; only I am, and my nature is simply to be”—that day is liberation.

दैवी संपदा उस जगह ले जाती है, जहां आप अकेले बचते हैं। आसुरी संपदा वहां ले जाती है, जहां आपको छोड़कर और सब कुछ बच जाता है।

Divine wealth takes you to the place where only you remain. Demonic wealth takes you to the place where everything remains except you.