Skip to content
Osho

Geeta Darshan #6

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र को लें।

Now let us take the sutra.

हे अर्जुन, इस संसार में क्षर अर्थात नाशवान और अक्षर अर्थात अविनाशी, ये दो प्रकार के पुरुष हैं। उनमें संपूर्ण भूत प्राणियों के शरीर तो क्षर अर्थात नाशवान और कूटस्थ जीवात्मा अक्षर अर्थात अविनाशी कहा जाता है। तथा उन दोनों से उत्तम पुरुष तो अन्य ही है, जो तीनों लोकों में प्रवेश करके सब का धारण-पोषण करता है एवं अविनाशी ईश्वर और परमात्मा, ऐसा कहा गया है।

“O Arjuna, in this world there are two kinds of purusha: kshara, the perishable, and akshara, the imperishable. Of these, the bodies of all beings are kshara—perishable—while the changeless individual soul is called akshara—imperishable. But the Supreme Purusha is other than both—who, entering the three worlds, sustains all, and is called the imperishable God, the Paramatma.

क्योंकि मैं नाशवान जड़वर्ग क्षेत्र से तो सर्वथा अतीत हूं और माया में स्थित अक्षर अविनाशी जीवात्मा से भी उत्तम हूं, इसलिए लोक में और वेद में पुरुषोत्तम नाम से प्रसिद्ध हूं।

Since I am beyond the perishable field of matter and superior to the imperishable soul situated in maya, therefore in the world and in the Vedas I am known as Purushottama—the Supreme Person.”

यह सूत्र पुरुषोत्तम की व्याख्या है। पुरुषोत्तम शब्द हमें परिचित है। लेकिन कृष्ण का अर्थ खयाल में लेने जैसा है।

This sutra explains Purushottama. The word is familiar, but Krishna’s meaning is worth pondering.

कृष्ण कह रहे हैं कि तीन स्थितियां हैं। एक विनाशशील जगत है। उस विनाशशील जगत के भीतर छिपा हुआ एक अविनाशी तत्व है। और इस अविनाशी और विनाशी दोनों के पार, दोनों को अतिक्रमण करने वाला एक तीसरा तत्व है।

Krishna says there are three states. One is the perishable world. Hidden within that perishable world is an imperishable element. And beyond both the perishable and the imperishable, transcending them, is a third element.

इसे हम ऐसा कहें: शरीर, संसार, आत्मा और परमात्मा। शरीर क्षर है, प्रतिपल विनष्ट हो रहा है; प्रतिपल बह रहा है, परिवर्तन है। शरीर के भीतर छिपी हुई आत्मा अविनाशी है। इन दोनों के पार कृष्ण कहते हैं, मैं हूं; जो पुरुषोत्तम है। ये दो पुरुष, एक क्षर और एक अक्षर; और दोनों के पार मैं हूं।

We could put it thus: body, world; soul; and God. The body is kshara—ever changing, perishing each moment. Hidden within the body is the imperishable soul. Beyond both, says Krishna, am I—the Purushottama. Two purushas—kshara and akshara—and beyond both, I.

जो लोग भी दार्शनिक चिंतन करते हैं, उनको सवाल उठता है कि दोनों से काम हो जाता है; तीसरे की क्या जरूरत है? जैनों की यही मान्यता है। वे कहते हैं, संसार है और आत्मा है। बात खतम हो गई। जीव है और अजीव है। क्षर है और अक्षर है। यह तीसरे की क्या जरूरत है! इन दो से काम हो जाता है। दोनों अनुभव के हिस्से हैं। इसलिए जैन विचार द्वैत पर पूरा हो जाता है। लेकिन कृष्ण कहते हैं, मैं तीसरा हूं। जैन विचार में इसलिए परमात्मा की कोई जगह नहीं है, क्योंकि तीसरे की कोई जगह नहीं है।

Philosophers ask: “Why bring a third? Two suffice.” The Jains hold this. They say: there is the world and there is the soul—finished. Jiva and ajiva; kshara and akshara. What need of a third! On these two their thought rests; therefore, for Jains there is no place for God—the third has no place.

कृष्ण का यह जोर तीसरे के लिए क्यों है, यह समझना जरूरी है। क्योंकि अगर दो ही हैं, तो दोनों बराबर मूल्य के हो जाते हैं। दोनों का संतुलन हो जाता है। जैसे एक तराजू है; उस पर दो पलवे लगे हैं। और अगर एक तीसरा कांटा नहीं, जो दोनों का अतिक्रमण करता हो, तो तराजू बिलकुल व्यर्थ हो जाता है।

एक कांटा चाहिए जो दोनों का अतिक्रमण करता है। और चूंकि दोनों के पार है, इसलिए हिसाब भी बता सकता है कि किस तरफ बोझ ज्यादा है और किस तरफ बोझ कम है। तौल संभव हो सकती है।

Why does Krishna insist on the third? Understand: if there are only two, they become of equal value; they balance one another—like a scale with two pans. Unless there is a third needle that transcends both, the scale is useless. A third pointer is needed that is beyond the two; only then can it tell the balance, which side is heavier.

अगर पदार्थ है और आत्मा है, और इन दोनों के पार कुछ भी नहीं है, तब बड़ी अड़चन है। क्योंकि तब पदार्थ और आत्मा के बीच न तो कोई जोड़ने वाला है, न कोई तोड़ने वाला है। पदार्थ और आत्मा के बीच जो संघर्ष है, उससे पार जाने का भी उपाय नहीं है।

If matter and soul exist and nothing beyond, a great difficulty arises: there is neither a unifying principle nor a separating one between them; no way to transcend their struggle.

इसलिए जैन चिंतन में एक पहेली सुलझती नहीं। जैन विचारकों से पूछा जाता रहा है कि आत्मा इस संसार में उलझी क्यों? तो उनकी बड़ी कठिनाई है। वे कैसे बताएं कि उलझी। अगर वे कहें कि पदार्थ ने खींच ली, तो पदार्थ ज्यादा शक्तिशाली हो जाता है। और अगर पदार्थ ज्यादा शक्तिशाली है, तो तुम मुक्त कैसे होओगे?

अगर वे कहते हैं, आत्मा खुद ही खिंच आई अपनी मरजी से, तो सवाल यह उठता है कि कल हम मुक्त भी हो गए, फिर भी आत्मा खिंच आए, तो क्या करेंगे? क्योंकि कभी आत्मा अपने आप खिंच आई बिना किसी कारण के; तो मुक्ति फिर शाश्वत नहीं हो सकती। मोक्ष में भी पहुंचकर क्या भरोसा, दस-पांच दिन में ऊब जाएं और आत्मा फिर खिंच आए! इतनी मेहनत करें—तप, उपवास, तपश्चर्या, ध्यान, साधना—मोक्ष में जाकर पंद्रह दिन में ऊब जाएं, और आत्मा फिर पदार्थ में खिंच आए।

Thus a riddle remains unresolved in Jain thought. They are asked: Why did the soul get entangled in matter? They are in difficulty. If they say, “Matter pulled it,” then matter is more powerful—if so, how will you ever be free? If they say, “The soul came of its own accord,” then even after liberation, what guarantee is there it won’t get bored and come back? After all that austerity and meditation, you reach moksha and after fifteen days the soul gets fed up and falls again? If it once came without cause, liberation cannot be eternal.

फिर पूछा जाता है, इन दोनों के बीच नियम क्या है? किस नियम से दोनों का मिलना और हटना चलता है?

Then what law governs the meeting and separation of the two?

तीसरे को चूंकि वे स्वीकार नहीं करते, इसलिए बड़ी अड़चन है। और ध्यान रहे, गणित या तर्क की कोई भी चीज उलझ जाएगी, अगर दो के बीच तीसरी न हो। इसलिए हिंदू, ईसाई, मुसलमान, दो की जगह त्रैत में विश्वास करते हैं; ट्रिनिटी में, त्रिमूर्ति में।

Since they don’t accept a third, they are stuck. And note: any arithmetic or logic gets tangled without a third between the two. Hence Hindu, Christian, Muslim traditions believe not in duality but in trinity—Trimurti, Trinity.

जहां दो हैं वहां तीसरा भी मौजूद रहेगा। क्योंकि दो को जोड़ना हो, तो तीसरे की जरूरत है; दो को तोड़ना हो तो, तीसरे की जरूरत है। दो के पार जाना हो, तो तीसरे की जरूरत है। दो के बीच जो नियम है, जो शाश्वत व्यवस्था चल रही है, उसके लिए भी तीसरे की जरूरत है।

Where there are two, the third will also be present—because to join two, a third is needed; to separate two, a third is needed; to go beyond two, a third is needed. The law that governs the two—the eternal order—also requires a third.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, मैं तीसरा हूं। और गहरे अनुभव से भी यही सिद्ध होता है।

Therefore Krishna says, “I am the third.” And deeper experience corroborates this.

एक तो शरीर है, जो दिखाई पड़ता है हमें। एक हमारा मन है, हमारी तथाकथित चेतना है, जो हमने अभी तक नहीं देखी। लेकिन अगर हम थोड़ा भीतर पीछे हटें और शांत हों, तो हमें मन भी दिखाई पड़ने लगेगा। और जब मन भी दिखाई पड़ेगा, तब हम तीसरे हो जाएंगे। तब एक तो शरीर होगा पदार्थ से निर्मित, और एक मन होगा चेतन कणों से निर्मित, और एक हम होंगे। और यह हमारा होना सिर्फ साक्षी का भाव होगा, द्रष्टा का भाव होगा। हम सिर्फ देखने वाले होंगे। ये दोनों का खेल चल रहा होगा, हम सिर्फ देखने वाले होंगे।

First, there is the body, which you can see. Then there is the mind—your so-called consciousness— which you have not yet seen; but if you relax and turn inward, you can also begin to see the mind. And when the mind too becomes an object of seeing, then you become the third. One is the body—made of matter; one is the mind—made of conscious particles; and one is “I,” the witness, the seer. These two play their game; I remain the watcher.

यह जो तीसरा है, यह पुरुषोत्तम है। यह पुरुषोत्तम प्रत्येक में छिपा है। पर्त शरीर की ऊपर है, फिर पर्त मन की ऊपर है। इन दोनों परतों को हम तोड़ दें, तो यह पुरुषोत्तम हमें उपलब्ध हो सकता है।

This third is Purushottama. It is hidden in each. The outer layer is body; beneath it the layer of mind. If we break through these two layers, the Purushottama becomes available.

अब हम कृष्ण के सूत्र को खयाल में लें।

Now let us hold Krishna’s sutra in mind:

इस संसार में क्षर अर्थात नाशवान और अक्षर अर्थात अविनाशी, ये दो प्रकार के पुरुष हैं। उनमें संपूर्ण भूत प्राणियों के शरीर तो क्षर अर्थात नाशवान और कूटस्थ जीवात्मा अक्षर अर्थात अविनाशी कहा जाता है। तथा उन दोनों से उत्तम पुरुष तो अन्य ही है, जो कि तीनों लोकों में प्रवेश करके सबका धारण-पोषण करता है एवं अविनाशी ईश्वर और परमात्मा, ऐसा कहा गया है।

“In this world there are two purushas: the perishable and the imperishable. The bodies of beings are perishable; the changeless individual soul is imperishable. And other than both is the Supreme Purusha, who, entering the three worlds, supports all and is called the imperishable God, the Paramatma.

क्योंकि मैं नाशवान जड़वर्ग क्षेत्र से तो सर्वथा अतीत हूं और माया में स्थित अक्षर अविनाशी जीवात्मा से भी उत्तम हूं, इसलिए लोक में और वेद में पुरुषोत्तम नाम से प्रसिद्ध हूं।

Because I transcend the perishable field of matter and am superior even to the imperishable soul situated in maya, therefore in the world and in the Vedas I am known as Purushottama.”

ये तीन परतें दार्शनिक सिद्धांत नहीं हैं। ये तीन परतें आपके भीतर अनुभव की परतें हैं। जैसे-जैसे आप भीतर जाएंगे, वैसे-वैसे पर्त उघड़नी शुरू हो जाएगी।

These three layers are not philosophical theories; they are strata of your experience. As you go inward, the layers peel away.

अधिक लोग पहली पर्त पर ही रुके हैं, जो अपने को मान लेते हैं कि मैं शरीर हूं। जिस व्यक्ति ने अपने को मान लिया कि मैं शरीर हूं, वह अपने भीतरी खजानों से अपने ही हाथ से वंचित रह जाता है। उसका तर्क ही गलत नहीं है, उसका पूरा जीवन ही अधूरा अधकचरा हो जाएगा। क्योंकि जो वह हो सकता था, जो उसके बिलकुल हाथ के भीतर था, वह उसने ही द्वार बंद कर दिए। जैसे अपने ही घर के बाहर आप बैठे हैं ताला लगाकर; और कहते हैं कि यही घर है। बाहर की जो छपरी है, उसको घर समझे हुए हैं। पोर्च में जी रहे हैं, उसको घर समझे हुए हैं।

Most people stop at the first layer, believing, “I am the body.” Once you take yourself to be the body, you deprive yourself of your inner treasures with your own hand. Not just your logic, your whole life becomes half-baked. What you could have become, what was within your reach, you lock the doors against yourself—as if you sat outside your own house after putting a lock on it, believing the porch is the house, living in the carport as if it were home.

नास्तिक की, शरीरवादी की भूल तार्किक नहीं है, जीवनगत है, एक्झिस्टेंशियल है। और एक दफा आप पक्का जड़ पकड़ लें कि यही मेरा घर है, तो खोज बंद हो जाती है। फिर आप डरते हैं; फिर आप आंख भी नहीं उठाते; फिर प्रयत्न भी नहीं करते।

The materialist’s mistake is not merely logical; it is existential. Once you fix yourself in it—“This is my house”—your search stops. You become afraid to even glance within; you make no effort.

आस्तिक के साथ संभावना खुलती है। क्योंकि आस्तिक कहता है, तुम जहां हो, उतना ही सब कुछ नहीं है और भीतर जाया जा सकता है। इसलिए नास्तिक बंद हो जाता है। आस्तिक सदा खुला है। और खुला होना शुभ है।

With the theist, a possibility opens: he says, “Where you are is not all; one can go within.” The materialist closes; the theist remains open. To remain open is auspicious.

अगर आस्तिक गलत भी हो, तो भी खुला होना शुभ है, क्योंकि खोज हो सकती है। जो छिपा है, उसको हम प्रकट कर सकते हैं।

Even if the theist were wrong, openness is good—because then the search can happen. What is hidden can be revealed.

नास्तिक अगर ठीक भी हो, तो भी गलत है, क्योंकि खोज ही बंद हो गई; आदमी जड़ हो गया। उसने मान लिया कि जो मैं हूं बस, यह बात समाप्त हो गई।

Even if the materialist were right, he is wrong—because he closes the search and becomes inert. He concludes, “I am what I am—the matter ends.”

जैसे एक बीज समझ ले कि बस, बीज ही सब कुछ है; तो फिर अंकुरण होने का कोई कारण नहीं है। फिर अंकुरित हो, जमीन की पर्त को तोड़े, कष्ट उठाए, आकाश की तरफ उठे, सूरज की यात्रा करे—यह सब बंद हो गया। बीज ने मान लिया कि मैं बीज हूं।

Like a seed concluding, “I am only a seed”—then why sprout, break the soil, journey to the sun? The seed accepts its seed-ness and ends there.

जो व्यक्ति मान ले कि मैं शरीर हूं, उसने अपने ही हाथ से अपने पैर काट लिए। पोर्च भी हमारा है, लेकिन घर के और भी कक्ष हैं। और जितने भीतर हम प्रवेश करते हैं, उतने ही सुख, उतनी ही शांति, उतने ही आनंद में प्रवेश होता है। क्योंकि उतने ही हम घर में प्रवेश होते हैं। उतने ही विश्राम में हम प्रवेश होते हैं।

He who believes “I am the body” has cut off his own legs. The porch is ours too, but there are other rooms. The deeper we enter, the more we enter into peace, bliss, rest, because the more we enter the home.

कृष्ण कहते हैं, शरीर, वह क्षर; आत्मा, वह अविनाशी, शरीर के साथ जुड़ा हुआ; और इन दोनों के पार साक्षी-आत्मा है, दोनों से मुक्त।

Krishna says: body is kshara; soul is imperishable, associated with the body; beyond both is the witnessing soul—free of both.

आत्मा और साक्षी-आत्मा में इतना ही फर्क है। वे दो नहीं हैं। एक ही चेतना की दो अवस्थाएं हैं।

The difference between soul and witnessing soul is only this: not two entities, but two states of one consciousness.

आत्मा का अर्थ है, शरीर से जुड़ी हुई। आत्मा का अर्थ है, जिसे खयाल है मैं का। आत्मा शब्द का भी अर्थ होता है, मैं, अस्मिता। जिस आत्मा को खयाल है शरीर से जुड़े होने का, उसको खयाल होता है मैं का।

Soul means: linked to the body, having the sense of I, asmita. In association with body, it experiences “I.”

शरीर से मैं भिन्न हूं, तो मैं भी खो जाता है। और मैं के खोते ही सिर्फ शुद्ध चैतन्य रह जाता है। वहां यह भी खयाल नहीं है कि मैं हूं। उस शुद्ध चैतन्य का नाम पुरुषोत्तम है।

When the distinction from body is known utterly, even the “I” drops; only pure consciousness remains. Where even the thought “I am” is absent, that pure consciousness is called Purushottama.

ये आपके ही जीवन की तीन परतें हैं। और पहली पर्त से तीसरी पर्त तक यात्रा करनी ही सारी आध्यात्मिक खोज और साधना है। और तीसरी का लक्षण है कि वह दोनों के पार है। न तो वह देह है, न वह मन है। न वह पदार्थ है, न अपदार्थ है। वह दो से भिन्न, तीसरी है।

These are the three layers of your life. The spiritual journey is from the first to the third. The hallmark of the third is that it is beyond both—not body, not mind; neither matter nor non-matter; other than the two—a third.

आप अपने भीतर कभी-कभी उसकी झलक पाते हैं। और चेष्टा करें, तो कभी-कभी उसकी झलक आयोजन से भी पा सकते हैं।

You sometimes glimpse it. With a little effort, you can arrange to glimpse it more.

भोजन कर रहे हैं, तब एक क्षण को देखने की कोशिश करें। भोजन शरीर में जा रहा है, भोजन क्षर है और क्षर में जा रहा है। लेकिन जो उसे शरीर में पहुंचा रहा है, वह आत्मा है। और आत्मा मौजूद न हो, तो शरीर भोजन न तो कर सकेगा, न पचा सकेगा।

You are eating. Try, for a moment, to see. Food goes into the body—food is perishable and enters the perishable. But that which delivers it to the body is the soul; without soul, the body could neither eat nor digest.

भूख शरीर में लगती है, लेकिन जिसको पता चलता है, वह आत्मा है। आत्मा न हो, तो शरीर को भूख लगेगी नहीं, पता भी नहीं चलेगी। भूख शरीर में पैदा होती है, लेकिन जिसको एहसास होता है, वह आत्मा है।

भूख, भूख की प्रतीति, ये दो हुए तल। क्या आप तीसरे को भी खोज सकते हैं, जो देख रहा है दोनों को कि शरीर में भूख लगी और आत्मा को भूख का पता चला और मैं दोनों को देख रहा हूं। इस तीसरे की थोड़ी-थोड़ी झलक पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

Hunger arises in the body, but the one who comes to know it is the soul. Without soul, the body would not even know it is hungry. Hunger is in the body; the feeling of hunger is in the soul. Two planes. Can you also find the third who sees both—the body’s hunger and the soul’s awareness of it—and I am the one watching both? Try to catch this third, even in brief glances.

कोई भी अनुभव हो, उसमें तीनों मौजूद रहते हैं। इन तीन के बिना कोई भी अनुभव निर्मित नहीं होता। लेकिन तीसरा छिपा है पीछे। इसलिए अगर आप बहुत संवेदनशील न हों, तो आपको उसका पता नहीं चलेगा। वह गुप्ततम है।

वह जो पुरुषोत्तम है, वह गुप्ततम भी है। जितनी संवेदना आपकी बढ़ेगी, धीरे-धीरे उसकी प्रतीति होनी शुरू होगी।

Every experience contains all three. No experience is constructed without them. But the third is hidden behind; if you are not very sensitive, you won’t notice it. It is the most secret—guptatam. As your sensitivity grows, its presence becomes felt.

कोई आदमी आपको गाली दे रहा है। तत्क्षण गाली देने वाला और आप गाली सुनने वाले, गाली और आप, दो हो गए। अगर थोड़ी संवेदना को जगाएं, तो आपको वह भी भीतर दिखाई पड़ जाएगा जो दोनों को देख रहा है। गाली दी गई, तो गाली भौतिक है; कान पर चोट पड़ी; मस्तिष्क में शब्द घूमे; मस्तिष्क ने व्याख्या की; यह सब भौतिक है। मस्तिष्क ने कहा, यह गाली बुरी है।

Someone abuses you. Instantly there are two: the abuse and you who hear it. If you awaken a little sensitivity, the one who sees both will also appear within. The abuse is physical: it strikes the ear, words whirl in the brain, the brain interprets: “This is an insult.” All this is material. The interpreter is consciousness. Therefore the same abuse can sometimes feel sweet and sometimes bitter. Interpretation makes the difference.

मुल्ला नसरुद्दीन को उसका पड़ोसी एक दिन कह रहा था कि तुम्हारा लड़का जो है फजलू, बहुत भद्दी और गंदी गालियां बकता है। नसरुद्दीन ने कहा, बड़े मियां, कोई फिक्र न करो; छोटा है, बच्चा है, नासमझ है। जरा बड़ा होने दो, अच्छी-अच्छी गालियां भी बकने लगेगा।

Mulla Nasruddin’s neighbor once said, “Your boy, Fazlu, uses very filthy language.” Nasruddin replied, “Don’t worry—he’s small, immature. Let him grow up a little; he’ll start using good abuses too!”

व्याख्या की बात है। कभी-कभी गाली अच्छी भी लगती है, जब मित्र देता है। सच में मित्रता की कसौटी यह है कि गाली अच्छी लगे। अगर मित्र एक-दूसरे को गाली न दें, तो समझते हैं कि कोई मित्रता में कमी है, मिठास नहीं है।

शत्रु भी गाली देते हैं, वही गाली; मित्र भी गाली देते हैं, वही गाली; शत्रु के मुंह से सुनकर बुरी लगती है; मित्र के मुंह से सुनकर भली लगती है, प्यारी लगती है। तो नसरुद्दीन एकदम गलत नहीं कह रहा है। अच्छी गालियां भी हैं ही। व्याख्या पर निर्भर है।

It is a matter of interpretation. The same abuse from an enemy hurts; from a friend it can feel sweet. The real test of friendship is that an abuse from a friend feels good; if friends cannot abuse each other playfully, you feel something is missing.

शरीर पर चोट पड़ती है, कान पर झंकार जाती है, मस्तिष्क व्याख्या करता है। यह सब भौतिक घटना है। व्याख्या जो करता है, वह चेतना है। इसलिए वही गाली भली भी लग सकती है कभी; वही गाली बुरी भी लग सकती है कभी। वह जो व्याख्या करने वाली है, वह चेतना है।

The ear is struck, the brain resonates, the brain interprets. That is all physical. The interpreter is consciousness.

क्या आपके पास कोई तीसरा तत्व भी है, जो दोनों को देख सके? इस घटना को भी देखे, इस बड़े यंत्र की प्रक्रिया को—गाली, कान में जाना, मस्तिष्क में चक्कर, शब्दों का व्याघात, ऊहापोह; फिर आत्मा का अर्थ निकालना। और क्या इनके पीछे दोनों को देख रहा हो कोई, ऐसी कभी आपको प्रतीति होती है? तो वही पुरुषोत्तम है। न प्रतीति होती हो, तो उसकी तलाश करनी चाहिए। और हर अनुभव में क्षणभर रुककर उसकी तरफ खयाल करना चाहिए।

Do you have a third within you who sees both? Who sees the whole process—the abuse, its entry through the ear, the reverberation in the brain, the clash of words, the hustle and bustle, then the soul’s meaning-making—and sees both from behind? If you have never sensed it, seek it. In every experience, pause for a moment and look toward it.

लेकिन हमारी मुसीबत यह है कि जब भी कोई अनुभव होता है, हम बाहर दौड़ पड़ते हैं। किसी ने गाली दी; व्याख्या की, हम बाहर गए। उस आदमी पर नजर पड़ जाती है, जिसने गाली दी। क्यों दी गाली? या उसको कैसे हम बदला चुकाएं? तो जब हमें भीतर जाना था और तीसरे को खोजना था, तब हम बाहर चले गए। वह क्षणभर का मौका था, खो गया। रोज ऐसे अवसर खो जाते हैं।

But our trouble is that whenever any experience happens, we rush outward. Someone abuses you; the mind interprets, and you rush out—your attention goes to the man, “Why did he abuse me? How do I retaliate?” When you should have gone inward to find the third, you ran outward. A moment was there—and it was lost. Every day such moments are lost.

तो जब भी आपके भीतर कोई घटना घटे, बाहर न दौड़कर भीतर दौड़ने की फिक्र करें। तत्क्षण! ध्यान बाहर न जाए, भीतर चला जाए। और भीतर अगर ध्यान जाए, तो आप पाएंगे साक्षी को खड़ा हुआ। और अगर साक्षी आपके खयाल में आ जाए, तो पूरी स्थिति बदल जाएगी, पूरी स्थिति का अर्थ बदल जाएगा।

So when anything happens within you, do not run outward—turn inward instantly. Let attention move within. You will find the witness standing there. And if the witness comes into your awareness, the whole situation changes—its meaning changes.

किसी ने गाली दी हो; आत्मा व्याख्या करती है कि बुरा है या भला है, कोई प्रतिक्रिया करती है। अगर उसी वक्त तीसरा भी दिखाई पड़ जाए, तो भी आत्मा फिर व्याख्या करेगी। अब यह तीसरे की व्याख्या करेगी जो भीतर छिपा है। और हो सकता है, आपको हंसी आ जाए। शायद आप खिलखिलाकर हंस पड़ें।

Someone abuses you; the soul interprets “good” or “bad” and reacts. If at that very moment the third is also seen, the soul will still interpret—but now it will interpret in the presence of the third. You may even begin to laugh—perhaps burst into laughter.

वह जो बाहर गाली आई थी, वह भी मस्तिष्क में आई, उसकी व्याख्या आत्मा ने की। फिर आपने पीछे लौटकर देखा और साक्षी का अनुभव हुआ, यह भी अनुभव मस्तिष्क में आएगा और आत्मा इसकी भी व्याख्या करेगी।

The abuse reached the brain, the soul interpreted. Then you turned back and glimpsed the witness; this too will be reflected in the brain and interpreted by the soul.

अगर आपको साक्षी दिखाई पड़ जाए, तो आपकी मुस्कुराहट धीरे-धीरे सतत हो जाएगी। हर अनुभव में आप हंस सकेंगे। क्योंकि हर अनुभव लीला मालूम पड़ेगा। और हर अनुभव एक गहरी मजाक भी मालूम पड़ेगी कि यह क्या चल रहा है! क्या हो रहा है! और इतनी क्षुद्र बातों को मैं इतना मूल्य क्यों दे रहा हूं!

If you see the witness, your smile will gradually become continuous; you will be able to laugh at every experience—because each looks like a play, a deep joke: “What is all this? Why am I giving such value to such petty things?”

मैंने सुना है कि एक स्त्री ने अपने घर के भीतर झांककर अपने पति को कहा कि बाहर एक आदमी पड़ा है। पागल मालूम होता है। सामने सड़क पर लेटा है। पति ने भीतर से ही पूछा, लेकिन उसे पागल कहने का क्या कारण है? पत्नी ने कहा, पागल कहने का कारण यह है कि एक केले के छिलके पर फिसलकर वह गिर पड़ा है। उठ नहीं रहा है, केले को पड़ा-पड़ा गाली दे रहा है।

I have heard: a woman peeped inside and said to her husband, “There’s a man lying outside—looks mad—lying in the street.” The husband asked, “Why do you say he’s mad?” She said, “Because he slipped on a banana peel and fell. He won’t get up; he keeps cursing the banana.”

कोई भी सामान्य आदमी होता, तो पहला काम वह यह करता है कि किसी ने देख तो नहीं लिया! कपड़े झाड़कर, जैसे कुछ भी नहीं हुआ। केले को गाली भी देगा, तो भीतर और बाद में।

Any normal man, first thing, would check, “Did anyone see?” He would dust himself off as if nothing happened. He might curse the banana—but privately, later.

पत्नी ने कहा, आदमी बिलकुल पागल मालूम होता है। लेटा है वहीं, जहां गिर गया है; और सामने केले का छिलका पड़ा है, उसको गाली दे रहा है!

पति ने कहा, एक बात तय है, पागल हो या न हो, सामान्य नहीं है। मैं आया। वह बाहर जाकर देख रहा है। वह आदमी गाली भी दे रहा है, मुस्कुरा भी रहा है। तो उसने आदमी को पूछा कि यह क्या कर रहे हो? उसने कहा, बाधा मत दो।

She said, “He seems absolutely crazy—lying where he fell, cursing the peel lying in front of him!” The husband said, “Mad or not, surely he is not ordinary. Let me see.” He went out. The man was both cursing and smiling. He asked, “What are you doing?” The man said, “Don’t disturb me.”

वह एक सूफी फकीर था। वह केले पर से गिर पड़ा है। एक घटना घटी, एक भौतिक घटना। उसके मस्तिष्क में खबर पहुंची, जो सामान्य आदमी के सभी के पहुंचेगी। और जो केले पर नाराजगी आएगी, वह भी आई। लेकिन वहां से भागा नहीं वह। क्योंकि वह चूक जाएगा क्षण। वह वहीं लेट गया। क्योंकि यह मौका खो देने जैसा नहीं है।

एक केले का छिलका क्या कर रहा है? भीतर क्या हो रहा है? तो मस्तिष्क जो भी करना चाहता है, वह गाली भी दे रहा है। लेकिन एक तीसरी घटना वहां घट रही है। वह इन दोनों को देख भी रहा है, अपनी इस पागलपन की अवस्था को, इस पड़े हुए छिलके को। इस पूरी घटना में वह पीछे है, और धीमे-धीमे मुस्कुरा भी रहा है।

He was a Sufi fakir. He had slipped on a banana peel—a physical event. The signal reached his brain, as it does for everyone. Anger toward the banana also arose. But he did not run away; he didn’t want to miss the moment. He lay right there: “What is this banana peel doing? What is happening inside?” The brain did its thing—he cursed—but a third event was also happening: he was watching both—the inner foolishness, the peel, the whole episode—and slowly smiling.

इसलिए अक्सर संत पागल भी मालूम पड़ सकते हैं। एक बात तो पक्की है कि वे सामान्य नहीं हैं। एबनार्मल तो हैं ही। असाधारण तो हैं ही। क्योंकि आप यह नहीं कर सकेंगे। मगर अगर कर सकें, तो जो हंसी आएगी भीतर से.।

Hence saints often appear mad: one thing is certain—they are not “normal.” They are abnormal, extraordinary, because you cannot do this. But if you can, the laughter that will arise…

आप कभी एक बात को सोचते हैं कि जब दूसरा आदमी कुछ करता है, उसमें आपको हंसी आती है। जैसे एक आदमी केले के छिलके से फिसला और गिर पड़ा। ऐसा आदमी खोजना कठिन है, जिसको देखकर हंसी न आ जाए। अगर दूसरे को देखकर आपको इतनी हंसी आती है, कभी आपने खुद फिसलकर गिरकर और फिर हंसकर देखा? तब आपको तीसरे तत्व का थोड़ा-सा अनुभव होगा। क्योंकि उस वक्त गिरने वाले आप होंगे; गिरने वाले की जो प्रतिक्रिया है, वह भी आप होंगे; और देखने वाले भी आप होंगे।

When someone else falls, you laugh. Try once to fall yourself and then laugh. Then you will have a taste of the third. For then the one who falls is you; the one who reacts is also you; and the one who sees is you.

दूसरे को गिरते देखकर आप हंसते हैं, क्योंकि स्थिति पूरी की पूरी मजाक जैसी मालूम पड़ती है। पर कभी आपने इस पर विचार किया है कि ऐसा होता क्यों है? आखिर केले में, उसके छिलके पर से गिर जाने में ऐसा क्या कारण है जिससे हंसी आती है? इसमें हंसने योग्य क्या है?

मनोवैज्ञानिक बड़ी खोज करते हैं। क्योंकि इसमें हंसी सभी को आती है, सारी दुनिया में आती है। इसका कारण क्या है? इसमें ऐसी कौन-सी बात है जिसको देखकर हंसी आती है?

Why do we laugh when someone slips on a banana peel? Psychologists try to find the reason—because everyone laughs, all over the world. What is laughable here?

मेरी जो दृष्टि है, मुझे जो कारण दिखाई पड़ता है, वह यह है कि आदमी के अहंकार को केले का छिलका भी गिरा देता है, उसे देखकर हंसी आती है।

वह आदमी अकड़कर चला जा रहा था, हैट-वैट लगाए था, टाई वगैरह सब। ऐसा बिलकुल शक्तिशाली आदमी, अचानक एक केले का छिलका उसको जमीन पर चारों खाने चित्त कर देता है। उसकी सब सामर्थ्य खो जाती है। अकड़ खो जाती है। क्षणभर में पाता है कि दीन है, सड़क पर पड़ा है। इस दीनता से एकदम हंसी आती है। आदमी की इस असहाय अवस्था पर। उसके अकड़पन की स्थिति और फिर एकदम जमीन पर पड़े होने में इतना अंतराल है, इतना फर्क है, कि यह आप पहचान ही नहीं सकते थे कि यह आदमी केले के छिलके से गिरने वाला है। गिरने वाला नहीं है। यह सम्राट हो सकता है।

My understanding is this: the banana peel topples the ego—hence laughter. A man struts along, hat and tie, full of power—and a banana peel throws him four limbs up, helpless. His pride evaporates. For a moment, he finds himself humbled on the street. This sudden helplessness provokes laughter. The gulf between his swagger and his being face-down is huge.

इसलिए आप खयाल रखें, अगर एक भिखारी गिरेगा, कम हंसी आएगी। अगर एक सम्राट गिरेगा, ज्यादा हंसी आएगी। आप सोचें, एक भिखारी गिर पड़े; आप कहेंगे, ठीक है। एक छोटा बच्चा गिरेगा, तो शायद हंसी न भी आए। क्योंकि बच्चे को हम समझते हैं, बच्चा ही है, इसकी अकड़ ही क्या है अभी! लेकिन अगर एक सम्राट गिरेगा, तो आप बिलकुल पागल हो जाएंगे हंस-हंसकर।

If a beggar falls, you laugh less. If an emperor falls, you laugh more. If a child falls, you may not laugh, because a child has no pride yet. But if an emperor falls, you go mad with laughter.

जिस-जिस स्थिति में हंसी आती है आपको देखकर, कभी-कभी उस स्थिति में अपने को देखें। तब भी एक हंसी आएगी; और वह हंसी ध्यान बन जाएगी; और उस हंसी से आपको साक्षी की झलक मिलेगी।

In any situation that makes you laugh when you see another—try placing yourself in that very situation. A laughter will arise within—and that laughter will become meditation; within it you will glimpse the witness.

कोई भी अनुभव हो, तीसरे को पकड़ने की कोशिश करें। पुरुषोत्तम की तलाश जारी रखें। और हर अनुभव में वह मौजूद है। इसलिए न मिले, तो समझना कि अपनी ही कोई भूल-चूक है। मिलना चाहिए ही। क्षुद्र अनुभव हो कि बड़ा अनुभव हो, कैसा भी अनुभव हो, पुरुषोत्तम भीतर खड़ा है।

In every experience, try to catch the third. Keep the search for Purushottama alive. He is present in every experience. If you do not find him, know there is some error of your own; he must be found. Whether the experience is petty or great, Purushottama stands within.

स्वामी राम को कुछ लोगों ने गाली दी, तो वे हंसते हुए वापस लौटे। लोगों ने कहा, इसमें हंसने की क्या बात है? लोगों ने अपमान किया है! राम ने कहा कि मैं देख रहा था। और जब राम को गाली पड़ने लगीं, और राम भीतर-भीतर कुनमुनाने लगा, तो मुझे हंसी आने लगी। मैं भीतर कहने लगा कि ठीक हुआ, अब भुगतो राम! अब भोगो फल!

When people insulted Swami Ram, he returned laughing. People asked, “What is there to laugh at? They insulted you!” Ram said, “I was watching. When they began to abuse Ram, and Ram started squirming within, I began to laugh. I said inside, ‘Good! Now suffer, Ram—enjoy the fruit!’”

यह जो भीतर से अपने को भी दूर खड़े होकर देखना है, यही पुरुषोत्तम तत्व है। और जिस व्यक्ति को यह धीरे-धीरे सध जाए, वह जीवन-मुक्त है।

This standing a little apart and watching oneself—that is the Purushottama element. One who settles into this becomes jivanmukta—free while living.

कृष्ण का इतना जो जोर है अर्जुन को, वह इसीलिए कि यह जो युद्ध हो रहा है, यह क्षर है। इसमें जो मरेगा, मिटेगा, वह मरने वाला, मिटने वाला ही है। उसमें तू परेशान मत हो। इसमें एक अक्षर भी छिपा है, वह जो यहां आत्माएं छिपी हैं लोगों में, वही अक्षर तेरे भीतर बेचैन हो रहा है। वही सोच रहा है कि इतनी हत्या मैं करूं? हिंसा होगी, पाप लगेगा, भटकूंगा। और फल क्या है? फायदा क्या है? परिणाम क्या है? राज्य भी मिल गया, तो क्या लाभ है? इतनों को मारकर लिए गए राज्य में इतना खून सन जाएगा कि इसमें सुख तो रहेगा ही नहीं। यह तेरे भीतर जो बात कर रहा है, सोच रहा है, विचार कर रहा है, यह जो तेरा चेतन है, यह दूसरा तत्व है। मैं तीसरा हूं।

Krishna insists so much to Arjuna because this war is kshara—the perishable. Whoever dies and is destroyed here is that which is mortal—do not be disturbed. The akshara, the imperishable, is also present here—the soul in these people. That very akshara in you is worried: “So much killing? Violence? Sin? I will wander lost. Even if I gain the kingdom, what is the benefit? A throne taken over so much killing will be so soaked in blood that there can be no happiness upon it.” The one thinking thus within you, reasoning, is the second element—the soul. I am the third.

तो वहां अर्जुन के रथ पर सब मौजूद है। वहां क्षर तत्व मौजूद है; वह जो अर्जुन का रथ है, वे जो घोड़े हैं। वहां अर्जुन मौजूद है; वह चिंतनशील, जो बुद्धि है, आत्मा। और वहां पुरुषोत्तम मौजूद है; वह जो दोनों के पीछे साक्षी है। और वह हर रथ पर मौजूद है।

Thus, on Arjuna’s chariot, all three are present: the kshara—the chariot and the horses; Arjuna—the thinking soul; and Purushottama—the witness behind both. And on every chariot they are present.

हर शरीर रथ है। और हर शरीर के भीतर यह सवाल उठते ही हैं, कि ऐसा करूं तो क्या होगा? वैसा करूं तो क्या होगा? करना उचित है या अनुचित है? शुभ है या अशुभ है? यह चिंतना उठती है। यह आत्मा का लक्षण है। लेकिन यह आखिरी तत्व नहीं है। इसलिए आत्मा जो भी निर्णय लेगी, वह अंतिम नहीं है। अंतिम निर्णय तो तभी उठ सकता है, जब पुरुषोत्तम खयाल में आ जाए। और तब बड़े मजे की बात है, तब कोई निर्णय लिया नहीं जाता।

Every body is a chariot; and within, these questions arise: “If I do this, what will happen? Is it right or wrong? Auspicious or inauspicious?” This is the soul’s function. But it is not the ultimate. Therefore whatever decision the soul takes is not final. The final arises only when the Purushottama comes into awareness. And the wonder is: then no decision is taken at all.

जैसे ही पुरुषोत्तम खयाल में आया, आदमी जिंदगी में बहना शुरू कर देता है; फिर निर्णय नहीं लेता। क्योंकि वह जानता है, जो मिटने वाला है, वह मिटेगा; जो नहीं मिटने वाला है, वह नहीं मिटेगा; और जो देखने वाला है, इस पूरे खेल को देखे चला जाता है। तब यह सारा जीवन, सारे जीवन का चक्कर परदे पर चलती फिल्म से ज्यादा नहीं रह जाता। और वह जो देखने वाला है, देख रहा है।

The moment the Purushottama is remembered, one begins to flow with life; one stops deciding. One knows: what is destined to perish will perish; what is imperishable will remain; and the one who sees will go on seeing the whole play. Then all of life becomes like a film on a screen; and the watcher keeps watching.

इस तीसरे की खोज करें। तीसरा ज्यादा दूर नहीं है, बहुत पास है। जरा-सी चेष्टा से उसका स्वर सुनाई पड़ने लगता है। एक बार उसका स्वर सुनाई पड़ जाए, तो फिर आप वही आदमी नहीं हैं, जो कल तक थे। तब आपकी हालत ऐसी हो गई, जैसे कल तक आप भिखारी थे; और अचानक खीसे में हाथ डाला और हीरे पा गए। दुनिया भला देखती रहे कि अभी भी भिखारी हो, क्योंकि अभी दुनिया को कुछ पता नहीं है कि आपके खीसे में क्या है। लेकिन आप भिखारी नहीं रहे, आप सम्राट हो गए।

Seek the third. He is not far—very close. With a little effort his sound can be heard. Once you hear his tone, you are no longer the person you were yesterday. You become like a beggar who suddenly slips a hand into his pocket and finds diamonds. The world may still see you as a beggar—it does not yet know what is in your pocket—but you are no longer a beggar; you are an emperor.

पुरुषोत्तम की प्रतीति एकमात्र साम्राज्य है, जो पाने जैसा है। और उसकी प्रतीति के बिना हम सब भिखमंगे हैं।

The realization of Purushottama is the only empire worth attaining. Without it, we are all mendicants.

मैंने सुना है, एक भिखमंगा भीख मांग रहा था एक द्वार पर। गरमी के दिन थे, मकान का मालिक भीतर खस की टट्टियों की आड़ में आराम कर रहा था। उस भिखारी ने कहा, कुछ मिल जाए। भीतर से आवाज आई, आगे बढ़ो। उसने कहा, दो-चार आने से भी चलेगा। भीतर से आवाज आई, कुछ भी नहीं है आने-वाने। कहीं और जाओ। उसने कहा, तो कुछ कपड़ा-लत्ता ही मिल जाए। भीतर से और नाराजगी की आवाज आई कि कह दिया बार-बार कि आगे बढ़ो। कपड़ा-लत्ता यहां कुछ भी नहीं है।

भिखारी भी जिद्दी था। और आदमी जिद्दी न हो, तो भीख मांगने की नौबत भी न आए। पर जिसको भीख मांगना हो, उसको जिद्द रखनी ही चाहिए, नहीं तो भीख मिले भी नहीं।

तो उसने कहा, न सही, रोटी ही मिल जाए, रोटी का टुकड़ा ही मिल जाए। अंदर से आदमी बहुत ज्यादा तेजी से चिल्लाया कि कह दिया, कुछ भी नहीं है। तो उसने कहा, जब कुछ भी नहीं है, तो अंदर बैठे क्या कर रहे हो? चलो, मेरे साथ ही हो जाओ। जो मिलेगा, आधा-आधा कर लेंगे।

I have heard: a beggar was asking alms at a door. It was hot; the homeowner was resting behind fragrant khus screens. The beggar said, “Give me something.” From inside a voice said, “Move on.” He said, “Two or four annas will do.” The voice said, “There isn’t a paisa—move along.” He said, “Then some clothes at least?” The voice, irritated, “I told you—move along! There’s nothing.” The beggar was stubborn; and without stubbornness you can’t even beg. He said, “All right, no money, no clothes—at least give some bread.” The man shouted, “I said there is nothing!” The beggar said, “If there’s nothing, what are you doing sitting inside? Come with me—we’ll share whatever we get, half and half.”

जब तक पुरुषोत्तम का स्वर न हो, तब तक पूछने जैसा है कि भीतर छिपे क्या कर रहे हो? तब तक अवस्था भिखमंगे की है; चाहे खस की टट्टी में ही छिपे आप बैठे हों। कुछ है नहीं आपके पास। उसका स्वर मिलते ही सब मिल जाता है। क्योंकि फिर कुछ पाने की चाह भी नहीं रह जाती।

Until the voice of the Purushottama is heard within, the question remains: “What are you doing inside?” The state is that of a beggar—even if you sit behind scented screens. When his voice is heard, all is attained—because the desire to attain anything disappears.

एक जवान लड़का एक लड़की के प्रेम में था। उसकी सोलहवीं वर्षगांठ थी। तो वह बड़ी चिंता में था रातभर से कि क्या भेंट करे। सब सोचा, कुछ जंचता नहीं था। प्रेमी को कभी नहीं जंचता कि प्रेमिका

को भेंट देने योग्य कुछ भी हो सकता है। ताजमहल भी भेंट कर रहे हों, तो भी लगेगा, क्या है! कुछ भी नहीं है। सब सोचा, लेकिन कुछ समझ में नहीं आया। और वक्त करीब आने लगा, जब जाना है और वर्षगांठ का भोज होने वाला है, तो उसने सोचा कि अपनी मां से पूछूं।

A young man was in love. It was his beloved’s sixteenth birthday. He was worried all night: what gift to give? Lovers never find anything worthy enough for the beloved. Even if it were the Taj Mahal, it feels nothing. He thought of everything; nothing seemed right. As the time drew near, he thought he’d ask his mother.

उसने अपनी मां से पूछा कि मां, एक बात पूछूं? जिस लड़की से मेरा प्रेम है, उसकी सोलहवीं वर्षगांठ है और मुझे कुछ भेंट देने जाना है। मैं तुझसे पूछता हूं कि अगर तेरी उम्र सोलह साल हो जाए, तो फिर तू क्या पसंद करेगी?

उसकी मां ने आंख बंद कर लीं। उसके चेहरे पर एक समाधि का भाव आ गया। उसने कहा, बेटे, अगर सोलह साल की हो जाऊं, तो फिर कुछ चाहने को बचता भी नहीं है। उतना काफी है। उतना बहुत है; फिर कुछ चाहने को बचता नहीं है।

He asked, “Mother, tell me: if you turned sixteen, what would you most want?” The mother closed her eyes; a samadhi-like serenity came over her face. She said, “Son, if I turned sixteen—then nothing would remain to desire. That would be enough—more than enough.”

जैसे ही किसी को भीतर के पुरुषोत्तम का स्वर सुनाई पड़ता है, फिर कुछ चाहने को बचता नहीं है। वह पा लेना सब पा लेना है।

The moment the inner voice of Purushottama is heard, nothing remains to desire. To attain that is to attain all.

लेकिन उसकी तलाश करनी होगी। पास ही है बहुत, फिर भी खोदना पड़ेगा। और जितनी त्वरा से खोदेंगे, जितनी तीव्रता से, उतना ही निकट उसे पाएंगे। अगर तीव्रता परिपूर्ण हो, सौ प्रतिशत हो, तो बिना खोदे भी मिल सकता है।

But you must seek him. He is very near, yet you must dig. And the more intensely you dig, the nearer you find him. If your intensity is total—one hundred percent—you may find him without digging.

धीरे-धीरे बेमन से खोदेंगे, तो बहुत दूर है। ऐसे ही खोदेंगे कि चलो देख लें, शायद हो, कभी न मिलेगा। क्योंकि खोदने की भावना क्या है, इस पर सब निर्भर है। अगर कोई तीव्रता से, पूर्ण तीव्रता से चाहे, तो किसी भी क्षण उसके द्वार खुल जाते हैं।

If you dig half-heartedly, he seems far. If you dig casually—“Let’s see, perhaps…”—you will never find him. Everything depends on the quality of your longing. If someone longs with total intensity, his doors open any moment.

और हमें अगर जन्मों-जन्मों से नहीं मिला पुरुषोत्तम, तो उसका कारण यह नहीं है कि वह दूर है। उसका एक कारण है कि एक तो हमने खोजा ही नहीं। कभी खोजा भी, तो बेमन से खोजा। कभी गहरी प्यास से न पुकारा। कभी पुकारा भी, तो ऐसा कि लोगों को दिखाने के लिए पुकारा। प्रार्थना भी की, तो वह हार्दिक न थी; ऊपर-ऊपर थी; शब्दों की थी।

If, for lifetimes, we have not found Purushottama, it is not because he is far. One reason is we have not searched; if we did, it was half-hearted; if we prayed, it was for show—words on the surface, not from the heart.

अगर इतना स्मरण रहे, तो उसे किसी भी क्षण पाया जा सकता है। हाथ बढ़ाने भर की बात है।

If this much remembrance remains, he can be found at any moment. It is only a matter of stretching out your hand.

आज इतना ही।

Enough for today.

पहला प्रश्न: ओशो, कल एकाग्रता का आपने भारी मूल्य बताया है, पर आप अपने ध्यान प्रयोगों में एकाग्रता की अपेक्षा साक्षीभाव पर अधिक जोर देते हैं। ऐसा किस कारण है?
First question: Osho, yesterday you spoke of the great value of concentration, yet in your meditation experiments you emphasize witnessing rather than concentration. What is the reason?

एकाग्रता शक्ति को उपलब्ध करने की विधि है। साक्षी-भाव शांति को उपलब्ध करने की विधि है। शक्ति उपलब्ध करने से जरूरी नहीं है कि शांति उपलब्ध हो। लेकिन शांति उपलब्ध करने से शक्ति अनिवार्यरूपेण उपलब्ध हो जाती है।

Concentration is a method to attain power. Witnessing is a method to attain peace. From power, peace does not necessarily follow; from peace, power inevitably follows.

जो व्यक्ति शक्ति की खोज में हैं, उनका रस एकाग्रता में होगा। जैसे सूरज की किरणें इकट्ठी हो जाएं, तो अग्नि पैदा हो जाती है। वैसे ही मन के सारे विचार इकट्ठे हो जाएं, तो शक्ति पैदा हो जाती है। थोड़े से प्रयोग करें, तो समझ में आ सकेगा।

Those who are in search of power will have a taste for concentration. When the sun’s rays are converged, fire is created; when the mind’s scattered thoughts are gathered, power is born. Try a little and you will understand.

जब भी मन एकजुट हो जाता है, तब आपके जीवन की पूरी ऊर्जा एक दिशा में बहने लगती है। और जितना संकीर्ण प्रवाह हो, उतनी ही शक्तिशाली हो जाती है। जितने विचार बिखरे हों, ऊर्जा उतने अनेक मार्गों से बहती है; तब क्षुद्र शक्ति हाथ में रह जाती है। जिस विचार के प्रति भी आप एकाग्र हो जाते हैं, वह विचार शीघ्र ही यथार्थ में परिणत हो जाएगा। जिस विचार में मन डांवाडोल होता है, उसके यथार्थ में परिणत होने की कोई संभावना नहीं है।

Whenever the mind becomes unified, your life-energy begins to flow in one direction. The narrower the channel, the more powerful the current. The more scattered the thoughts, the more your energy runs down many pathways; then only a paltry power remains in your hands. Whatever thought you become concentrated upon quickly turns into reality; a thought toward which the mind wavers has little chance of becoming real.

एकाग्रता तो सांसारिक मनुष्य भी चाहता है। और सांसारिक मनुष्य को भी अगर कहीं सफलता मिलती है, तो एकाग्रता के कारण ही मिलती है। वैज्ञानिक भी एकाग्रता के माध्यम से ही खोज कर पाता है। संगीतज्ञ भी एकाग्रता के माध्यम से ही संगीत की गहरी कुशलता को उपलब्ध होता है। लेकिन साक्षी-भाव में केवल धार्मिक व्यक्ति उत्सुक होता है।

Even the worldly person seeks concentration. If the worldly person attains success anywhere, it is because of concentration. The scientist makes discoveries through concentration; the musician reaches deep mastery through concentration. But only a religious person is truly interested in witnessing.

सांसारिक व्यक्ति की साक्षीभाव में कोई भी उत्सुकता नहीं होती। और अगर साक्षीभाव उसे कहीं रास्ते पर पड़ा हुआ भी मिल जाए, तो भी वह उसे चुनना पसंद न करेगा। क्योंकि साक्षीभाव का परिणाम शांति है। और साक्षीभाव का परिणाम शून्य हो जाना है। साक्षीभाव का परिणाम मिट जाना है। वह महामृत्यु जैसा है।

A worldly person has no curiosity about witnessing; and even if he were to find witnessing lying by the roadside, he would not choose it. Because the result of witnessing is peace. The result of witnessing is becoming a zero. The result of witnessing is to dissolve. It is like the great death.

एकाग्रता से तो आपका ही मन मजबूत होता है और अहंकार प्रबल होगा। साक्षीभाव से मन शांत होता है, समाप्त होता है, अंततः मिट जाता है और अहंकार विलीन हो जाता है। साक्षीभाव मन के पीछे छिपी आत्मा की अनुभूति है। और एकाग्रता मन की ही बिखरी शक्तियों को इकट्ठा कर लेना है।

Through concentration your mind becomes stronger and the ego grows more powerful. Through witnessing, the mind becomes quiet, then ceases, and ultimately disappears; the ego dissolves. Witnessing is the experience of the soul hidden behind the mind; concentration only gathers the dispersed energies of the mind.

इसलिए एकाग्रता को उपलब्ध व्यक्ति जरूरी नहीं है कि धार्मिक हो जाए। लेकिन साक्षीभाव को उपलब्ध व्यक्ति अनिवार्यरूपेण धार्मिक हो जाता है।

Therefore, one who attains concentration does not necessarily become religious; one who attains witnessing becomes religious inevitably.

एकाग्रता परमात्मा तक नहीं ले जाएगी। और अगर आप परमात्मा की खोज एकाग्रता के माध्यम से कर रहे हों, तो एक न एक दिन आपको एकाग्रता भी छोड़ देनी पड़ेगी। क्योंकि परमात्मा तभी मिलता है, जब आप ही बचे। इसे थोड़ा समझ लें।

अगर दो मौजूद हों, आप और आपका परमात्मा, तो परमात्मा की उपलब्धि नहीं होने वाली है। जब आप ही बचे, तब ही परमात्मा की उपलब्धि होने वाली है। या परमात्मा ही बचे, आप न बचें, तो उसकी उपलब्धि हो सकती है।

Concentration will not take you to God. And if you are seeking God through concentration, one day you will have to drop concentration too. God is realized only when only one remains. Understand this a little. If two are present—“you” and your “God”—God will not be attained. Only when only one remains is realization possible: either only you remain (without any object called “God”), or only God remains and you are no more.

एकाग्रता में तो सदा दो बने रहते हैं। एक आप, जो एकाग्र हो रहा है; और एक वह, जिसके ऊपर एकाग्र हो रहा है। एकाग्रता में द्वैत नहीं नष्ट होता; दुई तो बनी ही रहती है। साक्षीभाव में द्वैत नष्ट होता है, अद्वैत की उपलब्धि होती है।

In concentration there are always two: you, the one who concentrates, and that upon which you concentrate. Duality is not destroyed in concentration; the two remain. In witnessing, duality disappears and nonduality is realized.

इसलिए मेरा जोर तो साक्षीभाव पर ही है। और अगर कोई व्यक्ति एकाग्रता में उत्सुकता भी रखता है, तो भी मैं उसे साक्षी-भाव की तरफ ही ले जाने की कोशिश करता हूं।

Hence my emphasis is on witnessing. And even when someone is interested in concentration, I try to steer him toward witnessing.

एकाग्रता के माध्यम से भी साक्षीभाव की तरफ जाया जा सकता है। क्योंकि जिसका मन बिखरा है, उसे साक्षीभाव भी साधना कठिन होगा। जिसका मन एकजुट है, उसे साक्षीभाव भी साधना आसान हो जाएगा। इसलिए कुछ धर्मों ने भी एकाग्रता का उपयोग साक्षीभाव की पहली सीढ़ी की तरह किया है। लेकिन वह सीढ़ी ही है, साधन ही है, साध्य नहीं है।

One can move toward witnessing via concentration too. For a scattered mind, even witnessing is difficult to practice; for a unified mind, witnessing becomes easy. That is why some religions have used concentration as the first step toward witnessing. But it is only a step, a means, not the end.

और ध्यान रहे, साक्षीभाव साधन भी है और साध्य भी। साक्षीभाव साधना भी है और साक्षीभाव पाना भी है। साक्षीभाव के पार कुछ भी नहीं है। इसलिए साक्षीभाव की साधना पहले चरण से ही मंजिल की शुरुआत है।

And remember: witnessing is both the means and the end. Witnessing is the practice, and witnessing is the attainment. Beyond witnessing there is nothing. So from the very first step, the practice of witnessing is the beginning of the goal.

एकाग्रता मंजिल की शुरुआत नहीं है। वह एक साधन है, एक रास्ता है। वह रास्ता वहां तक पहुंचा देगा, जहां से असली रास्ता शुरू होता है। और वह भी तभी पहुंचाएगा, जब आपको ध्यान में हो। अन्यथा खतरा है। एकाग्रता में भटक जाने की पूरी सुविधा है।

Concentration is not the beginning of the goal. It is a tool, a pathway. It can bring you to the point from which the real journey begins—and even that only if you remain alert. Otherwise there is danger. In concentration there is every possibility of going astray.

ऐसा हुआ, विवेकानंद एकाग्रता की साधना करते थे। शक्तिशाली व्यक्ति थे और मन को इकट्ठा कर लेना शक्तिशाली व्यक्तियों के लिए बड़ा आसान है। सिर्फ कमजोरी के कारण ही हम मन को इकट्ठा नहीं कर पाते हैं। कमजोरी के कारण ही मन यहां-वहां भागता है, हम उसे खींच नहीं पाते। हाथ कमजोर हैं, लगाम कमजोर है, घोड़े कहीं भी भागते हैं। और इसलिए कमजोरी में हमसे सब भूलें होती हैं।

It happened so. Vivekananda practiced concentration. He was a powerful man, and for powerful people it is easy to gather the mind. It is only because of weakness that we fail to gather the mind; because of weakness the mind runs here and there and we cannot rein it in. Our hands are weak, the reins are weak, and the horses bolt in any direction. In weakness we commit all our mistakes.

एक आदमी पर मुकदमा चल रहा था। उसने पहले एक आदमी को मारा, फिर दूसरे आदमी को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया और तीसरे आदमी की हत्या कर दी। एक पंद्रह मिनट के भीतर तीन काम उसने किए।

जज उससे पूछ रहा था कि तू इतने भयंकर काम पंद्रह मिनट में कैसे कर पाया? उस आदमी ने कहा, क्षमा करें, कमजोरी के क्षण में ऐसा हो गया। कमजोरी के क्षण में, मोमेंट्‌स आफ वीकनेस।

आप जिनको कमजोरी के क्षण कहते हैं, वहीं आपकी ताकत दिखाई पड़ती है। आपकी ताकत गलत में ही दिखाई पड़ती है। और गलत में इसलिए दिखाई पड़ती है कि वहां आपको ताकत दिखानी नहीं पड़ती, मन ही आपको खींचकर ले जाता है। मन के विपरीत जहां भी आपको ताकत दिखानी पड़े, वहीं आप कमजोर हो जाते हैं। वहीं फिर आपसे कुछ बनता नहीं।

A man was on trial. In fifteen minutes he had beaten one man, pushed a second off a roof, and murdered a third. The judge asked, “How did you manage such heinous acts in just fifteen minutes?” The man said, “Forgive me—‘moments of weakness’!” The very moments you call weakness are where your strength shows itself. Your strength shows itself mainly in the wrong direction because there you need not exert it—your mind drags you there. Wherever you must go against the mind to show strength, there you turn weak, and nothing gets done.

अगर आपसे कोई कहे कि पांच मिनट शांत होकर बैठ जाएं, तो बड़ी कठिन हो जाती है बात। पचास साल अशांत रह सकते हैं; उसमें जरा भी अड़चन नहीं है। पांच क्षण शांत होना कठिन है। जन्मों-जन्मों तक विचारों की भीड़ चलती रहे, आपको कोई कठिनाई नहीं है। लेकिन एक विचार पर मन को क्षणभर को लाना हो, तो बस कठिनाई हो जाती है।

Ask someone to sit quietly for five minutes and it becomes very difficult. He can remain restless for fifty years without the slightest hitch! Five moments of silence are hard. Thoughts roaring for lifetimes create no difficulty; but to bring the mind to one thought even for a moment—that becomes hard.

पर विवेकानंद शक्तिशाली व्यक्ति थे। एकाग्रता के प्रयोग करते थे। एकाग्रता सध भी गई। जैसे ही एकाग्रता सधी, जो खतरा होना चाहिए, वह हुआ। क्योंकि एकाग्रता के सधते ही आपको लगता है कि मैं महाशक्तिशाली हो गया।

But Vivekananda was powerful. He practiced concentration, and his concentration matured. As soon as it did, the inherent danger appeared: with mastery of concentration one begins to feel, “I have become immensely powerful—whatever I decide can happen by thought alone.”

रूस में एक महिला है, जो पांच मिनट तक अपने को एकाग्र कर लेती है, तो फिर आस-पास की वस्तुओं को प्रभावित कर सकती है। बीस फीट के घेरे में पत्थर पड़ा हो, तो वह उसको अपने पास खींच ले सकती है, सिर्फ विचार से। टेबल रखी हो, तो सिर्फ विचार से हटा दे सकती है। टेबल पर सामान रखा हो, तो सिर्फ विचार से नीचे गिरा दे सकती है।

रूस में उसके बड़े वैज्ञानिक परीक्षण हुए हैं। और उन्होंने अनुभव किया कि जब विचार बिलकुल एकाग्र हो जाता है, तो जैसे विद्युत के धक्के लगते हैं वस्तुओं को, ऐसे ही विचार के धक्के भी लगने शुरू हो जाते हैं। उसके फोटोग्राफ भी लिए गए हैं, और उसके वैज्ञानिक प्रयोग भी किए गए हैं। और सभी प्रयोगों से यह सिद्ध हुआ कि उस स्त्री से कोई वैद्युतिक शक्ति प्रवाहित होती है, जो वस्तुओं को हटा देती है या पास खींच लेती है।

पंद्रह मिनट के प्रयोग में उस स्त्री का तीन पाउंड वजन कम हो जाता है। इतनी शक्ति प्रवाहित होती है कि उसका तीन पाउंड शरीर से वजन नीचे गिर जाता है।

तो दिखाई न पड़ती हो, लेकिन फिर भी शक्ति भौतिक है। नहीं तो तीन पाउंड वजन कम होने का कोई कारण नहीं है। अदृश्य हो, लेकिन मैटीरियल है, पदार्थगत है। इसलिए तीन पाउंड शरीर का वजन नीचे गिर जाता है। और वह स्त्री कोई एक सप्ताह तक अस्वस्थ अनुभव करती है। एक सप्ताह के बाद फिर प्रयोग कर सकती है, उसके पहले नहीं।

In Russia there is a woman who, if she concentrates for five minutes, can influence surrounding objects. Within a radius of twenty feet, a stone will move toward her by thought alone; a table can be pushed away by thought; objects on a table can be knocked off by thought. She has undergone major scientific tests there. They found that when thought becomes utterly concentrated, it produces shocks upon objects, like electric discharges. They have photographed and tested this, and every experiment showed that some electrical force flows from her that moves or draws objects. In a fifteen-minute experiment her body weight decreases by three pounds. So even if it is invisible, the force is still physical—otherwise why would three pounds of weight drop? Subtle, unseen, yet material. After such an experiment she feels unwell for a week; only then can she try again.

जब भी कोई चित्त को एकाग्र करता है, तो बड़ी शक्ति प्रकट होती है। अगर उसका उपयोग किया जाए, शक्ति क्षीण हो जाती है। अगर उसका उपयोग न किया जाए और सिर्फ उसका साक्षी रहा जाए, तो वह शक्ति स्वयं में लीन हो जाती है। और वह जो स्वयं में शक्ति की लीनता है, वह साक्षी का आधार बनने लगती है।

Whenever someone concentrates the mind, great power manifests. If you use it, that power becomes depleted; if you don’t use it and simply remain a witness to it, it returns into itself—and that re-absorption of power becomes the foundation of witnessing.

विवेकानंद ने एकाग्रता साधी और जैसा सभी को होगा, उनको भी हुआ, लगा कि मैं परम शक्तिशाली हो गया हूं। और कोई भी काम करना चाहूं, तो केवल विचार से हो सकता है।

रामकृष्ण के आश्रम में एक बहुत सीधा-सादा आदमी था। कालू उसका नाम था, कालीचरण। वह भक्त आदमी था। अपने छोटे-से कमरे में उसने कम से कम नहीं तो सौ-पचास देवी-देवता रख छोड़े थे। सब तरह के देवी-देवताओं को नमस्कार करना.! उसको कोई तीन घंटे से लेकर छह घंटे तक पूजा में लग जाते। क्योंकि सभी को थोड़ा-थोड़ा राजी करना पड़ता। इतने देवी-देवता थे।

और विवेकानंद उससे अक्सर कहते थे, क्योंकि विवेकानंद का मन वस्तुतः नास्तिक का मन था। शुरुआत से ही विचार और तर्क उनकी पकड़ थी। तो उस पर वे हंसते थे और उससे कहते थे, कालीचरण, फेंक। यह क्या कचरा इकट्ठा कर रखा है! और इन पत्थरों के पीछे तू तीन-तीन, छह-छह घंटे खराब करता है!

Vivekananda attained concentration, and as happens to all, he felt, “I am all-powerful; whatever I wish can be done by thought.” In Ramakrishna’s ashram there was a very simple man named Kalu—Kalicharan. A devotee, he had placed at least a hundred and fifty deities in his little room. It took him three to six hours to do his worship, because each deity had to be pleased a little—so many of them! Vivekananda would often mock him—Vivekananda’s mind was in fact skeptical by temperament; from the beginning, reason and logic were his grip. He laughed at Kalu: “Throw all this out! What rubbish you’ve piled up! You waste hours over these stones!”

जैसे ही उनको एकाग्रता का पहला अनुभव हुआ, उनको खयाल आया कालीचरण का, कि वह पूजा कर रहा है बगल के कमरे में। तो उन्होंने अपने मन में ही सोचा कि कालीचरण, बस, अब बहुत हो गया। सारे देवी-देवताओं को एक कपड़े में बांध और गंगा में फेंक आ।

As soon as Vivekananda had his first real experience of concentration, Kalu came to mind—Kalu was worshipping in the next room. Vivekananda thought, “Kalu, enough now. Bundle up all those gods and goddesses in a cloth and throw them into the Ganges.”

कालीचरण पूजा कर रहा था; अचानक उसे भाव आया कि सब बेकार है। सारे देवी-देवता उसने कपड़े में बांधे और गंगा की तरफ चला।

रामकृष्ण अपने कमरे में बैठे थे। उन्होंने कालीचरण को बुलाया कि कहां जा रहे हो? उसने कहा, सब व्यर्थ है; कर चुके पूजा-पाठ बहुत; इससे कुछ होता नहीं। ये सब देवी-देवताओं को गंगा में फेंकने जा रहा हूं। कालीचरण को रामकृष्ण ने कहा, एक दो मिनट रुक। और आदमी भेजा कि विवेकानंद को उनकी कोठरी से निकालकर बाहर ले आओ। कालीचरण को कहा कि यह तू नहीं जा रहा है।

विवेकानंद घबड़ाए हुए आए। रामकृष्ण ने कहा कि देख, यह तूने क्या किया! और अगर यही करना है एकाग्रता से, तो तेरी कुंजी सदा के लिए मैं रखे लेता हूं। अब मरने के तीन दिन पहले ही तुझे कुंजी वापस मिलेगी।

Kalu was worshipping when suddenly the feeling arose in him: “All this is useless.” He wrapped up the deities and set out for the Ganges. Ramakrishna, sitting in his room, called him: “Where are you going?” Kalu said, “It’s all pointless; I’ve done enough worship—nothing happens. I’m going to throw these gods and goddesses into the Ganges.” Ramakrishna said, “Wait a minute.” He sent someone to bring Vivekananda out of his room and said to Kalu, “This is not you who is going.” Vivekananda came, flustered. Ramakrishna said, “See what you have done! And if this is what you intend to do with concentration, I will keep your key forever. Only three days before your death will you get it back.”

विवेकानंद मरने के तीन दिन पहले तक फिर एकाग्रता न साध सके।

Until three days before his death, Vivekananda could not practice concentration again.

विवेकानंद जैसा व्यक्ति भी अगर शक्ति का ऐसा क्षुद्र उपयोग करने को तैयार हो जाए, तो किसी दूसरे व्यक्ति के लिए तो बिलकुल स्वाभाविक है। इसलिए एकाग्रता पर मेरा जरा भी जोर नहीं है। पहले आपको एकाग्रता सधवाई जाए, फिर चाबी रखी जाए, इस सब अड़चन में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है।

If even a man like Vivekananda is ready to use power so trivially, how natural it is for others! That is why I put no emphasis on concentration. First make you adept in concentration, then lock away your key—why get into such tangles?

साक्षी-भाव सहज मार्ग है। और चूंकि शक्ति सीधी उपलब्ध नहीं होती, बल्कि शांति उपलब्ध होती है। जैसे-जैसे साक्षी सधता है, वैसे-वैसे आप परम शांत होते जाते हैं। उस परम शांति के कारण ऐसे उपद्रवी खयाल आपमें उठेंगे ही नहीं। और दूसरे को कुछ करके दिखाना है, दूसरे के साथ कुछ करना है अपनी शक्ति से, ऐसी वासना नहीं जगेगी।

Witnessing is the easy path. And because it gives you peace directly, not power directly, as witnessing matures you become supremely peaceful. In that supreme peace such mischievous ideas do not arise. The urge to “show” something to others, to do something to others with your power, will not be born.

अन्यथा सभी तरह की शक्तियां भटकाव बन जाती हैं। धन की शक्ति से ही लोग बिगड़ते हैं, ऐसा मत सोचना आप; सभी तरह की शक्ति से बिगड़ते हैं। पद की शक्ति से लोग बिगड़ते हैं, ऐसा आप मत सोचना; सभी तरह की शक्ति से बिगड़ते हैं। सचाई तो यह है कि बिगड़ने की तो आपकी मनोदशा सदा ही है, सिर्फ आप कमजोर हैं और बिगड़ने के लायक आपके पास शक्ति नहीं है।

Otherwise all forms of power become ways to go astray. Do not think only wealth corrupts people; all kinds of power corrupt. Do not think only status corrupts; every kind of power corrupts. The truth is, your mind is always ready to go wrong; only you lack the power to go wrong grandly.

मेरे पास अक्सर लोग आते हैं। वे कहते हैं, फलां आदमी इतना भला था; सेवक था, भूदान में काम करता था; गरीबों के चरण दबाता था; मरीजों का इलाज करता था; विधवाओं के लिए आश्रम खोलता था। वह जब से राजपद पर चला गया है, कि मिनिस्टर हो गया है, तब से बिलकुल बदल गया है! शक्ति ने उसे खराब कर दिया।

शक्ति क्यों खराब करेगी? उस आदमी के भीतर खराबी के सारे मार्ग थे, लेकिन उन पर बहने की हिम्मत न थी; और कोई उपाय न था। जैसे ही हिम्मत मिली, उपाय मिला, साधन जुटे, वह आदमी बिगड़ गया।

People often come to me: “So-and-so was such a good man—served in Bhoodan, massaged the feet of the poor, treated the sick, opened shelters for widows. Since he became a minister, he has completely changed! Power has spoiled him.” Why should power spoil him? All the pathways of corruption were within him, but he had neither the courage nor the means to walk them. As soon as courage, means, instruments arrived, he went astray.

लोग कहते हैं, फलां आदमी कितना भला था जब गरीब था। जब से उसके पास पैसा आया है, तब से वह पागलपन कर रहा है।

पागलपन सभी करना चाहते हैं, लेकिन पागलपन करने को भी तो सुविधा चाहिए। पाप सभी करना चाहते हैं, लेकिन पाप करने के लिए भी तो सुगमता चाहिए। बुरा सभी करना चाहते हैं, लेकिन आपकी सामर्थ्य भी तो बुरा करने की होनी चाहिए। जब भी सामर्थ्य मिलती है, बुराई तत्क्षण पकड़ लेती है।

People say, “So-and-so was good when he was poor. Since he got money, he’s gone crazy.” Everyone wants to go crazy, but even to go crazy you need facilities! Everyone wants to sin, but for sin you need convenience. Everyone wants to do wrong, but you need the capacity to do wrong. When capacity arrives, evil seizes you at once.

पर मैं आपसे कहता हूं कि धन और पद की ही शक्तियां नहीं, एकाग्रता की शक्ति भी बुराई के रास्ते पर ले जाएगी। क्योंकि बुरे तो आप होना ही चाहते हैं। वे बीज वहां पड़े हैं, वर्षा की जरूरत है। शक्ति की वर्षा हो जाए, अंकुर फूट आएंगे। और जो बीज आप में छिपे हैं, वे प्रकट होने लगेंगे। और हम सब जहर के बीज लिए चल रहे हैं।

I tell you: not only wealth and position, even the power of concentration will carry you toward evil—because you already want to be evil; those seeds are lying within. They only need rain. When the rain of power comes, the sprouts appear. And we are all carrying seeds of poison.

इसलिए मेरी पूरी चेष्टा रहती है निरंतर कि आपको शक्ति की दिशा में जाने का खयाल ही न पकड़े। आप मौन, शांति और शून्यता की दिशा में जाएं। क्योंकि जैसे-जैसे आप शांत होंगे, वे जो जहर के बीज आपके भीतर पड़े हैं, उनके अंकुरित होने का कोई उपाय न रहेगा। आपके शांत होते-होते वे बीज दग्ध होने लगेंगे, जल जाएंगे। शक्ति आपको भी उपलब्ध होगी, लेकिन वह तभी उपलब्ध होगी, जब शांति इतनी घनी हो जाएगी कि सारे रोग के बीज जल चुके होंगे; तब आपको शक्ति उपलब्ध होगी। लेकिन उसका फिर कोई दुरुपयोग नहीं हो सकता है।

Therefore my constant endeavor is that you do not get trapped by the very idea of moving toward power. Move toward silence, peace, and emptiness. As you become more silent, the poisonous seeds within you will have no way to sprout. As your silence deepens, those seeds will be scorched, burned. Power will also become available to you—but only when peace has become so dense that all the seeds of disease have been burned. Then power will come, and it cannot be misused.

और उस शक्ति का, सच पूछिए तो, आप उपयोग भी नहीं करेंगे। और जब कोई व्यक्ति शक्तिशाली हो जाता है और उपयोग नहीं करता, तब परमात्मा उस शक्ति का उपयोग करता है। इस कीमिया को ठीक से समझ लें।

जब तक आप उपयोग करने वाले हैं, तब तक परमात्मा आपका उपयोग नहीं करता। जब तक आप कर्ता हैं, तब तक परमात्मा के लिए आप उपकरण नहीं बनते, निमित्त नहीं बनते। जैसे ही आपको खयाल ही मिट जाता है कि कुछ करना है और शक्ति आपके पास होती है, उस शक्ति का उपयोग परमात्मा के हाथ में चला जाता है।

And to tell the truth, you will not use that power at all. When a person becomes powerful and does not use it, then God uses that power. Understand this alchemy well. As long as you are the user, God does not use you. As long as you are the doer, you cannot become an instrument in God’s hands. The moment the very idea of “doing” evaporates and yet the power is there, it passes into God’s hands.

कृष्ण का पूरा जोर गीता में अर्जुन से यही है कि तू कर्तापन छोड़ दे। और जैसे ही तेरा कर्तापन छूट जाएगा, वैसे ही परमात्मा तेरे भीतर से प्रवाहित होने लगेगा; तब तू निमित्त-मात्र है।

Krishna’s entire insistence to Arjuna in the Gita is this: drop the sense of doership. The moment your doership drops, the divine begins to flow through you—you are merely a vehicle.

तो साक्षी का मार्ग और एकाग्रता का मार्ग बड़े भिन्न-भिन्न हैं।

So the path of witnessing and the path of concentration are very different.

पर आपकी आकांक्षा क्या है? अगर आप अपने अहंकार को और बड़ा करना चाहते हैं, उसको और महिमाशाली करना चाहते हैं, तो साक्षी की बात आपको न जमेगी। तब आप चाहेंगे कि एकाग्रता, कनसनट्रेशन, सिद्धियां, शक्तियां आपको उपलब्ध हो जाएं। पर ध्यान रहे, वैसी खोज धार्मिक नहीं है। जहां भी आपको यह खयाल होता है कि मैं कुछ हो जाऊं, आप धर्म से हट रहे हैं।

But what is your longing? If you want to enlarge your ego and glorify it, witnessing will not appeal to you. You will then desire concentration, siddhis, powers. But remember: such a search is not religious. Wherever the idea arises, “I should become something,” you are moving away from religion.

इस बात को आप कसौटी बना लें।

यह भावना आपकी रोज गहरी होती जाए कि मैं मिट रहा हूं; मैं ना-कुछ हो रहा हूं। और अंततः मुझे उस जगह जाना है, जहां मैं खो जाऊंगा, जहां बूंद को खोजने से भी न खोजा जा सकेगा; बूंद पूरी सागर में एक हो गई होगी। तो मुझे शक्ति की जरूरत भी क्या है? शक्ति परमात्मा की है और मैं परमात्मा में खो जाऊंगा, तो सारा परमात्मा मेरा है। मुझे अलग से शक्ति की खोज की जरूरत क्या है!

Make this your touchstone. Let this feeling deepen daily: “I am dissolving; I am becoming a nobody.” Ultimately I must arrive at that place where I am lost—where, even if you search for the drop, it cannot be found; the drop has become one with the ocean. Then what need do I have of power? Power belongs to the divine—and when I dissolve in the divine, the whole of the divine is mine. Why should I seek a separate power?

अलग से शक्ति की खोज का अर्थ है, आप अपने अहंकार को बचाने में लगे हैं। और अहंकार ही संसार है।

To seek separate power means you are busy preserving your ego. And the ego is the world.

दूसरा प्रश्न: ओशो, सबको शास्त्र पढ़कर गुरु की खोज में निकलना पड़ता है। क्या शास्त्रों को पढ़ने की कष्ट-साध्य प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य है? क्या सीधे ही गुरु की खोज में नहीं निकला जा सकता है?
Second question: Osho, everyone sets out in search of a master after reading the scriptures. Is it mandatory to pass through the arduous process of studying the scriptures? Can one not go straight into the search for the master?

असंभव है; क्योंकि गुरु की खोज शास्त्र की असफलता से शुरू होती है। जब आप शास्त्र में खोजते हैं, खोजते हैं, खोजते हैं और नहीं पाते हैं, तभी गुरु की खोज शुरू होती है। जहां बाइबिल, कुरान, गीता और वेद हार जाते हैं, वहीं से गुरु की खोज शुरू होती है। क्यों? और सीधे गुरु की तलाश में जाना क्यों असंभव है?

Impossible; because the search for the master begins where scripture fails. Only when you search and search within scripture and do not find, does the search for the master begin. Where the Bible, the Quran, the Gita and the Vedas fall short, from there the quest for the master starts. Why? And why is it impossible to go directly in search of the master?

पहली बात, शास्त्र मुर्दा है। उससे आपके अहंकार को चोट नहीं लगती। गीता को सिर पर रखना बिलकुल आसान है। कुरान पर सिर झुकाना बिलकुल आसान है। लेकिन किसी जीवित व्यक्ति को सिर पर रखना बहुत कठिन है; और किसी जीवित व्यक्ति के चरणों में सिर रखना बहुत मुश्किल है।

First, scripture is dead. It does not hurt your ego. It is easy to place the Gita on your head. It is easy to bow before the Quran. But to place a living person upon your head is very hard; and to lay your head at the feet of a living person is far more difficult.

किताब तो मुर्दा है। मरे हुए से आपके अहंकार को कोई खतरा नहीं है। एक जिंदा व्यक्ति खतरनाक है। और उसके चरणों में सिर झुकाते वक्त पीड़ा होती है। आपका अहंकार बल मारता है। इसलिए पहले व्यक्ति शास्त्र से खोज करता है कि अगर किताब से मिल जाए, तो क्यों झंझट में पड़ना!

A book is dead. The dead pose no threat to your ego. A living person is dangerous. Bowing your head at his feet is painful; your ego struggles. That’s why one first tries scripture, hoping, “If I can get it from a book, why get into the mess of a living master!”

फिर किताब आप खरीद सकते हैं, गुरु आप खरीद नहीं सकते। किताब दुकान-दुकान पर मिल जाती है। गुरु को बेचने वाली कोई दुकानें नहीं हैं। किताब के अर्थ आप अपने मतलब से निकालेंगे। किताब की व्याख्या करने के आप ही मालिक होंगे; क्या मतलब निकालते हैं, यह आप पर ही निर्भर होगा। और हमारा जो अचेतन है, वह अपने ही हिसाब से अर्थ निकालता है।

Then too, you can buy a book; you cannot buy a master. Books are sold in shops; there is no shop that sells masters. And you will draw meanings from a book according to your own convenience. You alone will be the interpreter; what meaning you extract depends entirely on you. Our unconscious always interprets in line with itself.

इसलिए कोई किताब आपको बदल नहीं सकती। कोई किताब आपको रूपांतरित नहीं कर सकती। क्योंकि किताब का अर्थ कौन करेगा? आप गीता पढ़ेंगे, माना; लेकिन उस गीता से जो मतलब निकालेंगे, वे आपके ही होंगे, वह आपका ही अहंकार होगा; उसका ही प्रक्षेपण होगा।

Therefore no book can transform you. Because who interprets the book? You. Suppose you read the Gita; the meanings you draw will be your own—your ego’s projections.

और हम किताब से वही निकाल लेते हैं, उस पर ही हमारा ध्यान जाता है, जो हमारी चित्त-दशा होती है।

And from a book we extract only that upon which our present state of mind allows our attention to fall.

मैंने एक घटना सुनी है। पता नहीं सच है या झूठ। बंगला देश में याह्या खान ने अपनी सारी ताकतें लगा दीं। और रोज-रोज सूर्यास्त होने लगा। तो वह बहुत घबड़ाया हुआ था। और उसने अमेरिकी राजदूत को बुलाया कि हमें और शस्त्रास्त्रों की जरूरत पड़ेगी। इसके पहले कि अमेरिकी राजदूत आए, उसने बाइबिल पलटनी शुरू की इस खयाल से कि कुछ बाइबिल से दो-चार वचन याद कर ले, तो अमेरिकी राजदूत को बाइबिल के आधार पर प्रभावित करना आसान होगा।

I heard an incident—true or false, I do not know. In erstwhile East Pakistan (Bangladesh), Yahya Khan had thrown in all his forces; the sun seemed to be setting on him every day. He panicked and called for the American ambassador, thinking they’d need more armaments. Before the ambassador arrived, he started flipping through the Bible, hoping to memorize a few verses to impress the ambassador on biblical grounds.

उसने किताब पलटी। जिस वाक्य पर पहली उसकी नजर पड़ी, तो वह थोड़ा धक्का खाया। पहला वचन जो उसने देखा, वह था, और जुदास ने अपने आपको फांसी लगा ली। उसकी हालत उस वक्त वही थी, फांसी लगाने जैसी। तो वह थोड़ा डरा। उसने जल्दी से पन्ना पलटा।

He opened the book. The first line his eyes fell on gave him a jolt: “And Judas went and hanged himself.” His situation did feel like a hanging at that moment. He got scared and quickly turned the page.

दूसरे पन्ने पर उसकी नजर पड़ी; एक वचन था कि और तुम भी उसी का अनुसरण करो। तब तो वह बहुत घबड़ा गया। उसने जल्दी से तीसरा पन्ना उलटा; उसकी नजर पड़ी कि समय क्यों खराब कर रहे हो? देर क्या है? सोच-विचार क्या है? इस पर शीघ्र अमल करो। उसने घबड़ाकर बाइबिल बंद कर दी।

His eyes fell on another verse: “Go thou and do likewise.” He was shaken. He flipped to a third page: “Why delay? Why waste time in thought? Do it at once.” He slammed the Bible shut in terror.

इस आधार पर कि आपका अचेतन काम करता है, चीन में एक किताब है, आई चिंग। यह दुनिया की अनूठी से अनूठी किताब है। और लाखों लोग हजारों वर्षों से इस किताब का उपयोग कर रहे हैं। आई चिंग ज्योतिष की अनूठी किताब है। और आपका कोई भी प्रश्न हो, आई चिंग में उसके उत्तर हैं। बस, आप अपना प्रश्न तैयार कर लें और आई चिंग को उलटें। और उसके उलटने के हिसाब हैं। पासे फेंकने का हिसाब है, उससे उसका पन्ना उलट लें। और आपको उत्तर मिल जाएगा।

On the understanding that your unconscious is at work, in China there is a book called the I Ching—the most unique book in the world. For thousands of years millions have used it. It’s an unusual book of divination. Whatever your question, the I Ching has an answer. Frame your question, cast the prescribed yarrow stalks or coins, open to the indicated passage, and you’ll get a response.

आई चिंग बड़ी अदभुत किताब है। क्योंकि एक तो चीनी भाषा में है। उसका अनुवाद भी हुआ है, तो भी चीनी भाषा अनूठी है, उसमें एक शब्द के अनेक अर्थ होते हैं। क्योंकि शब्द होता नहीं, सिर्फ चित्र होते हैं। और आई चिंग ऐसी रहस्यपूर्ण किताब है कि कोई भी वचन साफ नहीं है। किसी वचन का कोई साफ मतलब नहीं है; धुंधला-धुंधला है।

The I Ching is wondrous. First, it is in Chinese; even when translated, Chinese is unique—one character can have many meanings, for they are pictograms rather than phonetic words. And the I Ching is so mysterious that no statement is clear-cut; everything remains misty.

ऐसे ही जैसे कि आप आकाश में देखें, बादल घिरे हैं; और बादलों में जो भी चित्र आप देखना चाहें, देख लें। आपको घोड़ा बनाना हो, तो घोड़ा बन जाए; हाथी बनाना हो, तो हाथी बन जाए। जो भी आपको बनाना हो। क्योंकि बादल तो—न वहां हाथी है, न वहां घोड़ा है—सिर्फ धुआं है उड़ता हुआ। रेखाएं प्रतिपल बदल रही हैं। आप उनमें कोई भी कल्पना कर लें, वह आपको दिखाई पड़ना शुरू हो जाएगा।

It’s like looking at a sky full of clouds: you can see whatever picture you wish. If you want a horse, a horse appears; if you want an elephant, an elephant appears—though there is neither horse nor elephant, just drifting vapor, its lines changing every moment. Whatever you imagine you begin to see.

चांद पर बच्चे देखते हैं कि बुढ़िया चरखा चला रही है। वह उनको दिखाई पड़ने लगता है। एक बार खयाल में आ जाए, फिर दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है।

Children see an old woman spinning yarn on the moon. Once the idea takes root, they begin to see it.

आई चिंग को लोग पढ़ते हैं; उनका जो अपना प्रश्न है, उसके हिसाब से वे उत्तर निकाल लेते हैं। उत्तर उसमें मिल जाते हैं। लोग सोचते हैं, बड़ी अनूठी किताब है। अनूठी सिर्फ इसलिए है कि जिसने भी रची, वह आदमी मिस्टिफिकेशन में, चीजों को धुंधला करने में महान कारीगर रहा होगा। कोई भी चीज का साफ रेखा में उत्तर नहीं है। इतना धुंधला है उत्तर कि आप जो भी मतलब निकालना चाहें, निकल सकता है। तो हर आदमी अपने मतलब का मतलब निकाल लेता है।

People read the I Ching and, in line with their own questions, extract answers. The book seems marvelous only because whoever composed it was a great craftsman of mystification. No answer is drawn in clear lines; it is so hazy that whatever meaning you want can be derived. So everyone pulls out his own meaning.

सभी शास्त्र धुंधले हैं। उसका कारण है। इसलिए नहीं कि धुंधले लोगों ने रखे हैं। लेकिन जिस सत्य की चर्चा है, शब्दों में आकर वह सत्य धुंधला हो जाता है। सत्य को शब्द के माध्यम में डालते ही धुंधलापन पैदा हो जाता है।

All scriptures are hazy. Not because hazy minds wrote them, but because truth, when poured into words, becomes hazy. The very medium of word introduces a fog.

फिर शास्त्र से अर्थ आप अपना निकालते हैं। तो जो आदमी पढ़ता है, वही आदमी अपने को ही शास्त्र के माध्यम से पढ़ रहा है। इसलिए कोई शास्त्र आपको आपके ऊपर नहीं ले जा सकते; आपके भीतर ही रखेंगे। आपसे ज्यादा कोई शास्त्र आपको नहीं दे सकता।

And then it is you who gives the scripture its meaning. The one who reads ends up reading himself through the scripture. Therefore no scripture can take you beyond yourself; it will keep you within yourself. No scripture can give you more than you already are.

शास्त्र की हालत वैसी है, मैंने सुना है, एक आदमी, बूढ़ा आदमी, गांव का ग्रामीण, आंख के डाक्टर के पास गया। आंखों से उसको दिखना करीब-करीब बंद हो गया था। तो डाक्टर ने कहा, लेकिन आंखों में कोई मूलभूत खराबी नहीं है, चश्मा लगाने से सब ठीक हो जाएगा।

The state of scripture is like this. I have heard: an old villager went to an eye doctor. His vision had nearly failed. The doctor said, “No fundamental defect; glasses will fix it.”

तो उस बूढ़े आदमी ने कहा, क्या आंखें इतनी ठीक हो जाएंगी कि मैं लिख-पढ़ भी सकूं? डाक्टर ने कहा, बिलकुल। तुम लिख सकोगे, पढ़ सकोगे। तो उसने कहा, तब तो जल्दी करो, क्योंकि लिखना-पढ़ना मुझे आता नहीं।

The old man asked, “Will my eyes improve so much that I’ll be able to read and write?” The doctor said, “Certainly—you’ll be able to read and write.” He replied, “Then hurry, because I don’t know how to read and write!”

अब जिसको लिखना-पढ़ना नहीं आता, वह चश्मा लगाने से भी लिख-पढ़ नहीं सकेगा। क्योंकि चश्मा उतना ही बता सकता है, जितना आपको आता हो, उससे ज्यादा नहीं।

If you don’t know how to read, spectacles won’t help. Glasses only enable what you already know; they can’t give you more.

शास्त्र में आप वह कैसे पढ़ सकते हैं, जो आपको आता ही नहीं। आप वही पढ़ सकते हैं, जो आपको आता है। इसलिए शास्त्र व्यर्थ हैं। शास्त्र आपको आपसे ज्यादा में नहीं ले जा सकता है; कोई आत्म-अतिक्रमण नहीं हो सकता है।

How can you read in scripture what you do not yet know? You can read only what you already know. That is why scriptures are futile if taken as an end. They cannot take you beyond yourself; no self-transcendence happens.

पर शास्त्र सुविधापूर्ण है। आप जो भी मतलब निकालना चाहें, निकालें। शास्त्र झगड़ा भी नहीं करता। वह यह भी नहीं कह सकता कि आप गलत अर्थ निकाल रहे हैं, कि यह मेरा भाव नहीं है, कि ऐसा मैंने कभी कहा नहीं है। शास्त्र कोई आज्ञा भी नहीं देता। सब आप पर निर्भर है।

But scriptures are convenient. You can take whatever meaning you like. A book doesn’t quarrel. It cannot say, “You are misinterpreting me; this is not my meaning.” It gives no orders; everything depends on you.

इसलिए पहले अहंकार शास्त्र में खोजने की कोशिश करता है। और जब नहीं पाता.। और अभागे हैं वे लोग, जो सोचते हैं कि उनको शास्त्र में मिल गया। सौभाग्यशाली हैं वे लोग, जिनमें कम से कम इतनी बुद्धि है कि वे पहचान लेते हैं कि शास्त्र में हमें नहीं मिला। यह बुद्धिमान का लक्षण है।

So the ego first tries to seek through scripture. And when it fails… The unfortunate ones are those who think they have found through scripture. The fortunate are those who have at least enough intelligence to recognize, “I have not found it in the scriptures.” That is the mark of intelligence.

अनेक तो बुद्धिहीन सोच लेते हैं कि उन्हें मिल ही गया। शास्त्र के शब्द कंठस्थ कर लेते हैं, और सोचते हैं, बात पूरी हो गई।

Many, lacking intelligence, imagine they have found. They memorize scriptural words and think the matter is finished.

शास्त्र से जो असफल हो जाता है, उसकी नजर व्यक्तियों की तलाश में जाती है। क्योंकि अब अहंकार एक पराजय झेल चुका। और अब वह जीवित व्यक्ति में तलाश करेगा।

When one becomes unsuccessful with scripture, his gaze turns to persons. The ego has tasted defeat; now it will seek a living person.

जीवित व्यक्ति के साथ अड़चनें हैं। पहली तो अड़चन यह है कि उसके सामने झुकना कठिन है। और बिना झुके सीखने का कोई उपाय नहीं है।

With a living person there are hurdles. The first: it is difficult to bow before him. And without bowing there is no way to learn.

दूसरी अड़चन यह है कि आप अपना अर्थ न निकाल सकेंगे। वह जीवित व्यक्ति अपना ही अर्थ, अपने ही अर्थ पर आपको चलाने की कोशिश करेगा। जीवित आदमी को धोखा नहीं दिया जा सकता। अपनी मरजी उस पर थोपी नहीं जा सकती। और वह जीवित आदमी आपको आपके बाहर और आपसे ऊपर ले जाने में समर्थ है।

Second: you cannot force your meanings. The living person will endeavor to move you according to his meaning. You cannot deceive a living man; you cannot impose your will upon him. And a living man can carry you beyond and above yourself.

शास्त्र के द्वारा आत्म-क्रांति करने की कोशिश ऐसे है, जैसे कोई अपने जूते के बंधों को पकड़कर खुद को उठाने की कोशिश करे। आप ही पढ़ रहे हैं; आप ही अर्थ निकाल रहे हैं; आप ही साधना कर रहे हैं! अपने ही जूते के बंध पकड़े हैं और उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कुछ परिणाम नहीं है। लेकिन एक परिणाम हो सकता है कि इससे थक जाएं और गुरु की तलाश शुरू हो जाए।

Trying to bring about inner revolution through scripture is like trying to lift yourself by your own shoelaces. You are reading; you are interpreting; you are practicing—grabbing your own laces and trying to pull yourself up. It yields nothing—except one possible outcome: you get tired and begin the search for a master.

इसलिए शास्त्रों की एक ही उपयोगिता है कि वे गुरु तक आपको पहुंचा दें। मृत जीवित तक आपको पहुंचा दे, तो काफी काम है।

Thus scriptures have only one real utility: to bring you to the master. If the dead lead you to the living, they have done a great service.

और आप सोचते हों कि शास्त्र से बचकर हम गुरु तक पहुंच जाएं, तो बहुत कठिन है। क्योंकि वह असफलता जरूरी है। वह शास्त्र में भटकने की चेष्टा जरूरी है। वहां विषाद से, दुख से भर जाना जरूरी है।

And if you think you can avoid scripture and go straight to the master, that is very difficult, because that failure is necessary—that wandering and frustration within scripture is needed. You must be filled with its weariness and sorrow.

दोनों तरह के लोग मेरे पास आ जाते हैं। ऐसा व्यक्ति भी आता है, जो शास्त्र से थक गया है। तो मैं पाता हूं, उसके साथ काम बहुत आसान है। क्योंकि वह व्यर्थ से ऊब चुका है। अब उसकी व्यर्थ में बहुत उत्सुकता नहीं है। अब वह सार की ही बात जानना चाहता है, जो की जा सके। अब वह व्यावहारिक है। अब वह शास्त्रीय नहीं है। अब उसकी बौद्धिक चिंता नहीं है बहुत। अब उसकी साधनागत चिंता है। शास्त्र से वह छूट चुका। अब साधना की प्यास उसमें जगी है।

Both kinds of people come to me. One who is tired of scripture—I find working with him very easy. He is bored with the futile, now he wants the essential, the practicable. He is no longer academic; he is practical. His concern is no longer intellectual but meditative. He is free of scripture; now the thirst for practice has arisen.

जो लोग बिना शास्त्र को जाने आ जाते हैं, उनकी जिज्ञासा शास्त्रीय होती है। वे पूछते हैं, ईश्वर है या नहीं? संसार किसने बनाया? यह काम तो शास्त्र ही निपटा देता, इनके लिए मेरे पास आने की जरूरत नहीं है। आत्मा कहां से आई? ब्रह्म कहां है? यह सब बकवास तो शास्त्र ही निपटा देता। इस सबके लिए किसी जीवित आदमी की कोई जरूरत नहीं है। और कोई जीवित गुरु इस तरह की व्यर्थ की बातों में पड़ेगा भी नहीं, क्योंकि समय खराब करने को नहीं है।

Those who come without passing through scripture have scriptural curiosities. They ask: “Does God exist or not? Who created the world?” Such matters the scriptures can settle for them; they need not come to me. “From where did the soul come? Where is Brahman?” This is all idle talk; the scriptures can keep you busy with it. No living master will waste time on such futility.

तो जो लोग शास्त्र से नहीं गुजरे हैं, उनके साथ तकलीफ यह होती है कि उनकी जिज्ञासाएं शास्त्रीय होती हैं और वे व्यर्थ समय जाया करते हैं।

So with those who have not gone through scripture, the difficulty is that their questions are scriptural and they waste time.

शास्त्र से गुजर जाना अच्छा है। आपकी जो बचपनी, बच्चों जैसी जिज्ञासाएं हैं, उनका या तो हल हो जाएगा या आपको समझ में आ जाएगा कि वे व्यर्थ हैं; उनका कोई मूल्य नहीं है। और आप जीवन में बदलाहट कैसे हो सके, इसकी प्यास से भर जाएंगे। यह प्यास बड़ी अलग है।

Passing through scripture is good. Your childish curiosities will either be cleared up or you’ll see they are worthless; then you will be filled with the thirst to know how life can be transformed. That thirst is of a different order.

और शास्त्रों को आपने समझा हो, तो गुरु को समझना आसान हो जाएगा। क्योंकि जो-जो शास्त्र में छूट गया है, वही-वही गुरु में है। गुरु परिपूरक है। जहां-जहां इशारे थे, थोड़ी दूर तक यात्रा थी और फिर मार्ग छूट जाता था, वहीं से गुरु शुरू होता है। वह परिपूरक है। क्योंकि जहां तक शब्द ले जा सकते हैं, उसके आगे ही गुरु का काम है।

And if you have understood the scriptures rightly, it becomes easy to understand the master—because whatever was missing in scripture is present in the master; he completes it. Where there were hints, where the path ran a little way and then petered out, from there the master begins. He is the complement—because beyond where words can take you, the master’s work begins.

महावीर के जीवन में उल्लेख है, बड़ी हैरानी का उल्लेख है। बुद्ध के जीवन में भी वही उल्लेख है। और सांयोगिक नहीं मालूम होता। महावीर के जो बड़े शिष्य थे ग्यारह, वे ग्यारह के ग्यारह महापंडित ब्राह्मण थे।

There is an astonishing note in Mahavira’s life; the same is in Buddha’s life as well, and it does not seem accidental. Mahavira’s eleven chief disciples (ganadharas) were all great Brahmin scholars.

महावीर ब्राह्मणों के शत्रु हैं, एक लिहाज से। क्योंकि वे एक नए धर्म की उदभावना कर रहे थे, जो ब्राह्मण और पुरोहित के विरोध में थी। वे मंदिर, पुराने शास्त्र, वेद, उन सब का खंडन कर रहे थे। ईश्वर, उसका इनकार कर रहे थे। खुद क्षत्रिय थे, लेकिन उनके जो ग्यारह गणधर हैं, जो उनके ग्यारह विशेष शिष्य, जिनके आधार पर सारा जैन धर्म खड़ा हुआ, वे सब के सब महापंडित ब्राह्मण हैं। यह जरा हैरानी की बात है।

In a sense Mahavira is an opponent of the Brahmins, for he is inaugurating a new religion against the priest and the old scriptures; he refutes the Vedas and denies God. He himself was a kshatriya, but his eleven special disciples upon whom the whole of Jainism stands were all illustrious Brahmin pundits. It is surprising.

बुद्ध के साथ भी ठीक यही हुआ। बुद्ध क्षत्रिय हैं। उनके जो भी महाशिष्य हैं, वे सभी ब्राह्मण हैं। और साधारण ब्राह्मण नहीं, असाधारण पंडित हैं।

Exactly the same happened with Buddha. He was a kshatriya, yet his great disciples were all Brahmins—not ordinary Brahmins, but extraordinary scholars.

जब सारिपुत्त बुद्ध के पास आया, तो पांच सौ ब्राह्मण उसके शिष्य थे, उसके साथ आए थे। जब मौदगल्यायन बुद्ध के पास आया, तो उसके साथ पांच हजार उसके शिष्य थे। वह पांच हजार शिष्यों का तो स्वयं गुरु था।

When Sariputta came to Buddha, five hundred Brahmins, his own disciples, came with him. When Maudgalyayana came, five thousand disciples followed him—he himself was a guru to five thousand.

ठीक ऐसा ही महावीर के जीवन में उल्लेख है। गौतम जब आया, सुधर्मा जब आया, तो ये सब बड़े-बड़े पंडित थे। और इनके साथ बड़े शिष्यों का समूहथा।

Likewise in Mahavira’s life: when Gautama and Sudharma came, they too were eminent pundits, bringing groups of their own disciples.

महावीर जिंदा गुरु हैं। ये ग्यारह जो उनके गणधर हैं, ये सब शास्त्र जान चुके थे। ये सब वेद के ज्ञाता थे। पारंगत विद्वान थे। ये महावीर को समझ सके तत्क्षण, क्योंकि जो-जो शास्त्र में छूट रहा था, वह-वह महावीर में मौजूद था। इनको पकड़ फौरन आ गई।

Mahavira is a living master. Those eleven had already known the scriptures; they were masters of the Vedas, consummate scholars. They could understand Mahavira at once, because whatever the scriptures lacked was present in Mahavira. They caught hold immediately.

ये महाकाश्यप, सारिपुत्त, मौदगल्यायन, ये सब के सब महापंडित थे। इन्होंने सब शास्त्र तलाश लिए थे। शास्त्र में कहीं भी कुछ नहीं बचा था, जो इन्होंने न खोजा हो। फिर भी सब जगह बात अधूरी थी। बुद्ध को देखते ही सब बातें पूरी हो गईं। इस आदमी की मौजूदगी से शास्त्र में जो कमी थी, वह तत्काल भर गई। जहां-जहां शास्त्र का पात्र अधूरा था, वहां-वहां बुद्ध को देखकर पूरा हो गया। जिस तरफ शास्त्रों ने इशारा किया था, यह वही आदमी था।

Mahakashyapa, Sariputta, Maudgalyayana—all were great scholars. They had searched through all the scriptures; nowhere was anything left unexamined. Yet everywhere something remained incomplete. At the very sight of Buddha, all became complete. In this man’s presence, the lack in scripture was instantly filled. Where the vessel of scripture was empty, seeing Buddha it became full. He was the very one the scriptures had been pointing toward.

तो अपने से विपरीत के प्रति भी समर्पण में कठिनाई नहीं आई। ये ग्यारह पंडित महावीर के चरणों में सिर रख दिए। इन्होंने अपने शास्त्रों में आग लगा दी। इन्होंने कहा, अब उनकी कोई जरूरत नहीं। क्योंकि जिंदा आदमी मिल गया, जिसकी हम तलाश करते थे।

Thus, even though he was their opposite in many ways, their surrender came easily. Those eleven pundits laid their heads at Mahavira’s feet, set fire to their scriptures, and said, “Now we have no need for them, for we have found the living one we were seeking.”

नक्शे की तभी तक जरूरत है, जब तक घर न मिल गया हो जिसकी आप खोज कर रहे हैं। फिर आप नक्शे को फेंक देते हैं। फिर आप कहते हैं, मिल गई वह जगह, जिसकी ओर नक्शे में इशारा था; जहां हम चल रहे थे।

A map is needed only until you find the house you were seeking. Then you throw away the map—you say, “We have found the place the map indicated.”

तो महावीर ने जब इन गणधरों से कहा कि छोड़ दो वेद। उन्होंने कहा, आपको देखकर ही छूट गए; छोड़ने को अब कुछ बचा नहीं है।

So when Mahavira told his ganadharas to leave the Vedas, they said, “Just seeing you, they have already been left; nothing remains to drop.”

जब बुद्ध ने कहा महाकाश्यप को कि छोड़ दो सब—कोई शास्त्र, कोई वेद, कोई ईश्वर। तो उसने कहा, छूट गया! आपको देखते से ही छूट गया। आपकी मौजूदगी काफी है। आप उस सब के सिद्ध प्रमाण हैं, जिसको हम खोजते थे। अब तक पकड़ा था उसको, क्योंकि उसके सहारे खोज चलती थी। अब खोज पूरी हो गई, अब उसकी हमें कोई जरूरत नहीं।

When Buddha said to Mahakashyapa, “Leave all—scripture, Vedas, God,” he replied, “Left! The moment I saw you, it all fell away. Your presence is enough. You are the living proof of all we sought. Until now we held to those things because they supported our search. Now the search is complete; they are no longer needed.”

तो आप जानकर चकित होंगे कि शास्त्र अगर ठीक से समझा जाए, तो उसे छोड़ने में जरा भी कठिनाई नहीं आती। जिन्होंने ठीक से नहीं समझा है, उन्हीं को कठिनाई आती है। जिनको शास्त्र पचता नहीं है, उन्हीं की कठिनाई है। वे उसे पकड़े रहते हैं। जिनको शास्त्र पच जाता है, उन्हें छोड़ने में क्या अड़चन है! छूट ही गया; पचने में ही समाप्त हो गया। शास्त्र का काम पूरा हो गया। और जहां शास्त्र पूरा होता है, वहां गुरु की तरफ आंख उठनी शुरू होती है।

You will be surprised to know: if scripture is rightly understood, there is no difficulty in leaving it. Difficulty arises only for those who have not digested scripture; they cling to it. Those who have digested it—what hindrance is there in dropping it? It drops of itself; in digestion it ends. The scripture’s work is over; from where it completes, the eyes begin to turn toward the master.

और गुरु के बिना कोई उपाय नहीं है। शास्त्र से तो कुछ होने वाला नहीं है। इतना ही हो जाए तो काफी है। इतना हो सकता है; पर वह भी आपकी बुद्धिमत्ता पर निर्भर है। आप अगर अपने अर्थ निकालते रहें, तो शायद यह भी न हो पाए।

And without a master there is no way. From scripture nothing is going to happen. If at least this much happens, it is enough—but even that depends on your intelligence. If you keep extracting only your own meanings, perhaps even this won’t happen.

मुल्ला नसरुद्दीन गुजर रहा था एक मंदिर के पास से। अपने बैलों को लिए जा रहा था। मंदिर में पूजा हो रही थी; आरती चल रही थी; ढोल बज रहे थे; घंटे का नाद हो रहा था। बैल बिचक गए। मुल्ला बहुत नाराज हुआ। वह अंदर पहुंचा। और उसने कहा, यहां क्या हो रहा है? यह क्या कर रहे हो? तो लोगों ने कहा, हम आरती उतार रहे हैं। तो नसरुद्दीन ने कहा, चढ़ाई ही क्यों, जब उतारना नहीं आता?

यह अर्थ उसने निकाला! अर्थ तो बिलकुल साफ है कि जब उतारना ही नहीं आता, इतना धूम-धड़ाका कर रहे हो, उपद्रव कर रहे हो, उतर नहीं रही, तो चढ़ाई किसलिए? पहले उतारना सीख लो, फिर चढ़ाओ।

Mulla Nasruddin was passing a temple, driving his oxen. Worship was going on inside—arati, drums, bells. The oxen shied. Mulla got angry, walked in, and asked, “What are you doing here?” They said, “We are ‘taking down’ the arati.” Mulla said, “Then why did you ‘put it up’ in the first place, when you don’t know how to take it down!”

आप शास्त्र पढ़ेंगे, क्या अर्थ निकालेंगे, वह अर्थ आपके भीतर से आएगा। नसरुद्दीन को पता ही नहीं था कि आरती चढ़ाना क्या है; आरती उतारना क्या है। वह समझा, कोई चीज चढ़ा दी; चढ़ गई है, अब उतर नहीं रही है। अब ये इतना शोरगुल मचा रहे हैं, कूद-फांद रहे हैं, और इनसे उतर नहीं रही है।

This is the meaning he drew! In Hindi, to “offer arati” is literally to “take arati down.” He took it literally: “If you can’t take it down, why did you put it up? First learn to take it down, then put it up.”

What meanings will you draw from scripture? They will come from within you. Mulla didn’t even know what arati is. He thought something had been hoisted up and now wouldn’t come down; they were making a racket to get it down.

शब्द कभी भी पूरा नहीं हो सकता। क्योंकि शब्द कोई वस्तु तो नहीं है। शब्द तो सिर्फ संकेत है। संकेत पूरा नहीं हो सकता। संकेत का अर्थ ही है कि वह सिर्फ इशारा है। वहां कुछ है नहीं, वहां सिर्फ तीर जाते हैं।

Words can never be complete, because a word is not a thing; it is only a pointer. A pointer by definition is only an indication; the arrows go toward something—there is nothing at the sign itself.

सड़क के किनारे पत्थर लगा हुआ है, दिल्ली की तरफ। उस पर लिखा है दिल्ली और एक तीर लगा है। वहां दिल्ली नहीं है। नसरुद्दीन वहीं ठहर सकते हैं, कि आ गई दिल्ली; पत्थर पर लिखा हुआ है।

By the roadside there is a stone post toward Delhi. It says “Delhi” with an arrow. Delhi is not there. Mulla could stop right there: “Here is Delhi—the stone says so.”

आप भी अगर शास्त्र को देखकर समझते हों, आ गई दिल्ली, तो भूल में पड़ रहे हैं। वह सिर्फ पत्थर है, जहां एक तीर लगा हुआ है कि यात्रा आगे की तरफ चलती है। अभी और आगे जाना है।

If you take scriptures and think “Delhi has come,” you are deluded. The post only shows the direction—travel must go further.

जब दिल्ली सच में आएगी, तो पत्थर पर शून्य बना होगा, वहां तीर नहीं होगा, जीरो होगा। और जिस दिन आपके भीतर भी जीरो आ जाए, शून्य आ जाए, समझना कि दिल्ली आ गई! उस दिन आप पहुंच गए; मुकाम आ गया। शून्य के पहले मुकाम नहीं है।

When Delhi truly arrives, the milestone will show zero—no arrow, just zero. And when a zero arises within you, know that Delhi has arrived. The day you are shunya—zero—your destination is reached. Before zero, there is no destination.

शास्त्र में खोजें। अगर समझ हो, तो शास्त्र बड़े प्यारे हैं। क्योंकि जिनसे वे निकले हैं, वे अनूठे लोग थे। उनमें उनकी थोड़ी सुवास तो है ही। जिस शब्द का उपयोग बुद्ध ने कर लिया, उसमें बुद्ध की थोड़ी सुवास तो आ ही गई। जो उनके होंठों पर रह लिया, जो इस योग्य समझा गया कि बुद्ध ने उसका अपनी वाणी से उपयोग कर लिया, उसमें बुद्ध थोड़े समा तो गए ही।

अगर आप में थोड़ी समझ हो, तो उतनी झलक उस शब्द से आपको आ सकती है। लेकिन उसके लिए बड़ा हल्का, बड़ा शांत और बुद्धिमत्तापूर्ण हृदय चाहिए। अत्यंत सहानुभूति से भरा हुआ हृदय चाहिए। तब उस शब्द में से थोड़ी-सी गंध आपको पता चलेगी। अगर जोर से झपट्टा मारकर शब्द को पकड़ लिया और कंठस्थ कर लिया, तो वह मर गया।

Search within the scriptures; with understanding, they are very lovely, because those from whom they have issued were unique beings. Some fragrance of them remains in their words. A word uttered by Buddha carries some of Buddha’s fragrance. If a heart is quiet, light, and intelligent—deeply sympathetic—you may catch a glimmer. But if you pounce upon the word, clutch it and memorize it, you kill it.

शब्द बहुत कमजोर हैं। उनकी गर्दन पकड़ने की जरूरत नहीं है। फूल की तरह हैं। तो जैसा कवि शब्दों का उपयोग करता है, वैसा ही जब कोई शास्त्र को पढ़ने वाला शब्दों का उपयोग करने लगता है; आहिस्ते चलता है; धीमे से स्पर्श करता है; शब्द को फुसलाता है, ताकि उससे अर्थ निकल आए। शब्द को निचोड़ता नहीं; पकड़कर उसकी गर्दन ही नहीं दबा देता कि इसकी जान निकालकर देख लें।

Words are fragile—handle them like flowers. As a poet uses words, so too a true reader of scripture approaches them: walking softly, touching lightly, coaxing the word so that meaning seeps out—never squeezing it by the throat to extract its “juice.”

बहुत लोग वैसे ही हैं। आपने कहानी सुनी होगी; पुरानी यूरोप में प्रचलित कथा है। ईसप की कहानियों में एक है। कि एक आदमी के घर में एक मुर्गी थी, जो रोज एक सोने का अंडा दे देती थी। फिर लोभ पकड़ा। पति-पत्नी ने विचार किया कि ऐसे हम कब तक जिंदगीभर, एक-एक अंडा रोज मिलता है। और जब अंडा एक-एक रोज मिलता है, तो इस मुर्गी के भीतर अंडे भरे हैं। तो हम एक दफा इकट्ठे ही निकाल लें। यह रोज की चिंता, फिक्र, आशा, सपना, फिर बाजार जाओ, फिर बेचो—क्या फायदा?

उन्होंने मुर्गी मार डाली। एक भी अंडा न निकला उससे। तब बहुत पछताए, रोए-धोए; लेकिन फिर कोई अर्थ न था। क्योंकि मुर्गी में कोई अंडे इकट्ठे नहीं हैं। मुर्गी अगर जीवित हो, तो एक-एक अंडा निकल सकता है। अंडा रोज बनता है।

Many do exactly that. You know the old Aesop fable: a man had a hen that laid a golden egg daily. Greed caught him and his wife: “All our life one egg a day! If there is an egg every day, the hen must be full of eggs. Let’s take them out all at once—why this daily worry and waiting?” They killed the hen. Not a single egg came out. They wept, but it was too late. The hen doesn’t store eggs; being alive, it creates one each day.

शास्त्रों में जो शब्द हैं, वे भी आपकी सहानुभूति से जीवित हो सकते हैं। और उनमें अर्थ भरा हुआ नहीं है कि आपने निचोड़ लिया और पी गए। वह कोई फलों का रस नहीं है कि आपने निचोड़ा और पीया! शब्द से अर्थ निकल सकता है, अगर सहानुभूति और प्रेम से आपने शब्द को समझा, शब्द को फुसलाया, राजी किया।

Words in scripture too can become alive through your sympathy. Meaning isn’t something stored inside that you can squeeze and drink like juice. Meaning comes if, with love and sympathy, you understand and woo the word.

इसलिए हिंदुस्तान में हम शास्त्रों का अध्ययन नहीं करते, पाठ करते हैं। पाठ और अध्ययन में यही फर्क है। अध्ययन का मतलब होता है, निचोड़ो; तर्क से, विश्लेषण से अर्थ निकाल लो। पाठ का अर्थ होता, सिर्फ गाओ; भजो। गीत की तरह उपयोग करो; जल्दी नहीं है कुछ अर्थ की। शब्दों को भीतर उतरने दो, डूबने दो; तुम्हारे खून में मिल जाएं, तुम्हारे अचेतन में उतर जाएं। तुम उनके साथ एकात्म हो जाओ। तब शायद मुर्गी अंडा देने लगे।

That is why in India we do not “study” scripture; we do “path”—recitation. The difference is essential. Study means: analyze, argue, extract meaning. Path means: sing it, worshipfully; use it like song. No hurry for meaning. Let the words sink in, soak into your blood, down into the unconscious; become one with them. Then perhaps the hen begins to lay an egg.

अति सहानुभूति से, सिम्पैथी से शास्त्र का थोड़ा-सा अर्थ आपको मिल सकता है। और वह अर्थ आपको गुरु की तरफ ले जाने में सहयोगी होगा। क्योंकि वह अर्थ यह कहेगा कि यह तो शास्त्र है; जिनसे शास्त्र निकला है, अब उनकी खोज करो। क्योंकि जब शास्त्र में इतना है, तो जिनसे निकला होगा, उनमें कितना न होगा!

Through deep sympathy a little meaning may dawn—and that meaning will help lead you toward the master. It will whisper: “This is scripture; now seek those from whom scripture flowed. If the scripture holds so much, how much more must be in those from whom it arose!”

बुद्ध के वचन पढ़े, धम्मपद पढ़ा। तो धम्मपद बड़ा प्यारा है, लेकिन कितना ही प्यारा हो, इससे बुद्ध की क्या तुलना है! इससे बुद्ध का अनुमान भी नहीं लगता कि बुद्ध क्या रहे होंगे! धम्मपद प्यारा है, तो अब बुद्ध की खोज करो।

Read the Buddha’s words—the Dhammapada. The Dhammapada is lovely, but how can it compare with Buddha himself! You cannot even infer what Buddha must have been like from it. If the Dhammapada is sweet, now seek Buddha.

और बुद्ध कोई ऐसी बात थोड़े ही हैं कि एक दफा होकर नष्ट हो गए। रोज बुद्ध होते रहते हैं। अनेक लोगों में बुद्धत्व की घटना घटती है। इसलिए कभी पृथ्वी खाली नहीं होती। बुद्ध सदा मौजूद होते हैं। तो जरूरत नहीं है कि पच्चीस सौ साल पीछे अब जाओ, तब कहीं बुद्ध मिलेंगे। धम्मपद वाले बुद्ध न मिलें, तो कोई और बुद्ध मिल जाएगा। उसी को हम गुरु कहते हैं।

And Buddha is not something that happened once and is gone. Buddha happens every day; the event of buddhahood keeps happening in many. The earth is never empty; buddhas are always present. You need not go back twenty-five centuries to find Buddha. If you don’t find the Dhammapada’s Buddha, you will find another buddha; that is what we call the master.

धम्मपद पढ़ा; गीता पढ़ी। गीता पढ़कर रस आया, तो अब कृष्ण की तलाश करो। कृष्ण सदा मौजूद हैं। वही गुरु का अर्थ है।

Read the Dhammapada; read the Gita. If the Gita gives you taste, then seek Krishna. Krishna is always present—that is the meaning of master.

गुरु का अर्थ है, अब हम उसको खोजेंगे, जिनसे ऐसे शास्त्र निकले हैं। अब हम, जो निकला है, उससे राजी नहीं रहेंगे। अब हम गंगोत्री की तलाश करेंगे, जहां से गंगा निकलती है।

Master means: we will seek the source from which such scriptures flow. We will not be satisfied with what has flowed out; now we will look for the Gangotri, the glacier from which the Ganges emerges.

लोग गंगोत्री की यात्रा पर जाते हैं। पूरी गंगा का चक्कर लगाकर गंगोत्री तक पहुंचते हैं। ऐसे ही शास्त्रों की पूरी यात्रा करके गुरु तक पहुंचना होता है।

People journey to Gangotri after following the whole course of the Ganges. In the same way, after journeying through the scriptures, you must reach the master.

गुरु का अर्थ है, जहां से शास्त्र निकलते हैं। गुरु का अर्थ है, जिसने जाना, जिसने जीया सत्य को; और अब जिससे सत्य बहता है।

Master means: the source from which scriptures arise; one who has known and lived truth, and from whom truth now streams.

और गुरु से कभी पृथ्वी खाली नहीं होती। कहीं न कहीं कोई न कोई बुद्ध है ही। कहीं न कहीं कोई न कोई कृष्ण है ही। कहीं न कहीं कोई न कोई क्राइस्ट है ही।

And the earth is never without masters. Somewhere there is a buddha, somewhere a krishna, somewhere a christ.

तकलीफ हमारी यह है कि आप पुराने लेबल से जीते हैं, कि उस पर कृष्ण लिखा हुआ हो। वह नहीं मिलेगा। कि उस पर महावीर लिखा हो, तो हम मानेंगे। महावीर जिस पर लिखा था, वह एक दफा हो चुका। अब गुरु तो मिल सकता है, लेकिन पुराने नाम से नहीं मिलेगा।

Our trouble is that you live by old labels: it must say “Krishna” on it. That you won’t find. If it says “Mahavira,” then you will accept—but that individual has happened once. You can find a master, but not under the old name.

नाम भर मिटते हैं। नाम बदलते चले जाते हैं। और अगर शास्त्र को सहानुभूति से समझा हो, उसकी कविता को भीतर पच जाने दिया हो, उसका गीत आपमें गूंजने लगा हो, तो आप समझ जाएंगे कि नामों का कोई मूल्य नहीं है। तो फिर कृष्ण को पकड़ लेना कहीं भी आसान है।

Names fade and change. If you have understood the scripture with sympathy—let its poetry be digested within, its song echo in you—you’ll see that names have no value; then catching Krishna anywhere becomes easy.

और गीता अगर कृष्ण तक न ले जाए, तो गीता का कोई भी सार नहीं है। इसीलिए सदियों-सदियों तक गीता की, वेद की, कुरान की, बाइबिल की हम चर्चा करते हैं। वह चर्चा इसीलिए है। वह एक तरह का जाल है।

And if the Gita does not lead you to Krishna, it has missed its essence. That is why for centuries we keep discussing the Gita, the Vedas, the Quran, the Bible—it’s a kind of net.

मुझसे लोग पूछते हैं कि आप क्यों गीता पर बोल रहे हैं?

वह एक तरह का जाल है। जो मैं गीता पर बोल रहा हूं, वह सीधे ही बोल सकता हूं क्योंकि मैं ही बोल रहा हूं, गीता सिर्फ बहाना है।

People ask me why I speak on the Gita. It’s a net. What I am saying on the Gita I could just say directly—for it is I who am speaking; the Gita is only a pretext.

आखिर गीता का बहाना लेने की जरूरत भी क्या है?

तुम्हारी वजह से वह मुसीबत उठानी पड़ रही है। वह मैं सीधे ही बोल सकता हूं। लेकिन तुम्हें पुराने नाम का मोह है; कृष्ण का मोह है। अगर कृष्ण मार्का लगा हो, तो तुम को लगेगा कि ठीक है। बात ठीक होनी चाहिए।

जो मैं कह रहा हूं, वह मैं कह रहा हूं। कृष्ण को किनारे रखकर कह सकता हूं। क्या अड़चन है! कृष्ण को भी बीच में लूं, तो भी जो मुझे कहना है, वही मैं कहूंगा। कृष्ण उसमें कुछ उपद्रव खड़ा नहीं कर सकते। पर उनके नाम का उपयोग तुम्हारी वजह से है।

Why take the Gita as a pretext at all? Because of you. I could say it all without Krishna. What obstacle is there? Even if I bring Krishna in, what I have to say is what I will say—Krishna cannot create trouble in it. But I use his name for your sake.

तुम्हें पुराने जालों का मोह है; और मुझे मछलियों से मतलब है। तुम पुराने में फंसते हो कि नए में, इससे क्या! तुम्हारा अगर पुराने जाल से ही मोह है, तो ठीक है।

You are enamored of old nets; I am concerned with fish. Whether you get caught in old or new is not the point. If you have a fondness for the old net, fine.

गीता पर, कुरान पर, बाइबिल पर, ताओ तेह किंग पर, जो हजारों वर्ष तक चर्चा चलती है, उसका प्रयोजन यही है कि लोग पुराने के मोह में हैं। ठीक है। उनको कष्ट भी न हो और धीरे-धीरे उनको जब समझ में आ जाएगा, तो पुराने का मोह भी छूट जाएगा।

This is why discussions on the Gita, Quran, Bible, Tao Te Ching go on for millennia—people are attached to the old. Let them not be hurt; and slowly their attachment to the old will also fall away.

शास्त्र से गुरु, और गुरु से स्वयं—ऐसी यात्रा है। शास्त्र ले जाएगा गुरु तक; और गुरु पहुंचा देगा स्वयं तक। और जब तक स्वयं का शून्य न आ जाए, तब तक समझना कि अभी मंजिल नहीं आई।

From scripture to the master, and from the master to the self—such is the journey. Scripture will take you to the master; the master will take you to the self. And until the zero of the self—shunya—arrives, know that the destination has not yet come.