Skip to content
Osho

Geeta Darshan #2

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र को लें।

Now let us take the sutra.

इस संसार-वृक्ष का रूप जैसा कहा है, वैसा यहां नहीं पाया जाता है; क्योंकि न तो इसका आदि है और न अंत है तथा न अच्छी प्रकार से स्थिति ही है। इसलिए इस अहंता, ममता और वासनारूप अति दृढ़ मूलों वाले संसाररूप पीपल के वृक्ष को दृढ़ वैराग्यरूप शस्त्र द्वारा काटकर.।

“The form of this world-tree is not found here as it has been described, for it has neither beginning nor end nor a well-founded stand. Therefore, cutting with the firm sword of dispassion this Peepal-like world-tree whose very strong roots are egoism, possessiveness and desire...”

यह जो उलटे वृक्ष की कल्पना कृष्ण ने दी, ऐसा हम खोजने जाएंगे, तो हमें मिलेगा नहीं। उसके कई कारण हैं।

This image of the inverted tree that Krishna gives—if you go searching for it, you will not find it. For several reasons.

पहला तो कारण यह है कि हम उस वृक्ष की एक छोटी शाखा हैं। हम खोजने जा नहीं सकते। हम उस वृक्ष से दूर खड़े होकर देख नहीं सकते। हम उस वृक्ष के अंग हैं। इसलिए हम कैसे देख पाएंगे कि वृक्ष उलटा खड़ा है; जड़ ऊपर है और पत्ते नीचे हैं। हम पत्ते ही हैं या हम शाखाएं हैं। हम वृक्ष के अंग हैं, उससे हम दूर नहीं हो सकते हैं।

First, we are a small branch of that tree. We cannot go searching; we cannot stand apart and look. We are organs of that tree. How then can we see that the tree stands upside down—with its roots above and the leaves below? We are leaves or branches; we are parts of the tree; we cannot be apart from it.

इसलिए संसार के वृक्ष की यह उलटी जो अवस्था है, ध्यान की परम गुह्य स्थिति में ही दिखाई पड़ती है। उसके पहले नहीं। क्यों? क्योंकि ध्यान की उस गुह्य स्थिति में आप वृक्ष के हिस्से नहीं रह जाते, आप संसार के हिस्से नहीं रह जाते। इसलिए सिर्फ समाधि में ही इस उलटे वृक्ष का पूरा रूप दिखाई पड़ता है। यह समाधिस्थ चित्त की अनुभूति है।

Therefore, this inverted state of the world-tree is seen only in the most secret state of meditation. Not before that. Why? Because in that secret state you are no longer a part of the tree; you are no longer a part of the world. Only in samadhi is the full form of this inverted tree seen. It is the experience of a mind in samadhi.

आप इसे समझ लें बुद्धि से, उतना ही काफी है। आप इसे देख न पाएंगे। वृक्ष विराट है। वैज्ञानिक कहते हैं, इसका हम कोई ओर-छोर नहीं उपलब्ध कर पाते हैं। जितनी खोज बढ़ती है, उतना ही यह वृक्ष विराट मालूम होता है। रोज नए तारे खोजे जाते हैं; नए सूरज खोजे जाते हैं।

Understand this with the intellect; that is enough. You will not be able to see it. The tree is vast. Scientists say we cannot reach its limits. The more research grows, the more vast the tree appears. New stars are discovered daily; new suns discovered daily.

अब तक कोई चार अरब सूरज खोजे जा चुके हैं। और कभी ऐसा लगता था कि एक सीमा आ जाएगी, जब खोज समाप्त हो जाएगी; हम पहुंच जाएंगे अंतिम सीमा पर। पर अब कोई सीमा नहीं मालूम होती है। जितना आगे बढ़ते हैं, नई खोज होती चली जाती है।

By now, some four billion suns have been charted. Once it seemed there would be a boundary where exploration would end, where we would reach the final limit. But no boundary is visible. The farther we go, the more we discover.

वृक्ष बहुत बड़ा मालूम होता है, विराट मालूम होता है। और हम उसके अंग हैं, इसलिए दूर खड़े होकर हम देख नहीं पाते हैं। देखने की कोई संभावना भी नहीं है।

The tree seems immense, vast. And we are its parts, so we cannot stand far away and see it. There is no possibility of seeing it.

फिर न तो इसका कोई आदि है और न अंत है। अगर इसका कोई प्रारंभ होता, तो भी देखना आसान था। अगर कभी यह अंत होता होता, तो भी देखना आसान था। यह एक अनंत श्रृंखला है। एक तरफ एक ग्रह उजड़ता है, तो दूसरा ग्रह निर्मित हो जाता है। एक तरफ एक सूरज बुझता है, तो दूसरे सूरज में प्राण आ जाते हैं।

Moreover, it has neither beginning nor end. If it had a beginning, it would be easier to see. If ever it had an end, it would also be easier. It is an infinite series. On one side a planet perishes, on another a planet is formed. On one side a sun is extinguished, in another a sun is enlivened.

वैज्ञानिक सोचते हैं कि शायदे पांच हजार वर्ष बाद हमारा सूरज ठंडा हो जाएगा, क्योंकि उसकी गरमी रोज चुकती जाती है। लेकिन कुछ दूसरे सूरज, जो ठंडे पड़े हैं, गरम होते जा रहे हैं। जैसे ही हमारा सूरज ठंडा होगा, कोई सूरज दूसरा गरम हो जाएगा। इस सूरज के ठंडे होते ही इस पृथ्वी से जीवन तिरोहित हो जाएगा। लेकिन किसी और पृथ्वी पर जीवन के अंकुरण शुरू हो जाएंगे।

Scientists think that perhaps five thousand years from now our sun will cool, as its heat is being spent every day. But some other suns that lay cold are warming up. As our sun cools, another sun will heat up. As soon as this sun cools, life will disappear from this earth. But on some other earth, the sprouting of life will begin.

वैज्ञानिक हिसाब से कोई पचास हजार पृथ्वियों पर जीवन अभी है। होना चाहिए। वृक्ष की एक शाखा सूखती है, तो दूसरी शाखा निकल जाती है। वृक्ष मुरझाए, कि नए अंकुर आ जाते हैं। पुराने पत्ते गिर भी नहीं पाते कि नए पत्ते प्रकट होने लगते हैं।

By scientific reckoning, life exists—should exist—on some fifty thousand earths. One branch of the tree dries, another shoots forth. The tree withers, and new sprouts appear. The old leaves do not even finish falling before the new leaves begin to show.

श्रृंखला अनंत है। इसलिए न पीछे खड़े होने का उपाय है, न आगे खड़े होने का उपाय है। न किनारे खड़े होने का उपाय है, क्योंकि हम उसके हिस्से हैं; हम श्रृंखला हैं।

The chain is infinite. There is no way to stand behind it or ahead of it; no way to stand beside it—because we are its parts; we are the chain.

और इसलिए भी अच्छी प्रकार से नहीं समझा जा सकता, क्योंकि इसकी कोई ठीक स्थिति नहीं है। यह शब्द समझ लेने जैसा है। स्थिति केवल परमात्मा की है, संसार की केवल गति है, स्थिति नहीं है।

Nor can it be well understood because it has no fixed “position.” Understand this word. Stithi—position or state—belongs only to God; the world has only movement, not stasis.

यहां सब चीजें हो रही हैं; कोई भी चीज है की अवस्था में नहीं है। इसलिए बुद्ध ने तो कहा कि है शब्द का प्रयोग ही मत करना। जैसे हम कहते हैं, वृक्ष है। तो बुद्ध कहते हैं, ऐसा कहना ही मत, क्योंकि है की कोई स्थिति नहीं है। वृक्ष हो रहा है। जब तुम कहते हो, वृक्ष है, तब भी वह हो रहा है। हम कहते हैं, यह जवान है, तब भी हम गलत कहते हैं। क्योंकि जब हम कहते हैं, जवान है, तब वह जवान हो रहा है या बूढ़ा हो रहा है। लेकिन है की कोई स्थिति नहीं है। हमेशा होने की स्थिति है, भवति। सभी कुछ बिकमिंग है। कहीं कुछ ठहरा नहीं है।

Here everything is happening; nothing is in the state of “is.” Hence Buddha said: do not use the word “is.” When we say, “The tree is,” Buddha says, do not speak so, because there is no state of “is.” The tree is “becoming.” When you say, “He is young,” you are wrong; he is becoming young, or he is becoming old. There is no state of “is.” There is always becoming—bhavati. Everything is becoming. Nothing has come to a halt anywhere.

स्थिति का अर्थ है, ठहराव। परमात्मा के सिवाय और किसी की कोई स्थिति नहीं है। बाकी सब बहाव है। जैसे नदी बह रही है, ऐसे आप भी बह रहे हैं। ऐसी हर चीज बह रही है।

Stithi means halt. Apart from God, nothing and no one has stithi. Everything else is flow. Like a river flowing, you too are flowing. Everything is flowing.

यह वृक्ष एक बहाव है, इसलिए भी देखना बहुत मुश्किल है। क्योंकि हर चीज बदल रही है। आप देख भी नहीं पाते कि बदल जाती है। आप इसके पहले कि समझ पाएं, स्थिति बदल जाती है। इसके पहले कि आप पकड़ पाएं, जिसको आप पकड़ रहे थे, वह वहां मौजूद न रहा। कुछ और हो गया। यहां सब धुआं-धुआं है, बादलों की तरह है। जैसे बादलों में हम आकृति नहीं पकड़ पाते हैं। आप देख रहे हैं कि एक हाथी बन रहा है बादलों में; और आप देख भी नहीं पाए कि हाथी बिखर गया, कुछ और बन गया।

This tree is a flow; therefore it is very difficult to see. Because everything changes. Before you can see, it has changed. Before you can understand, the situation has changed. Before you can grasp, what you were trying to grasp is no longer there; it has become something else. All is smoky here, like clouds. In clouds you cannot hold an outline. You see an elephant forming; before you can really see, it scatters into something else.

पूरा जगत धुआं-धुआं है। स्थिति केवल परमात्मा की है। और जब तक स्थिति उपलब्ध न हो, तब तक कोई भी ठहराव समझ का, बुद्धि का नहीं हो सकता। तब तक ज्ञान की कोई अवस्था नहीं है।

The whole world is smoky. Stithi belongs only to God. And until stithi is attained, there can be no stability of understanding, no state of knowing.

इसलिए हिंदुओं की सारी चेष्टा इस बात में रही है कि कैसे आप गति से मुक्त हों और स्थिति को प्राप्त हों। कैसे दौड़ना बंद हो और ठहरना आए। कैसे प्रवाह रुके, थम जाए। नदी बहते-बहते कैसे एकदम जम जाए, बर्फ हो जाए। सब चीजें ठहर जाएं।

Therefore the whole Hindu effort has been: how to free you from movement and make you attain stithi. How the running stops and standing happens. How the river, while flowing, suddenly freezes—becomes ice. How everything becomes still.

इस भीतर के चित्त की दौड़ के रुक जाने का नाम ही ध्यान है। भीतर कुछ भी न दौड़े, कोई गति न रहे, कोई प्रवाह न रहे, सब चीजें फ्रोजन हो जाएं, जड़ हो जाएं, ठहर जाएं, सब कंपन समाप्त हो जाएं; उसी क्षण आप परमात्मा हो गए। जब तक आप बहते हैं, तब तक संसार है। जब आप ठहरते हैं, तब आप परमात्मा हैं।

This stopping of the inner mind’s race is called meditation. When nothing moves within, no motion remains, no flow remains—everything freezes, becomes still; all vibrations cease—at that very instant you have become God. As long as you flow, there is the world. When you are still, you are God.

परमात्मा ही समझा जा सकता है। यह बड़ा विरोधाभासी लगेगा। क्योंकि विज्ञान कहता है, संसार समझा जा सकता है; परमात्मा को समझने का कोई उपाय नहीं। परमात्मा का पता ही नहीं चलता है कि वह कहां है! समझना दूर, यह भी तय करना मुश्किल है कि है भी या नहीं। और गीता कहती है कि सिर्फ परमात्मा ही समझा जा सकता है, क्योंकि वह थिर है। वह जाना जा सकता है; उस पर भरोसा किया जा सकता है; वह रिलाएबल है। ऐसा नहीं कि आप एक आंख उठाकर देखेंगे और जब दुबारा आंख खोलेंगे, तो वह बदल गया। वह वही होगा—इस जन्म में, अगले जन्म में, कल्पों-कल्पों बाद, युगों-युगों बाद—आप जब भी लौटकर आएंगे, वह वही होगा।

Only God can be understood. This will seem very paradoxical. Science says the world can be understood; there is no way to understand God. We cannot even determine whether He is, much less understand Him. And the Gita says only God can be understood, because He is steady. He can be known; He can be relied upon. It is not that you look once and when you look again He has changed. He will be the same—this birth, the next birth, aeons after, ages after—whenever you return, He will be the same.

वह कूटस्थ है, वह ठहरा हुआ है, वहां कुछ भी बदलता नहीं। आप कितना ही परिभ्रमण करें, कितना ही समय व्यतीत करें, जब भी आप लौटेंगे, आप पाएंगे, घर वैसा का वैसा है, सब वही है। वहां रत्तीभर कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

He is kutastha—unmoving. Nothing changes there. Roam as you will, pass as much time as you will, whenever you return you will find the home just the same. Not a grain has changed.

यह अपरिवर्तित ही समझा जा सकता है। क्योंकि यह भरोसे योग्य है। इस पर श्रद्धा की जा सकती है। संसार तो भरोसे योग्य नहीं है। वह तो छाया की भांति है।

Only the unchanging can be understood. Because it is trustworthy. It can be held in faith. The world is not trustworthy; it is like a shadow.

खलील जिब्रान की एक बड़ी प्रसिद्ध कहानी है। एक लोमड़ी सुबह-सुबह उठी। भोजन की तलाश पर निकली। सूरज उगता था उसके पीछे। बड़ी लंबी छाया लोमड़ी की बनी। लोमड़ी ने अपनी छाया देखी और सोचा, आज तो एक हाथी मिले, तभी पेट भर पाएगा! इतनी लंबी छाया कि एक हाथी के बिना भोजन का कोई उपाय नहीं। और छाया से ही लोमड़ी जान सकती है कि मैं कितनी बड़ी हूं। और जानने का उपाय भी नहीं।

आप भी दर्पण से ही जानते हैं कि आप कौन हैं। और तो कोई उपाय नहीं। दर्पण यानी छाया!

There is a famous story by Khalil Gibran. A fox rose early in the morning, seeking food. The sun was rising behind her. A long shadow of the fox was cast. Seeing her shadow, she thought, “Only if I find an elephant today will my tummy be filled!” Such a long shadow—without an elephant there is no hope. And only from the shadow could the fox know how big she was. Otherwise how to know? You too know yourself from a mirror—your shadow!

लोमड़ी बड़ी चिंतित भी हुई, क्योंकि कहां पाएगी हाथी? और भूख बढ़ने लगी और खोजती रही, खोजती रही। दोपहर हो गई, सूरज ऊपर आ गया; अभी तक भोजन भी नहीं मिला। और हाथी को पाने का खयाल, तो भूख भी हाथी जैसी, हाथी को पचाने जैसी भीतर हो गई। क्योंकि सारा मन का खेल है।

The fox grew anxious: where to find an elephant? Her hunger grew; she searched and searched. It was noon; the sun went overhead; still no food. And the idea of an elephant made the hunger elephant-sized, fit to digest an elephant—because it is all the mind’s game.

लेकिन हाथी मिला नहीं; भोजन मिला नहीं। नीचे झुककर उसने फिर छाया देखी। सूरज अब ऊपर आ गया, तो छाया करीब-करीब खो गई। तो लोमड़ी ने कहा, अब तो एक चींटी भी मिल जाए तो भी काम चलेगा।

But the elephant did not appear; food was not found. She bent down again to see her shadow. Now the sun was overhead; the shadow had nearly vanished. The fox said, “Even an ant will do now.”

संसार छाया की तरह है। और बचपन में हर आदमी सोचता है कि हाथी नहीं मिला, तो काम नहीं चलेगा। और बुढ़ापे में हर आदमी जानता है कि चींटी भी मिल जाए, तो भी काम चलेगा। छाया छोटी होती जाती है।

The world is like a shadow. In childhood every person thinks that without an elephant it will not do. In old age every person knows that even an ant will do. The shadow keeps shrinking.

सभी बच्चे सिकंदर होना चाहते हैं। सभी बूढ़े कहने लगते हैं, अंगूर खट्टे हैं। सभी बच्चे संसार को जीतने निकलते हैं। सभी बूढ़े वैराग्य की बातें करने लगते हैं। इसलिए नहीं कि वैराग्य आ गया। इसलिए कि छाया सिकुड़ गई। और अब इतने से भी काम चल जाएगा। और कुछ न भी मिला, तो भी काम चल जाएगा।

Every child wants to be an Alexander. Every old man says, “The grapes are sour.” Every child sets out to conquer the world. Every old man begins to speak of renunciation—not because renunciation has happened, but because the shadow has shrunk. And now even this little will do. Even if nothing is gained, it will do.

वैराग्य का मतलब है, छाया सिकुड़ गई। यह वैराग्य कोई वास्तविक नहीं है। अगर यह वैराग्य वास्तविक हो, तो जवानी में भी आ सकता था। इसके लिए बुढ़ापे तक रुकने की कोई जरूरत न थी।

Renunciation here means only that the shadow has shrunk. This is not real renunciation. If it were real, it could come even in youth. There would be no need to wait for old age.

यह जो लोमड़ी का कहना है कि चींटी से भी काम चल जाएगा, यह कोई बुद्धिमत्ता नहीं है। अगर यह बुद्धिमत्ता होती, तो सुबह भी छाया की भ्रांति में आने का कोई प्रयोजन न था। सिर्फ छाया सिकुड़ गई है।

This statement of the fox—that even an ant will do—is not wisdom. If it were wisdom, there would have been no purpose in being deceived by the shadow in the morning. Only the shadow has shrunk.

इस संसार को समझने का ठीक-ठीक उपाय नहीं है, क्योंकि प्रतिपल बदल रहा है। इसकी कोई स्थिति नहीं है। इसलिए इस अहंता, ममता और वासनारूप अति दृढ़ मूलों वाले संसाररूप पीपल के वृक्ष को दृढ़ वैराग्य शस्त्र द्वारा काटकर.।

There is no precise way to understand this world, because it changes every moment. Therefore: “cut with the firm sword of dispassion this Peepal-like world-tree whose very strong roots are I-ness, mine-ness and desire...”

इसको जानने में उलझने की भी कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इसको जान-जानकर भी कोई कभी जान नहीं पाता।

There is no need to be entangled in knowing it; even by knowing and knowing, no one ever knows it.

विज्ञान सोचता था, इसी सौ वर्ष पहले, कि जल्दी ऐसा दिन आ जाएगा, जब हम सब जान लेंगे। अब वैज्ञानिक कहते हैं कि वह दिन कभी भी नहीं आएगा। क्योंकि जितना हम जानते हैं, उतना पता चलता है कि और भी जानने को शेष है। जितना हम जानते हैं, उतने ही अनजान तथ्य सामने आ जाते हैं जिनको जानने की चुनौती मिल जाती है। एक समस्या हल नहीं होती, पचास खड़ी हो जाती हैं। उसको हल करने के कारण ही पचास समस्याएं उठ आती हैं, पचास प्रश्न उठ आते हैं।

A hundred years ago science thought a day would soon come when we would know everything. Now scientists say that day will never come. Because the more we know, the more we find there is yet to know. One problem is not solved before fifty others arise. Precisely by solving one, fifty new questions emerge.

अब विज्ञान का भरोसा डगमगा गया है। अब विज्ञान भी मानता है कि कोई अंतिम ज्ञान उपलब्ध हो सकेगा, इसकी आशा नहीं है। सब कामचलाऊ ज्ञान है। रिलेटिविटी का यही मतलब है कि सब ज्ञान कामचलाऊ है। हम जितना जानते हैं, उतने तक ठीक है। बाकी जितना हम और ज्यादा जानेंगे, सब गड़बड़ हो जाएगा।

Science’s confidence has wavered. Now it too admits that there is no hope of a final knowledge. All knowledge is provisional. That is the meaning of relativity: all knowledge is workable. What we know works up to a point. Beyond that, when we know more, everything goes awry again.

परमात्मा ही जाना जा सकता है। उसकी स्थिति है। इसलिए धर्म के अतिरिक्त ज्ञान का कोई भी द्वार नहीं है।

Only God can be known—because there is stithi there. Therefore, apart from religion there is no door to knowledge.

विज्ञान कामचलाऊ उपयोगिता का द्वार है, ज्ञान का नहीं। उससे जो भी हम जानते हैं, वह करीब-करीब सत्य है, एप्राक्सिमेटली। लेकिन करीब-करीब सत्य का कोई मतलब नहीं होता। करीब-करीब सत्य का असत्य ही मतलब होता है। या तो कोई चीज सत्य होती है या नहीं होती। करीब-करीब सत्य का कोई अर्थ नहीं होता। पर उपयोगिता विज्ञान की है।

Science opens the door of practical utility, not of knowledge. What we know through it is approximately true. But approximate truth has no meaning; approximate truth is only another name for untruth. Either something is true or it is not. Approximate truth has no value. Utility belongs to science.

ज्ञान धर्म के माध्यम से उपलब्ध होगा। और ज्ञान तभी उपलब्ध होगा, जब हम स्थिति को उपलब्ध हो जाएं। अगर परमात्मा की स्थिति है और हमारी गति है, तो मिलन नहीं हो सकता। समान समान का ही मिलन संभव है। जब हम भी स्थित होंगे, तो उससे मिलन हो जाएगा। उस जैसे जब होंगे, तब हमारा उससे मिलन हो जाएगा।

Knowledge will be attained through religion—and only when we attain stithi. If God is stithi and we are gati, there can be no union. Only the similar meets the similar. When we too become still, union happens. When we become like Him, then union with Him happens.

ठहरते ही उस ठहरे हुए का अनुभव शुरू हो जाता है। और ठहरने का एक ही उपाय है। इस संसार के वृक्ष को समझने से कुछ न होगा, वरन अहंता, ममता और वासना, इन तीनों को वैराग्यरूपी शस्त्र द्वारा काटकर, उसके उपरांत उस परम पद परमेश्वर को अच्छी प्रकार खोजना चाहिए।

The very moment you are still, the experience of the Stilled begins. And there is only one way to be still: understanding the tree will do nothing; rather, cut the three—ego, possessiveness and desire—with the sword of dispassion, and thereafter seek that Supreme State, God.

वृक्ष को खोजने में न पड़ें। वृक्ष को तो काट ही दें। और उसको खोजने में चलें, जिसका पतन वृक्ष है। जिससे गिरकर वृक्ष पैदा हो रहा है, उस मूल उदगम को खोजने चलें। उस बीज को पकड़ें, उस मूल स्रोत को पकड़ें।

Do not get into searching the tree. Cut the tree. And set out to seek That of which the tree is the fall—that from which, having fallen, the tree appears. Catch the seed, the source.

कभी आपने बीज को तोड़कर देखा? बीज आप बोते हैं; एक वृक्ष उससे निकल आता है। लेकिन जो बीज आप बोते हैं, उससे यह वृक्ष निकलता है? क्योंकि वह बीज तो सड़ जाता है, गल जाता है, मिट्टी में मिल जाता है। उस बीज से यह वृक्ष निकलता नहीं। उस बीज को कभी तोड़कर आपने देखा है? कहीं आप इस वृक्ष को खोज पाएंगे? उस बीज में कहीं यह वृक्ष मिलता भी नहीं है खोजने से।

Have you ever broken open a seed? You sow a seed; a tree emerges. But does the tree emerge from the very seed you sow? That seed rots, decays, mixes with the soil. The tree does not come from that seed as such. If you break open the seed will you find this tree inside? Even if you search you will not find the tree in the seed.

वैज्ञानिक, वनस्पतिशास्त्री भी कहते हैं कि बीज में कोई शून्य से ही वृक्ष निकलता है। बीज तो केवल उस शून्य को अपने भीतर छिपाए हुए है। बीज तो सिर्फ खोल है; भीतर कोई शून्य छिपा है। बीज की खोल टूटकर मिट्टी में मिल जाती है; उस शून्य से ही वृक्ष निकलता है।

Botanists say: the tree emerges from the nothingness—the shunya—hidden within the seed. The seed only hides that void within itself; it is just a shell. The shell breaks and mixes with the soil; out of that void the tree emerges.

तो बीज के भीतर जो छिपा शून्य है, वही उदगम है। और जब तक हम उस शून्य में प्रवेश न कर जाएं, तब तक मूल का, सत्य का कोई अनुभव संभव नहीं है।

So the void hidden within the seed is the origin. And until we enter that void, there can be no experience of the root, of truth.

इसलिए बुद्ध ने तो अपने सारे धर्म को शून्यता की छाया दे दी, शून्यता का रंग दे दिया। और कहा कि शून्य में प्रवेश कर जाओ, तो ब्रह्म की उपलब्धि है। और कोई ब्रह्म नहीं है।

Therefore Buddha bathed his entire teaching in the color of shunyata—emptiness—and said: Enter the void, and Brahman is attained. There is no other Brahman.

जो भी दिखाई पड़ता है, वह खोल है। उस खोल के भीतर न दिखाई पड़ने वाला छिपा है। उस अदृश्य को जानने की दो बातें कृष्ण कह रहे हैं। पहले तो वैराग्य से अहंकार, ममता और वासना को काट डालें।

Whatever is visible is shell. Within the shell the invisible is hidden. To know that invisible, Krishna says two things. First, by dispassion cut off ego, mine-ness, and desire.

वैराग्य का क्या मतलब है? वैराग्य का मतलब है, यह बोध कि जहां-जहां मुझे सुख का खयाल होता है, वहां सुख नहीं है। यह शास्त्र से पढ़कर नहीं आ जाएगा। संसार को ही उसके पूरे तत्व में समझने से आएगा।

What is dispassion? Dispassion means the realization that wherever I imagine happiness to be, there happiness is not. This will not come by reading scriptures; it will come by understanding the world in its very essence.

आपने बहुत प्रयोग किए हैं। जहां-जहां सुख की छाया दिखी है, वहां-वहां दौड़े हैं। फिर वहां सुख पाया या नहीं? अगर नहीं पाया, कभी भी नहीं पाया.। जहां भी प्रतिबिंब दिखा, वहीं गए और मृग-मरीचिका मिली। जहां भी ध्वनि मिली, वहीं गए, लेकिन पाया कि सिर्फ खाली घाटियों में गूंजती आवाज थी। इंद्रधनुषों की खोज की। बड़े रंगीन थे दूर से; पास गए, खो गए। हाथ में कुछ भी न आया। इन सारे जीवन के अनुभवों का जो निचोड़ है, वह वैराग्य है।

You have made many experiments. Wherever a shadow of happiness appeared, you ran. Did you find happiness there? If you never found it—wherever the reflection showed, you went, and it proved to be a mirage. Wherever a sound called, you went, and discovered it was only an echo in empty valleys. You sought rainbows—so colorful from afar; as you came near they vanished; nothing came into your hands. The distillate of these experiences is dispassion.

तो किसी शास्त्र को पढ़ने से वैराग्य नहीं आ जाएगा; कि आप भर्तृहरि का वैराग्य-शतक पढ़ लें और सोचें कि वैराग्य आ जाएगा। भर्तृहरि को वैराग्य-शतक का अनुभव आया गहन भोग से।

So dispassion will not arise from reading scripture; that you read Bhartrihari’s Vairagya Shataka and think dispassion will come. Bhartrihari’s Vairagya Shataka arose out of deep indulgence.

भर्तृहरि ने दो किताबें लिखी हैं। एक का नाम है, श्रृंगार-शतक। वह उसका पहला अनुभव है, संसार का अनुभव। तब उसने भोगा। उसने सब भूलें कीं, जो कोई भी समझदार आदमी करेगा। जो कोई भी हिम्मती आदमी करेगा, उसने वे सब भूलें कीं। उसने अपने को भूलों से बचाया नहीं। क्योंकि भूलों से जो बचता है, वह अनुभव से भी बच जाता है। वह संसार के सब गली-कूचों में भटका। उसने संसार की सब पगडंडियां छान डालीं। उसने बुरे और भले का भेद भी नहीं किया। जहां उसकी वासना ले गई, गया। लेकिन होश सजग रखा और इस बात को जांचता रहा कि जहां-जहां वासना ले जाती है, वहां कुछ मिलता है या नहीं!

Bhartrihari wrote two books. One is called Shringara Shataka—his first experience, the world’s experience. Then he indulged. He committed all the mistakes any “sensible” and courageous man would commit. He did not save himself from mistakes, because one who saves himself from mistakes saves himself from experience. He wandered all the lanes and byways of the world. He trod every footpath. He did not even distinguish between good and bad; wherever his desire led, he went. But he kept alertness and kept testing whether anything was found where desire led him.

हर बार असफलता मिली। सुख कभी भी न पाया। सदा ही भ्रांति सिद्ध हुई। वासना ने जहां-जहां मार्ग दिखाया, वहीं-वहीं व्यर्थता हाथ आई, वहीं-वहीं विषाद मिला।

Every time, failure. Happiness was never found. It proved delusion every time. Wherever desire showed the path, there futility was found; there sorrow was found.

हजारों वासनाओं के मार्गों पर चलकर जब एक ही अनुभव होता है निरपवाद रूप से, तो वैराग्य का जन्म होता है। वैराग्य वासना की असफलता का सतत अनुभव, उसका सार-निचोड़ है। और तब यह बात कठिन नहीं रह जाती; अहंकार को, ममता को, वासना को काट देना जरा भी कठिन नहीं रह जाता।

After walking thousands of desire-paths and arriving at the same experience without exception, dispassion is born. Dispassion is the continuous experience of the failure of desire, its essence and distillate. Then it is not at all difficult to cut ego, mine-ness, and desire.

वैराग्य की प्रतीति का अर्थ है, जहां-जहां वासना कहती है सुख है, वहां-वहां सुख नहीं है। जहां-जहां वासना कहती है सुख है, वहां-वहां दुख है; और जहां-जहां वासना कहती है दुख है, वहां-वहां सुख है। वासना धोखा देती है, प्रवंचक है, दि ग्रेट डिसीवर। इस प्रतीति का नाम वैराग्य है। और तब सुख में खोजना बंद, और दुख में खोज शुरू होती है।

The realization of dispassion means: wherever desire says happiness is, there happiness is not. Wherever desire says happiness is, there suffering is. And wherever desire says suffering is, there happiness may be. Desire deceives—the great deceiver. This realization is called dispassion. Then seeking in pleasure stops and seeking in pain begins.

दुख की खोज को हम तप कहते हैं। तपश्चर्या का अर्थ है, अब मैं सुख में नहीं खोजता; सुख में खोजा और नहीं पाया; अब मैं दुख में खोजूंगा। क्योंकि अगर सुख में खोजने से दुख मिला, तो संभावना है कि शायद दुख में खोजने से सुख मिल सके। विपरीत यात्रा करूंगा।

We call the search in pain tapas—austerity. Tapas means: now I do not search in pleasure. I searched in pleasure and did not find; now I will search in pain. Because if searching in pleasure brought suffering, perhaps searching in suffering will bring happiness. I will make the reverse journey.

वैराग्य अनुभव है वासना की विफलता का। और जैसे ही यह अनुभव गहरा हो जाता है, यह अनुभव शस्त्र बन जाता है। तब साधक अपने भीतर वैराग्य के शस्त्र को लिए रहता है। जैसे ही वासना उससे कहती है वहां सुख, वहीं वह शस्त्र से गिराकर काट डालता है। वह कहता है, मैं जानता हूं; यह बहुत बार हो चुका।

Dispassion is the experienced failure of desire. And as soon as this experience deepens, it becomes a sword. The seeker carries within him the sword of dispassion. As soon as desire says “there is happiness,” he cuts it down: “I know—this has happened many times.”

बुद्ध को जब पहली समाधि उपलब्ध हुई, तो उन्होंने जो पहले शब्द अपने भीतर कहे—किसी और से नहीं, खुद से कहे—वे ये थे कि बस, हे काम के देवता, अब तुझे मेरे लिए कष्ट न करना पड़ेगा। मैं भी दौड़ा और मेरे कारण तू भी काफी दौड़ा। अब तुझे मेरे लिए नए घर न बनाने पड़ेंगे। क्योंकि मैंने आधार ही गिरा दिया, अब कोई बुनियाद ही न रही।

When Buddha entered the first samadhi, the first words he spoke within—not to anyone else—were these: “Enough, O god of desire; now you need not suffer on my account. I too ran, and because of me you too ran. Now you need not build new houses for me. For I have dropped the foundation; no base is left.”

वैराग्य के शस्त्र का अर्थ है, भीतर एक सजगता। वासना जहां-जहां धोखा देने लगे, वहां-वहां सजगता रुकावट बन जाए। वहां-वहां हम पुनः स्मरण कर सकें कि इस तरह की वासना में हम बार-बार उतर चुके हैं।

The sword of dispassion means an inner alertness. Wherever desire begins to cheat, that alertness becomes a barrier. There we can remember again and again that we have been led into this kind of desire many times before.

मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मरने के करीब थी। तो उसने मुल्ला से कहा कि मुल्ला, शादी तो तुम करोगे ही मेरे मरने के बाद। शादी तो तुम करोगे ही, यह निश्चित है। नसरुद्दीन ने कहा, जल्दी नहीं करूंगा। पहले कुछ दिन आराम करूंगा।

Mulla Nasruddin’s wife was near death. She said to Mulla, “You will get married after I die—this is certain.” Nasruddin said, “Not quickly. First I will rest a few days.”

यह विवाह काफी थका दिया है। इस विवाह ने काफी दुख दे दिया है। लेकिन इससे कोई वैराग्य उत्पन्न नहीं हुआ है। थोड़े दिन आराम करके वासना फिर सजग हो जाएगी। वासना फिर ताजी हो जाएगी। विश्राम के बाद वासना की मांग फिर खड़ी हो जाएगी।

This marriage has tired him greatly; it has given much suffering. But no dispassion has arisen. After a little rest, desire becomes alert again. After rest, desire’s demand arises again.

आप भी बहुत बार वैराग्य की हलकी झलक से भरते हैं। हर वासना के बाद वैराग्य की झलक हर आदमी को आती है। हर संभोग के बाद क्षण भर को प्रत्येक स्त्री-पुरुष को यह प्रतीति होती है कि बस, बहुत हुआ; व्यर्थ है। लेकिन थोड़ी देर आराम के बाद फिर वासना सजग हो जाती है। तो वह जो क्षण भर का अनुभव था, वह शस्त्र नहीं बन पाता। वह जो अनुभव था, संगृहीत नहीं होता। वह बूंद-बूंद की तरह खो जाता है, कभी गागर भर नहीं पाती। साधक बूंद-बूंद अनुभव को इकट्ठा करता है और गागर को भरता है। वह बूंद-बूंद को खो जाने नहीं देता।

You too are often filled with a faint flash of dispassion. After every desire, after every sexual climax, for a moment every man and woman feels: enough; futile. But after a little rest, desire becomes fresh again. That momentary experience does not become a sword. That drop is not collected in a pitcher. It is lost drop by drop; the pitcher is never filled. The seeker gathers each drop of experience and fills the pitcher. He does not let the drops be lost.

आपके अनुभव में और बुद्ध के अनुभव में बहुत फर्क नहीं है। बस, इतना ही फर्क है कि आपके पास कोई गागर नहीं है, जिसमें आप अपनी बूंदें भर लेते। आपको उतने ही अनुभव हुए हैं, ज्यादा हो गए होंगे, क्योंकि बुद्ध को मरे पच्चीस सौ साल हो गए। बुद्ध से ज्यादा अनुभव आपको हो चुके हैं। लेकिन बूंद-बूंद होते हैं, खो जाते हैं। इकट्ठे नहीं हो पाते हैं; उनकी चोट नहीं बन पाती। शस्त्र निर्मित नहीं हो पाता।

There is not much difference between your experience and Buddha’s. The only difference is that you have no pitcher in which to collect your drops. You have had just as many experiences—more, perhaps, because Buddha died twenty-five centuries ago. You have had more experiences than Buddha. But they occur drop by drop and are lost; they do not gather; they do not become a cutting edge; no sword is forged.

अपने अनुभवों को इकट्ठा करें। अनुभवों को खो जाने मत दें। क्योंकि उनके अतिरिक्त ज्ञान का और कोई मार्ग नहीं है। बूंद-बूंद इकट्ठा करके आपके पास इतनी अनुभव की क्षमता हो जाएगी कि वासना कमजोर पड़ जाएगी। काटना भी नहीं पड़ता, अनुभव ही काफी होता है। अनुभव ही काफी होता है, वासना से लड़ना भी नहीं पड़ता। वासना धीरे-धीरे निर्वीर्य हो जाती है।

Gather your experiences. Do not let them be lost. Because apart from them there is no other way to wisdom. Drop by drop, you will develop such capacity that desire will grow weak. One does not even have to fight; experience itself is sufficient. Desire gradually becomes impotent.

इस वृक्ष को वैराग्यरूप शस्त्र द्वारा काटकर, उसके उपरांत उस परम पद परमेश्वर को अच्छी प्रकार खोजना चाहिए कि जिसमें गए हुए पुरुष फिर पीछे संसार में नहीं आते। और जिस परमेश्वर से यह पुरातन संसार-वृक्ष की प्रवृत्ति विस्तार को प्राप्त हुई है, उस ही आदि पुरुष के मैं शरण हूं, इस प्रकार दृढ़ निश्चय करके.।

“Cutting this tree with the sword of dispassion, thereafter one should thoroughly seek that Supreme State of God, having gone to which men do not return. And from whom this ancient tendency of the world-tree has expanded—of that Primal Person I am in refuge,” thus, making a firm resolve...

इस प्रक्रिया को थोड़ा सजगता से समझ लें।

Understand this process a little carefully.

हम सब बार-बार जन्मते हैं, बार-बार मरते हैं। लेकिन हर मरण मूर्च्छा में है, और हर जन्म भी मूर्च्छा में है। इसलिए आपको कुछ याद नहीं कि पहले भी आप थे। यह जन्म आपको पहला मालूम पड़ता है, और यह मौत जो आती है, आखिरी मालूम पड़ती है। क्योंकि दोनों तरफ अंधकार है। स्मृति खो गई है। होशपूर्वक मर सकें, तो होशपूर्वक जन्म होगा।

We are born again and again; we die again and again. But every death is in unconsciousness, and every birth too is in unconsciousness. Therefore you remember nothing of your past; this birth seems the first to you, and the death that comes seems the last. Because there is darkness on both sides; memory is lost. If you can die consciously, you will be born consciously.

लेकिन मरना अभी दूर है, भविष्य में है। पीछे लौटा जा सकता है। और जो जन्म हो चुका है आपका चालीस, पचास, साठ साल पहले, उस जन्म को होशपूर्वक फिर से देखा जा सकता है। उसकी पूरी फिल्म आपके भीतर संगृहीत है। जैसे मैं बोल रहा हूं और टेप रिकार्ड कर रहा है। मैं बोल चुकूंगा, फिर आप टेप को लौटा लें, तो फिर से सुन सकेंगे।

But death is still ahead; it lies in the future. You can return backward. The birth you had forty, fifty, sixty years ago can be re-seen consciously. The whole film is stored within you. As I am speaking, the tape recorder is recording. When I have finished speaking, you can rewind the tape and hear it again.

आपका मस्तिष्क बिलकुल टेप का यंत्र है। वह सब रिकार्ड कर रहा है। वहां कुछ भी नहीं खोया है। जो भी आपने कभी जाना है, वह वहां अंकित है। आप पीछे इस रिकार्ड का उपयोग करना सीख जाएं, इसे लौटाकर बजाना सीख जाएं, तो आप उन अनुभवों से फिर गुजर सकते हैं, जिनसे आप बेहोशी में गुजर गए हैं। आप पिछले जन्म में वापस जा सकते हैं, और पिछले जन्म के पीछे मृत्यु में जा सकते हैं। और तब यात्रा का द्वार खुल जाता है।

Your brain is exactly such a tape machine; it is recording everything. Nothing is lost there. Whatever you have ever known is imprinted there. If you learn to use this record backward, learn to rewind and play it, you can pass again through the experiences you passed through in unconsciousness. You can go back into the previous birth, and beyond that into death. Then the gateway of the journey opens.

इस भांति जो व्यक्ति पीछे लौटता है होशपूर्वक, उसकी आगे के लिए भी होश की क्षमता निर्मित हो जाती है। वह मरेगा, लेकिन होशपूर्वक मरेगा। वह जन्मेगा, लेकिन होशपूर्वक जन्मेगा। वह जीएगा, लेकिन होशपूर्वक जीएगा। और जो व्यक्ति होशपूर्वक जीने लगा, संसार उसे नहीं बांध पाता। बांधती है हमारी मूर्च्छा।

In this way, one who returns backward consciously develops the capacity to be conscious forward as well. He will die—but consciously. He will be born—but consciously. He will live—but consciously. And one who begins to live consciously cannot be bound by the world. It is our unconsciousness that binds us.

वैराग्य के द्वारा ममता, अहंता और वासना को काटकर जो व्यक्ति परमेश्वर को खोजता है, मूल उदगम को खोजता है, वह व्यक्ति फिर संसार में वापस नहीं आता।

By dispassion, cutting mine-ness, ego, and desire, one who seeks God, the primal source, does not return again to the world.

फिर संसार में वापस आने का कोई कारण नहीं रह जाता। संसार में हम वापस होते हैं बार-बार मूर्च्छा के कारण, सोए हुए होने के कारण।

Then there remains no reason to return. We return again and again because of unconsciousness—because we sleep.

और जिस परमेश्वर से यह पुरातन संसार-वृक्ष की प्रवृत्ति विस्तार को प्राप्त हुई है, उस ही आदि पुरुष के मैं शरण हूं, इस प्रकार दृढ़ निश्चय करके नष्ट हो गया है मान और मोह जिनका तथा जीत लिया है आसक्तिरूप दोष जिन्होंने और परमात्मा के स्वरूप में है निरंतर स्थिति जिनकी तथा अच्छी प्रकार से नष्ट हो गई है कामना जिनकी, ऐसे वे सुख-दुख नामक द्वंद्वों से विमुक्त हुए ज्ञानीजन उस अविनाशी परम पद को प्राप्त होते हैं।

“And, having thus firmly resolved ‘I am in the refuge of that Primal Person from whom this ancient world-tree has received its expansion,’ those whose pride and delusion are destroyed, who have conquered the defect of attachment, who dwell steadily in the nature of the Supreme, whose cravings are completely dissolved—such wise ones, freed from the pairs called pleasure and pain, attain that imperishable Supreme State.”

यह सूत्र, कि मैं उस आदि पुरुष, उस आदि उदगम के शरण हूं, बहुमूल्य है। शरण का भाव बहुमूल्य है। क्योंकि वासना भी काटी जा सकती है वैराग्य से, फिर भी अहंकार शेष रह जाता है। वासना तोड़ी जा सकती है वैराग्य से, लेकिन तब वैराग्य का अहंकार सघन हो जाता है कि मैं विरागी हूं, कि मैं त्यागी हूं, कि मैंने इतना छोड़ा, कि मैंने वासना नष्ट कर दी। एक गहन अग्नि जलने लगती है। अहंकार नए रूप ले लेता है, सूक्ष्म, पर और भी प्रगाढ़।

This sutra—“Of that Primal Person, of that primal source, I am in refuge”—is priceless. The feeling of refuge—sharan—is precious. Because even if desire can be cut by dispassion, the ego remains. Desire can be destroyed by dispassion, but then the ego of dispassion becomes dense: “I am a renunciate; I am a sacrificer; I have given up so much; I have destroyed desire.” A deep fire starts burning. Ego takes new forms—subtle, but even more solid.

इसलिए कृष्ण एक शर्त जोड़ते हैं, वैराग्य के शस्त्र से काटकर मैं उस आदि पुरुष के शरण हूं, ऐसा दृढ़ भाव करें।

Therefore Krishna adds one condition: having cut with the sword of dispassion, make a firm resolve, “I am in the refuge of that Primal Person.”

यह वैराग्य कहीं मेरे अहंकार को भरने का कारण न बने। क्योंकि जब तक मैं हूं, तब तक मूल उदगम में खोना आसान नहीं; तब तक बूंद अपने को पकड़े है, सागर में खोने को राजी नहीं है।

Let this dispassion not become a cause of feeding my ego. Because as long as I am, losing myself in the primal source is not easy; the drop keeps holding itself, and is not willing to dissolve into the ocean.

मूल उदगम में मैं मैं नहीं रह जाऊंगा, मेरी अस्मिता खो जाएगी। मेरा सत्व बचेगा, मेरी चेतना बचेगी, लेकिन मैं का रूप खो जाएगा, मैं का नाम खो जाएगा। सभी नाम-रूप विलीन हो जाएंगे।

In the primal source, I will not remain as “I.” My essence will remain; my consciousness will remain. But the form of the “I” will be lost, the name of the “I” will be lost. All name and form will be dissolved.

यदि साधक वैराग्य को साधते-साधते साथ में शरणागति के भाव को न साधे, तो भटक जाता है। तब वैसा साधक हो सकता है शुद्ध हो जाए, लेकिन उसकी शुद्धि में भी जहर होगा। पवित्र हो जाए, लेकिन उसकी पवित्रता निर्दोष न होगी। उसकी पवित्रता में भी दोष होगा। शुभ हो जाए, सच्चा हो जाए, नैतिक हो जाए; लेकिन उसकी नीति, उसकी सचाई, उसकी शुभ्रता, भीतर एक मूल गलत भित्ति पर खड़े होंगे। वे अस्मिता की भित्ति पर खड़े होंगे। मैं शुद्ध हूं, मैं शुभ हूं, मैं नैतिक हूं, यह भाव बना ही रहेगा। और यह आखिरी दीवार हो जाएगी। मैं हूं, यह बना ही रहेगा। और जब तक मैं हूं, तब तक परमात्मा नहीं है।

If the seeker cultivates dispassion and does not cultivate alongside it the feeling of surrender, he goes astray. He may become pure, but even in his purity there will be poison. He may become virtuous, truthful, moral; but his morality, his truth, his purity will stand upon a fundamentally wrong wall—the wall of I-ness: “I am pure, I am virtuous, I am moral.” And this becomes the last wall. So long as “I am,” God is not.

लोग मुझसे पूछते हैं कि परमात्मा को हम खोजते हैं, मिलता नहीं है। मैं उनसे कहता हूं, तुम जब तक खोजोगे, तब तक मिलने का कोई उपाय भी नहीं है! क्योंकि तुम ही बाधा हो। यह खोजने वाला ही उपद्रव है। और जब तक यह खोजने वाला न खो जाए, तब तक मिलने की कोई आशा नहीं है।

People ask me, “We are seeking God; He is not found.” I tell them, so long as you are the seeker, there is no way He can be found! Because you are the obstacle. The seeker himself is the disturbance. Until the seeker is lost, there is no hope of finding.

बुद्ध ने परमात्मा को अस्वीकार किया है। और कहा कि कोई परमात्मा नहीं है।

Buddha denied God, saying there is no God.

लेकिन तब एक मुसीबत शुरू हुई। दार्शनिक रूप से कोई अड़चन नहीं है परमात्मा को अस्वीकार करने में, लेकिन तब साधक में शरणागति का भाव कैसे पैदा करोगे? परमात्मा हो या न हो, यह मूल्यवान भी नहीं है। है, इसको सिद्ध करने की कोई जरूरत भी नहीं है।

Philosophically there is no difficulty in denying God—but then how will you create the feeling of surrender in the seeker? Whether God is or is not is not what is valuable. There is no need to prove He is.

बुद्ध ने कह दिया कि नहीं कोई परमात्मा है। लेकिन तब एक अड़चन शुरू हुई। और वह अड़चन यह थी कि शरणागति कैसे हो? व्यक्ति अपने अहंकार को कैसे खोएगा? तो उसके लिए नए सूत्र खोजने पड़े। वे नए सूत्र फिर वही के वही हो गए; उससे कोई फर्क न पड़ा।

Buddha said there is no God. But then a snag arose: how to bring about surrender? For that, new formulas had to be found. And those formulas ended up the same; nothing really changed.

तो बुद्ध-भिक्षु कहता है, बुद्धं शरणं गच्छामि। संघं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि। पर शरणं गच्छामि, उससे बचने का कोई उपाय नहीं है!

So the Buddhist monk says, Buddham sharanam gacchhami, sangham sharanam gacchhami, dhammam sharanam gacchhami—“I go for refuge to the Buddha, to the Sangha, to the Dharma.” There is no escaping “I go for refuge”!

बुद्ध कहते हैं, कोई भगवान नहीं है। लेकिन बुद्ध के साधक को बुद्ध को ही भगवान कहना पड़ता है। और बुद्ध भी इनकार नहीं करते कि मुझे भगवान मत कहो। क्योंकि बुद्ध को एक अड़चन साफ दिखाई पड़ती है। बुद्ध कह सकते हैं, मुझे भगवान मत कहो। क्योंकि बुद्ध को कोई रस आता होगा किसी के भगवान कहने से, यह धारणा ही मूढ़तापूर्ण है।

फिर बुद्ध इनकार क्यों नहीं कर देते? और जब कोई बुद्ध के सामने आकर कहता है, बुद्धं शरणं गच्छामि—हे बुद्ध, तुम्हारी शरण जाता हूं, तब वे क्यों नहीं कहते कि मैं कोई भगवान नहीं हूं। मेरी शरण क्यों जाते हो!

कारण है। बुद्ध को कोई रस नहीं है कि कोई उन्हें भगवान कहे, न कहे। लेकिन यह जो जा रहा है शरण, इसके शरण जाने का कोई मार्ग खोजना पड़े। और परमात्मा को इनकार कर दिया है; तो परमात्मा को जिस झंझट से छुटकारा दिला दिया, उसी झंझट में खुद को बैठ जाना पड़ा। वह परमात्मा की जगह खाली कर दी। और कोई चाहिए, जिसकी शरण जा सकें।

Buddha says there is no God. But the seeker of Buddha has to call Buddha “God” in effect. And Buddha does not refuse saying, “Do not call me God,” because Buddha clearly sees the difficulty. He could say, “Don’t call me God”—as if he would enjoy being called God; such a notion is foolish. But why does he not forbid it? Because a path must be found for the one who is going into refuge. Having dismissed God, someone is needed in whose refuge one can go.

लेकिन बुद्ध तो कल मर जाएंगे। परमात्मा तो कभी नहीं मरता; बुद्ध कल मर जाएंगे। फिर क्या होगा? फिर किसकी शरण जाएंगे? क्योंकि लोग पूछेंगे, बुद्ध अब कहां हैं? अगर कहते हो, आकाश में हैं, तो फिर परमात्मा बन गया। अगर कहते हो, कहीं भी बुद्ध हैं और वहां से सहायता करेंगे, तो परमात्मा बन गया।

But Buddha will die tomorrow; God never dies. Then what? To whom will you go for refuge? If you say Buddha is somewhere in the sky and will help from there, he becomes God. If you say he abides and helps, he becomes God.

तो संघं शरणं गच्छामि। इसलिए दूसरा सूत्र जोड़ना पड़ा कि यह जो भिक्षुओं का संघ है, साधकों का, सिद्धों का, इसकी शरण जाओ। यह रहेगा।

So: sangham sharanam gacchhami. Hence a second formula had to be added—that the community of monks, the Sangha of seekers and siddhas—go to its refuge. It will remain.

लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि सदा हो। हिंदुस्तान से खो गया, बुद्धों का कोई संघ न रहा। तो किसकी शरण जाओ? तो बुद्ध को तीसरा सूत्र खोजना पड़ा, धम्मं शरणं गच्छामि—धर्म की शरण जाओ। धर्म सदा रहेगा।

But even that need not remain forever. From India the Buddhist Sangha disappeared. Then to whom will one go? So Buddha had to find a third formula: dhammam sharanam gacchhami—go to the refuge of the Dharma. The Dharma will remain.

लेकिन क्या फर्क पड़ता है! शरण जाना ही पड़ेगा। क्योंकि शरण जाए बिना साधक का अहंकार नहीं खोता। इसलिए पतंजलि ने अनूठी बात कही है, और वह यह कि परमात्मा स्वयं को खोने की एक विधि है। परमात्मा है या नहीं, यह सवाल ही नहीं है। यह परमात्मा तो सिर्फ एक तरकीब है खुद को खोने की। इस दार्शनिक विवेचन का कोई भी मूल्य नहीं है हिंदुओं के लिए कि ईश्वर है या नहीं।

But what difference does it make! One must go into refuge, for without refuge the seeker’s ego does not dissolve. Therefore Patanjali said a unique thing: God is a method to lose oneself. Whether God exists or not is not the question. “God” is only a device for losing oneself. For Hindus, the philosophical discussion whether God exists or not has no value.

ईसाइयों ने बड़ी मेहनत की ईश्वर को सिद्ध करने की कि वह है। मगर उनकी मेहनत से कुछ सिद्ध नहीं होता। क्योंकि जिन दलीलों से सिद्ध करो, वे दलीलें काटी जा सकती हैं। कट जाती हैं। उनमें कोई बड़ी दलील ऐसी नहीं है, जो न काटी जा सके।

Christians worked hard to prove that God exists—but nothing is proved by their labor. The arguments by which you prove can be cut; they are cut. There is no argument so great that it cannot be cut.

हिंदुओं ने कभी कोशिश नहीं की ईश्वर को सिद्ध करने की। क्योंकि वे कहते हैं, यह तो सिर्फ एक ट्रिक है; यह तो सिर्फ एक युक्ति है; यह तो सिर्फ एक उपाय है। उपाय है कि तुम शरण जा सको।

Hindus have never tried to prove God—because they say God is only a trick, a device, a method: a method so that you can go into refuge.

इसलिए जब पहली दफा ईसाई भारत आए या इस्लाम भारत आया, तो उनको बड़ी हैरानी हुई कि हिंदू भी कैसे मूढ़ हैं! कोई पत्थर को रखकर पूज रहा है, कोई झाड़ को पूज रहा है, कोई नदी को पूज रहा है। पत्थर! कोई मूर्ति भी नहीं है। ऐसे ही अनगढ़ पत्थर पर सिंदूर पोत दिया है, उसको पूज रहे हैं। हनुमान जी हैं! बहुत अजीब लगा उनको कि यह सब क्या हो रहा है!

Therefore when Christians or Muslims first came to India, they were greatly puzzled: how foolish these Hindus are! Someone is worshipping a stone; someone is worshipping a tree; someone is worshipping a river. A stone! Not even a statue—just a rough rock smeared with vermilion—Hanuman-ji! It looked very strange: what is all this?

लेकिन उन्हें पता नहीं कि हिंदुओं ने बड़े गहन तत्व को खोज लिया है। वे यह कहते हैं कि इससे फर्क ही नहीं पड़ता कि तुम किसको पूज रहे हो। तुम पूज रहे हो, यह सवाल है। तुम कहां झुक रहे हो, यह बेमानी है। तुम झुक रहे हो, बस इतना काफी है।

But they did not know that Hindus have discovered a profound principle. They say: it does not matter whom you worship; the question is that you worship. It is meaningless where you bow; what matters is that you bow.

तो तुम पीपल के वृक्ष के सामने झुक जाओ। यह तो बहाना है। यह पीपल का वृक्ष बहाना है। परमात्मा भी बहाना है। है या नहीं, इससे हमें कोई प्रयोजन भी नहीं है। हमें झुकने में सहयोगी है, तो झुक जाओ। क्योंकि झुकने से तुम उसे जान लोगे, जिसे बिना झुके तुम कभी नहीं जान सकते हो। और वह तुम्हारे भीतर छिपा है।

So bow before a Peepal tree. It is a pretext. The Peepal tree is a pretext; God too is a pretext. Whether He is or is not is secondary. If it helps you to bow, then bow. Because by bowing you will know That which without bowing you can never know. And That is hidden within you.

इसलिए दुनिया में हिंदू धर्म को समझने में बड़ी अड़चन हुई है। हिंदू धर्म सबसे कम समझा गया धर्म है। क्योंकि उसके रूप ऐसे अनगढ़ दिखाई पड़ते हैं। पर उनके अनगढ़ होने का कारण है। कारण है कि बड़ी गहरी बात हिंदुओं की पकड़ में आ गई। ईश्वर महत्वपूर्ण नहीं है; झुकता हुआ साधक, झुका हुआ साधक, शरण में गया हुआ साधक।

Therefore Hinduism has been the most difficult religion for the world to understand. It is the least understood religion—because its forms appear so rough. But there is a reason for their roughness: a very deep truth has come into Hindu hands. God is not important; the bowed seeker, the surrendered seeker is important.

तो जहां शरण मिल जाए, जिसके माध्यम से मिल जाए। वह है या नहीं, यह भी गौण है। शरण मिल जाए, तो सब हो जाता है।

Wherever refuge is found, by whatever medium it is found—whether that medium is or is not is secondary. If refuge is found, everything is accomplished.

कृष्ण कह रहे हैं, उस आदि पुरुष के मैं शरण हूं, इस प्रकार दृढ़ निश्चय करके नष्ट हो गया है मान और मोह जिसका.।

Krishna says: “Having firmly resolved, ‘I am in the refuge of that Primal Person,’ pride and delusion are destroyed...”

स्वाभाविक है; जो भी शरण जाएगा, उसका मान और मोह नष्ट हो जाएगा। और जो शरण नहीं गया, उसका मान और मोह कभी नष्ट नहीं होता।

Naturally—whoever goes into refuge loses pride and delusion. One who does not go into refuge never loses pride and delusion.

इसलिए मैं कई दफा चकित होता हूं। जैन या बौद्ध भिक्षु गहन मान से भर जाते हैं। जैनों को तो शरण जाने का और भी उपाय नहीं। बौद्धों ने तो बुद्ध को ही शरण जाने का उपाय बना लिया। महावीर ने कहा, अशरण रहो; किसी की शरण मत जाओ।

That is why I am often amazed: Jain or Buddhist monks become filled with deep pride. Jains have even less chance of refuge; Buddhists at least found a way to go into the refuge of Buddha. Mahavira said: remain without refuge; go to no one’s refuge.

बात में कुछ गलती नहीं है। अगर अशरण रहकर भी निर-अहंकारी हो सको, तो इससे बड़ी और कोई बात नहीं है। फिर जरूरत भी नहीं है शरण जाने की। लेकिन कौन रह सकेगा बिना शरण जाए निर-अहंकारी? कभी करोड़ में एकाध कोई व्यक्ति, जो शरण न गया हो और निर-अहंकारी हो जाए। शरण जा-जाकर भी अहंकार नहीं मिटता। झुक-झुक कर भी नहीं झुकता, तो बिना झुके बहुत कठिन है। महावीर का झुक गया होगा; महावीर के पीछे चलने वालों को मुश्किल खड़ी है। वह झुक नहीं पाता।

There is no mistake in the statement: if, without taking refuge, you can be without ego, nothing is greater than this; then there is no need of refuge. But who will be egoless without refuge? Once in millions perhaps, one person who has not gone into refuge becomes egoless. Even by going again and again into refuge, ego does not dissolve; then without bowing it is very difficult. Mahavira’s ego must have dissolved; those who follow Mahavira face the difficulty; they cannot bow.

इसलिए जैन साधु बड़ी साधना करता है। वैसी साधना संभवतः दुनिया में कोई भी धर्म का साधु नहीं करता है। उसकी साधना प्रगाढ़ है। लेकिन उसका अहंकार भी उतना ही प्रगाढ़ है। इसलिए जैन साधु जिस अकड़ से चलता है, वैसी अकड़ की हम सूफी फकीर में कल्पना भी नहीं कर सकते। सूफी फकीर तो सोचकर चकित ही हो जाएगा कि क्या कर रहे हो तुम! इतनी अकड़! जैन साधु किसी को नमस्कार नहीं कर सकता। क्योंकि कोई है ही नहीं जिसकी शरण जाना है।

Therefore the Jain monk practices tremendous austerity—perhaps none in any religion matches it. His practice is intense. But his ego is equally intense. A Jain monk’s stiff pride—one cannot even imagine such stiffness in a Sufi fakir. The Sufi would be astonished: what are you doing? Such stiffness! A Jain monk cannot greet anyone—because there is no one to whom one should go for refuge.

मैं एक बड़े जैन साधु आचार्य तुलसी के साथ मौजूद था; कई वर्ष पहले। मोरार जी देसाई उनको मिलने आए। तब वे सत्ता में थे। नेहरू जिंदा थे और मोरार जी सत्ता में थे। मोरार जी ने नमस्कार किया आचार्य तुलसी को। आचार्य तुलसी तो नमस्कार किसी को कर नहीं सकते, सिर्फ आशीर्वाद दे सकते हैं।

I was with a great Jain monk, Acharya Tulsi, many years ago. Morarji Desai came to see him—then he held power. Nehru was alive, and Morarji was in office. Morarji folded his hands to the Acharya. The Acharya cannot fold his hands to anyone; he can only bless.

मोरार जी किसी साधु से कम साधु नहीं हैं। कोई जैन साधु उतना अहंकारी नहीं हो सकता। वे भी पक्के नैतिक पुरुष हैं; बिलकुल पत्थर की तरह। चोट तत्काल लग गई। और जो पहला सवाल उन्होंने पूछा वह यह कि मैंने हाथ जोड़कर नमस्कार किया; आपने हाथ जोड़कर जवाब क्यों नहीं दिया? और आप ऊपर क्यों बैठे हैं; और मुझे नीचे क्यों बिठाया है?

Morarji is no less of a monk than any; a thorough moralist, hard as stone. He was immediately hurt. The first question he asked was: “I folded my hands in greeting; why did you not fold yours in return? Why are you seated above, and why am I made to sit below?”

दोनों साधु पुरुष हैं! और बड़ी अड़चन खड़ी हो गई। और दस-बीस विद्वान सारे मुल्क से बुलाए गए थे गोष्ठी के लिए; उसी में मुझे भी निमंत्रित किया था उन्होंने। मैं समझा कि गोष्ठी तो समाप्त हो गई। क्योंकि अब वह कैसे चलेगी! यह पहला ही प्रश्न है। और मोरारजी ने कहा, जब तक इसका जवाब न मिले, आगे कुछ बात करने का प्रयोजन नहीं है।

Both are saintly men! And a big snag arose. Ten or twenty scholars from across the country had been invited to a colloquy; I too had been invited. I thought the meeting is over—how will it proceed now! Morarji said, “Until I get an answer to this, there is no point in talking further.”

तुलसी जी चुप रहे। अब क्या कहें! क्योंकि जैन साधु को आज्ञा नहीं है कि नमस्कार करे किसी को। कोई नमस्कार योग्य है भी नहीं। शरण किसी की जाना नहीं है।

Tulsi-ji remained silent. What could he say? A Jain monk is not permitted to greet anyone. No one is worthy of greeting. There is no one whose refuge one goes to.

मैंने कहा कि अगर यह नियम है, तो दूसरे को भी नमस्कार करने से रोकना चाहिए। जैसे ही कोई दूसरा नमस्कार करे, कहना चाहिए, रुको! उसका नमस्कार ले लेना और फिर अपनी तरफ से नमस्कार न देने का नियम जरा बेईमानी है। या उसको कहना चाहिए कि सावधान! आप करो; आपकी मरजी। हम लौटाएंगे नहीं।

I said: “If this is the rule, then you should also stop the other from greeting you. To accept another’s greeting and not return it is a bit dishonest as a rule. Or you should warn him: ‘Be careful! Do as you wish, but we will not return it.’”

और मोरारजी को मैंने कहा कि आपको उनका ऊपर बैठना अखर रहा है कि अपना नीचे बैठना अखर रहा है, यह साफ हो जाना चाहिए, फिर कुछ बात आगे चले। क्योंकि ऊपर तो एक छिपकली भी चल रही है; उससे आपको कोई एतराज नहीं है। आप नीचे बिठाए गए हैं, इससे अड़चन है। अगर आपको भी ऊपर बिठाया गया होता, तो कोई अड़चन न थी।

And I said to Morarji: “Is it that his sitting above offends you—or that your sitting below offends you? This needs to be clarified first, then we can proceed. After all, a lizard too is walking above; that does not offend you. You being seated below—that pricks. Had you too been seated above, there would be no difficulty.”

नैतिक पुरुष कितना ही नैतिक हो जाए, धार्मिक नहीं हो पाता। मोरारजी की नैतिकता में संदेह नहीं है। आचार्य तुलसी की नैतिकता में कोई संदेह नहीं है। दोनों साधु पुरुष हैं। पर अहंकार सघन है। और जब साधु का अहंकार सघन हो, तो असाधु से भी खतरनाक होता है। उसको झुकाया नहीं जा सकता। असाधु तो थोड़ा डरता भी है कि मैं असाधु हूं; साधु डरता ही नहीं। उसको झुकाएंगे कैसे? असाधु तो खुद अपने डर के कारण झुका रहता है। साधु की अकड़ तो सख्त है। वह टूट जाएगा, झुक नहीं सकता।

A moralist, however moral, does not become religious. There is no doubt about Morarji’s morality, nor about Acharya Tulsi’s. Both are saintly men—but the ego is dense. And when a saint’s ego is dense, it is more dangerous than a sinner’s. He cannot be made to bow. A sinner has a little fear: “I am a sinner”—he bows. A saint has no fear. How will you make him bow? The sinner, out of his own fear, remains bowed. The saint’s stiffness is rigid: he will break, he will not bend.

लेकिन हिंदुओं ने मौलिक तत्व को पकड़ लिया है, कि कहीं से भी झुकना आ सके, और किसी भी तरह शरण जाने का भाव पैदा हो सके, तो वही परम साधना है।

But Hindus have grasped the fundamental principle: if by any means you can learn to bow, if by any means the feeling of refuge can arise, that alone is the supreme practice.

स्वभावतः, मान और मोह नष्ट हो जाएगा। और जैसे-जैसे मान-मोह-आसक्ति नष्ट होते हैं, वैसे-वैसे परमात्मा के स्वरूप में स्थिति बनने लगेगी। क्योंकि ये ही हिलाते हैं। इनकी वजह से कंपन होता है। इनकी वजह से बेचैनी और अशांति होती है। इनकी वजह से गति होती है।

Naturally, pride and delusion will be destroyed. And as pride, attachment and delusion are destroyed, one begins to be established in the nature of God. For these are what shake you. Because of these there is vibration; because of these there is restlessness and unease; because of these there is motion.

परमात्मा में जिसकी स्थिति बनने लगती है, सुख-दुख नामक द्वंद्वों से विमुक्त हुए ज्ञानीजन उस अविनाशी पद को, परम पद को प्राप्त होते हैं।

One whose being begins to be established in God attains the imperishable state—such wise ones, free from the dualities called pleasure and pain, attain that Supreme, imperishable state.

वह परम पद छिपा है भीतर। जैसे ही हमारा हिलन-डुलन बंद हो जाता है, कंपन शांत हो जाता है, ज्योति थिर हो जाती है, वह परम पद हमें उपलब्ध हो जाता है। जो सदा से हमारा है, जो सदा से हमारा रहा है, हम उसके प्रति प्रत्यभिज्ञा से भर जाते हैं। हम पहचान जाते हैं कि हम कौन हैं!

मैं के मिटते ही मैं कौन हूं, इसकी पहचान आ जाती है।

That Supreme State is hidden within. As soon as our inner trembling stops, the vibration ceases, the flame becomes steady—that Supreme State becomes available to us. What has always been ours is recognized—we are filled with pratyabhijna, recognition of who we are. As soon as the “I” dissolves, the knowing of “Who am I?” arises.

आज इतना ही।

Enough for today.

पहला प्रश्न: ओशो, आपने कल माता और पिता के बारे में जो भी कहा, वह बहुत प्रिय था। माता-पिता बच्चों को प्रेम देते हैं, लेकिन बच्चे माता-पिता को प्रेम क्यों नहीं दे पाते हैं?

दो-तीन बातें समझनी जरूरी हैं।

एक तो आपसे मैंने कहा कि अपने माता-पिता को प्रेम दें। प्रश्न जिन्होंने पूछा है, वे बच्चों से अपने लिए प्रेम मांग रहे हैं। वहीं भूल हो गई है।

सभी मां-बाप बच्चों से प्रेम मांगते हैं। आपके मां-बाप ने भी आपसे मांगा होगा और आप नहीं दे पाए। आप भी अपने बच्चों से मांग रहे हैं और प्रेम पाने की संभावना बहुत कम है। आपके बच्चे भी अपने बच्चों से मांगेंगे।

First, I had said: give love to your parents. Those who have asked the question are asking for love from their children for themselves. That is where the mistake lies. All parents ask for love from their children. Your parents must have asked it of you, and you could not give it. You too are asking your children, and the chances of receiving love are very small. Your children will ask their children in turn.

जो मैंने कहा था, वह कहा था बच्चों के लिए मां-बाप को प्रेम देने के लिए। मां-बाप बच्चों से प्रेम मांगें, इसके लिए नहीं। और प्रेम कभी मांगकर मिलता नहीं; और मांगकर मिल भी जाए, तो उसका कोई मूल्य नहीं है। जहां मांग पैदा होती है, वहीं प्रेम मर जाता है।

What I said was that children should give love to their parents—not that parents should demand love from their children. And love never comes by demanding it; even if it does, it has no value. The moment demand arises, love dies.

दूसरी बात, मां-बाप का प्रेम बच्चे के प्रति स्वाभाविक, सहज, प्राकृतिक है। जैसे नदी नीचे की तरफ बहती है, ऐसा प्रेम भी नीचे की तरफ बहता है। बच्चे का प्रेम मां-बाप के प्रति बड़ी अस्वाभाविक, बड़ी साधनागत घटना है। वह जैसे पानी को ऊपर चढ़ाना हो।

Secondly, a parent’s love for the child is spontaneous, effortless, natural. Just as a river flows downward, so too does this love flow downward. A child’s love for the parents is very unnatural, very contrived. It is like forcing water to flow uphill.

तो गुरजिएफ का जो सूत्र था, वह यह था कि जो लोग अपने मां-बाप को प्रेम दे पाते हैं, उन्हें ही मैं मनुष्य कहता हूं; क्योंकि अति कठिन बात है।

Gurdjieff’s dictum was: only those who are able to love their parents do I call human—because it is exceedingly difficult.

सभी मां-बाप अपने बच्चों को प्रेम देते हैं, वह सहज बात है। उसके लिए मनुष्य होना भी जरूरी नहीं है; पशु भी उतना करते हैं। मां-बाप से बच्चे की तरफ प्रेम का बहना नदी का नीचे उतरना है। बच्चे मां-बाप को प्रेम दें, तो ऊर्ध्वगमन शुरू हुआ। अति कठिन बात है।

All parents love their children—that is simple. One does not even have to be human for that; animals do as much. Love flowing from the parents to the child is like a river descending. But when children love their parents, the upward journey begins. It is extremely difficult.

मां-बाप सोचते हैं, हम इतना प्रेम बच्चों को देते हैं, बच्चों से हमें प्रेम क्यों नहीं मिलता? सीधी-सी बात उनकी स्मृति में नहीं है। उनका अपने मां-बाप के प्रति कैसा संबंध रहा? और अगर आप अपने मां-बाप को प्रेम नहीं दे पाए, तो आपके बच्चे भी कैसे दे पाएंगे? और जैसा आप अपने बच्चों को दे रहे हैं, आपके बच्चे भी उनके बच्चों को देंगे, आपको क्यों देंगे?

Parents think, “We love our children so much; why don’t we receive love back?” They fail to remember a simple thing: what was their own relationship with their parents? And if you could not love your parents, how will your children love you? And the way you are loving your children is the way they will love their children—why would they love you?

यह प्राकृतिक पशु में भी हो जाता है। इसलिए मां-बाप इसमें बहुत गौरव अनुभव न करें कि वे बच्चों को प्रेम करते हैं। यह सीधी स्वाभाविक, प्राकृतिक घटना है। मां-बाप बच्चों को प्रेम न करें, तो अप्राकृतिक घटना होगी। बच्चे मां-बाप को प्रेम करें, तो अस्वाभाविक घटना घटती है, बहुत बहुमूल्य। क्योंकि वहां प्रेम प्रकृति के चक्र से मुक्त हो जाता है; वहां प्रेम सचेतन हो जाता है।

Even animals manage this much. So parents should not feel great pride that they love their children. It is a straightforward, natural event. If parents did not love their children, that would be unnatural. When children love their parents, something unnatural—and very precious—happens, because there love becomes free of the cycle of nature; there love becomes conscious.

इसलिए सभी प्राचीन संस्कृतियां माता-पिता के लिए परम आदर का स्थापन करती हैं। और इसे सिखाना होता है। इसके संस्कार डालने होते हैं। इसके लिए पूरी संस्कृति का वातावरण चाहिए, पूरी हवा चाहिए, जहां कि यह ऊपर की तरफ उड़ना आसान हो सके।

That is why all ancient cultures established supreme reverence for parents. And it has to be taught. Sanskar—impressions, conditioning—must be instilled. For that we need the entire cultural climate, the very air in which this upward flight becomes easier.

नीचे की तरफ उतरने में कुछ भी गौरव-गरिमा नहीं है। कठिन और भी है। जब एक बच्चा पैदा होता है, तो बच्चा तो निर्दोष होता है, सरल होता है। और बड़ी बात है—वही उसका गुण है, जिसकी वजह से आपका प्रेम उसकी तरफ बहता है—असहाय होता है, हेल्पलेस होता है। असहाय को प्रेम देने में आपके अहंकार को बड़ी तृप्ति मिलती है। असहाय को बड़ा करने में आपको बड़ा रस आता है। फिर बच्चा निर्दोष होता है। उसको घृणा करने का तो कोई उपाय भी नहीं। उस पर कठोर होने में आपको मूढ़ता मालूम पड़ेगी।

There is no glory in going downhill. The harder thing is the other way. When a child is born, the child is innocent, simple. And that is precisely the quality because of which your love flows toward him—he is helpless. To love the helpless gives great satisfaction to your ego. There is great relish in making the helpless strong. The child is innocent; there is no way to hate him. To be harsh with him would make you feel stupid.

पर जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे आपका प्रेम सूखने लगता है; वैसे-वैसे आप कठोर होने लगते हैं! जैसे-जैसे बच्चा अपने पैरों पर खड़ा होने लगता है, वैसे-वैसे आप और बच्चे के बीच खाई बढ़ने लगती है। क्योंकि अब बच्चा असहाय नहीं है। और अब बच्चे का भी अहंकार पैदा हो रहा है। अब बच्चा भी संघर्ष करेगा, प्रतिरोध करेगा, बगावत करेगा, लड़ेगा। अब उसकी जिद्द और उसका हठ पैदा हो रहा है। उससे आपके अहंकार को चोट पहुंचनी शुरू होगी।

But as the child grows, your love begins to dry up; you begin to harden. As the child stands on his own feet, the gulf between you widens. For now the child is no longer helpless. His ego is arising. He will struggle, resist, rebel, fight. His stubbornness and willfulness are coming forth; your ego will begin to be hurt by it.

नवजात बच्चे को प्रेम करना बड़ा सरल है। लेकिन जैसे ही बच्चा बड़ा होना शुरू होता है, प्रेम करना मुश्किल, कठिन होने लगता है।

It is very easy to love a newborn. But as soon as the child starts growing, loving becomes difficult.

ठीक इससे उलटी बात खयाल में रखें कि बच्चे के लिए आपको प्रेम करना बहुत कठिन है, घृणा करना सरल है। क्योंकि आप शक्तिशाली हैं। और निर्बल हमेशा शक्तिशाली को घृणा करेगा। शक्तिशाली दया बता सकता है निर्बल के प्रति, लेकिन निर्बल को दया बताने का तो कोई उपाय नहीं है। निर्बल शक्तिशाली को घृणा करेगा।

Keep in mind the reverse is true for the child: it is very hard for him to love you, easy to hate you. Because you are powerful, and the weak always hate the powerful. The powerful can show compassion to the weak, but the weak have no way to show compassion to the powerful; the weak will hate the powerful.

बच्चा अनुभव करता है, असहाय है और आप शक्तिशाली हैं। बच्चा अनुभव करता है, वह परतंत्र है और सारी शक्ति, सारी परतंत्रता का जाल आपके हाथ में है। जैसे ही बच्चे का अहंकार बड़ा होगा—बड़ा होगा ही, क्योंकि वही गति है जीवन की—जैसे ही बच्चा सजग होगा और समझेगा मैं हूं, वैसे ही आपके साथ संघर्ष शुरू होगा।

The child experiences himself as helpless, and you as powerful. He feels dependent, and the whole web of his dependency is in your hands. As his ego grows—and it will grow, for that is the movement of life—as soon as he becomes aware and understands “I am,” his struggle with you will begin.

आप चाहेंगे आज्ञा माने, और बच्चा चाहेगा कि आज्ञा तोड़े। क्योंकि आज्ञा मनवाने में आपके अहंकार की तृप्ति है और आज्ञा तोड़ने में उसके अहंकार की तृप्ति है। और बच्चे के मन में आपके लिए घृणा होगी, और आपका प्रेम सिर्फ जालसाजी मालूम होगी। क्योंकि प्रेम के नाम पर आप बच्चे का शोषण कर रहे हैं, ऐसा बच्चे को प्रतीत होगा। और सौ में नब्बे मौके पर बच्चा गलती में भी नहीं है। प्रेम के नाम पर यही हो रहा है।

You will want obedience; the child will want to disobey. For in making him obey, your ego is gratified, and in disobeying, his ego is gratified. In the child’s mind there will be hatred for you, and your love will seem mere deception. It will appear to him that under the name of love you are exploiting him—and in ninety cases out of a hundred the child is not even wrong. This is what happens in the name of love.

यह सारी घृणा बच्चे में इकट्ठी होगी। अगर बच्चा लड़का है, तो पिता के प्रति घृणा इकट्ठी होगी; अगर लड़की है, तो मां के प्रति घृणा इकट्ठी होगी। कोई बेटा अपने बाप को आदर नहीं कर पाता। आदर करना पड़ता है, मजबूरी है, लेकिन भीतर से बगावत करना चाहता है। कोई लड़की अपनी मां को प्रेम नहीं कर पाती। दिखलाती है; वह शिष्टाचार है। लेकिन भीतर ईर्ष्या, जलन और संघर्ष है।

All this hatred collects within the child. If it is a boy, it gathers toward the father; if a girl, toward the mother. No son truly respects his father. He may have to show respect—out of compulsion—but inside he wishes to rebel. No girl truly loves her mother. She displays it—out of courtesy—but inside there is jealousy, resentment, and conflict.

इसलिए गुरजिएफ की बात मूल्यवान है कि जो व्यक्ति अपने मां-बाप को प्रेम कर पाए, उसे ही मैं मनुष्य कहता हूं। क्योंकि यह बड़ी कठिन यात्रा है।

That is why Gurdjieff’s statement is so valuable: the person who can love his parents—only he do I call human. For it is a very arduous journey.

इसलिए आप अगर अपने बच्चों को प्रेम करते हैं, तो बहुत गौरव मत मान लेना। सभी अपने बच्चों को प्रेम करते हैं; आपके बच्चे भी करेंगे। इसमें कोई विशेषता नहीं है। लेकिन अगर आप अपने मां-बाप के प्रति आदर करते हैं, प्रेम करते हैं, सम्मान रखते हैं, तो जरूर गौरव की बात है, जरूर महत्वपूर्ण बात है। क्योंकि यह एक चेतनागत उपलब्धि है। और यह तब ही हो सकती है, जब आप मूल के प्रति श्रद्धा से भर जाएं।

So if you love your children, do not take much pride in it. Everyone loves their children; yours will too. There is nothing special in it. But if you feel reverence for your parents, if you love and honor them, that is indeed something to be proud of, something significant. Because it is a conscious attainment. And it can happen only when you become filled with reverence for the source.

अन्यथा हर बेटे को ऐसा लगता है कि बाप मूढ़ है। और जैसे-जैसे आधुनिक विकास हुआ है शिक्षा का, वैसे-वैसे यह प्रतीति और गहरी होने लगी है।

Otherwise every son feels that his father is a fool. And as modern education has progressed, this impression has deepened.

शायद बाप उतना पढ़ा-लिखा न हो, जितना बेटा पढ़ा-लिखा है। बाप बहुत-सी बातें नहीं भी जानता है, जो बेटा जान सकता है। रोज ज्ञान विकसित हो रहा है। इसलिए बाप का ज्ञान तो पिछड़ा हो जाता है, आउट आफ डेट हो जाता है।

It may be that the father is not as educated as the son. The father may not know many things the son can know. Knowledge grows daily; therefore the father’s knowledge becomes outdated.

तो बेटे के मन में स्वभाविक हो सकता है कि बाप कुछ भी नहीं जानता। श्रद्धा कैसे पैदा हो? श्रद्धा किन्हीं तथ्यों पर आधारित नहीं हो सकती। श्रद्धा तो सिर्फ इस बात पर आधारित हो सकती है कि पिता उदगम है, स्रोत है; और जहां से मैं आया हूं, उससे पार जाने का कोई उपाय नहीं। मैं कितना ही जान लूं, मैं कितना ही बड़ा हो जाऊं अपनी आंखों में, मेरा अहंकार कितना ही प्रतिष्ठित हो जाए, लेकिन फिर भी मूल और उदगम के सामने मुझे नत होना है। क्योंकि कोई भी अपने उदगम से ऊपर नहीं जा सकता।

So it may seem natural to the son that the father knows nothing. How then can reverence arise? Reverence cannot be based on facts. Reverence can only be based on this: the father is the origin, the source; and that from which I have come—there is no going beyond it. However much I may know, however great I may become in my own eyes, however established my ego becomes—still, before the root and the source I must bow. For no one can outgrow his origin.

कोई वृक्ष अपने बीज से ज्यादा नहीं होता। हो भी नहीं सकता। बीज में पूरा वृक्ष छिपा है। कितना ही विराट वृक्ष हो जाए, वह छोटे-से बीज में छिपा है। और उससे अन्यथा होने की कोई नियति नहीं है। और अंतिम फल जो होगा वृक्ष का, वह यह होगा कि उन्हीं बीजों को वह फिर पुनः पैदा कर जाए।

No tree is more than its seed. It cannot be. The entire tree is hidden in the seed. However vast the tree becomes, it was contained in that tiny seed. There is no other destiny possible. And the final fruit of the tree will be that it brings forth those very seeds again.

उदगम से आप कभी बड़े नहीं हो सकते। मूल से कभी विकास बड़ा नहीं हो सकता। वृक्ष कभी बीज से बड़ा नहीं है, कितना ही बड़ा दिखाई पड़े। इस अस्तित्वगत घटना की गहरी प्रतीति माता-पिता के प्रति आदर से भर सकती है।

You can never be greater than your origin. Growth can never surpass the root. However large it appears, the tree is never greater than the seed. A deep realization of this existential fact can fill you with reverence for your parents.

लेकिन आप माता-पिता की तरह इसको मत सुनना; इसको बेटे और बेटी की तरह सुनना। यह आपके माता-पिता के प्रति आपकी श्रद्धा के लिए कह रहा हूं। अब जाकर अपने घर में आप अपने बच्चों से श्रद्धा मत मांगने लगना। क्योंकि तब आप बात समझे ही नहीं, चूक ही गए।

But do not listen to this as parents; listen as sons and daughters. I am saying this for your reverence toward your parents. Do not go home and start demanding reverence from your children. If you do, you have not understood; you have missed.

और जिस समाज में भी माता-पिता के प्रति श्रद्धा कम हो जाएगी, उस समाज में ईश्वर का भाव खो जाता है। क्योंकि ईश्वर आदि उदगम है। वह परम स्रोत है।

And in any society where reverence for parents declines, the sense of God is lost. For God is the primal origin. He is the ultimate source.

अगर आप अपने बाप से आगे चले गए हैं तीस साल में, आपके और बाप के बीच अगर तीस साल की उम्र का फासला है, आप इतने आगे चले गए हैं बाप से, तो परम पिता से, परमेश्वर से तो आप बहुत आगे चले गए होंगे। अरबों-खरबों वर्ष का फासला है। अगर परमात्मा मिल जाए, तो वह बिलकुल महाजड़, महामूढ़ मालूम पड़ेगा। जब पिता ही मूढ़ मालूम पड़ता है, अगर परमात्मा से आपका मिलन हो, तो वह तो आपको मनुष्य भी मालूम नहीं पड़ेगा।

If in thirty years you have gone beyond your father—if there is a thirty-year gap between you and your father and you have gone so far ahead of him—then you will have gone far, far ahead of the Supreme Father, of God. The gap there is of billions upon billions of years. If you were to meet the Divine, He would seem utterly insensate, supremely foolish. When even the father seems foolish, if you met God, He would not even seem human to you.

पीछे की ओर, मूल की ओर, उदगम की ओर सम्मान का बोध अत्यंत विचार और विवेक की निष्पत्ति है। वह प्रकृति से नहीं मिलती। विमर्श, चिंतन, ध्यान से उपलब्ध होती है।

This sense of respect backward—toward the root, toward the origin—is the outcome of profound thought and discernment. It does not come from nature. It is attained through reflection, contemplation, meditation.

पर ध्यान रखना, जो भी मैं कह रहा हूं, वह आपसे बेटे और बेटियों की तरह कह रहा हूं, पिता और माता की तरह नहीं।

But remember, whatever I am saying, I am saying to you as sons and daughters, not as fathers and mothers.

दूसरा प्रश्न: ओशो, आपने पहले कहा है, क्षण-क्षण जीयो, वर्तमान में जीओ। अब आप कह रहे हैं, अतीत में लौटो। हम क्या करें?
Second question: Osho, you have earlier said, “Live moment to moment, live in the present.” Now you are saying, “Return to the past.” What should we do?

वर्तमान में जीना तभी संभव है, जब अतीत से छुटकारा हो जाए। उसके पहले कोई वर्तमान में जी नहीं सकता। इन दोनों बातों में कोई विरोध नहीं है। वर्तमान में वही जी सकता है, जिसके मन पर अतीत का कोई बोझ नहीं। अतीत का बोझ हो, तो वर्तमान में जीने का उपाय नहीं।

Living in the present is possible only when you are free of the past. Before that, no one can live in the present. There is no contradiction between these two statements. Only the one whose mind carries no burden of the past can live in the present. If the past weighs on you, there is no way to live in the present.

और अतीत का बोझ आपके ऊपर है। यह अतीत में लौटने की प्रक्रिया उस बोझ को काटने का उपाय है। उससे छुटकारा चाहिए, वह गिर जाए। जैसे वस्त्रों को छोड़कर कोई नग्न खड़ा हो जाए, ऐसा अतीत छूट जाए और आप नग्न वर्तमान में खड़े हो जाएं, तो ही वर्तमान में जी सकेंगे, तो ही क्षण-क्षण होने का अनुभव होगा।

And the past is a burden upon you. This process of returning to the past is a device to cut that burden, to be rid of it, so it falls away. As one drops one’s clothes and stands naked, so let the past drop and stand naked in the present—only then will you be able to live in the present, only then will you taste moment-to-moment being.

ये दो बातें विरोधी मालूम पड़ सकती हैं। लेकिन अतीत में लौटना वर्तमान में जीने की कला है।

These two things may appear contradictory, but returning to the past is an art for living in the present.

अतीत में जीने को नहीं कह रहा हूं आपसे कि आप अतीत में जीएं। अतीत में जीने का कोई उपाय नहीं है। जो जा चुका वह जा चुका, वह अब है नहीं। उसमें जीएंगे कैसे? कल तो बीत गया। और कल को लाने का अब कोई मार्ग नहीं है।

I am not telling you to live in the past. There is no way to live in the past. What is gone is gone; it is no more. How will you live in it? Yesterday has passed, and there is no way to bring it back.

लेकिन कल की स्मृति भीतर टंगी रह गई है। वह अभी भी मौजूद है। कल बीत चुका, सांप जा चुका; उसकी केंचुली आपके मन में अटकी रह गई है।

But the memory of yesterday hangs inside. It still exists. Yesterday is gone—the snake has slipped away; only its sloughed skin remains stuck in your mind.

वह जो कल की स्मृति आपके मन में आज भी मौजूद है, उस स्मृति से छुटकारा चाहिए। उस स्मृति से आपका रस समाप्त हो जाए। उस स्मृति के न तो आप पक्ष में रहें, न विपक्ष में। न तो उस स्मृति से लगाव रहे और न घृणा। उस स्मृति से आपका सारा संबंध छूट जाए, जैसे वह हुई या नहीं हुई बराबर हो जाए। तो आप अतीत से मुक्त हो गए; तो आपने अतीत की स्लेट को पोंछकर साफ कर दिया। तब ही आप वर्तमान में जी पाएंगे। तब आपकी आंखें उज्ज्वल होंगी, ताजी होंगी, नई होंगी। और आप जो भी देखेंगे, उसमें आपकी आंखों पर पड़ी हुई अतीत की धूल बाधा नहीं देगी। वह धूल नहीं है वहां; दर्पण स्वच्छ है।

It is from this memory, which is still present today, that you must be freed. Your fascination with it should dry up. Be neither for the memory nor against it. Let there be neither attachment nor aversion. Let your entire connection with that memory drop, as if whether it happened or not makes no difference. Then you are free of the past; you have wiped the slate of the past clean. Only then will you be able to live in the present. Then your eyes will be bright, fresh, new; and whatever you see will not be hindered by the dust of the past on your eyes. There will be no dust there; the mirror will be clean.

तो अतीत में लौटने की प्रक्रियाएं वर्तमान में जीने की विधियां हैं। और जो व्यक्ति अतीत में लौटने से डरता है, वह डरता ही इसलिए है कि अतीत बहुत भारी है। अतीत का स्मरण ही उसको बेचैन और विचलित कर देता है। उसका अर्थ है कि मन में भीतर अतीत के घाव अभी हरे हैं। कैसे वर्तमान में जीएंगे?

So the processes of returning to the past are methods to live in the present. And the person who is afraid of returning to the past is afraid precisely because the past is heavy. The mere remembrance of it makes him restless and disturbed. That means the inner wounds of the past are still raw. How will you live in the present?

कल किसी ने आपको गाली दी थी, वह आदमी आपको आज फिर सड़क पर दिखाई पड़ गया है। आपकी आंखें खाली नहीं हैं; गाली से भरी हैं। आपका मन खाली नहीं है; कल की गाली अभी भी अनुगूंज कर रही है; अभी भी गूंज रही है। और उस आदमी को देखते ही गाली फिर से सजग हो जाएगी। और इस आदमी को आप वैसा नहीं देखेंगे, जैसा वह अभी है। वैसा देखेंगे, जैसा वह कल गाली देते समय था।

Yesterday someone abused you; today you see that man again on the road. Your eyes are not empty; they are full of the abuse. Your mind is not empty; yesterday’s insult is still reverberating. The moment you see that man, the abuse will reawaken. And you will not see him as he is now, but as he was when he hurled the insult yesterday.

और हो सकता है, वह आदमी क्षमा मांगने आ रहा हो। और हो सकता है, वह भूल ही चुका हो गाली। हो सकता है, उसने पश्चात्ताप कर लिया हो, अपने को दंड दे लिया हो। लेकिन यह नया आदमी आपको दिखाई नहीं पड़ेगा। आपके पास आंखें पुरानी हैं। आप आज देख ही नहीं रहे हैं; कल से देख रहे हैं।

And it may be that the man is coming to ask your forgiveness. It may be that he himself has forgotten the insult. He may have repented and punished himself. But you will not see this new man. You are looking with old eyes. You are not seeing today; you are seeing through yesterday.

और हमारा सारा देखना ऐसा है; हमारा सारा सुनना ऐसा है। हम होते ही यहां हैं न के बराबर, निन्यानबे प्रतिशत अतीत बीच में खड़ा होता है। उसके कारण वर्तमान से वंचित हो जाते हैं।

Almost all our seeing is like this; so is our hearing. We are scarcely here—ninety-nine percent of the time the past stands in between. Because of it, we are deprived of the present.

तो जो कल मैंने आपको कहा अतीत में लौटने के प्रयोग, वे अतीत से छूटने के प्रयोग हैं। लौटकर वहां टिक नहीं जाना है। लौटकर वहां रुक नहीं जाना है। लौटना है सिर्फ इसलिए, ताकि अतीत को आप सचेतन रूप से जी लें। इस बात को थोड़ा खयाल से समझ लें।

So what I told you yesterday about experiments of returning to the past are experiments to be free of the past. Go back, but do not stay there. Do not get stuck there. Return only so that you can live the past consciously. Understand this point a little carefully.

अतीत में आप रहे हैं, लेकिन तब आप अचेतन थे। कल इस आदमी ने गाली दी थी, तब आपके पास होश नहीं था। तब गाली इतने जोर से चोट की थी, आप इतने धुएं से भर गए थे, क्रोध इतना उबल आया था कि आप देख नहीं सके क्या हुआ। उस क्रोध की मूर्च्छा में आप सचेतन रूप से अनुभव से गुजर नहीं सके।

You were in the past, but you were unconscious then. Yesterday this man abused you, and you had no awareness then. The blow of the abuse struck so hard, you were so filled with smoke, anger boiled so much that you could not see what was happening. In that stupor of rage you could not pass through the experience consciously.

लेकिन अब तो कल बीत गया। कल की गाली भी गई, आदमी भी गया, कल भी गया। अब आप बैठकर चुपचाप कल की घटना में फिर से उतर सकते हैं। और अब आप सचेतन रूप से, कांशसली उतर सकते हैं। जो कल संभव नहीं हुआ, वह आज संभव हो सकता है।

But now yesterday is over. The insult is over, the man is gone, the day is gone. Now you can sit silently and re-enter yesterday’s event. And now you can descend into it consciously. What was not possible yesterday may be possible today.

और आप चकित हो जाएंगे। अगर आप होशपूर्वक कल की घटना में गए, तो आप अचानक पाएंगे, उस घटना का दंश समाप्त हो गया। उस घटना में कोई चोट न रही, उस गाली में अब कोई कांटे न रहे। और अगर यह स्मृति में हो सकता है, तो इससे एक अनुभव मिलेगा कि अगर आप यह वस्तुतः भी कर सकें, तो आपकी जिंदगी में कोई कांटे नहीं रह जाएंगे।

And you will be surprised: if you go into yesterday’s event with awareness, you will suddenly find that the sting of that event has disappeared. There is no wound left in it, no thorns left in that abuse. And if this can happen in memory, you will gain the insight that if you can do this in actuality, no thorns will remain in your life.

तब कल फिर कोई गाली आपको देगा—जिंदगी के रास्ते पर बहुत कांटे हैं—और जब कल आपको दुबारा कोई गाली दे, तो आपका यह सचेतन गाली में लौटने का अनुभव सहयोगी होगा। तब आप अतीत बनने ही मत देना; तब आप वहीं देख लेना। तब आप वहीं खड़े हो जाना शांत और इस घटना को ऐसे ही देखना, जैसे यह कोई स्मृति का एक खेल हो। वस्तुतः न घटती हो, सिर्फ मन में एक कल्पना हो रही हो। तो फिर आपका अतीत निर्मित ही न होगा।

Then tomorrow, if someone insults you again—life’s road has many thorns—your previous experience of consciously returning to insults will help. Then do not let it become the past at all; see it right there and then. Stand still and watch the event as if it were only a play of memory, as if in fact nothing were happening and only an imagination were occurring in the mind. Then the past will not be manufactured.

अतीत के साथ दो काम करने हैं। जो बंधा हुआ अतीत है, जिसको हम इस मुल्क में कर्म और संस्कार कहते रहे हैं, उसकी निर्जरा करनी है, उसको झाड़ देना है। और दूसरा काम यह करना है कि अब आगे अतीत निर्मित न हो पाए। तो रोज-रोज झाड़ देना है। जैसे ही धूल पड़े, उसी समय झाड़ देना है। इकट्ठा करने का प्रयोजन भी क्या है? जिससे कल छूट ही जाना है, उसे आज बांध लेने की जरूरत क्या है? और जो कल बोझ बन जाएगा, उसे हम आज संग्रह क्यों करें?

There are two tasks regarding the past. First, the bound past—what in this land we have called karma and samskara—must undergo nirjara, its wearing away; it must be dusted off. Second, see that further past is not manufactured. So dust it off every day. As soon as dust settles, wipe it then and there. What is the point of accumulating? What needs to be dropped tomorrow—why bind it today? And what will become a burden tomorrow—why collect it now?

तो जो संगृहीत है, उससे छूटना है। और जो संगृहीत हो सकता है, उसको संगृहीत नहीं करना है। पिछले संस्कार को पोंछना है; नए संस्कार को निर्मित नहीं होने देना है। तब आप दर्पण की तरह स्वच्छ हो जाएंगे। तब जगत आपको वैसा ही दिखाई पड़ेगा जैसा है। तब आप उसको बिगाड़ेंगे नहीं; तब आप उसमें जोड़ेंगे और घटाएंगे नहीं। और अगर ऐसी दर्पण जैसी स्थिति मिल जाए, तब जो हम जानते हैं, वह संसार नहीं है, वह परमात्मा है। तब जो हम जानते हैं, वह मूल है, उत्स है, उदगम है। उसे जानते ही जीवन के सारे दुख तिरोहित हो जाते हैं।

So, be free of what has been accumulated. And do not let what could be accumulated get stored up. Wipe away old samskaras; do not let new samskaras be formed. Then you will become clean like a mirror. Then the world will appear to you as it is. You will not distort it; you will neither add to it nor subtract from it. And if such a mirrorlike state happens, then what we come to know is not the world—it is the divine. What we know then is the root, the source, the origin. Knowing that, all the sorrows of life disappear.

इन दोनों बातों में विरोध नहीं है। एक है लक्ष्य, वर्तमान में जीना। और दूसरी है विधि, अतीत में उतरना, जिससे यह लक्ष्य पूरा हो सकता है। लेकिन कठिन हमें मालूम पड़ता है।

There is no contradiction between the two points. One is the goal—living in the present. The other is the method—descending into the past, through which the goal can be realized. But it appears difficult.

सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन को गाली देने की सहज आदत थी, अकारण भी, निर्जीव वस्तुओं को भी। अपनी बैलगाड़ी को हांककर ले जाता खेत तक, तो बैलों को भी गाली देता।

I have heard: Mulla Nasruddin had the easy habit of abusing—without cause, even to inanimate things. He would drive his bullock cart to the fields and abuse even the oxen.

गांव में एक फकीर आया हुआ था और नसरुद्दीन को उसने रास्ते पर बैलों को गाली देते देखा। उसने नसरुद्दीन को समझाया। और बात तो सीधी थी; समझने का कोई खास कारण भी न था। बैलों को गाली देने का कोई अर्थ नहीं है। और उनसे दूर के कामुक रिश्ते जोड़ना—मां-बहन, उनकी मां और बहन से संबंध जोड़ना निपट पागलपन की बात है। नसरुद्दीन को समझ में भी आ गया। तो उसने प्रतिज्ञा कर ली, कसम खा ली कि अब, अब दुबारा ऐसी भूल नहीं करूंगा।

A fakir came to the village and saw Nasruddin on the road abusing the oxen. He counseled Nasruddin. The point was simple; it needed no special argument. There is no meaning in abusing oxen. And to drag in obscene talk about their mothers and sisters is sheer madness. Nasruddin also understood. He took a vow, swore that now he would never again make such a mistake.

लेकिन कसमों से आदतें कभी टूटती नहीं। और कसमों से आदतें टूटती होतीं, तो सारी दुनिया कभी की बदल गई होती। और सिर्फ बुद्धि को बात ठीक लगती है, उतना ही काफी नहीं है जीवन रूपांतरण के लिए। क्योंकि जीवन बुद्धि से ज्यादा गहरा है। वहां अचेतन परतें हैं। और बुद्धि की खबर वहां तक नहीं पहुंचती।

But habits never break by vows. If habits could be broken by vows, the whole world would have changed long ago. And that a thing appears reasonable to the intellect is not enough for transformation, because life goes deeper than intellect. There are unconscious layers; the intellect does not reach there.

पंद्रह दिन ही नहीं बीते होंगे कि फिर फकीर रास्ते पर मिल गया। फकीर दिखाई पड़ा, तो नसरुद्दीन उस वक्त बैलों को गाली दे रहा था और कोड़े मार रहा था। जैसे ही फकीर को देखा, तो उसने फकीर को अनदेखा कर दिया, और जोर से बैलों से कहा कि सुनो, अगर पंद्रह दिन पहले की बात होती, तो जो बातें मैंने कहीं, वह मैं तुमसे कहता। लेकिन चूंकि अब मैं कसम खा चुका हूं, इसलिए प्यारे बच्चो, जरा जल्दी-जल्दी चलो।

Not even fifteen days had passed when the fakir met him again on the road. The fakir appeared just as Nasruddin was abusing the oxen and whipping them. As soon as he saw the fakir, he pretended not to see him, and shouted loudly to the oxen, “Listen! If this were fifteen days ago, I would say to you the things I used to say. But since I have taken an oath, dear children, please walk a little faster!”

वह गालियां दे रहा था, लेकिन बैलों से कहा कि अगर पंद्रह दिन पहले की बात होती, तो ये बातें मैंने तुमसे कही होतीं। अब चूंकि कसम खा चुका.।

He was abusing, yet telling the oxen, “If it were fifteen days earlier, these things I would have said to you. But since I have sworn...”

जो भी हमने पीछे किया है, सोचा है, उस सबके गहरे खांचे हमारे मन पर होते हैं। और उन्हीं खांचों को हम रोज-रोज उपयोग करते हैं, तो खांचे और गहरे हो जाते हैं। आप निर्णय भी कर लें कि अब ऐसा नहीं करूंगा, तो इस निर्णय का खांचा तो इतना गहरा नहीं होता, यह तो निर्णय अभी पतली लकीर है। यह निर्णय कभी भी हार जाएगा, क्योंकि पुराने खांचे हैं, उनकी लीकें बन गई हैं।

Whatever we have done and thought leaves deep grooves on the mind. And when we use those grooves day after day, they go deeper. You may even decide, “I won’t do this now,” but that decision’s groove is not so deep; it is a thin line. That decision will be defeated, because the old grooves have become tracks.

जैसे गांव के कच्चे रास्तों पर गाड़ी की लीक बन जाती है। फिर आप बैलगाड़ी चलाएं, उसी लीक में चके फिर पहुंच जाएंगे, फिर पहुंच जाएंगे। वे गड्ढे खाली हैं; चकों को उनमें जाना आसान है।

Like the ruts that form on village dirt roads. Then when you drive a bullock cart, your wheels keep slipping back into those same ruts. The hollows are waiting; it is easy for the wheels to fall into them.

ठीक मन पर लीकें हैं। अतीत का अर्थ है, अनंत लीकें। तो आप कितनी ही बातें समझ लेते हैं; बुद्धि सहमत हो जाती है; निर्णय ले लेते हैं; संकल्प कर लेते हैं। और जब संकल्प करते हैं, तब सोचते हैं कि कुछ होने-जाने वाला है। घड़ी भी नहीं बीत पाती कि जो आपने निर्णय लिया था, वह टूट जाता है। और तब सिर्फ आत्मग्लानि पैदा होती है, और कुछ भी नहीं।

So it is with the mind—there are ruts. The past means endless grooves. However much you understand, your intellect agrees, you make decisions, you resolve—at the moment of resolve you feel something is going to change. But not even an hour passes before your decision breaks. Then only self-condemnation is produced, nothing else.

आपके संत, आपके फकीर, आपके पंडित-पुरोहित, आप में सिर्फ आत्मग्लानि पैदा करवा पाते हैं और कुछ भी नहीं। क्योंकि उनकी बातें तो तर्कयुक्त हैं। आप भी कह नहीं सकते कि वे गलत कह रहे हैं। स्वीकार करना पड़ता है कि ठीक कह रहे हैं। उस स्वीकृति में आप निर्णय लेते हैं।

Your saints, your fakirs, your priests and pundits—most of the time they only succeed in producing self-condemnation in you, nothing else. Their words are logically correct. You cannot even say they are wrong; you have to admit they are right. In that admission you take a decision.

लेकिन निर्णय किसके खिलाफ ले रहे हैं! न मालूम कितनी लंबी लकीरें भीतर हैं, गहरे खांचे हैं। उनमें चलने की आदत हो गई है। उनमें चलना सुगम है। वे खांचे बार-बार आपको खींचेंगे।

But against what are you deciding? Inside are grooves carved since who knows when, deep tracks. Walking in them has become a habit. It is easy to walk in them. They will pull you again and again.

अतीत में वापस उतरने का अर्थ यह है, इन खांचों को मिटाना जरूरी है। इसके पहले कि आप कसम खाएं, बदलाहट का कोई निर्णय लें, जिससे आप छूटना चाहते हैं, उससे सचेतन रूप से गुजर जाना जरूरी है। आप प्रयोग करके देखें, कि चीज से भी आप सचेतन रूप से गुजर जाएंगे, उससे छुटकारा हो जाएगा।

The meaning of returning into the past is: these grooves must be erased. Before you swear oaths or take resolutions to change, it is necessary to pass consciously through that from which you want to be free. Try it and see: if you pass through an experience consciously, you are freed of it.

एक महिला मेरे पास लाई गई। उसके पति चल बसे हैं। तीन महीने हो गए, लेकिन वह रोई भी नहीं। बुद्धिमान है; एक युनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। पढ़ी-लिखी है। किताबें लिखी हैं। कविताएं लिखती है। प्रवचन करती है। और जब नहीं रोई, और उसकी आंख से आंसू न गिरे, तो आस-पास के लोगों ने भी बड़ी प्रशंसा की। उस प्रशंसा ने अहंकार को और बल दिया। उससे वह और भी अकड़ गई। लेकिन तीन महीने के बाद उसे हिस्टीरिया के फिट आने शुरू हो गए; मूर्च्छा आने लगी। तो मूर्च्छा की चिकित्सा शुरू हो गई।

A woman was brought to me. Her husband had died. Three months had passed, but she had not cried. She was intelligent; a university professor—educated, had written books, wrote poetry, gave lectures. When she did not cry, when no tears came, people around her praised her greatly. That praise strengthened her ego and she stiffened even more. But after three months she began to have hysteria fits; she began to faint. Then treatment for fainting was started.

लेकिन किसी ने भी यह फिक्र न की कि उसने दुख की एक गहरी वेदना को बिना जीए दबा लिया। यह बिलकुल स्वाभाविक था कि वह रो लेती। और समझदार लोग आस-पास होते, तो उसे रोने में सहायता पहुंचाते। यह उचित था कि घाव जी लिया जाता। वह नहीं हो पाया। भीतर रोना भरा रहा। आंसू निकलना चाहते थे; रोक लिए गए। उन सबका बोझ भारी हो गया। मन हलका न हो पाया। उस मन के बोझ का परिणाम होने ही वाला था कि कोई भी भयानक बीमारी पैदा हो जाए।

But no one thought that she had suppressed a deep pain of grief without living it. It would have been entirely natural for her to weep. Had truly understanding people been around, they would have helped her to cry. It was appropriate that the wound be lived through. That did not happen. The crying remained inside. The tears wanted to come; they were held back. The weight of all that became heavy. The mind could not be lightened. The inevitable result of that burden was that some terrible illness would arise.

उस स्त्री की पूरी बात सुनकर मैंने उसे कहा कि कुछ और इलाज की जरूरत नहीं है, तू जी भरकर रो ले। उसने कहा, लेकिन क्या फायदा रोने से? रोने से क्या मरा हुआ व्यक्ति मिलेगा?

After hearing her whole story I told her, “No other treatment is needed. Cry your heart out.” She said, “But what use is crying? Will crying bring back the dead?”

मैं भी नहीं कह रहा हूं कि रोने से मरा हुआ व्यक्ति मिलेगा। रोने से तू ठीक से जीवित हो सकेगी। मरा हुआ व्यक्ति तो नहीं मिलने वाला है। लेकिन अगर नहीं रोई, तो तू भी मरी हुई हो जाएगी। मरी हुई हो ही गई है। तेरा हृदय भी पत्थर जैसा हो जाएगा।

I am not saying crying will bring back the dead. Crying will allow you to live rightly. The dead will not return—but if you do not cry, you too will become dead. In fact, you already have. Your heart will turn to stone.

उसने कहा, अब बड़ा मुश्किल है। जिस क्षण पति मरे थे, उस समय तो आसान था; अब तो समय भी काफी बीत चुका।

She said, “Now it is very difficult. When my husband died, at that moment it would have been easy; now a lot of time has passed.”

उससे कहा, तुझे लौटाना पड़ेगा; अतीत में वापस जाना पड़ेगा। तुझे उस िदन से फिर कहानी शुरू करनी पड़ेगी, जिस दिन पति मरे थे। तो तू आंख बंद कर ले और जिस क्षण पहला तुझे समाचार मिला पति के मरने का, वहां से फिर से तू यात्रा शुरू कर। ये पीछे के जो दिन बीते, इनको भूल जा और फिर से जी।

I said, “You will have to return; you will have to go back into the past. You must start again from the day your husband died. Close your eyes and begin your journey again from the moment you first received the news of his death. Forget the days that have passed since, and live it again.”

वह मेरे सामने बैठी-बैठी ही विकल हो गई। उसके हाथ-पैर में कंपन आ गया। उसकी आंखें बंद हो गईं। उसके जबड़े भिंच गए। चीख और रोना शुरू हो गया। कोई पंद्रह दिन गहन पीड़ा रही। लेकिन तब हल्कापन आ गया। अब वह हंस सकती है।

Right there in front of me she became distressed. Her hands and feet began to tremble. Her eyes closed. Her jaws clenched. A scream and sobbing began. For about fifteen days there was intense pain. Then a lightness came. Now she can laugh.

इस फर्क को आप समझ लें।

Understand this difference.

रोने से सचेतन रूप से गुजरी, तो अब हंस सकती है। रोने को दबा लिया था, तो हंसना तो दूर, हिस्टीरिया परिणाम था।

Passing through the crying consciously, now she can laugh. Had she suppressed the crying, far from laughter, hysteria was the outcome.

अतीत को सचेतन रूप से एक बार आप देख लें, तो आप हंस सकते हैं। तब बोझ तिरोहित हो जाता है। और उसके बाद ही वर्तमान में जीना संभव है।

If you look at the past consciously even once, then you can laugh. The burden dissolves. And only after that is living in the present possible.

आखिरी प्रश्न: ओशो, गीता की धारणा है कि संसार श्रेष्ठ से अश्रेष्ठ की ओर पतन है। उसके अनुसार हिंदुओं की सतयुग से लेकर कलियुग के अवरोहण की धारणा भी सही लगती है। लेकिन ज्ञात इतिहास बताता है कि मनुष्य-जाति नरमेध, दासता और दरिद्रता से निकलकर क्रमशः समृद्धि और स्वतंत्रता की ओर गतिमान रही है। इसमें तथ्य क्या है?
The last question: Osho, the Gita’s view is that the world is a descent from the superior to the inferior. Accordingly, the Hindu notion of the decline from Satya Yuga to Kali Yuga also seems right. But known history tells us that humankind has been moving gradually from human sacrifice, slavery and poverty toward prosperity and freedom. What is the fact in this?

पहली बात, बच्चा पैदा होता है, तब वह निर्दोष है, तब उसकी स्लेट कोरी है। न उस पर बुरा है कुछ, और न अच्छा है। बच्चा साधु नहीं है, निर्दोष है। असाधु भी नहीं है। असाधु तो है ही नहीं, साधु होने का दोष भी अभी उसके ऊपर नहीं है। अभी उसने हां और न कुछ भी नहीं कहा है। अभी उसने बुरा और अच्छा कुछ भी चुना नहीं है। अभी निर्विकल्प है। अभी उसका कोई चुनाव नहीं है। अभी च्वाइसलेस है। अभी उसे पता भी नहीं कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है। अभी भेद पैदा नहीं हुआ। अभी बच्चा अभेद में जी रहा है।

First, when a child is born, he is innocent; his slate is blank. There is nothing bad written on it, and nothing good either. The child is not a saint; he is innocent. Nor is he a sinner. The sinner is not there at all—and the burden of being a saint is not yet upon him. He has not yet said yes or no. He has not yet chosen the bad or the good. He is still without alternatives. He has made no choice. He is choiceless. He does not even know what is good and what is bad. The division has not arisen; the child lives in non-division.

यह जो बच्चे की दशा है, यही दशा पूरे समाज की भी कभी रही है, उसी को हिंदू सतयुग कहते हैं। और ठीक मालूम होता है, वैज्ञानिक मालूम होता है। क्योंकि एक व्यक्ति की जीवन-कथा जो है, वही जीवन-कथा सभी व्यक्तियों की जीवन-कथा है।

This state of the child was once the state of the whole society; this is what the Hindus call Satya Yuga—the age of truth. And it seems right; it even seems scientific. Because the story of one person’s life is the story of all persons.

बच्चा निर्दोष पैदा होता है और बूढ़ा सब दोषों से भरकर मरता है। सतयुग बचपन है समाज का। और कलियुग बुढ़ापा है समाज का; वह अंतिम घड़ी है। जब सब तरह के रोग इकट्ठे कर लिए गए। जब सब तरह की बीमारियां संगृहीत हो गईं। जब सब तरह के अनुभवों ने आदमी को चालाक और बेईमान बना दिया, भोलापन खो गया।

A child is born innocent, and an old man dies full of all kinds of faults. Satya Yuga is the childhood of society, and Kali Yuga is the old age of society—the last hour, when all manner of diseases have been collected. When the accumulation of experiences has made man clever and dishonest, his guilelessness is lost.

हालांकि उस बेईमानी और चालाकी से कुछ मिलता नहीं है। क्योंकि मिलता होता, तो बूढ़े प्रसन्न होते और बच्चे दुखी होते। खोता ही है, मिलता कुछ नहीं है। लेकिन मन समझाता है कि होशियारी.।

Yet nothing is gained by that dishonesty and cleverness. Because if anything were gained, the old would be happy and the children would be unhappy. In fact, one only loses; nothing is gained. But the mind consoles itself that cleverness...

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन एक फैक्टरी में काम करता था, तो उसका हाथ कट गया। मशीन के भीतर आ गया बायां हाथ और कट गया। महीनों के इलाज के बाद जब वह अस्पताल से वापस लौटा, उसके मित्र उसे देखने आए। और उन्होंने कहा कि नसरुद्दीन, परमात्मा को धन्यवाद दो कि अच्छा हुआ कि दायां हाथ न कटा, नहीं तो जिंदगी बेकार हो जाती। नसरुद्दीन ने कहा कि धन्यवाद देने की कोई जरूरत नहीं। हाथ तो मेरा भी मशीन में दायां ही गया था, वह तो मैंने वक्त पर चालाकी की, दायां तत्काल खींचकर बायां अंदर कर दिया।

I have heard: Mulla Nasruddin used to work in a factory, and his hand was cut off—his left hand went into the machine and was severed. After months of treatment, when he returned from the hospital, his friends came to see him. They said, “Nasruddin, thank God your right hand wasn’t cut off—otherwise life would have been useless.” Nasruddin said, “No need to thank God. Actually my right hand had gone into the machine; I pulled it out in time and thrust the left one in.”

तो जिसे हम आदमी की समझदारी कहते हैं, वह इससे ज्यादा नहीं है। क्योंकि फल क्या है? सारी बुद्धिमत्ता कहां ले जाती है? हाथ में बचता क्या है? बच्चे को हानि क्या है? उसकी निर्दोषता से उसका क्या खो रहा है? निर्दोष चित्त का कुछ खो ही नहीं सकता। क्योंकि उसकी कोई पकड़ नहीं है।

This is about as much as we mean by human “intelligence.” Because what is the fruit of it? Where does all this cleverness lead? What remains in the hand in the end? What harm comes to the child? What does he lose by his innocence? The innocent mind cannot lose anything—because it has no grasp.

मनुष्य की जो, एक-एक व्यक्ति की जो कथा है, हिंदू विचार पूरे जीवन की कथा को भी वैसा ही स्वीकार करता है। मनुष्य-जाति का जो आदिम युग था, वह सतयुग है। जब लोग सरल थे और बच्चों की भांति थे। और यह बात सच मालूम पड़ती है। आज भी आदिम जातियां हैं, वे सरल हैं और बच्चों की भांति हैं।

The Hindu vision accepts that the tale of the individual is the tale of humanity as a whole. The primitive age of humankind was Satya Yuga: people were simple, childlike. And this seems true: even today some primitive tribes remain—simple, childlike.

फिर सभ्यता, समझ, गणित का विकास होता है। हृदय खोता है और बुद्धि प्रबल होती है। भाव क्षीण होते हैं और हिसाब मजबूत होता है। कविता खो जाती है और गणित ही गणित रह जाता है। आज जैसा अमेरिका है। सब चीज गणित हो जाती है। आंकड़े सब कुछ हो जाते हैं। सबसे ऊपर कैलकुलेशन, हिसाब हो जाता है। चालाकी है। लेकिन हिंदू हिसाब से कलियुग है। आखिरी वक्त है; सबसे बुरा वक्त है।

Then civilization, understanding, mathematics develop. The heart is lost and the intellect becomes dominant. Feeling grows weak and calculation grows strong. Poetry disappears and only mathematics remains. Like America today. Everything becomes numbers; data becomes everything; calculation sits on the throne. There is cleverness. But by the Hindu reckoning it is Kali Yuga—the last hour, the worst time.

इसे विकास कहें या इसे पतन कहें? बूढ़े को बच्चे का विकास कहें? या बूढ़े को बचपन का खो जाना कहें, पतन कहें? अगर आप से कोई पूछे, तो दोनों में क्या होना चाहेंगे? उससे निर्णय हो जाएगा। क्योंकि जो आप होना चाहेंगे, वही पाने योग्य है, वही श्रेष्ठ है। जो आप न होना चाहेंगे, वहीं कुछ भ्रांति, भूल, कहीं कुछ अंधकार है।

Shall we call it development, or shall we call it decline? Is old age the development of the child—or is it the loss of childhood, a fall? If someone asks you which you would choose to be, your answer will decide it. What you would choose to become is what is worthy and superior. What you would not wish to be indicates an error, a mistake, some darkness there.

कोई भी बूढ़ा नहीं होना चाहता और कोई भी सिर्फ गणित में नहीं जीना चाहता। क्योंकि जीवन के आनंद की कोई भी झलक मस्तिष्क में कभी नहीं उतरती। जीवन का आनंद, जीवन का नृत्य, जीवन की सुगंध तो हृदय ही अनुभव करता है। मस्तिष्क सब कुछ दे सकता है, सिवाय आनंद को छोड़कर। और हृदय के साथ शायद सब कुछ खो जाएगा, सिर्फ आनंद बचेगा। लेकिन सब कुछ खोकर भी आनंद बचाने जैसा है।

No one wants to be old; and no one wants to live only in mathematics. Because no glimpse of life’s bliss ever descends into the brain. Life’s bliss, life’s dance, life’s fragrance are experienced only by the heart. The brain can give everything—except bliss. And with the heart, perhaps you will lose everything else; only bliss will remain. But even after losing everything, saving bliss is worth it.

जिसको हम वैज्ञानिक विकास कहते हैं, वह विज्ञान का विकास होगा। ज्यादा बड़ी मशीनें हमारे पास हैं, ज्यादा बड़े मकान हमारे पास हैं। लेकिन वे आनंद का विकास तो नहीं हैं। क्योंकि उन बड़े मकानों में भी दुखी लोग रह रहे हैं। झोपड़ों में भी इतने दुखी लोग नहीं थे, जितने बड़े मकानों में दुखी लोग रह रहे हैं। और जिनके पास कुछ भी न था, कोई औजार न थे, कोई शस्त्र-साधन न थे, वे भी इससे ज्यादा आनंदित थे। हमारे पास एटामिक मिसाइल्स हैं, चांद पर पहुंचने के उपाय हैं, लेकिन सुख का कोई कण भी नहीं है।

What we call scientific development is the development of science. We have bigger machines; we have bigger houses. But this is not the development of bliss. In those big houses dwell unhappy people. The people in huts were not as unhappy as the people in mansions are. Those who had nothing—no tools, no weapons—were more joyful than we are. We have atomic missiles, the means to reach the moon—but not a single grain of happiness.

कैसे हम नापते हैं, यह सवाल है। अगर आप सिर्फ रुपयों के ढेर से नापते हैं कि आदमी का विकास हुआ कि पतन, तो विकास हुआ है। अगर आप आदमी में देखते हैं और नापते हैं, तो पतन हुआ है। तो आपकी दृष्टि पर निर्भर करेगा। क्या दृष्टिकोण है? मापदंड क्या है? क्राइटेरियन क्या है? नापते कैसे हैं?

The question is: how do we measure? If you measure only by piles of money whether man has developed or declined, then yes, there is development. But if you measure by the man himself, there is decline. It depends on your vision: what is your viewpoint? What is your criterion? How do you measure?

हिंदू चिंतन, उपनिषद के ऋषि या गीता के कृष्ण, मनुष्यता से नापते हैं। क्या आपके पास है, यह मूल्यवान नहीं है; आप क्या हैं, यही मूल्यवान है। कितना आपके पास है, यह व्यर्थ हिसाब है। कितनी आत्मा है! कितना सत्व है! कितना चैतन्य है! आप क्या हैं! बीइंग से नापते हैं, हैविंग से नहीं। आपके बैंक बैलेंस से आपके होने का कोई नाता नहीं है। आप नग्न खड़े हों, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता, तो भी आपके भीतर सत्व हो सकता है।

महावीर जैसे नग्न खड़े व्यक्ति के पास भी आत्मा है; सब कुछ है। बाहर से कुछ भी नहीं है। कैसे नापते हैं!

The Hindu vision, the seers of the Upanishads or Krishna of the Gita, measure by humanity. What you have is not valuable; what you are—that is valuable. How much you possess is a useless account. How much soul! How much essence! How much consciousness! What you are! They measure by being, not by having. Your bank balance has no relation to your being. Even if you stand naked, it makes no difference; there may still be essence within you. A man like Mahavira stands naked—yet he has soul; he has everything. Outwardly nothing. How do you measure?

इस युग से ज्यादा दुखी कोई युग नहीं था। इस युग से ज्यादा विक्षिप्तता किसी युग में नहीं थी। फिर भी हम कहे चले जाते हैं, संपन्न हैं! फिर भी हम कहे चले जाते हैं, वैभवशाली हैं!

There was never any age as unhappy as this one. There was never as much madness as in this age. And still we go on saying we are prosperous, opulent!

सच है, बात तो सच है। इतनी संपन्नता भी कभी नहीं थी। इतनी विपन्नता भी कभी नहीं थी। पर दो अलग कोण हैं नापने के। एक कोण है, जो धन से नापता है, पदार्थ से नापता है। और एक कोण है, जो चेतना से नापता है।

True enough—never before such prosperity. But also never before such poverty. Two different angles of measurement. One measures by wealth, by matter; the other measures by consciousness.

चेतना की दृष्टि से मनुष्य का पतन हुआ है परमात्मा से। इसलिए हम चेतना को फिर वापस उसी स्थिति में ले जाएं, जहां से परमात्मा से हमारा संबंध छूटता है। फिर हमारी धारा वहीं गिरे, तो वही परम निष्पत्ति होगी।

By the perspective of consciousness, man has fallen from God. Therefore, we must return consciousness to the point from which our link with God was broken. Let our stream fall back there—that is the supreme consummation.

लेकिन पदार्थ की दृष्टि से, साधन-सामग्री की दृष्टि से हम रोज विकास कर रहे हैं। हम विकास कर रहे हैं, यह कहना भी शायद ठीक नहीं है; क्योंकि मशीनें खुद ही विकास कर रही हैं। अब तो आदमी को उसमें हाथ बंटाने की भी जरूरत नहीं है। कंप्यूटर हैं; वे विकास करते चले जाएंगे।

और वैज्ञानिक कहते हैं, इस सदी के पूरे होते-होते हम ऐसी मशीनें पैदा कर लेंगे, जो मशीनों को जन्म दे सकें, अपने से बेहतर मशीनों को जन्म दे सकें। वह बिल्ट-इन हो जाएगा, कि मशीन जब टूटने के करीब आए, मिटने के करीब आए, तो अपने से बेहतर मशीन को जन्म दे जाए। जैसे आप एक बच्चे को जन्म दे जाते हैं। तब तो फिर आपकी बिलकुल भी जरूरत नहीं होगी। तब मशीनें विकसित होती रहेंगी। आप अपने घर भी बैठे रहे, जैसे थे वैसे रहे, तो भी मशीनें विकसित होती रहेंगी।

But from the perspective of matter, of means and instruments, we are advancing daily. Even to say “we are advancing” may not be right, because machines are advancing by themselves. Now man hardly needs to lend a hand. There are computers; they will keep on developing. And scientists say that by the end of this century we shall create machines that can give birth to machines—machines better than themselves. It will be built in: as a machine nears breaking, it will give birth to a better one—just as you give birth to a child. Then you will not be needed at all. The machines will go on developing. You can sit at home as you are, and still the machines will develop.

मशीन ही विकसित हो रही है। आदमी खो रहा है। इस हिसाब से पतन है।

The machine is developing; man is being lost. By this reckoning, it is a decline.

इसमें पूरा पूरब सहमत है। बुद्ध, लाओत्से, कृष्ण, सब सहमत हैं; जीसस, मोहम्मद, सब सहमत हैं; जरथुस्त्र, कनफ्यूसियस, सब सहमत हैं कि बचपन श्रेष्ठतम है, शुद्धता की दृष्टि से। और इसलिए जब कोई व्यक्ति, लाओत्से कहता है, पुनः बचपन को उपलब्ध हो जाता है, तब वह संत हो गया। वर्तुल पूरा हुआ। उदगम से फिर मिलना हो गया। कृष्ण भी यही गीता में कह रहे हैं।

The whole East agrees on this: Buddha, Lao Tzu, Krishna—all agree; Jesus, Mohammed—all agree; Zarathustra, Confucius—all agree: childhood is the most excellent state in terms of purity. And that is why when a person, as Lao Tzu says, becomes again a child, he becomes a saint. The circle is complete; one has met the source again. Krishna says the same in the Gita.