Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
इस सूत्र में प्रवेश के पहले कुछ बातें समझ लेनी जरूरी हैं।
Before we enter this sutra, a few things must be understood.
पहली बात, आधुनिक समय के बहुत-से विचारक, अधिकतम, मानते हैं कि जगत का विकास निम्न से श्रेष्ठ की ओर हो रहा है। डार्विन या मार्क्स, बर्गसन, और भी अन्य। जैसे-जैसे हम पीछे जाते हैं, वैसे-वैसे विकास कम; और जैसे-जैसे हम आगे आते हैं, वैसे-वैसे विकास ज्यादा। अतीत पिछड़ा हुआ था। वर्तमान विकासमान है। भविष्य और भी आगे जाएगा।
First: many modern thinkers—at most—hold that the world’s evolution moves from the lower to the higher. Darwin or Marx, Bergson, and others. The further back we go, the less development; the further ahead, the more development. The past was backward. The present is evolving. The future will go further still.
इस पूरी विचार-सरणी का मूल-स्रोत, उदगम को छोटा मानना और विकास के अंतिम शिखर को श्रेष्ठ मानना है। लेकिन भारत की मनीषा बिलकुल विपरीत है; और इस सूत्र को समझने के लिए जरूरी होगा।
The root of this entire line of thought is to consider the source small and the final peak of development superior. But the Indian vision is exactly the opposite; to understand this sutra, that is essential.
हम मानते रहे हैं कि मूल श्रेष्ठ है। वह जो स्रोत है, श्रेष्ठ है। बिलकुल ही उलटी तर्क-सरणी है। बूढ़ा आदमी श्रेष्ठ नहीं है, वरन गर्भ में छिपा हुआ जो बीज है, वह श्रेष्ठ है। और जिसे पश्चिम में वे विकास कहते हैं, उसे हम पतन कहते रहे हैं।
We have always held that the origin is the highest. The source is supreme. It is a completely inverted logic. The old man is not superior; rather, the seed hidden in the womb is supreme. What the West calls evolution, we have called decline.
अगर विकास की बात सच हो, तो परमात्मा अंत में होगा, प्रथम नहीं हो सकता। तब तो जब सारा जगत विकसित होकर उस जगह पहुंच जाएगा, श्रेष्ठता के अंतिम शिखर पर, तब परमात्मा प्रकट होगा। लेकिन भारतीय दृष्टि कहती रही है कि परमात्मा प्रथम है। तो जिसे हम संसार कह रहे हैं, वह विकास नहीं बल्कि पतन है। और अगर अंतिम को पाना हो, तो प्रथम को पाना होगा। और हम उससे ऊंचे कभी भी नहीं उठ सकते, जहां से हम आए हैं। मूल-स्रोत से ऊपर जाने का कोई भी उपाय नहीं।
If growth is true in the Western sense, then God must be at the end, not at the beginning. Only when the whole world evolves to the ultimate peak would the Divine be revealed. But the Indian insight declares that God is first. Therefore what we call the world is not development but fall. And if the last is to be attained, the first must be regained. We can never rise higher than where we have come from. There is no way to go beyond the primal source.
इसलिए जब कोई व्यक्ति अपनी जीवन की श्रेष्ठतम समाधिस्थ अवस्था को उपलब्ध होता है, तो एक छोटे बच्चे की भांति हो जाता है। जो परम उपलब्धि है शांति की, निर्वाण की, मोक्ष की, वह वही है, जैसा बच्चा मां के गर्भ में शांत है, निर्वाण को उपलब्ध है, मुक्त है।
This is why when a person attains the supreme meditative state, he becomes like a small child. The ultimate attainment—of peace, nirvana, liberation—is exactly that, like the child resting in the mother’s womb: silent, arrived in nirvana, free.
प्रथम से ऊपर जाने का कोई भी उपाय नहीं है। या ठीक होगा, हम इसे ऐसा भी कह सकते हैं कि जितने हम आगे जाते हैं, उतने ही हम पीछे जा रहे हैं। और जो हमारी आखिरी मंजिल होगी, वह हमारा पहला पड़ाव था। या और तरह से कह सकते हैं कि जगत का जो विकास है, वह वर्तुलाकार है, सर्कुलर है। एक वर्तुल हम खींचते हैं; तो जिस बिंदु से शुरू होता है, उसी बिंदु पर पूरा होता है।
There is no way to go beyond the first. Or better still, we can say that the further we go forward, the further back we are really going. And the final destination turns out to be our very first halt. Or say it another way: what we call the development of the world is circular. We draw a circle; the point where it starts is where it completes.
जगत का विकास रेखाबद्ध नहीं है, लीनियर नहीं है। एक रेखा की तरह नहीं जाता; एक वर्तुल की भांति है। तो प्रथम अंतिम हो जाता है; और जो अंतिम को पाना चाहते हैं, उन्हें प्रथम जैसी अवस्था पानी होगी।
The world’s process is not linear. It does not go like a line; it moves like a circle. Then the first becomes the last; and those who want to reach the last must come into the state of the first.
जगत परमात्मा का पतन है। और जगत में विकास का एक ही उपाय है कि यह पतन खो जाए और हम वापस मूल-स्रोत को उपलब्ध हो जाएं; पहली बात। इसे समझेंगे तो ही उलटे वृक्ष का रूपक समझ में आएगा।
The world is the fall of God. And the only way to “develop” in the world is that this fall is dissolved, and we return to the original source; that is the first point. Only if we grasp this will the metaphor of the inverted tree be understood.
कोई उलटा वृक्ष जगत में होता नहीं। यहां बीज बोना पड़ता है, तब वृक्ष ऊपर की तरफ उठता है और विकासमान होता है। और वृक्ष बीज का विकास है, अभिव्यक्ति है, उसकी चरम प्रसन्नता है। लेकिन गीता ने और उपनिषदों ने जगत को उलटा वृक्ष कहा है। वह परमात्मा का पतन है, विकास नहीं। ऊंचाई का खो जाना है, नीचे उतरना है; ऊंचाई का पाना नहीं है।
There is no inverted tree in the visible world. Here a seed must be sown; the tree rises upward and develops. The tree is the growth of the seed, its expression, its peak rejoicing. But the Gita and the Upanishads call the world an inverted tree. It is God’s fall, not growth. It is the loss of height, the descending, not an ascent.
जैसे वृक्ष ऊपर की तरफ बढ़ता है, ऐसे हम संसार में ऊपर की तरफ नहीं बढ़ रहे हैं। हम संसार में जितने बढ़ते हैं, उतने नीचे की तरफ बढ़ते हैं। जैसा हम देखते हैं, ठीक उससे उलटी अवस्था है। जिसे हम विकास कहते हैं, वह पतन है।
As a tree rises upward, so we are not rising upward in the world. The more we move in the world, the more we are moving downward. The reality is exactly the opposite of what we think we see. What we call development is decline.
इसी कारण पूरब का समग्र चिंतन त्यागवादी हो गया। हो जाने के पीछे यही कारण था। त्याग का अर्थ है, संसार जिसे विकास कहता है, उसे हम छोड़ देंगे। संसार जिसे उपलब्धि कहता है, उसे हम तुच्छ समझेंगे। संसार जिसे भोग कहता है, वह त्याग के योग्य है।
For this reason the entire Eastern mind became renunciate. This is the root cause behind it. Renunciation means: what the world calls development, we will drop. What the world calls attainment, we will consider trivial. What the world calls enjoyment, that is what we will renounce.
एक आदमी धन इकट्ठा करता चला जाता है। वह विकास कर रहा है। पश्चिम में उसे विकासमान कहा जाएगा। पूरब में हमने उन लोगों को विकासमान कहा.बुद्ध ने धन छोड़ दिया, महावीर ने साम्राज्य छोड़ दिया, तो हमने विकासमान कहा।
One man keeps gathering wealth. He is developing. In the West he will be called progressive. In the East we have called those progressive who dropped wealth—Buddha dropped wealth, Mahavira left his kingdom; and we called that development.
पश्चिम में इकट्ठा करना विकास है। पूरब में छोड़ना विकास है। पश्चिम में कितना आपके पास है, उससे आपकी ऊंचाई का पता चलता है। पूरब में कितना आप छोड़ सके, कितना कम आपके पास बचा.जिस दिन आप अकेले ही बच रहते हैं और कुछ भी पास नहीं होता, उस दिन पूरब विकास मानता है।
In the West, accumulation is development. In the East, letting go is development. In the West, how much you possess measures your height. In the East, how much you could let go—how little remains with you. The day you are left alone, with nothing at all, that day the East calls you developed.
उलटे वृक्ष की धारणा में ये सारी बातें समाई हुई हैं।
All these insights are contained in the image of the inverted tree.
कुछ और बातें, फिर हम सूत्र में प्रवेश करें।
A few more points, then we will enter the sutra.
यह वृक्ष कितना ही उलटा हो, लेकिन परमात्मा से जुड़ा है। यह कितनी ही दूर निकल गया हो, लेकिन इस वृक्ष की शाखा-प्रशाखाओं में उसी का ही प्राण प्रवाहित होता है। शाखा कितनी ही दूर हो, जड़ से जुड़ी होगी। जड़ से टूट जाने का कोई उपाय नहीं है।
However inverted this tree, it is still connected to God. However far its branches may spread, the life-juice flowing in them is His alone. However distant a branch, it remains joined to the root. There is no way to be severed from the root.
संसार विपरीत हो सकता है, लेकिन परमात्मा का अभिन्न हिस्सा है। और हम संसार में कितने ही दूर निकल जाएं, हम उससे जुड़े ही रहते हैं। क्षणभर को भी उससे अलग होने का कोई उपाय नहीं। उसका ही प्राण-रस संसार में भी प्रवाहित है।
The world may be contrary, but it is an inseparable part of God. However far we wander, we remain connected. There is no way to be separate even for a moment. His life-sap flows even through the world.
इसलिए एक दूसरी अनूठी धारणा पूरब में पैदा हुई। वह यह कि पूरब त्यागवादी है, लेकिन संसार को परमात्मा का शत्रु नहीं मानता। संसार भी परमात्मा का अभिन्न भाग है। नीचे की तरफ बहती हुई धारा है, लेकिन धारा उसी की है। धारा का रुख बदलना है। धारा को उसके मूल उदगम की तरफ ले जाना है। लेकिन धारा से कोई शत्रुता और कोई घृणा नहीं है।
Hence a unique viewpoint arose in the East: the East is renunciate, yet it does not see the world as the enemy of God. The world too is His integral part. The current may be flowing downward, but it is His current. The current’s direction has to be reversed. It has to be led back to its source. But there is no enmity or hatred toward the current.
परमात्मा अगर उलटा खड़ा हो जाए तो संसार है। संसार अगर सीधा खड़ा हो जाए तो परमात्मा है। पर जैसा हम संसार को देखते हैं, उसे हम मानते हैं कि वह सीधा है। इसलिए समस्त धार्मिक साधनाएं सांसारिक आदमी की दृष्टि में उलटी मालूम पड़ती हैं। सांसारिक मन जो करता है, उसे सीधा मानता है। इसलिए संन्यासी को सांसारिक मन उलटा मानता है। लेकिन जो परमात्मा की दृष्टि को, इस उलटी बहती धारा को ठीक से समझ लें, उनके लिए संसार में उलटे होकर जीना ही एकमात्र सीधे होने का उपाय है।
If God were to stand on His head, there is the world. If the world stands upright, there is God. But as we see the world, we assume it is straight. Therefore all religious disciplines appear inverted to the worldly eye. The worldly mind calls what it does “straight.” Therefore it judges the sannyasin to be “upside down.” But for those who understand the truly inverted flow of this current, to live “upside down” in the world becomes the only way to be straight.
संसार का गणित जिसको सीधा कहता है, उसे आप थोड़ा सोच-समझ कर स्वीकार करना। संसार में जिन्हें लोग बुद्धिमान समझते हैं, उनकी बुद्धिमानी पर थोड़ा शक करना। संसार जिसको सफलता कहता है, उसे आंख बंद करके आलिंगन मत कर लेना। क्योंकि सभी कहते हैं, इसलिए कोई बात सत्य नहीं हो जाती।
Be cautious about what the world calls straight. Be a little suspicious of those the world calls wise. Don’t embrace with closed eyes what the world calls success. Because everyone says it, that does not make it true.
अल्बर्ट आइंस्टीन को जर्मनी से निकल जाना पड़ा था। हिटलर, उसके नाजी प्रचार और यहूदियों के विरोध के कारण। और जब आइंस्टीन अमेरिका पहुंचा, तो उसे खबर मिली कि हिटलर ने सौ वैज्ञानिक तैनात किए हैं यह सिद्ध करने को कि आइंस्टीन की सारी खोज गलत है। सौ वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत भी की।
Einstein had to leave Germany because of Hitler, the Nazi propaganda, and anti-Jewish hatred. When Einstein reached America, he heard that Hitler had appointed a hundred scientists to prove that Einstein’s discoveries were all wrong. They worked very hard.
आइंस्टीन को जब खबर मिली, तो उसने हंसकर कहा कि अगर मैं गलत हूं तो एक वैज्ञानिक उसे सिद्ध करने को काफी है, सौ की कोई जरूरत ही नहीं। और अगर मैं गलत नहीं हूं, तो सारी दुनिया के वैज्ञानिकों को भी हिटलर इकट्ठा करे तो भी--तो भी मैं गलत हो जाने वाला नहीं हूं। और हिटलर को सौ की जरूरत पड़ रही है, वह इसीलिए.।
When Einstein heard this, he laughed and said, “If I am wrong, one scientist is enough to prove it; there is no need for a hundred. And if I am not wrong, even if Hitler gathers all the scientists in the world, I will not be proved wrong. The very fact he needs a hundred…”
सत्य तो अकेला भी काफी है। असत्य को भीड़ चाहिए। असत्य की शक्ति भीड़ से पैदा होती है। असत्य के पास अपनी कोई शक्ति नहीं है।
Truth stands alone. Falsehood needs a crowd. Falsehood’s strength comes from numbers; it has no strength of its own.
संसार जिसे ठीक कहता है, आप भी उसे ठीक मान लेते हैं। क्योंकि भीड़ की एक शक्ति है। लेकिन उससे वह ठीक नहीं हो जाता। ठीक होने के कोई प्रमाण भी नहीं मिलते।
What the world calls “right,” you too accept as right because the crowd has power. But that does not make it right. No proof comes from that.
समझें, एक राजनीतिज्ञ सफल है, क्योंकि बड़े पद पर है। संसार उसे सफलता कहता है। और उस सफलता के भीतर खुशी की एक किरण भी नहीं है। उस सफलता के भीतर आनंद का एक फूल भी कभी नहीं खिलता। और खुद राजनीतिज्ञ से पूछें। उसकी सफलता बिलकुल रेगिस्तान जैसी सूखी है! उसे कुछ भी मिला नहीं है।
Consider: a politician is called successful because he holds a high post. The world calls it success. And within that success there isn’t a single ray of joy. Not a single flower of bliss ever blooms there. Ask the politician himself: his success is dry like a desert! He has gained nothing.
दूसरे महायुद्ध में जनरल मैकार्थर का बड़ा नाम था। एक हंसोड़ फिल्म अभिनेता.मैकार्थर जिस टुकड़ी का मुआयना करने जापान में गया था, वहां सैनिकों को प्रसन्न करने के लिए, कुछ हंसी-मजाक करने के लिए एक अभिनेता आया हुआ था। जब वह अभिनेता विदा होने लगा तो मैकार्थर ने कहा कि आओ, मेरे साथ खड़े हो जाओ एक चित्र निकलवाने के लिए।
In the Second World War, General MacArthur became very famous. Once, when he came to review a unit in Japan, a comic actor was invited to entertain the soldiers. When the actor was about to leave, MacArthur said, “Come stand with me for a photograph.”
अभिनेता बहुत ही प्रसन्न हुआ। और उसने मैकार्थर से कहा कि मेरा अहोभाग्य, कि आप जैसे महान जनरल, सेनापति, ख्यातिलब्ध, इतिहास में जिसका नाम रहेगा, ऐसे व्यक्ति के साथ मुझे चित्र उतरवाने का मौका मिला। मैकार्थर ने कहा कि छोड़ो; मेरे छोटे बच्चे ने पत्र लिखा है कि जब तुम यहां आओ, तो तुम्हारे साथ एक चित्र उतरवाऊं। क्योंकि मेरा छोटा बच्चा तुम्हें एक बहुत ख्यातिलब्ध अभिनेता, एक जगत-प्रसिद्ध अभिनेता मानता है। मैं तो कुछ भी नहीं हूं उसके लिए।
The actor was delighted. He said, “What good fortune, that I get to be photographed with a great general like you—renowned, whose name will remain in history.” MacArthur said, “Let it be. My little boy wrote and said that when you come here, I must get a photo with you. Because my little boy considers you a very famous actor, a world-famous actor. For him, I am nothing.”
जिन्हें हम जगत में सफल कहते हैं, उनकी अवस्था करीब-करीब ऐसी है। उनकी सफलता मान्यता पर निर्भर है। उन्हें आप सफल मानते हैं, तो वे सफल हैं। आप उन्हें असफल मानते हैं, तो वे असफल हैं। और खुद उनसे पूछें, तो आपसे भी ज्यादा अनिर्णय की उनकी अवस्था है।
Those we call successful in the world are almost in this very state. Their success depends on recognition. If you consider them successful, they are successful; if you consider them failures, they are failures. Ask them themselves, and you will find them even more undecided than you.
एक आदमी बहुत धन इकट्ठा कर लेता है, तो सफल है। और जिसने धन इकट्ठा किया है अपने को बेच-बेचकर, उससे पूछें, तो उसे जीवन व्यर्थ खो गया मालूम होता है।
A man amasses great wealth: he is successful. Ask the one who gathered it by selling himself, and he will tell you his life feels wasted.
यह संसार का वृक्ष बिलकुल उलटा है। यहां जो सफल दिखाई पड़ते हैं, वे अपनी विफलता को छिपाए बैठे हैं। यहां जो धनी दिखाई पड़ते हैं, वे बिलकुल निर्धन हैं। यहां जो बाहर से मुस्कुराते हुए और आनंदित मालूम पड़ते हैं, भीतर दुख से भरे हैं।
This world-tree is utterly inverted. Those who appear successful are hiding their failure. Those who appear wealthy are utterly poor. Those who outwardly smile and seem delighted are inwardly full of sorrow.
यहां सभी कुछ उलटा है। लेकिन थोड़ी गहरी आंख हो, तो यह दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है। और जिस दिन आपको यह दिखाई पड़ना शुरू होता है कि संसार का वृक्ष उलटा है, उस दिन आपके जीवन में क्रांति का क्षण आ गया। अब आप बदल सकते हैं।
Here, everything is upside down. But if the eye goes a little deeper, this begins to be seen. And the day you begin to see that the world-tree is inverted, the moment of revolution has arrived in your life. Now you can change.
अब हम इस सूत्र में प्रवेश करें।
Let us now enter the sutra.
गुणत्रय-विभाग-योग को समझाने के बाद श्रीकृष्ण बोले, हे अर्जुन, जिसका मूल ऊपर की ओर तथा शाखाएं नीचे की ओर हैं, ऐसे संसाररूप पीपल के वृक्ष को अविनाशी कहते हैं; तथा जिसके वेद पत्ते कहे गए हैं, उस संसाररूप वृक्ष को जो पुरुष मूल सहित तत्व से जानता है, वह वेद के तात्पर्य को जानने वाला है।
After explaining the Yoga of the Division of the Three Gunas, Sri Krishna said, O Arjuna, the world-ashvattha, the pipal tree, whose roots are above and branches below, is called imperishable; and whose leaves are said to be the Vedas—whoever knows this world-tree with its root in essence knows the purport of the Vedas.
यह बड़ा क्रांतिकारी वचन है। लेकिन इस गूढ़ ढंग से कहा गया है कि बहुत मुश्किल है उसके पूरे अर्थ में प्रवेश कर जाना।
This is a very revolutionary statement. But it is said so subtly that it is difficult to penetrate its full meaning.
पहली तो बात, जिसका मूल ऊपर की ओर.।
First, “whose root is above…”
मूल सदा नीचे की ओर होता है। इस संसार में तो मूल सदा नीचे की ओर होता है। जरूर कहीं हम भूल कर रहे हैं।
In this world, roots are always below. Surely we are making a mistake somewhere.
पूरब सदा ही मां को, पिता को आदर देता रहा है। पश्चिम में वैसा आदर नहीं है; क्योंकि मूल को हम ऊपर मानते हैं। बेटा कितना ही बड़ा हो जाए, वह बुद्ध हो जाए, तो भी वह मां के चरण छुएगा। क्योंकि मूल से ऊपर जाने का कोई उपाय नहीं है। पश्चिम में वैसा आदरभाव नहीं है। क्योंकि पश्चिम में मूल को ऊपर मानने की वृत्ति नहीं है। देखने में भी यही आता है कि मूल तो नीचे होता है। वृक्ष का मूल तो जमीन में छिपा होता है, शाखाएं ऊपर होती हैं।
The East has always revered the mother and father. In the West such reverence is less, because we consider the roots above. However great a son becomes—even if he becomes a Buddha—he touches his mother’s feet. Because there is no way to rise above the root. In the West there is less such reverence, because the tendency to see the roots as above is missing. And outwardly, it appears that roots are below. The tree’s roots are hidden in the earth; its branches are above.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, यह संसार उलटा वृक्ष है। मूल ऊपर है।
Therefore Krishna says, this world is an inverted tree. Its root is above.
और ध्यान रहे, अगर माता-पिता ऊपर नहीं हैं, तो परमात्मा भी ऊपर नहीं हो सकता। क्योंकि वह जगत का मूल है।
And remember, if the mother and father are not above, then God cannot be above either—He is the root of the world.
गुरजिएफ अपने आश्रम में एक पंक्ति लिख छोड़ा था। और पंक्ति यह थी कि जो व्यक्ति अपने मां और पिता को आदर देने में समर्थ हो जाता है, उसे ही मैं मनुष्य मानता हूं।
Gurdjieff had a line written in his ashram: “Only the person who is capable of honoring his mother and father do I consider human.”
इससे कोई सीधा संबंध नहीं दिखाई पड़ता। अनेक लोग गुरजिएफ से पूछते भी थे कि ऐसी छोटी-सी बात यहां किसलिए लिख रखी है! गुरजिएफ कहता, बात छोटी नहीं है।
There seems no direct connection. Many asked Gurdjieff why such a small thing was written there. He said, it is not a small matter.
और अगर हम मनोविज्ञान की आधुनिक खोजों को समझें, फ्रायड और उसके अनुयायियों को, तो वे सभी कहते हैं कि हर बेटा अपने मां-बाप को घृणा करता है।
And if we understand modern psychology—Freud and his followers—they all say that every son harbors hatred for his parents.
मूल को लोग घृणा करते हैं। मूल से लोग बचना चाहते हैं, छिपाना चाहते हैं। शायद कामवासना के प्रति हमारी निंदा का कारण यही हो कि वह मूल है। उसे हम छिपाना चाहते हैं। आप कभी सोचते भी नहीं कि आप कैसे पैदा हुए हैं! कहां से पैदा हुए हैं! कहां आपका मूल है! आप कभी सोचते भी नहीं कि आपका जन्म, आपका यह जीवन दो व्यक्तियों की गहरी वासना से शुरू होता है।
People despise the root. People want to escape it, hide it. Perhaps our condemnation of sexuality has this cause: it is the root. We want to hide it. You never even think how you were born! From where you were born! Where your root lies! You never think that your birth, your life, begins in the deep desire of two people.
मूल को हम छिपाते हैं। मूल छोटा मालूम पड़ता है, ओछा मालूम पड़ता है; हम बड़े हैं। लेकिन ध्यान रहे, जहां से आप आए हैं, उससे बड़े होने का कोई उपाय नहीं है। और अगर आप बड़े हैं, तो एक ही बात सिद्ध होती है कि मूल बड़ा है।
We hide the root. It seems low, mean; we are “higher.” But remember, there is no way to be bigger than where you came from. And if you are big, only one thing is proved: the root is big.
अगर बुद्ध पैदा हो सकते हैं कामवासना के स्रोत से, तो कामवासना में बुद्ध को पैदा करने की क्षमता है, यही सिद्ध होता है। इसके अतिरिक्त कुछ और सिद्ध होने का उपाय नहीं है। और अगर आप बुद्ध नहीं हो पा रहे हैं, तो कसूर कामवासना का नहीं है। क्षमता तो उतनी ही है उस वासना में, जिससे बुद्ध पैदा हो सके। आप भी बुद्ध हो सकते हैं। लेकिन शायद मूल का ठीक उपयोग नहीं हो पा रहा है। मूल ने जो ऊर्जा दी है, उसको ठीक गति और दिशा नहीं मिल पा रही है।
If a Buddha can arise from the source of sex, then sexuality has the capacity to give birth to a Buddha—this alone is proved. Nothing else follows. And if you are not becoming a Buddha, the fault is not sexual desire. The energy in that desire is the same that can birth a Buddha. You too can become a Buddha. Perhaps the root is not being used rightly. The energy given by the root is not being given right direction and flow.
लेकिन सभी लोग अपने मूल को छिपाते हैं। क्योंकि धारणा है कि मूल कुछ नीची चीज है।
But everyone hides his root, because the notion is that the root is something inferior.
यह सूत्र कहता है, मूल है ऊपर। हे अर्जुन, जिसका मूल ऊपर की ओर.।
This sutra says: the root is above. O Arjuna, whose root is above…
अगर अंत में आता है श्रेष्ठ, तो मृत्यु श्रेष्ठ होगी। अगर प्रथम आता है श्रेष्ठ, तो जन्म श्रेष्ठ होगा। पश्चिम मृत्यु का विश्वासी है, पूरब जन्म का।
If the end were superior, then death would be superior. If the first is superior, then birth is superior. The West is a believer in death, the East in birth.
ऊपर की ओर है मूल। और सारी धाराएं नीचे की तरफ बहती हैं। यह बात उचित भी मालूम पड़ती है। क्योंकि बहाव सिर्फ नीचे की तरफ ही हो सकता है। बहाव ऊपर की तरफ हो भी कैसे सकता है!
The root is above. And all streams flow downward. This also seems reasonable, because flow can only be toward the lower. How can it flow upward!
हमें दिखाई पड़ता है, हम बीज बोते हैं, वृक्ष ऊपर की तरफ उठता है। पर हमारी दृष्टि तो बहुत सीमित है। सच में वृक्ष ऊपर की तरफ उठता है? कहना जरा मुश्किल है। क्योंकि इस विराट ब्रह्मांड की दृष्टि से ऊपर और नीचे कुछ भी नहीं है। और फिर बहुत बातें समझने जैसी हैं।
We see that we sow a seed and the tree rises upward. But our vision is very limited. Does the tree truly rise upward? Hard to say. From the standpoint of the vast cosmos, there is no above or below. And then there are many things to understand.
वैज्ञानिकों ने एक नियम खोजा है, उसे वे कहते हैं, ग्रेविटेशन, गुरुत्वाकर्षण। पत्थर को हम फेंकते हैं; पत्थर नीचे गिर जाता है। अगर पृथ्वी सभी चीजों को नीचे की तरफ खींचती है, तो वृक्ष ऊपर की तरफ उठता कैसे है! गुरुत्वाकर्षण के विपरीत कोई नियम होना चाहिए, जो ऊपर की तरफ खींचता हो। एक। या फिर वृक्ष का ऊपर की तरफ उठना हमारी भ्रांति है; वृक्ष भी नीचे की तरफ ही जा रहा है। लेकिन हमारी सीमित दृष्टि में हमें ऊपर की तरफ दिखाई पड़ता है।
Scientists have discovered a law: gravitation. We throw a stone; it falls downward. If the earth pulls everything down, how does the tree rise up? There must be a law contrary to gravitation that pulls upward—one possibility. Or else the tree’s rising is our illusion; the tree too is going downward, but within our limited view it appears to be rising.
मैंने सुना है कि न्यूयार्क के एक सौ मंजिल भवन के ऊपर, आखिरी मंजिल की सीलिंग पर कुछ चींटियां भ्रमण कर रही थीं। और उनमें से एक दार्शनिक चींटी ने अन्य चींटियों को कहा कि आदमी भी बड़ा अजीब जानवर है। इतने-इतने बड़े मकान बनाता है, फिर भी चलता हमेशा नीचे है। जब ऊपर चलना ही नहीं है, सीलिंग पर जब चलना ही नहीं है, हमेशा फ्लोर पर ही चलना है, तो इतना ऊंचा मकान बनाने की जरूरत भी क्या! ऊंचाई पर चलते हम हैं।
I have heard: on the ceiling of the top floor of a hundred-story New York building, some ants were wandering. One philosopher-ant said to the others, “Man is a strange creature. He builds such tall buildings and still always walks ‘below.’ When he isn’t going to walk on the ceiling at all, when he will always walk on the floor, what is the need to build so high? We are the ones who walk on ‘top’!”
चींटियां निश्चित ही सोचती होंगी। उनका अपना एक सापेक्ष जगत है।
Ants surely think so. They have their relative world.
वृक्ष वस्तुतः ऊपर की ओर उठ रहे हैं? ऐसा हमें दिखाई पड़ता है। अगर हम दूर चांद पर खड़े होकर देखें, तो सभी वृक्ष नीचे की तरफ लटके हुए दिखाई पड़ेंगे।
Are trees truly rising upward? It only appears so to us. If we stood on the moon and looked, all trees would look as if they hang downward.
गीता यह कह रही है कि सारा विकास--जिसे हम विकास कहते हैं, एवोल्यूशन कहते हैं--वह सभी कुछ नीचे की ओर है। इस अर्थ में सभी धर्मों की पुराण कथाएं बड़ी मूल्यवान हैं, क्योंकि वे सभी कहती हैं, जगत पतन है। चाहे ईसाइयों की मूल कथाएं, चाहे हिंदुओं की, चाहे इस्लाम की, सभी धर्मों की मूल कथाएं यह कहती हैं कि जगत एक पतन है। पतन का इतना ही अर्थ होता है, पतन में कोई पाप नहीं है। पतन का इतना ही अर्थ होता है कि बहाव नीचे की तरफ है। इसलिए अगर ऊंचाई पानी है, तो उदगम की ओर वापस लौट चलना पड़ेगा।
The Gita says that the whole development—what we call evolution—is all downward. In this sense, the mythic stories of all religions are very valuable: they all say the world is a fall. Whether in Christianity, Hinduism, or Islam—the primal stories all say the world is a fall. Fall does not mean sin; fall simply means the flow is downward. Therefore, if height is to be regained, we must return to the source.
झेन फकीर जापान में कहते हैं कि अगर तुम्हें जानना है परमात्मा क्या है, तो तुम खुद को जान लो उस क्षण में, जब तुम्हारा जन्म नहीं हुआ था। लौट जाओ पीछे।
Zen masters in Japan say: if you want to know what God is, know yourself in that moment when you were not yet born. Go back.
अभी अमेरिका में एक नई चिकित्सा, मनोचिकित्सा का बड़ा प्रभाव है, प्राइमल थेरेपी का। इस सदी में खोजी गई कीमती से कीमती चिकित्साओं में एक है। और उसका प्रभाव रोज बढ़ता जाएगा, क्योंकि उसमें एक मौलिक सत्य है।
In America, a new psychotherapy—Primal Therapy—has had great impact. Among the most precious therapies discovered in this century, its influence will grow, because it contains a fundamental truth.
प्राइमल थेरेपी का ऐसा दृष्टिकोण है कि अगर व्यक्ति को पूर्ण स्वस्थ होना हो, तो उसकी चेतना में पीछे की तरफ लौटने की गति शुरू होनी चाहिए। और जिस दिन व्यक्ति अपने बचपन की अवस्थाओं को उपलब्ध करना शुरू कर देता है पुनः, उसी दिन स्वस्थ होना शुरू हो जाता है। और जिस दिन कोई व्यक्ति ठीक अपनी गर्भ की चेतना-दशा को उपलब्ध हो जाता है, उस दिन वह परम शांत और परम स्वस्थ हो जाता है। और अनेक बीमारियां अचानक, मानसिक बीमारियां अचानक विलीन हो जाती हैं।
Primal Therapy’s view is that, to be completely healthy, consciousness must begin to move backward. The day a person starts to re-access the states of his childhood, that day he begins to heal. And the day he truly attains the state of consciousness of the womb, he becomes supremely peaceful and whole. Many psychological illnesses suddenly dissolve.
इसमें सत्य है और सैकड़ों लोगों पर इसके परिणाम प्रभावकारी हुए हैं। प्राइमल थेरेपी जिस व्यक्ति ने खोजी है, जेनोव ने, वह अपने मरीजों को एक ही काम करवाता था। उन्हें लिटा देता, आंख बंद करवा देता, कमरे में अंधेरा कर देता। और उनसे कहता है कि तुम पीछे लौटने की कोशिश करो, सिर्फ स्मृति में नहीं, पीछे लौटो और पीछे को जीयो। आखिरी पकड़ो स्मृति में खयाल, जो तुम्हें आता है; पांच वर्ष के थे तुम, तो उस घड़ी को जीने की कोशिश करो फिर से।
There is truth here, and it has been effective on hundreds. Arthur Janov, who discovered Primal Therapy, would have his patients do one thing: lie down, close their eyes, darken the room, and he would say, “Try to go back—not just in memory, but go back and live it. Grasp the last clear memory. If you were five, try to live that hour again.”
तो बहुत अनूठा अनुभव हुआ। जेनोव एक बूढ़ी महिला की चिकित्सा कर रहा था। उसकी उम्र थी अस्सी वर्ष। उसकी आंखें खराब हुए बीस साल हो गए थे। उसे कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता था। और जब जेनोव ने उसे याद दिलाया और वह वापस लौटने लगी और उसने याद किया कि जब मैं छह वर्ष की थी, तब की मुझे एक घटना याद आती है। जैसे ही उस घटना को उसने स्मरण करना शुरू किया, उसकी आंख की शक्ति वापस लौट आई। वह खुद हैरान हो गई, क्योंकि उसे दिखाई पड़ने लगा। उसका चित्त ही छह वर्ष का नहीं हुआ, उस क्षण में उसका पूरा शरीर भूल गया कि वह अस्सी साल की बूढ़ी स्त्री है। लेकिन चिकित्सा के बाद उसकी आंख फिर अस्सी साल की हो गई। सिर्फ धारणा.।
An unusual thing happened. Janov was working with an old woman of eighty. Her eyes had failed for twenty years; she could not see. As Janov took her back and she remembered, “When I was six, an incident happened…”—as she began to relive it, her eyesight returned. She herself was astonished: she began to see. Her mind didn’t just become six years old; for those moments, the body forgot it was eighty. After the session, her eyes returned to being eighty. It was a matter of inner state.
जेनोव कहता है कि जैसे-जैसे व्यक्ति पीछे लौटते हैं, उनका चेहरा बदलने लगता है। शांत हो जाता है, निर्दोष हो जाता है, जैसे बीच की सारी धूल हट गई, बीच का सारा कचरा कट गया। और जब कोई व्यक्ति उस क्षण में पहुंचता है, जिसको वह प्राइमल स्क्रीम कहता है, पहली जो रुदन की आवाज बच्चे को जन्म के समय हुई थी, जब बच्चा पैदा होता है, वह जो चीख की पहली आवाज थी, जो पहली स्क्रीम थी, उसको जब कोई व्यक्ति फिर से याद कर लेता है, और याद ही नहीं कर लेता, उसको पुनः जीता है, और ठीक उसी तरह की चीख फिर से निकलती है.।
Janov says that as people move back, their faces change. They become quiet, innocent, as if all the dust of the in-between has fallen away, the rubbish cut off. When someone reaches what he calls the “primal scream”—the first cry at the moment of birth, that first scream—when a person not only remembers but relives it, and the same kind of cry breaks out again…
इस चीख को लाने में महीनों लग जाते हैं। कोई तीन महीने, छह महीने निरंतर प्रयोग करने पर वह चीख निकलती है। पर जिस दिन वह चीख निकलती है, उस चीख के साथ ही व्यक्ति के सारे दोष विलीन हो जाते हैं। उस चीख के बाद वह व्यक्ति दूसरा ही हो जाता है--सरल, भोला, निर्दोष, जैसा वह पैदा हुआ था। जैसे उस चीख के साथ सारा जीवन विलीन हो गया, सारा पतन खो गया, मूल फिर उपलब्ध हो गया।
It can take months to bring this cry—three to six months of continuous work. But the day it comes, with that cry all the person’s neuroses dissolve. After that cry, the person becomes someone else—simple, guileless, innocent, as he was born. As if with that cry the entire life dissolved, the whole fall vanished, the source was found again.
इधर मैं ध्यान में निरंतर अनुभव कर रहा हूं कि जो लोग भी उस गहरी चीख को ध्यान की अवस्था में उपलब्ध हो जाते हैं, उनके जीवन में पहली किरण समाधि की उतर जाती है।
Recently, I keep encountering in meditation that those who touch that deep cry in meditation, the first ray of samadhi descends into their lives.
मुझसे लोग पूछते हैं कि इतना चीखना-चिल्लाना ध्यान में क्यों है? क्योंकि उन्हें खयाल है एक ही ध्यान का कि लोग चुप बैठे हैं। आप चुप भी बैठ जाएं, कुछ भी न होगा। क्योंकि आपका पागल आदमी भीतर दौड़ रहा है; आपके चुप बैठने से कुछ होने वाला नहीं। आप जीवनभर चुप बैठे रहें, आप बिलकुल पत्थर की मूर्ति हो जाएं, तो भी बुद्धत्व फलित नहीं होगा। श्रेष्ठ उपलब्ध होगा प्रथम को उपलब्ध होने से।
People ask me, why so much crying and shouting in meditation? They imagine meditation only as people sitting silently. You can sit silently and nothing will happen—because your madman within is running; your sitting quietly won’t change that. Sit for a lifetime, become a stone statue, yet Buddhahood will not flower. The supreme is attained by regaining the first.
मेरी यह पूरी चेष्टा है कि ध्यान में पहली, प्राइमल स्क्रीम पैदा हो जाए और आपका रोआं-रोआं चीख उठे। और उस चीख में सारा उपद्रव विलीन हो जाए, जैसे तूफान के बाद सब शांत हो जाता है, ऐसे पीछे सब शांत हो जाए। तो आपको मूल का पहली दफा दर्शन होगा। और वह मूल परमात्मा है।
My whole effort is that in meditation the primal scream is born and every fiber of your being cries out, and in that cry all disturbance dissolves—like after a storm, all becomes calm—and behind it, all is silent. Then you will have a first glimpse of the root. And that root is God.
आगे दौड़ते जाने में नहीं, पीछे, प्रथम जो आप थे, उसे फिर से पा लेने में उपलब्धि है। यह विरोधाभासी लगेगा। जो आप सदा से रहे हैं, उसी को पा लेना गंतव्य है। और कुछ भी पाने की दौड़ व्यर्थ है। और कुछ भी पाने की दौड़ सिवाय संताप और चिंता के कुछ भी न लाएगी। व्यक्ति जो पैदा हुआ है, उसी को पा ले। जो सदा से था, उसको पुनः अनुभव कर ले। जो उसके होने के भीतर छिपा ही है, जिसे पाने को रत्तीभर भी कुछ करने की जरूरत नहीं है, जो वह है ही, उसके पुनः दर्शन, उसकी पुनः उपलब्धि करनी है।
Attainment is not in running ahead, but in regaining what you first were. It sounds paradoxical: what you have always been is the goal to be attained. Every other pursuit is futile. Every other chase will bring nothing but anxiety. Let a person regain what he was born as. What has always been within his being requires no attainment—only re-seeing.
हे अर्जुन, जिसका मूल ऊपर की ओर तथा शाखाएं नीचे की ओर हैं, ऐसे संसाररूप पीपल के वृक्ष को अविनाशी कहते हैं।
O Arjuna, the world-ashvattha, whose root is above and branches below, is called indestructible.
और यह संसार कभी नष्ट नहीं होता, यह कभी विनष्ट नहीं होता। लेकिन एक बड़े मजे की बात है कि यह प्रतिपल विनष्ट भी होता है। यह विनष्ट होता है और बनता है, मिटता है और बनता है।
And this world is never completely destroyed; yet a strange thing—it is being destroyed every moment. It perishes and it arises, it dissolves and it becomes.
परमात्मा सदा है, वह भी अविनाशी है। लेकिन उसका अविनाशी होना और ही अर्थ रखता है। वह कभी बनता नहीं, वह सदा है; वह कभी मिटता नहीं। संसार भी अविनाशी है, लेकिन बिलकुल दूसरे अर्थों में। यह सदा बनता और मिटता रहता है। यह बनने और मिटने की प्रक्रिया का कभी अंत नहीं होता। यह संसार वर्तुलाकार घूमता ही रहता है।
God is eternal, indestructible—but His indestructibility means something else. He never becomes; He simply is. He never perishes. The world too is indestructible, but in a completely different sense: it is forever arising and dissolving. The process of becoming and perishing never ends. The world moves in circles.
गंगोत्री से गंगा बहती है, सागर में गिरती है। लंबी यात्रा है, हजारों मील का फासला है। सागर में गिरकर फिर सूरज की किरणें उसे आकाश में उठा लेती हैं। फिर भाप बनती है। फिर बादल उमड़-घुमड़कर हिमालय की तरफ जाना शुरू हो जाते हैं। फिर हिमालय पर वर्षा हो जाती है। फिर गंगोत्री में पानी आ जाता है। फिर गंगा बहने लगती है। फिर सागर; फिर बादल; फिर गंगोत्री; फिर गंगा; फिर सागर।
From Gangotri the Ganga flows, falls into the ocean. A long journey, thousands of miles. Falling into the sea, the sun lifts her as vapor. Clouds gather and move toward the Himalayas. Rain falls. Gangotri fills. Again the Ganga flows. Again the ocean; again clouds; again Gangotri; again the Ganga; again the sea.
वर्तुलाकार संसार घूमता ही रहता है। इसलिए हमने इसे गाड़ी के चाक की भांति कहा है। संसार शब्द का ही अर्थ होता है, चाक, दि व्हील, जो घूमता ही रहता है। यह भी अविनाशी है। यह भी कभी मिटेगा नहीं। यह मिटेगा और बनेगा, बनेगा और मिटेगा, लेकिन प्रक्रिया जारी रहेगी।
The circular world keeps revolving. We have called it a wheel. The very word samsara means “the wheel,” that which keeps turning. It too is indestructible. It will never cease. It will end and arise, arise and end, but the process continues.
संसार की प्रक्रिया अविनाशी है और परमात्मा का सत्व अविनाशी है। परमात्मा का होना अविनाशी है और संसार की गति अविनाशी है। परमात्मा की स्थिति अविनाशी है और संसार की गति अविनाशी है।
The world’s process is indestructible, and God’s being is indestructible. God’s isness is indestructible; the world’s motion is indestructible. God’s stillness is indestructible; the world’s movement is indestructible.
संसार घूमता ही रहता है। इस घूमते संसार को बदलने की कोशिश व्यर्थ है। इस घूमते संसार को ठहराने की कोशिश व्यर्थ है। वह उसका स्वभाव नहीं है। इसे थोड़ा समझ लें।
The world keeps spinning. To try to change this spinning world is futile. To try to make it stand still is futile. That is not its nature. Understand this a little.
क्योंकि आधुनिक सारा चिंतन इस बात पर जोर देता है कि यह संसार रोका जा सकता है, बदला जा सकता है। मार्क्स, एंजिल्स, लेनिन, उन सबका खयाल है कि आज नहीं कल समाज में समता आ जाएगी। मार्क्स से लोगों ने पूछा कि समता के बाद फिर क्या होगा? मार्क्स ने कहा, फिर कुछ भी नहीं होगा; समता ठहरेगी। फिर समता के बाद कोई परिवर्तन नहीं होगा।
Modern thinking lays all stress on stopping the world, changing it. Marx, Engels, Lenin—according to them, today or tomorrow equality will come. People asked Marx, “After equality, then what?” Marx said, “Then nothing; equality will remain. There will be no further change.”
यहां मार्क्स बिलकुल भ्रांत है। यहां कृष्ण की बात बहुत गहरी है। यहां कुछ भी चीज ठहरती नहीं। यहां समता भी नहीं ठहरेगी। यहां कोई भी स्थिति स्थिर नहीं हो सकती; कभी नहीं हुई, कभी होगी भी नहीं। यहां हर चीज बनेगी और मिटेगी। घूमना इसका स्वभाव है।
Here Marx is mistaken. Krishna’s statement is deeper. Nothing stands still here. Even equality will not remain. No state can be permanent; it never has been, it never will be. Everything will be made and unmade. Movement is its nature.
मार्क्स जैसा प्रगाढ़ चिंतक भी कमजोर हो जाता है अपने सिद्धांत के मामले में। मार्क्स कहता है, हर चीज बदलेगी। पूंजीवाद टिक नहीं सकता; जाएगा; क्रांति होगी। सामंतवाद टिका नहीं; क्रांति हुई; गया। संसार बदलता रहा है।
Even a penetrating thinker like Marx becomes weak at his own theory’s end. He says everything will change; capitalism cannot endure; it will go; revolution will come. Feudalism did not endure; revolution came; it went. The world has kept changing.
मार्क्स खुद कहता है, डायनैमिक, डायलेक्टिकल संसार है। गत्यात्मक है और द्वंद्वात्मक है। यहां हर चीज बदल रही है। पूंजीवाद भी बदलेगा। लेकिन तब अपने ही सिद्धांत से उसको बड़ा मोह है। फिर जब साम्यवाद आ जाएगा, तब कोई गति नहीं होगी!
Marx himself says the world is dynamic and dialectical. Everything is changing. Capitalism too will change. But then, attached to his own ideal, he says: when communism comes, then there will be no more movement!
गति संसार का स्वभाव है। यहां कोई भी चीज ठहरेगी नहीं। यहां जो आज ऊपर आएगा, कल नीचे जाएगा। जाना ही पड़ेगा। अन्यथा औरों के ऊपर आने का कोई उपाय नहीं होगा। और यह ऊपर आ सका इसीलिए, क्योंकि कोई नीचे चला गया। जो सत्ता में आएगा, वह सत्ता से नीचे जाएगा। जो अमीर होगा, वह गरीब होगा। जो आज सफल है, कल असफल होगा। जो आज जिंदा है, कल मरेगा। लेकिन यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
Movement is the nature of samsara. Nothing will stand still here. What rises today will sink tomorrow. It must, or how else will others rise? He came to power because someone else went down. Whoever ascends will descend. Whoever is rich will be poor. Whoever is successful today will fail tomorrow. Whoever is alive today will die tomorrow. The process continues.
और अगर कोई इस प्रक्रिया को ठहराने की कोशिश में लग जाए, तो उसको हम अज्ञानी कहते हैं। जो इस प्रक्रिया की फिक्र ही छोड़ देता है, जो समझ लेता है कि यह चलती ही रहेगी; मेरे ठहराने से ठहरने वाली नहीं; जो अपने को ठहरा लेता है और इस प्रक्रिया की चिंता छोड़ देता है, उसे हम ज्ञानी कहते हैं।
If someone tries to stop the process, we call him ignorant. One who stops worrying about the process, who understands that it will continue, that my stopping it won’t stop it—who becomes still within and drops concern about the process—we call him wise.
हम सब की कोशिश यही है कि प्रक्रिया ठहर जाए। आप सुख में हैं, तो आप सोचते हैं, सुख ठहर जाए, रुक जाए। आप बिलकुल छाती से लगाकर बैठ जाते हैं कि सुख कहीं छूट न जाए; जो मिला है कहीं खो न जाए।
All of us try to make the process stop. You are happy, and you want happiness to stay. You hold it tightly to your chest lest it slip away, lest what you have be lost.
लेकिन यहां कोई चीज टिकती नहीं। इसमें कोई आपकी कमजोरी नहीं है, यहां वस्तुओं का स्वभाव ऐसा है कि यहां कोई चीज टिकती नहीं। जैसे आग गरम है, इसमें आग का कोई कसूर नहीं है। आग को पकड़ेंगे, तो जलेंगे। इसमें आग का कोई कसूर नहीं है; पकड़ने के मोह में भूल है। संसार का स्वभाव है कि वह बदलेगा। इसलिए यहां जो भी आप पा लेते हैं, उसको ठहराना चाहते हैं।
But nothing abides here. This is not your weakness; it is the nature of things. Nothing stays. Fire is hot; it is not fire’s fault. If you grasp it you will burn. The fault lies in the grasping. The world’s nature is change. Therefore, whatever you get, you try to make it last.
मेरे पास निरंतर लोग आते हैं। थोड़ा ध्यान करते हैं; मन थोड़ा शांत होता है; वे कहते हैं कि यह शांति ठहर जाए।
People come to me constantly. They do a little meditation; the mind grows a little quiet; and they say, “May this peace remain.”
इस संसार में कुछ भी ठहरेगा नहीं। यह शांति भी नहीं ठहरेगी। यह भी संसार का ही हिस्सा है, यह भी कुछ करने से मिली है। यह खो जाएगी। एक और शांति है, जो ठहरेगी; लेकिन वह संसार का हिस्सा नहीं है। वह शांति इस समझ से पैदा होती है कि जहां सब बदलता है, वहां ठहराने का पागलपन मैं न करूंगा। बदलता जाए। सुख आए, दुख आए; शांति हो, अशांति हो; मैं दूर खड़ा देखता ही रहूंगा। मैं इनमें से किसी को भी पकडूंगा नहीं और किसी को धकाऊंगा नहीं। मैं सिर्फ द्रष्टा रह जाऊंगा।
Nothing here will remain—not even this peace. It too is part of the world; it has come from doing; it will be lost. There is another peace that abides, but it is not part of the world. That peace arises from this understanding: where everything changes, I will not do the madness of trying to make it stay. Let it change. Let happiness come, sorrow come; peace or restlessness—let me stand at a distance and watch. I will neither clutch nor push away. I will remain a witness.
ऐसा जो सुख-दुख को देखने में लग जाता है, वह इस संसार के चक्र से बाहर छलांग ले लेता है। संसार तो चलता ही रहता है। वह इसके बाहर हो जाता है।
One who looks at pleasure and pain thus takes a leap outside the wheel. The world goes on; he stands beyond it.
तो दो बातें हैं। या तो आप संसार को बदलने में लगें; इसको हम मूढ़ता कहे। और या आप अपने को बदल डालें, इसे हम ज्ञान कहे।
So there are two ways. Either you get busy changing the world—this we call foolishness. Or you change yourself—this we call wisdom.
आधुनिक चिंतन पूरी तरह संसार को बदलने पर जोर देता है और चीजों को ठहरा लेने पर जोर देता है। इसलिए इतना दुख है और दुख रोज बढ़ता जाता है। आज का मन सुखी हो ही नहीं सकता, क्योंकि उसकी सारी दृष्टि संसार पर है।
Modern thought emphasizes changing the world and fixing things in place. Hence so much misery, increasing daily. The modern mind cannot be happy, because its whole vision is outward.
जैसे कोई आदमी नदी के किनारे खड़ा है और सोचता है कि नदी ठहर जाए। और नहीं ठहरती, इसलिए परेशान है। और जब तक न ठहरेगी, तब तक वह दुखी होगा। क्योंकि उसकी धारणा है कि नदी ठहरे, तो ही मैं सुखी हो सकता हूं।
It is as if someone stands by a river and wishes it would stop. It won’t, so he is miserable. And until it stops he will remain unhappy, because he believes only if the river stops can he be happy.
कृष्ण कहते हैं, नदी का स्वभाव बहना है; नदी को तुम बहने दो। रोकने में न शक्ति व्यय करो और न समय खोओ। तुम नदी नहीं हो, इतना जान लेना काफी है। और नदी बहती रहे, न बहती रहे, इससे तुम्हें कुछ लेना-देना नहीं है। तुम नदी को भूल जा सकते हो, नदी विस्मृत की जा सकती है। तुम अपना स्मरण कर सकते हो।
Krishna says: the river’s nature is to flow; let it flow. Don’t waste your strength trying to stop it. You are not the river—that much is enough to know. Whether the river flows or not has nothing to do with you. You can forget the river; you can be remembered to yourself.
और आदमी पर दोनों का मिलन है, वह जो अविनाशी है परमात्मा, वह; और वह जो अविनाशी संसार है, वह; दोनों आदमी की रेखा पर मिलते हैं। वहां सीमा दोनों की मिलती है। आपके भीतर दोनों अविनाशी हैं। वह जिसकी स्थिति कभी नाश नहीं होती है, वह; और जिसकी प्रक्रिया कभी नाश नहीं होती है, वह; दोनों की बाउंड्री आप हैं। दोनों की सीमा, दोनों का मिलन आप हैं।
In man, the two meet: the indestructible God and the indestructible world. Their boundaries meet in you. Both are indestructible within you: that whose state never dies, and that whose process never dies. You are the boundary where they meet.
सीमा से संसार शुरू होता है, नीचे की तरफ; ऊपर की तरफ परमात्मा शुरू होता है। आगे की तरफ संसार शुरू होता है, पीछे की तरफ परमात्मा शुरू होता है। मूल की तरफ परमात्मा है, शाखाओं की तरफ संसार है।
From that boundary, the world starts downward; upward, God begins. Forward, the world begins; backward, God begins. Toward the root is God; toward the branches is the world.
मूल ऊपर की ओर शाखाएं नीचे की ओर हैं, ऐसे संसाररूप पीपल के वृक्ष को अविनाशी कहते हैं; तथा जिसके वेद पत्ते कहे गए हैं, उस संसाररूप वृक्ष को जो पुरुष मूल सहित तत्व से जानता है, वह वेद के तात्पर्य को जानने वाला है।
The world-ashvattha, whose root is above and branches below, is called indestructible; and whose leaves are called the Vedas—whoever knows this world-tree, root and all, in essence, is the knower of the Vedas’ purport.
यह बहुत ही अदभुत वचन है। इस संसार के पत्तों को कृष्ण कह रहे हैं वेद। परमात्मा है मूल, ये शाखाएं हैं संसार, और इन शाखाओं पर लगे हुए पत्ते हैं ज्ञान। ज्ञान बहुत दूर है परमात्मा से। यह जरा जटिल लगेगा।
This is an extraordinary statement. The leaves of this world, Krishna calls the Vedas. God is the root, the world are the branches, and on these branches the leaves are knowledge. Knowledge is very far from God. This may sound strange.
वासना भी परमात्मा के ज्यादा निकट है, ज्ञान उससे भी ज्यादा दूर है। क्योंकि वासना शाखाएं है, ज्ञान तो बहुत ही दूर है; पत्ता तो आखिरी बात है। पत्ते के बाद फिर कुछ भी नहीं है। पत्ता अंत है। जिसको हम वेद कहते हैं, ज्ञान कहते हैं, जिसको हम बड़ी उपलब्धि मानते हैं, उसको कृष्ण कह रहे हैं, वह पत्तों की भांति है।
Desire is closer to God than knowledge; knowledge is even farther. Desire is still branch; knowledge is only a leaf—the last thing. After the leaf, there is nothing. The leaf is the end. What we call the Vedas, what we call knowledge, what we consider great attainment—Krishna says these are like leaves.
जैसे कोई आदमी पत्तों को गिनता रहे और सोचे कि मूल को उपलब्ध हो गया। ऐसे कोई वेद को कंठस्थ कर ले; उसने पत्ते इकट्ठे कर लिए; मूल से उसका कोई संबंध नहीं। और अगर वासनाओं का दुश्मन हो, तो पत्ते काट ले, तो मुर्दा पत्ते इकट्ठे हुए। वे पत्ते जिंदा भी नहीं हैं।
If someone keeps counting leaves and thinks he has attained the root…it is like memorizing the Vedas: you have gathered leaves; you have no relation to the root. If one becomes an enemy of desires and cuts off leaves, he has gathered dead leaves—those leaves aren’t even alive.
पुराने शास्त्र वृक्षों के पत्तों पर लिखे गए थे; बड़ी अच्छी बात थी। मुर्दा पत्ते, सूखे पत्ते, उन पर शास्त्र लिखे गए थे। सभी शास्त्र मरे और सूखे पत्ते हैं। उनसे तो वासना भी कहीं ज्यादा जीवंत है। इसलिए अक्सर यह होता है कि वासनाओं में डूबा हुआ साधारण मनुष्य भी परमात्मा के ज्यादा निकट होता है, बजाय उन लोगों के, जो केवल वेद के पत्तों में ही डूबे रहते हैं। उनका मूल से संबंध बिलकुल ही टूट जाता है।
Ancient scriptures were written on leaves—how apt. Dead, dry leaves carried the scriptures. All scriptures are dead, dry leaves. Even desire is far more alive. Hence often the ordinary person immersed in desires is closer to God than those who drown only in the leaves of the Vedas. Their connection to the root is broken.
वासना के पार जाना है, लेकिन वासना के पार जाने के दो उपाय हैं। अगर आप वृक्ष की शाखा पर बैठे हों, तो शाखा से पार जाना है, लेकिन पार जाने के दो उपाय हैं। या तो शाखा के पीछे जाएं, जहां मूल है; और या शाखा की तरफ आगे जाएं, जहां पत्ते हैं। दोनों हालत में आप शाखा से हट जाएंगे।
We must go beyond desire—but there are two ways to go beyond. If you sit on a branch and must get beyond it, there are two directions: go back toward the root, or forward toward the leaves. In both cases, you get off the branch.
इसलिए ज्ञान को पकड़ लेने वाले लोग भी संसार से एक अर्थ में दूर हो जाते हैं। लेकिन परमात्मा के निकट नहीं हो पाते। परमात्मा के निकट होने के लिए शाखा का छूटना जरूरी है, लेकिन पत्तों की दिशा में नहीं, मूल की दिशा में।
Thus those who cling to knowledge also move, in one sense, away from the world. But they do not come near God. To come near God, one must leave the branch—but not toward the leaves; toward the root.
और इस संसाररूप वृक्ष को जो पुरुष मूल सहित तत्व से जानता है, वही वेद के तात्पर्य को जानने वाला है।
And whoever knows this world-tree, root and all, in essence, he alone knows the Vedas’ purport.
तो वेद का तात्पर्य वेद में नहीं छिपा है, इस संसार की पूरी अभिव्यक्ति में छिपा है। और जो व्यक्ति इस वृक्ष को मूल सहित तत्व से जानता है, जो इस वृक्ष के मूल को, शाखा को, पत्तों को, फूलों को, बीजों को, सबको पूरी तरह जान लेता है तत्व से, वही व्यक्ति वेद के तात्पर्य को जानने वाला है।
So the purport of the Vedas is not hidden in the books; it is hidden in the total expression of this world. Whoever knows this tree—its root, branches, leaves, flowers, seeds—in essence, that person knows the meaning of the Vedas.
आप ऋग्वेद कंठस्थ कर सकते हैं। और कंठस्थ करने में यह हो सकता है कि आपको संसार जानने का न समय मिले, न उपाय रहे।
You can memorize the Rigveda. In memorizing, you may have neither time nor means to know the world.
मैंने सुना है एक यहूदी फकीर बालशेम के संबंध में। उसका बड़ा आश्रम था और दूर-दूर से खोजी उसके आश्रम में वर्षों आकर रुकते थे। एक युवक वर्षों पहले आया था और अब तो बूढ़ा हो गया था। उसने सारे यहूदी शास्त्र कंठस्थ कर लिए थे। तालमुद उसकी जबान पर बैठा था। उसकी ख्याति काफी फैल गई थी। यहां तक कि लोग आश्रम में आते, तो बालशेम से न मिलकर, उस युवक, उस बूढ़े--जो कभी युवक था, और शास्त्रों को कंठस्थ करते-करते बूढ़ा हो गया था--उससे जाकर मिलते।
I’ve heard of a Jewish mystic, Baal Shem. He had a large ashram, seekers stayed for years. One young man had come years ago and now had become old. He had memorized all the Jewish scriptures. The Talmud sat on his tongue. His fame spread. People would come to the ashram and, instead of meeting Baal Shem, they would go meet that man—once a youth, now old from memorizing scriptures.
एक दिन एक आदमी ने आकर बालशेम को कहा कि यह व्यक्ति इतना जानता है शास्त्रों को, यह व्यक्ति अनूठा है; आप इसके संबंध में कभी कुछ भी नहीं कहते! बालशेम ने कहा, किसी को कहना मत; वह शास्त्रों के संबंध में इतना जानता है कि मैं सदा चिंतित रहता हूं कि वह संसार को कब जानेगा? और जो संसार को ही नहीं जान सकेगा, वह परमात्मा से कैसे उसका कोई संबंध होगा।
One day a man said to Baal Shem, “This person knows so much; he is unique. You never say anything about him!” Baal Shem said, “Don’t tell anyone; he knows so much about the scriptures that I always worry—when will he know the world? And one who cannot know the world, how will he ever relate to God?”
मूल सहित इस पूरे संसार को जो जान लेता है, वह वेद के तात्पर्य को जानता है।
Who knows this world, root and all, knows the purport of the Vedas.
यह हो भी सकता है, उसे वेद पता ही न हों, लेकिन तात्पर्य पता होगा। यह हो सकता है, उसे वेदों से कोई परिचय न हो। वह संस्कृत का ज्ञाता न हो, वह व्याकरण का अधिकारी न हो, लेकिन तात्पर्य उसके पास होगा।
It may be that he doesn’t know the Vedas at all, but he knows the purport. He may be unfamiliar with the Vedas, not learned in Sanskrit or grammar, but the essence will be with him.
तात्पर्य बड़ी अलग बात है। तात्पर्य वैसे है, जैसे फूल में सुगंध होती है। फूल से चाहे मिलना न भी हुआ हो, हवा में तैरती हुई सुगंध से मिलना हो जाता है। और वही सार है। वेद फूल की तरह होंगे। उनकी सुगंध सब तरफ विस्तीर्ण है। संसार के कण-कण से वेद का जन्म हो रहा है, प्रतिपल।
Purport is something else. It is like fragrance in a flower. Even if you don’t meet the flower, you can meet the fragrance floating in the air. That is the essence. The Vedas are like flowers; their fragrance spreads everywhere. From every particle of the world, the Veda is being born every moment.
वेद शब्द हिंदुओं का बड़ा अनूठा है। उसका मतलब होता है, ज्ञान, जानना। यहां प्रतिपल ज्ञान की संभावना है, लेकिन खुली आंखें चाहिए। अक्सर शास्त्र आंखों को बंद कर देते हैं।
Veda is a unique Hindu word: it means knowing. At every moment there is the possibility of knowing—but eyes must be open. Often scriptures blind the eyes.
इस संसार को जो मूल सहित तत्व से जानता है, वह वेद के तात्पर्य को जानने वाला है।
Who knows this world, root and all, in essence, knows the purport of the Vedas.
उस संसार-वृक्ष की तीनों गुणरूप जल के द्वारा बढ़ी हुई एवं विषय-भोगरूप कोंपलों वाली देव, मनुष्य और तिर्यक आदि योनिरूप शाखाएं नीचे और ऊपर सर्वत्र फैली हुई हैं। तथा मनुष्य-योनि में कर्मों के अनुसार बांधने वाली अहंता, ममता और वासनारूप जड़ें भी नीचे और ऊपर सभी लोकों में व्याप्त हो रही हैं।
The branches of that world-tree—the yogic branches of gods, humans, and animals—are spread everywhere, below and above, nourished by the waters of the three gunas and budding into sense-enjoyment. And in the human birth the roots of ego, possessiveness, and desire—binding according to one’s actions—extend below and above throughout all the worlds.
कुछ और बातें, फिर यह सूत्र का दूसरा हिस्सा खयाल में आ सकेगा।
A few more points, then the second part of the sutra will become clear.
यह जो वृक्ष है, यह जो संसार है, इसमें वासनाएं नीचे की तरफ ले जाती हैं। लेकिन इससे आप इस भ्रांति में मत पड़ जाना कि अगर आप ऊपर की तरफ जाना शुरू कर दें, तो वासनाओं से छुटकारा हो जाएगा। क्योंकि यह भी हो सकता है, एक शाखा पहले नीचे की तरफ यात्रा करे--अक्सर हो जाता है; और अगर माली कुशल हो, तो हर शाखा के साथ हो सकता है--शाखा पहले नीचे की तरफ यात्रा करे, फिर मोड़ दी जाए, और शाखा ऊपर की तरफ उठने लगे। शाखा वही रहे, उसका प्राण वही रहे, उसकी दिशा बदल जाए, लेकिन उसका सत्व न बदले।
In this tree, in this world, desires carry you downward. But don’t fall into the illusion that if you start going “up,” desires will disappear. It can happen—and often does—that a branch first travels downward and then, if the gardener is skillful, is turned upward. The branch remains the same, its life the same, its direction altered—but its essence unchanged.
तो यह हो सकता है, एक आदमी धन के साथ अपने अहंकार को जोड़ रहा हो; फिर धन छोड़ दे और त्याग के साथ अहंकार को बांध ले। कल उसका अहंकार बड़ा होता था धन के साथ, अब बड़ा होने लगे त्याग के साथ। दिशा बदल गई, आयाम बदल गया, ढंग-ढांचा बदल गया, लेकिन माली कुशल है और शाखा की मूल धारा नहीं बदली; शाखा अब भी वही है।
A man may bind his ego to wealth; then he drops wealth and binds his ego to renunciation. Yesterday his ego swelled with wealth; today it swells with renunciation. The direction changed, the style changed, but the gardener is clever and the branch’s vital current has not changed; the branch is still the same.
आसान है दिशा बदल लेना। स्वयं को बदल देना कठिन है। और यह भी हो सकता है कि अगर आप स्वयं को बदल लें, तो दिशा को बदलने की चिंता करनी भी आवश्यक नहीं है। स्मरण आ जाए मूल का, तो शाखा नीचे की तरफ बढ़ती रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अब आप मूल की तरफ सरकने शुरू हो गए।
It is easy to change direction; it is hard to change oneself. And it may be that if you change yourself, there is no need to worry about direction at all. Let the root be remembered, and it won’t matter if the branch grows downward; you will be moving toward the root.
तो त्याग अपरिहार्य नहीं है। भोग में भी कोई रह सकता है। लेकिन मूल का स्मरण आना शुरू हो जाए।
Therefore renunciation is not indispensable. One can remain amid enjoyments—and yet let the remembrance of the root arise.
कृष्ण खुद भी वैसे ही व्यक्ति हैं, जिन्होंने शाखाओं की दिशा नहीं बदली है। शाखाएं जिस तरफ बढ़ रही हैं, बढ़ रही हैं। लेकिन शाखाओं के भीतर जो प्राण की धारा बह रही है, उसका रुख बदल गया है। वह अब मूल की तरफ बह रही है। उसको स्मरण अब उदगम का है, स्रोत का है, प्रथम का है। अंतिम की तरफ यात्रा नहीं हो रही है। शाखाएं बढ़ती रहें, संसार चलता रहे, लेकिन चेतना अब प्रथम की ओर जा रही है।
Krishna himself is such a one: he has not changed the direction of the branches. The branches grow where they grow. But the life-current within the branches has changed its course. Now it flows toward the root. The remembrance is of the source, the origin, the first. The journey is not toward the last. Let branches spread, let the world go on—but consciousness moves toward the first.
इससे उलटा अक्सर हो जाता है। लोग शाखाएं भी काट डालते हैं इस डर से कि कहीं नीचे पतन न हो जाए। इंद्रियां काट डालते हैं, आंखें फोड़ लेते हैं, कान फोड़ डालते हैं, इस डर से कि कहीं कोई इंद्रिय भटका न दें। लेकिन चेतना की धारा आंखें फोड़ने से नहीं बदलती। नहीं तो सभी अंधे परम ज्ञान को उपलब्ध हो जाते।
The reverse often happens. People cut off branches out of fear of falling. They mutilate the senses—pluck out eyes, deafen ears—afraid that a sense may lead them astray. But consciousness does not change its current by plucking out eyes; otherwise all the blind would attain supreme knowledge.
सारी दुनिया में इस तरह के वर्ग रहे हैं, जिन्होंने शाखाओं को काटने की कोशिश की, इस आशा में कि न होंगी शाखाएं, न होगी शाखाओं की तरफ गति। यह आशा भ्रांत है, यह तर्क भूल भरा है। शाखा न हो, तो भी गति हो सकती है। क्योंकि गति भीतर की धारणा है। शाखा हो, तो भी गति न हो, यह भी हो सकता है।
Throughout the world there have been sects that tried to cut off branches in the hope that without branches there would be no movement. This hope is illusory; the logic is flawed. Even without a branch, movement can be within. And even with branches, there need be no movement.
आप बिलकुल घर में रहकर संन्यस्त हो सकते हैं। और पूरी तरह संन्यासी होकर गृहस्थ हो सकते हैं। इसमें दूसरी बात के प्रतीक आपको जगह-जगह मिल जाएंगे। संन्यासियों को जाकर गौर से देखें, तो आप पाएंगे कि वे नए ढंग के गृहस्थ हैं। दूसरी बात जरा कठिन है। उस गृहस्थ को खोजना जरा कठिन है, जो संन्यस्त हो। लेकिन वह भी मिल जाएगा। अगर आंखें आपके पास खुली हों और आप तीक्ष्णता से जांच-परख कर रहे हों, धारणा पहले से न बना रखी हो, निर्णय पहले से न ले लिया हो, तो आपको ऐसे गृहस्थ भी मिल जाएंगे जो बिलकुल संन्यस्त हैं। चेतना के प्रवाह की बात है।
You can live at home and be a renunciate; you can be a sannyasin and yet be thoroughly worldly. You will find many examples of the latter. Look carefully at sannyasins and you will see they are new kinds of householders. The former is rarer: the householder who is truly renunciate. But he, too, can be found—if your eyes are open and sharp, without preconception or premature judgment. You will find householders who are utterly sannyasins. It is a matter of the flow of consciousness.
उस संसार-वृक्ष की तीनों गुणरूप जल के द्वारा बढ़ी हुई एवं विषय-भोगरूप कोंपलों वाली देव, मनुष्य और तिर्यक आदि योनिरूप शाखाएं नीचे की ओर हैं। ऊपर सर्वत्र भी फैली हुई हैं। नीचे-ऊपर दोनों तरफ फैली हुई हैं। तथा मनुष्य-योनि में कर्मों के अनुसार बांधने वाली अहंता, ममता और वासनारूप जड़ें भी नीचे और ऊपर सभी लोकों में व्याप्त हो रही हैं।
The branches of that world-tree—the womb-like branches of gods, humans, and animals—are spread below. They spread above as well; they spread in both directions. In the human birth the roots of ego, possessiveness, and desire—binding according to one’s actions—extend below and above throughout all the worlds.
वासना नीचे की तरफ भी बह रही है, ऊपर की तरफ भी बह रही है; सभी दिशाओं में बह रही है। इसलिए ज्यादा इस बात का विचार करना जरूरी नहीं है कि वासना कहां बह रही है, ज्यादा विचार करना इस बात का कि वासना उदगम से संबंधित है!
Desire flows below and above; it runs in all directions. Therefore it matters less where desire flows than whether desire is related to the source.
आप अपने संबंध में सोचें, शायद ही आपको कभी खयाल आता हो उदगम का। शायद ही आप कभी बैठकर सोचते हों कि गर्भ की अवस्था में मैं कैसा था! सोचें आप, तो जो भी सुनेगा वह आपको पागल कहेगा। आप खुद भी सोचेंगे, क्या व्यर्थ की बात सोच रहे हैं! शायद कभी-कभार आपको मृत्यु का खयाल आ भी जाता हो, लेकिन जन्म का कभी नहीं आता।
Reflect on yourself: perhaps it never occurs to you to think of the origin. Perhaps you never sit and consider: what was I like in the womb? If you do think, others will call you mad. You yourself will think, what a pointless thought! At times the thought of death may arise—death lies ahead, the end of the branches—but birth never comes to mind.
मृत्यु आगे है; वह शाखाओं का अंतिम हिस्सा है। जन्म पीछे है; वह आपके गहन में छिपा है। इस तरफ थोड़ा प्रयोग करें। बड़े प्राचीन समय में एक विशेष ध्यान की पद्धति सिर्फ इसके लिए ही खोजी गई थी, वह मैं आपको कहूं। उसे प्रयोग करें; आप बहुत चकित होंगे।
Birth lies behind; it is hidden in your depths. Experiment a little in this direction. In ancient times, a special meditation was discovered precisely for this. Let me give it to you. Try it, and you will be amazed.
ऐसी जगह बैठ जाएं जहां बहुत प्रकाश न हो, धुंधलका हो या अंधेरा हो। जगह शांत हो, कोई शोरगुल न हो। क्योंकि गर्भ बिलकुल शांत जगह है। वहां कोई शोरगुल प्रवेश नहीं कर सकता, कोई आवाज वहां प्रवेश नहीं कर सकती। सुख से बैठ जाएं। और बैठें इस भांति कि धीरे-धीरे आपका सिर झुकता जाए, और जमीन छूने लगे। दोनों पैर मोड़कर बैठ जाएं, जैसा सूफी फकीर बैठते हैं, या मुसलमान नमाज पढ़ते वक्त बैठते हैं; उनके बैठने का आसन गर्भासन है। दोनों घुटने मोड़ लें और जैसा मुसलमान नमाज पढ़ते हैं, वैसे बैठ जाएं। फिर आंख बंद कर लें और सिर को आहिस्ता-आहिस्ता झुकाते जाएं।
Sit where there is little light—twilight or darkness. Let the place be quiet, no noise—because the womb is utterly quiet; no sound enters there. Sit comfortably. Sit so that your head gradually bows and comes to touch the ground. Fold both legs as Sufis sit, or as Muslims sit in prayer; their posture is the womb-posture. Bend both knees and sit as in prayer. Then close your eyes and slowly, very slowly, bow your head.
इतने धीमे-धीमे झुकाएं कि आप झुकाव को अनुभव कर सकें। क्योंकि झुकना बड़ी कीमती बात है। एकदम से झुक जाएंगे, तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप झुके। बहुत धीमे, जितने धीमे कर सकें, उतने धीमे-धीमे सिर को झुकाते जाएं, और झुकने को अनुभव करें कि आप झुक रहे हैं। फिर आपका सिर जमीन को छूने लगे।
Bow so slowly that you can feel the bending. Bowing is precious. If you bend suddenly, you won’t feel it. As slowly as possible, lower the head, feeling the bend. Let the forehead touch the ground.
तो आप ठीक उस अवस्था में आ गए जिस अवस्था में बच्चा गर्भ में होता है। ऐसा ही बच्चा सिकुड़ा हुआ गर्भ में होता है। घुटने उसके छाती से लगे होते हैं, सिर नीचे झुका होता है, पैर उसके पीछे मुड़े होते हैं।
You have come into the very posture of the child in the womb. The child is curled this way in the womb: knees against chest, head bowed, feet tucked behind.
इसलिए मुसलमानों का नमाज पढ़ने का ढंग बड़ा वैज्ञानिक है। वह पद्मासन और सिद्धासन से भी ज्यादा कीमती है। क्योंकि कोई बच्चा गर्भ में पद्मासन और सिद्धासन लगाकर नहीं बैठता। इसलिए पद्मासन और सिद्धासन में वह सरलता नहीं है, वह स्वाभाविकता नहीं है, वह सहजता नहीं है, जो नमाज की क्रिया में है।
That is why the Muslim way of prayer is very scientific. It is more valuable than padmasana or siddhasana, because no child sits in the womb in padmasana or siddhasana. Those postures lack the naturalness that prayer’s prostration has.
फिर नमाज पढ़ने वाला नमाजी बार-बार झुकता है, और झुकने का अभ्यास करता है। फिर-फिर नीचे झुकता है। फिर उठता है, फिर झुकता है। वह झुकने की कला है। इसलिए मस्जिद से निकलते हुए मुसलमान में जैसी विनम्रता दिखाई पड़ेगी, किसी हिंदू में किसी मंदिर से निकलते वक्त दिखाई नहीं पड़ती। उसकी सारी नमाज ही झुकने की कला है।
The one who prays bends again and again—he practices bowing. He bows down, rises, bows again. It is the art of bending. Hence the humility you see in one leaving the mosque is rarely seen in a Hindu leaving a temple. The whole namaz is the art of bowing.
कठिन था मोहम्मद को अरब के रेगिस्तान के खूंखार लोगों को धार्मिक बनाना। नमाज की प्रक्रिया ने साथ दिया। हिंदुओं को सहिष्णु बनाना, उदार बनाना बहुत कठिन नहीं है। प्रकृति बड़ी उदार है यहां। सब चीजें उपलब्ध हैं। आज नहीं हैं, तो कल थीं। जिंदगी बहुत बड़ा संघर्ष नहीं है।
It was difficult for Muhammad to make the fierce people of the desert religious. The process of prayer helped. To make Hindus tolerant and broad-minded is not so difficult—nature is generous here. Everything is available. Life is not a harsh struggle.
लेकिन जहां मोहम्मद ने लोगों को झुकना सिखाया, वहां जीवन बड़ा संघर्ष था, बड़ा भयंकर संघर्ष था। जीने का मतलब ही दूसरे को मारना, दूसरे को मिटाना था। और विस्तार रेगिस्तान का जलता हुआ, जहां हरियाली दिखाई भी न पड़े, वहां आदमी अगर अकड़ जाए, अहंकारी हो जाए, क्रूर और कठोर हो जाए, तो स्वाभाविक है। वहां नमाज की प्रक्रिया ने और झुकने ने उन खूंखार लोगों को भी बहुत विनम्र बना दिया।
But where Muhammad taught bowing, life was a terrible struggle—survival meant killing the other. And the burning expanse of desert, with no green in sight—there it is natural to become stiff, arrogant, cruel, hard. The process of namaz and bowing made even those fierce people humble.
आप देखें प्रयोग करके। कमरा अंधेरा हो, और ठीक इस हालत में हो जाएं, जैसे आप फिर से छोटे बच्चे हो गए हैं और गर्भ में प्रवेश कर गए हैं। श्वास धीरे-धीरे कम हो जाएगी। आसन ही ऐसा है कि श्वास तेज नहीं हो सकती। पेट दबा होगा, छाती दबी होगी, सिर झुका होगा, श्वास तेज नहीं हो सकती; श्वास धीमी होती जाएगी। उसको साथ दें, और धीमा हो जाने दें। ऐसी घड़ी आएगी जब श्वास बिलकुल लगेगी कि चलती है या नहीं चलती। क्योंकि बच्चा कोई श्वास नहीं लेता पेट में।
Try the experiment. Let the room be dark. Come into the state as if you have again become a small child and entered the womb. Breath will gradually slow. In that posture, breath cannot be fast—belly and chest are compressed, head bowed. The breath will slow. Support it. Let it slow. There will come a moment when it will seem to stop—“Is it moving or not?”—because the child in the womb does not breathe.
और जब ऐसी घड़ी आ जाएगी, जब आपको लगेगा कि श्वास चलती है या नहीं चलती, पता नहीं चलता, तब आप समझना कि अब ठीक गर्भासन की अवस्था आ गई। कभी-कभी ऐसा भी होगा क्षणभर को, श्वास बिलकुल रुक जाएगी। उसी क्षण आपको झलक मिलेगी प्रथम मूल की। यह झलक आपको मिलनी शुरू जाए, आप दूसरे ही व्यक्ति होने लगेंगे।
When it feels as if breath is moving or not moving—you cannot tell—then know you have entered the womb-state. Sometimes, for a moment, breath will stop. In that instant, you will have a glimpse of the primal root. As these glimpses begin, you will become a different person.
खोजना है उदगम को; खोजना है उस बिंदु को जहां से हम आते हैं। क्योंकि जहां से हम आते हैं, वही हमारी अंतिम मंजिल होने वाली है, और कोई उपाय नहीं। मंजिल को तो हम नहीं खोज सकते, क्योंकि मंजिल बहुत दूर है। लेकिन प्रथम को हम खोज सकते हैं, क्योंकि प्रथम हममें छिपा है। वह मौजूद है अभी भी, उसको आप अपने साथ लेकर चल रहे हैं। आपने जो भी गर्भ में जाना था, वह ज्ञान आपके भीतर पड़ा है। उसे आप अभी भी लिए चल रहे हैं।
Seek the origin; seek the point you come from. Because where you come from is your final destination—there is no other way. You cannot seek the destination, it is far; but you can seek the first, it is hidden within. It is present even now. You carry it. What you knew in the womb lies within you still.
जानकर आप चकित होंगे कि गहरे सम्मोहन में, हिप्नोसिस में, लोग अपने गर्भ की घटनाएं भी याद करते हैं। अगर आपकी मां गिर पड़ी हो, और उसको चोट लग गई हो, और उसका धक्का आपको लगा हो जब आप गर्भ में थे; तो सम्मोहन की अवस्था में, बेहोश अवस्था में, आप उसको याद कर सकते हैं। याद लोग करते हैं, कि जब मैं पांच महीने का गर्भ में था, तब मेरी मां गिर पड़ी थी, और मुझे चोट लगी, धक्का लगा। उस धक्के की स्मृति आपको अभी भी है। उन नौ महीने में आपने जो जाना है, वह आपके भीतर पड़ा है।
You’ll be surprised to know that in deep hypnosis people recall even events from the womb. If your mother fell and was injured, and the jolt reached you in the womb—under hypnosis you can remember it. People recall: “When I was five months in the womb, my mother fell; I was jolted.” That memory still lives in you. What you knew in those nine months lies inside you.
और उस नौ महीने के पहले भी आप थे। उदगम और भी गहराई में है। तब आप बिलकुल आत्मरूप थे, चाहे थोड़े ही क्षणों को। पिछला शरीर छूट गया था, नया शरीर मिलने में देर है, थोड़ा समय लगा। उस बीच आप बिलकुल आत्मरूप थे, कोई देह न थी। उसकी भी स्मृति आ सकती है।
Even before those nine months, you were. The source lies deeper still. For a few moments you were purely soul—your previous body had dropped, a new one was not yet obtained. In between, you were bodiless. That too can be remembered.
फिर अनेक जन्मों की स्मृति। और फिर सारे जन्मों की स्मृति के साथ ही इस बात का स्मरण, अतिक्रमण का, कि मेरा न तो कोई जन्म है और न कोई मृत्यु। इतने जन्म, इतनी मृत्युएं मेरे पड़ाव थे, मेरी यात्रा के ठहराव थे, और मैं यात्री हूं। जैसे ही यह स्मरण आता है, आप अपने मूल उदगम को उपलब्ध हो गए। और यही अंतिम लक्ष्य है। इसको बुद्ध निर्वाण कहते हैं, पतंजलि समाधि कहते हैं।
Then memories of many lives. And with memories of all lives, the remembrance of transcendence—that I have neither birth nor death. So many births and deaths were halts on my journey; I am the traveler. As soon as this remembrance comes, you have attained your source. This is what Buddha calls nirvana, what Patanjali calls samadhi.
लेकिन फ्रायड ने बड़ी ही कीमत की बात कही है। किया है उसने कठोर व्यंग्य और आलोचना। उसने कहा है कि यह बुद्ध का निर्वाण और पतंजलि की समाधि, ये गर्भ की आकांक्षाएं हैं। गर्भ को पुनः पाने की आकांक्षा है। उसने तो विरोध के हिसाब से कहा है। उसका तो कहना है कि यह मार्बिड स्टेट, रुग्ण अवस्था है कि कोई आदमी अपने गर्भ को फिर से पाना चाहे। लेकिन उसने बात तो, चोट तो ठीक जगह की है। बात तो सच है।
Freud made a cutting remark: he said Buddha’s nirvana and Patanjali’s samadhi are cravings for the womb, the desire to re-enter it. He said it as criticism, called it morbid. But his arrow hit the right spot; the fact is so.
हम सभी किस बात को खोज रहे हैं? एक सोचने जैसी बात है। हम उसी को खोज सकते हैं, जिसे हमने कभी जाना हो। नहीं तो खोजेंगे भी कैसे? खोजेंगे क्यों?
What are we all seeking? Think. We can only seek what we have once known. Otherwise, why would we seek it? How would we even imagine it?
आप कहेंगे, आनंद की खोज करना है। लेकिन आनंद आपने कभी जाना हो तभी। जिसका स्वाद ही न हो, उसकी खोज कैसे होगी? उसकी वासना भी कैसे जगेगी? आपको याद हो या न हो, आनंद आपने कभी जाना है। नहीं तो यह स्वाद कैसा? यह चेष्टा कैसी? यह दौड़ किसलिए? बिलकुल अपरिचित को कोई भी नहीं खोज सकता है।
You say you seek bliss. But bliss must have been known, otherwise how could you seek its taste? You may not consciously remember, but you have known bliss. Otherwise why this taste, this urge, this running? No one seeks the utterly unknown.
सूफी फकीर कहते हैं, हम ईश्वर को खोज रहे हैं, क्योंकि हम ईश्वर को जानते हैं।
Sufi mystics say: we seek God because we already know Him.
ठीक कहते हैं। जानना कहीं भीतर होना ही चाहिए, नहीं तो खोज नहीं हो सकती। आपने कभी ऐसे आदमी को सुना है, जो कोई ऐसी चीज को खोजने निकल जाए, जिसे वह जानता ही न हो? तो निकलेगा भी कैसे? शुरुआत कैसे होगी?
They are right. Knowing must be somewhere within, otherwise the search cannot begin. Have you ever heard of a person who sets out to seek something he cannot even conceive? How would he begin?
आनंद को हम खोजते हैं, क्योंकि आनंद हमने जाना है। वह हमारा प्रथम अनुभव था। और वह इतना गहन था कि उसके बाद हमने उससे श्रेष्ठतर कुछ भी नहीं जाना। उसके बाद वृक्ष नीचे ही जाता रहा है। इस आनंद को फिर पाना है। वह मूल की ही खोज है।
We seek bliss because we have known it. It was our first experience. It was so deep that after it we have known nothing higher. After it, the tree only goes downward. That bliss must be regained. It is the search for the root.
इस बात को बहुत गहराई से स्मरण में रख लें कि आपकी समाधि आपके पुनः गर्भ में होने का अनुभव होगी। अगर आप पुनः गर्भ में होने का अनुभव कर लें, तो इस अवस्था को जापान के फकीरों ने सतोरी कहा है। यह पहली समाधि का अनुभव है, पहली झलक।
Keep well in mind: your samadhi will be the experience of being in the womb again. If you can re-experience being in the womb, Japanese masters call this satori—the first taste of samadhi, the first glimpse.
और अगर आप बढ़ते ही जाएं पीछे-पीछे-पीछे, और उस जगह पहुंच जाएं, जहां यह पूरा ब्रह्मांड आपका गर्भ हो जाए और आप इस गर्भ के हिस्से हो जाएं, तो उसे पतंजलि ने परम समाधि कहा है। वह ब्रह्म समाधि, वह अंतिम समाधि है। पहली झलक और वह अंतिम उपलब्धि है। जिस दिन सारा जगत गर्भ हो जाता है और आप उस गर्भ के भीतर लीन हो जाते हैं।
And if you go on going back, back, back, to the point where this entire cosmos is your womb and you are part of this womb, Patanjali calls that the supreme samadhi—brahma-samadhi, the final samadhi. The first glimpse and the ultimate attainment: the day the whole world becomes womb and you dissolve within it.
पर यह सूत्र बहुमूल्य है। गीता में भी इतने बहुमूल्य सूत्र कम हैं। और यह सूत्र साधक के लिए है। आगे को भूलें और पीछे को खयाल करें। जो पाना है, उसकी फिक्र छोड़ें; जो पाया ही हुआ था और जिसको हमने किसी तरह खोया है, जो विस्मृत हो गया है, उसकी पुनः स्मृति करें।
This sutra is priceless. Even in the Gita, few sutras are so precious. And it is for the seeker. Forget the forward; remember the backward. Drop worrying about what is to be attained; remember what was already attained and was somehow lost—what was forgotten.
जितने आप पीछे जाएंगे, उतने ही आप आगे जाएंगे, क्योंकि गति वर्तुलाकार है। और जिस दिन आप पीछे बिंदु पर पहुंच जाएंगे, उस दिन आप अंतिम मंजिल पर भी पहुंच गए।
The more you go back, the more you go forward, because the movement is circular. The day you reach the starting point, you also reach the destination.
जहां जड़ें हैं, वहीं वृक्ष के अंतिम फूल हैं। वृक्ष में जब फूल लगते हैं, तो अंतिम क्या होता है? अंत में वृक्ष के फूल गिरने लगते हैं। वर्तुल पूरा हो गया। बीज हमने बोया था। बीज से वृक्ष बड़ा हुआ; फिर फूल लगे, फल लगे, बीज फिर आ गए। वर्तुल पूरा हुआ। और जैसे ही बीज फिर आ गए, फल टूटने लगते हैं, फूल टूटने लगते हैं, बीज वापस जमीन में गिरने लगते हैं।
Where the roots are, there the final flowers are. When a tree flowers, what is the end? In the end the flowers fall. The circle completes. We sowed a seed. The seed became a tree; then flowers and fruit; the seed returns. The circle completes. As soon as the seed returns, fruits and flowers fall and the seed drops into the earth.
जहां से यात्रा शुरू हुई थी, यात्रा वहीं पूरी हो गई। बीज से प्रारंभ, बीज पर अंत। परमात्मा से प्रारंभ, परमात्मा पर अंत। प्रथम ही अंतिम है।
Where the journey began, there it ends. From seed to seed. From God to God. The first is the last.
हमारा मन लेकिन आगे की तरफ दौड़ता है। पीछे की तरफ रास्ता ही नहीं मालूम पड़ता। शायद हम भयभीत हैं। क्योंकि पीछे की तरफ लौटने में जो हमने बहुत-से दुख छिपा रखे हैं, वे उभरेंगे। यही भय है। जो दुख छिपा रखे हैं, वे उभरेंगे। उनसे हमें फिर गुजरना होगा। उनसे गुजरने में पीड़ा है।
Our mind runs forward. The path backward seems unknown. Perhaps we are afraid—because on returning, the pains we have hidden will rise. That is the fear. They will rise and we will have to pass through them again. There is pain in that.
मैंने सुना है, एक सांझ मुल्ला नसरुद्दीन अपने मकान के सामने बहुत उदास बैठा है। उसकी पत्नी पूछती है कि नसरुद्दीन, इतने उदास! क्या बात है? नसरुद्दीन ने कहा कि सुबह जब मैं बाजार गया, तो मेरे खीसे में सौ का नोट था। फिर मैंने एक खीसे को छोड़कर सब खीसे देख लिए, नोट का कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। तो उसकी पत्नी ने कहा, उस एक को क्यों छोड़ रखा है? नसरुद्दीन ने कहा कि डर लगता है; अगर उसको देखा और वहां भी न पाया तो! एक ही आशा बची है। और हिम्मत नहीं पड़ती उस खीसे में हाथ डालने की।
I have heard: one evening Mulla Nasruddin was sitting sadly before his house. His wife asked, “Nasruddin, why so sad?” Nasruddin said, “In the morning when I went to the market, there was a hundred-rupee note in my pocket. I have checked every pocket except one, and I can’t find it.” His wife said, “Why leave that one?” Nasruddin said, “I’m afraid—if I look there and it’s not there either! It’s my only hope. I don’t have the courage to put my hand in that pocket.”
आप भयभीत हैं खुद के भीतर जाने में। भविष्य में आशाएं बांध रखी हैं। वहां आशाओं की सुविधा है, क्योंकि कल्पना फैलाने का कोई अंत नहीं है; सपने देखने में कोई कठिनाई नहीं है। सपनों को सुंदर बनाना आपके हाथ में है; उनको रंगते जाना, रंगीन करते जाना भी आपकी सुविधा है। अतीत--आप कुछ कर नहीं सकते। अतीत ठोस है, सत्य है, वह हो चुका। और आप उससे गुजर चुके और आप जानते हैं कि पीड़ा थी, बड़ा दुख था। वह सब दुख वहां भरा है। उसी रास्ते से गुजरने में डर लगता है, फिर से उन्हीं बिंदुओं को छूने में।
You are afraid to go within. You have tied your hopes to the future. There, hopes are easy—imagination has no end; dreams can be made beautiful at will. The past—you can do nothing. It is solid, real; it has happened. You went through it; you know there was pain. All that pain lies there. You fear to pass those points again.
और ध्यान रखें, आप पूरी पीड़ा से गुजरेंगे, गुजरना ही पड़ेगा। आपके सारे दुख फिर से पुनर्जीवित होंगे, सब घाव फिर हरे होंगे। क्योंकि कोई घाव मिटता नहीं; वह बना है।
And remember, you will pass all the pain—you must. All your wounds will be revived; every hurt will become green again. No wound vanishes; it remains.
अगर आप दस वर्ष के थे और आपके पिता ने आपको पीटा था, तो वह चोट अब भी वहां बनी है। जब आप पीछे लौटना शुरू करेंगे, गर्भ का प्रयोग करेंगे, आप पुनः दस वर्ष के होंगे, वह चोट फिर हरी होगी। पिता फिर आपको पीटेंगे। फिर वही पीड़ा, फिर वही अहंकार को लगी चोट, असमर्थता, असहाय अवस्था, फिर सब भीतर प्रकट होगा। फिर वही आंसू, फिर वही रोना, वह सब फिर पैदा होगा।
If at ten your father beat you, the hurt remains. When you begin to return, when you do the womb-experiment, you will be ten again; the hurt will be fresh; the father will beat you again. The same pain, the same blow to ego, the same helplessness—everything will reappear. The same tears, the same sobbing.
लेकिन यह पैदा कर लेना बड़ा कीमती है। क्योंकि अब आप सचेतन रूप से इससे गुजर रहे हैं। और एक बार जिस अनुभव से आप सचेतन गुजर जाएं, वह आपकी स्मृति से मुक्त हो जाता है। संस्कार इसी तरह क्षीण होते हैं, कर्म इसी तरह लय होते हैं। जिस पीड़ा को भी आप छिपाए हैं, उसको फिर से भोग लें; और आप हलके हो जाएंगे।
Let it arise; it is precious—because now you pass through it consciously. Once you pass any experience with awareness, it frees you from memory. Samskaras are thinned this way; karma dissolves this way. Whatever pain you have hidden, relive it—and you will become light.
तो डरें मत। पीछे उतरने का डर छोड़ें। थोड़े दुख पीछे के भोगें। और आप पाएंगे, आप हलके होते हैं। एक बार यह खयाल आ गया, तो फिर आप सारे दुख भोगकर वापस गर्भ तक पहुंच सकते हैं।
So don’t be afraid. Drop the fear of going back. Suffer the old pains a little. You will find yourself light. Once this is understood, you can move through all suffering and reach the womb.
मूल ऊपर की ओर, पीछे की ओर, प्रथम में छिपा है। लंबी यात्रा की है आपने। और इस यात्रा से बचने का एक सुगम उपाय है कि आप भविष्य में सपने देखते रहें। तो आपका अतीत बड़ा होता जाता है। लौटना उतना ही मुश्किल होगा। जितनी देर करेंगे, उतनी ही कठिनाई होगी।
The root is above—behind—in the first. You have traveled long. There is one easy way to avoid the journey back: keep dreaming of the future. Your past grows by the day; returning becomes harder. The longer you wait, the harder it gets.
लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं, अभी हमारी उम्र नहीं; अभी तो जवान हैं। अभी क्या ध्यान, अभी क्या समाधि, अभी क्या सोचना परमात्मा को! आएगा समय, रिटायर होंगे, काम-धंधे से छुटकारा होगा, फुर्सत होगी; तब!
People say to me, “It’s not yet time. We are still young. Why meditation, samadhi, God now? When we retire, when we are free, then!”
उन्हें पता नहीं; जितनी देर होगी, उतना कठिन होता जाता है। क्योंकि अतीत रोज बड़ा होता जा रहा है। उतना ही बोझ, उतने ही दुख, उतनी ही पीड़ाएं, उतनी ही जलन, ईर्ष्याएं, इकट्ठी होती जाती हैं। पीछे लौटना उतना ही मुश्किल हो जाएगा। दरवाजे उतने ही बंद हो जाएंगे; भय और ज्यादा लगेगा।
They don’t know: the longer it takes, the harder it becomes. The past keeps growing—more weight, more hurts, more jealousy, more burns. Returning becomes tougher; more doors close; fear grows.
जितनी जल्दी हो सके, उतना उचित है। और किसी दिन--अब तक ऐसा हो नहीं पाया पृथ्वी पर, कभी हो पाएगा, इसकी भी संभावना कम है--किसी दिन अगर मां-बाप ज्यादा विचारशील होंगे, वस्तुतः धार्मिक होंगे, ऐसे धार्मिक नहीं जैसे कि सभी मां-बाप अभी हैं, वस्तुतः धार्मिक होंगे, तो वे बच्चे को आगे भी ले जाएंगे और निरंतर पीछे भी ले जाएंगे। वे बच्चे को कभी भी अतीत के बोझ से दबने न देंगे। वे उसके बचपन में लौटने की प्रक्रिया को, बचपन में बार-बार डूबने की प्रक्रिया को जिंदा रखेंगे।
As soon as possible is best. And someday—though it has not happened yet on earth, and perhaps it never will—if parents become truly religious—not as most are now—then they will take the child forward and simultaneously back, keeping alive the process of returning into childhood again and again, never allowing the past to pile up.
अगर आप अपने छोटे बच्चों को रोज कह सकें कि वे रोज का दिन पुनः जी लें रात सोने के पहले.। जब वे रात सोने जाएं, तो पीछे लौटें। सुबह से शुरू न करें, पीछे लौटें। बिस्तर पर लेटना आखिरी काम है, इससे पीछे लौटें। और एक-एक काम जो इसके पहले किया है, उससे शुरू कर सुबह तक वापस जाएं! जब सुबह वे जगे थे बिस्तर से, वहां तक पीछे लौटें।
If you can teach your small children each night to relive the day before sleep—when they go to bed, go backward. Don’t start from the morning—start from lying down on the bed and then step by step move back through each act to the moment of waking. Reach back to when they opened their eyes in the morning.
अगर हर बच्चे को बचपन से सिखाया जा सके रोज पीछे लौटना, तो धूल इकट्ठी न होगी; वह रोज ही अपने कर्म को झाड़ रहा है। तो जब जवान होगा, तब सच में ही जवान होगा, ताजा होगा। वह जब बूढ़ा होगा, तब भी ताजा होगा। उसके वार्धक्य में एक गरिमा होगी। उसका वार्धक्य ताजगी से भरा होगा। उसके पीछे कोई अतीत नहीं, कोई धूल नहीं है। वह रोज उसे झाड़ता रहा है। वह रोज साफ करता रहा है।
If every child is taught from childhood to return daily, dust will not gather. He will shake off his karma each day. Then as a youth he will truly be fresh. Even as an old man he will be fresh. There will be a dignity in his old age, filled with freshness. No past behind him, no dust—he has been cleaning daily.
घर तो हम साफ करते हैं, रोज करते हैं; स्वयं को हम कभी साफ नहीं करते। और धर्म स्वयं को साफ करने से ज्यादा कुछ भी नहीं है। उसका न कुछ परमात्मा से लेना-देना है, न मोक्ष से। स्वयं को साफ करने से उसका संबंध है। क्योंकि स्वयं अगर आप साफ हैं, तो आप परमात्मा हैं, आप मोक्ष हैं।
आपकी गंदगी, आप संसार हैं। आपका बोझ, आप संसार हैं। आप निर्बोझ, आप परमात्मा हैं।
We clean the house daily; we never clean ourselves. Religion is nothing more than cleaning oneself. It has nothing to do with God or moksha as separate objects. It is the cleaning of oneself. Because if you are clean, you are God, you are liberation.
पीछे लौटना सीखें। आगे की दौड़ में ज्यादा शक्ति न गंवाएं। लेकिन सपनों में रस है।
Learn to return. Don’t waste your energy in running forward. But dreams are sweet.
मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन अपने मनोचिकित्सक के पास एक बार गया। और उसने कहा कि मैं बड़ा व्यथित हूं और जब बहुत थक गया और परेशान हो गया, तब आपके पास आया हूं। उस मनोचिकित्सक ने पूछा कि क्या तकलीफ है? नसरुद्दीन ने कहा, एक ही स्वप्न बार-बार आता है; रोज आता है। और अब मैं थक गया हूं वर्षों से। अब मैं सो भी नहीं पाता। दिनभर भी लगता है, वह स्वप्न रात आएगा; और रात उस सपने में बीतती है।
I’ve heard: Mulla Nasruddin once went to his psychiatrist and said, “I’m very distressed; only when I was exhausted did I come. One dream comes again and again, every night, for years. I’m worn out. I can’t sleep now. All day I fear the dream; all night I am trapped in it.”
चिकित्सक, मनोचिकित्सक भी उत्सुक और आतुर हो गया। उसने पूछा, कौन-सा स्वप्न है? उसने कहा, रोज एक स्वप्न देखता हूं। बैठा हूं अपने मकान के सामने, एक अति सुंदर युवती निकलती है और मैं उसके पीछे भागता हूं। और वह जाती है और अपने मकान में चली जाती है, और दरवाजा बंद कर लेती है। मैं दरवाजे पर खड़ा ठोंक रहा हूं दरवाजा, ठोंक रहा हूं। कई साल हो गए, रोज यही स्वप्न!
The psychiatrist was curious: “What dream?” Nasruddin said, “Every night I dream: I’m sitting before my house; a very beautiful young woman passes and I run after her. She goes into her house and closes the door. I stand knocking, knocking. For years, the same dream!”
तो मनोचिकित्सक ने कहा, इस स्वप्न से आप मुक्त होना चाहते हैं? नसरुद्दीन ने कहा, आप गलती समझे। मैं चाहता हूं, वह दरवाजा बंद न कर पाए।
The doctor said, “You want to be free of this dream?” Nasruddin said, “You misunderstand. I want that she shouldn’t be able to close the door!”
मन दौड़ रहा है सपनों में। सपनों में भी महत्वाकांक्षाएं हैं, उनकी पूर्ति की इच्छा है, दरवाजा बंद न हो पाए। सपने से छूटने को कोई तैयार नहीं है। सपने को सुंदर बनाने की चेष्टा है। इसे थोड़ा खयाल रखें।
The mind runs in dreams. Even in dreams, ambition; the wish that they be fulfilled—that the door not be shut. No one is ready to be free of dreams; we try only to make them more beautiful. Keep this in mind.
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं कि छुड़ाएं इस संसार से। कोई छूटना नहीं चाहता। वे यह कह रहे हैं, बनाएं इस संसार को जरा सुंदर, दरवाजा बंद न हो पाए। उनका मोक्ष, उनका स्वर्ग, सब इसी संसार के सुंदर रूप हैं, जहां दरवाजा सदा खुला है। साधारण आदमी का नहीं; जिनको हम बहुत समझदार, बुद्धिमान कहते हैं, उनका भी। सपने कैसे सफल हो जाएं! कैसे और सुंदर हो जाएं!
People come to me and say, “Free us from the world.” No one wants to be free. They mean, “Make this world a little more beautiful; make sure the door never closes.” Their salvation, their heaven are only prettier forms of this world, where the door is always open. Not just the ordinary—those we call intelligent too. How to make dreams succeed! How to make them more beautiful!
पर जितने ही सुंदर होंगे सपने और जितने ही सफल होंगे, उतने ही आप खो जाएंगे; उतना ही स्मरण कम रह जाएगा। स्वप्न का अर्थ ही है स्वयं को खोना, विस्मरण कर देना।
The more beautiful and successful your dreams, the more you will be lost; your remembrance will diminish. Dream means to lose oneself, to forget.
सारी प्रक्रियाएं स्वयं को स्मरण करने की प्रक्रियाएं हैं। स्वप्न शुरू नहीं हुए थे गर्भ में। वहीं लौट जाना है, जहां स्वप्न की पहली चोट भी नहीं पड़ी थी।
All true methods are processes of remembering oneself. Dreams had not begun in the womb. Return to where not even the first touch of dream had come.
इसलिए पतंजलि ने योग-सूत्र में कहा है कि समाधि सुषुप्ति की ही अवस्था है, गहरी निद्रा की अवस्था है। जहां एक भी स्वप्न नहीं, एक भी विचार नहीं। पर सुषुप्ति और समाधि में इतना ही फर्क है कि सुषुप्ति में आप बेहोश हैं और समाधि में आप होश से भरे हैं। होशपूर्वक पीछे लौट जाना है और उस बिंदु को पा लेना है, जहां से प्रारंभ है।
Therefore Patanjali says in the Yoga Sutras that samadhi is the state of deep sleep—sushupti. Where there is not a single dream, not a single thought. But the difference is: in sleep you are unconscious; in samadhi you are full of awareness. Consciously go back and touch the point where the beginning is.
इस बात की चिंता मत करें कि संसार कैसे प्रारंभ हुआ! इस बात की फिक्र मत करें कि संसार को किसने बनाया! क्यों बनाया! किसलिए बनाया! इस बात की फिक्र करें कि आप कब प्रारंभ हुए! कैसे प्रारंभ हुए! उस क्षण को पकड़ें, जब आप प्रारंभ हुए थे।
Do not worry how the world began—who made it, why, for what. Be concerned with when you began—how you began. Catch the moment when you began.
सृष्टि के प्रारंभ को पकड़ने की बात व्यर्थ है। वह पकड़ा नहीं जा सकता, क्योंकि सृष्टि सदा है। यह चक्र घूमता ही रहा है। आप इस चके पर कब सवार हो गए; आपने कब इससे जोर से गठबंधन कर लिया; उस बिंदु को पकड़ें।
To catch the world’s beginning is futile; it cannot be caught, because creation is eternal. The wheel is always turning. Catch the point when you mounted it, when you tied yourself tightly to it.
उस बिंदु के पहले आप परमात्मा थे, उस बिंदु के बाद आप शाखाओं में भटक गए और शाखाएं लंबी हैं और वृक्ष नीचे की तरफ बढ़ता जाता है। और जिस दिन आप यह समझ लेंगे कि एक क्षण ऐसा भी था, जब आप इस चके को नहीं पकड़े थे, बाहर थे, उसी क्षण यह चका छूट भी जाएगा। क्योंकि तब इसे पकड़ने का कोई सार नहीं है।
Before that point you were God; after that, you were lost among branches—and the tree grows downward. The moment you realize there was a moment when you were not holding this wheel, you were outside it—at that very moment, the wheel drops. Because then there is no sense in holding it.
जिस क्षण उस आनंद की झलक मिल जाएगी, जो इस संसार में उतरने के पहले थी, उसी क्षण संसार की दौड़ बंद हो जाएगी। क्योंकि हम उसी आनंद को इस संसार में खोजने का प्रयास कर रहे हैं।
The instant you glimpse the bliss that was before entering this world, in that instant the worldly chase ceases. Because we are trying to find that very bliss in the world.
यह जो मैंने ध्यान का छोटा-सा प्रयोग कहा, इसे आप करें, तो कृष्ण का जो तात्पर्य है, वह समझ में आएगा।
If you do the small meditation I have described, Krishna’s intent will become clear.
कृष्ण के शब्दों के तात्पर्य पर तो बहुत टीकाएं लिखी गई हैं। हजारों टीकाएं हैं। पर उन टीकाओं में से एक भी टीका नहीं है, जिसमें यह सुझाव दिया हो कि आप अपने मूल में लौट जाएं। इसलिए मैं मानता हूं कि वे टीकाएं शाब्दिक हैं। और उनसे सत्य नहीं पकड़ा जा सकता। उनसे जो आप पकड़ेंगे, वह भी शाब्दिक ही होगा।
Many commentaries have been written on Krishna’s words—thousands. Not one, however, suggests that you return to your source. Therefore I say, those commentaries are textual; they cannot catch the truth. What you grasp from them will be textual too.
मुल्ला नसरुद्दीन के घर में बड़े चूहे थे। और वह परेशान था। और कंजूसी की वजह से चूहादान भी नहीं खरीद सकता था। लेकिन फिर हिम्मत की और खरीद लाया। चूहादान तो खरीद लिया, लेकिन अब मुसीबत यह थी कि उसमें एक रोटी का टुकड़ा भी रखना है। वह भी कंजूसी की वजह से मुश्किल है। तो उसने तरकीब निकाली। होशियार आदमी था, मौलवी था, मुल्ला था, जानता था शास्त्रों को। उसने एक अखबार में से रोटी की फोटो काटकर अंदर रख दी। और रात निश्चिंत सोया।
Mulla Nasruddin’s house was infested with rats. He was harassed. Miserly, he wouldn’t buy a mousetrap. Finally he did. But the trouble was, he had to put a piece of bread in it—and that was hard for his miserliness. So he devised a trick. He cut out a picture of bread from a newspaper and placed it inside. He slept peacefully.
सुबह उसने अपना सिर पीट लिया। हुआ कुछ ऐसा कि जब उसने चूहादान खोला, तो रोटी की तस्वीर के पास एक कुतरा हुआ अखबार का टुकड़ा और पड़ा था, जिसमें एक चूहे की तस्वीर थी।
In the morning he beat his head. When he opened the trap, beside the picture of bread lay a gnawed scrap of newspaper—with a picture of a mouse.
अखबार में छपी रोटी ज्यादा से ज्यादा अखबार में छपे हुए चूहे को पकड़ सकती है, और तो कुछ उपाय नहीं। इन शब्दों की शब्दों से व्याख्या हो सकती है, लेकिन तब आप असली चूहे को नहीं पकड़ पाएंगे। इसलिए मैंने इस पहले ही सूत्र में ध्यान की प्रक्रिया की बात कही, क्योंकि उससे ही आपको दिखाई पड़ेगा कि आप एक उलटे वृक्ष हैं।
Bread printed in the newspaper can, at most, catch a mouse printed in the newspaper—nothing more. Words can be explained by words, but then you won’t catch the real mouse. That is why I first spoke of a meditative process—only then will you see that you are an inverted tree.
संसार हो या न हो, आप हैं। और जब आप हैं, तब सारा रहस्य खुल गया। तब आपको लगेगा, आपका मूल ऊपर है, शाखाएं नीचे की तरफ हैं। और जिसको आप विकास कह रहे हैं, वह पतन है। और जिसको आप पीछे कह रहे हैं, वही अंत है, वहीं पहुंच जाना है।
Whether the world is or is not, you are. When you are, the whole mystery opens. Then you will feel your root is above, branches below. What you call development is decline. And what you call “backward” is the true end—there you must arrive.
आज इतना ही।
Enough for today.
