Skip to content
Osho

Geeta Darshan #8

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र लें।

Now let us take the sutra.

अर्जुन ने पूछा कि हे पुरुषोत्तम, इन तीनों गुणों से अतीत हुआ पुरुष किन-किन लक्षणों से युक्त होता है? और किस प्रकार के आचरणों वाला होता है? तथा हे प्रभो, मनुष्य किस उपाय से इन तीनों गुणों से अतीत होता है?

Arjuna asked: O Purushottama, by what marks is the man who has gone beyond the three gunas endowed? What is his conduct like? And by what means does a man go beyond these three gunas?

अर्जुन की जिज्ञासा करीब-करीब सभी की जिज्ञासा है। हम भी जानना चाहते हैं कि इन तीनों गुणों से अतीत हुआ पुरुष किन लक्षणों से युक्त होता है। अर्जुन ऐसा पूछता है कृष्ण से; सारिपुत्त बुद्ध से पूछता है; गौतम महावीर से पूछते हैं। निरंतर, जब भी कोई जागरूक पुरुष हुआ है, तो उसके शिष्यों ने निश्चित ही पूछा है कि लक्षण क्या है? वह जिस दिव्य चेतना के अवतरण की आप बात करते हैं, जिस भगवत्ता की आप बात करते हैं, उस भगवत्ता का लक्षण क्या है? हम कैसे पहचानेंगे कि कोई उस भगवत्ता को उपलब्ध हो गया? उसका आचरण कैसा होगा?

Arjuna’s inquiry is almost everyone’s inquiry. We too want to know: by what marks is the man who has gone beyond the three gunas endowed? Arjuna asks this of Krishna; Sariputta asks the Buddha; Gautama asks Mahavira. Whenever an awakened one has appeared, his disciples have certainly asked: What are the marks? Of the divine consciousness you speak, of the godliness you speak—what are its signs? How shall we recognize one who has attained to it? What will his conduct be?

इस प्रश्न को ठीक से समझना जरूरी है।

It is necessary to understand this question rightly.

पहली तो बात यह है कि लक्षण तो बाहर से बताए जा सकते हैं। और बाहर की सब पहचान कामचलाऊ होगी। क्योंकि दो गुणातीत व्यक्तियों के बाहर के लक्षण एक जैसे नहीं होंगे। इससे बड़ी अड़चन पैदा हुई है।

First: marks can be described only from the outside. And every outer recognition is provisional. Because two gunatita persons will not have identical outer marks. This has created a great difficulty.

जिन्होंने महावीर से पूछा था कि उसके लक्षण क्या हैं, वे कृष्ण को गुणातीत नहीं मान सकते। क्योंकि महावीर ने वे लक्षण बताए, जो महावीर ने अनुभव किए हैं, जो महावीर के जीवन में आए। तो महावीर का भक्त जानता है कि वह जो गुणातीत व्यक्ति है, वह वस्त्र भी त्याग कर देगा; वह दिगंबर होगा।

Those who asked Mahavira for the marks cannot accept Krishna as gunatita. For Mahavira has given the marks as he experienced them, as they appeared in his life. So a follower of Mahavira knows that the one who is beyond the gunas will also renounce clothing—he will be sky-clad.

इसलिए दिगंबरत्व लक्षण है गुणातीत का। दिगंबर परंपरा में दिगंबरत्व लक्षण है। जब तक वस्त्र हैं, तब तक कोई मोक्ष में प्रवेश नहीं कर सकता। क्योंकि वस्त्र को पकड़ने का मोह बता रहा है कि तुम अभी कुछ छिपाना चाहते हो। गुणातीत कुछ भी नहीं छिपाता। वह खुली किताब की तरह है।

Thus in the Digambara tradition, being sky-clad is a mark of the gunatita. As long as there are clothes, there is no entry into liberation—because the very attachment to clothes shows you still wish to hide something. The gunatita hides nothing; he is like an open book.

तो महावीर से जिन्होंने गुणातीत के लक्षण समझे थे, वे बुद्ध को भी गुणातीत नहीं मानते। बुद्ध उसी समय जीवित थे। एक ही जगह मौजूद थे। बिहार में एक ही प्रांत में मौजूद थे। कभी-कभी एक ही गांव में एक साथ भी मौजूद थे।

Therefore those who learned the marks from Mahavira do not accept even the Buddha as gunatita. The Buddha lived at the same time, in the same region—Bihar—and at times even in the same village.

महावीर को मानने वाला बुद्ध को गुणातीत नहीं मानता, स्थितप्रज्ञ नहीं मानता, क्योंकि बुद्ध कपड़ा पहने हुए हैं। वह उतनी अड़चन है। इसलिए महावीर को तो जैन भगवान कहते हैं; बुद्ध को महात्मा कहते हैं। करीब-करीब हैं। कभी न कभी वस्त्र भी छूट जाएंगे और किसी जन्म में यह व्यक्ति भी तीर्थंकरत्व को उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन अभी नहीं है।

A follower of Mahavira does not accept the Buddha as gunatita, as sthitaprajna, because the Buddha wears a robe. Such difficulties arise. Hence Mahavira is called a Jina, a God by the Jains; the Buddha they call a great soul, a Mahatma—almost there. Someday he will surely drop the robe and in some life attain Tirthankara-hood—but not yet.

कृष्ण को तो मानने का कोई उपाय ही नहीं रहेगा। राम को तो किसी तरह नहीं माना जा सकता। मोहम्मद या क्राइस्ट को किसी तरह नहीं माना जा सकता कि ये गुणातीत हैं। अगर महावीर से लक्षण सीखे हैं, तो कठिनाई आएगी।

As for Krishna, there remains no way to accept him. Nor Rama. Nor Mohammed or Christ can be accepted as gunatita if one has learned the marks from Mahavira.

अगर आपने कृष्ण से लक्षण सीखे हैं, तो भी कठिनाई आएगी। क्योंकि लक्षण कामचलाऊ हैं। वास्तविक अनुभूति तो स्वयं जब तक कोई गुणातीत न हो जाए, तब तक नहीं होगी। लेकिन यह कहना फिजूल है पूछने वाले से, कि जब तू गुणातीत हो जाएगा, तब जान लेगा। वह यह कहता है कि मैं नहीं हूं गुणातीत, इसीलिए तो पूछ रहा हूं। तो उसके पूछने को तृप्त तो करना ही होगा।

If you learn the marks from Krishna, difficulties also arise. For marks are provisional. Real realization will not occur until one oneself becomes gunatita. But to tell the questioner, “When you become gunatita, you will know,” is futile. He says, “I am not gunatita; that is why I am asking.” His question must be satisfied.

इसलिए गौण, कामचलाऊ लक्षण हैं। वे लक्षण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। अलग-अलग गुणातीत लोगों में भिन्न-भिन्न रहेंगे। उनके भीतर की दशा तो एक है। लेकिन उनके बाहर की अभिव्यक्ति अलग-अलग है। वह हजार कारणों पर निर्भर है।

Therefore there are secondary, provisional marks. They can be different, and they will differ for different gunatita people. Their inner state is one; their outer expression differs—depending on a thousand causes.

पर हमारा मन होता है पूछने का, कि लक्षण क्या है? क्योंकि हम ऊपर से चीजों को जांचना चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि कौन आदमी ज्ञान को उपलब्ध हो गया? हम कैसे पहचानें? कोई सींग तो निकल नहीं आते कि अलग से दिखाई पड़ जाए कि यह आदमी ज्ञान को उपलब्ध हो गया। वह आदमी आप ही जैसा आदमी होता है। सच तो यह है कि वह अति साधारण हो जाता है। क्योंकि असाधारण होने का जो पागलपन है, वह अहंकार का हिस्सा है। वैसा आदमी अति साधारण हो जाता है। विशिष्टता की तलाश उसकी बंद हो जाती है।

But our mind insists on asking for marks, because we want to test things from the outside. We want to know who has attained. How shall we recognize? No horns sprout to make him stand out. He looks just like you. In fact, he becomes utterly ordinary, because the madness of being extraordinary is part of the ego. Such a person becomes utterly ordinary. The quest for specialness ends.

सभी साधारण लोग असाधारण होने की खोज कर रहे हैं। इसलिए जो वस्तुतः असाधारण है, वह बिलकुल साधारण जैसा होगा।

All ordinary people are in search of being extraordinary. Therefore the truly extraordinary will look absolutely ordinary.

झेन फकीरों ने उसके गुणों में एक गुण गिनाया है, मोस्ट आर्डिनरी। अगर आप झेन फकीरों का गुण सुन लें, तो आपको बड़ी कठिनाई होगी। क्योंकि झेन फकीर कहते हैं, गुणातीत को तो पहचानना ही मुश्किल होगा, यही उसका पहला लक्षण है। क्योंकि वह बिलकुल साधारण होगा। उसको विशिष्ट होने का कोई मोह नहीं है। वह दिखाने की कोशिश नहीं करेगा कि मैं विशिष्ट हूं, तुमसे ज्यादा जानता हूं, कि तुमसे ज्यादा आचरण वाला हूं। वह यह कोशिश नहीं करेगा।

Zen sages have counted among his qualities one: “most ordinary.” If you hear this Zen mark you will find it very difficult, because they say the first mark of the gunatita is that he is hard to recognize—he will be completely ordinary. He has no temptation to be special. He will not try to show, “I am special, I know more than you, my conduct is superior.” He won’t try.

एक झेन फकीर हुआ, नान-इन। वह अपने गुरु के पास गया। वह गुरु की तलाश कर रहा था। पर उसके मन में एक सुनी हुई बात थी कि जो दावा करे कि मैं गुरु हूं, वहां से भाग खड़े होना। क्योंकि झेन फकीर कहते रहे हैं सदियों से कि वह जो गुरु होने योग्य है, वह दावा नहीं करेगा। वह उसका लक्षण है।

There was a Zen monk, Nan-in. He went in search of a master. But he had heard: wherever someone claims, “I am the master,” run away. For Zen has said for centuries: the one worthy to be master will not claim it—that is his mark.

यह नान-इन खोजता था। बहुत गुरुओं के पास गया। लेकिन वे सब दावेदार थे और सब ने कोशिश की कि बन जाओ शिष्य। वह वहां से भाग खड़ा हुआ।

Nan-in searched. He went to many masters, but they were claimants; each tried to make him a disciple. He ran away.

फिर एक दिन एक जंगल से गुजरते हुए एक गुफा के द्वार पर उसे बैठा हुआ एक फकीर दिखाई पड़ा। वह थका-मांदा था। वह फकीर अति साधारण मालूम हो रहा था। न कोई गरिमा थी, न कोई विराट तेज प्रकट हो रहा था। न कोई आभामंडल दिखाई पड़ रहा था, जैसा कि कृष्ण, बुद्ध, महावीर के सिर के चारों तरफ बना होता है। ऐसा कुछ भी नहीं था। एक साधारण आदमी बैठा था चुपचाप; कुछ कर भी नहीं रहा था।

One day, passing through a forest, at the mouth of a cave he saw a monk sitting. Tired and worn, he saw that the monk seemed utterly ordinary—no aura, no radiance, nothing like the halo around Krishna, Buddha, Mahavira. Nothing. An ordinary man, sitting silently, doing nothing.

इसको प्यास लगी थी, भूख लगी थी। यह रास्ता भटक गया था। तो उसके पास गया। जैसे-जैसे पास गया, वैसे-वैसे लगा कि उसके पास जाने से इसके भीतर कुछ शांत होता जा रहा है। यह थोड़ा चौंका। वह आदमी--जब पास गया, तो पता चला--वह आंख बंद किए बैठा है। वह इतना शांत था कि उससे यह कहकर कि मुझे प्यास लगी है, बाधा देना इसे उचित नहीं मालूम पड़ा। तो यह चुपचाप उसके पास बैठ गया कि जब वह आंख खोलेगा, तब मैं बात कर लूंगा। लेकिन उसके पास बैठे-बैठे यह ऐसा शांत होने लगा और इसकी आंख बंद हो गई। सांझ का वक्त था। पूरी रात बीत गई।

Nan-in was thirsty and hungry, lost on the path. He approached. As he came nearer, he felt a quietness arising within him. He was startled. The man, as he came near, he saw had his eyes closed. He was so silent that Nan-in felt it improper to disturb him by saying, “I am thirsty.” So he sat quietly beside him, thinking: when he opens his eyes, I will speak. But sitting there, he grew so quiet that his own eyes closed. It was evening. The whole night passed.

सुबह वह फकीर उठा। उस फकीर ने यह भी नहीं पूछा कि कैसे आए? कहां से आए? कौन हो? वह उठा। उसने चाय बनाई। चाय पी फकीर ने। उसने इससे भी नहीं कहा, नान-इन से, कि तू एक चाय पी ले। फिर अपनी जगह आकर आंख बंद करके बैठ गया।

In the morning the monk rose. He didn’t ask: who are you, how did you come? He got up, made tea, drank it—did not even say to Nan-in, “Have some tea”—and returned to sit with eyes closed.

यह नान-इन भी उठा। जिस भांति फकीर ने चाय बनाई थी, इसने भी चाय बनाई। पी; और यह जाकर अपनी जगह बैठ गया। ऐसा सात दिन चला। सातवें दिन उस फकीर ने कहा कि मैं तुझे स्वीकार करता हूं। वह आदमी नान-इन का गुरु हो गया।

Nan-in got up too. In the same manner he made tea, drank, and sat. This went on for seven days. On the seventh day, the monk said, “I accept you.” That man became Nan-in’s master.

नान-इन ने उससे पूछा कि तुमने मुझे क्यों स्वीकार किया? तो उसने कहा, गुरु वही गुरु होने योग्य है, जो दावा न करे; और शिष्य भी वही शिष्य होने योग्य है, जो दावा न करे। तू चुप रहा और तूने यह नहीं कहा कि हम शिष्य होने आए हैं। और तू चुपचाप अनुकरण करता रहा छाया की तरह। सात दिन, जो मैंने किया, तूने किया। तूने यह भी नहीं पूछा कि यह करना कि नहीं करना।

Nan-in asked, “Why did you accept me?” He replied, “The one worthy to be master does not claim; and the one worthy to be disciple also does not claim. You remained silent; you did not say, ‘I have come to be a disciple.’ And you silently followed like a shadow. For seven days, whatever I did, you did. You didn’t even ask whether to do it or not.

जब वह उठकर बाहर घूमने जाए, तो यह भी बाहर चला जाए। वह चक्कर लगाए, यह भी चक्कर लगाए झोपड़े का। जब वह बैठ जाए, तो यह भी बैठ जाए।

“When I would step out, you stepped out. When I circled the hut, you circled it. When I sat, you sat.”

पर नान-इन ने कहा है कि सात दिन के बाद कुछ पाने को भी नहीं बचा। सात दिन उसके साथ चुपचाप होना काफी था। मोस्ट आर्डिनरी, एकदम साधारण आदमी! वहां गुरु मिल गया।

But Nan-in has said: after seven days there remained nothing to get. Seven days of silent being-with was enough. Most ordinary, utterly simple! There he found the master.

हर परंपरा अलग लक्षण गिनाती है। हर परंपरा को लक्षण गिनाने पड़े हैं, क्योंकि पूछने वाले लोग मौजूद हैं। पूछने में थोड़ी भूल है। लेकिन स्वाभाविक भूल है। क्योंकि हम जानना चाहते हैं, वैसा पुरुष कैसा होगा।

Every tradition counts different marks. They have to, because questioners exist. In the asking there is a small mistake—but a natural one—because we want to know what such a person is like.

अर्जुन पूछता है, तीनों गुणों से अतीत हुआ पुरुष किन-किन लक्षणों से युक्त होता है?

Arjuna asks, “By what marks is the man who has gone beyond the three gunas endowed?”

लक्षण का मतलब है, जिन्हें हम बाहर से पहचान सकें। जिनसे हम कुछ अंदाज लगा सकें। पर इससे एक दूसरा खतरा.।

“Marks” means what we can recognize from the outside—by which we can guess. But this gives rise to another danger.

एक खतरा तो यह पैदा हुआ कि सब धर्मों ने अलग लक्षण गिनाए। क्योंकि लक्षण गिनाने वाले ने जो लक्षण अपने जीवन में पाए थे, वही उसने गिनाए। इसलिए सब धर्मों में एक वैमनस्य पैदा हुआ। और एक के तीर्थंकर को दूसरा अवतार नहीं मान सकता। और एक के क्राइस्ट को दूसरा क्राइस्ट नहीं मान सकता। एक के पैगंबर को दूसरा पैगंबर नहीं मान सकता। क्योंकि लक्षण अलग हैं। और लक्षण मेल नहीं खाते हैं।

One danger is that different religions list different marks—because each lists the marks found in its own master’s life. Hence mutual antagonism arose among religions. One religion’s Tirthankara is not accepted as another’s avatar. One’s Christ is not another’s Christ. One’s Prophet is not another’s Prophet—because the marks differ, and they do not match.

दूसरा खतरा यह हुआ, जो इससे भी बड़ा है, वह यह कि लक्षणों के कारण कुछ लोग लक्षण आरोपित कर लेते हैं। तब वे दूसरों को तो धोखा देते ही हैं, खुद भी धोखे में पड़ जाते हैं। क्योंकि लक्षण पूरे के पूरे आरोपित किए जा सकते हैं।

A second, even greater danger is that, because of the marks, some people impose the marks upon themselves. They then deceive others—and also fall into self-deception. For outer marks can be entirely imitated.

अगर यह लक्षण हो कि साधु पुरुष मौन होगा, तो आप मौन हो सकते हैं। गुणातीत पुरुष बोलेगा नहीं, तो न बोलने में कोई बहुत बड़ी अड़चन नहीं है। गुणातीत पुरुष, जो भी करने का हम लक्षण बना लें, वह लक्षण लोग नकल कर सकते हैं।

If the mark be that a holy man is silent, you can be silent. If the gunatita does not speak, not speaking is no great difficulty. Whatever marks we make, people can copy them.

और ध्यान रहे, नकल में कोई अड़चन नहीं है। कोई भी अड़चन नहीं है। महावीर नग्न खड़े हैं, तो सैकड़ों लोग नग्न खड़े हो गए। लेकिन नग्नता से कोई दिगंबरत्व तो पैदा नहीं होता। दिगंबरत्व शब्द का अर्थ है कि आकाश ही मेरा एकमात्र वस्त्र है। मैं और किसी चीज से ढंका हुआ नहीं हूं। जैसे मैं पूरा अस्तित्व हो गया हूं। सिर्फ आकाश ही मेरा वस्त्र है।

And remember: imitation has no real obstacle. Mahavira stood naked, so hundreds stood naked. But nakedness does not produce sky-cladness. “Digambara” means: the sky alone is my garment; I am covered by nothing else; I have become the whole existence. Only the sky is my robe.

लेकिन आप नंगे खड़े हो सकते हैं। फिर उसमें तरकीबें निकालनी पड़ती हैं। दिगंबर जैन मुनि जहां ठहरता है, तो भक्तों को इंतजाम करना पड़ता है। पुआल बिछा देते हैं उसके कमरे में। वह नहीं कहता कि बिछाओ। क्योंकि वह कहे, तो लक्षण से नीचे गिर गया। पुआल बिछा देते हैं। वह पुआल में छिपकर सो जाता है। क्योंकि किसी तरह का ओढ़ना नहीं कर सकते उपयोग। किसी तरह का बिछौना उपयोग नहीं कर सकते। कमरे को चारों तरफ से बिलकुल बंद कर देते हैं।

But you can stand naked. Then tricks are needed. Where a Digambara monk stays, devotees must make arrangements. They spread straw in his room. He won’t say, “Spread it”—for if he asks, he has fallen below the mark. They spread it; he hides in the straw to sleep—because he cannot use any covering or bedding. They seal the room completely.

महावीर किसी कमरे में नहीं ठहरे। न किसी ने कभी पुआल बिछाई। और कोई बिछाता भी तो वे पुआल में छिपते नहीं। क्योंकि बिछाने वाला बिछा रहा होगा, आपको उसमें छिपने की कोई जरूरत नहीं है। और कौन कह रहा है कि आप कमरे में रहो? पुआल भरी है, आप बाहर चले जाओ।

Mahavira did not stay in rooms; no one spread straw. And had anyone spread it, he would not hide in it. If someone else spreads it—that is their doing; you need not hide there. And who is telling you to stay in a room? If there is straw, walk out.

लेकिन यह आदमी बेचारा सिर्फ नग्न हो गया है। इसको वस्त्रों की अभी जरूरत थी। इसको सर्दी लगती है, गर्मी लगती है। और इसमें कोई एतराज नहीं है कि इसको लगती है। कठिनाई यह है कि नाहक एक लक्षण को आरोपित करके चल रहा है।

But this poor fellow is only naked. He still needs clothing. He feels cold and heat—and there is no objection in that. The problem is that he is pointlessly imposing a mark.

महावीर ने कहा है कि तुम भिक्षा मांगने जाओ। तुम किसी द्वार पर पहले से खबर मत करना कि मैं भिक्षा लेने आऊंगा। क्योंकि तुम्हारे निमित्त जो भोजन बनेगा, उसमें जितनी हिंसा होगी, वह तुम्हारे ऊपर चली जाएगी। तो तुम तो अनजाने द्वार पर खड़े हो जाना। जो उसके घर बना हो, वह दे दे। तुम्हारे भाग्य में होगा, तो कोई दे देगा। नहीं भाग्य में होगा, तो तुम भूखे रहना, वापस लौट आना; बिना किसी मन में बुराई को लिए, कि लोग बुरे हैं इस गांव के, किसी ने भिक्षा नहीं दी।

Mahavira said: When you go for alms, do not inform in advance which door you will visit. Whatever food would be cooked expressly for you, the violence involved in it will be upon you. So stand at an unknown door. Whatever has already been cooked in that house may be given. If it is in your prarabdha, someone will give; if not, return hungry—without harboring any ill will that the village is bad and none gave alms.

और महावीर ने एक शर्त लगा दी, कि अगर तुम्हारे भाग्य में है, तो तुम पक्की कसौटी कर लेना। तो तुम एक चिह्न लेकर निकलना सुबह ही। उठते ही सोच लेना कि आज भिक्षा उस द्वार से मांगूंगा, जिस द्वार पर एक बैलगाड़ी खड़ी हो। बैलगाड़ी में गुड़ भरा हो। गुड़ में एक बैल सींग लगा रहा हो। और सींग में गुड़ लग गया हो। ऐसा कोई भी एक लक्षण ले लेना।

And Mahavira added a condition: To test whether it is in your destiny, take some sign in the morning itself. On rising, decide, “Today I will ask from that door where a bullock cart stands; in the cart there is jaggery; a bull is poking his horn into the jaggery, and the horn has jaggery smeared on it.” Take any such sign.

यह महावीर का एक लक्षण था, जिसमें वे तीन महीने तक गांव में भटके और भोजन नहीं मिला। अब यह बड़ा अजीब-सा, जो भाव आ गया सुबह, वह.। अब यह बड़ा कठिन है कि किसी घर के सामने बैलगाड़ी में भरा हुआ गुड़ हो। फिर कोई बैल उसमें सींग लगा रहा हो। और फिर उस घर के लोग देने को राजी हों। कोई उनकी मजबूरी तो है नहीं। उन्होंने कोई कसम खाई नहीं कि देंगे ही।

This was a mark of Mahavira’s own life—he wandered for three months in a village and received no food. It is strange, of course, that such a morning feeling arose. It is hard indeed that in front of some house there be a cart full of jaggery, and a bull poking his horn into it, and then that the householders agree to give—why would they be obliged? They haven’t vowed anything.

तो महावीर कहते थे, भाग्य में नहीं है, तुम वापस लौट आना। गुणातीत खुद से नहीं जीता, गुणों से जीता है। प्रकृति को बचाना होगा, तो बचा लेगी।

So Mahavira would say, “It is not in your fate; return.” The gunatita does not live by himself; he lives by the gunas. If nature must protect, it will.

और एक दिन--एक दिन जरूर ऐसा हुआ। तीन महीने बाद हुआ, लेकिन बराबर ऐसा हुआ कि.।

And one day—one day it did happen. After three months, it happened exactly so.

अभी भी जैन दिगंबर मुनि ऐसा करता है। लेकिन उसके फिक्स्ड लक्षण हैं। दो-चार हर मुनि के फिक्स्ड हैं। सब भक्त जानते हैं। वे चारों लक्षण अपने घर के सामने खड़े कर देते हैं। लक्षण ऐसे सरल हैं, घर के सामने केला लटका हो। एक केला लटका हो घर के सामने, वहां से भिक्षा ले लेंगे। तो सब मुनियों के लक्षण पता हैं।

Even today a Digambara monk does this. But his signs are fixed—two or four. All the devotees know them. They arrange the signs at their doors. The signs are simple: “a banana hanging at the door.” If there is a banana hanging, he will accept alms there. Everyone knows the monks’ signs.

महावीर ने यह नहीं कहा कि तुम अपने लक्षण निश्चित कर लेना। तुम रोज सुबह जो तुम्हारा पहला भाव हो, वह लेकर निकलना। इनके सब तय हैं। तो उलटी हिंसा पच्चीस गुनी ज्यादा होती है। क्योंकि एक घर से जो भिक्षा ले लेते, तो पच्चीस घर, जितने उनके भक्त गांव में होंगे, सब बनाएंगे और सब अपने घर के सामने लक्षण लटकाएंगे। और उनका लक्षण रोज मिलता है। तीन महीने तक चूकने की किसी को नौबत आती नहीं। रोज मिलेगा ही। लक्षण ही वे लेते हैं, जो सबको पता हैं। तो नकल हो सकती है।

Mahavira did not say, “Fix your signs.” He said, “Each morning take whatever the first inner feeling is.” Their signs are fixed. So the reverse violence becomes twenty-five-fold. For from one house they would have taken alms; but now twenty-five houses—devotees throughout the village—cook, each hanging the sign. And their signs are met every day; there is no chance of a miss for three months. Marks can be imitated.

एक बौद्ध भिक्षु भिक्षा मांगने गया। एक कौआ मांस का टुकड़ा लेकर उड़ता था, वह छूट गया उसके मुंह से। वह भिक्षापात्र में गिर गया। संयोग की बात थी। बुद्ध ने भिक्षुओं को कहा है कि जो भी तुम्हारे भिक्षापात्र में डल जाए, वह तुम खा लेना, फेंकना मत। बुद्ध को भी नहीं सूझा होगा कि कभी कोई कौआ मांस का टुकड़ा गिरा देगा।

A Buddhist monk went for alms. A crow was flying with a piece of meat; it slipped from its beak and fell into the monk’s bowl—pure coincidence. The Buddha had told the monks: whatever is put into your alms bowl, eat it; do not throw it away. The Buddha could not have imagined that someday a crow would drop a piece of meat.

अब इस भिक्षु के सामने सवाल खड़ा हुआ कि अब क्या करना! क्योंकि बुद्ध कहते हैं.। मांसाहार करना कि नहीं? गिरा तो है पात्र में ही। नियम के बिलकुल भीतर है। तो उस भिक्षु ने जाकर बुद्ध को कहा कि क्या करूं? मांस का टुकड़ा पड़ा है, इसे फेंकूं, तो नियम का उल्लंघन होता है। क्योंकि भोजन का तिरस्कार हुआ। मैंने मांगा भी नहीं था, कौए ने अपने आप डाला है।

Now the monk faced a dilemma. The Buddha says, “Eat what is put in your bowl.” Should he eat meat or not? It has fallen into the bowl; it is within the rule. He went and asked the Buddha: “What shall I do? A piece of meat is there. If I throw it, I break the rule by rejecting food. I did not ask for it; the crow dropped it.”

बुद्ध ने सोचा होगा। बुद्ध ने सोचा होगा, कौए रोज-रोज तो डालेंगे नहीं। कौओं को ऐसी क्या पड़ी है कि भिक्षुओं को परेशान करें। यह संयोग की बात है। तो बुद्ध ने कहा कि ठीक है; जो भिक्षापात्र में पड़ जाए, ले लेना। क्योंकि अगर यह कहा जाए कि फेंक दो इसे, तो अब एक दूसरा नियम बनता है कि भिक्षापात्र में जो पसंद न हो, वह फेंकना फिर। फिर चुनाव शुरू होगा। फिर भिक्षु वही जो पसंद है, रख लेगा, बाकी फेंक देगा। इससे व्यर्थ भोजन जाएगा। और भिक्षु के मन में चुनाव पैदा होगा।

The Buddha must have thought: crows won’t do this every day; why would crows harass monks? It is a coincidence. So he said, “It is fine; whatever falls into the bowl, take it.” For if he said, “Throw it away,” then another rule is born: if you don’t like what is in the bowl, throw it. Choice begins. Then the monk will keep what he likes and throw the rest: useless wastage of food; and a habit of choosing will be born.

तो आज चीन में, जापान में मांसाहार जारी है। क्योंकि भक्त मांस डाल देते हैं भिक्षापात्र में। और सब भक्त जानते हैं कि भिक्षु मांस पसंद करते हैं। वह कौए ने जो डाला था, रास्ता खोल गया। सारा चीन, सारा जापान, लाखों बौद्ध भिक्षु मांसाहार करते हैं। क्योंकि वे कहते हैं कि नियम है, जो भिक्षापात्र में डाला जाए, उसे छोड़ना नहीं।

Today in China and Japan, meat-eating continues. Devotees put meat into the alms bowls, and all know monks prefer meat. That piece dropped by a crow opened the door. All of China and Japan—hundreds of thousands of Buddhist monks—eat meat, saying, “The rule is: do not reject what is placed in the bowl.”

आदमी बेईमान है। वह नकल भी कर सकता है। नकल से तरकीब भी निकाल सकता है। सब उपाय खोज सकता है। लक्षण की वजह से एक उपद्रव हुआ है कि हम लक्षण को आरोपित कर सकते हैं; हम उसका अभिनय कर सकते हैं।

Man is cunning. He can imitate; he can devise tricks; he can find all ways. Because of marks, a great mischief has happened: we can impose the marks; we can act them out.

पर हमारे मन में उठता है कि क्या लक्षण होंगे।

Yet the mind keeps asking, “What are the marks?”

कृष्ण ने जो लक्षण बताए हैं, वे कीमती हैं। यद्यपि बाहरी हैं, पर हमारे मन के लिए उपयोगी हैं।

The marks Krishna gives are precious. Though outward, they are useful for our minds.

किन लक्षणों से युक्त होता है? किस प्रकार के आचरणों वाला होता है? मनुष्य किस उपाय से इन तीनों गुणों के अतीत होता है?

By what marks is he endowed? What is his conduct? By what means does a man go beyond the three gunas?

कृष्ण ने कहा, हे अर्जुन, जो पुरुष सत्वगुण के कार्यरूप प्रकाश को, रजोगुण के कार्यरूप प्रवृत्ति को तथा तमोगुण के कार्यरूप मोह को भी न तो प्रवृत्त होने पर बुरा समझता है और न निवृत्त होने पर उनकी आकांक्षा करता है।

Krishna said: O Arjuna, he who does not dislike the sattva-born functioning of illumination, the rajas-born functioning of activity, or the tamas-born functioning of delusion when they arise, and does not desire them when they subside…

बड़ा जटिल लक्षण है। खतरा भी उतना ही है। क्योंकि जितना जटिल है, उतना ही आपके लिए सुविधा है।

It is a very subtle mark—hence the danger. Because the subtler it is, the more convenient it is for you.

कृष्ण यह कह रहे हैं कि गुण जो भी करवाएं! तमोगुण कुछ करवाए, तो जब तमोगुण प्रवृत्ति में ले जाता है, तब दुखी नहीं होता कि मुझसे बुरा हो रहा है। रजोगुण किसी कर्म में ले जाता है, तो भी दुखी नहीं होता कि रजोगुण मुझे कर्म में ले जा रहा है। या सत्वगुण निवृत्ति में ले जाता है, तो भी सुखी नहीं होता कि मुझे सत्वगुण निवृत्ति में ले जा रहा है। न राग से दुखी होता है, न वैराग्य से सुखी होता है। जो दोनों ही चीजों को गुणों पर छोड़ देता है और समझता है, मैं अलग हूं।

Krishna is saying: Whatever the gunas make happen—when tamas moves into inertia and delusion, he is not pained; when rajas leads into action, he is not pained; when sattva leads into withdrawal, he is not pleased. He is not unhappy with attachment, nor happy with detachment. He leaves both to the gunas and understands, “I am separate.”

इसका मतलब क्या हुआ?

What does this mean?

आपको क्रोध आया। अब रजोगुण आपको किसी की हिंसा करने में ले जा रहा है। आप कहेंगे, यह तो लक्षण ही है गुणातीत का! इस वक्त दुख करने की कोई जरूरत नहीं है, मजे से जाओ। तो ऊपर से तो नकल हो सकती है। क्योंकि आप क्रोधित हो सकते हैं और आप कह सकते हैं, मैं क्या कर सकता हूं; यह तो गुणों का वर्तन है! आप हिंसा भी कर सकते हैं और कह सकते हैं, मैं क्या कर सकता हूं; यह तो गुणों का वर्तन है! मेरे भीतर जो गुण थे, उन्होंने हिंसा की।

Anger arises in you; rajas is taking you toward violence. You say, “This is a mark of the gunatita—no need to feel bad now; go ahead.” Outwardly, imitation is possible. You can be angry and say, “What can I do? It is only the gunas functioning.” You can be violent and say, “What can I do? It is the gunas acting. The gunas within me did the violence.”

इसीलिए मैं कह रहा हूं कि लक्षण बाहर हैं और असली बात तो भीतर है। असली बात भीतर है। वह आप ही पहचान सकते हैं कि जब आप क्रोध में गए थे, तो आप सच में क्रोध का सुख ले रहे थे या साक्षी थे। क्योंकि ध्यान रहे, जो आदमी क्रोध का साक्षी है, उसका क्रोध अपने आप निर्बीज हो जाएगा। क्रोध उठेगा भी, तो भी उसमें प्राण नहीं होंगे। क्योंकि प्राण तो हम डालते हैं। उसमें धुआं ही होगा, आग नहीं हो सकती।

That is why I say the marks are outer; the real thing is inner. Only you can know whether, when anger arose, you were actually enjoying it or witnessing it. For remember: in one who witnesses anger, anger will become seedless by itself. Even if it arises, it will lack vitality—because it is we who pour life into it. There will be smoke, but no fire.

कामवासना उठेगी, तो भी आपके साक्षीभाव के रहने से कामवासना आपको ज्यादा दूर ले नहीं जाएगी। थोड़ी हिलेगी-डुलेगी; विदा हो जाएगी। क्योंकि आपके बिना सहयोग के, आपके साक्षीभाव को खोए बिना कोई भी चीज बहुत दूर तक नहीं जा सकती। जब आप साथ होते हैं, तब चीजें दूर तक जाती हैं। लेकिन यह तो भीतरी बात है। इसको तय करना कठिन है।

Desire may arise, but with witnessing present it cannot carry you far. It will stir a bit and subside. Without your cooperation—without losing the witness—nothing can go very far. When you join in, things go far. But this is inner; it is hard to determine from outside.

इसलिए जैनों ने कृष्ण को नहीं माना कि वे गुणातीत हैं। बड़ा मुश्किल है। कृष्ण तो गुणातीत हैं। लेकिन बात भीतरी है। कृष्ण उस युद्ध के मैदान पर खड़े हुए भी भीतर से वहां नहीं खड़े हैं। उस सारे जाल-प्रपंच के बीच भी भीतर से साक्षी हैं। लेकिन जैन कहते हैं, हम कैसे मानें कि वे साक्षी हैं? कौन जाने, वे साक्षी न हों और प्रवृत्ति में रस ले रहे हों?

Therefore the Jains did not accept Krishna as gunatita. It is difficult. Krishna is gunatita. But the matter is inner. Though standing on the battlefield, inwardly he is not there. Amid the whole web of activity, within he remains a witness. But the Jain asks, “How are we to know that he is a witness? Who knows—perhaps he is not witnessing but relishing action?”

तो जैन तो कहते हैं कि अगर प्रवृत्ति के साक्षी हैं, तो प्रवृत्ति गिर जानी चाहिए। तो वे कहते हैं, हम महावीर को मानेंगे, क्योंकि वे प्रवृत्ति छोड़कर चले गए हैं।

So the Jains say: if one is a witness to action, action should fall away. We will accept Mahavira, because he left action and departed.

लेकिन दूसरी तरह भी खतरा वही है। आपकी प्रवृत्ति मौजूद हो, आप जंगल जा सकते हैं। क्या अड़चन है? और जंगल में आप ध्यान कर रहे हों। हम को लगता है, आप ध्यान कर रहे हैं। भीतर पता नहीं आप क्या सोच रहे हैं? कौन-सी फिल्म देख रहे हैं? क्या कर रहे हैं?

But the danger is the same the other way too. Your impulses may remain; you can go to the forest. What is the difficulty? You may be sitting in meditation—and we may think you are meditating. Who knows what film runs within? What are you doing inside?

महावीर के जीवन में उल्लेख है। बिंबसार सम्राट, उस समय का एक बड़ा सम्राट, महावीर के दर्शन को आया। जब वह दर्शन को आ रहा था, तो उसने रास्ते में अपने एक पुराने मित्र को, जो कभी सम्राट था.प्रसन्न कुमार उसका नाम था, वह मुनि हो गया था महावीर का; राज्य छोड़ दिया था उसने। वह बिंबसार का बचपन का मित्र था और विश्वविद्यालय में दोनों साथ पढ़े थे। वह प्रसन्न कुमार उसे खड़ा हुआ दिखाई पड़ा एक पर्वत की कंदरा के पास, ध्यान में लीन, पत्थर की मूर्ति की तरह। बिंबसार का मस्तक झुक गया। उसने सोचा कि हम अभी भी संसार में भटक रहे हैं और यह मेरा मित्र कैसी पवित्रता को उपलब्ध हो गया! नग्न, पत्थर की तरह शांत खड़ा है!

There is an account from Mahavira’s life. King Bimbisara, a great emperor of that time, came for Mahavira’s darshan. On his way he met an old friend who had once been a king—Prasanna Kumar by name—who had become Mahavira’s monk, renouncing his kingdom. He and Bimbisara had been childhood friends who studied together. Bimbisara saw Prasanna Kumar standing near a mountain cave, absorbed in meditation, like a stone statue. Bimbisara bowed his head. He thought: “I still wander in the world, and my friend has attained such purity! Naked, standing like a rock, utterly still!”

वह नमस्कार करके, बिना बाधा दिए, महावीर के दर्शन को आया था। महावीर और घने जंगल में किसी वृक्ष के नीचे विराजमान थे। वह वहां गया। वहां जाकर उसने कहा कि एक बात मुझे पूछनी है। बिंबसार ने कहा कि मेरा मित्र था प्रसन्न कुमार, वह आपका मुनि हो गया है। उसने सब छोड़ दिया। हम संसारी हैं; अज्ञानी हैं; भटकते हैं। उसे रास्ते में खड़े देखकर मेरा चित्त बड़ा आनंदित हुआ। मेरे मन में भी भाव उठा कि कब ऐसा शुभ क्षण आएगा कि मैं भी सब छोड़कर ऐसा ही शांति में लीन हो जाऊंगा! एक सवाल मेरे मन में उठता है। अभी जैसा खड़ा है प्रसन्न कुमार, शांत, मौन, अगर उसकी अभी मृत्यु हो जाए, तो वह किस महालोक में जन्म लेगा?

He offered obeisance without disturbing him and went to see Mahavira, who was deeper in the forest under a tree. He said, “I have a question. My friend Prasanna Kumar has become your monk. He has renounced everything. We worldly ones are ignorant, wandering. Seeing him standing there, my heart rejoiced. A feeling arose: When will such an auspicious moment come that I too renounce all and become so absorbed in peace? One question arises: as he stood there in silence, if he were to die at that very moment, in which celestial realm would he be born?”

महावीर ने कहा, अगर इस वक्त उसकी मृत्यु हो, तो वह स्वर्ग जाएगा। लेकिन तू जब उसके सामने झुक रहा था, उस वक्त अगर मरता, तो नरक जाता।

Mahavira said, “If he were to die at this moment, he would go to heaven. But when you were bowing to him earlier—had you died then—you would have gone to hell.”

अभी मुश्किल से आधी घड़ी बीती थी! और बिंबसार तो चौंक गया। क्योंकि जब वह सिर झुका रहा था, तब इतना शांत खड़ा था प्रसन्न कुमार कि यह सोचता था, वह स्वर्ग में है ही। और महावीर कहते हैं कि अगर उसी वक्त मर जाता, तो सीधा नरक जाता, सातवें नरक जाता।

Hardly half an hour had passed! Bimbisara was startled. When he bowed, he had seen such serenity that he thought, “He is already in heaven.” And Mahavira says, “At that very time, if he had died, he would have gone straight to the seventh hell.”

बिंबसार ने कहा कि मैं समझा नहीं। यह पहेली हो गई। महावीर ने कहा कि तेरे आने के पहले तेरा फौज-फांटा आ रहा है। सम्राट था; उसके वजीर, घोड़े, सेनापति, वे आगे चल रहे हैं। तेरा एक वजीर भी उसके दर्शन करने तुझ से कुछ देर पहले पहुंचा। और उसने जाकर कहा कि यह देखो प्रसन्न कुमार खड़ा है मूरख की भांति। और यह अपना सारा राज्य अपने वजीरों के हाथ में सौंप आया है। इसका लड़का अभी छोटा है। वे सब लूटपाट कर रहे हैं। वह सारा राज्य बर्बाद हुआ जा रहा है। और ये बुद्धू की भांति यहां खड़े हैं!

Bimbisara said, “I do not understand; this is a riddle.” Mahavira said: “Your entourage was arriving before you—ministers, horses, generals. One of your ministers reached him a little earlier and said, ‘Look at Prasanna Kumar standing here like a fool. He entrusted his entire kingdom to his ministers. His son is still young. They are looting everything. The whole kingdom is being ruined. And this fool stands here!’”

उसने सुना प्रसन्न कुमार ने। उसको आग लग गई। वह

भूल ही गया कि मैं मुनि हूं दिगंबर। उसका हाथ तलवार पर चला गया। पुरानी आदत! उसने तलवार खींच ली। आंख बंद थीं। उसने तलवार खींचकर उठा ली। और उसने अपने मन में कहा, क्या समझते हैं वे वजीर! अभी मैं जिंदा हूं। एक-एक को गर्दन से अलग कर दूंगा।

Prasanna Kumar heard it. Fire flared up. He forgot he was a monk, a Digambara. His hand went to his sword—old habit. He drew it. His eyes were closed; he raised the sword and thought, “What do those ministers think? I am still alive. I will sever each head from its body.”

और जब यह बिंबसार उसके दर्शन कर रहा था, तब वह गर्दनें काट रहा था। बाहर मूर्तिवत खड़ा था; भीतर गर्दनें धड़ से नीचे गिराई जा रही थीं। पुराना क्षत्रिय था। मेरे जिंदा रहते मेरे लड़के को धोखा दे रहे हैं! अभी मैं जिंदा हूं। क्या समझा है उन्होंने? मुनि हो गया, इससे क्या फर्क पड़ता है! अभी आ जाऊं, तो सब का फैसला कर दूंगा।

And while you were bowing, he was cutting off heads within. Outwardly he stood like a statue; inwardly necks were being sent rolling. A former kshatriya—“While I am alive, they deceive my son? I am still alive! What do they think? That I am a monk—what difference does that make? If I go, I will settle them all.”

तो महावीर ने कहा कि इस समय अगर वह मर जाए, तो स्वर्ग जाएगा। तो बिंबसार ने कहा, अब दूसरी पहेली आप मुझे कह ही दें। अब क्या हो गया इतनी जल्दी?

Mahavira said: “If he had died at that time, he would have gone to hell.” Bimbisara said, “Then tell me the other part of the riddle—what changed so quickly?”

तो महावीर ने कहा कि जब तलवार उसने वापस रखी, सिर पर हाथ फेरा अपना ताज सम्हालने को, तो वहां तो कोई ताज नहीं था, घुटा हुआ सिर था। जब सिर पर हाथ गया, तो उसने कहा, मैं भी पागल हूं। मैं मुनि हो गया; प्रसन्न कुमार तो मर ही चुका है। कैसी तलवार? किसकी हत्या? मैं यह क्या हत्या कर रहा हूं! सजग हो गया। उसे हंसी आ गई कि मन भी कैसा पागल है। इस समय वह बिलकुल साक्षी है। इस समय वह जो परदे से उसका तादात्म्य हो गया था, वह टूट गया। अगर अभी मर जाए, तो स्वर्ग जा सकता है।

Mahavira said: “When he returned the sword, and his hand went to his head to set his crown right, there was no crown—only a shaven head. When his hand touched his head, he said, ‘I am mad! I have become a monk; Prasanna Kumar is dead. What sword? Whose murder? What am I killing?’ He became aware. He laughed at the mind’s foolishness. Now he is utterly a witness. The identification with the screen has broken. If he dies now, he can go to heaven.”

बड़ी कठिनाई है। लक्षण सब बाहर हैं। इसलिए लक्षण आप दूसरों पर मत लगाना। लक्षण आप अपने पर ही लगाना, तो ही काम के हो सकते हैं।

It is very difficult. Marks are all outside. So do not apply them to others. Apply them only to yourself—then they can be useful.

जो पुरुष सत्वगुण के कार्यरूप प्रकाश को.।

जब सत्वगुण का प्रकाश हो, और ज्ञान जन्मे, और वैराग्य का उदय हो।

रजोगुण के कार्यरूप प्रवृत्ति को.।

कर्म उठें, कर्मों का जाल फैले।

तमोगुण के कार्यरूप मोह को.।

तमोगुण के कारण लोभ और मोह और अज्ञान जन्मे।

“He who, when the sattva-born illumination arises, knowledge dawns and dispassion appears; when the rajas-born activity arises, actions surge; when the tamas-born delusion arises, greed and ignorance arise—”

इन तीनों गुणों की प्रवृत्ति हो या निवृत्ति हो.।

न तो प्रवृत्ति में मानता है कि बुरा है, न निवृत्ति में मानता है कि भला है। न तो प्रवृत्ति से बचना चाहता है, और निवृत्ति होने पर न प्रवृत्ति करना चाहता है। न तो आकांक्षा करता है कि ये हों, और न आकांक्षा करता है कि ये न हों। जो भी हो रहा है, उसे चुपचाप प्रकृति का खेल मानकर देखता रहता है। इसे कृष्ण ने मौलिक लक्षण कहा गुणातीत का।

Whether these three move into activity or into quiescence—he neither holds activity as bad nor quiescence as good; he neither tries to avoid activity nor, when activity ceases, tries to bring it back; he does not desire that these should be, nor desire that these should not be. Whatever is happening, he silently regards it as the play of nature and watches. Krishna calls this the fundamental mark of the gunatita.

 

“And he who, established like a witness, cannot be shaken by the gunas, and, understanding that ‘the gunas alone act upon the gunas,’ remains established in the solid mass of Existence-Consciousness-Bliss—the Supreme—and does not move from that state.”

तथा जो साक्षी के सदृश स्थित हुआ गुणों के द्वारा विचलित नहीं किया जा सकता है और गुण ही गुणों में बर्तते हैं, ऐसा समझता हुआ जो सच्चिदानंदघन परमात्मा में एकीभाव से स्थित रहता है एवं उस स्थिति से चलायमान नहीं होता है।

गुण प्रतिपल सक्रिय हैं; उनके कारण जो चलायमान नहीं होता है। जैसे एक दीया जल रहा है। हवा का झोंका आया; दीए की लौ कंपने लगी। ऐसी हमारी स्थिति है। कोई भी झोंका आए, किसी भी गुण से हम फौरन कंपने लगते हैं। गुण के झोंके आएं, तूफान चलें, भीतर कोई कंपन न हो। तूफान आएं और जाएं, आप अछूते खड़े रहें। न तो बुरा और न भला, कोई भी भाव पैदा न हो। न तो निंदा और न प्रशंसा, कोई चुनाव पैदा न हो, च्वाइसलेस, बिना चुने चुपचाप खड़े रहें।

The gunas are active every moment. He whom they cannot make move—that is the point. Like a lamp is burning; a gust of wind comes and the flame flickers—that is our condition. Any gust of any guna and we immediately tremble. Let storms of the gunas come; within there is no trembling. Let storms come and go; you remain untouched. Neither bad nor good arises. Neither blame nor praise; no choice—choiceless, without selecting, you stand silently.

सारी नीति हमें चुनाव सिखाती है और धर्म अचुनाव सिखाता है। नीति कहती है, यह अच्छा है, यह बुरा है। जब अच्छा उठे, तो प्रसन्न होकर करना। जब बुरा उठे, तो दुखी होना और करने से रुकना।

All ethics teach us to choose; religion teaches choicelessness. Ethics says: this is good, this is bad. When good arises, happily do it. When bad arises, be unhappy and refrain.

यह गीता का सूत्र तो बिलकुल विपरीत है। यह कह रहा है, बुरा उठे कि भला उठे, तुम कोई निर्णय ही मत लेना। बुरा उठे, तो बुरे को उठने देना। भला उठे, तो भले को उठने देना। न भले में स्तुति मानना, न बुरे में निंदा बनाना। तुम दोनों को देखते रहना कि तुम्हारा जैसे दोनों से कोई प्रयोजन नहीं है। जैसे रास्ते पर लोग चल रहे हैं और तुम किनारे खड़े हो। नदी बह रही है और तुम किनारे खड़े हो। आकाश में बादल चल रहे हैं और तुम नीचे बैठे हो। तुम्हारा कोई प्रयोजन नहीं। तुम्हारा कुछ लेना-देना नहीं। तुम बिलकुल अलग-थलग हो।

This sutra of the Gita is the very opposite. It says: whether bad arises or good arises, do not make any decision. If bad arises, let it arise; if good arises, let it arise. Neither take pride in the good, nor condemnation in the bad. Watch both, as if you have nothing to do with either. People are walking on the road and you stand aside. The river is flowing and you stand on the bank. Clouds move in the sky and you sit below. You have no purpose in it; nothing to take or give. You are totally aloof.

जब इस अलगपन का भाव पूरा उतर जाए, तभी चलायमान होने से बचा जा सकता है। अन्यथा हर चीज चलायमान कर रही है। हर घटना, जो आस-पास घट रही है, आपको हिला रही है। हर घटना आपको बदल रही है। तो आप मालिक नहीं हैं। हवाओं में कंपते हुए एक झंडे के कपड़े की तरह हैं।

Only when this aloofness descends fully can you be saved from being moved. Otherwise, everything moves you. Every event around you shakes you, changes you. Then you are not the master; you are like a flag’s cloth trembling in the winds.

एक झेन कथा है। बोकोजू के आश्रम में मंदिर पर झंडा था बौद्धों का। बोकोजू एक दिन निकलता था, देखा कि सारे भिक्षु इकट्ठे हैं और बड़ा विवाद हो रहा है। विवाद यह था, एक भिक्षु ने, जो बड़ा तार्किक था, उसने सवाल उठाया था कि झंडा हिल रहा है या हवा हिल रही है?

There is a Zen story. At Bokuju’s monastery, a Buddhist flag flew over the temple. One day Bokuju came out and saw all the monks gathered in heated debate. The question was: Is the flag moving, or the wind moving?

उपद्रव हो गया। कई मंतव्य हो गए। किसी ने कहा, हवा हिल रही है। झंडा कैसे हिलेगा, अगर हवा नहीं हिलेगी तो? हवा हिल रही है। झंडा तो सिर्फ पीछा कर रहा है। किसी ने कहा, इसका प्रमाण क्या? हम कहते हैं, झंडा हिल रहा है, इसलिए हवा हिलती मालूम पड़ रही है। अगर झंडा न हिले, तो हवा नहीं हिलेगी। किसी ने कहा, दोनों हिल रहे हैं।

Turmoil ensued. Some said, “The wind is moving—how would the flag move if the wind didn’t?” Others said, “What proof? We say the flag moves; that’s why the wind appears to move. If the flag didn’t move, the wind wouldn’t move.” Some said, “Both are moving.”

बोकोजू वहां आया और उसने कहा कि सब यहां से हटो और अपने वृक्षों के नीचे बैठकर ध्यान करो। न झंडा हिल रहा है, न हवा हिल रही है, न दोनों हिल रहे हैं; तुम्हारे मन हिल रहे हैं। जब तुम्हारा मन न हिलेगा, तब झंडा भी नहीं हिलेगा, हवा भी नहीं हिलेगी। तुम यहां से भागो और इसकी फिक्र करो कि तुम्हारा मन न हिले।

Bokuju came and said, “Disperse; go sit under your trees and meditate. Neither the flag is moving, nor the wind is moving, nor both are moving—your minds are moving. When your minds do not move, neither wind nor flag will move. Go from here and take care that your mind does not move.”

मन तभी रुकेगा हिलने से जब हम निर्णय लेना बंद करें और स्वीकार करने को राजी हो जाएं; और जान लें कि यह वर्तन है गुणों का, यह हो रहा है। इससे मेरा कुछ लेना-देना नहीं है। मैं इसमें छिपा हूं भीतर जरूर। यह मेरे चारों तरफ घट रहा है, मुझमें नहीं घट रहा है। मुझ से बाहर घट रहा है।

The mind will cease moving only when we stop deciding and are ready to accept; and when we know: this is the functioning of the gunas. It is happening; it has nothing to do with me. I am hidden within; it is occurring around me, not in me—outside me, not in me.

जो साक्षी के सदृश स्थित हुआ गुणों के द्वारा विचलित नहीं किया जा सकता। गुण ही गुणों में बर्तते हैं, ऐसा समझता हुआ जो सच्चिदानंदघनरूप परमात्मा में एकीभाव से स्थित रहता है एवं उस स्थिति से चलायमान नहीं होता है।

“He who, established like a witness, cannot be shaken by the gunas; who understands that the gunas act upon the gunas; who remains established in the solid Existence-Consciousness-Bliss of the Supreme and does not move from that state—”

और जैसे ही कोई व्यक्ति गुणों के वर्तन से वर्तित नहीं होता, गुण कंपते रहते हैं और वह अकंप होता है, दोहरी घटना घटती है। एक तरफ जैसे ही हमारा संबंध गुणों से टूटता है, वैसे ही हमारा संबंध निर्गुण से जुड़ जाता है। इसे ठीक से समझ लें।

As soon as one ceases to be moved by the gunas’ functioning—while the gunas go on trembling and he remains unshaken—a double event occurs. The moment our connection with the gunas breaks, our connection with the nirguna is made. Understand this clearly.

जब तक हम गुणों से जुड़े हैं, तब तक पीछे छिपा हुआ निर्गुण परमात्मा हमारे खयाल में नहीं है। क्योंकि हमारे पास ध्यान एक धारा वाला है। वह सारा ध्यान गुणों की तरफ बह रहा है। जैसे ही हम गुणों से टूटते हैं, यही ध्यान परमात्मा की तरफ बहना शुरू हो जाता है।

As long as we are tied to the gunas, the hidden nirguna—God—does not come into our awareness, because our attention is one-streamed, and it flows entirely toward the gunas. As soon as we break from the gunas, that very attention begins to flow toward the Divine.

निर्गुण हमारे भीतर छिपा है। निर्गुण हम हैं और हमारे चारों तरफ गुणों का जाल है। अगर गुणों से बंधे रहेंगे, तो निर्गुण का बोध नहीं होगा। अगर गुणों से मुक्त होंगे, तो निर्गुण में स्थिति हो जाती है। और निर्गुण में स्थिति ही सच्चिदानंदघनरूप परमात्मा में स्थिति है।

The nirguna is hidden within us. The nirguna is what we are, and around us is the net of the gunas. If we remain bound to the gunas, there will be no awareness of the nirguna. If we are freed from the gunas, we become established in the nirguna. And establishment in the nirguna is establishment in the solid mass of Existence-Consciousness-Bliss—the Supreme.

आज इतना ही।

Enough for today.

पहला प्रश्न: ओशो, साक्षी, द्रष्टा, चैतन्य सदा ही अलग कुंवारा और अनबंधा है। और सारी जीवन-लीला गुणों का ही स्वयं में वर्तन है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति से सत्व, रज, तम के गुणों को वैज्ञानिक या रासायनिक ढंग से शांत कर दिया जाए या व्यक्ति को सात्विक बना दिया जाए, तो क्या वह उस हमेशा से मुक्त साक्षी को उपलब्ध हो जाएगा? यदि साक्षी सदा ही मुक्त एवं उपस्थित है, तो त्रिगुणों को रासायनिक ढंग से बदल देने पर वह क्या प्रकट न हो जाएगा? क्या व्यक्ति तब धार्मिक नहीं हो जाएगा? त्रिगुणों से उत्पन्न समस्या को रासायनिक ढंग से हल करने में या साधना के माध्यम से हल करने में क्या मौलिक भिन्नता है?
The first question: Osho, the witness, the seer, consciousness is always separate—virginal and unbound. And the whole play of life is nothing but the movement of the gunas within themselves. In such a situation, if a person’s qualities of sattva, rajas, and tamas are calmed in a scientific or chemical way, or if a person is made sattvic, will he then attain that ever-free witness? If the witness is forever free and present, then by chemically altering the three gunas will it not be revealed? Would the person not then become religious? What is the fundamental difference between solving the problem arising from the three gunas chemically and solving it through sadhana?

प्रश्न महत्वपूर्ण है और बहुत गहरे से समझने की जरूरत है। इसलिए महत्वपूर्ण है कि पश्चिम में वैज्ञानिक उन विधियों को खोज लिए हैं, जिनसे मनुष्य का रासायनिक परिवर्तन हो सकता है, जिनसे मनुष्य के शारीरिक गुणधर्म बदले जा सकते हैं। और निश्चित ही, उसका आचरण भिन्न हो जाएगा।

The question is important and needs to be understood very deeply. It is especially significant because in the West scientists have discovered methods by which a human being can be chemically altered, by which the physical properties of man can be changed. And certainly, his behavior will become different.

आपके भीतर क्रोध का जो विषाक्त रासायनिक द्रव्य है, वह अलग किया जा सकता है। उसके विपरीत तत्व आपके शरीर में डाले जा सकते हैं, जो आपके आचरण को सौम्य और शांत बना देंगे। लेकिन ध्यान रखें, आचरण को, आपको नहीं।

The toxic chemical substance of anger in you can be isolated. Its opposite element can be introduced into your body, which will make your behavior gentle and calm. But remember: your behavior will change—not you.

आपकी कामवासना को बिना किसी साधना के, मात्र शारीरिक परिवर्तन से क्षीण किया जा सकता है; नष्ट भी किया जा सकता है। वासना जगाई भी जा सकती है, मिटाई भी जा सकती है।

Your sexual desire can be weakened, even destroyed, without any sadhana, by mere physical alteration. Desire can be aroused, and it can be erased.

यह प्रश्न इसलिए महत्वपूर्ण है कि पश्चिम में अब हमारे पास साधन उपलब्ध हैं पहली दफा मनुष्यता के इतिहास में, जब हम आदमी को बिना साधना में उतारे भी आचरण की दृष्टि से बदल सकते हैं। लेकिन यह बदलाहट ऊपरी होगी, और इस बदलाहट से कोई आत्मिक उत्थान नहीं होगा। बल्कि आत्मिक उत्थान की सारी संभावना ही नष्ट हो जाएगी। उत्थान तो होगा ही नहीं, जिन परिस्थितियों के कारण उत्थान हो सकता था, वे परिस्थितियां भी मिट जाएंगी।

The question matters because, for the first time in human history, we now have in the West the means to change a person behaviorally without putting him into sadhana. But this change will be superficial, and it will not bring any spiritual uplift. In fact, the entire possibility of spiritual uplift will be destroyed. Uplift will not happen; and the very circumstances through which uplift could have happened will also be erased.

आपके भीतर क्रोध दो घटनाओं पर निर्भर है। एक तो आपके शरीर में क्रोध के परमाणु चाहिए, हार्मोन चाहिए, रस चाहिए। और दूसरा, इन रसों के साथ चेतना को जोड़ने का तादात्म्य और भ्रांति चाहिए। इन दो बातों पर निर्भर है।

Your anger depends on two things. First, your body must contain the molecules, the hormones, the juices of anger. Second, there must be identification and illusion—tadatmya—binding consciousness to those juices. It depends on these two factors.

कामवासना के लिए आपके शरीर में काम के तत्व चाहिए, और उन काम के तत्वों से जुड़ने की आकांक्षा चाहिए, एक होने की आकांक्षा चाहिए। अगर काम के तत्व भीतर न हों, तो आप जुड़ना भी चाहें तो भी जुड़ न सकेंगे; कामवासना में उतरना चाहें, तो भी उतर न सकेंगे। इसलिए आचरण आपका ब्रह्मचारी जैसा हो जाएगा। यद्यपि वह ब्रह्मचर्य नपुंसकता का दूसरा नाम होगा। लेकिन भीतर कोई क्रांति घटित न होगी।

For sexual desire your body must contain the elements of sex, and there must be the urge to connect with those elements, the urge to become one with them. If the sexual elements are not present within, then even if you want to connect with them, you cannot; even if you try to descend into lust, you will not be able to. So your behavior will become like that of a celibate. Yet that celibacy will be another name for impotence. No inner revolution will take place.

यह ऐसे ही है, जैसे मेरे हाथ में तलवार हो। तलवार के बिना मैं किसी की गर्दन न काट पाऊंगा। तलवार मेरे हाथ से छीन ली जाए, तो मैं गर्दन नहीं काट पाऊंगा। इसलिए मेरा आचरण तो भिन्न हो जाएगा। गर्दन काटने का उपाय न होगा। लेकिन गर्दन सिर्फ तलवार के कारण मैं नहीं काट रहा था। तलवार तो केवल उपकरण थी। भीतर मैं था, हिंसा से भरा हुआ। भीतर मेरी वृत्ति थी दूसरे को नष्ट करने की, वह मेरे भीतर मौजूद रहेगी।

It is like this: suppose there is a sword in my hand. Without a sword I cannot cut anyone’s head off. If the sword is snatched from my hand, I will not be able to cut a head. So my behavior will change; I will have no means to behead. But I was not cutting heads only because of the sword. The sword was merely a tool. Inside, I was filled with violence. Inside, I had the tendency to destroy the other—that will remain within me.

तलवार भी मेरे हाथ में हो और भीतर मेरी वृत्ति न रह जाए, तो मैं गर्दन नहीं काटूंगा। गर्दन काटने के लिए दो चीजें जरूरी हैं, मेरे भीतर मूर्च्छा चाहिए और हाथ में तलवार चाहिए। और जब इन दोनों का संयोग हो जाएगा, तो गर्दन कटेगी। इन दो में से एक भी हटा लिया जाए, तो आचरण बदल जाएगा।

If the sword is in my hand but that inner tendency is gone, I will not cut a head. Two things are needed to cut a head: the stupor within me, and a sword in my hand. When both come together, a head falls. Remove either one, and behavior changes.

अगर भीतर का तत्व हटा लिया जाए, तो आचरण भी बदलेगा और आत्मा भी बदलेगी। अगर बाहर का तत्व हटा लिया जाए, तो केवल आचरण बदलेगा, आत्मा नहीं बदलेगी। और आत्मिक क्रांति आचरण के बदलने से नहीं होती। आत्मिक क्रांति आत्मा के बदलने से होती है। आचरण तो केवल छाया की भांति है।

If the inner element is removed, behavior changes and the soul changes as well. If the outer element is removed, only behavior changes; the soul does not. And spiritual revolution does not come from a change in behavior. Spiritual revolution comes from a change in the soul. Behavior is only like a shadow.

इस बात पर हमारा जोर नहीं है कि आपके आचरण में ब्रह्मचर्य हो। जोर इस बात पर है कि आपके भीतर ब्रह्मचर्य हो। वह भीतर का ब्रह्मचर्य बाहर के ब्रह्मचर्य को छाया की भांति ले आएगा। लेकिन रासायनिक प्रक्रियाओं से आपका आचरण बदला जा सकता है। भीतर आप वही होंगे, क्योंकि आपकी आत्मा कोई साक्षीभाव को उपलब्ध नहीं हो जाएगी।

Our emphasis is not that there should be celibacy in your behavior. The emphasis is that there should be celibacy within you. That inner celibacy will bring outer celibacy along like a shadow. But through chemical processes your behavior can be changed. Within, you will remain the same, because your soul will not suddenly become established in witnessing.

और ध्यान रहे, साक्षीभाव किसी रासायनिक द्रव्य पर निर्भर नहीं है। ऐसा कोई रासायनिक तत्व नहीं है, जिसका इंजेक्शन देने से आप में साक्षीभाव पैदा हो जाए। साक्षीभाव तो आपको साधना होगा; क्रमशः उपलब्ध करना होगा। वह लंबे संघर्ष का परिणाम होगा, निष्पत्ति होगी। साक्षीभाव तो एक आंतरिक ग्रोथ, विकास है।

And remember, witnessing does not depend on any chemical substance. There is no chemical element whose injection will produce witnessing in you. Witnessing has to be cultivated through sadhana, gradually attained. It is the result of a long struggle, a culmination. Witnessing is an inner growth, a development.

रासायनिक द्रव्यों से आचरण बदला जा सकता है। इसलिए ध्यान रखें, जो लोग धर्म को मात्र आचरण समझते हैं, उनका धर्म दुनिया में ज्यादा दिन टिकेगा नहीं। क्योंकि जिन-जिन बातों को वे धर्म कहते हैं, वह तो वैज्ञानिक कर सकेगा। ऐसा धर्म तो मरने के कगार पर पहुंच गया है। मैं जिसे धर्म कहता हूं, वही टिक सकता है भविष्य में।

Behavior can be changed by chemical substances. Therefore take note: those who think religion is merely behavior—their religion will not last long in the world. Because whatever they call religion, the scientist will be able to produce it. Such religion has reached its deathbed. Only what I call religion can endure in the future.

जो लोग कहते हैं, अच्छा आचरण धार्मिकता है, उनके धर्म का अब कोई उपाय नहीं है। क्योंकि अच्छा आचरण तो अब इंजेक्शन से भी पैदा हो सकेगा। जिसको वे कहते हैं कि बुरा आचरण मिटाने का एक ही उपाय धर्म है, वह भी गलत है।

Those who say good behavior is religiosity—there is no hope for their religion now. Because good behavior can now be produced even by an injection. And those who say the only way to remove bad behavior is religion—they too are wrong.

पश्चिम में बहुत-से वैज्ञानिक प्रस्ताव कर रहे हैं कि अपराधियों को दंडित करना बंद कर दिया जाए। वह भ्रांति है। अपराधियों की रासायनिक चिकित्सा की जाए। वे अपराध करते हैं, क्योंकि उनके भीतर कोई तत्व है रासायनिक, जो विक्षिप्त हालत पैदा कर देता है। उसे बदल दिया जाए। फांसी देना फिजूल है। वर्षों तक उनको जेल में रखना व्यर्थ है। उससे उनका कोई रासायनिक परिवर्तन नहीं हो रहा है। बल्कि वे और भी निष्णात और पक्के अपराधी होकर वापस लौटेंगे। बाहर तो वे प्रशिक्षित नहीं थे, भीतर उनको बड़े गुरु उपलब्ध हो जाएंगे।

Many scientists in the West are proposing that criminals should no longer be punished. This is delusion. They propose chemical treatment for criminals. They say criminals commit crimes because there is some chemical element within them that creates a deranged condition. Change that. Hanging is pointless. Keeping them in prison for years is useless. No chemical change is occurring in them. Rather, they will return more skilled and hardened as criminals. Outside they were untrained; inside they will find great masters.

एक आदमी चोरी करता है। वह अकेला चोरी कर रहा है। नया-नया है। पकड़ में भी आ जाता है। जब आप उसे पांच साल जेल में रख देते हैं, तो वहां हजार उस्तादों के शिक्षण में रहने का मौका मिल जाता है, जो पुराने अभ्यासी हैं। वह पांच साल की जेल के बाद ज्यादा कुशल चोर होकर बाहर निकलता है। उसे पकड़ना और मुश्किल हो जाएगा।

A man steals; he is stealing alone, he is a novice, and he gets caught. When you put him in prison for five years, he gets to live under the tutelage of a thousand experts who are seasoned practitioners. After five years in jail he comes out a more skillful thief. He will be harder to catch.

किसी को सजा देने से कोई उसके भीतर का परिवर्तन तो होता नहीं; बाहर का भी परिवर्तन नहीं होता। सिर्फ उसकी आत्मा और भी कठोर हो जाती है, और भी बेशर्म हो जाती है।

Punishment produces no inner transformation in anyone; nor does it bring outer transformation. Only his soul becomes even harder, even more shameless.

ज्यादा देर नहीं लगेगी कि वैज्ञानिक राजनीतिज्ञों को राजी कर लेंगे। चीन में, रूस में राजनैतिक अपराधियों के साथ ये प्रयोग शुरू हो गए हैं। रूस में स्टैलिन के समय तक जो भी राजनैतिक विरोधी होता, उसकी वे हत्या कर डालते थे। अब वे हत्या नहीं करते हैं। अब राजनैतिक विरोधी को सिर्फ अस्पताल से वे पागल करार दे देते हैं। जो कि ज्यादा खतरनाक है। चिकित्सक लिखकर दे देते हैं कि इसके मस्तिष्क में खराबी है।

It will not take long before scientists persuade politicians. In China and Russia, such experiments have begun with political offenders. In Russia up to Stalin’s time, any political dissenter was killed. Now they don’t kill. Now they simply have the political opponent declared insane by a hospital, which is even more dangerous. The doctors certify that there is damage in his brain.

इतना लिखना काफी है। फिर उसे पागलखाने में डाल दिया जाता है। और पागलखाने में उसके मस्तिष्क का इलाज शुरू कर दिया जाता है। वह इलाज.। वह न तो आदमी पागल है, न उसको कोई रोग है, न कोई मानसिक विक्षिप्तता है। लेकिन इलाज यह है कि उसके भीतर जो-जो तत्व बगावती हैं, उनको धीरे-धीरे शांत कर दिया जाएगा।

That is enough. Then he is put in an asylum. And there the treatment of his brain begins. He is neither crazy, nor does he have any disease, nor any mental derangement. But the “treatment” is this: whatever rebellious elements are within him will be gradually pacified.

एक चार-छह महीने के बाद वह आदमी बाहर आ जाता है। उसकी जो बगावत थी, विद्रोह था, सरकार के विपरीत सोचने की दशा थी, वह टूट जाती है। वह ज्यादा डोसाइल, ज्यादा आज्ञाकारी, अनुशासनबद्ध हो जाता है। यह मारने से भी बुरा है।

After four to six months the man comes out. His rebellion, his revolt, his state of thinking against the government—these are broken. He becomes more docile, more obedient, disciplined. This is worse than killing.

देलगाडो ने सुझाव दिया है सारी दुनिया की सरकारों को, कि आप युद्ध बंद नहीं कर सकते, अपराध बंद नहीं कर सकते। और पांच हजार साल का मनुष्य-इतिहास कह रहा है कि कितना ही समझाओ, आदमी को बदला नहीं जा सकता। मेरा सुझाव मान लिया जाए।

Delgado has given a suggestion to all the governments of the world: you cannot stop wars, you cannot stop crime. And five thousand years of human history say that no matter how much you preach, man cannot be changed. Accept my suggestion.

देलगाडो का सुझाव यह है कि ऐसे तत्व विज्ञान ने खोज लिए हैं, जिनको सिर्फ पानी में मिला देने की जरूरत है हर नगर की झील में। और आपके घर में पानी तो आ ही रहा है झील से पीने के लिए। उस पानी को पीकर ही आप अपने आप लड़ने की वृत्ति से शून्य हो जाएंगे।

Delgado’s suggestion is that science has discovered such elements that only need to be mixed into every city’s lake. And the water for your home comes from the lake to drink. By drinking that water you will automatically become void of any tendency to fight.

लेकिन ध्यान रहे, इस तरह के शामक रासायनिक द्रव्य को पीकर जो लड़ने की वृत्ति से शांत हो जाएगा, वह बुद्ध या महावीर नहीं हो जाएगा। उसमें कोई बुद्ध की गरिमा प्रकट नहीं होगी। उसमें तो क्रोध की जो थोड़ी-बहुत गरिमा प्रकट होती थी, वह भी बंद हो जाएगी। वह केवल निर्जीव हो जाएगा। वह सुस्त और हारा हुआ लगेगा। जैसे उसके भीतर से प्राण खींच लिए गए हों। वह नींद-नींद में चलेगा। लड़ेगा नहीं, क्योंकि लड़ने के लिए भी जितनी ऊर्जा चाहिए, वह भी उसके पास नहीं है।

But remember, by drinking such tranquilizing chemical substances and becoming calm in your urge to fight, you will not become a Buddha or a Mahavira. None of the dignity of a Buddha will manifest in you. In fact, even the little dignity that anger sometimes reveals will stop. You will become only lifeless. You will appear dull and defeated, as if the very prana have been sucked out of you. You will walk in a kind of sleep. You won’t fight because you won’t even have the energy that fighting requires.

सिर्फ न लड़ने से कोई बुद्ध नहीं होता। बुद्ध होने से न लड़ना निकलता है, तब एक गौरव है, गरिमा है। जब आप भीतर इतने ऊंचे शिखर को छू लेते हैं कि लड़ना क्षुद्र हो जाता है, व्यर्थ हो जाता है।

Merely not fighting does not make one a Buddha. When non-fighting flows from Buddhahood, then there is majesty, there is dignity. When within you such a high peak is touched that fighting becomes petty and useless—

एक तो उपाय यह है कि बिजली का बल्ब जल रहा है, हम एक डंडा मारकर इसे तोड़ दें। बल्ब टूट जाएगा, बिजली लुप्त हो जाएगी। लेकिन आप डंडा मारकर बिजली को नष्ट नहीं कर रहे हैं। आप सिर्फ अभिव्यक्ति के माध्यम को तोड़ रहे हैं। बल्ब टूट गया, बिजली तो अभी भी धारा की तरह बही जा रही है। और जब भी बल्ब आप उपलब्ध कर देंगे, बिजली फिर जल उठेगी। आपने बिजली नहीं तोड़ी, केवल बिजली के प्रकट होने की जो व्यवस्था थी, वह तोड़ दी है। बिजली अभी भी बह रही है।

One way is that the electric bulb is burning, and we hit it with a stick and break it. The bulb will break, the light will go out. But by hitting the bulb you are not destroying electricity. You are only breaking the medium of expression. The bulb is gone; electricity is still flowing like a current. Whenever you provide a bulb again, the light will glow again. You have not destroyed the electricity, you have only broken the arrangement through which it becomes manifest. Electricity is still flowing.

ये जो आपके शरीर के परमाणु हैं, रासायनिक परमाणु हैं, ये केवल अभिव्यक्ति के माध्यम हैं। इनको हटा लिया जाए, तो आपके भीतर जो छिपा हुआ है, वह प्रकट होना बंद हो जाएगा। फिर से डाल दिया जाए, फिर प्रकट होने लगेगा।

These chemical atoms in your body are only media of expression. If they are removed, the hidden within you will stop manifesting. If they are put back, it will begin to manifest again.

साधना का अर्थ है कि हम बिजली की धारा को ही विलीन कर रहे हैं, बल्ब को नहीं तोड़ रहे हैं। बल्ब को तोड़ने का कोई अर्थ ही नहीं है। बल्कि बल्ब तो उपयोगी है। क्योंकि वह बताता है, धारा बह रही है या नहीं; धारा है या नहीं।

Sadhana means we are dissolving the current itself, not breaking the bulb. There is no point in breaking the bulb. In fact, the bulb is useful; it tells you whether the current is flowing or not, whether there is current or not.

आपके भीतर क्रोध यह बताता है कि अभी आप अज्ञान में डूबे हैं। वासना बताती है कि अभी आपके प्राण जागरूक नहीं हुए हैं। अगर ये तत्व हमने अलग कर लिए, तो क्रोध प्रकट होना बंद हो जाएगा और आपको यह पता चलना भी बंद हो जाएगा कि आप गहन अज्ञान में पड़े हैं। यह तो ऐसा हुआ, जैसे कोई आदमी बीमार हो और हम उसके बीमारी के लक्षण छीन लें, तो उसे यह भी पता न चले कि वह बीमार है।

Your anger within tells you you are still sunk in ignorance. Lust tells you your life energies have not yet become aware. If we remove these elements, anger will stop manifesting and you will also stop knowing that you are in deep ignorance. It is as if a man is sick and we snatch away the symptoms of his disease so that he doesn’t even come to know he is ill.

और यह भी खयाल में रहे कि क्रोध एक अवसर है। क्रोध सिर्फ बुरा है, ऐसा नासमझ कहते हैं; मैं नहीं कहता। क्रोध एक अवसर है, उसका आप बुरा उपयोग कर सकते हैं और भला भी। क्रोध एक मौका है। उसमें आप मूर्च्छित होकर पागल हो सकते हैं; उसी में आप जागरूक होकर बुद्धत्व को प्राप्त कर सकते हैं।

And keep in mind, anger is an opportunity. Only the unwise say anger is simply bad; I do not say so. Anger is an opportunity; you can use it badly or well. Anger is a chance. In it you can fall into a stupor and go mad; in the very same anger you can become aware and attain buddhahood.

तो अवसर को तोड़ देना उचित नहीं है। जब क्रोध आप में उठता है, अगर आप क्रोध के साथ तादात्म्य कर लेते हैं, एक हो जाते हैं, तो आप किसी की हत्या कर बैठते हैं। लेकिन अगर आप क्रोध को सजग होकर देखते रहें, तो जो क्रोध किसी की हत्या बन सकता था, वही क्रोध आपके भीतर नवजीवन का जन्म बन जाएगा। सिर्फ आप साक्षी होकर देखते रहें। क्रोध का धुआं उठेगा। बादल घने होंगे। लेकिन आप दूर खड़े रहेंगे, आप मुक्त होंगे, पार होंगे, अलग होंगे।

So it is not right to destroy the opportunity. When anger arises in you, if you identify with anger, become one with it, you may end up killing someone. But if you watch anger with awareness, the very anger that could have become murder will become the birth of new life within you. Only keep witnessing. The smoke of anger will rise. Clouds will grow thick. But you will stand apart; you will be free, beyond, separate.

यह अलग होने का अनुभव, क्रोध से ही अलग होने का अनुभव नहीं, शरीर से अलग होने का अनुभव बन जाएगा। क्योंकि क्रोध शरीर के गुणों में पैदा हो रहा है।

This experience of separateness will not be only separation from anger; it will become the experience of separation from the body itself—because anger is arising in the qualities of the body.

वासना उठेगी, काम उठेगा, वे भी शरीर के गुणों की परिणतियां हैं, उनका ही वर्तन हैं। असली सवाल यह है कि हम उनके साथ सहयोग करके उनमें बह जाएं या उनके साथ सहयोग तोड़कर साक्षी की तरह खड़े हो जाएं? हम उनके गुलाम हो जाएं या हम उनके मालिक हो जाएं? हम उन्हें देखें खुली आंखों से या अंधे होकर उनके पीछे चल पड़ें?

Desire will arise, sexuality will arise; these too are outcomes of the body’s qualities, its own movements. The real question is whether we cooperate with them and get carried away, or break our cooperation and stand as a witness. Do we become their slaves, or do we become their masters? Do we look at them with open eyes, or do we go blindly after them?

अवसर को मिटा देना खतरनाक है। इसलिए मैं मानता हूं कि अगर वैज्ञानिकों की सलाह मान ली गई, तो लोगों का आचरण तो अच्छा हो जाएगा, लोगों का व्यवहार तो अच्छा हो जाएगा, लेकिन आत्माएं बिलकुल खो जाएंगी। वह दुनिया बड़ी रंगहीन होगी, बेरौनक होगी। उसमें न तो हिटलर जैसा क्रोधी होगा, न स्टैलिन जैसा हत्यारा होगा। नहीं होगा। उसमें बुद्ध जैसा शांत प्रज्ञा-पुरुष भी नहीं होगा। उसमें सोए हुए लोग होंगे, झोम्बी की तरह--बेहोश, मूर्च्छा में चलते हुए, सम्मोहित, यंत्रवत।

To eliminate the opportunity is dangerous. Therefore I hold that if the scientists’ advice is accepted, people’s behavior will indeed become good, people’s conduct will become good—but souls will be utterly lost. That world will be very colorless, lackluster. In it there will be neither a Hitler-like angry man nor a Stalin-like murderer—true. But there will also not be a Buddha-like serene sage. There will be people asleep, zombie-like—unconscious, walking in a stupor, hypnotized, mechanical.

अगर आप क्रोध नहीं कर सकते, तो ध्यान रखें, आप करुणा भी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि करुणा क्रोध के प्रति साक्षी हो जाने से पैदा होती है। और अगर आपके भीतर कामवासना तोड़ दी जाए शारीरिक ढंग से, रासायनिक ढंग से, तो आपके भीतर प्रेम का भी कभी उदय नहीं होगा। क्योंकि प्रेम कामवासना का ही शुद्धतम रूपांतरण है।

If you cannot be angry, remember: you will not be able to be compassionate either. Because compassion arises from becoming a witness to anger. And if your sexuality is broken bodily, chemically, love will never arise in you. For love is the purest transformation of lust.

आपके भीतर से बुरा मिटा दिया जाए, तो भला भी मिट जाएगा। आपसे अपराध नहीं होगा, यह पक्का है, लेकिन आपमें साधुता का भी जन्म नहीं होगा। और आपके भीतर परमहंस होने की जो संभावना है, वह सदा के लिए लोप हो जाएगी।

If the bad is erased from you, the good will also be erased. You may not commit crimes, that is certain, but saintliness will also never be born in you. And the possibility of becoming a paramahansa within you will vanish forever.

इसलिए रासायनिक परिवर्तन से कोई क्रांति होने वाली नहीं है। वास्तविक परिवर्तन चेतना का परिवर्तन है, शरीर का नहीं।

Therefore no revolution is going to happen through chemical change. Real transformation is the transformation of consciousness, not of the body.

और जो भी बुराइयां हैं, उनसे भयभीत न हों, परेशान न हों। सभी बुराइयां इस भांति उपयोग की जा सकती हैं कि सृजनात्मक हो जाएं। ऐसी कोई भी बुराई नहीं है, जो खाद न बन जाए, और जिससे भलाई के फूल न निकल सकें। और बुराई को खाद बना लेना भलाई के बीजों के लिए, उस कला का नाम ही धर्म है।

And whatever evils there are, do not be frightened or disturbed by them. Every so-called evil can be used in such a way that it becomes creative. There is no evil that cannot become manure, from which flowers of goodness cannot bloom. And turning evil into manure for the seeds of good—that art is called religion.

जीवन में जो भी उपलब्ध है, उसका ठीक-ठीक सम्यक उपयोग जो भी व्यक्ति जान लेता है, उसके लिए जगत में कुछ भी बुरा नहीं है। वह तमस से ही प्रकाश की खोज कर लेता है। वह रजस से ही परम शून्यता में ठहर जाता है। वह सत्व से गुणातीत होने का मार्ग खोज लेता है।

Whoever learns the right and proper use of whatever is available in life, for him there is nothing bad in the world. He discovers light out of tamas itself. From rajas he settles into the supreme emptiness. From sattva he finds the way to go beyond the gunas.

और ध्यान रहे, विपरीत मौजूद है, वह आपकी परीक्षा है, कसौटी है, चुनौती है, निकष है। उस विपरीत को नष्ट कर देने पर मनुष्य की सारी गरिमा मर जाएगी। मनुष्य का गौरव यही है कि वह चाहे तो नरक जा सकता है और चाहे तो स्वर्ग। अगर नरक जाने के सब द्वार तोड़ दिए जाएं, तो साथ ही स्वर्ग जाने की सब सीढ़ियां गिर जाएंगी।

And remember, the opposite exists—it is your test, your touchstone, your challenge, your criterion. If that opposite is destroyed, all human dignity will die. Man’s glory lies precisely in this: if he wants he can go to hell, and if he wants he can go to heaven. If all the doors to hell are broken down, then along with them all the ladders to heaven will fall away.

ध्यान रहे, जिस सीढ़ी से हम नीचे उतरते हैं, उसी से हम ऊपर चढ़ते हैं। सीढ़ियां दो नहीं हैं। आप इस मकान तक सीढ़ियां चढ़कर आए हैं। जिन सीढ़ियों से चढ़कर आए हैं, उन्हीं से आप उतरेंगे भी। इस डर से कि कहीं सीढ़ियों से कोई नीचे न उतर जाए, हम सीढ़ियां तोड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, तब ऊपर चढ़ने का उपाय भी समाप्त हो गया।

Remember, the same staircase by which we go down is the one by which we go up. There are not two staircases. You came up to this house by stairs. By the same stairs you will also go down. Out of fear that someone might go down by the stairs, we can demolish the stairs. But remember, then the means to go up have also ended.

नरक उसी सीढ़ी का नाम है, जिसका स्वर्ग। फर्क सीढ़ी में नहीं है; फर्क दिशा में है। जब आप कामवासना के प्रति अंधे होकर उतरते हैं, तो आप नीचे की तरफ जा रहे हैं। और जब कामवासना के प्रति आप आंख खोलकर सजग होकर खड़े हो जाते हैं, तो आप ऊपर की तरफ जाने लगे। मूर्च्छा अधोगमन है, साक्षीत्व ऊर्ध्वगमन है।

Hell is the name of the very same staircase whose other name is heaven. The difference is not in the stairs; the difference is in direction. When you descend blindly into lust, you are going downward. And when you stand alert, with eyes open, in the face of lust, you begin to move upward. Stupor is descent; witnessing is ascent.

साधना का कोई परिपूरक नहीं है, कोई सब्स्टीट्यूट नहीं है, और न कभी हो सकता है। कोई सूक्ष्म उपाय नहीं है, जिससे आप साधना से बच सकें। साधना से गुजरना ही होगा। बिना उससे गुजरे आपका निखार पैदा नहीं होता। बिना उससे गुजरे आपके भीतर वह केंद्र नहीं जन्मता, जिस केंद्र के आधार पर ही जीवन की परम संपदा पाई जा सकती है।

There is no substitute for sadhana, and there never can be. There is no subtle trick by which you can avoid sadhana. You will have to pass through sadhana. Without it, your refinement does not happen. Without passing through it, the center does not arise within you on the basis of which the supreme treasure of life can be attained.

दूसरा प्रश्न: ओशो, सात्विक कर्म भी अगर बांधता है, तो उसका फल ज्ञान और वैराग्य क्यों कहा गया है?
Second question: Osho, if even sattvic action binds, then why are its fruits said to be knowledge and dispassion?

क्योंकि ज्ञान और वैराग्य भी बांध सकता है।

Because knowledge and dispassion can also bind.

निश्चित ही, कृष्ण की बात उलटी मालूम पड़ती है। सात्विक कर्म का फल है, ज्ञान और वैराग्य। और कृष्ण यह भी कहते हैं कि सात्विक कर्म भी बांधता है। लेकिन साधारणतः तथाकथित साधु-संत समझाते हैं कि वैराग्य मुक्त करता है, ज्ञान मुक्त करता है।

Certainly, Krishna’s statement appears paradoxical. The fruit of sattvic action is knowledge and dispassion. And Krishna also says that sattvic action binds. But ordinarily the so‑called saints explain that dispassion liberates, knowledge liberates.

तो कृष्ण सात्विक कर्म के जो फल बता रहे हैं, उन्हें तो साधारणतः लोग समझते हैं कि वे मुक्त करने वाले हैं। लेकिन ध्यान रहे, सात्विक कर्म से जो भी पैदा होगा, उसकी भी बांधने की संभावना है। आप ज्ञान से भी बंध सकते हैं।

So the fruits that Krishna points to are commonly understood as liberating. But remember, whatever arises from sattvic action also carries the possibility of binding. You can be bound even by knowledge.

इसलिए उपनिषद कहते हैं, जो कहता हो मैं आत्मज्ञानी हूं, समझना कि वह आत्मज्ञानी नहीं है। जो कहता हो कि मैं वैराग्य को उपलब्ध हो गया हूं, समझना कि उसका राग वैराग्य से हो गया है।

Hence the Upanishads say: whoever declares, “I am self‑realized,” understand that he is not self‑realized. Whoever says, “I have attained dispassion,” understand that his attachment has shifted to dispassion.

संन्यास भी गार्हस्थ बन सकता है। आपके हाथ में है। और गृहस्थी भी संन्यास हो सकती है। आपके हाथ में है। अज्ञान भी मुक्तिदायी हो सकता है और ज्ञान भी बंधन बन सकता है। आपके हाथ में है।

Sannyas can become householdership; it is in your hands. And the life of a householder can become sannyas; it is in your hands. Ignorance can be liberating, and knowledge can become bondage; it is in your hands.

उपनिषद कहते हैं कि जो ज्ञानी है, वह तो समझता है, मैं कुछ भी नहीं जानता। साक्रेटीज कहता है कि मुझसे बड़ा अज्ञानी कौन? लेकिन यह अज्ञान मुक्तिदायी है। ऐसे अज्ञान की प्रतीति का अर्थ हुआ, यह आदमी विनम्र हो गया, आखिरी सीमा तक विनम्र हो गया। अहंकार की आखिरी घोषणा, सूक्ष्मतम घोषणा भी इसके भीतर नहीं रही। यह भी नहीं कहता कि मैं जानता हूं। यह कहता है, मुझे कुछ पता नहीं। मैं हूं नहीं, पता भी किसको होगा!

The Upanishads say that the knower understands, “I know nothing.” Socrates says, “Who is more ignorant than I?” Yet this ignorance is liberating. The realization of such ignorance means the man has become humble—utterly humble. Not even the subtlest proclamation of ego remains within. He does not even say, “I know.” He says, “I know nothing. I am not; who would know?”

और यह जगत विराट रहस्य है। इसको जानने का दावा वही कर सकता है, जिसके पास आंखें अंधी हों। यह इतना विराट है कि जिसको भी दिखाई पड़ेगा, वह कहेगा, यह रहस्य है। इसका ज्ञान नहीं हो सकता।

And existence is a vast mystery. Only the blind can claim to know it. It is so immense that whoever truly sees it will say, “It is a mystery.” It cannot be known.

ज्ञान का दावा सिर्फ मूढ़ कर सकते हैं, ज्ञानी नहीं कर सकते। ये वक्तव्य विरोधाभासी मालूम पड़ते हैं, क्योंकि हम समझ नहीं पाते। ज्ञानी का अर्थ ही यही है कि जिसने यह जान लिया कि यह रहस्य अनंत है।

Claims to knowledge can be made only by the foolish, not by the wise. These utterances seem contradictory because we do not understand. A wise man is precisely one who has come to know that this mystery is infinite.

अगर रहस्य अनंत है, तो आप दावा नहीं कर सकते कि मैंने जान लिया। क्योंकि जिसको भी हम जान लेंगे, वह अनंत नहीं रह जाएगा। जानना उसकी सीमा बन जाएगी। और जिसको मैं जान लूं, वह मुझसे छोटा हो गया। वह मेरी मुट्ठी में हो गया।

If the mystery is infinite, you cannot claim, “I have known it,” because whatever we know ceases to be infinite; knowing draws a boundary around it. And whatever I can know becomes smaller than me; it fits into my fist.

विज्ञान जानने का दावा कर सकता है, क्योंकि क्षुद्र उसकी खोज है। धर्म जानने का दावा नहीं कर सकता। वस्तुतः धार्मिक व्यक्ति जानने की कोशिश करते-करते धीरे-धीरे खुद ही खो जाता है। बजाय इसके कि वह जान पाता है, जानने वाला ही मिट जाता है। इसलिए मैं का कोई भी दावा बांधने वाला हो जाएगा।

Science can claim to know, because its quest concerns the small. Religion cannot claim to know. In fact, in religion, while trying to know, by and by the knower himself disappears. Instead of knowledge being attained, the one who wanted to know is erased. Hence any assertion of “I” becomes bondage.

और सात्विक कर्म इसीलिए बांध सकता है, क्योंकि सात्विक कर्म में ज्ञान की किरणें उतरनी शुरू होती हैं। मन हलका हो जाता है, शुद्ध हो जाता है। लेकिन मन रहता है। शुद्ध हो जाता है। हल्का हो जाता है, उसका बोझ नहीं होता। सुंदर हो जाता है, सुगंधित हो जाता है। उसमें दुर्गंध नहीं रह जाती। उससे दुख पैदा नहीं होता, उससे सुख पैदा होने लगता है। इस सुख की दशा में जीवन के रहस्य की किरणें उतरनी शुरू होती हैं।

And this is why even sattvic action can bind: in sattvic action the rays of knowledge begin to descend. The mind becomes light, pure. But the mind remains. It becomes pure, light, unburdened, beautiful, fragrant. The stench is gone. It no longer gives birth to misery; it begins to give birth to happiness. In this state of happiness, the rays of life’s mystery begin to descend.

लेकिन मन अभी कायम है, अभी मिट नहीं गया है। अगर आप सजग न हुए, तो मन तत्क्षण घोषणा कर देगा कि मैंने जान लिया। इस घोषणा के साथ ही बंधन शुरू हो गया। और जिससे आप मुक्त हो सकते थे, उसको आपने अपना कारागृह बना लिया। जो आपको पार ले जा सकता था, उसको पकड़कर आप रुक गए। जैसे कोई नाव को पकड़ ले। नाव मुक्तिदायी है, उस पार ले जा सकती है। कोई नाव को पकड़कर बैठ जाए। नाव में बैठ जाए, फिर नाव से न उतरे। उस किनारे पहुंच जाए, लेकिन इस बीच नाव से मोह पैदा हो जाए। तो फिर नाव भी बंधन बन गई।

But the mind is still there; it has not yet dissolved. If you are not alert, the mind will instantly proclaim, “I have known.” With that proclamation, bondage begins. And that which could have set you free, you make into your prison. The very thing that could have carried you across, you cling to and stop—like someone who grabs hold of the boat. The boat is a means to freedom; it can carry you to the other shore. But if someone clings to the boat and refuses to get off—even after reaching the far bank—if meanwhile he becomes attached to the boat, then the boat too has become bondage.

मन जब तक शेष है, तब तक किसी भी चीज को बंधन बना सकता है, यह ध्यान रखना जरूरी है। जब मन में पहली दफा उस पारलौकिक की किरणें उतरती हैं, तब यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह भी सात्विक कर्म का वर्तन है। इससे अपने को जोड़ने की आवश्यकता नहीं है।

As long as the mind remains, it can turn anything into bondage—remember this. When, for the first time, rays of the transcendental descend into the mind, it is necessary to remember that this too is the working of sattvic action. There is no need to identify with it.

आपके घर की खिड़की पर कांच लगे हैं। किसी के घर की खिड़की पर कांच लगे हैं, जो बहुत गंदे हैं। उनसे कोई किरण पार नहीं होती। सूरज निकला भी रहता है बाहर, तो भी उनके घर में अंधेरा रहता है। किन्हीं के मकान पर कांच हैं, वे थोड़े साफ हैं; उन्हें रोज साफ कर लिया जाता है। सूरज बाहर निकलता है, तो उसकी धुंधली आभा घर के भीतर आती है। किसी की खिड़की पर ऐसे कांच हैं, जो बिलकुल पारदर्शी हैं, कि अगर आप पास जाकर न छुएं, तो आपको पता ही नहीं चलेगा कि कांच है। बाहर सूरज निकलता है, तो ऐसा लगता है, भीतर ही निकल आया। कांच बिलकुल पूरा पारदर्शी है। फिर भी कांच है, और जब तक कांच है, तब तक आप घर के भीतर बंद हैं। और जब तक कांच है, तब तक जो किरणें आ रही हैं, उनमें कांच की मिलावट है, उनमें कांच का हाथ है।

Your house has windowpanes. Someone’s window glass is very dirty; no ray passes through. Even if the sun has risen outside, inside their house it remains dark. Some people’s windowpanes are a little clean; they clean them daily. When the sun rises outside, its dim glow comes into the house. Someone else’s window has such glass that it is completely transparent; if you do not touch it when you go near, you would not even know there is glass. The sun rises outside, and it feels as if it has risen within. The glass is perfectly transparent—yet it is glass, and so long as there is glass, you are confined inside the house. And so long as there is glass, the rays that come in are mixed with the glass, touched by it.

तो अगर इतना शुद्ध कांच आपके दरवाजे पर लगा हो कि आपको पता भी न चलता हो कि कांच वहां है, क्रिस्टल लगा हो, तो आप इस भ्रांति में पड़ सकते हैं कि मैं घर के बाहर आ गया, क्योंकि सूरज की किरणें बिलकुल मेरे ऊपर बरस रही हैं। और आप घर के भीतर बैठे हैं!

If such a pure crystal is set in your door that you do not even realize it is there, you can fall into the illusion that you have stepped outside—because the sun’s rays are pouring directly on you—and yet you are sitting inside the house!

इसलिए कृष्ण कहते हैं, शुद्ध कर्म भी बांध लेगा, सात्विक कर्म भी बांध लेगा।

Therefore Krishna says, even pure action binds, even sattvic action binds.

सात्विक कर्म शुद्धतम कांच की भांति है। उसको भी तोड़कर बाहर निकल जाना है। तो ही आप घर के बाहर हुए; तो ही आप सूरज के नीचे सीधे हुए। तो जो साक्षात्कार होगा, वह सीधा होगा, उसमें कोई भी माध्यम न रहा।

Sattvic action is like the purest glass. That too has to be shattered and you must step out. Only then are you outside the house; only then are you directly under the sun. Then the encounter is immediate; no medium remains.

जब तक माध्यम है, तब तक खतरा है। क्योंकि माध्यम का भरोसा नहीं किया जा सकता। माध्यम कुछ न कुछ बदलाहट तो करेगा ही। शुद्धतम माध्यम भी अशुद्ध होगा, क्योंकि उसकी मौजूदगी थोड़ा-सा अड़चन तो डाल ही रही है।

As long as there is a medium, there is danger, because no medium can be relied upon. A medium will introduce some alteration. The purest medium is impure in the sense that its very presence creates a slight obstruction.

कई बार तो ऐसा होता है कि तमस में पड़े हुए आदमी को यह खयाल नहीं होता, यह अहंकार नहीं होता, कि मैं कुछ हूं। वह दीनता अनुभव करता है। एक अर्थ में निर-अहंकारी होता है। रजस में पड़े हुए व्यक्ति को भी ऐसी भ्रांति नहीं होती कि मैं ब्रह्म को उपलब्ध हो गया, कि मैंने सत्य को जान लिया। क्योंकि वह जानता है, मैं कर्मों के जाल में उलझा हूं। ठीक वैसे ही जैसे गंदे कांच, थोड़े साफ कांच वाले आदमी को यह खयाल नहीं होता कि मैं मकान के बाहर खुले आकाश के नीचे खड़ा हूं। यह खतरा सात्विक कर्म वाले को सर्वाधिक है।

Many times it happens that a man sunk in tamas does not have the conceit that “I am something.” He feels humble—egoless in a certain sense. The person caught in rajas also does not fall into the illusion that “I have attained Brahman, I have known the truth,” because he knows he is entangled in the net of actions—just as the man with dirty glass or somewhat clean glass does not fall into the notion that he is standing under the open sky outside the house. This danger is greatest for the one of sattvic action.

तो जो लोग भी सत्व के करीब आते हैं, वे एक खतरे के करीब आ रहे हैं। वहां चीजें इतनी साफ हो गई हैं कि यह भ्रांति हो सकती है कि मैं बाहर आ गया। और जिसको यह भ्रांति हो गई भीतर बैठे हुए कि मैं बाहर आ गया, वह बाहर जाने का काम बंद कर देगा।

So whoever comes close to sattva comes close to a danger. Things have become so clear there that one can fall into the illusion, “I have come out.” And if, while still inside, this illusion arises that “I am out,” the work of coming out will stop.

और यह कांच का कोई भरोसा नहीं है। जो आज शुद्ध है, कल अशुद्ध हो जाएगा; धूल जम जाएगी। एक क्षण में जो शुद्ध था, अशुद्ध हो सकता है। आज जो सात्विक है, वह कल राजस हो सकता है, परसों फिर तामस हो सकता है।

And there is no certainty about glass. What is clean today will be unclean tomorrow; dust will settle on it. In a single moment what was pure can become impure. What is sattvic today may become rajasic tomorrow and tamasic the day after.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, सात्विक कर्म भी बांधता है। उसके फल तीन हैं, सुख, ज्ञान और वैराग्य।

Therefore Krishna says that even sattvic action binds. Its fruits are three: pleasure, knowledge, and dispassion.

ध्यान रहे, दुखी आदमी कभी भी पूरा तादात्म्य नहीं कर पाता दुख के साथ। उसे लगता ही रहता है, मैं अलग हूं, मैं दुखी हूं। मैं अलग हूं, दुख अलग है।

Remember, a miserable man never fully identifies with his misery. He keeps feeling, “I am separate; I am miserable.” I am separate; misery is separate.

दुख के साथ कौन तादात्म्य करेगा? हम जानते हैं कि दुख आया है और चला जाएगा, मैं अलग हूं। और हम पूरी कोशिश करते हैं कि दुख जितनी जल्दी चला जाए, उतना अच्छा। लेकिन जब सुख आता है, तब हम तादात्म्य करते हैं।

Who will identify with misery? We know: sorrow has come and will go; I am separate. And we do our best that sorrow go as quickly as possible. But when happiness comes, we identify.

फकीर जुन्नैद ने कहा है कि दुख में ईश्वर का स्मरण कुछ भी मूल्य नहीं रखता, क्योंकि सभी स्मरण करते हैं। सुख में अगर कोई स्मरण करे, तो उसका कोई मूल्य है।

The fakir Junayd has said: the remembrance of God in sorrow has no particular value—because everyone remembers then. If someone remembers in happiness, that has value.

सुख में कोई स्मरण नहीं करता, क्योंकि सुख के लिए ही तो हम स्मरण करते हैं। जब सुख ही मौजूद हो, तो स्मरण का कोई अर्थ न रहा।

No one remembers in happiness, because it is precisely for happiness that we remember. When happiness itself is present, remembrance seems pointless.

दुख से हम छूटना चाहते हैं, अलग होना चाहते हैं। सुख के साथ हम जुड़ना चाहते हैं, एक होना चाहते हैं। और जिसके साथ हम जुड़ते हैं, एक होते हैं, वही हमारा वास्तविक बंधन बन सकता है।

From sorrow we want to be free; we want to separate. With happiness we want to join, to become one. And whatever we join with, become one with, that can become our real bondage.

इसलिए दुख को एकदम अभिशाप मत मानना और सुख को एकदम वरदान मत मानना। अगर समझ हो, तो दुख वरदान हो सकता है। और नासमझी हो, तो सुख अभिशाप हो सकता है। अक्सर यही होता है। क्योंकि नासमझी सभी के पास है; समझदारी ना-कुछ के पास है। जब भी आप सुखी होते हैं, तभी आप पतित होते हैं, तभी तादात्म्य हो जाता है; तब सुख को आप जोर से पकड़ लेते हैं। और जिसको भी आप पकड़ लेते हैं, वही बंधन हो जाता है।

Therefore do not take sorrow as sheer curse and happiness as sheer blessing. If there is understanding, sorrow can be a blessing. And if there is foolishness, happiness can be a curse. This is what usually happens. Because foolishness is common; understanding is rare. Whenever you are happy, you fall—identification happens; you clutch happiness tightly. And whatever you clutch becomes bondage.

ध्यान रहे, बंधन आपको नहीं बांधते, आपकी पकड़ बांधती है। इसलिए सुख बंधन है; ज्ञान बंधन है। अगर अकड़ आ जाए कि मैं जानता हूं; अगर यह खयाल आ जाए कि मैं ज्ञानी हूं। और आएगा खयाल। क्योंकि अज्ञानी में पीड़ा है। अज्ञानी में अहंकार को चोट है।

Remember, things do not bind you; your clutching binds you. Hence happiness is bondage; knowledge is bondage—if conceit arises that “I know,” if the thought arises that “I am knowledgeable.” And it will arise, because ignorance hurts; it wounds the ego.

कोई भी अपने को अज्ञानी नहीं मानना चाहता। अज्ञानी से अज्ञानी आदमी भी अज्ञानी नहीं मानना चाहता। अज्ञानी भी अपने ज्ञान के दावे करता है। गलत से गलत आदमी भी अपने ठीक होने के उपाय खोजता है।

No one wants to accept himself as ignorant. Even the most ignorant do not want to consider themselves ignorant. The ignorant too make claims to knowledge. The most wrongheaded person searches for ways to prove himself right.

मुल्ला नसरुद्दीन का बेटा एक बंदूक ले आया। वह निशाना लगा रहा था, सीख रहा था। उसके निशाने पचास प्रतिशत सही पड़ते थे। नसरुद्दीन ने उसे डांटा और कहा कि यह तू क्या कर रहा है? निशाने कम से कम नब्बे प्रतिशत के ऊपर ठीक जाने चाहिए। यह भी कोई निशानेबाजी है? हमारा जमाना था, तब मैं सौ प्रतिशत निशाने ठीक मारता था। उसके लड़के ने कहा, आप एक कोशिश करके देखें; मैं भी देखूं।

Mulla Nasruddin’s son brought home a gun. He was practicing his aim. Half his shots hit the mark. Nasruddin scolded him: “What are you doing? At least ninety percent of your shots should be accurate. Is this marksmanship? In my time, I used to hit the target a hundred percent.” The boy said, “Why don’t you try once; let me see too.”

तब जरा नसरुद्दीन मुश्किल में पड़ा। क्योंकि उसे ठीक से बंदूक पकड़ना भी नहीं आता था। लेकिन बाप बेटे से ज्यादा जानता है, यह दावा छोड़ नहीं सकता किसी भी मामले में। उसने बंदूक ली हाथ में। इस बहाने कि माडल थोड़ा नया मालूम पड़ता है, उसने लड़के से पूछा कि कैसे उपयोग में लाया जाता है? क्योंकि मेरे जमाने में दूसरे ढंग के माडल चलते थे। मगर निशाना तो मेरा बेचूक है।

Nasruddin was in a fix—he didn’t even know how to hold the gun properly. But a father cannot renounce the claim that he knows more than his son. He took the gun in his hands. Using the excuse that the model seemed new, he asked the boy how it is used: “In my day, different models were in vogue. But my aim is unfailing!”

तब उसने निशाना लगाया। एक चिड़िया आकाश में उड़ रही थी। उसने निशाना मारा, बड़ी मेहनत से, बड़ी सोच-समझकर, सारी ताकत और समझ लगाकर। लेकिन ताकत और समझ से निशाने का कोई संबंध नहीं है। जिसने निशाना नहीं लगाया है, यह करीब-करीब असंभव है कि निशाना लग जाए उड़ती चिड़िया पर।

He took aim. A bird was flying in the sky. He fired, with great effort and deliberation, applying all his strength and intelligence. But strength and intelligence have little to do with aim. For someone who has never aimed, it is almost impossible to hit a flying bird.

गोली तो चल गई, चिड़िया उड़ती रही। नसरुद्दीन ने कहा, देख, बेटा देख; चमत्कार देख। मरी हुई चिड़िया उड़ रही है!

The shot went off; the bird kept flying. Nasruddin said, “Look, son, look—what a miracle! A dead bird is flying!”

हमारा अहंकार सब जगह खड़ा है। भूल भी हो जाए, तो हम उसे लीप-पोतकर ठीक कर लेते हैं।

Our ego stands everywhere. Even if a mistake happens, we plaster it over and make it look right.

रवींद्रनाथ के हस्तलिखित पत्र प्रकाशित हुए हैं। वे कविता भी लिखते थे तो कहीं अगर कोई शब्द में भूल हो जाए तो उसको काटना-पीटना पड़े, तो वे काटने-पीटने की जगह, जहां काटते थे, वहां कुछ डिजाइन बना देंगे, कुछ चित्र बना देंगे--कटा हुआ नहीं मालूम पड़े। जहां-जहां भूल होगी, शब्द कोई काटना पड़ेगा, तो उसके ऊपर डिजाइन बना देंगे, कुछ रंग भर देंगे, चित्र बना देंगे। तो उनका पत्र ऐसा मालूम पड़ेगा कि उसमें कहीं कोई भूल-चूक नहीं है। ऐसा लगेगा कि शायद सजाया है, डेकोरेट किया है।

Rabindranath’s handwritten letters have been published. When he wrote poetry, if he made an error in a word and had to strike it out, instead of crossings‑out he would draw a design or a little sketch where the cut was—so it wouldn’t look crossed out. Wherever there was a mistake and a word had to be cut, he would draw a design over it, add some color, make a picture—so his letter would look as if there were no mistakes at all; rather, as if it had been decorated.

मगर यह आदमी के मन की वृत्ति है। सब जगह सजा रहा है। कहीं भी कुछ ऐसा हो जिससे भूल पता हो, तो छिपा रहा है। हमारा अहंकार स्वीकार नहीं करना चाहता कि कोई भी कमी हम में है।

Such is the tendency of the human mind: to decorate everywhere. Wherever something might reveal a mistake, we hide it. Our ego does not want to admit that any lack exists in us.

अज्ञानी भी दावा करता है ज्ञान का। शायद अज्ञानी ही दावा करता है ज्ञान का। तो जब ज्ञान की पहली किरण उतरनी शुरू होगी, तो आपका सारे जन्मों का इकट्ठा जो सूक्ष्म अहंकार है, वह उसे पकड़ने की कोशिश करेगा।

The ignorant also claim knowledge—indeed, perhaps only the ignorant claim knowledge. So when the first ray of knowledge begins to descend, the subtle ego accumulated over many births will try to seize it.

जिब्रान ने एक छोटी-सी कहानी लिखी है। जिब्रान ने लिखा है कि जब भी इस जगत में कोई नया आविष्कार होता है, तो देवता और शैतान दोनों ही उस पर झपट्टा मारते हैं कब्जा करने को। और अक्सर ही ऐसा होता है कि शैतान उस पर पहले कब्जा कर लेता है; देवता सदा पीछे रह जाते हैं। देवताओं को तो खयाल ही तब आता है, जब शैतान निकल पड़ता है। और शैतान तो पहले से ही तैयार है।

Gibran has written a little story: Whenever a new invention appears in the world, both the gods and the devil pounce on it to take possession. And often it is the devil who seizes it first; the gods always come late. The gods get the idea only when the devil has already set out. The devil is ever ready beforehand.

जब भी आपके जीवन में कोई घटना घटेगी, तो आपके भीतर जो बुरा हिस्सा है, वह तत्क्षण उस पर कब्जा करना चाहेगा। इसके पहले कि अच्छा हिस्सा दावा करे, बुरा हिस्सा उस पर कब्जा कर लेगा।

Whenever any event happens in your life, your bad part will immediately try to take possession of it. Before the good part can lay claim, the bad part will have grabbed it.

जैसे ही ज्ञान की किरण उतरेगी, वैसे ही अहंकार पकड़ेगा कि मैंने जान लिया। और इस वक्तव्य में ही वह ज्ञान की किरण खो गई और अंधकार हो गया। इस अहंकार के भाव में ही, वह जो उतर रहा था, उसका स्रोत बंद हो गया। और जब तक यह भाव मिटेगा नहीं, तब तक वह स्रोत बंद रहेगा।

As soon as a ray of knowledge descends, the ego will grab it—“I have known.” And in that statement the ray of knowledge is lost and darkness returns. In that mood of ego, the source from which it was descending is blocked. And until that mood dissolves, the source will remain blocked.

सैकड़ों-हजारों लोगों पर ध्यान के प्रयोग करने के बाद मैं कुछ नतीजों पर पहुंचा हूं। उनमें एक यह है कि मेरे पास लोग आते हैं; जब उन्हें पहला अनुभव होता है ध्यान का, तो उनकी प्रफुल्लता की कोई सीमा नहीं होती। उनका पूरा हृदय नाचता होता है। लेकिन जब भी वे मुझे आकर खबर देते हैं और उनकी प्रफुल्लता मैं देखता हूं, तो मैं डरता हूं। मैं जानता हूं कि अब यह गया। अब कठिनाई शुरू हो जाएगी। क्योंकि अब तक इसे कोई अपेक्षा न थी। अब तक इसे कुछ पता न था। अनएक्सपेक्टेड, अपेक्षित न था, घटना घटी है।

After experimenting with meditation on hundreds and thousands of people, I have come to certain conclusions. One is this: people come to me—when they have their first experience of meditation, their elation knows no bounds; their whole heart is dancing. But whenever they come and tell me, and I see their elation, I feel afraid. I know: now it is gone; now the difficulty will begin. Because until now there was no expectation. Until now they knew nothing about it. The event happened unexpectedly, unanticipated.

और यह घटना तभी घटती है, जब अपेक्षा न हो; अपेक्षा होते से ही बाधा पड़ जाती है। अब यह कल से रोज प्रतीक्षा करेगा। ध्यान इसका व्यर्थ होगा अब। अब यह ध्यान में बैठेगा जरूर, लेकिन पूरा नहीं बैठेगा। मन तो लगा रहेगा उस घटना में, जो कल घटी थी। और निश्चित रूप से वह आदमी एक-दो दिन में मेरे पास आता है; कहता है कि वह बात अब नहीं हो रही! चित्त बड़ा दुखी है।

And such an event happens only when there is no expectation; with expectation, a barrier arises. Now from tomorrow he will wait for it every day. His meditation will be futile now. He will sit in meditation, but he will not sit wholly. The mind will be clinging to the event that happened yesterday. And surely within a day or two he comes back to me and says, “It is not happening now!” His heart is very dejected.

वह जो किरण उठती थी, इसने मार डाली। उसकी बात ही नहीं उठानी थी। उसको पकड़ना ही नहीं था। सिर्फ धन्यवाद देना था परमात्मा को कि तेरी कृपा है। क्योंकि मैं तो कुछ जानता भी नहीं था। हुआ, तू जान। और भूल जाना था। दूसरे दिन वह किरण और भी गहरी उतरती।

That ray which had begun to rise, he has killed. He should not even have mentioned it. He should not have tried to seize it. He should have simply thanked the divine—“It is your grace, for I knew nothing. It happened—you know.” And then forgotten it. The next day the ray would have descended even deeper.

जो भी जीवन में आए, उसे भूलना सीखना पड़ेगा; अन्यथा वही बंधन हो जाएगा। फिर बड़ी कठिनाई हो जाती है। कई दफा तो सालों लग जाते हैं। जब तक कि वह आदमी भूल ही नहीं जाता उस घटना को, तब तक दुबारा किरण नहीं उतरती। और वह जितनी कोशिश करता है, उतना ही कठिन हो जाता है। क्योंकि कोशिश से वह आई नहीं थी। इसलिए कोशिश से उसका कोई संबंध नहीं है। वह तुम्हारे बिना प्रयत्न के घटी थी।

Whatever comes in life, one must learn to forget it; otherwise that very thing will become bondage. Then it becomes very difficult. Sometimes it takes years. Until the man forgets that event, the ray will not descend again. And the more he tries, the more difficult it becomes—because it had not come through his effort. It had nothing to do with his striving. It happened in your effortlessness.

तुम भोले-भाले थे, तुम सरल थे, तुम कुछ मांग नहीं रहे थे। उस निर्दोष क्षण में ही वह संपर्क हुआ था। अब तुम मांग रहे हो। अब तुम चालाक हो। अब तुम भोले-भाले नहीं हो। अब तुमने गणित बिठा लिया है। अब तुम कहते हो कि अब ये तीस मिनट हो गए ध्यान करते, अभी तक नहीं हुआ! अब तुम मिनट-मिनट उसकी आकांक्षा कर रहे हो। तो तुम्हारा मन बंट गया। अब तुम ध्यान में नहीं हो। अब तुम अनुभव की आकांक्षा कर रहे हो।

You were innocent, simple; you were not asking for anything. In that guileless moment the contact was made. Now you are asking. Now you have become clever. Now you are no longer innocent. Now you have done your arithmetic: “It’s been thirty minutes of meditation—why hasn’t it happened yet!” Now, minute by minute, you are longing for the experience. Your mind is divided. You are no longer in meditation; you are hankering for an experience.

इसलिए ध्यान रखें, अनुभव को जो पकड़ेगा, वह वंचित हो जाएगा। और सात्विक अनुभव इतने प्यारे हैं कि पकड़ना बिलकुल सहज हो जाता है। छोड़ना बहुत कठिन होता है, पकड़ना बिलकुल सहज हो जाता है।

Therefore remember: whoever grabs an experience will be deprived. And sattvic experiences are so sweet that grasping them becomes effortless; letting go is very difficult, grasping is all too easy.

झेन फकीर, उनका शिष्य जब भी आकर उनको खबर देगा कि उसे कुछ अनुभव हुआ, तो उसकी पिटाई कर देते हैं। डंडा उठा लेते हैं। जैसे ही कहेगा कि कुछ अनुभव हुआ है कि वे टूट पड़ेंगे उस पर।

Zen masters, whenever a disciple comes and reports that he has had some experience, give him a beating; they raise the stick. The moment he says, “Something has happened,” they pounce on him.

बड़ा दया का कृत्य है। हमें लगता है, बड़ी कठोर बात है। बड़ा दया का कृत्य है। उनकी यह मार-पीट, शिष्य को खिड़की से उठाकर फेंक देना--कई बार ऐसा हुआ कि शिष्य की टांग टूट गई, हाथ टूट गया--मगर वह कोई महंगा सौदा नहीं है।

It is a great act of compassion. It may look harsh to us, but it is utter compassion. Their beating—the master throwing the disciple out of the window—many times it happened that the disciple’s leg broke, his arm broke—but that is not too high a price.

जैसे ही उसने अनुभव को पकड़ा कि उन्होंने उसको इतना दुख दे दिया कि वह अनुभव जैसे इस दुख ने पोंछ दिया। अब वह दुबारा अनुभव को पकड़ने में जरा संकोच करेगा। और दुबारा गुरु के पास तो आकर कहेगा ही नहीं कि ऐसा हो गया। और जब भी उसको दुबारा पकड़ने का खयाल होगा, तब उसको याद आएगा कि गुरु ने जो व्यवहार किया था, वह बताता है कि मेरी पकड़ में कहीं कोई बुनियादी भूल थी। क्योंकि गुरु बिलकुल पागल हो गया था। जो सदा शांत था, जिसने कभी अपशब्द नहीं बोला था, उसने डंडा उठा लिया था। उसने मुझे खिड़की के बाहर फेंक दिया था। कोई भयंकर भूल हो गई है।

As soon as he grabbed the experience, the master gave him so much pain that the experience was wiped away by that pain. Then he will be a bit hesitant to grab an experience again. And he will certainly not come to the master to report it again. Whenever the urge to seize it arises again, he will remember the master’s behavior, which shows that there was some fundamental mistake in my grasping—because the master, always calm, who had never uttered a harsh word, raised the stick, even threw me out of the window. Some terrible mistake had occurred.

सात्विक अनुभव ज्ञान देगा। ज्ञान से अहंकार जगेगा। सात्विक अनुभव वैराग्य देगा, वैराग्य से बड़ी अकड़ पैदा होगी।

Sattvic experience will give knowledge; from knowledge the ego will be aroused. Sattvic experience will give dispassion; from dispassion a great arrogance will arise.

इसलिए संन्यासी जैसी अकड़ सम्राटों में भी नहीं होती। संन्यासी जिस ढंग से चलता है, उसको देखें। सम्राट भी क्या चलेंगे! क्योंकि वह यह कह रहा है कि लात मार दी। यह सब संसार तुच्छ है, दो कौड़ी का है। हम इसे कोई मूल्य नहीं देते। तुम्हारे महल ना-कुछ हैं। तुम्हारे स्वर्ण-शिखर, तुम्हारे ढेर हीरे-जवाहरातों के, कंकड़-पत्थर हैं। हम उस तरफ ध्यान नहीं देते। हमने सब छोड़ दिया। वैराग्य उदय हो गया है।

Therefore the stiffness of a sannyasin is not found even in emperors. Watch the gait of a sannyasin—what emperor has such a stride! Because he is saying, “I have kicked it all away; this whole world is trivial, worth two pennies. We give it no value. Your palaces are nothing. Your golden spires and heaps of diamonds and jewels are pebbles and stones. We pay them no attention. We have renounced everything. Dispassion has arisen.”

यह वैराग्य खतरनाक है। यह तो एक नया राग हुआ। यह विपरीत राग हुआ। यह राग से मुक्ति न हुई। यह तो वैराग्य को ही पकड़ लिया तुमने!

This dispassion is dangerous. It is a new attachment—a reverse attachment. It is not freedom from attachment; you have clutched dispassion itself.

मन की आदत पकड़ने की है। इससे कोई संबंध नहीं कि आप क्या उसे पकड़ाते हैं। उसकी आदत पकड़ने की है; वह पकड़ने का यंत्र है। आप धन कहो, वह धन पकड़ लेगा। दान कहो, दान पकड़ लेगा। भोग कहो, भोग पकड़ लेगा। त्याग कहो, त्याग पकड़ लेगा। आब्जेक्ट से कोई संबंध नहीं है। कुछ भी दे दो, मन पकड़ लेगा। और जिसको भी मन पकड़ लेगा, वही बंधन हो जाएगा।

The mind has the habit of grasping; it does not matter what you offer it. It is a grasping instrument. Say wealth—it will grasp wealth. Say charity—it will grasp charity. Say indulgence—it will grasp indulgence. Say renunciation—it will grasp renunciation. The object is irrelevant; whatever you give, the mind will grab. And whatever the mind grabs becomes bondage.

सैकड़ों कथाएं हैं वैरागियों की, जो अपने वैराग्य के कारण जन्मों-जन्मों तक मुक्त न हो पाए। क्योंकि अकड़ उनकी भारी है। दुर्वासा के वैराग्य में कोई भी कमी नहीं है। लेकिन वह वैराग्य सिवाय क्रोध के कुछ भी पैदा नहीं करता है।

There are hundreds of stories of renouncers who could not be liberated for lifetimes because of their very dispassion—because their arrogance was immense. In Durvasa’s dispassion there was no deficiency, yet that dispassion produced nothing but anger.

दुर्वासा का वैराग्य क्रोध क्यों पैदा करता है? क्योंकि दुर्वासा का वैराग्य भीतर अहंकार बन गया। अहंकार पर जब चोट लगती है, तो क्रोध पैदा होता है। अगर भीतर अहंकार न हो, तो क्रोध के पैदा होने का कोई कारण नहीं है।

Why does Durvasa’s dispassion produce anger? Because his dispassion turned into ego within. When the ego is hurt, anger arises. If there is no ego within, there is no cause for anger.

तो हम ऋषि-मुनियों की कथाएं पढ़ते हैं कि वे अभिशाप दे रहे हैं। जिनको उन्होंने अभिशाप दिया है, वे शायद मुक्त भी हो गए हों। लेकिन जिन्होंने अभिशाप दिया है, वे अभी भी यहीं-कहीं भटक रहे होंगे संसार में। उनके मुक्त होने का कोई उपाय नहीं है।

We read stories of sages and seers who go around cursing. Those whom they cursed may perhaps have become liberated, but those who cursed will still be wandering somewhere in the world. There is no way for them to be free.

इसलिए कृष्ण कहते हैं, वैराग्य, ज्ञान, सुख, ये सभी बंधन हो सकते हैं।

Therefore Krishna says: dispassion, knowledge, happiness—all can become bondage.

इसलिए तम से तो मुक्त होना ही है, रज से तो मुक्त होना ही है, सत्व से भी मुक्त होना है। असल में ऐसी कोई चीज न बचे भीतर, जिससे बंधने का उपाय रह जाए। सिर्फ शुद्ध चेतना ही रह जाए। कोई गुण न बचे; निर्गुणता रह जाए। उसी को गुणातीत कृष्ण कहते हैं। वही लक्षण है परम संन्यस्त का, वीतराग का।

Hence one must be free from tamas, free from rajas, and also free from sattva. In essence, nothing should remain within that can serve as a handle for bondage. Only pure consciousness should remain. No guna should remain—only the state beyond qualities. This Krishna calls gunatita—beyond the gunas. This is the mark of the supreme renunciate, the one beyond attachment.

तीसरा प्रश्न: ओशो, आप किस गुण-प्रधान वाले साधक को संन्यस्त कहते हैं? क्या संन्यास लेते ही किसी एक गुण की प्रधानता होने लगती है?
Third question: Osho, which guna-dominant seeker do you call a sannyasin? Does the predominance of any one guna begin as soon as one takes sannyas?

गुण से संन्यास का संबंध ही नहीं है। निर्गुणता से संन्यास का संबंध है। संन्यास भीतर की भाव-दशा है। न पकड़ने की कला का नाम संन्यास है। नहीं पकड़ेंगे कुछ भी। बिना पकड़े रहेंगे।

Sannyas has nothing to do with the gunas. Sannyas is related to nirguna, the quality-less. Sannyas is an inner state of feeling. It is the art of non-grasping. You do not cling to anything. You remain without holding on.

पकड़ने का नाम गृहस्थ है। घर बनाएंगे चारों तरफ। कुछ पकड़ेंगे। बिना सहारे नहीं जी सकेंगे। कोई आलंबन चाहिए। भविष्य की सुरक्षा चाहिए। संपदा चाहिए कुछ! चाहे वह संपदा पुण्य की हो, शुभ कर्मों की हो, सत्व की हो।

Grasping is what makes a householder. You will build houses all around; you will cling to something. You will not be able to live without supports. You will need some prop, some security for the future, some wealth—be it the wealth of merit, of good deeds, of sattva.

संन्यस्त का अर्थ है, नहीं कोई घर बनाएंगे भीतर; नहीं कोई संपदा भीतर इकट्ठी करेंगे; कोई परिग्रह न जुटाएंगे; भविष्य की सोचेंगे ही नहीं। इस क्षण जीएंगे। और इस क्षण चेतना की भांति जीएंगे। और इतना ही जानेंगे कि मैं एक साक्षी हूं; एक देखने वाला हूं; एक द्रष्टा हूं।

A sannyasin means: I will build no inner house; I will not hoard any inner wealth; I will gather no possessions; I will not think of the future. I will live in this very moment—and live as consciousness. And I will know only this much: I am a witness; an observer; a seer.

संन्यस्त गुणातीत भाव है। और जब तक वह पैदा न हो जाए, तब तक सब संन्यास ऊपर-ऊपर है। ऊपर-ऊपर है, सिर्फ आकांक्षा की खबर देता है कि आप खोज कर रहे हैं। उपलब्धि की खबर नहीं देता।

Sannyas is a state beyond the gunas. Until that arises, all sannyas is only on the surface. On the surface it merely reports the news of your aspiration—that you are searching. It does not report attainment.

अच्छा है कि खोज कर रहे हैं। लेकिन यह मत मानकर बैठ जाना कि संन्यस्त हो गए हैं। जब तक निर्गुणता की प्रतीति न हो, तब तक भीतर संन्यासी का जन्म नहीं हुआ। तब तक आप यात्रा पर हैं। तब तक आप खोज रहे हैं।

It is good that you are searching. But don’t sit back assuming you have become a sannyasin. Until the realization of nirguna is there, the inner sannyasin is not yet born. Until then you are on the journey, still seeking.

यह खोज गुणों के सहारे होगी। लेकिन खोज का जो अंतिम फल है, वह गुणों के पार चला जाता है।

This search will proceed with the help of the gunas. But the final fruit of the search goes beyond the gunas.

मैं संन्यस्त किसी गुण-प्रधान व्यक्ति को नहीं कहता, सत्वगुण-प्रधान व्यक्ति को भी संन्यासी नहीं कहता। साधु कहता हूं। साधु का अर्थ होता है कि सत्व की प्रधानता है, शुभ की प्रधानता है। अच्छे उसके कर्म हैं। अच्छा उसका व्यवहार है। अच्छा उसका भाव है। लेकिन अच्छे से बंधा है। जंजीर है उसके हाथों पर, फूलों की है। जंजीर है, सोने की है, लोहे की जंजीर नहीं है।

I do not call someone with any guna-dominance a sannyasin; I do not call even a sattva-dominant person a sannyasin. I call such a one a sadhu. Sadhu means the dominance of sattva, of the auspicious. His deeds are good, his conduct is good, his feeling is good. But he is bound by the good. There are chains on his hands—made of flowers perhaps, of gold perhaps, not of iron.

लेकिन सोने की जंजीर, में एक खतरा है कि मन होता है मानने का कि वह आभूषण है। लोहे की जंजीर, तो तोड़ने की इच्छा पैदा हो जाती है। सोने की जंजीर, बचाने की इच्छा पैदा होती है। और अगर कोई कहे कि यह जंजीर है, तो हम कहेंगे, क्षमा करो, यह जंजीर नहीं है, यह आभूषण है।

Yet a golden chain carries a danger: one tends to call it an ornament. With an iron chain, the desire to break it arises. With a golden chain, the desire to preserve it arises. And if someone says, “It is a chain,” we reply, “Forgive me, it is not a chain, it is jewelry.”

साधुता सत्वगुण तक संबंधित है। संन्यस्तता गुणातीत है। संन्यस्त का अर्थ है, जिसने अब अपने को अपने शरीर, अपने मन से जोड़ना छोड़ दिया। शरीर घर है, मन घर है, इन घर से जो छूट गया और जो अब भीतर के चैतन्य में थिर हो गया है। और जो एक ही भाव रखता है कि मेरा होना सिर्फ चेतना मात्र है, सिर्फ होश मेरा स्वभाव है। और जहां भी होश मैं खोता हूं, वहीं मैं स्वभाव खो रहा हूं और संन्यास से च्युत हो रहा हूं।

Sadhu-hood pertains to sattva. Sannyas is beyond the gunas. A sannyasin is one who has stopped identifying with body and mind. The body is a house; the mind is a house. The one who is free of these houses and is established in the inner consciousness, who holds only one feeling: my very being is sheer consciousness; alertness is my nature. Wherever I lose awareness, there I lose my nature and fall away from sannyas.