Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
अब हम सूत्र को लें।
Now let us take the sutra.
हे अर्जुन, उस परम पुरुष को कितने ही मनुष्य तो शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ध्यान के द्वारा हृदय में देखते हैं तथा अन्य कितने ही ज्ञान-योग के द्वारा देखते हैं। और अन्य कितने ही निष्काम कर्म-योग के द्वारा देखते हैं।
O Arjuna, some behold that Supreme Purusha in their hearts by meditation with a purified, subtle intellect; others behold him by the path of jnana-yoga; and still others behold him by the path of nishkama karma-yoga.
कृष्ण कहते हैं, वह जो परम पुरुष की स्थिति है, उस स्थिति को देखने के बहुत द्वार हैं। कुछ लोग शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ध्यान के द्वारा उसे हृदय में देखते हैं। शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ध्यान के द्वारा.।
Krishna says the state of the Supreme Purusha has many doors for seeing. Some see it in the heart by meditation with a purified, subtle intellect. With a purified, subtle intellect by meditation…
बुद्धि को सूक्ष्म और शुद्ध करने की प्रक्रियाएं हैं। बुद्धि साधारणतया स्थूल है। और स्थूल होने का कारण यह है कि स्थूल विषयों से बंधी है।
There are processes to make the intellect subtle and pure. Ordinarily, intellect is gross. It is gross because it is tied to gross objects.
आप क्या सोचते हैं बुद्धि से? अगर आप अपने मन का विश्लेषण करें, तो आप पाएंगे कि आपके सोचने-विचारने में कोई पचास प्रतिशत से लेकर नब्बे प्रतिशत तो कामवासना का प्रभाव होता है। उसका अर्थ है, आप शरीरों के संबंध में सोचते हैं। पुरुष स्त्रियों के शरीर के संबंध में सोचता रहता है।
What do you think with the intellect? If you analyze your mind, you will discover that in your thinking anywhere from fifty to ninety percent is influenced by sex. That means you think in relation to bodies. A man keeps thinking in relation to women’s bodies.
तो जब आप शरीर के संबंध में सोचते हैं, तो बुद्धि भी शरीर जैसी ही स्थूल हो जाती है। बुद्धि जो भी सोचती है, उसके साथ तत्सम हो जाती है।
When you think in relation to bodies, the intellect too becomes gross like the body. Whatever the intellect thinks upon, it becomes of the same nature.
अगर आप शरीरों के संबंध में कम सोचते हैं, कामवासना से कम ग्रसित हैं, तो धन के संबंध में सोचते हैं। मकानों, कारों के संबंध में सोचते हैं, जमीन-जायदाद के संबंध में सोचते हैं। वह भी सब स्थूल है। और उसमें भी बुद्धि वैसी ही हो जाती है, जो आप सोचते हैं। जो आप सोचते हैं, बुद्धि उसी का रूप ग्रहण कर लेती है। सोचते-सोचते, सोचते-सोचते बुद्धि वैसी ही हो जाती है।
If you think less about bodies, are less obsessed by sex, then you think in relation to money. You think of houses, cars, of land and property. All that too is gross—and the intellect becomes like what you think on. Thinking and thinking, the intellect assumes that form.
खयाल करें आप, आप जो भी सोचते हैं, क्या आपकी बुद्धि उसी तरह की नहीं हो गई है? एक चोर की बुद्धि चोर हो जाती है। एक कंजूस की बुद्धि कंजूस हो जाती है। एक हत्यारे की बुद्धि हत्या से भर जाती है। जो भी वह कर रहा है, सोच रहा है, चिंतन कर रहा है, मनन कर रहा है, वह धीरे-धीरे उसकी बुद्धि का रूप हो जाता है।
Notice it: whatever you think about—has not your intellect become like that? A thief’s intellect becomes thievish. A miser’s intellect becomes miserly. A murderer’s intellect fills with murder. Whatever he is doing, thinking, contemplating, that slowly becomes the very form of his intellect.
बुद्धि को सूक्ष्म करने का अर्थ है कि धीरे-धीरे स्थूल पदार्थों से बुद्धि को मुक्त करना है और उसे सूक्ष्म आब्जेक्ट, सूक्ष्म विषय देना है। जैसे कि आप सूरज को देखें, तो यह स्थूल है। फिर आप आंख बंद कर लें और सूरज का जो बिंब भीतर आंख में रह गया, निगेटिव, उस बिंब पर ध्यान करें। वह बिंब ज्यादा सूक्ष्म है। फिर आप बिंब पर ध्यान करते जाएं, ध्यान करते जाएं। आप पाएंगे कि बिंब थोड़ी देर में खो जाता है।
To make the intellect subtle means to free it little by little from gross objects and to give it subtler objects. For example, you look at the sun—that is gross. Then close your eyes, and the after-image that remains inside the eye, the negative—focus on that. That image is subtler. Then keep meditating on the image, meditating. You will find that in a little while the image disappears.
लेकिन अगर आप रोज ध्यान करेंगे, तो बिंब ज्यादा देर टिकने लगेगा। बिंब ज्यादा देर नहीं टिकता, आपकी बुद्धि सूक्ष्म हो जाती है, इसलिए आप ज्यादा देर तक उसे देख पाते हैं। रोज-रोज आप करेंगे, तो आप पाएंगे कि सूरज को देखने की जरूरत ही न रही, आप आंख बंद करते हैं और सूक्ष्म बिंब उपस्थित हो जाता है। अब आप इस बिंब को देखते रहते हैं, देखते रहते हैं।
But if you practice daily, the image will begin to remain longer. It does not stay long because your intellect is becoming subtle; therefore you can look at it for longer. If you do this daily, you will find you no longer need to look at the sun at all: you close your eyes and the subtle image immediately appears. Now you keep looking at this image, keep looking.
पहले तो जब बुद्धि स्थूल रहेगी, तो बिंब फीका पड़ता जाएगा। और जब बुद्धि सूक्ष्म होने लगेगी, तो आप चकित होंगे। जैसे-जैसे आप भीतर देखेंगे, बिंब उतना ही तेजस्वी होने लगेगा।
At first, while the intellect remains gross, the image will grow faint. And when the intellect starts becoming subtle, you will be surprised: the more you look within, the more radiant the image becomes.
जब बिंब पहले देखने में तो फीका लगे और फिर उसकी तेजस्विता बढ़ती जाए, तो समझना कि आपकी बुद्धि सूक्ष्म हो रही है। जब बिंब पहले तो तेजस्वी लगे और फिर धीरे-धीरे उसमें फीकापन आता जाए, तो समझना कि आपकी बुद्धि स्थूल है, सूक्ष्म को नहीं पकड़ पाती, इसलिए बिंब फीका होता जा रहा है।
If at first glance the image seems faint and then its radiance goes on increasing, know that your intellect is becoming subtle. If at first the image seems radiant and then gradually starts fading, understand that your intellect is gross; it cannot grasp the subtle—hence the image is fading.
कान से आवाज सुनते हैं आप। जितने जोर की आवाज हो, उतनी आसानी से सुनाई पड़ती है; जितनी धीमी आवाज हो, उतनी मुश्किल से सुनाई पड़ती है। जोर की आवाजें सुनते-सुनते आपकी सुनने की जो बुद्धि है, वह स्थूल हो गई है। कान कभी बंद कर लें और कभी भीतर की सूक्ष्म आवाजें सुनें। धीरे-धीरे भीतर आवाजों का एक नया जगत प्रकट होगा। एक ध्वनियों का जाल प्रकट हो जाएगा। और-और सुनते जाएं, और एक ही ध्यान रहे कि मैं सूक्ष्म से सूक्ष्म को सुनूं।
You listen with the ear to sounds. The louder the sound, the more easily it is heard; the softer the sound, the more difficult to hear. Listening to loud sounds, your faculty of hearing has become gross. Sometimes close your ears and listen to the subtle inner sounds. Gradually, a new world of inner sounds will be revealed—a web of tones will appear. Keep listening ever more subtly. Let your one attention be: I will hear the subtler and subtler.
ऐसा करें कि बाजार में आप खड़े हैं। आंख बंद कर लें। जो तेज आवाज है, वह तो अपने आप सुनाई पड़ती है। बीच बाजार में सड़क पर खड़े होकर आंख बंद करके इन सारी आवाजों में जो सबसे सूक्ष्म आवाज है, उसे पकड़ने की कोशिश करें।
Try this: you are standing in the marketplace. Close your eyes. The loud sounds will be heard on their own. Standing on the road in the middle of the market, with eyes closed, try to catch among all these sounds the most subtle sound.
आप बहुत चकित होंगे कि जैसे ही आप सूक्ष्म को पकड़ने की कोशिश करेंगे, जो बड़ी आवाजें हैं, वे आपके ध्यान से अलग हो जाएंगी, फौरन हट जाएंगी; और सूक्ष्म आवाजें प्रकट होने लगेंगी। और आप कभी चकित भी हो सकते हैं कि एक पक्षी वृक्ष पर बोल रहा था, वह सड़क के ट्रैफिक और उपद्रव में अचानक आपको सुनाई पड़ने लगा। सारा ट्रैफिक जैसे दूर हो गया और पक्षी की धीमी आवाज प्रकट हो गई।
You will be amazed: as soon as you try to catch the subtle, the big sounds will drop out of your attention immediately; and subtle sounds will begin to appear. You may even be surprised that a bird on a tree was calling—and amid the traffic and uproar it suddenly becomes audible to you. The whole traffic seems to recede far away, and the soft call of the bird emerges.
स्थूल आवाजों को छोड़कर सूक्ष्म को सुनने की कोशिश करें। उस मात्रा में आपकी बुद्धि सूक्ष्म होगी। फिर धीरे से कान को बंद करके भीतर की आवाजें सुनें। जब ऐसे-ऐसे कोई उतरता जाता है, तो आखिरी जो सूक्ष्मतम आवाज है, नाद है भीतर, ओंकार की ध्वनि, वह सुनाई पड़नी शुरू होती है। जिस दिन वह सुनाई पड़ने लगे, समझना आपके पास शुद्ध सूक्ष्म बुद्धि पैदा हो गई। नाद सुनाई पड़ने लगे, तो वह पहचान है कि आपके भीतर शुद्ध बुद्धि पैदा हो गई।
Leaving the gross sounds, try to hear the subtle. In that measure your intellect will grow subtle. Then gently close the ear and listen to the inner sounds. As one descends like this, the ultimate most subtle sound, the inner nada—the sound of Om, Omkar—begins to be heard. The day that begins to be heard, know that a pure, subtle intellect has arisen in you. When the nada is heard, that is the sign that a pure intellect has been born within.
इसलिए हम अपने विद्यालयों में इस मुल्क में पहला काम यह करते थे.। अभी हम उलटे काम में लगे हैं। अभी हम सारी दुनिया में शिक्षा देते हैं, वे सभी स्थूल हैं। इस देश में हम इस बात की फिक्र किए थे कि विद्यार्थी जब गुरुकुल में मौजूद हो, तो पहला काम उसकी बुद्धि को सूक्ष्म करने का। जब तक उसके पास सूक्ष्म बुद्धि नहीं है, तब तक क्या होगा? उसके पास स्थूल बुद्धि है, हम स्थूल शिक्षा उसे दे सकते हैं। वह शिक्षित भी हो जाएगा, पंडित भी हो जाएगा, लेकिन ज्ञानी कभी भी नहीं हो पाएगा। पहले उसकी इस बुद्धि को स्थूल से सूक्ष्म करना है; पहले उसके उपकरण को निखार लेना है।
Therefore in the schools of this land, the first task used to be this… Now we are engaged in the reverse. Now all the education we give around the world is gross. In this country we were concerned that when a student came to the gurukul, the first task was to make his intellect subtle. As long as he does not have a subtle intellect, what will happen? He has a gross intellect—we can give him gross education. He may become educated, even a pundit, but he will never become wise. First we must refine his intellect from gross to subtle; first we must hone the instrument.
अभी हम विद्यार्थियों को भेज देते हैं विद्यालय में। और विद्यालय में शिक्षक उन पर हमला बोल देते हैं, सिखाना शुरू कर देते हैं, बिना इसकी फिक्र किए कि सीखने का जो उपकरण है, वह अभी सूक्ष्म भी हुआ था या नहीं; अभी उसमें धार भी आई थी या नहीं। अभी वह स्थूल ही है; उस स्थूल पर हम फेंकना शुरू कर देते हैं चीजें, और भी स्थूल हो जाता है।
Right now we just send students to school. And the teachers attack them there—begin to teach—without caring whether the instrument for learning has become subtle yet or not; whether an edge has come to it or not. It is still gross; upon that grossness we start throwing things, and it becomes even grosser.
इसलिए विश्वविद्यालय से निकलते-निकलते बुद्धि करीब-करीब कुंठित हो जाती है। बुद्धि लेकर नहीं लौटते हैं विद्यार्थी विश्वविद्यालय से, खोकर लौटते हैं। हां, कुछ तथ्य याद करके, स्मृति भरकर लौट आते हैं। परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन बुद्धिमत्ता नाम-मात्र को भी नहीं दिखाई पड़ती।
Therefore, by the time they pass out of the university, their intellect has become almost blunted. Students do not return from university carrying intellect—they return having lost it. Yes, they return having memorized some facts, stuffed with memory. They can pass examinations. But even a trace of wisdom is not visible.
तो आज अगर सारे विश्वविद्यालयों में उपद्रव हैं सारी दुनिया में, तो उसका कारण, बुनियादी कारण यह है कि आप उनसे बुद्धिमत्ता तो छीन लिए हैं और केवल स्मृति उनको दे दिए हैं। स्मृति का उपद्रव है। बुद्धिमत्ता बिलकुल, विजडम बिलकुल भी नहीं है।
So if today there is disturbance in all the universities around the world, its basic reason is that you have taken away their intelligence and given them only memory. There is the uproar of memory. There is no wisdom at all.
और बुद्धिमत्ता पैदा होती है बुद्धि की सूक्ष्मता से। कितना आप जानते हैं, इससे नहीं। क्या आप जानते हैं, इससे भी नहीं। कितनी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं, इससे भी नहीं। कितनी पीएच.डी. और डी.लिट. आपके पास हैं, इससे भी नहीं। बुद्धिमत्ता उपलब्ध होती है, कितनी सूक्ष्म बुद्धि आपके पास है, उससे।
And wisdom arises from the subtlety of intellect. Not by how much you know. Not even by what you know. Not by how many exams you have passed. Not by how many Ph.D.s and D.Litts you have. Wisdom is attained by how subtle an intellect you possess.
इसलिए यह भी हो सकता है कि कभी कोई बिलकुल अपढ़ आदमी भी बुद्धि की सूक्ष्मता को उपलब्ध हो जाए। और यह तो अक्सर होता है कि बहुत पढ़े-लिखे आदमी बुद्धि की सूक्ष्मता को उपलब्ध होते दिखाई नहीं पड़ते हैं। पंडित में और बुद्धि की सूक्ष्मता पानी जरा मुश्किल है। बहुत कठिन है। जरा मुश्किल संयोग है। कभी-कभी गांव के ग्रामीण में, चरवाहे में भी कभी-कभी बुद्धिमत्ता की झलक दिखाई पड़ती है। उसके पास बुद्धि का संग्रह नहीं है। लेकिन एक सूक्ष्म बुद्धि हो सकती है।
Therefore, it can happen that a totally unlettered person attains the subtlety of intellect. And it often happens that very well-read people do not appear to attain the subtlety of intellect. In a pundit, to have the subtlety of intellect is rather difficult—very difficult, a rare coincidence. Sometimes in a village rustic, in a shepherd, a glimpse of wisdom can appear. He may not have a store of learned intellect. But he may have a subtle intellect.
इसलिए कबीर जैसा गैर पढ़ा-लिखा आदमी भी परम ज्ञान को उपलब्ध हो जाता है।
Therefore, someone like Kabir, uneducated, becomes available to supreme knowing.
परम ज्ञान का संबंध, आपके पास कितनी संपदा है स्मृति की, इससे नहीं है। परम ज्ञान का संबंध इससे है, आपके पास कितने सूक्ष्मतम को पकड़ने की क्षमता है। आप कितने ग्राहक, कितने रिसेप्टिव हैं। कितनी बारीक ध्वनि आप पकड़ सकते हैं, और कितना बारीक स्पर्श, कितना बारीक स्वाद, कितनी बारीक गंध.। क्योंकि भीतर सब बारीक है। बाहर सब स्थूल है, भीतर सब सूक्ष्म है। जब भीतर के जगत को अनुभव करना हो, तो सूक्ष्मता और शुद्धि की जरूरत है।
Supreme knowing is not related to how much stock of memory you have. It is related to how much capacity you have to catch the subtlest. How receptive you are. How fine a tone you can catch; how fine a touch, how fine a taste, how fine a fragrance… Because inside, everything is fine; outside, everything is gross. When the inner world is to be experienced, subtlety and purity are needed.
कृष्ण कहते हैं, शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ध्यान के द्वारा हृदय में देखते हैं.।
Krishna says: with purified, subtle intellect, by meditation, they see in the heart…
जब किसी के पास भीतर सूक्ष्म बुद्धि होती है, तो हृदय की तरफ उसे मोड़ दिया जाता है। वह बहुत कठिन नहीं है। पर सूक्ष्म बुद्धि का होना पहले जरूरी है।
When someone has a subtle intellect within, it is then turned toward the heart. That is not very difficult. But first, the subtle intellect must be there.
करीब-करीब जैसे आपके पास एक दूरवीक्षण यंत्र हो, आप उसे लगाकर आंख में और किसी भी तारे की तरफ मोड़ दे सकते हैं। फिर जिस तरफ आप मोड़ेंगे, वही तारा प्रगाढ़ होकर प्रकट हो जाएगा। ठीक वैसे ही जब सूक्ष्म बुद्धि भीतर होती है, तो एक रास्ता है उसे हृदय की तरफ मोड़ देना, उस सूक्ष्म बुद्धि को हृदय पर लगा देना ध्यानपूर्वक, तो उस हृदय के मंदिर में परमात्मा का आविष्कार कर लेते हैं।
Almost as if you had a telescope—you can place it at the eye and turn it toward any star. Then whichever way you turn it, that star will appear magnified and revealed. In just the same way, when a subtle intellect is present within, there is a way to turn it toward the heart, to set that subtle intellect attentively upon the heart—then, in that temple of the heart, one discovers God.
कितने ही अन्य उसे ज्ञान-योग के द्वारा देखते हैं.।
Many others see him by jnana-yoga…
यह हृदय की तरफ लगा देना भक्ति-योग है। हृदय भक्ति का केंद्र है, प्रेम का। तो जब सूक्ष्म हुई बुद्धि को कोई प्रेम के केंद्र हृदय की तरफ लगा देता है, तो मीरा का, चैतन्य का जन्म हो जाता है।
Turning it toward the heart is bhakti-yoga. The heart is the center of devotion, of love. So when someone turns the subtle intellect toward the heart, Meeras and Chaitanyas are born.
कृष्ण कहते हैं, कितने ही उसे ज्ञान-योग के द्वारा.।
Krishna says: many see him by jnana-yoga…
वही सूक्ष्म बुद्धि है, लेकिन उसे हृदय की तरफ न लगाकर मस्तिष्क का जो आखिरी केंद्र है, सहस्रार, उसकी तरफ मोड़ देना। तो सहस्रार में जो परमात्मा का दर्शन करते हैं, वह ज्ञान-योग है।
The same subtle intellect—but instead of turning it toward the heart, one turns it toward the ultimate center of the brain, the sahasrar. Then those who behold the Divine in the sahasrar—that is jnana-yoga.
और कितने ही निष्काम कर्म-योग के द्वारा देखते हैं.।
And many see him by nishkama karma-yoga…
कितने ही अपनी उस सूक्ष्म हुई बुद्धि को अपने कर्म-धारा की तरफ लगा देते हैं। वे जो करते हैं, उस करने में उस सूक्ष्म बुद्धि को समाविष्ट कर देते हैं। तो करने से मुक्त हो जाते हैं, कर्ता नहीं रह जाते।
Many turn their subtle intellect toward the stream of action. Whatever they do, into that doing they infuse the subtle intellect. Then they are freed from doing—they no longer remain the doer.
ये तीन मार्ग हैं, भक्ति, ज्ञान, कर्म। भक्ति उत्पन्न होती है हृदय से। जो बुद्धि है, वह तो एक ही है; जो उपकरण है, वह तो एक ही है। उसी एक उपकरण को हृदय की तरफ बहा देने से भक्त जन्म जाता है। उसी उपकरण को सहस्रार की तरफ बहा देने से ज्ञानी का जन्म हो जाता है, बुद्ध पैदा होते हैं, महावीर पैदा होते हैं। और उसी को कर्म की तरफ लगा देने से क्राइस्ट पैदा होते हैं, मोहम्मद पैदा होते हैं।
These are the three paths: devotion, knowledge, action. Devotion arises from the heart. The intellect is one; the instrument is one. Turn that same instrument toward the heart and a devotee is born. Turn that same instrument toward the sahasrar and a knower is born—Buddhas are born, Mahaviras are born. And turn it toward action and Christs are born, Mohammeds are born.
मोहम्मद और क्राइस्ट न तो भक्त हैं और न ज्ञानी हैं, शुद्ध कर्म-योगी हैं। इसलिए हम सोच भी नहीं सकते, जो लोग ज्ञान-योग की धारा में बहते हैं, वे सोच ही नहीं सकते कि मोहम्मद को तलवार लेकर और युद्धों में जाने की क्या जरूरत! हम सोच भी नहीं सकते कि क्राइस्ट को सूली पर लटकने की क्या जरूरत! उपद्रव में पड़ने की क्या जरूरत!
Mohammed and Christ are neither devotees nor knowers—they are pure karma-yogis. Therefore those who flow in the current of jnana-yoga cannot even think why Mohammed should take up the sword and go into battles! We cannot even think why Christ should hang on the cross! Why get into such disturbances!
क्रांति इत्यादि तो सब उपद्रव हैं। ये तो उपद्रवियों के लिए हैं। हम सोच भी नहीं सकते कि बुद्ध कोई बगावत कर रहे हैं और सूली पर लटकाए जा रहे हैं। क्योंकि बुद्ध ज्ञान-योगी हैं। वे अपने सहस्रार की तरफ शुद्ध सूक्ष्म बुद्धि को मोड़ रहे हैं। क्राइस्ट अपने कर्म की धारा की तरफ।
Revolutions and such—these are all disturbances. These are for the troublemakers. We cannot even think of a Buddha revolting and being crucified—because Buddha is a jnana-yogi. He is turning his pure, subtle intellect toward the sahasrar; Christ is turning it toward the stream of action.
इसलिए ईसाइयत की सारी धारा कर्म की तरफ हो गई है। इसलिए सेवा धर्म बन गया। इसलिए ईसाई मिशनरी जैसी सेवा कर सकता है, दुनिया के किसी धर्म का कोई मिशनरी वैसी सेवा नहीं कर सकता। उसके कारण बहुत गहरे हैं। उसमें कोई कितनी ही नकल करे.।
Therefore the entire current of Christianity turned toward action. Hence service became religion. Therefore a Christian missionary can serve as none from any other religion can. There are deep reasons for this. However much others may imitate…
यहां हिंदुओं के बहुत-से समूह हैं, जो नकल करने की कोशिश करते हैं। पर वह नकल ही साबित होती है। क्योंकि वह उनकी मूल धारा नहीं है। क्राइस्ट की पूरी साधना सूक्ष्म हुई बुद्धि को कर्म की तरफ लगाने की है। फिर कर्म ही सब कुछ है। फिर वही पूजा है, वही प्रार्थना है।
Here in India there are many Hindu groups trying to imitate. But the imitation proves to be imitation—because that is not their original current. Christ’s entire sadhana is to turn the subtle intellect toward action. Then action becomes everything. That itself is worship, that itself is prayer.
इसलिए एक ईसाई फकीर कोढ़ी के पास जिस प्रेम से बैठकर सेवा कर सकता है, कोई हिंदू संन्यासी नहीं कर सकता। कोई जैन संन्यासी तो पास ही नहीं आ सकता, करने की तो बात बहुत दूर। कोढ़ी के पास! वह सोच ही नहीं सकता। वह अपने मन में सोचेगा, ऐसे हमने कोई पाप कर्म ही नहीं किए, जो कोढ़ी की सेवा करें। कोढ़ी की सेवा तो वह करे, जिसने कोई पाप कर्म किए हों। हमने ऐसे कोई पाप कर्म नहीं किए हैं।
Therefore a Christian fakir can sit by a leper and serve him with such love as no Hindu sannyasi can. A Jain sannyasi cannot even come near—service is far away. Near a leper! He cannot even think of it. In his mind he will think: “We have not committed such sinful acts that we should serve a leper. Let those serve lepers who have committed sinful acts. We have committed no such sins.”
हिंदू संन्यासी सोच ही नहीं सकता सेवा की बात, क्योंकि हिंदू संन्यासी को खयाल ही यह है कि संन्यासी की सेवा दूसरे लोग करते हैं। संन्यासी किसी की सेवा करता है! यह क्या पागलपन की बात है कि संन्यासी किसी के पैर दबाए। संन्यासी के सब लोग पैर दबाते हैं।
A Hindu sannyasi cannot even think of service, because his notion is that others serve the sannyasi. A sannyasi serving someone! What madness is this—that a sannyasi should press someone’s feet? Everyone presses the feet of the sannyasi.
उसकी भी गलती नहीं है, क्योंकि वह जिस धारा से निष्पन्न हुआ है, वह ज्ञान-योग की धारा है। उसका कर्म से कोई लेना नहीं है; उसका सहस्रार से संबंध है। वह अपनी सारी चेतना को सहस्रार की तरफ मोड़ लेता है। और जब कोई अपनी सारी चेतना को सहस्रार की तरफ मोड़ लेता है, तो स्वभावतः दूसरों को उसकी सेवा करनी पड़ती है, क्योंकि वह बिलकुल ही बेहाल हो जाता है। न उसे भोजन की फिक्र है, न उसे शरीर की फिक्र है। दूसरे उसकी सेवा करते हैं। इसलिए हमने संन्यासियों की सेवा की, क्योंकि वे समाधि में जा रहे थे।
It is not even his fault—because the current from which he has arisen is the current of jnana-yoga. He has nothing to do with action; his relation is with the sahasrar. He turns his entire consciousness toward the sahasrar. And when someone turns his entire consciousness toward the sahasrar, naturally others have to serve him—because he becomes utterly helpless. He has no concern with food, no concern with the body. Others serve him. We served sannyasis because they were going into samadhi.
रामकृष्ण मूर्च्छित पड़े रहते थे छह-छह दिन तक। दूसरे उनकी सेवा करते थे। छह दिन तक उनको दूध पिलाना पड़ता, पानी पिलाना पड़ता। वे मूर्च्छित ही पड़े हैं। वे डूब गए हैं अपने केंद्र में; वहां से लौटने के लिए शरीर को सम्हालना पड़ेगा। नहीं तो वे खतम ही हो जाएंगे; शरीर सड़ जाएगा।
Ramakrishna would lie unconscious for six days at a stretch. Others served him. For six days someone had to feed him milk, give him water. He lay unconscious. He had plunged into his center; to bring him back, the body had to be looked after. Otherwise he would be finished; the body would rot.
तो संन्यासी की हमने सेवा की, क्योंकि संन्यासी या तो ज्ञान या भक्ति की तरफ मुड़ा हुआ था। क्राइस्ट ने धारा मोड़ दी कर्म की तरफ।
So we served sannyasis because the sannyasi was turned either toward knowledge or devotion. Christ turned the current toward action.
कृष्ण कहते हैं, कोई कर्म की तरफ, निष्काम कर्म-योग के द्वारा परमात्मा को देख लेते हैं।
Krishna says: some, by turning toward action, see God by nishkama karma-yoga.
निष्काम कर्म-योग के द्वारा परमात्मा दूसरों में दिखाई पड़ेगा। निष्काम कर्म-योग के द्वारा परमात्मा चारों तरफ दिखाई पड़ने लगेगा। जिसकी भी आप सेवा करेंगे, वहीं परमात्मा दिखाई पड़ने लगेगा। क्योंकि वह सूक्ष्म यंत्र जो बुद्धि का है, अब उस पर लग गया।
By nishkama karma-yoga, God appears in others. By nishkama karma-yoga, God begins to appear all around. Whomever you serve, there God begins to appear—because now that subtle instrument of intellect has been set upon action.
एक बात सार की है कि शुद्ध हुई बुद्धि को जहां भी लगा दें, वहां परमात्मा दिखाई पड़ेगा। और अशुद्ध बुद्धि को जहां भी लगा दें, वहां सिवाय पदार्थ के और कुछ भी दिखाई नहीं पड़ सकता है।
The essence is one: wherever the purified intellect is set, there God is seen. And wherever the impure intellect is set, there nothing but matter can be seen.
परंतु इससे दूसरे अर्थात जो मंद बुद्धि वाले पुरुष हैं, वे स्वयं इस प्रकार न जानते हुए दूसरों से अर्थात तत्व को जानने वाले पुरुषों से सुनकर ही उपासना करते हैं और वे सुनने के परायण हुए भी मृत्युरूप संसार-सागर को निस्संदेह तर जाते हैं।
But others—those of duller intellect—though not knowing in this way themselves, worship simply by hearing from others who know; devoted to hearing, they undoubtedly cross the ocean of worldly death.
लेकिन ये तीन बड़ी प्रखर यात्राएं हैं; ज्ञान की, भक्ति की, कर्म की, ये बड़ी प्रखर यात्राएं हैं। और कोई बहुत ही जीवट के पुरुष इन पर चल पाते हैं। सभी लोग इतनी प्रगाढ़ता से, इतनी प्रखरता से, इतनी त्वरा और तीव्रता से, इतनी बेचैनी, इतनी अभीप्सा से नहीं चल पाते हैं। उनके लिए क्या मार्ग है?
But these three are very intense journeys: of knowledge, devotion, and action—very intense journeys. Only men of great mettle can walk on them. Not all can move with such depth, such intensity, such urgency, such restlessness, such longing. What is the way for them?
तो कृष्ण कहते हैं, अर्थात वे दूसरे भी इस प्रकार न जानते हुए, दूसरों से, जिन्होंने जाना है, उनसे सुनकर भी उपासना करते हैं और सुनने में परायण हुए मृत्युरूप संसार-सागर को निस्संदेह तर जाते हैं।
So Krishna says: those others too, even though not knowing in this way themselves, by hearing from others—those who have known—worship; and becoming devoted to that hearing, they undoubtedly cross the ocean of death and attain the immortal.
इसे थोड़ा समझ लेना चाहिए। क्योंकि हममें से अधिक लोग उन तीन कोटियों में नहीं आएंगे। हममें से अधिक लोग इस चौथी कोटि में आएंगे, जो तीनों में से किसी पर भी जा नहीं सकते, जो तीनों में से किसी पर जाने की अभी अभीप्सा भी अनुभव नहीं करते हैं। लेकिन वे भी, जिन्होंने जाना है, अगर उनकी बात सुन लें--वह भी आसान नहीं है--जिन्होंने जाना है, उनकी बात सुन लें; और उनकी बात सुनकर उसमें परायण हुए, उसमें डूब जाएं, लीन हो जाएं, उससे उनकी उपासना का जन्म हो जाए, तो वे भी मृत्यु के सागर को तर जाते हैं, अमृत को उपलब्ध हो जाते हैं।
This must be understood a little. Because most of us will not fall into those three categories. Most of us will fall into this fourth category—who cannot go on any of the three, who do not even feel the longing to go on any of the three. But even they—if they listen to those who have known—that too is not easy—if they listen to those who have known, directly; and, listening, become devoted to it, drown in it, are absorbed in it, and from that listening their worship is born—then they too cross the ocean of death and attain the immortal.
मगर कई शर्तें हैं। पहली शर्त, जिन्होंने जाना है, उनसे सुनें, फर्स्ट हैंड। जिन्होंने जाना है! अगर आप खुद जान लें मौलिक रूप से स्वयं, तब तो ठीक है, वे तीन रास्ते हैं। अगर यह संभव न हो, तो जिन्होंने जाना है, उनसे सीधा सुनें। शास्त्र काम न देंगे, कोई गुरु उपयोगी होगा। जिसने जाना हो, उससे सीधा सुनें। क्योंकि अभी उससे जो शब्द निकलेंगे, उसका जो स्पर्श होगा, उसकी जो वाणी होगी, उसमें ताजी हवा होगी उसके अपने अनुभव की। इसलिए शास्त्र पर कम जोर और गुरु पर ज्यादा जोर है।
But there are many conditions. First: listen to those who have known—firsthand. To those who have known! If you yourself can know originally, directly, then fine—those are the three paths. If that is not possible, then listen directly to one who has known. Scriptures will not help much; a guru will be useful. Listen directly to one who has known—because whatever words come from him, their touch, their voice will carry the fresh breeze of his own experience. Therefore there is less emphasis on scripture and more on the guru.
अधिक लोगों के लिए, चौथा मार्ग जिनका होगा, उनके लिए गुरु रास्ता है। और शास्त्र का अर्थ भी गुरु के द्वारा ही खुलेगा। क्योंकि शास्त्र तो कोई हजार साल, दस हजार साल पहले लिखा गया है। दस हजार साल पहले जो कहा गया है, उसमें बहुत कुछ जोड़ा गया, घटाया गया; दस हजार साल की यात्रा में बहुत कचरा भी इकट्ठा हो गया, धूल भी जम गई। वह जो अनुभव था दस हजार साल पहले का शुद्ध, वह अब शुद्ध नहीं है, वह बहुत बासा हो गया है।
For most people—the fourth path will be theirs—the guru is the way. And the meaning of scripture too will open only through a guru. Because a scripture was written a thousand, ten thousand years ago. In what was said ten thousand years ago, much has been added and subtracted; in the journey of ten thousand years, much rubbish has collected, dust has gathered. The experience that was pure ten thousand years ago is no longer pure; it has become very stale.
फिर किसी व्यक्ति के पास जाएं, जिसमें अभी आग जल रही हो, जो अभी जिंदा हो, अपने अनुभव से दीप्त हो; जिसके रोएं-रोएं में अभी खबर हो; जिसने अभी-अभी जाना और जीया हो सत्य को; जो अभी-अभी परमात्मा से मिला हो; जिसके भीतर पुरुष ठहर गया हो और जिसका शरीर और जिसका संसार अब केवल एक अभिनय रह गया हो; अब उसके पास बैठकर सुनें।
Then go to a person in whom the fire is burning now, who is alive now, radiant with his own experience; whose every pore is aware; who has just now known and lived the truth; who has just now met the Divine; in whom Purusha has settled, and whose body and whose world have now become only an acting. Sit by him and listen.
उपासना का अर्थ है, पास बैठना। उपासना शब्द का अर्थ है, पास बैठना। उपनिषद शब्द का अर्थ है, पास बैठकर सुनना। ये शब्द बड़े कीमती हैं, उपासना, उपदेश, उपनिषद। पास बैठकर। किसके पास? कोई जीवंत अनुभव जहां हो--सुनना। सुनना भी बहुत कठिन है, क्योंकि पास बैठने में पात्रता बनानी पड़ेगी। अगर जरा-सा भी अहंकार है, तो आप पास बैठकर भी बहुत दूर हो जाएंगे।
Upasana means: sitting near. The word upasana means: to sit near. The word Upanishad means: sitting near and listening. These are precious words—upasana, upadesh, Upanishad. Sitting near. Near whom? Near where there is a living experience—listening. Listening is very difficult too, because to sit near, you must create the receptivity. If there is even a trace of ego, then even sitting near you will be very far.
गुरु के पास बैठना हो तो अहंकार बिलकुल नहीं चाहिए, क्योंकि वही फासला है। स्थान
का कोई फासला नहीं है गुरु के और तुम्हारे बीच, फासला तुम्हारे अहंकार का है। लोग सीखने भी आते हैं, तो बड़ी अकड़ से आते हैं। लोग सीखने भी आते हैं, तो भी आते नहीं हैं। उनको खयाल होता है कि आते हैं।
To sit near a guru there must be no ego at all, because that alone is the distance. There is no spatial distance between the guru and you; the distance is your ego. People come to learn even as they come with great stiffness. People come to learn—and yet they do not come. They only imagine that they come.
यहां ऐसा हुआ। एक बहुत बड़े करोड़पति परिवार में, भारत के सबसे बड़े करोड़पति परिवार में किसी की मृत्यु हुई। तो मुझे उन्होंने खबर भेजी कि आप हमारे यहां आएं; हमारे घर में मृत्यु घटित हो गई है, तो आप कुछ अमृत के संबंध में हमें समझाएं। तो मैंने उन्हें कहा, समझना तुम्हें हो, तो तुम्हें मेरे पास आना होगा। उन्होंने मुझे खबर भेजी, लेकिन आप ऐसा क्यों कहते हैं! क्योंकि और सब गुरु तो आ रहे हैं। और हम हजार रुपया प्रत्येक को भेंट भी करते हैं।
This happened here. In a very big millionaire family—one of India’s biggest—someone died. They sent me a message: “Please come to our home; a death has occurred—tell us something about the nectar of immortality.” I sent word: “If you want to understand, you will have to come to me.” They replied, “But why do you say that? All the other gurus are coming. And we offer each a thousand rupees.”
तो वे अमृत को हजार रुपए में खरीदने का इरादा रखते हैं। या अमृत के संबंध में हजार रुपए में उनको कोई बता देगा, ऐसा खयाल रखते हैं। और जो उन्हें वहां बताने जा रहा है, उसे भी अमृत से कोई मतलब नहीं है; उसे भी हजार रुपए से ही मतलब होगा।
They intend to buy nectar for a thousand rupees. Or they think someone will tell them about nectar for a thousand. And whoever goes to tell them has nothing to do with nectar either; he too will only be concerned with the thousand rupees.
असल में गुरु आपके पास नहीं आ सकता। इसलिए नहीं कि इसमें कोई अड़चन है, बल्कि इसलिए कि आने में बात ही व्यर्थ हो गई। कोई अर्थ ही न रहा। आपको ही उसके पास जाना पड़ेगा। क्योंकि जाना केवल कोई भौतिक प्रक्रिया नहीं है; जाना भीतर के अहंकार का सवाल है।
In truth, a guru cannot come to you. Not because there is any obstacle in it, but because in coming the very point is lost; there is no meaning left. You will have to go to him—because “going” is not a physical process alone; going is a question of the inner ego.
वे हैं करोड़पति, अरबपति, तो कैसे वे किसी के पास जा सकते हैं! अगर कैसे किसी के पास जा सकते हैं और सभी उनके पास आते हैं, तो एक बात पक्की है कि वे गुरु के पास कभी नहीं पहुंच सकते हैं। और जो तथाकथित गुरु उनके पास पहुंचते हैं, वे गुरु नहीं हो सकते। क्योंकि पहुंचने का जो संबंध है, वह शिष्य को ही शुरू करना पड़ेगा; उसे ही निकटता लानी पड़ेगी, उसे ही पात्र बनना पड़ेगा।
They are millionaires, billionaires—how can they go to someone! If, somehow, they could go to someone—and everyone else comes to them—then one thing is certain: they can never reach a guru. And those so-called gurus who reach them cannot be gurus. Because the relation of approach must be initiated by the disciple; he must bring the nearness; he must become the vessel.
नदी घड़े के पास नहीं आती, घड़े को ही नदी के पास जाना पड़ेगा। और घड़े को ही झुकना पड़ेगा नदी में, तो ही नदी घड़े को भर सकेगी। नदी तैयार है भरने को। लेकिन घड़ा कहे कि मैं अकड़कर अपनी जगह बैठा हूं, मैं झुकूंगा नहीं; नदी आए और मुझे भर दे और मैं हजार रुपए भेंट करूंगा! तो नदी नहीं आ सकती। हां, कोई नल की टोंटी आ सकती है। पर नल की टोंटियों में और नदियों में बड़ा फर्क है। कोई पंडित आ सकता है, कोई गुरु नहीं आ सकता।
The river does not come to the pot; the pot must go to the river. And the pot must bend into the river—only then can the river fill the pot. The river is ready to fill. But if the pot says, “I will sit here stiff and straight; I will not bend; let the river come and fill me—and I will offer a thousand rupees!”—the river cannot come. Yes, some tap can come. But there is a great difference between taps and rivers. A pundit can come; a guru cannot.
तो पास पहुंचना एक कला है। विनम्रता, निर-अहंकार भाव, सीखने की तैयारी, सीखने की उत्सुकता, सीखने में बाधा न डालना। फिर सुने। क्योंकि सुनना भी बहुत कठिन है। क्योंकि जब आप सुनते भी हैं, तब भी सुनते कम हैं, सोचते ज्यादा हैं।
So approaching is an art: humility, egolessness, readiness to learn, eagerness to learn, not getting in the way of learning. Then listen. Because listening itself is very difficult. Even when you listen, you listen little and think much.
सोचेंगे आप क्या? जब आप सुन रहे हैं, तब भी आप सोच रहे हैं कि अच्छा, यह अपने मतलब की बात है? यह अपने संप्रदाय की है? अपने शास्त्र में ऐसा लिखा है कि नहीं?
And what will you think? Even while listening you think: “Well, is this of use to me? Is this of our sect? Is this written in our scripture or not?”
बुद्ध, महावीर की शिक्षाएं नैतिक हैं और बहुत साधारण आदमी को ध्यान में रखकर दी गई हैं। कृष्ण की शिक्षाएं धार्मिक हैं और बहुत असाधारण आदमी को ध्यान में रखकर दी गई हैं।
The teachings of Buddha and Mahavira are ethical and given with the ordinary person in mind. Krishna’s teachings are religious and addressed to a very extraordinary person.
बुद्ध, महावीर की शिक्षाएं अत्यंत साधारण बुद्धि के आदमी की भी समझ में आ जाएंगी; उनमें जरा भी अड़चन नहीं है। उसमें थर्ड रेट, जो आखिरी बुद्धि का आदमी है, उसको ध्यान में रखा गया है।
कृष्ण की शिक्षाएं प्रथम कोटि के मनुष्य की ही समझ में आ सकती हैं। वे अति जटिल हैं। और महावीर और बुद्ध की शिक्षाओं से बहुत ऊंची हैं। थोड़ा कठिन होगा समझना।
The teachings of Buddha and Mahavira can be understood even by a very ordinary intelligence; there is hardly any obstacle there. They consider the third-rate mind—the last rung of intelligence. Krishna’s teachings can be understood only by first-rate human beings. They are exceedingly subtle, and far higher than the teachings of Buddha and Mahavira. It will be a bit difficult to grasp them.
हम सबको समझ में आ जाता है कि चोरी करना पाप है। चोर को भी समझ में आता है। आपको ही समझ में आता है, ऐसा नहीं; चोर को भी समझ में आता है कि चोरी करना बुरा है। लेकिन चोरी करना बुरा क्यों है?
We all understand that stealing is a sin; even a thief understands it. It is not only you who see it; the thief, too, knows stealing is wrong. But why is stealing wrong?
चोरी करना बुरा तभी हो सकता है, जब संपत्ति सत्य हो; पहली बात। धन बहुत मूल्यवान हो और धन पर किसी का कब्जा माना जाए, व्यक्तिगत अधिकार माना जाए, तब चोरी करना बुरा हो सकता है।
धन किसका है? एक तो यह माना जाए कि व्यक्ति का अधिकार है धन पर, इसलिए उससे जो धन छीनता है, वह नुकसान करता है। दूसरा यह माना जाए कि धन बहुत मूल्यवान है। अगर धन में कोई मूल्य ही न हो, तो चोरी में कितना मूल्य रह जाएगा? इसे थोड़ा समझें।
Stealing can be wrong only if property is real; that’s the first premise. Money must be of great value, and personal ownership must be accepted; only then can stealing be wrong. Whose is wealth? One presumption is that a person has a right over wealth; therefore, whoever takes it from him harms him. A second presumption is that wealth is of great value. If wealth has no intrinsic value, how much value can there be in theft? Understand this a little.
जितना मूल्य धन में होगा, उतना ही मूल्य चोरी में हो सकता है। अगर धन का बहुत मूल्य है, तो चोरी का मूल्य है। लेकिन कृष्ण जिस तल से बोल रहे हैं, वहां धन मिट्टी है।
The more value you attribute to wealth, the more value stealing acquires. If wealth is precious, theft becomes significant. But on the plane from which Krishna speaks, wealth is mere earth.
यह बड़े मजे की बात है कि महावीर को मानने वाले जैन साधु भी कहते हैं, धन मिट्टी है। और फिर भी कहते हैं, चोरी पाप है। मिट्टी को चुराना क्या पाप होगा? धन कचरा है। और फिर भी कहते हैं, चोरी पाप है! अगर धन कचरा है, तो चोरी पाप कैसे हो सकती है? कचरे को चुराने को कोई पाप नहीं कहता। वह धन लगता तो मूल्यवान ही है।
Here is the great irony: Jain monks who follow Mahavira also say, “Money is just dust.” And yet they say, “Stealing is a sin.” Is stealing dust a sin? They call wealth trash and still declare theft a sin! If wealth is trash, how can theft be sinful? No one calls it a sin to steal garbage. Clearly, wealth appears valuable to them.
असल में जो समझाते हैं कि कचरा है, वे भी इसीलिए अपने को समझा रहे हैं, बाकी लगता तो उनको भी धन मूल्यवान है। इसलिए धन की चोरी भी मूल्यवान मालूम पड़ती है।
In truth, those who keep explaining to themselves that wealth is trash do so precisely because, deep down, wealth feels valuable to them. Hence theft, too, appears significant.
मैं एक जैन मुनि के पास था, उन्होंने अपनी एक कविता मुझे सुनाई। उस कविता में उन्होंने बड़े अच्छे शब्द संजोए थे। और जो भी उनके आस-पास लोग बैठे थे, वे सब सिर हिलाने लगे। गीत अच्छा था; लय थी। लेकिन अर्थ? अर्थ बिलकुल ही व्यर्थ था।
Once I was with a Jain monk; he recited a poem he had composed. The words were well-woven; those sitting around him nodded appreciatively. The song had rhythm, but its meaning? Entirely empty.
अर्थ यह था उस गीत का कि हे सम्राटो, तुम अपने स्वर्ण-सिंहासनों पर बैठे रहो; मैं अपनी धूल में ही पड़ा हुआ मस्त हूं। मुझे तुम्हारे स्वर्ण-सिंहासन की कोई भी चाह नहीं। मेरे लिए तुम्हारा स्वर्ण-सिंहासन मिट्टी जैसा है। मैं तुम्हारे स्वर्ण-सिंहासन को लात मारता हूं। मैं अपनी धूल में पड़ा हुआ फकीर मस्त हूं। मुझे तुम्हारे स्वर्ण-सिंहासनों की कोई भी जरूरत नहीं है। बार-बार यही ध्वनि थी।
Its meaning was: “O emperors, remain seated on your golden thrones; I am blissful lying in my dust. I have no desire for your golden throne. For me your throne is like dirt. I kick your golden throne. I am a carefree fakir, content in my dust. I need nothing of your golden thrones.” This refrain repeated again and again.
गीत पूरा हो जाने पर मैंने उनसे पूछा कि अगर स्वर्ण-सिंहासनों की सच में ही तुम्हें कोई फिक्र नहीं, तो यह गीत किसलिए लिखा है? मैंने किसी सम्राट को इससे उलटा गीत लिखते आज तक नहीं देखा, कि फकीरो, पड़े रहो अपनी मिट्टी में, हमें तुमसे कोई भी ईर्ष्या नहीं। हम तुम्हारी फकीरी को लात मारते हैं। हम तुम्हारी फकीरी को दो कौड़ी का समझते हैं। हम अपने स्वर्ण-सिंहासन पर मजे में हैं। हमें तुमसे कोई ईर्ष्या नहीं है।
When the song ended, I asked, “If you truly don’t care about golden thrones, why write this poem at all? I have never seen an emperor write the reverse poem: ‘O fakirs, remain lying in your dust; we feel no envy of you. We kick your fakirhood. We consider your fakirhood worthless. We are content on our golden thrones; we feel no envy of you.’”
मनुष्य जाति के हजारों साल के इतिहास में एक भी सम्राट ने ऐसा नहीं लिखा है। लेकिन फकीरों ने इस गीत जैसे बहुत गीत लिखे हैं। इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है, फकीरों को ईर्ष्या है। यह ईर्ष्या नहीं है, यह कहना भी ईर्ष्या से ही जन्म रहा है।
In the thousands of years of human history not a single emperor has written such a song. But fakirs have written many like this one. What does this suggest? It suggests that fakirs feel envy. Even to proclaim “this is not envy” is born of envy.
और फकीर कितना ही कह रहा हो, अपनी धूल में मस्त हैं, वह अपने को समझा रहा है कि हम धूल में मस्त हैं। जान तो वह भी रहा है कि सम्राट सिंहासन पर मजा ले रहा है। नहीं तो सम्राट को बीच में लाने का प्रयोजन क्या है? और स्वर्ण-सिंहासन अगर मिट्टी ही है, तो बार-बार दोहराने की जरूरत क्या है?
And no matter how much the fakir says he is blissful in dust, he is persuading himself that he is blissful in dust. He, too, knows the emperor enjoys his throne. Otherwise, what purpose is there in bringing the emperor into it? And if the golden throne is truly dust, why keep repeating it?
कोई भी तो नहीं कहता कि मिट्टी मिट्टी है। लोग स्वर्ण मिट्टी है, ऐसा क्यों कहते हैं? स्वर्ण तो स्वर्ण ही दिखाई पड़ता है, लेकिन वासना को दबाने के लिए आदमी अपने को समझाता है कि मिट्टी है, क्या चाहना उसको! लेकिन चाह भीतर खड़ी है, उस चाह को काटता है। मिट्टी है, क्या चाहना उसको!
No one bothers to insist “dust is dust.” Why do people insist “gold is dust”? Because gold looks like gold. To suppress desire, one keeps telling oneself, “It’s just dirt; why desire it?” But the desire is standing within, and one tries to cut it down with auto-suggestion: “It’s dirt; why desire it!”
यह स्त्री की देह है, इसमें कोई भी सौंदर्य नहीं है; हड्डी, मांस-मज्जा भरा है, ऐसा अपने को समझाता है। सौंदर्य उसको दिखाई पड़ता है। उसकी वासना मांग करती है। उसकी वासना दौड़ती है। वह वासना को काटने के उपाय कर रहा है। वह यह समझा रहा है कि नहीं, इसमें हड्डी, मांस-मज्जा है; कुछ भी नहीं है। सब गंदी चीजें भीतर भरी हैं; यह मल का ढेर है।
Of a woman’s body one says, “There is no beauty here—only bone, flesh, marrow,” to persuade oneself. Beauty is seen; desire demands; it rushes. He is contriving ways to cut off desire: “There is only bone, flesh, marrow—nothing at all inside, only filth; a heap of excreta.”
लेकिन यह समझाने की जरूरत क्या है? मल के ढेर को देखकर कोई भी नहीं कहता कि यह मल का ढेर है, इसकी चाह नहीं करनी चाहिए। अगर स्त्री में मल ही दिखाई पड़ता है, तो बात ही खतम हो गई; चाह का सवाल क्या है! और चाह नहीं करनी चाहिए, ऐसी धारणा का क्या सवाल है!
But why is this persuasion needed? No one, upon seeing a heap of excreta, says, “This is a heap of excreta; I should not desire it.” If, in a woman, only filth appeared, the matter would be finished—where would desire be? And what need would there be of a doctrine that one should not desire?
कृष्ण बहुत ऊंची जगह से बोल रहे हैं। महावीर और बुद्ध भी उसी ऊंची जगह पर खड़े हैं, लेकिन वे बोल बहुत नीची जगह से रहे हैं, वहां जहां आप खड़े हैं।
सदगुरु अपने हिसाब से चुनते हैं। वे किसको कहना चाहते हैं, इस पर निर्भर करता है।
Krishna speaks from a very high place. Mahavira and Buddha stand on that same height, but they speak from much lower down—where you stand. A true master chooses according to his intent: whom he is addressing determines his expression.
महावीर आपको समझते हैं। वे जानते हैं कि आप चोर हो। और आपको यह कहना कि चोरी और गैर-चोरी में कोई फर्क नहीं है, आप चोरी में ही लगे रहोगे। तो आपको समझा रहे हैं कि चोरी पाप है। हालांकि महावीर भी जानते हैं कि चोरी तभी पाप हो सकती है, जब धन में मूल्य हो। और जब धन में कोई मूल्य नहीं है, चोरी में कोई मूल्य नहीं रह गया।
Mahavira understands you. He knows you are a thief. If he were to say to you “There is no difference between theft and non-theft,” you would continue stealing. So he teaches that theft is a sin. Though Mahavira also knows that theft can only be a sin if wealth has value; when wealth has no value, theft has no value either.
इसे हम ऐसा समझें। महावीर और बुद्ध समझा रहे हैं कि हिंसा पाप है; और साथ ही यह भी समझा रहे हैं कि आत्मा अमर है, उसे काटा नहीं जा सकता। इन दोनों बातों में विरोध है। अगर मैं किसी को काट ही नहीं सकता, तो हिंसा हो कैसे सकती है? इसे थोड़ा समझें।
Let’s see it another way. Mahavira and Buddha teach that violence is sin, while also teaching that the soul is immortal—no one can be cut. There is a contradiction here. If I cannot cut anyone, how can violence happen? Understand this a little.
महावीर और बुद्ध कह रहे हैं कि हिंसा पाप है; किसी को मारो मत। और पूरी जिंदगी समझा रहे हैं कि मारा तो जा ही नहीं सकता, क्योंकि आत्मा अमर है; और शरीर मरा ही हुआ है, उसको मारने का कोई उपाय नहीं है।
Mahavira and Buddha say violence is sin; do not kill. And throughout their lives they explain that killing cannot happen, because the soul is deathless. The body is already a corpse; there is no way to kill it.
आपके भीतर दो चीजें हैं, शरीर है और आत्मा है। महावीर और बुद्ध भी कहते हैं कि आत्मा अमर है, उसको मारा नहीं जा सकता; और शरीर मरा ही हुआ है, उसको मारने का कोई उपाय नहीं है। तो फिर हिंसा का क्या मतलब है? फिर हिंसा में पाप कहां है? आत्मा मर नहीं सकती, शरीर मरा ही हुआ है, तो हिंसा में पाप कैसे हो सकता है? और जब आप किसी को मार ही नहीं सकते, तो बचा कैसे सकते हैं? यह भी थोड़ा समझ लें।
Within you are two: body and soul. Mahavira and Buddha say the soul is immortal—cannot be killed; the body is already dead—there is no way to kill it. Then what does violence mean? Where is the sin in violence? If the soul cannot die and the body is already dead, how can violence be sinful? And if you cannot kill anyone, how will you save anyone? Understand this too.
अहिंसा की कितनी कीमत रह जाएगी! अगर हिंसा में कोई मूल्य नहीं है, तो अहिंसा का सारा मूल्य चला गया। अगर आत्मा काटी ही नहीं जा सकती, तो अहिंसा का क्या मतलब है? आप हिंसा कर ही नहीं सकते, अहिंसा कैसे करिएगा! इसे थोड़ा ठीक से समझें। हिंसा कर सकते हों, तो अहिंसा भी हो सकती है। जब हिंसा हो ही नहीं सकती, तो अहिंसा कैसे करिएगा?
How much value remains for nonviolence! If violence has no real possibility, the value of nonviolence disappears. If the soul cannot be cut, what is the point of nonviolence? If you cannot do violence, how will you do nonviolence? Grasp it correctly: only if violence is possible can nonviolence be meaningful. When violence itself is impossible, how will you practice nonviolence?
लेकिन महावीर और बुद्ध आपकी तरफ देखकर बोल रहे हैं। वे जानते हैं कि आपको न तो आत्मा का पता है, जो अमर है; न आपको इस बात का पता है कि शरीर जो कि मरणधर्मा है। आप तो शरीर को ही अपना होना मान रहे हैं, जो मरणधर्मा है। इसलिए जरा ही क्रोध आता है, तो लगता है, दूसरे आदमी को तलवार से काटकर दो टुकड़े कर दो। आप जब दूसरे आदमी को काटने की सोचते हैं, तो आप दूसरे आदमी को भी शरीर मानकर चल रहे हैं। इसलिए हिंसा का भाव पैदा होता है।
But Mahavira and Buddha speak looking toward you. They know you know nothing of the immortal soul; you do not know that the body is mortal. You take yourself to be the body—which is mortal. Hence a flash of anger, and you feel like cutting someone in two with a sword. When you think of cutting the other, you are taking the other to be just a body. Hence the impulse toward violence arises.
इस हिंसा के भाव के पैदा होने में आपकी भूल है, आपका अज्ञान है। यह अज्ञान टूटे, इसकी महावीर और बुद्ध चेष्टा कर रहे हैं। लेकिन कृष्ण का संदेश अंतिम है, आत्यंतिक है; वह अल्टिमेट है। वह पहली क्लास के बच्चों के लिए दिया गया नहीं है। वह आखिरी कक्षा में बैठे हुए लोगों के लिए दिया गया है।
In the arising of this violent impulse lies your error, your ignorance. Mahavira and Buddha strive to break that ignorance. But Krishna’s message is final, ultimate. It is not given to first graders; it is given to those sitting in the last class.
इसलिए कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि तू पागलपन की बात मत कर कि तू लोगों को काट सकता है। आज तक दुनिया में कोई भी नहीं काट सका। काटना असंभव है। क्योंकि वह जो भीतर है, शरीर को काटे जाने से कटता नहीं। वह जो भीतर है, शरीर को जलाने से जलता नहीं। वह जो भीतर है, शरीर को छेद सकते हैं शस्त्र, वह छिदता नहीं। तो इसलिए तू पहली तो भ्रांति छोड़ दे कि तू काट सकता है। इसलिए तू हिंसक हो सकता है, यह बात ही भूल। और जब तू हिंसक ही नहीं हो सकता, तो अहिंसक होने का कोई सवाल नहीं है।
Thus Krishna tells Arjuna: “Don’t talk nonsense that you can cut people. No one has ever cut anyone. Cutting is impossible. That which is within is not cut by the cutting of the body. That which is within is not burned by the burning of the body. Weapons may pierce the body, but that inner one is not pierced. First drop the illusion that you can cut. Therefore to imagine you can be violent is itself a mistake. And when you cannot be violent, the question of being nonviolent does not arise.”
यह परम उपदेश है। और इसलिए जिनके पास छोटी बुद्धि है, सांसारिक बुद्धि है, उनकी समझ में नहीं आ सकेगा। पर कुछ हर्जा नहीं, वे महावीर और बुद्ध को समझकर चलें। जैसे-जैसे उनकी समझ बढ़ेगी, वैसे-वैसे उनको दिखाई पड़ने लगेगा कि महावीर और बुद्ध भी कहते तो यही हैं।
This is the supreme teaching. It will not be understood by those with a small, worldly mind. No harm; let them walk with Mahavira and Buddha. As their understanding grows, they will begin to see that Mahavira and Buddha also say the same.
समझ बढ़ेगी, तब उनके खयाल में आएगा कि वे भी कहते हैं, आत्मा अमर है। वे भी कहते हैं कि आत्मा को मारने का कोई उपाय नहीं है। और वे भी कहते हैं कि धन केवल मान्यता है, उसमें कोई मूल्य है नहीं; मान्यता का मूल्य है। लेकिन जो माने हुए बैठे हैं, उनको छीनकर अकारण दुख देने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि दुख वे आपके द्वारा धन छीनने के कारण नहीं पाते हैं। वे धन में मूल्य मानते हैं, इसलिए पाते हैं।
As understanding deepens, it will occur to them: they too say the soul is immortal; they too say there is no way to kill the soul; and they too say wealth is merely a convention—its value is only that of agreement. But those who have invested belief in wealth—there is no need to snatch from them and cause needless suffering. Though in truth, they do not suffer because you snatch their wealth; they suffer because they believe wealth has value.
थोड़ा समझ लें। अगर मेरा कोई धन चुरा ले जाता है, तो मैं जो दुख पाता हूं, वह उसकी चोरी के कारण नहीं पाता हूं; वह दुख मैं इसलिए पाता हूं कि मैंने अपने धन में बड़ा मूल्य माना हुआ था। वह मेरे ही अज्ञान के कारण मैं पाता हूं, चोर के कारण नहीं पाता। मैं तो पाता हूं इसलिए कि मैं सोचता था, धन बड़ा मूल्यवान है और कोई मुझसे छीन ले गया।
Understand a little. If someone steals my money and I suffer, I do not suffer because of his theft; I suffer because I had believed my money to be of great value. It is due to my ignorance that I suffer, not because of the thief. I suffer because I thought wealth was precious, and someone took it.
कृष्ण कह रहे हैं, धन का कोई मूल्य ही नहीं है। इसलिए न चोरी का कोई मूल्य है और न दान का कोई मूल्य है।
Krishna says: wealth has no value at all. Therefore neither theft has any value, nor charity.
ध्यान रखें, धन में मूल्य हो, तो चोरी और दान दोनों में मूल्य है। फिर चोरी पाप है और दान पुण्य है। लेकिन अगर धन ही निर्मूल्य है, तो चोरी और दान, सब निर्मूल्य हो गए। यह आखिरी संदेश है।
Note this: if wealth has value, then both theft and charity have value. Then theft is sin and charity is virtue. But if wealth itself is valueless, theft and charity are both valueless. This is the final message.
इसका मतलब यह नहीं है कि आप चोरी करने चले जाएं। इसका यह भी मतलब नहीं है कि आप दान न करें। इसका कुल मतलब इतना है कि आप जान लें कि धन में कोई भी मूल्य नहीं है।
This does not mean you should go and steal. Nor does it mean you should not give in charity. It means only this: know that wealth has no intrinsic value.
कृष्ण यह नहीं कह रहे हैं कि तू हिंसा करने में लग जा। क्योंकि कृष्ण तो मानते ही नहीं कि हिंसा हो सकती है। इसलिए कैसे कहेंगे कि हिंसा करने में लग जा! कृष्ण तो यह कह रहे हैं कि हिंसा-अहिंसा भ्रांतियां हैं। तू कर नहीं सकता। लेकिन करने की अगर तू चेष्टा करे, तो तू अकारण दुख में पड़ेगा।
Krishna is not saying, “Engage in violence,” because Krishna does not accept that violence can happen. How could he say “Be violent”? He is saying violence and nonviolence are illusions. You cannot do them. If you try, you will fall into needless misery.
इसे हम और तरह से भी समझें। क्योंकि यह बहुत गहरा है; और जैनों, बौद्धों और हिंदुओं के बीच जो बुनियादी फासला है, वह यह है।
Let’s approach it another way, because this is very deep; and this is the basic gap between Jains, Buddhists, and Hindus.
इसलिए गीता को जैन और बौद्ध स्वीकार नहीं करते। कृष्ण को उन्होंने नरक में डाला हुआ है। अपने शास्त्रों में उन्होंने लिखा है कि कृष्ण नरक में पड़े हैं। और नरक से उनका छुटकारा आसान नहीं है, क्योंकि इतनी खतरनाक बात समझाने वाला आदमी नरक में होना ही चाहिए। जो यह समझा रहा है कि अर्जुन, तू बेफिक्री से काट, क्योंकि कोई कटता ही नहीं है। इससे ज्यादा खतरनाक और क्या संदेश होगा!
Therefore, Jains and Buddhists do not accept the Gita. They have consigned Krishna to hell in their scriptures. And he will not be released easily, they say, because one who teaches such a dangerous doctrine must be in hell: “Arjuna, cut without worry, for no one is cut.” What could be more dangerous!
और जो कह रहा है, किसी भी तरह का वर्तन करो, वर्तन का कोई मूल्य नहीं है; सिर्फ पुरुष के भाव में प्रतिष्ठा चाहिए। तुम्हारे आचरण की कोई भी कीमत नहीं है। तुम्हारा अंतस कहां है, यही सवाल है। तुम्हारा आचरण कुछ भी हो, उसका कोई भी मूल्य नहीं है, न निषेधात्मक, न विधायक। तुम्हारे आचरण की कोई संगति ही नहीं है। तुम्हारी आत्मा बस, काफी है। ऐसी समाज विरोधी, आचरण विरोधी, नीति विरोधी, अहिंसा विरोधी बात!
And the one who says, “Behave in any manner; behavior has no value; only abiding in the inner purusha is needed. Your outer conduct has no price; the only question is where your inner being is established. Your conduct, whatever it is, has no value—neither negative nor positive. It has no congruence; your soul alone is enough.” Such a society-opposed, conduct-opposed, ethics-opposed, nonviolence-opposed teaching!
तो जैनों ने उन्हें नरक में डाल दिया है। और तब तक वे न छूटेंगे, जब तक इस सृष्टि का अंत न हो जाए। दूसरी सृष्टि जब जन्मेगी, तब वे छूटेंगे।
So the Jains have put him in hell. And he won’t be released until this creation ends. When a new creation is born, he will be freed.
ठीक है। जैनों की मान्यता के हिसाब से कृष्ण खतरनाक हैं, नरक में डालना चाहिए। लेकिन कृष्ण को समझने की कोशिश करें, तो कृष्ण ने इस जगत में जो भी श्रेष्ठतम बात कही जा सकती है, वह कही है। लेकिन कहने का ढंग भी उनका उतना ही श्रेष्ठ है, जितनी बात श्रेष्ठ है। उन्होंने उसे छोटे लोगों के लिए, साधारण बुद्धि के लोगों के लिए मिश्रित नहीं किया, समझौता नहीं किया है। उन्होंने आपसे कोई समझौता नहीं किया है। सत्य जैसा है, उसे वैसा ही कह दिया है। उसके क्या परिणाम होंगे, इसकी भी फिक्र नहीं की। और निश्चित ही कुछ लोग तो चाहिए, जो सत्य को वैसा ही कह दें जैसा है, बिना परिणामों की फिक्र किए। अन्यथा कोई भी सत्य कहा नहीं जा सकता।
So be it. By Jain standards Krishna is dangerous and must be consigned to hell. But if we try to understand Krishna, he has uttered the most supreme truth possible in this world. And the manner of his saying is as supreme as the content. He has not diluted it for small minds or compromised with the ordinary. He has made no concession to you. He has stated truth as it is, without concern for its consequences. And we certainly need some who will state truth as it is, regardless of consequences; otherwise no truth can ever be spoken.
महावीर, बुद्ध समझाते हैं, दूसरे को दुख मत दो। और महावीर, बुद्ध यह भी समझाते हैं कि तुम्हें जब दुख होता है, तो तुम्हारे अपने कारण होता है, दूसरा तुम्हें दुख नहीं देता। इन दोनों बातों का मतलब क्या हुआ?
Mahavira and Buddha explain: do not give suffering to another. And they also explain: whenever you suffer, you suffer due to yourself; no one else makes you suffer. What is the meaning of these two statements?
एक तरफ कहते हैं, दूसरे को दुख मत दो; दुख देना पाप है। दूसरी तरफ कहते हैं कि तुम्हें जब कोई दुख देता है, तो तुम अपने ही कारण दुख पाते हो, दूसरा तुम्हें दुख नहीं दे रहा है। दूसरा तुम को दुख दे नहीं सकता।
On the one hand, “Do not cause suffering; causing suffering is sin.” On the other, “When someone ‘causes’ you suffering, you suffer because of your own mind; another does not make you suffer. Another cannot make you suffer.”
ये दोनों बातें तो विरोधी हो गईं। इसमें पहली बात साधारण बुद्धि के लोगों के लिए कही गई है; दूसरी बात परम सत्य है। और अगर दूसरी सत्य है, तो पहली झूठ हो गई।
These two statements are contradictory. The first is for ordinary minds; the second is the ultimate truth. And if the second is true, the first is false.
जब मैं दुख पाता हूं, तो महावीर कहते हैं कि तुम अपने कारण दुख पा रहे हो, कोई तुम्हें दुख नहीं देता। एक आदमी मुझे पत्थर मार देता है। महावीर कहते हैं, तुम अपने कारण दुख पा रहे हो। क्योंकि तुमने शरीर को मान लिया है अपना होना, इसलिए पत्थर लगने से शरीर की पीड़ा को तुम अपनी पीड़ा मान रहे हो। ठीक! मैं किसी के सिर में पत्थर मार देता हूं, तो महावीर कहते हैं, दूसरे को दुख मत पहुंचाओ।
When I suffer, Mahavira says, “You suffer due to yourself; no one gives you suffering.” Suppose a man throws a stone at me; Mahavira says, “You suffer because you have taken the body as yourself; therefore the body’s pain you take to be your pain.” Fine. But if I throw a stone at someone else’s head, Mahavira says, “Do not cause suffering to another.”
यह बात कंट्राडिक्टरी हो गई। जब मुझे कोई पत्थर मारता है, तो दुख का कारण मैं हूं! और जब मैं किसी को पत्थर मारता हूं, तब भी दुख का कारण मैं हूं!
This becomes contradictory: when someone stones me, the cause of suffering is me; and when I stone someone, the cause of suffering is me again!
यह दो तल पर है बात। दूसरे को दुख मत पहुंचाओ, यह क्षुद्र आदमी के लिए कहा गया है। क्योंकि क्षुद्र आदमी दूसरे को दुख पहुंचाने में बड़ा उत्सुक है; उसके जीवन भर का एक ही सुख है कि दूसरे को कैसे दुख पहुंचाएं। वह मरते दम तक एक ही बस काम करता रहता है कि दूसरों को कैसे दुख पहुंचाएं। जब वह सोचता भी है कि मेरा सुख क्या हो, तब भी दूसरे के दुख पर ही उसका सुख निर्भर होता है।
आप अपने सुखों को खोजें, तो आप पता लगा लेंगे कि जब तक आपका सुख दूसरे को दुख न देता हो, तब तक सुख नहीं मालूम पड़ता। आप एक बड़ा मकान बना लें, लेकिन जब तक दूसरों के मकान छोटे न पड़ जाएं, तब तक सुख नहीं मालूम पड़ता। आप जो भी कर रहे हैं, आपके सुख में दूसरे के सुख को मिटाने की चेष्टा है।
These are two different planes. “Do not cause suffering to another” is said for the small-minded person. Because the small-minded person is eager to hurt others; his lifelong ‘joy’ is in how to make others suffer. Even when he thinks, “What would make me happy?” his joy depends upon others’ suffering. Trace your pleasures and you will find that until your pleasure diminishes another’s, it doesn’t feel like pleasure. Build a large house, but until others’ houses look small, you don’t feel joy. In whatever you do, your so-called joy tries to erase the joy of others.
इस तरह के आदमी के लिए महावीर और बुद्ध कह रहे हैं कि दूसरे को दुख पहुंचाओ मत। लेकिन यह बात ऐसे झूठ है, क्योंकि दूसरे को कोई दुख पहुंचा नहीं सकता, जब तक कि दूसरा दुख पाने को राजी न हो। यह दूसरे की सहमति पर निर्भर है। आप पहुंचा नहीं सकते।
For such a person Mahavira and Buddha say, “Don’t cause suffering.” But this statement is, in a sense, untrue, because no one can make another suffer unless the other agrees to suffer. It depends on the other’s consent. You cannot deliver suffering.
फिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि दूसरे को दुख पहुंचाने की चेष्टा में दूसरे को तो दुख नहीं पहुंचाया जा सकता, तुम अपने को ही दुख पहुंचाओगे। वह तो हो ही नहीं सकता दूसरे को दुख पहुंचाना, लेकिन तुम अपने को दुख पहुंचाओगे। क्योंकि तुम दुख के बीज बो रहे हो। और जो तुम दूसरे के लिए करते हो, वह तुम्हारे लिए होता जाता है।
Why, then, is it said? Because in trying to cause suffering to another, you will not be able to; you will only cause suffering to yourself. That is inevitable. You cannot make another suffer, but you will plant seeds of suffering in yourself. What you do “to others” accumulates within you as your own fate.
और जब तुम्हारे लिए कोई दुख पहुंचाए, तब तुम समझना कि कोई दूसरा तुम्हें दुख नहीं पहुंचा रहा है। यह हो सकता है कि तुम्हारे अपने ही दूसरों को पहुंचाए गए दुखों के बीज दूसरे की सहायता से, संयोग से, निमित्त से अब तुम्हारे लिए फल बन रहे हों। लेकिन दुख का मूल कारण तुम स्वयं ही हो।
And when someone seems to make you suffer, understand: no one is making you suffer. It may be that the seeds of suffering you yourself have sown for others are now, with the help of others as instruments, bearing fruit for you. But the root cause of suffering is yourself.
यह दूसरी बात ऊंचे तल से कही गई है। और पहली बात को जो पूरा कर लेगा, उसको दूसरी बात समझ में आ सकेगी। जो दूसरे को दुख पहुंचाना बंद कर देगा, उसे यह भी खयाल में आ जाएगा कि कोई दूसरा मुझे दुख नहीं पहुंचा सकता। यह दो तल की, दो कक्षाओं की बात है।
This second statement is spoken from a higher plane. Whoever fulfills the first will be able to understand the second. The one who stops hurting others will realize: no one can hurt me either. Two levels, two classes.
कृष्ण एक तल की सीधी बात कह रहे हैं, वे आखिरी बात कह रहे हैं। उनके सामने जो व्यक्ति खड़ा था, वह साधारण नहीं है। जिस अर्जुन से वे बात कर रहे थे, उसकी प्रतिभा कृष्ण से जरा भी कम नहीं है। संभावना उतनी ही है, जितनी कृष्ण की है। वह कोई मंद बुद्धि व्यक्ति नहीं है। वह धनी है प्रतिभा का। उसके पास वैसा ही निखरा हुआ चैतन्य है, वैसी ही बुद्धि है, वैसा ही प्रगाढ़ तर्क है। वे जिससे बात कर रहे हैं; वह शिखर की बात है।
Krishna speaks from one plane only—the summit. He speaks the final word. And the person standing before him is no ordinary man. The Arjuna he addresses is in no way less gifted than Krishna. The potential is the same as Krishna’s—no dull mind here. He is rich in intelligence, with a refined consciousness and deep reasoning. The dialogue is a peak-to-peak encounter.
और इसीलिए गीता लोग कंठस्थ तो कर लेते हैं, लेकिन गीता को समझ नहीं पाते। और बहुत-से लोग जो गीता को मानते हैं, वे भी गीता में अड़चन पाते हैं। मान लेते हैं, तो भी गीता उनको दिक्कत देती है। कठिनाई मालूम पड़ती है।
That is why people memorize the Gita but do not understand it. Even many who revere the Gita find obstacles in it. They accept it, yet it troubles them; it feels difficult.
महात्मा गांधी जैसे व्यक्ति को भी, जो गीता को माता कहते हैं, उनको भी गीता में तकलीफ है। क्योंकि यह हिंसा-अहिंसा उनको भी सताती है। वे भी रास्ता निकालते हैं कोई। क्योंकि उनका मन भी यह मानने की हिम्मत नहीं कर पाता कि कृष्ण जो कहते हैं, वह ठीक ही कहते हैं कि काटो, कोई कटता नहीं। मारो, कोई मरता नहीं। भयभीत मत होओ, डरो मत; तुम दूसरे को दुख पहुंचा नहीं सकते। इसलिए दूसरे को दुख न पहुंचाऊं, ऐसी चेष्टा भी व्यर्थ है। और मैंने दूसरे को दुख नहीं पहुंचाया, ऐसा अहंकार पागलपन है।
Even a person like Mahatma Gandhi, who calls the Gita his mother, feels troubled by it—especially on violence and nonviolence. He, too, tries to find a way around, because he cannot muster the courage to accept that what Krishna says is exactly right: “Strike—no one is struck. Kill—no one dies. Do not be afraid; do not fear. You cannot cause suffering to another; therefore even the effort to ‘not cause suffering’ is futile. And to be proud, ‘I have not caused suffering,’ is madness.”
गांधी तक को तकलीफ होती है कि क्या करें। एक तरफ अहिंसा है। गांधी बुद्धि से जैन हैं, नब्बे प्रतिशत। जन्म से हिंदू हैं, दस प्रतिशत। तो गीता के साथ मोह भी है, लगाव भी है; कृष्ण को छोड़ भी नहीं सकते। और वह जो नब्बे प्रतिशत जैन होना है, क्योंकि गुजरात की हवा जैनियों की हवा है। वहां हिंदू भी जैन ही हैं। उसके सोचने के तरीके के ढंग, वह सब जैन की आधारशिला पर निर्मित हो गए हैं।
Gandhi, too, feels the difficulty: what to do? On the one hand, nonviolence. In mind and method Gandhi is ninety percent Jain, by birth ten percent Hindu. He cannot let go of the Gita and Krishna; there is love and attachment. But that ninety percent Jainness—because the air of Gujarat is Jain—the thought-forms are built on Jain foundations.
तो गांधी गीता को भ्रष्ट कर देते हैं। वे फिर तरकीबें निकाल लेते हैं समझाने की। वे कहते हैं, यह युद्ध वास्तविक नहीं है। यह युद्ध तो मनुष्य के भीतर जो बुराई और अच्छाई है, उसका युद्ध है। यह कोई युद्ध वास्तविक नहीं है। और कृष्ण जो समझा रहे हैं काटने-पीटने को, यह बुराई को काटने-पीटने को समझा रहे हैं, मनुष्यों को नहीं। ये कौरव बुराई के प्रतीक हैं; और ये पांडव भलाई के प्रतीक हैं। यह मनुष्य की अंतरात्मा में चलता शुभ और अशुभ का द्वंद्व है। बस, इस प्रतीक को पकड़कर फिर गीता में दिक्कत नहीं रह जाती; फिर अड़चन नहीं रह जाती।
So Gandhi corrupts the Gita. He devises explanations. He says, “This war is not real; it is the inner war between good and evil in man. Krishna is urging the destruction of evil within, not of human beings. The Kauravas symbolize evil; the Pandavas symbolize good. It is the inner conflict of auspicious and inauspicious.” With this allegory, the difficulty vanishes.
मगर यह बात सरासर गलत है। यह प्रतीक अच्छा है, लेकिन यह बात गलत है। कृष्ण तो वही कह रहे हैं, जो वे कह रहे हैं। वे तो यह कह रहे हैं कि मारने की घटना घटती ही नहीं, इसलिए मार सकते नहीं हो, तो मारने की सोचो भी मत। पहली बात। और बचाने का तो कोई सवाल ही नहीं है। बचाओगे कैसे?
But this is simply wrong. As a symbol it is pretty, but it is false. Krishna says exactly what he says. He says: “Killing never happens; therefore you cannot kill—so do not even think in those terms.” First point. “And there is no question of saving either. How will you save?”
तुम दूसरे के साथ कुछ कर ही नहीं सकते हो; तुम जो भी कर सकते हो, अपने ही साथ कर सकते हो! और जब तुम दूसरे को भी मारते हो, तो तुम अपने को ही मार रहे हो। जब तुम दूसरे को बचाते हो, तो तुम अपने को ही बचा रहे हो। कृष्ण यह कह रहे हैं कि तुम अपने से बाहर जा ही नहीं सकते। तुम अपने पुरुष में ही ठहरे हुए हो। तुम सिर्फ भावनाओं में जा सकते हो।
You cannot do anything to the other; whatever you do, you do only to yourself. When you ‘kill’ another, you are only killing yourself. When you ‘save’ another, you are only saving yourself. Krishna is saying: you cannot go outside yourself. You remain established in your purusha, your inner being. You go only in feelings.
एक आदमी सोच रहा है कि दूसरे को मार डालूं, चोट पहुंचाऊं। वह सब भावनाएं कर रहा है। वह जाकर शरीर को तोड़ भी सकता है। शरीर तक उसकी पहुंच हो जाएगी, क्योंकि शरीर टूटा ही हुआ है। लेकिन वह जो भीतर चैतन्य था, उसको छू भी नहीं पाएगा।
A man thinks, “I will kill the other, I will hurt him.” He is playing with emotions. He may even reach the body and break it—because the body is already broken, already perishing. But that inner consciousness he will not even touch.
और अगर आपको लगता है कि आप छू पाए, तो अपने कारण नहीं, वह जो चैतन्य था भीतर, उसके भाव के कारण। अगर उसने मान लिया कि तुम मुझे मारने आए हो, तुम मुझे मार रहे हो, तुम मुझे दुख दे रहे हो, तो यह उसका अपना भाव है। इस कारण तुम्हें लगता है कि तुम उसको दुख दे पाए।
And if you feel you have touched it, it is not because of you; it is due to the other’s inner feeling. If he accepts, “You are hurting me; you are making me suffer,” this is his own feeling. Because of that, it appears you have made him suffer.
इसे हम ऐसा समझें। अगर आप महावीर को मारने जाएं, तो आप महावीर को दुख नहीं पहुंचा पाएंगे। बहुत लोगों ने मारा है और दुख नहीं पहुंचा पाए। महावीर के कानों में किसी ने खीले छेद दिए, लेकिन दुख नहीं पहुंचा पाए। क्यों? क्योंकि महावीर अब भावना नहीं करते। तुम उन्हें दुख पहुंचाने की कोशिश करते हो, लेकिन वे दुख को लेते नहीं हैं। और जब तक वे न लें, दुख घटित नहीं हो सकता। तुम पहुंचाने की कामना कर सकते हो; लेने का काम उन्हीं का है कि वे लें भी। जब तक वे न लें, तुम नहीं पहुंचा सकते। इसलिए महावीर को हम दुख नहीं पहुंचा सकते, क्योंकि महावीर दुख लेने को अपने भीतर राजी नहीं हैं।
Understand it thus: if you go to ‘hurt’ Mahavira, you will not be able to make him suffer. Many hurt him, and could not make him suffer. Someone drove nails into his ears, and still could not make him suffer. Why? Because Mahavira no longer indulges in such feelings. You try to cause suffering, but he does not take it in. Unless he takes it, suffering cannot occur. You may intend to deliver it; the taking is his prerogative. Until he accepts it, you cannot deliver it. Hence you cannot make Mahavira suffer, because he is not willing within to take suffering.
आप उस व्यक्ति को दुख पहुंचा सकते हैं, जो दुख लेने को राजी है। इसका अर्थ यह हुआ कि वह आपके कारण दुख नहीं लेता; वह दुख लेने को राजी है, इसलिए लेता है। और अगर आप न पहुंचाते, तो कोई और पहुंचाता। और अगर कोई भी पहुंचाने वाला न मिलता, तो भी वह आदमी कल्पित करके दुख पाता। वह दुख लेने को राजी था। वह कोई भी उपाय खोज लेता और दुखी होता।
You can ‘hurt’ only one who is willing to be hurt. Which means: he does not suffer because of you; he suffers because he is ready to suffer. If you didn’t ‘cause’ it, someone else would; and if no one could be found, he would imagine and still suffer. He was willing to suffer; he would have found some way.
आप थोड़े दिन, सात दिन के लिए एक कमरे में बंद हो जाएं, जहां कोई दुख पहुंचाने नहीं आता, कोई गाली नहीं देता, कोई क्रोध नहीं करवाता। आप चकित हो जाएंगे कि सात दिन में अचानक आप किसी क्षण में दुखी हो जाते हैं, जब कि कोई दुख पहुंचाने वाला नहीं है। और किसी क्षण में अचानक क्रोध से भर जाते हैं, जब कि किसी ने कोई गाली नहीं दी, किसी ने कोई अपमान नहीं किया। और किसी समय आप बड़े आनंदित हो जाते हैं, जब कि कोई प्रेम करने वाला नहीं है।
अगर सात दिन आप मौन में, एकांत में बैठें, तो आप चकित हो जाएंगे कि आपके भीतर भावों का वर्तन चलता ही रहता है। और बिना किसी के आप सुखी-दुखी भी होते रहते हैं।
Lock yourself for seven days in a room where no one can come to hurt you—no abuse, no insult. You will be amazed: within seven days, suddenly at some moment you become miserable with no one there to cause it; at another moment, suddenly filled with anger though no one has insulted you; at another moment, unexpectedly joyous though no one has loved you. Sit in silence and solitude for seven days and you will see: within you, the play of feelings continues regardless. With no one else present, you keep becoming happy and unhappy.
एक दफा यह आपको दिखाई पड़ जाए कि मैं बिना किसी के सुखी-दुखी हो रहा हूं, तो आपको खयाल आ जाएगा कि दूसरे ज्यादा से ज्यादा आपको अपनी भावनाएं टांगने के लिए खूंटी का काम करते हैं, इससे ज्यादा नहीं। वे निमित्त से ज्यादा नहीं हैं।
Once you see that you are becoming happy and unhappy without anyone else, you will realize: others serve at most as pegs on which you hang your emotions—nothing more. They are mere instruments.
यही कृष्ण अर्जुन को समझा रहे हैं कि तू निमित्त से ज्यादा नहीं है। तू यह खयाल ही छोड़ दे कि तू कर्ता है। उस कर्ता में ही कृष्ण के लिए एकमात्र अज्ञान है।
This is exactly what Krishna tells Arjuna: you are no more than an instrument, a nimitta. Drop the notion that you are the doer. For Krishna, the sense of doership is the sole ignorance.
हमें समझ में आता है कि हिंसा करना बुरा है। हमें यह समझ में नहीं आता कि अहिंसा करना भी बुरा है। हिंसा करना बुरा है, क्योंकि दूसरे को दुख पहुंचता है, हमारा खयाल है। लेकिन कृष्ण के हिसाब से हिंसा करना इसलिए बुरा है कि कर्ता का भाव बुरा है, कि मैं कर रहा हूं। इससे अहंकार घना होता है।
We can understand that violence is bad. We do not understand that nonviolence is also bad. We think violence is bad because it causes suffering to the other. For Krishna, violence is bad because the doer-sense is bad—“I am doing.” It thickens the ego.
अगर हिंसा करना बुरा है कर्ता के कारण, तो अहिंसा करना भी उतना ही बुरा है कर्ता के कारण। और कृष्ण कहते हैं, जड़ को ही काट दो; तुम कर्ता मत बनो। न तो तुम हिंसा कर सकते हो, न तुम अहिंसा कर सकते हो। तुम कुछ कर नहीं सकते। तुम केवल हो सकते हो। तुम अपने इस होने में राजी हो जाओ। फिर जो कुछ हो रहा हो, उसे होने दो।
If violence is bad because of the doer, then nonviolence is equally bad because of the doer. Krishna says: cut the root—do not be the doer. You can neither do violence nor nonviolence. You cannot do anything. You can only be. Rest in your being. Then whatever is happening, let it happen.
यह बात सोचने जैसी है। यह सवाल उठेगा, क्योंकि हम जितना भी वर्तन जानते हैं, वह चाह के कारण है।
This is worth thinking about. This question will arise, because all the conduct we know is born of desire.
आप चलते हैं, क्योंकि कहीं पहुंचना है। कोई कहे कि कहीं पहुंचने की जरूरत नहीं है, फिर चलना हो जितना, चलो। तो आप कहेंगे, हम चलेंगे किसलिए? चलने का कोई अर्थ ही न रहा, कोई प्रयोजन न रहा, कोई कारण न रहा, तो चलेंगे किसलिए? कोई पागल तो नहीं हैं कि अकारण चलते रहें, जब कि कहीं पहुंचने को नहीं है, कोई वासना नहीं है, कोई चाह नहीं है, कोई मंजिल नहीं है।
You walk because there is somewhere to reach. If someone says there is nowhere to reach—then walk as much as you like—you will say, Why would we walk? If walking has no meaning, no purpose, no reason, why walk? We are not mad to walk without cause when there is nowhere to get to—no urge, no desire, no destination.
हम कर्म करते हैं किसी वासना से। तो उन मित्र का पूछना बिलकुल ठीक है कि जब वासना ही मिट गई और कर्म अभिनय है, यह समझ में आ गया; और कुछ पाने योग्य नहीं है, कुछ पहुंचने योग्य नहीं है, यह दृष्टि स्पष्ट हो गई; तो कृष्ण का यह कहना कि फिर जो भी वर्तन हो, होने दें, फिर न कोई जन्म होगा, न वर्तन का कोई कर्म परिणाम होगा--इसका क्या अर्थ है? फिर वर्तन होगा ही क्यों?
We act out of some craving. So the friend’s question is perfectly valid: when craving itself is gone, and it is understood that action is just an acting-out; when it is clearly seen that there is nothing to attain and nowhere to arrive—then what does Krishna mean by saying, “Let whatever conduct happen; then there will be neither rebirth nor any karmic result of conduct”? Why would conduct happen at all?
यह थोड़ा जटिल और टेक्निकल है सवाल। इसे समझने की कोशिश करें।
This is a slightly intricate, technical matter. Let us try to understand.
करीब-करीब बात ऐसी है कि आप एक साइकिल पर चल रहे हैं, पैडल चला रहे हैं। फिर आपने पैडल रोक दिए। पैडल रुकते से ही साइकिल नहीं रुक जाएगी। हालांकि रुक जाना चाहिए, क्योंकि पैडल से चलती थी। पैडल चलाने से चलती थी, बिना पैडल चलाए साइकिल नहीं चल सकती थी। पैडल से चलती थी।
लेकिन आपने पैडल रोक दिए, तो भी साइकिल थोड़ी दूर जाएगी। और थोड़ी दूर जाना बहुत चीजों पर निर्भर होगा। थोड़ी दूर बहुत दूर भी हो सकती है, अगर साइकिल उतार पर हो। अगर चढ़ाव पर हो, तो थोड़ी दूर बहुत कम दूर होगी। अगर समतल पर हो, तो भी काफी दूर होगी। अगर बिलकुल उतार हो, तो मीलों भी जा सकती है। साइकिल का पैडल बंद करते से साइकिल नहीं रुकेगी, क्योंकि पैडल जो पीछे आपने चलाए थे अतीत में, उनसे मोमेंटम पैदा होता है, उनसे गति पैदा होती है और चाकों में गति भर जाती है। वह गति काम करेगी।
It is roughly like this: you are riding a bicycle, pedaling along. Then you stop pedaling. The moment the pedaling stops, the bicycle does not stop. Though it should, because it moved by pedaling—without pedaling, how could it move? Yet even after you stop, the cycle travels a little farther. How far depends on many things. If it’s downhill, that “little” can be very far; if it’s uphill, it will be very little; on level ground, still a fair distance; on a steep descent, it can go for miles. Because the pedaling you did in the past created momentum; the wheels have taken on motion. That motion will do its work.
जिस दिन कोई व्यक्ति ज्ञान को उपलब्ध होता है और पुरुष में ठहर जाता है, तब भी शरीर में मोमेंटम रहता है। शरीर चाक की तरह गति इकट्ठी कर लेता है अनेक जन्मों में। अगर उतार पर यात्रा हो, तो शरीर बहुत लंबा चल जाएगा।
The day a person attains knowledge and settles in the Purusha, even then the body retains momentum. The body, like a wheel, has gathered speed over many births. If the journey happens to be on a descent, the body will roll on for a long time.
इसलिए जिन लोगों को पैंतीस साल के पहले ज्ञान उपलब्ध हो जाता है, उनको शरीर को लंबा चलाना बहुत कठिन है। क्योंकि पैंतीस साल पीक है, पैंतीस साल के बाद शरीर में उतार शुरू होता है। इसलिए विवेकानंद, शंकर या क्राइस्ट, जो बहुत जल्दी ज्ञान को उपलब्ध हो गए, पैंतीस साल के पहले मर जाते हैं। शरीर में मोमेंटम है, लेकिन अब यह यात्रा शरीर की ऊपर की तरफ थी।
Therefore, for those who attain realization before thirty-five, it is very difficult to keep the body going long. Thirty-five is the peak; after thirty-five the body begins to descend. That is why Vivekananda, Shankar, or Christ—who realized very early—die before thirty-five. The body has momentum, but in them the body’s journey was still uphill.
पैंतीस साल तक शरीर ऊपर की तरफ जाता है। सत्तर साल में मौत होने वाली है, तो पैंतीस साल में पीक होती है। अस्सी साल में मौत होने वाली है, तो चालीस साल में पीक होती है। सौ साल में मौत होने वाली है, तो पचास साल में पीक होती है। पैंतीस मैं औसत ले रहा हूं।
Up to thirty-five the body climbs. If death is to come at seventy, the peak is at thirty-five; if at eighty, the peak is at forty; if at a hundred, the peak is at fifty. I am taking thirty-five as an average.
लेकिन जो लोग पैंतीस साल के बाद ज्ञान को उपलब्ध होते हैं, उनका शरीर काफी लंबा चल जाता है, क्योंकि शरीर तब उतार पर होता है और पुराना मोमेंटम काफी गति देता है। इसलिए बहुत-से ज्ञानी जो पैंतीस साल के पहले निर्वाण को उपलब्ध होते हैं, जिंदा नहीं रह पाते, ज्यादा देर जिंदा नहीं रह पाते। कठिन है जिंदा रहना। या फिर जिंदा रहने के लिए उन्हें उपाय करने पड़ते हैं; कोई व्यवस्था जुटानी पड़ती है।
But for those who realize after thirty-five, the body tends to go on for quite long, because then the body is on the descent and the old momentum gives enough speed. Hence many enlightened ones who attain nirvana before thirty-five cannot remain alive very long. It is difficult to remain alive. Or, to remain alive, they have to resort to devices; arrangements have to be made.
अगर उनके पास कोई संदेश हो जिसे उन्हें हस्तांतरित करना है, और वह व्यक्ति मौजूद न हो जिसको संदेश हस्तांतरित करना है, या उन व्यक्तियों के बनने में, निर्मित होने में समय हो, तो फिर उन व्यक्तियों को इंतजाम करना पड़ता है। लेकिन भीतर जो चाह का पैडल था, वह बंद होते से ही कठिनाई शुरू हो जाती है।
If they have a message to transmit, and the person to receive it is not yet present—or time is needed for such people to come into being—then they must make arrangements for those people. But the inner pedaling of desire has stopped; the difficulty begins right there.
इसलिए अगर आपको बहुत ज्ञानी बहुत खतरनाक बीमारियों से मरते मालूम पड़ते हैं, तो उसका कारण है। उसका कारण है कि शरीर को जो गति होनी चाहिए, वह देने वाली चाह तो समाप्त हो गई। अब तो शरीर पुरानी अर्जित शक्ति से ही चलता है, वह शक्ति बहुत कम होती है। कोई भी बीमारी तीव्रता से पकड़ ले सकती है। क्योंकि रेसिस्टेंस कम हो जाता है।
That is why, if you find very enlightened people dying of dangerous diseases, there is a reason. The force that would keep the body going—the desire—has ended. Now the body runs only on previously accrued energy; that energy is small. Any illness can seize it swiftly, because resistance becomes low.
ऐसा समझिए कि आप पैडल चला रहे थे साइकिल पर। और कोई अगर आपको धक्का मार देता है, तो हो सकता था, आप न भी गिरते। अगर गति तेज होती, तो आप धक्के को सम्हाल जाते। और आप बिना पैडल चलाए साइकिल पर थिरे हुए थे, जैसे चील आकाश में बिना पंख चलाए थिरी हो। बस, धीमे-धीमे साइकिल चल रही थी मंद गति से; और कोई जरा-सा धक्का दे दे, आप फौरन गिर पड़ेंगे। रेसिस्टेंस कम होगा। जितनी तेज गति होगी, रेसिस्टेंस ज्यादा होगा; जितनी कम गति होगी, उतनी प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है।
Think of it this way: you were pedaling a bicycle, and if someone gave you a shove, you might not fall; if the speed was high, you would handle the shove. But if you are merely gliding, like an eagle in the sky gliding without flapping its wings—your bicycle moving very slowly—and someone gives you the slightest push, you will fall at once. Resistance is low. The faster the speed, the greater the resistance; the slower, the weaker the resistance.
तो रामकृष्ण और रमण अगर कैंसर से मरते हैं, तो उसका कारण है। बहुत लोगों को चिंता होती है कि इतने परम ज्ञानी और इन्हें तो कम से कम कैंसर नहीं होना चाहिए! क्योंकि हम सोचते हैं, पापियों को कैंसर होता है। तो इतने परम ज्ञानी को कैंसर हो जाए!
So if Ramakrishna or Ramana die of cancer, there is a reason. Many people worry: such supreme knowers—at least they should not get cancer! We think sinners get cancer—so how could such supreme knowers get it?
बहुत कारणों में एक कारण यह भी है कि जिनका भी भीतर शरीर के साथ गति का संबंध टूट गया.। वह संबंध ही वासना का है, चाह का है। कहीं पहुंचना है, इसलिए पैडल चलाते थे। अब कहीं भी नहीं पहुंचना है; पैडल चलना बंद हो गया। लेकिन पुरानी शक्ति और अर्जित ऊर्जा के कारण शरीर चलेगा।
Among many reasons is this: for those whose inner linkage of movement with the body has broken—the very linkage that is desire—since there was “somewhere to go,” they used to pedal. Now there is nowhere to go; the pedaling has stopped. But because of old accumulated energy the body will continue.
कृष्ण का यह जो कहना है कि जब कोई पुरुष में थिर हो जाता है, फिर जो भी वर्तन होता है, उससे कोई कर्म-बंध नहीं होता। क्योंकि कर्म-बंध वर्तन के कारण नहीं होता; कर्म-बंध चाह के कारण होता है।
What Krishna says is that when someone becomes steady in the Purusha, then whatever conduct occurs no longer creates karmic bondage. Because bondage is not caused by conduct; bondage is caused by desire.
और वर्तन थोड़ी देर जारी रहेगा। वर्तन पुराने लीक पर जारी रहेगा। थोड़े दिन तक जीवन की धारा और बहेगी। लेकिन यह एक ही शरीर तक हो सकती है।
And conduct will continue for a little while—on the old track. For a few days the stream of life will keep flowing. But that can last only for this one body.
इसलिए ज्ञानी का दूसरा जन्म नहीं होगा। क्योंकि बिना मोमेंटम के, बिना पैडल चलाए नई साइकिल नहीं चलेगी। अगर आप अभी सवार हों सीधा साइकिल पर, और बिलकुल बिना पैडल चलाए उस पर सवार हो जाएं, तो न तो सवार हो सकते हैं, सवार हो भी जाएं तो फौरन गिर जाएंगे। नया शरीर नहीं चलेगा; पुराना शरीर थोड़े दिन चल सकता है। उस थोड़े दिन में जो भी होगा, उसका कोई कर्म-बंध नहीं होगा। और यह बात उचित है, क्योंकि कुछ वर्तन तो होगा ही।
Therefore the enlightened one has no second birth. Without momentum—without pedaling—a new bicycle will not run. If you mount a fresh bicycle and do not pedal at all, you cannot even mount; if you do, you will fall immediately. A new body will not run; the old body can run for a short while. In that short while, whatever happens will not create karmic bondage. And this is appropriate, because some conduct is bound to happen.
महावीर को चालीस साल में ज्ञान हुआ, फिर वे अस्सी साल तक जिंदा रहे। तो चालीस साल जो जिंदा रहे ज्ञान के बाद, उन्होंने कुछ तो किया ही। दुकान नहीं चलाई, राज्य नहीं किया। किसी की हत्या नहीं की, लेकिन फिर भी कुछ तो किया ही। श्वास तो ली; श्वास में भी कीटाणु मरे। पानी तो पीया; पानी में भी कीटाणु मरे। रास्ते पर चले; पैदल चलने से भी कीटाणु मरे। रात सोए, जमीन पर लेटे, उससे भी कीटाणु मरे। भोजन किया, उसमें भी हिंसा हुई। बोले, उसमें भी हिंसा हुई। आंख की पलकें झपकीं, उसमें भी हिंसा हुई।
Mahavira attained knowledge at forty and lived to eighty. In those forty years after realization he must have done something. He did not run a shop; he did not rule a kingdom. He did not kill anyone; still, something he did. He breathed—breathing kills microbes. He drank water—organisms die in that too. He walked—walking kills tiny beings. He slept, lay on the ground—that too kills creatures. He ate—there is violence in that. He spoke—even speaking brings some violence. His eyelids blinked—even in that there is violence.
जीवित होना ही हिंसा है। बिना हिंसा के तो क्षणभर जीवित भी नहीं रहा जा सकता। एक श्वास आप लेते हैं, कम से कम एक लाख कीटाणु मर जाते हैं। तो कैसे बचिएगा? महावीर भी नहीं बच सकते। श्वास तो लेंगे। भोजन कम कर देंगे, लेकिन भोजन लेंगे तो। हिंसा कम हो जाएगी, लेकिन होगी तो।
To be alive is itself violence. Without violence one cannot remain alive even for a moment. With one breath you kill at least a hundred thousand microorganisms. So how will you avoid it? Even Mahavira cannot. He may reduce food, but if he eats at all, there will be violence—lessened, but there.
तो अगर चालीस साल, ज्ञान के बाद, हिंसा जारी रही, तो मुक्ति कैसे होगी? फिर कर्म-बंध हो जाएगा। इतनी हिंसा के लिए फिर से जन्म लेना पड़ेगा। अब यह बड़ा जटिल विसियस सर्किल है। अगर इस हिंसा के लिए फिर से जन्म लेना पड़े, तो जन्म लेते से ही नई हिंसा शुरू हो जाएगी। तो फिर छुटकारे का कोई उपाय नहीं है। मुक्ति होगी कैसे? जन्म-मरण से छुटकारा कैसे होगा?
So if for forty years after enlightenment violence continued, how will liberation be possible? Then karmic bondage would follow; for so much violence one would have to be born again. This becomes a complicated vicious circle. If for this violence one must be born again, then from birth new violence will begin. Then there is no way out. How will there be liberation? How will there be release from birth and death?
महावीर भी मानते हैं कि जैसे ही परम ज्ञान हो जाता है, फिर जो भी हो रहा है, उस होने से कोई बंध नहीं होता; उस होने से फिर कोई बंधन पैदा नहीं होता। तो ही मुक्ति संभव है, नहीं तो मुक्ति असंभव है। क्योंकि कुछ भी बाकी रहा, तो मुक्ति असंभव है।
Mahavira too accepts that the very moment supreme knowledge happens, then whatever happens thereafter does not bind; from that happening no new bondage is produced. Only then is liberation possible; otherwise it is impossible—because if anything remains outstanding, liberation is impossible.
ज्ञान के बाद जो भी हो, उसका बंधन नहीं होगा। नहीं होगा इसलिए कि हम उसे कर नहीं रहे हैं। वह पुरानी क्रियाओं की इकट्ठी शक्ति के द्वारा हो रहा है। सच पूछें तो वह वर्तमान में हो ही नहीं रहा है। वह अतीत का ही हिस्सा है, जो आगे लुढ़का जा रहा है। जिस दिन आपका शरीर और आपका कर्म बिना पैडल चलाए साइकिल की तरह लुढ़कने लगते हैं और आप सिर्फ द्रष्टा रह जाते हैं, उस दिन आपके लिए फिर कोई भविष्य, कोई जन्म, कोई जीवन नहीं है।
After knowledge, whatever occurs will not bind. It will not bind because we are not doing it. It is happening through the accumulated power of past actions. To tell the truth, it is not even happening in the present; it is a part of the past that is rolling forward. The day your body and your actions begin to roll on like a bicycle without pedaling, and you remain only the witness, from that day there is no future for you—no rebirth, no life.
तुमसे पूछ कौन रहा है? तुम्हारा मत मांगा भी नहीं गया है। और कृष्ण कोई तुम्हारे वोट के कारण भगवान होने को नहीं हैं। तुम चिंता क्यों कर रहे हो? तुम वोट नहीं दोगे, तो वे भगवान नहीं रह जाएंगे, ऐसा कुछ नहीं है। दुनिया में सब लोग इनकार कर दें, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। और सब लोग स्वीकार कर लें, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। कृष्ण के होने में कोई अंतर नहीं आता इसके कि कौन क्या मानता है। वह तुम्हारी अपनी झंझट है। उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन तुम परेशान हो।
Who is asking you? No one has asked for your opinion. And Krishna is not God because of your vote. Why are you worrying? If you don’t vote for him, it’s not that he will stop being God. Even if the whole world denies him, nothing changes. And even if the whole world accepts him, nothing changes. Krishna’s being is not affected by what anyone believes. That is your own fuss. It has nothing to do with him. But you are disturbed.
अब उन्होंने अहिंसा की बात नहीं कही, हिंसा की बात कही; तुम अपने अहिंसा के सिद्धांत को पकड़े बैठे हो। वह सिद्धांत तुम्हें सुनने न देगा। वह सिद्धांत बीच में दीवाल बन जाएगा। उस सिद्धांत की वजह से, जो कहा जा रहा है, उसके तुम कुछ और मतलब निकालोगे, जो कहे ही नहीं गए हैं। तुम सब विकृत कर लोगे। तुम अपनी बुद्धि को बीच में डाल दोगे और गुरु ने जो कहा है, उस सब को नष्ट कर दोगे।
He did not speak of nonviolence; he spoke of violence. You are clutching your doctrine of nonviolence. That doctrine will not let you listen. It will become a wall between you and what is being said. Because of that doctrine, you will derive meanings that were never spoken. You will distort everything. You will insert your own intellect in between, and you will destroy what the Master has said.
पास बैठना चुप होकर, मौन होकर! इसलिए बहुत बार पुरानी परंपरा तो यही थी कि शिष्य गुरु के पास जाए, तो साल दो साल कुछ पूछे न; सिर्फ चुप बैठे; सिर्फ बैठना सीखे। बैठना सीखे।
Sit nearby, silent, quiet! This is why, very often, the old tradition was that when a disciple came to the Master, for a year or two he asked nothing; he simply sat; he learned just to sit. Learn to sit.
सूफियों में कहा जाता है कि पहले बैठना सीखो। गुरु के पास आओ, बैठना सीखो, आना सीखो। अभी जल्दी कुछ ज्ञान की नहीं है। ज्ञान कोई इतनी आसान बात भी नहीं है कि लिया-दिया और घर की तरफ भागे। कोई इंसटैंट एनलाइटेनमेंट नहीं है। काफी हो सकती है, बनाई एक क्षण में और पी ली! कोई समाधि, कोई ज्ञान क्षण में नहीं होता। सीखना होगा।
Among the Sufis it is said: first learn to sit. Come to the Master—learn to sit, learn to come. There is no hurry about knowledge. Knowledge is not such an easy thing that you take it, give it, and run home. There is no instant enlightenment. Coffee can be made in a moment and drunk! No samadhi, no knowing happens in an instant. You will have to learn.
सूफी अक्सर सालों बिता देते हैं; सिर्फ गुरु के पास झुककर बैठे रहते हैं। प्रतीक्षा करते हैं कि गुरु पहले पूछे कि कैसे आए? क्या चाहते हो? कभी-कभी वर्षों बीत जाते हैं। वर्षों कोई साधक रोज आता है नियम से, अपनी जगह आंख बंद करके शांत बैठ जाता है। गुरु को कभी लगता है, तो कुछ कहता है। नहीं लगता, तो नहीं कहता। दूसरे आने-जाने वाले लोगों से बात करता रहता है, शिष्य बैठा रहता है।
Sufis often spend years—simply sitting bowed before the Master. They wait for the Master to ask first, “How have you come? What do you want?” Sometimes years pass. For years a seeker comes every day, regularly sits in his place, closes his eyes, and sits quietly. If the Master feels, he says something; if not, he does not. He speaks with other visitors and passersby; the disciple just sits.
वर्षों सिर्फ बैठना होता है। जिस दिन गुरु देखता है कि बैठक जम गई। सच में शिष्य आ गया और बैठ गया। अब उसके भीतर कुछ भी नहीं है। उपासना हो गई।
For years, only sitting is needed. The day the Master sees that the sitting has settled, that the disciple has truly arrived and sat down—now there is nothing left in him—worship has happened.
अब वह बैठा है। सिर्फ पास है, जस्ट नियर। अब कुछ दूरी नहीं है, न अहंकार की, न विचारों की, न मत-मतांतर की, न वाद-विवाद की, न कोई शास्त्र की। अब कुछ नहीं है। बस, सिर्फ बैठा है। जैसे एक मूर्ति रह गई, जिसके भीतर अब कुछ नहीं है, बाहर कुछ नहीं है। अब खाली घड़े की तरह बैठा है। उस दिन गुरु डाल देता है जो उसे डालना है, जो कहना है। उस दिन उंडेल देता है अपने को। उस दिन नदी उतर जाती है घड़े में।
Now he sits. He is simply near—just near. There is no distance now: not of ego, not of thoughts, not of opinions, not of argument, not of scripture. Now there is nothing. He just sits—as if a statue remains, with nothing inside and nothing outside. Now he sits like an empty pitcher. That day the Master pours in whatever is to be poured, whatever is to be said. That day he empties himself into him. That day the river descends into the pitcher.
चौथे मार्ग पर बैठना सीखना होगा, मौन होना सीखना होगा, प्रतीक्षा सीखनी होगी, धैर्य सीखना होगा; और किसी जीवित गुरु की तलाश करनी होगी।
On the Fourth Way you must learn to sit, learn to be silent, learn to wait, learn patience; and you must seek a living Master.
ऐसे सुनने के परायण हुए भी मृत्युरूप संसार-सागर को निस्संदेह तर जाते हैं। हे अर्जुन, यावन्मात्र जो कुछ भी स्थावर- जंगम वस्तु उत्पन्न होती है, उस संपूर्ण को तू क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ के संयोग से ही उत्पन्न जान।
Even those devoted to such listening surely cross the ocean of this mortal world. O Arjuna, whatever stationary or moving thing comes into being—know it all to arise only from the union of the Field and the Knower of the Field.
सभी विचार के पीछे कृष्ण बार-बार दोहरा देते हैं, क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ। वह जानने वाला और जो जाना जाता है वह। इन दो को वे बार-बार दोहरा देते हैं। कि जो भी पैदा होता है, वह सब क्षेत्र है। बनता है, मिटता है, वह सब क्षेत्र है। और वह जो न बनता है, न मिटता है, न पैदा होता है, जो सिर्फ देखता है, जो सिर्फ दर्शन मात्र की शुद्ध क्षमता है, जो केवल ज्ञान है, जो मात्र बोध है, जो प्योर कांशसनेस है, जो शुद्ध चित्त है--वही पुरुष है, वही परम मुक्ति है।
Behind all his teaching Krishna keeps repeating: kshetra and kshetrajna—the Field and the Knower of the Field. The knower, and that which is known—these two he repeats again and again. Whatever is born is the Field—what is made and unmade, created and dissolved, all that is the Field. And that which is neither made nor unmade, neither born nor destroyed, which only sees, which is pure capacity for witnessing, which is only knowing, only awareness, pure consciousness, pure mind—that alone is Purusha, that is the supreme liberation.
विचारणीय है। ऐसा कृष्ण के साथ ही नहीं है। बुद्ध भी ऐसा ही बार-बार दोहराते हैं। क्राइस्ट भी ऐसा ही बार-बार दोहराते हैं। मोहम्मद भी ऐसा ही बार-बार दोहराते हैं। इस दोहराने में जरूर कुछ बात है।
It is worth pondering. It is not only so with Krishna. Buddha repeats again and again. Christ repeats again and again. Mohammed repeats again and again. There is certainly something in this repetition.
यह सिर्फ पुनरुक्ति नहीं है। यह एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया को समझ लेना चाहिए, नहीं तो पुनरुक्ति समझकर आदमी सोचता है कि क्या जरूरत! गीता को छांटकर एक पन्ने में छापा जा सकता है। मतलब की बातें उतने में आ जाएंगी, क्योंकि उन्हीं-उन्हीं बातों को वे बार-बार दोहराए चले जा रहे हैं।
It is not mere repetition; it is a process. One must understand this process, otherwise, taking it as repetition, a person thinks: What is the need! The Gita could be trimmed and printed on a single page. The essential points would fit, because the same things keep being said again and again.
मतलब की बातें तो उसमें आ जाएंगी, लेकिन वे मुर्दा होंगी और उनका कोई परिणाम न होगा। कई बातें समझ लेनी जरूरी हैं।
Yes, the essential points would fit—but they would be dead, and bear no fruit. Several things must be understood.
एक, जब कृष्ण उन्हीं बातों को दुबारा दोहराते हैं, तब आपको पता नहीं कि शब्द भला वही हों, प्रयोजन भिन्न हैं। और प्रयोजन इसलिए भिन्न हैं कि इतना समझ लेने के बाद अर्जुन भिन्न हो गया है। जो बात उन्होंने शुरू में कही थी अर्जुन से, वही जब वे बहुत देर समझाने के बाद फिर से कहते हैं, तो अर्जुन अब वही नहीं है। इस बीच उसकी समझ बढ़ी है, उसकी प्रज्ञा निखरी है। अब यही शब्द दूसरा अर्थ ले आएंगे।
First: when Krishna repeats the same things, you do not see that the words may be the same, but the purpose is different. And the purpose is different because, after so much has been understood, Arjuna himself has changed. What Krishna said at the beginning—when he says it again after a long time of explaining—Arjuna is no longer the same. In the meantime his understanding has grown, his prajna has been polished. Now the same words will carry a different meaning.
आप अगर इसकी परीक्षा करना चाहें, तो ऐसा करें, कोई एक किताब चुन लें जो आपको पसंद हो। उसको इस वर्ष पढ़ें और अंडरलाइन कर दें। जो-जो आपको अच्छा लगे उसमें, उसको लाल स्याही से निशान लगा दें। और जो-जो आपको बुरा लगे, उसको नीली स्याही से निशान लगा दें। और जो-जो आपको उपेक्षा योग्य लगे, उसको काली स्याही से निशान लगा दें।
If you want to test this, try this: choose a book you like. Read it this year and underline. Mark in red ink whatever you like. Mark in blue ink whatever you dislike. Mark in black ink whatever seems negligible.
सालभर किताब को बंद करके रख दें। सालभर बाद फिर खोलें, फिर से पढ़ें। अब जो पसंद आए उसको लाल स्याही से निशान लगाएं। आप हैरान हो जाएंगे। जो बात पिछले साल इसी किताब में आपको पसंद नहीं पड़ी थीं, वे अब पसंद पड़ती हैं। और जो बात पसंद पड़ी थी, वह अब पसंद नहीं पड़ती। जिसकी आपने उपेक्षा की थी पिछले साल, इस बार बहुत महत्वपूर्ण मालूम हो रही है। और जिसको आपने असाधारण समझा था, वह साधारण हो गई है। जिसको आपने नापसंद किया था, उसमें से भी कुछ पसंद आया है। और जिसको आपने पसंद किया था, उसमें से बहुत कुछ नापसंदगी में डाल देने योग्य है। किताब वही है, आप बदल गए।
Close the book for a year. After a year, open it again and read. Now mark in red whatever you like. You will be astonished: what you did not like last year in the very same book now appeals to you; and what you liked then no longer appeals. What you neglected last year now feels very important; and what you thought extraordinary has become ordinary. From what you disliked, something now seems likable; and from what you liked, much belongs in the dislike pile. The book is the same; you have changed.
और अगर सालभर बाद आपको सब वैसा ही लगे, जैसा सालभर पहले लगा था, तो समझना कि आपकी बुद्धि सालभर पहले ही कुंठित हो गई है; बदल नहीं रही है; मर गई है। उसमें कोई बहाव नहीं रहा है।
And if after a year everything feels just as it did before, understand that your intelligence became stunted a year ago; it is not changing; it has died. There is no flow left in it.
सालभर बाद फिर उसी किताब को पढ़ना, आप चकित होंगे, नए शब्द अर्थपूर्ण हो जाते हैं; नए वाक्य उभरकर सामने आ जाते हैं; पुराने खो जाते हैं। किताब का पूरा प्रयोजन बदल जाता है। किताब का पूरा अर्थ बदल जाता है।
Read the same book again after a year—you will be amazed: new words become meaningful; new sentences stand out; the old ones recede. The whole intention of the book changes; the whole meaning changes.
इसलिए हमने इस मुल्क में पाठ पर बहुत जोर दिया, पढ़ने पर कम। पढ़ने का मतलब एक दफा एक किताब पढ़ ली, खतम हो गया। पाठ का मतलब है, एक किताब को पढ़ते ही जाना है जीवनभर। रोज नियमित पढ़ते जाना है।
That is why, in this land, we emphasized paath—regular, repeated reading—more than mere reading. Reading means: read a book once, finished. Paath means: you keep reading the same book throughout life, daily, regularly.
लेकिन आप अगर मुर्दे की तरह पढ़ें, तो कोई सार नहीं है। पढ़ने में इतना बोध होना चाहिए कि आप में जो फर्क हुआ है, उस फर्क के कारण जो आप पढ़ रहे हैं, उसमें फर्क पड़ रहा है कि नहीं! तो पाठ है।
But if you read like a corpse, there is no point. There must be enough awareness in the reading to notice whether the change in you is changing what you are reading. That is paath.
गीता कल भी पढ़ी थी, आज भी पढ़ी, कल भी पढ़ेंगे, अगले वर्ष भी पढ़ेंगे, पढ़ते जाएंगे। जब बच्चे थे, तब पढ़ी थी; जब बूढ़े होंगे, तब पढ़ेंगे। लेकिन बूढ़ा अगर सच में ही विकसित हुआ हो, प्रौढ़ हुआ हो, सिर्फ शरीर की उम्र न बढ़ी हो, भीतर चेतना ने भी अनुभव का रस लिया हो, जागृति आई हो, पुरुष स्थापित हुआ हो, तो गीता जो बुढ़ापे में पढ़ी जाएगी, उसके अर्थ बड़े और हो जाएंगे।
The Gita was read yesterday, is read today, will be read tomorrow, next year, and on. When we were children we read it; when we are old we will read it. But if the old person has truly grown—matured—not just aged in body but ripened in inner consciousness, tasted the juice of experience, awakened, become established as the person, then the Gita read in old age will carry far greater meanings.
तो कृष्ण जब बार-बार दोहराते हैं, तो वह अर्जुन जितना बदलता है, उस हिसाब से दोहराते हैं। वे उन्हीं शब्दों को दोहरा रहे हैं, जो उन्होंने पहले भी कहे थे। लेकिन उनका अर्थ अर्जुन के लिए अब दूसरा है।
So when Krishna repeats, he repeats in step with Arjuna’s change. He repeats the same words he said before, but their meaning for Arjuna is now different.
दूसरी बात। जो भी महत्वपूर्ण है, उसे बार-बार चोट करना जरूरी है। क्योंकि आपका मन इतना मुश्किल में पड़ा है, सुनता ही नहीं; उसमें कुछ प्रवेश नहीं करता। उसमें बार-बार चोट की जरूरत है। उसमें हथौड़ी की तरह हैमरिंग की जरूरत है। तो जो मूल्यवान है, जैसे कोई गीत की कड़ी दोहरती है, ऐसा जो मूल्यवान है, कृष्ण उसको फिर से दोहराते हैं। वे यह कह रहे हैं कि फिर से एक चोट करते हैं। और कोई नहीं जानता, किस कोमल क्षण में वह चोट काम कर जाएगी और कील भीतर सरक जाएगी। इसलिए बहुत बार दोहराते हैं, बहुत बार चोट करते हैं।
Second: whatever is important must be struck again and again. Your mind is in such difficulty that it does not truly listen; nothing enters. It needs repeated blows—hammering. So whatever is valuable—like the refrain in a song—Krishna repeats it. He is saying: let me strike once more. No one knows in which tender moment that blow will work and the nail will slide in. Therefore he repeats many times, strikes many times.
इसलिए भी बार-बार दोहराते हैं कि जीवन का जो सत्य है, वह तो एक ही है। उसको कहने के ढंग कितने ही हों, जो कहना चाहते हैं, वह तो एक बहुत छोटी-सी बात है। उसे तो एक शब्द में भी कहा जा सकता है। लेकिन एक शब्द में आप न समझ सकेंगे। इसलिए बहुत शब्दों में कहते हैं। बहुत फैलाव करते हैं। शायद इस बहाने समझ जाएं। इस बहाने न समझें, तो दूसरे बहाने समझ जाएं। दूसरे बहाने न समझें, तो तीसरा सही। बहुत रास्ते खोजते हैं, बहुत मार्ग खोजते हैं।
He repeats also because the truth of life is one. The ways of saying it can be many, but what is to be said is a very small thing. It can be said in a single word. But you will not understand it in a single word. So it is said in many words, much elaboration. Perhaps by this approach you may understand; if not by this, then by another; if not the second, then the third. Many roads, many approaches are sought.
घटना तो एक ही घटानी है। और वह घटना सिर्फ इतनी ही है कि आप साक्षी हो जाएं। आप जागकर देख लें जगत को। मूर्च्छा टूट जाए। आपको यह खयाल में आ जाए कि मैं जानने वाला हूं। और जो भी मैं जान रहा हूं, वह मैं नहीं हूं।
Only one event has to happen: that you become a witness. You wake up and see the world. The stupor breaks. It dawns on you that I am the knower, and whatever I know—I am not that.
यह इतनी-सी घटना घट जाए, इसके लिए सारा आयोजन है। इसके लिए इतने उपनिषद हैं, इतने वेद हैं, इतनी बाइबिल, कुरान, गीता, और सब है। बुद्ध हैं, महावीर, जरथुस्त्र और मोहम्मद, और सारे लोग हैं। लेकिन वे कह सभी एक बात रहे हैं, बहुत-बहुत ढंगों से, बहुत-बहुत व्यवस्थाओं से।
For this tiny event to occur, the whole arrangement exists: so many Upanishads, so many Vedas, the Bible, the Koran, the Gita, and all. Buddha, Mahavira, Zarathustra, Mohammed—all of them. But they are all saying the same thing, in many different ways and structures.
वह एक बात मूल्यवान है। लेकिन आपको अगर वह बात सीधी कह दी जाए, तो आपको सुनाई ही नहीं पड़ेगी। और मूल्य तो बिलकुल पता नहीं चलेगा।
That one thing is valuable. But if it is stated to you straight, you will not even hear it, let alone sense its value.
आपको बहुत तरह से प्रलोभित करना होता है। जैसे मां छोटे बच्चे को प्रलोभित करती है, भोजन के लिए राजी करती है। राजी करना है भोजन के लिए, प्रलोभन बहुत तरह के देती है। बहुत तरह की बातें, बहुत तरह की कहानियां गढ़ती है। और तब बच्चे को राजी कर लेती है। कल वह दूसरे तरह की कहानियां गढ़ेगी, परसों तीसरे तरह की कहानियां गढ़ेगी। लेकिन प्रयोजन एक है कि वह बच्चा राजी हो जाए भोजन के लिए।
You have to be tempted in many ways—like a mother tempts a small child and persuades him to eat. The goal is to get him to agree to food; the temptations are of many kinds. Many stories are invented. And then the child is persuaded. Tomorrow she will invent different stories; the day after, still others. But the purpose is one: that the child agree to eat.
कृष्ण का प्रयोजन एक है। वे अर्जुन को राजी करना चाहते हैं उस परम क्रांति के लिए। इसलिए सब तरह की बातें करते हैं और फिर मूल स्वर पर लौट आते हैं। और फिर वे वही दोहराते हैं। इसके अंत में भी उन्होंने वही दोहराया है।
Krishna’s purpose is one. He wants to persuade Arjuna toward that supreme revolution. Therefore he speaks in every possible way and then returns to the fundamental note—and repeats it again. At the end, too, he repeats the same:
हे अर्जुन, जो कुछ भी स्थावर-जंगम वस्तु उत्पन्न होती है, उस संपूर्ण को तू क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ के संयोग से ही उत्पन्न हुई जान।
O Arjuna, whatever beings—moving or unmoving—come into being, know them all to arise from the union of the Field and the Knower of the Field.
वह जो भीतर क्षेत्रज्ञ बैठा है और बाहर क्षेत्र फैला है, उन दोनों के संयोग से ही सारे मन का जगत है। सारे सुख, सारे दुख; प्रीति- अप्रीति, सौंदर्य-कुरूपता, अच्छा-बुरा, सफलता-असफलता, यश-अपयश, वे सब इन दो के जोड़ हैं। और इन दो के जोड़ में वह पुरुष ही अपनी भावना से जुड़ता है। प्रकृति के पास कोई भावना नहीं है। तू अपनी भावना खींच ले, जोड़ टूट जाएगा। तू भावना करना बंद कर दे, परम मुक्ति तेरी है।
That knower within and the field spread without—by the conjunction of these two the whole world of the mind is formed. All pleasures, all pains; liking-disliking, beauty-ugliness, good-bad, success-failure, fame-infamy—they are all the join of these two. And in the joining of the two, it is the purusha who connects through his feeling. Nature has no feeling. Withdraw your feeling—the join breaks. Stop the feeling—supreme liberation is yours.
पांच मिनट रुकेंगे। कोई बीच से उठे नहीं। कीर्तन पूरा हो जाए, तभी उठें।
We will pause for five minutes. No one should get up in between. Rise only when the kirtan is complete.
कभी भी नहीं। क्योंकि मुक्त होने का अर्थ ही है, भाव से मुक्त हो जाना। इसलिए संसार में सब कुछ हो सकता है भाव से, मुक्ति नहीं हो सकती। मुक्ति संसार का हिस्सा नहीं है।
Never. Because the very meaning of being free is to be free of feeling. Therefore, in the world anything can happen through feeling—except liberation. Liberation is not part of the world.
भाव है संसार का विस्तार या संसार है भाव का विस्तार। तो आप जो भी भाव से चाहें, वही हो जाएंगे। स्त्री होना चाहें, स्त्री; पुरुष होना चाहें, पुरुष; पशु होना चाहें, पशु; पक्षी होना चाहें, पक्षी; स्वर्ग में देवता होना चाहें तो, नरक में भूत-प्रेत होना चाहें तो, जो भी आप होना चाहें--एक मुक्ति को छोड़कर--आप अपने भाव से होते हैं और हो सकते हैं।
Feeling is the expansion of the world, or the world is the expansion of feeling. So whatever you want through feeling, that you will become. If you want to be a woman, a woman; a man, a man; an animal, an animal; a bird, a bird. If you want to be a god in heaven or a ghost in hell—whatever you want to be, you can become by feeling—except one thing: liberation.
मुक्ति का अर्थ ही उलटा है। मुक्ति का अर्थ है कि अब हम कुछ भी नहीं होना चाहते। अब जो हम हैं, हम उससे ही राजी हैं। अब हम कुछ होना नहीं चाहते हैं।
Liberation means the opposite. Liberation means that now we do not want to become anything. Now we are content with what we are. Now we do not want to become.
जब तक आप कुछ होना चाहते हैं, तब तक आप जो हैं, उससे आप राजी नहीं हैं। कुछ होना चाहते हैं। गरीब अमीर होना चाहता है; स्त्री पुरुष होना चाहती है; दीन धनी होना चाहता है। कुछ होना चाहते हैं। पशु पुरुष होना चाहता है; पुरुष स्वर्ग में देवता होना चाहता है। लेकिन कुछ होना चाहते हैं, कुछ होना चाहते हैं।
So long as you want to become something, you are not content with what you are. You want to become something. The poor want to be rich; a woman wants to be a man; the meek want to be mighty. The animal wants to become human; the human wants to become a god in heaven. But this is the obsession: to become something, to become something.
होना चाहने का अर्थ है कि जो मैं हूं, उससे मैं राजी नहीं हूं; मैं कुछ और होना चाहता हूं। और जो आप हैं, वही आपका सत्य है। और जो भी आप होना चाहते हैं, वह झूठ है।
To want to become means: I am not content with what I am; I want to be something else. And what you are—that is your truth. And whatever you want to become—that is false.
भाव से झूठ पैदा हो सकते हैं, सत्य पैदा नहीं होता। सत्य तो है ही। इसलिए सभी भाव असत्य को जन्माते हैं। सारा संसार इसीलिए माया है, क्योंकि वह भाव से निर्मित है।
Falsehoods can be produced through feeling; truth cannot be produced. Truth already is. Therefore all feelings give birth to the untrue. The whole world is maya for this very reason—because it is constructed by feeling.
आप जो होना चाहते हैं, वह हो जाते हैं। जो आप हैं, वह तो आप हैं ही। वह इस होने के पीछे दबा पड़ा रहता है। जैसे राख में अंगारा दबा हो, ऐसे आपके होने में, बिकमिंग में आपका बीइंग, आपका अस्तित्व दबा रहता है।
What you want to be, that you become. What you are, you already are. That remains pressed behind this becoming. As an ember lies hidden under ash, so your being, your existence, remains suppressed beneath your becoming.
जिस दिन आप थक जाते हैं होने से, और आप कहते हैं, अब कुछ भी मुझे होना नहीं है, अब तो जो मैं हूं, राजी हूं। अब मुझे कुछ भी नहीं होना है। अब तो जो मेरा होना है; वही ठीक है। मेरा अस्तित्व ही अब मेरे लिए काफी है। अब मेरी कोई वासना, कोई दौड़ नहीं है। जिस दिन आपकी भाव की यात्रा बंद हो जाती है, आप मुक्त हो जाते हैं।
The day you get tired of becoming and you say, “Now I don’t want to become anything at all. Now I am content with what I am. I don’t want to be anything anymore. Whatever my being is—let that be. My very existence is enough for me. I have no desire, no race to run”—the day your journey of feeling stops, you are free.
इसलिए भावना से आप मुक्त न हो सकेंगे। भावना संसार का स्रोत है। भावना रुक जाएगी, तो आप मुक्त हो जाएंगे। यह कहना भी ठीक नहीं कि मुक्त हो जाएंगे; क्योंकि मुक्त आप हैं। भावना के कारण आप बंधे हैं। आपकी मुक्ति भावना के जाल में बंधी है। जिस दिन भावना का जाल गिर जाएगा, आप मुक्त हैं।
Therefore you will not become free through feeling. Feeling is the source of the world. When feeling stops, you are free. It is not quite right even to say “you will become free,” because you are free. It is because of feeling that you are bound. Your freedom is entangled in the net of feeling. The day that net falls, you are free.
आप सदा मुक्त थे। मोक्ष कोई भविष्य नहीं है। और मोक्ष कोई स्थान नहीं है। ध्यान रहे, मोक्ष आपका स्वभाव है। आप जो हैं अभी, इसी वक्त, इसी क्षण, वही आपका मोक्ष है।
You have always been free. Liberation is not some future. Nor is liberation some place. Remember, liberation is your nature. What you are—right now, this very instant—that is your liberation.
लेकिन वह आप होना नहीं चाहते। आप कुछ और होना चाहते हैं। कोई भी स्वयं होने से राजी नहीं है। कोई कुछ और होना चाहता है, कोई कुछ और होना चाहता है।
But you do not want to be that. You want to be something else. No one is willing to be himself. Someone wants to be something, someone else wants to be something else.
राजनीतिज्ञ मेरे पास आते हैं, वे साधु होना चाहते हैं। साधु मेरे पास आते हैं, उनकी बातें सुनकर लगता है कि वे राजनीतिज्ञ होना चाहते हैं। गरीब अमीर होना चाहता है। अमीर मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं कि बुरे उलझ गए हैं, बड़ी मुसीबत में हैं। इससे तो गरीबी बेहतर।
Politicians come to me—they want to be monks. Monks come to me—listening to them it seems they want to be politicians. The poor want to be rich. The rich come and say, “We are badly entangled, in great trouble. Poverty would be better than this.”
हमने जाना भी है, बुद्ध और महावीर अमीर घरों में पैदा हुए और गरीब हो गए। छोड़कर सड़क पर खड़े हो गए।
We have even known this: Buddha and Mahavira were born in wealthy houses and became poor—left everything and stood on the road.
अमीर गरीब होना चाहता है। आज अमेरिका में गरीब होने की दौड़ खड़ी हो रही है, क्योंकि अमेरिका खूब अमीर हो गया है। तो नए बच्चे, लड़के, लड़कियां हिप्पी हो रहे हैं; वे छोड़ रहे हैं। वे कहते हैं, भाड़ में जाए तुम्हारा धन, तुम्हारे महल, तुम्हारी कारें कुछ भी नहीं चाहिए। हमें जिंदगी चाहिए सीधी, सरल।
The rich want to be poor. Today in America there is a race to be poor, because America has become very rich. So the new boys and girls are becoming hippies—they are dropping out. They say, “To hell with your money, your palaces, your cars; we want none of it. We want life—plain, simple.”
अमीर गरीब होना चाहते हैं; गरीब अमीर होना चाहते हैं। कोई कुछ होना चाहता है, कोई कुछ होना चाहता है। एक बात पक्की है कि कोई भी स्वयं नहीं होना चाहता।
The rich want to be poor; the poor want to be rich. Somebody wants to be something; somebody wants to be something else. One thing is certain: no one wants to be himself.
आप भी अपने भीतर न मालूम क्या-क्या सोचते रहते हैं। कोई को गांधी बनना है, किसी को विवेकानंद बनना है, किसी को क्राइस्ट बनना है। बस, एक बात भर नहीं, जो आप हैं, वह भर नहीं बनना है; बाकी सब बनना है।
You too keep thinking God knows what inside yourselves. Someone wants to become a Gandhi, someone a Vivekananda, someone a Christ. Only one thing you do not want—to be what you are; everything else you want to become.
संसार का अर्थ है, कुछ और होने की दौड़। मोक्ष का अर्थ है, स्वयं होने के लिए राजी हो जाना। उसके लिए किसी भावना की जरूरत नहीं है। इसलिए अगर आप भावना करके मुक्त होंगे, तो वह मुक्ति झूठी होगी। वह भी चेष्टित और मन का ही फैलाव होगी।
The meaning of the world is the race to be something else. The meaning of liberation is consenting to be oneself. No feeling is needed for that. Therefore, if you “feel” your way to liberation, that liberation will be false. It too will be fabricated, a spread of the mind.
कई लोग भावना करके मुक्त होने की चेष्टा करते रहते हैं। ऐसा समझाते रहते हैं कि हम तो आत्मा हैं, मुक्त हैं। यह शरीर मैं नहीं हूं, यह संसार मैं नहीं हूं। ऐसा समझा-समझाकर, कोशिश कर-कर के, चेष्टा से अपने को मुक्त मान लेते हैं। उनकी मुक्ति भी चेष्टित है।
Many people keep trying to become free by feeling. They go on persuading themselves: “We are the soul, we are free. This body is not me, this world is not me.” By self-persuasion, by trying, by effort, they take themselves to be free. Their freedom too is fabricated.
चेष्टित कोई मुक्ति हो सकती है? जिसके लिए चेष्टा करना पड़े, वह मुक्ति नहीं हो सकती। क्योंकि चेष्टा तो बंधन बन जाती है। और जिसको सम्हालना पड़े रोज-रोज, वह मुक्ति नहीं हो सकती। क्योंकि मुक्ति तो वही है जिसे सम्हालना न पड़े, जो है ही।
Can there be any liberation that is fabricated? That for which effort has to be made cannot be liberation—because effort itself becomes a bondage. And that which has to be managed day after day cannot be liberation—because liberation is precisely that which needs no managing; it already is.
नदी को नदी होने के लिए कोई चेष्टा नहीं करनी पड़ती है। बादलों को आकाश में बादल होने के लिए कोई चेष्टा नहीं करनी पड़ती। आपके भीतर भी जो स्वभाव है, वह नदी और बादलों की तरह है। उसे होने के लिए कोई चेष्टा नहीं करनी है। और आप चेष्टा में लगे हैं।
A river does not need to make an effort to be a river. Clouds do not need any effort to be clouds in the sky. Your inner nature is like that—like the river and the clouds. It needs no effort to be. And you are busy making effort.
इसलिए एक बहुत कीमती बात समझ लें।
जो दुनिया में परम ज्ञान के संदेशवाहक हुए हैं, उन्होंने कहा है कि वह जो परम ज्ञान है, चेष्टारहित है, एफर्टलेस है। उसमें कोई प्रयत्न नहीं है। उसमें कुछ भी किया कि गलती हो जाएगी। उसमें कुछ करना भर मत। करना बंद कर देना और कुछ मत करना। यह जो करने का जाल है, इसे छोड़ देना; और तुम न-करने में ठहर जाना।
So understand a very precious point. Whoever has been a messenger of supreme knowing has said that the supreme knowing is effort-free. There is no exertion in it. In it, anything “done” will be a mistake. Do not do anything in it. Stop doing and do nothing. Drop this web of doing; settle into non-doing.
यह कृष्ण यही कह रहे हैं कि वह जो पुरुष है, वह न तो कुछ करता है, न कुछ भोगता है। वह सिर्फ है। शुद्ध स्वभाव है।
This is exactly what Krishna is saying: that Purusha neither does nor enjoys; he only is. Pure nature.
उस पुरुष को ऐसे शुद्ध स्वभाव में जान लेना और समझना कि सब कुछ प्रकृति करती है और सब कुछ प्रकृति में होता है और मुझमें कुछ भी नहीं होता। मैं हूं निष्क्रिय; प्रकृति है सक्रिय। कर्म मात्र प्रकृति में हैं और मैं अकर्म हूं--ऐसी प्रतीति, ऐसा बोध, ऐसा इलहाम, ऐसा एहसास--फिर कोई बंधन नहीं है, फिर कोई संसार नहीं है।
Know that Purusha in this purity of nature, and understand that everything is done by nature and everything happens in nature and in me nothing happens. I am inactive; nature is active. Actions belong only to nature, and I am non-acting—such a seeing, such a knowing, such an illumination, such a felt sense—and then there is no bondage, then there is no world.
