Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
अब हम सूत्र को लें।
Now let us take the sutra.
परंतु प्रकृति में स्थित हुआ ही पुरुष प्रकृति से उत्पन्न हुए त्रिगुणात्मक सब पदार्थों को भोगता है और इन गुणों का संग ही इसके अच्छी-बुरी योनियों में जन्म लेने में कारण है। वास्तव में तो यह पुरुष इस देह में स्थित हुआ भी पर ही है, केवल साक्षी होने से उपद्रष्टा और यथार्थ सम्मति देने वाला होने से अनुमंता एवं सबको धारण करने वाला होने से भर्ता, जीव रूप से भोक्ता तथा ब्रह्मादिकों का भी स्वामी होने से महेश्वर और शुद्ध सच्चिदानंदघन होने से परमात्मा, ऐसा कहा गया है।
“But the Purusha, established in Prakriti, enjoys the objects born of Prakriti’s three gunas; and this association with the gunas is the cause of taking birth in good and bad wombs. Truly, though abiding in this body, that Purusha is other: as witness, he is the onlooker; as giver of true assent, he is the consenter; as the one who supports all, he is the sustainer; as the Jiva, he is the experiencer; and as the Lord of even the Brahmas, he is Maheshvara; being the pure mass of sat-chit-ananda, he is called Paramatma.”
परंतु प्रकृति में स्थित हुआ ही पुरुष प्रकृति से उत्पन्न हुए सब पदार्थों को भोगता है.।
“But the Purusha, established in Prakriti, enjoys the objects born of Prakriti...”
वह जो भीतर चैतन्य है, वह जो पुरुष है, उसके बाहर चारों तरफ जो प्रकृति का त्रिगुण विस्तार है, यह पुरुष ही सभी स्थितियों में प्रकृति से संबंधित होता है। प्रकृति किसी भी स्थिति में पुरुष से संबंधित नहीं होती। पहली तो बात यह खयाल में ले लें।
That inner consciousness, that Purusha within, is related to the spread of Prakriti and its three gunas surrounding him on all sides. The Purusha relates to Prakriti in every situation; Prakriti, in any situation, does not relate to Purusha. Take this in first.
आप अपने मकान में हैं। आप कहते हैं, मेरा मकान। मकान कभी नहीं कहता कि आप मेरे हैं। और आप कल चले जाएंगे, तो मकान रोएगा नहीं। मकान गिर जाएगा, तो आप रोएंगे। बहुत मजे की बात है। मकान धेला भर भी आपकी चिंता नहीं करता; आप बड़ी चिंता करते हैं।
You are in your house. You say, “My house.” The house never says, “You are mine.” And if you leave tomorrow, the house will not weep. If the house collapses, you will weep. Strange, isn’t it? The house has not a pebble’s worth of concern for you; you have great concern for it.
आपकी कार बिगड़ जाए, तो आंसू निकल आते हैं। जिस जमीन पर आप खून-खराबा कर सकते हैं, जान दे सकते हैं, वह जमीन आपकी रत्तीभर भी चिंता नहीं करती। बहुत पहले आप जैसे पागल और भी उस पर जान दे चुके हैं। जिस जमीन को आप अपना कहते हैं, आप नहीं थे, तब भी वह थी। कोई और उसको अपना कह रहा था। न मालूम कितने लोग दावा कर चुके। और दावेदार समाप्त हो जाते हैं और जिस पर दावा किया जाता है, वह बना है।
If your car breaks down, tears come to your eyes. The land for which you could shed blood, even give your life—that land has not a grain of concern for you. Long before you, others as mad as you have died for it. The land you call yours was there when you were not; someone else called it his. Who knows how many have claimed it? The claimants vanish, the claimed remains.
प्रकृति आपसे कोई संबंध स्थापित नहीं करती। आप ही प्रकृति से संबंध स्थापित करते हैं। आप ही संबंध बनाते हैं, आप ही तोड़ते हैं। संबंध बनाकर आप ही सुख पाते हैं, आप ही दुख पाते हैं। यह निपट आप पर ही निर्भर है। कुछ भी प्रकृति की उत्सुकता नहीं है कि आपको दुख दे कि सुख दे। आप अपना सुख-दुख अपने हाथ से निर्मित करते हैं।
Prakriti does not establish any relation with you. You establish relation with Prakriti. You forge the relation and you break it. By making relation you obtain pleasure; by making relation you suffer pain. It depends wholly on you. Prakriti has no interest in giving you pain or pleasure. With your own hands you fashion your pleasure and pain.
और इसलिए एक मजे की घटना घटती है। जिस चीज से आपको सुख मिलता है, आपकी दृष्टि बदल जाए, उसी से दुख मिलने लगता है। चीज वही है। जिस चीज से आपको दुख मिलता है, दृष्टि बदल जाए, उसी से सुख मिलने लगता है। चीज वही है। पर आपकी दृष्टि बदली कि सारा अर्थ बदल जाता है। आपका खयाल बदला कि सारा संसार बदल जाता है।
Hence a curious fact: that from which you once derived pleasure—let your vision change and the same thing begins to give pain. The thing is the same. From that which gave you pain—let your vision change and the same thing becomes a source of joy. The thing is the same; only your outlook changes and the whole meaning changes. Your idea changes and the whole world changes.
आप वस्तुओं के संसार में नहीं रहते, आप भावों और विचारों के संसार में रहते हैं। वस्तुएं तो बहुत दूर हैं, उनसे आपका कोई संबंध नहीं है। आप अपने भावों को फैलाकर सेतु बनाते हैं, वस्तुओं से संबंधित हो जाते हैं। किसी को पत्नी कहते हैं, किसी को पति कहते हैं, किसी को मित्र कहते हैं। वे सब संबंध हैं, जो आपने निर्मित कर लिए हैं। वैसे संबंध कहीं हैं नहीं; सिर्फ भावों में है।
You do not live in a world of objects; you live in a world of feelings and thoughts. Objects are far away; you have no direct relation to them. You stretch your feelings like bridges and get related to objects. You call someone wife, someone husband, someone friend. These are relationships you have constructed. In themselves they do not exist; they exist only in feeling.
कृष्ण कह रहे हैं कि यह जो प्रकृति है चारों तरफ, उससे उत्पन्न हुए ये जो सारे पदार्थ हैं, इनको आप भोगते हैं अपने ही भाव से। और इन भावों के कारण ही अच्छी-बुरी योनियों में जन्म लेते हैं।
Krishna is saying: This Prakriti all around you, and all the objects born of it—you enjoy them according to your feeling. And because of these feelings, you take birth in good and bad wombs.
आप जैसा भाव करते हैं, वैसे ही हो जाते हैं। भाव जन्मदाता है। आप जैसा भाव करते हैं, वैसे ही हो जाते हैं। आप जो मांगते हैं, बड़े दुख की बात यही है कि वही मिल जाता है। जो कुछ भी आप हैं, वह आपकी ही वासनाओं का परिणाम है।
You become what you feel. Feeling is the begetter. You become what you feel. And what you ask for—sadly enough—that is what you get. Whatever you are is the result of your own desires.
थोड़ा खयाल करें, कितनी वासनाएं आप करते हैं! और जिन वासनाओं को आप करते हैं, धीरे-धीरे-धीरे उन वासनाओं को पूरा करने के योग्य आप हो जाते हैं। वैज्ञानिक भी कहते हैं, डार्विन ने प्रस्तावित किया है कि मनुष्य के पास जो-जो इंद्रियां हैं, वे इंद्रियां भी मनुष्य की वासनाओं से ही जन्मी हैं।
Reflect a little on how many desires you harbor! And the desires you nourish—slowly, slowly—you become capable of fulfilling them. Scientists say too—Darwin proposed—that the senses man possesses are born of man’s desires.
आपके पास आंख है, इसलिए आप देखते हैं, यह बात ठीक नहीं है। आप देखना चाहते थे, इसलिए आंख पैदा हुई। जिराफ है, उसकी लंबी गर्दन है। तो डार्विन कहता है कि जिराफ की इतनी लंबी गर्दन क्यों है? ऊंट की इतनी लंबी गर्दन क्यों है?
हम तो ऊपर से यही देखते हैं कि ऊंट की इतनी लंबी गर्दन है, इसलिए झाड़ पर कितने ही ऊंचे पत्ते हों, उनको तोड़कर खा लेता है। लेकिन विकासवादी कहते हैं कि झाड़ के ऊंचे पत्ते पाने के लिए ही जो वासना है उसकी, वही उसकी गर्दन को लंबा कर देती है; नहीं तो उसकी गर्दन लंबी नहीं हो जाएगी। और जंगल में बड़ा संघर्ष है। क्योंकि नीचे के पत्ते तो कोई भी जानवर खा जाते। जिसकी गर्दन जितनी ऊंची होगी, वह उतनी देर तक सरवाइव कर सकता है; उसका बचाव उतनी देर तक हो सकता है।
It is not right to say you see because you have eyes. You desired to see; therefore eyes evolved. The giraffe has a long neck. Darwin asks: why such a long neck? The camel too has a long neck. We see from above and conclude: “Because the camel has a long neck, he can reach high leaves.” But evolutionists say: it is the desire to reach high leaves that elongated the neck; otherwise it would not become long. And there is fierce competition in the forest. Low leaves any animal can eat. The higher the reach, the longer one can survive.
तो डार्विन और उनके अनुयायी कहते हैं कि यह ऊंट है, जिराफ है, यह सरवाइवल आफ दि फिटेस्ट, वह जो बचाव करने में सक्षम है अपने को, वह वही इंद्रियां पैदा कर लेता है, जिनकी उसकी वासना है। लंबी गर्दन के कारण ऊंट बड़े वृक्षों के पत्ते नहीं खाता है, बड़े वृक्षों के पत्ते खाना चाहता है, इसलिए उसके पास लंबी गर्दन है।
So Darwin and his followers say: survival of the fittest—the one capable of protecting himself develops the very senses his desires demand. The camel does not eat high leaves because he has a long neck; he has a long neck because he wanted to eat high leaves.
आप जो देखते हैं, वह आंख के कारण नहीं देखते हैं; देखने की वासना है भीतर, इसलिए आंख है। और इसकी बड़ी अदभुत कभी-कभी घटनाएं घटी हैं।
You do not see because of eyes; there is a desire within to see—therefore the eyes are there. And sometimes astonishing things happen.
रूस में एक महिला अंधी हो गई। उसे देखने का रस तो लग गया था। देखा था उसने बहुत दिनों तक, फिर अंधी हो गई। और देखने की वासना उसमें प्रगाढ़ थी। और देखना है, क्योंकि देखे बिना जिंदगी एकदम बे-रौनक हो गई।
In Russia a woman went blind. She had tasted the joy of seeing; she had seen for many years, then went blind. The desire to see became intense. Life without seeing turned drab and lusterless.
आप सोच नहीं सकते कि जिसके पास आंख रही हों और आंखें चली जाएं, उसकी जिंदगी एकदम अस्सी प्रतिशत समाप्त हो गई। क्योंकि सब रंग खो गए; जिंदगी से सारी रंगीनी खो गई; सब चेहरे खो गए; सब रूप खो गए। ध्वनियों का एक उबाने वाला मोनोटोनस जगत रह गया, जहां कोई रंग नहीं, जहां कोई रूप नहीं।
You cannot imagine: if you had eyes and they were taken away, life would be eighty percent gone—color gone, forms gone. Only a monotonous world of sounds remains—no color, no form.
तो उसकी देखने की प्रगाढ़ आकांक्षा उसमें पैदा हुई। और उसने हाथ से चीजों को टटोलना शुरू किया। और धीरे-धीरे उसकी अंगुलियां आंखों जैसा काम करने लगीं। अब तो उस पर बड़े वैज्ञानिक प्रयोग हुए हैं। वह आपके चेहरे के पास अंगुलियों को लाकर, बिना छुए, हाथ घुमाकर कह सकती है कि चेहरा सुंदर है या कुरूप है--बिना छुए!
Her urge to see became profound. She began to feel things with her hands. Slowly her fingers began to function like eyes. Later scientists conducted many experiments. She could bring her fingers near your face and, without touching, pass her hand and say whether the face was beautiful or ugly—without touching!
तो वैज्ञानिक कहते हैं कि उसके हाथ आपके चेहरे से निकलती किरणों के स्पर्श को अनुभव करने लगे। और सच तो बात यही है कि आंख भी चमड़ी ही है। हाथ भी चमड़ी है। आंख की चमड़ी ने एक स्पेशिएलिटी, एक विशेष गुण पैदा कर लिया है देखने का। तो कोई वजह नहीं है कि हाथ की चमड़ी वैसा गुण क्यों पैदा न कर ले!
Scientists say the skin of her hands began to sense the rays emanating from your face. In truth the eye is also skin. The hand is skin. The skin of the eye has specialized in seeing. There is no reason why the skin of the hand cannot develop a similar specialty.
कुछ पशु हैं, जो पूरे शरीर से सुनते हैं। उनके पास कोई कान नहीं है। पूरा शरीर ही कान का काम करता है। आप रात को चमगादड़ देखते हैं। चमगादड़ कभी दिन में भी घर में घुस आता है। उसे दिन में दिखाई नहीं पड़ता। उसकी आंखें खुल नहीं सकतीं। लेकिन आपने कभी खयाल किया हो, न किया हो; ठीक चमगादड़ दीवाल के बिलकुल किनारे आकर चार-छह अंगुल की दूरी से लौट जाता है, टकराता नहीं। टकराने को होता है और लौट जाता है। और आंख उसकी देखती नहीं।
Some animals hear with their whole body. They have no ears; the whole body functions as ear. Look at the bat. Sometimes a bat blunders into a house by day. It cannot open its eyes in daylight. Yet, have you noticed? A bat comes right up to the edge of a wall—within four to six inches—and turns away, without colliding. It comes to the point of collision and veers off. The eye sees nothing.
तो वैज्ञानिक उस पर बहुत काम करते हैं। तो उसका पूरा शरीर दीवाल की मौजूदगी को छह इंच की दूरी से अनुभव करता है। इसलिए वह करीब आ जाता है टकराने के, लेकिन टकराता नहीं। हां, आप उसको घबड़ा दें और परेशान कर दें, तो टकरा जाएगा। लेकिन अपने आप वह टकराता नहीं। बिलकुल पास आकर हट जाता है। राडार है उसके पास, जो छह इंच की दूरी से उसको स्पर्श का बोध दे देता है। दिन में उसके पास आंख नहीं है, लेकिन बचाव की सुविधा तो जरूरी है। उसका पूरा शरीर अनुभव करने लगा है। उसका पूरा शरीर संवेदनशील हो गया है।
Scientists studied it. The bat’s whole body senses the presence of the wall from six inches away. So it comes close, almost colliding, but doesn’t. Yes, if you frighten and confuse it, it may collide. Left to itself, it doesn’t. It turns away at the last moment. It has a radar that gives it a sense of touch at six inches. By day it lacks seeing eyes, but the facility for survival is still necessary. Its whole body has become sensitive.
हमारे भीतर वह जो छिपा हुआ पुरुष है, वह जो भी चाहता है, उसके योग्य इंद्रिय पैदा हो जाती है। उसकी चाह की छाया है।
The Purusha hidden within us—whatever he desires, the corresponding sense organ evolves. The senses are shadows of his wanting.
यह जरा कठिन होगा। क्योंकि अक्सर हम कहते हैं कि इंद्रियों के कारण वासना है। गलत है बात। वासनाओं के कारण इंद्रियां हैं। इसीलिए तो ज्ञानी कहते हैं कि जब वासनाएं समाप्त हो जाएंगी, तो तुम जन्म न ले सकोगे। जन्म न ले सकने का मतलब यह है कि तुम फिर इंद्रियां और शरीर को ग्रहण न कर सकोगे। क्योंकि इंद्रियां और शरीर मूल नहीं हैं, मूल वासना है। तुम जिस घर में पैदा हुए हो, वह भी तुम्हारी वासना है। तुम जिस योनि में पैदा हुए हो, वह भी तुम्हारी वासना है।
This will be a bit difficult, because we usually say: desires exist because of the senses. That is false. The senses exist because of desires. That is why the wise say: when desires end, you cannot be born again. Not being born means you will not be able to take up a body and senses again—because body and senses are not primary; desire is primary. The house in which you were born is also your desire. The womb in which you were born is also your desire.
इधर मैं एक बहुत अनूठे अनुभव पर आया। कुछ लोगों के पिछले जन्मों के संबंध में मैं काम करता रहा हूं, कि उनके पिछले जीवन की स्मृतियों में उन्हें उतारने का प्रयोग करता रहा हूं। एक चकित करने वाला अनुभव हुआ। वह अनुभव यह हुआ कि पुरुष तो अक्सर पिछले जन्मों में भी पुरुष होते हैं, लेकिन अक्सर स्त्रियां जन्म में बदलती हैं।जैसे अगर कोई पिछले जन्म में स्त्री थी, तो इस जन्म में पुरुष हो जाती है।
Recently I came upon a very unique experience. I have been working with a few people on their past lives—guiding them into past-life memories. A surprising pattern appeared: men are often men in past lives too, but women frequently change sex—if someone was a woman in a past life, in this life she often becomes a man.
शायद स्त्रियों के मन में गहरी वासना पुरुष होने की होगी। स्त्रियों की परतंत्रता, शोषण के कारण स्त्रियों के मन में वासना होती है कि पुरुष होतीं तो अच्छा था। प्रगाढ़.। और जीवन भर का अनुभव उनको कहता है कि पुरुष होतीं तो अच्छा था।
लेकिन पश्चिम में स्त्रियों की स्वतंत्रता बढ़ रही है। पचास-सौ वर्ष के बाद यह बात मिट जाएगी। स्त्रियां स्त्री योनि में जन्म ले सकेंगी; वह वासना क्षीण हो जाएगी।
Perhaps, because of bondage and exploitation, women have a deep desire to be men. Their lifelong experience whispers: “It would have been better to be a man.” The urge becomes intense. In the West, women’s freedom is increasing. In fifty to a hundred years this pattern will fade; women will be able to take birth as women—the desire will weaken.
अक्सर ऐसा होता है कि जो ब्राह्मण घर में है, वह दूसरे जन्म में भी ब्राह्मण घर में है; उसके पीछे भी ब्राह्मण घर में है। क्योंकि ब्राह्मण घर का बेटा एक दफा ब्राह्मण घर का अहंकार और दर्प अनुभव किया हो, तो किसी और घर में पैदा नहीं होना चाहेगा। वह उसकी वासना नहीं है। लेकिन शूद्र अक्सर बदल लेंगे। एक जन्म में शूद्र है, तो दूसरे जन्म में वह दूसरे वर्ण में प्रवेश कर जाएगा। उसकी गहरी वासना उस शूद्र के वर्ण से हट जाने की है। वह भारी है, कष्टपूर्ण है, वह बोझ है; उसमें होना सुखद नहीं है।
Often, a Brahmin is born again in a Brahmin household—again and again. A Brahmin’s son, having once tasted the pride and prestige of a Brahmin home, does not wish to be born elsewhere; that is his desire. But a Shudra often changes—born a Shudra in one life, he enters another varna in the next. His deep desire is to move out of the Shudra status. It is heavy, painful, a burden; it is not pleasant to be there.
तो हम जो वासना करते हैं, उस तरफ हम सरकने लगते हैं। हमारी वासना हमारे आगे-आगे चलती है और हमारे जीवन को पीछे-पीछे खींचती है।
We drift toward what we desire. Our desire walks ahead, and our life is dragged along behind it.
कृष्ण कहते हैं, यह जो प्रकृति से फैला हुआ संसार है, हमारे भीतर छिपा हुआ पुरुष ही इसे भोगता है और गुणों का संग ही इसकी अच्छी-बुरी योनियों में जन्म लेने के कारण होते हैं। और फिर जिन चीजों से यह रस का संबंध बना लेता है, संग बना लेता है, जिनसे यह रस से जुड़ जाता है, उन्हीं योनियों में प्रवेश करने लगता है।
Krishna says: This world spread by Prakriti is enjoyed by the Purusha hidden within us, and association with the gunas becomes the cause of birth in good and bad wombs. And whatever things he develops a taste for, with which he forms attachment, into those very wombs he begins to enter.
अगर कोई इस तरह की वासनाएं करता है कि कुत्ता होकर उनको ज्यादा अच्छी तरह से पूरी कर सकेगा, तो प्रकृति उसके लिए कुत्ते का शरीर दे देगी। प्रकृति सिर्फ खुला निमंत्रण है। कोई आग्रह नहीं है प्रकृति का। आप जो होना चाहते हैं, वे हो जाते हैं। आप अपने गर्भ को चुनते हैं, जाने या अनजाने। आप अपनी योनि भी चुनते हैं, जाने या अनजाने।
If one cultivates such desires as could be better fulfilled by being a dog, then Prakriti will provide a dog’s body. Prakriti offers only an open invitation; it has no insistence. You become what you want to become. You choose your womb—knowingly or unknowingly. You choose your species—knowingly or unknowingly.
आप जो मांगते हैं, वह घटित हो जाता है। जैसे पानी नीचे बहता है और गड्ढे में भर जाता है, ऐसे ही आप भी बहते हैं और अपनी योनि में भर जाते हैं। आपकी जो वासनाएं हैं, वे आपको ले जाती हैं एक विशेष दिशा की तरफ। अच्छी और बुरी योनियों में जन्म हमारी ही आकांक्षाओं का फल है।
What you ask for happens. Like water flowing down and filling a pit, you too flow and fill into a womb. Your desires carry you in a particular direction. Birth in good or bad wombs is the fruit of our own longings.
लेकिन हमारी तकलीफ यह है कि हम भूल ही जाते हैं कि हमारी आकांक्षाएं क्या हैं। हम भूल ही जाते हैं कि हमने क्या मांगा था। जब तक हमें उपलब्धि होती है, तब तक हम अपनी मांग ही भूल जाते हैं। अगर हम अपनी मांग याद रख सकें, तो हमें पता चल जाएगा कि फासला चाहे कितना ही हो मांग और प्राप्ति का, जो हमने मांगा था, वह हमें मिल गया है।
Our difficulty is that we forget what our longings are. By the time attainment comes, we have forgotten what we asked for. If we could remember our asking, we would see that, no matter the time gap between asking and receiving, we have been given exactly what we asked.
इधर मैं देखता हूं, लोग अपनी ही मांगों से दुखी हैं।
I see people unhappy with their own askings.
एक युवती मेरे पास आई और उसने मुझे कहा कि मुझे एक ऐसा पति चाहिए जो सुंदर हो, स्वस्थ हो, शक्तिशाली हो, किसी से दबे नहीं, दबंग हो। ठीक है, खोज कर, मिल जाएगा। पर उसने कहा, एक बात और। वह सदा मेरी बात माने।
A young woman came to me and said, “I want a husband who is handsome, healthy, powerful, who bows to no one, who is dominant.” Fine—search, you will find him. Then she added, “One more thing: he should always obey me.”
तो मैंने उसको कहा कि तू दोनों में तय कर ले। जो दबंग होगा, वह तुझसे नहीं दबेगा। और अगर तू उसको दबाना चाहती है, तो जो तुझसे दबेगा, वह किसी से भी दबेगा। तो तू पक्का कर ले; दो में से चुन ले। क्योंकि दबंग तो उपद्रव रहेगा तेरे लिए भी। तू भी उसे दबा नहीं पाएगी। और अगर तेरी वासना यह है कि तू उसे दबा पाए, तो फिर वह दबंग नहीं रहेगा। वह तेरे पीछे डरकर चलेगा। जो तुझसे डरेगा, वह फिर किसी से भी डरेगा। तो दो में से तू तय कर ले।
I told her, “Decide between the two. If he is dominant, he will not submit to you. If you want to dominate him, then the man who submits to you will submit to anyone. Choose one of the two. The dominant one will be trouble for you too; you won’t be able to dominate him. And if your desire is to dominate him, he will no longer remain dominant. He will trail behind you in fear; if he fears you, he will fear everyone. So pick one.”
कुछ दिन बाद आकर उसने मुझसे कहा कि तो ठीक है; वह मुझसे दबना चाहिए, चाहे फिर कुछ और भी हो।
A few days later she returned and said, “All right then—he should submit to me, whatever else he may be.”
अब इसको पता नहीं है इस वासना का। यह पूरी हो जाएगी। क्योंकि जो यह वासना करेगी, उसको पूरा कर लेगी, खोज लेगी। अपने योग्य सब मिल जाता है। अयोग्य तो मिलता ही नहीं, बस अपने योग्य ही मिलता है। चाहें आप पहचान पाएं या न पहचान पाएं।
She is unaware of this desire of hers—but it will be fulfilled. The desire one truly holds, one fulfills; one finds its match. We get what is congruent with us; the incongruent never comes—whether we recognize it or not.
जब इससे दबने वाला व्यक्ति इसको मिल जाएगा, उससे इसे तृप्ति नहीं होगी। किसी स्त्री को दबने वाले व्यक्ति से तृप्ति नहीं हो सकती, क्योंकि दबने वाला व्यक्ति स्त्रैण हो जाता है। स्त्री तो उसी पुरुष से प्रसन्न हो सकती है, जो दबाता हो। क्योंकि जो दबाता हो, उसी के प्रति समर्पण हो सकता है।
स्त्री चाहती है, कोई दबाए। हालांकि दबाने का ढंग बहुत संस्कारित होना चाहिए। कोई सिर पर लट्ठ मारे, ऐसा नहीं। लेकिन व्यक्तित्व ऐसा हो कि दबा दे, अभिभूत कर दे, और स्त्री समर्पित हो जाए। स्त्री सिर्फ उसी में रस ले पाती है, जो उसे दबा दे, बिना दबाए; दबाने का कोई आयोजन न करे; उसका होना, उसका व्यक्तित्व ही दबा दे और स्त्री समर्पित हो जाए। उससे तो तृप्ति मिल सकती है।
When she finds a man who submits to her, she will not be fulfilled. No woman can be fulfilled with a man who is submissive; a submissive man becomes effeminate. A woman can be pleased only by one who overwhelms her—though the way of overwhelming should be refined. Not with a stick on the head; rather, a presence, a personality that subdues without trying, and the woman yields in trust. Only there does fulfillment arise.
लेकिन अब यह स्त्री कहती है कि वह मुझसे दबे। तो यह स्त्री को खोज रही है; पुरुष को नहीं खोज रही है। वह इसे मिल जाएगा, क्योंकि बहुत पुरुष स्त्रियों जैसे हैं। वे इसे मिल जाएंगे, और उनसे यह परेशान होगी। और परेशान होकर यह भाग्य को और भगवान को, न मालूम किस-किस को दोष देगी। और कभी फिक्र न करेगी कि जो इसने मांगा था, वह इसे मिल गया।
But she says, “He must submit to me.” She is looking for a woman—not a man. She will find him, because many men are woman-like; she will find such men, and they will trouble her. Then she will blame fate and God and whoever else—never pausing to see that what she asked for is exactly what she got.
आप थोड़े अपने दुखों की छानबीन करना। जो आपने मांगा था, वह आपको मिल गया है।
Investigate your sorrows a little—you will find you got what you asked for.
कुछ लोग कहते हैं कि हमारा दुख इसलिए है कि हमने जो मांगा था, वह नहीं मिला। वे गलत कहते हैं। उनको ठीक पता नहीं है कि उन्होंने क्या मांगा था। असलियत में जो आप मांगते हैं, वह मिल जाता है। मांग पूरी हो जाती है। और तब आप दुख पाते हैं। दुख पाकर आप समझते हैं कि मेरी मांग पूरी नहीं हुई, इसलिए दुख पा रहा हूं। नहीं; आप थोड़ा समझना, खोजना। आप फौरन पा जाएंगे कि मेरी मांगें पूरी हो गईं, तो मैं दुख पा रहा हूं।
Some say, “Our misery is because we did not get what we asked for.” They are wrong. They do not know what they asked. In truth, what you ask for is granted—and then you suffer. You think you suffer because your desire was not fulfilled. No; look closely and you will find: my desires were fulfilled—and that is why I suffer.
हमें पता नहीं है कि हम क्या मांगते हैं; हमारी क्या वासना है; क्या परिणाम होगा। हम कभी हिसाब भी नहीं रखते। अंधे की तरह चले जाते हैं। लेकिन समस्त धर्मों का सार है कि आप जिन वासनाओं से डूबते हैं, भरते हैं, उन योनियों में, उन व्यक्तित्व में, उन ढांचों में, उन जीवन में आपका प्रवेश हो जाता है।
We do not know what we ask; what our desire is; what its consequences will be. We never keep accounts. We proceed blindly. The essence of all religions is: the wombs into which you sink and fill are those of the very desires with which you overflow. Into those personalities, those molds, those lives you enter.
“Truly, though abiding in this body, that Purusha is other...”
वास्तव में तो यह पुरुष इस देह में स्थित हुआ भी पर ही है.।
अब इस पुरुष की बहुत-सी स्थितियां हैं। क्योंकि पुरुष तो शरीर से भिन्न है, लेकिन जब भिन्न समझता है, तभी भिन्न है। और चाहे तो समझ ले कि मैं शरीर हूं, तो भ्रांति में पड़ जाएगा।
Now, this Purusha has many states. He is different from the body—but only when he knows himself as different. If he chooses, he can believe “I am the body” and fall into delusion.
पुरुष शरीर में रहते हुए भी भिन्न है। यह उसका स्वभाव है। लेकिन इस स्वभाव में एक क्षमता है, तादात्म्य की। यह अगर समझ ले कि मैं शरीर हूं, तो शरीर ही हो जाएगा। आप अगर समझ लें कि आपके हाथ की लकड़ी आप हैं, तो आप लकड़ी ही हो जाएंगे। आप जो भी मान लें, वह घटित हो जाता है। मानना सत्य बन जाता है। पुरुष की यह भीतरी क्षमता है। वह जो मान लेता है, वह सत्य हो जाता है।
वास्तव में तो यह पुरुष इस देह में स्थित हुआ पर ही है। लेकिन साक्षी होने से उपद्रष्टा.।
Dwelling in the body, the Purusha is nonetheless other. That is his nature. Yet in this nature there is a capacity—identification. If he believes “I am the body,” he becomes the body. If you believe the stick in your hand is you, you become the stick. Whatever you assume becomes true. This is the inner capacity of Purusha: what he takes to be so becomes so.
फिर इसकी अलग-अलग स्थितियां हैं। अगर यह साक्षी होकर देखे अपने को भीतर, तो यह उपद्रष्टा या द्रष्टा हो जाता है।
“Truly, though abiding in this body, that Purusha is other. And as witness, he is the onlooker...”
These are his different stances. If, as a witness, he looks within, he becomes the onlooker, the drashta.
यथार्थ सम्मति देने वाला होने से अनुमंता हो जाता है.।
“As giver of true assent, he is the consenter...”
अगर इसकी आप सम्मति मांगें, तो यह आपके लिए अनुमंता हो जाएगा। लेकिन आप इससे कभी सम्मति भी नहीं मांगते। कभी आप शांत और मौन होकर अपने भीतर के पुरुष का सुझाव भी नहीं मांगते। आप वासनाओं का सुझाव मानकर ही चलते हैं। इंद्रियों का सुझाव मानकर चलते हैं। या परिस्थिति में, कोई भी घड़ी उपस्थित हो जाए, तो उसकी प्रतिक्रिया से चलते हैं।
If you ask his consent, he becomes the consenter for you. But you never ask his consent. You never sit silent and still and seek the suggestion of the inner Purusha. You follow the suggestions of desire, of the senses, or the compulsions of circumstance—reacting to whatever moment arises.
एक आदमी गाली दे दे, तो वह आपको चला देता है। फिर आप उसकी गाली के आधार पर कुछ करने में लग जाते हैं। बिना इसकी फिक्र किए कि यह आदमी कौन है, जो मुझे गुलाम बना रहा है! मैं इसकी गाली को मानकर क्यों चलूं? यह तो मुझे चला रहा है!
Someone abuses you, and he takes the reins—you begin to act based on his abuse. Without even asking, “Who is this person who is making me his slave? Why should I move at the push of his abuse?” He is pressing your buttons. He hurls abuse, and something starts moving within you—you are enslaved.
आप यह मत सोचना कि आप गाली न दें, तो बात खतम हो गई। तो आप भीतर इसकी गाली से कुछ सोचेंगे। शायद यह सोचेंगे कि क्षमा कर दो, नासमझ है। लेकिन यह भी आप चल पड़े। वही चला रहा है आपको। आप सोचें कि यह नासमझ है, पागल है, शराब पीए हुए है। इसलिए क्यों गाली का जवाब देना! तो भी इसने आपको चला दिया। आप मालिक न रहे; यह बटन दबाने वाला हो गया। इसने गाली दी और आपके भीतर कुछ चलने लगा। आप गुलाम हो गए।
Do not think that if you refrain from abusing back the issue is over. Inside you will think something—perhaps, “Forgive him, he is ignorant.” Even then he is making you move. You are not the master; he is the button-presser. He abuses, and something starts running within you. You are a slave.
अगर आप रुककर क्षणभर साक्षी हो जाएं और भीतर की सलाह लें--परिस्थिति की सलाह न लें, प्रतिक्रिया न करें, इंद्रियों की मानकर न पागल बनें--भीतर के साक्षी की सलाह लें, तो वह साक्षी अनुमंता हो जाता है।
If you pause for a moment, become a witness, and take counsel within—not from circumstances, not from reaction, not from the senses—take counsel of the witness, and the witness becomes the consenter.
सबको धारण करने वाला होने से भर्ता, जीव रूप से भोक्ता, ब्रह्मादिकों का भी स्वामी होने से महेश्वर और शुद्ध सच्चिदानंदघन होने से परमात्मा, ऐसा कहा गया है।
“As the supporter of all, he is the sustainer; as Jiva, the experiencer; as the Lord of even the Brahmas, he is Maheshvara; and being the mass of sat-chit-ananda, he is called Paramatma.”
यह जो भीतर पुरुष है, यह बहुत रूपों में प्रकट होता है। अगर आप इस पुरुष को शरीर के साथ जोड़ लें, तो लगने लगता है, मैं शरीर हूं। और आप संसार हो जाते हैं। इसको आप तोड़ लें ध्यान से और साक्षी हो जाएं, तो आप समाधि बन जाते हैं। इसकी आप सलाह मांगने लगें, तो आप स्वयं गुरु हो जाते हैं। इसके और भीतर प्रवेश करें, तो यह समस्त सृष्टि का स्रष्टा है, तो आप परमात्मा हो जाते हैं। और इसके अंतिम गहनतम बिंदु पर आप प्रवेश कर जाएं, जिसके आगे कुछ भी नहीं है, तो आप सच्चिदानंदघन परम ब्रह्म हो जाते हैं।
This inner Purusha appears in many forms. If you join him to the body, it seems “I am the body,” and you become worldly. If you separate through meditation and become the witness, you move toward samadhi. If you begin to seek his counsel, you become your own guru. If you penetrate further, you find him as the creator of all creation—and you become the Divine. And if you enter his ultimate, innermost point, beyond which there is nothing, you become the dense, pure sat-chit-ananda—the Supreme Brahman.
यह पुरुष ही आपका सब कुछ है। आपका दुख, आपका सुख; आपकी अशांति, आपका संसार; आपका स्वर्ग, आपका नरक; आपका ब्रह्म, आपका मोक्ष, आपका निर्वाण, यह पुरुष ही सब कुछ है।
This Purusha is your everything: your sorrow, your joy; your restlessness, your world; your heaven, your hell; your Brahman, your moksha, your nirvana—this Purusha is all.
ध्यान रहे, घटनाएं बाहर हैं और भावनाएं भीतर हैं। भावना का जो अंतिम स्रोत है, वह है परम ब्रह्म सच्चिदानंदघन रूप। वह भी आप हैं।
Remember: events are outside; feelings are inside. The final source of feeling is the Supreme Brahman, the dense mass of sat-chit-ananda—that too is you.
इसलिए इस मुल्क ने जरा भी कठिनाई अनुभव नहीं की यह कहने में कि प्रत्येक व्यक्ति परमेश्वर है। आपको पता नहीं है, यह बात दूसरी है। लेकिन परमेश्वर आपके भीतर मौजूद है। और आपको पता नहीं है, इसमें भी आपकी ही तरकीब और कुशलता है। आप पता लगाना चाहें, तो अभी पता लगा लें। शायद आप पता लगाना ही नहीं चाहते हैं।
Therefore this land found no difficulty in declaring that every person is God. You may not know it—that is another matter. But God is present within you. And that you do not know it is also your own contrivance and cleverness. If you wish to know, you can know right now. Perhaps you simply do not wish to know.
मुझसे सवाल लोग पूछते हैं। आज ही कुछ सवाल पूछे हैं कि अगर हम ध्यान में गहरे चले गए, तो हमारी गृहस्थी और संसार का क्या होगा? शायद इसीलिए ध्यान में जाने से डर रहे हैं कि गृहस्थी और संसार का क्या होगा। और फिर भी पूछते हैं। पूछा है उन्होंने भी कि फिर भी ध्यान का कोई रास्ता बताइए!
People ask me questions. Even today someone asked, “If we go deep into meditation, what will happen to our household and worldly life?” Perhaps that is why they fear meditation: “What will happen to my set-up?” And yet they ask, “Still, please show a way to meditate!”
क्या करिएगा ध्यान का रास्ता जानकर? डर लगा हुआ है। क्योंकि हम जो वासनाओं का खेल बनाए हुए हैं, उसके टूट जाने का डर है। तो भूलकर रहना ठीक है।
What will you do with the method of meditation? You are afraid—because the play of desires you have arranged may break. Better to remain forgetful.
शायद हम ध्यान में जाना नहीं चाहते, इसीलिए हम ध्यान में नहीं गए हैं। और जिस दिन हम जाना चाहें, दुनिया की कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती।
Perhaps you do not want meditation; that is why you have not entered it. The day you truly want it, no power in the world can stop you.
लोग मुझसे आकर कहते हैं कि हम बड़ी कोशिश करते हैं, ध्यान में जा नहीं पाते! उनसे मैं कहता हूं, तुम कोशिश वगैरह नहीं करते हो; और न तुम जाना चाहते हो। तुम्हारा रस ध्यान में नहीं है। तुम्हारा रस कहीं और होगा। तुम मुझे बताओ, क्या चाहते हो ध्यान से?
People come and say, “We try hard, but meditation does not happen.” I tell them, “You neither try nor do you want it. Your taste is not in meditation; it is elsewhere. Tell me—what do you want from meditation?”
एक आदमी ने कहा कि मैं लाटरी का नंबर चाहता हूं। आपके पास इसीलिए आया हूं कि ध्यान, ध्यान, ध्यान सुनते-सुनते मुझे लगा कि ध्यान करके एक दफा सिर्फ नंबर मिल जाए, बात खतम हो गई।
A man said, “I want a winning lottery number. I have come to you for that reason: hearing ‘meditation, meditation, meditation,’ I thought if I meditate once and the number appears, the matter is settled.”
अब यह ध्यान से लाटरी का नंबर चाहता है! पहले उसने मुझे यह नहीं बताया। सोचा कि पता नहीं, मैं उसे ध्यान समझाऊं कि न समझाऊं! लाटरी में मेरी उत्सुकता हो या न हो! तो उसने कहा कि ध्यान की बड़ी इच्छा है। बड़ी अशांति रहती है। अशांति है लाटरी न मिलने की; ध्यान की नहीं है। मगर वह कह भी नहीं रहा है। वह भीतर सोच रहा है कि ध्यान लग जाए; चित्त शांत हो जाए; नंबर दिखाई पड़ जाए; बात खतम हो गई।
He wants a lottery number from meditation! He did not tell me this at first, thinking, who knows whether I’m interested in such a thing or not. So he said, “I have a great longing for meditation; I am very restless.” The restlessness is not for meditation but for the lottery. He thinks, “If meditation happens, the mind will be quiet, the number will appear, and the job is done.”
आप ध्यान से भी कुछ और चाहते हैं। और जब तक कोई ध्यान को ही नहीं चाहता ध्यान के लिए, तब तक ध्यान नहीं हो सकता। आप परमात्मा से भी कुछ और चाहते हैं। वह भी साधन है, साध्य नहीं है।
You want something else even from meditation. And as long as no one wants meditation for its own sake, meditation cannot happen. You want something else even from God—He too is a means, not the end.
सोचें, अगर आपको परमात्मा मिल जाए; यहां से आप घर पहुंचें और पाएं कि परमात्मा बैठा हुआ है आपके बैठकखाने में। आप क्या मांगिएगा उससे? जरा सोचें। फौरन मन फेहरिस्त बनाने लगेगा। नंबर एक, नंबर दो.। और जो चीजें आप मांगेंगे, सभी क्षुद्र होंगी। परमात्मा से मांगने योग्य एक भी न होगी।
Consider this: if God appears—if you reach home from here and find God seated in your living room—what will you ask for? Think a moment. The mind will instantly make a list: number one, number two... And everything you ask will be petty. Not one thing will be worthy of asking from God.
तो परमात्मा भी मिल जाए, तो आप संसार ही मांगेंगे। आप संसार मांगते हैं, इसलिए परमात्मा नहीं मिलता है। आप जो मांगते हैं, वह मिलता है। और अभी आप संसार से इतने दुखी नहीं हो गए हैं कि परमात्मा को सीधा मांगने लगें। इसलिए रुकावट है। अन्यथा वह आपके भीतर छिपा है। रत्तीभर का भी फासला नहीं है। आप ही वह हैं।
Even if God appears, you will ask for the world. You ask for the world; that is why God does not appear. What you ask for is given. And you are not yet so weary of the world that you directly ask for God. Hence the delay. Otherwise He is hidden within you—not a hair’s breadth away. You are that.
इस प्रकार पुरुष को और उसके गुणों को, गुणों के सहित प्रकृति को जो मनुष्य तत्व से जानता है, वह सब प्रकार से बर्तता हुआ भी फिर नहीं जन्मता है अर्थात पुनर्जन्म को नहीं प्राप्त होता है।
“In this way, the one who knows the Purusha and his qualities, and the Prakriti along with the qualities—such a person, though acting in every way, is not born again, that is, does not obtain rebirth.”
यह सूत्र खयाल में ले लेने जैसा है।
This sutra is worth taking to heart.
इस प्रकार पुरुष को और गुणों के सहित प्रकृति को जो मनुष्य तत्व से जानता है, वह सब प्रकार से बर्तता हुआ भी फिर नहीं जन्मता है अर्थात पुनर्जन्म को नहीं प्राप्त होता है।
“In this way, the one who knows the Purusha, and the Prakriti along with the qualities—such a person, though acting in every way, is not born again, that is, does not obtain rebirth.”
जिस व्यक्ति को यह खयाल में आ जाता है कि प्रकृति अलग है और मैं अलग हूं, और जो इस अलगपन को सदा ही बिना किसी चेष्टा के स्मरण रख पाता है, फिर वह सब तरह से बर्तता हुआ भी.। वह वेश्यागृह में भी ठहर जाए, तो भी उसके भीतर की पवित्रता नष्ट नहीं होती। और आप मंदिर में भी बैठ जाएं, तो सिर्फ मंदिर को अपवित्र करके घर वापस लौट आते हैं। आप कहां हैं, इससे संबंध नहीं है। आप क्या हैं, इससे संबंध है।
The person who grasps that Prakriti is separate and I am separate—and who can remember this separateness effortlessly, always—even if he stays in a brothel, his inner purity is not destroyed. And you—even if you sit in a temple—return home having only defiled the temple. Where you are does not matter; what you are does.
अगर यह खयाल में आ जाए कि मैं अलग हूं, पृथक हूं, तो फिर जीवन नाटक से ज्यादा नहीं है। फिर उस नाटक में कोई बंधन नहीं है, फिर उस नाटक में कोई वासना नहीं है, फिर खेल है और अभिनय है। और जो अभिनय की तरह देख पाता है, कृष्ण कहते हैं, वह फिर नहीं जन्मता। क्योंकि कोई वासना उसकी नहीं है। फिर जैसे एक काम पूरा कर रहा है। जैसे काम पूरा करने में कोई रस नहीं है। जैसे एक जिम्मेवारी है, वह निभाई जा रही है।
If it dawns that “I am separate, distinct,” then life is no more than a play. In that play there is no bondage, no craving—only play and acting. And one who sees it as acting, Krishna says, is not born again, for he has no desire left. He is merely completing a task—with no relish in it—just a responsibility being fulfilled.
ऐसे जैसे कि एक आदमी रामलीला में राम बन गया है। जब उसकी सीता खो जाती है, तब वह भी रोता है, और वह भी वृक्षों से पूछता है कि हे वृक्ष, बताओ मेरी सीता कहां है! लेकिन उसके आंसू अभिनय हैं। उसके भीतर कुछ भी नहीं हो रहा है। न सीता खो गई है, न वृक्षों से वह पूछ रहा है, न उसे कुछ प्रयोजन है। वह अभिनय कर रहा है। वह वृक्षों से पूछेगा; आंसू बहाएगा; जार-जार रोएगा; सीता को खोजेगा। और परदे के पीछे जाकर बैठकर चाय पीएगा। उसको कोई लेना-देना नहीं है। गपशप करेगा। बात ही खतम हो गई। उससे कुछ लेना-देना नहीं है।
It is like a man playing Rama in a pageant. When his Sita is stolen, he weeps and asks the trees, “O trees, tell me where my Sita is!” But his tears are acting. Inside, nothing is happening. Sita is not lost; he is not truly asking trees; he has no personal stake—he is acting. He will ask the trees, shed tears, search for Sita—and then go behind the curtain and sip tea, gossiping. The matter is over; he has nothing at stake.
अगर असली राम भी परदे के पीछे ऐसे ही हटकर चाय पी लेते हों, तो वे परमात्मा हो गए। अगर आप भी अपनी जिंदगी के सारे उपद्रव को एक नाटक की तरह जी लेते हों, और परदे के पीछे हटने की कला जानते हों.। जिसको मैं कहता हूं, ध्यान, प्रार्थना, पूजा, वह परदे के पीछे हटने की कला है। दुकान से आप घर लौट आए। परदे के पीछे हट गए, ध्यान में चले गए। ध्यान में जाने का मतलब है कि आपने कहा कि ठीक, वह नाटक बंद।
If the real Rama, too, could step behind the scenes like that and sip tea—he would be God. If you, too, can live the whole commotion of your life as a play, and know the art of stepping behind the scenes—what I call meditation, prayer, worship is precisely the art of going behind the curtain. You close the shop and go home—you step off the stage into meditation. To go into meditation means you say, “Enough—the play is off now.”
अगर आप सच में ही भीतर के पुरुष को याद रख सकें, तो बंद कर सकेंगे। लेकिन अभी आप नहीं कर सकते। आप कितने ही परदे लटकाएं, दरवाजा बंद करें; वह दुकान आपके साथ चली आएगी भीतर। वह नाटक नहीं है। उसको आप बहुत जोर से पकड़े हुए हैं।
If you can truly remember the inner Purusha, you will be able to turn it off. For now, you cannot. You may draw curtains and close doors, but your shop comes in with you. It’s not a play for you—you clutch it tightly.
तो आप बैठकर राम-राम कर रहे हैं और भीतर नोट गिन रहे हैं। इधर राम-राम कर रहे हैं, वहां भीतर कुछ और चला रहे हैं। वहां कोई हिसाब लगा रहे हैं कि वह नंबर दो के खाते में लिखना भूल गए हैं। या कल कैसे इनकम टैक्स वालों को धोखा देना है। वह भीतर चल रहा है। यहां राम-राम चल रहा है।
So you sit chanting “Rama, Rama,” while inside you count money. The lips chant Rama; inside something else runs—calculations about the black ledger you forgot to write up, or how to deceive the income-tax officer tomorrow. The inner is running, and the outer is chanting.
आप ध्यान रखिए कि राम-राम झूठा है, जो ऊपर चल रहा है। और असली भीतर चल रहा है। उससे आपका काफी तादात्म्य है। आप दुकानदार ही हो गए हैं। आपके पास कोई भीतर पृथक नहीं बचा है, जो दुकानदार न हो।
Remember, the outer “Rama, Rama” is false. The inner stream is the real one. You are too identified with that. You have become the shopkeeper; you have no inner part left that is not the shopkeeper.
जैसे ही कोई व्यक्ति प्रकृति और पुरुष के फासले को थोड़ा-सा स्मरण करने लगता है कि यह मैं नहीं हूं.। इतना ही स्मरण कि यह मैं नहीं हूं। दुकान पर बैठे हुए, कि दुकान कर रहा हूं; जरूरी है, दायित्व है; काम है, उसे निपटा रहा हूं। लेकिन घर पहुंचकर, स्नान करके अपने मंदिर के कमरे में आदमी प्रविष्ट हो गया। वह परदे के पीछे चला गया, नाटक के मंच से हट आया, सब छोड़ आया बाहर। और घंटेभर शांति से बैठ गया बाहर दुनिया के।
As soon as a person begins to remember—even a little—this distance between Prakriti and Purusha, “This is not me...” Just this much remembrance: “This is not me.” Sitting in the shop: “I am doing shopkeeping; it is necessary, a duty, a task—I am getting it done.” But upon reaching home, bathing, and entering your meditation room—you have gone behind the curtain, stepped off the stage, left everything outside—and you sit for an hour in the peace that is beyond the world.
इसका अभ्यास जितना गहन होता चला जाए, उतना ही योग्य है, उतना ही उचित है। तो धीरे-धीरे-धीरे कोई भी चीज आपको बांधेगी नहीं। कोई भी चीज बांधेगी नहीं। हो सकता है, जंजीरें भी आपको बांध दी जाएं और कारागृह में आपको डाल दिया जाए, तो भी आप स्वतंत्र ही होंगे। क्योंकि वह कारागृह में जो जंजीरें बांधेंगे जिसको, वह प्रकृति होगी। और आप बाहर ही होंगे।
The deeper this practice grows, the more fitting and right it is. Then slowly, slowly, nothing will bind you. Even if chains are put on you and you are thrown into prison—you will remain free. For the chains go on that which is Prakriti; you remain outside.
अपने भीतर एक ऐसे तत्व की तलाश ही अध्यात्म है, जिसको बांधा न जा सके, जो परतंत्र न किया जा सके, जो सदा स्वतंत्र है, जो स्वतंत्रता है। यह पुरुष ऐसी स्वतंत्रता का ही नाम है। और सारे आध्यात्मिक यात्रा का एक ही लक्ष्य है कि आपके भीतर उस तत्व की तलाश हो जाए, जिसको दुनिया में कोई सीमा न दे सके, कोई जंजीर न दे सके, कोई कारागृह में न डाल सके। जिसका मुक्त होना स्वभाव है।
The search within for such an element that cannot be bound, that cannot be enslaved, that is ever free—that is spirituality. This Purusha is the very name of that freedom. The goal of the entire spiritual journey is that you discover within you that element which no one in the world can limit, can chain, can imprison—whose very nature is freedom.
इसका यह मतलब नहीं है कि आप कृष्ण को जंजीरें नहीं डाल सकते। इसका यह मतलब नहीं है कि बुद्ध को कारागृह में नहीं डाला जा सकता। जीसस को हमने सूली दी ही है। लेकिन फिर भी आप जीसस को सूली नहीं दे सकते। जिसको आप सूली दे रहे हैं, वह प्रकृति ही है। और जब आप जीसस के हाथ में खीलें ठोक रहे हैं, तो आप प्रकृति के हाथ में खीलें ठोक रहे हैं, जीसस के हाथों में नहीं।
This does not mean you cannot put chains on Krishna; it does not mean Buddha cannot be imprisoned. We did crucify Jesus. And yet—you cannot crucify Jesus. Whom you nail to the cross is Prakriti. When you drive nails into the hands of Jesus, you drive them into the hands of Prakriti, not into the hands of Jesus.
जीसस के हाथों में खीलें ठोकने का कोई उपाय नहीं है। जीसस को सूली देने का कोई उपाय नहीं है। जीसस जिंदा ही हैं। आप शरीर को ही काट रहे हैं और मार रहे हैं। अगर जीसस भी शरीर से जुड़े हों, तो उनको भी पीड़ा होगी। तो वे भी रोएंगे, चिल्लाएंगे। वे भी छाती पीटेंगे कि बचाओ; कोई मुझे बचा लो। यह क्या कर रहे हो! क्षमा करो, मुझसे भूल हो गई। वे कुछ उपाय करेंगे। लेकिन वे कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। उलटे वे प्रार्थना करते हैं परमात्मा से कि इन सब को माफ कर देना, क्योंकि इनको पता नहीं है कि ये क्या कर रहे हैं।
There is no way to drive nails into the hands of Jesus. There is no way to crucify Jesus. Jesus is alive. You are only cutting and killing the body. If Jesus, too, were identified with the body, he would suffer; he would cry and scream, “Save me! Forgive me! I am at fault—let me go.” He would try some means. But he tries none. On the contrary, he prays to God, “Forgive them, for they know not what they do.”
किस चीज के लिए जीसस ने कहा है कि इनको पता नहीं है, ये क्या कर रहे हैं? इस चीज के लिए जीसस ने कहा है कि जिसको ये सूली पर लटका रहे हैं, वह तो लटकाया नहीं जा सकता; और जिसको ये लटका रहे हैं, वह मैं नहीं हूं। इनको कुछ पता नहीं है कि ये क्या कर रहे हैं। ये मेरी भ्रांति में किसी और को सूली पर लटका रहे हैं! यह मतलब है। इनको खयाल तो यही है कि मुझे मार रहे हैं, लेकिन मुझे ये कैसे मारेंगे? जिसको ये मार रहे हैं, वह मैं नहीं हूं। और वह तो इनके बिना मारे भी मर जाता, उसके लिए इतना आयोजन करने की कोई जरूरत न थी। और मैं इनके आयोजन से भी न मरूंगा।
For what did Jesus say, “They know not what they do”? For this: the one they are hanging on the cross cannot be hung; and the one they are hanging is not “I.” They do not know what they are doing. They are crucifying someone else in my place—that is the meaning. They think they are killing me, but how will they kill me? The one they are killing is not me. And that one would have died without their killing too—no need for so much arrangement. And I will not die even with all their arrangements.
इस भीतर के पुरुष का बोध जैसे-जैसे साफ होने लगेगा, वैसे-वैसे कृष्ण कहते हैं, फिर सब प्रकार से बर्तता हुआ.।
As the awareness of the inner Purusha becomes clearer, Krishna says, then—even while acting in every way...
इसलिए कृष्ण का जीवन जटिल है। कृष्ण का जीवन बहुत जटिल है। और जो तर्कशास्त्री हैं, नीतिशास्त्री हैं, और जो नियम से जीते और चलते और सोचते हैं, उन्हें कृष्ण का जीवन बहुत असंगत मालूम पड़ता है।
That is why Krishna’s life is complex—very complex. To logicians, moralists, those who live and think by rules, Krishna’s life appears very inconsistent.
इस संबंध में पहली तो यह बात जान लेनी जरूरी है कि जिन मार्गों पर आपको नहीं चलना है, उन पर भी चलने का झुकाव आपके भीतर हो सकता है। और वह झुकाव खतरनाक है। और वह झुकाव आपके जीवन, आपकी शक्ति को, अवसर को खराब कर सकता है।
On this, the first thing to understand is that even toward paths you are not meant to walk, a leaning can arise within you. And that leaning is dangerous. It can squander your life, your energy, your opportunity.
तो कृष्ण उन सभी मार्गों की बात कर रहे हैं अर्जुन से, जिन पर चलने के लिए किसी भी मनुष्य के मन में झुकाव हो सकता है। मनुष्य मात्र जिन मार्गों पर चलने के लिए उत्सुक हो सकता है, उन सभी की बात कर रहे हैं।
So Krishna speaks to Arjuna about all the paths toward which any human mind might feel inclined. He is speaking of every path a human being may be tempted to take.
इस बात के करने का फायदा है। इन सारे मार्गों को अर्जुन समझ ले, तो उसे खयाल में आना कठिन न रह जाएगा कि कौन-सा मार्ग उसके सर्वाधिक अनुकूल है। और जिसे आप नहीं जानते, उससे खतरा है; और जिसे आप जान लेते हैं, उससे खतरा समाप्त हो जाता है।
There is an advantage in this. If Arjuna understands all these paths, it will no longer be difficult for him to see which path is most suitable for him. What you do not know is a danger; what you come to know ceases to threaten you.
सभी रास्तों के संबंध में जान लेने के बाद जो निर्णय होगा, वह ज्यादा सम्यक होगा। इसलिए कृष्ण सभी रास्तों की बात कर रहे हैं। इस अर्थ में, कृष्ण का वक्तव्य, उनका उपदेश बुद्ध, महावीर, मोहम्मद और जीसस के वक्तव्य से बहुत भिन्न है।
After knowing about all the roads, the decision that arises will be more balanced. That is why Krishna speaks of all the roads. In this sense, Krishna’s utterance, his teaching, is very different from the utterances of Buddha, Mahavira, Mohammed, and Jesus.
जीसस एक ही मार्ग की बात कर रहे हैं। महावीर एक ही मार्ग की बात कर रहे हैं। बुद्ध एक ही मार्ग की बात कर रहे हैं। कृष्ण सभी मार्गों की बात कर रहे हैं। और यह सभी मार्गों की बात जान लेने के बाद जब कोई चुनाव करता है, तो चुनाव ज्यादा सार्थक, ज्यादा अभिप्रायपूर्ण होगा। और उस मार्ग पर सफलता भी ज्यादा आसान होगी।
Jesus speaks of a single path. Mahavira speaks of a single path. Buddha speaks of a single path. Krishna speaks of all the paths. And when, having understood them all, one makes a choice, that choice becomes more meaningful, more purposeful. Success on that path also becomes easier.
बहुत बार तो कोई मार्ग शुरू में आकर्षक मालूम होता है, लेकिन पूरे मार्ग के संबंध में जान लेने पर उसका आकर्षण खो जाता है। बहुत बार कोई मार्ग शुरू में बहुत कंटकाकीर्ण और कठिन मालूम पड़ता है, लेकिन मार्ग के संबंध में पूरी बात समझ लेने पर सुगम हो जाता है।
Very often a path looks attractive at the outset, but when you know the whole of it, its charm fades. Very often a path at first seems thorny and hard, yet when you understand it fully, it becomes easy.
इसलिए कृष्ण सारी बात खोलकर रखे दे रहे हैं। अर्जुन के माध्यम से जैसे वे पूरी मनुष्यता से ही बात कह रहे हैं।
Therefore Krishna lays everything open. Through Arjuna he is as if speaking to all of humanity.
मनुष्य जिस-जिस मार्ग से परमात्मा तक पहुंच सकता है, वे सभी मार्ग अर्जुन के सामने कृष्ण खोलकर रख रहे हैं। इन सभी मार्गों पर अर्जुन चलेगा नहीं। चलने की कोई जरूरत भी नहीं है। लेकिन सभी को जानकर जो मार्ग वह चुनेगा, वह मार्ग उसके लिए सर्वाधिक अनुकूल होगा।
All the ways by which a human being can reach the divine—Krishna lays them all before Arjuna. Arjuna will not walk all of them, nor is there any need. But by knowing them all, the path he does choose will be the most fitting for him.
दूसरी बात, कृष्ण और अर्जुन के बीच जो संबंध है, वह गुरु और शिष्य का नहीं, दो मित्रों का है। दो मित्रों का संबंध और गुरु-शिष्य के संबंध में बड़े फर्क हैं। और इसीलिए कृष्ण गुरु की भाषा में नहीं बोल रहे हैं, एक मित्र की भाषा में बोल रहे हैं। वे सभी बातें अर्जुन को कह रहे हैं, जैसे वे अर्जुन को परसुएड कर रहे हैं, फुसला रहे हैं, राजी कर रहे हैं। उसमें आदेश नहीं है, उसमें आज्ञा नहीं है। एक मित्र एक दूसरे मित्र को राजी कर रहा है, समझा रहा है। उसमें कृष्ण ऊपर खड़े होकर अर्जुन को आज्ञा नहीं दे रहे हैं; साथ खड़े होकर अर्जुन से चर्चा कर रहे हैं। यह दो गहरे मित्रों के बीच संवाद है।
Second, the relationship between Krishna and Arjuna is not that of guru and disciple but of two friends. The relationship of friends differs greatly from the guru–disciple bond. Hence Krishna does not speak in the language of a guru; he speaks as a friend. He says all these things to Arjuna as if persuading him, coaxing him, winning his consent. There is no command in it, no order. One friend is bringing another around, explaining. Krishna is not standing above Arjuna issuing injunctions; he stands beside him and converses. It is a dialogue between two deep friends.
निश्चित ही, कृष्ण गुरु हैं और अर्जुन शिष्य है, लेकिन उनके बीच संबंध दो मित्रों का है। इस मित्रता के संबंध के कारण गीता में जो वार्तालाप है, जो डायलाग है, वह न कुरान में है, न बाइबिल में है; वह न धम्मपद में है, न जेन्दअवेस्ता में है।
Certainly, Krishna is a guru and Arjuna a disciple, but the relation between them is that of friends. Because of this friendship, the kind of exchange, the dialogue, you find in the Gita is not there in the Quran, nor in the Bible; not in the Dhammapada, nor in the Zend Avesta.
डायलाग, वार्तालाप, दो मित्र निकट से बातें कर रहे हैं। न अर्जुन को भयभीत होने की जरूरत है कि वह गुरु से बोल रहा है, न गुरु को जल्दी है कि वह मार्ग पर लगा दे अर्जुन को। दो मित्रों की चर्चा है। इस मित्रता की चर्चा से जो नवनीत निकलेगा, उसका बड़ा मूल्य है।
A dialogue, a conversation: two friends speaking intimately. Arjuna need not be afraid that he is addressing a guru, nor is the guru in a hurry to put Arjuna on a path. It is a discussion between friends. The cream that emerges from this friendly discourse is of great value.
गहरे में तो अर्जुन शिष्य है, उसे इसका कोई पता नहीं। वह पूछ रहा है, प्रश्न कर रहा है, जिज्ञासा कर रहा है, वे शिष्य के लक्षण हैं। लेकिन वे लक्षण अचेतन हैं।
Deep down Arjuna is a disciple, though he has no idea of it. He is asking, questioning, inquiring—these are the marks of a disciple. But in him they are unconscious.
अर्जुन ऐसे ही पूछ रहा है, जैसे एक मित्र से मुसीबत में सलाह ले रहा है। उसे पता नहीं है कि वह शिष्य होने के रास्ते पर चल पड़ा। सच तो यह है कि जो उसने पूछा था, उसने कभी सोचा भी न होगा कि उसके परिणाम में जो कृष्ण ने कहा, वह कहा जाएगा।
Arjuna is asking the way one asks a friend for advice in trouble. He does not know that he has stepped onto the path of becoming a disciple. In truth, he never imagined that from his question would flow what Krishna went on to say.
अर्जुन ने तो इतना ही पूछा था कि मेरे प्रियजन हैं, संबंधी हैं, मित्र हैं, नाते-रिश्तेदार हैं, सभी मेरे परिवार के लोग हैं, इस तरफ भी, उस तरफ भी। हम सब बंटकर खड़े हैं, एक बड़ा कुटुंब। उस तरफ मेरे गुरु हैं, पूज्य भीष्म हैं। यह सब संघर्ष पारिवारिक है; यह हत्या अकारण मालूम पड़ती है। ऐसे राज्य को पाकर भी मैं क्या करूंगा, जिसमें मेरे सभी संबंधी और मित्र नष्ट हो जाएं? तो ऐसा राज्य तो त्याग देने योग्य लगता है।
Arjuna had asked only this: My loved ones, my kinsmen, my friends, my relatives—on this side and on that—all are my own people. We stand divided, one great family. There are my teachers there, the venerable Bhishma. This whole conflict is familial; this killing feels pointless. Even if I gain such a kingdom, what would I do with it if all my kin and friends are destroyed? Such a kingdom seems fit to renounce.
अर्जुन के मन में एक वैराग्य का उदय हुआ है। वह उदय भी मोह के कारण ही हुआ है। अगर वह वैराग्य मोह के कारण न होता, तो कृष्ण को गीता कहने की कोई जरूरत न होती; अर्जुन विरागी हो गया होता। जो वैराग्य मोह के कारण पैदा होता है, वह वैराग्य है ही नहीं। वह केवल वैराग्य की भाषा बोल रहा है। इस दुविधा के कारण गीता का जन्म हुआ।
A wave of dispassion arose in Arjuna’s mind. But it arose out of attachment. Had that dispassion not been born of attachment, there would have been no need for Krishna to speak the Gita—Arjuna would already have been a renunciate. The dispassion that is born from attachment is no dispassion at all; it merely speaks the language of renunciation. Out of this dilemma the Gita was born.
अर्जुन कहता तो यह है कि मेरे मन में वैराग्य आ रहा है; यह सब छोड़ दूं; यह सब असार है। लेकिन कारण जो बता रहा है, कारण यह कि मेरे प्रियजन, मेरे मित्र, मेरे संबंधी, मेरे गुरु, ये सब मरेंगे, कटेंगे। वैराग्य का जो कारण है, वह मोह है।
Arjuna claims, “Dispassion is arising in me; let me drop all this, it is all futile.” But the reason he gives is that his dear ones, his friends, his kinsmen, his teachers will die, will be cut down. The supposed cause of his renunciation is attachment.
यह असंभव है। कोई भी वैराग्य मोह से पैदा नहीं हो सकता। वैराग्य तो पैदा होता है मोह की मुक्ति से। अर्जुन की यह जो कठिनाई है, इस दुविधा के कारण पूरी गीता का जन्म हुआ।
This is impossible. No true dispassion can arise from attachment. Dispassion arises from freedom from attachment. It is because of this very difficulty, this dilemma in Arjuna, that the entire Gita came into being.
अर्जुन को यह पता भी नहीं है कि उसका जो वैराग्य है, वह झूठा है। उसकी जड़ में मोह है। और जहां मोह की जड़ हो, वहां वैराग्य के फूल नहीं लग सकते। मोह की जड़ में कैसे वैराग्य के फूल लग सकते हैं? अर्जुन परेशान तो मोह से है।
Arjuna does not even know that his renunciation is false. Its root is attachment. Where the root is attachment, the flower of dispassion cannot bloom. How could renunciation flower from the root of attachment? It is attachment that is troubling Arjuna.
समझें, अगर उसके रिश्तेदार न कटते होते, कोई और कट रहा होता, तो अर्जुन बिलकुल फिक्र न करता। वह घास-पत्तियों की तरह तलवार से काट देता। इसके पहले भी उसने बहुत बार लोगों को काटा है, लड़ा है, झगड़ा है, लेकिन कभी उसके मन में वैराग्य नहीं उठा। क्योंकि जिनको काट रहा था, उनसे कोई संबंध न था। वह पुराना धनुर्धर है; शिकार उसे सहज है; युद्ध उसके लिए खेल है।
Understand: if it were not his relatives being cut down, if it were others, Arjuna would not be bothered at all. He would mow them down like grass. He has cut people down many times before, fought, battled, but never did dispassion arise in him—because he had no relation with those he was killing. He is an old archer; the hunt is natural to him; war is a game.
आज जो तकलीफ खड़ी हो रही है, वह तकलीफ लोग कट जाएंगे, इससे नहीं हो रही है। अपने लोग कट जाएंगे! वह अपनत्व, ममत्व के कारण तकलीफ हो रही है। देखता है अपने ही परिवार को दोनों तरफ बंटा हुआ; जिनके साथ बड़ा हुआ, मित्र की तरह खेला, जो अपने ही भाई हैं, अपने ही गुरु हैं, जिन्होंने सिखाया! उस तरफ द्रोण खड़े हैं, जिनसे सारी कला सीखी। आज उन्हीं की हत्या करने को उन्हीं की कला का उपयोग करना पड़ेगा। आज उनको ही काटना होगा, जिनके चरणों पर कल सिर रखा था। इससे अड़चन आ रही है। अगर इनकी जगह कोई भी होते अ ब स, अर्जुन ऐसे काट देता, जैसे घास काट रहा है।
Today’s pain is not because people will be slain—it is because his own will be slain. The suffering is due to possessiveness, to “mine-ness.” He sees his own family split on both sides—those with whom he grew up, played as friends, his own brothers, his own teachers who trained him. There stands Drona, from whom he learned all his skill. Today he must use that very skill to kill him. He must cut down those at whose feet he once bowed. That is the obstacle. If, in their place, it were anyone else, Arjuna would cut them down like grass.
उसे कोई अहिंसा का भाव पैदा नहीं हो रहा है; वह किसी वैराग्य को उपलब्ध नहीं हो रहा है; सिर्फ मोह दुख दे रहा है। अपनों को ही काटना कष्ट दे रहा है। इसलिए गीता का जन्म हुआ। अर्जुन का वैराग्य वास्तविक नहीं है। अगर अर्जुन का वैराग्य वास्तविक हो, तो वह कृष्ण से पूछेगा भी नहीं।
No feeling of nonviolence is arising in him; he has not attained any true dispassion; only attachment is hurting. It is the prospect of slaying his own that pains him. Hence the Gita came to be. Arjuna’s renunciation is not real. If it were real, he would not even ask Krishna.
यह भी थोड़ा समझ लेना चाहिए। जब हमारे भीतर झूठी चीजें होती हैं, तो हम किसी से पूछते हैं।
This too should be understood a little: when things are false within us, we go around asking others.
एक युवक मेरे पास आया और वह कहने लगा कि मैं आपसे पूछने आया हूं, क्या मैं संन्यास ले लूं? मैंने उस युवक से कहा कि अगर मैं कहूं कि मत लो, तो तुम क्या करोगे? वह बोला कि मैं नहीं लूंगा। तो मैंने कहा कि जो संन्यास किसी के पूछने पर निर्भर करता हो--कि कोई कह दे कि ले लो, कोई कह दे कि न ले लो, और तुम उसकी मान लोगे--वह संन्यास तुम्हारे भीतर कहीं गहरे में उठ नहीं रहा है।
A young man once came to me and said, “I have come to ask you: should I take sannyas?” I asked him, “If I say, don’t take it, what will you do?” He said, “I won’t.” So I told him: that sannyas which depends on someone’s say-so—that if one person says, take it, and another says, don’t, and you obey—is not arising from any depth within you.
बुद्ध किसी से पूछने नहीं जाते हैं। महावीर किसी से पूछने नहीं जाते हैं। जीसस किसी से पूछने नहीं जाते हैं कि मैं ऐसा कर लूं? यह वैराग्य का उदय हो रहा है, तो अब मैं क्या करूं?
Buddha does not go to ask anyone. Mahavira does not go to ask anyone. Jesus does not go around asking, “Shall I do this? Dispassion is arising—now what should I do?”
अर्जुन पूछता है। अर्जुन के भीतर कोई वैराग्य नहीं है, सिर्फ मोह-ममता है। उसका वैराग्य झूठा है। नहीं तो वह कृष्ण से कहता कि मैं जाता हूं, बात खतम हो गई। मुझे दिखाई पड़ गया कि यह सब व्यर्थ है और असार है। फिर कृष्ण भी न समझाने की कोशिश करते, न समझाने का कोई अर्थ था।
Arjuna asks. There is no dispassion in him, only attachment and affection. His renunciation is false. Otherwise he would tell Krishna, “I am going; the matter is over. I see that all this is futile and meaningless.” Then Krishna would neither try to explain, nor would there be any point.
अर्जुन दुविधा में है, कहें कि स्किजोफ्रेनिक है, बंटा हुआ है। आधा मन तो लड़ने के लिए आतुर है; धन के लिए आतुर है; राज्य के लिए आतुर है। वह भी मोह है। और आधा मन इस हत्या से भी भयभीत हो रहा है अपनों को ही मारने की। वह भी मोह है। और इन दोनों से मिलकर वैराग्य की वह बातें कर रहा है, जो कि बिलकुल झूठी हैं, क्योंकि इन दोनों से वैराग्य का कोई भी संबंध नहीं है।
Arjuna is in a dilemma—one could even say schizophrenic—split. Half his mind is eager to fight, eager for wealth, eager for the kingdom. That too is attachment. And half his mind is frightened at the killing, at slaying his own. That too is attachment. From the combination of these two he starts talking the talk of renunciation—which is utterly false, for renunciation has nothing to do with either.
इसे थोड़ा आप ठीक से समझ लेना। बहुत बार आप भी वैराग्य की बातें करते हैं। लेकिन ध्यान रखना कि आपका वैराग्य मोह से तो पैदा नहीं हो रहा है।
Understand this well. Many times you too speak of renunciation. But be alert that your “dispassion” is not being born out of attachment.
किसी आदमी की पत्नी मर जाती है और वह विरागी हो जाता है। और कल तक उसको वैराग्य का कोई खयाल नहीं था। किसी आदमी का दिवाला निकल जाता है और वह संन्यास के लिए उत्सुक हो जाता है। कल तक उसे संन्यास का क्षणभर भी खयाल नहीं था।
A man’s wife dies and he becomes dispassionate—and till yesterday there was no thought of renunciation in him. A man goes bankrupt and he becomes eager for sannyas—till yesterday he had not had a moment’s thought of it.
अब दिवाले से निकलने वाले संन्यास की कितनी कीमत हो सकती है, थोड़ा समझ लेना। और पत्नी के मरने से जो वैराग्य निकलता है, वह किस मूल्य का होगा? जुए में हार जाने से कोई संन्यासी हो जाएगा, तो उस संन्यास में गंध तो जुए की ही होगी। वह संन्यास जुए का ही रूप होगा, क्योंकि बीज में तो जुआ था। अगर यही आदमी जुए में जीत गया होता, तो? यह पत्नी न मरी होती, तो? यह दिवाला न निकला होता, तो? तो इस आदमी का वैराग्य से कोई लेना-देना न था।
Consider how much value there can be in renunciation born of bankruptcy. And what worth is the dispassion that arises from a wife’s death? If someone becomes a sannyasin because he lost at gambling, the fragrance of that sannyas will be of gambling alone. That sannyas will be another form of the gamble, because the seed was gambling. Had this man won the bet? Had the wife not died? Had there been no bankruptcy? Then this man would have had nothing to do with renunciation.
तो जब आपके मन में ऐसा कोई वैराग्य उठता हो, जिसकी जड़ में मोह हो, तो आप समझना कि यह वैराग्य झूठा है और इस वैराग्य के आधार पर आप परमात्मा तक नहीं पहुंच सकेंगे।
So when a so-called dispassion arises in you whose root is attachment, understand that it is false, and on its basis you will not reach the divine.
पर अर्जुन को पता नहीं है कि वह क्या पूछ रहा है।
But Arjuna has no idea what he is really asking.
ध्यान रहे, जब आप किसी गुरु से पूछते हैं कुछ, तो जरूरी नहीं है कि जो आप पूछते हैं, वही आपकी मौलिक जिज्ञासा हो। आपका प्रश्न तो बहुत ऊपरी होता है। क्योंकि भीतरी प्रश्न भी खोजना अति कठिन है। लेकिन गुरु आपके ऊपरी प्रश्न से आपके भीतरी प्रश्नों को उठाना शुरू करता है। वह तो सिर्फ उसको एक खूंटी बना लेता है; और फिर आपके भीतर प्रवेश करने लगता है; और जो छिपा है, उसे बाहर लाने लगता है।
Remember, when you ask a guru something, it is not necessary that what you ask is your fundamental inquiry. Your question is usually very superficial, because even finding the inner question is extremely difficult. But the guru uses your surface question as a peg, and then he begins to enter within you, to draw out what is hidden.
अर्जुन अनजाना शिष्य है। जान में तो वह मित्र है। कृष्ण जानकर गुरु हैं। और अर्जुन के प्रति मित्रता का जो भाव है, वह केवल अर्जुन की मित्रता के उत्तर में है।
Arjuna is a disciple without knowing it. In his own knowing he is a friend. Krishna, knowingly, is a master. And the feeling of friendship Krishna shows toward Arjuna is only in response to Arjuna’s friendship.
अर्जुन अनजाना शिष्य है और कृष्ण जानकर गुरु हैं। लेकिन वे यह भी जानते हैं कि अगर वे गुरु की भाषा में बोलें, तो अर्जुन को पीड़ा होगी, उसके अहंकार को चोट लगेगी। वह तो मित्र ही मानकर जीया है। अगर मित्र न माना होता, तो उनको सारथी बनने के लिए राजी भी नहीं करता। बात ही बेहूदी है कि उनसे कहता कि तुम मेरे घोड़ों को सम्हालो और मेरे रथ के सारथी हो जाओ! वे बचपन के साथी हैं, दोस्त हैं। गहरी उनकी मित्रता है।
Arjuna is an unknowing disciple and Krishna a knowing master. But Krishna also knows that if he were to speak in the language of a master, Arjuna would be hurt; his ego would be wounded. Arjuna has lived taking him as a friend. Had he not taken him as a friend, he would never have asked him to become his charioteer. It is an outrageous request—to say to him, “You hold my horses and be the charioteer of my chariot!” They are companions since childhood, friends. Their friendship is deep.
अर्जुन के मन को चोट न पहुंचे, इसलिए कृष्ण बात करते हैं मित्र की भाषा में ही। और धीरे-धीरे उस मित्र की भाषा में ही गुरु का संदेश भी डालते जाते हैं। और जैसे-जैसे अर्जुन राजी होता जाता है, वैसे-वैसे वे गुरु होते जाते हैं। जैसे ही अर्जुन बंद होता है और डरता है, वैसे ही वे मित्र हो जाते हैं। जैसे ही अर्जुन राजी होता है, खुलता है, ग्राहक होता है, वे बहुत ऊंचाई पर उठ जाते हैं। उस ऊंचाई पर जहांकि वे परमात्मा हैं; वहां से बोलने लगते हैं।
So that Arjuna’s mind is not hurt, Krishna speaks in the language of a friend. And slowly, within that very language of friendship, he keeps pouring in the message of the master. As Arjuna consents, as he opens, Krishna becomes more and more the master. The moment Arjuna closes and is afraid, Krishna becomes a friend. The moment Arjuna agrees, opens, becomes receptive, Krishna rises to great heights—to that height where he is the Divine; from there he begins to speak.
इसलिए कृष्ण के इन वचनों में कई तलों के वचन हैं। कभी वे ठीक मित्र की तरह बोल रहे हैं। कभी वे गुरु की तरह बोल रहे हैं। कभी वे ठीक परमात्मा की तरह बोल रहे हैं। आखिरी ऊंचाई से लेकर साधारण जीवन के तल तक कृष्ण बोल रहे हैं। इसलिए गीता बहुत तलों पर है। और अर्जुन पर निर्भर है; अर्जुन जब जिस ऊंचाई पर उठ सकता है, उस ऊंचाई की वे बात करते हैं।
Therefore in Krishna’s words there are many layers. Sometimes he speaks exactly like a friend. Sometimes he speaks like a master. Sometimes he speaks exactly as the Divine. From the ultimate height down to the plane of ordinary life, Krishna is speaking. The Gita is on many levels. And it depends on Arjuna: at whatever height Arjuna can rise in that moment, from that very height Krishna speaks.
सभी मार्गों की उन्होंने अर्जुन के सामने बात रख दी है, ताकि अर्जुन सहज ही चुनाव कर ले। और अर्जुन यह नहीं पूछ रहा है कि आप मुझे मार्ग दे दो। तो कृष्ण एक ही मार्ग दे सकते थे। अर्जुन तलाश में है। अभी उसे यह भी पक्का पता नहीं है कि वह क्या खोज रहा है। अभी उसे यह भी मालूम नहीं है कि वह क्या चाहता है। तो कृष्ण सारे मार्ग खोलकर रखे दे रहे हैं। शायद इन मार्गों के संबंध में बात करते-करते ही कोई मार्ग अर्जुन के लिए आकृष्ट कर ले, चुंबक बन जाए और अर्जुन खिंच जाए।
He has laid all the paths before Arjuna, so that Arjuna may choose easily. And Arjuna is not asking, “Give me a single path.” Had he asked that, Krishna could have given one path. Arjuna is in search. He does not yet even know clearly what he is seeking. He does not yet know what he wants. So Krishna opens all the paths. Perhaps, while speaking of these paths, some path will attract Arjuna, become a magnet, and Arjuna will be drawn.
और फिर इस बहाने, अर्जुन के बहाने, पूरी मनुष्यता के लिए यह संदेश हो जाता है। क्योंकि ऐसा कोई भी मार्ग नहीं है, जिस पर कृष्ण ने गीता में मूल बात न कर ली हो। तो सभी मार्गों के लोग अपने योग्य बात गीता में पा सकते हैं।
And then, by this very device—by way of Arjuna—it becomes a message for the whole of humanity. For there is no path on which Krishna has not spoken the essential point in the Gita. So people of all paths can find what suits them in the Gita.
इसका फायदा भी है, इसका नुकसान भी है। इसका फायदा कम हुआ, नुकसान ज्यादा हुआ। क्योंकि आदमी कुछ ऐसा है कि फायदा लेना जानता ही नहीं, सिर्फ नुकसान लेना ही जानता है।
This has a gain and a loss. The gain has been less; the loss, more. Because man is such that he does not know how to take the benefit—he knows only how to take the loss.
कृष्ण ने सारे मार्ग गीता में कह दिए हैं। और जब वे एक मार्ग के संबंध में बोलते हैं, तो बाकी के संबंध में भूल जाते हैं। और उस मार्ग को उसकी पूरी ऊंचाई पर उठा देते हैं। इसलिए उन्होंने सभी मार्गों की प्रशंसा की है। कभी उन्होंने भक्ति को कहा श्रेष्ठ; कभी उन्होंने ज्ञान को कहा श्रेष्ठ; कभी उन्होंने कर्म को कहा श्रेष्ठ।
Krishna has described all the paths in the Gita. And when he speaks of one path, he forgets the others, and he lifts that path to its full height. Therefore he has praised all paths. At times he has called devotion supreme; at times he has called knowledge supreme; at times he has called action supreme.
अब यह बड़ी उलझन वाली बात है। क्योंकि अगर भक्ति श्रेष्ठ है, तो साधारण बुद्धि का आदमी कहेगा, फिर कर्म को श्रेष्ठ नहीं कहना चाहिए; फिर ज्ञान को श्रेष्ठ नहीं कहना चाहिए। और अगर ज्ञान श्रेष्ठ है, तो फिर भक्ति को श्रेष्ठ नहीं कहना चाहिए। और कृष्ण इसकी फिक्र ही नहीं करते। वे जिस मार्ग की बात करते हैं, उसको उसकी श्रेष्ठता तक पहुंचा देते हैं। उसकी ऊंचाई, उसकी आखिरी गरिमा, उसका आखिरी गौरीशंकर का शिखर खोल देते हैं। और जब दूसरे मार्ग की बात करते हैं, तो उसका गौरीशंकर खोलते हैं। तब वे भूल ही जाते हैं कि एक क्षण पहले उन्होंने ज्ञान को श्रेष्ठ कहा था, अब वे भक्ति को श्रेष्ठ कह रहे हैं।
Now this is very perplexing. Because if devotion is supreme, the ordinary mind will say, then one should not call action supreme, one should not call knowledge supreme. And if knowledge is supreme, then one should not call devotion supreme. But Krishna does not bother about this. Whichever path he speaks of, he raises it to its utmost supremacy. Its height, its final glory, its Everest—its ultimate summit—he reveals. And when he speaks of another path, he reveals that path’s Everest. Then he quite forgets that a moment before he had called knowledge supreme; now he is calling devotion supreme.
यह इस कारण, यह किया तो कृष्ण ने इसलिए ताकि अर्जुन को प्रत्येक मार्ग का जो श्रेष्ठतम है, प्रत्येक मार्ग में जो गहनतम गहराई है, उसका उसे खयाल दिला दें; फिर चुनाव उसके हाथ में है।
This is so because Krishna wanted to make Arjuna aware of what is most supreme in each path, of the deepest depth of every path; then the choice is in Arjuna’s hands.
यह वक्तव्य कि ज्ञान श्रेष्ठ है, यह वक्तव्य कि भक्ति श्रेष्ठ है, तुलनात्मक नहीं है। यह ऐसा ही है, जैसे आपने गुलाब का फूल देखा और आपने कहा कि अदभुत! इससे सुंदर मैंने कुछ भी नहीं देखा। फिर आपने रात आकाश में तारे देखे और आपने कहा, अदभुत! इससे सुंदर मैंने कुछ भी नहीं देखा। और फिर एक दिन सुबह आपने सागर का गर्जन सुना और सागर की लहरें चट्टानों से टकराती देखीं और आपने कहा, इससे सुंदर मैंने कभी कुछ नहीं देखा।
The statement that “knowledge is supreme,” the statement that “devotion is supreme,” is not comparative. It is like this: you saw a rose and you said, “Amazing! I have never seen anything more beautiful.” Then at night you saw the stars in the sky and you said, “Amazing! I have never seen anything more beautiful.” And then one morning you heard the roar of the ocean and saw the waves striking the rocks, and you said, “I have never seen anything more beautiful.”
ये कोई तुलनात्मक वक्तव्य नहीं हैं। यह उस क्षण में आपकी भाव-दशा को पूरा पकड़ लिया फूल ने और फूल इस जगत का सर्वाधिक श्रेष्ठतम सौंदर्य हो गया। और दूसरे क्षण में इसी भांति चांद ने पकड़ लिया। और तीसरे क्षण में सागर ने पकड़ लिया।
These are not comparative statements. It is that, in that moment, your state of feeling was totally captured by the flower, and the flower became the utmost beauty of this world. And in another moment, in just the same way, the moon seized you. And in a third moment, the ocean seized you.
ये तीनों बातों में कोई विरोध नहीं है और कोई तुलना नहीं है। ये सिर्फ इस बात की खबर देते हैं कि एक ऐसी भी भाव-दशा है, जब फूल से जीवन का श्रेष्ठतम अनुभव होता है। उसी भाव-दशा में कभी चांद-तारों से भी जीवन के श्रेष्ठतम सौंदर्य की प्रतीति हो जाती है। और कभी उसी भाव-दशा का रस, संगीत, सागर की लहरों से भी बंध जाता है।
There is no contradiction in these three, and there is no comparison. They only indicate that there is a state of feeling in which, through a flower, the supreme experience of life happens. In that same state, sometimes through moon and stars, the supreme beauty of life is realized. And sometimes the flavor, the music of that same mood gets attuned to the ocean’s waves.
कबीर एक ढंग से उसी शिखर पर पहुंच जाते हैं। बुद्ध दूसरे ढंग से उसी शिखर पर पहुंच जाते हैं। महावीर तीसरे ढंग से उसी शिखर पर पहुंच जाते हैं। वह शिखर एक है। वह भाव-दशा एक है।
Kabir, in one way, reaches that very peak. Buddha, in another way, reaches that very peak. Mahavira, in a third way, reaches that very peak. The peak is one. The state of feeling is one.
कृष्ण इस तरह बात कर रहे हैं कि उसमें कोई तुलना नहीं है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने का भाव नहीं है।
Krishna is speaking in such a way that there is no comparison in it, no intent to belittle one another.
वह बिलकुल आपको ठीक लगता है। लेकिन उस लगने का आप साफ मतलब समझ लेना, नहीं तो नुकसान होगा; आप कनफ्यूजन में पड़ेंगे।
That seems absolutely right to you. But understand clearly what that seeming means; otherwise there will be harm—you will fall into confusion.
जब मैं लाओत्से पर बोल रहा हूं, तो लाओत्से के अतिरिक्त मेरे लिए कोई भी नहीं है। तो जब मैं कहता हूं कि लाओत्से अद्वितीय है, तो उसका यह मतलब नहीं है कि वह महावीर से श्रेष्ठ है या बुद्ध से श्रेष्ठ है। उसका कुल मतलब यह है कि वह अपने आप में एक गौरीशंकर है। उसकी कोई तुलना नहीं। और न ही महावीर की कोई तुलना है, और न बुद्ध की, और न कृष्ण की। लेकिन आम आदमी तुलना करता है, कंपेरिजन करता है, और उससे तकलीफ में पड़ता है।
When I am speaking on Lao Tzu, for me in that moment there is no one but Lao Tzu. So when I say that Lao Tzu is unique, it does not mean that he is superior to Mahavira or superior to Buddha. It only means that he is a Mount Everest in his own right. He is incomparable. And Mahavira too is incomparable, and so is Buddha, and so is Krishna. But the ordinary mind compares, it indulges in comparison, and then gets itself into trouble.
गीता के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। शंकर एक व्याख्या लिखते हैं। वह व्याख्या भी अन्यायपूर्ण है, क्योंकि शंकर ज्ञान को श्रेष्ठतम मानते हैं। वह उनकी मान्यता है। उस मान्यता में कोई भूल नहीं है। ज्ञान श्रेष्ठ है। किसी और से श्रेष्ठ नहीं है तुलनात्मक अर्थों में, अपने आप में श्रेष्ठ है। दूसरे से कोई संबंध नहीं है। शंकर की मान्यता है कि ज्ञान श्रेष्ठ है। यह मान्यता बिलकुल ठीक है और सही है। फिर वे इसी मान्यता को पूरी गीता पर थोप देते हैं।
The Gita has suffered great injustice. Shankara writes a commentary. That commentary too is unjust, because Shankara regards knowledge as supreme. That is his standpoint. There is no mistake in that standpoint. Knowledge is supreme—not in a comparative sense over something else, but supreme in itself. It has no relation to anything else. Shankara’s standpoint is that knowledge is supreme. This standpoint is perfectly right and valid. Then he imposes this very standpoint upon the whole Gita.
तो कुछ तो वचन ठीक हैं, जिन में कृष्ण ज्ञान को श्रेष्ठ कहते हैं। वहां तो शंकर को कोई तकलीफ नहीं है। लेकिन जहां कृष्ण भक्ति को श्रेष्ठ कहते हैं और कर्म को श्रेष्ठ कहते हैं, वहां शंकर को अड़चन आती है। पर शंकर बहुत कुशल तार्किक हैं। वे रास्ता निकाल लेते हैं। वे शब्दों में से भूलभुलैया खड़ी कर लेते हैं। वे शब्दों के नए अर्थ कर लेते हैं। वे शब्दों की ऐसी व्याख्या जमा देते हैं कि पूरी गीता शंकर की व्याख्या में ज्ञान की गीता हो जाती है। वह अन्याय है।
So some statements are indeed right, where Krishna calls knowledge supreme. There, Shankara has no difficulty. But where Krishna calls devotion supreme, and where he calls action supreme, Shankara runs into trouble. Yet Shankara is a very skillful logician. He finds a way out. He erects a labyrinth out of words. He gives new meanings to words. He spins such an interpretation that, in Shankara’s commentary, the entire Gita becomes a Gita of knowledge. That is injustice.
रामानुज भक्ति को श्रेष्ठ मानते हैं। बिलकुल ठीक है। कुछ गलती नहीं है। लेकिन वे भक्ति के सूत्रों के आधार पर सारी गीता पर भक्ति को आरोपित कर देते हैं। वह अन्याय है।
Ramanuja holds devotion to be supreme. Absolutely fine—no mistake in that. But then, on the basis of the sutras of devotion, he superimposes devotion upon the whole Gita. That is injustice.
तिलक कर्म को श्रेष्ठ मानते हैं, तो पूरी गीता पर कर्म को आरोपित कर देते हैं। वह अन्याय है। अपने आप में बात बिलकुल ठीक है।
Tilak considers action to be supreme, and then he superimposes action upon the entire Gita. That is injustice. In itself, however, the point is perfectly right.
कर्म श्रेष्ठ है, किसी और से नहीं, श्रेष्ठ है इसलिए कि उससे भी परमात्मा तक पहुंचा जा सकता है। भक्ति श्रेष्ठ है, किसी और से नहीं, श्रेष्ठ है इसलिए कि वह भी परमात्मा का द्वार है। ज्ञान श्रेष्ठ है, किसी और से नहीं; वह भी वहीं पहुंचा देता है, जहां भक्ति और कर्म पहुंचाते हैं।
Action is supreme—not over anything else, but supreme because through it too one can reach the Divine. Devotion is supreme—not over anything else, but supreme because it too is a door to the Divine. Knowledge is supreme—not over anything else; it too leads to the very place where devotion and action lead.
और जो व्यक्ति जिस मार्ग से चलता है, स्वभावतः उसे वह श्रेष्ठ लगेगा। क्योंकि उससे वह चलता है, उससे वह पाता है, उससे उसे अनुभव होता है। और दूसरे मार्ग से जो चलता है, उसका उसे कोई भी पता नहीं है।
And the person who travels by a certain path will naturally find that path supreme. Because through it he walks, through it he attains, through it he has the experience. And of the other path he has no idea at all.
कृष्ण ने सभी मार्गों की बात कही है।
Krishna has spoken of all the paths.
इसमें बहुत फर्क है। मेरा कोई संप्रदाय नहीं है। मुझे गीता पर कुछ भी आरोपित नहीं करना है। न मुझे आरोपित करना है ज्ञान, न मुझे आरोपित करनी है भक्ति, न मुझे आरोपित करना है कर्म। मुझे पूरी गीता पर कोई चीज आरोपित नहीं करनी है। पूरी गीता पर जो भी कुछ आरोपित करने की कोशिश करेगा, वह कृष्ण के साथ अन्याय कर रहा है।
There is a great difference. I have no sect. I don’t want to impose anything on the Gita. I don’t want to impose knowledge, nor devotion, nor action. I don’t want to impose anything at all on the whole Gita. Whoever tries to impose something on the whole Gita is being unjust to Krishna.
मुझे तो इंच-इंच गीता जो कहती है, उसको ही प्रकट कर देना है, इसकी बिना फिक्र किए कि आगे-पीछे उसके विपरीत, उसके विरोध में भी कुछ कहा गया है। मुझे कोई सिस्टम, कोई व्यवस्था नहीं बिठानी है। लेकिन कनफ्यूजिंग होगी; मेरी बात में बड़ा भ्रम पैदा होगा। वह वैसा ही भ्रम होगा, जैसा कृष्ण की बात में है। क्योंकि कभी मैं कहूंगा, ज्ञान श्रेष्ठ है। जब गीता ज्ञान को श्रेष्ठ कहेगी, तो मैं भी कहूंगा। और जब गीता भक्ति को श्रेष्ठ कहेगी, तो मैं भी कहूंगा। मैं गीता के साथ बहूंगा। मैं अपने साथ गीता को नहीं बहाऊंगा।
What I want is to simply reveal, inch by inch, what the Gita itself says—without worrying that elsewhere, sooner or later, it may also say the opposite. I don’t want to set up any system, any framework. But it will be confusing; there will be a great confusion in what I say—the same kind of confusion that is in Krishna’s discourse. Because sometimes I will say knowledge is supreme—when the Gita declares knowledge supreme, I will say so. And when the Gita declares devotion supreme, I will say so. I will flow with the Gita; I will not make the Gita flow with me.
मेरी कोई धारणा नहीं है, जो मुझे गीता पर आरोपित करनी है। अगर मेरी कोई धारणा हो, जो गीता पर मुझे आरोपित करनी है, तो इसको मैं व्यभिचार मानता हूं। यह उचित नहीं है।
I have no fixed notion to impose upon the Gita. If I had some preconception to impose on it, I would call that adultery. It is not right.
और इसीलिए मुझे सुविधा है कि मैं गीता पर बोलूं, तो मुझे तकलीफ नहीं है। मैं कुरान पर बोलूं, तो मुझे तकलीफ नहीं है। मैं बाइबिल पर बोलूं, तो मुझे तकलीफ नहीं है। क्योंकि मुझे किसी चीज पर कुछ आरोपित नहीं करना है।
And that is why it is easy for me to speak on the Gita; I have no trouble. I have no trouble speaking on the Quran. I have no trouble speaking on the Bible. Because I have nothing to impose on anything.
मैं मानता हूं, बाइबिल अपने में इतना अदभुत फूल है कि मैं उसको आपके सामने खोल सकूं तो काफी; उसकी सुगंध आपको मिल जाए, बहुत है। उस पर कुछ थोपने की जरूरत नहीं है।
I regard the Bible as such a wondrous flower that if I can simply unfold it before you, that is enough; if its fragrance reaches you, that is a lot. There is no need to thrust anything upon it.
इसलिए जो लोग मेरे बहुत-से वक्तव्य पढ़ते हैं, उनको लगता है, उनमें मैं बड़ा कंट्राडिक्शन है। लगेगा, विरोध लगेगा। कभी मैं यह कहा हूं, और कभी मैं यह कहा हूं, और कभी मैं यह कहा हूं। निश्चित ही, कभी मैं गुलाब की तारीफ कर रहा था। और कभी मैं चांद-तारों की तारीफ कर रहा था। और कभी मैं सागर की लहरों की तारीफ कर रहा था। उन तारीफों में फर्क होगा। क्योंकि गुलाब गुलाब है। चांद-तारे चांद-तारे हैं। लहरें लहरें हैं। और जगत विराट है।
That is why those who read many of my statements feel there is great contradiction in them. It will seem like opposition. Sometimes I have said this, sometimes that, sometimes something else. Certainly: sometimes I was praising the rose. Sometimes I was praising the moon and stars. Sometimes I was praising the waves of the ocean. There will be differences in those praises—because a rose is a rose, the moon and stars are the moon and stars, waves are waves, and existence is vast.
जो व्यक्ति इन सब के बीच तालमेल बिठालने की कोशिश करेगा, वह मुश्किल में पड़ जाएगा, अड़चन में पड़ जाएगा। तालमेल बिठालने की जरूरत ही नहीं है। आपको इस सब में जो ठीक लग जाए, उस पर चलने की जरूरत है। फिर बाकी बातों को आप छोड़ दें। गीता ज्ञान को भी कहेगी, कर्म को भी कहेगी, भक्ति को भी कहेगी। आप फिक्र छोड़ें कि तीनों में कौन श्रेष्ठ है। जो आपको श्रेष्ठ लग जाए, आप उस पर चल पड़ें।
One who tries to reconcile all this will get into trouble, into difficulty. There is no need to reconcile. Whatever in all this feels right to you—walk with that. Leave the rest aside. The Gita will speak of knowledge, it will speak of action, it will speak of devotion. Drop the worry about which of the three is supreme. Whichever feels supreme to you, set out on that.
लेकिन कुछ लोग हैं, जो चलते नहीं हैं, जो बैठकर इस चर्चा में जीवन व्यतीत करते हैं कि क्या श्रेष्ठ है। ज्ञान श्रेष्ठ है? भक्ति श्रेष्ठ है? कर्म श्रेष्ठ है? पूरी जिंदगी लगा देते हैं। इनके मस्तिष्क विक्षिप्त हैं। ये होश में नहीं हैं कि ये क्या कर रहे हैं।
But there are people who do not walk; they sit and spend their lives in this discussion—Which is supreme? Is knowledge supreme? Is devotion supreme? Is action supreme? They spend their whole life. Their minds are deranged. They are not in their senses about what they are doing.
अर्जुन के सामने कृष्ण ने सब मार्ग खोलकर रख दिए हैं। और हर मार्ग को उन्होंने इस तरह से प्रस्तावित किया है, जैसा उस मार्ग को मानने वाला प्रस्तावित करेगा, पूरी उसकी शुद्धता में। उस मार्ग को प्रस्तावित करते समय वे उसी मार्ग के साथ एक हो गए हैं।
Krishna has opened all the paths before Arjuna. And he has proposed each path exactly as a follower of that path would propose it, in its full purity. In proposing that path he becomes one with it.
कृष्ण तो जानकर गुरु हैं। और बहुत बार ऐसा होता है कि आप जानकर शिष्य नहीं होते। हो भी नहीं सकते। क्योंकि शिष्य को इतना भी होश कहां है कि वह क्या है, इसका पता लगा ले।
Krishna is a knowing Master. And very often you are not a knowing disciple. You cannot be—because the disciple does not have that much awareness even to discern what he is.
इजिप्त के पुराने शास्त्रों में कहा गया है कि शिष्य कभी गुरु को नहीं खोज सकता। शिष्य खोजेगा कैसे? उसके पास मापदंड कहां है? वह कैसे परखेगा कि यही है गुरु? और कैसे परखेगा कि यही गुरु मेरे लिए है? कैसे जानेगा कि यह आदमी ठीक है या गलत है? क्या है उसके पास मार्ग, दिशासूचक यंत्र जिससे पहचानेगा कि इस आदमी के पीछे चलकर मैं पहुंच जाऊंगा? शिष्य कैसे गुरु को खोजेगा?
In the old scriptures of Egypt it is said that a disciple can never find the Master. How will the disciple search? What standard does he have? How will he test that “This is the Master”? And how will he test “This is the Master for me”? How will he know whether this person is right or wrong? What path, what compass does he have by which he will recognize, “If I follow this man I will arrive”? How will the disciple find the Master?
इजिप्त की पुरानी किताबें कहती हैं कि शिष्य कभी गुरु को नहीं खोजता। इसका यह मतलब नहीं है कि शिष्य को खोज छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए। खोजना तो उसे चाहिए, हालांकि वह खोज न सकेगा। लेकिन खोजने के उपक्रम में गुरुओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कोई गुरु उसको खोज लेगा।
The old Egyptian books say: the disciple never finds the Master. This does not mean the disciple should give up the search and sit at home. He must seek—though he will not be able to find. But in the very act of seeking he becomes available to the Masters. Some Master will find him.
हमेशा गुरु ही शिष्य को खोजता है। और गुरु खोजने नहीं निकलता, शिष्य खोजने निकलता है। लेकिन अनेक गुरुओं के पास से गुजरते-गुजरते कोई गुरु उसे पकड़ लेता है। लेकिन तब भी गुरु को ऐसी ही व्यवस्था करनी पड़ती है कि शिष्य को लगे कि उसने ही चुना है। ये जरा जटिलताएं हैं।
It is always the Master who seeks the disciple. And the Master does not set out looking for a Master; he sets out looking for a disciple. But as the seeker passes by many Masters, one of them will catch hold of him. Yet even then the Master must arrange things so the disciple feels that he himself has chosen. These are subtle intricacies.
गुरु को ऐसा इंतजाम करना पड़ता है कि जैसे शिष्य ने ही उसे चुना है। क्योंकि शिष्य के अहंकार को यह बात बरदाश्त के बाहर होगी कि गुरु ने उसे चुन लिया। वह भाग खड़ा होगा। यह पता चलते ही कि गुरु ने उसे चुना है, वह भाग जाएगा। तो गुरु उसे इस ढंग से व्यवस्था देगा कि उसे लगे कि उसने ही गुरु को चुना है। और अगर कभी किसी दिन गुरु को उसे अलग भी करना होगा, तो गुरु ऐसी ही व्यवस्था देगा कि शिष्य समझेगा, मैंने ही गुरु को छोड़ दिया है।
The Master must arrange it so that it seems the disciple chose him. Because the disciple’s ego cannot tolerate that the Master chose him. He will run away. The moment he knows the Master has chosen him, he will flee. So the Master arranges things in such a way that the disciple feels, “I chose the Master.” And if someday the Master has to separate him, the Master will arrange it so that the disciple believes, “I left the Master.”
गुरु का काम जटिल है, और गहन है, और गुह्य है। लेकिन हमेशा गुरु ही आपको चुनता है, क्योंकि उसके पास दृष्टि है। वह जानता है। वह आपके भीतर झांक सकता है। वह आपका आगा-पीछा देख सकता है। आप क्या कर सकते हैं, क्या हो सकते हैं, इसकी उसके पास देखने की दूरी, क्षमता, निरीक्षण है। शिष्य कैसे खोजेगा?
The Master’s work is complex, profound, esoteric. But it is always the Master who chooses you—because he has the vision. He knows. He can look within you. He can see your before and after. He has the distance, the capacity, the insight to see what you can do, what you can become. How will the disciple search?
मेरे पास लोग आते हैं। पश्चिम में बहुत दौड़ है; और पश्चिम से युवक निकलते हैं गुरु की तलाश में; सारी जमीन को खोज डालते हैं। कभी इस मुल्क में ऐसी दौड़ थी। वह खो गई। यह मुल्क बहुत दिन पहले अध्यात्म की दिशा में मर चुका है। जब बुद्ध जिंदा थे, तब इस मुल्क में भी ऐसी दौड़ थी। लोग एक कोने से दूसरे कोने तक घूमते थे गुरु की तलाश में, कि कोई चुंबक मिल जाए, जो खींच ले। सारी दुनिया से हिंदुस्तान उस समय भी लोग आते थे।
People come to me. In the West there is a great rush; young men set out from the West in search of a Master; they comb the whole earth. Once there was such a quest in this land too. It has been lost. This land died long ago in the direction of the spirit. When Buddha was alive, there was such a quest here as well. People roamed from one corner to the other in search of a Master—hoping to find a magnet that would draw them. From all over the world people also came to India then.
अब फिर पश्चिम में एक दौड़ शुरू हुई है। पश्चिम के युवक और युवतियां खोजते निकल रहे हैं, गुरु कहां है!
Now again a search has begun in the West. Western young men and women are setting out, searching: Where is the Master!
मेरे पास बहुत लोग आते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि तुम खोज न पाओगे गुरु को, लेकिन खोज मत बंद करो। खोज जारी रखो, ताकि तुम अवेलेबल, उपलब्ध रहो। घूमते रहो। कोई गुरु तुम्हें चुन लेगा। और तुम्हारी अगर इतनी ही तैयारी हुई कि तुम किसी गुरु से चुने जाने के लिए राजी हो गए, और किसी गुरु की धारा में बहने को राजी हो गए, इतनी तुम्हारी तैयारी रही, तो तुम्हारे जीवन में रूपांतरण आसान है।
Many come to me. I tell them: You will not be able to find the Master—but do not stop searching. Keep searching so that you remain available. Keep moving. Some Master will choose you. And if you have at least this much readiness—that you are willing to be chosen by a Master, and to flow in a Master’s current—if you have that much preparation, then transformation in your life is easy.
अर्जुन के सामने कृष्ण सारे मार्ग रखे दे रहे हैं। यह सिर्फ मार्ग रखना ही नहीं है; मार्ग समझा रहे हैं और यहां ऊपर से कृष्ण की चेतना अर्जुन में झांककर भी देखती जा रही है। कौन-सा मार्ग उसे जमता है! कौन-से मार्ग में वह ज्यादा रस लेता है! कौन-से मार्ग में ज्यादा सवाल उठाता है! कौन-से मार्ग में उसके भीतर तरंगें उठने लगती हैं! कौन-से मार्ग में वह समाधिस्थ होकर सुनने लगता है! कौन-से मार्ग में ऊब जाता है, जम्हाई लेता है! कौन-से मार्ग से उसका तालमेल बैठता है; कौन-से मार्ग से कोई तालमेल नहीं बैठता! यह सब वे देखते जा रहे हैं। इस सारी चर्चा के साथ-साथ अर्जुन का निरीक्षण चल रहा है। एक अर्थ में यह अर्जुन का मनोविश्लेषण है।
Krishna is laying out all the paths before Arjuna. This is not merely laying out the paths; in explaining the paths, Krishna’s consciousness is also peering into Arjuna. Which path fits him? On which path does he take more delight? With which path does he raise more questions? On which path do waves begin to arise within him? On which path does he listen as if in samadhi? With which path does he get bored, start yawning? With which path does resonance happen; with which does it not? He is seeing all this. Along with the whole discussion, an observation of Arjuna is going on. In one sense this is a psychoanalysis of Arjuna.
फ्रायड ने इस सदी में मनोविश्लेषण की कला खोजी।
Freud, in this century, discovered the art of psychoanalysis.
यह थोड़ा खयाल में ले लेना जरूरी होगा। और जो लोग मनसशास्त्र में उत्सुक हैं और जो लोग साधना के लिए जरा भी जिज्ञासा रखते हैं, उनके बहुत काम का होगा।
Keep this a little in mind. And for those who are interested in psychology and those who have even a little curiosity for spiritual practice, it will be very useful.
फ्रायड ने एक मार्ग खोजा। वह मार्ग बिलकुल उलटा है। जैसा मार्ग गुरु हमेशा उपयोग करते रहे थे, उससे उलटा है। फ्रायड अपने मरीज को लिटा देता है कोच पर, पीछे बैठ जाता है परदे की ओट में। और मरीज से कहता है, जो भी तुझे कहना हो, कह। तू बिलकुल फिक्र मत कर कि क्या कह रहा है। जो भी तेरे भीतर आता हो, उसको तू कहता जा। सहज एसोसिएशन से, जो भी तेरे भीतर आ जाए साहचर्य से, तू कहता जा।
Freud found a method. It is exactly the reverse of the method Masters have always used. Freud lays his patient down on a couch, sits behind a screen, and says to the patient, “Say whatever you want to say. Don’t worry at all about what you are saying. Whatever comes up within you, speak it. In free association, whatever arises inside, speak it.”
मरीज कहना शुरू कर देता है। अनर्गल बातें भी कहता है। कभी सार्थक बातें भी कहता है। कभी अचानक कुछ भी आ जाता है असंगत, वह भी कहता है। पर उसको इसी का सहारा देता है फ्रायड कि तू सिर्फ कहता जा, जो भी तेरे भीतर है। और फ्रायड परदे के पीछे बैठकर सुनता है।
The patient starts talking. He says nonsensical things too. Sometimes meaningful things. Sometimes suddenly something utterly incongruous comes up, he says that too. And Freud supports him only in this: just keep saying whatever is within you. Freud sits behind the screen and listens.
वह इस मनुष्य के मन में प्रवेश कर रहा है। इसके भीतर जो चलती रहती हैं बातें, जो विचार, जो शब्द, वह उनकी जांच कर रहा है। इन शब्दों के माध्यम से वह उसके भीतर खोज रहा है, कितनी असंगति है, कितना उपद्रव है, कितनी विक्षिप्तता है। इन शब्दों के बीच-बीच में से कहीं-कहीं उसे संध मिल जाती है, जिससे कोई कुंजी मिल जाती है; जिससे पता चलता है।
He is entering the mind of this person. He is examining the talk that keeps running within, the thoughts, the words. Through these words he searches within him—how much inconsistency, how much disturbance, how much derangement. Between these words here and there he finds a seam, from which he gets a key; through which he comes to know.
जैसे किसी आदमी को लिटाया और वह एकदम गंदी गालियां बकने लगा, अश्लील बातें बोलने लगा, तो खयाल में आता है कि उसके भीतर क्या चल रहा है। और ऐसे वह भला आदमी था। अच्छा आदमी था। चर्च जाता था। सभी तरह नैतिक था। और भीतर उसके यह चल रहा है!
For example, you lay a man down and he suddenly starts spewing filthy abuses, speaking obscenities—then it occurs to you: what is going on inside him? And outwardly he was a decent man. A good man. He went to church. Moral in every way. And inside this is going on!
तो फ्रायड वर्षों मेहनत करता है एक मरीज के साथ। ताकि धीरे-धीरे, धीरे-धीरे, वह कितना छिपाए, छिपा न पाए, और भीतर जो निकल रहा है कचरा-कूड़ा, उसमें से वह पकड़ ले कि इसकी आत्मा की तरफ स्वास्थ्य का क्या मार्ग होगा।
So Freud works for years with a single patient—so that slowly, slowly, however much he tries to hide, he cannot; and from the trash and rubbish that keeps coming out, Freud can catch the route by which his soul might move toward health.
लेकिन यह बड़ी लंबी बात है। इसमें कभी तीन साल लग जाते हैं और कभी तीस साल भी लग जाते हैं, पूरा मनोविश्लेषण होते हुए। अगर इस तरह मनोविश्लेषण किया जाए, तो कितने लोगों का मनोविश्लेषण होगा? और तीस साल के बाद भी फ्रायड यह नहीं कह सकता कि मनोविश्लेषण सच में ही पूरा हो गया। क्योंकि यह निकलता ही जाता है। यह कचरा अंतहीन है।
But this is a very long business. Sometimes it takes three years, and sometimes even thirty years, for a psychoanalysis to complete. And even after thirty years Freud cannot say it has really completed—because it just keeps coming. The trash is endless.
यह आपकी खोपड़ी इतनी विस्तीर्ण है! इतनी छोटी नहीं है, जितनी दिखाई पड़ती है। इसमें लाखों शब्द भरे हुए हैं; और लाखों तथ्य भरे हुए हैं। अगर इनको खोलते ही चले जाएं, तो वे खुलते ही चले जाते हैं। तो यह तो बहुत लंबा हो गया मार्ग।
Your skull is so vast! Not as small as it looks. It is filled with millions of words; and millions of facts. If you keep opening them up, they keep opening. So this path becomes very long.
और अब पश्चिम में भी मनोवैज्ञानिक कहने लगे हैं कि साइकोएनालिसिस से कुछ हल नहीं हो सकता। अगर एक पागल को ठीक करने में तीस साल लग जाएं या दस साल लगें, तो कितने पागल तुम ठीक कर पाओगे? और यह पूरी जमीन पागल मालूम होती है। यहां कौन किसका मनोविश्लेषण करेगा!
And now, even in the West, psychologists have begun to say that psychoanalysis cannot really solve much. If it takes thirty years—or even ten—to heal one madman, how many madmen will you heal? And the whole earth seems mad. Who will psychoanalyze whom!
और बड़े मजे की तो बात यह है कि मनोविश्लेषक भी अपना मनोविश्लेषण दूसरे से करवाता है। करवाना पड़ता है। क्योंकि फ्रायड की शर्त यह है कि जब तक तुम्हारा खुद का मनोविश्लेषण न हो गया हो, तब तक तुम दूसरे का कैसे करोगे? तो पहले मनोविश्लेषक अपना मनोविश्लेषण करवाता है वर्षों तक। फिर वह दूसरों का करने लगता है। मगर कितने भी मनोविश्लेषक हों, तो भी क्या होगा इस जमीन पर?
And the amusing thing is that the psychoanalyst too has to get his own psychoanalysis done by someone else. He must. Because Freud’s condition is: until your own psychoanalysis is complete, how will you do another’s? So first the psychoanalyst undergoes years of analysis. Then he begins to analyze others. But however many psychoanalysts there may be, what will become of this earth?
भारत की परंपरा कुछ और थी। हमने भी तरकीब खोजी थी। इसमें शिष्य नहीं बोलता था, इसमें गुरु बोलता था। यह जरा फर्क समझ लेना। यह कृष्ण और अर्जुन की बात में खयाल आ जाएगा।
India’s tradition was something else. We too discovered a device. In it the disciple did not speak; the Master spoke. Understand this small difference. It will come to mind in Krishna and Arjuna’s dialogue.
यहां शिष्य नहीं बोलता था। और हम शिष्य को मरीज नहीं कहते, वह शब्द ठीक नहीं है। हालांकि सभी शिष्य मरीज हैं। लेकिन वह शब्द ही ठीक नहीं है, वह बेहूदा है। और अब पश्चिम में भी मनोवैज्ञानिक कहने लगे कि मरीज शब्द उपयोग करना ठीक नहीं है, क्योंकि उससे हम दूसरे को मरीज कहकर मरीज बनाने में सहयोगी होते हैं। क्योंकि जो भी शब्द हम देते हैं, उसका परिणाम होता है।
Here the disciple did not speak. And we do not call the disciple a patient—the word is not right. Although all disciples are patients. But the word itself is not right; it is crude. And now in the West too psychologists have begun to say that using the word “patient” is not right—because by calling the other a patient we become accomplices in making him a patient. Because whatever label we give has an effect.
किसी आदमी से कहो कि तुम बड़े सुंदर हो; वह फौरन खिल जाता है। इतना सुंदर था नहीं कहने के पहले; कहते से ही खिल जाता है। किसी आदमी को कह दो कि तुम जैसी शक्ल! पता नहीं परमात्मा क्या कर रहा था, उस वक्त तुम्हें बनाया। कहीं भूल-चूक कर गया; क्या हो गया! वह आदमी तत्क्षण कुम्हला जाता है। वह इतना कुरूप था नहीं, जितना कहते से ही हो जाता है।
Tell a man, “You are very beautiful”—and he blossoms instantly. He was not so beautiful before you said it; the moment you say it, he blossoms. Tell a man, “With a face like yours—who knows what God was doing when he made you; some error must have happened; what went wrong!”—and the man wilts that instant. He was not as ugly as he becomes the moment you say it.
एक आदमी को मरीज कहना भी खतरनाक है। क्योंकि आप एक वक्तव्य दे रहे हैं, जो उसके भीतर चला जाएगा। वह मरीज न भी हो, तो भी मरीज हो जाएगा।
To call a man a patient is also dangerous. Because you are making a statement that will enter within him. Even if he was not a patient, he will become one.
हम मरीज नहीं कहते, हम तो शिष्य कहते हैं। हम तो कहते हैं, सीखने वाला। और बीमार भी इसीलिए बीमार है कि उसके सीखने में कमी रह गई है। और कोई बीमारी नहीं है। उसका ज्ञान क्षीण है, कम है; उसका अज्ञान ज्यादा है।
We do not say patient; we say disciple—one who is learning. And he is ill only because there has been a deficiency in his learning. There is no other illness. His knowing is thin, small; his ignorance is greater.
शिष्य सुनता, गुरु बोलता था।
The disciple listened; the Master spoke.
पश्चिम में अब गुरु सुन रहा है, जो चिकित्सक है; और शिष्य, जो कि मरीज है, वह बोल रहा है। शिष्य बोल रहा है, गुरु सुन रहा है!
In the West now, the Master is the one listening—the physician—and the disciple, who is the patient, is the one speaking. The disciple speaks, the Master listens!
गुरु बोलता था और बोलते समय वह शिष्य को जांचता चला जाता था, कहां कौन-सी बात में रस आता है! उससे आपके बाबत खबर मिलती थी।
The Master used to speak—and as he spoke he would keep examining the disciple: in which topic does relish arise! From that, news about you would be known.
अब कीर्तन करते समय जिसका ध्यान स्तन पर जा रहा हो, वह यह कह रहा है कि उसे लगता है कि सब संन्यासी अपनी कामवासना निकाल रहे हैं! उसे यह खयाल नहीं आता कि उसे जो दिखाई पड़ रहा है, वह उसके संबंध में खबर है, किसी और के संबंध में खबर नहीं है। और वह खुद ही नीचे लिख रहा है कि मुझे उनके स्तन पर ध्यान जाता है।
Now, the one whose attention goes to breasts while kirtan is happening says he feels all the sannyasins are venting their lust! It doesn’t occur to him that what he is seeing is information about himself, not about anyone else. And he himself writes below that his attention goes to their breasts.
निश्चित ही, इस व्यक्ति को मां के स्तन से दूध पीने का पूरा मौका नहीं मिला होगा। इसको स्तन में अभी भी अटकाव रह गया है। इसको एक काम करना चाहिए। बच्चों के लिए जो दूध पीने की बोतल आती है, वह खरीद लेनी चाहिए। उसमें दूध भरकर रात उसको चूसना चाहिए, दस-पंद्रह मिनट सोने के पहले। तीन महीने के भीतर इसको स्तन दिखाई पड़ने बंद हो जाएंगे।
Certainly, this person must not have had a full chance to drink his fill of his mother’s milk. He is still stuck at the breast. He should do one thing: buy the baby’s milk bottle from the market, fill it with milk, and suck on it at night for ten or fifteen minutes before sleep. Within three months the breasts will stop appearing to him.
स्तन दिखाई पड़ने का मतलब ही यह है कि बच्चे का जो रस था स्तन में, वह कायम रह गया है। स्तन पूरा नहीं पीया जा सका। इसलिए आदिवासियों में जाएं, जहां बच्चे पूरी तरह अपनी मां का स्तन पीते हैं, वहां किसी की उत्सुकता स्तन में नहीं है। अगर आप आदिवासी स्त्री को, हाथ रखकर भी उसके स्तन पर, पूछें कि यह क्या है? तो वह कहेगी कि दूध पिलाने का थन है। आप अपने इस समाज की स्त्री के स्तन की तरफ आंख भी उठाएं, वह भी बेचैन, आप भी बेचैन। आप भी आंख बचाते हैं, तब भी बेचैन; वह भी स्तन को छिपा रही है और बेचैन है। और छिपाकर भी प्रकट करने की पूरी कोशिश कर रही है, उसमें भी बेचैन है।
The very meaning of seeing only breasts is that the child’s juice for the breast has remained. The breast was never fully drunk. That’s why if you go among indigenous people, where children nurse completely at the mother’s breast, there is no curiosity about breasts there. Even if you were to put your hand on a tribal woman’s breast and ask, “What is this?” she would say, “It is the teat for feeding milk.” In our society, if you even lift your eyes toward a woman’s breasts, she is restless and you are restless. Even when you avert your eyes, you are restless; she is hiding her breasts and is restless. And while hiding, she is trying her best to reveal them, and in that too, she is restless.
और सबकी नजर वहीं लगी हुई है। चाहे फिल्म देखने जाएं, चाहे उपन्यास पढ़ें, चाहे कविता करें, चाहे कहानी लिखें, स्तन बिलकुल जरूरी हैं! अगर कभी कोई दूसरे ग्रह की सभ्यता के लोग इस जमीन पर आए, तो वे हमें कहेंगे कि ये लोग स्तनों से बीमार समाज है। क्योंकि मूर्ति बनाओ तो, चित्र बनाओ तो, स्तन पहली चीज है; स्त्री गौण है।
And everyone’s eyes are fixed there. Whether you go to watch a film, read a novel, write poetry, or tell a story—breasts are indispensable! If someday a civilization from another planet were to come to this earth, they would say, “These people are a society sick with breasts.” For when they sculpt an image or paint a picture, the breast is the first thing; the woman is secondary.
मगर यह बच्चे का दृष्टिकोण है। असल में बच्चा जब पहली दफा मां से संबंधित होता है--और वह उसका पहला संबंध है, उसके पहले उसका कोई संबंध किसी से नहीं है, वह उसका पहला समाज में पदार्पण है, वह उसका पहला अनुभव है दूसरे का--तो वह पूरी मां से संबंधित नहीं होता; सिर्फ उसके स्तन से संबंधित होता है। पहला अनुभव स्तन का है। और पहले वह स्तन को ही पहचानता है; मां पीछे आती है। स्तन प्रमुख है, मां गौण है। और अगर आपको बाद की उम्र में भी स्तन प्रमुख है, स्त्री गौण लगती है, तो आप बचकाने हैं और आपकी बुद्धि परिपक्व नहीं हो पाई। आपको फिर से स्तन नकली खरीदकर बाजार से, पीना शुरू कर देना चाहिए। उससे राहत मिलेगी।
But this is the child’s perspective. In fact, when the child first relates to the mother—and that is his first relationship; before that he has no relationship with anyone; it is his first entry into society, his first experience of the other—he does not relate to the whole mother; he relates only to her breast. The first experience is of the breast. First he recognizes the breast; the mother comes afterward. The breast is primary, the mother secondary. And if even in later years the breast is primary and the woman seems secondary to you, then you are childish and your intelligence has not matured. You should again go buy a fake nipple from the market and start sucking; that will bring relief.
गुरु बोलता था, शिष्य सुनता था। लेकिन शिष्य के सुनने में भी गुरु देखता था, उसका रस कहां है! उसकी आंख कहां चमकने लगती है और कहां फीकी हो जाती है! कहां उसकी आंख की पुतली खुल जाती है और फैल जाती है, और कहां सिकुड़ जाती है! कहां उसकी रीढ़ सीधी हो जाती है, और कहां वह शिथिल होकर बैठ जाता है! वह देख रहा है। बाहर और भीतर उसकी चेतना में क्या हो रहा है, वह देख रहा है। और इस माध्यम से वह भी चुन रहा है कि इस शिष्य के लिए क्या जरूरी होगा, क्या उपयोगी होगा।
The master spoke, the disciple listened. But in the disciple’s listening the master also watched: where is his relish? Where do his eyes begin to shine and where do they go dull? Where do his pupils open and dilate, and where do they contract? Where does his spine become straight, and where does he slump? He is observing. He is seeing what is happening outwardly and inwardly in the disciple’s consciousness. And through this he also chooses what will be necessary and useful for this disciple.
इसलिए कृष्ण ने सारे मार्गों की बात कही है। उन सारे मार्गों पर अर्जुन को चलना नहीं है। अर्जुन को चलना तो होगा एक ही मार्ग पर। लेकिन इन सारों को चलने के पहले जान लेना जरूरी है।
That is why Krishna has spoken of all the paths. Arjuna does not have to walk all those paths. Arjuna will have to walk only one path. But before walking, it is necessary to understand them all.
एक और प्रश्न।
Another question.
स्वभावतः, छल-कपट हम सोच ही नहीं सकते, नैतिक आदमी कैसे छल-कपट कर सकता है! और छल-कपट करके वह कैसे भगवान हो सकता है! और वचन दिया था कि शस्त्र हाथ में नहीं लूंगा और अपना ही वचन झुठला दिया। ऐसे आदमी का क्या भरोसा जो अपना ही आश्वासन पूरा न कर सका और खुद ही अपने आश्वासन को झूठा कर दिया!
By our very conditioning we cannot even imagine deceit and guile—how can a moral man employ them? And if he does, how can he be God? He had given his word that he would not take up arms, and then he broke his own word. How can one trust a man who could not keep his own assurance and himself rendered it false!
हमें तकलीफ होती है। हमें बड़ी अड़चन होती है। कृष्ण बेबूझ मालूम पड़ते हैं। कृष्ण को समझना कठिन मालूम पड़ता है। महावीर को समझना सरल है। एक संगति है। बुद्ध को समझना सरल है। जिंदगी एक गणित की तरह है। उसमें आप भूल-चूक नहीं निकाल सकते।
अगर महावीर कहते हैं अहिंसा, तो फिर वैसा ही जीते हैं। फिर पांव भी फूंककर रखते हैं। फिर पानी भी छानकर पीते हैं। फिर श्वास भी भयभीत होकर लेते हैं कि कोई कीटाणु न मर जाए। फिर महावीर का पूरा जीवन एक संगत गणित है। उस गणित में भूल-चूक नहीं निकाली जा सकती।
This troubles us. It creates a great hurdle. Krishna appears puzzling. Krishna seems difficult to understand. Mahavira is easy to understand; there is a consistency. Buddha is easy to understand; life is like mathematics with them—you cannot point out errors or lapses. If Mahavira says “ahimsa,” he lives it. He treads as if blowing on the ground, he drinks only filtered water, he even breathes with a kind of fear lest some microbe die. Mahavira’s whole life is a coherent calculus. No errors can be found in that arithmetic.
लेकिन कृष्ण का जीवन बड़ा बेबूझ है। जितनी भूल-चूक चाहिए, वे सब मिल जाएंगी। ऐसी भूल-चूक आप नहीं खोज सकते, जो उनके जीवन में न मिले। सब तरह की बातें मिल जाएंगी।
But Krishna’s life is baffling. As many inconsistencies as you wish—you will find them all. You cannot invent a contradiction that is not present in his life. All kinds of things are found together.
उसका कारण है। क्योंकि कृष्ण की दृष्टि जो है, उनका जो मौलिक आधार है सोचने का, वह यह है कि जैसे ही यह पता चल जाए कि प्रकृति अलग और मैं अलग, फिर किसी भी भांति बर्तता हुआ कोई बंधन नहीं है। फिर कोई जन्म नहीं है।
There is a reason. Krishna’s vision—his fundamental basis for thinking—is that as soon as it is seen that nature is one thing and I am another, then however one behaves, there is no bondage. Then there is no birth.
इसलिए कृष्ण छल-कपट करते हैं, ऐसा हमें लगता है। ऐसा हमें लगता है कि वे आश्वासन देते हैं और फिर मुकर जाते हैं। लेकिन कृष्ण क्षण-क्षण जीते हैं। जब आश्वासन दिया था, तब पूरी तरह आश्वासन दिया था। उस क्षण का सत्य था वह, ट्रुथ आफ दि मोमेंट, उस क्षण का सत्य था। उस वक्त कोई बेईमानी न थी मन में; कहीं सोच भी न था कि इस आश्वासन को तोड़ेंगे। ऐसा कोई सवाल नहीं था। आश्वासन पूरी तरह दिया था। लेकिन दूसरे क्षण में सारी परिस्थिति बदल गई। और कृष्ण के लिए यह सब अभिनय से ज्यादा नहीं है। अगर यह अभिनय न हो, तो कृष्ण भी सोचेंगे कि जो आश्वासन दिया था, उसको पूरा करो।
Therefore it seems to us that Krishna uses guile, that he gives assurances and then backs out. But Krishna lives moment to moment. When he gave an assurance, he gave it totally. It was the truth of that moment—the truth of the moment. There was no dishonesty in the mind then; there wasn’t even a thought that the promise would be broken—no such question. The assurance was given wholly. But in the next moment the entire situation changed. And for Krishna all this is nothing more than an enactment. If life were utterly real, Krishna too would think, “Fulfill the promise you gave.”
अगर जिंदगी बहुत असली हो, तो आश्वासन को पूरा करने का खयाल आएगा। लेकिन कृष्ण के लिए जिंदगी एक सपने की तरह है, जिसमें आश्वासन का भी कोई मूल्य नहीं है। वह भी क्षण-सत्य था। उस क्षण में वैसा बर्तने का सहज भाव था। आज सारी स्थिति बदल गई। बर्तने का दूसरा भाव है। तो इस दूसरे भाव में कृष्ण दूसरा काम करते हैं। इन दोनों के बीच कोई विरोध नहीं है। हमें विरोध दिखाई पड़ता है, क्योंकि हम जिंदगी को असली मानते हैं।
If life is taken as very real, the idea of keeping the promise arises. But for Krishna life is like a dream, in which even a promise has no absolute value. It too was a moment-truth. In that moment, to act in that way was the natural response. Today the whole situation has changed; a different response is natural. So in this new moment Krishna does something different. Between the two there is no inner contradiction. The contradiction appears to us because we take life to be real.
आप इसे ऐसा समझें, आपको सपने का खयाल है। सपने का एक गुण है। सपने में आप कुछ से कुछ हो जाते हैं, लेकिन आपके भीतर कोई चिंता पैदा नहीं होती। आप जा रहे हैं। आप देखते हैं कि एक मित्र चला आ रहा है। और मित्र जब सामने आकर खड़ा हो जाता है, तो अचानक घोड़ा हो जाता है, मित्र नहीं है। पर आपके भीतर यह संदेह नहीं उठता कि यह क्या गड़बड़ हो रही है! मित्र था, अब घोड़ा कैसे हो गया? कोई संदेह नहीं उठता। असल में भीतर कोई प्रश्न ही नहीं उठता कि यह क्या गड़बड़ है! जागकर भला आपको थोड़ी-सी चिंता हो, लेकिन तब आप कहते हैं, सपना है, सपने का क्या!
Understand it like this: you know dreams. Dreams have a peculiar quality. In a dream you turn from one thing into quite another, yet no anxiety arises within. You are walking; you see a friend approaching. When the friend stands before you, suddenly he becomes a horse; he is no longer a friend. Yet no doubt arises within you—“What is this mess! He was a friend; how did he become a horse?” No question arises. On waking you might feel a little perplexed, but then you say, “It was a dream—what of it!”
सपने में मित्र घोड़ा हो जाए, तो कोई चिंता पैदा नहीं होती। असलियत में आप चले जा रहे हों सड़क पर और उधर से मित्र आ रहा हो और अचानक घोड़ा हो जाए, फिर आपकी बेचैनी का अंत नहीं है। आपको पागलखाने जाना पड़ेगा कि यह क्या हो गया।
क्यों? क्योंकि इसको आप असलियत मानते हैं। कृष्ण इसको भी स्वप्न से ज्यादा नहीं मानते। इसलिए जिंदगी में कृष्ण के लिए कोई संगति नहीं है। सब खेल है। और सब संगतियां क्षणिक हैं और क्षण के पार उनका कोई मूल्य नहीं है।
In a dream if a friend turns into a horse, no worry arises. But in waking life, if on the road your friend is coming toward you and suddenly becomes a horse, there would be no end to your distress. You would need to go to a madhouse. Why? Because you take this to be real. Krishna does not take even this to be more than a dream. Therefore in life Krishna has no fixed consistency. It is all play. All consistencies are momentary, and beyond the moment they have no value.
कृष्ण की कोई प्रतिबद्धता, कोई कमिटमेंट नहीं है। किसी क्षण के लिए उनका कोई बंधन नहीं है। उस क्षण में जो है, जो सहज हो रहा है, वे कर रहे हैं। दूसरे क्षण में जो सहज होगा, वह करेंगे। वे नदी की धार की तरह हैं। उसमें कोई बंधन, कोई रेखा, कोई रेल की पटरियों की तरह वे नहीं हैं कि रेलगाड़ी एक ही पटरी पर चली जा रही है। वे नदी की तरह हैं। जैसा होता है! पत्थर आ जाता है, तो बचकर निकल जाते हैं। रेत आ जाती है, तो बिना बचे निकल जाते हैं।
Krishna has no commitment, no binding. He is not bound to any moment. In that moment, whatever is, whatever arises naturally, he does. In the next moment, what arises then, he will do. He is like the current of a river. There is no binding, no track, no rail-line on which a train must move along one set path. He is like a river—whatever happens. If a rock appears, he slips around it. If sand appears, he flows straight through it.
आप यह नहीं कह सकते कि वहां पिछली दफा बचकर निकले थे और अब? अब रेत आ गई, तो सीधे निकले जा रहे हो बिना बचे, असंगति है!
नहीं, आप नदी से कुछ भी नहीं कहते। जब पहाड़ होता है, नदी बचकर निकल जाती है। तो आप यह नहीं कहते कि पहाड़ को काटकर क्यों नहीं निकलती! और जब रेत होती है, नदी बीच में से काटकर निकल जाती है। तब आप यह नहीं कहते कि बड़ी बेईमान है! पहाड़ के साथ कोई व्यवहार, रेत के साथ कोई व्यवहार!
You cannot say, “There, last time you detoured around; and now? Now there is sand and you are going straight—this is inconsistency!” No—you say nothing to a river. When there is a mountain, the river skirts it; you do not demand that it cut through the mountain. And when there is sand, the river cuts right through the middle; you do not call it dishonest: “One kind of behavior with a mountain, another with sand!”
कृष्ण नदी की तरह हैं। जैसी परिस्थिति होती है, उसमें जो उनके लिए सहज आविर्भूत होता है अभिनय, वह कर लेते हैं। और जिंदगी असलियत नहीं है। जिंदगी एक कहानी है, एक नाटक है, एक साइको ड्रामा। इसलिए उसमें उनको कोई चिंता नहीं है, कोई अड़चन नहीं है।
Krishna is like a river. According to the circumstance, whatever enactment naturally manifests in him, he does it. And for him life is not ultimate reality; life is a story, a play, a psychodrama. Therefore there is no worry in it for him, no obstruction.
इस बात को जब तक आप ठीक से न समझ लेंगे, तब तक कृष्ण के जीवन को समझना बहुत कठिन है। क्योंकि कृष्ण बहुत रूप में हैं। और उस सब के पीछे कारण यही है कि कृष्ण का मौलिक खयाल है कि जैसे ही पुरुष का भेद स्पष्ट हो गया, फिर सभी भांति बर्तता हुआ भी व्यक्ति बंधन को उपलब्ध नहीं होता; जन्मों को उपलब्ध नहीं होता। वह सभी भांति बर्तता हुआ भी मुक्त होता है। उसके वर्तन में आचरण और अनाचरण का भी कोई सवाल नहीं है। आचरण और अनाचरण का सवाल भी तभी तक है, जब तक जिंदगी सत्य मालूम होती है। और जब जिंदगी एक स्वप्न हो जाती है, तो आचरण और अनाचरण दोनों समान हो जाते हैं।
Until you understand this rightly, understanding Krishna’s life is very difficult. Because Krishna appears in many forms. And behind all of it the reason is this: Krishna’s fundamental insight is that the moment the distinction of Purusha and Prakriti is clear, then however a person behaves, he does not come into bondage; he does not come into births. Even the question of moral and immoral conduct does not arise for him. The question of moral and immoral persists only so long as life appears to be truth. When life becomes a dream, moral and immoral become the same.
लेकिन एक सवाल उठेगा। तो क्या बुद्ध को और महावीर को यह पता नहीं चला? क्या उनको यह पता नहीं चला कि हम अलग हैं? और जब उन्हें पता चल गया कि हम अलग हैं, तो फिर उन्होंने क्यों चिंता ली? फिर क्यों वे पंक्तिबद्ध, रेखाबद्ध, एक व्यवस्थित और संगत, गणित की तरह जीवन को उन्होंने चलाया?
But a question will arise: Did Buddha and Mahavira not see this? Did they not come to know that we are separate? And if they did, why did they still take such care? Why did they run their lives in a lined-up, regimented, orderly and consistent way—like mathematics?
कुछ कारण हैं। वह भी व्यक्तियों की अपनी-अपनी भिन्नता, अद्वितीयता का कारण है।
There are reasons. They pertain to each person’s own uniqueness.
सुना है मैंने कि एक बहुत बड़ा संत नारोपा अपने शिष्य को समझा रहा था कि जीवन तो अभिनय है। और जीवन में न कुछ गलत है और न कुछ सही है। नारोपा ने कहा है कि सही और गलत का खयाल ही संसार है। कोई कहता है, यह सही है और यह गलत है; इतना ही भेद अज्ञानी बना देता है। न कुछ सही है, न कुछ गलत है। यह ज्ञान है।
I have heard that a great master, Naropa, was explaining to his disciple that life is acting—and in life nothing is wrong and nothing is right. Naropa said: the very notion of right and wrong is the world. Someone says this is right and that is wrong; that little distinction makes one ignorant. Nothing is right, nothing is wrong—this is wisdom.
तो उसके शिष्य ने कहा, आप तो बड़ी खतरनाक बात कह रहे हैं! इसका मतलब हुआ कि हम जैसा चाहें वैसा आचरण करें? तो नारोपा ने कहा, तू समझा नहीं। जब तक तू कहता है, जैसा चाहें वैसा आचरण करें, जब तक चाह है, तब तक तो तुझे यह पता ही नहीं चल सकता जो मैं कह रहा हूं। मैं यह कह रहा हूं कि जब अनुभव होता है स्वयं का, तो पता चलता है, न कुछ गलत है, न कुछ सही है। क्योंकि यह सब खेल है।
The disciple said, “You are saying something dangerous! Does that mean we may behave as we please?” Naropa replied, “You have not understood. So long as you say, ‘as I please,’ so long as there is desire, you cannot understand what I am saying. I am saying that when the self is experienced, it is seen that nothing is right and nothing is wrong—because it is all play.”
लेकिन उसके शिष्य ने फिर कहा कि इसका तो मतलब यह हुआ कि जो हम चाहें वह करें। नारोपा ने फिर कहा कि तू गलती कर रहा है। जब तक तू चाहता है, तब तक मेरी बात तो तेरी समझ में ही नहीं आ सकती। जब सब चाह छोड़ देगा, तब तुझे यह खयाल आएगा। और तूने अगर मेरी बात का यह मतलब लिया कि जैसा चाहें हम करें, तो उसका तो अर्थ हुआ कि तू मेरी बात समझा ही नहीं। चाह जिसके भीतर है, वासना जिसके भीतर है, वह तो कितना ही धोखा देना चाहे, सही और गलत कायम रहेगा। वासना के साथ जुड़ा है सही और गलत का बोध।
But the disciple again said, “Then it means we do whatever we want.” Naropa said again, “You are making a mistake. As long as you want, my point cannot enter your understanding. When all wanting is dropped, then this will occur to you. And if you take my words to mean ‘do whatever you want,’ then you have not understood me at all. Where desire persists, where craving persists, even if one wishes to cheat, the sense of right and wrong will remain. The sense of right and wrong is tied to craving.”
समझें इसे। आपको मैंने कह दिया कि न कुछ गलत है, न कुछ सही है। जैसा चाहो, वैसा बरतो। आप फौरन गए और चोरी कर लाए। न कुछ गलत, न कुछ सही। लेकिन आपको चोरी का ही खयाल क्यों आया सबसे पहले? फिर भी ठीक है। कुछ भी वर्तन करें। आप ज्ञानी हो गए हैं, तो अब कोई आपको बाधा नहीं है। लेकिन कोई आपकी चोरी कर ले गया, तब आप पुलिस में रिपोर्ट करने चले। और रो रहे हैं और कह रहे हैं, यह बहुत बुरा हुआ।
Understand this. Suppose I tell you there is nothing wrong and nothing right; behave as you wish. You immediately go and steal. “Nothing wrong, nothing right.” But why did stealing occur to you first of all? Still, let it be—do whatever you do. Suppose you declare yourself enlightened—then nothing hinders you. But if someone steals from you, you go to the police to file a report, weeping and saying how terrible it was.
मैंने तो सुना है, एक आदमी पर अदालत में मुकदमा चला। नौवीं बार मुकदमा चला। जज ने उससे पूछा कि तू आठ बार सजा भुगत चुका। तू बार-बार पकड़ जाता है। कारण क्या है तेरे पकड़े जाने का? उसने कहा, कारण साफ है कि मुझे अकेले ही चोरी करनी पड़ती है। मेरा कोई साझीदार नहीं है। अकेले ही सब काम करना पड़ता है। तोड़ो दीवार, दरवाजे तोड़ो, तिजोरी तोड़ो, सामान निकालो, बांधो, ले जाओ। कोई सहयोगी, पार्टनर न होने से सब तकलीफ है।
I have heard of a man in court—tried for the ninth time. The judge asked, “You have already served eight sentences. Why do you keep getting caught?” He said, “The reason is clear: I have to steal alone. I have no partner. I must do everything myself—break the wall, the door, the safe, take the goods, wrap them, carry them. Without a collaborator, a partner, it is all trouble.”
तो उस जज ने पूछा कि तो तू सहयोगी क्यों नहीं खोज लेता, जब आठ बार पकड़ा चुका! तो उसने कहा कि अब आप देखिए, जमाना इतना खराब है कि किसी पार्टनर का भरोसा नहीं किया जा सकता।
The judge asked, “Then why don’t you find a partner, after being caught eight times?” He said, “Just see how bad the times are—no partner can be trusted.”
चोर भी भरोसा रखने वाला पार्टनर खोजता है। और दुकानदारी में तो चल भी जाए थोड़ी धोखाधड़ी, चोरी में नहीं चल सकती। चोरी में बिलकुल ईमानदार आदमी चाहिए। इसलिए चोरों में जैसे ईमानदार आपको मिलेंगे, वैसे दुकानदारों में नहीं मिल सकते। डाकुओं में, हत्यारों में जिस तरह की निष्ठा, भ्रातृत्व, भाईचारा मिलेगा, वैसा अच्छे आदमियों में मिलना मुश्किल है। क्योंकि वहां इतनी बुराई है कि उस बुराई को टिकने के लिए इतना भाईचारा न हो, तो बुराई चल नहीं सकती।
Even a thief looks for a trustworthy partner. In shopkeeping some cheating may pass; in theft it will not. In theft you need an absolutely honest man. Among thieves you will find an honesty you will not find among shopkeepers. Among bandits and killers you will find a kind of loyalty, fraternity, brotherhood that is hard to find among respectable people—because there is so much evil there that for that evil to survive, unless there is that brotherhood, it cannot continue.
नारोपा ने कहा कि अगर तेरे भीतर चाह है, तो तू रुक। पहले चाह को छोड़। और जब तेरे भीतर कोई चाह न रहे, तब के लिए मैं कह रहा हूं कि फिर तू जैसा भी चाहे, वैसा बर्त। फिर कोई पाप नहीं है, फिर कोई पुण्य नहीं है।
Naropa said, “If desire remains within you, stop. First drop desire. And when no desire remains within you, then I say: behave as you will. Then there is no sin, then there is no virtue.”
इस तरह का विचार पश्चिम के नीति शास्त्रियों को बहुत अजीब लगता है। और वे सोचते हैं कि भारत में जो नीति पैदा हुई, वह इम्मारल है; वह नैतिक नहीं है।
हमारे पास टेन कमांडमेंट्स जैसी चीजें नहीं हैं। पूरी गीता में बाइबिल जैसी टेन कमांडमेंट्स नहीं हैं, कि चोरी मत करो, यह मत करो, यह मत करो, यह मत करो। बल्कि उलटा यह कहा है कृष्ण ने कि अगर तुमको पता चल जाए कि यह पुरुष और प्रकृति अलग है, तो तुम जो हो, होने दो। फिर कोई बर्ताव हो, तुम्हारे लिए कोई बंधन नहीं है, कोई पाप नहीं है।
Such an idea seems very strange to Western ethicists. They think the morality that arose in India is immoral; it is not ethical. We do not have anything like the Ten Commandments. In the whole Gita there are no Ten Commandments like the Bible—“Do not steal; do not do this; do not do that.” On the contrary, Krishna says: if you come to know that Purusha and Prakriti are separate, then be as you are. Whatever behavior occurs, there is no bondage for you, no sin.
ईसाई बड़ी मुश्किल में पड़ जाता है यह सोचकर, मुसलमान बड़ी दिक्कत में पड़ जाता है यह सोचकर, कि गीता कैसा धर्म-ग्रंथ है! यह तो खतरनाक है।
A Christian finds it very difficult when he thinks this way; a Muslim finds it very problematic—“What kind of scripture is the Gita! This is dangerous.”
अभी टर्की ने गीता पर नियंत्रण लगा दिया है, बंध लगा दिया है कि टर्की में गीता प्रवेश नहीं कर सकती। मेरे पास कुछ मित्रों ने पत्र लिखे हैं कि इसका आप भी विरोध करिए। गीता जैसी महान किताब पर टर्की ने क्यों प्रतिबंध लगाया?
Just now Turkey has put controls on the Gita, banned it, that the Gita may not enter Turkey. Some friends wrote to me asking me to protest as well. “Why has Turkey banned a great book like the Gita?”
मैंने कहा, तुम्हें खुश होना चाहिए। कृष्ण को मरे पांच हजार साल हो गए होंगे और अभी भी गीता इतनी जिंदा है कि कोई मुल्क डरता है। खुश होना चाहिए। इसका मतलब है, गीता में अभी भी जान है, अभी भी खतरा और आग है। पर आग क्या है?
I said, you should be happy. Krishna died perhaps five thousand years ago, and still the Gita is so alive that a nation is afraid. You should be happy. It means the Gita still has life in it—still danger and fire. But what is the fire?
इधर मुल्क में सब जगह विरोध हो गए। आर्यसमाजी हैं, फलां हैं, ढिकां हैं, जिनको विरोध करने का ही रस है, उन्होंने सबने विरोध कर दिया, प्रस्ताव कर दिए। और हमारे मुल्क में तो प्रस्ताव करने वालों की तो कोई कमी नहीं है। कि ऐसा नहीं होना चाहिए; बहुत बुरा हो गया; बड़ा अन्याय हो गया। लेकिन किसी ने खयाल न किया कि टर्की ने यह नियम लगाया क्यों है!
Here in our country protests erupted everywhere. Arya Samajis and others—those who take delight in protesting—everyone protested and passed resolutions. And in our land there is no shortage of resolution-passers. “This should not happen; it is very bad; it is great injustice.” But no one considered why Turkey made this rule!
इस नियम के पीछे इस तरह के सूत्र हैं। क्योंकि यह भय मालूम पड़ता है कि अगर इस तरह की बात प्रचारित हो जाए, तो लोग अनैतिक हो जाएंगे। यह भय थोड़ी दूर तक सच है। क्योंकि सामान्य आदमी अपने मतलब की बात निकाल लेता है।
गीता कहती है, जब पुरुष और प्रकृति का भेद स्पष्ट हो जाए, तो फिर कुछ भी बरतो, कोई पाप नहीं, कोई पुण्य नहीं, कोई बंधन नहीं; फिर कोई जन्म नहीं है। लेकिन पहली शर्त खयाल में रहे। अगर शर्त हटा दें हम, तो निश्चित ही एक अराजकता और अनैतिकता फैल सकती है। और तब टर्की अगर नियंत्रण लगाता हो कि गीता को मुल्क में नहीं आने देंगे, तो सामान्य आदमी को जो खतरा हो सकता है, उस खतरे की दृष्टि से ठीक ही है।
Behind this rule are such aphorisms. There is a fear that if such things are propagated, people will become immoral. This fear is true to a certain extent, because the common man extracts what suits him. The Gita says: when the distinction of Purusha and Prakriti is clear, then do anything—no sin, no virtue, no bondage; no more births. But keep the first condition in mind. If we remove the condition, certainly anarchy and immorality can spread. And then if Turkey imposes a restriction that the Gita will not be allowed into the country, from the viewpoint of the danger to the common man, it is understandable.
पर मैं तो खुश हुआ। मैं खुश हुआ, क्योंकि इतनी पुरानी किताबों पर कभी भी नियंत्रण नहीं लगते। क्योंकि जिंदा किताबें मर जाती हैं दो-चार-दस साल में। फिर उनसे कोई क्रांति-व्रांति नहीं होती। पांच हजार साल! उसके बाद भी कोई मुल्क चिंतित हो सकता है। तो उसका अर्थ है कि कोई चिंगारी, कोई बहुत विस्फोटक तत्व गीता में है।
But I was happy. I was happy because such ancient books are never banned—living books die in two, four, ten years; then no revolutions arise from them. Five thousand years! And still a nation can be concerned—this means there is some spark, some very explosive element in the Gita.
वह यही तत्व है, अनैतिक मालूम होता है।
अतिनैतिक है गीता का संदेश। सुपर इथिकल है। इथिकल तो बिलकुल नहीं है; नैतिक नहीं है। अतिनैतिक है। और उस अतिनैतिकता को समझने में खतरा है। और जितनी ऊंचाई पर कोई चले, उतना ही डर है; गिर जाए, तो गड्ढे हैं बहुत बड़े।
इस सूत्र को ठीक से समझ लेना।
It is this element; it appears immoral. The Gita’s message is beyond morality—super-ethical. It is certainly not ethical in the ordinary sense; it is supra-ethical. And there is danger in understanding that supra-ethicalness. The higher one climbs, the greater the fear—if one falls, the pits are very deep.
आपके मन में अगर कोई चाह बसी हो; मैं आपसे कहूं कि जो भी करना हो करो, कोई पाप नहीं है; और फौरन आपको खयाल आ जाए कि क्या करना है, तो आप समझ लेना कि आपके लिए अभी यह नियम नहीं है। यह सूत्र सुनकर, कि कुछ भी करो, कोई हर्ज नहीं है, आपके भीतर करने का कोई भी खयाल न उठे। यह सुनकर, कि कोई भी बरताव हो, कोई जन्म नहीं होगा; कोई दुख, कोई नरक नहीं होगा, और आपके भीतर कोई बरताव करने का खयाल न आए, तो यह सूत्र आपकी समझ में आ सकता है।
Understand this aphorism properly. If some desire is lodged in your mind, and I say to you, “Do whatever you like; there is no sin,” and immediately ideas arise in you about what to do, then understand: this rule is not for you. If, upon hearing that there is no harm in doing anything, no idea of doing anything at all arises within you—if, upon hearing that whatever behavior occurs, there will be no birth, no suffering, no hell, and no impulse to do arises—then this aphorism can be understood by you.
और तत्क्षण आपको लगे, कि ऐसा? कुछ भी करो! ले भागो पड़ोसी की पत्नी को!
क्योंकि मैंने सुना है, एक दफ्तर में ऐसा हो गया। दफ्तर के नौकर-चाकर ठीक से काम नहीं कर रहे थे, तो एक मनोवैज्ञानिक से सलाह ली मालिक ने। तो उसने कहा कि आप ऐसा करें, वहां एक तख्ती लगा दें। तख्ती में लिख दें कि जो भी कल करना है, वह आज करो; जो आज करना है, वह अभी करो। क्योंकि क्षणभर में प्रलय हो जाएगी, फिर कब करोगे! काल करै सो आज कर, आज करै सो अब; पल में परलै होएगी, बहुरि करोगे कब। तख्ती लगा दी बड़ी।
But if instantly you feel, “Really? Anything? Then let’s run off with the neighbor’s wife!”—then this is not for you. I have heard it happened in an office. The staff were not working properly. The owner consulted a psychologist, who said, “Put up a board that says: Whatever you plan to do tomorrow, do today; whatever you plan to do today, do now. In a moment there may be a cataclysm—then when will you do it?” They put up the board.
दूसरे दिन मनोवैज्ञानिक पूछने आया कि क्या परिणाम हुआ। मालिक के सिर पर पट्टी बंधी थी। बिस्तर पर पड़े थे। उसने कहा, परिणाम? बरबाद हो गए! क्योंकि टाइपिस्ट लड़की को लेकर भाग गया मुनीम। चिट्ठी लिख गया कि बहुत दिन से सोच रहा था कि कब भागूं। देखा कि काल करै सो आज कर, आज करै सो अब; पल में परलै होएगी, बहुरि करेगा कब। तो मैंने सोचा कि अब भागो। पल में परलै हो जाए, फिर कब करोगे!
और वह जो आफिस बॉय था, उसने आकर जूते मार दिए सिर पर। क्योंकि वह कहता है, कई दिन से सोच रहे थे कि मारो। आफिस बॉय सोचता ही रहता है, कैसे मारें। उसको तो मालिक रोज ही मार रहा है। वह भी सोचता रहता है। उसने कहा कि जब लिखा ही है कि आज ही कर लो जो करना है, कल का कुछ भरोसा नहीं। तो उसने लगा दिए जूते।
जो कैशियर था, वह सब लेकर भाग गया। दफ्तर बंद पड़ा है। खूब कृपा की, उस मालिक ने कहा मनोवैज्ञानिक को, अच्छी तरकीब बताई। बरबाद कर डाला।
The next day the psychologist came to ask about the results. The owner lay in bed with a bandage on his head. “Results? We are ruined!” The head clerk ran away with the typist, leaving a note: “I had long been thinking of when to elope. I saw the board: whatever you plan to do tomorrow, do today; whatever today, do now; in a moment there may be a cataclysm—then when will you do it? So I thought, now!” The office boy came and beat the owner with his shoes. He said, “I had been thinking for days of doing this—the board says do it now; who knows about tomorrow?” The cashier took all the money and fled. The office is shut. “Thank you very much,” the owner told the psychologist, “for this fine idea. You have ruined us.”
यह सूत्र आपके लिए नहीं है। यह सूत्र तभी है, जब पुरुष और प्रकृति का स्पष्ट बोध, भेद हो जाए, तो नीति का कोई बंधन नहीं है।
This aphorism is not for you. It applies only when, once the distinction of Purusha and Prakriti is clear, the bonds of morality have fallen.
पांच मिनट रुकें। कीर्तन में सम्मिलित हों, और फिर जाएं।
Pause for five minutes. Join the kirtan, and then go.
थोड़ा समझने जैसा है। परम ज्ञान के बाद तो कोई वापस नहीं लौट सकता। कोई उपाय नहीं है। क्योंकि मंजिल और यात्री एक हो जाते हैं। जब मंजिल और यात्री एक हो जाते हों, तो फिर लौटेगा कौन और कैसे?
This needs a little understanding. After the ultimate knowing, no one can return. There is no way back—because the destination and the traveler have become one. When the destination and the traveler are one, who would return, and how?
लेकिन परम ज्ञान के पहले, ठीक मंजिल पर पहुंचने के पहले एक आखिरी कदम जब रह जाता है, उसे हम ज्ञान कहते हैं। परम ज्ञान कहते हैं, जब मंजिल और यात्री एक हो जाते हैं। नदी सागर में गिर गई; अब नहीं लौट सकेगी। लेकिन नदी किनारे तक पहुंची है और ठहरी है। सागर में गिर सकती है, लौट भी सकती है। ज्ञान का क्षण है, जब साधक सिद्ध होने के द्वार पर पहुंच जाता है। वहां से सब कुछ दिखाई पड़ता है, सागर का पूरा विस्तार। लेकिन अभी भी फासला कायम है। साधक अभी भी सिद्ध नहीं हो गया है। सिद्ध होने के करीब आ गया है, बिलकुल करीब आ गया है। सिद्ध होने के बराबर हो गया है। एक क्षण, और लीन हो जाएगा।
But before the ultimate knowing—just before arriving at the destination—one last step remains. We call that knowing. We call it the ultimate knowing when the destination and the traveler dissolve into one. The river has fallen into the ocean; now it cannot return. But a river that has reached the shore and is poised there can still fall into the ocean—or it can turn back. That is the moment of knowing: the seeker has arrived at the very door of fulfillment. From there the whole spread of the ocean is visible. And yet a small distance remains. The seeker has not yet become the siddha. He has come very close—almost equal to being accomplished. One moment more, and he will be absorbed.
लेकिन अभी चाहे तो लौट सकता है। जब तक दो का अनुभव होता है, तब तक लौटना हो सकता है। जब तक मैं देखता हूं कि वह रहा परमात्मा और यह रहा मैं, तब तक लौट सकता हूं। जब तक मैं देखता हूं, यह रहा मैं और यह रहा आनंद; मैं जानता हूं आनंद को, जब तक ऐसा लगता है, लौट सकता हूं। द्वैत कायम है, अभी वापसी हो सकती है। लेकिन जब मुझे पता ही नहीं चलता कि कौन परमात्मा और कौन मैं, दोनों एक हो गए, तब लौटना नहीं हो सकता।
But until duality remains, return is possible. As long as I still see, “There is the Divine and here am I,” I can turn back. As long as I feel, “Here am I and here is bliss; I know bliss,” I can still turn back. Duality persists; return is still possible. But when it is no longer possible to tell who is God and who is “I,” when both are one, then there is no return.
रामकृष्ण परमहंस ज्ञान की स्थिति से लौटे। सागर के ठीक किनारे पहुंच गई नदी, तब उन्होंने कहा कि अब मैं जरा दूसरी नदी के रास्ते पर भी चलकर देखूं कि वह नदी भी सागर तक पहुंचती है या नहीं! तब वे दूसरी नदी के रास्ते पर चले। फिर किनारे पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि अब मैं तीसरी नदी के रास्ते पर चलकर देखूं, वह भी सागर तक पहुंचती है या नहीं! इस तरह उन्होंने अनेक मार्गों की साधना की।
Ramakrishna Paramhansa returned from the state of knowing. The river had reached the very shore. Then he said, “Now let me walk along another river’s course and see whether that river also reaches the ocean or not.” So he walked along another river. Again he came to the shore and said, “Now let me follow a third river and see whether it too reaches the ocean.” In this way he practiced along many paths.
जब अनेक मार्गों से चलकर उन्होंने देख लिया कि सभी नदियां सागर पहुंच जाती हैं। जो पूर्व की तरफ बहती हैं, वे भी सागर पहुंच जाती हैं। जो पश्चिम की तरफ बहती हैं, वे भी सागर पहुंच जाती हैं। जो उत्तर की तरफ बहती हैं, वे भी सागर पहुंच जाती हैं। जो दक्षिण की तरफ बहती हैं, वे भी सागर पहुंच जाती हैं। जिनका रास्ता बिलकुल सीधा है, वे भी सागर पहुंच जाती हैं। जो बहुत इरछी-तिरछी बहती हैं, वे भी सागर पहुंच जाती हैं। जो बड़ी शांत हैं, गंभीर हैं, वे भी सागर पहुंच जाती हैं। और जो बिलकुल तूफानी हैं और विक्षिप्त हैं, वे भी सागर पहुंच जाती हैं।
Having walked many paths he saw that all rivers reach the ocean. Those that flow to the east reach the ocean; those that flow to the west reach the ocean. Those that flow to the north reach the ocean; those that flow to the south reach the ocean. Those whose course is straight reach the ocean; those that meander and twist also reach the ocean. Those that are very calm and deep reach the ocean; those that are stormy and erratic also reach the ocean.
जब रामकृष्ण ने यह सब देख लिया, तब वे सागर में गिर गए। उसके बाद नहीं लौटा जा सकता। परम ज्ञान.।
When Ramakrishna had seen all this, he fell into the ocean. After that there is no returning. That is the ultimate knowing.
तो बुद्ध ने भी दो शब्दों का उपयोग किया है, निर्वाण और परम निर्वाण। निर्वाण का अर्थ है, आखिरी क्षण, जहां से आदमी चाहे, तो वापस लौट सकता है। और जहां से चाहे, तो गिर सकता है उस अवस्था में, जहां से कोई वापसी नहीं है। उसको निर्वाण कहा है। और जो गिर गया, उसको परम निर्वाण कहा है।
Buddha too used two words: nirvana and parinirvana. By nirvana he means the final threshold from which one may, if one wishes, return—or, if one wishes, fall into that state from which there is no return. Nirvana is the threshold. And the falling beyond it is parinirvana.
तो रामकृष्ण लौटे निर्वाण की दशा से, ज्ञान की दशा से। परम ज्ञान की दशा से कोई भी नहीं लौट सकता है।
So Ramakrishna returned from the state of nirvana, the state of knowing. From the state of ultimate knowing, no one can return.
