Skip to content
Osho

Geeta Darshan #5

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र लें।

Now, let us take the sutra:

और हे अर्जुन, जो जानने के योग्य है तथा जिसको जानकर मनुष्य अमृत और परम आनंद को प्राप्त होता है, उसको अच्छी प्रकार कहूंगा।

“And, O Arjuna, I will tell you well that which is worth knowing, and by knowing which man attains immortality and supreme bliss.”

जो जानने के योग्य है.।

“That which is worth knowing...”

इसे थोड़ा हम खयाल में ले लें। बहुत-सी बातें जानने की इच्छा पैदा होती है, जिज्ञासा पैदा होती है, कुतूहल पैदा होता है। लेकिन हम यह कभी नहीं सोचते कि सच में वे बातें जानने योग्य भी हैं या नहीं। कुतूहल काफी नहीं है। क्योंकि कुतूहल से कुछ हल न होगा, समय और शक्ति व्यय होगी।

Let us take this to heart: many things arouse the desire to know—curiosity arises, interest is piqued—but we never ask whether those things are truly worth knowing. Curiosity is not enough. Curiosity will not resolve; it will only waste time and energy.

बहुत-सी बातें हम जानने की कोशिश करते हैं, बिना इसकी फिक्र किए कि जानकर क्या करेंगे। बच्चों जैसी उत्सुकता है। अगर बच्चों को साथ ले जाएं, तो वे कुछ भी पूछेंगे, कुछ भी सवाल उठाते जाएंगे। और ऐसा भी नहीं है कि सवालों से उन्हें कुछ मतलब है। अगर आप जवाब न दें, तो एक-दो क्षण बाद वे दूसरा सवाल उठाएंगे। पहले सवाल को फिर न उठाएंगे।

We try to know many things without caring what we will do by knowing them. It is childish curiosity. Take children with you—they will ask anything, raise any question. And it is not that the questions matter to them. If you don’t answer, after two moments they will ask another; they won’t return to the first.

बच्चों की तो बात छोड़ दें। मेरे पास बड़े-बूढ़े आते हैं, उनसे भी मैं चकित होता हूं। आते हैं सवाल उठाने। कहते हैं कि बड़ी जिज्ञासा है। और मैं दो मिनट कुछ और बातें करता हूं, फिर वे घंटेभर बैठते हैं, लेकिन दुबारा वह सवाल नहीं उठाते। फिर वे चले जाते हैं। वह सवाल कुछ मूल्य का नहीं था। वह सिर्फ कुतूहल था, क्यूरिआसिटी थी।

Leave children aside—elders come to me and I am amazed. They come to ask questions, saying they have great curiosity. I talk of something else for two minutes; then they sit for an hour and never return to the question. Then they leave. The question had no value; it was only curiosity.

अभी तो पश्चिम के वैज्ञानिक भी यह सोचने लगे हैं कि हमें विज्ञान के कुतूहल पर भी रोक लगानी चाहिए। क्योंकि विज्ञान कुछ भी पूछे चला जाता है, कुछ भी खोजे चला जाता है, बिना इसकी फिक्र किए कि इसका परिणाम क्या है? इससे होगा क्या? इसको जान भी लेंगे, तो क्या होगा?

Even Western scientists have begun to think we must restrain scientific curiosity. Science goes on asking anything, seeking anything, without caring about consequences. Even if we come to know—what then?

जानने को तो बहुत है, और आदमी के पास समय तो थोड़ा है। जानने को तो अनंत है, और आदमी की तो सीमा है। जानने के तो कितने आयाम हैं, और अगर आदमी ऐसा ही जानता रहे सभी रास्तों पर, तो खुद समाप्त हो जाएगा और कुछ भी जान न पाएगा।

There is so much to know, but man has little time. There is an infinity to know, and man is limited. There are countless dimensions; if man keeps trying to know on all paths, he will end before he knows anything.

तो कृष्ण कहते हैं, जो जानने योग्य है.।

So Krishna says: “that which is worth knowing...”

जिसको जानने का मन होता है, वह जानने योग्य है, जरूरी नहीं है। फिर जानने योग्य क्या है? क्या है परिभाषा जानने योग्य की? जानने की जिज्ञासा तो बहुत चीजों की पैदा होती है--यह भी जान लें, यह भी जान लें, यह भी जान लें।

Whatever you feel like knowing is not necessarily worth knowing. Then what is the definition of “worth knowing”? Curiosity arises about many things—“Let me know this too, and that too...”

कृष्ण कहते हैं--और भारत की पूरी परंपरा कहती है--कि जानने योग्य वह है, जिसको जानने पर फिर कुछ जानने को शेष न रह जाए। अगर फिर भी जानने को शेष रहे, तो वह जानने योग्य नहीं था। उससे तो प्रश्न थोड़ा आगे हट गया और कुछ हल न हुआ।

Krishna—and the whole Indian tradition—say: Worth knowing is that, by knowing which nothing remains to be known. If knowing still leaves more to be known, it was not worth knowing. The question only moved a little ahead; nothing was resolved.

बर्ट्रेंड रसेल ने लिखा है अपने संस्मरणों में कि जब मैं बच्चा था और मेरी पहली दफा उत्सुकता दर्शन में बढ़ी, तो मैं सोचता था, दर्शनशास्त्र में सभी प्रश्नों के उत्तर हैं। नब्बे वर्ष का बूढ़ा होकर अब मैं यह कह सकता हूं कि मेरी धारणा बिलकुल गलत थी और परिणाम बिलकुल दूसरा निकला है। दर्शनशास्त्र के पास उत्तर तो हैं ही नहीं, सिवाय प्रश्नों के। और पहले मैं सोचता था कि खोज करने से प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे, और नब्बे वर्ष तक मेहनत करके अब मैं पाता हूं कि खोज करने से एक प्रश्न में से दस प्रश्न निकल आते हैं, उत्तर वगैरह कुछ भी मिलता नहीं है।

Bertrand Russell wrote in his memoirs: when I was a child and my interest first turned toward philosophy, I thought philosophy had the answers to all questions. Now, as a ninety-year-old, I can say my assumption was utterly wrong; the outcome has been the exact opposite. Philosophy has no answers at all—only questions. Earlier I thought inquiry would yield answers; after ninety years of effort I find that inquiry makes ten questions sprout from one; answers do not come.

पूरे दर्शनशास्त्र का इतिहास पुराने प्रश्नों में से नए प्रश्न निकालने का इतिहास है। उत्तर कुछ भी नहीं है। और जो लोग उत्तर देने की कोशिश भी करते हैं, उनका उत्तर भी कोई मानता नहीं है। उन उत्तर में से भी दस प्रश्न लोग खड़े करके पूछने लगते हैं। एक प्रश्न दूसरे प्रश्न को जन्म देता है, उत्तर कहीं दिखाई नहीं पड़ते। कारण कुछ होगा। और कारण यही है।

The whole history of philosophy is the history of bringing new questions out of old ones. No answers. And those who try to answer—no one accepts their answers either; from their answers people raise ten more questions. One question gives birth to another; answers are nowhere in sight. There must be a reason. And the reason is this:

धर्म पूछता है उसी प्रश्न को, जो पूछने योग्य है। और जानना चाहता है वही, जो जानने योग्य है। और दर्शनशास्त्र जानना चाहता है कुछ भी, जो भी जानने योग्य लगता है; जिसमें भी कुतूहल पैदा हो जाता है।

Religion asks the question worth asking, and wants to know what is worth knowing. Philosophy wants to know anything and everything that triggers curiosity.

दर्शनशास्त्र खुजली की तरह है। खुजाने का मन होता है, इसकी बिना फिक्र किए कि परिणाम क्या होगा। खुजाते वक्त अच्छा भी लगता है। लेकिन फिर लहू निकल आता है और पीड़ा होती है!

Philosophy is like an itch—you feel like scratching without caring what will happen. While scratching, it even feels good—but soon blood comes and there is pain!

धर्म कहता है, खुजाने के पहले पूछ लेना जरूरी है कि परिणाम क्या होगा। जिस जानने से और जानने के सवाल उठ जाएंगे, वह जानना व्यर्थ है। पर एक ऐसा जानना भी है, जिसको जानकर सब जानने की दौड़ समाप्त हो जाती है। वह कब होगी? उस बात को भी ठीक से समझ लेना चाहिए। आखिर आदमी जानना ही क्यों चाहता है?

Religion says: before scratching, ask what the result will be. Knowing that raises more questions is futile. But there is a knowing by which the whole race of knowing comes to an end. When will that be? Understand: Why does man want to know at all?

इसे हम ऐसा समझें कि अगर कोई मृत्यु न हो, तो दुनिया में दर्शनशास्त्र होगा ही नहीं। मृत्यु के कारण आदमी पूछता है, जीवन क्या है? मृत्यु के कारण आदमी पूछता है, शरीर ही सब कुछ तो नहीं है, आत्मा भीतर है या नहीं? मृत्यु के कारण आदमी पूछता है, जब शरीर गिर जाएगा तो क्या होगा? मृत्यु के कारण आदमी पूछता है, परमात्मा है या नहीं है?

Understand it this way: If there were no death, there would be no philosophy in the world. Because of death man asks, What is life? Because of death man asks, Is the body all, or is there a soul within? Because of death man asks, When the body falls, what will happen? Because of death man asks, Is there God or not?

थोड़ी कल्पना करें एक ऐसे जगत की, जहां मृत्यु नहीं है, जीवन शाश्वत है। वहां न तो आप पूछेंगे आत्मा के संबंध में, न परमात्मा के संबंध में। वहां दर्शनशास्त्र का जन्म ही नहीं होगा।

Imagine a world where there is no death—life is eternal. There you would not ask about soul or God. There philosophy would never be born.

सारा दर्शनशास्त्र मृत्यु से जन्मता है।

All philosophy is born out of death.

इसलिए धर्म कहता है, जब तक अमृत का पता न चल जाए, तब तक तुम्हारे प्रश्नों का कोई अंत न होगा, क्योंकि तुम मृत्यु के कारण पूछ रहे हो। जब तक तुम्हें अमृत का पता न चल जाए, तब तक तुम पूछते ही रहोगे, पूछते ही रहोगे। और कोई भी उत्तर दिया जाए, हल न होगा, जब तक कि अमृत का अनुभव न मिल जाए।

Therefore religion says: until the nectar of deathlessness is known, your questions will never end—because you are asking because of death. Until you know the immortal, you will keep asking and asking. Whatever answer is given will not resolve—until the immortal is experienced.

इसलिए बुद्ध अक्सर कहते थे उनके पास आए लोगों से, कि तुम प्रश्नों के उत्तर चाहते हो या समाधान? जो भी आदमी आता उसको तो एकदम से समझ में भी न पड़ता कि फर्क क्या है? कोई आदमी आकर पूछता कि ईश्वर है या नहीं? तो बुद्ध कहते, तू उत्तर चाहता है कि समाधान? तो वह आदमी तो पहले चौंकता ही कि दोनों में फर्क क्या है? तो बुद्ध कहते, उत्तर अगर चाहिए, तो उत्तर तो हां या न में दिया जा सकता है, कि ईश्वर है या ईश्वर नहीं है। लेकिन तुझे उत्तर मिलेगा नहीं। क्योंकि मेरे कहने से क्या होगा! उत्तर तो मैं दे सकता हूं; समाधान तुझे खोजना पड़ेगा। उत्तर तो ऐसे मुफ्त मिल सकता है, समाधान साधना से मिलेगा। उत्तर तो ऊपरी होगा, समाधान आंतरिक होगा। तो तू ईश्वर है या नहीं, इसका उत्तर चाहता है कि समाधान? उत्तर चाहिए, तो शास्त्र में भी मिल जाएगा। और अगर समाधान चाहिए, तो फिर साधना की तैयारी करनी पड़ेगी। समाधान तो तेरे रूपांतरण से होगा।

Hence Buddha would often ask those who came to him: Do you want an answer, or a resolution? The difference is not obvious at first. Someone would ask: “Does God exist or not?” Buddha would say: Do you want an answer or a resolution? The man would be startled—what is the difference? Buddha would say: If you want an answer, I can answer yes or no—God is or God is not. But you won’t “get” the answer. What will my saying do? I can give you an answer; the resolution you will have to find. Answers can be obtained for free; resolution will come from practice. Answers are superficial; resolution is inner. Do you want the answer “God is/not,” or do you want resolution? If you want an answer, you can find it in the scriptures too. If you want resolution, then you must prepare for practice. Resolution will come from your transformation.

तो कृष्ण कहते हैं, जो जानने योग्य है और जिसको जानकर मनुष्य अमृत को प्राप्त होता है.।

So Krishna says: “that which is worth knowing—and by knowing which man attains immortality...”

वही जानने योग्य है, जिसको जानकर आदमी अमृत को प्राप्त होता है। और अमृत परमानंद है, मृत्यु दुख है।

Worth knowing is only that which, when known, gives the immortal. And immortal is supreme bliss; death is suffering.

हमारे सभी दुखों के पीछे मृत्यु छिपी है। अगर आप खोज करेंगे, तो आप जिन बातों को भी दुख मानते हैं, उन सबके पीछे मृत्यु की छाया मिलेगी। चाहे ऊपर से दिखाई भी न पड़े, थोड़ा खोज करेंगे, तो पाएंगे, सभी दुखों के भीतर मृत्यु छिपी है। जहां भी मृत्यु की झलक मिलती है, वहीं दुख आ जाता है।

Behind all our sufferings lurks death. If you inquire, you will find the shadow of death behind everything you call suffering. It may not appear on the surface, but look a little—you will find death hiding in all suffering. Wherever a glimpse of death appears, suffering comes.

बुढ़ापे का दुख है, बीमारी का दुख है, असफलता का दुख है, सब मृत्यु का ही दुख है। धन छिन जाए, तो दुख है; वह भी मृत्यु का ही दुख है। क्योंकि धन से लगता है, इस जीवन को सुरक्षित करेंगे। धन छिन गया, असुरक्षित हो गए।

Old age is suffering, illness is suffering, failure is suffering—these are all sufferings of death. If wealth is robbed, it is suffering—again the suffering of death. With wealth we feel we will secure this life. When wealth is gone, we feel vulnerable.

मकान जल जाए, तो दुख होता है। वह भी मकान के जलने का दुख नहीं है। मकान की दीवारों के भीतर मालूम होता था, सब ठीक है, सुरक्षित है। मकान के बाहर आकाश के नीचे खड़े होकर मौत ज्यादा करीब मालूम पड़ती है।

When the house burns, you suffer. But it is not for the walls. Inside the walls it felt, Everything is fine; I am safe. Standing under the open sky, death seems nearer.

धन पास में न हो, तो मौत पास मालूम पड़ती है। धन पास में हो, तो मौत जरा दूर मालूम पड़ती है। धन की दीवार बीच में खड़ी हो, तो हम मौत को टाल सकते हैं, कि अभी कोई फिक्र नहीं; देखेंगे। और फिर धन हमारे पास है, कुछ न कुछ इंतजाम कर लेंगे। चिकित्सा हो सकती है, डाक्टर हो सकता है। कुछ होगा। हम मृत्यु को पोस्टपोन कर सकते हैं। वह हो या न, यह दूसरी बात है। लेकिन हम अपने मन में सोच सकते हैं कि इतनी जल्दी नहीं है कुछ, कुछ उपाय किया जा सकता है। धन पास में न हो, प्रियजन पास में न हों, अकेले आप खड़े हों आकाश के नीचे, मकान जल गया हो, मौत एकदम पास मालूम पड़ेगी।

With no money at hand, death feels close. With money, death seems a bit far—there is a wall in between. We can postpone death: no need to worry just now; we’ll see. We can make some arrangement: treatment, doctors. Something will be done. Whether it works or not is another matter—but in our minds we feel there is no hurry; something can be done. With no money, with no loved ones around, standing alone under the open sky, death will feel very close.

सफल होता है आदमी, तो मौत बहुत दूर मालूम पड़ती है। असफल होता है आदमी, तो खयाल आने लगते हैं उदासी के, मरने का भाव होने लगता है।

When a man is successful, death seems far away. When he fails, sadness comes; the mood of dying arises.

जहां भी दुख है, समझ लेना कि वहां मौत कहीं न कहीं से झांक रही है।

Wherever there is suffering, know that somewhere death is peeping through.

तो हम मृत्यु को जानते हुए और मृत्यु में जीते हुए कभी भी आनंद को उपलब्ध नहीं हो सकते। हम भुला सकते हैं अपने को, कि मौत दूर है, लेकिन दूर से भी उसकी काली छाया पड़ती ही रहती है। हमारे सभी सुखों में मौत की छाया आकर जहर घोल देती है, कितने ही सुखी हों। बल्कि सच तो यह है कि सुख के क्षण में भी मौत की झलक बहुत साफ होती है, क्योंकि सुख के क्षण में भी तत्क्षण दिखाई पड़ता है कि क्षणभर का ही है यह सुख। वह जो क्षणभर का दिखाई पड़ रहा है, वह मौत की छाया है।

We can never attain bliss while knowing, and living within, death. We can deceive ourselves that death is far—but even from afar its dark shadow keeps falling. In all our pleasures death’s shadow comes and poisons them, however happy we are. In fact, even in the moment of happiness, death’s shadow is very clear—because it is immediately seen that the happiness is momentary. That glimpse of “momentary” is death’s shadow.

पढ़ रहा था मैं हरमन हेस के बाबत। जिस दिन उसे नोबल प्राइज मिली, उसने अपने मित्र को एक पत्र में लिखा है कि एक क्षण को मैं परम आनंदित मालूम हुआ। लेकिन एक क्षण को! और तत्क्षण उदासी छा गई, अब क्या होगा? अभी तक एक आशा थी कि नोबल प्राइज। वह मिल गई; अब? घनघोर अंधेरा घेर लिया। अब जीवन व्यर्थ मालूम पड़ा, क्योंकि अब कुछ पाने योग्य भी नहीं। मौत करीब दिखाई पड़ने लगी।

I was reading about Hermann Hesse. The day he received the Nobel Prize, he wrote to a friend: “For one moment I felt supremely joyous—but only for a moment! Immediately sadness fell: now what? Until now there was a hope—Nobel Prize. Now it has come—now? Thick darkness surrounded me. Life appeared futile, because there is no longer anything worth attaining. Death seemed nearer.”

आदमी दौड़ता रहता है, जब तक सुख नहीं मिलता। जब मिलता है, तब अचानक दिखाई पड़ता है, अब? अब क्या होगा? जिस स्त्री को पाना था, वह मिल गई। जिस मकान को बनाना था, वह मिल गया। बेटा चाहिए था, बेटा पैदा हो गया। अब?

Man keeps running until he gets the happiness; when it comes, suddenly the question arises: Now? What now? The woman you wanted—you got her. The house you wanted to build—you built it. The son you wanted—is born. Now?

सुख के क्षण में सुख क्षणभंगुर है, तत्क्षण दिखाई पड़ जाता है। सुख के क्षण में सुख जा चुका, यह अनुभव में आ जाता है। सुख के क्षण में दुख मौजूद हो जाता है।

In the moment of happiness, it is immediately experienced that happiness is fleeting. In the moment of happiness, sorrow is present.

मौत सब तरफ से घेरे हुए है, इसलिए कृष्ण कहते हैं, अमृत और परमानंद को जिससे प्राप्त हो जाए, वही ज्ञान है। और ऐसी जानने योग्य बातें मैं तुझसे अच्छी प्रकार कहूंगा।

Death encircles from every side. Therefore Krishna says: that knowledge which brings immortality and supreme bliss—that is knowledge. And such knowable things I will tell you well.

वह आदिरहित परम ब्रह्म अकथनीय होने से न सत कहा जाता है और न असत ही कहा जाता है।

“That beginningless Supreme Brahman, being inexpressible, is called neither sat (is) nor asat (is-not).”

यह बहुत सूक्ष्म बात है। थोड़ा ध्यानपूर्वक समझ लेंगे।

Very subtle—understand carefully.

वह आदिरहित परम ब्रह्म अकथनीय होने से न सत कहा जाता है और न असत ही कहा जाता है।

That beginningless Supreme Brahman is inexpressible—neither sat nor asat can be said of it.

परमात्मा को हम न तो कह सकते कि वह है, और न कह सकते कि वह नहीं है। कठिन बात है। क्योंकि हमें तो लगता है, दोनों बातों में से कुछ भी कहिए तो ठीक है, समझ में आता है। या तो कहिए कि है, या कहिए कि नहीं है। दुनिया में जो आस्तिक और नास्तिक हैं, वे इसी विवाद में होते हैं।

We cannot say of God either that “He is,” or that “He is not.” Difficult—because we feel either statement works: say “is” or say “is not.” Theists and atheists quarrel on just this.

इसलिए अगर कोई पूछे कि गीता आस्तिक है या नास्तिक? तो मैं कहूंगा, दोनों नहीं है। कोई पूछे कि वेद आस्तिक हैं या नास्तिक? तो मैं कहूंगा, दोनों नहीं हैं। धार्मिक हैं, आस्तिक-नास्तिक नहीं हैं। क्योंकि आस्तिकता-नास्तिकता तो जीवन को दो हिस्सों में तोड़ लेती हैं। आस्तिक कहता है, ईश्वर है। नास्तिक कहता है, ईश्वर नहीं है। लेकिन दोनों एक ही भाषा का उपयोग कर रहे हैं। आस्तिक कहता है, है में हमने ईश्वर को पूरा कह दिया। और नास्तिक कहता है कि नहीं है में हमने पूरा कह दिया। उनमें फर्क शब्दों का है। लेकिन दोनों दावा करते हैं कि हमने पूरे ईश्वर को कह दिया।

So if someone asks: Is the Gita theistic or atheistic? I will say: neither. If someone asks: Are the Vedas theistic or atheistic? I will say: neither—they are religious, not theistic or atheistic. Because theism/atheism splits life in two halves. The theist says God is; the atheist says God is not. But both use the same language-game. The theist says with “is” we have said all; the atheist says with “is not” we have said all. The difference is only in words. Both claim to have said the whole about God.

गीता कहती है कि कोई भी शब्द उसे पूरा नहीं कह सकता। क्योंकि शब्द छोटे हैं और वह बहुत बड़ा है। हम कहेंगे है, तो भी आधा कहेंगे, क्योंकि नहीं होना भी जगत में घटित होता है। वह भी तो परमात्मा में ही घटित हो रहा है। नहीं है अगर परमात्मा के बाहर हो, तो इसका अर्थ हुआ कि जगत के दो हिस्से हो गए। कुछ परमात्मा के भीतर है, और कुछ परमात्मा के बाहर है। तब तो परमात्मा दो हो गए; तब तो जगत विभाजित हो गया।

The Gita says: no word can say Him whole. Words are small, He is vast. If we say “is,” we say only half, because “is-not” also occurs in existence—and that too occurs in God. If “is-not” were outside God, existence would split in two: something inside God, something outside Him. Then God would be two; the world split.

अगर हम कहें कि परमात्मा सिर्फ जीवन है, तो फिर मौत किस में होगी? और अगर हम कहें कि परमात्मा सिर्फ सुख है, तो दुख किस में होगा? और अगर हम कहें कि परमात्मा सिर्फ स्वर्ग है, तो फिर नर्क कहां होगा? फिर हमें नर्क को अलग बनाना पड़ेगा परमात्मा से। उसका अर्थ हुआ कि हमने अस्तित्व को दो हिस्सों में तोड़ दिया। और अस्तित्व दो हिस्सों में टूटा हुआ नहीं है; अस्तित्व एक है।

If we say God is only life, then where is death? If we say God is only happiness, where is sorrow? If we say God is only heaven, then where is hell? Then we must create hell apart from God—splitting existence in two. But existence is not split; it is one.

परमात्मा ही जीवन है और परमात्मा ही मृत्यु। दोनों है। इसलिए कृष्ण कहते हैं, वह अकथनीय है। क्योंकि जब कोई चीज दोनों हो, तो अकथनीय हो जाती है। कथन में तो तभी तक होती है, जब तक एक हो और विपरीत न हो।

God is life and God is death—both. Therefore Krishna says: He is inexpressible. When something is both, it becomes unsayable. Saying is possible only so long as it is one, not its opposite too.

अरस्तू ने कहा है कि आप दोनों विपरीत बातें एक साथ कहें, तो वक्तव्य व्यर्थ हो जाता है।

Aristotle said: if you utter two contraries together, the statement becomes meaningless.

जैसे कि अगर आप मुझसे पूछें कि आप यहां हैं या नहीं हैं? मैं कहूं कि मैं यहां हूं भी और नहीं भी हूं, तो वक्तव्य व्यर्थ हो गया। अदालत आपसे पूछे कि आपने हत्या की या नहीं की? और आप कहें, हत्या मैंने की भी है और मैंने नहीं भी की है, तो आपका वक्तव्य व्यर्थ हो गया। क्योंकि दोनों विपरीत बातें एक साथ नहीं हो सकतीं।

If you ask me: Are you here or not? and I say: I am both here and not here—the statement becomes meaningless. A court asks: Did you commit the murder? and you say: I both did and did not—the statement is meaningless. Contraries cannot both be true.

अरस्तू का तर्क कहता है, एक ही बात सही हो सकती है। और यही बुनियादी फर्क है, भारतीय चिंतना में और यूनानी चिंतना में, पश्चिम और पूरब के विचार में।

Aristotle’s logic says: only one side can be true. And this is the basic difference between Indian and Greek thinking, between East and West.

पश्चिम कहता है कि विपरीत बातें साथ नहीं हो सकती हैं, कंट्राडिक्टरीज साथ नहीं हो सकते। या तो ऐसा होगा, या वैसा होगा; दोनों एक साथ नहीं हो सकते। इसलिए पश्चिम कहता है, या तो कहो गॉड इज़, ईश्वर है; या कहो गॉड इज़ नाट, ईश्वर नहीं है। लेकिन गीता कहती है, गॉड इज़ एंड इज़ नाट, बोथ; ईश्वर है भी, नहीं भी है।

The West says contraries cannot both be; either this or that. Therefore the West says: say either “God is,” or “God is not.” But the Gita says: “God is and is not—both.”

वह सत भी है, असत भी है; या तो यह उपाय है कहने का। और या दूसरा उपाय यह है कि न तो वह सत है, और न वह असत है। और चूंकि दोनों को एक साथ उपयोग करना पड़ता है, इसलिए अकथनीय है; कहा नहीं जा सकता। कहने में आधे को ही कहना पड़ता है। क्योंकि भाषा द्वंद्व पर निर्भर है, भाषा द्वैत पर निर्भर है, भाषा विरोध पर निर्भर है। भाषा में अगर दोनों विरोध एक साथ रख दिए जाएं, तो व्यर्थ हो जाता है, अर्थ खो जाता है। इसलिए अकथनीय है। लेकिन क्यों नहीं कहा जा सकता ईश्वर को कि है?

He is sat and asat; that is one way of saying. Another is: He is neither sat nor asat. And because both must be used together, He is inexpressible; He cannot be said. Saying, you will only say half—because language depends on duality, on division, on opposition. If in language you put the two opposites together, it becomes nonsense. Hence He is unsayable. But why can’t we say simply “God is”?

थोड़ा समझें। हम कह सकते हैं, टेबल है, कुर्सी है, मकान है। इसी तरह हम कह नहीं सकते कि ईश्वर है। क्योंकि मकान कल नहीं हो जाएगा। कुर्सी कल जलकर राख हो जाएगी, मिट जाएगी। टेबल परसों नहीं होगी। मकान आज है, कल नहीं था। जब हम कहते हैं, मकान है, तो इसमें कई बातें सम्मिलित हैं। कल मकान नहीं था, और कल मकान फिर नहीं हो जाएगा। और जब हम कहते हैं, ईश्वर है, तो क्या हम ऐसा भी कह सकते हैं कि कल ईश्वर नहीं था और कल ईश्वर नहीं हो जाएगा?

Understand a little. We can say: the table is; the chair is; the house is. But we cannot say in the same way that God “is.” Because the house will not be tomorrow; the chair will burn to ashes; the table will be gone. The house is today; yesterday it was not. When we say, “The house is,” many things are implied: yesterday it was not, tomorrow it won’t be. And when we say, “God is,” can we also say that yesterday God was not, and tomorrow He will not be?

हर है के दोनों तरफ नहीं होता है। मकान कल नहीं था, कल फिर नहीं होगा, बीच में है। हर है के दोनों तरफ नहीं होता है। इसलिए ईश्वर है, यह कहना गलत है। क्योंकि उसके दोनों तरफ नहीं नहीं है। वह कल भी था, परसों भी था। कल भी होगा, परसों भी होगा। वह सदा है।

Every “is” has “is-not” on both sides. The house wasn’t yesterday; tomorrow it will not be. In the middle, it “is.” Every “is” has “is-not” on both sides. Therefore to say “God is” is wrong—because He does not have “is-not” on either side. He was yesterday, He will be tomorrow. He is forever.

तो जो सदा है, उसको है कहना उचित नहीं। क्योंकि हम है उन चीजों के लिए कहते हैं, जो सदा नहीं हैं। और जिसके लिए है कहना ही उचित न हो, उसके लिए नहीं है कहने का तो कोई अर्थ नहीं रह जाता।

So for the Eternal, “is” is not appropriate—because we use “is” for the non-eternal. And for whom “is” is inappropriate, “is-not” becomes meaningless.

ईश्वर अस्तित्व ही है। नहीं और है, दोनों उसमें समाविष्ट हैं। उसका ही एक रूप है है; और उसका ही एक रूप नहीं है। कभी वह प्रकट होता है, तब है मालूम होता है। और कभी अप्रकट हो जाता है, तब नहीं है मालूम होता है।

God is existence itself. “Is” and “is-not” are both included in Him. His one mode is “is”; His other mode is “is-not.” Sometimes He manifests, then He appears as “is.” Sometimes He becomes unmanifest, then He appears as “is-not.”

एक बीज है। अगर मैं आपसे पूछूं कि बीज में वृक्ष है या नहीं? तो आपको कहना पड़ेगा कि दोनों बातें हैं। क्योंकि बीज में वृक्ष है, इस अर्थ में, कि वृक्ष हो सकता है; अगर हम बो दें, तो वृक्ष हो जाएगा। और जो कल हो सकता है, वह आज भी कहीं न कहीं छिपा होना चाहिए, नहीं तो कल होगा कैसे। फिर हर कोई बीज बो देने से हर कोई वृक्ष नहीं हो जाएगा। जो वृक्ष छिपा है, वही होगा। नहीं तो हम आम बो दें और नीम पैदा हो जाए। नीम बो दें और आम पैदा हो जाए। लेकिन नीम से नीम पैदा होगी। इसका एक मतलब साफ है कि नीम में नीम का ही वृक्ष छिपा था। जो बीज है आज, वह कल वृक्ष हो सकता है, इसलिए वृक्ष उसमें है--अव्यक्त, अप्रकट, अनमैनिफेस्ट।

A seed: if I ask you, Is the tree in the seed or not? you will have to say both. The tree “is,” in the sense that it can be; if we plant it, it will be. And that which can be tomorrow must be hidden today—otherwise how will it be tomorrow? Yet not every seed becomes every tree. What is hidden will manifest. Plant a mango, you won’t get neem; plant neem, you won’t get mango. Neem gives neem; which clearly means that a neem tree was hidden in the neem seed. What can be tomorrow is there today—unmanifest.

फिर कल वृक्ष हो गया। अगर मैं आपसे पूछूं कि बीज कहां है? कल बीज था, वृक्ष छिपा था। आज वृक्ष है, बीज छिप गया। बीज अब भी है, लेकिन अब छिप गया। अप्रकट है। लेकिन हम कहेंगे, बीज नहीं है।

Tomorrow the tree appears. If I ask: Where is the seed? Yesterday the seed was, the tree was hidden. Today the tree is, the seed is hidden. The seed still is, but hidden, unmanifest. We will say, “The seed is not.”

नहीं अप्रकट रूप है, और है प्रकट रूप है। ईश्वर दोनों है, कभी प्रकट है, कभी अप्रकट है। जगत उसका है रूप है, पदार्थ उसका है रूप है, और आत्मा उसका नहीं रूप है।

“Is-not” is the unmanifest form; “is” is the manifest form. God is both—sometimes manifest, sometimes unmanifest. The world is His “is” form; matter is His “is” form; and the Self is His “is-not” form.

यह थोड़ा जटिल है। इसलिए बुद्ध ने आत्मा को नथिंगनेस कहा है, नहीं। यह जो दिखाई पड़ता है, यह परमात्मा का है रूप है। और जो भीतर नहीं दिखाई पड़ता है, वह उसका नहीं रूप है। और जब तक दोनों को हम न जान लें, तब तक हम मुक्त नहीं हो सकते।

This is a little intricate; hence Buddha called the Self “nothingness”—the “not.” What appears is God’s “is” form. What does not appear within is His “is-not” form. And until we know both, we cannot be free.

है को तो हम जानते हैं, नहीं है को भी जानना होगा। इसलिए ध्यान मिटने का उपाय है, नहीं होने का उपाय है। प्रेम मिटने का उपाय है, नहीं होने का उपाय है। समर्पण, भक्ति, श्रद्धा, सब मिटने के उपाय हैं, ताकि नहीं रूप को भी आप जान लें।

We know the “is”; we must also know the “is-not.” Therefore meditation is the method of dissolving—of becoming a no-thing. Love is the method of dissolving—of becoming a no-thing. Surrender, devotion, trust—all are methods of dissolving, so that you know the “not” dimension too.

जो न सत है, जो न असत है, या जो दोनों है, वह अकथनीय है। उसे कहा नहीं जा सकता। इसलिए सभी शास्त्र उस संबंध में बहुत कुछ कहकर भी यह कहते हैं कि कुछ कहा नहीं जा सकता।

That which is neither sat nor asat—or both—is inexpressible. It cannot be said. Therefore all scriptures, after saying much, conclude: nothing can be said.

हमारा सब कहना बच्चों की चेष्टा है। हमारा सब कहना प्रयास है आदमी का, कमजोर आदमी का, सीमित आदमी का। जैसे कोई आकाश को मुट्ठी में बांधने की कोशिश कर रहा हो।

All our saying is the attempt of a limited, weak being—like trying to hold the sky in your fist.

निश्चित ही, मुट्ठी में भी आकाश ही होता है। जब आप मुट्ठी बांधते हैं, तो जो आपके भीतर है मुट्ठी के, वह भी आकाश ही है। लेकिन फिर भी क्या आप उसको आकाश कहेंगे? क्योंकि आकाश तो यह विराट है।

Certainly, inside your fist there is also sky. When you close your fist, what is within is also sky. But will you call that the sky? The sky is immense.

आपकी मुट्ठी में भी आकाश ही होता है, लेकिन पूरा आकाश नहीं होता। क्योंकि आपकी मुट्ठी भी आकाश में ही है, पूरे आकाश को मुट्ठी नहीं घेर सकती। मुट्ठी आकाश से बड़ी नहीं हो सकती।

There is also sky in your fist, but not the whole—because your fist itself is in the sky; it cannot enclose the whole. The fist cannot be larger than the sky.

मनुष्य की चेतना परमात्मा को पूरा अपनी मुट्ठी में नहीं ले पाती, क्योंकि मनुष्य की चेतना स्वयं ही परमात्मा के भीतर है। फिर भी हम कोशिश करते हैं। उस कोशिश में थोड़ी-सी झलकें मिल सकती हैं। लेकिन झलक भी तभी मिल सकती है, जब कोई सहानुभूति से समझने की कोशिश कर रहा हो। अगर जरा भी सहानुभूति की कमी हो, तो झलक भी नहीं मिलेगी, झलक भी खो जाएगी।

Human consciousness cannot take God wholly into its fist, because human consciousness itself is within God. Still, we try. In that trying a few glimpses can happen. But even glimpses happen only if one listens with sympathy. If there is even a little lack of sympathy, even the glimpse will be lost.

शब्द असमर्थ हैं। लेकिन अगर सहानुभूति हो, तो शब्दों में से कुछ सार-सूचना मिल सकती है।

Words are inadequate. But if there is sympathy, some essence-information can be caught through the words.

परंतु वह सब ओर से हाथ-पैर वाला एवं सब ओर से नेत्र, सिर और मुख वाला है तथा सब ओर से श्रोत वाला है, क्योंकि वह संसार में सब को व्याप्त करके स्थित है।

“Yet He has hands and feet everywhere, eyes, heads and faces everywhere, and ears everywhere; for, pervading the world, He stands.”

लेकिन इसका यह मतलब मत समझना कि वह अकथनीय है, निराकार है, निर्गुण है, न कहा जा सकता सत, न असत, तो हमसे सारा संबंध ही छूट गया। फिर आदमी को लगता है कि ऐसी चीज, शून्य जैसी, उससे हमारा क्या लेना-देना! फिर हम किसके सामने रो रहे हैं? और किससे प्रार्थना कर रहे हैं? और किसकी पूजा कर रहे हैं? और किसके प्रति समर्पण करें? जो न है, न नहीं है, जो अकथनीय है। कृष्ण खुद जिसको कहने में समर्थ न हों, उसके बाबत बात ही क्या करनी है! फिर बेहतर है, हम अपने काम-काज की दुनिया में लगे रहें। ऐसे अकथनीय के उपद्रव में हम न पड़ेंगे। क्योंकि जिसे कहा नहीं जा सकता, समझा नहीं जा सकता, उससे संबंध भी क्या निर्मित होगा!

Do not take this to mean: because He is inexpressible, formless, attributeless—neither sat nor asat—our whole relationship with Him is cut. Then one feels: a zero-like entity—what have we to do with it! Then whom are we crying before? To whom are we praying? Whom are we worshiping? To whom shall we surrender—One who is neither is nor is-not, who is inexpressible? If Krishna himself cannot utter Him, what is the point of speaking! Better to remain busy with worldly affairs; we will not get into the trouble of the inexpressible. For how can you relate with what cannot be said or understood!

तो तत्क्षण दूसरे वचन में ही कृष्ण कहते हैं, परंतु वह सब ओर से हाथ-पैर वाला, सब ओर से नेत्र, सिर, मुख वाला, कान वाला है, क्योंकि वह संसार में सबको व्याप्त कर के स्थित है।

Therefore immediately in the next line Krishna says: Yet He has hands and feet everywhere; eyes, heads, faces and ears everywhere—because, pervading all, He stands.

जैसे उसका प्रकट और अप्रकट रूप है, वैसे ही उसका आकार और निराकार रूप है। जैसा उसका निराकार और आकार रूप है, वैसा ही उसका सगुण और निर्गुण रूप है। वह दोनों है, दोनों विपरीतताएं एक साथ। इसलिए अगर कोई चाहे तो उससे बात कर सकता है। कोई चाहे तो उसके कान में बात डाल सकता है। कोई कान आपके सामने नहीं आएगा। लेकिन अगर आप पूरे हृदयपूर्वक उससे कुछ कहें, तो उस तक पहुंच जाएगा, क्योंकि सभी तरफ उसके कान हैं।

Just as He has manifest and unmanifest modes, He also has form and formless modes. Just as He is nirguna and saguna, He is both opposites together. So if one wishes, one can talk to Him. If one wishes, one can whisper into His ear. No ear will appear before you—but if with your whole heart you say something to Him, it will reach, because His ears are everywhere.

कृष्ण यह कह रहे हैं, सब ओर से कान वाला, सब ओर से हाथ वाला.।

Krishna says: hands everywhere, ears everywhere...

अगर आप हृदयपूर्वक अपने हाथ को उसके हाथ में दे दें, असंदिग्ध मन से, तो शून्य आकाश भी उसका हाथ बन जाएगा। और आपके हाथ को वह सम्हाल लेगा। लेकिन यह निर्भर आप पर है। क्योंकि अगर यह हृदय पूरा हो, तो यह घटना घट जाएगी, क्योंकि सब कुछ वही है। हर जगह उसका हाथ उठ सकता है। हर हवा की लहर उसका हाथ बन सकती है। लेकिन वह बनाने की कला आपके भीतर है। अगर यह श्रद्धा पूरी हो, तो यह घटना घट जाएगी। लेकिन अगर जरा-सा भी संदेह हो, तो यह घटना नहीं घटेगी।

If you wholeheartedly place your hand into His hand, with an undoubting mind, the empty sky will become His hand—and He will hold yours. But it depends on you. Because if the heart is total, this happens—because everything is He. Anywhere His hand can be raised. Any gust of wind can become His hand. But the art of making it so is within you. If the trust is whole, it will happen. If there is even a trace of doubt, it will not.

लोग कहते हैं कि ह

मारा संदेह तो तब मिटेगा, जब घटना घट जाए। वे भी ठीक ही कहते हैं। संदेह तभी मिटेगा, जब घटना घट जाए। लेकिन तब बड़ी कठिनाई है। कठिनाई यह है कि जब तक संदेह न मिटे, घटना भी नहीं घटती। यह बड़ी उलझन की बात है।

People say: Our doubt will go away when such a happening happens. They too are right: doubt will go only when it happens. But then a great difficulty arises: until doubt goes, it does not happen. A paradox!

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन एक बार नदी में तैरना सीखने गया। लेकिन पहली दफा पानी में उतरा और गोता खा गया, और मुंह में पानी चला गया, और नाक में पानी उतर गया। तो घबड़ाकर बाहर निकल आया। उसने कहा, कसम खाता हूं भगवान की, अब जब तक तैरना न सीख लूं, पानी में न उतरूंगा।

I have heard: Mulla Nasruddin once went to learn swimming in the river. The first time he entered, he gulped water, nose flooded—he panicked and jumped out. “I swear by God,” he said, “until I learn to swim, I will not go into the water.”

लेकिन जो उसे सिखाने ले गया था, उसने कहा, नसरुद्दीन, अगर यह कसम तुम्हारी पक्की है, तो तुम तैरना सीखोगे कैसे? क्योंकि जब तक तुम पानी में न उतरो, तैरना न सीख पाओगे। और तुमने खा ली कसम कि जब तक तैरना न सीख लूं, पानी में न उतरूंगा। अब बड़ी मुश्किल हो गई। पानी में उतरोगे, तभी तैरना भी सीख सकते हो।

The instructor said: “Nasruddin, if your oath is firm, how will you ever learn to swim? Until you enter the water, you cannot learn. And you have sworn not to enter until you know how. Now it’s impossible. Only by getting into water will you learn.”

थोड़ा डूबने की, गोता खाने की तैयारी चाहिए। थोड़ा जीवन को संकट में डालने की तैयारी चाहिए, तो ही कोई तैरना सीख सकता है। अब कोई घाट पर बैठकर तैरना नहीं सीख सकता।

A willingness to sink a little, to gulp a little water, is needed. A willingness to risk life a little—only then can one learn to swim. No one can learn sitting on the bank.

अगर आपको लगता हो कि संदेह तो हम तभी छोड़ेंगे, जब उसका हाथ हमारे हाथ को पकड़ ले, तो बड़ी कठिनाई में हैं आप। क्योंकि उसका हाथ तो सब तरफ मौजूद है। लेकिन जिसका संदेह छूट गया, उसी के लिए हाथ उसकी पकड़ में आता है। आप तभी पकड़ पाएंगे--उसका हाथ तो मौजूद है--आप तभी पकड़ पाएंगे, जब आपका संदेह छूट जाए।

If you think: We will drop doubt when His hand holds ours—you are in trouble. His hand is present everywhere. But only the one whose doubt has gone can grasp it. You will grasp only when your doubt drops—even though His hand is present.

तो कुछ प्रयोग करने पड़ेंगे, जिनसे संदेह छूटे। कुछ प्रयोग करने पड़ेंगे, जिनसे श्रद्धा बढ़े। कुछ प्रयोग करने पड़ेंगे, जिनसे वह खुला आकाश उसके हाथ, उसके कान, उसकी आंखों में रूपांतरित हो जाए।

So you must do some experiments to drop doubt, to increase trust—so that the open sky transforms into His hands, His ears, His eyes.

एक ही बात मेरे खयाल में आती है। खुद पर विश्वास करने की कोई भी जरूरत नहीं है, हमें खुद पर विश्वास होता ही है। आप हैं, इतना पक्का है। ऐसा कोई भी आदमी नहीं है, जिसको यह शक हो कि मैं नहीं हूं।

One thing occurs to me: There is no need to believe in “yourself”—you already do. You are—that much is certain. There is no one who doubts “I am.”

क्या आपको कभी कोई ऐसा आदमी मिला, जिसको शक हो कि मैं नहीं हूं। इस शक के लिए भी तो खुद का होना जरूरी है। कौन करेगा शक? एक बात असंदिग्ध है कि मैं हूं। इसलिए इस मैं हूं के साथ कुछ प्रयोग करने चाहिए, जो असंदिग्ध है।

Have you ever met anyone who doubts “I am not”? Even to doubt this, someone must be there. Who will doubt? One thing is indubitable: I am. Begin experiments with this indubitable “I am.”

और जैसे-जैसे इस मैं हूं में प्रवेश होता जाएगा, वैसे-वैसे ही संदेह बिलकुल समाप्त हो जाएंगे। और जिस दिन मैं हूं की पूरी प्रतीति होती है, हाथ फैला दें, और परमात्मा का हाथ हाथ में आ जाएगा। आंख खोलें, और उसकी आंख आपकी आंख के सामने होंगी। बोलें, और उसके कान आपके होंठों से लग जाएंगे।

As you enter this “I am,” doubts will end. And the day there is full realization of “I am,” stretch out your hand—and God’s hand will be in yours. Open your eyes—and His eyes will be before yours. Speak—and His ears will rest upon your lips.

कृष्ण कहते हैं, वह सब ओर से हाथ-पैर वाला है, क्योंकि सब को व्याप्त करके वही स्थित है। और संपूर्ण इंद्रियों के विषयों को जानने वाला है, परंतु वास्तव में सब इंद्रियों से रहित है।

Krishna says: He has hands and feet everywhere because, pervading all, He stands. And He is the knower of all sense-objects, yet in truth He is devoid of the senses.

वह आपके बाहर ही है, ऐसा नहीं है; वह आपके भीतर भी है। हमारा और उसका संबंध ऐसे है, जैसे मछली और सागर का संबंध।

He is not only outside you—He is within you. Our relationship with Him is like the relationship of fish and ocean.

सुना है मैंने, एक दफा एक मछली बड़ी मुसीबत में पड़ गई थी। कुछ मछुए नदी के किनारे बैठकर बात कर रहे थे कि जल जीवन के लिए बिलकुल जरूरी है, जल के बिना जीवन नहीं हो सकता। मछली ने भी सुन लिया। मछली ने सोचा, लेकिन मैं तो बिना जल के ही जी रही हूं। यह जल क्या है? ये मछुए किस चीज की बात कर रहे हैं? तो इसका अर्थ यह हुआ कि अभी तक मुझे जीवन का कोई पता ही नहीं चला! क्योंकि मछुए कहते हैं कि जल के बिना जीवन नहीं हो सकता। जल तो जीवन के लिए अनिवार्य है।

I have heard: once a fish fell into great trouble. Some fishermen sitting by the river were saying, “Water is absolutely necessary for life; without water, life cannot be.” The fish heard this and thought, “But I am living without water. What is this water they talk about?” It concluded: “So far I have not known life at all—for they say without water there is no life.”

तो मछली पूछती फिरने लगी जानकार मछलियों की तलाश में। उसने बड़ी-बड़ी मछलियों से जाकर पूछा कि यह जल क्या है? उन्होंने कहा, हमने कभी सुना नहीं। हमें कुछ पता नहीं। अगर तुझे पता ही करना है, तो तू नदी की धार में बहती जा। सागर में सुनते हैं कि और बड़ी-बड़ी ज्ञानी मछलियां हैं, वे शायद कुछ बता सकें।

The fish went looking for knowledgeable fish. She asked big fish, “What is water?” They said, “We have never heard. We do not know. If you must know, drift down the river; in the ocean there are bigger, wiser fish—perhaps they can tell you.”

तो मछली यात्रा करती हुई सागर तक पहुंच गई। वहां भी उसने मछलियों से पूछा। एक मछली ने उसे कहा कि हां, पूछने से कुछ सार नहीं है। और एक दफा यह पागलपन मुझे भी सवार हो गया था, कि जल क्या है? सुना था कथाओं में, शास्त्रों में पढ़ा था, कि जल क्या है? लेकिन उसका कोई पता नहीं था। पता तो तब चला जब एक दफे मैं मछुए के जाल में पकड़ गई, और मछुए ने मुझे बाहर खींच लिया। बाहर खिंचते ही पता चला कि जिसमें मैं जी रही थी, वह जल था। तड़पने लगी प्यास से।

The fish journeyed to the ocean and asked there. One fish said, “Asking won’t help. Once I too was possessed by this madness to know water. I had read in scriptures and heard in stories—but had no clue. I came to know only when I was caught in a fisherman’s net and hauled out. The moment I was out, I knew what I had been living in—water. I began to gasp with thirst.”

तो तुझे अगर जल का पता करना है, तो पूछने से पता नहीं चलेगा। तू छलांग लगाकर किनारे पर थोड़ी देर तड़प ले। क्योंकि जल में ही हम पैदा हुए हैं। जल ही बाहर है और जल ही भीतर है। इसलिए कुछ पता नहीं चलता। दोनों तरफ जल है।

“If you want to know water,” she said, “asking won’t do. Jump to the shore and gasp a while. Because we are born in water; water is outside and inside—so nothing is noticed. Water on both sides.”

मछली जल ही है; और जल में ही पैदा हुई है; और जल में ही कल क्षीण होकर लीन हो जाएगी। आदमी और परमात्मा के बीच जल और मछली का संबंध है। हम उसी में हैं। इसलिए हम पूछते फिरते हैं, परमात्मा कहां है? खोजते फिरते हैं, परमात्मा कहां है? और वह कहीं नहीं मिलता।

Fish is water; born in water; and in water it will dissolve. Man and God are like fish and water. We are in Him. Hence we wander asking, “Where is God?” and searching—and He is nowhere found.

मछली को तो सुविधा है किनारे उतर जाने की, तड़प ले। हम को वह भी सुविधा नहीं है। ऐसा कोई किनारा नहीं है, जहां परमात्मा न हो। इसलिए परमात्मा के बीच रहकर हम परमात्मा से प्यासे रह जाते हैं। वही भीतर है, वही बाहर है।

The fish has the advantage of leaping ashore for a moment; we do not. There is no shore where God is not. Hence living in God we remain thirsty for God. He is within and without.

कृष्ण कहते हैं, संपूर्ण इंद्रियों को जानने वाला भी वही है। भीतर से वही आंख में से देख रहा है। बाहर वही दिखाई पड़ रहा है फूल में। भीतर आंख से वही देख रहा है। और सब इंद्रियों के भीतर से जानते हुए भी सब इंद्रियों से रहित है।

Krishna says: He knows all the senses from within. It is He who looks out through your eyes; it is He who appears outside as the flower. He looks from within through the eyes—and though He knows through all senses, He is devoid of the senses.

इसका थोड़ा प्रयोग करें, तो खयाल में आ जाए। क्योंकि यह कोई तर्क-निष्पत्ति नहीं है। यह कोई तर्क का वक्तव्य होता, तो हम गणित और तर्क से इसको समझ लेते। ये सभी वक्तव्य अनुभूति-निष्पन्न हैं।

Experiment a little—you will understand. This is not a logical conclusion; it is not mathematics. These statements are born of experience.

थोड़ा प्रयोग कर के देखें। थोड़ा आंख बंद कर लें और भीतर देखने की कोशिश करें। आप चकित होंगे, थोड़े ही दिन में आपको भीतर देखने की कला आ जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि आंख जब नहीं है, बंद है, तब भी आप भीतर देख सकते हैं।

Try it: close your eyes and look within. You will be amazed—within a few days you will learn the art of inner seeing. Which means: when eyes are shut—not seeing—still you can see within.

कान बंद कर लें और थोड़े दिन भीतर सुनने की कोशिश करें। एक घंटेभर कान बंद करके बैठ जाएं और सुनने की कोशिश करें भीतर। पहले तो आपको बाहर की ही बकवास सुनाई पड़ेगी। पहले तो जो आपने इकट्ठा कर रखा है कानों में संग्रह, कान उसी को मुक्त कर देंगे और वही कोलाहल सुनाई पड़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे, धीरे-धीरे-धीरे कोलाहल शांत होता जाएगा और एक ऐसी घड़ी आएगी कि आपको भीतर का नाद सुनाई पड़ने लगेगा। वह नाद बिना कान के सुनाई पड़ता है। फिर अगर कोई आपके कान बिलकुल भी नष्ट कर दे, तो भी वह नाद सुनाई पड़ता रहेगा।

Close your ears and, for some days, try to listen within. Sit for an hour with ears shut, and try to listen inside. At first you will hear the same outer babble you have stored up; the ears will release those recordings and a clamor will be heard. But slowly the clamor will subside, and a moment will come when you hear the inner sound. That sound is heard without ears. Even if someone were to destroy your ears completely, that sound would still be heard.

अंधा भी आत्मा को देख सकता है। अंधा भी भीतर के अनुभव में उतर सकता है। और बहरा भी ओंकार के नाद को सुन सकता है। लेकिन हम उस दिशा में मेहनत नहीं करते। हम तो बहरे को निंदित कर देते हैं कि तुम बहरे हो; तुम्हारा जीवन व्यर्थ है।

The blind can see the soul. The blind can descend into the inner experience. And the deaf can hear the sound of Om. But we do not labor in that direction. We denounce the deaf—“You are deaf; your life is futile.”

अगर दुनिया कभी ज्यादा समझदार होगी, तो हम बहरे को सिखाएंगे वह कला, जिसमें वह भीतर का नाद सुन ले। क्योंकि बहरा हमसे ज्यादा आसानी से सुन सकता है। क्योंकि हम तो बाहर के कोलाहल में बुरी तरह उलझे होते हैं। बहरे को भीतर का नाद जल्दी सुनाई पड़ सकता है।

If the world ever becomes wiser, we will teach the deaf the art of hearing the inner sound—because the deaf can hear it more easily than we can. We are tangled in the noisy outside; the deaf will hear inside sooner.

और अंधे को भीतर का दर्शन जल्दी हो सकता है। लेकिन हम तो निंदित कर देते हैं। क्योंकि हमारी बाहर आंखों की दुनिया है; जो बाहर नहीं देख सकता, वह अंधा है, वह जीवन से व्यर्थ है। जो बाहर नहीं सुन सकता, वह व्यर्थ है। जो बोल नहीं सकता, वह बेकार है।

And the blind can sooner see the inner vision. But we denounce them—our world is of outer eyes; whoever cannot see outside is blind and useless. Whoever cannot hear outside is useless. Whoever cannot speak is useless.

लेकिन भीतर के प्रवेश के लिए मूक होना पड़ता है, बहरा होना पड़ता है और अंधा होना पड़ता है।

But for inner entry one must become mute, deaf, and blind.

और जब कोई अंधा होकर भी भीतर देख लेता है, बहरा होकर भी भीतर सुन लेता है, तब हमें पता चल जाता है कि वह जो भीतर छिपा है, वह इंद्रियों से जानता है, लेकिन इंद्रियों से रहित है। वह इंद्रियों के बिना भी जान सकता है।

And when someone, blind, sees within; deaf, hears within—then we know that the One who is hidden within knows through the senses, yet is free of them. He can know without the senses.

तथा आसक्तिरहित और गुणों से अतीत हुआ निर्गुण भी है, अपनी योगमाया से सब का धारण-पोषण करने वाला और गुणों को भोगने वाला भी है।

“And, unattached and beyond the gunas, He is nirguna; yet by His own yogamaya He sustains and nourishes all, and He enjoys the gunas.”

इन सारे वक्तव्यों में विरोधों को जोड़ने की कोशिश की गई है। वह कोशिश यह है कि हम परमात्मा को विभाजित न करें। और हम यह न कहें कि वह ऐसा है और ऐसा नहीं है। वह दोनों है। निर्गुण भी है, और गुणों को भोगने वाला भी है।

All these statements try to join opposites—so we do not divide God and say, “He is this, not that.” He is both: nirguna and the enjoyer of the gunas.

मनुष्य के मन को सबसे बड़ी कठिनाई यही है, विपरीत को जोड़ना। हमें तोड़ना तो आता है, जोड़ना बिलकुल नहीं आता। हम तो किसी भी चीज को बड़ी आसानी से तोड़ लेते हैं। तोड़ने में हमें जरा अड़चन नहीं होती। क्योंकि बुद्धि की व्यवस्था ही तोड़ने की है। बुद्धि खंडक है। जैसे कि कोई आपने अगर कांच का प्रिज्म देखा हो; तो प्रिज्म से किरण को गुजारें प्रकाश की, वह सात टुकड़ों में टूट जाती है।

The mind’s greatest difficulty is joining opposites. We know how to split; we do not know how to join. We can break anything easily—because the intellect’s very mechanism is to divide. Intellect is like a prism: pass white light through it, and it breaks into seven colors.

इंद्रधनुष दिखाई पड़ता है वर्षा में, वह इसीलिए दिखाई पड़ता है। वर्षा में कुछ पानी के कण हवा में टंगे रह जाते हैं। सूरज की किरण उन कणों से निकलती है; वे कण प्रिज्म का काम करते हैं। वे किरण को सात टुकड़ों में तोड़ देते हैं। सूरज की किरण तो सफेद है। लेकिन पानी के लटके कणों में से गुजरकर सात टुकड़ों में टूट जाती है। इसलिए आपको इंद्रधनुष दिखाई पड़ता है।

You see a rainbow after rains because floating droplets in the air act like prisms. Sunlight passes and breaks into seven; hence you see the rainbow.

मनुष्य की बुद्धि भी प्रिज्म का काम करती है और चीजों को तोड़ती है। जब तक आप बुद्धि को हटाकर देखने की कला न पा जाएं, तब तक आपको इंद्रधनुष दिखाई पड़ेगा, चीजें टूटी हुई अनेक रंगों में दिखाई पड़ेंगी। अगर आप इस प्रिज्म को हटा लें, तो चीज एक रंग की हो जाती है, सफेद हो जाती है।

Man’s intellect is also a prism—it breaks things. As long as you do not learn to see with the intellect set aside, you will see the “rainbow”—things broken in many colors. Remove the prism and things become one color—white.

सफेद कोई रंग नहीं है। सफेद सब रंगों का जोड़ है। सफेद में सब रंग छिपे हैं। इसलिए स्कूल में बच्चों को सिखाया जाता है, तो एक छोटा-सा चाक बना लेते हैं। चाक में सात रंग की पंखुड़ियां लगा देते हैं। और फिर चाक को जोर से घुमाते हैं। चाक जब जोर से घूमता है, तो सात रंग नहीं दिखाई पड़ते, चाक सफेद रंग का दिखाई पड़ने लगता है। सफेद सातों रंगों का जोड़ है। सातों रंग सफेद के टूटे हुए हिस्से हैं।

White is not a color; it is the sum of all colors. White hides all colors. In school we show children a spinning disk with seven colored petals; when spun fast, the seven disappear and the disk looks white. White is the total; the seven are the broken parts.

जगत इंद्रधनुष है। इंद्रियों से टूटकर जगत का इंद्रधनुष निर्मित होता है। इंद्रियों को हटा दें, मन को हटा दें, बुद्धि को हटा दें, तो सारा जगत शुभ्र, एक रंग का हो जाता है। वहां सभी विरोध मिल जाते हैं। वहां काला और हरा और लाल और पीला, सब रंग एक हो जाते हैं।

The world is a rainbow. Through the senses the rainbow of the world is created. Remove the senses, the mind, the intellect—and the whole becomes white, a single color. There all opposites meet; black, green, red, yellow—all are one.

यह जो कृष्ण कह रहे हैं, यह इंद्रधनुष मिटाने वाली बातें हैं। वे कह रहे हैं, निर्गुण भी वही, सगुण भी वही, सब गुण उसी के हैं; और फिर भी कोई गुण उसका नहीं है।

What Krishna is saying erases the rainbow. He says: He is nirguna, He is saguna; all qualities are His—and yet no quality is His.

इस तरह की बातों को पढ़कर पश्चिम में तो लोग समझने लगे कि ये भारत के ऋषि-महर्षि, अवतार, ये थोड़े-से विक्षिप्त मालूम होते हैं। ये इस तरह के वक्तव्य देते हैं, जिनमें कोई अर्थ ही नहीं है।

Reading this, Westerners begin to think India’s rishis and avatars are a bit deranged—they speak statements that make no sense.

क्योंकि अरस्तू ने कहा है कि ए इज़ ए, एंड कैन नेवर बी नाट ए--अ अ है और न-अ कभी नहीं हो सकता। इस आधार पर आज की सारी शिक्षण-पद्धति विकसित हुई है कि विरोध इकट्ठे नहीं हो सकते। और यह क्या बात है, वेद, उपनिषद, गीता एक ही बात कहे चले जाते हैं कि वह दोनों है!

Because Aristotle said: A is A and can never be not-A. On this, all modern education grew: opposites cannot be together. And what do the Vedas, Upanishads, Gita keep saying? “He is both!”

इसे हम समझ लें ठीक से। इसे कहने का कारण है।

आपकी बुद्धि को तोड़ने के लिए यह कहा जा रहा है, आपकी बुद्धि को समझाने के लिए नहीं। यह कृष्ण अर्जुन की बुद्धि को समझाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं; यह अर्जुन की बुद्धि को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि बुद्धि समझ भी ले, तो भी बुद्धि के पार न जाएगी। बुद्धि तो टूट जाए, तो ही अर्जुन पार जा सकता है।

Understand why. These statements are to break your intellect, not to convince it. Krishna is not trying to explain to Arjuna’s intellect; he is trying to break it. Even if the intellect understands, it will not go beyond itself. Only when it breaks can Arjuna go beyond.

यह वक्तव्य बुद्धि विनाशक है। वह जो खंड-खंड करने वाली बुद्धि है, उसको तोड़ने का उपाय है, उसे व्यर्थ करने का उपाय है। और जब दोनों विरोध एक साथ दे दिए जाएं, तो बुद्धि व्यर्थ हो जाती है। फिर सोचने को कुछ भी नहीं बचता।

These are intellect-dissolving statements. They are methods to make the fragmenting mind futile. When both opposites are given together, thinking collapses—nothing is left to think.

थोड़ा सोचें, निर्गुण भी वही, सगुण भी वही, क्या सोचिएगा? इसलिए दो पंथ हमने निर्मित कर लिए हैं। निर्गुणवादियों ने अलग पथ निर्मित कर लिया है। उन्होंने कहा कि नहीं, वह निर्गुण है। सगुणवादियों ने अलग पंथ निर्मित कर लिया। उन्होंने कहा कि नहीं, वह सगुण है; निर्गुण कभी नहीं है।

ये दोनों बातें बुद्धिगत हैं। अगर निर्गुण है, तो सगुण नहीं हो सकता। सगुण है, तो निर्गुण नहीं हो सकता। हमने दो पंथ निर्मित कर लिए। ये दोनों पंथ अधार्मिक हैं, क्योंकि दोनों पंथ बुद्धिगत बात को मानते हैं। बुद्धि के पार नहीं जाते।

Think a bit: “He is nirguna, He is saguna”—what will you think? Therefore we created two paths. The nirgunavadis said, “He is nirguna,” and made a separate path. The sagunavadis said, “He is saguna,” and made another. Both are intellectual, and therefore irreligious—because both accept the mind’s division; they do not go beyond it.

धर्म विरोध को जोड़ने वाला है। वह कहता है, वह दोनों है और दोनों नहीं है। जो व्यक्ति इस बात को समझने में राजी हो जाएगा कि दोनों है, उसको समझने की कोशिश में अपनी समझ ही छोड़ देनी पड़ेगी।

Religion joins the opposites. It says: He is both—and He is neither. The person who agrees to understand “both” will have to drop his understanding in the very effort to understand it.

एक घटना मुझे याद आती है। झेन फकीर हुआ रिंझाई, वह खड़ा था अपने मंदिर के द्वार पर। मंदिर के ऊपर लगी हुई पताका हवा में हिल रही थी। रिंझाई के दो शिष्य मंदिर के सामने से गुजर रहे थे। उन्होंने खड़े होकर पताका की तरफ देखा। सुबह का सूरज था, हवाएं थीं, और पताका कंप रही थी, और जोर से आवाज कर रही थी।

रिंझाई के एक शिष्य ने कहा कि मैं पूछता हूं, हवा हिल रही है या पताका हिल रही है? हिल कौन रहा है? दूसरे शिष्य ने कहा, हवा हिल रही है। पहले शिष्य ने कहा कि गलत, पताका हिल रही है। बड़ा विवाद हो गया।

An incident comes to mind. The Zen master Rinzai stood at the temple gate. The flag on the temple was fluttering in the wind. Two disciples passed by, looked up. Morning sun, wind, the flag trembling and making sound. One disciple said, “Tell me: is the wind moving or the flag?” The other said, “The wind is moving.” The first said, “Wrong—the flag is moving.” They argued.

अब हवा और पताका जब हिलते हैं, तो कौन हिल रहा है? आसान है एक के पक्ष में वक्तव्य देना। लेकिन सच में कौन हिल रहा है? रिंझाई खड़ा सुन रहा था, वह बाहर आया। और उसने कहा कि न तो पताका हिल रही है और न हवा हिल रही है; तुम्हारे मन हिल रहे हैं।

When wind and flag move, who moves? It is easy to take a stand for one. But in truth, who moves? Rinzai, listening, came out and said, “Neither the flag moves nor the wind; your minds are moving.”

लेकिन रिंझाई के शिष्यों को बात जमी नहीं। तो रिंझाई का बूढ़ा गुरु मौजूद था, जिंदा था। तो उन्होंने कहा, यह बात हमें जमती नहीं है। यह तो और उपद्रव हो गया। हमारा तो दो ही का विवाद था। और अब एक तीसरा वक्तव्य और हो गया कि मन हिल रहा है। पताका हिल रही है; हवा हिल रही है; मन हिल रहा है। हम बूढ़े गुरु के पास जाएंगे।

वे तीनों बूढ़े गुरु के पास गए। बूढ़े गुरु ने कहा कि जब तक तुम देखते हो, हवा हिल रही है, पताका हिल रही है, मन हिल रहा है--जब तक तुम विभाजित करते हो तीन में--तब तक तुम न समझ पाओगे। संसार हिलने का नाम है। यहां सभी कुछ हिल रहा है। और सभी चीजें अलग-अलग नहीं हिल रही हैं, सब चीजें जुड़ी हैं। हवा भी हिल रही है; पताका भी हिल रही है; मन भी हिल रहा है। तीनों जुड़े हैं। तीनों हिल रहे हैं। संसार कंपन है।

The disciples were not satisfied. Rinzai’s old master was still alive; they went to him. “This doesn’t settle it,” they said. “Our quarrel was between two; now there is a third: mind moves. Flag moves; wind moves; mind moves.” The old master said, “As long as you see ‘wind moves,’ ‘flag moves,’ ‘mind moves’—as long as you split into three—you will not understand. The world is movement. Everything moves. Not separately—but together. Wind moves; flag moves; mind moves; all are joined. The whole is a vibration.

लेकिन गुरु ने कहा कि रिंझाई थोड़ा ठीक कहता है तुम दोनों से, क्योंकि न तो तुम पताका का हिलना रोक सकते हो और न हवा का हिलना रोक सकते हो, लेकिन मन का हिलना तुम रोक सकते हो। और अगर मन का हिलना रुक जाए, तो पताका भी नहीं हिलेगी, हवा भी नहीं हिलेगी; सब हिलना बंद हो जाएगा। तुम्हारा मन हिलता है, इसलिए तुम हिलने को अनुभव कर पाते हो।

But,” the master added, “Rinzai is closer than both of you. You cannot stop the flag’s moving or the wind’s, but you can stop the mind’s. If the mind’s movement stops, the flag will not move, the wind will not move—everything will stop. Your mind moves; hence you experience movement.”

हमारी जो बुद्धि है, वह विरोधों में बंटी है। वह चीजों को बांटती है, एनालाइज करती है, विश्लिष्ट करती है। वह कहती है, यह जन्म है, यह मौत है। वह कहती है, यह मित्र है, यह शत्रु है। वह कहती है, यह जहर है, यह अमृत है। वह कहती है, यह अच्छा है, और यह बुरा है। हर चीज को बांटती है।

Our intellect is split into opposites. It analyses and dissects. It says: this is birth; that is death. This is friend; that is foe. This is poison; that is nectar. This is good; that is bad. It splits everything.

यह कृष्ण का पूरा प्रयास यही है कि बांटो मत। जगत को, अस्तित्व को एक की तरह देखो। बांटो मत। निर्गुण भी वही, गुणों वाला भी वही है।

Krishna’s entire effort is: do not split. See the world, existence, as one. Do not split. Nirguna is He; with qualities is also He.

इस पर अगर थोड़े प्रयास करेंगे, इस तरह की विपरीत बातों को अगर एक साथ आंख बंद करके ध्यान करेंगे, तो बहुत आनंद आएगा। मन तो कहेगा कि एक कुछ भी तय कर लो जल्दी, या तो निर्गुण या सगुण।

इसे जरा प्रयोग करके देखें। आंख बंद करके कभी बैठ जाएं अपने मंदिर में, अपनी मस्जिद में और कहें कि वह दोनों है। और फिर अपने से पूछें कि क्या राजी हैं? मन कहेगा कि नहीं, दोनों नहीं हो सकते। एक कुछ भी हो सकता है। मन फौरन कहेगा कि या तो मान लो कि सगुण है, या मान लो कि निर्गुण है।

If you make a little effort—close your eyes in your temple or mosque and tell yourself, “He is both”—and then ask, “Are you willing?” the mind will say, “No, both cannot be. Settle on one. Either nirguna or saguna.”

तो मुसलमान मान लिए कि निर्गुण है। तो मूर्तियां तोड़ते फिरे, क्योंकि सगुण को नहीं बचने देना है। उनको लगा कि जब निर्गुण है, तो फिर सगुण को तोड़ देना है।

Try this experiment. The Muslim declared, “He is nirguna,” then went about breaking idols—because the saguna must not be allowed. He felt, “If He is nirguna, then we must destroy the saguna.”

एक आदमी मूर्ति-पूजा कर रहा है। वह कहता है, भगवान सगुण है, इसलिए हम मूर्ति बनाते हैं। एक आदमी कहता है, वह निर्गुण है, इसलिए हम मूर्ति तोड़ते हैं। लेकिन दोनों मूर्ति की तरफ ध्यान लगाए हुए हैं, एक तोड़ने के लिए, एक बनाने के लिए।

One man worships an image: “God is saguna, hence we make images.” Another says, “He is nirguna, hence we break images.” But both are focused on the image—one to build, one to break.

मुसलमानों से ज्यादा मूर्ति-पूजक खोजना बहुत मुश्किल है, क्योंकि मूर्ति को तोड़ना भी उसके ही साथ संबंधित हो जाना है। आखिर मूर्ति पर इतना ध्यान देने की जरूरत क्या है! अगर वह निर्गुण है और सगुण नहीं है, तो मूर्ति को तोड़ने से क्या फायदा है? कोई अर्थ नहीं है।

More image-worshippers than the Muslims are hard to find—because breaking images is also being related to them. Why so much attention to the image! If He is nirguna and not saguna, what is the point of breaking? No meaning.

लेकिन आदमी का मन ऐसा है कि वह एक पक्ष में हो जाए, तो दूसरे पक्ष के खिलाफ कोशिश करता है; तो ही एक पक्ष में रह सकता है। डर लगता है कि कहीं दूसरा पक्ष ठीक न हो; तो मिटा दो दूसरे पक्ष को।

But the human mind, when it takes one side, begins to fight the other—only then can it keep its side safe. It fears the other side may be right; therefore it tries to erase it.

लेकिन कुछ मिट सकता नहीं। पत्थर की मूर्तियां टूट सकती हैं। ये आदमी भी सब मूर्तियां हैं। इनको कैसे तोड़िएगा? वृक्ष भी एक मूर्ति है। पत्थर को भी तोड़ दो, तो वह जो टूटा हुआ पत्थर है, वह भी मूर्ति है; वह भी एक मूर्त रूप है; वह भी आकार है। आकार कैसे मिटाइएगा?

But nothing can be erased. Stone images can be broken, but these men are also images—how will you break them? Trees are images. Even a broken stone is an image—form. How will you erase form?

अस्तित्व में दोनों समाविष्ट हैं, निराकार भी, आकार भी। न तो बनाने की कोई जरूरत है, न मिटाने की कोई जरूरत है। बनाने और मिटाने का अगर कोई काम ही करना हो, तो भीतर करना जरूरी है कि भीतर इस मन को इस हालत में लाना जरूरी है कि जहां यह दोनों विरोधों को एक साथ स्वीकार कर ले।

In existence both are included: formless and form. There is no need to build or to break. If there is any work of building and breaking to be done, do it inside: bring the mind to a state where it accepts both opposites together.

जैसे ही दोनों विरोध एक साथ स्वीकार होते हैं, मन गिर जाता है और समाप्त हो जाता है। और अमन की स्थिति पैदा हो जाती है। वह अमनी स्थिति ही समाधि है।

The moment both are accepted together, the mind falls and ends. A state of no-mind arises. That no-mind is samadhi.

यह सारा प्रयोजन कृष्ण का इतना ही है कि आप दोनों को एक साथ स्वीकार करने को राजी हो जाएं। राजी होते ही आप रूपांतरित हो जाएंगे। और जब तक आप राजी न होंगे और एक पक्ष में झुकेंगे, तब तक आप बदल नहीं सकते हैं, तब तक आप द्वंद्व में ही घिरे रहेंगे।

Krishna’s whole purpose is that you consent to accept both at once. The moment you consent, you are transformed. As long as you refuse and pick one side, you cannot change; you will remain in duality.

दो में से एक को चुनना द्वैत को समर्थन करना है। दोनों को एक साथ स्वीकार कर लेना, अद्वैत की उपलब्धि है।

Choosing one of two supports duality. Accepting both together is the realization of non-duality.

पांच मिनट रुकेंगे। कोई उठे न बीच से। कीर्तन पूरा हो जाए, फिर जाएं। कीर्तन के बाद दो मिनट सिर्फ संगीत चलता है, उस वक्त भी न उठें। एक पांच मिनट पूरा बैठे रहें।

We will pause five minutes. Please let no one get up in between. Let the kirtan be completed, then go. After the kirtan there will be two minutes of music—do not rise even then. Sit full five minutes.

एक मित्र ने पूछा है कि ओशो, श्रद्धा क्या है और अंध-श्रद्धा क्या है?
A friend has asked: Osho, what is faith, and what is blind faith?

गीता के इस अध्याय को समझने में यह प्रश्न भी उपयोगी होगा।

To understand this chapter of the Gita, this question will also be helpful.

अंध-श्रद्धा से अर्थ है, वस्तुतः जिसमें श्रद्धा न हो, सिर्फ ऊपर-ऊपर से श्रद्धा कर ली गई हो। भीतर से आप भी जानते हों कि श्रद्धा नहीं है, लेकिन किसी भय के कारण या किसी लोभ के कारण या मात्र संस्कार के कारण, समाज की शिक्षा के कारण स्वीकार कर लिया हो।

By blind faith I mean that in truth there is no faith at all—only a veneer of faith has been put on. Inwardly you yourself know there is no faith, but out of some fear or some greed, or merely out of conditioning, out of society’s schooling, you have accepted it.

ऐसी श्रद्धा के पास आंखें नहीं हो सकतीं। क्योंकि आंखें तो तभी उपलब्ध होती हैं श्रद्धा को, जब हृदय उसके साथ हो। तो अंध-श्रद्धा बुद्धि की ही बात है। यह थोड़ा समझना पड़ेगा।

Such faith cannot have eyes. Eyes become available to faith only when the heart is with it. So blind faith belongs to the intellect. This needs to be understood a little.

क्योंकि आमतौर से लोग समझते हैं कि अंध-श्रद्धा हृदय की बात है, बुद्धि की नहीं। अंध-श्रद्धा बुद्धि की ही बात है; श्रद्धा हृदय की बात है। बुद्धि सोचती है लाभ-हानि, हित-अहित, परिणाम, और उनके हिसाब से श्रद्धा को निर्मित करती है।

Ordinarily people think blind faith belongs to the heart, not to the intellect. Blind faith is of the intellect; faith is of the heart. The intellect calculates profit and loss, benefit and harm, consequences—and according to those it manufactures a faith.

आप भगवान में श्रद्धा रखते हैं। इसलिए नहीं कि आपके हृदय का कोई तालमेल परमात्मा से हो गया है, बल्कि इसलिए कि भय मालूम पड़ता है। बचपन से डराए गए हैं कि अगर परमात्मा को न माना, तो कुछ अहित हो जाएगा। यह भी समझाया गया है कि परमात्मा को माना, तो स्वर्ग मिलेगा, पुण्य होगा, भविष्य में सुख पाएंगे।

You have faith in God, but not because your heart has come into any harmony with the divine—rather because fear is felt. From childhood you were frightened that if you do not accept God, something harmful will happen. You were also taught that if you do accept God, heaven will be yours, you will gain merit, you will enjoy happiness in the future.

मन डरता है। मन भयभीत होता है। मन लोभ के पीछे दौड़ता है। लेकिन भीतर गहरे में आप जानते हैं कि आपका परमात्मा से कोई संबंध नहीं है।

The mind is afraid. The mind is terror-stricken. The mind runs after greed. But deep within you know you have no relationship with God.

यह जो ऊपर की श्रद्धा है, जबरदस्ती आरोपित श्रद्धा है, यह अंधी होगी। क्योंकि हृदय का तालमेल न हो, तो आंख नहीं हो सकती। और ऐसी श्रद्धा सदा ही तर्क से डरेगी, यह उसकी पहचान होगी। ऐसी श्रद्धा सदा ही तर्क से डरेगी, क्योंकि भीतर तो पता ही है कि परमात्मा से कोई संबंध नहीं है। वह है या नहीं, यह भी पता नहीं है। ऊपर-ऊपर से माना है। अगर कोई खंडन करने लगे, तर्क देने लगे, तो भीतर भय होगा। भय दूसरे से नहीं होता, भीतर अपने ही छिपा होता है।

This outer faith, this forcibly imposed faith, will be blind. If the heart is not in tune, there can be no eyes. And such faith will always be afraid of reasoning—this is its hallmark. Such faith will always fear argument, because inside it is already known that there is no relationship with God. Whether he is or not is not known. Outwardly he has been acknowledged. If someone begins to refute, to argue, there will be fear within. The fear does not come from the other; it is hidden within oneself.

अगर मेरी श्रद्धा ऊपर-ऊपर है, अंधी है, तो मैं डरूंगा कि कोई मेरी श्रद्धा न काट दे। कोई विपरीत बातें न कह दे। विपरीत बातों से डर नहीं आता। क्योंकि मेरी श्रद्धा कमजोर है, इसलिए डर है कि टूट न जाए। और मेरी श्रद्धा ऊपर-ऊपर है, फट सकती है, छिद्र हो सकते हैं। और छिद्र हो जाएं, तो मेरे भीतर जो अश्रद्धा छिपी है, उसका मुझे दर्शन हो जाएगा।

If my faith is superficial, blind, I will be afraid lest someone cut my faith down, lest someone speak contrary words. Contrary words do not create fear; because my faith is weak, there is fear that it may break. And my faith is only a surface—holes can appear. And if holes appear, I will catch sight of the disbelief hidden within me.

ध्यान रहे, दुनिया में कोई आदमी आपको संदेह में नहीं डाल सकता। संदेह में डाल ही तब सकता है, जब संदेह आपके भीतर भरा हो। और श्रद्धा की पर्त भर हो ऊपर। पर्त तोड़ी जा सकती है, तो संदेह आपका बाहर आ जाएगा।

Remember, no one in the world can put you into doubt. He can do so only if doubt is already filled within you and only a thin layer of faith lies above. The layer can be broken, and your doubt will come out.

जो आस्तिक नास्तिक से भयभीत होता है, वह आस्तिक नहीं है। और जो आस्तिक डरता है कि कहीं ईश्वर के विपरीत कोई बात सुन ली, तो कुछ खतरा हो जाएगा, वह आस्तिक नहीं है; उसे अभी आस्था उपलब्ध नहीं हुई; वह अपने से ही डरा हुआ है। वह जानता है कि कोई भी जरा-सा कुरेद दे, तो मेरे भीतर का संदेह बाहर आ जाएगा। वह संदेह बाहर न आए, इसलिए वह पागल की तरह अपने भरोसे के लिए लड़ता है।

A theist who is afraid of an atheist is not a theist. And a theist who fears that if he hears something against God some danger will arise is not a theist; he has not yet attained faith. He is afraid of himself. He knows that if someone merely pokes a little, the doubt within him will come out. Lest that doubt come out, he fights like a madman to protect his belief.

अंधे लोग लड़ते हैं, उद्विग्न हो जाते हैं, उत्तेजित हो जाते हैं। वे आपका सिर तोड़ने को राजी हो जाएंगे, लेकिन आपकी बात सुनने को राजी नहीं होंगे। वे केवल एक ही बात की खबर दे रहे हैं, वे आपसे नहीं डरे हुए हैं, वे खुद अपने से डरे हुए हैं। और कहीं आप उनकी उनसे ही मुलाकात न करवा दें, इससे आपसे डरे हुए हैं।

The blind fight; they become perturbed and excited. They will be ready to break your head, but they will not be ready to hear you. They are announcing only one thing: they are not afraid of you; they are afraid of themselves. They fear you only lest you make them meet themselves.

अंध-श्रद्धा लोभ और भय से जन्मती है; श्रद्धा अनुभव से जन्मती है। और जो आदमी अंध-श्रद्धा में पड़ जाएगा, उसकी श्रद्धा सदा के लिए बांझ हो जाएगी, उसे श्रद्धालु होने का मौका ही नहीं मिलेगा। इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि नास्तिक होना बेहतर है, बजाय झूठे आस्तिक होने के। क्योंकि नास्तिक होने में एक सच्चाई तो है कि आप कहते हैं, मुझे पता नहीं है। जिस बात का मुझे पता नहीं है, मैं भरोसा नहीं करूंगा। और एक संभावना है नास्तिक के लिए कि अगर उसे कभी पता चलना शुरू हो जाए, तो वह भरोसा करेगा। लेकिन जिसने झूठा भरोसा कर रखा है, वह सच्चे भरोसे तक कैसे पहुंचेगा? झूठा भरोसा उसे यह खयाल दिला देता है कि मुझे तो श्रद्धा उपलब्ध हो गई है।

Blind faith is born of greed and fear; faith is born of experience. And the person who falls into blind faith makes his faith barren forever; he will not even get a chance to become truly faithful. Hence I say again and again that it is better to be an atheist than a false theist. For in being an atheist there is at least one truth: you say, “I do not know. About what I do not know, I will not trust.” And there is a possibility for an atheist that if one day he begins to know, he will trust. But one who has cultivated false trust—how will he reach true trust? False trust gives him the notion that he already has attained faith.

इस जमीन पर धर्म का न होना इसी कारण है, क्योंकि लोग झूठे आस्तिक हैं, इसलिए सच्ची आस्तिकता उपलब्ध नहीं हो पाती। और जब तक हम झूठी आस्तिकता का भरोसा रखेंगे, तब तक जमीन अधार्मिक रहेगी। आप अपने से ही पूछें, सच में आपको ईश्वर में कोई भरोसा है?

The absence of religion on this earth is for this reason: people are false theists, and therefore true theism cannot become available. And as long as we cling to false theism, the ground will remain irreligious. Ask yourself: do you truly have any trust in God?

मेरे एक शिक्षक थे, नास्तिक थे। उनकी मरण-तिथि पर मैं उनके घर मौजूद था। बहुत बीमार थे, उनको देखने गया था। फिर उनके चिकित्सक ने कहा कि एक-दो दिन से ज्यादा बचने की उम्मीद नहीं है, तो रुक गया था। नास्तिक थे सदा के, कभी मंदिर नहीं गए। ईश्वर की बात से ही चिढ़ जाते थे। धर्म का नाम किसी ने लिया कि वे विवाद में उतर जाते थे। लेकिन मरने की थोड़ी ही घड़ीभर पहले मैंने देखा कि वे राम-राम, राम-राम जप रहे हैं। धीमे-धीमे उनके होंठ हिल रहे हैं।

One of my teachers was an atheist. I was at his home on the day of his death. He was very ill; I had gone to visit him. Then his doctor said that beyond a day or two there was no hope, so I stayed. He had always been an atheist; he had never gone to a temple. He would be irritated even by the mention of God. If anyone spoke the name of religion, he would enter into debate. But just a little while before his death I saw him muttering “Ram-Ram, Ram-Ram.” His lips were moving softly.

तो मैंने उन्हें हिलाया और मैंने पूछा, यह क्या कर रहे हैं आखिरी वक्त? तो उन्होंने बड़ी दयनीयता से मेरी तरफ देखा और उनके आखिरी शब्द ये थे कि आखिरी वक्त भय पकड़ रहा है। पता नहीं, ईश्वर हो, तो हर्ज क्या है राम-राम कर लेने में! नहीं हुआ तो कोई बात नहीं; अगर हुआ तो आखिरी क्षण स्मरण कर लिया।

I shook him and asked, “What are you doing at the last moment?” He looked at me with great helplessness, and his last words were: “At the last moment, fear is grabbing me. Who knows—if God exists, what is the harm in saying Ram-Ram! If he doesn’t, no matter; if he does, at least I’ll have remembered him at the final moment.”

यह भयभीत चित्त है। इसलिए अक्सर बूढ़े लोग आस्तिक हो जाते हैं। मंदिरों में, मस्जिदों में, गिरजाघरों में बूढ़े स्त्री-पुरुष दिखाई पड़ते हैं। और पुरुषों की बजाय स्त्रियां ज्यादा दिखाई पड़ती हैं, क्योंकि स्त्रियां ज्यादा भयभीत होती हैं। और बूढ़ा होते-होते हर आदमी स्त्रैण हो जाता है और भयभीत होने लगता है, डरने लगता है। हाथ-पैर कंपने लगते हैं। जवानी का भरोसा चला जाता है। मौत करीब आने लगती है। जैसे-जैसे मौत करीब आती है, भय की छाया बढ़ती है। भय की छाया बढ़ती है, तो भगवान का भरोसा बढ़ता है।

This is a frightened mind. That is why old people often turn theistic. In temples, mosques, and churches you will see old men and women. And you see more women than men, because women are more fearful. And by and by everyone becomes effeminate in old age and begins to be afraid, to tremble. The confidence of youth is gone. Death approaches. As death draws near, the shadow of fear lengthens. As the shadow of fear lengthens, trust in God increases.

यह भरोसा झूठा है। इस भरोसे का असलियत से कोई संबंध नहीं है। यह तो डर से पैदा हो रहा है। और डर से जो पैदा हो रहा है, उससे कोई क्रांति नहीं हो सकती जीवन में।

That trust is false. It has no relationship with reality. It is born of fear. And that which is born of fear can bring no revolution in life.

बच्चों को हम डराकर धार्मिक बना लेते हैं। और सदा के लिए इंतजाम कर देते हैं कि वे कभी धार्मिक न हो पाएंगे। बच्चों को डराया जा सकता है। मां-बाप शक्तिशाली हैं; समाज शक्तिशाली है; शिक्षक शक्तिशाली है। हम बच्चों को डर के आधार पर मंदिरों में झुका देते हैं, मस्जिदों में नमाज पढ़वा देते हैं, प्रार्थना करवा देते हैं। बच्चे मजबूरी में, डर की वजह से झुक जाते हैं, प्रार्थना कर लेते हैं। और फिर यह भय ही उन्हें सदा झुकाए रखता है।

We frighten children into becoming religious—and thereby arrange that they will never become religious. Children can be frightened. Parents are powerful; society is powerful; the teacher is powerful. We bow children in temples on the basis of fear, make them offer namaz in mosques, make them pray. Children, out of compulsion, out of fear, bow and pray. And then that very fear keeps them bowed for life.

लेकिन इस कारण कभी सच्ची श्रद्धा का जन्म नहीं होता। जिस आदमी को नकली हीरे-मोती असली मालूम पड़ गए, वह असली की खोज ही नहीं करेगा।

But through this, true faith never takes birth. The person who has mistaken counterfeit gems for real will never search for the real.

धार्मिक व्यक्ति भय से प्रभावित नहीं होता, न लोभ से आंदोलित होता है। धार्मिक व्यक्ति तो सत्य की तलाश में होता है। और उस तलाश के लिए कोई दूसरी प्रक्रिया है। उस तलाश के लिए ऊपर-ऊपर से थोपने का कोई उपाय नहीं है, न कोई लाभ है। उस तलाश के लिए भीतर उतरने की जरूरत है। आप जिस दिन अपने भीतर उतरना सीख जाएंगे, उसी दिन आपको सम्यक श्रद्धा भी उपलब्ध होने लगेगी।

A religious person is not influenced by fear, nor is he agitated by greed. A religious person is in search of truth. And a different process is needed for that search. For that search there is no way to impose from above, and no benefit in it. For that search one needs to go within. The day you learn to descend within yourself, that very day right faith will begin to be available to you.

जो व्यक्ति अपने भीतर जितना गहरा जाएगा, परमात्मा में उसकी उतनी ही श्रद्धा हो जाएगी। जो व्यक्ति अपने से बाहर जितना भटकेगा, वह कितनी ही परमात्मा की बातें करे, उसकी श्रद्धा झूठी और अंधी होगी।

The deeper a person goes within, the deeper becomes his faith in the divine. The more a person wanders outside himself, however much he may talk of God, his faith will be false and blind.

परमात्मा तक पहुंचने की एक ही सीढ़ी है, वह आप स्वयं हैं। न तो किसी मंदिर में जाने से उसकी श्रद्धा पैदा होगी, न किसी मस्जिद में जाने से पैदा होगी। उसका मंदिर, उसकी मस्जिद, उसका गुरुद्वारा आप हैं। वह आपके भीतर छिपा है। आप जैसे-जैसे अपने भीतर उतरेंगे, वैसे-वैसे उसका स्वाद, उसका रस, उसका अनुभव आने लगेगा। और उस अनुभव के पीछे जो श्रद्धा जन्मती है, वही श्रद्धा है। लेकिन नकली सिक्कों से जो राजी हो गया, वह भीतर कभी जाता नहीं।

There is only one staircase to reach God, and that is you yourself. Neither by going to any temple will faith be born, nor by going to any mosque. His temple, his mosque, his gurudwara is you. He is hidden within you. As you descend within, his taste, his savor, his experience will begin to arise. And the faith that is born out of that experience—that alone is faith. But one who becomes satisfied with counterfeit coins never goes within.

झूठी श्रद्धा की कोई जरूरत भी नहीं है। क्योंकि जिस पर हम भरोसा कर रहे हैं, वह भीतर बैठा है। उस पर भरोसा करने की कोई जरूरत नहीं है, उसका तो अनुभव ही किया जा सकता है। और जिसका अनुभव किया जा सकता है, उसका भरोसा क्या करना? क्या जरूरत?

False faith is not needed at all. Because the One in whom we place trust sits within. There is no need to trust That; That can only be experienced. And that which can be experienced—what need is there to believe in it?

आप सूरज पर विश्वास नहीं करते। कोई आपसे पूछे कि आपकी सूरज में श्रद्धा है? तो आप हंसेंगे कि आप कैसा व्यर्थ का सवाल पूछते हैं! सूरज है; श्रद्धा का क्या सवाल? श्रद्धा का सवाल तो तभी उठता है उन चीजों के संबंध में, जिनका आपको पता नहीं है।

You do not “believe” in the sun. If someone asks you, “Do you have faith in the sun?” you will laugh: “What a useless question! The sun is; where is the question of faith?” The question of faith arises only in regard to things you do not know.

आपसे कोई नहीं पूछता कि आपकी पृथ्वी में श्रद्धा है? पृथ्वी है, श्रद्धा का क्या सवाल है। लेकिन लोग पूछते हैं, ईश्वर में श्रद्धा है? आत्मा में श्रद्धा है? और आप कभी नहीं सोचते कि ये भी असंगत सवाल हैं। लेकिन आप कहते हैं, श्रद्धा है या नहीं है। क्योंकि जिन चीजों के संबंध में पूछा जा रहा है, वे आपको अनुभव की नहीं मालूम होतीं।

No one asks you, “Do you have faith in the earth?” The earth is; where is the question of faith? But people ask, “Do you have faith in God? Do you have faith in the soul?” And you never think that these too are incongruent questions. Yet you say you have faith or you don’t. Because the things about which you are asked are not known to you by experience.

लेकिन धर्म का यही आग्रह है कि वे भी उतने ही अनुभव की है, जितना पृथ्वी और सूरज; शायद इससे भी ज्यादा अनुभव की हैं। क्योंकि यह तो हो भी सकता है कि सूरज का हमें भ्रम हो रहा हो। क्योंकि सूरज बाहर है और हमारा उससे सीधा मिलना कभी नहीं होता।

But religion insists that they too are as experiential as the earth and the sun—perhaps even more. Because it is possible that we are deluded about the sun. The sun is outside, and our meeting with it is never direct.

वैज्ञानिक कहते हैं कि हम किसी भी चीज को सीधा नहीं देख सकते। सूरज को आपने कभी देखा नहीं है आज तक। क्योंकि सूरज को आप देखेंगे कैसे सीधा? सूरज की किरणें आती हैं, वे आपकी आंख पर पड़ती हैं। वे किरणें आपकी आंख में रासायनिक परिवर्तन पैदा करती हैं। वे रासायनिक परिवर्तन आपके भीतर विद्युत-प्रवाह पैदा करते हैं। वे विद्युत-प्रवाह आप तक पहुंचते हैं, उनकी चोट। वह चोट आपको अनुभव होती है।

आज तक सूरज कभी आपने देखा नहीं। सूरज को देखने का कोई उपाय नहीं है। अभी आप मुझे देख रहे हैं। लेकिन मैं आपको दिखाई नहीं पड़ रहा। आपको दिखाई तो भीतर रासायनिक परिवर्तन हो रहे हैं। सीधा पदार्थ को अनुभव करने का कोई उपाय नहीं है। बीच में इंद्रियों की मध्यस्थता है।

Scientists say that we cannot see anything directly. You have never seen the sun till today. How will you see it directly? Sun rays come and fall on your eyes. Those rays create chemical changes in your eyes. Those chemical changes produce electrical currents within you. Those electric impulses reach you—their impact is experienced. You have never seen the sun. There is no way to see the sun directly. Even now you are looking at me, but I am not actually appearing to you; what appears are chemical changes within. There is no way to experience matter directly; the senses are intermediaries.

इसलिए यह तो हो भी सकता है कि सूरज न हो। सूरज के संबंध में जो श्रद्धा है, वह कामचलाऊ है। लेकिन स्वयं का अनुभव अगर हो जाए, तो जो श्रद्धा उत्पन्न होती है, वह कामचलाऊ नहीं है। वह आत्यंतिक, अल्टिमेट है। उसमें फिर कोई संदेह नहीं हो सकता। सिर्फ एक अनुभव है स्वयं की आत्मा का, जो असंदिग्ध कहा जा सकता है; बाकी सब अनुभव संदिग्ध हैं। सब में धोखा हो सकता है।

Therefore it is possible that the sun may not be. The faith regarding the sun is provisional. But if the self is experienced, then the faith that arises is not provisional—it is ultimate. Then no doubt can remain. Only one experience can be called indubitable: the experience of one’s own soul; all other experiences are doubtful. Deception is possible in all.

पिछले महायुद्ध में एक सैनिक फ्रांस के एक अस्पताल में भरती हुआ। उसके पैर में भयंकर चोट पहुंची थी और असह्य पीड़ा थी और पीड़ा के कारण वह बेहोश हो गया था। चिकित्सकों ने देखा कि उसका पैर बचाना असंभव है, और अगर पैर नहीं काट दिया गया, तो पूरे शरीर में भी जहर फैल सकता है। इसलिए घुटने के नीचे का हिस्सा उन्होंने काट दिया। वह बेहोश था।

In the last world war a soldier was admitted to a hospital in France. His leg had been terribly injured, and the pain was unbearable, and from the pain he had fallen unconscious. The doctors saw that it was impossible to save the leg, and if it was not cut off, poison could spread through the whole body. So they amputated the part below the knee. He was unconscious.

सुबह जब उसे होश आया, तो उसके पास खड़ी नर्स से उसने पहली बात यही कही कि मेरे पैर में बहुत तकलीफ हो रही है, मेरे पंजे में असह्य पीड़ा है। पंजा तो था नहीं। इसलिए पीड़ा तो हो नहीं सकती पंजे में। पैर तो काट दिया था। लेकिन उसे तो पता नहीं था; वह तो बेहोशी में था। होश आते ही उसने जो पहली बात कही, उसने कहा कि मेरे पंजे में बहुत पीड़ा है। वह तो बंधा कंबल में पड़ा हुआ है। उसे कुछ पता नहीं है।

When he came to in the morning, the first thing he said to the nurse standing by his bed was, “My leg is hurting badly—there is unbearable pain in my foot.” There was no foot. So there could not be pain in the foot. The leg had been cut off. But he did not know; he had been unconscious. As soon as he became conscious, he said the first thing: “There is terrible pain in my foot.” It was lying wrapped in a blanket. He knew nothing.

नर्स हंसने लगी। उसने कहा कि फिर से थोड़ा सोचो। सच में पंजे में पीड़ा है? उस आदमी ने कहा, इसमें भी कोई झूठ होने का सवाल है? असह्य पीड़ा हो रही है मुझे। उस नर्स ने कहा, लेकिन तुम्हारा पैर तो काट दिया गया है, इसलिए यह तो माना नहीं जा सकता कि तुम्हारे पंजे में पीड़ा हो रही है। जो पंजा अब है ही नहीं, उसमें पीड़ा कैसे हो सकती है?

The nurse laughed. She said, “Think again. Is the pain really in the foot?” The man said, “How could there be any question of falsehood here? I am in unbearable pain.” The nurse said, “But your leg has been amputated, so we cannot accept that there is pain in your foot. How can there be pain in a foot that is no longer there?”

नर्स ने कंबल उघाड़ दिया। उस आदमी ने देखा, उसके घुटने के नीचे का पैर तो कट गया है। लेकिन उसने कहा कि मैं देख रहा हूं कि मेरेघुटने के नीचे का पैर कट गया है, लेकिन फिर भी मुझे पंजे में ही पीड़ा हो रही है; मैं क्या कर सकता हूं!

The nurse pulled back the blanket. The man saw that his leg below the knee had been cut off. But he said, “I can see that my leg below the knee has been cut off, but still the pain is in my foot—what can I do!”

डाक्टर बुलाए गए। उन्होंने बड़ी खोजबीन की। यह पहला मौका था कि कोई आदमी ऐसी पीड़ा की बात कर रहा है, जो अंग ही न बचा हो! आपका सिर किसी ने काट दिया और आप कह रहे हैं, सिर में दर्द हो रहा है! पैर बचा ही नहीं, तो पंजे में दर्द नहीं हो सकता। घुटने में दर्द हो सकता है, क्योंकि वहां से काटा गया है। लेकिन वह आदमी कहता है, घुटने में मुझे दर्द नहीं; मुझे दर्द तो पंजे में है।

Doctors were called. They investigated deeply. It was the first time someone was speaking of pain in a limb that did not even exist. Your head is cut off and you say you have a headache! The leg no longer exists, so the foot cannot hurt. There could be pain in the knee, because it was cut from there. But the man said, “There is no pain in my knee; my pain is in the foot.”

तो उसका बहुत अन्वेषण किया गया। और पाया गया कि दर्द जब आपके पंजे में होता है, तो उससे सीधा तो आपकी मुलाकात होती नहीं। पंजे से स्नायुओं का जाल फैला हुआ है मस्तिष्क तक। वे स्नायु कंपते हैं, उनके कंपन से आपको दर्द का पता चलता है। पंजा तो काट दिया गया। लेकिन जो स्नायु पंजे के दर्द में कंपना शुरू हुए थे, वे अब भी कंप रहे हैं। इसलिए उनके कारण उस आदमी को खबर मिल रही है कि पंजे में दर्द हो रहा है। पंजा नहीं है, और पंजे में दर्द हो रहा है!

They investigated at length and discovered that when you have pain in your foot, you do not meet it directly. From the foot a network of nerves spreads up to the brain. Those nerves vibrate; from their vibrations you come to know pain. The foot had been cut off. But the nerves that had begun vibrating in the pain of the foot were still vibrating. Therefore, because of them the man was receiving the message that pain was in the foot. The foot is not there, and the foot is hurting!

उस आदमी के अन्वेषण से यह तय हुआ कि बाहर से जो भी घटनाएं आपको मिल रही हैं, उनके बाबत पक्का नहीं हुआ जा सकता। निश्चित नहीं है; संदिग्ध है। बिना पंजे के दर्द हो सकता है। बिना आदमी के मौजूद आपको आदमी दिखाई पड़ सकता है। अगर आपके भीतर वे ही स्नायु कंपित कर दिए जाएं, जो आदमी के मौजूद होने पर कंपित होते हैं, तो आपको आदमी दिखाई पड़ना शुरू हो जाएगा।

From that man’s case it was concluded that whatever events reach you from outside cannot be made certain. They are not definite; they are doubtful. There can be pain without a foot. A person can appear to you without being present. If within you the very same nerves are set vibrating that vibrate in the presence of a man, then a man will begin to appear to you.

अभी उन्होंने चूहों पर बहुत-से प्रयोग किए। स्लेटर ने एक यंत्र छोटा-सा बनाया है। जब कोई व्यक्ति, पुरुष-स्त्री, पशु-पक्षी, कोई भी संभोग करता है, तो संभोग में जो रस आता है वह रस कहां आता है? क्योंकि संभोग तो घटित होता है यौन-केंद्र के पास और रस आता है मस्तिष्क में, तो जरूर मस्तिष्क में कोई तंतु कंपते होंगे जिनके कारण रस आता है।

Recently many experiments have been done on rats. Slater built a small device. When any person—man or woman, animal or bird—copulates, where does the pleasure arise? Copulation occurs near the sex center, but the pleasure arises in the brain; so surely some fibers in the brain must be vibrating by which delight is felt.

तो स्लेटर ने उन तंतुओं की खोज की चूहों में। और उसने एक छोटा-सा यंत्र बनाया। और मस्तिष्क से इलेक्ट्रोड जोड़ दिए, बिजली के तार जोड़ दिए। और जैसे ही वह बटन दबाता, चूहा वैसे ही आनंदित होने लगता, जैसा संभोग में होता है। फिर तो उसने एक ऐसा यंत्र बनाया कि बटन चूहे के सामने ही लगा दी। और चूहे को ही अनुभव हो गया। जब चूहे ने बार-बार बटन स्लेटर को दबाते देखा और उसे आनंद आया भीतर, तो चूहा खुद बटन दबाने लगा।

Slater searched out those fibers in rats. He made a small device and connected electrodes—wires—to the brain. As soon as he pressed the button, the rat would become as delighted as in orgasm. Then he made such an arrangement that the button was placed right in front of the rat. And the rat himself learned. When the rat saw Slater pressing the button again and again and felt delight within, the rat himself began to press the button.

फिर तो स्लेटर ने लिखा है कि चूहे ने खाना-पीना सब बंद कर दिया। वह एकदम बटन दबाता ही चला जाता, जब तक कि बेहोश न हो जाता। एक चूहे ने छह हजार बार बटन दबाया। दबाता ही गया। दबाएगा, आनंदित होगा, फिर दबाएगा, फिर आनंदित होगा। छह हजार बार उसने संभोग का रस लिया। और संभोग तो हो नहीं रहा; मस्तिष्क में तंतु हिल रहे हैं।

Then Slater wrote that the rat stopped eating and drinking altogether. He went on pressing the button until he fell unconscious. One rat pressed the button six thousand times. He kept pressing. He would press and feel delight, then press again and feel delight again. He took the flavor of orgasm six thousand times. And copulation was not occurring at all; fibers in the brain were being stirred.

स्लेटर का कहना है कि यह यंत्र अगर कभी विकसित हुआ, तो मनुष्य संभोग से मुक्त भी हो सकता है। लेकिन यह खतरनाक यंत्र है। अगर चूहा छह हजार बार दबाता है, तो आप साठ हजार बार दबाएंगे। चूहे को इतना रस आ रहा है, तो चूहों की कामुकता के बाबत कोई बहुत ज्यादा खबर नहीं है, लेकिन आदमी तो बहुत कामुक मालूम होता है। वह तो फिर दबाता ही रहेगा। चूहा भी जब तक बेहोश होकर नहीं गिर गया, एक्झास्टेड, तब तक वह दबाता ही रहा।

Slater says that if this device is ever developed, man could become free of sex. But this is a dangerous device. If a rat presses six thousand times, you will press sixty thousand times. If a rat gets so much delight—we do not know much about the sexuality of rats—but man seems highly sexual. He will go on pressing. The rat went on pressing until he collapsed, exhausted.

जो कुछ भी बाहर घटित हो रहा है, वह आपके मस्तिष्क में पहुंचता है तंतुओं के द्वारा। इसलिए उसके बाबत सचाई नहीं है कि बाहर सच में घटित हो रहा है या सिर्फ तंतु खबर दे रहे हैं। आपको धोखे में डाला जा सकता है।

Whatever is happening outside reaches your brain through fibers. Therefore it is not certain whether it is truly happening outside, or only the fibers are reporting. You can be deceived.

सिर्फ अनुभव तो एक है असंदिग्ध, जिस पर श्रद्धा हो सकती है। और वह अनुभव है भीतर का, जो इंद्रियों के माध्यम से घटित नहीं होता। जिसका सीधा साक्षात्कार होता है।

There is only one experience that is indubitable, upon which faith can rest: the inner experience, which does not occur through the senses, which is a direct witnessing.

तो जितना कोई व्यक्ति अपने भीतर उतरता है, उतना ही परमात्मा में श्रद्धा बढ़ती है। इसलिए महावीर ने तो कहा है, परमात्मा की बात ही मत करो। सिर्फ आत्मा को जान लो और तुम परमात्मा हो जाओगे। इसलिए महावीर ने परमात्मा की बात के लिए भी मना कर दिया। न तो उसकी बात करो, न उस पर श्रद्धा करो। तुम सिर्फ आत्मा को जान लो और तुम परमात्मा हो जाओगे। क्योंकि उसके जानने में ही वह अनुभव तुम्हें उपलब्ध हो जाएगा, जो परम और आत्यंतिक है।

So the more a person descends within, the more his faith in the divine grows. Hence Mahavira said: do not talk of God at all. Just know the self, and you will become God. Mahavira even forbade talk of God, or having faith in him. Just know the self, and you will become God—because in knowing it you will attain that experience which is supreme and ultimate.

श्रद्धा का अर्थ है, अनुभव पर आधारित। अंध-श्रद्धा का अर्थ है, लोभ, भय पर आधारित। आप अपने भीतर खोज करें कि आपकी श्रद्धाएं लोभ पर आधारित हैं, भय पर आधारित हैं या अनुभव पर आधारित हैं। अगर लोभ और भय पर आधारित हैं, तो आप अंध-श्रद्धा में जी रहे हैं।

Faith means: grounded in experience. Blind faith means: grounded in greed and fear. Search within yourself to see whether your “faiths” are based on greed, based on fear, or based on experience. If they are based on greed and fear, you are living in blind faith.

और जो अंध-श्रद्धा में जी रहा है वह धार्मिक नहीं है, और वह बड़े खतरे में है। वह अपने जीवन को ऐसे ही नष्ट कर देगा। श्रद्धा में जीने की शुरुआत ही धार्मिक होने की शुरुआत है।

And one who lives in blind faith is not religious—and he is in great danger. He will waste his life just so. The beginning of living in faith is the very beginning of becoming religious.

एक दूसरे मित्र ने पूछा है कि कल आपने कहा कि एक के प्रति अनन्य प्रेम व श्रद्धा को अव्यभिचारिणी की संज्ञा दी तथा अनेक के प्रति प्रेम व श्रद्धा को व्यभिचारिणी कहा। साधारणतः स्थिति उलटी लगती है। अर्थात एक के प्रति प्रेम मोह व आसक्ति बन जाती है और अनेक के प्रति प्रेम मुक्ति व प्रेम का विस्तार तथा प्रार्थना बन जाती है। दूसरी बात यह कि अनेक को प्रेम कर पाना प्रेम का विस्तार व विकास लगता है, व्यभिचारी भाव नहीं। इस विरोधाभास के संबंध में कुछ कहें।
Another friend has asked: Yesterday you said that exclusive love and reverence toward one is called avyabhicharini (chaste), and love and reverence toward many is called vyabhicharini (promiscuous). Ordinarily it seems the opposite. Love toward one turns into infatuation and attachment, while love toward many looks like liberation, the expansion of love, even prayer. And being able to love many appears to be the growth and widening of love, not a promiscuous mood. Please say something on this apparent contradiction.

दो बातें हैं। एक तो एक और अनंत, और इन दोनों के बीच में है अनेक। या तो अनंत को प्रेम करें, तो मुक्त हो जाएंगे। और या एक को प्रेम करें, तो मुक्त हो जाएंगे। अनेक उलझा देगा। अनेक व्यभिचार है, अनंत नहीं। या तो एक को प्रेम करें कि सारा प्रेम एक पर आ जाए। इसलिए नहीं कि एक का प्रेम मुक्त करेगा। कल भी मैंने कहा, एक पर अगर प्रेम करेंगे, तो आप भीतर एक हो जाएंगे।

There are two things: the One and the Infinite. Between the two lies the Many. Either love the Infinite and you will be free; or love the One and you will be free. The Many will entangle you. The Many is adultery; it is not the Infinite. Either love one, so that all your love pours onto one. Not because loving one, as such, liberates you; yesterday I also said, if you love one, you become one within.

प्रेम तो कला है स्वयं को रूपांतरित करने की। अगर एक को प्रेम किया, तो आप एक हो जाएंगे। और या फिर अनंत को प्रेम करें, तो आप अनंत हो जाएंगे।

Love is the art of transforming oneself. If you love one, you will become one; if you love the Infinite, you will become infinite.

लेकिन अनेक को प्रेम मत करें, नहीं तो आप खंड-खंड हो जाएंगे।

But do not love the Many, or you will be torn to pieces.

एक का प्रेम मोह बन सकता है, अनेक का प्रेम भी मोह बनेगा; सिर्फ जरा बदलता हुआ मोह रहेगा। एक का प्रेम आसक्ति बन सकता है, तो अनेक का प्रेम भी आसक्ति बनेगा। और एक का प्रेम जब इतनी आसक्ति और इतना कष्ट देता है, तो अनेक का प्रेम और आसक्ति और भी ज्यादा कष्ट देगा।

Love for one can become infatuation; love for many will also become infatuation—only the pattern of infatuation will keep changing. Love for one can become attachment—and so will love for many. And when love for one gives such attachment and suffering, love for many will bring even more attachment and more suffering.

लोग सोचते हैं कि अनेक को प्रेम करने से प्रेम मुक्त होगा, गलत खयाल में हैं। और जो भी वैसा सोचते हैं, वे असल में रुग्ण हैं। जैसे लार्ड बायरन, इस तरह के लोग, डान जुआन टाइप के लोग, जो एक को प्रेम, दो को प्रेम, तीन को प्रेम, इसी चक्कर में भटकते रहते हैं।

People think that by loving many, love will be set free. They are mistaken. Those who think so are actually sick—like Lord Byron, like the Don Juan types who keep wandering from loving one, to two, to three, and so on.

पहले तो लोग सोचते थे, मनोवैज्ञानिक भी सोचते थे कि जो डान जुआन टाइप का आदमी जो है, यह बड़ा प्रेमी है। इसके पास इतना प्रेम है कि एक व्यक्ति पर नहीं चुकता, इसलिए बहुत-से व्यक्तियों को प्रेम करता फिरता है। लेकिन अब मनसविद मानते हैं कि यह रुग्ण है। बहुत प्रेम नहीं है, प्रेम है ही नहीं। इसको प्रेम करना ही नहीं आता। और इसलिए केवल व्यक्तियों को बदलता चला जाता है।

Earlier, even psychologists thought a Don Juan type is a great lover—he has so much love that it cannot be exhausted in one person, so he goes on loving many. But now clinicians agree he is neurotic. He does not have “too much” love—he has none. He doesn’t know how to love at all; therefore he only keeps changing persons.

और जितना आप व्यक्तियों को बदलेंगे, उतना छिछला हो जाएगा प्रेम। क्योंकि गहराई के लिए समय चाहिए। और गहराई के लिए आत्मीयता चाहिए। और गहराई के लिए निकट साहचर्य चाहिए।

And the more you change persons, the shallower love becomes. Depth needs time. Depth needs intimacy. Depth needs close companionship.

अगर एक व्यक्ति रोज एक स्त्री बदल लेता है और प्रेम करता चला जाता है, तो उसका प्रेम शरीर से गहरा कभी भी नहीं हो पाएगा। क्योंकि शरीर से ज्यादा संबंध ही नहीं हो पाएगा। मन तो तब संबंधित होता है, जब दो व्यक्ति सुख-दुख में साथ रहते हैं। और आत्मा तो तब संबंधित होती है, जब धीरे-धीरे, धीरे-धीरे दूसरे की मौजूदगी भी पता नहीं चलती कि दूसरा मौजूद है। जब दो व्यक्ति एक कमरे में इस भांति होते हैं, जैसे एक ही व्यक्ति हो, दो हैं ही नहीं, तब कहीं भीतर की आत्मा का संबंध स्थापित होता है।

If a man changes his woman every day and goes on “loving,” his love will never go deeper than the body—because there will be no relationship beyond the body. Mind relates only when two people stay together through joy and sorrow. And the soul relates only when, slowly, even the presence of the other is not felt as “other.” When two people are in one room as if they are a single person—as if there are not two at all—then somewhere the inner souls are connected.

एक का प्रेम आसक्ति बन सकता है। जरूरी नहीं है कि बने। बनाने वाले पर निर्भर करता है। और जो एक के साथ आसक्ति बना लेगा, वह अनेक के साथ भी आसक्ति बना लेगा। एक के साथ प्रेम प्रार्थना भी बन सकता है। वह बनाने वाले पर निर्भर है।

Love for one can become attachment; it is not necessary that it must. It depends on the lover. And the one who makes attachment with one will make attachment with many too. Love with one can also become prayer. That, too, depends on the lover.

जिस व्यक्ति को आप प्रेम करते हैं, अगर वह प्रेम केवल शरीर का ही प्रेम न हो, अगर उसके भीतर के मनुष्यत्व का और उसके भीतर की आत्मा का भी प्रेम हो; और धीरे-धीरे बाहर गौण हो जाए, और भीतर प्रमुख हो जाए; और धीरे-धीरे उसका आकार और रूप भूल जाए और उसका निराकार और निर्गुण स्मरण में रहने लगे, तो वह प्रेम प्रार्थना बन गया।

If the person you love is not loved merely for the body, but you also love the humanity within and the soul within—and slowly the outer becomes secondary and the inner primary; and slowly you forget the shape and form and only the formless, attributeless presence remains in remembrance—then love has become prayer.

और अच्छा है कि एक के साथ ही यह प्रेम प्रार्थना बने। क्योंकि एक के साथ गहराई आसान है; अनेक के साथ गहराई आसान नहीं है। अनेक के साथ प्रेम ऐसा ही है, जैसे एक आदमी एक हाथ जमीन यहां खोदे, दो हाथ जमीन कहीं और खोदे, तीन हाथ जमीन कहीं और खोदे, और जिंदगीभर इस तरह खोदता रहे और कुआं कभी भी न बने। क्योंकि कुआं बनाने के लिए एक ही जगह खोदते जाना जरूरी है। साठ हाथ, सौ हाथ एक ही जगह खोदे, तो शायद जल-स्रोत उपलब्ध हो पाए।

And it is good that this love-prayer happens with one; because depth is easier with one, not with many. Loving many is like a man digging one foot of earth here, two feet somewhere else, three feet at yet another place, and keeps digging like that all his life—and a well never happens. To make a well you must dig in one spot. Sixty feet, a hundred feet in one place, then perhaps you reach the water-table.

दो व्यक्तियों के बीच अगर गहरा प्रेम हो, तो वे एक ही जगह खोदते चले जाते हैं। खोदते-खोदते एक दिन शरीर की पर्त टूट जाती है, मन की पर्त भी टूट जाती है और एक-दूसरे के भीतर के चैतन्य का संस्पर्श शुरू होता है। पति-पत्नी अगर गहरे प्रेम में हों, तो एक-दूसरे में परमात्मा को खोज ले सकते हैं। दो प्रेमी परमात्मा को खोज ले सकते हैं। उनका प्रेम धीरे-धीरे प्रार्थना बन जाएगा।

If two persons are in deep love, they go on digging at one place. Digging and digging, one day the layer of body breaks, the layer of mind also breaks, and the touch of consciousness begins. Husband and wife, if in deep love, can discover God in each other. Two lovers can discover God; their love will slowly become prayer.

लेकिन अगर यह लगता हो कि इसमें खतरा है, तो खतरा इस कारण नहीं लगता कि एक व्यक्ति के प्रति प्रेम में खतरा है। खतरा अपने ही किसी दोष के कारण लगता है।

If it seems there is danger in this, the danger is not because love toward one is dangerous. The danger arises from some fault within oneself.

तो दूसरा उपाय है। और वह दूसरा उपाय है, अनंत के प्रति प्रेम। तब फिर एक का खयाल ही छोड़ दें; अनेक का भी खयाल छोड़ दें। फिर रूप का खयाल ही छोड़ दें, शरीर का खयाल ही छोड़ दें। फिर तो अनंत का, शाश्वत का, जो चारों तरफ मौजूद निराकार है, उसके प्रेम में लीन हों। फिर पत्थर से भी प्रेम हो, वृक्ष से भी प्रेम हो, आकाश में घूमते हुए बादल के टुकड़े से भी प्रेम हो। फिर व्यक्तियों का सवाल न रहे; फिर अनंत के साथ प्रेम हो। तो भी व्यभिचार पैदा न होगा।

Then there is the other way: love of the Infinite. Then drop even the idea of “one”; drop the idea of “many.” Drop the concern with form, with body. Be absorbed in love of the Infinite, the Eternal, the formless that surrounds you on all sides. Then love a stone, love a tree, love the cloud drifting in the sky. Then the question of persons disappears; love is with the Infinite. Even then, promiscuity does not arise.

एक के साथ अव्यभिचार हो सकता है और अनंत के साथ अव्यभिचार हो सकता है। दोनों के बीच में व्यभिचार पैदा होगा।

With one there can be chastity, avyabhichar; with the Infinite there can be chastity. In between the two, promiscuity arises.

और आदमी बहुत बेईमान है। और अपने को धोखा देने में बहुत कुशल है। अभी पश्चिम में इसकी बहुत तेज हवा है। क्योंकि पश्चिम में मनोवैज्ञानिकों ने कहा कि एक के साथ प्रेम जड़ता बन जाता है, कुंठा बन जाता है, अवरोध हो जाता है; प्रेम तो मुक्त होना चाहिए। और मुक्त प्रेम मुक्ति लाएगा। तो उसका परिणाम केवल गहरी अनैतिकता है। न तो कोई मुक्ति आ रही है, न कोई प्रेम आ रहा है, न कोई प्रार्थना आ रही है। लोग व्यक्तियों को बदलते जा रहे हैं और व्यक्तियों के साथ एक तरह का खिलवाड़ शुरू हो गया है। वह जो पवित्रता है, वह जो आत्मीयता है, उसका उपाय ही नहीं रहा।

And man is very dishonest, very skillful in deceiving himself. Just now in the West this wind is very strong. Psychologists said: love with one becomes stagnation, repression, a block; love must be free; and free love will bring freedom. The outcome has been only deep immorality. Neither liberation is coming, nor love, nor prayer. People keep changing persons, and a kind of sport has begun with persons. That sacredness, that intimacy—there is no way to it.

आज एक स्त्री है, कल दूसरी स्त्री है। आज एक पति है, कल दूसरा पति है। पति-पत्नी का भाव ही गिरता जा रहा है। दो व्यक्तियों के बीच जैसे क्षणभर का संबंध है। न कोई दायित्व है, न कोई गहरा लगाव है, न कोई कमिटमेंट। नहीं, कुछ भी नहीं है। एक ऊपर के तल पर मिलना-जुलना है। यह मिलना-जुलना खतरनाक है। और इसके परिणाम पश्चिम में प्रकट होने शुरू हो गए हैं।

Today one woman, tomorrow another; today one husband, tomorrow another. The very sense of husband-wife is collapsing. Between two persons it is like a momentary relationship. No responsibility, no deep attachment, no commitment. No—nothing. It is a meeting only on the surface. This meeting is dangerous. Its consequences have begun to appear in the West.

आज पश्चिम में प्रेम की इतनी चर्चा है, और प्रेम बिलकुल नहीं है। क्योंकि प्रेम के लिए अनिवार्य बात थी कि एक व्यक्ति के साथ गहरी संगति हो। और एक व्यक्ति के प्रति ऐसा भाव हो कि जैसे उस व्यक्ति के अतिरिक्त अब तुम्हारे लिए जगत में और कोई नहीं है, तो ही उस व्यक्ति में गहरे उतरना संभव हो पाएगा।

Today there is so much talk of love in the West—and there is no love at all. For love it was indispensable that there be deep companionship with one person, and such a feeling toward that one that, as if besides this person there is no one else in the world for you—only then can you descend deep into that person.

कृष्ण ने जो कहा है, अव्यभिचारिणी भक्ति, उसका प्रयोजन यही है।

This is what Krishna means by avyabhicharini bhakti—chaste, non-adulterous devotion.

एक मित्र को मैं जानता हूं। वे कहते हैं, कुरान भी ठीक, गीता भी ठीक, बाइबिल भी ठीक, सभी ठीक। मस्जिद भी ठीक, मंदिर भी ठीक। लेकिन न तो उन्हें मंदिर में रस है और न मस्जिद में; न गीता में, न कुरान में। सबको ठीक कहने का मतलब ऐसा नहीं है कि वे जानते हैं कि सब ठीक है। सबको ठीक कहने का मतलब यह है कि हमें कोई मतलब ही नहीं है। सभी ठीक है। उपेक्षा का भाव है। कोई रस नहीं है, कोई लगाव नहीं है। एक इनडिफरेंस है।

I know a friend who says: Quran is fine, Gita is fine, Bible is fine—everything is fine. Mosque is fine, temple is fine. But he has no relish for temple or mosque; not for Gita, not for Quran. Saying “all are fine” does not mean he knows they are all fine; it only means he has no concern at all. “Everything is fine” is indifference. There is no savor, no attachment—only a cool indifference.

इस उपेक्षा से कोई आस्तिकता तो पैदा होगी नहीं। क्योंकि इस उपेक्षा से कोई काम ही नहीं हो सकता। न मंदिर में झुकते हैं वे, न मस्जिद में झुकते हैं।

No theism will arise out of this indifference; nothing can be done out of indifference. He bows neither in temple nor in mosque.

यह भी हो सकता है, ऐसे लोग भी हैं, जो मंदिर के सामने भी झुक जाते हैं, मस्जिद के सामने भी झुक जाते हैं। लेकिन उनका झुकना औपचारिक है। लेकिन एक अनन्य भाव नहीं है।

Yes, there are people who bow before both temple and mosque. But their bowing is formal. There is no exclusive feeling.

वह जो आदमी कहता है कि नहीं, मस्जिद में ही भगवान हैं; भला हमें उसकी बात जिद्दपूर्ण मालूम पड़े, और परम ज्ञान की दृष्टि से जिद्दपूर्ण है। परम ज्ञान की दृष्टि से मंदिर में भी है, मस्जिद में भी है, गुरुद्वारा में भी है। लेकिन परम ज्ञान की दृष्टि से! वह अभी परम ज्ञान को उपलब्ध नहीं हुआ है। अभी तो उचित है कि उसका एक के प्रति ही पूरा भाव हो। वह अभी मंदिर में ही पूरा डूब जाए या मस्जिद में ही पूरा डूब जाए।

The man who says, “No—God is only in the mosque,” may sound pigheaded—and from the ultimate vision he is pigheaded. From the ultimate vision, God is in the temple, in the mosque, in the gurdwara too. But that is from the ultimate vision! He has not yet attained that. For now it is appropriate that his whole heart be toward one. Let him drown totally in the temple, or drown totally in the mosque.

जिस दिन वह मस्जिद में पूरा डूब जाएगा, उस दिन मस्जिद में ही मंदिर भी प्रकट हो जाएगा। लेकिन वह बाद की बात है। अभी मस्जिद में भी डूबा नहीं, मंदिर में भी डूबा नहीं। और वह कहता है, सब ठीक है। मंदिर में भी सिर झुका लेता हूं, मस्जिद में भी सिर झुका लेता हूं। उसका हृदय कहीं भी नहीं झुकेगा।

The day he drowns totally in the mosque, that very day the temple will also be revealed in the mosque. But that is later. Right now he has not drowned in either—and he says, “All are fine.” He bows his head in temple and in mosque, but his heart will bow nowhere.

यह ऐसा है, जैसे आपका किसी स्त्री से प्रेम हो जाए। जब आपका किसी स्त्री से प्रेम हो जाता है, तो आपको लगता है, ऐसी सुंदर स्त्री जगत में दूसरी नहीं है। यह कोई सच्ची बात नहीं है। क्योंकि न तो आपने सारी जगत की स्त्रियां देखी हैं, न जांच-परख की है, न तौला है। यह वक्तव्य गलत है। और यह आप कैसे कह सकते हैं बिना दुनियाभर की स्त्रियों को जाने हुए कि तुझसे सुंदर कोई भी नहीं है!

This is like a man falling in love with a woman: then it seems there is no other woman in the world as beautiful as she is. This is not a factual statement. You have not seen all women, weighed and measured them all. How can you say without knowing the women of the whole world that none is more beautiful than she?

लेकिन आपकी भाव-दशा यह है। अगर आज सारी दुनिया की स्त्रियां भी खड़ी हों, तो भी आपको यही लगेगा कि यही स्त्री सबसे ज्यादा सुंदर है। सौंदर्य स्त्री में नहीं होता, आपके प्रेम के भाव में होता है। और जब किसी स्त्री पर आपका प्रेम-भाव आरोपित हो जाता है, तो वही सुंदर है। सारा जगत फीका हो जाता है। इस क्षण में, इस भाव-दशा में, यही सत्य है।

But this is your feeling-state. If all the women of the world were standing there, even then it would seem to you that this woman is the most beautiful. Beauty is not in the woman; it is in your feeling of love. When your love-feeling is projected onto a woman, she alone is beautiful; the whole world becomes pale. In that moment, in that feeling-state, this is truth.

और आप ज्ञान की बातें मत करें, कि आप कहें कि नहीं, दूसरी स्त्री भी सुंदर है; यह भी सुंदर है और सभी सुंदर हैं। सुंदर तो सभी हैं। और यह बात कहनी ठीक नहीं है, क्योंकि गणित के हिसाब से ठीक नहीं बैठती। तो आप कभी प्रेम में ही न पड़ पाएंगे। और अगर सच में आप प्रेम में पड़ जाएं, तो उस क्षण में एक स्त्री, एक पुरुष आपको परम सुंदर मालूम पड़ेगा।

Don’t start talking “knowledge,” saying: “No, other women are beautiful too; this is beautiful and all are beautiful.” Of course all are beautiful—but saying that won’t do. With such arithmetic you will never fall in love. If you really fall in love, then in that moment one woman, one man, will appear supremely beautiful.

उसमें अगर आप लीन हो सकें, तो धीरे-धीरे स्त्री का व्यक्तित्व खो जाएगा। और स्त्रैण तत्व का सौंदर्य दिखाई पड़ने लगेगा। और गहरे उतरेंगे, तो स्त्रैण तत्व भी खो जाएगा, सिर्फ चैतन्य का सौंदर्य अनुभव में आने लगेगा। जितने गहरे उतरेंगे, सीमा टूटती जाएगी और असीम प्रकट होने लगेगा। लेकिन प्राथमिक क्षण में तो यही भाव पैदा होगा कि इससे ज्यादा सुंदर और कोई भी नहीं है।

If in that you can be absorbed, slowly the woman’s personality will dissolve, and the beauty of the feminine principle will be seen. Go deeper still, and even the feminine will dissolve—only the beauty of consciousness will be experienced. The deeper you go, boundaries will break and the infinite will begin to appear. But in the primary moment the feeling will indeed be: no one is more beautiful than this.

बहुत बार धार्मिक, सामाजिक सुधार करने वाले लोग, बहुत तरह के नुकसान पहुंचा देते हैं। वे समझा देते हैं, अल्लाह ईश्वर तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान। वे बिलकुल ठीक कह रहे हैं। और फिर भी गलत कह रहे हैं। क्योंकि जिस आदमी को ऐसा लग गया, अल्लाह ईश्वर तेरे नाम, न तो अल्लाह के प्रति डूबने की क्षमता आएगी और न राम के प्रति डूबने की क्षमता आएगी।

Very often religious and social reformers cause great harm. They teach: “Allah-Ishwar tere naam, sabko sanmati de Bhagwan.” They are perfectly right—and yet wrong. Because the man who takes this to heart will gain the capacity to drown neither in Allah nor in Ram.

प्राथमिक क्षण में तो ऐसा मालूम होना चाहिए कि अल्लाह ही सत्य है, राम वगैरह सब व्यर्थ। या राम ही सत्य है, अल्लाह वगैरह सब व्यर्थ। प्राथमिक क्षण में तो यह प्रेम का ही भाव होना चाहिए। अंतिम अनुभव में पता चल जाएगा, शिखर पर पहुंचकर, कि सभी रास्ते यहीं आते हैं।

In the beginning one should feel: only Allah is true—Ram and the rest, all futile. Or: only Ram is true—all else futile. In the beginning this should be the feeling of love. In the final experience, upon reaching the peak, one discovers: all paths meet here.

लेकिन जमीन पर बैठा हुआ आदमी, जो पहाड़ पर चढ़ा नहीं, वह कहता है, सभी रास्ते वहीं जाते हैं। फिर वह चलेगा कैसे! चलना तो एक रास्ते पर होता है। सभी रास्तों पर कोई भी नहीं चल सकता। चलने के लिए तो यह भाव होना चाहिए कि यही रास्ता जाता है, बाकी कोई रास्ता नहीं जाता। तो ही हिम्मत, उत्साह पैदा होता है। लेकिन जो चला नहीं है, बैठा है अभी दरवाजे पर ही यात्रा के, वह कहता है, सभी रास्ते वहां जाते हैं। वह चल ही नहीं पाएगा, पहला कदम ही नहीं उठेगा।

But the man sitting at the base of the mountain, who has not climbed, says: “All paths go there.” Then how will he walk! One walks only on one path. You cannot walk on all paths. To walk there must be the feeling: this path alone goes; the rest do not. Only then do courage and enthusiasm arise. But the man who has not started yet, still sitting at the door of the journey, says: “All paths go there.” He will not be able to walk; he won’t take the first step.

तो जो अंतिम रूप से सत्य है, वह प्रथम रूप से सत्य हो, यह जरूरी नहीं है। और जो प्रथम रूप से सत्य मालूम होता है, वह अंत में भी बचेगा, यह भी जरूरी नहीं है।

So what is ultimately true need not be true at the beginning. And what seems true at the beginning need not remain at the end.

आखिर में तो न अल्लाह उसका नाम है और न राम उसका नाम है। उसका कोई नाम ही नहीं है। लेकिन प्राथमिक रूप से तो कोई एक नाम को ही पकड़कर चलना, अगर चलना हो। अगर बैठना हो, तो सभी नाम बराबर हैं। जिस आदमी को चलना नहीं है, वह आदमी इस तरह की बातें कर सकता है। लेकिन जिसको चलना है, उसका सिर तो एक जगह झुकना चाहिए। क्योंकि झुकने के लिए जो अनन्य भाव न हो, तो पूरा समर्पण नहीं हो सकता।

In the end, neither “Allah” is his name nor “Ram.” He has no name at all. But initially, hold onto one name—if you want to walk. If you want to sit, all names are equal. The man who does not want to walk can talk like this. The one who wants to walk must bow his head in one place. Without an exclusive feeling, total surrender cannot happen.

मस्जिद में गया हुआ आदमी सोचता है, मंदिर भी ठीक, गिरजा भी ठीक, गुरुद्वारा भी ठीक, तोझुक नहीं सकता। वह जो झुकने की दशा चाहिए कि डूब जाए पूरा, वह नहीं हो सकता। वह तो होगा अनन्य भाव से।

 

तो कृष्ण जो कहते हैं अव्यभिचारिणी भक्ति, उसका अर्थ है, एक के प्रति। फिर सवाल यह नहीं है कि वह अल्लाह के प्रति हो, कि राम के प्रति हो, कि बुद्ध के प्रति हो, कि महावीर के प्रति हो, यह सवाल नहीं है। किसी के प्रति हो, वह एक के प्रति हो।

So when Krishna says “avyabhicharini bhakti,” he means toward one. Then it is not a question whether it is toward Allah, or Ram, or Buddha, or Mahavira. Toward anyone—but toward one.

इस संबंध में यह बात समझ लेनी जरूरी है कि दुनिया के जो पुराने दो धर्म हैं, यहूदी और हिंदू, बाकी सब धर्म उनकी ही शाखाएं हैं। इस्लाम, ईसाइयत यहूदी धर्म की शाखाएं हैं। जैन, बौद्ध हिंदू धर्म की शाखाएं हैं। लेकिन मौलिक धर्म दो हैं, हिंदू और यहूदी। और दोनों के संबंध में एक बात सच है कि दोनों ही नान-कनवर्टिंग हैं। न तो यहूदी पसंद करते हैं कि किसी को यहूदी बनाया जाए समझा-बुझाकर। और न हिंदू पसंद करते रहे हैं कि किसी को समझा-बुझाकर हिंदू बनाया जाए। दोनों की मान्यता यह रही है कि किसी की भी जो अनन्य श्रद्धा हो, उससे उसे जरा भी हिलाया न जाए। उसकी जो श्रद्धा हो, वह उसी श्रद्धा से आगे बढ़े। और अगर कोई व्यक्ति आधे जीवन में परिवर्तित कर लिया जाए, तो उसकी श्रद्धा कभी भी अनन्य न हो पाएगी।

In this context, understand this: the two ancient religions of the world are the Jewish and the Hindu; all the rest are branches. Islam and Christianity are branches of Judaism. Jain and Buddhist are branches of Hinduism. But the original two are Hindu and Jewish—and both are non-converting. Neither Jews liked to persuade and make someone a Jew, nor did Hindus like to persuade and make someone a Hindu. Their stance was: do not shake anyone from his exclusive faith. Let him proceed in that very faith. If a person is converted mid-life, his faith will never become exclusive.

एक बच्चा हिंदू की तरह पैदा हुआ और तीस साल तक हिंदू भाव में बड़ा हुआ। और फिर तीस साल के बाद उसे यहूदी बना दिया जाए। वह यहूदी भला बन जाए, लेकिन भीतर हिंदू रहेगा, ऊपर यहूदी रहेगा। और ये दो परतें उसके भीतर रहेंगी। इन दो परतों के कारण वह कभी भी एक भाव को और एक समर्पण को उपलब्ध नहीं हो पाएगा।

A child is born among Hindus and grows in the Hindu sensibility for thirty years; then at thirty he is made a Jew. He may become a good Jew, but within he will remain a Hindu; on the surface he will be a Jew. Two layers will remain within. Because of those two layers he will never attain a single-hearted feeling and a single surrender.

इसलिए दुनिया के ये पुराने दो धर्म नान-कनवर्टिंग थे। इन्होंने कहा, हम किसी को बदलेंगे नहीं। अगर कोई बदलने को भी आएगा, तो भी बहुत विचार करेंगे, बहुत सोचेंगे, समझेंगे--तब। जहां तक तो कोशिश यह करेंगे उसको समझाने की कि वह बदलने की चेष्टा छोड़ दे। वह जहां है, जिस तरफ चल रहा है, वहीं अनन्य भाव से चले। वहीं से पहुंच जाए।

Hence these two ancient religions were non-converting. They said: we will not change anyone. If someone insists on changing, even then we will consider deeply, think much—only then. As far as possible we will try to persuade him to drop the attempt to change. Wherever he is, in whichever direction he is moving, let him move with exclusiveness. Let him arrive from there.

इसमें बड़ी समझने की बात है, बहुत विचारने की बात है। क्योंकि व्यक्ति को हम जितनी ज्यादा दिशाएं दे दें, उतना ही ज्यादा चलना मुश्किल कर देते हैं।

There is much to understand here, much to think about. Because the more directions we hand to a person, the harder we make it for him to walk.

कृष्ण का यह कहना कि तू अनन्य भाव से एक के प्रति समर्पित हो जा, इसका प्रयोजन है। क्योंकि तब तू भीतर भी एक और इंटिग्रेटेड हो जाएगा। और वह जो तेरे भीतर एकत्व घटित होगा, वही तुझे परमात्मा की तरफ ले जाने वाला है।

When Krishna says, “Surrender exclusively to one,” it has a purpose. Then you will become one and integrated within. And that inner oneness is what will carry you toward God.

अगर यह बात ठीक न लगती हो, तो अनेक विकल्प नहीं है। विकल्प है फिर, अनंत। तो फिर अनंत के प्रति समर्पित हो जाएं। दो के बीच चुनाव कर लें। लेकिन अनेक खतरनाक है। अनेक दोनों के बीच में है, और उससे व्यभिचार पैदा होता है। और आप खंड-खंड हो जाते हैं, टूट जाते हैं। और आपका टूटा हुआ व्यक्तित्व किसी भी गहरी यात्रा में सफल नहीं हो सकता।

If this doesn’t feel right, there is only one alternative, not many: the Infinite. Then surrender to the Infinite. Choose between these two. But the Many is dangerous: it is between the two, and it breeds promiscuity. You get fragmented, shattered. And a fragmented personality cannot succeed in any deep journey.