Skip to content
Osho

Geeta Darshan #12

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र को लें।

हे अर्जुन, जिस प्रकार एक ही सूर्य इस संपूर्ण लोक को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही आत्मा संपूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करता है। इस प्रकार क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को तथा विकारयुक्त प्रकृति से छूटने के उपाय को जो पुरुष ज्ञान-नेत्रों द्वारा तत्व से जानते हैं, वे महात्माजन परम ब्रह्म परमात्मा को प्राप्त होते हैं।

Now let us take the sutra: O Arjuna, as the one sun illumines this entire world, so the one Self illumines the entire field. Thus those who, with the eyes of wisdom, know in essence the distinction between the field and the knower of the field, and the means to be free of nature’s tainted modifications, those great souls attain the Supreme Brahman, the Supreme Self.

रवींद्रनाथ ने लिखा है कि एक सुबह रास्ते से निकलते वक्त, वर्षा के दिन थे और रास्ते के किनारे जगह-जगह डबरे हो गए थे और पानी भर गया था। कुछ डबरे गंदे थे। कुछ डबरों में जानवर स्नान कर रहे थे। कुछ डबरे शुद्ध थे। कुछ बिलकुल स्वच्छ थे। किन्हीं के पोखर का पानी बड़ा स्वच्छ-साफ था। किन्हीं का बिलकुल गंदा था। और सुबह का सूरज निकला। रवींद्रनाथ ने कहा कि मैं घूमने निकला था। मुझे एक बात बड़ी हैरान कर गई और अकस्मात वह बात मेरे हृदय के गहरे से गहरे अंतस्तल को स्पर्श करने लगी।

Rabindranath wrote that one morning he went out walking. It was the rainy season; along the roadside little pools had formed, filled with water. Some pools were dirty. In some, animals were bathing. Some were clean, some crystal clear. The water in some household ponds was very clear; others were filthy. And the morning sun rose. Rabindranath says: I was out walking. I was astonished by something, and suddenly it began to touch the innermost core of my heart.

देखा मैंने कि सूरज एक है; गंदे डबरे में भी उसी का प्रतिबिंब बन रहा है, स्वच्छ पानी में भी उसी का प्रतिबिंब बन रहा है। और यह भी खयाल में आया कि गंदे डबरे में जो प्रतिबिंब बन रहा है, वह गंदे पानी की वजह से प्रतिबिंब गंदा नहीं हो रहा है। प्रतिबिंब तो वैसा का वैसा निष्कलुष! सूरज का जो प्रतिबिंब बन रहा है, वह तो वैसा का वैसा निर्दोष और पवित्र! और शुद्ध जल में भी उसका प्रतिबिंब बन रहा है। वे प्रतिबिंब दोनों बिलकुल एक जैसे हैं। गंदगी जल में हो सकती है, डबरे में हो सकती है, लेकिन प्रतिबिंब की शुद्धि में कोई अंतर नहीं पड़ रहा है। और फिर एक ही सूर्य न मालूम कितने डबरों में, करोड़ों-करोड़ों डबरों में पृथ्वी पर प्रतिबिंबित हो रहा होगा।

I saw that the sun is one: its reflection forms in the filthy puddle and also in the clear water. And I also noticed that the reflection in the dirty water is not made dirty by the water’s filth. The reflection remains pristine; the image of the sun remains spotless and pure. In the clean water it is reflected as well; both reflections are exactly the same. The dirt belongs to the water, to the puddle; it does not affect the purity of the reflection. And that one sun must be reflecting in countless, millions of puddles across the earth.

कृष्ण कहते हैं, जैसे एक ही सूर्य इस संपूर्ण लोक को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही आत्मा, एक ही चैतन्य समस्त जीवन को आच्छादित किए हुए है।

Krishna says: just as one sun illumines this entire world, so one Self, one consciousness, envelops all life.

वह जो आपके भीतर चैतन्य की ज्योति है, और वह जो मेरे भीतर चैतन्य की ज्योति है, और वह जो वृक्ष के भीतर चैतन्य की ज्योति है, वह एक ही प्रकाश के टुकड़े हैं, एक ही प्रकाश की किरणें हैं।

The light of consciousness within you, within me, within the tree—these are rays of the same light.

प्रकाश एक है, उसका स्वाद एक है। उसका स्वभाव एक है। दीए अलग-अलग हैं। कोई मिट्टी का दीया है; कोई सोने का दीया है। लेकिन सोने के दीए में जो प्रकाश होता है, वह कुछ कीमती नहीं हो जाता। और मिट्टी के दीए में जो प्रकाश होता है, वह कोई कम कीमती नहीं हो जाता। और मिट्टी के दीए की ज्योति को अगर आप जांचें और सोने के दीए की ज्योति को जांचें, तो उन दोनों का स्वभाव एक है।

The light is one; its taste is one; its nature is one. The lamps differ: one is clay, one is gold. But the light in a golden lamp does not become more precious; the light in a clay lamp is no less precious. Examine the flame in the clay lamp and the flame in the gold lamp—their nature is one.

चैतन्य एक है। उसका स्वभाव एक है। वह स्वभाव है, साक्षी होना। वह स्वभाव है, जानना। वह स्वभाव है, दर्शन की क्षमता।

Consciousness is one. Its nature is one—witnessing; knowing; the capacity for vision.

प्रकाश का क्या स्वभाव है? अंधेरे को तोड़ देना। जहां कुछ न दिखाई पड़ता हो, वहां सब कुछ दिखाई पड़ने लगे। चैतन्य का स्वभाव है, देखने की, जागने की क्षमता; दर्शन की, ज्ञान की क्षमता। वह भी भीतरी प्रकाश है। उस प्रकाश में सब कुछ दिखाई पड़ने लगता है।

What is the nature of light? To break darkness—where nothing was visible, to make everything visible. The nature of consciousness is the capacity to see, to awaken; the capacity for vision and knowing. It too is inner light. In that light everything becomes visible.

खतरा एक ही है कि जब भीतर का दीया हमारा जलता है और हमें चीजें दिखाई पड़ने लगती हैं, तो हम चीजों को स्मरण रख लेते हैं और जिसमें दिखाई पड़ती हैं, उसे भूल जाते हैं। यही विस्मरण संसार है। जो दिखाई पड़ता है, उसे पकड़ने दौड़ पड़ते हैं। और जिसमें दिखाई पड़ता है, उसका विस्मरण हो जाता है।

जिस चैतन्य के कारण हमें सारा संसार दिखाई पड़ रहा है, उस चैतन्य को हम भूल जाते हैं। और वह जो दिखाई पड़ता है, उसके पीछे चल पड़ते हैं। इसी यात्रा में हम जन्मों-जन्मों भटके हैं।

There is one danger: when the inner lamp is lit and things become visible, we remember the things and forget that in which they are seen. This forgetting is the world. We run after what is seen—and we forget the seer. In this journey we have wandered for lifetimes.

कृष्ण कहते हैं सूत्र इससे जागने का। वह सूत्र है कि हम उसका स्मरण करें, जिसको दिखाई पड़ता है। जो दिखाई पड़ता है, उसे भूलें। जिसको दिखाई पड़ता है, उसको स्मरण करें। विषय भूल जाए, और वह जो भीतर बैठा हुआ द्रष्टा है, वह स्मरण में आ जाए। यह स्मृति ही क्षेत्रज्ञ में स्थापित कर देती है। यह स्मृति ही क्षेत्र से तोड़ देती है।

Krishna gives the key to awakening from this: remember that by which things are seen. Forget the seen; remember the seer within. Let the objects be forgotten; let the inner witness come into remembrance. This remembrance establishes you in the knower of the field; it breaks your identification with the field.

यह सारा विचार कृष्ण का इन दो शब्दों के बीच चल रहा है, क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ। वह जो जानने वाला है वह, और वह जो जाना जाता है। जाना जो जाता है, वह संसार है। और जो जानता है, वह परमात्मा है।

Krishna’s entire discourse turns on two words: kshetra and kshetrajna—the field and the knower of the field. That which is known is the world. The knower is the divine.

यह परमात्मा अलग-अलग नहीं है। यह हम सबके भीतर एक है। लेकिन हमें अलग-अलग दिखाई पड़ता है, क्योंकि हम भीतर तो कभी झांककर देखे नहीं। हमने तो केवल शरीर की सीमा देखी है।

This divine is not separate in each—it is one in all of us. But it appears separate because we have never looked within. We have only seen the boundaries of bodies.

मेरा शरीर अलग है। आपका शरीर अलग है। स्वभावतः, वृक्ष का शरीर अलग है। तारों का शरीर अलग है। पत्थर का शरीर अलग है। तो शरीर हमें दिखाई पड़ते हैं, इसलिए खयाल होता है कि जो भीतर छिपा है, वह भी अलग है।

My body is different; your body is different; naturally, a tree’s body, the stars’ body, a stone’s body—these are different. We see bodies; therefore we imagine that what is hidden within must also be different.

एक बार हम अपने भीतर देख लें और हमें पता चल जाए कि शरीर में जो छिपा है, शरीर से जो घिरा है, वह अशरीरी है। पदार्थ जिसकी सीमा बनाता है, वह पदार्थ नहीं है। सब सीमाएं टूट गईं। फिर सब शरीर खो गए। फिर सब आकृतियां विलुप्त हो गईं और निराकार का स्मरण होने लगा। इस सूत्र में उसी निराकार का स्मरण है।

Once we look within and discover that what is hidden in the body and enclosed by it is bodiless—that which matter bounds is not matter—then all boundaries fall. All bodies are lost; all forms vanish; remembrance of the formless begins. This sutra is remembrance of the formless.

हे अर्जुन, जिस प्रकार एक ही सूर्य संपूर्ण लोक को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही आत्मा संपूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करता है। इस प्रकार क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को तथा विकारयुक्त प्रकृति से छूटने के उपाय को जो पुरुष ज्ञान-नेत्रों द्वारा तत्व से जानते हैं, वे महात्माजन परम ब्रह्म परमात्मा को प्राप्त होते हैं।

O Arjuna, as one sun illumines the whole world, so the one Self illumines the entire field. Thus those who with the eyes of knowledge know in essence the distinction between the field and the knower of the field, and the means to be free of nature’s corrupting modifications—those great souls attain the Supreme Brahman, the Supreme Self.

क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को.।

बहुत बारीक भेद है और जरा में भूल जाता है। क्योंकि जिसे हम देख रहे हैं, उसे देखना आसान है। और जो देख रहा है, उसे देखना मुश्किल है। अपने को ही देखना मुश्किल है। इसलिए बार-बार दृष्टि पदार्थों पर अटक जाती है। बार-बार कोई विषय, कोई वासना, कुछ पाने की आकांक्षा पकड़ लेती है। चारों तरफ बहुत कुछ है।

The distinction between the field and the knower... It is a very subtle distinction and is easily missed. What we see is easy to attend to; the one who sees is hard to see. To see oneself is difficult. Again and again the gaze sticks to objects; again and again some desire, some craving, some longing to acquire seizes us. There is so much all around.

गुरजिएफ कहा करता था कि जो व्यक्ति सेल्फ रिमेंबरिंग, स्व-स्मृति को उपलब्ध हो जाता है, उसे फिर कुछ पाने को नहीं रह जाता। साक्रेटीज ने कहा है कि स्वयं को जान लेना सब कुछ है; सब कुछ जान लेना है।

Gurdjieff used to say: the person who attains self-remembering has nothing left to gain. Socrates said: to know oneself is to know everything; to know everything.

मगर यह स्वयं को जानने की कला है। और वह कला है, क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ का भेद। वह कला है, सदा जो दिखाई पड़ रहा है, उससे अपने को अलग कर लेना। इसका अर्थ गहरा है।

But this is an art—the art of distinguishing between the field and the knower. The art is to constantly separate yourself from whatever is seen. Its meaning is deep.

इसका अर्थ यह है कि आपको मकान दिखाई पड़ता है, तो अलग कर लेने में कोई कठिनाई नहीं है। लेकिन आपको अपना शरीर भी दिखाई पड़ता है। यह हाथ मुझे दिखाई पड़ता है। तो जिस हाथ को मैं देख रहा हूं, निश्चित ही उस हाथ से मैं अलग हो गया। और तब आंख बंद करके कोई देखे, तो अपने विचार भी दिखाई पड़ते हैं। अगर आंख बंद करके शांत होकर देखें, तो आपको दिखाई पड़ेगी विचारों की कतार ट्रैफिक की तरह चल रही है। एक विचार आया, दूसरा विचार आया, तीसरा विचार आया। भीड़ लगी है विचारों की। इनको भी अगर आप देख लेते हैं, तो इसका मतलब हुआ कि ये भी क्षेत्र हो गए।

It means: a house you see—no difficulty to separate from that. But you also see your body. I see this hand. If I see this hand, certainly I am separate from it. Close your eyes and look; thoughts will also be seen. Sit quietly with eyes closed and you will see a traffic of thoughts: one thought, then another, a third—crowds of thoughts. If you can see them, they too are the field.

जो भी देख लिया गया, वह मुझसे अलग हो गया--यह सूत्र है साधना का। जो भी मैं देख लेता हूं, वह मैं नहीं हूं। और मैं उसकी तलाश करता रहूंगा, जिसको मैं देख नहीं पाता और हूं। उसका मुझे पता उसी दिन चलेगा, जिस दिन देखने वाली कोई भी चीज मेरे सामने न रह जाए।

Whatever has been seen is separate from me—this is the formula of practice. Whatever I can see, that I am not. I will keep seeking that which cannot be seen—and which I am. I will know it only on the day when nothing remains before me to be seen.

संसार से आंख बंद कर लेनी बहुत कठिन नहीं है। आंख बंद हो जाती है, संसार बंद हो जाता है। लेकिन संसार के प्रतिबिंब भीतर छूट गए हैं, वे चलते रहते हैं। फिर उनसे भी अपने को तोड़ लेना है। और तोड़ने की कला यही है कि मैं आंख गड़ाकर देखता रहूं, सिर्फ देखता रहूं। और इतना ही स्मरण रखूं कि जो भी मुझे दिखाई पड़ जाए, वह मैं नहीं हूं।

To shut your eyes to the world is not very difficult; close the eyes and the world closes. But the impressions of the world left inside keep moving. You must separate from those as well. The art of separation is this: I keep my gaze fixed and simply see—and remember only this much: whatever appears to me, I am not that.

धीरे-धीरे-धीरे विचार भी खो जाएंगे। जैसे-जैसे यह धार तलवार की गहरी होती जाएगी, प्रखर होती जाएगी, और मेरी काटने की कला साफ होती जाएगी कि जो भी मुझे दिखाई पड़ जाए, वह मैं नहीं हूं, एक घड़ी ऐसी आती है, जब कुछ भी दिखाई पड़ने को शेष नहीं रह जाता है। वही ध्यान की घड़ी है। उसको शून्य कहा जाता है, क्योंकि कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता।

Slowly, slowly, thoughts also vanish. As this edge grows sharper—this sword of seeing—and my art of cutting gets clear, that whatever appears to me, I am not, then a moment comes when nothing remains to be seen. That is the moment of meditation. It is called the void because nothing is seen.

लेकिन अगर शून्य दिखाई पड़ता है, तो वह भी मैं नहीं हूं, यह खयाल रखना जरूरी है। क्योंकि ऐसे बहुत से ध्यानी भूल में पड़ गए हैं। क्योंकि जब कोई भी विषय नहीं बचता, तो वे कहते हैं, शून्य रह गया।

But remember: if “void” is seen, then even that is not me. Many meditators have fallen into this mistake. When nothing remains as an object, they say, “Void remains.”

बौद्धों का एक शून्यवाद है। नागार्जुन ने उसकी प्रस्तावना की है। और नागार्जुन ने कहा है कि सब कुछ शून्य है।

The Buddhists have a doctrine of shunyata—Nagarjuna expounded it—and he said, “Everything is void.”

यह भी भूल है। यह आखिरी भूल है, लेकिन भूल है। क्योंकि शून्य बचा। लेकिन तब शून्य भी एक आब्जेक्ट बन गया। मैं शून्य को देख रहा हूं। निश्चित ही, मैं शून्य भी नहीं हो सकता।

This too is a mistake—the last mistake, but still a mistake—because the void remains. Then the void has also become an object. I am seeing the void; certainly, I cannot be the void.

जो भी मुझे दिखाई पड़ जाता है, वह मैं नहीं हूं। मैं तो वह हूं, जिसको दिखाई पड़ता है। इसलिए पीछे-पीछे सरकते जाना है। एक घड़ी ऐसी आती है, जब शून्य से भी मैं अपने को अलग कर लेता हूं।

Whatever appears to me, I am not that. I am the one to whom it appears. So keep moving backward. A moment comes when even from the void I separate.

जब शून्य दिखाई पड़ता है, तब ध्यान की अवस्था है। कुछ लोग ध्यान में ही रुक जाते हैं; तो शून्य को पकड़ लेते हैं। जब शून्य को भी कोई छोड़ देता है, शून्य को छोड़ते ही सारा आयाम बदल जाता है। फिर कुछ भी नहीं बचता। संसार तो खो गया, विचार खो गए, शून्य भी खो गया। फिर कुछ भी नहीं बचता। फिर सिर्फ जानने वाला ही बच रहता है।

When the void is seen—that is meditation. Some stop there; they grasp the void. When someone lets go even of the void, the entire dimension changes. Then nothing remains. The world is gone; thoughts are gone; even the void is gone. Then only the knower remains.

शून्य तक ध्यान है। और जब शून्य भी खो जाता है, तो समाधि है। जब शून्य भी नहीं बचता, सिर्फ मैं ही बच रहता हूं, सिर्फ जानने वाला!

Up to the void is meditation; when even the void is gone, that is samadhi. When nothing remains but me, only the knower.

ऐसा समझें कि दीया जलता है। सिर्फ प्रकाश रह जाता है। कोई प्रकाशित चीज नहीं रह जाती। किसी चीज पर प्रकाश नहीं पड़ता। सिर्फ प्रकाश रह जाता है। सिर्फ जानना रह जाता है और जानने को कोई भी चीज नहीं बचती, ऐसी अवस्था का नाम समाधि है। यह समाधि ही परम ब्रह्म का द्वार है।

Think of a lamp burning. Only light remains; nothing is illumined. No object remains upon which light falls. Only light remains; only knowing remains, with nothing to know. This state is called samadhi. Samadhi is the doorway to the Supreme Brahman.

तो कृष्ण कहते हैं, जो इस भेद को तथा विकारयुक्त प्रकृति से छूटने के उपाय को--यही उपाय है--ज्ञान-नेत्रों द्वारा तत्व से जानते हैं.।

So Krishna says: those who know—through the eyes of wisdom—this distinction, and the means to be free of nature’s tainted modifications—this is the means—those great souls...

लेकिन शब्द से तो जान सकते हैं आप। मैंने कहा; आपने सुना; और एक अर्थ में आपने जान भी लिया। पर यह जानना काम नहीं आएगा। यह तो केवल व्याख्या हुई। यह तो केवल विश्लेषण हुआ। यह तो केवल शब्दों के द्वारा प्रत्यय की पकड़ हुई। लेकिन ज्ञान-नेत्रों के द्वारा जो तत्व से जान लेता है, ऐसा आपका अनुभव बन जाए।

But you can know through words as well. I speak; you listen; in one sense you “know.” But that knowing won’t help. It is only explanation, analysis, a conceptual grasp through words. When, through the eyes of wisdom, you know in essence—when it becomes your experience.

यह तो आप प्रयोग करेंगे, तो अनुभव बनेगा। यह तो आप अपने भीतर उतरते जाएंगे और काटते चले जाएंगे क्षेत्र को, ताकि क्षेत्रज्ञ उसकी शुद्धतम स्थिति में अनुभव में आ जाए.। क्षेत्र से मिश्रित होने के कारण वह अनुभव में नहीं आता।

Only when you experiment will it become experience. You must keep descending within and cutting away the field, so that the knower may be experienced in its purest state. Because mixed with the field, it is not experienced.

तो इलिमिनेट करना है, काटना है, क्षेत्र को छोड़ते जाना है, हटाते जाना है। और उस घड़ी को ले आना है भीतर, जहां कि मैं ही बचा अकेला; कोई भी न बचा। सिर्फ मेरे जानने की शुद्ध क्षमता रह गई, केवल ज्ञान रह गया। तो जिस दिन आप अपने ज्ञान-नेत्रों से.।

Eliminate, cut away, keep leaving the field behind, removing it—until the inner moment arrives when only I remain, alone; nothing else remains—only my pure capacity to know, only knowing. The day you, with your own eyes of wisdom...

स्मृति को आप ज्ञान मत समझ लेना। समझ ली कोई बात, इसको आप अनुभव मत समझ लेना। बिलकुल अकल में आ गई, तो भी आप यह मत समझ लेना कि आप में आ गई। बुद्धि में आ जाना तो बहुत आसान है। क्योंकि साधारणतया जो सोच-समझ सकता है, वह भी समझ लेगा कि बात ठीक है, कि जो मुझे दिखाई पड़ता है, वह मैं कैसे हो सकता हूं! मैं तो वही होऊंगा, जिसको दिखाई पड़ता है। यह तो बात सीधी गणित की है। यह तो तर्क की पकड़ में आ जाती है।

Do not mistake memory for knowledge. If you have “understood” something, do not mistake that for experience. Even if it is perfectly clear to you, do not imagine it has entered you. Understanding in the intellect is easy. As soon as one is capable of thought, he will grasp: whatever appears to me, how can I be that? I will be that to which things appear. It’s straightforward—simple mathematics, within the reach of logic.

यह मेरा हाथ है, इससे मैं जो भी चीज पकड़ लूं, एक बात पक्की है कि वह मेरा हाथ नहीं होगा। जो भी चीज इससे मैं पकडूंगा, वह कुछ और होगी। इसी हाथ को इसी हाथ से पकड़ने का कोई उपाय नहीं है।

This is my hand; whatever I grasp with it, one thing is certain: it won’t be my hand. Whatever I grasp will be something else. There is no way for this hand to grasp itself with itself.

आप एक चमीटे से चीजें पकड़ लेते हैं। दुनियाभर की चीजें पकड़ सकते हैं। सिर्फ उसी चमीटे को नहीं पकड़ सकते उसी चमीटे से। दूसरे से पकड़ सकते हैं। वह सवाल नहीं है। लेकिन उसी चमीटे से आप सब चीजें पकड़ लेते हैं। यह बड़ी मुश्किल की बात है।

यह दुनिया बड़ी अजीब है। जो चमीटा सभी चीजों को पकड़ लेता है, वह भी अपने को पकड़ने में असमर्थ है। तो आप चमीटे में कुछ

With a pair of tongs you can pick up all sorts of things. Only those same tongs cannot pick themselves up. Another pair could pick them up—that’s not the point. But with the same tongs you can grasp everything—yet not the tongs themselves. A strange world!

भी पकड़े हों, एक बात पक्की है कि चमीटा नहीं होगा वह; वही चमीटा नहीं होगा; कुछ और होगा। जब सब पकड़ छूट जाए, तो शुद्ध चमीटा बचेगा।

Whatever you hold with the tongs, one thing is certain: it will not be the tongs themselves; it will be something else. When every grasp has dropped, the pure tongs remain.

जब मेरे हाथ में कुछ भी पकड़ में न रह जाए, तो मेरा शुद्ध हाथ बचेगा। जब मेरी चेतना के लिए कोई भी चीज जानने को शेष न रह जाए, तो सिर्फ चैतन्य बचेगा। लेकिन यह अनुभव से!

When nothing remains in my hand, the pure hand remains. When nothing remains for my consciousness to know, only consciousness remains. But this—by experience!

तर्क से समझ में आ जाता है। और एक बड़े से बड़ा खतरा है। जब समझ में आ जाता है, तो हम सोचते हैं, बात हो गई।

Logic will make it clear—and therein lies a great danger. When it is clear, we think the thing is done.

इधर मैं देखता हूं, पचास साल से गीता पढ़ने वाले लोग हैं। रोज पढ़ते हैं। भाव से पढ़ते हैं, निष्ठा से पढ़ते हैं। उनकी निष्ठा में कोई कमी नहीं है। उनके भाव में कोई कमी नहीं है। प्रामाणिक है उनका श्रम। और गीता वे बिलकुल समझ गए हैं। वही खतरा हो गया है। किया उन्होंने बिलकुल नहीं है कुछ भी।

सिर्फ गीता को समझते रहे हैं, बिलकुल समझ गए हैं। उनके खून में बह गई है गीता। वे मर भी गए हों और उनको उठा लो, तो वे गीता बोल सकते हैं, इतनी गहरी उनकी हड्डी-मांस-मज्जा में उतर गई है। लेकिन उन्होंने किया कुछ भी नहीं है, बस उसको पढ़ते रहे हैं, समझते रहे हैं। बुद्धि भर गई है, लेकिन हृदय खाली रह गया है। और अस्तित्व से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

I see people who have been reading the Gita for fifty years—daily, with feeling, with devotion. There is no lack of devotion, no lack of sincerity. Their labor is genuine. And they have completely “understood” the Gita. That is precisely the danger. They have done nothing. They kept “understanding” the Gita and have perfectly “understood” it. It has entered their very blood. If they died and you picked them up, they could still recite the Gita—it has penetrated so deeply into their bones and marrow. But they have not done anything; they have merely read and understood. The intellect is full; the heart is empty. There has been no contact with existence.

तो कई बार बहुत प्रामाणिक भाव, श्रद्धा, निष्ठा से भरे लोग भी चूक जाते हैं। चूकने का कारण यह होता है कि वे स्मृति को ज्ञान समझ लेते हैं।

So even very sincere, devoted people miss. The reason is: they mistake memory for knowledge.

अनुभव की चिंता रखना सदा। और जिस चीज का अनुभव न हुआ हो, खयाल में रखे रखना कि अभी मुझे अनुभव नहीं हुआ है। इसको भूल मत जाना।

Always be concerned with experience. And whatever has not been experienced—keep it in mind that it has not yet been experienced. Do not forget this.

मन की बड़ी इच्छा होती है इसे भूल जाने की, क्योंकि मन मानना चाहता है कि हो गया अनुभव। अहंकार को बड़ी तृप्ति होती है कि मुझे भी हो गया अनुभव।

The mind very much wants to forget it; the mind wants to claim, “It has happened to me.” The ego is gratified to say, “I too have had the experience.”

लोग मेरे पास आते हैं। वे मुझसे पूछते हैं कि मुझे ऐसा-ऐसा अनुभव हुआ है, आत्मा का अनुभव हुआ है। आप कह दें कि मुझे आत्मा का अनुभव हो गया कि नहीं?

People come to me and say, “Such-and-such happened; I have experienced the soul. Please tell me—has it happened or not?”

मैं उनसे पूछता हूं कि तुम मुझसे पूछने किस लिए आए हो? क्योंकि आत्मा का जब तुम्हें अनुभव होगा, तो तुम्हें किसी से पूछने की जरूरत न रह जाएगी। मैं कह दूं कि तुम्हें आत्मा का अनुभव हो गया, तुम बड़ी प्रसन्नता से चले जाओगे कि तुम्हें एक प्रमाणपत्र, एक सर्टिफिकेट मिल गया। सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। तुम्हें अभी हुआ नहीं है। तुमने समझ ली है सारी बात। तुम्हें समझ में इतनी आ गई है कि तुम यह भूल ही गए हो कि अनुभव के बिना समझ में आ गई है।

I ask, “Why have you come to ask me?” Because when you experience the soul, you will not need to ask anyone. If I say, “Yes, you have experienced it,” you will go away delighted with a certificate. No certificate is needed. It has not happened to you yet. You have understood everything so well that you have forgotten it is only understanding without experience.

अनुभव को निरंतर स्मरण रखना जरूरी है। इसलिए कृष्ण कहते हैं, जिनको अपने ही ज्ञान-नेत्रों से तत्व का अनुभव होता है, वे महात्माजन.। और यहां वे तत्क्षण उनके लिए महात्मा का उपयोग करते हैं।

Keep experience in constant remembrance. Therefore Krishna says, “Those who with their own eyes of wisdom know in essence...” He immediately uses the word “mahatma” for them.

अनुभव आपको महात्मा बना देता है। उसके पहले आप पंडित हो सकते हैं। पंडित उतना ही अज्ञानी है, जितना कोई और अज्ञानी। फर्क थोड़ा-सा है कि अज्ञानी शुद्ध अज्ञानी है, और पंडित इस भ्रांति में है कि वह अज्ञानी नहीं है। इतना ही फर्क है कि पंडित के पास शब्दों का जाल है, और अज्ञानी के पास शब्दों का जाल नहीं है। पंडित को भ्रांति है कि वह जानता है, और अज्ञानी को भ्रांति नहीं है ऐसी।

Experience makes you a mahatma. Before that you can be a pundit. A pundit is as ignorant as any other ignorant person. The only difference is that the ignorant are purely ignorant, while the pundit is under the delusion that he is not. The pundit has a net of words; the ignorant have none. The pundit is deluded that he knows; the ignorant have no such delusion.

अगर ऐसा समझें, तब तो अज्ञानी बेहतर हालत में है। क्योंकि उसका जानना कम से कम सचाई के करीब है। पंडित खतरे में है। इसलिए उपनिषद कहते हैं कि अज्ञानी तो भटकते हैं अंधकार में, ज्ञानी महाअंधकार में भटक जाते हैं। वे इन्हीं ज्ञानियों के लिए कहते हैं।

In that sense, the ignorant are better off—their “knowing” is at least closer to the truth. The pundit is in danger. Hence the Upanishads say: the ignorant wander in darkness; the learned wander in great darkness. They mean these “knowers.”

यह तो बड़ा उलटा सूत्र मालूम पड़ता है! उपनिषद के इस सूत्र को समझने में बड़ी जटिलता हुई। क्योंकि सूत्र कहता है, अज्ञानी तो भटकते हैं अंधकार में, ज्ञानी महाअंधकार में भटक जाते हैं। तो फिर तो बचने का कोई उपाय ही न रहा। अज्ञानी भी भटकेंगे और ज्ञानी और बुरी तरह भटकेंगे, तो फिर बचेगा कौन?

This seems an upside-down aphorism! It has caused much difficulty to understand. “The ignorant wander in darkness; the learned wander in great darkness.” Then there is no way to be saved—if the ignorant wander and the learned wander worse, who is saved?

बचेगा अनुभवी। अनुभवी बिलकुल तीसरी बात है। अज्ञानी वह है, जिसे शब्दों का, शास्त्रों का कोई पता नहीं। और ज्ञानी वह है, जिसे शब्दों और शास्त्रों का पता है। और अनुभवी वह है, जिसे शास्त्रों और शब्दों का नहीं, जिसे सत्य का ही स्वयं पता है, जहां से शास्त्र और शब्द पैदा होते हैं।

The experiencer is saved. He is a third category. The ignorant is one who knows nothing of words and scriptures. The learned is one who knows words and scriptures. The experiencer is one who knows not words and scriptures, but truth itself—from where scriptures and words arise.

शास्त्र तो प्रतिध्वनि है, किसी को अनुभव हुए सत्य की। वह प्रतिध्वनि है। और जब तक आपको ही अपना अनुभव न हो जाए, सभी शास्त्र झूठे रहेंगे। आप गवाह जब तक न बन जाएं, जब तक आप न कह सकें कि ठीक, गीता वही कहती है जो मैंने भी जान लिया है, तब तक गीता आपके लिए असत्य रहेगी।

Scripture is the echo of someone’s experienced truth. Until you have your own experience, all scriptures remain false for you. Only when you can say, “Yes, the Gita says exactly what I too have known,” do they become true for you.

आपके हिंदू होने से गीता सत्य नहीं होती। और आपके गीता-प्रेमी होने से गीता सत्य नहीं होती। जब तक आपका अनुभव गवाही न दे दे कि ठीक, जो कृष्ण कहते हैं क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ का भेद, वह मैंने जान लिया है; और मैं गवाही देता हूं अपने अनुभव से; तब आपके लिए गीता सत्य होती है।

The Gita is not made true by your being a Hindu, nor by your love for it. Only when your experience testifies—“Yes, I have known the distinction Krishna points to between the field and the knower; I bear witness from my experience”—only then is the Gita true for you.

शास्त्रों से सत्य नहीं मिलता, लेकिन आप शास्त्रों के गवाही बन सकते हैं। और तब शास्त्र, जो आप नहीं कह सकते, जो आपको बताना कठिन होगा, उसको बताने के माध्यम हो जाते हैं। शास्त्र केवल गवाहियां हैं जानने वालों की। और आपकी गवाही भी जब उनसे मेल खा जाती है, तभी शास्त्र से संबंध हुआ।

Scriptures do not give truth; but you can become witnesses to them. Then the scriptures become mediums to express what you cannot easily say yourself. Scriptures are testimonies of those who have known. When your testimony matches theirs, only then is there a relationship with scripture.

गीता को रट डालो, कंठस्थ कर लो। कोई संबंध न होगा। लेकिन जो गीता कहती है, वही जान लो, संबंध हो गया।

Memorize the Gita—learn it by heart—no relationship will arise. Know what the Gita points to—and the relationship is made.

जब तक आप गीता को पढ़ रहे हैं, तब तक ज्यादा से ज्यादा आपका संबंध अर्जुन से हो सकता है। लेकिन जिस दिन आप गीता को अनुभव कर लेते हैं, उसी दिन आपका संबंध कृष्ण से हो जाता है।

As long as you are reading the Gita, at most your relationship can be with Arjuna. The day you experience the Gita, your relationship is with Krishna.

पांच मिनट रुकेंगे। आखिरी दिन है। कोई बीच में उठे न। कीर्तन में पूरी तरह सम्मिलित हों। और फिर जाएं।

We will pause for five minutes. It is the last day. Please, no one get up in between. Participate fully in the kirtan—and then go.

एक मित्र ने पूछा है, ओशो, गीता में कहा है कि जो मनुष्य मरते समय जैसी ही चाह करे, वैसा ही वह दूसरा जन्म पा सकता है। तो यदि एक मनुष्य उसका सारा जीवन पाप करने में ही गंवा दिया हो और मरते समय दूसरे जन्म में महावीर और बुद्ध जैसा बनने की चाह करे, तो क्या वह आदमी दूसरे जन्म में महावीर और बुद्ध जैसा बन सकता है?
A friend has asked, Osho, the Gita says that whatever desire a person holds at the time of death, that is the birth he attains next. So if a person has spent his whole life in sin, and at the moment of death desires to become like Mahavira or Buddha in the next life, can that man become like Mahavira and Buddha in the next birth?

निश्चित ही, मरते क्षण की अंतिम चाह दूसरे जीवन की प्रथम घटना बन जाती है। जो इस जीवन में अंतिम है, वह दूसरे जीवन में प्रथम बन जाता है।

Certainly, the last longing at the moment of death becomes the first event of the next life. What is last in this life becomes first in the next.

इसे ऐसा समझें। रात आप जब सोते हैं, तो जो रात सोते समय आपका आखिरी विचार होता है, वह सुबह जागते समय आपका पहला विचार बन जाता है। इसे आप प्रयोग करके जान सकते हैं। रात आखिरी विचार, जब आपकी नींद उतर रही हो, जो आपके चित्त पर हो, उसे खयाल कर लें। तो सुबह आपको जैसे ही पता लगेगा कि मैं जाग गया हूं, वही विचार पहला विचार होगा।

Understand it like this. At night when you go to sleep, the last thought you fall asleep with becomes your first thought on waking in the morning. You can verify this experimentally. Note the last thought that is on your mind as sleep descends; in the morning, as soon as you realize you are awake, that same thought will be the first to arise.

मृत्यु महानिद्रा है, बड़ी नींद है। इसी शरीर में नहीं जागते हैं, फिर दूसरे शरीर में जागते हैं। लेकिन इस जीवन का जो अंतिम विचार, अंतिम वासना है, वही दूसरे जीवन का प्रथम विचार और प्रथम वासना बन जाती है।

इसलिए गीता ठीक कहती है कि अंतिम क्षण में जो विचार होगा, जो वासना होगी, वही दूसरे जीवन का कारण बन जाएगी।

Death is the great sleep, the big sleep. You do not wake up in the same body; you awaken in another body. And the final thought, the final craving of this life becomes the first thought and the first craving of the next. Therefore the Gita is right: the thought, the desire present at the last moment becomes the cause of the next life.

लेकिन अगर आपने जीवनभर पाप किया है, तो अंतिम क्षण में आप बुद्ध होने का विचार कर नहीं सकते। वह असंभव है। अंतिम विचार तो आपके पूरे जीवन का निचोड़ होगा। अंतिम विचार में सुविधा नहीं है आपके हाथ में कि आप कोई भी विचार कर लें। मरते क्षण में आप धोखा नहीं दे सकते। समय भी नहीं है धोखा देने के लिए। मरते क्षण में तो आपका पूरा जीवन निचुड़कर आपकी वासना बनता है। आप वासना कर नहीं सकते मरते क्षण में।

But if you have spent your whole life in sin, you cannot, at the last moment, think of becoming a Buddha. That is impossible. The final thought is the quintessence of your whole life. You do not have the convenience, in that last thought, to pick any idea you like. You cannot cheat at the moment of death—there is no time to cheat. In the dying moment your entire life is squeezed into a single urge. You cannot manufacture a desire at that time.

तो जिस आदमी ने जीवनभर पाप किया हो, मरते क्षण में वह महापापी बनने की ही वासना कर सकता है। वह आपके हाथ में उपाय नहीं है कि आप मरते वक्त बुद्ध बनने का विचार कर लें। बुद्ध बनने का विचार तो तभी आ सकता है जब जीवनभर बुद्ध बनने की चेष्टा रही हो। क्योंकि मरते क्षण में आपका जीवन पूरा का पूरा निचुड़कर आखिरी वासना बन जाता है। वह बीज है। उसी बीज से फिर नए जन्म की शुरुआत होगी।

So the man who has sinned all his life can only crave, at death, to be a great sinner. It is not in your hands to simply think of becoming a Buddha while dying. The thought of becoming a Buddha can arise only if the effort to become a Buddha has been there throughout life. Because at the moment of death your whole life is squeezed into the last desire—that is the seed. From that very seed the new birth will begin.

इसे ऐसा समझें। एक बीज हम बोते हैं; वृक्ष बनता है। फूल खिलते हैं। फूल में फिर बीज लगते हैं। उस बीज में उसी वृक्ष का प्राण फिर से समाविष्ट हो जाता है। वह बीज नए वृक्ष का जन्म बनेगा।

Understand it this way. We sow a seed; it becomes a tree. Flowers blossom. In the flowers new seeds are formed. In those seeds the life of that very tree is again contained. That seed will become the birth of a new tree.

तो आपने जीवनभर जो किया है, जो सोचा है, जिस भांति आप रहे हैं, वह सब निचुड़कर आपकी अंतिम वासना का बीज बन जाता है। वह आपके हाथ में नहीं है।

जिस आदमी ने जीवनभर धन की चिंता की हो, मरते वक्त वह धन की ही चिंता करेगा। थोड़ा समझें, इससे विपरीत असंभव है। क्योंकि जिसके मन पर धन का विचार ही प्रभावी रहा हो, मरते समय जीवनभर का अनुभव, जीवनभर की कल्पना, जीवनभर की योजना, जीवनभर के स्वप्न, वे सब धक्का देंगे कि वह धन के संबंध में अंतिम विचार कर ले। इसलिए धन को पकड़ने वाला अंतिम समय में धन को ही पकड़े हुए मरेगा।

Thus whatever you have done, thought, the way you have lived—all of it is squeezed into the seed of your final desire. That is not in your hands then. The man who has worried about wealth all his life will worry about wealth at the time of death. Understand, the opposite is impossible. If the thought of money has dominated his mind, then at death the experiences, imaginations, plans, dreams of a whole life will push him to have a final thought about money. Therefore the one who clung to wealth will die clinging to wealth.

लोककथाएं हैं कि अगर कृपण मर जाता है, तो अपनी तिजोड़ी पर सांप बनकर बैठ जाता है। या अपने खजाने पर सांप बनकर बैठ जाता है। वे कथाएं सार्थक हैं। वे इस बात की खबर हैं कि अंतिम क्षण में आप अपने जीवन की पूरी की पूरी निचुड़ी हुई अवस्था को बीज बना लेंगे।

There are folk tales that if a miser dies, he becomes a snake and sits on his strongbox, on his hoard. Those stories are meaningful; they hint that in the last moment you will turn your whole life, squeezed to its essence, into a seed.

तो गीता ठीक कहती है कि जो अंतिम क्षण में विचार होगा, वही आपके नए जन्म की शुरुआत होगी। लेकिन आप यह मत सोचना कि आप अंतिम क्षण में कोई ऐसा विचार कर लेंगे, जिसका आपके जीवन से कोई संबंध नहीं है। वह असंभव है। वह बिलकुल ही असंभव है। आप वही विचार करेंगे अंतिम क्षण में, जो आपके पूरे जीवन पर छाया रहा है।

So the Gita is right: the thought at the last moment will be the beginning of your next birth. But do not imagine that at the last moment you can produce some thought that has no connection with your life. That is impossible—utterly impossible. The thought you will have at the last moment is the one that has overshadowed your entire life.

इसलिए बड़ा उपद्रव होता है। इस तरह के वचन पढ़कर हम मन में बड़ी शांति और सांत्वना पाते हैं। हम सोचते हैं, क्या हर्ज है, करते रहो जीवनभर पाप, मरते क्षण में सोच लेंगे कि बुद्ध हो जाना है और हो जाएंगे! जब गीता का आश्वासन है, तो बात हो ही जाएगी।

That is why great mischief happens. Reading such statements we feel solace and comfort. We think, what’s the harm? Keep sinning all life; at the moment of death we’ll think of becoming a Buddha and it will happen! If the Gita assures it, the thing will be done.

जब आप जिंदगी में बुद्ध होना नहीं सोचते, तो मरने में आप कैसे बुद्ध होना सोच लेंगे? सच तो यह है कि जिंदगी में आप वही सोचते हैं, जो आप चाहते हैं। क्योंकि जिंदगी अवसर है। मौत तो कोई अवसर नहीं है। तो मौत के लिए तो आप वही चीजें छोड़ देते हैं, जो आप वस्तुतः चाहते नहीं। उनको मरने में कर लेंगे। बाकी जो आपको करना है, वह तो आप जिंदगी में करते हैं। इसलिए हम धर्म को टालते जाते हैं, और अधर्म को करते चले जाते हैं।

When you do not think of being a Buddha in life, how will you think of it in death? The truth is, in life you think what you actually want, because life is the opportunity. Death is no opportunity. What you leave for death are the things you do not truly want—you’ll do them when dying. What you really want, you do while living. That is why we keep postponing religion and go on doing irreligion.

धर्म कोई करना नहीं चाहता, इसलिए उसे हम पोस्टपोन करते हैं। उसे हम कहते हैं, कर लेंगे बुढ़ापे में; अभी क्या जल्दी है? पाप करने की बड़ी जल्दी है! उसे अभी करना है। वह जवानी में ही हो सकता है। धर्म बुढ़ापे में कर लेंगे। और अगर कोई जवान आदमी धार्मिक होने लगे या उत्सुक हो जाए, तो बुद्धिमान लोग उसे समझाते हैं कि अभी तेरी उम्र नहीं है। अभी अधर्म कर। उनका मतलब यह है कि अभी अधर्म की उम्र है। जब तक ताकत है, तब तक अधर्म कर लो। जब ताकत न बचे, तो धर्म कर लेना।

No one really wants to do religion; therefore we postpone it. We say, we’ll do it in old age—what’s the hurry now? There is great hurry to sin! That must be done now, it can only be done in youth. We’ll do religion in old age. And if some young person becomes religious or eager, the so‑called wise advise him, “It is not your age yet. For now, do irreligion.” Their meaning is: now is the age for sin. As long as strength is there, sin away; when strength is gone, then do religion.

लेकिन ताकत अधर्म के लिए जरूरी है, धर्म के लिए जरूरी नहीं है? जीवन अधर्म के लिए जरूरी है; शक्ति अधर्म के लिए जरूरी है; तो आप समझते हैं, धर्म कोई नपुंसकों का काम है कि उसके लिए कोई शक्ति की जरूरत नहीं है!

ध्यान रहे, जिस शक्ति से आप पाप करते हैं, वही शक्ति पुण्य बनती है। और जब शक्ति हाथ में नहीं रह जाती, तो न तो आप पाप कर सकते हैं, न आप पुण्य कर सकते हैं। जिस दिन आप पाप नहीं कर सकते, उस दिन आपके पास पुण्य करने की शक्ति भी नहीं रह गई।

But is strength necessary for sin and not for religion? Is life necessary for sin, power necessary for sin—do you take religion to be some eunuch’s task that needs no strength! Remember, the very energy with which you sin becomes virtue. And when that energy is no longer in your hands, you can neither sin nor do virtue. The day you are incapable of sinning, that day the power to do virtue has also left you.

लोग टालते चले जाते हैं, बुढ़ापे में, बुढ़ापे में.। लेकिन बुढ़ापे में भी मन नहीं भरता। तो लोग कहते हैं, मरते क्षण, आखिरी क्षण भगवान का नाम ले लेंगे। वह भी खुद नहीं ले पाते, क्योंकि आखिरी क्षण कोई तय तो नहीं है, कब होगा। इसके बाद का क्षण आखिरी हो सकता है। उसका पता तो नहीं है। आखिरी क्षण तो हो जाएगा, तभी पता चलेगा। लेकिन आप मर चुके होंगे।

People go on postponing—to old age, to old age. But even in old age the mind is not sated. Then people say, at the dying moment, the last moment, we will take God’s name. Even that they cannot do themselves, because the last moment is not scheduled. The very next moment could be the last; we don’t know. Only when the last moment has come will you know—but by then you will have died.

तो लोग इंतजाम कर लिए हैं कि हम अगर न ले पाएं आखिरी क्षण में भगवान का नाम, तो पुरोहित, पंडे, पंडित, कोई दूसरा कान में भगवान का नाम ले दे। लोग मर रहे हैं, बेहोश हालत में पड़े हैं और कोई उनके कान में भगवान का नाम ले रहा है।

पाप तुमने किए, भगवान का नाम कोई और ले रहा है! अच्छा होता, तुमने पाप किसी और पर छोड़ दिए होते कि तू कर लेना मेरी तरफ से। लेकिन पाप आदमी खुद करता है। जो हम करना चाहते हैं, वह हम खुद करते हैं। जो हम नहीं करना चाहते, वह हम नौकरों पर टाल देते हैं।

So people have made arrangements: if we cannot take God’s name at the last moment, the priest, the pundit—someone else—will whisper God’s name in our ear. People are dying, lying unconscious, and someone is reciting God’s name into their ears. You committed the sins, and someone else takes God’s name! It would be better if you had handed your sins to someone else too—“Do them on my behalf.” But a man commits his sins himself. What we want to do, we do ourselves; what we don’t want to do, we pass off to servants.

मरते वक्त भगवान का नाम कोई दूसरा आपके कान में ले रहा है। और आप तो होश में भी नहीं हैं। क्योंकि जो आदमी जिंदगी में होश नहीं सम्हाल सका, वह मौत में कैसे होश सम्हाल सकेगा? जिसने जिंदगी में ध्यान सम्हाला हो, वही आदमी मृत्यु में भी होशपूर्ण हो सकता है। आप जिंदा रहकर होश नहीं सम्हाल सकते, मरते वक्त आप कैसे होश सम्हालेंगे?

At death someone else is uttering God’s name into your ear—and you are not even conscious. One who could not keep awareness in life, how will he keep it in death? Only the one who has held awareness, meditation, in life can be conscious in death. If you cannot maintain awareness while alive, how will you maintain it while dying?

इसे समझ लें। क्योंकि मृत्यु की प्रक्रिया में आपके भीतर जितने जहर हैं, वे सब आपकी चेतना को घेर लेंगे और छा जाएंगे। मृत्यु मूर्च्छा में घटित होगी। कभी लाख में एकाध आदमी होश में मरता है, कभी लाख में एकाध आदमी। और वह वही आदमी है, जिसने जीवनभर ध्यान सम्हाला हो। वह होश में मरेगा। बाकी आप तो बेहोश ही मरेंगे।

Understand this. In the process of death, all the poisons within you will surround and cloud your consciousness. Death happens in swoon. Once in a hundred thousand, one may die consciously—once in a hundred thousand—and that is the one who has maintained meditation throughout life. He will die aware; the rest of you will die unconscious.

आप जीए बेहोशी में हैं, तो मृत्यु तो बहुत बड़ा आपरेशन है। बड़े से बड़ा आपरेशन है। कोई चिकित्सक, कोई सर्जन इतना बड़ा आपरेशन नहीं करता।

आपरेशन सर्जन को करना पड़ता है, तो आपको बेहोश कर देता है। क्योंकि असह्य होगी पीड़ा। आपका हाथ काटना है, तो पहले आपको बेहोश कर देता है। आपकी एक हड्डी निकालनी है शरीर से, तो पहले आपको बेहोश कर देता है। जब आप बिलकुल बेहोश होते हैं, तब हड्डी निकाल पाता है।

You have lived in unconsciousness; then death is a very great operation—the greatest operation. No physician, no surgeon performs so great an operation. When a surgeon must operate, he makes you unconscious, for the pain would be unbearable. If your hand is to be cut, first he anesthetizes you. If a bone is to be removed, first he puts you under; only when you are completely unconscious can he take the bone out.

मृत्यु तो सबसे बड़ी सर्जरी है, क्योंकि आपकी पूरी आत्मा को आपके पूरे शरीर से अलग करना है। इसलिए मृत्यु तो आपको बेहोश कर ही देती है। बिना बेहोश किए आप मारे नहीं जा सकते। आप बहुत उपद्रव खड़ा करेंगे।

Death is the greatest surgery, because your entire soul has to be separated from your whole body. Therefore death renders you unconscious; without anesthetizing you, you could not be killed—you would create great disturbance.

शरीर में ग्रंथियां हैं, जिनमें जहर है। साधारण रूप से भी उन ग्रंथियों का उपयोग होता है। जब आप क्रोध से भर जाते हैं, तो आपने खयाल किया, क्रोध से भरा हुआ आदमी अपने से ताकतवर आदमी को उठाकर फेंक देता है। उसकी ग्रंथियां जहर छोड़ देती हैं, जिनसे वह पागल हो जाता है। अगर आप क्रोध में हैं, तो आप इतनी बड़ी चट्टान को सरका सकते हैं, जो आप क्रोध में न होते, तो कभी आपसे सरकने वाली नहीं थी। आपकी ग्रंथियां जहर छोड़ देती हैं। उस जहर के नशे में आप कुछ भी कर सकते हैं।

क्रोध में, अब तो वैज्ञानिक भी स्वीकार करते हैं कि जहर छूटता है। उस जहर के प्रभाव में ही कोई हत्या कर सकता है। भीतर ग्रंथियां हैं, जो आपको मूर्च्छित करती हैं। जब आप कामवासना से भरकर पागल होते हैं, तब भी आपकी ग्रंथियां एक विषाक्त द्रव्य छोड़ देती हैं। आप होश में नहीं होते। क्योंकि होश में आकर तो आप पछताते हैं। बड़ा पश्चात्ताप करते हैं कि फिर वही भूल की। और आपने ही की है। और पहले भी बहुत बार करके पछताए हैं। फिर कैसे हो गई? जरूर आप होश में नहीं थे।

आदमी जो भी भूलें करता है, वह बेहोशी में करता है।

In the body there are glands that hold poisons. Ordinarily those glands also get used. When you are filled with anger, have you noticed? A man full of anger can pick up and throw someone stronger than himself. His glands release poisons that drive him mad. In anger you can move a huge rock that you could never have shifted if you were not angry. Your glands release toxins; under the intoxication of that poison you can do anything. In anger—now even scientists accept this—poison is released. Under its effect a person can even commit murder. There are glands within that stupefy you. When you are crazed with lust, those glands also secrete a toxic substance. You are not in awareness. For when awareness returns, you repent—deeply you repent that you made the same mistake again. And you did it yourself; you have repented many times before. How did it happen again? Surely you were not conscious. Whatever mistakes a man makes, he makes in unconsciousness.

मौत के क्षण में आपके शरीर की सारी विषाक्त ग्रंथियां पूरा विष छोड़ देती हैं। आपकी पूरी चेतना धुएं से भर जाती है। आपको कुछ होश नहीं रहता। जब आपका शरीर आत्मा से अलग होता है, तो आप उतने ही बेहोश होते हैं, जितना सर्जरी में कोई मरीज बेहोश होता है। उससे ज्यादा।

मृत्यु के पास अपना एनेस्थेसिया है। इसलिए आप होश में मर नहीं सकते; आप बेहोशी में मरेंगे। इसी कारण तो आपको दूसरे जन्म में याद नहीं रह जाता पिछला जन्म। क्योंकि जो बेहोशी में घटा है, उसकी याददाश्त नहीं हो सकती।

At the moment of death, all the toxic glands of your body release their full poison. Your entire consciousness is filled with smoke; you have no awareness. When your body is separated from the soul, you are as unconscious as a patient under surgery—more so. Death has its own anesthesia. Therefore you cannot die consciously; you will die in unconsciousness. For this very reason you do not remember your past life in the next one: what happens in unconsciousness cannot be remembered.

हम बहुत बार मर चुके हैं। हजार बार, लाख बार मर चुके हैं। और हमें कुछ भी याद नहीं कि हम कभी भी मरे हों। हमें कोई याद नहीं है मृत्यु की पिछली। और चूंकि मृत्यु की याद नहीं है, इसलिए बीच में एक गैप, एक अंतराल हो गया है। इसलिए पिछले जन्म की कोई भी याद नहीं है।

जो आदमी होश में मरता है, उसे दूसरे जन्म में याद रहेगा पिछला जन्म। आपको किसी को भी याद नहीं है।

We have died many times—thousands of times, millions of times—and we do not remember ever having died. There is no memory of previous deaths. Because death is not remembered, a gap, an interval appears; hence there is no memory of the previous birth. The one who dies consciously will remember the last life in the next. None of you remembers.

तो जो होश में ही नहीं मर सकते, तो आप क्या करिएगा, क्या सोचिएगा मरते वक्त? मौत तो घटेगी बेहोशी में; मरने के पहले आप बेहोश हो गए होंगे। इसलिए आखिरी विचार तो बेहोश होगा, होश वाला नहीं होगा।

तो जिंदगीभर जो आपने अपने अचेतन मन में बेहोश वासनाएं पाली हैं, वे ही आपका बीज बनेंगी। उन्हीं के सहारे आप नई यात्रा पर निकल जाएंगे। न तो आपको मृत्यु की कोई याद है, न आपको जन्म की कोई याद है। आपको याद है जब आपका जन्म हुआ? कुछ भी याद नहीं है।

If you cannot even die consciously, what will you do, what will you think while dying? Death will occur in unconsciousness; before dying you will already have become unconscious. Therefore the last thought will be an unconscious one, not a conscious one. So the unconscious cravings you have nurtured in your subconscious all your life—those will become your seed. On the strength of those you will set out on your new journey. You remember neither death nor birth. Do you remember your birth? Nothing at all.

मां के पेट में नौ महीने आप बेहोश थे। वह भी बेहोशी जरूरी है। नहीं तो बच्चे का जीना मुश्किल हो जाए। नौ महीने कारागृह हो जाए, अगर होश हो। अगर बच्चे को होश हो, तो मां के पेट में बहुत कष्ट हो जाए। वह कष्ट झेलने योग्य नहीं है, इसलिए बेहोश थे।

पैदा होने के बाद भी आपको कुछ पता नहीं है, क्या हुआ। जब आप गर्भ से बाहर आ रहे थे, आपको कुछ भी पता है? अगर आप बहुत कोशिश करेंगे पीछे लौटने की, तो तीन साल की उम्र, दो साल की उम्र; बहुत जो जान सकते हैं, स्मृति कर सकते हैं, वे भी दो साल से पीछे नहीं हट सकते हैं। दो साल तक आप ठीक होश में नहीं थे।

For nine months in the mother’s womb you were unconscious. That unconsciousness too is necessary; otherwise the child could hardly survive. The nine months would be a prison if there were awareness. If the child were aware, the suffering in the womb would be unbearable; hence, he is unconscious. Even after birth you know nothing of what happened. When you were coming out of the womb, do you know anything? If you try to look back, at most to the age of three, two; those with great recall cannot go back beyond two years. Up to two years you were not properly conscious.

मरने में बेहोशी, गर्भ में बेहोशी, जन्म में बेहोशी, जन्म के बाद भी बेहोशी। और जिसको आप जीवन कहते हैं, वह भी करीब-करीब बेहोश है। उसमें भी कुछ होश नहीं है। मरते क्षण में तो वही व्यक्ति अपनी वासना को होशपूर्वक निर्धारित कर सकता है, जिसने जीवनभर ध्यान साधा हो।

Unconscious in dying, unconscious in the womb, unconscious at birth, unconscious even after birth; and what you call life is itself almost unconscious—there is little awareness in it. Only he can consciously determine his final desire at the moment of death who has practiced meditation throughout life.

इसे हम ऐसा समझें कि छोटी-मोटी बात में भी तो आपका वश नहीं है, अपने जन्म को आप निर्धारित करने में क्या करेंगे! अगर मैं आपसे कहूं कि चौबीस घंटे आप अशांत मत होना; इस पर भी तो आपकी मालकियत नहीं है। आप कहेंगे, अशांति आ जाएगी, तोमैं क्या करूंगा? कोई गाली दे देगा, तो मैं क्या करूंगा?

चौबीस घंटे आपसे कहा जाए, अशांत मत होना, तो इसकी भी आपकी मालकियत नहीं है। क्षुद्र-सी बात है। अति क्षुद्र बात है। लेकिन आप सोचते हैं कि पूरे जीवन को, नए जीवन को मैं अपनी आकांक्षा के अनुकूल ढाल लूंगा।

See it this way: you do not have mastery even over small matters—what will you do about determining your birth? If I tell you, for twenty‑four hours, do not be disturbed—even over that you have no ownership. You will say, if restlessness comes, what can I do? If someone abuses me, what will I do? If you are told for twenty‑four hours not to be disturbed, even that is not in your domain. A petty thing, an extremely petty thing—yet you think you will mold an entire life, a new life, according to your wish!

एक मन की छोटी-सी तरंग भी आप सम्हाल नहीं सकते। अगर आपसे कहा जाए कि चौबीस घंटे आपके मन में यह विचार न आए, उस विचार को भी आने से आप रोक नहीं सकते। इतनी तो गुलामी है। और सोचते हैं, अंतिम क्षण में इतनी मालकियत दिखा देंगे कि पूरे जीवन की दिशा निर्धारित करना अपने हाथ में होगा!

अपने हाथ से जरा भी तो कुछ निर्णय नहीं हो पाता। जरा-सा भी संकल्प पूरा नहीं होता। सब जगह हारे हुए हैं। लेकिन इस तरह के विचार सांत्वना देते हैं। उससे आदमी सोचता है, किए चले जाओ पाप, आखिरी क्षण में सम्हाल लेंगे।

You cannot manage even a small ripple of mind. If you are told that for twenty‑four hours a certain thought must not arise, you cannot prevent even that thought from coming. Such is your slavery! And you think that in the last moment you will display such mastery that the direction of a whole life will be in your hands! Hardly any decision comes to fruition by your own hand; even the smallest resolve is not fulfilled. We are defeated everywhere. Yet such ideas console us. So we think, keep on sinning; we will set it right at the last moment.

अगर सम्हालने की ही ताकत है, तो अभी सम्हालने में क्या तकलीफ है? अगर बुद्ध जैसे होने की ही बात है, तो अगले जन्म पर टालना क्यों? अभी हो जाने में कौन बाधा डाल रहा है? अगर तुम्हारे ही हाथ में है बुद्ध होना, तो अभी हो जाओ।

लेकिन तुम भलीभांति जानते हो कि अपने हाथ में नहीं दिखता, तो टालते हैं। इससे मन में राहत बनी रहती है कि कोई फिक्र नहीं, आज नहीं तो कल हो जाएंगे, कल नहीं तो परसों हो जाएंगे। और हम बहते चले जाते हैं मूर्च्छा में।

If you have the power to set it right, why not set it right now? If it is a matter of becoming like the Buddha, why postpone it to the next birth? What obstructs you from becoming it now? If becoming a Buddha is in your hands, become one now. But you know well it does not seem to be in your hands; hence you postpone. It gives a sense of relief: no worry—if not today, tomorrow; if not tomorrow, the day after. And we drift along in stupor.

मरते क्षण में आपको कोई होश होने वाला नहीं है। जिस व्यक्ति को मरते क्षण में होश रखना हो, उसे जीवित क्षण को होश के लिए उपयोग करना होगा। और इसके पहले कि असली मृत्यु घटे आपको ध्यान में मरने की कला सीखनी होगी।

ध्यान मृत्यु की कला है। वह मरने की तरकीब है अपने हाथ। जब शरीर अपने आप मरेगा, तब हो सकता है, इतनी सुविधा भी न हो। वह घटना इतनी नई होगी कि आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। उस वक्त होश सम्हालना अति अड़चन का होगा। ध्यान में आप मरकर पहले ही देख सकते हैं। ध्यान में आप शरीर को छोड़ सकते हैं और शरीर से अलग हो सकते हैं।

There will be no awareness for you at the moment of death. One who wishes to have awareness while dying must use the moments of life for awareness. And before real death happens, you must learn, in meditation, the art of dying. Meditation is the art of death—the technique of dying in your own hands. When the body dies on its own, there may not be such convenience; the event will be so new you will be in difficulty, and to maintain awareness then will be extremely troublesome. In meditation you can die in advance—you can leave the body and be separate from it.

जो व्यक्ति ध्यान में मृत्यु को साधने लगता है, वह मृत्यु के आने के बहुत पहले मृत्यु से भलीभांति परिचित हो जाता है। उसने मरकर देख ही लिया है। अब मृत्यु के पास नया कुछ भी नहीं है। और जो व्यक्ति अपने को अपने शरीर से अलग करके देख लेता है, मृत्यु फिर उसे बेहोश करने की आवश्यकता नहीं मानती। फिर कोई जरूरत नहीं है।

The one who begins to master death in meditation becomes well acquainted with death long before it comes. He has already died and seen. Now death has nothing new to offer. And one who has seen himself as separate from his body—death no longer finds it necessary to render him unconscious. There is no need then.

ऐसा हुआ कि उन्नीस सौ आठ में काशी के नरेश का एक आपरेशन हुआ पेट का। लेकिन काशी के नरेश ने कहा कि मैं कोई बेहोशी की दवा लेने को तैयार नहीं हूं। एपेंडिसाइटिस का आपरेशन था, डाक्टरों ने कहा कि मुश्किल मामला है। बेहोश तो करना ही पड़ेगा। क्योंकि इतनी असह्य पीड़ा होगी कि अगर आप हिल गए, चिल्लाने लगे, रोने लगे, भागने लगे, तो हम क्या करेंगे? सारा खतरा हो जाएगा। जीवन का खतरा है।

लेकिन नरेश ने कहा कि बिलकुल चिंता मत करें। मुझे सिर्फ मेरी गीता पढ़ने दें। मैं अपनी गीता पढ़ता रहूंगा, आप आपरेशन करते रहना।

It so happened that in 1908 the king of Kashi underwent an abdominal operation. But he said he was not willing to take any anesthetic. It was an appendicitis operation. The doctors said it was difficult—they would have to anesthetize him, for the pain would be unbearable; if he moved, screamed, cried, tried to run, what could they do? Everything would be endangered—his life at risk. But the king said, do not worry at all. Just let me read my Gita. I will keep reciting my Gita; you go on with the operation.

कोई उपाय नहीं था। नरेश लेने को राजी नहीं था बेहोशी की कोई दवा और आपरेशन एकदम जरूरी था। अगर आपरेशन न हो, तो भी मौत हो जाए। तो फिर यह खतरा लेना उचित मालूम पड़ा। जब बिना आपरेशन के भी मौत हो जाएगी, तो एक खतरा लेना उचित है। आपरेशन करके देख लिया जाए। ज्यादा से ज्यादा मौत ही होगी जो कि निश्चित है। लेकिन संभावना है कि बच भी जाए।

यह पहला मौका था चिकित्सा के इतिहास में कि इतना बड़ा आपरेशन बिना किसी बेहोशी की दवा के किया गया। काशी नरेश अपनी गीता का पाठ करते रहे, आपरेशन हो गया।

There was no alternative. The king refused any anesthesia, and the operation was absolutely necessary; without it he would die anyway. So it seemed proper to take the risk: since without surgery death was certain, let us try; at worst he will die, which is certain, but there is a chance he may be saved. It was the first time in medical history that such a major operation was performed without any anesthetic. The king of Kashi kept reciting his Gita, and the operation was done.

आपरेशन पूरा हो गया। कोई कहीं अड़चन न हुई। चिकित्सक बहुत हैरान हुए। जो अंगे्रज डाक्टर, सर्जन ने यह आपरेशन किया था, वह तो चमत्कृत हो गया। उसने कहा कि आप किए क्या? क्योंकि इतनी असह्य पीड़ा!

तो काशी नरेश ने कहा कि मैं ध्यान करता रहा कृष्ण के वचनों का--कि न शरीर के काटे जाने से आत्मा कटती है, न छेदे जाने से छिदती है, न जलाए जाने से जलती है। बस मैं एक ही भाव में डूबा रहा कि मैं अलग हूं, मैं कर्ता नहीं हूं, भोक्ता नहीं हूं, मैं सिर्फ साक्षी हूं। न मुझे कोई जला सकता है; न मुझे कोई छेद सकता है; न मुझे कोई काट सकता है। यह भाव मेरा सघन बना रहा। तुम्हारे औजारों की खटपट मुझे सुनाई पड़ती रही। लेकिन ऐसे जैसे कहीं दूर फासले पर सब हो रहा है। पीड़ा भी थी, लेकिन दूर, जैसे मैं उससे अलग खड़ा हूं। मैं देख रहा हूं। जैसे पीड़ा किसी और को घटित हो रही है।

The operation was completed without any hitch. The physicians were amazed. The English surgeon who performed it was astonished: “What did you do? The pain was so unbearable!” The king replied, “I kept meditating on Krishna’s words: that the soul is neither cut by being cut, nor pierced by being pierced, nor burned by fire. I remained immersed in a single feeling—that I am separate; I am not the doer, not the enjoyer; I am only the witness. No one can burn me, pierce me, or cut me. That feeling remained dense in me. I heard the clatter of your instruments, but as if everything were happening far away. There was pain, but distant—as if I were standing apart. I was watching, as if the pain were happening to someone else.”

अब यह जो सम्राट है, यह मृत्यु में भी होश रख सकता है। जीवन में इसने होश का गहरा प्रयोग कर लिया है।

Now this king can keep awareness even in death; in life he has deeply practiced awareness.

मृत्यु पर भरोसा न करें, जीवन पर भरोसा करें। और जीवन में साध लें, जो भी होना चाहते हों। मृत्यु पर टालें मत। वह धोखा सिद्ध होगा। जो भी क्षण हाथ में हैं, उनका उपयोग करें।

और अगर बुद्धत्व को पाना है, तो इसी घड़ी उसके श्रम में लग जाएं, क्योंकि बुद्धत्व कोई ऐसी बच्चों जैसी बात नहीं है कि आप सोच लेंगे और हो जाएगी। बहुत श्रम करना होगा, बहुत साधना करनी होगी। और तभी अंतिम क्षण में वह बीज बन जाएगा और नया जन्म उस बीज के मार्ग से अंकुरित हो सकता है।

Do not trust in death; trust in life. And in life, cultivate whatever you wish to become. Do not postpone to death—that will prove deceptive. Use whatever moments are in your hands. And if you want to attain Buddhahood, then begin its work this very moment, because Buddhahood is not some childish matter that will happen just by thinking of it. Much labor will be needed, much practice. Only then will it become the seed at the last moment, and a new birth can sprout along the path of that seed.

एक मित्र ने पूछा है, ओशो, अगर सभी मनुष्य अकर्ता बन जाएं, गीता की बात को मान लें, तो जीवन में, संसार में क्या रस बाकी रह जाएगा?
A friend has asked, Osho, if all human beings become non-doers, accept the Gita’s teaching, then what juice would be left in life and in the world?

अभी क्या रस है जीवन में? अभी कर्ता बने हुए हैं गीता के विपरीत, अभी क्या रस है जीवन में? और अगर जीवन में रस ही है, तो गीता को पढ़ने की जरूरत क्या है? गीता को सुनने की क्या जरूरत है? अगर जीवन में रस ही है, तो धर्म की बात ही क्यों उठानी? परमात्मा और मोक्ष और ध्यान और समाधि की चर्चा ही क्यों चलानी?

What juice is there in life right now? Right now you are doers, contrary to the Gita—what juice is there in life? And if life is already juicy, then what need is there to read the Gita? What need to hear it? If life is already juicy, why even raise the question of religion? Why talk of God, liberation, meditation, samadhi?

अगर जीवन में रस है, तो बात खतम हो गई। रस की ही तो खोज है। रस ही तो परमात्मा है। बात खतम हो गई। फिर कुछ करना नहीं है। फिर और ज्यादा कर्ता हो जाएं, ताकि और ज्यादा रस मिले। और संसार में उतर जाएं, ताकि रस के और गहरे स्रोत मिल जाएं।

If there is juice in life, the matter is finished. Juice itself is God. Then nothing remains to be done. Then become even more of a doer so that you get even more juice. Plunge deeper into the world so that you find deeper sources of juice.

अगर जीवन में रस मिल ही रहा है कर्ता बनकर, तो गीता वगैरह को, सबको अग्नि में आहुति कर दें। कोई आवश्यकता नहीं है। और कृष्ण वगैरह की बात ही मत सुनना। नहीं तो वे आपका रस नष्ट कर दें। आप बड़े आनंद में हैं, कहां इनकी बातें सुनते हैं!

And if, by being a doer, you are already getting juice, then offer the Gita and the rest into the fire. There is no need. And do not listen to Krishna and the others—otherwise they will destroy your juice. You are in great bliss—why listen to them at all!

लेकिन आप अगर रस में ही होते, तो यह बात ठीक थी। आपको रस बिलकुल नहीं है। दुख में हैं, गहन दुख में हैं। हां, रस की आशा बनाए हुए हैं। जब भी हैं, तब दुख में हैं; और रस भविष्य में है।

But if you truly were in juice, that would be fine. You have no juice at all. You are in suffering, in deep suffering. Yes, you keep alive the hope of juice. Whenever you are, you are in suffering; and the juice is in the future.

संसार में जरा भी रस नहीं है। सिर्फ भविष्य की आशा में रस है। जहां हैं, वहां तो दुखी हैं। लेकिन सोचते हैं कि कल एक बड़ा मकान बनेगा और वहां आनंद होगा। जितना है, उसमें तो दुखी हैं। लेकिन सोचते हैं, कल ज्यादा हो जाएगा और बड़ा रस आएगा। कल कुछ होगा, जिससे रस घटित होने वाला है।

There is not a trace of juice in the world; there is juice only in the hope of the future. Where you are, there you are unhappy. But you think, tomorrow a big house will be built and there will be joy there. With what you have, you are unhappy; but you think tomorrow there will be more and great juice will come. Tomorrow something will happen by which juice will occur.

कल की आशा में आज के दुख को हम बिताते हैं। वह कल कभी नहीं आता। कल होता ही नहीं। जो भी है, वह आज है। संसार आशा है। उस आशा में रस है। डर लगता होगा कि अगर साक्षी हो जाएंगे, तो फिर रस खो जाएगा। क्योंकि साक्षी होते ही भविष्य खो जाता है; वर्तमान ही रह जाता है। इसलिए सवाल तो बिलकुल सही है।

On the hope of tomorrow we spend today’s misery. That tomorrow never comes. Tomorrow never is. Whatever there is, is today. The world is hope; the juice is in that hope. You must be afraid that if you become a witness, then the juice will be lost. Because the moment you become a witness, the future is lost; only the present remains. So the question is absolutely right.

संसार में रस नहीं है, जो खो जाएगा। क्योंकि संसार में रस होता, तब तो धर्म की कोई जरूरत ही नहीं थी। संसार में दुख है, इसलिए धर्म पैदा हो सका है। संसार में बीमारी है, इसलिए धर्म की चिकित्सा खोजी जा सकी है। अगर संसार स्वास्थ्य है, तो धर्म तो बिलकुल निष्प्रयोजन है।

There is no juice in the world that will be lost. If the world had juice, then there would be no need for religion at all. There is suffering in the world; therefore religion could come into being. There is illness in the world; therefore the medicine of religion could be sought. If the world were health, religion would be utterly purposeless.

बर्ट्रेंड रसेल ने ठीक कहा है। उसने कहा है कि दुनिया में धर्म तब तक रहेगा, जब तक दुख है। इसलिए अगर हमको धर्म को मिटाना है, तो दुख को मिटा देना चाहिए।

Bertrand Russell has said it rightly. He has said religion will remain in the world as long as there is suffering. Therefore, if we want to abolish religion, we should abolish suffering.

वह ठीक कहता है। लेकिन दुख मिट नहीं सकता। पांच हजार साल का इतिहास तो हमें ज्ञात है। आदमी दुख को मिटाने की कोशिश कर रहा है। और एक दुख मिटा भी लेता है, तो दस दुख पैदा हो जाते हैं। पुराने दुख मिट जाते हैं, तो नए दुख आ जाते हैं। लेकिन दुख नहीं मिटता।

He is right. But suffering cannot be abolished. Five thousand years of history are known to us. Man has been trying to eradicate suffering. And if he manages to remove one suffering, ten new sufferings are born. The old sufferings are erased and new ones arrive. But suffering does not disappear.

निश्चित ही, हजार साल पहले दूसरे दुख थे, आज दूसरे दुख हैं। कल दूसरे दुख होंगे। हिंदुस्तान में एक तरह का दुख है, अमेरिका में दूसरी तरह का दुख है, रूस में तीसरी तरह का दुख है। लेकिन दुख नहीं मिटता।

Certainly, a thousand years ago there were different sufferings; today there are different ones; tomorrow there will be others. In India there is one kind of suffering, in America another, in Russia a third. But suffering does not vanish.

जमीन पर कोई भी समाज आज तक यह नहीं कह सका कि हमारा दुख मिट गया, अब हम आनंद में हैं। कुछ व्यक्ति जरूर कह सके हैं कि हमारा दुख मिट गया और हम आनंद में हैं। लेकिन वे व्यक्ति वही हैं, जिन्होंने धर्म का प्रयोग किया है। आज तक धर्म से रहित व्यक्ति यह नहीं कह सका कि मैं आनंद में हूं। वह दुख में ही है।

No society on earth has ever been able to say, “Our suffering is gone; now we are in bliss.” A few individuals have indeed said, “Our suffering is gone and we are in bliss.” But those individuals are precisely the ones who have experimented with religion. Till today, a person devoid of religion has never been able to say, “I am in bliss.” He remains in suffering.

रसेल ठीक कहता है, धर्म को मिटाना हो तो दुख को मिटा देना चाहिए। मैं भी राजी हूं। लेकिन दुख अगर मिट सके, तब।

Russell is right: if you want to abolish religion, abolish suffering. I agree too—but only if suffering could be abolished.

दो संभावनाएं हैं। दुख मिट जाए, तो धर्म मिट जाए, एक संभावना। एक दूसरी संभावना है कि धर्म आ जाए, तो दुख मिट जाए। रसेल पहली बात से राजी है। मैं दूसरी बात से राजी हूं।

There are two possibilities. One: if suffering disappears, religion disappears. Two: if religion arrives, suffering disappears. Russell agrees with the first; I agree with the second.

दुख मिट नहीं सकता। लेकिन धर्म आ जाए, तो दुख मिट सकता है। धर्म तो चिकित्सा है। वह तो जीवन से दुख के जो-जो कारण हैं, उनको नष्ट करना है। जिस कारण से हम दुख पैदा कर लेते हैं जीवन में, उस कारण को तोड़ देना है। वह कारण है, कर्ता का भाव। वह कारण है कि मैं कर रहा हूं, वही दुख का मूल है। अहंकार, मैं हूं, वही दुख का मूल है। उसे तोड़ते से ही दुख विलीन हो जाता है और आनंद की वर्षा शुरू हो जाती है।

Suffering cannot be erased. But if religion arrives, suffering can be erased. Religion is a therapy; it aims to destroy the causes of suffering in life. The cause from which we manufacture suffering in life is to be broken. That cause is the feeling of doership. The belief “I am doing” is the root of suffering. The ego—“I am”—is the root of suffering. The moment that is broken, suffering dissolves and a rain of bliss begins.

ये मित्र कहते हैं, जीवन में रस क्या रह जाएगा?

These friends ask: what juice will remain in life?

जीवन में रस है ही नहीं, पहली बात। पर दूसरी बात सोचने जैसी है, भविष्य का जो रस है, वह जरूर खो जाएगा। साक्षी के लिए कोई भविष्य नहीं है।

First thing: there is no juice in life as it is. But the second point is worth considering: the juice that belongs to the future will certainly be lost. For the witness there is no future.

इसे थोड़ा समझें। समय के हम तीन विभाजन करते हैं, अतीत, वर्तमान, भविष्य। वे समय के विभाजन नहीं हैं। समय तो सदा वर्तमान है। समय का तो एक ही टेंस है, प्रेजेंट। अतीत तो सिर्फ स्मृति है मन की, वह कहीं है नहीं। और भविष्य केवल कल्पना है मन की, वह भी कहीं है नहीं। जो समय है, वह तो सदा वर्तमान है।

Understand this a little. We divide time into three: past, present, future. But these are not divisions of time. Time is always present. Time has only one tense: present. The past is only a memory of the mind; it exists nowhere. And the future is only an imagination of the mind; it, too, is nowhere. Whatever time is, is always present.

आपका कभी अतीत से कोई मिलना हुआ? कि भविष्य से कोई मिलना हुआ? जब भी मिलना होता है, तो वर्तमान से होता है। आप सदा अभी और यहीं, हियर एंड नाउ होते हैं। न तो आप पीछे होते हैं, न आगे होते हैं। हां, पीछे का खयाल आप में हो सकता है। वह आपके मन की बात है। और आगे का खयाल भी हो सकता है, वह भी मन की बात है।

Have you ever met the past? Or met the future? Whenever meeting happens, it happens with the present. You are always here and now. Neither are you behind nor ahead. Yes, the thought of the past can be in you—that is the mind’s affair. And thoughts of the future can be there—that too is the mind’s affair.

अस्तित्व वर्तमान है; मन अतीत और भविष्य है। एक और मजे की बात है, अस्तित्व वर्तमान है सदा, और मन कभी वर्तमान नहीं है। मन कभी अभी और यहीं नहीं होता। इसे थोड़ा सोचें।

Existence is present; mind is past and future. One more delightful point: existence is always present, and the mind is never present. The mind is never here and now. Think on this a little.

अगर आप पूरी तरह से यहीं होने की कोशिश करें इसी क्षण में; भूल जाएं सारे अतीत को, जो हो चुका, वह अब नहीं है; भूल जाएं सारे भविष्य को, जो अभी हुआ नहीं है; सिर्फ यहीं रह जाएं, वर्तमान में, तो मन समाप्त हो जाएगा। क्योंकि मन को या तो अतीत चाहिए दौड़ने के लिए पीछे, स्मृति; या भविष्य चाहिए, स्पेस चाहिए, जगह चाहिए। वर्तमान में जगह ही नहीं है। वर्तमान का क्षण इतना छोटा है कि मन को फैलने की जरा भी जगह नहीं है।

If you try to be completely here in this very moment—forget the whole past; what has happened is no more; forget the whole future; what has not happened is not yet—remain only here, in the present, then the mind will end. The mind needs either the past, to run backward into memory, or the future—space, room to spread. In the present there is no room. The moment of the present is so small that the mind has no space at all to expand.

क्या करिएगा? अगर अतीत छीन लिया, भविष्य छीन लिया, तो वर्तमान में मन को करने को कुछ भी नहीं बचता। इसलिए ध्यान की एक गहनतम प्रक्रिया है और वह है, वर्तमान में जीना। तो ध्यान अपने आप फलित होने लगता है, क्योंकि मन समाप्त होने लगता है। मन बच ही नहीं सकता।

What will it do? If you take away the past and take away the future, then in the present nothing remains for the mind to do. Therefore one of the deepest processes of meditation is to live in the present. Then meditation begins to bear fruit by itself, because the mind begins to end. The mind simply cannot survive.

समय सिर्फ वर्तमान है। मन है अतीत और भविष्य। अगर आप साक्षी होंगे, तो वर्तमान में हो जाएंगे। भविष्य और अतीत दोनों खो जाएंगे। क्योंकि साक्षी तो उसी के हो सकते हैं, जो है। अतीत के क्या साक्षी होंगे, जो है ही नहीं? भविष्य के क्या साक्षी होंगे, जो अभी होने को है? साक्षी तो उसी का हुआ जा सकता है, जो है।

Time is only the present. Mind is past and future. If you become a witness, you will come into the present. Both past and future will disappear. Because you can be a witness only of that which is. How will you witness the past, which is not? How will you witness the future, which is yet to be? Witnessing is possible only of that which is.

साक्षी होते ही मन समाप्त हो जाता है। इसलिए भविष्य का जो रस है, वह जरूर समाप्त हो जाएगा। लेकिन आपको पता ही नहीं है कि भविष्य का रस तो समाप्त होगा, वर्तमान का आनंद आपके ऊपर बरस पड़ेगा। और भविष्य का रस तो केवल आश्वासन है झूठा, वह कभी पूरा नहीं होता।

The moment witnessing happens, the mind ends. Therefore the juice of the future will certainly end. But you do not yet know that when the future’s juice ends, the bliss of the present will pour over you. And the future’s juice is only a false assurance; it never fulfills.

इसे इस तरह सोचें। अगर आप पचास साल के हो गए हैं, तो यह पचास साल की उम्र आज से दस साल पहले भविष्य थी। और दस साल पहले आपने सोचा होगा, न मालूम क्या-क्या आनंद आने वाला है! अब तो वह सब आप देख चुके हैं। वह अभी तक आनंद आया नहीं।

Think of it this way. If you are fifty years old, then that fifty years was the future ten years ago. And ten years ago you must have thought, “Who knows what joys are about to come!” Now you have seen it all. Yet joy has not arrived.

बचपन से आदमी यह सोचता है, कल, कल, कल! और एक दिन मौत आ जाती है और आनंद नहीं आता। लौटकर देखें, कोई एकाध क्षण आपको ऐसा खयाल आता है, जिसको आप कह सकें वह आनंद था! जिसको आप कह सकें कि उसके कारण मेरा जीवन सार्थक हो गया! जिसके कारण आप कह सकें कि जीवन के सब दुख झेलने योग्य थे! क्योंकि वह एक आनंद का कण भी मिल गया, तो सब दुख चुक गए। कोई नुकसान नहीं हुआ। क्या एकाध ऐसा क्षण जीवन में आपको खयाल है, जिसके लिए आप फिर से जीने को राजी हो जाएं! कि यह सारी तकलीफ झेलने को मैं राजी हूं, क्योंकि वह क्षण पाने जैसा था।

From childhood a person keeps thinking, “Tomorrow, tomorrow, tomorrow!” And one day death arrives—and joy does not. Looking back, can you recall even a single moment which you could call bliss? A moment of which you could say, “Because of that, my life became meaningful,” for which you could say, “All life’s sufferings were worth bearing because even that one drop of bliss was found—then all suffering is repaid; no loss at all.” Is there even one such moment in your life for which you would be ready to live it all over again? “I am ready to endure all the hardships, because that moment was worth attaining.”

कोई क्षण याद नहीं आएगा। सब बासा-बासा, सब राख-राख, सब बेस्वाद। लेकिन आशा फिर भी टंगी है भविष्य में। मरते दम तक आशा टंगी है। उस आशा में रस मालूम पड़ता है। वह रस धोखा है।

No such moment will come to mind. All stale, all ash, all tasteless. And yet hope still hangs in the future. It hangs till the last breath. In that hope the juice seems to be. That juice is a deception.

साक्षी, अकर्ता के भाव में धोखे का रस उपलब्ध नहीं होता, लेकिन वास्तविक रस की वर्षा हो जाती है।

In witnessing, in the state of non-doership, the juice of deception is not available, but the shower of real juice begins.

कृष्ण का जो नृत्य है, बुद्ध का जो मौन है, महावीर का जो सौंदर्य है, वह भविष्य के रस से पैदा हुई बातें नहीं हैं। वह वर्तमान में, अभी-यहीं उनके ऊपर घनघोर वर्षा हो रही है।

Krishna’s dance, Buddha’s silence, Mahavira’s beauty are not born from the juice of the future. Over them, here-now, in the present, there is a torrential downpour.

कबीर कहते हैं, अमृत बरस रहा है और मैं नाच रहा हूं। वह अमृत किसी भविष्य की बात नहीं है। वह अभी बरस रहा है। वह यहीं बरस रहा है। कबीर कहते हैं, देखो, मेरे कपड़े बिलकुल भीग गए हैं! मैं अमृत की वर्षा में खड़ा हूं। बादल गरज रहे हैं और अमृत बरस रहा है। बरसेगा नहीं, बरस रहा है! देखो, मेरे कपड़े भीग रहे हैं!

Kabir says, “Nectar is raining and I am dancing.” That nectar is not about the future. It is raining now. It is raining here. Kabir says, “Look, my clothes are thoroughly drenched! I am standing in a shower of nectar. The clouds are thundering and nectar is pouring. Not that it will rain; it is raining! Look, my clothes are getting soaked!”

धर्म है वर्तमान की घटना, वासना है भविष्य की दौड़। अगर भविष्य में बहुत रस मालूम पड़ता हो, तो अकर्ता बनने की कोशिश मत करना, क्योंकि बनते ही भविष्य गिर जाता है। और अगर दुख ही दुख पाया हो--भविष्य रोज तो वर्तमान बन जाता है और दुख लाता है--तो फिर एक दफे हिम्मत करके अकर्ता भी बनने की कोशिश करना।

Religion is an event of the present; craving is a run into the future. If the future seems very juicy to you, do not try to become a non-doer—because the moment you become one, the future drops away. But if you have found nothing but suffering—every day the future becomes the present and brings suffering—then once, take courage and try to become a non-doer.

अकर्ता बनते ही वह द्वार खुल जाता है इटरनिटी का, शाश्वतता का। वह वर्तमान से ही खुलता है। वर्तमान है अस्तित्व का द्वार। अगर आप अभी और यहीं एक क्षण को भी ठहरने को राजी हो जाएं, तो आपका परमात्मा से मिलन हो सकता है।

The moment you become a non-doer, the door of eternity opens. It opens only through the present. The present is the door of existence. If you agree to stop, here and now, even for a single moment, you can meet God.

लेकिन हमारा मन बहुत होशियार है। अभी मैं बात कर रहा हूं, मन कहेगा कि ठीक कह रहे हैं। घर चलकर इसकी कोशिश करेंगे। घर चलकर? भविष्य! जरा किसी दिन फुर्सत मिलेगी, तो अकर्ता बनने की भी चेष्टा करेंगे। भविष्य!

But our mind is very clever. While I am speaking, the mind will say, “He is right. We will try this after we get home.” After you get home? The future! “Someday, when we have some free time, we will also try to become non-doers.” The future!

जो अभी हो सकता है, उसको हम कल पर टालकर वंचित हो जाते हैं। लेकिन रस तो केवल उन्हीं लोगों ने जाना है, जो वर्तमान में प्रविष्ट हो गए हैं। बाकी लोगों ने सिवाय दुख के और कुछ भी नहीं जाना है।

What can happen now, we postpone to tomorrow and are deprived. Only those have known juice who have entered the present. The rest have known nothing but suffering.

बुद्ध के जीवन में उल्लेख है.। बुद्ध को सभी सुख उपलब्ध थे, जो आप खोज सकते हैं। लेकिन सभी सुख उपलब्ध होने में एक बड़ा खतरा हो जाता है। और वह खतरा यह हो जाता है कि भविष्य की आशा नहीं रह जाती है।

It is recorded in Buddha’s life. Buddha had all the pleasures you can seek. But in having all pleasures, a great danger appears: the hope of the future disappears.

दुख में एक सुविधा है, भविष्य में आशा रहती है। जो कार आप चाहते हैं, वह कल मिल सकती है, आज, अभी नहीं मिल सकती। श्रम करेंगे, पैसा जुटाएंगे, चोरी करेंगे, बेईमानी करेंगे, कुछ उपाय करेंगे। कल, समय चाहिए। जो मकान आप बनाना चाहते हैं, वक्त लेगा।

There is one convenience in suffering: hope remains in the future. The car you want can be had tomorrow; not today, not now. You will work, collect money, steal, be dishonest, do something. Tomorrow. Time is needed. The house you want to build will take time.

लेकिन बुद्ध को एक मुसीबत हो गई, एक अभिशाप, जो वरदान सिद्ध हुआ। उनके पास सब था, इसलिए भविष्य का कोई उपाय न रहा। जो भी था, वह था। महल बड़े से बड़े उनके पास थे। स्त्रियां सुंदर से सुंदर उनके पास थीं। धन जितना हो सकता था, उनके पास था। जो भी हो सकता था उस जमाने में श्रेष्ठतम, सुंदरतम, वह सब उनके पास था।

But Buddha had a problem—an affliction that proved to be a boon. He had everything; therefore there was no device left for hope. Whatever could be, was. His palaces were the grandest. The most beautiful women were with him. He had as much wealth as could be had. Whatever in that age was best and most beautiful—he had it all.

Buddha got into trouble. Because everything was there, the future collapsed. And suffering became visible—everything is suffering. He ran away.

बुद्ध मुश्किल में पड़ गए। क्योंकि आशा का कोई उपाय न रहा। होप समाप्त हो गई। इससे बड़ा मकान नहीं हो सकता; इससे सुंदर स्त्री नहीं हो सकती; इससे ज्यादा धन नहीं हो सकता। बुद्ध की तकलीफ यह हो गई कि उनके पास सब था, इसलिए भविष्य गिर गया। और दुख दिखाई पड़ गया कि सब दुख है। वे भाग खड़े हुए।

यह बड़े मजे की बात है, सुख में से लोग जाग गए हैं, भाग गए हैं, और दुख में लोग चलते चले जाते हैं! सुख में लोग इसलिए भाग खड़े होते हैं कि दिखाई पड़ जाता है कि अब और तो कुछ हो नहीं सकता। जो हो सकता था, वह हो गया, और कुछ हुआ नहीं। और भीतर दुख ही दुख है। भविष्य कुछ है नहीं। आशा बंधती नहीं। आशा टूट जाती है। आशा के सब सेतु गिर गए। बुद्ध भाग गए।

It is a great wonder: people have awakened out of pleasure and fled, and people in suffering keep trudging on! People flee in pleasure because they see that nothing more can happen. Whatever could happen has happened—and nothing happened. Inside there is only suffering. There is no future. Hope does not take hold. All the bridges of hope collapse. Buddha fled.

जब बुद्ध भाग रहे हैं, तो उनका सारथी उनसे कहता है कि आप क्या पागलपन कर रहे हैं! सारथी गरीब आदमी है। उसको अभी आशाएं हैं। वह प्रधान सारथी भी हो सकता है। वह सम्राट का सारथी हो सकता है। अभी राजकुमार का सारथी है। अभी बड़ी आशाएं हैं। वह बुद्ध को कहता है कि मैं बूढ़ा आदमी हूं; मैं तुम्हें समझाता हूं; तुम गलती कर रहे हो। तुम नासमझी कर रहे हो। तुम अभी यौवन की भूल में हो। लौट चलो। इतने सुंदर महल कहां मिलेंगे? इतनी सुंदर पत्नियां कहां मिलेंगी? इतना सुंदर पुत्र कहां पाओगे? तुम्हारे पास सब कुछ है, तुम कहां भागे जा रहे हो!

As Buddha is fleeing, his charioteer says to him, “What madness are you doing!” The charioteer is a poor man. He still has hopes. He can become the chief charioteer. He can become the emperor’s charioteer. Right now he is the prince’s charioteer. He says to Buddha, “I am an old man; let me advise you; you are making a mistake. You are being foolish. You are in the delusion of youth. Come back. Where will you find such beautiful palaces? Where will you find such beautiful wives? Where will you get such a beautiful son? You have everything—where are you running!”

वह सारथी और बुद्ध के बीच जो बातचीत है.। वह सारथी गलत नहीं कहता। वह अपने हिसाब से कहता है। उसको अभी आशाओं का जाल आगे खड़ा है। ये महल उसे भी मिल सकते हैं भविष्य में। ये सुंदर स्त्रियां वह भी पा सकता है। अभी दौड़ कायम है। उसे बुद्ध बिलकुल नासमझ मालूम पड़ते हैं कि यह लड़का बिलकुल नासमझ है। यह बच्चों जैसी बात कर रहा है। जहां जाने के लिए सारी दुनिया कोशिश कर रही है, वहां से यह भाग रहा है! आखिरी क्षण में भी वह कहता है कि एक बार मैं तुमसे फिर कहता हूं, लौट चलो। महलों में वापस लौट चलो।

That conversation between the charioteer and Buddha—well, the charioteer is not wrong. He speaks from his own reckoning. Ahead of him, the web of hopes still stands. Those palaces could also come to him in the future. Those beautiful women he too might obtain. The race is still on. To him, Buddha seems utterly foolish—like a child. Where the whole world is trying to reach, from there he is running away! Even at the last moment, he says, “Once more I tell you, turn back. Return to the palaces.”

तो बुद्ध कहते हैं, तुझे महल दिखाई पड़ते हैं, क्योंकि तू उन महलों में नहीं है। मुझे वहां सिर्फ आग की लपटें और दुख दिखाई पड़ता है। क्योंकि मैं वहां से आ रहा हूं। मैं उनमें रहकर आ रहा हूं। तू उनके बाहर है। इसलिए तुझे कुछ पता नहीं है। तू मुझे समझाने की कोशिश मत कर।

Buddha says, “You see palaces because you are not in those palaces. I see only flames and suffering there, because I am coming from there. I have lived in them. You are outside. Therefore you know nothing. Do not try to advise me.”

बुद्ध महल छोड़ देते हैं। और छह वर्ष तक बड़ी कठिन तपश्चर्या करते हैं परमात्मा को, सत्य को, मोक्ष को पाने की। लेकिन छह वर्ष की कठिन तपश्चर्या में भी न मोक्ष मिलता, न परमात्मा मिलता, न आत्मा मिलती।

Buddha leaves the palaces. And for six years he performs great austerities to attain God, truth, liberation. But in six years of severe austerity he attains neither liberation, nor God, nor the self.

बुद्ध की कथा बड़ी अनूठी है। छह वर्ष वे, जो भी कहा जाता है, करते हैं। जो भी साधना-पद्धति बताई जाती है, करते हैं। उनसे गुरु घबड़ाने लगते हैं। अक्सर शिष्य गुरु से घबड़ाते हैं, क्योंकि गुरु जो कहता है, वे नहीं कर पाते। लेकिन बुद्ध से गुरु घबड़ाने लगते हैं। गुरु उनको कहते हैं कि बस, जो भी हम सिखा सकते थे, सिखा दिया; और तुमने सब कर लिया। और बुद्ध कहते हैं, आगे बताओ, क्योंकि अभी कुछ भी नहीं हुआ। तो वे कहते हैं, अब तुम कहीं और जाओ।

Buddha’s story is unique. For six years he does whatever is prescribed. Whatever method is taught, he practices it. His masters begin to get frightened. Usually disciples are frightened of the master because they cannot do what he says. But with Buddha, the masters get frightened. They say to him, “Enough—whatever we could teach, we have taught; and you have done it all.” And Buddha says, “Tell me further, because nothing has happened yet.” Then they say, “Now you should go somewhere else.”

जितने गुरु उपलब्ध थे, बुद्ध सबके पास घूमकर सबको थका डालते हैं। छह वर्ष बाद निरंजना नदी के किनारे वे वृक्ष के नीचे थककर बैठे हैं। यह थकान बड़ी गहरी है। एक थकान तो महलों की थी कि महल व्यर्थ हो गए थे। महल तो व्यर्थ हो गए थे, क्योंकि महलों में कोई भविष्य नहीं था।

He goes to every available master and exhausts them all. After six years he sits, tired, under a tree on the bank of the Niranjana River. This weariness is very deep. One weariness was of the palaces: the palaces had become futile, because there was no future in the palaces.

इसे थोड़ा समझें; बारीक है। महलों में कोई भविष्य नहीं था। सब था पास में, आगे कोई आशा नहीं थी। जब उन्होंने महल छोड़े, तो आशा फिर बंध गई; भविष्य खुला हो गया। अब मोक्ष, परमात्मा, आत्मा, शांति, आनंद, इनके भविष्य की मंजिलें बन गईं। अब वे फिर दौड़ने लगे। वासना ने फिर गति पकड़ ली। अब वे साधना कर रहे थे, लेकिन वासना जग गई। क्योंकि वासना भविष्य के कारण जगती है। वासना है, मेरे और भविष्य के बीच जोड़। अब वे फिर दौड़ने लगे।

Understand this; it is subtle. In the palaces there was no future. Everything was at hand; there was no hope ahead. When he left the palaces, hope arose again; the future opened. Now liberation, God, the self, peace, bliss—these became the goals of the future. He began to run again. Desire picked up speed again. He was practicing, but desire had arisen, because desire is awakened by the future. Desire is the link between me and the future. He began to race again.

ये छह वर्ष, तपश्चर्या के वर्ष, वासना के वर्ष थे। मोक्ष पाना था। और आज मिल नहीं सकता, भविष्य में था। इसलिए सब कठोर उपाय किए, लेकिन मोक्ष नहीं मिला। क्योंकि मोक्ष तो तभी मिलता है, जब दौड़ सब समाप्त हो जाती है। वह भीतर का शून्य तो तभी उपलब्ध होता है, या पूर्ण तभी उपलब्ध होता है, जब सब वासना गिर जाती है।

Those six years—the years of austerity—were years of desire. Liberation had to be attained. It could not be had today; it was in the future. Therefore all harsh methods were tried, but liberation did not come. Because liberation comes only when all running stops. The inner void—or fullness—becomes available only when all desire falls.

यह भी वासना थी कि ईश्वर को पा लूं, सत्य को पा लूं। जो चीज भी भविष्य की मांग करती है, वह वासना है। ऐसा समझ लें कि जिस विचार के लिए भी भविष्य की जरूरत है, वह वासना है।

This too was a desire: to attain God, to attain truth. Whatever demands the future is desire. Understand it thus: any thought that needs the future is desire.

तो बुद्ध उस दिन थक गए। यह थकान दोहरी थी। महल बेकार हो गए। अब साधना भी बेकार हो गई। अब वे वृक्ष के नीचे थककर बैठे थे। उस रात उनको लगा, अब करने को कुछ भी नहीं बचा। महल जान लिए। साधना की पद्धतियां जान लीं। कहीं कुछ पाने को नहीं है। यह थकान बड़ी गहरी उतर गई, कहीं कुछ पाने को नहीं है। इस विचार ने कि कहीं कुछ पाने को नहीं है, स्वभावतः दूसरे विचार को भी जन्म दिया कि कुछ करने को नहीं है।

That day Buddha was spent. The weariness was twofold. The palaces had become useless. Now the methods of practice had also become useless. He sat under the tree, exhausted. That night he felt: there is nothing left to do. I have known the palaces. I have known the methods of practice. There is nothing anywhere to attain. This weariness sank very deep: there is nothing anywhere to get. From this thought, naturally another thought was born: there is nothing to do.

इसे थोड़ा समझ लें। जब कुछ पाने को नहीं है, तो करने को क्या बचता है? जब तक पाने को है, तब तक करने को बचता है। बुद्ध को लगा कि अब कुछ न पाने को है, न कुछ करने को है। वे उस रात खाली बैठे रह गए उस वृक्ष के नीचे। नींद कब आ गई, उन्हें पता नहीं।

Understand this a little. When there is nothing to get, what remains to do? As long as there is something to get, there is something to do. Buddha felt: now there is nothing to get, nothing to do. That night he sat empty under the tree. He did not know when sleep came.

सुबह जब रात का आखिरी तारा डूबता था, तब उनकी आंखें खुलीं। आज कुछ भी करने को नहीं था। न महल, न संसार, न मोक्ष, न आत्मा, कुछ भी करने को नहीं था। उनकी आंखें खुलीं। भीतर कोई वासना नहीं थी। आज उन्हें यह भी खयाल नहीं था कि उठकर कहां जाऊं। उठकर क्या करूं। उठने का भी क्या प्रयोजन है। आज कोई बात ही बाकी न रही थी! वे थे; आखिरी डूबता हुआ तारा था; सुबह का सन्नाटा था; निरंजना नदी का तट था। और बुद्ध को ज्ञान उपलब्ध हो गया।

At dawn, when the last star was going down, his eyes opened. Today there was nothing at all to do. No palaces, no world, no liberation, no self—nothing to do. His eyes opened. Inside there was no desire. Today even the thought was not there—where should I go after getting up? What should I do after getting up? What is the point of getting up? Nothing remained! He was; the last sinking star was there; the silence of morning; the bank of the Niranjana River. And enlightenment happened to Buddha.

जो साधना से न मिला, दौड़कर न मिला, वह उस सुबह रुक जाने से मिल गया। कुछ किया नहीं, और मिल गया! कुछ कर नहीं रहे थे उस क्षण में। क्या हुआ? उस क्षण में वे साक्षी हो गए। जब कोई कर्ता नहीं होता, तो साक्षी हो जाता है। और जब तक कोई कर्ता होता है, तब तक साक्षी नहीं हो पाता। उस क्षण वे देखने में समर्थ हो गए। कुछ करने को नहीं था, इसलिए करने की कोई वासना मन में नहीं थी। कोई द्वंद्व, कोई तनाव, कोई तरंग, कुछ भी नहीं था। मन बिलकुल शून्य था, जैसे नदी में कोई लहर न हो। इस लहरहीन अवस्था में परम आनंद उनके ऊपर बरस गया।

What could not be obtained through practice, what was not got by running, was obtained that morning by stopping. He did nothing, and it happened! In that moment he was a witness. When there is no doer, witnessing happens. And as long as there is a doer, witnessing cannot be. In that moment he became capable of seeing. There was nothing to do, therefore there was no desire to do. No conflict, no tension, no ripple—nothing at all. The mind was absolutely empty, as if there were no wave in the river. In that waveless state, supreme bliss poured over him.

शांत होते ही आनंद बरस जाता है। मौन होते ही आनंद बरस जाता है। रुकते ही मंजिल पास आ जाती है। दौड़ते हैं, मंजिल दूर जाती है। रुकते हैं, मंजिल पास आ जाती है।

The moment you are still, bliss showers. The moment you are silent, bliss showers. The moment you stop, the goal comes near. When you run, the goal goes far. When you stop, the goal comes close.

यह कहना ठीक नहीं है कि रुकते हैं, मंजिल पास आ जाती है। रुकते ही आप पाते हैं कि आप ही मंजिल हैं। कहीं जाने की कोई जरूरत न थी। जा रहे थे, इसलिए चूक रहे थे। खोज रहे थे, इसलिए खो रहे थे। रुक गए, और पा लिया।

It is not even right to say that when you stop, the goal comes close. The moment you stop, you find you yourself are the goal. There was nowhere to go. Because you were going, you were missing. Because you were seeking, you were losing. You stopped—and you found.

एक आखिरी प्रश्न।

One last question.

एक मित्र ने पूछा है कि ओशो, क्या बिना साधना किए, अकस्मात आत्म-साक्षात्कार नहीं हो सकता?
A friend has asked, Osho, can there not be sudden self-realization without any practice?

कठिन है सवाल, लेकिन जो मैं अभी कह रहा था, उससे जोड़कर समझेंगे तो आसान हो जाएगा।

क्या अकस्मात आत्म-साक्षात्कार नहीं हो सकता?

पहली तो बात, जब भी आत्म-साक्षात्कार होता है, तो अकस्मात ही होता है। जब भी आत्मा का अनुभव होता है, तो अकस्मात ही होता है। लेकिन इसका मतलब आप यह मत समझना कि उसके लिए कुछ भी करना नहीं पड़ता है। आपके करने से नहीं होता, लेकिन आपका करना जरूरी है।

It’s a difficult question, but if you connect it with what I was just saying, it will become easy. Can there not be sudden self-realization? First, whenever self-realization happens, it happens suddenly. Whenever the soul is experienced, it is always sudden. But don’t take this to mean that nothing needs to be done for it. It does not happen because of your doing, but your doing is necessary.

इसे ऐसा समझें कि आपको किसी मित्र का नाम भूल गया है। और आप बड़ी चेष्टा करते हैं याद करने की। और जितनी चेष्टा करते हैं, उतना ही कुछ याद नहीं आता। और ऐसा भी लगता है कि बिलकुल जबान पर रखा है। आप कहते भी हैं कि बिलकुल जबान पर रखा है। अब जबान पर ही रखा है, तो निकाल क्यों नहीं देते? लेकिन पकड़ में नहीं आता। और जितनी कोशिश पकड़ने की करते हैं, उतना ही बचता है, भागता है। और भीतर कहीं एहसास भी होता है कि मालूम है। यह भी एहसास होता है कि अभी आ जाएगा। और फिर भी पकड़ में नहीं आता।

Understand it like this: you have forgotten a friend’s name. You try very hard to remember. The more you try, the less it comes. It even feels as if it’s right on the tip of your tongue. You say, “It’s on the tip of my tongue.” If it’s right there, why don’t you just say it? But it won’t come into your grasp. The more you try to catch it, the more it slips away. Somewhere inside there is a feeling that you know it. You feel, “Any moment it will come.” And yet it does not.

फिर आप थक जाते हैं। फिर आप थककर बगीचे में जाकर गड्ढा खोदने लगते हैं। या उठाकर अखबार पढ़ने लगते हैं। या सिगरेट पीने लगते हैं। या रेडियो खोल देते हैं। या कुछ भी करने लगते हैं। या लेट जाते हैं। और थोड़ी देर में अचानक जैसे कोई बबूले की तरह वह नाम उठकर आपके ऊपर आ जाता है। और आप कहते हैं कि देखो, मैं कहता था, जबान पर रखा है। अब आ गया।

Then you get tired. You go to the garden and start digging a hole. Or you pick up a newspaper. Or you light a cigarette. Or you switch on the radio. Or you do anything at all. Or you lie down. And after a little while, suddenly, like a bubble rising up, that name pops up over you. And you say, “See, I told you—it was on the tip of my tongue. Now it’s here.”

लेकिन इसमें दो बातें समझ लेनी जरूरी हैं। आपने जो कोशिश की, उसके कारण आया नहीं है। लेकिन अगर आपने कोशिश न की होती, तो भी न आता। यह जरा जटिल है।

Two things must be understood here. It did not come because you tried. But if you had not tried, it would not have come either. This is a bit tricky.

आपने कोशिश की उसके कारण नहीं आया है, क्योंकि कोशिश में तनाव हो जाता है। तनाव के कारण मन संकीर्ण हो जाता है; दरवाजा बंद हो जाता है। आप इतने उत्सुक हो जाते हैं लाने के लिए कि उस उत्सुकता के कारण ही उपद्रव पैदा हो जाता है। भीतर सब तन जाता है। नाम के आने के लिए आपका शिथिल होना जरूरी है, ताकि नाम ऊपर आ सके, उसका बबूला आप तक आ जाए।

It did not come because of your effort, because effort creates tension. Tension narrows the mind; the doorway closes. You become so eager to force it that your very eagerness creates a disturbance. Inside, everything tightens. For the name to arise, you must become relaxed, so the bubble can float up to you.

लेकिन आपने जो चेष्टा की है, अगर वह आप चेष्टा ही न करें, तो बबूले की आने की कोई जरूरत भी नहीं रह जाती।

But if you had not made any effort at all, there would have been no need for the bubble to arise either.

इसका अर्थ यह हुआ कि चेष्टा करना जरूरी है और फिर चेष्टा छोड़ देना भी जरूरी है। यही आध्यात्मिक साधना की सबसे कठिन बात है। यहां कोशिश भी करनी पड़ेगी और एक सीमा पर कोशिश को छोड़ भी देना पड़ेगा। कोशिश करना जरूरी है और छोड़ देना भी जरूरी है।

This means effort is necessary—and then dropping effort is also necessary. This is the most difficult point in spiritual practice. Here you will have to make an effort, and at a certain limit you will have to drop it. Effort is necessary—and letting go is also necessary.

इसे हम ऐसा समझें कि आप एक सीढ़ी पर चढ़ते हैं। अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या सीढ़ियों पर चढ़ने से मैं मंजिल पर पहुंच जाऊंगा, छत पर पहुंचा जाऊंगा? या बिना सीढ़ी चढ़े भी छत पर पहुंचा जा सकता है? तो मेरी वही दिक्कत होगी, जो इस सवाल में हो रही है।

Understand it like climbing a staircase. If someone asks me, “By climbing the stairs will I reach the terrace? Or can one reach the terrace without climbing the stairs?” I will face the same difficulty I face with your question.

मैं आपसे कहूंगा कि सीढ़ियों पर चढ़ना जरूरी है और फिर सीढ़ियों को छोड़ देना भी जरूरी है। सीढ़ी पर बिना चढ़े कोई भी छत पर नहीं पहुंच सकता। और कोई सीढ़ियों पर ही चढ़ता रहे, और सीढ़ियों पर ही रुका रहे, तो भी छत पर नहीं पहुंच सकता। सीढ़ियों पर चढ़ना होगा; और एक जगह आएगी, जहां सीढ़ियां छोड़कर छत पर जाना होगा।

I will say to you: climbing the stairs is necessary—and then leaving the stairs is also necessary. No one reaches the terrace without climbing the stairs. And if someone keeps climbing and never leaves the stairs, he will also never reach the terrace. You must climb; and then the moment comes when you must step off the stairs onto the terrace.

आप कहें कि जिस सीढ़ी पर हम चढ़ रहे थे, उसी पर चढ़ते रहेंगे, तो फिर आप छत पर कभी नहीं पहुंच पाएंगे। सीढ़ियों पर चढ़ो भी और सीढ़ियों को छोड़ भी दो।

If you say, “We’ll just keep climbing the same stairs,” then you will never reach the terrace. Climb the stairs—and then leave them.

आध्यात्मिक साधना सीढ़ियों जैसी है। उस पर चढ़ना भी जरूरी है, उससे उतर जाना भी जरूरी है।

Spiritual practice is like a staircase. You must climb it—and you must also get off it.

उदाहरण के लिए अगर आप कोई जप का प्रयोग करते हैं, राम का जप करते हैं। तो ध्यान रहे, जब तक राम का जप न छूट जाए, तब तक राम से मिलन न होगा। लेकिन छोड़ तो वही सकता है, जिसने किया हो।

For example, if you practice chanting—say, the name of Rama—remember: until the chanting of Rama drops, there cannot be a meeting with Rama. But only one who has chanted can drop it.

कुछ नासमझ कहते हैं कि तब तो बिलकुल ठीक ही है; हम अच्छी हालत में ही हैं। छोड़ने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि हमने कभी किया ही नहीं। वे सीढ़ी के नीचे खड़े हैं। छोड़ने वाला सीढ़ी के ऊपर से छोड़ेगा। उन दोनों के तलों में फर्क है।

Some foolish people say, “Then it’s perfect—we are already in a good position! No need to drop anything since we never did it.” They are standing at the bottom of the stairs. The dropping happens from the top, not from the bottom. The ground beneath those two positions is different.

साधना बुद्ध ने छह वर्ष की। बौद्ध चिंतन, बौद्ध धारा निरंतर सवाल उठाती रही है कि बुद्ध ने छह वर्ष साधना की, तप किया, उस तप से सत्य मिला या नहीं? एक उत्तर है कि उस तप से सत्य नहीं मिला। क्योंकि उस तप से नहीं मिला, छह वर्ष की मेहनत से कुछ भी नहीं मिला। मिला तो तब, जब तप छोड़ दिया। तो एक वर्ग है बौद्धों का, जो कहता है कि बुद्ध को तप से कुछ भी नहीं मिला, इसलिए तप व्यर्थ है।

Buddha practiced austerities for six years. In Buddhist thought, the question has been raised again and again: Did truth come to Buddha because of his six years of austerity? One answer is: it did not. Nothing came out of those six years; what came, came when he dropped austerity. So one group says: since he did not attain through austerity, austerity is useless.

लेकिन जो ज्यादा बुद्धिमान वर्ग है, वह कहता है, तप से नहीं मिला; लेकिन फिर भी जो मिला, वह तप पर आधारित है। वह तप के बिना भी नहीं मिलेगा।

But the more intelligent view is: it did not come from austerity—and yet what came was based on austerity. Without austerity it would not have come.

आप जाकर बैठ जाएं निरंजना नदी के किनारे। वह झाड़ अभी भी लगा हुआ है। आप वैसे ही जाकर मजे से उसके नीचे बैठ जाएं। सुबह आखिरी तारा अब भी डूबता है। सुबह आप आंख खोल लेना। अलार्म की एक घड़ी लगा लेना। ठीक वक्त पर आंख खुल जाएगी। आप तारे को देख लेना और बुद्ध हो जाना!

Go sit by the Neranjana River. That bush is still there. Go sit under it at your ease. The morning star still sets. Set an alarm for the right time; your eyes will open at dawn. Watch the star and become a Buddha!

आप बुद्ध नहीं हो पाएंगे। वह छह वर्ष की दौड़ इस बैठने के लिए जरूरी थी। यह आदमी इतना दौड़ा था, इसलिए बैठ सका। आप दौड़े ही नहीं हैं, तो बैठेंगे कैसे?

You will not become a Buddha. Those six years of running were necessary for that sitting. That man had run so much; that is why he could sit. You have not run at all—how will you sit?

इसे हम ऐसा समझें कि एक आदमी दिनभर मेहनत करता है, तो रात गहरी नींद में सो जाता है। नींद उलटी है। दिनभर मेहनत करता है, रात गहरी नींद में सो जाता है। आप कहते हैं कि मुझे नींद क्यों नहीं आती? आप दिनभर आराम कर रहे हैं। और फिर रात नींद नहीं आती, तो आप सोचते हैं कि मुझे तो और ज्यादा नींद आनी चाहिए। मैं तो नींद का दिन भर अभ्यास करता हूं! और यह आदमी तो दिनभर मेहनत करता है, नींद के अभ्यास का इसे मौका ही नहीं मिलता। और मैं दिनभर नींद का अभ्यास करता हूं। आंख बंद किए सोफे पर पड़ा ही रहता हूं, करवट बदलता रहता हूं। और इसको नींद आ जाती है, जिसने दिन में बिलकुल अभ्यास नहीं किया! और मुझे नींद रात बिलकुल नहीं आती, जो कि दिन भर का अभ्यास किया है! यह कैसा अन्याय हो रहा है जगत में?

Understand it like this: a person who works hard all day falls into deep sleep at night. Sleep is the other side. You say, “Why don’t I fall asleep?” You rest all day—and at night when sleep doesn’t come, you think, “I should be even sleepier; I practice sleeping all day! And that man has no time to practice sleep in the day, and yet he sleeps so well at night! I lie on the sofa with my eyes closed, turning from side to side, and sleep doesn’t come. What injustice is this?”

आपको खयाल नहीं है कि जिसने दिनभर मेहनत की है, वही विश्राम का हकदार हो जाता है। विश्राम मेहनत का फल है। इसका यह मतलब नहीं है कि आप रात भी मेहनत करते रहें। विश्राम करना जरूरी है। लेकिन वह जरूरी तभी है और उपलब्ध भी तभी होता है, जब उसके पहले श्रम गुजरा हो।

You don’t realize: only the one who has labored all day becomes entitled to rest. Rest is the fruit of effort. This does not mean you should labor at night as well. Rest is necessary—but it becomes available only when effort has preceded it.

जो आदमी बुद्ध की तरह छह साल गहरी तपश्चर्या में दौड़ता है, वह अगर किसी दिन थककर बैठ जाएगा, तो उसके बैठने का गुणधर्म अलग है। वह आप जैसा नहीं बैठा है। आप बैठे हुए भी चल रहे हैं। आप भी उसी बोधिवृक्ष के नीचे बैठ सकते हैं, मगर आपका मन चलता ही रहेगा; आपका मन योजनाएं बनाता रहेगा। सुबह का तारा भी डूब रहा होगा, तब भी आपके भीतर हजार चीजें खड़ी होंगी। वहां कोई मौन नहीं हो सकता। जब तक वासना है, तब तक मौन नहीं हो सकता।

The man who, like Buddha, runs hard in deep austerity for six years—if one day he collapses and sits—the quality of his sitting is different. He is not sitting as you sit. You are still running even while you sit. You may sit beneath the same Bodhi tree, but your mind will keep moving; it will go on planning. The morning star will be setting, and inside you a thousand things will be standing. There can be no silence there. As long as craving is there, there can be no silence.

बुद्ध की दौड़ से सत्य नहीं मिला, यह ठीक है। लेकिन बुद्ध की दौड़ से ही सत्य मिला, यह भी उतना ही ठीक है। इस द्वंद्व को ठीक से आप समझ लेंगे, तो इस प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा।

It is true that truth did not come from Buddha’s running. It is equally true that it came because of his running. If you grasp this paradox rightly, you will understand the answer.

आत्म-साक्षात्कार तो सदा अकस्मात ही होता है। क्योंकि उसका कोई प्रेडिक्शन नहीं हो सकता, कोई भविष्यवाणी नहीं हो सकती कि कल सुबह ग्यारह बजे आपको आत्म-साक्षात्कार हो जाएगा।

Self-realization always happens suddenly. It cannot be predicted—no prophecy can be made that “tomorrow at eleven in the morning you will be self-realized.”

आपकी मौत की भविष्यवाणी हो सकती है। आपकी बीमारी की भविष्यवाणी हो सकती है। सफलता-असफलता की भविष्यवाणी हो सकती है। आत्म-साक्षात्कार की कोई भविष्यवाणी नहीं हो सकती। क्योंकि आत्म-साक्षात्कार इतनी अनूठी घटना है और कार्य-कारण से इतनी मुक्त है कि उसके लिए कोई गणित नहीं बिठाया जा सकता।

Your death can be predicted. Your illness can be predicted. Your success or failure can be predicted. Self-realization cannot be predicted. It is such a unique event, so free of causality, that no mathematics can be set for it.

आत्म-साक्षात्कार तो अकस्मात ही होगा। और कभी-कभी ऐसे क्षणों में हो जाता है, जिनको आप सोच भी नहीं सकते थे कि इस क्षण में और आत्म-साक्षात्कार होगा। लेकिन अगर आप इसका यह मतलब समझ लें कि साधना करनी जरूरी नहीं है, अकस्मात जब होना है, हो जाएगा। तो कभी भी न होगा। साधना जरूरी है।

It will always be sudden—and sometimes in moments you could never imagine. But if you take this to mean that practice is unnecessary—that “when it has to happen, it will happen”—then it will never happen. Practice is necessary.

साधना जरूरी है आपको तैयार करने के लिए। आत्म-साक्षात्कार साधना से नहीं आता, लेकिन आप तैयार होते हैं, आप योग्य बनते हैं, आप पात्र बनते हैं, आप खुलते हैं। और जब आप योग्य और पात्र हो जाते हैं, तो आत्म-साक्षात्कार की घटना घट जाती है।

Practice is necessary to prepare you. Self-realization does not come from practice; practice makes you ready, deserving, a vessel; it opens you. When you are worthy and receptive, the event of self-realization happens.

इस फर्क को ठीक से खयाल में ले लें।

Keep this distinction clearly in mind.

आप परमात्मा को साधना से नहीं ला सकते। वह तो मौजूद है। साधना से सिर्फ आप अपनी आंख खोलते हैं। साधना से सिर्फ आप अपने को तैयार करते हैं। परमात्मा तो मौजूद है; उसको पाने का कोई सवाल नहीं है।

You cannot bring God through practice. He is already present. Practice only opens your eyes. Practice only prepares you. God is present; there is no question of “getting” him.

ऐसा समझें कि आप अपने घर में बैठे हैं। सूरज निकल गया है, सुबह है। और आप सब तरफ से द्वार-दरवाजे बंद किए अंदर बैठे हैं। सूरज आपके दरवाजों को तोड़कर भीतर नहीं आएगा। लेकिन दरवाजे पर उसकी किरणें रुकी रहेंगी। आप चाहें कि जाकर बाहर सूरज की रोशनी को गठरी में बांधकर भीतर ले आएं, तो भी आप न ला सकेंगे। गठरी भीतर आ जाएगी, रोशनी बाहर की बाहर रह जाएगी। लेकिन आप एक काम कर सकते हैं कि दरवाजे खुले छोड़ दें, और सूरज भीतर चला आएगा।

Understand it like this: you are sitting in your house. The sun has risen; it is morning. You sit inside with all the doors and windows shut. The sun will not break in. Its rays will wait at your door. If you try to go outside, bundle up the sunlight and carry it in, you won’t manage it. The bundle will come in; the light will remain outside. But you can do one thing: open the doors—and the sun will enter.

न तो सूरज को जबरदस्ती भीतर लाने का कोई उपाय है। और न सूरज जबरदस्ती अपनी तरफ से भीतर आता है। आप क्या कर सकते हैं? एक मजेदार बात है। आप सूरज को भीतर तो नहीं ला सकते, लेकिन बाहर रोक सकते हैं। आप दरवाजा बंद रखें, तो भीतर नहीं आएगा। आप दरवाजा खोल दें, तो भीतर आएगा।

There is no way to force the sun in; nor does the sun force its way in. What can you do? A curious thing: you cannot drag the sun inside, but you can keep it out. Keep the door closed and it will not come in. Open it, and it will.

ठीक परमात्मा ऐसा ही मौजूद है। और जब तक आप अपने विचारों में बंद, अपने मन से घिरे, मुर्दे की तरह हैं, एक कब्र में, चारों तरफ दीवालों से घिरे हुए एक कारागृह में--वासनाओं का, विचारों का, स्मृतियों का कारागृह; आशाओं का, अपेक्षाओं का कारागृह--तब तक परमात्मा से आपका मिलन नहीं हो पाता। जिस क्षण यह कारागृह आपसे गिर जाता है, जिस क्षण, जैसे वस्त्र गिर जाएं, और आप नग्न हो गए, ऐसे ये सारे विचार-वासनाओं के वस्त्र गिर गए और आप नग्न हो गए अपनी शुद्धता में, उसी क्षण आपका मिलना हो जाता है।

Exactly so, God is present. As long as you are shut in by your thoughts, encircled by your mind—like a corpse in a grave, surrounded by walls—a prison of desires, thoughts, memories; a prison of hopes and expectations—until then there can be no meeting with the divine. The moment this prison drops from you, as garments fall away and you stand naked—when the garments of thought and desire fall and you are naked in your purity—in that very moment the meeting happens.

साधना आपको निखारती है, परमात्मा को नहीं मिलाती। लेकिन जिस दिन आप निखर जाते हैं.। और कोई नहीं कह सकता कि कब आप निखर जाते हैं, क्योंकि इतनी अनहोनी घटना है कि कोई मापदंड नहीं है। और जांचने का कोई उपाय नहीं है। कोई दिशासूचक यंत्र नहीं है। कोई नक्शा नहीं है, अनचार्टर्ड है। यात्रा बिलकुल ही नक्शेरहित है।

Practice refines you; it does not “bring” God. But the day you are refined—and no one can say when that day comes, because it is such an unprecedented event there is no yardstick—there is no instrument to test it, no compass, no map. The journey is uncharted.

आपके पास कुछ भी नहीं है कि आप पता लगा लें कि आप कहां पहुंच गए। निन्यानबे डिग्री पर पहुंच गए, कि साढ़े निन्यानबे डिग्री पर पहुंच गए, कि कब सौ डिग्री हो जाएगी, कब आप भाप बन जाएंगे। यह तो जब आप बन जाते हैं, तभी पता चलता है कि बन गए। वह आदमी पुराना समाप्त हो गया और एक नई चेतना का जन्म हो गया। अकस्मात, अचानक विस्फोट हो जाता है।

You have nothing by which to gauge where you have reached—whether you are at ninety-nine degrees, or ninety-nine and a half—when will it be a hundred, when will you turn to steam? Only when you become it do you know. The old person is gone; a new consciousness is born. Suddenly, an explosion occurs.

लेकिन उस अकस्मात विस्फोट के पहले लंबी यात्रा है साधना की। जब पानी भाप बनता है, तो सौ डिग्री पर अकस्मात बन जाता है। लेकिन आप यह मत समझना कि निन्यानबे डिग्री पर, अट्ठानबे डिग्री पर भी अकस्मात बन जाएगा। सौ डिग्री तक पहुंचेगा, तो एकदम से भाप बन जाएगा। लेकिन सौ डिग्री तक पहुंचने के लिए जो गरमी की जरूरत है, वह साधना जुटाएगी।

But before that sudden explosion, there is a long journey of practice. When water turns to steam, it happens suddenly at one hundred degrees. Do not imagine it will happen suddenly at ninety-eight or ninety-nine. Reach one hundred—and it happens in an instant. But the heat required to reach one hundred—that is gathered by practice.

इसलिए हमने साधना को तप कहा है। तप का अर्थ है, गरमी। वह तपाना है स्वयं को और एक ऐसी स्थिति में ले आना है, जहां परमात्मा से मिलन हो सकता है।

That is why we have called practice tapas—heat. Tapas means to heat oneself, to bring oneself to a condition where meeting with the divine becomes possible.

बुद्ध उस रात उस जगह आ गए, जहां सौ डिग्री पूरी हो गई। फिर आग देने की कोई जरूरत भी न रही। वे टिककर उस वृक्ष से बैठ गए। उन्होंने तप भी छोड़ दिया। लेकिन घटना सुबह घट गई।

That night, Buddha came to the point where one hundred degrees were complete. Then there was no need to add fire. He sat steady beneath the tree. He even let go of austerity. And in the morning, the event happened.

जीवन के परम रहस्य अकस्मात घटित होते हैं। लेकिन उन अकस्मात घटित होने वाले रहस्यों की भी बड़ी पूर्व-भूमिका है।

The supreme mysteries of life happen suddenly. But those sudden happenings have a great prelude.