Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
सुबह से सांझ तक न मालूम कितने प्रकार के दुखी लोगों से मेरा मिलना होता है। एक बात की मैं तलाश करता रहा हूं कि कोई ऐसा दुखी आदमी मिल जाए, जिसके दुख का कारण कोई और हो। अब तक वैसा आदमी खोज नहीं पाया। दुख चाहे कोई भी हो, दुख के कारण में आदमी खुद स्वयं ही होता है। दुख के रूप अलग हैं, लेकिन दुख की जिम्मेवारी सदा ही स्वयं की है।
From morning till night I meet countless kinds of sorrowing people. I have been searching for just one person whose suffering has been caused by someone else. I haven’t found such a person yet. Whatever the form of suffering, its cause is always oneself. The shapes of sorrow differ, but the responsibility for sorrow is invariably one’s own.
दुख कहीं से भी आता हुआ मालूम होता हो, दुख स्वयं के ही भीतर से आता है। चाहे कोई किसी परिस्थिति पर थोपना चाहे, चाहे किन्हीं व्यक्तियों पर, संबंधों पर, संसार पर, लेकिन दुख के सभी कारण झूठे हैं। जब तक कि असली कारण का पता न चल जाए। और वह असली कारण व्यक्ति स्वयं ही है। पर जब तक यह दिखाई न पड़े कि मेरे दुख का कारण मैं हूं, तब तक दुख से छुटकारे का कोई उपाय नहीं है। क्योंकि ठीक कारण का ही पता न हो, ठीक निदान ही न हो सके, तो इलाज के होने का कोई उपाय नहीं है। और जब तक मैं भ्रांत कारण खोजता रहूं, तब तक कारण तो मुझे मिल सकते हैं, लेकिन समाधान, दुख से मुक्ति, दुख से छुटकारा नहीं हो सकता।
Suffering may seem to come from outside, but it arises from within. People try to pin it on circumstances, on other people, relationships, the world—but all such causes are false, until the real cause is found. And the real cause is the person himself. Until it becomes clear that I am the cause of my suffering, there is no way out of it. If the true cause is unknown, there can be no right diagnosis, and without a right diagnosis there can be no cure. And as long as I keep hunting for spurious causes, I may keep finding “reasons,” but there will be no solution, no freedom from sorrow.
और आश्चर्य की बात है कि सभी लोग सुख की खोज करते हैं। और शायद ही कोई कभी सुख को उपलब्ध हो पाता है। इतने लोग खोज करते हैं, इतने लोग श्रम करते हैं, जीवन दांव पर लगाते हैं और परिणाम में दुख के अतिरिक्त हाथ में कुछ भी नहीं आता। जीवन के बीत जाने पर सिर्फ आशाओं की राख ही हाथ में मिलती है। सपने, टूटे हुए; इंद्रधनुष, कुचले हुए; असफलता, विफलता, विषाद!
And here is the surprising thing: everyone seeks happiness—and almost no one attains it. So many search, so many toil, people stake their lives on it, and in the end they get nothing but sorrow. When life runs out, you are left only with the ashes of your hopes. Dreams, shattered; rainbows, crushed; failure, frustration, desolation!
मौत के पहले ही आदमी दुखों से मर जाता है। मौत को मारने की जरूरत नहीं पड़ती; आप बहुत पहले ही मर चुके होते हैं; जिंदगी ही काफी मार देती है। जीवन आनंद का उत्सव तो नहीं बन पाता, दुख का एक तांडव नृत्य जरूर बन जाता है।
Long before death arrives, a person dies of a thousand sorrows. Death hardly needs to kill you; life itself has done enough. Life fails to become a celebration of bliss; it almost always becomes a frenzied dance of pain.
और तब स्वाभाविक है कि यह संदेह मन में उठने लगे कि इस दुख से भरे जीवन को क्या परमात्मा ने बनाया होगा? और अगर परमात्मा इस दुख से भरे जीवन को बनाता है, तो परमात्मा कम और शैतान ज्यादा मालूम होता है। और अगर इतना दुख जीवन का फल है, तो परमात्मा सैडिस्ट, दुखवादी मालूम होता है। लोगों को सताने में जैसे उसे कुछ रस आता हो! तो फिर स्वाभाविक ही है कि अधिक लोग दुख के कारण परमात्मा को अस्वीकार कर दें।
Then naturally a doubt arises: Could this sorrow-drenched life have been made by God? And if God made a life so full of suffering, he appears less like God and more like a devil. If so much sorrow is the fruit of life, then God seems a sadist, one who delights in tormenting people! No wonder so many reject God because of their suffering.
The more I look into people’s minds, the clearer it becomes: no one becomes an atheist because of logic. People become atheists because of pain. The logic is collected afterward.
जितना ही मैं इस संबंध में लोगों के मनों की छानबीन करता हूं, तो मुझे लगता है कि नास्तिक कोई भी तर्क के कारण नहीं होता। नास्तिक लोग दुख के कारण हो जाते हैं। तर्क तो पीछे आदमी इकट्ठे कर लेता है।
लेकिन जीवन में इतनी पीड़ा है कि आस्तिक होना मुश्किल है। इतनी पीड़ा को देखते हुए आस्तिक हो जाना असंभव है। या फिर ऐसी आस्तिकता झूठी होगी, ऊपर-ऊपर होगी, रंग-रोगन की गई होगी। ऐसी आस्तिकता का हृदय नहीं हो सकता। आस्तिकता तो सच्ची सिर्फ आनंद की घटना में ही हो सकती है। जब जीवन एक आनंद का उत्सव दिखाई पड़े, अनुभव में आए, तो ही कोई आस्तिक हो सकता है।
There is so much anguish in life that it is hard to be a theist. Seeing such suffering, becoming a theist is almost impossible. Or, if one does become a theist, that theism will be false, superficial, a coat of paint. Such theism cannot have a heart. Genuine theism is born only in the event of bliss. Only when life is seen—and felt—as a celebration of joy can one be truly theistic.
आस्तिक शब्द का अर्थ है, समग्र जीवन को हां कहने की भावना। लेकिन दुख को कोई कैसे हां कह सके? आनंद को ही कोई हां कह सकता है। दुख के साथ तो संदेह बना ही रहता है।
The word “theist” means a heart that says yes to life in its totality. But how can one say yes to suffering? One can say yes only to bliss. With suffering, doubt persists.
शायद आपने कभी सोचा हो या न सोचा हो, कोई भी नहीं पूछता कि आनंद क्यों है? लेकिन दुख होता है, तो आदमी पूछता है, दुख क्यों है? दुख के साथ प्रश्न उठते हैं। आनंद तो निष्प्रश्न स्वीकार हो जाता है। अगर आपके जीवन में आनंद ही आनंद हो, तो आप यह न पूछेंगे कि आनंद क्यों है? आप आस्तिक होंगे। क्यों का सवाल ही न उठेगा।
Perhaps you have noticed: no one asks, “Why bliss?” But when sorrow comes, a person asks, “Why sorrow?” Questions arise with pain. Bliss is accepted without question. If your life were only bliss, you would not ask why there is bliss. You would be a theist. The question “why” would not even arise.
लेकिन जहां जीवन में दुख ही दुख है, वहां आस्तिक होना थोथा मालूम होता है। वहां तो नास्तिक ही ठीक मालूम पड़ता है। क्योंकि वह पूछता है कि दुख क्यों है? और दुख क्यों है, यही सवाल गहरे में उतरकर सवाल बन जाता है कि इतने दुख की मौजूदगी में परमात्मा का होना असंभव है। इस दुख को बनाने वाला परमात्मा हो सके, यह मानना कठिन है। और ऐसा परमात्मा अगर हो भी, तो उसे मानना उचित भी नहीं है।
But when life is mostly pain, being a theist feels hollow. Atheism seems truer there, because it asks, “Why is there suffering?” And that question, going deeper, takes the form: In the presence of so much suffering, the existence of God is impossible. How can such a God be its maker? And even if such a God exists, is he worthy of our acceptance?
जीवन में जितना दुख बढ़ता जाता है, उतनी नास्तिकता बढ़ती जाती है। नास्तिकता को मैं मानसिक, मनोवैज्ञानिक घटना मानता हूं, तार्किक, बौद्धिक नहीं। कोई तर्क के कारण नास्तिक नहीं होता। यद्यपि जब कोई नास्तिक हो जाता है, तो तर्क खोजता है।
As suffering grows in life, atheism grows with it. I regard atheism as a psychological event, not a logical, intellectual one. No one becomes an atheist because of logic—though once one is an atheist, one looks for logic to back it up.
सिमॉन वेल ने, एक फ्रेंच विचारक महिला ने लिखा है अपने आत्म-कथ्य में, कि तीस वर्ष की उम्र तक सतत मेरे सिर में दर्द बना रहा, मेरा शरीर अस्वस्थ था। और तब मेरे मन में ईश्वर के प्रति बड़े संदेह उठे। और यह खयाल मुझे कभी भी न आया कि मेरे शरीर का अस्वास्थ्य ही ईश्वर के संबंध में उठने वाले प्रश्नों का कारण है। और फिर मैं स्वस्थ हो गई और शरीर ठीक हुआ और सिर का दर्द खो गया, तो मुझे पता न चला कि मेरे प्रश्न जो ईश्वर के संबंध में उठते थे संदेह के, वे कब गिर गए। और बहुत बाद में ही मुझे होश आया कि मैं किसी क्षण में आस्तिक हो गई हूं।
Simone Weil, a French thinker, wrote in her memoirs: “Until the age of thirty I had constant headaches, my body was unhealthy. Then doubts arose in me about God. It never occurred to me that my poor health was the cause of my questions about God. Later, when I became healthy, when my headaches disappeared, I did not even notice when those doubts fell away. Only afterward did I realize that at some moment I had become a theist.”
वह जो जीवन में स्वास्थ्य की धार बहने लगी, वह जो जीवन में थोड़े से रस की झलक आने लगी, वह जो जीवन में थोड़ा अर्थ और अभिप्राय दिखाई पड़ने लगा, फूल, आकाश के तारे और हवाओं के झोंकों में आनंद की थोड़ी-सी खबर आने लगी, तो सिमॉन वेल का मन नास्तिकता से आस्तिकता की तरफ झुक गया। और तब उसे खयाल आया कि जब वह नास्तिक थी, तो नास्तिकता के पक्ष में तर्क जुटा लिए थे उसने। और अब जब वह आस्तिक हो गई, तो उसने आस्तिकता के पक्ष में तर्क जुटा लिए।
As the current of health started flowing, as a subtle taste of joy began to glimmer in life, as some meaning and direction appeared—as the flowers, the stars, and the gusts of wind began to whisper a little happiness—Simone Weil’s heart leaned from atheism toward theism. Then she saw that when she was an atheist, she had gathered arguments for atheism; and now that she was a theist, she had gathered arguments for theism.
तर्क आप पीछे जुटाते हैं, पहले आप आस्तिक हो जाते हैं या नास्तिक हो जाते हैं। तर्क तो सिर्फ बौद्धिक उपाय है, अपने को समझाने का। क्योंकि मैं जो भी हो जाता हूं, उसके लिए रेशनलाइजेशन, उसके लिए तर्कयुक्त करना जरूरी हो जाता है। अन्यथा मैं अपने ही सामने अतर्क्य मालूम होऊंगा। मुझे खुद को ही समझाना पड़ेगा कि मैं नास्तिक क्यों हूं। तो एक ही उपाय है कि ईश्वर नहीं है, इसलिए मैं नास्तिक हूं।
You collect arguments afterward. First you become a theist or an atheist. Argument is a device of the intellect to justify yourself. Whatever you become, you feel compelled to rationalize it. Otherwise you will appear irrational to yourself. You must explain to yourself why you are an atheist—so the one convenient explanation is: there is no God, therefore I am an atheist.
लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अगर आप नास्तिक हैं, तो इसलिए नहीं कि ईश्वर नहीं है, बल्कि इसलिए कि आप दुखी हैं। आपकी नास्तिकता आपके दुख से निकलती है। और अगर आप कहते हैं कि मैं दुखी हूं और फिर भी आस्तिक हूं, तो मैं आपसे कहता हूं, आपकी आस्तिकता झूठी और ऊपरी होगी। दुख से सच्ची आस्तिकता का जन्म नहीं हो सकता, क्योंकि दुख के लिए कैसे स्वीकार किया जा सकता है! दुख के प्रति तो गहन अस्वीकार बना ही रहता है। और तब फिर एक उपद्रव की घटना घटती है।
But let me tell you: if you are an atheist, it is not because God does not exist—it is because you are unhappy. Your atheism springs from your suffering. And if you say, “I am unhappy and yet I am a theist,” I will say your theism is false and superficial. True theism cannot be born out of sorrow, because how can one say yes to suffering? Toward suffering there remains a profound no. And then another trouble arises.
टाल्सटाय ने लिखा है कि हे ईश्वर, मैं तुझे तो स्वीकार करता हूं, लेकिन तेरे संसार को बिलकुल नहीं। लेकिन बाद में उसे भी खयाल आया कि अगर मैं ईश्वर को सच में ही स्वीकार करता हूं, तो उसके संसार को अस्वीकार कैसे कर सकता हूं? और अगर मैं उसके संसार को अस्वीकार करता हूं, तो मेरे ईश्वर को स्वीकार करने की बात में कहीं न कहीं धोखा है।
Tolstoy wrote: “Oh God, I accept you, but not your world.” Later he realized: if I truly accept God, how can I reject his world? And if I reject his world, then somewhere there is deception in my acceptance of God.
जब कोई ईश्वर को स्वीकार करता है, तो उसकी समग्रता में ही स्वीकार कर सकता है। यह नहीं कह सकता कि तेरे संसार को मैं अस्वीकार करता हूं। यह आधा काटा नहीं जा सकता है ईश्वर को। क्योंकि ईश्वर का संसार ईश्वर ही है। और जो उसने बनाया है, उसमें वह मौजूद है। और वह जो हमें दिखाई पड़ता है, उसमें वह छिपा है।
If one accepts God, one must accept him in his totality. You cannot say, “I reject your world.” You cannot chop God in half. The world of God is God. He is present in what he has made. He hides in what appears before us.
जो आदमी दुखी है, उसकी आस्तिकता झूठी होगी; वह छिपे में नास्तिक ही होगा। और जो आदमी आनंदित है, अगर वह यह भी कहता हो कि मैं नास्तिक हूं, तो उसकी नास्तिकता झूठी होगी; वह छिपे में आस्तिक ही होगा।
A sorrowful person’s theism will be false; secretly he will remain an atheist. And a joyful person—even if he says, “I am an atheist”—his atheism will be false; secretly he will be a theist.
बुद्ध ने इनकार किया है ईश्वर से। महावीर ने कहा है कि कोई ईश्वर नहीं है। लेकिन फिर भी महावीर और बुद्ध से बड़े आस्तिक खोजना मुश्किल है। और आप कहते हैं कि ईश्वर है, लेकिन आप जैसे नास्तिक खोजना मुश्किल है। बुद्ध ईश्वर को इनकार करके भी आस्तिक ही होंगे, क्योंकि वह जो आनंद, वह जो नृत्य, वह जो भीतर का संगीत गूंज रहा है, वही आस्तिकता है।
Buddha denied God. Mahavira said there is no God. Yet it is hard to find greater theists than Mahavira and Buddha. And you say, “God exists,” yet it is hard to find greater atheists than you! Buddha, denying God, remains a theist, because that joy, that dance, that inner music resounding within—that is theism.
सुना है मैंने, यहूदी एक कथा है कि परमात्मा ने अपने एक दूत को भेजा इजराइल। यहूदियों के बड़े मंदिर के निकट, और मंदिर का जो बड़ा पुजारी था, उसके पास वह दूत आया और उसने कहा कि मैं परमात्मा का दूत हूं और यहां की खबर लेने आया हूं।
I have heard a Jewish tale: God sent one of his messengers to Israel, near the great temple, to the high priest. The messenger said, “I am a messenger of God, come to take stock here.”
तो उस पुजारी ने पूछा कि यहां की मैं तुम्हें सिर्फ एक ही खबर दे सकता हूं कि यहां जो आस्तिक हैं, उनकी आस्तिकता में मुझे शक है। और इस गांव में दो नास्तिक हैं, उनकी नास्तिकता में भी मुझे शक है। गांव में दो नास्तिक हैं, उन्हें हमने कभी दुखी नहीं देखा। और गांव में इतने आस्तिक हैं, जो मंदिर में रोज प्रार्थना और पूजा करने आते हैं, वे सिवाय दुख की कथा के मंदिर में कुछ भी नहीं लाते; सिवाय शिकायतों के उनकी प्रार्थना में और कुछ भी नहीं है। परमात्मा से अगर वे कुछ मांगते भी हैं, तो दुखों से छुटकारा मांगते हैं।
The priest replied, “I can give you only one report: I doubt the theism of the so-called theists here. And there are two atheists in this village—I doubt their atheism too. Those two atheists—we have never seen them unhappy. But as for the many theists who come daily to pray in the temple, they bring nothing but stories of sorrow; their prayers contain nothing but complaints. When they ask God for anything, it is only relief from suffering.
लेकिन दुख से भरा हुआ हृदय परमात्मा के पास आए कैसे! वह दुख में ही इतना डूबा है, उसकी दृष्टि ही इतने अंधेरे से भरी है! इस जगत में एक तो अंधेरा है, जिसे हम प्रकाश जलाकर मिटा सकते हैं। और एक भीतर का अंधेरा है, उस अंधेरे का नाम दुख है। और जब तक हम भीतर आनंद का चिराग न जला लें, तब तक हम भीतर के अंधेरे को नहीं मिटा सकते।
“But how can a heart full of sorrow come to God? It is so steeped in pain, its vision is so filled with darkness! There is an outer darkness in this world which we can dispel by lighting a lamp. But there is also an inner darkness, and its name is sorrow. Until we light the lamp of bliss within, we cannot dispel the inner night.”
तो उस पुजारी ने पूछा कि हे ईश्वर के राजदूत, मैं तुमसे यह पूछता हूं कि इस गांव में कौन लोग परमात्मा के राज्य में प्रवेश करेंगे? तो उस राजदूत ने कहा कि तुम्हें धक्का तो लगेगा, लेकिन वे जो दो नास्तिक हैं इस गांव में, वे ही परमात्मा के राज्य में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कभी प्रार्थना नहीं की है, पूजा नहीं की है, वे मंदिर में कभी नहीं आए हैं, लेकिन उनका हृदय एक आनंद-उल्लास से भरा है, एक उत्सव से भरा है; जीवन के प्रति उनकी कोई शिकायत नहीं है। और इस जीवन के प्रति जिसकी शिकायत नहीं है, यही आस्तिकता है।
Then the priest asked, “O messenger of God, tell me: who in this village will enter the kingdom of God?” The messenger said, “You may be shocked, but those two atheists will enter the kingdom. They have never prayed, never performed worship, never come to the temple—but their hearts are filled with joy and celebration; they have no complaint against life. And to have no complaint against life—that is theism.”
मनुष्य दुखी है, और दुख उसे परमात्मा से तोड़े हुए है। और जब मनुष्य दुखी है, तो उसके सारे मन की एक ही चेष्टा होती है कि दुख के लिए किसी को जिम्मेवार ठहराए। और जब तक आप दुख के लिए किसी को जिम्मेवार ठहराते हैं, तब तक यह मानना मुश्किल है कि आप अंतिम रूप से दुख के लिए परमात्मा को जिम्मेवार नहीं ठहराएंगे। अंततः वही जिम्मेवार होगा।
Man is unhappy, and his unhappiness has broken him away from God. When man is miserable, his mind has only one urge—to hold someone responsible for his pain. And as long as you hold someone responsible, it is hard to avoid finally holding God responsible. In the end, he will be the one blamed.
जब तक मैं कहता हूं कि मैं अपनी पत्नी के कारण दुखी हूं, कि अपने बेटे के कारण दुखी हूं, कि गांव के कारण दुखी हूं, पड़ोसी के कारण दुखी हूं--जब तक मैं कहता हूं, मैं किसी के कारण दुखी हूं--तब तक मुझे खोज करूं तो पता चल जाएगा कि अंततः मैं यह भी कहूंगा कि मैं परमात्मा के कारण दुखी हूं।
As long as I say I am unhappy because of my wife, or my son, or my village, or my neighbor—as long as I say I am unhappy because of someone—if I keep searching, I will end by saying I am unhappy because of God.
दूसरे पर जिम्मा ठहराने वाला बच नहीं सकता परमात्मा को जिम्मेवार ठहराने से। आप हिम्मत न करते हों खोज की, और पहले ही रुक जाते हों, यह बात अलग है। लेकिन अगर आप अपने भीतर खोज करेंगे, तो आप आखिर में पाएंगे कि आपकी शिकायत की अंगुली ईश्वर की तरफ उठी हुई है।
The one who blames others cannot avoid ultimately blaming God. You may not have the courage to go that far and stop earlier—that’s another matter. But if you search within, you will find your finger of complaint pointing toward God in the end.
सुना है मैंने, एक अरबी कहावत है कि जब परमात्मा ने दुनिया बनाई, तो सबसे पहले वह भी जमीन पर अपना मकान बनाना चाहता था। लेकिन फिर उसके सलाहकारों ने सलाह दी कि यह भूल मत करना। तुम्हारे मकान की एक खिड़की साबित न बचेगी, और तुम भी जिंदा लौट आओ, यह संदिग्ध है। लोग पत्थर मारकर तुम्हारे घर को तोड़ डालेंगे। और तुम एक क्षण को सो भी न पाओगे, क्योंकि लोग इतनी शिकायतें ले आएंगे! रहने की भूल जमीन पर मत करना। तुम वहां से सही-साबित लौट न सकोगे।
I have heard an Arabic saying: When God created the world, he first thought of building himself a house on earth. But his advisors warned him: “Don’t make that mistake! Not a single window of your house will remain intact, and we doubt you will escape with your life. People will pelt your house with stones. You won’t get a moment’s sleep—people will bring so many complaints! Don’t make the mistake of living on earth—you won’t return in one piece.”
कभी अपने मन में आपने सोचा है कि अगर परमात्मा आपको मिल जाए, तो आप क्या निवेदन करेंगे? आप क्या कहेंगे? अपने हृदय में आप खोजेंगे, तो आप पाएंगे कि आप उसको जिम्मेवार ठहराएंगे आपके सारे दुखों के लिए।
Ask yourself: if you were to meet God, what would you say to him? Search your heart and you will find you would hold him responsible for all your suffering.
धार्मिक व्यक्ति का जन्म ही इस विचार से होता है, इस आत्म-अनुसंधान से कि दुख के लिए कोई दूसरा जिम्मेवार नहीं, दुख के लिए मैं जिम्मेवार हूं। और जैसे ही यह दृष्टि साफ होने लगती है कि दुख के लिए मैं जिम्मेवार हूं, वैसे ही दुख से मुक्त हुआ जा सकता है। और मुक्त होने का कोई मार्ग भी नहीं है।
The birth of a religious person begins with this recognition, this self-inquiry: No one else is responsible for my suffering—I am. And as soon as this vision begins to clear, liberation from sorrow becomes possible. There is no other path to freedom.
अगर मैं ही जिम्मेवार हूं, तो ही जीवन में क्रांति हो सकती है। अगर कोई और मुझे दुख दे रहा है, तो मैं दुख से कैसे छूट सकता हूं? क्योंकि जिम्मेवारी दूसरे के हाथ में है। ताकत किसी और के हाथ में है। मालिक कोई और है। मैं तो केवल झेल रहा हूं। और जब तक यह सारी दुनिया न बदल जाए जो मुझे दुख दे रही है, तब तक मैं सुखी नहीं हो सकता।
Only if I am responsible can there be a revolution in my life. If someone else is producing my pain, how can I be free of it? The responsibility lies in another’s hands. The power lies elsewhere. Someone else is the master; I merely endure. And until this entire world that gives me pain changes, I cannot be happy.
इसीलिए कम्युनिज्म और नास्तिकता में एक तालमेल है। और मार्क्स की इस अंतर्दृष्टि में अर्थ है कि मार्क्स मानता है कि जब तक धर्म जमीन पर प्रभावी है, तब तक साम्यवाद प्रभावी न हो सकेगा। इसलिए धर्म की जड़ें काट देनी जरूरी हैं, तो ही साम्यवाद प्रभावी हो सकता है। उसकी बात में मूल्य है, उसकी बात में गहरी दृष्टि है।
That is why communism and atheism harmonize. In this Marx had insight: as long as religion holds sway on earth, communism cannot. Therefore religion’s roots must be cut if communism is to prevail. There is value in his point; there is depth in it.
क्योंकि धर्म और साम्यवाद का बुनियादी भेद यही है कि साम्यवाद कहता है कि दुख के लिए कोई और जिम्मेवार है। और धर्म कहता है कि दुख के लिए व्यक्ति स्वयं जिम्मेवार है। यह बुनियादी विवाद है। यह जड़ है विरोध की।
For the fundamental difference between religion and communism is this: communism says someone else is responsible for suffering, while religion says the individual himself is responsible. This is the root of their opposition.
साम्यवाद कहता है, समाज बदल जाए, तो लोग सुखी हो जाएंगे; परिस्थिति बदल जाए, तो लोग सुखी हो जाएंगे; व्यवस्था बदल जाए, तो लोग सुखी हो जाएंगे। व्यक्ति के बदलने की कोई बात साम्यवाद नहीं उठाता। कुछ और बदल जाए, मुझे छोड़कर सब बदल जाए, तो मैं सुखी हो जाऊंगा।
Communism says: change society, and people will be happy; change circumstances, and people will be happy; change the system, and people will be happy. Communism does not call for the person to change. Let everything change—except me—and I will be happy.
लेकिन धर्म का सारा अनुसंधान यह है कि दूसरा मेरे दुख का कारण है, यही समझ दुख है। दूसरा मुझे दुख दे सकता है, इसलिए मैं दुख पाता हूं, इस खयाल से, इस विचार से। और तब मैं अनंत काल तक दुख पा सकता हूं, दूसरा बदल जाए तो भी। क्योंकि मेरी जो दृष्टि है दुख पाने की, वह कायम रहेगी।
But the whole research of religion is that the very idea “the other is my suffering” is itself suffering. Because I believe the other can hurt me, I suffer. With that vision I can suffer forever—even if the other changes. My way of seeing that invites suffering remains intact.
समाज बदल जाए.समाज बहुत बार बदल गया। आर्थिक व्यवस्था बहुत बार बदल गई। कितनी क्रांतियां नहीं हो चुकी हैं! और फिर भी कोई क्रांति नहीं हुई। आदमी वैसा का वैसा दुखी है। सब कुछ बदल गया। अगर आज से दस हजार साल पीछे लौटें, तो क्या बचा है? सब बदल गया है। एक ही चीज बची है, दुख वैसा का वैसा बचा है, शायद और भी ज्यादा बढ़ गया है।
Society changes—society has changed many times. Economic systems have changed many times. How many revolutions have there been! And yet no revolution has happened. Man remains as miserable as before. Everything else has changed. If we go back ten thousand years, what remains the same? Everything has changed—except one thing: suffering. It has perhaps even increased.
गीता के इस अध्याय में दुख के इस कारण की खोज है। और दुख के इस कारण को मिटाने का उपाय है। और यह अध्याय गहन साधना की तरफ आपको ले जा सकता है। लेकिन इस बुनियादी बात को पहले ही खयाल में ले लें, तो इस अध्याय में प्रवेश बहुत आसान हो जाएगा।
This chapter of the Gita is an inquiry into the cause of suffering—and it shows the way to end it. It can lead you toward deep sadhana. If you bring this basic point into your awareness first, entry into this chapter becomes easy.
बहुत कठिन मालूम होता है अपने आप को जिम्मेवार ठहराना। क्योंकि तब बचाव नहीं रह जाता कोई। जब मैं यह सोचता हूं कि मैं ही कारण हूं अपने दुखों का, तो फिर शिकायत भी नहीं बचती। किससे शिकायत करूं! किस पर दोष डालूं! और जब मैं ही जिम्मेवार हूं, तो फिर यह भी कहना उचित नहीं मालूम होता कि मैं दुखी क्यों हूं? क्योंकि मैं अपने को दुखी बना रहा हूं, इसलिए। और मैं न बनाऊं, तो दुनिया की कोई ताकत मुझे दुखी नहीं बना सकती।
It feels very difficult to hold oneself responsible—because then there is no excuse, no refuge. If I think I am the cause of my sufferings, then there is no complaint left—whom should I complain to, on whom should I place the blame? And if I am responsible, it no longer seems fitting to ask, “Why am I unhappy?”—because I am making myself unhappy. If I do not make myself unhappy, no power in the world can make me so.
बहुत कठिन मालूम पड़ता है। क्योंकि तब मैं अकेला खड़ा हो जाता हूं और पलायन का, छिपने का, अपने को धोखा देने का, प्रवंचना का कोई रास्ता नहीं बचता। जैसे ही यह खयाल में आ जाता है कि मैं जिम्मेवार हूं, वैसे ही क्रांति शुरू हो जाती है।
It feels difficult, because then I stand alone. There is no escape, no hiding, no self-deception left. The moment it dawns on me that I am responsible, revolution begins.
ज्ञान क्रांति है। और ज्ञान का पहला सूत्र है कि जो कुछ भी मेरे जीवन में घटित हो रहा है, उसे कोई परमात्मा घटित नहीं कर रहा है; उसे कोई समाज घटित नहीं कर रहा है; उसे मैं घटित कर रहा हूं, चाहे मैं जानूं और चाहे मैं न जानूं।
Knowing is revolution. And the first formula of knowing is this: whatever is happening in my life is not being done by some God; not by society either; it is being done by me—whether I know it or not.
मैं जिस कारागृह में कैद हो जाता हूं, वह मेरा ही बनाया हुआ है। और जिन जंजीरों में मैं अपने को पाता हूं, वे मैंने ही ढाली हैं। और जिन कांटों पर मैं पाता हूं कि मैं पड़ा हूं, वे मेरे ही निर्मित किए हुए हैं। जो गड्ढे मुझे उलझा लेते हैं, वे मेरे ही खोदे हुए हैं। जो भी मैं काट रहा हूं, वह मेरा बोया हुआ है, मुझे दिखाई पड़ता हो या न दिखाई पड़ता हो।
The prison in which I find myself is my own construction. The chains that bind me I forged myself. The thorns upon which I lie are of my own making. The pits that entangle me—my own digging. Whatever I reap is what I sowed—seen or unseen.
अगर यह मुझे दिखाई पड़ने लगे, तो दुख-विसर्जन शुरू हो जाता है। और यह मुझे दिखाई पड़ने लगे, तो आनंद की किरण भी फूटनी शुरू हो जाती है। और आनंद की किरण के साथ ही तत्व का बोध, तत्व का ज्ञान; वह जो सत्य है, उसकी प्रतीति के निकट मैं पहुंचता हूं।
If this begins to be seen, the dissolution of sorrow starts. If this begins to be seen, a ray of bliss also breaks through. With that ray, the realization of essence, of truth—the recognition of what is—comes near.
अब हम इस सूत्र में प्रवेश करें।
Now, let us enter this sutra.
उसके उपरांत कृष्ण बोले, अर्जुन, यह शरीर क्षेत्र है, ऐसा कहा जाता है। और इसको जो जानता है, उसको क्षेत्रज्ञ, ऐसा उसके तत्व को जानने वाले ज्ञानीजन कहते हैं। और हे अर्जुन, तू सब क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ भी मेरे को ही जान। और क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ का अर्थात विकार सहित प्रकृति का और पुरुष का जो तत्व से जानना है, वह ज्ञान है, ऐसा मेरा मत है। इसलिए वह क्षेत्र जो है और जैसा है तथा जिन विकारों वाला है और जिस कारण से हुआ है तथा वह क्षेत्रज्ञ भी जो है और जिस प्रभाव वाला है, वह सब संक्षेप में मेरे से सुन।
Then Krishna spoke: Arjuna, this body is called the field. And the one who knows it is called the Knower of the field by those who have known its essence. And Arjuna, know me to be the Knower in all fields. To know, in truth, both the field and the Knower—that is knowledge; that is my view. Therefore, hear from me briefly what the field is, as it is, with its modifications and their causes; and what the Knower is, and the power by which it acts.
आपका मन उदास है, दुखी है, पीड़ित है। सुबह आप उठे हैं; मन प्रफुल्लित है, शांत है; जीवन भला मालूम होता है। या कि बीमार पड़े हैं और जीवन व्यर्थ मालूम होता है; लगता है, कोई सार नहीं है। जवान हैं और जीवन में गति मालूम पड़ती है; बहुत कुछ करने जैसा लगता है; कोई अभिप्राय दिखाई पड़ता है। फिर बूढ़े हो गए हैं, थक गए हैं, शक्ति टूट गई है; और सब ऐसा लगता है कि जैसे कोई एक दुखस्वप्न था। न कोई उपलब्धि हुई है, न कहीं पहुंचे हैं, और मौत करीब मालूम होती है।
Your mind is gloomy, unhappy, afflicted. One morning you awaken, your mind is bright, peaceful; life feels good. Or you are sick, and life seems futile; meaningless. When you are young life seems to move; it feels like there is much to do; some purpose appears. Then you grow old, tired, your strength is broken; it all feels like a dark dream. No real attainment, nowhere arrived, and death seems near.
कोई भी अवस्था हो मन की, एक बात--बच्चे में, जवान में, बूढ़े में, सुख का आभास हो, दुख का आभास हो--उसमें एक बात समान है कि मन पर जो भी अवस्था आती है, आप अपने को उसके साथ तादात्म्य कर लेते हैं।
Whatever the mood of the mind—child, youth, old age; whether there is a sense of joy or of sorrow—one thing remains constant: whatever state comes upon the mind, you identify with it.
अगर भूख लगती है, तो आप ऐसा नहीं कहते कि मुझे पता चल रहा है कि शरीर को भूख लग रही है। आप कहते हैं, मुझे भूख लग रही है। यह केवल भाषा का ही भेद नहीं है। यह हमारी भीतर की प्रतीति है। सिर में दर्द है, तो आप ऐसा नहीं कहते, न ऐसा सोचते, न ऐसी प्रतीति करते कि सिर में दर्द हो रहा है, ऐसा मुझे पता चल रहा है। आप कहते हैं, मेरे सिर में दर्द है।
If you feel hungry, you do not say, “I notice the body is hungry.” You say, “I am hungry.” This is not merely a matter of language; it reflects our inner experience. If there is a headache, you don’t think or feel, “I notice there is pain in the head.” You say, “My head aches.”
जो भी प्रतीति होती है, आप उसके साथ एक हो जाते हैं। वह जो जानने वाला है, उसको आप अलग नहीं बचा पाते। वह जो जानने वाला है, वह खो जाता है। ज्ञेय में खो जाता है ज्ञाता। दृश्य में खो जाता है द्रष्टा। भोग में खो जाता है भोक्ता। कर्म में खो जाता है कर्ता। वह जो भीतर जानने वाला है, वह दूर नहीं रह पाता और एक हो जाता है उससे जिसे जानता है। पैर में दर्द है, और आप दर्द के साथ एक हो जाते हैं।
With every experience you become one with it. The one who knows is not kept apart. The knower is lost in the known. The seer is lost in the seen. The enjoyer is lost in the enjoyment. The doer is lost in the deed. The inner knower cannot remain separate; he merges with what he knows. There is pain in the foot, and you become one with the pain.
यही एकमात्र दुर्घटना है। अगर कोई भी मौलिक पतन है, जैसा ईसाइयत कहती है, कोई ओरिजिनल, कोई मूल पाप, अगर कोई एक पतन खोजा जाए, तो एक ही है पतन और वह है तादात्म्य। जानने वाला एक हो जाए उसके साथ, जिसे जा जान रहा है।
This is the only calamity. If there is an “original sin,” as Christianity says—if there is one fundamental fall—it is this: identification. The knower becomes one with what is known.
दर्द आप नहीं हैं। आप दर्द को जानते हैं। दर्द आप हो भी नहीं सकते। क्योंकि अगर आप दर्द ही हो जाएं, तो फिर दर्द को जानने वाला कोई भी न बचेगा।
You are not the pain—you know the pain. You cannot be the pain; for if you were the pain, there would be no one left to know it.
सुबह होती है, सूरज निकलता है, तो आप देखते हैं कि सूरज निकला, प्रकाश हो गया। फिर सांझ आती है, सूरज ढल जाता है, अंधेरा आ जाता है। तो आप देखते हैं, रात आ गई। लेकिन वह जो देखने वाला है, न तो सुबह है और न सांझ। वह जो देखने वाला है, न तो सूरज की किरण है, रात का अंधेरा भी नहीं है। वह जो देखने वाला है, वह तो अलग खड़ा है। वह सुबह को भी देखता है उगते, फिर सांझ को भी देखता है। फिर रात का अंधेरा भी देखता है, दिन का प्रकाश भी देखता है। वह जो देखने वाला है, वह अलग है।
Morning comes, the sun rises—you see the sun, there is light. Evening comes, the sun sets, darkness arrives—you see the night. But the one who sees is neither morning nor evening. The one who sees is neither the sun’s ray nor the night’s darkness. The seer stands apart. He sees the sunrise. He sees the evening. He sees the night and the day. The seer is separate.
लेकिन जीवन में हम उसे अलग नहीं रख पाते हैं। वह तत्क्षण एक हो जाता है। कोई आपको गाली दे देता है, खट से चोट पहुंच जाती है। आप ऐसा नहीं कर पाते कि देख पाएं कि कोई गाली दे रहा है, और देख पाएं कि मन में चोट पहुंच रही है।
But in life we cannot keep him separate. Instantly we become one. Someone insults you—there is a sudden sting. You cannot keep a little distance to see that someone is insulting and to notice the hurt move in the mind.
दोनों बातें आप देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि गाली दी गई, और आप यह भी देख सकते हैं कि मन में थोड़ी चोट और पीड़ा पहुंची। और आप दोनों से दूर खड़े रह सकते हैं।
You can see both: the insult being hurled, and the subtle wound arising within. And you can remain apart from both.
यह जो दूर खड़े रहने की कला है, सारा धर्म उस कला का ही नाम है। वह जो जानने वाला है, वह जानी जाने वाली चीज से दूर खड़ा रह जाए; वह जो अनुभोक्ता है, अनुभव के पार खड़ा रह जाए। सब अनुभव का नाम क्षेत्र है। और वह जो जानने वाला है, उसका नाम क्षेत्रज्ञ है।
This art of standing apart—that is all that religion is. The knower stands apart from the known; the experiencer stands beyond the experience. Everything experienced is the field. The one who knows is the Knower of the field.
तो कृष्ण इस सूत्र में इन दोनों के भेद के संबंध में प्राथमिक प्रस्तावना कर रहे हैं। वे कह रहे हैं, यह शरीर क्षेत्र है, ऐसा कहा जाता है। और इसको जो जानता है, उसको क्षेत्रज्ञ, ऐसा उसके तत्व को जानने वाले ज्ञानीजन कहते हैं।
Krishna is making a primary proposition about the distinction between these two. He says: this body is called the field. And the one who knows it is called the Knower of the field by those who have known its essence.
आप शरीर के साथ अपने को जब तक एक कर रहे हैं, तब तक दुख से कोई छुटकारा नहीं है।
As long as you are one with the body, there is no escaping sorrow.
अब यह बहुत मजे की और बहुत चमत्कारिक घटना है। शरीर को कोई दुख नहीं हो सकता। शरीर में दुख होते हैं, लेकिन शरीर को कोई दुख नहीं हो सकता। क्योंकि शरीर को कोई बोध नहीं है। इसलिए आप मुर्दा आदमी को दुख नहीं दे सकते। इसीलिए तो डाक्टर इसके पहले कि आपका आपरेशन करे, आपको बेहोश कर देता है। बेहोश होते से ही शरीर को कोई दुख नहीं होता। लेकिन सब दुख शरीर में होते हैं। और वह जो जानने वाला है, उसमें कोई दुख नहीं होता।
Now, this is both delightful and astounding: the body cannot suffer. Pains happen in the body, but the body itself cannot suffer—because it has no awareness. You cannot make a corpse suffer. That’s why before an operation a doctor anesthetizes you. Once unconscious, the body feels no pain. But all pains do occur in the body. And in the one who knows—there is no pain.
इसे थोड़ा ठीक से समझ लें।
Understand this well.
दुख शरीर में घटते हैं; और जाने जाते हैं उसमें, जो शरीर नहीं है। जानने वाला अलग है, और जहां दुख घटते हैं, वह जगह अलग है। और जहां दुख घटते हैं, वहां जानने की कोई संभावना नहीं है। और जो जानने वाला है, वहां दुख के घटने की कोई संभावना नहीं है।
Pains happen in the body; and they are known in that which is not the body. The knower is separate, and the place where pain happens is separate. Where pain happens there is no possibility of knowing. And where the knower is, there is no possibility of pain happening.
जब कोई मेरे पैर को काटता है, तो पैर के काटने की घटना तो शरीर में घटती है; और अगर जानने वाला मौजूद न हो, तो कोई दुख घटित नहीं होगा। लेकिन जानने की घटना मुझमें घटती है। कटता है शरीर, जानता हूं मैं। यह जानना और शरीर में घटना का घटना इतना निकट है कि दोनों इकट्ठे हो जाते हैं; हम फासला नहीं कर पाते; दोनों के बीच में जगह नहीं बना पाते। हम एक ही हो जाते हैं।
Someone cuts my leg—the cutting happens in the body. If the knower were not present, there would be no suffering. The knowing happens in me. The cutting of the body and the knowing are so close that they fuse; we do not create space between them. We become one.
जब शरीर पर कटना शुरू होता है, तो मुझे लगता है, मैं कट रहा हूं। और यह प्रतीति कि मैं कट रहा हूं, दुख बन जाती है। हमारे सारे दुख शरीर से उधार लिए गए हैं। शरीर में कितने ही दुख घटें, अगर आपको पता न चले, तो दुख घटते नहीं। और शरीर में बिलकुल दुख न घटें, अगर आपको पता चल जाए, तो भी दुख घट जाते हैं। दूसरी बात भी खयाल में ले लें। शरीर में कोई दुख न घटे, लेकिन आपको प्रतीति करवा दी जाए कि दुख घट रहा है, तो दुख घट जाएगा।
When the body begins to be cut, it seems I am being cut. This sense—“I am being cut”—becomes suffering. All our sufferings are borrowed from the body. No matter how many pains occur in the body, if you don’t come to know of them, there is no suffering. And even if no pain occurs in the body—if you are made to believe there is pain—you will suffer. Consider the second point as well: even if there is no pain in the body, if the knower is convinced that pain is happening, suffering begins.
सम्मोहन में सम्मोहित व्यक्ति को कह दिया जाए कि तेरे पैर में आग लगी है, तो पीड़ा शुरू हो जाती है। वह आदमी चीखने-चिल्लाने लगता है। वह रोने लगता है। प्रतीति शुरू हो गई कि पैर में आग लगी है।
Under hypnosis, tell a subject, “Your foot is in the fire,” and he will start feeling pain. He will scream, cry. The sense arises that the foot is burning.
सम्मोहित आदमी को कुछ भी कह दिया जाए, वह स्वीकार कर लेता है। उसे वैसा दुख होना शुरू हो जाएगा। कोई दुख शरीर में घट नहीं रहा है, लेकिन अगर जानने वाला मान ले कि घट रहा है, तो घटना शुरू हो जाता है।
Say anything to the hypnotized person—he accepts it. The corresponding pain will begin. Nothing is happening in the body, but if the knower believes it, the happening starts.
आपको शायद खयाल न हो, जमीन पर जितने सांप होते हैं, उनमें केवल तीन प्रतिशत सांपों में जहर होता है। बाकी सत्तानबे प्रतिशत तो बिना जहर के होते हैं। लेकिन बिना जहर के सांप के काटे हुए लोग भी मरते हैं।
You may not know this: of all the snakes on earth, only about three percent are venomous. The remaining ninety-seven percent are without venom. And yet people die from the bite of a nonvenomous snake.
अब यह बड़ी अजीब घटना है। क्योंकि जिस सांप में जहर ही नहीं है, उससे काटा हुआ आदमी मर कैसे जाता है! और इसीलिए तो सांप को झाड़ने वाला भी सफल हो जाता है। क्योंकि सत्तानबे प्रतिशत मौके पर तो कोई जहर होता नहीं, सिर्फ जहर के खयाल से आदमी मर रहा होता है। इसलिए झाड़ने वाला अगर खयाल दिला दे कि झाड़ दिया, तो बात खतम हो गई।
How strange! If the snake has no poison, how does the person die? This is why the village “exorcist” of snakebite can succeed so often. In ninety-seven percent of cases, there is no venom—only the idea of venom is killing the person. So if the healer convinces him, “I have removed the poison,” the matter is finished.
इसलिए मंत्र सरलता से काम कर जाता है। झाड़ने वाला सफल हो जाता है। सिर्फ भरोसा दिलाने की बात है, क्योंकि उस सांप ने भी भरोसा दिलाया है कि मुझमें जहर है। उसमें जहर तो था नहीं। भरोसे से आदमी मर रहा है, तो भरोसे से आदमी बच भी सकता है।
Thus a mantra works easily. The snakebite “healer” succeeds. It is only a matter of instilling belief—since the snake too has instilled belief: “I am poisonous.” There was no poison—but belief was lethal, and belief can also save.
लेकिन दूसरी घटना भी संभव है। असली जहर वाले सांप का काटा हुआ आदमी भी मंत्रोपचार से बच सकता है। अगर नकली जहर से मर सकता है, तो असली जहर से भी बचने की संभावना है। अगर यह भ्रांति कि सांप ने मुझे काट लिया है इसलिए मरना जरूरी है मौत बन सकती है, तो यह खयाल कि सांप ने भला मुझे काटा है, लेकिन मंत्र ने मुझे मुक्त कर दिया, असली जहर से भी छुटकारा दिला सकता है।
The reverse is also possible. A person bitten by a truly venomous snake may be saved by mantra. If belief in false poison can kill, belief can save from real poison too. If the hallucination—“I’ve been bitten, so I must die”—can become death, then the thought—“Yes, the snake bit me, but the mantra has freed me”—can deliver even from real poison.
अभी पश्चिम में मनसविद बहुत प्रयोग करते हैं और बहुत हैरान हुए हैं। दुनिया में हजारों तरह की दवाइयां चलती हैं। सभी तरह की दवाइयां काम करती हैं। होमियोपैथी भी बचाती है, एलोपैथी भी बचाती है, आयुर्वेद भी बचाता है। और भी, यूनानी हकीम भी बचाता है; नेचरोपैथ भी बचा लेता है। मंत्र से बच जाता है आदमी। किसी की कृपा से भी बच जाता है। डिवाइन हीलिंग, प्रभु-चिकित्सा से भी बच जाता है।
In the West, psychologists have been experimenting, and are astonished. Thousands of kinds of medicines are in use—and all of them work. Homeopathy saves people; allopathy saves people; Ayurveda too; Unani physicians, naturopathy—people are saved. Mantras cure. Someone’s grace cures. Divine healing cures.
तो सवाल यह है कि आदमी इतने ढंगों से बचता है, तो विचारणीय है कि इसमें कोई वैज्ञानिक कारण है बचने का कि सिर्फ आदमी का भरोसा बचा लेता है!
So the question arises: with so many methods, is there any scientific cause at work—or is it simply trust that heals?
आपको शायद पता न हो, जब भी कोई नई दवा निकलती है, तो मरीजों पर ज्यादा काम करती है। लेकिन साल दो साल में फीकी पड़ जाती है, फिर काम नहीं करती। जब नई दवा निकलती है, तो मरीजों पर क्यों काम करती है? नई दवा से ऐसा लगता है कि बस, अब सब ठीक हो गया। लेकिन साल, छह महीने में कुछ मरीज फायदा उठा लेते हैं। बाकी इसके बाद फिर फायदा नहीं उठा पाते।
You may not know: whenever a new drug comes out, it works better initially, then fades within a year or two. Why does it work more at first? Because “new” suggests: now we have the answer. For six months or a year some patients benefit. Later, fewer do.
एक बहुत विचारशील डाक्टर ने कहा है कि जब भी नई दवा निकले, तब फायदा पूरा उठा लेना चाहिए, क्योंकि थोड़े ही दिन में दवा काम नहीं करेगी।
A thoughtful doctor commented: whenever a new medicine appears, make the most of it quickly—soon it will stop working.
नई दवा काम क्यों करती है? थोड़े दिन पुरानी पड़ जाने के बाद दवा का रहस्य और चमत्कार क्यों चला जाता है? तो उस पर बहुत अध्ययन किया गया और पाया गया कि जब नई दवा निकलती है, तो उसके विरोध में कुछ भी नहीं होता। उसकी असफलता की कोई खबर न मरीज को होती है, न डाक्टर को होती है। डाक्टर भी भरोसे से भरा होता है कि दवा नई है, चमत्कार है।
विज्ञापन, अखबार सब खबरें देते हैं कि चमत्कार की दवा खोज ली गई है। डाक्टर भरोसे से भरा होता है। मरीज को दवा देता है और वह कहता है, बिलकुल घबड़ाओ मत। अब तक तो इस बीमारी का मरीज बच नहीं सकता था। लेकिन अब वह दवा हाथ में आ गई है कि अब इस मरीज को मरने की कोई जरूरत नहीं है। अब तुम बच जाओगे।
Why does the new work? Why does its magic fade? Much study has shown: when a drug is new, nothing stands against it; neither doctors nor patients have heard of its failures. Doctors are full of confidence: “It’s new, a wonder drug.” The media proclaim: a miracle cure has been found. The doctor, full of conviction, gives the medicine and says, “Don’t worry. Until now, patients with this disease couldn’t be saved. But now we have the drug; there is no need for this patient to die. You will live.”
वह जो डाक्टर का भरोसा है, वह मंत्र का काम कर रहा है। उसे पता नहीं कि वह पुरोहित का काम कर रहा है इस क्षण में। उसकी आंखों में जो रौनक है, वह जो भरोसे की बात है, वह जो मरीज से कहना है कि बेफिक्र रह, मरीज को भी यह उत्साह पकड़ जाता है। मरीज बच जाता है।
That doctor’s confidence works like a mantra. He does not know he is acting as a priest in that moment. The glow in his eyes, the tone of assurance—“Relax”—the patient catches that enthusiasm. The patient is saved.
लेकिन साल, छह महीने में ही अनुसंधान करने वाले दवा में खोज करते हैं कि सच में इसमें ऐसा कुछ है या नहीं है। मेडिकल जरनल्स में खबरें आनी शुरू हो जाती हैं कि इस दवा में ऐसा कोई तत्व नहीं है कि जिस पर इतना भरोसा किया जा सके। खोजबीन शुरू हो जाती है। डाक्टर का भरोसा कम होने लगता है। अब भी वह दवा डाक्टर देता है, लेकिन वह कहता है, शायद काम कर सके, शायद न भी करे। वह जो शायद है, वह मंत्र की हत्या कर देता है। डाक्टर का भरोसा गया; मरीज का भी भरोसा गया।
But within months, researchers investigate whether the drug truly has the claimed effect. Medical journals begin reporting that the drug doesn’t contain elements sufficient to justify such faith. Doubt begins. The doctor’s confidence declines. He still prescribes it but now says, “It may work… or may not.” That “perhaps” kills the mantra. The doctor’s conviction is gone; the patient’s too.
मैं एक घटना पढ़ रहा था कि एक मरीज पर एक दवा का प्रयोग किया गया। डाक्टर भरोसे से भरा था कि दवा काम करेगी। दवा काम कर गई। वह मरीज सालभर तक ठीक रहा। बीमारी तिरोहित हो गई। लेकिन सालभर बाद अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाया कि उस दवा से इस बीमारी के ठीक होने का कोई संबंध ही नहीं है।
उसके डाक्टर ने मरीज को खबर की कि चमत्कार की बात है कि तुम तो ठीक हो गए, लेकिन अभी खबर आई है, रिसर्च काम कर रही है कि इस दवा में उस बीमारी के ठीक होने का कोई कारण ही नहीं है। वह मरीज उसी दिन पुनः बीमार हो गया। वह सालभर बिलकुल ठीक रह चुका था।
I read about a patient given a certain drug. The doctor was convinced it would work—and it did. The man remained fine for a year. Later, researchers announced that the drug has no relation to curing that disease. The doctor told his patient, “It’s miraculous you got well, because the research says this medicine isn’t effective.” That very day the patient relapsed.
और कहानी यहीं खतम नहीं होती। छह महीने बाद फिर इस पर खोजबीन चली, किसी दूसरे रिसर्च करने वाले ने कुछ और पता लगाया। उसने कहा कि नहीं, यह दवा काम कर सकती है। और वह मरीज फिर ठीक हो गया।
And the story doesn’t end there. Six months later, further research by someone else suggested: no, the drug can work in some cases. The patient recovered again.
तो अभी डाक्टरों को शक पैदा हो गया है कि दवाएं काम करती हैं या भरोसे काम करते हैं!
So doctors now harbor doubts: do medicines work—or does belief?
सभी चिकित्सा में जादू काम करता है, मंत्र काम करते हैं। अगर एलोपैथी ज्यादा काम करती है, तो उसका कारण यह नहीं है कि एलोपैथी में ज्यादा जान है। उसका कारण यह है कि एलोपैथी के पास ज्यादा प्रचार का साधन है; ज्यादा मेडिकल कालेज हैं, युनिवर्सिटी हैं, ज्यादा सरकारें हैं, अथारिटी, प्रमाण उसके पास हैं; वह काम करती है।
In all healing, a kind of magic operates—mantra works. If allopathy works better, it is not because allopathy has more “juice,” but because it has greater publicity, more colleges and universities, the backing of governments and authorities. It has credentials—it works.
अनेक चिकित्सकों ने प्रयोग किए हैं, उसे वे प्लेस्बो कहते हैं। दस मरीजों को, उसी बीमारी के दस मरीजों को दवा दी जाती है; उसी बीमारी के दस मरीजों को सिर्फ पानी दिया जाता है। बड़ी हैरानी की बात यह है कि अगर सात दवा से ठीक होते हैं, तो सात पानी से भी ठीक हो जाते हैं। वे सात पानी से भी ठीक होते हैं, लेकिन बात इतनी जरूरी है कि कहा जाए कि उनको भी दवा दी जा रही है।
Many clinicians have done experiments with placebos. Ten patients with the same ailment are given the drug; another ten receive only water. Astonishingly, if seven improve with the drug, seven improve with water—provided it is given as “medicine.”
आदमी का मन, बीमारी न हो, तो बीमारी पैदा कर सकता है। और आदमी का मन, बीमारी हो, तो बीमारी से अपने को तोड़ भी सकता है। मन की यह स्वतंत्रता ठीक से समझ लेनी जरूरी है।
The human mind can create illness where none exists; and where illness exists, it can withdraw from it. Understand the freedom of the mind.
आप अपने शरीर से अलग होकर भी शरीर को देख सकते हैं, और आप अपने शरीर के साथ एक होकर भी अपने को देख सकते हैं। हम सब अपने को एक होकर ही देख रहे हैं। हमारे दुखों की सारी मूल जड़ वहां है।
You can stand apart from your body and see it, or you can become one with the body and view yourself through that oneness. We all are seeing ourselves through oneness. There lies the root of our sorrows.
शरीर में दुख घटित होते हैं और हम अपने को मानते हैं कि शरीर के साथ एक हैं। बच्चा मानता है कि मैं शरीर हूं। जवान मानता है कि मैं शरीर हूं। बूढ़ा मानता है कि मैं शरीर हूं। तो बूढ़ा दुखी होता है, क्योंकि उसको लगता है, उसकी आत्मा भी बूढ़ी हो गई है। शरीर बूढ़ा हो गया है। आत्मा तो कुछ ब़ूढी होती नहीं। लेकिन बूढ़े शरीर के साथ तादात्म्य बंधा हुआ है। तो जिसने माना था कि जवान शरीर मैं हूं, मानना मजबूरी है अब उसकी, उसे मानना पड़ेगा कि अब मैं बूढ़ा हो गया हूं। और जिसने माना था शरीर की जिंदगी को अपनी जिंदगी, जब मौत आएगी तो उसे मानना पड़ेगा, अब मैं मर रहा हूं।
Pains occur in the body and we assume we are one with the body. The child thinks, “I am the body.” The youth thinks, “I am the body.” The old man thinks, “I am the body.” So the old man suffers, because he feels his soul has aged. The body has aged; the soul does not age. But with identification to the old body, the one who once believed “I am this youthful body” is compelled now to believe “I am old.” And one who took the body’s life as his own—when death arrives he will have to believe “I am dying.”
लेकिन बचपन से ही हम शरीर के साथ अपने को एक मानकर बड़े होते हैं। शरीर के सुख, शरीर के दुख, हम एक मानते हैं। शरीर की भूख, शरीर की प्यास, हम अपनी मानते हैं।
From childhood we grow up identifying with the body. The body’s pleasures and pains we take as our own. The body’s hunger and thirst we claim as ours.
यह कृष्ण का सूत्र कह रहा है, शरीर क्षेत्र है, जहां घटनाएं घटती हैं। और तुम क्षेत्रज्ञ हो, जो घटनाओं को जानता है।
Krishna’s sutra says: the body is the field where events occur; and you are the Knower, the one who knows the events.
अगर यह एक सूत्र जीवन में फलित हो जाए, तो धर्म की फिर और कुछ जानकारी करने की जरूरत नहीं है। फिर कोई कुरान, बाइबिल, गीता, सब फेंक दिए जा सकते हैं। एक छोटा-सा सूत्र, कि जो भी शरीर में घट रहा है, वह शरीर में घट रहा है, और मुझमें नहीं घट रहा है; मैं देख रहा हूं, मैं जान रहा हूं, मैं एक द्रष्टा हूं, यह सूत्र समस्त धर्म का सार है। इसे थोड़ा-थोड़ा प्रयोग करना शुरू करें, तो ही खयाल में आएगा।
If this one sutra is realized in life, there is nothing more in religion to know. Then throw away all the scriptures—the Quran, the Bible, the Gita. A small sutra: whatever happens in the body happens in the body and not in me. I am the one who sees, who knows, the witness. This is the essence of all religion. But only by experiment will it be known.
एक तो रास्ता यह है कि गीता हम समझते रहते हैं। गीता लोग समझाते रहते हैं। वे कहते रहते हैं, क्षेत्र अलग है और क्षेत्रज्ञ अलग है। और हम सुन लेते हैं, और मान लेते हैं कि होगा। लेकिन जब तक यह अनुभव न बन जाए, तब तक इसका कोई अर्थ नहीं है। यह कोई सिद्धांत नहीं है; यह तो प्रयोगजन्य अनुभूति है। इसे थोड़ा प्रयोग करें।
One way is to keep “understanding” the Gita—people keep explaining it. They say: the field is separate, the Knower is separate. We listen and agree—“perhaps.” But until it becomes your experience, it has no meaning. It is not a theory; it is an experiential realization. Try it a little.
जब भोजन कर रहे हों, तो समझें कि भोजन शरीर में डाल रहे हैं और आप भोजन करने वाले नहीं हैं, देखने वाले हैं। जब रास्ते पर चल रहे हों, तो समझें कि आप चल नहीं रहे हैं; शरीर चल रहा है। आप तो सिर्फ देखने वाले हैं। जब पैर में कांटा गड़ जाए, तो बैठ जाएं, दो क्षण ध्यान करें। बाद में कांटा निकालें, जल्दी नहीं है। दो क्षण ध्यान करें और समझें कि कांटा गड़ रहा है, दर्द हो रहा है। यह शरीर में घट रहा है, मैं जान रहा हूं।
While eating, understand: food is being put into the body—you are not the eater; you are the one who is seeing. While walking on the road, understand: you are not walking; the body is walking—you are only the seer. When a thorn pricks your foot, sit down, wait two moments. Then remove it—no hurry. For those two moments, be aware: a thorn has entered, there is pain. It is happening in the body; I am knowing it.
जो भी मौका मिले क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ को अलग करने का, उसे चूकें मत, उसका उपयोग कर लें।
Whenever the opportunity arises to separate field and Knower, don’t miss it—use it.
जब शरीर बीमार पड़ा हो, तब भी; जब शरीर स्वस्थ हो, तब भी। जब सफलता हाथ लगे, तब भी; और जब असफलता हाथ लगे, तब भी। जब कोई गले में फूलमालाएं डालने लगे, तब भी स्मरण रखें कि फूलमालाएं शरीर पर डाली जा रही हैं, मैं सिर्फ देख रहा हूं। और जब कोई जूता फेंक दे, अपमान करे, तब भी जानें कि शरीर पर जूता फेंका गया है, और मैं देख रहा हूं। इसके लिए कोई हिमालय पर जाने की जरूरत नहीं है। आप जहां हैं, जो हैं, जैसे हैं, वहीं ज्ञाता को और ज्ञेय को अलग कर लेने की सुविधा है।
When the body is ill—do it. When the body is healthy—do it. When success comes—do it; when failure comes—do it. When someone garlands you—remember: the garland is placed on the body; I am only seeing. When someone throws a shoe, insults you—know: the shoe is thrown at the body; I am seeing. You need not go to the Himalayas. Exactly where you are—as you are—you can separate the knower from the known.
न कोई मंदिर का सवाल है, न कोई मस्जिद का, आपकी जिंदगी ही मंदिर है और मस्जिद है। वहां छोटा-छोटा प्रयोग करते रहें। और ध्यान रखें, एक-एक ईंट रखने से महल खड़े हो जाते हैं; छोटे-छोटे प्रयोग करने से परम अनुभूतियां हाथ आ जाती हैं। एक-एक बूंद इकट्ठा होकर सागर निर्मित हो जाता है। और छोटा-छोटा अनुभव इकट्ठा होता चला जाए, तो परम साक्षात्कार तक आदमी पहुंच जाता है। एक छोटे-छोटे कदम से हजारों मील की यात्रा पूरी हो जाती है।
No temple or mosque is required—your life itself is the temple and the mosque. Keep doing small experiments there. Remember: brick by brick, palaces rise. Tiny experiments add up to supreme realizations. Drop by drop, an ocean is formed. As small experiences accumulate, one arrives at the ultimate vision. A journey of a thousand miles begins with a single step.
तो यह मत सोचें कि छोटे-छोटे अनुभव से क्या होगा। सभी अनुभव जुड़ते जाते हैं, उनका सार इकट्ठा हो जाता है। और धीरे-धीरे आपके भीतर वह इंटीग्रेशन, आपके भीतर वह केंद्र पैदा हो जाता है, जहां से आप फिर बिना प्रयास के निरंतर देख पाते हैं कि आप अलग हैं और शरीर अलग है।
So do not think, “What can small experiences do?” They gather; their essence integrates. Gradually a center is born within you from which, effortlessly, you continually see: you are separate, the body is separate.
बहुत लोग इसको मंत्र की तरह रटते हैं कि मैं अलग हूं, शरीर अलग है। मंत्र की तरह रटने से कोई फायदा नहीं। इसे तो प्रयोग-भूमि बनाना जरूरी है। बहुत लोग बैठकर रोज सुबह अपनी प्रार्थना-पूजा में कह लेते हैं कि मैं आत्मा हूं, शरीर नहीं। इस कहने से कुछ लाभ न होगा। और रोज-रोज दोहराने से यह जड़ हो जाएगी बात। इसका कोई मन पर असर भी न होगा। आप इसको मशीन की तरह दोहरा लेंगे। इसका अर्थ भी धीरे-धीरे खो जाएगा।
Many people chant this like a mantra: “I am separate; the body is separate.” Repetition achieves nothing. You must turn it into a field of experiment. Some sit every morning and say, “I am the soul, not the body.” Saying so brings no benefit. With daily repetition, it becomes mechanical, loses impact. You parrot it; the meaning is lost.
आमतौर से मेरा अनुभव है कि धार्मिक लोग महत्वपूर्ण शब्दों को दोहरा-दोहरा कर उनका अर्थ भी नष्ट कर देते हैं। फिर मशीन की तरह दोहराते रहते हैं। पुनरुक्ति करते रहते हैं। तोतों की रटंत हो जाती है। उसका कोई अर्थ नहीं होता।
In my experience, religious people often kill the meaning of vital words by endless repetition. They repeat them mechanically—like parrots. It has no meaning.
इसे मंत्र की तरह नहीं, प्रयोग की तरह! इसे चौबीस घंटे में दस, बीस, पच्चीस बार, जितनी बार संभव हो सके, किसी सिचुएशन में, किसी परिस्थिति में तत्क्षण अपने को तोड़कर अलग देखने का प्रयोग करें। स्नान कर रहे हैं और खयाल करें कि स्नान की घटना शरीर में घट रही है और मैं जान रहा हूं। कुछ भी कर रहे हैं! यहां सुन रहे हैं, तो सुनने की घटना आपके शरीर में घट रही है; और सुनने की घटना घट रही है, इसे आप जान रहे हैं।
Not as a mantra—but as experiment. Ten, twenty, twenty-five times a day—whenever possible—in any situation, instantly break identification and see from outside. You are bathing—feel the bathing is happening to the body; you are knowing. You are listening now—hearing is happening in your body; you are knowing hearing is happening.
वह जानने वाले को धीरे-धीरे निखारकर अलग करते जाएं। जैसे कोई मूर्तिकार छेनी से काटता है पत्थर को, ऐसे ही जानने वाले को अलग काटते जाएं; और जो जाना जाता है, उसे अलग काटते जाएं। अनुभव को अलग करते जाएं, अनुभोक्ता को अलग करते जाएं। जरूर एक दिन वह फासला पैदा हो जाएगा, वह दूरी खड़ी हो जाएगी, जहां से चीजें देखी जा सकती हैं।
Slowly chisel the knower apart from the known, as a sculptor frees a figure from stone. Separate experience from the experiencer. Certainly, one day a gap will arise, a distance from which things can be seen.
हे अर्जुन, यह शरीर क्षेत्र है, ऐसा कहा जाता है। और इसको जो जानता है, उसको क्षेत्रज्ञ, ऐसा उसके तत्व को जानने वाले ज्ञानीजन कहते हैं।
Arjuna, this body is called the field. And the one who knows it is called the Knower of the field by those who have known its essence.
यह खयाल में ले लेना जरूरी है कि पूरब के मुल्कों में और विशेषकर भारत में हमारा जोर विचार पर नहीं है, हमारा जोर ज्ञान पर है। हमारा जोर उस बात पर नहीं है कि हम किन्हीं सिद्धांतों को प्रतिपादित करें। हमारा जोर इस बात पर है कि हम जीवन के अनुभव से कुछ सार निचोड़ें। ये दोनों अलग बातें हैं।
Keep this in mind: in the Eastern lands—especially India—our emphasis is not on thought, but on knowing. Our thrust is not to propound theories, but to extract essence from living experience. These are different matters.
इसको आप सिद्धांत की तरह भी प्रतिपादित कर सकते हैं कि आत्मा अलग है, शरीर अलग है; जानने वाला अलग है, जो जाना जाता है, वह अलग है। इसको आप एक फिलासफी, एक तत्व-विचार की तरह खड़ा कर सकते हैं। और बड़े तर्क उसके पक्ष और विपक्ष में भी जुटा सकते हैं; बड़े शास्त्र भी निर्मित कर सकते हैं।
You can propound it as a theory: the soul is separate from the body; the knower is distinct from the known. You can turn it into a philosophy and build arguments for and against it, and huge scriptures around it.
लेकिन भारत की मनीषा का आग्रह सिद्धांतों पर जरा भी नहीं है। जोर इस बात पर है कि जो आप ऐसा मानते हों, तो ऐसा मानते हैं या जानते हैं? ऐसी आपकी अपनी अनुभूति है या ऐसा आपका विचार है?
But the Indian mind has no insistence on theory. Its insistence is: do you believe this, or do you know this? Is it your experience—or only your thought?
विचार धोखा दे सकता है। अनुभूति भर धोखा नहीं देती। विचार में डर है। विचार में अक्सर हम उस बात को मान लेते हैं, जो हम मानना चाहते हैं। इसे थोड़ा समझ लें। विचार में एक तरह का विश फुलफिलमेंट, एक तरह की कामनाओं की तृप्ति होती है।
Thought can deceive; experience rarely does. In thinking there is danger: we often accept what we want to accept. Understand this. Thought becomes wish-fulfillment; it gratifies hidden desires.
समझें, एक आदमी मौत से डरता है। सभी डरते हैं। तो जो मृत्यु से डरता है, उसे मानने का मन होता है कि आत्मा अमर हो। यह उसकी भीतरी आकांक्षा होती है कि आत्मा न मरे। जब वह गीता में पढ़ता है कि शरीर अलग और आत्मा अलग, और आत्मा नहीं मरती, वह तत्क्षण मान लेता है। मानने का कारण यह नहीं है कि गीता सही है। मानने का कारण यह भी नहीं है कि उसको अनुभव हुआ है। मानने का कारण कुल इतना है कि वह मौत से डरा हुआ है, मृत्यु से भयभीत है। इसलिए कोई भी आसरा देता हो कि आत्मा अमर है, तो वह कहेगा कि बिलकुल ठीक। जब वह बिलकुल ठीक कह रहा है, तो सिर्फ मृत्यु के भय के कारण। वह चाहता है कि आत्मा अमर हो।
Suppose a man fears death—everyone does. He wants to believe the soul is immortal. It is his inner longing that the soul not die. When he reads in the Gita that body and soul are different and the soul does not die, he instantly accepts it. He does not accept because the Gita is right, nor because it is his experience. He accepts because he fears death, and any support that promises immortality of the soul feels “right.”
लेकिन आपकी चाह से सत्य पैदा नहीं होते। आप क्या चाहते हैं, इससे सत्य का कोई संबंध नहीं है। और आप जब तक चाहते रहेंगे, तब तक आप सत्य को जान भी न पाएंगे। सत्य को जानना पड़ेगा आपको चाह को छोड़कर।
But truths are not born from your desire. What you want has nothing to do with truth. As long as you keep wanting, you cannot know truth. You will have to know truth by dropping desire.
तो विचार अक्सर ही स्वयं की छिपी हुई वासनाओं की पूर्ति होते हैं। और हम अपने को समझा लेते हैं। इसलिए अक्सर मेरा अनुभव यह है कि जो भी मौत से डरे हुए लोग हैं, वे आत्मवादी हो जाते हैं। इसलिए इस मुल्क में दिखाई पड़ेगा।
यह मुल्क इतने दिन तक गुलाम रहा। कोई भी आया और इस मुल्क को गुलाम बनाने में बड़ी आसानी रही। जितनी कम से कम तकलीफ हमने दी गुलाम बनाने वालों को, दुनिया में कोई नहीं देता। और बड़े आश्चर्य की बात है कि हम आत्मवादी लोग हैं! हम मानते हैं, आत्मा अमर है। लेकिन मरने से हम इतने डरते हैं कि हमें कभी भी गुलाम बनाया जा सका। मौत का डर पैदा हुआ कि हम गुलाम हो गए। अगर हमें कोई डरा दे कि मौत करीब है, तो हम कुछ भी करने को राजी हो गए!
Thoughts are usually the intellectual form of your cravings. This is why, in this land, you see people who have long been enslaved by anyone who came along—and yet we claim to be believers in the soul. We say the soul is immortal, but we are so afraid of death that anyone could make us slaves. Threaten us with death and we submit to anything.
यह बड़ा असंगत मालूम पड़ता है। यह होना नहीं चाहिए। आत्मवादी मुल्क को तो गुलाम कोई बना ही नहीं सकता। क्योंकि जिसको यही पता है कि आत्मा नहीं मरती, उसे आप डरा नहीं सकते। और जिसको डरा नहीं सकते, उसे गुलाम कैसे बनाइएगा?
This is inconsistent. It shouldn’t be so. A nation of soul-believers should be impossible to enslave. One who knows the soul is deathless cannot be frightened; one who cannot be frightened cannot be enslaved.
गुलामी का सूत्र तो भय है। जिसको भयभीत किया जा सके, उसको गुलाम बनाया जा सकता है। और जिसको भयभीत न किया जा सके, उसे कैसे गुलाम बनाइएगा? और आत्मवादी को कैसे भयभीत किया जा सकता है?
Fear is the formula for slavery. Frighten a man and you can enslave him. If you cannot frighten him, how will you enslave him? And how can a soul-believer be frightened?
जो जानता है कि आत्मा मरती ही नहीं, अब उसे भयभीत करने का कोई भी उपाय नहीं है। आप उसका शरीर काट डालें, तो वह हंसता रहेगा। और वह कहेगा कि व्यर्थ मेहनत कर रहे हो, क्योंकि जिसे तुम काट रहे हो, वह मैं नहीं हूं। और मैं तुम्हारे काटने से कटूंगा नहीं। इसलिए काटने पर भरोसा मत करो। तुम काटने से मुझे डरा न सकोगे। तुम काटकर मेरे शरीर को मिटा दोगे, लेकिन तुम मुझे गुलाम न बना सकोगे।
One who knows the soul never dies—how can you terrify him? You may cut his body, but he will laugh and say, “You labor in vain. The one you cut is not me, and I cannot be cut. Your cutting cannot touch me. You may destroy the body, but you cannot make me a slave.”
लेकिन आत्मवादी मुल्क इतनी आसानी से गुलाम बनता रहा है उसके पीछे कुछ कारण होना चाहिए। और कारण मेरी समझ में यह है कि हमारा आत्मवाद अनुभव नहीं है। हमारा आत्मवाद मृत्यु के भय से पैदा होता है। अधिक लोग मरने से डरते हैं, इसलिए मानते हैं कि आत्मा अमर है।
So why have soul-believers been so easily enslaved? Because our soul-belief is not born of experience. It is born of fear of death. Most people fear death—hence they believe in the immortality of the soul.
अब यह बड़ी उलटी बात है। मरने से जो डरता है, उसे तो आत्मा की अमरता कभी पता नहीं चलेगी। क्योंकि मृत्यु की घटना घटती है शरीर में, और जो डर रहा है मृत्यु से, वह शरीर को अपने साथ एक मान रहा है। इसलिए वह कितना ही मानता रहे आत्मवाद, कि आत्मा सत्य है, आत्मा शाश्वत सत्य है; और वह कितना ही दोहराता रहे मन में कि मैं शरीर नहीं हूं, मैं आत्मा हूं, लेकिन इन सब के पीछे अनुभव नहीं, इन सब के पीछे एक सिद्धांत, एक विचार है; और विचार के पीछे छिपी एक वासना है।
But one who fears death will never know the soul is immortal—because death happens to the body, and the one who fears death is identified with the body. So he may go on declaring “I am not the body, I am the soul,” but behind it is not experience—it is a theory; behind the theory lurks a craving.
विचार वासना से मुक्त नहीं हो पाता। विचार वासना का ही बुद्धिगत रूप है।
Thought cannot be free of craving; it is desire translated into the intellect.
भारत का जोर है अनुभव पर, विचार पर नहीं। भारत कहता है, इसकी फिक्र छोड़ो कि वस्तुतः शरीर और आत्मा अलग हैं या नहीं। तुम तो यह प्रयोग करके देखो कि जब तुम्हारे शरीर में कोई घटना घटती है, तो वह घटना शरीर में घटती है या तुममें घटती है? तुम उसे जानते हो? फासले से खड़े होकर देखते हो? या उस घटना के साथ एक हो जाते हो?
India’s emphasis is on experience, not thought. India says: forget whether, in fact, body and soul are distinct—just experiment. When an event occurs in the body, does it occur in the body or in you? Do you know it? Can you stand at a distance and watch? Or do you become one with it?
कोई भी व्यक्ति थोड़ी-सी सजगता का प्रयोग करे, तो उसे प्रतीति होनी शुरू हो जाएगी कि मैं अलग हूं। और तब दोहराना न पड़ेगा कि मैं शरीर से अलग हूं। यह हमारा अनुभव होगा।
Anyone who practices a little awareness will begin to sense: I am separate. Then you need not repeat “I am separate from the body.” It will be your experience.
कृष्ण कहते हैं, जो ऐसा जानता है--स्वयं को क्षेत्रज्ञ, शरीर को क्षेत्र--उस तत्व को जानने वाले को ज्ञानी कहते हैं। और हे अर्जुन, तू सब क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ भी मेरे को ही जान। और क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ का अर्थात विकार सहित प्रकृति का और पुरुष का जो तत्व से जानना है, वह ज्ञान है, ऐसा मेरा मत है।
Krishna says: the one who knows this—the body as field, oneself as Knower—such a person is called “knower of essence.” And Arjuna, know me to be the Knower in all fields. To know, in truth, the distinction between field and Knower—the nature of prakriti with its modifications and of purusha—that is knowledge.
दूसरी प्रस्तावना। पहली तो बात, विचार से यह प्रतीति कभी न हो पाएगी, अनुभव से प्रतीति होगी। और जिस दिन यह प्रतीति होगी कि मैं शरीर नहीं हूं, आत्मा हूं, उस दिन यह भी प्रतीति होगी कि वह आत्मा सभी के भीतर एक है।
A second proposition. First: this realization doesn’t come through thought, only through experience. Second: the day it is realized that “I am not the body; I am consciousness,” it is also realized that that consciousness is one in all.
ऐसा समझें कि बहुत-से घड़े रखे हों पानी भरे, नदी में ही रख दिए हों। हर घड़े में नदी का पानी भर गया हो। घड़े के बाहर भी नदी हो, भीतर भी नदी हो। लेकिन जो घड़ा अपने को समझता हो कि यह मिट्टी की देह ही मैं हूं, उसे पड़ोस में रखा हुआ घड़ा दूसरा मालूम पड़ेगा। लेकिन जो घड़ा इस अनुभव को उपलब्ध हो जाए कि भीतर भरा हुआ जल मैं हूं, तत्क्षण पड़ोसी भी मिट जाएगा। उसकी मिट्टी की देह भी व्यर्थ हो जाएगी। उसके भीतर का जल ही सार्थक हो जाएगा। जल तो दोनों के भीतर एक है।
चैतन्य तो सबके भीतर एक है। दीए अलग-अलग हैं मिट्टी के, उनके भीतर ज्योति तो एक है, उनके भीतर सूरज का प्रकाश तो एक है।
Imagine many pots placed in a river, each filled. Outside there is the river; inside each pot, river-water. The pot that believes “I am this clay vessel”—for it, the neighboring pot appears “other.” But the pot that realizes “I am the water inside”—instantly the neighbor disappears as “other.” The clay vessel becomes irrelevant; the water within is significant. The water is one in both.
सब दीयों के भीतर एक ही सूरज जलता है, बड़े से बड़े दीए के भीतर और छोटे से छोटे दीए के भीतर। जो सूरज में है, वही रात जुगनू में भी चमकता है। जुगनू कितनी ही छोटी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सूरज कितना ही बड़ा हो, इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। बड़े-छोटे से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जो प्रकाश की घटना है, वह जो प्रकाश का तत्व है, वह एक है।
Consciousness is one in all. Lamps are many; the flame within them is one—the light of the one sun.
The same sun burns within every lamp—whether the largest lamp or the smallest. What is in the sun glows even in a firefly at night. The firefly may be tiny; no matter. The sun may be vast; no matter. Size does not matter. The fact of light—the essence of luminosity—is one.
जैसे ही कोई व्यक्ति शरीर से थोड़ा पीछे हटता है, अपने भीतर ही खड़े होकर देखता है कि मैं शरीर नहीं हूं, वैसे ही दूसरी बात भी दिखाई पड़नी शुरू हो जाती है, दूसरा द्वार भी खुल जाता है। तब सभी के भीतर वह जो जानने वाला है, वह एक है।
As one steps back a little from the body, stands within to see “I am not the body,” a second door opens: the knower within all is one.
तो कृष्ण कहते हैं, वह जो सभी के भीतर क्षेत्रज्ञ है, वह तू मुझे ही जान। सबके भीतर से मैं ही जान रहा हूं।
Therefore Krishna says: that Knower within all—know that to be me. It is I who know from within everyone.
यह एक बहुत नया आयाम है। परमात्मा जगत को बनाने वाला नहीं है; परमात्मा सब तरफ से जगत को जानने वाला है, सबके भीतर से।
This is a new dimension. God is not merely the maker of the world; he is knowing the world from every side, from within all.
एक कबूतर बैठकर देख रहा है; एक छोटा बच्चा देख रहा है; अब तो वे कहते हैं कि फूल भी खिलता है, उसके पास भी बड़ी सूक्ष्म आंखें हैं, वह भी देख रहा है। अब तो वे कहते हैं, वृक्षों के पास भी आंखें हैं, वह भी देख रहा है। अब तो वैज्ञानिक भी कहते हैं कि सभी चीजें देख रही हैं। सभी चीजें अनुभव कर रही हैं। सभी के भीतर अनुभोक्ता बैठा है।
A pigeon sits and sees; a small child sees; now they say even a blossoming flower, in its subtle way, sees. They say trees have eyes too—they are seeing. Scientists now say: everything sees; everything experiences; in all there is an experiencer within.
वह जो सबके भीतर से जान रहा है, कृष्ण कहते हैं, वह मैं हूं।
That which knows from within all—Krishna says: that is me.
परमात्मा कहीं दूर नहीं है। कहीं फासले पर नहीं है। निकट से भी निकट है।
God is not far away, not at some distance; he is nearer than the nearest.
एक ईसाई फकीर संत लयोला ने एक छोटे-से ध्यान के प्रयोग की बात कही है। वह ध्यान का प्रयोग कीमती है और चाहें तो आप कर सकते हैं और अनूठा है। जिस किसी व्यक्ति को आप बहुत प्रेम करते हों, उसके सामने बैठ जाएं। स्नान कर लें, जैसे मंदिर में प्रवेश करने जा रहे हों। द्वार-दरवाजे बंद कर लें, ताकि कोई आपको बाधा न दे। और एकटक दोनों व्यक्ति एक-दूसरे की आंख में झांकना शुरू कर दें। सिर्फ एक-दूसरे की आंख में झांकें, और सब भूल जाएं। सब तरफ से ध्यान हटा लें और एक-दूसरे की आंख में अपने को उंडेलना शुरू कर दें। चाहे आपका छोटा बच्चा ही हो; जिससे भी आपका लगाव हो।
A Christian mystic, Saint Ignatius of Loyola, suggested a small meditation experiment—precious, if you wish to try it. Sit before someone you love deeply. Bathe, as if entering a temple. Close doors so there’s no disturbance. Then gaze steadily into each other’s eyes. Only into the eyes—forget everything else. Withdraw attention from everywhere and pour yourself through the eyes. It could be your little child, anyone toward whom you feel love.
लगाव हो तो अच्छा, क्योंकि जरा आसानी से आप भीतर प्रवेश कर सकेंगे। क्योंकि जिससे आपका लगाव न हो, उससे हटने का मन होता है। जिससे आपका लगाव हो, उसमें प्रवेश करने का मन होता है। हमारा प्रेम एक-दूसरे में प्रवेश करने की आकांक्षा ही है।
Affinity helps—because with one you don’t love, you tend to withdraw; with one you love, you want to enter. Our love is a longing to enter one another.
तो जिससे थोड़ा प्रेम हो, उसकी आंखों में झांकें, एकटक, और उससे भी कहें कि वह भी आंखों में झांके। और पूरी यह कोशिश करें कि सारी दुनिया मिट जाए। बस, वे दो आंखें रह जाएं और आप उसमें यात्रा पर निकल जाएं।
So look into the eyes of one you love. Ask them also to gaze. Let the whole world fade—only those two eyes remain, and you journey in through them.
एक दो-चार दिन के ही प्रयोग से, एक आधा घंटा रोज करने से आप चकित हो जाएंगे। आपके सारे विचार खो जाएंगे। जो विचार आप लाख कोशिश करके बंद नहीं कर सके थे, वे बंद हो जाएंगे। और एक अनूठा अनुभव होगा। जैसे कि आप दूसरे व्यक्ति में सरक रहे हैं, आंखों के द्वारा उतर रहे हैं। आंखें जैसे रास्ता बन गईं।
Even after two to four days—half an hour daily—you will be astonished. Your thoughts will fall away. Thoughts you could not stop despite every effort—now they stop. A strange thing happens: it feels as if you are slipping into the other person, descending through the eyes. The eyes become a path.
अगर इस प्रयोग को आप जारी रखें, तो एक महीने, पंद्रह दिन के भीतर एक अनूठी प्रतीति किसी दिन होगी। और वह प्रतीति यह होगी कि आपको यह समझ में न आएगा कि वह जो दूसरे के भीतर बैठा है, वह आप हैं; या जो आपके भीतर बैठा है, वह आप हैं। शरीर भूल जाएंगे और दो चेतनाएं, घड़े हट जाएंगे और दो जल की धाराएं मिल जाएंगी।
If you continue, within fifteen to thirty days a unique realization will come some day: you will not know whether the one within the other is you, or the one within you is you. The bodies will be forgotten; two consciousness-streams, two waters, will merge as the pots disappear.
और एक बार आपको यह खयाल में आ जाए कि दूसरे के भी भीतर जो बैठा है, वह ठीक मेरे ही जैसा चैतन्य है, मैं ही बैठा हूं, तब फिर आप हर दरवाजे पर झांक सकते हैं और हर दरवाजे के भीतर आप उसको ही छिपा हुआ पाएंगे।
Once it becomes clear that the one sitting within the other is a consciousness exactly like mine—that it is I sitting there—then you can peep through any door and find the same one hiding within.
आपने वह चित्र देखा होगा, जिसमें कृष्ण सब में छिपे हैं, गाय में भी, वृक्ष में भी, पत्ते में भी, सखियों में भी। वह किसी कवि की कल्पना नहीं है, और वह किसी चित्रकार की सूझ नहीं है। वह किन्हीं अनुभवियों का अनुभव है। एक बार आपको अपनी प्रतीति हो जाए शरीर से अलग, तो आपको पता लगेगा कि यही चैतन्य सभी तरफ बैठा हुआ है। इस चैतन्य की मौजूदगी ही परमात्मा की मौजूदगी का अनुभव है।
You have seen that painting where Krishna is hidden in everything: in cows, trees, leaves, the gopis—this is not a poet’s fancy or a painter’s whim; it is the experience of the experiencers. Once you know yourself as apart from the body, you see that the same consciousness sits everywhere. The presence of this consciousness is the experience of God’s presence.
जिस क्षण आप शरीर से हटते हैं, यह पहला कदम। दूसरे ही क्षण आप अपने से भी हट जाते हैं, वह दूसरा कदम। शरीर के साथ मैं एक हूं, इससे अहंकार निर्मित होता है। शरीर के साथ मैं एक नहीं हूं, अहंकार टूट जाता है।
The moment you step back from the body—that is the first step. In the very next moment you step back from “yourself” as well—that is the second step. Identification with the body creates the ego. When you are not one with the body, the ego breaks.
ऐसा समझें कि शरीर और आपके बीच जो सेतु है, वह अहंकार है। शरीर और आपके बीच जो तादात्म्य का भाव है, वही मैं हूं। जैसे ही शरीर से मैं अलग हुआ, मैं भी गिर जाता है। फिर जो बच रह जाता है, वही कृष्ण-तत्व है। उसे कोई राम-तत्व कहे, कोई क्राइस्ट-तत्व कहे, जो भी नाम देना चाहे, नाम दे। नाम न देना चाहे, तो भी कोई हर्जा नहीं।
Think of the ego as the bridge between you and the body; the sense of identification is the “I.” As soon as you are separate, the “I” falls. What remains is the Krishna-element. Call it the Ram-element, the Christ-element—whatever name you wish—or no name at all.
लेकिन शरीर के साथ हटते ही आप भी मिट जाते हैं, आपका मैं होना मिट जाता है। और यह जो न-मैं होने का अनुभव है, कृष्ण कहते हैं, तू सब क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ भी मेरे को ही जान।
With the body dropped, you are gone; your “I-ness” is gone. In this experience of no-I, Krishna says: know me as the Knower in all fields.
सबकी आंखों से मैं ही झांकता हूं। सभी के हाथों से मैं ही स्पर्श करता हूं। सभी के पैरों से मैं ही चलता हूं। सभी की श्वास भी मैं हूं और सभी के भीतर मैं ही जीता और मैं ही विदा होता हूं। जन्म में भी मैं प्रवेश करता हूं और मृत्यु में भी मैं विदा होता हूं।
“I peep through everyone’s eyes. Through everyone’s hands I touch. Through everyone’s feet I walk. I am the breath in all; I alone live within all and I alone depart. In birth I enter and in death I take leave.”
व्यक्ति का बोध ही शरीर और चेतना के जोड़ से पैदा होता है। सिर्फ तादात्म्य का खयाल अस्मिता और अहंकार को जन्म देता है। शरीर से अलग होने का खयाल, और अस्मिता खो जाती है, अहंकार खो जाता है।
The sense of “person” is born from the union of body and consciousness. Identification alone gives birth to I-ness, to ego. Disidentify, and I-ness dissolves; ego disappears.
इसलिए बुद्ध ने तो यहां तक कहा कि जैसे ही यह पता चल जाता है कि मैं शरीर नहीं हूं, वैसे ही यह भी पता चल जाता है कि कोई आत्मा नहीं है।
That is why Buddha went so far as to say: the moment it is known that I am not the body, it is also known that there is no soul.
यह बड़ा कठिन वक्तव्य है। और बहुत जटिल है, और समझने में बड़ी कठिनाई है। क्योंकि बुद्ध ने कहा कि जैसे ही यह खयाल मिट गया कि शरीर मैं हूं, वैसे ही आत्मा भी नहीं होती है। लेकिन बुद्ध नकारात्मक ढंग से उसी बात को कह रहे हैं, जिसे कृष्ण विधायक ढंग से कह रहे हैं।
A difficult statement—subtle, hard to grasp. Buddha says: when identification with the body dissolves, the “soul” too vanishes. But Buddha is stating, in negative terms, the same truth Krishna states affirmatively.
कृष्ण कहते हैं, तुम नहीं होते, मैं होता हूं। कृष्ण कह रहे हैं, तुम्हारा मिटना हो जाता है और कृष्ण का रहना हो जाता है। बुद्ध कहते हैं, मैं मिट जाता हूं। और उसकी कोई बात नहीं करते, जो बचता है। क्योंकि वे कहते हैं, बचने की बात करनी व्यर्थ है। उसे तो अनुभव ही करना चाहिए। वहां तक कहना ठीक है, जहां तक इलाज है। स्वास्थ्य की हम कोई चर्चा न करेंगे। उसका तुम खुद ही अनुभव कर लेना। निदान हम कर देते हैं, चिकित्सा हम कर देते हैं। चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य का कैसा स्वाद होगा, उसके लिए हम कोई शब्द न देंगे। क्योंकि सभी शब्द सीमित हैं और बांध लेते हैं। और वह असीम है, जो घटेगा।
Krishna says: you are not; I am. Krishna says: your disappearance happens, and Krishna remains. Buddha says: I disappear—and says nothing about what remains. He says: speaking of what remains is futile; it must be experienced. We speak as far as therapy goes; about health we say nothing—taste it yourself. We give the diagnosis and the medicine; we do not give words for the flavor of health, because words are limited and bind; what happens is boundless.
इसलिए बुद्ध ने कहा कि शरीर के साथ तादात्म्य के छूटते ही आत्मा भी मिट जाती है। जो बच रहता है, उसे कृष्ण परमात्मा कहते हैं, बुद्ध अनात्मा कहते हैं। वे कहते हैं, इतना पक्का है कि तुम नहीं बचते। बाकी जो बचता है, उसके लिए कुछ भी कहना उचित नहीं है। उस संबंध में चुप रह जाना उचित है।
So Buddha says: when identification with the body is gone, the “soul” is gone. What remains, Krishna calls God; Buddha calls no-self. “One thing is certain,” he says, “you do not remain. About what remains, better to be silent.”
“To know in essence the distinction between field and Knower”—between prakriti with its modifications and purusha…
क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ का, विकार सहित प्रकृति और पुरुष का जो तत्व से भेद जानता है.।
एक तो आपके भीतर संयोग घटित हो रहा है प्रतिपल, आप एक संगम हैं। आप एक मिलन हैं दो तत्वों का। एक तो प्रकृति है, जो दृश्य है। विज्ञान जिसकी खोज करता है, पदार्थ, जो पकड़ में आ जाता है इंद्रियों के, यंत्रों के और जिसकी खोजबीन की जा सकती है।
और एक आपके भीतर तत्व है, जो इंद्रियों से पकड़ में नहीं आता और फिर भी है। और अगर आपको काटें-पीटें, तो तिरोहित हो जाता है। जो हाथ में आता है, वह पदार्थ रह जाता है। लेकिन आपके भीतर एक तत्व है, जो पदार्थ को जानता है।
Every moment within you a conjunction is happening. You are a confluence of two streams: prakriti—the seen—which science investigates, the matter that the senses and instruments can grasp and analyze; and the element within you that the senses cannot grasp, yet is—if your body is cut and probed, that element eludes; what remains in the hand is matter. But within you there is that which knows matter.
वह जो जानने की प्रक्रिया है--मेरे हाथ में दर्द हो रहा है, तो मैं जानता हूं--यह जानना क्या है मेरे भीतर? कितना ही मेरे शरीर को काटा जाए, उस जानने वाले तत्व को नहीं पकड़ा जा सकता। शायद काटने-पीटने की प्रक्रिया में वह खो जाता है। शायद उसकी मौजूदगी को अनुभव करने का कोई और उपाय है। विज्ञान का उपाय उसका उपाय नहीं है।
This process of knowing—“There is pain in my hand; I know it”—what is this knowing within me? However much you dissect the body, you cannot seize that knowing element. In the very process of cutting, it may vanish from view. Perhaps it must be felt by another method. The way of science is not its way.
धर्म उसकी ही खोज है। विज्ञान है ज्ञेय की खोज, क्षेत्र की। और धर्म है ज्ञाता की खोज, क्षेत्रज्ञ की।
Religion is the search for that. Science searches the known, the field; religion searches the knower, the Knower of the field.
याद आता है मुझे, आइंस्टीन ने मरने के कुछ दिन पहले कहा कि सब मैंने जानने की कोशिश की। दूर से दूर जो तारा है, उसे जानने की कोशिश की। पदार्थ के भीतर दूर से दूर छिपी हुई जो अणु शक्ति है, उसे जानने की मैंने कोशिश की। लेकिन इधर बाद के दिनों में मैं इस रहस्य से अभिभूत होता चला जा रहा हूं कि यह जो जानने की कोशिश करने वाला मेरे भीतर था, यह कौन था? यह कौन था, जो अणु को तोड़ रहा था और खोज रहा था? यह कौन था, जो दूर के तारे की तलाश में था? यह खोज कौन कर रहा था?
I remember: some days before dying, Einstein said, “I tried to know everything—the farthest star, the power hidden in the atom. But in recent days I am overwhelmed by the mystery: Who was this within me trying to know? Who was splitting the atom? Who was searching out the distant star? Who was conducting this search?”
आइंस्टीन की पत्नी से निरंतर लोग पूछते थे कि आपके पति ने जो बहुत कठिन और जटिल सिद्धांत प्रस्तावित किया है थइरी आफ रिलेटिविटी का, सापेक्षता का, उसके संबंध में आप भी कुछ समझती हैं या नहीं?
स्वभावतः, आइंस्टीन की पत्नी को लोग पूछ लेते थे कि आप भी यह सापेक्षता के जटिल सिद्धांत को समझती हैं या नहीं? तो आइंस्टीन की पत्नी निरंतर कहा करती थी कि मुझे इस सिद्धांत का तो कोई पता नहीं। डाक्टर आइंस्टीन ने जो सिद्धांत को जन्म दिया है, उसे तो मैं बिलकुल नहीं समझती, लेकिन डाक्टर आइंस्टीन को मैं भलीभांति समझती हूं।
People often asked Einstein’s wife: “Do you understand your husband’s complex theory of relativity?” Naturally, they thought to ask her. She used to say, “I have no idea about the theory Dr. Einstein created—I don’t understand it at all. But I understand Dr. Einstein very well.”
आइंस्टीन ने यह बात एक दफा किसी से कहते हुए पत्नी को सुन लिया। तो उस पर वह बहुत सोचता रहा। एक तो आइंस्टीन ने जो खोज की है, वह; और एक पत्नी की भी खोज है। वह कहती है कि मैं डाक्टर आइंस्टीन को समझती हूं। उन्होंने क्या खोजा है, उसका मुझे कुछ पता नहीं। उनके सिद्धांत मेरी समझ के बाहर हैं, लेकिन मैं डाक्टर आइंस्टीन को, खोज करने वाला वह जो छिपा है भीतर, उसको मैं थोड़ा समझती हूं।
Einstein once overheard her say this and reflected deeply. On the one hand was Einstein’s own search; on the other, his wife’s. She said, “I understand Dr. Einstein. What he discovered I do not know—his theories are beyond me—but I understand the one hidden within who searches.”
तो आइंस्टीन तो विज्ञान के रास्ते से खोज कर रहा है; पत्नी प्रेम के रास्ते से खोज कर रही है। आइंस्टीन तो पदार्थ को तोड़कर खोज कर रहा है। पत्नी किन्हीं अदृश्य रास्तों से बिना तोड़े प्रवेश कर रही है और खोज कर रही है। आइंस्टीन तो इंद्रियों के माध्यम से कुछ विश्लेषण में लगा है। पत्नी किसी अतींद्रिय मार्ग से प्रवेश कर रही है।
Einstein searches via science; the wife searches via love. Einstein breaks matter to investigate; the wife enters by invisible pathways without breaking anything. Einstein uses the senses and analysis; the wife goes by a supersensory route.
प्रेम हो, कि प्रार्थना हो, कि ध्यान हो, सभी उस अदृश्य की खोज हैं, जो सभी दृश्य के भीतर छिपा हुआ है। और जब तक व्यक्ति उसे खोजने नहीं चल पड़ा है, तब तक वह क्षेत्र के जगत में कितना ही इकट्ठा कर ले, दरिद्र ही रहेगा। और कितने ही बड़े महल बना ले, और कितनी ही बड़ी सख्त दीवालें सुरक्षा की तैयार कर ले, असुरक्षित ही रहेगा। और कुछ भी पा ले, आखिर में मरेगा, तब वह पाएगा कि गरीब, दीन, दुखी, भिखारी मर रहा है। क्योंकि असली संपदा का स्रोत क्षेत्र में नहीं है। असली संपदा का स्रोत उसमें है, जो इस क्षेत्र के भीतर छिपा है और जानता है।
Whether it is love, or prayer, or meditation—all are searches for the invisible hidden within the visible. Until one sets out to find that, one may accumulate the whole visible world and yet remain poor. Build great palaces, enormous walls of security—and remain insecure. Possess everything, and at the end, in death, discover that a pauper dies. Because the true source of wealth is not in the field—but in the Knower hidden within it.
ज्ञान मनुष्य की गरिमा है। और ज्ञान का जो तत्व है, वह इस बात में, इस विश्लेषण में, इस भेद-विज्ञान में है कि मैं अपने को पृथक करके देख लूं उससे, जिसमें मैं हूं।
Knowing is man’s dignity. And the essence of knowing lies in this analysis, this discriminative science: to separate myself from that within which I presently am entangled.
जैसे फूल की सुगंध उड़ जाती है दूर, ऐसे ही व्यक्ति को सीखना पड़ता है अपने शरीर से दूर उड़ने की कला। जैसे सुगंध अदृश्य में खो जाती है और दृश्य फूल खड़ा रह जाता है, ऐसे ही स्वयं के ज्ञान के फूल में निचोड़ करना है और धीरे-धीरे उस ज्ञान को ही बचा लेना है, जो शुद्ध है।
As a flower’s fragrance floats off into the distance, so one must learn the art of floating away from the body. As the fragrance vanishes into the invisible and the visible flower remains, so one must extract the essence from the flower of self, and slowly save only the pure knowing.
महावीर ने उसे केवल-ज्ञान कहा है। जहां ज्ञाता का भी खयाल नहीं रह जाता, सिर्फ जानने की शुद्धतम घटना रह जाती है। जहां मैं सिर्फ जानता हूं, और कुछ भी नहीं करता।
Mahavira called it keval-gyan—pure and total knowing—where even the notion of a knower does not remain, only the purest event of knowing; where I simply know, and do nothing else.
एक घड़ीभर के लिए रोज चौबीस घड़ी में से, इस भीतर की खोज के लिए निकाल लें। तेईस घंटे दे दें शरीर के लिए और एक घंटा बचा लें अपने लिए।
Take one hour each day, out of twenty-four, for this inner search. Give the body twenty-three hours; save at least one for yourself.
वह आदमी व्यर्थ जी रहा है, जिसके पास एक घंटा भी अपने लिए नहीं है। वह आदमी जी ही नहीं रहा, जो एक घंटा भी अपनी इस भीतर की खोज के लिए नहीं लगा रहा है। क्योंकि आखिर में जब सारा हिसाब होता है, तो जो भी हमने शरीर के तल पर कमाया है, वह तो मौत छीन लेती है; और जो हमने भीतर के तल पर कमाया है, वही केवल मौत नहीं छीन पाती। वही हमारे साथ होता है।
One who has not even an hour for himself is living in vain. One who does not give even an hour to this inner search is not living at all. Because at the end, when the accounting comes due, all that you have earned on the bodily plane is taken by death; only what you have earned within—death cannot take. Only that remains with you.
इसे खयाल रखें कि मौत आपसे कुछ छीनेगी, उस समय आपके पास बचाने योग्य है, कुछ भी? अगर नहीं है, तो जल्दी करें। और एक घंटा कम से कम रोज क्षेत्रज्ञ की तलाश में लगा दें।
Keep this in mind: when death comes to take everything, will you have anything worth preserving? If not, hurry. Dedicate at least an hour daily to the search for the Knower.
इतना ही करें, बैठ जाएं घंटेभर। कुछ भी न करें, एक बहुत छोटा-सा प्रयोग करें। इतना ही करें कि तादात्म्य न करूंगा घंटेभर, आइडेंटिफिकेशन न करूंगा घंटेभर। घंटेभर बैठ जाएं। पैर में चींटी काटेगी, तो मैं ऐसा अनुभव करूंगा कि चींटी काटती है, ऐसा मुझे पता चल रहा है। मुझे चींटी काट रही है, ऐसा नहीं।
Do just this: sit for an hour. Do nothing else. A very small experiment: for one hour I will not identify. For one hour, no identification. Sit. An ant bites your foot—experience it as “I am aware an ant is biting.” Not “An ant is biting me.”
इसका यह मतलब नहीं कि चींटी काटती रहे और आप अकड़कर बैठे रहें। आप चींटी को हटा दें, लेकिन यह ध्यान रखें कि मैं जान रहा हूं कि शरीर चींटी को हटा रहा है। चींटी काट रही है, यह भी मैं जान रहा हूं। शरीर चींटी को हटा रहा है, यह भी मैं जान रहा हूं। सिर्फ मैं जान रहा हूं।
This doesn’t mean you let the ant keep biting and sit rigidly. Brush it away—but remain aware: “I know the body is brushing the ant away. I know: the ant bit.” Only I am knowing.
पैर में दर्द शुरू हो गया बैठे-बैठे, तो मैं जान रहा हूं कि पैर में दर्द आ गया। फिर पैर को फैला लें। कोई जरूरत नहीं है कि उसको अकड़ाकर बैठे रहें और परेशान हों। पैर को फैला लें। लेकिन जानते रहें कि पैर फैल रहा है कष्ट के कारण, मैं जान रहा हूं।
A pain starts in the leg from sitting—know: pain has arisen in the leg. Then stretch the leg. No need to sit rigid and suffer. Stretch—but know: the leg stretches because of discomfort; I know it.
भीतर एक घंटा एक ही काम करें कि किसी भी कृत्य से अपने को न जोड़ें, और किसी भी घटना से अपने को न जोड़ें। आप एक तीन महीने के भीतर ही गीता के इस सूत्र को अनुभव करने लगेंगे, जो कि आप तीस जन्मों तक भी गीता पढ़ते रहें, तो अनुभव नहीं होगा।
For an hour, do only this: do not join yourself to any action or event. Within three months, you will begin to experience this sutra of the Gita, which you could read for thirty lifetimes and never experience.
एक घंटा, मैं सिर्फ ज्ञाता हूं, इसमें डूबे रहें। कुछ भी हो, पत्नी जोर से बर्तन पटक दे.। क्योंकि पति जब ध्यान करे, तो पत्नी बर्तन पटकेगी। या पत्नी ध्यान करे, तो पति रेडिओ जोर से चला देगा, अखबार पढ़ने लगेगा; बच्चे उपद्रव मचाने लगेंगे।
For one hour be only the Knower. Whatever happens—even if your wife clatters pots—because when the husband meditates, the wife will bang pots; and when the wife meditates, the husband will turn up the radio, or rustle the newspaper; the children will start mischief.
जब बर्तन जोर से गिरे, तो आप यही जानना कि बर्तन गिर रहा है, आवाज हो रही है, मैं जान रहा हूं। अगर आपके भीतर धक्का भी लग जाए, शॉक भी लग जाए, तो भी आप यह जानना कि मेरे भीतर धक्का लगा, शॉक लगा। मेरा मन विक्षुब्ध हुआ, यह मैं जान रहा हूं। आप अपना संबंध जानने वाले से ही जोड़े रखना और किसी चीज से मत जुड़ने देना।
When the pot crashes, simply know: a pot is falling; sound is happening; I am knowing. If a jolt passes within, know: a jolt has passed; the mind was stirred—I know it. Keep your link only with the Knower; attach to nothing else.
इससे बड़े ध्यान की कोई प्रक्रिया नहीं है। कोई जरूरत नहीं है प्रार्थना की, ध्यान की; फिर कोई जरूरत नहीं है। बस, एक घंटा इतना खयाल कर लें। थोड़े ही दिन में यह कला आपको सध जाएगी। और बताना कठिन है कि कला कैसे सधती है। आप करें, सध जाए, तो ही आपको समझ में आएगा।
There is no greater meditation method. Then you need no other prayer, no other meditation. Just keep this in mind for one hour. In a few days the art will ripen. It is hard to say how an art ripens; only by doing will you understand.
करीब-करीब ऐसा, जैसे किसी बच्चे को साइकिल चलाना आप सिखाएं। तो बच्चा यह पूछे कि साइकिल चलाना कैसे आता है, तो आप भला चलाते हों जिंदगीभर से, तो भी नहीं बता सकते कि कैसे आता है। और बच्चा आपसे पूछे कि कोई तरकीब सरल में बता दें, जिससे कि मैं पैर रखूं पैडिल पर, साइकिल पर बैठूं और चल पडूं। तो भी आप कहेंगे कि नहीं, वह तरकीब सरल में नहीं बताई जा सकती। दस-पांच दफा तू गिरेगा ही। उस गिरने में ही वह तरकीब निखरती है। क्योंकि वह एक बैलेंस है, जो बताया नहीं जा सकता।
It is like teaching a child to ride a bicycle. If the child asks, “How does one ride?”—though you have ridden all your life, you cannot explain. He asks for a simple trick: “Tell me an easy way so I can place my feet on the pedals, sit, and go.” You will say, “There is no simple trick I can describe. You will fall a few times. In the falling itself the trick emerges. It is a balance that cannot be told.”
आखिर साइकिल दो चाक पर चल रही है; एक संतुलन है। पूरे वक्त शरीर संतुलित हो रहा है। जरा इधर साइकिल झुकती है, तो शरीर दूसरी तरफ झुक जाता है। और संतुलन गति के साथ ही बन सकता है। अगर गति बहुत धीमी हो जाए, तो संतुलन बिगड़ जाएगा। अगर गति बहुत ज्यादा हो जाए, तो भी संतुलन बिगड़ जाएगा।
A bicycle runs on two wheels—it is balance. The body constantly adjusts; if the bike tilts slightly this way, the body tilts the other. Balance is only possible with motion—too slow, you lose balance; too fast, you lose balance.
तो दो तरह के संतुलन हैं। एक तो गति की एक सीमा, और शरीर के साथ संतुलन, कि बाएं-दाएं कहीं ज्यादा न झुक जाए। आप भी नहीं बता सकते; साइकिल आप चलाते हैं, आप भी नहीं बता सकते कि आप कैसे करते हैं यह संतुलन। आपको पता भी नहीं चलता; यह कला आपको आ जाती है। दो-चार बार आप गिरते हैं, दो-चार बार गिरकर आपको बीच-बीच में ऐसा लगता है कि नहीं गिरे। थोड़ी दूर साइकिल चल भी गई। आपको भीतर संतुलन का अनुभव होना शुरू हो जाता है।
So there are two dimensions to balance: a certain range of speed, and a bodily equilibrium, not leaning too far left or right. You cannot really say how you do it—even though you ride. You don’t even notice—you acquire the art. You fall a few times; in between there are moments you don’t fall, you travel a short distance. An inner sense of balance awakens.
फिर एक दफा आदमी साइकिल चलाना सीख ले, तो फिर जिंदगी में भूलता नहीं। सब चीजें भूल जाती हैं, लेकिन दो चीजें, तैरना और साइकिल चलाना नहीं भूलती हैं। सब चीजें भूल जाती हैं। जो भी आपने सीखी हैं, भूल जाएंगी। फिर से सीखना पड़ेंगी। हालांकि दुबारा आप जल्दी सीख लेंगे, लेकिन सीखना पड़ेंगी। लेकिन साइकिल चलाना और तैरना, दो चीजें हैं, जो आपने पचास साल तक भी न की हों, आप एकदम से बैठ जाएं साइकिल पर--चलेगी!
Once a person learns to cycle, he never forgets. Everything else can be forgotten—but not swimming and cycling. Other skills fade and need relearning, though faster the second time. But swimming and cycling—after fifty years, sit on the bike—it moves.
उसका कारण? तैरना और साइकिल चलाना एक ह
ी तरह की घटना है, संतुलन। और वह संतुलन बौद्धिक नहीं है। वह संतुलन बौद्धिक नहीं है, इसलिए आप बता भी नहीं सकते कि आप कैसे करते हैं। आप करके बता सकते हैं, कि मैं साइकिल चलाकर बताए देता हूं, लेकिन क्या करता हूं, यह मुझे भी पता नहीं है। कुछ करते आप जरूर हैं, लेकिन वह करना इतना सुसंगठित है, इतना इंटिग्रेटेड है, आपका पूरा शरीर, मन सब इतना समाविष्ट है उसमें। और वह आपने सिद्धांत की तरह नहीं सीखा है; वह आपने साइकिल पर गिरकर, चलाकर, उठकर सीखा है। वह आप सीख गए हैं। वह आपकी कला बन गई है।
Why? Because swimming and cycling are the same kind of event: balance. And that balance is not intellectual—hence you cannot say how you do it. You can only do it: “I will ride and show you,” but even you do not quite know what you do. You are certainly doing something, but it is so integrated—your whole body and mind participate. And you did not learn it as a theory; you learned it by falling, riding, rising. It became your art.
कला और विज्ञान में यही फर्क है। विज्ञान शास्त्र से भी सीखा जा सकता है। कला सिर्फ अनुभव से सीखी जा सकती है। विज्ञान किताब में लिखकर दिया जा सकता है। कला लिखकर नहीं दी जा सकती है।
This is the difference between science and art: science can be learned from books; art only by experience. Science can be written down and handed over; art cannot be transferred in writing.
इसलिए धर्म में गुरु का इतना स्थान है। उसका स्थान इसीलिए है कि वह कुछ जानता है, जिसको वह भी आपको कह नहीं सकता, वह भी आपको करवा सकता है। आप भी गिरेंगे, उठेंगे, और एक दिन सीख जाएंगे। उसकी छाया में आप भयभीत न होंगे; गिरेंगे तो भी डरेंगे नहीं। उसके भरोसे में, उसकी आस्था में आप आशा बनाए रखेंगे, कि आज गिर रहा हूं, तो कल चलने लगूंगा। उसकी छत्र-छाया में आपको आसानी होगी कला सीख लेने की।
This is why the guru has such a place in religion. He knows something he cannot say—he can make you do it. You too will fall and rise, and one day you will learn. In his presence you won’t be afraid; even if you fall, you won’t be scared. Trust in him sustains your hope: “If I fall today, I will ride tomorrow.” Under his shelter it is easier to learn the art.
ध्यान एक कला है, गहनतम कला है और करने से ही आती है।
Meditation is an art—the deepest art—and it comes only by doing.
आप इस छोटे-से प्रयोग को करें, एक घड़ी; चाहे कुछ भी हो जाए। बहुत मुश्किल पड़ेगी, क्योंकि बार-बार मन तादात्म्य कर लेगा। पैर में चींटी काटेगी और आप तत्क्षण समझेंगे कि मुझे चींटी ने काट लिया। और आपको पता भी नहीं चलेगा, आपका हाथ चींटी को फेंक देगा और आप समझेंगे कि मैंने चींटी को हटा दिया।
Do this small experiment for an hour—come what may. It will be difficult, because again and again the mind will identify. The ant bites and instantly you feel, “I was bitten.” Without noticing, your hand will flick the ant away and you will think, “I flicked it away.”
मगर थोड़े दिन कोशिश करने पर--साइकिल जैसा चलाने पर आदमी गिरेगा, उठेगा--बहुत बार तादात्म्य हो जाएगा, उसका मतलब आप गिर गए। कभी-कभी तादात्म्य छूटेगा, उसका मतलब, दो कदम साइकिल चल गई। लेकिन जब पहली दफा दो कदम भी साइकिल चलती है, तो जो आनंद का अनुभव होता है! आप मुक्त हो गए; एक कला आ गई; एक नया अनुभव! आप हवा में तैरने लगे।
But with a few days’ effort—like riding, you will fall and rise—many times identification will happen (that means: you fell). Sometimes it won’t (that means: you rode a few steps). When, for the first time, you ride even two steps—what joy! You are free; an art has come; a new experience! It is as if you float in air.
जब पहली दफा कोई दो हाथ मारता है, और तैर लेता है, और पानी की ताकत से मुक्त हो जाता है, और पानी अब डुबा नहीं सकता, आप मालिक हो गए, तो वह जो आनंद अनुभव होता है तैरने वाले को, वह जिन्होंने तैरा नहीं है, उन्हें कभी अनुभव नहीं हो सकता। पानी पर विजय मिल गई!
जब आप ध्यान में तैरना सीख जाते हैं, तो शरीर पर विजय मिल जाती है। और वह गहनतम कला है। मगर आप करें, तो ही यह हो सकता है।
When someone swims for the first time—two strokes, and he floats; freed from the force of water; water cannot drown him—he becomes master. The joy of that victory over water—only a swimmer knows. Victory over the body happens when you learn to “swim” in meditation. It is the subtlest art—but only if you do it.
और यह सूत्र बड़ा कीमती है। यह साधारण मेथड और विधियों जैसा नहीं है, कि कोई किसी को मंत्र दे देता है, कि मंत्र बैठकर घोंटते रहो। कोई कुछ और कर देता है। यह बहुत सीधा, सरल, साफ है, लेकिन ज्यादा समय लेगा।
This sutra is priceless. It is not like ordinary methods where someone gives you a mantra to grind away at. It is plain, simple, clear—but it takes time.
मंत्र इत्यादि का जप करने से जल्दी कुछ घटनाएं घटनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन उन घटनाओं का बहुत मूल्य नहीं है। मंत्र की यात्रा से जाने वाले व्यक्ति को भी आखिर में इस सूत्र का उपयोग करना पड़ता है और उसे भीतर यह अनुभव करना पड़ता है कि जो मंत्र बोल रहा है, वह मैं नहीं हूं। और वह जो मंत्र का जपन चल रहा है, वह मैं नहीं हूं। उसे अंत में यह भी अनुभव करना पड़ता है कि वह जो ओम का भीतर पाठ हो रहा है, वह भी मैं देख रहा हूं, सुन रहा हूं, मैं नहीं हूं।
By chanting mantras, things may begin to happen quickly—but those happenings have little value. Even the one who travels by mantra must, in the end, use this sutra and realize within: the one who is chanting is not me. That ongoing repetition of Om—I am seeing it, hearing it; it is not me.
इस सूत्र का उपयोग तो करना ही पड़ता है। किसी भी विधि का कोई उपयोग करे, अगर इस सूत्र का बिना उपयोग किए कोई किसी विधि का प्रयोग करता हो, तो वह आज नहीं कल, आत्म-मूर्च्छा में पड़ जाएगा। यह सूत्र बुनियादी है। और सभी विधियों के प्रारंभ में, मध्य में, या अंत में कहीं न कहीं यह सूत्र मौजूद रहेगा।
This sutra must be used. Whatever your method, without this, sooner or later you will fall into self-hypnosis. This sutra is fundamental. At the beginning, middle, or end of all methods—somewhere—it is present.
इससे उचित है कि विधियों की फिक्र ही छोड़ दें। सीधे इस सूत्र पर ही काम करें। एक घंटा निकाल लें, और चाहे कितनी ही अड़चन मालूम पड़े.।
So it is wiser to forget methods altogether, and work directly with this sutra. Take an hour, no matter how many obstacles arise…
बड़ी अड़चन मालूम होगी। भीतर सब पसीना-पसीना हो जाएगा--शरीर नहीं, भीतर--बहुत पसीना-पसीना हो जाएंगे। बड़ी अड़चन मालूम पड़ेगी। हर मिनट पर चूक हो जाएगी। हर बार एक चीज से बचेंगे और दूसरी चीज में तादात्म्य हो जाएगा। लेकिन जारी रखें। किसी चीज से जुड़ें मत। और एक ही खयाल रखें कि मैं जानने वाला, मैं जानने वाला, मैं जानने वाला।
There will be many. You will sweat within—not the body, the within. Every minute you will slip. You will escape one thing and identify with another. But continue. Attach to nothing. Hold only one remembrance: I am the Knower; I am the Knower; I am the Knower.
मैं ऐसा कह रहा हूं, इसका मतलब यह नहीं कि आप भीतर दोहराते रहें कि मैं जानने वाला, मैं जानने वाला। अगर आप यह दोहरा रहे हैं, तो आप भूल में पड़ गए, क्योंकि यह दोहराने वाला शरीर ही है। यह अगर आप दोहरा रहे हैं, तो इसको भी जानने वाला मैं हूं। जो जान रहा है कि यह बात दोहराई जा रही है, कि मैं जानने वाला, मैं जानने वाला। इसको भीतर बारीक काटते जाना है और एक ही जगह खड़े होने की कला सीखनी है कि मैं सिर्फ ज्ञान हूं। शब्द मैं नहीं हूं। ऐसा दोहराना नहीं है भीतर। ऐसा भीतर जानना है कि मैं ज्ञान हूं। और तोड़ना है सब तादात्म्य से। तो आपको पता चलेगा कि शरीर क्षेत्र है, शरीर के भीतर छिपे आप क्षेत्रज्ञ हैं।
When I say this, I do not mean you should internally repeat, “I am the Knower, I am the Knower.” If you are repeating, you have gone astray—because the repeater is still the body-mind. Even that repetition is known by me. Keep finely cutting within: this is being repeated—“I am the Knower”—and I am knowing this. Learn to stand at only one point: I am pure knowing. Not words. Not inner repetition—but the knowing that I am knowing. Break all identifications. Then you will know the body is the field, and you—hidden within the body—are the Knower of the field.
और यह जो क्षेत्रज्ञ है, यह कृष्ण कहते हैं, मैं ही हूं। इस भेद को जो जान लेता है, वही ज्ञानी है।
And this Knower—Krishna says—is me. The one who knows this distinction is the knower indeed.
इसलिए वह क्षेत्र जो है और जैसा है तथा जिन विकारों वाला है और जिस कारण से हुआ है तथा वह क्षेत्रज्ञ भी जो है और जिस प्रभाव वाला है, वह सब संक्षेप में मेरे से सुन।
Therefore, what the field is—as it is, with its modifications and their causes; and what the Knower is, and the power by which it acts—hear all of this briefly from me.
कृष्ण कहते हैं, अब मैं तुझसे कहूंगा संक्षेप में वह सब, कि यह शरीर कैसे हुआ है, यह क्षेत्र क्या है, इसका गुणधर्म क्या है। और इसके भीतर जो जानने वाला है, वह क्या है, उसका गुणधर्म क्या है।
Krishna says: Now I will tell you, in brief, how this body came to be, what this field is, its nature; and what the Knower within is, and its nature.
लेकिन कृष्ण से इसे सुना जा सकता है, लेकिन कृष्ण से सुनकर इसे जाना नहीं जा सकता।
But you can hear this from Krishna—you cannot know it by hearing.
एक बात सदा के लिए खयाल में रख लें, और उसे कभी न भूलें, कि ज्ञान कोई भी आपको दे नहीं सकता। यह जितनी गहराई से भीतर बैठ जाए, उतना अच्छा है। ज्ञान कोई भी आपको दे नहीं सकता। मार्ग बताया जा सकता है, लेकिन चलना आपको ही पड़ेगा। और मंजिल मार्ग बताने से नहीं मिलती; मार्ग जान लिया इससे भी नहीं मिलती; मार्ग चलने से ही मिलती है।
और आपके लिए कोई दूसरा चल भी नहीं सकता। नहीं तो बुद्ध और कृष्ण की करुणा बहुत है। क्राइस्ट और मोहम्मद की करुणा बहुत है। अगर वे चल सकते होते आपके लिए, तो वे चल लिए होते। और अगर ज्ञान दिया जा सकता होता, तो एक कृष्ण काफी थे; सारा जगत ज्ञान से भर जाता, क्योंकि ज्ञान दिया जा सकता। लेकिन कितने ज्ञानी हो जाते हैं और अज्ञान जरा भी कटता नहीं दिखाई पड़ता!
Engrave one thing forever and never forget: no one can give you knowing. The deeper this sinks, the better. No one can give you knowing. The path can be shown, but you must walk it. The destination is not reached by being told the path; not by knowing the map; only by walking. And no one can walk for you. Buddha and Krishna are full of compassion; Christ and Mohammed too. If they could walk for you, they would have. If knowing could be given, one Krishna would have sufficed to fill the world with knowing. But despite so many knowers, ignorance seems hardly reduced!
मेरे पास लोग आते हैं। वे पूछते हैं, कृष्ण हुए, महावीर हुए, बुद्ध हुए, क्या फायदा? आदमी तो वैसा का वैसा है। तो क्या सार हुआ?
People come to me and ask: “There were Krishnas, Mahaviras, Buddhas—what’s the use? Man is the same. What’s the point?”
उनका कहना थोड़ी दूर तक ठीक है। क्योंकि वे सोचते हैं कि अगर एक आइंस्टीन हो जाता है, तो वह जो भी ज्ञान है, फिर सदा के लिए आदमी को मिल जाता है। एक आदमी ने खोज ली कि बिजली क्या है, तो फिर हर आदमी को खोजने की जरूरत नहीं है। आप घर में जब बटन दबाते हैं, तो आपको कोई बिजली का ज्ञाता होने की जरूरत नहीं है, कि आपको पक्का पता हो कि बिजली क्या है और कैसे काम करती है। आप बटन दबाते हैं, खतम हुई बात। अब दुनिया में किसी को जानने की जरूरत नहीं है। बाकी लोग उपयोग कर लेंगे।
They are partly right. They think that once an Einstein appears, knowledge becomes available to all forever. One person discovered electricity—no one else needs to rediscover it. When you press the button at home, you need not be an expert in electricity. Just press—it works. No need for anyone else to know. Others can simply use it.
विज्ञान का जो ज्ञान है, वह हस्तांतरणीय है। वह एक दूसरे को दे सकता है। वह उधार हो सकता है। क्योंकि बाहर की चीज है, दी जा सकती है।
Scientific knowledge is transferable. It can be given, borrowed—because it concerns external things. It can be handed over.
आपके पिता जब मरेंगे, तो उनकी जो बाह्य संपत्ति है, उसके आप अधिकारी हो जाएंगे। उनका मकान आपको मिल जाएगा। उनकी किताबें आपको मिल जाएंगी। उनकी तिजोड़ी आपको मिल जाएगी। लेकिन उन्होंने जो जाना था अपने अंतरतम में, वह आपको नहीं मिलेगा। उसको देने का कोई उपाय नहीं है। बाप भी बेटे को नहीं दे सकता। उसे दिया ही नहीं जा सकता, जब तक कि आप ही उसे न पा लें।
When your father dies, his outer wealth becomes yours—house, books, safe. But what he knew in his innermost being does not become yours. There is no way to give it. Not even a father can give it to a son. It cannot be given—until you attain it yourself.
ज्ञान पाया जा सकता है, दिया नहीं जा सकता। उपलब्ध है; आप पाना चाहें तो पा सकते हैं। लेकिन कोई भी आपको दे नहीं सकता।
Knowing can be attained, not given. It is available—but you must take it. No one can give it to you.
तो कृष्ण कहेंगे जरूर, लेकिन अर्जुन को खुद ही पाना पड़ेगा। खतरा यह है कि अर्जुन सुनकर कहीं मान ले, कि ठीक, मैंने भी तो जान लिया।
So Krishna will indeed speak—but Arjuna must attain it himself. The danger is that Arjuna, hearing, may think, “All right, I too have known.”
शब्दों के साथ यह उपद्रव है। ज्ञान तो नहीं दिया जा सकता, लेकिन शब्द दिए जा सकते हैं। शब्द तो उधार मिल जाते हैं। और आप शब्दों को इकट्ठा कर ले सकते हैं। और शब्दों के कारण आप सोच सकते हैं, मैंने भी जान लिया।
आखिर अगर आप गीता को कंठस्थ कर लें, तो आपके पास भी वे ही शब्द आ गए, जो कृष्ण के पास थे। और कृष्ण ने जो कहा था, वह आप भी कह सकते हैं। लेकिन आपका कहा हुआ यांत्रिक होगा, कृष्ण का कहा हुआ अनुभवजन्य था।
This is the mischief of words. Knowing cannot be given—but words can. Words are easily borrowed and collected; and because of words, you may think you know. If you memorize the Gita, you will have the same words Krishna spoke; you can repeat them. But what you say will be mechanical; what Krishna said was from experience.
अर्जुन के लिए खतरा यही है कि कृष्ण की बातें अच्छी लगें.। और लगेंगी अच्छी, प्रीतिकर लगेंगी, क्योंकि मन की कई वासनाओं को पूरा करने वाली हैं, कई अभीप्साओं को पूरा करने वाली हैं। यह कौन नहीं चाहता कि शरीर से छुटकारा हो!
This is Arjuna’s danger—that Krishna’s words will please him—they will, because they satisfy many cravings and longings of the mind. Who does not want to be free of the body!
एक युवती मेरे पास आई इटली से। शरीर उसका भारी है, बहुत मोटा, बहुत वजनी। कुरूप हो गया है। मांस ही मांस हो गया है शरीर पर। चरबी ही चरबी है। उसने मुझे एक बड़े मजे की बात कही। उसने यहां कोई तीन महीने ध्यान किया मेरे पास। और एक दिन आकर उसने मुझे कहा कि आज मुझे ध्यान में बड़ा आनंद आया। मैंने पूछा, क्या हुआ तुझे? तो उसने कहा, आज मुझे ध्यान में अनुभव हुआ कि मैं शरीर नहीं हूं। और इस शरीर से मुझे बड़ी पीड़ा है; कोई मुझे प्रेम नहीं करता है। और एक युवक मेरे प्रेम में भी गिर गया था, तो उसने मुझसे कहा कि मैं तेरी सिर्फ आत्मा को प्रेम करता हूं, तेरे शरीर को नहीं।
A young woman came from Italy. Her body was heavy, very fat, so that it had become ugly—flesh upon flesh, all fat. She told me something amusing. After practicing meditation here for three months, one day she said: “Today I felt great joy in meditation.” I asked, “What happened?” She said, “I experienced that I am not the body. I have suffered greatly because of this body—no one loves me. A young man once fell in love with me and told me, ‘I love only your soul, not your body.’”
अब किसी स्त्री से आप यह कहिए कि मैं तेरी सिर्फ आत्मा को प्रेम करता हूं, तेरे शरीर को नहीं! तो उस युवक ने कहा कि मैं तेरे शरीर को प्रेम नहीं कर सकता। बिलकुल असंभव है। मैं तेरी आत्मा को प्रेम करता हूं। लेकिन इससे कोई तृप्ति तो हो नहीं सकती।
Tell a woman, “I love only your soul, not your body”—what is she to do with that? He said he could not love her body; impossible. He loved her soul. But that brings no fulfillment.
उसने कहा, आज मुझे ध्यान में बड़ा आनंद आया, क्योंकि मुझे ऐसा अनुभव हुआ कि मैं शरीर नहीं हूं। तो मेरी जो एक ग्लानि है मेरे शरीर के प्रति, उससे मुझे छुटकारा हुआ।
She said, “So today I felt such joy, because I experienced I am not the body. I was freed of my guilt over my body.”
तो मैंने उससे पूछा कि यह तुझे ध्यान के कारण हुआ या तेरे मन में सदा से यह भाव है कि किसी तरह यह खयाल में आ जाए कि मैं शरीर नहीं हूं, तो इस शरीर को दुबला करने की झंझट, इस शरीर को रास्ते पर लाने की झंझट मिट जाए?
I asked her, “Did this happen because of meditation—or because you have always had the desire to somehow feel ‘I am not the body,’ so you could avoid the trouble of slimming, of bringing the body into shape?”
तो उसने कहा कि यह भाव तो मेरे मन में पड़ा है। असल में मैं ध्यान करने आपके पास आई ही इसलिए हूं कि मुझे यह पता चल जाए कि मैं शरीर नहीं हूं, मैं आत्मा हूं। तो शरीर के कारण जो मुझे पीड़ा मालूम होती है, और शरीर के कारण जो प्रत्येक व्यक्ति को मेरे प्रति विकर्षण होता है, उससे जो मुझे दंश और चोट लगती है, उस चोट से मेरा छुटकारा हो जाए।
She replied, “Yes, that desire is in me. In fact, I came to meditate only to know I am the soul, not the body—so the pain I feel because of my body, and the repulsion everyone feels toward me because of it, the sting and hurt I feel—so I might be freed of that hurt.”
तो मैंने उससे कहा कि पहले तो तू यह फिक्र छोड़ और यह भाव मन से हटा, नहीं तो तू कल्पना ही कर लेगी ध्यान में कि मैं शरीर नहीं हूं। कल्पना आसान है। सिद्धांत मन में बैठ जाएं, हमारी वासनाओं की पूर्ति करते हों, हम कल्पना कर लेते हैं।
शरीर से कौन दुखी नहीं है? ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है, जो शरीर से दुखी न हो। कोई न कोई दुख शरीर में है ही। किसी के पास कुरूप शरीर है। किसी के पास बहुत मोटा शरीर है। किसी के पास बहुत दुबला शरीर है। किसी के पास कोई रुग्ण शरीर है। किसी का कोई अंग ठीक नहीं है। किसी की आंखें जा चुकी हैं। किसी के कान ठीक नहीं हैं। किसी को कुछ है, किसी को कुछ है। शरीर तो हजार तरह की बीमारियों का घर है।
I told her, “First drop that concern and that desire; otherwise in meditation you will only imagine you are not the body. Imagination is easy. When theories feed our cravings, we imagine. Who is not unhappy with the body? It is hard to find someone satisfied with it. Someone is ugly; someone overweight; someone too thin; someone has a diseased body; someone is missing a limb; someone has lost eyesight, or hearing—everyone has something. The body is a house of a thousand ailments.
तो शरीर से तृप्त तो कोई भी नहीं है। इसलिए कोई भी मन में वासना रख सकता है कि अच्छा है, पता चल जाए कि मैं शरीर नहीं हूं। मगर यह वासना खतरनाक हो सकती है। सिद्धांत की आड़ में यह वासना छिप जाए, तो आप कल्पना भी कर ले सकते हैं कि मैं शरीर नहीं हूं। लेकिन उससे कोई सार न होगा, कोई हल न होगा। आप कहीं पहुंचेंगे नहीं। कोई मुक्ति हाथ नहीं लगेगी।
“No one is content with it. So anyone can harbor the wish: ‘Good, let me realize I am not the body.’ But that wish is dangerous. If it hides behind a theory, you will imagine you are not the body. No good will come of it; no solution. You will arrive nowhere; no freedom will be found.”
अनुभव--वासनारहित, कल्पनारहित और स्वयं का--उधार नहीं।
Experience—free of craving, free of imagination, and one’s own—not borrowed.
ज्ञानीजन क्या कहते हैं, यह सुनने योग्य है। ज्ञानीजन क्या कहते हैं, यह समझने योग्य है। ज्ञानीजन क्या कहते हैं, यह करने योग्य है। लेकिन ज्ञानीजन क्या कहते हैं, यह मानने योग्य बिलकुल नहीं है। मानना तो तभी, जब करने से अनुभव में आ जाए।
What knowers say is worth hearing, worth understanding, worth practicing. But not worth believing. Believe only when practice flowers into experience.
ज्ञानीजन क्या कहते हैं, उसे सुनना, हृदयपूर्वक सुनना। श्रद्धा से भीतर ले जाना। पूरा उसे आत्मसात कर लेना। उस खोज में भी लग जाना। वे क्या करने को कहते हैं, उसे साहसपूर्वक कर भी लेना। लेकिन मानना तब तक मत, जब तक अपना अनुभव न हो जाए। तब तक समझना कि मैं अज्ञानी हूं, और सिद्धांतों से अपने अज्ञान को मत ढांक लेना। और तब तक समझना कि मुझे कुछ पता नहीं है। ऐसा कृष्ण कहते हैं। कृष्ण से प्रेम है, इसलिए कृष्ण जो कहते हैं, ठीक ही कहते होंगे। लेकिन ठीक ही है, ऐसा तब तक मैं कैसे कहूं, तब तक मैं न जान लूं।
Hear what the knowers say—hear with your whole heart. Take it in with reverence. Absorb it completely. Engage in the search they recommend. Do what they say with courage. But do not believe until it becomes your own experience. Until then, know you are ignorant—do not cover your ignorance with theories. Know you do not know. That is what Krishna says. Because you love Krishna, you may assume what he says is right. Still, how can you say it is right until you know it?
इसका यह अर्थ नहीं है कि उन पर अश्रद्धा करना। अश्रद्धा की कोई भी जरूरत नहीं है। पूरी श्रद्धा करना। लेकिन मान मत लेना। मेरी बात का फर्क आपको खयाल में आ रहा है?
This doesn’t mean be irreverent. No need for irreverence—have full reverence. But do not believe. Do you see the difference?
मानने का एक खतरा है कि आदमी चलना ही बंद कर देता है। वह कहता है, ठीक है। अक्सर मुझे ऐसा लगता है कि जो लोग जल्दी मान लेते हैं, वे वे ही लोग हैं, जो चलना नहीं चाहते; जिनकी सस्ती श्रद्धा हो जाती है। वे असल में यह कह रहे हैं कि ठीक है। कोई हमें अड़चन नहीं है। ठीक ही है। कहीं चलने की कोई जरूरत भी नहीं है। हम मानते ही हैं कि बिलकुल ठीक है।
Belief has a danger: it makes one stop walking. “All right,” he says. Often I feel that people who believe quickly are those who do not want to walk; they adopt a cheap faith. They are actually saying, “Fine; we have no objection. It must be right.” And with that, they imply: there is no need to do anything—we already know it is right.
People can dodge by saying no, and they can dodge by saying yes.
आदमी इनकार करके भी बच सकता है, हां करके भी बच सकता है।
मेरे पास लोग आते हैं, तो मैं अनुभव करता हूं। उनको मैं कहता हूं कि ध्यान करो। वे कहते हैं, आप बिलकुल ठीक कहते हैं। लेकिन जब वे कह रहे हैं कि बिलकुल ठीक कहते हैं, तो वे यह कहते हैं कि अब कोई करने की जरूरत नहीं है। हमें तो मालूम ही है। आप बिलकुल ठीक कह रहे हैं।
दूसरा आदमी आता है, वह कहता है कि नहीं, हमें आपकी बात बिलकुल नहीं जंचती। वह भी यह कह रहा है कि बात जंचती ही नहीं, तो करें कैसे?
When people come, I say, “Meditate.” They say, “You are absolutely right.” But when they say “absolutely right,” they mean there is nothing to be done; we already know. Another person says, “No, your words don’t appeal at all.” He too is saying: “Since it doesn’t appeal, how can I do it?”
बड़े मजे की बात है। आदमी किस तरह की तरकीबें निकालता है! एक आदमी कहता है कि बिलकुल नहीं जंचती। मगर वह जितनी तेजी से कहता है, उससे लगता है कि वह डरा हुआ है कि कहीं जंच न जाए, नहीं तो करना पड़े। भयभीत है। वह एक रुकावट खड़ी कर रहा है कि हमें जंचती ही नहीं, इसलिए करने का कोई सवाल नहीं। एक दूसरा आदमी है, वह कहता है, हमें बिलकुल जंचती है। आपकी बात बिलकुल सौ टका ठीक है। लेकिन यह दूसरा आदमी भी यह कह रहा है कि सौ टका ठीक है। करने की कोई जरूरत ही नहीं, हमें मालूम ही है कि ठीक है। जो बात मालूम ही है, उसको और मालूम करके क्या करना है!
It’s amusing how the mind devises tricks. One says, “It doesn’t appeal”—but the speed with which he says it shows he is afraid it might appeal—then he would have to act. He raises a wall: “It doesn’t appeal; so there’s no question of doing.” Another says, “It appeals one hundred percent”—which also means: “There is no need to do; I already know it is true.”
आदमी आस्तिक होकर भी धोखा दे सकता है खुद को, नास्तिक होकर भी धोखा दे सकता है। दोनों धोखे से बचने का एक ही उपाय है, प्रयोग करना, अनुभव करना।
One can deceive oneself by being a theist or by being an atheist. The only way out of both deceits is practice—experience.
और जो भी इस रास्ते पर चलते हैं, वे खाली हाथ नहीं लौटते हैं। और जो भी इस रास्ते पर जाते हैं, वे जरूर मंजिल तक पहुंच जाते हैं। क्योंकि यह रास्ता खुद के ही भीतर ले जाने वाला है। और यह मंजिल कहीं दूर नहीं, खुद के भीतर ही छिपी है।
And those who walk this path do not return empty-handed. Those who go this way certainly reach the goal—because the path leads only within, and the destination is hidden within.
पांच मिनट बैठेंगे; कोई बीच से उठे न। पांच मिनट कीर्तन में लीन होकर सुनें, और फिर जाएं। कोई भी व्यक्ति बीच में उठे न। और जो मित्र बैठे हैं, वे भी बैठकर कीर्तन में साथ दें।
Now sit for five minutes—no one should get up midway. For five minutes, drown yourself in kirtan; listen, and then go. Let no one rise in between. And friends who are here—sit and join the kirtan.
