Skip to content
Osho

Geeta Darshan #7

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अब हम सूत्र को लें।

Now let us take the sutra.

इस प्रकार शांति को प्राप्त हुआ जो पुरुष सब भूतों में द्वेषभाव से रहित एवं स्वार्थरहित सबका प्रेमी है और हेतुरहित दयालु है तथा ममता से रहित एवं अहंकार से रहित और सुख-दुखों की प्राप्ति में सम और क्षमावान है अर्थात अपराध करने वाले को भी अभय देने वाला है तथा जो योग में युक्त हुआ योगी निरंतर लाभ-हानि में संतुष्ट है तथा मन और इंद्रियों सहित शरीर को वश में किए हुए मेरे में दृढ़ निश्चय वाला है, वह मेरे में अर्पण किए हुए मन-बुद्धि वाला मेरा भक्त मेरे को प्रिय है।

Such a one, established in peace — who holds no hatred toward any being, who is selfless, the lover of all; compassionate without motive; free of possessiveness and free of ego; equal in the meeting of pleasure and pain, and forgiving — giving even the offender fearlessness; the yogi yoked to yoga, ever content in gain and in loss; who has brought body, senses and mind under mastery; who is firm in his resolve in me — such a devotee, with mind and intelligence offered into me, is dear to me.

क्या है परमात्मा को प्रिय? यह प्रश्न हजारों-हजारों साल में हजारों बार पूछा गया है।

What is dear to Paramatma? This question has been asked thousands upon thousands of times over thousands of years.

क्या है परमात्मा को प्रिय? क्योंकि जो उसे प्रिय है, वही हमारे लिए मार्ग है। क्या है उसे प्यारा? काश! हमें यही पता चल जाए, तो फिर हम उसके प्यारे हो सकते हैं। कैसा चाहता है वह हमें? कब हमें चाह सकेगा? कब हमें समझेगा कि हम योग्य हुए उसके आलिंगन के? तो उसकी क्या रुझान है? उसका क्या लगाव है? उसकी क्या पसंद है? उसकी क्या रुचि है? वह अगर हमें पता चल जाए, तो मार्ग का पता चल गया।

What is dear to Paramatma? Because what is dear to him — that is the path for us. What does he love? Ah, if only we could know this, then we too could become his beloved. How does he want us to be? When will he be able to love us? When will he deem us worthy of his embrace? What is his leaning? What is his taste? What does he delight in? If this is known, the way is known.

क्या है परमात्मा को प्रिय? इसमें बहुत बातें सोचने जैसी हैं।

What is dear to Paramatma? There is much here to ponder.

इसका यह मतलब नहीं है कि जो उसे प्रिय है, उसके साथ वह पक्षपात करेगा; जो उसे अप्रिय है, उसके साथ वह भेद-भाव करेगा। इसका यह मतलब नहीं है। नहीं तो हमें यह भी खयाल होता है कि जो उसका प्रिय है, उसके पाप भी माफ कर देगा, उसके गुनाह भी क्षमा हो जाएंगे। और जो उसे प्रिय नहीं है, वह पुण्य भी करे, तो पुरस्कार न पा सकेगा।

It does not mean that toward those who are dear to him he will be partial; and toward those who are not dear, he will discriminate. It does not mean that. Otherwise a doubt arises that the one dear to him — his sins will be forgiven, his transgressions pardoned; and the one not dear to him — even if he does merit, he will not receive any reward.

नहीं; ऐसा नहीं है। परमात्मा के प्रिय होने का अर्थ समझ लें। परमात्मा के प्रिय होने का अर्थ है, एक शाश्वत नियम, ऋत। जिसको लाओत्से ने ताओ कहा है। परमात्मा के प्रिय होने का इतना ही अर्थ है कि वह तो हमें हर क्षण उपलब्ध है, लेकिन जब हम एक खास ढंग में होते हैं, तब हम उसके लिए खुले होते हैं और वह हमारे भीतर प्रवेश कर जाता है। और जब हम उस खास ढंग में नहीं होते हैं, तो वह हमारे पास ही खड़ा अटका रह जाता है, क्योंकि हम अवरोध खड़ा करते हैं।

No; it is not so. Understand the meaning of being dear to Paramatma. Being dear to Paramatma means an eternal law — rit. Lao Tzu called it Tao. The meaning is only this: he is available to us every moment; but when we are in a certain inner posture, then we are open to him, receptive — and he enters within. And when we are not in that particular posture, he remains standing right by us, unable to enter, because we create the obstruction.

ऐसे ही जैसे सूरज निकला है और मैं अपनी आंख बंद किए खड़ा हूं। तो सूरज निकला रहे, मैं अंधेरे में खड़ा रहूंगा। और ठीक मेरी पलकों पर सूरज की किरणें नाचती रहेंगी। और प्रकाश इतने करीब था, एक पलक झपने की बात थी और मैं प्रकाश से भर जाता। लेकिन मैं आंख बंद किए हूं, तो मैं अंधेरे में खड़ा हूं।

Just as the sun has arisen and I am standing with my eyes closed. The sun may rise — I will remain standing in darkness. The rays dance upon my very eyelids, and light is so near; just the blink of an eye, and I would be filled with light. But with closed eyes, I remain in darkness.

सूरज को खुली आंखें प्रिय हैं, इसका मतलब समझ लेना। इसका कुल मतलब इतना है कि खुली आंख हो, तो सूरज प्रवेश कर पाता है। बंद आंख हो, तो सूरज प्रवेश नहीं कर पाता। और सूरज आक्रामक नहीं है कि जबरदस्ती आपकी आंख खोल दे। अनाक्रमक है।

To say that the sun loves open eyes — understand its meaning. It simply means: if the eyes are open, the sun can enter; if closed, the sun cannot enter. And the sun is not aggressive — it will not pry your eyes open by force. It is non-aggressive.

प्रेम अनाक्रमक होगा ही। जबरदस्ती आपकी आंख भी खोली जा सकती है कि सूरज चोट करे और आपकी आंख खोल दे। लेकिन इस जगत में अस्तित्व की कोई भी व्यवस्था आक्रामक नहीं है। आपके लिए प्रतीक्षा करेगा। सूरज प्रतीक्षा करेगा कि खोलना जब आंख, तब प्रकाश भर जाएगा।

Love will, of necessity, be non-aggressive. Your eyes too can be forced open — the sun could strike and wrench them open — but nothing in the arrangements of existence is aggressive. It will wait for you. The sun will wait — open your eyes when you will, and then the light will pour in.

परमात्मा के लिए प्रिय होने का यही अर्थ है कि कुछ ढंग है व्यक्तित्व का, जब हम खुले होते हैं, रिसेप्टिव होते हैं, ग्राहक होते हैं और परमात्मा भीतर प्रवेश कर पाता है। और कुछ ढंग है व्यक्तित्व का, जब हम बंद होते हैं, और सब तरफ से द्वार, दरवाजे, खिड़कियों पर ताले पड़े होते हैं, और परमात्मा बाहर-बाहर भटकता रहता है, हमारे भीतर प्रवेश नहीं कर पाता।

This is the meaning of being dear to Paramatma — a certain mode of being in which we are open, receptive, available, and Paramatma can enter within. And there is another mode of being in which we are closed — all doors and windows padlocked — and Paramatma circles outside; he cannot enter within.

कृष्ण इस सूत्र में कहते हैं कि वह कौन-सा ढंग है जो परमात्मा को प्रिय है। कैसे तुम हो जाओ कि वह तुम्हारे भीतर प्रवेश कर जाएगा। समझें।

In this sutra Krishna says what that mode is which is dear to Paramatma — how you must become so that he will enter you. Let us understand.

शांति को प्राप्त हुआ पुरुष!

The man who has attained peace!

अशांत चित्त में क्या होता है? अशांत चित्त अपने में ग्रसित होता है। आप रास्ते पर चलते लोगों को देखें। जितना अशांत आदमी होगा, उतना ही रास्ते पर बेहोश चलता हुआ दिखाई पड़ेगा। अनेक लोग खुद से बातचीत करते हुए चलते जाते हैं। होंठ हिल रहे हैं; हाथ हिला रहे हैं। किससे बात कर रहे हैं? कोई वहां है नहीं उनके साथ। खुद से ही, भीतर परेशान हैं। भीतर परेशानी की तरंगें चल रही हैं।

What happens in a restless mind? A restless mind is engrossed in itself. Look at people walking on the road. The more restless a man, the more he walks as if unconscious. Many go along conversing with themselves. Lips move; hands gesture. With whom are they talking? There is no one there. Only with themselves — waves of inner disturbance are moving.

अगर आप भी दस मिनट बैठकर अपना लिख डालें, आपके मन में क्या चलता है, तो आप खुद ही घबड़ा जाएंगे कि यह क्या मेरे भीतर चल रहा है! लगेगा, मैं पागल हूं! आप, जो आपके भीतर चलता है, किसी को भी नहीं बताते। जिसको आप प्रेम करते हैं, उसको भी नहीं बताते जो आपके भीतर चलता है।

If you too sit for ten minutes and write down whatever goes on within your mind, you will be frightened yourself: What is this that is running inside me! You will feel, I am mad! You never tell anyone what goes on inside you. Not even to the one you love do you tell what runs within.

तो मनसविद कहते हैं कि अगर कोई आदमी अपने भीतर जो चलता है, सब बता दे, तो फिर दुनिया में मित्र खोजना मुश्किल है। आप सब दबाए हैं भीतर; बाहर तो कुछ-कुछ थोड़ी-सी झलक देते हैं। वह भी काफी दुखदायी हो जाती है। सम्हाले रहते हैं।

Psychologists say: if a person were to tell all that goes on inside him, then it would be difficult to find a friend in this world. You keep everything suppressed; outside you allow only a tiny glimpse. Even that becomes painful enough. So you keep it held in.

यह जो भीतर अशांति का तूफान चल रहा है, यह दीवाल है। इसके कारण आप परमात्मा से नहीं जुड़ पाते। आपके और परमात्मा के बीच में एक तूफान है अशांति का, विचार का, विक्षिप्तता का, पागलपन का। यह हट जाए।

This storm of inner unrest — this is a wall. Because of it you cannot be joined with Paramatma. Between you and Paramatma there is a storm — of restlessness, of thought, of distraction, of madness. Let it fall away.

कृष्ण कहते हैं, शांति को प्राप्त हुआ!

Krishna says: established in peace!

और शांति को वही प्राप्त होता है--या तो ध्यान से चले, विचारशून्य हो जाए; या प्रेम से चले और भक्तिपूर्ण हो जाए। या तो सारे विचार समाप्त हो जाएं या सारे विचार प्रेम में डूबकर प्रेममय हो जाएं और प्रेम ही रह जाए, विचार खो जाएं। या तो सब विचार पिघलकर प्रेम बन जाए और या सब विचार भाप बन जाएं, और भीतर शून्य, शांत अवस्था रह जाए।

And peace is attained only in two ways — either you move through meditation and become thought-free; or you move through love and become filled with devotion. Either all thought disappears; or all thought, dissolving in love, becomes love — only love remains, thoughts are lost. Either all thoughts melt into love; or all thoughts evaporate like steam, and within remains a void, a quiet state.

जो पुरुष सब भूतों में द्वेषभाव से रहित.।

The man who harbors no ill will toward any being...

और जैसे ही कोई शांत होगा, द्वेष समाप्त हो जाता है। या उलटा भी समझ लें। जैसे ही द्वेष समाप्त होता है, शांत हो जाता है। जब तक आपका द्वेष है कहीं, तब तक आप शांत नहीं हो सकते। क्योंकि जिस से द्वेष है, वही कारण बनेगा आपके भीतर अशांति का।

And the moment one is quiet, hatred disappears. Or understand it upside down as well: the moment hatred disappears, one becomes quiet. As long as you hate someone, peace is impossible — for the very one you hate becomes the cause of inner unrest.

स्वार्थरहित, सब का प्रेमी, हेतुरहित दयालु.।

Selfless, the lover of all, compassionate without motive...

क्या है हमारी अशांति? स्वार्थ। चौबीस घंटे सोचते हैं अपनी ही भाषा में।

What is our unrest? Self-interest. Twenty-four hours we think only in the language of our own benefit.

सुना है मैंने, जिस दिन जीसस को सूली लगी, उस दिन उस गांव में एक आदमी की दाढ़ में दर्द था। और जिस रास्ते से लोग जीसस को ले जा रहे थे सूली चढ़ाने, उसी रास्ते पर उसका घर था। सारे गांव से वह परिचित था। लोग देखने जा रहे थे। सारे गांव में तहलका था कि जीसस को आज सूली लग रही है। जो भी गांव का आदमी वहां से निकलता--वह आदमी, आंख में उसके आंसू थे; पीड़ा से कराह रहा था; क्योंकि उसकी दाढ़ में दर्द था।

I have heard: on the day Jesus was crucified, in that village a man had a toothache. And the road along which they were taking Jesus to the cross passed by his house. He knew everyone in the village. All were going to see. The whole village was astir — today Jesus is being crucified. Whoever from the village passed by — that man had tears in his eyes, he was groaning in pain, because his tooth ached.

तो लोग उससे पूछते कि अरे, क्या तुम भी जीसस के प्रेमी हो? वह कहता, भाड़ में जाए जीसस; मेरी दाढ़ में दर्द है। पूरा गांव वहां से निकला। और हर आदमी ने पूछा कि अरे, कभी हमने सोचा नहीं था कि तुम भी, जीसस से तुम्हारा कोई लगाव है! वह कहता, कैसा जीसस! कहां की बातें कर रहे हो! मेरी दाढ़ में दर्द है; रातभर से सो नहीं सका।

People asked him, Ah, are you also a lover of Jesus? He said, let Jesus go to hell; my tooth aches. The whole village passed that way. And everyone said, We never imagined you had any attachment to Jesus! He said, What Jesus! What are you talking about! My tooth aches; I have not slept all night.

जीसस को सूली लग रही है, वह जरा भी मूल्य नहीं है। उसकी दाढ़ में दर्द है, वह मूल्यवान है!

Jesus is being crucified — that bears no value at all. His tooth aches — that is valuable!

वियतनाम में हजारों लोग मरते रहे हैं, वह सवाल नहीं है। आपके पैर में जरा-सा कांटा लग जाए, वह मूल्यवान है। सारी जमीन पर कुछ होता रहे, आपकी जेब कट जाए, सब गड़बड़ हो गया!

Thousands have been dying in Vietnam — that is not the question. A tiny thorn pricks your foot — that is valuable. Whatever goes on upon the whole earth — your pocket is picked, and everything is ruined!

हम जीते हैं, एक स्वार्थ का केंद्र बनाकर। और जितना ही यह स्वार्थ का केंद्र मजबूत होता है, उतनी ज्यादा अशांति होती है। अपने संबंध में जो जितना ज्यादा सोचता है, उतना परेशान होगा। जो अपने संबंध में जितना कम सोचता है, उतनी परेशानी क्षीण हो जाती है। जो इस विराट जगत को चारों तरफ देखता है--इसकी पीड़ा को, इसके सुख को, इसके दुख को--उसे मौका भी नहीं रह जाता यह सोचने का कि मेरे पैर में कांटा है। स्वार्थ की जो बुद्धि है, वह अशांति जन्माती है।

We live centered in self-interest. The stronger the center of self-interest, the more the unrest. The more one thinks in reference to oneself, the more one will be troubled. The less one thinks in reference to oneself, the less the trouble becomes. One who looks at this vast world all around — its pains, its joys, its sorrows — such a one hardly even finds an occasion to think that a thorn is in his foot. The intelligence of self-interest breeds unrest.

इसलिए कुछ, जैसे जीसस ने सेवा पर बहुत जोर दिया। वह इसी कारण दिया। इसलिए नहीं कि सेवा से दूसरे को लाभ होगा। वह तो होगा, पर वह गौण है। सेवा पर इसलिए जोर दिया कि उससे तू अपना खयाल भूल सकेगा। और अगर खुद का खयाल भूलता चला जाए, तो वह समर्पण बन जाता है।

Therefore some, like Jesus, emphasized seva, service, greatly. For this very reason. Not because service will benefit the other — it will, but that is secondary. He stressed service so that you might forget yourself. And if concern for yourself begins to be forgotten, that becomes surrender.

तो कृष्ण कहते हैं, स्वार्थरहित जो व्यक्ति हो, वह परमात्मा के लिए खुला होता है। जो स्वार्थ से भरा हो, वह बंद होता है।

So Krishna says: the selfless one is open to Paramatma. He who is full of self-interest is closed.

तो चौबीस घंटे में कुछ समय तो स्वार्थरहित होना सीखना चाहिए। फिर धीरे-धीरे उसका आनंद आने लगेगा। कभी स्वार्थरहित छोटा-मोटा कृत्य भी करके देखें। कभी किसी की तरफ यूं ही अकारण मुस्कुराकर देखें।

In the twenty-four hours, learn at least for some time to be selfless. Then slowly its joy will begin to come. Try even a small act without self-interest. Smile at someone for no reason at all.

अकारण कोई मुस्कुराता तक नहीं। हालांकि मुस्कुराहट में कुछ खर्च नहीं होता। लेकिन आप तभी मुस्कुराते हैं, जब कोई मतलब हो। और जब आप मुस्कुराते हैं, तो दूसरा भी सावधान हो जाता है कि जरूर कोई मतलब है। क्योंकि कोई गैर-मतलब के मुस्कुराता भी नहीं है। कोई गैर-मतलब के किसी से राम-राम भी नहीं करता।

No one smiles without a reason. Though a smile costs nothing. Yet you smile only when there is some purpose. And when you smile, the other becomes wary: there must be some motive — because no one smiles without motive. No one even says Ram-Ram without motive.

गांव में लोग करते थे, अब तो धीरे-धीरे बात समाप्त वहां भी होती जा रही है। गांव में कोई किसी से भी राम-राम कर लेता था अजनबी से भी। तो शहर का आदमी गांव जाए और कोई राम-राम करे, तो वह बहुत डरता है। क्योंकि जिससे जान-पहचान नहीं, वह राम-राम क्यों कर रहा है! जरूर कोई मतलब होगा। मतलब के बिना तो हम राम-राम भी नहीं करते; किसी को नमस्कार भी नहीं करते। करेंगे भी क्यों? जब कोई प्रयोजन होता है।

In the villages they used to — slowly even there it is disappearing. In the village, anyone would say Ram-Ram even to a stranger. If a city man goes to a village and someone says Ram-Ram, he is quite frightened: without acquaintance why is he saying Ram-Ram? There must be some motive. Without a motive we do not even say Ram-Ram; we do not even offer a namaskar. Why should we — unless there is some purpose?

मैं एक यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। मेरे जो वाइस-चांसलर थे, नए-नए आए थे। तो मैं उनसे मिलने गया। जैसे ही मैं उनसे मिलने पहुंचा, उन्होंने मुझसे कहा, कैसे आए? तो मैंने कहा, जाता हूं। क्योंकि किसी काम से नहीं आया। सिर्फ राम-राम करने आया।

I studied in a university. The vice-chancellor was newly arrived. I went to meet him. As soon as I reached, he asked me, What brings you? I said, Then I should go — because I have come for nothing. Only to say Ram-Ram.

उन्होंने कहा, क्या मतलब! वे थोड़े हैरान हुए कि पढ़ा-लिखा लड़का, राम-राम करने! मैंने कहा, आप अजनबी आए हैं, नए-नए आए हैं। मैं आपके पड़ोस में ही हूं। पड़ोसी हैं। सिर्फ राम-राम करने आया। और अब कभी नहीं आऊंगा। क्योंकि मैंने यह नहीं सोचा था कि आप पूछेंगे, कैसे आए? इसका मतलब यह है कि आपके पास जो लोग आते हैं, काम से ही आते हैं, कोई गैर-काम नहीं आता। और आप भी जिनके पास जाते होंगे, काम से ही जाते होंगे, गैर-काम नहीं जाते। तो आपकी जिंदगी फिजूल है। सिर्फ काम ही काम है या कुछ और भी है उसमें!

He said, What do you mean! He was a little startled — an educated boy, to come merely to say Ram-Ram! I said, You are a stranger here, newly arrived. I am next door — a neighbor. I came only to greet you. And I will not come again. Because I had not thought you would ask, What brings you? This means those who come to you, come only for work; no one comes without business. And you too must go to others only for work; not otherwise. Then your life is futile — only work and work; is there nothing else in it?

मैं तो चला गया कहकर; वे नाराज भी हुए होंगे, परेशान भी हुए होंगे, सोचते भी रहे होंगे। दूसरे दिन उन्होंने मुझे बुलवाया कि मैं रात सो नहीं सका। तुम्हारा क्या मतलब है? सच में मुझे ऐसा लगने लगा रात, उन्होंने मुझसे कहा, कि मैंने यह पूछकर ठीक नहीं किया कि कैसे आए?

I left after saying so. He must have been upset, perhaps annoyed; he must have pondered. The next day he called me: I could not sleep last night. What do you mean? Honestly, it struck me that I did not do well asking, What brings you?

मैंने भी कहा, कम से कम मुझे बैठ तो जाने देते। यह बात पीछे भी हो सकती थी। राम-राम तो पहले हो जाती। मुझे कुछ काम नहीं है और कभी आपसे कोई काम पड़ने का काम भी नहीं है। कोई प्रयोजन भी नहीं है। लेकिन हम सोच ही नहीं सकते.।

I said, At least you could have let me sit. This could have come later. The greeting first. I have no business with you, and will never have any. No purpose at all. But we simply cannot even conceive of it...

फिर तो उनसे मेरा काफी संबंध हो गया। लेकिन अब भी वे मुझे कभी मिलते हैं, तो वे कहते हैं, वह मैं पहला दिन नहीं भूल पाता, जिस दिन मैंने तुम से पूछ लिया कि कैसे आए? और तुमने कहा कि सिर्फ राम-राम करने आया; कुछ काम से नहीं आया। उस दिन से पहले मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि बेकाम कोई आएगा!

After that he and I had quite a relationship. Yet even now, whenever he meets me, he says, I cannot forget that first day when I asked, What brings you? and you said, I came only to greet you; not for any work. Before that day I had never even thought that anyone would come without business!

जिंदगी हमारी धंधे जैसी हो गई है। सब काम है। उसमें प्रेम, उसमें कुछ खेल, उसमें कुछ सहज--नहीं; कुछ भी नहीं है।

Our life has become like a trade. All is work. In it there is no love, no play, no spontaneity — nothing.

स्वार्थरहित का अर्थ है, जीवन के उत्सव में सम्मिलित, अकारण। कोई कारण नहीं है; खुश हो रहे हैं। और सदा अपने को केंद्र नहीं बनाए हुए हैं। सारी दुनिया को सदा अपने से नहीं सोच रहे हैं, कि मेरे लिए क्या होगा! मुझे क्या लाभ होगा! मुझे क्या हानि होगी! हर चीज के पीछे अपने को खड़ा नहीं कर रहे हैं।

Selfless means: participating in the celebration of life — without cause. No why. Rejoicing. And not forever placing yourself at the center. Not viewing the whole world forever from yourself — What will happen to me? What will I gain? What will I lose? Not standing yourself behind every single thing.

चौबीस घंटे में अगर दो-चार घंटे भी ऐसे आपकी जिंदगी में आ जाएं, तो आप पाएंगे कि धर्म ने प्रवेश शुरू कर दिया। और आपकी जिंदगी में कहीं से परमात्मा आने लगा। कभी अकारण कुछ करें। और अपने को केंद्र बनाकर मत करें।

If even two or four hours in the day become like this, you will find that religion has begun to enter. From somewhere Paramatma begins to come into your life. Sometimes do something causeless. And do not do it with yourself at the center.

सब का प्रेमी, हेतुरहित दयालु.।

The lover of all — compassionate without motive...

दया तो हम करते हैं, लेकिन उसमें हेतु हो जाता है। और हेतु बड़े छिपे हुए हैं।

We too show compassion, but there is motive hidden in it. And the motives are very subtle.

आप बाजार से निकलते हैं और एक भिखमंगा आपसे दो पैसे मांगता है। अगर आप अकेले हों और कोई न देख रहा हो, तो आप उसकी तरफ ध्यान नहीं देते। लेकिन अगर चार साथी साथ में हों, तो इज्जत का सवाल हो जाता है। अब दो पैसे के लिए मना करने में ऐसा लगता है कि लोग क्या सोचेंगे कि अरे, इतने कृपण! ऐसे कंजूस कि दो पैसे न दे सके?

You pass through the bazaar and a beggar asks for a couple of coins. If you are alone and no one is looking, you pay him no attention. But if four companions are with you, your prestige is at stake. To refuse two coins now feels as if, What will people think — such a miser! So stingy that he cannot give two coins!

भिखमंगा भी देखता है; अकेले में आपको नहीं छेड़ता। अकेले में आपसे निकालना मुश्किल है। चार आदमी देख रहे हों, भीड़ खड़ी हो, बाजार में हों, पकड़ लेता है पैर। आपको देना पड़ता है। भिखमंगे को नहीं, अपने अहंकार की वजह। हेतु है वहां, कि लोग देख लेंगे, तो समझेंगे कि चलो, दयावान है। देता है। या देते हैं कभी, तो उसके पीछे कोई पुण्य-अर्जन का खयाल होता है। देते हैं कभी, तो उसके पीछे किसी भविष्य में, स्वर्ग में पुरस्कार मिलेगा, उसका खयाल होता है।

The beggar too observes — he does not bother you when you are alone; it is hard to extract anything then. If people are watching, if there is a crowd, he catches hold of your legs. You have to give. Not to the beggar — because of your ego. There is a motive: people will see and think, Well, he is compassionate; he gives. Or sometimes you give with an eye to accumulating punya, merit. Or you give with an eye to some reward in heaven in the future.

लेकिन बिना किसी कारण, हेतुरहित दया, दूसरा दुखी है इसलिए! इसलिए नहीं कि आपको इससे कुछ मिलेगा। दूसरा दुखी है इसलिए, दूसरा परेशान है इसलिए अगर दें, तो दान घटित होता है। अगर आप किसी कारण से दे रहे हैं, जिसमें आपका ही कोई हित है.।

But compassion without any cause — because the other is in pain! Not because you will get something out of it. Because the other is suffering — if you give then, that is dana, true giving. If you are giving with any cause in which your own benefit is involved...

मैं गया था एक कुंभ के मेले में। तो कुंभ के मेले में पंडित और पुजारी लोगों को समझाते हैं कि यहां दो; जितना दोगे, हजार गुना वहां, भगवान के वहां मिलेगा। हजार गुने के लोभ में कई नासमझ दे फंसते हैं। हजार गुने के लोभ में! कि यहां एक पैसा दो, वहां हजार पैसा लो! यह तो धंधा साफ है। लेकिन देने के पीछे अगर लेने का कोई भी भाव हो, तो दान तो नष्ट हो गया; धंधा हो गया, सौदा हो गया।

I once went to the Kumbh Mela. There the pundits and priests exhort: give here; what you give here, you will receive a thousandfold there, with God. Many simpletons are trapped by the greed of a thousandfold — give a penny here, receive a thousand there! This is plain business. But if there is any idea of getting in your giving, the gift is destroyed — it becomes a trade, a bargain.

कृष्ण कहते हैं, हेतुरहित दयालु अगर कोई हो, तो परमात्मा उसमें प्रवेश कर जाता है। वह परमात्मा को प्यारा है।

Krishna says: if one is compassionate without motive, Paramatma enters him. He is dear to Paramatma.

सब का प्रेमी.।

The lover of all...

प्रेम हम भी करते हैं। किसी को करते हैं, किसी को नहीं करते हैं। तो जिसको हम प्रेम करते हैं, उतना ही द्वार परमात्मा के लिए हमारी तरफ खुला है। वह बहुत संकीर्ण है। जितना बड़ा हमारा प्रेम होता है, उतना बड़ा द्वार खुला है। अगर हम सबको प्रेम करते हैं, तो सभी हमारे लिए द्वार हो गए, सभी से परमात्मा हममें प्रवेश कर सकता है।

We too love. We love some, not others. To the extent we love, to that extent a door opens toward Paramatma. It is very narrow. The wider our love, the wider the door. If we love all, then everyone has become a door for us — through all, Paramatma can enter us.

लेकिन हम एक को भी प्रेम करते हैं, यह भी संदिग्ध है। सबको तो प्रेम करना दूर, एक को भी करते हैं, यह भी संदिग्ध है। उसमें भी हेतु है; उसमें भी प्रयोजन है। पत्नी पति को प्रेम कर रही है, क्योंकि वही सुरक्षा है, आर्थिक आधार है। पति पत्नी को प्रेम कर रहा है, क्योंकि वही उसकी कामवासना की तृप्ति है। लेकिन यह सब लेन-देन है। यह सब बाजार है। इसमें प्रेम कहीं है नहीं।

But we do not truly love even one — let alone all. Even there a motive lurks; a purpose is at work. The wife loves the husband because he is security, the economic base. The husband loves the wife because she is the gratification of his sexual desire. This is all give-and-take, the market. There is no love in it.

जब आप प्रेम भी कर रहे हैं और प्रयोजन आपका ही है कुछ, तो वह प्रेम परमात्मा के लिए द्वार नहीं बन सकता। इसीलिए हम कुछ को प्रेम करते हैं, जिनसे हमारा स्वार्थ होता है। जिनसे हमारा स्वार्थ नहीं होता, उनको हम प्रेम नहीं करते। जिनसे हमारे स्वार्थ में चोट पड़ती है, उनको हम घृण

ा करते हैं। मगर हमेशा केंद्र में मैं हूं। जिससे मेरा लाभ हो, उसे मैं प्रेम करता हूं; जिससे हानि हो, उसको घृणा करता हूं। जिससे कुछ भी न हो, उसके प्रति मैं तटस्थ हूं, उपेक्षा रखता हूं; उससे कुछ लेना-देना नहीं है।

When even in your love your own purpose is being served, that love cannot become a door for Paramatma. Hence we love those from whom we have some self-interest. Those from whom we have no self-interest, we do not love. Those who hurt our interest, we hate. But always at the center is the ‘I’. Whoever benefits me, I love; whoever harms me, I hate. Whoever neither benefits nor harms — toward him I am indifferent, I am neglectful; there is nothing to take or give with him.

परमात्मा के लिए द्वार खोलने का अर्थ है, सब के प्रति। लेकिन सब के प्रति कब होगा? वह तभी हो सकता है, जब मुझे प्रेम में ही आनंद आने लगे, स्वार्थ में नहीं। इस बात को थोड़ा समझ लें।

To open the door to Paramatma means: toward all. But how can it be toward all? Only when I begin to find joy in love itself — not in self-interest. Understand this a little.

जब मुझे प्रेम में ही आनंद आने लगे; प्रेम से क्या मिलता है, यह सवाल नहीं है। कोई पत्नी है, उससे मुझे कुछ मिलता है; कोई बेटा है, उससे मुझे कुछ मिलता है। कोई मां है, उससे मुझे कुछ मिलता है। कोई पिता है, कोई भाई है, कोई मित्र है, उनसे मुझे कुछ मिलता है। उन्हें मैं प्रेम करता हूं, क्योंकि उनसे मुझे कुछ मिलता है। अभी मुझे प्रेम का आनंद नहीं आया। अभी प्रेम भी एक साधन है, और कुछ मिलता है, उसमें मेरा आनंद है।

When I begin to find joy in love itself — not in what love fetches. A wife — I get something from her. A son — I get something. A mother, a father, a brother, a friend — from them I get something. I love them because I get something from them. I have not yet come to the joy of love itself. Love is still a means; my joy is in what it brings.

लेकिन प्रेम तो खुद ही अदभुत बात है। उससे कुछ मिलने का सवाल ही नहीं है। प्रेम अपने आप में काफी है। प्रेम इतना बड़ा आनंद है कि उससे आगे कुछ चाहने की जरूरत नहीं है।

But love is itself a wonder. There is no question of getting anything beyond it. Love is sufficient unto itself. Love is such a great bliss that there is no need to want anything beyond it.

जिस दिन मुझे यह समझ में आ जाए कि प्रेम ही आनंद है, और यह मेरा अनुभव बन जाए कि जब भी मैं प्रेम करता हूं, तभी आनंद घटित हो जाता है; आगे-पीछे लेने का कोई सवाल नहीं है। तो फिर मैं काहे को कंजूसी करूंगा कि इसको करूं और उसको न करूं? फिर तो मैं खुले हाथ, मुक्त-भाव से, जो भी मेरे निकट होगा, उसको ही प्रेम करूंगा। वृक्ष भी मेरे पास होगा, तो उसको भी प्रेम करूंगा, क्योंकि वह भी आनंद का अवसर क्यों छोड़ देना! एक पत्थर मेरे पास होगा, तो उसको भी प्रेम करूंगा, क्योंकि वह भी आनंद का अवसर क्यों छोड़ देना!

The day this is understood — and becomes your experience — that whenever I love, bliss happens; there is no question of taking anything before or after — then why would I be miserly: love this one and not that one? Then with open hands, with a free heart, whoever comes near — him I shall love. If a tree is near me, I shall love it too — why miss an opportunity for bliss! If a stone is beside me, I shall love it too — why miss an opportunity for bliss!

जिस दिन आपको प्रेम में ही रस का पता चल जाएगा, उस दिन आप जो भी है, जहां भी है, उसको ही प्रेम करेंगे। प्रेम आपकी श्वास बन जाएगी।

The day you taste the very sap of love, that day, whatever is and wherever it is, you will love. Love will become your very breath.

आप श्वास इसलिए नहीं लेते हैं कि उससे कुछ मिलेगा। श्वास जीवन है; उससे कुछ लेने का सवाल नहीं है। प्रेम और गहरी श्वास है, आत्मा की श्वास है; वह जीवन है। जिस दिन आपको यह समझ में आने लगेगा, उस दिन आप प्रेम को स्वार्थ से हटा देंगे। और प्रेम तब आपकी सहज चर्या बन जाएगी।

You do not breathe in order to get something. Breath is life — there is no question of gain. Love is an even deeper breath — the breath of the soul; it is life. The day you begin to understand this, that day you will remove love from self-interest. Then love will become your natural way.

कृष्ण कहते हैं, प्रेमी सबका; ममता से रहित.।

Krishna says: the lover of all; free of possessiveness.

यह बड़ा उलटा लगेगा। क्योंकि हम तो समझते हैं, प्रेमी वही है, जो ममता से भरा हो। ममता प्रेम नहीं है। ममता और प्रेम में ऐसा ही फर्क है, जैसे कोई नदी बह रही हो, यह तो प्रेम है। और कोई नदी बंध जाए और डबरा बन जाए और बहना बंद हो जाए और सड़ने लगे, तो ममता है।

जहां प्रेम एक बहता हुआ झरना है; किसी पर रुकता नहीं, बहता चला जाता है। कहीं रुकता नहीं; कोई रुकावट खड़ी नहीं करता। यह नहीं कहता कि तुम पर ही प्रेम करूंगा; तुम्हें ही प्रेम करूंगा। अगर तुम नहीं हो, तो मैं मर जाऊंगा। अगर तुम नहीं हो, तो मेरी जिंदगी गई। तुम्हारे बिना सब असार है। बस, तुम ही मेरे सार हो। ऐसा जहां प्रेम डबरा बन जाता है, वहां प्रेम धारा न रही; वहां प्रेम में सड़ांध पैदा हो गई।

This may sound inverted to you. For we think the lover is one who is full of possessiveness. Possessiveness is not love. The difference between possessiveness and love is like that between a flowing river and a dammed-up pool. Where love is a flowing spring — it stops nowhere, it keeps flowing. It does not halt anywhere, creates no barricades. It does not say, I shall love only you; I shall love only you. If you are not, I will die. Without you my life is gone. Without you all is meaningless; only you give my life meaning. Where love becomes a stagnant pool like this, it is no longer a stream; staleness begins.

सड़ा हुआ प्रेम ममता है, रुका हुआ प्रेम ममता है। ममता से आदमी परमात्मा तक नहीं पहुंचता। ममता से तो डबरा बन गया। नदी सागर तक कैसे पहुंचेगी? वह तो यहीं रुक गई। उसकी तो गति ही बंद हो गई।

Stale love is possessiveness; halted love is possessiveness. With possessiveness one does not reach Paramatma. With possessiveness a pool is formed. How will the river reach the ocean? It has stopped here; its flow has ended.

इसलिए कृष्ण तत्काल जोड़ते हैं, सब का प्रेमी, हेतुरहित दयालु, ममता से रहित.।

Therefore Krishna immediately adds: the lover of all, compassionate without motive, free of possessiveness.

प्रेम कहीं रुकता न हो; किसी पर न रुकता हो, बहता जाए; जो भी करीब आए, उसको नहला दे और बहता जाए। कहीं रुकता न हो, कहीं आग्रह न बनाता हो। और कहीं यह न कहता हो कि बस, यही मेरे प्रेम का आधार है।

Where love does not get stuck; does not stop anywhere; flows on — whoever comes close, it bathes him, and flows on. It makes no insistence anywhere. It never says, This alone is the base of my love.

ऐसा जो करेगा, वह दुख में पड़ेगा और ऐसा प्रेम भी बाधा बन जाएगा। इसलिए ममता का विरोध किया है। वह प्रेम का विरोध नहीं है। वह प्रेम बीमार हो गया, उस बीमार प्रेम का विरोध है।

One who does so will fall into misery; and such ‘love’ will itself become a barrier. Hence the opposition to possessiveness. It is not opposition to love; it is opposition to diseased love.

ममता हटे और प्रेम बढ़े, तो आप परमात्मा की तरफ पहुंचेंगे। लेकिन हमें आसान है दो में से एक। अगर हम प्रेम करें, तो ममता में फंसते हैं। और अगर ममता से बचें, तो हम प्रेम से ही बच जाते हैं। ऐसी हमारी दिक्कत है। अगर किसी से कहो कि ममता मत करो, तो फिर वह प्रेम ही नहीं करता किसी को। क्योंकि वह डरता है कि किया प्रेम, कि कहीं ममता न बन जाए; तो वह प्रेम से रुक जाता है।

Let possessiveness drop and love grow — then you will move toward Paramatma. But it is easy for us only to choose one of the two. If we love, we get entangled in possessiveness. And if we try to avoid possessiveness, we avoid love itself — such is our difficulty. If you tell someone, Do not be possessive, then he no longer loves anyone. He fears that if he loves, possessiveness might develop; so he stops loving.

ममता से बचते हैं, तो प्रेम रुक जाता है। तब भी दरवाजा बंद हो गया। अगर प्रेम करते हैं, तो फौरन ममता बन जाती है। तो भी दरवाजा बंद हो गया। प्रेम हो और ममता न हो। नदी तो बहे और कहीं सरोवर न बने। इसको खयाल में रखें।

Avoid possessiveness — and love stops. The door closes even then. Love — and immediately possessiveness arises. The door closes then too. Let love be, and let there be no possessiveness. Let the river flow and no lake be formed. Keep this in mind.

बच्चे को प्रेम करें। आप अपने बेटे को प्रेम करें, इसमें कुछ भी हर्ज नहीं है। शुभ है। लेकिन वह प्रेम आपके ही बेटे पर समाप्त क्यों हो? वह और थोड़ा बहे। और भी पड़ोसियों के बेटे हैं, उनको भी छुए। क्यों रुके बेटे तक? और सच में अगर आप असली बाप हैं और आपने बेटे का प्रेम जाना है, तो आप चाहेंगे कि जितने बेटे बढ़ जाएं, उतना अच्छा। क्योंकि उतना प्रेम आपको आनंद देगा।

Love your child. Love your son — there is nothing wrong in it. It is auspicious. But why should your love end with your son? Let it flow further. There are sons of neighbors as well — let it touch them too. Why stop at your son? And truly, if you are a real father and have known love for a son, you will wish that the number of sons increase — because that much love will give you that much bliss.

एक बेटा इतना आनंद देता है, अगर सारी जमीन के बेटे आपके बेटे हों, तो कितना आनंद होगा! एक मित्र जब इतना आनंद देता है, तो फिर क्यों कंजूसी कर रहे हैं! बढ़ने दें। सारी पृथ्वी मित्रता बन जाए, तो और गहरा आनंद होगा। अंतहीन आनंद होगा।

If one son gives such bliss, if all the sons of the earth were your sons, how much bliss would there be! If one friend gives such joy, why be miserly? Let it expand. If the whole earth becomes friendship, there will be deeper bliss — endless bliss.

जब मनुष्यों को प्रेम करने से इतना आनंद मिलता, तो पशुओं को क्यों वंचित करना! फैलने दें। पौधों को क्यों वंचित करना! फैलने दें। जब प्रेम इतना आनंद देता है, तो रोकते क्यों हैं? उसे बढ़ने दें, उसे फैलने दें। उसे सारी जमीन को, सारे अस्तित्व को घेर लेने दें। तो आप परमात्मा के लिए प्रिय हो जाएंगे। क्योंकि आप खुल जाएंगे सब तरफ से। आपका रंध्र-रंध्र खुल जाएगा। सब तरफ से प्रभु की किरणें प्रवेश कर सकती हैं।

If loving human beings gives so much joy, why deprive the animals? Let it spread. Why deprive the plants? Let it spread. If love gives such bliss, why stop it? Let it increase, let it expand. Let it encircle the whole earth, the whole of existence. Then you will become dear to Paramatma — for you will open on all sides. Every pore of you will open. From every side the rays of the Lord can enter.

अहंकार से रहित, सुख-दुखों की प्राप्ति में सम, क्षमावान, अपराध करने वाले को भी अभय देने वाला। अहंकार से रहित.।

Free of ego; equal in pleasure and pain; forgiving — giving even the offender fearlessness. Free of ego...

जितना गहन होता है प्रेम, उतना अहंकार अपने आप शांत और शून्य हो जाता है। जितना कम होता है प्रेम, उतना अहंकार होता है ज्यादा। अहंकार और प्रेम विरोधी हैं। अगर प्रेम बढ़ता है, तो अहंकार पिघल जाता है।

The deeper love becomes, the more the ego naturally quiets and dissolves. The less love there is, the more the ego there is. Ego and love are opposites. If love increases, ego melts.

एक मित्र ने पूछा है कि ओशो, निराकार की साधना इतनी कठिन क्यों है?
A friend has asked, Osho, why is the practice of the formless so difficult?

निराकार शब्द भी समझ में नहीं आता। निराकार शब्द भी हमारे मन में आकार का ही बोध देता है। असीम भी हम कहते हैं, तो ऐसा लगता है, उसकी भी सीमा होगी--बहुत दूर, बहुत दूर--लेकिन कहीं उसकी भी सीमा होगी। मन असीम का खयाल भी नहीं पकड़ सकता। मन का द्वार इतना छोटा है, सीमित है कि उससे अनंत आकाश नहीं पकड़ा जा सकता। इसलिए निराकार की साधना कठिन है। क्योंकि निराकार की साधना का अर्थ हुआ, मन को अभी इसी क्षण छोड़ देना पड़ेगा, तो ही निराकार की तरफ गति होगी।

Even the word “formless” does not really make sense to us. The very word “formless” still evokes a sense of form in the mind. Even when we say “infinite,” it feels as if it must have a boundary—very far, very far, but somewhere it must end. The mind cannot grasp the infinite. The doorway of the mind is so small, so limited, that the endless sky cannot pass through it. That is why the sadhana of the formless is difficult: because it means you will have to drop the mind this very moment—only then does movement toward the formless begin.

मन से तो जो भी दिखाई पड़ेगा, वह आकार होगा। और मन से जहां तक पहुंच होगी, वह सीमा और गुण की होगी। मन के तराजू पर निराकार को तौलने का कोई उपाय नहीं है। जो तौला जा सकता है, वह साकार है। और हम मन से भरे हैं। हम मन ही हैं। मन के अतिरिक्त हमारे भीतर कुछ है, इसका हमें कोई पता नहीं। कहते हैं आत्मा की बात; सुनते हैं; लेकिन आपको उसका कुछ पता नहीं है। पता तो मन का है। उसका भी पूरा पता नहीं है।

Whatever appears through the mind will have form. And wherever the mind can reach, it will be within limits and qualities. There is no way to weigh the formless on the scales of the mind. What can be weighed is formed. And we are full of mind. In fact, we are the mind. We have no direct knowledge of anything in us other than mind. People talk of the soul; we hear about it; but you have no real acquaintance with it. Your acquaintance is with the mind—and even that is not complete.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि दस में से केवल एक हिस्सा मन का हमें थोड़ा-थोड़ा पता है। नौ हिस्सा मन का भी हमें पता नहीं है। मन भी अभी ज्ञात नहीं है। अभी सीमित को भी हम नहीं जान पाए हैं, तो असीम को जानने में कठिनाई होगी।

Psychologists say that of the mind’s ten parts we know only one, and that only a little; the other nine are unknown. The mind itself is still not known. If we have not known even the limited, then of course knowing the unlimited will be difficult.

निराकार शब्द तो खयाल में आ जाता है, लेकिन अर्थ बिलकुल खयाल में नहीं आता। अगर कोई आपसे कहे, यह जो आकाश है, अनंत है, तो भी मन में ऐसा ही खयाल बना रहता है कि कहीं न कहीं जाकर समाप्त जरूर होता होगा। कितनी ही दूर हो वह सीमा, लेकिन कहीं समाप्त जरूर होता होगा। समाप्त होता ही नहीं है, यह बात मन को बिगूचन में डाल देती है; मन घबड़ा जाता है। मन विक्षिप्त होने लगता है, अगर कोई भी सीमा न हो। मन की तकलीफ है।

मन की व्यवस्था सीमा को समझने के लिए है। इसलिए निराकार को पकड़ना कठिन हो जाता है।

The word “formless” may enter the imagination, but its meaning does not. If someone tells you the sky is infinite, the mind still keeps the notion that somewhere it must end. However distant that boundary, there must be an end. The statement “It does not end at all” throws the mind into confusion; it panics. If there is no boundary, the mind begins to go mad. That is the mind’s problem. The mind is set up to understand limits. Therefore grasping the formless becomes difficult.

सुना है मैंने, एक सम्राट अपने एक प्रतिद्वंद्वी को, जिससे प्रतिद्वंद्विता थी एक प्रेयसी के लिए, द्वंद्व में उतरने की स्वीकृति दे दिया। द्वंद्व का समय भी तय हो गया। कल सुबह छह बजे गांव के बाहर एकांत निर्जन में वे अपनी-अपनी पिस्तौल लेकर पहुंच जाएंगे। और दो में से एक ही बचकर लौटेगा। तो प्रेयसी की कलह और झगड़ा शेष न रहेगा।

I have heard: An emperor gave his rival—his competitor for a beloved—permission to enter into a duel. The time was fixed as well: tomorrow morning at six, outside the village in a deserted place, both would arrive with their pistols. Only one of them would return alive; then the quarrel over the beloved would be finished.

सम्राट तो पहुंच गया ठीक समय पर; समय से पूर्व; लेकिन दूसरा प्रतिद्वंद्वी समय पर नहीं आया। छह बज गया। छह दस बज गए; छह पंद्रह, छह बीस--बेचैनी से प्रतीक्षा रही। तब एक घुड़सवार दौड़ता हुआ आया प्रतिद्वंद्वी का एक टेलीग्राम, एक संदेश लेकर।

The emperor arrived before time—exactly on time. The rival did not. Six struck. Six-ten, six-fifteen, six-twenty—he waited anxiously. Then a horseman arrived, carrying a telegram from the rival.

थोड़े से वचन थे उस टेलीग्राम में; लिखा था, अन-एवायडेबली डिलेड, बट इट विल बी ए सिन टु डिसएप्वाइंट यू, सो प्लीज डोंट वेट फार मी, शूट। अनिवार्य कारणों से देरी हो गई। न पहुंचूंगा, तो आप निराश होंगे। इसलिए मेरी प्रतीक्षा मत करें, आप गोली चलाएं।

There were only a few words in it: “Unavoidably delayed, but it would be a sin to disappoint you—so please don’t wait for me. Shoot.”

लेकिन गोली किस पर चलाएं? जो उस राजा की अवस्था हो गई होगी, वही निराकार के साधक की होती है। किस पर? किसकी पूजा? किसकी अर्चना? किसके चरणों में सिर झुकाएं? किसको पुकारें? किस पर ध्यान करें? किसका मनन? किसका चिंतन? कोई भी नहीं है वहां! वह राजा भी बिना गोली चलाए वापस लौट आया होगा!

But at whom should he shoot? The emperor’s situation is exactly that of the seeker of the formless. Whom? Whom to worship? Whom to adore? At whose feet to bow the head? Whom to call to? On whom to meditate? On what to contemplate? There is no one there! That king must also have returned without firing a shot.

निराकार का अर्थ है, वहां कोई भी नहीं है, जिससे आप संबंधित हो सकें। और मनुष्य का मन संबंध चाहता है। आप अकेले हैं! निराकार का अर्थ हुआ कि आप अकेले हैं; वहां कोई भी नहीं है आपके सामने।

Formless means: there is no other there with whom you can relate. And the human mind longs for relationship. You are alone. Formless means you are utterly alone; there is no one before you.

इसलिए अति कठिन है। कल्पना में भी दूसरा हो, तो हम संबंधित हो पाते हैं। न भी हो वहां दूसरा, हमें सिर्फ खयाल हो कि दूसरा है, तो भी हम बात कर पाते हैं; तो भी हम रो पाते हैं; तो भी हम नाच पाते हैं।

That is why it is extremely difficult. Even if only in imagination there is an “other,” we can relate. Even if there is no other in reality, if we merely believe there is, we can still talk; we can still weep; we can still dance.

यह मन, दूसरा हो, तो संबंधित हो जाता है, और गतिमान हो पाता है। दूसरा न हो, तो अवरुद्ध हो जाता है। कोई गति नहीं रह जाती है। इसलिए निराकार कठिन है।

This mind moves only when there is an other; it becomes related and dynamic. If there is no other, it gets blocked. There is no movement. Therefore the formless is difficult.

निराकार की कठिनाई निराकार की नहीं, आपके मन की कठिनाई है। अगर आप मन छोड़ने को राजी हों, तो निराकार फिर कठिन नहीं है। फिर तो साकार कठिन है। अगर मन छोड़ने को आप राजी हों, फिर साकार कठिन है। क्योंकि मन के बिना आकार नहीं बनता।

But the difficulty of the formless is not the formless’s difficulty; it is your mind’s difficulty. If you are willing to drop the mind, the formless is no longer difficult. Then the formed becomes difficult. Without mind, form cannot arise.

इसका यह अर्थ हुआ कि सारा सवाल आपके मन का है। इसलिए आप इसको ऐसा मत सोचें कि निराकार को चुनें कि आकार को चुनें। यह बात ही गलत है। आप तो यही सोचें कि मैं मन को छोड़ सकता हूं या नहीं छोड़ सकता हूं। अगर नहीं छोड़ सकता हूं, तो निराकार के धोखे में मत पड़ें। आपका निराकार झूठा होगा। फिर उचित है कि आप साकार से ही चलें। अगर आप मन को छोड़ सकते हों, तो साकार की कोई भी जरूरत नहीं है। आप निराकार में खड़े ही हो गए।

This means the whole question is about your mind. So don’t think in terms of “Should I choose the formless or the formed?” That very question is wrong. Think only this: Can I drop the mind, or can I not? If you cannot, then don’t fall into the illusion of the formless; your formless will be false. Then it is appropriate to begin with form. If you can drop the mind, then there is no need for form at all—you are already standing in the formless.

साकार भी छूट जाता है, लेकिन क्रमशः। साकार की प्रक्रिया का अर्थ है कि धीरे-धीरे आपके मन को गलाएगा। और एक ऐसी घड़ी आएगी कि मन पूरा गल जाएगा, और आप मन से छुटकारा पा जाएंगे। जिस दिन मन छूटेगा, उसी दिन साकार भी छूट जाएगा। जब तक मन है, तब तक साकार भी रहेगा।

Form, too, falls away—but gradually. The process of form means: slowly, slowly, it will dissolve your mind. A moment will come when the mind has melted completely and you are free of it. The day the mind drops, that same day form also drops. As long as the mind is, form will remain.

तो साकार एक ग्रेजुअल प्रोसेस, एक क्रमिक विकास है। और निराकार छलांग है, सडन, आकस्मिक। अगर आपकी तैयारी हो आकस्मिक छलांग लगाने की, कि रख दिया मन और कूद गए, तो निराकार कठिन नहीं है। पर रख सकेंगे मन? कपड़े जैसा नहीं है कि उतारा और रख दिया। चमड़ी जैसा है; बड़ी तकलीफ होगी। चमड़ी से भी ज्यादा तकलीफ होगी। अपनी चमड़ी निकालकर कोई रखता हो, उससे भी ज्यादा तकलीफ होती है, जब कोई अपने मन को निकालकर रखता है। क्योंकि मन और भी चमड़ी से भी गहरा भीतर है। हड्डी-हड्डी, एक-एक कोष्ठ से जुड़ा है। और हमने अपने को मान ही रखा है कि हम मन हैं। इसलिए मन को उतारकर रखना अपने को ही उतारकर रखना है। अपने से ही खाली हो जाना है। अपनी ही हत्या है।

So the path of form is a gradual process, a step-by-step growth. And the formless is a leap—sudden, instantaneous. If you are prepared for an abrupt leap—put the mind down and jump—then the formless is not difficult. But will you be able to put the mind down? It is not like a garment you take off and lay aside; it is like your skin—there will be great pain. More than skin: it hurts even more to lay down the mind than to peel off your skin, because the mind lies deeper than the skin; it is connected to every bone, to every cell. And we have taken ourselves to be the mind. To take off the mind is to take off oneself; to become empty of oneself; it is a kind of self-slaughter.

इसलिए निराकार के साधकों ने, खोजियों ने कहा है कि जब तक अ-मनी, नो-माइंड, अ-मन की स्थिति न हो जाए, तब तक निराकार की बात का कोई अर्थ ही समझ में नहीं आएगा।

Therefore, seekers of the formless have said: until the state of amani, no-mind, arises, talk of the formless will not be understood.

सगुण के साथ अड़चन मालूम पड़ती है, अहंकार के कारण। साकार के साथ बुद्धि विवाद करती है। तो आदमी कहता है कि नहीं, मेरे लिए तो निराकार है। यह साकार से बचने का उपाय है सिर्फ कि मेरे लिए तो निराकार है।

With saguna (with qualities) the apparent obstacle is the ego. With form the intellect argues and quarrels. So a person says, “No, for me it is the formless.” This is only a device to avoid the formed: “For me it is the formless.”

लेकिन पता है कि निराकार की पहली शर्त है कि अपने मन को छोड़ें! उसी मन की मानकर तो साकार को छोड़ रहे हैं, और निराकार की बात कर रहे हैं। और जब कोई आपको कहेगा कि निराकार का अर्थ हुआ कि अपने मन की आकार बनाने वाली कीमिया को बंद करें, हटाएं इस मन को। तब आपको अड़चन शुरू हो जाएगी।

But remember: the first condition of the formless is that you drop your mind. Taking the mind as your authority you are discarding the formed and talking of the formless. And the moment someone says to you that the formless means shutting down the mind’s alchemy that manufactures forms—remove this mind—then your real obstruction will begin.

बहुत-से लोग हैं, जिन्होंने साकार को छोड़ दिया है निराकार के पक्ष में; और निराकार में उतरने की उनकी कोई सुविधा नहीं बनती। जब भी कुछ छोड़ें, तो सोच लें कि जिस विपरीत के लिए छोड़ रहे हैं, उसमें उतर सकेंगे? अगर न उतर सकते हों, तो छोड़ने की जल्दी मत करें।

There are many who have left form in favor of the formless; yet they find no doorway into the formless. Whenever you leave something, first consider whether you can truly enter the opposite for which you are leaving it. If you cannot, don’t be in a hurry to leave.

पर हम बहुत होशियार हैं। हमारी हालत ऐसी है, जैसे मैंने सुना है कि एक शेखचिल्ली एक दुकान पर गया है। और उसने कहा कि यह मिठाई क्या भाव है? तो दुकानदार ने कहा, पांच रुपया सेर। तो उसने कहा, अच्छा, एक सेर दे दो।

जब वह तौल चुका था और पुड़िया बांध चुका था और ग्राहक को दे रहा था, तब उसने कहा, अच्छा, इसे तो रहने दो। मेरा मन बदल गया। यह दूसरी मिठाई क्या भाव है? तो उसने कहा, यह ढाई रुपए सेर है। तो उसने कहा, दो सेर, इसकी जगह वह तौल दो।

उसने दो सेर मिठाई तुलवा ली और चलने लगा। जब चलने लगा, तो दुकानदार ने पूछा कि पैसे? तो उसने कहा कि मैंने तो यह उस मिठाई के बदले में ली है; तो पैसे किस बात के?

तो उस दुकानदार ने कहा, और उस मिठाई के पैसे? उसने कहा, जो मैंने ली ही नहीं, उसके पैसे मांगते हैं?

But we are very clever. Our condition is like that of Sheikh Chilli who went into a sweet shop. He asked the price of one sweet. The shopkeeper said, “Five rupees a seer.” “All right, give me a seer.” When it had been weighed, wrapped, and was being handed to him, he said, “Leave that. I’ve changed my mind. What is the price of that other sweet?” “Two and a half rupees a seer.” “Good. Give me two seers of that instead.” He took two seers of the cheaper sweet and started to go. The shopkeeper asked for the money. He said, “I took this in exchange for that sweet—so why pay?” The shopkeeper said, “And the money for that first sweet?” He replied, “How can you ask for money for what I never took?”

साकार और निराकार के बीच में हम ऐसे ही गोते खाते रहते हैं। जब निराकार का सवाल उठता है, तब हम कहते हैं कि नहीं, यह अपने बस की बात नहीं है। साकार ही ठीक होगा। और जब साकार की बात उठती है, तो हम कहते हैं कि कैसे मानें कि परमात्मा का कोई आकार हो सकता है। तब बुद्धि विचार उठाने लगती है। और कैसे मानें कि परमात्मा की कोई देह हो सकती है। और कैसे मानें कृष्ण को; कैसे मानें बुद्ध को कि ये भगवान हैं!

Between the formed and the formless we bob about exactly like this. When the question of the formless arises, we say, “No, that is beyond me; form will be fine.” And when form is proposed, we say, “How can we believe that the divine can have a form?” Then the intellect begins to raise arguments: How can God have a body? How can we accept Krishna, how can we accept Buddha as God?

नहीं, मन मानने का नहीं होता। हमारे जैसी ही हड्डी, मांस, मज्जा है। हमारे जैसा ही शरीर है। हम जैसे ही जीते हैं, मर जाते हैं, तो कैसे मानें कि ये भगवान हैं! नहीं, इनको नहीं मान सकते। भगवान तो निराकार है।

No, the mind is not for believing. They have bones, flesh, marrow like ours; bodies like ours. They live as we do; they die as we do. How can we accept that they are God? No—we cannot. God must be formless.

जब साकार में उतरने का सवाल उठे, तब बुद्धि से हम निराकार की बात करते हैं। और जब निराकार में उतरना हो, तब हिम्मत नहीं जुटती; तब हम साकार का सोचने लगते हैं। इसको मैं बेईमानी कहता हूं। और जो व्यक्ति इसको ठीक से नहीं पहचान लेता, वह जिंदगीभर ऐसे ही व्यर्थ शक्ति और समय को गंवाता रहता है।

So when it is time to enter the formed, we argue for the formless. And when it is time to enter the formless, we lack the courage; then we start thinking of the formed. I call this dishonesty. One who does not recognize this wastes life and energy in vain.

सोच लें ठीक से कि आपकी सामर्थ्य क्या है, और अपनी सामर्थ्य के अनुसार चलें। परमात्मा कैसा है, इसकी फिक्र छोड़ें। आपसे कौन पूछ रहा है कि परमात्मा कैसा है! और आपके तय करने के लिए परमात्मा रुका नहीं है। और आप क्या तय करेंगे, इससे परमात्मा में कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप मानें निराकार, मानें साकार, इससे परमात्मा में क्या फर्क पड़ेगा! आपकी मान्यता से आप में फर्क पड़ेगा।

Decide clearly what your capacity is, and proceed accordingly. Drop the worry about what God is like. Who is asking you? God is not waiting for your verdict. And whatever you decide will not change God. Whether you accept the divine as formless or formed, what difference does it make to the divine? Your belief will make a difference only to you.

तो अपनी तरफ सोचें कि मैं जैसा मानूंगा, वैसा मानने से मुझमें क्या फर्क पड़ेगा!

So think on your side: If I believe this way, what will it do to me?

एक मित्र एक पंद्रह दिन हुए मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपको भगवान नहीं मान सकता। मैंने कहा, बिलकुल अच्छी बात है। बात खतम हो गई। अब क्या इरादा है? तो उन्होंने कहा, मैं तो ज्यादा से ज्यादा आपको मित्र मान सकता हूं। मैंने कहा, यह भी बड़ी कृपा है! ऐसा आदमी भी खोजना कहां आसान है, जो किसी को मित्र भी मान ले! यह भी बात पूरी हो गई। तब वे मुझसे कहने लगे कि मेरी सहायता करिए। मुझे शांति चाहिए, आनंद चाहिए, और मुझे परमात्मा का दर्शन चाहिए। आपकी कृपा हो, तो सब हो सकता है।

A friend came to me some fifteen days ago. He said, “I cannot accept you as God.” I said, “Excellent—then that’s settled. Now what do you intend?” He said, “At most I can accept you as a friend.” I said, “That too is a great favor! It isn’t easy to find someone who will accept anyone even as a friend. That also is settled.” Then he said, “Help me. I want peace, bliss, and a vision of God. By your grace, all this can happen.”

तो मैंने उनको पूछा कि एक मित्र की कृपा से यह कुछ भी नहीं हो सकता। मित्र की तो कृपा ही क्या हो सकती है! आप मुझसे मांग तो ऐसी कर रहे हैं, जो भगवान से हो सके! कि आपको शांति दे दूं, आनंद दे दूं, सत्य का ज्ञान दे दूं। मांग तो आप ऐसी कर रहे हैं, जो भगवान से हो सके। लेकिन किसी को भगवान मानने की मर्जी भी नहीं है। तो मित्र से जितना हो सकता है, उतना मैं करूंगा। और जिस दिन उतना चाहिए हो जितना भगवान से हो सकता है, उस दिन तैयारी कर के आना कि मैं भगवान हूं। तभी मांगना।

I asked him, “None of that can happen by a friend’s grace. What grace does a friend have? You are asking of me what only God can do—give you peace, give you bliss, give you the knowledge of truth. Your demands are fit only for God. But you have no willingness to accept anyone as God. So from a friend I will do what a friend can do. And the day you want what can be had only from God, come prepared to accept that I am God—only then ask.”

मैं भगवान हूं या नहीं, यह बड़ा सवाल नहीं है। बड़ा सवाल यह है कि आप क्या चाहते हैं अपनी जिंदगी में? क्या रूपांतरण चाहते हैं? उसको ध्यान में रखें। यहां मेरे पास बहुत-से प्रश्न हैं कि कृष्ण को हम भगवान नहीं मान सकते! बुद्ध को हम भगवान नहीं मान सकते!

Whether I am God or not is not the big question. The big question is: what do you want in your life? What transformation do you seek? Keep that in mind. I have many questions here saying, “We cannot accept Krishna as God. We cannot accept Buddha as God.”

तुमसे कह कौन रहा है? तुम नाहक परेशान हो रहे हो। न कृष्ण तुमसे कह रहे हैं; न बुद्ध तुमसे कह रहे हैं। और तुम्हारे कहने पर उनका होना कोई निर्भर भी नहीं है। यह कोई वोट का मामला थोड़े ही है, कि आपकी वोट मिलेगी, तो कृष्ण भगवान हो पाएंगे!

Who is asking you to? You are needlessly troubled. Neither Krishna nor Buddha is asking you. And their being does not depend on your declaration. This is not a matter of votes—that with your vote Krishna might qualify as God!

आप अकारण परेशान हैं। आप अपना सोचें कि कृष्ण से कितना लाभ लेना है! अगर कृष्ण से भगवान जैसा लाभ लेना है, तो भगवान मान लें। और न लेना हो, तो बात खतम हो गई। यह आपका ही लाभ और आपकी ही हानि और आपकी ही जिंदगी का सवाल है। इससे कृष्ण का कुछ लेना-देना नहीं है।

You are worried without cause. Think of yourself: how much benefit do you wish to take from Krishna? If you want the benefit that comes from God, then accept him as God; if you do not, the matter is finished. It is your gain and your loss and your life. Krishna has nothing to do with it.

लेकिन लोग बड़े परेशान होते हैं। लोग दूसरों के लिए परेशान हैं कि कौन क्या है! इसकी बिलकुल चिंता नहीं है किमैं अपनी फिक्र करूं, जिंदगी बहुत थोड़ी है।

Yet people are greatly troubled—troubled about others: who is what! There is no concern at all to worry about oneself; and life is very short.

एक बूढ़े सज्जन मेरे पास आए। और वे कहने लगे, एक ही बात आपसे पूछनी है। सच में आप भगवान हैं? आपने ही दुनिया बनाई है?

An old gentleman came to me and said, “I have only one question: Are you truly God? Did you create the world?”

तो मैंने उनको कहा कि आप जरा पास आ जाएं। क्योंकि यह मामला जरा गुप्त है। और मैं सिर्फ कान में ही कह सकता हूं। और एक ही शर्त पर कि आप किसी और को मत बताना।

I said, “Please come closer. This is a confidential matter; I can only tell you in your ear—and only on one condition: do not tell anyone.”

वे बड़ी प्रसन्नता से पास हट आए। बूढ़े भी बच्चों जैसे ही होते हैं। बुद्धि नहीं बढ़ती। उन्होंने कान मेरे पास कर दिया। मैंने उनसे कहा, बनाई तो मैंने ही है यह दुनिया। लेकिन दुनिया की हालत देख रहे हैं कितनी खराब है! कि किसी से कह नहीं सकता हूं कि मैंने बनाई है। और आप किसी को बताना मत। वह जिसने बनाई है, वही फंस जाएगा! हालत इतनी खराब है।

He came very happily. Old people are just like children; the intellect does not grow. He put his ear near me. I said, “I did indeed make this world. But look how bad its condition is! I cannot tell anyone I made it. And you must not tell anyone either. The one who made it would be the one to get into trouble—the condition is so bad.”

तो आपसे भगवान इसीलिए छिपा फिरता है कि अगर कहीं भी किसी ने कहा कि मैं हूं, तो आप गर्दन पकड़ लेंगे कि तुम ही हो? यह दुनिया तुम्हीं ने बनाई है? तो कौन जुर्मी होगा इस दुनिया के लिए!

It is for this reason that God hides: if anywhere he said, “I am,” you would grab his collar: “So it’s you? You made this world?” Who would be the culprit for such a world!

तो तुमको बताए देता हूं, लेकिन किसी को कहना मत। अगर कहा, तो मैं बदल जाऊंगा। लेकिन मैंने उन बूढ़े सज्जन से पूछा कि इससे तुम्हें क्या फर्क पड़ेगा कि किसने दुनिया बनाई, किसने नहीं बनाई? और मैं कह दूं, हां और न। इससे तुम्हें होगा क्या? मौत करीब आ रही है, एक क्षण का कोई भरोसा नहीं है, तुम्हारे हाथ-पैर हिलने शुरू हो गए हैं। और तुम अभी बच्चों की बातों में पड़े हो? कुछ फिक्र करो अपनी!

“So I’m telling you—but don’t tell anyone. If you do, I’ll change my story.” Then I asked that old gentleman, “What difference will it make to you who created the world or who did not? If I say yes or no, what will you gain? Death is close; not a moment is certain; your hands and feet have begun to tremble—and you are still entangled in children’s questions? Care for yourself a little!”

बुद्धिमान आदमी वह है, जो अपनी फिक्र कर रहा है। नासमझ वह है, जो व्यर्थ की बातों में पड़ा है। और कई बार हम समझते हैं कि व्यर्थ की बातें बड़ी कीमती हैं, बड़ी कीमती हैं। क्या कीमत है इस बात की?

A wise person is one who takes care of himself; the foolish is caught in the futile. And often we think futile things are very precious—very precious! What value is there in such talk?

एक बात सदा ध्यान में रखें कि जो भी आप मानना चाहते हों, जो भी करना चाहते हों, जो भी धारणा बनाना चाहते हों, उससे आपको क्या होगा? क्या आप बदल सकेंगे? आपकी नई जिंदगी शुरू होगी? आपका पुराना कचरा बहेगा, जल जाएगा? आपको कोई नई ज्योति मिलेगी? इसका खयाल करें।

Keep one thing always in mind: whatever you wish to believe, to do, to conceive—what will it do for you? Will you be able to change? Will a new life begin? Will your old rubbish flow away, burn away? Will you receive a new flame? Think of this.

अगर निराकार से मिलती हो, तो निराकार की तरफ चल पड़ें। अगर साकार से मिलती हो, तो साकार की तरफ चल पड़ें। जहां से मिलती हो आनंद की किरण, वहां चल पड़ें। चलने से यात्रा पूरी होगी, बैठकर सोचने से यात्रा पूरी नहीं होगी।

If it comes through the formless, then walk toward the formless. If it comes through the formed, then walk toward the formed. Wherever a ray of joy appears, walk in that direction. By walking, the journey completes; by sitting and thinking, it never does.

कुछ लोग जिंदगीभर विचार ही करते रहते हैं कि साकार कि आकार कि निराकार; निर्गुण कि सगुण; कि कृष्ण, कि राम, कि क्राइस्ट!

कब तक सोचते रहेंगे? सोचने से कोई यात्रा नहीं होती। चलें। और मैं मानता हूं, गलत भी चल पड़ें, तो हर्जा नहीं है; क्योंकि गलत से भी सीखने मिलेगा। और गलत चल पड़े, तो कम से कम चले तो। चलना तो कम से कम आ ही जाएगा, गलत रास्ते पर ही सही। वह चलना हाथ में होगा, तो कभी सही रास्ते पर भी चल सकते हैं। लेकिन साहस बिलकुल चलने का नहीं है। और हम सिर्फ सिर में ही, खोपड़ी के भीतर ही चलते रहते हैं। उस चलने से कुछ भी न होगा।

Some people keep thinking all their lives: form or formless; saguna or nirguna; Krishna, or Rama, or Christ! How long will you keep thinking? No journey happens by thinking. Walk. And I say, even if you set out on the wrong path, it does not matter—because even from the wrong, you will learn. And if you set out on the wrong path, at least you have set out. The knack of walking will be yours; then one day you can also walk on the right path. But there is no courage at all to walk; we just keep walking inside the skull. From that walking, nothing will happen.

एक मित्र ने पूछा है, ओशो, अनेक-अनेक दुर्लभ भक्त हुए--चैतन्य, मीरा, कबीर, रैदास, तुलसी, नरसी--और उन्होंने व्यापक पैमाने पर भक्ति का सारे देश में प्रचार भी किया। किंतु इस सब के बावजूद भी आज भक्ति-भाव से देश रिक्त दिखाई पड़ता है। क्या कारण है?
A friend has asked, Osho, there have been many rare devotees—Chaitanya, Meera, Kabir, Raidas, Tulsidas, Narsi—and they spread devotion throughout the land on a vast scale. Yet despite all this, today the country seems empty of devotional feeling. What is the reason?

नरसी को, या रैदास को, या दादू को, या कबीर को जो मिला है, वह उनके प्रचार से आपको नहीं मिल सकता। धर्म प्रचार से नहीं मिलता। धर्म कोई राजनीति नहीं है कि प्रचार से फैला दी जाए।

What Narsi, or Raidas, or Dadu, or Kabir attained cannot be given to you through their preaching. Religion is not obtained by propaganda. Religion is not politics that can be spread by campaigning.

कबीर प्रचार करते भी नहीं। कबीर तो केवल खबर दे रहे हैं कि जो उन्हें मिला है, वह तुम्हें भी मिल सकता है। लेकिन कबीर के कहने से नहीं मिल जाएगा। कबीर ने जो किया है, वह तुम्हें भी करना पड़ेगा, तो ही मिलेगा।

Kabir didn’t even preach. Kabir was merely giving the news that what happened to him can happen to you too. But it won’t happen just because Kabir says so. You will have to do what Kabir did; only then will it be yours.

भक्ति दी नहीं जा सकती। ज्ञान हस्तांतरित नहीं होता। यह कोई दे नहीं सकता कि लो, ले जाओ; यह ज्ञान रहा। बाप मरे, तो बेटे को दे दे। गुरु मरे, तो शिष्य को दे दे। ट्रांसफरेबल नहीं है।

Devotion cannot be given. Knowledge cannot be transferred. No one can hand it over—“Here, take it; here is knowledge.” The father dies and gives it to the son; the master dies and gives it to the disciple—no, it is not transferable.

अनुभव तो कबीर के साथ कबीर का मर जाएगा। जिन्होंने कबीर की बात सुनकर कर ली होगी, उनके भीतर फिर पैदा हो जाएगा। लेकिन यह कबीर वाला ज्ञान नहीं है। यह इनका अपना ज्ञान है, जो पैदा होगा।

The experience will die with Kabir. Those who heard Kabir and then did it themselves, within them it will be born again. But that is not Kabir’s knowledge; it is their own knowledge that will be born.

कबीर के दीए से अगर आप अपना दीया जला लें, तो ही! कबीर के प्रचार से नहीं। कबीर के कहने से नहीं। कबीर की किताबों को सम्हालकर पढ़ लेने से नहीं। उससे कुछ भी न होगा। आप मूल बात तो चूक ही रहे हैं।

If you light your lamp from Kabir’s lamp, then yes! But not through Kabir’s propaganda, not by Kabir’s saying, not by carefully reading Kabir’s books. None of that will do. You are missing the very crux.

इस मुल्क में--इस मुल्क में ही नहीं, सारी जमीन पर, सभी मुल्कों में भक्त हुए, ज्ञानी हुए। उन्होंने जो पाया, वह कहा भी। जो नहीं कहा जा सकता था, उसको भी कहा। जिसको कहना बिलकुल असंभव था, उसको भी शब्दों में बांधने की अथक कोशिश की। सिर पटका आपके सामने। आपने सुना भी। पहले तो आपने कभी भरोसा नहीं किया कि ये जो कहते हैं, वह ठीक होगा।

In this country—not just in this country, on the whole earth, in every land—there have been devotees and knowers. They said what they had found. They even spoke what cannot be spoken, made tireless efforts to bind into words that which is utterly impossible to say. They banged their heads before you. You heard as well; at first you never trusted that what they were saying could be right.

कौन कबीर पर भरोसा करता है? मन में आपको ऐसा ही लगा रहता है कि पता नहीं, यह आदमी होश में है या बेहोश है? यह जो कह रहा है, सच है कि झूठ है? यह जो कह रहा है, यह सपना है या अनुभव है? आपको यह शक तो बना ही रहता है।

Who trusts Kabir? In your heart you keep feeling: who knows whether this man is in his senses or out of them? Is what he says true or false? Is it a dream or an experience? This doubt remains.

आप हजार तरकीब से यह तो कोशिश करते ही रहते हैं कि कहीं न कहीं कोई भूल-चूक कबीर से हो गई है। क्योंकि जो हमको नहीं हुआ, वह इसको कैसे हो सकता है? और हम जैसे बुद्धिमान को नहीं हुआ, तो ये कबीर जैसे गैर पढ़े-लिखे आदमी को हो गया!

You keep trying in a thousand ways to find that somewhere Kabir has made a mistake. Because what has not happened to us—how could it happen to him? And if it hasn’t happened to an intelligent person like me, how could it happen to this uneducated Kabir!

काशी के पंडितों को बड़ा शक था कि यह कबीर को हो नहीं सकता। कैसे होगा? इतने शास्त्र हम जानते हैं और हम को नहीं हुआ! किसी के पास धन है; वह सोचता है, इतना धन मेरे पास है और मुझको नहीं हुआ और इसको हो गया! जरूर कहीं कोई गड़बड़ है। यह जुलाहा या तो बहक गया, या दिमाग इसका खराब हो गया!

The scholars of Kashi were very suspicious that this could not have happened to Kabir. How could it? We know so many scriptures and it hasn’t happened to us! Someone who has wealth thinks, “I have so much wealth and it hasn’t happened to me, and it happened to him? Surely something is fishy. This weaver is either deluded or his mind has gone bad!”

लेकिन कबीर जैसे लोग सुनते नहीं इस तरह के लोगों की। वे कहे ही चले जाते हैं, कहे ही चले जाते हैं। पहले लोग हंसते हैं, पहले लोग अविश्वास करते हैं। फिर नहीं मानते, तो कुछ न कुछ मानने वाले भी मिल जाते हैं। और कबीर कहे ही चले जाते हैं, तो फिर कुछ लोग कहने लगते हैं कि हो ही गया होगा! इतने दिन तक आदमी कहता है।

But people like Kabir do not listen to such people. They go on speaking and speaking. First people laugh, first people disbelieve. Then, if they still don’t accept, a few who do accept also turn up. And as Kabir keeps speaking, some begin to say, “It must have happened! A man speaks for so long…”

लेकिन कोई भी प्रयोग करने को राजी नहीं होता है कि यह जो कह रहा है, वह हम भी करके देख लें। क्योंकि प्रयोग करके देखने का मतलब तो जीवन को बदलना है। वह कठोर बात है। वह श्रमसाध्य है। इसलिए हम सुन लेते हैं कबीर को और उनकी वाणी को संगृहीत कर लेते हैं। और फिर विश्वविद्यालय में उस पर शोधकार्य और रिसर्च और डाक्टरेट बांटते रहते हैं। बस, इतना उपयोग होता है!

But no one is ready to experiment—to do what he says and see. For to experiment means to change one’s life. That is hard. It requires toil. So we listen to Kabir, collect his utterances, and then in the university we make it a topic for research and hand out doctorates. That is about all the use we make of it!

बड़े मजे की बात है कि जो पंडित कबीर को सुनने नहीं जा सकते थे, वे सब पंडित विश्वविद्यालयों में डाक्टरेट कबीर पर लेकर और बड़े-बड़े पदों पर बैठ जाते हैं। कबीर को कोई विश्वविद्यालय डाक्टरेट देने को राजी नहीं हो सकता था। लेकिन कबीर पर सैकड़ों लोग शोध करके डाक्टर हो जाते हैं। और इन डाक्टरों में से एक भी, कबीर अगर मौजूद हो, तो उसके पास जाने को तैयार नहीं हो सकता। क्योंकि ये पढ़े-लिखे सुसंस्कृत लोग, यह कबीर, गैर पढ़ा-लिखा, जुलाहा, इसके पास.!

A strange thing: the very pundits who could not go to listen to Kabir, these same pundits take doctorates on Kabir in the universities and sit on high chairs. No university would be prepared to award a doctorate to Kabir himself. But hundreds become “Doctors” by researching Kabir. And not one of these doctors would be ready, were Kabir present, to go and sit with him. Because these educated, cultured people—and this Kabir, illiterate, a weaver—how could they go to him!

हमें लगता है, इतने संत हुए, फिर भी दुनिया संतत्व से खाली क्यों है?

We feel: so many saints have been—yet why is the world empty of saintliness?

संत दुनिया को संतत्व से नहीं भर सकते। संत तो केवल खबर दे सकते हैं कि यह घटना भी संभव है। और संत अपने व्यक्तित्व से यह प्रमाणित कर सकते हैं कि उनके जीवन में वह घट गया है, जिसको परमात्मा कहते हैं। लेकिन वह तो संत के साथ तिरोहित हो जाएगा। दीया टूटेगा कबीर का और लौ परमात्मा में लीन हो जाएगी। आप उसको कहां सम्हालकर रखेंगे? वह तो आपका भी दीया जल जाए, आप में भी ज्योति जल जाए, तो!

Saints cannot fill the world with saintliness. A saint can only give the news that this event is possible. And by his very presence he can attest that in his life that which is called God has happened. But with the saint it will disappear. Kabir’s lamp will break and the flame will merge into the divine. Where will you store it? Your own lamp must be lit; the flame must ignite in you.

लेकिन हम संतों के आस-पास संप्रदाय बना लेते हैं। मंदिर खड़े कर लेते हैं, मस्जिद बना लेते हैं, गुरुद्वारे खड़े कर लेते हैं। और संतों को उन्हीं में दफना देते हैं। बात खतम हो गई। उनसे छुटकारा हो गया!

But around saints we build sects. We raise temples, build mosques, erect gurudwaras—and then we bury the saints in them. The matter is finished. We are rid of them!

संतों से छुटकारे के दो रास्ते हैं, या तो उनको सूली लगा दो, और या उनकी पूजा करने लगो। बस, दो ही उपाय हैं उनसे छुटकारे के। सूली लगाने वाला भी कहता है, झंझट मिटी। पूजा करने वाला भी कहता है कि चलो, फूल चढ़ा दिए दो, झंझट मिटी, तुमसे छुटकारा हुआ। अब हम अपने काम पर जाएं!

There are two ways to get rid of saints: either crucify them, or start worshiping them. Only these two strategies free you of them. The crucifier says, “The nuisance is over.” The worshiper says, “Well, we offered flowers; the nuisance is over—we are done with you. Now let us get back to our business.”

जरूर इतने संत हुए हैं, लेकिन कहीं कोई प्रभाव दिखाई नहीं पड़ता। इसका कारण यह नहीं है कि संतों को जो हुआ था, वह असत्य है। इसका कारण यह है कि हम असाध्य बीमारियां हैं। कितने ही संत हों, हम अपनी बीमारी को इतने जोर से पकड़े हुए हैं कि हम उनको असफल करके ही रहते हैं। यह हमारी सफलता का परिणाम है, यह जो दिखाई पड़ रहा है! हम सफल हो रहे हैं। और हमारी संख्या बड़ी है, ताकत बड़ी है।

Indeed, so many saints have been, yet nowhere is any effect visible. The reason is not that what happened to the saints was untrue. The reason is that we are incurable patients. However many saints there are, we cling to our illness so tenaciously that we will ensure they fail. What you see is the result of our success—our success at defeating them. We are succeeding; and we are many, and powerful.

और मजा यह है कि अज्ञान में जीने के लिए कोई श्रम नहीं करना पड़ता। इसलिए हम उसमें मजे से जी लेते हैं। ज्ञान में जीने के लिए श्रम करना पड़ता है। ज्ञान चढ़ाई है पर्वत के शिखर की तरफ। हम समतल जमीन पर मजे से बैठे रहते हैं। समतल पर भी कहना ठीक नहीं है। हम तो खाई की तरफ लुढ़कते रहते हैं। वहां कोई मेहनत नहीं लगती। गड्ढे की तरफ गिरने में कोई मेहनत है?

And the fun is that to live in ignorance requires no effort. So we live in it comfortably. To live in knowledge requires effort. Knowledge is a climb up the mountain peak. We sit at ease on level ground. Even “level” is not right—we keep rolling toward the ditch. Does it take any effort to fall into a pit?

श्रम से हम बचते हैं। और अध्यात्म सबसे बड़ा श्रम है। इसलिए दुनिया में बुद्ध होते हैं, महावीर होते हैं, क्राइस्ट, मोहम्मद होते हैं, खो जाते हैं। हम मजबूत हैं, वे हमें हिला भी नहीं पाते। हम अपनी जगह अडिग बने रहते हैं।

We shirk effort. And spirituality is the greatest effort. Hence there are Buddhas, Mahaviras, Christs, Mohammeds—they get lost. We are strong; they cannot shake us. We remain immovable where we are.

फिर अध्यात्म के साथ कुछ कारण हैं। पहला तो कारण यह है कि अध्यात्म कोई बाह्य संपत्ति नहीं है, जो संगृहीत हो सके। अगर आपके पिता मरेंगे, तो जो मकान बनाएंगे, वह आपके पास छूट जाएगा। जो धन इकट्ठा करेंगे, वह आपके नाम छूट जाएगा। कोई क्रेडिट होगी बाजार में, उसको भी आप उपयोग कर लेंगे। लेकिन अगर आपके पिता को कोई प्रार्थना का अनुभव हुआ, तो वह कहां छूटेगा! अगर कोई ज्ञान की झलक मिली, तो वह कैसे छूटेगी! उसकी कहीं कोई रेखा ही न बनेगी पदार्थ पर। वह तो पिता के साथ ही विलीन हो जाएगी। और पिता के जाने के बाद उस पर भरोसा भी न आएगा कि वह थी।

Then there are a few reasons peculiar to spirituality. First: spirituality is not an outer property that can be stored. If your father dies, the house he built will be left to you; the wealth he amassed will be left in your name; any credit in the market you can use. But if your father had some experience of prayer, where will that be left! If he had a glimpse of knowledge, how will that be left! It leaves no trace on matter. It dissolves with the father. And after the father is gone it is hard even to believe that it was.

इसलिए हम सबको संदेह है कि बुद्ध कभी सच में हुए? क्राइस्ट सच में हुए या कहानी है? क्योंकि वह जो घटना है, वह इतनी अनहोनी है कि दिखाई तो पड़ती नहीं कहीं। तो शक पैदा होता है। तो लगता है कि कहानी ही होगी।

Therefore we all doubt whether a Buddha ever really happened. Did Christ truly exist or is it a story? For the happening is so outlandish, and it doesn’t appear anywhere visibly, so doubt arises; it seems it must be just a story.

इसलिए जिंदा संत को मानने में हमें ज्यादा कठिनाई होती है, बजाय मुर्दा संत को मानने के। क्योंकि मुर्दा संत को मानने में अड़चन इसलिए नहीं होती कि हमारे पास कोई प्रमाण भी नहीं होता कि उसको हम कहें कि नहीं, यह नहीं हुआ।

That is why it is harder for us to accept a living saint than a dead one. With a dead saint there is no obstacle because we have no evidence at hand to say, “No, this did not happen.”

जिंदा संत को मानने में बड़ी कठिनाई होती है। क्योंकि हम पच्चीस कारण निकाल सकते हैं कि इस कारण से शक होता है। इस कारण से शक होता है। तुमको भी भूख लगती है। तो फिर हममें तुममें फर्क क्या है? तुमको भी सर्दी लगती है; तुमको भी बुखार आ जाता है। फिर हममें तुममें फर्क क्या है? फिर कुछ ज्ञान वगैरह नहीं हुआ। जैसे कि बुखार ज्ञान से डरता हो! जैसे कि मौत ज्ञानी को घटित न होती हो!

To accept a living saint is very difficult. We can produce twenty-five reasons for doubt: for this reason there is suspicion, for that reason there is suspicion. “You also feel hunger—then what is the difference between you and me? You also feel cold; you also get a fever—then what is the difference between you and me? Then you have no knowledge,” as if fever were afraid of knowledge! As if death did not happen to the knower!

मौत भी ज्ञानी को घटित होती है। फर्क मौत में नहीं पड़ता, फर्क ज्ञानी में पड़ता है। आपको भी मौत आती है, ज्ञानी को भी मौत आती है। आपको जब मौत आती है, तो आप भयभीत होते हैं। ज्ञानी को जब मौत आती है, तो भयभीत नहीं होता। फर्क मौत में नहीं पड़ता, फर्क ज्ञानी में पड़ता है।

Death happens to the knower as well. The difference is not in death; the difference is in the knower. Death comes to you, death comes to the knower; when death comes to you, you are afraid; when death comes to the knower, he is not afraid. The difference is not in death; the difference is in the knower.

हां, अगर मौत न आए, तो हम मान लें कि यह आदमी हो गया परम ज्ञान को उपलब्ध। लेकिन मौत तो आती है बुद्ध को भी। कृष्ण भी मरते हैं। शरीर तो खोता है उसी तरह, जिस तरह हमारा खोता है। और शरीर से गहरी हमारी आंख नहीं जाती कि भीतर कुछ और भी है।

Yes, if death did not come, we would accept that this man has attained supreme knowledge. But death comes even to Buddha. Krishna too dies. The body is lost in just the same way as ours. And our eyes do not penetrate deeper than the body to see that there is something more within.

तो बुद्ध मिट जाते हैं जमीन से, कहानी रह जाती है। और फिर कहानी पर धीरे-धीरे हमें शक भी आता है। लेकिन अब दो हजार साल पुरानी कहानी से झगड़ा भी कौन करे!

So the Buddha disappears from the earth; the story remains. And gradually we even begin to doubt the story. But who will argue with a story two thousand years old!

पर आपको खयाल है कि जिंदा गुरु का हमेशा विरोध होता है! बुद्ध जिंदा होते हैं, तो विरोध होता है; बुद्ध मर जाते हैं, तो कोई विरोध नहीं करता।

But you will have noticed that a living master is always opposed! While the Buddha is alive there is opposition; once he dies, no one opposes.

एक और मजे की बात है कि लोग मरे हुए गुरु को मानते हैं। कोई मरी हुई पत्नी से विवाह नहीं करता! आप जिंदा पत्नी चाहेंगे, अगर विवाह करना है। दो हजार साल पहले कोई औरत हुई हो, चाहे वह कितनी ही सुंदरी रही हो, आम्रपाली क्यों न रही हो, वह कितनी ही सुंदरी रही हो जगत की, दो हजार साल पहले हुई हो और मर गई, आप उससे शादी करने को राजी न होंगे। कि होंगे? आप दो हजार साल पहले की सुंदरतम स्त्री से शादी न करके आज मौजूद जिंदा स्त्री से, चाहे वह उतनी सुंदर न भी हो, उससे शादी करना पसंद करेंगे। क्यों?

Another curious thing: people accept dead masters. No one marries a dead wife! If you are to marry, you’ll want a living wife. Some woman two thousand years ago—no matter how beautiful she was, even if she were Amrapali, the great beauty of the world—if she lived two thousand years ago and is dead, you would not agree to marry her. Would you? You would prefer to marry a living woman today, even if she is not as beautiful. Why?

लेकिन अगर जिंदा गुरु हो, तो आप उसको नहीं मान सकते। दो हजार साल पुराना मरा हुआ गुरु हो, उसको ही मान सकते हैं। कुछ मामला गड़बड़ दिखता है।

But if the master is alive, you cannot accept him. A guru dead two thousand years ago—you accept only him. Something seems amiss.

असल में गुरु से आप बचना चाहते हैं। मरा हुआ गुरु अच्छा है, वह आपका पीछा नहीं कर सकता। जिंदा गुरु आपको दिक्कत में डालेगा। इसलिए मरा गुरु ठीक है। आप जो चाहें, मरे गुरु के साथ कर सकते हैं। जिंदा गुरु के साथ आप जो चाहें, वह नहीं कर सकते। वह जो चाहता है आपके साथ, वही करेगा। इसलिए मुर्दा गुरु के साथ दोस्ती बन जाती है।

In fact, you want to be rid of the master. A dead master is good; he cannot pursue you. A living master will put you in difficulty. Therefore a dead master suits you. With a dead master you can do whatever you like. With a living master you cannot do as you please; he will do with you what he wants. Hence with a dead master friendship is possible.

मुर्दा पत्नी कोई नहीं चाहता, मुर्दा पति कोई नहीं चाहता। मुर्दा गुरु सब चाहते हैं। क्योंकि गुरु से लोग बचना चाहते हैं, बचाव कर रहे हैं।

No one wants a dead wife, no one wants a dead husband. Everyone wants a dead master. Because people want to escape from the master; they are engaged in evasion.

नरसी हैं, कबीर हैं, इनकी क्या फिक्र करते हैं! आज भी लोग वैसे ही मौजूद हैं। लेकिन उनकी बात आप दो-तीन सौ साल बाद करेंगे, जब वे मर जाएंगे।

Narsi is there, Kabir is there—why worry about them! Even today, people of that very quality are present. But you will talk about them two or three hundred years later, when they are dead.

उनको खोजिए, जो जिंदा हैं। आपके बीच अभी भी, जमीन कभी भी खाली नहीं है। उसमें हमेशा एक अनुपात में उतने ही लोग सदा ज्ञान को उपलब्ध होते हैं हर युग में। लेकिन आपकी आंखें अंधी हैं। उनको आप देख नहीं पाते। आप तो दो हजार साल जब प्रचार चलता है किसी की कहानी का, तब उसे देख पाते हैं। आपके मानते-मानते वह आदमी खो गया होता है, तब आप मान पाते हैं। और जब वह होता है, तब आप उसे मान नहीं पाते।

Seek those who are alive. Even now among you—they are present; the earth is never empty. In every age, in a certain proportion, just so many people attain knowledge. But your eyes are blind; you cannot see them. You can see only when the propaganda of someone’s story has gone on for two thousand years. By the time you accept, the person is long gone. And when he is there, you cannot accept him.

जीसस को जिन्होंने सूली दे दी, वे ही अब दो हजार साल बाद पूजा कर रहे हैं। इसलिए परिणाम नहीं हो पाता।

Those who crucified Jesus—these very people, two thousand years later, are worshiping him. That is why there is no result.

जिंदा गुरु की तलाश करें। जिंदा भक्त को खोजें। और एक ही बात ध्यान रखें कि आपको इसकी चिंता नहीं करनी है कि वह भक्त, है भक्त या नहीं। आपको यही चिंता करनी है कि उसके सान्निध्य में मुझमें भक्ति उतरती है या नहीं। उतरे, तो समझना कि है। न उतरे, तो कोई और खोज लेना। लेकिन जिंदा दीए की तलाश करें, ताकि आपका बुझा दीया जल सके।

Seek a living master. Look for a living devotee. And keep only one thing in mind: it is not your concern whether he is a devotee or not; your only concern is whether, in his presence, devotion descends in you or not. If it does, know that he is. If it does not, look for someone else. But seek a living lamp, so your unlit lamp can be lit.

और जिंदा दीया हमेशा उपलब्ध है। लेकिन आप हमेशा मरे हुए दीयों के आस-पास मंडराते हैं। फिर आपका दीया नहीं जलता, तो आप पूछते हैं, नरसी हुए, मीरा हुई, कबीर हुए, दादू हुए, कुछ हुआ नहीं? वे अभी भी हैं। उनके नाम कुछ और होंगे। उन्हें खोजें। और उनकी बातें मत सुनें; उनसे जीवन की कला सीखें; अपने को बदलने की कीमिया सीखें। और साहस करें थोड़ा बदलने का।

And the living lamp is always available. But you always hover around dead lamps. Then, when your lamp does not light, you ask, “There were Narsi, Meera, Kabir, Dadu—yet nothing happened?” They are still here; their names will be something else. Find them. And do not merely listen to their words; learn the art of living from them; learn the alchemy of changing yourself. And have a little courage to change.

थोड़ी-सी बदलाहट भी आपको जिंदगी में इतने रस सेभर देगी कि फिर आप और बदलने के लिए राजी हो जाएंगे।

Even a small change will fill your life with so much flavor that you will be ready for more.

अभी आपकी जिंदगी में सिवाय दुख और पीड़ा के कुछ भी नहीं है। सिवाय उदासी और निराशा के कुछ भी नहीं है। सिवाय विषाद और संताप के कुछ भी नहीं है। अभी आप एक जीते-जागते नरक हैं। इसमें कुछ प्रकाश की किरण कहीं से भी मिलती हो, तो लाने की कोशिश करें। और कहीं से भी कुछ फूल खिल सकते हों, तो खिलाएं।

Right now your life has nothing but sorrow and pain, nothing but gloom and despair, nothing but grief and anguish. Right now you are a living hell. If any ray of light can be found from anywhere, make an effort to bring it. If anywhere flowers can bloom, let them bloom.

लेकिन कहीं से भी आपको फूल की खबर आए, तो पहले तो आप यह शक करते हैं कि फूल असली नहीं हो सकता। क्या कारण है? आप इतने नरक से भरे हैं कि आप मान ही नहीं सकते कि कहीं स्वर्ग हो सकता है। स्वर्ग बहुत-से हृदयों में अभी भी है, लेकिन आपके पास आंख, खुला मन, सीखने का भाव चाहिए।

But whenever you hear news of a flower from somewhere, the first thing you do is suspect that the flower cannot be real. Why? You are so filled with hell that you cannot believe there could be heaven anywhere. Heaven still lives in many hearts, but you need eyes, an open mind, a learning attitude.

दुनिया में गुरु तो सदा उपलब्ध होते हैं, लेकिन शिष्य सदा उपलब्ध नहीं होते। इससे गड़बड़ होती है। ये नरसी और कबीर और दादू असफल जाते हैं, क्योंकि गुरु हो जाना तो उनके हाथ में है; लेकिन शिष्य तो आपके हाथ में है।

Masters are always available in the world, but disciples are not always available. That is where the trouble lies. Narsi, Kabir, Dadu—these go “unsuccessful,” because to become a master is in their hands, but the disciple is in your hands.

तो दुनिया में गुरु भी हो, लेकिन उसे शिष्य न मिल पाएं, तो मुसीबत हो जाती है। कोई सीखने को तैयार नहीं है। सब सिखाने को तैयार हैं। क्योंकि सीखने के लिए झुकना पड़ता है। आप भी सिखाने को तैयार हैं। आप भी लोगों को सिखाते रहते हैं बिना इसकी फिक्र किए कि आप क्या सिखा रहे हैं।

So even if there is a master in the world but he cannot find a disciple, then the difficulty arises. No one is ready to learn. Everyone is ready to teach. For learning one has to bow down. You too are ready to teach. You too go on teaching others without caring what you are teaching.

अगर आपका बेटा आपसे पूछता है, ईश्वर है? तो आप में इतनी हिम्मत है कि आप कहें कि मुझे पता नहीं है? आप कहते हैं, है, बिलकुल है। और अगर आप नास्तिक हैं, कम्युनिस्ट हैं, तो आप कहते हैं, नहीं है, बिलकुल नहीं है। लेकिन एक बात पक्की है कि आप जवाब मजबूती से देते हैं, बिना इस बात की फिक्र किए कि आपको कुछ भी पता नहीं है। या तो हां कहते हैं, या न कहते हैं। लेकिन आप यह नहीं कहते कि नहीं, मुझे पता नहीं है। मैं सिखाने में असमर्थ हूं।

If your son asks you, “Is there a God?” do you have the courage to say, “I don’t know”? You say, “Yes, absolutely.” And if you are an atheist, a communist, you say, “No, absolutely not.” But one thing is certain: you answer with certainty without caring whether you know anything at all. You either say yes or you say no, but you do not say, “No, I don’t know. I am incapable of teaching.”

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन अपने बेटे के साथ बगीचे में घूम रहा था। तो उसके बेटे ने पूछा कि पिताजी, सूरज किसने बनाया?

I have heard that Mulla Nasruddin was walking in a garden with his son. The son asked, “Father, who made the sun?”

मुल्ला ने एक क्षण तो सोचा। क्योंकि कोई भी बाप यह स्वीकार करना मुश्किल अनुभव करता है कि मुझे पता नहीं है। लेकिन ऐसे मुल्ला ईमानदार आदमी था। उसने कहा कि नहीं, मेरा मन तो उत्तर देने का होता है, लेकिन आज नहीं कल तू पता लगा ही लेगा। इसलिए मैं तुझसे साफ ही कह दूं। मुझे पता नहीं है।

Mulla thought for a moment. Any father finds it difficult to admit, “I don’t know.” But Mulla was an honest man. He said, “No, my mind wants to answer, but today or tomorrow you will find out anyway. So let me be frank: I don’t know.”

घूम रहे थे। फिर उस बच्चे ने पूछा कि ये वृक्ष कौन बड़े कर रहा है? मुल्ला ने कहा कि मुझे पता नहीं है। फिर उस लड़के ने पूछा कि रात को चांद निकलता है, तो उसका एक ही पहलू हमें हमेशा दिखाई पड़ता है। दूसरा पहलू क्यों दिखाई नहीं पड़ता? मुल्ला ने कहा, मुझे पता नहीं है।

They kept walking. Then the child asked, “Who is making these trees grow?” Mulla said, “I don’t know.” Then the boy asked, “When the moon rises at night, we always see the same face—why don’t we see the other side?” Mulla said, “I don’t know.”

बार-बार लड़के ने यह सुनकर कि मुझे पता नहीं, मुझे पता नहीं, लड़का उदास हो गया। उसके उदास चेहरे को देखकर मुल्ला ने पूछा, बेटा पूछ। दिल खोलकर पूछ। पूछेगा नहीं, तो सीखेगा कैसे?

Hearing again and again, “I don’t know, I don’t know,” the boy became dejected. Seeing his sad face, Mulla said, “Son, ask. Ask with an open heart. If you don’t ask, how will you learn?

कुछ भी पता नहीं है, फिर भी पूछेगा नहीं तो सीखेगा कैसे! हम सब सिखा रहे हैं, बिना इसकी फिक्र किए कि हमें पता है या नहीं है।

Even if I don’t know anything, if you don’t ask, how will you learn!” We are all busy teaching, without caring whether we know or not.

धार्मिक व्यक्ति इस बात से शुरुआत करता है कि मुझे पता नहीं है और अब मैं सीखने निकलता हूं। फिर वह विनम्र होगा, फिर वह झुका हुआ होगा। फिर जहां से भी सीखने को मिल जाए, वह सीखेगा।

A religious person begins from this: “I don’t know, and now I set out to learn.” Then he will be humble, he will be bowed down. Then wherever learning is available, he will learn.

सीखने वालों की कमी है, इसलिए कबीर, दादू असफल चले जाते हैं। और जो हम उनसे सीखते हैं, वह शब्द हैं, ज्ञान नहीं सीखते; उनके शब्द सीख लेते हैं।

It is learners who are lacking; that is why Kabir and Dadu go “unsuccessful.” And what we learn from them are only words—we do not learn knowledge; we memorize their words.

कबीर के पद याद हो जाते हैं। तुलसी की चौपाइयां याद हो जाती हैं। लोग तोतों की तरह दोहराते रहते हैं। जब तक वह अनुभव आपको न हो जाए, जो उन पदों में छिपा है, तब तक वे पद तोते की तरह हैं। अच्छा है मत दोहराएं। क्योंकि तोता होना अच्छा नहीं है। जब तक जान न लें, तब तक चुप रहें। और जो ताकत है, वह बोलने में न लगाकर, खोजने में लगाएं। तो कबीर सफल हो सकते हैं।

Kabir’s verses are memorized. Tulsidas’s couplets are memorized. People repeat them like parrots. Until the experience hidden in those verses becomes yours, the verses remain parrot-talk. Better not to repeat them. Being a parrot is not good. Until you know, remain silent. And use your energy not in talking, but in seeking. Then Kabir can succeed.

एक मित्र ने पूछा है कि ओशो, मनुष्य तो अपने भाग्य को लेकर जन्मता है, तो अगर खोज भाग्य में होगी भगवान की, तो हो जाएगी। नहीं होगी, तो नहीं होगी!
A friend has asked: Osho, a person is born with his destiny; so if the search for God is in one’s destiny, it will happen. If it is not, it won’t!

यह बात मतलब की भी हो सकती है और खतरनाक भी। मतलब की तो तब, जब जीवन के और हर पहलू पर भी यही दृष्टि हो। फिर सुख को भी मत खोजें। मिलना होगा, मिल जाएगा। फिर दुख से भी मत बचें; क्योंकि भोगना है, तो भोगना ही पड़ेगा। फिर जिंदगी में जो कुछ भी हो, उसको स्वीकार कर लें; और जो न हो, उसको भी स्वीकार कर लें कि वह नहीं होना है। तो फिर मैं आपको कहता हूं कि भगवान को भी मत खोजें। भगवान आपको खोजता हुआ आ जाएगा। लेकिन फिर भाग्य की इतनी गहरी निष्ठा चाहिए कि जो होगा, ठीक है।

This view can be meaningful, and it can be dangerous. It is meaningful only if you bring the same outlook to every aspect of life. Then do not seek happiness either; if it is to come, it will come. Then do not try to avoid suffering; if it has to be lived through, you will have to live through it. Then whatever happens in life, accept it; and what does not happen, accept that too as something not meant to happen. Then I would tell you: do not seek God either. God will come seeking you. But then your trust in destiny must be so deep that whatever happens is okay.

सिर्फ भगवान के संबंध में यह बात और धन के संबंध में खोज जारी रखें, तो फिर बेईमानी है। धन के संबंध में खोज जारी रखें, और उसमें तो कहें कि पुरुषार्थ के बिना क्या होगा! और खोजेंगे नहीं तो मिलेगा कैसे! और जो लोग खोज रहे हैं, उनको मिल रहा है। तो ऐसे हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे, तो गंवा देंगे। तो धन की तो खोज जारी रखें, क्योंकि धन पुरुषार्थ के बिना कैसे होगा! और जब भगवान को खोजने का सवाल आए, तब कहें कि सब भाग्य की बात है। होगा, तो हो जाएगा। नहीं होगा, तो नहीं होगा। तो फिर धोखा है, आत्मवंचना है।

If you apply this only to God while continuing to chase after wealth, that is dishonesty. About wealth you say, “Without effort what will happen? If we don’t search, how will we get it? Those who seek are getting it. If we sit with folded hands, we will lose out.” So you keep searching for money—because how will money come without effort? But when it comes to seeking God, you say, “It’s all a matter of fate. If it is to happen, it will happen; if not, it won’t.” Then it is deception, self-delusion.

तो मैं मानता हूं कि अगर भाग्य को कोई पूरी तरह स्वीकार कर ले, तो उसे भगवान को खोजने की जरूरत नहीं है। भगवान ही उसे खोजेगा। लेकिन भाग्य को पूरा स्वीकार करने का अर्थ समझ लेना। फिर कुछ भी मत खोजना। फिर खोजना ही मत। फिर यह बात ही छोड़ देना कि मेरे हाथ में करने का कुछ भी है। फिर तो जो भी हो, होने देना। जो भी हो, होने देना। अपनी तरफ से कुछ करना ही मत।

So I say: if someone accepts destiny totally, he does not need to seek God—God will seek him. But understand what it means to accept destiny totally: then don’t seek anything at all. Drop the very idea that anything is in your hands to do. Then let whatever happens, happen—let whatever happens, happen. Do not do anything from your side.

अगर कोई व्यक्ति इतने भाग्य पर अपने को छोड़ दे, तो समर्पण हो गया। उसे भगवान का पता न भी हो, तो भी भगवान उसे मिल ही गया, इसी क्षण मिल गया। कोई बाधा न रही।

If a person abandons himself so utterly to destiny, surrender has happened. Even if he has no idea of God, God has already met him—this very moment. No barrier remains.

लेकिन यह कानूनी बात न हो। यह कोई लीगल तरकीब न हो हमारी। क्योंकि हम बड़े कानूनविद हैं। और हम ऐसी तरकीबें निकालते हैं, जिनका हिसाब नहीं है!

But let it not be a legalistic trick. Let it not be some legal loophole of ours. We are great lawyers, and we devise endless such stratagems!

मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी बीमार थी। मरने के करीब थी। डाक्टर को नसरुद्दीन ने बुलाया। मरने के करीब थी पत्नी, बीमारी खतरनाक थी, तो डाक्टर ने कहा कि इलाज जरा महंगा है।

नसरुद्दीन ने कहा कि कितना ही महंगा हो, मैं सब चुकाऊंगा; अपना सब घर बेचकर चुकाऊंगा। लेकिन इसे बचाओ। तो डाक्टर ने कहा कि और यह भी हो सकता है, यह न बचे। तो नसरुद्दीन ने कहा कि अगर तुम बचा सको तो, और तुम मार डालो तो, जो भी खर्च होगा, वह तो मैं चुकाऊंगा ही।

I have heard: Mulla Nasruddin’s wife was ill, close to death. Nasruddin called a doctor. Seeing the dangerous illness, the doctor said, “The treatment will be rather expensive.” Nasruddin said, “However expensive, I will pay—I'll sell my whole house if needed. But save her.” The doctor said, “It is also possible she may not survive.” Nasruddin said, “Whether you save her or you kill her, whatever the expense, I will pay.”

फिर डाक्टर इलाज में लग गया। सात दिन बाद पत्नी मर गई। काफी खर्च हुआ। डाक्टर ने बिल भेजा। तो नसरुद्दीन ने कहा कि ऐसा करें कि हम गांव के पुरोहित के पास चले चलें। डाक्टर ने कहा, क्या मतलब? नसरुद्दीन ने कहा, मैं गरीब आदमी हूं, यह बिल पुरोहित जैसा कह देगा, वैसा कर लेंगे।

The doctor began treatment. After seven days the wife died; a lot had been spent. The doctor sent the bill. Nasruddin said, “Let us do this: let us go to the village priest.” The doctor asked, “What do you mean?” Nasruddin said, “I am a poor man; we will do whatever the priest decides about this bill.”

पुरोहित के पास नसरुद्दीन गया। पुरोहित के सामने नसरुद्दीन ने कहा कि डाक्टर बोलो, हमारी क्या शर्त थी? तो डाक्टर ने कहा, शर्त थी हमारी कि मैं बचाऊं या मारूं, दोनों हालत में तुम मूल्य चुकाओगे।

तो नसरुद्दीन ने कहा, तुमने मेरी पत्नी को बचाया? तो डाक्टर ने कहा कि नहीं। तो नसरुद्दीन ने कहा, तुमने मेरी पत्नी को मारा? तो डाक्टर ने कहा कि नहीं। तो नसरुद्दीन ने कहा कि किस समझौते के बल पर ये पैसे मांग रहे हो? किस हिसाब से? न तुमने बचाया, न तुमने मारा। और मैंने कहा था, बचाओ या मारो, दोनों हालत में पैसे चुका दूंगा।

They went to the priest. Before the priest Nasruddin said, “Doctor, tell him—what was our agreement?” The doctor said, “Our agreement was that whether I save her or kill her, in both cases you will pay the fee.” Nasruddin said, “Did you save my wife?” The doctor said, “No.” “Did you kill my wife?” “No.” Nasruddin said, “Then on what basis are you demanding this money? You neither saved her nor killed her. And I had said: whether you save or you kill—only in those two cases I will pay.”

हम भी ऐसा रोज-रोज करते रहते हैं। कुछ कानूनी व्यवस्थाएं खोजते रहते हैं।

We do the same thing every day, contriving legal arrangements.

यह खयाल आपको भगवान को खोजते वक्त ही आया, कि भाग्य, या पहले भी कभी आया?

Did this idea of destiny occur to you only when it came to seeking God—or had it occurred to you anywhere else before?

असल में जिसकी खोज से बचना है, उसको हम भाग्य पर छोड़ देते हैं। और जिसे खोजना ही है, उसे हम अपने हाथ में रखते हैं। मगर इसमें ऐसा भी लगता है कि हम तो खोजना चाहते हैं, लेकिन भाग्य में ही न हो, तो क्या कर सकते हैं!

In truth, whatever we want to avoid seeking, we dump onto destiny; and whatever we do want to seek, we keep in our own hands. And then we also manage to look as if, “We do want to seek—but if it is not in our fate, what can we do!”

एक तरफ राजी हो जाएं। और पूरी तरह राजी हो जाएं। और कोई तरकीबें न निकालें। तो परमात्मा को खोजना भी जरूरी नहीं है।

Consent on one side—consent totally—and stop inventing tricks; then seeking the divine is not even necessary.

भाग्य परमात्मा को खोजने की गहरी व्यवस्था है। शायद आपने इस तरह न सोचा होगा। भाग्यवाद का भाग्य से कोई संबंध नहीं है। भाग्यवाद का संबंध परमात्मा की खोज की एक विधि से है। इसलिए जो लोग कहते हैं कि सच में भाग्य है या नहीं, वे लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं। यह तो एक डिवाइस है, यह तो एक उपाय है परमात्मा की खोज का। यह तो जगत में परम शांति पाने की एक विधि है।

Destiny is a profound device for finding the divine—you may not have thought of it this way. Fatalism has nothing to do with fate; it has to do with a method of seeking God. So those who keep asking whether fate really exists or not have not understood. It is a device, a method for the search for the divine, a method for attaining supreme peace in the world.

जो व्यक्ति सब कुछ भाग्य पर छोड़ देता है, उसे आप अशांत नहीं कर सकते। भाग्य सच में है या नहीं, यह सवाल ही नहीं है। यह असंगत है बात। यह तो सिर्फ एक उपाय है कि जो व्यक्ति सब कुछ भाग्य पर छोड़ देता है, उसने सब कुछ पा लिया। उससे कुछ भी छीना नहीं जा सकता। उसकी शांति परम हो जाएगी। उसका आनंद अखंड हो जाएगा। और अगर भगवान है, तो भगवान उसे मिल जाएगा। जो भी है, वह उसे उपलब्ध हो जाएगा। क्योंकि अनुपलब्धि की भाषा ही उसने छोड़ दी है। और अगर भगवान उसे न भी मिले, तो भी उसे बेचैनी नहीं होगी। यह मजा है। उसे कोई बेचैनी ही नहीं है। वह कहेगा कि जो भाग्य में है, वह होगा।

A person who leaves everything to destiny cannot be disturbed. Whether destiny truly exists or not is not the question; it is irrelevant. It is simply a device: the one who leaves everything to destiny has attained everything. Nothing can be taken away from him. His peace becomes ultimate; his joy becomes unbroken. And if God is, God will be found by him; whatever is, will be available to him—because he has dropped the very language of nonattainment. And even if God does not meet him, there will still be no restlessness. That is the marvel: he has no restlessness at all. He will say, “What is in destiny will happen.”

लेकिन यह बात बड़ी गहरी है। आप यह मत समझना कि आप भाग्यवादी हैं, क्योंकि आप चौरस्ते पर बैठे हुए किसी ज्योतिषी को हाथ दिखाते हैं। इसलिए आप भाग्यवादी हैं, यह आप मत सोचना। अगर भाग्यवादी ही होते, तो चौरस्ते के ज्योतिषी पर जो चार आने लेकर आपका भाग्य देखता है, उस पर आपका भरोसा नहीं हो सकता।

But this is a very deep matter. Do not think you are a fatalist just because you show your palm to some astrologer sitting at a crossroads. Don’t imagine that makes you a fatalist. If you really were one, you could not possibly trust that crossroads astrologer who reads your fate for a few coins.

भाग्यवादी का हाथ तो परमात्मा देख रहा है। उसको बीच के दलालों की जरूरत नहीं है। और चार आने में यह दलाल क्या बताएगा? कितना बताएगा? और आपको पता नहीं है कि यह भी बेचारा दूसरे ज्योतिषी को हाथ दिखाता है!

The fatalist’s hand is being read by God himself; he needs no middlemen. And what can such a middleman tell you for a few coins? How much can he tell? And you don’t even know that this poor fellow goes to another astrologer to have his own palm read!

मैंने सुना है कि दो ज्योतिषी पास ही पास रहते थे। सुबह जब अपने धंधे पर निकलते थे, तो एक-दूसरे से पूछते थे, मेरे बाबत आज क्या खयाल है? आज कैसा धंधा रहेगा?

I have heard of two astrologers who lived close by. Every morning as they set out for work, they would ask each other, “What do you think about me today? How will business be today?”

एक ज्योतिषी एक बार मेरे पास आया। एक मित्र ले आए थे। ज्योतिषी बहुत कीमती था। और एक हजार एक रुपया लेकर ही हाथ देखते था। मेरे मित्र पीछे पड़े थे कि हाथ दिखाना ही है। एक हजार एक रुपया वे दे देंगे। मैंने कहा कि अगर हाथ दिखाना है, तो रुपये मैं दूंगा। तुम्हें नहीं देने दूंगा।

हाथ मैंने दिखाया। हाथ देखकर उन्होंने बहुत-सी बातें कहीं। फिर वे रुपए की राह देखने लगे। लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप इतना भी मेरे हाथ से न समझ सके कि यह आदमी रुपए नहीं देगा! आप इतनी मेहनत कर रहे हैं! अपना हाथ देखकर घर से निकले थे? सुबह खयाल कर लिया करें कि कितना मिलेगा कि नहीं मिलेगा। ये तो नहीं मिलने वाले। ये आपके भाग्य में नहीं हैं।

वह आदमी रोने-धोने लगा कि पांच सौ भी दे दें। फिर सौ पर भी राजी हो गया, कि मैं इतनी दूर आया हूं! मैंने कहा, भाग्य इतनी आसानी से नहीं बदलता कि हजार से पांच सौ पर आ गया, सौ पर आ गया! भाग्य में तेरे है ही नहीं!

Once an astrologer came to me—a friend had brought him. He was very expensive; he would not look at a hand for less than one thousand and one rupees. My friend insisted I must show my hand; he would pay the fee. I said, “If a hand is to be shown, I will pay, not you.” I showed him my hand. After looking, he said many things. Then he began waiting for the money. I said to him, “You could not even read from my hand that this man is not going to pay you! You have worked so hard! Did you look at your own hand before leaving home? In the morning you should check how much you will receive or not—because you are not going to receive this. It is not in your fate.” The man began pleading: “Then give at least five hundred.” Then he agreed even to a hundred: “I have come from so far!” I said, “Fate does not change so easily—from a thousand to five hundred, to a hundred! It is simply not in your destiny!”

यह जो ज्योतिषी को हाथ दिखाने वाला आदमी है, यह भाग्यवादी नहीं है। भाग्यवादी पंडितों के पास नहीं जाएगा, तांत्रिकों के पास नहीं जाएगा। क्योंकि भाग्यवादी यह कह रहा है कि जो होने वाला है, वह होगा; उसमें बदलने का भी कोई उपाय नहीं है।

The person who shows his palm to an astrologer is not a fatalist. A fatalist will not go to priests or tantrics, because he is saying, “What is to happen will happen; there is no way to change it.”

एक तांत्रिक कह रहा है कि यह मंत्र पूरा कर लो, यह पूजा करवा दो, यह पांच सौ रुपये खराब कर दो, ऐसा करो, तो भाग्य बदल जाएगा। जो बदल सकता है, वह भाग्य ही नहीं है। जो नहीं बदल सकता.।

और ध्यान रहे, जो नहीं बदल सकता, उसको जानने का कोई उपाय नहीं हो सकता। क्योंकि जानने से भी बदलाहट शुरू हो जाती है। जानना भी एक बदलाहट है।

A tantric says, “Complete this mantra, perform this worship, waste these five hundred rupees—do this, and your fate will change.” That which can change is not fate at all. And remember: that which cannot change cannot be known either, because the very act of knowing begins to bring change. Knowing itself is a change.

अगर आपको यह पता चल जाए कि कल सुबह आप मर जाएंगे, तो कल सुबह तक की जो जिंदगी बिना पता चलने में रहती, वही नहीं हो सकती पता चलने के बाद। फर्क हो जाएगा। वह जो बोध आपको आ गया कि मैं मर जाऊंगा कल सुबह, वह आपकी पूरी रात को बदल देगा। यह रात वैसी ही नहीं हो सकती अब, जैसी कि बिना पता चले आप सोए होते। अब आप सो नहीं सकते।

If you were to come to know that tomorrow morning you will die, then the life that would have been lived until tomorrow morning without that knowledge cannot be lived after knowing it. There will be a difference. The awareness that you will die tomorrow morning will change your whole night. This night can no longer be the same as the sleep you would have had without knowing. Now you cannot sleep.

भाग्यवादी तो मानता है कि जो भी होगा, वह होगा। कुछ करने का उपाय नहीं है। करने वाले की कोई सामर्थ्य नहीं है। विराट की लीला है; मैं उसका एक अंग मात्र हूं। एक लहर हूं सागर पर। मेरा अपना कुछ होना नहीं है।

The fatalist holds that whatever will happen, will happen. There is no means to do anything. The doer has no power. It is the play of the vastness; I am merely a limb of it—just a wave upon the ocean. Nothing is mine to be.

ऐसी समझ एक विधि है, एक उपाय है। ऐसी समझ में जो गहरा उतर जाता है, उसे फिर कुछ भी नहीं खोजना है। परमात्मा भी नहीं खोजना है। परमात्मा खुद उसे खोजता हुआ उसके पास चला आता है।

Such an understanding is a method, a device. One who goes deep into it has nothing left to seek—not even God. God himself comes seeking him.

पर सोचकर! बाकी सब आप खोजें और परमात्मा आपको खोजे, ऐसा नहीं होगा। बाकी सब खोजना है, तो परमात्मा भी आपको ही खोजना पड़ेगा। कुछ भी नहीं खोजना है, तो वह आपको खोज लेगा।

But remember: it will not happen that you seek everything else and God seeks you. If you are to seek everything else, then you will have to seek God too. If you seek nothing at all, he will find you.

लेकिन बहुत लोग पूछते हैं, एक मित्र ने आज भी पूछा है कि अहंकार से कैसे छुटकारा हो?
But many people ask—one friend even asked today—how to be free of the ego?

अहंकार से सीधे छुटकारा न होगा। आप प्रेम को बढ़ाएं। जैसे-जैसे प्रेम बढ़ेगा, अहंकार विसर्जित होने लगेगा। क्योंकि जो शक्ति अहंकार बनती है, वही प्रेम बनती है। प्रेम और अहंकार में एक ही शक्ति काम करती है। इसलिए अगर आप बड़े अहंकारी हैं, तो निराश मत हों। आपके पास प्रेम की बड़ी क्षमता छिपी पड़ी है। दुखी मत हों; आपके पास बड़ा स्रोत है। यही ऊर्जा मुक्त हो जाए, तो प्रेम बन जाएगी।

You won’t get rid of the ego directly. Grow love. As love grows, the ego will begin to dissolve. For the very energy that becomes ego is the energy that becomes love. In both love and ego, the same force is at work. So if you are very egoistic, don’t be discouraged. A great capacity for love lies hidden within you. Do not be disheartened; you have a vast source. If this same energy is freed, it will turn into love.

लेकिन सीधा अहंकार से मत लड़ें। आप जो कुछ भी करेंगे सीधा, उससे अहंकार नहीं मिटेगा। आप तो प्रेम की तरफ फैलाव शुरू कर दें। कहीं से भी प्रेम को फैलाना शुरू करें। जिस तरफ लगाव जाता हो, उसी तरफ प्रेम को बहाएं। एक ही खयाल रखें कि उसको रुकने मत दें। उसे बढ़ते जाने दें। उसकी सीमाएं जितनी विस्तीर्ण होने लगें, होने दें। यह विस्तीर्ण होती सीमा, एक दिन आप अचानक पाएंगे आपके अहंकार का घाव तिरोहित हो गया। आप प्रेम से भर गए हैं और मैं का कोई भाव नहीं रह गया है।

But don’t fight the ego head-on. Whatever you do directly against it will not erase it. Begin instead to expand toward love. Start letting love spread from anywhere. Wherever your inclination goes, let love flow in that direction. Keep just one thing in mind: don’t let it stop. Let it go on increasing. Let its boundaries widen as much as they can. In that widening, one day you will suddenly find the wound of ego has vanished. You are filled with love, and no sense of “I” remains.

सुख-दुखों की प्राप्ति में सम.।

सुख आता है, दुख भी आता है। लेकिन आपने कभी खयाल नहीं किया होगा कि सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सुख के पीछे ही दुख छिपा होता है; उसका ही संगी-साथी है। और दोनों में तलाक का कोई भी उपाय नहीं है। दोनों सदा साथ हैं। उनका जोड़ा कभी छूटता नहीं। जब दुख आता है, तब उसके पीछे सुख छिपा रहता है। लेकिन हमारी आंखें संकीर्ण हैं। जो होता है, उसको ही हम देखते हैं। जो पीछे छिपा है, उसको नहीं देखते हैं।

Equal in the reception of happiness and sorrow… Happiness comes; sorrow also comes. But you likely haven’t noticed that happiness and sorrow are two faces of the same coin. Hidden behind happiness is sorrow—its inseparable companion. And there is no way to divorce the two. They always come together; their pair never breaks. When sorrow arrives, happiness is concealed behind it. But our eyes are narrow: we notice only what is happening in front, not what stands hidden behind.

जब आप खुश हो रहे हैं, तब अब की दफा ध्यान रखना, जब सुख आए, तब ध्यान रखना कि जरूर उसके पीछे उससे जुड़ा हुआ दुख आएगा। और आप घड़ी, दो घड़ी में ही पाएंगे कि दुख आ गया। और इस दुख की क्वालिटी वही होगी, जो आपने सुख भोगा था उसकी थी; वही गुणधर्म होगा।

Next time you are rejoicing, be alert: when happiness comes, know that sorrow linked to it must follow. And within an hour or two you will find that sorrow has arrived. The quality of that sorrow will be exactly of the same nature as the happiness you enjoyed.

हर दुख के पीछे उसका सुख है। और हर सुख के पीछे उसका दुख है। रुपए में जैसे दो पहलू होते हैं, ऐसे वे दो पहलू हैं।

Behind every sorrow is its happiness, and behind every happiness its sorrow—like the two sides of a coin.

मगर हम कभी ध्यान नहीं करते। हमने कभी निरीक्षण नहीं किया। नहीं तो आप यह पहचान जाएंगे कि हर सुख का अनिवार्य दुख है। हर दुख का अनिवार्य सुख है। और दोनों मिलते हैं, एक नहीं मिलता। अगर आप अपना दुख कम करना चाहते हैं, तो आपको अपना सुख कम करना पड़ेगा। अगर आप अपना सुख बढ़ाना चाहते हैं, आपको अपना दुख बढ़ाना पड़ेगा।

We never pay attention. We’ve never observed. Otherwise you would recognize: every happiness has an inevitable sorrow; every sorrow has an inevitable happiness. They come together; you never get one alone. If you want to lessen your sorrow, you will have to lessen your happiness. If you want to increase your happiness, you will have to increase your sorrow.

इसलिए एक बड़ी अदभुत घटना घटी है इस जमीन पर। अब हमें खयाल में आती है। जमीन पर जितना सुख बढ़ता जाता है, उतना दुख भी बढ़ता जाता है। यह बड़े मजे की बात है।

विज्ञान ने सुख के बहुत उपाय किए हैं। और सुख निश्चित ही आदमी का बढ़ गया है। लेकिन आदमी जितना आज दुखी है, इतना कभी भी नहीं था। लोगों को लगता है, इसमें बड़ा कंट्राडिक्शन है, इसमें बड़ा विरोधाभास है। विज्ञान ने इतना सुख बढ़ा दिया, तो आदमी इतना दुखी क्यों है?

इसीलिए। इसमें विरोध नहीं है। जितना सुख बढ़ेगा, उसके ही अनुपात में दुख भी बढ़ेगा। वे साथ ही बढ़ेंगे।

Thus, an astonishing thing has happened on this earth. As comfort increases, sorrow also increases. Science has devised many means for comfort, and indeed human comfort has grown. But man has never been as miserable as he is today. People think this is a contradiction. If science has increased comfort so much, why is man so unhappy? Precisely for this reason. There is no contradiction. As happiness increases, sorrow increases in the same proportion. They grow together.

एक गांव का आदमी कम दुखी है, क्योंकि कम सुखी भी है। एक आदिवासी कम दुखी है। यह तो हमको भी दिखाई पड़ता है कि कम दुखी है। लेकिन दूसरी बात भी आप ध्यान रखना, वह कम सुखी भी है। एक धनपति ज्यादा सुखी है, ज्यादा दुखी भी है। एक भिखमंगा कम सुखी है, कम दुखी भी है।

A villager suffers less because he is less comfortable. A tribal person is less unhappy; you can see that. But note the other fact too: he is also less happy. A wealthy man is more happy—and more unhappy. A beggar is less happy—and less unhappy.

जिस मात्रा में सुख बढ़ता है, उसी मात्रा में दुख बढ़ता है। वह उसी के साथ-साथ है। वह उसी की छाया है। आप उससे भाग नहीं सकते। उससे आप बच नहीं सकते।

In the measure that happiness grows, sorrow grows. It is its shadow. You cannot run from it; you cannot avoid it.

जिस दिन व्यक्ति को यह दिखाई पड़ जाता है कि सुख-दुख दोनों एक ही चीज के दो पहलू हैं, उस दिन वह समभावी हो जाता है। उस दिन वह कहता है कि अब इसमें सुख को चाहने और दुख से बचने की बात मूढ़तापूर्ण है।

The day a person sees that happiness and sorrow are two aspects of the same thing, that day he becomes equanimous. Then he says, “To desire happiness and to avoid sorrow is foolish.”

यह तो ऐसे हुआ, जैसे मैं अपने प्रेमी को चाहता हूं और नहीं चाहता कि उसकी छाया उसके साथ मेरे पास आए। और छाया को देखकर मैं दुखी होता हूं। और मैं कहता हूं, छाया नहीं आनी चाहिए, सिर्फ प्रेमी आना चाहिए। वह प्रेमी के साथ उसकी छाया भी आती है। वह आएगी ही। अगर मैं छाया नहीं चाहता हूं, तो मुझे प्रेमी की चाह कम कर देनी पड़ेगी। और अगर मैं प्रेमी को चाहता हूं, तो मुझे छाया को भी चाहना शुरू कर देना पड़ेगा। बस, ये दो उपाय हैं।

It is like loving your beloved but not wanting her shadow to come with her—and then being upset at the shadow. You say, “The shadow should not come; only my beloved should come.” But the shadow comes with the beloved; it must. If you do not want the shadow, you will have to reduce your desire for the beloved. And if you insist on the beloved, you will need to accept the shadow as well. There are only these two ways.

दोनों ही अर्थों में बुद्धि सम हो जाती है। या तो सुख को भी मत चाहें, अगर दुख से बचना है। और अगर सुख को चाहना ही है, तो फिर दुख को भी उसी आधार पर चाह लें। और जिस दिन आप दोनों की चाह-अचाह में बराबर हो जाते हैं, उस दिन सम हो जाते हैं।

In both cases, intelligence becomes even. Either do not desire happiness if you wish to avoid sorrow; or if you insist on happiness, then embrace sorrow on the same basis. The day your wanting and not-wanting of both become equal, you become equanimous.

कृष्ण कहते हैं, जो सम है सुख-दुख की प्राप्ति में, वह प्रभु के लिए उपलब्ध हो जाता है।

Krishna says: the one who is even in the reception of happiness and sorrow becomes available to the divine.

क्षमावान, अपराध करने वाले को भी जो अभय देने वाला है।

क्षमा बड़ी कठिन है। क्यों इतनी कठिन है? किसी को भी आप क्षमा नहीं कर पाते हैं। क्या कारण है? क्योंकि आप अपने को नहीं जानते हैं, इसलिए क्षमा नहीं कर पाते।

Forgiving—the one who grants fearlessness even to the offender. Forgiveness is very difficult. Why so difficult? You cannot forgive anyone. Why? Because you do not know yourself—therefore you cannot forgive.

कभी आप खयाल करें अब, जिन-जिन चीजों पर आप दूसरों पर नाराज होते हैं, विचार किया आपने कि वे सब चीजें आपके भीतर भी छिपी पड़ी हैं! कोई क्रोध करता है, तो आप कहते हैं, बुरी बात है। लेकिन आपने सोचा कि क्रोध आपके भीतर भी पड़ा है! कोई चोरी करता है, तो आप कहते हैं, पाप! बड़ा शोरगुल मचाते हैं। लेकिन आपने सोचा कि चोर आपके भीतर भी मौजूद है! हो सकता है, इतना कुशल चोर हो कि आप भी नहीं पकड़ पाते। पुलिस वाले तो पकड़ ही नहीं पाते, आप भी नहीं पकड़ पाते। लेकिन क्या चोरी की वृत्ति भीतर मौजूद नहीं है?

Consider this: all the things for which you get angry at others—have you noticed that those very things are hidden in you as well? Someone erupts in anger and you say, “Bad.” But have you considered that anger lives in you too? Someone steals and you say, “Sin!” You raise a big outcry. But have you considered that the thief is present within you as well? Perhaps he is such a skillful thief that even you cannot catch him. The police cannot catch him, and you cannot catch him either. But is the impulse to steal not present within?

हत्या कोई करता है। आप नाराज होते हैं। लेकिन क्या आपने कई बार हत्या नहीं करनी चाही? यह दूसरी बात है कि नहीं की। हजार कारण हो सकते हैं। सुविधा न रही हो, साहस न रहा हो, अनुकूल समय न रहा हो। लेकिन हत्या आपने करनी चाही है। चोरी आपने करनी चाही है।

Someone commits murder; you are outraged. But have you not wanted to kill many times? That you did not is another matter—there could be a thousand reasons: no opportunity, no courage, no favorable time. But you have wanted to kill. You have wanted to steal.

ऐसा कौन-सा पाप है जो आपने नहीं करना चाहा है? किया हो, न किया हो, यह गौण बात है। और अगर जितने पाप जमीन पर हो रहे हैं, सब आप भी करना चाहे हैं, कर सकते थे, करने की संभावना है, तो इतना क्रोधित क्यों हो रहे हैं दूसरे पर?

What sin is there that you have not wanted to commit? Whether you did it or not is secondary. And if every sin occurring on earth is something you too have desired, could have done, are capable of, then why be so enraged at the other?

मनोवैज्ञानिक कहते हैं बड़ी उलटी बात। वे कहते हैं कि अगर कोई आदमी चोरी का बहुत ही विरोध करता हो, तो समझ लेना कि उसके भीतर काफी बड़ा चोर छिपा है। अगर कोई आदमी कामवासना का बहुत ही पागल की तरह विरोध करता हो, तो समझ लेना, उसके भीतर कामवासना छिपी है। क्यों? क्योंकि वह उस चीज का विरोध करके अपने को भी दबाने की कोशिश कर रहा है। चिल्लाता है दूसरे पर, नाराज होता है, तो उसको अपने को भी दबाने में सुविधा मिलती है।

Psychologists say something paradoxical: if someone vehemently opposes theft, understand that a fairly big thief is hidden within him. If someone rages like a madman against lust, know that lust is hidden within him. Why? Because by opposing that thing outside, he is also trying to suppress it within. He shouts at the other and gets angry so that it becomes easier to push it down in himself.

जिस चीज का आप विरोध करते हैं बहुत, गौर से खयाल करना, कहीं आपके भीतर अचेतन में वह दबी पड़ी है। इसीलिए इतना जोर से विरोध कर रहे हैं।

Whatever you oppose with great intensity—watch closely—somewhere in your unconscious it lies repressed. That is why you oppose it so loudly.

लेकिन जो व्यक्ति जितना आत्म-निरीक्षण करेगा, उतना ही क्षमावान हो जाएगा। क्योंकि वह पाएगा, ऐसा कोई पाप नहीं, जिसे मैं करने में समर्थ नहीं हूं। और ऐसी कोई भूल नहीं है, जो मुझसे न हो सके। तो दूसरे पर इतना नाराज होने की क्या बात है! दूसरा भी मेरे जैसा ही है। वह भी मेरा ही एक रूप है। जो मेरे भीतर छिपा है, वही उसके भीतर छिपा है।

The more a person engages in self-observation, the more forgiving he becomes. He finds there is no sin he is incapable of committing, no mistake he could not make. Then what is the point of being so angry with the other? He is just like you—another form of you. What is hidden in you is hidden in him.

तो क्षमा का भाव पैदा होता है। क्षमा का मतलब यह नहीं है कि आप बड़े महान हैं, इसलिए दूसरे को क्षमा कर दें। वह क्षमा थोथी है। वह तो अहंकार का ही हिस्सा है।

Thus the feeling of forgiveness arises. Forgiveness does not mean you are great and therefore you forgive. That forgiveness is hollow; it is a part of the ego.

ठीक क्षमा का अर्थ है कि आप पाते हैं कि सारी मनुष्यता आप में है। और मनुष्य जो करने में समर्थ है, वह आप भी समर्थ हैं। मनुष्य जिस नरक तक जा सकता है, आप भी जा सकते हैं। एक बात। इससे क्षमा आती है।

और दूसरी बात, कि आप जिस ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं, दूसरा मनुष्य भी उसी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। दूसरी बात। निकृष्टतम भी आपके भीतर छिपा है, यह बोध; और श्रेष्ठतम भी दूसरे के भीतर छिपा है, यह बोध; आपके जीवन में क्षमा का जन्म हो जाएगा।

True forgiveness means you see that all of humanity is in you, and whatever a human being can do, you are capable of too. That’s the first thing—from which forgiveness comes. The second: just as the lowest is hidden within you, the highest is hidden within the other as well. When these two understandings dawn—“the vilest is in me,” and “the noblest is in the other”—forgiveness is born in your life.

अभी हम उलटा कर रहे हैं। अभी श्रेष्ठतम हम मानते हैं हमारे भीतर है, और निकृष्टतम सदा दूसरे के भीतर है। दूसरे का जो बुरा पहलू है, वह देखते हैं। और खुद का जो भला पहलू है, वह देखते हैं। इससे बड़ी तकलीफ होती है। इससे बड़ी अस्तव्यस्तता फैल जाती है। दोनों देखें।

Right now we do the opposite. We assume the best is in us, and the worst always in the other. We look at the other’s bad side and our own good side. From this comes great misery, great chaos. See both.

और जिस नरक में आप दूसरे को देख रहे हैं, उसमें आप भी खड़े हैं कहीं। और जिस स्वर्ग में आप सोचते हैं कि आप हो सकते हैं, या हैं, उसमें दूसरा भी हो सकता है। तब आपके जीवन में क्षमा का भाव आ जाएगा। और यह क्षमा सहज होगी। इससे कोई अहंकार निर्मित नहीं होगा कि मैंने क्षमा किया।

In the hell where you see the other standing, you too are standing somewhere. And in the heaven you believe you can be—or are—the other can be as well. Then forgiveness will arise in your life. And this forgiveness will be natural. It will not forge any ego that “I forgave.”

तथा जो योग में युक्त हुआ योगी निरंतर लाभ-हानि में संतुष्ट, मन और इंद्रियों सहित शरीर को वश में किए हुए मेरे में दृढ़ निश्चय वाला है, वह मेरे में अर्पण किए हुए मन-बुद्धि वाला मेरा भक्त मेरे को प्रिय है।

And the yogi who is established in yoga, ever content in gain and loss, who has brought body, senses, and mind under control, firm in resolve in me—the devotee who has offered mind and intellect to me—is dear to me.

परमात्मा को जो प्रिय है, वही उस तक पहुंचने का द्वार है। ये गुण विकसित करें, अगर उसे खोजना है। इन गुणों में गहरे उतरें, अगर चाहना है कि कभी उससे मिलन हो जाए। सीधे परमात्मा की भी फिक्र न की, तो भी हल हो जाएगा। अगर इतने गुण आ गए, तो परमात्मा उपलब्ध हो जाएगा।

What is dear to the Divine is the very doorway to reach him. Cultivate these qualities if you wish to seek him. Go deep into these qualities if you desire one day to be united with him. Even if you do not concern yourself with God directly, it will be resolved. If these qualities arise, the Divine will be realized.

एक मित्र ने पूछा है कि अगर हम ठीक जीवन ही जीए चले जाएं, तो क्या परमात्मा से मिलना न होगा?
A friend has asked: if we simply live a right life, would we not meet the Divine?

बिलकुल हो जाएगा। लेकिन ठीक जीवन! ठीक जीवन का अर्थ ही धर्म है। और ये जितनी विधियां बताई जा रही हैं, ये ठीक जीवन के लिए ही हैं।

Certainly it will happen. But a right life! The very meaning of a right life is dharma. And all these methods being given are precisely for a right life.

उन मित्र ने पूछा है कि धर्म की क्या जरूरत है, अगर हम ठीक जीवन जीएं?
A friend has asked: What need is there for religion if we live a right life?

ठीक जीवन बिना धर्म के होता ही नहीं। ठीक जीवन का अर्थ ही धार्मिक जीवन है। शब्दों का ही फासला है। कोई हर्ज नहीं, ठीक जीवन कहें या धार्मिक जीवन कहें। लेकिन ठीक जीवन का क्या अर्थ है?

A right life simply does not happen without religion. The very meaning of a right life is a religious life. It is only a matter of words. No harm—call it a right life or call it a religious life. But what does a right life mean?

ये जो गुण कृष्ण ने बताए, ये हैं ठीक जीवन। अहंकारशून्यता, सहज सबके प्रति प्रेम अकारण, क्षमा, एकाग्र चित्त--ये घटनाएं अगर बिना ईश्वर के भी घट जाएं.।

घटी हैं। महावीर ईश्वर को नहीं मानते हैं। बुद्ध तो आत्मा तक को नहीं मानते हैं। लेकिन महावीर भगवत्ता को उपलब्ध हो गए। जो भगवान को नहीं मानते हैं, उनको लोगों ने भगवान कहा। बुद्ध आत्मा-परमात्मा को कुछ भी नहीं मानते। और बुद्ध जैसा पवित्र, और बुद्ध जैसा खिला हुआ फूल पृथ्वी पर दूसरा नहीं हुआ है।

These virtues that Krishna has spoken of—these are the right life: egolessness; a spontaneous, causeless love for all; forgiveness; a one-pointed mind. If such happenings occur even without God—they have occurred. Mahavira does not believe in God. Buddha does not even believe in the soul. Yet Mahavira attained godliness. Those who do not believe in God—people have called them “God.” Buddha accepts neither soul nor Supreme Soul. And there has not been, on this earth, anyone as pure as Buddha, any flower so fully blossomed.

ठीक जीवन पर्याप्त है। लेकिन ठीक जीवन का अर्थ यही है। ठीक जीवन ही तो प्रभु के लिए खुलना है। ठीक जीवन के प्रति ही तो उसका प्रेम है। गैर-ठीक जीवन में हम पीठ किए खड़े होते हैं। ठीक जीवन में हमारा मुंह ईश्वर की तरफ उन्मुख हो जाता है।

उन्मुख हो जाना उसकी तरफ ठीक जीवन है। या ठीक जीवन हो जाए, तो उन्मुखता आ जाती है। अभी हम जैसे हैं, वह विमुखता है।

A right life is sufficient. But this is what it means. A right life is an opening to God. It is the right life that he loves. In a not-right life we stand with our backs turned; in a right life our face turns toward God. To turn toward him—that is the right life. Or, when the right life happens, that turning comes of itself. As we are now, we are turned away.

पांच मिनट रुकें। कोई बीच से उठे न। कीर्तन पूरा करके जाएं।

Wait for five minutes. No one should get up midway. Leave only after completing the kirtan.