Skip to content
Osho

Geeta Darshan #9

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
एक मित्र ने पूछा है, ओशो, प्रभु से प्रार्थना करते हैं, तो कहते हैं कि सारे दुख मेरे मिटा दे, सुख ही सुख शेष रह जाएं। और आपने कहा कि सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तो प्रभु से हम क्या मांगें? क्या प्रार्थना करें?
A friend has asked, Osho, when we pray to God we say: remove all my sorrow so that only happiness remains. And you have said happiness and sorrow are two sides of the same coin. Then what should we ask of God? What should we pray for?

जहां तक मांग है, वहां तक प्रभु से कोई संबंध स्थापित नहीं होता। प्रार्थना मांग नहीं है। ज्यादा उचित हो कि कहें, प्रार्थना धन्यवाद है, मांग नहीं। जो नहीं मिला है, उसकी मांग नहीं है प्रार्थना; जो मिला है, उसके अनुग्रह का धन्यवाद है, थैंक्स गिविंग है।

As long as there is asking, no relationship with the Divine is established. Prayer is not asking. More rightly, prayer is thanksgiving, not demand. Prayer is not a demand for what has not been given; it is gratitude for the grace of what has been given—thanksgiving.

कुछ मांगें मत। आपकी मांग ही आपके और परमात्मा के बीच में बाधा बन जाएगी। क्योंकि जब भी हम कुछ मांगते हैं तो उसका अर्थ क्या होता है? उसका अर्थ होता है, जो हम मांग रहे हैं, वह परमात्मा से भी बड़ा है।

Do not ask for anything. Your very asking will become a barrier between you and the Divine. For whenever we ask for something, what does it mean? It means that what we are asking for is greater than God.

एक आदमी परमात्मा से धन मांग रहा है। उसका अर्थ हुआ कि लक्ष्य धन है; परमात्मा तो केवल साधन है। एक आदमी सुख मांग रहा है। उसका अर्थ हुआ कि सुख बड़ा है। परमात्मा से मिल सकता है, इसलिए परमात्मा से मांग रहे हैं। लेकिन परमात्मा केवल माध्यम हो गया; परमात्मा केवल साधन हो गया। हम परमात्मा से भी सेवा ले रहे हैं!

A man asks God for wealth. That means the goal is wealth; God is merely the means. A man asks for happiness. That means happiness is greater. It can be obtained from God—hence he asks God. But God has been reduced to a medium, merely a means. We want even God to serve us!

जब भी हम कुछ मांगते हैं, तो जो मांगते हैं, वह महत्वपूर्ण है। जिससे हम मांगते हैं, वह महत्वपूर्ण नहीं है। वह अगर महत्वपूर्ण मालूम होता है, तो सिर्फ इसीलिए कि जो हम चाहते हैं, वह उससे मिल सकता है। लेकिन उसका महत्व द्वितीय है, दोयम है, नंबर दो है।

Whenever we ask for something, the thing asked for becomes important; the one we ask from is not. If the giver seems important at all, it is only because what we want can be had from him. But his importance is secondary—second-rate, number two.

तो परमात्मा से कुछ भी मांगा नहीं जा सकता। और जो मांगते हैं, उनका परमात्मा से कोई संबंध नहीं है। परमात्मा को तो, जो मिला है, उसके लिए धन्यवाद दिया जा सकता है। और जो मिला है, वह बहुत है, असीम है।

So nothing can be asked from God. And those who ask have no relationship with God. From God, one can only give thanks for what has already been given. And what has been given is vast, boundless.

लेकिन जो मिला है, उसके लिए हम धन्यवाद नहीं देते। जो नहीं मिला है, उसके लिए हम मांग करते हैं, शिकायत करते हैं। अभाव ही हमारा मन देखता है। जो हमारे पास है, जो हमें मिला है, अकारण! जीवन, अस्तित्व, जो खिलावट हमें मिली है, उसके लिए कोई अनुग्रह नहीं है।

But we do not offer thanks for what has been given. We ask and complain about what has not been given. The mind only sees the lack. What we have received—unasked!—life, existence, the flowering that has come to us—there is no gratitude for that.

प्रार्थना अनुग्रह का भाव है।

Prayer is the feeling of grace.

ऐसा हुआ कि रामकृष्ण के पास जब विवेकानंद आए, तो उनके घर की हालत बड़ी बुरी थी। पिता मर गए थे। और पिता मौजी आदमी थे, तो कोई संपत्ति तो छोड़ नहीं गए थे, उलटा कर्ज छोड़ गए थे। और विवेकानंद को कुछ भी न सूझता था कि कर्ज कैसे चुके। घर में खाने को रोटी भी नहीं थी। और ऐसा अक्सर हो जाता था कि घर में इतना थोड़ा-बहुत अन्न जुट पाता, कि मां और बेटे दोनों थे, तो एक का ही भोजन हो सकता था।

तो विवेकानंद मां को कहकर कि मैं आज घर भोजन नहीं लूंगा, किसी मित्र के घर निमंत्रण है, मां भोजन कर ले, इसलिए घर से बाहर चले जाते। कहीं भी गली-कूचों में चक्कर लगाकर--कोई मित्र का निमंत्रण नहीं होता--वापस खुशी लौट आते कि बहुत अच्छा भोजन मिला, ताकि मां भोजन कर ले।

It happened that when Vivekananda came to Ramakrishna, the condition at his home was very bad. His father had died. The father was a whimsical man, had left no property—on the contrary, had left debts. Vivekananda could not figure out how to pay them. There was not even bread to eat at home. Often it would happen that so little grain could be gathered that since only one of the two—mother and son—could eat, Vivekananda would tell his mother, “I won’t eat at home today; I have been invited to a friend’s place,” and then leave the house so that his mother could eat. He would wander the lanes and alleys—there was no invitation—and return happily saying he had a very good meal, so that the mother would eat.

रामकृष्ण को पता लगा तो उन्होंने कहा, तू भी पागल है। तू जाकर मां से क्यों नहीं मांग लेता! तू रोज यहां आता है। जा मंदिर में और मां से मांग ले, क्या तुझे चाहिए। रामकृष्ण ने कहा तो विवेकानंद को जाना पड़ा। रामकृष्ण बाहर बैठे रहे। आधी घड़ी बीती। एक घड़ी बीती। घंटा बीतने लगा। तब उन्होंने भीतर झांककर देखा। विवेकानंद आंख बंद किए खड़े हैं। आंख से आनंद के आंसू बह रहे हैं। सारे शरीर में रोमांच है।

When Ramakrishna found out, he said, “You fool! Why don’t you go and ask the Mother? You come here every day. Go into the temple and ask the Mother for what you need.” Because Ramakrishna said so, Vivekananda went. Ramakrishna waited outside. Half an hour passed. An hour passed. When an hour was about to pass, he peeped inside. Vivekananda was standing with eyes closed; tears of bliss were flowing from his eyes; his whole body was thrilled, hair standing on end.

फिर जब विवेकानंद बाहर आए, तो रामकृष्ण ने कहा, मांग लिया मां से? विवेकानंद ने कहा, वह तो मैं भूल ही गया। जो मिला है, वह इतना ज्यादा है कि मैं तो सिर्फ अनुग्रह के आनंद में डूब गया। अब दोबारा जब जाऊंगा, तब मांग लूंगा।

When Vivekananda came out, Ramakrishna asked, “Did you ask the Mother?” Vivekananda said, “I completely forgot. What I received was so much that I was lost in the joy of grace. When I go again, then I will ask.”

दूसरे दिन भी यही हुआ। तीसरे दिन भी यही हुआ। रामकृष्ण ने कहा, पागल, तू मांगता क्यों नहीं है? तो विवेकानंद ने कहा कि आप नाहक ही मेरी परीक्षा ले रहे हैं। भीतर जाता हूं, तो यह भूल ही जाता हूं कि वे क्षुद्र जरूरतें, जो मुझे घेरे हैं, वे भी हैं, उनका कोई अस्तित्व है। जब मां के सामने होता हूं, तो विराट के सामने होता हूं, तो क्षुद्र की सारी बात भूल जाती है। यह मुझसे नहीं हो सकेगा।

The next day the same thing happened. The third day too. Ramakrishna said, “Madman, why don’t you ask?” Vivekananda said, “You are needlessly testing me. When I go inside I forget that those petty needs that surround me even exist, that they have any reality. In the presence of the Mother, I am in the presence of the Vast; all talk of the petty is forgotten. I cannot do it.”

रामकृष्ण ने अपने शिष्यों को कहा कि इसीलिए इसे भेजता था, कि अगर इसकी प्रार्थना अभी भी मांग बन सकती है, तो इसे प्रार्थना की कला नहीं आई। अगर यह अब भी मांग सकता है प्रार्थना के क्षण में, तो इसका मन संसार में ही उलझा है, परमात्मा की तरफ उठा नहीं है।

Ramakrishna told his disciples, “This is precisely why I sent him—if his prayer could still turn into asking, he had not yet learned the art of prayer. If he can still ask in the moment of prayer, his mind is still entangled in the world; it has not risen toward the Divine.”

आप पूछते हैं कि क्या मांगें?

You ask: What should we ask?

मांगें मत। मांग संसार है। और जो मांगना छोड़ देता है, वही केवल परमात्मा में प्रवेश करता है। तो कुछ भी न मांगें। सुख नहीं, कुछ भी मत मांगें। मोक्ष भी मत मांगें, मुक्ति भी मत मांगें। क्योंकि मांग ही उपद्रव है। मांग ही बाधा है। वह जो मांगने वाला मन है, वह प्रार्थना में हो ही नहीं पाता।

Do not ask. Asking belongs to the world. The one who drops asking alone enters the Divine. So do not ask for anything—not even for happiness. Do not ask even for moksha, for liberation. Because asking itself is the trouble. Asking itself is the obstacle. The mind that asks cannot be in prayer.

साधारणतः हमने सारी प्रार्थना को मांग बना लिया है। मांगना चाहते हैं, तभी हम प्रार्थना करते हैं। प्रार्थी का मतलब ही हो गया मांगने वाला। अन्यथा हम प्रार्थना ही नहीं करते। जब मांगना होता है, तभी प्रार्थना करते हैं। जब नहीं मांगना होता, तो प्रार्थना भी खो जाती है। हमारी सारी प्रार्थना भिक्षु की, मांगने वाले की प्रार्थना है। हम भिक्षा-पात्र लेकर ही परमात्मा के सामने खड़े होते हैं। यह ढंग उचित नहीं है। यह प्रार्थना का ढंग ही नहीं है। फिर प्रार्थना क्या है?

Ordinarily we have turned all prayer into asking. We pray only because we want to ask. “Pray-er” has come to mean “beggar.” Otherwise we would not pray at all. Only when there is something to ask, we pray; when there is nothing to ask, prayer disappears. Our whole prayer is the prayer of a beggar. We stand before God with a begging bowl. This way is not right. This is not the way of prayer. Then what is prayer?

साधारणतः लोग समझते हैं कि प्रार्थना कुछ करने की चीज है--कि आपने जाकर स्तुति की, कि गुणगान किया, कि भगवान की बड़ी प्रशंसा की--कुछ करने की चीज है। प्रार्थना न तो मांग है और न कुछ करने की चीज है। प्रार्थना एक मनोदशा है।

People generally think prayer is something to do—that you go and offer praise, sing hymns, glorify God—something to be done. Prayer is neither asking nor a doing. Prayer is a state of mind.

उचित होगा कहना कि प्रार्थना की नहीं जाती, आप प्रार्थना में हो सकते हैं। यू कैन नाट डू प्रेयर, यू कैन बी इन इट। प्रार्थना में हो सकते हैं, प्रार्थना की नहीं जा सकती। वह कोई कृत्य नहीं है कि आपने कुछ किया--घंटा बजाया, नाम लिया। वे सब बाह्य उपकरण हैं। प्रार्थना भीतर की एक मनोदशा है; ए स्टेट आफ माइंड।

It is more accurate to say prayer is not done; you can be in prayer. You cannot do prayer; you can be in it. Prayer is not some act—ringing a bell, chanting a name. These are all outer devices. Prayer is an inner state of mind—a state of consciousness.

दो तरह की मनोदशाएं हैं। मांग, डिजायर, वासना। वासना कहती है, यह चाहिए। मन की एक दशा है कि यह चाहिए, यह चाहिए, यह चाहिए। चौबीस घंटे हम वासना में हैं, यह चाहिए, यह चाहिए, यह चाहिए। एक क्षण ऐसा नहीं है, जब वासना न हो। कुछ न कुछ चाहिए। चाह धुएं की तरह चारों तरफ घेरे रहती है।

There are two kinds of inner states. One is desire, craving. Desire keeps saying: I want this, I want that. For twenty-four hours we are in desire: this is needed, that is needed. There is not a single moment without desire. Something is always wanted. This wanting surrounds us like smoke.

एक स्थिति है, वासना। अगर आप मांग लेकर प्रार्थना कर रहे हैं, तो वासना ही बनी हुई है, स्थिति बदली ही नहीं। वहां आप फिर कुछ मांग रहे हैं। बाजार में कुछ मांग रहे थे। पत्नी से कुछ मांग रहे थे। पति से कुछ मांग रहे थे। बेटे से, बाप से कुछ मांग रहे थे। समाज से कुछ मांग रहे थे। राज्य से कुछ मांग रहे थे। संसार से कुछ मांग रहे थे। अब परमात्मा से मांग रहे हैं। जिससे मांग रहे थे, वह बदल गया, लेकिन मांगने वाला मन, वह भिखारी वासना मौजूद है। कभी इससे मांगा, कभी उससे मांगा। जब कहीं भी न मिल सका, तो लोग भगवान से मांगने लगते हैं। सोचते हैं, जो कहीं नहीं मिला, वह भगवान से मिल जाएगा! मांगते लेकिन जरूर हैं। यह वासना है।

One state is desire. If you come to prayer with asking, the state has not changed; desire remains intact. There too you are asking for something. In the marketplace you were asking for something. From the wife you were asking. From the husband you were asking. From the son, from the father you were asking. From society you were asking. From the state you were asking. From the world you were asking. Now you are asking from God. The one you ask from has changed, but the mind that asks—the beggar-mind of desire—remains. Sometimes you asked this one, sometimes that one. When nowhere could it be found, people begin to ask God. They think what was not found anywhere will surely be found from God! But they do go on asking. This is desire.

प्रार्थना बिलकुल उलटी अवस्था है। वासना है दौड़, कुछ जो नहीं है, उसके लिए। प्रार्थना, जो है, उसका आनंदभाव। प्रार्थना है ठहर जाना, वासना है दौड़। वासना है भविष्य में, प्रार्थना है अभी और यहीं। प्रार्थनापूर्ण चित्त का अर्थ है, मिट गया अतीत, मिट गया भविष्य; यह क्षण सब कुछ है।

Prayer is the exact opposite state. Desire is a running toward what is not; prayer is the rejoicing in what is. Prayer is coming to a stop; desire is a chase. Desire is in the future; prayer is here and now. A prayerful mind means the past has vanished, the future has vanished; this moment is everything.

खड़े हैं परमात्मा की प्रतिमा के सामने। और यह प्रतिमा कहीं भी हो सकती है। एक वृक्ष में हो सकती है। एक नदी में हो सकती है। एक व्यक्ति में हो सकती है। आपके बेटे की आंखों में हो सकती है। आपकी पत्नी की आंखों में हो सकती है। पत्थर में हो सकती है। आकार में, निराकार में, कहीं भी हो सकती है।

You are standing before the image of God—and that image can be anywhere: in a tree, in a river, in a person; in your child’s eyes, in your wife’s eyes; in a stone; in form or the formless—anywhere.

जहां भी आप ऐसा क्षण खोज लें कि आपमें अब कोई दौड़ नहीं है मन की, मन ठहर गया है, जैसे धारा रुक गई हो और कोई गति नहीं है। इस क्षण में जो आनंदभाव उत्पन्न हो जाता है, और जो थिरक फैल जाती है; इस क्षण में जो पुलकित हो उठते हैं प्राण के कण-कण; भीतर तक, केंद्र तक, जो भनक सुनाई पड़ने लगती है अनंत के स्वर की, वह प्रार्थना है। इस प्रार्थना से भी नृत्य पैदा हो जाता है। क्योंकि जब प्राण आनंदित होते हैं, तो पैर भी नाचने लगते हैं। इस आनंद से स्वर भी फूट पड़ता है। जब भीतर की वीणा बजती है, तो गीत भी फूट पड़ता है।

Wherever you find such a moment that there is no more inner running, the mind has come to a halt, as if the stream has stopped and there is no movement at all—whatever bliss arises in that moment, the delicate trembling that spreads; when every particle of life thrills; when, deep within, at the very center, the murmur of the Infinite begins to be heard—that is prayer. From this prayer, dance is born; when the life-breath rejoices, even the feet begin to dance. From this joy, song bursts forth; when the inner veena plays, song overflows.

यहीं फर्क है। आप भी जाकर मंदिर में गीत गा सकते हैं मीरा का। लेकिन आप गा रहे हैं कुछ पाने के लिए। मीरा ने भी गाया था। गाया था, कुछ भीतर मिल गया था, उसकी भनक शरीर तक दौड़ गई। मीरा नाचने लगी, गाने लगी।

Here is the difference: you too can go to a temple and sing Meera’s songs. But you sing in order to get something. Meera also sang—but because something had been found within; its fragrance ran through the body; Meera began to dance and sing.

इस गाने और नाचने में प्रार्थना नहीं है। ये तो प्रार्थना के परिणाम हैं। यह तो प्रार्थना की बाइ-प्रोडक्ट है। यह तो जैसे गेहूं उगता है, उसके साथ भूसा भी उग आता है। जब भीतर प्रार्थना होती है, तो यह आनंद बाहर भी प्रकट होने लगता है। पर हम तो मीरा को बाहर से देखते हैं, तो हमें लगता है, मीरा गीत गा रही है, नाच रही है। शायद हम भी नाचें और गीत गाएं ऐसा ही, तो जो मीरा को भीतर हुआ, वह हमें भी हो जाए।

In this singing and dancing there is not prayer; these are the results of prayer, its by-products. As wheat grows, chaff grows along with it. When prayer happens within, that joy begins to express outside as well. But we see Meera from the outside and think: if we too dance and sing as she did, perhaps what happened to Meera will happen to us.

यहीं तर्क की भूल हो जाती है। यहीं भूल हो जाती है। मीरा को जो भीतर हो रहा है, उसके कारण नृत्य पैदा हो रहा है। नृत्य के कारण भीतर कुछ होता होता, तो सभी नर्तकियां मीरा हो जातीं। और गीत के कारण अगर कुछ भीतर होता होता, तो सभी गायक कभी के वहां पहुंच गए होते। आप कितना अच्छा गा पाएंगे? कुशल गायक हैं; उनसे आप क्या जीत पाएंगे? कुशल नर्तक हैं; आप क्या नाच पाएंगे?

Here logic goes wrong. Meera’s inner happening gave birth to the dance. If dance caused the inner to happen, all dancers would be Meeras. And if song caused something within, all singers would long ago have arrived. How well can you sing? Skilled singers—what can you win against them? Skilled dancers—how will you dance against them?

नहीं; मीरा को जो हुआ है, यह गान में और नृत्य में तो उसकी प्रतिध्वनि भर सुनाई पड़ रही है। वह जो हुआ है, वह इसके बाहर है। इसलिए जरूरी नहीं है कि गान और नृत्य पैदा हो ही। क्योंकि महावीर को हमने नाचते नहीं देखा। बुद्ध को हमने गाते नहीं देखा। तो कोई ऐसा भी जरूरी नहीं है कि वह धुन बाहर इस भांति आए। वह अनेक रूपों में आ सकती है, व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करेगी।

No. What happened to Meera—its echo is heard in song and dance, that’s all. The happening itself is beyond these. Therefore it is not necessary that song and dance arise. Mahavira we have not seen dancing; Buddha we have not seen singing. So it is not necessary that the tune expresses outwardly in that form. It can take many forms—depending on the person.

बुद्ध के बाहर वह नाचकर नहीं आती। बुद्ध के बाहर वह प्रशांत, घनी शांति बनकर आती है। बुद्ध का व्यक्तित्व अलग है। भीतर तो वही घटता है, जो मीरा को घटता है। भीतर बुद्ध के भी वही घटता है। लेकिन मीरा स्त्री है। और मीरा के पैरों में जो है, वह बुद्ध के पैरों में नहीं है; और मीरा की वाणी में जो है, वह बुद्ध की वाणी में नहीं है। बुद्ध का व्यक्तित्व और है।

With Buddha it did not come as dance; outwardly it came as a profound, dense silence. Buddha’s personality is different. Within, the same happens as with Meera. Within, the same happened to Buddha. But Meera is a woman; what is in Meera’s feet is not in Buddha’s; what is in Meera’s voice is not in Buddha’s. Buddha’s personality is different.

तो वही घटना भीतर घटती है, लेकिन जिससे छनकर आती है, वह व्यक्तित्व अलग है। तो बुद्ध के बाहर वह प्रगाढ़ शांति हो जाती है। जिसने बुद्ध को देखा है, वह सोच ही नहीं सकता कि वह परम अनुभव नृत्य कैसे बनेगा! क्योंकि बुद्ध को तो देखा है, तो वे बिलकुल शांत हो गए हैं। कुछ भी कंपन नहीं होता बाहर। पत्थर की मूर्ति हो गए। जिन्होंने मीरा को देखा है, वे भरोसा नहीं कर सकते कि शांत! इस तरह की शांत स्थिति कैसे बनेगी? क्योंकि मीरा को हमने बावली होते देखा, पागल होते देखा। उसका शरीर नृत्य से भर गया। ये व्यक्तियों के भेद हैं।

The same event happens within, but what it filters through—the personality—is different. So in Buddha it becomes deep peace on the outside. One who has seen Buddha cannot even imagine how the ultimate experience could become dance! For Buddha became utterly still; there was no ripple outside—like a stone statue. Those who saw Meera cannot believe such stillness; they saw her crazed with ecstasy. Her body was filled with dance. These are differences of individuals.

लेकिन आप चाहें तो बुद्ध जैसे मूर्ति बनकर भी बैठ जा सकते हैं; तो भी भीतर की घटना नहीं घटेगी। क्योंकि भीतर की घटना प्राथमिक है; बाहर जो घटता है, वह गौण है। वह उसका परिणाम है। वह उसका फल है। बाहर से भीतर की तरफ जाने का कोई उपाय नहीं है। भीतर से ही बाहर की तरफ आने का उपाय है।

But even if you sit like a statue, like Buddha, nothing will happen within—if it is only outward. Because the inner event is primary; what happens outside is secondary. It is the result, the fruit. There is no way from the outside to the inside; the way is only from the inside to the outside.

प्रार्थना, ठहरा हुआ क्षण है मन का। वासना, भागता हुआ क्षण है मन का। वासना है दौड़; प्रार्थना है ठहराव।

Prayer is the mind’s stopped moment. Desire is the mind’s running moment. Desire is a race; prayer is repose.

अगर आप विश्राम के क्षण में किसी वृक्ष के पास बैठ गए, तो वह वृक्ष आपके लिए थोड़ी देर में परमात्मा हो जाएगा। जहां भी हम विश्राम के क्षण में हो जाते हैं, वहीं परमात्मा प्रकट हो जाता है।

If, in a moment of rest, you sit beside a tree, that tree will become God for you. Wherever we become a moment of rest, there the Divine is revealed.

एक और मित्र ने पूछा है कि आप कहते हैं, कृष्ण, महावीर, बुद्ध, राम, ये भगवान थे। ये भगवान नहीं थे। क्योंकि भगवान तो निराकार है और ये सब तो साकार थे! तो हो सकता है, उनको भगवान की अनुभूति हुई हो, लेकिन वे भगवान नहीं थे।
Another friend has asked: You say Krishna, Mahavira, Buddha, Rama—they were God. They were not God. Because God is formless, and all of them had form! So it may be that they had the experience of God, but they themselves were not God.

आकार क्या है? किसे हम आकार कहते हैं? इस जगत में कुछ भी है जो साकार है?

इस जगत में सभी कुछ निराकार है। लेकिन हमारे पास देखने वाली आंखें सीमित हैं। इसलिए निराकार भी हमें आकार ही दिखाई पड़ता है। आप अपनी खिड़की से आकाश को देखते हैं, तो खिड़की के बराबर चौखटे में ही आकाश दिखाई पड़ता है। आप अपने नीले चश्मे से जगत को देखते हैं, तो जगत नीला दिखाई पड़ता है। आपकी देखने की क्षमता के कारण आकार निर्मित होता है, अन्यथा आकार कहीं भी नहीं है।

What is form? What do we call form? Is there anything in this world that truly has form? In this world everything is formless. But our eyes are limited; therefore even the formless appears to us as form. You look at the sky through your window and you see only so much sky as is framed by the window. You look at the world through blue glasses, and the world appears blue. It is your way of seeing that manufactures form; otherwise, there is no form anywhere.

आप कहेंगे, यह तो बात कुछ जंचती नहीं। हमारे शरीर का तो कम से कम आकार है!

वहां भी आकार नहीं है। कहां आपका शरीर समाप्त होता है, आपको पता है? अगर सूरज ठंडा हो जाए--दस करोड़ मील दूर है--अगर ठंडा हो जाए, तो आपके शरीर का आपको पता है क्या होगा? उसी वक्त ठंडा हो जाएगा। तो आपका शरीर आपकी चमड़ी पर नहीं समाप्त होता। वह दस करोड़ मील दूर जो सूरज है, वह भी आपके शरीर का हिस्सा है। क्योंकि उसके बिना आप जी नहीं सकते। वह जो दस करोड़ मील दूर सूरज है, वह भी आपके शरीर का हिस्सा है, क्योंकि आपका शरीर उसके बिना जी नहीं सकता। शरीर जुड़ा है उससे।

You will say, “That doesn’t quite fit. At least our body has a form!” Even there, there is no fixed form. Do you know where your body ends? If the sun were to grow cold—ten crores of miles away—if it grew cold, do you know what would happen to your body? It would go cold that very moment. So your body does not end at your skin. That sun a hundred million miles away is also a part of your body, because without it you cannot live. Your body is joined to it.

कहां आपका शरीर खत्म होता है? आपके ऊपर? अगर आपके पिता न होते, तो आप हो सकते थे?

पीछे लौटें! तब आपको पता चलेगा, अरबों-खरबों वर्षों का जो इतिहास है, उससे आपका शरीर निर्मित हुआ है। करोड़ों-करोड़ों वर्ष से जीवाणु चल रहा है, वह आपका शरीर बना है। अगर उस श्रृंखला में एक जीवाणु अलग हो जाए, तो आप नहीं होंगे। तो समय में पूरा इतिहास आपमें समाया हुआ है। अभी इस क्षण सारा जगत आपमें समाया हुआ है। अगर इस जगत में जरा भी फर्क हो जाए, आप नहीं होंगे।

Where does your body end? Above you? If your father had not been, could you have been? Go back! You will see that your body has been formed out of a history of billions upon billions of years. For millions upon millions of years life has been moving forward; that has made your body. If at any point in that chain one microorganism had slipped out, you would not be. So the whole history of time is contained in you. Right this moment the entire universe is contained in you. If there were even the slightest change in this universe, you would not be.

तो आपका शरीर अनंत-अनंत शक्तियों का एक मेल है। आपको जितना दिखाई पड़ता है, उसको आप शरीर मान लेते हैं। और अगर यह सच है कि अनंत इतिहास आपमें समाया हुआ है, तो अनंत भविष्य भी आपमें समाया हुआ है। वह आपसे ही पैदा होगा।

Your body is a confluence of infinite forces. Whatever little is visible to you, you take that to be the body. And if it is true that the infinite past is contained in you, then the infinite future is contained in you as well—it will be born out of you.

आप कहां शुरू होते हैं? कहां समाप्त होते हैं? आपने अपने जन्म-दिन को अपना जन्म-दिन समझ लिया है, यह आपकी समझ की सीमा है। कब आप पैदा हुए? आपका जीवाणु चल रहा है अरबों-अरबों, खरबों वर्षों से। जब आप पैदा नहीं हुए थे, तब वह आपकी मां में था, आपके पिता में था। और जब आपके मां-बाप भी पैदा नहीं हुए थे, तब वह किसी और में था। लेकिन वह चल रहा है। आप थे अनंत काल से। और आप जब नहीं होंगे, तब भी वह चलता रहेगा अनंत काल तक।

Where do you begin? Where do you end? You have taken your birthday to be your beginning—this is the limit of your understanding. When were you born? Your germ has been traveling for billions and trillions of years. When you were not born, it was in your mother, in your father. And when your parents were not born, it was in someone else. But it kept moving. You have been from eternity. And when you will not be, still it will go on for eternity.

कहां आपका शरीर समाप्त होता है? कहां शुरू होता है? कहां है सीमा उसकी? अभी इस क्षण में भी कहां है उसकी सीमा? किस जगह हम मानें कि यहां मेरा शरीर समाप्त हुआ? सूरज को हम अपने शरीर का हिस्सा मानें या न मानें? यह बड़ा सवाल है। वैज्ञानिक पूछते हैं कि इसमें कहां हम समाप्त करें शरीर को?

Where does your body end? Where does it begin? Where is its boundary—even at this very moment? At what point shall we say, “Here my body ends”? Should we count the sun as a part of our body or not? This is the great question. Scientists ask: where are we to draw the line and say, “Here the body ends”?

वहां सूरज पर जरा-सी हलचल होती है और आपमें फर्क हो जाता है। आपको पता नहीं है। पिछले बीस वर्षों में सूरज और आदमी के शरीर पर गहन अध्ययन हुए हैं।

There is a slight agitation on the sun, and a change happens in you. You do not know it. In the last twenty years deep studies have been done on the sun and the human body.

अमेरिका के एक रुग्ण चिकित्सालय में, वे बड़े हैरान थे कि किसी-किसी दिन विक्षिप्त लोगों का जो हिस्सा था, उसमें किसी-किसी दिन पागल ज्यादा पागल मालूम पड़ते थे। और कभी-कभी बहुत शांत मालूम पड़ते थे और कभी-कभी बहुत पागल मालूम पड़ते थे। और जब यह पागलपन का दौर आता था, तो किसी एक पागल को नहीं आता था, यह सारे पागलों को आता था। ऐसा लगता था कि एक पीरियाडिकल सर्किल है। जैसे समुद्र में बाढ़ आती है, उतर जाती है; ज्वार चढ़ता है, भाटा आ जाता है।

In an American hospital they were very surprised that on certain days the patients in the psychiatric ward seemed more disturbed; sometimes very quiet; sometimes intensely agitated. And when this phase came, it did not come to just one patient—it came to all. It seemed as if there was a periodic cycle, like the ocean tide rises and falls.

तो तीन वर्ष तक निरंतर उन पागलों के रिकार्ड को रखा गया कि किस दिन, कब, क्यों? कोई कारण नहीं मिलता था। क्योंकि भोजन में कोई फर्क पड़ा? नहीं पड़ा। कोई अधिकारी बदले गए? नहीं बदले गए। कोई चिकित्सा बदली गई? नहीं बदली गई। कोई फर्क नहीं है। जैसी व्यवस्था है, रूटीन, वैसा सब चल रहा है। अचानक एक दिन सारे पागल ज्यादा पागल हो जाते हैं। एक दिन सारे पागल ज्यादा शांत हो जाते हैं।

For three years they continuously kept records—on which day, when, why. No cause could be found. Any change in food? No. Any staff changes? No. Any change in treatment? No. Nothing was different. Everything was running as per routine. Suddenly one day all the insane would become more insane; one day all would become quieter.

सब तरह की खोजबीन के बाद जो नतीजा हाथ में आया, वह यह कि सूरज से संबंध है। सूरज पर तूफान जब उठते हैं, तब वे पागल ज्यादा पागल हो जाते हैं। और जब सूरज का तूफान शांत हो जाता है, तो वे पागल शांत हो जाते हैं।

After all kinds of investigation the conclusion that emerged was this: there is a connection with the sun. When storms arise on the sun, those mentally ill become more disturbed; when the solar storms quiet down, they quiet down.

और अब तो एक पूरा विज्ञान खड़ा हो रहा है कि सूरज पर जो कुछ घटता है, उसका ठीक अध्ययन किए बिना, आदमी के जीवन में क्या घटता है, नहीं कहा जा सकता। हर नब्बे साल में सूरज पर बड़ी क्रांति घटित होती है। और जमीन पर जो भी उपद्रव होते हैं, वे हर नब्बे साल के पीरियड में होते हैं। हर ग्यारह साल में सूरज पर छोटा तूफान आता है। जमीन पर जो युद्ध होते हैं, उनका पीरियाडिकल जो वर्तुल है, वह ग्यारह साल है।

And now an entire science is arising: without a precise study of what happens on the sun, one cannot say what is happening in the life of man. Every ninety years a great revolution takes place on the sun, and the upheavals that happen on the earth occur in that ninety-year period. Every eleven years a smaller storm comes on the sun; the periodic cycle of wars on earth is eleven years.

अमेरिका में ऐसा अध्ययन हो, तो समझ में आता है। रूस में भी इस तरफ अध्ययन हुए हैं। और रूस के मनोवैज्ञानिक और वैज्ञानिक भी चकित हो गए हैं। और रूस में तो मानना बहुत मुश्किल है कि उन्नीस सौ सत्रह की जो क्रांति है, वह लेनिन, ट्राटस्की और कम्यूनिज्म के कारण नहीं हुई, बल्कि चांद या सूरज पर कोई उपद्रव हुआ, उसके कारण हुई।

If such a study were to be in America, it would be understandable. But studies have been done in Russia too, and the Russian psychologists and scientists were astonished as well. And in Russia it is very difficult to accept that the revolution of 1917 happened not because of Lenin, Trotsky and communism, but because some disturbance happened on the moon or the sun.

पर रूस भी क्या करे! आज का सारा अध्ययन यह बता रहा है कि सूरज पर जो भी घटित होता है, आदमी उससे तत्क्षण प्रभावित होता है। तत्क्षण! और आदमी के जगत में जो भी घटित होता है, वह सूरज से, तारों से जुड़ा है।

But what can Russia do! Today’s studies are telling us that whatever happens on the sun immediately affects man—immediately! And whatever happens in the world of man is connected with the sun and the stars.

कहां आप समाप्त होते हैं? कहां आपकी सीमा है?

आपकी भी सीमा नहीं है। राम की तो फिक्र छोड़ें, कृष्ण की तो फिक्र छोड़ें। आप भी असीम हैं। यहां प्रत्येक बिंदु विराट है। और यहां प्रत्येक बूंद सागर है। हमें बूंद दिखाई पड़ती है, क्योंकि देखने की हमारी क्षमता सीमित है।

Where do you end? Where is your boundary? You too have no boundary. Forget worrying about Rama and Krishna—you too are boundless. Here every point is vast; here every drop is the ocean. We see a drop because our capacity to see is limited.

तो जैसे-जैसे क्षमता बढ़ती है, वैसे-वैसे आकार छूटने लगता है और निराकार दिखाई पड़ने लगता है। जैसे-जैसे क्षमता विराट होने लगती है, बड़ी होने लगती है, विराट प्रकट होने लगता है। जिस दिन हमारे पास देखने का कोई ढांचा नहीं रह जाता, दृष्टि पूरी मुक्त और शून्य हो जाती है, उस दिन हम विराट के सामने खड़े हो जाते हैं।

As the capacity increases, form begins to drop away and the formless begins to be seen. As the capacity becomes vast, the vast reveals itself. The day there remains no framework to our seeing, when vision becomes totally free and empty, that day we stand before the Vast.

राम को आप देखते, तो आप तो आदमी ही कहते। क्योंकि आप आदमी के सिवाय राम में भी कुछ नहीं देख सकते हैं। आप कृष्ण को देखते, तो उनको भी आदमी कहते। क्योंकि आपके देखने का ढंग! लेकिन कुछ और तरह के देखने वाले लोग भी हैं। उन्होंने कृष्ण में देख लिया भगवान को, उन्होंने राम में देख लिया भगवान को।

If you had seen Rama, you would have called him a man—for you cannot see anything other than a man even in Rama. If you had seen Krishna, you would have called him a man too—because of your way of seeing. But there are people who see differently: they saw God in Krishna, they saw God in Rama.

लोग मुझसे पूछते हैं कि राम हुए, कृष्ण हुए, बुद्ध, महावीर हुए, जीसस हुए, लाओत्से हुए, ये सब बहुत पहले हुए, अब क्यों नहीं होते हैं?

अब भी होते हैं। लेकिन पहले उन्हें पहचानने वाले ज्यादा लोग थे, अब उन्हें पहचानने वाले कम लोग हैं। बस, उतना ही फर्क है। और आप इस फिक्र में न पड़ें। अगर आप बुद्ध के समय भी होते, तो आप बुद्ध को पहचान नहीं सकते थे। और आप थे। यह कहना ठीक नहीं कि होते; आप थे। और नहीं पहचान पाए, इसीलिए आप अभी भी हैं। नहीं तो अभी तक तिरोहित हो गए होते। अगर पहचान गए होते, तो वह रास्ता आपको दिख गया होता, तो आप अभी तक वाष्पीभूत होकर दूसरे लोक में प्रवेश कर जाते। हम हैं इसलिए, तभी तक हम हैं, जब तक हम नहीं पहचान पाते, जब तक हमें नहीं दिखाई पड़ पाता।

People ask me: Rama happened, Krishna happened, Buddha, Mahavira happened, Jesus happened, Lao Tzu happened—their time was long ago; why do they not happen now? They still happen. But earlier there were more people who could recognize; now there are fewer. That is the only difference. And do not worry about it. Even if you had been in the time of Buddha, you could not have recognized him. And you were. It is not right to say “if you had been”; you were. And because you did not recognize, therefore you are still here. Otherwise by now you would have disappeared. If you had recognized, the path would have been revealed to you, and by now you would have evaporated and entered another realm. We are, only so long as we do not recognize—only so long as it does not appear to us.

एक व्यक्ति में भी हमें झलक मिल जाए विराट की, तो फिर सब में मिलने लगेगी। वह तो शुरुआत है। कोई राम और कृष्ण अंत थोड़े ही हैं, शुरुआत हैं। उनमें दिखाई पड़ जाए, तो फिर कहीं भी दिखाई पड़ने लगेगी। फिर हमारा अनुभव हो गया।

If even in one person we get a glimpse of the Vast, then it will begin to be seen in all; that is the beginning. Rama and Krishna are not the end—they are the beginning. If it becomes visible in them, then it begins to be seen anywhere; then it has become our own experience.

इसलिए हमने पत्थर की भी मूर्तियां बनाईं। जिन्होंने पत्थर की मूर्तियां बनाईं, बड़े होशियार लोग थे। क्योंकि उन्हें एक दफा दिखाई पड़ गया, तो फिर पत्थर में भी दिखाई पड़ने लगा। एक दफा दिखाई पड़ जाए, तो कहीं भी दिखाई पड़ेगा। फिर पत्थर में भी वही दिखाई पड़ेगा। फिर कोई कारण नहीं है। फिर कहीं कोई बाधा नहीं है। फिर कोई रुकावट रोक नहीं सकती। जो मुझे दिख गया एक दफा, वह फिर मैं कहीं भी देख लूंगा।

That is why we made stone images as well. Those who made stone images were very intelligent people. Because once it has been seen, then it begins to be seen even in stone. Once it is seen, it will be seen anywhere. Then in stone too the same will be seen. Then there is no reason, no obstacle anywhere; no hindrance can prevent it. What I have seen even once, I will then see anywhere.

लेकिन देखने के लिए बड़ी बात यह नहीं है कि राम भगवान हैं या नहीं। यह बड़ा सवाल नहीं है। यह असंगत है। बड़ा सवाल यह है कि मेरे पास भगवान को देखने की आंख है या नहीं!

But for seeing, the great point is not whether Rama is God or not. That is not a great question; it is irrelevant. The great question is whether I have the eyes to see God or not.

बुद्ध के पिछले जन्म की घटना है कि बुद्ध पिछले जन्म में, जब वे अज्ञानी थे और बुद्ध नहीं हुए थे.। अज्ञान का एक ही मतलब है हमारे मुल्क में कि जब तक उनको पता नहीं चला था कि मैं भगवान हूं। जब तक वे जानते थे कि मैं आदमी हूं। तब जब वे अज्ञानी थे, उनके गांव में एक बुद्धपुरुष का आगमन हुआ। तो बुद्ध उनका दर्शन करने गए। उनके चरणों में गिरकर नमस्कार किया। और जब वे नमस्कार करके खड़े हुए, तो बहुत चकित हो गए। समझ में नहीं पड़ा कि क्या हो गया! वे जो बुद्धपुरुष थे, उन्होंने बुद्ध के चरणों में सिर रखकर नमस्कार किया।

There is an incident from Buddha’s past life. In his previous birth, when he was ignorant and had not yet become a Buddha—ignorance in our land means only this: that he had not yet come to know “I am God”; as long as he still believed “I am a man”—when he was ignorant, a realized being came to his village. Buddha went for his darshan. He fell at his feet in salutation. And when he rose after bowing, he was very surprised—he could not understand what had happened: that realized man placed his head at Buddha’s feet and bowed.

तो बुद्ध बहुत घबड़ा गए और उन्होंने कहा, आप यह क्या करते हैं! इससे मुझे पाप लगेगा। मैं आपके पैर छुऊं, यह उचित है। क्योंकि आप पा चुके हैं, मैं अभी भटक रहा हूं। आप मंजिल हैं, मैं अभी रास्ता हूं। मैं आपके चरणों में झुकूं, यह ठीक है। अभी मेरी खोज बाकी है, आपकी खोज पूरी हो गई। आप क्यों मेरे चरणों में झुकते हो?

Buddha was very embarrassed and said, What are you doing! This will give me sin. That I should touch your feet is proper—because you have attained and I am still wandering. You are the goal; I am still the path. That I bow at your feet is right; my search is still incomplete, yours is complete. Why do you bow at my feet?

तो उन बुद्धपुरुष ने बुद्ध को कहा, तुझे वही दिखाई पड़ता है अभी, जो तू देख सकता है। मैं तेरे भीतर उसको भी देखता हूं, जो तुझे दिखाई नहीं पड़ता है। मैंने जिसे पा लिया है, वह मुझे तेरे भीतर भी दिखाई पड़ता है। मैं तेरे चरण नहीं छू रहा हूं; मैं उसके चरण छू रहा हूं। और एक दिन तुझे भी वह दिखाई पड़ जाएगा। यह समय का भर फासला है। चरणों में कोई फर्क नहीं है; समय भर का फासला है। जो आज तुझे दिखाई नहीं पड़ रहा है, मुझे दिखाई पड़ रहा है, वह कल तुझे भी दिखाई पड़ जाएगा।

That realized one said to Buddha: You can only see what you are able to see right now. I see in you that which you cannot yet see. What I have attained, I see that in you as well. I am not touching your feet; I am touching his feet. And one day you too will see him. It is only a distance of time. There is no difference in the feet—there is only the gap of time. What is not visible to you today is visible to me; tomorrow it will be visible to you too.

और जब बुद्ध को ज्ञान हुआ, तो उन्होंने पहला स्मरण अपने पिछले जन्म के उस बुद्धपुरुष का किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं समझ पाया कि उन्हें क्या दिखाई पड़ा होगा। आज मुझे भी दिखाई पड़ रहा है, लेकिन यह सदा मेरे साथ था और मुझे दिखाई नहीं पड़ा।

And when Buddha became enlightened, the first remembrance he had was of that realized one from his previous birth. He said, Today I understand what he must have seen. Today I too can see it—but it was always with me, and I could not see it.

नजर न हो, तो आपके पास भी रखी हो संपदा, तो भी दिखाई नहीं पड़ सकती। अंधे के पास दीया जल रहा हो, क्या अर्थ है? और बहरे के पास वीणा बज रही हो, क्या अर्थ है? कोई अर्थ नहीं है। क्योंकि वह घटना घट ही नहीं रही है। जब तक आपके पास संवेदना की इंद्रिय न हो, तब तक कुछ भी नहीं है।

If there is no vision, even a treasure kept right beside you cannot be seen. If a lamp is burning beside a blind man, what meaning does it have? And if a lute is playing beside a deaf man, what meaning? None. Because for them the event does not happen at all. Until you have the organ of sensitivity, there is nothing.

अगर आपको भगवान दिखाई न पड़ता हो राम में, तो इसकी फिक्र में मत पड़ना कि राम भगवान हैं या नहीं। इसका आपके पास निर्णय करने का कोई उपाय नहीं है। कोई मापदंड, कोई तराजू नहीं है, जिस पर नाप सकें कि कौन आदमी भगवान है और कौन नहीं है। इस फिक्र में भी मत पड़ना। यह व्यर्थ की कोशिश है।

If God does not appear to you in Rama, do not worry about whether Rama is God or not. You have no means to decide. There is no measure, no scale on which you could weigh who is God and who is not. Do not get entangled in this; it is a futile effort.

अगर आपको राम में, कृष्ण में, बुद्ध में, कहीं भगवान न दिखाई पड़ते हों, तो आप इस फिक्र में पड़ना कि मेरे पास आंख भगवान को देखने की है या नहीं! उसकी खोज में लग जाना। जिस दिन वह आंख आपके पास होगी, उस दिन राम में ही नहीं, रावण में भी भगवान दिखाई पड़ेंगे। उस दिन फिर कोई जगह ही न बचेगी, जहां वे न हों।

If you do not see God in Rama, in Krishna, in Buddha—anywhere—then worry about this: Do I have eyes to see God or not? Set out in search of that. The day those eyes are with you, that day not only in Rama but even in Ravana you will see God. Then there will be no place left where he is not.

नानक गए मक्का, तो सो गए रात। थके थे। पुजारी बहुत चिंतित हुए, वे आए। क्योंकि नानक ने पैर कर लिए थे मक्का के पवित्र मंदिर की तरफ। तो उन पुजारियों ने कहा कि नासमझ, अपने को बड़ा ज्ञानी समझता है, और इतनी भी तुझे अक्ल नहीं कि पवित्र मंदिर की तरफ पैर किए हुए है!

Nanak went to Mecca and slept at night; he was tired. The priests became very concerned and came, because Nanak had stretched his feet toward the sacred mosque of Mecca. They said, “Foolish man! You think yourself very wise, and you do not even have the sense not to turn your feet toward the sacred shrine!”

तो नानक ने कहा कि तुम मेरे पैर वहां कर दो, जहां उसका पवित्र मंदिर न हो। मैं भी बड़ी चिंता में हूं। तुम आ गए, अच्छा हुआ। मैंने भी बहुत सोचा कि पैर कहां करूं, क्योंकि वह सब जगह मौजूद है। और कहीं तो पैर करूंगा! सोनाहै मुझे; थका-मांदा हूं। अब तुम आ गए, तुम हल कर दो। तुम मेरे पैर पकड़ो और उस तरफ कर दो, जहां वह न हो।

Nanak said, “Then turn my feet to the place where his sacred temple is not. I too am in great difficulty. It is good you have come. I wondered a lot: where should I place my feet?—because he is present everywhere. And I must sleep—I am tired and worn out. Now that you have come, you solve it. Take hold of my feet and turn them in the direction where he is not.”

कहानी बड़ी मीठी है। और यह कि पुजारियों ने उनके पैर सब तरफ करने की कोशिश की और बड़ी मुश्किल में पड़ गए, जहां पैर किए, वहीं मक्का हट गया। मक्का हटा कि नहीं, यह बड़ा सवाल नहीं है। बड़ा सवाल यही है कि सच में ही कहां पैर करिएगा जहां भगवान नहीं है!

The story is very sweet: the priests tried to turn his feet in all directions and got into great difficulty—for wherever they turned his feet, there the Kaaba seemed to move. Whether the Kaaba moved or not is not the big question. The big question truly is: where will you place your feet where God is not?

नानक को अगर एक दफा दिखाई पड़ गया है उसका होना, तो अब कोई जगह नहीं है, जहां वह न हो। अब वह सब जगह है। अब तो कहीं भी पैर करो, कहीं भी सिर रखो। पैर भी उस पर ही पड़ेंगे, सिर भी उस पर पड़ेगा। उठो-बैठो तो उसके भीतर, चलो तो उसके भीतर, अब वही है और कुछ भी नहीं है।

If once Nanak has seen his presence, then there is no place where he is not. Now he is everywhere. Now place your feet anywhere, place your head anywhere—the feet will fall on him, the head will fall on him. When you rise or sit, it is within him; when you walk, it is within him. Now he alone is, and nothing else.

देखने की क्षमता हो, नानक की आंख हो, तो फिर सब जगह है। और हमारी आंख हो, तो फिर कहीं भी नहीं है। फिर हमको चिंता इसकी भी होती है कि राम में भी शक होता है, बुद्ध में भी शक होता है।

If there is the capacity to see—if there are Nanak’s eyes—then he is everywhere. And with our eyes, then he is nowhere. Then we even worry and doubt about Rama, about Buddha.

और आप ऐसा मत समझना कि आपको ही शक होता है। उस दिन भी जो लोग थे, उनको भी शक था। कोई सारे लोगों ने बुद्ध को मान लिया था, ऐसा नहीं है; कि सारे लोगों ने महावीर को मान लिया था, ऐसा नहीं है; कि सारे लोगों ने कृष्ण को मान लिया था, ऐसा भी नहीं है। बहुत थोड़े से लोग पहचान पाते हैं।

And do not think that only you have doubts. Even in those days the people had doubts. It is not that all people accepted Buddha; not that all accepted Mahavira; not that all accepted Krishna. Very few recognize.

जो पहचान ले, वह धन्यभागी है। इस पहचानने से कोई कृष्ण को फायदा होता है, ऐसा नहीं है। इस पहचानने से, वह जो पहचान लेता है, उसको ही फायदा हो जाता है। एक में भी दिख जाए, तो देखने की कला आ जाती है, फिर सब में देखा जा सकता है।

The one who recognizes is blessed. From this recognizing no benefit comes to Krishna; the benefit comes to the one who recognizes. If it is seen even in one, the art of seeing is learned—then it can be seen in all.

एक दूसरे मित्र ने पूछा है कि कीर्तन के समय हम अपने मन के सामने कौन-सी छवि रखें, जिससे मन केंद्रित हो जाए?
Another friend has asked: During kirtan, what image should we hold before the mind so that the mind becomes concentrated?

मन को केंद्रित नहीं करना है, मन को विसर्जित करना है। इन दोनों में फर्क है।

The mind is not to be concentrated; the mind is to be dissolved. There is a difference between the two.

मन केंद्रित भी हो जाए, तो भी मन रहेगा। कोई छवि मन में बना ली, तो छवि पर मन केंद्रित हो जाएगा। लेकिन छवि रहेगी, मन भी रहेगा। दो बने रहेंगे।

Even if the mind becomes concentrated, it still remains mind. If you create an image in the mind, the mind will concentrate on the image. But the image remains, and the mind remains. Two remain.

कीर्तन का अंतिम लक्ष्य, ध्यान का अंतिम लक्ष्य, प्रार्थना का, पूजा का अंतिम लक्ष्य--एक बच रहे, छवि कोई न रहे।

The ultimate aim of kirtan, the ultimate aim of meditation, of prayer, of worship, is that only One remains—no image remains.

तो जब आप कीर्तन कर रहे हैं, तो छवि की फिक्र न करें। छवि आ जाए, तो हटाने की भी फिक्र न करें। छवि न आए, तो लाने की भी फिक्र न करें। आप तो सिर्फ लीन होने की, डूबने की फिक्र करें। मिटने की फिक्र करें।

So when you are doing kirtan, don’t worry about images. If an image arises, don’t worry about removing it. If no image arises, don’t worry about bringing one. Care only for being absorbed, for drowning. Care for dissolving.

जब आप एकाग्र करने की चेष्टा करते हैं, तो मन पर तनाव पड़ता है। तनाव बेचैनी पैदा करेगा। एकाग्र करने की चेष्टा ही मत करें। खोने की चेष्टा करें। जैसे बूंद सागर में डूब रही है, ऐसे आप विराट में डूब रहे हैं, निराकार में खो रहे हैं। जैसे दीए को कोई फूंककर बुझा दे और वह खो जाए शून्य में, ऐसे आप भी खो रहे हैं। लीन होने की चिंता करें, डूबने की चिंता करें, मिटने की चिंता करें। एकाग्र करने की चेष्टा मत करें, विसर्जित होने की, मेल्टिंग, जैसे बर्फ पिघल रही है।

When you try to concentrate, you put a tension on the mind. Tension will create restlessness. Do not attempt concentration. Attempt losing yourself. As a drop sinks into the ocean, so you are sinking into the Vast, you are losing yourself in the formless. As if someone blew out a lamp and it lost itself in the void, so too you are being lost. Be concerned with absorption, with drowning, with effacing yourself. Do not try to concentrate; try to dissolve—melting, like ice melting.

एक खयाल कर लें, जैसे बर्फ हो गए आप और पिघल रहे हैं, और बहते जा रहे हैं, और नदी में लीन होते जा रहे हैं। पिघलने की, खोने की, डूबने की!

Just take this one feeling: as if you have become ice and you are melting, flowing, and merging into the river. Melting, losing, drowning!

अगर आपके कीर्तन में यह भाव-दशा बनी रहे, धीरे-धीरे नृत्य गहन होने लगेगा, धीरे-धीरे आवाज प्रगाढ़ होने लगेगी। और धीरे-धीरे नृत्य के साथ आपके भीतर बहुत कुछ टूटने लगेगा, समाप्त होने लगेगा। वह जो अहंकार था, वह गिरने लगेगा। कोई क्या कहेगा! कोई क्या सोचेगा! मैं क्या पागलपन कर रहा हूं! वह सब समाप्त होने लगेगा। धीरे-धीरे-धीरे आप भूल जाएंगे कि आप हैं, भूल जाएंगे कि जगत है। और जब यह विस्मरण का क्षण आ जाए कि न समझ में आए कि मैं कौन हूं, न समझ में आए कि चारों तरफ कौन है, तो समझना कि यह स्मृति की शुरुआत हुई।

If this mood is maintained in your kirtan, gradually the dance will deepen, gradually the voice will grow more intense. And gradually much within you will start breaking and ending along with the dance. Ego will begin to fall away. “What will people say? What will they think? Am I being foolish?”—all that will start disappearing. Slowly, slowly you will forget that you are; you will forget that the world is. And when that moment of forgetfulness comes—when you cannot make out who you are, nor who is all around—understand that the true remembrance is beginning.

इस विस्मरण में, जगत की तरफ से इस विस्मरण में भीतर का स्मरण आना शुरू हो जाता है। जब जगत भूलने लगता है, तो परमात्मा याद आने लगता है। परमात्मा के याद आने का मतलब यह नहीं है कि कोई छवि याद आने लगती है। परमात्मा के याद आने का मतलब यह है कि वह जो जिसको विलियम जेम्स ने ओशनिक फीलिंग कहा है, समुद्र होने की भाव-दशा। बूंद होने का भाव नहीं, समुद्र होने का भाव आने लगता है।

In this forgetfulness of the world, the inner remembrance begins to arise. As the world is forgotten, the Divine begins to be remembered. To remember the Divine does not mean that some image appears. It means what William James called the oceanic feeling—the mood of being an ocean. Not the feeling of being a drop, but the feeling of being the ocean.

फिर आप विराट हो जाते हैं। और फिर हवाएं चलती हैं, तो ऐसा नहीं कि आपके बाहर चल रही हैं, आपके भीतर चलती हैं। वृक्ष हिलते हैं, तो आपके बाहर नहीं, आपके भीतर हिलते हैं। चांद-तारे आपके भीतर चलते हैं। आपके आस-पास जो लोग नाच रहे हैं और कीर्तन कर रहे हैं, वे भी आपके बाहर नहीं रह जाते, आपके भीतर प्रवेश हो जाते हैं। आप फैलकर बड़े हो जाते हैं। और आपके भीतर सब होने लगता है।

Then you become vast. And when the winds blow, it isn’t that they are blowing outside you—they blow within you. When trees sway, they don’t sway outside you—they sway within you. The moon and stars move within you. The people dancing and singing kirtan around you no longer remain outside; they enter within. You expand and become great—and everything begins to happen within you.

छवि की बहुत फिक्र न करें। आ जाए, तो हटाने की भी चेष्टा मत करें। क्योंकि हटाने में भी फिर चेष्टा शुरू हो जाती है। आ जाए तो राजी, न आए तो राजी। अगर आप किसी छवि को प्रेम करते रहे हैं, तो वह आ जाएगी। अगर कृष्ण से आपका लगाव है, तो जब आप मस्त होंगे तो पहली घटना यही घटेगी कि कृष्ण आपको दिखाई पड़ने लगेंगे। अगर आपका क्राइस्ट से प्रेम है, तो आप मस्त होते से, पहली घटना, क्राइस्ट के पास आप पहुंच जाएंगे।

Don’t worry much about images. If one comes, don’t try to remove it—because removing too becomes a striving. If it comes, fine; if it doesn’t, fine. If you have loved any image, it will come. If you are devoted to Krishna, then when you are intoxicated the first thing will be that Krishna will begin to appear to you. If you love Christ, then as soon as you are lost, the first happening is you will arrive at Christ.

मजे से उनको रहने दें। उनको हटाने की भी कोई जरूरत नहीं है। लेकिन उन पर एकाग्र होने की भी कोई जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे वे भी खो जाएंगे। और जब वे भी खो जाएंगे, तब निराकार प्रकट होता है। जहां राम भी खो जाते हैं, कृष्ण भी खो जाते हैं, बुद्ध भी, क्राइस्ट भी.। क्योंकि वे हमारे अंतिम पड़ाव हैं।

Let them be, happily. There is no need to remove them. But there is no need to concentrate on them either. Slowly, they too will dissolve. And when they too dissolve, the formless appears—where even Rama is lost, Krishna is lost, Buddha and Christ too—because they are our last stepping stones.

इसे ठीक से समझ लें।

Understand this well.

जहां संसार समाप्त होता है, वहां खड़े हैं क्राइस्ट, बुद्ध, कृष्ण। उनकी प्रतिमाएं आखिरी तख्ती है, जहां संसार समाप्त होता है; वहां वे खड़े हैं। जब उनका भाव आता है, तो उसका अर्थ है कि अब हम किनारे आ गए। लेकिन उन तख्तियों को पकड़कर रुक नहीं जाना है। देखते रहना है, और आगे, और आगे, और आगे, जहां वे भी खो जाएंगे, वहां लीन हो जाना है। देखते-देखते, आनंद से, धीरे-धीरे सब छोड़ देना है।

Where the world ends, there stand Christ, Buddha, Krishna. Their images are the final planks at the edge of the world; there they stand. When their presence comes, it means we have reached the shore. But don’t cling to those planks and stop. Keep seeing—beyond, and beyond, and beyond—where even they dissolve; merge there. Watching, rejoicing, slowly, slowly let everything go.

यह छोड़ने की घटना शरीर को छोड़ने से शुरू होती है। कीर्तन की यही मौज और आनंद है कि आप शरीर को छोड़ दिए हैं।

This letting go begins with letting go of the body. This is the very delight and joy of kirtan—that you leave the body aside.

लोग मुझसे पूछते हैं कि कोई व्यवस्था होनी चाहिए। कोई ढंग से नृत्य, कोई ताल, लय, यह सब व्यवस्था होनी चाहिए!

People ask me whether there should be some system—some regulated dance, some rhythm, some measure, some order.

व्यवस्था से कीर्तन का कोई संबंध नहीं है। सच तो यह है कि कीर्तन व्यवस्था तोड़ने का एक उपाय है। कि आपके भीतर अब कोई व्यवस्था करने की चेष्टा नहीं है। आपने छोड़ दिया शरीर को, जैसा जो हो रहा है, आप होने दे रहे हैं। अब आप बीच-बीच में नहीं आ रहे हैं कि कैसा पैर उठाऊं, कैसा पैर न उठाऊं। अब जो हो रहा है, होने दे रहे हैं।

Kirtan has no relationship with order. In truth, kirtan is a device to break order—to end the inner tendency to organize. You have dropped the body; whatever happens, you allow it to happen. You no longer come in between to decide which foot to lift, which not to lift. Now whatever is happening, you let it happen.

और यह छोड़ना शरीर का, पहला अनुभव है विसर्जन का। फिर मन को भी छोड़ देना है। जो हो रहा है, होने देना है। धीरे-धीरे शरीर और मन अपने आप गति करने लगेंगे और आप सिर्फ साक्षी रह जाएंगे, अपने ही शरीर, अपने ही मन के।

And this relinquishing of the body is the first taste of dissolution. Then the mind too has to be dropped. Whatever is happening, let it happen. Gradually the body and mind will move on their own, and you will remain only a witness—of your own body and your own mind.

मैं पढ़ रहा था, रूसी अंतरिक्ष यात्री पैकोव जब पहली दफा छत्तीस घंटे जमीन की परिधि में परिक्रमा किया, तो उसने अपने संस्मरण लिखे लौटकर। उसने अपनी डायरी में लिखा है.। क्योंकि जैसे ही जमीन का गुरुत्वाकर्षण समाप्त होता है, तो हाथ-पैर निर्भार हो जाते हैं, वेटलेस हो जाते हैं। अंतरिक्ष में कोई वजन तो नहीं है। वजन तो आप में भी नहीं है। जमीन की कशिश की वजह से वजन मालूम पड़ता है। दो सौ मील जमीन के पार जाने के बाद वजन समाप्त हो जाता है, आप निर्भार हो जाते हैं।

I was reading that when the Russian astronaut Paikov circled the earth for the first time for thirty-six hours, he wrote his reminiscences afterward. He wrote in his diary that as soon as the earth’s gravity ends, your limbs become weightless; there is no weight in space. There is no inherent weight in you either; it is only the pull of the earth that makes weight seem real. About two hundred miles beyond the earth, weight ceases; you become weightless.

तो पैकोव ने लिखा है कि जब मैं सोने लगा, तो बड़ी मुसीबत मालूम पड़ी। क्योंकि मेरा पूरा शरीर तो बेल्ट से बंधा था, लेकिन मेरे दोनों हाथ ऐसे अधर में लटक जाते थे। तो मैं उनको खींचकर नीचे कर लेता। खींचकर नीचे कर लेता तब तो ठीक, लेकिन जैसे ही झपकी आनी शुरू होती, मेरा खिंचाव बंद हो जाता, हाथ दोनों फिर अधर में लटक जाते! तो उसने लिखा है कि बीच आधी रात में नींद खुली, अपने दोनों हाथ ऐसे लटके हुए देखकर मुझे पहली दफे साक्षी-भाव हुआ, कि मेरा शरीर अपना ही शरीर, अपने बस के बाहर ऐसा अधर में लटका हुआ है!

Paikov wrote that when he tried to sleep, it proved quite troublesome. His whole body was strapped by belts, but his hands would hang suspended in midair. He would pull them down, and that was fine; but as soon as he began to doze, his effort stopped and both hands would again float in midair! He writes that at midnight he awoke and, seeing his own hands hanging there, for the first time he felt the witness—that his own body, beyond his control, was hanging in space!

कीर्तन की गहराई में जब शरीर को आप बिलकुल छोड़ देते हैं उन्मुक्त, और जो होता है, होने देते हैं, तत्क्षण आपको भीतर लगता है कि मैं शरीर से अलग हूं। अब शरीर अपनी गति से चल रहा है। शरीर अपनी गति कर रहा है और मैं देख रहा हूं। जैसा पैकोव को हुआ होगा, ऐसा कीर्तन में आपको सहज ही हो सकता है।

When in the depth of kirtan you leave the body utterly unbound and let whatever happens happen, instantly you begin to feel within that you are separate from the body. Now the body moves on its own. The body acts, and you watch. What happened to Paikov can happen very naturally in kirtan.

और बड़े मजे की बात है कि आज नहीं कल अंतरिक्ष-यात्रा को हम आत्म-साधना के लिए उपयोग में ला सकेंगे। और अतीत में साधकों को जो काम वर्षों तक करके हल होता था, वह अंतरिक्ष में साधक को घंटों में भी हो जा सकता है। क्योंकि जमीन पर रहकर, मैं शरीर नहीं हूं, इस भाव का अनुभव करने में वर्षों लग जाते हैं, क्योंकि जमीन पूरे वक्त खयाल दिलाती है कि तुम शरीर हो।

And the delightful thing is that sooner or later we will be able to use space travel for inner practice. What in the past took seekers years to accomplish might happen in hours in space. On earth it takes years to experience “I am not the body,” because the earth constantly reminds you that you are the body.

इसलिए हमारा साधक हिमालय के पहाड़ पर दूर जाता था, ऊंचाई पर। जितनी ऊंचाई पर जाता था, जमीन से जितना दूर, उतना निर्भार होना आसान हो जाता था। इसलिए हमने कैलाश खोजा था। लेकिन अब कैलाश छोटी-मोटी जगह है। अब हम अंतरिक्ष में, जमीन को बिलकुल छोड़ सकते हैं। और जब अंतरिक्ष यान में किसी साधक का शरीर हवा में ऐसे उड़ रहा हो, जैसे कि गुब्बारा गैस का भरा हुआ हवा में होता है, तब यह अनुभव करना बिलकुल आसान होगा कि मैं शरीर नहीं हूं।

That is why our seekers went high into the Himalayas. The higher you go, the farther from the earth, the easier it is to feel weightless. Hence we discovered Kailash. But now Kailash is a small place. Now we can leave the earth altogether. And when, in a spaceship, a seeker’s body floats in the air like a gas-filled balloon, it will be utterly easy to experience “I am not the body.”

कीर्तन आपको निर्भार कर जाता है, शरीर को आप छोड़ देते हैं, बच्चे की तरह। कभी-कभी तो नृत्य बड़ा क्रांतिकारी काम कर देता है।

Kirtan makes you weightless; you drop the body, like a child. Sometimes dance performs a revolutionary act.

सूफियों में दरवेश नृत्य की व्यवस्था है। दरवेश नृत्य वैसा होता है, जैसे बच्चे चक्कर लगाते हैं, एक ही जगह खड़े होकर फिरकनी करते हैं। तो दरवेश नृत्य में एक ही जगह खड़े होकर फिरकनी की तरह चक्कर लगाया जाता है, व्हिरलिंग। जब आप जोर से एक ही जगह खड़े होकर चक्कर लगाते हैं, सिर घूमने लगता है, चक्कर मालूम होता है। लगता है, गिर जाऊंगा, गिर जाऊंगा। लेकिन अगर आप गिरें न और लगाए चले जाएं, तो थोड़ी ही देर में आपको पता लगेगा कि शरीर चक्कर लगा रहा है और आप खड़े हो गए।

Among the Sufis there is the practice of the dervish dance. The dervish whirls as children whirl—standing in one place, like a spinning top. In the dervish dance one stands in a single spot and whirls—the whirling. When you spin strongly in one place, your head begins to reel; it feels as if you will fall. But if you don’t fall and keep spinning, in a short while you will notice the body is spinning and you are standing still.

छोटे बच्चों को बहुत मजा आता है। मां-बाप रोकते हैं कि मत करो, चक्कर आ जाएगा। मत रोकना। क्योंकि छोटे बच्चों को जो मजा आता है फिरकनी मारने में, वह मजा थोड़े से आत्मा के सुख का ही है। क्योंकि फिरकनी मारने में उनको लगता है कि मैं शरीर नहीं हूं। शरीर घूमने लगता है यंत्र की तरह, और बीच में वे खड़े हो जाते हैं। बच्चे निर्दोष हैं, उनको यह जल्दी हो जाता है।

Small children love it. Parents stop them—“Don’t do that, you’ll get dizzy.” Don’t stop them. The joy children get from whirling is a bit of the very bliss of the soul—because in whirling they feel “I am not the body.” The body starts to revolve like a mechanism, and they stand in the center. Children are innocent; it happens to them quickly.

नृत्य भी आपको बचपन में ले जाना है। कीर्तन आपको बच्चे की तरह सरल कर देना है। जो हो रहा है, होने देना है। और भीतर सजग शांत देखते रहना है। यह साक्षी-भाव बना रहे और अपने को विसर्जित करने की धारणा बनी रहे, तो आपका कीर्तन सफल हो जाता है।

Dance has to take you back to childhood. Kirtan has to make you as simple as a child. Whatever happens, let it happen. Inside, remain alert, silent, watching. If the witnessing stays and the intention to dissolve yourself remains, your kirtan succeeds.

अब हम सूत्र को लें।

Now let us take the sutra.

हे परमेश्वर! सखा ऐसा मानकर, आपके इस प्रभाव को न जानते हुए मेरे द्वारा प्रेम से अथवा प्रमाद से भी, हे कृष्ण, हे यादव, हे सखे, इस प्रकार जो कुछ हठपूर्वक कहा गया है और हे अच्युत, आप हंसी के लिए, विहार, शय्या, आसन और भोजनादिकों में अकेले अथवा सखाओं के सामने भी अपमानित किए गए हैं, वे सब अपराध, अप्रमेयस्वरूप, आपसे मैं क्षमा कराता हूं।

“O Lord! Taking you to be my friend, unaware of your majesty, whatever I have said out of love or even in heedlessness—‘O Krishna, O Yadava, O Friend!’—whatever I have rashly uttered; and, O Achyuta, if for laughter, in sport, on the couch, on the seat, at meals, alone or even before companions, I have shown disrespect to you—O Immeasurable One—these offenses I ask you to forgive.

 

“O Lord of the Universe! You are the Father of this moving and unmoving world; greater than any teacher, most worthy of worship. O One of unsurpassed glory, in all the three worlds there is none equal to you—how then could there be any greater? Therefore, O Master, prostrating my body at your feet and bowing, I pray to you, worthy of praise—be pleased with me. O Deva, just as a father bears with his son, a friend with a friend, and a beloved with her beloved, so too you are fit to pardon my offense.”

यह बड़ी मधुर बात है। बहुत मीठी, अत्यंत आंतरिक। जिस दिन अर्जुन को दिखाई पड़ा है कृष्ण का विराट होना, उनका परमात्मा होना, उस दिन स्वाभाविक है कि उसका मन अनेक-अनेक पीड़ाओं, अनेक-अनेक शरमों, अपराध के भाव से भर जाए। क्योंकि इन्हीं कृष्ण को अनेक बार कंधे पर हाथ रखकर उसने कहा है, हे यादव, हे मित्र, हे सखा! इस विराट को मित्र की तरह व्यवहार किया है। आज सोचकर भी भय लगता है। आज सोचकर भी उसे लगता है कि मैंने क्या किया! क्या समझा मैंने उन्हें अब तक! और मैंने कैसा व्यवहार किया! काश, मुझे पता होता कि क्या छिपा है उनके भीतर, तो ऐसा व्यवहार मैं कभी न करता।

This is very sweet, very tender, utterly intimate. On the day Arjuna saw Krishna’s vastness, his divinity, naturally his mind was filled with many pains, many shames, a sense of offense. Because these very Krishna, upon whose shoulder he had often placed his hand, to whom he had said, “O Yadava, O friend, O companion!”—he had treated the Vast as a friend. Today, just thinking of it, he trembles. He feels, “What have I done? How did I take him all this time? How did I behave? If only I had known what was hidden within him, I would never have behaved so.”

लेकिन बड़े मजे की बात है कि यह अर्जुन को ही लगता हो, ऐसा नहीं है। अगर आप पत्नी हैं, या अगर आप पति हैं, या पिता हैं, या बेटा हैं, जिस दिन आपको परमात्म-अनुभव होगा, उस दिन आपको भी लगेगा कि पत्नी के साथ मैंने कल तक कैसा व्यवहार किया! क्योंकि तब आपको पत्नी में भी वही दिखाई पड़ जाएगा। तब आपको लगेगा, मैंने नौकर के साथ कैसा व्यवहार किया! क्योंकि तब आपको नौकर में भी वही दिखाई पड़ जाएगा। तब आपको लगेगा, अब तक जो भी मैंने किया, वह नासमझी थी। क्योंकि जिसको मैं जो समझ रहा था, वह वह है ही नहीं। यह तो प्रतीक है अर्जुन का यह कहना, यह सभी अनुभवियों को अनुभव होगा।

But the delightful thing is—it isn’t only Arjuna who would feel this. If you are a wife, a husband, a father, a son—on the day you have a glimpse of the Divine, you too will feel, “How have I behaved with my wife until now!” Because then you will see the same One in your wife. You will feel, “How have I behaved with my servant!” Because then you will see the same One in the servant too. You will feel, “Whatever I have done up till now was ignorance. For the one I took him to be—that he is not.” Arjuna’s words are symbolic; every knower experiences this.

रवींद्रनाथ ने लिखा है कि जब उनकी गीतांजलि प्रकाशित हुई और उन्हें नोबल प्राइज मिली। नोबल प्राइज जब तक न मिली थी, तब तक तो कोई फिक्र उनकी करता नहीं था। जब नोबल प्राइज मिली, तो स्वागत-समारंभ शुरू हो गए। सारे कलकत्ते ने स्वागत किया। विरोधी भी मित्र बन गए।

Rabindranath wrote that when his Gitanjali was published and he received the Nobel Prize, until the prize no one cared much, but afterward welcome ceremonies began; all of Calcutta honored him; opponents became friends.

लेकिन एक बूढ़ा उनके पड़ोस में था, जो नोबल प्राइज से जरा भी न डरा। और वह बूढ़ा उन्हें बड़ा परेशान किए हुए था, कि जब उनकी कविताएं छपती थीं, तो वह बूढ़ा अक्सर उनको रास्ते में मिल जाता आते-जाते और कहता कि सुन! परमात्मा का अनुभव हुआ है? क्योंकि वे परमात्मा के बाबत कविताएं लिख रहे थे। ऐसा उनसे कोई भी नहीं पूछता था। कविता ठीक है कि नहीं, यह अलग बात है। लेकिन ऐसा उनसे कोई भी नहीं पूछताथा कि परमात्मा का अनुभव हुआ है!

Yet there was an old man in his neighborhood who wasn’t impressed by the Nobel Prize at all. He had long been a thorn for Rabindranath. When his poems appeared, that old man would often stop him on the road and ask, “Tell me—have you known God?” For he was writing poems about God. No one else asked such a question. Whether the poem was good or not was one thing. But no one asked, “Have you known God?”

बूढ़ा ऐसी तेज आंख से देखता था कि रवींद्रनाथ ने कहा है कि उस आदमी से जितना मैं डरता था, किसी से भी नहीं डरता था। और हिम्मत भी नहीं पड़ती थी कहने की कि अनुभव हुआ है, क्योंकि अनुभव हुआ भी नहीं था। और उससे कहने में कोई सार भी नहीं था। उसकी आंख ही डरा देती थी।

The old man looked with such piercing eyes that Rabindranath said he feared no one as much as he feared that man. Nor did he have the courage to say, “Yes, I have known,” because he had not. And there was no point lying to him; his eyes were frightening.

रवींद्रनाथ ने लिखा है कि मैंने बड़े प्रेम के गीत गाए, बड़ी मित्रता के, लेकिन मेरे मन में उस बूढ़े के प्रति कोई सदभाव कभी नहीं जन्मा। मैं सारे जगत के प्रति प्रेम का गीत गा सकता था उस बूढ़े को छोड़कर; वह जो बूढ़ा था, वह जो पड़ोस में ही रहता था! और उसका जो व्यवहार था, वह ऐसा था कि बड़ा कठोर था।

Rabindranath wrote, “I have sung songs of great love and friendship, yet no goodwill ever arose in me for that old man. I could sing songs of love for the whole world—except for that old man, who lived right next door! And his manner was so harsh.”

फिर रवींद्रनाथ ने लिखा है कि लेकिन एक दिन सारी बात बदल गई। जा रहा था समुद्र के किनारे, वर्षा हुई थी थोड़ी, और रास्ते के किनारे डबरों में पानी भर गया था। सांझ उतर गई। चांद आ गया। पूरे चांद की रात थी, डबरों में, गंदे डबरों में सड़क के किनारे, चांद की छवि बनने लगी, बड़ी प्यारी। फिर सागर के किनारे जाकर देखा चांद को। फिर अचानक एक खयाल आया कि चांद तो चांद ही है, चाहे सागर का स्वच्छ जल हो और चाहे सड़क के किनारे बने गंदे डबरे का गंदा जल हो, चांद के प्रतिबिंब में तो कोई गंदगी नहीं होती। चाहे वह गंदे डबरे में बन रहा हो और चाहे स्वच्छ जल में बन रहा हो, प्रतिबिंब तो गंदा नहीं होता गंदे जल के कारण।

“Then one day everything changed. I was walking by the sea. It had rained a little; puddles had formed by the roadside. Evening descended; the full moon appeared; the moon’s reflection began to form in those dirty puddles—very lovely. Then I saw the moon over the ocean. Suddenly a thought arose: the moon is the moon—whether its reflection is in the ocean’s pure water or in a filthy roadside puddle. The filth of the water does not soil the moon’s reflection. Whether the reflection forms in a dirty puddle or in pure water, the reflection itself is not defiled by the water’s impurity.”

इस खयाल के आते ही समाधि लग गई। यह खयाल अनूठा है। इसका मतलब हुआ कि सीमाएं सब टूट गईं। और प्रतिबिंब कहीं भी बन रहा हो उसका, चाहे राम में, चाहे रावण में, बराबर हो गया। समाधि लग गई, आनंद से हृदय भर गया। नाचता हुआ घर की तरफ लौटने लगा। रास्ते पर वह आदमी मिला। आज मुझे डरा नहीं पाया, आज उसे देखकर भी मैं आनंदित हुआ। उसे मैंने गले लगा लिया। आज उसने मेरी आंख में आंख झांककर देखा, लेकिन मुझसे कहा नहीं कि क्या ईश्वर का अनुभव हुआ है। उसने कहा, तो अच्छा, हो गया! मालूम पड़ता है, हो गया।

“As this thought arose, samadhi descended. It is an extraordinary insight. It means boundaries broke. The reflection of That—whether in Rama or in Ravana—is the same. Ecstasy filled the heart. I began to dance back home. On the road the same old man met me. Today he could not frighten me; seeing him, I felt delighted. I embraced him. He looked into my eyes and, without asking whether I had known God, he said, ‘Good—so it has happened. It seems it has happened.’”

रवींद्रनाथ ने लिखा है, उस दिन के बाद तीन दिन तक ऐसी दशा बनी रही कि जो मिल जाए, उससे ही गले मिलने का हो मन--मित्र हो कि शत्रु हो, अपरिचित कि परिचित, नौकर, मित्र--कोई भी हो। और फिर आदमी चुक गए, तो गाय, घोड़े, उनसे भी गले मिलना होने लगा। फिर वे भी चुक गए, तो वृक्ष, पत्थर, दीवाल। और रवींद्रनाथ ने लिखा है कि दीवाल से मिलकर भी वही अनुभव होने लगा, जो अपनी प्रेयसी से मिलकर हो।

Rabindranath wrote, “For three days thereafter I remained in such a state that whoever I met I wished to embrace—friend or foe, stranger or familiar, servant or companion. When people ran out, I began to embrace cows and horses. When they were done, trees, stones, walls—and even with a wall I felt the same as with my beloved.”

लेकिन उस दिन लगा कि अब तक जो मैंने लोगों से व्यवहार किया है, वह बड़ा बुरा था। जाकर क्षमा मांगने गया उस बूढ़े से कि मुझे माफ कर दो। मैं तुम्हें पहचान ही न पाया कि तुम कौन हो। आज पहचान पाया हूं, तो सबसे क्षमा मांगने के सिवाय और कोई उपाय नहीं है।

But that day he felt that until then his behavior with people had been very bad. He went to the old man to ask forgiveness: “Forgive me. I did not recognize who you are. Today I have recognized; now there is nothing for me to do but seek forgiveness from everyone.”

जिस दिन आपको भी थोड़ी-सी झलक मिलेगी, सिवाय क्षमा मांगने के और कोई उपाय नहीं रह जाएगा। क्योंकि चारों तरफ वही विराट मौजूद है, और हम उसके साथ जो व्यवहार कर रहे हैं, वह बड़ा ओछा है। पर होगा ही व्यवहार ओछा, क्योंकि दृष्टि ओछी है। क्योंकि वह विराट तो कहीं दिखता ही नहीं है।

The day you too have even a little glimpse, you will have no option but to ask forgiveness—because the Vast is present on every side, and the way we behave with it is very petty. How can our behavior be otherwise? Our vision is petty. The Vast does not appear to us anywhere.

ऐसा मैंने सुना है; एक सूफी कथा है। एक सम्राट अपने बेटे पर नाराज हो गया, क्योंकि बेटा कुछ उपद्रवी, हठधर्मी था, उच्छृंखल था। नाराज इतना हो गया कि एक दिन उसने बेटे को राज्य का निकाला दे दिया। उसे कहा कि तू राज्य को छोड़कर चला जा। एक ही बेटा था। बड़ा कष्ट था, लेकिन छोड़ना पड़ा। बाप की भी जिद थी, बेटा भी जिद्दी था। बाप का ही बेटा था, एक से ही ढंग थे; दोनों अहंकारी थे। बेटे ने भी छोड़ दिया। राज्य की सीमा में मत टिकना! तो राज्य की सीमा में न टिककर दूसरे राज्य में चला गया।

I have heard a Sufi story. An emperor grew angry with his son, who was unruly and headstrong. He became so angry that he banished him from the kingdom: “Leave the realm.” He had only one son; it was a great pain, but it had to be done. The father was stubborn, and the son was stubborn—the son of his father, both with the same temperament; both egoistic. The son left the realm and went to another kingdom.

राजा का बेटा था। कभी जमीन पर पैदल भी नहीं चला था, कभी कोई काम भी नहीं किया था। तो सिवाय भीख मांगने के कोई उपाय नहीं रहा। थोड़ा-बहुत तंबूरा बजाना जानता था, थोड़ा गीत-वीत का शौक था, तो गीत, तंबूरा बजाकर भीख मांगने लगा।

He was a prince. He had never walked on the ground, never worked. He had no option but to beg. He knew a little of the tambura, liked to sing, so he sang and played for alms.

दस वर्ष बीत गए। बाप बूढ़ा हुआ, मरने के करीब आया। तो अब उसे लगा कि क्या करे, उस बेटे को खोजा जाए! तो वजीरों को भेजा कि कहीं भी मिले, शीघ्र ले आओ। मौत मेरी करीब है; वही मालिक है, जैसा भी है।

Ten years passed. The father grew old, near death. He thought to find the boy and bring him back. He sent ministers: “Wherever he is, bring him quickly. My death is near; he alone is heir.”

उस दिन जब उस छोटे-से गांव में, जहां एक चाय की दुकान के सामने वह भावी सम्राट भीख मांग रहा था.। गर्मी के दिन थे और आग बरस रही थी और रास्ते तप रहे थे, उन पर पैदल नंगे चलना मुश्किल था। उसके पास जूते नहीं थे। तो वह भीख मांग रहा था एक छोटे-से बर्तन में और लोगों से कह रहा था कि जूते के लिए मुझे पैसे चाहिए। होटल में जो लोग चाय-वाय पी रहे थे, गरीब-गुरबे, वे भी उसको पैसे, दो पैसे, थोड़ी-बहुत चिल्लर उसके बर्तन में थी।

That day, in a small village, the future emperor was begging outside a tea shop. It was summer; the sky rained fire; the roads were burning; walking barefoot was hard. He had no shoes. He begged with a small bowl, asking for money to buy shoes. Poor folk were drinking tea in the shop; they dropped a coin or two; some small change lay in his bowl.

वजीर का रथ आकर रुका। वजीर ने देखा; पहचान गया। वस्त्र अब भी वही थे, दस साल पहले पहनकर जो घर से निकला था। फट गए थे, चीथड़े हो गए थे, गंदे हो गए थे, पहचानना मुश्किल था कि ये सम्राट के वस्त्र हैं। लेकिन पहचान गया मंत्री। आंखें वही थीं। चेहरा काला पड़ गया था। शरीर सूख गया था। हाथ में भिक्षा-पात्र था। पैर में फफोले थे।

A minister’s chariot stopped. He saw and recognized the prince. He still wore the same clothes from ten years back—now torn, ragged, filthy—unrecognizable as royal. But the minister knew—the eyes were the same. The face had darkened; the body had withered; a begging bowl in hand; blisters on his feet.

मंत्री नीचे उतरा। वह भिक्षा-पात्र फैलाए हुए था। भिक्षा-पात्र! पास में रथ आकर रुका है, सोचा कि भिक्षा-पात्र इस तरफ करूं। देखा मंत्री है। हाथ से भिक्षा-पात्र छूट गया। एक क्षण में दस साल मिट गए।

The minister alighted. The beggar extended his bowl toward the chariot. Seeing the minister, the bowl fell from his hand. In a moment, ten years vanished.

मंत्री चरण पर गिर पड़ा और कहा कि महाराज, वापस चलें।

The minister fell at his feet: “Sire, let us go back.”

भीड़ इकट्ठी हो गई। गांव सब आ गया पास। लोग पैरों पर गिरने लगे। वे, जिनके सामने वह भीख मांग रहा था, जो अभी भीख देने से कतरा रहे थे, वे उसके पैरों पर गिरने लगे, कहने लगे, माफ कर देना, हमें क्या पता था!

A crowd gathered; the whole village came. They fell at his feet. A moment before they were reluctant to give alms, now they fell at his feet: “Forgive us; how were we to know!”

एक क्षण में सब बदल गया, सारे गांव का रुख। एक क्षण में बदल गया राजकुमार का रुख भी। अभी वह भिखारी था, एक क्षण में सम्राट हो गया। कपड़े वही रहे, शरीर वही रहा, आंखें बदल गईं। रौनक और हो गई।

In an instant everything changed—the village’s attitude; and the prince’s too. A moment ago he was a beggar; in a moment, a king. The clothes remained the same, the body the same; the eyes changed; a new radiance dawned.

जिंदगी, जैसा हम उसे देख रहे हैं, हमारी आंख से जो दिखाई पड़ रही है जिंदगी, हमारी आंख के कारण है। आंख बदल जाए, सारी जिंदगी बदल जाती है। और तब सिवाय क्षमा मांगने के कुछ भी न रह जाएगा।

Life, as we see it, appears as it does because of our eyes. Change the eyes and the whole of life changes. Then nothing remains but to ask forgiveness.

वह पूरा गांव पैरों पर गिरने लगा कि क्षमा कर देना, बहुत भूलें हुई होंगी हमसे। निश्चित हुई हैं। हमने तुम्हें भिखारी समझा, यही बड़ी भूल थी!

The whole village fell at his feet: “Forgive us. Surely we have committed many mistakes. We took you for a beggar—that alone was the great mistake!”

अर्जुन यही कह रहा है कि हमने तुम्हें मित्र समझा, यही बड़ी भूल थी। और मित्र समझकर हमने वे बातें कही होंगी, जो मित्रता में कह दी जाती हैं।

This is what Arjuna is saying: “We took you for a friend—that was the great mistake. And taking you as a friend we must have said things that are said in friendship.”

और मित्र एक-दूसरे को गाली भी दे देते हैं। सच तो यह है कि जब तक गाली देने का संबंध न हो, लोग मित्रता ही नहीं समझते! जब तक एक-दूसरे को गाली न देने लगें, तब तक समझते हैं, अभी पराए हैं, अभी कोई अपनापन नहीं है।

Friends even hurl insults at each other. In fact, people don’t consider it true friendship until they can abuse each other. Until you start abusing, you are still strangers; there is not yet the sense of one’s own.

तो मित्र समझा है। कभी कहा होगा, ऐ कृष्ण! कभी कहा होगा, ऐ यादव! कभी कहा होगा, ऐ मित्र! क्षमा कर देना। हठपूर्वक बहुत-सी बातें कही होंगी। हठपूर्वक अपनी बात मनवानी चाही होगी। तुम्हारी बात झुठलाई होगी। विवाद किया होगा। तुम गलत हो, ऐसा भी कहा होगा। तुम गलत हो, ऐसा सिद्ध भी किया होगा। अवमानना की होगी। ठुकराया होगा तुम्हारे विचार को।

“So, taking you as friend, sometimes I said, ‘Hey, Krishna!’ sometimes, ‘Hey, Yadava!’ sometimes, ‘Hey, friend!’ Forgive me. I must have said many things obstinately. I must have insisted on my way. I must have denied your word. I must have argued with you. I must have said, ‘You are wrong,’ and even proved you wrong. I must have slighted you. I must have rejected your counsel.

और हे अच्युत, हंसी के लिए ही सही, तुमसे वे बातें कही होंगी, जो नहीं कहनी चाहिए थीं। विहार में, शय्या पर, आसन में, भोजन करते वक्त, मित्रों के साथ, भीड़ में, एकांत में, दूसरों के सामने, न मालूम क्या-क्या कहा होगा! न मालूम किस-किस भांति आपको अपमानित किया होगा! या दूसरे अपमानित कर रहे होंगे, तो सहमति भरी होगी, विरोध न किया होगा। ये सब अपराध, अप्रमेयस्वरूप, अचिंत्य प्रभाव वाले, आपसे मैं क्षमा कराता हूं।

“And, O Achyuta, even in joking, I must have said things that should not have been said—to you. In play, on the couch, on the seat, at meals, among friends, in the crowd, in solitude—I don’t know what all I must have said! I don’t know in how many ways I must have insulted you—or when others insulted you, I may have agreed silently and not opposed them. All these offenses, O Immeasurable, O Inconceivable, I beg you to forgive.

आपको अब जैसा देख रहा हूं और अब तक जैसा आपको देखा, इन दोनों के बीच जमीन-आसमान का भेद पड़ गया है। तो जो व्यवहार मैंने आपसे किए थे अनजान में, न जानते हुए आपको, न पहचानते हुए आपको, उन सबके लिए मुझे माफ कर देना।

“As I see you now, and as I saw you until now—between these two there is the distance of earth and sky. So for all that I did unknowingly—without knowing you, without recognizing you—forgive me.”

इस जगत से भी हम माफी मांगेंगे, क्योंकि जगत परमात्मा है। और हम जो व्यवहार उससे कर रहे हैं, वह परमात्मा के साथ किया गया व्यवहार नहीं है। अगर मानकर भी चलें आप--अभी आपको पता भी नहीं है, सिर्फ मानकर चलें--कि यह जगत परमात्मा है और चौबीस घंटे के लिए प्रत्येक व्यक्ति से ऐसा व्यवहार करने लगें, जैसे वह परमात्मा है, तो आप पाएंगे कि आप बदलने शुरू हो गए, आप दूसरे आदमी हो गए। आपके भीतर गुणधर्म बदल जाएगा।

We will ask forgiveness from the world too, for the world is the Divine. And the way we behave with it is not the way to behave with the Divine. Even if you only assume it—suppose you do not yet know, but you assume for twenty-four hours that everyone you meet is the Divine and behave accordingly—you will find that you begin to change, you become a different person. Your inner quality will change.

सूफियों की एक परंपरा है, एक साधना की विधि है, कि जो भी दिखाई पड़े, उसे परमात्मा मानकर ही चलना। अनुभव न हो, तो भी। कल्पना करनी पड़े, तो भी। क्योंकि वह कल्पना एक न एक दिन सत्य सिद्ध होगी। और जिस दिन सत्य सिद्ध होगी, उस दिन किसी से क्षमा नहीं मांगनी पड़ेगी।

The Sufis have a method of practice: whatever appears, take it to be God and proceed accordingly. Even if you have not realized it, imagine it. That imagination will one day become truth. And on the day it becomes true, you will have no one from whom to ask forgiveness.

मंसूर ने कहा है कि अगर परमात्मा भी मुझे मिल जाए, तो मुझे क्षमा नहीं मांगनी पड़ेगी। क्योंकि मैंने उसके सिवाय किसी में और कुछ देखा ही नहीं है।

Mansoor said: “Even if God met me, I would not have to ask forgiveness—because I have never seen anything but Him in anyone.”

अर्जुन को मांगनी पड़ रही है, क्योंकि अब तक उसने परमात्मा में भी कृष्ण को देखा है, एक मित्र को देखा है, एक सखा को देखा है। फिर मित्र के साथ जो संबंध है.।

Arjuna must ask, because until now even in the Divine he has seen Krishna, a friend. And with a friend, what sort of relation?

ध्यान रहे, मित्रता कितनी ही गहरी हो, उसमें शत्रुता मौजूद रहती है। और मित्रता चाहे कितनी ही निकट की हो, उसमें एक दूरी तो रहती ही है।

Remember, no matter how deep friendship is, enmity hides within it. And however close, some distance remains.

मन का जो द्वंद्व है, वह सब पहलुओं पर प्रवेश करता है। आप किसी को शत्रु नहीं बना सकते सीधा। शत्रु बनाना हो, तो पहले मित्र बनाना जरूरी है। या कि आप किसी को सीधा शत्रु बना सकते हैं? सीधा शत्रु बनाने का कोई उपाय नहीं है। शत्रुता भी आती है, तो मित्रता के द्वार से ही आती है। असल में शत्रुता मित्रता में ही छिपी रहती है।

The mind’s dualities enter all relations. You cannot make someone an enemy directly. To make an enemy, you have to first make a friend. Can you make someone an enemy straightaway? There is no way. Even enmity comes through the door of friendship. In truth, enmity is concealed within friendship.

इसलिए बुद्धिमानों ने कहा है कि जिनको शत्रु न बनाने हों, उनको मित्र बनाने से बचना चाहिए। अगर आप मित्र बनाएंगे, तो शत्रु भी बनेंगे ही। क्योंकि मित्र और शत्रु कोई दो चीजें नहीं हैं। शायद एक ही घटना के दो छोर हैं; दो सघनताएं हैं एक ही तरंग की।

So the wise have said: if you do not wish to make enemies, avoid making friends. If you make friends, enemies will arise too. For friend and enemy are not two different things—perhaps two densities of the same wave.

तो अर्जुन यह कह रहा है कि मित्रता में बहुत बार शत्रुता भी की है। और मित्रता में बहुत समय ऐसे वचन भी कहे हैं, जो शत्रु से भी नहीं कहने चाहिए। उन सबकी मैं क्षमा चाहता हूं।

So Arjuna is saying: “In friendship I have often been hostile. And in friendship I have sometimes said things that shouldn’t be said even to an enemy. For all that I ask forgiveness.”

हे विश्वेश्वर! आप इस चराचर जगत के पिता और गुरु से भी बड़े गुरु एवं अति पूजनीय हैं। हे अतिशय प्रभाव वाले, तीनों लोकों में आपके समान दूसरा कोई भी नहीं है। अधिक तो कैसे होवे? इससे हे प्रभो, मैं शरीर को अच्छी प्रकार चरणों में रखकर और प्रणाम करके स्तुति करने योग्य आप ईश्वर को प्रसन्न होने के लिए प्रार्थना करता हूं। हे देव, पिता जैसे पुत्र के और सखा जैसे सखा के और पति जैसे प्रिय स्त्री के, वैसे ही आप भी मेरे अपराध को सहन करने के लिए योग्य हैं।

“O Lord of the Universe! You are the Father of the moving and unmoving world, greater than any guru, most worthy of worship. O One of unsurpassed glory, in all three worlds there is none equal to you. How then could there be someone greater? Therefore, O Master, placing my body well at your feet and bowing, I pray to you, worthy of praise, to be pleased with me. O Deva, as a father forgives his son, as a friend forgives a friend, as a husband forgives his beloved—so you too are fit to bear with my offense.”

मैं जानता हूं कि आप क्षमा कर देंगे। और मैं जानता हूं कि आप बुरा न लेंगे, अतीत में जो हुआ है। मैं जानता हूं कि आप महाक्षमावान हैं और जैसे प्रियजन को कोई क्षमा कर दे, आप मुझे कर देंगे। फिर भी मैं क्षमा मांगता हूं। शरीर को ठीक से चरणों में रखकर.।

“I know you will forgive. I know you will not take ill what has happened in the past. I know you are vast in forgiveness and, as a dear one is forgiven, you will forgive me. Even so, I ask your forgiveness—placing my body properly at your feet.”

इसे थोड़ा समझ लेना जरूरी है।

Understand this a little.

हमें खयाल में नहीं है कि शरीर की प्रत्येक अवस्था मन की अवस्था से जुड़ी है। शरीर और मन ऐसी दो चीजें नहीं हैं। इसलिए आज तो विज्ञान बाडी एंड माइंड, शरीर और मन, ऐसा न कहकर, साइकोसोमेटिक, मनोशरीर या शरीरमन, ऐसा एक ही शब्द का प्रयोग करने लगा है। और ठीक है, क्योंकि शरीर और मन एक साथ हैं। और प्रत्येक में कुछ भी घटित हो, दूसरे में प्रभावित होता है। जैसे कभी सोचें.।

We do not realize that every posture of the body is linked to a state of mind. Body and mind are not two. Hence today science prefers not to say “body and mind,” but “psychosomatic”—mindbody, one word. It is right, because body and mind function together. Whatever happens in the one affects the other instantly. Think a little.

पश्चिम में दो विचारक हुए हैं, लेंगे और विलियम जेम्स। उन्होंने एक सिद्धांत विकसित किया था, जेम्स-लेंगे सिद्धांत। वह उलटी बात कहता है सिद्धांत, लेकिन बड़ी महत्वपूर्ण। आमतौर से हम समझते हैं कि आदमी भयभीत होता है, इसलिए भागता है। जेम्स-लेंगे कहते हैं, भागता है, इसलिए भयभीत होता है। आमतौर से हम समझते हैं, आदमी प्र

सन्न होता है, इसलिए हंसता है। जेम्स-लेंगे कहते हैं, हंसता है, इसलिए प्रसन्न होता है। और उनका कहना है कि अगर यह बात ठीक नहीं है, तो आप बिना हंसे प्रसन्न होकर बता दीजिए! या बिना भागे भयभीत होकर बता दीजिए!

In the West two thinkers—Lange and William James—developed what is called the James-Lange theory. It says something inverted, yet very important. Ordinarily we think a person is afraid, therefore he runs. James-Lange say he runs, therefore he is afraid. Ordinarily we think a person is happy, therefore he laughs. James-Lange say he laughs, therefore he is happy. And they say: if this is not true, then show me how you can be happy without laughing—or frightened without running!

उनकी बात भी सच है; आधी सच है। आधी आम आदमी की बात भी सच है।

Their point is true—half true. And the common view is also half true.

असल में भय और भागना दो चीजें नहीं हैं। भय मन है और भागना शरीर है। प्रसन्नता और हंसी दो चीजें नहीं हैं। प्रसन्नता मन है और हंसी शरीर है। और शरीर और मन एक-दूसरे को तत्क्षण प्रभावित करते हैं, नहीं तो शराब पीकर आपका मन बेहोश नहीं होगा। शराब तो जाती है शरीर में, मन कैसे बेहोश होगा? शराब मजे से पीते रहिए। शरीर को नुकसान होगा, तो होगा। मन को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन मन तत्क्षण बेहोश हो जाता है। और जब आपका मन दुखी होता है, तो शरीर भी रुग्ण हो जाता है।

In fact fear and running are not two things. Fear is of the mind; running is of the body. Happiness and laughter are not two things. Happiness is of the mind; laughter is of the body. And body and mind influence each other instantly—otherwise, why would your mind become intoxicated when you drink alcohol? Alcohol goes into the body; how does the mind get drunk? You could drink happily; the body might be harmed, but why the mind? Yet the mind is immediately intoxicated. And when your mind is unhappy, the body becomes ill.

अब तो शरीरशास्त्री कहते हैं कि जब मन दुखी होता है, तो शरीर की रेसिस्टेंस, प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है। अगर मलेरिया के कीटाणु फैले हुए हैं, तो जो आदमी मन में दुखी है, उसको जल्दी पकड़ लेंगे; और जो मन में प्रसन्न है, उसको नहीं पकड़ेंगे।

Now physiologists say that when the mind is unhappy, the body’s resistance drops. If malarial germs are abroad, the one who is inwardly unhappy will be caught sooner; the cheerful one will not.

आप जानकर हैरान होंगे कि प्लेग फैली हुई है, सबको पकड़ रही है, और डाक्टर दिन-रात प्लेग में काम कर रहा है, उसको नहीं पकड़ रही। कारण क्या है? डाक्टर अति प्रसन्न है अपने काम से। वह जो सेवा कर रहा है, उससे आनंदित है। उसे प्लेग कोई बीमारी नहीं है, एक प्रयोग है। उसे प्लेग जो है, वह कोई खतरा नहीं है, बल्कि एक चुनौती है, एक संघर्ष है, जिसमें वह जूझ रहा है। वह प्रसन्नचित्त है, वह आनंदित है, वह बीमार नहीं पड़ेगा। क्यों? क्योंकि शरीर की प्रतिरोधक शक्ति, रेसिस्टेंस, जब आप प्रसन्न होते हैं, तब ज्यादा होती है; जब आप दीन, दुखी, पीड़ित होते हैं भीतर, तो कम हो जाती है।

You will be surprised: during a plague, everyone is being infected, yet the doctor working day and night is not infected. Why? He is delighted with his work. The service he renders gives him joy. Plague is not a disease to him; it is an experiment. Not a threat, but a challenge to grapple with. He is cheerful, joyful; he will not fall ill. Because the body’s resistance is higher when you are cheerful; when you are low, unhappy, afflicted within, it falls.

कीटाणु भी बीमारियों के आप पर तब तक हमला नहीं कर सकते, जब तक आप दरवाजा न दें, कि आओ, मैं तैयार हूं। और जब आप इतने प्रसन्नता से भरे होते हैं, तो चारों तरफ आपके एक आभा होती है, जिसमें कीटाणु प्रवेश नहीं कर सकते।

Even germs cannot attack until you open the door: “Come, I am ready.” And when you are full of joy, around you there is an aura into which germs cannot easily enter.

चौबीस घंटे में बीमारी पकड़ने के घंटे अलग हैं। और अब आदमी के भीतर की जो खोज होती है, उससे पता चलता है कि चौबीस घंटे में कुछ समय के लिए आप पीक आवर में होते हैं, शिखर पर होते हैं अपनी प्रसन्नता के। कोई क्षण में चौबीस घंटे में एक दफा आप बिलकुल नादिर, नीचे, आखिरी अवस्था में होते हैं। उस आखिरी अवस्था में ही बीमारी आसानी से पकड़ती है। और शिखर पर कभी बीमारी नहीं पकड़ती।

Even within twenty-four hours there are hours when your susceptibility peaks. Inner research shows that within the day there are times when you are at your peak of cheerfulness; and once in the day you reach a nadir, a low point. At that low point illness catches easily; at the peak, never.

वह जो शिखर का क्षण है आपके भीतर प्रसन्नता का, वह शरीर और मन का एक ही है। वह जो खाई का क्षण है, वह भी एक ही है।

That peak of inner joy is one for both body and mind; the valley too is one.

शरीर और मन जुड़े हैं। आप जब किसी के प्रति क्रोध से भरते हैं, तो आपकी मुट्ठियां भिंचने लगती हैं, और दांत बंद होने लगते हैं, और आंखें सुर्ख हो जाती हैं, और आपके शरीर में एड्रीनल और दूसरे तत्व फैलने लगते हैं खून में, जो जहर का काम करते हैं, जो आपको पागलपन से भरते हैं। अब आपका शरीर तैयार हो रहा है।

Body and mind are joined. When you fill with anger, your fists clench, your teeth grind, your eyes redden, and in your blood adrenaline and other substances spread—poisons that drive you mad. Your body is being readied.

आपको पता है कि क्यों मुट्ठियां भिंचने लगती हैं? क्यों दांत कसमसाने लगते हैं? आदमी भी जानवर रहा है। और जानवर जब क्रोध से भरता है, तो नाखून से चीर-फाड़ डालता है, दांतों से काट डालता है। आदमी भी जानवर रहा है। उसके शरीर का ढंग तो अब भी जानवर का ही है। इसलिए दांत भिंचने लगते हैं, हाथ बंधने लगते हैं। और शरीर काम शुरू कर देता है, जहर खून में फैल जाता है कि अब आप किसी की हत्या कर सकते हैं। आपको पता है, क्रोध में आप इतना बड़ा पत्थर उठा सकते हैं जो आप शांति में कभी नहीं उठा सकते! क्योंकि आप पागल हैं। इस वक्त आप होश में नहीं हैं। इस वक्त कुछ भी हो सकता है।

Do you know why fists clench, why teeth grind? Man was an animal. An animal, when enraged, tears with claws and bites with teeth. Man was an animal; his body’s ways are still animal. Hence teeth clench, hands tighten. Poisons spread in the blood, preparing you for killing. You know in rage you can lift a stone you couldn’t dream of lifting calmly, because you are insane; in that moment anything can happen.

जब क्रोध में ऐसा होता है, तो प्रेम में इससे उलटा होता है। जब आप प्रेम से भरते हैं तब आपको पता है, आप बिलकुल रिलैक्स हो जाते हैं, सारा शरीर शिथिल हो जाता है, जैसे शरीर को अब कोई भय नहीं है। क्रोध में शरीर तन जाता है, प्रेम में शिथिल हो जाता है। जब आप किसी के आलिंगन में होते हैं प्रेम से भरे हुए, तो आप छोटे बच्चे की तरह हो जाते हैं, जैसे वह अपनी मां की छाती से लगा हो--बिलकुल शिथिल, लुंज-पुंज। अब आपके शरीर में जैसे कोई तनाव नहीं है कहीं।

When it is so in anger, in love the opposite occurs. When filled with love you become totally relaxed; the whole body goes loose, as if there is no longer any fear. In anger the body tightens; in love it loosens. When, in someone’s embrace, filled with love, you become like a small child at his mother’s breast—utterly lax, limp—there is no tension anywhere.

मन, शरीर, एक साथ बदलते चले जाते हैं। आप कभी तने रहकर प्रेम करने की कोशिश करें, तब आपको पता चल जाएगा। असंभव है। या कभी ढीले होकर क्रोध करने की कोशिश करें, तो पता चल जाएगा। असंभव है।

Mind and body change together. Try to love while staying tense—you will see it is impossible. Or try to be loose and relaxed while raging—you will see it is impossible.

कभी आपने खयाल किया है कि जब आप किसी को अपमानित करना चाहते हैं, तो आपका मन होता है, निकालूं जूता और दे दूं सिर पर। मगर क्यों ऐसा होता है? और ऐसा एक मुल्क में नहीं होता, सारी दुनिया में होता है। एक जाति में नहीं होता, सब जातियों में होता है। एक धर्म में नहीं होता, सब धर्मों में होता है। दुनिया के किसी कोने में कितने ही सांस्कृतिक फर्क हों, लेकिन जब आप किसी को अपमानित करना चाहते हैं, तो अपना जूता उसके सिर पर रखना चाहते हैं।

Have you noticed that when you want to insult someone, you feel like taking off your shoe and hitting them on the head? Why is that? Not in one country—everywhere. Not in one race—all races. Not in one religion—all religions. In every corner of the world, despite cultural differences, when people want to insult, they wish to put their shoe on the other’s head.

असल में जूता तो केवल सिंबल है। आप अपना पैर रखना चाहते हैं। लेकिन वह जरा अड़चन का काम है। किसी के सिर पर पैर रखना, जरा उपद्रव का काम है। उसके लिए काफी जिमनास्टिक, योगासन इत्यादि का अभ्यास चाहिए। एकदम से रखना आसान नहीं होगा, उसके लिए सर्कस का अनुभव चाहिए। तो फिर सिंबल का काम करते हैं। जूता सिंबल का काम करता है, कि हम जूते को सिर पर मार देते हैं। हम उससे यह कह रहे हैं कि तुम्हारा सिर हमारे पैर में! लेकिन क्या इसका मतलब है? सारी दुनिया में यह भाव एक-सा है।

The shoe is only a symbol. You want to put your foot on the head. But that is a bit awkward—placing your foot on someone’s head requires gymnastics, yoga. Not easy to do at once—circus skills are needed. So the symbol is used—the shoe. We hit with the shoe to say, “Your head under my foot.” And what does it mean? The same sentiment exists everywhere.

इससे विपरीत श्रद्धा है, जब हम किसी के चरणों में सिर को रख देना चाहते हैं।

The opposite of this is reverence: placing one’s head at someone’s feet.

यह बड़े मजे की बात है कि सारी दुनिया में अपमान करने के लिए सिर पर पैर रखने की भावना है, लेकिन सम्मान करने के लिए सिर्फ भारत में पैर पर सिर रखने की धारणा है। इस लिहाज से भारत की पकड़ गहरी है आदमी के मन के बाबत।

It is a remarkable thing that the world over there is the sentiment of putting the foot on the head to insult, but to honor someone by placing the head at the feet is unique to India. In this respect India has a deep grasp of the human mind.

इसका यह मतलब हुआ कि सारी दुनिया में अपमान करने की व्यवस्था तो हमने खोज ली है, सम्मान करने की व्यवस्था नहीं खोज पाए। और अगर यह बात सच है कि हर मुल्क में हर आदमी को अपमान की हालत में ऐसा भाव उठता है, तो दूसरी बात भी सच होनी चाहिए कि श्रद्धा के क्षण में सिर को किसी के पैर में रख देने का भाव उठे। यह, भीतर जो घटना घटेगी, तभी!

It means: throughout the world we have devised ways to insult, but not to honor. And if it is true that in every land people feel like humiliating with the foot on the head, then the other must also be true—that in a moment of reverence one feels like placing one’s head at someone’s feet. That would arise only if the inner happening occurred.

इसका यह मतलब हुआ कि श्रद्धा को जितना हमने अनुभव किया है, संभवतः दुनिया में कोई मुल्क अनुभव नहीं किया। अगर अनुभव करता, तो यह प्रक्रिया घटित होती। क्योंकि अगर अनुभव करता, तो कोई उपाय खोजना पड़ता, जिससे श्रद्धा प्रकट हो सके।

Which means: of reverence, perhaps, we have had a deeper experience here than any other land. Had others experienced it, they would have found a bodily expression for it.

तो एक तो श्रद्धा की यह अभिव्यक्ति है क्षमा-याचना के लिए। अर्जुन कह रहा है कि सब भांति आपके चरणों में अपने शरीर को रखकर मांगता हूं माफी। मुझे माफ कर दें।

So this is one expression of reverence, of asking forgiveness. Arjuna says, “Placing my whole body at your feet in every way, I ask your pardon. Forgive me.”

लेकिन इतनी ही बात नहीं है, थोड़ा भीतर प्रवेश करें। तो सिर जब किसी के चरणों में रखा जाता है.।

But it is not only this. Go a little deeper. When the head is placed at someone’s feet…

अभी जब बाडी-इलेक्ट्रिसिटी पर काफी काम हो गया है, तो यह बात समझ में आ सकती है। आपको शायद अंदाज न हो, लेकिन उपयोगी होगा समझना। और इस संबंध में थोड़ी जानकारी लेनी आपके फायदे की होगी।

Now that much work has been done on bioelectricity, this can be understood. You may not be aware, but it will be useful to know; a little information will help you.

हर शरीर की गतिविधि विद्युत से चल रही है। आपका शरीर एक विद्युत-यंत्र है, उसमें विद्युत की तरंगें दौड़ रही हैं। आप एक बैटरी हैं, जिसमें विद्युत चल रही है, बहुत लो वोल्टेज की, बहुत कम शक्ति की। लेकिन बड़ा अदभुत यंत्र है कि उतने लो वोल्टेज से सारा काम चल रहा है।

All the body’s activity runs on electricity. Your body is an electrical instrument; electrical waves run through it. You are a battery in which low-voltage electricity flows—a very delicate charge—but it is a wondrous mechanism that runs on such low voltage.

अभी इंग्लैंड में एक वैज्ञानिक ने कुछ तांबे की जालियां विकसित की हैं, वे काम की हैं। वह आपके शरीर के नीचे तांबे की जालियां रख देता है और आपके हाथों में और आपके पैरों में तांबे के तार बांध देता है। और आपके शरीर की ऋण विद्युत को आपके शरीर की धन विद्युत से जोड़ देता है। आपके भीतर जो निगेटिव, पाजिटिव पोल हैं विद्युत के, उनको जोड़ देता है। उनके जोड़ते से ही आप एकदम शांत होने लगते हैं।

अब तो इसका इंग्लैंड के अस्पतालों में उपयोग हो रहा है। उनको जोड़ते से ही आप शांत होने लगते हैं। कितना ही अशांत आदमी हो, तीस मिनट में एकदम गहरी नींद में खो जाएगा। क्योंकि उसकी दोनों विद्युत शक्तियां एक-दूसरे को शांत करने लगती हैं। अगर उलटे तार जोड़ दिए जाएं, तो शांत आदमी अशांत होने लगता। उसके भीतर की विद्युत अस्तव्यस्त होने लगती है।

In England a scientist has developed some copper meshes—useful things. He places a copper mesh beneath your body and binds copper wires to your hands and feet. He connects your body’s negative electricity to its positive, joining the inner poles. As soon as they are joined, you begin to relax. This is being used in English hospitals now. Howsoever disturbed a person is, within thirty minutes he falls into deep sleep. Because the two electrical forces pacify each other. If the wires are cross-connected, a calm person becomes disturbed; his inner electricity is thrown into disorder.

और यह एक आदमी का ही नहीं। अगर इसका और गहरा प्रयोग करना हो, तो एक स्त्री को एक जाली पर लिटा दिया जाए, एक जाली पर पुरुष को; और उनके ऋण-धन को जोड़ दिया जाए, तो और भी शीघ्रता से, और भी शीघ्रता से शांति होने लगती है।

And not only one person. If you want to go deeper, lay a woman on one mesh and a man on another, join their negatives and positives, and the relaxation comes even more quickly, more deeply.

आपको अपनी पत्नी या प्रेयसी के पास बैठकर जो शांति मिलती है, उसमें अध्यात्म बहुत कम, बिजली ज्यादा है। आपकी ऋण-धन विद्युत जुड़ जाती है। और अगर प्रेम गहरा हो तो ज्यादा जुड़ जाती है, क्योंकि आप एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा निकट लेना चाहते हैं। अगर प्रेम ज्यादा न हो, तो आप भला निकट हों, अपने को दूर रखना चाहते हैं। एक तरह का बचाव बना रहता है, वह बाधा बन जाती है।

The calm you feel sitting close to your wife or beloved owes less to spirituality and more to electricity. Your negative and positive currents join. If love is deep, they join more fully, because you wish to come closer and closer. If love is not deep, though physically close you hold yourself apart; a kind of guard remains—that becomes a barrier.

यह तो दस-पच्चीस लोगों के ग्रुप में भी प्रयोग किया जाता है। दस-पच्चीस लोगों को इकट्ठा जोड़ दिया जाता है एक श्रृंखला में, तब और भी जल्दी परिणाम होते हैं।

This is done even in groups—ten or twenty-five people are linked in a chain; results come even quicker.

भारत इस रहस्य को किसी दूसरे कोने से सदा से जानता रहा है। गुरु के चरणों में सिर रखना, गुरु के साथ उसकी विद्युत का जोड़ है। उसके चरणों में सिर रखते ही गुरु की जो विद्युत धारा है, वह शिष्य में प्रवाहित होनी शुरू हो जाती है।

India has known this secret from another angle since ancient times. Placing the head at the guru’s feet is to link to his current. The moment your head is at his feet, the guru’s current begins to flow into the disciple.

और ध्यान रहे, विद्युत के प्रवाहित होने के लिए दो ही जगहें हैं, या तो हाथ या पैर--अंगुलियां। नुकीला कोना चाहिए, जहां से विद्युत बाहर जा सके। और जहां से विद्युत भीतर लेनी हो, उसके लिए सिर से अच्छी कोई जगह नहीं है। उसके लिए गोल जगह चाहिए, जहां से विद्युत ग्रहण की जा सके। रिसेप्टिविटी के लिए सिर बहुत अच्छा है; दान के लिए अंगुलियां बहुत अच्छी हैं।

Note: electricity flows out from two places—hands and feet—the fingers. A pointed end is needed for the current to go out. And to receive, the best place is the head—a rounded receptacle. The head is excellent for receptivity; the fingers are excellent for giving.

व्यवस्था पूरी यह थी--वह तो अभी उन्होंने इंग्लैंड में विद्युत-यंत्र बनाए और उसका फायदा लिया, हम हजारों साल से ले रहे हैं--व्यवस्था यह थी कि गुरु के चरणों में शिष्य सिर रख दे। सिर का मतलब है, रिसेप्टिव हिस्सा, ग्राहक हिस्सा। और चरणों का अर्थ है, दान देने वाला हिस्सा। और गुरु अपने हाथों को सिर के ऊपर रख दे, आशीर्वाद में। तो गुरु दोनों तरफ से, पैर की अंगुलियों से, हाथ की अंगुलियों से, दायक हो जाता है। और जो नीचे झुका है, उसकी तरफ आसानी से विद्युत बह पाती है। इसलिए शिष्य नीचे है, गुरु ऊपर है।

The whole arrangement was this—England has now made electrical devices and gained benefit; we have been taking this benefit for thousands of years—the disciple places his head at the guru’s feet: head meaning the receptive part; feet meaning the giving part. And the guru places his hands in blessing upon the head. Thus from both sides—fingers of feet and hands—the guru becomes the giver. And the one below receives easily. Hence the disciple below, the guru above.

अगर आपको सच में श्रद्धा का भाव जन्मा है, तो आप फौरन अनुभव करेंगे कि आपके सिर में अलग तरह की तरंगें गुरु के चरणों से प्रवाहित होनी शुरू हो गईं। और आपका सिर शांत हुआ जा रहा है। कोई चीज उसमें बह रही है और शांत हो रही है।

If genuine reverence arises in you, you will immediately experience different kinds of waves flowing from the guru’s feet into your head. Your head becomes serene; something flows and calms it.

मनुष्य का शरीर विद्युत-यंत्र है। अब तो विद्युत के छोटे यंत्र भी बनाए गए हैं, जो आपके मस्तिष्क में लगा दिए जाएं, तो वे धीमी गति से आपके मस्तिष्क में विद्युत की तरंगें फेंकेंगे। उन तरंगों से आप शांत होने लगेंगे।

Man’s body is an electrical instrument. Small devices have now been made that, when placed on the brain, send slow electrical waves; those waves calm you.

नींद के लिए रूस ने ट्रैंक्वेलाइजर्स करीब-करीब बंद कर दिए हैं। उन्होंने विद्युत-यंत्रों का उपयोग शुरू कर दिया है। क्योंकि वे कहते हैं, ट्रैंक्वेलाइजर तो भीतर जाकर शरीर को अस्तव्यस्त भी करता है, विद्युत-यंत्र किसी तरह अस्तव्यस्त नहीं करता। और मनुष्य के ही शरीर में नहीं, पशुओं के शरीर में भी मस्तिष्क से अगर विद्युत डाली जाए, वे भी शांत हो जाते हैं।

For sleep Russia has nearly stopped tranquilizers. They use electrical instruments. They say tranquilizers disturb the body internally, whereas the electrical devices do not. And not only in humans; animals too—if current is given to the brain—become calm.

अभी एक अमेरिकन विचारक, साल्टर एक प्रयोग कर रहा था, अपनी बिल्ली के ऊपर। मैं बहुत चकित हुआ! वह अपनी बिल्ली के मस्तिष्क में विद्युत की तरंगें फेंक रहा था, और वैसी अवस्था पैदा कर रहा था, जिसको वैज्ञानिक अल्फा वेव्स कहते हैं।

An American researcher, Salter, was experimenting on his cat. I was amazed. He sent electrical waves into the cat’s brain and produced the condition called alpha waves by scientists.

मस्तिष्क में चार तरह की तरंगें हैं विद्युत की। एक तो वे तरंगें हैं, जो आप सामान्यतः सोच-विचार में लगे होते हैं, तब चलती हैं। उनको नापने का उपाय है। क्योंकि प्रति सेकेंड उनकी खास फ्रीक्वेंसी होती है। फिर उनसे बाद की तरंगें हैं, अल्फा उनका नाम है। जब आप शांत सोए होते हैं, रिलैक्स होते हैं या ध्यान में होते हैं, तब अल्फा होती हैं। फिर उसके बाद की भी तरंगें हैं, जब आप बिलकुल प्रगाढ़ निद्रा में होते हैं, जहां स्वप्न भी नहीं होता। और उसके बाद की भी तरंगें हैं, जिनके बाबत अभी पश्चिम में कोई समझ पैदा नहीं हो सकी है कि वे किसकी खबर देती हैं। इन तीन का तो पता चलता है।

There are four kinds of brain waves. One is what runs when you are normally thinking; they have a measurable frequency. Then comes alpha—when you are at rest, relaxed, or in meditation. Then deeper waves—when you are in deep dreamless sleep. And beyond that waves about which the West has not yet developed an understanding. Of the three, much is known.

तो अब तो आप ध्यान में हैं या नहीं, इसको यंत्र से नापा जा सकता है। यंत्र बता देता है कि अल्फा तरंगें चल रही हैं, तो आप ध्यान में हैं।

So now whether you are in meditation can be measured by a device. The instrument indicates: alpha waves—then you are in meditation.

तो साल्टर यह प्रयोग कर रहा था कि आदमी ही ध्यान में हो सकते हैं कि जानवर भी ध्यान में पहुंचाए जा सकते हैं! तो एक बिल्ली को विद्युत की तरंगें देकर अल्फा की हालत में लाता था। और बिल्ली को भूखा रखता था और जब उसमें अल्फा तरंगें आ जाती थीं, यंत्र बताता कि अल्फा तरंगें आ गईं, तब उसको दूध, मिठाई देता था।

Salter was experimenting whether only humans can enter meditation, or animals too! He would bring a cat into alpha by electrical stimulus, keep it hungry, and when alpha appeared—his instrument showed it—he would give it milk, sweets.

तो बिल्ली तरकीब सीख गई कि जब अल्फा तरंगें मिलती हैं, तभी उसको दूध, मिठाई मिलती है। जब उसको भूख लगती, तो बिल्ली चुपचाप शांत खड़े होकर आंख बंद करके ध्यान करने लगती! जब उसको भूख लगती। क्योंकि उसको पता चल गया भीतर कि कब मन की कैसी हालत होती है, तब मुझे दूध मिलता है, तो वह आंख बंद करके खड़ी हो जाती। और बिल्ली अल्फा तरंगें पैदा करने लगी बिना विद्युत की सहायता के!

The cat learned the trick: only when alpha came would it get treats. Whenever it felt hungry, it would quietly stand, close its eyes, and begin to meditate—because it had learned inwardly what state of mind brought milk. It would close its eyes and stand—and the cat began to produce alpha waves without electrical aid!

तो मुझे तो बहुत आशापूर्ण मालूम पड़ा। अगर बिल्ली कर सकती है, तो आप भी कर सकते हैं। ऐसी क्या मुश्किल है! ऐसी क्या मुश्किल है!

This gives me great hope. If a cat can, why can’t you? What difficulty is there?

अर्जुन कह रहा है कि चरणों में सिर रखकर आपसे प्रसन्न होने की प्रार्थना करता हूं, मुझे क्षमा कर दें। और मैं जानता हूं कि आप तो क्षमा कर ही देंगे। लेकिन जो मैंने किया है अतीत में, वह मेरे ऊपर बोझ है। उस बोझ से मुझे मुक्त हो जाना जरूरी है। उसके लिए चरणों में सब छोड़ देता हूं।

Arjuna says: “Placing my head at your feet, I pray you be pleased and forgive me. I know you will forgive. But what I have done in the past is a weight upon me. I must be freed of that weight. For that I leave everything at your feet.”

आज इतना ही।

That’s enough for today.

पांच मिनट रुकें। कीर्तन में सम्मिलित हों, और फिर जाएं।

Wait five minutes. Join the kirtan, and then go.