Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
द्वंद्व चारों ओर है। संसार में जहां भी देखेंगे, वहां एक कभी भी दिखाई नहीं पड़ेगा। विपरीत सदा मौजूद होगा। संसार के होने का ढंग ही विपरीत के बिना असंभव है। इस एक बात को ठीक से समझ लें। जैसे कि कोई मकान बनाने वाला राजगीर विपरीत ईंटों को जोड़कर गोल दरवाजा बनाता है। अगर एक ही रुख में ईंटें लगाई जाएं, तो दरवाजा गिर जाए। विपरीत ईंटें एक-दूसरे के प्रति विरोध का काम करके दरवाजे को सम्हालने का आधार बन जाती हैं।
Duality is all around. Wherever you look in the world, you will never see the One; the opposite will always be present. The very way the world exists is impossible without the opposite. Understand this one thing well. Just as a mason builds an arched doorway by fitting opposite bricks together—if the bricks are laid all in one direction, the arch will collapse. Opposing bricks, by working against each other, become the very support that holds the doorway up.
सारा जगत विपरीत ईंटों से बना हुआ है। वहां प्रकाश है, तो केवल इसीलिए कि अंधेरा भी है। और अंधेरा भी हो सकता है तभी तक, जब तक प्रकाश है। प्रकाश और अंधेरा विपरीत ईंटें हैं। दो कारणों से। एक तो सभी ईंटें समान होती हैं, हम उन्हें विपरीत लगा सकते हैं। अंधेरा और प्रकाश एक ही सत्ता के दो रूप हैं। ईंटें एक जैसी हैं, लेकिन एक-दूसरे के विपरीत लग जाती हैं।
The whole universe is made of opposing bricks. There is light only because there is also darkness; and darkness can be only so long as there is light. Light and darkness are opposite bricks, for two reasons. First, all the bricks are of the same substance, so we can set them in opposition. Darkness and light are two forms of the same reality. The bricks are alike, yet they are placed opposite to each other.
जन्म और मृत्यु एक ही जीवन के दो छोर हैं। लेकिन जन्म नहीं होगा जिस दिन, मृत्यु बंद हो जाएगी। और मृत्यु भी नहीं होगी उसी दिन, जिस दिन जन्म बंद हो जाएगा। जन्म और मृत्यु का विरोध जो तनाव पैदा करता है, वही तनाव संसार है।
Birth and death are the two ends of one life. The day birth does not happen, death will cease. And death too will not be the day birth stops. The tension created by the opposition of birth and death—that tension is the world.
संसार एक अशांत अवस्था है। और अशांत अवस्था तभी हो सकती है, जब वैपरीत्य, द्वंद्व मौजूद हो। आप भी अगर केवल आत्मा हों, तो संसार में नहीं रह जाएंगे। आप भी केवल शरीर हों, तो भी आप आप नहीं रह जाएंगे, मिट्टी हो जाएंगे। आपके भीतर भी शरीर और आत्मा का एक द्वंद्व है। उस द्वंद्व के तनाव में विपरीत ईंटों के बीच ही आपका अस्तित्व है। जहां भी खोजेंगे, वहां पाएंगे कि विरोध है।
The world is a state of unrest. And unrest can be only when polarity, duality, exists. If you were only soul, you would not remain in the world. If you were only body, you would no longer be you—you would become dust. Within you too there is a duality of body and soul. In the tension between those opposing bricks lies your very existence. Wherever you search, you will find opposition.
राम के अकेले होने का कोई उपाय नहीं है। रावण का होना एकदम जरूरी है। और रावण हमें कितना ही अप्रीतिकर लगे, कितना ही हम चाहें कि वह न हो, लेकिन हमें पता नहीं कि रावण के न होते ही राम के होने का कोई उपाय नहीं रह जाता। थोड़ा सोचें, रावण को हटा लें राम की कथा से। तो रावण के हटाते ही राम में जो भी महत्वपूर्ण है, तत्क्षण गिर जाएगा। वह तो रावण की विपरीत ईंट के कारण ही राम की प्रखरता है। राम को हटा लें, तो रावण व्यर्थ हो जाएगा।
There is no way for Rama to be alone. Ravana’s being is absolutely necessary. However disagreeable Ravana may seem, however much we may wish he not be, we do not realize that without Ravana there is no way for Rama to be. Think a little: remove Ravana from the story of Rama, and the very moment you remove Ravana, whatever is significant in Rama collapses. It is because of the opposite brick called Ravana that Rama’s radiance stands out. Remove Rama, and Ravana becomes pointless.
सारे जीवन का चक्र द्वंद्व के आधार पर है। यह जो द्वंद्व है, यह जिस दिन शांत हो जाता है, उस दिन हम संसार के बाहर हो जाते हैं। जिस क्षण यह द्वंद्व शांत होता है, उस क्षण अद्वैत में प्रवेश होता है। लेकिन अद्वैत जीवन नहीं है। अद्वैत ब्रह्म है। अद्वैत जीवन इसलिए नहीं है कि वहां कोई मृत्यु नहीं है। जहां मृत्यु नहीं है, वहां जीवन का कोई अर्थ नहीं होता। जहां हार हो सकती है, वहां विजय का कोई मूल्य है। जहां मिटना हो सकता है, वहां होने का कोई अर्थ है।
The entire cycle of life is based on duality. The day this duality falls silent, that day we are outside the world. The moment this duality is quieted, that very moment there is entry into non-duality. But non-duality is not life; non-duality is Brahman. Non-duality is not life precisely because there is no death there. Where there is no death, life has no meaning. Where defeat is possible, victory has value. Where there can be annihilation, there being has meaning.
हमारे सारे शब्द संसार के हैं। इसलिए जो भी हम कहें भाषा में, उसका विपरीत होगा ही। उस विपरीत को हम कितना ही भुलाने की कोशिश करें, उसे भुलाने का कोई उपाय नहीं है। हम कितना ही छिपाएं, वह छिपेगा नहीं। इस पहली बात को ध्यान में ले लेना जरूरी है। संसार का अस्तित्व द्वंद्वात्मक है, डायलेक्टिकल है। और संसार की सारी गति द्वंद्व से होती है।
All our words belong to the world. Therefore whatever we say in language will have its opposite. However much we try to forget the opposite, there is no way to forget it. However much we try to hide it, it will not hide. Keep this first point in mind: the world’s existence is dual, dialectical. And all the world’s movement happens through duality.
जर्मन विचारक हीगल ने पश्चिम की विचारधारा में डायलेक्टिक्स को जन्म दिया। उसने पहली दफा पश्चिम में यह विचार प्रस्तुत किया कि जीवन की सारी गति द्वंद्व से है। और जहां द्वंद्व है, वहां गति होगी। और जहां गति है, वहां द्वंद्व होगा। और जहां गति नहीं होगी, वहां द्वंद्व समाप्त हो जाएगा। या द्वंद्व बंद हो जाए, तो गति समाप्त हो जाएगी।
The German thinker Hegel introduced dialectics into Western thought. For the first time in the West he presented the idea that the whole movement of life is through duality. Where there is duality, there will be movement. And where there is movement, there will be duality. Where there is no movement, duality will have ended. Or, if duality ceases, movement will end.
हीगल के ही विचार को कार्ल मार्क्स ने नया रूप देकर कम्यूनिज्म को जन्म दिया। क्योंकि हीगल ने कहा था, वाद पैदा होता है, तो तत्क्षण विवाद पैदा होता है; थीसिस, एंटी-थीसिस; और दोनों मिलकर सिंथीसिस बन जाता है, समन्वय बनता है। लेकिन समन्वय फिर वाद हो जाता है, फिर उसका प्रतिवाद होता है। और ऐसे विकास होता है।
Karl Marx reshaped Hegel’s idea and gave birth to communism. Hegel had said: when a thesis arises, an antithesis immediately arises; thesis, antithesis; and the two together become a synthesis, a coordination. But the synthesis then becomes a thesis again, and then comes its antithesis. And thus development proceeds.
मार्क्स ने इसी विचार के आधार पर समाज की व्याख्या की। और उसने कहा कि गरीब और अमीर का द्वंद्व है। इस द्वंद्व से, इस द्वंद्व के पार समाजवाद का जन्म होगा।
On the basis of this very idea Marx interpreted society. He said there is a duality of poor and rich. From this duality, beyond this duality, socialism will be born.
लेकिन मार्क्स अपने ही विचार को बहुत दूर तक नहीं खींच सका। अगर यह सच है कि विकास द्वंद्व से होता है, तो समाजवाद के पैदा होते ही समाजवाद के विपरीत कोई धारा तत्काल पैदा हो जाएगी।
But Marx could not carry his own thought far enough. If it is true that development happens through duality, then the very moment socialism is born, a current opposed to socialism will immediately arise.
लेकिन मार्क्स को यह हिम्मत नहीं पड़ सकी कि वह कहे कि समाजवाद के विपरीत भी कोई धारा पैदा होगी। उसने पुराने इतिहास में तो द्वंद्व को देखा, कामना की कि भविष्य में कोई द्वंद्व नहीं होगा, और साम्यवाद सदा बना रहेगा, उसका कोई विरोध नहीं होगा! वह अपने विचार के प्रति अति मोह के कारण। जैसे मां अपने बेटे को नहीं चाहती कि वह मरे, जानते हुए कि सभी मरते हैं, उसका बेटा भी मरेगा। विचारक भी अपने विचार से अति मोहग्रस्त हो जाते हैं।
But Marx did not have the courage to say that there would also arise a current opposed to socialism. He saw duality in the past history, but he wished that in the future there would be no duality, and that communism would remain forever, with no opposition—because of excessive attachment to his own idea. Just as a mother does not want her son to die, even knowing that all die and her son will also die, so too thinkers become overly attached to their ideas.
इस जगत में कुछ भी पैदा नहीं हो सकता, जिसका विरोध न हो। विरोध होगा ही। विरोध ही गति है, इस जगत का प्राण है। यहां निर्विरोध कोई बात नहीं हो सकती।
In this world, nothing can be born that has no opposition. There will be opposition. Opposition is movement; it is the very life-breath of this world. Here, nothing can be without opposition.
दोनों बातें एक ही हैं। जहां द्वंद्व मिलते हैं, वहां एक-दूसरे को काट देते हैं। जैसे ऋण और धन अगर मिल जाएं, तो दोनों कट जाते हैं। जहां दोनों द्वंद्व मिलते हैं, वहां उनकी दोनों की शक्ति एक-दूसरे को काट देती हैं और द्वंद्व शून्य हो जाता है। वही शून्यता पार होना भी है, वही ट्रांसेंडेंस भी है, वहीं आदमी पार भी हो जाता है।
Both statements are the same. Where dualities meet, they cut each other off. As when debit and credit are brought together, both are canceled. Where the two opposites meet, their energies negate one another and duality becomes zero. That very zero-ness is the going-beyond; that is transcendence; that is where one crosses over.
जब तक आपका जीवन से मोह है, तब तक मृत्यु से भय रहेगा। अगर जीवन का मोह छूट जाए, मृत्यु का भय भी तत्क्षण छूट जाएगा। जहां जीवन का मोह नहीं, मृत्यु का भय नहीं, वहां आप पार निकल गए। वहां आप उस जगह पहुंच गए, जहां द्वंद्व नहीं है।
So long as you are attached to life, there will be fear of death. If attachment to life drops, the fear of death drops in the same instant. Where there is no clinging to life and no fear of death, you have crossed. You have reached the place where there is no duality.
लेकिन हम तो ईश्वर की भी बात करते हैं, तो हमारी भाषा का द्वंद्व प्रवेश कर जाता है। हम कहते हैं, ईश्वर प्रकाश है। हम डरेंगे कहने में कि ईश्वर अंधकार है। क्योंकि हमारी आकांक्षा हमारे शब्द की निर्मात्री है। हम चाहते हैं कि ईश्वर प्रकाश हो। तो अंधेरे को हम छोड़ देंगे।
हम कहते हैं, ईश्वर अमृत है, परम जीवन है। हम यह कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते कि ईश्वर परम मृत्यु है, महामृत्यु है। हम चुनते हैं शब्द भी, तो हमारा मोह! हम चाहते हैं, कहीं भी मृत्यु न हो। तो हम ईश्वर के लिए अमृत का उपयोग करते हैं।
Yet even when we speak of God, the duality of our language intrudes. We say, “God is light.” We hesitate to say, “God is darkness,” because our craving manufactures our words. We want God to be light, so we discard the dark. We say, “God is amrit, the nectar of life, the supreme life.” We cannot gather the courage to say, “God is the supreme death, the great death.” Even in choosing words, our attachment persists. We want there to be no death anywhere, so we use “nectar” for God.
हम कहते हैं, ईश्वर सच्चिदानंद है। यह भी हमारा मोह है। हम नहीं कह सकते कि ईश्वर परम दुख है, हम कहते हैं, परम सुख है। द्वंद्व में से एक को चुनते हैं। वहां भूल हो जाती है। ईश्वर सुख-दुख दोनों का मिल जाना है। और जहां सुख-दुख मिल जाते हैं, एक-दूसरे को काट देते हैं। उस घड़ी को हम जो नाम देंगे, वह नाम सुख नहीं हो सकता।
We say, “God is sat-chit-ananda.” That too is our attachment. We cannot say, “God is the supreme sorrow;” we say, “the supreme bliss.” We pick one from the pair. There the mistake happens. God is the meeting of both pleasure and pain. And when pleasure and pain meet, they cancel each other out. Whatever name we give that moment, it cannot be “pleasure.”
इसलिए हमने आनंद चुना है। आनंद के विपरीत कोई शब्द नहीं है। सुख के विपरीत दुख है, आनंद के विपरीत कुछ भी नहीं है। हालांकि आप जब भी आनंद की बात करते हैं, तो आपका अर्थ सुख होता है। वह अर्थ ठीक नहीं है। या होता है महासुख, वह भी अर्थ ठीक नहीं है। आपके आनंद की धारणा में सुख समाया होता है और दुख अलग होता है, वह ठीक नहीं है।
Therefore we chose the word “ananda.” “Ananda” has no opposite. “Sukha” (pleasure) has “duhkha” (pain) as its opposite; “ananda” has none. However, whenever you speak of “ananda,” you usually mean pleasure—and that is not right. Or you mean “great pleasure”—that too is not right. In your notion of ananda, pleasure is included and pain excluded; that is not right.
आनंद की ठीक स्थिति का अर्थ है, जहां सुख और दुख मिलकर शून्य हो गए। एक-दूसरे को काट दिया उन्होंने। एक-दूसरे का निषेध हो गया। जहां दोनों नहीं रहे।
The true sense of ananda is the state where pleasure and pain, meeting, become zero—each negating the other—so that neither remains.
इसलिए बुद्ध ने आनंद शब्द का प्रयोग नहीं किया। क्योंकि आनंद से हमारे सुख का भाव झलकता है। तो बुद्ध ने कहा, शांति, परम शांति। सब शांत हो जाता है, द्वंद्व शांत हो जाता है। इसे चाहे हम कहें दो का मिल जाना, चाहे हम कहें दो के पार हो जाना, एक ही बात है।
For this reason Buddha did not use the word “ananda,” because our flavor of pleasure peeks through it. Buddha said “peace,” the supreme peace. Everything becomes quiet; the dualities fall silent. Whether we say the two have merged, or we say we have gone beyond the two—it is the same thing.
जीवन में जहां भी आपको द्वंद्व दिखाई पड़े, चुनाव मत करना। जो चुनाव करता है, वह गृहस्थ है। जो चुनाव नहीं करता, वह संन्यस्त है।
इस बात को थोड़ा समझ लें।
Wherever you see duality in life, do not choose. The one who chooses is a householder; the one who does not choose is a sannyasin. Understand this a little.
दुख है, सुख है, तत्क्षण हमारा मन चुनाव करता है कि सुख चाहिए और दुख नहीं चाहिए। जन्म है और मृत्यु है, तत्क्षण हमारा मन कहता है, जन्म ठीक, मृत्यु ठीक नहीं है। मित्र हैं, शत्रु हैं, हमारा मन कहता है, मित्र ही मित्र रहें, शत्रु कोई भी न रहे। यह चुनाव है, च्वाइस है। और जहां चुनाव है, वहां संसार है। क्योंकि आपने दो में से एक को चुन लिया। और दो ही अगर आप एक साथ चुन लें, तो कट जाएंगे दोनों।
There is pain and there is pleasure; instantly our mind chooses: we want pleasure and not pain. There is birth and there is death; instantly our mind says birth is fine, death is not. There are friends and enemies; our mind says let there be only friends, no enemies. This is choice. And where there is choice, there is the world—because you have chosen one of the two. But if you choose both together, they will cancel each other.
अगर आप मान लें कि मित्र भी होंगे, शत्रु भी होंगे, और आपके मन में कोई रत्तीभर चुनाव न हो कि मित्र ही बचें, शत्रु न बचें। आपके मन में कोई चुनाव न हो कि जीवन ही रहे, मृत्यु न रहे। आप दोनों के लिए राजी हो जाएं। जो हो, उसके लिए आपकी पूरी की पूरी तथाता, एक्सेप्टिबिलिटी हो, स्वीकार हो, तो आप संन्यस्त हैं। फिर आप मकान में हैं, दुकान में हैं, बाजार में हैं कि हिमालय पर हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता। आपके भीतर चुनाव खड़ा न हो, च्वाइसलेसनेस।
If you accept that there will be friends and there will be enemies, and in your mind there is not a trace of preference that only friends should remain and no enemies; if in your mind there is no choice that only life should remain and not death; if you consent to both—whatever is, let your entire tathata, suchness, acceptance be there—then you are a sannyasin. Then whether you are in a house, a shop, the marketplace, or in the Himalayas, it makes no difference. Let no choosing arise within you—choicelessness.
कृष्णमूर्ति निरंतर च्वाइसलेसनेस, चुनावरहितता की बात करते हैं। वह चुनावरहितता यही है। दो के बीच कोई भी न चुनें।
Krishnamurti continually speaks of choicelessness. That choicelessness is just this: do not choose between the two.
जैसे ही आप दो के बीच चुनाव बंद करते हैं, दोनों गिर जाते हैं। क्यों? क्योंकि आपके चुनाव से ही वे खड़े होते हैं। और जटिलता यह है कि जब आप एक को चुनते हैं, तब अनजाने आपने दूसरे को भी चुन लिया। जब मैं कहता हूं, मुझे सुख ही सुख चाहिए, तभी मैंने दुख को भी निमंत्रण दे दिया। जो सुख की मांग करेगा, वह दुखी होगा। उस मांग में ही दुख है। जो सुख की मांग करेगा, वह अगर सुख न पाएगा, तो दुखी होगा। अगर पा लेगा, तो भी दुखी होगा। क्योंकि जो सुख पा लिया जाता है, वह व्यर्थ हो जाता है। और जो सुख नहीं पाया जाता, उसकी पीड़ा सालती रहती है।
The moment you stop choosing between the two, both drop. Why? Because they stand only by your choosing. And the complexity is that when you choose one, unknowingly you have also chosen the other. When I say, “I want only pleasure,” I have already invited pain. The one who demands pleasure will be miserable; in that very demand is misery. If he doesn’t get pleasure, he will suffer; if he does get it, he will still suffer—because pleasure once attained turns futile, and the pleasure not attained keeps burning as a wound.
जैसे ही हम चुनते हैं एक को, दूसरा भी आ गया पीछे के द्वार से। और हम चाहते हैं कि दूसरा न आए। इसीलिए हम चुनते हैं कि दूसरा न आए। हम चाहते हैं, यश तो मिले, अपयश न मिले। प्रशंसा तो मिले, कोई अपमान न करे। लेकिन जो प्रशंसा चाह रहा है, उसने अपमान को बुलावा दे दिया। अपमान मिलेगा। अपमान तो केवल उसी को नहीं मिलता है, जिसने मान को चुना नहीं। जिसने मान को चुना, उसे अपमान मिलेगा।
The moment we choose one, the other enters by the back door. And we want the other not to enter—that is precisely why we choose. We want fame but not infamy, praise but no insult. But the one who desires praise has already invited insult. Insult will come. The only one who does not receive insult is the one who has not chosen honor. The one who has chosen honor will receive insult.
जरूरी नहीं है कि आप मान को न चुनें, तो कोई आपको गाली न दे। दे, लेकिन आपके पास गाली गाली की तरह नहीं पहुंच सकती है। यह दूसरे देने वाले पर निर्भर है कि वह फूल फेंके कि पत्थर फेंके। लेकिन आपके पास अब पत्थर भी नहीं पहुंच सकता, फूल भी नहीं पहुंच सकता। वह तो फूल मुझे मिले, इसलिए पत्थर पहुंच जाता था। फूल ही मेरे पास आए, इसलिए पत्थर भी निमंत्रित हो जाता था। जैसे ही आप चुनाव छोड़ देते हैं, आप जगत के बीच भी जगत के बाहर हो जाते हैं।
It is not necessary that if you do not choose honor, no one will abuse you. They may. But abuse can no longer reach you as abuse. It depends on the other whether he throws a flower or a stone. But now neither the stone can reach you nor the flower. Formerly, because I wanted the flower, the stone could reach me. Because I wanted only flowers, the stone too was invited. The moment you drop choosing, even in the midst of the world you are outside the world.
यह जो चुनावरहितता है, यह संन्यास की गुह्य साधना है, आंतरिक साधना है। संन्यास है मार्ग, दो के पार जाने का। संसार है द्वार, दो के भीतर जाने का।
This choicelessness is the esoteric discipline of sannyas, the inner practice. Sannyas is the path for going beyond the two; the world is the doorway for going within the two.
तो जितना आप ज्यादा चुनेंगे, उतने आप उलझते चले जाएंगे। जितना आप मांग करेंगे, उतने आप परेशान होते चले जाएंगे। जितना आप कहेंगे, ऐसा हो, और ऐसा न हो, उतनी ही आपकी चित्त-दशा विक्षिप्त होती चली जाएगी। जितना आप चुनाव क्षीण करते जाएंगे और आप कहेंगे, जैसा हो, मैं राजी हूं। जो भी हो, मैं राजी हूं। जैसा भी हो रहा है, उससे विपरीत की मेरी कोई मांग नहीं है। जीवन मिले तो ठीक, और मृत्यु मिल जाए तो ठीक। दोनों के साथ मैं एक-सा ही व्यवहार करूंगा। मैं कोई भेद नहीं करूंगा। जैसे ही आपके भीतर का यह तराजू समतुल होता जाएगा, वैसे ही वैसे द्वंद्व क्षीण होगा और आप अद्वैत में, निर्द्वंद्व में प्रवेश कर जाएंगे।
So the more you choose, the more you get entangled. The more you demand, the more you will be troubled. The more you say, “Let this happen, and not that,” the more agitated your mind-state becomes. To the extent that you thin out choosing and say, “As it is, I consent. Whatever happens, I consent. However it is happening, I have no demand for the opposite.” If life comes—fine; if death comes—fine. “I will relate to both in the same way. I will make no distinction.” As the inner scales settle into balance, duality will wither, and you will enter nonduality—the state free of opposites.
अर्जुन ऐसी ही घड़ी में खड़ा है, जहां उसके भीतर, वह जो संसार था, खो गया है। वह चुनावरहित हो गया है।
Arjuna is standing in just such a moment, where the world within him has dissolved. He has become choiceless.
इस चुनावरहित होने के लिए बहुत उपाय हैं। एक उपाय साधक का है, योगी का है। वह चेष्टा कर-करके चुनाव को छोड़ता है। एक उपाय भक्त का है, प्रेमी का है। वह चेष्टा कर-करकेनहीं छोड़ता। वह नियति को स्वीकार कर लेता है, भाग्य को स्वीकार कर लेता है, वह राजी हो जाता है।
There are many ways to become choiceless. One is the way of the seeker, the yogi: through effort he drops choosing. Another is the way of the devotee, the lover: he does not drop it by effort; he accepts destiny, accepts fate; he consents.
यह कृष्ण के पास जो अर्जुन खड़ा है, अर्जुन का यह खड़ा होना, एक भक्त का खड़ा होना है, एक समर्पित चेतना का।
This Arjuna standing before Krishna stands as a devotee, a surrendered consciousness.
कृष्ण के सामने अर्जुन की जो दशा है, वह किसी साधक की नहीं है, वह कोई साधना नहीं कर रहा है, वह कोई योग नहीं साध रहा है। लेकिन कृष्ण के प्रेम में समर्पित हो गया है। वह एक गहरी समर्पण की भाव-दशा है। उसने छोड़ दिया सब कृष्ण पर। छोड़ने का अर्थ है, अब मेरा कोई चुनाव नहीं है। समर्पण का अर्थ है, अब मैं न चुनूंगा, अब तुम्हारी मर्जी ही मेरा जीवन होगी। अब जो तुम चाहोगे, अब जो तुम्हारा भाव हो, मैं उसके लिए बहने को राजी हूं। अब मैं तैरूंगा नहीं।
The state Arjuna is in before Krishna is not that of a seeker; he is not doing any practice, he is not pursuing any yoga. But in love for Krishna he has surrendered. It is a deep mood of surrender. He has left everything to Krishna. To let go means: now I have no choice of my own. Surrender means: now I will not choose; now your will alone will be my life. Whatever you wish, whatever your feeling is, I am ready to flow with it. I will no longer swim.
एक तो आदमी है, नदी में तैरता है। वह कहता है, उस किनारे, उस जगह मुझे पहुंचना है। एक आदमी है, नदी में बहता है। वह कहता है, कहीं मुझे पहुंचना नहीं। नदी जहां पहुंचा दे, वही मेरी मंजिल है। अगर नदी बीच में डुबा दे, तो वही मेरा किनारा है। मुझे कहीं पहुंचना नहीं, नदी जहां पहुंचा दे, वही मेरा लक्ष्य है। यह समर्पित, सरेंडर्ड भक्त का लक्षण है।
One person swims in the river; he says, I must reach that bank, that spot. Another person lets himself be carried by the river; he says, I have nowhere to reach. Wherever the river takes me, that is my destination. If the river drowns me in the middle, that too is my shore. I have nowhere to reach; wherever the river brings me, that is my goal. This is the mark of the surrendered devotee.
अर्जुन ऐसी दशा में है। वह कह रहा है, मैंने छोड़ा, अब मैं तैरूंगा नहीं। मैंने तैरकर देख लिया; सोचकर, विचारकर देख लिया। अब मैं छोड़ता हूं; अब मैं बहूंगा। अब कृष्ण, तुम्हारी नदी मुझे जहां ले जाए। जो भी हो परिणाम, और जो भी हो मंजिल, या न भी हो, तो जहां भी मैं पहुंच जाऊं, जहां तुम पहुंचा दो, मैं उसके लिए राजी हूं।
Arjuna is in such a state. He is saying: I have let go; now I will not swim. I have tried swimming—thinking, reflecting—I have tried it. Now I let go; now I will flow. Now, Krishna, wherever your river takes me. Whatever the outcome, whatever the destination, or even if there is none—wherever I arrive, wherever you bring me, I am willing.
यह अचुनाव है। च्वाइस समाप्त हो गई। चुनाव समाप्त हो गया। इस चुनाव के समाप्त होने के कारण ही अर्जुन निर्द्वंद्व हो सका और अद्वैत की उसे झलक मिल सकी।
This is choicelessness. Choice has ended. Choosing has ended. Because choosing has ended, Arjuna could be free of duality, and he could have a glimpse of nonduality.
गीता तो अपने में पर्याप्त है। लेकिन आप बिलकुल बहरे हैं। गीता तो पर्याप्त से ज्यादा है। उसकी व्याख्या की कोई भी जरूरत नहीं है। लेकिन आप उसे सुन भी न पाएंगे, आप उसे पढ़ भी न पाएंगे। वह आपके भीतर प्रवेश भी न पा सकेगी।
The Gita is indeed sufficient in itself. But you are utterly deaf. The Gita is more than sufficient. No commentary is needed. Yet you will not be able to hear it, you will not be able to read it; it will not be able to enter you.
बुद्ध की आदत थी कि वह एक बात को हमेशा तीन बार कहते थे। तीन बार! छोटी-मोटी बातों को भी तीन बार कहते थे। आनंद ने एक दिन बुद्ध को पूछा कि आप क्यों तीन-तीन बार किसी बात को कहते हैं? और छोटी-मोटी बात को भी आप तीन बार क्यों दोहराते हैं? सुन लिया! बुद्ध ने कहा कि तुम्हें भ्रम होता है कि तुमने सुन लिया। मुझे तीन बार कहना पड़ता है, तब भी पक्का नहीं है कि तुमने सुना हो। क्योंकि सुनना बड़ी कठिन बात है।
Buddha had the habit of saying a thing three times—three times! Even small, ordinary things he would repeat thrice. One day Ananda asked Buddha, “Why do you say everything three times? Why repeat even little things three times? We’ve heard it!” Buddha said, “You are under the illusion that you have heard. Even when I say it three times, it’s not certain that you have heard—because listening is a very difficult thing.”
सुन केवल वही सकता है, जो भीतर विचार न कर रहा हो। जब आप भीतर विचार कर रहे होते हैं, तो जो आप सुनते हैं, वह कहा गया हुआ नहीं है। वह तो आपके विचारों ने तोड़ लिया, बदल दिया, नई शक्ल दे दी, नया ढंग दे दिया, नया अर्थ हो गया।
Only one who is not thinking inside can truly listen. When you are thinking within, what you hear is not what has been said. Your thoughts break it, change it, give it a new shape, a new mode; a new meaning is born.
तो जब मैं कुछ कह रहा हूं, तो आप वही सुनते हैं जो मैं कह रहा हूं, ऐसी भ्रांति में न पड़ें। आप वही सुनते हैं, जो आप सुन सकते हैं, सुनना चाहते हैं। और आप जो सुनते हैं, वह आपकी व्याख्या हो जाती है।
So when I say something, do not fall into the delusion that you hear exactly what I am saying. You hear what you can hear, what you want to hear. And what you hear becomes your interpretation.
तो गीता तो पर्याप्त है। लेकिन आपके लिए ऐसा अवसर खोजना जरूरी है, जब कि गीता आपके ऊपर हैमर की जा सके, हथौड़ी की तरह आपके सिर पर ठोंकी जा सके। इसलिए इतनी लंबी व्याख्या करनी पड़ती है। फिर भी कोई पक्का भरोसा नहीं है कि आपको सुनाई पड़ जाएगी।
Therefore, the Gita is sufficient. But for you it is necessary to find such an occasion when the Gita can be hammered into you—pounded on your head like a hammer. Hence such a long commentary has to be made. Even then there is no surety that you will be able to hear it.
फिर दूसरा कारण भी है। जिस दिन गीता निर्मित हुई, उस दिन के आदमी और आज के आदमी में जमीन-आसमान का अंतर पड़ गया है। रोज अंतर पड़ जाता है। शब्द पुराने हो जाते हैं। जैसे वस्त्र पुराने हो जाते हैं, जैसे शरीर पुराने हो जाते हैं, ऐसे शब्द पुराने हो जाते हैं। और पुराने शब्दों की पकड़ हम पर खो जाती है। उनको सुन-सुनकर हम बहरे हो जाते हैं। फिर उस अर्थ को बाहर खींचकर नए शब्द देने की हर युग में जरूरत पड़ जाती है।
There is another reason. The man of the day the Gita was composed and the man of today differ as much as earth and sky. The difference grows by the day. Words grow old—just as clothes grow old, just as bodies grow old, words too grow old. And old words lose their grip on us. Hearing them again and again, we become deaf to them. Then, in every age, there is a need to pull the meaning out and give it new words.
सत्य तो कभी बासा नहीं होता, लेकिन शब्द सदा बासे हो जाते हैं। आत्मा तो कभी पुरानी नहीं पड़ती, लेकिन शरीर पुराने पड़ जाते हैं। जब आप बूढ़े हो जाएंगे, आपका शरीर पुराना पड़ जाएगा। फिर आपकी आत्मा को नया शरीर ग्रहण कर लेना पड़ेगा।
Truth never becomes stale; words always do. The soul never grows old; bodies do. When you grow old, your body will be worn out; then your soul will have to take a new body.
गीता बहुत पुरानी हो गई है। और युग-युग में जरूरत है कि उसको नई देह मिल जाए, नए शब्द, नए आकार मिल जाएं। हमने इस मुल्क में इसकी बड़ी गहरी कोशिश की है। और इसके परिणाम हुए। अगर हम दूसरे मुल्कों को देखें, तो खयाल में आ जाएगी बात।
The Gita has become very old. In every age it needs a new body, new words, new form. In this land we made a profound effort in this direction—and it bore fruit. If we look at other countries, the point becomes clear.
सुकरात ने कुछ कहा, वह बहुत कीमती है। लेकिन फिर उस पर कभी व्याख्या नहीं की गई। फिर उस पर कोई व्याख्या नहीं हुई; वह संगृहीत है। लेकिन हमने इस मुल्क में एक अनूठा प्रयोग किया। और वह अनूठा प्रयोग यह था, कृष्ण ने गीता कही, अर्जुन ने सुनी। फिर बार-बार शंकर होंगे, रामानुज होंगे, निंबार्क होंगे, वल्लभ होंगे, फिर से व्याख्या करेंगे।
Socrates said much that is precious. But afterwards there was no long tradition of commentary upon him; what he said is collected, that’s all. In this land we made a unique experiment: Krishna spoke the Gita and Arjuna listened; then again and again, Shankara came, Ramanuja came, Nimbarka came, Vallabha came—and offered fresh commentaries.
शंकर क्या कर रहे हैं? वे जो शब्द पुराने पड़ गए हैं, उनको हटाकर नए शब्द रख रहे हैं। आत्मा को नए शब्दों में प्रवेश दे रहे हैं, ताकि शंकर के युग के कान सुन सकें और शंकर के युग का मन समझ सके। लेकिन अब तो शंकर भी पुराने पड़ गए। और हमेशा बात पुरानी पड़ जाएगी; शब्द तो पुराने पड़ ही जाएंगे। मैं जो कह रहा हूं, वह थोड़े दिन बाद पुराना हो जाएगा। जरूरत होगी कि फिर अर्थ को शब्द से छुटकारा करा दिया जाए।
What is Shankara doing? He is removing the words that have grown old and placing new words there. He is letting the soul enter new words so that the ears of Shankara’s age can hear and the mind of Shankara’s age can understand. But now even Shankara has grown old. And things will always grow old; words will always age. What I am saying today will be old after a few days. It will be necessary again to free the meaning from the words.
व्याख्या का अर्थ है, अर्थ को, आत्मा को, शब्द से मुक्ति दिलाने की कोशिश। वह जो शब्द उसे पकड़ लेता है, उसे हटा दिया जाए, नया ताजा शब्द दे दिया जाए, ताकि आप नए ताजे शब्द को सुन सकें। मन रोज बदल जाता है। और मन के बदलने के साथ मन के पकड़ने, समझने के ढंग बदल जाते हैं।
Commentary means the attempt to liberate the meaning, the soul, from the prison of words—to remove the word that has seized it and give it a fresh, living word, so that you can hear anew. The mind changes every day; with the mind’s change, its ways of grasping and understanding also change.
इसे थोड़ा समझ लें।
Understand this a little.
आज से पांच हजार साल पहले मन का आधार था, श्रद्धा, आस्था, भरोसा, विश्वास, ट्रस्ट। आज मन का आधार नहीं है श्रद्धा पर। आज आस्था आधार नहीं है। आज ठीक विपरीत आधार है, संदेह, डाउट। उसका कारण है। क्योंकि विज्ञान की सारी की सारी खोज संदेह पर खड़ी होती है, डाउट पर खड़ी होती है। विज्ञान चलता ही संदेह करके है। विज्ञान खोजता ही संदेह करके है। और जो संदेह नहीं कर सकता, वह वैज्ञानिक नहीं हो सकता।
Five thousand years ago, the mind’s basis was shraddha—faith, trust, confidence. Today the mind’s basis is not faith. Today its basis is exactly the opposite: doubt. There is a reason: the whole enterprise of science stands on doubt. Science proceeds by doubting; it inquires by doubting; one who cannot doubt cannot be a scientist.
इसलिए जिसे वैज्ञानिक होना है, उसे संदेह की कला सीखनी ही पड़ेगी। सारी दुनिया को हम विज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं। हर बच्चा विज्ञान में दीक्षित हो रहा है। इसलिए हर बच्चे के मन में संदेह प्रवेश कर रहा है। और जरूरी है। विज्ञान की शिक्षा ही बिना संदेह के हो नहीं सकती। विज्ञान का आधार ही संदेह है। सोचो। पूछो। तब तक मत मानो, जब तक कि प्रमाण न मिल जाए, तब तक रुको। मानने की जल्दी मत करो।
Therefore, whoever would be a scientist must learn the art of doubt. We are giving scientific education to the whole world. Every child is being initiated into science; thus doubt is entering every child’s mind—and necessarily so. Scientific education cannot happen without doubt. Science is based on doubt. Think. Ask. Do not accept until proof is found. Wait. Do not be in a hurry to believe.
धर्म का आधार बिलकुल विपरीत है। धर्म का आधार है, चुपचाप, सहज, स्वीकार कर लो। पूछो मत। पूछना ही बाधा हो जाएगी। तो पांच हजार साल पहले विज्ञान का कोई शिक्षण नहीं था। आदमी का मन धार्मिक था। गीता में जो कहा गया है, वह सीधा भीतर प्रवेश कर जाता।
Religion is based on the exact opposite. Religion’s basis is: quietly, simply, accept. Do not ask. Asking itself becomes an obstacle. Five thousand years ago there was no scientific education. Man’s mind was religious; what the Gita said entered straight within.
आज आदमी का मन धार्मिक बिलकुल नहीं है, वैज्ञानिक है। विज्ञान बुरा है, यह मैं नहीं कह रहा हूं, या धर्म अच्छा है, यह भी नहीं कह रहा हूं। इतना ही कह रहा हूं कि वैज्ञानिक होने के लिए संदेह अनिवार्य है, और धार्मिक होने के लिए श्रद्धा अनिवार्य है। उन दोनों के यात्रा-पथ बिलकुल अलग हैं, विपरीत हैं।
Today man’s mind is not religious at all; it is scientific. I am not saying science is bad or religion good. I am only saying: doubt is indispensable to be scientific, and faith is indispensable to be religious. Their paths are utterly different, opposite.
तो सारी दुनिया का मन आज विज्ञान की तरफ आंदोलित हो रहा है। इसलिए धर्म की जो बात है, उससे और आज के मन का कोई तालमेल नहीं है, कोई हार्मनी नहीं है; कोई संगति नहीं बैठती; कोई संबंध नहीं जुड़ता। आदमी जा रहा है विज्ञान की तरफ; उसकी पीठ है श्रद्धा की तरफ। तो पीठ की तरफ से जो भी सुनाई पड़ता है, वह समझ में नहीं आता।
So the mind of the whole world today is moving toward science. Therefore, religious talk finds no resonance with today’s mind—no harmony, no consonance, no connection. Man is going toward science; his back is toward faith. What is heard from behind does not make sense.
दो ही उपाय हैं, या तो आदमी को मोड़कर श्रद्धा की तरफ खड़ा किया जाए, जो कि अति कठिन हो गया है। अति कठिन है, क्योंकि एक दिन में किसी का चित्त मोड़ा नहीं जाता। और अब तो वैज्ञानिक कहते हैं कि पहले सात वर्षों में बच्चे को जो शिक्षण मिल जाता है, वह फिर जीवनभर पीछा करता है; फिर बदलना बहुत मुश्किल है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि चौदह वर्ष में बच्चे की बुद्धि करीब-करीब परिपक्व हो जाती है। चौदह वर्ष के बाद फिर बुद्धि में कोई बहुत विकास नहीं होता।
तो चौदह वर्ष की उम्र तक जो प्रवेश कर जाता है, वह आधार बन जाता है। फिर जो कुछ भी होगा, उसके ऊपर होगा।
There are only two ways: either turn a person around to face faith—which has become exceedingly difficult; exceedingly difficult, for one’s consciousness cannot be turned in a day. Scientists now say that whatever education a child receives in the first seven years pursues him for life; changing it later is very hard. They say a child’s intelligence becomes almost mature by fourteen; after that there is little further development. So whatever enters by the age of fourteen becomes the foundation; whatever happens later is built upon it.
इसलिए किसी आदमी के चेहरे को एकदम मोड़ा नहीं जा सकता। उसके संदेह को श्रद्धा नहीं बनाई जा सकती। और अगर जबरदस्ती बनाने की कोशिश की जाए, तो संदेह भीतर होगा, श्रद्धा ऊपर हो जाएगी--थोथी, झूठी, मुर्दा। उसमें कोई प्राण नहीं होंगे।
Therefore, a person cannot be turned around at once. His doubt cannot be made into faith. And if you try to force it, doubt will remain inside and faith will sit on top—hollow, false, dead, without life.
तो एक ही उपाय है और वह यह है कि धर्म की ऐसी व्याख्या की जाए, जो संदेहशील मन को भी आकर्षित करती हो। संदेह को इनकार न किया जाए, स्वीकार कर लिया जाए। और श्रद्धा की जबरदस्ती न की जाए, श्रद्धा को संदेह के मार्ग से ही लाया जाए, जो अति कठिन है। लेकिन अब इसके सिवाय कोई उपाय नहीं है।
So there is only one way: interpret religion in such a manner that it attracts the skeptical mind too. Do not deny doubt; accept it. Do not force faith; bring faith by the very path of doubt—which is exceedingly difficult, but now there is no other way.
अगर मनुष्य-जाति पुनः धार्मिक होगी, तो एक नया अनूठा प्रयोग करना पड़ेगा; वह यह कि आपके संदेह का ही उपयोग किया जाए, आपको श्रद्धा तक लाने के लिए। आपके विचार, आपके तर्क, आपकी समझ का ही उपयोग किया जाए, समझ को ही नष्ट करने के लिए। आपके तर्क का ही उपयोग किया जाए, आपके तर्क को ही काट डालने के लिए।
If humankind is to become religious again, a new, unique experiment will be needed: to use your doubt itself to bring you to faith; to use your thought, your reasoning, your understanding to destroy understanding; to use your logic to cut down your logic.
यह हो सकता है। पैर में कांटा लग जाता है, तो हम दूसरे कांटे से उस कांटे को निकाल लेते हैं। और कोई भी यह नहीं कहता कि आप कांटे से कांटे को कैसे निकालेंगे? आदमी बीमार होता है, उसके शरीर में जहर फैल जाता है, तो हम एंटीबायोटिक्स, और जहर डालकर उसके जहर को नष्ट कर देते हैं। वैक्सिनेशन का तो सारा सिद्धांत इस बात पर खड़ा हुआ है, कि आपके शरीर में जो कीटाणु हैं बीमारी के, वे ही कीटाणु और बड़ी मात्रा में आपके भीतर डाल दिए जाएं।
This is possible. When a thorn pricks the foot, we remove it with another thorn. No one says, “How can a thorn remove a thorn?” When a person is sick and poison has spread in the body, we administer antibiotics—another kind of poison—to destroy the poison. The entire principle of vaccination rests on the fact that the very germs of disease are introduced into you in greater measure.
तो अब तो धर्म होगा वैक्सिनेशन। अब तो आपसे यह नहीं कहा जा सकता कि श्रद्धा करिए। यह कोई खेल नहीं है। अब बहुत मुश्किल है।
So now religion will be vaccination. Now you cannot be told, “Have faith.” This is no child’s game. It is very difficult now.
अब किसी छोटे बच्चे को भी कहना कि चुपचाप मान लो, व्यर्थ है। वह बच्चा भी कहेगा, आप क्या कह रहे हैं! पूछूं न? विचार न करूं? तर्क न करूं? तो आपका यह कहना कि श्रद्धा ही हमारी पहली शर्त है, बच्चे के लिए आपके धर्म का द्वार बंद हो गया। इसका अर्थ हुआ कि आप व्यर्थ की बकवास कर रहे हैं। जिसमें प्रश्न न पूछा जा सके और जिसमें संदेह न किया जा सके, वह सत्य नहीं हो सकता, वह अंधविश्वास है। आपने द्वार बंद कर दिए।
Even telling a small child today, “Quietly accept,” is futile. The child will say, “What are you saying! Should I not ask? Not think? Not reason?” So your declaration that faith is the first requirement shuts the door of your religion for the child. It means you are talking nonsense. That in which no question can be asked and no doubt can be raised cannot be truth; it is blind belief. You have closed the door.
आज किसी से कहना, श्रद्धा करो, नासमझी है। आज तो एक ही उपाय है कि उसके संदेह को संदेह के ही मार्ग से काट डाला जाए। एक ऐसी घड़ी आ जाए कि उसका संदेह करने वाला मन संदेह करने में असमर्थ हो जाए, संदेह कर-करके असमर्थ हो जाए।
To tell anyone today, “Have faith,” is unwise. There is only one way now: cut his doubt by the very path of doubt. Bring him to a moment when the mind that doubts becomes incapable of doubting—exhausted by doubting.
एक उपाय तो यह होता है कि आपको बांधकर बिठा दिया जाए कि शांत हो जाओ। छोटे बच्चों को घर में मां-बाप बिठा देते हैं कि शांत हो जाओ। छोटा बच्चा बैठ जाता है। लेकिन जरा उसका निरीक्षण करें, आब्जर्व करें। वह हाथ-पैर हिलाएगा, कुछ करेगा, सिर हिलाएगा, कुछ करेगा। वह जो दौड़ता था, वह दौड़ अब उसके भीतर-भीतर चलेगी।
आप उसको जबरदस्ती बिठा दिए हैं। इससे कुछ हल होने वाला नहीं है। ज्यादा वैज्ञानिक यह होगा कि उसे कहें कि जाकर मकान के दस चक्कर लगाकर आ! उसे दस चक्कर लगाने दें। शायद दस वह लगा भी न पाएगा, तीन-चार या पांच में थक जाएगा। और कहेगा, मुझे नहीं लगाना। उसे कहें कि और पांच पूरे कर। फिर आप कोने में बैठा हुआ उसे देखें। अब उसके भीतर कोई गति नहीं होगी। अब वह शांत होगा। अब वह बुद्ध की प्रतिमा की तरह बैठा होगा।
One way is to bind you and make you sit, “Be quiet!” Parents do this to small children at home. The child sits, but observe him: he will move his hands and feet, wag his head, do something. The running that was outside now runs within. You have forced him to sit; nothing will be resolved. It is more scientific to say, “Go run ten laps around the house!” Let him run ten laps—perhaps he won’t even complete ten; after three, four, or five he will be tired and say, “I can’t.” Tell him, “Complete five more.” Then sit him in a corner and watch: now there will be no movement within; now he will be quiet, sitting like a statue of Buddha.
आपके लिए अब दूसरा ही रास्ता है। आपको सीधे नहीं बिठाया जा सकता। इसलिए दस चक्कर मुझे लगाने पड़ते हैं! जो सीधा बैठ सकता है, उससे मुझे कुछ नहीं कहना है। लेकिन मुझे एक आदमी नहीं दिखाई पड़ता, जो अब सीधा बैठ सकता है। आपको दस चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसलिए इतनी लंबी व्याख्या करनी पड़ती है। वह चक्कर है। और आपके साथ मुझे भी लगाने पड़ते हैं! क्योंकि ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं बीच में आप रुक न जाएं। जब तक थक न जाएं, एक्झास्टेड! आपकी बुद्धि को थकाने के सिवाय अब श्रद्धा तक ले जाने का कोई मार्ग नहीं है।
For you now, only the second way remains. You cannot be made to sit directly. So I have to make you run ten laps! With one who can sit directly, I have nothing to say—but I do not see a single person now who can sit directly. You will have to run ten laps. Hence such a long commentary is needed—those are the laps. And I have to run them with you, keeping watch that you don’t stop midway—until you are tired, exhausted! There is now no way to bring you to faith except by tiring out your intellect.
अब हम सूत्र को लें।
और हे महाबाहो! आपके बहुत मुख और नेत्रों वाले तथा बहुत हाथ, जंघा और पैरों वाले और बहुत उदरों वाले तथा बहुत-सी विकराल जाड़ों वाले महान रूप को देखकर सब लोग व्याकुल हो रहे हैं तथा मैं भी व्याकुल हो रहा हूं।
Now let us take the sutra: “And, O mighty-armed, seeing your great form—many-mouthed and many-eyed, with many arms, thighs, and feet, with many bellies, and with many fearsome fangs—all people are distraught, and I too am distressed.”
अर्जुन ने देखा, विकराल रूप! जहां परमात्मा मृत्यु का मुख बन गया है। वह कह रहा है कि हे महाबाहो! यह मैं देख रहा हूं, इससे सारे लोक व्याकुल हो रहे हैं, मैं भी व्याकुल हो रहा हूं। मेरा हृदय धड़कता है और घबड़ाहट रोएं-रोएं में समा गई है। क्या यह भी आप हैं?
Arjuna beheld the terrible form—the very visage in which the Divine has become the mouth of death. He says, O mighty-armed! What I am seeing makes all the worlds tremble; I too am shaken. My heart pounds, and dread has entered every pore. Is this also You?
यह व्याकुलता स्वाभाविक है। क्योंकि हमने परमात्मा का एक ही रूप देखा। और हमने परमात्मा के एक ही रूप की पूजा की। और हमने परमात्मा के एक ही रूप को सराहा। और हमने यह माना कि वह एक इसी रूप से एक है; दूसरा रूप परमात्मा का नहीं है। तो जब हमें पूरा परमात्मा दिखाई पड़े, तो व्याकुलता बिलकुल स्वाभाविक है।
This disquiet is natural, because we have known only one form of God. We have worshiped only one aspect, praised only one face, and assumed that God is only that—and no other. So when the whole of God is revealed, anxiety is only natural.
यह व्याकुलता परमात्मा के रूप के कारण नहीं है, हमारी बुद्धि के तादात्म्य के कारण है। हमने एक हिस्से के साथ तादात्म्य कर लिया है। हमने देखा कि परमात्मा होगा सौंदर्य। हमने परमात्मा की सारी प्रतिमाएं सुंदर बनाई हैं। कुछ हिम्मतवर तांत्रिकों ने कुरूप प्रतिमाएं भी बनाई हैं, लेकिन वे धीरे-धीरे खोती जा रही हैं। हमारे मन को उनकी अपील नहीं है।
This anxiety is not because of the Divine’s form, it is because of our identification with a fragment. We have identified with one slice. We thought, God must be beauty. We made all the images of God beautiful. A few courageous tantrics also fashioned grotesque images, but they have slowly faded away; our minds feel no appeal in them.
अगर आप विकराल काली को देखते हैं, हाथ में खंजर लिए, कटा हुआ सिर लिए, गले में मुंडों की माला डाले हुए, पैरों के नीचे किसी की छाती पर सवार, लाल जीभ, खून टपकता हुआ, तो भला भय की वजह आप नमस्कार करते हों, लेकिन मन में यह भाव नहीं उठता कि यह परमात्मा का रूप है। भला मान्यता के कारण आप सोचते हों कि ठीक; लेकिन भीतर यह भाव नहीं उठता कि यह परमात्मा का रूप है।
If you look at the formidable Kali—dagger in hand, a severed head, a garland of skulls, standing upon a chest, tongue red, blood dripping—you may bow out of fear, but the feeling does not arise within that this is a form of the Divine. By convention you may say, “All right,” but inwardly it doesn’t ring as God’s form.
और स्त्री, ममता, मां जिसको हमने कहा! और काली को हम मां कहते हैं! मां जो है, वह ऐसा विकराल रूप लिए खड़ी है, तो मन को बड़ी बेचैनी होती है कि क्या बात है! लेकिन जिन्होंने यह विकराल रूप खोजा था, उन्होंने एक द्वंद्व को इकट्ठा करने की कोशिश की थी।
And woman—motherhood, tenderness—whom we call Mother! We call Kali “Mother.” If the mother herself stands in so terrible a form, the mind grows very uneasy. But those who discovered this fierce image were attempting to bring a duality together.
मां से ज्यादा प्रेम से भरा हुआ हृदय पृथ्वी पर दूसरा नहीं है। इसलिए मां को खड़ा किया इतने विकराल रूप में, जो कि दूसरा छोर है। मां को ऐसे खड़ा किया, जैसे वह मृत्यु हो। मां तो जन्म है। मां को ऐसे खड़ा किया, जैसे वह मृत्यु हो। दो द्वंद्व, जन्म और मृत्यु, दोनों को एक साथ काली में इकट्ठा किया। एक तरफ वह जन्मदात्री है, और दूसरी तरफ मृत्यु उसके हाथ से घटित हो रही है। और हड्डियों की, खोपड़ियों की माला उसने गले में डाल रखी है!
There is no heart on earth more brimming with love than a mother’s. So they stood the Mother at the other pole—as death. The mother is birth. They stood the mother as though she were death. Two opposites—birth and death—were brought together in Kali. On the one hand she is the birth-giver; on the other, death happens by her hand. A garland of bones and skulls is around her neck.
कभी आपने अपनी मां को इस भाव से देखा? बहुत घबड़ाहट होगी। और अगर आप अपनी मां को इस भाव से नहीं देख सकते, तो काली को आप मां कैसे कह सकते हैं! असंभव है।
Have you ever looked at your own mother in that way? You would be terrified. And if you cannot regard your own mother so, how will you call Kali “Mother”? Impossible.
लेकिन जिन्होंने, जिन तांत्रिकों ने यह द्वंद्व को जोड़ने का खयाल किया, बड़े अदभुत लोग थे। इसमें एक प्रतीक है। इसमें जन्म और मृत्यु एक साथ खड़े हैं। इसमें प्रेम और मृत्यु एक साथ खड़े हैं। इसमें मां का हृदय और मृत्यु के हाथ एक साथ खड़े हैं। मगर धीरे-धीरे यह रूप खोता चला गया। यह रूप आज अगर कभी आपको दिखाई भी पड़ता है, तो सिर्फ परंपरागत है। इसकी धारणा खो गई। इसके हृदय में संबंध हमारे खो गए।
But those tantrics who thought to conjoin the opposites were extraordinary people. There is a symbol here: birth and death stand together; love and death stand together; the mother’s heart and the hands of death stand together. Gradually, that form was lost. If today you ever see it, it is only traditional; the living sense has been lost, our connection with its heart has been severed.
हमने परमात्मा का तो सौम्य, सुंदर रूप--कृष्ण बांसुरी बजाते खड़े हैं, वे लगते हैं कि परमात्मा हैं। मोर-मुकुट बांधा हुआ है, उनके होंठों पर मुस्कान है। वे लगते हैं कि परमात्मा हैं। उनसे हमें आश्वासन मिलता है, राहत मिलती है, सांत्वना मिलती है। हम वैसे ही बहुत दुखी हैं। काली को देखकर और उपद्रव क्यों खड़ा करना है!
We have preserved only the gentle, beautiful form—Krishna standing, flute in hand. That seems divine. Peacock plume on his head, a smile on his lips—that seems divine. From him we get assurance, relief, consolation. We are already so afflicted—why create more disturbance by looking at Kali?
कृष्ण को देखकर सांत्वना, कंसोलेशन मिलता है कि ठीक है। इस जीवन में होगा दुख। इस जीवन में होगी मृत्यु। आज नहीं कल, वह मुकाम आ जाएगा, जहां बांसुरी ही बजती रहती है। जहां सुख ही सुख है। जहां शांति ही शांति है, जहां संगीत ही संगीत है। जहां फिर कुछ बुरा नहीं है। उसकी आशा बंधती है, उसका भरोसा बंधता है। मन को राहत मिलती है। तो जो हमारे पास नहीं है, जो जिंदगी में खोया हुआ है, जिसका अभाव है, उसे हमने कृष्ण में पूरा कर लिया।
Krishna consoles us: yes, in this life there is sorrow; yes, there is death. But sooner or later a place will come where only the flute plays, where there is only bliss, only peace, only music, and nothing bad remains. Hope is kindled, trust is bolstered, the mind is soothed. What we lack in life, what is absent—we complete it in Krishna.
आपने कभी खयाल किया कि हमने कृष्ण, राम, बुद्ध, महावीर, किसी के बुढ़ापे का चित्र नहीं बनाया है। कोई बुढ़ापे की मूर्ति नहीं बनाई है। ऐसा नहीं है कि ये लोग बूढ़े नहीं हुए। बूढ़े तो होना ही पड़ेगा। इस जमीन पर जो है, जमीन के नियम उस पर काम करेंगे। और ये जमीन के नियम किसी को भी छूट नहीं देते, यहां कोई छुट्टी नहीं है। और अगर इस जमीन के नियमों में छुट्टी हो, तो फिर जगत बिलकुल एक बेईमान व्यवस्था हो जाए। यहां तो कृष्ण को भी बूढ़ा होना पड़ेगा, राम को भी होना पड़ेगा, बुद्ध को भी होना पड़ेगा, महावीर को भी होना पड़ेगा।
Have you noticed? We have never painted or sculpted Krishna, Rama, Buddha, Mahavira in old age. There are no images of old age. It isn’t that they didn’t grow old. They had to. On this earth, its laws apply to all; there are no exemptions. If exemptions existed, the cosmos would be a dishonest arrangement. Even Krishna must grow old, Rama must, Buddha must, Mahavira must.
लेकिन हमने उनको बूढ़ा नहीं बनाया। उससे यह पता नहीं चलता कि वे बूढ़े नहीं हुए। उससे यही पता चलता है कि बुढ़ापे से हम कितने भयभीत हैं, कितने डरे हुए हैं। और अगर राम को भी हम देखें, टूटे हुए दांत, लकड़ी टेकते हुए, तो फिर भगवान मानना बहुत मुश्किल हो जाएगा। सुंदर, युवा! वे सदा ही युवा हैं। उनका युवापन ठहर गया है; वह आगे नहीं बढ़ता।
But we did not depict them old. That doesn’t mean they did not grow old; it only shows how frightened we are of old age. If we saw Rama with broken teeth, leaning on a stick, how hard it would be to accept him as God. Beautiful, youthful—that is how we hold them. Their youth is frozen, never moving on.
कृष्ण को बूढ़ा देखें। खखारते हुए, खांसते हुए, खाट पर, किसी अस्पताल में भर्ती! बिलकुल यह हमारे भरोसे के, विश्वास के बाहर हो गया। हमारी सारी श्रद्धा नष्ट हो जाएगी। और हमें लगेगा, यह भी क्या बात हुई! कम से कम भगवान होकर तो ऐसा नहीं होना था।
Imagine Krishna old—wheezing, coughing, on a cot, admitted to a hospital. It would fall outside our trust, beyond our faith. Our reverence would collapse; we would feel: at least being God, this should not happen.
तो भगवान हमारी कामनाओं से हम निर्मित करते हैं। उनकी मूर्ति हम अपनी वासना से निर्मित करते हैं। उसका तथ्य से कम संबंध है, हमारी भावना से ज्यादा संबंध है।
Thus we forge God out of our desires. We sculpt the deity from our cravings; it relates less to fact and more to our feelings.
देखते हैं आप, न दाढ़ी उगती राम को, न कृष्ण को, न बुद्ध को, न महावीर को। न मूंछ निकलती, न दाढ़ी निकलती। जरा कठिन मामला है। कभी-कभी ऐसा होता है, कोई पुरुष मुखन्नस होता है। कभी-कभी किसी पुरुष को दाढ़ी-मूंछ नहीं उगती। क्योंकि उसमें कुछ हार्मोन की कमी होती है; वह पूरा पुरुष नहीं है। लेकिन यह कभी-कभी होता है। सब अवतार हमने मुखन्नस खोज लिए! जरा कठिन है। थोड़ा सोचने जैसा है!
You see, neither Rama nor Krishna nor Buddha nor Mahavira grows a beard or moustache—ever. A bit awkward. Sometimes a man doesn’t grow facial hair because of a hormonal deficiency; he is not hormonally complete. But that is rare. Yet all our incarnations we have rendered beardless! It is something to ponder.
जैनियों के चौबीस तीर्थंकर हैं। चौबीस तीर्थंकरों में किसी की दाढ़ी-मूंछ नहीं उगती। यह मानना मुश्किल है कि उन्होंने इतनी खोज कर ली हो। और हमेशा जब भी कोई तीर्थंकर हुआ, तो वह ऐसा आदमी हुआ जिसमें हार्मोन की कमी थी।
The Jains have twenty-four Tirthankaras. None is shown with beard or moustache. Hard to believe they made such a “discovery”—that whenever a Tirthankara appears, he is a man with deficient hormones.
यह बात नहीं है। दाढ़ी-मूंछ उगी ही है। लेकिन हमारा मन नहीं कहता कि दाढ़ी-मूंछ उगे। क्यों? क्योंकि वह दाढ़ी-मूंछ जो उगे, तो फिर बुढ़ापा आएगा। वह जो दाढ़ी-मूंछ उगे, तो युवावस्था को ठहराना मुश्किल हो जाएगा। वह जो दाढ़ी-मूंछ उगे, तो वे फिर ठीक हम जैसे हो जाएंगे। और हमारा मन करता है कि वे हम जैसे न हों। हम अपने से बहुत परेशान हैं। हम अपने से बहुत पीड़ित हैं। वे हम जैसे न हों।
That’s not the case. They did have facial hair. But our minds don’t want it. Why? Because facial hair implies age will come; youth cannot be held still. With beard and moustache they become too much like us. And we don’t want them like us. We are weary of ourselves, tormented by ourselves; we don’t want them like us.
इसलिए हमने अपने अवतारों, अपने तीर्थंकरों, अपने पैगंबरों में वे सब बातें जोड़ दी हैं, जो हम चाहते हैं, हममें होतीं, और नहीं हैं। हम सुबह-शाम लगे हैं दाढ़ी छोलने में! वह हम चाहते हैं कि न होती। वह हम चाहते हैं कि न होती। और आज नहीं कल विज्ञान व्यवस्था खोज लेगा कि पुरुष दाढ़ी-मूंछ से छुटकारा पा जाए।
So in our avatars, prophets, Tirthankaras, we have added everything we wish we had but don’t. Morning and evening we shave—how we wish we didn’t have to! And someday science will surely devise a way for men to be rid of facial hair.
इतनी उत्सुकता दाढ़ी-मूंछ से छुटकारा पाने की भी बड़ी अजीब है और बड़ी विचारणीय है और बड़ी मनोवैज्ञानिक है। थोड़ी पैथालाजिकल है, थोड़ी रुग्ण भी है।
Even this eagerness to be rid of beard and moustache is curious, thought-provoking, psychological—somewhat pathological, a bit sickly.
पुरुष के मन में जो सौंदर्य की धारणा है, वह स्त्री की है। उसको स्त्री का चेहरा सुंदर मालूम पड़ता है। और स्त्री के चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ नहीं है। वह सोचता है, सुंदर होने का लक्षण दाढ़ी-मूंछ का न होना है। मगर स्त्रियों से भी पूछो, कि दाढ़ी-मूंछ न हो, तो स्त्री को चेहरा सुंदर सच में लग सकता है?
A man’s notion of beauty is patterned on the woman; the female face seems beautiful, and it has no facial hair. He concludes that the sign of beauty is the absence of beard and moustache. But ask women: would a hairless male face truly look beautiful to them?
लगना नहीं चाहिए। और अगर लगता है, तो उसका मतलब पुरुषों ने उनका दिमाग भी भ्रष्ट किया हुआ है। लगना नहीं चाहिए। प्राकृतिक रूप से स्त्री को दाढ़ी-मूंछ वाला चेहरा सुंदर लगना चाहिए, जैसा पुरुष को गैर दाढ़ी-मूंछ का चेहरा सुंदर लगता है। थोड़ा सोचें कि आपकी पत्नी दाढ़ी-मूंछ लगाए हुए खड़ी है! तो जब आप गैर दाढ़ी-मूंछ के खड़े हैं, तब वही हालत हो रही है।
It shouldn’t. And if it does, it means men have corrupted their minds too. Naturally, a woman should find a bearded, moustachioed face beautiful, just as a man finds the hairless face beautiful. Think for a moment—your wife sporting a beard and moustache! When you stand hairless-faced, the same reversal is in effect.
लेकिन चूंकि पुरुष प्रभावी है और स्त्रियों के मन को उसने अपने ही सांचे में ढाल रखा है हजारों साल में.। स्त्रियां कह भी नहीं सकतीं कि तुम यह क्या कर रहे हो? क्यों स्त्री जैसे हुए जा रहे हो? स्त्रियां भी मानती हैं कि यह सुंदर है, क्योंकि उनकी अपनी सुंदर की व्याख्या भी हमने नष्ट कर दी है। स्त्री का हमने मंतव्य ही समाप्त कर दिया है। पुरुष की ही धारणा, उसकी भी धारणा है। जिसको पुरुष सुंदर मानता है, वह भी सुंदर मानती है।
But because men have been dominant and have molded women’s minds into their own cast over millennia, women cannot even protest: “What are you doing? Why are you becoming like women?” Women too accept that this is beautiful, because their very definition of beauty we have destroyed. We have erased the woman’s own standpoint. What a man calls beautiful, she also calls beautiful.
तो सुंदर की जो हमारी धारणा थी, हमने राम पर, कृष्ण पर, बुद्ध पर थोप दी है। लेकिन वे हमारी कामनाएं हैं; वे तथ्य नहीं हैं। तथ्य तो, जीवन के साथ मृत्यु जुड़ी है, यह है। मृत्यु से हम भयभीत हैं। हम बचना चाहते हैं।
Thus we have thrust our idea of beauty upon Rama, Krishna, Buddha. But these are our wishes, not facts. Fact is: life is bound up with death. We are frightened of death; we want to escape.
हम में से अधिक लोग आत्मा को अमर इसीलिए मानते हैं कि इसके सिवाय बचने का और कोई उपाय नहीं दिखता। उन्हें कुछ पता नहीं है कि आत्मा अमर है। उन्हें कुछ भी पता नहीं है कि आत्मा है भी। लेकिन फिर भी वे माने चले जाते हैं कि आत्मा अमर है। क्यों? भय है मृत्यु का।
Most of us believe the soul is immortal only because we see no other way out. They know nothing of the soul’s immortality, nothing even of whether soul exists; yet they go on believing the soul is immortal. Why? Fear of death.
शरीर तो जाएगा, यह पक्का है, कितना ही उपाय करो। तो बचने का अब एक ही उपाय है कि आत्मा अमर हो। इसलिए जैसे-जैसे आदमी बूढ़ा होता है, आत्मा में भरोसा करने लगता है। जवान आदमी कहता है, पता नहीं, है या नहीं। हो सकता है, न भी हो। यह आदमी अभी समझकर नहीं बोल रहा है। अभी जवानी का जोश बोल रहा है। थोड़ा हाथ-पैर ढीले पड़ने दें, भरोसा आने लगेगा। थोड़ी मौत करीब आने दें, दांत गिरने दें, भरोसा आने लगेगा। क्यों?
The body will go; that is certain—do what you will. Only one escape seems left: that the soul is immortal. That is why, as one grows old, one begins to trust in the soul. A young man says, “Who knows? It may be; it may not be.” He is not speaking from understanding; youth’s intoxication is speaking. Let the limbs loosen a bit; trust begins. Let death approach, teeth fall out; trust begins. Why?
इसलिए नहीं कि इसे कोई अनुभव हुआ जा रहा है। कोई बूढ़े होने से अनुभवी नहीं होता। अगर बूढ़े होने से दुनिया में अनुभव मिलता होता, तो सारे लोग कितनी दफे बूढ़े हो चुके हैं, अनुभव ही अनुभव होता। कोई अनुभव नहीं मिलता। लेकिन बूढ़े होने से भय बढ़ता है, मौत करीब मालूम पड़ने लगती है। अब इतना भरोसा नहीं मालूम पड़ता, पैरों में
इतनी ताकत नहीं मालूम पड़ती। अब तर्क करने की सुविधा नहीं मालूम पड़ती। अब लगता है, अब तो ऐसा लगता है कि वह जो अंधविश्वासी कहते हैं, वही ठीक हो, तो अच्छा। आत्मा हो! यह हमारा विश फुलफिलमेंट है, आत्मा हो। तो हम मानने लगते हैं कि आत्मा है।
Not because some experience is happening. No one becomes experienced just by becoming old. If age brought wisdom, the world would be full of it, for we’ve all grown old countless times. There is no experience gained; only fear increases, death feels nearer, strength seems less; argument no longer feels so easy. Now one thinks, perhaps those so-called superstitious are right—let it be so! Let there be a soul! It is our wish-fulfillment, and we begin to believe.
जाएं मस्जिद में, मंदिर में, चर्च में; बूढ़े लोग! और पुरुषों से भी ज्यादा बूढ़ी स्त्रियां वहां इकट्ठी हैं। क्योंकि पुरुष बूढ़ा भी हो जाए, तो थोड़ा-बहुत अपना पुरुषत्व, अकड़ कायम रखता है। स्त्रियां और जल्दी घबड़ा जाती हैं और मंदिर की तरफ चल पड़ती हैं।
Go to mosque, temple, church—you will find old people; and even more old women than men. Because even when old, a man holds on to a little male pride, a certain stiffness. Women get frightened sooner and head for the temple.
घबड़ाहट की वजह से, भय की वजह से आदमी मान लेता है, आत्मा अमर है, अनुभव की वजह से नहीं। क्योंकि अनुभव तो बड़ी और बात है। और अनुभव तो उसे उपलब्ध होता है, जो मृत्यु से भय छोड़ देता है और जीवन की वासना छोड़ देता है।
Out of fear and panic one accepts the soul’s immortality—not out of experience. Experience is another matter—and it comes only to one who drops fear of death and craving for life.
हम तो मृत्यु के भय से, आत्मा अमर है, मान लेते हैं। हमें कभी पता नहीं चलेगा कि आत्मा है भी। उसी को पता चलेगा, जो मृत्यु का भय नहीं करता और जीवन का मोह नहीं करता।
We, out of fear of death, accept that the soul is immortal; we never truly know whether soul is. Only that one will know who neither fears death nor clings to life.
कौन है जो मृत्यु का भय नहीं करे और जीवन का मोह न करे? वही व्यक्ति, जो जीवन और मृत्यु को एक की तरह देख ले, अनुभव कर ले। और इसके लिए कहीं शास्त्र में जाने की जरूरत नहीं। और इसके लिए किसी महापुरुष, महाज्ञानी के चरणों में बैठने की जरूरत नहीं। जीवन काफी शिक्षा है।
Who is such a one? The person who sees life and death as one—experiences them as one. For this you need not go to scripture, nor sit at the feet of some great sage. Life itself is education enough.
जीवन और मृत्यु दो कहां हैं? वे एक ही हैं। हमने अपने मोह में बांटा है दो में। वे एक ही हैं। कभी आपको पता है किस दिन जन्म समाप्त होता है और मृत्यु शुरू होती है? और किस दिन, किस सीमा पर जीवन समाप्त होता है और मृत्यु का आगमन होता है?
Where are life and death two? They are one. We have split them in our attachment. They are one. Do you know the day life ends and death begins? At what boundary does living cease and death arrive?
कहीं कोई विभाजन नहीं है। कोई वाटर-टाइट कंपार्टमेंट, कोई खंड-खंड बांटने का उपाय नहीं है। जीवन, मृत्यु एक ही चीज के दो नाम मालूम पड़ते हैं। एक ही घटना के लिए दो शब्द मालूम पड़ते हैं। एक छोर जीवन, दूसरा छोर मृत्यु।
There is no division. No watertight compartments. Life and death seem two names for one thing—two words for one event. One end is life; the other end is death.
तो हम परमात्मा का रूप बनाते हैं, मोहक, सुंदर। हमने नाम जो रखे हैं, वे सब ऐसे रखे हैं कि मन को लुभाएं। लेकिन जो दूसरा हिस्सा है, वह हमने काट रखा है।
We fashion God’s form as charming, beautiful. We choose names that allure the mind. But we have cut away the other half.
अर्जुन भी भयभीत हुआ। इसलिए नहीं कि परमात्मा का भयंकर रूप है, बल्कि इसलिए कि आज तक उसने सोचा ही नहीं था कभी। यह कभी धारणा ही मन में न बनी थी कि यह भयंकर रूप भी परमात्मा का होगा। हम सोचते हैं यमराज को, भैंसे पर बैठे हुए, विकराल दांतों वाला, काला आदमी, सींगों वाला। लेकिन हम कभी यमराज को परमात्मा के साथ एक करके नहीं देखते। यमराज अलग ही मालूम पड़ता है। उसका डिपार्टमेंट, वह सब अलग विभाग है। परमात्मा से हम उसको नहीं जोड़ते हैं, कि मृत्यु परमात्मा से आती है।
Arjuna too is afraid—not because God’s form is terrifying, but because he had never imagined it. The idea that this dreadful form could also be God had never arisen. We picture Yama, the god of death, riding a buffalo, fierce-toothed, dark, horned. But we never see Yama as one with God. Yama is a separate department; we do not connect him with God—that death comes from the Divine.
गीता के ये सूत्र बड़े कीमती हैं, इन्हें थोड़ा समझ लेना।
These sutras of the Gita are precious; understand them a little.
यमराज कहीं भी नहीं, परमात्मा के मुंह में ही है। और यमराज कहीं किसी हाथी-घोड़े पर बैठकर नहीं आने वाला है, किसी भैंसे पर सवार होकर। परमात्मा के दांत, वे ही यमराज हैं।
Yama is nowhere else; he is in God’s very mouth. He is not coming riding some elephant or buffalo. God’s teeth—those are Yama.
यह देखकर अर्जुन घबड़ा गया है और वह कह रहा है कि सारे लोक व्याकुल हो रहे हैं, मैं भी व्याकुल हो रहा हूं। क्योंकि हे विष्णो! आकाश के साथ स्पर्श किए हुए, देदीप्यमान, अनेक रूपों से युक्त तथा फैलाए हुए मुख और प्रकाशमान विशाल नेत्रों से युक्त आपको देखकर भयभीत अंतःकरण वाला मैं धीरज और शांति को नहीं प्राप्त होता हूं।
Seeing this, Arjuna is shaken, and he says: “All the worlds are agitated; I too am agitated. O Vishnu! Touching the sky, blazing, with many forms, with wide-spread mouths and radiant vast eyes—seeing You, my frightened heart finds neither steadiness nor peace.”
वह ठीक कह रहा है। वह कह रहा है, आपकी वजह से मैं भयभीत हो रहा हूं, ऐसा नहीं; भयभीत अंतःकरण वाला, मैं भयभीत अंतःकरण वाला हूं, इसलिए भयभीत हो रहा हूं। आपके कारण भयभीत नहीं हो रहा हूं। आप तो विशाल हैं, महान हैं, विष्णु हैं, महादेव हैं, आप तो परमेश्वर हैं। आपके कारण नहीं भयभीत हो रहा हूं, लेकिन मेरा अंतःकरण भय वाला है।
He speaks rightly. He says, “I am not frightened because of You; I am frightened because my inner being is fear-stricken.” Not because of You. You are vast, great—Vishnu, Mahadeva, Param Ishvara. Not because of You, but because my heart is fearful.
इसे हम थोड़ा समझ लें।
Understand this a little.
हम सबके पास अंतःकरण भय वाला है। यह थोड़ा गहन है। और आपको पता भी नहीं कि आपका अंतःकरण क्या है, कानशिएंस क्या है।
आप चोरी करने से डरते हैं। भीतर कोई कहता है, चोरी बुरी है। आप पड़ोसी की स्त्री को भगा ले जाने से बचते हैं। भीतर कोई कहता है, यह बात बुरी है। किसी की हत्या करने से भय है, कंपता है मन। भीतर कोई कहता है, हत्या पाप है। हिंसा बुरी है। कौन कहता है आपके भीतर? जो आपके भीतर बोलता है, यह अंतःकरण है।
We all carry a fearful inner conscience. This is subtle. And you don’t even know what your “inner voice”—your conscience—is.
You fear stealing; something within says, stealing is bad. You refrain from eloping with the neighbor’s wife; something within says, this is wrong. You tremble at killing; something within says, murder is sin, violence is bad. Who speaks within? That inner commentator is your conscience.
यह अंतःकरण वास्तविक नहीं है। क्योंकि वास्तविक अंतःकरण भय के कारण नहीं जीता। वास्तविक अंतःकरण तो ज्ञान के कारण जीता है। यह अंतःकरण सोशल प्रोडक्ट है, समाज के द्वारा पैदा किया गया है। यह समाज बच्चा पैदा होते से ही बच्चे में अंतःकरण पैदा करने में लग जाता है। क्योंकि समाज को भय है कि अगर बच्चे को ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो वह पशु जैसा हो जाएगा।
But this conscience is not real. True conscience does not live out of fear; it lives out of knowing. This conscience is a social product, manufactured by society. From birth society begins to implant conscience in the child—because society fears that if the child is left to himself, he will become animal-like.
और इस भय में सचाई है। अगर बच्चे को कुछ भी न कहा जाए, तो वह पशु जैसा हो जाएगा। तो समाज उसे बताना शुरू करता है। वह कहता है, अगर तुम ऐसा करोगे, तो दंड पाओगे। अगर तुम ऐसा करोगे, तो पुरस्कार पाओगे। अगर तुम ऐसा करोगे, तो माता-पिता प्रसन्न होंगे। अगर तुम ऐसा करोगे, तो दुखी होंगे, नाराज होंगे, कष्ट पाएंगे।
And there is some truth here. If nothing is told to a child, he would become animal-like. So society begins to instruct: if you do this, you will be punished; if you do that, you will be rewarded; if you do this, mother and father will be pleased; if you do that, they will be hurt, angry, pained.
धीरे-धीरे हम बच्चे में भय और लोभ के आधार पर अंतःकरण पैदा करते हैं। हम कहते हैं, तुम ऐसा करो, मां प्रसन्न है, पिता प्रसन्न हैं, सब लोग प्रसन्न हैं तुमसे। तुम ऐसा करो, और सब लोग तुम्हारी निंदा करेंगे, और सब तुम्हें निंदित कर रहे हैं। तो बच्चे को धीरे-धीरे समझ में आने लगता है, किस चीज से डरे। तो जिस-जिस चीज से मां-बाप डराते हैं, उस-उस से वह डरने लगता है। भय गहरे में बैठ जाता है, अंतःकरण बन जाता है।
Gradually we build conscience in the child on the foundations of fear and greed. We say: do this, and everyone will praise you; do that, and they will condemn you. The child begins to understand what to fear. Whatever the parents frighten him about—he begins to fear it. Fear sinks deep and becomes conscience.
इसलिए हर समाज का अंतःकरण अलग-अलग होता है। हिंदू का अलग, मुसलमान का अलग, ईसाई का अलग, जैन का अलग। आत्मा अलग-अलग नहीं होती, अंतःकरण अलग-अलग होता है।
Therefore every society’s conscience is different—Hindu different, Muslim different, Christian different, Jain different. The soul is not different; the conscience is.
अब एक जैन है, वह मांसाहार नहीं कर सकता। क्योंकि बचपन से उसे कहा गया है कि यह महापाप है। तो अगर मांस सामने आ जाए, तो भीतर उसके हाथ-पैर कंपने लगेंगे। इसलिए नहीं कि मांस को देखकर कंपते हैं। क्योंकि दूसरा मुसलमान बैठा है, उसके नहीं कंप रहे हैं। तो मांस में कंपाने वाली कोई बात नहीं है। कंप रहे हैं अंतःकरण के कारण।
A Jain may not be able to eat meat. From childhood he has been told it is a great sin. If meat appears before him, his hands and feet begin to tremble—not because meat causes trembling, for a Muslim sitting beside him does not tremble. There is nothing in meat itself to induce shaking; the trembling is from the conditioned conscience.
और इसी बच्चे को अगर एक मांसाहारी घर में रखा जाता, तो इसके भी नहीं कंपते। और अगर एक मांसाहारी बच्चे को गैर-मांसाहारी घर में रखा जाता, तो उसके भी कंपते। वह जो अंतःकरण बचपन से पैदा किया गया है, वह जो भय, कि क्या गलत है, वह नहीं करना। उसे देखकर यह कंप रहा है। यह वास्तविक अंतःकरण नहीं है। यह सामाजिक व्यवस्था है।
If the same child had been raised in a meat-eating household, he too would not tremble. And if a meat-eating child were raised in a vegetarian home, he would tremble. This conscience built from childhood—this fear of doing wrong—is what shakes him. This is not authentic conscience; it is social conditioning.
इसलिए एक समाज में अगर चचेरी बहन से शादी होती है, तो कोई अड़चन नहीं है। चचेरी बहन से शादी हो जाती है। किसी को कोई तकलीफ नहीं होती। और दूसरे समाज में उसी के पड़ोस में चचेरी बहन से शादी करने की बात ही महापाप हो सकती है। कोई सोच भी नहीं सकता कि बहन से भी, और प्रेम कर सकते हैं! संभव ही नहीं है। और उसको पत्नी बना सकते हैं, यह तो बिलकुल ही कल्पना के बाहर है। यह अंतःकरण है।
Thus in one society marriage with a cousin is normal; in another, right next door, it is a great sin—unthinkable that you could love a “sister” and make her your wife. This is conscience.
यह जब तक दुनिया में बहुत समाज हैं, बहुत संप्रदाय हैं, तब तक बहुत अंतःकरण होंगे। और इन अंतःकरण के कारण बड़ा उपद्रव है। और दुनिया तब तक एक नहीं हो सकती, जब तक हम कोई एक युनिवर्सल कांशिएंस पैदा न कर लें। तब तक दुनिया एक नहीं हो सकती। लाख लोग सिर पटकें कि हिंदू-मुसलमान भाई-भाई। लाख लोग सिर पटकें कि हिंदी-चीनी भाई-भाई। यह असंभव है। क्योंकि भाई-भाई तब तक नहीं हो सकते, जब तक भीतर के अंतःकरण भिन्न-भिन्न हैं। तब तक सब ऊपरी होगा, थोथा, दिखावा। मौके पर सब कलई खुल जाएगी और दुश्मन बाहर निकल आएंगे। ऊपर से होगा, क्योंकि वह जो भीतर अंतःकरण बैठा है, वह भेद निर्मित कर रहा है।
As long as many societies and sects exist, there will be many consciences. Because of these consciences there is great trouble. The world cannot be one until we create a universal conscience. Until then, all talk of “Hindu-Muslim are brothers,” “Hindi-Chini bhai-bhai,” is superficial, hollow, a show. At the moment of crisis the veneer will crack and the enemy will appear—because the inner conscience is creating division.
अर्जुन कहता है, मेरे अंतःकरण के कारण मैं भयभीत हो रहा हूं, आपके कारण नहीं। और ठीक कह रहा है। यह उसका निरीक्षण बिलकुल उचित है। अंतःकरण ने आज तक उसके यही जाना है कि परमात्मा सौम्य है, सुंदर है, प्रीतिकर है, आनंदपूर्ण है, सच्चिदानंद है, आनंदघन है। अब तक उसने यही जाना है। मृत्यु भी परमात्मा है, यह उसने न सुना है, न जाना है।
Arjuna says, “I am frightened because of my conscience, not because of You.” He is right. His observation is accurate. Until today his conscience has only known God as gentle, beautiful, pleasing, blissful—sat-chit-ananda, a mass of bliss. He has never known or heard that death too is God.
इसलिए बचपन से बना हुआ अंतःकरण परमात्मा की एक प्रतिमा लिए है, वह प्रतिमा खंडित हो रही है। इसलिए वह व्यथित है। और न केवल वह कहता है, मैं व्यथित हूं, सारे लोक व्यथित हैं। यह रूप बहुत घबड़ाने वाला है।
So the childhood-built conscience holds one image, and that image is being shattered. Hence he is distressed. And not only I, he says, but all the worlds are distressed. This form is truly terrifying.
और हे भगवन्! आपके विकराल जाड़ों वाले और प्रलयकाल की अग्नि के समान प्रज्वलित मुखों को देखकर दिशाओं को नहीं जानता हूं और सुख को भी प्राप्त नहीं होता हूं।
And O Lord! Seeing Your terrible jaws and mouths blazing like the fire of dissolution, I cannot find the directions, nor do I find any comfort.
दिशा-भ्रांति हो गई है। अब मुझे पता नहीं कि उत्तर कहां है, दक्षिण कहां है, पूरब कहां है! वह यह कह रहा है कि अब मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है, मेरा सिर घूम रहा है। दिशाएं पहचान में नहीं आतीं कि क्या क्या है! यह तुम्हारा रूप देखकर दिशाएं भ्रांत हो गईं, मेरे पथ खो गए। मेरा मार्ग धुएं से भर गया। और जरा भी सुख को प्राप्त नहीं होता हूं। यह जो आपको देख रहा हूं--आप भगवान हैं! वह कह रहा है, आप भगवान हैं, आप परमेश्वर हैं, फिर भी आपका यह रूप देखकर जरा भी सुख को प्राप्त नहीं होता हूं। जरा भी मुझे, जरा भी सहारा सुख के लिए आपकी इस स्थिति को देखकर नहीं मिलता है।
His sense of direction is lost. He says: I no longer know where north is, south is, east is. My head is spinning. I cannot recognize the directions—what is what. Seeing this form of Yours, my path is obscured, my way filled with smoke. And I find not even a little joy. I see You—You are God! You are the Supreme Lord—yet seeing this form of Yours, I find no comfort at all—no support for happiness.
इसलिए हे देवेश! हे जगन्निवास! आप प्रसन्न होवें।
Therefore, O Lord of gods, O Abode of the universe, be gracious.
वह यह कह रहा है कि आप कृपा करें और यह रूप तिरोहित कर लें। और वह जो प्रसन्नवदन, वह जो मुस्कुराता हुआ आनंदित रूप था, आप उसमें वापस लौट आएं।
He is saying: have mercy, withdraw this form. Return to that smiling, blissful face; return to that.
आदमी का मन आखिर तक, अंत तक भी परमात्मा पर अपने को थोपना चाहता है। अंत तक भी, परमात्मा जैसा है, उसे वैसा ही स्वीकार कर लेने की तैयारी नहीं होती। अंत तक!
To the very end the human mind wants to impose itself upon God. Till the very end, it is not ready to accept God as He is.
साधक की सबसे बड़ी कठिनाई यही है कि वह परमात्मा पर भी अपने को थोपता है। और तब तक सिद्ध नहीं हो पाता, जब तक परमात्मा जैसा भी हो, उसको वैसा ही स्वीकार कर लेने की स्थिति न आ जाए।
This is the seeker’s greatest difficulty: he imposes himself even upon God. One is not fulfilled until one is ready to accept the Divine as whatever He may be.
अभी अर्जुन थोड़ा-सा विनम्र निवेदन कर रहा है कि प्रसन्न हो जाएं। यह हटा लें। यह प्रज्वलित, प्रलयंकारी रूप अलग कर लें। होंठों पर थोड़ी मुस्कुराहट ले आएं। आपके चेहरे पर हंसी को देखकर, आनंद को देखकर मुझे सुख होगा।
Arjuna makes a polite plea: be pleased; remove this. Withdraw this blazing, cataclysmic form. Bring a little smile to Your lips; seeing Your laughter and joy will give me comfort.
इसे खयाल में लें।
Take note of this.
जब तक आप सोचते हैं कि परमात्मा ऐसा होना चाहिए, जब तक आपकी परमात्मा की कोई धारणा है, तब तक आप परमात्मा को नहीं जान पाएंगे। तब तक जो भी आप जानेंगे, वह परदा होगा। अगर आपको परमात्मा को ही जानना है, तो आपको अपनी सारी धारणा अलग कर देनी होगी; हिंदू, मुसलमान, ईसाई, जैन, बौद्ध, सब हटा देने होंगे। आपको निपट परमात्मा को शून्य की तरह जानने के लिए खड़ा हो जाना पड़ेगा। अपना अंतःकरण, अपने भरोसे, विश्वास, अपनी दृष्टि, सब हटा देनी होगी। और जैसा भी हो--विकराल हो, मृत्यु हो, अमृत हो, जो भी हो--उसके लिए राजी हो जाना होगा।
As long as you think God should be such-and-such—as long as you have any conception of God—you will not know God. Whatever you know will be only a veil. If you want to know the Divine, you must put aside all your conceptions—Hindu, Muslim, Christian, Jain, Buddhist, all must be dropped. You must stand naked, empty, ready to know the sheer Divine, like a zero. Your conscience, your beliefs, your viewpoints—all must be set aside. And as He may be—terrible, death, nectar, whatever—be ready for that.
जब भी कोई व्यक्ति ऐसी स्थिति में राजी हो जाता है, तो परमात्मा के दोनों रूप खो जाते हैं--विकराल भी, सौम्य भी। और जिस दिन ये दोनों रूप खोते हैं, उस अनुभव को हमने ब्रह्म-अनुभव कहा है। जब तक ये रूप रहते हैं, तब तक हमने इसे ईश्वर-अनुभव कहा है। इस फर्क को थोड़ा समझ लें।
When a person becomes ready in this way, both forms of God disappear—the fierce and the gentle. The day these two forms vanish, that experience we have called Brahman-experience. As long as forms remain, we call it experience of Ishvara (God-with-form). Understand the distinction.
यह ईश्वर का अनुभव है, जब तक ये दो रूप हमें दिखाई पड़ते हैं। जिस दिन ये दो रूप भी नहीं दिखाई पड़ते--दोनों में चुनाव नहीं रह जाता, उसी दिन दिखाई नहीं पड़ते--उस दिन जो रह जाता है, वह ब्रह्म है।
So long as these two forms appear, it is God-experience. The day even these two do not appear—when there is no longer any choice between them—what remains is Brahman.
भारत ने बड़ी साहस की बात कही है। भारत ने ईश्वर को भी माया का हिस्सा कहा है। यह सुनकर आपको कठिनाई होगी। भारत कहता है, ईश्वर भी माया का हिस्सा है। ईश्वर-अनुभव भी माया का हिस्सा है। ब्रह्मानुभव! क्योंकि ईश्वर में भी रूप हैं। और ईश्वर के साथ भी हमारा लगाव है, अच्छा-बुरा; ऐसा हो, ऐसा न हो।
India has spoken courageously: it has called even God a part of maya. This may disturb you. India says: even God is within maya; even the experience of God is part of maya. Brahman-experience alone is beyond. Because in God there is still form; with God there is still our attachment—good/bad, “let it be so, not so.”
भक्त भगवान को निर्मित करते रहते हैं, सजाते रहते हैं। मंदिरों में ही नहीं; मंदिरों में तो वे सजाते ही हैं, क्योंकि भगवान बिलकुल अवश है, वहां वह कुछ कर नहीं सकता; जो करना चाहो, करो। लेकिन यह अर्जुन ठेठ भगवान के सामने खड़े होकर भी कह रहा है कि ऐसा अच्छा होगा, मुझे सुख मिलेगा। आप जरा प्रसन्न हो जाएं। यह रूप हटा लें, यह तिरोहित कर लें।
Devotees go on decorating God—not only in temples (there He is helpless; you can do what you like), but even standing before the very God, Arjuna is saying, “Be like this so I may be happy. Be pleased. Remove this form.”
ये क्या कह रहा है? ये यह कह रहा है कि अभी भी केंद्र मैं हूं। मेरा सुख! आप ऐसे हों, जिसमें मुझे सुख मिले। मैं ऐसा हो जाऊं, जिसमें आप आनंदित हों, ऐसा नहीं। मैं आनंदित होऊं, ऐसे आप हो जाएं। यह आखिरी राग है। और तब तक शेष रहता है, जब तक हम माया की आखिरी परिधि ईश्वर को पार नहीं कर लेते।
What is he saying? He is saying, “The center is still me—my happiness. Be such that I feel comfort—not that I become such that You are delighted. I should be pleased—so You become like that.” This is the last attachment. It remains until we cross the final perimeter of maya—the God-idea.
शंकर ने कहा है कि ईश्वर माया का हिस्सा है। इसलिए ईश्वर के अनुभव को भी अंतिम अनुभव मत समझ लेना। यहीं कठिनाई खड़ी हो जाती है। ईसाइयत, इस्लाम, शंकर की बात से व्यथित हो जाते हैं। हिंदू, साधारण चित्त भी व्यथित हो जाता है। क्योंकि ईश्वर हमारे लिए लगता है आखिरी। भारत की मनीषा के लिए ईश्वर भी आखिरी नहीं है। आखिरी तो वह स्थिति है, जहां कहने को इतना भी शेष नहीं रह जाता कि आनंद है, कि दुख है, कि मृत्यु है, कि जीवन है। सब भेद गिर जाते हैं। सारी रेखाएं खो जाती हैं।
Shankara has said that Ishvara is part of maya. Therefore do not take the experience of God to be final. Here difficulties arise. Christianity and Islam are disturbed by Shankara; even the ordinary Hindu mind is disturbed. For us, God seems the final. But for India’s keenest insight, even God is not final. Final is that state where not even so much remains to be said as “there is bliss” or “there is sorrow,” “there is death” or “there is life.” All distinctions fall, all lines are erased.
कहता है अर्जुन, हे जगन्निवास! आप प्रसन्न होवें। और मैं देखता हूं कि वे सब ही धृतराष्ट्र के पुत्र, राजाओं के समुदाय आपमें प्रवेश करते हैं। और भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य तथा कर्ण और हमारे पक्ष के भी प्रधान योद्धाओं के सहित सबके सब वेगयुक्त हुए आपके विकराल जाड़ों वाले भयानक मुखों में प्रवेश करते हैं और कई एक चूर्ण हुए सिरों सहित आपके दांतों के बीच में लगे हुए दिखते हैं।
Arjuna says, O Abode of the universe, be pleased. And I see that all the sons of Dhritarashtra, the hosts of kings, along with Bhishma, Drona, Karna, and the foremost warriors on our side too—all are rushing into Your terrible mouths with fearful jaws, and many, with crushed heads, are caught between Your teeth.
और हे विश्वमूर्ते! जैसे नदियों के बहुत-से जल के प्रवाह समुद्र के ही सम्मुख दौड़ते हैं और समुद्र में प्रवेश करते हैं, वैसे ही वे शूरवीर मनुष्यों के समुदाय भी आपके प्रज्वलित हुए मुखों में प्रवेश कर रहे हैं।
And O Cosmic Form! As many streams of rivers rush toward and enter the sea, so these hosts of heroic men are entering Your blazing mouths.
वह कहता है कि आपके दांतों में दबे हैं। और न केवल दबे हैं, उनके सिर चूर्ण हो गए हैं। जैसे आपने उनका भोजन कर लिया हो और वे आपकी दाढ़ों में चिपककर रह गए हैं। और वे महाबलशाली लोग, जिनके लिए कल्पना भी नहीं कर सकता अर्जुन! भीष्म पितामह, इतना बलशाली व्यक्ति, वह भी जाकर चूर्ण हो जाएगा मृत्यु के मुख में पड़कर! द्रोणाचार्य, उसका गुरु, वह भी इस तरह असहाय होकर दांतों में चिपट जाएगा! कर्ण, उस विपरीत शत्रुओं के वर्ग का सबसे शूरवीर पुरुष, वह भी ऐसा दयनीय हो जाएगा! और न केवल धृतराष्ट्र के पुत्र, मेरे पक्ष के लोग भी आपके दांतों में दबे मर रहे हैं, चूर्ण हुए जा रहे हैं। न केवल इतना ही, बल्कि जो बाहर हैं, वे तेजी से दौड़ रहे हैं आपके मुंह की तरफ, जैसे नदियां सागर की तरफ दौड़ती हैं।
He says their heads are crushed in Your teeth, as though You have eaten them and they remain stuck in Your molars. Those mighty ones whom Arjuna could scarcely imagine perishing: Bhishma, so powerful—he too will be ground to powder in the jaws of death. Dronacharya, his guru—so helpless, stuck in the teeth. Karna, the bravest on the opposite side—so pitiable! And not only Dhritarashtra’s sons; those on my side too are being crushed in Your teeth, pulverized. Not only that, those still outside are rushing headlong toward Your mouth—like rivers toward the ocean.
बहुत भय लगता है, अर्जुन कहता है, बहुत व्यथा होती है। हंसें। बंद कर लें यह मुंह।
“It is terrifying,” Arjuna says. “It causes great anguish. Close Your mouth. Shut it.”
हम सभी दौड़ रहे हैं मृत्यु की तरफ, जैसे नदियां दौड़ती हैं। और अगर यह सारा जगत, यह सारा जगत अगर शरीर है, तो निश्चित ही इस जगत के मुंह में कहीं दांतों के नीचे दबकर हम सब चूर्ण हो जाएंगे। और फिर कोई भी हो--भीष्म हों, कि द्रोणाचार्य, कि कर्ण, या कि अर्जुन--कोई भी हो, वे सभी चूर्ण हो जाएंगे। और जो नहीं चूर्ण हो रहे हैं, वे भी दौड़ रहे हैं। बड़ा श्रम उठा रहे हैं, भागे जा रहे हैं, कुछ उपलब्धि के लिए!
We are all rushing toward death as rivers rush to the sea. If this entire universe is the body, then surely, somewhere within its mouth we will all be crushed under its teeth. Whoever—Bhishma, Drona, Karna, or Arjuna—everyone will be ground. And those not yet crushed are still running—laboring mightily for some attainment!
हम सबको यह खयाल है कि जिंदगी में कुछ पा लेंगे। और आखिर में सिवाय मौत के हम कुछ भी नहीं पाएंगे। लगता है, न मालूम क्या पा लेंगे। और पाते सिर्फ मौत हैं, और कुछ भी नहीं पाते। लाख करे उपाय आदमी, कब्र के सिवाय कहीं और पहुंचता नहीं। कोई और दूसरी मंजिल नहीं। और कितना ही इकट्ठा करे, कितनी ही उपलब्धियां, कितना ही सोचे, विचारे, योजना बनाए, आखिर में पहुंच जाता है मृत्यु के मुंह में--बिना योजना बनाए। बचता है, तो भी नहीं बच पाता। शायद बचने की कोशिश में भी वहीं पहुंच जाता है।
We all imagine we will gain something in life; in the end we gain nothing but death. We think we will obtain something unknown, and we obtain only death—nothing else. Do what you will, man reaches nowhere but the grave. No other destination. Hoard as much as you like, accomplish as much as you like, plan as much as you like—in the end you arrive in the mouth of death—without planning. Even if you try to save yourself, you end up there—perhaps by the very effort to escape.
अर्जुन को इस जीवन की पूरी की पूरी मृत्यु में दौड़ती हुई धारा दिखाई पड़ रही है। वह भयभीत न होता, अगर उसे ऐसा दिखाई पड़ता कि मृत्यु कहीं और घटित हो रही है, परमात्मा के मुंह में नहीं, तो इतना भयभीत न होता। कम से कम परमात्मा से सहारा मिल सकता था, मृत्यु के विपरीत भी। अगर मृत्यु कहीं और घट रही थी, अगर कोई शैतान, कोई यमदूत मृत्यु को ला रहा था, तो परमात्मा बचाने वाला हो सकता था। अब तो बचने का भी कोई उपाय नहीं है। क्योंकि यह परमात्मा का ही मुंह है, जहां मृत्यु घटित हो रही है। इससे भयभीत हुआ है।
Arjuna sees the whole stream of life flowing toward death. He would not be so frightened if he saw death happening somewhere else—not in God’s mouth. Then at least God could be a refuge against death. If death were elsewhere—if some devil, some messenger of Yama, were bringing death—then God could be the savior. But now there is no way to be saved, because it is in God’s mouth that death is happening. Hence his fear.
अगर आपको भी यह पता चल जाए कि आपके दुख का कारण परमात्मा ही है, आपकी मृत्यु का कारण परमात्मा ही है, तो भय और भी ज्यादा संतप्त कर देगा। हम कई तरकीबें निकालते हैं। हम कहते हैं कि दुख का कारण दुष्ट आत्माएं हैं। दुख का कारण शैतान, इबलीस, बीलझेबब--हमने शैतान के हजार नाम खोज रखे हैं--वह है दुख का कारण। दुख का कारण पिछले जन्मों के कर्म हैं। यह मृत्यु कोई परमात्मा के कारण नहीं हो रही, यह तो शरीर क्षणभंगुर है, इसके कारण हो रही है। हम हजार तरकीबें खोजते हैं। परमात्मा को बचाते हैं। उससे हमारे मन में एक तो राहत रहती है कि सब कुछ हो.।
If you too come to know that the cause of your suffering is God Himself, that the cause of your death is God Himself, fear will smite you even more. We invent many devices: we say suffering is caused by evil spirits; by Satan, Iblis, Beelzebub—we have found a thousand names. Or suffering is because of past karma. This death is not because of God; it is because the body is transient. We devise a thousand tricks to save God—so that in our hearts there remains some relief.
सुना है मैंने, कबीर ने एक पद लिखा कि चलती चक्की देखकर मैं बहुत घबड़ा गया। क्योंकि उस चलती चक्की के बीच जो भी दाने दब गए, वे चूर्ण हो गए। और कबीर ने कहा है कि मुझे ऐसा लगा, यह सारा जगत एक चलती चक्की है, जिसके भीतर सब पिसे जा रहे हैं।
I have heard: Kabir wrote a song—seeing the grinding mill, he was terrified, for the grains between its stones were crushed to powder. He felt the whole world is a grinding mill in which all are being ground.
कबीर का लड़का था कमाल। कमाल अक्सर कबीर के विपरीत बातें कहा करता था। अक्सर बेटे बाप के विपरीत कहा करते हैं। और बेटा भी क्या, जो बाप के विपरीत थोड़ा-बहुत न हो! उसमें नमक ही नहीं है, उसमें जान ही नहीं है। और कबीर का बेटा था, इसलिए जानदार तो था ही। कबीर ने ही उसको नाम दिया था कमाल। वह कबीर के खिलाफ पद लिखा करता था।
Kabir’s son was Kamal. Kamal often contradicted Kabir—sons often do; without a little salt of opposition, what kind of son is he? And being Kabir’s son, he was spirited. Kabir himself had named him Kamal. He would write songs against Kabir.
तो कबीर ने जब यह लिखा कि दो चक्की के बीच मैंने किसी को बचता हुआ न देखा, तो कमाल ने एक पद लिखा कि ठीक है यह तो, लेकिन जिसने बीच की डंडी का सहारा पकड़ लिया चक्की में, वह बच गया। वह डंडी हमारे लिए परमात्मा है। उसमें भी वही मतलब था उसका कि जिसने राम का सहारा ले लिया, वह बच गया। बाकी सब पिस गए।
When Kabir sang, “Between the two millstones I saw no one saved,” Kamal wrote: “True—but whoever holds on to the middle peg is saved.” That peg is God. His meaning was: whoever holds to Rama is saved; the rest are ground.
अब इस बेचारे ने, अगर अर्जुन ने कमाल की पंक्ति पढ़ी होती--नहीं पढ़ी होगी, क्योंकि कमाल बहुत बाद में हुआ--तो यह घबड़ा जाएगा कि यह मामला क्या है! तुम्हारे ही मुंह में! हम तो सोचते थे, तुम बीच की डंडी हो, जिसके सहारे बचेंगे। तुम्हारे मुंह में ही मौत घट रही है! तो जिन्हें अपना समझा था, जिनके सहारे सोचते थे, मौत से लड़ लेंगे, और जिनके सहारे सदा सोचा था कि कोई भय नहीं है, बचाने वाला है, उसके ही मुंह में मौत घट रही है। रक्षक जिसे समझा था, वह भक्षक दिखाई पड़ गया हो, तो हम सोच सकते हैं कि अर्जुन की घबड़ाहट कैसी रही होगी।
If poor Arjuna had read Kamal’s line—he did not, because Kamal came much later—he would be aghast: What is this? Death is in Your very mouth! We thought You were the center peg by which we would be saved. In Your mouth itself death is happening! The one we took as our own, whose support we thought would help us fight death—his very mouth is death. The savior appears as the devourer—one can imagine Arjuna’s panic.
वह घबड़ाहट स्वाभाविक है। लेकिन स्वाभाविक इसलिए है कि हमने परमात्मा का जो रूप बनाया है, वह अपनी मनोनुकूल आकांक्षा से बनाया है। वह परमात्मा का रूप नहीं, हमारी वासनाओं का रूप है।
That panic is natural—but only because we fashioned God’s form according to our preferences. It is not God’s form; it is the shape of our desires.
मृत्यु भी परमात्मा में ही घटित होती है और जीवन भी उसमें ही घटित होता है। वही मां भी है, वही मृत्यु भी। इसलिए काली की प्रतिमा बड़ी सार्थक है। उससे ही सब निकलता है और उसमें ही सब लीन होता है। सागर में सारी नदियां गिरती हैं और सारी नदियां सागर से ही पैदा होती हैं। सारी नदियां सागर से पैदा होती हैं। फिर चढ़ती हैं नदियां धूप की किरणों के सहारे बादलों में, फिर बादलों के सहारे पहाड़ों पर, फिर गंगोत्रियों में गिरती हैं और फिर सागर की तरफ दौड़ती हैं।
Both death and life happen in God. He is mother and he is death. Hence Kali’s image is deeply meaningful: from Her everything arises, and in Her everything dissolves. All rivers fall into the ocean, and from the ocean all rivers are born. They rise from the ocean with the help of the sun’s rays as vapor, become clouds, pour upon the mountains, become Ganga’s source, and again run toward the sea.
जो नदी सागर में अपने को गिरते देखती होगी, वह घबड़ा जाती होगी। मिट रही है, मौत है सागर। लेकिन उसे पता नहीं कि यह सागर मौत भी है, गर्भ भी। क्योंकि कल फिर उठेगी ताजी होकर, नई होकर, युवा होकर। बूढ़ी हो गई, बासी हो गई, जमीन ने गंदी कर दी। सब गंदगी सागर छांट देगा। फिर ताजा, फिर शुद्ध, फिर वाष्पीभूत होगी। फिर गंगोत्री, फिर यात्रा शुरू होगी। यह वर्तुल है।
The river that sees herself falling into the ocean must be terrified—ending, death! But she doesn’t know that the ocean is both death and womb. Tomorrow she will rise again—fresh, new, young. She had grown old and stale; the earth had dirtied her; the ocean will cleanse all filth. Again pure, she will evaporate; again Ganga’s source; again the journey begins. It is a circle.
सागर नदी की मृत्यु भी है, जन्म भी। परमात्मा सृष्टि भी है, प्रलय भी वहां होना भी है और न होना भी।
The ocean is the river’s end and birth. The Divine is creation and dissolution—being and non-being.
इससे अर्जुन भयभीत हो गया है। और वह कहता है, वापस लौटा लो; इस रूप को मत दिखाओ। यह रूप प्रीतिकर नहीं है। इससे मुझे जरा भी सुख नहीं मिलता है। फिर भी वह कहे चला जा रहा है, भगवान, परमेश्वर, महादेव, देवों के देव!
Arjuna is terrified; he says, take it back; don’t show this form. It does not please; I get no comfort from it. Yet he keeps saying, “Bhagavan, Param Ishvara, Mahadeva, Lord of lords!”
थोड़ा हम उसका द्वंद्व, उसकी दुविधा समझें। वह अनुभव तो कर रहा है कि यह भी परमात्मा का ही रूप है, लेकिन मन मानना नहीं चाहता कि यह भी रूप है। वह कहता है, हटा लो, प्रसन्न हो जाओ। यह रूप नहीं देखा जाता है।
Understand his dilemma. He is experiencing that this too is God’s form, but the mind refuses to accept it. He says, remove it; be pleased. “I cannot bear this form.”
यह अर्जुन की ही दुविधा नहीं है, जो व्यक्ति भी परम अनुभव के निकट पहुंचते हैं और ईश्वर-अनुभूति को उपलब्ध होते हैं, उनकी यही दुविधा है।
This is not only Arjuna’s quandary. Whoever comes near the ultimate, who attains God-experience, faces the same dilemma.
सुना है मैंने, मुसलमान फकीर जुन्नैद एक रात प्रार्थना किया कि हे प्रभु, मैं जानना चाहता हूं कि इस मेरे गांव में सबसे पवित्र आदमी कौन है, सबसे ज्यादा पुण्यात्मा, ताकि मैं उसके चरणों में सिर रखूं, उसका आशीर्वाद पाऊं। रात उसने स्वप्न देखा। बहुत घबड़ा गया। नींद टूट गई उसकी। स्वप्न में उसे दिखाई पड़ा कि परमात्मा कहता है, वह जो तेरे पड़ोस में रहता है आदमी, वही सबसे ज्यादा पवित्र और पुण्यात्मा है!
I have heard: the Sufi Junayd once prayed at night, “Lord, I want to know who in my village is the most holy, the most virtuous, that I may bow at his feet and receive his blessing.” That night he dreamed. He was shaken awake. In the dream the Divine said, “The man who lives next door to you—he is the most holy.”
वह एक बिलकुल साधारण आदमी था। जुन्नैद ने कभी उस पर नजर भी नहीं डाली थी। पांव छूना तो दूर, वह इसके पांव छूता था। वह जो बगल में रहता था, वह इसके पांव छूता था। जब भी यह निकलता था, तो इसको नमस्कार करता था। इसको वह महात्मा मानता था। वह तो बहुत जुन्नैद मुश्किल में पड़ गया कि इसके मैं पांव छुऊं! और यह भी क्या मजाक रही! हमने पूछा, पवित्रतम आदमी? इससे तो हम ही ज्यादा पवित्र हैं। यह खुद हमारे पैर छूता है!
He was an ordinary man. Junayd had never even glanced at him. Far from bowing, that man bowed to Junayd; whenever Junayd passed, he saluted him, considered him a saint. Junayd was troubled: I should touch his feet? What kind of joke is this? We asked for the holiest—surely I am holier; he himself touches my feet!
अक्सर जिनके लोग पैर छूते हैं, वे सोचते हैं कि हम ज्यादा पवित्र हैं, क्योंकि लोग हमारे पैर छूते हैं। और हो यह सकता है कि जो पैर छूता है, वह ज्यादा पवित्र भी हो सकता है। क्योंकि पैर छूना भी एक गहरी पवित्रता है। वह भी एक बड़े निष्कलुष हृदय का लक्षण है।
Often those whose feet are touched think themselves holier because people touch their feet; and it may be that the one touching is actually more pure—because to bow is itself a deep purity, a sign of an unblemished heart.
पर जब आदेश हो गया परमात्मा का, तो मुसीबत हो या कुछ भी हो। जुन्नैद उठा। अपने को सम्हाला। संयम से साधा। निकला घर के बाहर कि पैर तो छूने ही पड़ेंगे, अब आदेश परमात्मा का हुआ है। देखा कि कोई नहीं है, अकेला बैठा है वह आदमी। जल्दी जाकर उसने पैर छू लिए, कि कोई देख न ले गांव में कि इसके तू पैर छू रहा है जुन्नैद! पूरा गांव उसको महात्मा मानता था।
But God had commanded. Trouble or not, Junayd steadied himself and went out to touch the man’s feet—quickly, lest anyone in the village see Junayd bowing to him, for the whole village regarded Junayd as a great saint.
उस आदमी ने कहा कि मेरे पैर छू रहे हैं! कुछ भूल-चूक हो गई। कुछ मुझसे नाराज हैं? ऐसा मैंने क्या पाप किया, उस आदमी ने कहा, कि आप और मेरे पैर छुएं! नहीं-नहीं, वापस ले लें। आपका दिमाग तो खराब नहीं हो गया, उस आदमी ने कहा, जुन्नैद, तुम जैसा साधु पुरुष मुझ जैसे असाधु के पैर छुए! जुन्नैद कुछ बोला नहीं। उसने कहा, बताना ठीक भी नहीं कि मामला क्या है। क्योंकि झंझट में पड़ गए परमात्मा से पूछकर। एक दफे छू लिया, बात खत्म हो गई।
The man said, “You are touching my feet! Have I done something wrong? Are you angry with me? What sin have I committed that you should touch my feet? Please take it back. Are you out of your mind? A saint like you touching the feet of a sinner like me!” Junayd said nothing. Better not explain, he thought—the trouble that comes from asking God! He touched once and left it at that.
रात उसने फिर परमात्मा को कहा कि एक मर्जी और पूरी कर दे। एक तूने पूरी कर दी। अब मैं जानना चाहता हूं, इस गांव में सबसे बुरा, सबसे शैतान, सबसे पापी आदमी कौन है? उसका भी तो पता चल जाए!
That night he prayed again: “Fulfill one more wish. You granted one; now tell me: who is the worst, the most sinful, most satanic man in this village? Let me know.”
परमात्मा फिर रात सपने में प्रकट हुआ और उसने कहा कि वही आदमी जो तेरे पड़ोस में रहता है। और कल सुबह उठकर तू उसके पैर छू आना।
Again God appeared in a dream and said, “The same man next door. And tomorrow morning get up and go touch his feet.”
अब तो और मुसीबत हो गई। कल तो पैर छूना आसान भी था, कम से कम परमात्मा ने कहा था। भरोसा तो नहीं आ रहा था। फिर भी परमात्मा ने कहा था कि आदमी पवित्र है, तब पैर छूना.। तब भी मुसीबत थी। और अब यह आदमी सबसे बड़ा पापी है, परमात्मा कहता है। और अब
इसके पैर छूना! और फिर जुन्नैद ने कहा, यह क्या खेल है मालिक! यही आदमी पवित्र और यही आदमी पापी! यह एक ही आदमी है। तो उसे आवाज सुनाई पड़ी कि जिस दिन तू दोनों को एक साथ देख पाएगा, बस उसी दिन तू मुझे देख पाएगा, उसके पहले नहीं।
Now it was worse. Yesterday touching his feet when told he was holy was hard enough; today, being told he is the worst sinner—touch his feet! Junayd protested: “What game is this, Lord! The same man holy and the same man sinful? The same man!” A voice replied: “The day you can see both together, that day you will be able to see Me—not before.”
वह जो बुरा है, वह जो भला है; वह जो शुभ है, वह जो अशुभ है; प्रीतिकर, अप्रीतिकर; जिस दिन हम दोनों को एक में देख पाते हैं, उसी दिन, उसी दिन हम पार होते हैं द्वंद्व के।
What is bad and what is good; what is auspicious and inauspicious; pleasing and unpleasing—the day we can see both as one, that day we cross beyond duality.
अर्जुन की तकलीफ यही है कि वह द्वंद्व के पार होने के किनारे खड़ा है। वह कृष्ण से कहता है, लौटा लो। वापस हो जाओ। वही रूप ठीक था, तुम जैसे थे वही। हंसो, मुस्कुराओ। यह मृत्यु वाला रूप मुझे जरा भी सुख नहीं देता है। हालांकि उसे अनुभव हो रहा है कि यह भी उनका ही रूप है।
Arjuna’s difficulty is this: he stands at the edge of going beyond duality. He says to Krishna, “Withdraw. Return to the way you were. Smile, laugh. This deathly form gives me no joy.” Though he is sensing that this too is His form.
अगर वह आज राजी हो जाए इस रूप के लिए, तो द्वंद्व के इसी क्षण पार हो जाए। लेकिन अर्जुन इस क्षण तक राजी नहीं हो सका। और वापस द्वंद्व में गिरने के आग्रह कर रहा है।
If today he could consent to this form, he would cross beyond duality in this very moment. But Arjuna cannot consent yet; he insists on returning to duality.
आज इतना ही। शेष हम कल.।
पांच मिनट रुकें। कीर्तन करें, फिर जाएं।
Enough for today. The rest tomorrow. Wait five minutes. Let us do a little kirtan, then go.
