Skip to content
Osho

Geeta Darshan #15

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

इस सूत्र पर कृष्ण ने बार-बार जोर दिया है। बहुमूल्य है, और निरंतर स्मरण रखने योग्य इसलिए भी। जब भी हम ईश्वर के संबंध में विचार करते हैं, तब ऐसा ही विचार में प्रतीत होता है कि ईश्वर अस्तित्व से कुछ और है। यह विचार की भूल के कारण होता है; यह विचार के स्वभाव और विचार की प्रक्रिया के कारण होता है। जब भी विचार का उपयोग किया जाता है, तो चीजें दो में टूट जाती हैं। विचार वस्तुओं को विश्लिष्ट करने का मार्ग है। तो जब भी हम सोचते हैं ईश्वर के संबंध में, तो जगत अलग और ईश्वर अलग हो जाता है। तो हम कहते हैं सृष्टि, तो स्रष्टा अलग हो जाता है।

On this sutra Krishna has laid stress again and again. It is precious—and worth remembering continuously. Whenever we think about God, we tend to feel that God is something other than existence. This happens because of an error intrinsic to thought—its very nature and process. The moment thought is applied, things split into two. Thought is a method of analysis, of separation. Thus, when we think about God, the world becomes one thing and God another. We say “creation,” and the creator stands apart.

लेकिन वस्तुतः अनुभूति में सृष्टि और स्रष्टा पृथक-पृथक नहीं हैं, वे एक ही हैं। इसलिए पुराने अनुभव करने वाले लोगों ने कहा है कि यह सृष्टि ठीक वैसे ही है, जैसे मकड़ी अपने ही भीतर से जाले को निकालकर फैलाती है। यह जो इतना विस्तार है, यह परमात्मा से वैसे ही निकलता और फैलता है, जैसे मकड़ी का जाला उसके भीतर से निकलता और फैलता है।

But in actual experience, creator and creation are not two; they are one. That is why the ancient knowers said: this creation is just like a spider that draws the web from within itself and spreads it. This vast expanse flows out of the Divine just as the spider’s web flows out of the spider.

यह विस्तार उसका ही विस्तार है। यह विस्तार उससे पृथक नहीं है। और एक क्षण को भी पृथक होकर इसका कोई अस्तित्व नहीं हो सकता। यह है उसकी ही मौजूदगी के कारण। वह इसमें समाया है, इसीलिए इसका अस्तित्व है। वह मौजूद है, इसीलिए यह मौजूद है। इसका अर्थ यह हुआ कि हम ईश्वर को अस्तित्व का पर्यायवाची मानें। अस्तित्व ही ईश्वर है।

This expanse is his expanse; it is not separate from him. Not even for a single moment can it exist apart. It is because he is that this is. He abides in it, therefore it abides. The meaning is: let us take God to be synonymous with existence. Existence itself is God.

इस बात से तो विज्ञान भी राजी होगा। इस बात से तो नास्तिक भी राजी हो जाएगा। लेकिन नास्तिक या वैज्ञानिक कहेगा, फिर ईश्वर शब्द के प्रयोग की कोई जरूरत नहीं; प्रकृति काफी है, जगत काफी है, अस्तित्व काफी है। और यहां धर्म के जगत के लिए विशेष शब्द के प्रयोग का अर्थ समझ लेना उचित है।

On this point even science will agree. Even the atheist could agree. But the atheist or the scientist will say, then what need is there to use the word “God”? Nature is enough; the world is enough; existence is enough. Here it is helpful to understand why religion uses a special word.

अस्तित्व काफी है कहना, लेकिन अस्तित्व से हमारे हृदय में कोई भी आंदोलन नहीं होता। अस्तित्व से हमारे प्राणों में कोई चीज संचारित नहीं होती। अस्तित्व से हमारे हृदय की वीणा पर कोई चोट नहीं पड़ती। अस्तित्व और हमारे बीच कोई संबंध निर्मित नहीं होता। ईश्वर कहते ही हमारे हृदय में गति शुरू हो जाती है। ईश्वर शब्द इसलिए प्रयोजित है। क्योंकि ईश्वर है, इतना काफी नहीं है कहना, आदमी ईश्वर तक पहुंचे, यह भी जरूरी है।

To say “existence is enough” leaves our heart unmoved. “Existence” does not send a current through our life-breath. “Existence” does not strike the strings of the heart. Between “existence” and us no living relationship is forged. But the moment we say “God,” something begins to move within. That is why the word “God” is used. Because to say “God exists” is not enough; it is also necessary that man reach God.

धर्म केवल तथ्यों की घोषणा नहीं है, वरन लक्ष्यों की घोषणा भी है। यहीं विज्ञान और धर्म का फर्क है। धर्म केवल तथ्यों की, फैक्ट्‌स की घोषणा नहीं है। क्या है, इतने से ही धर्म का संबंध नहीं है। क्या होना चाहिए, क्या हो सकता है, उससे भी धर्म का संबंध है।

Religion is not only the proclamation of facts, it is also the proclamation of goals. Here lies the difference between science and religion. Religion is not content merely with “what is”; it is engaged with “what ought to be, what can be.”

अगर बीज हमारे सामने पड़ा हो, तो विज्ञान कहेगा, यह बीज है; और धर्म कहेगा, यह फूल है। धर्म उसकी भी घोषणा करेगा जो हो सकता है, जो होना चाहिए। और जो नहीं हो पाएगा, तो बीज के प्राण कुंठित, पीड़ित और परेशान रह जाएंगे। बीज अतृप्त रह जाएगा, अगर फूल न हो पाया तो। और बीज के प्राणों में एक गहरा विषाद, एक संताप रह जाएगा, एक अधूरापन।

If a seed lies before us, science will say, “This is a seed.” Religion will say, “This is a flower.” Religion proclaims that which can be, that which should be. If it does not happen, the very life of the seed will remain stifled, pained, and restless. The seed will be unfulfilled if it does not become a flower; there will be a deep melancholy in it, a grief, an incompleteness.

विज्ञान इतना कहकर राजी हो जाता है कि अस्तित्व है। धर्म कहता है, ईश्वर और अस्तित्व समानार्थी हैं, फिर भी हम अस्तित्व नहीं कहते, कहते हैं, ईश्वर है। ईश्वर कहते ही बीज और फूल, दोनों की एक साथ घोषणा हो जाती है। जब हम कहते हैं, अस्तित्व ईश्वर है, तो हम मौलिक रूप से यह कहना चाहते हैं कि प्रत्येक ईश्वर है और हो सकता है।

Science is satisfied in saying, “Existence is.” Religion says, “God and existence are synonymous,” yet we do not say “existence,” we say “God.” The moment we say “God,” the seed and the flower are announced together. When we say “existence is God,” we fundamentally mean: everyone is divine—and can be.

कृष्ण ने कहा है, ऐसा चर और अचर कोई भी नहीं है, जो मेरे से रहित होवे। ऐसी कोई भी सत्ता नहीं है, जहां मैं मौजूद नहीं हूं।

Krishna says: there is not anything moving or unmoving that is without me. There is no reality in which I am not present.

लेकिन पत्थर की तो हम बात छोड़ दें, आदमी को भी पता नहीं चलता कि वह मौजूद है। पत्थर में भी वह मौजूद है। पत्थर को हम छोड़ दें, आदमी को भी पता नहीं चलता कि वह मेरे भीतर मौजूद है। हमें भी अनुभव नहीं होता कि वह हमारे भीतर मौजूद है। और हम भी उसे खोजने निकलते हैं, तो कहीं और खोजने निकलते हैं--काबा में, काशी में, मक्का में, मदीना में--कहीं उसे खोजने निकलते हैं। यह खयाल ही नहीं आता कि वह यहां भीतर हो सकता है। क्या कारण होगा?

Yet leave aside the stone; even man does not sense that he is present. He is present in the stone as well. But forget the stone—even man does not sense that he is present within. We do not feel him within us. And when we set out to seek him, we go elsewhere—to Kaba, to Kashi, to Mecca, to Medina—anywhere. It never occurs to us that he might be here, within. Why?

कारण बहुत सहज, बहुत सरल है। जो अति निकट होता है, वह विस्मरण हो जाता है। जो बहुत निकट होता है, उसकी हमें याद ही नहीं आती। और जो भीतर ही होता है, उसका हमें पता ही नहीं चलता। हमें पता ही उन चीजों का चलता है, जो दूर होती हैं, जिनमें और हममें फासला होता है। बोध के लिए बीच-बीच में गैप, अंतराल चाहिए। हमारे और परमात्मा के बीच में कोई अंतराल नहीं है, इसलिए बोध पैदा नहीं हो पाता।

The reason is very simple, very natural: what is too close is forgotten. What is very near, we do not remember. What is within, we do not notice. We only register what is at a distance, where there is a gap between us and the object. For awareness to arise, there must be intervals—gaps. Between us and the Divine there is no gap, hence awareness does not arise.

इसे थोड़ा हम समझ लें।

Understand this a little.

अगर आपको बचपन से ही शोरगुल के बीच बड़ा किया जाए, रेलवे स्टेशन पर बड़ा किया जाए, जहां दिनभर गाड़ियां दौड़ती रहती हों, और यात्री भागते रहते हों, और शोरगुल होता हो, इंजन आवाज करते हों, तो आपको उसी दिन पता चलेगा कि शोरगुल हो रहा है, जिस दिन रेलवे में हड़ताल हो जाए; उसके पहले पता नहीं चलेगा। जिस दिन सब गाड़ियां बंद हों और यात्री कोई न आएं, न जाएं, उस दिन आपको पहली दफा पता चलेगा कि शोरगुल हो रहा था। अन्यथा आप शोरगुल के आदी हो गए होंगे। आपको खयाल में भी नहीं आएगा।

If from childhood you were raised amidst the din of a railway station—trains running all day, passengers rushing, engines thundering—you would notice the noise only on the day the railways went on strike. Before that, you would not know. The day trains stop and no passengers come or go, that day for the first time you will realize there had been noise. Otherwise you will have become accustomed; it won’t even occur to you.

जो बात निरंतर होती रहती है, उसका हमें बोध मिट जाता है। जो बात अचानक होती है, उसका हमें बोध होता है। जो कभी-कभी होती है, उसका हमें बोध होता है। जो सदा होती रहती है, उसका हमें बोध मिट जाता है। और परमात्मा और हमारे बीच कभी भी हड़ताल नहीं होती, यही तकलीफ है। परमात्मा और हमारे बीच कभी ऐसी घटना नहीं घटती कि परमात्मा मौजूद न हो। अगर एक क्षण को भी परमात्मा गैर-मौजूद हो जाए, तो हमें पता चले।

What happens continuously drops out of awareness. What happens suddenly, occasionally, we notice. What happens always, fades from notice. And between us and the Divine there is never a strike—that is the difficulty. Not a single event occurs in which the Divine is absent. If for even a moment God were not present, we would know.

मछली सागर में तैरती रहती है, उसे सागर का पता नहीं चलता। मछली को सागर से निकालकर रेत पर डाल दो, तब उसे पहली दफा पता चलता है कि सागर था। तब उसकी तड़फन, तब उसकी बेचैनी, तब उसके प्राणों का संकट खड़ा होता है, तब उसे पता चलता है कि जहां मैं थी, वह सागर था, वह मेरे प्राणों का आधार था।

A fish swims in the ocean; it does not know the ocean. Take the fish out and place it on sand; only then, for the first time, it knows the ocean. Its thrashing, its restlessness, its life in peril—then it knows: where I was, that was the ocean, the support of my life.

लेकिन आदमी को परमात्मा के बाहर निकालकर किसी भी रेत पर डालने का कोई उपाय नहीं है। इसलिए आदमी को पता नहीं चलता कि वह परमात्मा में जी रहा है! यह अजीब सा लगेगा।

But with man there is no way to take him out of God and lay him upon any sand. Hence man does not realize he is living in God. It sounds strange.

हम तो साधारणतः सोचते हैं कि परमात्मा बहुत दूर होना चाहिए, इसलिए हमें पता नहीं चलता है। वह बिलकुल ही गलत है। दूर होता, तो पता हम चला ही लेते। इतना निकट है, इसीलिए पता नहीं चलता। और निकटता इतनी सघन है कि कभी नहीं टूटी, इसलिए पता नहीं चलता।

We ordinarily think that God must be very far; that is why we do not sense him. It is exactly the opposite. If he were far, we would sense him. He is so close that we do not. And the intimacy is so absolute that it has never been broken; thus we do not notice.

दूरी कितनी ही बड़ी हो, पार की जा सकती है। और परमात्मा अगर दूर होता, तो हमने पार कर लिया होता। और एक आदमी पार कर लेता, फिर तो हम पक्का रास्ता बना लेते। फिर कोई कठिनाई न थी। एक कृष्ण पहुंच जाते, एक बुद्ध पहुंच जाते, फिर क्या दिक्कत थी! फिर कोई कठिनाई न थी। चांद पर एक आदमी उतर गया, अब सिद्धांततः पूरी मनुष्यता उतर सकती है। अब यह कोई कठिनाई की बात नहीं रही, देर-अबेर की बात है। एक बार रास्ते का पता चल गया, तो कोई भी उतर सकता है।

No matter how great a distance, it can be crossed. If God were far, someone would have crossed. And once one person crossed, we could make a paved road; there would be no difficulty. One Krishna arrives, one Buddha arrives—then what difficulty remains? Like the moon: one man has landed, now in principle all humanity can land. It is no longer a question of difficulty, only of time. Once the route is known, anyone can go.

जापान की एक हवाई यात्रा कंपनी उन्नीस सौ पचहत्तर के लिए टिकट बेच रही है चांद के लिए! थ्योरेटिकली पासिबल हो गया, सिद्धांततः तो संभव हो गया; कोई अड़चन नहीं है। चांद पर आज नहीं कल कोई भी उतरेगा। एक आदमी उतर गया, तो कोई भी उतर जाएगा।

A Japanese airline is already selling tickets to the moon for 1975! Theoretically it has become possible; sooner or later someone else will land. Once one man lands, anyone can.

दूरी की यात्रा की एक खूबी है। दूरी की यात्रा में रास्ता बन जाता है। एक आदमी पहुंच जाए, सब पहुंच सकते हैं। लेकिन परमात्मा और हमारे बीच दूरी न होने से रास्ता नहीं बन सकता। रास्ते के लिए दूरी जरूरी है। कुछ तो फासला हो, तो हम रास्ता बना लें।

This is the advantage of journeys in space: when there is distance, a path can be made. If one reaches, all can. But between us and God there is no distance—so no path can be laid. For a path you need distance; some gap to bridge.

इसलिए इतने लोग परमात्मा को पा लेते हैं, फिर भी रास्ता नहीं बन पाता बंधा हुआ कि जिस पर से फिर कोई भी धड़ल्ले से चला जाए। और फिर किसी को भी यह चिंता न रहे कि मुझे खोजना है। रास्ता पकड़ लिया, खोज पूरी हो ही जाएगी।

ध्यान रहे, अगर रास्ता मजबूत हो, तो आपको सिर्फ चलना जानना जरूरी है। धर्म के मामले की कठिनाई यह है कि चलना तो सबको आता है, रास्ता नहीं है। और हर एक को रास्ता अपना ही बनाना पड़ता है। कोई दूसरे का रास्ता काम नहीं पड़ता। दूरी हो तो दूसरे के रास्ते काम पड़ते हैं, दूरी यहां बिलकुल नहीं है। यहां इंचभर का फासला नहीं है।

That is why even though so many have realized God, no fixed road comes into being on which anyone can bustle along safely—and no one need worry about seeking any more. If the road were firm, you would only need to know how to walk. In matters religious the difficulty is the opposite: everyone knows how to walk; there is no road. Each must make his own. Another’s path is of no use. Where there is distance, others’ paths help; here there is none—not an inch.

यह बहुत पैराडाक्सिकल, विरोधाभासी दिखाई पड़ेगा। जब दूरी होती है, तो हम पहुंच सकते हैं चलकर। और जब दूरी बिलकुल न हो, तो हम पहुंच सकते हैं रुककर; चलकर नहीं पहुंच सकते। अगर मुझे आपके पास आना है, तो मैं चलकर आऊंगा। और अगर मुझे मेरे ही पास आना है, तो चलना फिजूल है। और अगर मैं मेरे ही पास पहुंचने के लिए चलता हूं, तो उसका मतलब, मैं पागल हूं। कोई आदमी कहे कि मैं मेरे ही पास जाने के लिए दौड़ रहा हूं, तो आप कहेंगे, वह पागल है। क्योंकि दौड़ तो और दूर ले जाएगी, पास कैसे लाएगी? पास आना हो तो सब दौड़ छोड़ देनी पड़ती है।

This appears paradoxical. When there is distance, we reach by walking. When there is none, we reach by stopping; walking cannot take us there. If I need to come to you, I must walk. If I need to come to myself, walking is futile. If I run to reach myself, I am mad. Should someone say, “I am running to get to myself,” you would say he is insane—for running will take him farther away, not nearer. To come near, one must drop all running.

लेकिन यही सबसे बड़ी कठिनाई है, यह सरलता, परमात्मा का निरंतर मौजूद होना। यह भाषा में फिर भी गलत है कहना कि वह हमारे पास है, क्योंकि पास का मतलब भी थोड़ी दूरी तो होती ही है। हम वही हैं! फिर भी भाषा में दो हो जाते हैं, मैं और वह।

This is the greatest difficulty: this very simplicity, this ceaseless presence of the Divine. Even to say “he is near us” is wrong, because “near” implies a little distance. We are that! Yet in language two arise—“I” and “he.”

इसलिए ज्ञानियों ने या तो कहा कि मैं ही हूं, अहं ब्रह्मास्मि! और या कहा कि तू ही है। या तो मैं ही हूं, और या तू ही है। क्योंकि दो का उपयोग करने में फिर थोड़ा सा फासला बनता है। उतना फासला भी नहीं है।

Therefore the sages have said either “I am That”—aham brahmasmi—or “Thou art That.” Either “I am” or “Thou art,” because usage of two creates a gap; but not even that much gap exists.

कृष्ण का यह कहना कि सारे अस्तित्व में, होने मात्र में, मैं ही समाया हुआ हूं, इन बहुत-सी बातों की सूचना है। जिसे भी खोजना हो उसे, उसे खोजने की भूल में नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि उसे हमने कभी खोया नहीं है। जिसे हम खो दें, उसे खोज भी सकते हैं। लेकिन परमात्मा को खोने का कोई उपाय नहीं है। आप परमात्मा को खो नहीं सकते हैं।

Krishna’s statement that “in all that is, I am immanent” contains many hints. Whoever wishes to seek him should not fall into the mistake of seeking as if he were lost—for we have never lost him. You can search for what you have lost; but God cannot be lost. You cannot lose him.

अगर परिभाषा की तरह से कहा जाए, तो परमात्मा का अर्थ है, आपका वह हिस्सा, जिसे आप खो नहीं सकते। जो-जो हिस्से आप खो सकते हैं--शरीर आप खो सकते हैं। मन आपका कल बदल सकता है, खो सकते हैं। आंखें कल आपकी फूट सकती हैं; इंद्रियां खो सकते हैं। होश भी, जिसको हम होश कहते हैं, वह भी खो सकता है; कल आप बेहोश हो सकते हैं। लेकिन जिसे आप खो ही नहीं सकते, वही परमात्मा है आपके भीतर। आपका होना, बीइंग, आपका अस्तित्व, वह आप नहीं खो सकते। जो नहीं खोया जा सकता, वही परमात्मा है।

If we put it as a definition: God means that part of you which you cannot lose. Whatever you can lose—body you can lose; mind can change tomorrow; eyes can go blind; senses can be lost; even what you call consciousness can go—tomorrow you may be unconscious. But that which you cannot lose—that is God within you. Your being, your existence—you cannot lose it. That which cannot be lost is the Divine.

तब तो यह मतलब हुआ कि हम उसे खोज रहे हैं, तो हम गलती कर रहे हैं। निश्चित ही! खोजने से कोई उसे पाता नहीं। खोजने से सिर्फ एक ही बात पता चलती है कि खोज व्यर्थ थी। खोजने से सिर्फ हम थकते हैं और रुकते हैं। लेकिन जिस दिन हम थकते हैं और रुकते हैं, उसी दिन उसे पा लेते हैं।

तो खोज का एक उपयोग है, नकारात्मक। उससे व्यर्थता पता चल जाती है। दौड़ना, जाना, कहीं पाने की कोशिश, वह सब व्यर्थ हो जाती है। जिस दिन हम इस हालत में आ जाते हैं कि न कुछ पाने को है, न कुछ खोजने को है, न कहीं जाने को है, और भीतर सारी गति शून्य हो जाती है, उसी क्षण हम उसे पा लेते हैं, क्योंकि उसे हम पाए ही हुए हैं। वह हमारा अस्तित्व है।

Then it follows: if we are searching, we are in error. Certainly! No one attains him by searching. Searching yields one thing only: the futility of searching. By seeking we tire—and stop. The day we tire and stop, that very day we attain him—because we have always had him. He is our very being.

 

“O scorcher of foes, there is no end to my divine manifestations. What I have told you is but a brief unfolding of my glories for your sake.”

हे परंतप, मेरी दिव्य विभूतियों का अंत नहीं है। यह तो मैंने अपनी विभूतियों का विस्तार तेरे लिए संक्षेप से कहा है।

ये जो इतने-इतने प्रतीक कृष्ण ने लिए और अर्जुन को इतने-इतने मार्गों से इशारा किया, वे कहते हैं, यह तो बहुत संक्षिप्त में मैंने तुझे कुछ इशारे किए हैं। मेरी दिव्य विभूतियों का कोई अंत नहीं है।

These many symbols Krishna has taken, pointing out to Arjuna in many ways. He says: this is very brief—only a few hints. My divine manifestations have no end.

जिसका अंत हो जाए, वह विभूति नहीं है। जिसका अंत हो जाए, वह दिव्य भी नहीं है। जिन-जिन चीजों का अंत होता है, वे-वे चीजें सांसारिक हैं। और जिन-जिन का प्रारंभ होता है, वे भी चीजें सांसारिक हैं। दिव्य से अर्थ ही वही है कि जिसका न कोई प्रारंभ है और न कोई अंत है; जिसका हम खोज नहीं सकते कि कब प्रारंभ हुआ और जिसकी हम खोज नहीं कर सकते कि कब समाप्त होगा।

Whatever has an end is no glory. Whatever has an end is not divine. All that has a beginning is worldly; all that has an end is worldly. “Divine” means that which has neither beginning nor end—whose origin cannot be found, nor its termination.

इसका यह अर्थ नहीं है कि हमारी खोज छोटी है। नहीं, हम कितना ही खोजें, जिसका स्वभाव ही अनादि और अनंत होना है, वही दिव्यता है, वही डिवाइननेस है।

This does not mean our search is small; no matter how great our search, that whose nature is beginningless and endless alone is divinity, the divine.

इस जगत में जहां-जहां हमें प्रारंभ मिल जाता हो और अंत मिल जाता हो, समझ लेना कि वहां-वहां संसार है। और जहां प्रारंभ न मिलता हो और अंत न मिलता हो किसी बात का, वहीं-वहीं समझना कि परमात्मा की झलक मिलनी शुरू हुई।

In this world, wherever you find beginnings and endings, know: that is the realm of the world. Where you find neither beginning nor end, there the glimpse of the Divine begins.

लेकिन हम तो परमात्मा को भी वस्तुओं की तरह देखना चाहते हैं। हम तो चाहते हैं, परमात्मा भी सामने खड़ा हो जाए, तभी हम मानें। नास्तिक यही कहता है कि कहां है तुम्हारा ईश्वर? उसे सामने कर दो; हम मान लें। उसका प्रश्न सार्थक मालूम होता है, लेकिन बिलकुल ही व्यर्थ है। क्योंकि वह ईश्वर शब्द की परिभाषा भी नहीं समझ पाया।

But we want to see God as we see objects. We say: let God stand before us, only then will we believe. The atheist says: where is your God? Bring him before me and I’ll believe. His question seems reasonable—but is utterly irrelevant, for he does not understand the meaning of the word “God.”

ईश्वर से अर्थ ही उसका है कि जिसका कोई प्रारंभ नहीं, अंत नहीं, जिसका कोई रूप नहीं, जिसका कोई गुण नहीं, फिर भी जो है। और जितने भी गुण हैं और जितने भी आकार हैं, और जितने भी रूप हैं, सबके भीतर है।

“God” means that which has no beginning, no end; which has no form, no qualities—and yet is; and which is within all forms, all qualities, all shapes.

एक फूल मैं आपको दूं और कहूं कि सुंदर है। फूल तो मैं आपको दे सकता हूं, फूल की परिभाषा भी हो सकती है, लेकिन सौंदर्य की परिभाषा में कठिनाई खड़ी हो जाएगी। और आप सब जानते हैं कि सौंदर्य क्या है। लेकिन अगर कोई पूछ लेगा, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। आप बता न पाएंगे कि सौंदर्य क्या है।

If I hand you a flower and say, “It is beautiful,” I can hand you the flower, I can define the flower. Beauty will create difficulty. You all know what beauty is. But if someone asks you to define it, you will be in trouble.

सबको अनुभव है कि सौंदर्य क्या है। ऐसा आदमी खोजना कठिन है, जिसने कभी सौंदर्य का अनुभव न किया हो। कभी उगते हुए सूरज में, कभी डूबते हुए चांद में, कभी किसी फूल में, कभी किन्हीं आंखों में, कभी किसी चेहरे में, कभी किसी शरीर के अनुपात में, कभी किसी ध्वनि में, कभी किसी गीत की कड़ी में, कहीं न कहीं, ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है, जिसने सौंदर्य का अनुभव न किया हो। लेकिन अब तक, प्लेटो से लेकर बर्ट्रेंड रसेल तक, सौंदर्य के संबंध में निरंतर चिंतन करने वाले लोग एक परिभाषा भी नहीं दे पाए हैं कि सौंदर्य क्या है!

Everyone experiences beauty. It is hard to find a person who has never felt it—at sunrise, at a moonset, in a flower, in someone’s eyes, in a face, in the proportion of a body, in a sound, in a line of a song—somewhere. Yet from Plato to Bertrand Russell, those who have thought deeply about beauty have not been able to define it.

संत अगस्तीन ने कहा है कि कुछ चीजें ऐसी हैं कि जब तक तुम नहीं पूछते, मैं जानता हूं; और तुम पूछते हो कि मुश्किल खड़ी हो जाती है। उसने कहा कि मैं भलीभांति जानता हूं कि प्रेम क्या है, लेकिन तुम पूछो और मैं मुश्किल में पड़ा। मैं भलीभांति जानता हूं कि समय, टाइम क्या है, लेकिन तुमने पूछा कि मैं मुश्किल में पड़ा।

Saint Augustine said: there are certain things that I know until you ask me. When you ask, difficulties arise. He said: I know well what love is—until you ask me. I know what time is—until you ask.

परमात्मा इनमें सबसे गहरी मुश्किल है, सबसे बड़ी मुश्किल है। समय और प्रेम और सौंदर्य और सत्य, शुभ, ये सब अलग-अलग मुश्किलें हैं। इनकी कोई की परिभाषा नहीं हो पाती।

God is the deepest of these difficulties, the greatest. Time, love, beauty, truth, the good—each is a separate difficulty. None can be finally defined.

जार्ज ई.मूर ने--इस समय पिछले पचास वर्षों में, पश्चिम में जो सबसे ज्यादा तर्कयुक्त बुद्धि का विचारक था, श्रेष्ठतम, और पूरे मनुष्य-जाति के इतिहास में दो-चार आदमी उतनी तीव्र प्रतिभा के खोजे जा सकते हैं--जी.ई.मूर ने एक किताब लिखी है, प्रिंसिपिया इथिका; नीति-शास्त्र। और दो-ढाई सौ पेजों में सिर्फ एक ही सवाल पर चिंतन किया है, व्हाट इज़ गुड? शुभ क्या है? अच्छाई क्या है?

George E. Moore—the most rigorously logical mind in the West in the last fifty years, and in all human history only a few minds match his sharpness—wrote Principia Ethica, two hundred plus pages devoted to a single question: What is good?

और दो सौ, ढाई सौ पेजों में जी.ई.मूर की हैसियत का बुद्धिमान आदमी इतनी मेहनत किया है, इतनी बारीक मेहनत किया है कि शायद मनुष्यों में कभी किसी मनुष्य ने ऐसी मेहनत शुभ के बाबत नहीं की है। और आखिर में नतीजा यह है, आखिरी जो निष्कर्ष है, वह यह है, मूर कहता है, गुड इज़ इनडिफाइनेबल, वह जो शुभ है, उसकी कोई परिभाषा नहीं हो सकती! ढाई सौ पेज सिर्फ इस छोटे-से सवाल पर कि शुभ क्या है? और नतीजा--जी. ई.मूर की हैसियत के आदमी का--कि शुभ की व्याख्या नहीं हो सकती!

After extraordinary labor, his conclusion is: good is indefinable. Two hundred pages on this small question—and the conclusion is that the good cannot be defined!

और उसने कहा कि ऐसा ही मामला है, जैसे कोई मुझे एक फूल दे दे और मैं कहूं कि यह पीला फूल है और वह मुझसे पूछे, व्हाट इज़ यलो? पीला क्या है? तो जैसी मैं मुश्किल में पड़ जाऊं, ऐसी मुश्किल में पड़ गया हूं।

He says it is like this: someone hands me a flower and I say, “It is yellow.” He asks, “What is yellow?” Now I am in trouble.

आपसे भी कोई पूछे कि पीला क्या है, तो आप क्या कहेंगे? मूर ने तो कहा है, यलो इज़ यलो, पीला पीला है। और ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन यह भी कोई कहना हुआ कि पीला पीला है! यह कोई बात हुई? तर्कशास्त्री कहते हैं, टॉटोलाजी है, यह तो पुनरुक्ति हो गई। आपने कहा, यलो इज़ यलो। इसमें क्या मतलब हुआ, वह तो हमें पता ही था। आपने कोई नई बात नहीं कही। कहिए कि व्हाट इज़ यलो?

तो मूर कहता है, कैसे कहें! क्योंकि अगर मैं कहूं लाल, पीला लाल है, तो गलत बात है। क्योंकि लाल लाल है। अगर मैं कहूं, पीला हरा है, तो भी गलत बात है; क्योंकि हरा हरा है! मैं पीले को और क्या कहूं पीले के सिवाय? जो भी मैं कहूंगा, वह गलत होगा। क्योंकि अगर वह पीला ही होगा, तो तुम कहोगे, पुनरुक्ति हो गई। और अगर वह पीला न होगा, तो वह परिभाषा नहीं बनाएगा

If someone asks you what yellow is, what will you say? Moore says: yellow is yellow. What more can be said? But that is merely tautology. If I say yellow is red, false; red is red. Yellow is green—false; green is green. What can I call yellow except yellow? Whatever else I say will be wrong. If I repeat “yellow is yellow,” you call it tautology. If I say anything else, it does not define yellow.

इतनी छोटी-छोटी चीजों की भी हम परिभाषा नहीं कर पाते। लेकिन परमात्मा की हम परिभाषा पूछते हैं कि परमात्मा क्या है? पीला रंग क्या है, इसकी परिभाषा नहीं खोजी जा पाती। शुभ क्या है, पता नहीं चलता। सौंदर्य क्या है, पता नहीं चलता। पूछते हैं, परमात्मा क्या है?

We cannot define even such little things. And we ask what God is! We cannot define the color yellow, or the good, or beauty; we ask, what is God?

ये सब जो इनडिफाइनेबल्स हैं, ये जो सब अपरिभाष्य हैं, दि टोटेलिटी ऑफ ऑल इनडिफाइनेबल्स इज़ गॉड। यह जो सब अपरिभाष्य है, इन सबका जो जोड़ है, वही ईश्वर है।

All these indefinables—the totality of all indefinables—is God. The sum of all that cannot be defined is God.

इसलिए बुद्ध तो किसी गांव में जाते थे, तो उनका एक शिष्य गांव में घंटा बजाकर खबर कर आता था कि बुद्ध ने ग्यारह प्रश्न तय किए हैं, कोई पूछे न। ईश्वर क्या है, यह पूछे न। ग्यारह प्रश्नों में जितने भी अपरिभाष्य हैं, वे सब बुद्ध ने तय कर रखे थे। वे कहते थे, इनको छोड़कर कुछ भी पूछो। ये पूछो ही मत।

Hence when Buddha entered a village, a disciple went ahead ringing a bell announcing: the Buddha has set aside eleven questions—do not ask them. Don’t ask “What is God?” All the indefinables were included in those eleven. Ask anything else, he would say—just not these.

अनेक लोग उनसे पूछते कि यही तो पूछने योग्य मालूम पड़ते हैं और आप इन्हीं पर रोक लगा देते हैं! फिर पूछने को कुछ बचता नहीं! ईश्वर मत पूछो, आत्मा मत पूछो, मोक्ष मत पूछो, यह कुछ पूछो ही मत। इन ग्यारह में, आपके सारे दार्शनिक सवालों को बुद्ध अलग कर देते थे। तो हम क्या पूछें?

Many asked him: but these seem the very questions worth asking, and you forbid them! Then what is left? Don’t ask about God, about soul, about liberation—he removed all your philosophical questions. Then what should we ask?

तो बुद्ध कहते थे, बेहतर हो कि तुम पूछो कि ईश्वर कैसे पाया जा सकता है! पूछो कि ईश्वर कैसे जाना जा सकता है! पूछो कि ईश्वर कैसे हुआ जा सकता है! यह मत पूछो कि ईश्वर क्या है!

Buddha said: better you ask how God can be realized. Ask how God can be known. Ask how one can become God. Do not ask what God is.

इसका मतलब आप समझे? ईश्वर की हम व्याख्या नहीं कर सकते, लेकिन अनुभव कर सकते हैं। सौंदर्य की हम व्याख्या नहीं कर सकते, अनुभव हम रोज करते हैं। फूल खिलता है और हम कहते हैं, सुंदर है। और छोटा-सा बच्चा भी पूछ ले कि सौंदर्य यानि क्या? क्या मतलब सौंदर्य से? कहां है सौंदर्य इस फूल में, मुझे बताओ! हाथ रखकर, अंगुली रख दो कि यह रहा सौंदर्य।

आप पंखुड़ी पर अंगुली रखेंगे, तो लगेगा, यह भी कोई सौंदर्य हुआ! आप पूरे फूल को भी मुट्ठी में ले लेंगे, तो भी क्या आप समझते हैं, आपने सौंदर्य को मुट्ठी में ले लिया! आप कहां से बताएंगे कि सौंदर्य यह रहा! आप उस बच्चे को कहेंगे, सौंदर्य एक अनुभव है। हो तो हो, न हो तो न हो।

Do you see? We cannot define God—but we can experience. We cannot define beauty—but we experience it daily. A flower blooms and we say, “It’s beautiful.” A child asks, “What do you mean by beauty? Where is beauty in this flower? Show me—put your finger on it.” You touch a petal—“Is this beauty?” You cup the whole flower—does that catch beauty? You can only say: beauty is an experience. If it happens, it happens; if not, it does not.

और फूल से सौंदर्य का कुछ लेना-देना नहीं है। क्योंकि कल सुबह आप कहेंगे, बड़ा सुंदर सूरज निकल रहा है। बच्चा पूछेगा कि फूल में और सूरज में कोई संबंध तो मालूम नहीं होता! कल फूल को सुंदर कहते थे, आज सूरज को सुंदर कहने लगे! कुछ तो समझ का उपयोग करो! और परसों आप कहेंगे किन्हीं आंखों में देखकर कि आंखें बड़ी सुंदर हैं। तो वह बच्चा कहेगा, अब आप बिलकुल पागल हुए जा रहे हैं। परसों फूल को कहा था सौंदर्य। कल सूरज को कहा था सौंदर्य। आज आंखों को कहने लगे सुंदर हैं! सौंदर्य क्या है?

Beauty has nothing to do with the flower alone. Tomorrow at dawn you will say, “What a beautiful sunrise.” The child will object: what relation has the flower to the sun? Yesterday beauty was in a flower, today in the sun—use some intelligence! And the day after, seeing someone’s eyes, you say, “Beautiful eyes.” The child says, now you’ve gone mad—flower, sun, eyes! What is beauty?

अगर इन तीनों में है, तो इसका मतलब हुआ कि फूल से वह समाप्त नहीं होता। सूरज पर समाप्त नहीं होता। आंखों में समाप्त नहीं होता। अगर इन तीनों में है, तो तीनों जैसा नहीं है और फिर भी तीनों के भीतर कहीं छिपा है। तीनों में अनुभव होता है और हृदय एक-सा आंदोलित होता है। लेकिन कहां फूल और कहां सूरज और कहां आदमी की आंखें! इनमें कोई संबंध दिखाई नहीं पड़ता। कोई अदृश्य फूल में भी मौजूद है, जिसे आप सौंदर्य कहते हैं। कोई अदृश्य आंख में भी मौजूद है, जिसे आप सौंदर्य कहते हैं। दोनों में कहीं कोई मेल है।

If it is in all three, then it does not end with any one. If it is present in all three, it is unlike each, yet hidden in each. It is experienced in all three; the heart is moved in the same way. But what connection between a flower, the sun, and human eyes? And yet something invisible is present in each—which we call beauty. There is some hidden harmony.

अल्बर्ट आइंस्टीन तो बड़ा गणितज्ञ था, लेकिन उसने विवाह जिससे किया, फ्रा आइंस्टीन से, वह एक कवि स्त्री थी। यह बड़ा कठिन जोड़ है। ऐसे तो पति-पत्नी के सभी जोड़ बड़े कठिन होते हैं! लेकिन यह और भी कठिन जोड़ था। दुर्घटना से ही कभी ऐसा होता है कि पति-पत्नी का जोड़ कठिन न हो, सामान्यतया तो कठिन होता ही है। लेकिन यह आइंस्टीन का जोड़ तो और मुश्किल था। आइंस्टीन तो सिर्फ गणित की भाषा ही समझता था। और कविता और गणित की भाषा में जितना फासला हो सकता है, उतना किस भाषा में होगा?

Albert Einstein was a great mathematician; he married a woman, Frau Einstein, who was a poet. A difficult pairing. Marriages are difficult enough ordinarily; this one more so. He understood only the language of mathematics; the distance between mathematics and poetry is as great as can be.

फ्रा ने, उसकी पत्नी ने, शादी के बाद जो पहला काम चाहा, वह यह कि आइंस्टीन को कुछ अपनी कविता सुनाए। उसने एक गीत लिखा था, उसने उसे सुनाया। आइंस्टीन आंख बंद करके बैठ गया। फ्रा ने समझा कि वह बहुत चिंतन कर रहा है उसके गीत पर। आखिर उसने आंख खोली और उसने कहा कि यह पागलपन है, दुबारा मुझे मत इस तरह की बात बताना। उसकी पत्नी ने कहा, पागलपन! आइंस्टीन ने कहा, मैंने बहुत सोचा.।

क्योंकि फ्रा ने एक प्रेम का गीत लिखा था, जिसमें उसने अपने प्रेमी को, अपने प्रेमी या प्रेयसी के भाव को, चेहरे को, चांद से तुलना की थी। आइंस्टीन ने कहा, मैंने बहुत सोचा। चांद और आदमी के चेहरे में कोई भी संबंध नहीं है। कहां चांद, पागल! अगर आदमी के ऊपर रख दो, तो आदमी का पता ही न चले, अगर उसका सिर बना दो तो। और चांद के सौंदर्य का मैं सोचता हूं, तो वहां तो सिवाय खाई-खड्ड के और कुछ है नहीं। आदमी के चेहरे से चांद का क्या संबंध है?

After their wedding, her first wish was to recite one of her poems to him. She sang a love song comparing her beloved’s face to the moon. Einstein sat with eyes closed. She thought he was pondering deeply. At last he opened his eyes and said, “This is madness; never tell me such things again. I have thought about it: there is no relation between the moon and a human face. Put the moon on a man’s head and you won’t find the man at all. And when I think of the moon’s beauty, there are only craters and pits. What has the moon to do with a human face?”

फ्रा ने अपने संस्मरणों में लिखा है कि मैंने समझ लिया कि हम दो अलग जातियों के प्राणी हैं और यह बातचीत आगे चलानी उचित नहीं है। यह बंद ही कर देनी चाहिए। यह विषय ही उठाना ठीक नहीं है। क्योंकि अगर सिद्ध करने जाओ, तो आदमी के चेहरे और चांद में कोई संबंध नहीं सिद्ध हो सकता। लेकिन फिर भी कभी कोई चेहरा चांद की याद दिलाता है। और कभी चांद किसी चेहरे की भी याद दिलाता है। लेकिन वह कोई और ही बात है सौंदर्य की। उसका गणित से कोई संबंध नहीं है, माप से कोई संबंध नहीं है।

She writes in her memoirs: I understood then that we were beings of different species, and this subject should be dropped. If you try to prove it, you cannot establish any relation between the moon and a face. Yet sometimes a face reminds you of the moon, and sometimes the moon reminds you of a face. That is another realm—the realm of beauty; it has nothing to do with measurement or mathematics.

ईश्वर को जब भी हम मापने चलते हैं, तभी हम आकार देते हैं। और जब भी हम पूछते हैं, कहां है ईश्वर? कैसा है ईश्वर? क्या है उसका रूप? क्या है उसका रंग? क्या है उसकी आकृति? तब हम गलत सवाल पूछ रहे हैं। सब आकृतियां जिसकी हैं, और सब रूप जिसके हैं, वही है ईश्वर।

Whenever we try to measure God, we immediately give him form. Whenever we ask, Where is God? What is he like? What is his shape, his color?—we are asking the wrong questions. He is the one of whom all shapes are, the one of whom all forms are.

इसे हम ऐसा समझें कि आप सागर के किनारे खड़े हो जाएं। आपने सागर कभी देखा न होगा। आप कहेंगे, बिलकुल कैसी पागलपन की आप बात कर रहे हैं! हम सब सागर के किनारे ही रहने वाले लोग, सागर हम रोज देखते हैं। लेकिन मैं आपसे कहता हूं, सागर आपने कभी नहीं देखा। सिर्फ आपने सागर के ऊपर की उठती हुई लहरें देखी हैं। लहरें सागर नहीं हैं। लहरों में सागर है; लहरें सागर नहीं हैं। क्योंकि सागर बिना लहरों के भी हो सकता है, लहरें बिना सागर के नहीं हो सकतीं।

लेकिन आप लहरों को देखकर लौट आते हैं और सोचते हैं, सागर को देखकर लौट आए। हर लहर में सागर है, सब लहरों में सागर है। लेकिन सागर लहरों के पार भी है, लहरों से गहरा भी है। लहरें सागर के ऊपर ही डोलती रहती हैं। सागर बहुत बड़ा है। हमने लहरें ही देखी हैं। इसलिए कोई यह भी पूछ सकता है कि किस लहर को आप सागर कहते हैं?

Think of standing on the seashore. You say you have seen the ocean—yet in truth you have only seen the waves. Waves are not the ocean. The ocean can exist without waves; waves cannot without the ocean. In waves the ocean is present—but waves are not the ocean. You look at waves and return saying you have seen the sea. Every wave holds the ocean; all waves hold the ocean. But the ocean is beyond the waves as well—deeper than them. Waves only dance upon the surface. The ocean is vast. We have seen only waves. Then someone can ask, “Which wave is the ocean?”

हमने आदमी देखे हैं। पौधे देखे हैं। पशु देखे हैं। पक्षी देखे हैं। हम पूछते हैं कि किसको आप भगवान कहते हैं? कौन है ईश्वर?

We have seen people, plants, animals, birds—and we ask: which do you call God? Who is God?

ये सब लहरें हैं उसी एक सागर की। इन सबके भीतर जो है, इन सबके नीचे जो है, जिस पर ये लहरें उठती हैं और जिसमें ये लहरें विलीन हो जाती हैं, वह सागर परमात्मा है। वह हमने नहीं देखा; हम लहरें ही देख पाते हैं।

All these are waves of that one ocean. Within and beneath them, that upon which these waves rise and into which they subside—that ocean is God. We have not seen it; we see only waves.

मैं आपको देखता हूं, लेकिन उसको नहीं देखता, जो आपके पहले भी था; आपके भीतर भी है अभी; और कल आप गिर जाएंगे, तब भी होगा। आप तो सिर्फ एक लहर हैं, जो उठी जन्म के दिन और गिरी मृत्यु के दिन; और कभी जवान थी और आकाश को छूने का सपना देखा। आप सिर्फ एक लहर हैं। लेकिन जब आप नहीं थे, आपकी आकृति नहीं थी, तब भी आप सागर में थे। और कल आपकी आकृति गिरकर लीन हो जाएगी, तब भी आप सागर में होंगे। सागर सदा होगा।

I see you—but not that which was before you were, which is within you now, and will be when you fall. You are only a wave rising on the day of birth and subsiding on the day of death, once youthful and dreaming of touching the sky. But before your form, you were in the ocean; when your form dissolves, you will still be in the ocean. The ocean is always.

जो सदा है, वही परमात्मा है। जो कभी है, वही लहर है; और कभी नहीं हो जाता है। इसलिए परमात्मा को तो यह भी कहना ठीक नहीं है कि वह है। क्योंकि जितनी चीजों को हम कहते हैं है, वे सभी नहीं हो जाती हैं। सभी नहीं हो जाती हैं। जिसको भी हमने कहा है। कल वह नहीं हो जाएगी। और परमात्मा कभी भी नहीं नहीं होता। तो हमारा है शब्द भी बहुत छोटा पड़ जाता है।

That which is always is God. What is only sometimes—a wave—comes and goes. So even to say “God is” is not right. Whatever we say “is” of, goes into “is not.” All that we say “is” of, will not be tomorrow. God never goes into “is not,” so even our word “is” is too small.

इसलिए बुद्ध ने तो कहा कि मैं वक्तव्य ही न दूंगा। क्योंकि वक्तव्य देता हूं, तो भूल हो जाती है। अगर मैं कहूं, ईश्वर नहीं है, तो भी गलत है। और अगर मैं कहूं, ईश्वर है, तो भी गलत है। इसलिए उचित है कि मैं चुप ही रहूं, कुछ भी न कहूं।

Hence Buddha said he would give no statement. If he says “God is,” it is wrong; if he says “God is not,” it is wrong. Best to remain silent.

अगर कोई आपसे सागर के किनारे पूछने लगे कि सागर किस लहर जैसा है? तो आप भी सोचेंगे कि उचित है, चुप ही रहूं, जवाब न दूं। अगर आप यह कहें कि इस लहर जैसा है, तो भी गलती हो जाती है। अगर आप कहें कि सब लहरों जैसा है, तो भी गलती हो जाती है। क्योंकि सब लहरों से बड़ा है। और अगर आप कहें, किसी लहर जैसा नहीं, तो भी गलती हो जाती है, क्योंकि सभी लहरों में वही है। यह है तकलीफ।

If someone on the shore asks you, “What wave is the ocean like?” you too will find silence best. Say, “This wave,” and you err; say “all waves,” and you err, for the ocean is greater than all waves. Say, “like none,” and you err, for he is in all. Such is the difficulty.

कृष्ण कहते हैं, मेरे विस्तार का कोई अंत नहीं है। तो संक्षेप में तुझे कुछ लहरों के प्रतीक मैंने दिए हैं। उन लहरों के प्रतीक से भी अगर तू नीचे झांकेगा, तो तू सागर में पहुंच जाएगा।

Krishna says, “There is no end to my expansion.” So, in brief, I have given you a few symbols—waves. If you peer beneath these, you will arrive at the sea.

लेकिन खतरा एक है। अगर आप लहर में डुबकी लगाएं, तो आप सागर में पहुंच जाएं। लेकिन अगर किनारे पर बैठकर लहर का चिंतन करें, तो आप कभी सागर में नहीं पहुंच सकते। और हम सब लहर का चिंतन करते हैं। और सोचते हैं कि चिंतन करते-करते कभी तो सागर में पहुंच जाएंगे। डुबकी लगानी पड़ेगी। लहर में डुबकी लगानी पड़ेगी।

There is one danger. If you dive into a wave, you reach the ocean. Sit on the shore pondering the wave—you will never reach the ocean. We all sit and think about the waves, imagining that by thinking we will reach someday. A plunge is required—a dive into a wave.

कृष्ण ने जो प्रतीक दिए हैं, अगर किसी में भी डुबकी लग जाए, तो परमात्मा से संबंध जुड़ जाए। लेकिन अगर आप बैठकर चिंतन करने लगें, तो आप किनारे पर बैठ गए। विचार किनारा है जगत का। अनुभूति, कहें ध्यान, कहें समाधि, छलांग है सागर में।

The symbols Krishna gives—if you dive into even one, your connection with the Divine will be forged. Sit and think, and you are on the shore. Thought is the shore of the world. Experience—call it meditation, call it samadhi—is the leap into the sea.

इसलिए हे अर्जुन, जो-जो भी विभूतियुक्त, ऐश्वर्ययुक्त, कांतियुक्त, शक्तियुक्त है, उस-उस को तू मेरे तेज के अंश से उत्पन्न जान।

Therefore, Arjuna, whatever you find endowed with glory—splendor, radiance, power—know it springs from a spark of my light.

जहां-जहां तुझे कोई अभिव्यक्ति अपनी चरम स्थिति को छूती हुई मालूम पड़े, कोई शिखर जहां गौरीशंकर बन जाता हो, कोई फूल जहां पूरा खिल जाता हो; जहां भी तुझे लगे ऐश्वर्य, जहां भी तुझे लगे कांति, जहां भी तुझे लगे विभूति, जहां भी तुझे लगे कि कुछ असाधारण घटित हुआ है, जहां भी तुझे लगे कि कोई चीज अपनी चरमता को पहुंच गई, अपनी ऊंचाई को छू ली.।

Wherever an expression touches its peak, a summit becomes Everest, a flower blooms to fullness—wherever you sense magnificence, radiance, glory; wherever you feel something extraordinary has happened, something has reached its climax, its height—

अमेरिका के बहुत बड़े मनोवैज्ञानिक इरिक फ्रोम ने एक शब्द ईजाद किया है, और प्रचलित हो गया है और कीमती शब्द है। इरिक फ्रोम ने कहा है कि जहां भी पीक एक्सपीरिएंस, कोई शिखर अनुभव हो, वहीं व्यक्तित्व उस रहस्यमय के करीब पहुंचता है। पीक एक्सपीरिएंस! कोई भी अनुभव जहां शिखर पर हो, जहां से आपको लगे कि इसके पार जाना कहां संभव है, जहां आपको लगे कि इसके पार नहीं जाया जा सकता, वहीं आप समझना.।

Erich Fromm, a great American psychologist, coined a valuable term now in use: “peak experience.” Wherever a peak experience occurs, the person approaches the mysterious. Peak experience: an experience at the summit, where you feel there is nowhere beyond to go. There—understand.

एक घटना आपसे कहूं, तो खयाल में आए।

Let me tell you an incident.

अकबर को निरंतर लगता था कि तानसेन से पार जाना, संगीत में, असंभव है। था भी। ऐश्वर्य था वहां, जैसे तानसेन की अंगुलियों से ईश्वर बरसता हो। तानसेन से और आगे भी कोई जा सकता है, इसकी कल्पना भी तो मुश्किल है। यह इनकंसीवेबल है। इसकी धारणा नहीं बनती।

अकबर ने एक दिन तानसेन को आधी रात विदा करते वक्त सीढ़ियों पर कहा कि तानसेन, बहुत बार मन में ऐसा होता है, तुझसे पार जाना असंभव है, कल्पना भी नहीं कर पाता हूं। कभी सपने में भी मैं सुनता हूं संगीत, तो भी तुझसे फीका होता है। सपने में भी तुझसे ऊपर नहीं जा पाता। आज अचानक तुझे सुनते-सुनते एक अजीब-सा खयाल मेरे मन में आया कि तेरा भी तो कोई गुरु होगा। तूने शायद किसी से सीखा हो। अगर तूने सीखा है, तो एक बार तेरे गुरु के दर्शन की इच्छा मन में पैदा हो गई है। कौन जाने, तेरा गुरु तुझसे आगे जाता हो!

Akbar felt continually that it was impossible to go beyond Tansen in music; and indeed it was. There was such grandeur—as if God rained from Tansen’s fingertips. It was inconceivable to imagine anyone beyond him. One midnight, as Tansen took leave, Akbar said on the palace steps, “Many times it occurs to me: it is impossible to go beyond you. Even in my dreams, music is pale beside yours. But tonight a strange thought came: you too must have a master. You must have learned from someone. If you learned, I long to see your master. Who knows—perhaps he goes beyond you.”

तानसेन ने कहा, बड़ी मुश्किल बात है। गुरु मेरे हैं। पर बड़ी मुश्किल बात है। अकबर ने कहा, क्या मुश्किल है? कुछ भी खर्च करना पड़े, हम अपने खजाने लुटाने को तैयार हैं, लेकिन तेरे गुरु को सुनना होगा। तानसेन ने कहा, यही मुश्किल है, कि मेरे गुरु को दरबार में नहीं लाया जा सकता। कोई कीमत नहीं है जिससे दरबार में लाया जा सके। ऐसा नहीं है कि वे कोई जिद्दी हैं या अहंकारी हैं। झोपड़े में भी चले जाते हैं, यहां भी आ जाएंगे। तो अकबर ने कहा, फिर क्या कठिनाई है? तानसेन ने कहा, कठिनाई यह है कि चेष्टा से, प्रयत्न से, वे कभी वाद्य नहीं छूते हैं। जब उनके प्राण ही आंदोलित होते हैं, तभी छूते हैं। कभी! कुछ कहा नहीं जा सकता। सहज स्फुरणा जब उन्हें होती है तभी। कोई फरमाइश नहीं हो सकती है। कहा नहीं जा सकता कि आप बजाइए, कि आप गाइए।

Tansen said, “That is very difficult. I do have a guru, but…” Akbar said, “What is difficult? I will empty my treasury to hear him.” Tansen replied, “That is just it: my master cannot be brought to court—no price will fetch him. Not that he is stubborn or proud; he goes even to a poor hut; he could come here. The difficulty is, he never plays from effort or request—only when his very being is moved. Sometimes—who can say when?—by spontaneous inner surge alone. No request can be made.”

अकबर ने कहा, फिर क्या रास्ता है? तो उसने कहा, मैं पता लगाऊंगा। क्योंकि कभी-कभी वे सुबह ब्रह्ममुहूर्त में प्रभु की स्तुति करते हैं; कभी। तो हम झोपड़े के पीछे छिप जाएं उनके। क्योंकि वे तो एक फकीर हैं। उनका नाम था हरिदास, वे एक फकीर थे। जमुना के किनारे रहते हैं झोपड़े में। हम पीछे छिप जाएं आधी रात चलकर। पता नहीं, चार बजे, तीन बजे, पांच बजे, कब वे बजाएं, तो हम सुन लें।

“What is the way then?” asked Akbar. “I will find out,” said Tansen. “At times, in the Brahma-muhurta before dawn, he sings in praise of the Lord; sometimes. We can hide behind his hut. He is a fakir—Haridas by name—living in a hut on the Yamuna’s bank. We can go at midnight and wait. Who knows—at three, or four, or five—if he sings, we shall hear.”

संभवतः कभी दुनिया के इतिहास में कोई सम्राट किसी फकीर को ऐसा चोरी से सुनने नहीं गया। अकबर गया। रात दो बजे से वे झोपड़ी के बाहर छिपकर अंधेरे में बैठे रहे। एक-एक क्षण मुश्किल था। कोई चार बजे हरिदास ने अपनी वीणा बजानी शुरू की। अकबर के आंसू ठहरते ही नहीं हैं। वीणा बंद हो गई और अकबर को फिर भी सुनाई पड़ती रही!

फिर तानसेन ने हिलाया कि बहुत समय हो गया, वीणा तो बंद हो चुकी। अब हम चलें भी। और अब जल्दी ही सूरज निकलने के करीब है। लेकिन अकबर उठकर ऐसा ही चलने लगा, जैसे अभी भी खोया हो किसी और ही लोक में। रास्तेभर वह तानसेन से नहीं बोला। सीढ़ियां चढ़ते अपने महल के उसने तानसेन से कहा कि यह तो बड़ी मुश्किल हो गई। मैं तो सोचता था, तेरा कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन अब मैं सोचता हूं, तेरे गुरु से तेरा क्या मुकाबला! तू कुछ भी नहीं है। क्यों इतना अंतर है लेकिन? इतना फर्क क्यों है?

Perhaps never in history has an emperor gone thus, secretly, to hear a fakir. Akbar went. They sat shivering outside the hut from two in the morning. Each moment was long. Around four, Haridas began to play his veena. Akbar’s tears would not stop. The veena fell silent; still Akbar kept hearing. Tansen nudged him: “Long since he stopped; we must go—dawn is near.” Akbar walked as if lost in another world. On the palace steps he said, “Now I see. I thought there was no match for you. But beside your master—you are nothing. Why such a difference?”

तो तानसेन ने कहा, फर्क बहुत साफ है। सीधा उसका गणित है। मैं कुछ पाने के लिए बजाता हूं। और उन्होंने कुछ पा लिया है, इसलिए बजाते हैं। मैं कुछ पाने के लिए बजाता हूं। मेरा बजाना एक व्यवसाय है। मेरी नजर तो उस पुरस्कार पर होती है, जो बजाने के बाद मुझे मिलेगा। मेरा धंधा है। उनके लिए संगीत आत्मा है। कुछ पाने को नहीं बजाते। कुछ पाने को उन्हें है भी नहीं। लेकिन जो पा लिया है भीतर, कभी-कभी वही ओवरफ्लो, कभी वही ऊपर से बहने लगता है और संगीत बन जाता है। कभी-कभी वही जो भीतर अतिरेक से हो जाता है, वही उनका संगीत बन जाता है।

Tansen answered, “The difference is clear—simple arithmetic. I play to attain something. He plays because he has attained. My playing is a profession; my eye is on the reward. For him, music is soul. He plays for nothing; there is nothing he needs. What he has found within sometimes overflows—and becomes music.”

अकबर ने तानसेन से कहा कि पहली दफा मैंने संगीत में ऐश्वर्य देखा है, दि पीक, शिखर देखा है।

Akbar said, “For the first time I have seen majesty in music—the peak.”

कृष्ण कहते हैं, जहां-जहां ऐश्वर्य है, जहां-जहां अभिव्यक्ति अपनी आखिरी चोटी को छू लेती है, वहीं-वहीं मैं हूं, वहीं-वहीं मेरा ही अंश प्रकट होता है।

Krishna says: wherever there is majesty—wherever an expression touches its last crest—there I am; there my own spark is revealed.

इसे ठीक से समझ लेना। इसका अर्थ यह हुआ, जैसे सूरज किसी से कहे.। क्योंकि सूरज को सीधा देखना बहुत मुश्किल है। दस करोड़ मील दूर है सूरज, फिर भी हम आंख गड़ाकर देख नहीं सकते, आंखें मुश्किल में पड़ जाती हैं। अगर सूरज के सामने ही खड़े हों, तो आंखें अंधी हो जाएंगी। यह बड़े मजे की बात है। सूरज के बिना सारी पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है। सूरज के बिना हम सब अंधे हो जाते हैं। और सूरज को सामने से देखें, तो भी हम अंधे हो जाएंगे। सूरज को सीधा नहीं देखा जा सकता।

लेकिन कोई आदमी सूरज के सामने खड़ा हो, सूरज को तो देख नहीं सकता सीधा, आंखें बंद हो जाएंगी। करीब-करीब अर्जुन वैसे ही कृष्ण के सामने खड़ा है। वह भी नहीं देख पा रहा है। वह भी नहीं देख पा रहा है कि कौन सामने है, किससे वह पूछ रहा है, किससे वह समझ रहा है। वह भी नहीं देख पा रहा है, वह भी नहीं समझ पा रहा है। ठीक है, मित्र है, बुद्धिमान है, आदर योग्य है, और कभी-कभी किसी क्षण में रहस्यपूर्ण है। कुछ जानता है। सीखा जा सकता है उससे। लेकिन अभी वह सूर्य नहीं दिखाई पड़ रहा है जो कृष्ण हैं। वे आंखें बंद हैं।

Understand this well. It is as if the sun were to say—because it is hard to look at the sun directly; ten crore miles away, and still we cannot stare—it blinds us; face the sun and you go blind. Without the sun the earth is darkness; without the sun we are blind—and yet looked at directly, we go blind. The sun cannot be seen as such.

वह पूछता है कि मैं कहां-कहां आपको देखूं? जो सामने खड़ा है, वहां न देखकर वह पूछता है, कहां-कहां आपको देखूं? जैसे कोई सूरज से पूछे, तो सूरज कहे, जहां-जहां कोई दीया तुझे दिखाई पड़े, जो अंधेरे को तोड़ता हो, तो जानना कि वहां-वहां मैं हूं। तो जहां-जहां भी कोई दीया चमके और भभककर प्रकाश कर दे, वहां-वहां समझना, मेरी ही ज्योति है, मेरा ही तेज है।

Suppose one stands facing the sun and asks, “Where shall I see you?” The sun would say, “Wherever you see a lamp breaking the dark, know that I am there.” Wherever a lamp flares and spreads light—know my radiance is present.

यह जो कृष्ण कहते हैं, जहां-जहां ऐश्वर्य तुझे दिखाई पड़े.। अगर ईश्वर नहीं दिखाई पड़ता, तो बेहतर है कि तू ऐश्वर्य को देख। अगर सूरज नहीं दिखाई पड़ता, तो बेहतर है कि तू प्रकाश को देख। जहां-जहां तुझे चमकदार प्रकाश दिखाई पड़े, समझना कि मेरा ही अंश, मेरा ही तेज प्रकट हो रहा है।

This is Krishna’s meaning: wherever you see majesty—if you cannot see God, better look for majesty; if you cannot see the sun, look at the light. Wherever you see luminous radiance, know that a spark of my light manifests there.

सूरज का तेज तो हम देख सकते हैं दीयों में, वह बड़ी कठिन बात नहीं है। छोटे-से आपके घर में भी दीए की जो ज्योति जलती है, वह सूरज का ही हिस्सा है। वह सूरज का ही हिस्सा है।

एकदम से समझना कठिन होगा। अगर आप मिट्टी का तेल जला रहे हैं, तो आपको पता नहीं होगा कि मिट्टी का तेल निर्मित इसीलिए हुआ है कि लाखों-लाखों साल में पृथ्वी के द्रव्यों ने सूरज की किरणों को पीया है। और वे ही किरणें आपको वापस आपके मिट्टी के तेल से आपके दीए में वापस उपलब्ध हो जाती हैं। जब आप एक लकड़ी को रगड़कर जलाते हैं--जैसा कि पुराने जमाने में रिवाज था--दो लकड़ियों को रगड़कर या दो चकमक पत्थरों को रगड़कर आप जब किरण पैदा करते हैं, तो आपको खयाल न होगा, अरबों-अरबों वर्षों में पत्थर सूरज को पी गए हैं। वही पुनः प्रज्वलित हो जाता है।

You can see the sun’s light in lamps; that is not difficult. Even in the small lamp at home, the flame is a portion of the sun’s energy. If you are burning kerosene, you may not know that kerosene exists because for millions of years the earth’s substances drank the sun’s rays; those rays return to you through your lamp. If you kindle fire by rubbing wood, or strike flint, it may not occur to you that over eons stone and wood drank the sun; that same light re-ignites.

लकड़ी के भीतर भी सूरज छिपा है और आपके भीतर भी। जहां भी ज्योति है, वहां सूरज की किरण है। वह कब पी ली गई होगी, यह दूसरी बात है। कब छिप गई होगी, यह दूसरी बात है। लेकिन वह सूरज की किरण है। सूरज प्रतिपल अपनी रोशनी दे रहा है। वह हजारों-हजारों जगह इकट्ठी हो रही है, संगृहीत हो रही है। वही रोशनी आप पुनः पा लेते हैं।

The sun is hidden in wood—and in you. Wherever there is light, there is a sun-ray. When it was absorbed is another matter. The sun keeps giving light—collected in a thousand places. That stored light you reclaim.

लेकिन सूरज को सीधे देखना मुश्किल है। दीए को आप मजे से सीधा देख सकते हैं। दीया बहुत अंश में सूरज है, लेकिन तेज उसका ही है।

But the sun cannot be looked at directly; the lamp can. The lamp is, in small part, the sun; the radiance is his.

तो कृष्ण कहते हैं, जहां-जहां ऐश्वर्य, जहां-जहां विभूति, जहां-जहां कांति, जहां-जहां श

क्ति दिखाई पड़े, वहां-वहां मेरे ही तेज के अंश से उत्पन्न है, ऐसा तू जानना।

Hence Krishna says: wherever you see majesty, wherever glory, wherever radiance, wherever power—know it is born of a portion of my light.

जो शब्द चुने हैं, एक तो है ऐश्वर्य, विभूति, कांति, शक्ति, वे सब संयुक्त हैं। शक्ति का अर्थ है, ऊर्जा, एनर्जी। एक छोटे-से बच्चे में शक्ति दिखाई पड़ती है। एक बूढ़े में शक्ति क्षीण हो गई होती है, उस अर्थों में जैसी बच्चे में दिखाई पड़ती है।

The chosen words—splendor (aishvarya), glory (vibhuti), radiance (kanti), power (shakti)—are interwoven. Shakti means energy. In a small child, power is visible. In an old man, that kind of force has waned.

इसलिए जो शक्ति की खोज कर रहे हों, बेहतर है कि बच्चे में खोजें, बूढ़े में खोजने न जाएं। वहां शक्ति तो क्षीण होने लगी है। जो शक्ति की खोज कर रहे हों, बेहतर है कि सुबह के सूरज में खोजें, सांझ के सूरज में खोजने न जाएं, क्योंकि वहां तो ढलने लगा सब। शक्ति तो जितनी नई हो, उतनी तीव्र और गहन होती है। जो शक्ति को खोजने चलेंगे, उनके लिए बच्चे ईश्वरीय हो जाएंगे; वहां शक्ति अभी नई है, अभी फव्वारे की तरह फूटती हुई है। अभी उबलता हुआ है वेग, अभी सागर की तरफ दौड़ेगी यह गंगा। अभी यह गंगोत्री है, छोटी है, लेकिन विराट ऊर्जा से भरी है।

So if you are seeking power, look into the child, not the old; there power is thinning. Seek it in the morning sun, not at dusk, where it is setting. The newer the force, the more intense. For those who seek power, children become divine; there the energy is fresh, a fountain bursting forth, the Ganga just at Gangotri: small yet filled with tremendous force.

यह बड़े मजे की बात है। गंगोत्री में जितनी शक्ति है, उतनी जब गंगा सागर में गिरती है, तब नहीं होती है। बड़ी तो हो जाती है गंगा बहुत, लेकिन बूढ़ी भी हो जाती है। विशाल तो हो जाती है, लेकिन शक्ति का विशालता से कोई संबंध नहीं है। शक्ति तो, सच है कि जितना छोटा अणु हो, उतनी गहन होती है।

Curiously, there is more force at Gangotri than where the Ganga meets the sea. She becomes vast—but also old. Magnitude and power are not the same. In fact, the smaller the particle, the more intense the energy.

इसलिए आज विज्ञान अणु में सर्वाधिक शक्ति को उपलब्ध कर पाया है। परमाणु में, क्षुद्र परमाणु में, अति क्षुद्र परमाणु में, उसमें जाकर शक्ति का स्रोत मिला है।

That is why science today taps the greatest energy in the atom—the minute, the subtlest particle. There lies the source.

छोटे-से बच्चे में भी, पहले दिन के बच्चे में जो शक्ति है, फिर वह रोज कम होती चली जाएगी। शक्ति को देखना हो, तो नए में खोजना। इसलिए जो भी समाज नए होते हैं, वे बच्चों का आदर करते हैं। जो समाज शक्तिशाली होते हैं, वे बच्चों का आदर करते हैं, सम्मान करते हैं।

Even in a newborn there is a power that daily diminishes. If you want to see power, look in the new. Hence powerful cultures honor their children.

लेकिन अगर ऐश्वर्य खोजना हो, तो बूढ़े में खोजना, वृद्ध में खोजना। क्योंकि ऐश्वर्य अनुभव का निखार है, वह बच्चे में कभी नहीं होता। उसमें शक्ति होती है अदम्य। लेकिन अगर ऐश्वर्य खोजना हो, तो वह वृद्ध में खोजना।

But if you wish to find majesty—seek it in the elder. A child has indomitable energy, but not majesty. Majesty is the refinement of experience; it comes with age.

रवींद्रनाथ ने कहा है कि जब सच में ही कोई आदमी वृद्ध होता है--सच में! हम सब भी बूढ़े होते हैं, लेकिन हमारा बूढ़ा होना वृद्ध होना नहीं है; सिर्फ क्षीण होना है, दीन होना है, दरिद्र होना है। हमारा वार्धक्य एक उपलब्धि नहीं है, सिर्फ एक लंबी गंवाई है, कमाई नहीं है। लंबा हमने गंवाया है। खोया है, खोया है। क्षीण हो गए। जर्जर हो गए। सब चुक गया।

रवींद्रनाथ ने कहा है, जब सच ही कोई बूढ़ा होता है, तो उसके शुभ्र बाल वैसे ही हिमाच्छादित हो जाते हैं, जैसे हिमालय के पर्वत। उसके शुभ्र बालों में वैसी ही शीतलता और वैसा ही ऐश्वर्य आ जाता है, जैसे कभी जब गौरीशंकर पर बर्फ जमी होती है।

Tagore said: when one truly grows old—truly! We all grow old, but our old age is not maturity; only depletion, poverty. Our aging is not an achievement—merely a long loss. We have squandered. Tagore says, when one truly becomes old, his white hair becomes like the snow-capped Himalaya—cool and majestic, as when ice crowns Everest.

अगर कोई व्यक्ति ठीक से जीया है, तो वार्धक्य उसका ऐश्वर्य को उपलब्ध हो जाता है। एक कांति, एक दीप्ति जो बूढ़े में ही होती है, बच्चे में नहीं हो सकती। बच्चे में एक अदम्य वेग होता है, शक्ति होती है, जो कुछ बन सकती है, नष्ट भी हो सकती है। अगर बूढ़ा उसे कुछ बनाने में समर्थ हो जाए, और वह जो शक्ति बच्चे में दिखाई पड़ी थी, अगर ठीक-ठीक यात्रा करे, तो ऐश्वर्य बन जाती है अंत में। अनुभव से यात्रा करके शक्ति ऐश्वर्य बनती है।

If one has lived rightly, old age attains majesty. A radiance—available only in elders—cannot be in a child. The child has drive, power—usable or destructible. If the elder can shape it, that very power matures into majesty. Traversing experience, power becomes splendor.

इसलिए जो समाज बूढ़े होते हैं, उनमें ऐश्वर्य देखा जा सकता है। जैसे अगर शक्ति देखनी हो, तो पश्चिम में देखनी चाहिए। और अगर ऐश्वर्य देखना हो, वह आभा देखनी हो जो वार्धक्य को उपलब्ध होती है, तो पूरब में देखनी चाहिए। इसलिए जो समाज पुराने होते हैं, वे बूढ़े को आदर देते हैं, बच्चे को नहीं। उनका आदर ऐश्वर्य के लिए है, चरम के लिए है, आखिरी के लिए है; अंतिम जो शिखर होगा, उसके लिए है।

So in youthful cultures you will find power; in ancient cultures, majesty. If you want to see raw power, look to the West. If you want to see the soft aura of mature age, look to the East. Older societies honor the elder rather than the child, honoring the ultimate crest, the last flowering.

शक्तिशाली समाज बच्चों और जवानों पर निर्भर करेगा। ऐश्वर्यशाली समाज वृद्ध पर, वार्धक्य पर निर्भर करेगा। इसलिए हमने तो अपने मुल्क में बूढ़े हो जाने को ही काफी आदर की बात समझा है। जरूरी नहीं है कि बूढ़ा आदर के योग्य हो। लेकिन फिर भी हमने ऐसे वृद्ध देखे हैं कि उनके कारण सभी बूढ़े आदृत हो गए। और वृद्ध ही पा सकते हैं उस अंतिम बात को, उस सौम्यता को।

Power-based societies rely on the young. Majesty-based societies rely on the old. In our land we have regarded old age as worthy of respect—not that every old person is worthy, but because some elders have attained such depth that all elders gained honor through them. Only the elder can grasp the ultimate gentleness.

एक तो भभक है आग की, और एक सिर्फ आभा है। ऐसा समझें कि जब सांझ सूरज डूब जाता है और रात नहीं आई होती है, तब जो प्रकाश फैल जाता है; या सुबह जब सूरज नहीं निकला होता, रात जा चुकी होती है, तब जो प्रकाश, जो आलोक फैल जाता है, वह आभा है, वह ऐश्वर्य है। शक्ति जला देती है, ऐश्वर्य केवल आलोकित करता है। शक्ति आग है; ऐश्वर्य केवल प्रकाश है और शीतल है। ऐश्वर्य में कोई दंभ और दर्प नहीं है, शक्ति में होगा।

Fire has a blaze—and it has an aura. When the sun has set and night has not yet come, a soft light spreads; or at dawn, before the sun appears, a glow spreads—that is aura, majesty. Power burns; majesty illumines. Power is fire; majesty is light, cool. Majesty has no pride; power may.

शक्ति से प्रारंभ होता है जीवन का, ऐश्वर्य पर उपलब्धि होती है। कांति से यात्रा है। अगर शक्ति कांति से गुजरे, तो ही ऐश्वर्य को उपलब्ध होती है। अगर कोई व्यक्ति अपनी जीवन-ऊर्जा का उपयोग क्षुद्र को खरीदने में करता रहे, तो कांतिहीन हो जाता है।

Life begins with power; it culminates in majesty. The journey is by radiance. If power passes through radiance, it reaches majesty. If a person spends life-energy on the petty, radiance is lost.

हम कई बार हीरे-जवाहरातों को देकर रोटी के टुकड़े खरीद लाते हैं। कई बार कहना ठीक नहीं, अधिक बार, ज्यादातर जीवन में जो श्रेष्ठतम है, उसे गंवाकर हम क्षुद्र को खरीद लेते हैं। पूरा जीवन हमारा इसी नासमझी में बीतता है। बस, काफी धंधा किया, काफी लेन-देन किया, इसका भर सुख होता है।

Often we trade diamonds for crusts of bread. More often than not, we lose what is finest to purchase the trivial. Life becomes business—transactions—and we call that happiness.

कांति का अर्थ है, जो व्यक्ति अपनी जीवन-ऊर्जा को निरंतर श्रेष्ठ के लिए समर्पित कर रहा है। उस व्यक्ति को कांति उपलब्ध होती है, जो जितनी शक्ति देता है, उससे ज्यादा पाता है। जो हमेशा लाभ में है, एक आंतरिक लाभ में। अगर एक इंचभर अपनी शक्ति खोता है, तो इसीलिए कि कोई विराट का द्वार खुल रहा है, अन्यथा नहीं खोता।

Radiance means: the person dedicates energy continuously to the higher. Radiance comes to one who receives more than he expends—always inwardly in profit. If he loses an inch of energy, it is because a vast gate is opening—otherwise he does not lose.

इसे हम ऐसा समझें, जैसा मैंने पीछे आपको कहा। काम ऊर्जा है, सेक्स एनर्जी है। आप उसे केवल शरीर के तथाकथित सुख में गंवा सकते हैं जीवनभर, सारी कांति खो जाएगी। आपके चारों तरफ जो एक मंडल चाहिए व्यक्तित्व का, वह सिकुड़ जाएगा।

Understand it thus: sex is energy. You can squander it in bodily pleasure, and you will lose radiance—your personal aura shrinks.

कभी आपने खयाल किया है, काम-ऊर्जा के क्षीण होते ही आपको एक सिकुड़ाव का अनुभव होता है। कोई चीज सिकुड़ गई भीतर, आप दीन हुए। आपने कुछ खोया, पाया कुछ भी नहीं।

Have you noticed? When sexual energy is depleted, an inner contraction is felt—you become poor, something lost, nothing gained.

ठीक इससे विपरीत स्थिति उस व्यक्ति को उपलब्ध होनी शुरू होती है, जिसकी काम-ऊर्जा ऊर्ध्वगामी होती है और प्रभु के चरणों में समर्पित होने लगती है; और जिसकी काम-ऊर्जा व्यक्तियों और दूसरे व्यक्तियों की तरफ प्रवाहित नहीं होती, वरन अपनी अंतरात्मा की तरफ प्रवाहित होने लगती है। हर इंच पर उसे लगता है, जीवन विराट हुआ, और बड़ा हुआ।

The opposite occurs when sexual energy moves upward toward the Divine and is not poured into others, but turns inward toward one’s own core. At every step life feels vast, expanding.

ब्रह्मचर्य शब्द हम सब सुनते हैं, बात करते हैं, लेकिन आपको खयाल न होगा कि इसका अर्थ क्या होता है! इसका अर्थ होता है, ब्रह्म जैसी चर्या। और ब्रह्म का आपको अर्थ पता है? ब्रह्म का अर्थ होता है, विस्तार। ब्रह्म का अर्थ है, जो विस्तीर्ण है, जो फैलता ही चला गया है, जिसका ओर-छोर नहीं है।

तो जिस दिन आपकी चर्या उस विस्तार की तरफ बढ़ने लगती है, और आपके भीतर कुछ फैलता चला जाता है और फैलता ही चला जाता है, सब सीमाएं छूट जाती हैं और आपके भीतर कोई फैलता ही चला जाता है, जिस दिन आपके भीतर चांद-सूरज घूमने लगते हैं, जिस दिन आपको लगता है कि आप फैल गए सारे आकाश में और आकाश से एक हो गए, उस दिन ब्रह्मचर्य उपलब्ध होता है।

We often hear the word brahmacharya—celibacy—but rarely its meaning. It means “conduct like Brahman.” Brahman means the vast, the ever-expanding, without shore. The day your conduct moves toward expansion—something within keeps spreading, boundaries drop, sun and moon revolve within, you feel one with the sky—that day brahmacharya is attained.

लेकिन यह होगा, जब हमारी ऊर्जा, हमारी शक्ति निरंतर श्रेष्ठ के प्रति समर्पित हो रही हो। अपने से नीचे का कुछ खोजना, कांति को खोना है। अपने से ऊपर के लिए शक्ति को नियोजित करना, कांति को उपलब्ध होना है। कांति सिर्फ एक खबर है, आपके चेहरे से, आपकी आंखों से, आपके हाथों से, आपके व्यक्तित्व से, एक खबर है कि भीतर ऊर्जा ने कुछ ऊर्ध्वगमन शुरू किया है।

This happens when our energy is ceaselessly consecrated to the higher. Seeking what is below you loses radiance; directing energy upward gains radiance. Radiance is the message flowing from your face, eyes, hands, your very presence—that energy has begun to rise.

बड़ी मुश्किल की बात है। इस कांति की तरफ खयाल ही नहीं है। इसलिए जवान आदमी.। मैंने कहा, बच्चा होता है शक्तिशाली, बूढ़ा होता है ऐश्वर्ययुक्त, जवान हो सकता है कांतियुक्त। बच्चा शक्तिशाली होता है, यह नैसर्गिक है। जवान कांतियुक्त हो, यह चुनाव है। और जवान अगर कांतियुक्त न हो सके, तो बुढ़ापा एक दीनता होगी, एक दरिद्रता होगी, एक बोझ।

This radiance is little valued. Thus: the child is powerful, the elder majestic; the youth can be radiant. Power in childhood is natural. Radiance in youth is a choice. If youth fails to become radiant, old age will be poverty, burden.

हम इस मुल्क में पच्चीस वर्ष तक युवकों को आश्रमों में रखकर कांति की कला सिखाते थे। इसके पहले कि शक्ति क्षीण होनी शुरू हो जाए, उसको रूपांतरण देना जरूरी है। इसके पहले कि शक्ति नीचे से बहनी शुरू हो जाए, उसके पहले उसे ऊपर के मार्ग पर चला देना जरूरी है। क्योंकि एक बार शक्ति नीचे की तरफ बहने लगे, तो हर चीज हैबिट फार्मिंग है, हर चीज की आदत बन जाती है। फिर रिपिटीटिव, फिर पुनरुक्ति होने लगती है।

In this land we kept youths in ashrams till twenty-five, teaching the art of radiance—before power declines, it must be transformed; before it starts flowing downward, it must be directed upward. Once it start flowing down, habit forms; repetition sets in.

और जीवन एक ऐसी बाल्टी की तरह हो जाता है, जिसे हम पानी में डालते हैं भरने के लिए, लेकिन उसमें इतने छेद होते हैं कि शोरगुल बहुत होता है, पानी भरता भी मालूम पड़ता है, लेकिन आखिर में जब बाल्टी बुढ़ापे में हमारे हाथ आती है, तो उसमें कुछ भी नहीं होता, एक बूंद भी पानी की नहीं होती; सब बीच में गिर गया होता है। बुढ़ापे में जिस व्यक्ति की कुएं की बाल्टी भरी हुई आ जाए, समझना कि ऐश्वर्य उपलब्ध हुआ।

Life becomes like a bucket we lower into a well—so many holes that there’s much noise and the bucket seems to fill, but by old age, when we draw it up, it is empty—every drop lost along the way. If at old age the bucket comes up full, know that majesty has been attained.

लेकिन यह तभी संभव होगा, जब जवानी में छिद्र व्यक्तित्व में पैदा न हों, और जवानी में छिद्रों से बचा जा सके, जो कि अति कठिन है। क्योंकि शक्ति अगर ऊपर रूपांतरित न हो, तो शक्ति बोझ बन जाती है, उसको फेंकना जरूरी हो जाता है।

This is possible only if in youth the holes are not made—most difficult. For if power is not transmuted, it becomes a burden to throw off.

इसलिए पश्चिम में एक नया विचार लोगों को पकड़ा है और वह यह है कि सेक्स इज़ जस्ट ए रिलीज, ए रिलीफ। कामवासना, सिर्फ एक शक्ति भारी हो जाती है, तनाव हो जाता है, उससे छुटकारा है। पश्चिम में एक बहुत क्षुद्र खयाल काम-ऊर्जा के बाबत आया है। वे कहते हैं, काम-ऊर्जा छींक जैसी है। छींक ली, तो राहत मिलती है। छींक आ गई, तो राहत मिलती है। नहीं तो नाक में सनसनाहट और तकलीफ मालूम पड़ती है। सब काम-ऊर्जा भी इसी तरह की है। उसको फेंक दी बाहर, तो राहत मिलती है।

Hence in the West a new idea has taken hold: sex is just a release, a relief. Energy builds tension; release it. They say sexual energy is like a sneeze—sneeze and you feel better. If not, there is irritation. Throw it out and feel relief.

शक्ति भारी हो जाती है, अगर काम में न लाई जाए, फिर उसे फेंकना ही पड़ेगा। केवल वे ही लोग शक्ति को फेंकने से बच सकते हैं, जो उस कला को सीख लेते हैं, जिसमें शक्ति रोज काम में आती चली जाती है, बचती ही नहीं फेंकने के लिए।

If energy is not put to work, it becomes heavy; you have to throw it out. Only those can avoid this who learn the art by which energy is used daily and nothing remains to be thrown away.

डायोजनीज से किसी ने पूछा था कि तुमने विवाह क्यों न किया? तो डायोजनीज ने कहा, दो पत्नियां एक साथ रखना बहुत मुश्किल होगा। जिसने पूछा था, वह तो पूछ रहा था, विवाह क्यों न किया? वह बड़ा हैरान हुआ कि दो पत्नियां हैं तुम्हारी! डायोजनीज ने कहा, नहीं, जिस दिन से परमात्मा को खोजने में लग गए, उस दिन से सारी शक्ति तो उसी में लग गई, अब दूसरी पत्नी रखना बहुत मुश्किल होगा। ये दोनों बातें एक साथ करना जरा मुश्किल होगा।

Someone asked Diogenes why he never married. He said, “It is hard to keep two wives at once.” The questioner was startled—two wives? Diogenes said, “From the day I began seeking God, all my energy went there. Keeping another wife would be difficult. These two things together are hard.”

सारी शक्ति लग जाए एक तरफ, तो दूसरी तरफ प्रवाहित रहने को कुछ बचता नहीं। और तभी कांति उपलब्ध होती है, जब ऊपर की ओर शक्ति उठने लगे।

कांति का अर्थ है, ऊपर की ओर उठती हुई शक्ति। शरीर से भी झलकने लगती है। शरीर से भी उसकी सुगंध आने लगती है। शरीर भी एक अनूठे सौंदर्य से आच्छादित हो जाता है।

When energy flows entirely one way, nothing remains to flow elsewhere. Radiance arises when energy moves upward. Radiance means upward-moving force; its fragrance even touches the body; the body too is clothed in an uncommon beauty.

ऐश्वर्ययुक्त, कांतियुक्त, शक्तियुक्त जो भी है, वहीं मेरी विभूति है, वहीं मैं प्रकट हुआ हूं, वहीं तू मुझे देख लेना। और जहां भी यह घटित हो, समझना कि मेरे तेज के अंश से ही उत्पन्न हुआ है; मेरी ही ज्योति वहां प्रज्वलित हो रही है; मेरे ही अमृत की धार वहां बहती है; मेरे ही स्वरों का संगीत है वहां; मेरी ही सुवास है; मेरे ही हृदय की धड़कन वहां भी धड़कती है।

Wherever there is splendor, radiance, power—there my manifestation is; there I appear. And wherever this occurs, know it springs from a portion of my light; my flame burns there; my nectar flows there; my music resounds there; my fragrance lingers; my heart’s beat beats there too.

अथवा हे अर्जुन, इस बहुत जानने से तेरा प्रयोजन ही क्या है!

Or, Arjuna, what use is there in knowing so much?

अगर तू मुझे ऐश्वर्य में भी न देख सके, कांति में भी न देख सके, शक्ति में भी न देख सके, और इतने जो मैंने तुझे प्रतीक कहे, इनमें तुझे कोई खयाल न आए, तो फिर बहुत जानने से कोई प्रयोजन नहीं है। अब मैं तुझे कितना ही कहता रहूं, उससे कुछ हल न होगा। तू देखना शुरू कर।

If you cannot see me in majesty, or radiance, or power—if after all these hints nothing stirs—then this much knowing is useless. No matter how much more I say, nothing will be resolved. Begin to see.

पूछते हैं हम बिना फिक्र किए कि क्या प्रयोजन है। मैं रोज ऐसे लोगों के संपर्क में आता हूं, जो कुछ भी पूछते चले आते हैं। जिन्हें यह भी पता नहीं कि वे क्यों पूछ रहे हैं। शायद उन्हें पूछना भी खाज या खुजली जैसा है। खुजा लेते हैं, थोड़ी-सी राहत मिलती है। भला नाखून लग जाते हैं, लहू निकल आता है, तकलीफ होती है, लेकिन खुजा लेते हैं। खुजाते वक्त लगता है कि कुछ कर रहे हैं।

We ask without caring what use it has. I meet people every day who keep asking—and don’t even know why. Perhaps questioning has become an itch—scratch it and there is relief. The nails scratch, blood comes, pain comes—but while scratching, it feels like you are doing something.

आपका प्रश्न, आपकी जिज्ञासा अगर खुजली जैसी हो, तो बीमारी है। कुछ भी पूछते रहने का कोई अंत नहीं है। पूछते चले जाएं जन्मों-जन्मों तक! और जो भी उत्तर आपको मिलेंगे, उनसे केवल नए प्रश्न निर्मित होंगे, और कुछ भी न होगा।

If your question is an itch, it is a disease. There is no end to “just asking.” Ask for lifetimes—and the answers you receive only breed new questions.

कभी आपने खयाल किया, कि जो भी उत्तर आपको मिलते हैं, उनसे और दस प्रश्न खड़े हो जाते हैं। दर्शनशास्त्र पांच हजार साल में न मालूम कितने सवाल पूछा। एक भी सवाल हल नहीं हुआ। एक भी सवाल हल नहीं हुआ! अगर हम पांच हजार साल का फिलासफी का इतिहास देखें, तो एक भी सवाल हल नहीं हुआ। यह बड़े मजे की बात है। इतने उत्तर दिए गए और एक भी हल नहीं हुआ। बल्कि और दूसरी घटना घटी। जितने जवाब दिए गए, उनमें से और हजार-हजार प्रश्न खड़े हो गए।

Have you noticed? Every answer births ten more questions. In five thousand years philosophy has asked countless questions; not a single one resolved. This is the marvel. So many answers—and not one solution. Rather the opposite: each answer gave rise to a thousand new questions.

बर्ट्रेंड रसेल ने अपनी आत्म-कथा में लिखा है कि जब मैं बच्चा था और पहली दफा दर्शन की तरफ उत्सुक हुआ, तो मैं सोचता था कि जब मैं दर्शन में निष्णात हो जाऊंगा, तो मेरे भी कुछ सवाल हल हो गए होंगे, उनके जवाब मुझे मिल गए होंगे। मरने के पहले उसने अपने एक पत्र में लिखा है कि अब मैं बूढ़ा होकर यह कह सकता हूं कि मेरा एक भी सवाल हल नहीं हुआ। और दूसरी बात जो घट गई, जिसकी मुझे कल्पना ही नहीं थी, नए-नए सवाल और खड़े हो गए इस नब्बे साल की जिंदगी में।

Bertrand Russell wrote in his autobiography: as a child, when I first grew interested in philosophy, I thought that when I became proficient, some of my questions would be answered. Before dying he wrote: now old, I can say—not one of my questions has been answered; and something I never imagined has occurred—new questions have arisen in these ninety years.

बर्ट्रेंड रसेल ने पहले तो दर्शनशास्त्र की परिभाषा की थी, मनुष्य के आत्यंतिक प्रश्नों के जवाबों की खोज। और अंत में उसने व्याख्या की है, मनुष्य के आत्यंतिक प्रश्नों के संबंध में और प्रश्नों की खोज। और कुछ नहीं, प्रश्न के बाद प्रश्न! अगर आप पूछने के लिए पूछते चले जाते हैं, तो व्यर्थ है।

He first defined philosophy as the search for answers to ultimate human questions; later he defined it as the search for further questions about ultimate questions. Question after question. If you ask merely to ask, it is futile.

कृष्ण कहते हैं, अर्जुन, तेरा इतना सब पूछने का प्रयोजन ही क्या है, अगर तू इशारा न समझ पाए! तो फिर तू पूछता चला जा सकता है और मैं तुझे जवाब देता चला जा सकता हूं, उससे कुछ हल न होगा।

Krishna says: Arjuna, what is the use of so much questioning if you cannot understand the hint? Then you will go on asking and I will go on answering—and nothing will be solved.

आज जमीन पर जो इतना कनफ्यूजन, इतना विभ्रम है, वह इसलिए है कि इतने जवाब और इतने सवाल आपके मस्तिष्क में खड़े हो गए हैं कि आज तय करना ही मुश्किल है कि आपका भी कोई प्रश्न है? और प्रश्न आप पूछ रहे हैं, तो कुछ करने का इरादा है या यों ही पूछने चले आए हैं?

Today the earth is in such confusion because so many answers and questions crowd your mind that it is hard to tell whether you have any question of your own, and if you do, whether you intend to do something—or are you only curious?

एक आदमी मेरे पास अभी दो दिन पहले आए थे। वे पूछने लगे कि सच में ईश्वर है? तो मैंने उनसे पूछा, आपका क्या इरादा है? अगर है, तो आप क्या करिएगा? और अगर नहीं है, तो आप क्या करेंगे? उन्होंने कहा, करना क्या है! ऐसे ही पूछने चला आया हूं। हो, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है उन्हें। न हो, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। तो यह प्रश्न किसलिए है? तब यह खुजली के जैसा है। फिर वे मुझसे बोले, और मैं कोई आपसे ही पूछ रहा हूं, ऐसा नहीं है। न मालूम कितने महात्माओं से मैं पूछ चुका हूं।

A man came to me two days ago. He asked, “Is there truly a God?” I asked, “What is your intention? If there is, what will you do? If there is not, what will you do?” He said, “Do? Nothing. I just asked.” If there is, it will make no difference to him; if there is not, no difference either. Then why the question? He said, “And it’s not only you I ask—I’ve asked many saints.”

एक गांव में तो मैं गया, तो लोग प्रश्न लिखकर देते हैं, एक आदमी ने छपा हुआ प्रश्न मुझे दिया, तब तो मैं बहुत हैरान हुआ। छपा हुआ प्रश्न! मैं पहले ही दिन वहां बोला हूं और बोलकर मैं उठने के करीब हूं कि उसने छपा हुआ प्रश्न दिया कि आप इसका उत्तर दें।

मैंने कहा, तुम इतनी जल्दी छपा कैसे लाए? उन्होंने कहा, जल्दी का क्या सवाल है? यह तो मैंने तीस साल पहले छपाया था। और जो भी इस गांव में आता है, उसे मैं दे देता हूं कि इसका जवाब! मैंने उससे पूछा कि तुम्हें तीस साल में किसी ने जवाब नहीं दिए? उसने कहा, बहुत जवाब दिए, लेकिन किसी जवाब से तृप्ति नहीं होती। मैंने उसको कहा कि तुम तीस जन्म भी पूछते रहो, तो भी तृप्ति नहीं होगी। क्योंकि जवाब से कहीं तृप्तियां हुई हैं, जब तक कि तुम्हें अपना जवाब न मिल जाए। दूसरे का जवाब क्या तृप्ति देगा!

In one village people submit written questions. A man gave me a printed question. I was surprised. I had spoken there the first day; as I was about to leave, he handed me a printed question. I asked, “So quickly you had it printed?” He said, “What quickly? I had this printed thirty years ago. Whoever comes, I hand it to him.” I asked, “Haven’t you received any answers in thirty years?” He said, “Many—but none satisfy.” I said, “Ask for thirty lives—you will not be satisfied. No one is satisfied by someone else’s answer, until the answer becomes your own.”

मगर हमारी तो कठिनाई यह है कि अपना जवाब तो बहुत मुश्किल है, अपना सवाल भी नहीं होता; वह भी उधार होता है।

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, यह हमारा प्रश्न नहीं है। यह मेरे एक मित्र का प्रश्न है। वे आए हैं; मित्र का प्रश्न है! प्रश्न भी हमारे नहीं हैं। वे भी कोई हममें पैदा करवा देता है। फिर किसी के प्रश्न और किसी के जवाब हममें इकट्ठे होते चले जाते हैं। और हम एक कचराघर हो जाते हैं।

Our difficulty is deeper: not only are the answers borrowed, the questions are borrowed. People say, “This is not my question; it’s my friend’s question.” Even our questions are not ours—they are planted in us. Then we become junkyards of others’ questions and answers.

कृष्ण पूछते हैं, हे अर्जुन, इस बहुत जानने से फिर क्या प्रयोजन है! सिर्फ जानना ही है या तुझे उतरना भी है? तू कूदना भी चाहता है या सिर्फ सोचता ही रहेगा? तू कुछ करने को आतुर है या सिर्फ एक बौद्धिक कुतूहल है?

Krishna asks: Arjuna, what use is this much knowing? Do you intend to dive—or only think? Are you eager to act—or is it merely intellectual curiosity?

इस संपूर्ण जगत को अपनी योग-माया के एक अंश मात्र से धारण करके मैं स्थित हूं।

I uphold this whole world by only a fraction of my Yoga-Maya.

सारा जगत मेरा ही एक अंश मात्र है। यह बहुत कीमती वचन है। क्योंकि मैंने कहा, सारा जगत ईश्वर है। सारा जगत ईश्वर है, लेकिन सारा ईश्वर जगत नहीं है। सारा जगत ईश्वर है, लेकिन सारा ईश्वर जगत नहीं है। क्योंकि ईश्वर की अनंत संभावनाएं हैं, अनंत जगतों में प्रकट होने की। ईश्वर तो इस पूरे अस्तित्व की मूल संभावना है। उसमें से कभी कोई एक बीज अंकुरित होता है, तो एक जगत निर्मित हो जाता है। उसमें से कभी कोई दूसरा बीज निर्मित होता है, तो दूसरा जगत निर्मित हो जाता है। अनंत जगत हो सकेंगे, और हर जगत उसका एक अंश ही होगा।

This entire world is only a fragment of me. A priceless utterance. I said: the whole world is God. True—but the whole God is not the world. The whole world is God, but the whole God is not the world. God has infinite possibilities of expression across infinite worlds. God is the primal possibility of all existence. When one seed sprouts from that ground, a world is formed; when another sprouts, another world is formed. Infinite worlds are possible; each is only a part.

पूरा ईश्वर अगर जगत हो, तब ईश्वर भी सीमित हो गया। तब फिर दूसरा जगत नहीं हो सकता। अगर यही जगत सब कुछ हो ईश्वर का, तो फिर आगे कोई गति और कोई विकास नहीं है।

If the whole of God were the world, God would be limited; then no other world could be. If this world were all of God, there would be no further movement, no growth.

ईश्वर के अनंत होने का अर्थ है, यह जगत उसकी एक अभिव्यक्ति है। उसकी अनेक अभिव्यक्तियां हो सकती हैं। होती रही हैं। होती रहेंगी। इसलिए कहा, एक अंश में ही मेरी योग-माया का उपयोग है।

God’s infinity means: this world is one expression. Many could be; many have been; many will be. Hence: only a fraction of my Yoga-Maya is at play.

योग-माया शब्द का ठीक वही अर्थ होता है, जो अंग्रेजी में मैजिक का होता है, जादू का होता है। लेकिन जादू तो जादूगर करता है! पर आपने खयाल किया, जादूगर करता क्या है? वह कहता है कि यह रहा, यह आम का झाड़ होने लगा। और हाथ का इशारा करता है और एक आम का झाड़ उगना शुरू हो जाता है। छोटे-से झाड़ में आम के फल लगने शुरू हो जाते हैं। वह आम का एक फल तोड़कर आपको दे देता है। बड़ा चमत्कार है!

Yoga-Maya means exactly what “magic” means in English. But a magician—what does he do? He gestures, “Here grows a mango tree,” and a sapling appears, bears fruit, he plucks one and gives it to you. A marvel!

जादूगर कर क्या रहा है? जो नहीं है, वह आपको दिखाई पड़ने लगे, इस कला का नाम जादू है। मैजिक का अर्थ है, जो नहीं है, वह आपको दिखाई पड़े।

But what is he doing? Making what is not appear as if it is. Magic means: what is not seems to be.

ईश्वर की भारतीय जो धारणा है, वह यह है कि जगत भी है नहीं, केवल ईश्वर चाहता है, इसलिए दिखाई पड़ता है। यह है नहीं, केवल ईश्वर चाहता है, इसलिए दिखाई पड़ता है। इसका होना केवल उसकी धारणा है, उसका विचार है।

The Indian understanding says: the world too is not—in itself—but because God wills, it appears. It is not; God desires, therefore it appears. Its being is his idea.

अगर आपने कभी सम्मोहन का कोई प्रयोग देखा है, हिप्नोटिज्म का कोई प्रयोग देखा है, तो आपको खयाल में होगा। एक आदमी को बेहोश कर दिया जाए और फिर उससे कहा जाए कि तू अब पुरुष नहीं है, स्त्री हो गया। इस कोने से उस कोने तक स्टेज पर चल। तो उसकी चाल स्त्री जैसी हो जाएगी। वह स्त्री जैसा चलेगा।

उसे क्या हो गया है? एक खयाल! उसको सम्मोहित करने वाला एक खयाल उसके मन में डालता है कि तू स्त्री है। यह खयाल सक्रिय हो जाता है। वह स्त्री जैसा चलने लगता है।

If you’ve seen hypnosis: a man is put into trance and told, “You are not a man, you are a woman. Walk from this end of the stage to that.” His gait becomes feminine. What happened? An idea! The hypnotist implants an idea: you are a woman. The idea becomes active.

लेकिन यह बहुत कठिन बात नहीं है। जो सम्मोहित व्यक्ति है, गहरे सम्मोहन में गया है, उसके हाथ में आप एक फूल रख दें और कहें कि यह आग का अंगारा है, तो चीख मारकर वह फूल को फेंक देगा। लेकिन यह भी बड़ी बात नहीं है, क्योंकि यह भाव है। बड़ी बात तो यह है कि उसके हाथ पर फफोला भी आ जाएगा--फूल रखने से!

क्या हुआ? हमने अंगारा तो रखा नहीं, सिर्फ कहा था, अंगारा है! उसने मान लिया। बेहोशी में उसके हृदय में संदेह नहीं उठता। श्रद्धा पूरी होती है। तर्क सोया होता है। विचार यह नहीं कहता कि फूल दिखाई पड़ रहा है, अंगारा कैसे! यही मतलब है सम्मोहित होने का कि उसकी जो बुद्धि है, सोचने का ढंग है, तर्क है, संदेह है, वह सो गया है। उसका अचेतन मन काम कर रहा है, चेतन मन बंद हो गया है। उसका अनकांशस हिस्सा काम कर रहा है। उससे जो भी कहें, वह मान लेता है। वह पूर्ण श्रद्धा में है इस वक्त। आपने कहा अंगारा, तो अंगारा हो जाता है हाथ पर। और जब प्राण समझ लेते हैं, अंगारा है, तो हाथ में फफोला आ जाता है।

Deeper: put a flower in his hand and say, “It is a burning coal.” He screams and throws it away. Not only that—blisters will appear where the flower touched! We placed no coal—only said so. He accepted it. Doubt is asleep; reason is suspended; faith is total. The unconscious is at work; the conscious is off. Whatever is suggested, he believes. The life-force accepts: it is fire—and blisters arise.

सूफी फकीर इसी तरह जलती हुई आग पर नाचते हैं। उस नाचने में कुछ और नहीं है। सूफी फकीर प्रार्थनायुक्त होकर प्रभु से कह देता है कि अंगारे भी, हम तेरा नाम लेकर जाते हैं, तो फूल रहेंगे। यह इतने गहरे में कही गई बात होती है कि अंगारे फिर जला नहीं पाते, क्योंकि शरीर मानता ही नहीं कि वे अंगारे हैं।

Sufi fakirs dance on live coals. There is no trick there. Praying, they tell the Lord: “O Beloved, in your name these coals will be flowers.” The statement is made so deep that the coals cannot burn; the body refuses to accept that they are coals.

यह सब हिप्नोटिज्म भी व्यक्तिगत प्रयोग है योग-माया का। परमात्मा के लिए सारा का सारा विराट जो विस्तार है, यह वास्तविक सृजन नहीं है, यह केवल उसके विचार का फैलाव है।

Hypnosis is a small, personal experiment in Yoga-Maya. For the Divine, this vast expansion is not a material production but the spread of his thought.

बहुत बड़े वैज्ञानिक एडिंगटन ने लिखा है कि जब मैं नया-नया विज्ञान के जगत में प्रविष्ट हुआ था, तो मैं सोचता था कि जगत एक वस्तु की भांति है, जस्ट लाइक ए थिंग। अंतिम जीवन के दिनों में एडिंगटन ने कहा है, जब वह नोबल प्राइज पा चुका था और जगत विख्यात हो गया था, तो उसने कहा है कि अब जितना ही मैंने अनुभव किया है, दि यूनिवर्स लुक्स मोर लाइक ए थाट, दैन लाइक ए थिंग--एक विचार की भांति मालूम पड़ता है यह जगत, एक वस्तु की भांति नहीं।

Eddington, a great scientist, wrote: when I entered science, I felt the universe was like a thing. In later life, after a Nobel Prize and world renown, he said: the universe looks more like a thought than a thing.

लेकिन किसका विचार? एडिंगटन वैज्ञानिक आदमी है, वह यह नहीं कह सकता, ईश्वर का विचार। क्योंकि ईश्वर का उसे कोई पता नहीं है।

But whose thought? Being a scientist, he wouldn’t say “God’s”—he had no notion.

कृष्ण कहते हैं, यह सारा जगत मेरी योग-माया के एक अंश का विस्तार है, मेरे विचार का, मेरे खयाल का।

Krishna says: this entire universe is the expansion of a fraction of my Yoga-Maya—my thought, my idea.

यह सारा अस्तित्व एक स्वप्न है गहन, उस मूल ऊर्जा का एक स्वप्न। उस मूल ऊर्जा का एक भाव, और जगत निर्मित हो जाता है। उस मूल ऊर्जा का भाव क्षीण होता है, और जगत खो जाता है।

This existence is a deep dream of the primal energy—a feeling, and a world appears; the feeling ebbs, and the world disappears.

इसका यह मतलब नहीं है कि आप पत्थर पैर पर मारेंगे, तो खून नहीं निकलेगा। इसका यह मतलब नहीं है कि आप नहीं हैं। आप हैं। लेकिन आपके होने का जो घटक है, जो बुनियादी तत्व है, जिससे आप निर्मित हैं, वह वस्तु नहीं है, विचार है। आप विचार का एक जोड़ हैं, अनंत विचारों का एक जोड़ हैं। यह सारा जगत अनंत विचारों का एक जोड़ है।

This does not mean that if you drop a stone on your foot, blood won’t flow. Nor that you are not. You are. But the basic constituent of your being is not substance—it is thought. You are a confluence of infinite thoughts. The world is a confluence of infinite thoughts.

अगर हम भौतिकवादी और गैर-भौतिकवादी विचारों में भेद करना चाहें, तो वह यही होगा कि भौतिकवादी, मैटीरियलिस्ट कहता है कि जगत की जो बुनियादी इकाई है, वह पदार्थ है; और अध्यात्मवादी कहता है, जगत की जो मौलिक इकाई है, वह विचार है। जगत जिन ईंटों से बना है, वे ईंटें विचार की हैं। और अगर पदार्थ भी हमें दिखाई पड़ता है, तो वह विचार की सघनता है, डेंसिटी आफ थाट। और जिसे हम अपने भीतर विचार कहते हैं, उसमें और बाहर पड़े हुए पत्थर में जो फर्क है, वह गुण का नहीं है, मात्रा का है, डिग्रीज का है। अगर विचार ही गहन सघन हो जाए, तो पत्थर भी मौजूद हो सकता है, मैटीरइलाइज हो सकता है।

If we distinguish materialist and spiritualist views, it is this: the materialist says the fundamental unit of the universe is matter; the spiritualist says it is thought. The bricks of the universe are made of thought. If matter appears, it is the density of thought. The difference between what we call thought within and stone without is not of kind, but of degree. If thought condenses utterly, it materializes.

कृष्ण कहते हैं, यह मेरी योग-माया का एक अंश है और इस अंश पर ही मैं सारे जगत को धारण करके ठहरा हुआ हूं, इसलिए मेरे को ही तत्व से जान। तू और विस्तार में मत पड़। तू सीधा मुझको ही तत्व से जान। मैं ही आधारभूत हूं, या जो आधारभूत है, वही मैं हूं। विस्तार में तू खो सकता है।

Krishna says: this is a fraction of my Yoga-Maya, and upon it I sustain the world. Therefore know me in essence. Do not get lost in expansion. Know me, the foundational. In expansion you may lose yourself.

बहुत लोग डिटेल्स में खो जाते हैं। बहुत लोग इतने विस्तार में खो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं रहता है कि वे किसकी खोज के लिए निकले थे। कई बार जंगल में खो जाने की वजह से जिस वृक्ष की तलाश में हम निकले थे, उसकी स्मृति ही उठ जाती है।

Many get lost in details, forgetting what they set out to find. Deep in the forest, the memory of the tree we sought disappears.

इसलिए अंतिम वचन में कृष्ण ने याद दिलाया कि यह मैंने तुझसे थोड़े से विस्तार की बातें कही हैं, लेकिन इस विस्तार में खो जाने की जरूरत नहीं है। यह मैंने कहा ही इसलिए, ताकि सब तीर मेरी तरफ इशारा कर सकें। और तू मुझको ही सारी खोज का अंत जान, सारी खोज का केंद्र जान।

Thus finally Krishna reminds: I have told you a little expansion—do not get lost in it. I told it only so that all arrows point to me. Take me as the end and center of all seeking.

जो व्यक्ति भी ईश्वर की तरफ अपनी सारी खोज के तीरों को झुका देता है, जो अपनी सारी कामनाओं को, सारी इच्छाओं को, सारी प्रार्थनाओं को, सारी अभीप्साओं को, सारी आकांक्षाओं को एक ही ईश्वर की तरफ झुका देता है, उसे बहुत देर नहीं है कि वह पा ले।

Whoever bends all the arrows of desire, prayer, aspiration, longing toward one—God—does not take long to find.

हम अगर खोते हैं उसे, भूलते हैं उसे, विस्मरण करते हैं उसे, नहीं जान पाते उसे, तो उसका कारण केवल इतना ही है कि कभी हमने समग्रता से उसे चाहा ही नहीं, पुकारा ही नहीं। कभी समग्रता से हमने जाना ही नहीं कि वही एक पाने योग्य है। अगर हमने कभी उसे पाना भी चाहा है, तो वह हमारे हजारों पाने वाली चीजों में एक आइटम वह भी है। और वह भी आखिरी, वह भी आखिरी फेहरिस्त पर। जैसे कोई बाजार में सामान खरीदने निकला हो, तो निन्यानबे चीजें उसने सब लिख हों--नोन, तेल, लकड़ी--और आखिर में सौवां ईश्वर भी लिखा हो। ऐसे हम हैं। जब सब, तब आखिरी!

If we lose, forget, miss him, the only reason is: never once have we desired him with our whole being. If we have ever desired him, he is merely one item among thousands—and last on the list. Someone goes to market—ninety-nine items: salt, oil, wood—and hundredth: God. That is what we are like. After all else—last.

ईश्वर को जो अपनी जिंदगी की खोज में आखिरी रख रहा है, वह उसे पाने में आखिरी सिद्ध होगा। जो उसे प्रथम रखता है, वही उसे पाता है।

He who places God last will be last to attain. He who places him first finds him.

लेकिन हम क्षुद्र को ऊपर रखे रहते हैं। अगर अभी कोई आपको मिले और कहे कि एक कार दिए देते हैं या ईश्वर का दर्शन। क्या इरादा है? तो आप कहेंगे, ईश्वर का दर्शन तो कभी भी हो जाएगा, शाश्वत चीज है। कार पहले ले लें; इसका क्या भरोसा! क्षणिक का भरोसा भी नहीं है, इसको आज ले लें। ईश्वर को तो कल भी ले सकते हैं, अगले जन्म में भी ले सकते हैं। यह कोई जल्दी की बात नहीं है। आप पहले क्षुद्र को चुनेंगे।

But we put the petty first. If someone offers you a car or a vision of God—what will you choose? You say, the vision of God can come anytime—he is eternal. Let’s take the car now—who knows if it will be available tomorrow. God we can take later—next life perhaps. No hurry. You choose the petty.

कृष्ण कहते हैं, विस्तार में तू मत जा। मैं तेरे सामने खड़ा हूं। तू मुझको ही तत्व से जान, उसकी ही आकांक्षा कर।

Krishna says: do not go into expansion. I stand before you. Know me in essence; long for me alone.

अंतिम बात। कृष्ण ने बहुत-से प्रतीक कहे। वे सब प्रतीक इशारे हैं। कोई भी प्रतीक प्रतिमा नहीं है। कोई भी प्रतीक पूजा के लिए नहीं है। सभी प्रतीक केवल समझ के लिए सहारे हैं। जो प्रतीकों की पूजा में लग जाता है, वह भटक जाता है। प्रतीक पूजा के लिए नहीं होता; प्रतीक इशारे के लिए होता है।

One last thing. Krishna has spoken many symbols. They are pointers. No symbol is an idol. Symbols are not for worship; they are supports for understanding. Those who begin to worship symbols go astray. A symbol is a pointer, not a destination.

एक आदमी रास्ते से गुजर रहा है। और किनारे पर पत्थर लगा है, मील का पत्थर लगा है और उस पर तीर लगा है। वह मील का पत्थर बैठकर पूजा करने के लिए नहीं है, वह बैठने के लिए नहीं है। वह तीर यह कह रहा है कि यहां से आगे बढ़ो। अगर मंजिल तक पहुंचना है, तो पत्थरों पर मत रुकना। यह तीर कह रहा है, आगे चलो।

A man walks along the road. By the side stands a milestone with an arrow. It is not for you to sit and worship. The arrow says: move ahead. If you want to reach the goal, don’t stop at the stones. The arrow says, walk on.

ये जितने प्रतीक कृष्ण ने लिए हैं, यह उस महायात्रा के किनारे पर लगे हुए पत्थर हैं। इन पर रुकना नहीं है।

All the symbols Krishna has chosen are such milestones. Do not stop upon them.

बोकोजू एक मंदिर में ठहरा हुआ था। बौद्ध-मंदिर था जापान का, लकड़ी की मूर्तियां थीं बुद्ध की। रात बहुत उसे सर्दी लगी। उसने एक मूर्ति उठाकर जला ली और आंच ताप ली। मंदिर का पुजारी घबड़ा गया; नींद खुली। आग देखकर मंदिर में, घबड़ाया हुआ आया। और उसने कहा, यह क्या कर रहे हो? पागल हो तुम! तुम्हें मैंने ठहराकर कौन-सा पाप किया! तुम आदमी सीधे-सादे मालूम पड़ते थे। यह तुम भगवान बुद्ध को जला रहे हो?

Bokuju once stayed at a Buddhist temple in Japan, where the Buddha images were wooden. The night was bitterly cold. He took one statue, burned it, and warmed himself. The priest awoke, saw the fire, rushed in: “What are you doing? Are you mad? I gave you shelter, and you burn Lord Buddha!”

बोकोजू ने कहा, भगवान बुद्ध! बड़ी भूल हो गई। पास पड़ी एक छोटी-सी लकड़ी को उठाकर वह राख को कुरेदने लगा। उस पुरोहित ने पूछा, अब क्या कर रहे हो? उसने कहा, मैं भगवान की अस्थियां खोज रहा हूं। उस पुरोहित ने कहा, तू बिलकुल पागल आदमी है। लकड़ी की मूर्ति जलाकर और अस्थियां खोज रहा है!

तो बोकोजू खिलखिलाकर हंसा और उसने कहा कि तुम भी जानते तो हो कि लकड़ी की मूर्ति है। तो फिर रात अभी बहुत बाकी है और सर्द बहुत ज्यादा है। और भीतर जो बुद्ध हैं, उनको बहुत सर्दी लग रही है। तुम दो मूर्तियां और उठा लाओ, तो रात बड़े आनंद से गुजर जाए!

“Lord Buddha?” said Bokuju. “My mistake!” He took a stick and began poking in the ashes. “What are you doing now?” asked the priest. “Looking for the Buddha’s bones,” said Bokuju. The priest exclaimed, “You are crazy—burn a wooden statue and look for bones!” Bokuju laughed: “So you do know it’s only wood. The night is long and it is very cold; the living Buddha within is freezing. Bring two more statues, and the night will pass beautifully!”

उस पागल को रात ही निकालना पड़ा। सर्द बहुत थी रात और उसने कहा भी था कि भीतर बुद्ध हैं, फिर भी भीतर के बुद्ध की कौन फिक्र करता? मूर्ति जलाने का गहन अपराध तो हो ही गया था। उसे रात ही बाहर कर दिया उस मंदिर के। उसने बहुत कहा कि तुम क्या कर रहे हो? बुद्ध को बाहर किए दे रहे हो? लेकिन कौन उसकी सुनने को राजी था! दरवाजे बंद कर उसे बाहर फेंक दिया गया और रातभर सर्दी में बाहर ठिठुरता पड़ा रहा।

सुबह जब मंदिर के द्वार खुले, तो उन्होंने देखा कि वह बाहर जाकर सड़क के किनारे एक पत्थर पर दो फूल रखकर पूजा कर रहा है। तब तो उस पुजारी को फिर परेशानी हुई। उसने जाकर कहा कि तुम आदमी किस भांति के हो? रात भगवान की मूर्ति जला दी, और अब सड़क के किनारे पड़े हुए पत्थर की बैठकर पूजा कर रहे हो?

He was thrown out that night. Burning images was a grave sin, and no one cared for the living Buddha. At dawn, when the temple opened, they saw Bokuju outside at a roadside stone, offering two flowers in worship. The priest was aghast: “What kind of man are you? At night you burned Buddha, and now you worship a roadside stone?”

बोकोजू ने कहा, पूजा करनी हो, तो कोई भी प्रतीक काम दे जाता है। कोई भी प्रतीक काम दे जाता है! और पागल बनना हो, तो लोग प्रतीकों को प्रतिमाएं बना लेते हैं और भटक जाते हैं। सुबह के लिए मान लिया कि बुद्ध यहां हैं। बुद्ध की पूजा करनी है, इस पत्थर पर भी की जा सकती है। यह सिर्फ प्रतीक है, यह केवल एक डिवाइस है। लेकिन तेरी मूर्तियां बहुत वजनी हो गई हैं। तूने जिंदा बुद्ध को बाहर फेंक दिया और लकड़ी की मूर्तियों को तूने भारी समझा। और जब मैं अस्थियां खोजने लगा, तब तुझे भी पता चल गया कि अस्थियां वहां मिलेंगी नहीं, क्योंकि लकड़ी है। तेरी पूजा झूठी है। तू प्रतीक को प्रतिमा बना रहा है।

Bokuju said, “For worship, any symbol will do. And to be a fool, people make symbols into idols and go astray. For this morning, I accept that Buddha is here; worship can be done at this stone too. It is just a device. But your idols have become heavy; you threw a living Buddha out and clung to wooden Buddhas. When I searched for bones in the ashes, you yourself admitted there are none—because it is wood. Your worship is false: you make symbols into idols.”

यह आखिरी बात इस अध्याय में याद रखें, क्योंकि यह पूरे प्रतीक का अध्याय है।

Remember this last point in this chapter of symbols.

प्रतीक प्रतिमा नहीं है, इशारा है। सब प्रतीक उपयोगी हैं--मंदिर के, मस्जिद के, चर्च के, गुरुद्वारे के। सब प्रतीक उपयोगी हैं। कोई प्रतीक अंतिम नहीं है। प्रतीक से गुजर जाना, प्रतीक पर रुक मत जाना। प्रतीक पर ठहरना, उसका उपयोग करना और पार हो जाना। तो एक दिन विस्तार खो जाएगा, और केंद्र उपलब्ध हो जाता है।

A symbol is not an idol; it is a pointer. All symbols are useful—of temple, mosque, church, gurudwara. All are useful; none is final. Use the symbol—and pass beyond it. Do not stop at the pointer. Then one day the expansion drops and the center is found.

इतना ही।

That’s all.

पांच मिनट रुकें। अंतिम दिन है, कोई उठे न! कीर्तन में सम्मिलित हों और फिर जाएं।

Sit for five minutes. It is the last day—let no one get up. Join the kirtan, then go.