Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
हैरानी होगी यह सोचकर कि कृष्ण कहते हैं कि मैं छल करने वालों में जुआ हूं।
It may surprise you to hear Krishna say: among tricksters I am gambling.
शायद जीवन में सभी कुछ छल है। और जीवन की जो छल-स्थिति है, वह जैसी जुए में प्रकट होती है, वैसी और कहीं नहीं। जीवन जुआ है और जुए में जीवन का जो मायिक रूप है, जो छल है, वह अपनी श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति को उपलब्ध होता है। इसे थोड़ा हम समझें, तो आसानी हो। और यह कीमती है।
Perhaps everything in life is a trick. And nowhere does life’s trick-nature reveal itself as nakedly as it does in gambling. Life is a gamble, and in gambling life’s magical, illusory face—its very deception—achieves its purest expression. If we understand this a little, much becomes easier. And it is precious.
जीवनभर हम कोशिश करते हैं जो भी पाने की, उसे कभी पा नहीं पाते हैं। लगता है कि मिलेगा। लगता है कि अब मिला। लगता है कि बस, अब मिलने में कोई देर नहीं। और हर बार निशाना चूक जाता है। और मृत्यु के क्षण में आदमी पाता है कि जो भी चाहा था, वह कुछ भी नहीं मिला। सिर्फ अपनी वासनाओं की राख ही हाथ में रह जाती है।
All life long we try to get what we desire—and we never truly get it. It seems it will come; it seems it has come; it seems now at last there is no delay. And each time the mark is missed. In the moment of death a person sees that nothing he wanted has been attained. Only the ashes of his passions remain in his hands.
मरते क्षण में जो पीड़ा है, वह मृत्यु की नहीं, वह व्यर्थ गए जीवन की होती है। जो लोग जीवन को, जीवन की सार्थकता को, जीवन के आनंद को पा लेते हैं, वे मृत्यु से पीड़ित होते हुए नहीं देखे जाते। उन्हें तो मृत्यु एक विश्राम मालूम होती है। लेकिन अधिकतम लोग तो मृत्यु से पीड़ित होते देखे जाते हैं।
The pain at the time of dying is not the pain of death; it is the pain of a life wasted. Those who have found life’s meaning, life’s bliss, are not seen suffering at death. To them, death appears like a rest. But most are seen tormented by death.
हम सबको यही लगता है कि वे मृत्यु से दुखी हो रहे हैं। वह गलत है। वे दुखी हो रहे हैं इसलिए कि वह जीवन चला गया, जिसमें पाने के बहुत मन्सूबे थे, बड़ी आकांक्षाएं थीं, बड़े दूर के सपने थे। बड़े तारे थे, जिन तक पहुंचना था और कहीं भी पहुंचना नहीं हो पाया। और आदमी इस पूरी दौड़ में बिना कहीं पहुंचे रास्ते पर ही मर जाता है। पड़ाव भी उपलब्ध नहीं होता, मंजिल तो बहुत दूर है।
We all assume they are grieving because of death. That is mistaken. They grieve because the life they had—brimming with plans, with longings, with distant dreams—has slipped away; bright stars they hoped to reach remained out of reach. In the whole race, without arriving anywhere, a man dies by the roadside. He doesn’t even reach a wayside halt—the destination is very far indeed.
The sting of death, the pain, comes from the futility of life.
मृत्यु का जो दंश है, जो पीड़ा है, वह जीवन की व्यर्थता के कारण है।
इसलिए बुद्ध को हम दुखी नहीं देखते मरते क्षण में। सुकरात को हम दुखी नहीं देखते। महावीर को हम पीड़ित नहीं देखते। मृत्यु उन्हें मित्र की तरह आती हुई मालूम पड़ती है। लेकिन हमें शत्रु की तरह आती मालूम पड़ती है। क्यों? क्योंकि हमारी वासनाएं तो पूरी नहीं हुईं; हमें अभी और समय चाहिए। हमारी इच्छाएं तो अभी अधूरी हैं। अभी हमें और भविष्य चाहिए।
That is why we do not see the Buddha sorrowing at his last breath. Nor Socrates. Nor Mahavira. Death comes to them like a friend. To us it comes as an enemy. Why? Because our cravings are unfulfilled; we still need more time. Our desires are incomplete. We still want more future.
ध्यान रहे, भविष्य न हो तो हमारी इच्छाओं को फैलने की जगह नहीं रह जाती। भविष्य तो चाहिए ही, तभी हम अपनी इच्छाओं की शाखाओं को फैला सकते हैं। वर्तमान में इच्छा नहीं होती, इच्छा सदा भविष्य में होती है। वासनाओं का जाल तो सदा भविष्य में होता है, वर्तमान में कोई वासना का जाल नहीं होता। अगर कोई व्यक्ति शुद्ध वर्तमान में हो, अभी, यहीं हो, तो उसके चित्त में कोई वासना नहीं रह जाएगी।
Remember, without future our desires have no space to spread. Future is needed—only then can the branches of desire extend. There is no desire in the present; desire is always in the future. The net of passions is always in the future; in the present there is no net of passion. If someone resides purely in the present, here and now, no passion remains in his mind.
वासना हो ही नहीं सकती वर्तमान में। वासना तो होती ही कल है, आने वाले कल में, आने वाले क्षण में। वासना का संबंध ही भविष्य से है। जो लोग गहरे में खोजते हैं, वे तो कहते हैं कि भविष्य ही इसीलिए मन पैदा करता है, क्योंकि बिना भविष्य के वासनाओं को फैलाएगा कहां। भविष्य कैनवस का काम करता है, जिसमें वासनाओं के सपने फैल जाते हैं।
Desire cannot exist in the present. It is always for tomorrow, for the coming moment. Desire’s very relationship is with the future. Those who inquire deeply even say: the mind creates the future only so that it has a canvas on which to spread its desires. The future is the canvas on which the dreams of passion are painted.
इसलिए जो लोग वासनाओं से मुक्त होना चाहते हैं, उनके लिए एक ही प्रक्रिया है और वह यह है कि भविष्य को छोड़ दो और वर्तमान में जीयो। वर्तमान से आगे मत बढ़ो। जो क्षण हाथ में है, उसको ही जी लो; आने वाले क्षण का विचार ही मत करो। जब वह आ जाएगा, तब जी लेंगे।
Therefore, if you want freedom from passion, there is only one process: drop the future and live in the present. Do not go beyond the present. Live the moment in your hand; do not think of the next. When it arrives, we will live that too.
जो आदमी मोमेंट टु मोमेंट, क्षण-क्षण जीने लगता है, उसके चित्त में वासना का उपाय नहीं रह जाता। वासना के लिए भविष्य का विस्तार चाहिए।
One who begins to live moment to moment, from instant to instant, leaves no room in his consciousness for passion. Passion needs the vastness of the future.
मौत दुख देती है, क्योंकि मौत के साथ पहली दफा हमें पता चलता है, अब कोई भविष्य नहीं है। मौत दरवाजा बंद कर देती है भविष्य का, वर्तमान ही रह जाता है। और वर्तमान में तो सिर्फ टूटे हुए वासनाओं के खंडहर होते हैं, राख होती है, असफलताओं का ढेर होता है, विषाद होता है, संताप होता है। कोई वासना की पूर्ति का तो उपाय नहीं दिखता, और थोड़ा भविष्य चाहिए।
Death hurts because with death, for the first time, we discover there is no future. Death shuts the door of the future; only the present remains. And in the present there are only the ruins of broken desires—ashes, heaps of failure, melancholy, anguish. No way appears for desire to be fulfilled—only a little more future is needed.
महाभारत में कथा है ययाति की। ययाति सौ वर्ष का हुआ। बड़ा सम्राट था, उसके सौ बेटे थे। अनेक उसकी पत्नियां थीं, बड़ा साम्राज्य था। सौ वर्ष का हुआ, मौत उसके द्वार पर आई, तो ययाति ने कहा कि एक क्षण रुक। अभी तो मेरा कुछ भी काम पूरा नहीं हुआ। अभी तो मैं वहीं खड़ा हूं, जहां जन्म के दिन खड़ा था। यह भी कोई आने का वक्त है! अभी तो कोई भी सपना सत्य नहीं हुआ। अभी तो सभी बीज बीज ही हैं। अभी कोई बीज अंकुरित नहीं हुआ। मुझे समय चाहिए।
In the Mahabharata there is the story of Yayati. Yayati reached a hundred years. He was a great emperor—he had a hundred sons, many wives, a vast kingdom. When he was one hundred and death came to his door, Yayati said, “Wait a moment. Nothing of mine has yet been accomplished. I am standing exactly where I stood on the day of my birth. Is this any time to come? Not a single dream has become true. All the seeds are still only seeds; none has sprouted. I need time.”
मृत्यु ने मजाक में ही ययाति से कहा, अगर तेरा कोई पुत्र तुझे अपना जीवन दे दे, तो मैं उसे ले जाऊं और तुझे छोड़ जाऊं! ययाति ने अपने सौ पुत्रों को कहा कि जीवन तुम मुझे दे दो, मेरा जीवन अधूरा रह गया है। तुम मेरे बेटे हो, मैंने तुम्हें पैदा किया। तुम्हें ही पैदा करने और बड़े करने में तो मैंने जीवन गंवाया। तुम्हारे लिए ही तो मैं नष्ट हुआ। तुम मुझे अपना जीवन दे दो; मौत मुझे छोड़ने को राजी है।
Death, jesting, said, “If any son of yours gives you his life, I will take him and leave you.” Yayati told his hundred sons, “Give me your lives. Mine is unfinished. I gave you birth; I spent my life on you. For you I have been exhausted. Give me your lives; death agrees to spare me.”
लेकिन बेटों की अपनी वासनाएं थीं, जो और भी अधूरी थीं। बेटों को तो और भी समय चाहिए था। लेकिन एक छोटा बेटा राजी हो गया। बड़े बेटे समझदार थे, अनुभवी थे; वे कोई भी राजी नहीं हुए। और उन्होंने कहा कि आपको ऐसा कहते संकोच भी नहीं होता! आप भी मरने को राजी नहीं हैं! और आप तो सौ वर्ष भी जी लिए, हम तो अभी इतना भी नहीं जीए हैं। और हमसे आप मरने के लिए कहते हैं!
But the sons had their own passions—more unfinished than his. They needed even more time. Yet one young son agreed. The elder sons were wise, experienced; none of them agreed. They said, “Do you feel no shame saying such a thing? You yourself are unwilling to die! You have lived a hundred years—we have not. And you ask us to die!”
लेकिन एक छोटा बेटा राजी हो गया। ययाति ने उससे पूछा भी कि तू क्यों राजी हो रहा है? उसने कहा कि मैं इसलिए राजी हो रहा हूं कि अगर सौ वर्ष जीकर भी आपकी वासना तृप्त नहीं हुई, तो मैं भी इस मेहनत में नहीं पडूंगा। सौ वर्ष बाद मरना ही है, तो मेरी जिंदगी बेकार चली जाएगी, अभी कम से कम इतने तो काम आ रही है कि आप कुछ दिन और जी लेंगे।
But the youngest son agreed. Yayati asked, “Why are you agreeing?” He said, “Because if after a hundred years your cravings are still not satisfied, I will not enter this mad race. If I must die after a hundred years anyway, my life will go waste. At least now it can serve some purpose—you can live a little longer.”
फिर भी ययाति को न सूझा! अपनी जिंदगी कठिनाई में हो, तो फिर हम किसी की भी जिंदगी ले सकते हैं। हम कितना ही कहते हों कि बाप बेटे के लिए जीता है। हम कितना ही कहते हों, भाई भाई के लिए, मित्र मित्र के लिए; लेकिन ये बातें हैं। मौत सामने खड़ी हो जाए, तो सब बदल जाता है।
Still Yayati did not understand. When our own life is in difficulty, we can sacrifice anyone’s life. We may go on saying a father lives for the son, brother for brother, friend for friend—but those are only words. When death stands before us, everything changes.
बेटा राजी हो गया। बेटा मर गया, ययाति और सौ साल जीया। ये सौ साल कब निकल गए, पता न चले। मौत फिर द्वार पर आ गई, तभी ययाति को खयाल आया। और उसने मौत से कहा, इतनी जल्दी! क्या सौ वर्ष पूरे हो गए? मेरी वासनाएं तो उतनी की उतनी ही अधूरी हैं; रंचमात्र भी फर्क नहीं पड़ा।
The son agreed. He died; Yayati lived another hundred years. They passed without his knowing. When death again came to the door, Yayati said, “So soon! Have a hundred years already gone? My passions are as incomplete as ever—there is not even a shred of difference.”
इस बीच ययाति के और पुत्र हो गए थे। मौत ने कहा कि फिर किसी पुत्र को पूछ लो, अगर कोई राजी हो।
By then Yayati had more sons as well. Death said, “Ask again—if any son agrees.”
और कथा बड़ी अदभुत है कि ऐसा दस बार हुआ और ययाति हजार साल जीया। और हजार साल बाद जब मौत आई, तब भी ययाति ने वही कहा कि इतनी जल्दी! अभी मुझे समय चाहिए।
The tale is amazing: this happened ten times; Yayati lived a thousand years. And after a thousand years, when death came, Yayati still said, “So soon! I still need time.”
मौत ने उसे कहा, ययाति, कितना ही समय तुम्हें मिले, वासनाएं पूरी नहीं होंगी। समय छोटा पड़ जाता है। समय जो कि अनंत है, वासनाओं से छोटा पड़ जाता है। मौत जब भी द्वार पर आई, ययाति कंपने लगा।
Death told him: “Yayati, however much time you get, your passions will never be fulfilled. Time falls short. Time—though infinite—falls short of passion.” Whenever death came to his door, Yayati trembled.
हम सब की भी वही दशा है। और ययाति की कथा हमें लगेगी कि काल्पनिक है, लेकिन समझने जाएं, तो हम भी इस तरह बहुत-से जन्म ले चुके हैं और बहुत हजारों वर्ष जी चुके हैं। हमारी भी यह कोई पहली जिंदगी नहीं है। हर जिंदगी में हमने यही किया है। फिर समय मांगा है, हमें फिर जन्म मिल गया है। हर बार वासना अधूरी रही है। हम पुनर्जन्म पा गए हैं। और हर बार जब मौत आती है, तो हम फिर उतने के उतने अधूरे हैं। कहीं कुछ भरता नहीं है।
We are all in the same condition. The story of Yayati may seem mythical, but if you look closely, we too have taken many births and lived thousands of years. This is not our first life. In every life we have done the same: asked for more time, were given birth again; each time passion remained incomplete. And each time death came, we were as unfinished as before. Nothing ever fills.
मृत्यु घबड़ा देती है, क्योंकि भविष्य समाप्त हो जाता है। और तब जिंदगी की व्यर्थता दिखाई पड़ती है, लेकिन तब कोई प्रयोजन नहीं। तब कोई अर्थ नहीं। तब जिंदगी लगती है एक जुआ थी, जिसमें हम हारे।
Death frightens because the future ends. Then life’s futility becomes visible—but then there is no use; no meaning. Life appears to have been a gamble—and we have lost.
जुए की एक खूबी है, वह इसलिए मैंने इतनी बात कही। जुए में कोई कभी जीतता नहीं; यही उसका छल है। और हरेक जीतता हुआ मालूम पड़ता है, यही उसका छल है। हरेक जीतने की आकांक्षा से जुए के पासे फेंकता है और हर एक को लगता है कि जीत निश्चित है। लेकिन जुए में कोई कभी जीतता नहीं। और जो जीतते हुए मालूम भी पड़ते हैं, वे केवल और बड़ी हारों की तैयारी कर रहे होते हैं।
Gambling has one specialty—that’s why I’m speaking of it at length. In gambling no one ever wins; that is its trick. And yet everyone appears to be winning; that too is its trick. Everyone throws the dice in the hope of winning—and everyone feels certain of victory. But in gambling, no one ever truly wins. Those who seem to win are only preparing for greater losses.
जुए में जो हारता है, वह सोचता है, इस बार हार गया, भाग्य ने साथ न दिया, अगली बार जीत निश्चित है। और हारता चला जाता है। कभी-कभी जीत की झलक भी मिलती है। वह जीत की झलक और बड़ी हारों का आयोजन करवा देती है। उस झलक से लगता है कि जीत भी हो सकती है।
The loser thinks, “This time I lost; luck didn’t favor me. Next time victory is certain.” And he keeps losing. Sometimes there is a glimpse of victory. That glimpse arranges for even larger defeats. From that glimpse it seems victory is possible.
जो जीत जाता है, वह सोचता है कि एक बार जीत जाऊं, तो फिर रुक जाऊं। लेकिन जो एक बार जीत जाता है, रुकना असंभव है। क्योंकि जीत का जो स्वाद मन को लग जाता है, और जीतने की आकांक्षा प्रबल हो जाती है। वही आकांक्षा हार में ले जाती है। जो हारता है, वह सोचता है, अगली बार जीत जाऊंगा। जो इस बार जीतता है, वह सोचता है, जीत मेरे भाग्य में है; हर बार जीत जाऊंगा। और अंततः जुआ ही चलता रहता है। सभी उसमें हारने वाले ही सिद्ध होते हैं।
And the one who wins thinks, “Once I win, I will stop.” But if he wins once, stopping becomes impossible. The taste of victory stimulates the mind; the craving to win grows strong. That very craving leads to defeat. The loser thinks, “Next time I’ll win.” The winner thinks, “Winning is in my destiny; I will win every time.” And in the end the gambling just goes on—and all are proved losers.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, छलों में मैं जुआ हूं।
Therefore Krishna says: among deceits I am gambling.
वह शुद्धतम छल है। कभी कोई जीतता नहीं, अंततः कोई जीतता नहीं। आखिर में हाथ खाली रह जाते हैं। खेल बहुत चलता है लेकिन, हार-जीत बहुत होती है। कोई हारता, कोई जीतता; कोई बनता, और कोई मिटता! बहुत खेल होता है। रुपये-पैसे इससे उसके पास जाते हैं। उससे इसके पास जाते हैं, बड़ा लेन-देन होता है। और आखिर में कोई जीतता नहीं। सिर्फ जीतने की और हारने की इस दौड़ में लगे हुए सभी लोग टूट जाते हैं, बिखर जाते हैं, हार जाते हैं, नष्ट हो जाते हैं।
It is the purest deceit. No one ever wins—ultimately, no one. At the end the hands remain empty. The game runs long—many losses, many wins. Someone loses, someone gains; someone builds up, someone is ruined; huge transactions occur—money shifts from this one to that. And ultimately no one wins. Only all who are racing between win and loss break down, scatter, are defeated, destroyed.
इसलिए जुआ जिंदगी का प्रतीक है। सारी जिंदगी जुआ है।
So gambling is the symbol of life. The whole of life is a gamble.
इसलिए आप यह मत सोचना कि जो जुआ खेल रहे हैं, वही जुआ खेल रहे हैं। ढंग हैं बहुत तरह के जुआ खेलने के! कुछ जरा हिम्मत का जुआ खेलते हैं, कुछ जरा कम हिम्मत का जुआ खेलते हैं। कुछ इकट्ठे दांव लगाते हैं, कुछ दांव छोटे-छोटे लगाते हैं। कोई बड़े दांव लगाते हैं, कोई टुकड़ों में दांव लगाते हैं। किन्हीं की जीत और हार प्रतिपल होती रहती है; किन्हीं की जीत और हार का इकट्ठा हिसाब मौत के क्षण में होता है। लेकिन हम सब जुआ खेल रहे हैं। और जब तक कोई व्यक्ति अपनी तरफ नहीं जाता, तब तक जुए में ही होता है।
Do not think only those at the gaming table gamble. There are many ways to gamble. Some play big stakes, some small. Some gamble with courage, some with timidity. Some wager all at once, some in bits and pieces. Some win and lose moment to moment; for others, the reckoning of win and loss is totaled at the moment of death. But we are all gambling. And until a person turns inward, he remains in the game.
इसे ऐसा समझें कि जो व्यक्ति भी दूसरे में उत्सुक है, वह जुए में ही होता है। दूसरे में उत्सुकता जुआ है, चाहे वह प्रेम की हो, चाहे धन की, चाहे यश की, पद की, प्रतिष्ठा की, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक आप दूसरे पर निर्भर हैं, तब तक आप एक गहरा जुआ खेल रहे हैं। अगर आपको दूसरे भी अपने में उत्सुक मालूम पड़ते हैं, तो आप पक्का समझ लेना कि आप दोनों एक गहरे जुए में भागीदार हैं।
Understand it this way: whoever is interested in the other is gambling. Whether that interest is for love, wealth, fame, position, prestige—makes no difference. As long as you depend on the other, you are playing a deep gamble. And if you find others also interested in you, know for sure that you both are partners in a profound gambling.
जब तक कोई व्यक्ति दूसरे की उत्सुकता से मुक्त नहीं होता और उस उत्सुकता में लीन नहीं होता, जो स्वयं की है, तब तक जुए के बाहर नहीं होता।
Until one is free of interest in the other and dissolved in the interest that arises from oneself, one remains inside the game.
जुआ अकेले नहीं खेला जा सकता, उसमें दूसरे की जरूरत है। इसलिए जो व्यक्ति ध्यान की एकांतता को, अकेलेपन को उपलब्ध हो जाता है, वही जीवन के जुए के बाहर होता है।
Gambling cannot be played alone; it requires the other. That is why only the one who reaches the solitude of meditation—the aloneness—steps outside life’s gamble.
जिस काम में भी दूसरे की जरूरत हो, समझ लेना कि जुआ होगा। जो काम भी दूसरे के बिना पूरा न हो सके, समझ लेना कि जुआ होगा। जिसमें दूसरा अनिवार्य हो, समझना कि वहां दांव है। जिस क्षण आप बिलकुल अकेले होने को राजी हों, दूसरा बिलकुल ही अर्थपूर्ण न रह जाए, उस दिन आप समझना कि आप जुए के बाहर हो रहे हैं।
Any work that requires the other—know that it is gambling. Any work that cannot be completed without another—know that it is gambling. Wherever the other is indispensable, there is a stake. The moment you are ready to be utterly alone—when the other becomes wholly meaningless—know that you are stepping out of the game.
ध्यान के अतिरिक्त जुए के बाहर होने का कोई उपाय नहीं है। बाकी सब उपाय जुआ ही खेलने के हैं। यह दूसरी बात है कि कोई एक जुआ पसंद करता है, कोई दूसरा जुआ पसंद करता है। यह अपनी पसंद की बात है। लेकिन जिंदगी के आखिर में अगर कोई एक चीज आप मरते वक्त जान सकते हैं कि मैंने पा ली, तो वह आपकी ही आत्मा है। उसके अतिरिक्त आप जो भी पा लेंगे, मृत्यु आपसे छीन लेगी।
There is no way out of the gamble except meditation. All other “ways out” are ways of gambling in disguise. One person prefers one game, another prefers another—that is only preference. But at life’s end, if there is one thing you can truly know you have attained, it will be only your own self. Whatever else you accumulate, death will snatch it away.
सुना है मैंने कि सिकंदर जब मरा, तो उस गांव में बड़ी हैरानी हो गई थी। सिकंदर की अरथी निकली, तो उसके दोनों हाथ अरथी के बाहर लटके हुए थे! लाखों लोग देखने इकट्ठे हुए थे। सभी एक-दूसरे से पूछने लगे कि ऐसी अरथी हमने कभी नहीं देखी कि हाथ और अरथी के बाहर लटके हों। यह क्या ढंग हुआ!
I have heard that when Alexander died, the whole town was astonished. When his bier was carried out, both his hands hung outside! Hundreds of thousands came to see. They asked one another, “We have never seen such a bier, with the hands dangling out. What is this custom?”
सांझ होते-होते लोगों को पता चला कि यह भूल से नहीं हुआ। भूल हो भी नहीं सकती थी। कोई साधारण आदमी की अरथी न थी। सिकंदर की अरथी थी। पता चला सांझ कि सिकंदर ने कहा था कि मरने के बाद मेरे दोनों हाथ अरथी के बाहर लटके रहने देना, ताकि लोग देख लें कि मैं भी खाली हाथ जा रहा हूं। मेरे हाथ में भी कुछ है नहीं। वह दौड़ बेकार गई। वह जुआ सिद्ध हुआ।
By evening they learned this was no mistake. It could not be—this was no ordinary man; this was Alexander. It came to light that Alexander had instructed: “After my death, let my hands hang out of the bier, so people may see that I too am going empty-handed. There is nothing in my hands. The race was futile. It turned out to be a gamble.”
और यह वही आदमी है कि मरने के दस साल पहले एक यूनानी फकीर डायोजनीज से मिला था, तो डायोजनीज ने सिकंदर से पूछा था कि कभी तुमने सोचा सिकंदर, कि अगर तुम पूरी दुनिया जीत लोगे, तो फिर क्या करोगे? तो डायोजनीज की यह बात सुनकर सिकंदर उदास हो गया था। और उसने कहा कि इससे मुझे बड़ी चिंता होती है, क्योंकि दूसरी तो कोई दुनिया नहीं है। अगर मैं यह जीत लूंगा, तो सच ही फिर मैं क्या करूंगा? अभी जीती नहीं थी उसने दुनिया। लेकिन यह पूरी दुनिया भी जीत लेगा, तो भी वासना उदास हो गई। अभी जीती भी नहीं है, अभी सिर्फ सोचकर कि पूरी दुनिया जीत लूंगा तो--सच डायोजनीज, तुम मुझे उदास करते हो--फिर मैं क्या करूंगा? दूसरी तो कोई दुनिया नहीं है, जिसको मैं जीतने निकल जाऊं!
And this is the same man who, ten years before he died, met the Greek mystic Diogenes. Diogenes had asked Alexander, “Have you ever thought—if you conquer the whole world, what will you do then?” Hearing this, Alexander grew sad. He said, “This disturbs me deeply, because there is no other world. If I conquer this one, what then will I do? I haven’t yet conquered it—but merely thinking of having conquered it, truly, Diogenes, you depress me—what will I do then? There is no second world to set out to conquer!”
यह आदमी मरते वक्त.बहुत कुछ जीतकर मरा था। बड़ा जुआरी था, सब कुछ दांव पर लगाया था। और बड़े ढेर लगा लिए थे जीत के। लेकिन मरते वक्त उसका यह कहना कि देख लें लोग कि मेरे हाथ खाली हैं, विचारणीय है।
This man died having “won” very much. He was a great gambler—he staked everything. He amassed huge piles of victories. But at death his message—“Let people see my hands are empty”—is worth pondering.
सम्राट यहां भिखारी की तरह मर जाते हैं। कभी-कभी कोई भिखारी यहां सम्राटों की तरह मरता है। बुद्ध के हाथ भरे हुए हैं; सिकंदर के हाथ खाली हैं। क्या मामला है! किस चीज से सिकंदर के हाथ खाली हैं? और किस चीज से बुद्ध के हाथ भरे हुए हैं? बुद्ध ने अपने को पाने की कोशिश की है, तो हाथ भरे हुए हैं। सिकंदर ने कुछ और पाने की कोशिश की है, स्वयं को छोड़कर, तो हाथ खाली हैं।
Emperors die here like beggars. Sometimes a beggar dies here like an emperor. The Buddha’s hands are full; Alexander’s hands are empty. What is the secret? With what are Alexander’s hands empty—and with what are the Buddha’s hands full? The Buddha tried to attain himself—hence his hands are full. Alexander tried to attain everything except himself—hence his hands are empty.
इससे कोई संबंध नहीं है कि आप क्या पाने की कोशिश कर रहे हैं, आपकी जिंदगी एक जुआ है, अगर आप अपने को छोड़कर कुछ भी पाने की कोशिश कर रहे हैं। और आखिर में आपके हाथ खाली होंगे, आखिर में आप हारे हुए विदा होंगे।
It does not matter what you are trying to attain—your life is a gamble if you are trying to get anything other than yourself. In the end your hands will be empty; in the end you will depart defeated.
कृष्ण कहते हैं, छल करने वालों में मैं जुआ हूं।
Krishna says: among deceivers I am gambling.
शुद्धतम रूप जुआ है छल का। जुआरी की हम निंदा करते रहते हैं। लेकिन हम सब जुआरी हैं। जुआरी की निंदा शायद हमारे मन में इतनी ज्यादा इसीलिए है कि हम छोटे जुआरी हैं। और जुआरी को देखकर हमारा सारा जुआ उघड़ता है और नग्न हो जाता है। जब एक जुआरी दांव लगाता है, तो हम कहते हैं, पागल हो। और हम सब पूरी जिंदगी दांव लगाकर जीते हैं, और कभी भी नहीं सोचते कि हम पागल हैं! अपना-अपना जुआ सभी को ठीक मालूम पड़ता है। दूसरे के जुए सभी को गलत मालूम पड़ते हैं।
Gambling is deception in its purest form. We denounce the gambler—but we are all gamblers. Perhaps our denunciation is so strong because we are small gamblers; and seeing a gambler, our own gambling is exposed, stripped naked. When a gambler places a bet, we say, “Madman!” Yet we live our whole lives betting—and never consider that we are mad. One’s own game appears right; everyone else’s appears wrong.
इस जमीन पर बड़े मजे की घटना है, हर आदमी अपने को ठीक और शेष को पागल जानता है। लेकिन तब तक जीवन में धार्मिक क्रांति घटित नहीं होती, जब तक कोई आदमी अपने को पागल जानना शुरू नहीं करता। और जब कोई आदमी यह जान लेता है कि मेरी पूरी जिंदगी, जिसको मैंने अब तक जिंदगी कहा, एक लंबा पागलपन है, उसी दिन उसकी जिंदगी में क्रांति होनी शुरू हो जाती है। जब तक आप दूसरों पर हंसते हैं, तब तक समझना, आप व्यर्थ हंसते हैं। जिस दिन आपको अपने पर हंसी आ जाए, समझना कि रास्ता बदला। अब यात्रा आपकी कुछ और हुई।
It’s a strange phenomenon on this earth: everyone considers himself right and the rest mad. A religious revolution does not happen in life until a person begins to know himself as mad. The very day you see that the life you have called “my life” so far has been a long madness—on that day the revolution begins. As long as you laugh at others, know your laughter is wasted. The day you can laugh at yourself, know the path has changed; your journey has become something else.
क्या है? आप क्या कर रहे हैं? लोग आपको अच्छा कहें, इसके लिए जिंदगी गंवा रहे हैं। कोई आपके मकान को बड़ा कहे, इसलिए जिंदगी गंवा रहे हैं। कोई आपकी तिजोड़ी को देख ले और उसकी आंखों में चकाचौंध पैदा हो जाए, इसलिए जिंदगी गंवा रहे हैं। कोई दूसरे की आंखों के साथ आप जुआ खेल रहे हैं।
What are you doing? You waste your life so that people will call you good. You waste your life so someone will call your house grand. You waste your life so someone, seeing your safe, will have their eyes dazzled. You are gambling with the eyes of others.
वे दूसरे की आंखें उतनी ही पानी की बनी हैं, जितनी आपकी हैं। कल पानी की तरह बह जाएंगी और इस जगत की रेत में उनका कोई भी पता नहीं चलेगा। और दूसरों के शब्द वैसे ही हवा के बबूले हैं, जैसे आपके; और हवा में खो जाएंगे। उनकी प्रशंसाएं, उनकी निंदाएं, सब हवा में फूट जाएंगी बबूलों की तरह और खो जाएंगी। उनका कोई मूल्य नहीं रह जाएगा। और आपकी जिंदगी आप गंवा चुके होंगे।
Those eyes are made of water just as yours are. Tomorrow they will flow away like water; in the sands of this world there will be no trace of them. Others’ words are bubbles in the air—just like yours. They will burst and vanish. Their praise, their blame—like bubbles, they will break and be lost. They will have no value. And you will have squandered your life.
कृष्ण की इस बात को खयाल में ले लेने जैसा है, छल करने वालों में मैं जुआ हूं। अगर छल को ही देखना है, तो जुए में उसकी शुद्धता है। सौ फीसदी शुद्ध! फिर जिंदगी में उसकी अशुद्धता दिखाई पड़ती है। लेकिन शुद्ध वह जुए में है।
Krishna’s statement is worth holding close: among deceits I am gambling. If you want to see deception in its purity, it is there in gambling—one hundred percent pure. In life you see it mixed; in gambling it is pure.
सुना है मैंने कि कनफ्यूशियस ने अपने एक शिष्य को कहा था कि ध्यान करने के पहले तू दो जगह हो आ। एक तो तू जुआघर में बैठकर देख कि लोग वहां क्या कर रहे हैं, आब्जर्व। वहां बैठ जा और देख कि लोग रातभर वहां क्या करते रहते हैं। तुझे कुछ करना नहीं है। सिर्फ निरीक्षण करना। तीन महीने तक तू जुआघर में ही बैठा रह और निरीक्षण कर। और फिर तू मुझे आकर कहना।
I have heard Confucius once told a disciple: “Before you meditate, go to two places. First, sit in a gambling house and watch what people do there—observe. Sit and see what they do all night. Don’t do anything—only observe. For three months sit in a gambling house and watch; then come and tell me.”
वह शिष्य तीन महीने बाद आया और उसने कहा कि लोग पागल हैं। कनफ्यूशियस ने कहा कि तब मैं तुझे दूसरी साधना का सूत्र देता हूं। अब तू मरघट पर तीन महीने बैठ जा और लोगों को जलते हुए देख।
Three months later the disciple returned: “People are mad.”
Confucius said, “Then here is the second instruction: go sit for three months in a cremation ground and watch people burn.”
तीन महीने बाद वह शिष्य आया और उसने कहा कि मैं देखकर आया हूं। सारी जिंदगी एक जुआ है। और सारी जिंदगी का अंत मरघट पर हो रहा है। कनफ्यूशियस ने कहा कि अब तू उस गहरी यात्रा में जा सकता है।
After three months the disciple came back and said, “I have seen: the whole of life is a gamble—and the whole of life ends in the cremation ground.”
Confucius said, “Now you can begin the inner journey.”
जुए को और मौत को जो समझ ले, वह अंतर्यात्रा पर निकल सकता है।
Whoever understands gambling and death can set out within.
प्रभावशाली पुरुषों का प्रभाव, जीतने वालों की विजय, निश्चय करने वालों का निश्चय, सात्विक पुरुषों का सात्विक भाव हूं। और वृष्णिवंशियों में वासुदेव अर्थात स्वयं मैं, पांडवों में धनंजय अर्थात तू, एवं मुनियों में वेदव्यास, कवियों में शुक्राचार्य मैं ही हूं।
I am the influence of the influential, the victory of victors, the resolve of the resolute, the purity of the sattvic. And among the Vrishnis I am Vasudeva—my very self; among the Pandavas, Dhananjaya—meaning you; among the sages, Vyasa; among poets, Shukra—I am that.
कृष्ण कहते हैं--अपने को भी एक प्रतीक बना लेते हैं और अर्जुन को भी--वे कहते हैं, वृष्णिवंशियों में अगर तुझे देखना हो मुझे, अगर तुझे देखना हो प्रभु को, तो मैं तेरे सामने खड़ा हूं।
Krishna takes even himself as a symbol—and Arjuna too. He says, “Among the Vrishnis, if you want to see me—if you wish to see the Divine—I stand before you.”
निश्चित ही, उस वंश में कृष्ण से ऊंचाई पाने वाला कोई व्यक्ति हुआ नहीं। असल में उस वंश को ही हम कृष्ण की वजह से जानते हैं। कृष्ण न हों, तो उनके पूरे वंश में किसी को भी जानने का कोई कारण नहीं रह जाता। वह जो कृष्ण का फूल खिला है उस वंश के वृक्ष पर, उस फूल की वजह से ही उस वृक्ष का भी हमें स्मरण है। वह उस वंश की श्रेष्ठतम उपलब्धि, जो नवनीत है, वह कृष्ण है।
Surely no one in that lineage rose higher than Krishna. In fact, we know the clan because of Krishna. Without Krishna there would be no reason to remember them. A flower blossomed on that tree—the Krishna-flower—and because of that flower we remember even the tree. He is the supreme attainment of that line—the butter, the very essence.
कृष्ण अर्जुन को समझा रहे हैं कि जहां भी श्रेष्ठता का फूल खिलता है, वहां तू मुझे देख पाएगा। तो अगर मेरे वंश में तुझे देखना है, तो मैं तेरे सामने मौजूद हूं।
Krishna is explaining to Arjuna: wherever the flower of excellence opens, you will be able to see me. So if you want to see me in my clan, I am right here.
और अक्सर ऐसा होता है कि जब अंतिम फूल खिल जाता है, तो वंश नष्ट हो जाता है। क्योंकि फिर वंश के होने का कोई प्रयोजन नहीं रह जाता। उसका प्रयोजन पूरा हो गया। इसलिए कृष्ण के साथ कृष्ण का वंश तिरोहित हो जाता है। और इतनी श्रेष्ठता को फिर पार करना भी संभव नहीं है। इसलिए श्रेष्ठतम जो है, वह एक वंश का अंत भी होता है। आखिरी फूल खिल जाने का अर्थ है, वृक्ष की मौत भी आ गई। पूर्णता समाप्ति भी है।
And often, when the final flower has bloomed, the lineage disappears—its purpose is complete. With Krishna, Krishna’s line also dissolves. Such height cannot be surpassed. The highest is also the end of a line. When the last flower opens, it also means the tree’s death has come. Perfection is also completion.
कृष्ण के साथ कृष्ण का वंश समाप्त हो जाता है। उस वंश का जो निहित प्रयोजन था, पूरा हो गया। जो नियति थी, जहां तक पहुंचना था, जो आखिरी छलांग थी, लहर जहां तक आकाश में उठ सकती थी, उठ गई।
With Krishna, Krishna’s lineage ends. Its inherent purpose is fulfilled—the destiny reached, the final leap made—the wave has risen as high into the sky as it could.
तो वे कहते हैं, अगर मेरे वंश में तुझे देखना हो, तो मैं मौजूद हूं, जहां तुझे परमात्मा दिखाई पड़ सकता है।
“So,” he says, “if you want to see me in my clan—I am here, where the Divine can be seen.”
साथ ही एक और भी मजे की बात कहते हैं, और पांडवों में धनंजय अर्थात तू!
And he says something even more delightful: “And among the Pandavas, Dhananjaya—meaning you!”
वह जो पांडवों का वंश है, उसमें अर्जुन भी नवनीत है, उसमें अर्जुन सार है। यह सारा महाभारत अर्जुन के इर्द-गिर्द है। यह सारा महाभारत, यह सारी कथा अर्जुन के आस-पास घूमती है।
Among the Pandavas, Arjuna is the butter, the essence. This whole Mahabharata turns around Arjuna; the whole story revolves around him.
धनंजय, अगर तुझे पांडवों में भी परमात्मा को देखना हो, तो तू खुद अपने में देख।
Dhananjaya, if you want to see the Divine among the Pandavas, see in yourself.
ये सारे प्रतीक कृष्ण ने कहे, ये दूर थे, पराए थे। कृष्ण धीरे-धीरे उस प्रतीक के पास अर्जुन को ले आए हैं, जहां वह खुद अपने में भी देख सके। ये इतने स्मरण दिलाए कि ऋतुओं में मैं वसंत हूं, कि देवताओं में कामदेव हूं। इतनी-इतनी यात्रा, अगर ठीक से समझें, तो इस गहरे प्रतीक के लिए थी कि वह जगह आ जाए कि कृष्ण अर्जुन से कह सकें कि धनंजय, पांडवों में मैं तुझमें हूं।
All these symbols Krishna has used were distant, “other.” Slowly he brings Arjuna to the symbol where he can see in himself. He has reminded him: among seasons I am spring; among gods I am Kamadeva. All this long journey—if understood rightly—was for this deep symbol: that the time might come when Krishna can say, “Dhananjaya—among the Pandavas, I am you.”
आपको अपनी श्रेष्ठता के स्मरण के लिए भी दूसरों की श्रेष्ठता तक जाना होता है। और कभी-कभी अपने द्वार पर आने के पहले बहुत दूसरों के द्वार भी खटखटाने होते हैं। असल में हमारा आत्म-अज्ञान इतना गहन है कि हम अपने तक भी आएं, तो हमें दूसरे के द्वारा आना पड़ता है। अगर हमें अपना भी पता पूछना हो, तो हमें दूसरे से ही पूछना पड़ता है। बेहोशी अपनी ऐसी है, ऐसी गहरी है बेहोशी हमारी, कि हमें अपना तो कोई पता ही नहीं है, बस दूसरों का ही पता है!
To be reminded of your own excellence, you often have to travel through others’ excellence. Sometimes, before arriving at your own door, you must knock at many others. Our self-ignorance is so deep that even to reach ourselves, we must be guided by another. If we need directions to our own address, we must ask someone else. Our unconsciousness is so deep—we have no clue to ourselves; we know only others!
गुरु भी क्या करेगा शिष्य के लिए! जब कोई शिष्य गुरु के चरणों में सिर रखकर पूछता है, तो क्या पूछता है? और गुरु क्या बताएगा अंततः? गुरु इतना ही बता सकता है कि जिसे तू खोज रहा है, वह तू ही है। जिसकी तलाश है, वह तुझ तलाश करने वाले में ही छिपा है। और जिसकी तरफ तू दौड़ रहा है, वह कहीं बाहर नहीं, दौड़ने वाले के भीतर है। और जो सुवास, जो कस्तूरी तुझे खींच रही है और आकर्षित कर रही है, वह तेरी ही नाभि में छिपी है और दबी है।
What can a guru do for a disciple? When a disciple bows and asks at the master’s feet, what does he really ask? And what can the master ultimately tell him? Only this: what you are seeking is you. What you are in search of hides within the seeker. What you run toward is not outside—it is within the runner. The fragrance that attracts you, the musk that pulls you, is hidden in your own navel.
लेकिन यह बात कृष्ण सीधी भी कह सकते थे, तब व्यर्थ होती। कृष्ण यह सीधा भी कह सकते थे कि अर्जुन मैं तुझमें हूं, तब यह बात बहुत सार्थक न होती। यह इतनी यात्रा करनी जरूरी थी। अर्जुन बहुत-बहुत जगह थोड़ी-सी झलक पा ले, तो शायद अपने भीतर भी झलक पा सकता है।
Krishna could have said this directly—but it would have been futile. He could have said, “Arjuna, I am within you,” but it would not have been meaningful. This journey was needed. If Arjuna could glimpse a little here and there, perhaps he could glimpse within.
धर्मों ने जितनी विधियां खोजी हैं, वे सभी विधियां आवश्यक हैं, अनिवार्य नहीं। उनसे पहुंचा जाता है, लेकिन उनके बिना भी पहुंचा जा सकता है। उनसे पहुंचा जाता है, लेकिन उनके द्वारा ही पहुंचा जा सकता है, ऐसा नहीं है। सारी विधियां एक ही प्रयोजन से निर्मित हुई हैं कि किसी दिन आपको पता चल जाए कि जिसे आप खोज रहे हैं, वह आप ही हैं।
All the methods religions have devised are necessary—yet not indispensable. They can bring you, but you can arrive even without them. They were made for one purpose only: that one day you may discover the one you seek is you.
बड़ी अजीब खोज है! क्योंकि जब कोई खुद को खोजने लगे, तो खोज असंभव है। बिलकुल असंभव है। खुद को कैसे खोज सकिएगा? और जहां भी खोजने जाइएगा, वहीं दूसरे पर नजर रहेगी।
It is a strange search—because the moment one begins to seek oneself, seeking becomes impossible. How can you find yourself? Wherever you go to search, your eyes fall upon the other.
सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन अपने गधे पर बहुत तेजी से बाजार से निकला है। लोगों ने चिल्लाकर भी पूछा कि मुल्ला इतनी जल्दी कहां जा रहे हो? नसरुद्दीन ने कहा, बीच में मत रोको। मेरा गधा खो गया है। पर वह इतनी तेजी में था अपने गधे पर कि गांव के लोग चिल्लाते भी रहे कि नसरुद्दीन, तुम अपने गधे पर सवार हो! लेकिन वह उसे सुनाई नहीं पड़ा।
I have heard: one day Mulla Nasruddin, mounted on his donkey, was galloping through the bazaar. People shouted, “Mulla, where are you rushing?” He said, “Don’t stop me! My donkey is lost.” He was in such haste that when villagers shouted, “Nasruddin—you are riding your donkey!” he could not hear.
सांझ जब वह थका-मांदा वापस लौटा। और दौड़ने की ताकत चली गई। और भागने की हिम्मत टूट गई। जब गधा भी थक गया और खड़ा हो गया, तब नसरुद्दीन को खयाल आया कि मैं भी कैसा पागल हूं! मैं जिसे खोज रहा हूं, उस पर सवार हूं।
At dusk, exhausted, he returned. When the donkey too was tired and stopped, Nasruddin came to his senses: “How mad I am! I was riding what I was looking for.”
गांव लौटकर उसने बाजार के लोगों से कहा कि नासमझो, तुमने कहा क्यों नहीं? मैं तो खैर जल्दी में था, इसलिए नीचे ध्यान न दे पाया। लेकिन तुम तो जल्दी में न थे! गांव के लोगों ने कहा, हम तो चिल्लाए थे, लेकिन तुम इतनी जल्दी में थे कि तुम्हें अपना गधा दिखाई नहीं पड़ता था, तो हमारी आवाज क्या सुनाई पड़ सकती थी!
He told the townspeople, “You fools—why didn’t you say so? I was in too much of a hurry to look down. But you weren’t in a hurry!” They said, “We shouted—but you were going so fast that if you couldn’t see your own donkey, how could you hear us?”
नसरुद्दीन पर हमें हंसी आ सकती है। लेकिन नसरुद्दीन का मजाक गहरा है।
We can laugh at Nasruddin—but his joke has depth.
हम सब किसकी तलाश में हैं? किसे हम खोज रहे हैं? क्या हम पाना चाहते हैं? हम अपने को ही खोज रहे हैं। हम खुद को ही पाना चाहते हैं। हमें यही पता नहीं कि मैं कौन हूं? मैं क्या हूं? क्यों हूं? यही हमारी खोज है। लेकिन हम दौड़ रहे हैं तेजी से। और जिस पर सवार होकर हम दौड़ रहे हैं, उसी को हम खोज रहे हैं। जो दौड़ रहा है, उसी को हम खोज रहे हैं। जब तक यह दौड़ बंद न हो जाए, हम थक न जाएं, दौड़ समाप्त न हो जाए, तब तक हमें खयाल नहीं आएगा। हमें पता नहीं चलेगा।
What are we all seeking? Whom are we searching for? What do we want to find? Ourselves. “Who am I? What am I? Why am I?”—that is our search. Yet we run fast—and we are riding what we seek. The runner himself is what we are searching for. Until this race stops, until we are weary and halt, we will not realize.
ये सारे साधन जो धर्मों ने ईजाद किए हैं, आपको थकाने के हैं। ये सारी प्रक्रियाएं जो धर्मों ने विकसित की हैं, ये आपको खूब दौड़ाकर इतना थका देने की हैं कि एक दिन आप खड़े हो जाएं थककर। जिस दिन आप खड़े हो जाएं, उसी दिन आपका अपने से मिलना हो जाए, अपने से पहचान हो जाए। ठहरते ही हम जान सकते हैं, कौन हैं। दौड़ते हम नहीं जान सकते कि कौन हैं।
All the religious devices were invented to tire you out thoroughly—so that one day you stand still. The day you stand still, you meet yourself; you recognize yourself. Only in stillness can we know who we are. While running, we cannot know.
तेज है इतनी रफ्तार हमारी, और तेजी हमारी रोज बढ़ती जाती है। कभी हम पैदल चलते थे। फिर बैलगाड़ी पर चलते थे। फिर मोटरगाड़ी पर चलते थे। फिर हवाई जहाज पर चलते थे। अब हमारे पास अंतरिक्ष यान हैं। हमारी दौड़ की गति रोज बढ़ती जाती है।
Our speed is so great, and increasing daily. Once we walked; then came carts; then cars; then airplanes; now spacecraft. Our racing speed increases day by day.
कभी आपने खयाल किया कि आदमी की गति जितनी बढ़ती जाती है, आदमी का आत्मज्ञान उतना ही कम होता जाता है!
Have you noticed? As man’s speed increases, his self-knowledge decreases!
नहीं, खयाल नहीं किया होगा। इसमें कोई संबंध भी नहीं दिखाई पड़ा होगा। आदमी की जितनी स्पीड बढ़ती जाती है, गति बढ़ती जाती है, उससे उसका अपना संबंध छूटता जाता है। वह दूसरे तक पहुंचने में कुशल होता जाता है और खुद तक पहुंचने में अकुशल होता जाता है। किसी दिन यह हो सकता है कि हमारी रफ्तार इतनी हो जाए कि हम दूर के तारों तक पहुंचने लगें, लेकिन तब खुद तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
You haven’t—because no apparent relation is seen. But the faster we go, the more our connection to ourselves breaks. We become adept at reaching others—and inept at reaching ourselves. One day, our speed may reach distant stars—but reaching ourselves will become very difficult.
नसरुद्दीन तो गधे पर सवार था, सांझ तक थक गया। हमारे अंतरिक्ष यान कब थकेंगे? और अगर हमने सूरज की किरण की गति पा ली किसी दिन, तो शायद अनंत-अनंत काल लग जाए, उस गति में हमें आत्मज्ञान का पता ही न चल सके।
Nasruddin was on a donkey; by evening he tired. When will our spacecraft tire? If someday we ride the speed of light, perhaps endless aeons will pass—and in that speed, self-knowledge may never dawn.
इसलिए बहुत मजे की बात है, जितने गति वाले समाज होते हैं, उतने अधार्मिक हो जाते हैं। और जितने कम गति वाले समाज होते हैं, उतने धार्मिक होते हैं। जितने कम गति वाले समाज होते हैं, उतना भीतर पहुंचने की संभावना बनी रहती है। जितने गति वाले समाज हो जाते हैं, उतना बाहर जाने की संभावना तो बढ़ जाती है, खुद तक आने की संभावना घट जाती है।
It is a curious fact: the more speedy a society is, the more irreligious it becomes. The slower a society, the more religious. In slower societies, the possibility of reaching inward remains; in speedy societies, the possibilities to go outward increase—those to come inward diminish.
आज सारी दुनिया पर घूमते हुए लोग हैं। बहुत पुरानी कहानी मुझे याद आती है।
Today people roam the globe. An old story comes to mind.
सुना है मैंने कि ईश्वर ने सारी सृष्टि बना डाली, फिर उसने आदमी बनाया। वह बड़ा खुश था। सारी दुनिया उसने बना डाली। बहुत खुश था। सब कुछ सुंदर था। फिर उसने आदमी बनाया। और उस दिन से वह बेचैन और परेशान हो गया। आदमी ने उपद्रव शुरू कर दिए। आदमी के साथ उपद्रव का जन्म हो गया।
I have heard: God created the whole universe. Then he created man. He was delighted—everything was beautiful. Then he made man—and from that day he became anxious. Man began to make trouble. With man, trouble was born.
तो उसने अपने सारे देवताओं को बुलाया और उनसे पूछा कि एक बड़ी मुश्किल हो गई है। यह आदमी को बनाकर तो गलती हो गई मालूम होती है। और आदमी रोज-रोज उसके दरवाजे पर खड़े रहने लगे। यह शिकायत है, वह शिकायत है। यह कमी है, वह कमी है। ईश्वर ने कहा, अब एक उपाय करो कुछ। मैं किसी तरह आदमी से बचना चाहता हूं। मैं कहां छिप जाऊं?
He called all the gods and said, “A great difficulty has arisen. It seems a mistake to have made man. Daily crowds gather at my door—this complaint, that complaint; this lack, that flaw. I want to hide from man. Where should I go?”
किसी देवता ने कहा, हिमालय पर बैठ जाएं, गौरीशंकर पर। ईश्वर ने कहा कि तुम्हें पता नहीं, कुछ ही समय बाद हिलेरी और तेनसिंग एवरेस्ट पर चढ़ जाएंगे, फिर मेरी मुसीबत फिर शुरू हो जाएगी। किसी ने कहा, तो चलें चांद पर बैठ जाएं। तो ईश्वर ने कहा, चांद पर पहुंचने में कितनी देर लगेगी! जल्दी ही आदमी चांद पर उतर जाएगा। मुझे कोई ऐसी जगह बताओ, जहां आदमी पहुंच ही न पाए।
One god said, “Sit on Mount Everest.” God said, “You don’t know—soon Hillary and Tenzing will climb Everest; my trouble will start again.” Another said, “Then go sit on the moon.” God said, “How long will that take? Soon man will land on the moon. Tell me a place where man cannot reach.”
तब एक बूढ़े देवता ने ईश्वर के कान में कहा। ईश्वर ने कहा, बिलकुल ठीक। यह बात जंच गई। और देवताओं ने पूछा कि कौन-सी है वह बात? ईश्वर ने कहा, अब तुम उसको पूछो ही मत। क्योंकि लीक आउट हो जाए, आदमी तक पहुंच जाए, तो खतरा हो सकता है।
Then an old god whispered in his ear. God said, “Perfect—that will do.” The other gods asked, “What did he say?” God said, “Don’t ask. If it leaks and reaches man, it will be dangerous.”
उस बूढ़े ने ईश्वर के कान में कहा कि आप आदमी के ही भीतर छिप जाइए। यह वहां कभी नहीं पहुंच पाएगा। एवरेस्ट चढ़ लेगा, चांद पर उतर जाएगा, भीतर खुद के.। ईश्वर ने कहा, यह बात जंच गई।
The old one had whispered, “Hide inside man himself. He will never reach there. He will climb Everest, land on the moon—but inside himself, never.” God said, “That will do.”
और कथा है कि तब से ईश्वर आदमी के भीतर छिप गया है। और तब से आदमी ईश्वर से शिकायत करने में असफल हो गया है। खोजता है बहुत, लेकिन मिल नहीं पाता कि उससे शिकायत कर दे, कि कोई प्रार्थना कर दे, कि कोई स्तुति कर दे।
And the story says: since then, God has been hiding inside man. And since then, man cannot find him—to complain, to pray, to praise.
भीतर जाना--उस भीतर जाने के लिए कृष्ण धीरे-धीरे अर्जुन को एक-एक कदम अनेक-अनेक इशारों को देकर आखिरी जगह ले आए हैं, जहां वे कहते हैं, अर्जुन, हे धनंजय, पांडवों में मैं तुझमें हूं। तू अपने में ही देख ले। मत पूछ कि क्या मैं भाव करूं। मत पूछ कि कहां मैं खोजूं। सच ही खोजना चाहता है, तो मैं तेरे भीतर मौजूद हूं, तू वहीं देख ले, वहीं खोज ले।
To go within—for that Krishna has been leading Arjuna step by step, by many hints, to the final place where he can say, “Arjuna, O Dhananjaya, among the Pandavas I am you. Look within yourself. Don’t ask where to imagine me. Don’t ask where to search. If you truly wish to seek—I am present within you. See there, search there.”
हम सबको भी भरोसा नहीं आता इस बात का कि परमात्मा हमारे भीतर मौजूद है। आएगा भी नहीं। अगर कोई हमसे कहे कि शैतान आपके भीतर मौजूद है, तो हम थोड़ा मान भी लें। क्योंकि हमारा अपने से जो परिचय है, उससे शैतान का तो तालमेल बैठ जाता है। लेकिन कोई हमसे कहे कि परमात्मा आपके भीतर है, तो हम सोचते हैं, कोई मेटाफिजिकल, कोई ऊंचे दर्शन की बात चल रही है! इसमें कुछ है नहीं सार।
We too do not believe that the Divine is within. We might believe it if someone says the devil is within—because our acquaintance with ourselves matches that. But if someone says God is within, we think some metaphysical, lofty philosophy is being peddled—nothing substantial.
परमात्मा, मेरे भीतर! हम किसी के भी भीतर मानने को राजी हो जाएं, खुद के भीतर मानने में बड़ी तकलीफ होगी। क्योंकि हम भीतर अपने जानते हैं कि क्या है। भीतर के चोर को हम जानते हैं। भीतर के बेईमान को हम जानते हैं। भीतर के व्यभिचारी को हम जानते हैं। कैसे हम मान लें कि परमात्मा हमारे भीतर है!
God—within me? We can accept him within anyone—but it is very difficult to accept him within ourselves. Because within, we know what is there: we know the thief, the cheat, the adulterer. How can we accept that God is within?
लेकिन इसका सिर्फ एक ही मतलब है कि आप भीतर को जानते ही नहीं। जिसको आप जानते हैं भीतर, वह आपका मन है, वह वस्तुतः भीतर नहीं है, वह वास्तविक इनरनेस नहीं है। जिसको आप जानते हैं मन, वह आपका आंतरिक अंतस्तल नहीं है। वह केवल बाहर की परछाईं है, जो आपके भीतर इकट्ठी हो गई है। वे केवल बाहर से बनी हुई प्रतिक्रियाएं हैं, जो आपके भीतर इकट्ठी हो गई हैं।
It only means one thing: you do not know the within. What you call “within” is your mind; in truth, it is not the inner—it is not real innerness. What you call “mind” is not your innermost core. It is only a shadow of the outside gathered within—reactions shaped by the outer accumulated in you.
ऐसा समझें कि आप जिसको मन कहते हैं, वह बाहर से ही आए हुए प्रभावों का जोड़ है। वह भीतर नहीं है। मन के भी भीतर आप हैं। अगर मैं आपको देखता हूं, तो बाहर एक दुनिया है। एक दुनिया मेरे बाहर है। फिर मैं भीतर आंख बंद करता हूं, तो भीतर विचारों की एक दुनिया है। वह भी मुझसे बाहर है। क्योंकि उसको भी मैं देखता हूं भीतर। तो विचार मुझे दिखाई पड़ते हैं; क्रोध, कामवासना मुझे दिखाई पड़ती है। जैसे आप मुझे दिखाई पड़ते हैं, ऐसे ही विचारों की भीड़ भीतर दिखाई पड़ती है। वह भी मुझसे बाहर है। मेरे शरीर के भीतर है, लेकिन मुझसे बाहर है।
Understand it this way: what you call mind is a sum of impressions that have come from outside. It is not the within. Even the mind is outside you—because you can see it. If I look at you, there is a world outside me. Then I close my eyes: inside, there is a world of thoughts. That too is outside me—because I can see it within. Thoughts appear to me; anger, lust appear to me. Just as I see you, I see the crowd of thoughts within. They too are outside me—inside the body, but outside me.
आप मुझसे बाहर हैं। आंख बंद करता हूं, आपकी तस्वीर मुझे भीतर दिखाई पड़ती है, वह भी मुझसे बाहर है। और वह तस्वीर आपकी है। आपने अपने भीतर कभी कोई एकाध तस्वीर देखी है, जो बाहर से न आई हो? आपने अपने भीतर कभी कोई एकाध विचार देखा, जो बाहर से न आया हो? आपने भीतर ऐसा कुछ भी देखा है, जो बाहर का ही प्रतिफलन न हो?
You are outside me. When I close my eyes and your image appears within, that too is outside me—and it is your image. Have you ever seen within a single image that did not come from outside? A single thought that did not come from outside? Anything within that is not a reflection of the outside?
तो फिर से खोज करें। आप अपने भीतर की जांच करें, तो आप पाएंगे, वह तो सब बाहर की ही कतरन, बाहर का ही कचरा, बाहर का ही जोड़ है। तो यह फिर भीतर नहीं है। यह बाहर का ही हाथ है, जो आपके भीतर प्रवेश कर गया है। अगर आपको अंतस्तल को जानना है, तो थोड़ा और पीछे चलना पड़े।
Search again. Investigate within and you will find it is all clippings of the outside, trash of the outside, an accumulation of the outside. This is not the within—this is the outside’s hand reaching in. If you want to know the inner sanctum, you must go a little further back.
कृष्ण उसी की बात कर रहे हैं, कि धनंजय, पांडवों में मैं तेरे भीतर इसी समय मौजूद हूं।
That is what Krishna is pointing to: Dhananjaya, among the Pandavas I am within you—right now.
लेकिन भीतर का अनुभव मन से नहीं होता, भीतर का अनुभव तो साक्षी से होता है। भीतर का अनुभव तो ज्ञाता से होता है। भीतर का अनुभव तो द्रष्टा से होता है। जो अपने मन को भी देखने में समर्थ हो जाता है, वह भीतर के अनुभव को उपलब्ध होता है। और जिसे भीतर का अनुभव हो जाए, उसे फिर वसंत में देखने जाने की जरूरत नहीं, उसे फिर कामधेनु में देखने की जरूरत नहीं। फिर उसे गायत्री छंद में खोजने की जरूरत नहीं। फिर तो सभी जगह उसी का छंद है। फिर तो सभी जगह उसी का वसंत है।
But the inner is not known by the mind; it is known by the witness—by the knower, the seer. One who becomes capable of watching his own mind attains the inner experience. And one who attains the inner no longer needs to go to spring to see him, or to Kamadhenu, or to the Gayatri meter. Then everywhere is his meter; everywhere is his spring.
एक बात खयाल में ले लें। जब तक हमें भीतर परमात्मा नहीं दिखता, तब तक हमें उसे बाहर कहीं देखने की कोशिश करनी पड़ती है। और ध्यान रखें कि वह कोशिश कितनी ही प्रामाणिक हो, अधूरी होगी, पूरी नहीं हो सकती। वह कोशिश कितनी ही निष्ठा से भरी हो, अधूरी होगी, पूर्ण नहीं हो सकती। क्योंकि जिसने उसे अभी भीतर नहीं जाना--भीतर का अर्थ है निकटतम--जिसने उसे इतने निकटतम नहीं जाना, वह दूर उसे नहीं जान सकेगा। जो इतने पास है मेरे कि मेरे हृदय की धड़कन भी मुझसे दूर है उसके हिसाब से; मोहम्मद ने कहा है कि तुम्हारे गले में जो नस फड़कती है जीवन की, वह भी दूर है। वह परमात्मा उससे भी ज्यादा निकट है। जो इतने निकट उसको नहीं जान पाया, वह उसे दूर कैसे जान पाएगा?
Keep one thing in mind. Until we see the Divine within, we will try to see him outside. And however authentic the attempt, it will remain incomplete; it cannot be total. One who has not known him within—in the nearest—cannot know him far away. He is nearer than near—closer than the beating of your own heart. Mohammed has said: the life-pulse in your throat is farther—God is closer than that. One who has not known him so near—how will he know him far?
और हम सब आकाश में आंखें उठाकर उसे खोजने की कोशिश करते हैं। हम अंधी आंखों से उसे खोज रहे हैं। अपने भीतर आंख बंद करके जो उसे नहीं देख पाता, वह इस विराट आकाश में आंखें खोलकर ईश्वर को देखने की कोशिश करता है! कभी भी वह कोशिश सफल न हो पाएगी।
Yet we all lift our blind eyes to the sky and try to find him. One who cannot see him with eyes closed within tries to see him with eyes open in the vast heavens! That attempt will never succeed.
हां, एक बात हो सकती है कि वह मानने लगे कि दिखाई पड़ रहा है। निष्ठापूर्वक मानने लगे, तो जिंदगी उसकी भली हो जाएगी, लेकिन धार्मिक नहीं। जिंदगी उसकी सदवृत्तियों से भर जाएगी, लेकिन सत्य से नहीं। जिंदगी उसकी शुभ हो जाएगी, लेकिन शुभ भी एक सपना होगा। क्योंकि जिस परमात्मा को वह देख रहा है, वह उसकी कल्पना है, उसका प्रक्षेपण है, उसका प्रोजेक्शन है। जिसने अभी अपने भीतर नहीं देखा, वह उसे कहीं भी देख नहीं सकता। लेकिन हमारी तकलीफ यह है कि हमारी नजरें बाहर घूमती हैं!
Yes, one thing can happen—you may begin to believe you are seeing. If you believe with great fervor, your life will become morally sound—but not religious. Your life will be filled with good tendencies—but not with truth. Your life will be auspicious—but auspiciousness too will be a dream. For the God you see will be your imagination, your projection. One who has not seen him within cannot see him anywhere. Our difficulty is that our gaze runs outward.
इसलिए कृष्ण ने बाहर से शुरू किया कि यहां देख, यहां देख, यहां देख। फिर वे धीरे-धीरे पास ला रहे हैं। आखिर में बहुत पास ले आए। उन्होंने कहा कि इधर मेरी तरफ देख। मेरे वंश में, मैं यहां मौजूद हूं। यह कृष्ण मौजूद है, यहां देख। वे बहुत करीब ले आए। कृष्ण और अर्जुन के बीच फासला बहुत कम है, फिर भी फासला है। फिर वे और भीतर ले गए, और अर्जुन से कहा कि अपने भीतर देख। तू भी, तू भी मेरा ही घर है। तेरे भीतर भी मैं निवास कर रहा हूं।
So Krishna starts from the outside: “Look here, look there, look there.” Then he brings him closer and closer. Finally he brings him very near: “Look at me. In my clan, I am here before you.” Krishna and Arjuna are very close—yet still there is distance. Then he takes him even more within: “Look in yourself. You too are my home. I dwell within you.”
और एक बार कोई व्यक्ति भीतर उसकी झलक पा ले, तो सभी जगह उसकी झलक फैल जाती है। फिर ऐसा नहीं कि वसंत में ही दिखाई पड़ेगा। वसंत में तो अंधे को दिखाई पड़े, इसकी कोशिश करनी पड़ती है। फिर तो पतझड़ में भी वही दिखाई पड़ेगा। फिर श्रेष्ठ में ही दिखाई पड़े, ऐसा नहीं, निकृष्ट में भी वही दिखाई पड़ेगा। फिर तो उसके अतिरिक्त कुछ दिखाई ही नहीं पड़ेगा। फिर तो जो भी दिखाई पड़ेगा, वही होगा। क्यों?
Once someone glimpses him within, his glow spreads everywhere. Then he is not seen only in spring—spring is for the blind. He is seen even in autumn. Not only in the excellent—he is seen in the lowly too. Then nothing appears that is not him. Why?
क्योंकि जिसे भीतर दिखाई पड़ गया, उसकी सारी आंखें उससे भर जाती हैं। जिसे भीतर दिखाई पड़ गया, उसकी श्वास-श्वास उससे भर जाती है। जिसे भीतर दिखाई पड़ गया, उसका रोआं-रोआं उसी से स्पंदित होने लगता है। फिर तो वह आदमी जहां भी देखे, यही रंग फैल जाएगा। जहां भी देखे, यही ज्योति फैल जाएगी। फिर तो ऐसा हो गया, जैसे आप एक दीया लेकर चलें, तो जहां भी दीया लेकर जाएं, वहीं रोशनी पड़ने लगे। अंधेरे में चले जाएं, तो अंधेरा भी रोशन हो जाए।
Because one who has seen him within—his eyes are filled with him; his breath with him; every pore throbs with him. Wherever he looks, that color spreads; wherever he looks, that light diffuses. It is as if you walk with a lamp—wherever you go, there is light. Enter darkness—the darkness shines.
ठीक जिस दिन आपके भीतर वह दिखाई पड़ने लगा, आपके भीतर दीया जल गया। अब आप कहीं भी चले जाएं, जहां भी यह रोशनी पड़ेगी आपके दीए की, वहीं वह दिखाई पड़ेगा। अब आप अंधेरे में जाएं, तो भी वही होगा। उजाले में जाएं, तो भी वही होगा। सुबह भी वही, सांझ भी वही। जन्म में भी वही, मृत्यु में भी वही। लेकिन एक बार यह भीतर दिखाई पड़ जाए तब। और भीतर जाने के लिए कृष्ण को इतने प्रतीक चुनने पड़े।
The day he begins to appear within, a lamp is lit in you. Wherever you go, wherever your light falls—there he appears. Go into darkness—he is there. Into light—he is there. Morning—he; evening—he. In birth—he; in death—he. But only once he appears within. For that, Krishna needed so many symbols.
एवं मुनियों में वेदव्यास, कवियों में शुक्राचार्य, दमन करने वाले का दंड, जीतने की इच्छा वालों की नीति, गोपनीयों में अर्थात गुप्त रखने योग्य भावों में मौन, ज्ञानवानों का तत्व-ज्ञान मैं ही हूं।
And among sages I am Vyasa; among poets, Shukra; among discipliners, the rod; among would-be victors, policy; among secrets—silence; among the wise—I am essence-knowledge.
ये दो प्रतीक बहुत बहुमूल्य हैं, इन्हें हम समझें।
Two symbols are very precious; let us understand them.
Among secrets—silence.
गोपनीयों में, गुप्त रखने योग्य भावों में मौन।
यह बड़ा उलटा मालूम पड़ेगा, क्योंकि गोपनीय तो हम किसी बात को रखते हैं। मौन को भी कोई गोपनीय रखता है? गोपनीय तो हम किसी विचार को रखते हैं। निर्विचार को भी कोई गोपनीय रखता है? कोई बात छिपानी हो तो हम छिपाते हैं। मौन का तो अर्थ हुआ कि छिपाने को ही कुछ नहीं है। जब छिपाने को ही कुछ नहीं है, तो उसे हम क्या छिपाएंगे! यह सूत्र बहुत कठिन है और उन गहरे सूत्रों में से एक है, जिन पर धर्म की बुनियाद निर्मित होती है।
This seems upside down, because we keep secrets of “something.” Does anyone keep silence a secret? We hide thoughts; who hides no-thought? We hide when there is something to conceal. Silence means there is nothing to hide. When there is nothing to hide, what is there to conceal? This is a difficult aphorism—one of those deep sutras on which religion’s foundation stands.
गोपनीयों में, गुप्त रखने योग्य में मैं मौन हूं।
“Among what is to be kept secret, I am silence.”
कुछ मत छिपाना, लेकिन अपने मौन को छिपाना, इसका अर्थ होता है। किसी को पता न चले कि तुम्हारे भीतर मौन निर्मित हो रहा है। किसी को पता न चले कि तुम ध्यान में उतर रहे हो। किसी को पता न चले कि तुम शांत हो रहे हो। किसी को पता न चले कि तुम भीतर शून्य हो रहे हो। क्योंकि दूसरे को बताने की इच्छा भी उसे भीतर नष्ट कर देती है।
Hide nothing—but hide your silence. That is the meaning. Let no one know that silence is growing within you. Let no one know you are entering meditation. Let no one know you are becoming quiet. Let no one know you are becoming empty—because the urge to tell another destroys it within.
अगर एक आदमी कहता है कि मैं मौन से रहता हूं, यह कहने का जो रस है, दूसरे को बताने का जो रस है, यह जो दूसरे में रस है, इसकी वजह से मौन तो हो ही नहीं पाएगा।
If a man says, “I live in silence,” the very relish of saying it, of telling another, will not let silence happen.
एक आदमी कहता है कि मुझे तो ध्यान उपलब्ध होने लगा। लेकिन जब दूसरे से यह कहता है.। दूसरे से कहते ही हम इसलिए हैं कि दूसरा प्रभावित हो। इसलिए वही कहते हैं, जिससे दूसरा प्रभावित हो। उस सबको तो हम छिपाते हैं, जिससे दूसरा गलत प्रभावित न हो जाए। वही सब बताते हैं, जिससे दूसरा प्रभावित हो। हमारा अच्छा चेहरा हम दूसरों को दिखाते हैं, ताकि दूसरे प्रभावित हों।
A man says, “Meditation is happening to me.” But when he says it to another—he says it to impress. We hide whatever might impress another in the wrong way; and we tell only what will impress well. We show others our good face so they will be impressed.
लेकिन दूसरे को प्रभावित करने में जो उत्सुक है, वह ध्यान में जा ही न सकेगा। क्योंकि दूसरे को प्रभावित करने में जो रस है, उसका अर्थ है, अभी अपने से ज्यादा मूल्यवान दूसरा है। अगर मैं सोचता हूं कि फलां आदमी अगर मुझसे प्रभावित हो जाए, तो जिसको भी मैं प्रभावित करना चाहता हूं, उसे मैं अपने से ज्यादा मूल्यवान मानता हूं, इसीलिए प्रभावित करना चाहता हूं। वह प्रभावित हो जाए, तो मैं भी अपनी नजरों में ऊंचा उठ जाऊं। वह ज्यादा कीमती है मुझसे। अगर मुझे मान ले, तो मैं अपनी नजरों में भी ऊंचा उठ जाऊं। मेरी अपनी नजरों में उठने के लिए भी मुझे दूसरों को प्रभावित करना जरूरी है।
One who is eager to impress another cannot enter meditation—because the relish of impressing the other means you still value the other more than yourself. If I think, “If that person is impressed with me…”—whoever I wish to impress, I value more than myself; that is why I want to impress him. If he honors me, I rise in my own eyes. He is more valuable than I. If he accepts me, I rise in my own sight. Even to rise in my own eyes, I need to impress others.
ध्यान की भी जब कोई बात करता है, या कोई कहता है, मैंने ईश्वर को जान लिया, जब इसकी भी कोई चर्चा करता है किसी दूसरे से और उसे प्रभावित करना चाहता है, तो उसका अर्थ हुआ कि उसने अभी ईश्वर को पाया नहीं। अभी ईश्वर को पाने के रास्ते पर भी वह नहीं है। क्योंकि उस रास्ते पर तो वे ही जाते हैं, जो दूसरे की बिलकुल चिंता ही छोड़ देते हैं, जिन्हें दूसरों का पता ही नहीं रह जाता।
When someone speaks of meditation—or says “I have known God”—and speaks of it to others to impress them, it means he has not found God yet; he is not even on the way. Those on that path are the ones who leave others completely behind—who no longer even remember that others exist.
सूफी फकीर हुआ बायजीद। जब वह अपने गुरु के पास गया, तो बहुत हैरान हुआ। जब वह अपने गुरु के पास था, तो उसने एक दिन देखा कि गांव का सम्राट आया और उसने आकर बायजीद के गुरु को कहा कि मुझे भी दीक्षा दे दें इस परम मौन में, जिसमें आप विराजमान हो गए हैं। तो बायजीद का गुरु अनाप-शनाप बातें बकने लगा। वह सदा चुप रहता था। वह मुश्किल से, कभी कोई पूछता, तो बहुत मुश्किल से महीनों में जवाब देता था। अनाप-शनाप बातें बोलने लगा!
वह सम्राट वापस चला गया। बायजीद ने अपने गुरु से पूछा कि ऐसा हमने कभी नहीं देखा। उसने आपको आकर कहा था, आप परम मौन में प्रतिष्ठित हो गए हैं, मुझे भी उसी तरफ ले चलें! बायजीद के गुरु ने कहा कि उसको पता न चल जाए कि मैं मौन में प्रतिष्ठित हो गया हूं, इसीलिए तो अनाप-शनाप बककर उसे मैंने विदा कर दिया।
There was a Sufi, Bayazid. When he went to his master, he was astonished. One day the local ruler came to the master and said, “Grant me initiation into the supreme silence you abide in.” The master—who otherwise was always quiet and would rarely answer even after months—started babbling nonsense. The ruler left, bewildered. Bayazid asked, “I have never seen you thus. He asked for initiation into your silence.” The master said, “Exactly—so that he would not know I am established in silence, I babbled and sent him away.”
बायजीद ने पूछा, अपने मौन को आप छिपाना क्यों चाहते हैं? उसके गुरु ने कहा, इस जगत में अगर कुछ भी छिपाने योग्य है, तो मौन है। क्योंकि वह अंतरतम संपदा है। और वह इतनी नाजुक संपदा है कि जरा बाहर प्रभावित करने की इच्छा से टूट जाती है और खो जाती है।
Bayazid asked, “Why hide your silence?” The master said, “If anything is worth hiding in this world, it is silence—because it is the innermost treasure; so delicate that the slightest urge to impress shatters and loses it.”
एक और सूफी फकीर हुआ है, इब्राहीम। वह बल्ख का राजा था। और जब संन्यासी हुआ और अपने गुरु के पास गया, तो उसके गुरु ने कहा कि तू पहले एक काम कर। नग्न हो जा। तो इब्राहीम अपने कपड़े छोड़कर नग्न हो गया। इब्राहीम के साथी उसे छोड़ने आए थे, वे बड़े हैरान हुए। एक ने इब्राहीम के कान में भी कहा कि जरा पूछ भी लो कि किस लिए? इब्राहीम ने कहा कि जब समर्पण करने आ गया, तो अब प्रश्न की गुंजाइश नहीं है। फिर इब्राहीम के गुरु ने कहा कि यह चप्पल जो पड़ी है मेरी, एक उठा लो अपने हाथ में। उसने चप्पल उठा ली। और इब्राहीम से कहा कि जाओ बाजार में--उसी की राजधानी थी वह कल तक--जाओ बाजार में नग्न और अपने सिर पर चप्पल मारते जाना और एक चक्कर पूरे बाजार का लगा आना।
Another Sufi was Ibrahim. He was king of Balkh. When he renounced and went to his master, the master said, “First do one thing—become naked.” Ibrahim removed his clothes. Those who had escorted him were shocked. One whispered, “At least ask why.” Ibrahim said, “Having surrendered, there is no room for questions.” The master gave him a sandal and said, “Go into the marketplace—yesterday it was your capital—walk naked, striking your head with this sandal, and circle the market once.”
इब्राहीम निकल पड़ा! वह अपने को चप्पल मारता जाता। भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग हंसी-मजाक करने लगे। लोग समझे कि पागल हो गया इब्राहीम। वह पूरा चक्कर लगाकर वापस लौट आया। इब्राहीम के गुरु ने कहा कि तेरी परीक्षा पूरी हो गई।
Ibrahim went. He struck himself with the sandal; crowds gathered; people jeered: “Ibrahim has gone mad!” He completed the round and returned. The master said, “Your test is complete.”
उसके साथियों ने इब्राहीम के गुरु से पूछा कि क्या हम पूछ सकते हैं--क्योंकि इब्राहीम तो कहता है कि पूछने का सवाल ही न रहा--क्या हम पूछ सकते हैं कि इसका प्रयोजन क्या है? तो इब्राहीम के गुरु ने कहा, इसका प्रयोजन है यह देखना कि अभी भी दूसरे क्या कहते हैं, इसकी चिंता तो भीतर नहीं रह गई! क्योंकि जो, दूसरे क्या कहते हैं, इसकी चिंता करता है, विचार करता है, योजना करता है, वह मौन में प्रवेश नहीं कर सकता।
His companions asked the master, “May we ask—because Ibrahim says there is no room for asking—what was its purpose?” The master replied, “To see whether any concern remained within about what others say. One who still thinks, plans, worries about others’ opinions cannot enter silence.”
मौन में सबसे बड़ी कठिनाई है दूसरे की मौजूदगी, जो आपके मन में सदा बनी रहती है। जब आप मौन बैठते हैं, तब भी आप मौन कहां बैठते हैं, किन्हीं दूसरों से कल्पना में बात करते रहते हैं। आदमी दो तरह की बातें करता है, वास्तविक लोगों से और काल्पनिक लोगों से। बातचीत जारी रहती है। जिनसे आप मौन में भी बात करते हैं, अगर वे कल्पना के जीव भी आपसे प्रभावित न हों, तो भी दुख हो जाता है। असली लोगों की तो हम बात छोड़ दें। आप कल्पना में किसी से बात कर रहे हों; और वह प्रभावित न हो, और कहे कि छोड़ो भी, क्या बकवास लगा रखी है! तो भी मन दुखी और खिन्न हो जाता है। सपने में भी जीतने की इच्छा बनी रहती है दूसरे को।
The greatest obstacle to silence is the presence of the other in your mind—always present. Even when you sit silent, you are not silent; you keep talking to imagined others. We talk in two ways: to real people and to imaginary ones. The conversation goes on. Even in imagination, if those you are talking to are not impressed, you feel hurt. Leave aside real people—if in a daydream someone says, “Nonsense—stop your blabber,” the mind is hurt and depressed. Even in dreams the urge to win the other remains.
एक दिन आधी रात मुल्ला नसरुद्दीन नींद से उठ आया। उसकी आंखों में आंसू हैं। और उसने बड़ा हड़कंप मचा दिया। उसकी पत्नी ने पूछा कि बात क्या है? उसने कहा कि तू चुप सो। बड़ा नुकसान हो गया। सपना मैंने देखा कि एक देवता मेरे हाथ में रुपये दे रहा है। गिनती मैंने की। एक दो तीन चार पांच छह सात आठ नौ। मैंने उससे कहा कि दस तो पूरा कर दे! बस, इसी में मेरी नींद टूट गई। और अब मैं बड़ी देर से आंख बंद कर-करके कह रहा हूं कि अच्छा, चलो जी, नौ में ही राजी हैं लेकिन उसका कोई पता ही नहीं चलता। छोड़ा एक, छोड़ो भी, इतना क्या! नौ में ही राजी हैं। अभी पीछे-पीछे तो मैं और भी नीचे उतर आया; कि चलो, आठ में भी राजी हैं, सात में भी राजी हैं। करवट बदल रहा हूं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा!
One midnight Mulla Nasruddin woke up in tears, causing an uproar. His wife asked, “What happened?” He said, “Be quiet. A great loss has happened. I dreamt a god was giving me rupees. I counted: one, two, three, four, five, six, seven, eight, nine. I said, ‘Make it ten to complete it.’ And in that moment the dream broke! I’ve been lying here with eyes closed saying, ‘All right, fine, we agree to nine.’ But there’s no trace of him. All right, even eight—seven—anything! But there’s no sign!”
सपने में भी जिन्हें हम देख लेते हैं, वे भी हमारे लिए वास्तविकताएं हैं। उनसे भी हम संबंध जोड़ना शुरू कर देते हैं। अगर आप अपने मन की खोज करें, तो आपकी जिंदगी का अधिक हिस्सा तो सपनों में और कल्पनाओं में ही बीतता है। बहुत कम हिस्सा बाहर बीतता है। बहुत हिस्सा तो भीतर ही बीतता है।
और कभी-कभी बाहर भी जो आप बोलते हैं, वह आप भूल से बोल जाते हैं। आपको पीछे पता चलता है कि आप यह भीतर बोल रहे थे, उसी का हिस्सा जुड़ गया। किसी से भीतर बात चल रही थी, वही बाहर निकल गई। कई बार जो आप नहीं कहना चाहते बाहर, वह कह जाते हैं, क्योंकि भीतर चल रहा था। कई बार आप कहते हैं, भूल से ऐसा हो गया। लेकिन भूल से हो नहीं सकता। वे भीतर चल रही थीं पंक्तियां, तो ही आपकी जीभ से सरककर बाहर गिर सकती हैं।
Even those we see in dreams are realities to us; we start relationships even with them. If you watch your mind, you’ll find most of your life passes in dreams and fantasies; very little passes outside. And even outside, much that you say slips out by mistake—you later realize you had been saying it inside and it leaked outside. Many times you say what you did not intend—because it was running within. You say, “It was by mistake.” But it cannot be without a cause; only what was running inside can slip off your tongue.
भीतर एक सतत डायलाग चल रहा है, एक सतत चर्चा चल रही है अपनी ही कल्पनाओं से। मौन में जब आप बैठेंगे, तो यही आपके मौन का खंडन होगा। यही आपके मौन को तोड़ देगा।
Inside there is a continuous dialogue, a continual discussion with your own fantasies. When you sit to be silent, this will break your silence.
मौन का अर्थ है, भीतर कोई विचार न रह जाए, भीतर कोई विचार का कंपन न हो, जैसे झील शांत हो गई हो, कोई लहर न उठती हो।
Silence means that not a single thought remains—no vibration of thought; like a lake gone still, without a ripple.
लेकिन कृष्ण कहते हैं, गोपनीयों में मैं मौन हूं।
Yet Krishna says, “Among secrets, I am silence.”
और यह सबसे गुप्त बात है, जिसे किसी को बताना ही मत। बताते ही यह नष्ट हो जाती है। इसलिए बहुत बार ऐसा होता है, आपका मन बताने का एकदम होता है। और जब भी भीतर कुछ होता है, तो आप चाहते हैं, किसी को बता दें। मन बड़ी तीव्रता से करता है कि जाओ और बोल दो और किसी को कह दो।
And this is the most secret—tell it to no one. The moment you tell, it is destroyed. Often your mind will be eager to tell. Whenever something happens within, you want to tell someone. The mind insists: go—say it!
यह मन की सहज वृत्ति है। क्योंकि जो आपको हुआ है, जब तक आप दूसरे से न कह दें, तब तक वह वास्तविक है, इसका भी आपको भरोसा नहीं आता। जब दूसरा मान ले, तब आपको भरोसा आता है कि ठीक है।
This is a natural tendency. Until another acknowledges what happened to you, you cannot fully trust that it is real.
सुना है मैंने, एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन जा रहा है रास्ते से और गांव के कुछ आवारा लड़के उसे कंकड़-पत्थर फेंककर मारने लगे। अंधेरा रास्ता है और मुल्ला को कोई उपाय नहीं सूझता, तो उसने उन लड़कों को पास बुलाया और कहा कि यहां क्या कर रहे हो? तुम्हें पता है, आज गांव के राजा ने सारे गांव को निमंत्रण दिया है। जो भी आए उसको भोजन मिलेगा। और भोजन भी क्या-क्या बना है! और वह भोजन की चर्चा करने लगा।
वे लड़के उत्सुक हो गए। लड़कों को उत्सुक देखा, तो वह खुद भी उत्सुक हो गया। और जब वह मिष्ठानों की बात करने लगा, तो लड़कों के मुंह से तो लार टपकने लगी। उसके मुंह में भी लार आ गई! फिर तो जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती गई चर्चा की, लड़कों ने भागना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, छोड़ो भी इसको, मुल्ला को, महल चलें! जब लड़कों को उसने दूर भागते देखा अंधेरे में, तब उसे खयाल आया कि कहीं सच ही तो नहीं है यह बात! मुल्ला भी भागा। हो भी सकता है, कौन जाने! कौन जाने यह सच ही हो!
I’ve heard: one night Mulla Nasruddin was walking down a dark lane when some boys began pelting stones at him. In the dark, with no way out, he called them close and said, “What are you doing here? Don’t you know the king has invited the whole village to a feast today? All who go will be fed—and what dishes!…” He began describing the sweets. The boys grew excited. Seeing their excitement, he grew excited. As he warmed to the menu, their mouths watered—and so did his! As the heat of the talk rose, the boys ran off: “Leave the Mulla—let’s get to the palace!” Seeing them running into the dark, Mulla thought, “What if it is true!” He also ran. Maybe, who knows!
दूसरा जब प्रभावित होता है हमारी किसी बात से, तो हम भी प्रभावित होते हैं। म्युचुअल, एक पारस्परिक लेन-देन हो जाता है। और ये प्रभाव हमें कहां ले जाते हैं, इनका हिसाब लगाना बहुत मुश्किल है। बहुत मुश्किल है।
When another is impressed by something we say, we too are impressed. It becomes mutual—an exchange. And where these influences carry us is hard to measure.
दो व्यक्ति एक-दूसरे के प्रेम में पड़ जाते हैं। तो कोई भी पुरुष किसी स्त्री के प्रेम में पड़ता है, तो कहता है कि तुझसे ज्यादा सुंदर इस पृथ्वी पर कोई स्त्री नहीं है। और सभी स्त्रियां इसको मान लेती हैं। मानना चाहती हैं गहरे में। और इसको सुनते से ही स्त्री सुंदर हो जाती है। भरोसा आ जाता है! और जब कोई इतना सुंदर मान रहा हो, तो वह भी सुंदर दिखाई पड़ने लगता है। और तब हम कहते हैं कि तुझसे सुंदर पुरुष, तुझसे श्रेष्ठ पुरुष, खोजना असंभव है। और तब म्युचुअल कल्पना की दौड़ शुरू होती है। और तब वे दोनों एक-दूसरे को शिखर पर उठाए चले जाते हैं। और यह शिखर जितना ऊंचा होगा, उतनी ही खाई में कल गिरेंगे। क्योंकि यह शिखर कल्पना का है।
Two people fall in love. Every man who falls in love tells a woman, “There is no woman on earth more beautiful than you.” And every woman wants to believe it—and does. And simply hearing it, a woman becomes beautiful. Confidence arises. And if someone believes you so beautiful, he too appears beautiful. She says, “There is no man on earth more splendid than you.” Then the mutual race of imagination begins; both lift each other to the peak. The higher the peak, the deeper the fall tomorrow—because the peak belonged to imagination.
इसलिए ध्यान रखें, प्रेम-विवाह जिस खतरे में ले जाता है, कोई विवाह नहीं ले जा सकता। और प्रेम-विवाह जिस बुरी तरह असफल होता है, कोई विवाह असफल नहीं हो सकता। उसका कारण यह नहीं है कि प्रेम-विवाह बुरा है; उसका कुल कारण इतना है कि प्रेम-विवाह एक म्युचुअल कल्पना पर निर्मित होता है।
Hence beware: no marriage fails as badly as a love-marriage. Not because love-marriage is bad—but because it is built on mutual fantasy.
भारत में विवाह एक सफल संस्था है, क्योंकि हमने प्रेम को बिलकुल ही काट दिया है उसमें से। कल्पना का सवाल ही नहीं, जमीन पर ही चलाते हैं आदमी को। यहां पति-पत्नी होते हैं, प्रेमी-प्रेयसी होते ही नहीं। कभी आकाश में चढ़ते ही नहीं, तो गड्ढे में गिरने का सवाल ही नहीं आता। समतल भूमि पर चलते रहते हैं।
In India marriage has been a successful institution because we have cut love out of it entirely. No imagination—people walk on the ground. Here there are husbands and wives—not lovers. They never soar into the sky; hence there is no question of falling into pits. They remain on level ground.
अमेरिका में बुरी तरह विवाह अस्तव्यस्त हुआ जा रहा है। और उसका कारण है कि विवाह की बुनियाद दो आदमी एक-दूसरे को नशे में डालकर रखते हैं। वह नशा कितनी देर चलेगा? कितनी देर चल सकता है? वह नशा जल्दी ही उतर जाता है। और इतने बड़े सपनों के बाद जब जमीन पर लौटते हैं, तो लगता है कि बेकार हो गया, धोखा हो गया। गलती हो गई, भूल हो गई। वे सब कविताएं धुआं हो जाती हैं।
In America marriage is becoming thoroughly chaotic—because the foundation is two people intoxicating each other. How long can that intoxication last? It fades quickly. After such huge dreams, when they return to earth they feel cheated, deceived. All those poems turn to smoke.
हम सब ऐसे ही जीते हैं लेकिन, इसलिए हमें खुशामद प्रीतिकर लगती है। क्योंकि कोई हमें भरोसा दिलाता है। बिलकुल झूठ भी कोई आपसे कह दे, कोई आपसे कह दे कि आप जैसा बुद्धिमान आदमी नहीं है। आपके भीतर कोई आपसे कहे भी कि झंझट में मत पड़ो, यह झूठ ही मालूम पड़ता है; क्योंकि आपको अपनी बुद्धि का अच्छी तरह पता है! फिर भी इनकार करने का मन नहीं होता, मानने का मन होता है। और दस आदमी अगर इकट्ठे होकर कहने लगें, तो फिर तो इनकार करने का सवाल ही नहीं। हजार दो हजार की भीड़ इकट्ठी हो जाए, फिर तो कोई सवाल ही नहीं। और आपको आसमान में उठाया जा सकता है।
This is how we all live; that’s why flattery delights us. Even if someone tells you an outright lie—“There is no one as intelligent as you”—a voice within may say, “Don’t get into this—this is false.” You know your intelligence well. Yet you don’t feel like denying; you feel like believing. If ten people say it together, refusing becomes impossible. Gather a crowd of a thousand or two—and there is no question. They can lift you into the sky.
दूसरों की आंखों में जो देख रहा है, वह भूलों में पड़ सकता है, पड़ेगा ही। साधक के लिए अनिवार्य है कि यह जो पारस्परिक लेन-देन है कल्पनाओं का, इससे हट जाए। इससे बिलकुल हट जाए। वह सिर्फ अपने पर राजी हो जाए। वह दूसरे में तलाश करने न जाए। दूसरे से कहे भी न, क्या उसके भीतर हो रहा है।
One who looks into the eyes of others will fall into delusion—certainly. For the seeker it is essential to step out of this mutual exchange of fantasies—completely. Be content with yourself. Do not look into the other. Do not tell the other what is happening within.
और न कहने का एक कारण और भी है, कि जैसे ही आप कहते हैं, आपकी गति अवरुद्ध हो जाती है। क्योंकि कहने का अर्थ ही यह हुआ कि आप बड़े तृप्त हो गए। जब मैं किसी से कहता हूं कि बड़ी शांति हो गई भीतर, तो उसका अर्थ है कि मैं तृप्त हो गया। गति अवरुद्ध हो जाएगी।
There is another reason not to tell: as soon as you say it, your movement within is obstructed—because saying it gratifies you; you feel satisfied. When I say to someone, “Great peace has come within,” it means I am satisfied—movement stops.
अगर बढ़ाए जाना है भीतर की गति को और रुक नहीं जाना है, तो मत कहें। मत कहें। इसे किसी से कहें ही मत। यह आपका ही रहस्य हो। यह आपकी निजी संपदा हो। इसका किसी को भी पता न चले। यह ऐसी कुछ बात हो कि आप और आपके परमात्मा के बीच ही रह जाए।
If you want the inward movement to grow and not stop—don’t speak. Don’t speak—don’t tell anyone. Let it be your secret, your private treasure. Let no one know. Let it remain between you and your God.
इसलिए इतनी सीक्रेसी, इतनी गुप्तता धर्मों ने निर्मित की है। उस सीक्रेसी के पीछे और कोई कारण नहीं है। उस गुप्तता के पीछे, गोपनीयता के पीछे और कोई कारण नहीं है। वह सहयोगी है अंतर्विकास में, इनर ग्रोथ में।
This is why religions have built so much secrecy. There is no other reason behind that secrecy; it supports inner growth.
कृष्ण कहते हैं, गोपनीयों में अर्थात गुप्त रखने योग्य भावों में मैं मौन हूं। अगर तुझे मुझे खोजना हो भावों में, तो तू मुझे मौन में खोजना। अर्जुन ने पूछा भी है कि किस भाव में मैं खोजूं? तो कृष्ण कहते हैं, तू मुझे मौन में खोजना। अगर तू बिलकुल मौन हो जाए, तो तू मुझे पा लेगा।
Krishna says, “Among feelings—among what should be kept secret—I am silence. If you would seek me in feeling, seek me in silence.” Arjuna has asked: “In what mood shall I seek you?” Krishna says, “Seek me in silence. If you become utterly silent, you will find me.”
हमारे और सत्य के बीच दीवाल शब्दों की है। एक फूल के पास से आप गुजरते हैं। एक गुलाब का फूल खिला है। फूल दिखाई नहीं पड़ता है, उसके पहले गुलाब का फूल बीच में आ जाता है, शब्द बीच में आ जाता है। फूल देख भी नहीं पाते और आप कहते हैं, सुंदर है। यह सुंदर है, आपकी पुरानी आदत का हिस्सा है। आपको पता है, गुलाब का फूल सुंदर होता है, सुंदर कहा जाता है। सुना है, पढ़ा है, वह आपके मन में रम गया है। फूल को आप देख भी नहीं पाते। यह फूल जो अभी मौजूद है, इसकी पंखुड़ियां आपके हृदय को छू भी नहीं पातीं। इसकी सुगंध आपके प्राणों में उतर भी नहीं पाती। और आप कहते हैं, गुलाब का फूल है, सुंदर है। बात समाप्त हो गई। आपका संबंध टूट गया।
Between us and truth there is a wall of words. You pass by a rose. A rose has blossomed—but before the flower, the word “rose” appears; the word “beautiful” appears. You don’t even see the flower; you say, “Beautiful.” That “beautiful” is a habit. You know roses are called beautiful; you have heard, read—and it has settled in the mind. You don’t see this flower at all; its petals do not touch your heart; its fragrance does not descend into your breath. You say, “A rose—beautiful.” Finished. Your connection is broken.
अगर इस गुलाब के फूल से संबंधित होना हो, तो एक छोटा-सा प्रयोग करें। इस गुलाब के फूल को देखें, लेकिन भीतर शब्द को न आने दें। यह ध्यान का एक प्रयोग है। बैठें इसके पास, लेकिन शब्द को न आने दें। मत कहने दें अपने मन को कि गुलाब का फूल है। मत कहने दें कि सुंदर है। मत कहने दें कि बड़ी सुगंध आ रही है। मत कहने दें कि अच्छा है। कोई निर्णय नहीं। कोई वक्तव्य नहीं। शब्द को कहें कि तू चुप रह, मेरी आंखें हैं। मैं मौजूद हूं। मुझे देखने दे।
If you wish to relate to this rose, try a small experiment. Look at the rose—but do not allow a word to arise. Sit with it; do not allow the word “rose.” Do not allow “beautiful.” Do not allow “fragrant,” “good.” No judgment. No statement. Tell words, “Be quiet. My eyes are here. Let me see.”
लाओत्सू एक दिन सुबह घूमने गया है। लाओत्सू रोज सुबह घूमने जाता है, एक मित्र उसके साथ जाता था। मित्र को तो पता था कि लाओत्सू से एक भी शब्द बीच में बोलना खतरनाक है। लेकिन मित्र के घर एक मेहमान था, वह उसको लेकर चला गया। लाओत्सू चुप था, मित्र चुप था, तो मेहमान भी बेचारा चुप रहा। दो घंटे की लंबी यात्रा में, जब सुबह सूर्य निकलने लगा आकाश में, और पक्षी गीत गाने लगे, और फूल खिलने लगे, तो उसने सिर्फ इतना ही कहा, कितनी सुंदर सुबह है--मेहमान ने!
One morning Lao Tzu went for a walk. He went every morning; a friend accompanied him. The friend knew that to utter even a single word was dangerous. But the friend had a guest at home—and took him along. Lao Tzu was silent; the friend was silent; so the guest too kept quiet. After two hours, when the sun rose, birds sang, flowers opened, the guest could not help himself and said, “What a beautiful morning.”
लाओत्सू ने लौटकर अपने मित्र को कहा कि इस बकवासी आदमी को साथ क्यों ले आए! उस मित्र ने कहा, हद हो गई! सिर्फ इतना ही उस बेचारे ने कहा कि कितनी सुंदर सुबह है! लाओत्सू ने कहा, लेकिन इतनी दीवाल भी बाधा बन जाती है। सूरज था। सुबह थी। हम भी थे। वह भी था। कहने की क्या जरूरत थी? कोई हम अंधे थे? कि हमको पता नहीं था कि सुबह नहीं है, कि सुंदर नहीं है? कहने की क्या जरूरत थी? उन शब्दों ने सुबह की शांति को बुरी तरह भंग कर दिया। दुबारा इसे साथ मत लाना।
When they returned, Lao Tzu told his friend, “Why did you bring this babbling fellow?” The friend said, “What a limit! He only said, ‘What a beautiful morning.’” Lao Tzu said, “Even that becomes a wall. The sun was there, the morning was there, we were there—what need was there to say anything? Are we blind? Do we not know morning—beauty? Those words shattered the morning’s silence. Don’t bring him again.”
यह जो लाओत्सू कह रहा है, निश्चित ही, जब सूरज उगता है और आप कह देते हैं, सुंदर है, तो आपको पता नहीं होगा कि आपके और सूरज के बीच शब्द की एक दीवाल आ गई। हटा दें शब्दों को बीच से। आप खाली हो जाएं। उधर सूरज को उगने दें, इधर आप रह जाएं, बीच में कुछ भी न हो। तब आपको पहली दफा सूरज का संस्पर्श मिलेगा। तब पहली दफा सूरज के साथ आप आत्मसात हो जाएंगे। तब पहली दफा सूरज और आपके बीच में कोई भी नहीं होगा। सूरज और आपके बीच पहली दफा सेतु निर्मित होगा। या गुलाब के फूल और आपके हृदय के बीच पहली दफा एक संगीत निर्मित होगा।
Lao Tzu is right: the moment you say “beautiful,” a wall of words is between you and the sun. Remove words. Be empty. Let the sun rise there—let yourself be here—between the two let nothing intervene. For the first time you will be touched by the sun, be one with it. For the first time a bridge will be built between you and the sun. Between the rose and your heart, a music will arise.
अगर ऐसा ही मौन समस्त अस्तित्व के प्रति आ जाए, तो परमात्मा और हमारे बीच संबंध निर्मित होता है। जिस दिन शब्द न रह जाएं, समाप्त हो जाएं, अलग गिर जाएं, हम और अस्तित्व ही रह जाएं.। अस्तित्व है चारों ओर, हम हैं यहां, बीच में एक शब्दों की दीवाल है।
If such silence becomes your approach to the whole existence, then a relationship with the Divine is born. The day words cease—fall away—and only existence and you remain, a relationship is formed. Existence is all around; we are here; between us is a wall of words.
भाषा बड़ी उपयोगी है संसार में, बड़ी बाधा है परमात्मा में। जहां दूसरे से संबंधित होना है, भाषा जरूरी है। जहां अपने से संबंधित होना है, भाषा खतरनाक है। जहां दूसरे से मिलना है, वहां भाषा के बिना कैसे मिलिएगा? लेकिन जहां अपने से ही मिलना है, वहां भाषा की क्या जरूरत है?
Language is very useful in the world; it is a great barrier in God. Where you have to relate to the other, language is necessary. Where you have to relate to yourself, language is dangerous. To meet the other, how without language? But to meet yourself, what is language needed for?
लेकिन हम दूसरे से मिल-मिल कर इतने आदी हो गए हैं भाषा के, कि जब अपने से मिलने जाते हैं, तब भी भाषा का बोझ लेकर पहुंच जाते हैं। अगर परमात्मा से मिलना है, तो भाषा की कोई भी जरूरत नहीं है। वहां मौन ही भाषा है। वहां चुप हो जाना ही बोलना है। वहां मौन हो जाना ही संवाद है।
We have so habituated ourselves to language by meeting others that when we go to meet ourselves, we carry the burden of language along. If you want to meet God, language has no use; there, silence is the language. There, to be quiet is to speak. There, to be silent is the dialogue.
कृष्ण कहते हैं, भावों में अगर मुझे खोजना हो, तो मैं मौन हूं। और ज्ञानवानों का तत्व-ज्ञान मैं ही हूं।
Krishna says, “If you want to seek me in feeling—I am silence.” And “I am the essence-knowledge of the wise.”
यह आखिरी प्रतीक इस आयाम में।
This is the last symbol in this dimension.
ज्ञानवानों का तत्व-ज्ञान मैं ही हूं।
“I am the essence-knowledge of the wise.”
तत्व-ज्ञान के संबंध में थोड़ी बात मैंने आपसे कही। तत्व-ज्ञान से अर्थ शास्त्रीय ज्ञान नहीं है। तत्व-ज्ञान से अर्थ है, सत्य का निजी अनुभव, अपना अनुभव।
I spoke a little about essence-knowledge. It does not mean scholarly information. Essence-knowledge means the direct, personal experience of truth—your own.
आस्पेंस्की रूस का एक बहुत बड़ा विचारक, गणितज्ञ, एक फकीर गुरजिएफ के पास गया। उसने गुरजिएफ से कहा कि मैं आपसे कुछ पूछने आया हूं। गुरजिएफ ने उसे एक कागज दे दिया उठाकर और कहा कि इस कागज पर पहले तुम लिख दो; जो-जो तुम जानते हो, वह तुम लिख दो। फिर तुम जो नहीं जानते, वह मुझसे पूछना। अगर तुम पहले से ही जानते हो, तो पूछने की झंझट की कोई जरूरत नहीं है। तो पहले तुम लिख दो, जो-जो तुम जानते हो। उसकी हम चर्चा ही नहीं करेंगे; उसे हम उठाएंगे ही नहीं।
Ouspensky, a great Russian thinker and mathematician, went to the mystic Gurdjieff. He said, “I have come to ask you something.” Gurdjieff handed him a paper: “First write down what you actually know. Then ask me what you don’t know. If you already know, what is the need to ask? Write first what you know—we will not discuss that at all.”
आस्पेंस्की बड़ा लेखक था। और गुरजिएफ से मिलने के पहले उसने एक बहुत अदभुत किताब लिखी थी, जो दुनिया की तीन बड़ी किताबों में एक है। पश्चिम में तो उस किताब का जोड़ खोजना बहुत मुश्किल है।
Ouspensky was a prolific author. Before meeting Gurdjieff he had written a remarkable book—one of the three great books of the world. In the West it is hard to find its equal.
उसने एक किताब लिखी थी, टर्शियम आर्गानम। और निष्ठापूर्वक, किसी अहंकार से नहीं, उसने अपनी किताब में वक्तव्य दिया था कि इसके पहले दो किताबें और लिखी गई हैं। एक किताब लिखी है अरस्तू ने, आर्गानम। आर्गानम का अर्थ होता है, पहला सिद्धांत। दूसरी किताब लिखी है बेकन ने, नोवम आर्गानम, नया सिद्धांत। और तीसरी किताब मैं लिखता हूं, टर्शियम आर्गानम, तीसरा सिद्धांत। और उसने बड़ी विनम्रता से, बिना किसी अहंकार के कहा था कि पहला सिद्धांत भी जब जगत में नहीं था, तब भी यह तीसरा सिद्धांत मौजूद था, जो मैं लिख रहा हूं।
He had written Tertium Organum. And sincerely, without ego, he had written there that two great books had been written before: Aristotle’s Organon—the first principle; Bacon’s Novum Organum—the new principle; and I write the third—Tertium Organum. Very humbly, without arrogance, he had said: even before the first principle existed in the world, this third principle existed—which I am writing.
किताब बड़ी कीमती है, बड़ी अदभुत है। और कभी-कभी हैरानी होती है कि बिना जाने भी आदमी का मस्तिष्क कितनी बड़ी चीजें लिख सकता है। उसे कोई आत्मज्ञान नहीं था। पर यह किताब ऐसी है कि पढ़कर ऐसा लगे कि यह आदमी परम ज्ञानी है।
It is a priceless book—astonishing. Sometimes one wonders how a mind without realization can write such vast things. He had no self-knowledge; yet the book is such you would think the man is supremely enlightened.
गुरजिएफ ने कहा कि मुझे पता है कि तू कौन है आस्पेंस्की। तेरी टर्शियम आर्गानम मैंने देखी है। तेरे संबंध में मुझे खबर है। पहले तू लिख दे कि जो-जो तू जानता है, उसकी हम बात ही नहीं करेंगे। या अगर तू कहता है कि टर्शियम आर्गानम में जो-जो तूने लिखा है, वह तू जानता है, तब तो बात की कोई जरूरत नहीं है। नमस्कार!
Gurdjieff said, “I know who you are, Ouspensky. I have seen your Tertium Organum. I know about you. Write first what you know—we will not touch that. Or if you claim you know what you wrote there, then our talk is unnecessary. Namaste!”
आस्पेंस्की को ऐसा आदमी कभी मिला ही नहीं था। यह भी कोई बात हुई! गुरजिएफ ने कहा कि पास के कमरे में चला जा। मेरे सामने तुझे संकोच होगा। यह कागज ले जा और लिख ला।
Ouspensky had never met a man like this. Gurdjieff said, “Go into the next room. You will feel embarrassed before me. Take the paper—write.”
आस्पेंस्की ने लिखा है कि मैं कागज-कलम लेकर बैठ गया। जब मैं लिखने बैठता हूं, तो मेरा हाथ रुकता ही नहीं। उस दिन मेरा हाथ एकदम जाम हो गया। क्या लिखूं, जो मैं जानता हूं! जो भी लिखने की कोशिश करता हूं, भीतर से खबर आती है, यह मैं जानता कहां हूं? पढ़ा है, सुना है, समझा है। बुद्धि को पता है, मुझे कहां पता है! मेरा अनुभव, ईश्वर? कोई मेरा अनुभव नहीं। आत्मा? कोई मेरा अनुभव नहीं। ध्यान? कोई मेरा अनुभव नहीं।
Ouspensky writes: “Whenever I sit to write, my hand flows. That day my hand froze. What shall I write that I know? Whatever I try to write, a voice within says, ‘Where do you know this? You have read, heard, understood. The intellect knows; you do not.’ God? No experience. Self? No experience. Meditation? No experience.”
वह कोरा कागज लाकर उसने गुरजिएफ को दे दिया। उसकी आंख में आंसू टपक रहे थे। उसने कहा, मुझे क्षमा करना। मुझे कुछ भी पता नहीं है। यह कोरा कागज आप ले लें।
He brought back a blank sheet—tears in his eyes. “Forgive me. I know nothing. Take this blank paper.”
गुरजिएफ ने कहा कि तब तू आगे बढ़ सकता है। क्योंकि जिसने तथाकथित ज्ञान को ही ज्ञान समझ लिया, वह फिर आगे नहीं बढ़ सकता। तू तत्व-ज्ञानी भी हो सकता है। अभी तक तू ज्ञानी था, अब तू तत्व-ज्ञानी भी हो सकता है। जब ज्ञानी को पता चलता है, मैं ज्ञानी नहीं हूं, तब तत्व-ज्ञान की यात्रा शुरू होती है।
Gurdjieff said, “Then you can go further—because one who mistakes so-called knowledge for knowledge cannot move on. You can become an essence-knower. Till now you were a ‘knower’; now you can be an essence-knower. When the knower realizes, ‘I do not know,’ the journey into essence-knowledge begins.”
और ध्यान रहे, अज्ञान इतना नहीं भटकाता, जितना तथाकथित उधार ज्ञान भटकाता है। अज्ञानी तो विनम्र होता है। उसे पता होता है, मुझे पता नहीं। लेकिन तथाकथित जो ज्ञानी होते हैं, जिनके मस्तिष्क में सिवाय शास्त्र के और कुछ भी नहीं होता। शास्त्र की प्रतिध्वनियां होती हैं। उनको यह भी खयाल नहीं आता कि हम नहीं जानते। उनको तो पक्का मजबूत खयाल होता है कि मैं जानता हूं। यह मैं जानता हूं, यही उनकी बाधा बन जाती है।
Note well: ignorance does not mislead as much as borrowed knowledge does. The ignorant are humble; they know they do not know. But the so-called learned, whose minds echo only scriptures, never think they do not know; they are certain they know. That certainty becomes their barrier.
तत्व-ज्ञान का अर्थ है, जब निजी अनुभव हो।
Essence-knowledge means personal experience.
कृष्ण जानते होंगे; आप गीता कंठस्थ कर लें, इससे कुछ ज्ञान नहीं होगा। बुद्ध जानते होंगे; आप धम्मपद याद कर लें, इससे कुछ होगा नहीं। यह उधार है। और ध्यान रहे, उधार ज्ञान ज्ञान होता ही नहीं। उधार ज्ञान ज्ञान होता ही नहीं। अपना ज्ञान ही सिर्फ ज्ञान है। दूसरा क्या जानता है, वह आपको सब दे दे, आपके पास ज्ञान नहीं आता, सिर्फ शब्द आते हैं। शब्द आप इकट्ठे कर लेते हैं, स्मृति में शब्द बैठ जाते हैं। फिर स्मृति को ही आप समझते हैं कि मैं जानता हूं।
Krishna may know; you may memorize the Gita—it will not give you knowledge. Buddha may know; you may memorize the Dhammapada—it will not do. It is borrowed. And borrowed knowledge is not knowledge. Only your own knowing is knowledge. Whatever another knows—even if he gives it all—what comes to you are only words. You accumulate them; they sit in memory. Then you mistake memory for knowing.
स्मृति ज्ञान नहीं है। ज्ञान का अर्थ है, अनुभव। आपका ही साक्षात्कार हो, आप ही आमने-सामने आ जाएं,
आपका ही हृदय जाने, जीए, धड़के, उस अनुभव में, तो ही तत्व-ज्ञान है।
Memory is not knowledge. Knowledge means experience. Only when your own heart knows, lives, throbs in it—is there essence-knowledge.
कृष्ण कहते हैं, ज्ञानियों, ज्ञानवानों का तत्व-ज्ञान मैं ही हूं, अनुभव मैं ही हूं।
Krishna says: “Of the wise, I am essence-knowledge. I am the experience.”
और यह बड़े मजे की बात है कि उस तत्व-ज्ञान में, उस निजी अनुभव में जो जाना जाता है, वही परमात्मा है। निजी अनुभव में जो जाना जाता है, वही परमात्मा है। निजी अनुभव ही परमात्मा है।
And it is a great wonder that in that essence-knowledge— that private experience—what is known is precisely the Divine. What is known in personal experience is God. Personal experience itself is the Divine.
परमात्मा के संबंध में जानना परमात्मा को जानना नहीं है। टु नो अबाउट गॉड इज़ नाट टु नो गॉड। अबाउट, संबंध में--झूठी बातें हैं। परमात्मा को ही जानना, संबंध में नहीं। उसके बाबत नहीं, उसको ही जानना तत्व-ज्ञान है। यह कब घटित होता है? अज्ञान हमारी सहज स्थिति है। फिर अज्ञान को हम ज्ञान से ढांक लेते हैं, तो भ्रांति पैदा होती है। लगता है, जान लिया।
Knowing about God is not knowing God. To know about God is not to know God. ‘About’ is false. Not about him—know him. That is essence-knowledge. When does this happen? Our natural state is ignorance. Then we cloak ignorance with knowledge—and delusion arises; we feel we know.
उपनिषदों ने कहा है बड़ा बहुमूल्य सूत्र, संभवतः इससे क्रांतिकारी वचन जगत में खोजना कठिन है। और उपनिषद को लोग पढ़ते रहते हैं और उसी उपनिषद को कंठस्थ कर लेते हैं! ऐसा आदमी मजेदार है और विचित्र है।
The Upanishads have said a priceless sutra—perhaps the most revolutionary utterance on earth. And people read the Upanishads and memorize them! It’s strange.
उपनिषद ने कहा है कि अज्ञानी तो भटकते ही हैं अंधकार में, ज्ञानी महाअंधकार में भटक जाते हैं!
The Upanishad says: the ignorant wander in darkness; the learned wander in a greater darkness!
यह किन ज्ञानियों के लिए कहा होगा जो महाअंधकार में भटक जाते हैं! और मजा यह है कि इसी उपनिषद को लोग कंठस्थ कर लेते हैं। और इस सूत्र को भी कंठस्थ कर लेते हैं। और इस सूत्र को रोज कहते रहते हैं कि अज्ञानी तो भटकते ही हैं अंधकार में, ज्ञानी महाअंधकार में भटक जाते हैं। इसको भी कंठस्थ कर लेते हैं। सोचते हैं, इसे कंठस्थ करके वे ज्ञानी हो गए। इन्हीं ज्ञानियों के भटकने के लिए यह सूत्र है।
For which “learned” is this said—that they wander in greater darkness? And the marvel is that people memorize this very sutra—and repeat daily: “The ignorant wander in darkness; the learned in great darkness.” They memorize even this—and think by memorizing they have become wise. It is for such learned that the sutra was spoken.
आदमी विचित्र है। और आदमी अपने को धोखा देने में अति कुशल है। और जब वह खुद को धोखा देता है, तो धोखा तोड़ने का उपाय भी नहीं बचता। दूसरे को धोखा दें, तो दूसरा बचने की भी कोशिश करता है। आप खुद ही अपने को धोखा दें, तो फिर बचने का भी कोई उपाय नहीं रह जाता।
Man is strange. He is supremely skilled at deceiving himself. And when he deceives himself, there remains no way to break the deception. If you deceive another, he tries to escape. But if you deceive yourself, there is no remedy.
अगर कोई आदमी सोया हो, तो उसे जगाया भी जा सकता है। लेकिन कोई जागा हुआ सोया हुआ बना पड़ा हो, तो उसे जगाना बिलकुल मुश्किल है। कैसे जगाइएगा? अगर वह आदमी जाग ही रहा हो और सोने का बहाना कर रहा हो, तब फिर जगाना बहुत मुश्किल है। नींद तोड़ देना आसान है, लेकिन झूठी नींद को तोड़ना बहुत मुश्किल है।
If a man sleeps, he can be awakened. If a man is awake and pretends to sleep—how wake him? If he is actually awake yet feigns sleep, waking him is impossible. Breaking real sleep is easy; breaking fake sleep is very hard.
अज्ञानी को तत्व-ज्ञान की तरफ ले जाना इतना कठिन नहीं है, जितना पंडित को, ज्ञानी को ले जाना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि वह कहता है, मैं जानता ही हूं।
It is not so difficult to guide an ignorant person toward essence-knowledge; it is far harder to guide a pundit, a “knower,” for he says, “I already know.”
अभी परसों सुबह एक संन्यासी आए। बीस वर्ष से घूमते हैं, खोजते हैं। कहते हैं, हिंदुस्तान में ऐसा एक महात्मा नहीं, जिसके पास मैं न हो आया हूं। ऐसा एक शास्त्र नहीं, जो उन्होंने न पढ़ा हो। ऐसी एक विधि नहीं, जो वह कहते हैं, मैंने न कर ली हो।
Just the day before yesterday a sannyasi came. For twenty years he has wandered, searching. “There is not a single sage in India I have not visited; not a single scripture I have not read; not a single method I have not practiced,” he said.
तो मैंने उनसे पूछा, आप सब सत्संग कर लिए, सब शास्त्र पढ़ लिए, सब विधियां कर लीं, अब क्या इरादे हैं? अगर आपको पक्का हो गया है कि आपको अभी तक नहीं मिला, तो ये सब शास्त्र और ये सब सत्संग और सब विधियां बेकार गए। अब इनको छोड़ दें। और अगर मिल गया हो, तो मेरा समय खराब न करें। मुझे साफ-साफ कह दें। अगर मिल गया हो, तो ठीक है, बात समाप्त हो गई। अगर न मिला हो, तो अब इस बोझ को न ढोएं। क्योंकि एक घंटा उन्होंने मुझे ब्योरा बताया, कि वे कौन-कौन सी किताब पढ़ चुके हैं, कौन-कौन महात्मा से मिल चुके हैं, कौन-कौन सी विधि कर चुके हैं। मैंने कहा, इनसे अगर मिल गया हो, तो ठीक है। झंझट मिट गई। अगर न मिला हो, तो अब इस बोझ को न ढोए फिरें।
I asked, “You have attended all the satsangs, read all the scriptures, practiced all the methods—now what are your plans? If you are sure you have not found, then all these scriptures, satsangs, methods were useless. Drop them. If you have found—don’t waste my time. Say it straight. If you have found—good, finished. If you have not—stop carrying this burden. For an hour you recited your list of books read, saints met, techniques tried. If they gave it to you—fine. If not—stop hauling this load.”
लेकिन यह बात उनको रुचिकर नहीं लगी। यह उनके जीवनभर की संपत्ति है। इससे मिला कुछ नहीं। लेकिन यह अनुभव भी करना कि इससे कुछ नहीं मिला, उसका मतलब होता है कि बीस साल मेरे बेकार गए। वह भी चित्त को भाता नहीं है। बीस साल मैंने व्यर्थ ही गंवाए, वह भी चित्त को भाता नहीं है। मिला भी नहीं है। छोड़ा भी नहीं जाता, जो पकड़ लिया है।
He did not like that. It is his life’s treasure. It has yielded nothing—yet to see that it yielded nothing is to accept that twenty years went waste. The mind does not like that. You didn’t get it; and you cannot drop what you have clutched.
ज्ञानी, तथाकथित ज्ञानी की तकलीफ यही है। अपना ज्ञान भी नहीं है और उधार ज्ञान सिर पर इतना भारी है, वह छोड़ा भी नहीं जाता। क्योंकि वह संपत्ति बन गई। उससे अकड़ आ गई। उससे अहंकार निर्मित हो गया है। उससे लगता है कि मैं जानता हूं। बिना जाने लगता है कि मैं जानता हूं।
This is the trouble of the so-called learned. They have no own knowing—yet the borrowed knowledge on their head is heavy; they cannot put it down. It has become property; it has given them stiffness; it has built ego; it makes them feel, “I know.” Without knowing, they feel they know.
यह जो स्थिति हो, तो तत्व-ज्ञान फलित नहीं होगा।
In such a state, essence-knowledge cannot fructify.
कृष्ण कहते हैं, ज्ञानियों का मैं तत्व-ज्ञान हूं। वे यह नहीं कहते कि ज्ञानियों की मैं जानकारी हूं। ज्ञानियों के पास बड़ी जानकारी, बड़ी इनफर्मेशन है। वे कहते हैं, ज्ञानियों का मैं तत्व-ज्ञान, निजी अनुभव, उनका खुद का बोध, उनका सेल्फ रियलाइजेशन, उनकी प्रतीति, उनकी अनुभूति मैं हूं। उनकी जानकारी नहीं।
Krishna says, “Of the learned, I am essence-knowledge.” He does not say, “I am their information.” The learned have ample information. He says, “I am their essence-knowledge—their private realization, their self-realization, their seeing, their experiencing—not their information.”
यह जो अनुभूति है, यह एक बहुत अनूठी घटना है। एक छोटी-सी कहानी, और अपनी बात मैं पूरी करूं।
This experience is a unique event. One little story, and I will finish.
मैंने सुना है, और टाल्सटाय ने उस पर एक कहानी भी लिखी है, कि रूस में एक झील के किनारे तीन फकीरों का नाम बड़ा प्रसिद्ध हो गया था। और लोग लाखों की तादाद में उन फकीरों का दर्शन करने जाने लगे। और वे फकीर महामूढ़ थे, बिलकुल गैर पढ़े-लिखे थे। कुछ धर्म का उन्हें पता ही नहीं था। यह खबर रूस के आर्च प्रीस्ट को, सबसे बड़े ईसाई पुरोहित को लगी। उसे बड़ी हैरानी हुई। क्योंकि ईसाई चर्च तो कानूनन ढंग से लोगों को संत घोषित करता है, तभी वे संत हो पाते हैं।
I have heard—and Tolstoy wrote a tale about it—that on the shore of a Russian lake there were three ascetics whose fame became widespread. Crowds in the thousands began to go for their darshan. They were utterly simple—illiterate. They knew nothing of religion. News reached the arch-priest of Russia, the highest Christian prelate. He was astonished. The Church declares saints legally; only then are they saints.
यह भी बड़े मजे की बात है! ईसाई चर्च तो घोषणा करता है कि फलां आदमी संत हुआ। और जब पोप इसकी गारंटी दे देता है कि फलां आदमी संत हुआ, तभी वह संत माना जाता है। इसलिए ईसाइयत में एक मजेदार घटना घटती है कि दो-दो सौ, तीन-तीन सौ साल हो जाते हैं आदमी को मरे हुए, तब चर्च उनको संत घोषित करता है। जिंदों को तो जला दिया कई दफा चर्च ने। जान आफ आर्क को जलाया, वह जिंदा थी तब। फिर सैकड़ों साल बाद उसको संतत्व की पदवी घोषित की, कि वह भूल हो गई, वह संत थी।
It is a strange thing: the Church declares, “So-and-so is a saint.” Only when the Pope guarantees a person is a saint is he accepted as such. Hence in Christianity a bizarre event occurs: sometimes two or three hundred years pass after a person’s death before the Church declares him a saint. The living they even burned—Joan of Arc was burned while alive. Centuries later, they declared her a saint: “We erred—she was a saint.”
अभी संत कैसे हो गए ये! हिंदुस्तान होता तो चलता, यहां कोई भी संत हो सकता है। इसकी कोई तकलीफ नहीं है। लेकिन रूस में तकलीफ हुई कि ये संत हो कैसे गए! तो आर्च प्रीस्ट बड़ा परेशान हुआ। और जब उसे पता चला कि लाखों लोग वहां जाते हैं, तो उसने कहा, यह तो हद हो गई! यह तो चर्च के लिए नुकसान होगा। ये कौन लोग हैं! इनकी परीक्षा लेनी जरूरी है।
“How have these become saints?” The arch-priest was troubled. Hearing that thousands were going, he said, “This is too much—it will harm the Church. Who are these men? We must test them.”
तो आर्च प्रीस्ट एक मोटर बोट में बैठकर झील में गया। जाकर वहां पहुंचा, तो वे तीनों झाड़ के नीचे बैठे थे। देखकर वह बड़ा हैरान हुआ। सीधे-सादे ग्रामीण देहाती मालूम पड़ते थे। वह जाकर जब खड़ा हुआ, तो उन तीनों ने झुककर नमस्कार किया, उसके चरण छुए। उसने कहा कि बिलकुल नासमझ हैं। इनकी क्या हैसियत!
He took a motorboat across the lake. The three sat under a tree. Seeing them, he thought, “They are rustic peasants.” When he stood before them, they bowed and touched his feet. He thought, “They are absolute simpletons. What status can they have?”
उसने बहुत डांटा-डपटा, फटकारा कि तुम यह क्यों भीड़-भाड़ यहां इकट्ठी करते हो? उन्होंने कहा, हम नहीं करते। लोग आ जाते हैं। आप उनको समझा दें। पूछा कि तुमको किसने कहा कि तुम संत हो? लोग कहने लगे। हमको कुछ पता नहीं है। तुम्हारी प्रार्थना क्या है? बाइबिल पढ़ते हो? उन्होंने कहा, हम बिलकुल पढ़े-लिखे नहीं हैं। तुम प्रार्थना क्या करते हो? क्योंकि चर्च की तो निश्चित प्रार्थना है। तो उन्होंने कहा, हमको तो प्रार्थना कुछ पता नहीं। हम तीनों ने मिलकर एक बना ली है। तुम कौन हो बनाने वाले प्रार्थना? प्रार्थना तो तय होती है पोप के द्वारा। बिशप्स की बड़ी एसेंबली इकट्ठी होती है, तब एक-एक शब्द का निर्णय होता है। तुम कौन हो प्रार्थना बनाने वाले? तुमने अपनी निजी प्रार्थना बना ली है! भगवान तक जाना हो, तो बंधे हुए रास्तों से जाना पड़ता है! क्या है तुम्हारी प्रार्थना?
He scolded them sharply: “Why do you gather crowds?” “We don’t,” they said. “People come. Please explain it to them.” “Who told you that you are saints?” “People say so—we don’t know.” “What is your prayer? Do you read the Bible?” “We are illiterate.” “What prayer do you recite?” The Church has set prayers. They said, “We don’t know any prayers. The three of us made one up.” “Who are you to make a prayer? Prayers are authorized by the Pope. The bishops assemble—each word is decided. Who are you to make a prayer? You made a private prayer! To reach God you must use fixed roads. What is your prayer?”
वे तीनों बहुत घबड़ा गए। कंपने लगे। सीधे-सादे लोग थे। तो उन्होंने कहा, हमने तो एक छोटी प्रार्थना बना ली है। आप माफ करें, तो हम बता दें। ज्यादा बड़ी नहीं है, बहुत छोटी-सी है।
They trembled, simple souls. “We made a small prayer. Forgive us—we will tell you. It’s not long; very short.
ईसाइयत मानती है कि परमात्मा के तीन रूप हैं, ट्रिनिटी। त्रिमूर्ति परमात्मा है। परमात्मा है, उसका बेटा है, होली घोस्ट है। ये तीन रूप हैं परमात्मा के।
तो उन्होंने कहा कि हमने तो एक छोटी-सी प्रार्थना बना ली। यू आर थ्री, वी आर थ्री, हैव मर्सी आन अस। तुम भी तीन हो, हम भी तीन हैं, हम पर कृपा करो। यही हमारी प्रार्थना है। उस पादरी ने कहा, नासमझो, बंद करो यह बकवास। यह कोई प्रार्थना है? सुनी है कभी? और तुम मजाक करते हो भगवान का कि तुम भी तीन और हम भी तीन हैं?
“Christianity holds that God is a Trinity—Father, Son, and Holy Ghost. ‘You are Three; we are three; have mercy on us.’ That is our prayer.”
उन्होंने कहा, नहीं, मजाक नहीं करते। हम भी तीन हैं। और हमने सुना है कि वह भी तीन है। उसका तो हमें पता नहीं। बाकी हम तीन हैं। और हम ज्यादा कुछ जानते नहीं। हमने सोचा, हम तीन हैं, वे भी तीन हैं, तो हम तीनों पर कृपा कर। उसने कहा कि यह प्रार्थना नहीं चलेगी। आइंदा करोगे, तो तुम नरक जाओगे। तो मैं तुम्हें प्रार्थना बताता हूं आथराइज्ड, जो अधिकृत है।
The priest said, “Fools! Stop this nonsense. Is that a prayer? Ever heard such a thing? And you mock God—‘You are three, we are three’?”
They said, “We do not mock. We are three—and we heard he is three. We do not know about him. We are three; we know nothing more.” He said, “This prayer will not do. If you recite it, you will go to hell. I will teach you the authorized prayer.”
उसने प्रार्थना बताई। उन तीनों को कहलवाई। उन्होंने कहा, एक दफा और कह दें, कहीं हम भूल न जाएं। फिर एक दफा कही। फिर उन्होंने कहा, एक दफा और। कहीं भूल न जाएं। उसने कहा, तुम आदमी कैसे हो? तुम संत हो? तो उन्होंने कहा, नहीं, हम कोशिश तो पूरी याद करने की करेंगे, एक दफा आप और दोहरा दें! उसने दोहरा दी।
He taught them—and made them repeat it. They said, “Once more—lest we forget.” Then again. “Once more—lest we forget.” “What kind of men are you? Are you saints?” “No—we will try to remember; please repeat once more.” He repeated.
फिर पादरी वापस लौटा। जब वह आधी झील में था, तब उसने देखा कि पीछे वे तीनों पानी पर भागते चले आ रहे हैं। तब उसके प्राण घबड़ा गए। उसने अपने माझी से कहा कि यह क्या मामला है? ये तीनों पानी पर कैसे चले आ रहे हैं? उस माझी ने कहा कि मेरे हाथ-पैर खुद ही कंप रहे हैं। यह मामला क्या है! वे तीनों पास आ गए। उन्होंने कहा, जरा रुकना। वह प्रार्थना हम भूल गए; एक बार और बता दो! उस पादरी ने कहा कि तुम अपनी ही प्रार्थना जारी रखो। हमारी प्रार्थना तो कर-करके हम मर गए, पानी पर चल नहीं सकते। तुम्हारी प्रार्थना ही ठीक है। तुम वही जारी रखो। वे तीनों हाथ जोड़कर कहने लगे कि नहीं, वह प्रार्थना ठीक नहीं। मगर आपने जो बताई थी, बड़ी लंबी है और शब्द जरा कठिन हैं। और हम भूल गए। हम बेपढ़े-लिखे लोग हैं।
He set off home. In mid-lake he saw the three running on the water toward the boat. His heart failed. “What is this?” The boatman said, trembling, “My limbs are shaking—what is happening?” The three came alongside. “Please wait,” they called. “We forgot the prayer. Tell us once more!” The priest said, “Continue your own prayer. We have prayed our whole lives—but cannot walk on water. Your prayer is right—continue with it.” The three folded hands: “No—that prayer is not right. But the one you taught is long, with difficult words. We forgot. We are unlettered people.”
यह घटना टाल्सटाय ने लिखी है। ये तीन आदमी बिलकुल पंडित नहीं हैं, विनम्र भोले-भाले लोग हैं। लेकिन एक निजी अनुभव घटित हुआ है। और निजी अनुभव के लिए कोई अधिकृत प्रार्थनाओं की जरूरत नहीं है। और निजी अनुभव के लिए कोई लाइसेंस्ड शास्त्रों की जरूरत नहीं है। और निजी अनुभव का किसी ने कोई ठेका नहीं लिया हुआ है। हर आदमी हकदार है पैदा होने के साथ ही परमात्मा को जानने का। वह उसका स्वरूपसिद्ध अधिकार है। वह मैं हूं, यही काफी है, मेरे परमात्मा से संबंधित होने के लिए। और कुछ भी जरूरी नहीं है। बाकी सब गैर-अनिवार्य है।
This is Tolstoy’s tale. These three are not pundits; they are humble, simple. But something private has happened. For personal experience, no authorized prayer is needed. No licensed scripture is needed. No one has a monopoly on personal experience. Every person is entitled—by birth—to know the Divine. The fact that “I am” is enough to relate to God. Nothing else is necessary. Everything else is nonessential.
लेकिन जो जानकारी हम इकट्ठी कर लेते हैं, वह जानकारी हमारे सिर पर बोझ हो जाती है। वह जो भीतर की सरलता है, वह भी खो जाती है। पंडित भी उसे पा सकते हैं, लेकिन पांडित्य को उतारकर रख दें तो ही।
But the information we accumulate becomes a burden on the head; the inner simplicity is lost. Pundits can attain it too—but only after laying punditry aside.
और तत्व-ज्ञान मैं हूं। ज्ञान नहीं, जानकारी नहीं, सूचना नहीं, शास्त्रीयता नहीं, आत्मिक अनुभव। और निश्चित ही, उस आत्मिक अनुभव में, जहां एक भी शब्द नहीं होता, व्यक्ति होता है और अस्तित्व होता है और दोनों के बीच की सब दीवालें गिर गई होती हैं, वहां जो होता है, वही परमात्मा है।
“And I am essence-knowledge.” Not knowledge, not information, not data, not scripture—inner experience. And surely, in that inner experience where not a single word remains—only the person and existence, and all walls have fallen—what happens there is God.
इसे हम ऐसा कहें, परमात्मा का अनुभव नहीं होता; एक अनुभव है, जिसका नाम परमात्मा है। परमात्मा का कोई अनुभव नहीं होता। ऐसा नहीं होता कि आपके सामने परमात्मा खड़ा है, और आप अनुभव कर रहे हैं। इसमें तो दूरी रह जाएगी। एक अनुभव है, जहां व्यक्ति समष्टि में लीन हो जाता है। उस अनुभव का नाम ही परमात्मा है। शायद कठिन मालूम पड़े। परमात्मा का कोई अनुभव नहीं होता, देअर इज़ नो एक्सपीरिएंस आफ गॉड, बट ए सर्टेन एक्सपीरिएंस इज़ नोन एज गॉड। एक खास अनुभव!
वह अनुभव क्या है? वह अनुभव है, जहां बूंद सागर में खोती है। जहां बूंद सागर में खोती है, तो बूंद को जो अनुभव होता होगा! जैसे व्यक्ति जब समष्टि में खोता है, तो व्यक्ति को जो अनुभव होता है, उस अनुभव का नाम परमात्मा है।
Say it like this: there is no “experience of God”; there is an experience whose name is God. There is no object “God” standing before you; otherwise distance would remain. There is an experience in which the drop dissolves into the ocean. When the drop dissolves, what the drop experiences—when the person dissolves into the whole, what the person experiences—the name of that experience is God.
परमात्मा एक अनुभव है, वस्तु नहीं। परमात्मा एक अनुभव है, व्यक्ति नहीं। परमात्मा एक अनुभव है, एक घटना है। और जो भी तैयार है उस घटना के लिए, उस एक्सप्लोजन के लिए, उस विस्फोट के लिए, उसमें घट जाती है। और तैयारी के लिए जरूरी है कि अपना अज्ञान तो छोड़ें ही, अपना ज्ञान भी छोड़ दें। अज्ञान तो छोड़ना ही पड़ेगा, ज्ञान भी छोड़ देना पड़ेगा। और जिस दिन ज्ञान-अज्ञान दोनों नहीं होते, उसी दिन जो होता है, उसका नाम परमात्मा है।
God is an experience, not a thing. God is an experience, not a person. God is an experience, an event. And whoever is prepared for that event—for that explosion—it happens in him. And for preparation it is necessary to drop not only your ignorance, but your knowledge as well. Ignorance must be dropped; knowledge must also be dropped. The day both are gone—what happens on that day is called God.
आज इतना ही।
That is all for today.
लेकिन पांच मिनट रुकें। बीच में कोई उठ जाता है, दूसरों को तकलीफ होती है। पांच मिनट और बैठें। कीर्तन के बाद जाएं।
But sit five minutes more. If someone gets up in between, others are disturbed. Sit five more minutes. Leave after the kirtan.
