Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जीवन है एक रहस्य। गणित की पहेली जैसा नहीं कि श्रम से उसे हल किया जा सके। रहस्य जीवन का कोई सांयोगिक गुण नहीं है; रहस्य जीवन का स्वभाव है। जीवन है रहस्य ही।
Life is a mystery. Not like a mathematical puzzle that yields to effort and calculation. Mystery is not some accidental trait of life; mystery is the very nature of life. Life is mystery itself.
अज्ञात है बहुत कुछ, अननोन है बहुत कुछ, लेकिन वह ज्ञात हो जाएगा। आज नहीं कल, हम उसे जान लेंगे। जो आज नहीं जाना है, वह भी कल जाना जा सकेगा। जो कभी भी जाना जा सकता है, उसका नाम रहस्य नहीं है।
Much is unknown—unknown in the sense that it can be known: if not today, then tomorrow; what is not known today may be known tomorrow. That which can at any time be known does not deserve the name mystery.
रहस्य से अर्थ है, जो कभी भी जाना नहीं जा सकेगा, जो अज्ञेय है, अननोएबल है। जानने की आकांक्षा प्रगाढ़ है जिसके लिए, जिस तक पहुंचने के लिए जीवन दौड़ता है, जिससे मिलने की प्यास है और फिर भी समस्त श्रम और समस्त इच्छाएं और सारी अभीप्सा और सारी प्यासें व्यर्थ रह जाती हैं और हम उसके निकट ही पहुंच पाते हैं, उसका स्पर्श होता है, लेकिन उसे जान नहीं पाते।
By mystery is meant that which can never be known, that which is unknowable. There is a deep longing to know it; life runs toward it; there is a thirst to meet it—and yet all our labors, all our desires, all our aspirations and thirsts prove vain. We come near; we touch it; and still we do not know it.
अज्ञेय से अर्थ है, जिसे हम किसी भांति पहचान भी लेते हैं, फिर भी नहीं कह सकते कि हमने उसे जान लिया। ऐसे अज्ञात, ऐसे अज्ञेय के संबंध में जो वचन हैं, कृष्ण उन्हें परम वचन कहते हैं। इस सूत्र में जो बहुत कीमती शब्द है, वह है परम वचन। उसे हम थोड़ा समझें।
By the unknowable I mean that which, even when somehow recognized, cannot be claimed as “I have known it.” About such unknown, such unknowable, Krishna says there are utterances he calls supreme utterances. The precious word here is supreme utterance. Let us understand it a little.
कृष्ण ने कहा, हे महाबाहो, फिर भी मेरे परम वचन श्रवण कर, जो कि मैं तुझ अतिशय प्रेम रखने वाले के लिए हित की इच्छा से कहूंगा।
Krishna says, O mighty-armed, even so, listen to my supreme utterance, which I will speak for your welfare, out of great love for you.
साधारणतः, परम वचन शब्द को पढ़ते समय कोई विशेष खयाल मन में नहीं आता है। और इसीलिए उसके विशेष अर्थ भी चूक जाते हैं। एक वचन तो होता है, जिसे हम कहते हैं, सत्य वचन। एक वचन होता है, जिसे हम कहते हैं, असत्य वचन। परम वचन क्या है? अगर भाषाकोश में खोजने जाएंगे, तो भाषाकोश कहेगा, सत्य वचन ही परम वचन है। लेकिन वह ठीक नहीं है बात। सत्य वचन का अर्थ ही होता है, जिसके विपरीत भी असत्य वचन हो सकता है।
Ordinarily, when we read the phrase supreme utterance, nothing special stirs in the mind; hence its special significance is missed. There is an utterance we call a true statement; there is an utterance we call a false statement. What then is a supreme utterance? If we consult a lexicon, it will say a supreme utterance is a true statement. But that is not accurate. A true statement is one that can have a false counter-statement.
परम वचन का अर्थ होता है, जिसके विपरीत कोई वचन नहीं हो सकता, जिसके विपरीत किसी वक्तव्य की कोई संभावना नहीं है। पहली बात।
A supreme utterance is one for which no opposing statement is possible, one to which there can be no counter-claim. First point.
सत्य, जो आज सत्य मालूम पड़ता है, कल असत्य हो सकता है। जो आज असत्य मालूम पड़ता है, कल खोज से पता चले कि सत्य है। इसलिए विज्ञान जिसे सत्य कहता है, कल उसे असत्य कहने को मजबूर हो जाता है। न्यूटन का जो सत्य था, वह आइंस्टीन का सत्य नहीं है। और आइंस्टीन का जो सत्य है, वह आने वाली सदी का सत्य नहीं होगा। और आज कोई भी वैज्ञानिक यह नहीं कह सकता कि हम जो सत्य उदघोषित कर रहे हैं, वह सदा ही सत्य रहेगा।
What seems true today may be false tomorrow. What seems false today may, through inquiry, be found true tomorrow. That is why science, which today proclaims something as true, is often compelled to call it false later. What was truth for Newton was not truth for Einstein; and what is truth for Einstein will not be the truth of the coming century. No scientist today can say that the truths we announce will remain true forever.
सत्य असत्य हो सकते हैं। असत्य भी कल खोजे जाएं और पता चले, तो सत्य बन सकते हैं।
Truths can become false. Falsehoods, when discovered and verified, can turn into truths.
परम वचन का अर्थ है, जिसे हम न सत्य कह सकते हैं और न असत्य कह सकते हैं। क्योंकि हम जिसे सत्य कह सकते हैं, वह हमारे कारण कल असत्य भी हो सकता है। परम वचन का अर्थ है कि हमारे सत्य और असत्य दोनों के जो पार है; हम जिसके संबंध में कभी भी निर्णायक न हो सकेंगे।
A supreme utterance is one we can neither call true nor call false. Because what we can call true may well become false tomorrow—because of us. A supreme utterance lies beyond our categories of true and false; we will never be able to pronounce decisively upon it.
इस संबंध में जो लोग आधुनिक चिंतन से परिचित हैं, उन्हें ज्ञात होगा कि बर्ट्रेंड रसेल, विट्गिंस्टीन, ए.जे. अय्यर, ऐसे कुछ पश्चिम के मनीषियों ने, जिन्हें कृष्ण ने परम वचन कहा है, उन्हीं वचनों को नानसेंस, उन्हीं वचनों को व्यर्थ वचन कहा है। ए.जे. अय्यर ने बड़ी मेहनत की है यह बात सिद्ध करने की कि कुछ वचन ऐसे हैं, जो अर्थहीन हैं, मीनिंगलेस हैं, नानसेंस हैं।
Those familiar with modern thought will know that Bertrand Russell, Wittgenstein, A. J. Ayer, and others in the West have called precisely those utterances that Krishna names supreme—nonsense, meaningless utterances. Ayer worked hard to establish that some statements are meaningless, nonsensical.
उन वचनों को अय्यर ने अर्थहीन कहा है, जिनको न तो हम सत्य सिद्ध कर सकें, और न असत्य। जिनके पक्ष में भी कोई प्रमाण न दिया जा सके और जिनके विपक्ष में भी कोई प्रमाण न दिया जा सके। जैसे कोई आदमी कहता है कि ईश्वर है। अय्यर, विट्गिंस्टीन और रसेल कहेंगे कि यह वचन अर्थहीन है। क्योंकि ईश्वर है, यह भी अब तक सिद्ध नहीं किया जा सका; और नहीं है, यह भी सिद्ध नहीं किया जा सका। और आदमी के पास कोई भी उपाय नहीं है इस वचन की सत्यता या असत्यता को परखने के लिए। वेरीफिकेशन के लिए कोई उपाय नहीं है।
He calls meaningless those statements that can be proved neither true nor false; for which no evidence can be given, either pro or con. If someone says, “God exists,” Ayer, Wittgenstein, and Russell will say this statement is meaningless. For it has not been proved that God exists, nor has it been proved that he does not. And man has no means to test the truth or falsity of this claim—no method of verification.
तो जिस वक्तव्य की जांच का कोई उपाय ही न हो, उस वक्तव्य को न तो सत्य कहा जा सकता है, और न असत्य। क्योंकि असत्य का अर्थ हुआ कि जांचा और पाया कि गलत है। सत्य का अर्थ हुआ कि जांचा और पाया कि सत्य है।
A statement for which there is no method of verification can be called neither true nor false. Falsehood means it has been tested and found wanting; truth means it has been tested and found valid.
लेकिन ईश्वर है, इस वक्तव्य के पक्ष या विपक्ष में कोई भी प्रमाण आज तक इकट्ठे नहीं किए जा सके। आस्तिक कहे चले जाते हैं, ईश्वर है; नास्तिक कहे चले जाते हैं, ईश्वर नहीं है। आस्तिकों की दलीलों का नास्तिकों पर कोई प्रभाव नहीं है; और नास्तिकों की दलीलों का आस्तिकों पर कोई प्रभाव नहीं है। और कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आस्तिक नास्तिक हो जाते हैं, नास्तिक आस्तिक हो जाते हैं। लेकिन वक्तव्य वैसे के वैसे ही खड़े रहते हैं।
But for the statement “God exists,” no decisive evidence has been gathered either way. The theist keeps declaring, “God is”; the atheist keeps declaring, “God is not.” The theists’ arguments do not affect the atheists, nor the atheists’ arguments the theists. Sometimes the theist becomes an atheist and the atheist a theist—but the statements stand where they stood.
खलील जिब्रान ने एक छोटी-सी कहानी लिखी है। लिखा है, एक गांव में एक महाआस्तिक और एक महानास्तिक था। सारा गांव परेशान था उनके कारण। क्योंकि आस्तिक लोगों को समझाता था कि ईश्वर है; नास्तिक समझाता था कि नहीं है। आखिर गांव ने उन दोनों से कहा कि तुम निर्णय पर पहुंच जाओ कुछ, ताकि हमारी परेशानी कम हो।
Kahlil Gibran wrote a small story. In a village there lived a great theist and a great atheist. The whole village was harassed because the theist would persuade people that God is, and the atheist would persuade them that he is not. Finally the village asked them to reach a decision, so their trouble might end.
पूर्णिमा की एक रात, गांव ने विवाद का आयोजन किया और नास्तिक और आस्तिक ने प्रबल प्रमाण दिए। आस्तिक ने ऐसे प्रमाण दिए, जिनका खंडन मुश्किल था। नास्तिक ने ऐसा खंडन किया कि आस्तिकता के पैर डगमगा जाएं। रातभर विवाद चला और विवाद बड़ा परिणामकारी रहा। आस्तिक के प्रमाण इतने प्रभावशाली सिद्ध हुए कि सुबह होते-होते नास्तिक आस्तिक हो गया; और नास्तिक के तर्क इतने प्रभावशाली सिद्ध हुए कि सुबह होते-होते आस्तिक नास्तिक हो गया। गांव की मुसीबत जारी रही! गांव में एक महाआस्तिक और एक महानास्तिक बना रहा।
On a full-moon night the village organized a debate. The atheist and the theist offered powerful arguments. The theist argued so forcefully that it was hard to refute him. The atheist refuted so effectively that the very legs of theism began to wobble. All night the debate went on, and it was very consequential: the theist’s proofs proved so persuasive that by dawn the atheist had become a theist; and the atheist’s logic proved so compelling that by dawn the theist had become an atheist. The village’s trouble continued! The village still had a great theist and a great atheist.
अब तक जितने भी वक्तव्य आस्तिकों और नास्तिकों ने दिए हैं, उनसे कुछ भी सिद्ध नहीं होता। न तो यह सिद्ध होता है कि ईश्वर है; और न यह सिद्ध होता है कि ईश्वर नहीं है। और ऐसी कोई कसौटी नहीं है, जिस पर जांचा जा सके कि कौन सही है। इसलिए अय्यर और उनके साथी दार्शनिक कहते हैं कि ये वक्तव्य नॉनसेंस हैं। इन वक्तव्यों से कुछ अर्थ नहीं निकलता, ये अर्थहीन हैं। तो अय्यर कहता है कि न तो ईश्वर है, यह सत्य वचन है और न यह असत्य वचन है। यह दोनों नहीं है। यह व्यर्थ वचन है।
To this day nothing has been established by the statements of theists and atheists. It is not proved that God is; it is not proved that God is not. And there is no touchstone by which we can test who is right. Therefore Ayer and his fellow philosophers say such statements are nonsense—they yield no meaning; they are meaningless. So Ayer says: neither “God is” is a true statement, nor is it a false statement. It is neither. It is a futile utterance.
कृष्ण इसी वचन को परम वचन कहते हैं। तो थोड़ा समझना पड़ेगा कि कृष्ण का प्रयोजन क्या है? अगर अय्यर और विट्गिंस्टीन सही हैं, तो कृष्ण का वचन अर्थहीन वचन है। लेकिन कृष्ण उसे परम वचन कहते हैं। और अर्जुन से वे कहते हैं कि मैं तुझे तेरे प्रेम के कारण और तेरे हित की दृष्टि से कुछ परम वचन कहूंगा, तू उन्हें सुन।
Krishna calls precisely this a supreme utterance. We must understand Krishna’s intent. If Ayer and Wittgenstein are right, Krishna’s word is a meaningless word. But Krishna calls it supreme. And he says to Arjuna: out of love for you and for your welfare I will speak some supreme utterances—listen.
इसे हम ऐसा बांट लें। सत्य वचन उसे कहते हैं, जिसके लिए यथार्थ से प्रमाण उपलब्ध हो जाएं। अगर मैं कहूं, आग हाथ को जलाती है, तो यह सत्य वचन है। क्योंकि आप आग में हाथ डालकर देख सकते हैं और प्रमाण मिल जाएगा कि आग जलाती है या नहीं जलाती है। अगर मैं कहूं, आग शीतल है, तो आप हाथ डालकर देख सकते हैं कि यह वचन असत्य है। क्योंकि आग शीतल नहीं है, इसका प्रमाण मिल जाता है; वचन के अतिरिक्त प्रमाण उपलब्ध हो जाता है।
Let us divide it thus. A true statement is one for which evidence from reality can be supplied. If I say, fire burns the hand, that is a true statement. You can put your hand in fire and you will get evidence whether fire burns or not. If I say, fire is cool, you can put your hand in it and see that the statement is false. Because fire is not cool; verification, apart from the statement, is available.
अय्यर कहता है कि एक तीसरे तरह का वचन है, और समस्त धार्मिक वचन, मेटाफिजिकल स्टेटमेंट्स अय्यर के हिसाब से व्यर्थ हैं, क्योंकि उनका कोई भी प्रमाण नहीं मिलता। कृष्ण के हिसाब से वे वचन परम हैं, क्योंकि उनका इस जगत के अनुभव में तो कोई प्रमाण नहीं मिलता, लेकिन अगर दूसरे जगत में कोई प्रवेश करने को तैयार हो, तो उनका प्रमाण मिलता है। अप्रमाणित वे नहीं हैं।
Ayer says there is a third kind of statement; all religious and metaphysical statements, by his reckoning, are futile because no evidence for them can be found. By Krishna’s reckoning those utterances are supreme, for although no evidence is available within the world of ordinary experience, if one is ready to enter another dimension, evidence is found. They are not unverifiable in principle.
एक अंधे आदमी के लिए, प्रकाश है, यह अप्रमाणित वचन होगा। क्योंकि अंधे के सामने कोई भी प्रमाण नहीं जुटाया जा सकता कि प्रकाश है या नहीं है। अंधा अय्यर के साथ राजी हो जाएगा और कहेगा कि यह वचन व्यर्थ है, क्योंकि न तो इसके पक्ष में तुम कोई प्रमाण दे सकते हो, और न विपक्ष में। क्योंकि अंधा तैयार है, अगर प्रकाश हो तो मैं उसे हाथ से छूकर देख लूं; कान से सुनकर देख लूं; या जीभ से चखकर देख लूं। अंधा राजी है। उसके पास जो भी इंद्रियां हैं, उन इंद्रियों के माध्यम से प्रमाण मिल सकता हो, तो अंधा प्रमाण खोजने के लिए राजी है।
For a blind man, “There is light” will be an unverifiable statement, because no proof can be mustered before him that light is or is not. The blind man will agree with Ayer and say, “This utterance is futile, for you can give no proof either for or against it.” He is ready—if light exists—to touch it with his hands, hear it with his ears, taste it with his tongue. He is ready to examine with whatever senses he has, if only proof can be had through them.
लेकिन हाथ प्रकाश को छू नहीं सकते, फिर भी प्रकाश है। और कान प्रकाश को सुन नहीं सकते, फिर भी प्रकाश है। और जीभ प्रकाश का स्वाद नहीं ले पाएगी, फिर भी प्रकाश है। और नासारंध्र प्रकाश की गंध नहीं पा सकेंगे, फिर भी प्रकाश है। और अंधे की चार इंद्रियां, जिसको कहें कि कोई प्रमाण नहीं है, अंधा कैसे मानने को राजी हो कि जो वक्तव्य है, वह व्यर्थ नहीं है! अंधे की सीमा के भीतर प्रमाण नहीं जुटाए जा सकते, इससे कोई चीज गलत नहीं हो जाती। इससे यह भी हो सकता है कि अंधे की सीमा बहुत सीमित है। अंधे की सीमा भी बड़ी की जा सकती है। अंधे की आंखें ठीक की जा सकती हैं। आंखों के ठीक होते ही प्रकाश का प्रमाण मिल जाएगा।
But hands cannot touch light, yet light is. Ears cannot hear light, yet light is. The tongue cannot taste light, yet light is. The nostrils cannot smell light, yet light is. With these four senses the blind man can obtain no proof; how will he agree that the statement is not futile? That proof cannot be gathered within the blind man’s limits does not make the thing false. It may simply mean the blind man’s limits are very narrow. Those limits can be widened. His eyes can be healed. Once the eyes are healed, proof of light is immediate.
लेकिन हमारी कठिनाई यह है कि स्वभावतः हम सभी अंधे हैं। जिस आंख से जीवन के परम सत्य का अनुभव हो सके, वह आंख सबके पास है, लेकिन बंद है। इसलिए कभी अगर एक व्यक्ति की आंख भी खुल जाए, तो वह प्रमाण उसके लिए ही प्रमाण होता है, शेष के लिए प्रमाण नहीं होता है।
Our difficulty is that by nature we are all blind. The eye with which the supreme truth of life can be experienced is present in all, but closed. When even a single person’s inner eye opens, the proof is proof only for him; it is not proof for the rest.
हमने मीरा को नाचते देखा है, लेकिन मीरा हमें पागल मालूम पड़ती है। क्योंकि हमें मीरा का नाच ही दिखाई पड़ता है; वह नहीं दिखाई पड़ता है, जिसको देखकर मीरा नाच रही है। हमने कबीर को गीत गाते देखा है। लेकिन हमें कबीर के गीत ही सुनाई पड़ते हैं, कबीर के भीतर गीत का जन्म हुआ है जिसके स्पर्श से, उसका हमें कोई पता नहीं चलता। हमने बुद्ध को मौन होते देखा है, हमने बुद्ध को शांत होते देखा है, ऐसी शांति जैसी कि पृथ्वी पर कभी-कभार उभरती है, कभी-कभार उतरती है। लेकिन क्या देखकर बुद्ध शांत हो गए हैं, क्या देखकर उनका मन ठगा रहकर चुप हो गया है, उसका हमें कोई भी पता नहीं।
We have seen Meera dancing; but Meera looks mad to us. For we only see Meera’s dance; we do not see that at which she is gazing as she dances. We have heard Kabir singing; but we only hear Kabir’s songs, not the one whose touch gave birth to song within him. We have seen Buddha become silent, utterly still—such stillness as rarely descends upon the earth. But what did he see that stilled him, what arrested his mind into silence—we have no inkling.
तो हमारे भीतर जिसकी आंख भी खुलती है, वह हम अंधों के बीच अंधा मालूम पड़ने लगता है, क्योंकि हमने अपने अंधेपन को आंख समझा हुआ है। हमसे जो भिन्न होता है, वह हमें अंधा मालूम पड़ता है।
Thus, when an eye opens within someone among us, he begins to appear blind among the blind—because we have mistaken our blindness for sight. Whoever is different from us appears blind to us.
परम वचन कृष्ण की दृष्टि में वे वचन हैं, जो हमारी मौजूद हालत में तो प्रमाण नहीं बन सकते, लेकिन अगर हम अपनी हालत बदलने को राजी हों, तो उनके हमें प्रमाण मिल सकते हैं। परम वचन का अर्थ हुआ, हम जैसे हैं, वैसे ही रहकर अगर हम उनका प्रमाण चाहें, तो प्रमाण नहीं मिलेंगे। अगर हम अपने को बदलने को राजी हों, तो प्रमाण मिल जाएंगे।
In Krishna’s vision, supreme utterances are those that cannot be verified in our present state, but whose verification is possible if we are willing to change our state. A supreme utterance means: if we insist on remaining as we are and still demand proof, none will be forthcoming; if we consent to transform, proof will be given.
यहां दो बातें खयाल में ले लेनी चाहिए।
Two things must be kept in mind here.
विज्ञान आदमी को बदलने की कोई जरूरत नहीं मानता। विज्ञान मानता है कि आदमी जैसा है, सत्य वैसे ही पाया जा सकता है। विज्ञान चीजों को बदलता है, चीजों को तोड़ता है, चीजों का विश्लेषण करता है। अगर अणु की खोज करनी पड़ी है, तो दो हजार वर्ष लग गए हैं। हेराक्लतु से लेकर आइंस्टीन तक दो हजार वर्षों तक अणु का चिंतन चला है, अणु की शोध चली है, अणु का खंडन चला है, और तब जाकर हमें अणु के सत्य का पता चला है। दो हजार साल हमें अणु के साथ मेहनत करनी पड़ी है।
Science does not consider it necessary to change the man. Science assumes that as man is, truth can be found. Science changes things, breaks things down, analyzes them. To discover the atom took two thousand years. From Heraclitus to Einstein, for two millennia the contemplation, research, and fission of the atom went on—and only then did we come to know the atom’s truth. Two thousand years we labored with the object.
विज्ञान वस्तु के साथ मेहनत करता है, धर्म व्यक्ति के साथ मेहनत करता है। विज्ञान कहता है, वस्तु को हम ऐसी स्थिति में ले आएं, जहां सत्य का उदघाटन हो जाए। धर्म कहता है, व्यक्ति को हम ऐसी स्थिति में ले आएं, जहां वह सत्य को देखने में समर्थ हो जाए।
Science labors upon the object; religion labors upon the person. Science says: bring the object into a condition where truth will be disclosed. Religion says: bring the person into a condition where he becomes capable of seeing truth.
विज्ञान की सारी चेष्टा वस्तु के साथ है, धर्म की सारी चेष्टा व्यक्ति के साथ है। व्यक्ति बदले, तो सत्य का पता चलेगा। विज्ञान कहता है, वस्तु को हम समझ लें, तो सत्य का पता चल जाएगा। स्वभावतः, विज्ञान की खोज पदार्थ की खोज है, धर्म की खोज चेतना की खोज है।
All of science’s effort is with the object; all of religion’s effort is with the subject. Change the person, and truth will be known. Science says: understand the object, and truth will be known. Naturally, science is the search for matter; religion is the search for consciousness.
कृष्ण कहते हैं, ये परम वचन हैं। परम वचन का अर्थ है, अर्जुन, अगर तू बदले, तो इनके प्रमाण को जान सकेगा। पहली बात। अर्जुन की बदलाहट पर ही तय होगा कि ये वचन सत्य हैं या असत्य। अर्जुन जैसा है, वैसा रहते हुए इन वचनों के संबंध में कुछ भी नहीं बोल सकता है।
Krishna says: these are supreme utterances. Supreme means, Arjuna, if you change, you will know their proof. First point. Whether these utterances are true or false will be decided by Arjuna’s transformation. As he is now, he can say nothing decisive about them.
इसलिए धर्म ने श्रद्धा को आधारभूत बनाया है। क्योंकि इन परम वचनों को मानकर चले बिना कोई उपाय नहीं है।
Therefore religion has made faith foundational. For there is no other way but to proceed by accepting these supreme utterances.
एक सूफी बोध-कथा मुझे स्मरण आती है। एक छोटी-सी नदी सागर से मिलने को चली है। नदी छोटी हो या बड़ी, सागर से मिलने की प्यास तो बराबर ही होती है, छोटी नदी में भी और बड़ी नदी में भी। छोटा-सा झरना भी सागर से मिलने को उतना ही आतुर होता है, जितनी कोई बड़ी गंगा हो। नदी के अस्तित्व का अर्थ ही सागर से मिलन है।
A Sufi parable comes to mind. A small river set out to meet the ocean. Rivers may be small or great, but the thirst to meet the ocean is the same in both. Even a little spring is as eager to unite with the sea as the mighty Ganga. The very meaning of a river’s existence is union with the ocean.
नदी भाग रही है सागर से मिलने को, लेकिन एक रेगिस्तान में भटक गई, एक मरुस्थल में भटक गई। सागर तक पहुंचने की कोशिश व्यर्थ मालूम होने लगी, और नदी के प्राण संकट में पड़ गए। रेत नदी को पीने लगी। दो-चार कदम चलती है, और नदी खोती है, और सिर्फ गीली रेत ही रह जाती है।
The river was running toward the sea, but it lost its way in a desert, a vast wilderness. Reaching the ocean began to seem vain, and the river’s life was imperiled. The sand started drinking the river. It would move a few steps and vanish, leaving only damp sand behind.
नदी बहुत घबड़ा गई। सागर तक पहुंचने के सपने का क्या होगा? नदी ने रोकर, चीखकर रेगिस्तान की रेत से पूछा कि क्या मैं सागर तक कभी भी नहीं पहुंच पाऊंगी? क्योंकि रेगिस्तान मालूम पड़ता है अनंत, और चार कदम मैं चलती नहीं हूं और रेत में मेरा पानी खो जाता है, मेरा जीवन सूख जाता है! मैं सागर तक पहुंच पाऊंगी या नहीं?
The river was terrified. What would become of the dream of reaching the sea? Crying out, it asked the desert sand, “Will I never be able to reach the ocean? This desert seems endless, and before I move even a few steps, the sand swallows my water, my life dries up! Will I reach the sea or not?”
रेत ने कहा कि सागर तक पहुंचने का एक उपाय है। ऊपर देख, हवाओं के बवंडर जोर से उड़े चले जा रहे हैं। रेत ने कहा कि अगर तू भी हवाओं की तरह हो जा, तो सागर तक पहुंच जाएगी। लेकिन अगर नदी की तरह ही तूने सागर तक पहुंचने की कोशिश की, तो रेगिस्तान बहुत बड़ा है, यह तुझे पी जाएगा। और हजारों-हजारों साल की कोशिश के बाद भी तू एक दलदल से ज्यादा नहीं हो पाएगी, सागर तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। तू हवा की यात्रा पर निकल।
The sand said, “There is a way. Look up—the whirlwinds are racing across the sky. If you too become like the winds, you will reach the ocean. But if you try to reach as a river, the desert is vast; it will drink you up. After thousands of years of effort, you will be nothing more than a swamp. To reach the ocean will be very difficult. Take to the journey of the wind.”
उस नदी ने कहा कि रेत, तू पागल तो नहीं है? मैं नदी हूं, मैं आकाश में उड़ नहीं सकती! रेत ने कहा कि तू अगर मिटने को राजी हो, तो आकाश में भी उड़ने का उपाय है। अगर तू तप जाए, वाष्पीभूत हो जाए, तो तू हवाओं पर सवार हो सकती है; हवाएं तेरे वाहन बन जाएंगी और तुझे सागर तक पहुंचा देंगी।
The river said, “Are you mad, O sand? I am a river; I cannot fly in the sky!” The sand said, “If you consent to vanish, there is a way to fly. If you evaporate, become vapor, the winds will carry you; they will become your vehicle and bring you to the sea.”
उस नदी ने कहा, मिटने को! मैं स्वयं रहते ही सागर से मिलने की आकांक्षा रखती हूं, मिटकर नहीं। मिटकर मिलने का मजा ही क्या? अगर मैं मिट गई और सागर से मिलना भी हो गया, तो उसका सार क्या है? मैं बचते हुए, रहते हुए सागर से मिलना चाहती हूं।
The river said, “Vanish? I want to meet the ocean while remaining myself—not by disappearing. What joy is there in merging by dying? If I vanish and yet reach the sea, what is the point? I wish to reach the sea while remaining, while surviving.”
नदी की बात को सुनकर रेत ने कहा, तब फिर कोई उपाय नहीं है। आज तक सागर से मिलने जो भी चला है, मिटे बिना नहीं मिल पाया है। और जिसने अपने को बचाने की कोशिश की है, वह मरुस्थल में खो गया है। मैंने और नदियों को भी मरुस्थल में खोते देखा है, और मैंने कुछ नदियों को आकाश पर चढ़कर सागर तक पहुंचते भी देखा है। तू मिटने को राजी हो जा। तुझे अभी पता नहीं कि मिटकर ही तू वस्तुतः सागर हो पाएगी।
Hearing this, the sand said, “Then there is no way. All who have ever reached the ocean have not done so without vanishing. Whoever tried to save himself was lost in the desert. I have seen rivers lost in the sands—and I have seen some ascend into the sky and reach the sea. Consent to vanish. You do not yet know that only by vanishing will you truly become the ocean.”
लेकिन नदी को भरोसा कैसे आए! नदी ने कहा, यह मेरा अनुभव नहीं है। मिटने की हिम्मत नहीं जुटती। और फिर अगर मैं सागर से मिल भी गई मिटकर, तो सागर में मेरा होना रहेगा! मैं बचूंगी! क्या भरोसा? कैसे श्रद्धा करूं? जो मेरा अनुभव नहीं है, उसे कैसे मानूं?
But how could the river trust? It said, “This is not my experience. I cannot muster the courage to vanish. And even if I vanish and meet the ocean—will ‘I’ remain in the ocean? Will I survive? What guarantee is there? How can I have faith? How can I accept what I have not experienced?”
तो उस मरुस्थल की रेत ने कहा, दो ही उपाय हैं। या तो अनुभव हो, तो मानना आ जाता है; और या मानना हो, तो अनुभव की यात्रा शुरू होती है। अनुभव तुझे नहीं है, और बिना यह माने कि मिटकर भी तू बचेगी, तुझे अनुभव भी कभी नहीं होगा। इसे तू श्रद्धा से स्वीकार कर ले।
The desert sand replied, “There are only two ways. Either you have the experience, and then acceptance comes of itself; or you accept, and the journey to experience begins. Experience you do not have—and without first accepting that by vanishing you will still remain, you will never have the experience. Accept it now, in faith.”
परम वचन का अर्थ है, जो हमारा अनुभव नहीं है, लेकिन जिसकी हमें प्यास है। जिससे हमारा परिचय नहीं है, लेकिन जिसकी हमारे हृदय में आकांक्षा है। जिसे हमने जाना नहीं है, लेकिन जिसे खोजना है। ऐसी जिसकी अभीप्सा है, उसे कहीं न कहीं किसी न किसी क्षण में ऐसा कदम भी उठाना पड़ेगा, जो अज्ञात में है, अननोन में है।
A supreme utterance is that which we have not experienced, yet for which we thirst. We are unacquainted with it, yet our heart yearns for it. We have not known it, yet we must seek it. For that which we deeply desire, at some moment we must take a step into the unknown, into the unknowable.
अर्जुन सरिता की भांति है। उसे कुछ भी पता नहीं है। वह जिस अज्ञात सत्य को जानने की प्रेरणा से भर गया है, उसका उसे कोई भी अनुभव नहीं है। वह जिस परम गुह्य की तलाश कर रहा है, प्रश्न पूछ रहा है, जिज्ञासा कर रहा है, उसकी उसे कोई भी प्रतीति नहीं है। इसलिए कृष्ण उससे कहते हैं कि मैं परम वचन तुझसे कहता हूं।
Arjuna is like a river. He knows nothing yet. He is filled with the urge to know an unknown truth for which he has no experience. He is seeking the supreme secret, asking, inquiring—without any inner proof. Hence Krishna says to him: I speak to you supreme utterances.
परम वचन का दूसरा अर्थ हुआ कि अर्जुन, अभी तुझे श्रद्धा से ही मान लेना पड़ेगा। जैसा तू है, ऐसी स्थिति में तेरी बुद्धि काम नहीं पड़ेगी। अगर तू श्रद्धा से मान ले और यात्रा पर निकल जाए रूपांतरण की, तो तू भी जान सकेगा। जो मैं कह रहा हूं, वह सत्य है। लेकिन वह सत्य तेरे रूपांतरित चित्त को ही अनुभव में आएगा। तू जैसा है, वैसा ही उस सत्य से तेरा कोई संबंध नहीं हो सकता। परम वचन का यह भी अर्थ है कि उसे श्रद्धा से ही स्वीकार कर लेना पड़ेगा।
A second meaning of supreme utterance: Arjuna, for now you must accept by faith. As you are, your intellect will not suffice. If you accept in faith and set out on the journey of transformation, you too will know. What I am saying is true—but that truth will be experienced only by your transformed consciousness. As you are, you can have no relation with it. So a supreme utterance must be accepted in faith.
और तीसरा अर्थ भी खयाल में ले लें, तो फिर यह सूत्र हमारी समझ में आसान हो जाएगा।
And a third meaning—if we take this in, the aphorism will become easy to grasp.
परम वचन का अर्थ तीसरा, आत्यंतिक अर्थ है, ऐसा वचन, जो समय और काल से रूपांतरित नहीं होता, परिवर्तित नहीं होता। हमारे सारे सत्य सामयिक हैं। समय बदल जाए, सत्य को बदलना पड़ता है। हमारे सभी सत्य समय की शर्तों से बंधे हुए हैं। लेकिन क्या कोई ऐसा सत्य भी है, जो समय की शर्त से बंधा हुआ नहीं है? कितना ही समय बदले और जीवन का कितना ही रूपांतरण हो जाए, उस सत्य में कोई अंतर नहीं पड़ेगा।
The third, ultimate meaning of supreme utterance is: that utterance which does not change with time, which is unaltered by temporal conditions. All our truths are temporal; when time changes, they must change. Our truths are bound by the conditions of time. But is there a truth unbound by time? No matter how much time changes, no matter how much life transforms, it remains untouched.
आपने रास्ते पर बैलगाड़ी को चलते हुए देखा है। चाक चलता है, चलता चला जाता है। प्रतिपल चलना ही उसका काम है। लेकिन उस चाक के बीच में एक कील है, जो खड़ी रहती है, जो चलती नहीं। मीलों चल जाए चाक, कील अपनी जगह ही बनी रहती है। कील ठहरी हुई है। और मजा यह है कि ठहरी हुई कील के आधार पर ही चाक का घूमना होता है। अगर कील भी घूम जाए, तो चाक इसी वक्त गिर जाए और रुक जाए। चाक चलता है इसलिए, क्योंकि कील ठहरी है। इस कील और चाक के बीच गहरा समझौता है। कील के ठहरे होने पर चाक की गति है।
You have seen an ox-cart moving on the road. The wheel turns and turns; its very task is to turn every moment. But at the center of that wheel there is a peg, a pin, which stands still, which does not move. The wheel may go on for miles; the pin remains where it is. The pin is still—and the wonder is that the wheel’s very turning depends on that stillness. If the pin too starts turning, the wheel will collapse and stop at once. The wheel turns because the pin is still. There is a deep pact between the pin and the wheel: the wheel’s motion is founded upon the pin’s immobility.
जीवन तो पूरा ही बदलता रहता है चाक की तरह, इसलिए हमने उसे संसार कहा है। संसार का अर्थ होता है, दि व्हील; उसका अर्थ होता है, चाक, घूमता हुआ। चाक की तरह है संसार तो। लेकिन क्या कुछ कील भी है इस संसार में?
Life changes entirely, like the wheel; hence we have called it samsara. Samsara means the wheel—turning. Life is like a wheel. But is there also a pin in this wheel of the world?
क्योंकि भारतीय मनीषा का ऐसा अनुभव है कि जहां भी परिवर्तन हो, उसके आधार में कुछ जरूर होगा, जो अपरिवर्तित है। जहां गति हो, वहां केंद्र में कुछ होगा, जो ठहरा हुआ है। जहां तूफान हो, वहां बिंदु होगा बीच में कोई एक, जहां परम शांति है। क्योंकि जीवन विपरीत के बिना असंभव है। जन्म होगा, तो मृत्यु होगी। गति होगी, तो कोई ठहरा हुआ होगा। चाक होगा, तो कील होगी।
The Indian sages experienced that wherever there is change, at its base there must be something changeless. Wherever there is motion, at the center there must be something still. Wherever there is storm, there must be some single point within where there is supreme peace. For life is impossible without opposites. If there is birth, there will be death. If there is motion, there will be something unmoving. If there is a wheel, there will be a pin.
विपरीत अनिवार्य है। दिखाई पड़े, न दिखाई पड़े; समझ में आए, न समझ में आए; विपरीत अनिवार्य है। विपरीत के बिना जीवन के खेल का कोई उपाय नहीं है।
The opposite is indispensable. Whether it is visible or not, whether we understand it or not—the opposite is indispensable. Without it, life’s play has no way to be.
परम वचन का अर्थ है, जब सारे सत्य बदल जाते हैं, सारे दर्शन और धर्म बदल जाते हैं, सिद्धांत बदल जाते हैं, चिंतन की धाराएं बदल जाती हैं, तब भी जो ठहरा ही रहता है, जिसमें कोई अंतर नहीं पड़ता। ऐसे कुछ वचन कृष्ण अर्जुन से कहना चाहते हैं।
A supreme utterance is that which remains when all truths change—when philosophies and religions change, doctrines change, currents of thought change—yet it remains unmoved, unaffected. Such utterances Krishna wishes to speak to Arjuna.
एक और कीमती बात इस सूत्र में उन्होंने कही है। और वह कहा है कि तुझ अतिशय प्रेम रखने वाले के लिए, तेरे हित की इच्छा से कहूंगा।
There is another precious thing in this aphorism: I shall speak to you, who love me exceedingly, out of a wish for your welfare.
एक तो परम सत्य केवल उनसे ही कहे जा सकते हैं, जो अतिशय प्रेम से भरे हों। एक सिम्पैथी, एक गहरी सहानुभूति चाहिए। क्षुद्र बातें कहने के लिए सहानुभूति की कोई भी जरूरत नहीं है। जितनी गहरी कहनी हो बात, उतना गहरा संबंध चाहिए। दो व्यक्तियों के बीच जितना गहरा हो संबंध, उतने ही गहरे सत्य संवादित किए जा सकते हैं। तो सत्य कह देना, सिर्फ कह देने वाले पर निर्भर नहीं है। सत्य कहना, सुनने वाले पर भी उतना ही निर्भर है, जितना कहने वाले पर।
Supreme truths can be spoken only to those who are filled with great love. A deep sympathy, an intimate resonance is needed. For petty matters, no sympathy is required. The deeper the matter to be spoken, the deeper the relationship must be. Between two people, the deeper the bond, the deeper the truths that can be communicated. Truth-telling does not depend only on the one who speaks; it depends just as much on the one who listens.
कृष्ण अर्जुन से ये सत्य कह सके, क्योंकि एक बहुत गहरी मैत्री और गहरे प्रेम का संबंध था। ठीक यही सत्य हर किसी से नहीं कहे जा सकते। जब सत्य कहा जाता है, तो कहने वाला और सुनने वाला, दोनों एक ऐसी समरसता में होने चाहिए, जहां सत्य कहा जा सके, और सुना भी जा सके। प्रेम वैसा द्वार है, जहां से गहरी बातें की जा सकती हैं।
Krishna could speak these truths to Arjuna because there was a profound friendship and deep love between them. These very truths cannot be told to just anyone. When truth is spoken, speaker and listener must both be in a harmony where truth can be said—and heard. Love is the door through which deep things can be shared.
सिर्फ पूरब ही इस राज को समझ पाया। पश्चिम में शिक्षक होते हैं, लेकिन गुरु केवल पूरब की उत्पत्ति है। गुरु मात्र शिक्षक नहीं है। गुरु और शिक्षक में यही फर्क है। शिक्षक को प्रयोजन नहीं है कि विद्यार्थी का कोई संबंध भी है उससे या नहीं। उसे जो कहना है, वह कह देगा; वह एकतरफा है, वन वे ट्रैफिक है।
Only the East has understood this secret. In the West there are teachers; the guru is the East’s own flowering. A guru is not merely a teacher. Here lies the difference between guru and teacher. A teacher is not concerned whether there is any relationship with the student or not. He will say what he has to say; it is one-way traffic.
शिक्षक स्कूल में पढ़ा रहा है, यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहा है। विद्यार्थी सहानुभूति से सुन रहा है, श्रद्धा से सुन रहा है, सुन भी रहा है, नहीं सुन रहा है, ये बातें प्रयोजनीय नहीं हैं। शिक्षक जैसे दीवाल से बोल रहा हो। यह प्रोफेशनल, व्यावसायिक वक्तव्य है। दूसरे से कोई प्रयोजन नहीं है; शिक्षक को बोलने से प्रयोजन है। उसे जो कहना है, वह कह देगा।
The teacher teaches in school or university. Whether the student listens with sympathy, with reverence; whether he listens or not—these things are immaterial. The teacher speaks as if to a wall. It is a professional, commercial utterance. He has no concern with the other; he is concerned with speaking. He will say what he has to say.
गुरु और शिक्षक में यही अंतर है। गुरु जो कहना है, वह तभी कह सकेगा, जब सुनने वाला तैयार हो। जब सुनने वाला खुला हो, उन्मुक्त हो, उसके हृदय के द्वार बंद न हों। और जब सुनने वाला सिर्फ सुनने वाला ही न हो, बल्कि अपने को रूपांतरित करने की आकांक्षा से भी, अभीप्सा से भी भरा हो। और जब कि सुनने वाला केवल सत्य की खोज में ही न आया हो, बल्कि उस व्यक्ति के प्रेम का आकर्षण भी उसे खींचा हो।
This is the difference between a guru and a teacher. A guru can speak only when the listener is ready—open, unguarded, with the doors of the heart not shut. When the listener is not merely hearing, but is filled with the aspiration, the hunger to be transformed. When the listener has come not only in search of truth, but also drawn by the love of the person.
ध्यान रहे कि जहां प्रेम नहीं है, जहां एक आंतरिक संबंध, एक इंटिमेसी नहीं है, वहां सत्य नहीं कहे जा सकते।
Remember: where there is no love, no inner relationship, no intimacy, truths cannot be spoken.
महावीर के पास एक युवक आया है। और वह जानना चाहता है कि सत्य क्या है। तो महावीर कहते हैं कि कुछ दिन मेरे पास रह। और इसके पहले कि मैं तुझे कहूं, तेरा मुझसे जुड़ जाना जरूरी है।
एक वर्ष बीत गया है और उस युवक ने फिर पुनः पूछा है कि वह सत्य आप कब कहेंगे? महावीर ने कहा कि मैं उसे कहने की निरंतर चेष्टा कर रहा हूं, लेकिन मेरे और तेरे बीच कोई सेतु नहीं है, कोई ब्रिज नहीं है। तू अपने प्रश्न को भी भूल और अपने को भी भूल। तू मुझसे जुड़ने की कोशिश कर। और ध्यान रख, जिस दिन तू जुड़ जाएगा, उस दिन तुझे पूछना नहीं पड़ेगा कि सत्य क्या है? मैं तुझसे कह दूंगा।
फिर अनेक वर्ष बीत गए। वह युवक रूपांतरित हो गया। उसके जीवन में और ही जगत की सुगंध आ गई। कोई और ही फूल उसकी आत्मा में खिल गए। एक दिन महावीर ने उससे पूछा कि तूने सत्य के संबंध में पूछना अनेक वर्षों से छोड़ दिया? उस युवक ने कहा, पूछने की जरूरत न रही। जब मैं जुड़ गया, तो मैंने सुन लिया। तो महावीर ने अपने और शिष्यों से कहा कि एक वक्त था, यह पूछता था, और मैं न कह पाया। और अब एक ऐसा वक्त आया कि मैंने इससे कहा नहीं है और इसने सुन लिया!
A young man once came to Mahavira, wanting to know what truth is. Mahavira said, “Live with me for some days. Before I speak to you, it is necessary that you become linked with me.” A year passed, and the young man again asked, “When will you tell me that Truth?” Mahavira said, “I am continually trying to tell it, but there is no bridge between me and you. Forget your question—and forget yourself. Try to connect with me. And remember, the day you are connected, that day you will not need to ask what Truth is—I will tell you.” Many more years went by. The young man was transformed. A fragrance of another world entered his life. Flowers of a different kind bloomed in his soul. One day Mahavira asked him, “You have stopped asking about Truth for many years now?” The young man said, “There is no longer any need to ask. When I was connected, I heard.” Then Mahavira said to his disciples, “There was a time he asked and I could not say. And now a time has come when I have not said, yet he has heard!”
महावीर की परंपरा कहती है कि महावीर ने अपने गहनतम सत्य वाणी से उदघोषित नहीं किए, उन्होंने वाणी से नहीं कहे। जो सुन सकते थे, उन्होंने सुने; महावीर ने कहे नहीं।
The tradition of Mahavira says that he did not proclaim his deepest truths through speech; he did not say them in words. Those who could hear, heard; Mahavira did not utter them.
यह बहुत मजेदार बात है। इससे उलटी बात भी सही है, कि जो नहीं सुन सकते हैं, उनसे महावीर कितना ही कहें, तो भी नहीं सुन सकते। सुनना एक बहुत बड़ी कला है।
This is very strange. The converse is also true: those who cannot hear—no matter how much Mahavira speaks—they still cannot hear. Listening is a great art.
इसलिए कृष्ण कहते हैं कि तुझसे कहूंगा, क्योंकि तू अतिशय प्रेम से भरा है। अतिशय प्रेम! साधारण प्रेम भी कृष्ण ने नहीं कहा। कहा, अतिशय प्रेम। इतने प्रेम से भरा है, जहां आदमी प्रेम में पागल हो जाता है।
That is why Krishna says, “I will tell you, because you are overflowing with love—excessive love!” Not ordinary love. Excessive love—so much love that one goes mad in love.
पागल होने से कम में वह घटना नहीं घटती, जिसे हम आंतरिक संबंध कहें। अगर प्रेम भी बुद्धिमान हो, तो होता ही नहीं। अगर प्रेम भी गणित की तरह हिसाब-किताब से हो, तो होता ही नहीं। प्रेम तो जब होता है, तब अतिशय ही होता है।
Without that divine madness, the event we call inner communion does not happen. If love remains clever, it never happens. If love calculates like mathematics, it never happens. When love happens, it is excessive.
एक मजे की बात है, प्रेम में कोई मध्य स्थिति नहीं होती; अतियां होती हैं, एक्सट्रीम्स होती हैं। या तो प्रेम होता ही नहीं; एक अति। और या प्रेम होता है, तो बिलकुल पागल होता है; दूसरी अति। प्रेम में मध्य नहीं होता। इसलिए प्रेम में बुद्धिमान आदमी खोजने बहुत मुश्किल हैं। कोई मध्य बिंदु नहीं होता।
A curious thing: in love there is no middle state; there are only extremes. Either there is no love at all—one extreme—or, if there is love, it is utterly mad—the other extreme. In love there is no middle. Hence so-called wise men are often deprived of love. No midpoint exists there.
कनफ्यूशियस ने कहा है कि बुद्धिमान आदमी मैं उसको कहता हूं, जो मध्य में ठहर जाए। कनफ्यूशियस एक गांव में गया। गांव के रास्ते पर ही था कि एक गांव के निवासी से मिलना हुआ। तो कनफ्यूशियस ने पूछा कि तुम्हारे गांव में सबसे ज्यादा बुद्धिमान आदमी कौन है? तो उस आदमी ने उस आदमी का नाम लिया, जो गांव में सबसे ज्यादा बुद्धिमान था। कनफ्यूशियस ने पूछा कि उसे बुद्धिमान मानने का कारण क्या है? तो उस ग्रामीण ने कहा, कारण है कि वह अगर एक कदम भी उठाए, तो तीन बार सोचता है। इसलिए गांव उसे बुद्धिमान कहता है। कनफ्यूशियस ने कहा कि मैं उसे बुद्धिमान न कहूंगा। क्योंकि जो एक ही बार सोचता है, वह कम बुद्धिमान है। और जो तीन बार सोचता है, वह दूसरी अति पर चला गया। दो बार सोचना काफी है। मध्य में रुक जाना चाहिए।
Confucius said, “I call that man wise who abides in the middle.” Confucius once entered a village. On the road he met a villager. Confucius asked, “Who is the wisest person in your village?” The man named someone. “Why do you consider him wise?” asked Confucius. The villager replied, “Because before he takes one step, he thinks three times. So the village calls him wise.” Confucius said, “I would not call him wise. He who thinks only once is less wise; he who thinks three times has gone to the other extreme. Twice is enough—stop in the middle.”
बुद्धिमान आदमी को मध्य में रुक जाना चाहिए। लेकिन प्रेम में कोई मध्य नहीं होता, इसलिए तथाकथित बुद्धिमान आदमी प्रेम से वंचित रह जाते हैं। प्रेम में होती है अति। कनफ्यूशियस खुद भी प्रेम नहीं कर सकता। प्रेम में मध्य होता ही नहीं। या तो इस पार, या उस पार।
A wise man should stop in the middle. But in love there is no middle; therefore the so-called wise miss love. In love there is excess. Confucius himself cannot love. In love there is no middle: either this shore, or the other.
तो कृष्ण कहते हैं, तेरा अतिशय प्रेम है मेरे प्रति, इसलिए तुझसे कहूंगा। अतिशय, टु दि एक्सट्रीम, आखिरी सीमा तक, जहां अति हो जाती है।
So Krishna says, “Your love for me is excessive; therefore I will tell you.” Excessive—to the extreme, to the final limit where it becomes excess.
जब प्रेम अतिशय होता है, तो सोच-विचार बंद हो जाता है। और जहां सोच-विचार बंद होता है, वहीं आंतरिक संवाद हो सकते हैं। जहां तक सोच-विचार जारी रहता है, वहां तक संदेह काम करता है, वहां तक डाउट काम करता है।
When love is excessive, thinking stops. And where thinking stops, inner dialogues become possible. As long as thinking continues, doubt operates.
अगर कृष्ण को परम वचन कहने हैं, तो ऐसी अवस्था चाहिए अर्जुन की, जहां सोच-विचार बंद हो। जहां अर्जुन सुने तो जरूर, सोचे नहीं। जहां अर्जुन खुला तो हो, लेकिन उसके भीतर विचारों की बदलियां न हों। जहां अर्जुन आतुर तो हो, लेकिन अपनी कोई धारणाएं न हों। जहां अर्जुन के पास अपने कोई सिद्धांत न हों, अपनी कोई समझ न रह जाए।
If Krishna is to speak the supreme word, Arjuna needs a state in which thinking ceases—where Arjuna surely hears, but does not think; where Arjuna is open, but the clouds of thought are not within; where Arjuna is eager, but has no fixed notions; where he has no personal doctrines, no private understanding left.
शिष्य बनता ही कोई तभी है, जब उसे पता चलता है कि अपनी कोई समझ काम नहीं पड़ेगी। तभी समर्पण है, उसी अतिशय क्षण में समर्पण है।
One becomes a disciple only when one realizes that one’s own understanding will not suffice. Only then surrender happens—surrender happens in that excessive moment.
कृष्ण कहते हैं, तेरे अतिशय प्रेम के कारण मैं तुझसे परम वचन कहूंगा। और एक बात कहते हैं कि तेरे हित के लिए। इसे थोड़ा समझ लें।
Krishna says, “Because of your excessive love I will tell you the supreme word. And I will say it for your welfare.” Understand this a little.
ऐसे सत्य भी कहे जा सकते हैं, जिनसे किसी का हित न होता हो। ऐसे सत्य भी कहे जा सकते हैं, जिनसे किसी का अहित होता हो। ऐसे सत्य भी खोजे जा सकते हैं, जिनसे अकल्याण हो। विज्ञान ऐसे बहुत-से सत्यों को खोज रहा है, जिनसे अहित होगा, अहित हो रहा है। अभी पश्चिम के अनेक विचारशील वैज्ञानिक यह सोचने लगे हैं कि सभी सत्य हितकारी नहीं हैं। इसलिए किसी बात का सत्य होना काफी नहीं है।
There are truths that can be spoken which do not benefit anyone. There are truths that can harm. There are truths that can be discovered which are unwholesome. Science is discovering many such truths that bring harm and are bringing harm. Thoughtful scientists in the West have begun to consider that not all truths are beneficial. Therefore, that something is true is not sufficient.
और फ्रेड्रिक नीत्शे ने तो एक बहुत अनूठी बात कही है। उसने कहा है कि बहुत बार तो असत्य भी हितकारी होते हैं। अगर सभी सत्य हितकारी नहीं होते, तो दूसरी बात भी सही हो सकती है कि असत्य भी हितकारी हो सकते हैं। और नीत्शे ने यह भी कहा है कि यह जो आज के मनुष्य के चित्त की इतनी विकृत दशा है, इसका एक मात्र कारण यह है कि हम बिना समझे-बूझे कि क्या हितकर है और क्या अहितकर है, निपट सत्य की खोज में लगे हुए हैं। सत्य अपने आप में मूल्यवान नहीं है। सत्य भी एक डिवाइस, एक उपाय है। सत्य भी कहीं पहुंचने का साधन है।
And Friedrich Nietzsche said a very unique thing: often untruths can be beneficial. If not all truths are beneficial, the converse may also be true: untruths may sometimes be beneficial. Nietzsche also said: the present grotesque state of modern man’s mind is due to our blind pursuit of truth without discerning what is wholesome and what is unwholesome. Truth is not valuable in itself. Truth too is a device, a means—an instrument to reach somewhere.
मनुष्य का परम मंगल, जिस सत्य से फलित हो, कृष्ण कहते हैं, वह मैं तुझसे कहूंगा, तेरे हित के लिए।
Krishna says: “I will tell you that truth from which man’s supreme well-being flowers—for your welfare.”
अब यह बहुत सोचने जैसी बात है। हम आमतौर से सोचते हैं कि सत्य तो अपने आप में हितकारी है। और हममें से बहुत-से लोग सत्य का इस तरह उपयोग करते हैं, जिससे दूसरे को नुकसान पहुंचे। इतना काफी नहीं है। मंगल ध्यान में रखना जरूरी है। और इसलिए कृष्ण उसी सत्य की बात करेंगे, जो अर्जुन के लिए मंगलकारी है, जो उसके जीवन को रूपांतरित करे।
This is worth pondering. We usually assume that truth is beneficial in itself. Many of us use truth in ways that harm others. That is not enough. Auspiciousness must be kept in view. Therefore Krishna will speak only that truth which is auspicious for Arjuna, which can transform his life.
सत्य की भी अंतिम कसौटी आनंद ही होगी। इसे थोड़ा ठीक से समझ लें। सत्य की एक कसौटी तो तर्क है, कि जो तर्क से सिद्ध हो वह सत्य है। सत्य की परम कसौटी आनंद है, कि जिससे आनंद फलित हो, वह सत्य है।
The ultimate criterion of truth is bliss. Understand this carefully. One criterion of truth is logic—that which can be demonstrated by reason. The supreme criterion is bliss—that from which bliss arises is truth.
बुद्ध ने कहा है, जो पहुंचा दे परम स्थिति तक, वह सत्य है। और हम दूसरी कसौटी नहीं जानते हैं। बुद्ध ने कहा है, नाव हम उसे कहते हैं, जो उस पार पहुंचा दे। हम और दूसरी कसौटी नहीं जानते। कई बार यह भी हो सकता है कि तर्क से जो सही मालूम पड़ता है, वह इसी किनारे पर बांधकर रोक रखे। तर्क से जो सही मालूम पड़ता है, वह उस पार भी ले जा सकेगा या नहीं! और कई बार यह भी हो सकता है कि इस पार के तर्क से जो गलत मालूम पड़ता है, वह भी उस पार ले जाने की नाव बन जाए।
Buddha said: that which carries you to the ultimate state is truth. We know no other criterion. “We call it a boat if it can carry us to the other shore. We know no other criterion.” It may be that what seems right by logic binds you to this shore. Will what seems right by reason be able to carry you across? And it may be that what seems wrong to this-shore logic becomes the boat to the other.
बुद्ध ने कहा है, सवाल यह नहीं है कि तुम क्या मानते हो। सवाल यह है कि तुम क्या हो जाते हो उसे मानकर। सवाल यह नहीं है कि तुम्हारा क्या है मार्ग। सवाल यह है कि तुम किस मंजिल पर पहुंचते हो उस मार्ग पर चलकर। मार्ग अपने आप में व्यर्थ है--मंजिल! तर्क अपने आप में व्यर्थ है--निष्पत्ति! और सत्य अपने आप में अर्थपूर्ण नहीं है--आनंद!
Buddha said: the question is not what you believe; the question is what you become by believing it. The question is not your path; the question is what destination you reach by it. Path in itself is meaningless—destination! Logic in itself is meaningless—realization! And truth in itself is not meaningful—bliss!
कृष्ण कहते हैं, तेरे हित की कामना से, तेरे हित की इच्छा से कहूंगा। यहां कोई सत्य को कहना ही मेरा प्रयोजन नहीं है। और न ही सत्य को सिद्ध करना प्रयोजन है। तेरा हित, तेरा कल्याण, तेरा आनंद फलित हो सके, इस दृष्टि से कहूंगा।
Krishna says, “Out of concern for your welfare, out of the wish for your good, I will speak.” My purpose is not to say truth for its own sake, nor to prove it. I will speak from the vision that your welfare, your benediction, your bliss may flower.
यहां धर्म और साधारण विचार में फासले पड़ जाते हैं। एक आदमी कहता है, ईश्वर है, क्या यह सत्य है? एक आदमी कहता है, मुक्ति है, क्या यह सत्य है? सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि जिन्होंने मुक्ति की बात कही, उनके चेहरों में देखें और उनकी आंखों में झांकें। और जिन्होंने ईश्वर को कहा कि है, उनके जीवन की सुगंध और उनके जीवन के प्रकाश को देखें। और जिन्होंने कहा, ईश्वर नहीं है, उनके जीवन के आस-पास जो अंधेरा घिर गया है, उसे देखें।
Here religion and ordinary thinking part ways. A man asks, “Is there God—is it true?” Another asks, “Is there liberation—is it true?” That is not the question. The question is: look at the faces and into the eyes of those who spoke of liberation. Look at the fragrance and the radiance of those who said “God is.” And look at the darkness that descends around those who said “There is no God.”
ईश्वर का होना सत्य है या नहीं, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है। जो, ईश्वर है, इस आधार पर जीता है, उसके होने में एक और तरह की सुगंध है, एक और तरह के जगत का आविर्भाव हो जाता है; पंख लग जाते हैं; वह किसी और आकाश में उड़ने लगता है।
Whether God’s existence is true or not is not so important. He who lives from the vision “God is” carries a different fragrance; another kind of world appears around him; wings grow; he begins to fly in another sky.
यह सवाल नहीं है कि बुद्ध ने जो कहा है, वह सही है या गलत। बुद्ध का होना ही काफी प्रमाण है। यह भी सवाल नहीं है कि नीत्शे ने जो कहा, वह सही है या गलत। नीत्शे का होना ही काफी प्रमाण है।
It is not a question whether what Buddha said is logically right or wrong. Buddha’s being is sufficient proof. It is not a question whether Nietzsche’s statements are right or wrong. Nietzsche’s being is sufficient proof.
नीत्शे ने बहुत तर्कयुक्त बातें कहीं, लेकिन जीवन का अंत पागलखाने में हुआ। नीत्शे ने बहुत तर्कयुक्त बातें कही हैं। संभवतः मनुष्य-जाति के इतिहास में नीत्शे के मुकाबले दूसरा आदमी खोजना कठिन है, जो इतना तर्कयुक्त हो, और जिसने सत्य के संबंध में ऐसी तार्किक खोज की हो। लेकिन नीत्शे का अंत एक पागलखाना है। और नीत्शे का पूरा जीवन दुख की एक लंबी कथा है, जहां सिवाय उदासी के और पीड़ा के और संताप के कुछ भी नहीं है। नीत्शे का तर्क हम देखें या नीत्शे को देखें?
Nietzsche said many logical things; yet his life ended in a madhouse. Perhaps in human history it is hard to find someone more ruthlessly logical in his search for truth than Nietzsche. Yet his end was an asylum; his life a long saga of sorrow, sadness, pain—nothing but anguish. Shall we look at Nietzsche’s logic, or shall we look at Nietzsche?
कृष्ण ने जो कहा, वह तर्कयुक्त है या नहीं, उसे हम देखें, या कृष्ण को और कृष्ण की बांसुरी को देखें? नीत्शे को और कृष्ण को देखने चलें, तो ही पता चलेगा कि सत्य भी सप्रयोजन है। समस्त सिद्धांत सप्रयोजन हैं। उनसे मनुष्य का हित, उनसे मनुष्य का मंगल सधता है या नहीं सधता है?
Shall we examine whether what Krishna said is logical, or shall we look at Krishna—and Krishna’s flute? Only by looking at Nietzsche and Krishna together does it become clear that even truth is purposive. All doctrines are purposive: do they serve man’s good, man’s benediction, or not?
तो कृष्ण ने कहा है कि मैं तेरे हित की दृष्टि से यह परम वचन कहूंगा।
So Krishna says, “I will speak this supreme word for your welfare.”
हे अर्जुन, मेरी उत्पत्ति को अर्थात विभूतिसहित लीला से प्रकट होने को न देवता लोग जानते हैं और न महर्षिजन, क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं और महर्षियों का भी आदि कारण हूं।
O Arjuna, neither gods nor great seers know my origin—my manifestation through lila with my powers—because I am in all ways the primal cause of gods and seers as well.
मेरी उत्पत्ति को, मेरी विभूति को, मेरे सत्य को न देवता जानते हैं और न महर्षि!
Neither the gods know my origin, nor the seers know my powers, my truth!
बहुत आश्चर्यजनक वचन है। और परम श्रद्धा हो, तो ही समझ में आ सकता है। देवता भी नहीं जानते, और जिन्हें हम जानने वाले कहते हैं, वे महर्षि भी नहीं जानते मेरी उत्पत्ति को। क्यों नहीं जानते? तीन बातें।
A very astonishing statement. It can be understood only with supreme reverence. Not even the gods know—and those whom we call knowers, the great rishis, they too do not know my origin. Why not? Three points.
एक तो, इस जगत का जो भी मूल आधार है, उस मूल आधार को कोई भी नहीं जान सकेगा, क्योंकि वह मूल आधार सभी के होने के पहले है। देवता नहीं थे, तब भी वह था; और महर्षि जब नहीं थे, तब भी वह था।
First: whatever is the fundamental ground of this world—no one can know that ground, because it is prior to everyone else’s being. Before the gods, it was; before the seers, it was.
मैं अपनी आंखों से सबको देख सकता हूं, अपनी आंखों भर को नहीं देख सकता। मैं अपनी आंखों से आंखों के बाहर सब कुछ देख सकता हूं, आंखों के पीछे नहीं देख सकता। मैं अपनी इस मुट्ठी से सब कुछ पकड़ सकता हूं, लेकिन इस मुट्ठी को ही नहीं पकड़ सकता।
With my eyes I can see everything—but not my own eyes. With this fist I can grasp everything—but not this fist itself.
जो मौलिक है, जो मूल है, जिससे देवता भी पैदा होते और महर्षि भी; जिससे सब पैदा होते हैं और जिसमें सब लीन हो जाते हैं, उसके जन्म को, उसके होने को, उसके अस्तित्व के मूल कारण को कोई भी नहीं देख पाएगा। कोई उपाय नहीं है। उसका स्वयं का वक्तव्य ही केवल एकमात्र वक्तव्य है। और उस वक्तव्य को श्रद्धा के अतिरिक्त स्वीकार करने का और कोई उपाय नहीं है।
What is primordial, the source from which even gods and seers arise; from which all arise and into which all subside—its birth, its being, its root cause no one can see. There is no way. Its own statement is the only statement; and there is no way to accept that statement except through trust.
महर्षि तो हम कहते ही उसे हैं, जो जानता है। लेकिन कृष्ण के इस सूत्र का अर्थ हुआ कि जो जानते हैं, वे भी नहीं जानते। तब महर्षि का एक और भी परम गुह्य अर्थ प्रकट होगा। तब जो सोचते हैं कि महर्षि हैं, वे महर्षि नहीं हैं। तब तो केवल वे ही जानते हैं, जो इस अनुभव पर आ जाते हैं कि उन्हें कुछ भी पता नहीं है। कोई सुकरात, कोई उपनिषद का ऋषि, जो कहता है कि मुझे कुछ भी पता नहीं, वही, शायद उसे ही थोड़ा पता लगा है।
We call one a rishi who knows. But the meaning of Krishna’s aphorism is: even those who know do not know. Then the term rishi must take on a more secret meaning. Those who think they are knowers are not rishis. Only those who come to the experience “I know nothing”—some Socrates, some seer of the Upanishads who says “I know nothing”—perhaps only he has known a little.
नहीं जान सकेगा कोई भी, क्योंकि हम सब उसके हिस्से हैं। सागर तो बूंद को जान सकता है, बूंद सागर को जानेगी भी तो कैसे! और वृक्ष की पत्तियां जड़ों से बंधी हैं, लेकिन जड़ों को जानेंगी तो कैसे! और वृक्ष की पत्तियां अगर उस बीज को जानना चाहें, जिससे वृक्ष हुआ, तो उस बीज को कैसे जानेंगी! जिससे सब हुआ है, वह अज्ञात ही रहेगा, अज्ञेय ही रहेगा।
No one can know, because we are all parts of That. The ocean can know the drop; but how will the drop know the ocean? The leaves are bound to the roots, but how will they know the roots? If the leaves want to know the seed from which the tree arose—how will they know it? That from which all has come will remain unknown, unknowable.
मेरी उत्पत्ति को न देवता जानते, न महर्षि, क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं और महर्षियों का भी आदि कारण हूं।
Neither gods nor seers know my origin, because I am the primal cause of gods and seers too.
समस्त दिव्यता मेरा ही रूप है, और समस्त ज्ञान मेरा ही ज्ञान है। मेरा ही ज्ञान लौटकर मुझे नहीं जान पाएगा, जैसे मेरी ही आंख लौटकर मुझे नहीं जान पाएगी। लेकिन आंख एक काम कर सकती है। दर्पण में अपने को देख सकती है। यद्यपि दर्पण में जो दिखाई पड़ता है, वह आंख नहीं है; केवल प्रतिबिंब है, केवल छाया है। ऋषियों ने भी जिसे जाना है, वह भी परमात्मा की छाया है, परमात्मा नहीं। और देवता भी जिसकी अर्चना करते हैं, वह परमात्मा का प्रतिबिंब है, परमात्मा नहीं।
All divinity is my form, and all knowledge is my knowledge. My knowledge cannot turn back and know me—just as my eye cannot turn back and see my eye. The eye can do one thing: it can see itself in a mirror. Yet what appears in the mirror is not the eye—only a reflection. What the seers have known is a reflection of the Divine, not the Divine. What the gods worship is the Divine’s reflection, not the Divine.
जिस दिन प्रतिबिंब भी छूट जाते हैं, जिस दिन जानने वाला भी अपने को भूल जाता है, जिस दिन जानने वाला भी शेष नहीं रहता, उस दिन! लेकिन उस दिन ऋषि ऋषि नहीं होता; देवता देवता नहीं होता; उस दिन तो लहर खो जाती है सागर में और सागर ही हो जाती है।
The day even reflections fall away, the day the knower forgets himself—the day the knower is no more—on that day! But on that day the seer is no longer a seer; the god is no longer a god; the wave is lost in the ocean and becomes the ocean.
कृष्ण महर्षि नहीं हैं, और उन्हें महर्षि न कहने का यही कारण है। वे कोई ज्ञाता नहीं हैं, और न कृष्ण कोई देवता हैं। कृष्ण अपने को छोड़ दिए हैं उस परम के साथ। कृष्ण अब नहीं हैं, अब वह परम ही अपनी अभिव्यक्ति उनके द्वारा कर रहा है।
Krishna is not a rishi—and this is why. He is not a knower; nor is Krishna a god in himself. Krishna has set himself aside in the Supreme; the Supreme is expressing through him.
इसलिए एक बहुत मजे की बात, और बहुत विचित्र, और जिसके कारण बहुत विवाद दुनिया में चला है, वह आपको इस संदर्भ में कहूं।
Let me tell you, in this context, a very curious thing—which has caused much controversy in the world.
हिंदू मानते हैं कि वेद ईश्वरीय वचन है। इस्लाम मानता है कि कुरान इलहाम है, रिवीलेशन है; ईश्वर से सीधा प्रकट हुआ है। ईसाई भी मानते हैं कि बाइबिल ईश्वरीय, रूहानी किताब है। लेकिन ये कोई भी ठीक से सिद्ध नहीं कर पाते कि इनका मतलब क्या है। और जो भी सिद्ध करने जाते हैं, वे बहुत बचकानी बातें इकट्ठी कर लेते हैं। और उनको गलत करना बहुत कठिन नहीं है।
Hindus consider the Vedas the word of God. Islam holds the Quran is ilham, revelation—directly revealed. Christians too hold the Bible to be a divine, spiritual book. But they cannot properly establish what this claim really means. Those who try to prove it collect childish arguments, which are not hard to refute.
जो कहते हैं कि वेद ईश्वर की किताब है, उनको गलत करना बहुत कठिन नहीं है। क्योंकि वेद में जो भी बातें हैं, वे बिलकुल मानवीय हैं और मनुष्यों के वक्तव्य मालूम होते हैं। कुरान में भी जो बातें हैं, वे भी मानवीय हैं और मनुष्यों के वक्तव्य मालूम होते हैं। अत्यंत बुद्धिमत्तापूर्ण, लेकिन फिर भी मनुष्यों के। और बाइबिल में भी वही बात है। कोई भी, एक भी वचन ऐसा नहीं है, जो मनुष्य न दे सके। कोई भी वचन मनुष्य दे सकता है। कोई भी वचन ऐसा नहीं है, जो कि मानने को मजबूर करे कि वह ईश्वरीय है।
Those who say the Vedas are God’s book are not hard to refute, because the things in the Vedas are thoroughly human—human utterances. The Quran too contains statements that feel human—deeply intelligent, yet still human. So with the Bible. There is not a single statement that a human being could not utter. Any statement a human could utter. None compels us to conclude it is divine.
अत्यंत बुद्धिमान लोगों के वचन होंगे, श्रेष्ठतम प्रतिभाओं के वचन होंगे, लेकिन ईश्वरीय होने का कोई कारण नहीं मालूम पड़ता। इसलिए जो इनके विपरीत बातें करते हैं, वे सरलता से बातें कर सकते हैं। लेकिन ईश्वरीय मानने का कारण दूसरा है, वह इस सूत्र में है।
They are the statements of supremely intelligent people, supreme talents—but there appears no reason to call them divine. Therefore critics can easily argue against them. Yet the reason to call them divine is of another kind—and it lies in this aphorism.
इस जगत के मौलिक आधार के संबंध में जो भी वक्तव्य है, वह वक्तव्य इस जगत के मूल से ही आ सकता है, किसी दूसरे के द्वारा नहीं दिया जा सकता। और अगर दूसरा उस वक्तव्य को देगा, तो वह वक्तव्य मिथ्या होगा, फाल्स होगा।
Any statement about the fundamental ground of this world must come from the world’s very ground itself; it cannot be given by another. If another gives it, that statement will be false.
यह जगत ही अपने संबंध में अपना वक्तव्य है। ईश्वर ही कहे अगर, तो ही सार्थक है बात। सागर ही अगर कहे कि मैं ऐसा हूं, तो ठीक है। कितनी ही बड़ी लहर सागर के संबंध में कुछ भी कहे, वह वक्तव्य अधूरा होगा, और लहर का ही होगा।
Existence itself is the statement about itself. Only if God himself speaks is it meaningful. If a mighty wave speaks about the ocean, its statement will be partial—and it will belong to the wave.
यह वेद, बाइबिल या कुरान का जो आग्रह है कि ये वचन ईश्वरीय हैं, इनका क्या कारण है? इनका कारण यह है कि इन वचनों को मानकर जो भी यात्रा करता है, एक दिन उसका लहर होना मिट जाता है और सागर होना हो जाता है। इन वचनों को मानकर जो भी यात्रा पर निकलता है, वह खुद भी एक दिन मिट जाता है और ईश्वर ही शेष रह जाता है।
What is the reason behind the insistence that the Vedas, the Bible, the Quran are divine? This: those who journey by living these words one day have their wave-hood erased—and only the ocean remains. Those who travel by trusting these utterances are themselves erased, and only God remains.
जिन लोगों ने इन्हें ईश्वरीय कहा, उनके कहने का प्रयोजन इतना ही है कि इन वचनों को मानकर अगर कोई चले, तो अंततः मनुष्य और मनुष्यता की सीमा के पार चला जाता है। और जिस क्षण इन वचनों की अंतिम घड़ी उपलब्ध होती है, उस क्षण व्यक्ति स्वयं भी मौजूद नहीं रहता, बूंद खो जाती है, सागर ही शेष रह जाता है। तो जिन वक्तव्यों को मानकर अंततः बूंद मिट जाती हो और सागर ही बचता हो, वे वक्तव्य बूंद के नहीं हो सकते। वे वक्तव्य सागर के ही होंगे। क्योंकि बूंद तो जान ही कैसे सकती है!
Those who called them divine meant only this: if one lives these words, one ultimately goes beyond the limits of man and human-ness. And when the final hour of these words is attained, the person is no longer present; the drop is lost, only the ocean remains. The statements through which the drop ultimately disappears and only the ocean remains—those statements cannot be the drop’s. They must be the ocean’s—because how could the drop know?
लेकिन हमारी तकलीफ है। हम अगर कुरान या बाइबिल या वेद को पढ़ते हैं, तो हम जैसे हैं, वैसे ही पढ़ना शुरू करते हैं, बिना किसी यात्रा पर गए। हम अपनी आरामकुर्सी पर बैठकर वेद पढ़ सकते हैं। बिना किसी रूपांतरण में गए, बिना जीवन को बदले, बिना किसी अल्केमी से गुजरे, बिना अपने अनगढ़ पत्थर को हीरा बनाए, हम जैसे हैं, वैसे ही वेद को पढ़ें, कुरान को पढ़ें, बाइबिल को पढ़ें--वे वक्तव्य हमें मनुष्य के ही वक्तव्य मालूम पड़ेंगे। क्योंकि हम वही पढ़ सकते हैं, जो हमारी क्षमता है। जो हमारी क्षमता नहीं है, वह हमारी सीमा के बाहर छूट जाता है।
But here is our difficulty. If we read the Quran, the Bible, or the Vedas, we read them as we are—without any inner journey. We can read the Vedas sitting in an armchair. Without undergoing transformation, without any alchemy, without turning our rough stone into a diamond, we read as we are—and those statements appear merely human. Because we can only read what our capacity allows; what lies beyond our capacity falls outside our horizon.
सूफियों के ग्रंथ हैं। एक-एक ग्रंथ के सात-सात अर्थ हैं। और सूफी फकीर जब किसी साधक को साधना में प्रवेश करवाता है, तो किताब को पढ़वाता है। एक किताब है सूफियों की, किताबों की किताब उसका नाम है, दि बुक आफ दि बुक। छोटी-सी है; वह साधक को पढ़ाई जाएगी। और उससे कहा जाएगा, इसका अर्थ तू लिख डाल। जो भी अर्थ तुझे सूझता हो, वह लिख।
फिर छह महीने साधना चलेगी। और छह महीने के बाद वही किताब, वही छोटी-सी किताब फिर पढ़ाई जाएगी। और साधक से कहा जाएगा, इसके अर्थ अब तू जो भी चाहे लिख। उसे पहले अर्थ नहीं दिखाए जाएंगे। लेकिन इन छह महीनों में उसने यात्रा की है, वह ध्यान की किसी अवस्था को पार हुआ है, वह दूसरे अर्थ लिखेगा। और ऐसा सात बार किया जाएगा। ध्यान की सात सीढ़ियां पार कराई जाएंगी, और यह किताब सात बार पढ़ाई जाएगी, और सात बार अर्थ लिखवाए जाएंगे।
जब सातों अर्थ पूरे हो जाएंगे, तो उस साधक को वे सातों अर्थ दिए जाएंगे, और उससे कह जाएगा, क्या तू भरोसा कर सकता है कि ये सातों तेरे ही अर्थ हैं? आज लौटकर वह खुद भी भरोसा नहीं कर सकता कि ये उसके ही अर्थ हैं। और उसी एक ही आदमी ने एक ही किताब से ये सात अर्थ निकाल लिए!
In Sufi literature there are books where each text has seven meanings. When a Sufi guide initiates a seeker, he has him read a short book called The Book of the Book. He tells the seeker, “Write down its meaning—whatever you understand.” Then six months of practice pass. The same little book is read again, and the seeker is asked to write its meaning now. Previous meanings are not shown. But because he has traveled through inner states, he writes differently. This is done seven times—seven stages of meditation, and seven readings, seven meanings. When all seven are complete, the seeker is given his seven meanings and asked, “Can you believe these are all yours?” He himself cannot believe it. Yet the same man drew seven meanings from the same book!
हम जो भी अर्थ निकालते हैं, वह निकालते कम हैं, डालते ज्यादा हैं। जब भी हम वेद पढ़ते हैं, तो हम वेद नहीं पढ़ते, वेद के द्वारा अपने को पढ़ते हैं। तो जो हम होते हैं, वह अर्थ निकलता है। जब हम बदल जाते हैं तब वेद पढ़ते हैं, तब जो अर्थ होता है, वह दूसरा होता है। और जब हम स्वयं उस जगह पहुंच जाते हैं, जहां व्यक्ति का अहंकार खो जाता है और परमात्मा ही शेष रह जाता है, तब जो अर्थ निकलता है, वह दूसरा ही अर्थ होता है।
We extract less than we project. When we read the Vedas, we do not read the Vedas—we read ourselves through them. The meaning that appears is what we are. When we change and then read, another meaning appears. When we reach that place where the ego dissolves and only the Divine remains, then the meaning is altogether different.
जिन्होंने ये सात सीढ़ियां पूरी की हैं ध्यान की, उन्होंने जाना है कि यह वक्तव्य कुरान में जो है, मोहम्मद का नहीं है। उन्होंने जाना कि ये जो वेद में वक्तव्य हैं, ये ऋषियों के नहीं हैं। उन्होंने जाना कि ये जो बाइबिल में वक्तव्य हैं, ये मनुष्य से इनका कोई संबंध नहीं है। ये मनुष्य के पार से आए हुए हैं। मनुष्य के पार से लेकिन तभी कोई चीज आती है, जब मनुष्य मिटने को और दरवाजा बनने को राजी हो जाता है।
Those who have completed the seven steps of meditation have known: the statements in the Quran are not Mohammed’s. The statements in the Vedas are not the rishis’. The statements in the Bible have no origin in man. They are from beyond the human. But something comes from beyond only when man consents to dissolve and become a door.
तो कृष्ण कहते हैं, न मुझे ऋषि जानते हैं, न मुझे देवता जानते हैं, क्योंकि मैं उनका भी आदि कारण हूं, मैं उनसे भी पहले हूं। और जो मेरे को अजन्मा, अनादि तथा लोकों का महान ईश्वर तत्व से जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानवान पुरुष संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है।
So Krishna says, “Neither rishis know me nor gods, for I am their primal cause, older than they.” And whoever knows me as unborn, beginningless, the great Lord of the worlds—he, among men, the wise, becomes free from all sins.
तब फिर क्या किया जाए? महर्षि नहीं जानते, ज्ञानी नहीं जानते, दिव्य पुरुष नहीं जानते, फिर क्या किया जाए? फिर इस परम तत्व को जानने के लिए क्या है उपाय?
Then what is to be done? If even the great sages do not know, the knowers do not know, the divine ones do not know—what is to be done? How to know the Supreme?
तो कृष्ण कहते हैं, जो मेरे को अजन्मा.।
Krishna says: “He who knows me as unborn…”
अब यह बड़ी कठिन बात शुरू हुई। और मनुष्य की श्रद्धा की कसौटी वहां है, जहां कठिन बात शुरू होती है। अति कठिन, बल्कि कहें असंभव।
Now the difficult thing begins. Faith is tested where the difficult begins—utterly difficult, even impossible.
ईसाई फकीर तरतूलियन ने कहा है कि मैं ईश्वर को मानता हूं, क्योंकि ईश्वर असंभव है। उसके भक्तों ने उससे कहा, आपका मस्तिष्क तो ठीक है? तरतूलियन ने कहा कि अगर ईश्वर संभव है, तो फिर मुझे उसे मानने की कोई जरूरत ही न रही। सूरज को मैं मानता नहीं, क्योंकि सूरज संभव है। आकाश को मैं मानता नहीं, क्योंकि आकाश है। मैं ईश्वर को मानता हूं, क्योंकि ईश्वर का होना बुद्धि के लिए असंभावना है, इंपासिबल है।
और जब बुद्धि किसी असंभव को मानती है, तो बुद्धि टूट जाती है और शून्य हो जाती है। असंभव से टकराकर नष्ट होती है बुद्धि। असंभव से टकराकर विचार खो जाते हैं। असंभव की स्वीकृति के साथ ही अहंकार को खड़े होने की जगह नहीं मिलती। यह असंभव की बात शुरू होती है। यह आपने बहुत बार गीता में पढ़ी होगी और आपको कभी खयाल में न आया होगा कि असंभव है।
The Christian mystic Tertullian said, “I believe in God because He is impossible.” His devotees asked, “Are you sane?” Tertullian replied, “If God were possible, there would be no need to believe. I do not ‘believe’ the sun—because the sun is possible. I do not ‘believe’ the sky—because it is. I believe in God because His being is an impossibility to the intellect.” When the intellect accepts the impossible, the intellect breaks and becomes a void. Colliding with the impossible, thought is destroyed. With the acceptance of the impossible, the ego has no place to stand. Here begins the impossible. You have often read this in the Gita, yet perhaps it never occurred to you it is impossible.
और जो मेरे को अजन्मा, कृष्ण कहते हैं, जो मुझे मानते हैं अजन्मा, अनबॉर्न, जो कभी पैदा नहीं हुआ। अनादि, जिसका कोई प्रारंभ नहीं है। ऐसा जो मुझे तत्व से मानते हैं, ऐसा ईश्वर, वे मनुष्यों में ज्ञानवान पुरुष संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाते हैं।
“And he who knows me as unborn,” Krishna says—unborn, never born; beginningless, without any start—he who thus knows me in essence, that God—such a man among men, the wise, becomes free of all sins.
यह अत्यंत कठिन बात है। इसे हम थोड़ा समझें।
This is extremely difficult. Let us understand it a little.
हम सभी जानते हैं, तथाकथित धार्मिक लोग लोगों को समझाते हैं कि ईश्वर है। क्योंकि अगर ईश्वर न होगा, तो जगत को बनाया किसने? आस्तिक सोचते हैं, बड़ी गहरी दलील दे रहे हैं। बहुत बचकानी है दलील। आस्तिक सोचते हैं कि बड़ी गहरी दलील दे रहे हैं कि अगर ईश्वर न होगा, तो जगत को बनाया किसने? आस्तिक कहते हैं कि एक छोटा-सा घड़ा भी बनाना हो, तो कुम्हार की जरूरत होती है। अगर घड़ा है, तो कुम्हार भी रहा होगा। होगा। बिना बनाए घड़ा भी नहीं बन सकता। और इतना विराट, इतना व्यवस्थित जगत बिना ईश्वर के बनाए नहीं बन सकता।
आस्तिक यह दलील शायद इसलिए देते हैं कि उनकी बुद्धि भी, जगत बिना बनाया है, ऐसा मानने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि एक ही कदम आगे बढ़कर मुसीबत शुरू हो जाएगी। और नास्तिक पूछते हैं कि अगर जगत बिना बनाया नहीं बन सकता, तो तुम्हारे ईश्वर को किसने बनाया है? और तब आस्तिक के पैर के नीचे से जमीन खिसक जाती है। तब अक्सर आस्तिक क्रोध में आ जाएगा, क्योंकि आस्तिक बड़े कमजोर हैं। वह कहेगा, ईश्वर को बनाने वाला कोई भी नहीं है।
लेकिन तब उसके अपने ही तर्क के प्राण निकल गए। और नास्तिक उससे कहता है कि अगर ईश्वर को बनाने वाले की कोई जरूरत नहीं है, तो तुम स्वीकार करते हो कि बिना बनाए भी कुछ हो सकता है। तो फिर जगत के ही बिना बनाए होने में कौन-सी तकलीफ है! तत्वतः यह स्वीकार करते हो कि कुछ हो सकता है जो बिना बनाया है, तो इस जगत को क्या अड़चन है! और जब यह मानना ही है, तो जगत पर ही रुक जाना बेहतर है, और एक ईश्वर को बीच में लाने की क्या जरूरत है? यहां आपको तकलीफ होगी।
Religious people commonly argue: “God exists—because if He didn’t, who made the world?” Theists think they are offering a deep argument. It is childish. “If God does not exist, who made the world? Even to make a small pot, a potter is needed; if there is a pot, there must be a potter. Without making, a pot cannot come into being. And such a vast, orderly world cannot arise without a maker.” Perhaps they argue thus because their mind is unwilling to accept that the world could be unmade. But one step further, trouble begins. The atheist asks, “If the world cannot be without being made, then who made your God?” And the ground slips from under the theist. Often he becomes angry—because the theist is weak. He says, “No one made God.” But then his own logic dies. The atheist replies, “If you accept that something can be without a maker, why not the world? If you must stop somewhere, why not stop at the world, and not insert a God in between?” This will trouble you.
कृष्ण कहते हैं कि वही मुक्त होगा अज्ञान से, जो मुझे अजन्मा जानता है। जो मुझे मानता है कि मेरा कोई जन्म नहीं, और मैं हूं; और मेरा कोई प्रारंभ नहीं, और मैं हूं।
Krishna says: only he will be freed from ignorance who knows me as unborn. He who accepts of me that I have no birth—and yet I am; that I have no beginning—and yet I am.
इसलिए जो छोटा-मोटा आस्तिक है, वह तो दिक्कत में पड़ेगा, क्योंकि उसकी तो सारी तर्क की व्यवस्था ही यही है कि अगर कुछ है, तो उसका बनाने वाला चाहिए। इसलिए हमने ईश्वर को भी स्रष्टा, दि क्रिएटर, बनाने वाला, इस तरह के शब्द खोज लिए हैं, जो कि गलत हैं।
Therefore the naive theist will stumble, because his entire logical framework is: if something is, it must have a maker. We have even coined words: God as “Creator”—which are wrong.
ईश्वर बनाने वाला नहीं है; ईश्वर अस्तित्व है। वही है। उसके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। जो हमें दिखाई पड़ रहा है, वह कोई ईश्वर से भिन्न और अलग नहीं है। उसकी ही अभिव्यक्ति है, उसका ही एक अंश है, उसका ही एक हिस्सा है। सागर का ही एक हिस्सा लहर बन गया है। अभी थोड़ी देर बाद फिर सागर हो जाएगा। फिर लहर बन जाएगा। लहर सागर से अलग नहीं है।
God is not a maker; God is existence. He is That which is. Apart from Him, nothing is. What we see is not separate from God; it is His expression, His part, His portion. A wave is a portion of the ocean. After a while it will again be the ocean—and again a wave. The wave is not separate from the ocean.
यह जो सृष्टि है.। हमारे शब्द में ही कठिनाई घुस गई है, हमने सोचते-सोचते इसको सृष्टि ही, क्रिएशन ही कहना शुरू कर दिया है। यह जो दिखाई पड़ रहा है हमें चारों तरफ, यह जो प्रकृति है, यह प्रकृति परमात्मा का ही हिस्सा है। यह उतनी ही अजन्मी है, जैसा परमात्मा अजन्मा है।
This “creation”… our very word brings difficulty. We have come to call it “creation,” “made.” What appears around us as nature is a part of the Divine. It is as unborn as the Divine is unborn.
लेकिन तब बिना बनाए कोई चीज हो सकती है? बिना प्रारंभ के कोई चीज हो सकती है? हमारा प्रारंभ है, हमारा जन्म होता है; हमारी मृत्यु होती है। हम जगत में ऐसी किसी चीज को नहीं जानते, जिसका प्रारंभ न होता हो और अंत न होता हो। सभी चीजें शुरू होती हैं, और सभी चीजें समाप्त हो जाती हैं। आप किसी ऐसे अनुभव को जानते हैं जिसका प्रारंभ न हो, अंत न हो? हमारे अनुभव में ऐसा कोई भी अनुभव नहीं है। इसीलिए इस सूत्र को स्वीकार करने में बुद्धि को अड़चन है, भारी अड़चन है।
But can something be without being made? Can something be without beginning? We know ourselves as having a beginning—birth—and an end—death. In our experience, everything begins and ends. Do you know any experience that has no beginning and no end? None in our ordinary experience. Hence the intellect finds this aphorism hard to accept.
अजन्मा, अनादि, ऐसा जो मुझे मानता है, ऐसा जो मुझे जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानवान है और संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है।
Unborn, beginningless—he who thus knows me, he among men is wise and becomes free of all sins.
यह ज्ञान कुछ दूसरे ही प्रकार का ज्ञान है। जितना हम सोचेंगे, जितना हम विचार करेंगे, उतना ही हमें मालूम पड़ेगा कि सब चीजों का प्रारंभ है और सब चीजों का अंत है। कहीं चीज शुरू होती है और कहीं समाप्त होती है। जन्म होता है कहीं, मृत्यु होती है कहीं। हम खुद अपने ही भीतर खोज करें, तो कुछ पता नहीं चलता कि जन्म के पहले भी हम थे, कि मृत्यु के बाद भी हम होंगे!
This is a different kind of knowing. The more we think, the more it appears that everything begins somewhere and ends somewhere. We look within and find no proof that we were before birth, or that we will be after death.
झेन फकीर जापान में अपने साधकों को कहते हैं कि ध्यान करो, और खोजो उस चेहरे को, जो जन्म के पहले तुम्हारा था, ओरिजिनल फेस। जब तुम पैदा नहीं हुए थे, तब तुम्हारी शक्ल कैसी थी? या तुम जब मर जाओगे, तब तुम कैसे होओगे, इसकी तलाश करो ध्यान में!
Zen masters in Japan tell seekers: “Meditate—and find the face you had before you were born—the original face. Search in meditation: before you were born, what was your form? When you die, what will you be?”
जब भी कोई साधक अपने भीतर खोज लेता है उस सूत्र को, जो जन्म के भी पहले था या मृत्यु के भी बाद बचेगा, तभी इस सूत्र को समझने में समर्थ हो पाता है।
Only when a seeker finds within that thread which was before birth and remains after death can he understand this aphorism.
नहीं; इस अस्तित्व का न कोई प्रारंभ है, और न कोई अंत है। हो भी नहीं सकता। वैज्ञानिक स्वीकार करते हैं कि हम रेत के एक छोटे-से कण को भी नष्ट नहीं कर सकते। तोड़ सकते हैं, बदल सकते हैं, रूप दूसरा हो सकता है, लेकिन विनाश असंभव है। और वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि हम रेत के एक छोटे-से नए कण को निर्मित भी नहीं कर सकते।
इस जगत की जो भी गुणात्मक, परिमाणात्मक स्थिति है, वह उतनी की उतनी ही है; उसमें रत्तीभर न कभी बढ़ता है और न कभी घटता है। क्योंकि घटने या बढ़ने का अर्थ होगा, या तो शून्य से कोई चीज पैदा हो और जगत में बढ़ जाए; घटने का अर्थ होगा, कोई चीज खो जाए और शून्य में लीन हो जाए। लेकिन इस जगत के बाहर न कोई स्थिति है, न कोई स्थान है, न कोई उपाय है।
No—the existence has no beginning and no end. It cannot. Scientists accept that we cannot destroy even a grain of sand. We can break it, transform it, change its form—but annihilation is impossible. Nor can we create even a new grain of sand. The quantitative state of the universe remains exactly what it is; it never truly increases or decreases. To increase would mean something emerges from nothing; to decrease would mean something falls back into nothing. But outside the universe there is no state, no space, no means.
ईश्वर का अर्थ है, दि टोटेलिटी। इस संपूर्ण अस्तित्व का धार्मिक नाम ईश्वर है। विज्ञान जिसे एक्झिस्टेंस कहता है, अस्तित्व कहता है, प्रकृति कहता है, धर्म उसे ही परमात्मा कहता है।
“God” means the Totality. The religious name of the whole existence is God. What science calls existence, nature—religion calls the Divine.
कृष्ण कहते हैं, जो मुझे अजन्मा, अनादि, ऐसा जानने में समर्थ हो जाए, वह सब पापों के पार हो जाता है।
Krishna says: he who becomes capable of knowing me as unborn, beginningless, goes beyond all sin.
लेकिन क्यों? अगर आप जान भी लें कि ईश्वर का कोई प्रारंभ नहीं, कोई अंत नहीं, तो आप पाप के पार कैसे हो जाएंगे? यह बहुत अजीब-सी बात है। मैं चोर हूं, मैं बेईमान हूं, मैं हत्यारा हूं। अगर मैं यह जान भी लूं कि ईश्वर का कोई जन्म नहीं और ईश्वर का कोई अंत नहीं, तो मैं पाप के क्यों पार हो जाऊंगा? मेरे इस जान लेने से मेरे पाप के विसर्जन का क्या संबंध है? यह और भी जटिल बात है। लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है।
But why? If you come to know that God has no beginning and no end, how are you freed from sin? Strange. I am a thief, a cheat, a killer. Even if I realize that God has no birth and no end, why should I be beyond sin? What is the connection between this knowing and the dissolution of sin? More intricate, but very significant.
जैसे ही मैं यह जान लूं कि ईश्वर का कोई प्रारंभ नहीं है और ईश्वर का कोई अंत नहीं है, वैसे ही मुझे यह भी पता चल जाता है कि मेरा भी कोई प्रारंभ नहीं है और मेरा भी कोई अंत नहीं है। वैसे ही मुझे यह भी पता चल जाता है कि आपका भी कोई प्रारंभ नहीं है, आपका भी कोई अंत नहीं है। तो मैंने जो हत्याएं की हों या मेरी हत्या की गई हो, मैंने जो पाप किए हों या मेरे साथ पाप किए हों, वे सब मूल्यहीन हो जाते हैं। एक शाश्वत जगत में खेल से ज्यादा उनकी स्थिति नहीं रह जाती। एक अभिनय और एक नाटक से ज्यादा उनका मूल्य नहीं रह जाता।
As soon as I know that God has no beginning and no end, I also come to know that I have no beginning and no end. I also come to know that you have no beginning and no end. Then the murders I have committed—or those committed upon me; the sins I have done—or those done to me—become valueless. In an eternal world their status is no more than a play. They are no more than performance, drama.
अगर मैं मृत्यु के बाद भी शेष रहता हूं और जन्म के पहले भी मैं था, तो जीवन में जिन बातों का हम बहुत मूल्य मान रहे हैं, वे मूल्यहीन हो जाती हैं। तब स्थिति केवल यह हो जाती है कि जैसे एक मंच पर एक नाटक चलता हो, रामलीला चलती हो, और मंच के पात्र पर्दे के पीछे जाकर गपशप करते हों। यहां राम की सीता खो जाती हो और राम छाती पीटते हों और वृक्षों से पूछते हों कि सीता कहां है! और पीछे, पर्दे के पीछे बैठकर भूल जाते हों सीता को, सीता के खो जाने को, आंसुओं को। क्यों?
If I remain after death, and I was before birth, then those things we value so much become valueless. Life is then like a stage drama. On stage the Ramayana plays: on stage Sita is lost, and Rama beats his chest, asking the trees, “Where is Sita?” Behind the curtain, the actors chat and forget Sita and the tears. Why?
अगर यह मंच ही सब कुछ है और मंच के पहले राम का कोई अस्तित्व नहीं है और मंच के बाद भी राम का कोई अस्तित्व नहीं है, तो फिर बहुत कठिनाई है, फिर जिंदगी बहुत वास्तविक हो जाएगी।
लेकिन मंच पर आने के पहले भी राम हैं, मंच से उतर जाने के बाद भी राम हैं, तो राम होना एक पात्र, एक लीला का हिस्सा रह गया; और राम की जो सातत्यता है, जो कंटिन्युटी है, जो भीतर का अस्तित्व है, वह अंतहीन, अनादि हो गया। उसमें न मालूम कितनी लीलाएं होंगी, न मालूम कितनी सीताएं खोएंगी और न मालूम कितने युद्ध होंगे, लेकिन अब उन युद्धों का मूल्य एक नाटक से ज्यादा नहीं रहा।
If the stage were all—and there were no Rama before the stage, and no Rama after—then life would become terribly real. But there is Rama before the stage, and Rama after the stage. Being Rama on stage is a role, a lila; and Rama’s true continuity, his inner being, is beginningless and endless. How many plays will there be—how many Sitas will be lost—how many wars fought! But their value is no more than drama.
इसलिए हमने राम के इस पूरे खेल को रामलीला कहा है। उसको हमने बहुत सोचकर लीला कहा है। कृष्ण के जीवन को हमने कृष्णलीला कहा है, बहुत सोचकर। लीला का अर्थ है कि इसका मूल्य अब खेल से ज्यादा नहीं है।
Hence we called the whole game Ramleela. We called it leela—play—very knowingly. Krishna’s life we called Krishnaleela. Leela means: its value is no more than play.
एक लहर उठी है सागर में, हवाओं में, थपेड़ों में। उछलेगी, कूदेगी, नाचेगी, सूरज से मिलने की होड़ करेगी; फिर गिर जाएगी, खो जाएगी। अनेक बार उठी है यह लहर पहले भी, अनेक बार बाद में भी उठेगी। अगर यह लहर यह जान जाए कि जब मैं नहीं उठी थी, तब भी थी, और जब गिर जाऊंगी, तब भी रहूंगी, तो फिर इस लहर का होना एक खेल हो गया। तब इसमें से भार, गंभीरता, बोझ विलीन हो गया। तब मिटना भी एक आनंद है, होना भी एक आनंद है, न हो जाना भी एक आनंद है। क्योंकि न होकर भी हम मिटते नहीं हैं, और होकर भी हम नए नहीं होते हैं। एक सातत्य है, एक कंटीनम है।
A wave rises in the ocean, in the winds—leaping, dancing, racing to meet the sun; then it falls and disappears. Many times it has risen before; many times it will rise again. If the wave knows, “When I had not arisen, I still was—and when I fall, I still will be,” then the wave’s being becomes a play. The weight, the heaviness, the burden dissolves. To disappear is a joy; to be is a joy; to not-be is also a joy—because even in not-being we are not lost, and in being we are not new. There is a continuity—a continuum.
यह शब्द वैज्ञानिक है। आइंस्टीन ने इस शब्द का उपयोग किया है, कंटीनम, एक सातत्य। चीजें सदा हैं। इसलिए चीजों का जो रूप आज दिखाई पड़ता है, वह बहुत मूल्यवान नहीं रह जाता। तब पाप भी मूल्यवान नहीं है और पुण्य भी मूल्यवान नहीं है। तब मैंने जो किया, वह मूल्यवान नहीं है; वरन मैं जो हूं, वही मूल्यवान है। तब मेरे साथ जो किया गया, वह भी मूल्यवान नहीं है; तब होना, बीइंग कीमत की चीज है। डूइंग, करना गैर-कीमती चीज है।
This is a scientific word—Einstein used it: continuum, continuity. Things eternally are. Therefore the forms that appear today lose ultimate value. Then sin has no value, and virtue has no value. What I do has no value; what I am—that alone has value. What is done to me has no value. Being—being is precious; doing is not.
इसलिए कृष्ण कहते हैं, जो जान लेगा इस सातत्य को--जो मेरे अजन्मा होने को, अनादि, अनंत होने को जान लेगा--वह सब पापों के पार हो जाएगा।
Therefore Krishna says: he who knows this continuity—who knows my unborn, beginningless, endlessness—he goes beyond all sin.
लेकिन कोई चाहे कि पापों के पार होना है, इसलिए मान लो कि कृष्ण अनादि हैं, अजन्मा हैं, भगवान का होना सदा से है--इस भूल में आप मत पड़ना। इससे पाप नष्ट नहीं होंगे। यह आप जान लेंगे, तो पाप नष्ट हो जाएंगे। लेकिन आप पाप नष्ट करने के लिए ही अगर इसको मान लेंगे, तो पाप नष्ट नहीं होंगे।
But don’t fall into the mistake: “I want to be free of sin, so let me believe that Krishna is beginningless, unborn, God is eternal.” Mere belief will not destroy sin. If you know, sin vanishes. If you adopt the belief to get rid of sin, sin will not vanish.
पाप तो हम सभी नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन बिना ज्ञान की उस ज्योति को उपलब्ध हुए, जहां पाप का अंधेरा गिर जाता है। पाप हम नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन ज्ञान की ज्योति को जन्माने की चेष्टा नहीं करना चाहते। तो फिर हम मानकर बैठ जाते हैं कि ठीक है, हम मानते हैं कि ज्ञान की ज्योति है; मानते हैं कि ईश्वर अजन्मा है। लेकिन जो भी हम करते हैं, उससे सिद्ध होता है कि न हमें ईश्वर का पता है, न उसके अजन्मा होने का पता है।
We all want to destroy sin—but without the light of knowledge in which darkness falls. We want to end sin, but we do not want to kindle the lamp of knowing. So we sit believing: “Yes, there is the light of knowledge; yes, God is unborn.” But everything we do proves we know neither God nor His unborn nature.
कृष्ण के सामने अर्जुन की तकलीफ यही है। अर्जुन कह यह रहा है कि मेरे मित्र हैं, प्रियजन हैं, सगे-संबंधी हैं, युद्ध में इनको काटूं, यह बड़ा पाप है। इनसे लडूं, यह बड़ा पाप है। इससे तो अच्छा है, मैं संन्यास ले लूं। मैं यह सब छोड़ दूं। मैं भाग जाऊं, मैं विरत हो जाऊं।
Arjuna’s trouble before Krishna is exactly this. Arjuna says: “These are my friends, my loved ones, my kinsmen—how can I cut them down in war? To fight them is great sin. Better I renounce; I abandon all this; I flee, I refrain.”
कृष्ण उससे कह रहे हैं कि जब तक तू देख नहीं पा रहा है कि इन सारी लहरों के भीतर एक ही सागर है। जब ये लहरें नहीं थीं, तब भी वह सागर था; और जब कल ये लहरें सब गिर जाएंगी, तब भी सागर रहेगा। अगर तू इस अनादि, अजन्मा को देख ले, तो फिर तुझे यह जो पाप की और पुण्य की धारणा पैदा होती है, यह तत्काल विसर्जित हो जाए।
Krishna says: “Until you see that within these waves there is one ocean—before these waves were, that ocean was; when these waves fall tomorrow, that ocean remains—until you see the unborn, beginningless, your notions of sin and virtue will dissolve the instant you see.”
परम ज्ञानी के लिए न कोई पाप है और न कोई पुण्य। इसका यह अर्थ नहीं कि वह पाप करता है। वह पाप कर ही नहीं सकता। इसका यह अर्थ नहीं है कि वह पुण्य नहीं करता। वह पुण्य ही कर सकता है। पुण्य और पाप की परिभाषा ज्ञानी के जीवन में दूसरी ही हो जाती है।
For the truly wise there is neither sin nor virtue. This does not mean he commits sin—he cannot. Nor does it mean he avoids virtue—he can only be virtuous. The very definition of sin and merit changes in the life of the knower.
अभी हम उसे पाप कहते हैं, जो नहीं करना चाहिए, यद्यपि करते हैं। और उसे पुण्य कहते हैं, जो करना चाहिए और नहीं करते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति ईश्वर के इस सातत्य को अनुभव करता है, वैसे ही पाप और पुण्य की परिभाषा बदल जाती है। तब वह व्यक्ति जो करता है, वह पुण्य कहलाता है। और वह जो नहीं करता है, वह पाप कहलाता है। और जो नहीं करता है, वह करना भी चाहे, तो नहीं कर सकता है। और वह जो करता है, अगर चाहे भी कि न करूं, तो बच नहीं सकता है।
Now we call sin that which we should not do—yet we do. And we call virtue what we should do—yet we don’t. When a person experiences the continuity of God, the meanings change. Then what he does is called virtue; what he cannot do is called sin. And what he cannot do—he cannot do even if he tries. And what happens through him—he cannot avoid, even if he tries.
पुण्य अनिवार्यता है ज्ञान में। और पाप अनिवार्यता है अज्ञान में। लाख उपाय करो, अज्ञान में पाप से बचा नहीं जा सकता; पाप होगा ही। और लाख उपाय करो, ज्ञान में पुण्य से बचा नहीं जा सकता; पुण्य होगा ही। ज्ञान में जो होता है, उसका नाम पुण्य है; और अज्ञान में जो होता है, उसका नाम पाप है। इसलिए अज्ञान में जिन्हें हम पुण्य समझकर करते हैं, वह हम समझते ही होंगे कि पुण्य हैं, वे पुण्य होते नहीं।
Virtue is inevitability in knowledge. Sin is inevitability in ignorance. Try as you will, in ignorance you cannot escape sin—sin will happen. Try as you will, in knowledge you cannot escape virtue—virtue will happen. What happens in knowledge is called virtue; what happens in ignorance is called sin. Therefore, many things we do in ignorance thinking they are virtuous—are not.
अज्ञान में एक आदमी मंदिर बनाता है भगवान का, तो सोचता है, पुण्य कर रहा है। लेकिन मंदिर जिस ढंग से बनाता है, जहां से पैसा खींचकर लाता है, उसे उसका कोई हिसाब नहीं है। मंदिर बनाता है शोषण से; सोचता है, पुण्य कर रहा हूं! और जिस पुण्य को करने के लिए भी पाप करना पड़ता हो, वह कितना पुण्य होता होगा!
An ignorant man builds a temple to God and thinks he is doing merit. But he neither accounts for the money he extracts nor the methods by which he gets it—exploitation builds the temple, and he thinks, “I am doing good!” And the “virtue” for which you must commit sin—how virtuous can it be?
और मंदिर बनाता है भगवान के नाम से, लेकिन तख्ती अपनी लगाता है। वह भगवान तो गौण है, वह जो मंदिर पर पत्थर लगता है अपने नाम का, वही असली बात है। मंदिर उसी के लिए बनाया जाता है। भगवान की प्रतिमा भी उसी पत्थर के लिए भीतर रखी जाती है। अहंकार जिस मंदिर में प्रतिष्ठित हो रहा हो, वह कितना पुण्य है?
He builds the temple in God’s name, but fixes his own nameplate. God is secondary; the stone with his name is primary. The temple is built for that stone; an idol is installed inside in honor of that plaque. Where the ego is enthroned, how much virtue can there be?
इसलिए अज्ञानी कुछ भी करे, कितने ही मंदिर बनाए और कितनी ही तीर्थयात्राएं करे--मक्का जाए, और जेरूसलम जाए, और काशी जाए, और जो भी करना चाहे करे--अज्ञानी कुछ भी करे, अज्ञान के कारण वह जो भी करेगा, वह पाप ही होगा। पुण्य के कितने ही मुलम्मे चढ़ाए और पुण्य के कितने ही वस्त्र ढांके, भीतर जब भी खोदकर जाएंगे, तो पाप ही मिलेगा।
Whatever the ignorant do—even if they build temples, go on pilgrimages to Mecca, Jerusalem, Kashi—whatever they do will be sin, because of ignorance. However much gilt of virtue they apply, beneath it, if you dig, you will find sin.
इससे उलटी बात और भी कठिन है समझनी, कि ज्ञानी कुछ भी करे, पुण्य ही होगा। इसलिए तो कृष्ण उससे कह रहे हैं कि तू लड़ने की फिक्र छोड़, ज्ञान की फिक्र कर। और अगर तुझे ज्ञान मिल जाए, तो मैं तुझसे कहता हूं, तू काट डाल इन सारे लोगों को, जो तेरे सामने खड़े हैं, और पाप नहीं होगा। और अगर ज्ञान न हो, तो तू भाग जा जंगल, चींटी को भी मत मार, फूंक-फूंककर पैर रख; और मैं तुझसे कहता हूं कि पाप ही होगा।
Conversely—and this is harder to grasp—the knower, whatever he does, it is virtue. That is why Krishna says: “Forget worrying about fighting; worry about knowledge. If knowledge happens, I tell you—cut down all those standing before you, and no sin will befall. Without knowledge, flee to the forest, do not kill even an ant, place your feet with care—and I tell you, sin alone will happen.”
यह परम ज्ञान उस सातत्य के साथ अपना एकत्व अनुभव होने से होता है।
This supreme knowing comes from experiencing one’s oneness with the continuum.
यह कठिन सूत्र है। फिर इस सूत्र को समझाने के लिए ही पूरा अध्याय है। इस सूत्र को खयाल में ले लें। इसमें परम वचन, ऐसा वचन कृष्ण कहने जाने की घोषणा कर रहे हैं, जिसे बुद्धि से नहीं समझा जा सकता, तर्क से जिस तक पहुंचने का उपाय नहीं है। हां, प्रेम और श्रद्धा का संबंध हो, तो संवाद हो सकता है। अर्जुन के हित की दृष्टि से कह रहे हैं। कहने का कोई मजा नहीं है।
This aphorism is difficult. The whole chapter will explain it. Hold it in your heart: Krishna is about to speak a supreme word that cannot be understood by intellect or reached by logic. Yes—through love and trust, communion can happen. He speaks for Arjuna’s welfare. Not for the joy of speaking.
एक तो आदमी होते हैं, जिन्हें कहने का मजा होता है। जिन्हें इससे प्रयोजन नहीं होता कि आपका कोई हित होगा, इसलिए कह रहे हैं। जिन्हें कहना है, जैसे कि खुजली खुजलानी है। उन्हें कुछ कहना है, वे कह रहे हैं। दिनभर हम जानते हैं चारों तरफ लोगों को, जो सुबह अखबार पढ़ लिए और फिर निकले किसी से कहने! उनको कहना है। कहना उनके लिए बीमारी है। बिना कहे उनसे नहीं चलेगा। अगर उनको चार दिन अकेले बंद कर दो, तो वे दीवालों से बातचीत शुरू कर देंगे। जाना गया है ऐसा।
There are people who speak for the sake of speaking. They have no concern whether it benefits you. They speak as one scratches an itch. They have to say something—so they say it. You know people: they read the morning paper and then go out seeking someone to tell! Saying is their disease. If shut alone for four days, they will begin talking to the walls. It’s known.
कारागृह में कैदी बंद होते हैं, तो थोड़े दिन के बाद दीवालों से बातचीत शुरू कर देते हैं। मकड़ी हो ऊपर, तो उससे बातचीत करने लगते हैं; छिपकली हो, तो उससे बातचीत करने लगते हैं। कोई न हो, तो अपने को ही दो हिस्सों में बांट लेते हैं। एक तरफ से प्रश्न उठाते हैं, दूसरी तरफ से जवाब देते हैं।
In prison, after some days, inmates begin to talk to the walls. If a spider is up there, they converse with the spider; if a lizard—then with the lizard. If no one is there, they split themselves in two: from one side they pose a question; from the other, they answer.
हम सभी करते रहते हैं। कोई न मिले, जरूरी भी नहीं। हमेशा श्रोता मिलना आसान नहीं। और जैसे दिन खराब आते जा रहे हैं, श्रोता बिलकुल नाराज है; सुनने को कोई राजी नहीं है। पति कुछ कहना चाहता है, पत्नी सुनने को राजी नहीं है। मां कुछ कहना चाहती है, बेटा सुनने को राजी नहीं है। बाप कुछ कहना चाहता है, कोई सुनने को राजी नहीं है! श्रोता मुश्किल होता जा रहा है। और बोलना है, कहना है! एक बीमारी है।
We all do this. A listener is not always available. As days worsen, listeners are vanishing; no one agrees to listen. The husband wants to say something—wife will not listen. The mother wants to say something—the son will not. The father wants to say something—no one will listen! The listener is becoming rare. Yet one must talk! A disease.
बर्ट्रेंड रसेल ने इक्कीसवीं सदी की कहानी लिखी है एक। उसमें उसने लिखा है कि जगह-जगह हर बड़े नगर में तख्तियां लगी हैं, जो बड़ी अजीब हैं। उन तख्तियों पर लिखा हुआ है कि आपको कुछ भी कहना हो, तो हम सुनने को राजी हैं। सुनने की इतनी फीस!
Bertrand Russell wrote a tale of the twenty-first century: in big cities, boards are posted with a strange offer: “If you have anything to say, we are ready to listen. Listening fee: …”
और अभी ऐसा हो रहा है। पश्चिम में जिसको साइकोएनालिसिस कहते हैं, मनोविश्लेषण कहते हैं, वह कुछ भी नहीं है; आपकी बकवास सुनने की फीस! सालों चलता है एनालिसिस। पैसा जिनके पास है, वे एक बड़े मनोवैज्ञानिक के पास सप्ताह में तीन दफा, चार दफा जाकर घंटेभर, जो उनको बकना है, बकते हैं। वह बड़ा मनोवैज्ञानिक शांति से सुनता है।
सालभर की इस बकवास से मरीजों को लाभ होता है। लाभ इलाज से नहीं होता है, इस बकवास के निकल जाने से होता है। यह बीमारी है; कैथार्सिस हो जाती है सालभर। और एक बुद्धिमान आदमी, प्रतिष्ठित आदमी, योग्य आदमी, सुशिक्षित आदमी बड़ी लगन से आपकी बात सुनता है, क्योंकि आप उसको सुनने के पैसे देते हैं। वह आपकी लगन से बात सुनता है। आप कुछ भी कहिए, वह उसको ऐसे सुनता है, जैसे कि परम सत्य का उदघाटन किया जा रहा हो!
And it is happening. In the West, what is called psychoanalysis is nothing but charging a fee to hear your babble. It goes on for years. Those with money go to a great psychologist three or four times a week, lie on a couch for an hour, and blurt whatever they want. The great psychologist listens quietly. After a year’s babbling the patients feel better—not because of treatment, but because the babble has been emptied—a catharsis. A prestigious, educated person listens devotedly—because you pay him. He listens as if you were revealing the ultimate truth.
तो पश्चिम में बड़े घरों के लोग एक-दूसरे से पूछते हैं, कितनी बार साइकोएनालिसिस करवाई? कितने दिन तक? पैसे वाले का लक्षण आज अमेरिका में यही है; खास कर स्त्रियों का। पैसे वाली स्त्रियों का लक्षण यही है कि उन्होंने कितने बड़े मनोवैज्ञानिक के साथ कितने साल तक मनोविश्लेषण करवाया है!
In the West, the rich ask each other, “How many times did you undergo psychoanalysis? How long?” Among the wealthy—especially women—status is measured by how many years they spent with what famous psychologist.
और मनोविश्लेषण का कुल मतलब इतना है कि मनोवैज्ञानिक कहता है, लेट जाओ इस कोच पर, और जो भी मन में आए, फ्री एसोसिएशन आफ थाट्स, जो भी मन में आए, कहे चले जाओ। जो भी आए! संगत-असंगत का कोई सवाल नहीं। लोग बड़े हल्के होकर लौटते हैं।
And psychoanalysis means only this: the psychologist says, “Lie down on the couch and say whatever comes to mind—free association. Whatever comes!” People return feeling lighter.
एक तो कहने वाले वे लोग हैं, जिन्हें कहना एक बीमारी है। उनके भीतर कुछ भरा है, उसे निकालना है। लेकिन उससे दूसरे का हित कभी नहीं होता।
There are those who speak because speaking is an illness; something is stuffed inside and must come out. But this never benefits the other.
कृष्ण कहते हैं, मैं तेरे हित के लिए कहूंगा। कुछ कहने का सवाल नहीं है। लेकिन तेरे सुनने की घड़ी आ गई, तेरे सुनने का क्षण आ गया, वह परिपक्व मौका आ गया, जब तेरा हृदय राजी है, तो मैं तुझसे परम सत्य कहूंगा। और यह परम सत्य, इस सूत्र की व्याख्या होगी अंततः, कि जीवन अजन्मा है, अनादि है। अस्तित्व का न कोई प्रारंभ है, न कोई अंत। और हम इस अस्तित्व में छोटी लहरों से ज्यादा नहीं। हमारे कृत्य इस परम विस्तार को ध्यान में रखकर सोचे जाएं, तो लीला मात्र, खेल मात्र रह जाते हैं।
Krishna says, “I will speak for your welfare.” It is not about the urge to say. Your hour of hearing has come—your heart is ripe—so I will tell you the supreme truth. And that supreme truth will ultimately be an exposition of this aphorism: life is unborn, beginningless. Existence has no beginning and no end. We are no more than small waves in this vastness. Seen against this expanse, our actions remain mere leela, mere play.
अगर इस परम विस्तार को छोड़ दिया जाए, तो हमारे कृत्य बड़ी महिमा ले लेते हैं, बड़ी गरिमा ले लेते हैं, बड़े महत्वपूर्ण हो जाते हैं। और हम सबकी नजर इतनी छोटी है कि इस विस्तार को हम नहीं देख पाते।
Leave out this vastness, and our actions acquire heavy grandeur and false importance. Our vision is so narrow that we fail to see the expanse.
अपने घर में आप बैठे हैं अपनी कुर्सी पर, अपने कमरे के भीतर, तो आप सम्राट मालूम होते हैं। थोड़ा बाहर आइए; फिर फैले हुए इस विराट आकाश को देखिए, फिर इन चांद-तारों को देखिए, तब आपको अपना अनुपात अलग मालूम पड़ेगा। तब आपके छोटे-से कमरे में आप जो सम्राट मालूम होते थे, वह अब नहीं मालूम पड़ेंगे।
Sit in your small room on your chair—you feel you are an emperor. Step outside. Look at the vast sky, the moon and stars—then your proportion will appear differently. The “emperor” of a tiny room will disappear.
यह छोटे-छोटे दड़बों में आदमी बंद है, फ्लैट्स में, छोटी-छोटी कोठरियों में आदमी बंद है, उसकी वजह से उसकी अकड़ बहुत बढ़ गई है। उसे थोड़ा खुले आकाश के नीचे लाना चाहिए, तो उसे पता चले कि अपना अनुपात कितना है!
Man is shut in tiny cages—flats, little cells—hence his conceit swells. Bring him under the open sky and he will know his measure.
विराट आकाश! और जितना आकाश आपको दिखता है, उतना ही नहीं है, यह तो आपकी आंख की कमजोरी की वजह से इतना दिखता है। यह आकाश और भी विराट है। तो एक बड़े दूरदर्शी यंत्र से देखिए। तब आपको दिखाई पड़ेगा कि जितने तारे आपको दिखाई पड़ते हैं, ये तो कुछ भी नहीं हैं। आपने हालांकि सोचा होगा, क्योंकि हमारी गणना कितनी है! आप रात में तारे देखते हैं, तो कहते हैं, असंख्य! गलती में मत पड़ना।
आम आंख से आदमी चार हजार तारों से ज्यादा तारे नहीं देखता। अच्छी से अच्छी आंख चार हजार तारे देखती है, बस। चूंकि आप गिन नहीं पाते, इसलिए सोचते हैं, असंख्य। लेकिन दूरदर्शक यंत्र से देखिए, तो तीन अरब तारे अब तक देखे जा चुके हैं। लेकिन वे तीन अरब तारे जगत की सीमा नहीं हैं। जगत उनके भी पार, उनके भी पार, उनके भी पार है। अब वैज्ञानिक कहते हैं, हम कहीं भी तय न कर पाएंगे कि जगत की सीमा है।
The vast sky! And what you see is not all—your eye’s weakness sees only that much. The sky is far vaster. Look through a great telescope: the stars you see with the naked eye are nothing. You may think “countless,” but do not be mistaken. With the bare eye one sees no more than four thousand stars—even with excellent sight. You cannot count, so you think “innumerable.” Telescopes have revealed three billion stars so far—and even these are not the boundary. Beyond them, beyond them, beyond them… Scientists now say we will never determine the universe’s edge.
अगर इस असीम का पता चले, तो आपको अपना कमरा और आपका राजा होना उस कमरे में, कितना मूल्यवान मालूम पड़ेगा? अगर आपको इस अनंत विस्तार का पता चले, तो पड़ोसी से आपकी एक इंच जमीन के लिए जो अदालत में मुकदमा चल रहा है, वह मुकदमा कितना मूल्यवान मालूम पड़ेगा? उसकी कोई रेलिवेंस, उसकी कोई संगति मालूम नहीं पड़ेगी।
If you glimpse this infinite, how valuable will your room and your kingship in it seem? If you sense this endless expanse, how valuable will your court case over an inch of land with your neighbor seem? It will lose all relevance.
अगर आप पीछे लौटकर देखें, तो अरबों-अरबों लोग इस जमीन पर रहे हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि जहां आप बैठे हैं, उस जगह पर कम से कम दस आदमियों की कब्र बन चुकी है; हर जगह पर। जहां आप बैठे हैं, वहां दस मुर्दे गड़े हैं। इतने आदमी हो चुके हैं कि अगर हम पूरी जमीन पर भी गड़ाएं, तो हर इंच पर दस मुर्दे गड़ जाएंगे! उनके भी झगड़े थे, उनकी भी अकड़ थी, उनकी भी राजनीति थी, उनके भी छोटी-छोटी बातों पर बड़े-बड़े विवाद थे, वे सब खो गए। आज उनका कोई विवाद नहीं है। कल हमारा भी कोई विवाद नहीं होगा।
Look back: billions upon billions have lived on this earth. Scientists say that wherever you sit, at least ten people’s graves have been made there—everywhere. If we buried all the dead across the earth, under every inch ten corpses would lie. They too had quarrels, conceit, politics, big disputes over little things. All gone. Today, none of their disputes remain. Tomorrow, none of ours will.
अगर हम इस सातत्य को, इस विस्तार को अनुभव करें, तो कहां टिकेगा पाप? कहां टिकेगा पाप? कहां टिकेगा अहंकार? कहां टिकूंगा मैं? वे सब खो जाएंगे। और उनके खो जाने पर व्यक्ति नहीं बचता, परमात्मा ही बचता है।
If we experience this continuity, this vastness—where will sin stand? Where will ego stand? Where will “I” stand? All will vanish. And when they vanish, the person does not remain—only the Divine remains.
आज इतना ही।
Enough for today.
लेकिन उठेंगे नहीं। पांच मिनट बैठेंगे। पांच मिनट हमारे संन्यासी कीर्तन में लीन होंगे, उनके साथ आप भी लीन हों। तालियां बजाएं। कीर्तन में भाग लें। कोई भी उठेगा नहीं। यह प्रसाद समझें, और इसको लेकर जाएं।
But do not get up. Sit for five minutes. For five minutes, merge with our sannyasins’ kirtan; you too merge with them. Clap your hands. Participate in the kirtan. No one will get up. Consider it prasad—and take it with you.
