Skip to content
Osho

Geeta Darshan #5

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

संजय ने अर्जुन के लिए, दया से भरा हुआ, दया के आंसू आंख में लिए, ऐसा कहा है। दया को थोड़ा समझ लेना जरूरी है। संजय ने नहीं कहा, करुणा से भरा हुआ; कहा है, दया से भरा हुआ।

Sanjaya has described Arjuna as filled with daya, tears of pity standing in his eyes. It is necessary to understand a little about daya. Sanjaya did not say he was filled with karuna; he said daya.

साधारणतः शब्दकोश में दया और करुणा पर्यायवाची दिखाई पड़ते हैं। साधारणतः हम भी उन दोनों शब्दों का एक-सा प्रयोग करते हुए दिखाई पड़ते हैं। उससे बड़ी भ्रांति पैदा होती है। दया का अर्थ है, परिस्थितिजन्य; और करुणा का अर्थ है, मनःस्थितिजन्य। उनमें बुनियादी फर्क है।

Ordinarily, dictionaries treat daya and karuna as synonyms. Ordinarily, we too use both words interchangeably. That creates a great confusion. Daya is situational; karuna is a state of being. There is a fundamental difference.

करुणा का अर्थ है, जिसके हृदय में करुणा है। बाहर की परिस्थिति से उसका कोई संबंध नहीं है। करुणावान व्यक्ति अकेले में बैठा हो, तो भी उसके हृदय से करुणा बहती रहेगी। जैसे निर्जन में फूल खिला हो, तो भी सुगंध उड़ती रहेगी। राह पर निकलने वालों से कोई संबंध नहीं है। राह से कोई निकलता है या नहीं निकलता है, फूल की सुगंध को इससे कुछ लेना-देना नहीं है। नहीं कोई निकलता, तो निर्जन पर भी फूल की सुगंध उड़ती है। कोई निकलता है तो उसे सुगंध मिल जाती है, यह दूसरी बात है; फूल उसके लिए सुगंधित नहीं होता है।

Karuna means: the heart in which karuna abides. It has nothing to do with outer circumstances. A compassionate person, even sitting alone, will have compassion flowing from his heart—just as the fragrance of a flower will drift even in a deserted place. Whether a passerby happens along or not is irrelevant to the flower’s fragrance. If no one passes, still its fragrance spreads into the solitude; if someone does pass, he partakes of the fragrance—that is another matter. The flower is not fragrant for his sake.

करुणा व्यक्ति की अंतस चेतना का स्रोत है। वहां सुगंध की भांति करुणा उठती है। इसलिए बुद्ध को या महावीर को दयावान कहना गलत है, वे करुणावान हैं, महाकारुणिक हैं।

Karuna is the spring of a person’s inner consciousness. From there, like fragrance, compassion rises. That is why it is wrong to call a Buddha or a Mahavira “dayavan”; they are “karunavan,” great beings of boundless compassion.

अर्जुन को संजय कहता है, दया से भरा हुआ। दया सिर्फ उनमें पैदा होती है, जिनमें करुणा नहीं होती। दया सिर्फ उनमें पैदा होती है, जिनके भीतर हृदय में करुणा नहीं होती। दया परिस्थिति के दबाव से पैदा होती है। करुणा हृदय के विकास से पैदा होती है। राह पर एक भिखारी को देखकर जो आपके भीतर पैदा होता है, वह दया है; वह करुणा नहीं है।

Sanjaya says of Arjuna: filled with daya. Daya arises only in those who lack karuna. Daya sprouts under the pressure of circumstances; karuna blossoms from the growth of the heart. What arises in you upon seeing a beggar on the road is pity—daya; it is not compassion—karuna.

और तब एक बात और समझ लेनी चाहिए कि दया अहंकार को भरती है और करुणा अहंकार को विगलित करती है। करुणा सिर्फ उसमें ही पैदा होती है, जिसमें अहंकार न हो। दया भी अहंकार को ही परिपुष्ट करने का माध्यम है। अच्छा माध्यम है, सज्जनों का माध्यम है, लेकिन माध्यम अहंकार को ही पुष्ट करने का है।

And understand one thing more: pity nourishes the ego, while compassion dissolves it. Compassion can arise only in one who has no ego. Pity becomes a means to further the ego. It is a respectable means, a gentleman’s means—but a means to feed the ego all the same.

जब आप किसी को दान देते हैं, तब आपके भीतर जो रस उपलब्ध होता है--देने वाले का, देने वाले की स्थिति में होने का--भिखारी को देखकर जो दया पैदा होती है; उस क्षण में अगर भीतर खोजेंगे, तो अहंकार का स्वर भी बजता होता है। करुणावान चाहेगा, पृथ्वी पर कोई भिखारी न रहे; दयावान चाहेगा, भिखारी रहे। अन्यथा दयावान को बड़ी कठिनाई होगी। दया पर खड़े हुए समाज भिखारी को नष्ट नहीं करते, पोषित करते हैं। करुणा पर कोई समाज खड़ा होगा, तो भिखारी को बरदाश्त नहीं कर सकेगा। नहीं होना चाहिए।

When you give alms, the taste you feel within—the savor of being the giver, of occupying the superior place—when pity arises upon seeing a beggar: in that very moment, if you look inside, the note of ego is also playing. The compassionate person will wish that no beggar remain upon the earth; the pitiful person will, secretly, wish that beggars remain—otherwise he will be in great difficulty. Societies founded on pity never eradicate beggary; they nourish it. A society founded on compassion will be unable to tolerate beggary. It should not be.

अर्जुन के मन में जो हुआ है, वह दया है। करुणा होती तो क्रांति हो जाती। इसे इसलिए ठीक से समझ लेना जरूरी है कि कृष्ण जो उत्तर दे रहे हैं, वह ध्यान में रखने योग्य है। तत्काल कृष्ण उससे जो कह रहे हैं, वह सिर्फ उसके अहंकार की बात कह रहे हैं। वह उससे कह रहे हैं, अनार्यों के योग्य। वह दूसरा सूत्र बताता है कि कृष्ण ने पकड़ी है बात।

What has arisen in Arjuna is pity. Had it been compassion, there would have been revolution. It is crucial to grasp this, because Krishna’s immediate response is worth noting. What he says to Arjuna speaks directly to his ego. He says this is unworthy of the noble. This is Krishna’s second clue that he has caught the thread.

अहंकार का स्वर बज रहा है उसमें। वह कह रहा है, मुझे दया आती है। ऐसा कृत्य मैं कैसे कर सकता हूं? कृत्य बुरा है, ऐसा नहीं। ऐसा कृत्य मैं कैसे कर सकता हूं? इतना बुरा मैं कहां हूं! इससे तो उचित होगा, कृष्ण से वह कहता है कि वे सब धृतराष्ट्र के पुत्र मुझे मार डालें। वह ठीक होगा, बजाय इसके कि इतने कुकृत्य को करने को मैं तत्पर होऊं।

The ego’s tone is sounding in Arjuna’s words. He says, “I feel pity. How can I perform such an act? Not that the act is bad, but how can I do it? Am I that bad?” He even tells Krishna it would be better if Dhritarashtra’s sons were to kill him. Better that, than that he prepare himself for such a sinful deed.

अहंकार अपने स्वयं की बलि भी दे सकता है। अहंकार जो आखिरी कृत्य कर सकता है, वह शहीदी है; वह मार्टर भी हो सकता है। और अक्सर अहंकार शहीद होता है, लेकिन शहीद होने से और मजबूत होता है।

The ego can even offer itself in sacrifice. The last act the ego can perform is martyrdom—it can become a martyr. And often the ego is martyred, but it only grows stronger through martyrdom.

अर्जुन कह रहा है कि इससे तो बेहतर है कि मैं मर जाऊं। मैं, अर्जुन, ऐसी स्थिति में कुकृत्य नहीं कर सकूंगा। दया आती है मुझे, यह सब क्या करने को लोग इकट्ठे हुए हैं! आश्चर्य होता है मुझे।

Arjuna says, “Better that I die. I, Arjuna, cannot commit such a deed in such a situation. I feel pity: what is all this that people have gathered to do! I am astonished.”

उसकी बात से ऐसा लगता है कि इस युद्ध के बनने में वह बिलकुल साथी-सहयोगी नहीं है। उसने कोआप्ट नहीं किया है। यह युद्ध जैसे आकस्मिक उसके सामने खड़ा हो गया है। उसे जैसे इसका कुछ पता ही नहीं है। यह जो परिस्थिति बनी है, इसमें वह जैसे पार्टिसिपेंट, भागीदार नहीं है। इस तरह दूर खड़े होकर बात कर रहा है, कि दया आती है मुझे। आंख में आंसू भर गए हैं उसके। नहीं, ऐसा मैं न कर सकूंगा। इससे तो बेहतर है कि मैं ही मर जाऊं, वही श्रेयस्कर है.।

From his words it sounds as if he had no part in the making of this war at all. As if he did not co‑opt it. As if the war has suddenly stood up before him. As if he had no inkling of it. In this situation he speaks as though he were not a participant, not a partner. Standing at a distance, he says, “I feel pity.” Tears fill his eyes. “No, I cannot do this. Better that I die; that would be preferable.”

इस स्वर को कृष्ण ने पकड़ा है। इसलिए मैंने कहा कि कृष्ण इस पृथ्वी पर पहले मनोवैज्ञानिक हैं। क्योंकि दूसरा सूत्र कृष्ण का सिर्फ अर्जुन के अहंकार को और बढ़ावा देने वाला सूत्र है।

Krishna has caught this tone. That is why I say Krishna is the first psychologist on this earth. For his second aphorism only fawns upon Arjuna’s ego to dissolve it.

दूसरे सूत्र में कहते हैं, कैसे अनार्यों जैसी तू बात करता है? आर्य का अर्थ है श्रेष्ठजन, अनार्य का अर्थ है निकृष्टजन। आर्य का अर्थ है अहंकारीजन, अनार्य का अर्थ है दीन-हीन। तू कैसी अनार्यों जैसी बात करता है!

In the second aphorism he says, “How is it you speak like the ignoble?” “Arya” means the noble; “anarya” means the ignoble. “Arya” means the superior, “anarya” the base. “Arya” means the egoically exalted, “anarya” the meek and lowly. “How do you speak like the ignoble!”

अब सोचने जैसा है कि दया की बात अनार्यों जैसी बात है! आंख में दया से भरे हुए आंसू अनार्यों जैसी बात है! और कृष्ण कहते हैं, इस पृथ्वी पर अपयश का कारण बनेगा और परलोक में भी अकल्याणकारी है। दया!

Now think: speaking of pity—does that sound ignoble? Tears filled with pity—are those ignoble? And yet Krishna says, “It will bring you infamy on this earth and be unwholesome for you hereafter.” Pity!

शायद ही कभी आपको खयाल आया हो कि संजय कहता है, दया से भरा अर्जुन, आंखों में आंसू लिए; और कृष्ण जो कहते हैं, उसमें तालमेल नहीं दिखाई पड़ता। क्योंकि दया को हमने कभी ठीक से नहीं समझा कि दया भी अहंकार का भूषण है। दया भी अहंकार का कृत्य है। वह भी ईगो-एक्ट है--अच्छे आदमी का। क्रूरता बुरे आदमी का ईगो-एक्ट है।

It may never have occurred to you that Sanjaya says, “Arjuna, filled with pity, with tears in his eyes,” while Krishna’s words do not seem to match. We have never understood pity correctly: pity too is an ornament of the ego. Pity too is an ego‑act—of a “good” man. Cruelty is the ego‑act of a “bad” man.

ध्यान रहे, अहंकार अच्छाइयों से भी अपने को भरता है, बुराइयों से भी अपने को भरता है। और अक्सर तो ऐसा होता है कि जब अच्छाइयों से अहंकार को भरने की सुविधा नहीं मिलती, तभी वह बुराइयों से अपने को भरता है।

Remember, the ego stuffs itself with virtues as well as with vices. And often, when the ego finds no opportunity to feed on virtues, only then does it feed on vices.

इसलिए जिन्हें हम सज्जन कहते हैं और जिन्हें हम दुर्जन कहते हैं, उनमें बहुत मौलिक भेद नहीं होता, ओरिजनल भेद नहीं होता। सज्जन और दुर्जन, एक ही अहंकार की धुरी पर खड़े होते हैं। फर्क इतना ही होता है कि दुर्जन अपने अहंकार को भरने के लिए दूसरों को चोट पहुंचा सकता है। सज्जन अपने अहंकार को भरने के लिए स्वयं को चोट पहुंचा सकता है। चोट पहुंचाने में फर्क नहीं होता।

That is why the basic difference between the “good” and the “bad” person is not very fundamental, not original. The good and the wicked stand on the same axis of ego. The only difference is this: the wicked man, to nourish his ego, can injure others; the good man, to nourish his ego, can injure himself. There is no real difference in the injuring.

अर्जुन कह रहा है, इनको मैं मारूं, इससे तो बेहतर है मैं मर जाऊं। दुर्जन--अगर हम मनोविज्ञान की भाषा में बोलें तो-- सैडिस्ट होता है। और सज्जन जब अहंकार को भरता है, तो मैसोचिस्ट होता है। मैसोच एक आदमी हुआ, जो अपने को ही मारता था।

Arjuna says, “Better than killing them is that I die.” The wicked man—in psychological language—is a sadist. And when the “good” man feeds the ego, he becomes a masochist. There was even a man named Masoch who tortured himself.

सभी स्वयं को पीड़ा देने वाले लोग जल्दी सज्जन हो सकते हैं। अगर मैं आपको भूखा मारूं, तो दुर्जन हो जाऊंगा। कानून, अदालत मुझे पकड़ेंगे। लेकिन मैं खुद ही अनशन करूं, तो कोई कानून, अदालत मुझे पकड़ेगा नहीं; आप ही मेरा जुलूस निकालेंगे।

Those who torment themselves can quickly become respectable. If I starve you, I become wicked; the law and the courts will catch me. But if I fast myself, no law or court will catch me; you yourselves will carry me in procession.

लेकिन भूखा मारना आपको अगर बुरा है, तो मुझको भूखा मारना कैसे ठीक हो जाएगा? सिर्फ इसलिए कि यह शरीर मेरे जिम्मे पड़ गया है और वह शरीर आपके जिम्मे पड़ गया है! तो आपके शरीर को अगर कोड़े मारूं और आपको अगर नंगा खड़ा करूं और कांटों पर लिटा दूं, तो अपराध हो जाएगा। और खुद नंगा हो जाऊं और कांटों पर लेट जाऊं, तो तपश्चर्या हो जाएगी! सिर्फ रुख बदलने से, सिर्फ तीर उस तरफ से हटकर इस तरफ आ जाए, तो धर्म हो जाएगा!

But if starving you is bad, how is starving myself good? Only because this body happens to fall under my responsibility, and that body falls under yours? If I flog your body, strip you naked, and lay you on thorns, it is a crime; but if I strip myself and lie on thorns, it becomes austerity! By merely reversing the direction of the arrow—turn it from there to here—and it becomes religion!

अर्जुन कह रहा है, इन्हें मारने की बजाय तो मैं मर जाऊं। वह बात वही कह रहा है; मरने-मारने की ही कह रहा है। उसमें कोई बहुत फर्क नहीं है। हां, तीर का रुख बदल रहा है।

Arjuna says, “Rather than kill them, I will die.” He is saying the same thing—about killing and dying. There is no great difference—only the arrow’s direction changes.

और ध्यान रहे, दूसरे को मारने में कभी इतने अहंकार की तृप्ति नहीं होती, जितना स्वयं को मारने में होती है। क्योंकि दूसरा मरते वक्त भी मुंह पर थूककर मर सकता है। लेकिन खुद आदमी जब अपने को मारता है, तो बिलकुल निहत्था, बिना उत्तर के मरता है। दूसरे को मारना कभी पूरा नहीं होता। दूसरा मरकर भी बच जाता है। उसकी आंखें कहती हैं कि मार डाला भला, लेकिन हार नहीं गया वह! लेकिन खुद को मारते वक्त तो कोई उपाय ही नहीं। हराने का मजा पूरा आ जाता है।

And remember: there is never as much gratification of the ego in killing another as in killing oneself. For the other, even as he dies, can spit in your face. But when a man kills himself, he dies utterly unarmed, with no reply. Killing another is never complete; the other, even in death, eludes you. His eyes say, “Yes, you killed me—but I did not lose!” But in killing oneself, there is no way out; the pleasure of conquest is total.

अर्जुन दया की बात करता हो और कृष्ण उससे कहते हैं कि अर्जुन, तेरे योग्य नहीं हैं ऐसी बातें, अपयश फैलेगा--तो वे सिर्फ उसके अहंकार को फुसला रहे हैं, परसुएड कर रहे हैं।

Arjuna talks of pity, and Krishna says to him, “Arjuna, such words do not befit you; they will spread infamy”—he is merely cajoling his ego, persuading it.

दूसरा सूत्र कृष्ण का, बताता है कि पकड़ी है उन्होंने नस। वे ठीक जगह छू रहे हैं उसे। क्योंकि उसे यह समझाना कि दया ठीक नहीं, व्यर्थ है। उसे यह भी समझाना कि दया और करुणा में फासला है, अभी व्यर्थ है। अभी तो उसकी रग अहंकार है। अभी अहंकार सैडिज्म से मैसोचिज्म की तरफ जा रहा है। अभी वह दूसरे को दुख देने की जगह, अपने को दुख देने के लिए तत्पर हो रहा है।

Krishna’s second aphorism shows he has found the nerve. He is touching exactly the right spot. For to explain to Arjuna now that pity is not right is futile. To tell him that dayā and karuṇā are far apart is also futile. For the thread vibrating in him at this moment is ego. His ego is moving from sadism to masochism—turning from readiness to hurt the other toward readiness to hurt himself.

इस स्थिति में वे दूसरे सूत्र में उससे कहते हैं कि तू क्या कह रहा है! आर्य होकर, सभ्य, सुसंस्कृत होकर, कुलीन होकर, कैसी अकुलीनों जैसी बात कर रहा है! भागने की बात कर रहा है युद्ध से? कातरता तेरे मन को पकड़ती है? वे चोट कर रहे हैं उसके अहंकार को।

In this state, Krishna says in his second aphorism, “What are you saying! Being an Arya—cultured, civilized, of noble lineage—why do you speak like the ignoble? Will you flee the battle? Has cowardice seized your mind?” He is striking his ego.

बहुत बार गीता को पढ़ने वाले लोग ऐसी बारीक और नाजुक जगहों पर बुनियादी भूल कर जाते हैं। क्या कृष्ण यह कह रहे हैं कि अहंकारी हो? नहीं, कृष्ण सिर्फ यह देख रहे हैं कि जो दया उठ रही है, वह अगर अहंकार से उठ रही है, तो अहंकार को फुलाने से तत्काल विदा हो जाएगी।

Very often, readers of the Gita make a fundamental mistake at such delicate, nuanced places. Are Krishna’s words telling Arjuna to be egotistical? No. Krishna merely sees that if this pity is arising out of ego, then by inflating the ego it will vanish at once.

इसलिए कहते हैं, कातरपन की बातें कर रहा है! कायरता की बातें कर रहा है! सख्त से सख्त शब्दों का वे उपयोग करेंगे।

Hence he says, “You speak of faintheartedness! Of cowardice!” He will use the strongest words.

यहां अर्जुन से वे जो कह रहे हैं पूरे वक्त, उसमें क्या प्रतिक्रिया पैदा होती है, उसके लिए कह रहे हैं। मनोविश्लेषण शुरू होता है। कृष्ण अर्जुन को साइकोएनालिसिस में ले जाते हैं। लेट गया अर्जुन कोच पर अब कृष्ण की। अब वे जो भी पूछ रहे हैं, उसको जगाकर पूरा देखना चाहेंगे कि वह है कहां! कितने गहरे पानी में है!

Throughout, Krishna speaks to Arjuna in a way that provokes a reaction, because he wants to see what arises. Psychoanalysis begins. Krishna takes Arjuna onto the couch. Arjuna lies down, as it were, and Krishna begins. Whatever he asks, he will awaken and watch him completely—where is he, how deep is the water he is in?

अब आगे से कृष्ण यहां साइकोएनालिस्ट, मनोविश्लेषक हैं। और अर्जुन सिर्फ पेशेंट है, सिर्फ बीमार है। और उसे सब तरफ से उकसाकर देखना और जगाना जरूरी है। पहली चोट वे उसके अहंकार पर करते हैं।

From here onward, Krishna is a psychoanalyst. And Arjuna is merely the patient, the sick one. It is necessary to provoke him from every side, to awaken him. The first blow he lands on his ego.

और स्वभावतः, मनुष्य की गहरी से गहरी और पहली बीमारी अहंकार है। और जहां अहंकार है, वहां दया झूठी है। और जहां अहंकार है, वहां अहिंसा झूठी है। और जहां अहंकार है, वहां शांति झूठी है। और जहां अहंकार है, वहां कल्याण और मंगल और लोकहित की बातें झूठी हैं। क्योंकि जहां अहंकार है, वहां ये सारी की सारी चीजें सिर्फ अहंकार के आभूषण के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं हैं।

And naturally, the deepest and the first disease in man is the ego. Where ego is, pity is false. Where ego is, nonviolence is false. Where ego is, peace is false. Where ego is, talk of welfare, blessedness, the good of all is false. For where ego is, all these things are nothing but ornaments for the ego.

अर्जुन उवाच

कथं भीष्ममहं संख्ये द्रोणं च मधुसूदन।

ईषुभिः प्रति योत्स्यामि पूजार्हावरिसूदन।। 4।।

अर्जुन ने कहा: हे मधुसूदन, रण में मैं भीष्म और द्रोणाचार्य के साथ बाणों से कैसे युद्ध करूंगा? क्योंकि हे अरिसूदन, वे मेरे पूज्य हैं।

Arjuna uvacha: katham bhishmam aham sankhye dronam cha madhusudana ishubhih pratiyotsyami pujarhav ari-sudana (2.4)

लेकिन अर्जुन नहीं पकड़ पाता। वह फिर वही दोहराता है दूसरे कोण से। वह कहता है, मैं द्रोण और भीष्म से कैसे युद्ध करूंगा, वे मेरे पूज्य हैं। बात फिर भी वह विनम्रता की बोलता है।

Arjuna said: O Madhusudana, how shall I fight with arrows in battle against Bhishma and Drona? O destroyer of foes, they are worthy of my worship.

But Arjuna does not catch on. He repeats the same thing from another angle. He says, “How can I fight Drona and Bhishma? They are my revered elders.” Again he speaks the language of humility.

लेकिन अहंकार अक्सर विनम्रता की भाषा बोलता है। और अक्सर विनम्र लोगों में सबसे गहन अहंकारी पाए जाते हैं। असल में विनम्रता डिफेंसिव ईगोइज्म है, वह सुरक्षा करता हुआ अहंकार है। आक्रामक अहंकार मुश्किल में पड़ सकता है। विनम्र अहंकार पहले से ही सुरक्षित है, वह इंश्योर्ड है।

But very often the ego speaks the language of humility. Often the most humble people are the most deeply egotistical. In truth, humility is defensive egoism—ego in armor. Aggressive ego can get into trouble; defensive ego is already insured.

इसलिए जब कोई कहता है, मैं तो कुछ भी नहीं हूं, आपके चरणों की धूल हूं, तब जरा उसकी आंखों में देखना। तब उसकी आंखें कुछ और ही कहती हुई मालूम पड़ेंगी। उसके शब्द कुछ और कहते मालूम पड़ेंगे।

So when someone says, “I am nothing, only the dust beneath your feet,” look into his eyes. They will seem to be saying something else. His words will seem to be saying something else.

कृष्ण ने अर्जुन की रग पर हाथ रखा है, लेकिन अर्जुन नहीं समझ पा रहा है। वह दूसरे कोने से फिर बात शुरू करता है। वह कहता है, द्रोण को, जो मेरे गुरु हैं; भीष्म को, जो मेरे परम आदरणीय हैं, पूज्य हैं--उन पर मैं कैसे आक्रमण करूंगा!

Krishna has put his hand on Arjuna’s nerve, but Arjuna cannot see it. He starts again from another corner. He says, “How shall I attack Drona, who is my guru; Bhishma, who is supremely honorable and worthy of worship?”

यहां ध्यान में रखने जैसी बात है, यहां भीष्म और द्रोण गौण हैं। अर्जुन कह रहा है, मैं कैसे आक्रमण करूंगा? इतना बुरा मैं नहीं कि द्रोण पर और बाण खींचूं! कि भीष्म की और छाती छेदूं! नहीं, यह मुझसे न हो सकेगा। यहां वह कह तो यही रहा है कि वे पूज्य हैं, यह मैं कैसे करूंगा? लेकिन गहरे में खोजें और देखें तो पता चलेगा, वह यह कह रहा है कि यह मेरी जो इमेज है, मेरी जो प्रतिमा है, मेरी ही आंखों में जो मैं हूं, उसके लिए यह असंभव है। इससे तो बेहतर है मधुसूदन कि मैं ही मर जाऊं। इससे तो अच्छा है, प्रतिमा बचे, शरीर खो जाए; अहंकार बचे, मैं खो जाऊं। वह जो इमेज है मेरी, वह जो सेल्फ इमेज है उसकी.।

Note this: even here, Bhishma and Drona are secondary. Arjuna is saying, “How shall I attack?” I am not so bad that I would draw a bow on Drona! That I would pierce Bhishma’s chest! No, that I cannot do. Outwardly he says, “They are worthy of worship; how can I do this?” But if you look deeper, you will find he is saying, “Given my self‑image, the statue of myself I carry in my own eyes, this is impossible. Better, O Madhusudana, that I die. Better the image be saved and the body be lost; better the ego be saved and I be lost.” That self‑image of his...

हर आदमी की अपनी-अपनी एक प्रतिमा है। जब आप किसी पर क्रोध कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं और क्षमा मांगते हैं, तो इस भ्रांति में मत पड़ना कि आप क्षमा मांग रहे हैं और पछता रहे हैं। असल में आप अपने सेल्फ इमेज को वापस निर्मित कर रहे हैं। आप जब किसी पर क्रोध करते हैं, तो आपने निरंतर अपने को अच्छा आदमी समझा है, वह प्रतिमा आप अपने ही हाथ से खंडित कर लेते हैं। क्रोध के बाद पता चलता है कि वह अच्छा आदमी, जो मैं अपने को अब तक समझता था, क्या मैं नहीं हूं! अहंकार कहता है, नहीं, आदमी तो मैं अच्छा ही हूं। यह क्रोध जो हो गया है, यह बीच में आ गई भूल-चूक है। इंस्पाइट आफ मी, मेरे बावजूद हो गया है। यह कोई मैंने नहीं किया है, हो गया, परिस्थितिजन्य है। पछताते हैं, क्षमा मांग लेते हैं।

Every person has a personal statue, an image. When you get angry at someone and later repent and ask forgiveness, do not fall into the illusion that you are repenting and asking forgiveness. In truth, you are reconstructing your self‑image. You have always thought of yourself as a good person. In anger you shattered your own statue. After the anger you discover: “Am I not that good person I believed myself to be?” The ego says, “No, I am indeed good. That anger—well, that was a slip, an accident. In spite of me, it happened. I did not do it; it happened, circumstantial.” You repent, you ask forgiveness.

अगर सच में ही क्रोध के लिए पछताए हैं, तो दुबारा क्रोध फिर जीवन में नहीं आना चाहिए। नहीं, लेकिन कल फिर क्रोध आता है।

If you had truly repented of anger, anger would never return in your life. But tomorrow anger returns.

नहीं, क्रोध से कोई अड़चन न थी। अड़चन हुई थी कोई और बात से। यह कभी सोचा ही नहीं था कि मैं और क्रोध कर सकता हूं! तो जब पछता लेते हैं, तब आपकी अच्छी प्रतिमा, आपका अहंकार फिर सिंहासन पर विराजमान हो जाता है।

वह कहता है, देखो माफी मांग ली, क्षमा मांग ली। विनम्र आदमी हूं। समय ने, परिस्थिति ने, अवसर ने, मूड नहीं था, भूखा था, दफ्तर से नाराज लौटा था, असफल था, कुछ काम में गड़बड़ हो गई थी--परिस्थितिजन्य था। मेरे भीतर से नहीं आया था क्रोध। मैंने तो क्षमा मांग ली है। जैसे ही होश आया, जैसे ही मैं लौटा, मैंने क्षमा मांग ली है। आप अपनी प्रतिमा को फिर सजा-संवारकर, फिर गहने-आभूषण पहनाकर सिंहासन पर विराजमान कर दिए। क्रोध के पहले भी यह प्रतिमा सिंहासन पर बैठी थी, क्रोध में नीचे लुढ़क गई थी; फिर बिठा दिया। अब आप फिर पूर्ववत पुरानी जगह आ गए, कल फिर क्रोध करेंगे। पूर्ववत अपनी जगह आ गए। क्रोध के पहले भी यहीं थे, क्रोध के बाद भी यहीं आ गए। जो पश्चात्ताप है, वह इस प्रतिमा की पुनर्स्थापना है।

No, the problem was not with anger. The problem was something else: you had never imagined you could get angry. When you repent, your good statue—your ego—resumes the throne. It says, “Look, I have apologized, I have asked forgiveness. I am a humble man. It was the time, the situation, the occasion—I was not in the mood, I was hungry, I returned from the office annoyed, I had failed, something had gone wrong—it was all circumstantial. The anger did not come from within me. As soon as I regained awareness, as soon as I came back to myself, I asked forgiveness.” You have once again dressed and adorned your statue and seated it on the throne. Before the anger, that statue sat on the throne; in anger, it tumbled down; now you have seated it again. You are back in your old place. Tomorrow you will be angry again. The place is the same as before. Before the anger you were there; after the anger you are back there. Repentance is merely the restoration of the statue.

लेकिन ऐसा लगता है, क्षमा मांगता आदमी बड़ा विनम्र है। सब दिखावे सच नहीं हैं। सच बहुत गहरे हैं और अक्सर उलटे हैं। वह आदमी आपसे क्षमा नहीं मांग रहा है। वह आदमी अपने ही सामने निंदित हो गया है। उस निंदा को झाड़ रहा है, पोंछ रहा है, बुहार रहा है। वह फिर साफ-सुथरा, स्नान करके फिर खड़ा हो रहा है।

But it appears that the one who asks forgiveness is very humble. Appearances are not truths. Truths lie very deep—and often they are the opposite. That person is not asking forgiveness of you; he has become defiled in his own eyes. He is dusting off that defilement, wiping and sweeping it clean. He stands once again bathed and pure.

यह जो अर्जुन कह रहा है कि पूज्य हैं उस तरफ, उन्हें मैं कैसे मारूं? एम्फेसिस यहां उनके पूज्य होने पर नहीं है। एम्फेसिस यहां अर्जुन के मैं पर है कि मैं कैसे मारूं? नहीं-नहीं, यह अपने मैं की प्रतिमा खंडित करने से, कि लोक-लोकांतर में लोग कहें कि अपने ही गुरु पर आक्रमण किया, कि अपने ही पूज्यों को मारा, इससे तो बेहतर है मधुसूदन कि मैं ही मर जाऊं। लेकिन लोग कहें कि मर गया अर्जुन, लेकिन पूज्यों पर हाथ न उठाया। मर गया, मिट गया, लेकिन गुरु पर हाथ न उठाया।

When Arjuna says, “They are worthy of worship—how can I kill them?” the emphasis is not truly on their being worthy of worship. The emphasis is on Arjuna’s “I”: “How can I kill them? No, no—better that my statue remain intact than that people, in this world and the next, say I attacked my own guru, I killed those worthy of worship. Better, O Madhusudana, that I die. Let people say, ‘Arjuna died, but he did not raise his hand against those he revered. He perished, but did not lift his hand against his guru.’”

उसके मैं को पकड़ लेने की जरूरत है। अभी उसकी पकड़ में नहीं है। किसी की पकड़ में नहीं होता है। जिसका मैं अपनी ही पकड़ में आ जाए, वह मैं के बाहर हो जाता है। हम अपने मैं को बचा-बचा कर जीते हैं। वह दूसरी-दूसरी बातें करता जाएगा। वह सब्स्टीट्यूट खोजता चला जाएगा। कभी कहेगा यह, कभी कहेगा वह। सिर्फ उस बिंदु को छोड़ता जाएगा, जो है। कृष्ण ने छूना चाहा था, वह उस बात को छोड़ गया है। अनार्य-आर्य की बात वह नहीं उठाता। कातरता की बात वह नहीं उठाता। लोक में यश, परलोक में भटकाव, उसकी बात वह नहीं उठाता; वह दूसरी बात उठाता है। जैसे उसने कृष्ण को सुना ही नहीं। उसके वचन कह रहे हैं कि बीच में जो कृष्ण ने बोला है, अर्जुन ने नहीं सुना।

His “I” needs to be seized. He has not yet seized it; no one does. One whose “I” falls within his own grasp steps beyond the “I.” We live protecting our “I.” He will keep talking about other things, finding substitutes. Now this, now that—anything but the one point that is. Krishna tried to touch it, and Arjuna slipped away. He does not take up the talk of noble and ignoble. He does not take up the talk of faintheartedness. He does not take up the talk of infamy in the world and misfortune hereafter. He raises another issue—as though he never heard Krishna at all. His words show that what Krishna said in between, Arjuna did not hear.

सभी बातें जो बोली जाती हैं, हम सुनते नहीं। हम वही सुन लेते हैं, जो हम सुनना चाहते हैं। सभी जो दिखाई पड़ता है, वह हम देखते नहीं। हम वही देख लेते हैं, जो हम देखना चाहते हैं। सभी जो हम पढ़ते हैं, वह पढ़ा नहीं जाता; हम वही पढ़ लेते हैं, जो हम पढ़ना चाहते हैं। हमारा देखना, सुनना, पढ़ना, सब सिलेक्टिव है; उसमें चुनाव है। हम पूरे वक्त वह छांट रहे हैं, जो हम नहीं देखना चाहते।

Not everything that is spoken is heard by us. We hear only what we want to hear. Not everything that appears is seen by us. We see only what we want to see. Not everything we read is actually read; we read only what we want to read. Our seeing, hearing, reading are all selective; they are acts of choosing. All the time we are screening out what we do not want to see.

एक नया मनोविज्ञान है, गेस्टाल्ट। यह जो अर्जुन ने उत्तर दिया वापस, यह गेस्टाल्ट का अदभुत प्रमाण है। गेस्टाल्ट मनोवैज्ञानिक कहते हैं, आकाश में बादल घिरे हों, तो हर आदमी उनमें अलग-अलग चीजें देखता है। डरा हुआ आदमी भूत-प्रेत देख लेता है, धार्मिक आदमी भगवान की प्रतिमा देख लेता है, फिल्मी दिमाग का आदमी अभिनेता-अभिनेत्रियां देख लेता है। वह एक ही बादल आकाश में है, अपना-अपना देखना हो जाता है।

There is a new psychology: Gestalt. Arjuna’s reply is a marvelous illustration of it. Gestalt psychologists say that when clouds mass in the sky, each person sees something different in them. A frightened man sees ghosts; a religious man sees the form of God; a movie‑minded man sees actors and actresses. It is the same cloud; the seeing is one’s own.

प्रत्येक आदमी अपनी ही निर्मित दुनिया में जीता है। और हम अपनी दुनिया में.इसलिए इस पृथ्वी पर एक दुनिया की भ्रांति में मत रहना आप। इस दुनिया में जितने आदमी हैं, कम से कम उतनी दुनियाएं हैं। अगर साढ़े तीन अरब आदमी हैं आज पृथ्वी पर, तो पृथ्वी पर साढ़े तीन अरब दुनियाएं हैं। और एक आदमी भी पूरी जिंदगी एक दुनिया में रहता हो, ऐसा मत सोच लेना। उसकी दुनिया भी रोज बदलती चली जाती है।

Every person lives in a world of his own making. Do not remain under the illusion that there is one world on this earth. There are as many worlds as there are people. If there are three and a half billion people, there are three and a half billion worlds. And do not imagine that even one person lives his whole life in the same world. His world changes every day.

पर्ल बक ने एक किताब अपनी आत्मकथा की लिखी है, तो नाम दिया है, माई सेवरल वल्डर्‌‌स, मेरे अनेक संसार।

Pearl Buck titled her autobiography “My Several Worlds.”

अब एक आदमी के अनेक संसार कैसे होंगे? रोज बदल रहा है। और प्रत्येक व्यक्ति अपनी दुनिया के आस पास बाड़े, दरवाजे, संतरी, पहरेदार खड़े रखता है। और वह कहता है, इन-इन को भीतर आने देना, इन-इन को बाहर से ही कह देना कि घर पर नहीं हैं। यह हम लोगों के साथ ही नहीं करते, सूचनाओं के साथ भी करते हैं।

How can one person have several worlds? Because it changes daily. And each person sets fences, doors, sentries, guards around his world. He says: “Let these in; tell those, at the door itself, that I am not at home.” We do this not only with people; we do it with information.

अब अर्जुन ने बिलकुल नहीं सुना है; कृष्ण ने जो कहा, वह बिलकुल नहीं सुना है। वह जो उत्तर दे रहा है, वह बताता है कि वह इररेलेवेंट है, उसकी कोई संगति नहीं है।

Arjuna has simply not heard. He has not heard what Krishna said. His answer shows it is irrelevant; it has no connection.

हम भी नहीं सुनते। दो आदमी बात करते हैं, अगर आप चुपचाप साक्षी बनकर खड़े हो जाएं तो बड़े हैरान होंगे। लेकिन साक्षी बनकर खड़ा होना मुश्किल है। क्योंकि पता नहीं चलेगा और आप भी तीसरे आदमी भागीदार हो जाएंगे बातचीत में। अगर आप दो आदमियों की साक्षी बनकर बात सुनें तो बहुत हैरान होंगे कि ये एक-दूसरे से बात कर रहे हैं या अपने-अपने से बात कर रहे हैं! एक आदमी जो कह रहा है, दूसरा जो कहता है उससे उसका कोई भी संबंध नहीं है।

We too do not listen. If two people are talking and you stand silently as a witness, you will be greatly surprised. But it is difficult to stand as a witness; before you know it, you too will become a third participant. If you can truly listen as a witness, you will be shocked to see whether they are talking to each other or each to himself. What one says often has no relation to what the other replies.

जुंग ने एक संस्मरण लिखा है कि दो पागल प्रोफेसर उसके पागलखाने में भर्ती हुए इलाज के लिए। ऐसे भी प्रोफेसरों के पागल होने की संभावना ज्यादा है। या यह भी हो सकता है कि पागल आदमी प्रोफेसर होने को उत्सुक रहते हैं। वे दोनों पागल हो गए हैं। साधारण पागल नहीं हैं। साधारण पागल डर जाता है, भयभीत हो जाता है। प्रोफेसर पागल हैं। पागल होकर वे और भी बुद्धिमान हो गए हैं। जब तक जागे रहते हैं, घनघोर चर्चा चलती रहती है। जुंग खिड़की से छिपकर सुनता है कि उनमें क्या बात होती है!

Jung has recorded a reminiscence: two insane professors were admitted to his asylum for treatment. Professors have a higher chance of going mad—or perhaps madmen are eager to become professors. They had gone mad—not ordinarily mad. Ordinary madmen are fearful, timid. These were professors: having gone mad, they became even more intellectual. Whenever they were awake, a profound discussion went on. Jung would listen from behind the window to hear what they talked about.

बातें बड़ी अदभुत होती हैं, बड़ी गहराई की होती हैं। दोनों इन्फार्म्ड हैं; उन दोनों ने बहुत पढ़ा-लिखा, सुना-समझा है। कम उनकी जानकारी नहीं है, शायद वही उनके पागलपन का कारण है। जानकारी ज्यादा हो और ज्ञान कम हो, तो भी आदमी पागल हो सकता है। और ज्ञान तो होता नहीं, जानकारी ही ज्यादा हो जाती है, फिर वह बोझ हो जाती है।

Their talk was astonishing, very deep. Both were informed; both had read and heard much. Their information was not small—perhaps that was the cause of their madness. If information is abundant and wisdom scant, a man can go mad. Wisdom we do not have; information accumulates—and then becomes a burden.

चकित है जुंग, उनकी जानकारी देखकर। वे जिन विषयों पर चर्चा करते हैं, वे बड़े गहरे और नाजुक हैं। लेकिन इससे भी चकित ज्यादा दूसरी बात पर है, और वह यह कि जो एक बोलता है, उसका दूसरे से कोई संबंध ही नहीं होता। लेकिन यह तो पागल के लिए बिलकुल स्वाभाविक है। इससे भी ज्यादा चकित इस बात पर है कि जब एक बोलता है तो दूसरा चुप रहता है। और ऐसा लगता है कि सुन रहा है। और जैसे ही वह बंद करता है कि दूसरा जो बोलता है तो उसे सुनकर लगता है कि उसने उसे बिलकुल नहीं सुना। क्योंकि अगर वह आकाश की बात कर रहा था, तो वह पाताल की शुरू करता है। उसमें कोई संबंध ही नहीं होता।

Jung was amazed at their knowledge. The subjects they discussed were delicate and deep. But what amazed him even more was that what one said had no relation to what the other said. But for madmen that is quite natural. What amazed him still more was that when one spoke, the other kept silent—and it seemed as if he was listening. Yet as soon as the first stopped, the second began—and listening to him, it was clear he had not heard a word. If one spoke of the sky, the other began with the netherworld. There was no connection.

तब वह अंदर गया और उसने जाकर पूछा कि और सब तो मेरी समझ में आ गया; आप गहरी बातें कर रहे हैं, वह समझ में आ गया। समझ में यह नहीं आ रहा है कि जब एक बोलता है, तो दूसरा चुप क्यों हो जाता है! तो वे दोनों हंसने लगे और उन्होंने कहा कि क्या तुम हमें पागल समझते हो?

Jung went in and asked, “Everything else I understand; you are discussing very deep matters. What I do not understand is: when one speaks, why does the other keep quiet?” The two burst out laughing and said, “Do you take us for madmen?”

इस दुनिया में पागल भर अपने को कभी पागल नहीं समझते। और जो आदमी अपने को पागल समझता हो, समझना चाहिए, वह पागल होने के ऊपर उठने लगा।

In this world madmen never take themselves to be mad. One who thinks himself mad is already rising above madness.

क्या तुम हमें पागल समझते हो? उन दोनों ने कहा। नहीं, जुंग ने कहा, ऐसी भूल मैं कैसे कर सकता हूं! पागल बिलकुल आपको नहीं समझता हूं। पर यही मैं पूछ रहा हूं कि जब एक बोलता है, तो दूसरा चुप क्यों रह जाता है! तो उन्होंने कहा, क्या तुम समझते हो कि हमें कनवर्सेशन का नियम भी मालूम नहीं, बातचीत करने की व्यवस्था भी मालूम नहीं? हमें मालूम है कि जब एक बोले तो दूसरे को चुप रहना चाहिए। जुंग ने कहा, जब तुम्हें इतना मालूम है, तो मैं यह और पूछना चाहता हूं कि जो एक बोलता है, उससे दूसरे के बोलने का कभी कोई संबंध ही नहीं होता! दोनों फिर हंसने लगे। उन्होंने कहा, खैर, हम तो पागल समझे जाते हैं, लेकिन इस जमीन पर जहां भी लोग बोलते हैं दो, उनकी बातों में कोई संबंध होता है? जुंग घबड़ाकर वापस लौट आया। उसने अपने संस्मरण में लिखा है कि उस दिन से मैं भी सोचता हूं जब किसी से बात करता हूं--संबंध है!

“Do you think we are mad?” they asked. “No,” Jung said, “how could I make such a mistake! I do not consider you mad at all. But then why, when one speaks, does the other keep quiet?” They said, “Do you think we do not know the rules of conversation? We know that when one speaks, the other should remain silent.” Jung said, “If you know that much, then let me ask one thing more: what the second says has no relation to what the first said!” They laughed again. “Well,” they said, “we may be considered mad, but tell us—on this earth, when two people speak, is there ever any relation between their words?” Jung retreated in alarm. He wrote in his memoirs: From that day, when I spoke with anyone, I too began to wonder—Is there a relation?

थोड़ा संबंध हम बना लेते हैं। जब आपसे मैं बात कर रहा हूं, अगर हम पागल नहीं हैं--जिसकी कि संभावना बहुत कम है--तो जब आप बोल रहे हैं, तब मैं अपने भीतर बोले चला जाता हूं। जैसे ही आप चुप होते हैं, मैं बोलना शुरू करता हूं। मैं जो बोलना शुरू करता हूं, उसका संबंध मेरे भीतर जो मैं बोल रहा था, उससे होता है; आपसे नहीं होता। हां, इतना संबंध हो सकता है जैसा खूंटी और कोट का होता है, कि आपकी बात में से कोई एक बात पकड़ लूं, खूंटी बना लूं, और मेरे भीतर जो चल रहा था, उसको उस पर टांग दूं। बस, इतना ही संबंध होता है।

We create a small relation. When you are speaking to me—if we are not mad, which is quite possible—then while you speak, I keep speaking within myself. As soon as you fall silent, I begin to speak. What I begin to say has relation to what I was saying within; it has no relation to you. At most there will be the relation of a hook and a coat: I will take some word of yours as a hook and hang on it what was going on within me. That is all.

अर्जुन और कृष्ण की चर्चा में यह मौका बार-बार आएगा, इसलिए मैंने इसे ठीक से आपसे कह देना चाहा। अर्जुन ने बिलकुल नहीं सुना कि कृष्ण ने क्या कहा है। नहीं कहा होता, ऐसी ही स्थिति है। वह अपने भीतर की ही सुने चला जा रहा है। वह कह रहा है, ये पूज्य, ये द्रोण, ये भीष्म.। वह यह सोच रहा होगा भीतर। इधर कृष्ण क्या बोल रहे हैं, वे जो बोल रहे हैं, वह परिधि के बाहर हो रहा है। उसके भीतर जो चल रहा है, वह यह चल रहा है। वह कृष्ण से कहता है कि मधुसूदन, ये पूज्य, ये प्रिय; इन्हें मैं मार सकता हूं? मैं अर्जुन। इसे ध्यान रखना। उसने कृष्ण की बात नहीं सुनी।

This moment will recur again and again in Arjuna and Krishna’s dialogue; hence I wanted to say it clearly. Arjuna has not heard what Krishna said. It is as if Krishna had not spoken. Arjuna is only listening to what is going on within him. He is saying, “These revered ones—Drona, Bhishma…” This is what must be going on within him. Over here, what Krishna says remains outside the perimeter. Within him, this is what rolls on. He says to Krishna, “Madhusudana, these revered ones, these dear ones—can I kill them? I, Arjuna.” Take note. He has not heard Krishna.

प्रश्न: ओशो, आपने बताया कि प्रोफेसर पागल होते हैं। तो आप पहले दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक थे, अब आप आचार्य बन गए हैं। तो हमको आप उपलब्ध हुए हैं, यह हमारा सौभाग्य है। आपने अभी एक बात बताई ईगो के बारे में। तो एक प्रश्न यह उठता है कि ईगो के बिना तो प्रोजेक्शन होता ही नहीं। और साइकोलाजिस्ट जो हैं--आप तो आत्म-संश्लेषक हैं--मगर साइकोलाजिस्ट तो यह कहते हैं कि ईगो फुलफिलमेंट के बिना व्यक्तित्व का पूर्णतया विकास नहीं होता। और आप अहं-शून्यता की बात करते हैं, तो क्या ईगो को एनाइलेट करने का आप सूचन दे रहे हैं?
Osho, you have said that professors tend to be mad. You were once a professor of philosophy; now you have become an acharya. It is our good fortune that we have you. You just spoke about the ego. So a question arises: without the ego there is no projection. And psychologists—as for you, you are a self-synthesist—but psychologists say that without ego-fulfillment the personality cannot fully develop. And you speak of egolessness; are you, then, advising the annihilation of the ego?

एक तो मैंने कहा कि प्रोफेसर के पागल होने की संभावना ज्यादा होती है। पागल हो ही जाता है, ऐसा नहीं कहा। और दूसरा यह भी नहीं कहा है कि सभी पागल प्रोफेसर होते हैं। ऐसा भी नहीं कहा है; संभावना ज्यादा होती है। असल में जहां भी तथाकथित ज्ञान का भार ज्यादा हो, बर्डन हो, वहीं चित्त विक्षिप्त हो सकता है। ज्ञान तो चित्त को मुक्त करता है, ज्ञान का भार विक्षिप्त करता है। और ज्ञान, जो मुक्त करता है, वह स्वयं से आता है। और ज्ञान, जो विक्षिप्त कर देता है, वह स्वयं से कभी नहीं आता, वह सदा पर से आता है।

First, I said that the possibility of professors going mad is greater. I did not say they inevitably go mad. And I also did not say that all madmen are professors. I only said the possibility is greater. Wherever the burden of so-called knowledge is heavy, the mind can become deranged. Knowledge liberates the mind; the burden of knowledge deranges it. And the knowledge that liberates arises from oneself. The knowledge that deranges never arises from oneself; it always comes from without.

दूसरी बात पूछी है कि मनोवैज्ञानिक तो अहंकार को विकसित करने की बात करते हैं। मैं तो अहंकार को शून्य करने की बात करता हूं। मनोवैज्ञानिक निश्चित ही अहंकार को विकसित करने की बात करेंगे। सभी मनोवैज्ञानिक नहीं; बुद्ध नहीं करेंगे, कृष्ण नहीं करेंगे, महावीर नहीं करेंगे। फ्रायड करेगा, एरिक्सन करेगा। करेगा, उसका कारण है। क्योंकि फ्रायड या एरिक्सन के लिए अहंकार से ऊपर कोई और सत्य नहीं है। तो जो आखिरी सत्य है, उसको विकसित किया जाना चाहिए। महावीर, बुद्ध या कृष्ण के लिए अहंकार आखिरी सत्य नहीं है, केवल बीच की सीढ़ी है। निर-अहंकार आखिरी सत्य है। अहंकार नहीं, ब्रह्म आखिरी सत्य है। अहंकार सिर्फ सीढ़ी है।

You ask: psychologists speak of developing the ego, while I speak of dissolving it. Of course psychologists will speak of developing the ego. Not all psychologists—Buddha will not, Krishna will not, Mahavira will not. Freud will, Erikson will. And there is a reason: for Freud or Erikson there is no truth beyond the ego. And whatever is the last truth must be developed. For Mahavira, Buddha, or Krishna, the ego is not the ultimate truth; it is only a rung on the ladder. Egolessness is the ultimate truth. Not the ego, but Brahman is the ultimate truth. The ego is only a step.

इसलिए बुद्ध या महावीर या कृष्ण कहेंगे, अहंकार को विकसित भी करो और विसर्जित भी करो। सीढ़ी पर चढ़ो भी और सीढ़ी को छोड़ो भी। आओ भी उस पर, जाओ भी उस पर से। उठो भी उस तक, पार भी हो जाओ। चूंकि मन के पार भी सत्ता है, इसलिए मन का जो आखिरी सत्य है--अहंकार--वह पार की सत्ता के लिए छोड़ने का पहला कदम होगा। अगर मैं अपने घर से आपके घर में आना चाहूं, तो मेरे घर की आखिरी दीवार छोड़ना ही आपके घर में प्रवेश का पहला कदम होगा। मन की आखिरी सीमा अहंकार है। अहंकार से ऊपर मन नहीं जा सकता।

Therefore Buddha, Mahavira, or Krishna will say: develop the ego and also dissolve it. Climb the ladder—and leave it. Come onto it—and go beyond it. Rise up to it—and cross over. Because there is being even beyond the mind, the last truth of mind—the ego—will be the first thing to be relinquished for the beyond. If I want to come from my house to your house, leaving the last wall of my house is the first step into yours. The last boundary of mind is the ego. The mind cannot go beyond the ego.

चूंकि पश्चिम का मनोविज्ञान मन को आखिरी सत्य समझ रहा है, इसलिए अहंकार के विकास की बात उचित है। उचित कह रहा हूं, सत्य नहीं। सीमा के भीतर बिलकुल ठीक है बात। लेकिन जिस दिन पश्चिम के मनस-शास्त्र को एहसास होगा, और एहसास होना शुरू हो गया है। जुंग के साथ दीवार टूटनी शुरू हो गई है। और अनुभव होने लगा है कि अहंकार के पार भी कुछ है।

Because Western psychology takes the mind as the ultimate truth, its talk of developing the ego is appropriate. I say appropriate, not true—within its own limits it is quite right. But the day Western psychology feels— and it has begun to feel with Jung—that there is something beyond the ego, things will change. A crack begins with Jung, and there is an inkling that there is something beyond the ego.

लेकिन अभी भी अहंकार के पार का जो अनुभव हो रहा है पश्चिम के मनोविज्ञान को, वह अहंकार के नीचे हो रहा है--बिलो ईगो; बियांड ईगो नहीं हो रहा है। अहंकार के पार भी कुछ है--मतलब अचेतन, चेतन से भी नीचे--अति चेतन नहीं, सुपर कांशस नहीं, चेतन के भी आगे नहीं। लेकिन यह बड़ी शुभ घड़ी है। अहंकार के पार तो कम से कम कुछ है, नीचे ही सही। और अगर नीचे है तो ऊपर होने की बाधा कम हो जाती है। और अगर हम अहंकार के पार नीचे भी कुछ स्वीकार करते हैं, तो आज नहीं कल ऊपर भी स्वीकार करने की सुविधा बनती है।

But even now, whatever “beyond-ego” experience Western psychology speaks of is still below the ego—below ego, not beyond ego. It accepts the unconscious beneath the conscious, not the superconscious beyond the conscious. Still, this is a very auspicious moment. At least there is something beyond the ego—even if below; and if there is below, the resistance to an above becomes less. If today we accept that there is something on the far side of ego below, then tomorrow it becomes easier to accept that there is also something above.

मनोविज्ञान तो कहेगा, अहंकार को ठीक से इंटिग्रेटेड, क्रिस्टलाइज्ड, अहंकार को ठीक शुद्ध, साफ, संश्लिष्ट हो जाना चाहिए। यही इंडिविजुएशन है, यही व्यक्तित्व है। कृष्ण नहीं कहेंगे। कृष्ण कहेंगे, उसके आगे एक कदम और है। संश्लिष्ट, एकाग्र हुए अहंकार को किसी दिन समर्पित हो जाना चाहिए, सरेंडर्ड हो जाना चाहिए। वह आखिरी कदम है अहंकार की तरफ से। लेकिन ब्रह्म की तरफ वह पहला कदम है।

Psychology will say: the ego should be properly integrated, crystallized—pure, clear, synthesized. This is individuation, this is personality. Krishna would not stop there. Krishna would say: there is one step more. The synthesized, concentrated ego must someday be surrendered. That is the last step from the side of the ego; from the side of the divine, it is the first step.

निश्चित ही बूंद अपने को खो दे सागर में, तो सागर हो सकती है। और अहंकार अपने को खो दे सागर में, तो ब्रह्म हो सकता है। लेकिन खोने के पहले होना तो चाहिए, बूंद भी होनी तो चाहिए। अगर बूंद ही न हो, भाप हो, तो सागर में खोना मुश्किल है। अगर कोई भाप की बूंद उड़ रही हो, तो उससे हम पहले कहेंगे, बूंद बन जाओ। फिर बूंद बन जाने पर कहेंगे कि जाओ, सागर में कूद जाओ। क्योंकि भाप सीधी सागर में नहीं कूद सकती, कितना ही उपाय करे, आकाश की तरफ उड़ेगी, सागर में कूद नहीं सकती। बूंद कूद सकती है।

Surely, if a drop loses itself in the ocean, it becomes the ocean. And if the ego loses itself in the oceanic, it becomes Brahman. But before it can be lost, it must be—there must be a drop. If there is no drop—only vapor—how will it dissolve in the ocean? If a puff of steam is drifting in the air, we will first say: become a drop. Then, once you are a drop, we will say: now jump into the ocean. For steam cannot jump straight into the ocean; however it tries, it will only fly upwards to the sky, not into the sea. A drop can leap.

तो पश्चिम का मनोविज्ञान बूंद बनाने तक है, कृष्ण का मनोविज्ञान सागर बनाने तक है। लेकिन पश्चिम के मनोविज्ञान से गुजरना पड़ेगा। जो अभी भाप हैं, उनको फ्रायड और जुंग के पास से गुजरना पड़ेगा, तभी वे कृष्ण के पास पहुंच सकते हैं। लेकिन बहुत से भाप के कण सीधे ही कृष्ण तक पहुंचना चाहते हैं, वे मुश्किल में पड़ जाते हैं। बीच में फ्रायड है ही, उससे बचा नहीं जा सकता। अंत वह नहीं है, लेकिन प्रारंभ वह जरूर है।

So Western psychology goes as far as making a drop; Krishna’s psychology goes as far as making an ocean. But one has to pass through Western psychology. Those who are still vapor must pass by way of Freud and Jung; only then can they reach Krishna. Many particles of vapor want to reach Krishna directly; they get into trouble. Freud lies in the middle; he cannot be avoided. He is not the end, but he is certainly the beginning.

कृष्ण का मनोविज्ञान चरम मनोविज्ञान है, दि सुप्रीम। जहां से मन समाप्त होता है, वहां है वह। वह लास्ट बैरियर पर है। और फ्रायड और एडलर मन की पहली सीमा की चर्चा कर रहे हैं। यह अगर खयाल में रहे, तो कठिनाई नहीं होगी।

Krishna’s psychology is the ultimate psychology, the supreme—where mind ends, there it is. It stands at the last barrier. Freud and Adler discuss the mind’s first boundary. If this is kept in view, there will be no difficulty.

मैं भी कहूंगा, अहंकार को संश्लिष्ट करें, ताकि एक दिन समर्पित कर सकें। क्योंकि समर्पित वही कर सकेगा जो संश्लिष्ट है। जिसके अपने ही अहंकार के पच्चीस खंड हैं, जो स्किजोफ्रैनिक है, जिसके भीतर एक मैं भी नहीं है, कई मैं हैं--वह समर्पण करने कैसे जाएगा? एक मैं को समर्पण करेगा, दूसरा कहेगा, रहने दो, वापस आ जाओ।

I too will say: integrate the ego, so that one day you can surrender it. Only the integrated can surrender. One whose ego is in twenty-five fragments, who is schizophrenic, who does not have even a single “I” within but many “I”s—how will he surrender? He will surrender with one “I,” and another will say, “Forget it. Come back.”

हम अभी ऐसे ही हैं। मनोविज्ञान की समस्त खोजें कहती हैं, हम पोलीसाइकिक हैं। हमारे भीतर एक मैं भी नहीं है, बहुत मैं हैं, अनेक मैं हैं। रात एक मैं कहता है कि सुबह पांच बजे उठेंगे, कसम खा लेता है। सुबह पांच बजे दूसरा मैं कहता है, सर्दी बहुत है। छोड़ो, कहां की बातों में पड़े हो! फिर कल देखेंगे। करवट लेकर सो जाता है। सुबह सात बजे तीसरा मैं कहता है कि बड़ी भूल की। शाम को तय किया था, पांच बजे सुबह बदले क्यों? बड़ा पश्चात्ताप करता है। आप एक ही आदमी पांच बजे तय किए थे, तो सुबह किस आदमी ने आपसे कहा कि सो जाओ! आपके भीतर ही कोई बोल रहा है, बाहर कोई नहीं बोल रहा है। और जब सो ही गए थे पांच बजे, तो सुबह सात बजे पश्चात्ताप क्यों कर रहे हैं? आप ही सोए थे, किसी ने कहा नहीं था। अब यह पश्चात्ताप कौन कर रहा है?

This is how we are. All the findings of psychology say we are poly-psychic. Within us there isn’t one “I,” there are many. At night one “I” says, “I will get up at five in the morning,” and swears to it. At five another “I” says, “It’s too cold. Let it be. Why get into such things? We’ll see tomorrow,” and turns over to sleep. At seven a third “I” says, “What a blunder! We had decided to get up at five—why didn’t we?” and is full of remorse. You were the same man who decided at five; then who told you to sleep at five? Someone within you spoke—no one from outside. And when you had slept through five, why are you repenting at seven? You yourself slept—no one made you. Who is repenting now?

सामान्यतः हमें खयाल आता है कि मैं एक मैं हूं, इससे बड़ा कनफ्यूजन पैदा होता है। हमारे भीतर बहुत मैं हैं। एक मैं कह देता है उठेंगे, दूसरा मैं कहता है नहीं उठते, तीसरा मैं कहता है पश्चात्ताप करेंगे। चौथा मैं सब भूल जाता है, कोई याद ही नहीं रखता इन सब बातों की। और ऐसे ही जिंदगी चलती चली जाती है।

Ordinarily we assume “I am one.” That very assumption creates great confusion. Within us there are many “I”s. One “I” says, “We will rise,” another says, “We won’t,” a third says, “We will repent,” a fourth forgets everything and remembers none of this. And life goes on like this.

मनोविज्ञान कहता है, पहले मैं को एक करो।

Psychology says: first make the “I” one.

एक मैं हो तो समर्पण हो सकता है। पच्चीस स्वर हों तो समर्पण कैसे होगा! इसलिए भगवान के सामने एक मैं तो झुक जाता है चरणों में, दूसरा मैं अकड़कर खड़ा रहता है, वहीं मंदिर में। एक मैं तो चरणों में सिर रखे पड़ा रहता है, दूसरा देखता रहता है कि मंदिर में कोई देखने वाला आया कि नहीं आया। एक ही आदमी खड़ा है, पर दो मैं हैं। एक वहां चरणों में सिर रखे है, दूसरा झांककर देख रहा है कि लोग देख रहे हैं कि नहीं देख रहे हैं! अब समर्पण कर रहे हो, तो लोगों से, देखने वालों से क्या लेना-देना है! एक मैं नीचे चरणों में पड़ा है, दूसरा मैं कह रहा है, कहां के खेल में पड़े हो! सब बेकार है। कहीं कोई भगवान नहीं है। एक मैं इधर भगवान के चरण पकड़े हुए है, दूसरा मैं दुकान पर बैठा हुआ काम में लगा है।

Only when there is one “I” can surrender happen. If there are twenty-five voices, how will surrender be possible! That is why before God one “I” bows at the feet, while another stands stiff—right there in the temple. One “I” prostrates at the feet, while another keeps peeking to see whether anyone in the temple is watching. The same man is standing there, but two “I”s. One has his head at the feet, and the other is looking around to see if people are watching or not. Now, if you are surrendering, what have you to do with people, with onlookers? One “I” lies at the feet, another says, “What are you doing? All this is futile. There is no God.” One “I” clutches at God’s feet, another sits at the shop busy with business.

मैं संश्लिष्ट होना चाहिए, तभी समर्पण हो सकता है। इसलिए मैं इनमें विरोध नहीं देखता। मैं इनमें विकास देखता हूं। फ्रायड अंत नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण है और मैं संश्लिष्ट करने में उपयोगी है। कृष्ण अंत हैं। वहां एक सीमा पर जाकर मैं को समर्पित भी कर देना है।

The “I” must be synthesized; only then can surrender take place. Therefore I see no opposition here; I see growth. Freud is not the end, but he is important and useful in integrating the “I.” Krishna is the end. There, at a certain boundary, the “I” must be surrendered.

गुरूनहत्वा हि महानुभावान्‌

श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके।

हत्वार्थकामांस्तु गुरुनिहैव

भुञ्जीय भोगान्रुधिरप्रदिग्धान्‌।। 5।।

गुरूनहत्वा हि महानुभावान् श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके। हत्वार्थकामांस्तु गुरूनिहैव भुञ्जीय भोगान् रुधिरप्रदिग्धान्।। 5।।

महानुभाव गुरुओं को न मार कर, यदि लोक में भीख मांग कर खाना पड़े, तो वह भी बहुत अच्छा है। धर्मादि का उपदेश करने वाले गुरुओं को मार कर तो मुझे इसी लोक में रुधिर से सिक्त विषयों का उपभोग करना पड़ेगा।

Rather than slaying the great-souled gurus, it would be better even in this world to live by begging. If I kill the gurus who teach dharma and the like, then in this very world I shall have to enjoy pleasures smeared with blood.

न चैतद्विद्मः कतरन्नो गरीयो

यद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः।

यानेव हत्वा न जिजीविषाम-

स्तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः।। 6।।

न चैतद्विद्मः कतरन्नो गरीयो यद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः। यानेव हत्वा न जिजीविषामस् तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः।। 6।।

भिक्षा मांगना और युद्ध करना, इन दोनों में से हम धर्मपरायणों के लिए कौन अच्छा है, यह भी हम नहीं जानते हैं। जय और पराजय के विषय में संशय छोड़ कर यदि स्वधर्म समझ कर युद्ध करें, तो भी ठीक नहीं है, क्योंकि युद्ध में जिन प्रिय बांधवों को मार कर हम भी जी नहीं सकते, वे धृतराष्ट्र के पुत्र आदि मरने का निश्चय करके संग्राम में सामने खड़े हैं।

We do not know which is better for us, to beg or to fight. Even if we abandon doubt about victory or defeat and fight as our own dharma, it is still not right; for those dear kinsmen, by slaying whom we would not care to live, stand before us in battle, resolved to die.

कार्पण्यदोषोपहतस्वभावः

पृच्छामि त्वां धर्मसंमूढचेताः।

यच्छे्रयः स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे

शिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम्‌।। 7।।

कार्पण्यदोषोपहतस्वभावः पृच्छामि त्वां धर्मसंमूढचेताः। यच्छ्रेयः स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे शिष्यस्तेऽहं शाधि मां त्वां प्रपन्नम्।। 7।।

हे भगवन, अविद्यारूप दोष से मेरी आत्मा अवरुद्ध हो गई है, अतः मेरा अंतःकरण धर्म से हट गया है, इसलिए मैं आपसे पूछता हूं कि मेरे लिए जो निश्चित हितकर मार्ग हो, उसे कृपया मुझे कहिए, मैं आपकी शरण में आया हूं, मुझे दीजिए।

O Lord, my nature is overcome by the fault of faint-heartedness; my mind is confused about duty. I ask you: tell me decisively what is surely good for me. I am your disciple; instruct me. I have taken refuge in you.

अर्जुन अपनी ही बात कहे चला जाता है। पूछता मालूम पड़ता है कृष्ण से, लेकिन वस्तुतः कृष्ण को ही धर्म क्या है, बताए चला जाता है। पूछ रहा है कि अविद्या से मेरा मन भर गया है। क्या उचित है, क्या अनुचित है, उसका मेरा बोध खो गया है। लेकिन साथ ही कहे चला जा रहा है कि अपनों को मारकर तो जो अन्न भी खाऊंगा, वह रक्त से भरा हुआ होगा। अपनों को मारकर सम्राट बन जाने से तो बेहतर है कि मैं सड़क का भिखारी हो जाऊं। निर्णय दिए चला जा रहा है। निर्णय दिए चला जा रहा है और कह रहा है, अविद्या से मेरा मन भर गया है। दोनों बातों में कोई संगति नहीं है। अविद्या से मन भर गया है, तो अर्जुन के पास कहने को कुछ भी नहीं होना चाहिए। इतना ही काफी है कि अविद्या से मेरा मन भर गया है; मुझे मार्ग बताएं। मैं नहीं जानता, क्या ठीक है, क्या गलत है। नहीं, लेकिन साथ ही वह कहता है कि यह ठीक है और यह गलत है।

Arjuna goes on speaking only his own mind. It seems he is asking Krishna, but in fact he keeps telling Krishna what dharma is. He claims: “My mind is filled with ignorance. I have lost the sense of what is right and what is wrong.” Yet at the same time he declares, “If I kill my own, even my food will be drenched in blood. Better to become a beggar than a king.” He keeps giving verdicts, and yet says, “My mind is full of ignorance.” There is no harmony between the two. If the mind were truly filled with ignorance, Arjuna would have nothing to say. It would be enough to say, “My mind is clouded by ignorance; show me the way. I do not know what is right, what is wrong.” No—he keeps saying, “This is right and that is wrong.”

चित्त हमारा कितना ही कहे कि अविद्या से भर गया, अहंकार मानने को राजी नहीं होता। अहंकार कहता है, मैं और अविद्या से भर गया! मुझे पता है कि धर्म क्या है और अधर्म क्या है।

However much we admit that the mind is filled with ignorance, the ego refuses to accept it. The ego says, “I—filled with ignorance? I know what dharma is and what is adharma.”

दूसरी बात यह भी देख लेने जैसी है कि अहंकार जहां भी होता है, वहां सदा अतियों का चुनाव करता है, एक्सट्रीम इज़ दि च्वाइस। एक अति से ठीक दूसरी अति को चुनता है। अहंकार कभी मध्य में खड़ा नहीं होता; खड़ा नहीं हो सकता; क्योंकि ठीक मध्य में अहंकार की मृत्यु है। तो वह कहता है, सम्राट होने से तो भिखारी होना बेहतर है। दो आखिरी पोलेरिटी चुनता है। वह कहता है, सम्राट होने से तो भिखारी होना बेहतर है। अर्जुन या तो सम्राट हो सकता है या भिखारी हो सकता है, बीच में कहीं नहीं हो सकता। या तो उस छोर पर नंबर एक या इस छोर पर नंबर एक; लेकिन नंबर एक ही हो सकता है।

Another point to see: wherever the ego is, it always chooses extremes. Extreme is the choice. It jumps from one extreme to the opposite extreme. The ego never stands in the middle; it cannot—because right in the middle the ego dies. So Arjuna says, “Better to be a beggar than an emperor.” He chooses the two furthest poles. Either a king or a beggar—he cannot be anywhere in between. Either number one on that end or number one on this end—but number one he must be.

यह थोड़ा ध्यान रखने जैसा है। बर्नार्ड शा ने कभी कहा कि अगर मुझे स्वर्ग भी मिले और नंबर दो होना पड़े, तो मैं इनकार करता हूं। मैं नर्क में ही रहना पसंद कर लूंगा, लेकिन नंबर एक होना चाहिए। नंबर एक होना चाहिए, नर्क भी पसंद कर लूंगा। नंबर दो भी अगर हो जाता हूं, तो स्वर्ग मुझे नहीं चाहिए। क्या मजा होगा उस स्वर्ग में जिसमें नंबर दो हो गए! नर्क में भी मजा हो सकता है, अगर नंबर एक.। इसलिए नंबर एक होने वाले लोग अगर सब नर्क में इकट्ठे हो जाते हों तो बहुत हैरानी नहीं है। दिल्ली से नर्क का रास्ता एकदम करीब है। दिल्ली से गए कि नर्क में गए। वहां बीच में गैप भी नहीं है। वह जो नंबर एक होने के लिए पीड़ित है, अगर उससे सम्राट होना छूटता हो तो वह तत्काल जो दूसरा विकल्प है, वह भिखारी होने का है।

This needs a little attention. Bernard Shaw once said, “If I were to go to heaven and had to be number two, I would refuse. I would prefer to remain in hell—but I must be number one. I must be number one; I will even accept hell.” So do not be surprised if all those obsessed with being number one gather in hell. The road from Delhi to hell is very near indeed. From Delhi straight into hell—there is no gap in between! One who is tormented by the urge to be number one—if being emperor is out of reach, his immediate second option is to be a beggar.

यह विकल्प भी देखना जरूरी है; क्योंकि यह विकल्प सिर्फ अहंकार ही चुनता है। यह विकल्प--एक्सट्रीम, अति का विकल्प--सदा अहंकार ही चुनता है। क्योंकि अहंकार को इससे मतलब नहीं है कि सम्राट बनो कि भिखारी बनो; मतलब इससे है कि नंबर एक!

This option too must be understood; only the ego chooses it. This choice—the extreme—is always the ego’s. The ego does not care whether you are a king or a beggar; it only cares that you are number one.

अर्जुन कह रहा है कि इससे तो बेहतर है कि मैं भिखारी ही हो जाऊं, सड़क पर भीख मांगूं। ऊपर से दिखाई पड़ता है कि बड़ी विनम्रता की बात कह रहा है। सम्राट होना छोड़कर भीख मांगने की बात कह रहा है। लेकिन भीतर से बहुत फर्क नहीं है। भीतर बात वही है। भीतर बात वही है, अति पर होने की बात अहंकार की इच्छा है। आखिरी पोल पर, ध्रुव पर खड़े होने की इच्छा अहंकार की इच्छा है। या तो इस कोने या उस कोने, मध्य उसके लिए नहीं है।

Arjuna says, “Better that I become a beggar, that I beg on the streets.” On the surface it seems a statement of great humility, renouncing emperorship to choose begging. But inside, not much changes. Inside it is the same thing: the ego’s desire to stand at the extreme pole, on the farthest axis—here or there. The middle is not for it.

बुद्ध के मनोविज्ञान का नाम मध्यमार्ग है, दि मिडल वे। और जब बुद्ध से किसी ने पूछा कि आप अपने मार्ग को मज्झिम निकाय--बीच का मार्ग--क्यों कहते हैं? तो बुद्ध ने कहा, जो दो अतियों के बिलकुल बीच में खड़ा हो जाए, वही केवल अहंकार से मुक्त हो सकता है, अन्यथा मुक्त नहीं हो सकता।

Buddha’s psychology is called the Middle Way. When someone asked Buddha why he calls his path Majjhima Nikaya—the middle path—Buddha said: Only one who stands exactly between the two extremes can be free of ego; otherwise, not.

एक छोटी-सी घटना बुद्ध के जीवन के साथ जुड़ी है। एक गांव में बुद्ध आए हैं। सम्राट दीक्षित होने आ गया। और उस सम्राट ने कहा कि मुझे भी दीक्षा दे दें। बुद्ध के भिक्षुओं ने बुद्ध के कान में कहा, सावधानी से देना इसे आप। क्योंकि हमने जो इसके संबंध में सुना है, वह बिलकुल विपरीत है। यह आदमी कभी रथ से नीचे नंगे पैर भी नहीं चला है। यह आदमी अपने महल में, जो भी संभव है, सारे भोग के साधनों में डूबा पड़ा है। यह अपनी सीढ़ियां भी चढ़ता है तो सीढ़ियों के किनारे रेलिंग की जगह नंगी स्त्रियों को खड़ा रखता है, उनके कंधों पर हाथ रखकर चढ़ता है। जरा इससे सावधान रहना। शराब और स्त्री के अतिरिक्त इसकी जिंदगी में कभी कुछ नहीं आया है। और यह आज अचानक भिक्षु होने और त्यागी बनने, तपश्चर्या का व्रत लेने आया है। यह आदमी बीच में धोखा न दे जाए।

A small incident from Buddha’s life. Buddha came to a town. A king arrived to be initiated. The bhikkhus whispered to Buddha, “Be careful with this one. What we have heard of him is quite the opposite of this. This man has never even walked barefoot on the ground from his chariot. In his palace he has been immersed in every possible indulgence. Even when he climbs stairs, instead of a railing he keeps nude women standing on either side, using their shoulders to climb. Be careful. Other than wine and women nothing has ever entered his life. And now suddenly he arrives to become a monk, to take vows of renunciation and austerity. He may betray you in the middle.”

बुद्ध ने कहा, जहां तक मैं आदमियों को जानता हूं, यह आदमी धोखा न देगा। यह एक अति से ऊब गया, अब दूसरी अति पर जा रहा है। एक एक्सट्रीम से ऊब गया और अब दूसरे एक्सट्रीम पर जा रहा है। पर उन्होंने कहा, हमें संदेह होता है, क्योंकि यह कल तक बिलकुल और था। बुद्ध ने कहा, मुझे संदेह नहीं होता है। इस तरह के लोग अक्सर ही अतियों में चुनाव करते हैं। भय मत करो। उन्होंने कहा, हमें नहीं लगता है कि यह भीख मांग सकेगा, सड़क पर नंगे पैर चल सकेगा, धूप-छांव सह सकेगा, हमें नहीं दिखाई पड़ता। बुद्ध ने कहा, यह तुम से ज्यादा सह सकेगा। हंसे वे सब। उन्होंने कहा कि इस मामले में कम से कम बुद्ध निश्चित ही गलत हो जाने वाले हैं।

Buddha said, “As far as I understand men, this man will not betray. He has tired of one extreme and is moving to the other. He is bored with one pole and is going to the opposite pole.” The monks said, “We doubt it, for until yesterday he was entirely different.” Buddha said, “I have no doubt. Such people always choose extremes. Do not fear.” They said, “We cannot imagine he will beg, walk barefoot, bear sun and shade—we do not see it.” Buddha said, “He will endure more than you.” They laughed. “In this at least,” they thought, “Buddha will be proven wrong.”

लेकिन नहीं, बुद्ध गलत नहीं हुए। दूसरे ही दिन से देखा गया कि भिक्षु अगर रास्ते पर चलते, तो रास्ते के नीचे चलता वह सम्राट जहां कांटे होते। और भिक्षु अगर वृक्ष की छाया में बैठते, तो वह सम्राट धूप में खड़ा रहता। और भिक्षु अगर दिन में एक बार भोजन करते, तो वह सम्राट दो दिन में एक बार भोजन करता।

But Buddha was not wrong. From the very next day it was seen that if the monks walked in the road, that king walked off the road—where the thorns were. If the monks sat in the shade of a tree, he stood in the sun. If the monks ate once a day, he ate once in two days.

छह महीने में वह सूखकर काला पड़ गया। अति सुंदर उसकी काया थी। भूख से हड्डियां उसकी बाहर निकल आईं। पैरों में घाव बन गए। बुद्ध ने अपने भिक्षुओं से पूछा कि कहो, तुम कहते थे कि यह आदमी भरोसे का नहीं, और मैंने तुमसे कहा था कि यह आदमी बहुत भरोसे का है, यह आदमी तुमसे आगे तपश्चर्या कर लेगा। पर, वे भिक्षु कहने लगे, हम हैरान हैं कि आप कैसे पहचाने!

In six months he withered and turned dark. He had been extraordinarily handsome; now his bones protruded from hunger; sores formed on his feet. Buddha asked his bhikkhus, “Well? You said he was not trustworthy. I told you he would go farther in austerity than you.” The bhikkhus said, “We are amazed—how did you see it?”

बुद्ध ने कहा, अहंकार सदा एक अति से दूसरी अति चुन लेता है। बीच में नहीं रुक सकता। यह सम्राटों में सम्राट था, यह भिक्षुओं में भिक्षु है। यह सम्राटों में नंबर एक सम्राट था। इसने सारी सुंदर स्त्रियां राज्य की इकट्ठी कर रखी थीं। इसने सारे हीरे-जवाहरात अपने महल के रास्तों पर जड़ रखे थे। अब यह भिक्षुओं में साधारण भिक्षु नहीं है। यह भिक्षुओं में असाधारण भिक्षु है। तुम चलते हो सीधे रास्ते पर, यह चलता है तिरछे रास्ते पर। तुम कांटे बचाकर चलते हो, यह कांटे देखकर चलता है कि कहां-कहां हैं। तुम छाया में बैठते हो, यह धूप में खड़ा होता है। यह नंबर एक रहेगा, यह कहीं भी रहे। यह नंबर एक होना नहीं छोड़ सकता; यह तुम्हें मात करके रहेगा। इसने सम्राटों को मात किया, तुम भिखारियों को कैसे मात नहीं करेगा! अहंकार अति चुनता है।

Buddha said, “The ego always chooses one extreme or the other. It cannot stay in the middle. He was the emperor of emperors; now he is the monk of monks. He was number one among kings. He had gathered all the beautiful women of his realm; he had inlaid diamonds along his palace pathways. Now he is not an ordinary monk; he is an extraordinary monk. You walk on the straight path; he walks on the slanted one. You avoid thorns; he looks for them. You sit in the shade; he stands in the sun. He will remain number one wherever he is. He cannot abandon being number one; he will outdo you. He outdid the emperors; how will he not outdo you beggars? The ego chooses extremes.”

अर्जुन कह रहा है कि छोड़ दूं सब साम्राज्य, कुछ अर्थ नहीं। भिक्षा मांग लेंगे। मांग सकता है, बिलकुल मांग सकता है। अहंकार की वहां भी तृप्ति हो सकती है। मध्य में नहीं रुक सकता। अति से अति पर जा सकता है। अति से अति पर जाने में कोई रूपांतरण, कोई ट्रांसफार्मेशन नहीं है।

Arjuna says, “Let me renounce empire; it has no meaning. I will beg.” He can beg, very well he can. The ego can be gratified there too. It cannot stop in the middle. It can jump from one extreme to the other. But moving from extreme to extreme is not transformation.

फिर बुद्ध एक दिन उस सम्राट के पास गए सांझ को। रुग्ण, बीमार, वह राह के किनारे पड़ा था। बुद्ध ने उससे कहा, मैं एक बात पूछने आया हूं। मैंने सुना है कि तुम जब सम्राट थे, तो वीणा बजाने में बहुत कुशल थे। मैं तुमसे पूछने आया हूं कि वीणा के तार अगर बहुत कसे हों, तो संगीत पैदा होता है? उसने कहा, कैसे पैदा होगा! तार टूट जाते हैं। और बुद्ध ने कहा, बहुत ढीले हों तार, तब संगीत पैदा होता है? उस सम्राट ने कहा कि नहीं, बहुत ढीले हों तो टंकार ही पैदा नहीं होती संगीत कैसे पैदा होगा? बुद्ध ने कहा, अब मैं जाऊं। एक बात और तुमसे कह जाऊं कि जो वीणा के तारों का नियम है--न बहुत ढीले, न बहुत कसे; अर्थात न कसे न ढीले, बीच में कहीं; जहां न तो कहा जा सके कि तार कसे हैं, न कहा जा सके कि तार ढीले हैं--ठीक मध्य में जब तार होते हैं, तभी संगीत पैदा होता है। जीवन की वीणा का भी नियम यही है।

One evening Buddha went to that king-turned-monk. Sick, wasted, he lay by the roadside. Buddha said, “I have come to ask one thing. I have heard that when you were king you played the vina exquisitely. Tell me: if the strings are too tight, does music arise?” He said, “How can it? The strings snap.” “And if the strings are too loose?” Buddha asked. “No,” he said, “if they are too loose there is not even a twang—how will there be music?” Buddha said, “I will go now. Let me leave you with one more thing: The rule for the strings of a vina—not too tight, not too loose; that is, neither tight nor slack, but somewhere exactly in the middle where you cannot say they are tight or loose—only then does music arise. The same is the law for the vina of life.”

काश! अर्जुन बीच की बात करता, तो कृष्ण कहते, जाओ, बात समाप्त हो गई, कोई अर्थ न रहा। लेकिन वह बीच की बात नहीं कर रहा है। वह एक अति से दूसरी अति की बात कर रहा है। दूसरी अति पर अहंकार फिर अपने को भर लेता है।

If only Arjuna had spoken of the middle, Krishna would have said, “Go—finished. There is nothing more to say.” But he is not speaking of the middle. He is speaking of jumping from one extreme to the other. On the opposite extreme, the ego fills itself again.

प्रश्न: ओशो, यहां पर एक मुद्दे का प्रश्न आ गया है श्रोतागणों से। पूछते हैं कि कोर्ट में सब से पहले गीता पर क्यों हाथ रखवाते हैं? कोर्ट में रामायण या उपनिषद क्यों नहीं रखते? क्या गीता में एक श्रद्धा है या सिर्फ अंधश्रद्धा है? पूछा है कि अदालत में शपथ लेते वक्त गीता पर हाथ क्यों रखवाते हैं? रामायण पर क्यों नहीं रखवा लेते? उपनिषद पर क्यों नहीं रखवा लेते? बड़ा कारण है। पता नहीं अदालत को पता है या नहीं, लेकिन कारण है; कारण बड़ा है।
Osho, a pointed question has come from the audience here. They ask: In court, why are people first made to place their hand on the Gita? Why isn’t the Ramayana or the Upanishads used in court? Is the reverence for the Gita genuine, or is it merely blind faith? It has been asked: When taking an oath in court, why do they have you place your hand on the Gita? Why not on the Ramayana? Why not on the Upanishads? There is a substantial reason. I don’t know whether the court knows it or not, but there is a reason; and it is a significant one.

राम, कितने ही बड़े हों, लेकिन इस मुल्क के चित्त में वे पूर्ण अवतार की तरह नहीं हैं; अंश है उनका अवतार। उपनिषद के ऋषि कितने ही बड़े ज्ञानी हों, लेकिन अवतार नहीं हैं। कृष्ण पूर्ण अवतार हैं। परमात्मा अगर पूरा पृथ्वी पर उतरे, तो करीब-करीब कृष्ण जैसा होगा। इसलिए कृष्ण इस मुल्क के अधिकतम मन को छू पाए हैं; बहुत कारणों से। एक तो पूर्ण अवतार का अर्थ होता है, मल्टी डायमेंशनल, बहुआयामी; जो मनुष्य के समस्त व्यक्तित्व को स्पर्श करता हो। राम वन डायमेंशनल हैं।

Ram, however great he may be, is not, in the psyche of this land, a complete incarnation; his incarnation is partial. The rishis of the Upanishads, however great their wisdom, are not incarnations. Krishna is a complete incarnation. If God were to descend fully upon the earth, he would be almost like Krishna. That is why Krishna has touched the mind of this land more than anyone else—for many reasons. First, a complete incarnation means multidimensional—one who touches the entire spectrum of the human personality. Ram is one-dimensional.

हर्बर्ट मारक्यूस ने एक किताब लिखी है, वन डायमेंशनल मैन, एक आयामी मनुष्य। राम वन डायमेंशनल हैं, एक आयामी हैं, एकसुरे हैं, एक ही स्वर है उनमें। स्वभावतः एक ही स्वर का आदमी सिर्फ उस एकसुरे आदमियों के लिए प्रीतिकर हो सकता है, सबके लिए प्रीतिकर नहीं हो सकता। महावीर और बुद्ध सभी एकसुरे हैं। एक ही स्वर है उनका। इसलिए समस्त मनुष्यों के लिए महावीर और बुद्ध प्रीतिकर नहीं हो सकते। हां, मनुष्यों का एक वर्ग होगा, जो बुद्ध के लिए दीवाना हो जाए, जो महावीर के लिए पागल हो जाए। लेकिन एक वर्ग ही होगा, सभी मनुष्य नहीं हो सकते।

Herbert Marcuse wrote a book, One-Dimensional Man. Ram is one-dimensional, single-toned—there is a single note in him. Naturally, a single-note person can be pleasing only to single-note people; he cannot be pleasing to everyone. Mahavira and Buddha are also single-toned; there is one note in them. Therefore they cannot be pleasing to all human beings. Yes, there will be a class of people who become crazy about Buddha or mad about Mahavira—but it will be a class, not everyone.

लेकिन कृष्ण मल्टी डायमेंशनल हैं। ऐसा आदमी जमीन पर खोजना कठिन है, जो कृष्ण में प्रेम करने योग्य तत्व न पा ले। चोर भी कृष्ण को प्रेम कर सकता है। नाचने वाला भी प्रेम कर सकता है। साधु भी प्रेम कर सकता है; असाधु भी प्रेम कर सकता है। युद्ध के क्षेत्र में लड़ने वाला भी प्रेम कर सकता है; गोपियों के साथ नृत्य करने वाला भी प्रेम कर सकता है। कृष्ण एक आर्केस्ट्रा हैं। बहुत वाद्य हैं; सब बज रहे हैं। जिसे जो वाद्य पसंद हो, वह अपने वाद्य को तो प्रेम कर ही सकता है। और इसलिए पूरे कृष्ण को प्रेम करने वाले आदमी पैदा नहीं हो सके। जिन्होंने भी प्रेम किया है, उन्होंने कृष्ण में चुनाव किया है।

Krishna, however, is multidimensional. It is hard to find a person on earth who will not find in Krishna something to love. A thief can love Krishna. A dancer can love him. A saint can love him; a sinner can love him. One who fights in the field of war can love him; one who dances with the gopis can love him. Krishna is an orchestra—many instruments, all playing. Whichever instrument one likes, at least that instrument one can love. And that is why people who love Krishna have not been able to love the whole of Krishna. Whoever has loved has made a selection within Krishna.

सूरदास तो बालकृष्ण को प्रेम करते हैं, गोपियों से वे बहुत डरते हैं। इसलिए बालकृष्ण को प्रेम करते हैं। क्योंकि बालकृष्ण उन्हें जमते हैं कि बिलकुल ठीक हैं। ठीक है कि बालक है; तो चलेगा। जवान कृष्ण से सूरदास को डर लगता है, क्योंकि जवान सूरदास से सूरदास को डर लगा है। तो अपना चुनाव है उनका। वह अपना चुनाव कर लेंगे।

Surdas loves the child Krishna; he is very afraid of the gopis. So he loves the child Krishna, because the child fits him; it is all right—he is a child, so it will do. The youthful Krishna frightens Surdas, because the youth within Surdas frightened him. So he makes his own choice.

अब अगर केशवदास को कृष्ण को प्रेम करना है, तो बालकृष्ण की वह फिक्र ही छोड़ देंगे। वह तो जवान कृष्ण को--जो कि चांद की छाया में नाच रहा है; जिसके कोई नीति-नियम नहीं हैं; जिसकी कोई मर्यादा नहीं, जो अमर्याद है, जिसको कोई बंधन नहीं पकड़ते; जो एकदम अराजक है--तो केशवदास तो उस युवा कृष्ण को चुन लेंगे; बालकृष्ण की फिक्र छोड़ देंगे।

And if Keshavdas is to love Krishna, he will drop concern for the child Krishna. He will choose the youthful Krishna—dancing in the moonlight; with no rules or codes; with no boundaries; beyond propriety; whom no bond can hold; utterly anarchic. Keshavdas will choose that youthful Krishna and leave the child aside.

अब तक कृष्ण को पूरा प्रेम करने वाला आदमी नहीं हुआ। क्योंकि पूरे कृष्ण को प्रेम करना तभी संभव है, जब वह आदमी भी मल्टी डायमेंशनल हो। हम आमतौर से एक आयामी होते हैं। एक हमारा ट्रैक होता है व्यक्तित्व का, एक रेल की पटरी होती है, उस पटरी पर हम चलते हैं।

So far no one has emerged who has loved the whole Krishna. Because to love the whole Krishna is possible only if that person too is multidimensional. Ordinarily we are one-dimensional. Our personality runs on a single track, like a railway line; and we walk on that track.

मगर कृष्ण में हमें अपनी पटरी के योग्य मिल जाएगा। इसलिए कृष्ण इस मुल्क के हर तरह के आदमी के लिए प्रीतिकर हैं। बुरे से बुरे आदमी के लिए प्रीतिकर हो सकते हैं।

But in Krishna we find something that suits our track. Therefore Krishna is appealing to every kind of person in this land; he can be appealing even to the worst of men.

ध्यान रहे, अदालत में अच्छे आदमियों को तो कभी-कभी जाना पड़ता है--यानी जब बुरे आदमी उनको ले जाते हैं, तब जाना पड़ता है--अदालत आमतौर से बुरे आदमियों की जगह है। बुरा आदमी अगर राम को प्रेम करता होता, तो अदालत में आता ही नहीं। जो अदालत में आ गया है, राम की कसम खिलाना नासमझी है उसको। कृष्ण की कसम खिलाई जा सकती है। अदालत में आकर भी आदमी कृष्ण को प्रेम करता हुआ हो सकता है। बुरे आदमी के लिए भी कृष्ण खुले हैं। इन बुरे आदमियों के लिए भी उनके मकान का एक दरवाजा है, जो खुला है।

Note this well: good people only sometimes have to go to court—meaning, when bad people drag them there. The court is generally a place for bad people. If a bad man loved Ram, he wouldn’t come to court at all. Once someone has reached the court, making him swear by Ram is unwise. One can administer an oath by Krishna. Even in court a man may still be someone who loves Krishna. Krishna is open even to the bad man. For these bad men too, there is a door in his house that stands open.

राम वगैरह के मंदिर में इकहरे दरवाजे हैं; कृष्ण के मंदिर में बहुत दरवाजे हैं। वहां शराबी भी जाए, तो उसके लिए भी एक दरवाजा है। असल में कृष्ण से बड़ी छाती का आदमी खोजना बहुत मुश्किल है। इसलिए मैं नहीं कहता कि अदालत को पता होगा--यह मुझे पता नहीं--लेकिन जाने-अनजाने, कृष्ण का रेंज व्यक्तियों को छूने का सर्वाधिक है। अधिकतम व्यक्ति उनसे स्पर्शित हो सकते हैं। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जिससे कृष्ण आलिंगन करने से इनकार करें; कहें कि तू हमारे लिए नहीं, हट! सबके लिए हैं। इसलिए सर्वाधिक के लिए होने से संभावना है।

Temples of Ram and the like have narrow, single doors; Krishna’s temple has many doors. Even if a drunkard goes there, there is a door for him too. In truth, it is very hard to find a man more big-hearted than Krishna. Therefore I do not say the court knows this—I do not know—but knowingly or unknowingly, Krishna’s range for touching people is the widest. The greatest number can be touched by him. There is no person whom Krishna would refuse to embrace, saying, “You are not for us—away!” He is for all. And so, being for the most, it becomes likely.

और पूछा है कि क्या सिर्फ अंधविश्वास है?
And you have asked: Is it only superstition?

नहीं, सिर्फ अंधविश्वास नहीं है। इस जगत में सत्य से भी बड़ा सत्य प्रेम है। और जिसके प्रति प्रेम है, उसके प्रति असत्य होना मुश्किल है। असल में जिसके प्रति प्रेम है, हम उसी के प्रति सत्य हो पाते हैं। जिंदगी में हम सत्य वहीं हो पाते हैं, जहां हमारा प्रेम है। और अगर प्रेमी के पास भी आप सत्य न हो पाते हों, तो समझना कि प्रेम का धोखा है।

No, it is not mere superstition. In this world there is a truth greater than truth: love. And toward the one for whom there is love, it is difficult to be untrue. In fact, we are able to be true only toward the one we love. In life we are true only where our love is. And if even with the beloved you cannot be truthful, understand that love is a deception.

अगर एक पति अपनी पत्नी से भी कुछ छिपाता हो और सत्य न हो पाता हो; एक पत्नी अपने पति से भी कुछ छिपाती हो और सत्य न हो पाती हो--कोई बड़ी बात नहीं, छोटी-मोटी बात भी छिपाती हो; अगर उसे क्रोध आ रहा हो और क्रोध को भी छिपाती हो--तो भी प्रेम की कमी है; तो भी प्रेम नहीं है। प्रेम अपने को पूरा नग्न उघाड़ देता है--सब तरह से, सब परतों पर।

If a husband hides things even from his wife and cannot be truthful; if a wife hides things even from her husband and cannot be truthful—even small things; if she is angry and even hides her anger—then there is a lack of love; then it is not love. Love strips itself completely naked—every way, on every layer.

अंधविश्वास कारण नहीं है। प्रेम की रग को पकड़ना जरूरी है, तो ही सत्य बुलवाया जा सकता है। यह भी मैं नहीं जानता कि अदालत को पता है या नहीं। क्योंकि अदालत को प्रेम का कुछ पता होगा, इसमें जरा संदेह है। लेकिन इतना तो मनस-शास्त्र कहता है कि अगर हम प्रेम की रग को पकड़ लें, तो आदमी के सत्य बोलने की सर्वाधिक संभावना है। बोलेगा कि नहीं, यह दूसरी बात है। लेकिन अधिकतम संभावना वहीं है, जहां प्रेम की रग को हम पकड़ लेते हैं। और जहां प्रेम नहीं है, वहां अधिकतम असत्य की संभावना है; क्योंकि सत्य का कोई कारण नहीं रह जाता है।

Blind belief is not the cause. One has to catch hold of the nerve of love; only then can truth be called forth. I don’t even know whether a court understands this—there is some doubt that a court would know anything of love. But at least psychology says that if we can touch the chord of love, there is the highest likelihood that a person will speak the truth. Whether he will in fact speak—this is another matter. But the maximum possibility is there, where we have touched the chord of love. And where there is no love, the maximum possibility is of untruth; because there remains no reason for truth.

न हि प्रपश्यामि ममापनुद्याद्

यच्छोकमुच्छोषणमिन्द्रियाणाम्‌।

अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धं

राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम्‌।। 8।।

न हि प्रपश्यामि ममापनुद्याद् यच्छोकमुच्छोषणमिन्द्रियाणाम्। अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धं राज्यं सुराणामपि चाधिपत्यम्।। 8।।

हे भगवन, भूमि में निष्कंटक संपूर्ण राज्य पाकर या देवताओं का आधिपत्य यानी इंद्रपद अथवा ब्रह्मा के पद को पाकर भी मैं, जो देह-इंद्रिय आदि में संताप पहुंचाने वाले शोक को दूर करे, ऐसी कोई वस्तु नहीं देखता हूं।

O Lord, even by obtaining on earth a prosperous, unrivaled kingdom—or even the sovereignty of the gods—I do not see anything that could remove this sorrow which scorches my senses.

संजय उवाच

एवमुक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परंतप।

न योत्स्य इति गोविन्दमुक्त्वा तूष्णीं बभूव ह।। 9।।

तमुवाच हृषीकेशः प्रहसन्निव भारत।

सेनयोरुभयोर्मध्ये विषीदन्तमिदं वचः।। 10।।

संजय उवाच एवमुक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परंतप। न योत्स्य इति गोविन्दमुक्त्वा तूष्णीं बभूव ह।। 9।। तमुवाच हृषीकेशः प्रहसन्निव भारत। सेनयोरुभयोर्मध्ये विषीदन्तमिदं वचः।। 10।।

संजय ने कहा: शत्रुओं का मर्दन करने वाला अर्जुन—उक्त वचनों के साथ-साथ: मैं युद्ध नहीं करूंगा, यह भगवान से कह कर चुप हो गया। हे भारत, दोनों सेनाओं के बीच में शोक कर रहे अर्जुन से भगवान हंसते हुए निम्न निर्दिष्ट वचन बोले।

Sanjaya said: Having spoken thus to Hrishikesha, the scorcher of foes, Gudakesha (Arjuna) said to Govinda, “I will not fight,” and fell silent. Then Hrishikesha, as if smiling, O Bharata, spoke these words to the despondent Arjuna standing between the two armies.

अर्जुन अति अनिश्चय की स्थिति में है। संजय कहता है, फिर भी ऐसा कहकर कि मैं युद्ध नहीं करूंगा, अर्जुन रथ में बैठ गया है। अति अनिश्चय की स्थिति में ऐसा निश्चयात्मक भाव कि मैं युद्ध नहीं करूंगा, सोचने जैसा है। इतना डिसीसिव वक्तव्य, इतना निर्णायक वक्तव्य कि मैं युद्ध नहीं करूंगा और इतनी अनिश्चय की स्थिति कि क्या ठीक है, क्या गलत है; इतनी अनिश्चय की स्थिति कि मन अविद्या से भरा है मेरा, मुझे प्रकाशित करो। लेकिन मुझे प्रकाशित करो, यह कहता हुआ भी वह निर्णय तो अपना ही ले लेता है। वह कहता है, मैं युद्ध नहीं करूंगा।

Arjuna is in a state of extreme indecision. Sanjaya says that even then, after saying, “I will not fight,” Arjuna sits down in the chariot. Such a decisive tone—“I will not fight”—in a condition of such indecision is worth pondering. So decisive a statement—“I will not fight”—and yet so much uncertainty: What is right? What is wrong? So much haziness that he says, “My mind is full of ignorance; illumine me.” And yet even while asking to be illumined, he proceeds to take his own decision: he says, “I will not fight.”

इसके जरा भीतर प्रवेश करना जरूरी होगा। अक्सर जब आप बहुत निश्चय की बात बोलते हैं, तब आपके भीतर अनिश्चय गहरा होता है। एक आदमी कहता है कि मैं दृढ़ निश्चय करता हूं। जब ऐसा कोई आदमी कहे, तो समझना कि उसके भीतर अनिश्चय बहुत ज्यादा है, नहीं तो दृढ़ निश्चय की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब एक आदमी कहे, मेरा ईश्वर पर पक्का भरोसा है, तो समझना कि भरोसा भीतर बिलकुल नहीं है। नहीं तो पक्के भरोसे का लेबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब एक आदमी बार-बार कहे कि मैं सत्य ही बोलता हूं, तब समझना कि भीतर असत्य की बहुत संभावना है। अन्यथा ऐसे बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

We will have to enter this a little. Often, when you speak with great certainty, it is because your uncertainty is deeper within. When a man says, “I make a firm resolve,” know that within him uncertainty is very great; otherwise, there would be no need of a firm resolve. When someone says, “I have absolute faith in God,” understand that inwardly there is no faith at all; otherwise, there would be no need to paste on the label “absolute faith.” When a man keeps saying, “I always speak the truth,” then know that within there is a great possibility of untruth; otherwise, there would be no need to say such things.

हम अपने भीतर जो डांवाडोलपन है, उसे निश्चयात्मक वक्तव्यों को ऊपर से थोपकर मिटाने की कोशिश में रत होते हैं। हम सभी, हम सभी जो भीतर बिलकुल निश्चित नहीं है, उसको भी बाहर चेहरे पर निश्चित करके देख लेना चाहते हैं।

We try to cover the wobbliness within by imposing decisive statements from above. All of us want to make even what is totally uncertain inside appear certain on the face.

अब यह अर्जुन बड़े मजे की बात कह रहा है। वह कह रहा है, मैं युद्ध नहीं करूंगा। उसने तो आखिरी निर्णय ले लिया, उसने निष्पत्ति ले ली। उसने तो कनक्लूडिंग बात कह दी। अब कृष्ण के लिए छोड़ा क्या है? अगर युद्ध नहीं करूंगा, तो अब कृष्ण से पूछने को क्या बचा है? सलाह क्या लेनी है?

Now Arjuna says something quite amusing. He says, “I will not fight.” He has made the final decision, the conclusion. What is left for Krishna now? If he will not fight, what remains to ask Krishna? What advice is to be sought?

इसलिए दूसरी बात जो संजय कह रहा है, वह बड़ी मजेदार है। वह कह रहा है, कृष्ण ने हंसते हुए.।

That is why the next thing Sanjaya says is delightful: he says Krishna smiled.

वह हंसी किस बात पर है? हंसने का क्या कारण है? अर्जुन हंसी योग्य है? इतनी दुख और पीड़ा में पड़ा हुआ, इतने संकट में, इतनी क्राइसिस में--और कृष्ण हंसते हैं! लेकिन अब तक नहीं हंसे थे। पहली दफे कृष्ण हंसते हैं उसके वक्तव्य को सुनकर।

Why the smile? What is the reason for laughing? Is Arjuna a fit object for laughter? He is sunk in such suffering and pain, in such crisis—and Krishna laughs! But until now Krishna had not laughed. For the first time he laughs, hearing this statement.

उस हंसी का कारण है। कि वे देखते हैं, इतना अनिश्चित आदमी इतने निश्चय वक्तव्य दे रहा है कि युद्ध नहीं करूंगा! धोखा किसको दे रहा है? उसके धोखे पर, उसके सेल्फ डिसेप्शन पर, उसकी आत्मवंचना पर कृष्ण को हंसी आ जाती है। जो जानता है, उसे आएगी। देख रहे हैं कि नीचे तो दरारें ही दरारें हैं उसके मन में। देख रहे हैं कि नीचे तो कटा-कटा मन है उसका, टूटा-टूटा मन है। देख रहे हैं कि नीचे कुछ भी तय नहीं है और ऊपर से वह कहता है कि मैं युद्ध नहीं करूंगा। यह वह अपने को धोखा दे रहा है।

There is a reason for that smile. He sees an extremely uncertain man making such a decisive declaration: “I will not fight!” Whom is he deceiving? Krishna laughs at the deception—at his self-deception, at his self-betrayal. One who knows will laugh. He sees that beneath, there are only cracks in Arjuna’s mind—his mind is torn, broken. He sees that nothing is settled within, and yet on the surface he declares, “I will not fight.” He is deceiving himself.

हम सब देते हैं। और जब भी हम बहुत निश्चय की भाषा बोलते हैं, तब भीतर अनिश्चय को छिपाते हैं। जब हम बहुत प्रेम की भाषा बोलते हैं, तो भीतर घृणा को छिपाते हैं। और जब हम बहुत आस्तिकता की भाषा बोलते हैं, तो भीतर नास्तिकता को छिपाते हैं। आदमी उलटा जीता है। ऊपर जो दिखाई पड़ता है, ठीक उससे उलटा भीतर होता है।

We all do it. Whenever we speak the language of extreme certainty, we are hiding uncertainty within. When we speak the language of great love, we are hiding hatred within. When we speak the language of intense theism, we are hiding atheism within. Man lives inverted: what appears on the surface is the opposite of what is inside.

इसलिए कृष्ण की हंसी बिलकुल मौजूं है, ठीक वक्त पर है। असामयिक नहीं है, लगेगी असामयिक। अच्छा नहीं लगता यह। बड़ी कठोर बात मालूम पड़ती है कि कृष्ण हंसें। इतने दुख, इतने संकट में पड़ा हुआ अर्जुन, उस पर हंसें! लेकिन हंसी का कारण है। देख रहे हैं उसको कि कैसा दोहरा काम अर्जुन कर रहा है। एक तरफ कुछ कह रहा है, दूसरी तरफ ठीक उलटा वक्तव्य दे रहा है।

Therefore Krishna’s laughter is absolutely apt, perfectly timed. It may appear untimely; it may seem harsh—that Krishna should laugh while Arjuna, caught in such sorrow and crisis, stands before him! But there is a reason for the laughter. Krishna sees the double game Arjuna is playing—saying one thing on the one hand and, on the other, the exact opposite.

दो-सुरे आदमी के वक्तव्य में, दोहरे आदमी के वक्तव्य में हमेशा अंतर्विरोध होता है। अंतर्विरोध बहुत साफ है। यानी वह ऐसा काम कर रहा है, कि एक हाथ से ईंट रख रहा है मकान की और दूसरे हाथ से खींच रहा है; एक हाथ से दीवार उठाता है, दूसरे हाथ से खींचता है; दिनभर मकान बनाता है, रात गिरा लेता है। यह जो दोहरा काम वह कर रहा है, इसलिए कृष्ण हंस रहे हैं। यह हंसी उसके व्यक्तित्व के इस दोहरेपन पर, इस स्किजोफ्रेनिक, बंटे हुए पन पर हंसी के सिवाय और क्या हो सकता है!

In the speech of a double-toned man, of a divided man, there is always inner contradiction. The contradiction here is very clear. It is as if he is doing this: with one hand he lays a brick and with the other he pulls it out; by day he raises the wall, by night he brings it down. This double work he is doing—that is why Krishna laughs. What else can one do but laugh at such doubleness, this schizophrenic, split state of being!

मगर कृष्ण की हंसी में काफी इशारा है। लेकिन मैं नहीं समझता कि अर्जुन ने वह हंसी देखी होगी। और मैं नहीं समझता कि अर्जुन ने वह हंसी सुनी होगी।

Yet Krishna’s laughter carries a potent hint. But I do not think Arjuna saw that laughter. Nor do I think Arjuna heard that laughter.

आखिरी सूत्र और पढ़ लें।

Let us read the next aphorism.

श्री भगवानुवाच

अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे।

गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः।। 11।।

श्री भगवानुवाच अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे। गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः।। 11।।

भगवान ने कहा: जिनके लिए शोक करना उचित नहीं है उनके लिए तुम शोक करते हो और शास्त्रों में प्रदर्शित बातों का भी प्रतिपादन करते हो। इसलिए परस्पर विरुद्ध मार्ग का अवलंब करने वाले तुम पंडित नहीं हो, किंतु मूर्ख हो; क्योंकि पंडित लोग मृत या जीवित प्राणियों के विषय में शोक नहीं करते।

The Lord said: You grieve for those who should not be grieved for, yet you speak words of wisdom. The truly wise do not lament for the dead or for the living.

हंसकर जो कृष्ण ने कहा है, वह और भी कठोर है। वे अर्जुन को कहते हैं कि तुम शास्त्र की भाषा बोल रहे हो, लेकिन पंडित नहीं हो, मूढ़ हो, मूर्ख हो। क्योंकि शास्त्र की भाषा बोलते हुए भी तुम जो निष्पत्तियां निकाल रहे हो, वे तुम्हारी अपनी हैं। शास्त्र की भाषा बोल रहा है--क्या-क्या अधर्म हो जाएगा, क्या-क्या अशुभ हो जाएगा, क्या-क्या बुरा हो जाएगा--पूरी शास्त्र की भाषा अर्जुन बोल रहा है। लेकिन शास्त्र की भाषा पर अपने को थोप रहा है। जो निष्कर्ष लेना चाहता है, वह उसके भीतर लिया हुआ है। शास्त्र से केवल गवाही और समर्थन खोज रहा है।

What Krishna says, laughing, is even harsher. He says to Arjuna: you speak the language of the scriptures, but you are no pundit—you are a fool. For while you mouth the scriptures—what is unrighteous, what is inauspicious, what evil will ensue—the conclusions you draw are your own. You are imposing yourself upon the scriptures. The conclusions you wish to reach are already taken within; from the scriptures you merely seek testimony and support.

मूर्ख और पंडित में एक ही फर्क है। मूर्ख भी शास्त्र की भाषा बोल सकता है, अक्सर बोलता है; कुशलता से बोल सकता है। क्योंकि मूर्ख होने और शास्त्र की भाषा बोलने में कोई विरोध नहीं है। लेकिन मूर्ख शास्त्र से वही अर्थ निकाल लेता है, जो निकालना चाहता है। शास्त्र से मूर्ख को कोई प्रयोजन नहीं है; प्रयोजन अपने से है। शास्त्र को भी वह अपने साथ खड़ा कर लेता है गवाही की तरह।

This is the only difference between the fool and the wise. The fool can also speak the language of the scriptures—he often does; he can speak it skillfully. For there is no contradiction between being a fool and speaking scriptural words. But the fool extracts from the scriptures only the meanings he already wants. The scriptures have no real purpose for him; his purpose is himself. He lines up the scriptures behind him as witnesses.

सिमन वेल ने कहीं एक वाक्य लिखा है; लिखा है कि कुछ लोग हैं जो सत्य को भी अपने पक्ष में खड़ा करना चाहते हैं, और कुछ लोग हैं जो सत्य के पक्ष में स्वयं खड़े होना चाहते हैं। बस, दो ही तरह के लोग हैं। कुछ लोग हैं जो धर्म को अपनी पीठ के पीछे खड़ा करना चाहते हैं, शास्त्र को अपने पीछे खड़ा करना चाहते हैं; और कुछ लोग हैं जो धर्म के साथ खड़े होने का साहस रखते हैं।

Simone Weil has written somewhere: there are some who want even truth to stand on their side, and there are some who want to stand on the side of truth. There are only these two kinds of people. Some want religion at their back, scripture at their back; and some have the courage to stand with religion itself.

लेकिन धर्म के साथ खड़ा होना बड़ा क्रांतिकारी कदम है; क्योंकि धर्म मिटा डालेगा, आपको तो बचने नहीं देगा। लेकिन धर्म को अपने पक्ष में खड़ा कर लेना बहुत कनफर्मिस्ट, बहुत सरल, बड़ा रूढ़िग्रस्त कदम है; क्योंकि उससे आप अपने को बचाने के लिए सुविधा और सिक्योरिटी खोजते हैं।

But to stand with dharma is a revolutionary step; dharma will erase you—it will not allow you to be saved. To make dharma stand on your side is very conformist, very easy, very orthodox; you are seeking convenience and security to preserve yourself.

अर्जुन पंडित की भाषा बोल रहा है, पंडित जैसी बातें बोल रहा है। लेकिन अर्जुन को ज्ञान से, प्रज्ञा से कोई लेना-देना नहीं है। अपने पक्ष में सारे शास्त्रों को खड़ा करना चाहता है।

Arjuna is speaking the language of a pundit, the talk that sounds scholarly. But Arjuna has nothing to do with knowledge or wisdom. He wants to array all the scriptures on his side.

और जो व्यक्ति शास्त्र को अपने पक्ष में खड़ा कर लेना चाहता है, स्वभावतः अपने को शास्त्र के ऊपर रख लेता है। और अपने को शास्त्र के ऊपर रख लेने से ज्यादा खतरनाक और कुछ भी नहीं हो सकता है। क्योंकि उसने यह तो मान ही लिया कि वह ठीक है; उसमें गलती होने की तो उसे अब कोई संभावना न रही। उसने अपने ठीक होने का तो अंतिम निर्णय ले लिया। अब वह शास्त्रों में भी अपने को खोज लेता है।

And one who wants to make the scriptures stand on his side, by nature puts himself above the scriptures. And nothing can be more dangerous than placing yourself above the scriptures, because then you have already assumed that you are right; you allow yourself no possibility of being wrong. You have given the final verdict of your own rightness. Now you will search for yourself even in the scriptures.

ईसाई फकीर एक बात कहा करते हैं कि शैतान भी शास्त्र से हवाले दे देता है; अक्सर देता है। कोई कठिनाई नहीं है शास्त्र से हवाले दे देने में। आसान है बात। अर्जुन भी वैसे ही शास्त्र के हवाले दे रहा है।

Christian monks say that even the Devil quotes scripture—often. There is no difficulty in quoting scripture; it is easy. Arjuna too is quoting scripture in the same way.

और बड़े मजे की बात यह है कि किस आदमी के सामने शास्त्र के हवाले दे रहा है! जब शास्त्र मूर्तिमंत सामने खड़ा हो, तब शास्त्र के हवाले सिर्फ नासमझ दे सकता है। किस आदमी के सामने ज्ञान की बातें बोल रहा है! जब ज्ञान सामने खड़ा हो, तब ज्ञान की उधार बातें सिर्फ नासमझ बोल सकता है। कृष्ण का हंसना उचित है। और कृष्ण का यह कहना भी उचित है कि अर्जुन तू पंडित की भाषा बोलता है, लेकिन निपट गंवारी का काम कर रहा है। किसके सामने?

And the amusing part is: in front of whom is he giving scriptural citations! When the scripture itself stands embodied before you, only an ignoramus would cite scripture. In front of whom is he speaking words of wisdom! When wisdom stands before you, only an ignoramus would speak borrowed wisdom. Krishna’s laughter is justified. And Krishna’s saying this is justified: Arjuna, you speak the language of a pundit, but you are doing the work of a complete rustic. In front of whom?

सुना है मैंने कि बोधिधर्म के पास एक आदमी गया बुद्ध की एक किताब लेकर, और बोधिधर्म से बोला कि इस किताब के संबंध में मुझे कुछ समझाओ। बोधिधर्म ने कहा कि यदि तू समझता है कि बुद्ध की किताब मैं समझा सकूंगा, तो किताब को फेंक, मुझसे ही समझ ले। और अगर तू समझता है कि बुद्ध की किताब बोधिधर्म नहीं समझा सकेगा, तो मुझे फेंक, किताब को ही समझ ले।

I have heard: A man once went to Bodhidharma with a book of Buddha’s teachings and asked him to explain it. Bodhidharma said, “If you think I can explain Buddha’s book, then throw the book away and learn directly from me. And if you think I cannot explain Buddha’s book, then throw me away and learn from the book itself.”

कृष्ण की हंसी बहुत उचित है। किनके हवाले दे रहा है? और बड़े मजे की बात है, पूरे समय कह रहा है, भगवन्‌! कह रहा है, भगवान! हे भगवान! हे मधुसूदन! और शास्त्र के हवाले दे रहा है।

Krishna’s laughter is very fitting. To whom are you appealing! And the fun is, all the while he says, “Bhagavan! O Lord! O Madhusudana!”—and then he cites scripture.

भगवान के सामने भी कुछ नासमझ शास्त्र लेकर पहुंच जाते हैं; उनकी नासमझी का कोई अंत नहीं है। अगर कभी भगवान भी उन्हें मिल जाए, तो उसके सामने भी वे गीता के उद्धरण देंगे कि गीता में ऐसा लिखा है। तो भगवान को हंसना ही पड़ेगा कि कम से कम अब तो गीता छोड़ो। लेकिन वे नहीं छोड़ेंगे।

Even before God, some ignoramuses arrive carrying scripture; there is no end to their foolishness. If one day they were to meet God himself, they would still quote the Gita to him: “It is written in the Gita…” Then God would have to laugh: “At least now, leave the Gita aside.” But they will not.

वह अर्जुन, जो आम पंडित की नासमझी है, वही कर रहा है। और कृष्ण सीधे और साफ कह रहे हैं। इतनी सीधी और साफ बात कम कही गई है, बहुत कम कही गई है। कृष्ण कह सकते हैं, कहने का कारण है। लेकिन अर्जुन इसे भी सुनेगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है! अर्जुन करीब-करीब पूरी गीता में, बहुत समय तक, अंधे और बहरे का ही प्रदर्शन करता है। अन्यथा शायद गीता की जरूरत ही नहीं थी। अगर वह एक बार गौर से आंख खोलकर कृष्ण को देख लेता, तो ही बात समाप्त हो गई थी। लेकिन वह भगवान भी कहे चला जाता है और उनकी तरफ ध्यान भी नहीं दे रहा है!

That Arjuna is doing exactly what the common pundit’s foolishness does. And Krishna speaks plainly and straight. Such straightforward speech is rare. Krishna can say it; he has a reason. But whether Arjuna will hear it or not is hard to say! For almost the entire Gita, for a long time, Arjuna behaves like the blind and the deaf. Otherwise perhaps the Gita would not have been needed. If just once he had opened his eyes and looked at Krishna, the matter would have ended. But he keeps saying “Bhagavan,” and still pays no attention!

जब खुद भगवान ही सारथी हैं--अगर सच में वह जानता है कि वे भगवान हैं--तो जब वे सारथी बनकर ही रथ पर बैठ गए हों और लगाम उनके ही हाथ में हो, तब वह व्यर्थ अपने सिर पर वजन क्यों ले रहा है सोचने का! अगर वे भगवान ही हैं, ऐसा वह जानता है, तो अब और पूछने की क्या गुंजाइश है? हाथ में लगाम उनके है, छोड़ दे बात! लेकिन वह कहता है भगवान, जानता अभी नहीं है।

When God himself is the charioteer—if indeed he knows Krishna is God—and he is seated on the chariot with the reins in his own hands, why does Arjuna unnecessarily carry the burden of thinking on his head? If he truly knows they are God, what is left to ask? The reins are in their hands—leave it! But he says “Bhagavan”; he does not yet know.

हम भी भगवान कहे चले जाते हैं, जानते नहीं हैं। मंदिर में एक आदमी भगवान के सामने खड़े होकर कहता है कि नौकरी नहीं लग रही, नौकरी लगवा दें भगवान। अगर भगवान को जानता ही है, तो इतना तो जानना ही चाहिए कि नौकरी नहीं लग रही, इसका उन्हें पता होगा। यह कृपा करके इन्फर्मेशन मत दें। और अगर इतना भी उनको पता नहीं है, तो ऐसे भगवान के सामने हाथ जोड़कर भी कुछ होने वाला नहीं है। जो आम भक्त भगवान के सामने कर रहा है, कह रहा है, भगवान! और शक उसे इतना भी है कि अब यह लड़के को नौकरी नहीं लग रही है.!

We too keep saying “God,” but we do not know. A man stands in a temple before God and says, “My son has no job; please get him a job, God.” If he knows God, he should at least know that God would already be aware that the boy has no job. Please do not offer this information. And if God does not even know that much, then folding your hands before such a god will achieve nothing. What the ordinary devotee does before God is exactly this: he says “God!”—and he doubts even so much as this: “Now, my boy doesn’t have a job…”

जीसस सूली पर आखिरी क्षण में, जब हाथ में उनके खीले ठोंक दिए गए, तो उनके मुंह से एक आवाज निकल गई जोर से कि हे भगवान, यह क्या दिखला रहा है! यह क्या करवा रहा है! एक क्षण को जीसस के मुंह से निकल गया, यह क्या करवा रहा है!

On the cross, in the last moment, when the nails had been driven through his hands, a cry burst from Jesus’ mouth: “O God, what are you making me go through! What are you making happen!” For a moment it escaped Jesus’ lips: “What are you making happen!”

मतलब क्या हुआ? शिकायत हो गई। मतलब क्या हुआ? मतलब यह हुआ कि जीसस कुछ और देखना चाहते थे और कुछ और हो रहा है। मतलब यह हुआ कि समर्पण नहीं है; मतलब यह हुआ कि भगवान के हाथों में लगाम नहीं है; मतलब यह हुआ कि इस क्षण में जीसस भगवान से ज्यादा बुद्धिमान अपने को समझ रहे हैं!

What does it mean? A complaint. It means that Jesus wanted to see something else, and something else was happening. It means there was no surrender; it means the reins were not in God’s hands; it means that in that instant Jesus considered himself wiser than God!

तत्काल जीसस को खयाल आ गया। अर्जुन को बहुत मुश्किल से खयाल आता है; जीसस को तत्काल खयाल आ गया। जैसे ही उनके मुंह से यह आवाज निकली कि हे भगवान, यह क्या दिखला रहा है! दूसरा वाक्य उन्होंने कहा, क्षमा कर। जो तेरी मर्जी--दाई विल बी डन--तेरी ही इच्छा पूरी हो। यह मैं क्या कह दिया--क्या दिखला रहा है! शक पैदा हो गया।

Immediately Jesus became aware. Arjuna takes very long to become aware; Jesus realized at once. As soon as that cry escaped—“O God, what are you making happen!”—the next sentence he uttered was: “Forgive. Thy will be done.” What was it that I said—“What are you showing me!” A doubt had arisen.

मेरे हिसाब में तो इस एक वचन को बोलते वक्त जीसस मरियम के बेटे जीसस थे और दूसरे वचन को बोलते वक्त वे क्राइस्ट हो गए। इस बीच में क्रांति घटित हो गई। एक क्षण पहले तक वे सिर्फ मरियम के बेटे जीसस थे, जिसने कहा, यह क्या दिखला रहा है! शिकायत मौजूद थी। आस्तिक के मन में शिकायत नहीं हो सकती। दूसरे क्षण में ही तत्काल उनके मुंह से निकला, क्षमा कर; तेरी इच्छा पूरी हो। जो तू कर रहा है, वही ठीक है; उससे अन्यथा ठीक होने का कोई सवाल ही नहीं है।

In my understanding, at the moment of the first utterance Jesus was Mary’s son, and at the moment of the second he became the Christ. In between, a revolution took place. A moment earlier he was merely Mary’s son, who said, “What are you making me see!”—there was complaint. In the heart of a theist there can be no complaint. In the very next moment came, “Forgive; Thy will be done.” What you are doing is right; there is no question of anything else being right.

बस, वे क्राइस्ट हो गए। दूसरे ही क्षण वे मरियम के साधारण बेटे न रहे; वे परमात्मा के पुत्र हो गए।

In that moment he became the Christ. In the next instant he was no longer merely Mary’s ordinary son; he became the Son of God.

अर्जुन कहे तो चला जा रहा है, भगवान, भगवान! लेकिन वह संबोधन है; वैसे ही जैसे सभी संबोधन झूठे होते हैं, औपचारिक होते हैं। अभी भगवान उसे दिखाई नहीं पड़ रहा है। दिखाई तो उसे यही पड़ रहा है कि अपना सखा है कृष्ण। आ गया है साथ, सारथी का काम कर रहा है। साथ है, इसलिए पूछ लेते हैं। बाकी भगवान की जो अनुभूति है, वह अगर उसे हो जाए तो पूछने को क्या बचता है! उसे कहना चाहिए कि लगाम तुम्हारे हाथ में है, जो मर्जी। दाई विल बी डन, अपनी इच्छा पूरी करो।

Arjuna keeps saying “Bhagavan, Bhagavan!”—but it is only an address, just as all addresses are hollow and formal. God is not yet visible to him. What he sees is this: his friend Krishna, sitting as charioteer, holding the reins. He is there, so Arjuna asks. But if the experience of God were actually there, what would be left to ask! He should say, “The reins are in your hands; as you wish. Thy will be done—let your will be fulfilled.”

इसलिए उसके भगवान का संबोधन अभी सार्थक नहीं है। क्योंकि वह संबोधनों के बाद भी निर्णय खुद ले रहा है। वह कह रहा है, मैं युद्ध नहीं करूंगा। कह रहा है, भगवान! कह रहा है, मैं युद्ध नहीं करूंगा। इस पर कृष्ण हंसें और कहें कि तू बड़ी विरोधी बातें बोल रहा है, तो उचित ही है।

Therefore his addressing Krishna as “Bhagavan” is not yet meaningful, because even after the address he keeps making the decision himself. He says, “I will not fight.” He says, “Bhagavan!” and he says, “I will not fight.” That Krishna laughs, and says, “You speak contrary things,” is only appropriate.

शेष संध्या बात करेंगे।

We will continue the rest in the evening.