Skip to content
Osho

Geeta Darshan #3

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

अर्जुन बड़ी सशर्त बात कह रहा है; बहुत कंडीशनल, शर्त से बंधा उसका वक्तव्य है। सुख के भ्रम से वह मुक्त नहीं हुआ है। लेकिन वह कह रहा है कि अपनों को मारकर जो सुख मिलेगा, ऐसे सुख से क्या प्रयोजन? अपनों को मारकर जो राज्य मिलेगा, ऐसे राज्य से क्या प्रयोजन? अगर अपनों को बिना मारे राज्य मिल जाए, और अपनों को बिना मारे सुख मिल जाए, तो अर्जुन लेने को तैयार है। सुख मिल सकता है, इसमें उसे कोई संदेह नहीं है। कल्याण हो सकता है, इसमें उसे कोई संदेह नहीं है। अपनों को मारने में उसे संदेह है।

Arjuna is speaking very conditionally; his statement is bound hand and foot by conditions. He is not free of the illusion of happiness. Yet he says: the happiness that would come by killing our own—what is the point of such happiness? The kingdom that would come by killing our own—what is the point of such a kingdom? If the kingdom could be had without killing his own, and happiness without killing his own, Arjuna is ready to accept. He has no doubt that happiness is possible. He has no doubt that well-being is possible. His doubt is about killing his own.

इस मनोदशा को समझ लेना उपयोगी है। हम सब भी ऐसे ही शर्तों में सोचते हैं। वेहेंगर ने एक किताब लिखी है, दि फिलासफी आफ ऐज इफ। जैसे सारा जीवन ही यदि पर खड़ा है। यदि ऐसा हो तो सुख मिल सकेगा, यदि ऐसा न हो तो सुख नहीं मिल सकेगा। यदि ऐसा हो तो कल्याण हो सकेगा, यदि ऐसा न हो तो कल्याण नहीं हो सकेगा। लेकिन एक बात निश्चित है कि सुख मिल सकता है, शर्त पूरी होनी चाहिए। और मजे की बात यही है कि जिसकी शर्त है, उसे सुख कभी नहीं मिल सकता है। क्यों? क्योंकि जिसे सुख का भ्रम नहीं टूटा, डिसइलूजनमेंट नहीं हुआ, जिसका सुख का मोह भंग नहीं हुआ, उसे सुख नहीं मिल सकता है।

It is useful to understand this state of mind. We all think in just such conditions. Vaihinger wrote a book, The Philosophy of “As If.” As if the whole of life stands on an if. If this happens, happiness can be had; if it doesn’t, happiness cannot be had. If this happens, well-being is possible; if it doesn’t, it is not. But one thing is taken as certain: happiness can be had—provided the condition is fulfilled. And the curious thing is this: the one who has conditions can never find happiness. Why? Because only the one whose illusion about happiness has broken, whose fascination with happiness has fallen away, can know happiness.

सुख मिलता है केवल उसे, जो इस सत्य को जान लेता है कि सुख इस जगत में संभव नहीं है। बड़ा पैराडाक्सिकल, बड़ा उलटा दिखाई पड़ता है। जो सोचता है, इस जगत में सुख मिल सकता है, कुछ शर्तें भर पूरी हो जाएं, वह केवल नए-नए दुख खोजता चला जाता है। असल में हर दुख को खोजना हो तो सुख बनाकर ही खोजना पड़ता है। दुख के खोजने की तरकीब ही यही है कि उसे सुख मानकर खोजना पड़ता है। जब तक खोजते हैं तब तक सुख मालूम पड़ता है, जब मिल जाता है तब दुख मालूम पड़ता है। लेकिन मिल जाने के बाद कोई उपाय नहीं है।

Happiness comes only to the one who has realized this truth: that happiness, as the world conceives it, is not possible in this world. It looks deeply paradoxical, upside down. The one who thinks happiness is attainable here if only a few conditions are met, goes on discovering newer and newer forms of suffering. In fact, if you want to discover sorrow, you must seek it disguised as happiness. That is the very trick of finding sorrow: search for it under the name of happiness. So long as you are seeking, it appears as happiness; when you get it, it is revealed as sorrow. And once you have got it, there is no remedy.

अर्जुन अगर कहे कि सुख संभव कहां है? संसार में कल्याण संभव कहां है? राज्य में प्रयोजन कहां है? अगर वह ऐसा कहे तो उसका प्रश्न बेशर्त है, अनकंडीशनल है। तब उत्तर बिलकुल और होता। लेकिन वह यह कह रहा है, अपनों को मारकर सुख कैसे मिलेगा? सुख तो मिल सकता है, अपने न मारे जाएं तो सुख लेने को वह तैयार है। कल्याण तो हो सकता है, राज्य में प्रयोजन भी हो सकता है, लेकिन अपने न मारे जाएं तो ही राज्य में प्रयोजन हो सकता है।

If Arjuna were to say, Where is happiness possible? Where in the world is well-being possible? What purpose is there in a kingdom?—if he were to speak like this, his question would be unconditional. Then the answer would be entirely different. But he is saying: How can happiness come by killing one’s own? Happiness can be had; if one’s own are not killed, he is ready to have it. Well-being is possible; a kingdom can have purpose—yes, but only if one’s own are not killed.

राज्य व्यर्थ है, सुख व्यर्थ है, महावीर या बुद्ध को जैसा खयाल हुआ, अर्जुन को वैसा खयाल नहीं है। अर्जुन के सारे वक्तव्य उसकी विरोधी मनोदशा की सूचना देते हैं। वह जिस चीज को कह रहा है, बेकार है, उस चीज को बेकार जान नहीं रहा है। वह जिस चीज को कह रहा है, क्या प्रयोजन? क्या फायदा? वह पूरे वक्त मन में जान रहा है कि फायदा है, प्रयोजन है, सिर्फ उसकी शर्त पूरी होनी चाहिए। उसका यदि अगर पूरा हो जाए, इफ अगर पूरी हो जाए, तो सुख मिलेगा, इसमें उसे कोई भी संदेह नहीं है।

That the kingdom is futile, that happiness is futile—as it occurred to Mahavira or to Buddha—such a seeing has not dawned on Arjuna. His statements betray a mind at odds with itself. He calls a thing useless without truly knowing it to be useless. He keeps saying, What is the use, what is the gain?—and all the while he knows within that there is use, there is gain, only the condition must be met. If his if is fulfilled, he has no doubt that happiness will be his.

मैंने एक मजाक सुनी है। मैंने सुना है कि बर्ट्रेंड रसेल मर रहा है। मजाक ही है। एक पादरी यह खबर सुनकर कि बर्ट्रेंड रसेल मर रहा है, भागा हुआ पहुंच गया कि हो सकता है यह जीवनभर का निष्णात नास्तिक, शायद मरते वक्त मौत से डर जाए और भगवान को स्मरण कर ले। पर उस पादरी की मरते हुए बर्ट्रेंड रसेल के पास भी जाने की सामने हिम्मत नहीं पड़ती है। वह भीड़ में, जो मित्रों की इकट्ठी हो गई थी, पीछे डरा हुआ खड़ा है कि कोई मौका अगर मिल जाए, तो वह बर्ट्रेंड रसेल को कह दे कि अभी भी माफी मांग लो।

I once heard a joke. It is said that Bertrand Russell was dying. A priest, hearing that Bertrand Russell was on his deathbed, rushed over—perhaps this lifelong, consummate atheist might, at the last moment, grow afraid of death and remember God. But even then the priest did not dare to go right up to the dying Russell. He stood back, fearful, among the crowd of gathered friends, waiting for a chance to whisper, Even now, ask God’s forgiveness.

और तभी बर्ट्रेंड रसेल ने करवट बदली और कहा, हे परमात्मा! तो उसने सोचा, यह ठीक मौका है। इसके मुंह से भी परमात्मा का नाम निकला है! तो वह पास गया और उसने कहा कि ठीक अवसर है, अभी भी क्षमा मांग लो परमात्मा से। तो बर्ट्रेंड रसेल ने आंख खोली और उसने कहा, हे परमात्मा! यदि कोई परमात्मा हो, तो बर्ट्रेंड रसेल क्षमा मांगता है; यदि कोई बर्ट्रेंड रसेल की आत्मा हो; क्षमा मांगता है, यदि कोई पाप किए गए हों; क्षमा मांगता है, यदि क्षमा संभव हो।

Just then Bertrand Russell turned on his side and said, O God! The priest thought, This is the right moment—the name of God has come from his mouth! He stepped forward and said, The time is right; even now ask God’s forgiveness. Bertrand Russell opened his eyes and said, O God! If there be a God, then Bertrand Russell asks forgiveness; if there be a soul of Bertrand Russell, he asks forgiveness; if any sins have been committed, he asks forgiveness; if forgiveness be possible.

सारा जीवन हमारा यदि से घिरा है। बर्ट्रेंड रसेल साफ है, ईमानदार है। हम इतने साफ नहीं हैं।

Our whole life is ringed round with ifs. Bertrand Russell is clear, honest. We are not so clear.

अर्जुन भी साफ नहीं है, बहुत कनफ्यूज्ड है, बहुत उलझा हुआ है। चित्त की गांठ उसकी बहुत इरछी-तिरछी है। वह कह रहा है, सुख तो मिल सकता है, लेकिन यदि अपने न मरें। वह कहता है, राज्य कल्याणकारी है मिल जाए तो, यदि अपने न मरें। यह यदि ही उसकी गांठ है। और जो आदमी ऐसा कहता है, उसे--सुख, राज्य, धन, यश--उनका मोह नहीं टूट गया है; उनकी आकांक्षा नहीं टूट गई है; उनकी अभीप्सा नहीं टूट गई है। पीछे वह बहुत तैयार है, सब मिल जाए, लेकिन उसके यदि भी पूरे होने चाहिए।

Arjuna is not clear either—he is very confused, very tangled. The knot of his psyche is very crooked and twisted. He says, Happiness is possible—but only if one’s own are not killed. He says, A kingdom is beneficial if attained—but only if one’s own are not killed. This if is his knot. And a person who speaks like this—his attachment to happiness, to kingdom, to wealth, to fame—has not broken; his craving has not broken; his longing has not fallen away. In the background he is quite ready to have it all—only his ifs must also be fulfilled.

इसीलिए कृष्ण को निरंतर पूरे समय उसके साथ श्रम करना पड़ रहा है। वह श्रम उसके सेल्फ-कंट्राडिक्टरी, उसके आत्म-विरोधी चिंतन के लिए करना पड़ रहा है। क्योंकि पूरे समय यह दिखाई पड़ रहा है कि वह जो कह रहा है, वही चाह रहा है। जिससे भाग रहा है, उसी को मांग रहा है। जिससे बचना चाह रहा है, उसी को आलिंगन कर रहा है।

That is why Krishna must labor with him continuously. That labor is demanded by his self-contradictory, self-opposing thinking. All the while it is evident that what he says he does not want is exactly what he wants; what he runs from is what he is asking for; what he tries to avoid is what he embraces.

अर्जुन की यह दशा ठीक से समझ लेनी चाहिए। ऐसा अर्जुन हम सबके भीतर है। जिसे हम एक हाथ से धकाते हैं, उसे दूसरे हाथ से खींचते रहते हैं। जिसे हम एक हाथ से खींचते हैं, उसे दूसरे से धकाते रहते हैं। एक कदम बाएं चलते हैं, तो तत्काल एक कदम दाएं चल लेते हैं। एक कदम परमात्मा की तरफ जाते हैं, तो एक कदम तत्काल संसार की तरफ उठा लेते हैं।

Arjuna’s condition must be understood rightly. This Arjuna lives within all of us. What we push away with one hand, we keep pulling with the other. What we pull with one hand, we keep pushing away with the other. We take one step to the left, and immediately take one to the right. One step toward God, and immediately one toward the world.

यह जो अर्जुन है, ऐसी बैलगाड़ी की तरह है, जिसमें दोनों तरफ बैल जुते हैं। वह दोनों तरफ खिंच रहा है। वह कह रहा है, सुख तो है, इसलिए मन भागता है। वह कह रहा है, लेकिन अपनों को मारना पड़ेगा, इसलिए मन लौटता है। यह स्व-विरोध है, स्मरण रखने योग्य है, क्योंकि अर्जुन की पूरी चित्त-दशा इसी स्व-विरोध का फैलाव है।

This Arjuna is like a bullock cart with bulls yoked on opposite sides. He is being pulled both ways. He says, Happiness is there—so the mind runs. He says, But to get it my own must be killed—so the mind turns back. This is self-opposition; worth remembering, because Arjuna’s entire state of consciousness is the unfolding of this self-opposition.

प्रश्न: ओशो, विषादग्रस्त अर्जुन के चित्त की दशा हमने देखी। अब विषाद होने से व्यक्ति स्वभाव से यानी आत्मभाव से दूर हो जाता है, स्वभाव से वियोग होता है। तो गीता के प्रथम अध्याय को अर्जुन-विषादयोग कहा गया है, वह कैसे? विषाद का योग से क्या संबंध है? या गीता में योग शब्द किस अर्थ में प्रयुक्त किया गया है?
Osho, we have seen the mental state of the despondent Arjuna. Despondency takes a person away from his own nature, from his self-being. So how is the first chapter of the Gita called “Arjuna-Vishada Yoga”? What relation does despondency have with yoga? Or in what sense is the word yoga used in the Gita?

विषादयोग! योग के बहुत अर्थ हैं। और योग के ऐसे भी अर्थ हैं, जो साधारणतः योग से हमारी धारणा है, उसके ठीक विपरीत हैं। यह ठीक ही सवाल है कि विषाद कैसे योग हो सकता है? आनंद योग हो सकता है; विषाद कैसे योग हो सकता है?

Vishada-yoga! Yoga has many meanings. And there are meanings that are the very opposite of our usual notion of yoga. It is a fair question: how can despondency be yoga? Bliss can be yoga; how can despondency be yoga?

लेकिन विषाद इसलिए योग हो सकता है कि वह आनंद का ही शीर्षासन करता हुआ रूप है, वह आनंद ही सिर के बल खड़ा है। आप अपने पैर के बल खड़े हों, तो भी आदमी हैं, और सिर के बल खड़े हो जाएं, तो भी आदमी हैं। जिसको हम स्वभाव से विपरीत जाना कहते हैं, वह भी स्वभाव का उलटा खड़ा हो जाना है, इनवर्शन है। जिसको हम विक्षिप्तता कहते हैं, वह भी स्वभाव का विकृत हो जाना है, परवर्शन है। लेकिन है स्वभाव ही।

But despondency can be yoga because it is bliss doing a headstand—it is bliss standing on its head. Whether you stand on your feet or on your head, you are still a human being. What we call going against one’s nature is nature standing upside down—an inversion. What we call derangement is nature distorted—a perversion. But it is nature all the same.

सोने में मिट्टी मिल जाए, तो अशुद्ध सोना ही कहना पड़ता है। अशुद्ध है, इसलिए पूछा जा सकता है कि जो अशुद्ध है, उसे सोना क्यों कह रहे हैं? लेकिन सोना ही कहना पड़ेगा। अशुद्ध होकर भी सोना है। और इसलिए भी सोना कहना पड़ेगा कि अशुद्धि जल सकती है और सोना वापस सोना हो सकता है।

If clay gets mixed into gold, we still have to call it impure gold. One might ask, if it is impure, why call it gold at all? Yet we must, for even impure, it is gold. And we must also call it gold because the impurity can be burnt away and the gold can return to being gold.

विषादयोग इसलिए कह रहे हैं कि विषाद है, विषाद जल सकता है, योग बच सकता है। आनंद की यात्रा हो सकती है। कोई भी इतने विषाद को उपलब्ध नहीं हो गया कि स्वरूप को वापस लौट न सके। विषाद की गहरी से गहरी अवस्था में भी स्वरूप तक लौटने की पगडंडी शेष है। उस पगडंडी के स्मरण के लिए ही योग कह रहे हैं।

We say “vishada-yoga” because there is despondency, the despondency can be burnt away, and yoga can remain. The journey toward bliss can begin. No one has sunk so deep in sorrow that he cannot return to his own essence. Even in the deepest despondency, the footpath back to one’s true nature remains. The word yoga is used to keep that path in remembrance.

और वह जो विषाद है, वह भी इसीलिए हो रहा है। विषाद क्यों हो रहा है? एक पत्थर को विषाद नहीं होता। नहीं होता, इसलिए कि उसे आनंद भी नहीं हो सकता है। विषाद हो इसलिए रहा है, वह भी एक गहरे अर्थ में आनंद का स्मरण है। इसलिए विषाद हो रहा है। वह भी इस बात का स्मरण है, गहरे में चेतना कहीं जान रही है कि जो मैं हो सकता हूं, वह नहीं हो पा रहा हूं; जो मैं पा सकता हूं, वह मैं नहीं पा रहा हूं। जो संभव है, वह संभव नहीं हो पा रहा है, इसलिए विषाद हो रहा है।

And that despondency is happening for this very reason. Why does despondency arise? A stone does not become despondent—because it cannot know bliss either. Despondency happens as, in a deeper sense, a remembrance of bliss. It is a reminder: somewhere deep down, consciousness knows that what I could be, I am not becoming; what I could attain, I am not attaining. What is possible is not becoming actual—that is why despondency arises.

इसलिए जितना ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व होगा, उतने ही गहरे विषाद में उतरेगा। सिर्फ जड़-बुद्धि विषाद को उपलब्ध नहीं होते हैं। क्योंकि जड़-बुद्धि को तुलना का उपाय भी नहीं होता; उसे यह भी खयाल नहीं होता कि मैं क्या हो सकता हूं। जिसे यह खयाल है कि मैं क्या हो सकता हूं, जिसे यह खयाल है कि आनंद संभव है, उसके विषाद की कालिमा बढ़ जाएगी; उसे विषाद ज्यादा गहरा दिखाई पड़ेगा। जिसे सुबह का पता है, उसे रात के अंधकार में बहुत अंधकार दिखाई पड़ेगा। जिसे सुबह का कोई पता नहीं है, उसे रात भी सुबह हो सकती है; और रात भी उसे लग सकती है कि ठीक है।

Therefore, the more gifted the person, the deeper he will descend into despondency. Only the dull-witted are not visited by it, because they have no means of comparison; they have no inkling of what they could be. One who senses what he could be, who knows bliss is possible—his despondency grows darker. To one who knows of dawn, the night looks very dark. To one who has no idea of morning, even night can pass for morning; and night may seem quite all right.

अर्जुन की इस विषाद की स्थिति को भी योग ही कहा जा रहा है, क्योंकि यह विषाद का बोध भी स्वरूप के विपरीत, कंट्रास्ट में दिखाई पड़ता है, अन्यथा नहीं दिखाई पड़ेगा। ऐसा विषादयोग और किसी को भी उस युद्ध के स्थल पर नहीं हो रहा है। ऐसा दुर्योधन को नहीं हो रहा है।

Arjuna’s state of despondency is called yoga because this very awareness of despondency appears only in contrast to one’s essence; otherwise it would not be seen. On that battlefield no one else is undergoing such vishada-yoga—not Duryodhana.

कल रास्ते में जाता था तो एक मित्र ने पूछा कि आपने दुर्योधन की तो बात की, युधिष्ठिर के संबंध में क्या खयाल है? क्योंकि दुर्योधन को नहीं हो रहा है, माना, आदमी भला नहीं है। पर युधिष्ठिर तो भला आदमी है, धर्मराज है, उसे क्यों नहीं हो रहा है?

Yesterday, on the way, a friend asked, “You spoke about Duryodhana; what about Yudhishthira? If Duryodhana does not feel it—granted, he is not a good man. But Yudhishthira is a good man, Dharmaraj; why does it not happen to him?”

तो यह भी थोड़ा विचारणीय है। आशा तो करनी चाहिए कि युधिष्ठिर को हो; लेकिन युधिष्ठिर को नहीं हो रहा है। युधिष्ठिर तथाकथित धार्मिक आदमी है, सोकाल्ड रिलीजस है। और बुरा आदमी भी तथाकथित धार्मिक आदमी से बेहतर होता है। क्योंकि बुरे आदमी को आज नहीं कल, बुरे की पीड़ा और बुरे का कांटा चुभने लगेगा। लेकिन तथाकथित धार्मिक आदमी को वह पीड़ा भी नहीं चुभती, क्योंकि वह मानकर ही चलता है कि धार्मिक है। विषाद कैसे हो? युधिष्ठिर अपने धार्मिक होने में आश्वस्त है। आश्वासन बड़ा झूठा है। लेकिन आश्वस्त है। असल में युधिष्ठिर रूढ़िग्रस्त धार्मिक आदमी की प्रतिमा है।

This too deserves some reflection. We might expect it to happen to Yudhishthira; but it does not. Yudhishthira is a so-called religious man. And even a bad man is better than a so-called religious man. Because for a bad man, if not today then tomorrow, the pain of his badness, the thorn of his badness, will begin to prick. But the so-called religious man does not even feel that pain, because he moves around convinced that he is religious. How can despondency arise? Yudhishthira is assured of his religiosity. The assurance is false, but he is assured. In truth Yudhishthira is the image of the orthodox, tradition-bound religious man.

दो तरह के धार्मिक आदमी होते हैं। एक तो उधार धार्मिक आदमी होते हैं, बारोड, जिनका धर्म अतीत की उधारी से आता है। और एक वे धार्मिक आदमी होते हैं, जिनका धर्म उनकी आंतरिक क्रांति से आता है।

There are two kinds of religious men. One are the borrowed religious, whose religion comes on loan from the past. The other are those whose religion arises from an inner revolution.

तो अर्जुन आंतरिक क्रांति के द्वार पर खड़ा हुआ धार्मिक आदमी है। धार्मिक है नहीं, लेकिन क्रांति के द्वार पर खड़ा हुआ है। उस पीड़ा से गुजर रहा है, जिससे धर्म पैदा हो सकता है। युधिष्ठिर तृप्त है; अतीत से जो धर्म मिला है, उससे राजी है। इसलिए धार्मिक भी हो सकते हैं, जुआ भी खेल सकते हैं, तब भी कोई संदेह मन में पैदा नहीं होता। धार्मिक भी हो सकते हैं, राज्य के लिए युद्ध पर भी जा सकते हैं, तब भी कोई संदेह मन में पैदा नहीं होता। धार्मिक भी हैं और तथाकथित धर्म के आस-पास सब अधर्म पूरी तरह चलता है; कोई पीड़ा उससे नहीं होती।

Arjuna is a man standing at the door of inner revolution. He is not yet religious, but he stands at the threshold. He is passing through the anguish from which true religion can be born. Yudhishthira is content; he is satisfied with the religion received from the past. Therefore he can be religious and still gamble, and no doubt arises in his mind. He can be religious and still go to war for a kingdom, and still no doubt arises. He is “religious,” and around that so-called religion, all irreligion goes on undisturbed; it causes him no pain.

आमतौर से मंदिर में, मस्जिद में, गुरुद्वारा में, चर्च में जाने वाला आदमी युधिष्ठिर से तालमेल रखता है। तृप्त है। गीता रोज पढ़ता है; धार्मिक आदमी है--बात समाप्त हो गई। गीता कंठस्थ है, पक्का धार्मिक आदमी है--बात समाप्त हो गई। सब उसे मालूम है, जो मालूम करने योग्य है--बात समाप्त हो गई। ऐसा आदमी चली हुई कारतूस जैसा होता है, उसमें कुछ चलने को नहीं होता। खाली कारतूस होता है, उसमें बारूद नहीं होती। खाली कारतूस अच्छी भी मालूम पड़ती है, क्योंकि उससे बहुत खतरा भी नहीं होता।

Ordinarily, the one who goes to temple, mosque, gurdwara, church keeps company with Yudhishthira. He is satisfied. He reads the Gita daily—he is a religious man; matter closed. He has memorized the Gita—he is a solid religious man; matter closed. He knows everything that is worth knowing—matter closed. Such a man is like a spent cartridge; there is nothing left to fire. He is an empty shell; there is no gunpowder in it. An empty shell even looks nice, because it poses little danger.

युधिष्ठिर इन अर्थों में धर्मराज हैं। अतीत से जो धर्म मिला है, उसकी धरोहर है। अतीत से, परंपरा से, रूढ़ि से जो धर्म मिला है, वे उसके प्रतीक, प्रतिमा-पुरुष हैं। उन्हें कोई अड़चन नहीं होती! तथाकथित धार्मिक आदमी कंप्रोमाइजिंग होता है, समझौतावादी होता है। वह हर स्थिति में धर्म और अधर्म के बीच समझौते खोज लेता है।

Yudhishthira is Dharmaraj in this sense. He is the heir to the religion inherited from the past. From the past, tradition, convention—what was received as religion—he is their symbol, their statue-man. He encounters no inner obstruction. The so-called religious man is compromising; he is a deal-maker. In every situation he finds a compromise between dharma and adharma.

तथाकथित धार्मिक आदमी हिपोक्रेट होता है, पाखंडी होता है। उसके दो चेहरे होते हैं। एक उसका धार्मिक चेहरा होता है, जो वह दिखाने के लिए रखता है। एक उसका असली चेहरा होता है, जो वह काम चलाने के लिए रखता है। और इन दोनों के बीच कभी कांफ्लिक्ट पैदा नहीं होती। यही हिपोक्रेसी का सूत्र है, राज है। इनके बीच कभी द्वंद्व पैदा नहीं होता, कभी उसे ऐसा नहीं लगता कि मैं दो हूं। वह बड़ा लिक्विड होता है, बड़ा तरल होता है। वह इधर से उधर बड़ी आसानी से हो जाता है। उसे कोई अड़चन नहीं आती। वह अभिनेता की तरह है। पात्र अभिनय बदल लेता है, उसे अड़चन नहीं होती। कल वह राम बना था, आज उसे रावण बना दें, उसे कोई अड़चन नहीं आती। वह रावण की वेशभूषा पहनकर खड़ा हो जाता है; रावण की भाषा बोलने लगता है।

The so-called religious man is a hypocrite. He has two faces. One is his religious face, which he keeps for display. The other is his real face, which he keeps for getting things done. And between these two never arises a conflict. This is the formula, the secret, of hypocrisy. Between them never comes a duality; he never feels, “I am two.” He is very liquid, very fluid. He shifts from here to there with great ease. He has no difficulty. He is like an actor. The actor changes roles without hindrance. Yesterday he played Rama; today dress him as Ravana and he has no difficulty. He dons Ravana’s costume and starts speaking Ravana’s language.

यह जो तथाकथित धार्मिक आदमी है, यह अधार्मिक से भी बदतर है, ऐसा मैं कहता हूं। ऐसा इसलिए कहता हूं कि अधार्मिक अपनी पीड़ा को ज्यादा दिन नहीं झेल सकेगा; आज नहीं कल कांटा चुभेगा। लेकिन जो आदमी समझौते कर लिया है, वह पीड़ा को अनंतकाल तक झेल सकता है।

This so-called religious man, I say, is worse than the irreligious. I say so because the irreligious man cannot endure his pain for long; if not today then tomorrow, the thorn will prick. But the man who has made compromises can endure his pain for eternity.

इसलिए युधिष्ठिर को पीड़ा नहीं आती। युधिष्ठिर बिलकुल राजी है। अब यह बड़े मजे की बात है, अधार्मिक आदमी बिलकुल राजी है उस युद्ध में; धार्मिक आदमी बिलकुल राजी है उस युद्ध में; और यह अर्जुन, जो न तो अधार्मिक होने से राजी है, न अभी तथाकथित धर्म से राजी है, यह चिंतित है।

Therefore Yudhishthira feels no pain. Yudhishthira is perfectly at ease. And here is the great irony: the irreligious man is perfectly at ease with that war; the “religious” man is perfectly at ease with that war; and this Arjuna—who is neither at ease with irreligion nor yet at ease with so-called religion—he is anxious.

अर्जुन बहुत आथेंटिक, प्रामाणिक मनुष्य है। उसकी प्रामाणिकता इसमें है कि चिंता है उसे। उसकी प्रामाणिकता इसमें है कि प्रश्न हैं उसके पास। उसकी प्रामाणिकता इसमें है कि जो स्थिति है, उसमें वह राजी नहीं हो पा रहा है। यही उसकी बेचैनी, यही उसकी पीड़ा उसका विकास बनती है।

Arjuna is a very authentic, genuine human being. His authenticity lies in the fact that he is troubled. His authenticity lies in the fact that he has questions. His authenticity lies in the fact that he cannot consent to the given situation. This very restlessness, this very pain, becomes his growth.

विषादयोग इसलिए ही कहा है कि अर्जुन विषाद को उपलब्ध हुआ। धन्य हैं वे, जो विषाद को उपलब्ध हो जाएं। क्योंकि जो विषाद को उपलब्ध होंगे, उन्हें मार्ग खोजना पड़ता है। अभागे हैं वे, जिनको विषाद भी नहीं मिला, उनको आनंद तो कभी मिलेगा ही नहीं। धन्य हैं वे, जो विरह को उपलब्ध हो जाएं, क्योंकि विरह मिलन की आकांक्षा है। इसलिए विरह भी योग है; मिलन की आकांक्षा है। वह मिलन के लिए खोजता हुआ मार्ग है। योग तो मिलन ही है; लेकिन विरह भी योग है; क्योंकि विरह भी मिलन की पुकार और प्यास है। विषाद भी योग है। योग तो आनंद ही है। लेकिन विषाद भी योग है, क्योंकि विषाद आनंद के लिए जन्मने की प्रक्रिया है। इसलिए विषादयोग कहा है।

It is called vishada-yoga for this very reason: Arjuna has come to despondency. Blessed are those who come to despondency, because those who are visited by despondency are compelled to seek a path. Unfortunate are those who are denied even despondency; they will never know bliss. Blessed are those who come to longing, for longing is the aspiration for union. Therefore separation too is yoga; it is the thirst for union. It is the path seeking union. Yoga is union; but separation too is yoga, because separation is the call and the thirst for union. Despondency too is yoga. Yoga is bliss; but despondency too is yoga, because despondency is the process by which bliss is born. Hence it is called vishada-yoga.

प्रश्न: ओशो, आपने अभी बर्ट्रेंड रसेल का नाम लिया। वेद मेहता ने टिलिक से बर्ट्रेंड रसेल की आत्मतुष्ट अनास्तिकता के पहलू प्रकट करके पूछा कि रसेल को नास्तिक होते हुए भी जीवन में एंपटीनेस, खालीपन का अनुभव नहीं हुआ! तब पाल टिलिक ने बताया कि ऐसे लोग आत्मवंचक हो सकते हैं। कितने लोग बस यूं ही हरे रंग को, ग्रीन रंग को नहीं देख पाते। क्या रसेल उनमें से एक होगा? अर्जुन इस चर्मचक्षु से विराट-रूप का भव्य-दर्शन नहीं कर सकता था। और दूसरी बात यह कि पाल टिलिक अल्बर्ट कामू की नैराश्य, डिस्पेअर पर वार्त्तिक देते हुए एक जगह कहते हैं कि डिस्पेअर इन इटसेल्फ इज़ रिलीजस। तो गीता की दृष्टि से तो आप जो कहते हैं, उससे यह मालूम होता है कि अर्जुन का विषाद अधार्मिक था! कुछ वार्त्तिक दें।
Osho, you just mentioned Bertrand Russell. Ved Mehta, by bringing out for Paul Tillich the aspect of Russell’s self-satisfied atheism, asked why, though Russell was an atheist, he did not experience emptiness. Tillich replied that such people can be self-deceptive. There are people who, as it were, simply cannot see the color green. Would Russell be one of them? Arjuna could not behold the cosmic form with these fleshly eyes. And secondly, while commenting on Albert Camus’ despair, Paul Tillich says somewhere, “Despair in itself is religious.” From the Gita’s standpoint, what you say seems to imply that Arjuna’s despondency was irreligious. Please comment.

अर्जुन का विषाद यदि विषाद में ही तृप्त हो जाए और बंद हो जाए, तो अधार्मिक है; क्लोज्ड हो जाए, तो अधार्मिक है। और अगर विषाद यात्रा बन जाए, गंगोत्री बने और विषाद से गंगा निकले और आनंद के सागर तक पहुंच जाए, तो धार्मिक है। विषाद अपने में न तो अधार्मिक है, न धार्मिक है। अगर विषाद बंद करता है व्यक्तित्व को, तो आत्मघाती हो जाएगा। और अगर विषाद व्यक्तित्व को बहाव देता है, तो आत्म-परिवर्तनकारी हो जाएगा।

Arjuna’s despondency, if it gets satisfied in despondency itself and closes, is irreligious; if it becomes closed, it is irreligious. But if despondency becomes a journey, becomes a Gangotri—the source—and from it the Ganga flows and reaches the ocean of bliss, then it is religious. Despondency in itself is neither irreligious nor religious. If despondency shuts down the personality, it becomes suicidal. If despondency gives the personality a flow, it becomes self-transformative.

पाल टिलिक जो कहते हैं कि डिस्पेअर इन इटसेल्फ इज़ रिलीजस--वह जो विषाद है, दुख है, वह अपने आप में धार्मिक है--यह अधूरा सत्य है। पाल टिलिक पूरा सत्य नहीं बोल रहे हैं। यह अधूरा सत्य है, आधा सत्य है। विषाद धार्मिक बन सकता है। उसकी पासिबिलिटी है, उसकी संभावना है धार्मिक बनने की, अगर विषाद बहाव बन जाए।

What Paul Tillich says—“Despair in itself is religious”—that despair, that sorrow, is in itself religious—this is a half-truth. Paul Tillich is not telling the whole truth. It is incomplete, a partial truth. Despondency can become religious. It has that possibility, that potential to become religious—if despondency becomes a current, a flow.

लेकिन अगर विषाद वर्तुल बन जाए, सर्कुलर हो जाए, अपने में ही घूमने लगे, तो सिर्फ आत्मघाती हो सकता है, धार्मिक नहीं हो सकता। यह बड़े मजे की बात है कि आत्मघाती व्यक्तित्व उस जगह पहुंच जाता है, जहां से या तो उसे आत्मा परिवर्तन करनी पड़ेगी या आत्मघात करना पड़ेगा। एक बात तय है कि पुरानी आत्मा से नहीं चलेगा। तो हम ऐसा भी कह सकते हैं कि स्युसाइड इन इटसेल्फ इज़ रिलीजस, आत्महत्या अपने आप में धार्मिक है। लेकिन यह अधूरा सत्य होगा, वैसा ही जैसा पाल टिलिक ने कहा।

But if despondency becomes circular, begins to revolve within itself, then it can only be self-destructive; it cannot be religious. It is quite striking that the self-destructive personality reaches a point from where either self-transformation has to happen, or self-destruction. One thing is certain: the old self will not do. In that sense we could also say, “Suicide in itself is religious.” But that too would be a half-truth—just like what Paul Tillich says.

हां, आत्महत्या की स्थिति में आए व्यक्ति के सामने दो विकल्प हैं, दो आल्टरनेटिव हैं, या तो वह अपने को मार डाले, जो कि बिलकुल अधार्मिक होगा; और या वह अपने को बदल डाले, जो कि मारने की और भी गहरी कीमिया है, तब वह धार्मिक होगा।

Yes, the person who has reached the point of suicide faces two alternatives: either he kills himself—which is utterly irreligious; or he changes himself—which is an even deeper alchemy than killing; then it becomes religious.

बुद्ध उस जगह आ जाते हैं, जहां या तो आत्महत्या करें या आत्म-रूपांतरण करें। महावीर उस जगह आ जाते हैं, या तो आत्महत्या करें या आत्म-रूपांतरण करें। अर्जुन भी उस जगह खड़ा है, जहां या तो वह मिट जाए, मर जाए, अपने को समाप्त कर ले, और या अपने को बदले और नए तलों पर चेतना को ले जाए।

Buddha arrives at that place where either suicide must occur or self-transformation. Mahavira comes to that same place: either suicide or self-transformation. Arjuna too stands at that point: either he will erase himself, die, finish himself; or he will change himself and take his consciousness to new planes.

पाल टिलिक का वक्तव्य अधूरा है। और पाल टिलिक के वक्तव्य के अधूरे होने का कारण है। क्रिश्चियनिटी का बुनियादी सत्य अधूरा है। ईसाइयत का बुनियादी सत्य अधूरा है। और इसलिए ईसाइयत ने डिस्पेअर को.और पाल टिलिक जो है, आधुनिक युग में ईसाइयत का बड़ा व्याख्याकार है। उसके पास पैनी दृष्टि है, लेकिन पैनी दृष्टि जरूरी नहीं है कि पूरी हो।

Paul Tillich’s statement is incomplete. And there is a reason for that incompleteness: the basic truth of Christianity, as it has been held, is incomplete. Hence Christianity has clung to despair—and Paul Tillich is a major interpreter of Christianity in the modern age. He has a sharp vision, but a sharp vision need not be a whole vision.

ईसाइयत ने जीसस की जो शकल पकड़ी है, वह डिस्पेअर की है। ईसाइयत ने जीसस की और कोई शकल नहीं पकड़ी। ईसाइयत के पास जीसस की हंसती हुई कोई तस्वीर नहीं है। ईसाइयत के पास जीसस का नाचता हुआ, प्रसन्न कोई व्यक्तित्व नहीं है। ईसाइयत के पास सत-चित-आनंद की घोषणा करने वाले जीसस की कोई धारणा नहीं है, कोई प्रतिमा नहीं है। उनके पास प्रतिमा है जीसस की--सूली पर लटके हुए, कंधे पर टिका हुआ सिर, आंखें उदास, मरने की घड़ी! और क्रास इसलिए ईसाइयत का प्रतीक बन गया--सूली। यह जो डिस्पेअर और सूली है, यह अपने आप में धार्मिक नहीं है। हो सकती है धार्मिक, नहीं भी हो सकती है।

The image of Jesus that Christianity has seized is an image of despair. It has not held any other image. Christianity has no laughing Jesus. Christianity has no vision of a dancing, joyous Jesus. It has no conception, no icon of Jesus proclaiming sat-chit-ananda—truth, consciousness, bliss. The image it preserves is of Jesus hanging on the cross: head fallen on the shoulder, eyes sad, the hour of death. And the cross has therefore become the symbol of Christianity. This despair and this cross are not religious in themselves. They may become religious—or they may not.

और पाल टिलिक बर्ट्रेंड रसेल के संबंध में गलत बात कहते हैं, पूरी ही तरह गलत कहते हैं, अगर वे यह कहते हैं कि बर्ट्रेंड रसेल जैसे लोग आत्मवंचक हैं। क्योंकि बर्ट्रेंड रसेल नास्तिक है, ईश्वर पर उसकी कोई आस्था नहीं है। इसलिए अगर कोई पूछता है पाल टिलिक से कि बर्ट्रेंड रसेल को ईश्वर पर कोई आस्था नहीं है, फिर भी बर्ट्रेंड रसेल को अर्थहीनता, एंपटीनेस, खालीपन का कोई बोध नहीं होता है, जैसा सार्त्र को होता है या कामू को या किसी और को होता है। बर्ट्रेंड रसेल को क्यों नहीं होता? अगर वे नास्तिक हैं, तो उन्हें खालीपन का अनुभव होना चाहिए।

And Tillich is entirely wrong if he says that people like Bertrand Russell are self-deceptive. Russell is an atheist, he has no faith in God. So if someone asks Tillich: Russell has no faith in God, yet he does not taste meaninglessness, emptiness, as Sartre does, or Camus, or others—why does Russell not feel it? If he is an atheist, he ought to experience emptiness. Not necessary.

जरूरी नहीं है। क्योंकि नास्तिकता भी मेरी दृष्टि में दो तरह की होती है, अपने में बंद, और बाहर बहती हुई। जो नास्तिक अपने में बंद हो जाएगा--जैसा विषाद अपने में बंद हो जाएगा--तो वह खाली हो जाएगा। क्योंकि जो आदमी नहीं के ऊपर जिंदगी खड़ी करेगा, वह एंप्टी हो जाएगा। जो आदमी कहेगा कि नहीं मेरे जीवन का आधार है, वह खाली नहीं होगा तो और क्या होगा!

क्योंकि नहीं के बीज से कोई अंकुर नहीं निकलता। नहीं के बीज से कोई फूल नहीं खिलते। नहीं के बीज से कोई जीवन विकसित नहीं होता। जीवन में कहीं न कहीं हां अगर न हो, तो जीवन खाली हो जाएगा। लेकिन जरूरी नहीं है कि नास्तिकता नहीं पर ही खड़ी हो। नास्तिकता भी हां पर खड़ी हो सकती है।

Because in my view atheism too comes in two kinds: closed in upon itself, and flowing outward. The atheist who becomes closed in himself—just as despondency can close in—will become empty. Whoever builds his life on “no” will become empty. If a man says “no” is the foundation of my life, how can he be anything but empty? No seed of “no” ever sprouts; no flower blooms from the seed of “no.” No life grows from it. If there is no “yes” somewhere in life, life will go empty. But atheism need not be built upon “no.” Atheism too can rest upon “yes.”

और बर्ट्रेंड रसेल की नास्तिकता हां पर खड़ी है। ईश्वर को इनकार करता है, लेकिन प्रेम को इनकार नहीं करता। और जो आदमी प्रेम को इनकार नहीं करता, उसको नास्तिक केवल नासमझ आस्तिक ही कह सकते हैं। क्योंकि जो आदमी प्रेम को इनकार नहीं करता, वह बहुत गहरे में परमात्मा को स्वीकार कर रहा है। फार्मल नहीं है उसकी स्वीकृति। वह भगवान की मूर्ति रखकर मंदिर में घंटी नहीं बजाता। लेकिन जो बजाते हैं, वे कोई आस्तिक हैं, ऐसा मानने का कोई भी कारण नहीं है। क्योंकि घंटी बजाने से आस्तिकता का क्या लेना-देना है? प्रेम का स्वर जिसके जीवन में हो, उसके जीवन में प्रार्थना ज्यादा दूर नहीं है। प्रेम का स्वर जिसके जीवन में हो, उसके जीवन में परमात्मा ज्यादा दूर नहीं है। और प्रेम इनकार करने वाला सूत्र नहीं है, प्रेम स्वीकार करने वाला सूत्र है। प्रेम बड़ी गहरी हां है पूरे अस्तित्व के प्रति।

Bertrand Russell’s atheism is founded on a “yes.” He denies God, but he does not deny love. And one who does not deny love can be called an atheist only by naive theists. Because whoever does not deny love is, at a very deep level, affirming the divine. His affirmation is not formal. He does not keep a god’s idol and ring a bell in a temple. And those who do—there is no reason to assume they are theists. What has ringing a bell to do with theism? Where the note of love sounds in a life, prayer is not far away. Where the note of love sounds, the divine is not far away. Love is not a formula of denial, it is a formula of affirmation—a deep “yes” to the whole of existence.

तो मैं बर्ट्रेंड रसेल को नास्तिक सिर्फ औपचारिक अर्थों में कहता हूं। औपचारिक अर्थों में बर्ट्रेंड रसेल नास्तिक है। जिस तरह औपचारिक अर्थों में बहुत से लोग आस्तिक हैं। लेकिन बर्ट्रेंड रसेल की नास्तिकता आस्तिकता की तरफ बहती हुई है; बहती हुई है, उसमें बहाव है; वह खुल रही है। वह फूलों में भी आनंद ले पाता है।

So I call Bertrand Russell an atheist only in the formal sense—just as many people are theists only in the formal sense. But Russell’s atheism is flowing toward theism; it has a current; it is opening. He can take delight even in flowers.

हमारा आस्तिक मंदिर में जाकर फूल तो चढ़ा देता है, लेकिन फूल में कोई आनंद नहीं ले पाता। फूल तोड़ते वक्त उसे ऐसा नहीं लगता कि परमात्मा को तोड़ रहा है। पत्थर की एक मूर्ति के लिए एक जिंदा फूल को तोड़कर चढ़ा देता है। यह आदमी गहरे में नास्तिक है। इसका अस्तित्व के प्रति कोई स्वीकार-भाव नहीं है। और न अस्तित्व में इसे परमात्मा की कोई प्रतीति है। इसे कोई प्रतीति नहीं है। इसकी पत्थर की मूर्ति को कोई तोड़ दे, तो यह हत्या पर उतारू हो जाता है, जिंदा मूर्तियों को तोड़ देता है। इसके मन में आस्तिकता का कोई संबंध नहीं है। इसकी आस्तिकता आत्मवंचना है।

Our so-called theist goes to the temple and offers flowers, but he cannot take delight in the flower itself. While plucking the flower he does not feel as though he is plucking God. For a stone idol he plucks a living flower and offers it. Such a man is, deep down, an atheist. He has no sense of acceptance toward existence, no glimpse of the divine in existence. Break his stone idol and he is ready to commit murder—yet he destroys living idols. There is no connection in him to true theism. His theism is self-deception.

और बर्ट्रेंड रसेल की नास्तिकता भी आत्मवंचना नहीं है। क्योंकि मुझे ऐसा दिखाई पड़ता है कि रसेल सिंसियर, ईमानदार आदमी है। और ईमानदार आदमी जल्दी आस्तिक नहीं हो सकता। सिर्फ बेईमान आदमी ही जल्दी आस्तिक हो सकते हैं। क्योंकि जिस आदमी ने ईश्वर को भी बिना खोजे हां भर दी, उससे बड़ा बेईमान आदमी मिल सकता है! जिस आदमी ने ईश्वर जैसे महत तत्व को किताब में पढ़कर स्वीकार कर लिया, उस आदमी से ज्यादा आत्मवंचक आदमी, सेल्फ डिसेप्टिव आदमी मिल सकता है!

And Bertrand Russell’s atheism is not self-deception, because I see him as a sincere, honest man. An honest man cannot become a theist quickly. Only a dishonest man can become a theist quickly. For who could be more dishonest than the person who says yes to God without any search? Who could be more self-deceptive than one who has accepted so great a reality as God just from reading about it in a book?

ईश्वर बच्चों का खेल नहीं है। ईश्वर किताबों में पढ़े हुए पाठ से संबंधित नहीं है। ईश्वर का मां-बाप द्वारा सिखाए गए सिद्धांतों से क्या वास्ता है? ईश्वर तो जीवन की बड़ी प्राणवंत खोज और पीड़ा है; बड़ी एंग्विश है। बड़े विषाद से उपलब्ध होगा। बड़े श्रम से, बड़ी तपश्चर्या से, बड़े इनकार से गुजरने पर, बड़ी पीड़ा, बड़े खालीपन से गुजरने पर, बड़ी मुश्किल से, शायद जन्मों की यात्रा, जन्मों-जन्मों की यात्रा और खोज और जन्मों की भटकन और जन्मों की असफलता और विफलता, तब शायद इस सारी प्रसव-पीड़ा के बाद, वह अनुभव आता है, जो व्यक्तित्व को आस्तिकता देता है--तब।

God is not a child’s game. God is not a lesson learned from books. What have the doctrines taught by your parents to do with the divine? God is a great, living search and pain—a great anguish. He becomes available only through great despondency, great labor, great tapas—through much denial, through great suffering, great emptiness—only with great difficulty, perhaps after a journey of lifetimes, births upon births of seeking and wandering and failing—then, after all that birth-pain, perhaps that experience dawns which gives the personality true theism.

लेकिन मैं मानता हूं कि बर्ट्रेंड रसेल वैसी यात्रा पर है। इसलिए खाली नहीं है। सार्त्र खाली है, उसकी नास्तिकता क्लोज्ड है; एनसर्किल्ड इन वनसेल्फ, अपने भीतर ही वर्तुल बनाकर घूम रही है। तो अपने भीतर तो आदमी फिर खाली हो जाएगा। और नहीं पर, नथिंगनेस पर जिसने आधार रखे--जिंदगी में कैसे फूल खिलें! उसने मरुस्थल में जिंदगी बोने की कोशिश की है। वहां फूल नहीं खिल सकते।

And I take it that Bertrand Russell is on such a journey. Hence he is not empty. Sartre is empty; his atheism is closed—encircled within itself, revolving inside. If you revolve within yourself, you become empty. And if your foundation is nothingness, how will flowers bloom? You have tried to sow life in a desert—flowers cannot bloom there.

नहीं से बड़ा कोई मरुस्थल नहीं है। और जमीन पर जो मरुस्थल होते हैं, वहां तो ओएसिस भी होते हैं, वहां तो कुछ मरूद्यान भी होते हैं। लेकिन नहीं के मरुस्थल में कोई ओएसिस, कोई मरूद्यान नहीं होता। वहां कोई हरियाली नहीं खिलती। हरियाली तो हां में ही खिलती है। आस्तिक ही पूरा हरा हो सकता है। आस्तिक ही पूरा भरा हो सकता है। आस्तिक ही फूलों को उपलब्ध हो सकता है, नास्तिक नहीं।

There is no desert greater than “no.” In the deserts on earth there are oases. But in the desert of “no” there is no oasis. No greenness blooms there. Greenness blooms only in “yes.” Only a theist can be wholly green, wholly full, available to flowers—not an atheist.

लेकिन नास्तिकता दो तरह की हो सकती है और आस्तिकता भी दो तरह की हो सकती है। नास्तिकता तब खतरनाक हो जाती है, जब अपने में बंद हो जाए। और आस्तिकता तब खतरनाक होती है, जब उधार और बारोड होती है। आस्तिकता का खतरा उधारी में है, नास्तिकता का खतरा अपने में बंद हो जाने में है। सब उधार आस्तिक हैं पृथ्वी पर! नास्तिक तक होने की ईमानदारी नहीं है, तो आस्तिक होने का बहुत विराट कदम बिलकुल असंभव है।

But atheism too can be of two kinds—and theism too. Atheism becomes dangerous when it closes upon itself. Theism becomes dangerous when it is second-hand, borrowed. The danger for the theist is in borrowing; the danger for the atheist is in closing. Most theists on earth are borrowed. They lack even the honesty to be atheists; then how can the vast step of theism be possible?

मैं तो मानता हूं कि नास्तिकता पहली सीढ़ी है आस्तिक होने के लिए। शिक्षण है नास्तिकता। नहीं कहने का अभ्यास, हां कहने की तैयारी है। और जिसने कभी नहीं नहीं कहा, उसके हां में कितना बल होगा? और जिसने कभी नहीं कहने की हिम्मत नहीं जुटाई, उसकी हां में कितना प्राण, कितनी आत्मा हो सकती है?

I hold that atheism is the first step toward theism. Atheism is schooling—the practice of saying “no,” the preparation for saying “yes.” What strength will there be in your “yes” if you have never said “no”? What life, what soul will there be in your “yes” if you have never gathered the courage to say “no”?

बर्ट्रेंड रसेल, मैं मानता हूं कि नास्तिकता के उस दौर से गुजरता हुआ व्यक्ति है, जो खोज रहा है। और बिना खोजे हां नहीं भर सकता। उचित है; ठीक है; धार्मिक है। रसेल को मैं नास्तिक कहता हूं, लेकिन धार्मिक। धार्मिक नास्तिक। और तथाकथित आस्तिकों को मैं आस्तिक कहता हूं, लेकिन अधार्मिक। अधार्मिक आस्तिक। ये शब्द उलटे मालूम पड़ते हैं। लेकिन उलटे नहीं हैं।

Bertrand Russell, I see, is passing through that phase of atheism which searches. And he cannot say “yes” without searching. Rightly so; that is religious. I call Russell an atheist—but religious, a religious atheist. And the so-called theists I call theists—but irreligious, irreligious theists. The words may sound reversed, but they are not.

अर्जुन का विषाद बहुत धार्मिक है; उसमें गति है। अगर वह चाहे, तो कृष्ण जैसे कीमती आदमी को पास पाकर कह सकता है कि गुरु, तुम जो कहते हो, ठीक है, हम लड़ते हैं! नहीं कहता, कृष्ण से जूझता है। कृष्ण से जूझने की हिम्मत साधारण नहीं है। कृष्ण जैसे व्यक्तित्व के पास हां करने का मन होता है। कृष्ण जैसे व्यक्तित्व को न कहने में पीड़ा होती है। कृष्ण जैसे व्यक्तित्व से प्रश्न उठाने में भी दुख होता है। लेकिन अर्जुन है कि पूछे चला जाता है, पूछे चला जाता है। वह कृष्ण के व्यक्तित्व को आड़ में रख देता है; अपने प्रश्न को छोड़ता नहीं। इसका भय नहीं लेता मन में कि क्या कहेगा कोई, अश्रद्धालु हूं, संदेह करता हूं, शक उठाता हूं, आस्थावान नहीं हूं। कृष्ण जैसा व्यक्ति मिला हो, मान लो गुरु और स्वीकार करो। तब आस्तिकता उधार हो जाती है। लेकिन नहीं, वह प्रामाणिक आस्तिकता की खोज में है।

Arjuna’s despondency is deeply religious; it has movement. Having someone as precious as Krishna beside him, he could have said, “Master, whatever you say—we fight!” He does not. He wrestles with Krishna. To have the courage to wrestle with a Krishna is no small thing. In the presence of such a personality, the mind tends to say yes; to say no hurts; even to question causes pain. Yet Arjuna keeps asking, keeps asking. He sets aside Krishna’s personality; he does not drop his question. He does not fear being called irreverent, doubting, lacking faith. If you find a person like Krishna, accept—then theism becomes borrowed. No—Arjuna is seeking authentic theism.

इसलिए इतनी बड़ी गीता की लंबी यात्रा हुई। पूछता चला जाता है, पूछता चला जाता है, पूछता चला जाता है।

Hence the Gita became such a long journey. He keeps asking, asking, asking.

कृष्ण भी अदभुत हैं। अपनी महिमा का जोर डाल सकते थे। अगर गुरुडम का जरा भी मोह होता, तो जरूर डाल देते। लेकिन जो भी आस्तिक है, उसे गुरु होने की आकांक्षा नहीं होती। परमात्मा ही है, तो और व्यक्ति को गुरु होने की कोई जरूरत नहीं रह जाती। और जिसे परमात्मा पर भरोसा है, वह प्रश्नों को संदेह की दृष्टि से नहीं देखता, निंदा की दृष्टि से भी नहीं देखता। क्योंकि वह जानता है, परमात्मा है। और यह व्यक्ति पूछ रहा है, तो यात्रा कर रहा है, पहुंच जाएगा। इसे पहुंचने दें सहज ही।

Krishna is wondrous too. He could have used the force of his glory. If there had been even a little attachment to gurudom, he surely would have. But the truly theistic man has no craving to be a guru. When there is God, there is no need to be anyone’s guru. And one who trusts in God does not look at questions with suspicion or condemnation. He knows: God is. And this person who asks is on a journey—he will arrive. Let him arrive in his own spontaneity.

गंगा बह चली है, तो सागर तक पहुंच जाएगी। अभी उसे पता नहीं कि सागर है; लेकिन बह रही है, तो बेफिक्र रहें, पहुंच जाएगी। वह कहता नहीं कि रुक जाओ और मान लो। और गंगा अगर रुक जाए और मान ले कि सागर है, तो कभी जान नहीं पाएगी कि सागर है। रुक जाएगी, एक डबरा बन जाएगी सड़ा-गला; फिर उसी को सागर समझेगी।

If the Ganga has begun to flow, it will reach the ocean. She may not yet know that the ocean exists—but if she is flowing, rest easy: she will arrive. He does not say, “Stop and believe.” And if the Ganga stops and believes that there is an ocean, she will never know the ocean. She will stagnate, become a fetid pool—and then take that to be the ocean.

ऐसा आस्तिक अर्जुन नहीं है। अगर ठीक से समझें तो अर्जुन और बर्ट्रेंड रसेल के व्यक्तित्व में कुछ मेल है। जैसा मैंने कल कहा कि सार्त्र और अर्जुन के व्यक्तित्व में कुछ मेल है। वह मेल इतना है कि जैसा सार्त्र चिंतित है, वैसा अर्जुन चिंतित है, लेकिन यहां मेल टूट जाता है इसके आगे। सार्त्र अपनी चिंता को सिद्धांत बना लेता है, अर्जुन अपनी चिंता को सिर्फ प्रश्न बनाता है। यहां उसका बर्ट्रेंड रसेल से मेल है।

Arjuna is not that kind of theist. Properly understood, there is some kinship between Arjuna and Bertrand Russell. As I said yesterday, there is also some kinship between Arjuna and Sartre: both are anxious—but there the kinship ends. Sartre turns his anxiety into a doctrine; Arjuna makes his anxiety a question. Here he resembles Bertrand Russell.

बर्ट्रेंड रसेल एगनॉस्टिक है, जिंदगी के अंतिम क्षण तक पूछ रहा है। यह दूसरी बात है कि कोई कृष्ण नहीं मिला। कोई हर्जा भी नहीं है; आगे कभी मिल जाएगा। कोई हर्जा नहीं है। लेकिन पूछना वहां है। यात्रा जारी है। मैं मानता हूं कि इस पृथ्वी पर बर्ट्रेंड रसेल के आस-पास पाल टिलिक जैसे जो आस्तिक हैं, ये इनसिंसियर हैं। पाल टिलिक आत्मवंचक हो सकते हैं, रसेल नहीं है। और इस पृथ्वी पर पाल टिलिक और रसेल जैसे व्यक्ति साथ-साथ रहे हैं। मेरी अपनी समझ है कि बर्ट्रेंड रसेल आस्तिकता की तरफ ज्यादा बढ़ा है, पाल टिलिक नहीं बढ़े; थियॉलाजिस्ट हैं।

Bertrand Russell is agnostic—asking till the last moment of life. It is another matter that he did not find a Krishna. No harm—one will be found later. No harm. But the asking is there; the journey continues. In my understanding, between Paul Tillich and Bertrand Russell—who lived side by side on this earth—Russell advanced farther toward theism; Tillich did not. He remained a theologian.

और बड़े मजे की बात है कि दुनिया में धर्म का सबसे बड़ा शत्रु अगर कोई है, तो अधर्म नहीं है, थियॉलाजी है, धर्म-शास्त्र है। धर्म की सबसे बड़ी शत्रुता शास्त्रीयता में है। तो जो लोग भी शास्त्रीयता में जीते हैं, वे कभी धार्मिक नहीं हो पाते। उसके कारण हैं, क्योंकि धर्म बुद्धि से ऊपर की बात है और शास्त्र सदा बुद्धि से नीचे की बात है। शास्त्र बुद्धि के ऊपर नहीं जाता और बुद्धि धर्म तक नहीं जाती।

And it is a very telling thing: the greatest enemy of religion in this world is not irreligion; it is theology—scripturalism. Religion’s greatest foe is scholasticism. Those who live in scholasticism never become religious. Why? Because religion is above the intellect, while scripture is always below the intellect. Scripture does not go above the intellect—and the intellect does not reach religion.

पाल टिलिक सिर्फ बुद्धि से जी रहे हैं। ऐसा नहीं है कि बर्ट्रेंड रसेल बुद्धि को इनकार कर रहा है; पूरी तरह बुद्धि से जी रहा है। लेकिन बुद्धि की स्वीकृति नहीं है। बुद्धि पर भी बर्ट्रेंड रसेल को संदेह है, वह स्केप्टिक है बुद्धि के बाबत भी। यह उसे लगता है कि बुद्धि की भी सीमाएं हैं।

Paul Tillich lives only in intellect. Not that Russell denies the intellect; he too lives fully with the intellect. But he does not absolutize it. Russell doubts the intellect as well; he is a skeptic regarding the intellect. He senses that the intellect has limits.

अर्जुन में बड़ा गहरा समन्वय है। रसेल और सार्त्र जैसे इकट्ठे हैं। उसका विषाद धार्मिक है, क्योंकि उसका विषाद श्रद्धा पर ले जाने वाला है।

In Arjuna there is a deep synthesis—Russell and Sartre come together. His despondency is religious because it is leading toward reverence.

येषामर्थे कांक्षितं नो राज्यं भोगाः सुखानि च।

त इमेऽवस्थिता युद्धे प्राणांस्त्यक्त्वा धनानि च।। 33।।

Yesham arthe kankshitam no rajyam bhogah sukhani cha, te ime’vasthita yuddhe pranan styaktva dhanani cha. (33)

 

“For whose sake we desire kingdom, enjoyments and happiness—lo, they are arrayed for battle, having renounced their lives and wealth.”

जिन पिता, पुत्र आदि के लिए हम राज्य-भोग और सुख चाहते हैं, ये सब अपने प्राण और धन का त्याग कर युद्ध के लिए खड़े हैं।

पग-पग पर अर्जुन की भ्रांतियां जुड़ी हैं। कह रहा है अर्जुन कि जिन पिता, पुत्र, मित्र, प्रियजन के लिए हम राज्य-सुख चाहते हैं.। झूठ कह रहा है। कोई चाहता नहीं। सब अपने लिए चाहते हैं। और अगर पिता-पुत्र के लिए चाहते हैं, तो सिर्फ इसलिए कि वे अपने पिता हैं, अपना पुत्र है। वह जितना अपना उसमें जुड़ा है, उतना ही; इससे ज्यादा नहीं।

At every step Arjuna’s delusions are entwined. He says: “For fathers, sons, and others for whom we desire kingdom, enjoyment and happiness—these very ones stand ready for war, having given up their lives and wealth.” He is speaking untruth. No one desires for others; we desire for ourselves. And if one desires for father or son, it is only because they are “my” father, “my” son. Only insofar as they are mine—no more.

हां, यह बात जरूर है कि उनके बिना सुख भी बड़ा विरस हो जाएगा। क्योंकि सुख तो मिलता कम है, दूसरों को दिखाई पड़े, यह ज्यादा होता है। सुख मिलता तो न के बराबर है। बड़े से बड़ा राज्य मिल जाए, तो भी राज्य के मिलने में उतना सुख नहीं मिलता, जितना राज्य मुझे मिल गया है, यह मैं अपने लोगों के सामने सिद्ध कर पाऊं, तो सुख मिलता है।

Yes, it is true that without them even pleasure will turn insipid. Because pleasure comes little; the showing of pleasure to others is what mostly happens. Pleasure itself is almost nil; even if the greatest kingdom is obtained, the real joy is not in getting the kingdom but in proving before one’s own people that I have obtained it.

और आदमी की चिंतना की सीमाएं हैं। अगर एक महारानी रास्ते से निकलती हो--स्वर्ण आभूषणों से लदी, हीरे-जवाहरातों से लदी--तो गांव की मेहतरानी को कोई ईर्ष्या पैदा नहीं होती। क्योंकि महारानी रेंज के बाहर पड़ती है। मेहतरानी की चिंतना की रेंज नहीं है वह, वह सीमा नहीं है उसकी। महारानी से कोई ईर्ष्या पैदा नहीं होती, लेकिन पड़ोस की मेहतरानी अगर एक नकली कांच का टुकड़ा भी लटकाकर निकल जाए, तो प्राण में तीर चुभ जाता है। वह रेंज के भीतर है। आदमी की ईर्ष्याएं, आदमी की महत्वाकांक्षाएं निरंतर एक सीमा में बंधकर चलती हैं।

Human craving has limits. If a queen passes by, decked in gold and jewels, the village sweeper-woman feels no jealousy, because the queen lies outside her range. She is beyond that woman’s scale of thinking. But if the neighbor sweeper-woman goes by wearing even a fake glass trinket, a dart pierces the heart. She is within range. Our envies and ambitions constantly function within a certain circle.

अगर आप यश पाना चाहते हैं, तो यह यश जो अपरिचित हैं, स्ट्रेंजर्स हैं, उनके सामने आपको मजा न देगा। जो अपने हैं, परिचित हैं, उनके सामने ही आपको मजा देगा। क्योंकि जो अपरिचित हैं, उनके सामने अहंकार को सिद्ध करने में कोई सुख नहीं है। जो अपने हैं, उन्हीं को हराने का मजा है। जो अपने हैं, उन्हीं को दिखाने का मजा है कि देखो, मैं क्या हो गया और तुम नहीं हो पाए!

If you seek fame, strangers will not give you much thrill. It is before your own people, the familiar ones, that it tastes sweet. There is no joy for the ego in proving before strangers. It is the near ones you want to defeat; it is before them you want to show: see what I have become—and you have not.

जीसस ने कहीं कहा है कि पैगंबर या तीर्थंकर अपने ही गांव में कभी आदृत नहीं होते। यद्यपि चाहेंगे अपने ही गांव में आदृत होना; लेकिन हो नहीं सकते। अगर जीसस अपने ही गांव में गए हों, तो लोग कहेंगे, बढ़ई का लड़का है। वही न जोसफ बढ़ई का लड़का! कहां से ज्ञान पा लेगा? अभी कल तक लकड़ी काटता था, ज्ञान पा लिया? लोग हंसेंगे। इस हंसने में भी बढ़ई के लड़के को इतनी ऊंचाई पर स्वीकार करने की कठिनाई है। रेंज के भीतर है। बहुत कठिन है। कोई प्रोफेट अपने गांव में पुज जाए, बड़ी कठिन बात है। क्योंकि गांव की ईर्ष्या की सीमा के भीतर है।

Jesus said a prophet is never honored in his own village. He would like to be honored there—but it cannot happen. If Jesus goes to his village, people say: is he not the carpenter Joseph’s son? Yesterday he cut wood; today he has found wisdom? They laugh. That laughter hides the difficulty of accepting the carpenter’s son on such a height. He is within range. It is very difficult. No prophet is worshiped in his own village, because he lies within the village’s circle of envy.

विवेकानंद को जितना आदर अमेरिका में मिलता था, उतना कलकत्ता में कभी नहीं मिला। दो-चार-दस दिन कलकत्ता लौटकर स्वागत-समारोह हुआ, फिर सब समाप्त हो गया। फिर कलकत्ता में लोग कहेंगे कि अरे, वही न, कायस्थ का लड़का है, कितना ज्ञान हो जाएगा!

रामतीर्थ को अमेरिका में भारी सम्मान मिला, काशी में नहीं मिला। काशी में एक पंडित ने खड़े होकर कहा कि संस्कृत का अ ब स नहीं आता और ब्रह्मज्ञान की बातें कर रहे हो? पहले संस्कृत सीखो! और बेचारे रामतीर्थ संस्कृत सीखने गए।

Vivekananda was honored in America as he never was in Calcutta. After two or four or ten days of welcome ceremonies on returning to Calcutta, it was over. Then people say: oh, that Kayastha’s boy—how much wisdom can he have! Ram Tirtha was greatly honored in America, not in Kashi. In Kashi a pundit stood and said: you don’t know even the ABC of Sanskrit and you talk of Brahman-knowledge? Learn Sanskrit first! And poor Ram Tirtha went to learn Sanskrit.

रेंज है, एक सीमा, एक वर्तुल है। लेकिन शायद रामतीर्थ को भी इतना मजा न्यूयार्क में सम्मान मिलने से नहीं आ सकता था, जितना काशी में मिलता, तो आता। इसलिए रामतीर्थ भी कभी नाराज नहीं हुए, अमेरिका में जब तक थे। कभी दुखी और चिंतित नहीं हुए। काशी में दुखी और चिंतित हो गए। निरंतर ब्रह्मज्ञान की बात करते थे, काशी में इतनी हिम्मत न जुटा पाए कि कह देते कि ब्रह्मज्ञान का संस्कृत से क्या लेना-देना! भाड़ में जाए तुम्हारी संस्कृत। इतनी हिम्मत न जुटा पाए। बल्कि एक ट्यूटर लगाकर संस्कृत सीखने बैठ गए। यह पीड़ा समझते हैं?

There is a range, a circle. Perhaps Ram Tirtha did not get as much joy from the honor in New York as he would have had in Kashi. That is why he was never upset in America; in Kashi he became sad, anxious. He spoke continually of Brahman-knowledge, yet in Kashi he could not muster the courage to say: what has Brahman-knowledge to do with Sanskrit? To hell with your Sanskrit! He could not. He hired a tutor and began to learn Sanskrit. Do you see that pain?

वह जो अर्जुन कह रहा है निरंतर, सरासर झूठ कह रहा है। उसे पता नहीं है। क्योंकि झूठ भी आदमी में ऐसा खून में मिला हुआ है कि उसका पता भी मुश्किल से चलता है। असल में असली झूठ वे ही हैं, जो हमारे खून में मिल गए हैं। जिन झूठों का हमें पता चलता है, उनकी बहुत गहराई नहीं है। जिन झूठों का हमें पता नहीं चलता, जिनके लिए हम कांशस भी नहीं होते, चेतन भी नहीं होते, वे ही झूठ हमारी हड्डी-मांस-मज्जा बन गए हैं। अर्जुन वैसा ही झूठ बोल रहा है, जो हम सब बोलते हैं।

What Arjuna keeps saying is sheer untruth. He does not know it. The deepest untruths are those mixed into our blood. The lies we can see are not deep. Those we do not even notice—those have become our bone and marrow. Arjuna speaks that kind of untruth—the same as we all do.

पति अपनी पत्नी से कहता है कि तेरे लिए ही सब कर रहा हूं। पत्नी अपने पति से कहती है कि तुम्हारे लिए ही सब कर रही हूं!

कोई किसी के लिए नहीं कर रहा है। हम सब अहंकार-केंद्रित होकर जीते हैं। अहंकार की सीमा-रेखा में जो-जो अपने मालूम पड़ते हैं, उनके लिए भी हम उतना ही करते हैं, जितने से हमारा अपना भरता है। वह जो अपनापन भरता है, जितना वे मेरे ईगो और मेरे अहंकार के हिस्से होते हैं, उतना ही हम उनके लिए करते हैं। वही पत्नी कल अपनी पत्नी न रह जाए, डाइवोर्स का विचार करने लगे, बस फिर सब करना बंद हो जाता है। जिस मित्र के लिए हम जान देने को तैयार थे, कल उसी की जान भी ले सकते हैं। सब भूल जाता है। क्यों भूल जाता है? जब तक वह मैं को मजबूत करता था, तब तक अपना था। और जब मैं को मजबूत नहीं करता, तब अपना नहीं रह जाता।

A husband tells his wife: I do everything for you. The wife tells her husband: I do everything for you. No one is doing anything for anyone. We all live ego-centered lives. Those who seem “ours” within the ego’s boundary—we do for them only as much as our own is fulfilled by it. Only to the extent they are part of my ego do we act for them. Let that wife no longer remain “my wife,” let divorce be contemplated—and everything stops. For the friend for whom we were ready to give our life, tomorrow we may take his life. All is forgotten. Why? As long as he strengthened my “I,” he was mine; when he no longer strengthens it, he is no longer mine.

नहीं, अर्जुन गलत कह रहा है। उसे पता नहीं है। उसे पता हो, तब तो बात और हो जाए। उसे पता पड़ेगा धीरे-धीरे। गलत कह रहा है कि जिनके लिए हम राज्य चाहते हैं.। नहीं, उसे कहना चाहिए कि जिनके बिना राज्य चाहने में मजा न रह जाएगा.। चाहते तो अपने ही लिए हैं, लेकिन जिनकी आंखों के सामने चाहने में मजा आएगा कि मिले, जब वे ही न होंगे, तो अपरिचित, अनजान लोगों के बीच राज्य लेकर भी क्या करेंगे! अहंकार का मजा भी क्या होगा उनके बीच, जो जानते ही नहीं कि तुम कौन हो! जो जानते हैं कि तुम कौन हो, उन्हीं के बीच आकाश छूने पर पता चलेगा कि देखो!

No—Arjuna is speaking falsely. He doesn’t know it yet. If he knew, it would be different. He will come to know gradually. He should not say, “For whose sake we desire the kingdom…” He should say: “Without those in whose eyes I would relish the kingdom, I will find no relish in desiring it.” We desire for ourselves; but if the eyes I want to dazzle are not there, then what will I do with the kingdom among strangers? What joy is there for the ego among those who do not even know who you are? The joy is among the ones who know you—only then will touching the sky be felt as “look!”

ध्यान रहे, हम अपने दुश्मनों से ही प्रतियोगिता नहीं कर रहे हैं, अपने मित्रों से हमारी और भी गहरी प्रतियोगिता है। अपरिचितों से हमारी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, परिचितों से हमारी असली प्रतिस्पर्धा है। इसलिए दो अपरिचित कभी इतने बड़े दुश्मन नहीं हो सकते, जितने दो सगे भाई हो सकते हैं। उन्हीं से हमारी प्रतिस्पर्धा है, उन्हीं के सामने सिद्ध करना है कि मैं कुछ हूं।

Remember, we are not competing only with our enemies; our competition with our friends is even deeper. We have no real rivalry with strangers; our real rivalry is with the familiar. That is why two strangers never become such great enemies as two brothers can. Our competition is with them; we want to prove before them that we are something.

वह अर्जुन गलत कह रहा है। लेकिन उसे साफ नहीं है स्वयं को, वह जानकर नहीं कह रहा है। जानकर जो हम झूठ बोलते हैं, बहुत ऊपरी हैं। न-जाने जो झूठ हमसे बोले जाते हैं, वे बहुत गहरे हैं। और जन्मों-जन्मों में हमने उन्हें अपने खून के साथ आत्मसात कर लिया है, एक कर लिया है। वैसा ही एक झूठ अर्जुन बोल रहा है कि जिनके लिए राज्य चाहा जाता है, वे ही न होंगे तो राज्य का क्या करूंगा.।

नहीं। उचित, सही तो यह है कि वह कहे, राज्य तो अपने लिए चाहा जाता है, लेकिन जिनकी आंखों को चकाचौंध करना चाहूंगा, जब वे आंखें ही न होंगी, तो अपने लिए भी चाहकर क्या करूंगा! लेकिन वह अभी यह नहीं कह सकता। इतना ही वह कह सके, तो जगह-जगह गीता का कृष्ण चुप होने को तैयार है। लेकिन वह जो भी कहता है, उससे पता चलता है कि वह बातें उलटी कह रहा है।

Arjuna is speaking falsely—but unconsciously. The lies we tell knowingly are superficial. The lies that speak through us unknowingly—those are deep. Over many births we have assimilated them with our blood. Such a lie Arjuna is speaking: “For whose sake we desire the kingdom—if they are gone, what will I do with it?” No. What is right is: “I desire the kingdom for myself; but the eyes I want to bedazzle—if those eyes are not there, then even for myself what will I do with it?”

अगर वह एक जगह भी सीधी और सच्ची बात कह दे, एक भी असर्शन उसका आथेंटिक हो, तो गीता का कृष्ण तत्काल चुप हो जाए। कहे, बात खतम हो गई। चलो, वापस लौटा लेते हैं रथ को। लेकिन वह बात खतम नहीं होती, क्योंकि अर्जुन पूरे समय दोहरे वक्तव्य बोल रहा है। डबल, दोहरे वक्तव्य बोल रहा है। बोल कुछ और रहा है, चाह कुछ और रहा है। है कुछ और, कह कुछ और रहा है। उसकी दुविधा कहीं और गहरे में है, प्रकट कहीं और कर रहा है।

If he could say even that much, in many places the Krishna of the Gita would be ready to fall silent. But whatever Arjuna says shows he is saying things reversed.

If even once he were to speak straight and true, if even one assertion of his were authentic, the Krishna of the Gita would immediately fall silent and say: it is finished; let us turn the chariot back. But it does not finish, because Arjuna speaks double statements all along. He says one thing and wants another. He is something else and says something else. His dilemma lies elsewhere in depth; he voices it elsewhere on the surface.

इसे हमें समझकर चलना है, तभी हम कृष्ण के उत्तरों को समझ सकेंगे। जब तक हम अर्जुन के प्रश्नों की दुविधा और अर्जुन के प्रश्नों का उलझाव न समझ लें, तब तक कृष्ण के उत्तरों की गहराई और कृष्ण के उत्तरों के सुलझाव को समझना मुश्किल है।

We must understand this; only then can we understand Krishna’s answers. Until we grasp the tangle and ambiguity in Arjuna’s questions, it is difficult to understand the depth and the resolving power in Krishna’s replies.

प्रश्न: ओशो, स्वजनों की हत्या में अर्जुन ने जो न च श्रेयोऽनुपश्यामि कहा, वहां वह प्रेयस से स्पष्टतः दूर ही रहता है। क्या केवल भौतिक उपयोग का संदर्भ है? और यदि ऐसा है, तो वह सच्चा आस्तिक कैसे बनेगा?
Osho, in the matter of slaying his own kinsmen, when Arjuna says “na ca śreyo’nupaśyāmi,” there he clearly keeps himself away from preyas (the merely pleasant). Is the reference only to material utility? And if so, how will he become a true believer?

अर्जुन जहां है, वहां भौतिक सुख से ही संबंध हो सकता है। आस्तिक का भौतिक सुख से संबंध नहीं होता, ऐसा नहीं है। आस्तिक का भौतिक सुख से संबंध होता है, लेकिन जितना ही वह खोजता है, उतना ही पाता है कि भौतिक सुख असंभावना है। भौतिक सुख की खोज असंभव होती है, तभी आध्यात्मिक सुख की खोज शुरू होती है। तो भौतिक सुख का भी आध्यात्मिक सुख की खोज में महत्वपूर्ण कांट्रिब्यूशन है, उसका बहुत महत्वपूर्ण दान है। सबसे महत्वपूर्ण दान भौतिक सुख का यही है कि वह अनिवार्य रूप से विषाद में और फ्रस्ट्रेशन में ले जाता है।

Where Arjuna is, only a connection with material pleasure is possible. It is not that a theist has no connection with material pleasure. A theist does have a connection with material pleasure; but the more he seeks, the more he finds that material pleasure is an impossibility. When the search for material pleasure proves impossible, only then does the search for spiritual joy begin. So material pleasure also has an important contribution to the quest for spiritual bliss—its very significant gift. The most important gift of material pleasure is precisely this: it inevitably leads to melancholy and frustration.

अब यह बड़े मजे की बात है कि जिंदगी में वे ही सीढ़ियां हमें परमात्मा के मंदिर तक नहीं पहुंचातीं, जो परमात्मा के मंदिर से ही जुड़ी हैं। वे सीढ़ियां भी परमात्मा के मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचाती हैं, जो परमात्मा के मंदिर से नहीं जुड़ी हैं। अब यह बड़ी उलटी-सी बात मालूम पड़ेगी। स्वर्ग तक पहुंचने में वही सीढ़ी काम नहीं आती, जो स्वर्ग से जुड़ी है। उससे भी ज्यादा और उससे भी पहले, वह सीढ़ी काम आती है, जो नर्क से ज़ुडी है। असल में जब तक नर्क की तरफ की यात्रा पूरी तरह से व्यर्थ न हो जाए, तब तक स्वर्ग की तरफ की कोई यात्रा प्रारंभ नहीं होती। जब तक बहुत स्पष्ट रूप से यह साफ न हो जाए कि यह-यह नर्क का मार्ग है, तब तक यह साफ नहीं हो पाता है कि स्वर्ग का मार्ग क्या है।

Now, here is a strange paradox: in life, it is not those very steps that are joined to the temple of the Divine that take us to the temple. Even the steps that are not joined to the temple lead us to the steps of the temple. This will sound very topsy-turvy. To reach heaven, the ladder that is attached to heaven is not the one that helps; even more—and before that—the ladder that is attached to hell helps. In fact, until the journey toward hell proves utterly futile, no journey toward heaven begins. Until it becomes very clear, crystal clear, that “this and this” is the road to hell, it does not become clear what the road to heaven is.

भौतिक सुख, आध्यात्मिक सुख तक पहुंचाने में एक निषेधात्मक चेतावनी का, निगेटिव चेतावनी का काम करते हैं। बार-बार हम खोजते हैं भौतिक सुख को और बार-बार असफल होते हैं। बार-बार चाहते हैं और बार-बार नहीं पाते हैं। बार-बार आकांक्षा करते हैं और बार-बार वापस गिर जाते हैं।

Material pleasures function as a prohibitive, negative warning on the way to spiritual bliss. Again and again we seek material pleasure—and again and again we fail. Again and again we desire—and again and again we do not obtain. Again and again we aspire—and again and again we fall back.

यूनानी कथाओं में सिसिफस की कथा है। कामू ने उस पर एक किताब लिखी है, दि मिथ आफ सिसिफस। सिसिफस को सजा दी है देवताओं ने कि वह एक पत्थर को खींचकर पहाड़ के शिखर तक ले जाए। और सजा का दूसरा हिस्सा यह है कि जैसे ही वह शिखर पर पहुंचेगा--पसीने से लथपथ, हांफता, थका, पत्थर को घसीटता--वैसे ही पत्थर उसके हाथ से छूटकर वापस खड्ड में गिर जाएगा। फिर वह नीचे जाए, फिर पत्थर को खींचे और चोटी तक ले जाए। और फिर यही होगा, और फिर-फिर यही होता रहेगा। अब यह सजा है। और यह इटरनिटी तक होता रहेगा। यह अंत तक होता रहेगा। अनंत तक होता रहेगा।

There is the Greek tale of Sisyphus. Camus wrote a book on it, The Myth of Sisyphus. The gods punished Sisyphus to haul a stone up to the peak of a mountain. And the second part of the punishment is this: the moment he reaches the summit—sweat-drenched, panting, exhausted, dragging the stone—the stone slips from his hands and tumbles back into the ravine. Then he must go down again, drag the stone up again, reach the peak again. And the same thing happens again—and again and again it will go on. This is the punishment, and it will go on for eternity—without end.

अब वह सिसिफस है कि फिर जाता है खाई में, फिर उठाता है पत्थर को। जब वह पत्थर को उठाता है, तो फिर इसी आशा से कि इस बार सफल हो जाएगा। अब की बार तो पहुंचा ही देगा शिखर पर। बता ही देगा देवताओं को कि बड़ी भूल में थे। देखो, सिसिफस ने पत्थर पहुंचा ही दिया। फिर खींचता है। महीनों का अथक श्रम; किसी तरह टूटता, मरता ऊपर शिखर पर पहुंचता है। पहुंच नहीं पाता कि पत्थर हाथ से छूट जाता है और फिर खाई में गिर जाता है। फिर सिसिफस उतर आता है।

Yet Sisyphus goes back into the ravine and lifts the stone once more. When he lifts it, it is with the hope that this time he will succeed. This time he will surely place it on the summit—he will prove the gods were mistaken: “Look, Sisyphus has set the stone on the peak.” He drags it again. Months of tireless labor; somehow, shattered, dying, he reaches the summit—and before he can set it, the stone slips from his hands and falls back into the ravine. Again Sisyphus descends.

आप कहेंगे, बड़ा पागल है। खाई में क्यों नहीं बैठ जाता?

अगर इतना आपको पता चल गया, तो आपकी जिंदगी में धर्म की शुरुआत हो जाएगी। क्योंकि हम सब सिसिफस हैं। कहानी अलग-अलग होगी, पहाड़ अलग-अलग होंगे, पत्थर अलग- अलग होंगे, लेकिन सिसिफस हम सब हैं। हम वही काम बार-बार किए चले जाते हैं, बार-बार शिखर से छूटता है पत्थर और खाई में गिर जाता है। लेकिन बड़ा मजेदार है आदमी का मन, वह बार-बार अपने को समझा लेता है कि कुछ भूल-चूक हो गई इस बार मालूम होता है। अगली बार सब ठीक कर लेंगे। फिर शुरू कर देता है। और ऐसी भूल-चूक अगर एक-दो जन्म में होती हो तो भी ठीक है। जो जानते हैं, वे कहेंगे, अनंत जन्मों में ऐसा ही, ऐसा ही, ऐसा ही होता रहा है।

You will say, “He is mad. Why doesn’t he sit down in the ravine?” If you can see just this much, the beginning of religion will happen in your life. Because we are all Sisyphus. The stories will differ, the mountains will differ, the stones will differ—but Sisyphus is all of us. We keep doing the same thing again and again; again and again the stone slips from the summit and falls into the ravine. But the human mind is so amusing—it convinces itself again and again: “Some mistake must have happened this time. Next time we will set everything right.” And he starts again. And if such mistakes happened for only one or two births, it would still be all right. Those who know will say that across infinite births it has been like this—like this—like this.

भौतिक सुख की चाह आध्यात्मिक खोज का अनिवार्य हिस्सा है। क्योंकि उसकी विफलता, उसकी पूर्ण विफलता आध्यात्मिक आनंद की खोज का पहला चरण है। इसलिए जो भौतिक सुख खोज रहा है, उसको मैं अधार्मिक नहीं कहता। वह भी धर्म को ही गलत दिशा से खोज रहा है। वह भी आनंद को ही वहां खोज रहा है, जहां आनंद नहीं मिल सकता है। लेकिन इतना तो पता चले पहले कि नहीं मिल सकता है, तो किसी और दिशा में खोजे।

The desire for material pleasure is an indispensable part of the spiritual quest, because its failure—its total failure—is the first step in the search for spiritual bliss. Therefore, I do not call the one who seeks material pleasure irreligious. He too is seeking religion, only from the wrong direction. He too is seeking bliss—where bliss cannot be found. But first it must be known that it cannot be found there; only then will he search in another direction.

लाओत्से से किसी ने पूछा कि तुम कहते हो, शास्त्रों से कुछ भी नहीं मिला, लेकिन हमने सुना है कि तुमने शास्त्र पढ़े! तो लाओत्से ने कहा कि नहीं, शास्त्रों से बहुत कुछ मिला। सबसे बड़ी बात तो यह मिली शास्त्र पढ़कर कि शास्त्रों से कुछ भी नहीं मिल सकता है। यह कोई कम मिलना है! नहीं कुछ मिल सकता है, लेकिन बिना पढ़े यह पता नहीं चल सकता था। पढ़ा बहुत, खोजा बहुत, नहीं मिल सकता है, यह जाना। यह कोई कम दाम नहीं है। निगेटिव है, इसलिए हमें खयाल में नहीं आता।

Someone asked Lao Tzu: “You say nothing can be gained from the scriptures, yet we have heard you studied them!” Lao Tzu said, “No, I received a great deal from the scriptures. The greatest thing I received by studying the scriptures is this: nothing can be gained from the scriptures. Is that a small gain? Nothing can be gained—but without reading, this would not have become clear. I read a lot, searched a lot; I came to know it cannot be found there. That is no small price. It is negative, therefore we do not count it.”

लेकिन एक बार यह खयाल में आ जाए कि शब्द से, शास्त्र से नहीं मिल सकता है, तो शायद हम अस्तित्व में, जीवन में खोजने निकलें। सुख में नहीं मिल सकता है सुख, तो फिर शायद हम शांति में खोजने निकलें। बाहर नहीं मिल सकता है सुख, तो शायद हम भीतर खोजने निकलें। पदार्थ में नहीं मिल सकता है सुख, तो शायद हम परमात्मा में खोजने निकलें। लेकिन वह जो दूसरी खोज है, इस पहली खोज की विफलता से ही शुरू होती है।

But once it truly occurs to us that it cannot be had from words, from scriptures, then perhaps we set out to seek in existence, in life. If bliss cannot be found in pleasure, perhaps we will set out to seek in peace. If it cannot be found outside, perhaps we will seek within. If it cannot be found in matter, perhaps we will seek in God. But that second search begins only from the failure of the first.

तो अर्जुन अभी जो बात कर रहा है, वह तो भौतिक सुख की ही कर रहा है कि राज्य से क्या मिलेगा? प्रियजन नहीं रहेंगे, तो क्या मिलेगा? सुख से क्या मिलेगा? लेकिन आध्यात्मिक खोज का पहला चरण उठाया जा रहा है। इसलिए मैं उसे धार्मिक व्यक्ति ही कहूंगा। धर्म को उपलब्ध हो गया है, ऐसा नहीं; धर्म को उपलब्ध होने के लिए जो आतुर है, ऐसा।

So what Arjuna is speaking right now is about material pleasure: “What will be gained by a kingdom? If my loved ones are not there, what will be gained? What will be gained by happiness?” But the first step of the spiritual search is being taken. Therefore I will call him a religious person—not that he has attained religion, but that he is eager to attain it.

प्रश्न: ओशो, आपने कल बताया कि भगवद्गीता मानस-शास्त्र है और आधुनिक मानस-शास्त्र के करीब आ जाता है। तो क्या आप साइक का अर्थ माइंड करके उसको सीमित करते हैं? क्योंकि साइक का जो मूल अर्थ है, वह है सोल। तो गीता को सिर्फ मानस-शास्त्र कहकर आप रुक जाएंगे कि अध्यात्म-शास्त्र भी कहेंगे? स्पष्ट करें।
Osho, yesterday you said the Bhagavad Gita is a psychology and comes close to modern psychology. Are you limiting “psyche” to mean “mind”? Because the original meaning of psyche is “soul.” So will you stop at calling the Gita only a psychology, or will you also call it a “spiritual science”? Please clarify.

मैं गीता को मनोविज्ञान ही कहूंगा। और मन से मेरा अर्थ आत्मा नहीं है। मन से मेरा मतलब मन ही, माइंड ही है। कई को दिक्कत और कठिनाई होगी। वे कहेंगे, यह तो मैं गीता को नीचे गिरा रहा हूं। अध्यात्म-शास्त्र कहना चाहिए। लेकिन आपसे कहना चाहूंगा कि अध्यात्म का कोई शास्त्र होता नहीं। ज्यादा से ज्यादा शास्त्र मन का हो सकता है। हां, मन का शास्त्र वहां तक पहुंचा दे, जहां से अध्यात्म शुरू होता है, इतना ही हो सकता है। अध्यात्म-शास्त्र होता ही नहीं; हो नहीं सकता। अध्यात्म-जीवन होता है, शास्त्र नहीं। अधिक से अधिक जो शब्द कर सकता है, वह यह है कि वह मन की आखिरी ऊंचाइयों और गहराइयों को छूने में समर्थ बना दे।

I will call the Gita a psychology. And by “mind” I do not mean soul. By mind I mean precisely mind. Some will find this difficult; they will say I am lowering the Gita, that one should call it a “spiritual science.” But let me tell you: spirituality has no science. At most, a science can be of the mind. Yes, a science of the mind can bring you to the point from where spirituality begins—no more than that. A “science of spirituality” does not exist; it cannot. Spirituality is a way of living, not a science. At the most, words can make you capable of touching the last heights and depths of the mind.

इसलिए मैं गीता को अध्यात्म-शास्त्र कहकर व्यर्थ न करूंगा। वैसा कोई शास्त्र होता नहीं। और जो-जो शास्त्र आध्यात्मिक होने का दावा करते हैं--शास्त्र तो क्या करते हैं, शास्त्र को मानने वाले दावा कर देते हैं। वे-वे अपने शास्त्रों को व्यर्थ ही, व्यर्थ ही मनुष्य की सारी उपयोगिता के बाहर कर देते हैं।

So I will not waste the Gita by calling it a spiritual science; there is no such science. And those scriptures that claim to be spiritual—really, their followers make the claim—render their own scriptures useless, outside the field of human utility.

अध्यात्म है अनुभव और जो अनिर्वचनीय है, और जो अवर्णनीय है, और जो व्याख्या के पार है, और जो शब्दों के अतीत है, और शास्त्र ही जिसे चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि मन से नहीं मिलेगा, मन के आगे मिलेगा--जो मन के आगे मिलेगा, वह शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है। इसलिए शास्त्र की आखिरी से आखिरी पहुंच मनस है, मन है। उतना पहुंचा दे तो परम शास्त्र है। और उसके पार जो छलांग लगेगी, वहां अध्यात्म शुरू होगा।

Spirituality is experience: the ineffable, the indescribable, what is beyond explanation and beyond words—and those very scriptures keep shouting that it will not be found through the mind but beyond the mind. What lies beyond the mind cannot be written in words. Therefore the furthest reach of any scripture is manas—the mind. If a scripture brings you that far, it is supreme. Beyond that, where the jump happens, spirituality begins.

गीता को मैं मनस-शास्त्र कहता हूं, क्योंकि गीता में वहां तक पहुंचाने के सूत्र हैं उसमें, जहां से छलांग, दि जंप, जहां से छलांग लग सकती है। लेकिन अध्यात्म-शास्त्र कोई शास्त्र होता नहीं। हां, आध्यात्मिक वक्तव्य हो सकते हैं; जैसे उपनिषद हैं। उपनिषद आध्यात्मिक वक्तव्य हैं। लेकिन उनमें कोई विज्ञान नहीं है। इसलिए मनुष्य के बहुत काम के नहीं हैं। गीता बहुत काम की है।

I call the Gita a science of the mind because it contains sutras that can lead you right up to the point from which the jump can be made. But there is no spiritual science. Yes, there can be spiritual utterances, as in the Upanishads. The Upanishads are spiritual utterances. But there is no science in them. Therefore they are not of much practical use to people. The Gita is of great use.

वक्तव्य है कि ब्रह्म है; ठीक है। एक वक्तव्य है कि ब्रह्म है। ठीक है। हमें पता नहीं है। जो जानता है, वह कहता है, है। जो नहीं जानता है, वह कहता है, होगा। बेयर स्टेटमेंट है। तो उपनिषद काम में आ सकता है, जब आपको अध्यात्म का अनुभव हो जाए। तब आप उपनिषद में पढ़कर कह सकते हैं कि ठीक है, ऐसा मैंने भी जाना है। तो उपनिषद जो है, वह गवाही बन सकता है, विटनेस हो सकता है। लेकिन जब आप जान लें, तब।

A statement says: “Brahman is.” Fine. It is a statement: “Brahman is.” Fine. We do not know. The one who knows says, “It is.” The one who does not know says, “Perhaps.” These are bare statements. The Upanishad can come into use when you have the spiritual experience; then you can read the Upanishad and say, “Yes—this is exactly what I too have known.” So the Upanishad can serve as testimony, as witness—but only after you know.

और मजा यह है कि जब आप जान लें, तो उपनिषद की गवाही की कोई जरूरत नहीं होती। आप ही जानते हैं, तो आप जो कहते हैं, वही उपनिषद हो जाता है।

And the irony is that when you do know, you do not need the Upanishad’s testimony. You know—and what you say becomes the Upanishad.

तो उपनिषद जो है, वह ज्यादा से ज्यादा गवाही बन सकता है सिद्ध के लिए। और सिद्ध के लिए कोई गवाही की जरूरत नहीं है। गीता साधक के लिए उपयोगी हो सकती है। सिद्ध के किसी काम की गीता नहीं है। लेकिन असली सवाल तो साधक के लिए है। और साधक का असली सवाल आध्यात्मिक नहीं है।

So the Upanishad, at most, can be a witness for the siddha, the realized one—and the realized one needs no witness. The Gita can be useful for the seeker. For the siddha the Gita is of no use. But the real concern is with the seeker. And the seeker’s real question is not spiritual.

अर्जुन का असली सवाल आध्यात्मिक नहीं है। अर्जुन का असली सवाल मानसिक है, साइकोलाजिकल है। उसकी समस्या ही मानसिक है। इसलिए अगर कोई यह कहे कि उसकी समस्या तो मानसिक है और कृष्ण उसका आध्यात्मिक हल कर रहे हैं, तो उन दोनों के बीच फिर कोई कम्युनिकेशन नहीं हो सकता। जहां समस्या है, वहीं समाधान को होना चाहिए, तभी सार्थक होगा। अर्जुन की समस्या मानसिक है, उसकी समस्या आध्यात्मिक नहीं है। उसका उलझाव मानसिक है।

Arjuna’s real question is not spiritual. His real question is mental, psychological. His problem is mental. So if one says his problem is mental and Krishna is giving a spiritual solution, then there can be no communication between them. The solution must be where the problem is; only then is it meaningful. Arjuna’s problem is mental; his entanglement is mental.

अब यह बड़े मजे की बात है, आध्यात्मिक समस्या होती ही नहीं। जहां अध्यात्म है, वहां समस्या नहीं है। और जहां तक समस्या है, वहां तक अध्यात्म नहीं है। मामला ठीक ऐसा ही है, जैसे कि मेरे घर में अंधेरा है और मैं आप से कहूं, अंधेरा है। आप कहें कि मैं दीया ले जाकर देखता हूं, कहां है! और आप दीया ले जाएं और अंधेरे को मैं न बता पाऊं। आप कहें, बताओ, कहां है? अब मैं दीया ले आया, अंधेरा कहां है? अब मैं मुश्किल में पड़ जाऊंगा, तो मैं आपसे कहूं कि कृपा कर दीया बाहर रखकर आइए। आप कहें कि दीया बाहर रख आऊंगा, तो अंधेरे को देखूंगा कैसे? क्योंकि रोशनी चाहिए देखने के लिए! तो फिर एक ही बात मैं आप से कहूंगा कि फिर अंधेरा नहीं देखा जा सकता, क्योंकि जहां रोशनी है, वहां अंधेरा नहीं है और जहां अंधेरा है, वहां रोशनी नहीं है। और इन दोनों के बीच कोई कम्युनिकेशन नहीं है।

Now, it is a very revealing truth: there is no such thing as a spiritual problem. Where spirituality is, there are no problems; and wherever there is a problem, there is no spirituality. It is exactly like this: there is darkness in my house and I tell you, “There is darkness.” You say, “I will bring a lamp and see where it is!” You bring a lamp and I cannot point out the darkness. You ask, “Show me—where is it?” Now I am in difficulty. I say, “Please leave the lamp outside and come.” You say, “If I leave the lamp outside, how will I see the darkness? One needs light to see!” Then I can only say one thing: darkness cannot be seen, because where there is light, there is no darkness; and where there is darkness, there is no light. There is no communication between the two.

आध्यात्मिक समस्या जैसी कोई समस्या होती ही नहीं। सब समस्याएं मानसिक हैं। अध्यात्म समस्या नहीं, समाधान है। जहां अध्यात्म है, वहां कोई समस्या नहीं है। और जहां कोई समस्या नहीं है, वहां किसी समाधान की क्या जरूरत है?

There is no such thing as a spiritual problem. All problems are of the mind. Spirituality is not a problem; it is the solution. Where spirituality is, there are no problems. And where there are no problems, what need is there of any solution?

अध्यात्म स्वयं समाधान है। इसलिए अध्यात्म के द्वार का नाम हमने रखा है समाधि।

Spirituality itself is solution. That is why we have named the gateway of spirituality samadhi.

समाधि का मतलब है, यहां से समाधान शुरू होता है, यहां से अब समस्याएं नहीं होंगी। समाधि का मतलब है, यहां से अब समाधान शुरू होता है, अब समस्या नहीं; अब आगे प्रश्न नहीं होंगे; अब आगे प्रश्न का कोई उपाय नहीं है। दरवाजे का नाम समाधि रखा है। इसका मतलब यह है कि दरवाजे पर आ गए, अब इसके पार समाधान का जगत है। वहां समाधान ही समाधान होंगे, वहां अब कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन समाधि के द्वार तक बड़ी समस्याएं होंगी। और वे सब समस्याएं मानसिक हैं।

Samadhi means: from here, solutions begin; from here, there will be no more problems. Samadhi means: from here on, there are solutions, not problems; beyond this, questions will not arise; beyond this, there is no device for questioning. We have named the door “samadhi.” It means you have come to the threshold; beyond it lies the realm of solutions. There, only solutions exist; there are no problems. But up to the door of samadhi there are many problems—and they are all mental.

अगर ठीक से समझें, तो मतलब है, दि माइंड इज़ दि प्राब्लम, मन ही समस्या है। जिस दिन मन नहीं है, उस दिन कोई समस्या नहीं है। और अध्यात्म का मतलब है, वह अनुभव, जहां मन नहीं है।

Properly understood, it means: the mind is the problem. The day the mind is not, there is no problem. And spirituality means the experience where the mind is not.

इसलिए मैं जब गीता को मनस-शास्त्र कहता हूं, तो अधिकतम जो शास्त्र के संबंध में कहा जा सकता है, दि मैग्जिमम, वह मैं कह रहा हूं। उससे आगे कहा नहीं जा सकता। और जो लोग उसे आध्यात्मिक बनाएंगे, वे पिटवा देंगे, वे उसे फिंकवा देंगे। क्योंकि अध्यात्म की कोई समस्या नहीं है किसी की, सबकी समस्या मन की है।

Therefore, when I call the Gita a science of the mind, I am saying the maximum that can be said about any scripture—no more can be said. Those who will make it “spiritual” will get it beaten and thrown away, because no one’s problem is spiritual; everyone’s problem is of the mind.

और जब मैं कहता हूं, कृष्ण को मैं कहता हूं मनोविज्ञान का पहला उदघोषक, तो अधिकतम जो कहा जा सकता है, वह मैं कह रहा हूं। हां! मनःसंश्लेषक, आत्मा का कोई संश्लेषण नहीं होता। सारा खेल मन का है। सारा उपद्रव मन का है, मन के पार न कोई उपद्रव है, न कोई समस्या है। इसलिए मन के पार कोई शास्त्र नहीं है। सब गुरु-शिष्य मन तक हैं, मन के पार कोई गुरु-शिष्य नहीं है। मन के पार न अर्जुन है, न कृष्ण हैं। मन के पार जो है, उसका कोई नाम नहीं है। सब मन के भीतर की सारी बात है। और इसलिए गीता बहुत विशिष्ट है।

And when I say Krishna is the first herald of psychology, again I am saying the utmost that can be said. Yes—psychosynthesis; there is no synthesis of the soul. The whole game is of the mind. All the turmoil is of the mind; beyond the mind there is neither turmoil nor problem. Therefore, beyond the mind there is no scripture. All guru–disciple relationships hold only up to the mind; beyond the mind there is no guru and no disciple. Beyond the mind there is neither Arjuna nor Krishna. What is beyond the mind has no name. All of this is within the mind—and therefore the Gita is very special.

आध्यात्मिक वक्तव्य बहुत हैं, कीमती हैं। लेकिन वक्तव्य हैं, बेयर स्टेटमेंट्‌स हैं। एक आदमी कहता है, ऐसा है। लेकिन इससे कोई हल नहीं होता। हमारी समस्याएं किसी और तल पर हैं। हमारी मुसीबतें किसी और तल पर हैं। उस तल पर ही बात होनी चाहिए। कृष्ण ने ठीक उस तल से बात की है, जहां अर्जुन है। अगर कृष्ण अपने तल से बात करें, तो गीता अध्यात्म-शास्त्र होती। लेकिन तब अर्जुन को नहीं समझाया जा सकता था। अर्जुन कहता, माफ करें, होगा। मेरा कोई संबंध नहीं है इससे। तब उन दोनों के बीच कोई संवाद नहीं हो सकता था। तब एक आदमी आकाश में और एक आदमी पाताल में होता। अर्जुन के सिर पर से बातें निकल जातीं। कुछ पकड़ में अर्जुन को नहीं आने वाला था।

There are many spiritual utterances—precious, yes—but they are utterances, bare statements. A man says, “It is so.” But that solves nothing. Our problems are on another plane; our troubles are on another plane. The discourse must happen on that plane. Krishna speaks exactly on the plane where Arjuna is. If Krishna were to speak from his own plane, the Gita would be a “science of spirituality.” But then Arjuna could not be persuaded. Arjuna would say, “Forgive me—maybe—but it has nothing to do with me.” Then there could be no dialogue between them: one man in the sky and one in the netherworld. The words would pass over Arjuna’s head; nothing would come into his grasp.

लेकिन कृष्ण, ठीक अर्जुन जहां है, वहां से उसका हाथ पकड़ते हैं। और वहीं से सारी समस्याओं को सुलझाना शुरू करते हैं। इसलिए गीता एक बहुत साइकिक, एक बहुत मनस की गतिमान व्यवस्था है। एक-एक कदम अर्जुन ऊपर उठता है, तो गीता ऊपर उठती है। अर्जुन नीचे गिरता है, तो गीता नीचे गिरती है। अर्जुन जमीन पर गिर जाता है, तो कृष्ण नीचे झुकते हैं। अर्जुन खड़ा हो जाता है, तो कृष्ण खड़े हो जाते हैं। पूरे समय अर्जुन केंद्र पर है, कृष्ण नहीं हैं केंद्र पर। उपनिषद का ऋषि केंद्र पर है; वह अपने वक्तव्य दे रहा है। वह कह रहा है, जो मैंने जाना, वह मैं कहता हूं। उसका आपसे कोई संबंध नहीं है। इसलिए मैं गीता को एक शिक्षक के द्वारा कही हुई बातें कह रहा हूं।

But Krishna takes Arjuna by the hand exactly where he is, and from there he begins to resolve all his problems. Therefore the Gita is a very psychic, very dynamic system of the mind. Each time Arjuna steps up, the Gita rises; when Arjuna falls, the Gita descends. When Arjuna falls to the ground, Krishna bends down; when Arjuna stands, Krishna stands. Throughout, Arjuna is at the center—not Krishna. In the Upanishads the rishi is at the center: he gives his utterances, “What I have known, I declare.” It has nothing to do with you. Therefore I call the Gita the words spoken by a teacher.

कृष्ण सिर्फ ब्रह्मज्ञानी की तरह बोलें, तो अर्जुन से कोई नाता नहीं रह जाएगा। वे बहुत नीचे झुककर अर्जुन के साथ खड़े होकर बोलते हैं। और धीरे-धीरे जैसे अर्जुन ऊपर उठता है, वैसे ही वे ऊपर उठते हैं। और वहां छोड़ते हैं गीता के आखिरी सूत्रों को, जहां से मनस समाप्त हो जाता है और अध्यात्म शुरू हो जाता है। उसके बाद चर्चा बंद हो जाती है। उसके बाद चर्चा का कोई मतलब नहीं है।

If Krishna speaks only as a knower of Brahman, there is no connection with Arjuna. He stoops low to stand with Arjuna and speak. And slowly, as Arjuna rises, so he rises. And he leaves the Gita at those final sutras where the mind ends and spirituality begins. After that, discussion stops; beyond that, discussion has no meaning.

इसलिए मैंने बहुत जानकर, कंसीडर्ड--मेरा जो वक्तव्य है, ऐसे ही नहीं कह देता हूं, कुछ भी नहीं ऐसे कह देता हूं--बहुत जानकर कहा कि गीता एक साइकोलाजी है।

Therefore—very knowingly, considered—I have said: the Gita is a psychology. I do not say such things casually.

और भविष्य सिर्फ उन्हीं ग्रंथों का है, जो साइकोलाजी हैं। भविष्य उन ग्रंथों का नहीं है, जो मेटाफिजिक्स हैं। मेटाफिजिक्स मर गई; अब उसकी कोई जगह नहीं है। अब आदमी कहता है, हमारी समस्याएं हैं, इन्हें हल करिए। और जो इन्हें हल करेगा, उसकी जगह होगी। अब फ्रायड, जुंग, एडलर और फ्रोम और सलीवान, इनकी दुनिया है; अब यह कपिल, कणाद की दुनिया नहीं है। और आने वाले भविष्य में कृष्ण अगर फ्रायड और जुंग और एडलर की पंक्ति में खड़े होने का साहस दिखलाते हैं, तो ही गीता का भविष्य है; अन्यथा कोई भविष्य नहीं है।

And the future belongs only to those scriptures that are psychology; not to those that are metaphysics. Metaphysics is dead; it has no place now. Now man says, “We have problems—solve them.” Whoever solves them will have a place. Now it is the world of Freud, Jung, Adler, Fromm, and Sullivan; it is not the world of Kapila and Kanada. And in the coming future, only if Krishna dares to stand in the line of Freud, Jung, and Adler will the Gita have a future; otherwise, none.

मैंने बहुत सोचकर कहा है, बहुत जानकर कहा है। बाइबिल को मैं नहीं कह सकता कि वह मनस-शास्त्र है, नहीं कह सकता। कुछ वक्तव्य हैं जो मानसिक हैं, लेकिन बहुत गहरे में वे अध्यात्म हैं। अध्यात्म का मतलब, जो जाना है जीसस ने, वह वक्तव्य दे रहे हैं। वही तकलीफ हुई। क्योंकि जीसस आकाश की बातें कर रहे हैं। सुनने वाले जमीन की बातें समझ रहे हैं, इसलिए सूली पर लटकाए गए। सूली पर लटकाने का कारण है। और बहुत-सा कारण जीसस के ऊपर है।

I have said this after much thought, with full awareness. I cannot call the Bible a science of the mind—no. There are statements in it that are psychological, but deep down it is spiritual. Spiritual means: what Jesus has known, he is uttering. That is where the difficulty arose. Jesus is speaking of the sky; the listeners understand the earth. Therefore he was crucified. There is a reason—and much of the reason lies with Jesus.

जीसस कह रहे हैं, दि किंग्डम आफ गॉड, मैं तुम्हें परमात्मा के राज्य का मालिक बना दूंगा। लोग समझ रहे हैं कि वे जमीन के राज्य का मालिक बनाने वाले हैं। यहूदियों ने रिपोर्ट कर दी उनकी कि यह आदमी खतरनाक है, रिबेलियस है। यह कुछ राज्य हड़पने की कोशिश कर रहा है। और जब उनसे पूछा पायलट ने कि क्या तुम राज्य हड़पने की कोशिश कर रहे हो? उन्होंने कहा कि हम राज्य पर हमला बोल रहे हैं! मगर वह दूसरे राज्य की बात कर रहे हैं, किंग्डम आफ गॉड। वह राज्य कहीं किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा, यह आदमी खतरनाक है। इस आदमी को सूली पर लटकाना चाहिए।

Jesus says, “The Kingdom of God—I will make you heirs to the kingdom of God.” People understand that he is going to make them rulers of an earthly kingdom. The Jews reported him: “This man is dangerous, rebellious; he is trying to seize the kingdom.” And when Pilate asked him, “Are you trying to seize the kingdom?” he said, “We are attacking the kingdom!” But he was speaking of another kingdom—the Kingdom of God. That kingdom was unknown to them. They said, “This man is dangerous. He should be crucified.”

जीसस जहां से बोल रहे हैं, वहां सुनने वाले लोग नहीं हैं। और जहां जीसस बोल रहे हैं, वहां उनको सुनने वाला एक भी आदमी नहीं है। इसलिए जीसस और उनके सुनने वाले में कोई तालमेल नहीं है।

From where Jesus is speaking, there are no listeners. At the place from which he speaks, not a single person is able to hear him. Hence there is no attunement between Jesus and his listeners.

कृष्ण अदभुत शिक्षक हैं। वे अर्जुन को प्रायमरी क्लास से लेकर ठीक युनिवर्सिटी के आखिरी दरवाजे तक पहुंचाते हैं। बहुत लंबी यात्रा है। बहुत लंबी यात्रा है और बड़ी सूक्ष्म यात्रा है। और मैं वैसे ही चाहूंगा कि हम वैसे ही यात्रा करें।

Krishna is a marvelous teacher. He takes Arjuna from primary school right up to the last gate of the university. It is a very long journey, a very subtle journey. And I would wish that we too travel in the same way.

प्रश्न: ओशो, आपने बताया कि मनुष्य जन्मों-जन्मों का पुनरावर्तन करता रहता है। तो क्या पुनर्जीवन पाने के लिए वह पुनरावर्तन जरूरी नहीं है? यदि न हो, तो उसमें से अतिक्रमण कब होता है? और उसमें क्या गुरु या ग्रंथ कुछ मदद नहीं कर सकते? कृपया बताइए।
Osho, you have said that man goes on repeating births upon births. So is that repetition not necessary to attain a new life? If not, then when does the transcendence of it happen? And can a Master or the scriptures not help in it? Please tell us.

जीवन का अनंत पुनरावर्तन है; उपयोगिता है उसकी; उससे प्रौढ़ता आती है। खतरा भी है उसका; उससे जड़ता भी आ सकती है। एक ही चीज से दुबारा गुजरने में दो संभावनाएं हैं। या तो दुबारा गुजरते वक्त आप उस चीज को ज्यादा जान लेंगे; और यह भी संभावना है कि दोबारा गुजरते वक्त आप उतना भी न जान पाएंगे, जितना आपने पहली बार जाना था। दोनों ही बातें हैं।

Life is an endless repetition; it has its utility; it brings maturity. It also carries a danger; it can bring rigidity. Passing through the same thing again opens two possibilities. Either, passing through it again, you will know it more; or it is also possible that, passing through it again, you will not even know as much as you had known the first time. Both are possible.

आपके घर के सामने जो वृक्ष लगा है, आप उसको शायद ही देखते हों, क्योंकि इतनी बार देखा है कि देखने की कोई जरूरत नहीं रह गई है। पति-पत्नी शायद ही एक-दूसरे को देखते हों। तीस-तीस साल साथ रहते हो गए। देख लिया था बहुत पहले, जब शादी हुई थी। फिर देखने का कोई मौका नहीं आया। असल में देखने की कोई जरूरत नहीं आई। अपरिचित स्त्री सड़क से निकलती है, तो दिखाई पड़ती है।

The tree standing in front of your house you hardly ever see, because you have seen it so many times that there seems no need to look. Husband and wife hardly see each other. They have lived together for thirty years. They saw each other long ago, when they got married; after that there has been no occasion to look. In fact, there has been no need to look. A strange woman passes on the street and she is noticed.

असल में अपरिचित दिखाई पड़ता है, परिचित के प्रति हम अंधे हो जाते हैं; ब्लाइंड स्पाट हो जाता है। उसे देखने की कोई जरूरत नहीं होती। कभी आंख बंद करके सोचें कि आपकी मां का चेहरा कैसा है, तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। फिल्म एक्ट्रेस का चेहरा याद आ सकता है; मां का चेहरा आंख बंद करके देखेंगे, तो एकदम खोने लगेगा। थोड़ी देर में रूप-रेखा गड्ड-मड्ड हो जाएगी। मां का चेहरा पकड़ में नहीं आता! इतना देखा है, इतने पास से देखा है, कि कभी गौर से नहीं देखा। निकटता अपरिचय बन जाती है। निकटता अपरिचय बन जाती है।

It is the unfamiliar that is seen; toward the familiar we become blind; it becomes a blind spot. There seems no need to look at it. Close your eyes someday and try to recall your mother’s face, and you will be in great difficulty. You may recall the face of a film actress; but if you try to see your mother’s face with your eyes closed, it will begin to dissolve at once. In a moment the features will be all mixed up. The mother’s face does not come into your grasp! You have seen it so much, from so close, that you have never really looked attentively. Closeness becomes unfamiliarity. Closeness becomes unfamiliarity.

तो अनंत जीवन में एक से ही अनुभव से बार-बार गुजरने पर दो संभावनाएं हैं। और चुनाव आप पर है कि आप क्या करेंगे; स्वतंत्रता आपकी है।

So, in endless life, passing repeatedly through the same experience opens two possibilities. And the choice is yours—what you will do is up to you; the freedom is yours.

आप यह भी कर सकते हैं कि आप बिलकुल जड़, मेकेनिकल हो जाएं, जैसा कि हम अधिक लोग हो गए हैं। एक यंत्रवत घूमते रहें, बस वही रोज-रोज करते रहें। कल भी क्रोध किया था, परसों भी क्रोध किया था, उसके पहले भी, पिछले वर्ष भी, उसके पहले वर्ष भी। इस जन्म का ही हिसाब रखें, तो भी काफी है। अगर पचास साल जीए हैं, तो कितनी बार क्रोध किया है! और हर बार क्रोध करके कितनी बार पश्चात्ताप किया है! और हर बार पश्चात्ताप करके फिर दुबारा क्रोध किया है, फिर दुबारा पश्चात्ताप किया है! फिर धीरे-धीरे एक रूटीन, एक व्यवस्था बन गई है।

You can also become totally dull, mechanical, as most of us have become—going round and round like a machine, doing the same thing every day. You were angry yesterday, the day before yesterday you were angry, before that too, last year too, the year before that too. If you keep accounts for this life alone, it is enough. If you have lived fifty years, how many times have you been angry! And how many times, after anger, have you repented! And each time, after repenting, you were angry again, and again you repented! Slowly, a routine, a pattern has formed.

और आदमी को देखकर आप कह सकते हैं कि यह अभी क्रोध कर रहा है, थोड़ी देर बाद पश्चात्ताप करेगा। क्रोध में क्या कह रहा है, यह भी बता सकते हैं, क्या कहेगा, यह भी बता सकते हैं--अगर दो-चार दफे उसको क्रोध करते देखा है। और बाद में भी प्रिडिक्ट कर सकते हैं कि क्रोध के बाद पश्चात्ताप में ये-ये बातें यह कहेगा। कसम खाएगा कि अब क्रोध कभी नहीं करूंगा। हालांकि ये कसमें इसने पहले भी खाई हैं, इसका कोई मतलब नहीं है। यह जड़ व्यवस्था हो गई है।

And by looking at a person you can say: right now he is angry; in a little while he will repent. You can even tell what he is saying in anger; if you have seen him angry a few times, you can tell what he will say. And later you can predict what he will say in repentance after anger. He will swear that he will never be angry again. Though he has taken such oaths before too, and they mean nothing. It has become a fixed, dead arrangement.

लेकिन अगर कोई आदमी होशपूर्वक क्रोध किया है, तो हर बार क्रोध का अनुभव उसे क्रोध से मुक्त कराने में सहयोगी होगा। और अगर बेहोशी से क्रोध किया है, तो हर क्रोध का अनुभव उसे और भी क्रोध की जड़ मूर्च्छा में ले जाने में सहयोगी होता है।

But if a person has been angry with awareness, then every experience of anger will help to free him from anger. And if he has been angry in unawareness, then every experience of anger will push him deeper into the root-stupor of anger.

जीवन का पुनरावर्तन दोनों संभावनाएं खोलता है। हम कैसा उपयोग करेंगे, हम पर निर्भर है। जीवन सिर्फ संभावनाएं देता है। हम उन संभावनाओं को क्या रूपांतरण देंगे, यह हम पर निर्भर है। एक आदमी चाहे तो क्रोध करके और गहरे क्रोध का अभ्यासी बन सकता है। और एक आदमी चाहे तो क्रोध करके, क्रोध की मूर्खता को देखकर, व्यर्थता को देखकर, क्रोध की अग्नि और विक्षिप्तता को देखकर, क्रोध से मुक्त हो सकता है। जो आदमी जड़ होता चला जाता है, वह अधार्मिक होता चला जाता है; वह और संसारी होता चला जाता है। जो आदमी चेतन होता चला जाता है, वह धार्मिक होता चला जाता है, उसके जीवन में एक क्रांति होती चली जाती है।

Life’s repetition opens both possibilities. How we use it depends on us. Life only gives possibilities. What transformation we give to those possibilities depends on us. A person, if he chooses, can become a deeper practitioner of anger by getting angry. And a person, if he chooses, by getting angry and seeing the stupidity of anger, its futility, the fire and derangement of anger, can become free of anger. The more a man becomes mechanical, the more irreligious he becomes; the more worldly he becomes. The more a man becomes conscious, the more religious he becomes; a revolution begins to happen in his life.

प्रत्येक पर निर्भर है कि जीवन का आप क्या करेंगे।

It depends on each one of us what we do with life.

जीवन निर्भर नहीं है, जीवन अवसर है। उसमें क्या करेंगे, यह आप पर निर्भर है। यह निर्भरता ही आपके आत्मवान होने का प्रमाण है। यह निर्भरता ही आपके आत्मा होने का गौरव है। आपके पास आत्मा है, अर्थात चुनाव की शक्ति है कि आप चुनें कि क्या करेंगे।

Life is not dependent; life is an opportunity. What you do with it depends on you. This dependence on your decision is the proof that you are a being with a self. This dependence is the dignity of your being a soul. That you have a soul means you have the power to choose—what you will choose to do.

और मजे की बात यह है कि आपने हजारों चक्कर लगाए हों, अगर आज भी आप निर्णय कर लें, तो सारे चक्कर इसी क्षण छोड़ सकते हैं, तोड़ सकते हैं। लेकिन मन लीस्ट रेसिस्टेंस की तरफ बहता है। घर में एक लोटा पानी गिरा दें। फर्श से बह जाए, सूख जाए, पानी उड़ जाए; लेकिन एक सूखी रेखा फर्श पर छूट जाती है। पानी नहीं है जरा भी। कुछ भी नहीं है, सिर्फ एक सूखी रेखा। और सूखी रेखा का मतलब क्या है? कुछ भी मतलब नहीं है। वहां पानी बहा था। बस, इतनी एक रेखा छूट जाती है। फिर दुबारा पानी उस कमरे में डोल दें, सौ में से निन्यानबे मौके यह हैं कि वह उसी सूखी रेखा को पकड़कर फिर बहेगा। क्योंकि लीस्ट रेसिस्टेंस है। उस सूखी रेखा पर धूल कम है। कमरे के दूसरे हिस्सों में धूल ज्यादा है। वहां जगह जरा आसानी से बहने की है। पानी वहीं से बहेगा।

And the interesting thing is this: you may have circled a thousand times, yet if even today you decide, you can drop all those circles this very moment, break them this very moment. But the mind flows toward the path of least resistance. Spill a pot of water on the floor. It will flow and dry up, the water will evaporate; but a dry line will remain on the floor. There is not a drop of water left—nothing—only a dry line. And what does that dry line mean? It means nothing at all. Water flowed there once. That’s all; a line remains. If you spill water in that room again, ninety-nine times out of a hundred it will catch that same dry line and flow along it. Because that is the path of least resistance. There is less dust on that dry line. In other parts of the room there is more dust. There the way is a little easier to flow. The water will flow from there.

हम बहुत बार जो किए हैं, वहां-वहां सूखी रेखाएं बन गई हैं। उन सूखी रेखाओं को ही मनस-शास्त्र संस्कार कहता है। वह हमारी कंडीशनिंग है। उन सूखी रेखाओं पर फिर वही काम, फिर शक्ति का जन्म, फिर पानी का बहना, लीस्ट रेसिस्टेंस, फिर हम वहीं से बहना शुरू कर देते हैं।

Wherever we have done something many times, dry lines have formed. Psychology calls these dry lines samskaras—our conditionings. Along those dry lines the same actions happen again, the same surge of energy, the same flow of water, least resistance—and we begin to flow from there again.

लेकिन सूखी रेखा कहती नहीं कि यहां से बहो। सूखी रेखा बांधती नहीं कि यहां से नहीं बहे, तो अदालत में मुकदमा चलेगा। सूखी रेखा कहती नहीं कि कोई नियम है ऐसा कि यहीं से बहना पड़ेगा, कि परमात्मा की आज्ञा है कि यहीं से बहो। सूखी रेखा सिर्फ एक खुला अवसर है, चुनाव सदा आपका है। और पानी अगर तय करे कि नहीं बहना है सूखी रेखा से, तो नई रेखा बना ले और बह जाए। फिर नई सूखी रेखा बन जाएगी। फिर नया संस्कार बन जाएगा।

But the dry line does not say, “Flow from here.” The dry line does not bind you: “If you don’t flow from here, you will be taken to court.” The dry line does not say there is some law that you must flow here, that it is God’s command to flow here. The dry line is only an open opportunity; the choice is always yours. And if the water decides not to flow along the dry line, it can make a new line and flow. Then a new dry line will be formed. A new samskara will be formed.

धर्म निर्णय और संकल्प है; जो होता रहा है, उससे अन्यथा होने की चेष्टा है; जो कल तक हुआ है, उसकी समझ से वैसा दुबारा न हो, इसका संकल्पपूर्वक चुनाव है। इसे ही हम साधना कहें, योग कहें, जो भी नाम देना चाहें, दे सकते हैं।

Religion is decision and resolve; it is the effort to be otherwise than what has been happening; it is a resolute choice, out of understanding, that what happened till yesterday should not happen again. We can call this sadhana, yoga—whatever name you wish to give.

एक आखिरी सूत्र और, फिर सांझ को बात करेंगे।

One last sutra, and then we will talk in the evening.

आचार्याः पितरः पुत्रास्तथैव च पितामहाः।

मातुलाः श्वशुराः पौत्राः श्यालाः संबन्धिनतस्था।। 34।।

एतान्न हन्तुमिच्छामि घ्नतोऽपि मधुसूदन।

अपि त्रैलोक्यराज्यस्य हेतोः किं नु महीकृते।। 35।।

आचार्याः पितरः पुत्रास्तथैव च पितामहाः। मातुलाः श्वशुराः पौत्राः श्यालाः संबन्धिनतथा।। 34।। एतान्न हन्तुमिच्छामि घ्नतोऽपि मधुसूदन। अपि त्रैलोक्यराज्यस्य हेतोः किं नु महीकृते।। 35।।

इनमें कोई हमारे आचार्य, कोई पिता, कोई पितामह, कोई मामा, कोई ससुर, कोई पोते, कोई साले और कोई संबंधी हैं। हे मधुसूदन, ये भले ही मुझे मार डालें, पर मैं स्वर्ग के राज्य के लिए भी इन्हें नहीं मारना चाहता; भूमि के राज्य के लिए तो कहना ही क्या है?

Among them are our teachers, our fathers, our grandsons, our grandfathers, our maternal uncles, our fathers-in-law, our brothers-in-law, and our relatives. O Madhusudana, even if they were to kill me, I do not wish to kill them—not even for the sovereignty of the three worlds; then what to say of the kingdom of the earth!

निहत्य धार्तराष्ट्रान्नः का प्रीतिः स्याज्जनार्दन।

पापमेवाश्रयेदस्मान्हत्वैतानाततायिनः।। 36।।

निहत्य धार्तराष्ट्रान्नः का प्रीतिः स्याज्जनार्दन। पापमेवाश्रयेदस्मान्हत्वैतानाततायिनः।। 36।।

हे जनार्दन! दुर्योधन आदि अपने बंधु-बांधवों को मारने से हमें क्या सुख होगा? इन आततायियों को मारने से हमें पाप ही लगेगा।

O Janardana! What joy would there be for us in killing our own kinsmen, the sons of Dhritarashtra? By killing these aggressors sin alone would befall us.

बार-बार, फिर-फिर अर्जुन जो कह रहा है, वह बहुत विचार योग्य है। दो-तीन बातें खयाल में ले लेनी जरूरी हैं। वह कह रहा है कि ये अपने स्वजनों को मारकर अगर तीनों लोक का राज्य भी मिलता हो, तो भी मैं लेने को तैयार नहीं हूं; इसलिए इस पृथ्वी के राज्य की तो बात ही क्या! देखने में ऐसा लगेगा, बड़े त्याग की बात कह रहा है। ऐसा है नहीं।

Again and again Arjuna says things that are worth deep consideration. Two or three points must be noted. He says that even if killing his own people brought him the sovereignty of the three worlds, he is not prepared to accept it; then what to say of the kingdom of this earth! At first sight it seems he is speaking of great renunciation. It is not so.

मैं एक वृद्ध संन्यासी से मिलने गया था। उन वृद्ध संन्यासी ने मुझे एक गीत पढ़कर सुनाया। उनका लिखा हुआ गीत। उस गीत में उन्होंने कहा कि सम्राटो, तुम अपने स्वर्ण-सिंहासन पर होओगे सुख में, मैं अपनी धूल में ही मजे में हूं। मैं लात मारता हूं तुम्हारे स्वर्ण-सिंहासनों पर। तुम्हारे स्वर्ण-सिंहासनों में कुछ भी नहीं रखा है। मैं अपनी धूल में ही मजे में हूं। ऐसा ही गीत था। पूरे गीत में यही बात थी। सुनने वाले बड़े मंत्रमुग्ध हो गए। हमारे मुल्क में मंत्रमुग्ध होना इतना आसान है कि और कोई चीज आसान नहीं है। सिर हिलाने लगे।

I once went to meet an elderly sannyasin. He read me a song he had written. In that song he said, “O emperors, you may be happy on your golden thrones; I am content in my dust. I kick your golden thrones. There is nothing in your golden thrones. I am delighted in my dust.” The whole song was like this. The listeners were enthralled. In our country it is easier to be enthralled than anything else. Heads began to nod.

मैं बहुत हैरान हुआ। उनका सिर हिलता देखकर संन्यासी भी बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने मुझसे पूछा, आप क्या कहते हैं? मैंने कहा, मुझे मुश्किल में डाल दिया है आपने। आप मुझसे पूछिए ही मत। उन्होंने कहा, नहीं, कुछ तो कहिए। मैंने कहा कि मैं सदा सोचता हूं कि अब तक किसी सम्राट ने ऐसा नहीं कहा कि संन्यासियो, अपनी धूल में रहो मजे में, हम तुम्हारी धूल को लात मारते हैं। हम अपने सिंहासन पर ही मजे में हैं।

I was very surprised. Seeing their nodding, the sannyasin became very pleased. He asked me, “What do you say?” I said, “You have put me in a difficulty. Please don’t ask me.” He said, “No, say something.” I said, “I always wonder why no emperor has ever written a song saying, ‘O sannyasins, remain happy in your dust; we kick your dust. We are happy on our thrones.’”

किसी सम्राट ने अब तक ऐसा गीत नहीं लिखा। संन्यासी जरूर सैकड़ों वर्ष से ऐसे गीत लिखते रहे हैं। कारण खोजना पड़ेगा। असल में संन्यासी के मन में सुख तो सोने के सिंहासन में ही दिखाई पड़ रहा है। अपने को समझा रहा है। कंसोलेटरी है उसकी बात। वह कह रहा है, रहे आओ अपने सिंहासन पर, हम अपनी धूल में ही बहुत मजे में हैं। लेकिन तुम से कह कौन रहा है कि तुम सिंहासन पर रहो। तुम धूल में मजे में हो, तो मजे में रहो। सिंहासन वाले को ईर्ष्या करने दो तुम्हारे मजे की। लेकिन सिंहासन वाला कभी गीत नहीं लिखता है कि तुम अपने मजे में हो, तो रहे आओ।

No emperor has ever written such a song. Sannyasins, for hundreds of years, have certainly written such songs. We must search for the reason. In truth, in the sannyasin’s mind, happiness appears to be in the golden throne. He is persuading himself. His talk is consolatory. He says, “You stay on your thrones; we are quite happy in our dust.” But who is asking you to let them stay on their thrones? If you are happy in your dust, be happy. Let the one on the throne envy your joy. But the one on the throne never writes a song saying, “If you are happy in your dust, then remain so.”

उसको कंसोलेशन की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने सिंहासन पर तुम्हारी धूल से कोई ईर्ष्या नहीं कर रहा है। लेकिन तुम धूल में पड़े हुए, उसके सिंहासन से जरूर ईर्ष्यारत हो। ईर्ष्या गहरी है।

He needs no consolation. He is not envying your dust from his throne. But you, lying in the dust, are certainly envying his throne. The envy is deep.

अब अर्जुन अपने को समझा रहा है। मन तो उसका होता है कि राज्य मिल जाए, लेकिन वह यह कह रहा है, इन सबको मारकर अगर तीनों लोक का राज्य भी मिलता हो--हालांकि कहीं कुछ मिल नहीं रहा है; कोई देने वाला नहीं है--तीनों लोक का राज्य भी मिलता हो, तो भी बेकार है। ऐसे बड़े राज्य की बात करके, फिर वह उसका दूसरा निष्कर्ष निकालता है कि तब पृथ्वी के राज्य का तो प्रयोजन ही क्या है! ऐसा बड़ा खयाल मन में पैदा करके कि मैं तीनों लोक का राज्य भी छोड़ सकता हूं, तो फिर पृथ्वी का राज्य तो छोड़ ही सकता हूं। लेकिन न उसको पृथ्वी का राज्य छोड़ने की इच्छा है। और अगर कहीं कृष्ण उससे कहें कि देख, तुझे तीनों लोक का राज्य दिए देते हैं, तो वह बड़ी बिगूचन में पड़ जाएगा। वह कह रहा है, अपने को समझा रहा है।

Now Arjuna is persuading himself. His mind, in fact, desires the kingdom; but he says, “Even if by killing these people I were to gain the sovereignty of the three worlds”—though nothing is being offered, there is no one to give it—“even then it would be worthless.” By talking about such a great kingdom, he then draws another conclusion: that then the kingdom of the earth has no purpose at all! He produces a grand feeling in his mind that, “If I can renounce the three worlds, then surely I can renounce the earth.” But he has no wish to renounce the earth’s kingdom. And if, perchance, Krishna were to say to him, “Look, I grant you the sovereignty of the three worlds,” he would be in great embarrassment, in a real bind. He is talking to convince himself.

अब यह बड़े मजे की बात है कि बहुत बार जब हम अपने को समझाते होते हैं, तो हमारे खयाल में नहीं होता है कि हम किन-किन तरकीबों से अपने को समझाते हैं। बड़ा मकान देखकर पड़ोसी का हम कहते हैं, क्या रखा है बड़े मकान में! लेकिन जब कोई आदमी कहता है, क्या रखा है बड़े मकान में! तो उस आदमी को बहुत कुछ रखा है, निश्चित ही रखा है। अन्यथा बड़ा मकान दिखता नहीं। वह अपने को समझा रहा है, वह अपने मन को सांत्वना दे रहा है कि कुछ रखा ही नहीं है, इसलिए हम पाने की कोशिश नहीं करते। अगर कुछ होता, तो हम तत्काल पा लेते। लेकिन कुछ है ही नहीं, इसलिए हम पाने की कोई कोशिश नहीं करते।

Now this is the amusing thing: very often when we are persuading ourselves, we are not aware of the tricks by which we do it. Seeing a big house of the neighbor, we say, “What is there in a big house!” But when someone says, “What is there in a big house,” for that person a big house certainly has something in it—otherwise he would not even see it. He is consoling himself; he is giving his mind a soothing pat: “There is nothing in it, hence we do not try to have it. If there were something, we would get it at once. But there is nothing, so we do not try.”

यह अर्जुन कह रहा है, तीन लोक के राज्य में भी क्या रखा है, इसलिए पृथ्वी के राज्य में तो कुछ भी नहीं रखा है। और इतने छोटे से राज्य की बात के लिए इतने प्रियजनों को मारना.!

This is what Arjuna is saying: “There is nothing even in the three worlds’ sovereignty; then in the earth’s kingdom there is nothing at all. And for such a small kingdom, to kill such dear ones!”

यह प्रियजनों को मारना उसके लिए सर्वाधिक कष्टपूर्ण मालूम पड़ रहा है, न कि मारना कष्टपूर्ण मालूम पड़ रहा है। प्रियजनों को मारना कष्टपूर्ण मालूम पड़ रहा है।

What feels most painful to him is not killing as such, but killing his dear ones. Killing dear ones feels painful.

स्वभावतः, सारा परिवार वहां लड़ने को खड़ा है। ऐसे युद्ध के मौके कम आते हैं। यह युद्ध भी विशेष है। और युद्ध की तीक्ष्णता यही है महाभारत की कि एक ही परिवार कटकर खड़ा है। उस कटाव में भी सब दुश्मन नहीं हैं। कहना चाहिए कि जो फर्क है--यह थोड़ा सोचने जैसा है--जो फर्क है, वह दुश्मन और मित्र का कम है; जो फर्क है, वह कम मित्र और ज्यादा मित्र का ही है। जो बंटवारा है, वह बंटवारा ऐसा नहीं है कि उस तरफ दुश्मन हैं और इस तरफ मित्र हैं। इतना भी साफ होता कि उस तरफ पराए हैं और इस तरफ अपने हैं, तो कटाव बहुत आसानी से हो जाता। अर्जुन ठीक से मार पाता।

Naturally so—the whole family is standing there to fight. Such a war seldom comes. This war is special. And the sharpness of the Mahabharata war lies precisely here: one single family stands divided. Even in that division not all are enemies. One should say—and this needs a little reflection—that the difference is less of enemy and friend; the difference is between less-friend and more-friend. The division is not that those over there are enemies and these over here are friends. If it were that clear—that those are outsiders and these are our own—the cut would be easy; Arjuna could strike cleanly.

लेकिन बंटवारा बहुत अजीब है। और वह अजीब बड़ा अर्थपूर्ण है। वह अजीब बंटवारा ऐसा है कि इस तरफ अपने थोड़े जो ज्यादा मित्र थे, वे इकट्ठे हो गए हैं; जो थोड़े कम मित्र थे, वे उस तरफ इकट्ठे हो गए हैं। मित्र वे भी हैं, प्रियजन वे भी हैं, गुरु उस तरफ हैं।

But the division is very strange—and very meaningful. It is such that on this side, those who were a little more friendly have gathered; those who were a little less friendly have gathered on that side. They too are friends; they too are dear ones; the guru is on that side.

यह मैं कह रहा हूं, महत्वपूर्ण है। और ऐसी सिचुएशन इसलिए महत्वपूर्ण है कि जिंदगी में चीजें वाटर टाइट कंपार्टमेंट में बंटी हुई नहीं होती हैं। जिंदगी में चीजें काले और सफेद में बंटी हुई नहीं होतीं। जिंदगी ग्रे का फैलाव है। उसके एक कोने पर काला होता है, दूसरे कोने पर सफेद होता है, लेकिन जिंदगी के बड़े फैलाव में काला और सफेद मिश्रित होता है। यहां फलां आदमी शत्रु और फलां आदमी मित्र, ऐसा बंटाव नहीं है। फलां आदमी कम मित्र, फलां आदमी ज्यादा मित्र; फलां आदमी कम शत्रु, फलां आदमी ज्यादा शत्रु--ऐसा बंटाव है। यहां जिंदगी में एब्सोल्यूट टर्म्स नहीं हैं। यहां कोई चीज पूरी कटी हुई नहीं है। यही उलझाव है। यहां सब चीजें कम-ज्यादा में बंटी हैं।

This is what I am saying is important. And such a situation is important because in life things are not divided into watertight compartments. In life things are not divided into black and white. Life is a spread of gray. At one end there is black; at the other end there is white; but across the great expanse of life black and white are mixed. Here we cannot divide as “this person is enemy and that person is friend.” The division is: this person is less friend, that person is more friend; this person is less enemy, that person is more enemy. Here life has no absolute terms. Nothing here is completely cut and dried. This is the entanglement. Here everything is divided by more-and-less.

हम कहते हैं, यह गरम है और यह ठंडा है। लेकिन ठंडे का क्या मतलब होता है, थोड़ा कम गरम। गरम का क्या मतलब होता है, थोड़ा कम ठंडा। कभी ऐसा करें कि एक हाथ को स्टोव पर जरा गरम कर लें और एक हाथ को बरफ पर रखकर जरा ठंडा कर लें और फिर दोनों हाथों को एक ही बाल्टी के पानी में डाल दें, तब आप बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। तब ठीक अर्जुन की हालत में पड़ जाएंगे। तब आपका एक हाथ कहेगा पानी ठंडा है और एक हाथ कहेगा पानी गरम है। और एक ही पानी है। दोनों तो नहीं हो सकता एक साथ--ठंडा और गरम!

We say, “This is hot and that is cold.” But what does cold mean? A little less hot. What does hot mean? A little less cold. Try this sometime: warm one hand on the stove and cool the other on ice; then put both hands into the same bucket of water—you will be in great difficulty, exactly in Arjuna’s condition. One hand will say, “The water is cold,” and the other will say, “The water is hot.” And it is the same water. It cannot be both at once—hot and cold!

जीवन में सब कुछ सापेक्ष है, रिलेटिव है। जिंदगी में कुछ भी निरपेक्ष नहीं है। यहां सब कम-ज्यादा का बंटाव है। अर्जुन की वही तकलीफ है। और जो आदमी भी जिंदगी को देखेगा ठीक से, उसकी यही तकलीफ हो जाएगी। यहां सब कम-ज्यादा का बंटाव है। कोई थोड़ा अपना ज्यादा, कोई अपना कम। कोई थोड़ा ज्यादा निकट, कोई थोड़ा जरा दूर। कोई सौ प्रतिशत, कोई नब्बे प्रतिशत, कोई अस्सी प्रतिशत अपना है। और कोई नब्बे प्रतिशत, कोई अस्सी प्रतिशत, कोई सत्तर प्रतिशत पराया है। लेकिन जो पराया है, उसमें भी अपना एक प्रतिशत का हिस्सा है। और जो अपना है, उसमें भी पराए के प्रतिशत का हिस्सा है। इसलिए जिंदगी उलझाव है। यह कट जाए ठीक शत्रु-मित्र में, अच्छे-बुरे में, तो बड़ा आसान हो जाए। इतना आसान नहीं हो पाता।

In life everything is relative. Nothing here is absolute. Everything here is divided by more-and-less. This is Arjuna’s very trouble. And whoever looks at life rightly will have the same trouble. Everything here is divided by more-and-less—someone a little more one’s own, someone a little less; someone a little nearer, someone a bit farther. Someone is one’s own a hundred percent, someone ninety percent, someone eighty percent. And someone is alien ninety percent, eighty percent, seventy percent. But even in the alien there is a one-percent share of “one’s own.” And even in one’s own there is a percentage of the alien. Hence life is an entanglement. If it were cut cleanly into enemy-friend, good-bad, it would become very easy. It does not get that easy.

राम के भीतर भी थोड़ा रावण है और रावण के भीतर भी थोड़ा राम है। इसलिए तो रावण को भी कोई प्रेम कर पाता है, नहीं तो रावण को कोई प्रेम न कर पाए। रावण को कोई प्रेम कर पाता है। रावण में भी कहीं न कहीं राम किसी न किसी को दिखाई पड़ता है। रावण को भी कोई प्रेम करता है। राम से भी कोई शत्रुता कर पाता है, तो राम की शत्रुता में भी कहीं न कहीं रावण थोड़ा दिखाई पड़ता है। यहां बड़े से बड़े संत में भी थोड़ा पापी है, और यहां बड़े से बड़े पापी में भी थोड़ा संत है। जिंदगी सिर्फ सापेक्ष विभाजन है।

Even in Rama there is a little Ravana, and in Ravana there is a little Rama. That is why someone can love Ravana too; otherwise no one could love Ravana. Someone sees somewhere in Ravana a glimpse of Rama, and loves him. And someone can be hostile to Rama; that hostility to Rama contains, somewhere, a glimpse of Ravana. Here, in the greatest saint there is a little sinner, and in the greatest sinner there is a little saint. Life is only a relative division.

यह अर्जुन की तकलीफ है कि सब अपने ही खड़े हैं। एक ही परिवार है, बीच में से रेखा खींच दी है। उस तरफ अपने हैं, इस तरफ अपने हैं। हर हालत में अपने ही मरेंगे। यह पीड़ा पूरे जीवन की पीड़ा है। और यह स्थिति, यह सिचुएशन पूरे जीवन की स्थिति है। इसलिए अर्जुन के लिए जो प्रश्न है, वह सिर्फ किसी एक युद्ध-स्थल पर पैदा हुआ प्रश्न नहीं है, वह जीवन के समस्त स्थलों पर पैदा हुआ प्रश्न है।

This is Arjuna’s pain: all who stand there are his own. It is one family, a line has been drawn through the middle. On that side are his own, on this side are his own. In every case it is his own who will die. This anguish is the anguish of all life. And this situation is the situation of all of life. Therefore, the question that arises for Arjuna is not a question born on a single battlefield; it is a question that arises on every field of life.

अब वह घबड़ा गया है। उधर द्रोण खड़े हैं, उन्हीं से सीखा है। अब उन्हीं पर तीर खींचना है। उन्हीं से धनुर्विद्या सीखी है। वह उनका सबसे पट्ट शिष्य है। सबसे ज्यादा जीवन में उसके लिए ही द्रोण ने किया है। एकलव्य का अंगूठा काट लाए थे इसी शिष्य के लिए। वही शिष्य आज उन्हीं की हत्या करने को तैयार हो गया है! इसी शिष्य को उन्होंने बड़ा किया है खून-पसीना देकर, सारी कला इसमें उंडेल दी है। आज इसी के खिलाफ वे धनुषबाण खींचेंगे। बड़ा अदभुत युद्ध है। यह एक ही परिवार है, जिसमें बड़े तालमेल हैं, बड़े जोड़ हैं, बड़ी निकटताएं हैं, कटकर खड़ा हो गया है।

Now he is frightened. There stands Drona—he learned from him. Now he is to draw the bow against that very man. From him he learned archery. He is his most favored disciple; Drona did most for him in life. He had even had Ekalavya’s thumb cut off for the sake of this disciple. Today this very disciple stands ready to kill him! Into this disciple he poured his heart’s blood, his sweat, his whole art. Today, against this very disciple, he will draw bow and arrow. It is a marvelous war. One single family, with deep harmonies, deep ties, deep intimacies, has been split and stands opposed.

लेकिन अगर हम जिंदगी को देखें, बहुत गहरे से देखें, तो जिंदगी के सब युद्ध अपनों के ही युद्ध हैं, क्योंकि पृथ्वी एक परिवार से ज्यादा नहीं है। अगर हिंदुस्तान पाकिस्तान से लड़ेगा, तो एक परिवार ही लड़ेगा। कल जिन बच्चों को हमने पढ़ाया, लिखाया, बड़ा किया था, वे वहां हैं। कल जिस जमीन को हम अपना कहते थे, वह वहां है। कल जिस ताजमहल को वे अपना कहते थे और जिसके लिए मर जाते, वह यहां है। यहां सब जुड़ा है।

But if we look at life, look deeply, all of life’s wars are wars among our own people, because the earth is nothing but one family. If India fights Pakistan, one family fights. The children we taught, trained, raised yesterday—today they are there. The land we called our own yesterday is there. The Taj Mahal they called their own yesterday, for which they would have died—is here. Everything is interlinked.

अगर हम कल चीन से लड़ेंगे, तो हिंदुस्तान ने चीन को सब कुछ दिया है। और हिंदुस्तान की सबसे बड़ी धरोहर, बुद्ध को, चीन ने बचाया है। और कोई बचाता नहीं। कल उनसे हम लड़ने खड़े हो जाएं।

If tomorrow we fight China—the greatest treasure of India, the Buddha, was preserved by China; no one else preserved him. Yet tomorrow we would stand to fight them.

सारी जिंदगी, सारी पृथ्वी, ठीक से देखें तो एक बड़ा परिवार है। उसमें सारे युद्ध पारिवारिक हैं। और सब युद्ध इसी स्थिति को पैदा कर देते हैं, जो अर्जुन के मन में पैदा हो गई है। उसकी दुविधा एकदम स्वाभाविक है; उसकी चिंता एकदम स्वाभाविक है। वह थरथर कांप गया है, यह बिलकुल स्वाभाविक है।

The whole of life, the whole earth, if seen rightly, is one great family. All its wars are familial. And all of them produce the very situation that has arisen in Arjuna’s mind. His dilemma is utterly natural; his anxiety is utterly natural. He has begun to tremble—it is absolutely natural.

इस दुविधा से क्या निस्तार है? या तो आंख बंद करे और युद्ध में कूद जाए; या आंख बंद करे और भाग जाए। ये दो ही उपाय दिखाई पड़ते हैं। तो आंख बंद करे और कहे, होगा कोई; जो अपनी तरफ नहीं है, अपना नहीं है। मरना है, मरे। आंख बंद करे, युद्ध में कूद जाए--सीधा है। या आंख बंद करे और भाग जाए--सीधा है।

What is the way out of this dilemma? Either close your eyes and jump into the war; or close your eyes and run away. Only these two ways appear. Close your eyes and say, “So be it; whoever is not on our side is not ours. If they must die, let them.” Close your eyes and jump into the war—simple. Or close your eyes and run away—simple.

लेकिन कृष्ण जो उपाय सुझाते हैं, वह सीधा नहीं है। वह लीस्ट रेसिस्टेंस का नहीं है। ये दोनों लीस्ट रेसिस्टेंस के हैं। ये दोनों सूखी रेखाएं हैं। इन दोनों में वह कहीं भी चला जाए, बड़ी सरल है बात। शायद अनंत जन्मों में इन दो में से कहीं न कहीं वह गया होगा। ये सहज विकल्प हैं।

But the solution Krishna suggests is not simple. It is not the path of least resistance. Those two are the paths of least resistance. They are the dry lines. To go down either is very easy. Perhaps in countless births he has gone down one or the other. They are the easy options.

लेकिन कृष्ण एक तीसरा ही विकल्प सुझाते हैं, जिस पर वह कभी नहीं गया है। वह तीसरा विकल्प ही कीमती है। और जिंदगी में जब भी आपको दो विकल्प आएं, तो निर्णय करने के पहले तीसरे के संबंध में सोच लेना। क्योंकि वह तीसरा सदा ही महत्वपूर्ण है, वे दो हमेशा वही हैं, जो आपने बार-बार चुने हैं। कभी इसको, इससे थक गए हैं तो विपरीत को, कभी विपरीत से थक गए तो इसको--उनको आप चुनते रहे हैं। दि थर्ड, वह तीसरा ही महत्वपूर्ण है, जो खयाल में नहीं आता है। उस तीसरे को ही कृष्ण प्रस्तावित करेंगे, उस पर हम सांझ बात करेंगे।

Krishna, however, suggests a third option, one he has never taken. That third option is the precious one. And whenever two options present themselves in life, before deciding, think about the third. Because the third is always the significant one; the two are always the ones you have chosen again and again—sometimes this, and when tired of it, the opposite; tired of the opposite, then this. You keep choosing those two. The Third—the third is the important one, the one that does not occur to you. That third is what Krishna will propose; we will talk about it in the evening.