Skip to content
Osho

Es Dhammo Sanantano #92

1 June 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

प्रथम दृश्य--

एक समय वैशाली में दुर्भिक्ष हुआ था और महामारी फैली थी। लोग कुत्तों की मौत मर रहे थे। मृत्यु का तांडव नृत्य हो रहा था। मृत्यु का ऐसा विकराल रूप तो लोगों ने कभी नहीं देखा था, न सुना था। सब उपाय किए गए थे, लेकिन सब उपाय हार गए थे। फिर कोई और मार्ग न देखकर लिच्छवी राजा राजगृह जाकर भगवान को वैशाली लाए। भगवान की उपस्थिति में मृत्यु का नंगा नृत्य धीरे-धीरे शांत हो गया था--मृत्यु पर तो अमृत की ही विजय हो सकती है। फिर जल भी बरसा था, सूखे वृक्ष पुनः हरे हुए थे; फूल वर्षों से न लगे थे, फिर से लगे थे, फिर फल आने शुरू हुए थे। लोग अति प्रसन्न थे।

और भगवान ने जब वैशाली से विदा ली थी तो लोगों ने महोत्सव मनाया था, उनके हृदय आभार और अनुग्रह से गदगद थे। और तब किसी भिक्षु ने भगवान से पूछा था--यह चमत्कार कैसे हुआ? भगवान ने कहा था--भिक्षुओ, बात आज की नहीं है। बीज तो बहुत पुराना है, वृक्ष जरूर आज हुआ है। मैं पूर्वकाल में शंख नामक ब्राह्मण होकर प्रत्येक बुद्धपुरुष के चैत्यों की पूजा किया करता था। और यह जो कुछ हुआ है, उसी पूजा के विपाक से हुआ है। जो उस दिन किया था वह तो अल्प था, अत्यल्प था, लेकिन उसका ऐसा महान फल हुआ है। बीज तो होते भी छोटे ही हैं। पर उनसे पैदा हुए वृक्ष आकाश को छूने में समर्थ हो जाते हैं। थोड़ा सा त्याग भी, अल्पमात्र त्याग भी महासुख लाता है। थोड़ी सी पूजा भी, थोड़ा सा ध्यान भी जीवन में क्रांति बन जाता है। और जीवन के सारे चमत्कार ध्यान के ही चमत्कार हैं। तब उन्होंने ये गाथाएं कही थीं--

मत्तासुखपरिच्चागा पस्से चे विपुलं सुखं।

चजे मत्तासुखं धीरो संपस्सं विपुलं सुखं।।

First scene-- Once, there was a famine in Vaishali, and a plague had spread. People were dying like dogs. The dance of death was in a wild frenzy. Such a terrifying face of death people had never seen, nor even heard of. Every remedy was tried, and every remedy failed. Seeing no other way, the Licchavi king went to Rajagriha and brought the Blessed One to Vaishali. In the presence of the Blessed One the naked dance of death slowly quieted—over death only Amrita can triumph. Then rain fell as well, the dried trees turned green again; flowers that had not bloomed for years bloomed again, fruits began to come. People were overjoyed. And when the Blessed One took leave of Vaishali, the people celebrated a festival; their hearts were brimming with gratitude and grace. A monk then asked the Blessed One—How did this miracle happen? The Blessed One said—Monks, it is not of today. The seed is ancient, the tree has indeed grown today. In a former time I was a Brahmin named Shankha, and I used to worship the chaityas—the shrines—of every awakened one. And whatever has happened now has ripened from that worship. What was done then was little, very little, yet its fruit has been so great. Seeds are always small. But the trees that arise from them are capable of touching the sky. A little renunciation, even a small renunciation, brings the great bliss. A little worship, a little meditation, becomes revolution in life. And all the miracles of life are miracles of meditation. Then he uttered these gathas—

परदुक्खूपदानेन यो अत्तनो सुखमिच्छति।

वेरसंसग्गसंसट्ठो वेरा सो न परिमुच्चति।।

‘थोड़े सुख के परित्याग से यदि अधिक सुख का लाभ दिखायी दे तो धीरपुरुष अधिक सुख के खयाल से अल्पसुख का त्याग कर दे।’

“If by renouncing a little pleasure one perceives the gain of abundant bliss, let the wise renounce the lesser pleasure for the sake of the greater.”

‘दूसरों को दुख देकर जो अपने लिए सुख चाहता है, वह वैर में और वैर के चक्र में फंसा हुआ व्यक्ति कभी वैर से मुक्त नहीं होता।’

“He who seeks his own happiness by causing the suffering of others— bound in enmity and the circle of enmity—never becomes free from enmity.”

पहले तो इस छोटी सी कथा को ठीक से समझ लें, क्योंकि कथा में ही सूत्रों के प्राण छिपे हुए हैं।

First, let us rightly understand this little tale, for in the tale lie the very life-breath of the sutras.

मनुष्य का मन ऐसा है कि दुख में ही भगवान को याद करता है। सुख हो तो भगवान को भूल जाता है। और दुर्भाग्य की बात है यह। क्योंकि जब तुम दुख में याद करते हो तो भगवान से मिलन भी हो जाए तो भी तुम्हारी बहुत ऊपर गति नहीं हो पाती। ज्यादा से ज्यादा दुख से छूट जाओगे। अगर सुख में याद करो तो सुख से छूट जाओगे और महासुख को उपलब्ध होओगे। जब तुम दुख में याद करते हो तो याद का इतना ही परिणाम हो सकता है कि दुख से छूट जाओ, सुख में आ जाओ। लेकिन सुख कोई गंतव्य थोड़े ही है। सुख कोई जीवन का लक्ष्य थोड़े ही है। जो सुखी हैं वे भी सुखी कहां हैं! दुखी तो दुखी है ही, सुखी भी सुखी नहीं है। इसलिए अगर सुख भी मिल जाए तो कुछ मिला नहीं बहुत।

The human mind is such that it remembers God only in sorrow. When there is happiness, God is forgotten. And this is our misfortune. For when you remember in sorrow—even if by that remembrance you were to meet God—your growth cannot go very far. At the most, you will be freed from sorrow. If you remember in happiness, you will be freed from happiness and will enter the great bliss. When you remember in sorrow, the result of remembrance can only be that sorrow falls away and happiness comes. But happiness is no destination. Happiness is not the goal of life. Those who are happy—are they truly happy? The unhappy, of course, are unhappy; but even the so-called happy are not happy. Therefore, even if happiness is attained, not much is attained.

जो सुख में याद करता है, उसकी सुख से मुक्ति हो जाती है, वह महासुख में पदार्पण करता है। वह ऐसे सुख में पदार्पण करता है जो शाश्वत है, जो सदा है। सुख तो वही जो सदा हो। सुख की इस परिभाषा को खूब गांठ बांधकर रख लेना। सुख तो वही जो सदा रहे। जो आए और चला जाए, वह तो दुख का ही एक रूप है। आएगा, थोड़ी देर भ्रांति होगी कि सुख हुआ, चला जाएगा--और भी गहरे गड्ढे में गिरा जाएगा, और भी दुख में पटक जाएगा।

He who remembers in happiness becomes free of happiness; he steps into the great bliss—into that joy which is eternal, which abides forever. True happiness is that which remains forever. Keep this definition well-knotted in your heart: happiness is that which endures. That which comes and goes is only another form of misery. It will come, for a while there will be the illusion that joy has happened; it will depart—and you will fall into a deeper pit, be hurled into deeper sorrow.

जो क्षणभंगुर है, वह आभास है, वास्तविक नहीं। वास्तविक तो मिटता ही नहीं, मिट सकता नहीं। जो है, सदा है और सदा रहेगा। जो नहीं है, वह कभी भासता है कि है और कभी तिरोहित हो जाता है। जैसे दूर मरुस्थल में तुम्हें जल-सरोवर दिखायी पड़े। अगर है, तो तुम उसके पास भी पहुंच जाओ तो भी है, तुम उससे जल पी लो तो भी है, तुम उससे दूर भी चले जाओ तो भी है। लेकिन अगर मृगमरीचिका है, अगर सिर्फ दिखायी पड़ रहा है, अगर सिर्फ तुम्हारे प्यास के कारण तुमने ही कल्पना कर ली है, तो जैसे-जैसे पास पहुंचोगे वैसे-वैसे जल का सरोवर तिरोहित होने लगेगा। जब तुम ठीक उस जगह पहुंच जाओगे जहां जल-सरोवर दिखायी पड़ता था, तब तुम अचानक पाओगे, रेत के ढेरों के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। तुम्हारी प्यास ने ही सपना देख लिया था।

The momentary is an appearance, not the real. The real does not pass away, cannot pass away. That which is, is forever and will remain forever. That which is not sometimes seems to be, and sometimes vanishes. Like seeing a lake of water shimmering in the far-off desert. If it is, then when you reach it, it will still be there; if you drink from it, it will still be there; even when you go far away, it will still be there. But if it is a mirage—if it only appears because of your thirst—then the nearer you come, the more it will recede. And when you reach the exact spot where the lake had seemed to be, suddenly you find nothing but heaps of sand. Your thirst had dreamt a dream.

प्यास सपने पैदा करती है। अगर तुमने दिन में उपवास किया है तो रात तुम सपना देखोगे भोजन करने का। भूख ने सपना पैदा कर दिया। अगर तुम्हारी कामवासना अतृप्त है तो रात तुम सपने देखोगे कामवासना के तृप्त करने के। क्षुधा ने सपना पैदा कर दिया। गरीब धन के सपने देखता है। अमीर स्वतंत्रता के सपने देखता है। जो हमारे पास नहीं है, उसका हम सपना देखते हैं। और अगर हमारी क्षुधा इतनी बढ़ जाए, प्यास इतनी बढ़ जाए कि हमारा पूरा मन आच्छादित हो जाए उसी प्यास से, तो फिर हम भीतर ही नहीं देखते, आंख बंद करके ही नहीं देखते, खुली आंख भी सपना दिखायी पड़ने लगता है। वही मृगमरीचिका है। तब तुम्हारा सपना इतना प्रबल हो गया कि तुम सत्य को झुठला देते हो और उसके ऊपर सपने को आरोपित कर लेते हो।

Thirst creates dreams. If you have fasted by day, at night you will dream of eating. Hunger creates the dream. If your sexuality is unsatisfied, you will dream of sexual fulfillment. Hunger creates the dream. The poor dream of wealth. The rich dream of freedom. That which we do not have, we dream of. And if our hunger swells so much, if our thirst becomes so intense that our whole mind is covered by it, then we do not only see dreams with closed eyes, we begin to dream with open eyes—this is the mirage. Then your dream has grown so powerful that you falsify the truth and impose your dream upon it.

हम सबको ऐसा अनुभव है, हमने चाहे समझा हो चाहे न समझा हो; जो नहीं है, उसको भी हम देख लेते हैं। किसी स्त्री से तुम्हारा प्रेम है, तुम्हें उसकी क्षुधा है, तुम्हें उसकी प्यास है, उस स्त्री को तुमसे कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन तुम उसकी भाव-भंगिमा में, उसके उठने-बैठने में देख लोगे इशारा कि उसको तुमसे प्रेम है। वह तुमसे अगर हंसकर भी बोल लेगी--हंसकर वह सभी से बोलती होगी--अगर वह तुम्हें कभी घर चाय पिलाने के लिए बुला लेगी, तो तुम समझोगे कि उसे प्रेम है। तुम इस छोटी सी बात पर अपनी पूरी वासना को आरोपित कर दोगे। राह पर रुककर तुमसे बात कर लेगी तो तुम समझोगे कि उसको भी मेरी आकांक्षा है।

 

हम प्रतिपल ऐसा करते हैं। जो नहीं है, उसको देख लेते हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि वह हो। जो है, उसको झुठला देते हैं, क्योंकि हम चाहते नहीं कि वह हो। ऐसे हम जीवन को झूठ करके जीते हैं। क्षणभर को दिख भी जाए, इससे कुछ फर्क न पड़ेगा। सपना तो टूटेगा। सपनों में सुख कहां! सुख तो शाश्वतता में है।

All of us have this experience—even if we have not understood it—that we see what is not, because we want it to be; and we deny what is, because we do not want it to be. Thus we live a false life. Even if for a moment the dream seems true, it makes no difference. The dream will break. Where is happiness in dreams? Happiness is in the eternal.

इसलिए बुद्ध कहते हैं--एस धम्मो सनंतनो। जो सदा रहे वही धर्म है। सनातन धर्म का स्वभाव है।

Hence Buddha says—es dhammo sanantano. That which abides forever is Dharma. The nature of Sanatana Dharma is the eternal.

वैशाली में दुर्भिक्ष हुआ। वैशाली के पास ही राजगृह में भगवान ठहरे हैं, लेकिन जब तक दुखी न थे लोग तब तक उन्हें निमंत्रित न किया था।

There was a famine in Vaishali. The Blessed One was staying nearby in Rajagriha, but until people were afflicted, they did not invite him.

ये कथाएं तो प्रतीक-कथाएं हैं। यही तो हमारी दशा है। जब सब ठीक चलता होता, कौन मंदिर जाता, कौन पूजा करता, कौन प्रभु को स्मरण करता! जब तुम जीत रहे होते, तब तो परमात्मा की याद भूल जाती है; जब तुम हारने लगते, तब तुम साधु-सत्संग खोजते। जब जीवन में विषाद पकड़ता, जब तुम्हारे किए कुछ भी नहीं होता, तब तुम कोई सहारा खोजते, तब तुम राम-राम जपते, तब तुम माला पकड़ते, तब तुम ध्यान में बैठते। और खयाल रहे, दुख में ध्यान करना बहुत कठिन है। दुख बड़ा व्याघात है। दुख बड़ा विघ्न है। सुख में ध्यान करना सरल है, लेकिन सुख में कोई ध्यान करता नहीं।

These tales are symbolic tales. Such is precisely our condition. When everything runs smoothly, who goes to the temple, who performs worship, who remembers the Lord? When you are winning, you forget the Supreme; when you begin to lose, then you look for saints and satsang. When melancholy seizes your life, when nothing you do succeeds, then you seek some support, then you chant “Ram-Ram,” then you take up the mala, then you sit to meditate. And remember: to meditate in sorrow is very difficult. Sorrow is a great hindrance, a great obstruction. To meditate in happiness is simple, but in happiness no one meditates.

सुख की तरंग पर अगर तुम ध्यान में जुड़ जाओ--मन सुख से भरा है, मन प्रफुल्लित है, मन ताजा है, युवा है--इस उत्साह के क्षण को अगर तुम ध्यान में लगा दो, तो जो ध्यान वर्षों में पूरा न होगा, वह क्षणों में पूरा हो सकता है।

If, on the wave of happiness, you join meditation—when the mind is filled with joy, fresh, young—if you consecrate such a moment of exuberance to meditation, what would not be completed in years can be completed in moments.

इसलिए मेरी अनिवार्य शिक्षा यही है कि जब सुख का क्षण हो, तब तो चूकना ही मत। तब तो सुख के क्षण को ध्यान के लिए समर्पित कर देना। तब भगवान को याद कर लेना। वह याद बड़ी गहरी जाएगी। वह तुम्हारे अंतस्तल को छू लेगी। वह तुम्हारे प्राणों की गहराई में प्रतिष्ठित हो जाएगी। तुम मंदिर बन जाओगे।

Therefore my essential teaching is this: when a moment of happiness comes, do not miss it. Dedicate that very moment to meditation. Remember God then. That remembrance will go very deep. It will touch your innermost core. It will be established in the depth of your life-breath. You will become a temple.

जब तुम्हारी आंखें आंसू से भरी हैं, तब तुम भगवान को बुलाते हो, द्वार तो अवरुद्ध है। जब तुम्हारे ओंठ मुस्कुराहट से भरे हैं, तब बुलाओ। तब द्वार खुले हैं। तब उस मुस्कुराहट के सहारे तुम्हारे प्रभु का स्मरण तुम्हारी आत्मा तक को रूपांतरित करने में सफल हो जाएगा। सुख में करो याद। जो दुख में करते हैं, दुख से राहत मिल जाती है। प्रभु की स्मृति है, राहत तो देगी। लेकिन जो सुख में याद करते हैं, वे मुक्त हो जाते हैं। इस बात को खयाल में रखना।

When your eyes are full of tears and you call upon God, the doors are blocked. When your lips are full of laughter, call then. Then the doors are open. Leaning on that laughter, the remembrance of the Beloved will succeed in transforming even your Atman. Remember in happiness. Those who remember in sorrow receive relief; the memory of the Lord brings relief, certainly. But those who remember in happiness are liberated. Keep this in mind.

वैशाली में पड़ा दुर्भिक्ष, बड़ी महामारी फैली, लोग कुत्तों की मौत मरने लगे, तब घबड़ाए। मृत्यु का तांडव नृत्य, ऐसा कभी देखा न था, सुना भी न था। इतिहास में वर्णित भी न था। सब उपाय किए...।

There was famine in Vaishali; a great pestilence spread; people began to die dogs’ deaths; then they panicked. The dance of death—never before seen, never heard of. Not even described in history. Every remedy tried…

खयाल रखना, आदमी पहले और सब उपाय कर लेता है, परमात्मा अंतिम उपाय है। और जिसको तुम अंतिम उपाय मानते हो, वही प्रथम है। लेकिन तुम उसे क्यू में आखिर में खड़ा करते हो। तुम पहले और सब उपाय कर लेते हो। जब तुम्हारा कोई उपाय नहीं जीतता, तब तुम परमात्मा की तरफ झुकते हो। थके-हारे, इस विचार से कि शायद, अब और तो कहीं होता नहीं, शायद हो जाए। यह आस्था नहीं है--आस्थावान तो पहले परमात्मा की तरफ झुकता है--यह अनास्था है। पहले तुम जाओगे उस दिशा में जिसमें तुम्हारी आस्था है।

Remember, man tries every other remedy first—God is the last remedy. And that which you keep as the last is in truth the first. But you put him at the tail of the queue. You try everything else first. When none of your remedies win, then you turn towards God—exhausted, defeated—thinking, perhaps; nowhere else it happens, perhaps it might happen here. This is not faith. The man of faith turns first towards God. This is unfaith. You first go in the direction where your faith already is.

समझो कि बीमार पड़े। तो तुम पहले होमियोपैथ के पास नहीं जाओगे, पहले एलोपैथ के पास जाओगे। उसमें तुम्हारी आस्था है। फिर अगर एलोपैथ न जीत सका, तो तुम आयुर्वेद के पास जाओगे, उसमें तुम्हारी थोड़ी सी डगमगाती आस्था है--पुराना संस्कार है। फिर वह भी न जीता, तो तुम शायद होमियोपैथ के पास जाओ। अब तुम सोचते हो, शायद! होमियोपैथ भी न जीते तो फिर तुम शायद नेचरोपैथ के पास जाओ। और जब सब पैथी हार जाएं, तो शायद तुम परमात्मा का स्मरण करो; तुम कहो, अब तो कोई सहारा नहीं, अब तो बेसहारा हूं। अंत में तुम याद करते हो? अंत में याद करते हो, यही बताता है कि तुम्हारी कोई आस्था नहीं। अन्यथा पहले तुम परमात्मा की याद किए होते। पहला मौका तुम उसको देते हो जिसमें तुम्हारी आस्था है। परमात्मा आखिर में हमने रख छोड़ा है।

Suppose you fall ill. You will not go first to a homeopath; you will go first to an allopath—that is where your faith lies. If allopathy does not succeed, then you go to Ayurveda—there your faith is shaky, an old conditioning. If that too fails, perhaps you go to a homeopath. If even that fails, then perhaps you go to nature-cure. And when all ‘pathies’ are defeated, perhaps you remember God. You say, now there is no support, now I am supportless. You remember in the end? To remember in the end shows you have no faith. Otherwise you would have remembered God first. You give the first chance to that in which you have faith. We have pushed God to the last.

वैशाली के लोग हमसे कुछ भिन्न न थे, ठीक हम जैसे लोग थे। ऐसी घटना कभी घटी या नहीं घटी, इसकी फिकर में मत पड़ना। वैशाली के लोग हम जैसे लोग थे। इसीलिए तो लोग बुढ़ापे में परमात्मा का स्मरण करते हैं, जवानी में नहीं। तब तो सब ठीक चलता मालूम पड़ता है। नाव बहती मालूम पड़ती है। दूसरा किनारा बहुत दूर नहीं मालूम पड़ता। पैरों में बल होता है, अपने अहंकार पर भरोसा होता है; कर लेंगे। खुद जूझने की हिम्मत होती है। फिर धीरे-धीरे पैर कमजोर हो जाते हैं, नाव टूटने-फूटने लगती है, दूसरा किनारा दूर होने लगता है, लगता है मझधार में ही डूबकर मरना है; अपने पर अब भरोसा नहीं रह जाता, अपने सब किए उपाय व्यर्थ होने लगते हैं, तब आदमी भगवान की स्मृति करता है। तब सोचता है, शायद!

The people of Vaishali were no different from us; they were exactly like us. Do not worry whether this event happened or not. The people of Vaishali were like us. That is why people remember God in old age, not in youth. Then everything seems to go well. The boat seems to sail. The other shore seems not too far. There is strength in the legs; there is trust in one’s ego—we will do it. There is courage to fight alone. Slowly the legs weaken, the boat begins to crack, the other shore seems to recede, drowning midstream seems certain; trust in oneself fades, all one’s devices fail—then man remembers God. Then he thinks, perhaps!

पर खयाल रखना, जिसने अंत में भगवान को मौका दिया है उसके भीतर शायद तो मौजूद रहेगा ही। अंत में मौका देने का मतलब ही है कि तुम्हारा भगवत्ता में विश्वास नहीं है।

But remember, the one who gives God the last chance will always keep a “perhaps” within. To give the last chance means you do not trust the divine.

ये वैशाली के लोग, दुर्भिक्ष फैला होगा, महामारी फैली होगी, सब उपाय किए होंगे, चिकित्सा-व्यवस्था की होगी, लेकिन कुछ भी रास्ता न मिला, लोग कुत्तों की मौत मर रहे थे...यह कुत्तों की मौत शब्द मुझे बहुत ठीक लगा।

Those people of Vaishali—famine spread, plague spread, all remedies were tried, there was medical arrangement—but nothing worked, people were dying like dogs… This phrase “like dogs” appeals to me as very exact.

गुरजिएफ निरंतर अपने शिष्यों से कहा करता था कि जिस व्यक्ति ने ध्यान नहीं किया, वह कुत्ते की मौत मरेगा। किसी ने उससे पूछा, कुत्ते की मौत का क्या अर्थ होता है? तो गुरजिएफ ने कहा, कुत्ते की मौत का अर्थ यह होता है कि व्यर्थ जीआ और व्यर्थ मरा। दुत्कारें खायीं, जगह-जगह से भगाया गया, जहां गया वहीं दुत्कारा गया, रास्ते पर पड़ी जूठन से जिंदगी गुजारी, कूड़े-करकट पर बैठा और सोया, और ऐसे ही आया और ऐसे ही व्यर्थ चला गया, न जिंदगी में कुछ पाया न मौत में कुछ दर्शन हुआ--कुत्ते की मौत!

Gurdjieff used to say again and again to his disciples: whoever has not meditated will die a dog’s death. Someone asked him—what does it mean to die a dog’s death? Gurdjieff said, it means to have lived in vain and to have died in vain. To be kicked and driven away from place to place; wherever one goes, to be shooed off; to live on scraps thrown on the road; to sit and sleep on garbage; to come thus and go thus; to gain nothing in life and to see nothing in death—a dog’s death!

लेकिन, हमें लगता है कि कभी-कभी कोई कुत्ते की मौत मरता है। बात उलटी है, कभी-कभी कोई मरता है जिसकी कुत्ते की मौत नहीं होती। अधिक लोग कुत्ते की मौत ही मरते हैं। हजार में एकाध मरता है जिसकी मौत को तुम कहोगे कुत्ते की मौत नहीं है। जो जीआ, जिसने जाना, जिसने जागकर अनुभव किया, जिसने जीवन को पहचाना, जिसने जीवन की किरण पकड़ी और जीवन के स्रोत की तरफ आंखें उठायीं, जो ध्यानस्थ हुआ, वही कुत्ते की मौत नहीं मरता।

We think sometimes someone dies a dog’s death. The truth is reversed: sometimes someone dies whose death is not a dog’s death. Most die dog’s deaths. In a thousand, one may die whose death you would not call a dog’s death. He who has lived, who has known, who has experienced awake, who has recognized life, who has caught the ray of life and lifted his eyes toward the source—he who has become meditative—only he does not die a dog’s death.

फिर हम बड़े बेचैन हो जाते हैं--महामारी फैल जाए, लोग मरने लगें, तो हम बड़े बेचैन हो जाते हैं। और एक बात पर हम कभी ध्यान ही नहीं देते कि सभी को मरना है--महामारी फैले कि न फैले। इस जगत में सौ प्रतिशत लोग मरते हैं। खयाल किया? ऐसा नहीं कि निन्यानबे प्रतिशत लोग मरते हैं, कि अट्ठानबे प्रतिशत लोग मरते हैं, कि अमरीका में कम मरते हैं और भारत में ज्यादा मरते हैं। यहां सौ प्रतिशत लोग मरते हैं--जितने बच्चे पैदा होते हैं उतने ही आदमी यहां मरते हैं। महामारी तो फैली ही हुई है। महामारी का और क्या अर्थ होता है? जहां बचने का किसी का भी कोई उपाय नहीं। जहां कोई औषधि काम न आएगी। साधारण बीमारी को हम कहते हैं--जहां औषधि काम आ जाए, तो उसको कहते हैं बीमारी, रोग। महामारी कहते हैं जहां कोई औषधि काम न आए। जहां हमारे सब उपाय टूट जाएं और मृत्यु अंततः जीते। महामारी तो फैली हुई है, सदा से फैली हुई है। इस पृथ्वी पर हम मरघट में ही खड़े हैं। यहां मरने के अतिरिक्त और कुछ होने वाला नहीं है। देर-अबेर घटना घटेगी। थोड़े समय का अंतर होगा।

Then we become terribly restless—if a plague spreads and people die, we become restless. We never attend to one thing—that all must die, plague or no plague. In this world, a full hundred percent die. Did you ever notice? Not ninety-nine percent, not ninety-eight percent. Not that fewer die in America and more in India. Here a hundred percent die—the number of children born equals the number of people who die. The plague is always already spread. What else does “plague” mean but that there is no remedy for anyone? Where no medicine will work. Ordinary disease is where medicine works; we call that illness. Plague is where no medicine works, where our devices break and death wins in the end. This plague is spread—spread since always. We stand on a cremation ground on this earth. Here nothing is going to happen except death—sooner or later. Only a little difference in time.

वैशाली के लोगों ने यह कभी न देखा था कि सभी लोग मरते हैं, सभी को मरना है। अगर यह देखा होता तो भगवान को पहले बुला लाए होते कि हमें कुछ जीवन के सूत्र दे दें, कोई सोपान दें कि हम भी जान सकें, अमृत क्या है? लेकिन नहीं गए, क्योंकि महामारी फैली नहीं थी।

The people of Vaishali had never seen that all die, that all must die. Had they seen it, they would have brought the Blessed One earlier—“give us some sutras of life, some steps to climb, that we too may know—what is Amrita?” But they did not go—because the plague had not come.

आदमी ने कुछ ऐसी व्यवस्था की है कि मौत दिखायी नहीं पड़ती। जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण है वह दिखायी नहीं पड़ती। और जो व्यर्थ की बातें हैं, खूब दिखायी पड़ती हैं। तुम एक कार को खरीदते हो तो जितना सोचते हो, जितनी रात सोते नहीं, जितनी केटलाग देखते हो; तुम एक मकान खरीदते हो तो जितनी खोजबीन करते हो; तुम एक सिनेमागृह में जाते हो तो जितना विचार करते हो अखबार उठाकर कि कहां जाना, कौन सी फिल्म देखनी, तुम जीवन के संबंध में इतना भी नहीं सोचते! तुम यह भी नहीं देखते कि यह जीवन हाथ से बहा जा रहा है और मौत रोज पास आयी चली जा रही है। मौत द्वार पर खड़ी है, कब ले जाएगी कहा नहीं जा सकता। हमने इस तरह से झुठलाया है मौत को कि जिसका हिसाब नहीं!

Man has arranged in such a way that death does not appear. That which is most essential is hidden; trivia are displayed. Buying a car—you think so much about it, lose sleep, devour the catalogues; buying a house—you investigate so much; going to a cinema—you pore over the paper—what to see, where to go; but for life you do not think even so much! You do not see that life is slipping out of your hands and death is drawing nearer each day. Death stands at the door; when it will take you, no one can say. We have so falsified death that it defies counting!

मेरी एक किताब है--अनटिल यू डाय, जब तक तुम मरो नहीं। इंग्लैंड में एक प्रकाशक उसे छापना चाहता है--शैल्टन प्रेस। उनका पत्र मुझे मिला तो मैं चकित हुआ। उन्होंने लिखा, किताब अदभुत है, हम इसे छापना चाहते हैं इंग्लैंड में, लेकिन नाम हम यह नहीं रख सकते। अनटिल यू डाय, यह तो इसका शीर्षक देखकर ही लोग इसे खरीदेंगे नहीं। लोग मौत से इतना डरते हैं। ऐसी किताब कौन खरीदेगा जिसके ऊपर यह लिखा हो--अनटिल यू डाय! नाम यह हम नहीं रख सकते हैं, नाम हमें बदलना पड़ेगा, उन्होंने लिखा।

I have a book—Until You Die. A publisher in England—Shelton Press—wrote to me wanting to publish it. Their letter startled me. They wrote—the book is remarkable, we want to publish it in England, but we cannot keep the title. Until You Die—people will not buy it seeing only the title. People fear death so much. Who will buy a book whose cover says—Until You Die! We must change the title, they wrote.

सूचक है बात, हम मौत की बात ही कहां करते हैं! कोई मर जाता है तो कहते हैं, देहावसान हो गया। छिपाते हैं। कोई मर गया तो कहते हैं, स्वर्गवासी हो गए। चाहे नरक ही गए हों! सौ में से निन्यानबे नरक ही जा रहे होंगे, जैसा जीवन दिखता है उसमें शायद ही कोई कभी स्वर्गवासी होता हो। लेकिन यहां जो भी मरे, जहां भी मरे--दिल्ली में भी मरो--तो भी स्वर्गवासी! बस मरे कि स्वर्गवासी हो गए! कि परमात्मा के प्यारे हो गए! कि प्रभु ने उठा लिया! मौत शब्द का सीधा उपयोग करने में भी हम घबड़ाते हैं। क्यों?

It is telling. We do not even speak of death. Someone dies and we say, “his body has departed.” We hide. Someone has died and we say, “he has become heavenly”—even though he may have gone to hell! Out of a hundred, ninety-nine must be going to hell; seeing the lives around, perhaps only rarely is someone heavenly. But here whoever dies—wherever he dies—even if you die in Delhi—you become “late and heavenly”! Just died, and already heavenly! “Beloved of God!” “The Lord has taken him!” We hesitate even to use the plain word death. Why?

मौत शब्द से बेचैनी होती है, मौत शब्द में अपनी मौत की खबर मिलती है, धुन मिलती है। मौत शब्द हमें याद दिलाता है कि मुझे भी मरना होगा। देहावसान में ऐसी धुन नहीं मिलती। स्वर्गीय में ऐसा भाव नहीं पैदा होता है, कि चलो किसी दिन हम भी स्वर्गीय हो जाएंगे, कोई बात नहीं, स्वर्ग मिलेगा। मौत बहुत स्पष्ट कह देती है बात को, स्वर्गीय में बहुत छिपाकर बात कही गयी है। जहर को छिपा दिया मिठास में, ऊपर एक शक्कर की पर्त लगा दी।

The word death creates restlessness. Inside it is the news—and the tune—of our own death. It reminds us—I too must die. “Body’s departure” carries no such tune. “Late and heavenly” creates no such feeling—“someday we too will be late and heavenly; no matter, heaven will be ours.” Death states the matter too clearly; “heavenly” disguises it—poison concealed in sugar.

मरघट को देखते हो, सारी दुनिया में, कोई जाति हो, कोई धर्म हो, कोई देश हो, गांव के बाहर बनाते हैं। और मौत खड़ी है जिंदगी के बीच में। ठीक जहां तुम्हारा बाजार है, एम.जी. रोड पर, वहां होना चाहिए मरघट। ठीक बीच बाजार में। ताकि जितनी बार तुम बाजार जाओ--सब्जी खरीदो, कि कपड़ा खरीदो, कि सिनेमा-गृह जाओ--हर बार तुम्हें मौत से साक्षात्कार हो, हर बार तुम देखो कि कोई चिता जल रही है। हर बार तुम देखो कि फिर कोई अरथी आ गयी। बीच बाजार में होना चाहिए मरघट, क्योंकि जिंदगी के बीच में खड़ी है मौत। उसे हम बाहर हटाकर रखते हैं--दूर गांव के, जहां हमें जाना नहीं पड़ता। या कभी-कभी किसी के साथ जाना पड़ता है अरथी में, तो बड़े बेमन से चले जाते हैं और जल्दी से भागते हैं वहां से। जाना वहीं पड़ेगा जहां से तुम भाग-भाग आते हो। जैसे तुम दूसरों को पहुंचा आए वैसे दूसरे तुम्हें पहुंचा आएंगे--ठीक ऐसे ही।

Look at our cremation grounds—everywhere in the world—any race, any religion, any nation—the cremation ground is built outside the village. And yet death stands in the midst of life. Where your bazaar is—on MG Road—there the cremation ground should be, right in the middle. So that every time you go to the market—to buy vegetables, or cloth, or to the cinema—every time you have a face-to-face with death; every time you see a pyre burning. Every time you see another bier arrive. The cremation ground should be in the middle of the market, because death stands in the middle of life. We push it outside—far beyond the village where we need not go. Or sometimes, going with a bier, we go reluctantly, and run away quickly. You will be taken exactly where you run away from. As you have carried others there, others will carry you—exactly so.

मैं छोटा था--तो जैसा सभी घरों में होता है--कभी कोई मर जाए तो मेरी मां मुझे जल्दी से अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर लेती, चलो अंदर चलो, अंदर चलो! मैं पूछता, बात क्या है? वह कहती, अंदर चलो, बात कुछ भी नहीं है। मेरी उत्सुकता बढ़ी, स्वाभाविक था, कि बात क्या है? जब भी कोई हंडी लिए निकलता, बाजा-बैंड बजता, मुझे अंदर बुला लिया जाता, दरवाजा बंद कर दिया जाता--मौत दिखायी नहीं पड़नी चाहिए बच्चों को। अभी से इतनी खतरनाक बात दिखायी पड़े, कहीं जीवन में हताश न हो जाएं। मगर मेरी मां का दरवाजे को बंद करना मेरे लिए बड़ा कारगर हो गया; वह एक दरवाजे को बंद करतीं, मैं दूसरे से नदारद हो जाता। मैं धीरे-धीरे जो भी गांव में मरता उसी के साथ मरघट जाने लगा। फिर तो गांव में जितने आदमी मरे, मैं सुनिश्चित था, लोग मुझे पहचानने भी लगे कि वह लड़का आया कि नहीं! कोई भी मरे, इसकी फिर मुझे फिकर ही नहीं रही कि कौन मरता है, इससे क्या फर्क पड़ता है, फिर मैं जाने ही लगा। हर आदमी की मौत पर मरघट जाने लगा। और धीरे-धीरे बात यह मुझे खयाल में उस समय से आने लगी कि मरघट को गांव के बाहर छिपाकर क्यों बनाया है, दीवाल उठा दी है, सब तरफ से छिपा दिया है, कहीं से दिखायी न पड़े।

When I was small—as in all homes—if someone died, my mother would quickly call me inside and bolt the door. “Come inside! Come inside!” I asked, “What is the matter?” She said, “Come inside—no matter.” My curiosity grew, naturally—what is the matter? Whenever a band would play and a function pass by, I would be pulled inside, the door shut—death must not be shown to children. Such a dangerous thing—what if they become despondent! But her closing that door worked wonders for me; she would close one door, I would slip out of another. Slowly, whoever died in the village, I began to go along to the cremation ground. Then, whoever died, I no longer cared who—what difference does it make? I kept going. At every death, I went. And slowly it came to me: why is the cremation ground hidden outside the village, walled off on all sides so that it may not be seen?

एक म्युनिसिपल कमेटी में विचार किया जा रहा था मरघट के चारों तरफ बड़ी दीवाल उठाने का, सब पक्ष में थे, एक झक्की सा आदमी खड़ा हुआ और उसने कहा कि नहीं, इसका क्या सार! क्योंकि जो वहां दफना दिए गए हैं, वे निकलकर बाहर नहीं आ सकते; और जो बाहर हैं, वे अपने आप भीतर जाना नहीं चाहते, इसलिए दीवाल की जरूरत क्या?

In a municipal committee there was a plan to build a high wall around the cremation ground; all were for it. One eccentric stood up and said—what is the point? Those buried or burnt there cannot come out; and those outside do not wish to go in on their own—so what is the need of a wall?

मगर दीवाल का प्रयोजन दूसरा है। उसका प्रयोजन है, जो बाहर हैं, उनको दिखायी न पड़े कि जीवन का सत्य क्या है। जीवन का सत्य है मृत्यु। जीवन महामारी है। क्योंकि जीवन सभी को मार डालता है। इसका कोई इलाज नहीं है।

But the wall has another purpose—to keep those outside from seeing the truth of life. The truth of life is death. Life is a plague—because life kills everyone. There is no cure.

तुमने कभी सोचा, जीवन का कोई इलाज है! टी.बी. का इलाज है, कैंसर का भी इलाज हो जाएगा अगर नहीं है तो, मगर जीवन का कोई इलाज है! और जीवन सभी को मार डालता है, तुमने देखा? सौ प्रतिशत मार डालता है। जो जीवित हुआ, वह मरेगा ही। जीवन का कोई भी इलाज नहीं है। जीवन महामारी है।

Have you ever thought—there is a cure for life? There is a cure for TB; there will be a cure for cancer if not yet. But is there any cure for life? And life kills all—a full hundred percent. Whoever is born will die. There is no cure for life. Life is a plague.

लेकिन वैशाली के लोगों को पता नहीं था--जैसा तुमको पता नहीं है, जैसा किसी को पता नहीं है--हम महामारी के बीच ही पैदा होते हैं। क्योंकि हम मरणधर्मा दो व्यक्तियों के संयोग से पैदा होते हैं। हम मौत के बीच ही पैदा होते हैं, हम मौत के नृत्य की छाया में ही पैदा होते हैं। हम मौत की छाया में ही पलते और बड़े होते हैं। और एक दिन हम मौत की ही दुनिया में वापस लौट जाते हैं--मिट्टी मिट्टी में गिर जाती है। हम महामारी में ही जी रहे हैं। जिसे यह दिख जाता है, उसके जीवन में क्रांति का सूत्रपात होता है।

But the people of Vaishali did not know—just as you do not, just as no one knows—that we are born in the very midst of plague. We are born of the union of two mortal beings. We are born in the shadow of death; we grow in that shadow; and one day, we return to the world of death—the dust falls back into dust. We are living in the plague. He to whom this is revealed—revolution begins in his life.

वैशाली में दुर्भिक्ष हुआ तब लोगों को याद आयी, महामारी फैली तब याद आयी; सब उपाय कर लिए, सब उपाय हार गए, तब याद आयी। फिर उन्होंने अपने राजा को राजी किया होगा कि अब आप जाएं, भगवान राजगृह में ठहरे हैं, उन्हें बुला लाएं। शायद! शायद उनकी मौजूदगी और चीजें बदल जाएं।

Famine struck in Vaishali—then they remembered; plague spread—then they remembered; all remedies were tried—all failed—then they remembered. Then they persuaded their king—go now, the Blessed One is in Rajagriha, invite him to come. Perhaps… perhaps his presence will change things.

खयाल रखना कि तुम चाहे शायद ही भगवान को बुलाओ तो भी चीजें बदल जाती हैं। कभी-कभी तुम संयोगवशात ही याद करो तो भी परिवर्तन हो जाता है। तुम्हारी आस्था अगर होती है तब तो बड़ा गहरा परिवर्तन हो जाता है, तुम अगर कभी संदेह से भरे हुए भी याद कर लेते हो, तो तुम्हारे संदेह को भी हिलाकर परिणाम होते हैं। तुम्हारा संदेह बाधा तो बनता है, लेकिन बिलकुल ही रोक नहीं पाता, कुछ न कुछ हो ही जाता है। पूरा सागर मिल सकता था अगर आस्था होती, अब पूरा सागर शायद न मिले, मगर छोटा-मोटा झरना तो फूट ही पड़ता है। तुम्हारे संदेह को तोड़कर भी भगवान फूट पड़ता है। इसलिए जो न बुला सकते हों आस्था से, कोई फिकर नहीं, शायद-भाव से ही बुलाएं, मगर बुलाएं तो। जो न बुला सकते हों सुख में, कोई फिकर नहीं, दुख में ही बुलाएं, मगर बुलाएं तो। आज दुख में बुलाया, कल शायद सुख में भी बुलाएंगे।

Remember, even if you invite the Blessed One with a “perhaps,” things do change. Even if you remember accidentally, by coincidence, transformation happens. If you have trust, the transformation is very deep; even if you remember filled with doubt, your doubt will be shaken and consequences will follow. Your doubt becomes a barrier, but it cannot stop it entirely—something happens. The whole ocean could have been yours had there been trust; now perhaps not the whole ocean, but a little spring may still burst forth. Breaking through your doubt, God bursts forth. Therefore, if you cannot invite with faith, no worry—invite even with “perhaps,” but invite. If you cannot invite in happiness, no worry—invite even in sorrow, but invite. Today, invited in sorrow; tomorrow perhaps, you will invite in happiness too.

राजा गया, राजगृह जाकर भगवान को वैशाली लिवा आया। भगवान ने एक बार भी न कहा कि अब आए! बड़ी देर करके आए। और मैं तो निरंतर यही कहता रहा हूं कि जीवन दुख है और जीवन मृत्यु है और सब क्षणभंगुर है और सब जा रहा है, तुमने कभी न सुना! मेरी नहीं सुनी, महामारी की सुन ली!

The king went, brought the Blessed One from Rajagriha. The Blessed One did not say even once—Now you have come! You have come too late. And I have said it again and again: I kept telling you that life is sorrow and life is death and all is fleeting and all is passing—you never listened! You did not listen to me, but you listened to the plague.

कभी-कभी ऐसा होता है, श्रेष्ठतम पुकार हम नहीं सुनते, निकृष्ट की पुकार हमें समझ में आ जाती है, क्योंकि हम निकृष्ट हैं। हमारी भाषा निकृष्ट की भाषा है। बुद्ध बीच में खड़े होकर हमें पुकारें तो शायद हम न सुनें, दिवाला निकल जाए और हमारी समझ में आ जाए। पत्नी मर जाए और हमारी समझ में आ जाए। जुए में हार जाएं और हमारी समझ में आ जाए। और बुद्ध पुकारते रहें और हमारी समझ में न आए। हमारी एक दुनिया है, कीड़े-मकोड़ों की दुनिया है, जमीन पर सरकती हुई दुनिया है। हम आकाश में उड़ते नहीं, आकाश की भाषा हमारी पकड़ में नहीं आती।

Sometimes it happens—the highest call we do not hear; the lowest call we do, because we are low. Our language is the language of the low. If Buddha calls to us from the heights, we may not hear; a bankruptcy arrives and we understand. The wife dies and we understand. We lose at gambling and we understand. And Buddha calls and calls—and we do not understand. Our world is of worms and insects, crawling on the ground. We do not fly in the sky; the language of the sky is not within our grasp.

लेकिन बुद्ध ने इनकार न किया। उन्होंने कहा, चलो, किसी बहाने सही, मुझे याद किया। चलो महामारी इनको एक संदेश ले आयी कि अब भगवान की जरूरत है, चलो इसका भी उपयोग कर लें।

But Buddha did not refuse. He said—Come, no matter by what pretext you remembered me. Let the plague carry this message—that now the Blessed One is needed—let that too be used.

भगवान की उपस्थिति में मृत्यु का नंगा नृत्य धीरे-धीरे शांत हो गया।

In the presence of the Blessed One the naked dance of death slowly quieted.

ऐसा हुआ या नहीं, इसकी फिकर में मत पड़ना। ये बातें कुछ भीतर की हैं। बाहर हुआ हो तो ठीक, न हुआ हो तो ठीक। लेकिन भगवान की उपस्थिति में मृत्यु का नृत्य शांत हो ही जाता है। तुम अपने हृदय की वैशाली में भगवान को बुलाओ, इधर भगवान का प्रवेश हुआ, उधर तुम पाओगे, मौत बाहर निकलने लगी। यह है अर्थ।

Whether it happened outwardly or not—do not worry. These matters are inner. If it happened outwardly, fine; if not, fine. But in the presence of the Blessed One, the dance of death does quiet. Invite the Blessed One into the Vaishali of your heart; the moment he enters here, you will find death stepping out. This is the meaning.

बौद्ध शास्त्रों में भी ऐसा अर्थ नहीं लिखा है। वे यही मानकर चलते हैं कि यह तथ्यगत बात है। मैं नहीं मानता कि यह तथ्यगत बात है। यह बड़ी महत्वपूर्ण बात है--तत्वगत है, तथ्यगत नहीं। इसमें तत्व तो बहुत है, लेकिन इसको फैक्ट और तथ्य मानकर मत चलना। अन्यथा व्यर्थ के विवाद पैदा होते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है! महामारी कैसे दूर हो जाएगी! और कैसे दूर होगी, बुद्ध को खुद भी तो एक दिन मरना पड़ा। यह शरीर तो जाता ही है, बुद्ध का हो तो भी जाता है। बुद्ध जैसे प्यारे आदमी का शरीर हो तो भी जाता है।

Even the Buddhist scriptures do not write such a meaning; they take it as a factual event. I do not take it as a fact; it is far too important—essential, not factual. It is full of essence, but do not take it as a mere fact; otherwise futile debates arise—How could this happen? How could a plague vanish? And how would it vanish, when Buddha himself had to die one day? This body goes, whether it is Buddha’s or anyone’s. Even the body of one as lovely as Buddha goes.

तो मौत बुद्ध की मौजूदगी में हट गयी हो वैशाली से, ऐसा तो लगता नहीं, लेकिन किसी और गहरे तल पर बात सच है। जब भी कोई व्यक्ति भगवान को बुला ले आता है अपने हृदय में, तो मौत हट जाती है। तुम्हें पहली दफा अमृत की प्रतीति होनी शुरू होती है। भगवान की मौजूदगी में तुम्हारे भीतर पहली दफे वे स्वर उठते हैं जो शाश्वत के हैं। एस धम्मो सनंतनो। तुम्हें एक दृष्टि का नया आयाम खुलता हुआ मालूम पड़ता है।

So that death vanished from Vaishali in Buddha’s presence—this does not seem likely outwardly; but on a deeper plane it is true. Whenever a person invokes the Blessed One into the heart, death retreats. For the first time, the sense of Amrita begins to arise. In the presence of the Blessed One, for the first time there resound within you the tones of the Eternal. Es dhammo sanantano. A new dimension of vision opens.

हमने देह के साथ अपने को एक समझ लिया है, तो हम मरणधर्मा हो गए हैं। हम भूल ही गए हैं कि हम देह नहीं हैं--देह में जरूर हैं। हमें स्मरण नहीं रहा है कि हम मिट्टी के दीए नहीं हैं। मिट्टी के दीए में जलती हुई जो चिन्मय ज्योति है, वही हैं। तुम्हारे भीतर जो जागरण है, होश है, चैतन्य है, वही तुम हो। देह तो मंदिर है, तुम्हारा देवता भीतर विराजमान है। और देवता मंदिर नहीं है। देवता के हटते ही मंदिर कचरा हो जाएगा, यह भी सच है। मगर देवता के रहते मंदिर मंदिर है। जैसे ही तुम्हारी अंतर्दृष्टि बदलती है, तुम्हें अपने साक्षीभाव का स्मरण आता है, वैसे ही अमृत का प्रवेश होता है।

We have taken ourselves to be the body, and so we have become subject to death. We have forgotten that we are not the body—though we are in the body. We do not remember that we are not the earthen lamp. In the earthen lamp the conscious flame is lit—that we are. Within you the awakening, the awareness, the consciousness—that you are. The body is the temple; your deity resides within. And the deity is not the temple. When the deity departs, the temple becomes rubbish—this is also true. But while the deity remains, the temple is a temple. As your inner vision changes, as you remember your witnesshood, so does Amrita begin to enter.

तो मैं तो इसका ऐसा अर्थ करता हूं--तत्वगत। तथ्यगत, मुझे चिंता नहीं है। मैं कोई ऐतिहासिक नहीं हूं। और मेरे मन में तथ्यों का कोई बड़ा मूल्य नहीं है। मैं तथ्यों को हमेशा तत्वों की सेवा में लगा देता हूं।

I take it thus—essentially. I am not anxious about facts. I am no historian. Facts have little value for me. I always press facts into the service of essence.

भगवान की उपस्थिति में मृत्यु का नंगा नृत्य धीरे-धीरे शांत हो गया था।

“In the presence of the Blessed One the naked dance of death slowly quieted.”

हो ही जाना चाहिए। हो ही जाता है। जैसे ही याद आनी शुरू होती है कि मैं आत्मा हूं, कि मैं परमात्मा हूं, कि मेरे भीतर दिव्य ज्योति जल रही है, वैसे ही देह की बात समाप्त हो गयी। फिर जो तुम्हारे मां-बाप से पैदा हुए तुम, वह तुम न रहे। तादात्म्य टूट गया। तुम तो वह हो गए जो सदा से हो। तुम्हारे मां-बाप भी न थे तब भी तुम थे। तुम्हारी देह मिट्टी में गिर जाएगी फिर भी तुम रहोगे। उसकी जरा सी याद आती है, सब बदल जाता है।

So it must. So it does. The moment remembrance begins—“I am Atman, I am Paramatman; a divine flame burns within me”—the talk of the body is over. You are no longer the one born of your mother and father. The identification is broken. You become the one who has always been; you were before your parents were; your body will fall to dust, and you will remain. With a touch of this remembrance, everything changes.

मृत्यु पर तो अमृत की ही विजय हो सकती है।

“Over death only Amrita can triumph.”

और जिसको अमृत की उपलब्धि हो गयी है, उसकी मौजूदगी में यह सरलता से घट जाता है। इसलिए सत्संग का बड़ा मूल्य है। महामारी तो सभी नगरियों में फैली हैं, सभी नगरियां वैशाली हैं। तुम भी छोटे-मोटे नहीं हो, तुम भी एक बड़े नगर हो। एक-एक व्यक्ति एक-एक नगर है।

And in the presence of one to whom Amrita is attained, this happens easily. Hence satsang has immense value. Plagues rage in all cities; all cities are Vaishali. You too are no small thing—you are a vast city. Each person is a whole city.

हमारे पास जो शब्द है पुरुष, वह बहुत बहुमूल्य है। पुरुष उसी से बना है जिससे पुर--नगर। पुरुष का मतलब होता है, तुम एक पूरे नगर हो, और तुम्हारे नगर में छिपा हुआ, बसा हुआ मालिक है--पुरुष।

The word we have—Purusha—is very precious. Purusha is made from pur—city. Purusha means: you are a whole city, and within your city is the hidden, indwelling master—the Purusha.

वैज्ञानिकों से पूछो तो वे कहते हैं, एक शरीर में कम से कम सात करोड़ जीवाणु हैं। सात करोड़! बंबई छोटी नगरी है। बंबई से समझो कि चौदह गुना ज्यादा। एक शरीर में सात करोड़ जीवाणु हैं। सात करोड़ जीवन। उन सबके बीच में तुम बसे हो। नगर तो हो ही। वैशाली छोटी रही होगी। और इस नगर में जल्दी ही मौत आने वाली है, महामारी आने वाली है। उसके कदम तुम्हारी तरफ पड़ ही रहे हैं। इस बीच अगर तुम्हें कभी भी, कहीं भी भगवत्ता का साथ मिल जाए, किसी भी ऐसे व्यक्ति का साथ मिल जाए जिसके भीतर घटना घट गयी हो, तो उसकी मौजूदगी तुम्हें तुम्हारी गर्त से उठाने लगेगी--सिर्फ मौजूदगी।

Ask the scientists: in one body there are at least seven crores of living organisms. Seven crores! Bombay is a small city. Consider—fourteen times Bombay. In one body—seven crores of organisms. Seven crores of lives. Amidst them all, you dwell. You are indeed a city. Vaishali must have been smaller. And in this city death will soon come, the plague will come—the steps are already upon you. In the meanwhile, if anywhere, by any grace, you find the company of the divine—of someone within whom the event has happened—then his presence will begin to lift you out of your abyss—just his presence.

सत्संग का अर्थ होता है, गुरु कुछ करता नहीं--करने का यहां कुछ है भी नहीं, किया कुछ जा भी नहीं सकता--लेकिन उसकी मौजूदगी, सिर्फ उसकी उपस्थिति, उसकी तरंगें तुम्हें सोते से जगाने लगती हैं। तुमने देखा न, कोई नाचता हो, तुम्हारे पैर में थाप पड़ने लगती है। कोई हंसता हो, तुम्हारे भीतर हंसी फूटने लगती है। कोई उदास हो, तुम्हारे भीतर उदासी घनी हो जाती है। दस आदमी उदास बैठे हों, तुम जब आए थे तो बड़े प्रसन्न थे, उनके पास बैठ जाओगे उदास हो जाओगे। तुम बड़े उदास थे, दस आदमी बड़े खिलखिलाकर हंसते थे, गपशप करते थे, तुम आए, तुम अपनी उदासी भूल गए, तुम भी हंसने लगे। किसी जागरूक पुरुष के सत्संग में, जो उसके भीतर घटा है, वह तुम्हारे भीतर तरंगित होने लगता है। हम अलग-अलग नहीं हैं, हम एक-दूसरे से जुड़े हैं। हमारे तंतु एक-दूसरे से गुंथे हैं। अगर तुम किसी भी व्यक्ति के साथ हो जाओ, तो जैसा वह व्यक्ति है वैसे तुम होने लगोगे।

Satsang means: the guru does nothing—there is nothing here to be done, nothing can be done—but his presence, just his presence, his waves begin to awaken you from sleep. You have seen it—someone dances and your feet begin to tap; someone laughs and laughter arises in you; someone is sad and a heaviness grows in you. Ten people are sitting sad; you came cheerful—sit with them, you become sad. You were sad; you come among ten who are laughing and gossiping—you forget your sadness, you too begin to laugh. In the satsang of an awakened one, what has happened within him begins to ripple within you. We are not separate; we are knit together. Our fibers are interwoven. If you keep company with anyone, you begin to become like him.

इसलिए अपने से छोटे व्यक्तियों का साथ मत खोजना--अक्सर हम खोजते हैं; क्योंकि अपने से छोटे के साथ एक मजा है, क्योंकि हम बड़े मालूम होते हैं। अपने से छोटे के साथ एक रस है, अहंकार की तृप्ति मिलती है। दुनिया में लोग अपने से छोटे का साथ खोजते रहते हैं। अपने से बड़े के साथ तो अड़चन होती है।

Therefore do not seek the company of those smaller than you—though we often do—because with those smaller there is a pleasure: we feel big. There is a taste—a feeding of the ego. People seek the company of those smaller than themselves. With the greater there is difficulty.

तुमने सुना न, ऊंट जब हिमालय के पास पहुंचा तो उसे बड़ा दुख हुआ। उसने हिमालय की तरफ देखा ही नहीं, वह रास्ता बदलकर वापस अपने मरुस्थल में लौट आया। ऊंट को हिमालय के पास बड़ी पीड़ा होती है, क्योंकि ऊंट को पहली दफा पता चलता है कि अरे, मैं कुछ भी नहीं हूं। ऊंट को तो रेगिस्तान जमता है, जहां वह सब कुछ है, सबसे ऊंची चीज है।

You have heard—the camel, when it reached the Himalayas, was greatly pained. It did not even look toward the Himalayas; it turned and went back to its desert. Near the Himalayas the camel suffers, for there it first realizes—“I am nothing.” The desert suits the camel—where it is everything, the tallest thing.

अक्सर यह होता है, यह मन की एक बहुत बुनियादी प्रक्रिया है कि हम अपने से छोटे को खोज लेते हैं। यह रोज होता है, सब दिशाओं में होता है। राजनेता अपने से छोटे छुटभइयों को खोज लेते हैं। अपने से छोटे लोगों पर ही अपने अहंकार को बसाया जा सकता है, और कोई उपाय नहीं है।

This is how it goes—this is a fundamental tendency of mind—we seek the smaller. This happens every day, in all directions. Politicians gather minor henchmen. Only over those smaller can the ego be enthroned; there is no other way.

सत्संग का अर्थ है, अपने से बड़े को खोजना। वह मन की प्रक्रिया के विपरीत जाना है, वह ऊर्ध्वगमन है, वह मन का नियम तोड़ना है। क्योंकि अगर अपने से छोटे को खोजा तो तुम्हारा अहंकार मजबूत होगा, अपने से बड़े को खोजा तो तुम्हारा अहंकार विसर्जित होगा। अपने से बड़े को खोजा तो उसकी दूर जाती हुई किरणें तुम्हें भी दूर ले जाने लगेंगी, उसके भीतर हुआ प्रकाश तुम्हारे भीतर सोए प्रकाश को भी तिलमिला देगा। उसकी चोट तुम्हें जगाएगी--सिर्फ मौजूदगी।

Satsang means seeking the greater. It is going against the process of the mind; it is an ascent; it breaks the rule of the mind. For if you seek the smaller, your ego strengthens; if you seek the greater, your ego dissolves. If you seek the greater, his far-going rays will carry you far; the light that has happened within him will tingle the sleeping light within you. His shock will awaken you—just his presence.

सत्संग अनूठा शब्द है, दुनिया की किसी भाषा में ऐसा कोई शब्द नहीं है; क्योंकि दुनिया में कभी इस बात को ठीक से खोजा ही नहीं गया है जैसा हमने इस देश में खोजा। सत्संग अनूठा शब्द है। इसका मतलब है, सिर्फ उसके साथ हो जाना जिसे सत्य मिल गया हो। सिर्फ उसके पास हो जाना, बैठ जाना--चाहे चुप बैठे रहो तो भी चलेगा--उसके संग-साथ हो लेना; उसके और अपने बीच की दीवालें गिरा देना, अपने ऊपर कोई रक्षा का इंतजाम न करना, अपने हृदय को खोल देना कि अब जो हो हो, उसकी तरंगों को अपने भीतर आने देना; उसकी स्वरलहरी को गूंजने देना, धीरे-धीरे तुम उसमें डुबकी लगा लोगे। उसको अमृत मिला है, तुम्हें भी अमृत की तरफ पहले-पहले अनुभव आने शुरू हो जाएंगे, झरोखा खुलेगा।

Satsang is a unique word; in no other language is there such a word, because nowhere else has this been explored as it has been in this land. Satsang means just this—simply to be with one who has found the Truth. Just to be near, to sit—even in silence is enough—to be in his company; to let fall the walls between him and you; to make no defenses; to open your heart—“now let what will happen, happen”—to let his waves enter; to let his melody resonate—slowly you will dive. He has found Amrita; the first tastes of Amrita will begin to visit you; a window will open.

मृत्यु पर तो अमृत की ही विजय हो सकती है। फिर जल भी बरसा, फिर वृक्षों में पत्ते आए; फिर फूल खिले, जहां फूल खिलने बंद हो गए थे, जहां जीवन सूखा जा रहा था वहां नए पल्लव लगे।

“Over death only Amrita can triumph.” Then the rains fell; leaves returned to trees; flowers blossomed where they had ceased to; where life had dried, new shoots sprouted.

एक जीवन है बाहर का और एक जीवन है भीतर का, सत्संग की वर्षा हो जाए तो भीतर के जीवन में फूल आने शुरू होते हैं। वे ही फूल वास्तविक फूल हैं, क्योंकि वे टिकेंगे, उनकी सुगंध सदा रहेगी; सुबह खिले सांझ मुर्झा गए, ऐसे फूल नहीं; खिले तो खिले, फिर मुर्झाते नहीं।

There is a life outside, and a life within. When the rain of satsang falls, flowers begin to appear in the inner life. Those are the real flowers, for they endure; not the flowers that bloom in the morning and fade by evening; when they bloom, they bloom—then they do not wither.

इस कथा को दोनों तल पर समझना।

Understand this tale on both planes.

लोग अति प्रसन्न थे। और भगवान ने जब वैशाली से विदा ली तो लोगों ने महोत्सव मनाया था। उनके हृदय आभार और अनुग्रह से गदगद थे। और तब किसी भिक्षु ने भगवान से पूछा--यह चमत्कार कैसे हुआ? लोगों का दुख मिट गया है, लोग शांत हुए हैं, लोगों की मृत्यु से दृष्टि हट गयी, महामारी विदा हो गयी, सूखे वृक्षों पर पत्ते आ गए हैं, जिन्होंने कभी जीवन का रस न जाना था उनमें जीवन की रसधार बही, यह चमत्कार कैसे हुआ?

People were overjoyed. And when the Blessed One took leave of Vaishali, the people celebrated. Their hearts overflowed with gratitude and grace. And then a monk asked the Blessed One—how did this miracle happen? People’s sorrow has dissolved; people are at peace; people’s fixation on death is gone; the plague has left; leaves have returned to dried trees; those who never knew the juice of life now have the current of life flowing—how did such a miracle happen?

लोग अति प्रसन्न थे। यद्यपि और बहुत कुछ हो सकता था, लेकिन दुख में पुकारो तो इतना ही हो सकता है। इससे ज्यादा हो सकता था, अगर सुख में पुकारते। जब दुखी थे तो भगवान को ले आए थे, जब सुखी हो गए तो रोकना न चाहा। तब रोक लेना था, कहते कि अब कहां जाते हैं! अब तो न जाने देंगे। जिससे दुख में इतना मिला था, काश उसे रोक लेते सुख में भी, तो फिर सब कुछ मिल जाता! लेकिन सोचा होगा, बात तो पूरी हो गयी, अब क्यों रोकना? अब क्या प्रयोजन? सुख आया कि फिर हम फिर भूलने लगते हैं, फिर हम विदा देते हैं। हम कहते हैं, अब जब जरूरत होगी तब फिर याद कर लेंगे। हम भगवान का भी उपयोग करते हैं। और यह भगवान का उपयोग बड़ा छोटा है। यह तो ऐसे ही है जैसे कोई तलवार से एक चींटी को मारे। चींटी को मारने के लिए तलवार की क्या जरूरत है?

They were overjoyed. Much more could have happened; but if you call in sorrow, this much is all that can happen. Much more could have been—if they had called in happiness. When they were sorrowful, they brought the Blessed One; when they were happy, they did not wish to hold him back. They should have held him then, said—“Where are you going now? Now we will not let you go.” From whom, in sorrow, so much was received—had they kept him in happiness too, everything would have been received. But they must have thought—“the matter is complete; why hold?” The moment happiness comes, we forget again; we take leave again. We say—when needed again, we will remember again. We use even the Blessed One. And this use of the Blessed One is very petty—like using a sword to kill an ant. To kill an ant—what need of a sword?

भगवान की मौजूदगी से सिर्फ दुख मिटे, तो यह तुमने तलवार का उपयोग चींटी मारने के लिए किया। चींटी तो बिना ही तलवार के मारी जा सकती थी।

If from the presence of the Blessed One only sorrow is removed, then you have used a sword to kill an ant. The ant could have been killed without a sword.

यहां मेरी दृष्टि तुम्हें समझा देना चाहता हूं। इसलिए मैं विज्ञान का पक्षपाती हूं। मैं कहता हूं, यह काम तो विज्ञान से हो सकता है, इसके लिए धर्म की कोई जरूरत नहीं। बीमारी तो विज्ञान से दूर हो सकती है, दरिद्रता तो विज्ञान से दूर हो सकती है, विक्षिप्तता तो विज्ञान से दूर हो सकती है, देह की और मन की आधियां और व्याधियां तो विज्ञान से दूर हो सकती हैं, इसके लिए धर्म की कोई जरूरत नहीं है। धर्म की तो तब जरूरत है जब विज्ञान अपना काम पूरा कर चुका, तुम सब भांति सुखी हो, अब महासुख चाहिए। इसलिए मैं विज्ञान का पक्षपाती हूं। तो मैं मानता हूं, विज्ञान का कुछ काम है।

Here is my view. That is why I am an advocate of science. I say—this work can be done by science; for this there is no need of religion. Disease can be removed by science; poverty can be removed by science; imbalance and neurosis can be removed by science; the physical and mental afflictions can be removed by science—there is no need of religion. Religion is needed when science has done its work; you are happy in every way; now the great bliss is needed. Therefore I support science. I accept—science has its work.

मेरे पास लोग आ जाते हैं, वे कहते हैं कि लड़के को नौकरी नहीं मिलती, कि पत्नी बीमार है, कि बेटी को वर नहीं मिल रहा है, आप कुछ करें। मैं कहता हूं कि इन बातों का इंतजाम तुम खुद ही कर ले सकते हो, कर ही लोगे, कुछ न कुछ हो ही जाएगा, इन बातों के लिए मेरे पास मत आओ। कुछ और बड़ा नहीं खोजना है? कुछ और विराट की दिशा में यात्रा नहीं करनी है?

People come to me saying—the boy does not get a job, the wife is ill, the daughter cannot find a husband—please do something. I say—these are matters you can arrange; you will arrange them; something will happen; do not come to me for these. Is there nothing greater to be sought? No journey toward the vast?

गांव के लोग प्रसन्न थे, अति प्रसन्न थे। बहुत छोटा ही पाया था, शुरुआत ही हुई थी यात्रा की, लेकिन बुद्ध को उन्होंने रोका नहीं।

The villagers were happy—superbly happy. They had received a very small thing, only the beginning of the journey; but they did not stop the Buddha.

बुद्ध के भिक्षुओं ने पूछा होगा किसी ने राह में जाते वक्त--यह चमत्कार कैसे हुआ? भगवान ने कहा--भिक्षुओ, बात आज की नहीं है।

Someone among the monks must have asked along the way—how did this miracle happen? The Blessed One said—Monks, it is not of today.

बुद्ध बड़े वैज्ञानिक हैं। वह प्रत्येक चीज की श्रृंखला जोड़ते हैं। विज्ञान का अर्थ होता है, कार्य-कारण का नियम। अगर वृक्ष है, तो बीज रहा होगा। अगर बीज था, तो पहले भी वृक्ष रहा होगा। अगर वृक्ष था, तो उसके भी पहले बीज रहा होगा। एक चीज से दूसरी चीज पैदा होती है, सब चीजें संयुक्त हैं, कार्य-कारण का जाल फैला हुआ है। यहां अकारण कुछ भी नहीं होता, सब सकारण है। बुद्ध का इस पर बहुत जोर था। इस सकारण होने की धारणा का ही नाम कर्मवाद है।

Buddha is very scientific; he links each thing into a chain. Science means the law of cause and effect. If there is a tree, there must have been a seed. If there was a seed, there was a tree before it. If there was a tree, then before that a seed. One thing arises from another; everything is interconnected; the web of cause and effect is spread. Nothing here is without cause; everything is with cause. Buddha insisted much on this. The doctrine of causality is karma-vada.

तो बुद्ध से जब भी कोई कुछ पूछता है तब वह तत्क्षण श्रृंखला की बात करते हैं। वे कहते हैं, किसी कृत्य को आणविक रूप से मत लेना, एटामिक मत लेना, कोई कृत्य अपने में पूरा नहीं है, उस कृत्य का जोड़ कहीं पीछे है और कहीं आगे भी।

So whenever someone asked Buddha anything, he at once spoke of the chain. Do not take any act atomically; no act is complete in itself. Its connection lies somewhere behind, and somewhere ahead.

तो बुद्ध ने कहा--बात आज की नहीं है। बीज बहुत पुराना है, वृक्ष जरूर आज हुआ है।

Buddha said—It is not of today. The seed is very old; the tree indeed has come today.

जब भी बुद्ध के शिष्य उनसे पूछते हैं उनके संबंध में कोई बात, वह उन्हें अपने अतीत जीवनों में ले जाते हैं। वह बड़ी गहरी खोज करते हैं कि कहां से यह संबंध जुड़ा होगा, कैसे यह घटना शुरू हुई होगी। बीज से ही शुरुआत करो तो ही वृक्ष को समझा जा सकता है। कारण को ठीक से समझ लो तो कार्य समझा जा सकता है। सूक्ष्म को ठीक से समझ लो तो स्थूल समझा जा सकता है। क्योंकि सारे स्थूल की प्रक्रियाएं सूक्ष्म में छिपी हैं।

Whenever his disciples asked about themselves, he took them into their past lives. He searched deeply—where this connection must have begun, how this event must have started. Only by beginning from the seed can the tree be understood. Understand the cause rightly, and the effect can be understood. Understand the subtle, and the gross can be understood. For all the processes of the gross are hidden in the subtle.

वृक्ष जरूर आज हुआ है, बुद्ध ने कहा। मैं पूर्वकाल में शंख नामक ब्राह्मण होकर प्रत्येक बुद्धपुरुष के चैत्यों की पूजा किया करता था।

“The tree has indeed come today,” said Buddha. “In a former time I was a Brahmin named Shankha, and I used to worship the chaityas of every Buddha-purusha.”

प्रत्येक बुद्धपुरुष की! ऐसा कोई हिसाब न रखता था कि कौन जैन, कौन हिंदू, कौन अपना, कौन पराया, कौन श्रमण, कौन ब्राह्मण, ऐसी कोई चिंता न रखता था। जो भी जाग गए हैं, उन सभी की पूजा करता था। गांव में जितने मंदिर थे, सभी पर फूल चढ़ा आता था। ऐसी निष्पक्ष भाव से मेरी पूजा थी। कुछ बहुत बड़ा काम न था। लेकिन, बुद्ध ने कहा, उसका ही जो बीज मेरे भीतर पड़ा रहा, उससे ही चमत्कार हुआ है। वह जो निष्पक्ष भाव से पूजा की थी, वह जो निष्कपट भाव से पूजा की थी, अपना-पराया न देखा था, वही बीज खिलकर आज इस जगह पहुंच गया है कि मैं अमृत को उपलब्ध हुआ हूं। और जिनका मुझसे साथ हो जाता है, जो मुझे किसी भी कारण पुकार लेते हैं अपने पास, उनको भी अमृत की झलक मिलने लगती है, उनके जीवन से भी मृत्यु विदा होने लगती है।

Every awakened one! I kept no account of who was Jain, who Hindu, who mine, who another’s, who shramana, who Brahmin—no such concern. Whoever had awakened, I worshipped them all. All the temples in the village—I offered flowers at them all. Such was my impartial worship. It was not some great deed. But, said Buddha, the seed of that impartial worship remained in me; from that the miracle has come. That worship performed without bias, without guile—without seeing mine and thine—that very seed blossomed and reached this place where I am available to Amrita. And those who come into communion with me, who invite me by any cause whatsoever, they too begin to glimpse Amrita; death begins to depart from their lives.

मैं प्रत्येक बुद्धपुरुष के चैत्यों की पूजा किया करता था। और यह जो कुछ हुआ, उसी के विपाक से हुआ है। जो उस दिन किया था वह तो अल्प था, अत्यल्प था, लेकिन उसका ऐसा महान फल हुआ है। बीज तो होते भी छोटे ही हैं। पर इससे पैदा हुए वृक्ष, छोटे से बीज से पैदा हुए वृक्ष आकाश के साथ होड़ लेते हैं। थोड़ा सा त्याग भी, अल्पमात्र त्याग भी महासुख लाता है।

“I used to worship the chaityas of every awakened one. And whatever has happened has ripened from that. What was done then was small—very small—but such a great fruit came. Seeds are small. But from the small seed a tree rises to race the sky. A little renunciation—even a small renunciation—brings the great bliss.”

कुछ बड़ा मैंने त्याग भी न किया था उस जन्म में, इतना ही त्याग किया था, अपना-पराया छोड़ दिया था। सभी जाग्रतपुरुषों को बेशर्त आदर दिया था।

I did not even renounce anything great in that life—only this: I abandoned the distinction of mine and thine. I gave unconditional reverence to all awakened ones.

समझते हो, यह धार्मिक आदमी का लक्षण है। छोटा मत समझना इसे, बुद्ध कितना ही कहें कि अल्पमात्र, यह छोटा नहीं है। तुम मस्जिद के सामने से ऐसे ही गुजर जाते हो जैसे मस्जिद है ही नहीं। तुम गुरुद्वारे के सामने से ऐसे निकल जाते हो जैसे गुरुद्वारा है ही नहीं। अगर तुम मुसलमान हो तो हिंदू का मंदिर तुम्हें दिखायी नहीं पड़ता। अगर तुम हिंदू हो तो जैन का मंदिर तुम्हें दिखायी नहीं पड़ता। यह धार्मिक होने का लक्षण न हुआ। यह तो राजनीति हुई। यह तो समूह और संप्रदाय और धारणा और सिद्धांत से बंधे होना हुआ।

Understand—this is the mark of a religious person. Do not take it as small—though Buddha calls it “little,” it is not small. You pass by a mosque as if there were no mosque. You pass by a gurudwara as if no gurudwara existed. If you are Muslim, the Hindu temple does not appear to you. If you are Hindu, the Jain temple does not appear. Is this the mark of a religious man? This is politics—being bound by group and sect and ideology and doctrine.

धार्मिक व्यक्ति को तो जहां भी दीए जले हैं, जिसके भी दीए जले हैं, वे सभी दीए परमात्मा के हैं। फिर नानक का दीया जला हो गुरुद्वारे में तो कोई फर्क नहीं पड़ता, वहां भी झुक आएगा। फिर राम का दीया जला हो राम के मंदिर में, वहां भी झुक आएगा। फिर कृष्ण का दीया हो, वहां भी झुक आएगा। फिर मोहम्मद का दीया हो, वहां भी झुक आएगा। धार्मिक व्यक्ति ने तो एक बात सीख ली है कि जब भी कहीं कोई दीया जलता है तो परमात्मा का ही दीया जलता है।

To a religious person, wherever lamps are lit—the lamps of whomever they may be—they are all the lamps of the Supreme. Then it makes no difference if Nanak’s lamp burns in the gurudwara—he will bow there too. If Rama’s lamp burns in Rama’s temple—there too he will bow. If Krishna’s lamp burns—there too. If Mohammed’s lamp burns—there too. The religious person has learned one thing: whenever, wherever, a lamp is lit, it is God’s lamp that is lit.

बुझे दीए संसार के, जले दीए भगवान के। बुझे बुझों में भेद होगा, जले जलों में कोई भेद नहीं है। बुझा दीया एक तरह का, दूसरा बुझा दीया दूसरे तरह का! मिट्टी अलग होगी, कोई चीनी का बना होगा, कोई लोहे का बना होगा, कोई सोने का बना होगा, कोई चांदी का बना होगा। स्वभावतः, मिट्टी के दीए और चांदी के दीए में बड़ा फर्क है। लेकिन जब ज्योति जलेगी तो ज्योति कहीं चांदी की होती है, कि सोने की होती है, कि मिट्टी की होती है! ज्योति तो सिर्फ ज्योति की होती है। ज्योति को जो देखेगा, उसको तो सभी जले दीयों में एक ही ज्योति का निवास दिखायी पड़ेगा। एक ही सूरज उतर आया है, एक ही किरण प्रविष्ट हो गयी है।

Extinguished lamps belong to the world; lit lamps belong to the Lord. Among the extinguished there are distinctions; among the lit there is none. Extinguished—one kind, another kind. Clay may differ—one of china, one of iron, of gold, of silver. Naturally, between a clay lamp and a silver lamp there is a great difference. But when the flame is lit, is the flame of silver or gold or clay? The flame is only flame. He who sees the flame sees the one light in all lit lamps. The same sun has descended; the same ray has entered.

इसको बुद्ध तो कहते हैं अल्प, लेकिन मैं न कहूंगा अल्प। क्योंकि यह अल्प भी हो नहीं रहा है। लोग सोचकर जाते हैं, अपना मंदिर, अपना गुरु, अपना शास्त्र। दूसरे का मंदिर तो मंदिर ही नहीं है। दूसरे के मंदिर में जाना तो पाप। ऐसे शास्त्र हैं इस देश में...।

Buddha calls this small—but I would not. Because even this smallness is rare. People go to “their own” temple, their own guru, their own scripture. Another’s temple is no temple. To go to another’s temple is sin. There are scriptures in this land…

जैन-शास्त्रों में लिखा है--ऐसा ही हिंदू-शास्त्रों में भी लिखा है--कि अगर कोई पागल हाथी तुम्हें रास्ते पर मिल जाए, जैन-शास्त्र कहते हैं, और तुम मरने की हालत में आ जाओ, और पास में ही हिंदुओं का देवालय हो, तो हाथी के पैर के नीचे मर जाना बेहतर, लेकिन हिंदुओं के देवालय में शरण मत लेना। ऐसा ही हिंदू के शास्त्र भी कहते हैं--ठीक यही का यही। पागल हाथी के पैर के नीचे दबकर मर जाना बेहतर है, लेकिन जैन-मंदिर में शरण मत लेना। अगर जैन-मंदिर के पास से निकलते हो और जैन-गुरु कुछ समझा रहा हो तो अपने कानों में अंगुलियां डाल लेना, सुनना मत।

In the Jain scriptures it is written—and in Hindu scriptures too—that if a mad elephant meets you on the road and you are on the verge of death, and nearby there is a Hindu shrine—the Jains say—it is better to die under the elephant’s foot than to take shelter in a Hindu shrine. The Hindu scriptures say precisely the same—better to be crushed under the elephant’s foot than to seek refuge in a Jain temple. If you are passing by a Jain temple and a Jain guru is expounding, put your fingers in your ears—do not listen.

ये धार्मिक आदमी के लक्षण हैं? तो फिर अधार्मिक के क्या लक्षण होंगे?

Are these the marks of the religious? Then what will be the marks of the irreligious?

बुद्ध कहते हैं--कुछ और मेरी विशिष्टता न थी; जब मैं शंख नामक ब्राह्मण था किसी जन्म में, तो मेरी इतनी ही विशिष्टता थी--छोटी ही समझो, बीजमात्र--कि मैं सभी बुद्धपुरुषों को नमस्कार करता था; सभी चैत्यों में जाता, सभी शिवालयों में जाता और प्रार्थना कर आता था, पूजा कर आता था। मैंने कोई भेदभाव न रखा था। उस अभेद दृष्टि से यह धीरे-धीरे बीज फैला।

Buddha says—there was no other special thing in me. When I was the Brahmin Shankha in some birth, my only specialty—call it small, a seed—was that I bowed to all Buddha-purushas; I went to all chaityas and prayed, worshipped. I kept no partiality. From that non-dual vision, the seed spread.

जो अभेद को देखेगा, वह एक दिन अभेद को उपलब्ध हो जाएगा। जिसने मिट्टी के दीयों का हिसाब रखा, वह दीयों में ही पड़ा रहेगा। जिसने ज्योति देखी, वह एक दिन ज्योतिर्मय हो जाएगा। तुम जो देखते हो वही हो जाते हो। दृष्टि एक दिन तुम्हारे जीवन की सृष्टि हो जाती है।

He who sees the non-dual will one day attain the non-dual. He who keeps accounts of clay lamps will remain entangled with lamps. He who has seen the flame will one day become flame. You become that which you see. Your seeing becomes the creating of your life.

तो बुद्ध कहते हैं, आज यह जो चमत्कार हुआ, इसका बीज बड़ा छोटा है।

Buddha says—today’s miracle has a very small seed.

अब समझना। मैंने इसलिए कहा कि दो तल पर यह कथा है। एक तल पर तो बुद्ध का आना महामारी से भरी हुई वैशाली में, वह एक तल है। फिर दूसरा तल है, भिक्षुओं का बुद्ध से पूछना। बुद्ध कोई अवसर नहीं चूकते। उन्होंने अपने भिक्षुओं को भी संदेश दे दिया कि कैसा भाव होना चाहिए। अगर कभी तुम अमृत को उपलब्ध करना चाहते हो, मृत्यु के विजेता होना चाहते हो, वस्तुतः जिन होना चाहते हो, तो भेद मत करना। सभी बुद्धपुरुष, सभी जाग्रतपुरुष एक ही सत्य को उपलब्ध हो गए हैं--इस बीज को अपने भीतर जितने गहराई में डाल सको डाल देना। इसी से किसी दिन वृक्ष पैदा होगा, फूल लगेंगे। ठीक समय, ठीक अवसर पर तुम्हारे जीवन में बसंत आ जाएगा। तब न केवल तुम्हारे भीतर बसंत आएगा, तुम जहां से गुजर जाओगे वहां भी बसंत की हवा बहेगी। तुम जिनके साथ खड़े हो जाओगे, उनके भीतर भी ज्योति पैदा होगी। तुम जिनका हाथ पकड़ लोगे, उनका जीवन से छुटकारा होना शुरू हो जाएगा। तुम्हारा जो सहारा पकड़ लेंगे, तुम उनके लिए नाव बन जाओगे।

Now, understand. I said this tale has two planes. On one plane is Buddha’s coming to plague-ridden Vaishali. The second is: the monks asking Buddha. Buddha wastes no occasion; he gives his monks a message about the right attitude. If ever you want to attain Amrita—want to be victorious over death, to truly become Jina—make no distinctions. All awakened ones have attained the same truth—plant this seed as deep as you can within. From this, some day a tree will arise, flowers will bloom. At the right time, the spring will arrive in your life. Then not only will spring come within you, but wherever you pass the breeze of spring will blow; those with whom you stand will have a light arise within them; those whose hands you take will begin to be freed from life; those who take refuge in you—you will become a boat for them.

‘थोड़े सुख के परित्याग से यदि अधिक सुख का लाभ दिखायी दे तो धीरपुरुष अधिक सुख के खयाल से अल्पसुख का त्याग कर दे।’

“If by renouncing a little pleasure one perceives the gain of abundant bliss, let the wise renounce the lesser pleasure for the sake of the greater.”

और बुद्ध ने कहा, यह छोटा सा गणित याद रखो कि कभी-कभी ऐसा होता है कि आज हमें लगता है कि इसमें खूब सुख है और हमें यह भी दिखायी पड़ता है कि अगर इसका त्याग कर दें तो कल अनंतगुना सुख हो सकता है, लेकिन वह कल होगा, तो हम आज के ही सुख को पकड़ लेते हैं। कल के अनंत गुने को छोड़ देते हैं। इसलिए हम दीन रह जाते हैं, दरिद्र रह जाते हैं। समझो कि तुम्हारे पास मुट्ठी भर अन्न है, तुम आज खा लो उसे, तो थोड़ा सा सुख मिलेगा। लेकिन अगर तुम इसे बो दो--तो शायद दो-चार महीने प्रतीक्षा करनी पड़ेगी--लेकिन बड़ी फसल पैदा होगी। शायद सालभर के लायक भोजन पैदा हो जाए।

Buddha said—remember this little arithmetic: sometimes it happens that today we feel, “there is much pleasure in this,” and we also see that if we renounce this today, tomorrow infinite joy may be; but because that will be tomorrow, we clutch today’s small pleasure and let go of the infinite tomorrow. Therefore, we remain impoverished. Suppose you have a handful of grain; if you eat it today, there will be a little pleasure. But if you sow it—perhaps you must wait a few months—there will be a great harvest. Perhaps food for a whole year.

तो बुद्ध कहते हैं, बुद्धिमान कौन है? बुद्धिमान वह है, जो अल्प को छोड़कर विराट को उपलब्ध करने में लगा रहता है। जो जीवन के आत्यंतिक गणित पर सदा ध्यान रखता है कि जो मैं कर रहा हूं, इसका अंतिम फल क्या होगा? आज का ही सवाल नहीं है, इसका आत्यंतिक परिणाम क्या होगा?

Who is wise? He who leaves the little and labors for the vast; who keeps attention on the ultimate arithmetic of life—what will be the final fruit of what I am doing? Not only today’s question—what will be the ultimate consequence?

स्वभावतः, उस दिन जब बुद्ध शंख नाम के ब्राह्मण थे, थोड़ी अड़चन हुई होगी। अगर जैनों के मंदिर में गए होंगे तो हिंदुओं ने कहा होगा, तू वहां क्यों जाता है--ब्राह्मण थे--कष्ट हुआ होगा। अगर हिंदुओं के मंदिर में गए होंगे तो जैनों ने कहा होगा, कि तू तो हमारे मंदिर में आता है, अब वहां क्यों जाता है? कष्ट हुआ होगा। गांव में शायद पागल समझे जाते होंगे।

Naturally, when Buddha was the Brahmin Shankha, there must have been some trouble. If he went to Jain temples, Hindus—he was a Brahmin—must have objected. If he went to Hindu temples, the Jains must have objected—“you come to us—why go there?” Perhaps the village considered him mad.

तुम जरा सोचो कि तुम सब मंदिर-मस्जिद में जाकर नमस्कार करने लगो, लोग समझेंगे दिमाग खराब हो गया। जिनका दिमाग खराब है, वे समझेंगे कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया। कष्ट हुआ होगा। प्रतिष्ठा गंवायी होगी। लोगों ने पागल समझा होगा।

Imagine, you start bowing at all temples and mosques—people will think your mind is deranged. The deranged will think that you are deranged. There must have been trouble. Reputation must have been lost. They must have thought him insane.

लेकिन बुद्ध कहते हैं, वह छोटा सा त्याग था, क्या फर्क पड़ता है कि लोगों ने पागल समझा! क्या फर्क पड़ता था अगर लोग समझते कि मैं पागल नहीं हूं! कुछ भी फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन उसका जो परिणाम हुआ, व्यापक है।

But Buddha says—that was a small renunciation. What does it matter that people thought me mad! What if they thought me sane! It made no difference. But the consequence—immense.

जब गंगा पैदा होती है तो बूंद-बूंद पैदा होती है। गोमुख से गिरती है गंगोत्री, तुम अपनी मुट्ठी में सम्हाल ले सकते हो। फिर रोज बड़ी होती जाती है, बड़ी होती जाती है। जब गंगा सागर में गिरती है तब तुम विश्वास भी न कर सकोगे कि यह वही गंगा है जो गोमुख से गिरती है। जो गंगोत्री में बूंद-बूंद टपकती है, जिसको तुम मुट्ठी में बांध ले सकते थे, यह वही गंगा है? पहचान नहीं आती।

When Ganga is born, she is born drop by drop. From Gomukh, dripping—the Ganga at Gangotri can be held in your palm. Day by day she grows. When she falls into the sea, you cannot believe it is the same Ganga that fell from Gomukh. The one that dripped drop by drop, which you could hold in your palm—is this the same Ganga? Unrecognizable.

बीज छोटा, वृक्ष बहुत बड़ा हो जाता है। बुद्धिमान व्यक्ति अल्पसुख को छोड़ता चले महासुख के लिए। छोटे को न पकड़े, क्षुद्र को न पकड़े, विराट पर ध्यान रखे।

The seed is small; the tree becomes vast. The wise leave the small for the great; do not clutch the petty; keep attention on the immense.

‘दूसरे को दुख देकर जो अपने लिए सुख चाहता है, वह वैर-चक्र में फंसा हुआ व्यक्ति कभी वैर से मुक्त नहीं होता।’

“He who seeks his own happiness by causing the suffering of others—bound in enmity and the circle of enmity—never becomes free from enmity.”

और बुद्ध ने कहा, सुख तो सभी चाहते हैं, मगर सुख की चाह में एक बात खयाल रखना--पहला तो सूत्र कहा, अल्पसुख को छोड़ देना महासुख के लिए; दूसरा सूत्र कहा--यह खयाल रखना कि सुख तो चाहना, लेकिन दूसरे के दुख पर तुम्हारा सुख निर्भर न हो। दूसरे के दुख पर आधारित सुख तुम्हें अंततः दुख में ही ले जाएगा, महादुख में ले जाएगा।

Buddha said—we all desire happiness, but in desiring happiness keep in mind—first, the formula: renounce the small for the great; and second—desire happiness, but not happiness that depends on another’s suffering. Happiness built upon another’s suffering will, in the end, lead you into suffering—into great suffering.

हम जो जीवन में दुख भोग रहे हैं, वह हमने कभी न कभी उन सुखों की आकांक्षा में पैदा कर लिए थे, जिनके कारण हमें दूसरों को दुख देना पड़ा था। दूसरों के लिए खोदे गए गड्ढे एक दिन स्वयं को गिराते हैं।

The sufferings we are reaping in life—we created them when we sought pleasures that required us to inflict pain on others. Pits dug for others—one day we fall in ourselves.

मैं एक गांव में ठहरा हुआ था। उस रात उस गांव में एक बड़ी अनूठी घटना घट गयी, फिर मैं उसे भूल न सका। छोटा गांव, बस एक ही ट्रेन आती और एक ही ट्रेन जाती, तो दो बार स्टेशन पर चहल-पहल होती। आने वाली टे्रन दिन को बारह बजे आती, जाने वाली ट्रेन रात को दो बजे। स्टेशन पर भी कुछ ज्यादा लोग नहीं हैं--एक स्टेशन मास्टर है, एकाध पोर्टर है, एकाध और आदमी क्लर्क है। कोई ज्यादा यात्री आते-जाते भी नहीं हैं।

I was once staying in a village. That night, an odd incident happened—I never forgot it. Small village—only one train arrives and one departs; the station bustles twice a day. The incoming train arrives at noon; the departing train leaves at two in the night. Few staff—one station master, a porter, a clerk or two. Not many passengers either.

उस रात ऐसा हुआ कि एक आदमी रात की गाड़ी पकड़ने के लिए सांझ स्टेशन पर आया। वह बार-बार अपने बैग में देख लेता था। स्टेशन मास्टर को संदेह हुआ, शक हुआ कि कुछ बड़ा धन लिए हुए है। वह अपने बैग को भी दबाए था, एक क्षण को भी उसे छोड़ता नहीं था। आदमी देखने से भी धनी मालूम पड़ता था। रात दो बजे ट्रेन जाएगी। मन में बुराई आयी। उसने पोर्टर को बुलाकर कहा कि ऐसा कर, दो बजे रात तक कहीं भी इसकी जरा भी झपकी लग जाए--और आठ बजे रात के बाद तो गांव में सन्नाटा हो जाता है, गांव भी कोई दो मील दूर--इसको खतम करना है।

That night, a man came in the evening to catch the night train. He kept looking into his bag again and again. The station master grew suspicious—he must be carrying much money. He was clutching his bag, not letting it leave his hands even for a moment. He looked well-to-do. The train was at two. An evil thought arose. He called the porter and said—if by two he nods off even for a moment—after eight at night the village is utterly silent, the village is two miles away—finish him.

पोर्टर ने कुल्हाड़ी ले ली और वह घूमता रहा कि यह कब सो जाए। मगर वह भी आदमी जागा रहा, जागा रहा, जागा रहा। पोर्टर को झपकी आ गयी। और जब पोर्टर को झपकी आ गयी तो वह आदमी जिस बेंच पर बैठा था उससे उठकर, उसको नींद आने लगी थी तो अपना बैग लेकर वह टहलने लगा प्लेटफार्म पर। इस बीच स्टेशन मास्टर आकर उस बेंच पर लेट गया, जिस पर वह धनी लेटा था। पोर्टर की आंख खुली, देखा कि सो गया, उसने आकर गर्दन अलग कर दी। स्टेशन मास्टर मारा गया। सुबह गांव में खबर आयी। मैं उसे भूल नहीं सका उस घटना को। इंतजाम उसी ने किया था, मारा खुद ही गया।

The porter took an axe and lurked about, waiting for him to sleep. But the man remained awake and awake. The porter dozed. When the porter nodded, the wealthy man, sitting on a bench, grew drowsy and got up to stroll the platform with his bag. Meanwhile the station master came and lay on the bench the man had vacated. The porter’s eyes opened—he saw, “He has slept!” He came and severed the neck. The station master died. Morning came; the village heard the news. I could not forget it. He made the arrangement; he died himself.

जीवन में करीब-करीब ऐसा ही हो रहा है। जो दुख तुमने दूसरों को दिए हैं, वे लौट आएंगे। जो सुख तुमने दूसरों को दिए हैं, वे भी लौट आएंगे। दुख भी हजारगुने होकर लौट आते हैं, सुख भी हजारगुने होकर लौट आते हैं।

In life, it is almost always so. The pains you give to others return. The joys you give to others return. Sorrow returns a thousandfold; joy returns a thousandfold.

इसलिए बुद्ध कहते हैं, दूसरा सूत्र याद रखना, सुख बन सके तो दे देना; अगर सुख न दे सको, तो कम से कम दुख मत देना। दूसरों को दुख मत देना। अपना सुख ऐसा बनाना कि तुम पर ही निर्भर हो, दूसरे के दुख पर निर्भर न हो।

Therefore Buddha says—remember the second formula: if possible, give joy; if you cannot give joy, at least do not give pain. Do not cause suffering to others. Build your happiness so that it depends only on you—not on another’s suffering.

फर्क समझो।

See the difference.

एक आदमी धन के इकट्ठे करने में सुख लेता है। निश्चित ही यह कई लोगों का धन छीनेगा। बिना धन छीने धन आएगा भी कहां से? धन बहुत बहुलता से है भी नहीं, न्यून है। धन ऐसा पड़ा भी नहीं चारों तरफ। जितने लोग हैं, उनसे धन बहुत कम है। तो धन छीनेगा तो धन इकट्ठा कर पाएगा। यह आदमी दूसरों को दुख दिए बिना धनी न हो सकेगा। और धन पाने से जो सुख मिलने वाला है, दो कौड़ी का है। और जितना दुख दिया है, उसके जो दुष्परिणाम होंगे, अनंत समय तक उसकी जो प्रतिक्रियाएं होंगी, वे बहुत भयंकर हैं।

One man finds his happiness in hoarding wealth. Certainly, he will snatch the wealth of many. From where will wealth come without snatching? Wealth is not abundant; it is scarce. It does not lie ready everywhere. People are many; wealth is less. He must take from others to amass. He will not be able to be rich without giving pain. And the happiness to be gained—it is worth two cowries. The pain given—the consequences across time—will be terrible.

एक दूसरा आदमी ध्यान में सुख लेता है। ध्यान और धन में यही खूबी है। ध्यान जब तुम करते हो तो तुम किसी का ध्यान नहीं छीनते। तुम्हारा ध्यान बढ़ता जाता है, किसी का ध्यान छिनता नहीं।

Another finds his happiness in meditation. This is the beauty of meditation as against money. When you meditate, you do not steal anyone’s meditation. Your meditation deepens; another’s is not stolen.

तो बुद्ध कहेंगे, अगर ध्यान और धन में चुनना हो तो ध्यान चुनना, यह अप्रतियोगी है, इसकी किसी से कोई स्पर्धा नहीं है। और तुम्हारा आनंद बढ़ता जाएगा। और आश्चर्य की बात यह है कि तुम जितने आनंदित होते जाओगे, अनायास तुम दूसरों को भी आनंद देने में सफल होने लगोगे, समर्थ होने लगोगे।

So Buddha would say—if you must choose between meditation and money, choose meditation; it is non-competitive; there is no rivalry. Your bliss will grow. And strangely—your joy, as it grows, will become a capacity to give joy to others.

जो है, उसे हम बांटते हैं। दुखी आदमी दुख देता है, सुखी आदमी सुख देता है--देना ही पड़ेगा। जब फूल खिलेगा और गंध निकलेगी तो हवाओं में बहेगी ही। जब तुम्हारा ध्यान सघनीभूत होगा, तो तुम्हारे चारों तरफ गंध उठेगी। सुख दोगे तो सुख मिलेगा। ऐसा सुख खोजना जो किसी के दुख पर आधारित न होता हो, यही बुद्ध की मौलिक शिक्षा है।

We share what we are. The unhappy gives unhappiness; the happy gives happiness—he cannot but give. When a flower blooms, fragrance must float on the winds. As your meditation condenses, a perfume will rise around you. Give joy—and joy returns. Seek such happiness as is not based upon another’s pain—this is Buddha’s essential teaching.

और फिर अल्प भी सुख मिले आज, अल्प भी शायद छोड़ना पड़े कल के महासुख के लिए, तो उसे भी छोड़ देना। अल्प मिले तो अल्प ले लेना, अल्प छोड़ना पड़े तो छोड़ देना, मगर एक खयाल रखना--जीवन का पूरा विस्तार खयाल रखना। चीजें एक-दूसरे से संयुक्त हैं। अंतिम परिणाम क्या होगा, उस पर ध्यान रहे। और ऐसा सुख कमाना, जो तुम्हारा अपना हो, जिसके लिए दूसरे को दुखी नहीं करना पड़ता है।

And then—even if a little joy is gained today, it may need to be left for tomorrow’s great bliss—leave it. If the little is gained, take it; if it must be left for the great, let it go; but keep one attention—the total expanse of life. Things are interconnected. Keep attention on the final result. Seek such joy as is your own, for which another need not be made unhappy.

अब एक आदमी को राज

नेता बनना है, तो उसे दूसरों को दुखी करना होगा। अब इंदिरा और मोरारजी दोनों साथ-साथ सुखी नहीं हो सकते, इसका कोई उपाय नहीं है। कोई न कोई दुखी होगा।

Now if a man wants to be a politician, he must make others unhappy. Indira and Morarji cannot both be happy together—there is no way. One or the other must be unhappy.

तो बुद्ध कहते हैं, ऐसी दिशा में मत जाना, जहां किसी को बिना दुखी किए तुम सुखी हो ही न सको। हजार और उपाय हैं जीवन में आनंदित होने के।

So Buddha says—do not go in such a direction where you cannot be happy without making someone else unhappy. There are a thousand other ways to be blissful.

अब एक आदमी बांसुरी बजाता हो, तो इससे किसी का कुछ लेना-देना नहीं है, यह अपने एकांत में बैठकर बांसुरी बजा सकता है। एक आदमी नाचता हो, यह एकांत में नाच सकता है। एक आदमी ध्यान करता हो, यह एकांत में ध्यान कर सकता है, इसका किसी से कुछ लेना-देना नहीं है।

A man plays the flute—no one is affected; he can sit in solitude and play. A man dances—he can dance in solitude. A man meditates—he can meditate in solitude; it has nothing to do with anyone.

ऐसे सुख खोजना जो निजी हैं। और ऐसे बहुत सुख हैं जो निजी हैं। वस्तुतः वे ही सुख हैं। क्योंकि दूसरे को दुखी कर कैसे सुखी होओगे? कैसे सुखी हो सकते हो? पूरे वक्त पीड़ा भीतर बनी रहेगी कि दूसरे को दुख दिया है, बदला आता होगा, प्रतिकार होकर रहेगा, दूसरा भी क्षमा तो नहीं कर देगा।

Seek such happiness as is private. There are many such joys. In truth, those alone are joys. How will you be happy by making another unhappy? How can you be? The whole time an ache will remain within—“I have hurt someone; the return will come, a reaction will occur; will the other forgive?”

इसलिए बुद्ध कहते हैं, वैर-चक्र पैदा हो जाता है; विशियस सर्किल पैदा हो जाता है, दुष्ट-चक्र पैदा हो जाता है। तुम दूसरे को दुख देते हो, दूसरा तुम्हें दुख देने को आतुर हो जाता है। फिर इस श्रृंखला का कहीं कोई अंत नहीं है।

Buddha says—a vicious circle arises. You hurt another; the other becomes eager to hurt you. There is no end to this chain.

महासुख के लिए अल्प को छोड़ देना, बड़े के लिए छोटे को छोड़ देना, शाश्वत के लिए क्षणभंगुर को छोड़ देना; और ऐसा सुख खोजना जो तुम्हारा अपना हो, जिसके लिए दूसरे पर निर्भर नहीं होना पड़ता है, तब तुम स्वतंत्र हो गए। यही मुक्त जीवन की आधारशिला है।

For the great bliss, leave the little; for the big, leave the small; for the eternal, leave the momentary. And seek such joy as is your own—for which you need not depend on another. Then you are free. This is the foundation of the liberated life.

दूसरा सूत्र, द्वितीय दृश्य--

मन के मार्ग अति सूक्ष्म हैं। संसार के छोड़ने में ही मन नहीं छूटता है। मन संसार का मूल है, संसार मन का मूल नहीं है। संसार छोड़ना हो तो फूल-पत्ते तोड़ने जैसा है, और जड़ें तो इससे नष्ट नहीं होती हैं। हां, जड़ें उखाड़ फेंक देने पर निश्चय ही संसार वृक्ष अपने आप सूख जाता है। मन है जड़ संसार की, इसलिए मन से मुक्ति ही वास्तविक संन्यास है।

Second formula, Second scene-- The pathways of the mind are very subtle. By leaving the world, the mind is not left. The mind is the root of the world; the world is not the root of the mind. To leave the world is like plucking flowers and leaves; the roots are not destroyed thereby. Yes, if the roots are uprooted, the tree of the world dries of itself. Mind is the root of the world; hence freedom from mind is the true sannyas.

भगवान के जात्यावन नामक विहार में विहरते समय की घटना है। कुछ भिक्षु भिक्षापात्रों को सुंदर बनाने, या वस्त्रों पर नाना बेल-बूटे निकालने, या नाना प्रकार की पादुकाएं रचने, उन पर पच्चीकारी करने, या इसी तरह के कामों में संलग्न रहते थे। उन्हें ध्यान-भावना का समय ही नहीं था। और समय भी हो तो ध्यान का तो वे जैसे विस्मरण ही कर बैठे थे।

Once, when the Blessed One was staying in the Jatyavan monastery, some monks occupied themselves with making their alms-bowls beautiful, or embroidering vines and flowers on their robes, or crafting various kinds of sandals and inlaying them—busy with such things. They had no time for meditation and contemplation. And even if time was there, they had as if forgotten meditation altogether.

इस बात की खबर भगवान को मिली। उन्होंने उन भिक्षुओं को खूब डांटा। वे उन्हें डांटते समय अति कठोर थे। वह करुणा का ही रूप है। गुरु का प्रयोजन ही यही है कि वह चेताए, फिर चेताए और फिर-फिर चेताए। उन्होंने उन भिक्षुओं से कहा--किसलिए आए हो और क्या कर रहे हो! आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास! क्या इसीलिए भिक्षु-जीवन स्वीकार किया था? सुंदर पादुकाएं बनाने के लिए? वस्त्रों पर बेल-बूटे काढ़ने के लिए? फिर संसार में ही क्या बुराई थी? मन के जाल को समझो, भिक्षुओ! मन के सूक्ष्म खेल समझो, भिक्षुओ! एक पल को भी लक्ष्य को विस्मृत मत करो। सोते-जागते, उठते-बैठते होश रखो, भिक्षुओ! तो ही समय पाकर अनुकूल ऋतु में निर्वाण की फसल काट सकोगे। ध्यान नहीं बोया, तो निर्वाण की फसल भी हाथ लगने वाली नहीं है। फिर पछताओगे। और फिर पछताए होत का जब चिड़िया चुग गयी खेत। अभी समय है, अभी कुछ कर लो। और तब उन्होंने ये गाथाएं कहीं--

यं हि किच्चं तदपविद्धं अकिच्चं पन कयिरति।

News of this reached the Blessed One. He strongly rebuked those monks. In rebuking them he was very stern—that too is a form of compassion. The work of a guru is just this: to warn, and warn again, and warn yet again. He said to those monks—For what have you come, and what are you doing! You came to sing the Lord’s name and got busy carding cotton! Was it for this that you accepted the bhikshu life? To make beautiful sandals? To embroider vines on robes? Then what was wrong with the world? Understand the snares of the mind, O monks! Understand the subtle play of the mind, O monks! Do not forget the goal even for a moment. Sleeping or waking, rising or sitting—keep awareness, O monks! Only then, in due season, will you reap the harvest of Nirvana. If meditation is not sown, the harvest of Nirvana will not come to hand. Then you will repent. And when birds have pecked the field clean, what use is repentance! Now is the time, do something now. And then he spoke these gathas—

उन्नलानं पमत्तानं तेसं बड्‌ढंति आसवा।।

‘जो करने योग्य है उसको तो छोड़ देता है, लेकिन जो न करने योग्य है उसे करता है, ऐसे उमड़ते मलों वाले प्रमादियों के आस्रव बढ़ते हैं।’

येसञ्च सुसमारद्धा निच्चं कायगतासति।

अकिच्चंते न सेवंति किच्चे सातच्चकारिनो।

“He leaves undone what ought to be done, and does what ought not to be done— for the unrestrained and heedless, the inflows only grow.”

सतानं संपजानानं अत्थं गच्छंति आसवा।।

‘जिन्हें नित्य कायगता-स्मृति उपस्थित रहती है, वे अकर्तव्य को नहीं करते और कर्तव्य से कभी नहीं चूकते हैं। उन स्मृतिवान और संप्रज्ञावान पुरुषों के आस्रव अस्त हो जाते हैं।’

“But those in whom body-based mindfulness is well established, who do not do the unfit and never fail in what is fit— for the mindful and the clearly knowing, the inflows come to an end.”

ऐसा निरंतर होता है। तुम बाहर के रूप तो बदल लेते हो, लेकिन भीतर की वृत्ति नहीं बदलती। बाहर के ढंग बदलना तो बहुत आसान है, असली बात तो भीतर के ढंग बदलने की है। इसका यह भी अर्थ नहीं कि बाहर के ढंग मत बदलो। बाहर के ढंग इसलिए बदलो ताकि भीतर के ढंग बदलने में सहारा मिले। लेकिन भूलकर भी यह मत समझना कि बाहर का ढंग बदल लिया तो भीतर के ढंग अपने आप बदल गए।

This happens continually. You change the outer forms, but the inner tendency does not change. Changing the outer is easy; the real work is to change the inner. This does not mean do not change the outer. Change the outer so that it may support the change of the inner. But never think that changing the outer will automatically change the inner.

अब कोई भिक्षु होंगे, संन्यस्त हो गए। जब संन्यस्त न हुए होंगे तो सुंदर वस्त्र पहनते होंगे, पोशाक पहनते होंगे, कीमती जूते पहनते होंगे, रास्तों पर अकड़कर चलते होंगे, इत्र-खुशबूएं अपने वस्त्रों पर छिड़कते होंगे; मोहक, सुंदर होने की चेष्टा करते होंगे। संन्यस्त हो गए, लेकिन अब भी चेष्टा जारी है, नए ढंग से जारी है। अब कुछ और नहीं है उनके पास, भिक्षापात्र है, तो भिक्षापात्र में ही खुदाई कर-कर के उसे सुंदर बना रहे हैं, उसमें ही कंकड़-पत्थर लगाकर सुंदर बना रहे हैं। अब कुछ नहीं है, लकड़ी की पादुकाएं हैं, तो उन पादुकाओं को भी सुंदर बनाने की चेष्टा में लगे हैं। अब कुछ बचे नहीं हैं, तीन चीवर हैं, तीन वस्त्र हैं, मगर उन पर भी कसीदा तो किया ही जा सकता है, उनको भी सुंदर तो बनाया ही जा सकता है। वह पुराना मन अभी भी पीछा कर रहा है।

Those monks—before sannyas they must have worn fine clothes, costly shoes, walked with swagger on the roads, sprinkled perfume on their garments; tried to be charming and beautiful. They took sannyas, but the old effort continued in a new way. Now there is nothing else in their possession—an alms-bowl—so they chisel it and make it beautiful, set stones in it. They have wooden sandals—so they busy themselves making them beautiful. Only three robes remain—yet on them they can embroider—make them beautiful. The old mind still follows.

इससे फर्क नहीं पड़ता, तुम सोने-चांदी के आभूषण पहनो, या जाकर जंगल के पत्तों के आभूषण बना लो और उनको पहन लो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आभूषण पहनने की आकांक्षा वाला मन तो वही का वही है।

It makes no difference whether you wear gold and silver ornaments, or in the forest make ornaments of leaves and wear them; the mind that craves ornament is the same.

मैं मोहक दिखूं, यह वासना क्यों पैदा होती है? यह इसलिए पैदा होती है कि कोई मुझे मोहक जाने, कोई मुझमें आकर्षित हो, कोई मुझमें आसक्त हो, कोई मुझे पाने योग्य, चाहने योग्य माने। तो इसका अर्थ साफ है कि तुम किसी को पाने में लगे हो, तुम किसी को अपने में उलझाने में लगे हो।

“May I appear attractive”—why does this desire arise? So that someone may find me attractive; someone be drawn; someone be attached to me; someone consider me desirable, worthy of being had. Its meaning is plain—you are trying to get someone; to entangle someone in you.

संसार में तो ठीक है कि तुम बन-संवरकर निकलते हो रास्ते पर, लेकिन भिक्षु बन-संवरकर निकले तो फिर बात गलत हो गयी। बात इसलिए गलत हो गयी कि भिक्षु होने का अर्थ ही यही था कि अब मुझे और आसक्ति के जाल नहीं फैलाने हैं। बहुत हो चुका। मैंने देख लिया कि आसक्ति से सिवाय दुख के कुछ भी नहीं मिलता है। तो अब मुझमें कोई आसक्त हो, इसकी मैं कोई योजना न करूंगा। मुझे लोग देखें, इसकी चेष्टा न करूंगा। मैं ऐेसे निकल जाऊंगा जैसे निकला ही नहीं। कोई मुझे देखे न, कोई मुझमें उत्सुक न हो, मैं चुपचाप ऐसे निकल जाऊंगा जैसे था ही नहीं। ऐसे चुपचाप जीने जो लगता है, वही संन्यासी है। दूसरा मुझे पकड़े, दूसरा मुझे समझे मूल्यवान, दूसरा मुझमें उत्सुक हो, दूसरा मुझसे सम्मोहित हो, इसके पीछे वासना ही छिपी है, ताकि मैं दूसरे का भोग कर सकूं।

In the world, it is understandable—you dress up to walk the road; but if a bhikshu dresses up, the matter has gone wrong. Wrong—because being a bhikshu meant—no more setting traps of attachment. Enough. I have seen—it brings nothing but sorrow. Now I will not scheme so that anyone becomes attached to me. I will not try to be seen. I will pass in such a way as if I had not passed at all. No one should see me; no one should feel curious about me. I will live quietly, as if I am not. He who longs to live so quietly—that is the sannyasin. “Let another grasp me, let another see value in me, let another be curious about me, let another be fascinated by me”—behind this there is lust, so that I may enjoy another.

लोग बड़ी उलटी वासनाओं से भरे हैं। स्त्रियां घर में बैठी रहती हैं भूत-प्रेत बनीं, घर से बाहर जाती हैं, खूब सज-संवर जाती हैं, फिर जवान हो जाती हैं। सौ प्रतिशत सौंदर्य में नब्बे प्रतिशत तो प्रसाधन से होता है, दस प्रतिशत शायद स्वाभाविक होता हो। और वह जो दस प्रतिशत स्वाभाविक होता है, उसको नब्बे प्रतिशत की जरूरत भी नहीं होती। नब्बे प्रतिशत की जरूरत तो वह जो दस प्रतिशत भी नहीं होता, उसी को छिपाने के लिए होती है। कुरूप व्यक्ति ज्यादा सजता-संवरता है। कुरूप स्त्री ज्यादा आभूषणों में रस लेती है। परिपूरक करना होता है। जो सौंदर्य से नहीं पूरा हो रहा है, उसे किसी और चीज से पूरा कर देना है। चेहरा तो सुंदर नहीं है, तो बालों की शैली बदली जा सकती है। नाक तो बहुत सुंदर नहीं है, तो हीरे की नथ पहनी जा सकती है। नाक न दिखायी पड़ेगी फिर, जब दूसरा आदमी देखेगा तो उसे हीरा चमकता हुआ दिखायी पड़ेगा। और हीरे की ओट में नाक सुंदर हो जाएगी। जैसे ही स्त्रियां बाहर निकलती हैं, खूब सज-संवर जाती हैं--वही पुरुष भी करते हैं--फिर अगर कोई धक्का मार दे स्त्री को, या कंकड़ फेंक दे, या एक फिल्मी गाना गा दे, तो वह नाराज होती है। और आयोजन यही करके निकली है। इसको मैं कहता हूं, विरोधाभासी चित्त की दशा।

People are filled with contraries. Women sit at home like ghosts; when they go out, they adorn themselves greatly—then they become young again. Ninety percent of beauty is cosmetics; perhaps ten percent is natural. And that ten percent needs no ninety percent. The ninety is needed to cover up where even ten is not there; to compensate. The ugly adorns more. The ugly woman delights more in ornaments. The unfulfilled must be compensated—where beauty does not suffice, something else is used. The face is not beautiful—change the hairstyle. The nose is not very beautiful—wear a diamond nose-ring. Then the nose will not be seen; the diamond will sparkle. And behind the diamond, the nose becomes beautiful. As women step out, they dress up—and men do the same—and if someone then jostles a woman, or throws a pebble, or sings a film song, she is offended. Yet the whole arrangement was made for precisely this. I call this the contradictory state of mind.

मैं एक विश्वविद्यालय में शिक्षक था। एक दिन बैठा था प्रिंसिपल के कमरे में, कुछ बात करता था, कि एक युवती आयी और उसने शिकायत की कि किसी ने उसे कंकड़ मार दिया। मैं बैठा था तो प्रिंसिपल ने मुझसे कहा कि अब आप ही बताइए क्या करें? यह रोज का उपद्रव है! मैंने उस लड़की की तरफ देखा, मैंने कहा, कंकड़ कितना बड़ा था? उसने कहा, जरा सा था। मैंने कहा, उसने जरा सा मारा यही आश्चर्य है, तुझे बड़ी चट्टान मारनी थी! तू इतनी सज-संवर कर आयी है, उसने कंकड़ मारा यह बात जंचती नहीं ठीक! इतने सज-संवर कर विश्वविद्यालय आने की जरूरत क्या थी? यहां कोई सौंदर्य-प्रतियोगिता हो रही है? इतने चुस्त कपड़े पहनकर, इतने आभूषण लादकर, इतने बालों को संवारकर, यहां तू पढ़ने आयी है या किसी बाजार में!

I was once a university teacher. One day, sitting in the principal’s room, a young woman came to complain—someone had thrown a pebble at her. The principal asked me—“What shall we do? This is a daily nuisance!” I looked at the girl and asked—“How big was the pebble?” She said, “Just a little.” I said, “That he only threw a little is the wonder—you deserved a boulder! Why have you come so decorated? Is there a beauty contest here? Why so tight clothes, so many ornaments, hair styled so? Are you here to study or in some market?”

फिर मैंने उस युवती से पूछा कि मैं एक बात और पूछना चाहता हूं, तू किसी दिन इतना सज-संवरकर आए और कोई कंकड़ न मारे, तो तेरे मन को दुख होगा कि सुख? पहले तो वह बहुत चौंकी मेरी बात से, फिर सोचने भी लगी, फिर उसने कहा कि शायद आप ठीक ही कहते हैं। क्योंकि मैंने देखा विश्वविद्यालय में जिन लड़कियों के पीछे लोग कंकड़-पत्थर फेंकते हैं, वे दुखी हैं--कम से कम दिखलाती हैं कि दुखी हैं--और जिनके पीछे कोई कंकड़-पत्थर नहीं फेंकता, वे बहुत दुखी हैं, महादुखी हैं कि कोई कंकड़-पत्थर फेंकने वाला मिलता ही नहीं। कोई चिट्ठी-पत्री भी नहीं लिखता। जिनको चिट्ठी-पत्री लिखी जाती है वे शिकायत कर रही हैं और जिनको चिट्ठी-पत्री नहीं लिखी जाती वे शिकायत कर रही हैं। मन बड़ा विरोधाभासी है।

Then I asked—“Tell me one more thing. Suppose you come so decorated someday and no one throws a pebble—would you feel hurt or pleased?” First she was startled, then thoughtful; then she said, “Perhaps you are right. I have seen—those girls at whom pebbles are thrown show that they are hurt; those at whom no pebbles are thrown are very hurt, greatly hurt—that no one even throws a pebble; no one even writes a letter. Those to whom letters are written complain; and those to whom letters are not written complain.” The mind is very contradictory.

लेकिन संसार में ठीक है, संसार विरोधाभास है। वहां हम कुछ चाहते हैं, कुछ दिखलाते हैं। कुछ दिखलाते हैं, कुछ और चाहते हैं। अगर तुम अपने मन को देखोगे तो तुम बड़े चकित हो जाओगे कि तुमने कैसे सूक्ष्म जाल बना रखे हैं। तुम निकलते इस ढंग से हो कि प्रत्येक व्यक्ति तुम में कामातुर हो जाए, और अगर कोई कामातुर हो जाए तो तुम नाराज होते हो। आयोजन उसी का करते हो, फिर जब सफलता मिल जाए तब तुम बड़े बेचैन होते हो। और सफलता करने के लिए घर से बड़ी व्यवस्था करके निकले थे। अगर कोई न देखे तुम्हें, रास्ते से तुम अपना सारा सौंदर्य-प्रसाधन करके निकल गए और किसी ने भी नजर न डाली, तो भी तुम उदास घर आओगे कि बात क्या है? मामला क्या है? लोग क्या मुझमें उत्सुक ही नहीं रहे?

But in the world—fine. The world is a contradiction. There we want one thing and display another. If you look into your mind, you will be surprised how subtle nets you have woven. You step out in such a way that everyone becomes sexually aroused; and if someone does, you become angry. You planned for success, and when success comes, you are perturbed. And you had left home making many arrangements for this very success. If no one notices you, you return sad—“What is the matter? Are people not curious about me?”

दूसरे की उत्सुकता अहंकार का पोषण है। तुम्हें अच्छा लगता है जब दूसरे लोग उत्सुक होते हैं, तुम मूल्यवान मालूम होते हो। जिनके भीतर कोई मूल्य नहीं है, वे इसी तरह मूल्य का अपने लिए धोखा पैदा करते हैं। दूसरे लोग उत्सुक हैं, जरूर मूल्यवान होना चाहिए। इतने लोगों ने मेरी तरफ आंख उठाकर देखा, जरूर मुझमें कुछ खूबी होनी चाहिए। तुम्हें खुद अपनी खूबी का कुछ पता नहीं है--है भी नहीं खूबी--एक झूठा भरोसा इससे मिलता है कि अगर खूबी न होती तो इतने लोग मुझमें उत्सुक क्यों होते? जरूर मैं सुंदर होना चाहिए, नहीं तो इतने लोग उत्सुक हैं! तुम्हें अपने सौंदर्य पर खुद तो कोई आस्था नहीं है, तुम दूसरों के मंतव्य इकट्ठे करते हो। मगर संसार में ठीक। संसार पागलों की दुनिया है।

Another’s curiosity feeds the ego. It pleases you when others are curious—you feel valuable. Those who have no value within create a false value this way—others are curious, so I must be valuable. If so many lift their eyes toward me, there must be something. You yourself have no trust in your beauty—there is none—you collect opinions of others. But in the world—fine. The world is a madhouse.

बुद्ध ने संसारी को कुछ भी न कहा होता। लेकिन संन्यस्त हो जाने के बाद ये भिक्षु नाना प्रकार के आयोजन करते थे--पादुका सम्हालते, सजाते, वस्त्रों पर कसीदा निकालते। भिक्षापात्र! आदमी का मन कैसा है? भिक्षापात्र का मतलब ही यह होता है कि अब मैं आखिरी जगह खड़ा हो गया, अब मुझे प्रथम खड़े होने की इच्छा ही नहीं। वह तो भिक्षापात्र का प्रतीक है, कि मैं अब अंतिम हो गया, भिक्षु हो गया, भिखारी हो गया, अब मुझे कोई सम्राट होने का आकर्षण नहीं है, अब मैं प्रथम नहीं होना चाहता, मैं प्रतियोगिता से हट गया। प्रतियोगिता-त्याग की ही सूचना भिक्षापात्र है, कि मैं दीन-हीन हो गया, अब मैं भीख मांगकर ले लूंगा, दो रोटी मिल जाएं बस बहुत हैं। मगर वह भी भिक्षापात्र को सजाता है, वह भी उस पर बड़ी कारीगरी करता है। उसमें भी झंझट चलती है।

Buddha would not have said anything to the worldly. But after sannyas, these monks were busy with many arrangements—polishing sandals, embroidering robes. The alms-bowl! What is man like? The alms-bowl signifies—“I have taken the last place; I no longer wish to be first.” It is the symbol—“I have become last, a beggar; I have no attraction for becoming emperor; I withdraw from competition.” The alms-bowl is a notice of the renunciation of competition—“I am poor and lowly; two pieces of bread are enough.” But he embellishes the alms-bowl, crafts it finely. The fuss continues there too.

मैं तेरापंथी जैन-मुनियों के एक सम्मेलन में सम्मिलित हुआ, तो वहां जिसके पास जितना सुंदर भिक्षापात्र, जितना कारीगरी से बनाया भिक्षापात्र, वह उतना बड़ा भिक्षु, वह उतना बड़ा मुनि। तेरापंथी बड़ी मेहनत करते हैं, उनका भिक्षापात्र सुंदर होता है, चित्त लुभा जाए इतना सुंदर बनाते हैं।

I once attended a gathering of Terapanthi Jain monks—there the more beautiful the alms-bowl, the more crafted—the greater the monk. They labor much; their bowls are beautiful—enchantingly so.

अब भिक्षापात्र, उसको इतना सुंदर बनाने का क्या प्रयोजन है! पर आदमी ऐसा है कि भीतर तो वही रहता है, वह जहां भी जाएगा वहीं अपने भीतर के लिए कुछ न कुछ उपाय खोज लेगा; मन फिर नए जाल बुनने लगेगा।

But what is the point of making the bowl so beautiful? Man is such—that within he remains the same; wherever he goes, he seeks something to support his inner. The mind weaves new webs.

तो बुद्ध ने उन्हें बुलाया, उन्हें खूब डांटा। बुद्ध डांटते हों, ऐसा सुनकर हमें हैरानी होती है। और न केवल डांटा, डांटते समय अति कठोर भी थे। यह कठोरता करुणा का ही रूप है। गुरु को कठोर होना ही पड़ेगा, बहुत बार उसे अति कठोर भी होना पड़ेगा। क्योंकि हमारी नींद इतनी गहरी है कि अगर वह न चिल्लाए तो शायद हम सुनेंगे भी नहीं। अगर वह न झकझोरे, तो शायद हम जागेंगे भी नहीं। हमारे सपने मधुर हैं और हम सपनों में बड़े डूबे हुए हैं।

So Buddha called them and scolded them. We are surprised to hear that Buddha scolded—and not only scolded, he was very stern. This sternness is compassion. A guru must be stern often, very stern. Our sleep is so deep that unless he cries out, we may not hear. Unless he shakes us, we may not awaken. Our dreams are sweet and we are immersed.

बुद्ध ने कहा--भिक्षुओ, किसलिए आए हो और क्या कर रहे हो?

Buddha said—Monks, why have you come, and what are you doing?

तुम्हें ध्यान की फुर्सत ही नहीं है, समय ही नहीं है, तुम तो भूल ही गए कि ध्यान के लिए आए थे। संन्यास का मौलिक लक्ष्य ध्यान है। ध्यान से संन्यास निकलता है, संन्यास से और ध्यान निकलना चाहिए। फिर ध्यान से और संन्यास, फिर और संन्यास से और ध्यान--ध्यान और संन्यास एक-दूसरे को बढ़ाते चले जाएं, तो तुम्हारी गति होती है। ध्यान और संन्यास दो पंख हैं, जिनसे परमात्मा तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन ध्यान ही भूल गए तो संन्यास का कोई मूल्य नहीं है।

You have no time for meditation—no time at all; you have forgotten you came for meditation. The basic goal of sannyas is meditation. From meditation, sannyas flows; from sannyas, more meditation should flow; then more sannyas, then more meditation—meditation and sannyas should increase each other—then your movement happens. Meditation and sannyas are two wings by which one reaches the Supreme. But if meditation is forgotten, sannyas has no value.

मन के जाल समझो भिक्षुओ, बुद्ध ने कहा। सोते-जागते, उठते-बैठते होश रखो भिक्षुओ, नहीं तो पीछे पछताओगे। अभी समय है, अभी कुछ कर लो।

Understand the snares of the mind, O monks, said Buddha. Sleeping and waking, rising and sitting—keep awareness; otherwise you will repent. There is still time—do something now.

और तब उन्होंने ये सूत्र कहे, ‘जो करने योग्य है उसको तो छोड़ देता है, लेकिन जो न करने योग्य है उसे करता है...।’

Then he said the formula—“He does what is not to be done, and leaves undone what is to be done….”

भिक्षापात्र पर खुदाई कर रहे हो! कि पादुका पर खुदाई कर रहे हो! तुम्हें होश है, क्या कर रहे हो? यह सारा समय व्यर्थ गया। पादुका यहीं पड़ी रह जाएगी, भिक्षापात्र यहीं पड़े रह जाएंगे। जैसे महल पड़े रह जाएंगे, वैसे ही झोपड़ियां भी पड़ी रह जाएंगी, सब यहीं पड़ा रह जाएगा। कुछ ऐसा कमाओ जो मौत के पार तुम्हारे साथ जा सके। वही करने योग्य है जो मौत के पार साथ जा सके।

You are carving your alms-bowl! Inlaying your sandals! Are you aware of what you are doing? All this time is wasted. The sandals will remain here; the bowl will remain here. Palaces remain; cottages remain; all remains here. Earn something that can go with you beyond death. Only that is fit to be done which can go beyond death.

‘जो उसे तो करता जो व्यर्थ था और उसे छोड़ देता जो सार्थक था, ऐसे उमड़ते मलों वाले प्रमादियों के आस्रव बढ़ते हैं।’

“He does what is vain, and leaves what is meaningful; for such heedless ones the inflows increase.”

इससे तो संसार और बड़ा होगा। इससे संसार छोटा नहीं होगा।

By this, the world only grows bigger—not smaller.

‘जिन्हें नित्य कायगता-स्मृति उपस्थित रहती है...।’

“In whom body-based mindfulness is ever present….”

अपने शरीर का बोध रखो। कायगता-स्मृति बुद्ध के ध्यान का प्रथम चरण है। इसका अर्थ होता है--यह शरीर सुंदर है ही नहीं, लाख उपाय करो तो भी सुंदर न हो सकेगा, सब धोखा है।

Keep awareness of the body. Kayagata-sati—the first stage of Buddha’s meditation. It means: this body is not beautiful—no matter what you do, it will not be. All is deception.

बुद्ध ने बत्तीस कुरूपताएं शरीर में गिनायी हैं। इन बत्तीस कुरूपताओं का स्मरण रखने का नाम कायगता-स्मृति है। पहली तो बात, यह शरीर मरेगा। इस शरीर में मौत लगेगी। यह पैदा ही बड़ी गंदगी से हुआ है।

Buddha enumerated thirty-two loathsomenesses of the body. Remembering these is called kayagata-sati. First—this body will die. Death is in it. It was born in filth.

मां के गर्भ में तुम कहां थे, तुम्हें पता है? मल-मूत्र से घिरे पड़े थे। उसी मल-मूत्र में नौ महीने बड़े हुए। उसी मल-मूत्र से तुम्हारा शरीर धीरे-धीरे निर्मित हुआ। फिर बुद्ध कहते हैं कि अपने शरीर में इन विषयों की स्मृति रखे--केश, रोम, नख, दांत, त्वक्‌, मांस, स्नायु, अस्िथ, अस्थिमज्जा, यकृत, क्लोमक, प्लीहा, फुफ्फुस, आंत, उदरस्थ मल-मूत्र, पित्त, कफ, रक्त, पसीना, चर्बी, लार आदि। इन सब चीजों से भरा हुआ यह शरीर है, इसमें सौंदर्य हो कैसे सकता है!

Where were you in your mother’s womb? Do you know? Surrounded by urine and feces. In that filth you grew for nine months; from that filth your body was slowly made. Then Buddha says—keep in awareness these parts: hair, body hair, nails, teeth, skin; flesh, sinews, bones, marrow; liver, membranes, spleen, lungs; intestines; the excrement and urine in the belly; bile, phlegm, blood, sweat, fat, saliva, and so on. With these, this body is filled—how can there be beauty in it!

सौंदर्य तो सिर्फ चेतना का होता है। देह तो मल-मूत्र का घर है। देह तो धोखा है। देह के धोखे में मत पड़ना, बुद्ध कहते हैं। इस बात को स्मरण रखना कि इसको तुम कितने ही इत्र से छिड़को इस पर, तो भी इसकी दुर्गंध नहीं जाती। और तुम इसे कितने ही सुंदर वस्त्रों में ढांको, तो भी इसका असौंदर्य नहीं ढंकता है। और तुम चाहे कितने ही सोने के आभूषण पहनो, हीरे-जवाहरात सजाओ, तो भी तुम्हारे भीतर की मांस-मज्जा वैसी की वैसी है।

Beauty is only of consciousness. The body is a house of filth. Do not be deceived by the body, says Buddha. Remember: perfume it as you will, its stench does not leave. Clothe it in fine garments—its ugliness remains. Adorn it with gold and jewels—inside, your flesh and marrow remain what they are.

जिस दिन चेतना का पक्षी उड़ जाएगा, तुम्हारी देह को कोई दो पैसे में खरीदने को राजी न होगा। जल्दी से लोग ले जाएंगे, मरघट पर जला आएंगे। जल्दी समाप्त करेंगे। घड़ी दो घड़ी रुक जाएगी देह तो बदबू आएगी। यह तो रोज नहाओ, धोओ, साफ करो, तब किसी तरह तुम बदबू को छिपा पाते हो। लेकिन बदबू बह रही है।

The day the bird of consciousness flies away, no one will buy your body for two paise. People will quickly carry it to the cremation ground. Quickly be done. If it is kept a couple of hours, it will stink. Daily you wash and bathe, then somehow you conceal the smell. But the reek is flowing.

बुद्ध कहते हैं, शरीर तो कुरूप है। सौंदर्य तो चेतना का होता है। और सौंदर्य चेतना का जानना हो तो ध्यान मार्ग है। और शरीर का सौंदर्य मानना हो, तो ध्यान को भूल जाना मार्ग है। ध्यान करना ही मत कभी, नहीं तो शरीर का असौंदर्य पता चलेगा। तुम्हें पता चलेगा, यह शरीर में यही सब तो भरा है। इसमें और तो कुछ भी नहीं है।

Buddha says—the body is ugly; beauty is of consciousness. If you would know the beauty of consciousness, the path is meditation. If you would assert the beauty of the body—forget meditation. Do not meditate; otherwise the ugliness of the body will be known. You will see—this body is filled with these things—there is nothing else.

कभी जाकर अस्पताल में टंगे अस्थिपंजर को देख आना, कभी जाकर किसी मुर्दे का पोस्टमार्टम होता हो तो जरूर देख आना, देखने योग्य है, उससे तुम्हें थोड़ी अपनी स्मृति आएगी कि तुम्हारी हालत क्या है। किसी मुर्दे का पेट कटा हुआ देख लेना, तब तुम्हें समझ में आएगा कि कितना मल-मूत्र भरे हुए हम चल रहे हैं। यह हमारे शरीर की स्थिति है।

Go to a hospital and look at a skeleton hanging; go to a post-mortem—look; it is worth seeing—it will remind you of your state. See a belly cut open—you will understand how much excrement and urine we carry.

बुद्ध कहते हैं, इस स्थिति का बोध रखो। यह बोध रहे तो धीरे-धीरे शरीर से तादात्म्य टूट जाता है और तुम उसकी तलाश में लग जाते हो जो शरीर के भीतर छिपा है, जो परमसुंदर है। उसे सुंदर करना नहीं होता, वह सुंदर है। उसे जानते ही सौंदर्य की वर्षा हो जाती है। और शरीर को सुंदर करना पड़ता है, क्योंकि शरीर सुंदर नहीं है। कर-करके भी सुंदर होता नहीं है। कभी नहीं हुआ है। कभी नहीं हो सकेगा।

Buddha says—keep this awareness. Then slowly the identification with the body breaks; and you begin to search for that which is hidden within, the supremely beautiful. That does not need beautifying; it is beautiful. To know it is to be showered by beauty. The body must be beautified because it is not beautiful; and no matter what you do, it never becomes so—never has, never will.

तृतीय दृश्य--

यह बहुत अनूठा सूत्र है। बुद्ध के अनूठे से अनूठे सूत्रों में एक। इसे खूब खयाल से समझ लेना।

Third scene-- This is a very unique formula—among Buddha’s most unique. Understand it well.

प्रभातवेला, आकाश में उठता सूर्य, आम्रवन में पक्षियों का कलरव, भगवान जेतवन में विहरते थे। उनके पास ही बहुत से आगंतुक भिक्षु भगवान की वंदना कर एक ओर बैठे थे। उसी समय लव कुंठक भद्दीय स्थविर भगवान से विदा ले कुछ समय के लिए भगवान से दूर जा रहे थे। उन्हें जाते देख भगवान ने उनकी ओर संकेत कर कहा--भिक्षुओ, देखते हो इस भाग्यशाली भिक्षु को? वह माता-पिता को मारकर दुखरहित होकर जा रहा है।

Dawn. The sun rising in the sky. Birds calling in the mango grove. The Blessed One was walking in Jeta’s grove. Many visiting monks paid homage and sat to one side. Just then, Lavakundhaka Bhaddiya, the elder, took leave of the Blessed One to go away for some time. Seeing him depart, the Blessed One gestured toward him and said—Monks, do you see this fortunate monk? He is going free of sorrow after killing his mother and father.

माता-पिता को मारकर! वे भिक्षु भगवान की बात सुनकर चौंके, चौंककर एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कि भगवान ने यह क्या कहा? माता-पिता को मारकर दुखरहित होकर जा रहा है, इस भाग्यशाली भिक्षु को देखो! उन्हें तो अपने कानों पर भरोसा नहीं हुआ! माता-पिता की हत्या से बड़ा तो कोई और पाप नहीं है। भगवान यह क्या कहते हैं? कहीं कुछ चूक है। या तो हम सुनने में चूक गए, या भगवान कहने में चूक गए। माता-पिता के हत्यारे को भाग्यशाली कहना, यह कैसी शिक्षा है? भगवान होश में हैं?

“Killing his mother and father!” The monks were startled, looked at each other—what has the Blessed One said? “See this fortunate monk—he goes free of sorrow after killing his mother and father!” They could not trust their ears. No sin is greater than the killing of mother and father. What is the Blessed One saying? Something is amiss. Either we misheard, or the Blessed One misspoke. To call the killer of parents fortunate—what kind of teaching is this? Is the Blessed One in his senses?

अत्यंत संदेह और विभ्रम में पड़े उन्होंने भगवान से पूछा--तथागत क्या कह रहे हैं? ऐसी बात न तो आंखों देखी, न कानों सुनी। भगवान ने तब कहा--इतना ही नहीं, इस अपूर्व भिक्षु ने और भी हत्याएं की हैं; और बड़ी सफलता से और बड़ी कुशलता से। हत्या करने में इसका कोई सानी नहीं है। भिक्षुओ, तुम भी इससे कुछ सीख लो। तुम भी इस जैसे बनो और तुम भी दुख-सागर के पार हो जाओगे। भिक्षुओं ने कहा--आप कहते क्या हैं! हत्यारे की प्रशंसा कर रहे हैं! और बुद्ध ने कहा--इतना ही नहीं भिक्षुओ, इसने अपनी भी हत्या कर दी है। यह आत्मघाती भी है। यह बड़ा भाग्यशाली है! और तब उन्होंने ये सूत्र कहे--

In great doubt and perplexity they asked—What is the Tathagata saying? Such a statement we have neither seen nor heard. The Blessed One said—not only that, this extraordinary monk has committed other killings too; with great success and skill. In the art of killing, he has no equal. Monks, learn from him. Become like him, and you will cross the sea of sorrow. The monks said—What are you saying! You praise a murderer! And Buddha said—not only that, monks—he has killed even himself. He is a suicide as well. He is greatly fortunate! And then he spoke these sutras—

मातरं पितरं हंत्वा राजानो द्वे च खत्तिये।

रट्ठं सानुचरं हंत्वा अनीघो याति ब्राह्मणो।।

मातरं पितरं हंत्वा राजानो द्वे च सोत्थिये।

वेय्यग्घपञ्चमं हंत्वा अनीघो याति ब्राह्मणो।।

“Slaying his mother and father, and two warrior kings; Destroying a realm together with its followers— Thus free from grief goes the Brahmin.”

‘माता अर्थात तृष्णा’--बुद्ध कहते हैं, सारे जीवन का जन्म तृष्णा से हुआ है--‘माता अर्थात तृष्णा, पिता अर्थात अहंकार, दो क्षत्रिय राजाओं अर्थात शाश्वत दृष्टि और उच्छेद दृष्टि’--आस्तिकता और नास्तिकता--‘और उनके अनुचरों को’--सारे शास्त्रीय सिद्धांतों को--‘और उनके साथ सारे राष्ट्र को’--आसक्तियों सहित अपने भीतर के सारे संसार को--‘मारकर यह ब्राह्मण निष्पाप हो गया है।’

“Slaying his mother and father, and two learned kings; Slaying the fifth, the tiger— Thus free from grief goes the Brahmin.”

“‘Mother’ means thirst,” says Buddha. The birth of the whole life has arisen from thirst. “‘Mother’ is thirst; ‘father’ is ego; the ‘two warrior kings’ are eternalism and annihilationism”—theism and atheism—“and their attendants”—all scriptural doctrines—“and along with them the entire realm”—the whole inner world of attachments—“having slain them, this Brahmin is free of sin.”

‘माता-पिता, दो श्रोत्रिय राजाओं और व्याघ्रपंचम को मारकर ब्राह्मण निष्पाप हो जाता है।’

“Slaying the mother and father, the two scholarly kings, and the fifth—the tiger—thus the Brahmin becomes guiltless.”

समझने की कोशिश करें।

Let us try to understand.

तृष्णा को कहा बुद्ध ने मां। तृष्णा है स्त्रैण। इसलिए स्त्रियां ज्यादा तृष्णातुर होती हैं पुरुष की बजाय। स्त्रियों की पकड़ वस्तुओं पर, धन पर, मकान पर बहुत होती है--तृष्णातुर होती हैं। और स्त्रियां ईर्ष्या से बहुत जलती हैं--किसी ने बड़ा मकान बना लिया, किसी ने नयी साड़ी खरीद ली!

Buddha calls thirst the mother. Thirst is feminine. Hence women are more thirsting than men. The grip of women on objects, money, house is stronger—more thirsting. Women burn more with jealousy—this one built a bigger house; that one bought a new sari.

तृष्णा स्त्रैण है, अहंकार पुरुष है। पुरुष को कष्ट होता है तभी जब किसी का अहंकार बढ़ता देखने लगे। जब उसके अहंकार को चोट लगती है तब वह बेचैन होता है। वस्तुएं चाहे न हों, मगर प्रतिष्ठा हो। प्रतिष्ठा के लिए सब भी छोड़ने को तैयार होता है पुरुष, मगर प्रतिष्ठा छोड़ने को तैयार नहीं होता। मैं कुछ हूं, ऐसा भाव रहे तो वह सब छोड़ने को तैयार है। भूखा मर सकता है, उपवास कर सकता है--अगर लोगों को खयाल रहे कि यह महातपस्वी है। नंगा खड़ा हो सकता है, धूप-ताप सह सकता है, बस एक बात भर बनी रहे कि यह आदमी गजब का है।

Thirst is feminine; ego is masculine. Men suffer when someone else’s ego rises. When their ego is injured, they are disturbed. Let objects be absent—let there be prestige. For prestige, man will leave everything—but he will not leave prestige. “Let there be the sense that I am something”—then he is ready to leave all. He can starve, fast—provided people keep in mind: he is a great ascetic. He can stand naked in sun and frost—provided one thing remains: “this man is remarkable.”

पुरुष की जड़ उसके अहंकार में है। इसलिए स्त्री की जड़ उसकी तृष्णा में है। तृष्णा शब्द भी स्त्रैण है, अहंकार शब्द भी पुरुषवाची है। यह पुरुष का रोग है अहंकार, और तृष्णा स्त्री का रोग है। इन दोनों के मिलन से हम सब बने हैं। न तो तुम पुरुष हो अकेले, न तुम स्त्री हो अकेले। जैसे मां और पिता से तुम्हारा जन्म हुआ--आधा हिस्सा मां ने दिया है तुम्हारे शरीर को, आधा हिस्सा तुम्हारे पिता ने दिया है। कोई पुरुष एकदम शुद्ध पुरुष नहीं है, क्योंकि मां का हिस्सा कहां जाएगा? और कोई स्त्री शुद्ध स्त्री नहीं है, क्योंकि पिता का हिस्सा कहां जाएगा? दोनों का मिलन है। ऐसे ही चित्त बना है तृष्णा और अहंकार से। स्त्रियों में तृष्णा की मात्रा ज्यादा, पुरुषों में अहंकार की मात्रा ज्यादा। भेद मात्रा का है। और दोनों महारोग हैं। और दोनों को मारे बिना कोई दुख से मुक्त नहीं होता।

Man’s root is in his ego; woman’s root is in her thirst. The word for thirst is feminine; ego is masculine. Ego is man’s disease; thirst is woman’s disease. From the union of both we are made. You are not purely man; you are not purely woman. Just as your body is born from mother and father—half from the mother, half from the father—so is your mind made of thirst and ego. In women, thirst is more; in men, ego is more—only a difference of degree. Both are great diseases; without slaying both, none becomes free of sorrow.

इसलिए बुद्ध ने बड़ी अजीब बात कही है कि यह अपने माता-पिता को मारकर दुख से मुक्त हो गया है, देखते हैं इस भाग्यशाली भिक्षु को! इसकी तृष्णा भी नहीं रही--यह कुछ पाने को उत्सुक भी नहीं है। और इसका कोई अहंकार भी नहीं रहा--इसकी कोई मैं की घोषणा भी नहीं रही। यह शून्यवत हो गया है। जैसे है ही नहीं। इसने अपने को पोंछ लिया। इसलिए बुद्ध कहते हैं, इतना ही नहीं, इसने अपना भी आत्मघात कर लिया है।

Therefore Buddha has said something strange—this monk has become free by killing his mother and father; see this fortunate monk! He has no thirst—he is not eager to get anything. He has no ego—no proclamation of “I.” He has become like a void—as if he is not. He has wiped himself away. Therefore Buddha says—not only that—he has committed suicide.

अब खयाल करना, अगर हमारे जीवन की सारी दौड़ अहंकार और तृष्णा से बनी है, तो जिस दिन अहंकार और तृष्णा समाप्त हो जाएगी, उसी दिन हमारा जीवन भी समाप्त हो गया--आत्मघात भी हो गया। इसलिए तो बुद्धपुरुष कहते हैं कि जिस व्यक्ति ने तृष्णा और अहंकार छोड़ दिया, उसका दुबारा जन्म नहीं होगा, वह संसार में फिर नहीं आएगा, उसका फिर पुनः आगमन नहीं है। उसने जीवन का मूलस्रोत ही तोड़ दिया। वह महाजीवन में विराजता। आकाश उसका घर होगा, निर्वाण उसकी नियति होगी।

Now mark: if the whole run of our life is made of ego and thirst, then the day ego and thirst end, that day our life also ends—suicide has happened. That is why the awakened ones say—he who leaves thirst and ego will not be born again; he will not return to this world; he has broken the very source of life. He abides in the great life; the sky is his home; Nirvana his destiny.

इतना ही नहीं, बुद्ध कहते हैं, माता-पिता को, दो क्षत्रिय राजाओं को...। यह भी बड़ी अनूठी बात है। बुद्ध कहते हैं, आस्तिकता और नास्तिकता, ये दो राजा हैं दुनिया में। कुछ लोग आस्तिक बनकर बैठ गए हैं, कुछ लोग नास्तिक बनकर बैठ गए हैं। कुछ के ऊपर आस्तिकता का राज्य है, कुछ पर नास्तिकता का राज्य है। दोनों से मुक्ति चाहिए। क्योंकि जो है, उसे न तो हां से कहा जा सकता, और न ना में कहा जा सकता। जो है वह इतना बड़ा है कि हां और ना में नहीं समाता।

Not only that, says Buddha—he has slain the two warrior kings as well. This too is unique. Buddha says—astikata and nastikata, theism and atheism—these are the two kings ruling the world. Some sit as theists, some as atheists. Some are ruled by the kingdom of theism, some by atheism. Freedom is needed from both. For that which is cannot be said by “yes” nor by “no.” That which is, is so vast it will not fit into the categories of yes and no.

इसलिए बुद्ध से जब कोई पूछता है, ईश्वर है? तब चुप रह जाते हैं। वह कुछ भी नहीं कहते। बुद्ध से कोई पूछता है, आप आस्तिक हैं? तो चुप रह जाते हैं। नास्तिक हैं? तो चुप रह जाते हैं। क्योंकि वह कहते हैं कि अस्तित्व इतना विराट है कि हां और ना की कोटियों में नहीं समाता। हां कहो तो भी गलती हो जाती है, ना कहो तो भी गलती हो जाती है। हां और ना, दोनों इसमें समाहित हैं। कोई कोटियां मन की काम नहीं आतीं।

Therefore when someone asks Buddha—Is there God?—he is silent. Are you a theist? He is silent. An atheist? Silent. For he says—existence is so immense that the categories of yes and no do not contain it. To say yes is to err; to say no is to err. Yes and no—both are contained within it; but no category of the mind can work here.

इसलिए मन की सारी विभाजक कोटियों से मुक्त हो गया है। दो क्षत्रिय राजाओं को भी इसने मार डाला है।

Thus he is free of all the divisive categories of the mind. He has slain the two warrior kings.

हम अक्सर विभाजन में पड़े रहते हैं। कभी तुम कहते हो, दुख, कभी तुम कहते हो, सुख, विभाजन हो गया। कभी तुम कहते हो, मैं पुरुष, कभी तुम कहते हो, मैं स्त्री, विभाजन हो गया। जहां-जहां दो का विभाजन है, वहां-वहां तुम मन के प्रभाव में रहोगे। द्वैत यानी मन। और जहां दोनों गिरा दिए, तुम चुप हो गए--मौन यानी मन के पार हो जाना; मौन मन के बाहर हो जाने की स्थिति है; मौन अद्वैत है।

We are constantly caught in division. Sometimes you say “sorrow,” sometimes you say “joy”—division. Sometimes “I am a man,” sometimes “I am a woman”—division. Wherever there is the division of two, you are under the influence of mind. Duality is mind. And where both are dropped and you fall silent—silence is to go beyond mind; silence is non-duality.

इसने दो राजाओं को मार डाला है। उनके अनुचरों को भी मार डाला है--सब सिद्धांत, सब शास्त्र, सब फिलासफी इसने आग लगा दी है। अब न यह सोचता, न यह विचारता, अब तो यह शून्य निर्विचार में ठहरा है। इसने सारे राष्ट्र को भी मार डाला है। इसने अपने भीतर के सारे संसार को ही उखाड़ डाला है।

He has slain the two kings. He has slain their attendants—doctrines, scriptures, philosophies—he has set them on fire. Now he neither thinks nor broods—he is settled in the empty no-thought. He has slain the entire nation—he has uprooted his whole inner world.

खयाल करना, तुम्हारा संसार तुम्हारे पड़ोसी का संसार नहीं है। पत्नी का संसार पति का संसार नहीं है, बेटे का संसार बाप का संसार नहीं है। यहां उतने ही संसार हैं जितने लोग हैं। हर आदमी अपने संसार में रह रहा है। हर आदमी ने अपने मन का विस्तार किया हुआ है, वही उसका संसार है।

Understand—your world is not the neighbor’s world. A wife’s world is not the husband’s; the son’s world is not the father’s. There are as many worlds as people. Each lives in his own world—his mind extended—that is his world.

बुद्ध कहते हैं, इसने सारे अपने भीतर के जगत को ही जलाकर राख कर दिया। तो यह ब्राह्मण निष्पाप हो गया है।

Buddha says—he has burned to ashes his entire inner world. Thus this Brahmin is guiltless.

‘माता-पिता, दो क्षत्रिय राजाओं, व्याघ्रपंचम को मारकर ब्राह्मण निष्पाप हो जाता है।’

“Slaying mother and father, two warrior kings, and the fifth—the tiger—the Brahmin becomes guiltless.”

पांच शत्रु हैं, जो मनुष्य को काटे डालते हैं। चाहे उनको पंचेन्द्रियां कहो, या पांच शत्रु कहो, पांच प्रकार की कामवासनाएं कहो, लेकिन पांच शत्रु हैं जो मनुष्य को काटे डालते हैं। यह उन पांचों को भी मारकर...।

There are five enemies that cut man down—call them the five senses, or five enemies, or five kinds of lust—but five enemies there are that cut man down. He has slain them too…

हत्या का ऐसा अदभुत अर्थ! स्वभावतः, भिक्षु चौंक गए होंगे जब पहली दफा सुना होगा कि मां-बाप को मारकर यह दुख से मुक्त हो गया है।

Such an astonishing meaning of murder! Naturally, the monks were startled when they first heard—“He has become free by killing mother and father.”

उन्होंने पूछा--तथागत क्या कह रहे हैं!

They asked—What is the Tathagata saying?

तथागत शब्द का भी वही अर्थ होता है जो सुगत का। सुगत का अर्थ होता है, जो भलीभांति चला गया, जो इस जमीन पर दिखायी पड़ता है लेकिन अब यहां जिसकी चेतना नहीं है। तथागत का यह भी अर्थ होता है, जो भलीभांति आया और भलीभांति चला गया। जो ऐसे आया जैसे आया ही न हो और ऐसे चला गया जैसे गया ही न हो, जिसका होना न होना किसी को पता ही न चला, जैसे पानी पर लकीर खींचते हैं--ऐसे बुद्धों का आगमन है। इतिहास पर कोई रेखा नहीं छूटती।

Tathagata means what Sugata means. Sugata—one who has gone well, who appears upon this earth but whose consciousness is no longer here. Tathagata also means—one who has come well and gone well; who came as if he had not come, and went as if he had not gone; whose being and non-being left no trace—like drawing a line upon water—that is how Buddhas arrive. No line remains upon history.

इतिहास पर रेखा तो हिटलर, चंगेजखां, तैमूरलंग, इनकी छूटती है, बुद्धों की नहीं छूटती। न करते हैं विध्वंस, तो कैसे रेखा छूटेगी इतिहास पर! अंतर्जगत में प्रवेश करते हैं, बाहर के जगत में तो धीरे-धीरे शून्य हो जाते हैं, तो कैसे इतिहास पर रेखा छूटेगी? बुद्धों को तथागत कहा जाता है--चुपचाप आते हैं, चुपचाप चले जाते हैं। किसी को कानों-कान खबर नहीं पड़ती।

Lines upon history are left by a Hitler, a Genghis Khan, a Tamerlane—not by Buddhas. They do not wreak devastation—how would a line remain? They enter the inner world; in the outer they become slowly zero—how would history carry a line? Buddhas are called Tathagata—they come silently and go silently; no one knows, ear to ear.

शिष्यों ने पूछा कि तथागत क्या कह रहे हैं? यह आप कैसी बात कर रहे हैं कि माता-पिता को मारकर! माता-पिता को मारना तो सब से बड़ा पाप है।

The disciples asked—What is the Tathagata saying? How can you say—killing mother and father! To kill one’s parents is the greatest sin.

इसका एक और अर्थ मैं करना चाहूंगा, जो इस सूत्र में नहीं कहा गया है, लेकिन अगर बुद्ध आज होते तो कहते। अमरीका में मनोविज्ञान की एक नयी पद्धति विकसित हुई है, ट्रांजेक्शनल एनालिसिस। महत्वपूर्ण है बहुत। ट्रांजेक्शनल एनालिसिस के हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति में तीन व्यक्ति होते हैं--एक तुम्हारी मां, एक तुम्हारा पिता, एक तुम्हारा बचपन। छोटा बच्चा है, हजार काम करना चाहता है, हजार रुकावटें पड़ती हैं। आग से खेलना चाहता है, मां कहती है, नहीं। बाहर जाना चाहता है मित्रों के पास, बाप कहता है, नहीं, रात हो गयी, सो जाओ। जब सोना नहीं चाहता है तब मां-बाप कहते हैं सो जाओ, जब उठना चाहता है सुबह तो उठने नहीं देते, जब नहीं उठना चाहता है तो उठाते हैं। जब खाना नहीं चाहता तो खिलाते हैं, जब खाना चाहता है तो रोकते हैं कि अब बहुत हो गया। हजार निषेध हैं, तो छोटा बच्चा निषिद्ध होता जाता है।

I would make another meaning which is not in this sutra, but had Buddha been here today, he would have said it. In America a new psychology has grown—Transactional Analysis—very significant. According to it, in each person there are three—your mother, your father, and your child. The little child wants to do a thousand things; a thousand prohibitions arise. He wants to play with fire—mother says “No.” He wants to go out at night—father says “No—sleep.” When he does not want to sleep, the parents say “Sleep”; when he wants to wake early, they won’t let him; when he does not want to wake, they wake him. When he does not want to eat, they feed him; when he wants to eat, they stop him—“enough.” A thousand no’s—the child is prohibited again and again.

वह जो निषिद्ध छोटा बच्चा है तुम्हारे भीतर, वह कभी नहीं मरता, वह तुम्हारे भीतर मौजूद है। इसलिए कभी-कभी तुम अगर समझोगे ठीक से, ऐसी घड़ी आ जाती है जब तुम्हारा छोटा बच्चा प्रगट हो जाता है--किसी ने गाली दे दी, उस वक्त तुम जो व्यवहार करते हो वह छोटे बच्चे का व्यवहार है। तुम्हारी उमर पचास साल की हो, लेकिन तत्क्षण तुम ऐेसा व्यवहार करते हो जैसे सात साल का बच्चा भी करने में संकोच करे। जरा सी बात और तुम भूल गए अपने पैंतालीस साल, लौट गए बचपन में। पीछे तुम पछताओगे, तुम कहोगे, यह मैंने कैसे किया, यह किस बात ने मुझे पकड़ लिया, यह तो शोभा नहीं देता। जरा सी बात हो गयी और तुम एकदम बचकानी अवस्था में व्यवहार कर लिए। वह बच्चा तुम्हारे भीतर जिंदा है, दबा पड़ा है, जरा सी चोट की जरूरत है, निकल आता है।

That prohibited child in you never dies; he remains within. That is why, if you watch, sometimes the little child leaps out—someone abuses you and the behavior that arises is that of the small child. You may be fifty—but the behavior is such that even a seven-year-old might hesitate. For a small thing you forget your forty-five years and return to childhood. Later you will repent—“How did I do this? What caught me? It does not suit me.” A small thing and you behaved childishly. That child is alive, suppressed. A slight touch and he appears.

तुमने देखा होगा, किसी के घर में आग लग गयी...मैं एक गांव में ठहरा था, एक घर में आग लग गयी। उस घर के मालिक को मैं बहुत दिन से जानता था, बड़े हिम्मत का आदमी, वह एकदम छाती पीट-पीटकर रोने लगा।

You have seen—someone’s house catches fire. I was staying in a village once—there was a fire. I knew the owner for long—very brave. He beat his chest and wept.

मैंने उसे जाकर कहा कि तू हिम्मतवर आदमी है--उसकी छाती भी बड़ी थी, वह गांव में रामलीला में अंगद का पार्ट करता था, उससे बड़ी छाती का आदमी मैंने फिर देखा नहीं, उसकी बड़ी चौड़ी छाती थी, वह एकदम छाती पीटकर--मैंने उसको जाकर कहा कि देख, जरा सुन भी, इतनी बड़ी छाती और ऐसे पीट रहा है! और तू अंगद का काम करता है! मकान में ही आग लग गयी है न!

वह मुझसे बोला, ज्ञान की बातें अभी नहीं! मुझे मत छेड़ो। अरे, मैं मर गया! वह फिर पीटने लगा कि मैं मारा गया, मैं लुट गया! छोटे बच्चे जैसा--जैसे छोटा बच्चा पैर पटकने लगता है और चिल्लाने लगता है।

I went and said—You are brave—his chest was big; he played Angad in the Ram Leela; I have never seen a broader chest. He thumped his chest—I said, “Listen—such a big chest, and such beating! You play Angad! It is only a house on fire!” He said, “Not wisdom now! Do not tease me. I am ruined!” and began to beat again—“I am finished! I am plundered!” Like a small child—like a child stamping his feet and crying.

तुमने कभी खयाल किया, छोटे बच्चे का एक लक्षण होता है, वह किसी भी चीज को चाहता है तो अभी चाहता है, इसी वक्त चाहता है। आधी रात में आइसक्रीम चाहिए, तो अभी चाहिए। वह मान ही नहीं सकता कि कल पर छोड़ा जा सकता है--क्यों कल पर? अभी क्यों नहीं?

Have you noticed—a small child wants anything “now.” At midnight he wants ice cream—now. He cannot conceive of postponement—why tomorrow? Why not now?

तुमने अपने चित्त में भी यह वृत्ति देखी कई बार सिर मारती। एक कार रास्ते से गुजरते देखी और तुम कहते हो, अभी चाहिए, इसी वक्त चाहिए। चाहे अब घर बिक जाए, चाहे झंझट में पड़ जाओ, चाहे कर्ज लेना पड़े, चाहे जिंदगीभर चुकाने में लग जाए कर्ज, मगर इसी वक्त चाहिए, अब तो लेना ही है।

अमरीका इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा बचकाना देश है, तो हर चीज इंस्टेंट--इंस्टेंट काफी--हर चीज इसी वक्त चाहिए। काफी बनाने की भी झंझट कौन करे? तैयार करने की भी झंझट कौन करे? तैयार चाहिए। हर चीज तैयार चाहिए। भोजन तैयार चाहिए, बस ज्यादा से ज्यादा डिब्बा खोलना आना चाहिए और कुछ खास जरूरत नहीं है।

You will see this tendency surfacing in your mind. A car passes and you say—“I want it now.” Even if the house must be sold, debts taken, even if you must struggle for life to repay—“now.” America is today the most childish country; thus everything is instant—instant coffee. Everything now. Who will brew it? Ready-made. Food ready—open a tin—that is all that is needed.

हर चीज इसी वक्त हो, ये बचकानी बातें हैं। मगर ये मरतीं नहीं, ये भीतर रहती हैं, ये कभी भी लौट आती हैं। ये किसी दुर्दिन में, दुर्घटना में प्रगट हो जाती हैं। तुम्हारी प्रौढ़ता ऊपर-ऊपर है, भीतर तुम्हारा बच्चा छिपा है जो कभी नहीं बढ़ा, जिसमें कोई प्रौढ़ता आयी ही नहीं। सामान्य कामकाज में तुम सम्हाले रहते हो अपने को, लेकिन जरा भी असामान्य स्थिति आती है कि तुम्हारी प्रौढ़ता दो कौड़ी की साबित होती है। तुम्हारी प्रौढ़ता चमड़ी से ज्यादा गहरी नहीं है, जरा किसी ने खरोंच दिया कि तुम्हारा बच्चा प्रगट हो जाता है। तो यह बच्चा जाना चाहिए, इसकी मृत्यु होनी चाहिए, तो ही तुम प्रौढ़ हो पाओगे।

Everything now—childishness. But it does not die; it remains within; it returns in adversity. Your maturity is superficial; under it your child remains who never grew. In the ordinary, you manage yourself; but when a little abnormality comes, your maturity proves worthless—no deeper than skin. Scratch it, and the child appears. That child must go; he must die—only then can you truly be mature.

फिर तुम्हारीमां और पिता तुम्हारे भीतर सदा बैठे हैं। इनकी भी मृत्यु होनी चाहिए। इसका बाहर के माता-पिता से कोई संबंध नहीं है। ट्रांजेक्शनल एनालिसिस का कहना यह है कि वही व्यक्ति ठीक से प्रौढ़ हो पाता है जिसके भीतर माता-पिता की आवाज समाप्त हो जाती है। नहीं तो तुम कुछ भी करो, माता-पिता की आवाज पीछा करती है।

Then your mother and father remain seated within you. They too must die. This has nothing to do with the outer parents. Transactional Analysis says—only he becomes truly adult in whom the voices of the parents have fallen silent. Otherwise, whatever you do, the parents’ voices pursue you.

समझो कि तुम बचपन में कुछ काम करते थे, मां-बाप ने रोक दिया था, अब भी तुम वह काम करना चाहते हो, भीतर से एक आवाज आती है, तुम्हारा पिता कहता है--नहीं। हालांकि अब तुम स्वतंत्र हो। तुम अंधेरी रात में बाहर जाना चाहते थे, पिता ने रोक दिया था। तुम छोटे बच्चे थे, यह ठीक भी था रोक देना, तुम्हारी परिस्थिति के अनुकूल था। अब भी तुम अंधेरे में जाते हो बाहर तो ऐसा लगता है पिता इनकार कर रहे हैं। साफ नहीं होता, भीतर से कोई रोकता है, भीतर से कोई दबाता है, भीतर से कोई कहता है--मत जाओ, यह मत करो, ऐसा मत करो। यह जो भीतर तुम्हारे पिता की आवाज है, यह तुम्हें कभी बढ़ने न देगी। तुम्हारी मां अभी भी तुम्हें पकड़े हुए है। वह तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ती। उससे छुटकारा चाहिए।

As a child you did certain things—your parents stopped you. Now you want to do them—inside a voice says “No”—your father. Though now you are free. As a small child you wanted to go out at night—your father stopped you. It was right then. Even now when you go out at night, it feels as if your father forbids; it is not clear—inside, someone restrains. “Do not go; do not do this.” This inner father will never let you grow. Your mother still holds you—does not let go. You need freedom from this.

समझो कि तुम किसी एक लड़की के प्रेम में पड़ गए थे, और तुम्हारी मां ने बाधा डाल दी थी--शायद जरूरी था डालना, तुम्हारी उम्र भी नहीं थी अभी, अभी तुम प्रेम का अर्थ भी नहीं समझ सकते थे, अभी तुम झंझट में पड़ जाते, अभी तुम उलझ जाते, तुम्हारी पढ़ाई-लिखाई रुक जाती, तुम्हारा विकास रुक जाता--मां ने रोक दिया था। मां ने सब तरह से तुम्हें लड़कियों से बचाया था।

Suppose you fell in love with a girl and your mother obstructed—perhaps necessarily; you were too young; you could not understand love; you would have been entangled; your studies would have been ruined; your growth stopped. Mother stopped you. She saved you from girls.

अब तुम्हारी शादी भी हो गयी है, तुम्हारी पत्नी घर में है, लेकिन जब तुम पत्नी का भी हाथ हाथ में लेते हो, तुम्हारी मां भीतर से रोक रही है। वह कह रही है, सावधान! झंझट में मत पड़ना। तो तुम पत्नी का हाथ भी हाथ में लेते हो, लेकिन पूरे मन से नहीं ले पाते। वह मां पीछे खींच रही है। इस मां का जाना होना ही चाहिए, नहीं तो तुम कभी प्रौढ़ न हो पाओगे।

Now you are married; your wife is at home; but when you hold her hand, your mother stops you from within—“Beware! Do not get entangled.” So even your wife’s hand you cannot hold with your whole heart. The mother pulls back. This mother must go; otherwise you will never be mature.

ट्रांजेक्शनल एनालिसिस के लोगों को अगर बुद्ध के ये सूत्र मिल जाएं, तो उनके लिए तो बड़ा सहारा मिल जाएगा--माता-पिता की हत्या! माता-पिता की हत्या से तुम्हारे बाहर के माता-पिता की हत्या का कोई संबंध नहीं है। तुम्हारे भीतर जो माता-पिता की प्रतिमा बैठ गयी है उसकी हत्या होनी चाहिए, तभी तुम मुक्त हो पाओगे। और यह बड़े मजे की और विरोधाभासी बात है कि जिस दिन तुम भीतर के माता-पिता से मुक्त हो जाओगे, उस दिन तुम बाहर के माता-पिता को पहली दफा ठीक आदर दे पाओगे, उसके पहले नहीं। समादर पैदा होगा। अभी तो तुम भीतर इतने ग्रसित हो उनसे कि तुम्हारे मन में क्रोध है, मां-बाप को क्षमा करना भी मुश्किल है।

If the people of Transactional Analysis could get these sutras of Buddha, they would find great support—killing mother and father! Killing the inner images of parents—not the outer ones. Only then can you be free. The paradox is—on the day you are free within from parents, that day for the first time you will be able to give true respect to the outer parents—before that, never. Reverence will arise. Now you are so possessed by them that you are angry inside; it is difficult to forgive the parents.

गुरजिएफ ने अपने दरवाजे पर लिख रखा था कि अगर तुमने अपने मां-बाप को क्षमा कर दिया हो तो मेरे पास आओ। अजीब सी बात! सत्य की खोज में आए आदमी से पूछना कि तुमने मां-बाप को क्षमा कर दिया या नहीं? क्षमा! लोग कहते, हम तो आदर करते हैं। वह कहता कि जाओ वापस, पहले क्षमा करो, आदर अभी कहां है, सब थोथा है। माफ तो करो पहले!

Gurdjieff had written on his door—If you have forgiven your parents, then come to me. Strange! To one who seeks truth—“Have you forgiven your parents?” People said—We respect them. He said—Go back. First forgive; respect is not yet, it is hollow. First forgive.

माफ तुम तभी कर सकोगे जब तुम्हारे भीतर से सारा मां-बाप का जाल मिट जाए, तुम मुक्त हो जाओ। जिनसे तुम बंधे हो, उन्हें माफ नहीं कर सकते। गुलामी को कोई माफ करता है! परतंत्रता को कोई माफ करता है! कारागृह को कोई माफ करता है! और जिसने तुम्हें गुलाम बनाया है, उसको तुम आदर कैसे दे सकते हो?

You can forgive only when all the parental net is gone and you are free. One you are bound to—you cannot forgive. Who forgives slavery? Who forgives imprisonment? And how can you respect one who enslaved you?

इसलिए अगर बच्चे मां-बाप के प्रति अनादर से भर जाते हैं तो आश्चर्य नहीं है। मां-बाप के प्रति आदर तभी हो सकता है जब मां-बाप से पूरा छुटकारा हो जाए। और यह बाहर की बात नहीं है कि बाहर के मां-बाप को छोड़कर भाग जाओ। बाहर के मां-बाप को छोड़ने से कुछ भी नहीं होता। हिमालय चले जाओ, वहां भी भीतर के मां-बाप तुम्हारा पीछा करेंगे, वे तुम्हारे मन के हिस्से हो गए हैं। उस मन को बदलना जरूरी है।

So if children become disrespectful to parents, it is no wonder. Respect is possible only when you are completely free of them. And this is not about leaving outer parents. Even if you go to the Himalayas, the inner parents will pursue you—they are part of your mind. That mind must change.

बुद्ध के ये सूत्र, इसलिए मैंने कहे, बड़े महत्वपूर्ण हैं।

These sutras of Buddha are thus very important.

मातरं पितरं हंत्वा राजानो द्वे च खत्तिये।

रट्ठं सानुचरं हंत्वा अनीघो याति ब्राह्मणो।।

“Slaying mother and father, two warrior kings, Destroying a realm with its followers, free from grief goes the Brahmin.”

ब्राह्मण मुक्त हो जाता है माता-पिता को मारकर, क्षत्रिय दो राजाओं को मारकर, राजा के अनुचरों को मारकर, सारे राष्ट्र की हत्या करके, अंततः स्वयं अपनी हत्या करके सारे दुखों के पार हो जाता है।

The Brahmin becomes free by killing mother and father, by killing the two kings, killing the king’s attendants, slaying the entire nation—and finally killing himself—he crosses beyond all sorrow.

निर्वाण का अर्थ ही यही होता है--अपने हाथ से अपनी महामृत्यु को निमंत्रित कर लेना। निर्वाण का अर्थ होता है--दीए की ज्योति जैसे बुझ जाती है, ऐसा जो बुझ जाए, जिसके भीतर कोई मैं न बचे। इस न-मैं की अवस्था का नाम निर्वाण है।

Nirvana means just this—inviting with your own hands your great death. Nirvana means—the flame of the lamp goes out; so goes out he in whom no “I” remains. This state of no-I is called Nirvana.

आज इतना ही।

Enough for today.