Skip to content
Osho

Es Dhammo Sanantano #75

4 April 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

एक बार भगवान कपिलवस्तु गए। उनके शिष्यों में एक स्थविर अनिरुद्ध की बहन रोहिणी वहां रहती थी। उसके परिवार के सभी लोग स्थविर अनिरुद्ध को मिलने आए, लेकिन रोहिणी नहीं आयी। अनिरुद्ध चिंतित हुए। उन्होंने बहन को बुलवाया। वह आयी भी तो मुंह ढंककर आयी। स्थविर अनिरुद्ध तो बड़े चिंतित हुए। उन्होंने उससे पूछा कि पहले तो तू आयी नहीं, अब आयी भी है तो मुंह ढंककर आयी है, इसका कारण क्या है? रोहिणी ने कहा, मेरा चेहरा अनायास विकृत हो गया है। सारे चेहरे पर फफोले हो गए हैं। मैं छवि रोग से पीड़ित हूं। इसीलिए पहले आयी नहीं, लज्जावश। आपने बुलाया तो आयी हूं, लेकिन मुंह ढंककर आयी हूं। यह मुंह दिखाने योग्य नहीं रहा।

Once Bhagwan went to Kapilvastu. Among his disciples there was an Elder, Aniruddha. His sister Rohini lived there. All her family came to meet Elder Aniruddha, but Rohini did not come. Aniruddha was worried. He had his sister called. When she came, she came with her face covered. Elder Aniruddha was deeply concerned. He asked her, You did not come earlier; and now that you have come, you have come with your face veiled—what is the reason? Rohini said, My face has been suddenly disfigured. Blisters have broken out all over. I am afflicted with a skin disease. That is why I did not come—out of shame. Since you called me, I have come—but with my face covered. This face is no longer fit to be seen.

स्थविर अनिरुद्ध ने उससे कहा, छोड़ इसकी फिकर। भगवान का आगमन हुआ है, उनके दस हजार भिक्षु गांव में हैं, उनके ठहरने के लिए एक विशाल भवन बनवाना है, तू उस भवन को बनाने में लग जा।

Elder Aniruddha said to her, Forget this worry. Bhagwan has arrived, his ten thousand bhikkhus are in the town; a large building has to be constructed for their stay—go, devote yourself to building that residence.

रोहिणी के पास इतने रुपए थे भी नहीं। लेकिन उसने अपने सारे जवाहरात, अपने सब गहने बेच दिए और भिक्षुओं के निवास के लिए भवन बनवाने में लग गयी। भवन बनाने का काम ऐसा था कि भूल ही गयी अपने रोग को, और आश्चर्य की घटना घटी कि निवास बनवाते-बनवाते ही निन्यानबे प्रतिशत रोग अनायास ठीक हो गया। लेकिन वह अभी भी भगवान के दर्शन को नहीं आयी थी।

Rohini did not even have that much money. But she sold all her jewels, all her ornaments, and immersed herself in having the residence built for the bhikkhus. The work of building was such that she forgot her illness—and a wondrous thing happened: while the residence was being built, ninety-nine percent of the disease vanished on its own. Yet she still did not come for the darshan of Bhagwan.

तब भगवान ने उसे बुलवाया और पूछा, क्यों नहीं आयी? उसने कहा, भंते, मेरे शरीर में छवि रोग उत्पन्न हो गया था, उसी से लज्जित होकर नहीं आयी। अब स्थविर अनिरुद्ध की दवा से निन्यानबे प्रतिशत तो ठीक हो गया है, लेकिन एक प्रतिशत अभी भी बाकी है। यह कुरूप चेहरा आपको कैसे दिखाऊं? इसलिए बचती थी। आपने बुलाया तो आयी हूं, क्षमा करें।

Then Bhagwan called her and asked, Why have you not come? She said, Bhante, a skin disease appeared on my body; out of shame I did not come. Now, through Elder Aniruddha’s remedy, ninety-nine percent has been cured, but one percent is still left. How can I show you this ugly face? So I kept avoiding. Since you called, I have come—please forgive me.

भगवान ने पुनः पूछा, जानती हो यह किस कारण हुआ? नहीं भंते, वह बोली। भगवान ने कहा, रोहिणी, तेरे क्रोध के कारण। यह अत्यंत क्रोध का फल है। और इसीलिए, देख कि करुणा से अपने आप दूर हो चला है। और क्रोध तो अहंकार का परिणाम है। तुझे अपने रूप का बड़ा अभिमान था। उस अहंकार पर पड़ी चोट के कारण ही क्रोध होता था। भिक्षुओं के लिए भवन बनाने में तू भूल गयी अपने को। तेरा अहंभाव विस्मृत हो गया। तू ऐसी संलग्न हो गयी इस करुणा के कृत्य में कि अहंकार को खड़े होने की, बचने की जगह न रही। इसलिए देख, रोग अपने आप दूर हो चला है। लेकिन पूरा दूर नहीं हुआ, क्योंकि अहंकार तेरा छूटा तो, लेकिन बोधपूर्वक नहीं छूटा है। इसलिए एक प्रतिशत रोग बचा है। करुणा तो तूने की, लेकिन करुणा जान-बूझ कर नहीं की। मूर्च्छा में की है; भाई ने कहा है, इसलिए की है। तेरे भीतर से सहजस्फूर्त नहीं है। इसलिए एक प्रतिशत बच रहा है। जाग! जो अभी तू करुणा कर रही है, होश से कर! और जो अहंकार अभी तूने ऐसा काम में भूलकर भुला दिया है, उसे जानकर ही त्याग दे! और कहते हैं, इस बात को सुनते-सुनते ही रोहिणी का सारा रोग चला गया। तब भगवान ने ये गाथाएं कहीं।

Bhagwan asked again, Do you know for what reason this happened? No, Bhante, she replied. Bhagwan said, Rohini, because of your anger. This is the fruit of intense anger. And that is why—see!—through karuna it has begun to depart by itself. And anger is the result of ahankar. You had great pride in your beauty. It is because of the blow dealt to that ahankar that anger would arise. In building the residence for the bhikkhus you forgot yourself. Your ego-sense was forgotten. You became so absorbed in this act of karuna that the ahankar had no place left to stand, no corner left to hide. Therefore see, the disease has moved away on its own. But it has not gone completely, because your ahankar has fallen away, yes—but not with awareness. That is why one percent remains. You did show karuna, but it was not karuna done knowingly; you did it in a kind of swoon—because your brother said so. It did not arise spontaneously from within you. Hence one percent remains. Wake up! The karuna you are doing now—do it with awareness! And the ahankar which for the time being you have forgotten in the midst of work—drop it knowingly! And it is said that even as she listened to this, the whole disease of Rohini disappeared. Then Bhagwan spoke these gathas.

आज की पहली चार गाथाएं रोहिणी को कही गयी थीं।

The first four gathas today were spoken to Rohini.

पहले तो इस कहानी को ठीक से समझ लें। यह अपूर्व है। इसमें पड़ा हुआ मनोविज्ञान गहरा है। मनस्विद जो अब खोज पा रहे हैं, वे सारे सूत्र इसमें मौजूद हैं।

First let us rightly understand this story. It is extraordinary. The psychology contained in it is deep. What the mind-scientists are discovering now—all those sutras are present here.

पहली बात, आधुनिक मनोविज्ञान कहता है कि मनुष्य का मन उसकी बीमारियों का नब्बे प्रतिशत कारण है। नब्बे प्रतिशत बीमारियों के आधार में मन है। इसलिए इलाज से बीमारियां बदल जाती हैं, ठीक नहीं होतीं। एक बीमारी हुई, इलाज कर लिया, दवाओं ने उस बीमारी को रोक दिया, दूसरी तरफ से बीमारी बहने लगी। क्योंकि मन तो वही है, मन तो बदला नहीं, मन की तो कोई चिकित्सा हुई नहीं।

First point: modern psychology says that the human mind is the cause behind ninety percent of illnesses. In the foundation of ninety percent of diseases is the mind. Therefore diseases change with treatment; they do not actually get cured. One disease appears—you take treatment—drugs suppress that disease—and from another side the disease begins to flow. Because the mind is the same, the mind has not changed; there has been no healing of the mind.

समझो यह रोहिणी किसी डाक्टर के हाथ में पड़ गयी होती--यह तो भला हुआ कि बुद्ध जैसे डाक्टर के हाथ में पड़ गयी--यह किसी डाक्टर के हाथ में पड़ती? तो डाक्टर क्या करता, इसकी चमड़ी का इलाज करता। चमड़ी में रोग था नहीं, चमड़ी में केवल परिणाम था। रोग मन में था। मन का रोग चमड़ी पर फफोले होकर निकल रहा था।

Imagine if Rohini had fallen into the hands of some doctor—it is fortunate she fell into the hands of a physician like Buddha—but had she gone to an ordinary doctor, what would he have done? He would have treated her skin. The disease was not in the skin; the skin only showed the result. The disease was in the mind. The disease of the mind had erupted as blisters upon the skin.

तो कोई चिकित्सक इसके चेहरे के फफोले ठीक कर देता, यह भी हो सकता था प्लास्टिक सर्जरी कर देता, इसके सारे चेहरे की चमड़ी बदल देता, तो यह रोग कहीं और से प्रगट होता। हाथों में छाजन हो जाती, कि पैरों में लकवा लग जाता, कि आंखें अंधी हो जातीं, कि कान बहरे हो जाते, यह रोग किसी और दरवाजे को खोज लेता। रोग तो मिटता नहीं, तो दरवाजा तो खोजता। असल में जिसको हम रोग कहते हैं, वह रोग नहीं है, रोग का लक्षण है। साधारण चिकित्सक लक्षण से लड़ता है, महाचिकित्सक रोग के मूल से लड़ता है।

So some physician might have cured the blisters on her face; he might even have done plastic surgery and replaced the facial skin entirely—then the disease would have manifested from some other door. The hands might have developed eczema, or the legs might have become paralyzed, or the eyes gone blind, or the ears deaf—the disease would have found another door. The disease does not end; it looks for a door. In truth, what we call disease is not the disease itself; it is a symptom. The ordinary physician fights the symptom; the great physician fights the root.

आधुनिक मनोविज्ञान कहता है कि जब तक आदमी का मन न बदला जाए, तब तक किसी बीमारी से वस्तुतः छुटकारा नहीं होता।

Modern psychology says that until a person’s mind is changed, there is no real freedom from any illness.

इसलिए तुमने भी देखा होगा, एक दफे बीमारी के चक्कर में पड़ जाओ तो निकलने का रास्ता नहीं दिखता। किसी तरह एक बीमारी से निकल नहीं पाते कि दूसरी घर कर लेती है, कि दूसरे से निकल नहीं पाते कि तीसरी घर कर लेती है। ऐसा लगता है, एक कतार है बीमारियों की, तुम एक से निपटे कि दूसरी बीमारी पकड़ती है। जब तक ठीक थे, ठीक थे। इसलिए लोग कहते हैं, बीमारी अकेली नहीं आती। कहावतें कहती हैं, बीमारी अकेली नहीं आती। संग-साथ में और बीमारियां लाती है। दुख अकेला नहीं आता, साथ में भीड़ लाता है।

Hence you too must have seen: once you get caught in the circle of illness, there seems no way out. Somehow, before you escape one illness, another takes up residence; before you can be free of the second, a third settles in. It seems there is a queue of diseases; you deal with one, another grabs hold. While you were healthy, you were simply healthy. Therefore people say, illness never comes alone. The sayings run: illness does not come alone—it brings a company of other illnesses. Sorrow never comes alone—it brings a crowd.

इसका कारण? इसका कारण न तो दुख है, न बीमारी है। इसका कारण यह है कि मूल को हम छूते नहीं।

What is the reason? The reason is neither sorrow nor disease. The reason is that we never touch the root.

समझो कि एक वृक्ष की जड़ों में रोग लग गया है और पत्ते विकृत होकर आने लगे हैं। पूरे खिलते नहीं, पूरे खुलते नहीं, हरियाली खो गयी है। तुम पत्ते काटते रहो, या पत्तों पर मलहम लगाते रहो, या पत्तों पर जल का छिड़काव करते रहो--गुलाब जल का छिड़काव करो, तो भी कुछ बहुत होगा नहीं। जड़ जब तक आमूल स्वस्थ न हो तब तक कुछ भी न होगा।

Imagine a tree whose roots have become diseased, and the leaves begin to come out distorted—never fully blooming, never fully opening—the greenness is gone. You may keep cutting the leaves, or applying ointment to the leaves, or spraying water upon them—even rosewater will do little. Unless the root is made sound to the very core, nothing will happen.

मनुष्य की जड़ उसके मन में है। मनुष्य शब्द ही मन से बना है। मनुष्य यानी जो मन में रुपा है, मन में गड़ा है। उर्दू का शब्द है, आदमी, वह उतना महत्वपूर्ण नहीं। उसमें बहुत गहरा अर्थ नहीं है। उसमें जो अर्थ भी है, वह छिछला है। आदम का अर्थ होता है, मिट्टी। जो मिट्टी से बना है, उसको कहते आदमी। क्योंकि भगवान ने पहले आदमी को मिट्टी से बनाया और फिर उसमें श्वास फूंक दी, इसलिए उसका नाम आदम। फिर आदम के जो बच्चे हुए, उनका नाम आदमी। आदमी मिट्टी से बना है, मतलब आदमी देह है।

The root of man is in his mind. The very word manushya (human) is made from man (mind). Manushya means one who is shaped in the mind, embedded in the mind. The Urdu word aadmi is not so significant; it has no deeper meaning—whatever meaning it has is shallow. Adam means earth, dust. One who is made of clay is called aadmi—because God first made man of clay and then breathed life into him; so his name became Adam. Then Adam’s children were called aadmi. Aadmi—made of earth—means man is body.

हमारी पकड़ इससे गहरी है। हम कहते हैं, मनुष्य। अंग्रेजी का मैन भी संस्कृत के मन का ही रूपांतर है। वह भी महत्वपूर्ण है। हम कहते हैं, मनुष्य। हम कहते हैं, मिट्टी नहीं है आदमी, आदमी है मन, आदमी है विचार, आदमी है उसका मनोविज्ञान। जैसे ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी आदम को पहला आदमी मानते हैं, हम नहीं मानते। क्योंकि आदम होना तो आदमी का ऊपरी वेश है, वह असली बात नहीं है। असली बात तो भीतर छिपा हुआ सूक्ष्म रूप है।

Our insight goes deeper than that. We say manushya. The English man too is a derivation of the Sanskrit man—this too is meaningful. We say manushya. We say: man is not clay—man is mind, man is thought, man is his psychology. Just as Christianity, Islam and Judaism consider Adam the first man—we do not. Because being Adam is the outer garment of man; it is not the real matter. The real is the subtle that is hidden within.

मनुष्य का अर्थ ही होता है, जिसकी जड़ें मन में गड़ी हैं। लेकिन आधुनिक खोजें इस सत्य के करीब आ रही हैं। आधुनिक खोजें इस बात को स्वीकार करने लगी हैं कि आदमी शरीर पर समाप्त नहीं है। न तो शरीर पर शुरू होता है, न शरीर पर समाप्त होता है। शरीर तो घर है जिसमें कोई बसा है। फिर हम यह भी नहीं कहते कि आदमी मन पर समाप्त हो जाता है, हम कहते हैं, मन में गड़ा है। है तो मन से भी पार। इसलिए आदमी है तो आत्मा।

Manushya means one whose roots are embedded in the mind. But modern research is coming close to this truth. Modern inquiry has begun to accept that man does not end with the body. He neither begins with the body nor ends with it. The body is the house in which someone abides. And then we do not even say that man ends with mind—we say: he is rooted in the mind, but he is beyond mind as well. Therefore man, in truth, is Atman.

अब इन तीन शब्दों को ठीक से लेना--आत्मा, मन, देह। मन दोनों के बीच में है। मन को तुम शरीर से जोड़ दो तो संसारी हो जाते हो और मन को तुम आत्मा से जोड़ दो तो संन्यासी हो जाते हो। मन के जोड़ का सारा खेल है। आत्मा भी तुम्हारे भीतर है, शरीर भी तुम्हारे पास है, बीच में डोलता हुआ मन है। इसलिए मन सदा डोलता है। डांवाडोल रहता है। मध्य में लहरें लेता रहता है। अगर तुम्हारा मन शरीर की छाया होकर चलने लगे तो तुम संसारी, अगर तुम्हारा मन आत्मा की छाया होकर चलने लगे, तुम संन्यासी। कुछ और फर्क नहीं है। मन अगर अपने से नीचे की बात मानने लगे तो संसारी, मन अगर अपने ऊपर देखने लगे तो संन्यासी।

Now take these three words correctly—Atman, mind, body. Mind is in between the two. If you join mind to the body, you become worldly (samsari); and if you join mind to the Atman, you become a sannyasi. The entire game is the joining of mind. The Atman is within you; the body is with you; in between wavers the mind. Therefore the mind forever wavers—unsteady, vacillating—taking waves in the middle. If your mind begins to move as the shadow of the body, you are worldly; if your mind moves as the shadow of the Atman, you are a sannyasi. There is no other difference. If the mind listens to what is below itself, you are worldly; if the mind looks upward, you are a sannyasi.

संन्यास की धारणा इस देश में पैदा हुई, क्योंकि हमें यह बात समझ में आ गयी कि मन दो ढंग से काम कर सकता है। मन तटस्थ है। मन की अपनी कोई धारणा नहीं है। मन यह नहीं कहता, ऐसा करो। तुम पर निर्भर है। तुम चाहो तो मन को शरीर के पीछे लगा दो, तो वह शरीर की गुलामी करता रहेगा। मन तो बड़ा अदभुत गुलाम है। उस जैसा आज्ञाकारी कोई भी नहीं। तुम उसे आत्मा की सेवा में लगा दो, वह आत्मा की सेवा में लग जाएगा। तुम उसे लोभ में लगा दो, वह लोभ बन जाएगा। तुम उसे करुणा में लगा दो, वह करुणा बन जाएगा।

The notion of sannyas arose in this land because we understood that the mind can function in two ways. Mind is neutral. It has no view of its own. Mind does not say, Do this. It depends on you. If you choose to hitch the mind to the body, it will remain a slave of the body. Mind is an amazing slave—none so obedient. Put it in the service of the Atman, and it will serve the Atman. Put it into greed, and it will become greed. Put it into karuna, and it will become karuna.

सारे धर्म की कला इतनी ही है कि हम मन को नीचे जाने से हटाकर ऊपर जाने में कैसे लगा दें। और खयाल रखना, जो सीढ़ियां नीचे ले जाती हैं वही सीढ़ियां ऊपर ले जाती हैं। सीढ़ियां तो वही हैं। ऐसा भी हो सकता है कि दो आदमी बिलकुल एक जैसे हों, एक जगह हों, और फिर भी एक संन्यासी हो और एक संसारी हो।

The whole art of dharma is just this: how to turn the mind away from going downward and set it on the ascent. And remember: the same stairs that go down go up as well—the stairs are the same. It can happen that two people are exactly alike, in the same place, and yet one is a sannyasi and one is worldly.

ऐसा समझो कि किसी मकान की सीढ़ियां तुम चढ़ रहे हो। एक आदमी ऊपर से नीचे उतर रहा है, तुम ऊपर चढ़ रहे हो। तीस सीढ़ियां हैं। पंद्रहवीं सीढ़ी पर तुम दोनों का मिलना हो गया, तुम ऊपर की तरफ जा रहे हो, कोई नीचे की तरफ आ रहा है। पंद्रहवीं सीढ़ी पर तुम खड़े हो, दोनों एक ही जगह खड़े हो, लेकिन फिर भी एक जैसे नहीं हो, क्योंकि एक नीचे जा रहा है और एक ऊपर जा रहा है। दोनों बिलकुल एक जैसे लगोगे, कोई तो फर्क नहीं होगा, क्योंकि सीढ़ी तो पंद्रहवीं होगी, स्थान तो वही होगा। लेकिन फिर भी गहरे में फर्क है--एक ऊपर जा रहा है, एक नीचे आ रहा है, दिशा में फर्क है, उन्मुखता भिन्न-भिन्न है।

Imagine you are climbing the stairs of some house. One man is coming down from above; you are going up. There are thirty steps. On the fifteenth step you meet—there you are going upward, he is coming downward. On the fifteenth step you both stand; you stand in the same place, yet you are not alike—for one is going down and one is going up. Both will look exactly the same; there will be no apparent difference, because the step is the fifteenth, the place the same. And yet, in depth, there is a difference—one going up, one coming down. The difference is of direction, of orientation.

जब मन देहोन्मुख होता है, तो संसार। और जब मन आत्मोन्मुख हो जाता है, रामोन्मुख हो जाता है, तो संन्यास। तो कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है कि संसारी और संन्यासी बिलकुल एक जैसा लगे, एक ही सीढ़ी पर खड़ा हुआ मालूम पड़े, फिर भी अगर उनकी दिशाएं अलग हैं, उनकी आंखें अगर अलग दिशाओं में देख रही हैं, तो वे भिन्न हैं, मौलिक रूप से भिन्न हैं।

When the mind is body-oriented, there is the world; and when the mind turns Atman-oriented, God-oriented (Ram-oriented), there is sannyas. So sometimes it may appear that the worldly man and the sannyasi look exactly alike, standing on the same stair; yet if their directions are different, if their eyes gaze toward different horizons, they are different—fundamentally different.

आधुनिक मनोविज्ञान कहता है कि जब तक हम मन को स्वस्थ न कर लें, तब तक शरीर की बहुत सी बीमारियां ठीक हो ही नहीं सकतीं। इसलिए पश्चिम में एक नए तरह की चिकित्सा पैदा हो रही है--साइकोसोमेटिक। शरीर और मन, दोनों का इलाज साथ-साथ होना चाहिए। और शरीर से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है मन का इलाज। बीमारी अगर मन में हो और शरीर पर केवल उसकी छाया पड़ती हो, तो तुम छाया को पोंछते रहो, मिटाते रहो, इससे कुछ भी न होगा। मन से हट जाए, तो शरीर तत्क्षण स्वस्थ हो जाएगा।

Modern psychology says: until we make the mind healthy, many bodily illnesses cannot be cured at all. Therefore in the West a new kind of therapy is emerging—psychosomatic—body and mind must be treated together; and more important than the body is the treatment of the mind. If illness is in the mind and only its shadow falls upon the body, you can keep wiping and erasing the shadow—nothing will happen. If it leaves the mind, the body becomes healthy at once.

इस कहानी का पहला तो यही अदभुत अर्थ कि यह जो रोहिणी है, यह अत्यंत अहंकारी रही होगी। अहंकार स्त्री को होता है तो रूप का होता है। आदमी को अहंकार होता है तो नाम का होता है। दो ही अहंकार हैं--नाम, रूप। इसलिए माया के सारे संसार का हमने एक ही अर्थ किया है--नाम-रूप। रूप का अर्थ होता है, देह। नाम का अर्थ होता है, सूक्ष्म मन। मनुष्य का, अगर वह पुरुष है तो बहुत लगाव होता है नाम से--प्रतिष्ठा, पद, पदवी, यश, धन, ज्ञान, त्याग--कहीं नाम। स्त्री का आग्रह होता है रूप पर। सौंदर्य।

The first astonishing meaning of this story is that this Rohini must have been extremely ahankari. When ahankar appears in a woman, it is of form (rupa); in a man, it is of name (nama). There are only two egos—name and form. That is why we have summed up the whole world of maya as nama-rupa. Rupa means the body; nama means the subtle mind. If the human being is a man, his attachment is to name—status, position, prestige, wealth, knowledge, renunciation—somewhere the name. The woman’s insistence is upon form—beauty.

मुल्ला नसरुद्दीन मुझसे बोला कि मुझे नौकरी मिल गयी है, एक ब्यूटी पारलर में। एक सौंदर्य-प्रसाधन की दुकान में नौकरी मिल गयी है। मैंने उसे उस दुकान के सामने खड़ा कई बार देखा, तो पूछा कि तू वहां खड़ा ही तो रहता है, नौकरी क्या मिली? बाहर खड़ा रहता है! उसने कहा, यही मेरी नौकरी है। मैंने कहा, तेरा काम क्या है? उसने कहा, काम भी बड़ा सरल है--ऐसे ब़डा सूक्ष्म। फिर भी, मैंने कहा, मुझे कहो काम तेरा क्या है? मैं जब देखता हूं, वहीं तू खड़ा है बाहर। तो उसने कहा, काम मेरा यह है कि जो स्त्रियां सौंदर्य-प्रसाधन के लिए आती हैं, जब वे भीतर जाती हैं तो मेरा काम है उपेक्षा दिखलाना। नजर भी नहीं डालना, देखना ही नहीं कि कौन जा रहा है, कौन आ रहा है। और जब वे सज-धजकर, बाल ठीक करवाकर बाहर निकलती हैं, तो सीटी बजाना। यह मेरा काम है, यह मेरी नौकरी है। इससे दुकान खूब चल रही है। क्योंकि स्त्रियों को समझ में एक बात आ जाती है कि अभी गयी थी और यह आदमी देखा तक नहीं और अब बाल-वाल संवारकर बाहर आ रही हूं तो सीटी बजा रहा है--वही आदमी! तो जरूर सुंदर होकर लौटी हूं।

Mulla Nasruddin said to me, I have found a job—in a beauty parlor. In a shop of cosmetics. I had seen him many times standing outside that shop, so I asked, You only stand outside—what job did you get? You just stand there! He said, That is my job. I asked, What is your work? He said, The work is very simple—so subtle though. Still, tell me—what is your work? Whenever I see women coming for cosmetics, when they go in, my work is to show indifference—to not even glance, as if I don’t see who goes and who comes. And when they return all groomed and coiffed, my work is to whistle. That is my job, my employment. The shop is doing roaring business because of it. For women it becomes clear: when I went in, this man did not even look; now that I have set my hair and all, he whistles—the very same man! So surely I have returned more beautiful.

स्त्री का सारा आकर्षण रूप में है। इसलिए स्त्री को बहुत फिकर नहीं होती नाम की। इसलिए स्त्रियां कोई ऐसे बहुत काम नहीं करतीं जिनसे नाम मिले, कि कोई बड़ी किताब लिखनी, कि मूर्ति बनानी, कि पेंटिंग बनानी, कि महाकाव्य लिखना, कि दुनिया की कोई ख्याति मिल जाए। कुछ लेना-देना नहीं। स्त्री को सारा प्रयोजन है सौंदर्य से।

A woman’s whole attraction is in form. Therefore a woman does not worry much about name. She does not do those works by which name is earned—writing big books, sculpting statues, painting, composing epics, winning renown in the world. Nothing to do with it. A woman’s entire endeavor is for beauty.

रोहिणी सुंदर स्त्री रही होगी। स्त्री थी, सौंदर्य पर उसकी पकड़ रही होगी। और यह जो अहंकार हो--जैसा भी हो अहंकार, चाहे रूप का, चाहे नाम का, जहां अहंकार है वहां क्रोध है। क्योंकि क्रोध का अर्थ ही होता है, अहंकार को लगी चोट। तुम सोचते हो कि तुम बड़े ज्ञानी हो, किसी ने कह दिया कि क्या तुममें रखा है ज्ञान-वान--चोट लग गयी। तुम सोचते हो कि तुम बड़े सज्जन हो और किसी ने कह दिया कि काहे के सज्जन, चोर, बेईमान; तुम सोचते हो साधु हो, किसी ने कह दिया असाधु; तुमने सोचा कि सुंदर हो और किसी ने कह दिया असुंदर; तो चोट लग गयी। तुम्हारी मान्यता को चोट लग जाए तो क्रोध पैदा होता है। तुम्हारी मान्यता को जो साथ दे दे, उस पर बड़ा लगाव आता है।

Rohini must have been a beautiful woman. Being a woman, she must have had a hold upon beauty. And wherever there is ahankar—whether of form or of name—there, anger is. For anger means the hurt dealt to the ego. You think you are very learned; someone says, What knowledge do you have?—the blow lands. You think you are very virtuous; someone says, Virtuous? You are a thief, a cheat! You think you are a sadhu; someone says, You are not; you think yourself beautiful, someone says, You are ugly—the blow falls. When your self-image is hit, anger arises. Whoever supports your image draws your attachment.

यही तो प्रशंसा से तुम इतने प्रशंसित होते हो। कोई कह दे कि हां, तुम जैसा सुंदर और कौन! तुम बाग-बाग हो जाते हो। तुम्हारी सब पखुड़ियां खिल जाती हैं, तुम खुश हो जाते हो। किसी ने तुम्हारे अहंकार को फुसलाया, राजी कर लिया।

That is why you are so delighted by praise. If someone says, Yes—who is as beautiful as you!—you are overjoyed. All your petals open; you feel happy. Someone has flattered your ego, coaxed it, pleased it.

कुरूप से कुरूप स्त्री को भी कह दो कि तुम सुंदर हो तो वह भी इनकार नहीं करेगी। वस्तुतः वह कहेगी कि तुम्हीं पहली दफे पारखी मिले, अब तक कोई पहचान ही न पाया। मैं तो जानती ही थी, लेकिन पारखी चाहिए न! हीरे तो पारखी होते तो पहचानते। तुम बुद्धू से बुद्धू आदमी से कह दो कि तुम बुद्धिमान हो, बड़े बुद्धिमान हो, तो वह भी नहीं कहता कि देखो, नाहक चापलूसी मत करो; मैं तो बुद्धू हूं। वह भी नहीं कहेगा। पागल से पागल को कह दो कि तुम जैसा जागरूक, शांत चित्त आदमी और कहां है? वह भी अंगीकार करता है।

Say to the ugliest woman that she is beautiful—she will not deny it. In fact she will say, You are the first true connoisseur; no one had recognized me until now. I already knew—only a connoisseur was needed. If there had been a connoisseur of diamonds, he would have recognized me. Say to the stupidest man, You are intelligent—very intelligent—he will not say, Please, do not flatter me at random; I am a fool. He will not say it. Say to the most deranged, There is no one as aware and serene as you—he will accept it too.

अहंकार के अनुकूल जो पड़ता है, वह हम स्वीकार करते हैं। और अहंकार को जो भरता है, उसको हम मित्र कहते हैं--यद्यपि वह है तो शत्रु। क्योंकि वह तुम्हें उस जगह ले जा रहा है जहां से तुम बुरी तरह गिरोगे। जहां से ऐसे गिरोगे कि फिर सम्हलना मुश्किल हो जाएगा। वह तुम्हें ऐसी जगह उठा रहा है जहां से गिरना सुनिश्चित है। अहंकार पर कोई भी थिर होकर रह नहीं सकता। वह जगह बारीक है, तुम्हें सम्हाल न पाएगी, वहां से तुम गिरोगे ही। और आज जितने अहंकार से तुम्हारी तृप्ति हुई है, कल और तुम मांगोगे, और ज्यादा, और ज्यादा। आखिर कब तक यह होगा? एक घड़ी आएगी कि तुम अपने ही अतिशय से गिरोगे, बुरी चोट खाओगे।

What accords with ahankar—we accept. Whoever fills the ego—we call him friend—even if in truth he is a foe. Because he is taking you to the place from where you will tumble badly. He is raising you to a place from which the fall is certain. No one can stay steady upon the peak of ego. That place is narrow; it cannot support you—you will fall. And as much as your ego was fed today—tomorrow you will demand more, and more, and more. How long can this continue? A moment will come when you will fall by your own excess; you will be badly hurt.

जो जितने ऊपर अहंकार की चोटी पर चढ़ेगा, उतनी ही बड़ी खाई में गिरने का खतरा मोल ले रहा है। आज नहीं कल, कल नहीं परसों, गिरती आने वाली है। और तुम चकित होओगे कि जिन्होंने प्रशंसा की थी, वे ही निंदा में मुखर हो जाते हैं। वे बदला लेंगे। जब प्रशंसा की थी तब भी बेमन से की थी, तब भी करनी पड़ी थी, कोई प्रयोजन था इसलिए की थी, तुमसे कुछ लाभ था, तुमसे कुछ निकालना था इसलिए की थी। बदला तो लेंगे।

कोई भी प्रशंसा प्रशंसा की तरह थोड़े ही करता है, उसका कोई प्रयोजन है, उसे तुम्हारा शोषण करना है। उसका काम निपट जाएगा तो वही बदला लेगा। जिसने तुम्हें आकर खूब आल्हादित किया था, वही तुम्हें गालियां देगा। तब दिल को और भी चोट लगेगी। अपने ही पराए हो गए, ऐसा लगेगा। मित्र शत्रु हो गए, ऐसा लगेगा। और कहावतें कहती हैं दुनिया की कि जिसके साथ नेकी करो वही बदी करता है।

Whoever climbs higher upon the peak of ego takes the risk of falling into an equally deep abyss. Today or tomorrow the fall is coming. And you will be shocked that those who praised you become outspoken in condemnation. They will take revenge. When they praised you earlier, even then it was unwillingly; they had to—there was some purpose, some benefit to be had from you. They will take revenge. No one praises out of pure praise—there is some purpose; he wants to exploit you. When his work is done, he will repay. He who delighted you lavishly will hurl abuses at you. Then your heart will be even more hurt. It will seem your own have turned strangers; friends have become foes. The world’s sayings declare: the one you do good to is the one who does you harm.

नेकी इत्यादि तुमने की भी नहीं है। उसने तुम्हारी प्रशंसा की थी, तुमने कुछ उस प्रशंसा के कारण कर दिया था, वह नेकी नहीं थी। वह सिर्फ सौदा था। और उस आदमी को तुम्हारी प्रशंसा करनी पड़ी थी, तुम्हारे सामने झुकना पड़ा था, इसलिए वह तुम्हें कभी क्षमा तो कर नहीं सकेगा। वह इसका बदला तो लेगा। जब भी अवसर आ जाएगा, ठीक समय होगा, वह बदला लेगा।

You did no real good. He praised you; in return for that praise you did something—that was not good; it was only a bargain. And the one who praised you had to bend before you; he will never be able to forgive you for it. He will repay whenever occasion arises, at the right time.

तो रोहिणी को रूप का दंभ था। रूप के दंभ के कारण बहुत चोटें लगी होंगी, क्रोधित होती थी। अगर तुम्हें चोटें लगती हों तो एक बात खयाल में ले लेना, चोट लगने का लक्षण, अर्थ यही कि तुम्हारे भीतर अहंकार का घाव बहुत गहरा है, जरा सी बात भी अखर जाती है। अगर तुम्हारे मन में सम्मान की इच्छा है और अपमान से बचने का भाव है, तो तुम अहंकार का पोषण कर रहे हो।

So Rohini had the vanity of form. Because of that vanity, she must have been struck by many slights; she would become angry. If slights wound you, take note—being wounded means that within you the sore of ego is very deep; even the smallest thing rankles. If there is a desire for honor in your mind, and a wish to avoid insult, you are nourishing ahankar.

फिर इन क्रोध और अहंकार के बीच में उसे छवि रोग हो गया। चेहरा विकृत हो गया। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि चमड़ी के रोग तो निन्यानबे प्रतिशत मानसिक होते हैं। सभी रोग नब्बे प्रतिशत मानसिक होते हैं, लेकिन चमड़ी के रोग तो निन्यानबे प्रतिशत मानसिक होते हैं। क्योंकि चमड़ी बड़ी संवेदनशील है। और चमड़ी हमारी सबसे बड़ी इंद्रिय है।

Then between anger and ahankar she developed the skin disease. The face became disfigured. Psychologists say that skin diseases are ninety-nine percent mental. All diseases are ninety percent mental, but skin diseases are ninety-nine percent. Because the skin is extremely sensitive. And the skin is our largest sense organ.

कान छोटा सा है। कान पर चोट करनी हो तो निशाना ठीक-ठीक लगाना पड़े तो ही चोट होगी। आंख छोटी सी है। आंख पर चोट करनी हो तो निशाना ठीक लगना चाहिए। जीभ भी छोटी सी है। लेकिन चमड़ी तुम्हारे पूरे शरीर को घेरे हुए है, यह तुम्हारी सबसे बड़ी इंद्रिय है। स्पर्श की इंद्रिय सबसे बड़ी इंद्रिय है। इस पर चोट बड़ी आसानी से लग सकती है, निशाना लगाने की जरूरत ही नहीं है।

The ear is small. If you wish to hit the ear you must aim exactly. The eye is small. To hit the eye you must be precise. The tongue is small too. But the skin covers your whole body; it is your largest sense organ. The sense of touch is the largest sense. It can be hurt very easily—there is no need to aim.

इसलिए मन की चोटें आंख पर भी लगती हैं, कान पर भी लगती हैं, जीभ पर भी लगती हैं, लेकिन इनकी मात्रा बहुत छोटी-छोटी है। लेकिन शरीर की चमड़ी का फैलाव बहुत है। उस फैलाव के कारण चमड़ी पर सर्वाधिक मन की चोटें पड़ती हैं। और चमड़ी का कोई भी रोग किसी इलाज से ठीक नहीं होता। लेकिन मानसिक इलाज से ठीक होता है।

Therefore the mind’s hurts fall upon the eyes too, the ears too, the tongue as well—but in small measures. But the spread of the skin is great; because of that spread, the skin receives the greatest blows of the mind. And no skin disease is cured by any external treatment; it is cured by mental treatment.

चमड़ी इस अर्थ में भी विचारणीय है कि तुम्हारी और जो इंद्रियां हैं, वे चमड़ी के ही विशिष्ट रूप हैं। कान है क्या? चमड़ी का ही एक विशिष्ट रूप है। और आंख है क्या? आंख भी चमड़ी का ही एक विशिष्ट रूप है। चमड़ी ने ही अपने एक हिस्से को देखने में कुशल बना लिया है, वह आंख हो गयी है। और चमड़ी ने ही एक दूसरे हिस्से को स्वाद लेने में कुशल बना लिया है, वह तुम्हारी जीभ हो गयी है। और चमड़ी ने ही एक दूसरे हिस्से को विशेषज्ञ बना लिया है, नाक हो गयी तुम्हारी, सुगंध के लिए विशेषज्ञ। ये एक्सपर्ट हैं, ये चमड़ी की विशेषताएं हैं। लेकिन हैं सब चमड़ी के ही खेल।

The skin is worthy of deep consideration in another sense as well: your other senses are particular forms of the skin itself. What is the ear? A specialized form of the skin. And what is the eye? The eye too is a specialized form of the skin. The skin has made one part adept at seeing—that became the eye. And the skin has made another part adept at tasting—that became your tongue. And another part became specialized for fragrance—your nose. These are experts, specialties of the skin; but all are the play of the skin.

बच्चा जब पहली दफा पैदा होता है मां के पेट में बढ़ता है, तो पहले तो चमड़ी आती है। फिर चमड़ी में ही धीरे-धीरे आंख उभरती, फिर चमड़ी में ही धीरे-धीरे कान उभरता, फिर चमड़ी में ही जननेंद्रिय उभरती, फिर चमड़ी में ही जीभ, नाक, सब उभरते जाते। लेकिन सबसे पहले तो चमड़ी होती। तो चमड़ी बहुत मूल है। और इसीलिए स्पर्श बड़ा महत्वपूर्ण है।

When the child is first conceived and grows in the mother’s womb, first the skin appears. Then gradually the eye emerges within the skin; then within the skin the ear takes shape; within the skin the genitals develop; within the skin the tongue, the nose—everything emerges. But first of all there is skin. So the skin is fundamental. And hence touch is immensely significant.

इसीलिए जब हम किसी के प्रेम में पड़ते हैं तो तत्क्षण स्पर्श करना चाहते हैं, हाथ में हाथ लेना चाहते हैं, गले से गले लगाना चाहते हैं, आलिंगन करना चाहते हैं। जब हम किसी के प्रेम में पड़ते हैं तब हम स्पर्श करना चाहते हैं। और जिससे हमारा प्रेम नहीं है, उसके स्पर्श से हम बचते हैं।

That is why when we fall in love with someone, we at once want to touch—hold hands, put arm in arm, embrace. When we fall in love, we long to touch. And from those we do not love, we avoid touch.

मनोवैज्ञानिकों ने इस पर काफी शोध की है और उन्होंने पाया है कि लोग जिनसे बचना चाहते हैं, अपने बीच और उनके बीच एक खास तरह की दूरी रखते हैं। ट्रेन में ही चाहे लोग खड़े हैं, कितनी ही भीड़ है, तो भी तुम पाओगे, हर आदमी अपने में सिकुड़ा खड़ा है, दूसरे को छूना नहीं चाहता। और जिससे तुम्हारा प्रेम नहीं है, अगर उसे तुम छू लो, तो तुम तत्क्षण क्षमा मांगते हो। क्यों? छू लेने का अर्थ हुआ कि तुमने उसकी सीमारेखा में प्रवेश कर दिया, जो कि नहीं करना चाहिए, ट्रेसपास हुआ। तुम दूसरे के घर में बिना आज्ञा मांगे घुस गए। जिससे तुम्हारा प्रेम नहीं है उसको छू लेते हो, तुम तत्क्षण क्षमा मांगते हो कि माफ करना, भूल हो गयी, जानकर नहीं किया है। और अगर कोई पुरुष या कोई स्त्री तुम ट्रेन में खड़े हो और तुमसे सटकर खड़ा हो जाए और क्षमा भी न मांगे और ऐसा भाव दिखलाए कि बड़े प्रेम में तुमसे खड़ा है, तो तुम अत्यंत नाराज हो जाते हो। तुम अत्यंत क्रोधित हो जाते हो, तुम इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते।

Psychologists have researched this much and found that people from whom we want to avoid keep a certain distance from us. Even in a crowded train, you will find each person holding himself tight within, not wanting to touch the other. And if you accidentally touch one whom you do not love, you ask forgiveness at once. Why? To touch means you have crossed his boundary line—which should not be done. You trespassed—entered another’s house without permission. If you touch someone you do not love, you immediately ask forgiveness: Pardon me, it was a mistake, not intentional. And if some male or female stands brushing against you in the train and does not even apologize—and shows the attitude as if standing close out of great love—you become extremely annoyed, extremely angry; you cannot tolerate it.

इसलिए ट्रेन या बस में इकट्ठे खड़े हुए लोग भी इस तरह खड़े होते हैं कि अगर शरीर भी छू रहे हैं, तो भी उनके मन नहीं छू पाते, वे अपने को सिकोड़े खड़े होते हैं। कम से कम इतना प्रदर्शन तो करते हैं कि हम तुम्हें छू नहीं रहे हैं, अगर छू रहा है शरीर तो मजबूरी है--हम नहीं छू रहे हैं। और हम एक सीमा बांधकर रखते हैं।

Therefore even when people stand crowded in a train or bus, they stand in such a way that even if the bodies touch, their minds do not touch; they hold themselves in. At least they display that they are not touching; if the body is touching, it is compulsion—we are not touching. And we keep a boundary.

तुमने देखा कभी, किसी के साथ तुम खड़े होकर बात कर रहे हो, तो सदा तुम जांचोगे कि एक सीमा तक तुम उस आदमी को बर्दाश्त करते हो, अगर वह उससे ज्यादा करीब आ जाए तो तुम पीछे हट जाते हो। एक सीमा होगी, समझो कि बारह इंच, तो बारह इंच तक वह आदमी अगर तुम्हारे करीब आ जाए, तुम्हें कोई चिंता पैदा नहीं होती, कोई बेचैनी पैदा नहीं होती। बारह इंच के भीतर आना शुरू हो जाए--हां, तुम्हारा बेटा हो तो ठीक, तुम्हारी पत्नी हो तो ठीक, तुम्हारा पति हो तो ठीक, लेकिन जिनसे तुम्हारा कोई गहरा नाता नहीं है, कोई संबंध नहीं है, वे अगर बारह इंच या दस इंच के भीतर आने लगें, तुम तत्क्षण पीछे हट जाओगे। वहां तुम्हारी एक अज्ञात सीमा है। चमड़ी का एक अज्ञात क्षेत्र है, जहां तक उसकी तरंगें फैलती हैं। उन तरंगों के भीतर कोई भी आ जाए तो हम पसंद नहीं करते हैं। अशिष्ट मालूम होती है यह बात।

Have you observed? When you are standing talking to someone, you always test—up to a certain distance you can tolerate him; if he comes closer than that, you step back. There will be a threshold—say twelve inches—up to twelve inches if the person comes near, you feel no concern, no restlessness. Let him come within twelve inches—and if he is your son, it is fine; if your wife, fine; if your husband, fine; but those with whom you have no deep relation—if they come within twelve or ten inches, you step back at once. There is a hidden boundary there for you. An unknown field of the skin where its waves spread—within those waves if anyone enters, we do not like it; it seems ill-mannered.

स्पर्श की इंद्रिय बड़ी से बड़ी इंद्रिय है और हमारे पूरे शरीर को घेरे हुए है। इस स्पर्श की इंद्रिय पर मन के प्रभाव सर्वाधिक होते हैं।

The sense of touch is the largest, enveloping our whole body. Upon this sense the effects of the mind are the most.

तुमने कभी एक बात देखी, अगर बूढ़ा आदमी भी किसी जवान युवती के प्रेम में पड़ जाए, तो उसकी चमड़ी पर एक रौनक आ जाती है। उसके चेहरे पर एक तरह की जवानी आ जाती है, जैसे दस साल उम्र कम हो गयी। पश्चिम में लोग अगर ज्यादा जी रहे हैं, तो उस ज्यादा जीने में एक कारण यह भी है कि बुढ़ापे तक लोग प्रेम में पड़ते हैं। तो बुढ़ापे को सरकाते चले जाते हैं। क्योंकि चमड़ी बार-बार जवान हो जाती है। पूरब के मुल्कों में लोगों की उम्र कम है, क्योंकि एक बार तुम्हारा प्रेम हो गया किसी से, फिर तुम थिर हो गए, फिर बात खतम हो गयी, फिर तुम्हारे जीवन में दुबारा प्रेम के माध्यम से चमड़ी के नए होने का कोई उपाय नहीं है।

Have you noticed: if even an old man falls in love with a young woman, a new glow comes upon his skin. A kind of youth descends upon his face—as if ten years have dropped off. In the West, people are living longer; one reason is that even into old age people fall in love—so they keep pushing old age back, because the skin keeps becoming young again and again. In the Eastern lands people’s lifespan is shorter, because once you fall in love with someone, then you become fixed; the matter ends; then in your life there is no further means of renewing the skin through love.

एक आदमी जिसके जीवन में कोई प्रेम नहीं है, उसके चेहरे को तुम गौर से देखो, तुम एक तरह की धूल जमी हुई पाओगे, एक तरह की उदासी। और एक आदमी जिसके जीवन में प्रेम है, तुम अचानक पाओगे एक तरह की त्वरा, ताजगी, अभी-अभी जैसे नहाया हो, एक गति, गत्यात्मकता, एक तेजस्विता।

Look closely at a person in whose life there is no love—you will find a kind of dust upon his face, a sort of sadness. And one whose life has love—you will suddenly find a swiftness, a freshness—as if he has just bathed—a movement, dynamism, a luminosity.

हमने तो महापुरुषों के आसपास आभामंडल बनाया है। बुद्ध की प्रतिमा हो, कि कृष्ण की, कि राम की, हम आभामंडल बनाते हैं। वह आभामंडल अर्थपूर्ण है। वह यह कह रहा है कि अब इनकी चमड़ी की जो आभा है, मन के द्वारा उस आभा को कोई खंडन नहीं हो रहा है, मन उसमें बाधा

नहीं डाल रहा है। इनकी आभा जैसी होनी चाहिए वैसी है। इनके आसपास एक प्रकाश का वर्तुल है। जब साधारण प्रेम में आदमी के चेहरे पर आभा आ जाती है, तो परमात्मा के प्रेम में तो आ ही जानी चाहिए। जब साधारण प्रेम से आदमी जवान हो जाता है, तो परमात्मा के प्रेम से तो सदा जवान रहना ही चाहिए।

Around the great ones we have drawn an aura. Whether it is a statue of Buddha, or of Krishna, or of Rama—we draw an aura. That aura has meaning. It says: now the radiance of their skin is not being interrupted by the mind; the mind is not obstructing it. Their aura is as it should be. Around them is a circle of light. If in ordinary love a glow appears upon a person’s face, then in the love of the Divine it must appear all the more. If in ordinary love one becomes youthful, then in the love of the Divine one should remain ever young.

इसलिए हमारी कथाओं में कोई उल्लेख नहीं है कि राम बूढ़े हुए, कि कृष्ण बूढ़े हुए, कि बुद्ध बूढ़े हुए। बूढ़े तो हुए, लेकिन तुमने बुद्ध की कोई बूढ़ी प्रतिमा देखी? तुमने राम की कोई बूढ़ी प्रतिमा देखी कि लकड़ी टेककर चल रहे हों?

Therefore in our tales there is no mention that Rama became old, or Krishna became old, or Buddha became old. They did become old, but have you ever seen an image of Buddha as old? Have you seen an image of Rama leaning on a stick?

बूढ़े तो निश्चित हुए होंगे, यह तो कोई सवाल नहीं है कि बूढ़े नहीं हुए। बुद्ध के संबंध में तो साफ उल्लेख हैं कि बूढ़े हुए, अस्सी साल के हुए, कृष्ण भी अस्सी-बयासी के हुए। लेकिन हमने कोई चित्र भी नहीं बनाया उनके बुढ़ापे का, क्योंकि हमने एक बात सम्हालकर रखनी चाही कि इनके भीतर कुछ ऐसा प्रेम घटा था, कि एक अर्थों में ये जवान ही रहे।

इसलिए हमारे पास बूढ़े कृष्ण की कोई कथा नहीं है। बूढ़े बुद्ध की कोई कथा नहीं है। बूढ़े महावीर की कोई कथा नहीं है। ये सब बूढ़े हुए, क्योंकि शरीर का धर्म है, बूढ़ा तो होगा ही। इन सबके बाल भी सफेद हुए होंगे, लेकिन तुमने कोई प्रतिमा देखी, या कोई चित्र देखा, जिसमें बुद्ध के बाल सफेद? नहीं, क्योंकि हमने बुढ़ापे को स्वीकार नहीं किया। हमने कहा, यह बात हो नहीं सकती। हो गयी है तो शरीर पर हो रही है, लेकिन इनकी आभा सदा जवान थी। हमने उस आभा पर ही ध्यान रखा। ये चिर युवा थे। इनकी चमड़ी पर बुढ़ापे ने कोई शिकन न डाली। इनका मन एक ऐसे शाश्वत जीवन से संयुक्त हो गया, जहां बुढ़ापा आता ही नहीं।

Of course they grew old—there is no question they did not. In relation to Buddha there are clear references: he lived to eighty. Krishna too to eighty, eighty-two. But we have made no picture of their old age, because we wanted to preserve one thing: that within them something happened by which, in a certain sense, they remained youthful. Therefore we have no story of an old Krishna, no story of an old Buddha, no story of an old Mahavira. They all grew old—because it is the law of the body. The hair of all of them must also have turned white—but have you seen an image in which Buddha’s hair is white? No—because we did not accept old age. We said: it cannot be. If it happened, it was happening on the body—but their aura remained ever young. We paid attention only to that aura. They were eternally youthful. Upon their skin old age made no furrow. Their mind was joined to such an eternal life that old age does not enter there.

तुमने सुना है कभी कि देवदूत बूढ़े होते हैं? कि स्वर्ग की अप्सराएं बूढ़ी होती हैं? नहीं, वे सब जवान ही रहते हैं। वहां बुढ़ापा होता ही नहीं। अर्थ इसका सीधा-सादा है। एक ऐसी भी घटना है जब मन आत्मा से जुड़ जाता है। जब तक मन शरीर से जुड़ा है, तब तक तो सब होगा जो शरीर में हो रहा है। लेकिन जैसे ही मन आत्मा से जुड़ गया, शरीर में होता रहेगा, लेकिन मन में अब कुछ भी न होगा। और जब मन में कुछ न होगा, तो हमने सारी कथाएं तो उसी गहराई की लिखी हैं।

Have you heard of angels ever growing old? Or the apsaras of heaven becoming old? No—they all remain young. There is no old age there. The meaning is simple: there is a happening when the mind joins to the Atman. So long as the mind is joined to the body, all that happens in the body will happen. But the moment the mind joins to the Atman, whatever happens in the body will continue, but in the mind nothing will happen. And when nothing happens in the mind—our stories speak from that depth.

यह रोहिणी छवि रोग से पीड़ित हो गयी। अभिमानी रही होगी, मानी रही होगी। भाई बुद्ध का बड़ा भिक्षु है--अनिरुद्ध के भी पांच सौ शिष्य थे, अनिरुद्ध काफी महत्वपूर्ण शिष्यों में एक था--वह गांव में आया है, सारा गांव उसके दर्शन करने को आया है, सारा परिवार गया और रोहिणी नहीं गयी। तो सोचा होगा अनिरुद्ध ने कि बहन को क्या हुआ? आयी क्यों नहीं? खबर भिजवायी होगी। आयी भी तो पर्दा करके आयी। घूंघट बड़ा डाल लिया होगा। उसने पूछा कि मुझसे घूंघट! भाई से घूंघट! भिक्षु से घूंघट! यह बात क्या है, तेरा दिमाग तो खराब नहीं हो गया है! तो उसने सारी कथा कही। उसने कहा कि मैं छवि रोग से पीड़ित हूं। मेरी छवि विकृत हो गयी है। चेहरे पर फफोले पड़ गये हैं, चमड़ी कुरूप हो गयी है, और मैं इस चेहरे को तुम्हें न दिखाना चाहूंगी। मुझे बड़ी लज्जा आती है।

This Rohini became afflicted with a skin disease. She must have been proud, vain. Her brother is a great bhikkhu of Buddha—Aniruddha had five hundred disciples; he was among the important ones—he had come to the village; the whole village came for his darshan; the whole family went—Rohini did not go. Aniruddha must have thought, What has happened to my sister? Why did she not come? He must have sent word. When she came, she came veiled—must have drawn a big veil. He asked, A veil before me? A veil before your brother! A veil before a bhikkhu! What is this? Has your mind gone off? Then she told the whole tale: I am afflicted with a skin disease; my appearance is distorted; blisters upon my face; the skin has become ugly—and I do not want to show you this face. I am greatly ashamed.

यह भी अहंकार है। लज्जा भी अहंकार की ही छाया है। लज्जा क्या, जैसा है वैसा है! लज्जा का अर्थ ही यह होता है कि जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है। जैसा मैं चाहता, वैसा नहीं है। और जैसा है, वैसा मैं चाहता नहीं। वैसा मुझे स्वीकार नहीं, अंगीकार नहीं। लज्जा में ही विरोध है, जो तथ्य है उसका विरोध है। और सपना, और कल्पना, कोई होना चाहिए था वह नहीं है।

This too is ahankar. Even shame is the shadow of the ego. What is shame? What is, is—so be it! Shame means: what should have been is not; what I wanted is not; what is, I do not want, I cannot accept, I cannot own. In shame is inherent the rejection of fact—and the dream, the imagination—what should have been—is not.

तो उसने कहा, मुझे बड़ी लज्जा आती है।

So she said, I feel great shame.

तुम आमतौर से सोचते हो कि लज्जालु व्यक्ति सज्जन होता है। वह भी अहंकारी होता है। लज्जा साधु को होती ही नहीं। इसीलिए तो मीरा ने कहा, सब लोक-लाज खोयी। परम साधु को कैसी लोक-लाज? लज्जा का तो अर्थ ही होता है कि अभी चल रही है भीतर अहंकार की धारणा।

You generally think that a shy person is virtuous. He too is egotistic. A sadhu has no shame. That is why Meera said, All the world’s shyness I have lost. For the supreme sadhu, what place is there for social shame? Shame means the current of ego is still running within.

पूरब में हम कहते हैं, हमारी स्त्रियां अत्यंत लज्जालु हैं। और लज्जा को हमने गुण माना है। पश्चिम की स्त्रियों में वैसी लज्जा नहीं है तो हम सोचते हैं, यह बात तो निर्लज्ज। इनमें कोई लज्जा नहीं है।

In the East we say: our women are very shy. We have counted shame as a virtue. Western women do not have such shame; so we think: shameless! They have no shame.

लेकिन इसे तुम समझना, लज्जा का मतलब अहंकार है। पूरब की स्त्रियां ज्यादा अहंकारी हैं। उन्हें अपने शील, सौंदर्य, चरित्र, सतीत्व का बड़ा गहन घमंड है। पश्चिम की स्त्री इस अर्थ में सीधी-सरल है। उसे कोई लज्जा नहीं है। अहंकार के ही साथ लज्जा आती है। वह अहंकार की ही सजावट है। अहंकार पर ही सोना मढ़ दिया।

But understand: shame means ego. Eastern women are more egoistic. They have deep pride in their chastity, beauty, character, fidelity. In this sense the Western woman is straightforward—she has no shame. With ego comes shame; it is the ornamentation of ego; gold plating upon the ego.

तो हम खूब प्रशंसा करते हैं कि देखो, फलां आदमी कैसा लज्जालु है। हम बुरे आदमी को कहते हैं, बेशर्म; अच्छे आदमी को कहते हैं, शर्म वाला। फिर मीरा क्या कह रही है? सब लोक-लाज खोयी? सब शर्म खो दी?

So we praise that so-and-so is so modest. We call a bad man shameless; a good man we call shameful, one with shame. Then what is Meera saying? All social shame I have lost? Lost all shame?

सच्चा आदमी न तो बेशर्म होता है, न शर्म वाला होता है। सच्चा आदमी बस सच्चा होता है। उसमें कोई लज्जा नहीं होती और न निर्लज्ज होता है। निर्लज्ज होने की भी कोई जरूरत न रही, वह भी लज्जा का ही रूप है। वह भी लज्जा को तोड़ता है तब कोई निर्लज्ज होता है। लेकिन जिसके पास लज्जा है ही नहीं, वह तोड़ेगा क्या? बांस होगा तो बांसुरी बज सकती है, बांस ही न होगा तो बांसुरी कैसे बजेगी? एक ऐसी चित्त की दशा है, जो लज्जा-अतीत।

A true man is neither shameless nor ashamed. A true man is simply true. In him there is no shame, and he is not shameless. To become shameless is also not needed—that too is only another shape of shame. He is breaking shame; so he becomes shameless. But one who has no shame in the first place—what will he break? If there is a reed, a flute can be made; if there is no reed, how will a flute be? There is a state of consciousness beyond shame.

तो रोहिणी आयी भी तो चेहरे पर घूंघट डालकर आयी। दूसरों से तो आदमी लज्जा करता ही, अपनों से भी करता है--जितना अहंकार हो उतनी ही लज्जा बढ़ती चली जाती है। भाई को आयी थी मिलने! और भाई भी कोई साधारण भाई न था। बुद्ध के बड़े शिष्यों में एक था। पहुंचे हुए सिद्ध पुरुषों में एक था। पूछा भाई ने, क्या कारण? कहा, छवि रोग हुआ है। फिर भाई ने कुछ और न कहा उस संबंध में। उसने कहा, तू एक काम कर, इतने भिक्षु आए गांव में, इनकी सेवा में लग। एक बड़ा भवन बनाना है। ये दस हजार भिक्षु टिकेंगे कहां? वर्षा आती है करीब, इनको रहने का इंतजाम करना है, छप्पर लगवाना है।

So Rohini came even to her brother with a veil over her face. One does feel shame before others; with much ego, one feels shame even before one’s own—proportionate to ahankar, shame increases. She came to her brother! And not an ordinary brother—one of Buddha’s great disciples, a Siddha of attainment. He asked, What is the reason? She said, I have a skin disease. Then he said nothing more regarding that. He said, Do one thing: so many bhikkhus have come to the village—serve them. A large residence has to be made. Where will these ten thousand bhikkhus stay? The rains are near; arrangements must be made for their dwelling—roofs must be put up.

उसके पास रुपए भी न थे। लेकिन भाई ने कभी कुछ इसके पहले कहा भी न था! मानिनी स्त्री रही होगी। सब जेवर-जवाहरात बेच दिए। यह मान पर चोट पड़ गयी होगी--यह भी कह न सकी कि मेरे पास रुपए भी नहीं हैं, इतना मैं कहां कर सकूंगी। किया, नहीं कर सकती थी तो भी किया। लेकिन करने में डूब गयी।

She did not have money. But her brother had never before asked anything of her! She must have been a proud woman. She sold all her ornaments and jewels. That too must have struck at her pride—she could not even say, I do not have money, how can I do so much? She did it—even if she could not, she did. But in the doing she was immersed.

इस बात को खयाल में रखना। तुम्हारे जीवन के श्रेष्ठतम क्षण वे ही होते हैं जब तुम अपने को भूल जाते हो, कुछ भी करने में भूल जाते हो। चित्रकार चित्र बनाने में भूल जाता है, या कि मूर्तिकार मूर्ति बनाने में भूल जाता है, या कि नर्तक नाचने में भूल जाता है, या कि गीतकार गीत में भूल जाता है। जब तुम भूल जाते हो, किसी भी क्षण जहां तुम्हें विस्मरण हो जाता है अपना, उसी घड़ी जीवन में परम क्षण उतर आता है। जहां तुम अपने को भूले, वहां अहंकार हट गया। एक घड़ी को बादल छंट गए, सूरज निकला, एक घड़ी को अंधेरा टूटा और रोशनी उतरी। एक घड़ी को वर्षा हो गयी तुम पर अमृत की।

Keep this in mind: the finest moments of your life are those in which you forget yourself—forget yourself in whatsoever you are doing. The painter forgets himself in painting; the sculptor in his sculpture; the dancer in his dance; the singer in his song. Wherever you forget yourself—at that very moment the supreme moment descends into life. Where you forget yourself, there the ego has moved aside. For a moment the clouds parted and the sun appeared; for a moment the darkness broke and light descended; for a moment, nectar showered upon you.

इसलिए जीसस ने सेवा पर बहुत जोर दिया है। सेवा का यही अर्थ है, इतना ही अर्थ है कि तुम दूसरे में अपने को डुबा देना। तो तुम्हारे जीवन में थोड़ी देर को निर-अहंकारिता की भावदशा पैदा होगी। उससे स्वाद लगेगा। और जब तुम्हें यह पता चल जाएगा कि क्षणभर को भूलने में इतना स्वाद आता है, इतनी मिठास, तो तुम फिर सदा के लिए यह अहंकार छोड़ देना चाहोगे। चाहोगे ही, यह तर्कयुक्त होगा। स्वाद लग जाए तो तुम फिर चाहोगे कि पूरा ही स्वाद मिल जाए। जब अहंकार भुलाने में इतना रस है, तो अहंकार को बिलकुल गिरा देने में कितना रस न होगा।

That is why Jesus emphasized service. The meaning of service is only this: drown yourself in the other. Then, for a little while, a state of egolessness will arise within you. You will have a taste of it. And once you know that in forgetting for a moment there is such taste, such sweetness—you will want to drop the ego forever. You will want to—and it will be logical. Once you have tasted, you will want the whole. If in forgetting the ego there is so much juice, how much more there will be in dropping it utterly.

लग गयी काम में। खड़ी रहती होगी भरी धूप में। भूल ही गयी अपने रूप को। भूल ही गयी अपने मान को। भूल ही गयी अपनी बीमारी को। चिकित्सक भी कहते हैं कि जो आदमी अपनी बीमारी को नहीं भूल पाता, उसकी बीमारी ठीक होना असंभव है। इसीलिए अगर कोई आदमी बीमार है, तो जो पहली बात चिकित्सक चाहता है, वह यह कि वह किसी तरह सो जाए। बीमार आदमी अगर सोए न, तो इलाज हो नहीं सकता। क्योंकि वह भूलता ही नहीं, वह खरोद-खरोदकर बीमारी को देखता रहता है। तुम्हारे पेट में दर्द है, तो तुम बार-बार, बार-बार वहीं-वहीं जाते। तुम्हारे जाने से दर्द पर चोट पड़ती है और घाव बड़ा होता जाता है। तुम्हें भूलना जरूरी है।

She got engaged in the work. She must have stood in the blazing sun—forgot her beauty, forgot her prestige, forgot her illness. Physicians also say: those who cannot forget their illness—it is impossible to cure them. That is why if someone is ill, the first thing a doctor wants is that somehow he should sleep. If a sick person does not sleep, treatment cannot happen—because he does not forget; he keeps scratching at his illness. Your stomach aches; you keep going back to it; by your going, the hurt is aggravated and the wound grows. You must forget.

मैंने सुना है, बर्नार्ड शा फोन किया अपने डाक्टर को कि मेरे हृदय में बड़ी तेज धड़कन है और बहुत घबड़ाहट है, ऐसा लगता है कि हार्ट अटैक...आप जल्दी आएं। कोई आधी रात की बात।

I have heard: Bernard Shaw telephoned his doctor—My heart is pounding hard; I’m very anxious—it feels like a heart attack... please come quickly. It was midnight.

चिकित्सक आया, सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आया, ऊपर आते ही से उसने एकदम से अपना बैग नीचे पटक दिया और आरामकुर्सी पर आंख बंद करके पड़ गया। बर्नार्ड शा ने कहा, क्या हुआ? उसने कहा, मालूम होता है--हार्ट अटैक। बूढ़ा चिकित्सक था।

The physician came, climbed the stairs. As soon as he came up, he suddenly threw his bag on the floor and collapsed into the armchair with eyes closed. Bernard Shaw said, What happened? He said, It seems—a heart attack. He was an old doctor.

बर्नार्ड शा तो भूल ही गया अपने हार्ट अटैक को, बिस्तर पर लेटा था, एकदम उठ आया, कि कहीं मर न जाए। हवा की, पंखा किया, पानी पिलाया, पूछा कि अब कैसी तबीयत है--कोई दस मिनट बाद। उसने कहा कि अब बिलकुल ठीक है।

Bernard Shaw forgot his own heart attack, jumped from the bed at once—Lest he die! He fanned him, gave him water, and after ten minutes asked, How are you now? The doctor said, Now I’m perfectly fine.

वह उठकर चलने लगा तो उसने कहा, मेरी फीस। तो बर्नार्ड शा ने कहा, काहे की फीस, फीस तो मुझे मांगनी चाहिए। उस डाक्टर ने कहा, मुझे कुछ हुआ नहीं कोई हार्ट अटैक वगैरह, यह तो तुम्हें तुम्हारी बीमारी भुलाने के लिए। अब देखो तुम भले-चंगे हो बिलकुल, पहले बिस्तर पर पड़े थे।

As he started to go, he said, My fee. Bernard Shaw said, Fee? I should be charging you! The doctor said, Nothing happened to me—no heart attack—I did it to make you forget your illness. See, you are fine now; a while ago you were bedridden.

तुम्हारे सामने किसी को हार्ट अटैक हो जाए तो तुम भूल ही जाओगे कि तुम्हें कुछ तकलीफ हो रही है। बर्नार्ड शा उठ गया, दस मिनट में भूल ही गया है सब अपनी बात।

If someone has a heart attack before you, you will forget your own discomfort. Bernard Shaw got up—within ten minutes all his troubles were forgotten.

अक्सर ऐसा हो जाता है कि जब भी तुम किसी दूसरे में लीन हो जाते हो, तुम अपने को भूल जाते हो। और बीमारी दूर ही तब होती है जब तुम अपने को भूल जाते हो। बीमारी अगर बचानी हो तो भूलना मत।

Often it happens: whenever you become absorbed in another, you forget yourself. And illness departs only when you forget yourself. If you want to preserve illness—don’t forget.

इसलिए कुछ लोग बीमारी को बचाने में बड़े कुशल होते हैं। वे भूलते ही नहीं, सुबह से सांझ तक बीमारी-बीमारी की बात करते हैं। जब मौका मिलेगा तब बीमारी की बात करेंगे। जो मिल जाएगा उससे बीमारी की बात करेंगे। ये जो हाइपोकांड्रियाक, इस तरह के जो लोग होते हैं, जो बीमारी में रस लेते हैं, इनको ठीक करने का कोई उपाय नहीं, कोई उपाय ही नहीं है। क्योंकि ये बीमारी को कुरेदते जाते हैं, ये घाव को सूखने नहीं देते, ये घाव को फिर-फिर खोल देते हैं।

Some are very skilled at preserving illness. They simply never forget. From morning till evening they talk illness, illness. Whenever they find a chance, they will talk of their illness; whoever they meet, they will talk of their disease. These hypochondriacs—people who relish illness—there is no way to cure them. Because they keep scratching the illness; they do not let the wound dry; they open it again and again.

महीनों लगे होंगे, गर्मी के दिन रहे होंगे--क्योंकि वर्षा के लिए बुद्ध आए थे--जल्दी ही वर्षा आने को होगी, अषाढ़ के दिन करीब आते होंगे, बादल घिरते होंगे, जल्दी छप्पर डलवा देना था, दस हजार भिक्षुओं का इंतजाम करना था रहने का, रोहिणी बिलकुल भूल गयी होगी, डूब गयी होगी काम में। कथा प्यारी है, कहती है कि निन्यानबे प्रतिशत रोग दूर हो गया। फिर भी वह बुद्ध के पास न गयी। अभी भी एक प्रतिशत बचा था। जाती-जाती पूंछ बची होगी--हाथी निकल गया होगा, पूंछ बची होगी। आखिरी छाया बीमारी की चेहरे पर रही होगी।

Months must have passed; it must have been summer—because Buddha had come for the rains—soon the monsoon would arrive, Ashadha was nearing, clouds were gathering; the roofing had to be quickly done; arrangements had to be made for ten thousand bhikkhus to stay. Rohini completely forgot; she was drowned in the work. The story is sweet—it says ninety-nine percent of the disease went away. Even so, she did not go to the Buddha. Still one percent remained. As the saying goes: the elephant has passed, the tail remains. The last shadow of illness remained upon the face.

फिर बुद्ध ने उसे बुलवाया और बुद्ध ने पूछा उससे कि जानती हो यह किस कारण हुआ है? उसने कहा, नहीं भंते।

Then the Buddha called her; and asked, Do you know for what reason this happened? She said, No, Bhante.

अनिरुद्ध ने इलाज कर दिया बिना उसे बताए। अनिरुद्ध चिकित्सक रहा होगा। बिना कुछ कहे इलाज कर दिया। शायद कहने से गड़बड़ भी हो जाती। शायद कहने से सचेतन हो जाती रोहिणी, फिर शायद इतनी आसानी से इलाज न हो पाता। कई बार चिकित्सक को तुम्हें बिना बताए इलाज करना होता है।

Aniruddha had treated her without telling her. Aniruddha was a physician in his own right. He treated without saying anything. Perhaps saying would have disturbed matters—perhaps by saying Rohini would have become conscious; then it might not have been so easy to heal. Often the physician has to treat without telling you.

तुमने देखा न, चिकित्सक जब प्रिस्क्रिप्शन लिखता है तो तुम पढ़ नहीं पाते, वह एकदम जरूरी है कि तुम न पढ़ पाओ। तुम पढ़ लो तो इलाज होने में मुश्किल पड़ जाए। क्योंकि कभी-कभी तो वह ऐसी चीजें लिखता है जो तुम जानते ही हो--इनमें रखा क्या है! तुम खुद ही जानते हो।

You have seen: when the physician writes a prescription, you cannot read it—that is essential, that you cannot read it. If you read it, it may hamper the cure. Sometimes he writes things you already know—What is in this! You yourself know.

इसलिए एलोपैथी लैटिन और ग्रीक नाम चुनती है दवाइयों के। वह

एकदम उचित है। अगर तुम्हारी ही भाषा में नाम हो तो तुम कहोगे, अरे! समझो कि अजवाइन का सत्व, वह लैटिन और ग्रीक में हो तो तुम जाकर पांच रुपया या दस रुपया दे आते हो केमिस्ट को, वह अगर हिंदी में हो, तुम दो आना देने को राजी न होओगे। और अजवाइन का सत्व! अजवाइन के सत्व से कहीं कोई ठीक हुआ है! यह तो बड़े-बूढ़े घर में कहते ही रहे हैं। यह पत्नी तुम्हारी कह ही रही थी कि अजवाइन ले लो, पेट में दर्द है, गैस है, फलां-ढिकां, अजवाइन ले लो। उसकी तो तुमने सुनी भी नहीं थी, अजवाइन ली भी थी तो कोई परिणाम भी नहीं हुआ था। लेकिन यह डाक्टर का नाम, बड़ी डिग्री, बड़ी तख्ती, बड़ी भीड़, इसके बैठकखाने में दो घंटे तक प्रतीक्षा, यह सब दवा का हिस्सा है। फिर इसका प्रिस्क्रिप्शन, इसकी लिखावट पढ़ने में नहीं आती...।

That is why allopathy chooses Latin and Greek names for medicines. Quite appropriate. If the names were in your own tongue, you would say, Ah! Suppose it is just ajwain (carom seed) essence—if it is in Latin or Greek, you go and pay five or ten rupees to the chemist. If in Hindi, you may not part even with a couple of annas. Ajwain essence! When has anyone been cured by ajwain essence? The elders at home always say it; your wife says: Take ajwain—there is stomach pain, gas, take it. You never even listened to her; even if you took ajwain, nothing happened. But the doctor’s name, big degree, big plaque, large crowd; two hours waiting in his sitting room—that too is part of the medicine. Then his prescription—his handwriting is illegible...

मुल्ला नसरुद्दीन मुझसे कह रहा था कि डाक्टर ने जो मुझे प्रिस्क्रिप्शन दिया था, बड़ा काम आया। मैंने पूछा, क्या काम आया? उसने कहा, दवा तो उससे ले ही ली थी, दो महीने तक रेल में सफर किया बता-बताकर कि यह पास है। क्योंकि कोई उसको पढ़ नहीं सकता, तो वह चेकर भी कुछ कहे नहीं, कि ठीक है, झंझट मिटाओ। वह तो बड़े काम की चीज है, उसको जहां भी झंझट आती है मैं बता देता हूं एकदम। उसको कोई पढ़ तो सकता नहीं और कोई यह मानने को राजी है नहीं कि पढ़ नहीं सकता। इसलिए कहता है, बिलकुल ठीक है, आगे बढ़ो।

Mulla Nasruddin said to me, The doctor’s prescription he gave me—what use it was! I asked, What use? He said, I took the medicine from it; and for two months I traveled by train showing it as a pass. Because no one can read it, so even the ticket checker says nothing—All right, move on. It is very useful; whenever I run into trouble, I show it at once. No one can read it—and no one is ready to admit he cannot—so he says, Quite right, go ahead.

तुम अगर उसको फिर से डाक्टर के पास ले जाओ तो शायद तुम्हारा डाक्टर भी उसे न पढ़ सके।

If you take it back to the doctor, even your doctor might not be able to read it.

अनिरुद्ध ने ठीक ही किया कि कहा नहीं। चुपचाप एक प्रक्रिया बता दी।

Aniruddha did right not to say. Silently he gave a process.

मेरे पास लोग आते हैं, कोई कहता है, क्रोध से परेशान हैं। मैं कहता हूं, ठीक, क्रोध की तुम फिकर न करो, ध्यान करो। उनको अच्छा नहीं लगता। क्योंकि वे तो आए थे क्रोध के लिए और मैं कहता हूं, ध्यान करो। वे समझते हैं कि उनकी बीमारी को तो मैंने छुआ ही नहीं।

People come to me—someone says, I am tormented by anger. I say, Fine—do not worry about anger; meditate. He does not like it—because he came for anger and I say meditate. He thinks I have not touched his illness.

तुम्हारी क्रोध की बीमारी को छूने की जरूरत ही नहीं है। तुम अगर किसी तरह ध्यान में उतर जाओ, थोड़ी देर अपने को भूलने लगो, विस्मरण करने लगो नाच में, गीत में, गान में, ध्यान में, भक्ति में, भाव में, क्रोध की क्षमता अपने आप क्षीण हो जाएगी।

There is no need to touch your anger-illness. If somehow you begin to descend into meditation, if for a little while you start to forget yourself—to forget in dance, in song, in chanting, in dhyan, in bhakti, in feeling—the very capacity for anger will begin to wither away.

कोई आता है, कहता है, मुझमें बड़ा अहंकार है, प्रज्वलित, दग्ध अंगारे की तरह, क्या करूं, कैसे बुझाऊं? मैं कहता हूं, तुम ध्यान करो। उसको भी बात ठीक नहीं लगती। क्योंकि उसे लगता है कि वह तो इतनी बड़ी बीमारी लेकर आया और मैंने उसे ऐसे टाल दिया, कहा कि ध्यान करो। वह सोचता है, शायद मैंने टाल ही दिया। और फिर उसे यह भी हैरानी होती है कि कोई भी बीमारी लेकर आओ, मैं कहता हूं, ध्यान करो! कहीं सब बीमारियों की एक दवा हो सकती है!

Someone comes and says, I have great ahankar—blazing like a burning coal. What should I do? How to quench it? I say, Meditate. He too does not feel the answer is right—he thinks he has brought such a great illness and I have put him off—Told me to meditate. He thinks perhaps I have dodged him. And he is amazed that whatever illness one brings, I say: Meditate! Can there be one medicine for all illnesses?

मैं तुमसे कहता हूं, हो सकती है। क्योंकि सब बीमारियों के पीछे एक मन है। और सब दवाओं के पीछे एक ध्यान है। ध्यान यानी मनरहित दशा। और तो क्या ध्यान का अर्थ होता है! ध्यान रामबाण है। उससे सब शत्रु मारे जाते हैं। क्योंकि शत्रु के नाम कुछ भी हों, सब मन के ही नाम हैं।

I say to you: there can be. Because behind all illnesses there is one mind; and behind all medicines there is one meditation. Meditation means mindlessness—what else? Meditation is panacea—the Ram-baan arrow that strikes all foes. Because the enemies have different names, but all are names of the mind.

अनिरुद्ध ने ठीक ही किया कि रोहिणी को कहा कि तू जा, इस काम में लग जा। उसने उसकी बीमारी की चर्चा ही न उठायी, उसका विश्लेषण भी न किया। कभी-कभी विश्लेषण महंगा पड़ जाता है।

Aniruddha did right to say to Rohini, Go—engage in this work. He did not raise the discussion of her disease at all—did not analyze it either. Sometimes analysis becomes costly.

मनोचिकित्सक विश्लेषण करते हैं। तो बीमार को तीन-तीन, चार-चार साल, पांच-पांच साल लग जाते हैं। रोज जाओ, घंटे भर विश्लेषण चलता है। पांच साल मन का विश्लेषण चलता है, फिर भी कुछ खास परिणाम होते, ऐसा दिखायी नहीं पड़ता। विश्लेषण थोड़ा जरूरत से ज्यादा हो गया। निदान ही निदान चलता रहता है, औषधि का मौका ही नहीं आता। असली बात तो औषधि है। निदान तो चिकित्सक कर ले अपने भीतर, निदान की तुम्हें बताने की भी जरूरत नहीं।

Psychoanalysts analyze—then it takes three, four, five years. Daily you go—an hour of analysis. Five years the analysis of mind goes on—and still no notable result appears. The analysis becomes a bit too much. Diagnosis goes on and on; the medicine never gets its chance. The essential is the medicine. Let the physician make the diagnosis within himself—there is no need to tell it to you.

अनिरुद्ध ने देख लिया होगा कि मामला क्या है। अनिरुद्ध की बहन थी, बचपन से जानता होगा कि इसका असली रोग क्या है। इसका असली रोग है रूप की आकांक्षा। इसका असली रोग है दंभ, घमंड। वही रोग इसे खाए जा रहा है। यह अपने को भुला नहीं पाती, यह अपनी देह को नहीं भुला पाती। उसने चुपचाप एक विधि दे दी।

Aniruddha must have seen what the matter was. She was his sister—he had known since childhood her real disease: the hankering for beauty, the vanity, the pride. That disease was eating her. She could not forget herself, she could not forget her body. He silently gave a method.

यह काम ऐसा था कि कठिन था, पैसा था नहीं पास, गहने बेचने पड़ेंगे। और गहना अगर कोई सुंदर स्त्री बेचने को राजी हो जाए, तो उसने अपने सौंदर्य को सजाने का आधा काम तो बंद कर ही दिया। आखिर गहने का लोभ ही क्या था? गहने में अर्थ ही क्या था? वही अर्थ था कि ज्यादा सुंदर दिखे। हीरे-जवाहरात का सौंदर्य भी मेरे सौंदर्य में जुड़ जाए, और मुझे चमकाए, और दीप्तिवान करे।

This work was difficult; there was no money at hand; ornaments had to be sold. And if a beautiful woman agrees to sell her ornaments, then half the effort of adorning her beauty is anyway stopped. After all, what was the greed for ornaments? What was their meaning? Only that she might appear more beautiful—let the beauty of diamonds and jewels be added to mine, make me shine, make me radiant.

अनिरुद्ध ने ऐसी तरकीब की कि सब गहने बिक गए। शायद कीमती साड़ियां भी बेच दी होंगी। तो उस रूप को सजाने का जो उपाय था, वह तोड़ दिया अनिरुद्ध ने, जड़ से काट दिया।

Aniruddha devised such a trick that all the ornaments were sold; perhaps the costly saris too. So the very means of adorning that beauty, he cut at the root.

और फिर बड़ी बात यह की कि यह काम ऐसा था, जल्दी करना था, वर्षा आती थी, और बड़ा काम था, और यह रोहिणी बिलकुल उलझ गयी होगी। सुबह से सांझ तक थकी-मांदी काम में लगी रहती होगी, रात बेहोश होकर पड़ जाती होगी, सुबह फिर भागकर जाती होगी। यह काम इतना बड़ा था, बुद्ध द्वार पर खड़े थे, वर्षा सिर पर आती थी, इतना बड़ा काम उसके ऊपर आ पड़ा था, उसे पूरा करके दिखलाना था। पुरानी मानिनी स्त्री थी, इतना बड़ा दायित्व मिला था, उसे पूरा करना ही है। इस सब में भूल गयी होगी।

And then the greater thing: it was work to be done quickly—the rains were coming—and it was a great work; Rohini was completely caught up in it. From morning to evening, tired and exhausted, she remained engaged; at night she fell unconscious to sleep; in the morning she rushed again. The work was so large, the Buddha was at the door, the rains were at hand—such a big task had fallen upon her; it had to be fulfilled. She used to be a proud woman; such a responsibility had come—she had to complete it. In all this, she must have forgotten.

तो बुद्ध ने--जब वह बुद्ध के पास गयी--तब बुद्ध ने कहा, जानती हो किस कारण हुआ? नहीं भंते।

So the Buddha—when she came to him—said, Do you know why it happened? No, Bhante.

हम रोग से पीड़ित हैं, और हम ही रोग के जन्मदाता हैं, और हमें पता भी नहीं कि कैसे हम रोग को पैदा करते हैं। अब तुम इलाज भी कर लो तो क्या होगा! अगर तुम रोग को पैदा करते ही चले जाओगे, तो कितना ही इलाज करो कुछ हल न होगा। एक हाथ से इलाज करोगे, दूसरे हाथ से रोग पैदा करोगे, तो कब अंतिम परिणाम आने वाला है? कभी नहीं।

We are afflicted by disease, and we ourselves are the begetters of disease—and yet we do not know how we give birth to disease. Now you may take treatment—what will happen? If you continue to generate disease, then however much treatment you take, nothing will be resolved. With one hand you will take the medicine, with the other hand generate the disease—when will the final result come? Never.

लेकिन अब घड़ी आ गयी थी। अब एक प्रतिशत बीमारी बची थी। अब विश्लेषण किया जा सकता है। और इस सोयी हुई स्त्री को जगाया जा सकता है। बुद्ध ने यह मौके को देखकर कहा, रोहिणी, तेरे क्रोध के कारण। तेरा क्रोध ही तेरे रूप पर कुरूपता बन गया है।

But now the time had come. Now one percent remained. Now analysis could be offered. And this sleeping woman could be awakened. Seeing the moment, the Buddha said, Rohini, because of your anger. Your anger has become ugliness upon your beauty.

तुमने कभी देखा कि सुंदर से सुंदर व्यक्ति भी जब क्रोध करता है तो कुरूप हो जाता है। काश, तुम्हें पता हो कि तुम कितने कुरूप हो जाते हो जब तुम क्रोध करते हो, और तुम कितने सुंदर हो जाते हो जब तुम प्रेम करते हो, तो शायद तुम इसी कारण क्रोध करना छोड़ दो।

Have you seen—even the most beautiful person becomes ugly when he is angry. If only you could know how ugly you become when you are angry, and how beautiful you become when you love—you might drop anger for this reason alone.

कभी आईने के सामने खड़े होकर क्रोध की मुद्रा बनाना, क्रोध को जगाना, वीभत्स चेहरा खड़ा करना और देखना कि क्या हालत तुम्हारे चेहरे की हो जाती है। अपना चेहरा तो क्रोध में दिखता नहीं, इसलिए तुम्हें पता ही नहीं चलता कि क्रोध में जब तुम आते हो तो क्या तुम्हारी गति हो जाती है! कैसा नरक तुम्हारे चेहरे पर उतर आता है! कैसी हिंसा! कैसी हत्या! तुम कैसे पशुवत मालूम होने लगते हो! तुम्हारी आंखें खून से भर जाती हैं। तुम्हारी मुट्ठियां भिंच जाती हैं। तुम्हारे दांत पिसने लगते हैं। यह पशु की अवस्था है।

Sometimes stand before a mirror and make the gesture of anger—stoke your anger—raise that ghastly face—and see what happens to your face. Your face is not visible to you when you are angry—that is why you do not know what becomes of you when you are in anger. What hell descends upon your face! What violence! What murder! How animal-like you appear! Your eyes fill with blood; your fists clench; your teeth grind. This is the animal state.

तुम्हें पता है न कि पशु जब क्रोध से भरता है तो दो ही काम कर सकता है--एक तो अपने नाखून, अंगुलियों से नोच सकता है, इसलिए मुट्ठियां भिंच जाती हैं; और दूसरा अपने दांतों से चीर-फाड़ कर सकता है। और तो कोई पशु के पास हथियार होते नहीं। आज भी आदमी जब क्रोध करता है, तो डार्विन सही है, यही सिद्ध करता है, तब तुम्हारी मुट्ठियां भिंचने लगती हैं। तुम एकदम नोचने को तैयार हो जाते हो। और तुम्हारे दांत काटने को तैयार हो जाते हैं। तुम गिर गए पशु-तल पर। तुम आदमी न रहे क्रोध के क्षण में। और स्वभावतः, उस अवस्था में अगर तुम्हारे चेहरे पर पाशविकता उभर आती है, एक हैवानी स्थिति बन जाती है, तो कुछ आश्चर्य नहीं।

You know: when an animal is filled with rage it can do only two things—first, tear with nails, hence the fists clench; and second, rip with its teeth. The animal has no other weapons. Even today, when man is angry, Darwin is proved true—your fists begin to clench, ready to tear; your teeth are ready to bite. You have fallen to the animal plane—you are no longer human in the moment of anger. Naturally, in that state if bestiality appears upon your face, a demonic condition—there is no surprise.

काश, तुम देख सको अपने चेहरे को क्रोध में! लेकिन दूसरे देखते हैं। तुम दूसरों का देखते हो। अपना कोई भी नहीं देख पाता। अपना जो देखने लगे, वह धीरे-धीरे मुक्त हो जाता है। उसे होना ही पड़ेगा।

If only you could see your face in anger! But others see it. You see the faces of others; none sees his own. Whoever begins to see his own gradually becomes free—he must.

तो कभी-कभी आईने के सामने क्रोध में खड़े हो जाना। क्रोध को उभारना, एक कल्पना खड़ी करना, एक नाटक खेलना। अपने दुश्मन का स्मरण करना, जिसको तुम मार ही डालना चाहते हो, और सोचना कि मारने को बिलकुल तत्पर हो गया हूं, अब मेरी कैसी चित्त की दशा होगी और मन कैसा होगा, आंखें कैसी होंगी, चेहरा कैसा होगा--और देखना अपनी कुरूपता। शायद तुम फिर कभी क्रोध न कर पाओ।

So sometimes in anger stand before a mirror. Arouse anger—invoke a memory—play a drama. Remember your enemy whom you want to kill—and think: I am ready to kill; now what will be the state of my mind, how will my eyes be, how will my face be—and see your ugliness. Perhaps then you will never be able to be angry again.

फिर कभी करुणा का भाव जगाकर भी देखना, क्योंकि क्रोध के विपरीत है करुणा। तब तुम अचानक पाओगे कि तुम्हारे चेहरे में बुद्धत्व उभर आता है। तुम्हारे चेहरे में छिपा हुआ बुद्ध प्रकट होने लगता है। तुम्हारे चेहरे में कुछ एक अपूर्व प्रसाद भी छिपा है। जैसा पशु छिपा है, वैसा परमात्मा भी छिपा है। जब तुम करुणा भरकर खड़े होओगे, तब तुम अचानक अपने भीतर परमात्मा को प्रकट होते पाओगे। उसकी तुम्हें जरा भी झलक मिल जाए तो तुम्हारे जीवन में क्रांति सुनिश्चित है।

Then, also evoke the feeling of karuna—because the opposite of anger is karuna. Then suddenly you will find that Buddhahood arises in your face. Within your face the hidden Buddha begins to reveal himself. In your face a unique grace is also concealed. As the animal is hidden, so too the Divine is hidden. When you stand filled with karuna, you will suddenly find God appearing within you. If you get even a slight glimpse of that, revolution in your life is certain.

बुद्ध ने कहा, तेरे क्रोध के कारण। यह अत्यंत क्रोध का फल है और इसीलिए देख कि करुणा से अपने आप दूर हो चला।

The Buddha said, Because of your anger. It is the fruit of intense anger; and therefore see—through karuna it has gone away by itself.

तू इन दीन-दरिद्र भिक्षुओं के लिए, भिखारियों के लिए, घर-विहीन अनागरिकों के लिए इतनी आतुरता से छप्पर डाल रही है, मकान बना रही है, इस करुणा के कारण यह रोग अपने से दूर हो गया है। क्रोध के कारण पैदा हुआ था, करुणा के कारण दूर हो गया। क्रोध के कारण जो बीमारी है, करुणा उसका इलाज है। हिंसा के कारण जो बीमारी है, प्रेम उसका इलाज है। अहंकार के कारण जो बीमारी है, विनम्रता उसका इलाज है।

You are so eager to put a roof over the heads of these poor bhikkhus, these beggars, these homeless wanderers—that because of this karuna the disease has gone on its own. It arose from anger; through karuna it has departed. Illness born of anger—karuna is its remedy. Illness born of violence—love is its remedy. Illness born of ahankar—humility is its remedy.

लेकिन, बुद्ध ने कहा, पूरा दुख दूर नहीं हुआ। क्योंकि करुणा तेरी अभी जाग्रत करुणा नहीं। ऐसा तूने किया, लेकिन सोए-सोए किया। अभी इसमें भी थोड़ा अहंकार बचा है। थोड़ा सा अहंकार कि देखो, कितना बड़ा काम कर रही हूं। कोई नहीं कर सका कपिलवस्तु में, वह मैं कर रही हूं। अभी इसमें एक शुभ अहंकार, जिसको कृष्णमूर्ति कहते हैं--पायस इगोइजम, एक पवित्र अहंकार। पर अहंकार तो अहंकार है, चाहे कितना ही पवित्र हो। जहर तो जहर है, चाहे कितना ही शुद्ध हो। असलियत तो बात यह है कि जितना शुद्ध हो उतना ही खतरनाक होगा। अशुद्ध जहर में उतना खतरा नहीं है।

But, said Buddha, the suffering has not fully gone. Because your karuna has not yet awakened. You have done it—but in sleep. Even here a little ego remains—some subtle ego: See, what a great work I am doing. No one could do this in Kapilvastu—but I am doing it. Still there is a pious ahankar—what Krishnamurti calls pious egoism. But ahankar is ahankar—even if most sacred. Poison is poison—even if most pure. In fact, the purer the poison, the more dangerous. In impure poison there is not so much danger.

मुल्ला नसरुद्दीन मरना चाहता था। जहर लाकर पीकर सो गया। सुबह बड़ा हैरान हुआ जब दूध वाले की आवाज सुनायी पड़ने लगी; उसने कहा, हद्द हो गयी, क्या यहां मरकर भी दूध वाले आते हैं! और जब उसका बेटा बस्ता लिए उसके पास से निकला, उसने धीरे से आंख खोलकर देखी; उसने कहा, हद्द हो गयी, क्या यह बेटा भी मेरे साथ ही आ गया और स्कूल जा रहा है! और जब उसने पत्नी की आवाज सुनी तब तो वह चौंककर बैठ गया, उसने कहा, यह नहीं हो सकता! क्योंकि जिससे बचने को मैं मर रहा था, अगर वह भी साथ आ गयी तो मरने का फायदा क्या! आंख खोलकर सब देखा तो अपना ही कमरा है। बड़ा नाराज हुआ, भागा गया दुकानदार के पास जिससे खरीदकर लाया था, कि क्या मामला है?

Mulla Nasruddin wanted to die. He bought poison, drank it, and slept. In the morning he was amazed to hear the milkman’s call. He said, This is too much—do even milkmen come here after death? And when his son with his satchel passed by, he slowly opened his eyes, and said, This is too much—has this son come with me too—and going to school! And when he heard his wife’s voice, he sat up startled—This cannot be! I was dying to escape her—if she too has come, what is the gain of dying! He opened his eyes and saw his own room. He was very angry—ran to the shopkeeper from whom he’d bought—What is the matter?

दुकानदार ने कहा, साहब, अब क्या करें? हर चीज में मिलावट है। शुद्ध जहर आजकल मिलता कहां है! यह कलियुग चल रहा है। सतयुग की छोड़ो, बड़े मियां। शुद्ध चीज मिलती कहां है!

The shopkeeper said, Sir, what to do? There is adulteration in everything. Pure poison is not available these days. This is Kali Yuga. Forget Sat Yuga, elder—where will you find anything pure!

अशुद्ध जहर उतना खतरनाक नहीं है। शुद्ध जहर की मात्रा थोड़ी भी होगी तो बहुत खतरनाक हो जाएगी। यद्यपि जहर इतना शुद्ध है कि अब शरीर पर उसके परिणाम नहीं पड़ रहे हैं, क्योंकि शरीर पर तो अशुद्ध चीज के परिणाम ज्यादा पड़ते हैं।

Impure poison is not so dangerous. A small amount of pure poison becomes very dangerous—though the purer it is, the less effect upon the body; for the body is affected more by the impure.

इसलिए तुम फर्क देखना, एक असात्विक अहंकारी का रोग शरीर पर प्रगट होने लगेगा, और सात्विक अहंकारी का रोग शरीर पर प्रगट नहीं होगा। उसको अगर देखना है तो तुम्हें जरा गहरी आंखों से खोजना होगा। वह भीत

र होगा, बड़ा सूक्ष्म होगा। संसारी का अहंकार कोई भी पकड़ ले, संन्यासी का अहंकार पकड़ने के लिए आंखें चाहिए। भोगी का अहंकार कोई भी पकड़ ले, त्यागी का अहंकार पकड़ने के लिए आंखें चाहिए।

Therefore notice the difference: the disease of an asattvic (impure) egoist begins to appear upon the body; the sattvic (refined) egoist’s disease will not appear on the body. If you want to see it, you must search with deeper eyes. It will be inside—more subtle. The ego of a worldly man anyone can notice; to catch the ego of a sannyasi you need eyes. The ego of a hedonist anyone can catch; to see the ego of a renunciate you need eyes.

बुद्ध ने कहा कि देख, करुणा से लाभ तो हुआ, लेकिन अभी करुणा तेरी सोयी-सोयी, मूर्च्छित है, इसे जगा। जागकर कर, जो तू कर रही है। तेरा अहंकार सूक्ष्म होकर मौजूद है। अब इसे भी जाने दे। और तब उन्होंने ये गाथाएं कहीं--

कोधं जहे विप्पजहेय्य मानं सञ्ञोजनं सब्बमतिक्कमेय्य।

तं नामरूपस्मिं असज्जमानं अकिञ्चनं नानुपतन्ति दुक्खा।।

यो वे उप्पतितं कोधं रथं भन्तं’ व धारये।

Buddha said, See—there has been benefit from karuna; but your karuna is still asleep, in a swoon—awaken it. Do, in wakefulness, what you are doing. Your ahankar persists in subtle form—let even this go. And then he spoke these gathas—

तमहं सारथिं ब्रूमि रस्मिग्गाहो इतरो जनो।।

 

अक्कोधेन जिने कोधं असाधुं साधुना जिने।

 

जिने कदरियं दानेन सच्चेन अलिकवादिनं।।

 

सच्चं भणे न कुज्झेय्य दज्जाप्पस्मिम्पि याचितो।

एतेहि तीहि ठानेहि गच्छे देवान सन्तिके।।

‘क्रोध को छोड़े; अभिमान को त्याग दे; सारे संयोजनों के पार हो जाए। इस तरह नाम-रूप में आसक्त न होने वाले तथा अकिंचन पुरुष को दुख संतप्त नहीं करते।’

‘Let him abandon anger, let him abandon pride; let him go beyond all fetters. Such a one, un-attached to nama-rupa, owning nothing, sorrows do not follow.’

‘जो चढ़े हुए क्रोध को भटक गए रथ की भांति रोक लेता है, उसी को मैं सारथी कहता हूं; दूसरे तो केवल लगाम थामने वाले हैं।’

‘He who halts the arisen anger as one would stop a runaway chariot—him I call a charioteer; others are only holders of the reins.’

‘अक्रोध से क्रोध को जीते। असाधु को साधु से जीते। कृपण को दान से जीते। और झूठ बोलने वाले को सत्य से जीते।’

‘Conquer anger by non-anger; conquer the unwholesome by the wholesome; conquer the miserly by giving; conquer the liar by truth.’

‘सच बोले। क्रोध न करे। मांगने पर थोड़ा भी अवश्य दे। इन तीन बातों से मनुष्य देवताओं के पास पहुंचता है।’

‘Speak the truth; do not be angry; when asked, give even a little—by these three states a man goes near the devas.’

ऐसी सूत्र में गाथाएं बुद्ध ने रोहिणी को कहीं। इनमें कुछ शब्द बड़े महत्वपूर्ण हैं, उनको अलग खयाल में ले लें।

Such sutra-like gathas did Buddha speak to Rohini. A few words here are very significant—let us note them separately.

‘क्रोध को छोड़े; अभिमान को त्याग दे; सारे संयोजनों के पार हो जाए।’

‘Let him abandon anger; let him abandon pride; let him go beyond all combinations.’

सारे संयोजनों के पार हो जाए। कल के लिए आयोजन बनाकर न जीए। सहज जीए। जो होगा कल, होगा। जैसा होगा वैसा होगा। हम तो मौजूद होंगे तो जो बन सकेगा कल, कल कर लेंगे। संयोजन न बनाए।

Let him go beyond all combinations. Do not live by making plans for tomorrow. Live spontaneously. What will happen tomorrow—will happen. As it will be, so it will be. If we are present, whatever can be done tomorrow—we will do. Do not make combinations.

अहंकार बड़ी योजनाएं बनाता है। अहंकार कल के लिए बड़े सेतु बनाता है। अहंकार कल में ही जीता है। इसलिए जी ही नहीं पाता। कल और परसों, न केवल इस संसार में, बल्कि परलोक में भी विचार रखता है कि कैसा-कैसा इंतजाम करना है। क्या पुण्य करूं, क्या न करूं, ताकि परलोक में भी जगह परमात्मा के मकान के बिलकुल बगल में मिले। यह जो संयोजन है, यह जो प्लानिंग है, इसको बुद्ध कहते हैं, यह बंधन है। सहज होकर जीए।

Ahankar makes big plans. Ahankar builds big bridges for tomorrow. Ahankar lives only in the morrow—therefore never lives at all. It keeps thought not only in this world for tomorrow or the day after, but even for the other world—what arrangements to make there—what merits to acquire, what not—so that in the other world also one may get a place right next door to God’s house. This planning—this plotting—Buddha calls bondage. Live simply, spontaneously.

तुम्हारे सारे संयोजन काल्पनिक हैं। लियो तालस्ताय की मैं एक कहानी पढ़ रहा था। एक गरीब आदमी एक बगीचे में ककड़ियां चुराने घुसा। खूब ककड़ियां लगी थीं। अभी ककड़ियां उसने तोड़ी नहीं थीं, लेकिन ककड़ियों को देखकर उसका मन बड़ी कल्पनाओं से भर गया। उसने कहा कि आज तो गजब हो गया! सारी ककड़ियां ले जाऊंगा। बेचकर जो पैसा आएगा उससे मुर्गियां खरीद लूंगा। अंडे बेचूंगा। अंडों से जो पैसे मिलेंगे तो एक भैंस खरीद लूंगा। फिर दूध बेचूंगा, फिर दही बेचूंगा, फिर घी बेचूंगा, फिर पैसे आते जाएंगे, तो मैं भी इससे अगर दस गुना बगीचा लगाकर न दिखलाया तो मेरा नाम मेरा नाम नहीं। ककड़ियां ही ककड़ियां पैदा करूंगा।

All your planning is imaginary. I was reading a story by Leo Tolstoy. A poor man entered an orchard to steal cucumbers. The cucumbers were abundant. Before he had plucked any, looking at them his mind filled with fantasies. He thought, Today is a miracle! I will take all the cucumbers. With the money I get by selling them, I will buy hens. I will sell eggs. With the money from eggs I will buy a buffalo. Then I will sell milk, curd, ghee; the money will flow; I too will plant an orchard ten times larger than this—if I do not, my name is not my name! I will produce cucumbers and cucumbers.

और यह ध्यान रखना, उसके मन में खयाल आया कि जिस तरह मैं चोरी करने आया हूं, कोई अगर चोरी करने आ गया तो? तो उसने कहा, ध्यान रखना, इस तरह का मेरे बगीचे में न चलेगा। अब वह सोचने लगा जोर-जोर से कि यह भी हो सकता है, चोरी हो जाए। उसने कहा, इस तरह मेरे बगीचे में न चलेगा, एक पहरेदार रख दूंगा। और रख ही नहीं दूंगा पहरेदार, क्योंकि पहरेदारों का आजकल क्या भरोसा, खुद ही मिल जाएं चोरों से, तो बीच-बीच में जाकर चिल्लाकर आवाज देता रहूंगा--सावधान, होशियार रहना। इतने जोर से निकल गयी यह बात--सावधान, होशियार रहना--कि वह माली आ गया भागकर, यह पकड़े गए बुरी तरह। ककड़ी अभी तोड़ी भी न थी! संयोजन बहुत कर लिया। संयोजन जरूरत से ज्यादा हो गया।

And note—he thought: Just as I have come to steal, someone else might also come to steal! He said, Not in my orchard! Now he began to think loudly: Yes, theft might happen. He said, Such things will not be allowed in my orchard; I will keep a watchman. And not only a watchman—who can trust watchmen these days—they might collude with thieves—I will myself go and shout from time to time: Attention! Stay alert! He cried so loudly—Attention! Stay alert!—that the gardener came running and caught him red-handed. He had not yet plucked a single cucumber! He did too much planning. The planning became excessive.

संयोजन में जीता है संसारी मन। संयोजन के बिना जीता है संन्यासी मन। संन्यास यानी सहज होकर जीना।

The worldly mind lives in planning. The sannyasi mind lives without planning. Sannyas means living spontaneously.

‘जो चढ़े हुए क्रोध को भटक गए रथ की भांति रोक लेता है, उसी को मैं सारथी कहता हूं।’

‘He who halts the arisen anger as one would stop a runaway chariot—him I call a charioteer.’

बुद्ध कहते हैं, क्रोध न आया, क्रोध की परिस्थिति न बनी और तुमने क्रोध न किया, यह थोड़े ही कोई गुण है। किसी ने गाली न दी तो तुमने क्रोध न किया, किसी ने बुरा-भला न कहा तो तुमने क्रोध नहीं किया, तो यह थोड़े ही कोई गुण है।

Buddha says: if anger did not arise, the situation for anger did not occur, and you did not become angry—this is no virtue. If no one abused you and you did not get angry; if no one reviled you and you did not get angry—this is no virtue.

‘चढ़े हुए क्रोध को जो भटक गए रथ की भांति रोक लेता है, उसी को मैं सारथी कहता हूं।’

‘He who halts the arisen anger as one would stop a runaway chariot—him I call a charioteer.’

किसी ने गाली दी और तुमने क्रोध न किया, किसी ने जूता फेंक दिया और तुमने क्रोध न किया...।

Someone hurled abuse—and you did not get angry. Someone threw a shoe—and you did not get angry...

‘जो चढ़े हुए क्रोध को भटक गए रथ की भांति रोक लेता है, उसी को मैं सारथी कहता हूं, दूसरे तो केवल लगाम थामने वाले हैं।’

‘He who halts the arisen anger as one would stop a runaway chariot, him I call a charioteer; others are only holders of the reins.’

कभी-कभी ऐसा होता है न, तुम्हारा छोटा बेटा भी रथ में बैठा हो और लगाम थाम लेता है। अब रथ तो चले गए, कभी-कभी तुम्हारी कार में बैठा हो, तो स्टीयरिंगव्हील सम्हाल लेता है। हालांकि तुम बिलकुल नहीं छोड़ देते, तुम पकड़े रहते हो, हिसाब रखते हो, मगर वह थामकर बड़ा मजा लेने लगता है। मगर वह सिर्फ लगाम थामने वाला है। अड़चन आ जाएगी तो उससे कुछ गाड़ी सम्हलने वाली नहीं है। सम्हालनी तुम्हें ही पड़ेगी। वह कोई सारथी नहीं है।

Sometimes it happens: your little child also sits in the chariot and holds the reins. The chariot still runs. Sometimes he sits in your car and holds the steering wheel—though you do not leave it completely; you hold it, you keep control—but he takes the wheel and enjoys. But he is only a holder of the reins. If an obstacle appears, he can do nothing. You will have to take over. He is no charioteer.

तो बुद्ध कहते हैं, ‘क्रोध को अक्रोध से जीते, असाधु को साधु से जीते।’

Therefore Buddha says: ‘Conquer anger with non-anger; conquer the unwholesome with the wholesome.’

हमारे भीतर क्रोध पड़ा है, उसे अक्रोध से जीतना है। और हमारे भीतर असाधु पड़ा है, उसे साधु से जीतना है। और हमारे भीतर कृपणता पड़ी है, उसे दान से जीतना है। और हमारे भीतर झूठ पड़ा है, उसे सच से जीतना है।

Within us there is anger—conquer it with non-anger. Within us there is the unwholesome—conquer it with the wholesome. Within us is miserliness—conquer it with dana, with giving. Within us is falsehood—conquer it with truth.

ऐसा जो करने में सफल हो जाए, वह मनुष्य देवताओं के पास पहुंच जाता है। वह मनुष्य देवता हो जाता है। उस मनुष्य के भीतर भगवत्ता प्रकट होने लगती है।

Whoever succeeds thus becomes a deva among men—the Divine begins to reveal within him.

दूसरी कथा--

The second story—

राजगृह के श्रेष्ठी की पूर्णा नामक एक दासी थी। एक रात वह धान कूटती हुई पसीने से भीगकर बाहर आकर खड़ी हो गयी। आधी रात, थकी-मांदी, अपने प्रेमी की प्रतीक्षा कर रही थी। प्रेमी को आता न देख बड़ी दुखी भी होने लगी। थकी-मांदी भी थी और कामातुर भी। प्रेमी को आता न देख स्वाभाविक था कि उसके मन में दुख पैदा हो। दिनभर धान कूटती रही इसी आशा में कि रात प्रेमी आएगा। चिंता के कारण सो भी न सकती थी। दो-चार बार बिस्तर पर भी गयी, फिर लौट-लौट बाहर आ गयी कि कहीं ऐसा न हो कि मैं नींद में सो जाऊं और प्रेमी आए और द्वार पर दस्तक दे और मुझे सुनायी भी न पड़े। थकी-मांदी इतनी हूं कि अगर डूब गयी नींद में तो दस्तक सुनायी न पड़ेगी। तो बार-बार लौटकर बाहर आ जाती है।

In Rajagriha, the sethi had a maid named Purna. One night, having pounded paddy, drenched in sweat, she stood outside. Midnight—tired and worn out—waiting for her lover. Not seeing him come, she began to be very sad. Tired and aching—and lustful too. It was natural that, not seeing her lover arrive, sorrow would arise. All day she had pounded grain in the hope that her lover would come at night. Because of worry she could not sleep. Two or three times she went to bed, and then returned again and again outside—lest it be that I doze off and the lover comes and knocks and I do not hear. I am so tired that if I fall into deep sleep I will not hear the knock. So again and again she would return outside.

तभी उसने देखा कि पास के आम्रकुंज में, जहां बुद्ध का निवास था, जहां बुद्ध ठहरे थे, जहां बुद्ध का विहार चल रहा था और उनके हजारों भिक्षु ठहरे हुए थे, उसने देखा, अनेक भिक्षु शांत बैठे हैं, अनेक भिक्षु खड़े हैं, अनेक भिक्षु चल-फिर रहे हैं। उसे बड़ी हैरानी हुई। उसने सोचा, इतनी रात गए ये भिक्षु यहां क्या कर रहे हैं? क्यों जाग रहे हैं? उसने सोचा, मैं तो धान कूटती हुई जागी हूं, ये क्यों जाग रहे हैं? ये क्या कूट रहे हैं? और उसने सोचा, मैं तो अपने प्रेमी की प्रतीक्षा करती जागी हूं, ये किसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं? फिर हंसी और अपने आप ही बोली, अरे, सब भ्रष्ट हैं, ढोंगी हैं, पाखंडी हैं। ये भी अपने पे्रमियों और प्रेयसियों की प्रतीक्षा कर रहे होंगे। अन्यथा आधी रात को जागने का क्या प्रयोजन है?

Then she saw that in the nearby mango grove—where the Buddha was residing—where he had halted—where the vihara was and thousands of bhikkhus were staying—she saw many bhikkhus sitting silently, many standing, many walking. She was astonished. She thought, So late at night—what are these bhikkhus doing here? Why are they awake? She thought, I have stayed awake pounding paddy; why are they awake? What are they pounding? And she thought, I am awake waiting for my lover; whom are they waiting for? Then she laughed and said to herself, Ah! All are corrupt, hypocrites, pretenders. They too must be waiting for their lovers. Otherwise what is the point of staying awake at midnight?

दूसरे दिन सुबह भगवान उसके द्वार पर भिक्षाटन के लिए गए। वह तो बहुत चौंकी। भगवान को वह इनकार करना चाहकर भी इनकार न कर सकी। पाखंडियों का ही गुरु है, तो होना तो पाखंडी ही चाहिए। इनकार तो करना चाहती थी, लेकिन सामने खड़े हुए इस शांतमुद्रा व्यक्ति को इनकार कर भी न सकी। तो उसने भगवान को किसी तरह भोजन कराया। भोजनोपरांत भगवान ने उससे कहा, पूर्णे, क्यों तू मेरे भिक्षुओं की निंदा करती है? उसे तो भरोसा न आया, क्योंकि उसने यह बात किसी से कही न थी। वह बोली, भंते, निंदा! मैं तो नहीं करती, मैंने कब की निंदा? भगवान ने कहा, रात की सोच, रात तूने क्या सोचा था?

The next morning Bhagwan went to her door on alms round. She was startled. She wanted to refuse him, but could not. The guru of hypocrites he may be—then he should be a hypocrite too. She wanted to refuse—but before this man of serene presence she could not refuse. Somehow she fed Bhagwan. After the meal Bhagwan said to her, Purne, why do you slander my bhikkhus? She could not believe it—she had told this to no one. She said, Bhante, slander! I do not slander—when did I slander? Bhagwan said, Remember last night—what did you think?

पूर्णा बहुत शर्मिंदा हुई और फिर उसने सारी बात कह सुनायी। शास्ता ने उससे कहा, पूर्णे, तू अपने दुख से नहीं सोयी थी, मेरे भिक्षु अपने आनंद के कारण जागते थे। तू विचारों-विकारों के कारण नहीं सोती थी, मेरे भिक्षु ध्यान कर रहे थे, निर्विचार के कारण नहीं सोते थे। नींद और नींद में भेद है पूर्णे, और जागरण और जागरण में भी। यह नया जागना सीख, पागल, पुराना जागना कुछ बहुत जागना नहीं है। सोए-सोए तो सब गंवाया ही गंवाया, अब कुछ कमा भी ले। और तब उन्होंने यह गाथा कही--

Purna was very ashamed; then she told the whole thing. The Master said to her, Purne, you did not sleep because of your sorrow; my bhikkhus are awake because of their bliss. You did not sleep because of your thoughts and defilements; my bhikkhus were meditating—they do not sleep because of the thoughtless state. There is a difference in sleep and sleep, Purne—and in wakefulness and wakefulness too. Learn this new wakefulness, crazy one; the old wakefulness is no real wakefulness. Sleeping, you have only lost—now earn something. And then he spoke this gatha—

सदा जागरमानानं अहोरत्तानुसिक्खिनं।

निब्बानं अधिमुत्तानं अत्थं गच्छन्ति आसवा।।

‘जो सदा जागरूक रहते हैं और दिन-रात सीखते रहते हैं तथा निर्वाण ही जिनका एकमात्र उद्देश्य है, उनके ही आश्रव नष्ट होते हैं।’

‘Those who are ever wakeful, who learn day and night, who are wholly resolved upon Nirvana—their taints come to an end.’

पहले तो इस कथा को ठीक से समझ लें।

First let us rightly understand this tale.

पहली बात, हम दूसरों के संबंध में वही सोचते हैं जो हम अपने संबंध में जानते हैं। स्वाभाविक भी है। और तो हमारे पास नापने का कोई मापदंड भी नहीं। तो चोर सारे संसार को चोर की तरह देखता है। और साधु खोजता भी है तो असाधु को नहीं खोज पाता। क्रोधी सारे संसार में क्रोधी ही देखता है और बेईमान बेईमान ही देखता है। क्योंकि हम जो देखते हैं, वह हमारे दृष्टिकोण का ही प्रतिफलन है।

First point: about others we think only what we know of ourselves. Naturally so—there is no other measure in our hands. The thief sees the whole world as thieves. And even if a sadhu seeks, he cannot find the unsaintly easily. The angry sees everyone as angry; the dishonest sees only dishonesty—because what we see is a reflection of our own outlook.

ऐसा समझो कि जैसे जगत तो दर्पण है, हम अपना ही चेहरा देख लेते हैं। हर चेहरे में अपना ही चेहरा देख लेते हैं। दूसरे का चेहरा देखने की कुशलता, दूसरे का चेहरा जैसा है वैसा देखने की कुशलता तो केवल जागरूक पुरुषों में हो सकती है। सोए-सोए, नींद से भरे, बेहोश हम देखना भी चाहें दूसरे का चेहरा तो हम देख नहीं सकते। हमारी आंखें धारणाओं से बंधी हैं। और हमारी आंखों पर बड़ा धुआं है।

Understand: the world is like a mirror—we see our own face in it. In every face we see our own face. The skill to see the other’s face as it is—the skill to see the other as he is—belongs only to the awakened ones. Asleep, filled with slumber, unconscious—as much as we may wish—we cannot see the other. Our eyes are bound by concepts. And there is much smoke upon them.

अब यह स्त्री अपने प्रेमी की कामातुर होकर प्रतीक्षा कर रही है। यह जानती है कि आधी रात जागने का क्या कारण है। ये भिक्षु क्यों जाग रहे हैं? इसे तो कभी सपने में भी खयाल न आया होगा कि जागने का कोई और कारण भी हो सकता है। ये क्यों जाग रहे हैं? ये भी जरूर मेरी तरह किसी उलझन में पड़े हैं, सो नहीं पा रहे, इनको भी कोई चिंता पकड़े हुए है। कोई बेचैनी इनके ऊपर भी सवार है। कोई भूत इन्हें भी सता रहा है, जैसे मुझे सता रहा है। तो सोचा उसने, ये सब पाखंडी, अरे ढोंगी, भ्रष्ट!

Now this woman, waiting for her lover and sexually aroused—she knows what it means to be awake at midnight. Why are these bhikkhus awake? It would not have occurred to her even in a dream that there might be another reason to be awake. Why are they awake? Surely they too are entangled like me; they cannot sleep; some anxiety grips them; some restlessness rides them; some ghost torments them as it torments me. So she thought: All hypocrites, pretenders, corrupt!

खयाल रखना, जब तुम दूसरे के संबंध में कोई निर्णय लो तो तुम अपने संबंध में खबर देते हो। तुम जो निर्णय दूसरे के संबंध में लेते हो, वह दूसरे के संबंध में सही हो न हो, तुम्हारे संबंध में निश्चित ही सही होता है। दूसरे के संबंध में निर्णय लेने से सावधान रहना। लेना ही मत।

Remember: whenever you pass judgment about another, you reveal information about yourself. Whether your judgment is true about the other or not—about you it is certainly true. Be careful in judging others—or better, do not judge.

इसलिए जीसस ने कहा, जज यी नाट, दूसरे के संबंध में न्यायाधीश ही मत बनो।

Hence Jesus said, Judge ye not—do not become a judge of others.

तुम हो कौन! दूसरे के भीतर क्या घट रहा है, तुम्हें कहां पता! तुम्हें अपने भीतर क्या घट रहा है, इसका भी पता नहीं चलता है। तुम अपने ही भीतर नहीं गए, तुम दूसरों के भीतर जाने की बात ही मत सोचो।

Who are you? What is happening inside the other—you cannot know. You do not know what is happening within you—you are not aware of your own inner happenings. Do not even think of entering others’ interiors when you have not entered your own.

मगर यह होता है। जहां हम हैं, उससे ऊपर हम किसी को मान नहीं सकते। इससे अहंकार को बड़ी चोट लगती है। यह पूर्णा दासी है, यह कैसे मान सकती है कि इससे ऊपर भी कोई मनुष्य का रूप हो सकता है। आधी रात को लोग ध्यान भी करने के लिए जाग सकते हैं, यह तो बात ही उठती नहीं। ध्यान करने! ध्यान तो उसने कभी किया नहीं। यह ध्यान शब्द तो कोरा है, इसमें तो कुछ अर्थ नहीं।

But this happens. From where we are, we cannot accept anyone above us—for it wounds the ego. This Purna is a maid—how can she accept that there can be a higher form of human being than herself? People might be awake at midnight for meditation? That is unimaginable. Meditation! She has never meditated. The very word is empty—no content in it for her.

यहां लोग आ जाते हैं, वे लोगों को यहां ध्यान करते देखते हैं संन्यासियों को, उन्हें भरोसा नहीं आता। वे सोचते हैं, ये सब पागल हो गए। स्वाभाविक। पागल ही हो गए होंगे, क्योंकि उन्होंने तो ऐसा कभी किया नहीं। एक बात पक्की है कि वे जानते हैं, ऐसा वे तभी करेंगे जब पागल हो जाएंगे, इसलिए वे सोचते हैं कि ये पागल हो गए हैं। इस निर्णय में वे अपने संबंध में सूचना दे रहे हैं। यह तो वे मान ही नहीं सकते कि लोग किसी आनंद में डूबकर रसलीन होकर नाच रहे हैं। वे तो यही मान सकते हैं कि किसी ने सम्मोहित कर लिया होगा, हिप्नोटाइज कर दिया होगा। बेचारे! उनको बड़ी दया आती है।

People come here; they see sannyasins meditating; they cannot believe it. They think, These people have gone mad. Naturally—only madness would make them do it, because they themselves would do such a thing only if they went mad; so they think these are mad. In this judgment they are informing about themselves. They cannot accept that people might be dancing intoxicated in bliss. They can only assume someone has hypnotized them. Poor fellows! They feel pity.

फिर वे यह भी नहीं मान सकते कि मनुष्य उनसे ऊपर जा सकता है, कोई भी मनुष्य उनके ऊपर जा सकता है। इसलिए जब भी उनको खबर मिलती है, कोई मनुष्य ऊपर गया, वे तत्क्षण उसकी निंदा में तत्पर हो जाते हैं। निंदा के द्वारा वे अपने अहंकार की सुरक्षा करते हैं। निंदा के द्वारा वे उस मनुष्य को नीचे ले आते हैं। अपने से जब तक नीचे न ले आएं, तब तक उन्हें चैन नहीं, बेचैनी रहती है। कोई उनसे आगे निकल गया! यह तो बर्दाश्त के बाहर है। वे ही श्रेष्ठतम हैं, दूसरे उनसे निकृष्ट ही हो सकते हैं, उनसे पीछे ही हो सकते हैं।

They also cannot accept that someone can go higher than themselves; thus whenever they hear of someone going higher, they at once become eager to slander. Through slander they protect their ego. Through slander they bring the man down. Until they can bring him below themselves, they have no ease. Someone has gone ahead of them—intolerable! They themselves are the highest; others can only be inferior.

तो यह दासी सोचने लगी, सब पाखंडी, सब ढोंगी। ये रात जागकर क्या कर रहे हैं?

So the maid thought, All hypocrites, all pretenders. What are they doing awake at night?

दूसरे दिन भगवान ने उसके द्वार पर भिक्षाटन के लिए आकर आवाज दी। तो वह बहुत हैरान हुई। रात ही तो उसने सोचा था और यह पाखंडियों का गुरु दरवाजे पर खड़ा है! इनकार करना भी चाहा, लेकिन इनकार न कर सकी। कभी ऐसे क्षण आते हैं जीवन में जब तुम्हारे अहंकार से निकली हुई आवाज किसी के व्यक्तित्व के प्रभाव में क्षीण पड़ जाती है, दब जाती है, टूट जाती है। चाहती तो यह यही थी कहना कि हट जाओ, कहीं और जाओ, कहीं और मांगो, मैं इस पाखंड में सम्मिलित नहीं होना चाहती। मैं क्यों दूं? मगर बुद्ध की मौजूदगी, उनका वह सौम्य रूप, उनका वह समत्व, उनका वह प्रसाद, उनके चारों तरफ बरसती हुई करुणा, वह अपने बावजूद देने को मजबूर हो गयी। उसने सोचा कि दे ही दो। चुपचाप विदा कर दो, कौन झंझट करे! कहीं-कहीं उसे लगने लगा कि शायद आदमी ठीक हो ही।

The next day Bhagwan called at her door for alms. She was surprised—only last night she was thinking this—and the guru of the hypocrites stands at her door! She wanted to refuse—but she could not. Sometimes such moments come in life when the voice arising from your ego becomes faint and breaks before the impact of another’s presence. She wanted to say: Go away; go elsewhere; ask elsewhere; I do not want to be part of this hypocrisy. Why should I give? But the presence of the Buddha—his gentle form, his equanimity, his grace; the karuna showering around him—despite herself she was compelled to give. She thought: Give—and quietly send him away; why get into a tangle? Somewhere she even began to feel that perhaps the man is genuine.

उसी व्यक्ति को तुम गुरु जानना, जो तुम्हारे बावजूद तुम्हें ठीक लगने लगे। गुरु का इतना ही अर्थ होता है कि तुम तो इनकार ही करना चाहते थे, लेकिन इनकार कर न पाए। तुम्हारा पूरा मन कहता था कि भागो यहां से, यह भी कहां की बातों में पड़ गए हो, लेकिन फिर किसी चीज ने अटका लिया। उलझ गए, रुक गए। भागना चाहकर न भाग सके। ऐसा कोई व्यक्ति मिल जाए तो जानना कि गुरु मिल गया है, जिससे भागकर भी न भाग सके। जिससे छुड़ाने की अपने को सब चेष्टा की और सब चेष्टा व्यर्थ हो गयी। जिसके विरोध में सब सोचा, लेकिन कुछ काम न आया। सब सोचा-विचारा टूट-टूट गया और जिसकी धारा तुम्हें खींचती ही गयी, बुलाती ही गयी। जिसकी आवाज तुम्हारे भीतर के कोलाहल को पार करके तुम्हारे भीतर आंतरिक केंद्र तक पहुंचने लगी। तुम्हारे कोलाहल को पार करके भी जिसका स्वर-संगीत सुनायी पड़ने लगा--यद्यपि कठिनाई से, क्योंकि कोलाहल है, लेकिन जिसका संगीत सुनने को मजबूर होना पड़ा। जिसके चरणों में तुम अपने बावजूद झुके, वही गुरु है।

Know such a one as guru, before whom, despite yourself, he begins to feel right to you. This is the meaning of guru: you wanted to refuse—but could not. Your whole mind said, Run from here—what are you getting into! And yet something held you back; you got entangled; you stayed. Despite wanting to run, you could not run. If such a person happens to you, know that the guru has been found—one from whom you cannot escape, however you try; to whose feet you bow despite yourself. One whose voice penetrates the tumult within you and reaches your innermost center; whose music you are compelled to hear even beyond your noise—though with difficulty, yet you must listen—at whose feet you bow despite yourself—he is the guru.

जिसके चरणों में तुम सरलता से झुक गए, तुम्हें कोई अड़चन न आयी, वह कोई गुरु नहीं है। वह तुम्हारी मान्यताओं का परिपोषक होगा। वह तुम्हारी धारणाओं का परिपोषक होगा। वह पुजारी होगा, पंडित होगा, लेकिन गुरु नहीं। तुम जैसा मानते थे वैसा ही वह भी मानता है, तो तुम झुक गए। तुमसे ज्यादा जानता है, लेकिन तुमसे ज्यादा उसका अस्तित्व नहीं है। शास्त्र उसने ज्यादा पढ़े हैं, तर्क ज्यादा है, बुद्धिमान ज्यादा है, मगर है वहीं जहां तुम हो और तुम जैसा ही है।

If you bow easily, without any inner resistance, that is not a guru; he is only a nourisher of your beliefs—your priest, your pundit—not a guru. He believes what you believe, so you bow; he knows more perhaps, but his being is not more than yours. He has read more scriptures, has more arguments, more intellect—but is where you are—just like you.

मुसलमान मौलवी के सामने झुक जाता है। हिंदू ब्राह्मण के सामने झुक जाता है। जैन जैन-मुनि के सामने झुक जाता है। यह झुकना कोई गुरु का पा लेना नहीं है। गुरु की तो पहचान ही यही है, जिसके सामने तुम्हें अपने बावजूद झुकना पड़े। तुम नहीं झुकना चाहते थे, लेकिन अवश, कोई झुका गया। एक झोंका आया औैर तुम्हें झुक जाना पड़ा।

A Muslim bows before a maulvi; a Hindu bows before a Brahmin; a Jain bows before a Jain muni. Such bowing is not finding a guru. The sign of a guru is this alone: before whom you are compelled to bow despite yourself. You did not want to bow, but helplessly one bows; a gust comes—and you must bow.

पूर्णा ने किसी तरह भोजन कराया। भोजनोपरांत भगवान ने उससे कहा, पूर्णे, क्यों तू मेरे भिक्षुओं की निंदा करती है? वह बोली, भंते, मैं और निंदा! नहीं-नहीं, कभी नहीं। मैं क्यों निंदा करूंगी? भगवान ने कहा, रात की सोच। रात तूने क्या सोचा था? पूर्णा शर्मिंदा हुई और फिर उसने सारी बात कह सुनायी। शास्ता ने उससे कहा, पूर्णा, तू अपने दुख से नहीं सोती थी, मेरे भिक्षु आनंद के कारण जागते थे।

Purna somehow offered food. After the meal Bhagwan said, Purne, why do you slander my bhikkhus? She said, Bhante—me and slander? No, never. Why would I slander? Bhagwan said, Remember last night—what did you think? Purna was ashamed, and then told everything. The Master said, Purna, you do not sleep because of sorrow—my bhikkhus are awake because of bliss.

तुम्हें पता है कि कभी-कभी दुख की उत्तेजना में तुम नहीं सो पाते और कभी-कभी आनंद की उत्तेजना--अगर तुम्हारे जीवन में एकाध क्षण भी ऐसा आया है कि जब तुम आनंदित थे, पुलकित थे, तो क्या तुमने नहीं पाया है कि नींद असंभव हो गयी? जो आनंदित है, वह सोना भूल जाएगा। जो दुखी है, वह सोना चाहे भी तो भी सो न सकेगा; और जो आनंदित है, वह सोना भूल जाएगा।

You know that sometimes in the stimulation of sorrow you cannot sleep—and sometimes in the stimulation of joy—if there has come even a single such moment when you were joyous, thrilled—did you not find sleep impossible? One who is joyous forgets to sleep. One who is sorrowful cannot sleep even if he wants; one who is blissful forgets to sleep.

इसलिए संन्यासी की धीरे-धीरे नींद कम होती जाती है। कम करने को मैं नहीं कहता हूं। मैं तुमसे कहता नहीं कि तुम नींद कम कर लेना। लेकिन संन्यासी की नींद धीरे-धीरे कम होती जाती है। कृष्ण तो कहते हैं कि योगी जागता ही रहता है, जब सारा संसार सोया होता है। नींद की जरूरत धीरे-धीरे कम हो जाती है। जैसे-जैसे तुम्हारे भीतर की चेतना जागरूक होने लगती है, वैसे-वैसे शरीर सो भी जाए तो भी तुम नहीं सोते हो। और आधी रात से बेहतर समय ध्यान के लिए कोई हो नहीं सकता। क्योंकि संसार का कोलाहल हट गया, उपद्रवी सब सो गए, सब राजनीतिज्ञ गहरी नींद में पड़ गए, अब न कहीं कोई चुनाव चल रहा है, न कहीं कोई उपद्रव है, न कोई शोर-शराबा है, कुछ भी नहीं है, सब सन्नाटा हो गया है। तो आधी रात से ज्यादा सुंदर कोई क्षण नहीं है। यह पृथ्वी सो जाती है। पौधे सो जाते, पक्षी सो जाते। उस सन्नाटे में जागने की बड़ी सुविधा है।

Therefore gradually the sannyasin’s sleep becomes less and less. I am not telling you to reduce sleep; I am not telling you to cut it down. But the sannyasin’s sleep becomes less. Krishna says: when the whole world sleeps, the yogi is awake. The need for sleep becomes less—because as your inner consciousness becomes more wakeful, even if the body sleeps, you do not. And midnight has no better time for meditation—because the tumult of the world is gone, the troublemakers sleep; all politicians are in deep slumber—there is no election anywhere, no agitation, no noise—nothing—everything is silent. There is no more beautiful moment than midnight. The earth sleeps; plants sleep; birds sleep. In that stillness it is easy to be awake.

तो कुछ भिक्षुओं को उसने देखा बैठे हैं, लेकिन जागे हुए हैं। कुछ धीरे-धीरे चल रहे हैं। कुछ खड़े हैं। ये क्या कर रहे हैं? इनका दिमाग खराब हो गया? संसारी जागता है, ठीक--चिंता, बेचैनी--इनको क्या हो रहा है? अरे, सब भ्रष्ट हैं!

She saw some bhikkhus sitting awake; some pacing slowly; some standing. What are they doing? Have they lost their wits? The worldly stays awake—fine—because of anxiety, restlessness. But what is happening to them? Ah, all are corrupt!

बुद्ध ने उससे कहा, तू अपने दुख से नहीं सोती थी, ये भिक्षु अपने आनंद के कारण जागते थे। तू विचारों में डूबी थी, चिंताओं में, विकारों में, ये ध्यान में डूबे थे। ध्यान में नींद कहां! नींद और नींद में भेद है, पूर्णे।

Buddha said to her, You do not sleep because of sorrow; these bhikkhus are awake because of joy. You were drowned in thoughts, in anxieties, in defilements; they were immersed in meditation. In meditation—where is sleep? Sleep and sleep are different, Purne.

जब ध्यानी सोता है, तो भी सोता नहीं, और तुम तो जागते भी हो तो क्या खाक जागते हो।

When the meditator sleeps, he too does not sleep; and you—even when you are awake—what wakefulness is that!

और जागरण और जागरण में भी भेद है, पूर्णे। अब तू नया जागरण सीख।

And wakefulness and wakefulness are different, Purne. Now learn the new wakefulness.

आखिर बुद्ध ने इतनी करुणा क्यों की इस स्त्री पर? ऐसा इसका कुछ पुण्य तो नहीं था। निंदा ही की थी न! प्रश्न उठेगा, क्यों बुद्ध इसके द्वार गए? क्या उस नगर में कोई और द्वार न था? लेकिन तुम्हें एक मनोविज्ञान की बात स्मरण दिला देनी जरूरी है, जिसके मन में निंदा उठी है, उससे संबंध जुड़ गया। जिसने इतना भी कहा है कि ये भिक्षु पाखंडी हैं, उसने कुछ तो रस लिया। और जिसके मन में घृणा है, उसके मन में प्रेम पैदा किया जा सकता है। लेकिन जिनके मन में घृणा भी नहीं है, उपेक्षा है, उनके मन में प्रेम कभी पैदा नहीं किया जा सकता।

Why did the Buddha shower such karuna upon this woman? She had no special merit; she only slandered! The question will arise: why did Buddha go to her door? Was there no other door in that city? But remember one point of psychology: where slander has arisen in someone’s mind—a link has been made. The one who says even this much—that these bhikkhus are hypocrites—has taken some taste. And where there is hatred, love can be created; but where there is neither even hatred, only indifference—there love can never be born.

मैं भी तीन तरह के लोगों को जानता हूं। एक, जिनके मन में मेरे प्रति प्रेम है, स्वभावतः उनको बड़ा सहारा दिया जा सकता है। एक, जो मुझसे नाराज हैं, जिनके मन में मेरे प्रति विरोध है, घृणा है, उनको भी सम्हाला जा सकता है। और तीसरे वे, जिनको उपेक्षा है। जिनको कुछ लेना-देना नहीं। उनके साथ कुछ भी नहीं किया जा सकता।

I too know three kinds of people. Those in whose hearts there is love for me—naturally they can be greatly supported. Those who are annoyed with me—who have opposition, hatred—can be handled too. And the third—those who are indifferent—who have nothing to do—they cannot be helped at all.

बुद्ध का जाना सूचक है। इस स्त्री ने कम से कम घृणा तो जाहिर की। इसने कुछ तो किया। अगर इसने उपेक्षा की होती तो बुद्ध ने द्वार पर दस्तक न दी होती। इसने इतना तो श्रम उठाया कि कहा कि सब पाखंडी। जरूरी है कि इसको जाकर कहा जाए कि सब पाखंडी नहीं हैं। जरूरी है कि इसे जगाया जाए। यह जाग सकती है।

Buddha’s going is indicative. This woman at least expressed hatred. She did something. Had she been indifferent, Buddha would not have knocked at her door. She took at least the trouble to say: all are hypocrites. It is necessary to go and say to her: All are not hypocrites. It is necessary to awaken her. She can awaken.

एक यहूदी फकीर ने किताब लिखी और जो यहूदियों का सबसे बड़ा धर्मगुरु था उसके पास भेजी। जिसके हाथ भेजी, उससे कहा, एक बात खयाल रखना, वह जो भी कहे, खयाल रखना और आकर मुझे बता देना।

A Jewish fakir wrote a book and sent it to the highest religious authority of the Jews. He told the courier: Whatever he says, note it carefully and tell me.

वह युवक गया किताब लेकर। वह फकीर की किताब थी, फकीर से धर्मगुरु नाराज था--धर्मगुरु फकीरों से सदा नाराज रहे।

The youth went with the book. It was a fakir’s book—so the religious leader was angry—religious leaders are always angry at fakirs.

उस धर्मगुरु ने जैसे ही देखा कि किताब फकीर की है, उसने उसे उठाकर दरवाजे के बाहर फेंक दिया। उसने कहा, हटाओ, इस किताब को भीतर मत लाओ, क्या मेरे घर को अपवित्र करना है? लेकिन उस धर्मगुरु की पत्नी ने कहा, ऐसी भी क्या बात, हजारों किताबें अपने घर में हैं, यह भी रखी रहती। और अगर फेंकना ही था तो इस आदमी के जाने के बाद फेंक सकते थे। नहीं पढ़ना था तो नहीं पढ़ते, कितनी किताबें पड़ी हैं जो तुमने कभी नहीं पढ़ीं, यह भी पड़ी रहती। मगर ऐसा असदव्यवहार करने की क्या जरूरत?

As soon as he saw it was a fakir’s book, he threw it out the door: Take it away! Do not defile my house! But the leader’s wife said, Why such a thing? There are thousands of books in our house; this too could be kept. If you had to throw it, you could have thrown it after the man left. If you did not want to read, do not read—how many books are there you have never read—this too could remain. Why such discourtesy?

उस युवक ने यह सब बात सुनी, वह लौटा। फकीर को उसने कहा कि धर्मगुरु ने तो किताब एकदम फेंक दी, एकदम आगबबूला हो गया, मुझे ऐसा लगा कि मुझ पर हमला न कर बैठे, जैसे हाथ में अंगारा रख दिया हो। लेकिन उसकी पत्नी बड़ी भली है। उसने कहा कि ऐसा न करो, किताब रख दो घर में, इतनी किताबें हैं, न पढ़नी हो मत पढ़ना, कितनी तो हैं जो तुमने कभी नहीं पढ़ीं, और अगर फेंकना ही हो तो पीछे फेंक देना, ऐसा असदव्यवहार क्यों करते हो?

The youth heard this and returned. He said to the fakir, The religious leader threw the book at once—he became red with anger. I felt he might attack me—like putting a live coal in his hand. But his wife is very good. She said: Do not do this. Keep the book in the house; there are so many books—if you do not want to read, do not read. How many are there you have never read. And if you must throw it, then throw it later. Why such incivility?

वह फकीर उस युवक से बोला, नासमझ, उस धर्मगुरु को तो मैं किसी न किसी दिन बदल लूंगा, लेकिन उसकी पत्नी को बदलना असंभव है। उसकी पत्नी में उपेक्षा है। वह कहती है, पड़ी रहने दो, एक कोने में पड़ी रहेगी, क्या हर्जा है। इतनी किताबें पड़ी हैं, यह भी पड़ी रहेगी। और फेंकना हो तो पीछे फेंक देना। इतनी गरमागरमी क्या! फकीर कहने लगा, ध्यान रख, उस धर्मगुरु को तो मैं बदल लूंगा, वह तो मेरे पीछे आज नहीं कल आ जाएगा--इतनी गरमागरमी है न! इतनी गरम नाराजगी है! तो यही नाराजगी प्रेम भी बन सकती है। शत्रु मित्र बन सकता है, मित्र शत्रु बन सकते हैं। लेकिन जो तटस्थ हैं, वे न तो मित्र बनते हैं न शत्रु बनते हैं।

The fakir said to the youth, Foolish one—the religious leader I will change someday; but his wife is impossible to change. In his wife there is indifference. She says: Let it lie; it will lie in a corner—what is the harm? There are so many books—this one too. And if we must throw it, throw it later—why this excitement? The fakir said: Mark my words—the religious leader I will change; he will come after me sooner or later—there is so much heat! So much anger! This very anger can become love. The enemy can become a friend; and a friend can become an enemy. But the neutral never becomes a friend or an enemy.

बुद्ध उसके द्वार पर इसलिए गए। और यह अपूर्व गाथा उन्होंने कही--

That is why Buddha went to her door. And he spoke this unique gatha—

‘जो सदा जागरूक रहते हैं और दिन-रात सीखते रहते हैं तथा निर्वाण ही जिनका एकमात्र उद्देश्य है, उनके ही आश्रव नष्ट होते हैं।’

‘Those who are ever wakeful, who learn day and night, who are wholly resolved upon Nirvana—their taints come to an end.’

उनके ही पाप नष्ट होते हैं, उनका ही अंधेरा टूटता है, उनका ही अज्ञान गिरता है।

Their sins are destroyed, their darkness breaks, their ignorance falls.

‘जो सदा जागरूक...।’

‘Those who are ever wakeful...’

सदा जागरमानानं...।

Sada jagaramananam...

‘और जो दिन-रात सीखते रहते हैं...।’

‘And who learn day and night...’

जिनका शिष्यत्व पूर्ण है, जो सीखने में चूकते ही नहीं, दिन हो कि रात, सुबह हो कि सांझ, अपना हो कि पराया, शत्रु हो कि मित्र, कोई घृणा करे कि प्रेम, कोई गाली दे कि सम्मान, जो सीखते ही रहते हैं, जो हर चीज को अपने लिए शिक्षण में बदल लेने की कला जानते; उसी का नाम तो शिष्य है। मैंने तुमसे कहा, गुरु वह जिसके सामने तुम्हें विवश, अपने बावजूद झुकना पड़े; और शिष्य वह जो हर स्थिति में सीख ले। ऐसी कोई स्थिति न हो जिसमें वह कहे, इसमें सीखने को कुछ भी नहीं है। ऐसी स्थिति होती ही नहीं। सभी स्थितियों में सीखा जा सकता है।

Those whose discipleship is full—who never miss a chance to learn—day or night, morning or evening, one’s own or others’, enemy or friend, whether someone hates or loves, whether someone abuses or honors—who keep learning; who know the art of transforming everything into learning—that is the disciple. I said: the guru is one before whom you are compelled to bow despite yourself; and the disciple is one who learns in every situation. There is no situation in which he says, There is nothing to learn. Such a situation does not exist. In every situation one can learn.

अहोरत्तानुसिक्खिनं।

Ahorattanusikkhinam—

दिन हो कि रात, सफलता हो कि असफलता, जय हो कि पराजय, जन्म हो कि मृत्यु--

Day or night, success or failure, victory or defeat, birth or death—

अहोरत्तानुसिक्खिनं।

Ahorattanusikkhinam—

हर स्थिति में जो सीखता रहे, जागा हुआ रहे।

In every situation who learns and remains awake.

‘निर्वाण ही जिसका एकमात्र उद्देश्य है।’

‘For whom Nirvana is the only aim.’

जो किसी भी तरह हो, शरीर और मन की सीमाओं से मुक्त होकर आत्मा के विशाल आकाश में लीन हो जाना चाहता है, जो अपनी बूंद को सागर में गिराने को उत्सुक है, ऐसा ही व्यक्ति अंधेरे के पार जाता है।

Who, by any means, wishes to be free of the limits of body and mind and dissolve into the vast sky of the Atman; who longs to drop his drop into the ocean—such a one alone goes beyond the darkness.

और आखिरी सूत्र--प्यारी घटना है।

And the last sutra—a lovely incident—

श्रावस्ती का अतुल नामक एक व्यक्ति पांच सौ और व्यक्तियों के साथ भगवान के संघ में धर्मश्रवण के लिए गया। वह क्रमशः स्थविर रेवत, स्थविर सारिपुत्र और आयुष्मान आनंद के पास जा फिर भगवान के पास पहुंचा।

A man of Shravasti named Atul went with five hundred others to hear the dharma in the Buddha’s sangha. He went successively to Elder Revata, to Elder Sariputta, to Venerable Ananda, and then came to Bhagwan himself.

ऐसी ही व्यवस्था थी। बुद्ध के जो बड़े शिष्य थे, पहले लोग उनको सुनें, समझें, कुछ थोड़ी पकड़ आ जाए, कुछ थोड़ा समझ आ जाए तो फिर भगवान को वे जाकर पूछ लें।

Such was the arrangement: first people listened to the great disciples of Buddha, understood a little, gained some grasp; then they would go to Bhagwan with their questions.

भगवान से उसने कहा, भंते, मैं इतनी प्रबल आशा से धर्मश्रवण के लिए आया था, लेकिन रेवत स्थविर कुछ बोले ही नहीं, चुपचाप बैठे रहे। यह कोई बात हुई! मैं अकेला भी नहीं, पांच सौ लोगों के साथ आया था। हम दूर से यात्रा करके आए थे। बड़ा नाम सुना था रेवत का कि ज्ञान को उपलब्ध हो गए हैं, आपके बड़े शिष्य हैं। यह क्या बात हुई, हम बैठे रहे और वे चुपचाप बैठे रहे, कुछ बोले नहीं! यह तो बात कुछ जंची नहीं।

Atul said to Bhagwan, Bhante, with such strong hope I came to hear the dharma—but Elder Revata said nothing; he sat silently. What kind of thing is this! I was not alone; I came with five hundred. We had traveled from far. I had heard great renown of Revata—that he has attained knowledge, that he is your great disciple. What happened? We sat—and he sat silently; he did not speak! This does not sit right.

फिर हम सारिपुत्र के पास गए। सारिपुत्र बोले, लेकिन इतना बोले कि सब हमारे सिर पर से बह गया। जरूरत से ज्यादा बोल गए। और ऐसी सूक्ष्म-सूक्ष्म बातें कहीं कि हमारी पकड़ में ही न आयीं। ऐसी हालत आ गयी कि बैठे-बैठे ऊब आने लगी, उबकाई आने लगी, झपकी लग गयी, कई बार तो सो भी गए। यह भी कोई बात हुई, भगवान! इतना बोलना चाहिए! इस तरह सूक्ष्मता की बातें कहनी चाहिए! हमारी समझ में जो पड़े, वह कहो और जितना समझ में पड़े, उतना कहो। तुमने इतना ज्यादा कह दिया कि जो थोड़ा-बहुत समझ में पड़ता, वह भी बह गया तुम्हारे पूर में। यह सारिपुत्र तो पूर की तरह मालूम होते हैं, बा़ढ़ आ गयी। एक चुपचाप बैठे रहे, उनसे एक बूंद न मिली! एक सज्जन थे कि ऐसे बरसे मूसलाधार कि कुछ हाथ न लगा!

Then we went to Sariputta. Sariputta spoke—but so much that it all flowed over our heads. He spoke beyond measure. So subtle, subtle were the things he said that we could not grasp them. We got bored; we were nauseated sitting there; we nodded; many times we even fell asleep. Is this right, Bhagwan? One should speak so much? One should talk in such subtlety? Say what we can understand, and as much as we can grasp. You spoke so much that what little we might have understood was washed away in your flood. Sariputta seems like a flood—deluge. One sat silent—did not get a drop; one gentleman poured so hard that nothing remained in hand.

और फिर हम उन्हें सुनने के बाद आनंद स्थविर के पास गए। उन्होंने बहुत थोड़ा कहा। अत्यंत सूत्ररूप, जो कुछ पकड़ में आया नहीं। यह भी कुछ बात हुई, भगवान! अरे, कुछ फैलाकर कहो, समझाकर कहो, कुछ दृष्टांत से कहो, कुछ दोहराकर कहो कि हमारी समझ में पड़ जाए। सूत्ररूप दोहरा दिया! तो सूत्र तो बड़े कठिन हैं--बीजरूप, हमारी पकड़ में न आए। अब हम आपके पास आए हैं। हम तो उनके पास से क्रुद्ध होकर लौटे हैं।

And then we went to Elder Ananda. He spoke very little—extreme sutra form—what little we grasped slipped. Is this right, Bhagwan? Ah, speak a little at length, explain a bit, give examples, repeat, so that we can understand. You recited aphorisms—sutras! Sutras are very hard—seed-like—beyond our grasp. Now we have come to you. We have returned from them angry.

भगवान ने अतुल की बात सुनी, हंसे और बोले, अतुल, यह प्राचीन समय से होता आ रहा है। मौन रहने वाले की भी निंदा होती है, बहुभाषी की भी निंदा होती है, अल्पभाषी की भी निंदा होती है। संसार में निंदा नियम है। प्रशंसा तो लोग मजबूरी में करते हैं। असली रस तो निंदा में ही पाते हैं। प्रशंसा भी लोग निंदा के आयोजन में ही करते हैं। पृथ्वी, सूर्य और चंद्र तक की निंदा करते हैं। किसी की निंदा करने से नहीं चूकते। मेरी ही देखो कितनी निंदा चलती है, भगवान ने कहा। लेकिन मूढ़ क्या कहते हैं, यह विचारणीय नहीं है। और तब उन्होंने यह गाथा कही--

Bhagwan heard Atul, laughed, and said, Atul, this has been going on since ancient times. The silent one is criticized; the much-speaking one is criticized; the little-speaking one is criticized. In the world, criticism is the rule. Praise people offer under compulsion. The real relish is in criticism. Even praise people do as part of setting up criticism. They even criticize the earth, the sun, and the moon. No one is spared. See how much criticism is directed at me, said Bhagwan. But what fools say is not worth considering. Then he spoke this gatha—

पोराणमेतं अतुल! नेतं अज्जनामिव।

निन्दन्ति तुण्हीमासीनं निन्दन्ति बहुभाणिनं।

मितभाणिनम्पि निन्दन्ति नत्थि लोके अनिन्दितो।।

‘हे अतुल, यह पुरानी बात है, यह कोई आज की नहीं, कि लोग चुप बैठे की निंदा करते हैं, बहुत बोलने वाले की निंदा करते हैं, मितभाषी की भी निंदा करते हैं; लोक में अनिंदित कोई भी नहीं है।’

‘O Atul, this is ancient—this is not only of today: they blame the one who sits silent; they blame the one who speaks much; they blame the one who speaks little—no one in the world is un-blamed.’

आदमी बड़ा अजीब है। आदमी निंदा के रस में बड़ा डूबा है। तुम कोई न कोई बहाना निंदा करने का खोज ही लोगे। अब कोई चुप बैठा है तो निंदा। क्योंकि बोलते क्यों नहीं? कोई बोल रहा है तो निंदा। क्योंकि ज्यादा बोल रहा है। कोई अल्प बोल रहा है तो निंदा। क्योंकि समझाकर नहीं बोल रहा है।

Man is very strange. He is immersed in the relish of slander. You will find some excuse to criticize. If someone sits silent—criticism: Why does he not speak? If someone speaks—criticism: He speaks too much. If someone speaks little—criticism: He doesn’t explain.

तुमने कहानी सुनी? एक आदमी अपनी पत्नी के साथ अपने गधे को लेकर कहीं जा रहा था। राह में कुछ लोग मिले। दोनों पैदल चल रहे थे, क्योंकि दो गधे थे नहीं, एक गधा था। और गधा कमजोर था और दो को सम्हाल नहीं सकता था। उन आदमियों ने कहा, हद्द के मूरख मालूम होते हो, गधे को किसलिए लिए हो, और बैठते क्यों नहीं! यह गधे को काहे के लिए चल रहे हो? यात्रा पर जा रहे हो, गधे पर बैठो। तो उस आदमी ने कहा कि मूढ़ बनने से तो यही बेहतर है, गधे पर बैठ जाएं; तो वह गधे पर बैठ गया, पत्नी उसकी नीचे साथ-साथ चलने लगी।

Have you heard the story? A man with his wife was going somewhere with their donkey. On the way some people met them. Both were walking—because there was only one donkey, and it was weak, it could not carry two. Those men said, You seem supreme fools—why do you have a donkey if you don’t ride it? You’re traveling—sit on the donkey. The man said, Better than being a fool—let’s sit; so he sat on the donkey, and his wife walked alongside.

दूसरी भीड़ मिली, उन्होंने कहा, हद्द हो गयी, यह मूरख देखो, पत्नी को चलवा रहा है पैदल, खुद गधे पर बैठे हैं! अरे मर्द बच्चा होकर चलता नहीं है नीचे! स्त्री को ऊपर बिठा! उसने कहा, यह बात भी ठीक है। तो वह नीचे चलने लगा, स्त्री को ऊपर बिठा दिया।

Another crowd met them. They said, This is too much—see this idiot! He makes his wife walk and sits on the donkey himself! A man should walk! Put the woman up! He said, That too is right. So he began to walk, and seated his wife upon the donkey.

फिर कुछ लोग मिले, उन्होंने कहा, यह देखो मजा! आ गया कलियुग, स्त्री गधे पर बैठी है, पति नीचे चल रहा है! अरे, पति परमात्मा है! तो उन्होंने कहा, अब क्या करना, बड़ी मुसीबत; तो कहा, दोनों ही बैठ जाओ। तो दोनों गधे पर बैठ गए।

Then some people met them; they said, See the fun! Kali Yuga has come—a woman rides the donkey and the husband walks! The husband is God! They said, What to do—what to do! They said, Both sit. So both sat upon the donkey.

थोड़ी देर बाद फिर लोग मिले, उन्होंने कहा, देखो मार डालोगे गधे को; तुम गधे मालूम होते हो, गधे की जान निकली जा रही है, कमर झुकी जा रही है, दो-दो चढ़े बैठे हो! शरम नहीं आती? आखिर पशुओं में भी प्राण हैं!

After a little, again people met them: You will kill the donkey; you seem to be donkeys. The donkey’s life is going—its back is bending; two are riding! Have you no shame? Even animals have life!

तो उन्होंने कहा, अब क्या, करना क्या! तो उन्होंने कहा, अब एक ही उपाय बचा है कि हम गधे को लेकर चलें, क्योंकि और तो सब उपाय कर देखे। तो एक रस्सी में गधे को बांधकर, उसकी टांगों में रस्सी डालकर, डंडा पिरोकर कंधे पर रखकर दोनों चले।

They said, Now what to do? Only one way remains—we will carry the donkey. They tied a rope to its legs, put a pole through, and both hoisted it upon their shoulders and walked.

थोड़ी दूर गए थे कि फिर लोग मिल गए। उन्होंने कहा, यह क्या कर रहे हो? होश है? हमने आदमी देखे गधे पर चढ़े, मगर गधा आदमी पर चढ़ा नहीं देखा, तुम कर क्या रहे हो?

A little farther, more people: What are you doing? Are you sane? We have seen men on donkeys—but a donkey on men! What are you doing?

यह पुरानी पंचतंत्र की कथा है। मगर सार्थक है। ऐसी ही दशा है। यहां अगर तुम लोगों की मानकर चलते रहो तो तुम जीवन में कभी भी थिर न हो सकोगे। चुप हुए तो लोग निंदा करेंगे, बोले तो निंदा करेंगे। कुछ भी करो, लोग निंदा करेंगे।

This is an old tale from the Panchatantra—but meaningful. Such is the case. If you go by people, you will never be steady. If you keep silent—people will criticize; if you speak—people will criticize. Whatever you do—people will criticize.

इस सूत्र का अर्थ क्या है? इस सूत्र का अर्थ है कि निंदा का रस जिसको लेना है, वह कारण खोज लेगा। इसलिए तुम निंदा करने वालों की चिंता मत करना।

What does this sutra mean? It means: whoever wants to relish criticism will find a cause. Therefore do not worry about the critics.

इसलिए बुद्ध कहते हैं, मूढ़ क्या कहते हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत भी नहीं है। मूढ़ तो मूढ़ता की बातें कहते रहेंगे। तुम तो वही करना जो तुम्हारी प्रज्ञा तुम्हें करने को कहे। तुम्हें अगर चुप बैठना ठीक लगे तो चुप रहना, चाहे लोग कुछ भी कहें। तुम्हें बोलना ठीक लगे तो बोलना, चाहे लोग कुछ भी कहें। तुम्हें अल्पभाषण ठीक लगे तो अल्पभाषण करना, और तुम्हें धारा बहानी हो बाहर की तो धारा बहाना। तुम लोगों की चिंता मत लेना कि लोग क्या कहते हैं।

Thus Buddha says: there is no need to heed what fools say. Fools will keep speaking foolishness. You do only that which your prajna tells you to do. If you feel it right to be silent—be silent, whatever people say. If you feel it right to speak—speak, whatever people say. If little speaking seems right—speak little; and if you feel to let a river flow—then let it flow. Do not worry about what people say.

तुम अपने जीवन के मालिक हो। तुम अपने जीवन को अपने ढंग से जीना। तुम तुम हो, और तुम इसकी फिकर मत करना कि लोगों का मत क्या है। मत की फिकर की, तो तुम्हें वे पागल बनाकर छोड़ेंगे।

You are the master of your life. Live your life in your own way. You are you—do not worry about people’s opinion. If you worry about opinion, they will drive you mad.

जिसने लोगों के मत की फिकर की, वह दो कौड़ी का होकर मरता है। लोगों के मतों की फिकर ही मत करना। तुम अपने भीतर की शांति से, अपने भीतर के आनंद से, अपने भीतर के बोध से जीना। जो तुम्हें ठीक लगता हो, उसे करना। और उसे रोज-रोज बदलना भी मत।

Whoever worried about people’s opinion dies worth two pennies. Do not worry about people’s opinions. Live from your inner peace, your inner bliss, your inner awareness. Do what seems right to you. And do not change it every day either.

अगर बदलना भी कभी पड़े तो अपने ही भीतर के बोध से बदलना, लोगों के बोध के कारण नहीं। लोग क्या कहते हैं, इस चिंता में मत पड़ना। तो ही तुम कहीं पहुंच पाओगे। नहीं तो तुम कहीं भी न पहुंच पाओगे।

If ever you must change, change from your own inner understanding—not because of others’ understanding. Do not get caught in what people say. Only then will you arrive somewhere—else you will arrive nowhere.

तुम दक्षिण गए, लोग कहेंगे, कहां जा रहे हो, दक्षिण में क्या रखा है? तुम उत्तर गए, लोग मिल जाएंगे, कहेंगे, उत्तर में क्या रखा है, कहां जा रहे हो? तुम पश्चिम जाओ तो लोग मिल जाएंगे, पूरब जाओ तो लोग मिल जाएंगे। सब दिशाओं में लोग हैं, और सब दिशाओं के पक्षपाती और सब दिशाओं के खिलाफ कोई न कोई मिल जाएगा। तुम्हें कुछ भी न करने देंगे लोग।

If you go south, people will say, Where are you going? What is there in the south? If you go north, people will meet you and say, What is there in the north? Where are you going? If you go west, people will meet you; if you go east, people will meet you. There are people in all directions—and there are partisans of every direction—and in opposition to every direction someone will be found. They will let you do nothing.

तुम्हें अगर जीवन में कुछ पाना हो, कोई सिद्धि, कोई उपलब्धि, अगर जीवन के रस से तुम्हें कुछ निचोड़ना हो, कोई सुगंध, तो तुम अपनी धुन में रमे रहना। एक बात इस सूत्र से निकलती है।

If you want to attain something in life—some siddhi, some attainment—if you want to squeeze some fragrance out of life’s juice—then remain absorbed in your own tune. This is one point drawn from this sutra.

और दूसरी बात--कि दूसरे क्या कर रहे हैं, इसका तुम निर्णय मत करना। तुम इस निंदा में मत पड़ना कि वे ठीक कर रहे हैं कि गलत कर रहे हैं, कौन जाने! वे जानें, उनका जानें। न तो तुम दूसरों को बाधा देने देना अपने काम में, और न दूसरों के काम में बाधा देना। दुनिया काफी सुंदर हो सकती है, अगर लोग एक-दूसरे के कामों में बाधा न दें, मंतव्य न दें, निर्णय न दें।

And the second: do not judge what others are doing. Do not get into this slander—whether they are doing right or wrong—who knows! They know; their god knows. Neither allow others to obstruct you in your work, nor obstruct others in theirs. The world could be very beautiful if people did not obstruct one another—did not give opinions, did not pass judgments.

प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं होने का अधिकार है। और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीवन-दिशा खोजने का जन्मसिद्ध अधिकार है। होना चाहिए।

Every person has the right to be himself. And every person has the birthright to find his own direction in life. It should be so.

तुम दोनों बातों का स्मरण रखना। न तो दूसरे पर बाधा देना कि तुम क्या कर रहे हो, कैसा कर रहे हो, तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए--तुम किसी के नियंता नहीं हो, मालिक नहीं हो। उसे अपने ढंग से जीने दो, उसे परमात्मा को अपने ढंग से खोजने दो। और न तुम किसी को अपना मालिक बनाना। कोई तुम्हारा मालिक नहीं है।

Remember both points: do not obstruct another—What are you doing, how are you doing, you should not do this—you are not anyone’s controller, anyone’s master. Let him live in his own way; let him seek God in his own way. And do not make anyone your master either. No one is your master.

इस परम स्वतंत्रता में जो जीता है, वही एक दिन अपने भीतर के दीए को खोज पाता है, जला पाता है। उसी को बुद्ध ने कहा है--अप्प दीपो भव, अपने दीए बनो।

He who lives in this supreme freedom—he alone someday finds the lamp within, and lights it. This is what Buddha called: Appa dipa bhava—be a light unto yourself.

आज इतना ही।

Enough for today.