Skip to content
Osho

Es Dhammo Sanantano #74

3 April 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, संतों की वाणी सुनने या पढ़ने से मन या मस्तिष्क का तनाव दूर होता है। असंतों के कलाम की यह विशेषता नहीं होती। कृपया बताएं कि इसका कारण क्या है? पूछा है फारूख खां ने।
First question: Osho, listening to or reading the words of saints dissolves the tension of the mind—even of the brain. The utterances of non-saints do not have this quality. Please tell me what the reason is? Asked by Farukh Khan. First, the speech of the saints is not just speech. If it were only speech, it would be merely a shell with no substance within; only words, with nothing essential inside. The speech of saints is something more than speech. Speech is only a support to deliver that which cannot be given in any other way. Speech is a vehicle. What is being sent, mounted on words, riding on the horses of words, is far beyond words. When its very rain showers upon the heart, peace will come, joy will come, contentment will come.

पहली बात, संतों की वाणी सिर्फ वाणी नहीं है। वाणी ही हो तो खोल ही है, भीतर कुछ सार नहीं; शब्द ही हैं, भीतर कुछ सार नहीं। संतों की वाणी वाणी से कुछ ज्यादा है। वाणी तो केवल सहारा है उसे देने का, जो और किसी ढंग से दिया नहीं जा सकता। वाणी तो वाहन है। शब्दों पर चढ़ाकर, शब्दों के घोड़ों पर चढ़ाकर जो भेजा जा रहा है, वह शब्द से बहुत पार है। उसकी ही वर्षा जब हो जाती है हृदय पर तो शांति मिलेगी, सुख मिलेगा, संतोष मिलेगा।

असंतों की वाणी कोरी है, खाली है। जैसे मरा हुआ आदमी, लाश पड़ी है। और यही आदमी जीवित था कल तक। शरीर अब भी वैसा ही है, लेकिन शरीर के भीतर से कोई चीज उड़ गयी। अब तो पिंजड़ा पड़ा रह गया है, पक्षी उड़ गया। असंतों की वाणी ऐसी है जैसे मरा हुआ आदमी। शब्द की देह तो है, लेकिन अनुभव की आत्मा नहीं है। तो असंतों की वाणी से सुगंध तो मिलनी कठिन है, दुर्गंध ही मिलेगी। संतों की वाणी से संतोष मिलेगा, क्योंकि संतोष सत्य की छाया है।

The speech of the non-saints is barren, empty—like a dead man, a corpse lying there. And this very man was alive until yesterday. The body is still the same, but something inside the body has flown away. Now only the cage lies there; the bird has flown. The speech of the non-saints is like a dead man: the body of the word is there, but not the soul of experience. From the words of non-saints it is hard to receive fragrance; a stench will come instead. From the words of saints, contentment will arise, because contentment is the shadow of truth.

यह तो बात ठीक। लेकिन एक बात याद रखना, जिनकी वाणी से संतोष मिल जाए, जरूरी नहीं कि वे संत ही हों। और जिनकी वाणी से तुम्हें संतोष न मिले, जरूरी नहीं कि वे असंत ही हों।

This much is right. But remember one thing: it is not necessary that those whose words give you contentment are saints. And those whose words do not give you contentment are not necessarily non-saints.

जहां तक संतों की तरफ से संबंध है, संतों की वाणी से संतोष मिलना चाहिए। जहां तक असंतों का संबंध है, असंतों की वाणी से संतोष नहीं मिलना चाहिए। लेकिन जो मिलता है, उसमें अकेला संत थोड़े ही भागीदार है, तुम भी भागीदार हो। वर्षा होती हो और घड़ा उलटा रखा हो तो गैर-भरा रह जाएगा। तो संत की भी वाणी से हो सकता है संतोष न मिले, अगर तुम उसे ग्रहण ही न करो; अगर तुम उसे भीतर ही न जाने दो; या तुम्हारे पूर्व-पक्षपात, तुम्हारी पहले की बनायी धारणाएं रुकावट बन जाएं।

As far as the saints’ side is concerned, from a saint’s speech contentment should arise. As for the non-saints, from their speech contentment should not arise. But in what is received, the saint is not the only participant; you are a participant too. If it is raining and the pot is kept upside down, it will remain unfilled. So even from a saint’s words it may happen that contentment does not come, if you do not receive it, if you do not let it enter within, or if your prior prejudices, your ready-made beliefs, become a hindrance.

तो ऐसा समझो कि जरूरी नहीं है कि संत की वाणी से संतोष मिले ही, तुम लोगे तो ही मिलेगा। और दूसरी बात भी संभव है, असंत की वाणी से भी संतोष मिल जाए, अगर तुमने लेने की ही जिद्द कर रखी है। तो जहां कुछ भी नहीं है वहां भी तुम कुछ देख लोगे। क्योंकि इस लेन-देन में दो व्यक्ति सम्मिलित हैं, एक देने वाला और एक लेने वाला, इसलिए लेन-देन की यह घटना दोनों पर निर्भर होगी।

So understand it this way: it is not necessary that contentment will come from a saint’s speech; it will come only if you take it. And the other thing is also possible: even from a non-saint’s words contentment may arise, if you have set yourself stubbornly to take something. Then even where nothing is, you will manage to see something. Because in this give-and-take two persons are involved—a giver and a receiver—this event of exchange depends on both.

जैसे, अगर कोई जैन किसी सूफी फकीर की वाणी पढ़े, उसे संतोष नहीं मिलेगा। क्योंकि वह यह मान ही नहीं सकता कि मांसाहारी और ज्ञान को उपलब्ध हो जाए। यह बात ही संभव नहीं है। सूफी संत की तो छोड़ दो, एक जैन मुनि ने मुझसे कहा कि आप रामकृष्ण परमहंसदेव का उल्लेख करते हैं, आपको पता है, वे मछली खाते थे? तो मछली खाने वाला आदमी कैसे संत हो सकता है! अब इन जैन मुनि को रामकृष्ण की वाणी से संतोष नहीं मिलेगा। इससे यह मत समझ लेना कि जहां से संतोष नहीं मिलता वहां संत नहीं है।

For example, if a Jain reads the words of a Sufi fakir, he will not feel contentment, because he cannot accept that a non-vegetarian could attain knowledge. For him it is simply impossible. Leave aside a Sufi saint: a Jain muni once said to me, “You mention Ramakrishna Paramhansadeva—do you know, he ate fish? How can a man who eats fish be a saint!” Now such a Jain monk will not find contentment in Ramakrishna’s words. Do not conclude from this that wherever contentment is not found, there is no saint.

बौद्धों को जैनों की वाणी में संतोष नहीं है। हिंदुओं को मुसलमानों की वाणी में संतोष नहीं है। मुसलमानों को ईसाइयों की वाणी में संतोष नहीं है। तो इसका क्या अर्थ हुआ है? इसका अर्थ हुआ कि संतत्व की भी तुम्हारी धारणा है। उस धारणा के अनुकूल संत पड़ता हो तो तुम संतोष लोगे। उसके अनुकूल न पड़ता हो तो तुम्हें जरा भी संतोष न मिलेगा। फिर कभी यह भी हो सकता है कि असंत तुम्हारी धारणा के अनुकूल पड़ता हो।

Buddhists do not find contentment in the words of Jains. Hindus do not find contentment in the words of Muslims. Muslims do not find contentment in the words of Christians. What does this mean? It means you carry a notion of sainthood. If someone fits your notion, you will draw contentment from him; if he does not fit it, you will not feel even a little contentment. And sometimes it may even happen that a non-saint fits your notion.

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन भूखा-प्यासा एक गांव में आया। गांव में एक भी मुसलमान नहीं था। गांव शाकाहारियों का था और गांव का जो साधुपुरुष था, उसने सारा जीवन शाकाहार की ही सेवा में लगाया था। बस मांसाहार के ही विपरीत उसका सारा जीवन समर्पित था।

I have heard, Mulla Nasruddin, hungry and thirsty, came to a village. There was not a single Muslim there. The village was of vegetarians, and its holy man had devoted his whole life to the cause of vegetarianism; his entire life was dedicated to opposing meat-eating.

मुल्ला उसकी सभा में गया। तो वह समझा रहा था कि मांसाहार बुरा है। पशु-पक्षियों में भी आत्मा है। मुल्ला बीच में खड़ा हो गया, उसने कहा, आप बिलकुल ठीक कहते हैं, एक बार एक मछली ने ही मेरे प्राण बचाए थे। साधु तो बहुत प्रसन्न हुआ, उसने कहा, आओ भाई, आओ! यह तो बड़ा प्रमाण मिला कि एक मुसलमान भी तैयार है गवाही देने को। उन्होंने उसे पास बिठाया, उसके भोजन का भी इंतजाम करवाया और कहा कि तुम यहीं रहो, कहीं और जाने की जरूरत नहीं; यह प्रमाण हो गया। और रोज साधु जब समझाता लोगों को, वह कहता कि पूछो, इस मुसलमान भाई से पूछो, एक मछली ने ही इसके प्राण बचाए; मछलियों में भी आत्मा है। उनको खाओ मत।

Nasruddin went to his assembly. The sadhu was explaining that meat-eating is bad, that animals and birds too have a soul. Nasruddin stood up in the middle and said, “You are absolutely right. Once a fish saved my very life.” The sadhu was delighted: “Come, brother, come! This is a great proof— even a Muslim is ready to bear witness.” They seated him near the front, arranged food for him, and said, “Stay here; there is no need to go anywhere else—this proof is enough.” And every day when the sadhu addressed the people he would say, “Ask this Muslim brother: a fish saved his life. Fish have a soul. Do not eat them.”

दो-चार दिन के ही बाद एक दिन सांझ को दोनों साथ बैठे थे, वह फकीर साधु कहने लगा मुल्ला नसरुद्दीन को कि तुम तो करीब-करीब मेरे गुरु हो। यद्यपि मैंने जीवन भर शाकाहार की सेवा की, मांसाहार का विरोध किया, लेकिन अभी तक किसी पशु-पक्षी ने ऐसा प्रमाण मुझे नहीं दिया जैसा तुम्हें दिया। तुम तो करीब-करीब मेरे गुरु हो। अब विस्तार में मुझे कहो कि बात क्या थी, कैसे बचाए तुम्हारे प्राण?

After a few days, one evening they were sitting together. The vegetarian sadhu said to Mulla Nasruddin, “You are almost my guru. Though I have served vegetarianism my whole life and opposed meat-eating, no animal or bird has ever given me proof like the proof given to you. You are almost my guru. Now tell me in detail: what was the matter, how did it save your life?”

मुल्ला ने कहा, आप विस्तार न पूछें तो अच्छा। सब ठीक चल रहा है, विस्तार की क्या जरूरत है? पर साधु जिद्द करने लगा कि नहीं, बताना ही पड़ेगा। साधु ने तो पैर पकड़ लिए कि गुरुदेव, बताना ही पड़ेगा। तो मुल्ला ने कहा, अब नहीं मानते तो ठीक है, लेकिन हमें जाना पड़ेगा। साधु ने कहा, बात क्या है? इतना रहस्य क्यों बना रहे हो? मुल्ला ने कहा, बात यह है कि मैं बहुत भूखा था, और मछली को खाने से ही मेरे प्राण बचे। उसी रात--सुबह भी नहीं--उसी रात मुल्ला निकाला गया।

Nasruddin said, “It would be better if you don’t ask for details. Everything is going well; what is the need for details?” But the sadhu insisted, “No, you must tell it.” He even caught his feet: “Gurudev, you must tell it.” Nasruddin said, “If you won’t relent, all right—but then I will have to leave.” “What is it?” asked the sadhu. “Why are you making such a mystery of it?” Nasruddin said, “The thing is, I was very hungry, and by eating the fish my life was saved.” That very night—not even waiting for morning—Nasruddin was sent packing.

अभी तक इसकी वाणी में बड़ा संतोष मिल रहा था, अब इसकी वाणी में कोई संतोष न रहा।

Until then, great contentment was being found in his words; now there was no contentment in them at all.

तो तुम पूछते हो कि ‘संतों की वाणी सुनने या पढ़ने से मन या मस्तिष्क का तनाव दूर होता है।’

So you ask, “By listening to or reading the words of saints, is the tension of the mind relieved?”

सभी संतों की? तब तो तुम संत हो जाओगे। तब तो तुम्हारे संत होने में फिर कोई बाधा न रही। या किन्हीं-किन्हीं संतों की? पूछने वाले मित्र मुसलमान हैं। तो तुमने और किन्हीं संतों की वाणी भी पढ़ी है, जिनके विचार इस्लाम से अन्य हों? उनसे संतोष न मिलेगा।

All saints? Then you would become a saint yourself; then no obstacle would remain to your becoming a saint. Or only some saints? The friend who has asked is a Muslim. Have you also read the words of saints whose views differ from Islam? From them you will not get contentment.

और इन्हीं मित्र ने दूसरा प्रश्न पूछा है, उससे जो मैं कह रहा हूं वह साफ हो जाएगा। इन्होंने पूछा है--
And this same friend has asked a second question—what I am saying will become clear through it. He has asked: Is it proper to confer the title “God” on someone, or for anyone to accept such a title? Pharaoh’s greatest crime was precisely that he claimed to be God.

किसी व्यक्ति को भगवान की उपाधि देना या किसी को इस उपाधि का स्वीकार करना क्या उचित है? फिरआन का सबसे बड़ा अपराध यही तो था कि उसने अपने को खुदा होने का दावा कर रखा था।

Is it proper to confer the title “God” on someone, or for anyone to accept such a title? Pharaoh’s greatest crime was precisely that he claimed to be God.

अब इन मित्र ने इजिप्त के फिरआन का उल्लेख किया, लेकिन अलहिल्लाज मंसूर को छोड़ दिया। सच है यह बात कि इजिप्त के सम्राट फिरआन ने घोषणा कर रखी थी कि मैं खुदा हूं। यह उसका अपराध था। लेकिन अपराध इसलिए नहीं था कि उसने घोषणा की थी कि मैं खुदा हूं, अपराध का कारण दूसरा था। अपराध का कारण यह था कि वह कहता था, मेरे सिवाय खुदा और कोई नहीं। मैं खुदा हूं, मेरे सिवाय और कोई खुदा नहीं।

Now, this friend has mentioned Egypt’s Pharaoh but left out Al-Hallaj Mansur. It is true that the Pharaoh of Egypt publicly declared, “I am God.” That was his crime. But not because he said, “I am God.” The crime lay elsewhere: he said, “Besides me there is no God. I alone am God.”

यही बात तो मंसूर ने भी कही थी, जिनको मुसलमानों ने सूली दी। और मैं समझता हूं कि फारूख खां भी राजी होंगे कि सूली ठीक दी। मंसूर ने भी यही कहा था कि मैं खुदा हूं। लेकिन बड़ा फर्क था उसके कहने में। उसके कहने का मतलब था कि मैं खुदा हूं, क्योंकि सभी खुदा हैं, खुदा के अतिरिक्त और कुछ है ही नहीं।

Mansur—whom the Muslims crucified—said the same sentence: “I am God.” And I think even Farukh Khan would agree that the crucifixion was “proper.” Mansur too said, “I am God,” but there was a vast difference in meaning. He meant, “I am God, because all are God; there is nothing but God.”

मंसूर ने जो कहा वह संत की वाणी थी और फिरआन ने जो कहा वह संत की वाणी नहीं थी, यद्यपि वक्तव्य दोनों के एक जैसे हैं। दोनों ने यही कहा था, मैं खुदा हूं। लेकिन फिरआन कहता था, मेरे अलावा कोई और खुदा नहीं। और मंसूर ने कहा कि मैं करूं भी क्या, खुदा होना ही पड़ेगा, उसके सिवा होने का कोई उपाय नहीं, क्योंकि खुदा ही है। लेकिन मुसलमानों ने फिरआन को भी अपराधी साबित किया और मंसूर को भी सूली लगा दी।

What Mansur said was the utterance of a saint; what Pharaoh said was not—though the statement sounded the same: “I am God.” Pharaoh added, “Besides me there is no other God.” Mansur said, “What can I do? One has to be God—there is no other way to be, for only God is.” Yet the Muslims proved Pharaoh a criminal and put Mansur on the cross.

अब अगर मुसलमानों को उपनिषद के ऋषि मिल जाते जिन्होंने कहा, अहं ब्रह्मास्मि, क्या करते तुम उनके साथ? फांसी लगाते न! सूली लगाते। संत तो तुम्हें वे मालूम नहीं पड़ सकते थे। जो कहता है मैं ब्रह्म हूं, वह कैसे संत हो सकता है!

And if Muslims were to meet the rishis of the Upanishads who declared “Aham Brahmasmi”—“I am Brahman”—what would they do with them? They would hang them, crucify them. Such people could not appear to you as saints. How can one who says, “I am Brahman,” be a saint!

मुसलमान नाराज हैं जीसस पर, क्योंकि जीसस ने दावा किया कि मैं ईश्वर का बेटा हूं। यह भी कोई दावा है! हमारे मुल्क में लोग हैं, जो कहते हैं, हम ईश्वर हैं। बेटे का भी क्या दावा करना! मगर मुसलमान इससे नाराज हैं कि ईसा ने दावा किया कि मैं ईश्वर का बेटा हूं। नहीं, यह बात ठीक नहीं। तो तुम बुद्ध को क्या कहोगे? महावीर को क्या कहोगे? कृष्ण को और राम को क्या कहोगे? ये सब तो अपराधी हो गए। ये तो संत न रहे।

Muslims are annoyed with Jesus because he claimed, “I am the son of God.” What sort of claim is that! In our land there are people who say, “We are God”—why even settle for sonship! But Muslims are upset that Jesus claimed to be God’s son. If that isn’t acceptable, then what will you say of Buddha? Of Mahavira? Of Krishna and Rama? By your standard all of them become offenders, not saints.

तो मैं कहना चाहूंगा कि तुम्हारा ही दूसरा प्रश्न सबूत देता है कि संत का तुम्हारे मन में क्या अर्थ है। एक धारणा होगी। संत ऐसा होना चाहिए। धारणा तुम्हारी है, उस धारणा में बैठ जाएगा तो संत, नहीं बैठा तो असंत हो जाएगा। और कौन संत तुम्हारी छोटी-मोटी धारणाओं में बैठ सकता है? जो बैठ जाए वह संत ही क्या खाक! जो तुम्हारी खिड़की में बैठ जाए, तुम्हारे ढांचे के अनुकूल पड़ जाए, वह कोई संत! नकल होगा। संत की नकल ढांचों में बैठ जाती है। तुम बड़ा संतोष भी ले लोगे। तुम्हें संतोष इसलिए नहीं मिल रहा है कि संत की वाणी में कुछ सार है, तुम्हें संतोष इसलिए मिल रहा है कि तुम्हारा अहंकार तृप्त हो रहा है कि देखो, मेरी धारणा संत की कितनी सही है। यह प्रमाण मिल गया। यह आदमी प्रमाण है मेरे संतत्व की धारणा का। तुम अपनी ही धारणा के चरणों में सिर झुका रहे हो।

So I want to say: your second question itself exposes what the word “saint” means in your mind. You carry a fixed image—“A saint should be like this.” It’s your image: whoever fits your mold is a saint; whoever doesn’t is a non-saint. And what true saint can fit into your small molds? If someone can, what kind of saint is he! The imitation of saintliness fits molds. You take great comfort—not because a saint’s words carry truth, but because your ego is gratified: “Look, how right my notion of saintliness is—here is the proof.” You bow to your own notion.

मैं एक घर में मेहमान था, एक जैन घर में। एक बूढ़े सज्जन मुझे मिलने आए, उम्र होगी कोई अस्सी साल की। कोई चालीस साल से त्यागी का जीवन ही बिताते थे, यद्यपि घर में ही थे। लेकिन न दुकान जाते, न घर-द्वार की बात करते, ज्यादातर सामायिक, ध्यान, उपवास, इसमें ही समय लगाते थे। मैं गांव में आया हूं तो मुझे मिलने आए--अपने घर के बाहर भी नहीं जाते थे। उनके साथ दस-पांच लोगों का गिरोह भी आया यह देखने कि वह कभी अपने घर के बाहर जाते नहीं, किस के दर्शन को जा रहे हैं? उन्होंने मेरी एक किताब पढ़ी थी--साधना पथ--और उससे वे बहुत प्रभावित थे। वे आकर मेरे चरणों में झुके और उन्होंने कहा कि आप तो मेरे लिए तीर्थंकर हैं। आपने जो किताब लिख दी, उससे मुझे जो मिला है, वह किसी चीज से नहीं मिला। मेरा सारा जीवन उसने बदल डाला है।

I was a guest in a Jain household. An old gentleman, around eighty, came to see me. For forty years he had lived a renunciate life while still at home—no shop, no household affairs; most of his time went into samayik, meditation, fasting. I had come to the village; he rarely stepped outside, but he came to meet me—with a dozen people trailing behind to witness this rare outing. He had read one of my books, Sadhana Path, and was deeply moved. He came, touched my feet, and said, “For me you are a Tirthankara. What I received from that book I have never received from anything; it has transformed my life.”

ऐसे उनसे बातें हो रही थीं, तभी घर की गृहिणी ने आकर मुझे कहा कि अब आप भोजन कर लें, सांझ हो गयी है। तो मैंने उनसे कहा कि यह वृद्ध सज्जन आए हैं, अभी बीच में बाधा न डालो, थोड़ी देर बाद भोजन कर लूंगा। वे वृद्ध सज्जन तो बहुत चौंके, उन्होंने कहा, क्या? सूरज ढला जा रहा है, सूरज ढलने के बाद भोजन करेंगे! मैंने कहा, आप इतनी दूर से चलकर आए, बूढ़े हैं, आपके पास बैठना ज्यादा आनंदपूर्ण है, भोजन तो घड़ीभर बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा, आप समझे नहीं। वह उठकर खड़े हो गए। उन्होंने कहा, जिस आदमी को अभी यही पता नहीं कि रात्रि-भोजन पाप है, उसको और क्या पता हो सकता है!

आए थे तो मेरे चरण छुए थे, जाते वक्त मुझे उपदेश देकर गए कि कम से कम इतना तो करो कि रात्रि-भोजन छोड़ दो। अब मैं निश्चित जानता हूं, घर जाकर उन्होंने किताब जला दी होगी या फेंक दी होगी। किसी को दी होगी, यह भी मैं नहीं मान सकता। क्योंकि ऐसे भ्रष्ट आदमी की किताब किसी को देकर क्या भ्रष्ट करना है! आए थे तो मैं तीर्थंकर था। तीर्थंकर के गिरने में देर कितनी लगती है! तुम तीर्थंकर को इतनी स्वतंत्रता भी तो नहीं दे सकते कि वह सूरज ढलने के बाद भोजन कर ले। तुम्हारा तीर्थंकर तुम्हारा गुलाम, तुम्हारा संत तुम्हारा गुलाम।

We were talking when the lady of the house came and said, “Please eat now; it’s evening.” I said, “This elder has come from afar; don’t interrupt—let me eat a little later.” The old man was startled: “What? The sun is going down, and you will eat after sunset!” I said, “You came from far away; you are old. Sitting with you is more delightful—food can wait an hour.” He said, “You do not understand.” He stood up: “If a man doesn’t even know that eating at night is sin, what else can he know!” He had come touching my feet; he left after sermonizing me to at least give up the sin of eating after dark. I know for certain that when he got home he burned that book—or threw it away. I doubt he even gave it to anyone: “Why corrupt another with a corrupt man’s book!” When he came I was a Tirthankara. How long does it take for a Tirthankara to fall! You cannot grant even this much freedom to your Tirthankara—to eat after sunset. Your Tirthankara has to be your slave; your saint, your slave.

तो गुलाम ही तुम्हारे संत हो सकते हैं। जो अपने मालिक हैं, शायद उनसे तो तुम्हें संतोष नहीं मिलेगा। जो अपने मालिक हैं, वे तो तुम्हें झकझोर देंगे। वे तो आएंगे एक तूफान की तरह, एक आंधी की तरह और तुम्हें उखाड़ देंगे, तुम्हारी सारी धारणाओं को उखाड़ देंगे। वे तो आएंगे एक झंझावात की तरह और तुम्हारे बनाए हुए सारे भवनों को गिरा देंगे, तुम्हारा सारा तत्वज्ञान धूल-धूसरित हो जाएगा। असली संत के करीब तो पहले तुम्हारी धारणाएं टूटेंगी। और अगर धारणाएं टूटने में तुम घबड़ाए न, परेशान न हुए--असली संत पहले तो तुम्हें मारेगा, अगर तुम मरने से न डरे, तो जरूर संतोष आएगा। और संतोष ऐसा कि फिर जाने वाला नहीं।

So only slaves can be your saints. Those who are their own masters will not satisfy you. They will shake you like a storm, a whirlwind, and uproot you—uproot all your notions. They will topple the structures you have erected; your philosophies will turn to dust. In the presence of a real saint, first your beliefs will crumble. If you don’t panic when they do—if you are not frightened of dying—then true contentment will come, a contentment that does not leave.

लेकिन एक ऐसा भी संतोष है जो तुम मान लेते हो। तुम जहां भी अपनी धारणा के अनुकूल किसी को देखते हो, तुम्हें संतोष मिलता है। क्या संतोष मिलता है? कि मेरी धारणा ठीक है। देखो, यह आदमी सबूत है। अगर अपनी धारणा का मैं सबूत नहीं हूं, तो कम से कम यह आदमी सबूत है।

There is also the kind of “contentment” you manufacture: whenever you find someone who fits your idea, you feel pleased. What pleases you? “My belief is right; this man is proof. Even if I cannot be the proof of my belief, at least this man is.”

इसलिए तुम पूछते हो कि ‘किसी व्यक्ति को भगवान की उपाधि देना!’

Hence you ask, “To confer the title ‘God’ on someone…”

तुम्हारे प्रश्न में भी तुम्हारी धारणा छिपी है। भगवान कोई उपाधि नहीं है। भगवान कोई ऐसा नहीं है कि किसी को पद्मभूषण बना दिया, कि भारतरत्न बना दिया। भगवान कोई उपाधि नहीं है कि किसी विश्वविद्यालय की डिग्री है। और भगवान बनाना किसी के हाथ में नहीं है, भगवान होना हमारा स्वभाव है। यह उपाधि नहीं है। उपाधि तो बीमारी का नाम है। उपाधि के तो दो अर्थ होते हैं--डिग्री और बीमारी भी। भगवान कोई उपाधि नहीं है। भगवान तो अपने स्वभाव को पहचान लेना है। जब तुम अपने भीतर झांकते हो और पहचान लेते हो, कौन वहां विराजमान है, तब तुम पाओगे कि भगवान हो।

Even in your question your belief is hiding. “God” is not a title. It is not like being made a Padma Bhushan or a Bharat Ratna; not a university degree. No one can make anyone “God,” for Godhood is our nature. It is not an upadhi. In our language upadhi has two meanings: degree and affliction. God is not an upadhi. God is the recognition of one’s own nature. When you look within and see who is enthroned there, you discover: God is.

भगवत्ता हमारा सामान्य धर्म है। जैसे आग का धर्म जलाना, ऐसा आदमी का धर्म भगवान। और जब आदमी में तुम्हें भगवान दिखेगा, तो धीरे-धीरे तुम्हारी आंख और गहरी जाएगी, पशु-पक्षियों में भी दिखेगा। फिर और आंख गहरी जाएगी और पौधों में भी दिखेगा, फिर और आंख गहरी जाएगी और चट्टानों में भी दिखेगा। और जिस दिन तुम्हें सब जगह दिखायी पड़ना शुरू हो जाए, कोई ऐसी जगह न रहे जहां भगवान न हो, तभी जानना कि तुम घर वापस लौटे।

Divinity is our common dharma. As it is fire’s nature to burn, so it is man’s nature to be God. And when you begin to see God in a human being, gradually your eye will deepen and you will see God in animals and birds, then in trees, and then in rocks. The day you see God everywhere—when there is no place where God is not—know that you have come home.

नानक मक्का गए तो सो गए रात पैर करके पवित्र मंदिर की तरफ। पुरोहित नाराज हुए। उन्होंने आकर कहा कि तुम्हें पैर पवित्र मंदिर की तरफ करके सोते लाज नहीं आती और लोग कहते हैं तुम संत हो! यह क्या संत हुए तुम! तुम्हें इतना भी पता नहीं है कि कहां पैर करने! तो कथा बड़ी प्यारी है, कथा कहती है कि नानक ने कहा, मेरे पैर उस जगह कर दो जहां भगवान न हो। तब जरा मुश्किल हो गयी होगी! पुजारियों ने, कहते हैं, जहां भी नानक के पैर किए, पाया कि काबा उसी तरफ घूम गया। ऐसा काबा घूमा हो, ऐसा मैं नहीं मानता। लेकिन कहानी बड़ी अर्थपूर्ण है। काबा घूमा हो, इसकी कोई जरूरत भी नहीं है। काबा के घूमने की जरूरत नहीं है, क्योंकि काबा सब तरफ है ही। इतना ही अर्थ है कहानी में--कहां करोगे पैर? जहां पैर करोगे, वहीं भगवान है। सब ओर भगवान है।

When Nanak went to Mecca, he slept with his feet toward the sacred shrine. The priests were angry: “Do you feel no shame sleeping with your feet toward the holy house—and people call you a saint! What kind of saint are you! Don’t you even know where to point your feet?” The story is beautiful: Nanak said, “Then put my feet where God is not.” Now they were in trouble. Wherever they turned his feet, they found the Kaaba facing that way. I don’t claim the Kaaba actually rotated; it needn’t. The meaning is enough: the Kaaba is everywhere. Where will you point the feet? Wherever you point them, there is God. God is all around.

तो पहली तो बात तुम पूछते हो, ‘किसी व्यक्ति को भगवान की उपाधि देना।’

So, first, you ask about “conferring the title ‘God’ on a person.”

उपाधि दी तो बात गलत हो गयी, यह उपाधि नहीं है। और कोई किसी को दे नहीं सकता। तुम जब अपने स्रोत में उतरते हो, तो यह तुम्हारा अनुभव है।

If it is conferred, it is already wrong—this is no title. Nor can anyone give it to anyone else. When you descend to your own source, it becomes your experience.

‘या किसी का इस उपाधि को स्वीकार करना।’

“And what of accepting such a title?”

यह उपाधि ही नहीं है, स्वीकार-अस्वीकार का सवाल नहीं है। जब तुम जानोगे और पाओगे कि ऐसा है, तो फिर करोगे क्या! यही तो अलहिल्लाज मंसूर के साथ हुआ। जिस दिन मंसूर को बोध हुआ, उसने घोषणा कर दी--अनलहक। मैं परमात्मा हूं, मैं सत्य हूं, मैं ब्रह्म हूं।

It is not a title at all; acceptance or rejection doesn’t arise. When you know and find it so, what are you to do then! This is what happened with Al-Hallaj Mansur. The day realization dawned, he declared, “Ana’l-Haqq!”—“I am the Truth, I am God, I am Brahman.”

जिन गुरु के पास मंसूर रहता था, गुरु ने कहा, भीतर रख, भीतर रख, यह बात बाहर मत निकाल। सूफी यह सदा से जानते रहे हैं, मगर मुसलमानों के डर से कहते नहीं। गुरु ने कहा कि रख, भीतर रख, मुझे भी पता है, अब तुझे भी पता हो गया है, मगर बाहर मत कह, नहीं तो झंझट खड़ी होगी। झंझट खड़ी हुई। मंसूर ने कहा, जो भीतर है उसको बाहर क्यों न बहने दें? रुकावट कैसे डालूं? और फिर मैं थोड़े ही कहता हूं, एक भावदशा आती है जब मेरे भीतर यह गुंजार उठता है, अनलहक। मेरे भीतर यह घोषणा उठती है कि मैं भगवान हूं। गुरु ने तो उसको विदा कर दिया। उन्होंने कहा, अगर यह घोषणा ही करनी है, तो तू कहीं और जा! कोई और गुरु चुन ले। किसी और गुरुकुल में रुक जा। यहां हम झंझट नहीं लेना चाहते।

Mansur’s master said, “Keep it within. Do not speak this outside.” Sufis have always known this, but out of fear in Muslim lands they did not say it openly. The master said, “Keep it inside. I know it; now you know it too. But do not speak; otherwise there will be trouble.” Trouble did come. Mansur said, “Why not let what is inside flow out? How can I block it? And it is not that I am ‘saying’ it—at a certain state a proclamation rises on its own within: Ana’l-Haqq.” The master dismissed him: “If you must proclaim, go elsewhere; choose another master, another monastery. We do not want this trouble.”

दूसरे गुरु के पास भी यही हुआ, तीसरे गुरु के पास भी यही हुआ। चौथे गुरु के पास गुरु ने कहा कि हम तेरी तकलीफ समझते हैं, जब होती है यह घटना तो कभी-कभी ऐसा होता है, आदमी अपने वश में नहीं रह जाता, उदघोषणा होने लगती है, मगर इसे रोकना पड़ेगा, अन्यथा झंझट आएगी। तू इसे रोक, नहीं तो मैं तुझसे कहता हूं, तू फांसी पर चढ़ेगा। कहते हैं, मंसूर ने कहा, मैं उसी दिन फांसी पर चढूंगा जिस दिन तुम अपना यह सूफी अंगरखा उतार दोगे। उसके पहले नहीं चढूंगा। और कहानी कहती है कि दोनों की भविष्यवाणियां सच सिद्ध हुईं।

The same happened with a second master, and a third. A fourth master said, “I understand your difficulty: when this event happens, sometimes one is no longer in control and the proclamation breaks forth—but it must be stopped, or there will be trouble. Restrain it, or I tell you, you will be hanged.” It is said Mansur replied, “I will hang on the day you remove your Sufi robe. Not before.” And the story goes that both prophecies proved true.

खलीफा ने खबर भेजी गुरु के पास कि तुम्हारे आश्रम में एक आदमी है, जो कहता है मैं ईश्वर हूं, उसे निकाल बाहर कर दो, वह अपराध कर रहा है। लेकिन गुरु ने कोई खयाल न दिया, बात चुपचाप रखे रहा। दुबारा खबर भेजी गयी, तीसरी बार खबर भेजी गयी। जब सातवीं बार खबर आयी तो साथ में पुलिस के आदमी भी आए, नंगी तलवारें भी आयीं। और उन्होंने कहा, अब तुम्हें दस्तखत करके देना होगा कि यह आदमी अपराधी है, और इसको फांसी लगेगी।

गुरु ने सोचा कि सूफी के कपड़े पहने हुए कैसे दस्तखत करूं, क्योंकि सूफी सभी जानते हैं इस बात को भीतर कि यह बात सच है, इसलिए अपना अंगरखा उतारकर फेंक दिया। उन सिपाहियों ने कहा, यह अंगरखा क्यों फेंक रहे हो? उन्होंने कहा, सूफी रहते हुए इस तरह की बात पर मैं दस्तखत नहीं कर सकता, यह अंगरखा मुझे उतार देने दो। और ठीक ही कहा था मंसूर ने कि यह अंगरखा तुम छोड़ोगे, उसी दिन मुझे फांसी लगेगी। अंगरखा उतारकर रख दिया और मौलवी के कपड़े पहन लिए। फिर दस्तखत कर दिए कि ठीक है, यह आदमी अपराधी है और इसको जो भी सजा उचित हो दी जाए। तब मंसूर को सूली लगी।

The Caliph sent word to the master: “There is a man in your hospice who says, ‘I am God.’ Expel him. He is committing a crime.” The master ignored it. A second message came, then a third. When the seventh came, soldiers with naked swords arrived and said, “Now you must sign that this man is a criminal; he will be executed.” The master thought, “How can I sign wearing a Sufi’s robe? Every Sufi knows within that this is true.” So he took off his robe and threw it aside. The soldiers asked, “Why are you discarding it?” He said, “Wearing a Sufi robe I cannot sign such a thing; let me remove it.” Mansur had said rightly: the day you shed this robe, I will be hanged. The master set aside the robe, put on a cleric’s garments, and signed: “Yes, he is a criminal; give him whatever punishment is deemed fit.” Then Mansur was crucified.

सूफी छिपाए रखे, क्योंकि मुसलमान देशों में सूफियों को प्रगट होने का उपाय नहीं था। इस देश में कोई अड़चन नहीं रही। इस देश में सूफी प्रगट होकर बोले हैं। जहां सूफी भी प्रगट होकर न बोल सकें, वहां धर्म का क्या उदभाव होगा! जहां उनको भी छिपाकर रखना पड़े। जहां सत्य की आखिरी ऊंचाई चोरों की भांति छिपाकर रखनी पड़े, वैसा देश धार्मिक नहीं हो सकता।

Sufis hid the truth, because in Muslim countries there was no way to make it public. In this country there was no such obstacle. Here Sufis spoke openly. Where even Sufis cannot speak openly, how can religion flower? Where the highest summit of truth must be hidden like a thief, such a land cannot be religious.

इस देश की दूसरी परंपरा है। इस देश में बड़ा मुक्त वातावरण रहा है। इस देश में जो तुम्हारे भीतर हो, उसकी उदघोषणा की आज्ञा है। जो तुम्हारे भीतर हो, कौन है दूसरा जो तुम्हें रोके! जो तुम्हारे भीतर हो उसकी उदघोषणा होने दो। अगर परमात्मा ने यही चुना है तुम्हारे भीतर कि घोषणा करे--अनलहक, अहं ब्रह्मास्मि, तो करने दो घोषणा।

India has a different tradition—a free atmosphere. Here you are permitted to proclaim whatever arises within you. Who is there to stop you? If the Divine has chosen to declare through you “Ana’l-Haqq, Aham Brahmasmi,” let it be declared.

यह कोई उपाधि नहीं है। कोई किसी दूसरे को देता-लेता नहीं, न कोई स्वीकार करता है, अस्वीकार करता है। यह तो तुम्हारे अंतर्तम का दीया जब जलता है, तब तुम जानते हो कि ऐसा है। यह तो तथ्य का अनुभव है। यह तो सत्य की प्रतीति है, यह तो साक्षात्कार है।

This is no title. No one gives or takes it, no one accepts or refuses it. When the lamp of your innermost is lit, you know: it is so. It is the experience of a fact, a recognition of truth, a direct seeing.

लेकिन तुम्हारी अड़चन मैं जानता हूं, मुसलमान परंपरा में पले हो, उसी ढंग से सोचा है। इसीलिए तुमने यह तो कहा कि फिरआन का सबसे बड़ा अपराध यही था कि उसने अपने को खुदा होने का दावा किया, लेकिन तुम भी चालाकी कर गए, प्रश्न पूछने में भी! फिरआन को घसीटकर लाए--पुराना, नाम भी लोग भूल गए फिरआन का, पांच हजार साल पुराना, इजिप्त का बादशाह, उसको घसीटकर लाए--ज्यादा जिंदा नाम, ज्यादा जिंदा आदमी अलहिल्लाज मंसूर के संबंध में क्या खयाल है, फारूख खां! मंसूर को क्यों छोड़ दिया? तुम भी डरे होओगे कि इस सूफी को बीच में लाना ठीक नहीं है।

But I know your difficulty: you have grown in a Muslim tradition and have thought in that mold. That is why you said Pharaoh’s greatest crime was his claim to be God, and yet you played clever even in your question! You dragged in Pharaoh—ancient, almost forgotten, a five-thousand-year-old Egyptian king. Why leave out the more contemporary, burning example—Al-Hallaj Mansur, Farukh Khan? You left Mansur out because you were afraid to bring a Sufi into it.

लेकिन तुम्हें बड़ी अड़चन होगी। अगर तुम बुद्ध को मिल जाओगे तो तुम बुद्ध को संत न मान सकोगे। अगर महावीर को मिल जाओगे तो तुम संत न मान सकोगे। राम को मिल जाओगे, कृष्ण को मिल जाओगे तो तुम संत न मान सकोगे, क्योंकि ये तो अपराधी हैं। इनकी वाणी से तुम्हें संतोष कैसे मिलेगा?

You will be in trouble. If you were to meet Buddha, you could not accept him as a saint. If you met Mahavira, you could not accept him. If you met Rama or Krishna, you could not accept them—by your measure they are criminals. How will their words ever satisfy you?

इसलिए मैं तुमसे कहता हूं, संतों की वाणी में जरूर अमृत है, सुधा है, लेकिन तुम जाने दोगे अपने प्राणों तक तभी न! और तुम तभी जाने दे सकते हो जब तुम्हारे द्वार-दरवाजे खुले हों, तुम्हारे मन पर कोई धारणाओं का जाल न हो, तुम्हारे मन पर कोई पूर्व-पक्षपात न हों, पूर्वाग्रह न हों, तब जरूर संतों की वाणी में बड़ा सार है। उनका एक शब्द भी चेता सकता है। उनका एक इशारा जगा सकता है।

So I say: the words of saints truly hold nectar, but only if you allow them to reach your very life-breath. That can happen only when your doors are open, when your mind is free of nets of notions, of biases and prejudices. Then, indeed, there is great substance in a saint’s words. A single word can awaken you; a single gesture can do it.

मगर, अगर तुम असहयोग करो, तो संत भी सिर ठोंक-ठोंककर मर जाएं तो भी तुम्हारी नींद को नहीं तोड़ सकते। कितने तो संत हुए, तुम सोए हो तो सोए ही हो। कितने तो संत हुए सदियों-सदियों में, तुम जहां हो वहीं के वहीं हो, तुम वहां से हटते नहीं। फूल खिलते हैं, विदा हो जाते हैं, पत्थर अपनी जगह पड़े हैं, पड़े ही रहते हैं। वे फूलों की सुनते नहीं। न सुनने के पीछे कारण हैं। कारण यही है कि तुम्हारे कान पहले से भरे हुए हैं।

But if you resist, then even if a saint batters his head against your sleep for a lifetime, he cannot wake you. How many saints there have been—and yet you sleep on. Flowers bloom and wither; stones remain unmoved. The flowers are not heard. And there are reasons you do not hear: your ears are already stuffed.

अगर तुमने मुसलमान की तरह सोचा, तो तुमने सोचा ही नहीं। अगर हिंदू की तरह सोचा, तो सोचा ही नहीं। अगर जैन की तरह सोचा, तो सोचा ही नहीं। सोचने वाला आदमी पहले तो ये सब लिबास उतारकर रख देता है; भूल ही जाता है कि मैं कौन हूं। अभी पता ही नहीं है कि मैं कौन हूं, तो ये ऊपर-ऊपर की बातें! किसी घर में पैदा हो गए वह मुसलमान था, हिंदू था, ईसाई था, यह तो सब संयोग की बात है। उस घर में पैदा हो गए, उस घर के लोगों को जो मालूम था उन्होंने तुम्हें सिखा दिया। न उन्हें मालूम था, न तुम्हें मालूम है; उनके मां-बाप उन्हें सिखा गए थे, न उन्हें मालूम था। ऐसी सिखावन चलती जाती है, संस्कार चलते जाते हैं।

If you have thought like a Muslim, you haven’t thought at all. If like a Hindu, you have not thought. If like a Jain, you have not thought. A thinking person first puts aside all these garments, forgets who he is: “I don’t yet know who I am—so what are these labels?” You happened to be born in a home—Muslim, Hindu, Christian—purely by accident. Those people taught you what they knew. They did not know, and you do not know; their parents taught them, and they did not know. Such instruction goes on; conditioning goes on.

बुद्ध का वचन है कि संस्कार में दुख है। ये संस्कार हैं, हिंदू होना, मुसलमान होना, जैन होना, ईसाई होना संस्कार हैं। कंडीशनिंग। मां-बाप तुम्हारे सिर में भरना शुरू कर देते हैं कि तुम मुसलमान हो, कुरान तुम्हारी किताब है, मोहम्मद तुम्हारा पैगंबर है; कि तुम हिंदू हो, कि वेद तुम्हारी किताब है; कि तुम ईसाई हो, कि बाइबिल तुम्हारी किताब है; ऐसा मां-बाप भरना शुरू कर देते हैं--छोटा बच्चा, कोमल चित्त, ये सारी बातें इकट्ठी होती चली जाती हैं। सोच-विचार पैदा होने के पहले ही मन पर खूब संस्कार और जमघट जम जाता है, भीड़ पैदा हो जाती है। फिर जीवनभर आदमी उन्हीं संस्कारों से देखता है।

Buddha said: conditioning is suffering. These identities—Hindu, Muslim, Jain, Christian—are conditionings. Parents begin loading your head: “You are a Muslim; the Quran is your book; Muhammad your prophet.” Or “You are a Hindu; the Vedas are your scripture.” Or “You are a Christian; the Bible is your book.” The child is small and tender; these things keep accumulating. Before intelligence is born, the mind is already crowded with imprints. Then the whole life is seen through those imprints.

तो तुमसे मैं कहूंगा--

So I would say to you—

रंग ऐसा भरो

न रंग नफरत का हो

न रंग मजहब का हो

रंग ऐसा भरो

जिसके छींटों में बस

Pour such a color that bears no stain of hate, no dye of sect or creed. Pour such a color whose every splash is only love, only love.

प्यार ही प्यार हो

दूरियां सब मिटें

पास इतने मिलें

एक छाया बने

तन से तन भी मिले

मन से मन भी मिले

Let all distances dissolve, draw so near we become a single shade; bodies meet body, and heart meets heart.

पांव ऐसे धरो

रंग ऐसा भरो

जिसकी आहट में भी

प्यार ही प्यार हो

Place your steps so softly, pour such a color that even its footfall is only love, only love.

सबकी आंखों में हो

सबकी सांसों में हो

सबकी साधों में हो

एक ही बस गगन

एक ही बस लगन

डोर ऐसी गहो

In everyone’s eyes, everyone’s breath, everyone’s seeking, let there be just one sky, one single longing.

जिसकी गांठों में बस

प्यार ही प्यार हो

Hold such a cord whose every knot is only love, only love.

रंग ऐसा भरो

न रंग नफरत का हो

न रंग मजहब का हो

रंग ऐसा भरो

जिसके छींटों में बस

प्यार ही प्यार हो

Pour such a color that bears no stain of hate, no dye of sect or creed. Pour such a color whose every splash is only love, only love.

तो तुम देख पाओगे, सत्य क्या है। संत का अर्थ होता है, जहां सत्य अवतरित हुआ है। संत का अर्थ होता है, जहां सत्य ने देह धरी। संत का अर्थ होता है, जिस देह में सत्य सिंहासन पर विराजमान हुआ। अगर तुम निष्पक्ष मन, कोरे मन, शून्य मन संत के पास जाओगे, परम संतोष होगा। और संतोष ऐसा कि फिर मिटेगा नहीं। संतोष धारणा का नहीं, मान लिया ऐसा नहीं, सांत्वना जैसा नहीं, संतोष अनुभव का, सुख के अनुभव का। और वैसा संतोष तुम्हें भी संत बनाने लगेगा। रंगे जाने लगोगे। उस रंग में डूबने लगोगे।

Then you will see what truth is. “Saint” means: where truth has descended. “Saint” means: where truth has taken flesh. “Saint” means: the body in which truth sits enthroned. If you go to a saint with an impartial, blank, silent mind, supreme contentment will be yours—a contentment that will not fade. Not a contentment of belief, not consolation, but the contentment of experience—of joy experienced. And such contentment will begin to make you a saint too; you will be dyed in that dye, soaked in that hue.

यहां ऐसे ही रंग को भरने की कोशिश चल रही है, ऐसे ही रंग को रंगने की कोशिश चल रही है।

Here, the effort is to pour just such a color, to dye you in just such a hue.

पानी से धुल जाएं

ऐसे भी रंग क्या,

एक उमर रंग जाए

ऐसा रंग डालो।

What kind of color is it that rinses off with water? Pour a dye that colors a whole life.

जैसा था बचपन में

जैसा था यौवन में

माटी का रंग अभी वैसा ही है,

पलकों के आसपास

मंडराते दर्द कई

सपनों का रंग अभी वैसा ही है,

As childhood was, as youth was, the clay’s color is still the same. Around the eyelids many sorrows hover; yet the color of dreams is still the same.

थोड़े से हिस्से को

रंगने से क्या होगा,

एक शहर रंग जाए

ऐसा रंग डालो।

What use to tint only a little corner? Pour a dye that colors a whole city.

पानी से धुल जाएं

ऐसे भी रंग क्या,

एक उमर रंग जाए

ऐसा रंग डालो।

रंगों के अंदर भी

रंग हुआ करते हैं

What kind of color is it that rinses off with water? Pour a dye that colors a whole life.

रंगों के भीतर जाकर के देखो,

बिंबों के अंदर भी

सांस हुआ करते हैं

दर्पण के भीतर जाकर के देखो,

Inside colors there are subtler colors— go within the colors and see. Inside images there is breath— go within the mirror and see.

वासंती देहों को

रंगना है कायरता,

पतझर भी रंग जाए

ऐसा रंग डालो।

To dye only springtime bodies is cowardice; pour a dye that colors even the fall.

पानी से धुल जाएं

ऐसे भी रंग क्या,

एक उमर रंग जाए

ऐसा रंग डालो।

What kind of color is it that rinses off with water? Pour a dye that colors a whole life.

संत का अर्थ है, सत्य को उंडेल दे तुममें। संत का अर्थ है, जो उसे हुआ है उसमें रंग दे तुम्हें। संत का अर्थ है, रंगरेज। संत का अर्थ है, तुम्हें एक डुबकी लगवा दे उसमें, जो अभी तुम्हारे सामर्थ्य के बाहर है। संत का अर्थ है, जो उसने देखा है, अपनी आंखों के पीछे तुम्हें खड़ा करके थोड़ा अपनी आंखें उधार दे दे, कहे कि जरा मेरी आंखों से देख लो। जो मुझे दिखता है, वह देख लो। संत का अर्थ है कि थोड़ी देर को अपना हृदय तुम्हें दे दे। और अगर तुम राजी हो तो यह घट जाता है, इसमें देर नहीं लगती। यहां घट रहा है। तुम अगर राजी हो तो कभी भी, किसी भी क्षण, जहां राजीपन पूरा होता है, अचानक तुम्हारे हृदय की जगह मेरा हृदय धड़केगा, तुम मेरी आंख से देखने लगोगे। और तब सब चीजें और ही हो जाती हैं। तब सब कुछ और ही ढंग से दिखायी पड़ने लगता है।

A saint means: one who decants truth into you. One who dyes you in what has happened to him. A saint is a dyer. He gives you a dip in that which is beyond your present capacity. He places you behind his eyes and lends you his vision: “Look through my eyes; see what I see.” He lends you his heart for a while. And if you are willing, it happens—quickly. It is happening here. If your consent is whole, then any moment, wherever that consent is complete, suddenly my heart will beat in place of yours; you will look with my eyes. Then everything is utterly different—seen in a wholly different way.

संत को तुमने जानना सीखा, देखना सीखा, जब तुम्हें हिंदू का संत हो, कि मुसलमान का, कि ईसाई का, कि बौद्ध का, सभी का संत पहचान में आने लगे, तब तुम समझे कि संत क्या है। और तब जो संतोष मिलेगा, वह संक्रांति है, वह तुम्हें रूपांतरित कर जाएगी, वह तुम्हें नया कर जाएगी, वह तुम्हें द्विज बना देगी, एक नया जन्म देगी।

You have learned to recognize saints only as “Hindu saints,” “Muslim saints,” “Christian saints,” “Buddhist saints.” When you begin to recognize the saint of all, then you will know what a saint is. And the contentment you receive then is a transformation—it will remake you, make you twice-born, give you a new birth.

निश्चित ही यह बात असंतों की वाणी में कैसे हो सकती है! वाणी खाली, कोरी, वहां कुछ प्राण कहां। पिंजड़ा है, पक्षी तो नहीं। तो पिंजड़ों को लिए तुम चलते रहो। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि लोग पिंजड़ों को लिए ही चलते रहते हैं और मानकर चलते हैं कि पक्षी है। होना चाहिए, क्योंकि बाप ने कहा, क्योंकि बाप के बाप ने कहा। होना चाहिए, क्योंकि भीड़ कहती है, समाज कहता है, मौलवी कहता है, पंडित कहता है, होना चाहिए। अपनी तरफ से नहीं देखते कि है या नहीं। डरते भी हो कि कहीं ऐसा न हो कि न हो, इसलिए देखते ही नहीं। अपने पिंजड़े को खूब ढांककर रखते हो कि कहीं दिखायी न पड़ जाए।

Surely such speech cannot come from non-saints! Their words are empty, hollow—no life inside: a cage with no bird. And people carry cages around, imagining there must be a bird—because father said so, and his father before him; because the crowd says so, the society says so, the mullah or the pandit says so. You do not look for yourself to see if there is a bird—or whether you are worshipping an empty shrine. You even fear to look, lest you discover there is nothing there; so you keep your cage tightly covered.

तुम्हें भी कभी-कभी शक तो आता होगा कि है या नहीं, लेकिन यह शक तुम टिकने नहीं देते। तुम कहते हो, शक तो अच्छी बात नहीं। होना चाहिए ही। कोई माता-पिता झूठ तो न बोलेंगे। पंडित-पुरोहित झूठ तो न बोलेंगे। समाज-परिवार झूठ तो न बोलेगा। ये सब लोगों को झूठ बोलने में क्या रखा है! ये क्यों झूठ बोलेंगे सब! होना ही चाहिए। तो तुम कभी उठाकर देखते भी नहीं पर्दा कि पीछे कोई है कि तुम खाली मंदिर की पूजा कर रहे हो?

At times you must suspect whether there is anything inside—but you don’t let the doubt stay. “Doubt isn’t good,” you say. “How could parents lie? How could priests lie? Why would society lie?” So you never lift the curtain to see whether anyone is there.

तुम्हारे सौ संतों में से निन्यानबे खाली मंदिर हैं, जिनके भीतर कुछ भी नहीं है। लेकिन उनकी पूजा चल रही है। अक्सर तो ऐसा होता है कि जिनके भीतर कुछ है, उनकी पूजा बहुत मुश्किल हो जाती है। क्योंकि जिनके भीतर कुछ है, वे तुम्हारी धारणाएं तोड़ देते हैं। जिनके भीतर कुछ है, वे तुम्हारे गुलाम थोड़े ही हैं। वे तुम्हारी लीक पर थोड़े ही चलते हैं। जिनमें कुछ नहीं है, वे ही लीक पर चलते हैं। उधार वही होता है जिसके पास अपनी नगद संपदा नहीं। उधारी ऊपर-ऊपर से ठीक लगती हो, भीतर-भीतर अर्थहीन होती है।

Of your hundred “saints,” ninety-nine are empty temples with nothing inside; yet the worship continues. Often those who truly have something are the hardest to worship, because they shatter your notions. Those with nothing can easily walk your line; only the bankrupt live on borrowed capital. Borrowed coin looks fine on the surface; inside, it is empty.

मैंने सुना, एक बड़े धनपति यहूदी के घर के सामने--यहूदी बैठा है अपने महल में--उसके दरवाजे पर, लोहे के सींकचों का बना दरवाजा है, एक फकीर, एक गरीब आदमी अपनी पीठ खुजला रहा है। दरवाजे के सींकचों से अपनी पीठ खुजला रहा है। उस अमीर को बड़ी दया आयी। उसने फकीर को भीतर बुलाया, अपने नौकरों को आज्ञा दी कि इसे खूब स्नान करवाओ, खूब धो-धोकर मालिश करो इसकी। उसको खूब धुलवाया गया, खूब स्नान करवाया गया। ऐसे साबुन जो उसने कभी देखे भी न थे, पानी के फव्वारे के नीचे बिठाया गया, ठंडे-गरम पानी में नहलाया गया, इत्र-फुलेल, तेल से उसकी मालिश की गयी, अच्छे कपड़े पहनाए गए। और जब वह आया तो उसे भोजन करवाया गया और कुछ रुपयों को भी उस धनपति ने उसे दिया और कहा कि जाओ!

यह बात तो गांवभर में फैल गयी। दो आदमियों ने सोचा, यह तो बड़े गजब की बात है। वे दोनों भी आकर दरवाजे पर खड़े होकर पीठ खुजलाने लगे। धनपति ने देखा, उसने अपने आदमी भेजे और कहा कि दोनों को जंजीरें डालकर मेरे सामने ले आओ। उन दोनों को जंजीरें डालकर ले आया गया, वे दोनों चिल्लाने लगे कि बात क्या है, क्योंकि अभी-अभी तो व्यवहार कुछ और किया गया था! हमारे हाथों में जंजीरें क्यों डाली जा रही हैं? वे घसीटकर लाए गए और उस धनपति ने कहा कि यहां से भाग जाओ और कभी दुबारा यहां मत आना। क्योंकि वह अकेला था और अब उसकी पीठ में खुजान उठी थी तो वह खुजा भी नहीं सकता था, तुम तो दो हो, एक-दूसरे की पीठ क्यों नहीं खुजला लेते? तुम्हें इतनी तो अकल होनी चाहिए। अब भाग जाओ, और कभी दुबारा इस तरफ मत आना।

I heard of a wealthy Jew. In front of his mansion was an iron-barred gate. A poor man was scratching his back against the bars. The rich man felt pity. He called him in, told the servants, “Bathe him thoroughly, massage him well.” The poor man was scrubbed with soaps he had never seen, seated under fountains of hot and cold water, anointed with perfume and oil, dressed in fine clothes, fed, and given some money. Word spread through the village. Two men thought, “This is marvelous!” They went and began scratching their backs on the gate. The rich man saw them and sent his men with chains: “Bring them here.” They protested, “Why chains? The other man was treated so well!” Dragged before him, they cried, “What’s the matter?” The rich man said, “Be off! Never come back. That fellow was alone and his back itched—he couldn’t scratch it. But you are two—why can’t you scratch each other’s backs? At least have that much sense. Now go, and don’t come here again.”

अक्सर ऐसा होता है। महावीर को ज्ञान हुआ, वे नग्न खड़े हो गए। बहुतों को लगा कि नग्न खड़े होने से ज्ञान हो जाता है, तो बहुत अभी तक दरवाजों पर पीठ खुजला रहे हैं, वे नग्न खड़े हो गए हैं। नग्न खड़े होने से ही जैन--दिगंबर जैन, दूसरा कोई नहीं, श्वेतांबर जैन भी नहीं--दिगंबर जैन पूजता है, क्योंकि वह मानता है, नग्नता संत का लक्षण है। महावीर नग्न हुए थे, तो उसने संत की परिभाषा कर ली। जैसे महावीर पर संत की परिभाषा चुक जाती है!

It happens often. Mahavira realized and stood naked. Many thought, “By standing naked one attains.” Even today many stand at doorways scratching their backs: they stand naked. For the Digambara Jains, nudity itself became the mark of a saint. Mahavira was nude, so they made it the definition, as if a saint could be defined once for all!

संत की परिभाषा चुकती ही नहीं। और संत कभी दो एक जैसे हुए नहीं और होंगे भी नहीं। क्योंकि जब कोई व्यक्ति संतत्व के शिखर को उपलब्ध होता है तो अद्वितीय हो जाता है--अकेला, बेजोड़। उस जैसा फिर कभी दुबारा दूसरा आदमी नहीं होगा। इसका यह अर्थ नहीं कि कोई संत न होगा, संत होंगे, लेकिन फिर अपने जैसे होंगे। सब संत अनूठे होते हैं। बस एक संत एक बार एक जैसा होता है, दुबारा फिर नहीं होता है।

A saint can never be defined—and no two saints have ever been the same, nor will they ever be. When someone attains the summit of saintliness, he becomes unique—solitary, incomparable. There will be other saints, but each in his own way. All saints are original. A saint occurs once, never to be repeated.

तो हजारों लोग नग्न होकर खड़े हैं। उनमें कुछ भी नहीं है। लेकिन दिगंबर उनको पूजेगा, क्योंकि उसके संतत्व की परिभाषा में नग्नता जुड़ गयी। इसलिए दिगंबर जैन किसी और को नहीं पूज सकता जो कपड़े पहने हो। क्योंकि कपड़े पहने हुए तो संत हो ही नहीं सकता। दिगंबर जैन के सामने तुम मोहम्मद को खड़ा करो, वह कहेगा कि हजरत, अभी भी कपड़े पहने हुए हो! अभी तक कपड़े पहने हुए, तो ज्ञान हुआ ही नहीं! क्योंकि महावीर को जब ज्ञान हुआ तो कपड़े छोड़ गए। आप अभी तक कपड़े पहने हुए हैं! यह बात जैन को नहीं जंचेगी। वह मोहम्मद को तो मान ही नहीं सकता।

Thousands stand naked. There is nothing in most of them. But a Digambara will worship them, because nudity has been grafted onto his definition. Hence a Digambara cannot worship anyone clothed. Put Muhammad before him and he will say, “Huzoor, you are still wearing clothes! If you still wear clothes, enlightenment has not happened—Mahavira shed his garment when he was enlightened.” A Jain will not accept Muhammad.

मेरी एक किताब एक जैन मुनि को भेंट की गयी। जिन मित्र ने भेंट की, उन्होंने मुझे आकर बताया कि बड़ी अजीब बात हो गयी। उन्होंने किताब पलटकर देखी, उन्होंने कहा और तो सब ठीक है, इसमें मोहम्मद का नाम कैसे आया? किताब फेंक दी। किताब महावीर पर थी, किताब फेंक दी, क्योंकि उसमें मोहम्मद का नाम कैसे आया। कहां महावीर और कहां मोहम्मद! उनको यह बर्दाश्त के बाहर हो गया कि मोहम्मद का नाम महावीर के साथ आए। और मेरी तो आदत खराब है, मैं तो जोड़ ही देता हूं!

One of my books was presented to a Jain monk. The friend who gifted it told me later, “Something odd happened. The monk flipped through it and said, ‘Everything is fine—but how did Muhammad’s name enter this?’—and he threw the book away.” The book was on Mahavira; he tossed it merely because it mentioned Muhammad. “What relation has Mahavira with Muhammad!” He could not tolerate the two names together. And I have a bad habit: I connect them!

उनको यह बात बिलकुल जंची नहीं। मोहम्मद सांसारिक आदमी, गृहस्थ! अब अगर तुम जैनी के हिसाब से सोचो तो लगेगा भी--कितनी पत्नियां मोहम्मद की? दिगंबर जैन तो महावीर की एक पत्नी थी, उसको भी इनकार करते हैं। महावीर की सच में एक पत्नी थी और एक लड़की भी हुई और दामाद भी था, ये ऐतिहासिक तथ्य हैं, लेकिन दिगंबर जैन अपनी किताबों में लिखते हैं कि उन्होंने कभी विवाह नहीं किया। क्योंकि यह बात ही उनको अखरती है कि महावीर और विवाह करें! हालांकि अज्ञान की अवस्था में कर लें तो हर्ज क्या है! फिर ज्ञानी तो बाद में हुए। मगर वे मानते हैं कि यह तो हो ही नहीं सकता। महावीर तो अज्ञान की अवस्था में भी इतनी ऊंचाई पर थे कि वह विवाह तो कर ही नहीं सकते हैं। इसलिए हुए विवाह को भी इनकार कर दिया है। लड़की पैदा हुई, यह तो मान ही नहीं सकते हैं। क्योंकि लड़की पैदा हुई तो उसका मतलब हुआ, उन्होंने संभोग किया होगा। महावीर और संभोग करें! जरा सोचो! यह बात जंचती नहीं। तो दिगंबर जैन ने यह बात ही जड़ से काट दी कि विवाह ही नहीं किया। न रहा बांस न बजेगी बांसुरी।

It did not sit well with him. Muhammad—so worldly, a householder! If you think like a Jain, it will seem so: “How many wives did Muhammad have?” A Digambara even denies that Mahavira had one wife. In fact, Mahavira had a wife, a daughter, and a son-in-law—historical facts. But Digambara texts write that he never married, because it offends them to think Mahavira married. Even had he married in ignorance, what harm? He became enlightened later. But for them, even in ignorance Mahavira was so lofty he could not have married. So they deny the marriage. A daughter was born? Impossible—for that would mean he had sex! “Mahavira and sex—unthinkable!” So they cut the problem at the root: “He never married.” Remove the bamboo; the flute won’t play.

अब इधर मोहम्मद हैं, नौ विवाह किए! यह बात जरा जंचती नहीं। लेकिन मोहम्मद की तरफ से सोचो, मोहम्मद को सीधा सोचो, तो मोहम्मद ने नौ विवाह किए और इस किसी विवाह में कोई कामवासना नहीं है। अरब देश लड़ाके देश थे। आदमी तो लड़ते और कट जाते, और स्त्रियों की संख्या बढ़ती चली गयी; पुरुष कम होते चले गए। जिस समाज में पुरुषों की संख्या कम हो जाए और स्त्रियों की संख्या ज्यादा हो जाए, उस समाज में बड़ा व्यभिचार फैल जाता है। फैल ही जाएगा। क्योंकि इतनी स्त्रियां कामातुर होकर भटकने लगेंगी। और पुरुष तो कामातुर हैं ही, अब स्त्रियां इतनी उपलब्ध हो जाएंगी तो उपद्रव होने वाला है।

On the other hand is Muhammad, with nine marriages—hard to digest. But look from Muhammad’s side, think straight. None of those marriages were about lust. The Arab lands were warlike; men fell in battle, the number of women rose, men became fewer. Where women are many and men few, great immorality spreads—inevitably. So Muhammad made a rule: every Muslim should marry up to four women. To others, in lands where the numbers never skewed so, this may look absurd; but in that historical moment it was meaningful. Those four marriages saved the morality of Muslim societies; otherwise they would have sunk.

तो मोहम्मद ने नियम बनाया कि हर मुसलमान कम से कम चार विवाह करे। अब यह किसी दूसरे को, जिस देश में कभी स्त्री-पुरुषों की संख्या में इतना बड़ा अंतर नहीं पड़ा, यह बात बेहूदी लगेगी। लेकिन उस ऐतिहासिक क्षण में यह बात बड़ी सार्थक थी। इन चार विवाह ने मुसलमान देशों की नैतिकता बचा ली, नहीं तो ये डूब जाते। ये नष्ट हो जाते। खुद मोहम्मद ने नौ विवाह किए। ठीक ही है, अगर शिष्यों से चार विवाह करवाने हों, तो गुरु को नौ करने पड़ें। यह बात बिलकुल तर्कयुक्त है, यह सीधी गणित की है। मोहम्मद दो कदम आगे गए, तब तो कहीं तुम चलोगे थोड़ा-बहुत, नहीं तो तुम चलोगे ही नहीं।

Muhammad himself married nine times. That too is reasonable: if the disciples are to go four steps, the master must go further. It is simple arithmetic. He went ahead by two steps so you would move a little—otherwise you would not move at all.

आदमी एक ही पत्नी से काफी परेशान रहता है, चार पत्नियां तुम सोचते हो कोई छोटी-मोटी साधना है! मैं तुमसे कहता हूं कि ब्रह्मचारी की साधना उतनी कठिन नहीं है, जितनी चार पत्नियों वालों की साधना कठिन है।

A man is harried enough with one wife—do you think four is a small sadhana! I tell you, the discipline of celibacy is not as difficult as the discipline of four wives.

मुल्ला नसरुद्दीन एक चोरी में पकड़ा गया। मजिस्ट्रेट ने उससे कहा कि तू भला आदमी है और पहली दफे चोरी में पकड़ा गया है, तू खुद ही बोल दे क्या सजा। मुल्ला ने कहा, जो भी देना हो सजा दे दें, एक ही सजा मत देना, दो विवाह करने की सजा मत देना। तो मजिस्ट्रेट बोला कि यह भी कोई सजा होती है, दो विवाह करने की, बात क्या है? तू इसको, सार को खोलकर कह। उसने कहा, बात यह है कि मैं पकड़ाता ही नहीं, इस आदमी की दो औरतें हैं, दो बजे रात इसके घर में घुसा, उधर मारपीट हो रही थी। एक औरत इसको ऊपर की तरफ खींच रही थी, वह ऊपर रहती है; और एक औरत इसको नीचे की तरफ खींच रही थी, वह नीचे रहती है। एक इसकी टांगें पकड़े थी, एक इसके हाथ पकड़े थी। यह सीढ़ियों पर अटका था। इसकी यह घबड़ाहट देखकर और घर की यह हालत देखकर मैं छिपकर बैठ गया एक कोने में कि यह अब निपट जाए, तो या तो मैं कुछ चोरी करूं या निकल भागूं। मगर यह निपटा ही नहीं, सुबह हो गयी। मैं घर से निकल न सका, क्योंकि वही सीढ़ियां उतरने का एकमात्र रास्ता था। इसलिए मैं पकड़ा गया। इसलिए मैं प्रार्थना करता हूं, जो सजा देनी हो दे देना, मगर दो औरतों से विवाह करने की सजा मत देना।

Mulla Nasruddin was once caught stealing. The magistrate said, “You are a decent man and this is your first offense. You yourself suggest the punishment.” Mulla said, “Give me whatever you like—only don’t give me the punishment of two marriages.” The magistrate laughed, “Is that even a punishment? Explain.” Mulla said, “I would not have been caught if this fellow hadn’t had two wives. At two in the night I entered his home: one wife upstairs was pulling him up; the one downstairs was pulling him down—each grabbing a limb—while he was stuck on the stairs. Seeing this panic and the state of that house, I hid in a corner to wait it out. But it never ended; morning came. I couldn’t escape, for the only exit was those stairs. That’s why I was caught. So I beg you: give any punishment—but not two marriages.”

You think celibacy alone is sadhana—then you think wrongly. Even four marriages can be a sadhana—and a great one.

तुम सोचते हो कि ब्रह्मचर्य ही साधना है। तो तुम गलती सोचते हो। चार स्त्रियों के साथ विवाह करना भी साधना ही है। बड़ी साधना हो सकती है। और मोहम्मद का विवाह तुम सोचते हो...मोहम्मद ने एक विवाह किया, पहला विवाह, तो अपने से दुगुनी उम्र की स्त्री से किया। पहले विवाह में तो जो स्त्री थी, वह करीब-करीब बूढ़ी हो रही थी और मोहम्मद अभी जवान थे, उससे विवाह किया।

कोई पुरुष अपने से बड़ी उम्र की स्त्री से विवाह करना पसंद नहीं करता। बड़ी उम्र की तो तुम छोड़ दो, तुमसे अगर एक इंच ऊंची औरत हो, तो भी तुम उससे विवाह करना पसंद नहीं करते। अपने से किसी भी स्थिति में बड़ी स्त्री से कोई विवाह करना नहीं पसंद करता। तुमसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हो, तुम पसंद नहीं करते। तुमसे ज्यादा अनुभवी हो, तो पसंद नहीं करते। उम्र ज्यादा हो, तो पसंद नहीं करते।

क्योंकि कम उम्र की स्त्री ही काफी कब्जा जमा लेती है, बड़ी उम्र का तो कहना ही क्या है! पांच-सात साल पीछे की स्त्री तुम्हें धकेल देती है, तुम्हारी सब समझदारी रखी रह जाती है। तो अगर बड़ी उम्र की स्त्री भी ज्यादा अनुभवी हुई, ज्यादा पढ़ी-लिखी हुई, तो अड़चन आएगी, बहुत अड़चन आ जाएगी। यद्यपि वैज्ञानिक हिसाब से ज्यादा उम्र की स्त्री से ही विवाह होना चाहिए।

मैं कहता हूं, वैज्ञानिक हिसाब से। क्योंकि सारे संसार के आंकड़े यह बात कहते हैं कि स्त्रियां पुरुषों से ज्यादा जीती हैं। पांच साल से सात साल ज्यादा। तो अगर तुम पचहत्तर साल जीओगे तो तुम्हारी पत्नी अस्सी या बयासी साल जीएगी। अब तुम पांच-सात साल छोटी उम्र की स्त्री से विवाह करोगे, तो तुम्हारे मरने में, तुम्हारी पत्नी के मरने में दस साल का फासला होगा। तुम दस साल के लिए उसे विधवा छोड़ जाओगे। यह अवैज्ञानिक है।

अगर विज्ञान की बात समझो तो तुम्हें अपने से पांच-सात साल उम्र बड़ी स्त्री से विवाह करना चाहिए, ताकि तुम दोनों करीब-करीब संसार से विदा होओ। पचहत्तर साल के तुम होओगे, अस्सी की वह हो जाएगी, दोनों करीब-करीब मरोगे। ज्यादा दुख नहीं होगा, न तुम अकेले छूटोगे, न वह अकेली छूटेगी।

Muhammad’s first marriage was to a woman twice his age. No man prefers to marry an older woman. You can forget “older”—if a woman is even an inch taller, you shrink from marrying her. Any “greater-than” in any respect and you don’t like it. A much younger wife can dominate you enough; an older one needs no comment. Five or seven years younger can manage you; if she is older and more experienced, more educated, the “trouble” multiplies. Although by scientific reasoning, a man should marry a woman older than himself. Worldwide statistics show women outlive men by five to seven years. If you live to seventy-five, your wife will live to eighty or eighty-two. If you marry someone five to seven years younger, you create a ten-year gap between your death and hers—you leave her a decade of widowhood. That is unscientific. If you think scientifically, you should marry a woman five to seven years older, so you depart the world around the same time, sparing each other prolonged loneliness.

मोहम्मद ने बड़ी हिम्मत की कि अपने से बड़ी उम्र की स्त्री से विवाह कर लिया। मोहम्मद की परिस्थिति अलग, मोहम्मद के सोचने के ढंग अलग, मोहम्मद की बात अलग। फिर मोहम्मद जिन लोगों से बोल रहे थे, वे लोग बिलकुल ही खानाबदोश, एकदम गैर-पढ़े-लिखे लोग। उनको तो छुड़ाना था अभी मूर्ति से, अभी तो उनका सबसे बड़ा उपद्रव यही था कि वे मूर्तियों की पूजा में लगे थे। और एक-दो मूर्ति की नहीं, तीन सौ पैंसठ मूर्तियां बना रखी थीं काबा में। एक दिन के लिए एक मूर्ति। हर दिन नयी मूर्ति की पूजा चल रही थी। अभी तो वे बहुत नीचे धर्म में पड़े थे, उनको मूर्ति से किसी तरह छुटकारा दिलाना था। अभी उनसे यह घोषणा करनी कि अहं ब्रह्मास्मि, वह बात ही पागलपन की होती। यह तो वे समझ ही नहीं पाते, यह तो पाठ बहुत आगे का है।

यह तो भारत में संभव हो सका, क्योंकि इस पाठ के लिए काफी लंबी परंपरा चाहिए, हजारों साल की परंपरा चाहिए। यह तो धर्म के विश्वविद्यालय की आखिरी कक्षा है, जहां घोषणा की जा सकती है--अहं ब्रह्मास्मि, और लोग समझेंगे और नाराज न हो जाएंगे।

Muhammad had the courage to marry a woman older than himself. His circumstances were different, his people were nomads, unlettered. First they had to be freed from idol worship; their greatest entanglement was three hundred sixty-five idols in the Kaaba—one for each day. To proclaim “Aham Brahmasmi” to them would have been madness. That is a final lesson in the university of religion—possible in India because it requires a millennia-long preparation. Here, people could understand it and not be enraged.

तो अलग परिस्थितियां, अलग व्यक्तित्व, अलग ढंग। जैन राजी नहीं होगा कि मोहम्मद ज्ञान को उपलब्ध हुए। और मुसलमान राजी नहीं होंगे कि यह महावीर ज्ञान को उपलब्ध हुए। ये नंगे खड़े हो गए! यह बात तो जंचती नहीं, यह तो ठीक नहीं है, यह तो अशिष्ट है। यह तो असामाजिक है। कोई किसी दूसरे के संत से तो राजी नहीं होता, क्योंकि तुम्हारे संत की एक निश्चित धारणा है।

Different conditions, different personalities, different ways. A Jain will not admit Muhammad attained enlightenment. A Muslim will not admit Mahavira did: “He went naked! Improper, anti-social!” No one accepts another’s saint, because each carries a fixed picture of saintliness.

मैं तुमसे कहना चाहता हूं, सब धारणा छोड़कर तुम शून्य भाव से, शांत भाव से, मौन भाव से देखो, तो तुम चकित हो जाओगे--मोहम्मद भी उसी महिमा को उपलब्ध हुए जिसको महावीर; बुद्ध भी उसी को उपलब्ध हुए जिसको क्राइस्ट। ये अलग ढंग हैं। अलग ढंग होने ही चाहिए। और एक व्यक्ति एक ही बार होता है, दुबारा दोहराया नहीं जाता है।

I say: drop all pictures; in emptiness, peace, and silence look—and you will be astonished: Muhammad attained the same glory as Mahavira; Buddha the same as Christ. The ways differ—so they must. A person happens only once; never repeated.

परमात्मा इस संसार में किसी को दोहराता नहीं। आदमियों की तो छोड़ दो, तुम एक कंकड़ उठा लो और सारी पृथ्वी खोज डालो, तो भी वैसा ही दूसरा कंकड़ न पा सकोगे। एक पत्ता तोड़ लो इस बगीचे का और सारे जंगल खोज डालो, ठीक वैसा ही दूसरा पत्ता न पा सकोगे। परमात्मा कार्बन कापी बनाता ही नहीं। परमात्मा मूल बनाता है, मौलिक, प्रत्येक वस्तु नयी और अद्वितीय।

God never makes carbon copies. Leave aside people—pick up a pebble; search the whole earth and you will not find another exactly like it. Pluck a leaf from this garden; search the forests and you will not find an identical leaf. God makes originals. Each thing is new and unique.

तो जब छोटी-छोटी चीजों के संबंध में यह सच है, तो क्राइस्ट, या मोहम्मद, या महावीर, या बुद्ध जैसे व्यक्ति तो परम, आखिरी हैं। ये तो अद्वितीय हैं। इन जैसा दूसरा कोई होता नहीं, नकल में पड़ना मत। किसी जैसे बनने की कोशिश करना मत। तुम तुम ही बन सको तो ही तुम परमात्मा को उपलब्ध हो सकोगे। और जब तुम अपनी परिपूर्णता में स्वयं हो जाते हो, तब तुम्हारे भीतर एक नाद उठने लगता है, वह नाद है--अहं ब्रह्मास्मि, अनलहक।

If this is true of small things, how much more of a Christ, a Muhammad, a Mahavira, a Buddha. They are the ultimate, the last word—unique. Do not fall into imitation. Don’t try to be like anyone. If you can become truly yourself, only then will you attain God. And when, in your own fullness, you become yourself, a resonance rises within—“Aham Brahmasmi, Ana’l-Haqq.”

फिरआन गलत कहता था। क्योंकि उसने यह कहा कि मैं परमात्मा हूं, और कोई नहीं। और मंसूर ने ठीक कहा कि मैं परमात्मा हूं, क्योंकि सिर्फ परमात्मा है। और तो कोई है ही नहीं, परमात्मा ही है। पत्थर भी परमात्मा है। तो मैं भी परमात्मा हूं।

Pharaoh spoke falsely because he said, “I am God—and there is no other.” Mansur spoke rightly: “I am God—because only God is. There is no other; only God is. Stones are God—so I too am God.”

इन दोनों वक्तव्यों की समानता के साथ-साथ इनके भीतर छिपा हुआ भेद भी ठीक से देख लेना।

See both the similarity of their statements and the difference concealed within.

तीसरा प्रश्न: ओशो, किसी बुद्धपुरुष के वचनों के मार्मिक अर्थ को समझ पाना क्या ध्यान को उपलब्ध हुए बिना संभव है? क्या तत्वज्ञान और ध्यान की स्थिति के बीच कोई गहरा नाता है? इस विषय पर प्रकाश डालने का अनुग्रह करें।
Third question: Osho, is it possible to grasp the poignant meaning of an enlightened one’s words without having attained meditation? Is there a deep relationship between essential knowing and the state of meditation? Kindly shed light on this.

किसी बुद्धपुरुष के वचनों को पूरा-पूरा समझना हो, तब तो ध्यान के बिना कोई उपाय नहीं है। लेकिन थोड़ी-थोड़ी झलक मिल सकती है ध्यान के बिना भी। थोड़ी-थोड़ी भनक पड़ सकती है बिना ध्यान के भी। और अगर यह भनक न पड़ती होती तो फिर तुम चलोगे ही कैसे! तब तो तुम कहोगे, जब ध्यान होगा तब समझ में आएगा, और जब तक समझ में नहीं आया तब तक चलें कैसे? और जब तक चलोगे नहीं तब तक ध्यान कैसे होगा! तब तो तुम एक बड़े चक्कर में पड़ जाओगे, एक दुष्चक्र में पड़ जाओगे।

If you want to understand a Buddha’s words in their entirety, then without meditation there is no way. But small glimpses can be had even without meditation. A little hint can reach you even without meditation. And if even that hint did not reach you, how would you move at all? Then you would say, “When meditation happens, I will understand; until I understand, how can I proceed?” And until you proceed, how will meditation happen? Then you would fall into a big whirl, a vicious circle.

तो दो बातें खयाल रखना। न तो यही बात सच होती है कि जो बुद्धपुरुष कहते हैं, वह तुमने सिर्फ सुन लिया बुद्धि से और समझ में आ जाएगा। नहीं, अगर इतने से ही समझ में आ जाए तो फिर ध्यान की कोई जरूरत ही न रहेगी। और न ही दूसरी बात सच है कि जब ध्यान होगा तभी समझ में आएगा। क्योंकि अगर ध्यान होगा तभी समझ में आएगा, तब तो तुम ध्यान भी कैसे करोगे? क्योंकि बुद्धपुरुषों में कुछ रस आने लगे तभी तो ध्यान में लगोगे न! तो बुद्धपुरुषों की वाणी सुनते समय पूरी तो समझ में नहीं आती--कभी नहीं आती--पूरी तो तभी समझ में आएगी जब तुम भी बुद्धपुरुष हो जाओगे। जब तुम भी उन जैसे हो जाओगे तभी पूरा अनुभव होगा। लेकिन अभी थोड़ी भनक तो पड़ सकती है।

So keep two things in mind. Neither is it true that what an enlightened one says can be heard with the intellect and thereby understood. No—if that were enough, there would be no need for meditation at all. Nor is the other statement true, that only when meditation happens will understanding come. Because if it were only after meditation that understanding came, then how would you even begin to meditate? Only when some flavor of the enlightened ones begins to appeal will you turn to meditation, won’t you? While listening to the words of the enlightened, total understanding does not arrive—never. Full understanding will come only when you too become enlightened. When you become like them, only then will the whole be experienced. But for now, a little hint can indeed be felt.

जब छोटा बच्चा चलना शुरू करता है तो अभी दौड़ नहीं सकता, यह बात सच है, लड़खड़ा तो सकता है! और अगर तुम कहो कि अभी लड़खड़ा भी नहीं सकता, तब तो फिर कभी चल ही न सकेगा। छोटा बच्चा जब पहले कदम उठाता है, तो देखा कैसा डरा-डरा, सहारे की आकांक्षा रखता है, मां हाथ पकड़ ले, मां का हाथ पकड़कर हिम्मत करके दो कदम चल लेता है। छोटे बच्चे के पास पैर तो हैं, उसके शरीर को सम्हालने योग्य काफी पैर हैं--तुम्हारे बराबर पैर नहीं, तो तुम्हारे बराबर शरीर भी नहीं है, लेकिन अनुपात ठीक उतना ही है जितना तुम्हारा। तुम्हारे बड़े शरीर को सम्हालने के लिए बड़े पैर हैं, उसके छोटे शरीर को सम्हालने के लिए छोटे पैर हैं। लेकिन उसके शरीर को सम्हालने के लिए पर्याप्त पैर हैं। मगर अभी अनुभव नहीं है, उसे यह भरोसा नहीं है कि मैं खड़ा हो सकूंगा; उसे यह आत्मविश्वास नहीं। तो मां का हाथ पकड़कर चल लेता है।

When a small child begins to walk, it is true he cannot yet run; but he can totter! And if you say he cannot even totter, then he will never be able to walk. When a small child takes his first steps, see how fearful he is, how he longs for support—he wishes his mother to hold his hand; holding her hand, he gathers courage and walks two steps. The little one has legs sufficient to support his body—not as big as yours, of course, but neither is his body as big as yours; the proportion is exactly the same. You have big legs to support a big body; he has small legs to support a small body. His legs are sufficient to support him. But he lacks experience; he does not yet trust that he can stand; he lacks that self-confidence. So he walks holding his mother’s hand.

गुरु का हाथ पकड़कर चलने का इतना ही अर्थ होता है कि जहां तुम अभी नहीं चले हो--यद्यपि चल सकते हो, लेकिन तुमने कभी प्रयास नहीं किया है--तो कोई जो चल चुका है, कोई जो चल रहा है, तुम उसका हाथ पकड़ लेते हो। फिर धीरे-धीरे मां अपना हाथ छुड़ाने लगती है, फिर अंगुली ही पकड़ा रखती है, फिर धीरे-धीरे अंगुली भी खींच लेती है। एक दिन बच्चा पाता है कि अरे, वह तो खुद ही खड़ा होकर चल सकता है! जब पहली दफे बच्चे चलते हैं, तो तुमने देखा, वे रुकते ही नहीं, वे बैठते ही नहीं। तुम लाख उपाय करो कि अब तू थक गया है, अब तू बैठ जा, मगर वे चक्कर मार रहे हैं! इतना आनंद उनको अनुभव होता है कि एक अपूर्व घटना हाथ लग गयी, कि मैं भी चल सकता हूं!

To walk holding the Guru’s hand means only this: where you have not yet walked—though you can—because you have never tried, you take the hand of one who has walked, who is walking. Then slowly the mother begins to loosen her hand; then she lets you hold only a finger; then slowly she pulls even the finger away. One day the child discovers, “Ah! I can stand and walk all by myself!” When children first walk, you must have seen, they don’t stop; they don’t sit down. However much you try—“Now you’re tired, sit”—they keep circling about! Such joy they feel, as if a marvelous event has happened: “I too can walk!”

ऐसी ही घटना ध्यान के मार्ग पर भी घटती है। बुद्धपुरुषों की वाणी पहले तो सिर्फ झलक देगी, जरा सी देर के लिए बिजली कौंध जाएगी, एक किरण उतर जाएगी। मगर किरण तुम्हें प्यास से भर जाएगी, और तुम्हें यह आश्वासन मिलने लगेगा--हो सकता है, ऐसा भी हो सकता है। इस व्यक्ति को हुआ है, तो मुझे क्यों नहीं हो सकता? मुझ जैसे ही व्यक्ति को तो हुआ है।

Exactly such an event happens on the path of meditation. At first the words of the enlightened only give a glimpse: for a brief moment lightning flashes; a single ray descends. But that ray fills you with thirst, and you begin to feel reassured—perhaps it is possible, this too can be. It has happened to this person; why should it not happen to me? It has happened to one just like me.

आखिर बुद्ध के हड्डी-मांस-मज्जा तुम्हारे जैसे ही हैं, कुछ भेद तो नहीं। तुम्हारे जैसे आंख-कान-नाक, तुम जैसे भूख लगती तो भोजन करते, और तुम जैसे रात थककर सो भी जाते, तुम जैसे ही जवान हुए, तुम जैसे ही बूढ़े हुए, तुम जैसे ही एक दिन मर भी गए, तो बुद्धपुरुष ठीक तुम जैसे हैं। बीमार भी होते हैं, रुग्ण भी होते हैं, स्वस्थ भी होते हैं। बूढ़े हो गए तो बाल भी सफेद हो गए, बूढ़े हो गए तो हाथ-पैर भी कंपने लगे, यह सब तुम जैसा ही है। लेकिन तुम जैसे इस मनुष्य में भी कुछ घटा है, जो तुममें लगता है अभी नहीं घटा। इससे हिम्मत बंधती है कि अगर मेरे जैसे व्यक्ति में यह हो सका है, तो शायद मुझमें भी हो सके। शायद मैं भी एक संभावना अपने भीतर लिए चल रहा हूं, एक बीज, जिसको ठीक भूमि नहीं मिली। शायद मैं भी अपने भीतर एक संभावना लिए चल रहा हूं, जिस पर मैंने कभी प्रयोग नहीं किया और वास्तविक बनाने की चेष्टा नहीं की।

After all, the Buddha’s bones, flesh, and marrow are just like yours; there is no difference. Eyes, ears, nose like yours; when hungry he ate as you do; at night, tired, he slept as you do; he became young as you do, he grew old as you do, and one day he died as you will. In every way an enlightened one is just like you. They fall ill, get diseased, become healthy again. When old, their hair turns white; when old, their hands and feet tremble—just as with you. But in a person just like you, something has happened which seems not yet to have happened in you. From this, courage arises: if it could happen in one like me, perhaps it can happen in me too. Perhaps I too carry within me a possibility, a seed that has not found the right soil. Perhaps I too carry a possibility within which I have never experimented with, never tried to make real.

किसी गायक को गीत गाते देखकर तुम्हें याद आ जाती है अपने कंठ की कि कंठ तो मेरे पास भी है। और किसी नर्तक को नाचते देखकर तुम्हें याद आ जाती है अपने पैरों की कि पैर तो मेरे पास भी हैं, चाहूं तो नाच तो मैं भी सकता हूं। किसी चित्रकार को चित्र बनाते देखकर तुम्हें भी याद आ जाती है कि चाहूं तो चित्र मैं भी बना सकता हूं। ऐसे ही किसी बुद्ध को देखकर तुम्हें याद आ जाती है कि चाहूं तो बुद्धत्व मैं भी पा सकता हूं। बस यही चाह--यह समझ नहीं है पूरी--प्यास शुरू हुई।

Seeing a singer sing, you remember your own throat: a voice, after all, I have too. Seeing a dancer dance, you remember your feet: I have feet too—if I wish, I can also dance. Seeing a painter paint, you remember: if I wish, I too can paint. In just the same way, seeing a Buddha, you remember: if I wish, I too can attain Buddhahood. This very wishing—this is not the whole understanding—this is the beginning of thirst.

उजाला-सा बिखर जाता है।

A kind of light spreads.

चाहे जैसा भी हो हर वक्त गुजर जाता है

बात रह जाती है पर ढेर बिखर जाता है

गम में वैशाख के सूरज की तपन होती है

ऐसे मौसम में समंदर भी उतर जाता है

रोज दिनभर तो अंधेरों में सफर करते हैं

शाम होते ही उजाला-सा बिखर जाता है

However it may be, every time passes by, The gist remains, but the heap scatters. In sorrow burns the heat of the Vaishakh sun, In such a season even the ocean recedes. All day long we journey through darkness, Come evening, a kind of light spreads. Every continuity breaks, friends, Sometimes such a moment passes. Some hope flashes forth as a ray, For a little while every burden slips from the heart. A kind of light spreads. Some hope flashes forth as a ray.

टूट जाता है हर एक तसलसुल यारो

 

कोई लमहा कभी ऐसा भी गुजर जाता है

 

कोई उम्मीद किरण बनके चमक उठती है

 

दिल से कुछ देर को हर बोझ उतर जाता है

 

उजाला-सा बिखर जाता है।

 

कोई उम्मीद किरण बनके चमक उठती है

 

बुद्धपुरुषों के पास, तीर्थंकरों के पास, सदगुरुओं के पास, परमहंसों के पास, सूफियों के पास--

At the feet of the enlightened ones, the Tirthankaras, the true Masters, the Paramahansas, the Sufis—

कोई उम्मीद किरण बनके चमक उठती है

दिल से कुछ देर को हर बोझ उतर जाता है

कुछ देर को ही, क्षणभर को ही सही, कोई पूरा सूरज नहीं ऊगता, लेकिन एक किरण कौंध जाती है। लेकिन उस किरण में तुम्हें अपना भविष्य दिखायी पड़ जाता है कि यह हो सकता है।

Some hope flashes forth as a ray, For a little while every burden slips from the heart. Only for a little while, for but an instant; no full sun rises, but a single ray streaks down. In that ray you begin to see your own future: this can be.

टूट जाता है हर एक तसलसुल यारो

कोई लमहा कभी ऐसा भी गुजर जाता है

Every continuity breaks, friends, Sometimes such a moment passes.

कोई लमहा, एक क्षणभर को, एक पलभर को आंख खुल जाती है, फिर बंद हो जाती है, लेकिन वह एक पल जीवन को बदल देने वाला पल सिद्ध होता है।

For a moment, for an instant, the eyes open—and then they close again. Yet that one instant proves to be the moment that can change a life.

पूछते हो, ‘किसी बुद्धपुरुष के वचनों के मार्मिक अर्थ को समझ पाना क्या ध्यान को उपलब्ध हुए बिना संभव है?’

You ask, “Is it possible to grasp the poignant meaning of an enlightened one’s words without having attained meditation?”

हां भी और नहीं भी। हां इस अर्थ में कि झलक मिलती है, एक किरण सी उतरती है। एक उमंग जग जाती है, एक प्यास उठने लगती है, एक अज्ञात खिंचाव पैदा हो जाता है, इसलिए हां। और नहीं इसलिए कि सुनकर ही कहीं पूरी बात थोड़े ही हो जाती है। चलना पड़ेगा, उठना पड़ेगा, बदलना पड़ेगा, बहुत कूड़ा-करकट है वह जला देना पड़ेगा। आग से गुजरना होगा, ताकि सोना निखर जाए।

Yes and no. Yes, in the sense that glimpses come; a ray descends. An upsurge arises, a thirst begins to rise, an unknown pull is born—so yes. And no, because by merely hearing, the whole never happens. You will have to walk, you will have to rise, you will have to change; there is much rubbish—you will have to burn it. You must pass through fire so that the gold is refined.

बुद्धपुरुषों की बात सुनकर यात्रा शुरू होती है, मंजिल नहीं आ जाती। मंजिल तो आएगी तभी जब ध्यान पूरा होगा। और जब ध्यान पूरा होगा, तभी पूरी बात भी समझ में आएगी। क्योंकि पूरी बात समझने का एक ही अर्थ हो सकता है कि जो उनका अनुभव था, वह मेरा भी अनुभव हो गया। जब अनुभव एक जैसे हो जाते हैं, तभी बात समझ में आती है।

Hearing the words of the enlightened, the journey begins; the destination does not arrive. The destination will come only when meditation is complete. And when meditation is complete, only then will the whole be understood. For there is only one meaning to “understanding the whole”: that what was their experience has also become my experience. Only when the experiences become the same does the word truly make sense.

चौथा प्रश्न: ओशो, जिस दिन मैं पा लूंगा उस दिन कैसे आपको धन्यवाद दूंगा?
Fourth question: Osho, the day I attain, how will I thank you?

अब अभी से व्यर्थ की फिकर में मत पड़ो। जब पा लेने जैसी अपूर्व घटना घट जाएगी तो धन्यवाद भी खोज ही लोगे। यह तो छोटी सी बात रही! उतनी बड़ी बात हो जाएगी तो क्या तुम सोचते हो धन्यवाद देने का कोई ढंग न खोज पाओगे? भगवान को खोज लोगे और धन्यवाद देने का ढंग न खोज पाओगे?

Don’t get into useless worry from now. When an unprecedented event like attainment happens, you will also find a way to say thank you. That’s a small matter! When such a great thing happens, do you think you won’t be able to find a way to express gratitude? You will find God and not find a way to say thank you?

हो ही जाएगा। तुम इसकी फिकर मत करो। और अभी से कोई अभ्यास थोड़े ही करना है कि धन्यवाद का अभ्यास करोगे। अभ्यास करोगे तो झूठा होगा। और झूठा अभ्यास अगर रहा, तो उस मौके पर भी शायद झूठे अभ्यास से ही धन्यवाद दोगे। उस धन्यवाद को तो कम से कम स्वस्फूर्त रहने दो, उसकी तो तैयारी मत करो। उसका तो रिहर्सल मत करो।

It will happen on its own. Don’t worry about it. And there is nothing to practice in advance—that you will rehearse gratitude. If you practice it, it will be false. And if a false practice persists, then at that moment you may end up thanking from that same falseness. At least let that gratitude be spontaneous—don’t prepare for it. Don’t rehearse it.

मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन रेलयात्रा से वापस लौटा तो मुझसे कहने लगा कि रास्ते में एक टिकिट चेकर उसे बड़े अजीब ढंग से घूर रहा था। तो मैंने पूछा, अजीब ढंग से, क्या मतलब तुम्हारा, नसरुद्दीन? तो उसने कहा कि यानी वह ऐसे घूर रहा था जैसे मेरे पास टिकिट हो ही नहीं। तो मैंने पूछा, फिर तुमने क्या किया, नसरुद्दीन? तो उसने कहा, मैं क्या करता, मैं भी उसे ऐसे घूरने लगा जैसे सचमुच मेरे पास टिकिट हो।

Mulla Nasruddin once returned from a train journey and told me that on the way a ticket inspector kept staring at him in a very strange way. I asked, “Strange? What do you mean, Nasruddin?” He said, “I mean he was looking at me as though I didn’t have a ticket.” I asked, “Then what did you do, Nasruddin?” He said, “What could I do? I also stared back at him as though I really did have a ticket.”

अब ऐसे अभ्यास चल रहे हैं। टिकिट चेकर तुम्हें घूर रहा है कि जैसे तुम्हारे पास टिकिट न हो। तुम ऐसे घूर रहे हो जैसे तुम्हारे पास टिकिट हो।

These are the kinds of rehearsals going on. The ticket inspector stares at you as if you don’t have a ticket; you stare back as if you do.

झूठे अभ्यासों में मत पड़ो। यह बात पूछो ही मत। धन्यवाद निकलेगा उस अनुभव से सद्यःस्नात, अभी-अभी नहाया हुआ, ताजा, जैसे कोंपल फूटती नयी, जैसे सुबह सूरज ऊगता नया, ऐसा धन्यवाद ऊगेगा। और उस धन्यवाद की बात ही कुछ और है।

Don’t fall into false rehearsals. Don’t even ask this question. Gratitude will arise from that experience fresh, just bathed, new—like a tender sprout breaking forth, like the morning sun rising new. Such thankfulness will sprout, and that gratitude is something else altogether.

झेन फकीरों में, झेन परंपरा में इस तरह के विचार चलते हैं। हर शिष्य अपने ढंग से धन्यवाद देता है जब ज्ञान को उपलब्ध होता है। कभी-कभी तो बड़ी अजीब घटनाएं घट जाती हैं।

In Zen, in that tradition, such understandings prevail. Every disciple offers thanks in his own way when enlightenment happens. Sometimes very strange things occur.

एक युवक बोकोजू अपने गुरु के पास वर्षों रहा, ध्यान की, समाधि की तलाश में। और जब भी वह कुछ खबर लेकर जाता कि बड़ा अनुभव हुआ है कि गुरु उसको एक चांटा रसीद कर देता। यह पहले तो बहुत चौंकता था, फिर समझने लगा। औरों से पूछा, बुजुर्गों से पूछा, जो पहले से ऐसे गुरु के चांटे खाते रहे थे उनसे पूछा, उन्होंने कहा कि उसकी बड़ी कृपा है, वह मारता ही तब है जब उसकी कृपा होती है किसी पर, नहीं तो वह मारता ही नहीं। फिजूल पर तो वह खर्चा ही क्यों करे, एक चांटा भी क्यों खर्च करे! तुम पर उसकी बड़ी कृपा है। और वह मारता इसलिए है कि तुम जो भी ले जाते हो, वह अभी सच नहीं है, काल्पनिक है।

A young man, Bokuju, stayed with his master for years, seeking meditation and samadhi. And whenever he went with the news that a great experience had happened, the master would give him a stinging slap. At first he was startled; then he began to understand. He asked others, the elders who had long been receiving such slaps; they said, “It’s great grace—he hits only when his grace is upon someone. Otherwise why would he waste even a slap! He strikes because whatever you bring is not yet true; it’s imaginary.”

Sometimes he would come saying, “Master, a great light has dawned”—and a slap! “Master, the kundalini has awakened”—and a slap! “The chakras are opening”—and a slap! Whatever experience he took, he got a slap.

कभी वह पहुंच जाता कि बड़े प्रकाश का अनुभव हुआ गुरुदेव, और एक चांटा! कि कुंडलिनी जग गयी गुरुदेव, और एक चांटा! कि चक्र खुलने लगे, और एक चांटा! वह जो भी अनुभव ले जाता और चांटा खाता।

तब तो उसे भी समझ में आने लगा कि बात तो सब, यह सब तो काल्पनिक जाल ही है। जहां तक किसी चीज का अनुभव हो रहा है, वहां तक अनुभव हो ही नहीं रहा है। क्योंकि जो भी अनुभव हो रहा है, वह तुमसे अलग है। कुंडलिनी जगी, तो तुम तो देखने वाले हो, तुम तो कुंडलिनी नहीं हो। वह जो देख रहा है भीतर कि कुंडलिनी जग रही है, वह तो कुंडलिनी नहीं हो सकता न! कुंडलिनी तो विषय हो गयी। जिसने देखा कि भीतर तीसरी आंख खुलने लगी, वह तो तीसरी आंख से भी उतना ही दूर हो गया जितना इन दो आंखों से दूर है। वह तीसरी आंख भी अलग हो गयी। जिसने देखा कि भीतर कमल खिलने लगा, वह देखने वाला तो कमल नहीं हो सकता न! वह देखने वाला तो पार और पार और पार...उसका तो पता तब चलता है, जब न कमल खुलते, न प्रकाश होता, न कुंडलिनी जगती, न चक्र घूमते, कुछ भी नहीं होता है, सन्नाटा छा जाता है। अनुभव में कुछ आता ही नहीं, सिर्फ वही बच जाता है साक्षी, उस शून्य का साक्षी रह जाता है।

Then he too began to see: all this is just an imaginary web. As long as something is being experienced, it is precisely not it. Whatever is experienced is separate from you. If kundalini has awakened, then you are the seer, not the kundalini. The one who is seeing within that the kundalini is stirring cannot be the kundalini—kundalini has become the object. The one who saw that the inner third eye is opening has become just as far from the third eye as he is from these two eyes; that third eye too is separate. The one who saw that a lotus is blossoming within—the seer cannot be the lotus. The seer is beyond and beyond and beyond… He is known only when no lotuses open, no light happens, no kundalini stirs, no chakras whirl—nothing happens; silence descends. Nothing comes into experience; only that remains, the witness—witness to the void.

ऐसा कहते हैं, बीस साल तक बोकोजू ने चांटे खाए। और आखिरी बार जब वह आया, तो पता है कैसे उसने धन्यवाद दिया! आकर एक चांटा अपने गुरु को जड़ दिया। गुरु खूब हंसा। कहते हैं, गुरु लोटा, प्रसन्नता में लोटा। उसने कहा, तो हो गया आज!

It is said Bokuju took slaps for twenty years. And the last time he came—do you know how he gave thanks? He came and planted a slap on his master’s cheek. The master laughed heartily, rolled in delight. He said, “So—it has happened today!”

तो धन्यवाद कैसा होगा, कहना मुश्किल है। यह ठीक धन्यवाद था, बीस साल चांटे खाने के बाद आज कुछ कहने को था भी नहीं। झेन परंपरा अनूठी है। फकीरों की सारी परंपराएं अनूठी हैं।

So what form gratitude will take is hard to say. That was the right gratitude: after twenty years of slaps, there was nothing to say. The Zen tradition is unique. All the traditions of the fakirs are unique.

मैं एक झेन फकीर के संस्मरण पढ़ रहा था। वह फकीर अमरीका गया हुआ था और वहां एक हिंदू संन्यासी से निमंत्रण मिला कि मुझे मिलने आओ। पढ़कर मुझे ऐसा लगा कि हिंदू संन्यासी और कोई नहीं, बाबा मुक्तानंद होने चाहिए। नाम उसने नहीं लिखा है, लेकिन हुलिया और ढंग जो वर्णन किया है, वह मुक्तानंद का है। और यह भी लिखा है कि वह अंग्रेजी नहीं बोलते हैं।

I was reading the memoirs of a Zen fakir. He had gone to America and there received an invitation from a Hindu sannyasin to come and meet. Reading it, it seemed to me that the Hindu sannyasin could be none other than Baba Muktananda. He has not written the name, but the description of appearance and manner fits Muktananda. And he has also written that he does not speak English.

मुक्तानंद ने बुलाया होगा। निमंत्रण दिया फकीर को आने को, वह फकीर आया। तो मुक्तानंद बैठे एक ऊंचे सिंहासन पर, और उसके नीचे एक आसनी बिछा दी फकीर के लिए।

Muktananda must have sent for him. The fakir went. Muktananda was seated on a lofty throne, and below it a little mat was spread for the fakir.

मुझे लगा कि मुक्तानंद ही होने चाहिए, क्योंकि मेरे साथ भी उन्होंने यही किया। मुझे भी बहुत निमंत्रण दे-देकर बुलाया। और जब मैं गया तो वह एक आसन पर बैठे और एक आसनी नीचे रख दी उन्होंने बैठने के लिए।

It seemed to me it must be Muktananda, because he did the same with me. He sent me many invitations; and when I went, he sat on a high seat and had a small mat placed below for me.

फकीर बैठ गया। मुक्तानंद ने कुछ मिठाई फकीर को भेंट की। तो फकीर के साथ एक शिष्य आया था, उसने कहा कि नहीं, वह मिठाई नहीं लेंगे, उन्हें डायबिटीज है। तो मुक्तानंद ने कहा कि डायबिटीज! तो तीन मील सुबह पैदल चलो, आसन-व्यायाम करो, तो ठीक हो जाएगी।

The fakir sat down. Muktananda presented some sweets. The fakir’s disciple said, “No, he won’t take sweets; he has diabetes.” So Muktananda said, “Diabetes! Then walk three miles every morning, do asanas and exercises; it will be cured.”

अब यह बिलकुल अंधेपन का सबूत है। क्योंकि आदमी जो सामने बैठा है वह परमदशा में है। उसको यह बताना कि तीन मील पैदल चलो, आसन-व्यायाम करो, योगासन सीख लो--मूढ़ता का लक्षण है।

This is sheer blindness. The man sitting in front is in the ultimate state. To tell him, “Walk three miles, do asanas, learn yogasanas”—it’s a sign of dullness.

वह फकीर हंसा, उसने कहा, डायबिटीज बड़ी प्यारी है। भगवान की देन है।

The fakir laughed and said, “Diabetes is very dear to me. It is God’s gift.”

यह सब अनुवाद किया जा रहा है। एक मुक्तानंद की शिष्या अनुवाद कर रही है। मुक्तानंद हिंदी में बोल रहे हैं, अंग्रेजी में अनुवाद किया जा रहा है। और वह जो फकीर अंग्रेजी में बोल रहा है, वह हिंदी में अनुवाद किया जा रहा है।

All this was being translated. A female disciple of Muktananda was translating. Muktananda spoke in Hindi and it was translated into English; what the fakir spoke in English was translated into Hindi.

तब मुक्तानंद ने कहा, कोई जिज्ञासा? अब एक तो उसको बुलाया खुद, और अब उससे पूछते हैं, जिज्ञासा? कुछ पूछो। कोई प्रश्न वगैरह हों तो वह हल कर दें। तो उस फकीर ने झेन ढंग से कहा कि ईश्वर है या नहीं? अगर कहा, है, तो एक तमाचा मारूंगा, और अगर कहा, नहीं है, तो भी एक तमाचा मारूंगा, बोलो? वह जो अनुवाद कर रही थी महिला, वह तो बहुत घबड़ा गयी कि यह कोई बातचीत है। कि अगर कहा, है, तो एक तमाचा मारूंगा, अगर कहा, नहीं है, तो भी एक तमाचा मारूंगा, बोलो।

Then Muktananda said, “Any inquiry?” First he had invited him, and now he asks, “Any inquiry? Ask something. If there are any questions, he will resolve them.” So in the Zen way the fakir said, “Is there God or not? If you say ‘yes,’ I’ll slap you; if you say ‘no,’ I’ll slap you too. Speak!” The lady translating was very flustered—what kind of conversation is this? “If you say ‘yes’ I’ll slap you; if you say ‘no’ I’ll slap you—speak!”

तो वह महिला तो थोड़ी घबड़ायी कि इसका अनुवाद करना कि नहीं! और उसने भी चौंककर देखा कि यह बात क्या है? और उस फकीर ने कहा, अनुवाद कर, नहीं तो तू नाहक पिटेगी। तो घबड़ाकर उसने अनुवाद कर दिया। जब यह अनुवाद मुक्तानंद ने सुना तो वह तो बहुत घबड़ा गए कि यह कौन सी तत्वचर्चा है? तो उन्होंने कहा, आप कोई दार्शनिक नहीं मालूम होते, यह कौन सी तत्वचर्चा है?

She hesitated—should she translate it or not? She was startled: What is this? The fakir said, “Translate—or you will be beaten unnecessarily.” Frightened, she translated. When Muktananda heard it, he was very perturbed: What sort of metaphysical discussion is this? He said, “You don’t seem to be a philosopher. What kind of metaphysics is this?”

मगर यह तत्वचर्चा है। झेन फकीर यह कह रहा है कि हां कहो तो गलत, न कहो तो गलत। क्योंकि हां कहो तो द्वैत आ गया, न कहो तो द्वैत आ गया। दोनों हालत में चांटा मारूंगा। अगर हां कहा तो चांटा मारूंगा, न कहा तो चांटा मारूंगा। वह यह कह रहा है कि दोनों हालत में तुमने गलती की। क्योंकि परमात्मा के संबंध में न तो हां कहा जा सकता है, न न कहा जा सकता है। चुप्पी ही, मौन ही एकमात्र सही उत्तर है। लेकिन इससे तो बात बिगड़ गयी। यह चांटा मारने की बात तो कुछ जंची नहीं। तो झेन फकीर ने लिखा है अपनी डायरी में कि बाबा ने जल्दी से घड़ी देखी और कहा कि मुझे दूसरी जगह जाना है। बस सत्संग समाप्त हो गया!

But this is metaphysics. The Zen fakir is saying: say yes and you’re wrong, say no and you’re wrong—because in either case duality has arisen. In both cases I will slap you. He is saying: in both cases you have erred. Concerning the Ultimate, neither yes can be said nor no can be said. Silence alone is the right answer. But that spoiled the meeting—the talk of slapping did not appeal. So the Zen fakir writes in his diary: “Baba quickly looked at his watch and said, ‘I have to go elsewhere.’ Satsang over!”

हर परंपरा के अपने ढंग होते हैं। लेकिन परंपरागत ढंग सीख लेने से कुछ सार नहीं है। तिब्बत में जब ज्ञान हो जाए तो एक ढंग होता गुरु को धन्यवाद देने का, लेकिन अगर ढंग सीख रखा परंपरा से तो ढंग ही झूठा है। यह काम थोड़े ही आएगा।

Every tradition has its ways. But merely learning the traditional ways yields nothing. In Tibet, when realization happens, there is a customary way to thank the master—but if you have learned the way from tradition, then the way itself is false. It won’t do.

तो तुम यह तो पूछो ही मत कि कैसे धन्यवाद दोगे। तुम तो इसकी ही फिकर करो, धन्यवाद की क्या फिकर है, न भी दिया तो चलेगा!

So don’t even ask how you will thank me. Care about realization—that’s what matters. What’s there to worry about gratitude? Even if you don’t offer it, it will be fine!

पूछा है, स्वामी स्वरूप सरस्वती ने। और मैं तुमसे कहे देता हूं, धन्यवाद दिया तो एक चांटा मारूंगा और नहीं दिया तो भी मारूंगा। धन्यवाद की तो फिकर छोड़ो, परमात्मा को पा लेने का सवाल है। उसको पा लिया तो धन्यवाद हो गया। तुम आओगे और धन्यवाद हो जाएगा, तुम बैठोगे और धन्यवाद हो जाएगा। तुम न आए तो भी धन्यवाद आ जाएगा। तुमने कहा कि नहीं कहा, फिर अर्थहीन है। तुम्हारा होना कह देगा।
It has been asked by Swami Swaroop Saraswati. And let me tell you: if you thank me I’ll give you a slap, and if you don’t I’ll still slap you. Forget about thanks—the question is of attaining the Divine. If That is attained, gratitude has happened. You will come and gratitude will happen; you will sit and gratitude will happen. Even if you don’t come, gratitude will arrive. Whether you say it or not is meaningless; your very being will say it.

जब गुरु देखता है कि किसी शिष्य को हो गया, तो क्या तुम सोचते हो तुम बताओगे तब उसे पता चलेगा? तब तो गुरु ही नहीं है। तुम्हारे बताने से पता चला तो फिर क्या खाक गुरु है! सच तो यह है कि जब तुम्हें होगा, तुम्हारे होने के पहले, तुम्हें पता चलने के पहले गुरु को पता चल जाएगा कि हो रहा है।

When a master sees that it has happened to a disciple, do you think he will only know when you tell him? Then he is no master. If he finds out because you inform him—what kind of master is that! The truth is, when it happens to you, even before it fully happens to you—before you yourself know—the master will know it is happening.

रिंझाई के संबंध में ऐसी कहानी है कि जब उसे ज्ञान हुआ तो रात के दो बजे थे। बैठा था ध्यान में, अचानक सब द्वार-दरवाजे खुल गए। कर रहा था मेहनत कोई बारह वर्षों से। जब द्वार-दरवाजे खुल गए दो बजे रात, तो उसके मन में खयाल आया कि जाऊं और अपने गुरु के चरणों में सिर रखूं। लेकिन दो बजे रात, उनको जगाना नींद से तो ठीक नहीं है। जब उसने ऐसा सोचा तो हैरान हुआ, कोई दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। दरवाजा खोला तो गुरु सामने खड़े हैं।

There is a story about Rinzai: when his enlightenment happened, it was two in the morning. He was sitting in meditation; suddenly all the doors opened. He had been working hard for about twelve years. When those inner doors opened at 2 a.m., the thought arose to go and place his head at his master’s feet. But at two in the night, to wake him from sleep wouldn’t be right. No sooner had he thought this than there was a knock at the door. He opened it—his master was standing there.

गुरु ने कहा, तो अरे नासमझ, तू क्या सोचता था कि तुझे ज्ञान होगा और हम सोए होंगे! इतनी बड़ी घटना घट रही हो--जब तेरे साथ साथ जोड़ दिया तो सब तरह जुड़ गए--तुझे इतनी बड़ी घटना घट रही हो और हम सो सकते हैं! और क्या तू सोचता है तुझे पहले पता चलेगा, फिर हमें पता चलेगा?

The master said, “You fool, what did you think—that you would awaken and we would be asleep! Such a great event is taking place—and once we are linked with you, we are linked in every way—such a great event happening to you and we could sleep? And do you think you will know first and only then we will know?”

तुम चकित होओगे जानकर कि पश्चिम में बहुत से प्रयोग चल रहे हैं--मां और बच्चों के बीच में कोई एक अज्ञात सूत्र रहता है। जैसे जब बच्चा पैदा होता है मां के पेट से तो जुड़ा रहता है, बच्चे की नाभि मां के पेट से भौतिक रूप से जुड़ी रहती है, डाक्टर उसे काटता है। लेकिन एक और कोई स्वर्णसूत्र है जो जुड़ा ही रहता है, जिसको काटा नहीं जा सकता। इस पर बहुत प्रयोग चले हैं, विशेषकर सोवियत रूस में बहुत प्रयोग हुए हैं और बड़ी हैरानी के परिणाम आए हैं।

You will be amazed to hear that in the West many experiments have been conducted—there remains some unknown thread between mother and child. Just as when a child is in the mother’s womb he is physically connected to her navel and the doctor cuts it, there is another golden thread that remains joined, which cannot be cut. Many experiments have been done on this—especially in Soviet Russia—and the results have been astonishing.

वे प्रयोग ये हैं कि अगर बच्चे और मां में बहुत लगाव हो, तो तुम हजारों मील दूर ले जाकर बच्चे को सताओ, मां को अनुभव होने लगता है कि बच्चा सताया जा रहा है, उसे कुछ तकलीफ शुरू हो जाती है। वह बेचैन होने लगती है।

The experiments are like this: if there is deep attachment between mother and child, take the child thousands of miles away and distress him; the mother begins to feel that the child is being troubled. She starts to feel discomfort; she grows restless.

फिर आदमी तो बहुत विकृत हो गया है, इसलिए पशुओं पर प्रयोग किए गए। एक बिल्ली को ऊपर छोड़ दिया गया घाट पर और उसके छोटे बच्चे को एक पनडुब्बी में समुद्र की गहरी सतह में ले जाया गया--मीलभर नीचे। और यह जो ऊपर बिल्ली छोड़ी गयी है, इस पर सब यंत्र लगाकर रखा गया है कि इसके मन की दशा का पता चलता रहे, कब यह परेशान होती है, बेचैन होती है--छोटी सी भी बेचैनी। और जैसे ही उस बच्चे को नीचे सताया गया, उसकी गर्दन मरोड़ी गयी कि वह एकदम परेशान होने लगी। एक मील का फासला है, पानी की अतल गहराई में बच्चा है! जैसे ही उसकी गर्दन छोड़ी गयी, वह फिर ठीक हो गयी। फिर गर्दन दबायी गयी, वह फिर परेशान हो गयी। फिर तो इस पर बहुत प्रयोग किए गए हैं और यह अनुभव में आया कि जहां प्रेम है, वहां एक स्वर्ण-सूत्र जोड़े रखता है।

And because human beings have become so distorted, the experiments were done on animals. A cat was left on a pier above, and her kitten was taken in a submarine down into the ocean’s depths—a mile below. The cat above was connected to instruments to register her mental state—when she becomes disturbed or restless, even the slightest change. As soon as the kitten below was tormented—its neck pinched—the mother cat became instantly agitated. A mile of distance, the kitten in the fathomless deep! As soon as the neck was released, she calmed again. Pinch the neck again—she was disturbed again. Many experiments have shown that wherever there is love, a golden thread keeps beings joined.

तो यह तो मां और बच्चे की बात है, तुम गुरु और शिष्य की बात तो पूछो ही मत। क्योंकि यह प्रेम तो कुछ भी नहीं है उस प्रेम के मुकाबले। यह तो शरीर का ही प्रेम है। गुरु और शिष्य के बीच तो एक आत्मिक नाता है, आत्मा का एक संबंध है।

But that is about mother and child—don’t even ask about master and disciple. For that love is nothing compared to this. That is the love of the body; between master and disciple there is a spiritual bond, a connection of the soul.

जिस दिन तुम्हें ज्ञान होगा, तुम सोचते हो तुम्हें पहले पता चलेगा? तो तुमने गलत ही सोचा। तुम्हारे गुरु को तुमसे पहले पता चल जाएगा। और यह भी हो सकता है कि तुम्हें धन्यवाद देने का गुरु मौका न दे, तुम्हें तुम्हारे धन्यवाद देने के पहले धन्यवाद दे।

The day realization happens to you, do you think you will know first? Then you have thought wrongly. Your master will know before you do. And it may well be that the master won’t give you the chance to thank him; he will thank you before you can thank him.

इस चिंता में पड़ो मत। असली चिंता दूसरी ही है कि कैसे उसे पा लो। धन्यवाद गैर-धन्यवाद तो शिष्टाचार-उपचार की बातें हैं।

Don’t get caught in this worry. The real concern is only how to attain That. Thanks or no thanks are matters of social etiquette.

पांचवां प्रश्न: ओशो, कभी आप कहते हैं, अकेलापन स्वभाव है; कभी आप कहते हैं, स्वतंत्रता स्वभाव है; कभी आप कहते हैं, प्रेम स्वभाव है; कभी आप कहते हैं, आनंद स्वभाव है। कृपा करके समझाएं।
The fifth question: Osho, sometimes you say aloneness is our nature; sometimes you say freedom is our nature; sometimes you say love is our nature; sometimes you say bliss is our nature. Please explain.

मैं जो भी कहता हूं वह एक ही है, बहुत ढंग से कहता हूं। समझो!

Whatever I say is one and the same; I say it in many ways. Understand!

जब मैं कहता हूं, अकेलापन स्वभाव है, तो मैं कह रहा हूं, यह मार्ग ध्यान का। अकेलापन यानी ध्यान। अकेले रह गए। असंबंधित। असंग। कोई दूसरे की धारणा न रखी। पर को भूल गए, परमात्मा को भी भूल गए, क्योंकि वह भी पर, वह भी दूसरा; अकेले रह गए, बिलकुल एकांत में रह गए। जैन, बौद्ध इस तरह चलते हैं। अकेले रह गए। इसलिए उनके मोक्ष का नाम कैवल्य है। बिलकुल अकेले रह गए। केवल चेतना मात्र बची। अकेलापन स्वभाव है।

When I say aloneness is the nature, I am saying: this is the path of meditation. Aloneness means meditation. You are left alone—unrelated, unattached. You hold no idea of the other. You forget the other; you even forget God, for that too is the other. You remain alone, utterly in solitude. The Jains and the Buddhists move in this way. Utterly alone—that is why their moksha is called kaivalya: only-ness. Only pure consciousness remains. Aloneness is the nature.

जो अकेला हो गया, तो दूसरी बात उसमें से निकलेगी--स्वतंत्रता स्वभाव है। जब तुम अकेले रह गए तो तुम स्वतंत्र हो गए। अब तुम्हें कोई परतंत्रता न रही, क्योंकि कोई पर ही न रहा। दूसरे पर निर्भरता न रही। तुम मुक्त हो गए, तुम स्वतंत्र हो गए। तुम्हारा अपना स्वछंद तुम्हें उपलब्ध हो गया। तुम अपना गीत गुनगुनाने लगे। अब तुम उधार गीत नहीं गाते, अब तुम दूसरे की छाया की तरह नहीं डोलते, अब तुम किसी के पीछे नहीं चलते, अब तुम अपने भीतर से, अपने केंद्र से अपने जीवन का रस बहाने लगे। तो स्वतंत्र हुए।

When one becomes alone, another thing arises—freedom is the nature. When you are alone, you are free. Now there is no dependency, because there is no other. You are liberated, you are free. Your own spontaneity becomes available to you. You begin to hum your own song. You no longer sing borrowed songs, you no longer sway like someone else’s shadow, you no longer follow anyone. From within, from your center, the juice of your life begins to flow. Thus, freedom.

फिर तीसरी बात मैं कहता हूं, प्रेम स्वभाव है। जो स्वतंत्र हो गया और अकेला हो गया, वही प्रेम देने में सफल हो पाता है। क्योंकि उसी के पास प्रेम देने को होता है। तुम तो प्रेम दोगे कैसे? तुम तो मांग रहे हो, दोगे कैसे? तुम तो चाहते हो, कोई तुम्हें दे दे, तुम्हारे पास ही होता तो तुम मांगते क्यों? तुम्हारे पास नहीं है, इसीलिए तो मांगते हो। हम वही तो मांगते हैं जो हमारे पास नहीं है।

Then I say a third thing: love is the nature. Only one who has become free and alone can truly give love—because only he has love to give. But how will you give love? You are begging—how can you give? You want someone to give it to you; if it were with you, why would you beg? You don’t have it, that’s why you ask. We ask only for what we don’t have.

और जो स्वतंत्र हो गया, एकांत में डूब गया, अपनी मस्ती में खो गया, उसके पास प्रेम होगा। वह प्रेम बांटेगा। लेकिन उसका प्रेम तुम्हारे जैसा प्रेम नहीं होगा, वह देगा--बेशर्त। वह किसी को भी देगा, वह यह भी नहीं कहेगा, किसको दूं, किसको न दूं; उसकी कोई सीमा न होगी। वह बांटेगा, वह उलीचेगा, जैसे एकांत में खिला हुआ फूल अपनी सुगंध को हवाओं में बिखेर देता है--किसी को मिल जाए, ठीक, न मिले, ठीक। किसी के प्रयोजन से नहीं बिखेरता। सुगंध में किसी का पता नहीं लिखा होता कि फलाने के घर जाना है, कि मेरी प्रेयसी वहां रहती है, सुगंध, वहां जाना। कि मेरा प्रिय वहां रहता है, वहां जाना। बिखेर देता है, जिसको मिल जाए। फूल खिल गया, अब उसको क्या प्रयोजन।

But the one who has become free, who has drowned in solitude, who is lost in his own ecstasy—he will have love. He will share it. And his love will not be like yours; he will give—unconditionally. He will give to anyone; he will not even ask, “To whom should I give and to whom not?” There will be no boundary. He will share, he will pour it out, as a flower blooming in solitude scatters its fragrance to the winds—if it reaches someone, good; if not, also good. It is not scattered for anyone’s purpose. No address is written on the fragrance saying: go to such-and-such house, my beloved lives there; my lover lives there—go there. It simply spreads, whoever receives it. The flower has blossomed—what need has it now?

जो व्यक्ति स्वतंत्र हो गया, उसका प्रेम खिल जाता है, उसका फूल खिल जाता है। और जिसका फूल खिल जाता है--चौथी बात--आनंद स्वभाव है। जिसका फूल खिल गया, वह आनंदित है। बिना भीतर के फूल के खिले, कब कोई आनंदित हुआ है?

When a person becomes free, his love blossoms; his flower opens. And when the flower has opened—the fourth thing—bliss is the nature. The one whose inner flower has bloomed is blissful. Without the inner flower flowering, when has anyone ever been blissful?

तो जब मैं कहता हूं, अकेलापन स्वभाव है, स्वतंत्रता स्वभाव है, प्रेम स्वभाव है, आनंद स्वभाव है, तो मैं एक मार्ग की बात कर रहा हूं, वह मार्ग है--ध्यान का मार्ग। उसमें अकेलापन पहले आता, फिर स्वतंत्रता आती, फिर प्रेम आता, फिर आनंद आता।

So when I say aloneness is the nature, freedom is the nature, love is the nature, bliss is the nature—I am speaking of one path: the path of meditation. In it, aloneness comes first, then freedom, then love, then bliss.

दूसरा मार्ग है भक्ति का मार्ग। भक्ति के मार्ग में प्रेम पहले आता है, प्रेम स्वभाव है। परमात्मा के प्रति इतने अनन्य प्रेम से भर जाना है कि तुम्हारा मैं-भाव समाप्त हो जाए, तुम्हारा मैं समर्पित हो जाए। और जिसके जीवन में प्रेम आ गया, परमात्मा के प्रति ऐसा समर्पण आ गया, ऐसी प्रार्थना आ गयी कि अपने अहंकार को उसने सब भांति समर्पित कर दिया, उसके जीवन में अनिवार्यरूपेण आनंद आ जाएगा। जो रहा ही नहीं, मैं ही न बचा, वहां दुख कहां?

The second path is the path of devotion. On the path of devotion, love comes first—love is the nature. One has to be filled with such single-pointed love for the Divine that your sense of “I” disappears, your “I” is surrendered. And in the life of one in whom love has arisen, such surrender to God has happened, such prayer has arisen that he has in every way surrendered his ego—inevitably bliss will arise in his life. When the one who was is no more, when the “I” is not left—where can sorrow be?

अहंकार दुख है। अहंकार दुख की तरह सालता है, शूल है, जहर है। जहां अहंकार गिर गया भक्त का, वहीं आनंद आ गया। और जहां आनंद आ जाता है, वहां दूसरे की कोई जरूरत नहीं रही।

दूसरे की जरूरत तो दुख में रहती है। तुम जब दुखी होते हो तब तुम दूसरे को तलाशते हो, कोई मिल जाए तो दुख बंटा ले। दूसरे की जरूरत ही दुख में पड़ती है। जब तुम आनंदित हो, तब क्या दूसरे की जरूरत है!

Ego is misery. Ego stings like misery; it is a thorn, a poison. Where the devotee’s ego has fallen, there bliss has arrived. And where bliss comes, there remains no need of the other. The need for the other exists in suffering. When you are miserable you seek the other—someone to share your pain. The need for the other arises only in misery. When you are blissful, what need is there of another!

तो जो व्यक्ति प्रेम को उपलब्ध हुआ, आनंद को उपलब्ध हुआ, वह अकेलेपन को उपलब्ध हो जाता है। उसको कोई जरूरत नहीं दूसरे की। और जो अकेला है, वही स्वतंत्र है, वही स्वच्छंद है।

So the person who attains love, who attains bliss, attains aloneness. He needs no other. And the one who is alone—that one is free, that one is spontaneous.

तो यह दूसरा सूत्र भक्ति का--प्रेम स्वभाव है। प्रेम से पैदा होता आनंद। आनंद स्वभाव है, आनंद से पैदा होता एकाकीपन, अकेलापन, एकांत, तो अकेलापन स्वभाव है। और अकेलापन यानी स्वतंत्रता, स्वच्छंदता।

This is the second formula of devotion—love is the nature. From love arises bliss. Bliss is the nature; from bliss arises solitude, aloneness, seclusion—so aloneness is the nature. And aloneness means freedom, spontaneity.

किसी भी मार्ग से चलो। दो ही मार्ग हैं। या तो शुद्धरूप से अकेले बचो, तो तुम पहुंच जाओगे। या अपने को बिलकुल गंवा दो, खो दो, तो तुम पहुंच जाओगे। या तो मिट जाओ, तो पहुंच जाओगे, शून्य हो जाओ, तो पहुंच जाओगे। या पूणर्र् हो जाओ, तो पहुंच जाओगे।

Whichever path you walk—there are only two paths. Either remain purely alone—you will arrive. Or lose yourself totally—get lost—and you will arrive. Either be effaced—you will arrive; become a zero—you will arrive. Or become whole—and you will arrive.

जैन और बौद्ध चलते हैं ध्यान से--अकेले हो गए। मैं को शुद्ध करते हैं, शुद्ध करते हैं, परिपूर्णता पर लाते हैं। हिंदू, मुसलमान, ईसाई चलते हैं प्रेम से--अपने को समर्पित करते हैं। समर्पण में अहंकार धीरे-धीरे खो जाता है, रेखा भी नहीं बचती। जिस दिन अहंकार खो जाता है, उसी दिन परमात्मा प्रगट हो जाता है।

The Jains and the Buddhists proceed by meditation—becoming alone. They purify the “I,” purify it, bring it to perfection. Hindus, Muslims, Christians proceed by love—by surrendering themselves. In surrender the ego slowly disappears; not even a trace remains. The day the ego is lost, that very day the Divine manifests.

छठवां प्रश्न: ओशो, लाओत्सू जब अपना देश छोड़कर जा रहे थे, तब देश के राजा ने उन्हें कहलाया कि आपने जो कुछ प्राप्त किया है, उसकी चुंगी चुकाए बिना आप नहीं जा सकते। उसी प्रकार परमात्मा ने आपको भी मोक्ष के द्वार पर रोककर रखा है कि जब तक आप संबोधि का दान औरों को नहीं देते, तब तक आप भी मोक्ष-महल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, यह संदेहरहित बात है, प्रभु! पूछा है बोधिधर्म ने।
The sixth question: Osho, when Lao Tzu was leaving his country, the king sent word to him: “You cannot go without paying the customs duty on what you have attained.” In the same way, the Divine has kept you standing at the gate of liberation: until you give the gift of enlightenment to others, you too will not be allowed to enter the palace of moksha. This is beyond doubt, Master! Bodhidharma has asked.

संदेह तो थोड़ा रहा होगा, नहीं तो पूछते नहीं। संदेहरहित बात में पूछना क्या? थोड़ा संदेह होगा। उसी संदेह के कारण यह भी कहा है कि संदेहरहित बात है, नहीं तो यह भी न कहते।

बात प्यारी है। बात महत्वपूर्ण है। लेकिन थोड़ा सा फर्क है। लाओत्सू को रोका था देश के राजा ने, क्योंकि वह बिना एक पंक्ति लिखे अपने अनुभव की, भागा जा रहा था, हिमालय में जा रहा था। उसने चुन रखा था कि जाकर हिमालय में ही कब्र बने--इससे सुंदर जगह मरने को और हो भी क्या सकती है! तो चीन छोड़कर जा रहा था, दक्षिण की तरफ भाग रहा था, उसको राजा ने रुकवा लिया।

राजा भी बड़ा समझदार रहा होगा, इतने समझदार राजा मुश्किल से होते हैं। राजा और समझदार, जरा यह बात साथ-साथ घटती नहीं। समझदार राजा रहा होगा, उसने खबर भेजी, पुलिस के आदमी दौड़ाए, घोड़े दौड़ाए और उसको ठीक सीमा पर रुकवा लिया, चुंगी चौकी पर, जहां से बाहर जाने के लिए आखिरी दरवाजा था। और रुकवाकर उसने कहा कि जब तक तुम लिख न जाओगे जो तुमने जाना है--उसने जिंदगीभर लिखा नहीं, और जब भी लोगों ने पूछा, टाल दिया; और जब भी बहुत लोगों ने कहा तो उसने इतना ही कहा कि सत्य कहा नहीं जा सकता।

लेकिन राजा ने कहा, अब तुम छोड़कर ही जा रहे हो देश, तो अब बिना कहे न जा सकोगे--लिख दो, जो भी जाना है, फिर जा सकते हो। अगर नहीं लिखा तो बाहर न निकलने दूंगा।

उसे जाना तो जरूर था, मजबूरी में वह चुंगी चौकी पर ही तीन दिन रुका और उसने अपनी अदभुत किताब ताओ तेह किंग लिखी। तीन दिन में लिखी थी, छोटे से सूत्र हैं। जल्दी से उसने लिख-लिखाकर दे दिया।

पहला ही सूत्र उसने लिखा कि सत्य कहा नहीं जा सकता और जो कहा जा सकता है, वह सत्य नहीं होगा; इस बात को ध्यान में रखकर आगे कहता हूं। तो उसने पहले ही साफ कर दिया मामला। उसने चुंगी चुका दी। मजबूरी थी इसलिए चुकानी पड़ी--वह भाग गया, फिर निकल गया।

तुम कहते हो कि ‘जैसा लाओत्सू को उस देश के राजा ने चुंगी चुकाए बिना नहीं जाने दिया, उसी प्रकार परमात्मा ने आपको भी मोक्ष के द्वार पर रोककर रखा है।’

There must have been a little doubt; otherwise you wouldn’t ask. What is there to ask about in a matter free of doubt? A little doubt must be there. Because of that very doubt you have also said that it is doubtless—otherwise you wouldn’t even have said that. The point is lovely. The point is important. But there is a small difference. The king of the country stopped Lao Tzu, because he was fleeing to the Himalayas without writing a single line about his experience. He had chosen that his grave be in the Himalayas—what more beautiful place could there be to die! So he was leaving China, running toward the south; the king had him stopped. The king must have been very wise; such wise kings are rare. “King” and “wise” do not easily happen together. He sent word, dispatched policemen and horsemen, and had him halted right at the border, at the customs post—the last gate out. Stopping him, he said that until he wrote down what he had known… Lao Tzu had never written in his whole life, and whenever people asked, he evaded; and whenever many pressed him, he would say only this: truth cannot be said. But the king said, “Now you are leaving the country, so this time you shall not go without saying—write down whatever you have known, then you may go. If you don’t write, I won’t let you out.” He had to go, so under compulsion he stayed three days right there at the customs post and wrote his wondrous book, the Tao Te Ching. He wrote it in three days—brief sutras. Quickly he wrote and handed it over. In the very first sutra he wrote that the truth cannot be said, and whatever can be said will not be the truth; keeping this in mind, he proceeds. So he cleared the matter at the very outset. He paid the customs duty. It was a compulsion, so he had to pay it—then he slipped out and was gone. You say, “Just as the king of that country did not let Lao Tzu go without paying the customs duty, in the same way the Divine has kept you standing at the gate of moksha.”