Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
श्रावस्ती में एक कुलकन्या का विवाह। मां-बाप ने भिक्षु-संघ के साथ भगवान को भी निमंत्रित किया। भगवान भिक्षु-संघ के साथ आकर आसन पर विराजे हैं। कुलकन्या भगवान के चरणों में झुकी और फिर अन्य भिक्षुओं के चरणों में। उसका होने वाला पति उसे देखकर नाना प्रकार के काम-संबंधी विचार करता हुआ रागाग्नि से जल रहा था। उसका मन काम की गहन बदलियों और धुओं से ढंका था। उसने भगवान को देखा ही नहीं। न देखा उस विशाल भिक्षुओं के संघ को। उसका मन तो वहां था ही नहीं। वह तो भविष्य में था। उसके भीतर तो सुहागरात चल रही थी। वह तो एक अंधे की भांति था।
In Shravasti, the wedding of a noble-born maiden. Her parents invited Bhagwan along with the bhikshu-sangha. Bhagwan arrived with the sangha and took his seat upon the dais. The maiden bowed at Bhagwan’s feet, and then at the feet of the other monks. Her would-be husband, seeing her, was burning in the fire of passion, his mind swarming with a hundred sensual images. His mind was veiled by dark clouds and smoke of desire. He did not see Bhagwan at all. He did not see that vast Order of monks. His mind was simply not there. He was in the future. Within him, the nuptial night was already unfolding. He was like a blind man.
भगवान ने उस पर करुणा की और कुछ ऐसा किया कि वह वधू को देखने में अनायास असमर्थ हो गया। जैसे वह नींद से जागा, ऐसे ही वह चौंककर खड़ा हो गया। और तब उसे भगवान दिखायी पड़े। और तब दिखायी पड़ा उसे भिक्षु-संघ। और तब दिखायी पड़ा उसे कि अब तक मुझे दिखायी नहीं पड़ रहा था। संसार का धुआं जहां नहीं है, वहीं तो सत्य के दर्शन होते हैं। वासना जहां नहीं है, वहीं तो भगवत्ता की प्रतीति होती है। उसे चौकन्ना और विस्मय में डूबा देखकर भगवान ने कहा, कुमार! रागाग्नि के समान दूसरी कोई अग्नि नहीं है। वही है नर्क, वही है निद्रा। जागो, प्रिय जागो! और जैसे शरीर उठ बैठा है, ऐसे ही तुम भी उत्तिष्ठित हो जाओ। उठो! उठने में ही मनुष्यता की शुरुआत है।
Bhagwan felt compassion for him and did something such that he suddenly found himself unable to look at the bride. As if waking from sleep, he started and stood up—and only then did Bhagwan come into view. Only then did the sangha appear to him. And only then did it dawn on him that until this moment he had not been seeing at all. Only where the smoke of the world is not, does truth reveal itself. Only where craving is not, does the sense of the divine arise. Seeing him alert, steeped in wonder, Bhagwan said, “Young man! There is no other fire equal to the fire of passion. It is hell itself; it is sleep itself. Wake up, beloved, wake up! And just as your body has sprung up, so within you also arise—uttishthita! Arise! In arising begins true humanity.”
और तब उन्होंने यह गाथा कही--
And then he spoke this gatha—
नत्थि रागसमो अग्गि नत्थि दोससमो कलि।
नत्थि खंधसमा दुक्खा नत्थि संति परं सुखं।।
नत्थि रागसमो अग्गि नत्थि दोससमो कलि। नत्थि खंधसमा दुक्खा नत्थि संति परं सुखं।।
‘राग के समान आग नहीं है। द्वेष के समान मैल नहीं है। पंचस्कंधों के समान दुख नहीं है। शांति से बढ़कर सुख नहीं है।’
“There is no fire like passion. There is no stain like hatred. There is no suffering like the five aggregates. There is no bliss beyond peace.”
पहले तो इस प्रसंग को ठीक से समझ लें। यह प्रसंग अनूठा है।
First, let us understand this episode rightly. It is unique.
साधारणतः भारत में परंपरा रही है कि विवाह के समय किसी संन्यासी को निमंत्रित न किया जाए। हिंदू विवाह में किसी संन्यासी को निमंत्रित नहीं करते। यह बात तर्कयुक्त मालूम होती है। क्योंकि कहां संन्यास और कहां विवाह! इन दोनों का क्या मेल? संन्यासी की मौजूदगी, जो लोग विवाह में बंधने जा रहे हैं, उनके लिए बाधा भी बन सकती है। संन्यासी की उपस्थिति उनके लिए इस बात का स्मरण भी बन सकती है कि संसार व्यर्थ है। जो अभी राग के सपनों में सोने जा रहे हैं, उन्हें यह नींद है, यह आग है, यह वासना व्यर्थ और असार है, ऐसी प्रतीति देने वाले व्यक्ति के करीब ले जाना उचित नहीं है।
Ordinarily, the Indian tradition has been that a sannyasin is not invited at the time of marriage. In a Hindu wedding, people do not invite a sannyasin. It seems logical. For where is sannyas, and where is marriage? What communion can there be between the two? The presence of a sannyasin can become an obstacle for those about to enter wedlock. His presence can serve as a reminder that the world is futile. Those who are about to go and sleep in the dreams of passion—it is not fitting to take them close to a person who would evoke the sense that this sleep is sleep indeed, this fire is fire indeed, this craving is vain and hollow.
तो हिंदू परंपरा रही है कि संन्यासी को विवाह में न बुलाया जाए। और विवाह के बाद, जो लोग विवाह के बंधन में बंधे हैं, वे संन्यासी से आशीर्वाद भी लेने न जाएं। क्योंकि संन्यासी का आशीर्वाद अगर सच में आशीर्वाद है तो विवाह के विपरीत होगा। अगर वह कुछ कहेगा, तो विवाह के विपरीत कहेगा। उसकी आशीष जगाने की होगी, सुलाने की नहीं हो सकती। जो अभी सोने को तत्पर हुआ है, वह जागे हुए लोगों से बचे, यह बात तर्कयुक्त मालूम होती है।
So the Hindu tradition has been not to invite a sannyasin to a wedding—and after marriage, those who are bound in wedlock should not even go to seek a sannyasin’s blessing. For if a sannyasin’s blessing is truly a blessing, it will run contrary to marriage. If he says anything, it will be contrary to marriage. His benediction will be to awaken, not to lull. One who is now ready to sleep had better keep away from the awakened; this too seems logical.
लेकिन बुद्ध ने ये सारी प्रक्रियाएं तोड़ दीं। बुद्ध ने यह सारी परंपरा तोड़ दी। बुद्ध ने कहा, विवाह के क्षण ही संन्यासी को निमंत्रित करना, बुलाना। क्योंकि यह मौका है जब कच्चा मन एक ढांचे में ढल रहा है। जब कच्चा मन एक यात्रा पर निकल रहा है। इस घड़ी में जो भी संस्कार पड़ जाते हैं, गहरे होते हैं।
But Buddha shattered these procedures. Buddha broke this entire tradition. He said: precisely at the moment of marriage, invite the sannyasin, call him. Because this is the very moment when the unformed mind is being cast into a mould; when the raw mind is setting out upon a journey. Whatever imprint is made in this hour goes deep.
मनोवैज्ञानिक भी इस बात से सहमत होते हैं कि मनुष्य के जीवन में कुछ घड़ियां होती हैं जो सर्वाधिक संवेदनशील होती हैं। उन घड़ियों में जो संस्कार पड़ जाते हैं, वे गहरे अचेतन तक चले जाते हैं।
Psychologists also agree that there are certain hours in a person’s life which are supremely sensitive. Imprints formed then penetrate the deepest unconscious.
जैसे बच्चा पैदा हुआ, तब पहली घड़ी। बच्चा पैदा होकर जो देखता है, जो अनुभव करता है, पहली बार आंख खोलता है, पहली बार मां के गर्भ से निकलकर श्वास लेता है, उन दस-पंद्रह सेकेंड में जो घटता है, वह सदा के लिए उसके मन का आधार बन जाता है। उससे महत्वपूर्ण घटना फिर दुबारा कभी न घटेगी। इसलिए वे दस-पंद्रह सेकेंड अपूर्व मूल्य के हैं। और मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि उनका जितना सदुपयोग हो सके उतना अच्छा है।
For instance, when a child is born—that first hour. What the child sees, what he experiences—when he opens his eyes the first time, when he breathes for the first time upon emerging from the mother’s womb—what happens in those ten or fifteen seconds becomes the very foundation of his mind for all time. Nothing more significant will ever happen again. Hence those ten or fifteen seconds are of incomparable value. And psychologists say: make the best possible use of them.
अभी तो जो हम उपयोग करते हैं वह सदुपयोग नहीं है, दुरुपयोग है। अभी तो बच्चा पैदा होता है, डाक्टर उसे पैरों से पकड़कर उलटा टांग देता है। यह यात्रा शुरू हो गयी उपद्रव की। यह बच्चे को सदमा लगता है। अभी-अभी सब सुखपूर्ण था, अब अचानक एकदम दुखपूर्ण हो गया। ऐसे तो नौ महीने गर्भ में रहने के बाद जब आंख खोलता है बच्चा, तो रोशनी तक कष्टकारी है। इसलिए मनोवैज्ञानिक कहते हैं, बहुत धीमी रोशनी होनी चाहिए। लेकिन जहां अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया जा रहा है, वहां बड़ी तेज रोशनी होती है। बच्चे की आंखें अभी अति कोमल हैं, गुलाब की पंखुड़ियों जैसी हैं, अभी इतनी तेज रोशनी उनके लिए सदा के लिए चोट से भर देगी, तिलमिला देगी, यह पहला अनुभव संसार का बुरा अनुभव हो जाएगा।
As of now, what we do is not wise use; it is misuse. The child is born; the doctor grabs him by the feet and hangs him upside down. The journey of disturbance has begun. The child is shocked. Just-now all was blissful; suddenly it has turned distressful. After nine months in the womb, to open one’s eyes—even light itself is painful. So psychologists say the light should be very dim. But in the hospitals where children are born, the lights are glaring. The child’s eyes are yet ultra-delicate—like rose petals. Such strong light will sting them forever, will agitate them; his first experience of the world becomes a bad experience.
पश्चिम में, जहां मनोविज्ञान के नए आधार रखे जा रहे हैं, फर्क आना शुरू हुआ है। अब बच्चों को ऐसे कमरों में जन्म दिया जा रहा है जहां अत्यंत धीमी रोशनी होती है। और अत्यंत सुकोमल, रंगीन, प्रीतिकर, नीली, धीमी नीली रोशनी होती है। कि बच्चा आंख खोले तो उसे कोई चोट न लगे। फिर बच्चे को एकदम ऐसे बिस्तर पर लिटा देना जो सख्त है, खतरनाक है, अभी बच्चे की त्वचा बहुत कोमल है। तो पश्चिम में अब उसे ठीक उसके शरीर के योग्य गरम पानी में लिटाते हैं। क्योंकि मां के पेट में वह अपने शरीर के तापमान वाले गरम पानी में ही तैरता है। उसे गरम पानी में लिटाते हैं। ताकि बाहर आकर वह जगत को प्रीतिकर पाए। ऐसा पाए कि उसमें निश्चिंत हो सके, विश्रांति को पा सके।
In the West, where new foundations of psychology are being laid, change has begun. Now children are born in rooms with extremely soft light—tender, colored, pleasing, a slow blue glow—so that when the child opens his eyes there is no injury. Then the child is not laid immediately on some hard bed—that is dangerous: his skin is still so tender. In the West they now place him in warm water at body temperature—because in the mother’s womb he floats in warm water of the same temperature. They lay him in warm water so that upon coming out he finds the world pleasing, that he can relax and be at ease.
ये जो पहले क्षण हैं, अगर सुखद हों तो यह बच्चा सुखी होगा। सुखी होगा इस अर्थ में, इसका दृष्टिकोण सुख का होगा। अगर पहली ही चोटें ऐसी पड़ गयीं तो इस बच्चे के मन में पहले ही घाव बन गए। अब यह डरा हुआ जीएगा। यह मानकर ही चलेगा कि दुश्मन हैं यहां चारों तरफ, मित्र कोई भी नहीं है। इसका दृष्टिकोण विषाक्त हो गया। इस घड़ी को वैज्ञानिक कहते हैं, ट्रामेटिक। इस समय जो पैदा हो जाता है, उसका संस्कार पूरे जीवन पीछा करेगा।
If these first moments are pleasant, the child will be a happy being—in the sense that his orientation will be toward happiness. If the first wounds are inflicted right there, then his mind is wounded at the start. He will live frightened. He will assume that enemies surround him, and there are no friends. His outlook is poisoned. Scientists call this hour “traumatic.” The impressions born then will pursue one lifelong.
फिर दूसरी घड़ी आती है जब तुम्हारा विवाह होता है। तब फिर तुम्हारे जीवन में एक नया सूत्रपात हो रहा है। अब तक तुम अकेले थे, अब तक तुम आधे थे, अब तुम एक स्त्री से जुड़े या एक पुरुष से जुड़े, अब तुम पूरे हुए। तुम्हारी चाहत, तुम्हारा प्रेम, तुम्हारी वासना अब एक नयी यात्रा पर निकल रही है। अब तक का जीवन एक ढंग का था, अब जीवन एक दूसरे ढंग का होगा।
Then another hour arrives—when you are married. Again a new beginning enters your life. Thus far you were alone, incomplete; now you are joined to a woman or a man—now you are complete. Your yearning, your love, your desire now set out on a new journey. Life had been one way until now; from here it will be otherwise.
ये घड़ियां भी बड़ी महत्वपूर्ण हैं। इन घड़ियों को भी हम व्यर्थ गंवा देते हैं। इन घड़ियों में भी जो हम करते हैं, वह सब थोथा है। दूल्हे को घोड़े पर चढ़ा दिया है, बैंड-बाजे बजा रहे हैं। बचकाना है। इस बचकानी प्रवृत्ति से बाहर निकालने की जरूरत है। ये घड़ियां अति बहुमूल्य हैं। ये घड़ियां अत्यंत शांत हो गए पुरुषों के निकट बीतनी चाहिए। वातावरण संगीतमय हो। लेकिन धूम-धड़ाक से भरा हुआ फिल्मी संगीत ठीक नहीं। यह वातावरण संगीतमय हो, वीणा बजे, बांसुरी बजे, शहनाई बजे, पर यह संगीत ऐसा हो जो इन घड़ियों को मनुष्य के भीतर सदा के लिए प्रीतिकर बनाकर बिठा दे।
These hours are of great importance. We squander them as well. What we do in these hours is all childish. The groom is mounted on a horse, bands blare. Childish. We must be rid of this puerility. These hours are supremely precious. These hours should pass near men who are utterly quiet within. Let the atmosphere be musical—but not stuffed with deafening, cinematic noise. Let veena, flute, shehnai be played—but such music as will settle these hours within the human being as forever delightful.
तो बुद्ध ने तो तोड़ दी पुरानी परंपरा। उन्होंने कहा कि संन्यासी आ सकता है। वे स्वयं जाते थे। अगर विवाह हो और निमंत्रित किए जाएं तो वे जाते थे। न केवल अकेले, बल्कि अपने हजारों भिक्षुओं को लेकर। ताकि वहां का सारा वातावरण बदल दें। जहां हजारों भिक्षु आ गए हों, वहां की हवा बदल जाएगी। जहां बुद्ध मौजूद हों, वहां की हवा बदल जाएगी। वहां दूल्हा और दुल्हन तो गौण हो जाएंगे। वहां बुद्ध की मौजूदगी प्रगाढ़ हो जाएगी। वह प्रकाश-स्तंभ इन छोटी सी घड़ियों का, इन बहुमूल्य घड़ियों का उपयोग कर लेगा। वह छाप गहरी पड़ जाएगी। और यह याद मन में बैठ जाएगी कि विवाह ही जीवन का अंत नहीं है। जाओ, लेकिन एक दिन इसके बाहर आना होगा। जाओ जरूर, लेकिन अनुभव से एक दिन पकोगे और इसके बाहर भी आओगे। क्योंकि लोग हैं जो बाहर आ गए हैं। बुद्ध हैं। यह बुद्ध की शांति और यह बुद्ध का आनंद भी याद रह जाएगा।
So Buddha broke the old tradition. He said the sannyasin may come. He himself would go. If invited, he would attend weddings—not alone, but with thousands of his monks, so that the entire atmosphere would change. Where thousands of monks have arrived, the very air changes. Where Buddha is present, the air changes. There, bride and groom will become secondary; Buddha’s presence will deepen and intensify. That lighthouse will make use of these brief, priceless hours. A deep imprint will be made; a remembrance will settle in the mind that marriage is not the end of life. Go, by all means—but one day you must come out of it. Go—but through experience you will ripen, and one day you will step beyond it. For there are those who have stepped beyond. Buddha is here. This peace of Buddha, this bliss of Buddha—this fragrance will linger.
यह सुगंध पीछा करेगी। कितने ही सपनों में खोए होओ, यह सुगंध कभी-कभी तुम्हारे सपने को तोड़ देगी। और कभी-कभी जब जीवन का विषाद और जीवन का दुख तुम्हें अतिशय काटने लगेगा तो तुम आत्महत्या की नहीं सोचोगे, तुम आत्म-रूपांतरण की सोचोगे। तुम कहोगे कि ठीक है, अगर यह जीवन दुखपूर्ण है, कष्टपूर्ण है और अगर यहां रस नहीं बह रहा है, तो जीवन समाप्त नहीं हो जाता है, एक और भी जीवन है। बुद्ध जैसा जीवन है।
However lost you may be in dreams, this fragrance will, at times, break your sleep. And when the anguish and sorrow of life begin to bite too much, you will not think of suicide—you will think of self-transformation. You will say: all right—if this life is painful, if suffering flows here, life does not end; there is another life—the life of a Buddha.
आधुनिक युग में जब तुम्हारे जीवन में कष्ट होता है, कठिनाई होती है, तो कोई द्वार नहीं मिलता। तब तुम्हें ऐसा लगता है, अब खतम ही कर लो अपने को, अब क्या सार है! यही रोज-रोज उठना, यही रोज-रोज काम करना, यही पत्नी, यही पति, यही झगड़े, यही कलह, यही चिंताएं, यही जिम्मेवारियां, आखिर इसमें सार क्या है? और दस साल जीएंगे तो यही-यही दोहरेगा। इससे तो बेहतर अपने को समाप्त कर लो।
In the modern age, when suffering comes, difficulty arises—no door is found. It seems better to end oneself; what meaning is there? The same getting up each day, the same work each day, the same husband or wife, the same quarrels, the same worries, the same responsibilities—what sense is there? And ten more years will be the same repetition. Better to finish oneself.
दुनिया में आत्महत्या करने वालों की संख्या रोज बढ़ती जाती है। पश्चिम में बहुत बढ़ गयी है। क्योंकि पश्चिम से संन्यासी तो विदा ही हो गया, उसकी तो कहीं झलक ही नहीं मिलती। चर्च में जो पादरी है, या सिनागाग में जो रबाई है, वह भी संन्यासी नहीं है, वह भी तुम जैसा संसारी है, उसके जीवन में भी कुछ नहीं है, उसकी मौजूदगी में भी कुछ नहीं है, उसकी मौजूदगी भी किसी और जीवन की नयी शैली का इंगित नहीं देती, कोई पुकार नहीं है, कोई आह्वान नहीं है।
The number of suicides grows each day. In the West, it has grown greatly. Because the sannyasin has departed from the West; one catches no glimpse of him. The priest in a church, the rabbi in a synagogue—he is no sannyasin either; he is as worldly as you. There is nothing in his life; his presence gives no hint of another style of being—no call, no summons.
तो बुद्ध ने यह परंपरा तोड़ दी। बुद्ध ने कहा कि विवाह में तो अगर संन्यासी उपलब्ध हों तो जरूर बुला लेना। ताकि उस समय युवक और युवती जो विवाह में बंध रहे हैं, अभी बड़ी आशाओं से, ये आशाएं कल टूटने ही वाली हैं, क्योंकि इन आशाओं के पूरे होने का कोई उपाय नहीं है। यह जो बड़ी-बड़ी कल्पनाएं संजोकर जा रहे हैं, ये कल्पनाएं आज नहीं कल धूल-धूसरित हो जाएंगी। तब इनके सामने एक बात स्मरण में रहनी चाहिए--एक और भी जीवन की शैली है, यही जीवन सब कुछ नहीं है। तब ये बुद्ध की तरफ मुड़ सकेंगे। संन्यास की तरफ मुड़ सकेंगे।
So Buddha broke the tradition. He said: if sannyasins are available, invite them to the wedding—so that when the young man and woman, full of great hopes, are tying the knot—hopes which tomorrow are bound to break, for there is no way for them to be fulfilled; these grand fantasies will turn to dust—then at least a memory should remain: there is another way of life; this is not all. Then they can turn toward Buddha, toward sannyas.
तो यह जो छोटी सी घटना है, यह समझने जैसी है।
So this small incident is worth understanding.
श्रावस्ती में एक कुलकन्या का विवाह है। मां-बाप ने भिक्षु-संघ के साथ शास्ता को भी निमंत्रित किया। भगवान भिक्षु-संघ के साथ आकर आसन पर विराजे। कुलकन्या भगवान के चरणों में झुकी और फिर अन्य भिक्षुओं के चरणों में। उसका होने वाला पति उसे देखकर नाना प्रकार के काम-संबंधी विचार करता हुआ रागाग्नि से जल रहा था।
In Shravasti, a noble maiden’s wedding. Her parents invited the Shasta along with the sangha. Bhagwan, arriving with the sangha, took his seat. The maiden bowed at his feet, and then at the feet of the monks. Her would-be husband, seeing her, was burning in the fire of passion, his mind possessed by all manner of lustful thoughts.
यहीं स्त्रियों और पुरुषों में बुनियादी फर्क है। स्त्री का जो काम है, वह निष्क्रिय काम है। वह ठंडी आग है। पुरुष का जो काम है, वह सक्रिय काम है। वह प्रज्वलित अग्नि है। इसलिए स्त्री को धर्म के जगत में यात्रा करना ज्यादा सुगम पड़ता है, बजाय पुरुष के। क्योंकि पुरुष के भीतर की सारी ऊर्जा सक्रिय है, बहिर्गामी है। स्त्री के भीतर की ऊर्जा निष्क्रिय है और अंतर्गामी है।
Here lies a basic difference between women and men. The woman’s sexuality is passive—a cool fire. The man’s sexuality is active—a blazing fire. Hence, in the realm of religion, it is easier for a woman to journey than for a man. For a man’s energies are active, outgoing; a woman’s energies are passive, ingoing.
इसलिए तुम अगर चर्च में, मंदिर में, गुरुद्वारे में स्त्रियों की संख्या ज्यादा देखो पुरुषों की बजाय, तो कुछ आश्चर्य मत मानना। वह स्वाभाविक है। बुद्ध के भिक्षु-संघ में भी चार भिक्षुओं में तीन स्त्रियां थीं, एक पुरुष। और वही अनुपात था महावीर के साधु और साध्वियों का। चार साधुओं में तीन साध्वियां, एक साधु। और मैंने बहुत गौर से देखा है, करीब-करीब यही अनुपात है, जहां तुम चार धार्मिक व्यक्ति पाओ, तीन स्त्रियां पाओगे, एक पुरुष।
So if you see more women than men in churches, temples, gurudwaras, do not be surprised. It is natural. In Buddha’s sangha too, for every four renunciates there were three women and one man. The same proportion held in Mahavira’s order—four ascetics: three nuns, one monk. And I have observed closely: almost the same ratio holds; where you find four religious seekers, you will find three women and one man.
फिर स्त्रियां जब साधना में उतरती हैं तो समग्ररूपेण उतर जाती हैं। पुरुष इतना समग्ररूपेण नहीं उतर पाता। पुरुष का मन बहुत दिशाओं में भागने वाला मन है। स्त्री का मन भागने वाला मन नहीं है। विश्राम स्त्री के लिए स्वाभाविक है।
And when women enter into practice, they do so wholly. Men do not enter so wholly. A man’s mind runs in many directions; a woman’s does not. Rest is natural to a woman.
तो दोनों मौजूद हैं। कन्या भी मौजूद है जिसका विवाह होना है, वर भी मौजूद है। लेकिन वर को तो बुद्ध दिखायी ही नहीं पड़े। कन्या को दिखायी पड़े। गयी, उनके चरणों में झुकी।
So both are present: the maiden whose marriage is being solemnized, and the groom. But the groom did not see Buddha at all. The maiden saw, and went and bowed at his feet.
इसे भी खयाल रखना, स्त्री के लिए झुकना सरल है। समर्पण सरल। पुरुष के लिए झुकना कठिन है। अति कठिन। बहुत समझ हो तो ही पुरुष झुक पाता है। जरा भी नासमझी हो तो पुरुष अकड़ा रह जाता है। टूट भला जाए, झुकना नहीं चाहता। उसमें ही समझता है कि पुरुषत्व है। स्त्री कोमल लता सी है, जरा सा हवा का झोंका और झुक जाती है। पुरुष सख्त मजबूती से खड़े वृक्षों की भांति है। तूफान भी आए तो झुकना नहीं चाहता। फिर अगर कहीं तूफान बड़ा हुआ और पुरुष को झुकना ही पड़ा, तो वे बड़े वृक्ष गिर जाते हैं, फिर उठ नहीं पाते। छोटे-छोटे पौधे जो झुक जाते हैं, तूफान के निकल जाने पर फिर उठ आते हैं। तूफान उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता।
Bear this in mind too: for a woman, surrender is easy—bowing is easy. For a man, bowing is difficult—very difficult. Only if there is much understanding does a man bow. With even a little unawareness, he remains stiff. He would rather break than bend—he thinks his manhood lies in that. The woman is a tender vine; a little breeze and she bends. The man is like a tree standing hard and firm; even in a storm he will not bend. And if the storm grows great and he must bend, then the great trees fall and cannot rise again. The small plants that bend rise again when the storm passes. The storm cannot harm them.
स्त्री कोमल लताओं जैसी है। झुकना उसका आंतरिक अंग है। इसलिए कन्या तो जाकर बुद्ध के चरणों में झुकी। उसे बुद्ध दिखायी पड़ गए। वह क्षणभर को बुद्ध के चरणों में झुकते समय भूल ही गयी होगी कि उसका होने वाला पति भी बैठा है। फिर न केवल वह बुद्ध के चरणों में झुकी, वह भिक्षुओं के चरणों में भी झुकी। लेकिन पुरुष को दिखायी ही न पड़ा। उस युवक को बुद्ध दिखायी ही न पड़े। उसकी आंखों में तो आग छायी हुई है। वह तो उतावला हो रहा है। कब जल्दी यह रस्म-रिवाज पूरा हो। उसकी वासना तो प्रदीप्त है।
The woman is like a tender vine; bending is intrinsic to her. So the maiden went and bowed at Buddha’s feet. She saw him. For a moment while bowing, she must even have forgotten that her would-be husband was also seated there. And not only did she bow to Buddha, she bowed to the monks as well. But the man did not see. The young man did not see Bhagwan. His eyes were filled with fire; he was impatient for the rites to be over. His desire was ablaze.
Her would-be husband was burning in the fire of passion.
उसका होने वाला पति उसे देखकर नाना प्रकार के काम-संबंधी विचार करता हुआ रागाग्नि से जल रहा था।
उसके भीतर तो अग्नि जल रही है। लपटें। धुआं ही धुआं है। उसे कहां बुद्ध का पता! आए, बैठे, इतने भिक्षु आए, उसे कुछ दिखायी नहीं पड़ा। तुमने खयाल किया, जब तुम किसी वासना से बहुत भरे होते हो तो तुम्हें वही दिखायी पड़ता है जो तुम्हारी वासना का बिंदु होता है। और कुछ दिखायी नहीं पड़ता।
Inside him a fire was raging—flames, smoke everywhere. How would he sense Buddha? Bhagwan came and sat; so many monks came—he saw nothing. Have you noticed—when you are filled with a strong desire, you see only what corresponds to your desire. Nothing else appears.
एक आदमी ने एक दुकान से--सर्राफ की दुकान से--एकदम हीरे-जवाहरातों पर मुट्ठी बांध ली और भागा। पकड़ा गया--भरी दोपहरी, बीच बाजार! मजिस्ट्रेट भी उससे हैरान हुआ, उसने कहा कि तू कैसा पागल है, चोर हमने भी देखे, रोज ही आते हैं, मगर कोई भरी दोपहरी में! जहां ग्राहक बैठे, दुकान चल रही, लोग बैठे, रास्ता चल रहा, वहां तू एकदम घुस गया और हीरे-जवाहरात लेकर भाग गया! यह कोई ढंग है! उस चोर ने कहा, मुझे हीरे-जवाहरात के सिवाय कुछ और दिखायी ही नहीं पड़ रहा था। जैसे ही मुझे हीरे-जवाहरात दिखायी पड़े, फिर मुझे कोई नहीं दिखायी पड़ा--न दुकानदार, न ग्राहक, न रास्ता, न चलते हुए लोग।
A man entered a jeweler’s shop at high noon, grabbed a handful of diamonds—and ran. He was caught—midday, in the bazaar! The magistrate was astonished and said, “What madness is this? We have seen thieves—every day!—but at high noon? Customers seated, the shop open, people walking by—you barged in and ran with diamonds? Is this any way?” The thief said, “I could see nothing but the diamonds. As soon as I saw them, I saw no one else—not the shopkeeper, not the customers, not the road, not passers-by.”
जब वासना बहुत प्रगाढ़ हो तो तुम्हें वही दिखायी पड़ता है जो तुम्हारी वासना तुम्हें दिखाती है। शेष सब अंधेरे में हो जाता है। शेष सब पर पर्दा पड़ जाता है। उस युवक को बुद्ध दिखायी नहीं पड़े। उसने भगवान को देखा ही नहीं।
When desire is intense, you see only what desire shows you. All else falls into darkness, behind a veil. The youth did not see Buddha. He did not see Bhagwan at all.
कभी-कभी भगवान तुम्हारे पास से भी गुजर जाएं और हो सकता है तुम्हें दिखायी न पड़ें। बहुत बार गुजरे ही होंगे। क्योंकि अनंत काल में ऐसा तो नहीं हो सकता कि तुम कभी बुद्धों के करीब न आए होओ। ऐसा तो नहीं हो सकता कि कभी कोई जिनत्व को उपलब्ध व्यक्ति तुम्हारे पास से न गुजरा हो। ऐसा तो नहीं हो सकता कि कभी कोई कृष्ण, कभी कोई क्राइस्ट, कोई मोहम्मद, कोई जरथुस्त्र तुम्हारे गांव से न गुजरा हो, तुम्हारे पड़ोस में न ठहरा हो। ऐसा हो ही नहीं सकता। तुम कोई नए तो नहीं हो। अति प्राचीन हो, सनातन हो। सदा-सदा से यहां रहे हो। जरूर बहुत बार ये मौके आए होंगे। लेकिन तुमने देखा नहीं, यह सच है। अब तो तुम्हें याद भी नहीं। तुम्हें पहचान भी नहीं।
Sometimes even if God were to pass by you, you might not see him. He must have passed so many times. In endless time it is impossible that you have never come near the awakened. Impossible that someone who attained Jina-hood never passed by you. Impossible that some Krishna, some Christ, some Mohammed, some Zarathustra never passed your village or stayed in your neighborhood. It cannot be. You are not new; you are ancient, eternal—since always you have been here. Surely these occasions have come many times. But you did not see—this is true. Now you do not even remember. You do not recognize.
आज भी तुम्हारे पास से बुद्धपुरुष गुजरें तो शायद ही तुम देख पाओ। तुम्हें वही दिखायी पड़ेगा जो तुम देख सकते हो। तुम अगर धन के दीवाने हो तो धन दिखायी पड़ेगा। तुम अगर पद के दीवाने हो, पद दिखायी पड़ेगा। तुम्हारी आंखें बस उसी दिशा में देखती हैं जहां तुम्हारी वासना त्वरा से भागी जा रही है। शेष सब अंधेरा हो जाता है। तो हम करीब-करीब निन्यानबे प्रतिशत अंधे हैं। बस एक प्रतिशत हमें दिखायी पड़ता है। और इसीलिए अक्सर ऐसा हो जाता है, कि शुभ अवसर आते हैं और चूक जाते हैं।
Even today, if an awakened one passed by, you would likely not see. You will see only what you are capable of seeing. If you are mad for wealth, you will see wealth; mad for position, you will see position. Your eyes look only where your craving is running in haste. All else is dark. So we are ninety-nine percent blind; we see merely one percent. Hence, auspicious moments come and are missed.
इस युवक की हालत को तुम इस युवक की ही हालत मत समझना। बहुत मौकों पर तुम्हारी भी यही हालत है। ऐसा मत सोचना कि बेचारा! यह कहानी तुम्हारी है। यह आदमी की कहानी है। ये सारी कहानियां आदमी की हैं। इन कहानियों को ऐसा सोचकर मत टाल देना कि हां, किसी को ऐसा हुआ होगा। ऐसा मनुष्य को होता है। ऐसा हर मनुष्य को हो रहा है।
Do not think this youth’s condition is his alone. Many times it is your condition. Do not think, ‘Poor fellow!’ This story is yours. It is the story of man. These stories are about man. Do not shrug them off thinking, ‘Yes, this must have happened to someone.’ This happens to man; it is happening to everyone.
उसने भगवान को देखा ही नहीं।
He did not see Bhagwan.
तुमने कभी इस अनुभव से गुजरकर निरीक्षण किया है? रास्ते से तुम चले जा रहे हो और एक सुंदर स्त्री तुम्हें दिखायी पड़ जाए, फिर तुम्हें कुछ और दिखायी पड़ता है? फिर कुछ दिखायी नहीं पड़ता। फिर कौन गुजर रहा है, कौन आ रहा है, कौन जा रहा है, सब धूमिल हो जाता है। वह सुंदर रूप आंखों को बांध लेता है। तुम्हें राह पर पड़ा हीरा दिखायी पड़ जाए, फिर तुम्हें कुछ और दिखायी पड़ेगा? फिर कुछ भी दिखायी न पड़ेगा। इस अंधेपन के कारण हम बुद्धों से वंचित हो जाते हैं। और बुद्धू के बुद्धू रह जाते हैं।
Have you ever observed this within yourself? You are walking along the road, and a beautiful woman appears—after that, do you see anything else? Nothing. Who comes, who goes—all fades. That beautiful form binds your eyes. If a diamond lies on the path—once you see it, do you see anything else? Nothing. Because of this blindness we miss the Buddhas—and remain fools.
उसे भगवान दिखायी ही न पड़े। न देखा उसने इस विशाल भिक्षुओं के संघ को।
He did not see Bhagwan. Nor did he see the great sangha of monks.
चलो एक भगवान को न देखा हो, मगर ये हजारों पीत वस्त्रों में आए हुए भिक्षु! ये भी उसे दिखायी न पड़े। उसकी आंखों में कुछ और ही भरा है। उसकी आंखें भरी हैं, खाली नहीं। आंखें जब खाली होती हैं तब कुछ दिखायी पड़ता है, भरी आंखों में कुछ दिखायी नहीं पड़ता। उसे तो अपनी पत्नी ही दिखायी पड़ रही है। शायद उसे नाराजगी भी आ रही हो कि ये किस तरह के लोग आ गए कि मेरी पत्नी को इनके पैरों में झुकना पड़ रहा है। मेरी पत्नी और किसी के पैरों में झुक रही है! शायद उसे इससे अड़चन भी हुई हो। ये कौन लोग हैं! इन्होंने समझा क्या है अपने आपको! वह खुद तो उठा नहीं झुकने, उसे तो दिखायी नहीं पड़ रहा है कुछ, शायद पत्नी को झुकते देखकर उसे बेचैनी बढ़ रही हो।
Let one say he did not see Bhagwan—but thousands of monks in yellow robes! He did not see them either. His eyes were filled, not empty. Only when eyes are empty do they see; filled eyes see nothing. He saw only his wife. Perhaps he even felt annoyed that such people had come, making his bride bow at their feet. ‘My wife is bowing at someone else’s feet!’ Perhaps it disturbed him. ‘Who are these people? What have they taken themselves to be!’ He himself did not rise to bow—he saw nothing. Seeing his wife bow may have only increased his restlessness.
ऐसा मेरे पास लोग आ जाते हैं। एक महिला मेरे पास आती है, उसके पति नाराज हैं। पति कहते हैं कि मेरे होते हुए तुझे कहीं जाने की क्या जरूरत है? तुझे जो पूछना है, मुझसे पूछ। और तुझे जो जानना है, मुझसे जान।
People come to me thus. A woman comes; her husband is angry. He says, “While I’m alive, why do you need to go anywhere? Whatever you need to ask, ask me. Whatever you need to know, know from me.”
अब यह भी खूब अनूठी बात है। कोई पत्नी कभी अपने पति से कुछ पूछ सकती है! और पत्नी कभी मान सकती है कि पति में भी कोई अकल हो सकती है! अकल ही होती तो उसको तुमने चुना होता! अकल ही होती तो तुम उसके जाल में फंसते! अकल ही होती तो तुम पति होते! दुनिया में कोई और तुम्हें मान ले, लेकिन पत्नी तो नहीं मान सकती कि तुममें कुछ अकल है।
Now that is quaint indeed! Can a wife ever ask anything of her husband? And can a wife ever believe there is any sense in the husband? If he had any sense, would you have chosen him? If he had any sense, would you have fallen into his net? If he had any sense, would he be a husband? The world may accept you—but the wife cannot believe you have sense.
अब पति उससे कह रहा है कि हमसे पूछ लो। जो भी जानना है, हमसे जान लो। और वह पति को भलीभांति जानती है--पत्नी से भलीभांति और कौन पति को जानता है! वह तुम्हारी हर कमजोरी को जानती है। तुम्हारी हर सीमा को जानती है। वह तुम्हारी बटनों को दबाना जानती है। जरा सी बटन दबा दे, तुम क्रोधित हो जाते हो। जरा सी बटन दबा दे, तुम प्रभावित हो जाते हो। तुम उसके हाथ की कठपुतली हो और तुम उससे कह रहे हो कि मुझसे पूछ।
He says, “Ask me. Whatever you wish to know, ask me.” And she knows him thoroughly—who knows a husband more thoroughly than the wife! She knows every weakness, every limit. She knows how to push your buttons: one button and you are angry; another and you are flattered. You are a puppet in her hands—and you tell her, “Ask me.”
तो मैंने उनकी पत्नी को कहा कि तुम उन्हीं से पूछ क्यों नहीं लेती, तू यहां क्यों परेशान होती है--जब वह इतने उससे कहते हैं! उसने अपना माथा ठोंक लिया, उसने कहा, उनसे पूछकर क्या नरक जाना है! वह खुद तो जा ही रहे हैं, मुझको भी ले जाएंगे। और उनके पास है क्या जो मैं उनसे पूछूं?
I said to his wife, “Why don’t you ask him? Why trouble to come here—when he so insists!” She smote her forehead: “Shall I go to hell by asking him? He himself is going—and he will take me with him. What does he have that I should ask him?”
मगर पति की तकलीफ भी समझना। पति को इस बात से अड़चन होती है कि उनकी पत्नी किसी के चरणों में झुके। इससे पतिभाव को चोट पहुंचती है। यह बात ही उनको अखरती है कि उनकी पत्नी और किसी के चरणों में झुके! उनकी पत्नी और किसी और के सामने झुके! तो पति तो पत्नियों को समझाते रहे हैं कि हम परमेश्वर हैं। अब और इसके आगे तो कहीं जाने को है नहीं, पति परमात्मा है। आगे खतम हो गयी बात। पत्नियों ने कभी सुना नहीं, यह दूसरी बात है! पति लेकिन यह समझाते रहे हैं, यह तो सच ही है।
But understand the husband’s trouble. He is hurt that his wife bows at someone else’s feet—it wounds his husband-ego. This stings him: “My wife bows at someone else’s feet!” Hence husbands have always instructed their wives: “I am God.” Beyond this there is nowhere to go: the husband is the deity, end of matter. That the wives never listened is another story; but the husbands kept explaining—this is true.
उसे तो कठिनाई ही होने लगी होगी। ये कहां के लोग आ गए हैं? और ये लोग उसे बड़े अजीब से लगे होंगे। ये पीत वस्त्रधारी यहां क्या कर रहे हैं? इनकी यहां जरूरत क्या है? इन्हें किसने यहां बुला लिया है? लड़की के मां-बाप को बुद्ध से लगाव रहा होगा। लेकिन लड़के के मां-बाप को या लड़के को बुद्ध से कोई संबंध न रहा होगा। यह अपरिचित सी भीड़, ये अजीब से लोग! अगर थोड़े बहुत उसे समझ में भी आए होंगे कि मौजूद हैं, कहीं धुंधले में खड़े दिखायी भी पड़े होंगे, तो सिर्फ बेचैनी का कारण हुए होंगे। और पत्नी को झुकते देखकर उसकी अड़चन और बढ़ गयी होगी।
So he must have felt troubled: “What sort of people have come?” They looked strange, these yellow-robed men—“What are they doing here? What need is there for them? Who invited them?” The girl’s parents must have had devotion toward Buddha. The boy’s parents, or the boy himself, had no relation to Buddha. An unfamiliar crowd—odd people! Even if they appeared dimly on the edge of his awareness, they were only a cause of unease. Seeing his wife bow, his discomfort grew.
वह तो वहां था ही नहीं। वह तो भविष्य में था। उसके भीतर तो सुहागरात चल रही थी। वह तो एक अंधे की भांति था। वह तो झपटकर अपनी पत्नी को पकड़ लेना चाहता था। उसे कुछ और सूझ नहीं रहा था।
He was not there at all. He was in the future. Within him, the nuptial night was underway. He was like a blind man. He wanted to spring and seize his wife. Nothing else made sense.
भगवान ने उस पर करुणा की।
Bhagwan felt compassion for him.
जो इतनी अग्नि में जल रहा हो, उस पर करुणा करनी ही पड़ेगी। उस पर दया खायी। उसका दुख समझा होगा। उसका पागलपन देखा होगा।
One so aflame must be shown compassion. He pitied him—understood his sorrow—saw his madness.
उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वह वधू को देखने में अनायास असमर्थ हो गया।
He did something such that the young man became, all at once, unable to look at the bride.
कथा कुछ कहती नहीं कि उन्होंने क्या किया। कुछ ऐसा किया। एक दूसरी कहानी से तुम्हें समझाऊं कि क्या किया होगा।
The tale does not say what he did. Something. Let me explain through another story what he might have done.
एक सूफी फकीर के पास एक युवक आया, चरणों में सिर रखा और कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है, मैंने पक्का विचार कर लिया है कि आपके चरणों में समर्पण करूंगा। फकीर ने कहा, तूने कहावत सुनी है कि इसके पहले शिष्य गुरु को चुने, गुरु शिष्य को चुन लेता है? युवक ने कहा, सुनी तो है, लेकिन मुझ पर लागू नहीं होती। मैंने ही निश्चय किया है कि आपके चरणों में सिर रखूंगा। फकीर ने कहा, तूने दूसरी कहावत सुनी है कि भगवान जिसको बुलाता है वही भगवान की तरफ जाता है? उस युवक ने कहा, छोड़ो ये कहावतें, सुनीं, न सुनीं, इससे कोई मतलब नहीं है, लेकिन अपने संबंध में मैं जानता हूं कि मैंने महीनों विचार करने के बाद यह तय किया है कि समर्पण करूंगा।
A Sufi fakir was approached by a youth who placed his head at the fakir’s feet and said, “I have decided, firmly: I will surrender at your feet.” The fakir said, “Have you heard the saying: before the disciple chooses the Master, the Master chooses the disciple?” The youth said, “I have heard—but it doesn’t apply to me. I have decided to place my head at your feet.” The fakir said, “Have you heard the saying: only he goes toward God whom God calls?” The youth said, “Forget these sayings—heard, unheard—what does it matter? I know about myself: after months of thinking, I have decided to surrender.”
उस फकीर ने कहा, तू मेरे साथ आ। झोपड़ी के बाहर उसे ले गया, पास ही खेत में एक किसान--दोपहरी है, काम से थक गया होगा, बैलों को विश्राम देना होगा, तो वृक्ष के नीचे बैठा है। उसी के पास एक कुत्ता बैठा है। फकीर ने कहा, देखता है वह किसान और कुत्ता वहां? दूर से दिखाया। और फकीर ने कहा कि अब देख! मैं इस किसान को खबर भेजता हूं कि तू तीन पत्थर इस कुत्ते को मार! ऐसा फकीर का कहना था कि किसान ने एक पत्थर उठाया और फेंका; दूसरा उठाया और फेंका; और तीसरा उठाया और फेंका; और कुत्ते को भगा दिया।
The fakir said, “Come with me.” He took him outside the hut. In a nearby field, a farmer—midday—tired from work, had sat under a tree to rest; a dog sat near him. The fakir said, “Do you see that farmer and dog? Watch now. I will send news to the farmer: throw three stones at the dog.” As soon as the fakir said it, the farmer picked up a stone and threw it; then another; then a third—driving the dog away.
युवक ने मन में सोचा, संयोग की बात मालूम पड़ती है। लेकिन फकीर ने जोर से कहा कि नहीं, संयोग की बात नहीं है। तब तो युवक और भी चौंका। क्योंकि उसने यह कहा नहीं था प्रगट में कि संयोग की बात मालूम पड़ती है, ऐसा मन में सोचा था कि संयोग की बात मालूम पड़ती है। लेकिन फकीर ने कहा, नहीं, संयोग नहीं है। उस युवक के मन में फिर हुआ, जिद्दी रहा होगा, कि यह भी संयोग हो सकता है। फकीर ने कहा, कह रहा हूं कि नहीं, यह भी संयोग नहीं है। तब तो चौकन्ना हुआ युवक। जैसे नींद से जागा।
The youth thought, “Looks like a coincidence.” The fakir said loudly, “No, not a coincidence.” The youth was startled; he had not said it aloud—he had only thought it. The fakir said, “No—no coincidence.” The youth thought stubbornly, “This too could be coincidence.” The fakir said, “I’m telling you, it is not coincidence.” Now the youth became alert—as if awakened.
फकीर ने कहा, तो फिर देख! अभी यह बैठा है, तू चाहता है यह खड़ा हो जाए? उसने कहा, दिखाएं। ऐसा कहना ही था फकीर का कि वह किसान खड़ा हो गया। मगर युवक को संदेह उठा कि हो सकता है उसका विश्राम पूरा हो गया हो और वह उठने के ही करीब हो! तो फकीर ने कहा, देख, बायां हाथ ऊपर उठवाऊं कि दायां हाथ ऊपर उठवाऊं? इसका तो कोई कारण नहीं होगा? उसने कहा कि नहीं, इसका कोई कारण नहीं होगा, बायां उठवाएं। ऐसा कहना था कि उस किसान ने बायां हाथ ऊपर उठाया। अब जरा मुश्किल था। अब फकीर ने कहा, तू मेरे साथ आ।
The fakir said, “See further. Do you want him to stand up?” “Show me,” said the youth. The fakir spoke—and the farmer stood up. The youth doubted: “Perhaps his rest was over; he was about to rise.” The fakir said, “Look—shall I have him raise the left hand, or the right? This will have no cause.” The youth said, “No cause—raise the left.” As soon as he said it, the farmer raised his left hand.
दोनों किसान के पास गए। बूढ़ा किसान, अनुभवी किसान। फकीर ने कहा कि देखें, एक छोटा सा प्रयोग हम किए हैं, उसके संबंध में थोड़ी जानकारी चाहिए। आपने कुत्ते को पत्थर क्यों मारे? बड़ी देर से बैठा था आपके पास, आपने पत्थर न मारे, फिर अचानक पत्थर क्यों मारे? किसान ने कहा कि देखो, मैं विश्राम कर रहा था, मैंने ध्यान ही नहीं दिया था कुत्ते पर, अचानक मैंने देखा कुत्ता, तो मैंने भगाना चाहा। तो फकीर ने पूछा, अच्छा, भगाना चाहा तो एक ही पत्थर से काम हो जाता, तीन क्यों मारे? तो उस किसान ने कहा कि इसलिए ताकि कुत्ते को ठीक सिखावन लग जाए, दुबारा यहां न आए। फकीर ने पूछा, फिर आप अचानक उठकर खड़े क्यों हो गए? तो उस किसान ने कहा, मैं काफी विश्राम कर चुका था, फिर मैंने सोचा कि इतना ज्यादा विश्राम शरीर के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं, तो मैं खड़ा होकर जरा व्यायाम कर लेना चाहता था। तो फिर आपने बायां हाथ ऊपर क्यों उठाया? तो उस किसान ने कहा, हद्द हो गयी, हाथ मेरे हैं, मैं बायां हाथ उठाऊं कि दायां, तुम कौन हो? मेरी मर्जी! तुम कोई अदालत हो? और मैंने कोई जु
र्म किया है? और उस युवक से कहा कि देख छोकरे, यह फकीर खतरनाक मालूम होता है, इस तरह के सूफी कच्ची उमर के लोगों को उलटी-सीधी बातें पढ़ाया करते हैं। इससे सावधान रहना। यह तुझे कुछ उलटी-सीधी बातें पढ़ा रहा है।
Now it was difficult to explain away. The fakir said, “Come.” They approached the farmer—an old, seasoned man. The fakir said, “We performed a little experiment—tell us something. Why did you throw stones at the dog? It had been with you a long time; you had not thrown anything—why suddenly?” The farmer said, “I was resting—I hadn’t noticed the dog. Suddenly I saw it—and wanted to drive it away.” The fakir asked, “You could have driven it with one stone—why three?” The farmer said, “So the dog would be well taught—not to return.” “Why did you suddenly stand up?” “I had rested enough; too much rest is unhealthy; I wished to exercise.” “And why did you raise your left hand?” “Enough! They are my hands—left, right—who are you? Is this a court? Have I committed a crime?” Then he turned to the youth and said, “Listen, boy—this fakir seems dangerous. Such Sufis teach strange things to raw youth. Beware—he is filling your head with nonsense.”
फकीर युवक को लेकर अपने झोपड़े पर लौट आया। उसने कहा, अब तेरा क्या खयाल है? क्योंकि वह किसान भी जिद्द करता है कि ये मेरे विचार हैं।
The fakir returned to his hut with the youth. “What do you think now?” he asked, “for the farmer insists these were his own thoughts.”
एक मन के संबंध में बहुत बुनियादी सत्य समझ लेना--जितने विचार तुम अपने कहते हो, उनमें शायद ही कोई तुम्हारा होता है। तुम अक्सर दूसरों के पकड़ते हो। तुम से बलशाली आदमी जब तुम्हारे करीब होता है, तत्क्षण तुम उसके विचार पकड़ लेते हो। कहने की जरूरत नहीं होती। विचारों की तरंगें प्रतिक्षण ब्राडकास्ट हो रही हैं, हर एक आदमी से हो रही हैं, जो कमजोर होता है वह बलशाली की पकड़ लेता है। जैसे पानी ऊपर से नीचे की तरफ बहता है, ऐसे बलशाली व्यक्ति से विचार कमजोर व्यक्तियों की तरफ बहते हैं।
Understand a fundamental truth about the mind: of all the thoughts you call your own, hardly any are yours. Mostly you pick up others’ thoughts. When someone powerful is near you, you immediately receive his thoughts. There is no need to speak; waves of thought are being broadcast every moment from everyone. The weak receive from the strong. As water flows from high to low, thoughts flow from the strong to the weak.
इसलिए तो कहा है, बुरे आदमियों के पास मत बैठना। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है, तुम्हारे तथाकथित भले आदमियों से बुरे आदमी ज्यादा बलशाली होते हैं। तुम्हारे नपुंसक भले आदमियों की बजाय अपराधी बहुत बलशाली होते हैं। इसलिए कहा कि बुरे आदमियों के पास मत बैठना। बुरे का सत्संग मत करना। वह बुरा है, लेकिन बलशाली तो है ही!
अब जिस आदमी ने दस हत्याएं की होंगी, वह कोई कम बल का आदमी नहीं है! उसने दुरुपयोग किया है बल का, यह दूसरी बात है। उसने ठीक नहीं किया बल का उपयोग, यह दूसरी बात है। लेकिन बलशाली है, इसमें तो कोई संदेह नहीं। उससे जरा सावधान! उसके पास बैठे तो उसके मस्तिष्क से चलती हुई सूक्ष्म तरंगें तुम्हारा मस्तिष्क पकड़ लेगा। और अगर तुम भी हत्या का विचार करने लगो तो कुछ आश्चर्य न होगा। हालांकि तुम यही सोचोगे कि मैं सोच रहा हूं।
Hence it is said: do not sit with the wicked. Often your so-called good men are impotent; the criminal is potent. Therefore avoid the wicked—for though he is wicked, he is powerful. One who has committed ten murders cannot be a man of little force—he misused his force, that is another matter—but powerful he surely is. Beware! If you sit near him, the subtle waves from his brain will be picked up by yours. And if you begin thinking of murder, do not be surprised—though you will still assume, ‘I am thinking.’
इसलिए कहा, सत्संग करना। जहां कोई ज्ञान को उपलब्ध हुआ हो, उसके पास बैठना। वहां तुम्हारी यात्रा सुगम हो जाएगी। जो शुभ विचार कभी तुम्हारे भीतर तरंगें भी नहीं लिए हैं, उसकी मौजूदगी में तरंगें लेने लगेंगे। जो फूल तुम्हारे भीतर कभी खिले ही नहीं, उनकी पखुड़ियां खिलने लगेंगी। कलियां खिलने लगेंगी, फूल बनने लगेंगी। जो किरण तुम्हारे भीतर कभी उठी ही नहीं, सोयी की सोयी ही पड़ी थी, अचानक किसी के संघात में जगकर खड़ी हो जाएगी। सत्संग का अर्थ ही यही है कि किसी ऐसे बलशाली व्यक्ति के पास पहुंच जाना जो जाग गया है, ताकि उसका जागरण तुम्हें झकोरे देने लगे। ताकि उसका जागरण झंझावात बन जाए। ताकि उसका जागरण अलार्म बन जाए और तुम्हारे चारों तरफ बजने लगे। और तुम्हें सोने न दे। और तुम्हारी नींद को तोड़े। और तुम्हें सपनों से जगाए।
Therefore, satsang is advised: sit near one who has attained knowing. There your journey becomes easy. Auspicious waves that have never stirred within you will begin to move in his presence. Buds that never opened in you will begin to blossom. Rays that never rose within you—dormant—will suddenly stand up awakened by his impact. Such is satsang: to come into the presence of a powerful awakened one, so that his awakening begins to buffet you—becomes a storm, an alarm ringing around you—not letting you sleep—shattering your dreams—waking you up.
बुद्ध ने क्या किया होगा? कुछ खास नहीं किया होगा, सिर्फ इतना ही किया होगा, उस युवक की तरफ ध्यान दिया होगा। सिर्फ अपनी आंखें उस युवक की तरफ फेरी होंगी। जैसे तुम टार्च लिए होते हो न और किसी के चेहरे की तरफ टार्च को फेर दो, तो सारे टार्च की रोशनी उसके चेहरे पर पड़ने लगे। ऐसा बुद्ध ने अपने भीतर की टार्च को उस युवक की तरफ घुमाया होगा। रोशनी दौड़ी उस युवक की तरफ। उस रोशनी के संघात में उसके भीतर सोयी हुई प्रज्ञा जैसे चौंककर जग गयी।
What might Buddha have done? Nothing special—only this: he turned his attention toward the youth. He merely turned his eyes upon him. As when you hold a torch and turn its beam upon someone’s face—the full light pours upon that face—so Buddha turned the torch of his inner light upon the youth. The light rushed toward him. In that impact, the dormant wisdom within him startled and awoke.
जैसे वह नींद से जागा, ऐसे चौंककर खड़ा हो गया। और तब उसे भगवान दिखायी पड़े।
As if roused from sleep, he started and stood up. And then he saw Bhagwan.
भगवान कब दिखायी पड़े? जब वह अपनी होने वाली पत्नी को देखने में असमर्थ हो गया। यह बात बड़ी समझने जैसी है।
When did Bhagwan appear? When he became unable to see his would-be wife. This is worth deep understanding.
तुम्हारी आंखें सीमित हैं। या तो तुम कामना देखो, या आत्मा देखो। या तो तुम काम देखो, या राम देखो। दोनों एक साथ न देख सकोगे। कभी तुमने रुपए का सिक्का हाथ में रखकर देखा? तुम दोनों पहलू एक साथ नहीं देख सकते। या तो उलटा रखो सिक्का, तो उसकी पीठ देखो, या सीधा रखो सिक्का, तो उसका मुंह देखो। लेकिन तुम दोनों पहलू एक साथ नहीं देख सकते। सिक्का तो छोटी सी चीज है, फिर भी दोनों पहलू एक साथ देखने का कोई उपाय नहीं है। एक ही देख सकते हो। ऐसा ही राम और काम। एक तरफ नजर लगी हो तो दूसरी तरफ नजर बंद हो जाती है। दूसरी तरफ नजर जाए तो इस तरफ बंद हो जाती है।
Your eyes are limited. Either you see desire—or you see the Self. Either you see lust—or you see the Divine. You cannot see both at once. Ever looked at a coin in your hand? You cannot see both sides simultaneously. Place it face-up—see its face; turn it over—see its back. But both sides at once—no. A coin is small—and yet it is impossible. So it is with God and lust. If your gaze is fixed on one side, it is closed to the other. If it shifts to the other, it closes here.
तो जैसे ही बुद्ध ने कुछ किया--कुछ किया यानी अपने प्रकाश की धारा को उस युवक की तरफ फेंका, एक सेतु बन गया प्रकाश का, नहा गया होगा वह युवक उस प्रकाश में--अचानक उसे अपनी होने वाली पत्नी दिखायी न पड़ी, कहां गयी? जो है वही थोड़े ही तुम्हें दिखायी पड़ता है। जो तुम देखना चाहते हो, वही दिखायी पड़ता है। तुमने खयाल किया, तुम क्या देखना चाहते हो वही दिखायी पड़ता है। तुम्हारा संसार सीमित है। तुम्हारा संसार तुम्हारा चुनाव है।
So, the moment Buddha did something—meaning: he flung a stream of his light toward the youth; a bridge of light formed—the youth bathed in it—suddenly the would-be wife disappeared from his sight. Where did she go? It is not what exists that you see; you see what you wish to see. Have you noticed? You see only what you are prepared to see. Your world is limited—it is your selection.
वैज्ञानिक कहते हैं कि जितनी घटनाएं तुम्हारे पास घट रही हैं, उसमें से केवल दो प्रतिशत तुम देखते हो, अट्ठानबे प्रतिशत तुम देखते ही नहीं। अब समझो कि एक सुंदर युवती आती है। तुम पूरी युवती देखते हो? नहीं देखते। तुम कुछ देखते हो, कुछ छोड़ देते हो। अगर पीछे कोई तुमसे याद करने को कहे कि तुमने क्या देखा, तो तुम शायद थोड़ा-बहुत स्मरण कर पाओगे। शायद तुमसे कोई पूछे कि उसके बाल का रंग क्या था, तो तुम शायद याद न कर पाओ। उसकी आंखों का रंग क्या था, तो शायद तुम याद न कर पाओ। लेकिन कुछ तुम याद कर पाओगे। जो तुम याद कर पाओगे वही तुमने देखा था।
Scientists say: of all that is happening around you, you register perhaps two percent; ninety-eight percent you do not perceive. Consider: a beautiful young woman approaches. Do you see the whole person? You do not. You see some aspects and leave others. If someone later asks you to recall—“What did you see?”—you may remember a little. Asked the color of her hair—you may not recall. The color of her eyes—you may not recall. But a little you will recall—the little you actually saw.
तुम्हें इस बगीचे में से गुजारा जाए और बाद में तुमसे पूछा जाए, क्या देखा? तो हर आदमी अलग-अलग बातें याद करेगा। जो जिसने देखा होगा वही तो याद करेगा न! बगीचे से सब एक ही गुजरे थे। हो सकता था कोई फूलों का पारखी गुजरा हो। तो वह फूलों को देखेगा। और किसी लकड़हारे को गुजारकर ले गए, तो वह सोचेगा कि कौन-कौन से झाड़ काटकर लकड़ी बेची जा सकती है! उसकी याददाश्त उनकी ही होगी। और अगर तुम किसी चित्रकार को ले गए, तो उसने रंगों का अनूठा जमघट देखा होगा। हरे रंग में भी हजार हरे रंग देखे होंगे। एक ही हरा रंग थोड़े ही है, जरा गौर से देखो। हर वृक्ष अलग ढंग से हरा है। लेकिन कोई पेंटर, कोई चित्रकार ही अलग-अलग हरे रंग देख सकता है। उसे शायद कुछ और दिखायी ही न पड़े। अगर तुम किसी वनस्पतिशास्त्री को ले आओ, तो वह नाम ही नाम देखेगा। लैटिन और ग्रीक नाम उसको याद आएंगे। कि कौन सा वृक्ष किस जाति का है, कहां से आता है, किस देश से आता है। अगर गुलाब का पौधा वह देखेगा तो सोचेगा, ईरान से आता है।
You are led through this garden, and later asked, “What did you see?” Each person will remember different things. A connoisseur of flowers will notice blossoms; a woodcutter will think which shrubs to cut and sell as timber. A painter will see an extraordinary symphony of colors—thousands of greens within green. There is not just one green—look carefully: each tree is a different green. But only a painter will see diverse greens; he will perhaps notice nothing else. A botanist will recall only names—Greek and Latin—species and origins, what country a plant comes from. Seeing a rose, he will think: from Iran.
यह तुम शायद सोचोगे ही नहीं, क्योंकि तुम्हें ईरान से क्या लेना-देना है! गुलाब का ईरान से क्या लेना-देना! लेकिन वनस्पतिशास्त्री तत्क्षण सोचेगा, ईरान से आता है। इसीलिए तो हिंदुओं के पास गुलाब के लिए कोई नाम नहीं है। गुलाब तो ईरानी नाम है। गुल आब। हिंदी में तो कोई नाम ही नहीं है गुलाब के लिए। हो भी नहीं सकता, क्योंकि यह पौधा ही हमारा नहीं है। यह पौधा ही उधार है। मगर, सबको यह बात दिखायी न पड़ेगी।
You will likely never think of Iran—what has Iran to do with the rose! But the botanist will instantly think: from Iran. Hence Hindus have no native word for rose; gulab is Persian—gul-âb. In Hindi there is no original name—because the plant is not native; it is borrowed. But not everyone will notice this.
हम वही देखते हैं, जो देखने के लिए हम तैयार हैं।
We see what we are prepared to see.
जैसे ही बुद्ध की रोशनी उस युवक पर पड़ी होगी, उसकी चेतना में एक क्रांति घट गयी--क्षणभर को सही, लेकिन उस धक्के में वह घूम गया। उसका चाक पूरा घूम गया। कहां से कहां हो गया। अभी पत्नी ही दिखायी पड़ती थी, अब पत्नी दिखायी न पड़ी। और जब पत्नी न दिखायी पड़ी, तब जैसे नींद से जागा। उसे भगवान दिखायी पड़े। वह अपूर्व रूप भगवान का, वह अपूर्व ज्योति, वह दिव्यता, वह शांति! क्षणभर को बारात खो गयी होगी, विवाह खो गया होगा, मंडप खो गया होगा। सब खो गया होगा। क्षणभर को वह किसी और ही लोक में प्रविष्ट हो गया।
As Buddha’s light fell upon the youth, a revolution stirred in his consciousness—even if only for a moment. In that jolt, the potter’s wheel turned—the axis shifted. Just now, only the bride was visible—now she vanished. And when the bride vanished, he woke as from sleep. He saw Bhagwan—that incomparable form, that incomparable radiance, that divinity, that peace! For a moment the wedding procession must have faded, the canopy disappeared, everything dissolved. For a moment he entered another realm.
और तब उसे दिखायी पड़ा भिक्षु-संघ।
And then he saw the sangha.
जब भगवान दिखायी पड़े, तो उसे दिखायी पड़े ये लोग जो उनके दीवाने हैं। तब उसे दिखायी पड़े ये लोग जिनमें भी थोड़ी-थोड़ी किरण उनकी है, भगवान की है। जिनमें थोड़ा-थोड़ा स्वाद उनका है। जब मूलस्रोत दिखायी पड़ा, तो ये दिखायी पड़े। जब सूरज दिखायी पड़ा तो ये छोटे-छोटे दीए भी दिखायी पड़े। जब सूरज ही न दिखता हो तो दीए क्या खाक दिखायी पड़ेंगे। सूरज दिखा, रोशनी पहचान में आयी, तो और भी रोशन दीए समझ में आए। तब उसे भिक्षु-संघ दिखायी पड़ा।
When he saw Bhagwan, he saw those who are madly in love with him; he saw those in whom a few rays of Buddha exist, a taste of the divine. When the source is seen, the small lamps are seen. When the sun is seen, the little lamps can be recognized. If the sun is not seen, what lamps will you see? When the sun appears, you recognize light—and then the other lights too. He saw the sangha.
संसार का धुआं जहां नहीं है, वहीं तो सत्य के दर्शन होते हैं। और वासना जहां नहीं है, वहीं तो भगवत्ता के शिखर प्रगट होते हैं।
Where there is no smoke of the world, there truth is seen. Where there is no desire, the peaks of godliness arise.
उसे चौकन्ना और विस्मय में डूबा देख भगवान ने कहा, कुमार! रागाग्नि के समान दूसरी कोई अग्नि नहीं।
यह भी खूब उपदेश हुआ किसी के विवाह पर! लेकिन बुद्धपुरुष अटपटी बातें कहते सदा पाए गए हैं। यह भी कोई बात हुई! लेकिन बुद्ध तो वही कहेंगे, जो है, जैसा है। और यह मौका सुंदर है। अभी जल रही हैं लपटें तेज। जब तुम्हारे घर में आग लगी हो प्रखर और सब जल रहा हो, तब तुम्हें जगाना ज्यादा आसान है। जब आग बुझी-बुझी हो जाए, राख ही राख रह जाए, तब जगाना मुश्किल है।
इस घड़ी में तो आग ही आग है। सुहागरात के बाद लपटें इस तरह की न रह जाएंगी। हनीमून के बाद तो अक्सर विवाह समाप्त हो जाते हैं, बचता क्या है? खोल रह जाती, राख रह जाती, बुझे दीए रह जाते। फिर आदमी ढोता है उनको। जब आग प्रगाढ़ता से जल रही है और रोआं-रोआं उसमें जल रहा है, तब जागरण आसान है। तब चोट करनी आसान है। बुद्ध ने ठीक ही अवसर चुना है। कितना ही अटपटा लगे, लेकिन ठीक अवसर चुना है।
रागाग्नि के समान दूसरी कोई अग्नि नहीं, कुमार! वही है नर्क, वही है निद्रा। जागो, प्रिय जागो! और जैसे शरीर उठ बैठा है, वैसे ही तुम भी उठ जाओ, उत्तिष्ठित हो जाओ।
अभी शरीर चौंककर उठा है। अब ऐसे ही तुम्हारा सूक्ष्म मन भी चौंककर उठे। स्थूल और सूक्ष्म के भीतर छिपा हुआ परम सूक्ष्म भी चौंककर उठे।
उठो। उठने में ही मनुष्यता की शुरुआत है।
Seeing him alert and steeped in wonder, Bhagwan said, “Young man! There is no other fire like the fire of passion. That itself is hell; that itself is sleep. Awake, beloved, awake! And as your body has arisen, so you, arise—uttishthita! Get up! In arising, humanity begins.”
जो ऐसा भीतर उत्तिष्ठित नहीं हो गया है, वह मनुष्य जैसा दिखता भर है, मनुष्य है नहीं। अभी मनुष्यता की शुरुआत नहीं हुई।
और तब उन्होंने यह गाथा कही--
And then he spoke this gatha—
नत्थि रागसमो अग्गि।
‘राग के समान आग नहीं।’
नत्थि रागसमो अग्गि। “There is no fire like passion.”
नत्थि दोससमो कलि।
‘द्वेष के समान मैल नहीं।’
नत्थि दोससमो कलि। “There is no stain like hatred.”
नत्थि खंधसमा दुक्खा।
‘पंचस्कंधों के समान दुख नहीं।’
नत्थि खंधसमा दुक्खा। “There is no suffering like the five aggregates.”
नत्थि संति परं सुखं।
‘और शांति से बढ़कर सुख नहीं।’
नत्थि संति परं सुखं। “And there is no joy beyond peace.”
तू किस सुख की बात सोच रहा है? हम देखकर कहते हैं कि वहां सुख नहीं है। हम अनुभव से गुजरकर कहते हैं, वहां सुख नहीं है। तू जिस तरफ दौड़ा जा रहा है, हम भी दौड़े और देख इन भिक्षुओं को, ये भी दौड़े हैं और देख अनंतकाल में अनंत लोग दौड़े हैं, लेकिन सभी खाली हाथ लौट आए हैं। सुख चाहता है न! लेकिन दिशा तेरी गलत है।
What happiness are you thinking of? We tell you: there is no happiness there. We say out of experience: there is no happiness there. You are rushing in a direction—we too rushed; look at these monks—countless ones have rushed, across endless time—and all returned empty-handed. You seek happiness, yes—but your direction is wrong.
पंचस्कंध बुद्धों का विशिष्ट शब्द है। बुद्ध कहते हैं, मनुष्य का व्यक्तित्व बना है दो चीजों से--नाम, रूप। रूप यानी देह। नाम यानी मन। रूप यानी स्थूल, नाम यानी सूक्ष्म। देह तो एक है, स्थूल देह तो एक है, मन के चार रूप हैं। उन चार के नाम हैं--वेदना, संज्ञा, संस्कार, विज्ञान। ऐसे सब मिलाकर पांच। इन पांच से मनुष्य का व्यक्तित्व बना है। और इन पांच में ही जो जीता है, बुद्ध कहते हैं, पंचस्कंधों के समान दुख नहीं। स्वाद में जी रहे हैं, धन इकट्ठा करने में जी रहे हैं, पद में जी रहे हैं, राग में जी रहे हैं, आसक्ति में जी रहे हैं; देह को बचाने में लगे हैं कि मर न जाए, बुढ़ापा न आ जाए, साजने-संवारने में लगे हैं--इस तरह जो जी रहा है पंचस्कंधों में--या तो मन की वासनाएं हैं, पद की, महत्वाकांक्षाओं की, या शरीर की वासनाएं हैं, इन वासनाओं में जो जी रहा है, वह दुख में जीता है। अशांति में जीता है।
Panchskandha is the Buddha’s distinctive term. He says man’s personality is made of two: name and form. Form means body—the gross; name means mind—the subtle. The body is one; the mind has four modes: sensation, perception, formations, and consciousness. Together they are five. From these five, the personality is built. And one who lives only within these five—Buddha says—there is no suffering like the five aggregates. Living in taste, in accumulating wealth, in rank; living in attachment, protecting the body lest it die, beautifying it—living within these—either the mind’s cravings for rank and ambition, or the body’s cravings—living thus is to live in sorrow, in unrest.
‘और शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं है।’
“And there is no joy beyond peace.”
वह दुख ही दुख में जीता है, इसलिए इस तरह के जीवन की दिशा नर्क की दिशा है।
Such a life is suffering upon suffering—thus its direction is toward hell.
दूसरा सूत्र--
The second aphorism—
एक समय भगवान पांच सौ भिक्षुओं के साथ आलवी नगर आए। आलवी नगरवासियों ने भगवान को भोजन के लिए निमंत्रित किया। उस दिन आलवी नगर का एक निर्धन उपासक भी भगवान के आगमन को सुनकर धर्म-श्रवण के लिए मन किया। किंतु प्रातः ही उस गरीब के दो बैलों में से एक कहीं चला गया। सो उसे बैल को खोजने जाना पड़ा। बिना कुछ खाए-पीए ही दोपहर तक वह बैल को खोजता रहा। बैल के मिलते ही वह भूखा-प्यासा ही बुद्ध के दर्शन को पहुंच गया। उनके चरणों में झुककर धर्म-श्रवण के लिए आतुर हो पास ही बैठ गया।
Once Bhagwan came to the town of Alavi with five hundred monks. The people invited him for a meal. On that day, a poor lay-devotee of Alavi, hearing of Bhagwan’s arrival, wished to hear the Dharma. But in the morning one of his two oxen strayed, and he had to go search. Without food or water he searched until noon. As soon as he found the ox, he came—hungry and thirsty—to behold the Buddha. Bowing at his feet, eager to hear the Dharma, he sat nearby.
लेकिन बुद्ध ने पहले भोजन बुलाया। उसके बहुत मना करने पर भी पहले उन्होंने जिद्द की और उसे भोजन कराया। फिर उपदेश की दो बातें कहीं। वह उन थोड़ी सी बातों को सुनकर ही स्रोतापत्ति-फल को उपलब्ध हो गया। भगवान के द्वारा किसी को भोजन कराने की यह घटना बिलकुल नयी थी। ऐसा पहले कभी उन्होंने किया न था--और न फिर पीछे कभी किया। तो बिजली की भांति भिक्षु-संघ में चर्चा का विषय बन गयी। अंततः भिक्षुओं ने भगवान से जिज्ञासा की। तो उन्होंने कहा, भूखे पेट धर्म नहीं। भूखे पेट धर्म समझा जा सकता नहीं। भिक्षुओ, भूख के समान और कोई रोग नहीं है।
But Buddha first called for food. Though the man objected, he insisted—and had him fed first. Then he spoke only a few words of instruction. Simply hearing those few words, the man attained the fruit of sotapatti. For Buddha personally to have someone fed—this was entirely new. He had not done so before—nor ever again. Like lightning, it became the talk of the sangha. Finally, the monks asked Buddha: why? He said, “With an empty stomach, religion does not happen. With an empty stomach, Dharma cannot be understood. Monks, there is no disease like hunger.”
और तब उन्होंने यह गाथा कही--
And then he spoke this gatha—
जिधच्छा परमा रोगा संखारा परमा दुखा।
एतं ञत्वा यथाभूतं निब्बानं परमं सुखं।।
जिधच्छा परमा रोगा संखारा परमा दुखा। एतं ञत्वा यथाभूतं निब्बानं परमं सुखं।।
‘भूख सबसे बड़ा रोग है, संस्कार सबसे बड़े दुख हैं। ऐसा यथार्थ जो जानता है, वही जानता है कि निर्वाण सबसे बड़ा सुख है।’
“Hunger is the greatest disease; formations are the greatest sorrow. Knowing this as it is, one knows Nibbana as the supreme bliss.”
इस बात को समझना।
Understand this.
भूख को सबसे बड़ा रोग कहा बुद्ध ने। क्यों? क्योंकि जब भूख प्रगाढ़ हो, पेट भरा न हो, तो सारी चेतना पेट के इर्द-गिर्द ही घूमती है। जब शरीर भूखा हो तो चेतना ऊंचाइयों पर उड़ ही नहीं सकती। शरीर के आसपास ही मंडराती है।
Buddha called hunger the greatest disease. Why? Because when hunger is intense, when the belly is empty, all consciousness circles around the belly. When the body is hungry, consciousness cannot fly to heights; it hovers around the body.
एक सत्य तुमने देखा होगा, पैर में कांटा चुभ जाए तो फिर चेतना वहीं-वहीं घूमती है न! एक दांत टूट जाए तो चेतना वहीं-वहीं घूमती है न! सिर में दर्द हो तो चेतना वहीं-वहीं घूमती है न! जहां पीड़ा हो, चेतना वहीं रुक जाती है।
You have seen a truth: if a thorn pricks your foot, your awareness circles there; a tooth aches—awareness circles there; the head pains—awareness circles there. Wherever there is pain, awareness gathers.
इसलिए हमारे पास जो शब्द है--वेदना, वह बहुत अदभुत है। वेदना के दो अर्थ होते हैं, बोध और दुख। वेदना बना है विद से, जिससे वेद बना है। इसलिए उसका एक अर्थ होता है, बोध, ज्ञान। और वेदना का दूसरा अर्थ होता है, दुख, पीड़ा। एक ही शब्द के ये दो अर्थ और बड़े अजीब से! जिनका कोई तालमेल नहीं। लेकिन तालमेल है।
जब दुख होता है, तो वहीं सारा बोध संगृहीत हो जाता है। जहां दुख है, वहीं बोध संगृहीत हो जाता है। फिर दुख से हटना मुश्किल हो जाता है। अब जो आदमी भूखा है, उसके लिए शरीर ही शरीर दिखायी पड़ता है। कहां आत्मा की बातें! हम कहते हैं न--भूखे भजन न होहिं गुपाला। अब एक आदमी भूखा है, अगर भगवान की प्रार्थना भी करे, तो कुछ होगा नहीं। सारी प्रार्थना पर भूख छा जाएगी।
Thus our word vedana is wondrous: it has two meanings—knowing and pain. Vedana comes from vid, from which Veda comes. Hence one meaning is awareness, knowledge; the other is pain, suffering. Two meanings of one word—strange! Yet there is harmony. When there is pain, awareness collects there. Where pain is, there awareness gathers. Then it is hard to move away from pain. One who is hungry sees only the body. Where talk of the soul then! We say, “A hungry man does not sing the name of Gopala.” Even if he prays, hunger overlays the prayer.
इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि दरिद्रता के कारण दुनिया में धर्म बढ़ नहीं पाता। केवल समृद्ध समाज ही धार्मिक हो सकते हैं। और बुद्ध के समय में, महावीर के समय में इस देश ने बड़ी ऊंचाई ली, क्योंकि देश बड़ा समृद्ध था।
Therefore I say again and again: because of poverty, religion cannot flourish in the world. Only prosperous societies can be religious. In Buddha’s and Mahavira’s times, this land reached a great height because it was prosperous.
तुम थोड़ा सोचो, महावीर चालीस हजार भिक्षुओं को अपने साथ लेकर घूमते थे। हर गांव की इतनी संभावना थी, क्षमता थी कि चालीस हजार भिक्षुओं को खिला सके। बुद्ध भी पचास हजार भिक्षुओं को लेकर घूमते थे। गांव-गांव की इतनी क्षमता थी कि पचास हजार भिक्षुओं को खिला सके। कभी तीन मास, चार मास वर्षा में एक जगह भी रुकते थे। तो पचास हजार भिक्षुओं को खिलाना, क्षमता की बात थी। आज तो पूरा गांव भी पांच भिक्षुओं को खिलाने में समर्थ नहीं रह गया है। संपन्न था देश, खूब समृद्ध था। सोने की चिड़िया ऐसे झूठे ही नहीं कहा जाता था! बुद्ध के समय में इस देश ने सबसे ऊंचा शिखर देखा समृद्धि का। उस समृद्धि के शिखर पर ही बुद्ध और महावीर प्रगट हुए। फिर दुबारा बुद्ध और महावीर के प्रगट होने का उपाय न हुआ।
Think: Mahavira wandered with forty thousand monks. Each village had the capacity to feed them. Buddha too moved with fifty thousand monks. Villages could feed them—even for three or four months during the rains when they would stay in one place. To feed fifty thousand monks required capacity. Today an entire village cannot feed five monks. The country then was wealthy—rich indeed. “Golden bird” was not an empty phrase. In Buddha’s time, this country saw the highest summit of prosperity. On that summit, Buddha and Mahavira appeared. After that, such an appearance did not occur again.
इसलिए यह कुछ आश्चर्य की बात नहीं है कि आज अमरीका में धर्म के संबंध में प्रगाढ़ रस है। होगा ही। होना ही चाहिए। जहां समृद्धि है, जहां पेट पूरी तरह भर गया है, वहां आत्मा का खालीपन दिखायी पड़ने लगता है। इनमें सीढ़ी दर सीढ़ी संबंध है। जिस आदमी ने नींव भर ली मकान की वही तो दीवालें उठाएगा न। नींव ही नहीं भरी तो दीवाल कैसे उठेगी? और जिसने दीवाल उठा ली वह छप्पर रखेगा। दीवाल ही नहीं उठी तो छप्पर कैसे रखेगा? और छप्पर उठ गया तो फिर स्वर्ण का कलश, स्वर्ण-कलश चढ़ाएगा।
So it is no wonder that today in America there is deep interest in religion. Where there is prosperity, where the belly is completely filled, the emptiness of the soul becomes visible. There is a step-by-step relationship: only one who has completed the foundation of a house can raise the walls; without a foundation, how will you raise walls? And only with walls can you put on the roof; and after the roof, the golden finial.
धर्म तो स्वर्ण-कलश है। धर्म तो आखिरी ऊंचाई है। उसके पार तो फिर कुछ भी नहीं है। जिसने नीचाइयों की सुविधाएं अभी नहीं जुटायीं, वह ऊंचाइयों के सपने भला देखे, लेकिन सत्य में उन्हें उपलब्ध न हो सकेगा।
Religion is the golden finial—the last height. Beyond it there is nothing. One who has not gathered the lower necessities may dream of heights, but in truth he will not attain them.
इसलिए मैं निरंतर कहता हूं कि गरीब समाज धार्मिक नहीं हो सकता। यह मैं नहीं कह रहा हूं कि कोई गरीब व्यक्ति धार्मिक नहीं हो सकता। गरीब व्यक्ति चेष्टा करके अपवाद हो सकता है। लेकिन गरीब समाज धार्मिक नहीं हो सकता है। मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि समृद्ध समाज अनिवार्य रूप से धार्मिक हो जाएगा, लेकिन समृद्ध समाज की धार्मिक होने की संभावना है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हर समृद्ध व्यक्ति धार्मिक हो जाएगा। लेकिन समृद्ध व्यक्ति की धर्म की तरफ उत्सुकता बढ़ने की ज्यादा संभावना है बजाय असमृद्ध व्यक्ति के।
Thus I say: a poor society cannot be religious. I do not say that a poor individual cannot be religious—by striving he can be an exception. But a poor society as a whole cannot be religious. I do not say a rich society will automatically be religious—but it has the possibility. Not every wealthy person will be religious—but his likelihood of turning toward Dharma is greater than that of the impoverished.
हमारे भीतर तीन तल हैं--शरीर की जरूरतें हैं, फिर मन की जरूरतें हैं, फिर आत्मा की जरूरतें हैं। शरीर की जरूरतें हैं--रोटी, रोजी, कपड़ा, मकान। फिर मन की जरूरतें हैं--संगीत, साहित्य, कला। अब जिसका भूख से भरा पेट है, वह शेक्सपियर पढ़ेगा? कैसे पढ़ेगा! कालिदास को समझेगा? कैसे समझेगा! शास्त्रीय संगीत सुन पाएगा? इधर पेट में भूख कचोटती होगी, शास्त्रीय संगीत नहीं समझ पाएगा, न सुन पाएगा। मन की जरूरतें। जब मन की जरूरतें भी भर जाती हैं, शास्त्रीय संगीत में भी अब कुछ नहीं दिखायी पड़ता, वह संगीत भी चुक गया, अब किसी और बड़े संगीत की खोज शुरू होती है, तब ध्यान। एक ऐसे संगीत की खोज शुरू होती है जहां वाद्य की भी जरूरत नहीं रह जाती। एक ऐसे संगीत की खोज शुरू होती है जो भीतर बज ही रहा है, जिसको बजाना नहीं पड़ता--अनाहत नाद--जो अपने से बज रहा है--ओंकार--तब आत्मा की जरूरतें शुरू होती हैं।
Within us are three planes—the needs of the body, then the needs of the mind, then the needs of the soul. The body needs bread, clothing, shelter. The mind needs music, literature, art. How will a man, his belly pinched by hunger, read Shakespeare? How will he understand Kalidasa? How will he hear classical music? As hunger gnaws, he will not hear. These are the mind’s needs. When these too are fulfilled—and classical music also yields no more—then begins the search for a greater music: meditation—a music that needs no instrument; a music that is already playing within, which needs no playing—the anahata naad, the Om that resounds by itself. Then the soul’s needs begin.
तो बुद्ध ने ठीक कहा कि ‘भूख सबसे बड़ा रोग है। संस्कार सबसे बड़े दुख हैं। ऐसा यथार्थ जो जानता है वही जानता है कि निर्वाण सबसे बड़ा सुख है।’
So Buddha spoke truly: “Hunger is the greatest disease; formations the greatest sorrow. Knowing this as it is, Nibbana is known as the supreme bliss.”
उन्होंने उस भूखे आदमी को भोजन कराया। लेकिन यह बात एक ही दफा घटी है, यह भी खयाल रखने जैसी बात है। ऐसा बुद्ध ने बार-बार नहीं किया। क्योंकि यह भूखा आदमी सिर्फ भूखा आदमी ही नहीं था, इस भूखे आदमी के भीतर बड़ी मुमुक्षा थी। यह बड़ी प्रगाढ़ता से आकांक्षा कर रहा था परमात्मा के खोज की, सत्य के खोज की--या जो भी नाम दो। यह सिर्फ भूखा होता तो बुद्ध को इसमें कोई विशेष उत्सुकता नहीं थी। उत्सुकता इसलिए थी कि इसके भीतर एक और बड़ी भूख थी जो इस छोटी भूख के कारण दबी पड़ी थी। इसके भीतर एक बड़ी भूख का अंकुर फूट रहा था, जो नहीं फूट पा रहा था, क्योंकि यह छोटी भूख इसे खाए जा रही थी।
He had that hungry man fed—but this happened only once; mark this. Buddha did not do it again and again—because this man was not merely hungry. He possessed a great longing. He was deeply eager to seek the divine, the truth—call it what you will. If he were only hungry, Buddha would not have been particularly interested. His interest was because within this man a greater hunger was sprouting—but it was being smothered by the small hunger. The sprout was pushing—but this lesser hunger was consuming him.
यह सुबह ही से बुद्ध का ही स्मरण करता घूम रहा था। खोज रहा था बैल को, स्मरण कर रहा था बुद्ध का। इतनी जल्दी थी इसे कि घर से बिना खाए-पीए निकल पड़ा था कि जल्दी-जल्दी बैल को खोजकर बुद्ध के पास पहुंच जाऊं। फिर इतनी जल्दी थी, इतनी आतुरता थी कि बैल मिल गया तो उसे किसी तरह बांध-बूंधकर खेत-खलिहान में, भागा! घर नहीं गया कि दो रोटी खा ले। भागा! कि पहले बुद्ध को सुन लूं। इसकी धर्म की प्यास निश्चित प्रगाढ़ रही होगी।
From morning he had been remembering Buddha while searching for the ox. He was so eager he left home without food or drink: “Let me quickly find the ox and reach the Buddha.” Then, with such urgency—that when he found the ox he tied it any which way and ran! He did not go home to eat two morsels. He ran: “First, let me hear the Buddha.” His thirst for Dharma must have been intense.
तुम तो छोटे-छोटे कारणों से चूक जाओ। कभी ध्यान नहीं करते, क्योंकि कहते हो कि आज जरा शरीर स्वस्थ नहीं है। कभी कहते हो, आज ध्यान कैसे करें, घर में मेहमान आए हैं। कभी कहते हो, आज ध्यान कैसे करें, आज जरा दफ्तर में थक गए। आज कैसे ध्यान करें, आज कैसे ध्यान करें, तुम बहाने खोजते रहते हो।
You, for small reasons, miss. You do not meditate because you say, “Today I am not quite well.” Or, “Guests have come.” Or, “I am tired from the office.” You keep finding excuses.
इस आदमी ने बहाना नहीं खोजा। इसके पास बहाने काफी थे--बैल खो गया, अब कहां बुद्ध के पास जाएं! बैल खोजें कि बुद्ध को खोजें! बात छोड़ देता। तुम होते तो बात ही छोड़ दिए होते। फिर बैल भी मिल गया होता तो कहता, अब दोपहरीभर थका-मांदा हूं, घर थोड़ा भोजन करूं, विश्राम करूं, फिर देख लेंगे, ऐसी जल्दी क्या है! और बुद्ध कोई भागे थोड़े ही जाते हैं!
This man did not find an excuse. He had plenty—the ox was lost. “Shall I seek the ox or seek the Buddha?” You would have dropped the matter. Even after finding the ox you would say, “I am exhausted; let me eat and rest. Then we will see—what’s the hurry? The Buddha is not running away!”
इसकी बड़ी प्रगाढ़ आकांक्षा रही होगी कि भूखा ही आ गया। इसका कुम्हलाया हुआ चेहरा, इसका भूखा पेट, यह थका-मांदा जब बुद्ध के चरणों में झुका होगा तो उन्होंने देखा होगा--इसका शरीर ही भूखा नहीं है, इसकी आत्मा भी भूखी है। यह सच में ही...तो उन्होंने बड़ी जिद्द की कि तू पहले भोजन कर। उन्होंने खुद भोजन बुलाया। अब बुद्ध के पास कहां भोजन! किसी को दौड़ाया कि जल्दी गांव से भोजन लेकर आओ। भिक्षुओं में चर्चा की बात उठ ही गयी होगी कि यह कौन विशिष्ट आदमी आ गया, एक गंवार सा किसान है! बुद्ध इसमें क्या देख रहे हैं?
His longing was deep—so he came hungry. His withered face, his empty belly, his tired body—when he bowed at the Buddha’s feet, Buddha saw: not only is his body hungry—his soul is hungry. Truly hungry. Buddha insisted: “Eat first.” He personally called for food. He had no food—he sent someone running to the village. Among the monks the talk must have arisen: “Who is this special man? A rustic farmer! What does Buddha see in him?”
जो कभी-कभी तुम्हें नहीं दिखायी पड़ता, वह बुद्धों को दिखायी पड़ता है। क्योंकि तुम्हें तो हीरे तभी दिखायी पड़ते हैं, जब जौहरी उन्हें साफ-सुथरा करके, निखारकर, पालिश करके रख देते हैं, तब दिखायी पड़ते हैं। बुद्धों को तो हीरे तब दिखायी पड़ जाते हैं जब वे पत्थर की तरह पड़े हैं। जब उनमें कोई चमक नहीं है। यह एक अनगढ़ हीरा था। यह चमक सकता था। यह पत्थर नहीं था।
What you do not see, the Buddhas do. You see diamonds only after the jeweler has polished and displayed them. Buddhas see the diamond while it still lies like an ordinary stone, with no luster. This man was an uncut diamond; he could shine—he was no mere stone.
बुद्ध ने उसे भोजन कराया पहले, फिर उसे दो शब्द कहे, ज्यादा नहीं, और कथा कहती है कि उन दो शब्दों को, उन थोड़ी सी बातों को सुनकर ही वह स्रोतापत्ति-फल को उपलब्ध हो गया।
Buddha had him fed, then spoke two words—no more. The story says: simply hearing those few words, he attained the fruit of sotapatti.
स्रोतापत्ति-फल का अर्थ होता है, जो व्यक्ति बुद्ध की धारा में प्रविष्ट हो गया। स्रोतापन्न हो गया। जो बुद्ध की चेतना में प्रविष्ट हो गया। जो नदी में उतर गया। किनारे पर खड़ा था, उसने कहा, ठीक, अब मैं आता हूं, अब चलता हूं सागर की तरफ। स्रोतापत्ति। यह बुद्ध की साधना पद्धति में सबसे महत्वपूर्ण फल है। क्योंकि फिर शेष सब इसके बाद ही होगा। जो धारा में ही नहीं उतरा है वह तो सागर कब-कैसे पहुंचेगा? उसके तो पहुंचने का कोई उपाय नहीं है।
Sotapatti means: the person has entered the stream—the stream of Buddha’s consciousness. He has stepped into the river—he had stood on the bank; now he says, “Enough, I am coming. I set out toward the ocean.” This is the most important fruit in Buddha’s path—for everything else follows from it. One who has not entered the stream—how will he reach the ocean?
वहां ऐसे लोग थे जो वर्षों से बुद्ध को सुन रहे थे और अभी स्रोतापत्ति-फल को उपलब्ध नहीं हुए थे। अभी किनारे ही पर खड़े सोच-विचारकर रहे थे, दुविधा में पड़े थे--करें कि न करें? जंचती भी है बात कुछ, नहीं भी जंचती है बात कुछ। इसने कुछ सोच-विचार न किया। इसने तो बुद्ध के दो शब्द सुने और इसने कहा, बस काफी है। डूब गया। स्रोतापत्ति-फल का अर्थ होता है, डूब गया, डुबकी ले ली। बुद्धमय हो गया।
There were those there who had listened to Buddha for years and had not attained sotapatti—still standing on the shore, in doubt: “Shall we, shall we not? Something appeals, something does not.” This man did not deliberate. He heard two words, and said, “Enough.” He plunged—became sotapanna—Buddha-minded.
भिक्षुओं ने भगवान से जिज्ञासा की कि बात क्या है? ऐसा सम्मान आपने कभी किसी को दिया नहीं। भोजन करवाने की आपने कभी किसी को चेष्टा नहीं की। अक्सर तो ऐसा होता है कि लोगों को आप समझाते हैं, उपवास करो। इस आदमी को उलटा भोजन करवाया।
The monks asked Buddha: “What is this? You have never given such honor to anyone. You never sought to feed anyone. Often you tell people to fast. And this man you fed!”
उपवास का सूत्र भी आगे आता है।
Fasting we shall speak of soon.
तीसरा सूत्र, उसकी कथा--
The third aphorism; its story—
सम्राट प्रसेनजित भोजन-भट्ट था। उसकी सारी आत्मा जैसे जिह्वा में थी। खाना, खाना और खाना। और तब स्वभावतः सोना, सोना और सोना। इतना भोजन कर लेता कि सदा बीमार रहता। इतना भोजन कर लेता कि सदा चिकित्सक उसके पीछे सेवा में लगे रहते। देह भी स्थूल हो गयी। देह की आभा और कांति भी खो गयी। एक मुर्दा लाश की तरह पड़ा रहता। इतना भोजन कर लेता!
King Prasenjit was a glutton. His whole being seemed to be on the tongue—eating, eating, eating—and then, naturally, sleeping, sleeping, sleeping. He ate so much he was always ill. He ate so much physicians stood by in constant attendance. The body became gross; its sheen and luster were lost. He lay like a corpse. So much he ate!
बुद्ध गांव में आए तो प्रसेनजित उन्हें सुनने गया।
Buddha came to the town; Prasenjit went to hear him.
जाना पड़ा होगा। सारा गांव जा रहा है और गांव का राजा न जाए तो लोग क्या कहेंगे? लोग समझेंगे, यह अधार्मिक है। उन दिनों राजाओं को दिखाना पड़ता था कि वे धार्मिक हैं। नहीं तो उनकी प्रतिष्ठा चूकती थी, नुकसान होता था। अगर लोगों को पता चल जाए कि राजा अधार्मिक है, तो राजा का सम्मान कम हो जाता था। तो गया होगा। जाना पड़ा होगा।
लेकिन जाने के पहले--इतनी देर, बुद्ध को पता नहीं घंटाभर सुनना पड़े, डेढ़ घंटा सुनना पड़े, कितनी देर बुद्ध बोलें, इतनी देर वहां रहना पड़े--तो उसने डटकर भोजन कर लिया।
He must have had to go. The whole town was going—if the king did not, what would people say? They would think him irreligious. In those days kings had to show they were religious; otherwise their prestige suffered. If people knew the king was irreligious, his honor fell. So he went. But before going—how long would Buddha speak? An hour? An hour and a half?—he ate his fill.
इतनी देर भोजन करने को मिलेगा नहीं। खूब डटकर भोजन करके गया।
He would not get to eat for that long—so he stuffed himself and went.
राजा था, तो सामने ही बैठा बुद्ध के वचन सुनने को। और जैसे ही बैठा वैसे ही झपकी लेने लगा।
He was a king; he sat in front to hear the words. And as soon as he sat, he began to nod.
फुरसत कहां थी! न बुद्ध को सुनने आया था, न सुनने की स्थिति थी। इतना खाकर आ गया था कि डोलने लगा। और तो मस्ती में डोल रहे थे, वह नींद में डोलने लगा।
He had no interest in listening—nor was he in any state to listen. He had eaten so much he was swaying; others swayed in ecstasy—he swayed in sleep.
बुद्ध ने यह देखा। उन्हें उस पर बड़ी दया आयी। उसकी झपकियां देखीं और बुद्ध ने कहा, महाराज, क्या ऐसे ही जीवन गंवा देना है? जागना नहीं है? बहुत गयी, थोड़ी बची है, अब होश सम्हालो। भोजन जीवन नहीं है। इस परम अवसर को ऐसे ही मत गंवा दो। प्रसेनजित ने कहा, भंते, सब दोष भोजन का है, मानता हूं। उसके कारण ही मेरा स्वास्थ्य भी सदा खराब रहता है। तंद्रा भी बनी रहती है। प्रमाद और आलस्य भी घेरे रहता है। और इसके बाहर होने का कोई मार्ग भी नहीं दिखायी पड़ता। सब दोष भोजन का है, भगवान!
Buddha saw this and felt deep compassion. Seeing his nodding, Buddha said, “Majesty, will you waste life like this? Will you not awaken? Much is gone; little remains—gather your wits. Food is not life. Do not squander this supreme opportunity.” Prasenjit said, “Bhante, the fault is all food’s. Because of it my health is always poor, sleepiness remains, negligence and laziness surround me—and I see no way out. The fault lies with food, Bhagwan!”
बुद्ध ने उससे कहा, पागल! दोष भोजन का कैसे हो सकता है? अपने दोष को भोजन पर टाल रहा है! भोजन जबरदस्ती तो तेरे ऊपर सवार नहीं हो जाता।
Buddha said, “Fool! How can the fault be food’s? You are shifting your fault to food. Food does not mount you by force!”
इसे खयाल रखना। हम भी यही करते हैं। हम दोष टालते हैं।
Remember: we do this too—we shift blame.
मुल्ला नसरुद्दीन पकड़ा गया अदालत में, क्योंकि उसने एक कांस्टेबिल की पिटाई कर दी। और जब झूमता, नशे में डोलता अदालत में लाया गया, तो मजिस्ट्रेट ने कहा कि नसरुद्दीन, कितनी बार तुम्हें समझाया है, यह शराब छोड़ो। उसने कहा, हुजूर, सब दोष शराब का है, इसी शराब की वजह से यह गरीब कांस्टेबिल पिट गया है। सब दोष शराब का है! आप बिलकुल ठीक कहते हैं।
Mulla Nasruddin was brought to court for thrashing a constable. Wobbling, drunk, the magistrate said, “Nasruddin, how many times have I told you—leave the drink.” He said, “Sir, it’s all the fault of wine. Because of wine, this poor constable got beaten. It’s all wine’s fault. You are absolutely right!”
दोष शराब का कैसे हो सकता है? लेकिन हम दोष टालते हैं। कोई आदमी दोष अपने पर नहीं लेता। और जो अपने पर ले लेता है, उसी के जीवन में क्रांति घट जाती है।
How can the fault be the wine’s? But we shift blame. None accepts fault as one’s own—and the life of one who does, revolutionizes.
उसने बुद्ध से कहा, भगवान, भंते, सब दोष भोजन का है। इसके कारण ही सब उलझन हो रही है। इससे बाहर आने का कोई उपाय भी नहीं दिखता है।
Prasenjit said, “Bhagwan, Bhante, it is all food’s fault. Because of it all this trouble arises. I see no way out.”
बुद्ध ने कहा, दोष भोजन का कैसे हो सकता है? दोष बोध का है। तुम्हें पता भी है कि स्वास्थ्य खराब हो रहा है, तुम्हें पता है आलस्य आ रहा है, तुम्हें पता है जीवन व्यर्थ जा रहा है, लेकिन यह बोध तुम भोजन करते वक्त सम्हाल नहीं पाते। यह बोध भोजन कर लेने के बाद तुम्हारे पास होता है, लेकिन जब भोजन करते हो तब चूक जाता है।
Buddha said, “How can the fault be food’s? The fault is of awareness. You know your health is harmed; you know laziness comes; you know life is wasted—but this knowing you cannot keep with you while eating. This knowing returns after you eat—but when you eat, you forget.”
तो प्रसेनजित ने पूछा, मैं क्या करूं? बुद्ध ने कहा, तुमसे शायद न भी हो सके, मैं देखता हूं तुम बहुत जड़ हो गए हो। तो प्रसेनजित के पास उसका अंगरक्षक खड़ा था। अंगरक्षक का नाम था सुदर्शन। तो बुद्ध ने कहा, सुदर्शन, तू अंगरक्षक कैसा! यह अंग तो सब खराब हुआ जा रहा है! और तू अंगरक्षक है! तू खाक सेवा कर रहा है अपने सम्राट की! तू याद रख! और जब प्रसेनजित भोजन को बैठें, तो बिलकुल सामने खड़ा हो जा। खड़ा ही रह सामने। और याद दिलाता रह कि ध्यान रखो, स्मरण करो, बुद्ध ने क्या कहा था। तू चूकना ही मत, यह नाराज भी होगा, यह तुझे हटाएगा भी, मगर तू हटना ही मत। तू अंगरक्षक है। तू अपना काम पूरा कर। यह बात सुदर्शन को भी जमी कि अंगरक्षक तो है ही। और उसकी आंखों के सामने यह अंग सब खराब हुआ जा रहा है, यह देह नष्ट हुई जा रही है। तो वह खड़ा रहने लगा।
Prasenjit asked, “What shall I do?” Buddha said, “Perhaps you will not be able—you have grown very dull. Your bodyguard stands by you—his name is Sudarshan. Sudarshan! What kind of bodyguard are you? The body is being ruined—and you are its guard! What service are you rendering your king? Remember this: when the king sits to eat, stand directly in front of him—remain standing—and remind him: ‘Be mindful; remember what Buddha said.’ Do not fail. He will be angry—he will push you away—but do not move. You are the bodyguard—do your job.” This struck Sudarshan: he is the guard—and before his eyes the body is being ruined. So he began to stand there.
वह बड़ा हिम्मत का आदमी रहा होगा। क्योंकि प्रसेनजित बहुत नाराज होता जब उसे बीच में याद दिलायी जाती। जब वह ज्यादा खाने लगता, वह कहता, याद करो, याद करो, भगवान ने क्या कहा है? तो वह कहता, बंद कर बकवास! कहां के भगवान! फिर सोचेंगे। मगर वह मानता ही नहीं, वह याद दिलाए ही जाता, दिलाए ही जाता। धीरे-धीरे इसका परिणाम होना शुरू हुआ।
रसरी आवत जात है, सिल पर परत निसान
He must have been a man of courage. For Prasenjit was very annoyed whenever reminded. If he ate too much, Sudarshan said, “Remember, remember what Bhagwan said!” The king would bark, “Stop your nonsense! To hell with your Bhagwan! We will think later.” But the guard would not relent—he kept reminding and reminding. Slowly, something began to happen.
“Drop after drop the rope marks the stone.”
पड़ने लगा निशान।
A mark began to form.
“By steady practice the dull become wise.”
करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान
थोड़ा-थोड़ा बोध जगने लगा। नाराज भी होता था, फिर क्षमा भी मांग लेता सुदर्शन से कि नहीं, तेरी क्या भूल! फिर सुदर्शन ने कहा कि देखिए, मुझे भगवान को उत्तर देना पड़ेगा। और वहां से कई दफे खबर आ चुकी है कि सुदर्शन खबर दे! तो प्रसेनजित और भी डरा।
A little awareness began to dawn. He would get angry—then ask forgiveness: “It is not your fault.” Sudarshan said, “Look, I must answer to Bhagwan; many messages have come: ‘Sudarshan, report!’” The king was even more afraid.
तीन महीने भगवान उस नगर में रुके थे। प्रसेनजित जब दुबारा आया, तो वह आदमी ही दूसरा था। उसके चेहरे पर आभा लौट आयी थी। तेजस्विता आ गयी थी। उसने भगवान का बहुत धन्यवाद किया। उसने सुदर्शन का भी बहुत धन्यवाद किया। सुदर्शन के साथ अपनी बेटी का विवाह किया। उसे आधा राज्य दे दिया।
Buddha remained three months in that town. When Prasenjit came again, he was another man—luster had returned to his face, radiance to his being. He thanked Bhagwan deeply; he thanked Sudarshan too—gave him his daughter in marriage, and half the kingdom.
जब दुबारा वह भगवान के पास आया था रूपांतरित होकर, अत्यंत अनुग्रह से भरा हुआ, तब भगवान ने यह गाथा कही थी--
When he returned transformed—full of gratitude—Buddha spoke this gatha—
आरोग्य परमा लाभा संतुट्ठी परमं धनं।
विस्सास परमा ञाती निब्बानं परमं सुखं।।
आरोग्य परमा लाभा संतुट्ठी परमं धनं। विस्सास परमा ञाती निब्बानं परमं सुखं।।
‘आरोग्य सबसे बड़ा लाभ है। संतोष सबसे बड़ा धन है। विश्वास सबसे बड़ा बंधु है और निर्वाण सबसे बड़ा सुख है।’
“Health is the highest gain. Contentment the greatest wealth. Trust the best of kin. Nibbana the supreme bliss.”
आरोग्य शब्द बड़ा अदभुत है। अंग्रेजी के हेल्थ शब्द में वह बात नहीं। आरोग्य का अर्थ है, सारे रोगों से मुक्ति। इसमें मन के रोग सम्मिलित हैं। देह के रोग सम्मिलित हैं। इसमें आत्मा के रोग सम्मिलित हैं। आरोग्य शब्द विराट है। तभी तुम कहे जा सकते हो आरोग्य को उपलब्ध हुए, जब तुम्हारी सारी उपाधियां खो जाएं। जब तुम्हारे ऊपर कोई सीमा न रह जाए।
Arogyam is a wondrous word. The English ‘health’ does not carry its vastness. Arogya means freedom from all disease—including the diseases of mind and of soul. It is vast. You are said to be truly arogya only when all your upadhis—limiting conditions—have fallen away; when no boundary remains upon you.
‘आरोग्य सबसे बड़ा लाभ है।’
“Health is the highest gain.”
तो बुद्ध तो बार-बार कहते हैं कि मैं तो चिकित्सक हूं, वैद्य हूं, तुम्हें आरोग्य देने आया हूं, सिद्धांत देने नहीं, दर्शनशास्त्र देने नहीं।
Hence Buddha repeatedly says, “I am a physician—a vaidya. I have come to give you arogya—not doctrines, not philosophy.”
आरोग्य परमा लाभा...।
परम लाभ कहा आरोग्य को। तो निश्चित ही यह शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं होगा। मानसिक, आध्यात्मिक सभी तलों पर जब व्यक्ति रोगों से मुक्त हो जाता है। और बड़े से बड़ा रोग है, मूर्च्छा। बड़े से बड़ा रोग है, बेहोशी।
Arogyam paramam labham.
He called it the supreme gain—surely, it is not merely physical health; when on all planes—physical, mental, spiritual—a person is free of disease. And the greatest disease is stupor; the greatest disease is unconsciousness.
आरोग्य परमा लाभा संतुट्ठी परमं धनं।
“Arogyam paramam labham; santushti paramam dhanam.”
और जो आरोग्य को उपलब्ध हो जाता है वह संतोष को भी उपलब्ध हो जाता है। क्योंकि जहां आरोग्य है, वहां संतोष है। जहां कोई रोग न रहा, वहां कैसा असंतोष। वहां तो छोटे से पर्याप्त मिलने लगता है। थोड़ा सा भोजन और खूब तृप्ति हो जाती है। थोड़ा सा मिल जाए, बहुत मिल जाता है। क्षुद्र में विराट मिलने लगता है।
One who attains arogya attains contentment too—for where there is arogya, there is contentment. Where no disease remains, what discontent can there be? A little becomes enough. A little food—and deep satiation. A little—and it is much. The vast is found in the small.
‘संतोष सबसे बड़ा धन। विश्वास सबसे बड़ा बंधु। और निर्वाण सबसे बड़ा सुख।’
“Contentment the greatest wealth. Trust the best of kin. And Nibbana the supreme bliss.”
निर्वाण का अर्थ होता है, शून्य भाव। पहले रोग मिटते हैं। तो फिर धीरे-धीरे रोगों के सहारे जो अहंकार जीता है वह भी विसर्जित हो जाता है। सभी रोगों का केंद्र है अहंकार। जब सब रोग हट जाते हैं तो धीरे-धीरे अहंकार भी गिर जाता है। जब खंभे न रहे सम्हालने को तो अहंकार का भवन गिर जाता है। उस घड़ी जो अवस्था बनती, उसको बुद्ध निर्वाण कहते हैं। निर्वाण सबसे बड़ा सुख।
Nibbana means extinguishment—emptiness. First diseases cease; then, slowly, the ego that lived by those diseases dissolves. The center of all disease is ego. When the supports vanish, the edifice falls. The state that arises then Buddha calls Nibbana—the highest happiness.
आखिरी सूत्र--
The last aphorism—
पविवेकं रसं पीत्वा रसं उपसमस्स च।
निद्दरो होति निप्पापो धम्मपीतिरसं पिवं।।
तस्माहि:
धीरञ्च पञ्चञ्च बहुस्सुतं च धोरय्हसीलं वतवंतमरियं।
तं तादिसं सप्पुरिसं सुमेधं भजेथ नक्खत्तपथं’ व चंदिमा।।
पविवेकं रसं पीत्वा रसं उपसमस्स च। निद्दरो होति निप्पापो धम्मपीतिरसं पिवं।। तस्माहि: धीरञ्च पञ्चञ्च बहुस्सुतं च धोरय्हसीलं वतवंतमरियं। तं तादिसं सप्पुरिसं सुमेधं भजेथ नक्खत्तपथं’ व चंदिमा।।
एक दिन वैशाली में विहार करते हुए भगवान ने भिक्षुओं से कहा--भिक्षुओ, सावधान! मैं आज से चार माह बाद परिनिवृत्त हो जाऊंगा। मेरी घड़ी करीब आ रही है। मेरे विदा का क्षण निकट आ रहा है। इसलिए जो करने योग्य हो, करो। देर मत करो।
One day, residing in Vaishali, Bhagwan said to the monks, “Monks, be alert! Four months from now I shall enter parinirvana. My hour is near—my departure draws close. Therefore, do what is to be done. Do not delay.”
ऐसी बात सुन भिक्षुओं में बड़ा भय उत्पन्न हो गया। स्वाभाविक। भिक्षु-संघ महाविषाद में डूब गया। स्वाभाविक। जैसे अचानक अमावस हो गयी। भिक्षु रोने लगे, छाती पीटने लगे। झुंड के झुंड भिक्षुओं के इकट्ठे होने लगे और सोचने लगे और रोने लगे और कहने लगे, अब क्या होगा! अब क्या करेंगे!
Hearing this, great fear arose in the sangha. Natural. The monks sank in deep sorrow. Natural. As if suddenly it were the new moon night. Monks began to weep, beat their chests. Flocks of them gathered, lamenting: “What will happen now? What shall we do?”
लेकिन एक भिक्षु थे, तिष्यस्थविर उनका नाम था। वे न तो रोए और न किसी से कुछ बात ही करते देखे गए। उन्होंने सोचा, शास्ता चार माह के बाद परिनिवृत्त होंगे और मैं अभी तक अवीतराग हूं। तो शास्ता के रहते ही मुझे अर्हतत्व पा लेना चाहिए। और ऐसा सोच वे मौन हो गए। ध्यान में ही समस्त शक्ति उंडेलने लगे। उन्हें अचानक चुप हो गया देख भिक्षु उनसे पूछते, आवुस, आपको क्या हो गया है? क्या भगवान के जाने की बात से इतना सदमा पहुंचा? क्या आपकी वाणी खो गयी? आप रोते क्यों नहीं? आप बोलते क्यों नहीं? भिक्षु डरने भी लगे कि कहीं तिष्यस्थविर पागल तो नहीं हो गए।
But there was one monk, Tishya-sthavira. He neither wept nor spoke to anyone. He thought, “The Master will depart in four months, and I am still not beyond passion. While the Master yet lives, I must attain arhatship.” So thinking, he fell into silence—poured his entire energy into meditation. Seeing him suddenly quiet, other monks asked, “Brother, what has come over you? Has the news of Bhagwan’s departure shocked you so deeply? Have you lost your voice? Why do you not weep? Why do you not speak?” They even feared Tishya had gone mad.
आघात ऐसा था कि पागल हो सकते थे। जिनके चरणों में सारा जीवन समर्पित किया हो, उनके जाने की घड़ी आ गयी हो! जिनके सहारे अब तक जीवन की सारी आशाएं बांधी हों, उनके विदा का क्षण आ गया हो! तो स्वाभाविक था।
The shock could have driven him mad. One at whose feet your whole life has been surrendered—whose going is at hand! Upon whom all your hopes have rested—whose departure approaches! Natural indeed.
लेकिन, तिष्य जो चुप हुए सो चुप ही हुए। वे इसका भी जवाब न देते। वे कुछ उत्तर ही न देते। एकदम सन्नाटा हो गया।
But Tishya who grew quiet, remained quiet. He would not even answer. A deep hush surrounded him.
अंततः यह बात भगवान के पास पहुंची कि क्या हुआ है तिष्यस्थविर को? अचानक उन्होंने अपने को बिलकुल बंद कर लिया। जैसे कछुआ समेट लेता है अपने को और अपने भीतर हो जाता है, ऐसा अपने को अपने भीतर समेट लिया है। यह कहीं कोई पागलपन का लक्षण तो नहीं। आघात कहीं इतना तो गहन नहीं पड़ा कि उनकी स्मृति खो गयी है, वाणी खो गयी है?
News reached Bhagwan: “What has happened to Tishya-sthavira? He has sealed himself off—like a tortoise drawing in its limbs—gone within. Is this some sign of madness? Was the blow so deep that his memory and speech are lost?”
भगवान ने तिष्यस्थविर को बुलाकर पूछा, तो तिष्य ने सब बात बतायी, अपना हृदय कहा और कहा कि आपसे आशीर्वाद मांगता हूं कि मेरा संकल्प पूरा हो। आपके जाने के पहले तिष्यस्थविर विदा हो जाना चाहिए।...मौत की नहीं मांग कर रहे हैं वे, यह तिष्यस्थविर नाम का जो अहंकार है, यह विदा हो जाना चाहिए।...मैं अपना प्राणपण लगा रहा हूं, आपका आशीर्वाद चाहिए। अब न बोलूंगा, न हिलूंगा, न डोलूंगा, क्योंकि सारी शक्ति इसी पर लगा देनी है चार माह! ज्यादा समय भी पास में नहीं। और आपने कहा, भिक्षुओ, सावधान हो जाओ और जो करने योग्य है, करो! तो यही मुझे करने योग्य लगा कि ये चार महीने जीवन की क्रांति के लिए लगा दूं--पूरा लगा दूं। इस पार या उस पार। लेकिन यह कहने को न रह जाए कि मैंने कुछ उठा रखा था। कि मैंने कुछ छोड़ दिया था, किया नहीं था।
Buddha called Tishya and asked. Tishya opened his heart and said, “I seek your blessing that my resolve be fulfilled. Before you go, Tishya-sthavira should depart”—not seeking death, but that this ego named Tishya-sthavira depart. “I am pouring my life into it. Your blessing is needed. For four months I will not speak, not move—my whole strength must be focused. You said, ‘Monks, be alert. Do what is to be done.’ This alone seems the worthy doing: to pour these four months into revolution—wholly—this shore or that—but let it not be said I held anything back.”
बुद्ध ने तिष्य भिक्षु को आशीर्वाद दिया और भिक्षुओं से कहा, भिक्षुओ, जो मुझ पर स्नेह रखता है, उसे तिष्य के समान ही होना चाहिए। यही तो है जो मैंने कहा था कि करो, जो करने योग्य है करो, सावधान, मैं चार माह के बाद परिनिवृत्त हो जाऊंगा। रोने-धोने से क्या होगा! रो-धोकर तो जिंदगियां बिता दीं तुमने। चर्चा करने से क्या होगा! झुंड के झुंड बनाकर विचार करने से और विषाद करने से क्या होगा! तुम मुझे तो न रोक पाओगे। मेरा जाना निश्चित है। रो-रो कर तुम यह क्षण भी गंवा दोगे। आंसू नहीं काम आएंगे। नौका बना लो। तिष्यस्थविर ने ठीक ही किया है। इसने मौन की नौका बना ली। इसी मौन की नौका से कोई तिरता है। इसीलिए तो हम साधु को मुनि कहते हैं। मुनि का अर्थ होता है, जिसने मौन की नौका बना ली। तिष्यस्थविर मुनि हो गया है।
Buddha blessed him and said to the monks, “Whoever loves me should be like Tishya. This is what I meant: do what is to be done; be alert. My going is certain. Weeping and lamenting—what will come of it? You have spent lives in tears. Discussion—what will that do? Gathering in crowds to debate and grieve—what use? You cannot stop me; my departure is certain. Weeping you will waste this hour too. Tears will not help you. Build a boat. Tishya has done rightly—he has built the boat of silence. Only in such a boat does one cross. Therefore we call a sadhu a ‘muni’—one who has fashioned the boat of silence. Tishya has become a muni.”
गंध-माला आदि से पूजा करने वाले मेरी पूजा नहीं करते। वह वास्तविक पूजा नहीं है। जो ध्यान के फूल मेरे चरणों में आकर चढ़ाता है, वही मेरी पूजा करता है। ऐसा बुद्ध ने कहा। धर्म के अनुसार आचरण करने वाला ही मेरी पूजा करता है, ऐसा बुद्ध ने कहा। ध्यान ही मेरे प्रति प्रेम की कसौटी है। रोओ मत, ध्याओ। रोओ नहीं, ध्याओ।
“Those who worship with garlands and perfumes do not worship me. That is not real worship. One who offers the flowers of meditation at my feet—he alone worships me.” Thus spoke Buddha. “Only one who lives according to the Dharma worships me. Meditation is the touchstone of love toward me. Do not weep—meditate.”
और तब उन्होंने ये गाथाएं कहीं--
And then he spoke these gathas—
पविवेकं रसं पीत्वा रसं उपसमस्स च।
निद्दरो होति निप्पापो धम्मपीतिरसं पिवं।।
‘एकांत का रस पीकर तथा शांति का रस पीकर मनुष्य निडर होता है और धर्म का प्रेमरस पीकर निष्पाप होता है।’
“Pavivekaṃ rasaṃ pītvā, rasaṃ upasamasya ca, Niddaro hoti nippāpo, dhammapītirasaṃ pivaṃ.”
“Drinking the nectar of aloneness and the nectar of peace, man becomes fearless; drinking the love-nectar of Dharma, he becomes sinless.”
तो, एकांत का रस पीकर--एकांत का अर्थ होता है, अपने भीतर डुबकी लो। बाहर बहुत संबंध जोड़े, दूसरे से बहुत नाते बनाए, दुख के अतिरिक्त क्या कब पाया? अब अपने से नाता जोड़ो। एक नया सेतु बनाओ--अपने और अपने बीच। अब अपने में जाओ। एकांत का अर्थ नहीं होता है, हिमालय चले जाओ। एकांत का अर्थ होता है, जो संबंधों में बहुत ज्यादा जीवन ऊर्जा लगायी है, उसे संबंधों से मुक्त करो। अपने साथ रमो। आत्मलीन बनो।
So—drink the nectar of aloneness. Aloneness means: dive within yourself. You have made many bonds outwardly, forged many ties with others—what have you gained but sorrow? Now make a bond with yourself. Build a new bridge—between you and you. Go within. Aloneness does not mean: flee to the Himalayas. It means: the life-energy you have poured into relationships—free it from them. Play with yourself. Be self-absorbed.
‘एकांत का रस पीकर...।’
“Drink the nectar of aloneness...”
पविवेकं रसं पीत्वा।
और बुद्ध उसको रस कह रहे हैं। प्यारा शब्द उपयोग कर रहे हैं। क्योंकि जिसने एकांत का रस पी लिया, उसने अमृत पी लिया। जिसे तुम संबंध में खोज रहे हो और कभी संबंध में पा न सकोगे, वह एकांत में पाया जाता है। वह अपने ही स्वभाव में छिपा पड़ा है। वह झरना तुम्हारा है। वह तुम्हारी ही गहराइयों में दबा पड़ा है।
‘एकांत का रस पीकर तथा शांति का रस पीकर मनुष्य निडर होता है।’
Pavivekaṃ rasaṃ pītvā—Buddha calls it rasa—nectar, sweetness. Beautiful word—for one who has drunk the nectar of aloneness has drunk ambrosia. That for which you seek in relationship—and will never find there—is found in aloneness. It hides within your own nature. The spring is yours; it lies buried in your depths.
“Drinking the nectar of aloneness, and the nectar of peace, one becomes fearless.”
अब तुम भयभीत हो रहे हो, बुद्ध ने कहा, रो रहे हो, चीख रहे हो। मेरे जाने के कारण तुम भयभीत हो रहे हो। क्योंकि तुमने मुझसे तो संबंध बनाया, अपने से संबंध नहीं बनाया। मैं जा रहा हूं तो तुम रो रहे हो। पत्नी जाएगी तो पति रोएगा। पति जाएगा तो पत्नी रोएगी, बेटा जाएगा तो बाप रोएगा, बाप जाएगा तो बेटा रोएगा। जिन्होंने दूसरों से संबंध बनाने में ही सारी ऊर्जा नियोजित की है, वे रोते ही रोते जीवन गंवाएंगे। अपने से संबंध जोड़ो।
Now you are afraid—Buddha said—you are crying, screaming—afraid because I am going. For you made a relationship with me, not with yourself. If the wife goes, the husband weeps; if the husband goes, the wife weeps; if the son goes, the father weeps; if the father goes, the son weeps. Those who have poured their energy only into ties with others will spend life weeping. Tie yourself to yourself.
‘शांति का रस पीकर...।’
“Drink the nectar of peace...”
रसं उपसमस्स च।
उस एकांत का, मौन का, शब्द शून्यता में डूबकर अपना रस पीओ, अपने को चखो। तो फिर निडर हो जाओगे। फिर कोई भय नहीं है, बुद्ध रहें कि जाएं! कौन कहां आता-जाता है! सब जहां हैं, वहीं हैं। न कोई आता, न कोई जाता, सिर्फ हमारे संबंध टूटते और बनते। तुम अगर असंग हो जाओ, तो फिर कोई जीवन में पीड़ा नहीं, दुख नहीं।
rasaṃ upasamasya ca—drink the nectar of silence, of wordlessness—taste yourself. Then you will be fearless. Then there is no fear—whether Buddha remains or goes—who comes and goes? All are where they are; none comes, none goes—only our ties form and break. If you become unattached, there is no pain in life.
‘धर्म का प्रेमरस पीकर निष्पाप हो जाओ।’
“Drinking the love-nectar of Dharma, become sinless.”
धर्म कहां है? धर्म का अर्थ होता है, स्वभाव। धर्म का अर्थ होता है, तुम्हारी नियति। तुम जो वस्तुतः हो, वही धर्म।
Where is Dharma? Dharma means: your nature—your suchness—what, in truth, you are.
‘इसलिए: जैसे चंद्रमा नक्षत्र-पथ का अनुसरण करता है, वैसे ही धीर, प्राज्ञ, बहुश्रुत, शीलवान, व्रतसंपन्न, आर्य तथा बुद्धिमान पुरुष का अनुगमन करना चाहिए।’
“Therefore: as the moon follows the path of the stars, so follow the man who is steady, wise, much-learned, virtuous, vowed, noble, and intelligent.”
तो बुद्ध ने कहा, इस तिष्य को देखो, यह धीर है, प्राज्ञ है, बहुश्रुत है, शीलवान है, व्रतसंपन्न है, आर्य है, बुद्धिमान है, इसका अनुगमन करो। रोओ-धोओ मत।
“Look at Tishya—he is steady, wise, much-learned, virtuous, vowed, noble, intelligent. Follow him. Do not weep and wail.”
तस्माहि:
धीरञ्च पञ्चञ्च बहुस्सुतं च धोरय्हसीलं वतवंतमरियं।
तस्माहि: धीरञ्च पञ्चञ्च बहुस्सुतं च धोरय्हसीलं वतवंतमरियं।
इसके पीछे जाओ। इससे सीखो। जो इसे हुआ है, वही तुम्हें भी होने दो। यह जो तिष्यस्थविर कर रहा है। क्या कर रहा है?
Go after such a one. Learn from him. Let what happened to him happen to you. What is Tishya-sthavira doing? What?
कोलाहल से काल की निद्रा नहीं टूटती,
न धक्के मारने से समय का द्वार खुलता है
रचनात्मक समाधि के व्यूह में जाओ
नीरवता और शांति को सिद्ध करो
रात, अंधकार और अकेलापन
शक्ति के असली उत्स हैं
Noise does not break the sleep of Time, Nor do shoves open the door of destiny; Enter the formation of creative Samadhi— Master stillness and silence. Night, darkness, and aloneness Are the true founts of power. Shun the glare, And pierce the target in the dark.
रोशनी से बचो
और लक्ष्य को अंधेरे में विद्ध करो
बाहर बहुत रोशनी है, इसलिए हम आंखें खोले बैठे रहते हैं। बाहर बहुत रूप है, इसलिए हम आंखें खोले बैठे रहते हैं। आंख बंद करते हैं तो भीतर अंधेरा है।
Outside there is much light—hence we sit with eyes open. There are many forms outside—hence the eyes remain open. When we close them—within, there is darkness.
रात, अंधकार और अकेलापन
शक्ति के असली उत्स हैं
रोशनी से बचो
और लक्ष्य को अंधेरे में विद्ध करो
Night, darkness, and aloneness Are the true founts of power. Shun the glare, And pierce the target in the dark.
जब कोई मौन हो जाता है, ध्यान में डूबता, तो अपने ही गहन अंधेरे में डूबता है। तुमने देखा, वृक्ष की असली ऊर्जा आती जड़ों से, जो अंधेरे में दबी हैं। शक्ति के असली उत्स, स्रोत अंधेरे में हैं। मां के गर्भ में अंधेरे में पड़ा हुआ बच्चा बढ़ता है, जीवन को पाता है। बीज भूमि में दब जाता है, अंधेरे में फूटता है। तुम थक जाते दिन में, रात के अंधेरे में सो जाते, सुबह फिर पुनरुज्जीवित होते हो--नया जीवन, नयी ऊर्जा लेकर आते हो।
When one becomes silent, when one sinks into meditation, one sinks into one’s own deep darkness. Have you seen—the true energy of the tree rises from the roots buried in the dark? The true founts, the sources of power, are in darkness. In the mother’s womb, in darkness, the child grows—receives life. The seed is buried in the soil—in darkness it sprouts. You are worn out by day—at night, in darkness, you sleep; in the morning you are rejuvenated—new life, new energy.
जिसे अपने भीतर जाने का रहस्य समझ में आ गया, उसके जीवन में परम ऊर्जा प्रगट होने लगती है। वह एक ऐसे उत्स पर पहुंच जाता है, एक ऐसे स्रोत पर कि जितना भी खर्च करो, करो, कुछ खर्च नहीं होता। वह अविनाशी स्रोत को उपलब्ध हो जाता है।
One who has learned the secret of going within—supreme energy begins to unfold in his life. He reaches such a spring, such a source, that however much he spends, nothing is spent—he attains the inexhaustible source.
बुद्ध ने अनेक-अनेक रूपों में लोगों को जागने की ही शिक्षा दी है। कोई ज्यादा भोजन कर रहा है, तो उसे जगाया। कोई भूखा है--तो कैसे जाग पाएगा--तो भोजन दिया। कोई रागाग्नि में डूबा है, तो उसे झकझोरा, जगाया। कोई शब्दों में, रोने-धोने में, संबंधों में डूबा है, तो उसे हिलाया।
In countless ways Buddha has only taught awakening. Someone overeats—he wakes him. Someone is hungry—how will he awaken?—he feeds him. Someone is drowned in the fire of passion—he shakes him awake. Someone is drowned in words, in weeping, in relationships—he stirs him.
तोड़कर पुराने आभूषण
नहीं बनाया कोई नया आभरण
नकारकर स्थापित मूल्य
नहीं रचा कोई नया प्रतिमान
केवल दी मूर्च्छा-विमुक्त दृष्टि,
सत्य को मुक्ति।
By breaking old ornaments, No new adornment is made; By denying established values, No new icon is shaped. Only a vision freed of stupor is given— Truth is given release. Only a vision freed of stupor.
केवल दी मूर्च्छा-विमुक्त दृष्टि
बुद्ध का दान इतना ही है--मूर्च्छा-विमुक्त दृष्टि। तुम सोए-सोए न जीओ। जागकर जीओ। होश से जीओ। बुद्ध ने कोई प्रार्थना नहीं सिखायी किसी आकाश में बैठे परमात्मा के प्रति। न बुद्ध ने कहा भिखारी बनकर मांगो। न बुद्ध ने कहा याचक बनो, हाथ फैलाओ किसी परमात्मा के सामने। बुद्ध ने तो कहा, अपने भीतर जाओ और परमात्मा मिल जाएगा, तुम परमात्मा हो।
This alone is Buddha’s gift—a vision freed of stupor. Do not live asleep—live awake; live in awareness. Buddha taught no prayer to some deity seated in the sky. He did not say: be beggars—stretch your hands. He said: go within—and you will find the divine; you are the divine.
नहीं किसी याचक की प्रार्थना
कि देवता पूरी करें कामना
नहीं किसी संत्रस्त की गुहार
कि इंद्र करें रिपु का हनन
केवल नमन उनको
जो अरिहंत, जो संत,
No beggar’s prayer That the gods fulfil desire; No terrified plea That Indra slay the foe. Only homage to those Who are Arihants, who are saints— Whatever their religion or path— Only the alphabet of surrender: The one and only mantra.
भले ही उनका कोई धर्म कोई पंथ
मात्र समर्पण की वर्णमाला
एकमात्र मंत्र
एकमात्र मंत्र सिखाया--समर्पण की वर्णमाला। कैसे तुम अपने अंतस्तल के केंद्र पर अपनी परिधि को समर्पित कर दो। कैसे तुम व्यर्थ को सार्थक पर समर्पित कर दो। कैसे तुम बाहर को भीतर पर समर्पित कर दो।
He taught only one mantra—the alphabet of surrender: how the circumference of you surrenders to your innermost center; how the trivial is surrendered to the essential; how the outer is surrendered to the inner.
मात्र समर्पण की वर्णमाला
एकमात्र मंत्र
Only the alphabet of surrender— The one and only mantra.
और कोई मंत्र नहीं सिखाया बुद्ध ने।
No other mantra did Buddha teach.
नहीं किसी याचक की प्रार्थना
कि देवता पूरी करें कामना
नहीं किसी संत्रस्त की गुहार
कि इंद्र करें रिपु का हनन
केवल नमन उनको
जो अरिहंत, जो संत,
No beggar’s prayer That the gods fulfil desire; No terrified plea That Indra slay the foe. Only homage to those Who are Arihants, who are saints— Whatever their religion or path— Only the alphabet of surrender: The one and only mantra.
भले ही उनका कोई धर्म कोई पंथ
मात्र समर्पण की वर्णमाला
एकमात्र मंत्र
अरिहंत शब्द बौद्धों का बहुमूल्य शब्द है। उसका अर्थ होता है, जिसने अपने शत्रुओं पर विजय पा ली। और शत्रुओं का जो प्रधान है, उसको बुद्ध ने प्रमाद कहा है, मूर्च्छा। जो जाग गया, वह अरिहंत। जो जाग गया, वही संत। फिर उसका क्या धर्म और क्या पंथ, इसका कुछ हिसाब रखने की जरूरत नहीं। जहां तुम्हें कोई अरिहंत मिल जाए, कोई संत मिल जाए, उसके पीछे चलो।
Arihant is a precious Buddhist word: it means one who has conquered his enemies—and the chief enemy, Buddha says, is negligence—stupor. One who is awake is Arihant, is saint. Then what religion, what sect—no need to count. Wherever you find an Arihant, a saint—follow him.
‘जैसे चंद्रमा नक्षत्र-पथ का अनुसरण करता है, वैसे ही धीर, प्राज्ञ, बहुश्रुत, शीलवान, व्रतसंपन्न, आर्य तथा बुद्धिमान पुरुष का अनुगमन करना चाहिए।’
“As the moon follows the path of the stars, follow the steady, the wise, the much-learned, the virtuous, the vowed, the noble, the intelligent.”
जहां संत मिल जाएं, उनकी छाया में उठो-बैठो। जहां संत मिल जाएं, उनकी तरंगों में डूबो। उनका रस पीओ। उनकी धारा में बहो, स्रोतापन्न बनो।
Where you find a saint, sit in his shade. Where you find a saint, bathe in his waves—drink his nectar—flow in his stream—become a sotapanna.
ये छोटी-छोटी कथाएं और इन कथाओं के मध्य में आए छोटे-छोटे सूत्र तुम्हारे समग्र जीवन को रूपांतरित कर सकते हैं। लेकिन मात्र सुनने से नहीं, गुनो, करो। जैसे बुद्ध ने कहा न, कि भिक्षुओ, मैं आज से चार माह बाद परिनिवृत्त हो जाऊंगा, इसलिए जो करने योग्य है, करो। फिर बुद्ध चार माह रहें तुम्हारे साथ, कि चार साल रहें, कि चालीस साल, क्या फर्क पड़ता है। जो करने योग्य है, करो। सावधान!
These small stories, and the small sutras woven through them, can transform your whole life. But not by merely listening—by absorbing, by doing. As Buddha said, “Monks, four months from now I shall depart; therefore, do what is to be done.” Whether Buddha remains four months with you, or four years, or forty—what difference? Do what is to be done. Be alert!
आज इतना ही।
Enough for today.
