Skip to content
Osho

Es Dhammo Sanantano #58

9 April 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

बुद्ध ने जो क्रांति की दृष्टि दी, उसका आधारभूत सूत्र है कि मनुष्य एकांत-रूप से उत्तरदायी है। किसी और के प्रति नहीं, अपने ही प्रति। पाप हो, तो मनुष्य जिम्मेवार है। पुण्य हो, तो मनुष्य जिम्मेवार है। किसी और पर टालने का कोई उपाय नहीं। बुद्ध ने आदमी के हाथ से टालने की व्यवस्था छीन ली।

The fundamental sutra behind the revolutionary vision Buddha gave is this: man is singly responsible. Not to anyone else—only to himself. If there is sin, man is responsible. If there is virtue, man is responsible. There is no way to shift it onto another. Buddha snatched from your hands the entire arrangement of postponement and excuse.

बुद्ध ने कहा, तुम यह न कह सकोगे कि तुमने बुरा किया, क्योंकि तुम क्या करते, भाग्य ने करवाया! तुम यह भी न कह सकोगे कि जब परमात्मा करवाएगा शुभ, तब करेंगे। उसकी मर्जी के बिना क्या होता है! पत्ता भी नहीं हिलता।

Buddha said: you shall not be able to say, “I did wrong because what else could I do—fate made me do it!” Nor will you be able to say, “When Paramatma wills the auspicious, then I shall do it; without His will nothing happens. Not even a leaf stirs.”

नहीं, बुद्ध ने कहा, पत्ता भी अपनी मर्जी से हिलता है। ये टालने के ढंग हैं, बहाने हैं। आदमी की बेईमानी के हिस्से हैं।

No—Buddha said—even a leaf stirs by its own will. These are evasions, pretexts. They belong to man’s dishonesty.

जिनको तुम धर्म कहते हो, जरा गौर से देखना, कहीं उनकी ही ओट में तो अंधेरा नहीं छिपा है! कहीं दीया तले अंधेरा तो नहीं! कहीं ऐसा तो नहीं है कि धर्म की आड़ में ही तुमने अधर्म को छिपा दिया, ताकि उसे तुम खुद भी न खोज सको। दूसरे तो धोखा खा ही जाएं, तुम भी धोखा खा जाओ।

Look closely at what you call religion: is there not darkness hidden behind it? Is there not darkness under the lamp? Is it not that under the cover of religion you have hidden irreligion itself—so that even you cannot find it? Others will be deceived, of course; but you too are deceived.

बुरा तुम करते हो, नाम नियति का लेते हो, भाग्य का लेते हो। शुभ तुम्हें करना है, कहते हो जब परमात्मा करवाएगा तब करेंगे। उसकी मर्जी के बिना कहीं कुछ होता है!

You do the wrong and invoke destiny and fate. The good, you say, will be done when Paramatma makes it happen—“What occurs without His will?”

बुद्ध ने तुम्हें तुम्हारे ऊपर फेंका और कहा तुम्हारी मर्जी ही नियति है। तुम्हारा निर्णय ही भाग्य है। और भगवान तुम्हारे भीतर छिपा है। उसे कहीं और टालने की सुविधा मत जुटाओ। ऐसे ही तो जन्म-जन्म भटके, और कब तक भटकना है!

Buddha hurled you back upon yourself and said: your will is destiny. Your decision is fate. And God is hidden within you. Do not assemble conveniences to postpone Him elsewhere. This is how you have wandered birth after birth—how long will you keep wandering?

कहीं प्रार्थना परमात्मा से बचने का उपाय तो नहीं? कहीं प्रार्थना करके सुलझ गए, झंझट मिटी, धर्म कर लिया, ऐसी सरल बातें तो नहीं खोज रहे हो। पाप तुम करते हो, स्नान करने गंगा जाते हो। पाप तुमने किया, धोएगी गंगा! किसे धोखा दे रहे हो? गंगा को? अपने को ही धोखा दे रहे हो। तुमने किया तो गंगा कैसे धोएगी? तुम्हीं को धोना पड़ेगा।

Is prayer perhaps an escape from Paramatma? By prayer are you trying to settle accounts cheaply—tangle gone, religion done—looking for simple tricks? You commit the sin and then go to the Ganga for a bath. You sinned—will the Ganga wash it? Whom are you deceiving? The Ganga? You are deceiving yourself. You did it—how will the Ganga wash it? You will have to wash it yourself.

यह तुम्हारी गंदगी तुम्हीं धोओगे, कोई और धोने को नहीं है। और जब तक तुम कहोगे कि कोई और धो दे, कोई और धो दे, तब तक यह गंदगी तुम बढ़ाते रहोगे। आखिरी परिणाम क्या होता है? गंगा स्नान करके लौट आते हो, पाप बंद तो नहीं होते, स्वच्छ-मन से फिर पाप में लग जाते हो। जैसे अब और करने की सुविधा मिली। अब जैसे वह पुराने पापों से तो छुटकारा मिला, अब तुम नए करने को मुक्त हुए। और एक तरकीब हाथ लगी कि जब फिर बहुत इकट्ठे हो जाएंगे, गंगा कोई बहुत दूर थोड़े ही है। फिर स्नान कर आएंगे।

It is your grime; you alone will wash it. There is no one else to do it. And so long as you say “Let someone else wash it, let someone else wash it,” you will go on increasing the grime. What is the final outcome? You return from bathing in the Ganga; the sins do not cease—you set to sinning again with a light heart, as if now there is more room to do more. As if you have been freed of old sins and are now free to make new ones—and a trick is learned: when they pile up again—well, the Ganga is not far; we shall bathe again.

ईसाई अपने पादरी के पास जाकर कन्फेसन कर आते हैं, पाप की स्वीकृति कर आते हैं, और सोचते हैं कि क्षमा हो गया। कह दिया, बता दिया, माफी मांग ली! पाप कहीं और किया था, माफी कहीं और मांगी। धोखा कैसा कर रहे हो! गाली किसी और को दी थी, चोट किसी और को पहुंचायी थी, घाव कहीं और छोड़े, चर्च में जाकर क्षमा मांग ली। यह चर्च तो फिर बहाना हुआ। इस पादरी को तो गाली न दी थी। इस पादरी के हृदय पर तो घाव न मारे थे। पाप तो इससे किए न थे। इसके सामने प्रकट करने से क्या होगा? यह तो फिर गंगा ही हो गयी। लौट आए हल्के मन, प्रसन्नचित्त, झंझट मिटी!

Christians go to their priest to confess, to acknowledge their sins, then imagine they are forgiven. “We said it, we told it, we asked pardon!” The sin was done elsewhere, the apology sought elsewhere—what a deception! You abused someone else, you hurt someone else, you left wounds elsewhere—then you go to a church for forgiveness. Then the church too becomes a pretext—like the Ganga. You return home lighter, cheerful—the whole trouble is over.

इतने सस्ते में छूट जाना चाहते हो! जिन पर घाव छोड़े हैं, थोड़ा सोचो तो! जहां घाव छोड़े हैं, थोड़ा सोचो तो! शरीर अगर गंदा हो, इतना कह देने से पादरी के सामने जाकर कि मैंने कई दिन से स्नान नहीं किया, स्नान हो जाएगा? पादरी को यह कह देने से स्नान कैसे हो जाएगा? हां, तुम्हारा मन भला हल्का हो जाए कि चलो एक बात मन में काटती थी, कचोटती थी, कह दी, निर्भार हुए। लेकिन निर्भार होकर भी करोगे क्या? फिर वही पाप करोगे। फिर वही बोझ इकट्ठा करोगे।

You want to get off so cheaply! Think a little of those upon whom you left the wounds! If your body is dirty, will merely telling a priest “I have not bathed for days” make you clean? By telling a priest—how will bathing happen? Yes, your mind may feel lighter—“there was a thorn in the heart; I have spoken, I feel unburdened.” But unburdened—what will you do then? The same sin again. The same load you will gather again.

बुद्ध ने सब छीन लिया। उनकी क्रांति बड़ी मौलिक है। मूल से है। उन्होंने जड़ काट दी। इसलिए बुद्ध पर लोग नाराज भी हुए--ऐसे तुम सब सपने छीन लोगे! ऐसे कोई भ्रम न बचने दोगे!

Buddha took away all of it. His revolution is radical—at the root. He cut the root. Hence people were angry with Buddha: “You will snatch away all our dreams! You will leave no illusion!”

यहीं तुम समझो। बुद्ध तुमसे यह नहीं कहते कि संसार ही माया है, वे कहते हैं, तुम्हारा परमात्मा भी माया है। तुम्हारी दुकान तो झूठ है ही, तुम्हारा मंदिर भी झूठ है। तुम्हारा पाप भी झूठ है, तुम्हारा पुण्य भी झूठ है। तुम झूठ हो। क्योंकि अब तक तुमने बुनियादी सत्य स्वीकार नहीं किया कि मैं जिम्मेवार हूं। जीवन की क्रांति की शुरुआत इस बात से होती है कि एक आदमी अपनी बागडोर अपने हाथ में ले लेता है; कहता है, बुरा-भला जैसा हूं, मैं जिम्मेवार हूं।

Understand well: Buddha does not merely say the world is maya; he says your God is maya. Your shop is false—and your temple is false. Your sin is false—and your virtue is false. You are false. For you have not accepted the foundational truth: I am responsible. The revolution of life begins the day a person takes the reins into his own hands and says: good or bad, as I am—I am responsible.

जरा सोचो तो, एक बार तुम्हें यह खयाल आ जाए कि मैं जिम्मेवार हूं, यह तीर तुम्हारे प्राणों में धंस जाए कि मैं जिम्मेवार हूं, यह तुम्हें बात भुलाए न भूले, यह तुम्हारे सोते-जागते चारों तरफ तुम्हें घेरे रहे, यह तुम्हारी हवा में, तुम्हारे वातावरण में समा जाए; यह तुम्हारे मन में जलता हुआ दीया बन जाए कि मैं जिम्मेवार हूं, इतनी आसानी से पाप कर सकोगे जितनी आसानी से अब तक किया? मैं जिम्मेवार हूं। फूंक-फूंककर पैर रखने लगोगे। कहते हैं, दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंककर पीने लगता है।

Reflect a little: let this thought sink once—“I am responsible.” Let this arrow lodge in your life-breath—“I am responsible.” Let it be unforgettable; let it surround you waking and sleeping; let it saturate your air and your atmosphere; let it become a lamp burning within your mind—“I am responsible.” Will you still be able to sin as easily as before? “I am responsible”—you will place each step as if upon embers. They say, the one scalded by milk blows even upon buttermilk.

अगर एक बार तुम्हें स्मरण में आ जाए कि पाप मैंने किए, कौन मुझे छुटकारा देगा? मैं किसकी राह देख रहा हूं, कोई भी नहीं आएगा। कोई न कभी आया है, कोई न कभी आएगा। बंद करो यह द्वार, प्रतीक्षा बंद करो। तुम ही हो। तुम्हीं आए, तुम्हीं गए। कोई और नहीं आया है। तुम्हीं ने किया, तुम्हीं ने अनकिया भी। तुम्हीं ने अच्छा भी, तुम्हीं ने बुरा भी। लेकिन जिम्मेवारी आत्यंतिक है। अल्टीमेट है। कोई इसमें भागीदार नहीं हो सकता। किसी परमात्मा के कंधों पर रखकर तुम बंदूकें मत चलाओ। और किन्हीं तीर्थों की आड़ में पाप मत करो।

If once it comes alive in remembrance that “I have sinned—who will free me? Whom am I awaiting? No one will come. No one has ever come; no one ever will.” Close that door; end the waiting. Only you are. You alone came; you alone went. No one else came. You did it; you alone will undo it. You did the good; you did the bad. Responsibility is absolute—ultimate. No one can share it. Do not fire your guns from some God’s shoulder, and do not sin under the cover of pilgrimages.

आज के सूत्र इसी संबंध में हैं।

Today’s sutras are in this very regard.

‘स्वयं से जात, स्वयं से उत्पन्न और स्वयं से किया गया पाप, दुर्बुद्धि मनुष्य को उसी तरह नष्ट करता है, जिस तरह पत्थर से ही पैदा हुआ वज्रमणि पत्थर को काटता है।’

“Self-born, self-produced, and self-done sin destroys the foolish just as the vajra-jewel born of stone cuts the stone itself.”

‘स्वयं से जात।’

“Self-born”—

तुमसे ही जन्म होता पाप का।

Sin arises from you.

‘स्वयं से उत्पन्न।’

“Self-produced”—

तुमसे ही प्रकट होता पाप। जीता तुम्हारे ही सहारे है। ऊर्जा तुम्हीं देते, शक्ति तुम्हीं देते, साथ तुम्हीं देते।

It manifests through you; it lives by your support. You give it energy, you give it strength, you lend it company.

‘स्वयं से किया गया पाप।’

“Self-done sin”—

और तुम पाप कर किससे रहे हो? घूम-फिरकर सब तुम्हीं पर लौट आता है। दूसरों के बहाने तुम जो कर रहे हो, वह अपने से ही कर रहे हो। किसी को गाली तो दो--लौट आती है। थोड़ी वजनी होकर लौट आती है। थोड़ी पैनी होकर लौट आती है। थोड़ी निखरकर आ जाती है। धार साफ हो जाती है। और थोड़ा जहर लेकर लौट आती है। किसी को प्रेम तो करो--पुरस्कारों की वर्षा हो जाती है।

And upon whom are you doing it? Round and round, it all returns to you. Even when, in another’s name, you do what you do, you are doing it to yourself. Hurl an abuse at someone—it returns. Heavier, keener, more honed—its edge polished—and with a little poison upon it, it returns. Love someone—showers of rewards return.

तुम जो दूसरे के साथ कर रहे हो, बुद्ध कहते हैं, दूसरा तो सिर्फ बहाना है। ये चिट्ठियां जो तुमने दूसरों के नाम लिखीं, इन पर तुम्हारा ही पता है। इन्हें तुम डाल आओ पोस्ट-आफिस में। सील-मोहर लगाकर पोस्ट-आफिस की, डाकिया तुम्हारे ही घर लौटा जाएगा। इन पर पता तुम्हारा है। इस जगत में तुम जो भी करोगे, अंततः तुम अपने से ही कर रहे हो।

Whatever you do with another—Buddha says—the other is only an excuse. All these letters you wrote in others’ names carry your own address. Post them, sealed and stamped—the postman will bring them back to your own door. In this world whatever you do—ultimately you do it to yourself.

‘स्वयं से किया गया पाप।’

“Self-done sin”—

स्वयं के साथ ही किया गया है। इस गहरी बात को समझो। इसका स्वाद लो। तुमने अब तक जो किया है, वही तो लौट-लौट आया है। कभी निंदा की, निंदा लौट आयी। कभी घृणा की, घृणा लौट आयी। यह जगत एक प्रतिध्वनि है। गीत गुनगुनाओ, सारा जगत गीत गुनगुनाने लगता है। हंसो, दुनिया हंसती है। मुस्कुराकर आकाश को देखो, आकाश तुम्हारी तरफ मुस्कुराता मालूम होता है। उदास होकर चांद-तारों को देखो, वे भी उदास हो जाते हैं, आंसू गिरने लगते उनकी आंखों से। तुम्हारा संसार तुम्हारे ही मन का फैलाव है।

Done only to yourself. Understand this deep thing—taste it. Whatever you have done has returned and returned. You criticized—criticism returned. You hated—hatred returned. This world is an echo. Hum a song—the whole world begins to hum. Laugh—the world laughs. Smile at the sky—and the sky seems to smile back. Look sadly at moon and stars—they too grow sad; tears seem to fall from their eyes. Your world is an expansion of your own mind.

इसलिए बुद्ध कहते हैं, यह मत सोचना कि तुमने किसी और के साथ पाप किया। क्योंकि और के साथ किया, तो ऐसा लगेगा, फिर कोई बचने का उपाय कर लेंगे। फिर कोई व्यवस्था जुटा लेंगे। माफी मांग लेंगे, क्षमा मांग लेंगे। प्रार्थना-पूजा कर लेंगे, पुण्य कर देंगे। लाख की चोरी की, थोड़ा दान कर देंगे।

Hence Buddha says: do not think you have sinned against another—for the moment you think so, you feel there will be a way to escape—some arrangement, some apology, some prayer, some worship—turn sin into merit. You stole a hundred thousand; give a little charity.

सभी चोर दान करते हैं। चोरी भारी हो जाती है। दान करके हल्का कर लेते हैं। दिनभर घृणा, क्रोध करते हैं, थोड़ा प्रेम कर लेते हैं। जैसे समझा-बुझा रहे हैं।

All thieves give alms. The theft grows heavy; by charity they feel lighter. All day they hate and rage; in the evening they do a little love—as if to balance.

 

“They who got lost in the tavern came back to prayers—

 

Thus now and then we arranged the afterworld too.”

बहके जो मैकदे में नमाजों पे आ गए

यूं आकबत को हमने संवारा कभी-कभी

जब मधुशाला में ज्यादा पी गए और परेशानी मालूम हुई, मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ ली। ऐसे इस दुनिया को भी सम्हाला, उस दुनिया को भी सम्हाला।

When too much was drunk at the madhushala and the head spun, they ran to the mosque for namaz—thus handled this world also, and the other world too.

बहके जो मैकदे में नमाजों पे आ गए

यूं आकबत को हमने संवारा कभी-कभी

“They who got lost in the tavern came back to prayers—

 

Thus now and then we arranged the afterworld too.”

उस दूसरी दुनिया को भी सम्हालते रहे। होशियार लोग हैं। कुशल हैं। व्यवसायी हैं। गणित जानते हैं। मधुशाला में भी पी लेते हैं, मस्जिद में नमाज भी पढ़ आते हैं। ऐसे संसार को भी रिझा लेते हैं, परमात्मा को भी सम्हाले रखते हैं। उसे भी नाराज नहीं होने देते। चोरी कर लेते हैं, दान कर आते हैं। चोरों के भी देवता होते हैं। चोरी करने के पहले हनुमान जी पर जाकर नारियल चढ़ा आते हैं कि खयाल रखना, कहीं पकड़े न जाएं। अगर न पकड़े गए और चोरी सफल रही, तो एक नारियल और चढ़ा देंगे। नारियल सड़े होते हैं, यह बात और! पर चढ़ा देते हैं।

They kept arranging that other world as well. Clever people—skilled—good at business—good at arithmetic. They drink in the tavern and offer namaz in the mosque. They please the world and also keep God appeased. They steal—and then donate. Thieves have deities too. Before a theft they go to Hanuman and offer a coconut: “Please see to it we are not caught. If the theft succeeds, we’ll offer one more.” That the coconuts are rotten is another matter—but they offer them.

बुद्ध कह रहे हैं, कृत्य तुम्हारा है, तुम पर लौटेगा। देर-अबेर हो सकती है, वर्तुल छोटा-बड़ा हो सकता है, कभी तो जन्मों लग जाते हैं तुम तक लौटने में, इतना बड़ा वर्तुल होता है। जैसे कि तुम आवाज दो और चांद-तारों से प्रतिध्वनि हो, तो जन्मों लग जाएंगे। बड़ा समय बीतेगा। पर लौटेगी प्रतिध्वनि। संसार के आखिरी किनारों से लौटेगी। तुम यहां न होओगे, तुम कहीं और होओगे, पर लौटेगी।

Buddha says: the deed is yours; it will return to you. There may be delay; the circle may be large or small. Sometimes it takes births to return—such a vast circle. If you shout and the echo must come from the moon and stars, it will take ages—but return it will—return from the last edges of the universe. You will not be here; you will be elsewhere. But it will return.

इसीलिए तो कई बार तुम चौंकते हो कि कभी बुरा तो किया नहीं, इतना दुख पा रहा हूं! किया होगा। निश्चित किया होगा। अकारण कुछ भी नहीं होगा।

Hence often you are startled: “I never did wrong, why so much suffering?” You must have. Certainly. Nothing happens without cause.

बुद्ध की दृष्टि तो बड़ी वैज्ञानिक तर्क-सरणी की है। वे कहते हैं, जो मिलता है, वह दिया होगा। जो काटते हो, वह बोया होगा। जो भोग रहे हो, वह तुम्हीं ने निर्मित किया होगा। हम सब अपने ही बनाए घरों में रहते हैं।

Buddha’s vision is of a profoundly scientific logic. Whatever you get, you must have given. Whatever you reap, you must have sown. Whatever you experience, you must have created. We live in houses built by our own hands.

‘स्वयं से जात, स्वयं से उत्पन्न और स्वयं से किया गया पाप, दुर्बुद्धि मनुष्य को उसी तरह नष्ट करता है, जिस तरह पत्थर से पैदा हुआ वज्रमणि पत्थर को काटती है।’

“Self-born, self-produced, and self-done sin destroys the foolish, just as the vajra-jewel born of stone cuts the stone.”

होती पत्थर से ही पैदा है। वज्रमणि होती पत्थर से पैदा है। हीरा है तो पत्थर ही, फिर पत्थर को काटता है। तो यह मत सोचना तुम कि जो तुम्हें काट रहा है, वह तुमसे कैसे पैदा होगा? जो तुम्हें काट रहा है, वह तुमसे ही पैदा होगा। जो दूसरे को काट रहा है, वह दूसरे से पैदा होगा।

The diamond is born of stone—yet it cuts stone. So do not think: how can what cuts me be born of me? What cuts you will arise from you; what cuts the other will arise from the other.

हम अपने-अपने जगत में रहते हैं। इस सत्य की स्वीकृति जिसने कर ली, वह प्रौढ़ हुआ। इस स्वीकृति के आते ही तुम्हारे जीवन में रूपांतरण शुरू होता है। क्योंकि अब अगर तुम दुख नहीं चाहते, तो दुख मत दो। प्रार्थनाओं से न टलेगा। पूजाओं से न टलेगा। अब अगर तुम दुख नहीं चाहते, तो दुख मत दो। अब अगर तुम सुख चाहते हो, तो सुख दो। लेकिन बड़ी कठिनाई है।

We live in our own separate worlds. The one who accepts this truth comes of age. With this acceptance, transformation begins—because if you do not want suffering, do not give suffering. Prayer will not avert it. Worship will not avert it. If you want no suffering—do not give suffering. If you want joy—give joy. But here lies a great difficulty.

और कठिनाई यह है--उसे न समझोगे तो मुश्किल होगी--कठिनाई यह है कि तुम्हारे पास दुख ही दुख है देने को। तुम दुखी हो। एक श्रृंखला का जाल है। अतीत में जो कुछ किया है, उसने तुम्हें दुखी बना दिया है। फसल काट ली जहर की। घर जहर से भरा है। अब तुम करो क्या? तुम जो भी देने जाते हो, उसमें तुम्हारे हाथों की छाप पड़ जाती है। तुम भला भी करने जाते हो, तो बुरा हो जाता है।

And the difficulty is this—if you miss it, you’ll be lost: you have only suffering to give. You are miserable. A chain surrounds you. What you did in the past has made you wretched. The harvest you reaped is poison. The house is filled with poison. Now what can you do? Whatever you give bears your fingerprints. You go to do good—and it turns bad.

लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं, हो क्या रहा है? हम भला भी करने जाते हैं, तो बुरा हो जाता है। हम सोना भी छूते हैं, तो मिट्टी हो जाता है। तुम्हारे हाथों ने लंबे अर्सों तक सोने को मिट्टी बनाया है। वे कला सीख गए हैं। इस पर भी नाराज मत होओ। इसे भी पहचानो।

People come to me and say, “What is happening? Even when we set out to do good, it turns out bad. We touch gold, and it becomes mud.” Your hands have long practiced turning gold to mud. They have learned the art. Do not be angry—recognize this too.

तुम दुख दे रहे हो लोगों को, क्योंकि तुम दुखी हो। तब तो एक बड़ा दुष्ट-चक्र हो गया। तुम दुखी हो, इसलिए दुख दे रहे हो। दुख दोगे, और दुख आएगा। तुम दुखी बनते चले जाओगे। सिलसिला कैसे टूटेगा? सिलसिला तोड़ने की कला है। वही धर्म है। एस धम्मो सनंतनो।

You keep giving sorrow to people—because you are sorrowful. Then a vicious cycle is complete: you are sorrowful, so you give sorrow; giving sorrow brings further sorrow; you become more sorrowful. How will the sequence break? There is an art to breaking it—that is dharma. Esa dhammo sanantano—such is the eternal law.

क्या है कला? कला है, जब तुम्हें दुख आए, तो उसे भोग लो। उसे बांटो मत। द्वार-दरवाजे बंद कर लो, रो लो, छाती पीट लो, आंसू बहा लो, जल उठो दुख में, भस्म हो जाओ, मगर दूसरे को मत दो, बांटो मत। कितना ही भारी पड़े। टूट जाए कमर, गर्दन गिर जाए गिर जाने दो, मगर दुख को झेल लो। दुख से बचो मत। वह चुकतारा करना ही होगा। वह तुम्हारा ऋण है। वह तुम्हें चुकाना ही होगा। दुख को एकांत में झेल लो।

What is the art? When sorrow comes, suffer it. Do not distribute it. Close the doors—cry if you must, beat your chest, weep—burn in the sorrow, be reduced to ash—but do not hand it to another. However heavy it feels—let the back break, let the neck fall—endure it. Do not escape sorrow. The debt must be paid. It is your obligation—pay it. Endure sorrow in solitude.

इसीलिए साधु एकांत में जाता है। वह सिर्फ समाधि की खोज में ही एकांत में नहीं जाता। क्योंकि मेरी समझ है, समाधि तो भरे बाजार में मिल जाती है। तुमसे मैं यह कहना चाहता हूं कि लोग एकांत में गए हैं सिर्फ इसलिए, ताकि दुख को अकेले में भोग लें और किसी को देना न पड़े। न होगा कोई, न दे सकेंगे। न होगा कोई, न किसी पर फेंक सकेंगे। झेल लेंगे। वह झेलना निखारेगा। जैसे आग सोने को निखारती है। उस झेलने से तुम कुंदन होकर बाहर आओगे। तुम्हारा रूप निखर जाएगा, तुम्हें अपरिसीम सौंदर्य मिलेगा।

This is why the sadhu goes into solitude. He does not go into solitude only for Samadhi—for Samadhi, to my understanding, is found in the marketplace. I tell you: people went into solitude for this reason—to suffer their sorrow alone, so that no one else would be given it. If no one is there, you cannot throw it upon anyone; you will bear it—and that bearing purifies—like fire refines gold. From such bearing you will emerge kundan—pure gold—your form will be refined; an incomparable beauty will be yours.

ऐसे ही तो किसी दिन बुद्ध जंगल से वापस लौटे। वे छह वर्ष दुख को अकेले में भोगने के वर्ष थे। इसी को तपश्चर्या कहा है। तपश्चर्या का अर्थ नहीं है कि तुम कांटों पर लेटो। लेकिन कांटों पर लेटना पड़ता है। क्योंकि कांटे तुमने बोए हैं जन्मों-जन्मों तक। कौन लेटेगा? किसी और को लिटाओगे साथ कोई होगा। तप का इतना ही अर्थ है, तुम्हीं लेट लो। ताकि चुकतारा हो, ताकि श्रृंखला आगे न चले। तप का यह अर्थ नहीं है कि तुम भूखे मरो। लेकिन भूखे मरना होगा। क्योंकि तुमने भूखा मारा है। तप का यह अर्थ नहीं कि तुम धूप में खड़े रहो। लेकिन खड़े होना होगा। क्योंकि तुमने कितनों को धूप दी! छाया तुमने कब दी, याद आती है? किसको छाया दी? अपने लिए छाया खोजी होगी, लेकिन सभी को धूप दी। और जिसने सभी को धूप दी, उसने धूप पायी, वह छाया कैसे पा सकेगा?

Thus one day Buddha returned from the forest. Those six years were the years of suffering alone. This is what is called tapascharya. Tapascharya does not mean you must lie on thorns. But you will have to lie on thorns—because you have sown thorns for births upon births. Who should lie on them? Should you make someone else lie there? If someone were there, you would. Tapas means: you yourself lie—so that accounts are settled and the chain does not go on. Tapas does not mean you should starve—but starving will happen—because you have starved others. Tapas does not mean you must stand in the sun—but you will have to stand—because you gave so many the sun! When did you give shade? Can you recall? To whom did you offer shade? You sought shade for yourself—but gave sunlight to all. He who gave sun to all will receive sun—how will he find shade?

इस प्रक्रिया को खयाल में ले लो। तपश्चर्या की प्रक्रिया है: अतीत के दुखों को अब और नहीं बांटना है, अब अपने किए को स्वीकार कर लेना है। अब किसी को उसमें साझीदार नहीं बनाना है, नहीं तो श्रृंखला जारी रहेगी।

Keep this process in view: the process of tapascharya is—no more distributing the sorrows of the past; now accept what you have done. Make no one a partner in it—otherwise the chain will continue.

बुद्ध पर कोई थूक गया, तो बुद्ध ने कहा, चलो, निपटारा हुआ। इसकी प्रतीक्षा करता था। नहीं तो बुद्ध होना मुश्किल था। कभी थूका था इस आदमी पर, राह देखता था--आ जाए, थूक ले, बात समाप्त हो।

A man spat on Buddha. Buddha said, “Good—settlement done. I had been awaiting this. Otherwise being a Buddha would be difficult. Once I had spat upon this man; I was waiting—he should come, spit, and the matter ends.”

वह आदमी तो समझा ही नहीं, बुद्ध के शिष्य भी न समझे। आनंद ने कहा कि नहीं, यह हमारी बर्दाश्त के बाहर है। हम आपके कारण चुप हैं, अन्यथा हम इस आदमी को ठीक कर दें। क्षत्रिय थे सभी। तलवारों को पकड़ने की पुरानी आदत थी, इतनी जल्दी थोड़े ही छूट जाती। क्रोध से भर गया आनंद।

The man did not understand—and even Buddha’s disciples did not. Ananda said, “This is beyond my tolerance. Because of you we keep silent—otherwise we would teach this man a lesson.” They were Kshatriyas; the habit of the sword does not leave so quickly. Ananda boiled with anger.

बुद्ध ने कहा, इस पर मुझे आश्चर्य नहीं होता, आश्चर्य तुझ पर होता है। इससे तो मेरा लेना-देना है। जो दिया था, लौटा गया। यह तो बड़ा भला आदमी है। तू क्यों नाहक उबला जा रहा है? अगर तूने इसके साथ कुछ किया, तो ध्यान रखना, जैसा मैं निपटारा कर रहा हूं, कभी निपटारा करना पड़ेगा। मत फंस इस जाल में। मैं फंस चुका हूं। अभी-अभी बाहर आया हूं। तू फंसा जा रहा है। मैं इसी जाल के बाहर आ रहा हूं और तू भीतर जाने की कोशिश कर रहा है। तुझे देखकर आश्चर्य होता है, आनंद! फिर तेरे ऊपर थूका भी नहीं। थूका मेरे ऊपर है, तू क्यों परेशान होता है? जब मैं ही परेशान नहीं।

Buddha said, “This man does not surprise me—you do. With this man I have something to settle—what was given has been returned. He is a good man. Why do you boil for nothing? If you do something to him, remember—you too will have to settle as I am settling. Do not be caught in this net. I have been caught and only just come out—do not walk in as I walk out. I wonder at you, Ananda! He did not spit on you; he spat on me. Why are you upset—when I am not?”

लेकिन जिन्हें परेशान होना है, वे दूसरों के कारण भी परेशान हो लेते हैं। जिन्हें पाप में गिरना है, वे दूसरों के बहाने भी पाप में चले जाते हैं। वे कहते हैं, मित्र जा रहा था वेश्यालय की तरफ, क्या करते? इंकार न कर सके। कि मित्र ने बहुत आरजू-मिन्नत की, सो पी गए--शराब पी ली--क्या करते?

But those who must be upset get upset even on account of others. Those who must fall into sin will go by others’ pretexts. They say, “A friend was going to the brothel; what could I do? I could not refuse. The friend pleaded; so I drank—the liquor—what could I do?”

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, क्या करें, व्यवसाय में पीना पड़ता है। विदेशियों से धंधा है, क्या करें? पीना-पिलाना पड़ता है। मैं उनसे कहता हूं, पानी पी लिया करें, शरबत पी लिया करें, बहुत पाप ही करना हो, कोकाकोला पी लिया करें। कुछ भी पी लेना! क्यों, बहाने क्यों खोज रहे हो? कौन किसको जबर्दस्ती पिलाता है? किसने किसको जबर्दस्ती पिलाया?

People come and say, “What to do? In business we must drink. Dealings with foreigners—what to do? We must drink and make drink.” I tell them, “Drink water; drink sherbet; if you must sin greatly—drink Coca-Cola! Drink anything! Why hunt excuses? Who forces the glass to your lips? Who forces anyone?”

हां, यह भी हो सकता है कि तुम न पीयो तो शायद दूसरे को भी खयाल आए। शायद तुम उसके सामने एक प्रश्न चिह्न बनकर खड़े हो जाओ। शायद तुम न जाओ वेश्यालय को, तो तुम्हारा मित्र भी ठिठक जाए।

It may be that if you do not drink, the other too will pause—perhaps a question mark will stand before him. Perhaps if you do not go to the brothel, your friend will also hesitate.

नहीं लेकिन, लोग कहते हैं, क्या करें! क्यों इतने नपुंसक बनते हो? क्यों ऐसे बहे चले जाते हो, कोई कहीं ले जाता है। क्यों ऐसे बिन पतवार की नाव, बिन मांझी, क्यों ऐसे यहां-वहां डांवाडोल होते हो?

But people say, “What to do!” Why become so impotent? Why be swept away—someone pulls you here, someone there. Why be a boat without oars, without a helmsman—tossed here and there?

नहीं, लेकिन ये बहाने हैं। मित्र तो बहाना है। यह दूसरा तो बहाना है। तुम अपने पाप का जिम्मा भी पूरा अपने पर नहीं लेना चाहते। तुम कहते हो, क्या करें, मित्र ले गया। किसी ने कह दिया, किसी के घर भोजन के लिए गए थे, मांस खिला दिया। किसने कब खाया है कुछ जो नहीं खाना चाहा है? कोई नहीं तुम्हें ले जा रहा है कहीं। तुम जाना चाहते हो, इसलिए तुम उनका साथ खोज लेते हो, जो जा रहे हैं।

These are excuses. The friend is a pretext. You do not want to take full responsibility even for your sin. “What to do—the friend took me. Someone said so; we went for a meal—he served meat.” Who has ever eaten what he did not wish to eat? No one is taking you anywhere—you want to go, so you find company that goes.

जिन्हें दुखी होना है, वे दूसरे का दुख भी अपने ऊपर ले लेते हैं। और जिन्हें सुखी होना है, वे अपने दुख की श्रृंखला को भी नहीं बढ़ाते। उसे रोज-रोज क्षीण करते हैं। उसकी निर्जरा करते हैं। रोज प्रसन्न होते हैं कि चलो एक और निपटारा हुआ। एक संबंध अटका था, वह भी मुक्त हुआ।

Those who must be miserable even take others’ misery onto themselves. Those who must be happy do not extend the chain of their own misery; they daily thin it out, they dissolve it. Each day they rejoice—“One more settlement done. One entanglement freed.”

बुद्धत्व का अर्थ क्या है? मोक्ष का अर्थ क्या है? मोक्ष का अर्थ है, किनारे से फिर एक भी खूंटी लगी न रह जाए, नाव मुक्त हो। किनारा कहां है? ये दूसरे लोग ही किनारा हैं। इनमें ही तुम्हारी खूंटियां लगी हैं। तुम्हीं ने गड़ायी हैं, इसीलिए लगी हैं। ये तो बिचारे इंकार कर रहे थे कि मत गड़ाओ खूंटी, दुख होता है, बड़ी तकलीफ होती है, यह तुम क्या कर रहे हो? मगर तुम खूंटी ठोंके चले गए। तुमने सोचा, खूंटियों के सहारे तंबू लगाएंगे, घर बनाएंगे, सुंदर महल सजाएंगे। खूंटियां तो जरूरी हैं। लेकिन जो दूसरे की छाती में तुम ने खूंटियां ठोंकी हैं, वही तुम्हारा बंधन हैं।

What does Buddhahood mean? What is moksha? Moksha means: not a single peg remains tied to the shore—your boat is free. Where is the shore? These people are the shore—you have driven your pegs into them. You hammered them in—else they would not be there. They begged you not to—they said, “Do not drive pegs into our chests; it hurts; it is painful; what are you doing?” But you kept hammering. You thought, “On pegs I shall raise tents, build a house, decorate a palace—pegs are necessary.” But the pegs you have driven into another’s chest—those are your bondage.

तप का अर्थ है, तप का विज्ञान है, इस दुख को तुम एकांत में झेल लो, अब और न फैलाओ। दुख झेलो अकेले में, सुख भोगो साथ। जब दुखी होओ, एकांत में सरक जाओ, अंधेरे में, मौन में; जब सुखी हो जाओ, नाचो बाजार में। सुख बांटो, सुख मिलेगा। दुख बांटोगे, दुख मिलेगा। सुख को छिपाओ मत।

Tapas means—the science of tapas means—suffer this sorrow in solitude; spread no more. Suffer sorrow alone; enjoy joy together. When sorrow comes, slip away into solitude, into darkness, into silence; when joy comes, dance in the marketplace. Share joy—you will receive joy. Share sorrow—you will receive sorrow. Do not hide joy.

लेकिन हालतें उलटी हैं। लोग हंसने में शरमाते हैं। लोग नाचने में संकोच करते हैं। लोग गीत गुनगुनाने में बड़ा भय खाते हैं। किसी से कहो तो कि जरा गुनगुनाओ, गीत गाओ! वह कहता है, नहीं, मुझे आता ही नहीं, मेरा कंठ ही ठीक नहीं है। गाली देते वक्त इसका कंठ बिलकुल ठीक होता है। ऐसे तरन्नुम से और ऐसे लुत्फ से गालियां देता है! गाली देने का भी एक संगीत होता है। कुछ को आता है।

But things are inverted. People are ashamed to laugh; hesitant to dance; afraid to hum a song. Ask someone to hum—he says, “I can’t; my throat is not good.” But when he abuses, his throat is perfectly fine—such cadence and relish! Even abuse has its music—some are masters of it.

मैंने सुना है, अमरीका का बड़ा हास्य-लेखक हुआ--मार्क ट्‌वेन। उसे गाली देने में बड़ा रस आता था। और बड़ा कुशल गाली देने वाला था। जब देता था, तो रुकता ही नहीं था। देते ही चला जाता था। और एक गाली के पीछे दूसरी गाली ऐसे सरकती आती, जैसे उसकी जबान में फिसलन हो, कुछ अटकता न हो। पत्नी परेशान थी, घर के लोग परेशान थे, क्योंकि भद्द हो जाती, बेहूदी बातें हो जातीं। कहीं भी उतर आता वह। जरा पी लेता और बस शुरू कर देता।

I have heard: in America there was a great humorist—Mark Twain. He relished abuse and was very skillful at it. When he began, he would not stop—the flow would glide from one to the next as if his tongue were oiled. His wife was troubled; the family was troubled—it became obscene. A little drink—and off he went.

सब तरह समझा चुकी थी। आखिर कोई रास्ता न देखकर एक दिन उसने दूसरी बात तय की। उसने कहा अब ऐसा ही है तो--सुबह ही मार्क ट्‌वेन उठा था, अखबार पढ़ रहा था कि कुछ बात हुई--कि पत्नी ने ऐसी गालियां दीं, उसी की गालियां थीं, मार्क ट्‌वेन की; चौंका। पत्नी गालियां बक रही है! सुनता रहा। फिर बोला और तो सब ठीक है, लेकिन अभ्यास करना होगा, वह संगीत नहीं! शब्द तो हैं, संगीत नहीं। गालियों में भी संगीत है। दे तो रही हो, लेकिन लुत्फ लेकर नहीं दे रही हो।

All persuasion failed. At last his wife found another way. One morning—Mark Twain had just picked up the newspaper—something happened—and the wife burst into a torrent of abuse—his own style. He was startled. “You are abusing!” He listened and said, “Everything else is fine—but you will need practice; there is no music! The words are there, but not the music!”

गालियां भी लोग चटखारे ले-लेकर देते हैं। स्वाद ले-लेकर देते हैं। गाने को कहो तो कहते हैं, कहां, कंठ ही नहीं है। गाली देने को कंठ मिल जाता है। बुरा करने को इनके हाथ में बल आ जाता है, शुभ करने को एकदम सिकुड़ जाते हैं।

People savor abuse, relish it. But to sing they say, “No—my throat won’t do.” For evil, their hands are strong; for the good, they shrink.

सुख बांटो। जो बांटोगे, वह मिलेगा, वह बढ़ेगा, वह फैलेगा। वह तुम पर बरसेगा। दुख मत बांटो। तुम उलटा करते हो। जब दुख होता है, या तो तुम दूसरे को दुख देना शुरू कर देते हो, या अगर न कर सको इतना, तो कम से कम दुख कहना तो शुरू कर ही देते हो। दुख की लोग कथाएं कह रहे हैं। बढ़ा-चढ़ाकर कह रहे हैं। अतिशयोक्ति करके कह रहे हैं। इससे बचो।

Share joy. What you share grows—it spreads; it rains back upon you. Do not share sorrow. You do the reverse: when sorrow strikes, you begin to inflict it—or at least you begin to narrate it. People recite long epics of their sorrow—exaggerated, amplified. Avoid this.

तप का अर्थ है, दुख आ रहा है अतीत के संबंधों से, श्रृंखलाओं से, संस्कारों से, भोगूंगा मैं। किया मैंने है, किसी दूसरे को कहूं भी क्यों? तपस्वी अपने दुख को भोगता है, जलता है उस आग में। यही है उसकी धूप। यही हैं उसके कांटे। यही है उसका उपवास। इसलिए एकांत में हट जाता है कि कोई होगा, तो कहीं भूल-चूक हो जाए। कोई मौजूद होगा, शोरगुल सुन ले, सहानुभूति प्रगट करने आ जाए; नहीं, एकांत में चला जाता है। यह चेहरा किसी और को दिखाने का नहीं, यह बड़ा वीभत्स है। यह बड़ा कुरूप है। लौटेंगे फिर, जब चेहरे पर कोई और रौनक आ जाएगी, और कंठ किसी गीत से भर जाएंगे, और पैरों में नृत्य होगा, पायल बजती होगी, घूंघर साज देते होंगे, तब लौटेंगे। वीणा बजती होगी; कुछ होगा देने को, बांटने को, तब लौटेंगे। यह बदशकल, यह कुरूप स्थिति क्यों दिखाएं? किसको दिखाएं? क्या सार है? लोग वैसे ही काफी दुखी हैं।

Tapas means: sorrow comes from past relations, chains, sanskaras—I shall experience it. I did it; why tell another? The tapasvin suffers his sorrow—burns in that fire. That is his sun; those are his thorns; that is his fast. He withdraws into solitude lest a mistake be made; lest someone hear the noise and come with sympathy. No—he goes alone. This face is not to show another—it is hideous, distorted. He will return when a new radiance arises on the face, when the throat is filled with some song, when the feet have dance, when anklets chime, when the vina begins to sing—then he returns. When there is something to give, to share—then he returns. Why show this ill-shaped state? Why to whom? What gain? People are already miserable enough.

जिसको यह जाग आ गयी, वह हट जाता है चुपचाप। तुमसे मैं नहीं कह रहा हूं, जंगल भाग जाओ। जंगल जाने की कोई जरूरत नहीं। जंगल बचे भी नहीं। लेकिन एकांत एक कमरा खोज लो, कोना खोज लो, घर में, गांव के बाहर, मंदिर में, मस्जिद में, कहीं भी, जहां तुम अकेले हो सको, वहां दुख को जी लो। और तुम पाओगे, दुख को जी लेने से, पीड़ित हो लेने से, रो लेने से, रेचन होगा, केथार्सिस होगी। तुम स्वच्छ हो उठोगे।

He who awakens to this withdraws silently. I am not telling you to run to the jungle—no need. The jungles are gone. But find a solitude—a room, a corner—in your house, outside the village, in a temple, in a mosque—where you can be alone. There live through your sorrow. And you will find—by living it through, by catharsis—you become clean.

और यह स्वच्छता गंगा में नहाने की स्वच्छता नहीं है। यह स्वच्छता केवल जाकर पादरी के पास स्वीकार कर लेने की स्वच्छता नहीं है। यह स्वच्छता वास्तविक है। तुमने भोगा दुख, उससे तुम निखरे। और तब दुबारा किसी को दुख मत दो। तब तुमसे सुख की धारा बहेगी।

This cleanliness is not the cleanliness of bathing in the Ganga; not the cleanliness of confessing to a priest. It is real. You suffered the sorrow—you were refined by it. Then do not inflict sorrow again. Then from you a stream of joy will flow.

‘स्वयं से जात, स्वयं से उत्पन्न और स्वयं से किया गया पाप, दुर्बुद्धि मनुष्य को उसी तरह नष्ट करता है, जिस तरह पत्थर से पैदा हुआ वज्रमणि पत्थर को काटता है।’

“Self-born, self-produced and self-done sin destroys the foolish just as the vajra-jewel born of stone cuts the stone.”

इसे संजोकर रख लो, हृदय की मंजूषा में। यह मत कहना कि मैं खुद ही अपने को दुख कैसे दूंगा? वज्रमणि काटती है पत्थर को ही, पत्थर से ही पैदा होती है। जरा गौर से देखना, तुम्हारे ही हाथ तुम्हें दुख दे रहे हैं।

Treasure this in the casket of your heart. Do not say, “How could I give sorrow to myself?” The diamond cuts the stone—and is born of the stone. Look attentively: your own hands are giving you pain.

कभी देखा! खुजली आ जाती है, तुम जानते हो कि ज्यादा खुजला लेंगे, लहूलुहान हो जाएंगे, पीड़ा होगी, फिर भी खुजलाए चले जाते हो। एक रस है, एक दुर्दम्य रस है। जानते हुए, बोधपूर्वक, फिर भी खुजलाए चले जाते हो। थोड़ी ही देर में लहू निकल आता है, चमड़ी फट जाती है, पीड़ित होते हो, तय भी करते हो, अब दुबारा ऐसा न करेंगे। खुजलाने से कहीं खुजली मिटी है? दुख देने से कहीं दुख मिटा है? अब तक तुमने खुजला-खुजलाकर अपनी आत्मा को बड़े घावों से भर लिया है। ये हाथ तुम्हारे हैं। यह आत्मा तुम्हारी है। अगर अभी भी दुख पूरा न हुआ हो, तो बात और! अन्यथा रोको।

Have you noticed? An itch arises. You know that if you scratch too much you will bleed, you will hurt—yet you go on scratching. There is a certain intoxication to it—an unstoppable relish. Knowing, aware, you go on scratching; soon blood appears, the skin splits, there is pain; you decide never again. Has itching ever ended by scratching? Has sorrow ever ended by inflicting it? You have scratched your very soul raw with wounds. These hands are yours. This soul is yours. If even now your sorrow is not complete—then continue. Otherwise—stop.

फिर, इसे न देखने के लिए कि मेरे ही हाथ मुझे कष्ट दे रहे हैं, तुम मंदिर, मस्जिद खड़े करते हो। तुम कहते हो, परमात्मा क्या लीला दिखा रहा है? लीला तुम्हीं परमात्मा को दिखा रहे हो। कहते हो, हे परमात्मा, क्या लीला दिखा रहा है? परमात्मा को क्या पड़ी तुम्हें लीला दिखाने की! और तुम्हें लीला दिखाकर परमात्मा को क्या मिलने को है? यह कुछ लीला भी बड़ी सुंदर तो मालूम नहीं होती। यह लीला भी बड़ी वीभत्स है और बड़ी दुखपूर्ण है। एक दुख-स्वप्न की भांति है।

Then, to avoid seeing that your own hands give you pain, you raise temples and mosques. You say, “What lila is God showing?” You are showing lila to God! “O God, what lila you show!” What business has God to show you lila? And what does He gain by showing you lila? And is this lila beautiful? It is hideous, full of suffering—like a nightmare.

लोग कहते हैं, परमात्मा लीला कर रहा है। बुद्ध स्वीकार नहीं कर पाते। वे कहते हैं, यह तो...यह तो परमात्मा न हो, तो अच्छा। ऐसा परमात्मा जो यह लीला कर रहा है कि लोग कीड़ों की तरह बिलबिला रहे हैं, नर्क में जी रहे हैं, दुख पा रहे हैं, पीड़ा से सने हैं और पीड़ा ही बांट रहे हैं, और चारों तरफ अंधेरा बढ़ता जाता है, यह परमात्मा है अगर, तो फिर शैतान की परिभाषा क्या होगी?

People say: God is doing lila. Buddha cannot accept it. He says—better that there be no God than this. If there is a God who does such lila, where people writhe like worms, live in hell, steeped in pain and keep spreading pain, and darkness thickens on all sides—if that is God, what then is the definition of the devil?

तुम चकित होओगे। बुद्ध ने परमात्मा को कह दिया, नहीं है। क्योंकि बुद्ध के सामने दो ही विकल्प हैं: अगर परमात्मा है, तो यह स्वीकार करना पड़ेगा कि दुखवादी है। अगर परमात्मा है तो सैडिस्ट है। सताने में रस ले रहा है। लीला दिखला रहा है। इससे तो बेहतर है, कह दो कि परमात्मा नहीं है। कम से कम इल्जाम तो न रहा, शिकायत तो न रही, अपराध तो न रहा।

You will be amazed: Buddha said—there is no God. For he saw only two options: if God is, you must accept He is pleasure-in-pain—a sadist, taking delight in torment—playing lila. Better to say: there is no God. At least there is no accusation then, no complaint, no crime.

धर्म के सामने यह सवाल सदा से रहा है, अगर परमात्मा को स्वीकार करो, तो कठिन हो जाता है समझाना कि इतना संसार में दुख कैसे है? अगर परमात्मा को स्वीकार करो तो फिर दुख का भी स्रोत वही हो जाता है। दिन उससे आएंगे, तो अंधेरी रातें भी उसी से आ रही हैं। फूल उससे आ रहे हैं, तो कांटे भी उसी से आ रहे हैं।

Religion has always faced this question: if you accept God, how do you explain so much suffering in the world? If God is the source of day, He is also the source of the dark night. If flowers come from Him, so must thorns.

तब तुम समझने की कोशिश करोगे तो समझ में आएगा, बुद्ध जड़ से इस प्रश्न को काट देते हैं; वे कहते हैं, परमात्मा नहीं है, बस तुम हो। और लीला दिखा रहे हो, तो तुम्हीं दिखा रहे हो। देख चुके काफी, बंद करनी है--ये रहे सूत्र! बुद्ध कहते हैं, ये रहीं कुंजियां, बंद करो थियेटर, घर जाओ!

Try to understand: Buddha cuts this question at the root. He says: there is no God; only you are. And if lila is shown, you are showing it. Enough—close it now. Here are the sutras! Buddha says: here are the keys—shut the theatre; go home!

जन्म से तो उड़ रहा निस्सीम इस नीले गगन पर

“From birth you have flown through this boundless blue sky;

किंतु फिर भी छांव मंजिल की नहीं पड़ती नयन पर

Yet the cool shade of the goal has never fallen upon your eyes.

और जीवन-लक्ष्य पर पहुंचे बिना जो मिट गया तू--

If you die before reaching the aim of life—

 

The world will laugh much at your piteous, futile death.

जग हंसेगा खूब तेरे इस करुण असफल मरण पर

ओ मनुज! मत विहग बन, आकाश बनकर जी!

O man! do not live as a bird—live as the sky itself!

मत पुजारी बन, स्वयं भगवान बनकर जी!

Do not be a worshipper—become God yourself!”

हो चुकी पूजा बहुत। छोड़ो पूजा। समझो। जागो। देखो, तुमने ही किया है। कोई दूसरा इस बीच मौजूद नहीं, जो इसे बदलेगा। तुम्हारा किया, तुम ही बदल सकोगे।

Enough of worship. Stop it. Understand. Awaken. See—you have done it. There is no one else present in between to change it. What you have done—you alone can transform.

‘मालव लता से वेष्टित शाल वृक्ष की भांति जिसका दुराचार उसे घेरकर फैला हुआ है, वह अपने प्रति ठीक वैसा ही करता है जैसा उसके शत्रु चाहते हैं।’

“Like a sal tree enveloped by the maluva vine, the man whose vice surrounds him and spreads acts exactly as his enemies would desire.”

बड़ा प्यारा वचन है। तुम वही कर रहे हो, जो तुम्हारे शत्रुओं की आकांक्षा होगी कि तुम करो। तुम अपने शत्रु हो। तुमने अपना जीवन अपने हाथों नर्क बना लिया। यही तो शत्रु चाहते थे।

A lovely saying. You are doing precisely what your enemies would wish you to do. You are your own enemy. In your own hands you have made your life a hell. This your enemies wanted.

बुद्ध को किसी ने गालियां दीं और बुद्ध ने कहा, तेरी बात पूरी हो गयी हो तो मैं जाऊं, मुझे दूसरे गांव पहुंचना है। उस आदमी ने कहा, हम गालियां दे रहे हैं, यह कोई बात नहीं है!

Someone abused Buddha. Buddha said, “If you are finished, I would like to go—we must reach the next village.” The man said, “We are abusing—this is not ‘finished’!”

बुद्ध ने कहा, मेरे लिए बात ही है, तुम्हारे लिए गाली होगी। दस साल पहले आना था। तब मेरे लिए भी गाली थी। तब मैं ऐसा पागल था कि दूसरों की भूलों के लिए अपने को दंड देता था। तब मैं ऐसा पागल था। दूसरों की भूलों के लिए अपने को दंड देता था--गाली तुम देते, दुख मैं पाता था। अब गाली तुम दे रहे हो, तुम्हीं जानो। अपना कुछ लेना-देना नहीं; हम इस बीच पड़ते ही नहीं। तुमने दी, तुम समझो। पिछले गांव में कुछ लोग मिठाइयां लाए थे। मेरा पेट भरा था, मैंने कहा, ले जाओ। क्या किया होगा उन्होंने?

Buddha said, “For me it is over; for you it is abuse. You should have come ten years earlier. Then for me too it was abuse. Then I was so mad I punished myself for others’ mistakes. Then I was so mad. You abused—and I suffered. Now you abuse—you know it. I have nothing to do with it. In the last village some brought sweets; my stomach was full; I said, ‘Take them back.’ What do you think they did?”

उस गाली देने वाले आदमी ने भी कहा, क्या किया होगा, गांव में जाकर बांट दिया होगा। घर में खा लिया होगा, प्रसाद समझा होगा।

The abuser said, “What else—they must have distributed them in the village, or eaten them at home, as prasad.”

तुम भी अपनी गालियां ले जाओ। गांव में बांट देना, घर में खा लेना, प्रसाद समझ लेना। मेरा पेट भर चुका। दस साल पहले भर चुका। तुम जरा देर करके आए, मित्र! अब किसी और के अपराधों के लिए मैं अपने को दंड नहीं देता। अब मैं अपना शत्रु नहीं हूं।

“You too—take your abuses back. Distribute them in the village; eat them at home; consider them prasad. My stomach is full—ten years ago it filled. You have come a little late, friend! I no longer punish myself for others’ mistakes. I am no longer my own enemy.”

तुमने कभी गौर किया! कोई आदमी गाली देता है, तुम क्यों क्रोधित हो रहे हो? क्रोध से तो तुम जलोगे, यह आग तो तुम्हारे भीतर उठेगी, यह तो तुम्हारे जीवन में घाव बनाएगी। तुम कहते हो, इसने गाली दी। माना। तुमने ली क्यों? देने तक बात थी, खतम थी बात। लिए बिना तो कोई दे नहीं सकता। जो जागा हुआ है, वह लेता नहीं है। वह कहता है, बड़ी कृपा, तुमने दी, अब ले जाओ वापस, हम लेते नहीं। तुमने खयाल किया, गाली तुम्हारे लेने पर निर्भर है, दूसरे के देने पर नहीं। देने वाला लाख सिर पटके, तुम न लोगे तो क्या करेगा? थकेगा, परेशान होगा। शायद जागकर लौटे।

Have you noticed? Someone abuses—why do you get angry? It is you who will burn; the fire will rise in you; the wounds will be in your life. You say, “He abused.” Granted. Why did you take it? Up to giving, the matter was ended. Without your taking, no one can give. The awakened one does not take. He says, “Great kindness—you gave; now take it back. I do not accept.” Notice—abuse depends on your taking, not on the other’s giving. The giver may hammer his head—a thousand times—but if you do not take, what can he do? He will tire, grow weary—perhaps awaken and return.

वह आदमी बुद्ध को देखकर समझा होगा, सोचा होगा उसने, यह तो किसी नए ही ढंग की चेतना से मिलना हो गया। बुद्ध ने उसे चौंका दिया। वह रातभर सो न सका होगा। उसकी गाली उस पर ही लौटती रही होगी। वह करवटें बदलता रहा होगा। कहते हैं, सुबह वह भागा हुआ आया था क्षमा मांगने। बुद्ध ने कहा, छोड़ भी, जो हमने ली नहीं, उसके लिए हम क्षमा कैसे दें! तू ही जान, तेरा ही काम। यह सब तेरा ही हिसाब है। एकालाप, मोनोलाग। यह डायलाग नहीं है। दूसरा बोला ही नहीं, हम कुछ बोले ही नहीं, हम कुछ कहे ही नहीं।

Seeing Buddha, that man must have understood—“I have met some new kind of consciousness.” Buddha startled him. He will not have slept that night; his abuse returned to him; he tossed and turned. They say he came running in the morning to ask forgiveness. Buddha said, “Leave it. Since we did not accept, how can we grant forgiveness? It is yours; your affair. This is your accounting. A monologue—not a dialogue. The other did not speak. We did not say anything.”

तुमने एकालाप देखा? कुछ कलाकार होते हैं, जो एकालाप करते हैं। वे सभी पात्रों का अभिनय अकेले कर देते हैं। तांगे वाले भी वही हैं, तांगे पर बैठने वाले भी वही हैं, रास्ते पर चलने वाले भी वही हैं। तांगे वाले की तरफ से भी आवाजें मारते हैं, घोड़े को हांकते हैं, ग्राहक की तरफ से भी आवाज देते हैं, रास्ते पर चलते लोगों का भी शोरगुल करते हैं। एक ही आदमी सब काम कर लेता है, पर्दे की आड़ में।

Have you seen a monologue? Some artists perform a monologue—they enact all the characters alone. The tonga driver is he; the passenger is he; the people on the road are he. He shouts as the driver, urges the horse; he calls out as the customer; he creates the street noise—all alone, behind a screen.

तुमने सब काम किए। तुम ही करने वाले हो, और तुम्हीं पर सब हुआ। एकालाप है तुम्हारा जीवन। संवाद नहीं है इसमें।

You have done all of it. You are the doer, and all has happened to you. Your life is a monologue; it is not a dialogue.

इसीलिए तो रोज-रोज ऐसा होता है, तुम पत्नी से कुछ कहते हो, पत्नी कुछ और अर्थ ले लेती है। तुम लाख सिर पटको, तुम कहो, यह मेरा मतलब न था। पत्नी कहती है, यही तुम्हारा मतलब था। तुम खुद ही कह रहे हो यह मेरा मतलब न था, लेकिन पत्नी फिर भी नहीं सुनती। वह कहती है, यही तुम्हारा मतलब था। एकालाप चल रहा है। इस एकालाप के बाहर आओ। मौन बनो।

That is why this happens daily: you say something to your wife; she takes a different meaning. You bang your head: “That is not what I meant.” She says, “That is exactly what you meant.” You say yourself, “That is not what I meant”—yet she will not hear. “That is what you meant.” A monologue is going on. Come out of it—become silent.

‘मालव लता से वेष्टित।’

“Enveloped by the maluva vine”—

जैसे कोई लता घेर ले वृक्ष को, इसी भांति दुराचार जैसे घेरकर फैला हुआ है।

As a creeper encircles a tree, so vice encircles and spreads.

‘वह अपने प्रति ठीक वैसा ही करता है जैसा उसके शत्रु चाहते हैं।’

“He acts toward himself exactly as his enemies would wish.”

तुम अपने शत्रुओं के हाथ में खेल रहे हो। यह कैसा षड्‌यंत्र तुमने किया है? तुम अपने ही मित्र नहीं। मेरे देखे, तुम अगर प्रसन्न होना चाहो तो कोई तुम्हारी प्रसन्नता में बाधा नहीं डाल सकता। हां, अगर तुम दुखी होना चाहो, तब भी कोई बाधा नहीं डाल सकता। मगर यह सत्य इतना कठिन है, इसे स्वीकार करने में मन झिझकता है। यह कहता है, मैं खुद ही दुख दे रहा हूं? कभी नहीं। दूसरे दुख दे रहे हैं। जब तुम कहते हो, दूसरे दुख दे रहे हैं, तभी तुम मोहताज हुए, तभी तुम भिखारी बने। अब दूसरे ही सुख देंगे, तो मिलेगा।

You are playing into your enemies’ hands. What a conspiracy you have set up! You are not your own friend. To my eye—if you choose to be happy—no one can obstruct your happiness. If you choose to be miserable—no one can obstruct that either. But this truth is so hard the mind hesitates to accept it. “I myself give sorrow? Never. Others give it.” The moment you say “others give it,” you are dependent; you become a beggar. Then only if others give joy will you have it.

इसे तुम समझो। इस गणित के पीछे उतरो। अगर तुमने कहा, दूसरे दुख दे रहे हैं, तो इसका अर्थ हुआ, जब दूसरे सुख देंगे, तभी। तो तुम तो भिखारी हो गए। जो दूसरे देंगे, वही। तुम मालिक न रहे।

Understand this arithmetic—if you say “others give sorrow,” then it means “only when others give joy will I have it.” You are a beggar; you are not the master.

बुद्ध चाहते हैं तुम मालिक बनो, स्वामित्व की घोषणा करो। तुम कहो, मैं अपने को सुख देता, मैं अपने को दुख देता, जो मेरी मर्जी वही मैं करता हूं। तुम दूसरे से अपने को मुक्त कर लो।

Buddha wants you to be the master—to declare sovereignty. “I give myself joy; I give myself sorrow; what I will, I do.” Free yourself from the other.

तुम अगर इसे थोड़ा भी प्रयोग करके देखो, तुम हंसोगे। इस बात पर हंसोगे कि अब तक इस सीधी सी सरल बात को समझा क्यों न? पत्नी कुछ कहे चली जा रही है, तुम हंसते ही रहो। तुम कहो कि हमने हंसने का ही तय किया है, हम प्रसन्न ही रहना चाहते हैं। तुझे जो करना हो तू कर, यह तेरा मन, तेरी मर्जी। तुझे दुखी होना हो दुखी हो, बाकी हम तय करके आए कि आज सुखी ही रहेंगे। तुम जरा देखो कि तुम्हारे निर्णय के साथ ही सुख की एक धारा बहने लगती है। तुम चकित होकर पाओगे कि तुम जैसे उपद्रव के बाहर खड़े हो। जैसे पत्नी किसी और से कह रही है, तुम साक्षी हो गए।

Try this a little—you will laugh. Your wife says things—keep smiling. Say, “I have decided to remain joyous today. Do as you please—that is your mind, your choice. If you wish to be miserable—be. As for me, I decided when I woke that I shall be happy today.” You will find that with your decision a current of joy begins to flow. You will be astonished—you stand outside the disturbance, as if the wife is talking to someone else—you become a witness.

राम को, स्वामी रामतीर्थ को अमरीका में कुछ लोगों ने घेर लिया, गाली-गुफ्ता की, हंसी-मजाक उड़ाया, वे बड़े हंसने लगे। उनमें से एक ने पूछा कि हंसते हैं? दिमाग खराब है? हम तो गालियां दे रहे हैं, मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम भी इसीलिए हंस रहे हैं कि देखो राम, कैसी फजीहत हो रही है! अब देखो! हम भी मजा ले रहे हैं, जैसा तुम मजा ले रहे हो।

Swami Ram Tirtha was in America. Some people surrounded him—abused, mocked. He began laughing. One asked, “You laugh? Are you mad? We are abusing and mocking.” He said, “We also laugh for the same reason—‘Look, Ram! What a spectacle is being made of you!’ You enjoy it; we too are enjoying it.”

मुझे बचपन की एक याद है, उसको मैं कभी नहीं भूल पाता। उस पहलवान का नाम मुझे याद नहीं रहा। गांव में एक पहलवान आया था। बड़ा दंगल था। वह हार गया। गांव के पहलवान से हार गया। हार-जीत तो बड़ी बात न थी, लेकिन जब सारे लोग तालियां बजाकर हंसने लगे उसकी हार पर, तो वह भी ताली बजाया और हंसा। सन्नाटा छा गया। वह बीच मैदान में खड़ा है--हारा हुआ पहलवान--उसने ताली बजायी और हंसा, और एक सन्नाटा छा गया। लोगों की हंसी रुक गयी, यह क्या मामला है? वह और खिलखिलाकर हंसा। सिर्फ उसकी हंसी गूंजने लगी। किसी ने पूछा, यह मामला क्या है? तुम्हारा दिमाग तो खराब नहीं हो गया? उसने कहा, दिमाग खराब नहीं हुआ, हम भी देख रहे हैं, बड़े पहलवान बने फिरते थे, खूब खायी, चारों खाने खायी।

I have a childhood memory I cannot forget. A wrestler came to our village—there was a big bout; he lost—to the village wrestler. Winning and losing was not the point; when the whole crowd began to clap and laugh at his loss, he too clapped and laughed. A hush fell. There he stood—defeated—clapping and laughing. People stopped laughing—what is this? He laughed louder—only his laughter echoed. Someone asked, “Have you gone mad?” He said, “No—see! We boasted so much—now look how thoroughly we were beaten!”

उसको मैं भूल ही नहीं पाता। वह आदमी अदभुत था। उसने हार को जीत में बदल दिया। जीता हुआ उदास खड़ा था सामने। बस्ती हंस रही थी, चुप हो गयी। हारा हुआ जीत गया। वह आदमी सिर्फ पहलवान न रहा होगा। गहरी उसकी फकीरी थी। शरीर से उसका नाता न था। और उसकी हंसी भी मैं नहीं भूल पाता। वह दिल खोलकर हंसा था। वह कोई ऐसी हंसी न थी, जैसे कोई जबर्दस्ती हंसता है। जैसे फूल झरे। उसने सन्नाटा ला ही दिया।

I cannot forget him—he was unique. He turned defeat into victory. The “victor” stood sullen. The crowd grew silent. The defeated one won. He was no mere wrestler—there was deep fakiri in him—no bondage to the body. I cannot forget his laughter—it burst from the heart—not forced—like flowers falling. His laughter created silence.

तुम जरा जिंदगी को ऐसे दूर खड़े होकर देखना शुरू करो। वही बुद्ध कह रहे हैं। मगर हम दूसरों के हाथ में खेलते रहते हैं। हमने अपनी कुंजियां दूसरों के हाथों में दे दी हैं। हम बांट आए अपना स्वामित्व। कोई दुखी है, पूछो क्यों? वह कहता है, क्या करें, दुर्भाग्य से एक कर्कशा स्त्री मिल गयी।

Stand a little apart and watch life this way. This is what Buddha says. But we go on playing into others’ hands. We have given our keys away. We have distributed our sovereignty. Someone is miserable—ask why: “What to do—by misfortune I got a shrewish wife.”

सुकरात से एक जवान आदमी पूछने गया...उसको बड़ी कर्कशा स्त्री मिली थी; जेन थिप्पे उसका नाम था। कहते हैं, ऐसी औरत बड़ी मुश्किल से मिलती है। कर्कशा औरतें तो बहुत होती हैं, मगर वह बेजोड़ थी। वह अतुलनीय थी। सुकरात जैसा प्यारा आदमी! वह पत्नी इतनी उपद्रवी थी कि उसे एक क्षण चैन से न बैठने दे। मारती-पीटती भी थी। एक दफा तो उबलती हुई चाय के पानी को उसके चेहरे पर डाल दिया, आधा चेहरा उसका जल गया, जिंदगीभर जला रहा। आधा काला पड़ गया था। एक युवक उससे पूछने गया। निश्चित ही युवक शादी न करना चाहता होगा, नहीं तो कौन सुकरात से पूछने जाता। शादी करनी हो तो किसी ऐसे आदमी से पूछो जिसको जिंदगी में कोई ढंग की औरत मिली हो। सुकरात से पूछने गया था--करना न चाहता होगा! लोग बड़े हिसाब से चलते हैं। मगर सुकरात ने जो जवाब दिया, उसको मुश्किल में डाल दिया।

उसने पूछा कि मैं शादी करूं या न करूं, आप क्या कहते हैं? आप तो बड़े अनुभवी हैं। सुकरात ने कहा, करो। अगर कर ली शादी और पत्नी सुंदर मिल गयी, अहोभाग्य! सुख से जीओगे। अगर मेरे जैसी पत्नी मिल गयी, तो मेरे जैसे दार्शनिक हो जाओगे। साक्षीभाव जगाना ही पड़ता है। अब अगर रोज पिट रहे हो और ऊपर चाय का पानी डाला जा रहा है, तो साक्षी बनना ही पड़ेगा। और कोई उपाय नहीं। सुकरात ने कहा, तुम कर ही लो। हर हालत में फायदा है। कैसी ही पत्नी मिले, फायदा तो है ही।

A young man went to Socrates… He had a shrewish wife—Xanthippe. They say such a woman is rare—even shrews cannot match her. Socrates—such a sweet man! Yet the wife would not let him sit in peace—beat him too. Once she poured boiling tea water on his face; half his face burned—was black the rest of his life. The young man went to ask—certainly he did not wish to marry—why else ask Socrates? If you want to marry, ask someone who found a good wife. He asked, “Should I marry or not? You are experienced.” Socrates said, “Marry. If you get a beautiful wife—good fortune! You will live in comfort. If you get a wife like mine—you will become a philosopher like me. You will have to awaken witnessing. If daily you are beaten and boiling water is poured—you will become a witness—there is no other way. Marry—you will gain either way.”

हमने चाबियां बांट दी हैं। हमने अपनी कुंजियां बांट दी हैं। कुछ बेटे के हाथ में हैं, कुछ पत्नी के, कुछ पति के हाथ में हैं, कोई बाप के, कोई...फिर इतने से भी हमारा चैन नहीं होता, तो मंदिर-मस्जिद; पंडा-पुजारी; बांटते फिरते हैं।

We have distributed our keys—some in the son’s hands, some in the wife’s, some in the husband’s, some in the father’s—and even that does not satisfy us: then to temples, mosques, priests and pundits—we go on distributing.

“All I saw were brides locked in locks—

जितनी देखी दुनिया सबकी देखी दुलहन ताले में

कोई कैद पड़ा मस्जिद में, कोई बंद शिवाले में

One is imprisoned in the mosque, another trapped in the shrine.”

किसको अपना हाथ थमा दूं किसको अपना मन दे दूं

Whose hand shall I give my hand to? To whom shall I give my mind?

कोई लूटे अंधियारे में, कोई ठगे उजाले में

“One robs in the dark, another swindles in the light.”

पर सब तरफ। असल में जब तुमने किसी के हाथ में हाथ दिया, तभी तुम ठगे गए। हाथ अपने हाथ में रखो। हाथ अपना स्वतंत्र रखो, मुक्त रखो। हाथ दिया नहीं कि गुलामी आयी नहीं। कितनी सस्ती बातों पर तुमने अपने को बेचा है! किसी ने जरा पीठ थपथपा दी, उसी के हो गए। किसी ने कह दिया, बड़े सुंदर हो, उसी के हो गए। किसी ने कह दिया, बड़े बुद्धिमान हो, उसी के हो गए। खाक बुद्धिमानी रही! बुद्धू साबित हुए। किसी ने कह किया, बुद्धिमान हो, उसी के हो गए।

Everywhere. In truth, the moment you placed your hand in another’s—you were cheated. Keep your hand in your own hand—free, independent. Give your hand away—and slavery arrives. How cheaply you sell yourself! Someone pats your back—you are his. Someone says, “How handsome!”—you are his. Someone praises your intelligence—you are his. What intelligence remains, proved a fool—you are bought by praise.

अर्श पर क्यों दिमाग-ए-अर्श उड़ा

“Why did your mind soar to the skies?

मुफ्त की वाह-वाह से पूछो

Ask the question of free applause.”

आसमान पर क्यों उड़ने लगे?

मुफ्त की वाह-वाह से पूछो

Why did you start flying to the heavens? Ask of the free applause.

लोग हैं चारों तरफ, जो सस्ते में खरीदने को तैयार हैं। संसार तो बाजार है। वहां तुम टिकटी पर खड़े हो, बोली लग रही है, नीलाम हो रहा है, सस्ते में बिक जाते हो। कभी सोचा तुमने कि कैसी सस्ती बातों में तुम बिक गए? इंकार न कर सके। कोई वाह-वाह कर रहा था। कोई ताली पीट रहा था। किसी ने तुम्हारी जरा प्रशंसा कर दी थी। तुम्हारा आत्म-गौरव बड़ा कम है। तुम्हारे जीवन में स्वयं का भाव बड़ा कम है। तुमने अपने को कूड़े-करकट की तरह बेचा।

People all around are ready to buy you cheap. The world is a marketplace—you stand upon the auction block—bids are called—you are sold for trinkets. Have you noticed how cheaply you sell yourself? You cannot refuse. Someone claps—someone praises a little. Your self-regard is feeble. The sense of the Self is faint. You have sold yourself like rubbish.

अब तड़फते हो, अब रोते हो कि गुलाम हो गए, अब इतनी जगह बंध गए। अभी भी खींच ले सकते हो। यह देना-लेना तुम्हारे हाथ की बात है। दूसरों के कारण सुखी-दुखी मत होओ, मुक्त हो गए। दूसरों के कारण सुखी-दुखी होओ, गुलाम हो गए।

Then you writhe, you weep—“I am a slave, bound in a thousand places.” Even now you can pull your hands back. Giving-and-taking is in your hands. Do not be happy or miserable because of others—you are free. If you are, you are enslaved.

‘उसे करना बहुत आसान है जो अशुभ है और अपने ही अहित में है। और उसे करना परम दुष्कर है जो अपने हित में है और शुभ है।’

“It is very easy to do what is unwholesome and harmful to oneself, and supremely difficult to do what is wholesome and beneficial.”

बड़ी अजीब बात कहते हैं बुद्ध।

A strange statement, says Buddha.

‘उसे करना बहुत आसान है जो अशुभ है और अपने अहित में है।’

“It is very easy to do what is unwholesome and harmful.”

क्यों आसान है? क्योंकि सारी दुनिया तुम्हें तुम्हारे हित में नहीं देखना चाहती। दुनिया तुम्हारा शोषण करना चाहती है। तो जो तुम्हारा शोषण करना चाहता है, जो तुम्हारे खीसे में हाथ डालना चाहता है, वही तुम्हारी इस तरह की भावनाओं को सजग करता है, जगाता है कि तुम बिक जाओ। कोई अकारण तुम्हें नमस्कार भी नहीं करता।

Why easy? Because the whole world does not want you living in your own good. The world wants to exploit you. Those who want to exploit you, who want to reach into your pocket, awaken in you those feelings by which you can be bought. No one greets you for nothing.

जरा सोचो तो। पद पर थे, प्रतिष्ठा पर थे, तो लोग नमस्कार करते थे। पद से उतरे नहीं कि फिर कोई पूछता नहीं। फिर कोई नहीं पूछता कि कौन हो? कहां जा रहे हो? क्या हुआ? कहां से आ रहे हो? लोग कन्नी काट जाते हैं। देखकर अनदेखा कर देते हैं। जरा जागकर देखो, जो तुम्हारी प्रशंसा कर रहे हैं, वे तुमसे कुछ लेने आए हैं, वे तुम्हें खरीदने आए हैं।

Think: when you held office, had status—people saluted. Once off the chair, who asks after you? People turn aside as if they did not see you. See with awareness: those who praised you came to take something—to buy you.

अर्श पर क्यों दिमाग-ए-अर्श उड़ा

“Why did your mind soar to the skies?

मुफ्त की वाह-वाह से पूछो

Ask the question of free applause.”

क्यों यह कठिन है अपने हित में जीना? क्योंकि तुम अगर अपने हित में जीओ, तो तुम दूसरों के हित में न जी सकोगे। और सभी की उत्सुकता यह है कि तुम उनके हित में जीओ। पत्नी चाहती है पति पत्नी के हित में जीए। पति चाहता है पत्नी पति के हित में जीए। बाप चाहता है बेटा मेरे हित में जीए, बेटा चाहता है बाप मेरे हित में जीए। हितों का बड़ा संघर्ष है।

Why is it difficult to live in one’s own good? Because if you live in your own good, you cannot live in others’ good—and everyone wants you to live in their good. The wife wants the husband to live for her. The husband wants the wife to live for him. The father wants the son to live for him; the son wants the father to live for him. A fierce conflict of “goods.”

हर बात में आपा-धापी है चालाकी है तर्रारी है

“In everything there is bustle, cunning, speed—

दुनिया के फसाने का उन्वां मक्कारी है ऐय्यारी है

The title of the world’s tale is trickery and intrigue.

अफसोस है कि ऐसी दुनिया में

Alas, in such a world—

तू मस्त-ए-मय-ए-खुद्दारी है

You are drunk on the wine of selfhood.

तेवर तो देख जमाने के

जड़ काट के रख तक्लीद की तू

Look at the temper of the times.”

बुनियाद भी रख तस्दीक की तू

 
 

Cut the root of imitation—

 

Lay the foundation of authenticity—

उम्मीद भी रख ताईद की तू

Keep hope for true confirmation—

तू तेवर भी देख जमाने के

तेवर तो देख जमाने के

Look well at the temper of the times.

चारों तरफ एक गहन संघर्ष है। लोग तुम पर कब्जा करना चाहते हैं। दुनिया बड़ी है। सभी तुम पर कब्जा करना चाहते हैं। मां अपनी तरफ खींचती है, पत्नी अपनी तरफ खींचती है। मंदिर अपनी तरफ खींचता है, मस्जिद अपनी तरफ खींचती है। सभी तुम पर कब्जा करना चाहते हैं। बाजार बड़ा है, खरीददार बहुत हैं, बिकने को तुम अकेले टिकटी पर खड़े हो। अगर होश न रखा, तो तुम भटक जाओगे।

On all sides there is a deep struggle—everyone wants to possess you. The world is a great bazaar. Everyone wants to own you. Mother pulls to her side; wife to hers; temple pulls, mosque pulls. Buyers are many; you stand alone for sale. Without awareness you will be lost.

हर बात में आपा-धापी है चालाकी है तर्रारी है

“In everything there is bustle, cunning, speed—

दुनिया के फसाने का उन्वां मक्कारी है ऐय्यारी है

The title of the world’s tale is trickery and intrigue.

अफसोस है कि ऐसी दुनिया में

Alas, in such a world—

 

You are drunk on the wine of ego.”

तू मस्त-ए-मय-ए खुद्दारी है

और तुम अपने अहंकार की शराब में डूबे खड़े हो। चारों तरफ तुम्हें खरीदने की दौड़ लगी है और तुम अपने अहंकार की शराब में बेहोश हो। बिकोगे, कटोगे, टुकड़े-टुकड़े हो जाओगे। खंड-खंड होकर छितरोगे, बिखरोगे। जोड़ना मुश्किल हो जाएगा।

तेवर तो देख जमाने के

जरा देखो तो दुनिया की नजर, किस भांति तुम पर लगी है! किस तरह तुम्हें बेच लेने को, बाजार में रख देने को सभी की उत्सुकता है!

You are lost in the wine of the ego. All around are a thousand bids for you—and you are unconscious. You will be sold, cut into pieces, scattered. Rejoining will be hard.

तेवर तो देख जमाने के

जड़ काट के रख तक्लीद की तू

“Look at the temper of the times—

अनुकरण की जड़ को काट दो।

बुनियाद भी रख तस्दीक की तू

Cut the root of imitation;

मौलिक होने की बुनियाद रखो। स्वयं होने की बुनियाद रखो, उधार होने की नहीं।

 
 

Lay the foundation for verification;

उम्मीद भी रख ताईद की तू

और सफल होने की आशा भी रखो।

Keep hope for affirmation—

तू तेवर भी देख जमाने के

तेवर तो देख जमाने के

Look at the temper of the times.”

क्या कठिनाई हो गयी आदमी को? क्यों यह मुश्किल हो गया अपने हित में होना? छोटा बच्चा पैदा होता है...मनस्विद बड़ा श्रम कर रहे हैं आधुनिक समय में। पिछले पचास वर्षों में बच्चे के संबंध में बड़ी खोजें की गयी हैं, जो कि पूरी मनुष्य-जाति के इतिहास में कभी नहीं की गयी थीं। बच्चा खोज का कभी कारण ही न रहा था। बच्चे की खोजों ने इतनी साफ बातें कर दी हैं कि बुद्धों के वचन आज पहली दफा ठीक-ठीक गणित की तरह समझे जा सकते हैं।

What difficulty has beset man? Why is it hard to be in one’s own good? A small child is born—modern psychologists have labored greatly these fifty years; never before in human history were such inquiries made. The child has become the cause of inquiry. Children’s research has made Buddha’s words plainly mathematical today.

छोटा बच्चा पैदा होता है--असहाय, निर्भर। उसी पहले क्षण से जीवन के, दूसरे उसका शोषण शुरू कर देते हैं। अगर छोटा बच्चा जब मां चाहती है तब दूध न पीए, तो मां नाराज हो जाती है। बच्चे की भूख की किसी को फिक्र नहीं है! मां को सिनेमा देखने जाना है, बच्चे को दूध पीना चाहिए। बच्चे को भूख भी लगी या नहीं! बच्चे से कोई नहीं पूछता तेरा हित क्या है? तेरा सुख क्या है? अभी तू क्या चाहता है? बच्चे को कोई पता नहीं कि सिनेमा भी होता है। अगर बच्चा दूध पीने से इंकार करे, मां नाराज होती है। जब बच्चे को भूख लगती है तब मां दूध पिलाने को जरूरी नहीं कि राजी हो, क्योंकि मेहमान घर में बैठे हैं। बच्चे को कुछ पता नहीं कि मेहमान क्या बला हैं! और ये क्यों बैठे हैं घर में, उठते क्यों नहीं? और ये इसी वक्त क्यों आए, जब मुझे भूख लगी है? बच्चा रोता है, तो पिटाई होती है।

A small child is born—helpless, dependent. From the first moment, others begin to exploit him. If the child does not drink milk when the mother wishes, the mother is angry. Who cares for the child’s hunger? The mother wants to go to a cinema—so the child should drink milk. Whether the child is hungry or not—who asks? If the child refuses, the mother is annoyed. When the child is hungry, the mother may not be ready—guests are in the house. The child knows nothing of guests—what are they? Why do they not leave? Why did they come just when hunger arose? The child cries—and is beaten.

बच्चे को जब भूख लगती है, तब जरूरी नहीं मां दूध दे। बच्चे को जब भूख नहीं लगती, तब भी मां दूध देती है। और धीरे-धीरे बच्चा एक बात समझ लेता है कि मेरे हित का सवाल नहीं है। मां की तरफ देखने लगता है कि कब वह दूध देना चाहती है, तब दूध ले लेता है। कब वह नहीं देना चाहती, तब चुपचाप पड़ा रहता है--सिकुड़ा। रोना चाहता है, चिल्लाता भी नहीं, क्योंकि और पिटेगा, उससे कुछ सार नहीं; करके देख लिया।

When hungry, he may not receive milk; when not hungry, he is given milk. Slowly, the child learns: my good is not the question. He watches the mother’s face—when she wishes, he drinks; when she does not, he lies quietly—curled up. He wants to cry—but he does not—else he will be beaten; he has tried that.

फिर ऐसे ही जीवन की बुनियाद पड़ती है। बच्चा कुछ करना चाहता है, मां-बाप कुछ करवाना चाहते हैं। हर जगह बच्चा पाता है, मेरे हित में और उनके हित में विरोध है। और मेरे हित को पूरा करना असंभव है, क्योंकि मैं असहाय हूं, निर्भर हूं, उनका ही हित पूरा करना पड़ेगा। वे ताकतवर हैं, शक्तिशाली हैं। झुकना होगा। उनके हाथ में रोटी है, मकान है, कपड़े हैं। धीरे-धीरे बच्चे ने अपने को बेचना शुरू किया।

Thus the foundation is laid. The child wants to do one thing—parents want another. Everywhere he finds: between my good and theirs there is conflict. And to fulfill my good is impossible because I am helpless; I must fulfill theirs. They have the power, the house, the bread. Slowly he begins to sell himself.

तुमने कभी देखा--मैं गौर से देखता रहा हूं--अगर छोटा बच्चा मुस्कुराए तो जरूरी नहीं कि मां मुस्कुराए उस वक्त। लेकिन जब मां मुस्कुराती है, तो बच्चे को मुस्कुराना चाहिए। जब मां मुस्कुराती है तो बच्चे को मुस्कुराकर उत्तर देना चाहिए। इसकी अपेक्षा है। अगर बच्चा उत्तर न दे, तो नाराजगी है। नाराजगी बच्चा अभी उठा नहीं सकता। बहुत महंगी है। अभी इतना समर्थ नहीं। लेकिन बच्चा अगर मुस्कुराए तो जरूरी नहीं है कि मां मुस्कुराए। हजार और काम भी हैं। यह कोई फुरसत की बात है। जब होगा समय तब मुस्कुरा लेगी।

Have you seen? I have watched closely: if the child smiles, it is not necessary that the mother smile then. But when the mother smiles, the child should smile back—this is expected. If the child does not, there is annoyance—unbearable for the child. But if the child smiles, there is no necessity the mother smile—she has a thousand tasks. She will smile when it is convenient.

धीरे-धीरे बच्चा एक बात सीख लेता है कि इस संसार में अगर जीना हो, तो अपने हित की बात भर मत करना। बच्चा राजनीतिज्ञ हो गया अब। कूटनीतिज्ञ हो गया। जब मां समझती है हंसना जरूरी है तब हंसता है, चाहे भीतर आंसू भरे हों। जब हंसी आती है तब रोक रखता है, देखता है चारों तरफ ठीक माहौल है, उचित अवसर है, कहीं बेवक्त तो नहीं हंस रहा हूं, नहीं तो मार पड़े। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे, युवा होते-होते अपने से छूट जाता है। अपना हित ही भूल जाता है।

Gradually the child learns: to live in this world, do not speak of your own good. He becomes a politician now—a diplomat. He laughs when mother thinks he should—though inside are tears. When laughter arises, he suppresses it; he looks around—“Is the occasion proper? Or I will be beaten.” Slowly, growing up, he loses himself. He forgets what his own good is.

और सभी उसे समझा रहे हैं, स्वार्थी मत बनो। सभी उससे कह रहे हैं, परार्थ करो। मां जो कहती है उसकी इच्छा पूरी करो, अगर तुम असली सच्चे बेटे हो। बड़ी हैरानी की बात है। बेटा अपनी इच्छा पूरी करे, या मां की इच्छा पूरी करे? बाप कहता है, मेरी इच्छा पूरी करो।

All instruct him: do not be selfish; serve others. “Do the mother’s will if you are a true son.” Strange! Should the son fulfill his own will, or the mother’s? The father says, “Fulfill my will.”

मैंने एक छोटे लड़के से पूछा, तू क्या बनना चाहता है भविष्य में? उसने कहा कि पागल हो जाऊंगा, बनने का तो सवाल ही नहीं है। मां डाक्टर बनाना चाहती है, बाप इंजीनियर बनाना चाहता है, भाई एक्टर बनाना चाहता है। बहन की कुछ और इच्छा है। काकियां हैं, काका हैं, सब की अलग इच्छा, पागल हो जाऊंगा! मुझे तो पता ही नहीं चलता कि मैं क्या बनना चाहता हूं, लेकिन वे सब उत्सुक हैं बनाने को। और वे सब खींचातानी कर रहे हैं।

I asked a small boy, “What will you become?” He said, “Mad—there is no question of becoming anything. Mother wants me to be a doctor; father wants me to be an engineer; brother wants me to be an actor; sister wants something else; aunts and uncles have their wishes. I will go mad! I do not even know what I want—but they are eager to make me. All pull and tug.”

ऐसा वक्त आ जाता है जल्दी ही कि बच्चे के अपने से संबंध ही छूट जाते हैं। यह सबसे बड़ी दुर्घटना है जो मनुष्य के जीवन में घटती है। उसको अपनी भावनाओं का बोध नहीं रह जाता। दिशा का बोध नहीं रह जाता। उसके भीतर की घड़ी अस्तव्यस्त हो जाती है। जब समय होता है, तब भूख। भूख जब होती है, तब समय नहीं। धीरे-धीरे वह भूल ही जाता है कि भूख कब लगती है। समय से खाने लगता है। घड़ी देख लेता है। बारह बज गए, भोजन का वक्त हो गया। ऐसे सारी जिंदगी झूठी हो जाती है।

Soon the child loses his relation with himself—this is the greatest calamity in human life. He loses the sense of his feelings; his inner clock goes awry. When it is time, hunger; when hunger comes, it is not time. He forgets when he is hungry and eats by the clock. Thus the whole life becomes false.

पत्नी है तो पे्रेम करना चाहिए। प्रेम से कोई पत्नी हो, यह समझ में आता है। लेकिन पत्नी है इसलिए प्रेम करना चाहिए, घड़ी देखकर भोजन करना हुआ। प्रेम हो और कोई पत्नी हो जाए, बात ठीक। लेकिन उसकी सुविधा समाज नहीं देता। मां है इसलिए प्रेम करना चाहिए, कर्तव्य निभाओ! सब तरफ से हटाया जा रहा है उसे स्वयं से। और सब उसे अपने-अपने हित में खींच लेना चाहते हैं।

“She is a wife, so there should be love.” It should be that because there is love, there is a wife. But we make it—“Since she is a wife, love must be”—like eating by the clock. Love should be—and someone becomes a wife. But society does not permit this. “Since she is mother, you must love—fulfill your duty!” From all sides one is removed from oneself. All want to pull you into their interests.

मेरे एक मित्र थे। उनका एक बेटा मंत्री था। वे खुद मंत्री होना चाहते थे, हो न पाए। जेल वगैरह तो बहुत गए, मगर कुछ सिक्का बैठा नहीं। कुछ फिसड्डी रहे। दूसरे दांव मार ले गए, जो कम भी जेल गए थे। और गए भी नहीं थे कई तो, वे भी दांव मार ले गए। सीधे-सीधे आदमी थे। पर लड़के को किसी तरह मंत्री बना दिया। लेकिन मंत्री बनकर लड़का मर गया। बड़े दुखी हुए, बड़े ही दुखी हुए, आत्महत्या की सोचने लगे।

A friend of mine had two sons—one was a minister. He himself had wanted to be a minister but could not. He went to jail many times—but the coin did not fall in place; others made the move—even those who hardly went to jail. He was a straight fellow. Somehow he made the boy a minister. The boy died. He was very unhappy—thought of suicide.

मैंने उनसे पूछा कि आपका दूसरा लड़का भी है। अगर यह मरता तो आप आत्महत्या की सोचते? बोले, कभी नहीं। दूसरा लड़का, उसने कोई महत्वाकांक्षा ही पूरी नहीं की। न वह मंत्री बना, न बड़ा नेता हुआ, न कुछ। उनके मुंह से एकदम निकल गया, कभी नहीं। मैंने कहा, दोनों तुम्हारे बेटे हैं। एक मर गया तो तुम आत्महत्या करने को उतारू हो। और मैं तुमसे पूछता हूं, दूसरा मर जाता तो तुम आत्महत्या करते! तुम कहते हो, कभी नहीं। थोड़ा सोचो तो क्या कह रहे हो!

I asked, “You have another son—if he had died, would you think of suicide?” “Never,” he blurted—“he never fulfilled any ambition; he is no minister, no leader.” I said, “Both are your sons. One dies—and you want to die. If the other died?”—“Never,” he said. “Think—what are you saying!”

इसका मतलब सिर्फ इतना हुआ कि पहले बेटे ने तुम्हारी मानी, तुम्हारी महत्वाकांक्षा के लिए कंधा दिया। जो तुम होना चाहते थे, वह हो गया। तुम्हारा पहला बेटा झूठा था। तुम्हारा दूसरा बेटा थोड़ा सच्चा है। वह अपने से जी रहा है। और मैं तुमसे कहता हूं, शायद तुम्हारा बड़ा बेटा इसीलिए मर गया कि झूठा था, बड़े तनाव में था। बड़ा परेशान था। बेचैनी में था।

It means: the first son fulfilled your desire—he lent his shoulder to your ambition. What you wanted to be—he became. Your first son was false. The second is a little true—he lives from his own center. Perhaps the elder died because he was false—under great tension, turmoil, restlessness.

मेरी बात से उन्हें बड़ी चोट लगी कि मैं ऐसे दुख के समय में और ऐसी दार्शनिक समस्या छेड़ रहा हूं। मैंने कहा, दुख के समय में अगर दार्शनिक समस्या न छेड़ो तो कब छेड़ोगे? सुख के समय में छेड़ो, लोग कहते हैं, अभी सुख का समय है, यह क्या बात छेड़ रहे हो? यह दुख का समय है, यह क्या बात छेड़ रहे हो? कब छ़ेडनी! आप सुख और दुख से, दोनों से कभी अलग होंगे? जो हो जाए, उसे छेड़ने की जरूरत नहीं, वह तो साक्षी हो गया। वह तो जान ही गया।

My words pierced him—“At such a time you raise philosophical issues!” “When else? In happiness, people say, ‘Not now!’ In unhappiness, people say, ‘Not now!’ When then? Will you ever be apart from pleasure and pain? He who has gone beyond does not need my words—he is a witness and knows.”

‘उसे करना बहुत आसान है जो अशुभ है और अपने ही अहित में है।’

“It is very easy to do what is unwholesome and harmful to oneself—

And supremely difficult to do what is wholesome and beneficial.”

बुद्ध के ये वचन बहुत गौर से याद कर लेने जैसे हैं। हृदय पर लिख जाएं।

Buddha’s words deserve to be written on the heart.

‘और उसे करना परम दुष्कर है जो अपने हित में है और शुभ है।’

“Supremely difficult to do what is in one’s own good and wholesome.”

क्योंकि संसार तुम्हें निर्मित करता है दूसरों की सेवा के लिए।

Because the world fashions you for the service of others.

एक पादरी छोटे बच्चों को समझा रहा था कि दूसरों की सेवा करना चाहिए। भगवान ने तुम्हें दूसरों की सेवा के लिए बनाया है। एक छोटा बच्चा खड़ा हो गया। उसने कहा कि यह तो हम समझ गए कि हमको उसने दूसरों की सेवा के लिए बनाया। दूसरों को किसलिए बनाया? इसका भी तो पक्का पता चल जाए। पादरी भी थोड़ा सकुचाया होगा। कभी-कभी बच्चे ऐसे सवाल उठा देते हैं कि बूढ़े जवाब नहीं दे सकते। बूढ़े बेईमान हैं।

A priest was teaching little children: “Serve others. God made you to serve others.” A child stood up: “We understand He made us to serve others—but what did He make others for?” The priest was embarrassed—children sometimes raise questions old men cannot answer. Old men are dishonest.

पादरी थोड़ा झिझका होगा कि क्या जवाब देना? क्योंकि अगर वह यह कहे कि दूसरों को उसने तुम्हारी सेवा के लिए बनाया, तो बच्चा काफी तेज-तर्रार मालूम होता है, बच्चा कहेगा कि फिर झंझट ही काहे को खड़ी करनी, हम अपनी सेवा कर लें, वह अपनी कर लें। हम उसकी करें, वह हमारी करें, हम तुम्हारे पांव दाबें, तुम हमारे दाबो? हम अपने दाब लें, तुम अपने दाब लो, झंझट खतम करो। यह क्या जाल फैलाया? अगर यह कहे कि दूसरों को उसने इसलिए बनाया कि तुम उनकी सेवा करो, तो बच्चा कहेगा, यह तो जरा ज्यादती मालूम होती है। हमको सेवा के लिए बनाया और उनको सेवा लेने के लिए बनाया! आखिर हमारा कसूर क्या है?

If he says, “He made others to serve you,” the child—sharp as he seemed—would say, “Then why this fuss? Let each serve himself. Why should we press each other’s feet—let each press his own—end the bother.” If he says, “He made you to serve them”—the child will say, “This is injustice—made us to serve, them to be served—what is our fault?”

ध्यान रखना, बुद्धपुरुषों ने स्वार्थ सिखाया है। सूत्र आगे का है जो तुम्हें साफ करेगा।

Remember, the Buddhas have taught swarth—self-interest. A later sutra will make it plain.

‘उसे करना परम दुष्कर है जो अपने हित में है।’

“Supremely difficult to do what is in one’s own good—”

क्योंकि संसार तुमसे कह रहा है, किसी और के हित में जीओ, अपने हित में मत जीना। संसार तुम्हें व्यक्ति नहीं होने देना चाहता। संसार तुम्हारे भीतर एक गुलाम को देखना चाहता है, एक सेवक को देखना चाहता है। उसने सब तरह के जाल फैलाए हैं। उसने सब तरह की अच्छी-अच्छी बातों का, शब्दों का एक पूरा संसार रचाया है। उसने हर जगह कांटे में आटा लगाया है कि तुम उलझो, फंसो। स्वभावतः, हर एक व्यक्ति कहता है कि क्या अपने स्वार्थ में पड़े हो!

Because the world says, live for others—not for yourself. The world does not want you to be a person—it wants a servant, a slave. It has woven many nets—built a whole world of pretty words—bait laid upon thorns so you will be caught. Naturally, everyone says, “Why be selfish?”

कभी तुमने गौर किया कि जो व्यक्ति तुमसे यह कहता है, क्या स्वार्थ में पड़े हो, उसका मतलब क्या है? उसका मतलब है, हमारी सेवा करो, क्या स्वार्थ में पड़े हो! हम मौजूद हैं और सेवा नहीं कर रहे! जब तुमसे कोई कहता है, क्या स्वार्थ में पड़े हो, तो उसका मतलब यह है कि तुम उसके स्वार्थ के काम नहीं आ रहे।

Notice what “why be selfish” means on the lips that utter it: it means “serve us.” “We are here—and you are selfish!” When someone says “selfish,” it means you are not serving his self.

एक नया ही संसार बनेगा जिस दिन बुद्धों का वचन हमारी समझ में गहरा बैठ जाएगा। तब तुम अपने स्वार्थ में जीओगे। इसका यह अर्थ नहीं कि तुम दूसरों के दुश्मन हो जाओगे। इसका यह अर्थ नहीं कि तुम दूसरों को दुख दोगे। इसका यह भी अर्थ नहीं कि परार्थ खो जाएगा। वस्तुतः परार्थ है कहां, परार्थ की बकवास चल रही है। जिस दिन स्वार्थ होगा, उसी दिन परार्थ होगा। जिस दिन तुम स्वयं के हित में होओगे, उसी दिन तुम अचानक सबके हित में हो जाओगे। क्योंकि जो तुम्हारा आंतरिक हित है, वह किसी के विपरीत नहीं है। और जो तुम्हारा हित नहीं है, वह किसी के हित में नहीं हो सकता।

A new world will be born the day the Buddhas’ word settles deep—then you will live in your self-interest. This does not mean you become the enemy of others, or that you will hurt others, or that pararth—others’ good—will vanish. In fact, pararth is nowhere—it is bombast. The day there is true self-interest, that very day there is true pararth—for your intrinsic good is in conflict with no one. And what is not your good can never be another’s good either.

अगर तुमने अपने को प्रेम किया, तो पत्नी को प्रेम कर पाओगे। अगर पत्नी ने जिद्द की और तुमसे भी ईर्ष्या की कि तुम अपने को ज्यादा प्रेम करते हो मेरी बजाय, तो तुम अपने को तो प्रेम कर ही न पाओगे, पत्नी को भी न कर पाओगे। अपने स्वार्थ में जड़ें नहीं जमायी हैं जिसने, वह किसी के काम न आ सकेगा। जो अपने भी पैर दबाना न सीखा, वह किसी और के पैर न दबा सकेगा। जो अपना न हुआ, वह किसका होगा?

If you love yourself, you will be able to love your wife. If your wife becomes jealous—“You love yourself more than me”—then you will not be able to love yourself—and you will not be able to love her either. He who has not sunk roots into his own swarth cannot serve anyone. He who has not learned to press his own feet—whose feet will he press? He who is not his own—whose will he be?

 

“You mended everyone’s wounds but not your own;

सबका तो मुदावा कर डाला अपना ही मुदावा कर न सके

सबके तो गिरेबां सी डाले अपना ही गिरेबां भूल गए

You stitched everyone’s collars but forgot your own.”

सबका तो इलाज कर डाला, खुद को ही भूल गए। सबका तो उपचार कर दिया, खुद बीमार ही बने रहे।

You cured everyone and forgot yourself—remained ill.

मैंने सुना है, एक बीमार आदमी एक चिकित्सक के पास गया और उसने कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। यह खांसी, सूखी खांसी मेरा पीछा ही नहीं छोड़ती। कई चिकित्सकों के पास गया, कुछ सार नहीं। सब दवाएं करवा लीं, कोई सार नहीं। फिर किसी ने आपके पास भेजा है कि आप बड़े अनुभवी हैं।

उसने कहा, हूं अनुभवी। दवा निकालकर देने लगा। वह आदमी कुछ सोचता रहा, उसने पूछा कि आपका क्या मतलब कि अनुभवी हैं? क्योंकि जब वह दवा बना रहा था, दो-तीन दफे वह खुद ही खांसा। उसने कहा कि तीस साल से यह बीमारी मुझे ही पकड़े हुए है। मैं बड़ा अनुभवी हूं। अनुभव से ही दवा दे रहा हूं। तू ऐसे चिकित्सकों के पास गया होगा, जिनको पता ही नहीं बीमारी का। तीस साल से मैं खुद ही परेशान हूं।

I have heard: a sick man went to a doctor—“I am troubled by a dry cough—no cure at many doctors—someone sent me to you, you are experienced.” “Yes,” he said, mixing medicine. The man thought and asked, “What do you mean ‘experienced’?” The doctor coughed twice—“Thirty years, I myself am caught by this very illness; I am very experienced—by experience I prescribe. You must have gone to those who do not even know the disease. Thirty years I myself have suffered.”

थोड़ा खयाल रखना। अगर तुम खुद ही दुखी हो, तो किसको सुख दे पाओगे? तुम खुद ही बीमार हो तो किसकी चिकित्सा कर पाओगे?

Reflect: if you yourself are miserable—whom will you make happy? If you are ill—whom will you heal?

“You mended everyone’s wounds but not your own;

सबका तो मुदावा कर डाला अपना ही मुदावा कर न सके

सबके तो गिरेबां सी डाले अपना ही गिरेबां भूल गए

You stitched everyone’s collars but forgot your own.”

पहले अपने कपड़े तो सी लो। पहले अपना दामन तो बचा लो कांटों से, फिर दूसरों को बचाने निकल जाना। पहले अपना दीया तो जला लो। फिर किसी दूसरे का दीया भी तुम्हारे जले दीए से जल सकता है। अपना अंधेरा दीया लिए हुए किसका दीया जलाने चले हो? कैसे यह होगा? डर यही है कि कहीं किसी का जलने वाला हो, तुम बुझा मत देना।

First stitch your own clothes—first save your own garment from thorns—then go to save others. First light your own lamp—then another’s may be lit from it. With an unlit lamp—whose lamp will you light? Beware—lest someone’s lamp about to be lit—you blow it out.

नहीं, परार्थ की बहुत बात हो चुकी। लेकिन चूंकि तुम्हारा परार्थ अब तक स्वार्थ के विपरीत रहा, पूरा न हो सका। क्योंकि वह मनुष्य के स्वभाव के विपरीत है। एक ऐसा परार्थ चाहिए जो स्वार्थ के अनुकूल हो। एक ऐसा परार्थ चाहिए जो स्वार्थ का संगी-साथी हो सके, पैर मिलाकर चल सके। स्वार्थ के साथ जिसका संगीत जुड़ सके। बुद्ध उसी स्वार्थ की बात कर रहे हैं। और इसलिए कठिन हो गया है।

Enough of pararth. Because your pararth has been against swarth, it has never been fulfilled—it is against human nature. We need a pararth harmonious with swarth, a companion to it, in rhythm with it. Buddha speaks of that swarth—therefore it is difficult.

जिस व्यक्ति को भी सत्य को पाना हो, स्वयं को पाना हो, उसे एक बात तय कर लेनी होगी, उसे अपने व्यक्तित्व में खड़े रहने की हिम्मत जुटानी होगी। यह कठिन है। यह सारे संसार से संघर्ष में पड़ना है। संन्यास सरल नहीं है। संन्यास का अर्थ ही यही है कि तुमने अब स्वयं होने की बात सोची। अब तुम अपने से चलोगे। अब तुमने यह कहा कि मैं व्यक्ति होता हूं, हो चुका भीड़ का हिस्सा बहुत।

Whoever would find Truth—find himself—must settle one thing: he must gather the courage to stand in his own personhood. It is difficult—it is to enter into conflict with the whole world. Sannyas is not easy. Sannyas means: you have chosen to be yourself. You will now walk from your own center. “I have been in the crowd long enough—now I become an individual.”

कल बी.के.संघवी रात मुझे मिलने आए। परेशान हैं। कहने लगे, अब सब काम-धंधे से छुटकारा करवा दें। मैंने कहा, छोड़ दो, अब संन्यस्त हो जाओ। उसमें जरा मुश्किल है। क्या मुश्किल है? जो रोजमर्रा का ढांचा है, उसमें बेचैनी आएगी।

B. K. Sanghvi came last night—troubled—“Help me end all business.” I said, “Leave it—be a sannyasin.” “There is difficulty.” “What?” “In the everyday structure—there will be unrest.”

कब तक उस ढांचे के हिस्से बने रहोगे? और अगर उस ढांचे का इतना मूल्य है, तो तुम भी ढांचा ही होकर रह जाओगे। आत्मा कभी न खोज पाओगे। अगर तुम इतने भी स्वतंत्र नहीं हो कि तुम अगर संन्यस्त होना चाहो तो संन्यस्त न हो सको, तो तुम कैसे आत्मवान हो सकोगे? वस्तुतः जहां कठिनाई है, वहीं चुनौती है। और जो चुनौती को स्वीकार करता है, वही आनंद की फसल भी काटता है।

How long will you be part of that structure? If that structure is of such value, then you too will become only a structure—you will never find the soul. If you are not even free enough to take sannyas when you wish—how will you be a soul? Where the difficulty is—there is the challenge. He who accepts it reaps the harvest of bliss.

वो मर्द नहीं जो डर जाए माहौल के खूनी मंजर से

“That man is no man who is frightened by the bloody scene of circumstances—

उस हाल में जीना लाजिम है जिस हाल में जीना मुश्किल है

One must live precisely where living is difficult.”

जहां कठिनाई मालूम पड़े, उसे चुनौती समझो।

Where difficulty appears—accept the challenge.

उस हाल में जीना लाजिम है जिस हाल में जीना मुश्किल है

 

जहां कठिनाई हो, उसे जीवन समझो। क्योंकि वहीं से तुम्हारे जीवन की दबी हुई आग प्रगट होगी। तुम्हारा अंगारा राख को झड़ाएगा, प्रगट होगा। लपट उठेगी।

“One must live precisely where living is difficult.”

Where there is difficulty—there is life. From there your buried fire will blaze—your ember will shrug off ash—flames will rise.

मैं जानता हूं, डर लगता है, पत्नी नाराज होगी। डर लगता है, बच्चे हंसेंगे घर में। डर लगता है, भाई क्या कहेंगे! कब तक यह चलेगा? तब तो फिर मौत के पहले छुटकारा असंभव है। और मौत भी कोई छुटकारा है, जब जबर्दस्ती खींचे जाओगे! स्वयं होने की हिम्मत करो, चाहे कुछ भी कीमत चुकानी पड़े।

Yes, fear comes—wife will be angry; children will laugh; brothers will talk—how long will this last? Then deliverance before death is impossible. And death too is no deliverance—when you are dragged by force. Dare to be yourself—even at any cost.

और मैं तुमसे कहता हूं, जिस दिन तुम स्वयं होओगे, होने की हिम्मत जुटाओगे, उस दिन पत्नी तुम्हें पहली दफा पाएगी। क्योंकि ऐसे आदमी का भी क्या पाना जो इतना कमजोर था कि गेरुआ वस्त्र पहनने में डरा; यह भी कोई मर्द हुआ!

The day you dare to be yourself—your wife will find you for the first time. For what is the gain in a man so weak he fears even to don the ochre robe? What manhood is this?

मेरी अपनी समझ यह है, हजारों लोगों के जीवन में प्रयोग करने के बाद मेरी समझ यह है कि पत्नी उसी पति के साथ प्रसन्न होती है, जिसमें कुछ बल हो। नहीं तो पत्नी सोचती है, कहां का फीका आदमी मिल गया! गेरुआ कपड़ा तक नहीं पहन सकता। एक कमजोर के पल्ले पड़ गए! कोई पत्नी उस पति से राजी नहीं होती जो पत्नी से दबता है। पिछलग्गुओं से कौन राजी होता है? कोई पत्नी प्रसन्न नहीं होती उस पति से, जो झुकता है। पत्नी चाहती है ऐसा पति, जो झुका ले। जो शिखर की भांति अडिग खड़ा रहे। जिसे कोई भी झुका न सके। सभी स्त्रियों की आकांक्षा ऐसे पुरुष को खोज लेने की है जो पुरुष हो।

My understanding—after experimenting in thousands of lives—is that a wife is pleased only with that husband who has some strength. Else she thinks, “What a pale man! He cannot even wear ochre! I am saddled with a weakling.” No woman is pleased with a husband who bows to her—who wants a hanger-on? A wife desires such a husband who can make her bow—who stands like a peak—who no one can bend. The longing of every woman is to find such a man—a man.

लेकिन हम कुछ उलटा ही सोचे बैठे हैं। हम सोचते हैं, झुकते जाओ--समझौता, समझौता, समझौता। हमने वणिक की कला सीख ली है। हम हर हाल में समझौता कर लेते हैं। धीरे-धीरे हम समझौता ही रह जाते हैं। हमारे भीतर से सत्य खो जाता है।

But we think the opposite—bend, compromise, compromise. We have learned the merchant’s art—compromise at any cost. Slowly we become only compromise—the truth is lost from within.

‘अपनी पापमयी मिथ्या-दृष्टि के कारण, जो दुर्बुद्धि मनुष्य आर्य और धर्मात्मा अर्हतों के शासन की निंदा करता है, वह बांस की तरह आत्मघात के लिए ही फूलता है।’

“Because of his sin-filled wrong view, the foolish man who slanders the rule of the noble and the dharma of the Arhats blossoms only to destroy himself like a bamboo.”

बुद्ध कह रहे हैं, जिन्होंने जाना है वे हैं अर्हत। अर्हत का अर्थ होता है, जिन्होंने अपने शत्रुओं पर विजय पा ली। बाहर के शत्रु नहीं, भीतर के शत्रु। अरि यानी शत्रु। जिनके शत्रु हत हो गए, गिर गए। जिन्होंने अपने क्रोध पर, घृणा पर, वैमनस्य पर, ईर्ष्या पर विजय पा ली। ऐसे अर्हत पुरुषों ने जो कहा है, उसकी जो निंदा करता है, वह उस बांस की तरह है जो फूल रहा है, फूलकर फटेगा। उसका फूलना ही उसका आत्मघात हो जाएगा।

Buddha says: those who have known are Arhats—Arhat means one who has conquered his enemies—not outer enemies—inner enemies. “Ari” means enemy; “hat” means slain—enemies slain: anger, hatred, enmity, jealousy—won over. Whoever slanders what such Arhat men have said is like a bamboo that flowers only to burst—the very flowering is self-destruction.

“Who slanders the noble and the Arhats—”

‘जो आर्य और अर्हतों के...।’

बुद्ध ने आर्य शब्द का उपयोग जातिवाचक दृष्टि से नहीं किया। आर्य का अर्थ होता है, श्रेष्ठ। उत्तम। जो पुरुषोत्तम है। जिसने अपने भीतर की आत्मा को, अपने भीतर के पुरुष को उपलब्ध कर लिया। जिसने अपने भीतर के सत्य से पहचान कर ली। उसकी जो निंदा करता है, वह आत्मघाती है।

Buddha uses “arya” not in the racial sense; arya means noble, superior—“purushottam”—who has recognized the inner Self, the inner truth. Whoever slanders such is a self-destroyer.

तो निंदा करते समय थोड़ा विचार करना, आलोचना करते समय थोड़ा विचार करना, कहीं ऐसा तो नहीं है कि तुम उस-उस की निंदा करते हो, उस-उस की आलोचना करते हो, जहां-जहां तुम्हारे जीवन में क्रांति घटित होने की संभावना थी, जहां-जहां चुनौती थी।

So while condemning—consider—while criticizing—consider: is it not that wherever the possibility of revolution in your life arose—wherever the challenge was—you slandered and criticized?

ऐसे बहुत लोग हैं, जो मेरी किताब पढ़ेंगे, लेकिन मेरे पास आने से डरते हैं। जो चोरी-छिपे मेरे संबंध में बात करेंगे, लेकिन आमने-सामने न आएंगे। क्या कारण होगा? और मैं जानता हूं, उनमें से बहुत निंदा भी करेंगे, आलोचना भी करेंगे। लेकिन आलोचना और निंदा करनी हो, उसके पहले जान तो लेना चाहिए, मैं क्या कर रहा हूं? यहां क्या हो रहा है? यहां वे कभी आए ही नहीं।

Many will read my books—yet fear to come to me. They will speak of me in whispers—yet not come face to face. Why? I know—many will slander—criticize. But before you slander—know what I am doing here. They never come.

निश्चित ही, उनकी निंदा और आलोचना आत्मवंचना है। अगर आलोचना करनी हो, निंदा करनी हो, पहले ठीक से परिचित तो हो लो। जरा स्वाद तो ले लो। इस मधुशाला में आओ, जरा डोलो तो।

खुश्क बातों में कहां ऐ शेख कैफे-जिंदगी

Surely then their criticism is self-deception. If you must criticize, first be acquainted—taste a little. Come to this madhushala—sway a little.

 

“In dry talk, O priest, where is the wine of life?

 

The joy that is in drinking—comes only from drinking.”

वो तो पीकर ही मिलेगा जो मजा पीने में है

थोड़ा आओ, पीओ। थोड़ा डगमगाओ। फिर स्वाद के बाद ठीक न लगे, इनकार करना। लेकिन बिना स्वाद लिए इनकार करने का एक ही कारण हो सकता है कि तुम डरते हो कि अगर पास आए तो गए। पास आए तो खोए। पीया तो डूबे।

Come—drink. Stagger a little. If after tasting it does not suit you—refuse. But without tasting, there can be only one reason: you fear that if you come—you are gone; if you drink—you will drown.

‘अपना किया पाप अपने को मलिन करता है। अपना न किया पाप अपने को ही शुद्ध करता है। शुद्धि और अशुद्धि स्वयं से होती है। दूसरा दूसरे को शुद्ध नहीं कर सकता।’

“One’s own sin makes one impure; one’s own non-sin purifies oneself. Purity and impurity are of oneself; another cannot purify.”

‘दूसरे के बहुत हित के लिए भी स्वयं के हित की हानि न करे।’

“For the great good of others, one should not harm one’s own good.”

बड़ा अनूठा वचन है। तुमने सोचा भी न होगा कि बुद्ध, और कहेंगे! बुद्ध का एक वचन बहुत लोगों ने प्रचलित किया है--बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय। वह लोगों के मतलब का दिखा। उन्हें समझ में आया कि यह बात काम की है। लेकिन इस वचन को बहुत प्रचार नहीं मिला। और यह वचन बड़ा कीमती है। शायद पहला वचन न भी कहा हो, लेकिन यह वचन तो निश्चित बुद्धपुरुष ही कह सकते हैं।

A unique utterance. You did not expect Buddha to say this! One of Buddha’s sayings has been made popular—“bahujan hitaya, bahujan sukhaya”—for the welfare, for the happiness of the many. It suited people—useful. But this saying was not publicized—yet it is precious. Perhaps the first is apocryphal; this is the word of a Buddha.

‘दूसरों के बहुत हित के लिए भी स्वयं के हित की हानि न करे। अपने धर्म की बात को समझकर, अपने अर्थ की बात को समझकर अपने ही अर्थ के साधन में लग जाए।’

“Even for the great good of others, do not harm your own good. Understanding your own dharma, understanding your own meaning, devote yourself to your own meaning.”

स्वार्थ! तो जब मैं तुमसे कहता हूं, स्वार्थ धर्म है, तो घबड़ाना मत। मैं अकेला ही ऐसा नहीं कहता, बुद्ध भी यही कह रहे हैं। लेकिन जब बुद्ध कहते हैं तो सोचकर कहा है। क्योंकि स्वार्थ से ही परार्थ के फूल खिलते हैं। जो स्वयं के अर्थ की खोज में लग गया, वह फिर किसी की हानि न कर सकेगा। और जिसने अपना सुख पा लिया, वह सुख बांटेगा। करेगा क्या? फूल खिलेगा तो सुगंध बिखरेगी ही। फिर फूल रोक थोड़े ही पाएगा सुगंध को? एक बार खिले भर।

तो हम कहते हैं, फूल अपना स्वार्थ साध! अभी तू फिकर मत कर दूसरों की, अभी तो तू अपनी जड़ों को फैला पृथ्वी में, सोख रस को, जीवन को; सूरज को पी, मेघ को निमंत्रित कर, अभी अपनी फिकर कर। एक बार तेरा फूल खिल जाए, बस! गंध तो उड़ेगी ही। गंध तो दूसरों तक पहुंचेगी ही। फिर कोई उपाय थोड़े ही है खिले फूल को बंद हो जाने का कि रोक ले। खिलने का अर्थ ही बंट जाना है। तो बुद्ध कहते हैं, सुखी तो हो जाओ, फिर तो सुवास लुट जाएगी। पहले स्वार्थ साध लो।

Swarth! So when I say to you, “Self-interest is dharma,” do not be alarmed. I am not alone—Buddha says it too. But when Buddha says it—he says it with discernment—because from self-interest alone do the flowers of pararth bloom. He who seeks his own meaning will be unable to harm anyone. And he who has found his own joy—what will he do but share it? When a flower blooms, fragrance spreads of its own accord—can a flower restrain its scent? To bloom is to share. So Buddha says: first, be happy—then fragrance will pour. First fulfill your swarth.

लेकिन दूसरे तुम्हें उलटा ही सिखा रहे हैं। वे कह रहे हैं, परार्थ। दूसरे की सेवा करो। दूसरे यानी वे। दूसरे का अर्थ है--सीधे-सीधे नहीं कह सकते, मेरी सेवा करो--कह रहे हैं, दूसरे की सेवा करो। भिखमंगे रास्ते पर बैठे हैं, वे कहते हैं, दान दो। दान महापुण्य है। दान धर्म है। लोभ पाप का बाप बखाना। वे लोगों को कह रहे हैं। यह मत समझ लेना कि वे दान के पक्ष में हैं। वे यह कह रहे हैं, दान इधर दो, कहां जा रहे हो? एक बार दान के पक्ष में हो जाओ, उनका भिक्षापात्र तो फैला ही हुआ है। तो बड़ी मुश्किल में डाल देता है भिखारी जब रास्ते पर अचानक मिल जाता है। तुम न भी देना चाहो, तो बेइज्जती की हालत खड़ी कर देता है। चारों तरफ लोग देखने लगते हैं।

इसलिए भिखारी कभी तुम अकेले हो, तुम्हें नहीं छेड़ता। जब चार जन चारों तरफ हों, तब पकड़ता है। अकेले में तुम कहोगे, जा, चुप; मस्त-तड़ंग है, काम कर! लेकिन अगर बीच-बाजार में उसने पैर पकड़ लिया, जहां प्रतिष्ठा दांव पर लगा देता है वह--तुम्हारी प्रतिष्ठा--लोग चारों तरफ देखने लगे, अब अगर तुम दो पैसे के लिए झंझट करते हो, तो लगता है यह जरा महंगा सौदा है, लोग क्या कहेंगे? लोभ पाप का बाप बखाना। और दान पुण्य है। तुम करना भी नहीं चाहते फिर भी करते हो।

But others teach the reverse: “Pararth—serve others.” “Others” means—“us.” They cannot say directly, “Serve me,” so they say, “Serve others.” Beggars sit by the road—“Give charity. Charity is great virtue. Greed is the father of sin.” They tell this to passersby. Do not think they are in favor of charity—they mean: give here. The beggar will not accost you when you are alone—he will seize you in the marketplace. Alone you would say, “Go—work!” But if he grabs your feet in public, he puts your prestige at stake. People look on. For two coins you do not want a scene; people will say, “How miserly.” You give against your will—and even pretend to be pleased—“free applause.”

मुफ्त की वाह-वाह से पूछो

 

ये चारों तरफ के लोग कहेंगे, बड़े दानी हैं। चित्त बड़ा प्रसन्न है। न भी हो, तो भी तुम देकर प्रसन्नता दिखाते हो। भीतर से देना भी नहीं चाहते। यही दशा है। लोग कहते हैं, अपना कर्तव्य पूरा करो। करते हो तुम। क्योंकि दब गए हो संस्कारों से।

People say, “Do your duty.” You do—because you are pressed by conditioning.

लेकिन बुद्ध का वचन सुनो, ‘दूसरे के बहुत हित के लिए भी स्वयं के हित की हानि न करे।’

Hear Buddha’s word: “Even for the great good of others, do not harm your own good.”

यह ऊपर से तो दिखता है कि बुद्ध जैसे तुम्हें स्वार्थ सिखा रहे हैं, परार्थ के विपरीत हैं। लेकिन वे जानते हैं कि वस्तुतः स्वार्थ कभी परार्थ के विपरीत है ही नहीं। जिसने अपने को न दिया, वह दूसरे को क्या देगा? कंजूस दूसरे को नहीं देता, ऐसा थोड़े ही है, अपने को ही कहां देता है? तुम जरा कंजूस को गौर से देखो, वह अपने को कहां देता है? उसके कपड़े तो देखो।

On the surface it seems Buddha teaches swarth, against pararth—but he knows: true swarth is never against pararth. The miser does not give to others—but see—he does not even give to himself. Look closely—how the rich live like the poor. If they truly lived richly—sought their own joy—sharing would happen by itself.

कहते हैं, निजाम हैदराबाद जब तख्त पर बैठे, तो जो टोपी उन्होंने पहनी थी, जब मरे चालीस साल बाद, वही पहने हुए थे। गंदी हो गयी तो उसको धुलवाते नहीं थे, क्योंकि खराब न हो जाए। बास आती थी। एक ही टोपी से गुजार दिए। कहते हैं कि जब लोग सिगरेट वगैरह पीकर चले जाते, अधजली छोड़ जाते, तो एस्ट्रे में से उठाकर रख लेते थे निजाम हैदराबाद--खुद के पीने के लिए। तुम्हें भरोसा भी न आएगा! क्योंकि निजाम हैदराबाद पृथ्वी के सबसे बड़े धनी आदमी थे। अब तक उनकी संपत्ति का ठीक आकलन नहीं हो सका। उनके पास इतने हीरे-जवाहरात थे--सारी गोलकुंडा की खदान उनके ही घर आ गयी थी--कि साल में जब एक दफा उनके हीरे-जवाहरातों को धूप दिखानी पड़ती थी, तो सात महलों की छतें भर जाती थीं। और यह आदमी सिगरेट के टुकड़े बीन रहा है!

They say the Nizam of Hyderabad, when he sat upon the throne, wore a particular cap; when he died forty years later, he wore the same. When it grew dirty he would not have it washed—for fear it would be spoiled—so it stank. When guests smoked and left cigarette stubs, he would take them from the ashtray—for his own smoking. You may not believe it—the Nizam was the wealthiest man on earth. His jewels defy calculation; all the Golconda mines had come to his palace. Once a year, when his jewels were aired in the sun, the roofs of seven palaces were covered—yet he picked cigarette ends.

कंजूस दूसरे को नहीं देता, यह तो दूसरे नंबर का कदम है। पहले नंबर का कदम तो वह अपने को ही नहीं देता। कंजूस गरीब की तरह रहता है। है अमीर, रहता गरीब की तरह, मरता गरीब की तरह।

The miser does not give others—this is step two. Step one: he does not give to himself. He lives poor though he is rich—dies poor.

मैं बहुत से धनी लोगों को जानता हूं। जैसे गरीब मैंने धनी आदमियों में देखे, वैसे गरीबों में नहीं देखे। गरीब तो कभी-कभी धनी भी हो जाता है, अमीर गरीब ही रहता है। एक पैसा नहीं छूटता। अपने लिए ही नहीं छूटता। और बहाने खोज लेता है अमीर। बहाने खोज लेता है--सादगी। निजाम हैदराबाद भी यही कहते थे कि मैं सीधा-साधा आदमी हूं--सादगी। इसलिए टोपी चालीस साल तक पहने हुए थे। भाड़ में फेंको इस सादगी को! यह सादगी नहीं है। यह आदमी अच्छे शब्दों के भीतर छिपा रहा है। यह बदबू आने लगी सादगी में। यह सादगी बीमारी हो गयी। यह सादगी है पीए हुए सिगरेट के अधजले टुकड़े इकट्ठे करना? और गंदगी क्या होगी? अगर यह सादगी है, तो सादगी से बचाए भगवान!

नहीं, यह सादगी नहीं है। लेकिन कंजूस भी कहता है, सादगी। जो बांटकर जीते हैं, उनको कहता है, फिजूलखर्च। फिजूलखर्च! खुद को ही नहीं देता। तुम जरा अमीरों की जिंदगी तो देखो, कैसे गरीब की तरह जीते हैं। अगर अमीर की तरह जीने लगें, अगर अपना ही आनंद खोजने लगें, तो बांटना तो अपने आप आ जाएगा।

I have seen many wealthy. I have not seen such poverty among the poor as among the wealthy. Sometimes the poor are rich; the rich remain poor. Not a paisa slips—not for themselves. And they create excuses—“simplicity.” The Nizam also said, “I am a simple man”—hence the cap for forty years. Throw such “simplicity” in the fire! It is not simplicity—it stinks—becomes pathology. Is simplicity picking others’ half-smoked cigarettes? If that is simplicity—then God save us from simplicity!

 

The miser calls it simplicity; he calls sharers “wastrels.” He does not give to himself. If the wealthy truly lived richly—sought their own delight—sharing would come of itself.

इसलिए बुद्ध ठीक ही कहते हैं। लेकिन कठिन है। क्योंकि बिलकुल उलटा सिखाया जा रहा है। सारी सिखावन उलटी है।

Buddha is right. But it is difficult—because all teaching is reversed.

डंक निहायत जहरीले हैं मजहब और सियासत के

“The stings of religion and politics are poisonous—

नागों की नगरी के वासी की फुंकार तो देख

Hear the hiss of the serpents’ city!

 

The sword that cuts the neck of joy—

सुख की गरदन काट रही है दुनिया की तलवार तो देख

जिस तलवार को चूम रहा है उस तलवार की धार तो देख

Look at the sword the world kisses—look at its edge!”

धर्म और सियासत--राजनीति और धर्म--दोनों के डंक बड़े जहरीले हैं। राजनीति सिखाती है, मर मिटो देश के लिए, मर मिटो समाज के लिए। धर्म सिखाता है, इस्लाम खतरे में है, हिंदू-धर्म खतरे में है, मर मिटो। सभी सिखाते हैं, मर मिटो। कोई कहता नहीं, जीओ भी। मरने के पहले जी तो लो। मरोगे क्या खाक, मरे हुए हो। जीवन तो चाहिए। सब उत्सुक हैं तुम्हारे मरने में। तुमने कभी सुना, कोई तुमसे कहता है, जीओ धर्म के लिए? मेरे सिवाय कोई नहीं कहता। जीओ राष्ट्र के लिए। जीओ मनुष्यता के लिए। जीओ भगवान के लिए।

Religion and politics—both have deadly stings. Politics teaches: die for the nation, die for society. Religion teaches: Islam is in danger; Hindu dharma is in danger—die! All teach: die. Does anyone say: live? Live before you die! What death—when you are already dead? Life is needed. Have you ever heard anyone say: “Live for dharma”? Except me—no one says—“Live for the nation, live for humanity, live for God.”

नहीं, वे सब कहते हैं, मरो। खतरा है भगवान पर। यह भी कोई भगवान हुआ, जिस पर खतरा है और तुम्हें मरना पड़ रहा है! ऐसे भगवान को ही मरने दो। कहते हैं, राष्ट्र के लिए मरो। राष्ट्र है क्या बला? आदमी है। आदमियों का जोड़ है। जोड़ के लिए कोई मरने का सवाल है! राष्ट्र है कहां? व्यक्ति हैं। बस असलियत तो व्यक्ति की है, राष्ट्र तो झूठ है। राजनीतिज्ञ का झूठ है। कहीं तुम राष्ट्र से मिले? तस्वीरें तुमने देखी होंगी भारतमाता की। रथ पर सवार है, शेर-सिंह जुते हैं, हिंदुस्तान का नक्शा बना है। मगर कभी मिलना हुआ भारतमाता से? माताएं मिलती हैं, भारतमाता कहीं नहीं मिलती। झूठ है। राजनीति का झूठ है। और ऐसे ही धर्म के झूठ हैं। मंदिर का भगवान है, मस्जिद का खुदा है, खतरे आ जाते हैं--मरो!

तुम्हें सब सिखाया है लोगों ने मरने के लिए। कुर्बान हो जाओ। पर कुर्बान हो जाओ? जीवन सिर्फ कुर्बानी के लिए है?

No—they all say: die. God is in danger—what God is this—endangered, and you must die for Him? Let such a God die. “Die for the nation.” What is the nation? A sum of persons. Who dies for a sum? The reality is the person; the nation is a fiction—a politician’s myth. Have you met Bharat Mata? Pictures show her on a chariot with lions—the map of India behind—but have you met her? Mothers exist; Bharat Mata does not. Likewise the gods of temples and mosques—“danger”—and die! All teach you to die—to sacrifice. Is life only for sacrifice?

नहीं, जीवन है जीवन के रस को जानने के लिए। जागो और जीओ। और मैं तुमसे कहता हूं कि अगर तुम जागकर जीए, तो तुम्हारे जीवन में तो फूल होंगे ही, तुम्हारी मृत्यु में भी फूल होंगे। क्योंकि मृत्यु तो वही प्रगट करती है जो जीवनभर तुम इकट्ठा करते हो।

No—life is to taste the juice of life. Awaken—and live. And I tell you—if you live awake, your life will be flowers—and your death too will be flowers. For death only reveals what you have gathered in life.

‘दूसरों के बहुत हित के लिए भी स्वयं के हित की हानि न करे। अपने अर्थ की बात को समझकर अपने ही अर्थ के साधन में लग जाए।’

“Even for the great good of others, do not harm your own good. Knowing your own meaning, devote yourself to your own meaning.”

तुम अपने को पा लो, वह तुम्हारी पहली संपदा है। फिर और संपदाएं आएंगी पीछे, छाया की तरह। तुम आत्मा को खोज लो, फिर सब खोजने के द्वार खुल जाएंगे। इस एक को जान लेने से सब जान लिया जाता है। इस एक को पा लेने से सब पा लिया जाता है।

Find yourself—your first treasure. Other treasures follow like a shadow. Know this One—and all is known. Attain this One—and all is attained.

आज इतना ही।

Enough for today.