Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
फर्क बारीक है। समझना चाहोगे, तो ही समझ सकोगे। सहानुभूतिपूर्वक समझोगे, तो ही समझ सकोगे। फर्क मोटा और स्थूल नहीं है।
The difference is subtle. You will understand it only if you want to understand; only if you listen with sympathy. It isn’t a gross or obvious difference.
इसीलिए तो हिंदुओं ने बुद्ध को भी नास्तिक कहा। नास्तिक कहकर भी बुद्ध की महिमा को अस्वीकार करना कठिन था। इसलिए अवतार भी स्वीकार किया। फर्क बड़ा बारीक है। मान भी न सके, इंकार भी न कर सके। बुद्ध को स्वीकार भी न कर सके, क्योंकि बात प्रगट ही नास्तिकता की मालूम होती है। लेकिन बुद्ध की महिमा को, प्रतिभा को, उनकी गरिमा को, उनके प्रकाश को अस्वीकार भी कैसे करें! हिंदू इतने अंधे भी न थे। तो अवतार भी स्वीकार किया।
That is why Hindus also called Buddha an atheist. Yet even while calling him atheist, it was hard to deny his greatness—so they also called him an avatar. The difference is very fine. They could neither fully accept nor fully reject him. They could not accept Buddha because, on the face of it, his statement seems atheistic. But how to deny his stature, his genius, his majesty, his light? Hindus were not that blind. So they accepted him as an avatar as well.
बड़ी कठिनाई पड़ी होगी हिंदू-प्रतिभा को। सदा आसान होता है किसी को स्वीकार कर लेना, या अस्वीकार कर देना। लेकिन जब दोनों के बीच में कोई कड़ी आ जाती है, जहां अस्वीकार करते भी नहीं बनता, स्वीकार करते भी नहीं बनता, तो उसका अर्थ है कि बड़ी सूक्ष्म बात रही होगी। तय करना मुश्किल था कि बुद्ध हां कहते हैं कि नहीं कहते हैं। और हिंदू जैसी जाति को मुश्किल पड़ा, जो कि सूक्ष्म को समझने में सदियों से श्रम कर रही है।
It must have been a great quandary for the Hindu genius. It is always easy to wholly accept or completely reject. But when something comes in between—where you can neither dismiss nor endorse—that means something extremely subtle is at stake. It was difficult to decide whether Buddha was saying yes or saying no—and this difficulty arose for a people like the Hindus who have labored for centuries to grasp the subtle.
नास्तिक जब कहता है, ईश्वर नहीं है, तो उसे मनुष्य से कोई प्रयोजन नहीं है। उसे इतना ही प्रयोजन है कि ईश्वर न हो। क्योंकि ईश्वर के होने से नियंत्रण पैदा होता है--वासना पर, तृष्णा पर, जीवन की अंधी दौड़ पर। स्वच्छंदता नहीं रह जाती। नास्तिक जब कहता है, ईश्वर नहीं है, तो वह यह कहता है, मनुष्य स्वच्छंद है। अब जो करना हो करो! न कोई पाप है, न कोई पुण्य है। न कोई नियंता है, न कहीं कोई है जिसके सामने किसी दिन उत्तर देना पड़े। उत्तरदायी होने का कोई सवाल नहीं है। मरने के बाद सभी मिट जाते हैं।
When the atheist says, “There is no God,” he has no real concern with man. His concern is only that God should not be. Because the existence of God creates a certain restraint—on lust, on craving, on the blind race of life. Freedom to do as you please seems to disappear. When the atheist says, “There is no God,” he is really saying, “Man is free to do whatever he wants. There is no sin, no virtue. There is no controller, no one before whom you will one day have to answer. The question of being responsible does not arise. After death, all vanish.”
चार्वाक ने कहा है, घी भी उधार लेकर पी लो। पीने से मत चूको। चुकाना कहां है? चुकाना किसको है? मरने के बाद कोई हिसाब है किसी का? सब मिट्टी में मिल जाते हैं। और धर्म केवल पुरोहितों का पाखंड है। नासमझों को फंसाने को। नासमझों को चूसने को, शोषण करने को।
Charvaka said: “Even if you must borrow, drink ghee. Don’t miss out on pleasure. What is there to repay? Repay whom? After death, is there anyone’s account at all? All merge into dust.” And religion? “Only a priestly fraud—to trap fools, to squeeze them, to exploit them.”
चार्वाक की यह भाषा नास्तिक बार-बार बोलते रहे। यही भाषा फिर कार्ल मार्क्स ने बोली--कि धर्म अफीम का नशा है। कोई ईश्वर नहीं है। लेकिन जोर ईश्वर के न होने पर है।
Atheists have kept repeating Charvaka’s language. Later Karl Marx spoke in the same tongue—religion is the opium of the people. “There is no God.” But the emphasis here is on the not-being of God.
और ईश्वर नहीं है, तो फिर मनुष्य एक पशु है। परमात्मा को काट दो, तो मनुष्य पशु हो जाता है। फिर मनुष्य और पशु में फर्क क्या करोगे? फर्क इतना ही है कि पशु अपनी वृत्तियों में जीता है, मनुष्य वृत्तियों के पार उठता है।
And if there is no God, then man is an animal. Cut off the divine, and man is reduced to the animal. Then what difference will you make between man and beast? The only difference is: animals live in their instincts; man rises beyond his instincts.
मगर पार उठने की जगह न रही, जब ईश्वर न रहा। आकाश न रहा, जहां उड़ सको। फिर जमीन ही रही सरकने को कीड़े-मकोड़ों की तरह। फिर आदमी और कुत्ते में फर्क क्या है? कुत्ता कुत्ता है, आदमी आदमी है। अभी फर्क है, अगर ईश्वर है। ईश्वर है तो फर्क यह है कि कुत्ता कुत्ता ही रहेगा, आदमी ईश्वर हो सकता है। विकास की संभावना है।
But if there is no beyond, no sky to fly into—then there is only the earth to crawl upon like insects. What difference remains then between a man and a dog? A dog is a dog, a man is a man—there is still a difference if God is. If God is, the difference is that the dog will remain a dog; the man can become divine. There is a possibility of growth.
जब नास्तिक कहता है, ईश्वर नहीं है, तो वह यह कहता है, हो चुकी बकवास, कोई विकास नहीं है, न कोई संभावना है। हमें शांति से जीने दो। हम जो करते हैं हमें करने दो। हटाओ यह पाप-पुण्य की बाधा। हम पर शर्तें मत लगाओ। हमारी पाशविकता को स्वच्छंद होने दो।
So when the atheist says, “There is no God,” he is also saying: “Enough of this nonsense about growth and possibility. Let us live in peace. Let us do what we want. Remove this obstacle of sin and virtue. Don’t put conditions on us. Let our animality run free.”
इसीलिए जब नीत्से ने कहा, ईश्वर मर गया है, तो तत्क्षण उसने दूसरा वाक्य भी उसमें जोड़ा कि अब मनुष्य स्वतंत्र है जो करना चाहे। गाड इज डेड एंड नाउ मैन इज फ्री टु डू व्हाट सो एवर ही लाइक्स टु डू। अब कोई ऊपर कोई आंख देखने वाली नहीं है। और कोई नहीं है जिसके सामने तुम्हें खड़े होकर उत्तर देना पड़े। कोई निर्णायक नहीं है। तुम अकेले हो। यह आकाश सूना है। घर का कोई मालिक नहीं है, करो जो करना है।
That is why when Nietzsche said, “God is dead,” he immediately added: “Now man is free to do whatsoever he likes.” God is dead—and now man is free. There is no eye watching from above, no one before whom you must one day stand and answer, no final judge. You are alone. The sky is empty. The house has no master—do whatever you want.
नास्तिक का जोर है, ईश्वर न हो, ताकि मनुष्य पशु हो सके स्वच्छंदता से।
The atheist insists: let God not be—so that man can be an animal without hindrance.
बुद्ध ने भी कहा, ईश्वर नहीं है, पर उनका जोर ईश्वर के नहीं होने पर नहीं है। उनका जोर मनुष्य के ईश्वर होने पर है। वे यह कहते हैं कि ईश्वर हो कैसे सकता है, मनुष्य ही ईश्वर है--अत्ताहि अत्तनो नाथो--यह आदमी ही ईश्वर है। अब तुम और कहां ईश्वर खोजते हो? बुद्ध कहते हैं, यह कहीं और खोजना, बचने का उपाय है। मत रखो आकाश में ईश्वर। अंतर-आकाश में, भीतर तुम्हारे, तुम्हारे होने में छिपा है।
Buddha also said, “There is no God,” but his emphasis is not on the not-being of God. His emphasis is on man’s being God. He says: How can there be a God separate from you? Man himself is God. Atta hi attano natho—oneself is one’s own master. The divine is not elsewhere; you are searching in the wrong direction. Buddha says: to seek outside is a trick to avoid. Don’t put God up in the sky. He is in your inner sky, hidden within your very being.
बुद्ध ईश्वर को इंकार करते हैं कि कहीं ऐसा न हो कि ईश्वर का होना तुम्हारा स्वयं के ईश्वरत्व का इंकार बन जाए। ऐसा बन गया है। बन गया था। रोज बनता रहा है। लोग ईश्वर को पूज आते हैं और छुटकारा पा जाते हैं। पूजा छुटकारा है कि चलो झुका लिया सिर, अब झंझट मिटी। अब जो करना है, करें। ईश्वर के सामने लोग जाकर वे ही प्रार्थनाएं कर आते हैं, जो करना चाहते हैं। उनकी ही आज्ञा मांग आते हैं। हिंसा करना हो तो हिंसा के लिए आशीर्वाद मांग आते हैं।
Buddha denies God lest the idea of an external God become a denial of your own godliness. And that is exactly what happened. People go to worship and feel relieved. Worship becomes a way to get off the hook: “We bowed our heads, now we are free to do as we please.” They go before God and ask precisely for what they already want to do—seeking God’s sanction. If they want violence, they ask a blessing for violence.
हिटलर को भी आशीर्वाद देने वाले चर्च थे, जिनमें उसके जनरल प्रार्थना करते। चर्चिल को भी इंग्लैंड का चर्च आशीर्वाद दे रहा था, प्रार्थना कर रहा था। भारत और पाकिस्तान में युद्ध हो जाए तो भारत के साधु-संन्यासी भी आशीर्वाद देने लगते हैं राज्य को।
Even Hitler had churches that blessed him; his generals prayed there. Churchill, too, was being blessed by the Church of England. If India and Pakistan go to war, India’s sadhus and sannyasins start blessing the state.
युद्ध और हिंसा के लिए भी तुम्हारे परमात्मा से तुम प्रार्थना करने लगते हो। तुम्हारा परमात्मा झूठा है, तुम्हारी प्रार्थना झूठी है। तुम परमात्मा को भी स्वयं के शैतान बनने में सहारा बना लेते हो।
You pray to your God even for war and violence. Your God is false; your prayer is false. You even enlist “God” as a support in becoming your own devil.
जब बुद्ध ने कहा, कोई ईश्वर नहीं है, तब बुद्ध ने तुमसे प्रार्थना छीनी, परमात्मा नहीं। इसे थोड़ा समझो।
When Buddha said, “There is no God,” he took away prayer from you, not divinity. Understand this well.
बुद्ध ने तुमसे प्रार्थना छीनी कि बहुत हो चुकी बकवास, तुम परमात्मा को अपने ही काम में लगा रहे हो। नास्तिक परमात्मा को हटाना चाहता है, ताकि स्वच्छंद हो सके। तुम परमात्मा के आधार पर स्वच्छंद हो रहे हो।
Buddha stole prayer from you, saying: Enough of this chatter—you are putting “God” to work for your own ends. The atheist wants to remove God so he can be unrestrained. You are using God as the very basis for your unrestrainedness.
क्या-क्या नहीं किया आदमी ने परमात्मा के नाम पर, सोचो तो जरा! ऐसा क्या है जो आस्तिकों ने नहीं किया परमात्मा के नाम पर? अगर गौर से देखोगे तो नास्तिकों के नाम पर पापों की कथा बहुत कम है। उन्होंने घी उधार मांगकर पी लिया होगा, लेकिन यह भी कोई बड़ा पाप हुआ! लोगों को आग में तो नहीं जलाया। उन्होंने मजा-मौज कर लिया होगा, नाच लिए होंगे शराब पी कर; जरा आस्तिकों के पाप का तो हिसाब रखो!
Think what man has not done in the name of God! What is there that theists have not done? If you look closely, the stories of sins in the name of atheists are very few. They may have borrowed ghee to drink—what great sin is that! They did not burn people alive. They may have made merry, danced drunk; but now reckon the theists’ sins!
मुसलमानों ने कितने ईसाई मारे, कितने हिंदू मारे? ईसाइयों ने कितने मुसलमान मारे? हिंदू कैसे आग से भर जाते हैं, जब मारने का ज्वार आता है? कैसे अंधे हो जाते हैं? मंदिर-मस्जिद ने लड़ाया आदमी को। मंदिर-मस्जिद ने जोड़ा कहां? सब युद्ध मंदिर-मस्जिद के नाम पर हुए। पृथ्वी लाशों से पटी, खून से भर गयी। यह सब धर्म के नाम पर हुआ है और आस्तिकों ने किया है।
How many Christians did Muslims kill, how many Hindus? How many Muslims did Christians kill? How do Hindus fill with fire when the tide of killing rises—how blind they become! Temples and mosques have made men fight. Where did temples and mosques ever unite anyone? All great wars have been in the name of temples and mosques. The earth was strewn with corpses, flooded with blood. All in the name of religion—and done by theists.
अगर नास्तिक और आस्तिक के पापों का हिसाब लगाया जाए, तो नास्तिक का पलड़ा हलका है। बहुत हलका है। हां, व्यक्तिगत रूप से उसने कभी घी उधार मांग लिया होगा, यह भी कोई बात हुई! इसका भी कोई हिसाब रखोगे? व्यक्तिगत रूप से किसी स्त्री के प्रेम में पड़ गया होगा, शराब पीकर नाच लिया होगा, ठीक है। मगर किसको दुख पहुंचाया? किसकी छाती में छुरा भोंका? अगर थोड़े-बहुत सुख उसने पा भी लिए होंगे, अगर परमात्मा कहीं है तो क्षमा करेगा। आस्तिक को क्षमा न कर पाएगा।
If you tally the sins of atheists and theists, the atheist’s scale is lighter—very light. Yes, personally he might have borrowed ghee—what of it! Will you keep accounts of that too? Personally he may have fallen in love, danced drunk—fine. Whom did he hurt? In whose chest did he thrust a knife? And if he enjoyed a few pleasures, if there is a God somewhere, he will forgive him. But he will not be able to forgive the theist.
नास्तिक ने ईश्वर को इंकार करके थोड़ी सी स्वच्छंदता चाही। आस्तिक ज्यादा चालाक है। ज्यादा होशियार है। नास्तिक ईमानदार है। आस्तिक बेईमान है। उसने कहा कि छुटकारा क्या पाना, तुम्हीं से प्रार्थना कर लेते हैं। वहां से कोई उत्तर तो आता नहीं है, तुम्हीं अपना उत्तर बना लेते हो। वहां कोई बोलने वाला तो है नहीं, तुम्हीं जाकर मंदिर में प्रार्थना कर आते हो, तुम्हीं अपनी प्रार्थना पर सिर हिला लेते हो। तुम्हीं धूप-दीप जला लेते हो। तुम्हीं बलि के बकरे चढ़ा देते हो। आदमी तक चढ़ाए तुमने, मगर यज्ञ के नाम पर चढ़ाए, तो धार्मिक हो गयी बात। हत्याएं कीं, खून बहाया, लेकिन यज्ञ के नाम पर बहाया, तो कृत्य पवित्र हो गया।
The atheist, by denying God, sought a little license. The theist is more cunning, more clever. The atheist is honest; the theist is dishonest. He says: “Why discard God? Let us pray and enlist him.” No answer ever comes from there; so you make your own answer. No one is speaking from there; you go to the temple, say your prayer, then nod your own head at your own prayer. You light incense yourself. You offer the sacrificial goat yourself. You even sacrificed humans—but in the name of yajna, so the act became religious. You murdered, shed blood—but in the name of sacrifice, so the deed turned holy.
आस्तिक ने ज्यादा चालाकी की बात की। उसने कहा, परमात्मा को क्यों हटाना, परमात्मा का सहारा ही ले लो। अपनी पाप की यात्रा में उसके कंधे का सहारा ले लो, उसके कंधे पर सवार हो जाओ। आस्तिक ने वही किया, जो उसे करना था।
The theist has been more crafty. He says: Why remove God? Use God as a crutch. In your sinful journey, rest on his shoulder; climb upon it. The theist has done exactly what suited him.
बुद्ध ने ये दोनों बातें देखीं। बुद्ध ने नास्तिकता को हामी नहीं भरी। बुद्ध चार्वाक के उतने ही विपरीत हैं, जितने यज्ञवादी पुरोहितों के।
Buddha saw both. He agreed with neither atheistic Charvaka nor sacrifice-obsessed priesthood.
लेकिन बुद्ध ने देखा कि यह तो ईश्वर के नाम पर स्वच्छंदता चलती है। उन्होंने ईश्वर को इंकार किया। इंकार में जोर नहीं है। जोर इस बात में है कि मनुष्य की महिमा अपरिसीम है। उसके ऊपर किसी परमात्मा को भी रखने की जरूरत नहीं, परमात्मा मनुष्य के भीतर छिपा है। उसे प्रगट होना है।
But he saw that under the name of God, license goes on. So he denied God—not to stress denial, but to stress that man’s glory is immeasurable. There is no need to posit a God above man; the divine is hidden within man and must be brought to expression.
बुद्ध ने एक नयी आस्तिकता की भाषा दी जगत को। उसे समझो। परमात्मा कहीं है नहीं रेडिमेड। तैयार बैठा नहीं तुम्हारे लिए कि गए और कब्जा कर लिया। परमात्मा कोई वस्तु नहीं है। तुम्हें निर्मित करना होगा, सृजन करना होगा। तुम्हारे ही अंतःगृह में, तुम्हारे ही अंतर्तम में जलाकर दीए को, प्रकाश को, रोशनी को, जागृति को, होश को, ध्यान को, तुम्हें परमात्मा को जन्म देना होगा। तुम्हें परमात्मा की मां बनना होगा। तुम्हें गर्भ बनना होगा।
Buddha gave the world a new language of theism. Understand it. God is nowhere ready-made, sitting there for you to seize. God is not an object. You must create him, bring him into being—within your own inner house, in your inmost core—by lighting the lamp of awareness, illumination, wakefulness, mindfulness, meditation. You must give birth to God. You must become God’s mother. You must become the womb.
यही मतलब है, जब बुद्ध कहते हैं, मनुष्य के ऊपर कोई भी नहीं। वे यह कहते हैं, मनुष्य के भीतर सब है, ऊपर नहीं। और मनुष्य को अगर ऊपर जाना है, तो भीतर जाना है। भीतर जाकर ही मनुष्य ऊपर जाएगा। स्वयं को पाकर ही मनुष्य सत्य को पाएगा। अपनी आत्यंतिक सचाई को पहचानकर ही परमात्मा से मिलन होगा। और यह मिलन, कहीं बाहर किसी मंदिर के द्वार पर होने को नहीं है। किसी स्वर्ग, किसी भौगोलिक-स्थिति में होने को नहीं है। यह एक अंतर-दशा में होगा, अंतर-आकाश में होगा।
This is the meaning when Buddha says: there is none above man. He says: everything is within man, not above. And if man is to go “up,” he must go within. Only by going within does man rise above. Only by knowing oneself does one know truth. Only by recognizing one’s ultimate suchness is there union with the divine—and this union is not to happen at some temple gate outside, nor in some heaven, some geography. It will happen as an inner state, in the inner sky.
बुद्ध ने बाहर से परमात्मा को इंकार दिया, भीतर रखने को। मंदिर से हटाया, ताकि तुम्हारे भीतर विराजमान कर सकें। बुद्ध से बड़ा आस्तिक संसार में कभी हुआ नहीं, होगा भी संदिग्ध है। बुद्ध की आस्तिकता इतनी गहन है, इतनी हिम्मत और साहस से भरी है कि उन्होंने ईश्वर को भी इंकार कर दिया। यह ईश्वर के विरोध में नहीं, यह ईश्वर के प्रेम में उठा कदम है। यह देखकर कि ईश्वर के नाम पर जो हो रहा है, वह ईश्वर को बिना हटाए न रुकेगा। ईश्वर को हटा लो, सब उपद्रव का जाल बंद हो जाएगा। और मनुष्य को उन्होंने विधि दी कि कैसे ईश्वर को निर्मित करो। ईश्वर सृजन है तुम्हारा।
Buddha denied God outside in order to install him within. There has never been a greater theist than Buddha; doubtful there ever will be. His theism is so deep, so courageous, that he even denied “God.” This was not a step against God, but a step born of love for God—seeing that what was being done in God’s name would not stop unless “God” is removed. Remove that notion, and the whole web of mischief collapses. And he gave man the method to create God—God is your creation.
इसे थोड़ा समझो। इसकी सूक्ष्मता का थोड़ा स्वाद लो। प्रत्येक व्यक्ति को अपने ईश्वर को निर्मित करना है। तुम्हीं हो मूर्तिकार, तुम्हीं हो मूर्ति, तुम्हीं हो वह पत्थर जिसकी मूर्ति बननी है। तुम्हीं हो वह छैनी जिससे मूर्ति बननी है। तुम्हारे अतिरिक्त कोई भी नहीं है। मनुष्य सब कुछ है। सितार भी वही, संगीतज्ञ भी वही, स्वर-ध्वनि भी वही। तुम्हारे भीतर सब है; संयोजन देना है, ठीक-ठीक व्यवस्था जुटानी है। टूटे खंडों को पास लाना है, अखंड बनाना है। मूर्ति छिपी है अनगढ़ पत्थर में, अनगढ़ को काटना-छांटना है, व्यर्थ को अलग करना है। असार से सार का भेद करना है। और परमात्मा प्रगट हो जाएगा। परमात्मा का आविर्भाव होगा।
Taste this subtlety a little. Each person has to create his own God. You are the sculptor, you are the statue, you are the stone to be carved, and you are the chisel with which to carve. There is no one apart from you. Man is everything: the sitar, the musician, and the tone. Everything is within you; you have to orchestrate it, set it in the right order. Gather the broken fragments, make them whole. The statue is hidden in the crude stone; cut away the rough, remove the useless. Distinguish the essential from the nonessential—and the divine will be revealed, an epiphany.
और तुम्हारा परमात्मा जब प्रगट होगा, तब वह तुम्हारा होगा। और जो अपना नहीं, वह भी क्या है! वह तुम्हारी ही सांसों में रमा होगा। वह तुम्हारे ही हृदय की धक-धक होगा। वह तुम्हारे ही प्राणों की ज्योति होगा। जो अपना है, वही थिर है।
And when your God is revealed, he will be yours. And what is not one’s own—what is that worth? He will throb in your breath. He will be the beat of your heart. He will be the flame of your very life. What is yours alone abides.
अगर तुमने परमात्मा को दूसरे की तरह पा लिया, छूट जाएगा। सब दूसरे छूट जाते हैं। सिर्फ अपना होना नहीं छूटता। इसलिए बुद्ध कहते हैं, अपने को ही पा लेना बस एकमात्र पा लेना है। धन पा लोगे, छूट जाएगा। मंदिर, मकान बना लोगे, छूट जाएगा। यश, प्रतिष्ठा, छूट जाएगी। सब छूट जाएगा। इसी तरह तुमने अगर परमात्मा को भी पर की तरह पाया, दूसरे की तरह पाया, छूट जाएगा। जो पर है, वह तुम्हारा स्वभाव नहीं हो सकता। बुद्ध ने परमात्मा को तुम्हारा स्वभाव कहा।
If you find God as an other, he will slip away—everything other slips away. Only one’s own being does not. Hence Buddha says: to find oneself is the only finding. Wealth you may gain—it will be lost. Temples, houses you may build—they will be left behind. Fame and prestige will pass. In the same way, if you find God as something other, someone else, he too will be lost. What is other cannot be your nature. Buddha called God your very nature.
अब इसे समझो। नास्तिक चाहता है, ईश्वर न हो, ताकि तुम स्वच्छंद हो जाओ। बुद्ध चाहते हैं, ईश्वर हटे, ताकि तुम धार्मिक हो जाओ। ताकि तुम स्वतंत्र हो जाओ। ताकि तुम्हारी महिमा पर कोई सीमा न रह जाए, कोई बाधा न हो। सब पत्थर हट जाएं। तुम्हारी मुक्ति परिपूर्ण हो जाए।
Now understand: the atheist wants there to be no God, so that you may be unrestrained. Buddha wants the notion of God removed so that you may become religious—so that you may be truly free, so that your glory has no limit and no barrier remains. All stones removed—your liberation complete.
तो बुद्ध ने हजारों लोगों को आस्तिक बना दिया, बिना ईश्वर के। और तुम ईश्वर को पकड़े बैठे हो और आस्तिक नहीं हो पाए। बड़ी गहरी कला बुद्ध ने मनुष्य को सिखायी।
Thus Buddha made thousands into true theists, without “God.” While you cling to “God” and have not become theists. Buddha taught a very deep art.
फिर बुद्ध जब कहते हैं, ईश्वर नहीं है, तो वे किसी सिद्धांत की बात नहीं कह रहे हैं। वे यह नहीं कह रहे हैं कि ईश्वर नहीं है, ऐसा मेरा कोई सिद्धांत है। वे इतना ही कहते हैं, जब सत्य को जाना, तो स्वयं को देखा, ईश्वर को नहीं।
And when Buddha says, “There is no God,” he is not stating a doctrine. He is not saying, “My theory is that there is no God.” He says only this: when truth was known, the self was seen—God was not.
कुछ भी नहीं हैं ये कुफ्रो-ईमां दोनों
कुछ भी नहीं हैं ये गबरो-मुसलमां दोनों
जब राजे-हकीकत से उठाया पर्दा
रोने लगे हो-हो के पशेमां दोनों
“Neither unbelief nor faith are anything; Neither Magian nor Muslim are anything. When the veil was lifted from the King of Reality, Both began to wail in shame.”
न तो धार्मिक की बात सच है, न अधार्मिक की बात सच है। न हिंदू की, न मुसलमान की। जब पर्दा उठता है सत्य से, तो दोनों रोने लगते हैं। क्योंकि यह तो कुछ और ही है जो देखा। इसको तो कभी सोचा भी न था। सपने में भी इसकी झलक न मिली थी।
Neither the religious man’s claim is true, nor the irreligious man’s. Neither Hindu’s nor Muslim’s. When the veil lifts from truth, both begin to weep—for what is seen is utterly other. It was never even imagined, not even glimpsed in dreams.
जब बुद्ध ने कहा, ईश्वर नहीं है, तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा, जिस ईश्वर की तुम चर्चा कर रहे हो, वह तुम्हारी कल्पना का प्रक्षेपण है। वह तुमने ही बनाया है।
When Buddha said, “There is no God,” he meant only this: the God you talk about is your projection. You have made him.
अगर घोड़े ईश्वर बनाएंगे तो घोड़े की शकल में बनाएंगे। आदमी की शकल में तो कभी नहीं बना सकते। अगर आदमी की शकल में बनाएंगे तो शैतान को बनाएंगे, क्योंकि आदमी ने घोड़ों को सिर्फ सताया। किया क्या है? अगर घोड़े ईश्वर बनाएंगे, तो घोड़े की शकल में बनाएंगे, सुंदरतम घोड़ा बनाएंगे, कोई चेतक। राणा प्रताप का घोड़ा। आदमी की शकल में तो नहीं बना सकते, राणा प्रताप को भी स्वीकार नहीं कर सकते। क्योंकि राणा प्रताप भी चेतक पर ही चढ़े रहे, छाती तो चेतक की ही रौंदी। आदमी तो घोड़े स्वीकार नहीं कर सकते।
If horses were to make a God, they would fashion him in the image of a horse, never of a man. And if they were to imagine a man, they would imagine a devil—for what have men done to horses but torment them? If horses make a God, they will make the most beautiful horse—some Chetak, Rana Pratap’s steed. They cannot accept a human form; even Rana Pratap rode Chetak, and it was Chetak’s chest that was trampled—men cannot accept a horse.
इसीलिए तो दुनिया में इतनी ईश्वर की धारणाएं हैं, क्योंकि इतने तरह के आदमी हैं। अब तुम अगर नीग्रो से कहो कि तू गोरे भगवान को बना ले, कैसे बनाएगा? गोरा शैतान हो सकता है, भगवान कैसे हो सकता है! गोरे ने सिर्फ सताया है, छाती पर चढ़ा रहा। नीग्रो तो काला ही भगवान बनाएगा। गोरा तो नहीं बना सकता। जरा गोरे से कहो कि काला भगवान बना लो, वह सोच भी नहीं सकता। नीग्रो को तो पास नहीं बैठने देता, काले भगवान के चरण छुएगा? गोरे का भगवान गोरा होगा। काले का भगवान काला होगा।
That is why there are so many notions of God—because there are so many kinds of people. Tell a Black man to make a white God—how will he? A white man might be a devil, how can he be God? The white man has only oppressed him, stood on his chest. The Black man will make a Black God. Tell a white man to make a Black God—he cannot even conceive it. He won’t let a Black man sit beside him; will he touch the feet of a Black God? The white man’s God will be white; the Black man’s God will be black.
इसीलिए तो श्याम बस गए भारत के मन में। श्याम भारत का रंग है। इसलिए श्याम ने जैसा लुभाया, किसी ने नहीं लुभाया। जैसी उनकी बांसुरी ने पास बुलाया, किसी ने नहीं बुलाया। वह भारत का रंग है। वह हमसे मेल खाता है, तालमेल खाता है। प्रत्येक जाति अपनी ही शकल में तो अपने भगवान को बनाती है। चीनी से कहो कि तुम जरा लंबी नाक वाले भगवान को बना लो, नहीं बना सकता। चपटी ही नाक होगी। गाल की हड्डियां उठी ही हुई होंगी। चीनी का भगवान चीनी होने को है।
That is why the dusky Shyam took root in India’s heart. Shyam is India’s color. So his flute charmed India as none other’s did. He matches us, harmonizes with us. Each people makes their God in their own image. Tell a Chinese to make a God with a long nose—he cannot. The nose will be flat, the cheekbones high. The Chinese God will be Chinese.
इसे तुम जरा गौर से देखो तो तुम्हें यह समझ में आ जाएगा कि हमारा भगवान हमारी ही कल्पना का विस्तार है। उसे हम अपने ही रंग-रूप में बनाते हैं। वह हमारी ही सुंदरतम छबि है। जैसा हम चाहते हैं कि हम होते, वैसा हमारा भगवान होता है।
If you look closely, you will see: our God is an extension of our own imagination. We make him in our own color and form—our most ideal self-image, the way we wish we were.
बुद्ध कहते हैं, जब सत्य का पर्दा उठता है, तब तुमने जितने भगवान सोचे थे, वे कोई भी नहीं पाए जाते। और अगर तुम्हारा ही कोई भगवान वहां मिल जाए, तो समझना कि अभी सत्य का पर्दा नहीं उठा, तुम किसी आत्म-सम्मोहन में खो गए हो। तुमने किसी निद्रा में स्वप्न देखा है। अगर राम बचें, कृष्ण बचें, तो समझ लेना, कोई सपना देख रहे हो। यह तो तुम्हारी ही धारणा है। यह तो तुम्हारा ही जाल है। पर्दा अभी उठा नहीं। जब पर्दा उठता है, तो मनुष्य ने जो भी सोचा है, वह कुछ भी काम नहीं आता। आ नहीं सकता। क्योंकि जिसे तुमने जाना नहीं, उसे तुम सोचोगे कैसे पहले से? और जान लेने के बाद तो सोच ही नहीं सकते, क्योंकि वह सोचने से बहुत बड़ा है। बहुत बड़ा है। सोचना बहुत छोटा है।
Buddha says: when the veil of truth lifts, none of the Gods you conceived are found. And if your own kind of God appears there, know that the veil has not lifted—you have fallen into self-hypnosis. You are dreaming in sleep. If Rama remains, if Krishna remains, know you are dreaming. These are your own notions, your own web. The veil has not lifted. When it lifts, whatever man has thought is of no use. How could it be? What you have not known—how will you think it beforehand? And once known, you cannot think it—for it is far too vast for thought; thought is too small.
ऐसा ही समझो कि तुमने कहानी सुनी है मेढक की, जो कुएं में था। और फिर सागर का एक मेढक आ गया। उस कुएं के मेढक ने स्वाभाविक पूछा, कहां से आते हो मित्र? सागर से आता हूं, उसने कहा। सागर? कितना बड़ा है? सागर के मेढक ने चारों तरफ देखा, कैसे बताए! क्योंकि यह कुएं का मेढक, कुएं में ही पैदा हुआ, कुएं में ही बड़ा हुआ। उसने कहा, जरा मुश्किल पड़ेगा समझाना। आप यहीं कुएं में ही रहे हैं सदा? उसने कहा, सदा से रहा हूं। इससे तो छोटा ही होगा सागर? उसने कहा कि नहीं।
Consider the story of the frog in the well. A frog from the ocean arrives. The well-frog naturally asks, “Where are you from, friend?” “From the ocean,” says the other. “Ocean? How big is that?” The sea-frog looks around—how to explain? This well-frog was born and raised in the well. “It will be hard,” he says. “Have you always lived here?” “Always.” “Then the ocean must be smaller than this?” “No,” says the sea-frog.
तो कुएं का मेढक छलांग लगाया। एक तिहाई कुएं में छलांग लगायी, इतना बड़ा? हंसने लगा सागर का मेढक, उसने कहा कि नहीं। मुश्किल है बताना। उसने दो तिहाई कुएं में छलांग लगा दी; इतना बड़ा? उसने कहा कि नहीं, इतने से काम न चलेगा। उसने पूरे कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन सागर के मेंढक ने कहा कि नहीं, इतना बड़ा, इससे भी काम न चलेगा, बहुत बड़ा है। इस कुएं से हम पैमाना न बना सकेंगे। हम इसके आधार पर, इसके मापदंड से नाप न सकेंगे।
So the well-frog leaps a third of the well. “This big?” The sea-frog laughs: “No.” He leaps two-thirds: “This big?” “No, even that won’t do.” He leaps the full diameter: “This big?” “No, not even this is enough. It is far bigger. We cannot use this well as a measure.”
तो फिर कुएं के मेढक ने कहा, निकल झूठे, बाहर! इससे बड़ा कोई सागर न कभी हुआ है, न हो सकता है।
Then the well-frog says, “Out, liar! Nothing bigger than this well has ever been, nor can it be!”
ऐसा आदमी का विचार का कुआं है। उसी में हम पैदा होते, उसी में बड़े होते। उसी में जीते। बुद्ध सागर से आते हैं। सागर को देखकर हमारे कुएं में आते हैं। हम उनसे पूछते हैं, हमारे ईश्वर जैसा ही है सत्य? बुद्ध कहते हैं, नहीं! इससे काम न चलेगा। बस इतना ही मतलब है बुद्ध जब ईश्वर को इंकार करते हैं। वे कहते हैं, इस कुएं से मापदंड न बनेगा। तुम जो कुछ भी कहोगे, तुम्हारी भाषा जो कहेगी, मुझे न ही कहना पड़ेगा। नहीं, नहीं, नहीं। नेति-नेति ही करते जाना पड़ेगा।
Man’s thought is a well. We are born in it, live in it. Buddha comes from the ocean, returns to our well. We ask him, “Is truth like our God?” Buddha says “No—that won’t do.” That is all he means when he denies God. He says: You cannot make a measure out of this well. Whatever you say, whatever your language says, I will have to say “No.” No, no, no—neti, neti.
उपनिषदों ने नेति-नेति की प्रशंसा की है। लेकिन फिर उपनिषद के भक्त भी डर गए, जब किसी आदमी ने वस्तुतः नेति-नेति कहा। उपनिषद तो सिर्फ बात करके रह गए थे, बुद्ध ने वस्तुतः कहा, नेति-नेति। नहीं, नहीं। यह रूप भी नहीं। वह रूप भी नहीं। तुमने जितनी भी बातें परमात्मा के संबंध में कही हैं, सब नहीं।
The Upanishads praised neti-neti, “not this, not that.” But even the lovers of the Upanishads got frightened when someone truly said neti-neti. The Upanishads said it and stopped at words; Buddha said it in actuality: “No. Not this form. Not that form. Whatever you have said about God—no.”
स्वभावतः आदमी को धक्का लगा। हमको इतना तो इंकार मत करो। कुछ तो कहो। इससे हजार गुना बड़ा होगा, लाख गुना बड़ा होगा, करोड़ गुना बड़ा होगा, लेकिन कुछ तो कहो। हमारे मापदंड को स्वीकार तो करो। करोड़ गुना बड़ा होगा, तो भी आदमी निश्चिंत हो जाएगा। वह कहेगा, कोई हर्ज नहीं, मापदंड तो अपने हाथ में है। एक कदम चलना अपने हाथ में है। एक-एक कदम चलकर हजार मील की यात्रा पूरी हो जाती है।
Naturally man felt shocked: “Don’t deny us so completely. Say something. Say it’s a thousand times bigger, a million times bigger—but give us something. Accept our measure. If you say a million times bigger, we feel at ease—our yardstick is still in hand. One step at a time we can complete a thousand-mile journey.”
लेकिन बुद्ध ने कहा, इस कदम से पहुंचना हो ही नहीं सकता, यह कदम ही गलत है। कल्पना का कदम ही गलत है। चाहे तुम उसे प्रार्थना कहो, चाहे भक्ति कहो। चाहे तुम उसे पूजा-अर्चना कहो। कल्पना का कदम गलत है।
But Buddha says: “With this step you cannot reach at all—this very step is wrong. The step of imagination is wrong—whether you call it prayer or devotion, worship or adoration, it’s the same. The imaginative step is wrong.”
कल्पना से जागना है। यह तो कल्पना में सो जाना है। यह कल्पना में सोने से तुम सपने देख लोगे, सुंदर सपने, मनभावन, खूब रस-भरे सपने, पर जब भी आंख खुलेगी--रोने लगे हो-हो के पशेमां दोनों।
You must wake up from imagination. To pray imaginatively is to fall asleep in imagination. You will dream beautiful, pleasing, juicy dreams—but when your eyes open—
कुछ भी नहीं हैं ये कुफ्रो-ईमां दोनों
धार्मिक, अधार्मिक; काफिर और मुसलमान।
कुछ भी नहीं हैं ये गबरो-मुसलमां दोनों
“Neither unbelief nor faith are anything; Magian and Muslim alike are nothing.”
जब राजे-हकीकत से उठाया पर्दा
जब सत्य से पर्दा उठाया, घूंघट हटाया!
रोने लगे हो-हो के पशेमां दोनों
When the veil is lifted from the King of Reality, Both begin to wail in shame.
वे रोएंगे। सिर्फ बुद्ध नहीं रोएंगे। बुद्ध के पीछे चलने वाला नहीं रोएगा। क्योंकि वह कोई आकांक्षा लेकर ही नहीं चल रहा है। वह कोई अपेक्षा लेकर ही नहीं चल रहा है। वह तो शून्य का दर्शन करने चला है। उसने कोई आकार बनाया ही नहीं।
Buddha’s followers do not weep. He who walks behind Buddha does not weep—because he carries no expectation, no demand. He has gone to behold the void. He has made no shape.
बुद्ध से ज्यादा बड़ा निराकारवादी नहीं हुआ। बुद्ध से बड़ा निर्गुणवादी नहीं हुआ। आस्तिक हैं, जो कहते हैं, परमात्मा है, निराकार है। वे गलत भाषा बोल रहे हैं। अगर है, तो आकार आ गया। सिर्फ नहीं ही निराकार हो सकती है।
No one has been a greater advocate of the formless than Buddha. Theists say, “God is,” and “He is formless.” They speak wrongly. If He is, form has already entered. Only “not” can be truly formless.
इसलिए कहता हूं, बातें जरा सूक्ष्म हैं। बुद्ध ने कहा, परमात्मा नहीं है। अगर इसको हम आस्तिक की भाषा में रखें, इसका अर्थ होगा, परमात्मा निराकार है। लेकिन नहीं कहा निराकार, नहीं। क्योंकि अगर कहो परमात्मा निराकार है, और परमात्मा भी कहे चले जा रहे हो, तो निराकार और परमात्मा में मेल नहीं बैठता। परमात्मा का तो आकार हो गया, जैसे कहा, है।
So I say the matter is subtle. Buddha said, “God is not.” If we put it in the language of theists, it would mean: God is formless. But he would not say “formless,” “is,” “God.” Because if you say “God is formless,” and you keep saying “God,” then “formless” and “God” do not match. “God” implies form, as soon as you say “is.”
तुमने कहा, वृक्ष है, आकार हो गया। तुम कहो, वृक्ष है और निराकार है, तब तुम मूढ़ता की बातें कर रहे हो। तुमने कहा, सूरज है, आकार हो गया। जहां है आया, वहां आकार आया। जहां है आया, वहां गुण आया। फिर तुम कहो कि परमात्मा है और निर्गुण है, तो तुम विरोधाभास बोल रहे हो। इधर हां कहते हो, इधर न कहते हो। इतना उपद्रव करने की क्या जरूरत?
Say “the tree is”—and form has come. Say “the sun is”—form has come. Wherever there is “is,” there is form and quality. Then if you say, “God is and He is beyond qualities,” you are speaking contradiction—saying yes and no together. Why so much confusion?
बुद्ध की निष्ठा बड़ी साफ है। जब उन्हें परमात्मा को निराकार कहना है, वे कहते हैं, परमात्मा नहीं है। अब तुम समझ पाओगे। नहीं का अर्थ है, निराकार।
Buddha’s integrity is crystal clear. Where others would say “God is formless,” he says, “God is not.” Now you can understand: his “not” means formless.
बुद्ध का नहीं और नास्तिक का नहीं बड़े अलग-अलग हैं। बुद्ध के नहीं में अस्वीकार नहीं है, बुद्ध के नहीं में निराकार है। नास्तिक के नहीं में अस्वीकार है। दो में से एक ही बच सकता है। यह वचन है, परमात्मा निराकार है। बुद्ध को लगता है, अगर परमात्मा को बचाते हैं, तो निराकार खोता है। अगर निराकार को बचाते हैं, तो परमात्मा खोता है। बुद्ध ने परमात्मा को खोना पसंद किया, निराकार को खोना पसंद नहीं किया। क्योंकि निराकार ही भगवत्ता का आत्यंतिक स्वरूप है। ऐसे बुद्ध ने परमात्मा को बचाया।
Buddha’s “no” and the atheist’s “no” are vastly different. In the atheist’s “no” there is rejection. In Buddha’s “no” there is the formless. Of the two, only one can be kept intact. If you say, “God is formless,” Buddha feels if you keep “God,” you lose the formless; if you keep the formless, you must drop “God.” He preferred to drop “God,” not the formless—because the formless is the ultimate nature of divinity. Thus, paradoxically, he saved God.
अब तुम्हें बात जरा उलझी मालूम पड़ने लगेगी। क्योंकि तुम तो दो और दो चार वाली दुनिया में रहते हो। काश, सत्य इतना गणित जैसा साफ-सुथरा होता। नहीं है इतना साफ-सुथरा। बुद्ध ने निराकार की घोषणा की है। न बुद्ध के अनुयायी समझ सके, न बुद्ध के विरोधी समझ सके ठीक-ठीक कि यह आदमी क्या कह रहा है! बुद्ध सिर्फ नेति-नेति की भाषा बोल रहे थे।
Now it may sound tangled—because you live in a world where two and two make four. If only truth were so neat. It isn’t. Buddha announced the formless. Neither his followers nor his opponents understood clearly what he was saying. He spoke only the language of neti-neti.
बुद्ध चाहते थे, प्रार्थना रुके। परमात्मा रुके तो प्रार्थना रुकती है। परमात्मा रहे, तो प्रार्थना जारी रहेगी। बुद्ध चाहते थे, ध्यान हो। परमात्मा रहे तो ध्यान होना मुश्किल। परमात्मा हटे तो ही ध्यान हो सकता है।
Buddha wanted prayer to stop. If “God” remains, prayer remains. If “God” is removed, prayer can stop. Buddha wanted meditation. If “God” remains, meditation becomes difficult; if “God” is removed, only then can meditation happen.
प्रार्थना और ध्यान का अंतर। प्रार्थना--सदा किसी के सामने। ध्यान--सदा एकांत में। प्रार्थना में हाथ जुड़े हैं किसी के चरणों में, ध्यान में कोई भी नहीं है। अकेले, अकेले तुम हो। परम एकाकी तुम हो। शुद्ध एकांत है। कोई भी नहीं और। कोई विचार नहीं, कोई तरंग नहीं। अगर परमात्मा का भी विचार है, तो बुद्ध कहते हैं, ध्यान खंडित हो गया।
The difference between prayer and meditation: prayer is always before someone; meditation is always in aloneness. In prayer the hands are folded at someone’s feet; in meditation no one is there—only you, utterly alone. Pure solitude. No “other,” no thought, no ripple. If the thought of God is there, Buddha says, meditation is broken.
मेरे पास लोग आते हैं, वे पूछते हैं, आप कहते हैं ध्यान करें, किस पर ध्यान करें? ये प्रार्थना की बात पूछ रहे हैं, ये ध्यान समझे ही नहीं। किस पर? तो तुम प्रार्थना की पूछ रहे हो। तुम पूछ रहे हो, किसकी प्रार्थना करें? माना, अगर प्रार्थना की मैं कहता, तो मुझे बताना चाहिए, किसके सामने प्रार्थना करो, किसकी प्रार्थना करो। ध्यान का अर्थ ही बड़ा अलग है।
People come to me and ask, “You say meditate—on what?” They are asking about prayer; they haven’t understood meditation. “On what?” If I were teaching prayer, I should tell you before whom to pray, whom to pray to. Meditation means something utterly different.
ध्यान का अर्थ है, बस तुम अकेले रह जाओ, वहां कोई भी न हो। और यह मजा है, जब वहां कोई भी नहीं होता, तब तुम भी नहीं रह जाते। पहले तो ध्यान लगता है, अकेला होना। लेकिन मैं के बचने के लिए तू का बचना जरूरी है। वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तुम तभी तक मैं कह सकते हो, जब तक किसी तरह पास में कगार पर तू बचा हो। किनारे पर तू खड़ा हो, तब तुम मैं कह सकते हो। जब कोई तू न बचे, उस घड़ी में मैं कैसे कहोगे? मैं बिलकुल अर्थहीन होगा। मैं का अर्थ होता है, जो तू नहीं। अब जब तू ही नहीं है, तो मैं कैसे होगा? पहले तू जाता है, फिर मैं चला जाता है।
Meditation means: be simply alone—let no one be there. And here is the miracle: when no one else is there, even you are not. At first meditation seems like being alone. But for “I” to survive, “Thou” must survive. They are two sides of one coin. You can say “I” only so long as some “Thou” stands at the edge. When no “Thou” remains, how will you say “I”? “I” becomes meaningless. “I” means “that which is not thou.” If there is no thou, how can there be I? First “thou” goes; then “I” disappears.
ध्यान का मार्ग है, पहले तू को छोड़ दो। तू को छोड़ना है, तो परमात्मा छोड़ना पड़ेगा। फिर मैं अपने से छूट जाएगा। प्रार्थना का मार्ग है, पहले मैं को छोड़ दो, तू को पकड़ लो, परमात्मा को। और जब मैं छूट जाएगा, तो तू कैसे बचेगा?
The path of meditation is: first drop the Thou—drop God. Then the I will drop of its own. The path of prayer is: first drop the I—cling to the Thou, to God. But if the I drops, how will Thou remain?
वे अलग-अलग रास्ते हैं। बुद्ध का रास्ता ध्यान का है।
They are different paths. Buddha’s path is that of meditation.
किब्रियाई तेरी बदनाम हुई जाती है
बंदगी तुझ पे इक इलजाम हुई जाती है
ऐ दुआ मांगने वाले! तेरी हरदम की दुआ
अब खुदा के लिए दुश्नाम हुई जाती है
“Your majesty is getting defamed; Worship has become an accusation against you. O you who ask in prayer! Your ceaseless supplication has turned into a slander against God.”
प्रार्थना, पूजा, आदमी किए चला जाता है। यह आदमी की पूजा और प्रार्थना आदमी की ही पूजा और प्रार्थना है। तुम कहते हो, परमात्मा की पूजा करने गए थे। गए तो तुम थे। पूजा तुम्हारी ही होगी। तुमसे होगी, तुम्हारी होगी। तुम्हारा गुणधर्म तुम्हारी पूजा पर फैल जाएगा। तुम्हारी बीमारी के रोगाणु तुम्हारी पूजा में होंगे। तुम्हारी पूजा तुम्हारी पूजा है। तुम मंदिर तक अपने रोगाणु छोड़ आए। तुम जरा अपनी पूजा को भी देखो। तुम पूजा में मांगोगे क्या? तुम प्रार्थना में करोगे क्या? तुम वही करोगे जो तुम हो। स्वयं से अन्यथा तो कुछ किया नहीं जा सकता।
परमात्मा के सामने जब तुम हाथ फैलाते हो, तुम मांगते क्या हो? संसार ही मांगते हो। तुम्हारे हाथ ही संसारी हैं। तुम जब परमात्मा की प्रार्थना करने लगते हो, तुम्हारी प्रार्थना खुशामद जैसी होती है। इसलिए तो प्रार्थना को स्तुति कहते हैं--कि तू महान है, कि तू पतित-पावन है। यह तुम किस पर मक्खन लगा रहे हो!
People go on praying and worshipping. But it is man’s worship and prayer—and that means, in truth, it is man he worships and prays to. You say you went to worship God. But it is you who went, so the worship will be yours, from you, about you. Your temperament will spread over it. The germs of your illness will be in your worship. You carried your germs to the temple. Look at your prayer: what do you ask for? Worldly things. Your hands are worldly hands. Your prayer becomes flattery. That is why prayer is called “praise”: “You are great, you are savior of the fallen.” Upon whom are you smearing butter?
तुमने मक्खन लगाना सीखा संसार में। यहां तुमने देखे लोग, जिनके अहंकार को जरा फुसलाओ--मक्खन लगाओ, मालिश करो--फिर जो भी तुम करवाना चाहो, करवा लो। गधों को घोड़े कहो, वे प्रसन्न हो जाते हैं। जब रास्ते पर तुम बिना प्रकाश की साइकिल से पकड़ जाओ, पुलिस वाले को इंस्पेक्टर कहो, वह छोड़ देता है।
You learned buttering in the world. You saw people whose egos, if massaged a bit, would do whatever you wanted. Call donkeys horses and they are pleased. Riding a bicycle without a light, you get caught—call the constable “Inspector,” and he lets you go.
वही आदमी भगवान की खुशामद कर रहा है, वह सोचता है कि ठीक है, समझा-बुझा लेंगे। लेकिन असली मंशा उसकी थोड़ी देर बाद जाहिर होती है, वह कहता है, नौकरी नहीं मिल रही। अब वह यह कह रहा है, इतनी प्रार्थना की तेरी और नौकरी नहीं मिल रही है, अब तेरी प्रार्थना में संदेह पैदा हुआ जा रहा है। अब तेरी इज्जत का सवाल है। अब बचा अपनी इज्जत, लगवा नौकरी। कि लड़का बीमार है, ठीक नहीं हो रहा है। और मैं इतनी तेरी पूजा कर रहा हूं। और तू क्या कर रहा है?
The same person flatters God, thinking, “All right, we’ll talk him around.” But the real intention surfaces in a moment: “I’m not getting a job.” What he is really saying is: “After all this prayer to you, no job? Doubt arises about your prayer now. Your honor is at stake—save your honor, get me a job.” Or: “My son is ill, not improving, and I worship you so much—what are you doing?”
तुम्हारी प्रार्थना में भी शिकायत है। अगर शिकायत न हो, तो प्रार्थना ही नहीं होती। प्रार्थना की क्या जरूरत है?
There is complaint in your prayer. Without complaint, prayer cannot exist. Otherwise, why pray?
किब्रियाई तेरी बदनाम हुई जाती है
बंदगी तुझ पे इक इलजाम हुई जाती है
तुम जब भी प्रार्थना करते हो, उसमें कहीं इलजाम होता है। शिकायत होती है। तुम ढांकते हो अच्छी भाषा में उसे, लेकिन अगर गौर से देखो, तो तुम यह कह रहे हो--लो, अब हम तो कर चुके स्तुति, अब तुम करके दिखाओ। अब हमने अपना कर दिया, अब तुम करो। अब अगर तुमसे न हो सके, तो कैसे तुम सर्वशक्तिमान! कैसे तुम सर्वज्ञाता! कैसे तुम सर्वव्यापक!
ऐ दुआ मांगने वाले! तेरी हरदम की दुआ
अब खुदा के लिए दुश्नाम हुई जाती है
तुम्हारी पूजा और प्रार्थना के शब्द अपशब्द हो जाते हैं। दुश्नाम हो जाते हैं।
“Your majesty is getting defamed; Worship has become an accusation against you. O you who ask in prayer! Your ceaseless supplication has turned into a slander against God.”
Whenever you pray, somewhere there is an accusation. You cover it with nice words, but if you look closely, you are saying: “We have praised you, now you must do your part. We did ours, now you do yours. If you cannot, how are you omnipotent? How omniscient? How omnipresent?”
बुद्ध ने कहा, प्रार्थना को हटाओ। बहुत हो चुकी प्रार्थना, कुछ होता नहीं। परमात्मा तो दूर, आदमी आदमी नहीं हो पाता। परमात्मा की खोज तो मुश्किल है, आदमी को आदमी ही नहीं मिल पाता। यह परमात्मा जोड़ना था। जोड़ता तो नहीं, बीच में तोड़ने की तरह खड़ा हो गया है, पत्थर की तरह खड़ा हो गया है।
Buddha said: Remove prayer. Enough of it—nothing happens by it. God is far; even man cannot become man through it. God is difficult to find; man does not even find man. “God” was supposed to unite; it has not united—it has stood in-between like a stone, splitting man.
क्या फर्क है हिंदू और मुसलमान में? कौन सा फर्क है? क्या फर्क है हिंदू और ईसाई में? बस परमात्मा की धारणा का फर्क है, और तो कोई फर्क नहीं है। कोई पूरब की तरफ हाथ जोड़ता है, कोई पश्चिम की तरफ हाथ जोड़ता है। ऐसी छोटी बातों पर सिर खुल जाते हैं। बड़ी क्षुद्र बातों में। धर्म ने क्षुद्र बातें सिखा दीं। यह तो परमात्मा के साए में बीमारियां पलीं।
What real difference is there between Hindu and Muslim? Hindu and Christian? Only a difference of ideas about God—nothing else. One folds hands to the east, another to the west. For such petty things heads are broken. Religion has taught pettiness. Under the shadow of “God,” diseases have grown.
बुद्ध ने कहा, हटाओ यह साया! आदमी को साफ-साफ होने दो। यह तो धर्म की आड़ में अधर्म पला। अगर आदमी की कोई ईश्वर की धारणा न हो, तो तुम्हारे और दूसरे के बीच क्या फासला होगा? तुमने कभी दो तरह के नास्तिक देखे? बुद्ध को यह बात समझ में आ गयी। दो तरह के तुमने नास्तिक देखे? तुमने नास्तिकों को कभी लड़ते देखा? तुमने नास्तिकों के कोई संप्रदाय देखे? क्या कारण है कि नास्तिक का कोई संप्रदाय नहीं?
Buddha said: Remove this shadow. Let man be clear and open. Under religion’s cover, irreligion has thrived. If man had no concept of God, what distance would there be between you and the other? Have you ever seen two kinds of atheists? Buddha saw this clearly. Have you seen sects among atheists? Why are there no atheist sects?
नहीं पर संप्रदाय बन ही नहीं सकता। नहीं दो ढंग की तो हो ही नहीं सकती। तुम कहो मेरी नहीं अलग, तुम्हारी नहीं अलग। हमारी नहीं हिंदू, तुम्हारी नहीं मुसलमान। तो पागलपन मालूम होगा। हां में फर्क हो सकता है। रूप, आकार में फर्क हो सकता है, निराकार में तो फर्क नहीं हो सकता।
Because no sect can be built on “no.” There aren’t two kinds of “no.” You cannot say, “Our no is Hindu, yours is Muslim.” Madness! Yes can differ—in form and shape—but the formless cannot differ.
इसलिए नास्तिक तो सारी दुनिया में एक हैं। होना तो आस्तिक को एक चाहिए था। नास्तिक लड़ते, समझ में आता। ईश्वर-विहीन अंधकार में भटकते हुए लोग, वे तो लड़ते दिखायी नहीं पड़ते। आस्तिक लड़ता है। और एक आस्तिक दूसरे आस्तिक की पीठ में छुरा भोंकता है।
That is why atheists are one the world over. Theists ought to have been one—but they fight. The atheist, wandering in godless darkness, you might expect to fight; he doesn’t. The theist fights—and one theist stabs another theist in the back.
बुद्ध को यह बात दिखायी पड़ी। उन्होंने कहा, ईश्वर के नाम से भला नहीं हुआ। नुकसान हुआ। हटा लो। आदमी को आदमी नहीं मिल पा रहा।
Buddha saw this. He said: In the name of God there has been no good—only harm. Remove it. Man cannot even meet man.
बात इतनी सी है, ऐ वाइजे-अफलाकनशीं
क्या मिलेगा उसे यजदां जिसे इन्सां न मिला
“It is only this, O preacher who climbs the heavens: What God will he find who has not found man?”
भगवान कैसे मिलेगा? आदमी से मिलना नहीं हो पा रहा है! बस इतनी सी बात है। इसलिए बुद्ध ने ईश्वर को हटा लिया। और बुद्ध ने कहा, इस ईश्वर को हटाने से लाभ होगा। हानि तो कुछ भी नहीं। और फिर भीतर ईश्वर को प्रतिष्ठित किया। तुम्हारा मंदिर अगर तुम्हारे भीतर हो, तो लड़ाई-झगड़े पैदा नहीं होंगे। तुम्हारा मंदिर अगर बाहर बना तो मस्जिद से अलग हो जाएगा। लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाएंगे।
How will God be found when man cannot be met? It is as simple as that. So Buddha removed “God.” He said: removing this concept will be beneficial. There is no loss. And then he enthroned God within. If your temple is inside you, there will be no quarrels. If your temple is outside, it will stand apart from the mosque and the fights will begin.
बुद्ध ने कहा, अब वक्त आ गया है कि मंदिर आदमी के भीतर बने। वक्त आ गया है कि अब आदमी मंदिर बने। अब ईंट-पत्थर के मंदिर से काम न चलेगा।
Buddha said: the time has come for the temple to be within man. The time has come for man to be the temple. Now bricks-and-mortar temples will not do.
‘आपने कल कहा कि ईश्वर को अस्वीकार कर भगवान बुद्ध ने मनुष्य को बड़ी से बड़ी गरिमा से मंडित किया।’
“You said yesterday that by denying God, Buddha adorned man with the highest dignity.”
निश्चित ही। मनुष्य को भगवान बनाया। मनुष्य को भगवान होने की संभावना दी। मनुष्य को कहा, भगवान कहीं और नहीं, तेरे ही बीज में छिपा है। उसे प्रगट होना है। ठीक भूमि दे, जल सींच, सुरक्षा कर, सूरज की किरणों को पड़ने दे, मेघ बरसें तो छिप मत, खुला रख--अनुकूल समय पर, सम्यक ऋतु में तेरा फूल खिलेगा। तू मिटेगा। भगवान होगा।
Certainly. He made man God—gave man the possibility of being God. He said: God is nowhere else; he is hidden in your seed. He is to be brought to bloom. Prepare the soil, water it, protect it, let the sun’s rays fall, when the clouds shower don’t hide—stay open. In the right season, at the right time, your flower will open. You will disappear—God will be.
इसीलिए तो भगवान बुद्ध कहते रहे हैं कि भगवान नहीं है। फिर भी उनको प्रेम करने वाले लोग उन्हें भगवान कहते गए। और बुद्ध ने एक भी जगह इनकार नहीं किया कि मुझे भगवान मत कहो।
That is why Buddha kept saying there is no God—yet those who loved him called him Bhagwan, God. And Buddha never once said, “Don’t call me God.”
यह थोड़ा सोचने जैसा है। यह आदमी कहता है, कोई ईश्वर नहीं है, कोई भगवान नहीं है। और इसके शिष्य इसे भगवान कहकर बुलाते रहे और इसने एक बार भी न कहा कि मुझे भगवान मत कहो। बुद्ध ने भगवान को मनुष्य की अंतिम संभावना बनाया। वह मनुष्य का पूरा खिल जाना है, मनुष्य का प्रफुल्ल हो जाना है। छिपाओ मत आड़ों में।
Worth pondering: here is a man who says, “There is no God,” yet his disciples call him God—and he never says, “Don’t call me that.” Buddha made “God” the final possibility of man—the full flowering of man, man’s blossoming. Don’t hide behind screens.
चलीं इस चमन में आंधियां कि जमीन ता-ब-फलक गयी
मैं वह बदनसीब गुबार हूं, जो इक आस्तां में छिपा रहा
“Such storms swept this garden that earth rose to the sky; I am that ill-fated speck of dust that hid in a doorway.”
जब आंधियां आती हैं--और ऐसी आंधियां आती हैं, बुद्ध ऐसी ही आंधी हैं--जब कि जमीन आकाश को छू लेती है!
When storms come—and such storms do come; Buddha is such a storm—when earth touches the sky—
“Such storms swept this garden that earth rose to the sky.”
चलीं इस चमन में आंधियां कि जमीन ता-ब-फलक गयी
ऐसा तूफान उठा, ऐसा बवंडर उठा कि जमीन की धूल आकाश को छू ली।
Such a whirlwind that the dust of earth touched the heavens.
मैं वह बदनसीब गुबार हूं, जो इक आस्तां में छिपा रहा
“I am that ill-fated speck of dust that hid in a doorway.”
और मैं एक ड्योढ़ी में छिपा रहा। एक जरा सी धूल का टुकड़ा, सीढ़ी की आड़ में पड़ा रहा। आंधी से बचा लिया।
I hid in a doorway—a tiny bit of dust, sheltering behind a threshold. Saved myself from the storm.
जब बुद्ध जैसा व्यक्ति पृथ्वी पर आता है, तो आंधी लेकर आता है। उसके साथ तुम आकाश में उठ सकते थे। लेकिन बहुत थोड़े लोगों ने उस आंधी के प्रति अपने को खुला छोड़ा। और जब आंधी आती है, तो तुम्हारी सब धारणाओं को तोड़ जाती हैं। आंधी तुम्हारी धारणाओं की फिकर करती है? तुम्हारे घर-घूलों की? तुमने रेत के जो घर बना रखे हैं, उनकी चिंता करती है? आंधी आती है, सब पोंछ जाती है। आंधी ही क्या जो तुम्हारे रेत के घर-घूले न मिटा पाए! हिंदू, मुसलमान, ईसाई, सबको पोंछ जाती है। जब आंधी आती है, तो वेद, कुरान, बाइबिल, सबको उड़ा जाती है। जब आंधी आती है, तो सिर्फ थोड़े से हिम्मतवर उस आंधी के ऊपर सवार हो जाते हैं और आकाश को छू लेते हैं।
When a being like Buddha comes to earth, he comes like a storm. You could have risen into the sky with him. But very few allow themselves to be open to that storm. And when the storm comes, it shatters all your notions. Does a storm care for your sand-castles? It wipes them clean. What kind of storm would it be that could not level your sand-houses! Hindu, Muslim, Christian—all are wiped away. When the storm comes, Vedas, Koran, Bible—are all blown off. Only a few courageous ones ride the storm and touch the sky.
बुद्ध ने ईश्वर को इंकार किया, ताकि तुम ईश्वर हो सको। बुद्ध ने ईश्वर की बात नहीं उठायी। बात क्या करनी है! होने की बात है, करने की थोड़े ही बात है! होकर देख लो। बुद्ध ने द्वार खोला और कहा, आओ, भगवान होकर देख लो! आओ, आकाश होकर देख लो! बात कब तक करते रहोगे? बहुत हो चुकी बात।
Buddha denied God—so that you can be God. He did not talk about God. What is there to talk about? It is a matter of being, not of saying. Become and see. Buddha opened the door and said: Come, be God! Come, be the sky! How long will you go on talking? Enough talk.
यही मैं तुमसे कहता हूं, न भगवान की पूजा की जरूरत है, न भगवान का गुणगान करने की जरूरत है। कितना तो कर चुके। कब समझोगे? द्वार खोलता हूं, आओ, भगवान ही हो जाओ! इससे कम पर राजी भी क्या होना! क्या गिड़गिड़ाए चले जाना! उठो, अपनी गरिमा को सम्हालो! उठो, अपनी गरिमा की अभिव्यक्ति करो! उठो, अभिव्यंजना होने दो!
That is what I say to you: neither worship God nor sing his praises. How much longer? When will you understand? I open the door: come, be God! Why settle for less? Why go on begging? Rise—claim your dignity! Rise—express it! Rise—let it blossom!
डर स्वाभाविक है। प्रश्न में पूछा गया है, ‘यही दलील तो नास्तिक भी ईश्वर के खिलाफ पेश करते हैं।’
Fear is natural. The questioner asks: “But atheists present the same argument against God.”
दलील के शब्द यही होंगे, दलील यही नहीं। शब्दों पर मत जाओ। शब्द तो कभी-कभी एक ही जैसे होते हैं, फिर भी अर्थ अलग हो जाता है। प्रेम में वही शब्द कहा जा सकता है, क्रोध में वही शब्द कहा जा सकता है। प्रशंसा में वही शब्द कहा जा सकता है, निंदा में वही शब्द कहा जा सकता है। सचाई से वही शब्द कहा जा सकता है, व्यंग्य में वही शब्द कहा जा सकता है।
The words may be the same; the argument is not. Don’t be misled by words. The same words can be said in love or said in anger. The same words can praise or condemn; can be truthful or sardonic.
शब्द पर मत जाओ। मूढ़ों को भी महापंडित कहते हैं! शब्द में व्यंग्य भी हो सकता है। शब्द वही है। शब्द पर मत जाओ। थोड़ा झांककर देखो, शब्द में अर्थ को तलाशो। चार्वाक ने कहे हैं वही शब्द। बुद्ध भी वही शब्द कहते हैं। मार्क्स भी वही शब्द कहते हैं। लेकिन बड़े फर्क हैं।
Don’t go by words. Fools are called “great pundits,” too—the same words, with sarcasm. Don’t go by the words; peek within and find the meaning. Charvaka spoke the same words. Buddha, too, spoke them. Marx, too. But the differences are vast.
राहुल सांकृत्यायन ने--एक बौद्ध पंडित ने--जो कि साथ ही साथ कम्युनिस्ट भी थे, इस बात की पूरे जीवन चेष्टा की कि बुद्ध और मार्क्स में तालमेल है। बुद्ध वही कहते हैं जो मार्क्स। बुद्ध जैसे मार्क्स की भविष्यवाणी हैं। द्वंद्वात्मक भौतिकवाद की पूर्वघोषणा। मगर राहुल सांकृत्यायन का दृष्टिकोण बुनियादी रूप से गलत है। गलत ही नहीं, खतरनाक है, भ्रामक है।
Rahul Sankrityayan—a Buddhist scholar who was also a Communist—labored his whole life to show harmony between Buddha and Marx: that Buddha says what Marx says; Buddha as a kind of prophecy of dialectical materialism. But Rahul’s view is fundamentally wrong—worse than wrong, dangerous and misleading.
बुद्ध वही नहीं कहते हैं जो मार्क्स कह रहे हैं। मार्क्स का वक्तव्य सामान्य नास्तिकता का वक्तव्य है। बुद्ध का वक्तव्य परम आस्तिकता का वक्तव्य है। ऐसी आस्तिकता जहां परमात्मा के होने से भी बाधा पड़ती है। ऐसी आस्तिकता जहां आस्था ही काफी है, जहां आस्था के लिए कोई सीढ़ी नहीं चाहिए।
Buddha does not say what Marx says. Marx’s statement is ordinary atheism; Buddha’s is supreme theism—such a theism that even the being of a separate God becomes an obstacle; such a theism where trust itself is enough, where trust needs no ladder.
इसे खयाल में लो। अगर तुम परमात्मा है, इसलिए झुकते हो, तो तुम्हारा झुकना पूरा नहीं है। अगर परमात्मा न होगा तो फिर तुम न झुकोगे। अगर परमात्मा है, इसलिए झुकते हो, तो तुम्हारा झुकना वास्तविक नहीं है। यह ऐसे ही हुआ कि रास्ते से निकलते थे, देखा पुलिस वाला नहीं है, तो तुमने कार जहां चाही वहां मोड़ दी। पुलिस वाला होता, तो तुम बाएं चलते। पुलिस वाला नहीं, तो जहां चाहे वहां मोड़ दी।
Keep this in mind. If you bow because there is a God, your bowing is not total. If there were no God, you would not bow. If you bow because God is, your bowing is unreal. It is like this: You see there is no policeman, so you drive wherever you want; if there were a policeman, you would keep to the left.
मेरे एक मित्र हैं, कवि हैं। इंग्लैंड में कुछ शोध-कार्य करते थे। एक रात किसी मेहमान के घर से लौटते थे टैक्सी में। दो बजे रात की बात। सर्द रात, बर्फ पड़ रही। राहों पर कोई नहीं, दूर-दूर तक सब निर्जन। लेकिन वह टैक्सी-ड्राइवर एक चौराहे पर आकर रुक गया, क्योंकि अभी प्रकाश की बत्ती रुकने को कह रही थी।
A friend of mine, a poet, was doing research in England. One night at two in the morning, in snow and freezing cold, he was returning in a taxi. The roads were deserted. Yet the driver stopped at a red light.
तो मेरे मित्र ने कहा, यहां रुकने की क्या जरूरत है? ठिठुरे जा रहे हैं। चलो भी! न कोई पुलिस वाला है, न कोई देखने वाला है, न कोई है जिससे कि टक्कर हो जाए। उस टैक्सी वाले ने कहा, फिर आप कोई और टैक्सी पकड़ लें। यह सवाल पुलिस वाले का नहीं है, निष्ठा का है। यह सवाल इसका नहीं कि कोई है या नहीं, नियम का है।
My friend said, “Why stop? We’re freezing. Let’s go—no policeman, no traffic.” The driver said, “Then please find another taxi. This is not about a policeman; it is about integrity. Not about who is watching; it is about the rule.”
तुम अगर परमात्मा के कारण नैतिक हो, तुम्हारी नीति बड़ी कमजोर है, लचर है। तुम अगर नैतिक हो, परमात्मा हो या न हो, तो तुम्हारी नीति बहुमूल्य है।
If you are moral because of God, your morality is weak and flimsy. If you are moral whether God is or not, your morality is precious.
मजनू हैं, मगर ख्वाहिशे-लैला नहीं करते
हम इश्क तो करते हैं, तमन्ना नहीं करते
“We are Majnun, yet we make no demands of Layla; We love, but we do not desire.”
बुद्ध ने आस्था दी। आस्था के लिए कोई जगह न दी जहां तुम जगह पर रख लो उसे। बुद्ध ने सिर्फ आस्था का शुद्ध-भाव दिया। श्रद्धा दी। श्रद्धा के लिए कोई आधार न दिया। निराधार-श्रद्धा दी। बुद्ध ने कहा, झुको तो जरूर, लेकिन कोई है नहीं जिसके लिए झुको। झुकने में मजा है। बुद्ध ने कहा, झुकना इतना अहोभाव है, झुकना इतना परम आनंद है कि झुको, यह मत पूछो किसके लिए झुकते हो। अगर तुम किसी के लिए झुकते हो, तो तुमने झुकने का मजा जाना ही न। स्वाद न जाना। झुकना अपने आप में इतना पर्याप्त है, अब और किसी सहारे की जरूरत नहीं। सहारा क्यों मांगते हो? नाचो।
Buddha gave trust—and no place to put it. He gave the pure feel of trust—reverence without any object. Groundless trust. He said: bow, by all means—but there is no one to bow to. The bowing itself is blissful. Bowing is such a rejoicing that you bow—don’t ask for whom. If you bow for someone, you have not known the taste of bowing. Bowing in itself is enough; it needs no support. Why seek a prop? Dance.
इसका अर्थ ठीक से समझना। इसका अर्थ हुआ कि बुद्ध ने साधन को साध्य बना दिया। बुद्ध ने कहा, मार्ग ही मंजिल है। यात्रा ही गंतव्य है। खोजी में ही खोज का आखिरी बिंदु छिपा है, कहीं और नहीं। यही क्षण शाश्वत है, सनातन है।
Understand this rightly: Buddha made the means the end. He said: the path is the goal. The journey itself is the destination. In the seeker lies the last point of the search—nowhere else. This very moment is the eternal.
बुद्ध अपने को क्षणवादी कहते थे। वे कहते थे, क्षण ही बस है। अगले क्षण को मत मांगो। यह क्षण काफी है। इस क्षण का आनंद काफी है। इस क्षण का नृत्य, संगीत काफी है। तुम इसको जीओ, भोगो।
Buddha called himself a momentarist. He said: the moment is all. Don’t ask for the next moment. This moment is enough—its dance, its music. Live it, savor it.
कठिन है। क्योंकि हमें लगता है कि बिना सहारे हम कैसे चलेंगे। हालांकि तुम बिना सहारे ही चलते रहे हो। सहारा सिर्फ भ्रांति है। बुद्ध ने सिर्फ भ्रांति छीनी है तुमसे। और अगर एक बार भ्रांति गिर जाए, तो तुम्हें अपने पैरों पर भरोसा आ जाए। और अपने पर भरोसा आया, तो परमात्मा पर भरोसा आया।
It is hard—because you feel: without support, how will we walk? Yet you have always walked without support. The support is only a misunderstanding. Buddha removed only the misunderstanding. And once that delusion falls, you trust your own feet. And trusting yourself, you trust the divine.
ऐसा समझो, जिसे अपने पर भरोसा न आया, उसे कैसे परमात्मा पर भरोसा आएगा। जिसने अभी अपने पर भी भरोसा नहीं लाया, वह जिस पर भी भरोसा लाएगा, उस पर भी संदेह बना रहेगा। तुम्हारे भीतर संदेह है, अपने पर संदेह है।
Think: he who has no trust in himself—how will he trust God? If you do not trust yourself, whatever you trust will be infected with doubt. The doubt is in you.
मेरे पास लोग आते हैं। वे कहते हैं, हमारी आप पर पूरी श्रद्धा है। मैं कहता हूं, ठहरो, जल्दी न करो। तुम्हारी अपने पर श्रद्धा है? वे कहते हैं, अपने पर तो नहीं है। तो फिर मैंने कहा, तुम मुझ पर कैसे करोगे? तुम्हीं करोगे न? तुम्हें अपने पर श्रद्धा नहीं है, तो अपनी श्रद्धा पर कैसे श्रद्धा होगी। वह तुम्हारी ही श्रद्धा है न! तुम भीतर डगमगा रहे हो, संदेह से भरे हो, तुम घबड़ाकर कहते हो, हम आप पर श्रद्धा करते हैं, पूरी श्रद्धा करते हैं। यह टिकेगी नहीं। यह ज्यादा देर न चलेगी। तुम गलत आश्वासन में पड़ जाओगे। व्यर्थ की उलझन पैदा होगी।
People come and say, “We have complete faith in you.” I say, “Wait—don’t be hasty. Do you have faith in yourself?” They say, “No.” Then I say, “How will you have faith in me? It is you who must have it. If you don’t trust yourself, how will you trust your own trust? It is your trust, after all. You are wobbling within, full of doubt. In panic you say, ‘We have complete faith in you.’ It won’t last. You’ll fall into a wrong reassurance and needless entanglement.”
सत्य को देखो, सचाई को देखो। पहले वहां पैरों का डगमगाना समाप्त होना चाहिए। जिस दिन वहां तुम खड़े हो जाओगे--सुदृढ़--उस सुदृढ़ता से एक और ही तरह की श्रद्धा का जन्म होगा। उस श्रद्धा की जड़ें होंगी तुम्हारे जीवन में। उसमें बल होगा। सामर्थ्य होगा। उस श्रद्धा में आश्वासन होगा। कुछ हो सकता है।
See truth. First end the wobble at its roots. The day you stand—steadfast—out of that firmness another kind of trust is born. Its roots are in your life—there is strength in it, force, assurance. Something becomes possible.
अभी तुम जो श्रद्धा कर रहे हो, और कहते हो, मैं सब आपके ऊपर छोड़ता हूं, मेरी आप पर बड़ी श्रद्धा है, तुम आज नहीं कल मुझे दोष दोगे। तुम कहोगे, हमने तो सब छोड़ दिया था, कुछ हुआ नहीं। आपने कुछ किया नहीं। तुम छोड़ कैसे सकते हो पूरा? पूरा छोड़ने के लिए तो पूरी श्रद्धा चाहिए। और मजा यह है, जिसको अपने पर पूरी श्रद्धा है, छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। जहां श्रद्धा है, वहीं सत्य के सुमन खिलने लगते हैं।
Right now you trust and say, “I leave everything to you.” Tomorrow you will blame me: “We left everything—nothing happened. You did nothing.” How can you leave everything? To leave totally, total trust is needed. And the irony is: the one who has total trust in himself needs leave nothing; where there is trust, flowers of truth already begin to bloom.
बुद्ध ने तुम्हारे आसपास से जो भी सांयोगिक धर्म है, वह हटा दिया। जो बिलकुल सारभूत धर्म है, उतना ही बचाया। उन्होंने जो भी अनावश्यक था, वह हटा दिया। उन्होंने कहा, अनावश्यक का जंगल खड़ा हो गया है। उसमें तुम भटके चले जा रहे हो। अनावश्यक को हटा दो, आवश्यक को बचा लो। जिसको हटाया न जा सके, बस उसको बचा लो। जिसको काटना भी चाहो तो न काट सको, बस उसको बचा लो। जो तुम्हारा स्वभाव है, वही बच जाए तो सब बच गया।
Buddha removed all that is accidental in religion and saved only the essential. Whatever was unnecessary he threw away. He said: an unnecessary jungle has grown and you are lost in it. Cut the inessential, keep the essential. Keep only that which cannot be removed; keep that which, even if you try to cut, cannot be cut. Keep only your nature. If your nature remains, everything remains.
हो सकता है। आदमी पर निर्भर है। तुम पर निर्भर है। तुम ईश्वर के होने को अहंकार बना सकते हो, तो ईश्वर के न होने को तो बना ही सकते हो। ईश्वर के होने से लोग अकड़कर चल रहे हैं कि हम ईश्वर पर भरोसा करते हैं, हम ईश्वर के मानने वाले। मंदिर जाते आदमी को देखो! दूसरों की तरफ ऐसे देखकर जाता है कि सब नरक जा रहे हैं। वह मंदिर जा रहा है!
It can happen. It depends on man. It depends on you. You can turn God’s existence into ego, so of course you can turn God’s nonexistence into ego as well. People strut about because “we trust in God, we are believers.” Watch a man going to the temple—he looks at others as if everyone else is headed for hell, while he is going to the temple!
कहते हैं, मोहम्मद एक युवक को लेकर मस्जिद गए। जब नमाज पढ़कर वापस लौटने लगे--अभी लोग सोए थे, गरमी के दिन थे, रात देर तक न सो सके थे, लोग बिस्तरों पर पड़े थे, राह पर--उस आदमी ने कहा कि देखो हजरत, ये पापी अभी तक सो रहे हैं!
It is said that the Prophet Muhammad once took a young man to the mosque. After the prayer, as they started back—people were still asleep, it was hot, they had been up late, many were lying out along the road—the young man said, “Look, Prophet, these sinners are still sleeping!”
ये पहली दफे गए थे खुद हजरत! मोहम्मद वहीं रुक गए। उन्होंने कहा, यह मुझसे भूल हो गयी कि मैं तुझे मस्जिद ले गया। तेरी नमाज तो बेकार गयी, मेरी नमाज खराब हो गयी। मुझे फिर जाना पड़ेगा।
It was his first time going with the Prophet himself! Muhammad stopped right there. He said, “I made a mistake bringing you to the mosque. Your prayer was wasted, my prayer is spoiled; I must go back.”
उस युवक ने पूछा, मतलब? कहा, मतलब यह कि तू सोया रहता, जैसा तू रोज सोया रहता था, तो कम से कम इन लोगों को पापी तो नहीं समझता था। आज तूने एक दफा नमाज क्या पढ़ ली, सारा जगत पापी हो गया! तू मुझे छोड़, हाथ जोड़े तेरे। अब कल से मत उठना। कम से कम और लोग पापी तो नहीं दिखायी पड़ते थे। यह तो बड़ा अहंकार हो गया।
The young man asked, “What do you mean?” The Prophet said, “I mean that had you been asleep as you always are, at least you wouldn’t have judged these people as sinners. Today you offered one prayer and the whole world became sinful! Leave me—hands folded, I beg you. From tomorrow, don’t get up for prayer. At least then other people did not appear to you as sinners. This is great ego.”
मोहम्मद--कहते हैं--वापस गए, रोए, फिर से प्रार्थना की और कहा, मुझे क्षमा कर दो, इस गलत आदमी को मैं उठा लाया। मैंने तो सोचा था प्रार्थना में डूबेगा, यह तो अहंकार में डूब गया।
It is said the Prophet went back, wept, prayed again and said, “Forgive me—by mistake I woke the wrong man. I had thought he would drown in prayer; he drowned in ego.”
तो तुम भगवान से जब अहंकार में डूब गए--ठीक है, प्रश्न बिलकुल ठीक है--भगवान न होगा, तो कहीं और अहंकार में न डूब जाओ। तुम पर निर्भर है। तुम औषधि को जहर बना लेते हो चाहो तो, चाहो तो जहर औषधि हो जाती है। सब तुम पर निर्भर है।
So if you drown in ego with God—yes, the question is absolutely right—then when there is no God, you may well drown in ego somewhere else. It depends on you. If you wish, you can turn medicine into poison; if you wish, you can turn poison into medicine. It all depends on you.
मैंने सुना, एक आदमी मरना चाहता था। तो रात जहर खरीदकर आ गया। पी लिया जहर। चिट्ठी लिखकर टेबिल पर रख दी कि मैं मर रहा हूं, क्षमा किया जाऊं। जो भला-बुरा किसी से कहा हो, माफ कर देना। सुबह घर के लोग इकट्ठे हुए, देखा चिट्ठी रखी है, छाती पीट-पीट कर रोने लगे। उनकी रोने की आवाज सुनी, वह आदमी जग गया।
I have heard: A man wanted to die. At night he bought poison, drank it, and left a note on the table: “I am dying; please forgive me. Whatever I may have said, good or bad, forgive me.” In the morning the family gathered, saw the letter, and began to wail and beat their chests. Hearing their cries, the man woke up.
तो पहले तो लोगों ने उसकी काफी लानत-मलामत की कि यह तुमने क्या करने की सोची? फिर खुश हुए कि चलो मिलावटी जहर था। जहर भी शुद्ध आज मिलना कहां संभव है! शुद्धता के दिन गए। तो जहर भी, मरना भी हो तो मुश्किल है। खैर, भागी पत्नी, पड़ोस की दुकान से मिठाई खरीद लायी--खुशी में कि पति बच गया, मिठाई खिला दी। वे हजरत मर गए। मिठाई में जहर था। मिलावट थी। मुराद पूरी हुई। जो जहर से न हो सकी, वह मिठाई से हो गयी।
First they scolded him soundly: “What were you thinking?” Then they were relieved—“Well, it must have been adulterated poison. Where can you get pure poison these days! The days of purity are gone. Even dying has become difficult.” Anyway, the wife ran to the neighborhood shop and bought sweets—overjoyed that her husband was saved—and fed them to him. He died. There was poison in the sweets—adulteration. His wish was fulfilled. What the poison could not do, the sweets did.
करोगे क्या? आदमी सब चीज में मिलावट किए जाता है। औषधि का जहर बना लेता है, जहर की औषधि बना लेता है, करोगे क्या?
What will you do? Man adulterates everything. He turns medicine into poison and poison into medicine—what will you do?
तुम्हारा प्रश्न उचित है। डर है। लेकिन डर बुद्ध के वचनों के कारण नहीं है, डर आदमी की बेईमानी के कारण है। अब इसके लिए बुद्ध क्या करें? बुद्ध ने तो अहंकार छोड़ने के लिए ही उपाय बताया। बुद्ध ने तो यह कहा, जब भगवान ही नहीं है, तो तुम क्या खाक होओगे? बुद्ध ने यह कहा कि भगवान तक को इंकार कर रहा हूं, अब तुम कहां बचोगे? तुम किस ओट में बचोगे? यहां भगवान भी नहीं है, तुम अपने होने के सपने छोड़ो। तुम्हारा होना क्या!
Your question is valid. There is a fear. But the fear is not because of the Buddha’s words; the fear is because of man’s dishonesty. What can Buddha do about that? Buddha’s whole teaching is a device to drop the ego. He says: If there is no God, then what on earth are you? He says: I even deny God—now where will you survive? In what shelter will you hide? There is no God up there; drop the dream of being someone in here. What is this “you” anyway?
इसलिए बुद्ध ने आत्मा शब्द का उपयोग भी करने से अपने को रोका। अनात्मा! अनत्ता! वे कहते हैं, तुम भी नहीं हो। न भगवान है वहां ऊपर, न तुम हो यहां भीतर। वहां जाने दो भगवान को, यहां जाने दो तुमको। तब जो बच रहेगा, बुद्ध उसकी कोई बात नहीं करते। वे कहते हैं, उसका तो स्वाद ही लो, जो बच रहेगा। वहां तू न रहे, भगवान न रहे; यहां मैं न रहे, भक्त न रहे। यह मैं-तू का झमेला न रहे। फिर जो बच रहेगा, वही निर्वाण है। वह परमशून्य अवस्था, जहां कोई शब्द नहीं उठता, कोई तरंग नहीं उठती, वह परम निर्विकार दशा, वही समाधि है।
That is why the Buddha refrained even from using the word “self.” Anatta—no-self. He says, you too are not. No God up there, no you in here. Let God go there; let you go here. And whatever remains, the Buddha does not theorize about it. He says: taste it. Where neither you remain nor God; where neither I remain nor the devotee—where this whole I–Thou tangle is gone—what remains is nirvana. That ultimate emptiness in which no word arises, no wave stirs, that utterly unmodified state—that is samadhi.
बुद्ध ने तो अहंकार से छुटकारे के लिए ही कहा। बुद्ध ने तो कहा कि तुम्हारा अहंकार अगर भगवान के साथ बंध जाए, तो वह ऐसे ही है जैसे कि अपने डब्बे को रेलगाड़ी के पीछे जोड़ दिया। डब्बा शायद अपने आप न भी चल पाता हो, अब भगवान के नाम से चलेगा। वह तो ऐसे ही है जैसे कि कार बिगड़ जाती है तो बस के साथ अटका दी। तुम्हारा अहंकार तो जगह-जगह अटकता है। टूट-फूट जाता है। छोटा है--बड़ा छोटा है। उसको महा-अहंकार के साथ जोड़ दिया--भगवान के साथ। फिर तुम उसके ईंधन से चलने लगे।
Buddha spoke only to free you from ego. He said: If your ego gets hitched to God, it is like coupling your little wagon to a locomotive. The wagon might not move by itself; now it moves in God’s name. It is like when your car breaks down and you hitch it to a bus. Your ego gets hooked here and there; it breaks, it is small—very small. And then you couple it to a “mega-ego”—to God—and you start running on his fuel.
बुद्ध ने कहा, छोड़ो। वह भी नहीं है। तुम भी नहीं हो। यहां होना असत्य है। यहां न-होना सत्य है। यहां है झूठा है। यहां नहीं सत्य है। यहां आकार भ्रांति है, निराकार यथार्थ है। इसलिए बुद्ध शून्यवादी हैं।
Buddha said: Drop it. He is not either, and you are not either. Here, “being” is untrue; here, “non-being” is true. Here, the “is” is false; the “is-not” is true. Here, form is illusion; the formless is reality. Hence Buddha is called a proponent of emptiness.
नहीं, अगर तुम बुद्ध को समझोगे, तो अहंकार को बचने का कोई उपाय नहीं है।
No—if you understand Buddha, there is no way for the ego to survive.
पात्रता का बोध अपात्रता है। अपात्रता का बोध पात्रता है। जिसने समझा कि मैं पात्र हूं, उसका अहंकार सघन होगा। जिसने समझा कि मैं अपात्र हूं, उसका अहंकार पिघलेगा, बहेगा। इसलिए कभी-कभी पापी पहुंच जाते हैं और पुण्यात्मा नहीं पहुंच पाते। पुण्य भी पाप से बदतर हो जाता है, अगर उससे अहंकार सजने लगे। और अक्सर सजता है।
The sense of being worthy is unworthiness. The sense of being unworthy is worthiness. Whoever thinks, “I am worthy,” will have a thickened ego. Whoever understands, “I am unworthy,” will have an ego that melts and flows. That’s why sometimes sinners arrive, and the virtuous do not. Even virtue becomes worse than sin if it starts adorning the ego—and it often does.
कल रात ही मैं एक कहानी कह रहा था। एक ब़ूढी औरत मरी। देवदूत आए। वह बड़ी घबड़ा रही थी और कंप रही थी मर कर। आत्मा उसकी सिकुड़ रही थी। और घबड़ा रही थी, क्योंकि उसको पक्का था कि नरक ले जाएंगे। कभी कुछ ऐसा किया ही नहीं था कि स्वर्ग ले जाने की कोई बात उठती। पाप की प्रतीति थी, अपात्रता का बोध था।
Just last night I told a story. An old woman died. Angels came. She was very frightened, trembling after death. Her soul was shrinking. She was sure they would take her to hell. She had never done anything that could possibly qualify her for heaven—she was certain of her sins, aware of her unworthiness.
देवदूतों ने कहा, तू अपने को इतना अपात्र समझती है, तो हमें तुझे स्वर्ग ले जाना ही पड़ेगा। हम तुझसे यह पूछते हैं कि तूने जीवन में कोई भी एकाध अच्छा काम किया हो। उसने कहा कि कुछ याद नहीं आता कि मैंने कभी अच्छा काम किया हो। बुरे बहुत किए। उनकी तो श्रृंखला, मेरा पूरा जीवन भरा है। हां, एक बात है। एक दफे एक भिखारी को एक गाजर मैंने भेंट दी थी। उन्होंने कहा, कोई फिकर नहीं।
The angels said, “Since you hold yourself so unworthy, we must take you to heaven. Just tell us if you ever did even one small good deed.” She said, “I don’t remember ever doing anything good. Many bad things—my whole life is full of them. Yes, there is one thing: once I offered a carrot to a beggar.” They said, “No problem.”
वह गाजर प्रगट हुई और देवदूतों ने कहा कि तू पकड़ ले गाजर को, यह तुझे स्वर्ग ले जाएगी। इतना काफी है। परमात्मा की कृपा अपार है। इतना काफी है। वह बूढ़ी चढ़ने लगी स्वर्ग की तरफ, गाजर उठने लगी ऊपर। और भी जो इधर-उधर छिपी खड़ी आत्माएं थीं, भूत-प्रेत थे, वे भी उसके पैर पकड़ लिए, वे भी चलने लगे। लेकिन गाजर का बल ऐसा था कि बूढ़ी को वजन का पता ही न चले। कतार बड़ी होने गली। उधर बूढ़ी स्वर्ग पहुंचने लगी, क्यू जमीन तक लग गया। जब वह स्वर्ग के दरवाजे पर पहुंची, उसको अकड़ आयी, पात्रता का खयाल आया। उसने कहा कि अरे, तो पहुंच गयी मैं भी स्वर्ग! उसने नीचे झांककर देखा, वहां कतार लगी हुई थी। उसने कहा, हटो, यह गाजर मेरी है। ऐसा कहने में हाथ छूट गए। धड़ाम से! वह तो गिरी ही, सत्संगी भी गिरे।
That carrot appeared. The angels said, “Hold the carrot. It will take you to heaven. That’s enough. God’s grace is infinite; this is enough.” The old woman began to rise toward heaven, the carrot lifting her up. Others—souls hiding here and there, ghosts—grabbed her feet too, and they began to rise as well. But the carrot had such power that the old woman didn’t even feel the weight. The line grew long. She was nearing heaven, and the queue stretched all the way down to the earth.
When she reached the gate of heaven, stiffness came over her—an idea of worthiness. She said, “Ah, so I’ve reached heaven too!” She looked down and saw the long line. She said, “Let go! That carrot is mine.” The moment she said it, her hand slipped. Crash! She fell—and so did all the satsangis.
तो इसीलिए तो गुरु जरा सोचकर चुनना। जब गुरु गिरेगा, सब सत्संगी भी साथ गए। गाजर मेरी है! अपात्रता का बोध तो स्वर्ग की तरफ ले आया, पात्रता के बोध ने स्वर्ग के द्वार से भी लौटा दिया। आदमी इसी तरह जीता है।
So choose a guru with a little care: when the guru falls, all the disciples fall with him. “The carrot is mine!” The sense of unworthiness had brought her toward heaven; the sense of worthiness turned her back even from the gate. This is how man lives.
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि आपके पास आ गए, जरूर जन्मों-जन्मों में कोई पुण्यकर्म किए होंगे। आकर भी दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं। कह रहे हैं, गाजर मेरी है। आकर भी अहंकार को भर रहे हैं। पर अनजाने चल रहा है यह सब खेल। यह होश में नहीं हो रहा है, नहीं तो कौन करे? यह बेहोशी में चल रहा है। शराब पीए हैं। अहंकार शराब है।
People come to me and say, “Since we have come to you, we must have done many good deeds for many lifetimes.” Even after coming, they try to move away—saying, “The carrot is mine.” They inflate the ego even in coming here. It all happens unconsciously. This is not happening in awareness—otherwise who would do it? It is happening in a stupor. You’ve drunk wine; the ego is the wine.
तो स्वभावतः जब मेरे पास कोई प्राथमिक रूप से आता है, तो वह यही सोचता हुआ आता है कि हम पात्र हैं, योग्य हैं। हमने यह किया, वह किया। और जब मैं तुम्हें स्वीकार कर लेता हूं संन्यासी की तरह, तब तो तुम्हारा अहंकार छलांगें भरने लगता है।
Naturally, when someone first comes to me, they come thinking, “I am worthy, I am qualified. I have done this, I have done that.” And when I accept you as a sannyasin, then your ego starts leaping.
इस भ्रांति में मत पड़ना। मैं सभी को स्वीकार करता हूं। मैं अस्वीकार करता ही नहीं किसी को। इसलिए पात्रता-अपात्रता का भेद ही मत करना। तुम यह मत सोचना कि तुमको स्वीकार किया है। जो भी आता है उसी को स्वीकार करता हूं। इसलिए इस हिसाब में तो पड़ना ही मत। हां, और हैं गुरु, जो कहते हैं पहले पात्र होना चाहिए। मैं तुम्हें स्वीकार करता हूं, पात्रता-अपात्रता का हिसाब ही नहीं रखता। मेरा कोई गणित नहीं है, मैं कोई व्यवसायी नहीं हूं, कोई सौदा नहीं है। तुम आ गए, काफी है।
Don’t fall into this delusion. I accept everyone. I do not reject anyone. So don’t make distinctions of worthy and unworthy. Don’t think you have been specially accepted. Whoever comes, I accept. Don’t get into this accounting. Yes, there are gurus who say you must first be worthy. I accept you without keeping accounts of worthiness or unworthiness. I have no arithmetic; I am not a businessman; there is no bargain. You have come—that’s enough.
अगर तुम अपात्र हो और आ गए, और भी अच्छा। क्योंकि अपात्र का अर्थ है, अहंकार सघन नहीं है। बहुत कुछ हो सकता है। पात्रों से खतरा है।
If you are unworthy and have come, even better—because unworthiness means the ego is not dense. Much can happen. The “worthy” are the danger.
तो मेरे पास कोई आ जाते हैं, वे कहते कि हम बीस साल से हठयोग कर रहे हैं। कोई कहता है, हम उपवास कर रहे हैं, प्राणायाम कर रहे हैं। तो उनकी आंखों में मैं देखता हूं कि पात्रता बहुत घनी है। मुझसे संबंध न हो पाएगा। उनकी गाजर बड़ी है। और उनका भाव भारी है। वे इस द्वार से खाली लौट जाएंगे।
Sometimes people come and say, “We’ve been doing hatha yoga for twenty years.” Someone says, “We are fasting, practicing pranayama.” In their eyes I see a very dense sense of worthiness. A relationship will not be possible. Their carrot is big, and their self-importance heavy. They will go away empty from this door.
मेरे पास आने का एक ही उपाय है और वह यही है कि तुम समझना शुरू करो कि तुम नहीं हो। क्योंकि इसी भांति तुम अपने पास आओगे। मेरे पास होने का प्रयोजन क्या है--कि तुम अपने पास आ सको। मेरा तो बहाना है। आना तो तुम्हें अपने पास है। जितना मैं मजबूत होगा, उतना ही तुम अपने से दूर रहोगे। मैं तुम नहीं हो। जहां तक मैं है, वहां तक तुम भटके हो। वहां तक तुमने किसी और को अपना होना समझा है। इधर मैं गिरा कि तुम्हें अपनी वास्तविकता से मिलन हुआ। पहली दफे तुम्हारा आमना-सामना होगा--अपने से। पहली दफा आंख में आंख डालकर देखोगे तुम स्वयं की।
There is only one way to come to me: begin to understand that you are not. Only then will you truly come to yourself. What is the purpose of being with me? That you may come to yourself. I am just a pretext. The journey is to yourself. The stronger the “I,” the farther you are from yourself. I am not you. So long as the “I” persists, you are astray—to that extent you have mistaken someone else for your own being. The moment this “I” falls, you meet your reality. For the first time you will come face to face—with yourself. For the first time you will look into your own eyes.
तो ठीक है, ‘जब शुरू में आना हुआ था, तो मैं किसी विशेष पात्रता के कारण आपके पास पहुंची हूं, ऐसा लगता था।’
वह भ्रांति थी। उसे मुझे तोड़ना ही पड़ेगा। और शुभ है कि वह टूटने लगी।
So yes, “When I first came, it felt as if I had reached you because of some special worthiness.” That was an illusion. I must break it—and it is good that it has begun to break.
‘लेकिन अब दिनों-दिन अपनी अपात्रता का बोध हो रहा है।’
शुभ हो रहा है। लेकिन मेरी ये बातें सुनकर कि अपात्रता पात्रता है, अब इस बोध से अकड़ मत जाना।
“But now, day by day, I am becoming aware of my unworthiness.” Good. But listening to me say that unworthiness is worthiness, don’t become arrogant about this insight.
आदमी का मन बड़ा ही चालबाज है। अभी मैंने कहा कि अपात्रता पात्रता है, अब तुम अकड़कर मत बैठ जाना रीढ़ सीधी करके, कुंडलिनी जाग्रत मत कर लेना कि अरे, तो मैं पात्र हो गयी! तो अच्छा हुआ कि अपात्र अपने को समझ लिया, पात्र हो गयी। बस तो फिर स्वर्ग के द्वार से गाजर छूटी।
The human mind is very cunning. I’ve just said that unworthiness is worthiness—now don’t sit up stiff, straighten your spine and awaken your kundalini in pride, “Ah, so I am worthy! Good that I understood myself as unworthy; now I am worthy.” And right there at the gate of heaven, the carrot slips.
अब तुम सोच-समझकर चलना। मैं लाख कहूं कि तुम पात्र हो, तुम अपनी अपात्रता को और-और गहरा समझते जाना।
Now move carefully and consciously. Even if I tell you a thousand times that you are worthy, keep deepening your understanding of your unworthiness.
जैसे-जैसे अपात्रता का बोध होगा, वैसे-वैसे मेरे प्रेम का और करुणा का बोध भी होगा। क्योंकि तुम भरने लगोगे। वहां तुम खाली हुए कि भरे। भरे रहे कि खाली रहे।
As the awareness of unworthiness deepens, the awareness of my love and compassion will deepen as well—because you will begin to be filled. Where you empty, there you are filled. Stay “full” and you remain empty; become empty and you are filled.
वर्षा होती है। मेघ बरसते हैं। पहाड़ों पर भी, खाई-खड्डों पर भी। पहाड़ तो खाली रह जाते हैं। सब पानी बरसता है, बह जाता है। खाई-खड्डे भर जाते हैं। जो खाली थे, वे भर जाते हैं। पहाड़ तो पहले ही से भरे हैं, अकड़कर खड़े हैं। पत्थर ही पत्थर भरे हैं। उनकी शान देखो! अकड़े खड़े हैं आकाश में। खाली रह जाते हैं, रिक्त रह जाते हैं। भीगते भी नहीं। और खाई-खड्डे, जिनकी कोई अकड़ नहीं, भर जाते हैं। झीलें बन जाती हैं।
It rains. The clouds pour—over the mountains and over the ravines and hollows. The mountains remain empty: all the water falls and runs off. The ravines and gullies fill up. Those that were empty become full. The mountains were already “full,” stiff with pride, packed with stones. Look at their grandeur! Arrogant, they stand in the sky—yet they remain empty, unsoaked. The ravines and hollows, which have no stiffness, become full; they turn into lakes.
तो तुम अगर खाई-खड्डे की तरह मेरे पास रहे, तो निश्चित भर जाओगे। और अगर तुम पहाड़ों की तरह अकड़े रहे और तुमने समझा कि हम भरे हुए हैं, तो तुम खाली रह जाओगे।
So if you stay near me like a hollow, you will surely be filled. But if you stand stiff like the mountains, thinking you are already full, you will remain empty.
मैं बरसता रहूंगा। न मैं फिक्र करता खाइयों की, न पहाड़ों की। दोनों पर बरसता हूं। कोई हिसाब भी नहीं रखता। हिसाब रखकर कौन बादल कब बरसा है?
I will go on raining. I worry neither about the ravines nor the mountains. I shower upon both. I keep no accounts. Since when has a cloud ever kept accounts?
इसलिए खयाल रखना, कहीं अब ऐसा न हो, रीढ़ को जरा सीधी मत करना। झुके बैठे हो, झुके ही बैठे रहना, और झुक जाना कि सिर जमीन से लग जाए। तो और भी और, और भी और करुणा का, प्रेम का, प्रसाद का अनुभव होगा।
So be careful—don’t now go and straighten your spine. You have been sitting bowed; remain bowed. Bow until your head touches the earth. Then you will experience more and more—ever more—of compassion, of love, of grace.
तुम झोली तो फैलाओ। तुम मांगते भी हो और झोली भी नहीं फैलाते। तुम जल के किनारे खड़े हो, अंजुली भी नहीं बनाते। झुकते भी नहीं। प्यासे के प्यासे रह जाते हो। अब नदी छलांग लगाकर तुम्हारे गले में न उतर जाएगी। थोड़ा झुको। जलधार के करीब आओ, अंजुली बनाओ। जितना झुकोगे, उतना पाओगे। अगर बिलकुल झुक जाओ तो नदी में डूब जाओगे। इतने डूब जाओगे कि नदी तुम्हारे ऊपर से बह जाएगी। लेकिन सब तुम्हारी शून्यता पर निर्भर है। इसलिए ऐसा कुछ भाव खड़ा मत करना जिससे तुम्हारी शून्यता मिटती हो।
At least hold out your bowl. You ask, yet you don’t hold out your bowl. You stand on the riverbank, but do not even cup your hands; you do not bend. You remain thirsty. The river will not leap and pour itself down your throat. Bend a little. Come near the stream, make a cup of your hands. The more you bend, the more you receive. If you bow completely, you will drown in the river—so deeply that the river will flow over you. But all depends on your emptiness. Therefore, do not cultivate any attitude that destroys your emptiness.
मैं तुमसे यह कहना चाहता हूं कि तुम्हारे मिटने से जो संगीत पैदा होगा, वैसा संगीत, वैसा अनाहत नाद तुम्हारे होने से पैदा होने वाला नहीं है।
I want to tell you: the music that arises when you are gone can never arise while you are.
दिल मेरा तोड़कर कहा उसने जबाने-राज में
साज में नग्मे कहां हैं जो शिकस्ते-साज में
मेरे दिल को तोड़कर उसने बड़ी भेद भरी आवाज में कहा--
Breaking my heart, he said in the tongue of mystery: “Where are the melodies in the intact instrument compared to those in the shattered one?”
साज में नग्मे कहां हैं जो शिकस्ते-साज में
वीणा में वे स्वर कहां, जो वीणा के टूटने पर प्रगट होते हैं! निश्चित ही वीणा के टूटने पर जो स्वर प्रगट होते हैं, वे सुने नहीं जा सकते। वे इतने स्थूल नहीं हैं। वे केवल अनुभव किए जा सकते हैं। उसको झेन फकीरों ने एक हाथ की ताली कहा है। दो हाथ की ताली तो तुमने सुनी है। एक हाथ की ताली सुनी?
Where are those notes in the intact veena that appear when the veena is broken! Of course, the notes that arise when the veena shatters cannot be heard with the ears; they are not so gross. They can only be experienced. Zen mystics have called it the clap of one hand. You have heard the clap of two hands; have you heard the clap of one hand?
जब झेन फकीरों के पास, कोई गुरु के पास कोई शिष्य जाता है, पूछता है, क्या करूं? तो वह कहता है, एक हाथ की ताली सुनो। अनाहत नाद।
When a disciple goes to a Zen master and asks, “What should I do?” the master says, “Listen to the clap of one hand.” The unstruck sound.
दो हाथ की ताली तो आहत नाद है। आहत का मतलब, दो की टक्कर से पैदा हुआ। टक्कर से जो पैदा हुआ, वह हिंसा से पैदा हुआ। जो टक्कर से पैदा हुआ, वह थोड़ी देर पहले नहीं था, थोड़ी देर बाद नहीं हो जाएगा। वह शाश्वत नहीं हो सकता। एक हाथ की ताली सुनो। अब एक हाथ की ताली जिसने सुन ली, वह बजती ही रहेगी। न उसका कोई प्रारंभ है, न कोई अंत है। वह शाश्वत है। उसको हमने अनाहत नाद कहा है।
The clap of two hands is a struck sound. Struck means born of collision. What is born of collision is born of violence. That which arises from collision was not there a moment before and will not be there a moment later; it cannot be eternal. Listen to the clap of one hand. Once you have heard the one-hand clap, it goes on sounding—without beginning and without end. It is eternal. We have called it the unstruck sound—anahat naad.
मुझे मौका दो कि तुम्हारी वीणा को बिलकुल तोड़ दूं। मुझे मौका दो कि तार-तार उखाड़ दूं। मुझे मौका दो कि तुम्हारी वीणा टुकड़े-टुकड़े हो जाए, क्षार-क्षार हो जाए। तुम उसे जोड़ भी न पाओ। तुम्हारा अहंकार गिर जाए।
Give me the chance to break your veena completely. Give me the chance to pull out every string. Give me the chance to reduce your veena to fragments, to dust—so that you cannot put it together again. Let your ego fall.
दिल मेरा तोड़कर कहा उसने जबाने-राज में
साज में नग्मे कहां हैं जो शिकस्ते-साज में
Breaking my heart, he said in the tongue of mystery: “Where are the melodies in the intact instrument compared to those in the shattered one?”
और जिसे तुम अपना होना समझते हो, यह तो न-होने में डूब जाएगा। इसे बचाओ मत। इसे जिसने बचाया, उसने खोया। जिसने खोया, बस उसने बचाया। यह तो तुम्हारा होना, आज नहीं कल मौत ले जाएगी, बहा ले जाएगी, बाढ़ आ ही रही है। आ ही गयी है, घड़ीभर की देर है।
And what you take to be your “being” will drown in non-being. Do not try to save it. Whoever tried to save it, lost; whoever lost it—he alone saved it. This “being” of yours—if not today, then tomorrow—death will take it away. The flood is coming. In fact, it has already come; it is only a matter of moments.
जिसे तुम जीवन कहते हो, यह तो हाथ से छूटा-छूटा है। मैं तुम्हें एक और जीवन बता रहा हूं। अभी तुमने होने को जीवन समझा है। मैं तुम्हें न-होने को जीवन बता रहा हूं। तुम मरने के पहले मरना सीख जाओ। इसके पहले कि मौत मिटाए, तुम मिट जाओ, स्वेच्छा से। तो फिर तुम्हें मौत न मिटा सकेगी।
What you call life is slipping from your hands. I am telling you of another life. Until now you have taken being to be life; I am telling you that non-being is life. Learn to die before you die. Before death erases you, erase yourself—willingly. Then death will not be able to erase you.
जो मौत के आने के पहले मर गया, मिट गया, उसे मौत मिटा कैसे सकेगी? मौत आएगी, खड़ी रह जाएगी। कोई उपाय न पाएगी। यह साज तो पहले ही टूटा पड़ा है। इसे तो तुमने अपने हाथों तोड़ दिया है। और जो तुमने अपने हाथों तोड़ा है, तुम उस टूटने के पार बच जाओगे। तोड़ने वाला तो बच ही जाएगा। समस्त साधना न-हो जाने की साधना है।
He who dies before death arrives—how can death destroy him? Death will come and stand there, helpless. This instrument is already broken; you have broken it with your own hands. And what you break with your own hands—you survive beyond that breaking. The breaker remains. All of sadhana is the sadhana of becoming no-one.
जिंदगी यह है कि जिस रेत पर जलते थे कदम
अब वही बिस्तरे-आराम हुई जाती है
Life is this: the very sand that once burned your feet now becomes a bed of rest.
जिंदगी यह है कि सोया था मुसाफिर थककर
सो के उठा है तो अब शाम हुई जाती है
Life is this: the traveler slept, exhausted— he wakes, and already evening has come.
जिसको तुम जिंदगी कहते हो, वह ऐसे ही गुजरती है। और जिस रेत पर पैर जलते थे, जहां घबड़ाहट और बेचैनी होती थी, जिस मिट्टी से तुम बचकर चलते थे, जिस धूल से अपने को सम्हालकर चलते थे, कीचड़ पैर न लग जाए, उसी कीचड़ में बिस्तर हो जाएगा।
जिंदगी यह है कि जिस रेत पे जलते थे कदम
अब वही बिस्तरे-आराम हुई जाती है
मिट्टी में मिल जाना होगा।
What you call life passes just like this. The very sand that burned your feet—where there was panic and restlessness, the earth you avoided, the dust from which you guarded yourself, the mud you feared might soil your feet—upon that very mud a bed will be made. You will have to merge into dust.
Life is this: the very sand that once burned your feet now becomes a bed of rest.
जिंदगी यह है कि सोया था मुसाफिर थककर
सो के उठा है तो अब शाम हुई जाती है
Life is this: the traveler slept, exhausted— he wakes, and already evening has come.
थकान ही तुम्हारी पूरी जिंदगी की कहानी है। थक-थककर, थक-थककर मिट जाते हो। इससे जागो।
Fatigue is the whole story of your life. Exhausted and exhausted, you are spent. Wake up from this.
एक और होने का ढंग है, न-होना। बड़ा गहरा ढंग है। जैसे परमात्मा है, उस ढंग से हो जाओ। बुद्ध जिस ढंग से कहते हैं, परमात्मा नहीं है, तुम भी उसी ढंग से नहीं हो जाओ। नहीं परमात्मा के होने का ढंग है।
There is another way of being: non-being. A very deep way. As the Divine is, become in that way. As Buddha says the Divine is not, so become not in that way. The “not” is the Divine’s way of being.
लोग मेरे पास आते हैं, वे पूछते हैं, परमात्मा कहां है? मैं कहता हूं, अनुपस्थिति उसके उपस्थित होने का ढंग है। उसने बड़ी होशियारी से बड़ी मतलब की बात चुन ली है। उपस्थित होता, तो कभी न कभी अनुपस्थित होना पड़ता। जो होता है, उसे मिटना पड़ता है। उसने पहले ही से हिसाब रखा। उसने न-होने को चुना। वह है, और ऐसे है जैसे न हो। उसकी मौजूदगी गैर-मौजूदगी है। वह तुम्हें सब तरफ से घेरे है, और फिर भी तुम्हें उसका स्पर्श पता नहीं चलता। बड़ा कुशल है। सब तरफ से छुआ है, सब तरफ से तुम्हें पिरोया है, सब तरफ से तुम्हारे भीतर-बाहर जा रहा है, श्वास-श्वास में आ-जा रहा है, फिर भी तुम्हें पता नहीं चलता। कैसे प्यारे कदम हैं, आवाज भी नहीं होती! अनाहत नाद है। एक हाथ की ताली है। तुम भी ऐसे ही हो रहो।
People come to me and ask, “Where is God?” I say: absence is his way of being present. With great wisdom he has chosen something supremely meaningful. If he were present as an object, then someday he would have to be absent. Whatever is, must pass. He kept the account from the very start; he chose non-being. He is—and he is as if he were not. His presence is a non-presence. He surrounds you on all sides, and still you do not feel his touch. So skillful! He has touched you on every side, has threaded you through and through, is moving within and without you, entering and leaving with every breath—and still you do not notice. How lovely his footsteps—without a sound! The unstruck sound. The clap of one hand. Be like that.
मेरे पास अगर तुम मिटना सीख लो, तो तुम सब पा लोगे। मेरे पास अगर तुम मर जाओ, तो तुम अनंत जीवन पा लोगे। सूली पर जो चढ़ा, सिंहासन उसका है।
If, with me, you learn how to dissolve, you will gain everything. If, with me, you die, you will attain infinite life. He who mounts the cross—the throne is his.
स्वभाव का प्रश्न है।
‘ना जानूं मैं आरती-वंदन, ना पूजा की रीत।’
जानने की जरूरत ही नहीं। जो जानते हैं, वे बड़ी मुश्किल में पड़ते हैं। रीति ही हाथ पड़ती है फिर। फिर विधि ही रह जाती है हाथ में। तकनीक ही रह जाता है। जानने वाले बड़ी बुरी तरह भटकते हैं।
It is a question of your intrinsic nature. “I do not know aarti or veneration, nor the ways of worship.” There is no need to know. Those who “know” get into great trouble. Then only the ritual comes into their hands. Only the method remains. Only the technique remains. The knowers go astray badly.
मोजेज के जीवन में उल्लेख है। एक पहाड़ी रास्ते से गुजरते थे। एक गरीब आदमी को प्रार्थना करते देखा। फटे-पुराने कपड़े थे, धूल-धूसर थे, पसीने से लथपथ था--गड़रिया था। वह कह रहा था परमात्मा से कि हे प्रभु, अगर मुझे मौका दे, अगर मुझे अपने तू पास रख, तो रोज तुझे खूब घिस-घिस कर नहला दूंगा। तेरी जूंए भी निकाल दूंगा। पिस्सू इत्यादि तेरे शरीर पर आ जाते होंगे, एक न बचने दूंगा। तू देख मेरी भेड़ों को, कैसा साफ-सुथरा रखता हूं! तू जरा मुझे मौका तो दे। थक जाएगा, रात तेरे पैर दबा दूंगा। ऐसे दबाऊंगा कि गहरी नींद आ जाएगी।
There is a mention in the life of Moses. He was passing along a mountain path. He saw a poor man praying—tattered clothes, dusty, drenched in sweat—a shepherd. He was saying to God: “O Lord, if You give me a chance, if You keep me near You, I will scrub You well and bathe You every day. I’ll pick out Your lice too. Fleas and such must get onto Your body; I won’t let a single one remain. Look at my sheep—how clean I keep them! Just give me a chance. If You get tired, at night I will press Your feet—so well that You will fall into deep sleep. I’ll cook Your bread too. If You go out of the house, I’ll keep the house neat and clean… just give me a chance.”
मोजेज ने सुना तो बड़े घबड़ाए कि प्रार्थनाएं बहुत सुनीं, यह नालायक क्या कह रहा है? तेरी रोटी भी पका दूंगा। तू घर के बाहर जाएगा, घर भी साफ-सुथरा...एक जरा मौका तो दे।
उसको बीच में जाकर हिलाया और कहा, नासमझ! यह तू क्या बक रहा है? यह प्रार्थना है? वापस ले ये शब्द। यह तो परमात्मा का अपमान कर रहा है। जूंए। परमात्मा पर! तूने कोई भेड़ समझी है? तू नहलाएगा-धुलाएगा। तूने कोई परमात्मा को गंदा समझा है! तू पैर दबाएगा। परमात्मा कभी थकता है! वह गड़रिया तो बहुत घबड़ा गया। उसने कहा कि मुझे क्षमा करो, मुझे मालूम नहीं।
‘ना जानूं मैं आरती-वंदन, ना पूजा की रीत।’
वह भाग गया गड़रिया तो अपनी भेड़ें सम्हालकर कि यह तो कहां की झंझट है! उसने कहा, अब कभी प्रार्थना न करेंगे। माफ करो, मैं जानता ही नहीं, मैं तो यही करता रहा सदा से। बड़ा पाप हुआ।
When Moses heard, he was alarmed. He had heard many prayers, but what was this wretch saying? He went to him, shook him and said, “Fool! What are you babbling? Is this prayer? Take these words back. You are insulting God. Lice—on God! Have you taken Him for a sheep? You will bathe Him, wash Him? Do you think God is dirty? You will press His feet? Does God ever get tired?” The shepherd was terrified. He said, “Forgive me. I did not know. ‘I do not know aarti or veneration, nor the ways of worship.’ I will never pray again. Forgive me; I know nothing. This is all I have ever done. A great sin has occurred.”
वह गया नहीं था कि परमात्मा की आवाज गूंजी कि मोजेज, मैंने तुझे भेजा था कि जो मुझसे भटके हों, मुझे उनसे जुड़ा देना। तूने तो मुझसे जो जुड़ा था, उसको अलग कर दिया। उसका प्यार तो देख! उसका भाव तो देख! उसका हृदय तो पहचान! तू तो रीति-नियम में खो गया। जा उससे माफी मांग, और उससे प्रार्थना सीख। बहुत मेरे प्यारे हैं, पर वैसा कोई भी नहीं।
He had hardly gone when the voice of God resounded: “Moses, I sent you to unite those who are lost with Me; you have separated the one who was united with Me. Look at his love! Look at his feeling! Recognize his heart! You have gotten lost in rites and rules. Go, ask his forgiveness—and learn prayer from him. Many are dear to Me, but none like him.”
मोजेज ने ढूंढ़ा उसे जंगल में, उसके पैर पर गिर पड़े कि मुझे क्षमा कर, तू अपनी प्रार्थना जारी रख। तुझे जितने जूं निकालने हों, निकाल। तुझे जितना नहलाना हो, नहला। वह खुश, तो मैं बीच में कौन? तू जान, तेरा काम जाने। मुझे अच्छा फंसाया!
Moses searched for him in the wilderness, fell at his feet: “Forgive me. Continue your prayer. Pick as many lice as you like. Bathe Me as much as you wish. If he is happy, who am I to interfere? You’ve got me nicely trapped!”
ध्यान रखो, जीवन के परम सत्य रीति-नियम से नहीं मिलते। औपचारिक नहीं हैं। धर्म का जगत भाव का जगत है। वहां तुमने प्रार्थना कैसे की, इसका कोई संबंध नहीं है। प्रार्थना की, इसका संबंध है। भाव था, गहरा था, तुम डूबे थे, फिर ठीक है। ऊपर-ऊपर शब्द दोहरा रहे थे, रटी हुई प्रार्थना को दोहरा रहे थे, व्याकरण भी शुद्ध थी, भाषा भी शुद्ध थी, उससे क्या होगा? कोई परमात्मा को व्याकरण सीखनी है! कि परमात्मा को भाषा सीखनी है! कि परमात्मा को तुम वेद-उपनिषद और गीता सुनाकर कुछ नयी बात सुना रहे होओगे! नहीं, परमात्मा तुम्हारा हृदय मांगता है। तुम्हें मांगता है। रीति-नियम नहीं।
Remember: the ultimate truths of life are not found through rites and rules. They are not formal. The realm of religion is the realm of feeling. How you prayed has no relevance. That you prayed—that is the point. If there was feeling, and it was deep, if you were immersed—then it is right. If you are merely repeating words, mouthing a memorized prayer—grammar perfect, language pure—what will come of it? Does God need to learn grammar? Or language? By reciting the Vedas, Upanishads and the Gita, will you tell God something new? No. God asks for your heart. He asks for you—not for rituals.
छोड़ो फिकर। नहीं जानते, शुभ है। सहज-स्फूर्त हो, सरलता से उठे, तुम्हारे जीवन के सत्य को लेकर आती हो; तुम्हारी मगनता, तुम्हारे उन्माद, तुम्हारे हर्ष को प्रगट करती हो; तुम्हारे नृत्य को, तुम्हारे आंसुओं को, तुम्हारे गीत को प्रगट करती हो, हो गयी बात। तुम परमात्मा का नाम भी मत लो, तो भी चलेगा। मगर तुम्हारा नाच हार्दिक हो। और तुम्हारे आंसू असली हों। नकली न हों। तुम बड़े कुशल हो गए हो नकली आंसू लाने में।
Drop the worry. Not knowing is auspicious. Let what arises be spontaneous and natural; let it express the truth of your life—your absorption, your rapture, your joy; let it reveal your dance, your tears, your song—and it is done. You need not even take God’s name; it will still do. But your dance must be from the heart. And your tears must be real—not fake. You have become very skillful at producing fake tears.
मैं एक घर में मेहमान था। कोई मर गया था घर में। वह घर की जो महिला थी--मैं बाहर बैठा रहता था धूप में--वह मुझसे कहती थी कि कोई आए बैठने, जरा मुझे इशारा कर दिया करें। मैंने कहा, तू क्या करेगी? वह एकदम घूंघट डाल कर, छाती पीटकर रोने लगती। मैं बड़ा चकित हुआ। वह बिलकुल ठीक-ठाक बैठी रहती। कोई आने वाला है--बैठने वाला है--मैं उसको इशारा करता कि आता है कोई, वह एकदम...।
मैंने एक दिन जाकर उसका घूंघट उठाकर देखा, आंसुओं की धार लगी थी। मैंने कहा, तूने भी गजब कर दिया। अभी तू हंस रही थी, बात कर रही थी, ये आंसू! उसने कहा, बड़ी मुश्किल से सीखे। कई अनुभव से सीखे।
I was a guest at a house. Someone had died there. The lady of the house—while I sat outside in the sun—said to me, “When someone comes to sit with the family, please signal me.” I asked, “What will you do?” She would instantly pull down her veil, beat her chest, and begin to wail. I was amazed. She would be sitting perfectly fine; when I signaled that someone was coming, she would at once… One day I lifted her veil and saw streams of tears. I said, “You’ve outdone yourself. Just now you were laughing and talking—these tears?” She said, “Hard won. Learned through much practice.”
आदमी झूठे आंसू बहाने में भी कुशल हो जाता है। बस झूठ से बचना। तुम्हारी प्रामाणिकता तुम्हारी प्रार्थना है। और निराश होने का तो कभी कोई कारण नहीं। निराशा तो इसलिए बार-बार घेर लेती है कि तुम गलत दिशा में खोजते हो। निराशा तो इसलिए बार-बार घेर लेती है कि तुम अहंकार से भरे खोजते हो। निराशा तो इसलिए बार-बार घेर लेती है कि तुमने अभी अपने को मिटाकर नहीं खोजा। अपेक्षा से खोजते हो, इसलिए विषाद पकड़ लेता है। कुछ पाने के लिए खोजते हो। जब नहीं मिलता, तो बेचैनी होती है। या जो भी मिलता है, तो इतना नहीं मालूम पड़ता, जितना तुम सोचते थे मिलना चाहिए। मिला तो बहुत है, पर तुम्हारी अपेक्षा बड़ी है।
Man even becomes skilled at false tears. Just avoid the false. Your authenticity is your prayer. And there is never any reason to be hopeless. Hopelessness grips you again and again because you search in the wrong direction; because you search full of ego; because you have not yet effaced yourself in the search. You search with expectation—hence melancholy catches you. You search in order to get something. When it does not come, restlessness arises. Or whatever comes does not seem as much as you thought it should be. Much has come, but your expectations are greater.
मैं कलकत्ते में एक किसी के घर जा रहा था। एअरपोर्ट से मुझे लेकर जो सज्जन जा रहे थे, बड़े उदास थे। उनको कभी मैंने उदास नहीं देखा। उनकी पत्नी भी साथ थी। मैंने पत्नी से पूछा कि मामला क्या है? तो उन्होंने कहा, आप उन्हीं से पूछ लें। मैंने पूछा। वे कहने लगे, बड़ा नुकसान हो गया। पांच लाख का नुकसान लग गया। तो मैंने कहा, उदास होने की बात है। पत्नी हंसने लगी। उसने कहा, इनकी बात में मत जाना। पांच लाख का नुकसान नहीं, पांच लाख का फायदा हुआ है, मगर ये दस लाख की सोच रहे थे। सो इनके हिसाब में पांच लाख का नुकसान हो गया है। इनको मैं लाख कहती हूं कि पांच लाख का फायदा हुआ है, नुकसान कहां? मगर ये अपनी धुन लगाए रहते हैं कि दस मिलने चाहिए थे--कोई सौदा किया था--पांच ही मिले। उदासी, विषाद, खिन्नता अपेक्षाओं से घिरती हैं।
I was going to someone’s home in Calcutta. From the airport the gentleman driving me was very downcast. I had never seen him sad. His wife was with us. I asked her, “What’s the matter?” She said, “Ask him.” I asked. He said, “A big loss—five lakhs down.” I said, “Reason enough to be sad.” His wife laughed: “Don’t go by his words. It isn’t a loss of five lakhs; it’s a profit of five lakhs. But he was thinking ten. So in his accounting there’s a five-lakh loss. I keep telling him: it’s a profit of five lakhs—where’s the loss? But he’s fixed on ‘It should have been ten—some deal I made—only five came.’” Sadness, gloom, dejection are born of expectations.
प्रार्थना करो, अपेक्षा मत करो। फिर तुम कभी उदास न होओगे। फिर जो मिलेगा, उससे तुम धन्यभागी होओगे। और बहुत मिलता है। बहुत मिल रहा है, बहुत मिला ही हुआ है। मिलता ही रहा है। और जितने तुम प्रसन्न होओगे, जितने तुम अहोभाव से भरोगे, उतने ज्यादा को पाने का द्वार खुल जाता है। और जितने तुम विषाद से भरोगे, उतने तुम सिकुड़ जाते हो, उतना ही द्वार-दरवाजे बंद हो जाते हैं। जो मिलने वाला था, वह भी चूक जाता है।
Pray—do not expect. Then you will never be sad. Then whatever comes, you will feel blessed by it. And much comes. Much is coming. Much has already been given. It has been raining upon you. And the more you are joyful, the more you brim with amazement and gratitude, the more doors open to receive even more. And the more you are full of melancholy, the more you shrink; the more doors and windows close. What was to come is missed as well.
रात अंधेरी है माना, जरा तारों को देखो, कितने रोशन हैं। कोई सूरज की ही रोशनी होती है! तारों की भी रोशनी होती है। और तारों की रोशनी का अपना सौंदर्य है। सूरज की रोशनी का अपना सौंदर्य है। सूरज की रोशनी में बड़ी तपन है। चांद-तारों की रोशनी में बड़ी शीतलता है। तपन के बाद शीतलता जरूरी है। रात का अंधेरा ही क्यों देखते हो, जरा चांद-तारे देखो।
Granted, the night is dark—just look at the stars, how radiant they are. It is not only the sun that gives light; the stars too have light. And the stars’ light has its own beauty; the sun’s light has its own beauty. In the sun’s light there is great heat; in the light of the moon and stars there is great coolness. After heat, coolness is necessary. Why see only the darkness of night? Look at the moon and stars.
फिर अंधेरे में भी सिर्फ अंधेरा क्यों देखते हो? सुबह, छुपी हुई सुबह भी देखो। पास आती सुबह भी देखो। अंधेरा तो गर्भ है। रात तो मां है। सुबह को जन्म देने के करीब है।
Then, even in the darkness, why see only darkness? See the concealed morning, the morning drawing near. Darkness is a womb. Night is the mother; she is close to birthing the dawn.
फिर अंधेरे में आने वाली सुबह ही देखने की भी इतनी जरूरत नहीं है। जरा अंधेरे को ही गौर से देखो। उसकी शांति! उसका मखमली फैलाव! उसका असीम विस्तार! जरा उसे छुओ। तो तुम जहां हो वहीं तुम पाओगे इतना मिला है, इतना मिला है! और तुम जहां हो वहीं तुम पाओगे कि इतना और, इससे और ज्यादा मिलने के करीब आ रहा है। आदमी पर इतनी वर्षा होती है, फिर भी आदमी गीला नहीं हो पाता। अपनी ही नासमझी है।
And even this—there is not so much need to look only for the coming morning. Look closely at darkness itself: its silence, its velvety spread, its boundless expanse. Touch it a little. Where you are, you will find so much has been given—so much! And where you are, you will find that even more, still more, is approaching. There is such a downpour upon man, and yet he does not get wet. It is our own foolishness.
आज कांटे हैं अगर तेरे मुकद्दर में तो क्या
कल तेरा भर जाएगा फूलों से दामन गम न कर
तू नजर आता है जिस जंजीरे-आहन में असीर
टूट जाने को है वो जंजीरे-आहन गम न कर
देखता है आज जिस गुलशन को वक्फे-खिजां
ताजा कैसा ताजातर होगा वो गुलशन गम न कर
If today there are thorns in your fate, so what? Tomorrow your hem will be filled with flowers—do not grieve. The iron chain in which you seem imprisoned is about to break—do not grieve. The garden you see today in the pause of autumn— how fresh, how fresher it will be—do not grieve. If one flower is a candle that the world’s winds can snuff, hundreds will be lit in its place—do not grieve.
गुल अगर एक शमा होती है हवाऐ-दहर से
सैकड़ों उसकी जगह होती हैं रोशन गम न कर
एक दीया बुझता नहीं, हजार जल जाते हैं। एक सूरज बुझता नहीं, हजार दीए जल जाते हैं। देखा रोज, फिर भी समझे नहीं। गणित बिलकुल साफ है। दिन का सूरज एक, रात के सूरज करोड़ हैं। एक सूरज बुझता नहीं, करोड़ जल जाते हैं। एक फूल गिरता नहीं, करोड़ खिल जाते हैं। एक द्वार बंद नहीं हुआ--अब बंद द्वार पर अटककर मत बैठे रहो। उसी को मत देखते रहो, उसमें ही आंखों को मत उलझाओ। जरा इधर-उधर देखो--कहीं दस द्वार खुल गए हैं। इधर कोई मरा, उधर जन्म हुआ। तुम मौत को ही लेकर सिर मत पीटते रहो। जन्म की खुशी मनाओ। फिर कोई जन्म गया है। फिर कहीं कोई नया पैदा हो गया है।
A single lamp does not go out—thousands are lit. A single sun does not go out—thousands of lamps are lit. We see it every day, yet we do not understand. The arithmetic is perfectly clear: the sun of the day is one; the suns of the night are millions. One sun does not set but that millions light up. One flower does not fall but that millions bloom. One door has not closed—do not sit stuck at the closed door. Do not keep staring only at that—do not entangle your eyes in it. Look around—somewhere ten doors have opened. Here someone has died; there, a birth has happened. Do not go on beating your head over death alone. Celebrate the joy of birth. Someone has departed; somewhere, someone new has arrived.
एक बार दृष्टि तुम्हारी सुधर जाए, एक बार ठीक दिशा में देखना आ जाए, तो जरा भी उदास होने का कोई कारण नहीं है। फिर खयाल रखना, ऐसी कसम मत लेना कि अब निराश न होंगे। कसम से काम न चलेगा। समझ से काम चलेगा। कसम मत ले लेना कि निराश न होंगे, अन्यथा दोहरी निराशा आ जाएगी--जब निराशा आएगी तो निराशा तो आएगी ही, और साथ में यह निराशा भी पकड़ेगी कि अरे, फिर निराश हो गए! कसम मत लेना। कसमों से नासमझ जीते हैं। समझ।
Once your vision is corrected—once you learn to look in the right direction—there is not the least reason to be sad. Then remember: do not take such an oath as “Now I will not be hopeless.” An oath will not do—understanding will. If you take oaths, a double despair will come—when despair comes, despair will come, and along with it the despair that “Ah, I became despairing again!” Do not take oaths. The unwise live by oaths. Understanding.
मुझे सुनो, समझो क्या कह रहा हूं। व्रत मत लो। कसमें मत खाओ। यह मत कहो कि अब कभी न होएंगे निराश। कल का पता है? क्षणभर के बाद का पता है? अभी एक रौ में हो, अभी मन प्रसन्न है, क्षणभर बाद शायद मन प्रसन्न न रह जाए। अभी गीत गुनगुना रहे हो, क्षणभर बाद आंख में आंसू आ जाएं। क्षणभर बाद का फिर क्या करोगे?
Listen to me; understand what I am saying. Do not take vows. Do not swear oaths. Do not say, “Now I will never be depressed.” Do you know tomorrow? Do you know the next moment? Right now you are in a flow, the mind is cheerful; a moment later it may not be. Right now you are humming a song; a moment later tears may come to your eyes. What will you do then?
फिर यह तुमने जो वचन दे दिया कि अब कभी निराश न होंगे, यह कहीं बांधने वाला न हो जाए। फिर कहीं ऐसा न हो कि तुम आंसू छिपाओ कि अब कैसे प्रगट करें। एक दफे कह दिया अब कभी उदास न होंगे, फिर तुम झूठी प्रसन्नता प्रगट करो। झूठी प्रसन्नता से तो सच्ची उदासी सही है। कम से कम सच्ची तो है।
Then this promise—“I will never be depressed again”—may become a bondage. Then you may hide your tears: “How can I show them now?” Once you have said, “I will never be sad,” you will start displaying false cheerfulness. Better true sadness than false cheerfulness; at least it is true.
इसलिए इस बात को मैं तुमसे बहुत समझाकर कह देना चाहता हूं कि मेरे पास कभी कसमें लेने की कोई जरूरत नहीं है। मैं कसमें दिलाने वाला नहीं हूं। मैं तुम्हें कोई व्रत नहीं देता। सिर्फ बोध देता हूं। इस क्षण में प्रसन्न रहो, काफी है। इसी क्षण से तो अगला क्षण आएगा। इसी से तो बंधा, खिंचा आ रहा है। अगर यह क्षण प्रसन्नता से भरा है, तो अगला क्षण इसी से तो निकलेगा। सुबह इसी रात से तो पैदा होगी! अगर रात तुमने नाचकर बितायी है, तो सुबह का सूरज तुम्हें और नाच से भर जाएगा। लेकिन कसम मत खाओ। क्योंकि कसम में भय है, डर है।
So I want to tell you very clearly: with me there is never any need to take oaths. I am not one who administers oaths. I give you no vow. I give only awareness. Be happy in this moment—enough. From this very moment the next moment will arrive. It is tied to this one, drawn by it. If this moment is full of joy, the next will arise from it. Morning will be born from this night. If you have spent the night dancing, the morning sun will fill you with even more dance. But do not swear oaths, because in oaths there is fear.
तुम कह रहे हो, अभी प्रसन्न हूं, अभी कसम खा लूं, पता नहीं फिर क्षण भर बाद मौका चूक जाए और कसम न खा पाऊं। मैं उन मंदिरों-मस्जिदों के खिलाफ हूं, उन गुरुओं के खिलाफ हूं, जो लोगों को कसमें दिलाते हैं। वे शोषण कर लेते हैं। तुम गए मंदिर में, धूप-दीप जलता था, पूजा के थाल सजे थे, घंटनाद होता था, प्रार्थना-कीर्तन होता था, लोग नाचते थे, मगन थे, तुम भी मगन हो गए--बह गए। फिर तुमने कसम खा ली कि अब रोज प्रार्थना करूंगा।
You are saying, “I am happy now; let me swear now—who knows, a moment later the chance may pass and I won’t be able to swear.” I am against those temples and mosques, those gurus, who make people take oaths. They exploit. You go to the temple: incense and lamps are lit, trays of worship arranged, bells ringing, prayer and kirtan going on, people dancing, ecstatic—you too are swept away. Then you swear, “Now I will pray every day.”
जरा ठहरो! कहीं एक भावदशा में तुम जीवन भर को बांध तो नहीं रहे हो? कल पछताओगे तो न? कल ऐसा तो न होगा, कहोगे यह मैं क्या कह फंसा! फिर कहीं ऐसा न हो कि तोड़ना पड़े।
Wait a bit! In one emotional state, are you binding your whole life? Tomorrow you will repent, won’t you? Tomorrow you may say, “What have I gotten myself into!” Then you will have to break it.
तोड़ोगे, तो आत्मग्लानि होगी, अपराध का भाव होगा। तोड़ोगे, तो हिम्मत छूट जाएगी, अपने पर भरोसा खो जाएगा। तोड़ोगे तो ऐसा लगेगा कि नहीं, मेरे किए कुछ भी नहीं हो सकता। एक छोटी सी बात भी न कर पाया। पूजा भी न कर पाया, प्रार्थना भी न कर पाया। फिर तुम मंदिर से बचोगे। मंदिर जाने में डरोगे, भय पकड़ने लगेगा।
If you break it, there will be self-reproach, a sense of guilt. If you break it, your courage will drop; you will lose trust in yourself—“Nothing can be done by me. I could not manage even a small thing—couldn’t even do puja or prayer.” Then you will avoid the temple; you will fear going; fear will grip you.
नहीं, मैं तुम्हें कोई व्रत नहीं देता। तुम मेरे सामने कोई व्रत लो भी नहीं। मैं तुम्हें बांधता नहीं, बस मुक्त करता हूं। मैं तुमसे कहता हूं, तुम छोड़ो फिकर कि आगे तुम क्या करोगे। अभी तुम प्रसन्न हो, अभी पूरे प्रसन्न हो जाओ। बस काफी है। अगला क्षण इसी क्षण से पैदा होगा। वह इसी क्षण की संतति है। अगर तुम प्रसन्न हो, वह भी प्रसन्न होगा।
No—I give you no vows. Do not take any vow before me either. I do not bind you; I free you. I say: drop worry about what you will do later. If you are happy now—be totally happy now. That’s enough. The next moment is born of this moment; it is this moment’s offspring. If you are happy, it too will be happy.
लेकिन तुम अभी भी डर रहे हो। तुम इस क्षण में भी घबड़ा गए हो। खुशी आयी है, तुम्हें भरोसा नहीं कि टिकेगी। तुम कहते हो, अब मैं कभी निराश न होऊंगा। तुम कहते हो, यह क्षण इसके पहले निकल जाए, कसम खा लूं। बंध जाऊं। कमिटमेंट हो जाए। तो फिर बंधा रहूंगा, फिर भाग न पाऊंगा।
But you are still afraid. Even in this moment you are nervous. Joy has come, but you do not trust that it will stay. You say, “Now I will never be hopeless.” You say, “Before this moment slips away, let me swear; let me bind myself; let there be a commitment—then I will be bound and won’t be able to run away.”
लेकिन बंधन अगर बन जाए धर्म, तो धर्म ही न रहा। धर्म मुक्ति है। पहले कदम से लेकर अंतिम कदम तक मुक्ति है। मैं तुम्हें समस्त व्रतों और कसमों से मुक्ति दिलाता हूं।
But if bondage becomes religion, it is no longer religion. Religion is freedom—from the first step to the last, freedom. I free you from all vows and oaths.
स्वभाव ने कहा है, ‘अब स्वभाव निराश नहीं होगा, नहीं हो सकता है।’
नहीं, स्वभाव! स्वभाव पर इतना भरोसा मत करो। कोई नियम मत बांधो। समझो। समझ पर्याप्त है। विवेकवान बनो। बोध को जगाओ। तुम्हारे भीतर का दीया जलता रहे। इस क्षण जला लो, बस। अगले क्षण की अगले क्षण देख लेंगे।
Swabhav has said, “Now Swabhav will not be hopeless—cannot be.” No, Swabhav! Do not trust Swabhav so much. Do not lay down any rule. Understand. Understanding is sufficient. Become discerning. Awaken awareness. Let the lamp within you be lit—now. As for the next moment, we will see in the next moment.
जीसस ने कहा है, कल की चिंता न करो। कल अपनी फिकर खुद कर लेगा। और जीसस ने कहा है, देखो खेतों में लगे लिली के फूलों को। सम्राट सोलोमन भी अपने सारे आयोजन और व्यवस्था के बाद इतना सुंदर न था। क्या कारण है? क्योंकि लिली के फूलों ने कोई आयोजन नहीं किया। बस खिल गए हैं। कोई व्यवस्था न जुटायी, कोई योजना न बनायी। न पांच दिवसीय, न पंचवर्षीय। बस खिल गए हैं। सहज हैं। इनके सौंदर्य को देखो, सोलोमन भी झेंप जाए। और जीसस ठीक कहते हैं, सोलोमन भी झेंप जाएगा।
Jesus has said: Do not worry about tomorrow; tomorrow will worry for itself. And Jesus said: look at the lilies of the field. Even King Solomon, after all his arrangements and contrivances, was not so beautiful. Why? Because the lilies made no arrangements. They simply bloomed. They gathered no provisions, made no plans—neither five-day nor five-year. They simply bloomed—spontaneous, natural. Seeing their beauty, even Solomon would be embarrassed. And Jesus is right—Solomon would be abashed.
नहीं, तुम कल का आयोजन मत करो, अन्यथा सोलोमन हो जाओगे। मैं चाहता हूं, तुम लिली के फूल रहो। खिलो। खिलने से और खिलना निकलेगा। निकलता रहेगा। जिसने आज दिया है, कल भी देगा। जिसने आज हंसाया है, कल भी हंसाएगा। जिसने आज श्वासें दी हैं, कल भी श्वासों से भरेगा। भरोसा करो।
No—do not organize tomorrow; otherwise you will become a Solomon. I want you to be lilies. Bloom. From blooming, more blooming will unfold—it will go on unfolding. The One who has given today will give tomorrow too. The One who has made you laugh today will make you laugh tomorrow too. The One who has given you breath today will fill you with breath tomorrow too. Trust.
जीवन पर भरोसा करो, व्रतों पर नहीं। जीवन पर श्रद्धा करो, नियमों पर नहीं। एस धम्मो सनंतनो। यही सनातन धर्म है। जीवन पर श्रद्धा।
Trust life, not vows. Have reverence for life, not for rules. Esa dhammo sanantano—this is the eternal dharma: trust in life.
आज इतना ही।
That is all for today.
