Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
आस्कर वाइल्ड की एक छोटी सी कहानी है। एक आदमी मरा। जिंदगी में लोग जो करना चाहते हैं, सब करके मरा। बड़ा पद, बहुत धन, सुंदर स्त्रियां--जो भी मनुष्य की आकांक्षाएं हैं--सभी को पूरी करके मरा।
There is a small story by Oscar Wilde. A man died. In life he did everything one longs to do. High rank, great wealth, beautiful women—whatever human desires dream, he fulfilled them all and died.
परमात्मा के सामने न्यायालय में उपस्थित किया गया। स्वभावतः परमात्मा नाराज था। उसने कहा, बहुत पाप किए तुमने। तुम्हारे पास अपने किए गए पापों के लिए कोई उत्तर है? उस आदमी ने कहा, जो मैं करना चाहता था वह मैंने किया और उत्तरदायी मैं किसी के प्रति नहीं हूं। परमात्मा थोड़ा चौंका। उसने कहा, तुम हिंसा किए, हत्या किए, खून किए? उस आदमी ने कहा, निश्चित ही। तुमने धन के लिए लोगों की जानें लीं? तुमने व्यभिचार किया, बलात्कार किया? उस आदमी ने कहा, निश्चित ही। लेकिन उस आदमी के चेहरे पर शिकन भी न थी। न अपराध का कोई भाव था। न कोई चिंता थी। परमात्मा थोड़ा बेचैन होने लगा। अपराधी बहुत आए थे, यह कुछ नए ही ढंग का आदमी था। परमात्मा ने कहा, जानते हो, तुम्हारा यह बार-बार कहना कि हां, निश्चित ही, मैं तुम्हें नर्क भेज दूंगा! उस आदमी ने कहा, तुम भेज न सकोगे। क्योंकि मैं जहां भी रहा, नर्क में ही रहा। अब तुम मुझे कहां भेजोगे? मैंने नर्क के सिवाय कभी कुछ जाना ही नहीं, अब तुम हमें और कहां भेजोगे जहां नर्क हो सकता है?
He was presented before the court of the Divine. Naturally, the Divine was annoyed. He said, You have committed many sins. Do you have any answer for your deeds? The man said, I did what I wanted to do—and I am answerable to no one. The Divine was a little taken aback. He said, You committed violence, you murdered, you shed blood? The man said, Certainly. You took lives for money? You committed adultery, rape? The man said, Certainly. Yet there was not a wrinkle on the man’s face. No feeling of guilt, no trace of worry. The Divine began to feel uneasy. Many criminals had come—but this was a man of a different cut. The Divine said, You know, your constant ‘yes, certainly’ will force me to send you to hell! The man said, You cannot send me—because wherever I was, I was already in hell. Where will you send me now? I have known nothing but hell; where else can you send me that could be hell?
अब तो परमात्मा के चेहरे पर पसीना झलक आया। कुछ सूझा न उसे। अब तक के सारे निर्णय, अब तक की लंबी सनातन से चली आती हुई घटनाएं, कोई काम न पड़ीं। कोई फाइल सार्थक न मालूम हुई। उसने कहा--घबड़ाहट में--कि फिर मैं तुम्हें स्वर्ग भेज दूंगा। उस आदमी ने कहा, यह भी न हो सकेगा। परमात्मा ने कहा, तुम आखिर हो कौन? मेरे ऊपर कौन है, जो मुझे रोक सके तुम्हें स्वर्ग भेजने से! उस आदमी ने कहा, मैं हूं। क्योंकि मैं सुख की कल्पना ही नहीं कर सकता और हर सुख को दुख में बदल लेने में मैं इतना निष्णात हो गया हूं। तुम मुझे स्वर्ग न भेज सकोगे। तुम भेजोगे, मैं नर्क बना लूंगा। मैंने सुख का स्वप्न भी नहीं देखा। सुख की कल्पना भी नहीं कर सकता हूं, तुम मुझे स्वर्ग कैसे भेजोगे?
Now sweat glistened on the Divine’s brow. He could think of nothing. All the decisions taken so far, the long eternal precedents—none were of use. No file seemed relevant. Flustered, he said, Then I will send you to heaven. The man said, That too you will not be able to do. The Divine said, Who on earth are you then? Who is above me, who can prevent me from sending you to heaven! The man said, I am—because I cannot even conceive of bliss, and I am so adept at turning every joy into sorrow. You will not be able to send me to heaven. Even if you send me, I will make it hell. I have not even dreamt of happiness; I cannot even imagine it. How will you send me to heaven?
और कहते हैं, मामला वहीं अटका है। परमात्मा सोच रहा है, इस आदमी को कहां भेजें? नर्क भेज नहीं सकता, क्योंकि नर्क में वह रहा ही है। स्वर्ग भेज नहीं सकता, क्योंकि स्वर्ग भेजने का उपाय नहीं है।
And they say, the case is still stuck there. The Divine is pondering—where to send this man? He cannot send him to hell, for he has always lived there. He cannot send him to heaven—for there is no way to send him there.
इस कहानी को ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करना। यह किसी और आदमी की कहानी नहीं, सभी आदमियों की कहानी है। तुम वहीं भेजे जा सकते हो, जहां तुम जाना चाहते हो। और अगर सुख की तुम्हारे जीवन में स्वप्न की भी क्षमता खो गयी है, तो तुम्हें कोई भी स्वर्ग नहीं दे सकता। स्वर्ग कोई दान नहीं। स्वर्ग किसी के अनुग्रह से न मिलेगा। अर्जित करना होगा।
Try to understand this story carefully. It is not the story of someone else—it is everyone’s story. You can only be sent where you are willing to go. And if the capacity even to dream of happiness has been lost in your life, no one can grant you any heaven. Heaven is not a donation. Heaven is not attained by someone’s grace. It must be earned.
सुख भी सीखना पड़ता है। सुख का स्वाद भी सीखना पड़ता है। और अगर तुम स्वाद को न जानो, तो सुख पड़ा रहेगा तुम्हारी थाली में, तुम उसे चख न सकोगे, तुम उसे अपना खून-मांस-मज्जा न बना सकोगे, वह तुम्हारी रक्त की धार में न बह सकेगा, वह तुम्हारे जीवन की रसधार न बनेगी।
Even happiness has to be learned. The taste of happiness must be learned. And if you do not know the taste, then happiness may be lying on your platter and you will not be able to taste it; you will not be able to turn it into your blood, flesh, marrow; it will not flow in the stream of your blood; it will not become the life-juice of your being.
और दुख भी तुम्हारा जीवन का ढंग है। तुम्हारे हाथ में जो पड़ जाता है, तुम दुख में बदल देते हो।
And sorrow has become your way of life. Whatever falls into your hands, you turn into suffering.
जो देखते हैं दूर और गहरा, उनसे अगर पूछो, जागे हुओं से पूछो, तो वे कहेंगे, सुख और दुख होते ही नहीं। तुम्हीं हो। वही घटना सुख बन जाती है किसी के हाथ में, वही घटना दुख बन जाती है। कोई उसी घटना को दुर्भाग्य बना लेता है, कोई उसी को सौभाग्य बना लेता है। सारी बात तुम पर निर्भर है। तुम आत्यंतिक निर्णायक हो। परमात्मा भी तुम्हें स्वर्ग नहीं भेज सकता, नर्क नहीं भेज सकता। तुम जहां होना चाहते हो, वहीं हो और वहीं रहोगे। तुम्हारी स्वतंत्रता अंतिम है। तुम अपने मालिक हो।
Those who see far and deep, if you ask them—ask the awakened—they will say: happiness and sorrow do not truly exist as things. You are. The same event becomes happiness in one person’s hands, the same event becomes sorrow in another’s. Someone turns the same happening into misfortune; someone else turns it into good fortune. The whole thing depends upon you. You are the ultimate decider. Even the Divine cannot send you to heaven or hell. Wherever you wish to be, there you are—and there you will remain. Your freedom is final. You are your own master.
बुद्ध का इस बात पर गहनतम जोर है कि तुम अपने मालिक हो, कोई और मालिक नहीं। इसलिए बुद्ध ने परमात्मा की बात ही नहीं की। उन्होंने कहा, बात ही क्या उठानी! आदमी आत्यंतिक रूप से जब खुद ही निर्णायक है, तो परमात्मा को छोड़ ही दो। परमात्मा को बीच में लाने से भ्रम बढ़ सकता है। भ्रम इस बात का कि चलो मैं गलती करूंगा, तो वह क्षमा कर देगा; कि चलो मैं भूल-चूक करूंगा, तो वह राह पर लगा देगा। इससे भूल-चूक करने में सुविधा मिल सकती है। परमात्मा की आड़ में कहीं ऐसा न हो कि तुम अपने को बदलने के उपाय छोड़ दो।
Buddha lays the deepest emphasis on this: you are your own master—there is no other master. Therefore Buddha did not speak of God. He said, Why even bring it up! When man is ultimately the decider himself, then let God be set aside. To bring God in can increase confusion—the confusion that, well, if I make a mistake, He will forgive; if I go astray, He will put me back on the path. Such beliefs can make it convenient to go on committing mistakes. Behind the screen of God, you might stop making efforts to transform yourself.
तो बुद्ध ने कोई आड़ ही न दी। बुद्ध ने कहा, कोई आड़ की जरूरत नहीं, क्योंकि अंततः तो परमात्मा भी तुम्हारे विपरीत कुछ न कर सकेगा। हो, तो भी कुछ न कर सकेगा। और जब तुम्हीं करने वाले हो, तुम्हीं निर्णायक हो, तो यह परमात्मा शब्द कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी बेईमानियों को, तुम्हारी धोखाधड़ियों को छिपाने का आधार बन जाए। इसे हटा ही दो।
So Buddha gave no screen at all. Buddha said, There is no need of any cover—for even if God is, ultimately He can do nothing contrary to you. Even if He is, He can do nothing. And when you yourself are the doer, the decider, then beware lest the word ‘God’ become a basis to hide your own dishonesties, your deceits. Remove it.
इसलिए बुद्ध का सारा जोर तुम पर है, मनुष्य पर है। बुद्ध का धर्म मनुष्य केंद्रित-धर्म है, उसमें परमात्मा की कोई भी जगह नहीं। इसका यह अर्थ नहीं है कि बुद्ध के धर्म में परमात्मा का आविर्भाव नहीं होता। होता है, लेकिन मनुष्य से होता है। परमात्मा कहीं दूर आकाश में बैठा हुआ किसी सिंहासन पर नहीं है। मनुष्य के हृदय से ही उठती है वह सुगंध। दूर आकाश को व्याप्त कर लेती है।
Therefore all the emphasis of Buddha is on you—on man. Buddha’s religion is man-centered; in it, God has no place. This does not mean that in Buddha’s religion Brahman does not manifest. It does—but it manifests through man. Brahman is not sitting far away in the sky upon some throne. It is a fragrance that rises out of the heart of man—and pervades the farthest skies.
और धर्मों का परमात्मा अवतरित होता है--हिंदू कहते हैं, अवतार--बुद्ध का परमात्मा अवतरित नहीं होता, ऊपर से नीचे नहीं आता। ऊर्ध्वगमित होता है। नीचे से ऊपर जाता है। ज्योति की तरह है, वर्षा की तरह नहीं। वर्षा ऊपर से नीचे गिरती है। आग जलाओ, लपटें ऊपर की तरफ भागती हैं।
In other religions God descends—Hindus say, an avatar. Buddha’s Brahman does not descend; it does not come from above to below. It ascends upward. It moves from below to above. It is like flame, not like rain. Rain falls from above to below. Light a fire—the flames leap upward.
तो बुद्ध कहते हैं, जहां चैतन्य की ज्योति जलने लगी, वहां परमात्मा प्रगट होने लगता है। तुम जब पूरे जल जाओगे, जब तुम्हारे भीतर सारा कचरा-कूड़ा जल जाएगा, तुम खालिस कुंदन हो जाओगे, एक शुद्ध लपट रह जाओगे जीवन-चेतना की, बोध की, प्रकाश की, तुम्हीं परमात्मा हुए।
So Buddha says: wherever the lamp of consciousness is lit, there Brahman begins to reveal itself. When you are utterly aflame—when all the rubbish within you is burned—when you become pure gold, a single, pure flame of life-consciousness, of bodhi, of light—you are Brahman.
अभी तुम जो हो, उसके कारण भी तुम्हीं हो। कल तक तुम जो थे, उसके कारण भी तुम्हीं थे। कल भी तुम जो होओगे, उसके कारण भी तुम्हीं होगे। इस बात को खयाल में ले लेना। यह आधारभूत है। बुद्ध के साथ बचने का उपाय नहीं। लुका-छिपी न चलेगी। बुद्ध ने आदमी को वहां पकड़ा है जहां आदमी सदियों से धोखा देता रहा है। बुद्ध ने मनुष्य को छिपने की कोई ओट नहीं छोड़ी। इसलिए बुद्ध का साक्षात्कार आत्म-साक्षात्कार है। बुद्ध को समझ लेना अपने को समझ लेना है। बुद्ध के साथ पूजा न चलेगी, प्रार्थना न चलेगी; बुद्ध के साथ भिक्षापात्र न चलेगा; बुद्ध के साथ तो आत्मक्रांति, रूपांतरण, खुद को बदलने का दुस्साहस!
What you are now—you are because of yourself. What you were till yesterday—you were because of yourself. What you will be tomorrow—you will be because of yourself. Take this to heart. It is fundamental. With Buddha, there is no way to evade. Hide-and-seek will not do. Buddha has caught man exactly where, for centuries, he has been deceiving himself. Buddha has left no nook to hide. Therefore the realization of Buddha is self-realization. To understand Buddha is to understand oneself. With Buddha, worship will not do, prayer will not do; with Buddha, the begging bowl will not do; with Buddha, only self-revolution—transformation—the audacity to change yourself!
पहला सूत्र है--
The first sutra is—
‘जो अभिवादनशील है और जो सदा वृक्षों की सेवा करने वाला है, उसकी चार बातें (धर्म) बढ़ती हैं: आयु, वर्ण, सुख और बल।’
He who is reverent, and who always serves the trees—four things increase in him: life, complexion, happiness, and strength.
एक-एक शब्द समझना होगा। क्योंकि बुद्ध जब शब्दों का प्रयोग करते हैं, तो वह वैसा ही नहीं है जैसा औरों ने किया है। शब्द तो वही हैं, लेकिन बुद्ध ने उन पर अर्थों की बड़ी नयी कलमें लगायी हैं।
Each word must be understood—because when Buddha uses words, they are not as others have used them. The words are the same, but Buddha has grafted entirely new meanings upon them.
‘जो अभिवादनशील है।’
He who is reverent.
बुद्ध ने अभिवादन करने को तो कोई भी नहीं छोड़ा। परमात्मा है नहीं। ऐसे तो कोई चरण नहीं हैं जहां सिर झुकाना हो। लेकिन फिर भी सिर झुकाने की कला को स्वीकार किया। इसलिए बात जरा सूक्ष्म हो जाती है। स्थूल पैर हों, तो सिर झुकाना बड़ा आसान। एक बार भरोसा कर लिया कि परमात्मा है, पैर हैं, झुक गए। झुकना सहज हो जाता है, पैर हों तो।
Buddha left no one to bow down to. There is no God. There are no feet before which the head must be placed. Yet he accepted the art of bowing. Hence the matter becomes subtle. With gross feet present, bowing is easy. Once you believe that there is a God—there are feet—you bow. If there are feet, bowing becomes simple.
बुद्ध कहते हैं, पैर तो यहां कोई भी नहीं हैं। यहां कोई नहीं है जिसके सामने झुको, लेकिन झुकने की कला मत भूल जाना। इसलिए बात जरा सूक्ष्म और नाजुक हो जाती है। गहरी समझ होगी तो ही पकड़ में आएगी। स्थूल बुद्धि की भी पकड़ में आ जाता है कि यह पैर छूने योग्य हैं, क्योंकि इनसे पाने योग्य कुछ है। तो छूना भी व्यवसाय हो जाता है।
Buddha says: there are no feet here at all. There is no one before whom you must bow—but do not forget the art of bowing. Thus the matter becomes delicate and fine. Only a deep understanding can grasp it. A gross mind can also grasp that these feet are worthy to touch—because something can be got from them. Then bowing becomes a business.
मंदिर में जाकर लोग झुक लेते हैं परमात्मा के चरणों में, पाने की आकांक्षा है कुछ। इन चरणों से मिल सकेगी, इन चरणों के प्रसाद से मिल सकेगी। यह झुकना न हुआ, सौदा हुआ। यह तुम परमात्मा का भी उपयोग करने चले गए। यह प्रार्थना न हुई। इसे तुम प्रार्थना मत कहना। यह तो परमात्मा को भी साधन बना लेना हुआ।
People go to the temple and bow at the feet of God, for they desire something. That which can be got—from these feet, from their prasad. This is not bowing; this is a bargain. You are trying to use God. This is not prayer. Do not call it prayer. This is making even God a means.
तुमने कभी ऐसी प्रार्थना की है जिसमें कुछ न मांगा हो? अगर नहीं, तो फिर प्रार्थना की ही नहीं। भक्ति शास्त्र कहता है--प्रार्थना करना, मांगना मत, नहीं तो प्रार्थना खंडित हो जाएगी। बुद्ध एक कदम और आगे ले जाते हैं। वे कहते हैं, प्रार्थना भी करना, मांगना भी मत, और कोई है भी नहीं जिससे तुम मांग सको। इसलिए मांगोगे, तो तुम कोरे आकाश में अपने से ही बातें कर रहे हो। इसलिए मांगना सिर्फ तुम्हारे अज्ञान की सूचना होगी। मगर अभिवादन, झुकने की कला, विनम्रता, समर्पित होने का भाव, ये बहुमूल्य हैं।
Have you ever prayed without asking for anything? If not, then you have not prayed. The path of devotion says: pray, but do not ask—otherwise the prayer will be fractured. Buddha takes it a step further: Pray, but do not ask—and there is no one to ask from anyway. If you ask, you are merely talking to yourself in an empty sky. Asking will only announce your ignorance. But reverence, the art of bowing, humility, the feeling of surrender—these are invaluable.
बुद्ध ने जोर परमात्मा से हटा दिया, तुम पर ला दिया। अभिवादन तुम्हें करना है, कृतज्ञता ज्ञापन तुम्हें करना है, अनुग्रह का भाव तुम्हें करना है, कोई वहां है स्वीकार करने वाला या नहीं; नमस्कार तुम्हें करनी है, कोई वहां है नमन योग्य या नहीं, इस व्यर्थ चिंता में मत पड़ो। क्योंकि नमस्कार ही वरदान है। तुम झुके, इसमें ही पा लिया।
Buddha shifted the emphasis away from God—onto you. Reverence is for you to do; gratitude is for you to offer; the feeling of grace is for you to nourish. Whether there is anyone there to receive it or not—your salutation is yours to offer. Whether there is anyone worthy of bowing or not—do not get into this useless anxiety. Because the bowing itself is the boon. In the very act of bowing, you have attained.
कोई देता नहीं है, झुकने से मिलता है। वहां कोई दाता नहीं बैठा है कि तुम झुकोगे--ज्यादा झुकोगे तो ज्यादा देगा, कम झुकोगे तो कम देगा, दिन-रात झुकते ही रहोगे तो देता ही चला जाएगा। जो न झुकेंगे उनको सजा देगा, जो विपरीत चलेंगे उनको नर्क में डाल देगा, ऐसा वहां कोई भी नहीं है। तुम्हारे झुकने से ही मिलता है। झुकने में ही मिलता है। झुकना ही मिलना है। इसलिए बात बिलकुल आंतरिक है, तुम्हारी है, आत्मगत है। अकड़े, खोया। झुके, पाया। अकड़ से खोया, झुकने से पाया। न किसी ने छीना, न किसी ने दिया। परमात्मा को ऐसा बुद्ध ने हटा दिया। मंदिर नहीं मिटाया, परमात्मा को हटा दिया।
No one gives; bowing itself brings. In bowing, you receive. Bowing is the receiving. Therefore the matter is entirely inner—yours, subjective. When stiff, you lose; when bowed, you gain. Through stiffness—loss; through bowing—gain. No one snatched, no one gave. Thus Buddha removed God. He did not demolish the temple—he removed God from it.
इसे थोड़ा समझो।
Understand this a little.
मंदिर को तो बनाए रखा। परमात्मा की मौजूदगी भी बाधा थी। मंदिर पूरा खाली न हो पाता था। परमात्मा की मौजूदगी के कारण, तुम झुकते भी थे तो स्वार्थ आ जाता था। परमात्मा की मौजूदगी के कारण, तुम जितना नहीं झुकना चाहते थे--कभी-कभी अतिशय कर जाते थे--उतना भी झुक जाते थे। धोखा आ जाता था। परमात्मा की मौजूदगी तुम्हें बिलकुल नितांत अकेला न होने देती थी। तुम पूरे-पूरे स्वयं न हो पाते थे।
He kept the temple. Even God’s presence had been a hindrance—for the temple could never be completely empty. Because of God’s presence, even when you bowed, self-interest came in. Because of God’s presence, you bowed sometimes more than you truly wanted—while sometimes you overdid it. Deception crept in. God’s presence would never allow you to be utterly alone. You could not be wholly yourself.
कभी तुमने खयाल किया, दूसरे की मौजूदगी कभी अकेला नहीं होने देती। तुम अपने स्नानगृह में स्नान कर रहे हो, अचानक तुम्हें खयाल आ जाए कि कोई चाबी के छेद से झांक रहा है, सब बदल गया। एक क्षण में सब बदल गया। अब तुम वही नहीं हो जो क्षणभर पहले थे। क्षणभर पहले दर्पण के सामने मुंह बिचका रहे थे, बचपन आया था, लौट गए थे पीछे, खुश थे, गीत गुनगुना रहे थे। लाख कहते हैं लोग तुमसे, गीत गुनगुनाओ; तुम कहते हो, गला नहीं; स्नानगृह में भूल जाते हो। सभी गुनगुनाने लगते हैं। स्नानगृह में न गुनगुनाने वाला आदमी खोजना मुश्किल है। सभी वहां गायक हो जाते हैं। तुम ऐसे काम कर लेते हो कि अगर तुम भी अपने को पकड़ लो करते हुए, तो शरमा जाओ। मगर कोई झांकता है चाबी के छेद से, सब बदल गया। तुम वही न रहे जो क्षणभर पहले थे। मौजूदगी ने तुम्हें झूठा कर दिया।
Have you ever noticed? The presence of another never allows you to be alone. You bathe in your bathroom; suddenly you get the idea that someone is peeping through the keyhole—everything changes in a moment. A moment ago you were making faces before the mirror—childhood had returned, you were happy, humming a tune. People ask you to hum; you say, My throat won’t cooperate. In the bath you forget—everyone starts humming. A man who does not hum in the bath is hard to find—there, all become singers. You do things such that, if you caught yourself doing them, you would blush. But if someone is peeping through the keyhole—everything changes. You are no longer the same person. Presence has made you false.
बुद्ध कहते हैं, परमात्मा की मौजूदगी तुम्हें सच्चा ही न होने देगी। क्योंकि उसको तो चाबी के छेद से झांकने की जरूरत नहीं, वह तो सभी जगह मौजूद है। तुम नहा रहे हो, वह खड़े हैं। तुम कुछ भी करो, उनसे तुम बचकर न जा सकोगे। वह तुम्हें स्थान न देंगे। वह तुम्हें चारों तरफ से घेर लेंगे। तुम बंधे-बंधे हो जाओगे।
Buddha says: the presence of God will not let you be true—He needs not peep through a keyhole; He is present everywhere. You bathe—He stands there. Whatever you do—you cannot escape Him. He won’t give you space; He surrounds you on all sides. You will become bound.
बुद्ध ने कहा है, परमात्मा से मुक्त हो जाना मोक्ष का पहला कदम है। तभी तुम्हारी सहजता प्रगट होगी, तभी तुम सहजस्फूर्त होओगे। कोई नहीं है, तुम ही हो--निर्णायक, नियंता, मालिक।
Buddha has said: becoming free from God is the first step of moksha. Only then will your naturalness manifest; only then will you be spontaneous. There is none—only you: the decider, the controller, the master.
इसे तुम स्वच्छंदता मत समझ लेना। क्योंकि इसी के साथ आता है परम दायित्व। क्योंकि फिर तुम्हारे ऊपर जो भी बीत रहा है, उसके जिम्मेवार भी तुम्हीं हो। दुख पाया, तुम्हीं ने बोया होगा। नर्क आया, तुमने ही निमंत्रण भेजा होगा। अंधेरे ने घेर लिया है, तुमने ही रचा होगा, तुमने ही सजाया होगा। मांगा होगा किसी अज्ञान के क्षण में, आ गया है अब। मांगने और आने में समय का फासला रहा होगा, लेकिन बिना तुम्हारे मांगे कुछ भी नहीं आता। फसल तुम वही काटते हो, जिसके तुम बीज बोते हो।
Do not mistake this for license—for along with this comes supreme responsibility. For then, whatever happens to you—you alone are responsible. If you got sorrow—you must have sown it. If hell came—you must have sent the invitation. If darkness surrounds—you must have created it, decorated it. You asked for it in some moment of ignorance—now it has come. There may be a time-gap between asking and arrival—but without your asking, nothing comes. The crop you reap is the crop of seeds you have sown.
स्वच्छंदता नहीं है, स्वतंत्रता है। लेकिन स्वतंत्रता परम दायित्व है। अब तुम किसी और पर बोझ न रख सकोगे। भगवान को मानने वाला तो बोझ रख सकता है। वह कहता है, तूने दिया। तूने ऐसा करवाया, हम क्या करें? वह तो अपनी गठरी परमात्मा के कंधों पर रखने की उसे सुविधा है। बुद्ध के पास यह उपाय नहीं। गठरी तुम्हारी है, तो कंधा भी तुम्हारा है। उतारनी है, तो जिस तरह बनायी है, उसी तरह उतारनी होगी। जिस तरह बीज बोए, उसी तरह काटने भी होंगे। एक-एक बीज को दग्ध करना होगा, तभी तुम्हारे भीतर मुक्ति का प्रकाश होगा।
It is not licentiousness—it is freedom. But freedom is supreme responsibility. Now you can pile your burden on no one else. One who believes in God can put his load down—he says, You gave it. You made me do it—what can I do? He has the convenience to place his bundle upon God’s shoulders. With Buddha, this device does not exist. The bundle is yours; the shoulder too is yours. If you are to put it down, you must put it down as you put it up. As you sowed, so must you reap. Each seed must be burned—only then will the light of liberation dawn within.
‘जो अभिवादनशील है।’
He who is reverent.
इसलिए बुद्ध कहते हैं, अभिवादनयोग्य तो कोई भी नहीं, लेकिन फिर भी अभिवादनशील तो रहना। कठिन होगा, लेकिन अगर समझोगे...बारीक है बहुत, फूल जैसा नहीं, सुगंध जैसा है। फूल को तो पकड़ भी लो, मुट्ठी में बांध भी लो। परमात्मा को मानने वाले की बातें फूल जैसी हैं। सुंदर। मुट्ठी में बांधी जा सकती हैं। बुद्ध की बातें फूल से मुक्त हो गयी सुवास जैसी हैं। अब तुम मुट्ठी भी न बांध सकोगे। अब बात बड़ी बारीक हो गयी। अब सीमाएं हट गयीं सब, असीम हो गयी।
Therefore Buddha says: no one is really worthy of being bowed to—and yet, remain reverent. It will be difficult, but if you understand… it is very subtle—not like a flower, but like fragrance. A flower you can grasp and hold in your fist. The talks of those who believe in God are like flowers—beautiful, graspable. Buddha’s words are like fragrance freed from the flower; now you cannot hold them in your fist. Now the matter is most subtle; all boundaries have vanished; it is vast.
‘अभिवादनशील है जो।’
He who is reverent—
उसे बुद्ध चरित्र का पहला चरण मानते हैं। बुद्ध के पास जो जाता दीक्षा लेने, कहता--बुद्धं शरणं गच्छामि। संघं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि। किसी ने बुद्ध को पूछा कि आप तो कहते हैं अभिवादनयोग्य कोई भी नहीं, फिर कौन के प्रति लोग आकर कहते हैं--बुद्ध के शरण जाता हूं? तो बुद्ध ने कहा, बुद्ध का अर्थ ही वही है, जिसने जान लिया कि मैं नहीं हूं। शून्य के प्रति शरण जाते हैं। मैं सिर्फ बहाना हूं। मैं नहीं रहूंगा तब भी यह पाठ जारी रहेगा। मेरे होने, न होने से इसमें कोई फर्क न पड़ेगा। मैं था, मैं नहीं था, इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। ये बुद्ध पुरुष की शरण नहीं जाते, बुद्धत्व की शरण जाते हैं। बोधि की शरण जाते हैं। होश की शरण जाते हैं। जागरण की शरण जाते हैं। स्मृति की शरण जाते हैं। मैं तो बहाना हूं।
Buddha calls this the first step of the Buddha-character. Whoever came to Buddha for initiation would say: Buddham sharanam gacchami. Sangham sharanam gacchami. Dhammam sharanam gacchami. Someone asked Buddha: You say no one is worthy of reverence—then whom do they come to and say, I go to the refuge of the Buddha? Buddha said: Buddha means the one who has known there is no ‘I’. They go to the refuge of emptiness. I am only an excuse. Even when I am not, this lesson will continue. My being or not being makes no difference. Whether I was or I was not, it matters not. They do not go to the refuge of a Buddha-person; they go to the refuge of Buddhahood—of bodhi, of awareness, of awakening, of remembrance. I am just a pretext.
जैसे सुगंध आयी हो और तुम्हें कठिन हो जाए, कहां अभिवादन करो, तो फूल को अभिवादन कर दो। बाकी सुगंध तो अब मुक्त हो गयी है। फूल चला भी जाए तो भी सुगंध इस आकाश में व्याप्त रहेगी। बुद्ध आते हैं, जाते हैं, बुद्धों की सुवास तो सदा बनी रहती है। जिनके पास देखने की क्षमता होती है, अनुभव करने की क्षमता होती है, उनके लिए बुद्ध कभी मिटते नहीं। और जिनकी आंखें अंधी हैं, कान बहरे हैं, उनके सामने भी साकार बुद्ध की प्रतिमा खड़ी होती है, तो भी उन्हें कुछ दिखायी पड़ता नहीं।
As when fragrance arises and you find it difficult—whom to bow to—then bow to the flower. The fragrance is now freed. Even if the flower goes, the fragrance will pervade this sky. Buddhas come and go—yet the fragrance of the Buddhas remains forever. For those who have the capacity to see, to experience, the Buddhas never die. And for those whose eyes are blind and ears are deaf—even if the embodied statue of Buddha stands before them—they see nothing.
‘जो अभिवादनशील है, जो सदा वृक्षों की सेवा करने वाला है।’
He who is reverent, who always serves the trees—
वृक्षों की! कहां यह आदमी परमात्मा से मुक्त होने की बात करता है, कहां कहता है वृक्षों की सेवा! वृक्ष बुद्ध के लिए प्रतीक है--जीवन का, विकास का, हरियालेपन का, ताजगी का, गति का।
Trees! Here is one who speaks of being free of God—and then says, serve the trees! For Buddha, the tree is a symbol—of life, of growth, of greenness, of freshness, of flow.
बुद्ध के मरने के पांच सौ वर्ष तक बुद्ध की कोई प्रतिमा नहीं बनायी गयी। क्योंकि बुद्ध ने कहा, जरूरत क्या? मैं जिस वृक्ष के नीचे ज्ञान को उपलब्ध हुआ था, उसी की पूजा कर लेना। इसलिए बोधिवृक्ष की पूजा चली। पांच सौ वर्षों तक बुद्ध के मंदिर बने, उनमें सिर्फ बोधिवृक्ष का प्रतीक बना देते थे। काफी था। वृक्ष जीवन का प्रतीक है।
For five hundred years after Buddha’s death, no image of Buddha was made—because Buddha had said, What need? The tree under which I became enlightened—worship that. Thus the worship of the Bodhi-tree arose. For five hundred years, temples of Buddha were made—inside them they placed only the symbol of the Bodhi-tree. It was enough. The tree is the symbol of life.
बुद्ध ने कहा, बजाय परमात्मा के चरणों में झुकने के...क्योंकि परमात्मा के चरणों में झुकना बड़ा आसान है, इतनी महिमापूर्ण घटना के चरणों में झुककर तुम भी महिमावान हो जाते हो। तुमने खयाल किया, परमात्मा के चरणों में झुकने में भी हो सकता है अहंकार मजा लेता हो। हम कोई साधारण किसी के चरणों में थोड़े ही झुक रहे हैं, परमात्मा के चरणों में झुक रहे हैं! ये राम के चरण, ये कृष्ण के चरण! और हम झुकने वाले, हम भी कुछ छोटे न रहे! वृक्षों के चरणों में झुकना? यह बात ही कुछ बेबूझ हो जाती है। बुद्ध यह कह रहे हैं, झुकना ही हो तो छोटों के चरणों में झुकना। बुद्ध यह कह रहे हैं, झुकना ही हो तो ऐसे चरणों में झुकना कि कहीं झुकने में से ही अहंकार न निकलने लगे।
Buddha said: rather than bowing to the feet of God—for bowing to such a glorious event is easy, and by bowing at such feet you too become glorious—have you noticed, even in bowing to God, the ego may relish it? We are not bowing at the feet of some ordinary one—we are bowing at the feet of God! These are the feet of Rama, these of Krishna—and we, the bowing ones, are not small either! But to bow at the feet of trees? It becomes oddly foolish. Buddha is saying: if you must bow, bow at the feet of the small. If you must bow, bow where even in bowing the ego finds no foothold.
अब वृक्ष के चरणों में झुककर क्या अहंकार निकलेगा? लोग हंसें भला! लोग कहें, क्या कर रहे हो? मखौल भला उड़ायी जाए, लेकिन कहां सम्हालोगे अहंकार को! अहंकार तो सहारे चाहता है। अहंकार आकाश की तरफ देखता है। वृक्षों के चरणों में झुकने का अर्थ है, पृथ्वी के चरणों में झुकना। वहां, जहां वृक्ष की जड़ें हैं। मूल की तरफ झुकना, फूल की तरफ नहीं। परमात्मा तो आखिरी फूल है।
By bowing at a tree’s roots, what ego can arise? People will laugh! They will say, What are you doing? They may mock—but where then will you shelter the ego? The ego longs for supports. The ego looks toward the sky. To bow at the feet of trees means to bow at the feet of the earth—where the tree’s roots are. Bow to the root, not to the flower. God is the final flower.
अगर हम जीवन को गौर से देखें तो वृक्ष जीवन की पहली झलक है, परमात्मा आखिरी। वृक्ष में पहली बार जीवन गतिमान हुआ है। परमात्मा अंतिम आरोहण है। तुम अंतिम की तरफ मत झुकना, तुम प्रथम की तरफ झुकना। क्योंकि यात्रा पहले ही कदम से होती है, अंतिम कदम से नहीं। मंजिल भूलो, उसकी कोई फिकर नहीं; पहले कदम को सम्हाल लो।
If we look carefully at life—the tree is life’s first glimmer, God the last. In the tree life first became dynamic; God is the final ascent. Do not bow to the last; bow to the first. For a journey begins with the first step, not the last. Forget the destination; it is of no concern—care for the first step.
बड़े सौंदर्य का प्रतीक है वृक्ष। शांति का, मौन का, ताजगी का, नयेपन का-- अतीत के बोझ को नहीं ढोता; प्रतिपल नया है--छाया का, शीतलता का, विश्राम का; देता चला जाता है--दान का; तुम मारो पत्थर भी, तो भी फल ही दे देता है।
The tree is a symbol of great beauty—of peace, silence, freshness, newness—does not carry the burden of the past; each moment it is new—of shade, coolness, rest; it goes on giving—of charity; even if you throw stones at it, it still gives fruit.
इसलिए बुद्ध ने बड़ी बेबूझ सी बात कही, ‘जो अभिवादनशील है और वृक्षों की सेवा करने वाला है, उसकी चार बातें बढ़ती हैं।’
Therefore Buddha said an apparently foolish thing: He who is reverent and serves the trees—four things increase in him.
ये चार बातें समझने जैसी हैं।
These four are to be understood.
‘आयु, वर्ण, सुख और बल।’
Life, complexion, happiness, and strength.
कोई बड़ी बातें नहीं मालूम होतीं। यह भी कोई बात हुई, बुद्ध के मुंह पर शोभा भी नहीं देती। आयु बढ़ाकर भी क्या होगा? वर्ण बढ़ने से क्या होगा? शूद्र न हुए ब्राह्मण हुए, क्या फर्क पड़ेगा? सुख, सुख तो सब सांसारिक है। और बल, शक्ति, वह तो अहंकार का ही परिपोषण करेगी।
They do not seem like great things. Do they befit Buddha’s lips? Even if life increases—so what? If complexion increases—so what? Not a shudra but a brahmin—what difference? Happiness—all that is worldly. And strength—power only nourishes ego.
नहीं, बुद्ध का अर्थ समझना होगा। आगे के सूत्र साफ हो जाएंगे, तब खयाल में आ जाएगा।
No—Buddha must be understood. Later sutras will clarify.
बुद्ध कहते हैं, आयु का संबंध समय की लंबाई से नहीं, गहराई से है। तुम सौ साल जीओ, यह सवाल नहीं है। तुम एक क्षण ध्यान में जी लो, बस। आयु बढ़ी। अमृत का स्वाद लगा। सौ साल भी जीओ, तो स्वप्न में ही जीते हो। वह जीना वास्तविक आयु नहीं है, आयु का भ्रम है। जैसे कोई रात सपना देखे और सपने में हजार साल जीए, सुबह जागकर पाए, हाथ खाली के खाली। क्या सुबह कहेगा, रात बड़ी लंबी आयु पायी? स्वप्न में गंवायी, लंबी हो कि छोटी, क्या फर्क पड़ता है?
Buddha says: life has to do not with length of time, but with depth. Whether you live a hundred years is not the point—even if you live a single moment in meditation, enough. Life has increased—the taste of the immortal has touched you. You may live a hundred years, yet you live only in dream—that is not real life, only the illusion of life. Like one who dreams at night and lives a thousand years—in the morning the hands are empty. Will he say, I had a long life last night? Whether long or short—spent in dream—what difference does it make?
आयु को बुद्ध कहते हैं, ध्यानपूर्वक एक क्षण भी उपलब्ध हो जाए, तो शाश्वत है। ध्यान से समय के पार जाने का द्वार खुलता है। जिसे हम आयु कहते हैं, वह समय की लंबाई है। जिसे बुद्ध आयु कहते हैं, वह शाश्वत में छलांग है। वहां कोई समय नहीं। समय के नीचे उतर जाना है। समय से गहरे उतर जाना है। जैसे सागर की छाती पर लहरें हैं--तुम डुबकी लगा लो, लहरों के नीचे उतर गए। ऐसी समय की लहरें हैं सनातन, शाश्वत की छाती पर, तुम डुबकी लगा लो, तुम गहरे उतर गए। वहां है असली आयु। वहां बुद्ध पुरुष जीते हैं।
What Buddha calls life is this: if even a single moment is lived in awareness, it is eternal. Through meditation, the door opens beyond time. What we call life is the length of time; what Buddha calls life is the leap into the Eternal. There, there is no time. One goes beneath time—deeper than time. As there are waves upon the ocean’s breast—you dive beneath, you go under the waves. So too are the waves of time upon the chest of the Eternal—dive beneath, go deep. There—real life is. There the Buddhas live.
वर्ण से बुद्ध का अर्थ साधारण हिंदू वर्ण-व्यवस्था से नहीं है। क्योंकि बुद्ध ने कहा है, ब्राह्मण वही, जो ब्रह्म को जान ले। शूद्र वही, जो शरीर को ही सब मानकर जीए। तो बुद्ध ने कहा है, शूद्र सभी पैदा होते हैं, ब्राह्मण कभी-कभी कोई बन पाता है। पैदा तो सभी शूद्र होते हैं। शूद्र होना स्वाभाविक है। ब्राह्मण के घर में भी जो पैदा होता है, वह भी शूद्र ही पैदा होता है। लेकिन शूद्र के घर में भी कोई अगर स्वयं के ज्ञान को उपलब्ध हो जाए तो ब्राह्मण हो जाता है।
By complexion Buddha does not mean the ordinary Hindu varna system. He says: a brahmin is one who knows Brahman; a shudra is one who lives taking the body to be all. Buddha says: all are born shudra; only once in a while does someone become a brahmin. Even one born in a brahmin’s house is born a shudra. But one born in a shudra’s house—if he attains self-knowledge, becomes a brahmin.
Buddha’s varna is the varna of self-revolution.
तो बुद्ध का वर्ण आत्मक्रांति का है।
बुद्ध कहते हैं, जिसने अभिवादन सीखा, जिसने झुकना सीखा, जिसने जीवन के मूल पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए, उसके जीवन में शाश्वत उतरता है। शाश्वत के पीछे-पीछे ही शूद्रता विलीन हो जाती है, जैसे प्रकाश के आने पर छाया अंधेरा खो जाता है। वैसा व्यक्ति ब्राह्मणत्व को उपलब्ध हो जाता है, क्योंकि ब्रह्म को उपलब्ध हो जाता है। शाश्वत यानी ब्रह्म।
Buddha says: one who has learned reverence, who has learned to bow, who has placed the flowers of trust at life’s root—the Eternal descends into his life. In the wake of the Eternal, shudratva dissolves—like darkness dissolving before light. Such a man attains brahminhood, for he attains Brahman. The Eternal is Brahman.
फिर सुख है। तुमने जिसे सुख कहा, वह नाममात्र को है, पीछे तो दुख ही छिपा है। ऊपर-ऊपर सुख लिखा है, भीतर-भीतर दुख छिपा है। बुद्ध सुख उसे कहते हैं, जो प्रथम में सुख, मध्य में सुख, अंत में सुख। जो कहीं से भी चखो, तो सुख। जिसे कैसे ही उलटो-पलटो, तो सुख। जिसको तुम कुछ भी करो, तो सुख।
And then happiness. What you have called happiness is in name only; behind it sorrow lurks. On the surface ‘happiness’ is written; inside, sorrow is hidden. Buddha calls that happiness which is happiness in the beginning, in the middle, and in the end—whichever way you taste it, it is bliss. Turn it this way or that—it is bliss. Whatever you do with it—it remains bliss.
जापान में बुद्ध का महान संन्यासी भक्त हुआ, बोधिधर्म। उसकी प्रतिमा पूजी जाती है। जापान में उसका नाम है, दारुमा। तुमने दारुमा की जापानी गुड़ियां देखी होंगी। उन गुड़ियों की खूबी यह है कि उनको फेंको कैसा ही, वे हमेशा पालथी मारकर बैठ जाती हैं। उनकी पालथी वजनी है, अंदर शीशा भरा है। उनको फेंको उलटा-सीधा, लुढ़काओ, कुछ भी करो, कोई उपाय नहीं है, दारुमा हमेशा अपनी पालथी मारकर बुद्ध की भांति बैठ जाते हैं।
In Japan there was a great sannyasin devotee of Buddha—Bodhidharma. His image is worshiped. In Japan he is called Daruma. You must have seen Daruma dolls: their specialty is that however you throw them, they always sit cross-legged again. Their crossed legs are weighted—filled with lead. Throw them upside down, roll them any which way—no device can stop them; Daruma always settles, sitting like a Buddha.
इसको बुद्ध सुख कहते हैं। तुम कुछ भी करो, उलटा करो, सीधा करो, ऐसा, वैसा, यहां से चखो, वहां से चखो, तुम उसे सुख ही पाओगे। जो प्रथम में, मध्य में, अंत में सुख है।
This is what Buddha calls happiness. Do what you will—straight or upside down, from here or there—taste it, it will be bliss. That which is bliss in the beginning, in the middle, in the end.
तुमने जिन्हें सुख जाना है, वह प्रथम तो सुख मालूम होते हैं, मालूम हुए भी नहीं कि जहर फैला। स्वाद लिया भी नहीं था कि तिक्तता आने लगी। हाथ बढ़ा ही नहीं था कि कांटे चुभने लगे। यह सुख नहीं है। यह तो ऐसा ही है जैसा मछली को पकड़ने के लिए हम कांटे में आटा लगाते हैं। कोई आटा खिलाने को थोड़े ही मछलियों को बांधकर बंसी में बैठा है! आटे में कांटा छिपाया हुआ है। मछली कांटा नहीं खाएगी, आटा खाएगी। लेकिन जो बंसी लगाकर बैठा है, उसकी नजर कांटे पर है।
What you have called happiness appears pleasant at first—but little has it appeared, the poison spreads; before the taste arrives, bitterness begins. The hand has barely reached, and thorns are already pricking. This is not happiness. It is like putting dough on a hook to catch a fish. No one sits with a fishing rod to feed the fish dough! The hook is hidden in the dough. The fish will not eat the hook; she will eat the dough. But the one who sits with the rod has his eye on the hook.
जिनको तुमने सुख कहा है, उनके भीतर कांटे छिपे हैं। फंसोगे तुम कांटे में। जाओगे आटे की आशा में। हजार-हजार अनुभवों के बाद भी हम सीखते नहीं। जहां-जहां सुख दिखायी पड़ता है, फिर दौड़ जाते हैं। फिर कहीं आटा दिखायी पड़ा, चली मछली! सब अनुभव को बिसरा कर, सब भूल कर।
In what you have called happiness, hooks are hidden—you will be caught by the hook. You will go in hope of dough. Even after a thousand experiences we do not learn. Wherever happiness appears, we run again. Again, seeing some dough, the fish swims—forgetting all experience.
पहले भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन आशा बड़ी अदभुत है। आशा से बड़ी कोई शराब नहीं। आशा कहती है, कौन जाने इस बार वैसा न हो, आटा ही आटा हो। एक बार कांटा था, हजार बार कांटा था, लेकिन एक हजार एकवीं बार हो सकता है कांटा न हो। अब तक बहुत दुख पाया, इससे यह तो सिद्ध नहीं होता कि आगे भी दुख होगा। एक और प्रयास करके देख लें। बस, आशा ऐसे ही एक प्रयास के सहारे जीती है। तुम फिर-फिर वही भूलें करते हो। तुम फिर-फिर उसी चाक में भरमते हो और आशा तुम्हें भरमाए चली जाती है।
It happened so before, but hope is wondrous. There is no stronger wine than hope. Hope says, Who knows, this time it may not be like before—only dough this time. Once it was a hook, a thousand times a hook—but the thousand-and-first time, perhaps, no hook. Yes, much sorrow has been found—this does not prove that sorrow will be in the future too. Let me try once more. And hope lives on this ‘once more.’ You commit the same mistakes again and again; you go on circling the same wheel, and hope goes on deluding you.
बुद्ध कहते हैं सुख उस घटना को, जो शाश्वत और ब्रह्म के अनुभव से उपलब्ध होती है।
Buddha calls happiness that which arises from the experience of the Eternal—from Brahman.
और बल। बल, जब तुम अत्यंत निराकार हो जाते हो, तब तुम्हारे भीतर से बल प्रवाहित होता है। जब तुम बांस की पोंगरी बन जाते हो, तब तुम्हारे भीतर से अनंत की धारा प्रवाहित होने लगती है। तब तुम सिर्फ द्वार होते हो। बल तुम्हारा तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि अंश का क्या बल! खंड का क्या बल! अखंड का ही बल हो सकता है। बूंद का क्या बल! सागर का ही हो सकता है। जब बूंद अपने को सागर में खो देती है, विराट के साथ एक हो जाती है, तो बलवान होती है।
And strength. When you become utterly formless, strength flows through you. When you become a hollow bamboo, the stream of the Infinite begins to flow through you. Then you are only a doorway. Strength cannot be yours—what strength can the fragment have? Only the Whole has strength. What strength can a drop have? The ocean alone has strength. When the drop loses itself in the ocean—becomes one with the Vast—it becomes strong.
बुद्ध कहते हैं, तुम जब तक अपने को पकड़े रहोगे, निर्बल रहोगे। जैसे ही छोड़ा, बलवान हुए। यह बल, हमारा साधारण पद, प्रतिष्ठा, तलवार, धन, तिजोड़ी का बल नहीं है। यह बल शून्य का बल है। मिटने से उपलब्ध होता है।
Buddha says: so long as you cling to yourself, you will remain weak. The moment you let go—you are strong. This strength is not our ordinary strength of status, prestige, sword, wealth, safe—this is the strength of shunya. It is attained by disappearing.
जीसस ने कहा है, जो अपने को बचाएंगे, खो जाएंगे। जो अपने को खो देंगे, केवल वही बचते हैं। उसी बल की बात हो रही है।
जिंदगी जिससे इबारत हो तो वो जीस्त कहां
यूं तो कहने के तईं कहिए कि हां जीते हैं
Jesus has said: those who save themselves will be lost; those who lose themselves, only they are saved. It is this strength that is being spoken of.
ऐसे कहे चले जाते हैं कि हां, जीते हैं। मगर जिंदगी, जिसको कहें जिंदगी, वह कहां है! वह कहीं दिखायी नहीं पड़ती। जिंदा होकर भी हम मरे-मरे से हैं। न बल है, न सुख है, न ब्राह्मणत्व है, न शाश्वत की कोई झलक है। सब तरफ से मौत ने घेरा है, इसे तुम जिंदगी कहे चले जाते हो? प्रतिपल गंवाए चले जाते हो और इसको तुम विकास कहे चले जाते हो? हर सुख दुख बनता जाता है, हर स्वर्ग की आशा नर्क में परिवर्तित होती जाती है, फिर भी तुम कहे चले जाते हो कि जिंदगी है यह।
A life that deserves the name of life—where is it?
Yes, for the sake of saying, we say, Yes, we live.
We go on saying so, Yes, we live—but where is the life that deserves the name? Nowhere is it to be seen. Even while alive, we are as if dead—no strength, no bliss, no brahminhood, no glimpse of the Eternal. Death encircles us on all sides—and you call this life? Moment by moment you throw it away—and call this growth? Each happiness turns into sorrow, each hope of heaven transforms into hell—and yet you go on saying this is life.
जिंदगी जिससे इबारत हो तो वो जीस्त कहां
A life that deserves the name of life—where is it?
यूं तो कहने के तईं कहिए कि हां जीते हैं
Yes, for the sake of saying, we say, Yes, we live.
ऐसा किसको धोखा दे रहे हो? जिस दिन तुम्हें समझ में आ जाता है कि यह धोखा अपने को है, उसी दिन क्रांति की शुरुआत होती है, सूत्रपात होता है। और ध्यान रखना, जिस ऊर्जा से नर्क बनता है, उसी ऊर्जा से स्वर्ग भी बनता है। और जिस ऊर्जा से तुम्हारे जीवन में अंधकार आता है, उसी ऊर्जा से प्रकाश भी आता है। क्योंकि वे भिन्न नहीं हैं। सिर्फ तुम्हारे देखने का ढंग बदलने की बात है।
Whom are you deceiving? The day you understand that this deception is self-deception—on that day revolt begins. And remember—the very energy that creates hell can create heaven; the very energy that brings darkness can bring light. They are not different. Only your way of seeing needs to change.
Where hatred makes its home,
जहां घृणा करती है वास
जहां शक्ति की अनबुझ प्यास
where there is the unquenchable thirst for power,
जहां न मानव पर विश्वास
where there is no trust in man—
उसी हृदय में, उसी हृदय में
in that very heart, in that very heart—
उसी हृदय में, वहीं, वहीं
there, there itself,
जग की व्याकुलता का केंद्र
lies the center of the world’s restlessness.
जहां से तुम्हारे भीतर अनबुझ प्यास उठती है शक्ति की और तुम दौड़ पड़ते हो धन पाने, पद पाने; वहीं से, उसी केंद्र से समझ के साथ जब यह दौड़ उठती है, तो तुम पद पाने नहीं, परमपद पाने चलते हो। तब तुम धन जो बाहर है उसे पाने नहीं, धन जो भीतर है उसे पाने चलते हो। तब तुम जिस जिंदगी का अंत आज नहीं कल कब्र में हो जाएगा, उस जिंदगी पर समय व्यय नहीं करते, तुम उस अमृत की खोज में लग जाते हो जिसका कोई अंत नहीं है।
From that very center within you, rises the unquenchable thirst for power—and you run to acquire wealth, status; from that very center, when understanding dawns, you run not for position, but for the Supreme Position. Then you do not seek the wealth outside, but the treasure within. Then you no longer spend time on that life which today or tomorrow ends in a grave; you search for that amrit which has no end.
पर आदमी स्थगित किए चला जाता है। ऐसा भी नहीं है कि तुम्हें इन बातों का स्मरण न आता हो। नहीं, इतना नासमझ भी मैंने नहीं देखा कि जिसको इन बातों का स्मरण न आता हो। लेकिन तुम कहते हो, कल।
But man goes on postponing. It is not that such remembrances do not come to you—no, I have not seen anyone so foolish. But you say, Tomorrow.
बस कल कर लूंगा, था यही रोग मेरा
I will do it tomorrow—this was my only disease;
दिन गुजर गए वे हाय! क्या हाथ आया
The days have passed—alas! what came into my hands?
तुम कहते हो, कल, बात तो जंचती है। मेरे पास लोग आ जाते हैं, कहते हैं, बात जंचती है, अभी समय नहीं आया।
You say, Tomorrow—the thing appeals; people come to me and say, The words appeal—but the time has not yet come.
समय कब आएगा? तुमने कुछ इंतजाम किया है? कहीं ऐसा न हो कि मौत पहले आ जाए। समय पर तुम्हारा कोई बस है? तुम मौत को अटका सकोगे थोड़ी देर कि पहले मेरे समय को आ जाने दे, फिर तू आ जाना?
When will the time come? Have you made arrangements? Beware, lest death come first! Do you have any hold over time? Can you stall death for a while—let my time come first, then you come?
अगर तुम मौत को न टाल पाओगे, तो कृपा करके कुछ और मत टालो। जिंदगी को तो तुम टाले चले जाते हो, मौत को तुम टाल न पाओगे। तुम किसे धोखा दे रहे हो? लेकिन कल इतना करीब लगता है कि लगा अब आया, अब आया--आता कभी नहीं। कल इतना पास मालूम होता है कि सोए कि कल हुआ। लेकिन कभी हुआ? आज तक हुआ? जो आज है, वह भी कल कल ही था। कल छोड़ा था आज के लिए, आज छोड़ोगे कल के लिए, ऐसा छोड़ते ही चले जाओगे। क्रांति इस तरह की आत्मवंचना से मरती है।
If you cannot postpone death, then please, postpone nothing else. You keep postponing life—but you will not be able to postpone death. Whom are you deceiving? But tomorrow appears so close—now it is coming, now it is coming—and it never comes. Tomorrow seems so near—that by the time we fall asleep, it will be here. But has it ever come? Till today? What is today was also ‘tomorrow’ yesterday. You left it for today yesterday; today you will leave it for tomorrow—and so you will keep leaving. Revolution dies by such self-deception.
‘दुःशील और असमाहित होकर सौ साल जीने की अपेक्षा शीलवंत और ध्यानी का एक दिन का जीना भी श्रेष्ठ है।’
Rather than living a hundred years without virtue and without collectedness, the one day of a virtuous and meditative person is better.
दुराचरण में असमाहित होकर--और दुराचरण में असमाहित कोई होगा ही। लोग मेरे पास आते हैं, वे पूछते हैं, मन में बड़ी अशांति है, कोई उपाय? मैं उनसे पूछता हूं, पहले फिक्र करो अशांति है क्यों? क्योंकि अशांति कारण नहीं है, कार्य है। अशांति बीज नहीं है, फल है। बीज खोजो। तुम जरूर कुछ ऐसा करना चाह रहे हो, जिससे अशांति पैदा हो रही है। तुम जरूर ऐसा कुछ कर रहे हो, जिससे अशांति पैदा हो रही है। उसे तो तुम करते जाना चाहते हो और अशांति से भी बचना चाहते हो, यह असंभव है।
Without virtue and uncollected—such a one will be, for anyone unvirtuous will be uncollected within. People come to me and ask: There is great restlessness in the mind—any remedy? I ask them: First consider—why restlessness? For restlessness is not the cause—it is the effect. Restlessness is not the seed—it is the fruit. Find the seed. You must be wanting to do something that produces restlessness. You must be doing something that results in restlessness. You want to go on doing that—and also be free of restlessness. Impossible.
जैसे एक आदमी तेज दौड़ रहा है, छाती हांपने लगी। वह कहता है, छाती न हांपे, ऐसी कोई तरकीब बता दीजिए। लेकिन दौड़ जारी रखना चाहता है। वह कहता है, दौड़ेंगे तो, हम दौड़ने से कैसे रुक जाएं? असल में तो छाती न हांपे, इसीलिए पूछते हैं, ताकि ठीक से दौड़ सकें।
Like a man running fast—his chest begins to heave. He says, Give me a technique that the chest may not heave—but I want to keep running. In fact, he asks that his chest not heave so that he can run better.
मेरे पास राजनेता आ जाते हैं। वे कहते हैं, मन में बड़ी अशांति है, रात नींद नहीं आती। मैं कहता हूं कि राजनीतिज्ञ को और नींद आती है, यह चमत्कार है! तुम्हें नहीं आती, यह स्वाभाविक है। अब या तो राजनीति छोड़ दो, या नींद को जाने दो। अक्सर तो वह नींद ही छोड़ने को राजी होते हैं। वह कहते हैं कि फिर अब थोड़ा सा तो फासला रह गया है, पहुंचे-पहुंचे हैं; उपमंत्री हो गए हैं, मंत्री हुए जाते हैं; या मंत्री हो गए हैं तो अब मुख्यमंत्री होने की बात है; अब थोड़े दिन और सही। इतना भूले-भटके, अब थोड़े दिन और सही।
Politicians come to me. They say, The mind is very restless—sleep does not come. I say: that a politician still sleeps is the miracle! That you do not sleep is natural. Now either leave politics, or let sleep go. Often they agree to drop sleep. They say, Only a little distance remains; we are almost there—junior minister already, becoming minister; or minister already—now chief minister is in sight; now just a few more days. We have gone astray so far—just a few more days.
लेकिन कभी कोई जानकर भूला-भटका है? ऐसा आदमी दोहरा धोखा दे रहा है। वह यह कह रहा है, हम समझ भी गए कि यह सब भूल-चूक है, लेकिन फिर भी अपनी मौज से कर रहे हैं। मौज से कभी किसी ने आग में हाथ डाला है? समझे कि रुक जाता है।
But has anyone ever gone astray knowingly? Such a man is doubly deceiving—saying, I even understand this is all error, but still I do it for my pleasure. Who ever puts his hand in fire out of pleasure? The moment one understands, one stops.
Rather than living a hundred years in misconduct and distraction…
‘दुःशील और असमाहित होकर सौ साल जीने की अपेक्षा...।’
जीना कहां है? जहां चित्त तनावों से भरा हो, जहां चैन न हो, जहां चैन की बांसुरी कभी बजी न हो, जहां कोई शीतल आंतरिक छाया न हो जहां विश्राम कर सको, जहां दो घड़ी सिर टिकाकर लेट सको ऐसा कोई स्थल, शरण-स्थल न हो, तो तुम सौ साल जीओ, यह ऐसे ही है जैसे कोई सौ साल एक सौ दस डिग्री बुखार में जीए। यह कोई जीना हुआ! इससे तो मर जाना भी शांति होती। कम से कम विश्राम तो होता। यह तो एक पीड़ा हुई, यह तो एक नर्क हुआ। समय की लंबाई से जीने का कोई संबंध नहीं। शांति की गहराई से जीने का संबंध है। उसी को बुद्ध आयु कहते हैं।
Where is the living in that? Where the mind is full of tensions, where there is no peace—where the flute of peace has never sounded—where there is no cool inner shade to rest—nowhere to lay your head for a moment—no place of refuge—then even if you live a hundred years, it is as if one lived a hundred years with a hundred-and-ten degrees of fever. Is that living? Better to die—at least there will be rest. This is only torment, hell. Life has nothing to do with the length of time; it has to do with the depth of peace. This Buddha calls life.
‘...शीलवंत और ध्यानी का एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
…better is one day of a virtuous and meditative person.
किसको बुद्ध शीलवान कहते हैं? शील का, चरित्र का, बड़ा अपशोषण हुआ है। शील के नाम पर, चरित्र के नाम पर, लोगों को बड़े झूठे पाखंड सिखाए गए हैं। अक्सर होता है, जब कोई बहुत महत्वपूर्ण बात होती है, तो उसकी आड़ में धोखाधड़ी चल पड़ती है।
Whom does Buddha call virtuous? Shila—character—has been much corrupted. In the name of virtue and character, people have been taught false hypocrisies. Often it happens—when something very important exists, fraud hides behind it.
जितने परम ज्ञानी हुए, सभी ने शील के गुणगान गाए। स्वभावतः, शील का सिक्का चल पड़ा। समाज, समाज के ठेकेदार, पंडित-पुरोहित, उन्होंने भी शील का नकली सिक्का गढ़ लिया। जब शील की इतनी चर्चा चली और सारे बुद्धपुरुषों ने शील की बात कही, तो स्वभावतः नकली सिक्के भी चल गए। नकली सिक्के तभी चलते हैं जब असली सिक्के में कोई बल हो। तुमने नकली सिक्कों के नकली सिक्के तो नहीं देखे। असली सिक्कों के ही नकली सिक्के चलते हैं। जो नोट चलता ही न हो, उसका कोई नकल करके भी क्या करेगा? जो दवा खुद ही न बिकती हो, असली न बिकती हो, उसकी नकली कोई क्या तैयार करेगा? नकली तो सिर्फ इतनी खबर देती है, वह असली के प्रति सम्मान है। वह असली की प्रशंसा है नकली का होना।
All the supremely wise have sung of shila—naturally, the coin of shila began to circulate. Society, its custodians—priests—also minted counterfeit coins. When shila was so greatly praised and all awakened ones spoke of it, naturally fakes began to circulate. Counterfeits only circulate where the real coin has value. You have not seen counterfeits of counterfeits; only the real is counterfeited. A medicine that does not sell—who will make its fake? The very existence of counterfeit is a compliment to the authentic.
शील की बुद्धों ने बात की। लेकिन उनका शील से प्रयोजन बिलकुल अलग है। और जब तुम्हारे समाज के ठेकेदार, मंदिर-मस्जिदों के ठेकेदार शील और चरित्र की बात करते हैं, उनका मतलब बिलकुल और ही है। शब्द तो वही उपयोग करते हैं, लेकिन पीछे उनके अर्थ बिलकुल अलग हैं।
The Buddhas spoke of shila—but their meaning is entirely different. And when the custodians of temples and mosques speak of character, their meaning is entirely other. They use the same word, but behind them lie different meanings.
बुद्ध कहते हैं शील उस जीवन की व्यवस्था को, जो तुम्हारे आंतरिक ध्यान से उपजे। इसलिए शीलवंत और ध्यानी एक साथ उपयोग किया है। कहीं चूक न हो जाए। जो शील तुम्हारे ध्यान के साथ रगा-पगा हो; जिस शील में ध्यान की गंध हो; जिस ध्यान में शील की गंध हो; जो शील एक तरफ से शील हो, दूसरी तरफ से ध्यान हो; एक ही सिक्के के दो पहलू हों--एक तरफ शील, दूसरी तरफ ध्यान--तो ही सार्थक है। अन्यथा चरित्र धोखा हो जाता है, पाखंड हो जाता है।
Buddha calls that shila—the order of living that arises from your inner meditation. Therefore he uses together: virtuous and meditative—lest there be a slip. That shila which is soaked in your meditation; in which there is the fragrance of meditation; in which meditation has the scent; the shila that from one side is shila, from the other meditation—the two sides of the same coin—on one side virtue, on the other meditation—only that is meaningful. Otherwise, character becomes deception, hypocrisy.
चरित्र दो तरह से निर्मित हो सकता है। बाहर से आरोपित, अंतर से आविर्भूत। लोग कहते हैं, ऐसा चरित्र चाहिए, और तुम पर थोप देते हैं। यह चरित्र झूठा है। तुम करोगे भी, बेमन से करोगे। तुम करोगे भी, करना भी न चाहोगे। करने से पीड़ा होगी। न करने से भी पीड़ा होगी। तुम अड़चन में पड़ोगे। अगर यह तुम्हारी अपनी अंतर्दृष्टि नहीं है, तो तुम करके भी पछताओगे, क्योंकि तुम्हारा मन कुछ और करना चाहता था। तुम शराब पीना चाहे थे, तुम मधुशाला जाने को आतुर थे, लेकिन पैर न जा सके। बीच में मस्जिद खड़ी थी, मंदिर खड़ा था, पंडित-पुजारी खड़े थे, तुम इतनी हिम्मत भी न जुटा पाए कि मधुशाला जा सकते। तुम लौट पड़े, मस्जिद में नमाज पढ़ने लगे। करना तो था कुछ, समय तो भरना था किसी से, मन को तो उलझाना था कहीं। पूजा की, पाठ किया, प्रार्थना की, लेकिन सब झूठा होगा। सब ऊपर-ऊपर होगा। कागजी होगा। भीतर मन मधुशाला के ही सपने देखेगा। न जाओगे मधुशाला, तो पछताओगे कि जो करने का मन था, वह न कर पाए। यह कुंठा घेरेगी। तुम दबे-दबे अनुभव करोगे। तुम्हारा जीवन बोझ रूप हो जाएगा।
Character can be formed in two ways: imposed from the outside, or emerging from within. People say, Such a character is needed—and they thrust it upon you. That is false. Even if you do it, you will do it grudgingly. You will do it without wanting. Doing it will be pain; not doing it will also be pain. You will be torn. If it is not your own insight, then even doing it you will regret—for your mind wanted something else. You longed to drink—and go to the tavern—but your feet could not go; the mosque came in the way, the temple stood in the way, the priest stood in the way; you could not gather the courage to go to the tavern; you turned back, went to the mosque for namaz. One had to do something—time had to be filled with something—mind had to be engaged somewhere—so you prayed, read scriptures—but all will be false, superficial, paper-thin. Within, the mind will keep dreaming of the tavern. If you do not go, you will regret not doing what you wished. That repression will surround you; your life will become a burden.
और अगर तुम गए, तो मधुशाला में बैठकर भी तुम सुख न पाओगे। क्योंकि तब अपराध पकड़ेगा कि यह मैंने क्या किया? बुरा किया। मंदिर को त्याग कर मधुशाला आया। पुजारी की न सुनी, साधु की न सुनी, ज्ञानी की न सुनी। तब तुम्हारे मन में कांटा चुभेगा। तुम कुछ भी करो, झूठा चरित्र दुख देगा। ऐसा करो--पक्ष में; या वैसा करो--विपक्ष में; झूठे चरित्र ने सुख जाना ही नहीं। फिर कैसा चरित्र सुख जानता है? जो तुम्हारे भीतर, तुम्हारी समझ, तुम्हारी अंतर्दृष्टि से निकलता है।
And if you go, then even sitting in the tavern you will not find joy—for the thorn of guilt will prick: What have I done? Evil! Leaving the temple, I came to the tavern—did not listen to the priest, the sage, the wise. Whatever you do, a false character brings sorrow. Whether you act for or against—false character knows no joy.
Then what kind of character knows joy? That which arises from your own within, your own understanding, your own insight.
करो वही जो तेरे मन का ब्रह्म कहे
Do only what the Brahman of your own heart bids you;
और किसी की बातों पर कुछ ध्यान न दो
pay no heed to another’s words.
मुंह बिचकाएं लोग अगर तो मत देखो
If people make faces—do not look;
बजती हों तालियां अगर तो कान न दो
if hands clap—lend no ear.
चरित्र बड़ी क्रांतिकारी घटना है। हुआ तो उलटा है। समाज में तुम अक्सर जो नपुंसक हैं, कमजोर हैं, उनको चरित्रवान पाओगे। हिम्मत न जुटा पाए--जाना तो मधुशाला था, मंदिर बीच में अड़ा था, प्रतिष्ठा दांव पर लग जाती। हिम्मत न जुटा पाए--जाना तो वेश्या तक था, लेकिन रामायण बीच में खड़ी थी, मर्यादा बीच में खड़ी थी। जाना कहीं था, गए कहीं। चाहते थे पूरब, पहुंचे पश्चिम; कमजोरी के कारण...।
Character is a revolutionary thing. But it has turned upside down. In society, you will often find that those considered ‘men of character’ are the impotent, the weak. They did not have courage—wanted to go to the tavern, but the temple stood in the way, prestige was at stake—could not muster the courage. Wanted to go to the prostitute, but the Ramayana stood in the way, propriety stood in the way. Wanted to go somewhere—arrived elsewhere—because of weakness.
तुम अपने समाज में जिन लोगों को चरित्रवान समझते हो, जरा गौर से देखना। कहीं उनका चरित्र उनकी कायरता तो नहीं है? मैंने तो ऐसा सौ में निन्यानबे मौकों पर देखा कि जिनको तुम चरित्रवान कहते हो, वे कायर हैं। उनमें चरित्रहीन होने की हिम्मत नहीं, तो उन्होंने चरित्र का चोगा ओढ़ लिया है। वे कहते हैं, हम चरित्रहीन होना ही नहीं चाहते। लेकिन उनके भीतर वही कीड़ा काटता रहता है। अक्सर मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, दूसरे चरित्रहीन हैं, बेईमान हैं, धोखेबाज हैं, फल-फूल रहे हैं। और हम, जैसा शास्त्र में कहा है वैसा ही कर रहे हैं, कोई आशा नहीं दिखायी पड़ती, कोई सफलता नहीं मिलती।
Look carefully at those you think ‘men of character’—often their character is only their cowardice. I have seen it in ninety-nine cases out of a hundred: those you call virtuous are cowardly. They lacked the courage to be unvirtuous—so they put on the robe of virtue. They say, We never wanted to be unvirtuous—but inside, the same worm bites. Often people come to me and say: the unvirtuous—dishonest, deceitful—are flourishing; and we, who do as the scriptures say, see no hope, no success.
चरित्रवान और ऐसी बात कहेगा! निश्चित ही यह चरित्रवान भी अपने चरित्र के द्वारा वही पाना चाहता है जो चरित्रहीनों ने चरित्रहीनता के द्वारा पा लिया। मगर यह चरित्र भी बचाना चाहता है। यह वेश्यालय भी जाना चाहता है शोभायात्रा में बैठकर, लोग फूलमालाएं चढ़ाएं और यह वेश्यालय पहुंच जाए। तो जो कुट-पिट कर पहुंचे हैं वेश्यालय, उनसे इसके मन में ईर्ष्या है। पहुंचना तो इसे भी वहीं था, मंजिल तो इसकी भी वही थी, हिम्मत न जुटा पाए।
Will a truly virtuous man say such a thing? Surely this ‘virtuous’ man wants to achieve through virtue what the unvirtuous have achieved through vice—but wants to keep his virtue safe. He wants to go to the brothel, sitting in a procession, garlanded—reach there with honor. Thus he envies those who, bruised and battered, have reached. He too wanted to reach—the goal was the same; he could not muster courage.
कमजोर चरित्रवान नहीं हो सकता। जो चरित्रहीन ही नहीं हो सका, वह चरित्रवान कैसे हो सकेगा? इसे मुझे फिर से दोहराने दो, जो चरित्रहीन भी होने की हिम्मत न जुटा पाया, वह चरित्रवान होने का साहस कैसे जुटा पाएगा? चरित्र क्या चरित्रहीनता से भी गया-बीता है? चरित्र तो महा ऊर्जा है।
The weak cannot be virtuous. One who cannot even be unvirtuous—how will he be virtuous? Let me repeat: one who could not gather the courage even to be unvirtuous—how will he have the courage to be virtuous? Is virtue something inferior to vice? Virtue is great energy.
करो वही जो तेरे मन का ब्रह्म कहे
Do only what the Brahman of your own heart bids you;
और किसी की बातों पर कुछ ध्यान न दो
pay no heed to another’s words.
मुंह बिचकाएं लोग अगर तो मत देखो
If people make faces—do not look;
बजती हों तालियां अगर तो कान न दो
if hands clap—lend no ear.
और तब संघर्ष से, घर्षण से, भूल-चूक से, गिरने-उठने से, भटकने से, फिर राह पर आने से, तुम्हारे भीतर निखार आता है। तुम पकते हो। अनुभव पकाते हैं। बस जो भी करो, बोधपूर्वक करना, ध्यानपूर्वक करना। जो भी करो, निरीक्षण करते हुए करना। सजग-भाव से करना। वही ध्यान का अर्थ है।
Then through struggle, friction, trial and error, falling and rising, wandering and returning to the path—a refinement comes within you. You are cooked by experience. Whatever you do—do it consciously, alertly. Whatever you do—do it while observing, watching. That is the meaning of meditation.
तो कोई भी तुम्हें भटका न पाएगा। आज नहीं कल तुम्हारे भीतर उस शील की गंध उठेगी, जो किसी के द्वारा आरोपित नहीं है। जिसे तुमने अर्जित किया। जो तुम्हारी संपदा है। जिसके तुम मालिक हो। जो तुम्हारी अपनी अंतर्दृष्टि का तुम्हारे बाह्य-जीवन में फैलाव और विस्तार है, वह तुम्हें आभामंडल की तरह घेरे रहेगा।
Then no one will be able to mislead you. Today or tomorrow, the fragrance of that shila will arise within you which no one has imposed—you have earned it; it is your wealth; you are its master. It is the expansion of your own inner insight into your outer life; it will surround you like an aura.
नर का भूषण विजय नहीं
Man’s ornament is not victory—
केवल चरित्र उज्ज्वल है
only the brightness of character is.
लेकिन उज्ज्वल चरित्र का अर्थ दूसरों की व्याख्या नहीं है। किसको दूसरे उज्ज्वल चरित्र कहते हैं, इससे कोई संबंध नहीं है। उज्ज्वल चरित्र का अर्थ है, ध्यान के उजाले में पाया गया। अपने बोध से पाया गया। फिर दुनिया चाहे तुम्हें चरित्रहीन कहे...। बहुत बार ऐसा हुआ है, दुनिया ने जिन्हें चरित्रहीन कहा, समय ने बताया वे चरित्रवान थे। और दुनिया जिन्हें चरित्रवान मानती रही, वे कहां खो गए, धूल में कहां मिट गए, उनका कुछ पता नहीं।
But the brightness of character does not mean another’s definition. It has nothing to do with what others call ‘bright’. Bright character means: found in the light of meditation—found by one’s own awareness. Then the world may call you immoral. Many times it has happened—the world called immoral those who were truly virtuous. And those whom the world praised as virtuous—where did they disappear, into dust—no one knows.
जीसस को लोगों ने चरित्रहीन कहा। जीसस से बड़े चरित्रवान व्यक्ति को तुम खोज सकोगे? लेकिन चरित्रहीन कहा। न केवल कहा, बल्कि उनकी अदालतों ने पाया कि वे चरित्रहीन हैं, फांसी लगा दी।
Jesus was called immoral. Will you find anyone more truly virtuous than Jesus? Yet they called him immoral—not only called, their courts judged him immoral and crucified him.
सुकरात को जहर दिया, क्योंकि अदालत ने तय किया कि वह चरित्रहीन है। अदालत ने जो जुर्म लगाए सुकरात पर, उनमें एक था कि न केवल वह खुद चरित्रहीन है, वह दूसरों को भी चरित्रहीनता के लिए उकसाता है। यही तो जुर्म मुझ पर भी लगता है। लेकिन जिन्होंने जुर्म लगाया था, वे कहां खो गए! उनका नाम भी किसी को याद नहीं। सुकरात का चरित्र रोज-रोज उज्ज्वल होता गया। जैसे-जैसे आदमी की समझ बढ़ी, वैसे-वैसे अनुभव में आया कि यह आदमी जो कह रहा था, यह समाज की धारणाओं के विपरीत था, लेकिन जीवन की आंतरिक-अवस्था के विपरीत नहीं था।
Socrates was given poison—because the court decided he was immoral. Among the charges: not only is he himself immoral, he incites others to immorality. The same charge is brought upon me. But those who brought charges—where are they now? No one remembers their names. The character of Socrates grows brighter by the day. As man’s understanding has increased, it is realized that what he said went against society’s notions—but not against life’s inner condition.
समाज चरित्रहीन है। इसलिए जब भी तुम्हारे बीच कोई चरित्रवान व्यक्ति पैदा होगा, समाज अड़चन अनुभव करता है। समाज को बेचैनी शुरू होती है। समाज ऐसा चरित्र चाहता है, जो समाज की चरित्रहीनता में व्याघात उत्पन्न न करे। ऐसा चरित्र चाहता है, जो बस ऊपर-ऊपर हो। जिससे कोई अड़चन जीवन की व्यवस्था में, ढांचे में न आए। गहरा चरित्र समाज नहीं चाहता। समाज चाहता है चरित्र की बात करो। समाज कहता है सत्य, अहिंसा, प्रेम की बात करो, उपदेश दो, लेकिन सच्चे बनने की चेष्टा ही मत करना, नहीं तो सारा समाज विपरीत हो जाएगा।
Society is immoral. Therefore whenever a truly virtuous person is born among you, society feels obstructed. Society wants such virtue as will not disturb its immorality—virtue only on the surface—so that no trouble comes to the arrangements, the structure. Society does not want deep character. It wants you to talk of truth, nonviolence, love—preach—but never attempt to become real—otherwise the whole society will stand against you.
बाप अपने बेटे से कहता है, सच बोलो। फिर कोई आया है मेहमान, घर के बाहर खड़ा है, और बाप बेटे से कहता है, कह दो घर में नहीं हैं। और वह बेटा कहता है, सच बोलूं? तब अड़चन शुरू होती है। यह बेटा दुश्मन जैसा मालूम पड़ेगा, जब यह कहेगा सच बोलूं? और अगर यह बेटा जाकर कह दे कि पिताजी भीतर हैं और उन्होंने कहा है कि घर पर नहीं हैं, तो समझ में आएगा कि सच...!
A father says to his son: Speak the truth. Then a guest stands at the door—and the father says, Tell him I am not at home. The son says, Shall I speak the truth? Then trouble begins. This son will seem an enemy when he asks, Shall I speak the truth? And if the son goes out and says, Father is inside—and he has told me to say he is not at home—then you will understand what truth is…!
बाप चाहता भी नहीं था कि सच बोलो। वह तो यह कह रहा था कि अपने बेटों को भी यही सिखा देना कि सच बोलो। बोलता कौन है! ये सिखाने की बातें हैं। ये सामाजिक रीति-रिवाज हैं, औपचारिकता है। सच बोलने ही मत लगना। सच बोलने की बात करते रहना, इससे झूठ बोलने में सुविधा होती है। सच की चर्चा करो! एक हाथ सच की बात करता रहे, दूसरे हाथ से जेब काट लो।
The father did not want truth to be spoken—he only wanted to teach his sons to speak truth. Who speaks it? These are things to teach—social formalities. Do not begin to speak the truth—go on talking about it; it helps in telling lies. Let one hand preach truth—let the other pick pockets.
बेईमानी करने के लिए ईमानदारी का थोड़ा सा धुआं तो पैदा करना जरूरी है। असल में अगर तुम साफ-साफ बेईमान हो जाओ, तो तुम बेईमानी न कर सकोगे। कैसे करोगे? अगर तुम सबसे कह दो कि मैं झूठ बोलता हूं, तो तुम सच्चे हो गए। अब और कैसे झूठ बोलोगे? अगर तुम लोगों से कह दो कि मैं चोर हूं, और चोरी करो--कैसे चोरी कर पाओगे? तब तो अचौर्य की दिशा में यात्रा शुरू हो गयी तुम्हारी।
To be dishonest, one needs a little smoke of honesty. If you become openly dishonest, you cannot practice dishonesty—how will you? If you tell everyone, I lie—you have become truthful; how then will you lie? If you say, I am a thief—and then try to steal—how will you? Then your journey toward non-stealing has begun.
अगर चोरी करनी है, तो शोरगुल मचाना कि चोरी पाप है; डंका बजाना कि चोरी पाप है। इतने जोर से बजाना कि कोई यह तो सोच ही न सके कि तुम, और चोरी कर सकते हो। इतना शोरगुल मचाने वाला आदमी चोरी करेगा! कभी नहीं। जिनकी तुम चोरी करोगे, वे भी यह भरोसा न कर सकेंगे कि यह आदमी, और चोरी करेगा!
If you must steal—beat the drum that theft is a sin—so loudly that no one can suspect you could steal. Those you steal from will not be able to believe that you could.
तो चोर को अगर समझ हो, तो वह अचौर्य की शिक्षा देता है। झूठे को अगर थोड़ी अकल होती है, तो वह सच का शास्त्र फैलाता है। उसी के सहारे झूठ चलता है। झूठ के पास अपने पैर नहीं। उसको सच के पैर उधार लेने पड़ते हैं। बेईमानी के पास अपना बल नहीं। उसे ईमानदारी की आत्मा उधार लेनी पड़ती है। अधर्म खुद नहीं चल सकता, पंगु है। उसे धर्म के कंधे पर बैठना पड़ता है। इसलिए तो मंदिरों की गहराई में तुम खोजोगे, तो धर्म को ऊपर, अधर्म को भीतर पाओगे। पाखंड जी सकता है तभी, जब वह घोषणा करता रहे कि पाखंड नहीं हूं मैं। यही है सत्य, प्रचार जारी रहे। सदियों का प्रचार, झूठ को सच जैसा बताने लगता है।
Thus, if the thief is clever, he teaches non-stealing; if the liar is clever, he spreads the scripture of truth. On that borrowed support, the lie goes on. The lie has no legs of its own; it borrows the legs of truth. Dishonesty has no strength of its own; it borrows the soul of honesty. Adharma cannot walk by itself—it is lame; it has to sit upon the shoulders of dharma. That is why if you look deep into temples, you will find religion on the surface and irreligion hidden within. Hypocrisy lives only by declaring, I am not hypocrisy. Let the propaganda of ‘truth’ continue. Centuries of propaganda make the lie look like truth.
चरित्र का अर्थ है, किसी के द्वारा थोपी गयी धारणाओं का अंधानुकरण नहीं, अपनी ही आंख से परखे गए मार्गों का अनुसरण।
Character means: not blind imitation of beliefs imposed by others—but following the path tested by your own eyes.
जहां भुजा का पंथ एक हो, अन्य पंथ चिंतन का
Where the path of the arm is one, and the path of thought another—
सम्यक-रूप नहीं खुलता उस द्विधाग्रस्त जीवन का
there the true form of that divided life never opens.
तुम्हारा हाथ कुछ करे, तुम्हारा मन कुछ करे, तो तुम दुविधा में रहोगे। तुम्हारा सम्यक-रूप कभी खुल न सकेगा। तुम जो करो वही तुम्हारा भीतर का मन भी कहे, तुम जो कहो वही तुम करो भी, तुम्हारे भीतर एक समस्वरता हो--समस्वरता यानी शील।
If your hand does one thing, your mind another—you will remain in doubt, and your true form will never unfold. What you do—let it be what your inner mind also says. What you say—let it be what you do. Let there be a consonance within—this consonance is shila.
इसलिए बुद्ध कहते हैं, ‘दुःशील और असमाहित।’
Therefore Buddha says: without virtue and uncollected.
जो आदमी शील को छोड़ेगा, उसके भीतर की समता, समाहितता, सामंजस्य, संगीत, समन्वय खो जाएगा। शील, समाहित, समाधिस्थ--उसके भीतर सब शांत हो जाएगा, समता हो जाएगी, सम्यकत्व हो जाएगा। और सौ साल अशांत जीने की बजाय शीलवंत और ज्ञानी का एक क्षण का जीना भी श्रेष्ठ है।
One who drops shila will lose his inner evenness, poise, harmony, music, coordination. With shila, collected, samadhisth—within, all becomes quiet, even, right. And rather than living a hundred years in restlessness, the one moment of a virtuous and knowing person is better.
‘आलसी और अनुद्यमी होकर सौ साल जीने की अपेक्षा दृढ़ उद्यमशील का एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
Rather than living a hundred years in laziness and without effort, one day of a firmly industrious person is better.
‘आलसी और अनुद्यमी होकर...।’
Lazy and unenterprising…
आलस्य का अर्थ क्या है? आलस्य का अर्थ है, जीवन तो मिला, लेकिन हम उपयोग नहीं करेंगे। सुबह हुई, लेकिन उठेंगे नहीं। सुबह का अर्थ है, उठो। भोर हुई, रात गयी, पक्षी भी जाग गए, जिनको तुम पशु कहते हो निंदा से, वे भी उठ गए, वृक्षों ने भी आंखें खोल दीं, फूल सूरज की खोज पर निकल पड़े, सब तरफ जीवन उठा, तुम पड़े हो! तुम यह कह रहे हो कि भगवान, तूने मार क्यों न डाला? तू मार ही डालता तो अच्छा था। हम उठने को तैयार ही नहीं। तुममें और कब्र में पड़े आदमी में फर्क क्या है?
What is laziness? Life is given—but we will not use it. Morning has come—but we won’t rise. Morning means—rise! Dawn—night is gone, birds have awakened; those whom you call animals in contempt—they too have risen; trees have opened their eyes; flowers are out in search of the sun—life rises everywhere—you lie there! You say, God, why did you not kill me? You might as well have killed me. I am not willing to rise. What difference is there between you and one lying in a grave?
आलस्य का अर्थ है, तुम जीवन का अवसर खो रहे हो। जहां ऊर्जा बहनी चाहिए, जहां ऊर्जा का प्रवाह होना चाहिए, जहां ऊर्जा नृत्यवान होनी चाहिए, वहां तुम बैठे हो सुस्त, काहिल, मुर्दे की भांति। जहां प्रेम की तरंग उठनी थी, वहां तुम उदास बैठे रहे, धूल चढ़े। जहां तुम्हारा चित्त का दर्पण चमकना था, जीवन का प्रतिफलन होता, वहां तुम पड़े रहे एक कोने में, अपने को अपने ही हाथ से अस्वीकार किए।
Laziness means you are losing life’s opportunity. Where energy should flow, dance—you sit inert, dull, corpse-like. Where waves of love should arise—you sit gloomy, dust-covered. Where the mirror of your mind should shine, reflecting life—you lie in a corner, rejecting yourself with your own hands.
आलस्य का अर्थ है, जीवन अवसर देता, तुम खोते। जीवन बुलाता, तुम सुनते नहीं। जीवन आवाहन देता, तुम बहरे रह जाते। जीवन हजार-हजार तरफ से चोटें करता--उठो! तुम ऐसे जड़ कि चोटों को धीरे-धीरे पी जाते, अभ्यस्त हो जाते, पड़े रहते अपनी जगह।
Laziness means life calls—and you lose; life invites—and you don’t hear; life knocks from a thousand directions—Rise!—you are so dull that you absorb the knocks, become accustomed, lie where you are.
‘आलसी और अनुद्यमी होकर सौ साल जीने की अपेक्षा...।’
Rather than living a hundred years lazy and unenterprising…
फिर फायदा क्या? आलस्य है क्रमिक आत्मघात। मरना ही हो, एकदम से मर जाओ। यह धीरे-धीरे का मरना क्या? यह आहिस्ता-आहिस्ता मरना क्या? जीना हो, भभककर जी लो!
What is the profit then? Laziness is a slow suicide—if you must die, then die at once. What is this slow dying? This dying inch by inch? If you must live—live in a blaze!
पश्चिम की एक बहुत विचारशील महिला रोजा लक्जेंबर्ग का बड़ा प्रसिद्ध वचन है कि अगर जीना हो, मशाल को दोनों तरफ से जलाकर जी लो।
Rosa Luxemburg, a thoughtful woman of the West, said: If you must live—burn the torch from both ends.
अगर जीना हो! अगर न जीना हो, तुम्हारी मर्जी, मशाल को जलाओ ही मत। अगर दूसरे भी आग लगा जाएं, तो धुआं फेंकते रहो। जरा गौर से अपनी मशालें देखना। धुआं ही धुआं निकलता रहता है। लपट का पता ही नहीं चलता।
If you must live! If you do not, as you wish, do not light the torch at all—and if others set it on fire, keep emitting smoke. Look closely at your torches—only smoke pours out; flame is nowhere seen.
लेकिन जहां भी धुआं है, वहां लपट छिपी है। जरा हिम्मत जुटाओ! जरा खोजो! धुआं खबर दे रहा है आग की। धुआं ही धुआं उठाते रहोगे जिंदगी में? फिर सुख न पाया, आनंद न पाया, रस न पाया--शिकायत किसकी?
But wherever there is smoke, flame is hidden. Gather courage! Seek! Smoke gives news of fire. Will you go on raising only smoke all your life? Then—if you found no bliss, no joy, no juice—whom will you complain to?
‘आलसी, अनुद्यमी होकर सौ साल जीने की अपेक्षा दृढ़ उद्यमशील का एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
Rather than living a hundred years lazy and unenterprising, one day of a firmly industrious person is better.
बुद्धपुरुष की तरह एक क्षण जी लेना भी श्रेष्ठ है, हजारों साल बुद्धुओं की भांति जीने की बजाए। एक क्षण की प्रज्वलित चेतना सब झलका जाती है। एक क्षण का प्रज्वलित बोध सारे जगत को खोल जाता है, सारे रहस्य उघाड़ जाता है, सब पर्दे उठा जाता है, सब घूंघट हटा जाता है। सब जो मिलना चाहिए, एक क्षण में मिल सकता है, तुम्हारी त्वरा चाहिए।
Better to live a single moment like a Buddha than to live a thousand years like the foolish. One moment of blazing awareness reveals all. One moment of flaming bodhi opens the whole existence—unveils all secrets—lifts all veils—removes all coverings. All that must be attained can be had in a moment—your urgency is needed.
बहुत शेष है, बहुत शेष है, बहुत शेष है
Much remains, much remains, much remains—
हम मत भूलें, हम मत अपना गुणगान करें
let us not forget; let us not sing our own praises.
जिस घर को छूने, सागर की लहरें दौड़ रही हैं
The house whose walls the ocean’s waves rush to kiss—
आओ, उस घर के मालिक से कुछ पहचान करें
come, let us seek acquaintance with that house’s lord.
ऐसा सोचकर मत बैठे रहना कि बहुत शेष है, बहुत शेष है, बहुत शेष है, जल्दी क्या है? ऐसा सोच-सोचकर आलस्य को मत सजाते-संवारते रहना।
Do not sit thinking: much remains, much remains—what hurry? Do not adorn laziness with such thoughts.
जिस घर को छूने, सागर की लहरें दौड़ रही हैं
The house whose walls the ocean’s waves rush to kiss—
जरा गौर से देखो सागर की लहरों को। कितनी उत्तुंग हैं, कितनी उतावली हैं, कितनी प्यासी हैं, कैसी भाग-दौड़ मची है, कैसी प्रतिस्पर्धा है!
look closely at the waves of the sea—how towering, how impatient, how thirsty! What a rush! What competition!
जिस घर को छूने, सागर की लहरें दौड़ रही हैं
The house whose walls the ocean’s waves rush to kiss—
आओ, उस घर के मालिक से कुछ पहचान करें
come, let us seek acquaintance with that house’s lord.
और तुम्हें मौका मिला है मनुष्य होने का। घर से ही नहीं, घर के मालिक से पहचान हो सकती है। लहरें तो किनारों को छूकर लौट जाएंगी, किनारे का राजा अपरिचित रह जाएगा। लहरें तो घर की दीवालों को छूकर लौट जाएंगी, तो भी इतनी उतावली हैं! तुम घर के मालिक से पहचान कर सकते थे, लेकिन तुम्हारे चैतन्य के सागर की लहरें उठतीं तो ही। उद्दाम वेग चाहिए, त्वरा चाहिए।
And you have received the chance to be human. You can be acquainted not only with the house, but with the householder. The waves will touch the shore and return—the king of the shore will remain unknown. The waves will touch the walls and return—yet they are so eager! You could have known the householder—but only if the waves of your consciousness had risen. A wild surge is needed—urgency is needed.
ऐसे धीमे-धीमे टिमटिमाते-टिमटिमाते जीना क्यों? भभककर दोनों ओर से जले मशाल, उसको ही बुद्ध जीवन कहते हैं। तब तुम्हारे जीवन में एक क्रांति घटित होती है--लंबाई समाप्त हो जाती है, गहराई शुरू होती है। तब तुम ऐसे एक लहर से दूसरी लहर पर नहीं जाते, एक लहर से सीधे सागर की गहराई में जाते हो।
Why live so faintly, flickering, flickering? Let the torch blaze from both ends—that is what Buddha calls life. Then a revolution occurs in your life—length ends, depth begins. Then you no longer move from one wave to another—you plunge from a wave straight into the depth of the ocean.
‘उत्पत्ति और विनाश का दर्शन किए बिना सौ साल जीने की अपेक्षा उत्पत्ति और विनाश के दर्शन का एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
Rather than living a hundred years without seeing the arising and passing, a single day seeing arising and passing is better.
तुम्हें यही पता नहीं, कहां से आते हो, कहां जाते हो, कौन हैं? फिर भी तुम किस मुंह से कहते हो जीवित हो! और इससे बड़ी बेहोशी क्या होगी? और सोयापन क्या होगा? नींद में और जागरण में और फर्क क्या होगा? न पता कहां से आते, न पता कहां जाते। न पता क्यों हैं, क्या हैं, किसलिए हैं। ये कैसे तुम लकड़ी के एक टुकड़े की तरह नदी में बहे चले जाते हो--न कोई गंतव्य है, न कोई दिशा है, न कोई बोध है--थपेड़ों पर। परिस्थितियां जहां ले जातीं। तुम एक दुर्घटना हो। और दुर्घटना के ऊपर उठना साधना है।
You do not even know where you come from, where you go, who you are—and yet you say with what face: I live! What greater unconsciousness can there be? What deeper sleep? What is the difference between sleep and waking? You don’t know where you come from, where you go; you don’t know why, what, for what. How do you drift as a piece of wood in the river—with no destination, no direction, no awareness—at the mercy of waves? Circumstances drive you here and there. You are an accident. To rise above accident is sadhana.
पश्चिम में एक शब्द जोर से प्रचलित होता जा रहा है--एक्सीडेंटल मैन। दुर्घटनात्मक आदमी। आदमी एक दुर्घटना मालूम होता है। ऐसा लगता है, चीजें घट रही हैं, घटती जाती हैं; कुछ भी हो रहा है, क्यों हो रहा है, सन्निपात जैसा मालूम होता है। कुछ कारण नहीं दिखायी पड़ता। कुछ आकस्मिक संयोग मिल जाते हैं, कुछ हो जाता है, फिर तुम छिटक जाते हो; फिर कुछ संयोग मिल जाते हैं, फिर हो जाता है। भीतरी कोई जैसे समस्वरता नहीं है जीवन में।
In the West, a phrase is becoming popular: the accidental man. Man appears to be an accident. Things happen—they go on happening; something occurs—but why?—a delirium. No cause is seen. A few chance coincidences, something happens, then you are flung aside; then a few coincidences, and something happens. As if there is no inner consonance.
ऐसे ही समझो कि गुलाब का पौधा है, चमेली के पास लगा था, चमेली का फूल खिल आया है। पौधा गुलाब का था, चमेली के पास लगा था, नकल में पड़ गया। चमेली का फूल खिल आया है। अब मुश्किल हुई खड़ी! यह चमेली का फूल गंधहीन होगा, क्योंकि गंध तो गुलाब की हो सकती थी। यह चमेली का फूल छाती पर बोझ होगा। यह फूल हो ही नहीं सकता, पत्थर होगा। क्योंकि फूल का तो मतलब यह है कि प्राण भीतर फूल जाएं, खिल जाएं, प्रफुल्लित हो जाएं। भीतर की नियति तो अधूरी रह गयी, अधमरी रह गयी, यह तो कुछ का कुछ हो गया।
Imagine a rose plant—planted near a jasmine. The jasmine flower bloomed—and the rose plant fell into imitation. Jasmine-like flowers appear on a rose. Now trouble! The jasmine flower will be without fragrance—for fragrance would have been the rose’s. This jasmine-flower will be a weight upon the chest—no flower at all, a stone. For flower means the inner life has blossomed, opened, exulted. The inner destiny remains unfulfilled, half-dead—this has become something else.
दुर्घटना का अर्थ है, जो तुम होने को हो वह तो नहीं हो पाते, कुछ का कुछ हो जाते हो। जैसा मैं लोगों को देखता हूं, किसी को भी उस जगह नहीं पाता जहां उन्हें होना चाहिए। लोग असंगत स्थितियों में बैठे हैं।
Accident means: that which you are meant to be—you do not become; you become something else. As I see people—I find none in the place where they ought to be. People sit in incongruous positions.
एक मित्र दस दिन पहले वापस इंग्लैंड गए। संन्यस्त हुए, दांत के डाक्टर हैं। दस साल से दांत के डाक्टर हैं, छोड़ना चाहते हैं, परेशान हैं, संगीतज्ञ होने की धुन थी सदा से। अब संगीतज्ञ और दांत का डाक्टर! कोई लेना-देना नहीं। दांतों की कटकटाहट सुनी है, संगीत सुना कभी?
A friend returned to England ten days ago—he took sannyas; he is a dentist; for ten years he has been a dentist—and wants to leave; he is troubled—he always had the passion to be a musician. Now musician and dentist! No connection. Have you heard the clatter of teeth—have you heard music?
मैंने पूछा, दस साल? वे बोले, सोचने में ही! दांत का डाक्टर भी नहीं हो पा रहा हूं, क्योंकि मन वहां लगता नहीं। करता हूं दिनभर, मगर लगता है, यह मैं क्यों समय खो रहा हूं! यह जीवन गया, यह दिन और गया। यह एक दिन और बीता। मौत और करीब आयी। जो हाथ वीणा को छूने चाहिए थे, जो वीणा को छूने को आतुर हैं, वे व्यर्थ लोगों के दांतों की सफाई करने में लगे हैं।
I asked, Ten years? He said, Spent in thinking only! I am not even able to be a dentist—for the mind doesn’t settle there. I do it all day—but it feels I am wasting time! Life gone, this day gone, one more day gone, death closer. Hands that should have touched the veena, that long to touch it—are busy cleaning people’s teeth.
दांत के डाक्टर होने में कुछ बुराई नहीं है। लेकिन तुम्हारी नियति हो, दुर्घटना न हो। क्योंकि जिसको दांत का डाक्टर होना था, वह अगर वीणा लेकर बैठ जाए, तोड़ डालेगा। उनका वीणावादन लोगों के प्राणों में शांति न लाएगा, घबड़ाहट ले आएगा। वे लोगों की शांति को नष्ट कर देंगे।
There is no evil in being a dentist—but let it be your destiny, not an accident. For one whose destiny is dentistry—if he sits with a veena, he will break it. His music will bring not peace but panic. He will destroy people’s tranquility.
जिसको जो होना है, वही हो। लेकिन यह तो कैसे? हमें उत्पत्ति का ही पता नहीं--हम कैसे बनते हैं! हम कैसे होते हैं! हम कैसे बिखरते हैं! यह तो हमें जब तक अपने स्वभाव से पहचान न होगी तब तक हम दुर्घटना ही रहेंगे।
Be that which you are meant to be. But how? We do not even know arising—how we are made, how we are—how we fall apart. Until we know our own svabhava, we remain accidents.
बुद्ध कहते हैं, ‘उत्पत्ति और विनाश का दर्शन किए बिना सौ साल जीने की अपेक्षा उत्पत्ति और विनाश के दर्शन का एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
Buddha says: rather than living a hundred years without seeing arising and passing, one day seeing arising and passing is better.
जिसने ठीक से देख लिया, कहां से आता हूं, क्या है मेरा मूल स्रोत, कहां जाता हूं, क्या है मेरा गंतव्य, तो कई बातें दिखायी पड़ जाएंगी। एक बात तो यह दिखायी पड़ेगी कि शरीर पैदा होता है, शरीर समाप्त हो जाता है। क्या मेरे भीतर कुछ और है, जो न कभी पैदा होता, न कभी समाप्त होता? अगर शरीर को तुमने गौर से देख लिया, तो तुम्हें उस सनातन का स्वर भी भीतर सुनायी पड़ने लगेगा, जो न कभी शुरू हुआ और न कभी समाप्त होता है।
One who sees clearly—from where I come, what is my source, where I go, what is my destination—many things become clear. One—this body is born and ends. Is there within me something else which is neither born nor dies? If you look closely into body, you will begin to hear within the note of the Eternal—which has no beginning, no end.
अभी तो तुमने शरीर की मंजिल को अपनी मंजिल समझ रखा है, वही दुर्घटना हो गयी है। अभी तुमने आजीविका को जीवन समझ रखा है, वही दुर्घटना हो गयी है। जीवन कुछ और है, सिर्फ रोटी-रोजी कमा लेना ही नहीं। रोटी के ही सहारे कौन कब जी पाया है? रोटी जरूरी है, पर्याप्त नहीं। बिना उसके न जी सकोगे, लेकिन अगर उसी से जीए, जीना न जीना बराबर है।
Right now, you have taken the body’s destination as yours—that is the accident. You have taken livelihood as life—that is the accident. Life is something else—not merely earning bread. On bread alone who has ever lived? Bread is necessary—not sufficient. Without it you cannot live—but if you live only by it, living and not living are the same.
होड़ देवों से लगायी, मनुज भी बनना न सीखा
We have competed with the gods—but have not learned even to be human;
विश्व को वामनपगों से नापने की कामना है
We desire to measure the world with dwarf’s steps.
आदमी क्या से क्या नहीं होना चाहता? लेकिन वही नहीं हो पाता, जो हो सकता था।
What all does man not want to become! And yet he cannot become that which he could.
होड़ देवों से लगायी, मनुज भी बनना न सीखा
We have competed with the gods—but have not learned even to be human;
विश्व को वामनपगों से नापने की कामना है
We desire to measure the world with dwarf’s steps.
पहले तुम वही हो जाओ, जो तुम हो सकते हो। पहले अपनी नियति को पहचान लो। पहले तुम वही हो जाओ, जो तुम हो। तुम्हारा होना ही तुम्हारा भाग्य है। उसकी पहचान के बिना इर्द-गिर्द तुम कितने ही चक्कर काटो, तुम दुर्घटना ही रहोगे।
First become that which you can be. First recognize your destiny. First become that which you are. Your being itself is your fate. Without recognizing it, you may circle hither and thither—but you remain an accident.
कहां से बढ़ के पहुंचे हैं कहां तक इल्मो-फन साकी
From where to where have we progressed in knowledge and art, O cupbearer—
मगर आसूदा इन्सां का न तन साकी न मन साकी
Yet the satisfied man—neither his body is at ease nor his mind.
कितना ज्ञान बढ़ गया! कितना इल्म, कितना फन, कितनी कला, कितना विज्ञान, लेकिन न आदमी के तन को शांति है, न मन को शांति है।
So much knowledge, so much art, science—but neither the body nor the mind of man is at peace.
From where to where have we progressed in knowledge and art, O cupbearer—
Yet the satisfied man—neither his body is at ease nor his mind.
कहां से बढ़ के पहुंचे हैं कहां तक इल्मो-फन साकी
मगर आसूदा इन्सां का न तन साकी न मन साकी
कहीं कुछ भूल हो रही है। स्वभाव से पहचान नहीं बैठ रही है। इल्म और फन किसी और मार्ग पर लिए जा रहे हैं। आदमी कुछ और होने को बना था। आदमी के भीतर कुछ और है जो उसे तृप्त करेगा, उसकी प्यास को बुझाएगा, और इल्मो-फन कुछ और बताए जाते हैं। जरा ध्यान रखना, दुर्घटना इतने जोर से घट रही है, घटती रही है कि बहुत संभावना है, तुम भी धोखे में आ जाओ।
Somewhere a mistake is being made. There is no tuning with svabhava. Knowledge and art lead on other paths. Man was made to be something else. Within man is something else that will satisfy his thirst—and knowledge and art teach other things. Beware—accident is happening so loudly and so continuously that there is every possibility you too will be deceived.
अक्सर ऐसा होता है, लोग अनुकरण में लग जाते हैं। तुमने देखा, किसी ने नया मकान बनाया। बस, तुम्हें जरूरत न थी क्षणभर पहले तक इस नए मकान की, क्षणभर पहले तक तुमने स्वप्न भी न देखा था इस मकान का, क्षणभर पहले तक तुम्हें खयाल भी न था कि अपने पास जो मकान है वह ठीक नहीं, किसी और ने मकान बनाया, बस अनुकरण पैदा हुआ। चले तुम। अब तुम भूल ही गए कि इस मकान को बनाने में वर्षों लगेंगे। यह जरूरत है तुम्हारी? यह तुम सच में चाहते हो? वर्ष इस पर खराब करने जैसे हैं? इसे सोचकर, समझकर, होश से तुम चुन रहे हो? कि सिर्फ एक पागलपन ने, एक जुनून ने पकड़ा कि पड़ोसी के पास है, मेरे पास क्यों न हो? किसी के पास कार देख ली, तुम बेचैन हो गए।
Often it happens—people fall into imitation. Someone built a new house—till a moment ago you had no need of it, had not dreamt of it, had no idea your present house was inadequate. Another built—and imitation arose; you started. You forgot years will be spent. Is it your need? Do you truly want it? Is it worth spending years? Are you choosing this with thought, understanding, awareness—or only seized by a craze—if the neighbor has it, why not I? You see a car with someone—you become restless.
ध्यान रखना, अनुकरण से जो चलेगा, वह थपेड़ों में जीएगा। वह समय को ऐसे ही गंवा देगा। तुम अपनी जरूरत को समझना। अपने भीतर की आंतरिक जरूरत को पहचानना। और अपने स्वभाव को देखना कि मेरे लिए क्या हितकर है? मेरी आंतरिक आकांक्षा, अभीप्सा क्या है? मैं क्या पाकर सुखी हो सकूंगा? तुम यह मत देखना कि दूसरे क्या पाकर सुखी हो गए हैं।
Remember—one who walks by imitation will live by waves. He will waste his time. Recognize your own need—your inner need—your swabhava: What is beneficial for me? What is my inner longing, my deep urge? What, upon gaining, will make me fulfilled? Do not see what made others happy.
पहली तो बात, वे सुखी हुए हैं या नहीं, तुम तय नहीं कर सकते। किसी के पास बड़ा मकान है, इससे कोई सुखी हो गया है, ऐसा मत सोच लेना। तुमसे छोटे मकान वाले तुमको भी सुखी समझ रहे हैं। किसी के पास बड़ी कार है, इससे वह सुखी हो गया है, ऐसा मत समझ लेना। सुख चेहरे पर है, वह दूसरे को दिखाने के लिए है। चेहरे बाजारू हैं। उनको हम बाजार में काम लाते हैं, घर पर रख देते हैं। वे मुखौटे हैं।
First, you cannot judge whether they are happy—someone has a big house, do not think he is happy. Those with smaller houses think you are happy. Someone has a big car—do not think he is happy. The happiness on faces is for others—it is for display. Faces are marketable—we use them in the marketplace and keep them at home. They are masks.
फिर दूसरी बात, हो सकता है दूसरा सुखी हो गया हो, उसके स्वभाव के साथ कुछ तालमेल बैठा हो। लेकिन तुम्हारे स्वभाव के साथ तालमेल बैठेगा?
Secondly, even if the other has become happy—perhaps his swabhava fitted with what he has achieved. Will it fit with yours?
अपनी अभीप्सा को शुद्ध-शुद्ध पहचानना जरूरी है आदमी के लिए, ताकि वह दुर्घटनाओं से बच जाए। अन्यथा मैं अनेकों को देखता हूं, वे सब दुर्घटनाओं में ग्रस्त हैं। जहां उन्हें जाना नहीं था, चल पड़े। पहुंच जाएं तो परेशान होंगे, क्योंकि तब पाएंगे, अरे! यहां तो कभी आना ही न चाहा था। जहां पहुंच गए, जहां पहुंचने के लिए जीवनभर जद्दोजहद की, वहां पहुंचकर पता चला कि यह तो अपनी मंजिल ही न थी। अब लौटना भी मुश्किल हो गया। लौटने का समय भी न रहा, सांझ हो गयी। अब तो रात घिरने लगी। तब वे तड़फेंगे। एक-एक क्षण बहुमूल्य है। स्वभाव से उसे कसते रहना।
It is essential for a man to recognize his own urge, pure and clear—so that he may be saved from accident. Otherwise I see multitudes—gripped by accident. They go where they were not meant to go. Even if they arrive, they are troubled—for they find, Ah! This is not where I ever wanted to be. I struggled all my life to arrive here—and arriving, I find it was never my destination. Now returning is difficult; there is no time—it is evening; night is falling. They will writhe. Every moment is precious—measure it against your svabhava.
दूसरों का अनुकरण करने का कुछ बुनियादी कारण है। और वह कारण यह है कि अपना ही अनुकरण करने में हमें आश्वस्तता नहीं मालूम होती। पता नहीं ठीक हों कि न हों। दूसरों ने तो करके दिखा दिया है। यह देखो महावीर पहुंच गए। यह देखो बुद्ध पहुंच गए। ये तो पहुंच गए। इनका पहुंचना तो प्रामाणिक है। अब हम चलेंगे, अंधेरे में टटोलेंगे, पता नहीं पहुंचें कि भटकें। बेहतर, किसी के पीछे हो लें। पीछे होने का कारण यह है कि तुम सोचते हो, दूसरा पहुंच गया, तो अब हम सिर्फ सहारा पकड़कर पहुंच जाएंगे।
There is a basic reason why people imitate others: following one’s own way does not feel assuring—we don’t know if we’ll be right or wrong. Others have done it—it is proven. Look—Mahavira arrived; look—Buddha arrived—their arrival is authentic. Now we will follow—with support we will arrive.
लेकिन दूसरा अपने स्वभाव को पहुंचा। तुम अपने स्वभाव को पहुंचने थे। बुद्ध के पीछे चलोगे तो तुम भी वहीं पहुंच जाओगे जहां बुद्ध पहुंचे। लेकिन बुद्ध के स्वभाव से उसका तालमेल था, संगीत था, समन्वय था; तुम पहुंचकर भी बेचैन रहोगे। इसलिए अनुकरण से कोई कभी नहीं पहुंचता, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अद्वितीय है, मौलिक है।
But the other arrived at his own swabhava—you were to arrive at yours. If you walk behind Buddha, you will reach where Buddha reached—but in tune with his swabhava—while you, even upon arriving, will remain restless. That is why one never arrives through imitation—for each person is unique, original.
समझो सबसे, करो अपनी। और करने का साहस रखो। भूल से डरो मत। जो भूल से डरा, वह जल्दी ही अनुयायी बन जाता है। अनुयायी बनने का मतलब ही यह है कि भूल करने की हम हिम्मत नहीं करते।
Learn from all—but do your own. Have the courage to do. Do not fear mistake. Those who fear mistakes soon become followers. To become a follower means: we do not have the courage to err.
प्रकाश मेरे अग्रजों का है
The light is of my elders,
परंपरा का है
of tradition—
पोढ़ा है, खरा है
seasoned, pure.
अंधकार मेरा है
The darkness is mine—
कच्चा है, हरा है
raw, green.
प्रकाश मेरे अग्रजों का है
The light is of my elders,
परंपरा का है
of tradition—
पोढ़ा है, खरा है
seasoned, pure.
अंधकार मेरा है
The darkness is mine—
कच्चा है, हरा है
raw, green.
लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, तुम्हारा अंधकार ही तुम्हारे काम आएगा। दूसरों का उधार प्रकाश काम न आएगा। उधार प्रकाश अपने अंधकार से भी बदतर है। क्योंकि उससे तुम्हारे जीवन का कोई तालमेल ही न बैठेगा। तुम्हारी टोपी ही तुम्हारे सिर पर बैठेगी। दूसरों के जूते काटेंगे, कभी ढीले पड़ जाएंगे, कभी छोटे पड़ जाएंगे। तुम्हारे पैर का जूता तुम्हीं को खोजना, बनाना है। तुम भीतर कुछ इतने अनूठे हो कि तुम जैसा न कभी कोई हुआ है, न कभी कोई होगा।
Yet I tell you—your darkness alone will serve you. Others’ borrowed light will not. Borrowed light is worse than your own darkness—for there will be no consonance with your life. Your cap will only fit your own head. Others’ shoes will pinch, or be too loose. The shoe for your foot—you alone must seek, must make. Within, you are so unique that none like you has ever been, nor will be.
इसलिए उधार कपड़े मत मांगना। जीने की हिम्मत, साहस रखना; तो ही तुम दुर्घटना से बचोगे। अन्यथा दुर्घटना सौ में निन्यानबे मौकों पर करीब-करीब निश्चित है। सौ में कोई एकाध सौभाग्यशाली बच पाता है। जो बच जाता है, वह बुद्धत्व को उपलब्ध होता है।
Therefore do not ask for borrowed clothes. Have the courage to live—only then will you be saved from accident. Otherwise, accident is almost certain in ninety-nine cases out of a hundred. One in a hundred, by great fortune, escapes—and whoever escapes attains Buddhahood.
‘अमृतपद (निर्वाण) का दर्शन किए बिना सौ साल जीने की अपेक्षा अमृतपद का दर्शन कर एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
Rather than living a hundred years without seeing the Amritpad (Nirvana), one day of seeing the Amritpad is better.
जिसे हम जीवन कहते हैं, क्षणभंगुर है। अभी है, अभी गया। अभी था, अभी न हुआ। आभास की तरह। चांद के प्रतिबिंब की तरह है झील में। जरा सी झील हिली, चांद का प्रतिबिंब टूटा, बिखरा--चांदी फैल गयी। अभी था, अभी खो गया। यह जो संसार है, स्वप्न से ज्यादा नहीं है। क्षणभंगुर है।
What we call life is momentary—now it is, now gone; like an apparition; like the reflection of the moon in a lake—if the lake quivers a little, the reflection breaks, scatters—silver dissolves. A moment ago it was, now vanished. This world is no more than a dream—momentary.
इसके साथ बहुत माया-मोह में मत पड़ जाना। क्योंकि तुम जब तक माया-मोह बसा पाओगे, यह बदल जाता है। यह बेईमान है। इसका विश्वास मत कर लेना। इधर तुम घर बनाने को तैयार थे, तब तक भूमि ही खिसक जाती है। तुम जब तक नाव बनाकर तैयार हुए, नदी ही विदा हो जाती है। तुम्हारा और इस संसार का कभी मेल न होगा। क्योंकि यह पल-पल भागा जाता है, पल-पल बदला जाता है।
Do not get too entangled in its illusions—for by the time you settle your illusion, it will have changed. It is unfaithful—do not trust it. You were ready to build your house—but the very ground slips. You prepared the boat—but the river departs. You and this world can never match—for it runs and changes each instant.
जिसने संसार की क्षणभंगुरता देख ली, उसके ही जीवन में निर्वाण का, शाश्वत का स्मरण शुरू होता है।
One who sees the momentariness of the world—only in his life does the remembrance of Nirvana, the Eternal, begin.
विकसते मुरझाने को फूल
Buds blossom to wither;
उदय होता छिपने को चंद
The moon rises to hide;
शून्य होने को भरते मेघ
Clouds fill to be emptied;
दीप जलता होने को मंद
A lamp lights to grow dim.
यहां किसका अनंत यौवन!
Whose youth here is eternal?
अरे अस्थिर छोटे जीवन!
O unstable, tiny life!
छलकती जाती है दिन-रैन
Day and night, brimming over,
लबालब तेरी प्याली मीत
your cup spills, my friend;
ज्योति होती जाती है क्षीण
The flame keeps waning;
मौन होता जाता संगीत
Music keeps falling into silence—
करो नैनों का उन्मीलन,
क्षणिक है मतवाले जीवन!
जरा आंख को मींड़कर देखो--दीया चुकता जाता है। जरा आंख खोलकर देखो--संगीत समाप्त होता जाता है। जरा गौर से चारों तरफ देखो--यहां कुछ भी ठहरा हुआ नहीं है, सब बदला जा रहा है।
Open your eyes—
this intoxicating life is momentary!
Just squint a little—see, the lamp is running out. Open your eyes—music is ending. Look all around—nothing is fixed; all is changing.
इस बदलते हुए प्रवाह में तुमने घर बनाने की सोची! सराय तक बनाते, तो ठीक था। रात का विश्राम ठीक था, सुबह चल पड़ना होगा। रुक जाते, पड़ाव समझते, ठीक था, समझदारी थी; घर बनाने बैठ गए हो! स्थाई घर बना रहे हो! अस्थाई तत्वों से स्थाई घर बनाने की कामना की है! तो दुख पाओगे। तो भरमोगे, भटकोगे; और निर्वाण का परमपद तुम्हारे खयाल में भी न आएगा।
In this changing stream you thought to build a house! Had you built an inn, fine. Night’s rest was fine—but morning you must move on. Pause a while—treat it as a wayside halt—that was wise. But you sit to build a permanent home! You want a lasting house out of transient elements! You will suffer, be deluded, wander—and the supreme Amritpad will not even occur to you.
गुंचा चटका और आ पहुंची खिजां
The bud barely burst—and autumn arrived;
फस्ले-गुल की थी फकत इतनी बिसात
Such was the extent of the spring.
इधर खिला भी नहीं फूल कि आ गया पतझड़। इतनी ही बिसात है। आदमी को तुमने खिलते देखा? कली खिल कहां पाती है? कभी-कभी खिलती है। तब तो हमें बुद्धों का स्मरण हजारों साल तक रखना पड़ता है। बुद्धों का मतलब है, जिनकी कली खिली। अधिक लोग तो कली की तरह ही मर जाते हैं।
Barely has a flower bloomed—and the fall comes. That is all. Have you seen a man bloom? Does the bud ever truly blossom? Sometimes it does; then we must remember the Buddhas for thousands of years—Buddhas, those whose bud bloomed. Most die as buds.
गुंचा चटका और आ पहुंची खिजां
The bud barely burst—and autumn arrived;
फस्ले-गुल की थी फकत इतनी बिसात
Such was the extent of the spring.
बस इतनी सी सीमा। खिल भी न पाए और मौत आ गयी। हंस भी न पाए और आंसू घिर आए। डोला उठा भी न था कि अरथी उठ गयी। इसे गौर से जो देखता है, पहचानता है, समझता है, धीरे-धीरे पाता है, यहां घर बनाने जैसा नहीं। अमृत में घर बनाएंगे, मरणधर्मा में क्या घर बनाना! निर्वाण में घर बनाएंगे, संसार में क्या घर बनाना! यहां कुछ भी तो साथ देगा नहीं। संगी-साथी सब दो दिन के आश्वासन हैं, सांत्वना हैं, संतोष हैं। कौन किसका साथी है? राह पर मिल लिए, थोड़ी देर साथ हो लिए, फिर राहें अलग हो जाती हैं, फिर हम अलग हो जाते हैं।
This is the measure—it didn’t even bloom, and death arrived; barely a smile—and tears gathered; the wedding palanquin had not lifted, and the bier was raised. One who sees, recognizes—this is not a place to build a house. Build in the immortal—why build in the mortal? Build in Nirvana—why in samsara? Here nothing will stay—companions, partners—two-day consolations, comforts, pacifiers. Who is whose companion? We meet upon the road, walk a while, then paths diverge—we separate.
कौन होता है बुरे वक्त की हालत का शरीक
Who shares the bad hour’s condition?
मरते दम आंख को देखा है फिर जाती है
At the dying moment, I have seen—even the eyes turn away.
औरों की तो बात ही छोड़ दो, अपनी ही आंख फिर जाती है। वही साथ नहीं देती।
Leave aside others—even your own eyes turn away—they do not stay with you.
कौन होता है बुरे वक्त की हालत का शरीक
Who shares the bad hour’s condition?
मरते वक्त देखा है?
मरते दम आंख को देखा है फिर जाती है
At the dying moment—
I have seen the eyes turn away.
यहां सब खयाली पुलाव है। यहां सब सपने का जाल है। यहां कोई अपना नहीं। यहां कोई संगी-साथी नहीं। शाश्वतता में साथ खोजो। बुद्ध का वचन है, अमृतपद। जो कभी मरे न, जो मरणधर्मा नहीं है।
Here, all is castles in the air—all is a net of dreams. None is your own. Seek companionship in the Eternal. Buddha’s word is Amritpad—the deathless, that which never dies.
‘अमृतपद का दर्शन किए बिना सौ साल जीने की अपेक्षा अमृतपद का दर्शन कर एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
Rather than living a hundred years without seeing the Amritpad, one day seeing it is better.
‘उत्तम धर्म का दर्शन किए बिना सौ साल जीने की अपेक्षा उत्तम धर्म का दर्शन कर एक दिन जीना भी श्रेष्ठ है।’
Rather than living a hundred years without seeing the Uttam Dharma, one day seeing the Uttam Dharma is better.
उत्तम धर्म उस प्रक्रिया का नाम है जिससे अमृतत्व उपलब्ध होता है। उत्तम धर्म उस विधि का नाम है जिससे तुम समय से हटकर शाश्वत के करीब आते हो। उत्तम धर्म उस कीमिया का नाम है जिससे तुम दूसरों के आरोपित चरित्र से मुक्त होकर अपने शील के निकट आते हो। उत्तम धर्म उस विज्ञान का नाम है जिससे तुम दुर्घटना से बचते और तुम्हारे जीवन में गंतव्य दिशा आती।
Uttam Dharma—the supreme dharma—is the name of the process by which the deathless is attained. It is the name of the method by which you move from time toward the Eternal. It is the alchemy by which you are freed from imposed character and come close to your own shila. It is the science by which you are saved from accident and your life gains destination and direction.
धर्म तो बहुत हैं, उत्तम धर्म एक है। धर्म तो हिंदू है, मुसलमान है, ईसाई है, जैन है, बौद्ध है; उत्तम धर्म विशेषणशून्य है। उत्तम धर्म शास्त्र में नहीं, स्वयं में है। उत्तम धर्म किसी दूसरे के सिखाए नहीं सीखा जाता, अपने ही अनुभव, अपने ही जीवन की कसौटी पर कस-कसकर पाया जाता है। धर्म सीखा जा सकता है, उत्तम धर्म जीया जाता है। वेद में, कुरान में, बाइबिल में जो है, वह धर्म है। अब तो धम्मपद में जो है, वह भी धर्म है। जब तुम्हारे भीतर जागरण होता है और तुम गवाह हो जाते हो वेदों के, कुरानों के, बाइबिलों के, धम्मपदों के; जब...।
There are many religions—Uttam Dharma is one. Religions are Hindu, Muslim, Christian, Jain, Buddhist—Uttam Dharma is without qualifier. Uttam Dharma is not in scriptures—it is in oneself. Uttam Dharma is not learned from another’s teaching—it is found by testing upon the touchstone of one’s own life. Religion may be studied—Uttam Dharma is lived. What is in the Vedas, the Koran, the Bible—that is religion. Now what is in the Dhammapada—that too is religion. When within you awakening happens—and you become a witness to the Vedas, Korans, Bibles, Dhammapadas—when…
अभी तो ऐसा होता है, तुम वेद पढ़ते हो, तुम कहते हो, शायद ठीक हो, शायद ठीक न हो, कौन जाने? अभी तुम चेष्टा करके मान भी लो कि बुद्ध जो कहते हैं ठीक ही कहते होंगे, तो भी यह चेष्टा ही होगी, श्रद्धा न होगी। भीतर कहीं संदेह खड़ा ही रहेगा।
At present, you read the Vedas and say, Perhaps true—perhaps not—who knows? Even if you try to believe that what Buddha says must be right—it will still be an effort, not trust. Doubt will stand within.
लेकिन फिर एक ऐसी घड़ी आती है तुम्हारे ही ध्यान की, तुम्हारे ही मौन की कि तुम भी इसी सत्य के दर्शन को उपलब्ध होते हो, जिसको बुद्ध उपलब्ध हुए हैं, महावीर उपलब्ध हुए हैं, वेदों के ऋषि उपलब्ध हुए हैं; मोहम्मद ने पाया, क्राइस्ट ने पाया; तुम्हारी आंखें भी उसी परमसत्य को देखती हैं। तुम खुद ही आ गए गौरीशंकर के करीब। अब यह कोई सुनी-सुनायी बात न रही। यह कोरी हवा में उठी बात न रही। अब यह तुम्हारा अपना अंतरदर्शन हुआ। यह तुम्हारा अनुभव हुआ। यह शीतलता तुमने पायी। यह आनंद तुमने भोगा। यह नाच तुम्हारे जीवन में उठा। यह सुगंध तुम्हें घेर गयी। अब तुम यह कह सकते हो कि वेद सही हैं। इसलिए नहीं कि वेद सही होने चाहिए, बल्कि इसलिए कि मेरा अनुभव कहता है। अब तुम कह सकते हो कि बुद्ध ठीक हैं। इसलिए नहीं कि बुद्ध गलत नहीं हो सकते, बल्कि इसलिए कि अब मेरा बुद्धत्व कहता है कि उनके ठीक होने के अतिरिक्त और कोई उपाय नहीं। मैं गवाह हूं।
But then a moment comes—of your meditation, your silence—when you too become available to the same truth to which Buddha, Mahavira, the rishis of the Vedas became available—to which Mohammed became available, to which Christ became available. Your eyes too see that very Supreme Truth. You yourself arrive near Gaurishankar. Now it is no hearsay—not wind-blown words. Now it is your own inner vision, your own experience. You have known this coolness, tasted this bliss; this dance has arisen in your life; this fragrance has surrounded you. Now you can say: the Vedas are right—not because they must be right, but because my experience says so. Now you can say: Buddha is right—not because Buddha cannot be wrong, but because now my own Buddhahood says there is no other way—he is right. I am a witness.
उत्तम धर्म का अर्थ है, जिस दिन तुम गवाह बन जाओ। और वैसा जीवन ही जीवन है। बुद्ध कहते हैं, एक क्षण भी उत्तम धर्म का जीवन जी लिया, अर्थात अपने अनुभव का, अपने प्रकाश का, अपनी ज्योतिर्मयता का, तो सौ वर्ष जीने से बेहतर है।
Uttam Dharma means: the day you become a witness. And only such a life is life. Buddha says: even a single moment lived in Uttam Dharma—in your own experience, your own light, your own luminosity—is better than living a hundred years.
आज इतना ही।
Enough for today.
.webp)