Skip to content
Osho

Es Dhammo Sanantano #38

7 February 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, जब तक वासना है, कामना है, क्या तभी तक साधना है?
First question: Osho, is sadhana only necessary so long as there is lust and desire?

स्वभावतः रोग है तो औषधि है। स्वास्थ्य आया, औषधि व्यर्थ हुई। स्वास्थ्य में भी कोई औषधि लिए चला जाए तो घातक है। जो रोग को मिटाती है, वही रोग को फिर पैदा करेगी।

Naturally, where there is disease, there is medicine. When health comes, the medicine is useless. If someone goes on taking medicine even in health, it becomes harmful. What removes the disease can then reproduce it.

मार्ग की जरूरत है, मंजिल दूर है तब तक; मंजिल आ जाए फिर भी जो चलता चला जाए, तो जो चलना मंजिल के पास लाता था, वही फिर दूर ले जाएगा।

A path is needed only while the goal is distant; if, after reaching, you keep on walking, the very walking that brought you near will take you far again.

और प्रश्न महत्वपूर्ण है, क्योंकि अक्सर ऐसा ही होता है। बीमारी तो छूट जाती है, औषधि पकड़ जाती है। क्योंकि मन का तर्क कहता है, जिसने यहां तक पहुंचाया, उसे कैसे छोड़ दें? जो इतने दूर ले आया, उसे कैसे छोड़ दें? जिसके सहारे इतना कुछ पाया, कहीं उसके छोड़ने से वह खो न जाए।

तो अनेक यात्री मंजिल के पास पहुंचकर भी भटक जाते हैं। और बहुत सी नावें किनारे के पास आकर टकराती हैं और डूब जाती हैं। मझधार में बहुत कम लोग डूबते हैं, किनारे पर बहुत लोग डूबते हैं। यात्रा पूरी उतनी दुर्गम नहीं है, जितनी पहुंच जाने के बाद चलने की जो लंबी आदत है, उसको छोड़ना दुर्गम हो जाता है।

And the question is important, because this is what often happens: the illness drops, but the medicine grips you. The mind argues, “How can I drop what has brought me this far? What if, by dropping it, I lose all I have gained?” So many travelers, even on the verge of the goal, go astray. Many boats crash and sink close to the shore; very few sink midstream. The journey is not as difficult as dropping the long habit of moving on once you have arrived.

चित्त में अशांति है तो तुम ध्यान करते हो। धीरे-धीरे अशांति विदा होगी, शांति निर्मित हो जाएगी। फिर ध्यान को मत पकड़कर बैठ जाना; नहीं तो ध्यान ही अशांति पैदा करने का कारण बनेगा। फिर ध्यान भी जाना चाहिए।

When the mind is restless, you meditate. Slowly restlessness departs, and peace is born. Then don’t cling to meditation; otherwise meditation itself will become the cause of new restlessness. Meditation too must go.

अंधेरे में भटकते हो, किसी कल्याण मित्र का हाथ पकड़ा, फिर रोशनी आ जाए, सुबह हो जाए, तो अब हाथ को पकड़े ही मत रह जाना। हाथ का पकड़ना भी आना चाहिए, छोड़ना भी आना चाहिए।

In the dark you take a good friend’s hand; when light comes, when dawn arrives, don’t go on clutching that hand. You must learn both to take hold and to let go.

साधन का उपयोग करना है, साधन की गुलामी नहीं अख्तियार कर लेनी है। राह पर चलना जरूर है, पर राह सिर्फ राह है, इसे जानते रहना है।

Use the device; don’t become a slave to it. Walk the road, but never forget it is only a road.

बहुत विधियां हैं; जो काम आ जाए, उसका उपयोग कर लो, लेकिन काम पूरा होते ही छोड़ देना। क्षणभर की देरी भी खतरनाक हो सकती है। क्योंकि जो खाली जगह छूट जाती है तुम्हारे भीतर, कहीं ऐसा न हो कि विधि, व्यवस्था, साधना उस खाली जगह में अड्डा जमा ले।

There are many methods. Use what works, but drop it the moment the work is done. Even a moment’s delay can be dangerous, because when an empty space opens within you, the method, the discipline, the practice might occupy it and make camp there.

तो यह तो ऐसे हुआ कि तुम्हारे सिंहासन पर दुश्मन ने कब्जा किया था, तुमने मित्रों का साथ लिया, उन्होंने दुश्मन को तो हटा दिया, लेकिन खुद सिंहासन पर विराजमान हो गए। तुम जहां थे वहीं रहे; शायद पहले से भी बुरी हालत में हो गए। दुश्मन हो तो सिंहासन छीन लेना आसान भी, मित्रों से कैसे छीनोगे? अपने हैं, मित्र हैं, इनके द्वारा ही तो सिंहासन मिला है; इनसे कैसे छीनोगे?

Then it is as if an enemy had seized your throne; you summoned friends, they expelled the enemy—and then seated themselves on the throne. You remain where you were, perhaps worse off than before. An enemy’s throne can still be wrested away; how will you take it back from friends? They are yours—through them you gained the throne—how will you strip it from them?

इसलिए सदगुरु की परिभाषा समझो। सदगुरु की परिभाषा यह है कि जो एक क्षण भी जरूरत से ज्यादा तुम्हारे हाथ को न पकड़े रहे।

Therefore understand the definition of a true master: one who does not hold your hand even a moment longer than necessary.

तुम तो पकड़ना चाहोगे। तुम तो बड़े उलझाव में हो। जब पकड़ने की जरूरत होती है, तब तुम पकड़ने से डरते हो। जब जरूरत है कि तुम हाथ पकड़ लो, तब तुम हजार उपाय करते हो न पकड़ने के। तुम्हारा अहंकार बाधा बनता है। तुम भागते हो, तुम बचते हो, तुम छिपाव करते हो। जब जरूरत थी पकड़ लेने की, झुक जाने की, समर्पित हो जाने की, तब तुम अकड़े खड़े रहते हो। बामुश्किल तुम झुकते हो। बड़ी कठिनाई से तुम हाथ पकड़ते हो। जब जरूरत थी, तब पकड़ने में तुम बाधा डालते हो। फिर जब घड़ी आएगी छोड़ने की, तब तुम छोड़ने में बाधा डालोगे। तब तुम छोड़ोगे नहीं, तब तुम जिद बांधकर बैठ जाओगे। तब तुम कहोगे, यह छोड़ने वाला हाथ नहीं, इसी ने पहुंचाया। ये चरण हम कभी न छोड़ेंगे।

You, of course, will want to hold on. You are entangled. When it is time to hold on, you are afraid of holding on; when it is time to take a hand, you devise a thousand ways not to. Your ego obstructs; you run, you hide. When you needed to surrender, you stiffened your back. With great difficulty you bend; with great difficulty you take a hand. But when the moment to let go arrives, then you obstruct letting go; you will refuse to release, you will dig in and say, “It was this very hand that brought me here; I will never leave these feet.”

सदगुरु वही है, जब तुम पकड़ना नहीं चाहते, पकड़ा दे; और जब तुम छोड़ना नहीं चाहते, तब छुड़ा दे।

The true master is the one who makes you hold on when you don’t want to—and makes you let go when you refuse to.

साधना का कोई अर्थ नहीं है फिर। कांटे की तरह है साधना--एक कांटे को निकाल लिया, दूसरे को भी साथ ही फेंक दिया। तुम कोई सदा-सदा के लिए साधक मत बन जाना। मार्ग की बात है, उपाय है; साधन है, साध्य नहीं है। साध्य जैसे ही करीब आने लगे, वैसे ही साधन से अपने हाथ छुड़ाना शुरू कर देना। वाहन पर सवार होते हो, मंजिल करीब आ जाती है, उतर जाते हो।

After that, sadhana has no meaning. Sadhana is like a thorn—use one thorn to remove another, then throw both away. Do not become a “lifelong seeker.” It is a means, not the end. As the goal draws near, begin loosening your grip on the means. You ride in a vehicle; when the destination is close, you get down.

प्रकृति का नियम यही है एक

कि अति का होगा ही विध्वंस

Nature’s one law is this: excess destroys itself.

एक अति है वासना, कि खो गए, भटक गए--संसार में, व्यर्थ में, बाजार में। फिर एक दूसरी अति है कि बचाने में लग गए अपने को--संसार से, व्यर्थ से, बाजार से। ये दोनों अतियां हैं। इन दोनों में कहीं भी समत्व नहीं है।

One excess is lust—lost in the world, in the marketplace, in futility. Another excess is the feverish effort to save yourself—from the world, from futility, from the marketplace. Both are extremes. Neither holds equanimity.

जरूरी है साधना, क्योंकि एक अति पर चले गए तो दूसरी अति पर जाना जरूरी हो गया है। लेकिन जैसे ही एक अति कट जाए, दूसरी अति भी तत्क्षण छोड़ देना; अन्यथा घड़ी के पेंडुलम की तरह घूमते रहोगे; बाएं से दाएं, दाएं से बाएं जाते रहोगे। रुक जाना है कहीं बीच में।

Sadhana is necessary because you have fallen into one excess; then you must move to the other. But the moment the first excess is cut, drop the second at once; otherwise you will swing like a clock’s pendulum, left to right, right to left. Stop somewhere in the middle.

देखा, जब घड़ी का पेंडुलम बीच में रुक जाता है, घड़ी रुक जाती है। घड़ी यानी समय। जहां तुम संतुलित हुए, अति गई, वहीं समय के बाहर हुए। जब तक तुम डोलते रहते हो एक कोने से दूसरे कोने, तब तक घड़ी की टिकटिक चलती रहती है; तब तक समय चलता रहता है; तब तक संसार चलता रहता है। तुम्हारा मन का पेंडुलम ही सारे संसार को चलाए जाता है।

Notice: when the pendulum stops in the middle, the clock stops. The clock means time. Where you become balanced and excess ends, you step outside time. As long as you swing from one extreme to the other, the tick-tock continues—time goes on, the world goes on. It is the pendulum of your mind that keeps the whole world moving.

तुमने कभी किसी नट को देखा रस्सी पर चलते? पूरे समय बाएं से दाएं, दाएं से बाएं होता रहता है। जब बाएं झुकता है तो एक घड़ी आ जाती है कि अगर और थोड़ा झुका तो गिरेगा; तत्क्षण दाएं झुक जाता है, ताकि बाएं की अति से जो भूल हुई जा रही थी, वह दाएं झुकने से पूरी हो जाए। लेकिन तब फिर दाएं में ऐसी घड़ी आ जाती है कि अब जरा और झुका कि गिरा; फिर तत्क्षण बाएं झुक जाता है, ताकि जो अति हो रही थी, उसका संतुलन हो जाए। ऐसे झुकता है दाएं से बाएं, बाएं से दाएं, और इसी भांति किसी तरह अपने को रस्सी पर बनाए रखता है।

Have you seen a tightrope walker? The whole time he sways left to right and right to left. When he leans left, a moment comes when a little more and he will fall; instantly he leans right, to correct the excess. Then on the right the same brink appears; again he leans left. In this way, by swaying, he manages to stay on the rope.

लेकिन जब नीचे उतर आया, फिर थोड़े ही दाएं-बाएं झुकता रहेगा! फिर तो बैठ जाएगा; फिर तो झुकेगा ही क्यों? फिर तो खड़ा हो जाएगा, भूमि मिल गई। अब कोई रस्सी पर थोड़े ही चल रहा है।

But once he climbs down, will he keep swaying? He sits. Why would he lean then? He stands firmly; ground has been found. He is no longer on a rope.

संसार में चलना तनी हुई रस्सी पर चलने जैसा है। प्रतिक्षण तुम्हें झुकना ही पड़ेगा। अभी प्रेम, अभी घृणा; अभी सहानुभूति, अभी क्रोध; यह दाएं-बाएं है।

Moving in the world is like walking a tightrope. Every moment you must lean: now love, now hate; now sympathy, now anger—left and right.

मेरे पास प्रेमी आते हैं; वे पूछते हैं कि कैसे यह घटना घटे कि हम जिससे प्रेम करते हैं, उस पर क्रोध न करें? मैं कहता हूं, यह न हो सकेगा। इसके लिए तो संसार की रस्सी से उतरना पड़ेगा। यह तो संसार की रस्सी पर तुम प्रेम करोगे तो क्रोध करना ही पड़ेगा। क्योंकि प्रेम में ज्यादा झुके, गिरने का डर हो जाता है; क्रोध की तरफ मुड़े, सम्हल गए। क्रोध में भी ज्यादा झुकोगे तो डर हो जाएगा, तो फिर पत्नी के लिए फूल खरीद लाए, आइसक्रीम ले आए। फिर थोड़ा प्रेम किया; फिर खतरा पैदा हो जाता है। तो जिससे तुम प्रेम करोगे, उससे ही घृणा भी करते रहोगे। और जिससे तुम्हारे मन का लगाव है, उससे ही तुम राग भी रखोगे, उससे ही दुश्मनी भी चलती रहेगी।

Lovers come to me and ask, “How can it happen that we never get angry with the one we love?” I say, it cannot be so—unless you climb down from the rope of the world. On the rope, if you love, you will have to be angry. Lean too far into love, and fear of falling arises; you pivot toward anger, and you steady yourself. Lean too far into anger, fear comes again—so you buy flowers for your wife, bring ice cream. A little love—then the danger returns. Whomever you love, you will also hate. To what you are attached, you will be both drawn and opposed.

पश्चिम में एक बहुत अनूठी किताब कुछ वर्षों पहले प्रकाशित हुई, उस किताब का नाम है: दि इन्टीमेट एनीमी। वह पति-पत्नी के संबंधों के संबंध में किताब है: दि इन्टीमेट एनीमी।

Some years ago in the West, a striking book was published: The Intimate Enemy, about the husband–wife relationship—“the intimate enemy.”

लेकिन यह तो सूझ इसको अभी-अभी आई। उर्दू में शब्द है, हिंदी में भी उपयोग होता है: खसम। खसम का मतलब होता है, पति। और खसम का मतलब शत्रु भी होता है। मूल अरबी में तो शत्रु होता है। कैसे शत्रु से पति हो गया, बड़े आश्चर्य की बात है। कोई जोड़ नहीं दिखाई पड़ता। मूल शत्रु है, फिर पति कैसे हो गया? जरूर लोग पकड़ गए होंगे बात। सूत्र समझ में आ गया होगा, खयाल में आ गया होगा कि जिससे प्रेम है, उससे दुश्मनी भी है।

But this insight is ancient. In Urdu there is a word used in Hindi too: khasam. Khasam means husband. And in Arabic the root means enemy or adversary. How did “enemy” become “husband”? It seems people had caught the thread: the one you love is also the one you oppose.

जहां प्रेम है, वहां घृणा है। जहां लगाव है, वहां विराग भी। जहां-जहां राग है, वहां-वहां वैराग्य आता ही रहेगा।

Where there is love, there is hate. Where there is attachment, there is detachment. Wherever there is passion, dispassion also comes.

तुमने कभी खयाल किया, कितनी बार नहीं घर से भाग उठने का मन हो जाता है! छोड़ो पत्नी-बच्चे! मगर स्टेशन भी न पहुंच पाओगे कि लौट आओगे। इसको कोई स्थाई बात मत समझ लेना। यह कोई स्थाई भाव नहीं है, यह तो कई बार आता है। कितनी बार आदमी मरना नहीं चाहता!

Have you noticed how often you feel like running away from home? “Forget the wife and kids!” But you won’t reach the station before turning back. Don’t take it as something permanent; it isn’t. This feeling returns again and again. How many times does a person not want to die!

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि ऐसा आदमी खोजना कठिन है, जिसने जिंदगी में कम से कम दस बार आत्मघात का विचार नहीं किया हो। यह जरूरी है। जिंदगी अति हो जाती है, मरने का भाव करके सम्हाल लेते हैं। जीवन बोझिल हो जाता है, भारी हो जाता है, मरने की कल्पना से ही राहत मिल जाती है। मरता कौन है! राहत मिल गई, फिर जिंदगी में लग जाते हैं। यह तो जिंदा रहने का ही ढंग है। तो कोई अगर मरने वगैरह की बातें करे तो बहुत चिंतित मत होना; कहना, ठीक है, मरो!

Psychologists say it is hard to find a person who has not contemplated suicide at least ten times in life. It is natural: when life becomes too much, the thought of dying helps you cope. When life is heavy, merely imagining death brings relief. Who actually dies? Relief comes, and you get on with living. It is only a way of staying alive. So if someone talks of dying, don’t be overly worried; say, “Fine, die!”

मैं एक घर में रहता था कुछ दिनों तक। नया-नया मेहमान था उस परिवार में, कुछ उस परिवार का रीति-रिवाज मुझे पता न था। एक दिन मैंने रात को कोई ग्यारह-साढ़े ग्यारह बजे पति-पत्नी में झगड़ा सुना। मैं चुप ही रहा, मेरे बोलने का कोई कारण नहीं बीच में। लेकिन बात यहां तक बढ़ गई कि पति ने कहा कि मैं अभी जाकर मर जाऊंगा। तो थोड़ा मैं चिंतित हुआ कि अब--मेहमान भी हूं तो भी क्या हुआ! फिर भी मैंने कहा कि अभी जाने दो, तब देखूंगा। वे गए भी; जब उनको मैंने घर के बाहर भी निकलते देख लिया तो मैं भागा। मैंने उनकी पत्नी से कहा, अब कुछ करना पड़ेगा। उसने कहा, फिकर मत करो; अभी पांच-सात मिनट में वापस आते हैं। वे पांच-सात मिनट में वापस भी आ गए।

I once stayed with a family. New guest, I didn’t know their ways. One night around eleven-thirty I heard the husband and wife quarrel. I kept quiet—no reason to interfere—but it escalated till the husband said, “I’m going right now to die.” I grew a little concerned—guest though I was—still, I thought, let him go, I’ll see. He even walked out of the house, and then I ran to the wife: “Now we must do something!” She said, “Don’t worry; he’ll be back in five or seven minutes.” He was.

सुबह मैंने उनसे पूछा कि कहां तक गए थे? उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या मामला है, कई दफा ऐसा हो जाता है। गुस्से में चला जाता हूं, रेल की पटरी पास ही है, बस वहां तक पहुंचा कि सब ठीक हो जाता है; फिर वापस लौट आता हूं। जीने का हिस्सा है।

In the morning I asked, “How far did you go?” He said, “I don’t know what it is—this happens often. I go out in anger; the railway tracks are nearby; as soon as I get there, everything feels fine and I come back.” It is part of living.

ऐसे हम अपने को धोखा दे लेते हैं कि चलो, मरे जाते हैं; अब तो बात खतम हुई। मरने के खयाल से ही जीवन का बोझ क्षणभर को नीचे उतर गया; फिर उठाकर रख लेंगे सिर पर। कहीं कोई इतने जल्दी मरा जाता है! तुमसे मैं कहता हूं, जो मर भी जाते हैं--कुछ लोग जल्दबाजी कर लेते हैं और मर जाते हैं--अगर वे तुम्हें मिल जाएं तो वे पछताते मिलेंगे। वे कहेंगे, जरा जल्दी कर दिए; क्षणभर और ठहर जाते। कुछ लोग तेजी में गुजर जाते हैं, जल्दी कर लेते हैं। क्षणभर में घट जाए तो घट जाए, जरा विलंब हो जाए तो तुम वापस लौट आओगे। यह मन का ढंग है।

We fool ourselves this way: “I’m going to die; it’s all over.” The thought of death alone sets the burden of life down for a moment; then we pick it up again. Who dies so quickly! And those who do—some rush and actually die—if you could meet them, you’d find them repentant: “We hurried; if only we’d waited a moment!” Some pass in haste. If the shift happens in an instant, well and good; if it delays a moment, you will return. Such is the mind.

कि जीवन आशा का उल्लास

कि जीवन आशा का उपहास

कि जीवन आशा में उदगार

कि जीवन आशाहीन पुकार

दिवा-निशि की सीमा पर बैठ

निकालूं भी तो क्या परिणाम

That life is the celebration of hope, that life is the mockery of hope, that life cries out in hope, that life cries out hopelessly— sitting at the border of day and night, what conclusion can I draw? Every morning arrives laughing; every evening departs in tears.

विहंसता आता है हर प्रात

बिलखती जाती है हर शाम

सुबह हंसती हुई मालूम होती है, सांझ रोती हुई मालूम होती है; द्वंद्व नहीं है लेकिन। सुबह हंसती हुई मालूम हुई, इसीलिए सांझ रोती हुई मालूम होती है। सुबह मुस्कुराती आती है, वही मुस्कुराहट सांझ आंसू बन जाती है। यह जीवन की सहज व्यवस्था है।

Morning seems to smile, evening seems to weep—not a contradiction but a continuum. Because morning smiles, evening becomes its tears. This is life’s natural rhythm.

आशा-निराशा, उजाला-अंधेरा, मित्रता-शत्रुता--ऐसे हम नट की तरह रस्सी पर सधे रहते हैं। वासना-साधना; भोग-योग--ऐसे हम रस्सी पर सधे रहते हैं।

Hope–despair, light–dark, friendship–enmity—thus we keep our balance like the rope-walker. Lust–sadhana; indulgence–yoga—thus we steady ourselves on the rope.

जानना तो तुम उस दिन भूमि मिली, जिस दिन न भोग रह जाए, न योग रह जाए; न वासना रह जाए, न साधना रह जाए; न प्रेम रह जाए, न घृणा रह जाए; न क्रोध रह जाए, न अक्रोध रह जाए; सारे द्वंद्व खो जाएं तो तुम उतर आए।

Know that you have found ground on the day when neither indulgence nor yoga remains; neither lust nor sadhana; neither love nor hate; neither anger nor non-anger. When all dualities drop, you have climbed down.

वही है मुक्ति की भूमि। वही है मुक्ति का आकाश।

That is the ground of liberation. That is the sky of freedom.

अब तुम रस्सी पर नहीं हो। अब सम्हालने की कोई जरूरत ही नहीं है। अब गिरने का कोई खतरा ही नहीं है, सम्हालेगा कोई क्यों? सम्हालते तो हम तब हैं, जब गिरने का खतरा होता है। स्वर्ग और नर्क, जब तुम दोनों से नीचे उतर आए, तब है मोक्ष की भूमि। स्वर्ग और नर्क के बीच खिंची है रस्सी; उसी रस्सी पर चल रहा है संसार।

You are no longer on the rope. There is nothing to manage. There is no risk of falling; why would you balance? We only balance when there is danger. When you climb down below both heaven and hell, that is the land of moksha. Between heaven and hell stretches the rope; on that rope the world walks.

साधना निश्चित ही समाप्त हो जाती है वासना के साथ। साधना और वासना जुड़वां बहनें हैं। सुनकर तुम्हें हैरानी होगी। कोई साधु यह बात तुमसे न कहेगा। इसलिए साधु मुझसे नाराज हैं।

Yes, sadhana certainly ends with lust. Sadhana and lust are twin sisters. It may surprise you. No “holy man” will tell you this; that is why the holy men are annoyed with me.

साधना, वासना जुड़वां बहनें हैं, उनकी शकलें बिलकुल एक जैसी हैं। वे साथ ही साथ पैदा हुई हैं और साथ ही साथ मर जाती हैं।

Sadhana and lust are twin sisters—their faces are identical. They are born together and die together.

साधना की जरूरत को कोई बड़ा सौभाग्य मत समझ लेना। कोई दवाई की बोतल को सिर पर लेकर शोभायात्रा मत निकाल देना; वह केवल रोग की खबर है। तुम्हारे घर में चिकित्सक रोज-रोज आता है, इसे तुम ऐसा मत समझ लेना कि तुम बड़े महिमाशाली और सौभाग्यशाली हो।

Don’t mistake the need for sadhana as some great good fortune. Don’t carry a medicine bottle on your head in a victory procession; it only announces disease. If a doctor keeps visiting your house, don’t take it as a sign of glory.

एक अत्यंत हिंदू बुद्धि के व्यक्ति मुझे मिलने आए थे; कहने लगे, भारत भूमि बड़ी सौभाग्यशाली है। मैंने कहा, कारण? कहने लगे, देखो, हिंदुओं के चौबीस अवतार, जैनों के चौबीस तीर्थंकर, बुद्धों के चौबीस बुद्ध, सभी यहां हुए।

मैंने कहा, यह तो दुर्भाग्य मालूम होता है। इतने तीर्थंकर, इतने अवतार, इतने बुद्ध पैदा होते हैं, इतने चिकित्सक आते हैं; बीमार की हालत बड़ी बुरी है। साफ है कि बड़ा दुर्भाग्य होगा। इतने बार चिकित्सक आते हैं और चिकित्सकों की जरूरत बनी ही रहती है, इसे तुम सौभाग्य का मुकुट मत समझो।

A staunchly “Hindu-minded” gentleman once told me, “India is most fortunate.” “Why?” I asked. “Look—twenty-four avatars of the Hindus, twenty-four tirthankaras of the Jains, twenty-four Buddhas—all occurred here.” I said, “That sounds like misfortune. So many tirthankaras, so many avatars, so many Buddhas—so many physicians have to come—how sick must the patient be! Don’t wear their constant coming like a crown of glory.”

वे थोड़े चौंके। उन्हें कभी इसका विचार भी न आया होगा। वे कहने लगे कि बात में तो थोड़ा अर्थ मालूम होता है। अगर देश सच में ही धार्मिक हो तो अवतारों की क्या जरूरत है? मैंने उनसे कहा, अपनी गीता ही उलटकर देखो; कृष्ण कहते हैं, जब अंधेरा होगा और धर्म भ्रष्ट हो जाएगा और साधु पीड़ित किए जाएंगे, तब मैं आऊंगा। साफ है कि कृष्ण वहीं आएंगे, जहां अधर्म होगा। और अगर यहां आए तो अधर्म होना चाहिए। इसको तुम धार्मिक देश मत कहना। और मुल्कों में नहीं आए, जरूर हमसे बेहतर हालत में होंगे।

He was startled. He had never thought of it. “There is some sense in that,” he said. “If a land were truly religious, why would avatars be needed?” I said, “Turn the Gita and look: Krishna says, ‘When darkness spreads, when dharma decays and the virtuous are oppressed, then I come.’ Clearly, Krishna comes where adharma is. If he came here, adharma must have been here. Don’t call this a religious country. And where he didn’t come, they must be better off than we are.”

चिकित्सक की जरूरत रोगी को है। अवतार की जरूरत अधार्मिक को है। दीए की जरूरत अंधेरे में है। सुबह होते ही हम दीया बुझा देते हैं। क्या जरूरत?

A physician is needed by the sick. An avatar is needed by the irreligious. A lamp is needed in the dark. With sunrise we blow the lamp out. What need then?

इसीलिए तो दीवाली हम अमावस की रात में मनाते हैं। जब गहन अंधकार होता है तो दीयों के अवतार पंक्तिबद्ध फैला देते हैं। सबसे अंधेरी रात वर्ष की जो है, उस वक्त हम सबसे ज्यादा दीए जलाते हैं। दिन में कोई दीवाली मनाएगा, उसे हम पागल कहेंगे।

That is why we celebrate Diwali on the night of the new moon. When the darkness is deepest, we line the night with lamps. On the year’s darkest night we light the most lamps. If someone celebrates Diwali at noon, we call him mad.

अगर मैं ध्यान करूं तो मैं पागल हूं; अगर तुम ध्यान न करो तो पागल हो।

If I meditate, I am mad; if you don’t, you are mad.

मुझसे लोग आ जाते हैं पूछने कि आप ध्यान कब करते हैं? मैंने कहा, मैं कोई पागल हूं? मेरा दिमाग खराब हुआ है? वे कहते हैं कि फिर हमें क्यों समझाते हैं? तो मैं समझाता हूं, क्योंकि अगर तुम न करोगे तो तुम पागल हो।

People ask, “When do you meditate?” I say, “Am I insane? Have I lost my mind?” They say, “Then why do you tell us to meditate?” I explain, “Because if you don’t, you’ll go insane.”

बात सीधी है। उलटी लगती है, जरा भी उलटी नहीं है। पहुंच गए, मंजिल समाप्त हुई; चलना क्या है? पा लिया, खोज बंद हुई; खोजना क्या है?

It is simple. It only appears upside down. When you have arrived, the journey ends; why keep walking? When you have found, the search stops; why go on seeking?

साधना का उपयोग करना, यही उस शब्द का मतलब है। साधना का अर्थ है: साधन; साध्य नहीं। जब तुम सिद्ध हो जाओगे, साध्य मिल जाएगा, साधना भी छूट जाएगी। इसे याद रखना, मोह मत बनाना साधना से।

Use sadhana—that is what the word means: a means, not the end. When you are fulfilled and the end is attained, sadhana too will drop. Remember this—don’t get attached to sadhana.

रामकृष्ण ने बहुत दिनों तक भक्ति की साधना की। भक्ति की साधना तो की, लेकिन मन में कहीं एक पीड़ा खलती रही। और वह पीड़ा यह थी कि अभी अद्वैत का अनुभव नहीं हुआ। आंख बंद करते हैं, महिमामयी मां की मूर्ति खड़ी हो जाती है, लेकिन एकांत, परम एकांत--जिसको महावीर ने कैवल्य कहा--उसका कोई अनुभव नहीं हुआ; दूसरा तो मौजूद रहता ही है। परमात्मा सही, लेकिन दूसरा तो दूसरा ही है। और जहां तक दो हैं, वहां तक संसार है। जहां तक द्वंद्व है--मैं हूं, तू है--वहां तक संसार है।

Ramakrishna practiced devotion for many years. He did the practice of bhakti, but a thorn pricked within: the experience of nonduality had not happened. When he closed his eyes, the glorious image of the Mother would arise; but that utter aloneness—what Mahavira called kaivalya—did not occur. The second remained present. God, yes, but the other is still the other. As long as there are two—“I” and “Thou”—there is world and duality.

रामकृष्ण बड़े पीड़ित थे। फिर उन्हें एक संन्यासी मिल गया अद्वैत का साधक, सिद्ध। तोतापुरी उस संन्यासी का नाम था। रामकृष्ण ने पूछा, मैं क्या करूं? अब कैसे मैं इस द्वंद्व के पार जाऊं? तोतापुरी ने कहा, बहुत कठिन नहीं है। एक तलवार उठाकर मां के दो टुकड़े कर दो।

Ramakrishna suffered. Then he met a sannyasin, a siddha of Advaita, named Totapuri. Ramakrishna asked, “What shall I do? How do I cross beyond this duality?” Totapuri said, “Not difficult. Take a sword and cut the Mother into two.”

रामकृष्ण तो कंप गए, रोने लगे--मां के और टुकड़े! और यह आदमी कैसी बात कर रहा है धार्मिक होकर!

Ramakrishna trembled and wept—“The Mother—and cut her! And this man talks thus, calling himself religious!”

परम धर्म इसी भाषा में बोलता है। परम धर्म तलवार की भाषा में बोलता है।

जीसस ने कहा है, मैं तलवार लाया हूं। मैं शांति लेकर नहीं आया हूं, तलवार लेकर आया हूं। तोड़ दूंगा सब। टूटने पर ही तो शांति होगी।

Ultimate religion speaks in the language of the sword. Jesus said, “I have brought a sword.” I have not come to bring peace, but a sword. I will break everything. Only in breaking will there be peace.

तोतापुरी ने कहा, इसमें अड़चन क्या है?

रामकृष्ण ने कहा, तलवार कहां से लाऊंगा वहां?

तोतापुरी हंसने लगा। उसने कहा, जब मां को ले आए--कहां से लाए? कल्पना का ही जाल है। बड़ी मधुर है कल्पना, बड़ी प्रीतिकर है, पर तुमने ही सोचा, माना, रिझाया, बुलाया, आह्वान किया, कल्पना को सजाया हजार-हजार रंगों में, वही कल्पना आज साकार हो गई है। तुमने ही उसमें प्राण डाले हैं। तुमने ही अपनी ज्योति उसमें डाली है। तुमने ही उसे ईंधन दिया, अब ऐसे ही एक तलवार भी बना लो और काट दो।

Totapuri said, “Where is the obstacle?” Ramakrishna said, “Where will I find a sword in there?” Totapuri laughed: “Where did you bring the Mother from—where did you get her? She is a web of imagination. Sweet, very sweet; lovable—but you conjured, believed, invoked, adorned your imagination in a thousand colors, and it took shape. You yourself breathed life and light into it. In the same way, fashion a sword—and cut.”

रामकृष्ण आंख बंद करते, कंप जाते। जैसे ही मां सामने खड़ी होती, हिम्मत ही न होती। तलवार--और मां! परमात्मा को कोई काटता है तलवार से? आंख खोल देते घबड़ाकर कि नहीं, यह न हो सकेगा।

Ramakrishna would close his eyes and shiver. As the Mother appeared, courage failed—“A sword—and upon the Mother! Who cuts God with a sword?” He would open his eyes in panic: “No, I cannot.”

तो तोतापुरी ने कहा, न हो सकेगा तो बात ही छोड़ दो फिर कैवल्य की। मैं चला! मेरे पास समय खराब करने को नहीं है। करना हो तो यह आखिरी मौका है। और यह बचकानी आदत छोड़ो। यह क्या मचा रखा है? रोना, आंसू बहाना! उठाकर एक तलवार हिम्मत से दो टुकड़े तो कर।

Totapuri said, “If you cannot, let kaivalya go. I’m leaving! I have no time to waste. If you want to do it, this is the last chance. Drop this childishness—this crying and shedding tears! Pick up the sword and, with courage, cut in two.”

रामकृष्ण ने कहा, मेरी कुछ सहायता करो। लगती है बात तुम ठीक कह रहे हो; लेकिन बड़े भाव से सजाया, बड़े भाव से यह मंदिर बनाया है। जीवनभर इसी में गंवाया है, यह मुझसे होता नहीं।

Ramakrishna pleaded, “Help me a little. It seems you are right, but I have adorned this with such devotion, built this temple with such feeling; I have spent my life in it. I cannot do it.”

तोतापुरी ने कहा, तो फिर मैं तेरी सहायता करूंगा। वह एक कांच का टुकड़ा उठा लाया और उसने कहा कि जब तेरे भीतर मां की प्रतिमा बनेगी तो मैं तेरे माथे पर कांच से काट दूंगा। जब मैं काटूं और तुझे पीड़ा हो और खून की धार बहने लगे, तब तू भी एक हिम्मत करके भीतर की मां को उठाकर तलवार काट देना। बस, फिर मैं न रुकूंगा। करना हो, कर ले।

Totapuri said, “Then I will help.” He picked up a shard of glass. “When the inner image of the Mother arises, I will cut a line on your forehead with this glass. As the pain flares and blood flows, find your courage and raise the inner sword and cut the image in two. Then I will not remain. If you are to do it, do it now.”

अब यह जाने लगा तो बेचारे रामकृष्ण को करना पड़ा। इस आदमी ने उठाकर उनके माथे पर कांच के टुकड़े से लकीर काट दी, खून बहने लगा। जैसे ही उसने लकीर काटी, रामकृष्ण भी हिम्मत किए और तलवार उठाकर भीतर कल्पना को खंडित कर दिया। कल्पना के खंडित होते ही कैवल्य उपलब्ध हो गया। लेकिन बड़ी अड़चन हुई, बड़े दिन लगे।

As he was leaving, poor Ramakrishna had to act. Totapuri drew the line on his forehead with the glass; blood flowed. In that very instant, Ramakrishna gathered his courage, raised the sword within, and shattered the image. As the imagination broke, kaivalya was revealed. But the obstacle was great; it took many days.

साधन से भी आदमी की आसक्ति बन जाती है। तुम अगर प्रतिमा बना लेते हो मन में तो उसे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा। तुमने अगर ध्यान किया, ध्यान छोड़ना मुश्किल हो जाएगा। प्रार्थना की, प्रार्थना छोड़नी मुश्किल हो जाएगी। और ध्यान रखना, छोड़ना तो पड़ेगा ही। क्योंकि ये उपचार थे, इन्हें किसी कारण से पकड़ा था। इनके पकड़ने की शर्त ही खो गई।

One can become attached even to the means. If you build an image in the mind, dropping it will be hard. If you have meditated, dropping meditation will be hard. If you have prayed, dropping prayer will be hard. And remember: it will have to be dropped, because these were treatments—adopted for a reason. The very condition for holding them has vanished.

यह तो ऐसे ही है, जैसे कोई नया मकान बनाता है तो एक ढांचा खड़ा करता है, ढांचे के सहारे मकान बना लेता है। फिर मकान बन जाता है तो ढांचे को गिरा देता है। अब तुम्हारा कहीं ढांचे से मोह हो जाए और तुम ढांचे को न गिराओ तो तुम्हारा भवन रहने योग्य न हो पाएगा। ढांचा रहने न देगा। जब भवन बन गया तो ढांचा गिरा देना। जब सीढ़ी चढ़ गए तो सीढ़ी छोड़ देनी है।

It is like this: when you build a new house, you put up scaffolding. With its support, the house is built. When the house is complete, you take the scaffolding down. If you become attached to the scaffolding and refuse to remove it, your dwelling will not be livable; the scaffold will not let you live. Once the house is built, drop the scaffold. Once you have climbed the stairs, leave the stairs behind.

इसलिए पहले से ही अगर ध्यान रहे इस बात का कि साधना का उपयोग तो कर लेना है, लेकिन साधना के हाथ में मालकियत नहीं दे देनी है, तो शुभ होता है।

Therefore, from the very beginning, keep this in mind: use sadhana, but do not hand ownership over to it. That is auspicious.

दूसरा प्रश्न: ओशो, संसार को, बाजार को छोड़कर अपने को पा लो, यह आपने कहा। कृपया बताएं कि प्रेम संसार के बाजार में है या अपने भीतर? और क्या प्रेम का क्षेत्र भीतर और बाहर दोनों तरफ नहीं है?
Second question: Osho, you said: Leave the world, the marketplace, and find yourself. Please tell me, is love in the world’s marketplace or within? And isn’t the field of love both inside and outside?

समझना पड़े।

You have to understand.

काम तो बिलकुल बाहर है। कामना, बाहर की तरफ भागती हुई ऊर्जा का नाम है; जिसे भीतर की याद भी नहीं रही, जिसे याद भी नहीं रही कि भीतर जैसा भी कुछ है। कामना बाहर जाती हुई, बहिर्मुखी ऊर्जा है।

Lust is entirely outside. Desire is the name of energy rushing outward—so outward that it has even forgotten there is an inner. Desire is extraverted energy, running out.

साधना, प्रार्थना, भक्ति--कोई नाम दो--भीतर जाती ऊर्जा है, जिसे याद भी न रहा कि बाहर है, जिसे खयाल भी न रहा कि बाहर जैसी भी कोई चीज है।

Practice, prayer, devotion—call it what you will—is energy moving inward, so inward that it forgets there is an outer, it does not even recall that “outside” exists.

कामना बाहर, प्रार्थना भीतर; दोनों अतियां हैं। प्रेम दोनों के मध्य में है, दोनों के बीच में है। जैसे कोई अपनी देहली पर खड़ा हो--न बाहर जा रहा है, न भीतर जा रहा है, ठिठक गया हो; जैसे कोई दोनों तरफ देख रहा हो, बीच में खड़ा हो।

Desire is outward; prayer is inward—these are the two extremes. Love is in the middle, between the two. As if one stands upon the threshold—neither going out nor going in, just pausing; as if looking both ways while standing in between.

प्रेम मध्य बिंदु है प्रार्थना और कामना के बीच में।

Love is the midpoint between prayer and desire.

काम हार गया है, प्रार्थना अभी पैदा नहीं हुई। कामना व्यर्थ दिखाई पड़ने लगी है, सार्थक का अभी उदय नहीं हुआ। यात्रा जैसे थम गई है। प्रेम एक ठिठकी अवस्था है। बाहर जाने जैसा नहीं लगता; हार गए वहां; राख ही राख पाई, मुंह का स्वाद सिर्फ बिगड़ा और कुछ भी न हुआ; और भीतर का अभी कुछ पता नहीं है। एक बात पक्की हो गई, बाहर व्यर्थ हो गया और भीतर के द्वार अभी खुले नहीं। बीच में ठिठककर खड़ी हो गई जो ऊर्जा है, वही प्रेम है।

Desire has been defeated; prayer has not yet been born. Desire has begun to look futile; the meaningful has not yet arisen. The journey seems to have halted. Love is a paused state. Going out no longer feels right—there you were defeated; you found only ashes, the mouth left with a bitter taste; and the inner is not yet known. One thing has become certain: the outer is futile, and the inner doors have not yet opened. The energy that stands paused in the middle—that is love.

अगर तुमने जल्दी न की प्रेम को प्रार्थना बनाने की तो फिर कामना बन जाएगा। प्रेम के क्षण जब भी आएं तो दो ही संभावनाएं हैं; ऊर्जा ज्यादा देर तक ठिठकी न रहेगी, क्योंकि ठिठका होना इस जगत की व्यवस्था नहीं है। कोई ऊर्जा ठहरी नहीं रह सकती; या तो जाएगी बाहर, या जाएगी भीतर--जाना पड़ेगा।

If you are not quick to transform love into prayer, it will become desire again. Whenever moments of love arrive there are only two possibilities; energy cannot remain poised for long, for poise is not the nature of this world. No energy can remain still; it must go either outward or inward—it has to go.

ऊर्जा यानी गति, गत्यात्मकता।

Energy means motion, dynamic flow.

तो एक क्षण को ठहर सकती है। उस ठहरे क्षण का उपयोग कर लो तो प्रेम भक्ति बन जाता है, या प्रार्थना बन जाता है। अगर उपयोग न करो तो प्रेम फिर कामना बन जाता है, फिर वासना बन जाता है।

So it can rest only for a moment. If you use that moment well, love becomes devotion, becomes prayer. If you do not, love again turns into desire, into lust.

इसलिए प्रेमी की बड़ी पीड़ा है। और पीड़ा यही है कि बहुत बार ठिठक आ जाती है और फिर-फिर ऊर्जा बाहर चली जाती है। प्रेम के बहुमूल्य क्षण का उपयोग करना बहुत थोड़े लोग जानते हैं। जो प्रेम के बहुमूल्य क्षण का उपयोग कर लेते हैं, उनके भीतर प्रार्थना का उदय हो जाता है।

That is why the lover’s pain is great. The pain is precisely that the energy often pauses, and again and again it starts flowing outward. Very few know how to use the precious moment of love. Those who do, in them prayer dawns from within.

अब इसे खयाल में ले लेना: काम अर्थात बाहर; प्रार्थना अर्थात भीतर; प्रेम यानी दोनों के मध्य में। और चौथी अवस्था है, दोनों के पार। चौथी अवस्था यानी परमात्मा।

Now keep this clearly in mind: desire means outward; prayer means inward; love means the space between. And there is a fourth state—beyond both. The fourth state is God.

इसलिए जीसस ने कहा है कि प्रेम जैसा है परमात्मा। ऐसा नहीं कहा है कि ठीक प्रेम ही बस परमात्मा है--नहीं तो परमात्मा की तो बात भी उठाने की जरूरत न रहे--प्रेम जैसा है। एक स्वभाव, एक समानता प्रेम और परमात्मा में है। प्रेम दोनों के मध्य में है, परमात्मा दोनों के पार है। प्रेम बाहर और भीतर के बीच में है, परमात्मा बाहर और भीतर के ऊपर है।

Hence Jesus said: God is like love. He did not say love “is” God—otherwise there would be no need to speak of God at all. He said: like love. There is a kinship, a sameness of flavor between love and God. Love is between outside and inside; God is beyond both. Love is in the middle of outer and inner; God is above and beyond outer and inner.

इस जीवन के हमारे जितने अनुभव हैं, उनमें प्रेम सर्वाधिक सूचक है परमात्म दशा का। प्रेम ठिठकता है, परमात्मा ठहरा हुआ है। प्रेम क्षणभर को परमात्मा बनता है, परमात्मा सदा को प्रेम है। प्रेम दो छोरों के बीच में एक थोड़ा सा पड़ाव है, थोड़ी सी राहत, थोड़ा सा विश्राम, विराम-चिह्न। परमात्मा पूर्ण विराम है--दोनों के पार।

Among all the experiences of life available to us, love is the most indicative of the divine state. Love is a pause; God is a complete stillness. For a moment love becomes God; God is love forever. Love is a brief stop between two extremes, a little relief, a little rest, a comma. God is the full stop—beyond both.

परमात्मा की अवस्था में न तो कुछ बाहर है फिर, न कुछ भीतर है। बाहर और भीतर दोनों परमात्मा में हैं। परमात्मा के बाहर कुछ भी नहीं है, इसीलिए परमात्मा के भीतर कुछ है, कहने का कोई अर्थ नहीं; परमात्मा ही है। बस, परमात्मा है; बाहर-भीतर का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उसके बाहर कुछ नहीं है तो भीतर कैसे कुछ होगा? यह द्वंद्व गिर जाता है।

In the state of God there is no “outside” and no “inside.” Outside and inside both are in God. Nothing is outside God; therefore to say something is inside God carries no meaning either—there is only God. Simply God is; the notions of inner and outer lose all meaning. If nothing lies outside Him, how can anything lie inside? The duality drops.

प्रेम में भी यह द्वंद्व क्षण भर को ठहरता है, इसलिए प्रेम में थोड़ी सी झलक परमात्मा की है। बस, इस जगत में परमात्मा की झलक देने वाली घड़ी प्रेम की घड़ी है।

Even in love this duality halts for a moment; therefore in love there is a glimmer of the divine. In this world, the hour that gives you a glimpse of God is the hour of love.

इसलिए तुम चकित होओगे, अगर मैं यह कहूं कि प्रार्थना भी परमात्मा के उतने निकट नहीं है जितना प्रेम; क्योंकि प्रार्थना फिर एक अति हो गई। बाहर से छूटे तो भीतर को पकड़ लिया; बाहर से भागे तो भीतर को पकड़ लिया। जरूरी है, भीतर को पकड़ना पड़ेगा बाहर से भागने के लिए। एक अति से बचने के लिए दूसरी अति पकड़नी पड़ेगी। और अभी दोनों के बीच में तुम ठहर न सकोगे। दोनों के बीच में ठहरने का तो उपाय, दोनों के पार हो जाना है।

That is why you may be surprised if I say: prayer is not as close to God as love is; for prayer is again an extreme. You dropped the outer, only to cling to the inner; you fled from the outer, only to grasp the inner. It is necessary—you will have to take hold of the inner to escape the outer. To avoid one extreme, you grasp the other. And you still cannot abide in the middle. The only way to remain in the middle is to go beyond both.

लेकिन जब तुम पार हो जाओगे, तब तुम पाओगे, अरे! प्रेम का जो क्षणभर के लिए विराम आया था, परमात्मा वैसा ही है--शाश्वत होकर, सनातन होकर। प्रेम में जिसकी बूंद मिली थी, परमात्मा उसी का सागर है।

But when you do go beyond, you will discover: ah! That pause which came for a moment as love—God is just like that, but eternal and beginningless. What came as a drop in love—God is the ocean of the same.

वासना में भी तुम हो, प्रार्थना में भी तुम हो। वासना में दृष्टि बाहर की तरफ जा रही है, प्रार्थना में दृष्टि भीतर की तरफ जा रही है; प्रेम के क्षण में तुम नहीं होते। पर क्षण बड़ा छोटा है। शायद तुम पकड़ भी न पाओ इतना छोटा है; आणविक है, तुम्हारी पकड़ से भी चूक जा सकता है।

In lust you are, in prayer you are. In lust the gaze goes outward; in prayer the gaze goes inward. In moments of love you are not. But the moment is very small. Perhaps you cannot even catch it; it is atomic, it can slip through your grasp.

तो या तो तुम वासना को प्रेम कहते रहते हो, कामना को प्रेम कहते रहते हो--जो प्रेम नहीं है--या फिर अगर बदले तो प्रार्थना को, भक्ति को पे्रम कहने लगते हो। लेकिन प्रेम दोनों के बीच का बड़ा छोटा सा विराम है।

So either you keep calling lust “love,” desire “love”—which is not love—or, if you change, you start calling prayer, devotion “love.” But love is the very small interval between the two.

ऐसा ही समझो, एक श्वास भीतर जाती है, फिर श्वास बाहर आती है। तुमने खयाल किया, भीतर जाने और बाहर आने के बीच में क्षणभर को श्वास कहीं भी नहीं जाती। पर क्षण बड़ा छोटा है, खयाल करना उस पर। श्वास भीतर गई--छोटा सा विराम है; तब न तो भीतर जा रही है, न बाहर जा रही है--फिर बाहर गई, फिर छोटा सा विराम है, न तो अब बाहर जा रही है, न भीतर जा रही है।

Understand it like this: one breath goes in; then breath comes out. Have you noticed? Between going in and coming out, for a moment the breath goes nowhere. But the moment is very small; pay attention to it. The breath went in—there is a tiny pause; then it is neither going in nor going out—then it goes out; again a tiny pause, and again it is neither going out nor going in.

इस छोटे से विराम को जिसने पकड़ लिया, वही प्रेम के विराम को भी पकड़ने में सफल हो पाएगा।

Whoever has caught hold of this tiny pause will also succeed in catching the pause that is love.

विज्ञान भैरव तंत्र में इस विधि को बड़ा मूल्य दिया गया है। जब श्वास न बाहर जाती है, न भीतर, जब सब ठहर गया होता है, उसमें ही डूब जाओ; वहीं से तुम द्वार पा लोगे परमात्मा का।

In the Vigyan Bhairav Tantra this method is given great value: when breath neither goes out nor in, when everything has come to a standstill—dive into that; there you will find the door to the Divine.

प्रेम भी ऐसी ही घड़ी है। कामना बाहर जाती है, प्रार्थना भीतर जाती है; प्रेम ऐसी घड़ी है, जब तुम न बाहर जाते, न भीतर जाते। और मजा यही है कि जब तुम न बाहर जाते और न भीतर जाते, तो तुम हो ही नहीं सकते। क्योंकि तुम केवल जाने में हो सकते हो, ठहरने में नहीं हो सकते। जब तुम्हारी श्वास ठहर जाती है, तब तुम नहीं होते; तुम मिट गए होते हो। अहंकार रह ही नहीं सकता वहां। अहंकार के लिए गति चाहिए। अहंकार के लिए सक्रियता चाहिए। अहंकार के लिए कर्म चाहिए। कुछ हो तो अहंकार बच सकता है; कुछ भी न हो रहा हो तो अहंकार कैसे बचेगा? अहंकार उपद्रव है। इसलिए अहंकारी शांत नहीं बैठ सकता।

Love too is such a moment. Desire goes outward; prayer goes inward; love is that hour when you go neither outward nor inward. And the wonder is: when you neither go outward nor inward, you cannot be. Because you can be only in going, not in stillness. When your breath stands still, you are not; you have vanished. Ego cannot remain there. Ego needs movement. Ego needs activity. Ego needs doing. If something is happening, ego can survive; if nothing is happening, how will ego survive? Ego is disturbance. Therefore the egoist cannot sit silently.

मेरे पास अहंकारी आ जाते हैं; वे कहते हैं, ध्यान करना है, शांत बैठना है, लेकिन बैठ नहीं सकते शांत। अहंकारी शांत नहीं बैठ सकता, क्योंकि उसे लगता है कि यह तो समय व्यर्थ गया; इतनी देर में तो कुछ अहंकार की पूंजी कमा लेते, कोई पद पा लेते, कहीं आगे बढ़ जाते, किसी को धोखा दे लेते, कुछ कर लेते, कुछ होता, यह तो बेकार गया।

Egoists come to me; they say, “We want to meditate, to sit silently”—but they cannot sit silently. The egoist cannot sit still, because he feels the time is being wasted; “In this much time I could have earned some capital for the ego—got a position, moved ahead, tricked someone, done something. Something would have happened—this is sheer waste.”

अहंकार के लिए ध्यान से ज्यादा व्यर्थ कोई चीज मालूम नहीं होती। कुछ व्यर्थ भी कर लेते तो भी कुछ किया तो! जुआ खेल लेते, ताश खेल लेते, किसी से बकवास कर आते, कुछ किया तो! थोड़ा साम्राज्य किसी तरह फैलाया तो! लेकिन ध्यान, कुछ भी न किया, खाली बैठ गए। अहंकार के लिए ध्यान एकदम व्यर्थ बात मालूम होती है, इससे ज्यादा व्यर्थ कोई बात नहीं।

To the ego nothing seems more futile than meditation. Even doing something futile seems better—at least something is done! Play cards, gamble, gossip—at least something is done! Spread your empire somehow! But meditation—nothing is done, you just sit empty. To the ego, meditation seems utterly useless—nothing more useless.

पश्चिम में उन्होंने मजाक बना रखा है कि पूरब के लोग आंखें बंद करके अपनी नाभि को देखते रहते हैं। पता नहीं, पागल क्या कर रहे हैं! कुछ करो!

In the West they have made a joke that people of the East sit with eyes closed gazing at their navels. Who knows what these crazies are doing! Do something!

ध्यान है, होने की अवस्था; अहंकार है, करने की अवस्था।

Meditation is the state of being; ego is the state of doing.

दो श्वासों के बीच में जब कुछ भी नहीं होता, तब तुम भी नहीं होते। काम और भक्ति के बीच में जब विराम पड़ता है, तब भी तुम नहीं होते; यह काल संध्याकाल है।

Between two breaths, when nothing is happening, then you too are not. Between lust and devotion, when the pause falls, then too you are not; this is the twilight, the sandhya.

रात जब तुम सोने जाते हो--जागरण जा चुका, नींद आई नहीं, क्षण भर को फिर विराम आता है, जब तुम न तो कह सकते हो जागे हो, न कह सकते हो सोए हो--आधे-आधे, मध्य में खड़े, देहरी पर खड़े। बाहर जाना बंद है, बाजार नहीं है; भीतर अभी गए नहीं; बीच में खड़े, फिर संध्याकाल आया, उसी संध्याकाल में अगर डूब जाओ तो जो पाने योग्य है, वह पा लिया जाता है। जो होने योग्य है, वह आदमी हो जाता है।

At night when you go to sleep—wakefulness has gone, sleep has not yet come—again for a moment there is a pause when you cannot say you are awake, nor can you say you are asleep—half-and-half, standing in the middle, on the threshold. Going out has ceased—the marketplace is no more; going in has not yet begun; standing in the middle—twilight has come again; if you dive in that twilight, what is worth attaining is attained; what is worth becoming, you become.

जीवन में इन संध्याकालों को ही वास्तविक द्वार कहा है। इसलिए हमने प्रार्थना को भी संध्या नाम दिया है। लोग कहते हैं, संध्या कर रहे हैं। संध्या करने का अर्थ भी नहीं समझते। संध्या करने का अर्थ है: किन्हीं दो अतियों के बीच में, मध्य को खोज रहे हैं। किन्हीं दो गतियों के बीच में विराम को खोज रहे हैं। सूरज ढल गया, रात नहीं हुई; प्रकाश जा चुका, अंधकार उतरने-उतरने को है--बस जरा सी देर है, क्षणभर में चूक जाओगे।

In life, these twilights alone have been called the real doors. Therefore we have even named prayer “sandhya,” the twilight. People say, “We are doing sandhya.” They do not understand its meaning. To do sandhya means: to seek the middle between two extremes. To seek the pause between two movements. The sun has set, night has not yet come; light is gone, darkness is about to descend—just a little while; miss it by a moment and it is gone.

प्रेम का क्षण बहुत बारीक क्षण है। तुम श्वास से शुरू करो, अगर प्रेम को पकड़ना हो। श्वास का अभ्यास करो; जहां श्वास ठहर जाती है, वहीं अपनी आंखों को गड़ाओ। और तुम बहुत चकित होओगे, अगर तुम उस विराम को पकड़ने में सफल हो गए, श्वास ज्यादा देर तक ठहरी रहेगी। कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है, कई क्षण निकल जाएंगे, श्वास ठहरी रहेगी। कई मिनट निकल सकते हैं, कई घंटे भी निकल सकते हैं, और श्वास ठहरी रहे।

The moment of love is very subtle. If you want to catch love, begin with the breath. Practice the breath; where the breath halts, fix your gaze. And you will be amazed: if you succeed in catching the pause, the breath will remain halted longer. Sometimes it may happen that many moments pass and the breath remains still. Many minutes can pass, even many hours, with the breath at rest.

अगर तुम्हारा ठीक-ठीक हाथ पड़ जाए विराम पर, अगर तुम्हारा संयोग सध जाए विराम से, तो तुम एक ऐसे पारलौकिक दशा में लीन हो जाओगे कि खबर ही न रहेगी कि श्वास लेनी है; सब ठहर जाएगा। उस ठहरी दशा को ही हम समाधि, सतोरी का क्षण कहते हैं।

If you place your hand precisely on the pause—if your meeting with the pause matures—you will be absorbed into a transcendental state in which even the need to breathe is not remembered; everything stops. This stopped state is what we call samadhi, the moment of satori.

जब ऐसी दशा तुम्हें स्वाभाविक हो जाए कि जब तुम्हारी मर्जी हो, आंख बंद की और उतर गए, सीढ़ियां साफ हो जाएं, द्वार खुला रह जाए--तुम सिद्ध हो गए। फिर तुम बाहर जाओ तो भी तुम बाहर नहीं जा सकते, तुम भीतर जाओ तो भी भीतर नहीं जा सकते, क्योंकि तुम खो गए। तुम ही न बचे तो बाहर-भीतर भी गया। अब तो जो बचा, वही परमात्मा है।

When this becomes natural to you—whenever you wish, you close your eyes and descend; the steps become clear, the door remains open—you are accomplished. Then even if you go out, you cannot go out; even if you go in, you cannot go in—because you are gone. You are no more; the inner-outer has also gone. What remains is God alone.

कूचए-जानां की मिलती थी न राह

“I could find no path to the Beloved’s lane—

 

I could not find the way to the Friend.

उस प्यारे का मार्ग न मिलता था।

कूचए-जानां की मिलती थी न राह

I could find no path to the Beloved’s lane—

बंद की आंखें तो रस्ता खुल गया

I closed my eyes, and the road opened.”

आंख का बंद हो जाना--अर्थ क्या है? आंख तो तुम बहुत बार बंद करते हो, रास्ता कहां मिलता है? आंख तो तुम अभी बंद कर सकते हो, रास्ता कहां मिलता है? तो जरूर इस आंख से कुछ मतलब न होगा। आंख तभी बंद होती है तुम्हारी, जब कोई कामना नहीं रहती।

What does it mean for the eye to close? You close your eyes many times; does the path open? You could close your eyes right now; does the path open? Then surely it is not these physical eyes that are meant. Your eye closes only when no desire remains.

प्रार्थना भी एक तरह की कामना है, वहां भी मांग जारी है। परमात्मा के मंदिरों में बैठे लोगों के प्रार्थना के बाद फैले हुए हाथ भी वासना के ही हाथ हैं। परमात्मा के सामने झुके हुए सिर भी वासना के ही झुके हुए सिर हैं--कुछ मांग जारी है। अब बाहर का धन नहीं मांगते, भीतर का धन मांगते हैं--मांग जारी है।

Prayer too is a kind of desire; even there the asking continues. The hands outstretched after prayer in God’s temples are hands of craving. The heads bowed before God are bowed by desire—something is still being asked. Now not outer wealth, but inner wealth is being asked—the asking continues.

जहां तक मांग जारी है, वहां तक आंख खुली है। जहां तक तुम कुछ सोच रहे हो, मिल जाए, वहां तक आंख खुली है। जहां तुमने सोचना छोड़ा कि कुछ मिलने को है, कुछ मिलने का सवाल न रहा; तुम हो गए; जैसे हो बस, उसमें डूब रहे--आंख बंद हो गई। फिर आंख खुली भी रहे तो कोई फर्क नहीं पड़ता। आंख बंद हो गई।

As long as asking continues, the eye is open. As long as you think there is something to get, the eye is open. When you stop thinking there is anything to obtain, when there is nothing left to be gained; you simply are—as you are, you sink into it—then the eye has closed. Then even if the physical eyes remain open, it makes no difference. The eye has closed.

तुमने बुद्ध पुरुषों की मूर्तियां देखीं? आंख न तो खुली है और न बंद है, अधखुली है। अधखुली प्रतीकात्मक है; उसका अर्थ है: न बाहर, न भीतर; जरा सी खुली है, नीचे की सफेद पुतली दिखाई पड़ती है।

Have you seen the statues of the Enlightened Ones? The eyes are neither open nor closed; they are half-open. Half-open is symbolic; it means: neither outside nor inside; just slightly open so that the lower white of the pupil shows.

इसलिए योग में व्यवस्था है कि ध्यानी जब ध्यान करने बैठे तो इस तरह बैठे कि सिर्फ नाक का अग्रभाग दिखाई पड़ता रहे, बस! इसका मतलब हुआ, आंख बस आधी खुली हो, आधी बंद हो। प्रतीकात्मक है, प्रयोजन केवल इतना है कि न तुम भीतर जाओ, न तुम बाहर जाओ, बीच में संध्याकाल में ठहर जाओ।

Therefore in yoga there is the prescription that when the meditator sits to meditate, he should sit so that only the tip of the nose is visible—no more. This means the eyes are half-open, half-closed. It is symbolic; the point is only this: do not go inside, do not go outside; abide in the twilight in between.

प्रेम संध्याकाल है।

Love is twilight.

तुम कहते हो, तुमने प्रेम जाना। प्रेम बहुत कम लोग जान पाते हैं, क्योंकि जिन्होंने प्रेम को जान लिया, उन्हें फिर परमात्मा को जानने में बाधा क्या रही? जिन्होंने प्रेम को जान लिया, फिर कोई कारण समझ में नहीं आता कि वे परमात्मा को जानने से क्यों वंचित रह गए हैं? यह हो नहीं सकता। जिनके हाथ में कुछ हीरे आ गए, उनके हाथ में पूरी खदान ही आ गई। हीरे ही न आए होंगे, कंकड़-पत्थरों को समझ लिया होगा हीरे हैं, इसलिए खदान नहीं मिली है।

You say you have known love. Very few people ever know love. For had they known love, what obstacle could remain to knowing God? If someone has found a few diamonds in hand, then the whole mine has come into his hand. The diamonds must not have come; pebbles and stones must have been mistaken for diamonds—therefore the mine was not found.

रामानुज के पास एक आदमी आया और उसने कहा कि मुझे परमात्मा से मिलना है। रामानुज ने उसे गौर से देखा और कहा कि तूने कभी किसी को प्रेम किया? उस आदमी ने कहा कि इन झंझटों में मैं कभी पड़ा ही नहीं। छोड़ें ये बातें। मुझे तो प्रेम से क्या लेना-देना? परमात्मा की खोज है।

A man came to Ramanuja and said, “I want to meet God.” Ramanuja looked at him carefully and said, “Have you ever loved anyone?” The man said, “I have never gotten into such entanglements. Leave such things—what have I to do with love? My quest is for God.”

लेकिन रामानुज ने कहा, तू थोड़ा सोच, कभी किसी से किया हो प्रेम? किसी से भी किया हो, कोई याददाश्त तुझे आती हो?

But Ramanuja said, “Think a little—have you ever loved anyone? Anyone at all? Is there any memory that comes to you?”

उसने कहा कि आप भी कहां की बात कर रहे हैं! मैं परमात्मा की बात करता हूं, आप दूसरा ही विषय छेड़ रहे हैं। मैं साधक पुरुष हूं, विरागी हूं, प्रेम वगैरह की झंझट में मैं कभी नहीं पड़ा।

He said, “What are you talking about! I am speaking of God, and you raise a different subject. I am a seeker, a renunciate; I have never fallen into the snare of ‘love’ and such.”

मगर रामानुज भी अजीब; वे फिर पूछे कि फिर भी तू सोच, क्योंकि सारी बात इसी पर निर्भर है। अगर तूने प्रेम का क्षण जाना हो तो फिर परमात्मा की शाश्वतता को भी जान सकेगा। अगर प्रेम की बूंद ही नहीं चखी तूने तो सागर को तू कैसे चखेगा? सागर में तू कैसे उतरेगा? लहर को तो पहचान, फिर सागर को पहचान लेंगे।

But Ramanuja insisted, “Still, think—because everything depends on this. If you have known a moment of love, then you can know the eternity of God. If you have not tasted even the drop of love, how will you taste the ocean? First recognize the wave—then you will recognize the sea.”

उस आदमी की समझ में न आया। वह शायद नाराज ही होकर चला गया। जिनको तुम विरागी कहते हो, उनको समझ में कैसे आएगा? जिनको तुम महात्मा कहते हो, वे तो प्रेम के दुश्मन बनकर बैठे हैं। उनका परमात्मा प्रेम के विपरीत है।

The man could not understand. Perhaps he went away annoyed. How will those you call “dispassionate” understand? Those you call “mahatmas” sit as enemies of love. Their God is opposed to love.

मैं जिस परमात्मा की बात कर रहा हूं, प्रेम उसका द्वार है। तुम्हारे महात्मा जिस परमात्मा की बात कर रहे हैं, वह परमात्मा है ही नहीं, वह सिर्फ प्रेम की शत्रुता है; वह केवल संसार के विपरीत दूसरी अति है। मैं जिस परमात्मा की बात कर रहा हूं, वह अति नहीं है, वह बाहर और भीतर दोनों का अतिक्रमण है। वह परम संतुलन की अवस्था है, पूर्ण विराम है।

The God I am speaking of has love as his door. The God your “mahatmas” speak of is no God at all; it is merely hostility toward love; it is but the other extreme opposed to the world. The God I speak of is not an extreme; He is the transcendence of both outer and inner. He is the state of perfect balance, the full stop.

मेरे पास लोग आते हैं; वे कहते हैं कि आप भी परमात्मा की बात करते हैं, हमारे गुरु हैं, वे भी परमात्मा की बात करते हैं, सब एक ही है। मैं उनको कहता हूं, इतना आसान नहीं है; सब एक ही है, कहना इतना आसान नहीं है। थोड़ा गौर से समझने की कोशिश करना। शब्द तो वही है; मैं भी परमात्मा शब्द का उपयोग करता हूं, तुम्हारे गुरु भी करते होंगे, लेकिन तुम्हें देखकर मैं कह सकता हूं कि तुम्हारे गुरु का परमात्मा और ही होगा--प्रेम से भयभीत, प्रेम के विपरीत, प्रेम का दुश्मन।

People come to me and say, “You speak of God; our guru speaks of God; it’s all the same.” I tell them: not so easy. To say “all the same” is not so simple. Try to understand a little more carefully. The word is the same; I too use the word “God,” your guru too may use it, but seeing you I can say that your guru’s God must be something else—afraid of love, opposed to love, an enemy of love.

तो तुम्हारे महात्माओं का परमात्मा उनकी ईजाद है, असली नहीं। असली परमात्मा तो प्रेम के खेल को खेले चला जाता है। असली परमात्मा तो प्रेम के नए-नए रूप रचे जाता है। असली परमात्मा तो कितने रंग लेता है, कितने रूप लेता है, कितने रंगों, कितने रूपों में प्रेम का रास रचता है।

The God of your “mahatmas” is their invention, not the real. The real God goes on playing the play of love. The real God keeps creating ever-new forms. The real God takes on so many colors, so many forms, weaving the dance of love in myriad hues and shapes.

संसार के विपरीत नहीं हो सकता परमात्मा। संसार के पार हो सकता है, विपरीत नहीं। जो विपरीत है, वह तो जब संसार खतम हो जाएगा, वह भी खतम हो जाएगा। जो पार है, वही अतियों के पार बचेगा।

God cannot be the opposite of the world. He can be beyond the world, not its opposite. What is opposite will vanish when the world vanishes. What is beyond will remain beyond the extremes.

परमात्मा साधना नहीं है, सिद्धावस्था है। परमात्मा कोई विधि नहीं है, जैसा कि पतंजलि ने माना है कि परमात्मा विधि है, कि उसके आलंबन को लेकर, उसके प्रति समर्पण करके आदमी परम अवस्था को पहुंच जाता है। पतंजलि का परमात्मा विधि है, साधना का हिस्सा है; उसका उपयोग केवल इतना है कि तुम उसके सहारे समर्पण कर दो। मगर ऐसा परमात्मा तो जब तुम सिद्ध हो जाओगे, छूट जाएगा। जब तुम सिद्ध अवस्था को उपलब्ध होओगे तो ऐसे परमात्मा की क्या जरूरत रह जाएगी? यह तो मार्ग का ही हिस्सा था, यह खो जाएगा।

God is not practice; He is the accomplished state. God is not a method, as Patanjali considered—where God is a device, that by taking His support, surrendering to Him, one reaches the supreme. Patanjali’s God is a method, a part of practice; its use is only that through it you surrender. But such a “God” will be dropped when you are accomplished. When you arrive at the fulfilled state, what need remains for such a God? He was only a part of the road; He will be left behind.

परमात्मा मार्ग नहीं है, मंजिल है। परमात्मा दाएं-बाएं नहीं, परमात्मा की अगर थोड़ी-बहुत झलक तुम्हें मिल सकती है तो मार्ग के ठीक मध्य में मिल सकती है। इसलिए बुद्ध ने अपने मार्ग को मज्झिम निकाय कहा है: मध्य में, ठीक बीच में।

God is not the path; He is the destination. God is not right or left. If you can get a glimpse of God at all, you will get it at the very middle of the path. Therefore Buddha called his way the Middle Way—Majjhima, the middle.

मगर बीच से भी सिर्फ झलक मिलती है। लेकिन बीच से अतिक्रमण जुड़ा है। उस बीच के बिंदु को तुम खोज लो तो पार जाने की सीढ़ी मिल सकती है।

But even from the middle there is only a glimpse. Yet from the middle, transcendence is within reach. If you find that midpoint, you can find the ladder to go beyond.

ध्यान रखना, प्रेम से लोग इसलिए वंचित रह जाते हैं कि प्रेम की शर्त ही पूरी करनी कठिन पड़ती है। प्रेम की शर्त है: क्षणभर को मिटना; क्षणभर को ही सही, तिरोहित हो जाना।

Remember, people are deprived of love because the condition of love is hard to fulfill. Love’s condition is: disappear for a moment—even if only for a moment, vanish.

“No one ever completed the path of love:

बेदार राहे-इश्क किसी से न तय हुई

सहरा में कैस, कोह में फरयाद रह गया

Qais remained in the desert; Farhad, in the mountains.”

कोई प्रेमी कभी प्रेम का मार्ग पूरा नहीं कर पाया। मजनू जंगल में खो गया, फरियाद पहाड़ों में।

No lover has ever fully traversed the path of love. Majnun got lost in the wilderness; Farhad in the mountains.

प्रेमी कभी पहुंच नहीं पाता, खो जाता है। पहुंचने योग्य कोई बचता ही नहीं। प्रेमी मार्ग में ही गल जाता है और खो जाता है। लेकिन इसी खो जाने में पहुंचना है। जहां तुम खो जाते हो, वहीं परमात्मा हो जाता है। जहां तुम मिटते हो, वहीं वह घनीभूत होता है। तुम सिंहासन खाली करो तो ही इसकी संभावना है कि वह तुम्हारे सिंहासन पर विराज सके।

The lover never reaches; he is lost. There remains none to reach. The lover melts away on the path and is lost. But in this very losing is the arriving. Where you are lost, there God happens. Where you dissolve, there He densifies. Vacate the throne—only then is there a possibility that He may sit upon your throne.

तुम अगर बैठे रहे सिंहासन पर--अवकाश कहां? स्थान कहां? परमात्मा को बुलाते हो, तैयारी कहां है तुम्हारी? कहां बिठाओगे? कहां उसे विराजमान करोगे? अहंकार तो रोएं-रोएं में भरा है। मैं का भाव तो श्वास-श्वास में समाया है। जगह कहां बची है तुम्हारे भीतर? जगह खाली करो।

If you keep sitting on the throne—where is the room? You call God, but where is your preparedness? Where will you seat Him? Where will you enthrone Him? The ego fills every pore. The sense of “I” is soaked into every breath. Where is there any space left within you? Make space.

प्रेम का अनुभव उन्हीं को हो पाता है, जो अपने को डुबाने, मिटाने को राजी हैं। जो डूबते हैं, यह नदी कुछ ऐसी है कि वे ही केवल पहुंचते हैं। जो डूबे, वे बचे। जो बचे, वे डूबे। अगर किनारे पर पहुंचना हो तो मझधार में डूब जाना ही उपाय है।

The experience of love happens only to those who are willing to drown and to efface themselves. Those who drown—this river is such that only they arrive. Those who drown, are saved. Those who are “saved,” drown. If you want to reach the shore, the way is to drown in midstream.

ठीक हैं ये पक्तियां--

These lines are apt—

बेदार राहे-इश्क किसी से न तय हुई

 

यह प्रेम का रास्ता कौन कब पूरा कर पाया? इसका यह कारण नहीं है कि रास्ता लंबा है, इसका यह कारण नहीं है कि रास्ता बहुत बड़ा है, इसलिए लोग पूरा नहीं कर पाए; इसका कारण कुल इतना ही है कि यह रास्ता ऐसा है कि इसे पूरा करने वाला बीच में खो ही जाए तो ही पूरा होता है। पूरा होने का एक ही अर्थ है कि बीच में ही खो जाए। अगर पहुंच जाए दूसरे किनारे तो रास्ता खो ही गया, पूरा हुआ ही नहीं। जो पूरा नहीं कर पाते, जो स्वयं इसको पूरा करने में पूरे हो जाते हैं, वे ही केवल पहुंचते हैं।

“No one ever completed the path of love…”

Who has ever fully traversed the path of love? Not because the path is long, not because it is vast and therefore people could not complete it—no. The only reason is this: this is a path that is completed only when the traveler gets lost midway. The only meaning of “complete” here is to vanish in the middle. If you reach the other shore as “you,” then the path has been lost; it has not been completed. Those who do not “complete” it—those who in completing it become complete in losing themselves—they alone arrive.

सहरा में कैस, कोह में फरयाद रह गया

सभी प्रेमी कहीं न कहीं खो गए--कोई रेगिस्तान में, कोई पहाड़ों में, कोई प्रार्थनाओं में, कोई साधनाओं में, कोई मंदिरों में, कोई मस्जिदों में। सभी प्रेमी कहीं न कहीं खो गए। जहां खोए, वहीं घड़ी है उस परम सौभाग्य की, परम आशीष की, परम प्रसाद की।

“Qais in the desert, Farhad in the mountains”—all lovers got lost somewhere: someone in the desert, someone in the hills; someone in prayers, someone in practices, someone in temples, someone in mosques. All lovers got lost somewhere. Wherever they were lost—right there is the hour of the supreme good fortune, the supreme blessing, the supreme grace.

तीसरा प्रश्न: ओशो, एक उलझन है; यदि ठीक समझें तो उसे स्पष्ट करने की कृपा करें। भगवान बुद्ध और आप दोनों कहते हैं, ध्यान से उपलब्ध आनंद को बांटो, ध्यान को बांटो। और दूसरी ओर ध्यान के अर्जन को गुप्त रखने की, छिपाकर रखने की बात भी कही जाती है।
Third question: Osho, there is a confusion; if you understand it rightly, please be gracious enough to clarify it. Bhagwan Buddha and you both say: share the bliss that comes from meditation, share meditation. And on the other hand it is also said that the attainment of meditation should be kept secret, kept hidden.

निश्चित ही दोनों बातें कही जाती हैं, क्योंकि दोनों बातें सही हैं। उनमें विरोध नहीं है; विरोध दिखता हो तो केवल आभास है।

Certainly both things are said, because both are right. There is no contradiction; if opposition appears, it is only an appearance.

ध्यान मिले तो बांटो, लेकिन ध्यान जब तक न मिला हो, तब तक सम्हालो और छिपाओ। होगा तब तो बांटोगे! जल्दी बांटने की मत करना।

When meditation happens, share it. But until it has happened, protect it and keep it hidden. When it is, then you will share! Do not be in a hurry to distribute it.

अक्सर नहीं होता तो भी बांटने की आकांक्षा पैदा हो जाती है। उपदेश देने का बड़ा रस है। किसी को समझाने में ज्ञानी होने का मजा आ जाता है। किसी को बताने में--चाहे तुम्हें पता हो या न हो--थोड़े क्षण को आभास होता है कि तुम्हें पता है।

Often, even when it hasn’t happened, the desire to distribute arises. There is great relish in giving sermons. In explaining things to someone you get the taste of being knowledgeable. In telling someone—whether you know or not—for a few moments there is the illusion that you know.

इसीलिए तो दुनिया में सलाह इतनी दी जाती है, लेता कोई नहीं। कितने उपदेश दिए जाते हैं, कौन लेता है? उपदेशक पीछे घूमते हैं तुम्हारे; पकड़-पकड़ कर समझाते हैं। उपदेशकों से बचकर निकलना मुश्किल है; उन्होंने सब राह, रास्ते रोक रखे हैं। जहां से जाओ, वहीं वे मौजूद हैं; मुक्तहस्त ज्ञान बांटते हैं, मुफ्त देने को तैयार हैं। मुफ्त ही देने को तैयार नहीं, साथ में कुछ प्रसाद भी देने को तैयार हैं--लो भर! फिर भी कोई लेने वाला दिखाई नहीं पड़ता।

That is why so much advice is given in the world, and no one takes it. How many sermons are delivered—who takes them? Preachers roam after you; they catch hold of you and explain. It is hard to get past the preachers; they have blocked every road and path. Wherever you go, there they are—giving knowledge with open hands, ready to give it for free. Not only free—they are ready to offer you some prasad along with it—“take plenty!” Even so, no taker is to be seen.

ध्यान रखना, बांटना कहीं अहंकार से न निकलता हो; करुणा से निकले तब बात और। पर करुणा तो तब होगी, जब ध्यान सघनीभूत होगा, जब ध्यान एक मेघ बन जाएगा। बुद्ध ने इसलिए उसे मेघ-समाधि कहा है। जब एक घने मेघ की तरह, सघन मेघ की तरह वर्षा से भरे हुए तुम हो जाओगे--उसके पहले तो बूंद-बूंद मेघ इकट्ठी करता है। इकट्ठा हो जाए तो ही बरस सकता है।

Be alert that your sharing is not arising from ego; if it arises from compassion, that is another matter. But compassion will only be there when meditation has become dense, when it has become a cloud. That is why Buddha called it cloud-samadhi. When, like a thick, rain-laden cloud, you are filled to overflowing—only then can it rain. Before that, the cloud gathers drop by drop. Only when it has gathered can it pour.

मां गर्भवती हो, नौ महीने तक गर्भ को सम्हाले, तो ही जन्मदात्री हो सकती है। बिना गर्भवती हुए, बिना नौ महीने सम्हाले, बच्चों को जन्म देने की कल्पना करने में मत उलझ जाना। इससे धोखा पैदा होगा। इससे कोई और धोखे में न पड़ेगा, तुम्हीं धोखे में पड़ोगे। और खतरा है कि कहीं तुम दूसरों के जीवन को कोई नुकसान न पहुंचा दो। क्योंकि यह बड़ी बारीक, बड़ी नाजुक बात है। इसे तो जब तुम ठीक से जान ही लो, तभी किसी को जनाना। जब तुम्हारे पैर इस भूमि पर मजबूत जम जाएं, जब तुम्हारी जड़ें इस भूमि में पूरी फैल जाएं, तभी तुम किसी को समझाना।

A mother is pregnant; if she carries the pregnancy carefully for nine months, only then can she give birth. Do not get entangled in the fantasy of giving birth to children without becoming pregnant, without carrying for nine months. That will create deception. It will not deceive others; you yourself will be deceived. And there is a danger you may harm others’ lives. This is a very subtle, delicate matter. Only when you know it rightly, then tell anyone. When your feet stand firmly upon this ground, when your roots have spread fully into this soil, only then explain to someone.

तो बुद्ध ठीक कहते हैं, बांटो। पर हो, तब बांटोगे न!

So Buddha speaks rightly: share. But you will share only when it is there, will you not!

सूफी फकीर भी ठीक कहते हैं कि सम्हालो। क्योंकि सम्हालोगे तभी तो होगा न!

The Sufi fakirs also speak rightly: guard it. For only by guarding will it come to be!

सम्हालना पड़ेगा बहुत दिन, वर्ष-वर्ष, जन्म-जन्म; जब तुम्हारे भीतर घना हो जाएगा तो बरसेगा। जरूरत है पहले सम्हालने की; पहले तुम्हारे पास हो, तुम्हारा दीया जलता हो तो तुम किसी और का दीया जलाने जाना। अपना दीया जलता ही नहीं, वहां बाती बुझी पड़ी है और तुम दूसरों के दीए जलाने निकल पड़ते हो।

It must be guarded for many days, for years and years, for lifetimes. When it becomes dense within you, it will rain. First there is a need to guard; first it must be yours, your own lamp must be lit—only then go to light another’s lamp. Your own lamp is not lit, its wick lies extinguished, and you set out to light the lamps of others.

इस भ्रांति में मत पड़ना। बड़े छिपाकर रखना, जो भीतर आ रहा है। जिस दिन होगा, उस दिन तो खबर मिलनी शुरू हो जाएगी। जब फूल खिलता है तो हवाओं में गंध उठ जाती है। जब तुम्हारे पास होगा तो तुम छिपाकर भी छिपा न पाओगे। जिनको भी तलाश है, जिनको भी प्यास है, जिनको भी जुस्तजू है, खोज है, वे दूर से खिंचे चले आएंगे। पहाड़ और समुंदर भी उनके लिए बाधा न बनेंगे। जिन्हें प्यास नहीं है, जिन्हें खोज नहीं है, वे पास बैठे भी वंचित रह जाएंगे।

Do not fall into this delusion. Keep well hidden whatever is beginning to happen within. The day it truly happens, news will begin to spread of its own accord. When a flower blooms, fragrance rises upon the winds. When it is with you, even if you try to hide it you will not be able to. Those who are seeking, those who are thirsty, those who have a yearning and search—they will be drawn from afar. Mountains and oceans will not be obstacles for them. Those who have no thirst, no search, will remain deprived even while sitting close by.

तुम चिंता मत करना। पहले तो तुम अपने को भर लो--ऐसा लबालब कि तुम्हारे ऊपर से बहने लगे--फिर जिनको प्यास है, वे खोजते चले आएंगे; वे सदा ही खोज रहे हैं। और तब तुम मुक्तहस्त बांटना। बांटोगे ही! बांटना ही पड़ेगा!

Do not worry. First fill yourself—so brimming that it starts to overflow—and then those who are thirsty will come seeking; they have always been seeking. And then give with an open hand. You will share! You will have to share!

भुनती वसुधा तपते नभ

दुखिया है सारा अगजग

कंटक मिलते हैं प्रतिपग

जलती सिकता का यह मग

बह जा बन करुणा की तरंग

जलता है यह जीवन पतंग

Parched earth, searing sky, the whole world is sorrowing; at every step, thorns are met— this path is burning sand. Flow forth as a wave of compassion; this life burns like a moth— flow forth as a wave of compassion.

बह जा बन करुणा की तरंग

बहना ही होगा। बहना हो ही जाता है। क्योंकि ध्यान का अनिवार्य परिणाम करुणा है। जैसे दीया जलता है तो रोशनी फैलती है, ऐसे ध्यान का अनिवार्य परिणाम करुणा है।

Flowing will have to happen. It happens of itself. Because the inevitable outcome of meditation is compassion. Just as when a lamp is lit, light spreads, so the inevitable outcome of meditation is compassion.

बुद्ध ने इसे प्रतीक माना है: प्रज्ञा और समाधि और करुणा। तीन की त्रिवेणी है, बुद्ध के सारे वचनों का सार। तीनों एक साथ घटती हैं। इधर समाधि, उधर भीतर ज्ञान का दीया जलता है, और बाहर करुणा की तरंगें फैलनी शुरू हो जाती हैं।

Buddha has spoken of a symbol: prajna (wisdom), samadhi, and karuna (compassion). The threefold confluence—the essence of all of Buddha’s words. The three happen together. Here, samadhi; within, the lamp of knowing is lit; and outwardly, waves of compassion begin to spread.

ये तीनों एक साथ घटती हैं। यह त्रिमूर्ति है। यह बुद्ध की ट्रिनिटी है। ये बुद्ध के ब्रह्मा-विष्णु-महेश हैं। यह बुद्ध का संगम है, तीर्थराज प्रयाग है। इसमें से दो दिखाई पड़ती हैं। एक दिखाई नहीं पड़ती। सरस्वती अदृश्य है, गंगा-यमुना दिखाई पड़ती हैं। प्रज्ञा और करुणा दिखाई पड़ेगी, समाधि दिखाई नहीं पड़ेगी, वह सरस्वती है।

All three happen together. This is the Trimurti. This is Buddha’s trinity. These are Buddha’s Brahma, Vishnu, Mahesh. This is Buddha’s confluence, the sacred Prayag. Of these, two are visible; one is invisible. Saraswati is unseen; Ganga and Yamuna are seen. Prajna and karuna will be seen; samadhi will not be seen—it is Saraswati.

तुम किसी की समाधि नहीं देख सकते। मैं सामने बैठा हूं, तुम कैसे मेरी समाधि देख सकते हो! समाधि अदृश्य है। करुणा दिखाई पड़ सकती है, क्योंकि करुणा तुम पर बरसती है, समाधि मेरे भीतर है। प्रज्ञा दिखाई पड़ सकती है, ज्ञान दिखाई पड़ सकता है, क्योंकि ज्ञान तुम पर बरसता है। प्रकाश दिखाई पड़ सकता है प्रज्ञा का, क्योंकि तुम्हारे अंधेरे में किरणें उतरेंगी, उन किरणों की पहचान से तुम समझोगे, कहीं सूरज ऊगा है।

You cannot see anyone’s samadhi. I am sitting right before you—how will you see my samadhi! Samadhi is invisible. Compassion can be seen, because compassion showers upon you; samadhi is within me. Prajna can be seen, knowledge can be seen, because knowledge showers upon you. The light of wisdom can be seen, because rays will descend into your darkness; by recognizing those rays you will understand that somewhere the sun has arisen.

करुणा दिखाई पड़ सकती है, क्योंकि हलके-हलके पदचाप भी नहीं पड़ेंगे और तुम्हारे भीतर कोई प्रेम का प्रवाह आने लगेगा। तुम्हारे भीतर कोई लोरी गाने लगेगा। तुम्हारे हृदय की बीन पर कोई अंगुलियां संगीत को छेड़ने लगेंगी। तुम्हारे दुख से भरे जीवन में सुख की कोई तरंग आने लगेगी।

Compassion can be seen, because without so much as the sound of gentle footsteps, a current of love will begin to flow within you. A lullaby will begin to be sung within you. Fingers will begin to pluck music upon the veena of your heart. Into your life full of sorrow, a wave of joy will begin to arise.

वे तुम्हें दिखाई पड़ सकती हैं, क्योंकि ज्ञान हो या करुणा हो, दोनों तुमसे संबंधित होंगी; समाधि तुमसे बिलकुल असंबंधित है। पर समाधि के बिना ये दोनों नहीं घटती हैं। इसलिए बुद्ध ने कहा, जहां करुणा हो और जहां प्रज्ञा हो, जानना कि समाधि भी है। क्योंकि समाधि पहले हो, तब ये दोनों होती हैं।

These two can be seen, because whether it is wisdom or compassion, both will be related to you; samadhi is utterly unrelated to you. But without samadhi, these two do not happen. Therefore Buddha has said: where there is compassion and where there is wisdom, know that samadhi is also there. For first samadhi happens; then these two arise.

ध्यान को सम्हालो पहले, ताकि किसी दिन करुणा में बांट सको। ध्यान को सम्हालो पहले, ताकि किसी दिन प्रज्ञा में उसकी ज्योति जले। निश्चित ही लोग बहुत पीड़ित हैं, चारों तरफ दुख है।

Guard meditation first, so that one day you may share it as compassion. Guard meditation first, so that one day its flame may burn as wisdom. Certainly people are deeply afflicted; there is suffering all around.

तो जब मैं कहता हूं कि ध्यान को सम्हालो, तो मैं यह नहीं कह रहा हूं कि तुम करुणा को खो दो; तुमसे यह कह रहा हूं कि अभी करुणा का मौका तो आने दो, मेघ तो बनो। वर्षा तो हो जाएगी। असली बात मेघ का बनना है। गर्भ तो हो, जन्म तो हो जाएगा।

So when I say, guard meditation, I am not saying, lose compassion; I am saying, let the moment for compassion arrive—become a cloud. The rain will happen. The real thing is the cloud’s forming. Let there be pregnancy; birth will happen.

भुनती वसुधा तपते नभ

दुखिया है सारा अगजग

कंटक मिलते हैं प्रतिपग

जलती सिकता का यह मग

बह जा बन करुणा की तरंग

Parched earth, searing sky, the whole world is sorrowing; at every step, thorns are met— this path is burning sand. Flow forth as a wave of compassion.

चौथा प्रश्न: ओशो, आप कहते हैं, जीवन में कुछ भी अकारण और व्यर्थ नहीं है, सब का उपयोग है। जीवन में कामना और भय का उपयोग दिखाई पड़ता है। क्या बताने की कृपा करेंगे कि वैसे ही ईर्ष्या, द्वेष और घृणा का क्या उपयोग है?
Fourth question: Osho, you say that in life nothing is without cause or in vain, everything has its use. We can see the use of desire and fear. Would you kindly tell us what, in the same way, is the use of jealousy, malice, and hatred?

अनुपयोगी अस्तित्व में कुछ भी नहीं। तुम पहचान पाओ, न पहचान पाओ, यह बात दूसरी है। अनुपयोगी हो ही नहीं सकता, उपयोगी ही हो सकता है। सारा अस्तित्व जुड़ा है। हर चीज दूसरी चीज से उलझी है, बंधी है, अलग-अलग नहीं है। और दुर्घटना तो होती ही नहीं। जो भी होता है, उसकी कोई गहन संगति है।

In existence nothing is useless. Whether you recognize it or not is another matter. It cannot be without use; it can only be useful. The whole of existence is interconnected. Everything is entangled with everything else, bound together, not separate. And accidents do not happen. Whatever happens has a deep coherence.

इसलिए अगर तुम्हें कभी ऐसा लगता हो कि कोई बात ऐसी है जिसका कोई उपयोग नहीं दिखाई पड़ता, तो समझना कि तुम कहीं भूल पर हो। और थोड़ा गहरे खोजना।

So if it ever seems to you that something has no use, understand that you are mistaken. Look a little deeper.

क्षमा शोभती उस भुजंग को

जिसके पास गरल हो

उसको क्या जो दंतहीन

विषरहित विनीत सरल है

Forgiveness befits that serpent who carries venom. What of the one who is toothless, venomless, meek and mild?

अगर क्रोध न हो, करुणा की सब शोभा ही नष्ट हो जाती है। अगर अंधेरी रात हो तो ही सुबह का आनंद है। जीवन में जो भी है, उसका विपरीत पृष्ठभूमि का काम करता है।

If there is no anger, the entire glory of compassion is lost. Only with a dark night does the dawn bring joy. In life, whatever is, its opposite serves as the background.

घृणा है, घृणा का क्या अर्थ होता है? शब्द की बहुत फिक्र मत करो, शब्दकोश से मुझे कुछ लेना-देना नहीं। घृणा का अर्थ क्या होता है? अस्तित्वगत भाषा में घृणा का क्या अर्थ होता है? इतना ही अथर्र् होता है कि तुम दूसरे से दूर जाना चाहते हो; और कुछ अर्थ नहीं होता। तुम दूसरे के पास नहीं जाना चाहते। विकर्षण! तुम दूसरे से हटना चाहते हो, दूर हटना चाहते हो--एक अर्थ।

Hatred—what does it mean? Don’t worry about the word; I have nothing to do with the dictionary. What does hatred mean in the existential language? It means only this: you want to move away from the other—nothing more. You do not want to go near. Repulsion! You want to withdraw, to go far away—that is one meaning.

अगर दूसरे से दूर हटने की यह संभावना न हो तो प्रेम की संभावना समाप्त हो जाएगी। जब तुम सारे संसार से दूर हटते हो, तब कहीं तुम एक व्यक्ति के पास पहुंच पाते हो। सोचो कि घृृणा समाप्त हो जाए, उसके साथ ही प्रेम भी समाप्त हो जाएगा। तो घृणा प्रेम के लिए सीढ़ी है।

If this possibility of moving away did not exist, the very possibility of love would disappear. Only when you move away from the whole world can you truly come close to one person. Imagine that hatred vanished—love would vanish with it. So hatred is a step toward love.

हां, अगर तुम घृणा पर ही रुक गए तो चूक हो गई। वह तुम्हारी गलती है, उससे घृणा का कोई लेना-देना नहीं। घृणा कुल इतना ही कहती है कि किसी से दूर होने का मन होता है। प्रेम इतना ही कहता है, किसी के पास होने का मन होता है, किसी को पास लेने का मन होता है--इतने पास कि सब दूरी मिट जाए, कोई फासला न रह जाए, कोई चीज बाधा न बने, कोई अंतराल न रह जाए; ऐसी कामना प्रेम है।

Yes, if you stop at hatred, you miss. That is your mistake; hatred is not to blame. Hatred only says: there is a longing to be far from someone. Love says: there is a longing to be near, to draw someone so close that all distance dissolves—no gap remains, nothing stands in the way; such a longing is love.

और किसी से दूर होने का मन होता है, ऐसा होता है कि इतना फासला हो जाए कि कोई दूसरे चांद-तारों पर और मैं दूसरे चांद-तारों पर; फासला इतना हो जाए कि कभी दुबारा पास आने का मौका ही न आए, सारा अस्तित्व बीच में आ जाए--यह तो पास आने का ही हिस्सा हुआ।

And sometimes one feels like being so far apart that one is on some other moon and stars, and the other too—so far that there is never again a chance to come close; the whole existence stands in between. This too is part of coming close.

हां, अगर तुम इसमें ही उलझ गए और पास आना भूल गए और घृणा को ही जीवन का सारा धंधा बना लिया; और इस कला में इतने पारंगत हो गए कि यह भूल ही गए कि यह सीढ़ी थी, यह बैठने का मकान नहीं था, इस पर बैठकर नहीं रह जाना था, तो खतरा हुआ। अगर तुम्हें याद रहा तो तुम पाओगे कि शत्रुता भी मित्रता के लिए अनिवार्य सीढ़ी है। और घृणा प्रेम की अनिवार्य पृष्ठभूमि है। और जिस दिन तुम प्रेम के सुगंध को, सुवास को उपलब्ध होओगे, उस दिन तुम ऐसा अनुभव न करोगे कि घृणा का कोई उपयोग न था; उस दिन तुम घृणा के प्रति भी अनुग्रह का भाव अनुभव करोगे।

But if you get entangled in this and forget the coming-near, if you make hatred your whole business, become so adept in the art that you forget it was a staircase—not a house to sit and live upon—then there is danger. If you remember, you will find that enmity is an indispensable step to friendship, and hatred the necessary background of love. And the day you come upon the fragrance of love, you will not feel that hatred had no use; you will feel gratitude even toward hatred.

उपयोग करना सीखो, जहर भी औषधि बन जाता है। और ऐसे तो औषधि भी जहर हो सकती है। निर्भर करता है, कैसे तुम उपयोग करते हो। कितनी तुम्हारी समझ है! कितनी पैनी दृष्टि से तुम जीवन को देखते हो!

Learn how to use, and even poison becomes medicine. And medicine too can become poison. It depends on how you use it—on your understanding, on how keenly you look at life.

तो घृणा का एक तो अर्थ है: दूर होने की आकांक्षा, किसी से दूर होने की आकांक्षा।

So hatred has, first, this meaning: the urge to be distant from someone.

घृणा का दूसरा अर्थ है: किसी को नष्ट करने की आकांक्षा। जिससे तुम घृणा करते हो, उसका तुम विनाश करना चाहते हो। यह भी सृृजन का अनिवार्य हिस्सा है। क्योंकि जिससे तुम प्रेम करते हो, उसे तुम शाश्वतता देना चाहते हो, अमरत्व देना चाहते हो। जिसे तुम प्रेम करते हो, उसे तुम सब तरह से निर्माण देना चाहते हो; उसे तुम ऐसा बनाना चाहते हो, उस जैसा कोई दूसरा न हो।

Second, hatred means the urge to destroy someone. The one you hate, you want to annihilate. This too is an indispensable part of creation. Because the one you love, you want to gift eternity, to make immortal. The one you love, you want to build up in every way; to make them such that no other is like them.

प्रेम में तुम्हारी सृजनात्मकता जगती है और घृणा में तुम्हारा विध्वंस जगता है। दोनों जरूरी हैं, क्योंकि किसी भी महत्वपूर्ण निर्माण में, किसी भी बड़े सृजन में विध्वंस का उपयोग करना पड़ेगा। एक नया मकान बनाना हो, पुराना गिराना पड़ता है। नए के निर्माण के लिए पुराने का विध्वंस करना पड़ता है। अगर किसी को स्वास्थ्य देना हो तो बीमारी का विनाश करना पड़ता है।

In love your creativity awakens; in hatred your destructiveness awakens. Both are necessary, because any significant creation, any great act of creativity, must employ destruction. To build a new house, the old has to be pulled down. To bring health, disease must be destroyed.

अब सवाल यह है कि कैसा तुम उपयोग करोगे! तुम्हें अगर समझ हो तो तुम विध्वंस की धारणा का भी उपयोग निर्माण में कर सकते हो, सृजन में कर सकते हो। और अगर तुम पागल हो जाओ तो तुम निर्माण की क्षमता का उपयोग भी विध्वंस के लिए कर सकते हो--जैसा कि हो रहा है।

लोग एटम बम बनाते हैं, बड़ा महत्वपूर्ण सृजन है; लेकिन बनाते इसलिए हैं कि दुनिया को नष्ट कर दें। ऐसा लग रहा है कि लोगों ने सृजन की क्षमता को विनाश की तरफ सेवा में लगा दिया है। होना उलटा चाहिए कि तुम्हारी सारी विनाश की क्षमता सृजन की दिशा में लग जाए।

Now the question is: how will you use it? If you have understanding, you can put even the principle of destruction in the service of construction, of creation. And if you go mad, you can use your capacity to construct for destruction—as is happening. People make the atom bomb—a most significant creation—but they make it to destroy the world. It seems people have placed their creative capacity at the service of destruction. It should be the reverse: your entire capacity for destruction should be harnessed in the direction of creation.

अस्तित्व में तो सभी सार्थक है। तुम्हारी समझ अगर अधूरी हो, अंधी हो, भूलचूक भरी हो, तो बड़ी चूक हो जाएंगी।

In existence everything is meaningful. If your understanding is partial, blind, riddled with mistakes, great errors will occur.

ऐसा ही ईर्ष्या और द्वेष के साथ है। ईर्ष्या का क्या अर्थ होता है? इसका अर्थ होता है कि किसी के पास है और मेरे पास नहीं।

So it is with jealousy and malice. What does jealousy mean? It means: someone has—and I do not.

एक बुद्ध तुम्हारी राह से गुजर जाता है, ईर्ष्या नहीं होती--होनी चाहिए; और तब ईर्ष्या शुभ हो जाएगी। प्राण ईर्ष्या से नहीं भर जाते--भरने चाहिए। कोई बुद्ध हो गया?

लोग आए भी, बैठे भी, उठ भी खड़े हुए, तुम जगह ही खोजते रहे? वसंत आया भी, गया भी, तुम सोचते ही रहे--कहां आशियां बने, कहां न बने? बुद्धों को देखकर ईर्ष्या पैदा नहीं होती? होनी चाहिए।

A Buddha passes along your path and you feel no jealousy—it should arise; and then jealousy will become auspicious. Your very life-breath should fill with jealousy—it should. Someone became a Buddha? People came, sat, even rose and left; you only kept hunting for a seat? Spring came and went, and you kept thinking—where to build a nest, where not? Seeing Buddhas, does no jealousy arise? It should.

और तब ईर्ष्या भी शुभ हो गई, सार्थक हो गई। तब तुम्हारे जीवन में एक भभक आ जाएगी। तब तुम्हारा सारा जीवन एक नए ही आंदोलन से आपूरित हो जाएगा। तुम्हारी सारी उदासी टूट जाएगी, तुम्हारी सारी शिथिलता टूट जाएगी--कोई झकझोर गया। एक तूफान आया और गुजर गया। जो तुम हो सकते थे, कोई हो गया; तुम क्यों न हो पाए?

Then jealousy too becomes auspicious, meaningful. Then a flare will ignite in your life. Your whole life will be infused with a new movement. Your gloom will break, your lethargy will shatter—someone has shaken you. A storm came and passed. What you could have become, someone has become; why have you not?

लेकिन तुम्हारी ईर्ष्या गलत रास्तों से चलती है। कोई कार में से गुजर गया और तुम्हें ईर्ष्या पकड़ गई कि ऐसी कार तुम्हारे पास भी होनी चाहिए। हो भी जाएगी तो बहुत कुछ न होगा।

ईर्ष्या ही करनी हो तो बुद्धों से करना।

But your jealousy takes wrong paths. Someone passes in a car and jealousy grabs you: I too should have such a car. Even if you get it, not much will happen. If you must be jealous, be jealous of Buddhas.

किसी के वस्त्र देख लिए, ईर्ष्या हो गई। किसी का मकान देख लिया, ईर्ष्या हो गई। बना भी लोगे मकान तो कुछ न होगा। जिसका देखकर तुम्हें ईर्ष्या हुई है, जरा उसकी तरफ तो देखो, उसे क्या हो गया है? कुछ भी नहीं हुआ। हो सकता है, तुमसे भी ज्यादा दीन-हीन अवस्था हो।

You see someone’s clothes—you become jealous. You see someone’s house—you become jealous. Even if you build the house, nothing happens. Look at the one whose house aroused your envy—what has happened to him? Nothing. He may be in a state more wretched than yours.

ईर्ष्या ही करनी हो तो उससे करो, जिसकी सारी ईर्ष्याएं खो गयीं।

If you must be jealous, be jealous of the one in whom all jealousy has disappeared.

यह हो सकता है कि तुम जिसका मकान देखकर ईर्ष्या कर रहे हो, वह तुम्हारा स्वास्थ्य देखकर ईर्ष्या कर रहा हो। सम्राट भी ईर्ष्या से भर जाते हैं।

It may well be that the one whose house you envy is envying your health. Even emperors are filled with jealousy.

मैंने सुना है, एक सम्राट का हाथी निकलता था। और एक जवान आदमी ने--एक फकीर था और एक मजार पर लेटा रहता था--उसकी पूंछ पकड़ ली और हाथी को रोक लिया। सोचो उस गरीब सम्राट की हैसियत! उसके प्राण कंप गए, सारा साम्राज्य मिट्टी हो गया। अचानक उस फकीर ने सम्राट को नपुंसक कर दिया। बड़ा दुखी हुआ। घर तो लौट आया, लेकिन बड़ा उदास हुआ। एक नंगा फकीर!

I have heard: An emperor’s elephant used to go through the town. A young man—a fakir who lay by a tomb—grabbed the elephant’s tail and stopped it. Think of the poor emperor’s condition! His very life trembled; his whole empire turned to dust. In an instant that fakir unmanned the emperor. He went home, but deeply dejected. A naked fakir!

उसने किसी बुजुर्ग को पूछा कि क्या करें? कुछ करना पड़ेगा। यह तो निकलना बंद हो जाएगा। मैं गांव में निकलूंगा तो शर्म मालूम पड़ेगी। मैं हाथी पर हूं भला, मगर इसका क्या मतलब रहा? कोई आदमी पूंछ पकड़ ले हाथी की, हाथी न सरक सके, हम ऊपर अटके रह गए; महावत था, कुछ न कर पाया। उस बुजुर्ग ने कहा, घबड़ाओ मत। तुम ऐसा करो, खबर भेजो उस फकीर को कि तुझे एक रुपया रोज मिलेगा, सिर्फ मजार पर रोज शाम को छह बजे दीया जला दिया कर।

He asked an elder, “What should I do? Something must be done. I cannot go out anymore—if I go through the village, I will feel ashamed. What is the meaning of me on an elephant if a man can hold its tail and the elephant cannot move? The mahout could do nothing.” The elder said, “Don’t worry. Send word to that fakir: he will get one rupee a day, only light a lamp on the tomb each evening at six.”

फकीर ने सोचा, यह तो अच्छा ही है; अभी मांगकर खाना पड़ता था, यह झंझट ही मिटी मांगकर खाने की, एक रुपया मिल जाएगा।

The fakir thought, “Good! Until now I had to beg for food; that nuisance is gone. I’ll get a rupee.”

उन दिनों एक रुपया बड़ी बात थी, जागीर थी। एक रुपया तो एक महीने के लिए काफी था। उसने कहा कि यह तो बड़ा सौभाग्य हो गया। और कुल काम इतना है कि छह बजे दीया जला देना है। उसी मजार पर तो पड़े ही रहते हैं, तो उसमें झंझट भी क्या? उठकर जला देंगे।

In those days one rupee was a big thing—a small estate. A rupee could last a month. He said, “This is a great blessing. And all I have to do is light a lamp at six. I lie at that very tomb—what trouble is that? I’ll get up and light it.”

महीनेभर बाद, उस बुजुर्ग ने कहा, तुम फिर निकलना हाथी पर। महीनेभर मत निकलो। महीनेभर बाद निकला सम्राट। उस फकीर ने फिर पूंछ पकड़ी, लेकिन घिसट गया। सम्राट हैरान हुआ। उस बुजुर्ग से ईर्ष्या हुई उसे अब, कि यह आदमी बड़ा अदभुत जानकार है; न देखा इस आदमी को, न गया, बस बैठे-बैठे इतनी बात बता दी और कारगर हो गई! पूछा कि कैसे यह हुआ?

A month later the elder said, “Now go out on the elephant again. Don’t go out for a month; then go.” After a month the emperor went. The fakir again grabbed the tail—but this time he was dragged along. The emperor was amazed. He now felt jealous of that elder: “What a wonderful knower! He neither met the fakir nor went there, yet sitting here he gave such a tip—and it worked!” He asked, “How did this happen?”

उसने कहा, सीधी सी बात है। बेफिक्री उसकी मस्ती है, उसकी ताकत है; जरा सी फिक्र पैदा कर दी, मारा गया। अब फिक्र लगी रहती है उसको, दिन में दो-चार दफे देख लेता है घड़ियाल की तरफ घंटाघर की--छह तो नहीं बज गए! क्योंकि चूक जाए, कहीं भूल जाए। कभी समय की फिक्र न की थी, बेसमय जीया था। तो जरा सी फिक्र डाल दी, चौबीस घंटे खटका बना रहता है। रात में सोता है तो भी खटका बना रहता है कि छह बजे जला देना है, एक रुपया मिलना है। और रुपए मिलने लगे तो गिनती करने लगा, जोड़ने लगा कि एक रुपए में तो महीने का काम हो जाएगा, बाकी तो उनतीस रुपए बच जाएंगे। साल में कितने होंगे, दस साल में कितने होंगे! महल बना लूंगा। पहले शांति से सोया रहता था, सपने भी न आते थे, अब बड़े सपने आने लगे। मार दिया जरा सी तरकीब से।

The elder said, “Simple. His carefree abandon was his ecstasy, his strength. Plant a slight worry, and he is finished. Now he keeps thinking, two–four times a day he looks up at the clock—has it struck six yet? Because he might miss, he might forget. He had never cared about time; he lived timelessly. So we planted a small worry; the tick remains with him twenty-four hours. Even at night he sleeps with the thought: at six I must light the lamp; I’ll get a rupee. And once rupees begin to come, he starts counting, adding: one rupee lasts a month; twenty-nine will be left. How many in a year? In ten years? I’ll build a mansion. Earlier he slept in peace, without dreams; now big dreams come. A little trick—and he is finished.”

सम्राट भी ईर्ष्यालु हो जाता है। ईर्ष्या ही करनी हो तो उनकी करना, जिनकी सारी ईर्ष्या खो गई। मगर ईर्ष्या में कुछ बुरा नहीं है। गलत की ईर्ष्या मत करना, क्योंकि गलत की ईर्ष्या करोगे तो गलत ही हो जाओगे। शुभ की ईर्ष्या करना, मंगल की ईर्ष्या करना, तो जिसकी ईर्ष्या करोगे, उसी तरफ यात्रा शुरू हो जाती है। ईर्ष्या तो दिशासूचक है--कहां जाना चाहते हो, क्या होना चाहते हो!

Even an emperor is filled with jealousy. If you must be jealous, be jealous of those whose jealousy has vanished. But there is nothing wrong in jealousy itself. Only do not be jealous of the wrong things, for if you envy the wrong, you will become the wrong. Envy the auspicious, the benedictory, and your journey will begin in the very direction of the one you envy. Jealousy is a direction-indicator—where you want to go, what you want to become.

ईर्ष्या में कुछ भी बुरा नहीं है। द्वेष में भी कुछ बुरा नहीं है। किसी चीज में कुछ बुरा नहीं है। बस, ठीक दिशा में सारी चीजों को संयोजित करने की बात है। कांटे भी फूल हो जाते हैं, बस जरा सी समझ चाहिए। फूल भी कांटे हो जाते हैं, बस जरा सी नासमझी काफी है।

There is nothing at all wrong in jealousy. Nor in malice. Nor in anything. It is only a matter of aligning everything in the right direction. Thorns become flowers—only a little understanding is needed. Flowers become thorns—only a little foolishness is enough.

आखिरी प्रश्न: ओशो, आप विचार और विचारशक्ति में जैसा भेद करते हैं, क्या वैसा ही भेद इच्छा और इच्छाशक्ति में भी तो नहीं है?
The last question: Osho, just as you distinguish between thought and the power of thought, isn’t there the same distinction between desire and willpower?

निश्चित है। जब तक विचार हैं, तब तक तुम्हारे पास विचार की शक्ति नहीं। विचारों की भीड़ है, विचार की शक्ति नहीं। क्योंकि विचार की शक्ति तो तभी पैदा होती है, जब विचारों की भीड़ विदा हो जाती है। तब तुम्हारे भीतर शुद्ध ऊर्जा होती है विचार की। विचारों से ढंकी नहीं होती, उघड़ी होती है; जलती हुई आग होती है विचारशक्ति की; राख विचारों की ऊपर नहीं होती, अंगारा दमकता है।

Certainly. As long as there are thoughts, you do not have the power of thought. There is a crowd of thoughts, not the power of thought. The power of thought arises only when the crowd of thoughts has departed. Then within you there is the pure energy of thought—uncovered by thoughts, laid bare; a burning fire of thought-power, with no ashes of thoughts upon it, only the glowing ember.

ठीक वैसा ही इच्छाओं के और इच्छाशक्ति के संबंध में भी है। जितनी ज्यादा इच्छाएं, उतनी कम इच्छाशक्ति। जितनी कम इच्छाएं, उतनी ज्यादा इच्छाशक्ति। अगर तुमने सारी इच्छाएं छोड़ दीं तो तुम जो इच्छा करोगे, वह इच्छा करते ही पूरी हो जाएगी। इच्छाशक्ति इतनी बड़ी हो जाएगी। जब तुम इच्छा न करोगे, तब तुम्हारे पास इतनी विराट ऊर्जा होगी कि करते ही पूरी हो जाएगी।

Exactly the same holds for desires and willpower. The more the desires, the less the willpower. The fewer the desires, the greater the willpower. If you drop all desires, then whatever you will, the very moment you will it, it will be fulfilled. Your willpower will become that immense. When you do not desire, you have such vast energy that the very act of willing brings fulfillment.

अब यह जीवन का राज है: जो करना चाहते हैं इच्छा पूरी, उनके पास इच्छाशक्ति नहीं है, जो नहीं करना चाहते, उनके पास है।

This is the secret of life: those who are eager to have their desires fulfilled have no willpower; those who no longer want, have it.

मैंने सुना है, एक अमीर आदमी के पास एक गरीब आदमी मिलने गया। वह अमीर आदमी ने अपने पास एक सोने का पीकदान रखा हुआ था। लाखों रुपए का होगा; उस पर हीरे जड़े थे। और वह उसमें बार-बार पान की पीक थूक रहा था। वह गरीब को बड़ा दुख हुआ, उसे बड़ा क्रोध भी आया। जिंदगीभर परेशान हो गया वह लक्ष्मी की तलाश करते-करते। आखिर उससे न रहा गया, उसने एक लात मारी पीकदान में और कहा, ससुरी! यहां थुकवाने को बैठी है। हम जिंदगीभर पीछे पड़े रहे, प्रार्थना की, पूजा की, सपने में भी दर्शन न दिए।

I have heard: A poor man went to visit a rich man. The rich man had a golden spittoon beside him—worth millions, studded with diamonds—and he kept spitting betel into it. The poor man felt deeply hurt, even angry. All his life he had struggled in search of Lakshmi, the goddess of wealth. At last he could not contain himself; he kicked the spittoon and said, “Damn it! Here she sits to be spat upon. We chased her all our lives, prayed, worshipped—she didn’t grant even a glimpse in a dream.”

वह अमीर आदमी हंसने लग गया। उसने कहा, ऐसी ही दशा पहले हमारी भी थी। जब तक हम भी पीछे लगे फिरे, कुछ भी हाथ न आया। जब से हम मुड़ गए और जब से हम पीछे फिरना छोड़ दिए, चीजें अपने आप चली आती हैं।

The rich man began to laugh. He said, “We too were in the same state. As long as we kept chasing, nothing came to hand. Since we turned around and stopped running after things, they come on their own.”

तुम्हारी सब इच्छाएं जब तुम छोड़ दोगे, अचानक तुम पाओगे, तुम्हारे पास विराट ऊर्जा है। तब तुम इच्छा न करना चाहोगे और इच्छाशक्ति होगी।

जब तुम विचार न करना चाहोगे, तब विचारशक्ति होगी।

जब तुम जीना न चाहोगे, तब तुम्हारे पास अमर जीवन होगा।

जब तुम मिटने को राजी होओगे, तुम्हें मिटाने वाली कोई शक्ति नहीं।

जब तुम सबसे पीछे खड़े हो जाओगे, तुम सबसे आगे हो जाओगे।

When you drop all your desires, suddenly you will find you have immense energy. Then you will not want to desire—and willpower will be there. When you do not want to think, there will be the power of thought. When you no longer want to live, you will have deathless life. When you are willing to be effaced, no power can efface you. When you stand at the very back, you come to the front.

जीसस ने कहा है, जो यहां सबसे पीछे हैं, वे मेरे प्रभु के राज्य में प्रथम हो जाते हैं। और लाओत्सू ने कहा है, मुझे कोई हरा न सकेगा, क्योंकि मुझे जीत की कोई आकांक्षा नहीं है।

Jesus has said, those who are last here become first in the kingdom of my Father. And Lao Tzu has said, “No one can defeat me, because I have no aspiration to win.”

ऐसी विजय अंतिम हो जाती है, परम हो जाती है। जीवन का यह सूत्र बड़ा बहुमूल्य है। जिसने इसे जाना, उसने बहुत कुछ जाना। और जो इसे चूकता रहा, वह जीवन के आसपास चक्कर मारता रहेगा भिखमंगे की तरह, वह कभी इस महल में प्रवेश न पा सकेगा।

Such victory becomes final, ultimate. This formula of life is most precious. Whoever knows it, knows much. And whoever keeps missing it will circle around life like a beggar and will never gain entry into the palace.

बालभर अवकाश होना चाहिए

कुछ खुला आकाश होना चाहिए

बीज की फिर शक्ति रुकती है कहां

भाव की अभिव्यक्ति रुकती है कहां

A hair’s-breadth of space is needed, A little open sky is needed; Then where can the seed’s power be stopped? Where can the heart’s expression be stopped?

जरा सी जगह चाहिए तुम्हारे भीतर--अवकाश! फिर बीज तुम्हारे भीतर पड़ा है, टूटने लगता है; विराट उससे जन्मने लगता है। लेकिन तुम्हारे विचारों की पर्तें उस बीज को नहीं टूटने देतीं। तुम्हारी इच्छाओं की पर्तें उस बीज को नहीं टूटने देतीं। जगह ही नहीं है कि बीज अंकुरित हो सके। तुम इतने भरे हो!

Only a little space is needed within you—space! Then the seed lying within you begins to crack open; the vast is born from it. But the layers of your thoughts do not let that seed crack. The layers of your desires do not let that seed crack. There is simply no room for the seed to sprout. You are so full!

बस, थोड़ा खाली करो अपने को। खाली करने की कला ध्यान है। विचार से, वासना से खाली करने की कला ध्यान है।

जैसे ही तुम खाली होते हो, तुम्हारा बीज टूटता है और तुम्हें भरने लगता है। तब भराव भीतर से आता है। तब भराव अपना होता है, आत्मा का होता है। उस भराव को फिर तुमसे कोई छीन न सकेगा; वह तुम्हारा है।

So, empty yourself a little. The art of emptying is meditation—the art of emptying of thought and of craving is meditation. As soon as you become empty, your seed breaks open and begins to fill you. Then the fullness comes from within. Then the fullness is your own, of the soul. That fullness no one can ever take from you; it is yours.

अभी जिससे तुमने भरा है, वह सब उधार है और पराया है।

What you are filled with now is all borrowed and alien.

बालभर अवकाश होना चाहिए

कुछ खुला आकाश होना चाहिए

बीज की फिर शक्ति रुकती है कहां

भाव की अभिव्यक्ति रुकती है कहां

A hair’s-breadth of space is needed, A little open sky is needed; Then where can the seed’s power be stopped? Where can the heart’s expression be stopped?

आज इतना ही।

Enough for today.