Skip to content
Osho

Es Dhammo Sanantano #21

21 January 1976 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

संसार बड़ा है, विशाल है। लंबी है यात्रा उसकी। लेकिन संसार के कारण संसार बड़ा नहीं है; संसार बड़ा है, क्योंकि तुम्हें अपनी कोई खबर नहीं है। संसार बड़ा है, क्योंकि तुम बेहोश हो। तुम्हारी बेहोशी में ही संसार का विस्तार है। तुम्हारी बेखुदी में ही संसार की विराटता है। जैसे ही तुम जागे, वैसे ही संसार छोटा हुआ। इधर तुम जागे, उधर संसार खोना शुरू हुआ। जिस दिन परिपूर्ण रूप से कोई जागता है, संसार शून्य हो जाता है।

The world is big, vast. Its journey is long. But the world is not big because of the world; it appears big because you have no news of yourself. The world is big because you are unconscious. The expansion of the world exists only in your unconsciousness. The world’s immensity is only in your drunkenness. The moment you awaken, the world becomes small. Here you awaken, there the world begins to fade. The day someone awakens utterly, the world becomes void.

इसलिए ज्ञानियों ने संसार को माया कहा। माया अर्थात लगता है कि है, और फिर भी नहीं है। तुम्हारे सोने में ही जिसका होना है। माया अर्थात तुम्हारे सोने में ही जिसका होना है, तुम्हारे जागने में जिसकी मृत्यु है।

Therefore the wise have called the world Maya. Maya means: it seems to be, and yet it is not. Its being depends only on your sleep. Maya means: that which exists only while you sleep, whose death is in your awakening.

माया अर्थात स्वप्न। रात सोए तो स्वप्न का विस्तार है। रात सोए तो स्वप्न में सचाई है। रात सोए तो स्वप्न में यथार्थ है। आंख खुली, सब सचाई गई, सब यथार्थ मिटा। स्वप्न की राख भी नहीं बचती सुबह। भोर जब आंख खुलती है तो स्वप्नों का सारा लोक शून्य हो जाता है।

Maya means dream. Sleep at night and the dream stretches vast. Sleep at night and the dream has truth. Sleep at night and the dream feels real. The eye opens, all truth evaporates, all reality dissolves. Not even the ash of the dream remains by morning. At dawn, when the eyes open, the entire realm of dreams becomes a void.

ऐसा ही संसार है। जब तक तुम सोए हो, अंतर की ज्योति नहीं जगी, तभी तक है; तुम्हारे न होने में है। तुम हुए कि मिटा।

Such is the world. It is, only so long as you are asleep, only so long as the inner flame has not been lit; it is in your not-being. You are, and it is gone.

तो संसार को गालियां मत देना। संसार की निंदा भी मत करना। उससे कुछ भी न होगा। संसार को छोड़कर भी मत भाग जाना; उससे भी कुछ न होगा। कुछ करना हो तो जागना। कुछ वस्तुतः ही करना चाहते हो तो होश को लाना, बेहोशी तोड़ना। इधर होश आया, उधर संसार गया। छोड़ना भी नहीं पड़ता, छूट जाता है। छूट जाता है, कहना भी शायद ठीक नहीं, पाया ही नहीं जाता।

So do not abuse the world. Do not condemn it either. Nothing will come of it. Do not run away by renouncing the world; that too will not help. If anything at all is to be done, awaken. If you truly wish to do something, bring awareness, break the stupor. Here awareness arises, there the world departs. You don’t even have to drop it, it drops of itself. Even to say ‘it drops’ is perhaps not accurate: it simply is not found.

जागकर जो नहीं पाया जाता, वही संसार है। और जागकर जो पाया जाता है, वही सत्य है।

What is not found upon awakening, that is the world. And what is found upon awakening, that is truth.

शराब पी ली तुमने--पैर डगमगाने लगे, लेकिन लगता ऐसा है, जैसे सारा संसार डगमगा रहा है। शराब पी ली तुमने--जो नहीं है, दिखाई पड़ने लगता है। जो है, अदृश्य हो जाता है। शराब पी ली तुमने--एक पर्दा आंख पर पड़ गया। एक तंद्रा छा गई भीतर के आकाश पर। बदलियां घिर गयीं बेहोशी की। छिप गया सूरज होश का। भीतर अंधकार हुआ, बाहर सब रूपांतरित हो जाता है।

You drink wine — your feet begin to reel, yet it seems as if the whole world is reeling. You drink wine — what is not, begins to appear; what is, turns invisible. You drink wine — a curtain descends upon the eye. A trance descends upon the sky within. Clouds of unconsciousness gather. The sun of awareness is veiled. Within there is darkness, and without everything becomes transformed.

अकबर एक राह से गुजरता था। एक शराबी ने बड़ी गालियां दीं मकान पर चढ़कर। नाराज हुआ अकबर। पकड़वा बुलाया शराबी को। रातभर कैद में रखा। सुबह दरबार में बुलाया। वह शराबी झुक-झुक कर चरण छूने लगा। उसने कहा, क्षमा करें। वे गालियां मैंने न दी थीं।

Akbar was passing along a road. A drunk, having climbed onto a roof, showered him with abuse. Akbar was enraged. He had the drunkard seized and confined for the night. In the morning he was brought to court. The drunk bowed again and again to touch Akbar’s feet. He said, Forgive me. Those abuses were not mine.

अकबर ने कहा, मैं खुद मौजूद था। मैं खुद राह से गुजरता था। गालियां मैंने खुद सुनी हैं। किसी और गवाह की जरूरत नहीं।

Akbar said, I myself was present. I myself was passing on that road. I myself heard the abuse. I need no other witness.

उस शराबी ने कहा, उससे मैं इंकार नहीं करता कि आपने सुनी हैं। आपने जरूर सुनी होंगी, लेकिन मैंने नहीं दीं। मैं शराब पीए था। मैं होश में न था। अब बेहोशी के लिए मुझे तो कसूरवार न ठहराओगे! शराब से निकली होंगी, मुझसे नहीं निकलीं। जब से होश आया है, तब से पछता रहा हूं।

The drunk said, I do not deny that you heard. You surely heard, but I did not utter them. I had drunk wine. I was not in my senses. You will not hold me guilty for that unconsciousness, will you! They came out of the wine, not out of me. Since awareness has returned, I have been repenting.

तुमने जो कुछ किया है, बेहोशी में किया है। जब होश आएगा, पछताओगे। तुमने जो बसाया है, बेहोशी में बसाया है। जब होश आएगा तब तुम पाओगे, रेत पर बनाए महल। इंद्रधनुषों के साथ जीने की आशा रखी। कामनाओं के सेतु फैलाए, कि शायद उन से सत्य तक पहुंचने का कोई उपाय हो जाए। तुम्हारी तंद्रा में ही तुम्हारे सारे संसार का विस्तार है।

Whatever you have done, you have done in unconsciousness. When awareness comes, you will repent. Whatever you have constructed, you have constructed in unconsciousness. When awareness comes you will find, palaces raised upon sand. You hoped to live with rainbows. You stretched bridges of desire, thinking perhaps they might carry you to truth. Only in your trance does the entire expanse of your world exist.

बुद्ध का पहला सूत्र है:

Buddha’s first aphorism is:

‘जागने वाले की रात लंबी होती है। थके हुए के लिए यात्रा लंबी होती है, योजन लंबा होता है, कोस लंबा होता है। वैसे ही सदधर्म को न जानने वाले मूढ़ों के लिए संसार बड़ा होता है।’

‘For the one who is awake, the night is long. For the weary, the journey is long — the yojana, the kos is long. In the same way, for fools who do not know Saddharma, the world is vast.’

अल्बर्ट आइंस्टीन ने इस सदी में विज्ञान को एक सिद्धांत दिया सापेक्षवाद का। बुद्ध पुरुषों ने उस सिद्धांत को अंतरात्मा के जगत में सदियों पहले दिया था।

In this century Albert Einstein gave science the theory of relativity. The enlightened gave that very principle to the inner world centuries ago.

आइंस्टीन से कोई पूछता था कि तुम्हारा यह सापेक्षता का सिद्धांत आखिर है क्या? इतनी चर्चा है, नोबल पुरस्कार मिला है, जगह-जगह शब्द सुना जाता है, लेकिन इसका अर्थ क्या है? तो आइंस्टीन कहता था, मुश्किल है तुम्हें समझाना।

People asked Einstein, What is this theory of relativity after all? There is so much talk, a Nobel Prize, the word is heard everywhere, but what does it mean? Einstein would say, It is difficult to explain it to you.

कहते हैं कि मुश्किल से बारह लोग थे जमीन पर, जो उस सिद्धांत को ठीक से समझते थे। सिद्धांत थोड़ा जटिल है। और जटिल ही होता तो भी इतनी कठिनाई न थी, थोड़ा तर्कातीत है। थोड़ा बुद्धि की सीमाओं के उस पार चला जाता है, जहां पकड़ नहीं बैठती, जहां मुट्ठी नहीं बंधती, जहां धागे हाथ से छूट जाते हैं; जहां विचार छोटा पड़ जाता है।

They say there were scarcely twelve people on earth who truly understood the theory. The theory is a little complex. And even if it were only complex, it would not be so difficult; it is a little trans-rational. It goes beyond the boundaries of intellect, where grasp fails, where the fist cannot close, where the thread slips from the hand; where thought comes up short.

पर आइंस्टीन ने धीरे-धीरे एक उदाहरण खोज लिया था। साधारण आदमी को समझाने के लिए वह कहता था कि तुम्हारा दुश्मन तुम्हारे घर आकर बैठ जाए, घड़ीभर बैठे तो ऐसा लगता है कि वर्षों बीत गए। और तुम्हारी प्रेयसी घर आ जाए, तो घंटों बीत जाएं तो ऐसा लगता है पलभर भी नहीं बीता।

Yet Einstein slowly found an example. To explain to ordinary folk he would say: if your enemy comes and sits in your house, even if he sits for an hour it seems as if years have passed. And if your beloved comes home, hours go by and it seems not even a moment has passed.

समय का माप कहीं तुम्हारे मन में है। समय का माप सापेक्ष है, तुम्हारे मन पर निर्भर है। जब तुम खुश होते हो, समय जल्दी जाता है। जब तुम दुखी होते हो, समय धीरे-धीरे रेंगता है, सरकता है, लंगड़ाता है। समय तो वही है, घड़ी की चाल वैसी ही है, तुम्हारे सुख-दुख से नहीं बदलती, लेकिन तुम्हारा अंतर-भाव समय के प्रति रूपांतरित हो जाता है। जिंदगी खुशी की हो, जल्दी बीत जाती है। जिंदगी दुख की हो, बड़ी लंबी मालूम होती है, बीतती ही मालूम नहीं होती।

The measure of time lies somewhere in your mind. The measure of time is relative, dependent upon your mind. When you are happy, time passes quickly. When you are unhappy, time creeps, crawls, limps. Time itself is the same; the clock’s pace does not change with your joy and sorrow. But your inner mood transforms your sense of time. A life of joy passes quickly. A life of sorrow appears very long; it seems never to end.

घर में कोई प्रियजन मरने को पड़ा हो बिस्तर पर, रात तुम्हें जागना पड़े, तो ऐसा लगेगा, अंतहीन है, कयामत की रात है, समाप्त ही नहीं होती मालूम होती। सुबह होगी या न होगी, संदेह हो जाता है, कि कहीं ऐसा तो न हो कि अब सूरज उगे ही न! मृत्यु पास हो तो समय बहुत लंबा हो जाता है। तुमने भी अनुभव किया होगा कि समय का बोध तुम्हारे मन पर निर्भर है।

If a loved one lies dying at home and you must keep vigil through the night, it will feel endless, like a night of doom — as if it will never finish. A doubt arises whether morning will come at all: perhaps the sun will never rise again! When death is near, time grows very long. You too have experienced that the sense of time depends on your mind.

यात्रा का लंबा होना या छोटा होना, कोस की दूरी भी तुम्हारे मन पर निर्भर है। कोस तो उतना ही है। दो पत्थर लगे हैं कोस के, उनके बीच में फासला उतना ही है। लेकिन तुम प्रेयसी से मिलने जाते हो तो तुम्हारे पैरों में एक गुनगुनाहट होती है। तुम्हारे भीतर घूंघर बजते हैं। तो कोस ऐसे बीत जाता है, पता ही नहीं चलता। और अगर तुम कोई दुखद समाचार सुनने जा रहे हो, कोई पीड़ाजनक घटना का साक्षात करने जा रहे हो, तो कोस बड़ा लंबा हो जाता है।

Whether a journey is long or short, whether the distance of a kos feels long or short, depends on your mind. The outer kos is fixed. Two milestones stand set; the space between them is the same. But if you go to meet your beloved, there is a humming in your feet. Anklets ring within. The kos passes and you scarcely notice. If you go to receive sorrowful news, to face a painful event, the kos grows very long.

एक तो कोस है बाहर और एक कोस का मापदंड है भीतर। बाहर का कोस असली बात नहीं है, असली बात तो भीतर का कोस है। असली बात तो भीतर का समय है।

There is the outer kos, and there is the inner measure of kos. The outer is not the essential thing; the essential is the inner kos. The essential is the inner time.

इसीलिए ठीक इसी दुनिया में जो आनंद से जीने का ढंग जानते हैं, उनकी जिंदगी की यात्रा और ही होती है। और जिन्होंने दुख से जीने की आदत बना ली है, उनकी जीवन-यात्रा स्याह रात हो जाती है, अंधेरी रात हो जाती है।

Hence, in this very world, those who know how to live in bliss have a different journey altogether. And those who have formed the habit of living in sorrow, their life-journey becomes a pitch-dark night.

तुम पर निर्भर है। तुम अपने चारों तरफ जो अनुभव कर रहे हो, वह तुम पर निर्भर है। वस्तुतः तुम ही उसके स्रष्टा हो। तुमने जो जिंदगी पाई है, वैसी जिंदगी पाने का तुमने उपाय किया है--जानकर या अनजाने में। तुमने जो मांगा था, वही मिला है। तुमने जो चाहा था, वही हुआ है। अगर अंधेरी रात ने तुम्हें घेरा है, तो तुम्हारे जीने का ढंग ऐसा है, जिसमें अंधेरा बड़ा हो जाता है। अगर तुम्हें प्रकाश ने, रोशनी ने घेरा है, अगर तुम्हारी जिंदगी में नृत्य है और गीत है, तो तुम्हारे जीने के ढंग पर निर्भर है।

It depends on you. What you experience around you depends on you. In truth, you are its creator. The life you have obtained is the very life you invited — knowingly or unknowingly. What you asked for is what has come to be. If a dark night has enclosed you, your way of living is such that darkness becomes large. If light has surrounded you — radiance, if there is dance and song in your life — it depends on your way of living.

इसी जमीन पर बुद्ध पुरुष चलते हैं, कोस मिट जाते हैं, समय शून्य हो जाता है। इसी जमीन पर बुद्ध पुरुष चलते हैं, संसार कहीं राह में आता ही नहीं।

On this same earth, enlightened ones walk and the kos disappears, time becomes zero. On this same earth, enlightened ones walk and the world does not even come in the way.

इसी जमीन पर तुम चलते हो, तुम मंदिर में भी पहुंच जाओ तो दुकान में ही पहुंचते हो। मंदिरों का सवाल नहीं, तुम्हारा सवाल है। अंततः तुम्हीं निर्णायक हो। तुम्हारी जिंदगी तुमसे निकलती है। जैसे वृक्ष से पत्ते निकलते हैं, ऐसे ही तुम्हारी जिंदगी तुमसे निकलती है।

On this same earth, you walk — even if you reach a temple, you arrive only at a market. It is not the temple that is decisive, it is you. Ultimately, you are the decision. Your life grows out of you. As leaves grow from a tree, so your life grows from you.

यह सूत्र बहुमूल्य है।

This aphorism is precious.

दीघा जागरतो रत्ति।

 

‘वह जो जागता है, उसकी रात लंबी हो जाती है।’

‘Dīghā jāgarato ratti.’

‘For the one who keeps awake, the night becomes long.’

दीघं संतस्स योजनं।

‘Dīghaṃ santassa yojanaṃ.’

‘और लंबे हो जाते हैं कोस थके-मांदे व्यक्ति के; थके-हारे व्यक्ति के।’

‘And the kos grows long for the weary and worn-out.’

मैंने सुना है, अमरीका का एक बहुत बड़ा विचारक, अपनी वृद्धावस्था में दुबारा पेरिस देखने आया अपनी पत्नी के साथ। तीस साल पहले भी वे आए थे अपनी सुहागरात मनाने। फिर तीस साल बाद जब अवकाशप्राप्त हो गया वह, नौकरी से छुटकारा हुआ, तो फिर मन में लगी रह गई थी; फिर पेरिस देखने आया।

I have heard: a great American thinker, in old age, came once again to see Paris with his wife. They had come thirty years earlier to celebrate their honeymoon. After retirement, when he was free from work, the urge persisted; he came again to see Paris.

पेरिस देखा, लेकिन कुछ बात जंची नहीं। वह जो तीस साल पहले पेरिस देखा था, वह जो आभा पेरिस को घेरे थी तीस साल पहले, वह कहीं खो गई मालूम पड़ती थी। धूल जम गई थी। वह स्वच्छता न थी, वह सौंदर्य न था, वह पुलक न थी। पेरिस बड़ा उदास लगा। पेरिस थोड़ा रोता हुआ लगा। आंखें आंसुओं से भरी थीं पेरिस की।

He saw Paris, but something did not appeal. The Paris he had seen thirty years ago, the aura that surrounded Paris then, seemed lost. Dust seemed to have settled. That cleanliness was not there, that beauty, that thrill. Paris looked sad. Paris seemed a little in tears. The eyes of Paris were wet.

वह थोड़ा हैरान हुआ। उसने अपनी पत्नी से कहा, क्या हुआ पेरिस को? यह वह बात न रही, जो हमने तीस साल पहले देखी थी। वे रंगीनियां कहां! वह सौंदर्य कहां! वह चहल-पहल नहीं है। लोग थके-हारे दिखाई पड़ते हैं। सब कुछ एक अर्थ में वैसा ही है, लेकिन धूल जम गई मालूम पड़ती है।

He was puzzled. He said to his wife, What has happened to Paris? It is not what it was when we saw it thirty years ago. Where are those colors! Where is that beauty! There is no bustle. People look tired and worn. Everything is, in one sense, the same, but a dust seems to have settled.

पत्नी ने कहा, क्षमा करें, हम बूढ़े हो गए हैं। पेरिस तो वही है। तब हम जवान थे, हममें पुलक थी, हम नाचते हुए आए थे, सुहागरात मनाने आए थे। तो सारे पेरिस में हमारी सुहागरात फैल गई थी। अब हम थके-मांदे जिंदगी से ऊबे हुए मरने के लिए तैयार--तो हमारी मौत पेरिस पर फैल गई है। पेरिस तो वही है।

The wife said, Forgive me, we have grown old. Paris is the same. Then we were young; there was a thrill in us; we came dancing, we came to celebrate our honeymoon — and our honeymoon spread over all of Paris. Now, weary of life, tired and ready to die — our death has spread over Paris. Paris is the same.

उन जोड़ों को देखें, जो सुहागरात मनाने आए हैं। उनके पैरों में अपनी स्मृतियों की पगध्वनियां सुनाई पड़ सकेंगी। उनकी आंखों से झांकें, जो सुहागरात मनाने आए हैं; उन्हें पेरिस अभी रंगा-रंग है। अभी पेरिस किसी अनूठी रोशनी और आभा से भरा है। अपनी आंखों से मत देखें, तीस साल पहले लौटें। तीस साल पहले की स्मृति को फिर से जगाएं।

Look at those couples who have come to celebrate their honeymoon. In their footsteps you will hear the echoes of our own memories. Look through the eyes of those who have come to celebrate their honeymoon; for them Paris is still multicolored. Paris is still filled with a unique light and aura. Do not look through your present eyes; return thirty years. Awaken the memory of thirty years ago.

ठीक कहा उस पत्नी ने। पेरिस तो सदा वही है, आदमी बदल जाते हैं। संसार तो वही है। तुम्हारी बदलाहट--और संसार बदल जाता है। संसार तुम पर निर्भर है। संसार तुम्हारा दृष्टिकोण है।

Rightly said. Paris is always the same; people change. The world is the same. Your change — and the world changes. The world depends on you. The world is your viewpoint.

बुद्ध यह सूत्र क्यों कहते हैं? क्या प्रयोजन है? प्रयोजन है यह बताने का कि तुम यह मत सोचना कि संसार ने तुम्हें बांधा। तुम यह मत सोचना कि संसार ने तुम्हें दुखी किया। तुम यह मत सोचना कि संसार बहुत बड़ा है, कैसे पार पा सकूंगा?

Why does Buddha say this aphorism? What is the purpose? The purpose is to tell you: do not think the world has bound you. Do not think the world has made you unhappy. Do not think the world is too big — how will you cross it?

लोग कहते हैं, भवसागर है, कैसे पार पाएंगे?

People say, It is a bhavasagar — an ocean of becoming — how shall we cross?

बुद्ध कहते हैं, यह मत सोचना। संसार अगर बड़ा है तो तुम्हारे ही कारण। संसार छोटा हो जाता है, तुम्हारे ही कारण। भवसागर बन जाता है, अगर तुम सोए हो। सिकुड़कर दीन-हीन जल की ग्रीष्म ऋतु की रेखा रह जाती है, अगर तुम जागे हो। सोए हो तो भवसागर है, पार करना मुश्किल।

Buddha says, Do not think so. If the world is big, it is because of you. If the world becomes small, it is because of you. It becomes an ocean of becoming if you are asleep. It shrivels to a poor, thin line of summer water if you are awake. Asleep, it is a vast ocean, hard to cross.

तुम्हारी तृष्णाएं ही डुबाती हैं, संसार नहीं।

It is your thirst that drowns you, not the world.

तुम्हारे तृष्णाओं के तूफान ही डुबाते हैं, संसार नहीं।

It is the storms of your craving that drown you, not the world.

तृष्णाएं गयीं, होश आया, संसार सिकुड़ा। ऐसी जलधार हो जाती है, जैसे गर्मी के दिनों में सूख गई नदी की रेखा। ऐसे ही उतर जाओ, नाव की भी जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे ही पैदल पार कर जाओ, पंजा ही मुश्किल से डूबता है। और अगर जरा ठीक से खोजो, और भी अगर होश से भर जाओ, तो जलधार बिलकुल ही सूख जाती है। नदी की रेत ही रह जाती है।

Desires gone, awareness arrived — the world contracts. It becomes a trickle, like the dried line of a river in summer. Then you simply walk across — no boat is needed. You cross on foot, only your ankle scarcely gets wet. And if you search a little rightly, if you are filled with even more awareness, the stream dries up completely. Only the sand of the river remains.

संसार का संसार होना तुम्हारी कामना में छिपा है। संसार तुम्हारा प्रक्षेपण है। इसलिए संसार को दोष मत देना; न संसार के ऊपर उत्तरदायित्व थोपना। स्मरण करना इस बात का:

The world’s being a world is hidden in your craving. The world is your projection. Therefore, do not blame the world; do not load responsibility upon it. Remember this:

‘जागने वाले को रात लंबी होती है।’

‘For the one who keeps awake, the night is long.’

रात वही है, लेकिन तुम जब सोए थे तो रात छोटी थी। तुम्हें पता ही न था, रात कब गुजर गई। तो तुम्हारे मनोभावों पर निर्भर है रात का लंबा या छोटा होना।

The night is the same, but when you were asleep the night was short. You did not even know when it passed. So the length or shortness of night depends upon your inner state.

‘थके हुए के लिए योजन लंबा होता है।’

‘For the weary, the kos is long.’

तुम्हारी थकान से कोस बड़े हो जाते हैं। निराशा से कोस बड़े हो जाते हैं। फिर आशा जग जाए, फिर कोस छोटे हो जाते हैं; फिर आशा का एक नया पल्लव फूट पड़े, फिर यात्रा छोटी हो जाती है।

Your fatigue makes distances grow. Despair stretches the kos. Let hope arise again, and the kos shortens; let a new sprout of hope break forth, and the journey becomes short.

‘वैसे ही सदधर्म को न जानने वाले मूढ़ों के लिए संसार बड़ा होता है।’

‘Likewise, for fools who do not know Saddharma, the world is vast.’

सदधर्म क्या है? उसे जानना क्या है?

What is Saddharma? What is it to know it?

बुद्ध की धर्म की परिभाषा समझ लेनी चाहिए। हिंदू धर्म को बुद्ध धर्म नहीं कहते हैं; न यहूदी धर्म को बुद्ध धर्म कहते हैं। धर्मों को बुद्ध धर्म कहते ही नहीं। मजहब से बुद्ध के धर्म का कोई लेना-देना नहीं।

We must understand Buddha’s definition of Dharma. He does not call Hinduism ‘Buddha’s dharma’; nor Judaism, nor any religion. Religions he does not call ‘Buddha-dharma’. Buddha’s Dharma has nothing to do with creed.

धर्म से बुद्ध का अर्थ है: जीवन का शाश्वत नियम, जीवन का सनातन नियम। इससे हिंदू, मुसलमान, ईसाई का कुछ लेना-देना नहीं। इससे मजहबों के झगड़े का कोई संबंध नहीं है। यह तो जीवन की बुनियाद में जो नियम काम कर रहा है, एस धम्मो सनंतनो; वह जो शाश्वत नियम है, बुद्ध उसकी ही बात करते हैं।

By Dharma Buddha means: the eternal law of life, the timeless rule of existence. It has nothing to do with Hindu, Muslim, Christian. It has nothing to do with sectarian quarrels. It is the law that functions at the very foundation of life. ‘Esa dhammo sanantano’ — this is the eternal law. Buddha speaks only of that.

और जब बुद्ध कहते हैं: धर्म की शरण जाओ, तो वे यह नहीं कहते कि किसी धर्म की शरण जाओ। बुद्ध कहते हैं, धर्म को खोजो कि जीवन का शाश्वत नियम क्या है? उस नियम की शरण जाओ। उस नियम से विपरीत मत चलो, अन्यथा तुम दुख पाओगे। ऐसा नहीं है कि कोई परमात्मा कहीं बैठा है और तुम जब-जब भूल करते हो तब-तब तुम्हें दुख देता है; और जब-जब तुम पाप करते हो तब-तब तुम्हें दंड देता है। कहीं कोई परमात्मा नहीं है। बुद्ध के लिए संसार एक नियम है। अस्तित्व एक नियम है। तुम जब उससे विपरीत जाते हो, विपरीत जाने के कारण कष्ट पाते हो।

And when Buddha says: Go to the refuge of Dharma, he does not say, Go to the refuge of any religion. Buddha says: Seek the Dharma — what is the eternal law of life? Take refuge in that law. Do not go against it, otherwise you will suffer. It is not that some God sits somewhere, and whenever you err He inflicts pain; whenever you sin He punishes you. There is no such God. For Buddha, existence is law. When you go against it, you suffer by going against it.

गुरुत्वाकर्षण है जमीन में। तुम शराब पीकर उलटे-सीधे डांवाडोल चलो, गिर पड़ो, घुटना फूट जाए, हड्डी टूट जाए, तो कुछ ऐसा नहीं है कि परमात्मा ने शराब पीने का दंड दिया। बुद्ध के लिए ये बातें बचकानी हैं। बुद्ध कहते हैं, परमात्मा कहां बैठा है किसी को शराब पीने के लिए दंड देने को? शराबी खुद ही डगमगाया। शराब ने ही दंड दिया। शराब ही दंड बन गई।

There is gravity in the earth. You drink wine and stagger, fall, your knee splits, your bone breaks — it is not that God punished you for drinking wine. For Buddha, these notions are childish. Buddha says, Where is God sitting to punish a drunkard? The drunkard himself reeled. The wine itself became the punishment.

गुरुत्वाकर्षण का नियम--कि तुम अगर डांवाडोल हुए, उलटे-सीधे गिरे, हड्डी-पसली टूट जाएगी। सम्हलकर चलो। गुरुत्वाकर्षण का नियम काम कर रहा है, उससे विपरीत मत चलो। उसके साथ हो लो। उसके हाथ में हाथ डाल लो, फिर तुम्हारी हड्डियां न टूटेंगी। फिर तुम गिरोगे न। गुरुत्वाकर्षण का नियम ही तुम्हें सम्हाल लेगा।

The law of gravity — if you stagger and fall, bones will break. Walk with care. The law of gravity is functioning; do not go against it. Go with it. Put your hand in its hand, and your bones will not break. You will not fall. The law itself will support you.

ऐसा समझो कि जो नियम के साथ चलते हैं, उनको नियम सम्हाल लेता है। और जो नियम के विपरीत जाते हैं, वे अपने ही हाथ से गिर पड़ते हैं।

Understand it thus: those who walk with the law are supported by the law. Those who go against it, fall by their own hand.

जीवन का कौन सा नियम शाश्वत है? जीवन का कौन सा नियम सबसे गहरा है? तुम्हारे भीतर जो चैतन्य है, सभी कुछ उस चैतन्य के प्रति सापेक्ष है। सभी कुछ उसी चैतन्य से निर्भर होता है। सभी कुछ तुम्हारी दृष्टि का खेल है। यह नियम सबसे ज्यादा गहरा है।

Which law of life is eternal? Which is the deepest? That consciousness within you — everything is relative to that consciousness. Everything depends on that consciousness. All is a play of your vision. This is the deepest law.

राह से तुम चलते हो, कंकड़ पड़ा दिखाई पड़ जाता है। सूरज की सुबह की रोशनी में ऐसे चमकता है, जैसे हीरा हो। दौड़कर तुम उठा लेते हो। कंकड़ ने नहीं दौड़ाया, हीरा भी नहीं दौड़ा सकता; तुम्हारी वासना फैली। तुम्हारी वासना ने धोखा खाया। तुम्हारी वासना रंगीन पत्थर पर टिक गई। तुम्हारे भीतर सुगबुगाहट उठी। तुम्हारे भीतर वासना में पल्लव आए, सपने जगे, कि हीरा! लाखों-करोड़ों का क्षणभर में हिसाब हो गया। दौड़ पड़े। पता भी न चला, कब दौड़े।

You are walking on the road; a pebble lies there. In the morning sun it glitters as though it were a diamond. You run and pick it up. The pebble did not make you run; a diamond could not make you run either. Your craving stretched out. Your craving was deceived. Your craving got stuck on a colored stone. A stir arose within you; sprigs of craving budded, dreams arose: a diamond! Accounts of lakhs and crores were settled in a moment. You ran. You didn’t even know when you began to run.

हीरे ने नहीं दौड़ाया। हीरा तो वहां है ही नहीं, दौड़ाएगा क्या! पास पहुंचे, हाथ में उठाया, सूरज की रोशनी का जाल टूट गया। पाया कंकड़ है, वापस फेंक दिया। शिथिल अपने रास्ते पर चल पड़े। उदास हो गए। विषाद हुआ, हार हुई, अपेक्षा टूटी।

The diamond did not make you run. There is no diamond there at all — how would it pull you! You came near, took it in hand, the mesh of sunlight broke. It was a pebble; you threw it away. Limp, you resumed your way. You became sad, defeated, your expectation collapsed.

कंकड़ ने दुख दिया? कंकड़ बेचारा क्या दुख देगा! कंकड़ को तो पता ही न चला कि तुम क्यों दौड़े? तुम क्यों पास आए? तुम क्यों प्रफुल्लित दिखाई पड़े? तुम क्यों अचानक उदास हुए? कंकड़ को कुछ पता ही न चला। सब खेल तुम्हारा था। दौड़े वासना से भरे, ठिठके, झुके, उदास हुए, फिर अपनी राह पर चल पड़े।

Did the pebble give you sorrow? Poor pebble — what sorrow can it give! It didn’t even know why you ran, why you approached, why you appeared so delighted, why suddenly you became sad. The pebble knew nothing. The entire play was yours. You ran, full of craving; you faltered, bent, grew sad, then went on your way.

भर्तृहरि ने घर छोड़ा। देख लिया सब। खूब देखकर छोड़ा। बहुत कम लोग इतने पककर छोड़े संसार को, जैसा भर्तृहरि ने छोड़ा। अनूठा आदमी रहा होगा भर्तृहरि। खूब भोगा। ठीक-ठीक उपनिषद के सूत्र को पूरा किया: तेन त्यक्तेन भुंजीथाः। खूब भोगा। एक-एक बूंद निचोड़ ली संसार की। लेकिन तब पाया कि कुछ भी नहीं है; अपने ही सपने हैं, शून्य में भटकना है।

Bhartrihari left home. He saw everything — saw it thoroughly and then left. Few have renounced so ripened as Bhartrihari. He must have been a rare man. He enjoyed to the full. He fulfilled the Upanishadic mantra: tena tyaktena bhunjīthā — enjoy through renunciation. He squeezed every drop of the world. Then he found, there is nothing — only one’s own dreams, wandering in emptiness.

भोगने के दिनों में श्रृंगार पर अनूठा शास्त्र लिखा, श्रृंगार-शतक। कोई मुकाबला नहीं। बहुत लोगों ने श्रृंगार की बातें लिखी हैं, पर भर्तृहरि जैसा स्वाद किसी ने श्रृंगार का कभी लिया ही नहीं। भोग के अनुभव से श्रृंगार के शास्त्र का जन्म हुआ। यह कोई कोरे विचारक की बकवास न थी, एक अनुभोक्ता की अनुभव-सिद्ध वाणी थी। श्रृंगार-शतक बहुमूल्य है। संसार का सब सार उसमें है।

In the days of enjoyment he wrote an incomparable scripture on love — Śṛṅgāra-śataka. None can match it. Many have written of love, but none has tasted love like Bhartrihari. From the experience of enjoyment, the scripture of love was born. It was not the babble of a dry thinker, but the tested word of an experiencer. Śṛṅgāra-śataka is precious; the essence of the world is in it.

लेकिन फिर आखिर में पाया, वह भी व्यर्थ हुआ। छोड़कर जंगल चले गए। फिर वैराग्य-शतक लिखा, फिर वैराग्य का शास्त्र लिखा। उसका भी कोई मुकाबला नहीं है। भोग को जाना तो भोग की पूरी बात की, फिर वैराग्य को जाना तो वैराग्य की पूरी बात की।

But at the end he found that too futile. He went to the forest. Then he wrote Vairāgya-śataka — the scripture of renunciation. That too has no match. He knew indulgence and spoke it fully; he knew renunciation and spoke it fully.

जंगल में एक दिन बैठे हैं। अचानक आवाज आई। दो घुड़सवार भागते हुए चले आ रहे हैं दोनों दिशाओं से। चट्टान पर बैठे हैं, छोटी सी पगडंडी है। घोड़ों की आवाज से आंख खुल गई। आंख बंद किए बैठे थे। आंख खुली तो सूरज की रोशनी में सामने ही पड़ा एक बहुमूल्य हीरा देखा। बहुत हीरे देखे थे, बहुत हीरों के मालिक रहे थे, पर ऐसा हीरा खुद भी नहीं देखा था। एक क्षण में छलांग लग गई। एक क्षण में मन ने वासना जगा ली। एक क्षण में मन भूल गया वैराग्य। एक क्षण में मन भूल गया वे सारे अनुभव विषाद के। वह सारा अनुभव भोग का। वह तिक्तता, वह कडुवाहट, वह तल्खी जो मन में छूट गई थी भोग से! सब भूल गया। एक क्षण में वासना उठ गई। एक क्षण को ऐसा लगा कि उठे-उठे--और उसी क्षण खयाल भी आ गया, अरे पागल! सब छोड़कर आया, व्यर्थता जानकर आया, फिर भी कुछ शेष बचा मालूम पड़ता है। अभी भी उठाने का मन है?

One day in the forest he sat. Suddenly a sound arose. Two horsemen were rushing from opposite directions. He sat upon a rock, a narrow path below. The clatter of hooves opened his eyes. He had been sitting with eyes closed. When he opened them, he saw in the sunlight a precious diamond lying right before him. He had seen many diamonds, possessed many, but never such a one. In a single instant, a leap happened. In a single instant, desire flared in the mind. In a single instant, the mind forgot renunciation. In a single instant it forgot all the bitter experiences of indulgence — that acridity, that sting left behind by enjoyment. All was forgotten. In a single instant, desire surged. In the very next instant a thought arose: O fool! You left all this, knowing its futility; and yet something remains? Even now the hand wants to pick it up?

बैठ गए। किसी को भी पता न चला। कानों-कान खबर न हुई। यह तो भीतर की बात थी। कोई बाहर से देखता भी होता तो पता न चलता। क्योंकि यह तो भीतर ही वासना उठी, भीतर ही बैठ गई। संसार उठा और गया। एक क्रांति घट गई। एक इंकलाब हो गया।

He sat down. No one knew. Not a whisper escaped. This was an inner happening. Even if someone had been watching, he would not have noticed. For the desire arose within and subsided within. The world rose and fell. A revolution happened. An inner upheaval.

और तभी वे दोनों घुड़सवार आकर खड़े हो गए। दोनों ने अपनी तलवारें हीरे के पास रोक दीं। और दोनों ने कहा, पहले मेरी नजर पड़ी है। कोई निर्णय तो हो न सकता था। तलवारें खिंच गयीं। क्षणभर में दो लाशें पड़ी थीं--तड़फती! लहूलुहान! हीरा अपनी जगह पड़ा था। सूरज की किरणें अब भी चमकती थीं। हीरे को तो पता भी न चला होगा कि क्या-क्या हो गया!

Just then the two horsemen arrived and stopped. Both drew their swords over the diamond. Each said, My eye fell upon it first. No decision was possible. Swords flashed. In a moment two bodies lay writhing — bloodied. The diamond lay where it was. Sunrays still shone. The diamond likely did not even know what had happened!

सब कुछ हो गया वहां। एक आदमी का संसार उठा और वैराग्य हो गया। एक आदमी का संसार उठा और मौत हो गई। दो आदमी अभी-अभी जीवित थे, अभी-अभी श्वास चलती थी, खो गई। प्राण गंवा दिए पत्थर पर। और एक आदमी वहीं बैठा जीवन के सारे अनुभवों से गुजर गया--भोग के और वैराग्य के; औैर सबके पार हो गया, साक्षीभाव जग गया।

Everything happened there. In one man the world rose and sank into renunciation. In one man the world rose and ended in death. Two were alive just now; breath flowed — gone. They lost their lives for a stone. And one man sitting there passed through all of life’s experiences — of indulgence and renunciation — and went beyond them all; witnessing arose.

भर्तृहरि ने आंख बंद कर ली। वे फिर ध्यान में डूब गए।

Bhartrihari closed his eyes and plunged again into meditation.

जीवन का सबसे गहरा सत्य क्या है? तुम्हारा चैतन्य। सारा खेल वहां है। सारे खेल की जड़ें वहां हैं। सारे संसार के सूत्र वहां हैं।

What is the deepest truth of life? Your consciousness. The entire play is there. The roots of all play are there. The strings of the whole world are there.

तो बुद्ध कहते हैं, ‘जिसने सदधर्म को न जाना उन मूढ़ों के लिए संसार बहुत बड़ा है। भवसागर अपार है। पार करना असंभव है।’

Thus Buddha says, ‘For those fools who have not known Saddharma, the world is very big. The ocean of becoming is shoreless; crossing is impossible.’

बुद्ध कहते हैं, नावें मत खोजो। नावों की कोई जरूरत नहीं है। जागो! सदधर्म में जागो। भवसागर सिकुड़ जाता है। पैदल ही उतर जाते हैं।

Buddha says, Do not seek boats. There is no need for boats. Awaken! Awaken in Saddharma. The ocean shrinks. You step across.

तुम्हें अपना पता हो जाए तो तुम इतने बड़े हो कि संसार बिलकुल छोटा हो जाता है। तुम्हारी तुलना में ही संसार का बड़ा होना या छोटा होना है। तुम्हारी अपेक्षा में। तुम बड़े छोटे हो गए हो। तुम्हारे छोटे होने के कारण संसार बड़ा दिखाई पड़ता है। जागो, तो तुम पाओ कि तुम विराट हो। तुम पाओ कि तुम विशाल हो। तुम पाओ कि तुम अनंत और असीम हो। संसार छोटा हो जाता है।

If you come to know yourself, you are so vast that the world becomes utterly small. The world’s largeness or smallness is only in comparison to you. You have become small; because of your smallness the world appears large. Awaken, and you will find you are the vastness. You are immense. You are infinite and boundless. The world becomes small.

जिसने अपने भीतर को जाना, बाहर का सब सिकुड़ जाता है। और जो बाहर- बाहर ही भटका, भीतर सिकुड़ता जाता है। और यह जो बाहर की तरफ जीने वाला आदमी है, यह जिंदगी तो गंवाता ही है, मरने के आखिरी क्षण तक भी इसे होश नहीं आता। मौत भी इसे जगा नहीं पाती। मौत भी तुम्हें सावधान नहीं कर पाती। मौत भी तुम्हें होश नहीं दे पाती। और क्या चाहते हो? जीवन में सोए रहते हो, समझ में आता है; लेकिन मौत का खयाल भी तुम्हें तिलमिलाता नहीं? मौत भी द्वार पर आ जाती है तो भी आदमी बाहर की ही दौड़ में लगा रहता है। सोचता ही रहता है।

One who has known the inner, all without shrivels. One who wanders only without, the inner keeps shrinking. And the one who lives outwardly not only wastes life, even at the last moment of death he does not awaken. Death cannot wake him; death cannot make him alert. And what more do you want? It is understandable that in life you sleep; but does even the thought of death not jolt you? Even when death stands at the door, man remains busy running without, thinking.

काबा की तरफ दूर से सिजदा कर लूं

Kābā kī taraf dūr se sajda kar lūñ

या दहर का आखिरी नजारा कर लूं

yā dahr kā ākhirī naẓāra kar lūñ

मरते वक्त भी, मरण-शय्या पर भी आदमी के मन में यही सवाल उठते रहते हैं--

Even at the time of dying, on the deathbed, this is the kind of question that arises in the mind —

काबा की तरफ दूर से सिजदा कर लूं

Kābā kī taraf dūr se sajda kar lūñ

या दहर का आखिरी नजारा कर लूं

yā dahr kā ākhirī naẓāra kar lūñ

मंदिर को प्रणाम कर लूं, या इतनी देर संसार को और एक बार देख लूं!

Shall I bow from afar toward the Kaaba, or shall I catch the last glimpse of the world?

या दहर का आखिरी नजारा कर लूं

Yā dahr kā ākhirī naẓāra kar lūñ

कुछ देर की मेहमान है जाती दुनिया

kuchh der kī mehmān hai jātī duniyā

एक और गुनाह कर लूं कि तोबा कर लूं

ek aur gunāh kar lūñ ki taubā kar lūñ

जा रही है दुनिया।

The world is departing.

कुछ देर की मेहमान है जाती दुनिया

Kuchh der kī mehmān hai jātī duniyā

जरा और थोड़ा समय हाथ में है।

There is a little time in hand.

एक और गुनाह कर लूं कि तोबा कर लूं

 

पश्चात्ताप में गंवाऊं यह समय कि एक पाप और कर लूं!

ek aur gunāh kar lūñ ki taubā kar lūñ

Shall I waste this time in repentance, or commit one more sin?

यह तुम्हारी कथा है। यह तुम्हारे मन की कथा है। यही तुम्हारी कथा है, यही तुम्हारी व्यथा भी। मरते दम तक भी आदमी भीतर देखने से डरता है। सोचता है, थोड़ा समय और! थोड़ा और रस ले लूं। थोड़ा और दौड़ लूं।

This is your story. The story of your mind. This is your tale and your woe as well. Even to the last breath man fears to look within. He thinks, a little more time! Let me taste a little more. Let me run a little more.

इतना दौड़कर भी तुम्हें समझ नहीं आती कि कहीं पहुंचे नहीं। इतने भटककर भी तुम्हें खयाल नहीं आता कि बाहर सिवाय भटकाव के कोई मंजिल नहीं है।

Even after so much running you still do not understand that you have reached nowhere. Even after so much wandering it does not occur to you that outside, apart from wandering, there is no destination.

जिन्हें खयाल आ जाता है, मौत तक नहीं रुकते। जिन्हें खयाल आ जाता है, जिस क्षण खयाल आ जाता है, उसी क्षण उनके लिए मौत घट गई। और उसी दिन एक नए जीवन का आविर्भाव होता है, एक पुनर्जन्म होता है। वह पुनर्जन्म ही सदधर्म है। उस दिन से ही भीतर की यात्रा शुरू होती है। उस दिन से चेतना के विस्तार में जाना शुरू होता है।

To those in whom this insight arises, they do not wait even till death. The very moment that insight arises, for them death has already happened. And that day a new life is born — a rebirth. That rebirth is Saddharma. From that day the inner journey begins. From that day begins the expansion of consciousness.

‘विचरण करते हुए अपने से श्रेष्ठ या अपने समान कोई साथी न मिले तो दृढ़ता के साथ अकेला ही विचरण करे। मूढ़ का साथ अच्छा नहीं है।’

‘If, while wandering, one finds no companion better than oneself or equal to oneself, then with firm resolve let one wander alone. The company of fools is not good.’

‘विचरण करते हुए...।’

‘While wandering...’

जिन्होंने सदधर्म का सूत्र पकड़ा, जो अपने भीतर की यात्रा पर चले, उन्हें कुछ बातें याद रखनी जरूरी हैं। पहली:

For those who have grasped the key of Saddharma, who have set out on the inner journey, some things must be remembered. First:

‘विचरण करते हुए अपने से श्रेष्ठ या अपने समान कोई साथी न मिले तो दृढ़ता के साथ अकेला ही विचरण करे। मूढ़ का साथ अच्छा नहीं है।’

‘If, while wandering, one finds no companion better than oneself or equal to oneself, then with firm resolve wander alone. The company of fools is not good.’

क्यों? जिन्हें भीतर जाना हो, उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति का साथ नहीं पकड़ना चाहिए, जो अभी बाहर जा रहा हो। क्योंकि उसके कारण तुम्हारे जीवन में द्वंद्व और बेचैनी और अड़चन आएगी। ऐसे किसी व्यक्ति का साथ नहीं पकड़ना चाहिए, जो अभी भी प्रायश्चित्त करने को तैयार नहीं, अभी भी पाप की योजना बना रहा है।

Why? Those who would go within must not take as companions those who still go without. Because through them conflict, restlessness, and obstruction will arise in your life. Do not take as companion one who is still unwilling to repent, who is still planning sin.

एक और गुनाह कर लूं कि तोबा कर लूं

ek aur gunāh kar lūñ ki taubā kar lūñ

जो अभी सोच रहा है--

One who still thinks —

काबा की तरफ दूर से सिजदा कर लूं

Kābā kī taraf dūr se sajda kar lūñ

या दहर का आखिरी नजारा कर लूं

yā dahr kā ākhirī naẓāra kar lūñ

उसके साथ तुम्हारा होना खतरे से खाली नहीं। क्योंकि उसके साथ होने का एक ही मार्ग है, या तो वह तुम्हारे साथ भीतर जाए, या तुम उसके साथ बाहर जाओ। और बाहर जाने वाले लोग बड़े जिद्दी हैं। बाहर जाने वाले लोग बड़े हठी हैं। बाहर जाने वाले लोग चट्टानों की तरह कड़े हैं। और तुम अभी नए-नए भीतर की तरफ चले हो। तुम अभी नए-नए अंकुर हो, और बाहर जाने वाला कड़ी चट्टान है।

— being with such a one is not without danger. For there is only one way to be together: either he goes within with you, or you go without with him. And those who go without are obstinate. They are stubborn like rocks. And you are newly on the path within. You are a tender sprout; the one going without is a hard rock.

यह संग-साथ ठीक नहीं। यह खतरनाक है। डर यही है कि तुम्हारा अंकुर टूट जाए, चट्टान न टूटे। डर यही है कि तुम तो उसे भीतर न ले जा पाओ, वही तुम्हें बाहर ले जाए।

This fellowship is not right. It is dangerous. The fear is that your sprout will break; the rock will not. The fear is you will not be able to draw him inward; he will draw you outward.

तो बुद्ध कहते हैं, संग ही करना हो तो सत्संग करना। अगर धर्म की यात्रा पर जाना हो तो उनके साथ होना, जो धर्म की यात्रा पर कम से कम तुम्हारे जितने तो भीतर हों ही। अगर कोई आगे गया मिल जाए तो सौभाग्य! लेकिन अपने से ज्यादा मूढ़ व्यक्तियों का साथ मत करना। मूढ़ता बड़ी वजनी है, तुम्हें डुबा लेगी। तुम उसे उबारने के खयाल में मत पड़ना। तुम उसे उबार सकोगे तभी, जब तुम अपने केंद्र पर पहुंच गए; जब तुम्हारी यात्रा सफल हुई; जब तुम्हारे भीतर कोई संदेह न रहा।

So Buddha says: if you must keep company, keep satsang. If you wish to travel the Dharma, be with those who are at least as inward-bound as you. If one more advanced is found, blessed! But do not keep the company of those more foolish than you. Foolishness has weight; it will sink you. Do not imagine you will rescue them. You will only be able to rescue when you have reached your own center; when your journey has succeeded; when no doubt remains within.

शुरू-शुरू में तो बड़े संदेह होते हैं, जो स्वाभाविक है। जो आदमी भी भीतर की तरफ जाना शुरू करता है, हजार संदेह पकड़ते हैं। क्योंकि सारा संसार बाहर जा रहा है। तुम अकेले निकलते हो एक पगडंडी पर। राजपथ से उतरते हो। हजार डर घेर लेते हैं। अंधेरा मार्ग! मील के कोई निशान नहीं। नक्शा कोई साथ नहीं। पहुंचोगे या भटकोगे?

In the beginning there are great doubts — it is natural. Whoever begins to go within is seized by a thousand doubts. For the whole world goes without. You step alone upon a footpath. You leave the highway. A thousand fears encircle you. A dark track! No mile markers. No map in hand. Will you arrive, or will you be lost?

राजपथ पर पहुंचो या न पहुंचो, नक्शा साफ है। मील के किनारे पत्थर के निशान लगे हैं। हर मील पर हिसाब है। कहीं पहुंचता नहीं यह रास्ता, लेकिन बिलकुल साफ-सुथरा है, कंटकाकीर्ण नहीं है। और फिर हजारों-करोड़ों की भीड़ है। उस भीड़ में भरोसा रहता है। इतने लोग जाते हैं तो ठीक ही जाते होंगे। इतने लोग भूल तो न करेंगे!

On the highway, whether you arrive or not, the map is clear. Mile-stones stand. There is accounting at every mile. It reaches nowhere, but it is tidy, free of thorns. And then there is a crowd of thousands upon thousands. In that crowd there is assurance. So many go — surely they go rightly. So many cannot be mistaken!

यही तो तर्क हैं तुम्हारे। भीड़ का तर्क है। वह तर्क यह है कि इतने लोग भूल तो न करेंगे। इतने लोग नासमझ तो न होंगे। एक तुम्हीं समझदार हो? करोड़ों-करोड़ों जन, जो राजपथ पर चल रहे हैं और सदा से चल रहे हैं, जिनकी भीड़ कभी चुकती नहीं, एक गिरता है तो दूसरा आ जाता है और सम्मिलित हो जाता है, भीड़ बढ़ती ही चली जाती है, जरूर कहीं जाते होंगे, अन्यथा इतने लोगों को कौन धोखे में रखेगा?

These are your arguments — the argument of the crowd: so many cannot be wrong; so many cannot be foolish; are you alone the wise one? Millions upon millions are walking the highway and have always walked; the crowd never dwindles — one falls and another joins, the crowd only grows; surely they are going somewhere — otherwise who could keep so many in delusion?

अकेला आदमी जब चलना शुरू करता है तो पैर डगमगाते हैं। संदेह, शंकाओं का तूफान उठ आता है। आंधियां घेर लेती हैं अकेले आदमी को। वह जो भीड़ का संग-साथ था, वह जो भीड़ का आसरा था, सुरक्षा थी, सांत्वना थी, राहत थी, साया था, सब छूट जाता है। अकेले हैं। अकेले तुम्हारे भीतर जो-जो दबा रखा था तुमने, सब प्रकट होने लगता है। पत्ते हिलते हैं तो भय लगता है। हवा चलती है तो भय लगता है। भीड़ में भरोसा था। इतने लोग साथ थे, भय कैसा!

When a solitary man begins to walk, his steps tremble. Storms of doubt and suspicion arise. Gales surround the lonely one. The solace, the shelter, the comfort, the shade of the crowd is gone. You are alone. Alone, all that you had repressed rises up. Leaves rustle and fear arises. The wind stirs and fear arises. In the crowd there was confidence. So many were with you — what fear!

तुमने देखा? रास्ता निर्जन हो तो डर लगता है। भीड़-भाड़ हो तो डर नहीं लगता। हालांकि लुटेरे सब भीड़-भाड़ में हैं। निर्जन में लुटेरा भी नहीं। रोशनी हो तो डर नहीं लगता, अंधेरे में डर लगता है। क्यों? अंधेरे में तुम एकदम अकेले हो जाते हो। कोई दूसरा हो भी तो दिखाई नहीं पड़ता। तुम बिलकुल अकेले हो जाते हो।

Have you noticed? When the road is deserted, fear arises. Where there is a crowd, fear does not. Although all the robbers dwell in the crowd; in the deserted place there is not even a robber. In light there is no fear; in darkness fear comes. Why? Because in darkness you become utterly alone. Even if another is there, you cannot see him. You are utterly alone.

मैं एक घर में मेहमान था। उस घर में एक छोटा बच्चा था। वह बड़ा भयभीत था भूत-प्रेतों से। तो घर के लोग उसे मेरे पास ले आए। उन्होंने कहा, कुछ इसको समझाएं। इसको न मालूम कहां से यह भय पकड़ गया है। तो घर का जो पाखाना था, वह आंगन के पार था। वहां इसको अगर जाना पड़ता है तो किसी को साथ ले जाना पड़ता है रात। वह बाहर खड़ा रहे तो ही यह अंदर रहता है, नहीं तो यह बाहर निकल आता है।

I was a guest in a house. There was a small child, very frightened of ghosts. The family brought him to me. They said, Please explain something to him. We don’t know how this fear has caught him. The toilet was across the courtyard. If he had to go at night, someone had to go with him. Only if someone stood outside would he stay inside; otherwise he would run out.

तो मैंने उसको कहा कि अगर तुझे अंधेरे से डर लगता है, तो दिन में तो डर नहीं लगता? उसने कहा, दिन में बिलकुल नहीं लगता। तो मैंने कहा, तू लालटेन लेकर चला जाया कर।

I asked him, If you fear the dark, then in the day you do not fear? He said, Not at all in the day. I said, Then take a lantern with you.

उसने कहा, क्षमा करिए! अंधेरे में तो किसी तरह मैं उन भूत-प्रेतों से बचकर निकल भी आता हूं। और लालटेन में तो वे मुझे देख ही लेंगे।

He said, Forgive me! In the dark I somehow escape those ghosts. In lantern light they will surely see me.

मुझे उसकी बात जंची। अंधेरे में तो किसी तरह धोखा-धड़ी देकर, यहां-वहां से भागकर वह निकल ही आता है। लालटेन में तो और मुसीबत हो जाएगी। खयाल करना, उजाले में ज्यादा डर हो सकता है, क्योंकि दूसरा भी तुम्हें देख रहा है। अंधेरे में क्या डर है? न तुम दूसरे को देखते हो, न दूसरा तुम्हें देखता है।

I liked his argument. In the dark he manages by deception, slipping out from here and there. In the lantern there will be more trouble. Consider: in light, there may be more fear, because the other also sees you. In the dark, what fear? You do not see the other, nor he you.

उस भयभीत बच्चे का तर्क महत्वपूर्ण है। लेकिन अंधेरे में डर लगता है। डर का कारण यह नहीं है कि कोई तुम्हें नुकसान पहुंचा देगा। डर का कारण बुनियादी यही है कि तुम अकेले हो गए। जहां भी तुम अकेले हो जाते हो, वहां घबड़ाहट पकड़ने लगती है। तुम्हारे सब सोए भय उठने लगते हैं, जो दूसरों की मौजूदगी में दबे रहते हैं। दूसरों की मौजूदगी में आदमी अपनी दृढ़ता बनाए रखता है। एकांत में सब भय उभरने लगते हैं।

The frightened child’s logic is significant. Yet in darkness fear comes. Its root is not that someone will harm you. The basic reason is that you have become alone. Wherever you are alone, panic begins to grip you. All your sleeping fears rise up — those that remain suppressed in the presence of others. In the presence of others one maintains firmness. In solitude, all fears surface.

तो भीड़ से हटकर चलना कठिन है। मन होगा कि किसी का साथ पकड़ लें। बुद्ध कहते हैं, साथ पकड़ना ही हो तो या तो अपने से श्रेष्ठ का पकड़ना जो तुमसे आगे गया हो, जो तुमसे ज्यादा भीतर गया हो; कि उसके साथ उसकी लहर पर सवार होकर तुम भी भीतर की यात्रा पर पहुंचने में सुगमता पाओ। अगर यह न हो, अगर कोई सदगुरु न मिले, आगे गया हुआ व्यक्ति न मिले, तो कम से कम ऐसे का साथ पकड़ना, जो कम से कम उतना तो जा ही रहा हो, जितना तुम गए हो। अगर आगे ले जाने में साथी न बने, तो कम से कम पीछे ले जाने का कारण न बने। और अगर यह भी न हो सके--क्योंकि यह भी बहुत मुश्किल है--तो अकेले ही विचरना। मूढ़ का साथ अच्छा नहीं।

Thus it is hard to walk apart from the crowd. The mind will wish to catch someone’s hand. Buddha says: if you must take a hand, take that of one superior to you — one ahead of you, more inward than you — so that riding the wave of his being you may find ease in the inner journey. If this is not possible — if no Sadguru is found, no one ahead — then at least take the company of one who is at least as far as you have gone. If not one to lead you ahead, at least not one to pull you back. And if even this is not possible — for even that is difficult — then wander alone. The company of fools is not good.

और एक बात स्मरण रखना, अकेले ही तुम आए हो, अकेले ही तुम जाओगे। सब संग-साथ मन को समझाने की बातें हैं। इसलिए अकेले होने की कला तो सीखनी ही पड़ेगी।

And remember another thing: you came alone, you will go alone. All companionship is only to console the mind. Therefore, the art of being alone must be learned.

और यह भी खयाल रखने की बात है कि जितना आदमी अपने भीतर गया होगा, उसके साथ तुम उतना ही साथ भी पाओगे और अपने को अकेला भी पाओगे। भीड़ पैदा होती है बहिर्मुखी व्यक्तियों से। अंतर्मुखी व्यक्तियों से भीड़ पैदा नहीं होती। यह बड़ा चमत्कार है।

Also note: the more inward a person is, the more you will find both his companionship and your own aloneness. Crowds are formed by the outward-going. Crowds are not born of the inward. It is a great paradox.

अगर एक कमरे में दस अंतर्मुखी व्यक्ति बैठे हों, तो दस व्यक्ति नहीं बैठे हैं; एक-एक व्यक्ति बैठा है। अंतर्मुखी व्यक्ति अपने भीतर हैं, बाहर कोई सेतु नहीं बनाते। अगर दस बहिर्मुखी व्यक्ति बैठे हों तो दस नहीं बैठे हैं, भीड़ दस हजार की है। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति बाकी दस से जुड़ रहा है। और हजार तरह के संबंध पैदा हो रहे हैं। अंतर्मुखी व्यक्ति अगर साथ भी होते हैं तो एक-दूसरे को अकेला छोड़ते हैं।

If ten inward people sit in a room, it is not that ten are sitting; one by one, single beings are sitting. The inward dwell within; they do not build bridges without. If ten outward people sit, there are not ten; there is a crowd of ten thousand. For each person is linking with the other nine, and a thousand ties arise. Inward people, even when together, leave each other alone.

जिसके साथ होकर भी तुम अकेले रह सको, वही साथ करने योग्य है। जिसके साथ होकर भी तुम्हारा अकेलापन दूषित न हो, जिसके साथ होकर भी तुम्हारे अकेलेपन का व्यभिचार न हो; तुम्हारा कुंआरापन कायम रहे; तुम्हारी तन्हाई, तुम्हारा एकांत शुद्ध रहे; जो अकारण तुम्हारी तन्हाई में प्रवेश न करे; जो तुम्हारी सीमाओं का आदर करे; जो तुम्हारे एकांत को व्यर्थ ही नष्ट-भ्रष्ट न करे; जो आक्रामक न हो; तुम जब बुलाओ तो पास आए, उतना ही पास आए जितना तुम बुलाओ; तुम जब अपने भीतर जाओ तो तुम्हें अकेला छोड़ दे...।

Only that companionship is worthy in which, being together, you remain alone. With whom your aloneness is not disturbed; with whom there is no betrayal of your solitude; with whom your virginity remains; your loneliness, your privacy remains pure; who does not invade your solitude; who respects your boundaries; who does not needlessly violate and spoil your aloneness; who is not aggressive; who comes near only when you call, and only as near as you call; who, when you go within, leaves you alone...

बुद्ध ने भिक्षुओं का बड़ा संघ खड़ा किया। बुद्ध के भिक्षुओं के संघ की परिभाषा यही है: ऐसे लोगों का संग-साथ, जो संग होते भी संग नहीं होते; जिनका अकेलापन कायम रहता है। क्योंकि अंतर्मुखी व्यक्ति जो अपने भीतर जा रहे हैं, वे दूसरे से संबंध नहीं बनाते।

Buddha raised a great sangha of monks. The definition of Buddha’s sangha is this: a fellowship of those who, even when together, are not together — whose aloneness remains intact. For the inward-going do not make relations with others.

दस हजार भिक्षु बुद्ध के साथ चलते थे। बड़ी भीड़ थी। एक पूरा गांव था। लेकिन ऐसा सन्नाटा छाया रहता था, जैसे बुद्ध अकेले चलते हों। दस हजार लोग चलते थे, अकेले-अकेले चलते थे। दस हजार लोग साथ-साथ नहीं चलते थे। अपने-अपने भीतर जा रहे हैं। अपनी-अपनी मस्ती में हैं। दूसरे से सेतु नहीं बनाते हैं। दूसरे से संबंध नाममात्र का है। इतना ही संबंध है कि दोनों ही एक ही अंतर्यात्रा पर जा रहे हैं। लेकिन अंतर्यात्रा का मार्ग राजपथ जैसा नहीं है, पगडंडियों जैसा है। और हर व्यक्ति को अपने भीतर की पगडंडी अपनी ही खोजनी पड़ती है।

Ten thousand monks walked with Buddha — a great multitude, a whole village. Yet such silence spread as if Buddha were walking alone. Ten thousand walked — each alone. They did not walk as a crowd. Each went within his own being. In his own ecstasy. They did not build bridges to others. The relation with the other was nominal — that both travel the same inner journey. But the inner path is not a highway; it is a network of footpaths. Each must find his own footpath within.

यह हुजूमे-गम है महदूदे-हुदूदे-जिंदगी

Yeh hujūm-e-gham hai mahdūd-e-hudūd-e-zindagī

आदमी आया है तनहा और तनहा जाएगा

ādmī āyā hai tanhā aur tanhā jāegā

जिंदगी तो दुखों की एक भीड़ है; दुखों का एक समूह है। और जितने तुम समूह में बंधते हो, उतने तुम इस दुखों के समूह में ही बंधते हो। और एक बात भूलती चली जाती है कि तुम अकेले आए हो और अकेले जाओगे।

Life is a crowd of sorrows; a mass of griefs. The more you bind yourself in groups, the more you bind yourself to this crowd of sorrows. And one thing is forgotten: you came alone and you will go alone.

काश! तुम अकेलेपन को यहां भी पवित्र रख सको, तो तुम संन्यस्त हो। संन्यासी वह नहीं है, जो जंगल के एकांत में चला गया। संन्यासी वह है, जिसने भीड़ में अपने एकांत को पा लिया। जो साथ होकर भी साथ नहीं। जो साथ होकर भी दूर-दूर है। जो पास होकर भी दूर-दूर है। वह अपने में है, तुम अपने में हो।

If only you could keep aloneness sacred even here, you are a sannyasin. A sannyasin is not one who goes to the forest. A sannyasin is one who has found his solitude amidst the crowd. Who, being together, is not together. Who, being near, remains far. He is in himself; you are in yourself.

तो ऐसे मित्र खोजना, जो तुम्हें बाहर न खींचें।

So seek such friends as will not pull you outward.

इसलिए बुद्ध कहते हैं, ‘मूढ़ का साथ अच्छा नहीं।’

Hence Buddha says: ‘The company of fools is not good.’

मूढ़ का मतलब ही है, बाहर जाता हुआ आदमी। अमूढ़ का अर्थ है, भीतर जाता हुआ आदमी। मूढ़ का अर्थ है, वस्तुओं के प्रति जाता हुआ आदमी। अमूढ़ का अर्थ है, चैतन्य के प्रति जाता हुआ आदमी। मूढ़ता का अर्थ है, मूर्च्छा। अमूढ़ता का अर्थ है, अमूर्च्छा, जागरण, अवेयरनेस।

Fool means one who goes outward. Non-fool means one who goes inward. Fool means one who goes toward objects. Non-fool means one who goes toward consciousness. Foolishness means stupor. Non-foolishness means non-stupor — awakening, awareness.

‘पुत्र मेरे हैं, धन मेरा है, इस प्रकार मूढ़ चिंतारत होता है। परंतु मनुष्य जब अपना आप नहीं है, तब पुत्र और धन अपने कैसे होंगे?’

‘My sons are mine, my wealth is mine — thus the fool broods. But when even the man himself is not his own, how will sons and wealth be his?’

अत्ता ही अत्तनो नत्थि।

‘Attā hi attano natthi.’

‘अपने भी हम अपने नहीं हैं।’

‘Even we ourselves are not our own.’

कुतो पुत्तो कुतो धनं।

‘Kuto putto kuto dhanaṃ.’

‘तो धन और पुत्र तो हमारे कैसे होंगे?’

‘Then how will wealth and sons be ours?’

हम ही अपने नहीं हैं। हम ही अपने से पराए हैं। इसे थोड़ा समझें।

We are not even our own. We are alien to ourselves. Understand this a little.

मूढ़ का अर्थ है, जो कहता है, पुत्र मेरे हैं, धन मेरा है। वस्तुओं की तरफ, संबंधों की तरफ तृष्णातुर भागती चेतना का नाम मूढ़ता है। वस्तुएं मेरी हैं। जो अपने होने के बोध को वस्तुओं के संग्रह से बढ़ाता है। इतनी वस्तुएं मेरी हैं, इतना बड़ा राज्य मेरा है, इतना धन मेरे पास है, इतने मेरे पुत्र हैं, इतने मेरे संबंधी हैं, इतने मेरे मित्र हैं--जो इस भांति अपने को फैलाता है।

Fool means one who says, My sons are mine, my wealth is mine — a consciousness craving toward objects and relationships. He who inflates his sense of being by accumulating objects: so much is mine, such a large kingdom is mine, so much money I possess, so many sons, so many relations, so many friends — thus he expands himself.

यह फैलाव ही संसार है। जितनी बड़ी यह फैलाव की व्यवस्था हो जाती है, उतना ही जो अकड़कर चलता है कि मैं बड़ा हूं। वस्तुओं के सहारे जो बड़ा होने की सोच रहा है। सीढ़ियों पर चढ़कर जो सोचता है, हम ऊंचे हो जाएंगे। काश, बात इतनी आसान होती!

This very expansion is the world. The larger this arrangement of expansion becomes, the more he struts that he is great — seeking to be great by the support of objects. He thinks by climbing steps he will be high. Ah, if only it were so easy!

तुमने छोटे बच्चों को देखा होगा। बाप बैठा हो तो कुर्सी के पास स्टूल रखकर खड़े हो जाते हैं। वे कहते हैं, देखो, मैं तुमसे बड़ा हूं।

You have seen small children. If the father is sitting, they place a stool by the chair and stand upon it: See, I am taller than you.

सीढ़ियों पर चढ़कर जो सोचता हो कि हम ऊंचे हो जाएंगे। सीढ़ियों पर चढ़कर शरीर ऊपर पहुंच जाएगा, लेकिन तुम्हारी ऊंचाई तो भीतर की वही की वही रहेगी। तुम जो थे, वही के वही रहोगे। क्या फर्क पड़ेगा?

He who thinks that by climbing steps he becomes high — by steps the body reaches up, but your height within remains the same. You remain what you were. What difference is there?

आदमी को चांद पर पहुंचा दो, आदमी आदमी ही रहेगा। यही बीमारियां! यही उपद्रव! आदमी को चांद पर बसा दो; आदमी ऐसे ही युद्ध करेगा, ऐसी ही हिंसा! यही खून और खराबी! यही उत्पात! कोई फर्क न पड़ेगा। चांद की ऊंचाई से आदमी में थोड़े ही ऊंचाई आती है!

Take man to the moon — he remains man. The same sicknesses, the same mischief. Settle man on the moon — he will wage the same wars, the same violence, the same bloodshed and turmoil. No difference. From the height of the moon man does not gain height.

आदमी तो एक ही ऊंचाई से ऊंचा होता है--वह चैतन्य की ऊंचाई है; वह चैतन्य का ऊर्ध्वगमन है। सीढ़ियां चढ़ने से नहीं, आत्मा चढ़ने से। बाहर के सोपानों पर यात्रा करने से नहीं, भीतर के सोपानों पर यात्रा करने से।

Man rises by only one height — the height of consciousness; the ascension of awareness. Not by climbing outer stairs, but by climbing inner steps of the soul.

एक तो गौरीशंकर बाहर है, उस पर तुम चढ़ जाना। तेनसिंह चढ़ा, और चढ़े लोग, हिलेरी चढ़ा। इससे कोई मनुष्यता की ऊंचाई थोड़े ही आ जाती है! एक गौरीशंकर भीतर है। उसको ही हम समाधि का शिखर कहते हैं। उसी को हमने कैलाश कहा है। उसी शिखर पर शिव का निवास है। उसी शिखर पर बुद्धों का वास है।

There is a Gaurishankar without — climb it. Tenzing climbed, Hillary climbed, others climbed. Does that bring the height of humanity? There is a Gaurishankar within — the peak of Samadhi. We have called it Kailash. On that peak Shiva abides. On that peak the Buddhas dwell.

कहना चाहिए, तुम्हारी प्रबुद्धता में, तुम्हारे रोज-रोज जागने में एक घड़ी ऐसी आती है कि तुम्हारे भीतर कोई भी सोया हुआ कण नहीं रह जाता। सब जाग गया होता है। सब रोशन! एक भी कोना तुम्हारे अंतर का अंधकार में भरा नहीं रह जाता, दबा नहीं रह जाता। भीतर बस रोशनी ही रोशनी हो जाती है। तुम नहाए हुए--भीतर की सूरज की रोशनी में! तुम अपने शिखर पर प्रतिष्ठित! तुम कैलाश को उपलब्ध!

We should say: in your awakening, in your day-by-day becoming aware, a moment comes when not a single particle within remains asleep. All has awakened. All is luminous. Not a single corner of your inner sky remains filled with darkness or pressed down. Within there is only light. You are bathed — in the inner sunlight. You are established upon your pinnacle. You have attained Kailash.

सहस्रार कहा है योगियों ने उसे। तुम्हारी आखिरी ऊंचाई चैतन्य की। कहो परमात्मा, समाधि, संबोधि, निर्वाण, मोक्ष। अंतर नहीं पड़ता शब्दों से। लेकिन भीतर की कुछ सीढ़ियां चढ़नी हैं।

Yogis call it Sahasrar — the thousand-petaled crown. Your ultimate height of consciousness. Call it Paramatman, Samadhi, Sambodhi, Nirvana, Moksha — words do not matter. But some inner steps have to be climbed.

मूढ़ वही है, जो बाहर की सीढ़ियां चढ़ रहा है; और बाहर की सीढ़ियों पर भरोसा कर रहा है; और सोचता है, सीढ़ियों पर चढ़कर मैं चढ़ जाऊंगा। बाहर धन इकट्ठा करता है और सोचता है, इससे मेरी निर्धनता मिट जाएगी। निर्धनता मिटती है जरूर, पर भीतर का धन खोजना पड़ता है। भीतर है निर्धनता, तो भीतर के धन से ही मिटेगी। बाहर के धन से भीतर की निर्धनता कैसे मिटेगी? साम्राज्य बड़ा होता जाएगा। तुम तो जैसे थे, वैसे ही रहोगे। भय है कि कहीं और न सिकुड़ जाओ। क्योंकि साम्राज्य बढ़ाने में तुम्हें आत्मा गंवानी पड़ेगी। साम्राज्य बड़ा करना हो तो तुम्हें चुकाना पड़ेगा मूल्य अपनी आत्मा के कतरों से। तोड़-तोड़ कर, बांट-बांट कर अपने को मिटाना पड़ेगा।

The fool is one who climbs outer steps; who trusts outer steps; who thinks by climbing stairs, I will rise. He gathers wealth outside and thinks thereby inner poverty will vanish. Outer poverty disappears, surely; but inner poverty must be met with an inner wealth. If poverty is within, only inner wealth can cure it. How will outer wealth remove inner poverty? Your empire may grow, yet you remain as you are. There is a fear you may shrink even more. For to expand empire you will have to pay with pieces of your soul. To enlarge empire you must pay the price with slices of your being — tearing and breaking yourself apart.

‘पुत्र मेरे हैं, धन मेरा है, इस प्रकार मूढ़ चिंतारत होता है।’

‘My sons are mine, my wealth is mine — thus the fool broods.’

मूढ़ की सारी चिंता यही है। अगर मूढ़ की खोपड़ी में उतरो तो धन, पद, पुत्र, इनके अतिरिक्त तुम कुछ भी न पाओगे। तुम ऐसा कूड़ा-करकट पाओगे कि मूढ़ की खोपड़ी, जैसे म्युनिसपल का कचरा-घर हो, जिसमें जन्मों से कोई सफाई नहीं हुई है। वह तो अच्छा है कि खोपड़ी में परमात्मा ने खिड़कियां नहीं बनायीं। नहीं तो कोई तुम्हारी खोपड़ी में झांक ले तो सब रहस्य खुल जाए!

The fool’s entire worry is this. Enter his skull and you will find nothing beyond wealth, status, sons. You will find such rubbish that the fool’s skull is like a municipal dump — not cleaned for lifetimes. It is good that God did not place windows in the skull. Otherwise, if someone peeped into your head, all the secrets would be out!

तो ऊपर हम मुस्कुराए चले जाते हैं। ऊपर से हम अपने को सुंदर बना लेते हैं, मुस्कुराहटों में ढांक लेते हैं, फूलों में सजा लेते हैं।

So outwardly we walk about smiling. We beautify ourselves on the surface, hide behind smiles, adorn ourselves with flowers.

इससे क्या फायदा रंगीन लबादों के तले

Isse kyā fāyda rangīn libādoñ ke tale

रूह जलती रहे, घुलती रहे, पजमुर्दा रहे

rūh jaltī rahe, ghultī rahe, pazmurdā rahe

ओंठ हंसते हों दिखावे के तबस्सुम के लिए

Oñṭh hanste hoñ dikhāve ke tabassum ke liye

दिल गमे-जीस्त से बोझिल रहे, आजुर्दा रहे

dil ghame-jīst se bojhil rahe, āzurdā rahe

इससे क्या फायदा रंगीन लबादों के तले

 
 

What use these colorful robes

 

if the soul within keeps burning, melting, withering?

खूब रंगीन कपड़ों में हम अपने को छिपा लेते हैं। शायद दूसरों को धोखा भी हो जाता हो रंगीन लबादों के कारण, मखमली लिबास के कारण। इन रंग-बिरंगे इंद्रधनुषी वस्त्रों के कारण शायद दूसरों को धोखा भी हो जाता हो--लेकिन नहीं, दूसरों को भी न होता होगा। क्योंकि वे भी तो यही कर रहे हैं। उन्हें भी तो तुम्हारा गणित मालूम है। उनका भी तो यही गणित है।

If the lips smile only for show,

while the heart lies heavy with the sorrow of life?

What use these colorful robes!

We hide ourselves in bright garments. Perhaps others are deceived by these rainbow robes, these velvets. Perhaps others are fooled — but no, they too are doing the same. They know your arithmetic; their arithmetic is the same.

Isse kyā fāyda rangīn libādoñ ke tale

इससे क्या फायदा रंगीन लबादों के तले

 

रूह जलती रहे...

rūh jaltī rahe...

किसे धोखा दे रहे हो? धन इकट्ठा होता जाता है, भीतर निर्धनता खलती है, सालती है। तुमने अमीर आदमियों में थोड़ा झांककर देखा? उनकी जलती रूह देखी? तुम वहां भीतर छिपे हुए भिखारी पाओगे। भिखारियों से भी बदतर भिखारी पाओगे। क्योंकि भिखारी की भिक्षा तो उसके पात्र के भर जाने से पूरी हो जाती है। फिर फिक्र छोड़ देता है। फिर रात पैर फैलाकर सो जाता है वृक्ष के तले। अमीर का भिखमंगापन रात भी जारी रहता है। उसके सपनों में भी छाया रहता है। उसके सपनों में भी वही धन की दौड़ जारी रहती है। भिक्षा-पात्र हाथ में रहता है। भिखारी के भिक्षा-पात्र की तो सीमा है। कल की तो चिंता नहीं। आज रोटी मिल गई, बहुत! धनी के भिक्षा-पात्र कभी नहीं भरते।

Whom are you deceiving? Wealth piles up and inner poverty stings and burns. Have you peeked into the lives of the rich? Seen their burning souls? You will find beggars hiding within — worse than beggars. For a beggar’s begging ends when his bowl is full; he drops worry and sleeps under a tree. The rich man’s begging continues through the night. In his dreams too it persists; in his dreams the race for wealth continues; the begging bowl remains in hand. The beggar’s bowl has a limit; he has no concern for tomorrow. Today he gets bread — enough. The rich man’s begging bowl never fills.

इससे क्या फायदा रंगीन लबादों के तले

Isse kyā fāyda rangīn libādoñ ke tale

रूह जलती रहे, घुलती रहे, पजमुर्दा रहे

rūh jaltī rahe, ghultī rahe, pazmurdā rahe

मुर्झाई आत्मा को लेकर अगर तुमने बहुत फूल भी अपने चारों तरफ सजा लिए और आत्मा मुर्झाती गई, इससे क्या फायदा!

With a withered soul, even if you deck yourself with flowers — what use?

ओंठ हंसते हों दिखावे के तबस्सुम के लिए

और सिर्फ इसलिए हंसते हों कि लोगों को तुम्हारी मुस्कुराहट का खयाल बना रहे और भीतर आंसू दबे हों--इससे क्या फायदा!

ओंठ हंसते हों दिखावे के तबस्सुम के लिए

Oñṭh hanste hoñ dikhāve ke tabassum ke liye

दिल गमे-जीस्त से बोझिल रहे...

 

और जिंदगी और हृदय सिर्फ दुख में दबा रहे--आजुर्दा रहे, दुखी रहे। भीतर नर्क हो और बाहर तुमने झूठे किस्से और कहानियां अपने संबंध में फैला रखे हों। नहीं, इससे कुछ भी फायदा नहीं।

And if the lips smile only to maintain appearances,

Dil ghame-jīst se bojhil rahe, āzurdā rahe

and the heart is burdened with grief — what use!

When there is hell within, and outwardly you spread false tales about yourself — no, nothing is gained.

‘पुत्र मेरे हैं, धन मेरा है, इस प्रकार मूढ़ चिंतारत होता है।’

‘My sons are mine, my wealth is mine — thus the fool broods.’

ऐसे वह लबादों के संबंध में ही सोचता रहता है। रूह जलती रहती है, आत्मा सड़ती रहती है। भीतर नासूर बनते जाते हैं। भीतर आंसू इकट्ठे होते जाते हैं। और ऊपर से वह झूठी मुस्कुराहटों का अभ्यास करता चला जाता है। किसे तुम धोखा देते हो? तुम अपनी ही जिंदगी के साथ बड़ा खेल करते हो! किसी और को यह धोखा नहीं, यह आत्मघात है। यह आत्महत्या है।

He keeps thinking only of these robes. The soul burns, the being rots within. Ulcers form inside. Tears gather within. And outwardly he practices false smiles. Whom are you deceiving? You are playing a great game with your own life! This is not deception of another; this is self-murder.

‘परंतु मनुष्य जब अपना आप नहीं है, तब पुत्र और धन अपने कैसे होंगे?’

‘But when even the man himself is not his own, how will sons and wealth be his?’

अपने आप भी! तुम थोड़ा सोचो, अपने नहीं हो। मौत आ जाएगी, क्या करोगे? मौत ले जाएगी, क्या करोगे? अपने आप भी तो हम अपने मालिक नहीं!

Even your own self! Think a little — you are not your master. Death will come — what will you do? Death will take you — what will you do? We are not even masters of ourselves.

लाई हयात आए कजा ले चली चले

Lāī hayāt, āe; qazā le chalī chale

जन्म हो गया, ठीक। मौत आ गई, ठीक। अपने भी तो हम मालिक नहीं हैं। इस स्थिति में तुम और किसके मालिक होने के पागलपन में पड़े हो? पति सोचता है, पत्नी का मालिक है। पति शब्द का मतलब ही मालिक होता है। अपने तुम मालिक नहीं, किसके पति होने के पागलपन में पड़े हो?

Life was brought; death comes and carries us away. Birth happened — fine. Death comes — fine. We are not even our own masters. In such a state, in the madness of being master of whom are you entangled? Husband thinks he is the master of the wife. Husband means ‘master’. You are not master of yourself — in whose madness are you a husband?

कल एक मित्र ने संन्यास लिया और पूछा कि मैं संन्यासियों को स्वामी क्यों कहता हूं?

Yesterday a friend took sannyas and asked why I call sannyasins ‘Swami’ — master.

याद दिलाने को कि जब तक तुम अपने स्वामी नहीं, तब तक किसी और चीज के स्वामी होने के पागलपन में मत पड़ना।

To remind you: until you are master of yourself, do not indulge the madness of being master of anything else.

दुनिया में दो ही तरह के लोग हैं। एक, जो अपने मालिक हैं--संन्यस्त। जो अपनी मालकियत की खोज में हैं कम से कम--संन्यस्त। जिन्हें कम से कम यह समझ में आ गया कि और कोई मालकियत काम की नहीं। सब मालकियत धोखे की हैं। चीखते रहो, चिल्लाते रहो, मेरा मकान है; मकान यहीं पड़ा रह जाता है, तुम चले जाते हो।

There are only two kinds of people. Those who are masters of themselves — sannyasins. Or those at least seeking their own mastery — sannyasins. Those who have understood at least this: no other mastery is of any use. All other masteries are deceptions. Shout as you may, My house is mine — the house remains; you go.

सब ठाठ पड़ा रह जाएगा

Sab ṭhāṭh paṛā rah jāegā

जब लाद चलेगा बंजारा

jab lād chalegā banjārā

जो तुम्हारा नहीं है, वह तुम्हारे साथ न जा सकेगा। वही तुम्हारे साथ जाएगा, जो तुम्हारा है। उसको ही खोज लो, जिसके तुम वस्तुतः मालिक हो। उसी को बुद्ध सदधर्म कहते हैं। वही जीवन का परम अनुभव खोज लो, जो तुम्हारा है और बस तुम्हारा है; और सदा तुम्हारा होगा।

All the pomp will be left behind when the caravan moves on. What is not yours will not go with you. Only that will accompany you which is truly yours. Seek that which is yours indeed — of which you are truly the master. This Buddha calls Saddharma: the supreme experience of life that is yours and only yours, forever yours.

‘मनुष्य जब अपना आप नहीं है...।

‘When even the man himself is not his own...’

अत्ता ही अत्तनो नत्थि।

‘Attā hi attano natthi.’

अपने ही अपने नहीं हैं हम। अब किसके और दावेदार बनें?

We are not even our own. Now of what else shall we claim ownership?

मूढ़ दूसरों पर दावे करता है। जिसे मूढ़ता तोड़नी हो, उसे एक ही दावा खोजना चाहिए--अपने पर।

The fool lays claims upon others. One who would break foolishness must seek only one claim — upon himself.

हर नफस है निशात से लबरेज

तर्क जिस दिन से इख्तियार में है

हर नफस है निशात से लबरेज

हर श्वास सुख-चैन से भर गई है।

हर नफस है निशात से लबरेज

Har nafas hai nishāt se labrez

तर्क जिस दिन से इख्तियार में है

tark jis din se ikhtiyār meñ hai

जिस दिन से भोग की व्यर्थता दिखी, त्याग की सार्थकता समझ में आई; जिस दिन से त्याग की सार्थकता समझ में आई, उसी दिन से श्वास एक सुख-चैन से भर गई है।

Every breath is brimful of bliss

since the day renunciation became my choice.

मुझे तो याद नहीं है कोई खुशी ऐसी

Mujhe to yād nahīñ hai koī ḳhushī aisī

शरीक जिसमें किसी तरह का मलाल न था

shareek jis meñ kisī tarah kā malāl na thā

जिंदगी तुम्हें जो खुशियां देती है, अगर गौर से देखोगे, तुम ऐसी कोई खुशी न पाओगे, जिसमें किसी तरह का दुख सम्मिलित न हो।

As for the happiness the world gives you — if you look closely, you will not find a single joy in which some sorrow is not mixed.

मुझे तो याद नहीं है कोई खुशी ऐसी

Mujhe to yād nahīñ hai koī ḳhushī aisī

शरीक जिसमें किसी तरह का मलाल न था

shareek jis meñ kisī tarah kā malāl na thā

और ऐसी खुशी भी क्या खुशी, जिसमें दुख सम्मिलित हो! ऐसा अमृत क्या अमृत, जिसमें जहर सम्मिलित हो! ऐसी जिंदगी भी क्या जिंदगी, जिसमें मौत सम्मिलित हो!

And what kind of joy is that in which sorrow is mixed! What kind of nectar is that in which poison is mixed! What kind of life is that in which death is mixed!

पर एक ऐसी खुशी है, जो बुद्ध पुरुषों ने जानी, जहां श्वास-श्वास एक परम आनंद से भर जाती है, एक निगूढ़ आनंद से भर जाती है। लेकिन वह तभी, जब त्याग का अर्थ समझ में आ जाए।

But there is a joy known to the enlightened in which every breath is filled with a supreme bliss, a subtle bliss. But only when the meaning of renunciation is understood.

भोगी है, वह इकट्ठा करने में लगा है। त्यागी वह है, जिसे यह समझ में आ गया कि अपने ही होना है; अपनी ही मालकियत खोजनी है। दूसरे की मालकियत की खोज भोग है। अपनी मालकियत की खोज त्याग है।

The sensualist is busy accumulating. The renunciate is one who has understood: one must become one’s own; one must seek one’s own mastery. The search for mastery over others is indulgence; the search for mastery over oneself is renunciation.

‘पुत्र मेरे हैं, धन मेरा है, इस प्रकार मूढ़ चिंतारत होता है। परंतु मनुष्य जब अपना आप नहीं, तब पुत्र और धन अपने कैसे होंगे?’

‘My sons are mine, my wealth is mine — thus the fool broods. But when even the man himself is not his own, how will sons and wealth be his?’

उस आदमी का साथ मत करना, जो मूढ़ है; उससे बचना। मूढ़ता छूत की बीमारी है। भाग खड़े होना मूढ़ से। अकेले होना बेहतर। बुद्ध कहते हैं, अकेले होना बेहतर। अकेले ही चल लेना। मूढ़ का संग-साथ मत खोजना; अन्यथा गर्दन में चट्टान की तरह पड़ जाती है मूढ़ता। अपनी ही मूढ़ता डुबाने को काफी है और दूसरे की मूढ़ता का संग-साथ मत कर लेना।

Do not keep the company of one who is a fool; avoid him. Foolishness is contagious. Run from the fool. Better to be alone. Buddha says, better to be alone. Walk alone. Do not seek the fellowship of the foolish; otherwise foolishness hangs upon your neck like a rock. Your own foolishness is enough to drown you — do not add another’s.

ठीक उलटी घटना घटती है, जब तुम किसी ऐसे साथी को खोज लेते हो, जो मूढ़ नहीं है। उसका संग-साथ नाव जैसा हो जाता है। उसके सहारे तुम दूर तक पार हो सकते हो।

The opposite happens when you find a companion who is not a fool. His company becomes a boat. With his support you can cross far.

‘जो मूढ़ अपनी मूढ़ता को समझता है, वह इस कारण ही पंडित है।’

‘The fool who understands his foolishness is, for that very reason, a wise man.’

पंडित की बड़ी सीधी व्याख्या बुद्ध कर रहे हैं--

Buddha gives a very simple definition of the wise —

 

‘The fool who understands his foolishness is, for that very reason, a wise man.’

‘जो मूढ़ अपनी मूढ़ता को समझता है, वह इस कारण ही पंडित है।’

जिसने जान लिया कि मैं मूढ़ हूं, उसके पांडित्य का प्रारंभ हुआ। जिसने जाना कि मैं अज्ञानी हूं, ज्ञान की पहली किरण फूटी। जिसने समझा कि मैं अंधकार में हूं, प्रकाश की तरफ उसकी अभीप्सा की यात्रा शुरू हुई। जिसने जाना कि मैं बीमार हूं, वह औषधि की तलाश में निकल ही जाएगा।

He who has known, I am a fool — his wisdom has begun. He who has known, I am ignorant — the first ray of knowledge has dawned. He who has understood, I am in darkness — his movement toward light has started. He who has known, I am ill — he will surely seek the medicine.

प्यास को पहचान लिया, सरोवर को खोजने से कैसे बचोगे? हां, खतरा तो तब है, जब तुम प्यास को प्यास ही नहीं जानते, फिर तो सरोवर का कोई सवाल ही नहीं। सरोवर शायद आंख के सामने भी हो तो भी चूक जाओगे।

Once thirst is recognized, how will you avoid searching for the lake? The danger is only when you do not recognize thirst as thirst; then there is no question of a lake. Even if the lake is before your eyes, you will miss it.

मूढ़ों की खूबी है कि वे अपने को पंडित समझते हैं। हजारों लोगों के निकट, हजारों लोगों के जीवन में झांकने का मुझे मौका मिला। इनमें मैंने पंडितों से ज्यादा मूढ़ दूसरे व्यक्ति नहीं देखे। पंडित कभी-कभी मेरे पास आ जाते हैं--मैंने इंतजाम किए हैं कि वे न आ पाएं--फिर भी कभी रास्ता खोज लेते हैं। पंडित जब भी मेरे पास आ जाते हैं तो मुझे बड़ी हैरानी होती है कि उनका क्या करो! उनको कोई साथ नहीं दिया जा सकता।

The special trait of fools is that they consider themselves wise. I have had the opportunity to look into thousands of lives. I have not seen people more foolish than scholars. Sometimes a scholar finds his way to me — though I have made arrangements to keep them away — still they slip in. When a scholar comes, I wonder what to do, for no help can be given.

दो दिन पहले ही एक पंडित का आगमन हुआ। उन्होंने कहा, मैं आपके पास इसलिए आया हूं कि आपका कहने का ढंग मुझे बहुत पसंद है। मैंने उनसे कहा, मैं जो कहता हूं, उसकी बात करो। कहने के ढंग का क्या प्रयोजन! असत्य को भी ढंग से कहा जा सकता है। असत्य को कहना हो तो ढंग से ही कहना पड़ता है। कहने के ढंग से कोई बात सच नहीं हो जाती। कहने के ढंग की फिक्र छोड़ो। तुम तो मुझे यह कहो, जो मैं कहता हूं। तो उन्होंने कहा, जो आप कहते हैं, वह तो मैं भी कहता हूं। कहने के ढंग का ही फर्क है।

Two days ago a scholar arrived. He said, I have come to you because your way of speaking pleases me greatly. I said, Speak of what I say. What is the use of the way! Even falsehood can be said well. If you must speak untruth, you must speak it well. The manner of speaking does not make a thing true. Forget the style. Tell me what I say. He said, What you say, I too say. The difference is only in the manner.

अब इस आदमी की कोई सहायता नहीं की जा सकती। यह आदमी सहायता की जरूरत में है, मगर इसको खयाल है कि यह जानता है।

Now such a man cannot be helped. He needs help, but he believes he knows.

वे कहने लगे, मैं खुद ही समझाता हूं लोगों को आत्म-ज्ञान। मैं खुद ही व्याख्यान देता हूं। और भारत में ही नहीं, भारत के बाहर भी हो आया हूं।

He began, I myself explain Self-knowledge to people. I give talks. Not only in India; abroad as well.

फिर मैंने पूछा कि फिर तुम यहां किसलिए आए हो?

Then I asked, Why have you come here?

कि नहीं, आपके पास आया हूं कि ध्यान सीख लूं।

He said, I have come to learn meditation from you.

ये पंडित की मुसीबतें हैं, तुमसे कह रहा हूं।

These are a scholar’s troubles.

ध्यान का क्या करोगे? आत्म-ज्ञान जब तुम लोगों को ही समझाते हो तो तुम्हें तो हो ही गया होगा। अब ध्यान का क्या करना है?

What will you do with meditation? If you are already explaining Self-knowledge to others, then surely you have it. What is meditation for now?

तब उन्हें थोड़ी बेचैनी हुई।

He became a little uneasy.

ध्यान का क्या करना है? जब आत्म-ज्ञान तुम्हें हो गया तो बात ही खतम हो गई। अब औषधि की तलाश किसलिए कर रहे हो? बीमारी से तो छुटकारा हो चुका। तुम तो दूसरों को भी बीमारी से छुटकारे की राह बता रहे हो!

What will you do with meditation? If you have Self-knowledge, the matter is finished. Why seek medicine when the illness is gone? You yourself show others the way out of illness!

तब उस आदमी के चेहरे पर परेशानियां आ गयीं। वह ध्यान तो समझना चाहता है, क्योंकि आत्म-ज्ञान तो हुआ नहीं। जल तो पाना चाहता है, लेकिन यह भी स्वीकार नहीं करने को तैयार है कि प्यासा है। क्योंकि वह अहंकार को चोट लगती है।

Then worry appeared on his face. He wants to understand meditation, because Self-knowledge has not happened. He wants the water but is not ready to admit he is thirsty — his ego would be hurt.

तो मैंने कहा, तब आना जब तुम स्वीकार कर लो कि प्यास है। क्योंकि यह पानी उन्हीं के लिए है जिनको प्यास हो। तभी आना, जब समझ में आ जाए कि तुम्हें अभी समझ में नहीं आया है। अन्यथा मेरे पास आने का प्रयोजन क्या है?

So I said, Come when you accept that there is thirst. For this water is for the thirsty. Come only when it becomes clear that you do not yet understand. Otherwise, what is the use of coming to me?

पंडित को साथ देना, सहारा देना बड़ा मुश्किल है। वह अपनी सुरक्षा किए बैठा है।

It is hard to support a scholar. He is secured behind defenses.

 

‘The fool who understands his foolishness is, for that very reason, a wise man. And the fool who considers himself wise, he is truly the fool.’

‘जो मूढ़ अपनी मूढ़ता को समझता है, वह इस कारण ही पंडित है। और जो मूढ़ अपने को पंडित समझता है, वही यथार्थ में मूढ़ है।’

जानने वालों ने अपने को जानने वाला नहीं समझा है। जितना जाना, उतना ही पाया कि कितना कम जानते हैं। जितनी आंख खुली, उतना ही पाया कि सत्य इतना विराट है कि हम जान-जानकर भी उसे चुका कहां पाएंगे! अपनी प्यास बुझा ली, एक बात; इससे कोई पूरा सागर थोड़े ही पी गए हैं! अपनी प्यास तो एक चुल्लूभर पानी में बुझ जाती है। वह चुल्लूभर पानी सरोवर थोड़े ही है।

Those who know have not considered themselves knowers. The more they know, the more they find how little they know. The more the eye opens, the more they see truth is so vast we cannot exhaust it by knowing. One’s thirst is quenched — that is one matter; but that does not mean one has drunk the whole ocean. One’s thirst is quenched by a handful of water; that handful is not the lake.

सत्य सरोवर जैसा है, अनंत सरोवर जैसा है। हमारी प्यास तो थोड़े में बुझ जाती है। हमारी प्यास ही कितनी बड़ी है? हमारी प्यास हमसे बड़ी तो नहीं है। प्यास बुझ जाने का यह अर्थ नहीं है कि हमने सत्य को जान लिया। सत्य की झलक ही प्यास को बुझा देती है। सत्य का पास आना ही प्यास को बुझा देता है। लेकिन इससे हमने सत्य को जान लिया, ऐसा थोड़े ही!

Truth is like a lake without shore. Our thirst is quenched by a little. How great is our thirst? It is not greater than ourselves. The quenching of thirst does not mean we have known truth. A glimpse of truth quenches thirst. The nearness of truth quenches thirst. But that does not mean we have known truth!

सुकरात ने कहा है, जब मैंने जाना तो पाया कि मैं कुछ भी नहीं जानता हूं। जब तक मैं सोचता था, मैं कुछ जानता हूं, तब तक मैंने कुछ भी न जाना था।

Socrates said, When I came to know, I found I know nothing. As long as I thought I knew, I knew nothing.

यूनान में देल्फी का मंदिर है। और देल्फी के मंदिर की देवी घोषणाएं करती थी--कोई वर्ष में कुछ विशेष दिनों पर। लोग पूछते थे, देवी से उत्तर आते थे। किसी ने यह भी पूछ लिया भीड़ में कि इस समय यूनान में सबसे ज्यादा ज्ञानी पुरुष कौन है? तो देवी ने कहा कि सुकरात।

In Greece there is the temple at Delphi. The goddess there used to pronounce oracles on certain days. People asked questions; replies came. Someone in the crowd asked: Who is, at this time, the wisest man in Greece? The goddess said: Socrates.

लोग गए और उन्होंने सुकरात से कहा। सुकरात ने कहा, कहीं कुछ भूल हो गई है। अगर तुम कुछ वर्षों पहले ऐसी खबर लेकर आए होते तो मैंने भी स्वीकृति दी होती। लेकिन अब नहीं दे सकता। अब मैं थोड़ा-थोड़ा जानने लगा हूं। मैं तुमसे कहता हूं कि मुझसे बड़ा अज्ञानी कोई भी नहीं है। तुम जाओ; देवी को कहो कि सुधार कर ले। घोषणा में कहीं कुछ भूल हो गई है।

People went and told Socrates. Socrates said, There must be a mistake. If you had brought such news years ago, I might have accepted. Not now. Now I have begun to know a little. I tell you, there is no greater ignoramus than I. Go back and ask the goddess to correct the statement.

वे गए वापस। उन्होंने देवी को कहा कि कुछ भूल हो गई है। क्योंकि सुकरात खुद इनकार करता है। तो हम किसकी मानें? तुम्हारी मानें या उसकी मानें? वह खुद ही कहता है, मैं कोई ज्ञानी नहीं; मैं अज्ञानी हूं। मुझसे बड़ा अज्ञानी कोई भी नहीं।

They returned and told the goddess that a mistake has been made. Socrates himself denies it. Whom shall we believe — you or him? He says, I am not wise; I am ignorant. None more ignorant than I.

देवी ने कहा, इसीलिए तो उसे ज्ञानी कहा। मेरे वक्तव्य में और सुकरात के वक्तव्य में कोई विरोध नहीं। इसीलिए तो उसे ज्ञानी कहा कि उससे बड़ा ज्ञानी अब कोई भी नहीं है, क्योंकि उसे अपने अज्ञान का पता हो गया है।

The goddess said, That is why I called him wise. There is no contradiction between my statement and his. Precisely because he has come to know his ignorance, there is none wiser than he.

अज्ञान का पता अहंकार का अंत है। अहंकार के लिए सहारा चाहिए धन का, पद का, त्याग का, ज्ञान का। ज्ञान आखिरी सहारा है। जब सब सहारे छूट जाते हैं, तब भी ज्ञान का टेका लगा रहता है। आखिरी सहारा जब गिरता है--ज्ञान का भी; तो अहंकार विसर्जित हो जाता है। उसी क्षण तुम नहीं रहते, बूंद सागर हो जाती है।

The recognition of ignorance is the end of ego. Ego seeks props — of wealth, status, renunciation, knowledge. Knowledge is the last prop. When all props fall away, even the support of knowledge — then ego dissolves. In that very instant you are no more; the drop becomes the ocean.

बुद्ध ठीक कहते हैं, ‘जो मूढ़ अपनी मूढ़ता को समझता है, वह इस कारण ही पंडित है। और जो मूढ़ अपने को पंडित समझता है, वही यथार्थ में मूढ़ है।’

Buddha is right: ‘The fool who understands his foolishness is, for that very reason, a wise man. And the fool who considers himself wise, he is truly the fool.’

जैसे-जैसे तुम जागोगे, वैसे-वैसे तुम पाओगे, कुछ भी तो पता नहीं। तुम एक छोटे बालक की भांति हो जाओगे।

As you awaken, you will find: I know nothing. You will become like a small child.

जीसस ने कहा है, जो छोटे बच्चों की भांति होंगे, वे ही परमात्मा के राज्य में प्रवेश पा सकेंगे।

Jesus said: Those who are like little children, only they shall enter the kingdom of God.

छोटे बच्चों की भांति? छोटे बच्चों की भांति का अर्थ है, जिनको ज्ञान की कोई भी अकड़ न होगी। जिनको जानने का कोई भी खयाल न होगा। जो अपनी नासमझी में निर्दोष होंगे।

Like little children — meaning, they carry no stiffness of knowledge, no conceit of knowing; they are innocent even in their not-knowing.

मैं बेकरार, मंजिले-मकसूद बेनिशां

रस्ते की इंतिहा न ठिकाना मुकाम का

Main beqarār, manzil-e-maqṣūd benishān

जब तुम जागोगे तो पाओगे, मैं बेकरार! बड़ी अभीप्सा है किसी को पाने की। किसको पाने की--उसका भी कुछ पता नहीं। मंजिले-मकसूद बेनिशां--लक्ष्य का कोई पता नहीं। रास्ते पर कोई निशान नहीं है, कहां जा रहा हूं। रस्ते की इंतिहा--रास्ता कहां अंत होगा, इसका भी कोई पता नहीं। न ठिकाना मुकाम का--रास्ते में कभी ऐसी भी कोई जगह आएगी, जहां मुकाम होगा, जहां मंजिल होगी, इसका भी कोई पता नहीं।

raste kī intihā na ṭhikānā maqām kā

When you awaken you find: I am restless, eager to find That — and yet the goal is without sign. The end of the road is unknown. Whether there will be any wayside shelter is unknown.

मैं बेकरार, मंजिले-मकसूद बेनिशां

रस्ते की इंतिहा न ठिकाना मुकाम का

Main beqarār, manzil-e-maqṣūd benishān

ऐसी घड़ी में तुम ठिठककर खड़े हो जाओगे। ऐसी घड़ी में तुम शुद्ध अभीप्सा हो जाओगे। ऐसी घड़ी में बस प्यास जलती होगी--एक दीए की तरह। न कहीं जाना, क्योंकि जाओ कहां? न कुछ जानना, क्योंकि जानो क्या? ऐसी जगह जाकर चैतन्य ठिठक जाता है। इस ठिठकी अवस्था में, इस अवाक हो जाने में ही ज्ञान की पहली किरण उतरती है।

raste kī intihā na ṭhikānā maqām kā

In such a moment you will stand still. In such a moment you become pure longing. In such a moment only thirst burns like a lamp. Nowhere to go — for where? Nothing to know — for what? In that stunned stillness, the first ray of knowledge descends.

जल्दी करो अज्ञान को स्वीकार कर लेने की। जल्दी करो ज्ञान से छुटकारा पाने की। और जब मैं यह कह रहा हूं, तो मैं यह नहीं कह रहा हूं कि तुम ऊपर से थोप लेना अपने को, कि कहने लगना कि मैं अज्ञानी हूं और भीतर-भीतर सोचना कि यही तो ज्ञानी का लक्षण है।

Hurry — to accept your ignorance. Hurry — to be free of knowledge. And when I say this, I am not saying: impose an outer pose, saying, I am ignorant, while inside thinking, This is the very mark of the wise.

यह ज्ञानी का लक्षण है, लेकिन ज्ञानी को इसका पता नहीं होता। तुम तो समग्र भाव से बाहर-भीतर, पोर-पोर तुम्हारी निर्दोष स्वीकार कर ले कि मुझे कुछ भी पता नहीं--कहां से आता? कहां जाता? कौन हूं? क्या हूं? कुछ भी पता नहीं।

It is the mark of the wise — but the wise do not know it. Let your entire being, within and without, every pore, innocently accept: I know nothing — whence I come, whither I go, who I am, what I am — nothing.

ऐसी बेपता हालत में क्या करोगे? ठिठककर खड़े हो जाओगे। चैतन्य अकंप हो जाएगा। तुम एक छोटे बच्चे की भांति हो जाओगे। पुनः तुम्हारा बचपन आएगा--दूसरा बचपन!

In such a condition of ‘no clue’, what will you do? You will stand still. Consciousness will become unmoving. You will become like a small child again — a second childhood.

इस दूसरे बचपन में ही ऋषियों का जन्म होता है। इस दूसरे बचपन में ही ज्ञान का पहला आविर्भाव होता है, पहला सूत्रपात होता है।

In this second childhood the seer is born. In this second childhood the first dawning of wisdom happens.

ज्ञान, ज्ञान के संग्रह का नाम नहीं; ज्ञान, अज्ञान में उतरी किरण है। अज्ञान के स्वीकार-भाव में उतरी किरण है। अज्ञान की शून्यता में भर गया पूर्ण है।

Knowledge is not the hoarding of information; knowledge is a ray descending into acknowledged ignorance. In the emptiness of accepted not-knowing, the full descends.

तुम अपने घड़े को खाली करो। तुम बहुत भरे हो। तुम जरूरत से ज्यादा भरे हो। व्यर्थ की चीजों से भरे हो, लेकिन जरूरत से ज्यादा भरे हो। तुम्हारे चैतन्य के घड़े में जरा भी जगह नहीं है। उलटा दो इसे। खाली हो जाओ।

Empty your pot. You are too full — full of the unnecessary. Your vessel of consciousness has no space left. Turn it upside down. Become empty.

इस सूत्र को ध्यान से जोड़ने की कोशिश करो। ध्यान का अर्थ है, उलीचना; खाली होना। ध्यान तुम्हारे भीतर जो कूड़ा-करकट भरा है, जिसको तुम ज्ञान कहते हो, उससे तुम्हें उलीच देगा, खाली कर देगा। ध्यान तुम्हारे घड़े को खाली कर देगा ज्ञान से। ध्यान तुम्हें जगाएगा तुम्हारे अज्ञान के प्रति। यह पहली घटना होगी।

Relate this aphorism to meditation. Meditation means to pour out; to be emptied. Meditation will pour out of you the rubbish you call knowledge. Meditation will empty your pot of the so-called knowledge. Meditation will awaken you to your ignorance. This is the first event.

और जिस दिन घड़ा खाली हो जाएगा, उसी दिन तुम पाओगे, उसी खाली घड़े में उतरने लगा कुछ अलौकिक। उतरने लगा कोई पार से। आने लगी दूर की आवाज। बरसने लगे मेघ। उसी क्षण आकाश पृथ्वी से मिलता है; उसी क्षण परमात्मा आत्मा से। वही क्षण संबोधि का क्षण है।

And the day the pot is empty, that very day you will find something otherworldly beginning to descend into it. A call from afar begins to come. Clouds begin to shower. In that very instant, the sky meets the earth; in that instant, Paramatman meets the soul. That is the moment of Sambodhi.

तो ध्यान दो काम करता है। इधर तुम्हें खाली करता है तथाकथित ज्ञान से; उधर तुम्हें तैयार करता है वास्तविक ज्ञान के लिए।

Thus meditation does two things. Here it empties you of the so-called knowledge; there it prepares you for real knowing.

आज इतना ही।

Enough for today.