Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रथम दृश्य:
भगवान जेतवन में विहरते थे। उस समय पांच सौ भिक्षुओं ने भगवान का आशीष ले ध्यान की गहराइयों में उतरने का संकल्प किया। समाधि से कम उनका लक्ष्य नहीं था। गंधकुटी के बाहर ही सुबह के उगते सूरज के साथ वे ध्यान करने बैठे। गंधकुटी के चारों ओर जुही के फूल खिले थे।
First scene: Bhagwan was moving about in Jetavana. At that time five hundred bhikkhus, having received Bhagwan’s blessing, resolved to descend into the depths of meditation. Their goal was nothing less than Samadhi. Just outside the Gandhakuti, with the morning sun rising, they sat to meditate. All around the Gandhakuti the juhī jasmine was in bloom.
शास्ता ने उन भिक्षुओं को कहा: भिक्षुओ! जुही के खिले इन फूलों को देखते हो? सुबह खिले हैं और सांझ मुर्झा जाएंगे, ऐसा ही क्षणभंगुर जीवन है। अभी है, अभी नहीं है। इन फूलों को ध्यान में रखना भिक्षुओ! यह स्मृति ही क्षणभंगुर के पार ले जाने वाली नौका है।
The Shasta said to those bhikkhus: Bhikkhus! Do you see these blossoming jasmine flowers? They have opened with the morning and by evening they will wither; such is life—fleeting. Now it is, now it is not. Keep these flowers in your remembrance, bhikkhus! This remembrance itself is the boat that carries one beyond the transient.
भिक्षुओं ने फूलों को देखा और संकल्प किया: संध्या तुम्हारे कुम्हलाकर गिरने के पूर्व ही हम ध्यान को उपलब्ध होंगे, हम रागादि से मुक्त होंगे। फूलो! तुम हमारे साक्षी हो।
The bhikkhus looked at the flowers and resolved: Before evening, before you droop and fall, we shall attain to meditation; we shall be free of raga and its kin. O flowers! You are our witnesses.
भगवान ने साधु! साधु! कहकर अपने आशीषों की वर्षा की।
Bhagwan said, Sadhu! Sadhu! and showered his blessings.
और तभी उन्होंने ये गाथाएं कही थीं:
सुञ्ञागारं पविट्ठस्स संतचित्तस्स भिक्खुनो।
अमानुसी रती होति सम्माधम्मं विपस्सतो।।
And just then he spoke these gathas: Suññāgāraṁ pavitthassa santacittassa bhikkhuno. Amānusī rati hoti sammā-dhammaṁ vipassato..
‘शून्य गृह में प्रविष्ट शांत-चित्त भिक्षु को भली-भांति से धर्म की विपस्सना करते हुए अमानुषी रति प्राप्त होती है।’
“In the empty house, to the bhikkhu of peaceful mind, as he clearly sees the Dhamma with Vipassana, a delight beyond the human arises.”
यतो यतो सम्मसति खन्धानं उदयब्बयं।
लभती पीतिपामोज्जं अमतं तं विजानतं।।
Yato yato sammasati khandhānaṁ udayabbayaṁ. Labhati pīti-pāmojjaṁ amataṁ taṁ vijānataṁ..
‘जैसे-जैसे भिक्षु पांच स्कंधों--रूप, वेदना, संज्ञा, संस्कार और विज्ञान--की उत्पत्ति और विनाश पर विचार करता है, वैसे-वैसे वह ज्ञानियों की प्रीति और प्रमोद रूपी अमृत को प्राप्त करता है।’
“As, wherever he turns, he contemplates the arising and passing of the five skandhas—rupa, vedana, samjna, samskara and vijnana—so does he gain pīti and pāmojja, the nectar known to the wise.”
पटिसन्थारवुत्तस्स आचारकुसलो सिया।
ततो पामोज्जबहुलो दुक्खस्सन्तं करिस्सति।।
Paṭisanthāra-vuttassa ācāra-kusalo siyā. Tato pāmojja-bahulo dukkhass’antaṁ karissati..
‘जो सेवा-सत्कार स्वभाव वाला है और आचार-कुशल है, वह आनंद से ओतप्रोत होकर दुख का अंत करेगा।’
“He who is by nature given to service and hospitality, and skilled in right conduct, becoming abundant in gladness will bring suffering to its end.”
वस्सिका विय पुप्फानि मद्दवानि पमुञ्चति।
एवं रागञ्च दोसञ्च विप्पमुञ्चेथ भिक्खवो।।
Vassikā viya pupphāni maddavāni pamuñcati. Evaṁ rāgañca dosañca vippamuñcetha bhikkhave..
‘जैसे जुही अपने कुम्हलाए फूलों को छोड़ देती है, वैसे ही हे भिक्षुओ, तुम राग और द्वेष को छोड़ दो।’
“As the jasmine sheds its withered blossoms, so, bhikkhus, do you abandon raga and dvesha.”
इसके पहले कि हम सूत्रों पर विपस्सना करें, उन पर ध्यान करें, इस दृश्य को ठीक से मन में बैठ जाने दो।
Before we do Vipassana on the sutras, before we meditate upon them, let this scene settle well in the mind.
Bhagwan was moving about in Jetavana.
भगवान जेतवन में विहरते थे।
जैनशास्त्र जब महावीर की बात करते हैं, तो वे कहते हैं: भगवान विराजते थे। बौद्धशास्त्र जब बुद्ध की बात करते हैं, तो वे कहते हैं: विहरते थे।
When Jaina scriptures speak of Mahavira, they say: Bhagwan was virajate—he abides enthroned. When Buddhist scriptures speak of Buddha, they say: viharate—he moves about.
इन दो शब्दों में भेद है, तात्विक भेद है। विराजना थिरता का प्रतीक है, विहरना गति का।
Between these two words there is a difference, a philosophical difference. Virajana symbolizes stillness; viharana, movement.
जैन-दृष्टि में सत्य थिर है; ठहरा हुआ है; सदा एक-रस है। बौद्ध-विचार में सब गतिमान है, प्रवाहमान है; सब बहा जा रहा है। बौद्ध-विचार में ऐेसा कहना ही ठीक नहीं है कि कोई चीज है। हर चीज हो रही है।
In the Jaina vision, truth is still; unmoving; forever of one taste. In Buddhist thought, everything is in motion, in flow; everything is being carried along. In Buddhist vision it is not even correct to say that a thing “is.” Everything is “happening.”
जैसे हम कहें: वृक्ष है; तो बौद्ध-विचार में ठीक नहीं है ऐसा कहना। क्योंकि जब हम कह रहे हैं: वृक्ष है, तब भी वृक्ष बदल रहा है, हो रहा है। एक पुराना पत्ता टूटकर गिर गया होगा, जब तुमने कहा: वृक्ष है। एक कली खिलती होगी, फूल बनती होगी। एक नया अंकुर आता होगा। एक नयी जड़ निकलती होगी। वृक्ष थोड़ा बड़ा हो गया होगा; थोड़ा बूढ़ा हो गया होगा।
If we say: the tree is; in Buddhist thought even that is not quite right. Because even as we say, the tree “is,” the tree is changing, is happening. A withered leaf will have fallen at the very moment you said, “the tree is.” A bud will be opening, becoming a flower. A new sprout is appearing. A new root is emerging. The tree will have grown a little; will have aged a little.
जितनी देर में तुमने कहा, वृक्ष है, उतनी देर में वृक्ष वही नहीं रहा; बदल गया; रूपांतरित हो गया। तुम्हें दिखायी नहीं पड़ता रूपांतरण, क्योंकि रूपांतरण बड़ा धीमा-धीमा हो रहा है, आहिस्ता हो रहा है; शनैः-शनैः हो रहा है। मगर रूपांतरण तो हो ही रहा है।
In the time it took you to say, the tree is, the tree did not remain the same; it changed; it was transformed. You do not see the transformation because the transformation is happening very slowly, gently; little by little. But transformation is happening nonetheless.
इसलिए बुद्ध तो कहेंगे: ऐसा ही कहो कि वृक्ष हो रहा है। है जैसी कोई चीज जगत में नहीं है। सब चीजें हो रही हैं।
Therefore Buddha would say: speak thus—“the tree is happening.” In the world there is no such thing as a fixed “is.” All things are “becoming.”
हम तो नदी तक को कहते हैं कि नदी है! बुद्ध कहते हैं: पहाड़ों को भी मत कहो कि पहाड़ हैं। क्योंकि पहाड़ भी बह रहे हैं। नदी तो बह ही रही है। वह तो हम देखते हैं कि नदी बह रही है, फिर भी कहते हैं, नदी है।
We even say of the river that the river is! Buddha says: do not even say of the mountains that the mountains are. For the mountains too are flowing. The river, of course, is flowing—we can see that the river flows; yet we say, the river is.
तो बुद्ध ने भाषा को भी नए रूप दिए। स्वाभाविक था। जब कोई दर्शन जन्म लेता है, तो उसके साथ ही सब नया हो जाता है; क्योंकि वह हर चीज पर अपने रंग को फेंकता है।
So Buddha gave language a new shape. It was natural. When a vision is born, everything becomes new along with it; because it casts its color upon everything.
बुद्ध-भाषा में है का कोई मूल्य नहीं है; हो रहा है का मूल्य है।
In the language of Buddha, “is” has no value; “is happening” has value.
जैन-भाषा में है का मूल्य है; क्योंकि हमें उसी को खोजना है, जो कभी नहीं बदलता। जो बदल रहा है, वह संसार।
In Jaina language, “is” has value; for we are to seek precisely that which never changes. What changes is samsara.
वैसा ही हिंदू-विचार में भी, जो बदल रहा है, वह माया; और जो कभी नहीं बदलता, वही ब्रह्म। तो ब्रह्म को हम ऐसा नहीं कह सकते कि विहरता है। कहना होगा, विराजता है।
So too in the Hindu vision: what changes is maya; and what never changes is Brahman. Therefore we cannot say of Brahman that it moves about; we must say, it abides—virajate.
बुद्ध की सारी कथाएं, उनके संबंध में लिखे गए सारे वचन सदा शुरू होते हैं: भगवान जेतवन में या श्रावस्ती में या किसी और स्थान पर विहरते थे।
All the stories of Buddha, all the sayings written about him, always begin: Bhagwan was moving about—viharate—in Jetavana, or in Shravasti, or elsewhere.
गत्यात्मकता पर बुद्ध का बड़ा जोर है। सब प्रवाहरूप है। और जिस दिन प्रवाह रुक जाएगा, उस दिन तुम्हारे हाथ में ऐसा नहीं है कि पूर्ण और शाश्वत पकड़ में आ जाएगा। जिस दिन प्रवाह रुक जाएगा, उस दिन तुम तिरोहित हो जाओगे।
Buddha lays great emphasis on dynamism. All is of the nature of flow. And the day the flow stops, it is not that the complete and the eternal will fall into your hands. The day the flow stops, you will vanish.
महावीर के मोक्ष में आत्मा बचेगी और फिर सदा-सदा रहेगी। बुद्ध के निर्वाण में आत्मा ऐसे बुझ जाएगी, जैसे दीया बुझ जाता है। इसीलिए शब्द निर्वाण का उपयोग हुआ है। निर्वाण का अर्थ होता है: दीए का बुझ जाना।
In Mahavira’s moksha, the Atman remains and then abides forever. In Buddha’s nirvana, the self is extinguished like a lamp goes out. Hence the word nirvana—the blowing out of a lamp.
एक दीया जल रहा है; तुमने फूंक मार दी और ज्योति बुझ गयी। अब कोई तुमसे पूछे कि ज्योति कहां गयी--तो क्या कहोगे! कोई तुमसे पूछे कि अब ज्योति कहां है--तो क्या कहोगे?
A lamp is lit; you blow upon it and the flame is gone. If someone asks you, where has the flame gone—what will you say! If someone asks you, where is the flame now—what will you say?
ऐसे ही, कहते हैं बुद्ध, जब वासना का तेल चुक जाता है और जीवन की ज्योति बुझ जाती है, तो तुम शून्य हो जाते हो। उस शून्य का नाम निर्वाण है। ऐसा नहीं है कि तुम्हारे हाथ में कोई थिर वस्तु पकड़ में आ जाती है। पकड़ने वाला भी खो जाता है। मुट्ठी ही खो जाती है, बांधोगे किस पर!
Just so, says Buddha, when the oil of vasana is exhausted and the flame of life is quenched, you become shunya. That shunya is called nirvana. It is not that some immovable entity falls into your hands. The one who would grasp is also lost. The fist itself is gone—what will you grasp?
तो जगत है प्रवाह और निर्वाण है प्रवाह का शून्य हो जाना, प्रवाह से मुक्त हो जाना। लेकिन खयाल रखना, यह खयाल मत लेना मन में कि मुक्त होकर तुम बचोगे। प्रवाह में ही बचाव है। जब तक प्रवाह है, तभी तक तुम हो। प्रवाह ही तुम हो। जिस दिन प्रवाह गया, तुम भी गए।
The world is flow, and nirvana is the flow becoming shunya, release from flow. But keep one thing in mind—do not cherish the idea that upon being freed you will be saved. It is only in the flow that “you” are saved. As long as there is flow, there is “you.” The flow itself is you. The day the flow is gone, you too are gone.
दीए की ज्योति तुम सांझ को जलाते हो, और सुबह जब उठकर देखते हो, तो सोचते हो, वही ज्योति जल रही है; तो गलत सोचते हो। वह ज्योति तो लाखों बार बुझ चुकी रात में। प्रतिपल धुआं हो रही है। ज्योति धुआं होती जाती है। नयी ज्योति जन्मती जाती है; पुरानी हटती जाती है। जिसको तुमने सांझ जलाया था, सुबह तुम उसी को नहीं बुझा सकते। वह तो बची ही नहीं। फिर सुबह जिस ज्योति को तुम बुझाते हो, यह वही ज्योति नहीं है जिसको तुमने जलाया था; यह दूसरी ही ज्योति है। यद्यपि उसी ज्योति के प्रवाह में आयी है; संतति है, संतान है; वही नहीं है। जैसे बाप ने किसी के तुम्हें गाली दी थी, तुमने बेटे को मारा। ऐसी बात है।
You light a lamp at dusk, and in the morning, seeing it still alight, you think, the same flame is burning; you are mistaken. That flame has gone out a million times in the night. Every moment it is becoming smoke. Flame is continually becoming smoke. A new flame keeps being born; the old keeps receding. The one you lit at dusk, you cannot extinguish in the morning; it does not remain. The flame you put out in the morning is not the one you lit at dusk; it is altogether another flame. Though it belongs to the same stream; it is the progeny, the offspring; it is not the same. As if someone abused your father and you beat the son. It is like that.
सांझ जो जलायी थी ज्योति, वह तो कब की गयी। अब तुम उसके बेटे-बेटी को बुझा रहे हो; उसकी संतान को बुझा रहे हो। कई पीढ़ियां बीत गयीं रात में, लेकिन अगर तेल बचा रहे, तो ज्योति जलती चली जाएगी। और यह भी हो सकता है, इस दीए में बुझ जाए, और दूसरे दीए में छलांग लगा जाए जिसमें तेल भरा है, तो वहां जलने लगेगी; संतान वहां बहने लगेगी।
The flame you lit at dusk went long ago. Now you extinguish its sons and daughters; you put out its lineage. Many generations have passed in the night, but if oil remains, the flame goes on burning. And it can even happen that it goes out in this lamp and leaps into another lamp where oil is filled, and burns there; the lineage flows on there.
ऐसा ही व्यक्ति एक जन्म से दूसरे जन्म में छलांग लगाता है। वासना नहीं चुकती, तो ज्योति नयी वासना नए तेल को खोज लेती है, नए गर्भ को खोज लेती है। लेकिन जिस दिन वासना का तेल परिपूर्ण चुक गया, ज्योति जलकर भस्मीभूत हो जाती है; निर्वाण हो जाता है; तुम महाशून्य में लीन हो जाते हो।
Just so, a person leaps from one birth into another. When vasana is not exhausted, the flame finds new vasana, new oil; finds a new womb. But the day the oil of vasana is completely used up, the flame burns itself to ashes; there is nirvana; you are absorbed into the Great Shunya.
प्रवाह संसार है; प्रवाह का शून्य हो जाना मोक्ष है।
Flow is samsara; the shunya of flow is moksha.
भगवान जेतवन में विहरते थे। उस समय पांच सौ भिक्षुओं ने भगवान का आशीष ले ध्यान की गहराइयों में उतरने का संकल्प किया।
Bhagwan was moving about in Jetavana. At that time five hundred bhikkhus, having received Bhagwan’s blessing, resolved to descend into the depths of meditation.
ध्यान के लिए संकल्प चाहिए। संकल्प का अर्थ होता है: सारी ऊर्जा को एक बिंदु पर संलग्न कर देना। संकल्प का अर्थ होता है: अपनी ऊर्जा को विभाजित न करना। क्योंकि अविभाज्य ऊर्जा हो, तो ही कहीं पहुंचना हो सकता है।
For meditation, resolve—sankalpa—is needed. Sankalpa means: to harness all energy at a single point. Sankalpa means: do not divide your energy. Only when energy is indivisible can one reach anywhere.
जैसे सूरज की किरणें हैं। अगर इनको तुम इकट्ठा कर लो, एक जगह कर लो, तो आग पैदा हो जाए। बिखरी रहें, तो आग पैदा नहीं होती। ऐसी ही मनुष्य की जीवन ऊर्जा है। एक जगह पड़े, एक बिंदु पर गिरने लगे, तो महाशक्ति प्रज्वलित होती है। पच्चीस धाराओं में बहती रहे, तो धीरे-धीरे खो जाती है। जैसे नदी रेगिस्तान में खो जाए। कहीं पहुंचती नहीं।
Like the rays of the sun—if you gather them, bring them to one point, fire is born. Left scattered, fire does not arise. So is human life-energy. If it falls upon one point, unbroken, a great power blazes forth. If it keeps flowing in twenty-five streams, it is slowly lost, like a river losing itself in the desert—reaching nowhere.
समझो, गंगा की कई धाराएं हो जाएं, तो सागर तक नहीं पहुंच सकेगी फिर। गंगा पहुंचती है सागर तक एक धारा के कारण। और जितनी धाराएं मार्ग में मिलती हैं, वे सब गंगा के साथ एक होती जाती हैं। जो नदी आयी--गिरी। यमुना आयी--गिरी। जो नदी-नाला आया--गिरा। वे सब गंगा के साथ एक होते चले जाते हैं।
Understand: if the Ganga splits into many streams, it will no longer reach the ocean. The Ganga reaches the ocean because it remains one stream. And all streams that join along the way become one with the Ganga. A river comes—falls in. The Yamuna comes—falls in. Every river and rivulet that arrives, falls in. They all become one with the Ganga.
गंगोत्री में तो गंगा बड़ी छोटी है। उतरते-उतरते पहाड़ों से, बड़ी होने लगती है। मैदान में विराट होने लगती है। सागर तक पहुंचते-पहुंचते खुद ही सागर जैसी हो जाती है। गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा समझने जैसी है, क्योंकि वही मनुष्य की ऊर्जा की यात्रा भी है।
At Gangotri the Ganga is very small. As she descends from the mountains she grows larger. In the plains she becomes vast. By the time she reaches the sea, she becomes oceanic. The journey from Gangotri to Ganga Sagar is worth understanding, for it is the journey of human energy as well.
तुम दो तरह से जी सकते हो: संकल्पहीन या संकल्पवान। संकल्पहीन का अर्थ होता है: तुम्हारे जीवन में पच्चीस धाराएं हैं। धन भी कमा लूं; पद भी कमा लूं; प्रतिष्ठा भी बना लूं। साधु भी कहलाऊं; ध्यान भी कर लूं; मंदिर भी हो आऊं; दुकान भी चलती रहे। तुम्हारा जीवन पच्चीस धाराओं में विभाजित है। इसलिए कुछ भी पूरा नहीं हो पाता। न दुकान पूरी होती, न मंदिर पूरा होता। न धन मिलता, न ध्यान मिलता।
You can live in two ways: without resolve, or with resolve. To be without resolve means your life has twenty-five streams: let me earn wealth; let me gain position; let me build prestige. Let me be known as a sadhu; let me meditate too; let me visit the temple; let the shop keep running. Your life is divided into many streams. Hence nothing becomes complete. Neither the shop is complete, nor the temple. Neither wealth is gained, nor meditation.
ऊर्जा संगृहीत होनी चाहिए, तो संकल्प का जन्म होता है। एक धारा में गिरे, अखंडित गिरे, तो कुछ भी असंभव नहीं है। जीवन में चीजें असंभव इसलिए मालूम हो रही हैं, क्योंकि तुम टूटे हो खंड-खंड, टुकड़े-टुकड़े में। तुम एक नहीं हो, इसलिए जीवन में बहुत सी चीजें असंभव हैं। तुम एक हो जाओ, तो कुछ भी असंभव नहीं है। संकल्प का यही अर्थ होता है।
Energy must be gathered; then sankalpa is born. If it falls in a single stream, unbroken, nothing is impossible. Things seem impossible in life because you are fragmented, in pieces. You are not one; therefore many things in life appear impossible. Become one, and nothing is impossible. This is the meaning of sankalpa.
पांच सौ भिक्षुओं ने भगवान का आशीष ले ध्यान की गहराइयों में उतरने का संकल्प किया।
Five hundred bhikkhus, having received Bhagwan’s blessing, resolved to descend into the depths of meditation.
फिर भी, संकल्प तो उन्होंने किया, भगवान के आशीष को भी आए। तुम्हारा संकल्प ऐसे तो काफी है, लेकिन अंततः तुम्हारा ही है। एक अज्ञानी के संकल्प का मूल्य कितना हो सकता है! बांध-बूंधकर, किसी तरह सम्हालकर करने की कोशिश करोगे; लेकिन भूल-चूक हो जाने की संभावना है। किसी ज्ञानी का आशीष भी हो, तो तुम्हारे संकल्प के बचे रहने की, तुम्हारे संकल्प के बने रहने की, तुम्हारे संकल्प के पूरे होने की ज्यादा गुंजाइश है। जीत सुनिश्चित हो जाएगी।
Still, they made the resolve; they also came for Bhagwan’s blessing. Your resolve as such is enough, but ultimately it is yours alone. How much value can an ignorant man’s resolve have! You will bind yourself up, somehow strive to hold yourself together; yet the possibility of mistake is there. If the blessing of a knower is present, the chances are far greater that your resolve will remain intact, will endure, will come to fruition. Victory becomes assured.
ज्ञानी का आशीष तुम्हारे खंडों को सीमेंट की तरह जोड़ देगा। कोई मेरे पीछे खड़ा है, जो जानता है--यह भरोसा भी तुम्हें दूर तक ले जाने वाला होगा। जैसे छोटे बच्चे को कोई डर नहीं लगता, उसकी मां पास हो, बस। फिर चाहे तुम उसे नर्क ले जाओ, कोई फिकर नहीं है। वह नर्क में भी खेलने लगेगा; उसकी मां पास है। और तुम उसे स्वर्ग ले जाओ, और उसकी मां पास न हो, तो वह स्वर्ग में भी विपन्न और दुखी होने लगेगा। उसकी मां पास नहीं है। रोने लगेगा; चीखने-पुकारने लगेगा।
The blessing of the wise will join your fragments like cement. The trust that someone stands behind me who knows—this too will carry you far. Like a small child has no fear if his mother is near—then you may take him even to hell; he has no worry. He will begin to play even in hell; his mother is near. And take him to heaven without his mother, and he will become impoverished and unhappy even in heaven. His mother is not near. He will begin to cry; he will scream and call out.
वह जो मां की मौजूदगी है, वही गुरु की मौजूदगी है। गुरु मौजूद हो, तो यात्रा बड़ी सुगम हो जाती है। लेकिन गुरु की मौजूदगी का मतलब क्या होता है? गुरु की मौजूदगी का मतलब है कि तुमने किसी के चरणों में सिर झुकाया है, और किसी को गुरु स्वीकार किया है।
That presence of the mother—that is the presence of the Guru. If the Guru is present, the journey becomes very easy. But what does it mean for the Guru to be present? It means you have bowed your head at someone’s feet, and accepted someone as Guru.
गुरु मौजूद भी हो, लेकिन तुम्हारे भीतर शिष्य-भाव मौजूद न हो, तो किसी अर्थ का नहीं है। फिर गुरु गुरु नहीं है। गुरु बनता है तुम्हारे शिष्य-भाव से।
Even if the Guru is present, but the bhava of the disciple is not present in you, it is of no meaning. Then the Guru is not a Guru. One becomes Guru through your disciple-bhava.
इन पांच सौ भिक्षुओं ने भगवान के चरणों में आकर प्रार्थना की होगी कि हम ध्यान की गहराइयों में जाना चाहते हैं। जी लिए बहुत विचार में और कुछ भी नहीं पाया। सोच लिया खूब, कुछ भी नहीं मिला। कर लिया सब; दुख बना रहता है, मिटता नहीं। अब हम सब दांव पर लगा देना चाहते हैं। अब हम कुछ बचाना नहीं चाहते। अब हमें आशीष दो कि हम भटक न जाएं; कि हम बीच से लौट न आएं; कि हम डगमगा न जाएं; कि हम पथ-भ्रष्ट न हो जाएं; कि हम मार्गच्युत न हो जाएं; कि हम किसी और दिशा में न बह जाएं। आशीष दो कि आप हमारे साथ रहोगे। आशीष दो कि आपकी छत्र-छाया होगी। आशीष दो कि आपकी दृष्टि हमारा पीछा करेगी; कि आप हमारे भीतर मौजूद रहेंगे और देखते रहेंगे कि हम ठीक चल रहे न! हम चूक तो नहीं रहे। यह भरोसा हमें आ जाए कि आप खड़े हो हमारे साथ; हम अकेले नहीं हैं; तो हम दूर तक की यात्रा कर लेंगे।
These five hundred bhikkhus must have come to Bhagwan’s feet and prayed that they wished to go into the depths of meditation. We have lived long in thought and gained nothing. We have thought much and received nothing. We have done everything; suffering remains, it does not end. Now we wish to stake everything. Now we do not wish to hold anything back. Give us your blessing that we may not go astray; that we may not turn back midway; that we may not waver; that we may not deviate from the path; that we may not be swept into some other direction. Bless us that you will stay with us. Bless us that your sheltering shade will be with us. Bless us that your gaze will follow us; that you will abide within us and keep seeing whether we are walking aright or not! Whether we are missing or not. Let the trust arise in us that you stand with us; that we are not alone; then we shall undertake a far journey.
यात्रा तो व्यक्ति को स्वयं ही करनी है। भरोसे की कमी है। गुरु की जरूरत है भरोसे के कारण। जिस दिन तुम्हारी यात्रा पूरी हो जाएगी, उस दिन तुम पाओगे: गुरु ने कुछ भी नहीं किया और बहुत कुछ भी किया।
The journey one must make oneself. It is trust that is lacking. The Guru is needed because of the lack of trust. The day your journey is complete, that day you will find: the Guru did nothing—and did very much.
कुछ भी नहीं किया इस अर्थों में कि जिस दिन तुम यात्रा पूरी कर लोगे, तुम पाओगे कि गुरु पास-पास तैरता रहा; तुम्हें भरोसा बना रहा कि अगर डूबूंगा, तो कोई बचा लेगा। लेकिन तैरते तुम रहे। तुम तैरकर पहुंचे अपने आप। शायद गुरु ने हाथ भी न लगाया हो; लेकिन पास-पास तैरता रहा।
He did nothing in this sense: the day you complete the journey you will find the Guru swam close by; he kept you in trust—that if I begin to drown, someone will save me. But you kept swimming. You reached by swimming yourself. Perhaps the Guru never even touched your hand; but he swam near.
तो एक अर्थ में तो कुछ भी नहीं किया; हाथ भी नहीं लगाया। हाथ लगाने की जरूरत ही नहीं है। तुम पहुंच सकते हो, इतनी शक्ति परमात्मा ने प्रत्येक को दी है कि वापस मूलस्रोत तक पहुंच जाए। इतना पाथेय सभी के भीतर रखा है। इतना कलेवा तुम लेकर ही पैदा हुए हो कि यात्रा पूरी हो जाए, और भोजन चुके नहीं।
So in one sense he did nothing; he did not even touch. There was no need to touch. You can reach—such strength has Existence given to each one that he can return to the Source. Such provisions have been placed within all that the journey can be completed and the food will not run out.
लेकिन तुममें भरोसे की कमी है और वह भी स्वाभाविक है। कभी जिस मार्ग पर चले नहीं, उस मार्ग पर चलने में भरोसा हो कैसे! श्रद्धा का अभाव है। आत्मश्रद्धा नहीं है। तुम्हें डर है कि मुझसे न हो सकेगा। और तुम्हारे डर के कारण हैं, सुनिश्चित कारण हैं। छोटी-छोटी चीजें की हैं और नहीं हो सकीं। कभी सिगरेट पीते थे और छोड़ना चाही--नहीं छूटी। वर्षों मेहनत की और नहीं छूटी। कितनी ही बार तय किया और नहीं छूटी। और हर बार तय करके गिरे; और हर बार तय करके पछताए; और फिर पीया, और फिर भूल की; फिर अपराध हुआ। धीरे-धीरे ग्लानि बढ़ती गयी; आत्म-विश्वास खोता गया। एक बात साफ हो गयी कि तुम्हारे किए कुछ होने वाला नहीं है। क्षुद्र सी बात नहीं छूटती!
But in you there is a lack of trust—and that too is natural. On a path you have never walked, how can there be trust! There is a lack of shraddha. There is no self-trust. You fear that I will not be able to do it. And you have reasons for your fear, definite reasons. You have attempted small things and could not do them. You used to smoke and wanted to quit—it did not drop. You labored for years and it did not drop. How many times did you decide and it did not drop. And each time you decided you fell; and each time you decided you repented; and then you smoked again; again you forgot; again the offense happened. Slowly, slowly guilt increased; self-confidence was lost. One thing became clear—that by your doing nothing will happen. Such a trifling thing does not drop!
तो जिस आदमी को सिगरेट पीना न छूट सका हो अपने ही संकल्प से, वह ध्यान में जाए--कैसे भरोसा हो।
So for the person who could not give up smoking by his own resolve, how will he have trust to enter meditation?
जो आदमी कई बार निर्णय किया कि सुबह पांच बजे उठ आऊंगा ब्रह्ममुहूर्त में, और कभी नहीं उठ सका। अलार्म भी भरा। पांच बजे अलार्म भी बजा, तो गाली देकर घड़ी को भी पटक दिया। करवट लेकर फिर सो रहा। सुबह पछताया। फिर रोया, चीखा। फिर कसम खायी कि अब कल कुछ भी हो जाए, उठूंगा। फिर कल यही हुआ। कितने दिन तक ऐसा करोगे? एक दिन तुम पाओगे: यह अपने से नहीं होना। छोड़ो। सोते तो रहते ही हो, अब यह झंझट भी क्यों लेनी! उठना तो होता नहीं; होगा भी नहीं। हार गए। हार गए, तो तुम्हारे भीतर से आत्म-श्रद्धा तिरोहित हो जाएगी।
The one who decided many times to rise at five in the morning in brahma muhurta, and could never get up. He even set the alarm. At five the alarm rang, he cursed and hurled the clock away. Turned on his side and slept again. In the morning he repented. Again he cried and shouted. Again he swore that tomorrow, whatever happens, I will rise. And again tomorrow the same. How many days will you go on like this? One day you will find: this is not going to happen. Leave it. You keep sleeping anyway; why take this bother too! Getting up is not happening; nor will it. You are defeated. Defeated, self-trust will vanish from within you.
इसलिए मैं तुमसे कहता हूं: क्षुद्र बातों में अपने जीवन-प्रयास को मत लगाना। क्योंकि क्षुद्र से अगर हार गए, तो विराट की दिशा में जाने में अड़चन आ जाएगी। इसलिए मैं नहीं कहता कि तुम लड़ो छोटी-छोटी बातों से। छोटी-छोटी बातों से लड़ने से सिर्फ हानि होती है, लाभ कुछ भी नहीं होता है।
Therefore I say to you: do not invest the effort of your life in trifles. For if you are defeated by trivia, obstacles will arise in moving toward the vast. Hence I do not say you should fight little things. Fighting little things brings only harm, no benefit at all.
मैं तो तुमसे कहता हूं: लड़ना ही हो, तो किसी बड़ी बात में ही जूझना। छोटी बात में जूझना ही मत। हारोगे, तो भी कम से कम इतना तो रहेगा खयाल कि बात इतनी बड़ी थी, इसलिए हारा। छोटी बात से लड़ोगे, हारोगे, तो बड़ी ग्लानि होगी कि बात इतनी छोटी थी, और नहीं जीता!
I say to you: if you must fight, wrestle only with something great. Do not wrestle with the small. Even if you are defeated, at least it will remain clear in mind that the matter was so great—therefore I was defeated. If you fight with a trifling thing and are defeated, there will be great humiliation—that the matter was so small, and I could not win!
आचार्य तुलसी लोगों को अणुव्रत समझाते हैं। मैं महाव्रत समझाता हूं। अणुव्रत खतरनाक है। छोटा सा व्रत लेना ही मत। जीते, तो कुछ लाभ नहीं।
Acharya Tulsi explains anuvrat to people. I teach mahavrat. Anuvrat is dangerous. Do not take up small vows. If you win, there is no great gain.
समझो कि सिगरेट पीते थे, और जीत गए। अब नहीं पी। तो क्या खास लाभ है? कुछ खास लाभ नहीं है। जीते, तो कोई आत्म-गरिमा पैदा नहीं होगी। अगर किसी से कहोगे कि मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया, तो वह कहेगा: इसमें क्या रखा है! हम पहले से नहीं पीते। इसमें कोई खास बात नहीं हो गयी। धुआं भीतर ले गए; धुआं बाहर लाए! अब नहीं ले जाते, इसमें कौन सा गुण-गौरव है? इसमें तुमने कौन सी कला सिद्ध कर ली?
Suppose you used to smoke and you win; you no longer smoke. What special gain is there? Nothing much. If you win there will be no great self-dignity born. If you tell someone, I have given up smoking, he will say: what is there in that! We never smoked in the first place. There is nothing special in this. You took smoke in; you sent smoke out! Now you do not take it in—what virtue or glory is there? What art have you mastered in this?
जीते, तो कुछ लाभ नहीं। और अगर हारे...। और सौ में निन्यानबे मौके हैं हारने के, जीतने के नहीं। अगर हारे--जिसके निन्यानबे मौके हैं--तो बड़ी हानि है।
If you win, there is little benefit. And if you lose… And in ninety-nine out of a hundred cases there are chances of losing, not of winning. If you lose—and there are ninety-nine chances of it—then there is great harm.
मैंने सुना है, ईसप की कहानी है: एक गधे ने एक सिंह को ललकारा कि आ, हो जाएं दो-दो हाथ! आज तय हो जाए कि कौन इस जंगल का राजा है। सिंह पूंछ दबाकर भाग गया! एक लोमड़ी देखती थी; वह बड़ी हैरान हुई। यह सिंह तो हाथियों की भी चुनौतियों को कभी डरा नहीं। यह गधे से पूंछ दबाकर भाग गया! मामला क्या है?
I have heard—there is a story of Aesop: a donkey challenged a lion—come, let’s have a bout! Let it be settled today who is the king of this forest. The lion tucked his tail and ran away! A fox was watching; she was astonished. This lion has never been afraid of challenges even from elephants; and he tucked his tail and ran away from a donkey! What is the matter?
लोमड़ी ने पीछा किया। पूछा कि आप राजा हैं, सम्राट हैं, और एक गधे से...!
The fox followed him and asked: you are the king, the emperor, and from a donkey…!
उसने कहा: गधे की वजह से ही भागा। अगर गधा हारा, तो हमारी जीत से कुछ लाभ नहीं। लोगे कहेंगे, क्या जीते! गधे से जीते! और बदनामी होगी। अगर गधा जीत गया भूल-चूक; गधा ही है, इसका क्या भरोसा! दुलत्ती मारे या कुछ हो जाए और कभी जीत जाए संयोग से, तो हम सदा के लिए मारे गए। हम नहीं मारे गए, हमारी संतति भी मारी गयी। फिर सदा के लिए सिंहों का सिर झुक जाएगा।
He said: it is precisely because it is a donkey that I ran. If the donkey is defeated, there is no benefit in our victory. People will say, what did he win! He won against a donkey! And there will be infamy. And if the donkey, by some mistake—after all he is a donkey, who can trust him! he might kick or anything—if by chance he wins, then we are destroyed forever. Not only we, our lineage is destroyed. Then forever the heads of lions will hang low.
छोटे से नहीं लड़ना।
Do not fight with the small.
