Skip to content
Osho

Es Dhammo Sanantano #114

4 December 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, आत्मा और परमात्मा को अस्वीकार करने वाले गौतम बुद्ध धर्म-गंगा को पृथ्वी पर उतार लाने वाले विरले भगीरथों में गिने गए। और आपने अपने धम्मपद-प्रवचन को नाम दिया--एस धम्मो सनंतनो। धम्मपद-प्रवचन के इस समापन-पर्व में हमें संक्षेप में एक बार फिर इस धर्म को समझाने की अनुकंपा करें।
First question: Osho, Gautam Buddha, who rejected the soul and God, is counted among those rare Bhagiraths who brought the Ganges of religion down to earth. And you titled your Dhammapada discourses—Es dhammo sanantano. In this concluding festival of the Dhammapada discourses, kindly, once again and briefly, help us understand this dharma.

आत्मा और परमात्मा को मानना--वस्तुतः किसी भी चीज को मानना--कमजोरी और अज्ञान का लक्षण है। मानना ही अज्ञान का लक्षण है। जानने वाला मानता नहीं। जानता है, मानने की कोई जरूरत नहीं। मानने वाला जानता नहीं। जानता नहीं, इसीलिए मानता है।

To believe in the soul or God—in fact, to believe in anything—is a sign of weakness and ignorance. Belief itself is the symptom of ignorance. The one who knows does not believe. He knows; there is no need to believe. The believer does not know—he believes precisely because he does not know.

मानने और जानने के फर्क को खूब गहरे से समझ लेना। मानने से जानने की भ्रांति पैदा हो जाती है। वह सस्ता उपाय है। वह झूठी दवा है।

Understand deeply the difference between believing and knowing. Belief creates the illusion of knowing. It is a cheap device, a counterfeit medicine.

मान लिया--ईश्वर है। इस मानने में बड़ी तरकीब है मन की। अब जानने की कोई जरूरत न रही। मानने से, जानने का भ्रम खड़ा कर लिया। मानते रहे वर्षों तक, दोहराते रहे कि ईश्वर है, दोहराते रहे कि ईश्वर है--मंदिर और मस्जिद में, और गिरजे और गुरुद्वारे में--तो धीरे-धीरे भूल ही जाओगे कि मुझे पता नहीं है। बार-बार दोहराने से ऐसी प्रतीति होने लगेगी कि हां, ईश्वर है।

You believe—“There is God.” In this believing the mind plays a clever trick: now there is no need to know. By believing, you erect the false appearance of knowing. Repeat for years, again and again—“God is, God is”—in temples and mosques, churches and gurudwaras—and slowly you will even forget that you do not know. Through constant repetition a feeling arises: Yes, God is.

मगर यह तुम्हारी पुनरुक्ति है। यह तुम्हारा ही मनोभाव है, जो सघन हो गया। यह आत्म-सम्मोहन है। यह आटो-हिप्नोसिस है। यह केवल संस्कार मात्र है। तुम कहीं पहुंचे नहीं। तुम बदले नहीं। तुम्हारे जीवन में कोई क्रांति नहीं हुई। तुम वैसे के वैसे हो। सिर्फ तुमने एक आवरण ओढ़ लिया। तुमने राम-नाम चदरिया ओढ़ ली। भीतर तुम ठीक वैसे हो, जैसे पहले थे। तुमने विश्वास का वस्त्र ओढ़ लिया।

But it is your own repetition. It is only your mood thickened. It is self-hypnosis, auto-hypnosis—mere conditioning. You have gone nowhere, you have not changed, no revolution has happened in your life. You remain as you were—only you have put on a covering. You have wrapped yourself in the shawl of God’s name. Inside you are exactly the same as before; you have only donned the garment of belief.

किसको धोखा दे रहे हो? और तुमने मूलतः अपने को एक भ्रांति और झूठ के साथ बांध लिया।

Whom are you deceiving? In essence you have bound yourself to illusion and lies.

जिस दिन पहली बार तुमने माना कि ईश्वर है--वह झूठ था, क्योंकि तुमने बिना जाने माना था। तुमने बेईमानी की हद्द कर दी!

The very first day you said, “God is,” it was a lie—because you said it without knowing. You pushed dishonesty to its limit!

तुम संसार में धोखा-धड़ी करते थे--ठीक। तुम बाजार-दुकान पर धोखा-धड़ी करते थे--ठीक। तुम मंदिर में भी अपना झूठ ले आए! तुम तो न बदले मंदिर में आकर; तुमने मंदिर का ही रूप बदल दिया! मंदिर भी विकृत हुआ, भ्रष्ट हुआ तुम्हारे साथ। तुम तो न तर सके नाव को लेकर; नाव को डुबा बैठे! आप डुबंते पांडे, ले डूबे जजमान!

You used to cheat in the world—fine. You cheated in the marketplace—fine. But you brought your lies into the temple as well! You didn’t change on entering the temple; you changed the temple’s very form. The temple too became distorted and corrupt with you. You could not save yourself by boarding the boat; you sank the boat! A drowning priest, you dragged your patrons down with you.

और जब पहले दिन ही बात झूठ थी, तो दोहराते-दोहराते अंतिम दिन कैसे सच हो जाएगी? झूठ दोहराने से सच होता है? लाख दोहराओ, झूठ झूठ है। लेकिन झूठ दोहराने से प्रतीत होता है कि सच हो गया।

And if it was a lie on the first day, how will it become truth by repetition on the last day? Does repeating a lie make it true? Repeat it a million times, a lie is a lie. Yes, by repetition it may appear to be true.

अडोल्फ हिटलर ने यही अपनी आत्मकथा मेन कैम्फ में लिखा है कि झूठ को दोहराते जाओ, दोहराते-दोहराते एक दिन सच हो जाता है। सुनो ही मत किसी की; दोहराते जाओ।

Adolf Hitler wrote exactly this in his autobiography, Mein Kampf: keep repeating a lie and one day it becomes the truth. Don’t listen to anyone—just go on repeating it.

बार-बार सुनने से लोगों को भरोसा आने लगता है कि सच ही होगा--जब इतनी जगह दोहराया जा रहा है; इतने लोग दोहरा रहे हैं; इतने मंदिर-मस्जिद, इतने पंडित-पुरोहित, इतने मौलवी दोहरा रहे हैं एक ही बात। मां-बाप, स्कूल, समाज, संस्कृति--सब दोहरा रहे हैं: ईश्वर है। इस दोहराने वालों की जमात में तुमने भी दोहराना शुरू कर दिया। और धीरे-धीरे लगेगा कि सच हो गया है। लेकिन झूठ कभी सच नहीं होता।

Hearing the same thing again and again, people begin to trust that it must be true—when it is repeated everywhere, by so many people, so many temples and mosques, so many priests and pundits, so many mullahs; parents, schools, society, culture—all repeating: “God is.” And you join this chorus. Slowly it will seem to you that it has become true. But a lie never becomes truth.

दोहराने से कैसे कोई बात सच हो सकती है! तुम लाख दोहराते रहो कि यह पत्थर गुलाब का फूल है। पत्थर पत्थर है, गुलाब का फूल नहीं होगा। लेकिन यह हो सकता है कि बहुत बार दोहराने से तुम्हें गुलाब का फूल दिखायी पड़ने लगे। वह झूठा गुलाब का फूल होगा। वह सपना है, जो तुमने पत्थर पर आरोपित कर लिया। कुछ दिन मत दोहराओ, फिर पत्थर पत्थर हो जाएगा। पत्थर कभी कुछ और हुआ ही न था; पत्थर पत्थर ही था। सिर्फ दोहराने से तुम भ्रांति में पड़े थे।

How can anything become true by repetition! You may go on repeating, “This stone is a rose.” A stone is a stone; it will not become a rose. Yes, it may happen that after much repetition you begin to see a rose in the stone—but that rose will be false. It will be a dream you have projected onto the stone. Stop repeating for a few days and the stone will again be a stone. The stone never became anything else; only your repetition put you in delusion.

सब चीजें तुमने झूठ कर डाली हैं। तुमने धर्म भी झूठ कर डाला है।

You have turned everything into falsehood. You have turned religion into falsehood.

इसलिए बुद्ध कहते हैं: न तो ईश्वर को मानने की जरूरत है; न आत्मा को मानने की जरूरत है। मानने की जरूरत ही नहीं है। मानने की जड़ काटने के लिए उन्होंने कहा, ईश्वर नहीं है, आत्मा नहीं है।

Therefore Buddha says: there is no need to believe in God; there is no need to believe in the soul. There is no need to believe. To cut the very root of belief he said: there is no God, there is no soul.

ऐसा नहीं कि ईश्वर नहीं है। ऐसा नहीं कि आत्मा नहीं है। ऐसा तो बुद्ध कैसे कहेंगे! बुद्ध जानते हैं।

It is not that there is no God. It is not that there is no soul. How would Buddha say that! Buddha knows.

लेकिन तुम्हारी भ्रांतियां बहुत हो चुकीं और उनकी जड़ काटनी जरूरी है। और एक ही तरह से जड़ कट सकती है--कि बुद्ध जैसा पुरुष कह दे कि नहीं कोई ईश्वर है; और नहीं कोई आत्मा है; ताकि तुम झकझोरे जाओ; ताकि तुम्हारी भ्रांति के बाहर तुम आओ; ताकि तुमने जो झूठ निर्मित कर लिए हैं, और झूठों के आधारों पर जो भवन खड़े कर लिए हैं, वे गिर जाएं। तुम्हारे ताश के पत्तों से बने घर को फूंक मारी बुद्ध ने। तुम्हारी कागज की नावों को डुबा दिया तुम्हारे सामने; बेरहमी से डुबा दिया।

But your delusions have gone too far; their root must be cut. And there is only one way to cut the root: for a man like Buddha to declare, “There is no God, there is no soul,” so that you are shaken awake, so that you step out of your illusions, so that the lies you have manufactured, and the edifices you have built upon those lies, may collapse. Buddha blew down your house of cards. He sank your paper boats before your very eyes—ruthlessly.

इसलिए तो यह देश बुद्ध को माफ नहीं कर पाया। इस देश ने बुद्ध को इस देश से ही उखाड़ फेंका।

That is why this country has never forgiven Buddha. This country uprooted Buddha from its own soil.

जो तुम्हारे ताश के महलों को गिराएगा, उससे तुम नाराज हो ही जाओगे। जो तुम्हारे सपनों को तोड़ेगा और तुम्हें नींद से उठाएगा, उसके तुम दुश्मन हो ही जाओगे। और जैसा अथक प्रयास बुद्ध ने किया, किसी और ने कभी नहीं किया।

If someone brings down your palaces of playing cards, you will be angry. If someone breaks your dreams and wakes you from sleep, you will make him your enemy. And no one has labored so tirelessly as Buddha.

बुद्ध की चोट संघातक है। जो हिम्मतवर थे और जिन्होंने झेल ली अपनी छाती पर, वे नए हो गए, उनका नया जन्म हो गया। जो कमजोर थे, वे क्रुद्ध हो गए। जो कमजोर थे, उन्होंने बदला लिया। बुद्ध के सामने तो न ले सके; लेकिन बुद्ध के जाने पर बदला लिया।

Buddha’s blow is devastating. Those who had courage and took it upon their chest were made new; they were reborn. The weak were enraged. The weak took revenge. They couldn’t do it while Buddha was alive; but after he left they did.

जिस देश में बुद्ध जैसा व्यक्ति पैदा हुआ, उस देश में बौद्धों का नाम मात्र न बचा! यह कैसे हुआ होगा? जरूर इस देश के मन में बड़ी प्रतिक्रिया हुई होगी--कि हमारा भगवान झूठ? हमारी आत्मा झूठ? हमारे शास्त्र झूठ? हमारे वेद झूठ! हम झूठ! सब झूठ! सिर्फ यह एक आदमी गौतम बुद्ध सच!

In the very land where a Buddha was born, barely a trace of Buddhists remains! How could this happen? Surely the mind of this country reacted: “Our God is false? Our soul is false? Our scriptures are false? Our Vedas are false! We are false! All false! And only this one man, Gautam Buddha, is true!”

ऐसा बुद्ध ने कहा नहीं था कि सिर्फ मैं सच। बुद्ध ने इतना ही कहा था: मान्यता झूठ; जानना सच। विश्वास झूठ; बोध सच। यही बुद्धत्व के धर्म का सार है।

Buddha never said, “Only I am true.” He said only this: belief is false; knowing is true. Faith is false; awakening is true. This is the essence of the dharma of Buddhahood.

बोध सच। जागो। जागकर देखो। मानकर मत देखो, क्योंकि मानकर देखने से तो तुम्हारी आंख पर चश्मा हो जाता है--मानने का चश्मा! तुमने मान लिया कि जगत लाल है। और मानते चले गए। और लाल को ही देखते चले गए; देखने की चेष्टा करते रहे; सम्हालते रहे। इसी को तो लोग साधना कहते हैं--लाल को देखने की चेष्टा! फिर एक दिन तुम्हें लाल दिखायी पड़ने लगा। हरे वृक्ष लाल मालूम होने लगे! नीला आकाश लाल मालूम होने लगा। तब तुमने समझा कि अब पहुंच गए।

Awakening is truth. Wake up. See by waking, not by believing—for believing puts spectacles upon your eyes: the spectacles of belief! You decide the world is red and keep on believing—and you keep trying to see red, straining to maintain it. That strained seeing is what people call spiritual practice—trying to see red! Then one day you begin to see red: green trees look red, the blue sky looks red. And you think, “Now I have arrived.”

कहीं नहीं पहुंचे। तुम और भटक गए। तुम और गिर गए। तुम जहां थे, वहां से भी पीछे फिंक गए।

You have not arrived anywhere. You have strayed further; you have fallen behind even where you were.

आंख खोलो और विश्वासों की धूल झाड़ दो। बुद्ध का संदेश सीधा-साफ है। आंख हो और विश्वास-मुक्त हो। चैतन्य हो और संस्कार-मुक्त हो। बोध हो और विचार-मुक्त हो। बस, फिर जो है, वही दिखायी पड़ जाएगा।

Open your eyes and brush off the dust of beliefs. Buddha’s message is direct and clear: have eyes free of belief; consciousness free of conditioning; awareness free of thought. Then what is, is revealed.

जो है, उसको बुद्ध ने नाम भी नहीं दिया, क्योंकि नाम देना खतरनाक है। तुम इतने खतरनाक लोग हो कि नाम देते ही नाम को पकड़ लेते हो। जिसको नाम दिया है, उसको तो भूल ही जाते हो। इसलिए बुद्ध ने कहा--जो है।

Buddha did not even give a name to what is—because naming is dangerous. You are so dangerous that the moment a name is given, you clutch at the name and forget the nameless. So Buddha said—“that which is.”

उस जो है का स्वभाव ही धर्म है। बिना विचार के जगत को देखना धर्म को जानना है। निर्विचार भाव में अस्तित्व को अनुभव करना धर्म की प्रतीति है, धर्म का साक्षात्कार है।

The very nature of that “which is” is dharma. Seeing the world without thought is to know dharma. Experiencing existence in a thought-free state is the realization of dharma.

परमात्मा नहीं है, आत्मा नहीं है--सिर्फ इसीलिए कहा बुद्ध ने कि अगर ये हैं--ऐसा कहो, तो तुम्हारी पुरानी झूठी धारणाओं को सबलता मिलती है, बल मिलता है।

Buddha said “No God, no soul” only so that, if you say “They are,” your old false notions will gain strength.

मैं भी रोज यही करता हूं। चेष्टा करता हूं कि तुम्हारी पुरानी धारणा टूट जाए। और ऐसा नहीं है कि तुम्हारी पुरानी धारणा गलत ही होनी चाहिए। धारणा गलत है। यह हो सकता है, ईश्वर है। लेकिन ईश्वर को मानने की वजह से तुम नहीं देख पा रहे हो। ईश्वर के मानने को छीन लेना है, ताकि जो है, वह प्रगट हो जाए।

I do the same every day. I try to break your old notions. And it isn’t necessary that the content of your old notion be wrong; it is the holding of a notion that is wrong. It may be that God is; but because of your belief in God you cannot see. Belief in God has to be taken away, so that what is can reveal itself.

फिर दोहरा दूं: कमजोर आदमी मानता है। कायर मानते हैं। जिनमें थोड़ा साहस है, हिम्मत है, वे जानने की यात्रा पर चलते हैं।

Let me repeat: the weak man believes. Cowards believe. Those with a little courage set out on the journey of knowing.

जानने की यात्रा पर बड़े साहस की जरूरत है। सबसे बड़ा साहस तो यही है कि अपनी सारी मान्यताओं को छोड़ देना है। मान्यताओं को छोड़ते ही तुम्हें लगेगा कि तुम अज्ञानी हो गए। क्योंकि तुम्हारी मान्यताओं के कारण तुम ज्ञानी प्रतीत होते थे। एकदम नग्न हो जाओगे, अज्ञानी हो जाओगे। सब हाथ से छूट जाएगा, सब संपदा तुम्हारे तथाकथित ज्ञान की। इसलिए हिम्मत चाहिए।

The journey of knowing requires great courage. The greatest courage of all is to drop all your beliefs. The moment you drop them you will feel you have become ignorant, for it was because of your beliefs that you appeared knowledgeable. You will be suddenly naked, ignorant. All the wealth of your so-called knowledge will slip from your hands. Hence courage is needed.

धन छोड़ने के लिए इतनी हिम्मत की जरूरत नहीं है, क्योंकि धन बाहर है। ज्ञान छोड़ने के लिए सबसे बड़े हिम्मत की जरूरत है, क्योंकि ज्ञान भीतर बैठ गया है। धन तो ऐसा है, जैसे वस्त्र किसी ने पहने हैं। फेंक दिए। नग्न हो गया। ज्ञान ऐसे है, जैसे हड्डी-मांस-मज्जा-चमड़ी; उखाड़ो, अलग करो--बड़ी पीड़ा होती है।

It does not require as much courage to leave wealth, because wealth is outside. To leave “knowledge” requires the greatest courage, because knowledge sits inside you. Wealth is like clothes—you can take them off and be naked. But “knowledge” is like bone, flesh, marrow, skin; to tear it out is painful.

इसलिए लोग धन को छोड़कर जंगल चले जाते हैं, लेकिन ज्ञान को साथ ले जाते हैं। हिंदू जंगल में बैठकर भी हिंदू रहता है! जैन जंगल में बैठकर भी जैन रहता है। मुसलमान जंगल में बैठकर भी मुसलमान रहता है। क्या मतलब हुआ? संस्कार तो साथ ही ले आए।

That is why people renounce wealth and go to the forest, but they carry their “knowledge” with them. A Hindu sitting in the forest remains a Hindu. A Jain in the forest remains a Jain. A Muslim in the forest remains a Muslim. What is the point then? The conditioning has been carried along.

कहते हो: समाज को छोड़ दिया। क्या खाक छोड़ा! जिस समाज ने तुम्हें ये संस्कार दिए थे, वे तो तुम साथ ही ले आए। यही तो असली समाज है, जो तुम्हारे भीतर बैठा है। समाज बाहर नहीं है। समाज बड़ा होशियार है और कुशल है। उसने भीतर बैठकर तुम्हारे अंतस्तल में जगह बना ली। अब तुम कहीं भी भागो, वह तुम्हारे साथ जाएगा। जब तक तुम जागोगे नहीं, समाज तुम्हारा पीछा करेगा।

You say, “I have left society.” What nonsense! The society that gave you those conditionings—you brought that very society with you. That is the real society, which sits inside you. Society is not outside. Society is clever and skillful; it has seated itself within your innermost core. Wherever you run, it runs with you. Until you awaken, society will pursue you.

बुद्ध ने कहा--जागो। जागकर जिसका दर्शन होता है, उसको ही उन्होंने धर्म कहा। वह धर्म शाश्वत है, सनातन है। एस धम्मो सनंतनो।

Buddha said—Wake up. What is seen by waking, he called dharma. That dharma is eternal, sanantano. Es dhammo sanantano.

धर्म तुम्हारा स्वभाव है। अस्तित्व का स्वभाव; तुम्हारा स्वभाव; सर्व का स्वभाव। धर्म ही तुम्हारे भीतर श्वास ले रहा है। और धर्म ही वृक्षों में हरा होकर पत्ते बना है। और धर्म ही छलांग लगाता है हरिण में। और धर्म ही मोर बनकर नाचता है। और धर्म ही बादल बनकर घिरता है। और धर्म ही सूरज बनकर चमकता है। और धर्म ही है चांद-तारों में। और धर्म ही है सागरों में। और धर्म ही सब तरफ फैला है।

Dharma is your nature—the nature of existence, your nature, the nature of all. Dharma is what is breathing within you. Dharma is what has become green leaves in trees; what leaps in the deer; what dances in the peacock; what gathers as cloud; what shines as sun; what glimmers in the moon and stars; what swells in the oceans. Dharma is spread everywhere.

धर्म से मतलब है स्वभाव। इस सबके भीतर जो अंतस्तल है, वह एक ही है। जीवंतता अर्थात धर्म। चैतन्य अर्थात धर्म। यह होने की शाश्वतता अर्थात धर्म।

By dharma I mean intrinsic nature. The inner core of all this is one. Aliveness is dharma. Consciousness is dharma. The eternality of being is dharma.

यह होना मिटता ही नहीं। तुम पहले भी थे--किसी और रूप, किसी और रंग, किसी और ढंग में। तुम बाद में भी होओगे--किसी और रंग, किसी और रूप, किसी और ढंग में। तुम सदा से थे और तुम सदा रहोगे। लेकिन तुम जैसे नहीं। तुम तो एक रूप हो। इस रूप के भीतर तलाशो; जरा खोदो गहराई में। इस देह के भीतर जाओ; इस मन के भीतर जाओ और वहां खोजो। जहां लहर सागर बन जाती है, जहां लहर सागर है। जब भी तुम सागर में उठी किसी लहर में जाओगे, तो थोड़ी देर में, देर-अबेर सागर मिल जाएगा।

This being never ceases. You were before—of some other shape, some other color, some other mode. You will be again—of some other color, some other shape, some other mode. You have always been and you will always be—but not as you. You are only a form. Look within this form; dig a little deeper. Enter this body, enter this mind, and search where the wave becomes the ocean—where the wave is the ocean. Whenever you enter into any wave risen in the ocean, sooner or later you will find the ocean.

ऐसे ही तुम एक लहर हो। लहरें बनती हैं, मिटती हैं; सागर न बनता, न मिटता। सागर शाश्वत है, सनातन है। लेकिन तुमने लहर को खूब जोर से पकड़ लिया है। तुम कहते हो: मैं यह लहर हूं। और तुम इस चिंता में भी लगे हो कि कैसे यह लहर शाश्वत हो जाए।

So too you are a wave. Waves arise and subside; the ocean neither arises nor subsides. The ocean is eternal, sanatan. But you have clutched the wave tightly. You say, “I am this wave,” and you are busy worrying how to make this wave eternal.

यह कभी न हुआ है, न होगा। लहरें कैसे शाश्वत हो सकती हैं! लहर का तो अर्थ ही है: जो लहरायी और गयी। आयी और गयी--वही लहर। लहर कैसे शाश्वत हो सकती है? बनती नहीं कि मिटने लगती है। बनने में ही मिटती है। तुम तो जन्मे नहीं और मरने लगे। जन्म के साथ ही मृत्यु शुरू हो गयी।

That has never happened and never will. How can waves be eternal! A wave means: what surged and went. Came and went—that is a wave. How can a wave be eternal? In its very arising it begins to subside. You had not even been born and death had begun. With birth, death starts.

लहर तो बनने में ही मिटती है। लहर शाश्वत नहीं हो सकती। लहर को शाश्वत बनाने का जो मोह है, इसी का नाम संसार है। यह चेष्टा--कि जैसा मैं हूं, ऐसा ही बच जाऊं। बड़े कंजूस हो! ऐसा ही बच जाऊं, जैसा हूं! और जैसे हो, इसमें कुछ सार नहीं मिल रहा है--मजा यह है। जैसे हो, इसमें कुछ मिला नहीं है--न कोई सौंदर्य, न कोई सत्य, न कोई आनंद। फिर भी जैसा हूं, ऐसा ही बना रहूं!

The wave begins to subside even as it forms. The wave cannot be eternal. The obsession to make the wave eternal—that is what is called samsara. This insistence: “As I am, so I must remain.” How miserly you are! “Let me remain exactly as I am!” And as you are, you find no essence in it—that’s the irony. As you are, there is no beauty, no truth, no bliss—and still, “Let me remain as I am!”

तुमने कभी सोचा कि अगर यह तुम्हारी आकांक्षा पूरी हो जाए, तो इससे बदतर कोई दशा होगी! तुम जैसे हो, अगर ऐसे ही रह जाओ; सदा-सदा के लिए ऐसे ही, जैसे तुम हो; ठहर जाओ। तुमने सोचा भी नहीं है, नहीं तो तुम घबड़ा जाओगे। तुम कहने लगोगे: नहीं प्रभु! भूल हो गयी। यह प्रार्थना वापस लेता हूं। ऐसा ही रह जाऊंगा--ठहरा, रुका, अवरुद्ध! कष्टपूर्ण हो जाएगा। नहीं; मुझे जाने दो, नए को आने दो।

Have you ever thought that if your prayer were granted, nothing worse could happen? If you were to remain exactly as you are—forever fixed as you are—you would be horrified. You would say, “No, Lord! I made a mistake. I take this prayer back. To remain as I am—stagnant, blocked—would be suffering. No; let me flow, let the new come.”

संसार है--मैं जैसा हूं, वैसे ही रहने की आकांक्षा। संन्यास है--जैसा हो, वैसा ही हो जाने की तत्परता। जैसा हो! आज आदमी, तो आदमी; कल कब्र में पड़ोगे और घास बनकर उगोगे। हरी घास कब्र पर परम सुंदर है।

Samsara is the longing to remain as you are. Sannyas is the readiness to be as it happens. As it happens! Today a man—then tomorrow you will lie in a grave and sprout as grass. The green grass on a grave is supremely beautiful.

आदमी से थक नहीं गए? घास नहीं होना है? घास का फूल नहीं बनना है?

Are you not tired of being a human? Do you not want to be grass? A blade of grass flowering?

आज आदमी हो, कल आकाश में बादल होकर मंडराओ। आज आदमी हो, कल एक तारे होकर चमको। आज आदमी हो, कल एक गौरैया होकर गीत गाओ सुबह-सुबह सूरज के स्वागत में। आज आदमी हो, कल गुलाब का फूल बनो--कि कमल बनकर किसी सरोवर में तैरो।

Today you are a man; tomorrow hover as cloud in the sky. Today a man; tomorrow shine as a star. Today a man; tomorrow sing as a sparrow in the morning, welcoming the sun. Today a man; tomorrow be a rose—float as a lotus upon some lake.

आदमी ही रहोगे! इसी लहर के साथ जड़? जड़ता को पकड़ लोगे?

Will you remain only a human? Cling to this one wave? Grip this rigidity?

आज पुरुष हो, कल स्त्री; आज स्त्री हो, कल पुरुष। रूप को बहने दो; धारा को बहने दो। इस सरिता को रोको मत, अवरुद्ध मत करो।

Today male, tomorrow female; today female, tomorrow male. Let form flow; let the current flow. Do not dam this stream, do not obstruct it.

जो हो, उसका स्वीकार, तथाता--संन्यास। जैसा मैं हूं, बस ऐसा ही रहे सदा, ऐसी जड़ आग्रह की अवस्था, ऐसा दुराग्रह--संसार।

Acceptance of what is—tathata—is sannyas. The rigid insistence—“As I am, let me remain forever”—that obstinacy is samsara.

संसार में अगर दुख मिलता है, तो इसीलिए दुख मिलता है, क्योंकि जो नहीं हो सकता, उसकी तुम मांग करते हो। और संन्यासी अगर सुखी है, प्रफुल्लित है, आनंदित है, तो कोई खजाना मिल गया है उसे। वह खजाना क्या है? वह खजाना यही है कि जो होता है, वह उसी के साथ राजी है। जैसा होता है, उसमें रत्तीभर भिन्न नहीं चाहता। भिन्न की आकांक्षा गयी। उसकी कोई वासना नहीं है। वह कुछ मांगता नहीं है। वह प्रतिपल जीता है आनंद से। जवान है, तो जवानी में प्रसन्न है; और बच्चा था, तो बचपने में प्रसन्न था; और बूढ़ा हो जाएगा, तो बुढ़ापे का सुख लेगा। जीता था, तो जीने का गीत देखा, और जीने का नाच; और मरेगा, तो मृत्यु का नाच देखता हुआ मरेगा। जहां है, जैसा है, उससे अन्यथा या कहीं और होने की आकांक्षा नहीं है।

If there is suffering in samsara, it is because you demand what cannot be. And if a sannyasin is happy, radiant, blissful, it is because he has found a treasure. What is that treasure? Only this: he is content with what happens. However it happens, he desires not a jot of difference. The longing for the different has gone. He has no cravings. He asks for nothing. He lives each moment in joy. Young—he delights in youth; as a child, he delighted in childhood; when old, he will savor old age. While living, he saw the song and dance of life; and when dying, he will watch the dance of death and die. Wherever he is, as he is, he has no longing to be otherwise or elsewhere.

ऐसी जब दशा बन जाएगी, तो जो तुम्हें ज्ञान होता है, उसका नाम धर्म है। फिर तुम्हें सागर का पता चलता है। तरंगों से तुम मुक्त हो गए; लहरों से मुक्त हो गए। और निश्चित ही सागर शाश्वत है।

When such a state arrives, the knowing that happens to you is called dharma. Then you come to know the ocean. You are free of waves, free of ripples. And certainly the ocean is eternal.

बुद्ध ने उसी को धर्म कहा है, जिसको दूसरों ने ईश्वर कहा है। बुद्ध ने उसी को धर्म कहा है, जिसको दूसरों ने आत्मा कहा है। लेकिन आत्मा और ईश्वर के साथ ज्यादा खतरा है। धर्म के साथ उतना खतरा नहीं है।

Buddha called dharma that which others have called God. Buddha called dharma that which others have called the soul. But there is more danger with “God” and “soul”; with “dharma” there is less danger.

ईश्वर का मतलब हो जाता है: कोई बैठा है आकाश में, चला रहा है सारे जगत को। चलो, इसकी खुशामद करें, स्तुति करें। इसको प्रसन्न कर लें किसी तरह, तो अपने लिए कुछ विशेष आयोजन हो जाएगा। अपने पर दया हो जाएगी। इसकी अनुकंपा अपने को मिल जाए, तो हम दूसरों से आगे निकल जाएंगे--धन में, ध्यान में। तो हमारी जो मांगें हैं, हम इससे पूरी करवा लेंगे। चलो इसके पैर दबाएं। चलो, इससे कहें कि हम तुम्हारी चरण-रज हैं।

तो दिशा गलत हो गयी। दिशा वासना की हो गयी। ईश्वर को मानते ही कि ईश्वर आकाश में बैठा है मनुष्य की भांति, स्वभावतः तो जो मनुष्य की कमजोरियां हैं, वे ईश्वर में भी आरोपित हो जाएंगी।

“God” comes to mean: someone sitting in the sky, running the whole world. Then off you go to flatter him, praise him. If you can please him somehow, special arrangements will be made for you. His compassion will fall upon you. If you get his grace, you will stride ahead of others—in wealth, in meditation. You will have your demands fulfilled by him. “Come, let’s massage his feet. Let’s tell him we are the dust of your feet.”

मनुष्य को खुशामद से राजी किया जा सकता है, तो ईश्वर को भी खुशामद से राजी किया जा सकता है। अगर मनुष्य को खुशामद से राजी किया जा सकता है, तो ईश्वर को थोड़ी और सुंदर खुशामद चाहिए; उसका नाम स्तुति! अगर मनुष्य को रिश्वत दी जा सकती है, तो ईश्वर को भी रिश्वत दी जा सकती है। जरा देने में ढंग होना चाहिए; जरा कुशलता और प्रसादपूर्वक। और अगर आदमी से अपनी मांगें पूरी करवायी जा सकती हैं, चाहे वे न्यायसंगत न भी हों, तो फिर ईश्वर से भी पूरी करवायी जा सकती हैं।

The direction turns wrong—the direction of desire. The moment you believe God is a person in the sky, naturally human weaknesses will be projected onto God.

If a human can be placated by flattery, then God too can be placated by flattery. If a human can be bribed, then God too can be bribed—only with a little more finesse; then we call it “offering.” And if a human can be made to fulfill our demands—even unjust ones—then God too can be made to fulfill them.

तुम चकित होओगे: दुनिया के धर्म-शास्त्रों में ऐसी प्रार्थनाएं हैं, जो कि धर्म-शास्त्रों में नहीं होनी चाहिए। अधार्मिक प्रार्थनाएं हैं। मगर वे सूचक हैं, इस बात की कि अगर ईश्वर को मनुष्य की तरह मानोगे, तो यह उपद्रव होने वाला है।

You will be surprised: in the scriptures of the world there are prayers that ought not to be there—irreligious prayers. But they indicate this much: if you conceive God as a human, this mischief is bound to happen.

वेद में ऐसी सैकड़ों ऋचाएं हैं, जिनमें प्रार्थना कर रहे हैं ऋषि कि हमारे दुश्मन को मार डालो! यहीं तक नहीं, हमारी गाय के थन में दूध बढ़ जाए और दुश्मन की गाय के थन में दूध बिलकुल सूख जाए। ये किस तरह की प्रार्थनाएं हैं! कि हमारे खेत में इस बार खूब फसल आए और पड़ोसी का खेत बिलकुल राख हो जाए। ये किस तरह की प्रार्थनाएं हैं! और वेद में!

There are hundreds of hymns in the Vedas where the rishis pray, “Kill our enemies!” Not only that—“May the udders of our cows overflow with milk, and may the udders of our enemies’ cows dry up completely.” What kind of prayers are these! “May our field yield an abundant harvest this year, and may the neighbor’s field be utterly scorched.” What kind of prayers are these!—and in the Vedas!

मगर ये खबर देती हैं कि अगर ईश्वर को आदमी की तरह मानोगे, तो तुम उससे जो प्रार्थनाएं करोगे, वह भी आदमी की तरह होंगी। यह आदमी की असलियत है! मंदिर भी जाता है, तो क्या मांगता है? कुरान में भी इस तरह के वचन हैं और बाइबिल में भी। सुंदर नहीं हैं।

But they reveal this: if you take God to be humanlike, then your prayers to him will be human too. This is the naked truth of man! Even in the temple, what does he ask? The Quran also contains such words, and so does the Bible. They are not beautiful.

इस अर्थ में बुद्ध ने बड़ी क्रांतिकारी दृष्टि दी। बुद्ध ने कहा: हटाओ इस ईश्वर को। इसके कारण वेद की ये अभद्र ऋचाएं पैदा होती हैं। इसके कारण आदमी के भीतर की बेहूदी आकांक्षाओं को सहारा मिलता है। ईश्वर को हटा दो।

In this sense Buddha gave a most revolutionary vision. He said: remove this God. Because of it, such crude hymns arise in the Vedas. Because of it, the vulgar cravings within man find support. Remove God.

ईश्वर की जगह नियम को स्थापित किया बुद्ध ने धर्म में। अब नियम से कोई प्रार्थना थोड़े ही कर सकते हो। किसी को तुमने गुरुत्वाकर्षण से प्रार्थना करते देखा--कि आज जरा घर के बाहर जा रहा हूं; हे गुरुत्वाकर्षण! रास्ते पर गिरा मत देना! टांग मत तोड़ देना! क्योंकि और लोगों के, कई के फ्रैक्चर हो गए हैं; मुझे न हो यह। देखो, मैं तुम्हारा भक्त हूं!

Buddha established law in the place of God—dharma as law. Now you cannot pray to a law. Have you seen anyone praying to gravity?—“I am going out today, O gravity, don’t trip me on the road; don’t break my leg. Others have had fractures; spare me. See, I am your devotee!”

गुरुत्वाकर्षण से कोई प्रार्थना नहीं करता। करेगा, तो मूढ़ मालूम पड़ेगा। खुद की ही आंखों में मूढ़ मालूम पड़ेगा। लेकिन एक दफा गुरुत्वाकर्षण को भी आदमी का रूप दे दो, कि गुरुत्वाकर्षण जो है वह एक देवता है, जो देखता रहता है कि कौन ठीक चल रहा है, कौन ठीक नहीं चल रहा है। जो इरछा-तिरछा चलता है, उसको गिराता है। दे मारता है। हड्डी तोड़ देता है। अस्पताल में भर्ती करवा देता है। जो सीधा चलता है, सधकर चलता है, सम्हलकर चलता है, उसको बचाता है।

No one prays to gravity. If someone did, he would look foolish—even to himself. But if you personify gravity—make it a deity who watches who walks straight and who walks crooked; whoever staggers he trips, breaks his bones, sends him to the hospital; whoever walks straight and steady he protects—then the old story returns.

यही तो है। बादल आकाश में गरजे; तुमने कल्पना कर ली इंद्र देवता की--कि नाराज हो रहा है इंद्र देवता! हमसे कुछ भूल हो गयी।

Clouds thunder in the sky—you imagine the god Indra is angry: we must have offended him.

बिहार में भयंकर अकाल पड़ा। और महात्मा गांधी ने पता है क्या कहा! उन्होंने कहा: यह हमारे पापों का फल है। देवता पापों का प्रतिकार, दंड दे रहा है। क्या पाप? हरिजनों के साथ जो हमने पाप किया है, उसका फल दे रहा है। लेकिन वह पाप तो पूरे देश में हो रहा है; सिर्फ बिहार में ही नहीं हो रहा है! तो बिहार के ही लोगों को क्यों सता रहा है? ये बिहारियों ने बेचारों ने क्या बिगाड़ा है?

There was a terrible famine in Bihar, and do you know what Mahatma Gandhi said? He said, “It is the fruit of our sins. The deity is punishing us.” What sin? “The sin we have committed against the Harijans.” But that “sin” is happening all over the country, not just in Bihar! Then why torment only the people of Bihar? What wrong have the poor Biharis done?

लेकिन हम जब भी ईश्वर को व्यक्ति की तरह मान लेते हैं, तो कुछ झंझटें आनी शुरू होती हैं।

When we conceive God as a person, such tangles arise.

बुद्ध ने ईश्वर के व्यक्तित्व को पोंछ डाला; व्यक्तित्व को हटा दिया। रूप को गिरा दिया; अरूप बना दिया।

Buddha wiped away God’s personality; he removed the person. He dropped the form; he made it formless.

वेद कहते हैं: परमात्मा अरूप है। लेकिन फिर भी उनकी प्रार्थनाएं जो हैं, वे उसको रूप मानकर ही चल रही हैं। बुद्ध ने वस्तुतः परमात्मा को अरूप कर दिया--है ही नहीं परमात्मा; कोई ईश्वर नहीं है। फिर क्या है? फिर एक महानियम है। जीवन का एक शाश्वत नियम है, सब जिसके आधार से चल रहा है।

The Vedas say: the Supreme is formless. But even so, their prayers proceed as if he had form. Buddha in truth made “God” formless—there is no God; there is no deity. Then what is there? A great law—mahaniyam. A timeless principle of life by which all proceeds.

नियम की प्रार्थना नहीं की जा सकती; नियम से प्रार्थना नहीं की जा सकती। नियम की खुशामद भी नहीं की जा सकती। नियम को रिश्वत भी नहीं दी जा सकती। नियम का तो पालन ही किया जा सकता है। पालन करोगे, सुख पाओगे। नहीं पालोगे, दुख पाओगे। और ऐसा नहीं है कि नियम वहां बैठा है डंडा लिए कि नहीं पाला तो सिर तोड़ देगा! कोई वहां बैठा नहीं है। तुम नियम के विपरीत जाकर स्वयं को दंड दे लेते हो।

You cannot pray to a law; you cannot flatter a law; you cannot bribe a law. A law can only be followed. Follow it—you will be blessed. Don’t follow it—you will suffer. And it is not that some lawgiver sits there with a stick to crack your head if you disobey. No one is sitting there. By going against the law you punish yourself.

जब तुम शराब पीकर इरछे-तिरछे चलते, तो गिर जाते हो। ऐसा नहीं कि गुरुत्वाकर्षण देख रहा है बैठा हुआ वहां कि अच्छा, अब इस आदमी ने शराब पी! अब इसकी तोड़ो टांग! ऐसा वहां कोई भी नहीं है। जब तुम संतुलन खो देते हो, अपने संतुलन खोने के कारण ही तुम गिर पड़ते हो।

When you drink and stagger, you fall. It isn’t that gravity is sitting there, saying, “Ah, this man has drunk! Now break his leg!” There is no one there. When you lose balance, by losing balance you fall.

तुम ही अपने को दंड देते, तुम ही अपने को पुरस्कार। बुद्ध ने तुम्हें सारी शक्ति दे दी। बुद्ध ने तुम्हें सार्वभौम शक्ति दे दी।

You punish yourself; you reward yourself. Buddha has handed all power to you. Buddha has given you sovereign power.

बुद्ध ने जब कहा--कोई ईश्वर नहीं है, तो बुद्ध ने तुम्हारे जीवन में ईश्वरत्व की घोषणा कर दी।

When Buddha said, “There is no God,” he proclaimed godliness in your very life.

दूसरा प्रश्न: ओशो, संन्यास में दीक्षित करके आपने हमें संसार का परम सौंदर्य प्रदान किया। मृत्यु सिखाते हुए जीवन का प्रेमपूर्ण उल्लास दिया। आज हम दोनों हमारी पच्चीसवीं लग्न-तिथि पर आपके दिव्य चरणों में नृत्य करते हुए बहुत-बहुत अनुगृहीत हैं। आपकी कला अपरंपार है। भाव को प्रगट करने में वाणी असमर्थ है। आपके चरणों में हमारे शत-शत प्रणाम। पूछा है मंजु और गुलाब ने।
Asked by Manju and Gulab.

ऐसा ही है। जीवन का सत्य बड़ा विरोधाभासी है। अगर मरने की तैयारी हो, तो जीवन का अनुभव होता है। और अगर दुख को अंगीकार कर लेने की क्षमता हो, तो सुख के मेघ बरस जाते हैं। और अगर जीवन में कोई वासना न रह जाए, तो जीवन अपने सब घूंघट उघाड़ देता है। जो कुछ नहीं चाहता, उसे सब मिल जाता है। और जो सब की मांग करता रहता है, उसे कुछ भी नहीं मिलता।

So it is. The truth of life is deeply paradoxical. If one prepares to die, one begins to experience life. If one has the capacity to embrace sorrow, clouds of joy break open. And if no craving remains in life, life lifts all its veils. The one who wants nothing receives everything, and the one who keeps demanding everything receives nothing.

जीवन का गणित बहुत बेबूझ है, रहस्यपूर्ण है। ऐसा ही है।

Life’s arithmetic is bewildering, mysterious. So it is.

मंजु और गुलाब ने कहा: ‘संन्यास में दीक्षित करके आपने हमें संसार का परम सौंदर्य प्रदान किया।’

Manju and Gulab said: “By initiating us into sannyas you have given us the supreme beauty of the world.”

संन्यासी ही जान सकता है संसार के सौंदर्य को; संसारी नहीं जान सकता। क्योंकि संसारी इतना लिप्त है, इतना डूबा है गंदगी में, दूर खड़े होने की क्षमता नहीं है उसकी। वह दूर खड़े होकर देख नहीं सकता। और मजा तो दूर खड़े होकर देखने में है।

Only a sannyasi can know the world’s beauty; the worldly cannot. The worldly is so entangled, so drowned in the mire, he lacks the capacity to stand at a distance. He cannot stand apart and see—and the real relish is in witnessing from a little distance.

तुम जब बहुत व्यस्त होते हो संसार में, तो संसार का सौंदर्य देखने की सुविधा कहां! फूल खिलते हैं, मगर तुम्हें दिखायी नहीं पड़ते। चांद-तारे आते हैं, मगर तुम्हें दिखायी नहीं पड़ते। तुम अपनी दुकान में सिर झुकाए अपने खाता-बही में लगे हो। तुम्हें समय कहां, सुविधा कहां, अवकाश कहां कि तुम फूलों से दोस्ती करो; कि पहाड़ों से नमस्कार करो; कि नदियों के साथ बैठो; कि वृक्षों से बात करो। तुम्हें फुरसत कहां? तुम्हें अपनी तिजोड़ी से फुरसत कहां?

When you are very busy in the world, where is the leisure to see its beauty? Flowers bloom, but you do not see them. The moon and stars appear, but you do not notice. Your head is bent over your shop’s ledger. Where is the time, the ease, the space to befriend the flowers; to bow to the mountains; to sit with the rivers; to talk with the trees? Where is your leisure? Where is your time away from your strongbox?

तिजोड़ी से तुम्हारा वार्तालाप बंद हो, तो चांद-तारों की तरफ आंख उठे। तुम क्षुद्र में उलझे हो, तो विराट की सुधि कैसे लोगे? उसकी सुरति कैसे आएगी; उसकी स्मृति कैसे जगेगी?

If your conversation with your strongbox stops, only then will your eyes lift toward the moon and stars. If you are entangled in the petty, how will you remember the vast? How will the awareness of it arise, how will its remembrance awaken?

इसलिए यह विरोधाभास घटता है। संन्यासी जान पाता है संसार के सौंदर्य को। और संसार के सौंदर्य को जानने की क्षमता पैदा ही तब होती है, जब तुम्हारा संसार से कुछ लेना-देना नहीं है। जब तुम अलिप्त भाव से खड़े हो गए; जब तुमने कहा, जो है, ठीक है। जैसा है, शुभ है। अहोभाग्य कि मैं अभी श्वास ले रहा हूं। अहोभाग्य कि मेरी आंखें हैं और मैं रंग-रूप देख सकता हूं। अहोभाग्य कि मेरे पास कान हैं और पक्षियों के गीत सुनायी पड़ते हैं। और कोई वीणा छेड़ता है, तो मेरे प्राण संगीत से भर जाते हैं। अहोभाग्य!

Thus this paradox occurs: it is the sannyasi who comes to know the world’s beauty. And the capacity to know the world’s beauty is born only when you have nothing to take from the world. When you stand in detachment; when you say, “What is, is right. As it is, it is auspicious. What a blessing that I am breathing right now. What a blessing that I have eyes and can see forms and colors. What a blessing that I have ears and can hear the birds’ songs. If someone plays the veena, my very life fills with music. What a blessing!”

फिर चारों तरफ तुम्हें वीणा छिड़ती हुई मालूम पड़ेगी। प्रकृति सब तरफ मृदंग लिए नाच रही है। यहां नाच चल रहा है, अपरिसीम नाच चल रहा है। हर चीज नाच रही है। नृत्य...। लेकिन देखने वाले को थोड़ी सी क्षमता तो होनी चाहिए।

Then you will hear the veena everywhere. Nature is dancing everywhere with the drum in her hands. The dance is happening here—an immeasurable dance. Everything is dancing. A great dance... But the viewer needs a little capacity.

और एक बात है: तुम उतना ही जान सकते हो, जितनी तुम्हारी गहराई बढ़ जाती है। जैसे-जैसे तुम्हारा ध्यान गहरा होता है, वैसे-वैसे तुम्हारी दृष्टि प्रकृति में गहरी उतरती है। तब स्थूल विलीन होने लगता है और सूक्ष्म का दर्शन होने लगता है।

And another thing: you can know only as deep as you are. As your meditation deepens, your vision descends more deeply into nature. Then the gross begins to dissolve and the subtle is revealed.

संन्यास का अर्थ क्या है? संन्यास का अर्थ है: जो है, उससे मैं तृप्त हूं। और जो है, उससे जब तुम तृप्त हो, तो गयी भाग-दौड़, गयी आपा-धापी। फिर न कहीं जाना, न कहीं पाना, न कुछ होना।

What is the meaning of sannyas? Sannyas means: I am content with what is. And when you are content with what is, the running stops, the ragged haste ends. Then there is nowhere to go, nothing to get, nothing to become.

संन्यासी का मतलब यह नहीं कि वह स्वर्ग पाने में लगा है। वह तो फिर दुकानदार ही है। फिर भी संसारी रहा वह। संन्यासी का अर्थ यह नहीं कि अब परमात्मा को पाना है; कि अब परमात्मा को पाकर रहेंगे। यह तो फिर नयी तुमने खाते-बही खोल दिए। तुमने नया बैंक-बैलेंस खोल दिया--परलोक में; मगर उपद्रव शुरू हो गया। पहले धन कमाते थे; अब पुण्य कमाने लगे। पहले धन के सिक्के इकट्ठे करते थे; अब पुण्य के सिक्के इकट्ठे करने लगे। यह तो कुछ फर्क न हुआ। यह तो बीमारी का नाम बदला, बस। जहर वही का वही; शायद और भी गहरा हो गया; और भयंकर हो गया।

A sannyasi does not mean someone busy trying to gain heaven. That would still be a shopkeeper. Still worldly. Nor does sannyas mean, “Now I must attain God, at any cost.” That is only a new account book you have opened—an otherworldly bank balance—but the trouble has begun again. First you were hoarding wealth; now you hoard merit. First you collected coins of money; now you collect coins of virtue. What difference is that? The disease has only changed its name. The poison remains—perhaps now even thicker, even more dreadful.

संन्यासी का अर्थ है: जिसने खोज ही छोड़ दी। जिसने कहा: खोजने को क्या है? जो है, मिला हुआ है। जिसने कहा: जाना कहां है? सब यहीं है। जिसने कहा: न कैलाश जाऊंगा, न काबा। यही स्थल, जहां मैं बैठा हूं--कैलाश। यही स्थल, जहां मैं बैठा हूं--काबा। अब किताबों में न खोजूंगा; अब आंख बंद करूंगा, अपने में खोजूंगा। आंख खोलूंगा और प्रकृति में खोजूंगा। लोगों की आंखों में झांकूंगा। मुर्दा किताबों में क्या होगा! जिंदा किताबें मौजूद हैं। ये चलते-फिरते कुरान! ये चलती-फिरती बाइबिलें! ये चलते-फिरते गुरुग्रंथ! ये चलते-फिरते वेद! इनमें झांकूंगा। इनसे दोस्ती बनाऊंगा। इनके साथ नाचूंगा।

Sannyas means: one who has dropped the search. One who says, “What is there to seek? It is already given.” One who says, “Where is there to go? All is here.” One who says, “I will go neither to Kailash nor to Kaba. This very spot where I sit—Kailash. This very spot where I sit—Kaba. I will no longer search in books; I will close my eyes and search within. I will open my eyes and search in nature. I will look into people’s eyes. What will I find in dead books? The living books are present. These walking Qurans! These walking Bibles! These walking Guru Granths! These walking Vedas! I will look into them. I will befriend them. I will dance with them.”

संन्यासी का अर्थ है: जिसके लिए यही क्षण सब कुछ है।

Sannyas means: for whom this very moment is all in all.

फिर सौंदर्य कितनी देर तुमसे छिप सकता है! तुम जब इतने ठहर जाओगे; जब तुम्हारी जीवन-ज्योति को कोई वासना कंपाएगी नहीं; तुम अकंप हो जाओगे। जैसे दीए को जलाते हो; हवा के झोंके उसे कंपाते हैं, ऐसे ही तुम्हारे भीतर की जो चेतना का दीया है, उसे वासना के झोंके कंपाते हैं। जब कोई वासना नहीं रह जाती, दीए की ज्योति थिर हो जाती है। उस थिरता में ही कुंजी है।

Then how long can beauty hide from you? When you become so still; when no craving can ruffle the flame of your life; when you become unshakable. As when a lamp is lit and gusts make it flicker, so the gusts of desire make the lamp of your awareness flicker. When no desire remains, the lamp’s flame becomes steady. In that steadiness lies the key.

ठीक कहा मंजु-गुलाब ने कि ‘संन्यास में दीक्षित करके आपने हमें संसार का परम सौंदर्य प्रदान किया।’

Manju and Gulab have said it well: “By initiating us into sannyas you have given us the supreme beauty of the world.”

मैं संसार-विरोधी नहीं हूं; मैं जीवन-विरोधी नहीं हूं। मेरा संन्यास जीवन को जानने की कला है। जीवन को त्यागने की नहीं, जीवन के परम भोग की कला है। मैं तुम्हें भगोड़ा नहीं बनाना चाहता। भगोड़ापन तो कायरता है। जो संसार से भागते हैं, वे कायर हैं। वे डर गए हैं। वे कहते हैं: यहां रहे, तो फंस जाएंगे। यह सौ का नोट उन्हें दिखायी पड़ा कि उनके भीतर एकदम उथल-पुथल मच जाती है कि अब नहीं बचा सकेंगे अपने को। यह सौ का नोट डुबा लेगा!

I am not anti-world; I am not anti-life. My sannyas is the art of knowing life. Not the renunciation of life, but the art of life’s supreme enjoyment. I do not want to make you escapees. Escapism is cowardice. Those who flee the world are cowards. They are afraid. They say, “If we stay here, we will get trapped. If a hundred-rupee note appears, an upheaval starts within; we won’t be able to restrain ourselves. This hundred-rupee note will drown us!”

यह सुंदर स्त्री जाती है। अब भागो यहां से, अन्यथा इसके पीछे लग जाएंगे! मगर यह आदमी, जो नोट देखकर लार टपकाने लगता है, यह आदमी जो सुंदर स्त्री को गुजरते देखकर एकदम होश खो देता है, यह पहाड़ पर भी बैठ जाएगा, तो क्या होगा! यह आदमी यही का यही रहेगा। यह पहाड़ पर बैठकर भी क्या सोचेगा? आंख बंद करेगा--सौ के नोट तैरेंगे! आंख बंद करेगा--सुंदर स्त्रियां खड़ी हो जाएंगी।

A beautiful woman passes by; “Run from here, otherwise we will be caught in her wake!” But the man who drools at the sight of a banknote, the man who loses his senses when a beautiful woman passes—if he sits on a mountain, what then? He will remain the same man. Even sitting on a mountain, what will he think? Close his eyes—hundred-rupee notes will begin to float! Close his eyes—beautiful women will stand before him.

और ध्यान रखना: कोई स्त्री इतनी सुंदर नहीं है, जितनी जब तुम आंख बंद करते हो तब सुंदर हो जाती है, क्योंकि वह कल्पना की स्त्री होती है। वास्तविक स्त्री में तो कुछ झंझटें होती हैं। और जितनी सुंदर हो, उतनी ज्यादा झंझटें होती हैं। क्योंकि उतनी कीमत चुकानी पड़ती है। जितना बड़ा सौंदर्य होगा, उतनी कीमत स्त्री मांगेगी। लेकिन कल्पना की स्त्री तो सुंदर ही सुंदर होती है। वह तो बनती ही सपनों से है। और तुम्हारे ही सपने हैं, तुम जैसा चाहो बना लो। नाक थोड़ी लंबी, तो लंबी। छोटी कर दो नाक, तो छोटी। या छोटी है, तो थोड़ी लंबी कर दो।

And remember: no woman is as beautiful as the one you see when your eyes are closed, because she is imagined. A real woman comes with tangles; the more beautiful, the more tangles. A price must be paid. The greater the beauty, the higher the price she will ask. But the woman of imagination is only beauty—because she is woven of dreams. And they are your dreams; you can make her as you like. If the nose is a little long—lengthen it. If short—shorten it. Or if it is short, make it a bit longer.

मैंने सुना है: एक स्त्री ने रात सपना देखा कि आ गया राजकुमार, जिसकी प्रतीक्षा थी; घोड़े पर सवार। उतरा घोड़े से। घोड़ा भी कोई ऐसा-वैसा घोड़ा नहीं रहा होगा। रहा होगा चेतक। शानदार घोड़े से उतरा शानदार राजकुमार। जब सपना ही देख रहे हो, तो फिर अच्चर-खच्चर पर क्या बिठाना! अपना ही सपना है, तो चेतक पर बिठाया होगा। और राजकुमार ही आया। फिर राजकुमार भी रहा होगा सुंदरतम। अब जब सपना ही देखने चले हैं, तो इस में क्या कंजूसी, क्या खर्चा! मुफ्त सपना है; अपना सपना है!

I have heard: a woman dreamt at night that the long-awaited prince arrived, riding a horse. He dismounted. The horse, of course, would not be ordinary. It must have been Chetak. From a splendid horse stepped a splendid prince. When you are dreaming, why put him on a nag? Since it is your dream, mount him on Chetak! And the prince, too, would be supremely handsome. If it is a dream, why be stingy? There is no cost—your own dream!

उतरा राजकुमार। सुंदर देह उसकी। नील वर्ण। रहा होगा कृष्ण जैसा। उठाया गोद में इस युवती को। बिठाया घोड़े पर। जैसे पृथ्वीराज संयोगिता को ले भागा। पढ़ी होगी कहानी कहीं पृथ्वीराज-संयोगिता की। चला घोड़ा। उसकी टापें मीलों तक सुनायी पड़ें, ऐसी आवाज। चला घोड़ा भागता हुआ। काफी दूर निकल गए संसार से।

The prince dismounts. A beautiful body, dark-blue in hue—perhaps like Krishna. He lifts the maiden and seats her on the horse. As Prithviraj carried Sanyogita away—she must have read that tale somewhere. The horse begins to run. Its hoofbeats resound for miles. It runs, racing. Far, far from the world.

प्रेमी सदा दूर निकल जाना चाहते हैं संसार से, क्योंकि संसार बड़ी बाधा देता है। यहां अड़ंगे खड़े करने वाले बहुत लोग हैं। प्रेम में अड़ंगा खड़े करने वाले तो बहुत लोग हैं। सब तैयार बैठे हैं। क्योंकि खुद प्रेम नहीं कर पाए, दूसरे को कैसे करने दें! खुद चूक गए हैं, अब औरों को भी चुकाकर रहेंगे। बदला लेकर रहेंगे। यहां सब प्रेम के शत्रु हैं।

Lovers always want to go far from the world, because the world brings great obstruction. There are many who will put hurdles in the way. All are ready. Since they themselves could not love, how can they allow others to love? Having missed, they will make others miss too. They will take their revenge. Here, all are enemies of love.

तो जब सपना ही देख रहे हैं, तो फिर चले संसार से दूर। युवती बड़ी प्रफुल्लित हो रही है। बड़ी खिली जा रही है। उसके हृदय की कली पहली दफे खिली है। आ गया राजकुमार, जिसकी जन्मों से प्रतीक्षा थी। उसी घोड़े पर सवार, जिस पर सदा राजा-महाराजा आते हैं; कि देवता आते हैं।

So, since it is a dream, they go far from the world. The young woman is radiant with joy, blossoming. For the first time the bud of her heart has opened. The prince for whom she had waited through births has come. Riding the very horse on which kings and gods arrive.

फिर उसने पूछा, युवती ने, बड़े सकुचाते हुए, बड़े शरमाते हुए--अपना ही सपना है, तो शरमाओ खूब, सकुचाओ खूब--उसने पूछा कि हे राजकुमार! मुझे कहां लिए चलते हो? और राजकुमार हंसने लगा। और उसने कहा: यह सपना तुम्हारा है; तुम जहां कहो! इसमें मेरा क्या बस है! मैं इसमें आता कहां हूं! सपना तुम्हारा है।

Then she asked, very shyly, very timidly—since it is your own dream, be as shy as you like—she asked, “O Prince! Where are you taking me?” And the prince began to laugh. He said, “This dream is yours; wherever you say! What control do I have here? Where do I come into it? The dream is yours.”

तो वे जो तुम्हारे ऋषि-मुनि बैठ जाते हैं पहाड़ों पर...। यहां अगर स्त्री मोह लेती थी, तो वहां सपने स्त्री के ही चलेंगे। तुम जिससे भागोगे, वह तुम्हारा पीछा करेगा। तुम जिससे डरोगे, तुम उसी से हारोगे।

So those rishis and munis who go sit on mountains... If here a woman beguiled them, there the dreams of women will haunt them. Whatever you run from will chase you. Whatever you fear will defeat you.

इसलिए मैं भागने को नहीं कहता। मैं कहता हूं: यहीं समझो, पहचानो, निखारो अपने चैतन्य को।

Therefore I do not tell you to run. I say: here and now, understand, recognize, refine your consciousness.

मैं जीवन-विरोधी नहीं हूं। जीवन से मेरा असीम प्रेम है। और मैं चाहता हूं कि तुम्हारा संन्यास ऐसा हो कि तुम्हारे संसार को निखार दे; तुम्हारे संसार को ऐसा बना दे कि परमात्मा झलकने लगे।

I am not anti-life. My love for life is boundless. And I want your sannyas to be such that it polishes your world; that it makes your world so radiant that God begins to shine through it.

और मंजु-गुलाब ने कहा: ‘मृत्यु सिखाते हुए जीवन का प्रेमपूर्ण उल्लास दिया!’

And Manju and Gulab said: “While teaching death you gave us the loving ecstasy of life!”

वह दूसरा विरोधाभास है। जो मरना जानता है, वही जीना जानता है। जो मरने से डरता है, वह कभी जी नहीं पाता। कैसे जीएगा? कायर कैसे जीएगा? जो मरने से डरता है, वह जी नहीं सकता, क्योंकि जीना हमेशा मौत लाता है। जीए कि मौत!

That is the second paradox. Only one who knows how to die knows how to live. One who fears death never lives. How will a coward live? One who fears death cannot live, because to live always brings death along. Live—and death!

तुमने देखा, जो जितनी त्वरा से जीएगा, उतनी जल्दी मौत आ जाती है। एक चट्टान है; पड़ी है सदियों से; मरती नहीं। और गुलाब का फूल सुबह खिला और सांझ मर गया। तुमने कभी सोचा कि गुलाब का फूल इतने जल्दी क्यों मर जाता है! इसलिए मर जाता है कि इतनी तेजी से जीता है; इतनी त्वरा से जीता है; इतनी इंटेंसिटी से, इतनी सघनता से जीता है कि जो चट्टान को सदियां लगती हैं जिस समय को पार करने में, उसे गुलाब का फूल एक दिन में पार कर जाता है। एक दिन में इतना जी लेता है, जितना मंदबुद्धि चट्टान सदियों में जी पाती है। और शायद जी पाती है कि नहीं जी पाती!

You have seen: the more intensely one lives, the sooner death comes. A rock lies for centuries; it does not die. A rose blooms in the morning and by evening it is gone. Have you ever wondered why the rose dies so soon? Because it lives so swiftly; so intensely; with such density, such passion, that the span which takes a rock centuries to traverse, the rose traverses in a single day. In a single day it lives as much as the dull-witted rock lives in centuries. And perhaps the rock does not live at all!

तुम गुलाब का फूल होना चाहोगे कि चट्टान होना चाहोगे? चट्टान का जीवन लंबा है। गुलाब के फूल का जीवन बड़ा छोटा है, बड़ा क्षणभंगुर है। क्या तुम चट्टान होना चाहोगे? अधिक लोगों ने यही सोचा है कि वे चट्टान होना चाहेंगे। क्योंकि वे कहते हैं: जीवन लंबा हो; मौत न आ जाए।

Do you want to be a rose, or a rock? The rock’s life is long. The rose’s life is very short, very momentary. Would you choose to be a rock? Most people have thought so—“Let life be long; let death not come.”

अगर गुलाब का फूल भी सोचे कि मौत न आ जाए, तो उसके जीवन की त्वरा कम हो जाएगी। वह धीरे-धीरे जीएगा। क्योंकि जितने धीरे जीएगा, उतनी ही देर लगेगी मौत के आने में। जितना कुनकुना जीएगा, उतनी देर लगेगी मौत के आने में। जितना कम जीएगा, उतनी मौत दूर हो जाएगी। अगर बिलकुल न जीए, तो मौत को सदा के लिए टाला जा सकता है।

If even the rose thought, “Let death not come,” the tempo of its life would fall. It would live slowly. The slower it lives, the longer it takes for death to arrive. The more lukewarm the living, the farther death recedes. The less you live, the more death is postponed. If you do not live at all, death can be postponed forever.

मगर जो बिलकुल न जीए, वह तो मर ही गया! अब मौत को टालकर भी क्या होगा?

But one who does not live is already dead! What will you gain by postponing death then?

तुमने देखा कि मरा हुआ आदमी फिर दुबारा नहीं मरता! और अगर तुम चाहते हो कि मैं कभी न मरूं, तो उसका मतलब एक ही होता है कि तुम बिलकुल मुर्दा हो जाओ। मरा हुआ आदमी कभी नहीं मरता। एक दफे कब्र में चले गए, सो चले गए; फिर कभी मौत नहीं होती।

You have seen: a dead man does not die again. And if you want never to die, it only means this: become a corpse right now. A dead man never dies again. Once in the grave, then gone—no more death.

कुछ लोग इसी डर से जीते नहीं और जीते जी कब्रों में बैठ जाते हैं। अपनी कब्र में रहने लगते हैं।

Some people, out of this very fear, do not live; they sit in their graves while still alive. They start living in their own tombs.

मैं तुम्हें जीवन सिखाता हूं। जीवन सिखाने का एक ही उपाय है कि तुम्हें मृत्यु सिखायी जाए। मरने को अंगीकार करने की पात्रता जिस दिन आ जाएगी, उस दिन तुम जीयोगे गुलाब के फूल की तरह--और वही जीवन है। उस दिन तुम जीयोगे, जैसे मशाल को कोई दोनों ओर से एक साथ जला दे। एक गहरी भभक...।

I teach you life. And the only way to teach life is to teach you death. The day the capacity to embrace death arises, that day you will live like the rose—and that is life. You will live as if someone had lit a torch from both ends at once. One deep blaze...

और ध्यान रखना: लंबे जीने से कुछ सार नहीं। एक क्षण को भी अगर गहरे जी लिया--लंबा नहीं, गहरा; समय में फैला हुआ नहीं, क्षण में गहरा डूबा हुआ--एक क्षण भी अगर तुमने गहराई से जी लिया, तो एक क्षण में ही तुम्हें एस धम्मो सनंतनो का पता चल जाता है। वह जो शाश्वत धर्म है, उसका पता चल जाता है। और ऐसे तुम सदियों तक एक लकड़ी के टुकड़े की तरह धारा के ऊपर तैरते रहो, धक्के खाते रहो लहरों के--इस किनारे से उस किनारे, इस तट से उस तट--तुम्हें हीरे-मोती हाथ न लगेंगे। हीरे-मोती के लिए तो गहरे जाना होता है; डुबकी मारनी होगी।

And remember: there is no essence in living long. If even a single moment is lived deeply—not long, but deep; not spread out in time, but sunk deep into the instant—if even one moment you live with depth, then in that one moment you come to know esa dhammo sanantano, the eternal law. But if for centuries you drift like a piece of wood upon the current—buffeted by the waves from this shore to that—you will not find pearls. For pearls you must go deep; you must dive.

और मंजु और गुलाब ने सुनने की कोशिश की है मुझे, समझने की कोशिश की है। चल पड़े हैं। अभी और-और सौंदर्य प्रगट होगा। इतने से कुछ नहीं होने वाला है; अभी और-और सौंदर्य प्रगट होगा। अभी रोज-रोज सौंदर्य घना होगा।

And Manju and Gulab have tried to listen to me, to understand. They have set out. More and more beauty will reveal itself. This is not all; more and more beauty will blossom. Each day beauty will grow denser.

जो सूत्र हाथ लगे हैं--कि मौत से जीवन मिलता और संन्यास से संसार का सौंदर्य प्रगट होता--इन सूत्रों का उपयोग करते रहे, करते रहे, तो एक दिन विराट बरसेगा। वह घड़ी ही समाधि की घड़ी है।

The sutras that have come to your hands—that life comes through death, and that through sannyas the world’s beauty is revealed—if you go on using these sutras, day by day, then one day the Vast will pour down. That moment is the moment of samadhi.

तीसरा प्रश्न: ओशो, प्रश्न पूछने में सार क्या है?
The third question: Osho, what is the essence of asking questions?

फिर पूछा काहे के लिए! फिर इस पर भी संयम रखते, संवर करते थोड़ा! इसको भी पूछने में क्या सार है? यह भी प्रश्न है।

Again you ask: why! Show a little restraint even here, a little polish! What is the point of asking even this? That too is a question.

प्रश्न अगर भीतर उठते हैं, तो पूछो या न पूछो, उठते ही रहेंगे। हां, पूछ लेने में एक संभावना है: शायद समझ के कारण गिर जाएं।

If questions arise within, whether you voice them or not, they will keep arising. Yes, in asking there is one possibility: they may drop because of understanding.

ध्यान रखना: यहां जो उत्तर दिए जाते हैं, वे तुम्हारे प्रश्नों को हल कर देंगे, ऐसे उत्तर नहीं हैं। वे तुम्हारे प्रश्नों को सदा के लिए गिरा देंगे, ऐसे उत्तर हैं। जो प्रश्न हल होता है, वह तो शायद कल फिर खड़ा हो जाए। जो आज तुमने किसी तरह समझ लिया कि हल हो गया, वह कल फिर मौजूद हो जाएगा।

Remember: the answers given here are not the kind that will solve your questions; they are the kind that will make your questions fall away forever. A question that is solved may stand up again tomorrow. What you somehow felt was solved today will appear again tomorrow.

तो उत्तरों में मेरा भरोसा नहीं है। मेरा भरोसा तो इस बात में है कि तुम्हारा चित्त निष्प्रश्न हो जाए। पूछ-पूछकर ही होगा। आज पूछोगे, कल पूछोगे। इधर से पूछोगे, उधर से पूछोगे। और मैं तुम्हें हर बार तुम्हीं पर फेंक रहा हूं। मेरा हर उत्तर तुम्हें तुम्हीं पर वापस फेंक देता है।

So I have no faith in answers. My trust is in your consciousness becoming questionless. And that will happen by asking and asking. Today you will ask, tomorrow you will ask; from this side, from that side. And each time I throw you back onto yourself. Every answer of mine returns you to yourself.

अनेक बार पूछोगे; जितने प्रश्न पूछते जाओगे, उतने प्रश्न कम होते जाएंगे। नए-नए उठेंगे। जल्दी अंत नहीं आने वाला है। मन इतने जल्दी थकता नहीं; नए पैदा करेगा। लेकिन यह अच्छा है कि नए प्रश्न उठें। उनसे नयी ताजगी होगी; नया खून बहेगा।

You will ask many times; the more you ask, the fewer questions will remain. New ones will arise. The end is not coming soon. The mind does not tire so quickly; it will produce new ones. But it is good that new questions arise: they bring new freshness; new blood flows.

और जब तुम प्रश्न पूछते हो, तो तुम्हारे चित्त की दशा का सूचन होता है। और अच्छा है कि तुम्हारे चित्त की दशा तुम मेरे प्रति सूचित करते रहो।

And when you ask, it signals the state of your consciousness. It is good that you keep informing me of the state of your consciousness.

तुम शायद डरते हो पूछने में। तुम्हें शायद यह लगता है कि पूछा तो अज्ञानी मालूम पडूंगा। तो तुम अपने को समझा रहे हो कि सार क्या है! अज्ञानी पूछ रहे हैं। मैं तो ज्ञानी हूं। मुझे तो पता ही है। मुझे क्या पूछना!

Perhaps you are afraid to ask. You may feel that if you ask you will appear ignorant. So you pacify yourself: What is the point! The ignorant ask. I am knowledgeable. I already know—what should I ask!

लेकिन तुम्हारे भीतर प्रश्न जरूर हैं। नहीं तो यह सवाल भी नहीं उठता कि प्रश्न पूछने में सार क्या है! ऐसा पूछकर तुम इतना ही कर रहे हो कि अपने भीतर के अज्ञान को छिपा रहे हो।

But there are certainly questions within you. Otherwise even this question—What is the essence of asking?—would not arise. By asking this you are only doing one thing: hiding your inner ignorance.

यहां कई तरह के लोग हैं। एक तो वे, जो पूछते नहीं इसलिए, कि ध्यान की गहराई सघन हुई है और पूछने को अब कुछ बचा नहीं है। दूसरे वे, जो पूछते नहीं हैं इसलिए, कि डरते हैं कि कहीं पूछने से अज्ञान प्रगट न हो जाए। तीसरे वे, जो पूछते हैं इसलिए, और इस तरह के प्रश्न पूछते हैं, जिनसे ज्ञान प्रगट हो, पांडित्यपूर्ण प्रश्न पूछते हैं। और चौथे वे, जो इसलिए पूछते हैं, ताकि वे अपने हृदय को मेरे सामने खोल सकें, जैसा है, बुरा, भला।

Here there are many kinds of people. 1) First, those who do not ask because the depth of meditation has become dense and nothing is left to ask. 2) Second, those who do not ask because they are afraid their ignorance might be exposed. 3) Third, those who ask in such a way that their knowledge will be displayed—pedantic questions. 4) And fourth, those who ask so they can open their heart before me as it is, good or bad.

ध्यान रखना: अगर तुम्हारे भीतर प्रश्न उठने बंद हो गए हैं, तब तो शुभ। वह तो सबसे ऊंची बात है। फिर पूछने का सवाल ही नहीं उठता। हैं ही नहीं, तो पूछोगे क्या! अगर यह न हुआ हो, तो दूसरी बात जो चुनने जैसी है वह यह है कि पूछना वही, जो तुम्हारे भीतर वस्तुतः उठता हो। ज्ञान-प्रदर्शन के लिए नहीं, अपने हृदय के आवेदन के लिए।

Remember: if questions have stopped arising within you, that is auspicious—the highest. Then the matter of asking does not arise. If there are none, what will you ask! If that has not happened, then the next best is to ask only what truly arises within you—not to show off knowledge, but as a petition from your heart.

और हर चीज तुम्हारे संबंध में खबर देती है। तुम्हारा चलना, तुम्हारा उठना, तुम्हारा पूछना। और अच्छा है कि तुम अपने को प्रगट करते रहो। अच्छा है कि तुम मेरे दर्पण में आकर अपना चेहरा बार-बार देखते रहो। ताकि तुम्हें साफ रहे कि तुम कहां हो, क्या हो, कैसे हो।

Everything carries news about you: your walking, your rising, your asking. It is good that you keep revealing yourself. It is good that you come to my mirror and look at your face again and again, so it remains clear where you are, what you are, how you are.

पूछो। सार है बहुत। सार यही है कि तुम्हें तुम्हारी शक्ल बार-बार पता चलती रहे। पता चलती रहे, तो रूपांतरण संभव है।

Ask. There is much substance. The essence is that you keep seeing your own face again and again. When it is seen, transformation becomes possible.

रोज सुबह दर्पण के सामने खड़े होकर पूछते नहीं कि क्या सार है! कल भी तो देखा था; परसों भी तो देखा था। वही का वही तो हूं, बदल क्या गया! लेकिन फिर दर्पण के सामने देखते हो। सच में रोज तुम बदल रहे हो। वही नहीं हो, जो कल था। वही नहीं हो, जो परसों था। बच्चा जवान हो रहा है; जवान बूढ़ा हो रहा है; जिंदगी मौत में ढली जाती है। सब बदल रहा है।

Every morning, standing before the mirror, you don’t ask, “What’s the point? I saw myself yesterday, the day before; I’m the same—what has changed?” Yet you look in the mirror. In truth you are changing every day. You are not the same as yesterday, not the same as the day before. The child is becoming young; the young are becoming old; life is being poured into death. Everything is changing.

ऐसे ही तुम रोज-रोज पूछकर दर्पण के सामने अपने को खड़ा कर लेते हो। तुम्हारा हर प्रश्न, अगर ईमानदारी से भरा हो, तो उसमें बड़ा सार है। हां, पांडित्यपूर्ण प्रश्नों का कोई सार नहीं है। इसलिए मैं उनके उत्तर भी नहीं देता। तुम पूछते भी हो, तो भी उनके उत्तर नहीं देता।

In the same way, by asking day after day you stand yourself before the mirror. Every question of yours, if filled with honesty, has great substance. Yes, pedantic questions have no substance; that is why I don’t answer them. Even if you ask them, I don’t answer.

एक युवा डाक्टर ने अपनी प्रेमिका से रोमांटिक लहजे में कहा: तुम्हारी आंखों में जीवन का टानिक है। जब उदास होता हूं, तो तुम्हारा सामीप्य ऐसा महसूस होता है, जैसे आखिरी सांसें गिनते हुए मरीज को आक्सीजन मिल जाए। तुम्हारे घने काले केशों में क्लोरोफार्म जैसी मीठी मदहोशी! तुम्हारे...।

बस, उस स्त्री ने कहा: बकवास बंद करो। मैं तुम्हारी प्रेमिका हूं या डिस्पेन्सरी?

मगर डाक्टर बेचारा अपना निवेदन कर रहा है!

A young doctor said to his beloved in a romantic tone: “There is a tonic of life in your eyes. When I am sad, your nearness feels like oxygen to a patient counting his last breaths. In your thick black hair there is a chloroform-like sweet intoxication! Your…” “Stop this nonsense,” the woman said. “Am I your beloved or a dispensary?” But the poor doctor is making his declaration!

तुम जो कहते हो, जो पूछते हो, उसमें तुम मौजूद रहो तो अच्छा है। चीजें साफ होती हैं।

It is good if you are present in what you say and what you ask. Things become clear.

एक जेबकतरा नए फैशन के कपड़ों की किताब देख रहा था। उसके चेले ने पूछा: क्यों गुरु! अब क्या दर्जी बनने का इरादा है?

नहीं, मैं देख रहा हूं कि नयी फैशन के कपड़ों में जेबें कहां-कहां बनायी जाती हैं।

A pickpocket was looking through a book of the latest fashions. His apprentice asked, “Master! Planning to become a tailor now?” “No, I’m seeing where the pockets are being placed in the new fashions.”

एक व्यापारी ने अपनी नयी दुकान के बाहर एक बोर्ड लगा रखा था: यह दुकान आपकी जरूरतों के लिए खोली गयी है। अब आपको कहीं दूर जाकर अपने को ठगाने की जरूरत नहीं है।

यहीं ठगा सकते हैं! उनका मतलब साफ है। हालांकि उसको खयाल नहीं होगा कि उसने क्या लिख दिया है! अब ठगाने के लिए दूर जाने की कोई जरूरत नहीं है!

A businessman had put up a board outside his new shop: This shop has been opened for your needs. Now you need not go far to get yourself cheated. You can be cheated right here! His meaning is clear—though he likely had no idea what he’d written. Now there is no need to go far to be cheated!

गुरुदेव! यथार्थ और भ्रम में अंतर स्पष्ट कर दें, तो बड़ी कृपा होगी, भक्त ने विनती की।

आपका यहां उपस्थित रहना और मेरा प्रवचन करना यथार्थ है, परंतु मेरा यह सोचना कि मेरी बात पर आप ध्यान दे रहे हैं, मेरा भ्रम है। संत ने समाधान किया।

“Master! If you would kindly clarify the difference between reality and illusion,” a devotee requested. “Your being present here and my giving a discourse—that is reality. But my thinking that you are paying attention to what I am saying—that is my illusion,” the saint replied.

शिष्य ने पूछा है: यथार्थ और भ्रम में अंतर क्या है! तो गुरु ने कहा कि मेरा यहां उपस्थित रहना और मेरा प्रवचन करना यथार्थ है। और मेरा यह समझना कि आप यहां उपस्थित हैं और मुझे सुन रहे हैं, मेरा भ्रम है।
A disciple has asked: What is the difference between reality and illusion? The Master said: my being present here and giving a discourse is reality. And my taking it that you are present here and listening to me—that is my illusion.

तुम जो पूछोगे, उसमें तुम रहो, तो जरूर सार है; नहीं तो व्यर्थ है। दूसरे के प्रश्न मत पूछना। उधार प्रश्न मत पूछना। किताबी प्रश्न मत पूछना। जीवंत पूछना। तुम्हारे जीवन में समस्याएं होंगी; तुम्हारे जीवन में उलझनें होंगी। अगर सुलझ गए, तब तो बड़ा अच्छा; सौभाग्य। अगर समाधान मिल गया...।

और समाधान तो तभी मिलता है, जब समाधि मिल जाए। समाधान शब्द से ही तो समाधि बना है। या समाधि से समाधान बना है। जब समाधि मिल जाए, तब समाधान। उसके पहले तो समस्याएं हैं और समस्याओं का जटिल जाल है।

If you are present in what you ask, there is substance in it; otherwise it is futile. Do not ask other people’s questions. Do not ask borrowed questions. Do not ask bookish questions. Ask something living. In your life there will be problems; in your life there will be tangles. If they get resolved, wonderful—good fortune. If a solution is found… And a solution is found only when samadhi happens. In Hindi, samadhan (solution) and samadhi share the same root. When samadhi comes, then there is solution. Before that there are only problems, and a complicated web of problems.

तुम ऐसे हो, जैसे जंगल में कोई भटका हुआ आदमी। तुम पूछते हो: किसी से रास्ता पूछने में क्या सार है! जंगल में भटके हो और रास्ता नहीं पूछोगे? कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि आदमी दंभ के कारण नहीं पूछता।

You are like someone lost in a forest. You ask: what is the point of asking someone the way? Lost in the woods and you won’t ask for directions? Sometimes, out of vanity, a man will not ask.

एक आदमी ने शराब पी ली और अपनी कार में बैठकर घर की तरफ चला। शराब के नशे में कुछ उसे दिखायी नहीं पड़ता कि रास्ता घर का कहां है और घर कहां है! मगर किसी से पूछे, तो लोग कहेंगे: हद्द हो गयी! गांव का प्रतिष्ठित आदमी है; गांव का शायद मेयर है। अब किसी से पूछे कि मेरा घर कहां है, या किस रास्ते से जाऊं, तो लोग हंसेंगे! सारा गांव उसे जानता है। और लोग कहेंगे: अरे! क्या ज्यादा पी गए? इतनी पी गए कि अपना घर भूल गए?

A man drank, got into his car and drove toward home. In his drunkenness he could not see where the road home was, or even where home was. But if he asked anyone, people would say: What a limit! He’s a respected man of the town—perhaps the mayor. Now if he asks, “Where is my house, which road do I take?” people will laugh! The whole village knows him. They’ll say, “Ah, had a bit too much? So much you forgot your own house?”

तो वह पूछता भी नहीं किसी से, क्योंकि संकोच लगता है; अहंकार को चोट लगती है। तो उसने सोचा: अब करूं क्या! तो जो कार उसके सामने जा रही थी, उसने सोचा, इसी के पीछे लगा चलूं।

So he asked no one because he felt embarrassed; his ego would be hurt. He thought, “What to do?” Then he saw a car ahead and decided to just follow it.

वह उसके पीछे हो लिया। वह आदमी जाकर अपनी गैरेज में गाड़ी खड़ा किया। जब वह अपनी गैरेज में गाड़ी खड़ा किया, तो इसने जाकर उसकी गाड़ी से टक्कर मार दी! और खिड़की के बाहर सिर निकालकर चिल्लाया कि हद्द हो गयी! संकेत क्यों नहीं दिया कि गाड़ी खड़ी करते हो? उस आदमी ने कहा: हद्द हो गयी! मेरे ही गैरेज में मैं गाड़ी खड़ी करूं और संकेत दूं? किसको संकेत दूं? आप यहां चले कैसे आ रहे हैं?

He tailed it. The man ahead drove into his own garage and parked. When he parked in his garage, our drunk promptly rammed into the back of his car! Sticking his head out the window he yelled, “This is outrageous! Why didn’t you signal that you were parking?” The other man said, “Outrageous indeed! I’m parking in my own garage—whom should I signal? And how did you end up coming in here?”

कितनी देर छिपाओगे?

How long will you hide?

अक्सर लोग ऐसा करते हैं। किसी से पूछें न; चुपचाप कोई विधि निकाल लें, किसी के पीछे हो लें; किसी की बात मान लें; कोई किताब पढ़ लें, उसी में से रास्ता निकालकर चल पड़ें।

People often do just this. They won’t ask; they quietly contrive some method, latch on behind someone; believe somebody; read a book and set off using whatever path they pick from it.

किसी के गैरेज में जाकर टकराओगे। और अच्छा यही है कि पूछ ही लो। नशा गहरा है। तुमने भी खूब शराब पी रखी है। और तुम्हें भी अपना घर भूल गया है। संकोच मत करो। सहजता और सरलता से जो प्रश्न तुम्हारे हों--पूछ लो।

You will crash into someone’s garage. Better to ask. The intoxication is deep. You too have drunk heavily. And you too have forgotten your way home. Do not be embarrassed. With ease and simplicity, ask the questions that are truly yours.

और मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मेरे उत्तर से तुम्हें उत्तर मिल जाएगा। मैं यह कह रहा हूं कि मेरे उत्तर से तुम्हें अपने प्रश्न को देखने की ज्यादा क्षमता आ जाएगी। प्रश्न को समझने की क्षमता आ जाएगी। प्रश्न के प्रति जागने की बुद्धि आ जाएगी।

And I am not saying that my answer will give you the answer. I am saying that through my answer you will gain more capacity to look at your question. You will gain the capacity to understand the question. You will gain the intelligence to be awake toward the question.

मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मेरा उत्तर तुम पकड़ लेना। मैं यह कह रहा हूं कि मेरे उत्तर से तुम्हारे भीतर कुछ रूपांतरण हो सकता है। उत्तर पकड़ लिया, तो कोई सार न होगा। वह तो ऐसे ही हुआ कि तुम दिल्ली जाते थे, रास्ते पर मील का पत्थर लगा था। उस पर लिखा था दिल्ली और तीर बना था आगे की तरफ। तुम पत्थर को ही पकड़कर बैठ गए। तुमने कहा कि अच्छा हुआ, दिल्ली मिल गयी!

I am not saying: hold on to my answer. I am saying: through my answer, some transformation may happen within you. If you clutch the answer, there will be no essence in it. It would be as if you were going to Delhi and came upon a milestone. On it was written “Delhi,” with an arrow pointing ahead. You grabbed the stone and sat down. You said, “Good! I have found Delhi!”

उत्तर को पकड़ोगे, तो बस, मील का पत्थर पकड़कर बैठ गए। फिर बैठे रहो। उत्तर तो तीर है, वह आगे की तरफ इशारा करता है। वह कहता है: चलो! कुछ करो! ऐसे हो जाओ, तो समाधान है।

If you clutch an answer, you just grab the milestone and sit. Then sit there. An answer is an arrow—it points forward. It says: Move! Do something! Become such as it indicates—then there is solution.

प्रश्न हैं ये

उत्तरों तक दौड़ते से प्रश्न।

क्या सफर पूरा करेंगे

राह में दम तोड़ देंगे

ये अकेला छोड़ते से प्रश्न।

प्रश्न ये दर्शन कभी कविता

कभी तो धर्म

These are questions, questions sprinting toward answers. Will they complete the journey, or die gasping on the road— these questions that seem to leave one alone.

साक्ष्य हैं इतिहास के

भवितव्य के हैं जन्म

ये कभी अनुमान हैं तो

हैं कभी संधान

ये कभी ऋत हैं, कभी हैं

पूर्ण का अभिज्ञान

रास हैं ये

जिंदगी को मोड़ते से प्रश्न।

ये अकेला छोड़ते से प्रश्न।

Questions—sometimes philosophy, sometimes poetry, sometimes religion, witnesses to history, and births of futurity. Sometimes conjecture, sometimes inquiry, sometimes the seasonal law, sometimes the recognition of the whole— they are rasa, questions that turn the course of life. These questions that seem to leave one alone.

प्रश्न में सबसे बड़ा है प्रश्न

तू है कौन

मध्य में कुछ दिख रहा है

आदि में सब मौन

अंत के उस पार क्या है

राधिका या कृष्ण

तृप्ति है या हम सभी

रह जाएंगे सतृष्ण

प्रश्न हैं ये

The greatest of questions within questions: Who are you? In the middle something appears, at the beginning all is silence. What lies beyond the end— Radhika or Krishna? Is there fulfillment, or will we all remain thirsty? These are questions, questions sprinting toward answers.

उत्तरों तक दौड़ते से प्रश्न।

प्रश्न के कुछ और भी हैं

रंग और आयाम

सत्य तक संकट-ज्वलित हो

क्या करेंगे काम

क्या महानिर्वीय हो कर

शव बनेंगे हम

या हथेली पर रखेंगे

प्राण अपने उष्ण

Questions have still more colors and dimensions. When crisis-flames bar the path to truth, what will be of use? Will we, grown supremely numb, become cadavers? Or will we hold upon our palm our own warm breath? These are questions, questions sprinting toward answers.

प्रश्न हैं ये

उत्तरों तक दौड़ते से प्रश्न।

ये रहस्यों की खदानें

खोदते से प्रश्न

चिंतकों के घर किये हैं

राग रौनक जश्न

ज्ञेय से अज्ञेय तक है

सेतु-केतु प्रश्न

क्षितिज क्षितिजों से धरा को

These questions—mines that excavate the secret. They have filled thinkers’ homes with melody, splendor, celebration. From the knowable to the unknowable questions are bridge and beacon, questions that link the earth to horizon after horizon. These are questions, questions sprinting toward answers. Will they complete the journey, or die gasping on the road— these questions that seem to leave one alone.

जोड़ते से प्रश्न।

 

प्रश्न हैं ये

उत्तरों तक दौड़ते से प्रश्न।

क्या सफर पूरा करेंगे

राह में दम तोड़ देंगे

ये अकेला छोड़ते से प्रश्न।

प्रश्न तो यात्रा का इंगित है। प्रश्न तो समाधान और तुम्हारे बीच सेतु है। लेकिन सच्चा हो प्रश्न। और अगर सच्चा हो, तो आज नहीं कल तुम असली प्रश्न पूछोगे कि मैं कौन हूं। सारे प्रश्न उसी एक प्रश्न में जाकर निमज्जित हो जाते हैं--कि मैं कौन हूं!

A question is the sign of a journey. A question is the bridge between solution and you. But let the question be true. And if it is true, then today or tomorrow you will ask the real question: Who am I? All questions submerge into that one question—Who am I?

और जो जान लेता है--मैं कौन हूं! उसे सारे उत्तर मिल जाते हैं। उस एक ज्ञान से सारे उत्तर झर आते हैं।

And the one who knows—Who am I?—receives all answers. From that single knowing, all answers shower.

चौथा प्रश्न: ओशो, पंचग्र-दायक ब्राह्मण के घर भगवान बुद्ध का पधारना नदी-नाव-संयोग था या नदी-सागर-संयोग? लेकिन क्या यह सच नहीं है कि नदी सागर के पास जाती है, सागर नदी के पास नहीं आता है?
Osho, when Lord Buddha visited the house of the Panchagra-dayaka Brahmin, was it a river-boat meeting or a river-ocean meeting? But is it not true that the river goes to the ocean, and the ocean does not come to the river?

पहली बात: सदगुरु से मिलना नदी-नाव-संयोग नहीं है, नदी-सागर-संयोग है। नदी-नाव-संयोग क्षणभर का होता है। पति-पत्नी का, भाई-भाई का, मित्र-मित्र का। इस जगत के और सारे संबंध नदी-नाव-संयोग हैं; बनते, मिट जाते। जो बनकर मिट जाए, वह संबंध सांसारिक है। जो बनकर न मिटे, वह संबंध संसार का अतिक्रमण कर जाता है।

First thing: meeting a true master is not a river-boat encounter; it is a river-ocean union. A river-boat encounter lasts only a moment: husband-wife, brother-brother, friend-friend. All the relationships of this world are river-boat encounters; they arise and they dissolve. Whatever is formed and then dissolves is a worldly relationship. Whatever, once formed, does not dissolve, transcends the world.

इसीलिए तो सदा से आकांक्षा रही है आदमी के मन में कि ऐसा प्रेम हो, जो कभी मिटे न। क्योंकि ऐसा प्रेम अगर हो जाए, जो कभी न मिटे, तो वही परमात्मा तक ले जाने का मार्ग बन जाएगा। और जो प्रेम मिट-मिट जाते हैं; बनते हैं मिट जाते हैं, वे प्रेम नदी-नाव-संयोग हैं।

That is why there has always been a yearning in the human heart for a love that never ends. If such a love happens, one that never dies, it becomes the path to the Divine. The loves that form and fade, form and fade, are river-boat encounters.

कोई अनिवार्यता नहीं है; नदी नाव से अलग हो सकती है; नाव नदी से अलग हो सकती है। तुम नाव को खींचकर तट पर रख दे सकते हो। कोई अनिवार्यता नहीं है। लेकिन एक बार गंगा सागर में गिर गयी, फिर गंगा को खींचकर बाहर न निकाल सकोगे। फिर कोई उपाय नहीं है। फिर खोज भी न सकोगे कि गंगा कहां गयी। फिर गंगा को दुबारा बाहर निकालने की कोई संभावना नहीं है।

There is no inevitability there; the river can part from the boat, the boat from the river. You can drag the boat up onto the shore. There is no compulsion. But once the Ganga has fallen into the ocean, you cannot pull the Ganga back out. Then there is no way. You cannot even search for where the Ganga has gone. There is no possibility of bringing her back again.

प्रेम इस ऊंचाई पर पहुंचे, तो नदी-सागर-संयोग हो जाता है। और अगर बुद्धपुरुषों के पास भी प्रेम इस ऊंचाई पर न पहुंचे, तो फिर कहां पहुंचेगा?

When love reaches that height, it becomes a river-ocean union. And if around the enlightened ones love does not rise to this height, then where will it?

जो बुद्ध के पास थे, या जो महावीर के पास थे; या जो नानक के, कबीर के पास थे, जो सच में पास थे...। उनकी नहीं कह रहा हूं, जो भीड़ लगाकर खड़े थे। भीड़ लगाकर खड़े होने से कोई पास है, यह पक्का नहीं है। पास तो वही है, जिसके भीतर ऐसे प्रेम का उदय हुआ है, जिसका अब कोई अंत नहीं है। वही पास है, जिसके भीतर शाश्वत प्रेम की ज्वाला जली है, जो अब कभी बुझेगी नहीं, जो बुझ ही नहीं सकती। वही गुरु और शिष्य का संबंध है। वह इस जगत में अपूर्व संबंध है। वह इस जगत में है, और जगत का नहीं है। वह संसार में घटता है, और संसार के पार है।

Those who were with Buddha, or with Mahavira; or with Nanak, with Kabir—those who were truly near... I am not speaking of those who merely gathered as a crowd. Standing in a crowd does not guarantee nearness. Near is only the one in whom such love has arisen that now has no end. Near is the one in whose being the flame of eternal love has been lit—one that will never go out, that cannot go out. That is the relationship of guru and disciple. It is an unprecedented relationship in this world. It occurs in the world, and yet it is not of the world. It happens within the world, and it is beyond the world.

तो गुरु और शिष्य का मिलन नदी-सागर-संयोग है। पहली बात।

So the meeting of guru and disciple is a river-ocean union. That is the first point.

दूसरी बात तुमने पूछी है: ‘लेकिन क्या यह सच नहीं है कि नदी सागर के पास जाती है, सागर नदी के पास नहीं आता?’

The second thing you have asked: “But is it not true that the river goes to the ocean; the ocean does not come to the river?”

नहीं; ऊपर-ऊपर से ऐसा दिखता है कि नदी सागर के पास जाती है। भीतर-भीतर कहानी बिलकुल और है। भीतर-भीतर कहानी ऐसी है कि सागर नदी के पास आता है।

No. On the surface it appears that the river goes to the ocean. Inside, the story is entirely different: the ocean comes to the river.

ऊपर-ऊपर ऐसा दिखता है, शिष्य गुरु के पास आता है। भीतर-भीतर ऐसा है कि गुरु शिष्य के पास जाता है। जब तक गुरु शिष्य के पास नहीं गया, शिष्य गुरु के पास आ ही नहीं सकेगा। शिष्य बेचारा क्या आएगा! अंधा--अंधेरे में टटोलता? जो रोशनी में खड़ा है, वही...। जो भटका है, वह कैसे गुरु को खोजेगा? जो पहुंच गया है, वही भटके को खोज सकता है।

On the surface it seems the disciple goes to the master. Within, it is the master who goes to the disciple. Until the master has gone to the disciple, the disciple cannot come to the master. How will the poor disciple come—blind, groping in the dark? Only the one who stands in the light... The one who is lost—how will he find the master? The one who has arrived is the one who can seek out the lost.

और वस्तुतः भी ऐसा ही होता है। सूक्ष्म तल पर सागर ही नदी में आता है। तुम देखते नहीं: रोज सागर चढ़ता है भाप बनकर बादलों में, आकाश में, और गिरता है पहाड़ों पर और नदियों में उतरता है। रोज तो यह होता है, फिर भी तुम खयाल नहीं लेते! सागर रोज चढ़ता है, किरणों का सहारा लेकर, किरणों की सीढ़ियों से। बादल बनता है। मेघ बनता है। फिर मेघ चलते उड़कर पहाड़ों की तरफ।

And in truth, that is how it is. On the subtle plane it is the ocean that enters the river. Do you not see: every day the ocean rises as vapor into clouds in the sky, and falls upon the mountains, and descends into the rivers. This happens daily, yet you pay it no mind! Day after day the ocean rises, taking support of the sun’s rays, climbing the ladder of light. It becomes cloud—rain-cloud. Then the clouds fly toward the mountains.

मेघ में तुम्हें सागर दिखायी नहीं पड़ता, क्योंकि मेघ सूक्ष्म है। इसलिए तुम्हें भूल हो गयी। इसलिए तुम्हें खयाल में नहीं आया कि अगर सागर नदी के पास न जाए, तो नदी सागर तक कभी नहीं पहुंच सकेगी। नदी में जल ही नहीं होगा सागर तक पहुंचने का।

You do not perceive the ocean in the cloud because the cloud is subtle. Hence your mistake. Hence it did not occur to you that if the ocean did not go to the river, the river could never reach the ocean. The river would not even have the water with which to reach the ocean.

रोज सागर आता मेघ बनकर और गिरता गंगोत्रियों में, और गंगा बनती, और गंगा बहती, और गंगा सागर तक पहुंचती।

Each day the ocean comes as cloud, falls at Gangotri, the Ganga is born, the Ganga flows, and the Ganga reaches the ocean.

गंगा सागर तक तभी पहुंच पाती है, जब सागर पहले गंगा तक पहुंच जाता। नहीं तो गंगा बन ही नहीं सकती। गंगा के पास कोई उपाय नहीं है सागर तक पहुंचने का। बिना मेघों के आए गंगा क्या होगी? रेत का एक सूखा रास्ता, जिस पर कोई जलधारा नहीं होगी।

The Ganga reaches the ocean only because the ocean first reaches the Ganga. Otherwise, the Ganga could not even be. Without the coming of the clouds, what would the Ganga be? A dry path of sand with no stream upon it.

ऐसा ही गुरु और शिष्य का संबंध है। गुरु मेघ बनकर आता है, इसलिए दिखायी नहीं पड़ता; सूक्ष्म तल पर आता है; तुम्हारे अंतस्तल में आता है, इसलिए दिखायी नहीं पड़ता है।

Such is the relationship of guru and disciple. The guru comes as a cloud—therefore he is not seen; he comes on the subtle plane; he comes into your innermost—therefore he is not seen.

तुम जब गुरु की तरफ जाते हो, तो दिखायी पड़ता है--कि चले। गंगा जब जाती है सागर की तरफ, तो अंधे को भी दिखायी पड़ता है कि चली गंगा सागर की तरफ। यह तो बहुत गहरी आंख हो तो दिखायी पड़ता है: जब बादलों की तरफ उठने लगी भाप, तो सागर चला गंगा की तरफ; गुरु चला शिष्य की तरफ।

When you move toward the guru, that is visible—it looks as if you walked. When the Ganga goes toward the ocean, even a blind man can see that the Ganga is moving toward the ocean. Only a very deep eye can see this: when vapor begins to rise toward the clouds, then the ocean has set out toward the Ganga; the master has set out toward the disciple.

पांचवां प्रश्न: ओशो, मेरे प्रश्न के उत्तर में आपने विनोदपूर्वक आत्मघातों के असफल होने की कई कहानियां कहीं। लेकिन मैं उनमें से किसी विधि का विचार नहीं करता हूं। मुझे तो सदा एक ही खयाल आता है कि अपने मकान से कूद पडूं। मैं रहता हूं बंबई की एक गगनचुंबी इमारत में तेरहवीं मंजिल पर। ओशो, यह विधि कैसे असफल हो सकती है?
Fifth question: Osho, in answer to my question you humorously told many stories of suicides failing. But none of those methods appeal to me. I keep having only one thought: to jump from my house. I live on the thirteenth floor of a skyscraper in Bombay. Osho, how could this method fail?

इस विधि का मुझे पता था। मगर यह बड़ी खतरनाक विधि है और इसलिए इसको मैंने छोड़ दिया था। जो विधियां मैंने कही थीं, उनमें असफलता हो सकती थी। इस विधि में और भी खतरा है।

I knew about this method. But it is a very dangerous method, and that is why I left it out. With the methods I mentioned, there could be failure. With this method there is an even greater danger.

एक झूठा लतीफा। टुनटुन अपने मोटे शरीर से परेशान हो गयी और तीसरे मंजिल मकान से, जहां वह रहती थी, कूद पड़ी। सुबह जब उसकी अस्पताल में आंख खुली, तो डाक्टर से उसने पूछा: डाक्टर! क्या मैं अभी जिंदा हूं? डाक्टर ने कहा: देवी! आप तो जिंदा हैं; मगर वे तीनों मर गए जिनके ऊपर आप गिरी थीं!

A silly joke. Tun Tun was troubled by her fat body and jumped from the third floor of the building where she lived. In the morning when she opened her eyes in the hospital, she asked the doctor, “Doctor! Am I still alive?” The doctor said, “Devi! You are alive; but the three people you fell on died!”

इसलिए छोड़ दिया था इस विधि को। यह तो आप करना ही मत। और वह तो तीसरी मंजिल से गिरी थी, तीन मारे; आप तेरहवीं मंजिल पर रहते हैं, आप तेरह मार सकते हो! आप कृपा करके यह मत करना।

That is why I left this method out. Don’t do this at all. And she fell from the third floor—three dead; you live on the thirteenth—you could kill thirteen! Please don’t do this.

आत्मघात में इतना रस क्यों है? इतना चिंतन जीवन जीने के लिए करो; इतनी शक्ति और ध्यान जीवन की खोज में लगाओ, तो तुम्हें तेरहवीं मंजिल से कूदकर, सड़क पर गिरकर, मिटना न पड़े। तुम्हें पंख लग जाएं; तुम आकाश में उड़ जाओ।

Why such relish for suicide? Put this much thought into living; put that much strength and attention into the search for life—then you won’t have to jump from the thirteenth floor, fall on the street, and be annihilated. Wings will grow on you; you will fly in the sky.

इतना विराट अवसर जीवन का और तुम आत्मघात की ही सोचते रहोगे? इतनी जल्दी भी क्या है? मृत्यु तो अपने से ही हो जाएगी; तुम न चाहोगे, तो भी हो जाएगी।

Such a vast opportunity life is, and you go on thinking only of suicide? What is the hurry? Death will happen by itself; even if you don’t want it, it will happen.

जीवन तुम्हारे हाथ में नहीं है; मृत्यु तो तुम्हारे हाथ में भी है। तुम चाहो, तो आज मर सकते हो। मगर जीवन तुम्हारे हाथ में नहीं है। जीवन तुमसे बड़ा है। मृत्यु तुमसे छोटी है, इसीलिए हाथ में है। तुम जीवन पैदा नहीं कर सकते, हालांकि आत्मघात कर सकते हो।

Life is not in your hands; death is in your hands. If you want, you can die today. But life is not in your hands. Life is bigger than you. Death is smaller than you, hence it is in your hands. You cannot create life, though you can commit suicide.

खयाल किया इस बात पर! इसका मतलब क्या होता है? इसका मतलब हुआ कि मौत तो हमारी मुट्ठी में भी हो सकती है। लेकिन जीवन हमसे इतना बड़ा है कि हम उसे मुट्ठी में नहीं बांध सकते।

Have you reflected on this! What does it mean? It means that death can fit into our fist. But life is so much greater than us that we cannot bind it in our fist.

जो बड़ा है, जो विराट है, उसमें डूबो; उसमें तैरो; उसमें संतरण करो।

Immerse yourself in that which is great, which is vast; swim in it; cross over in it.

और मौत तो अपने आप आ जाएगी। यह रुग्ण विचार तुम्हारे भीतर चलता क्यों है? यह इसीलिए चल रहा है कि तुम किसी भांति जीवन से चूके जा रहे हो और चूक गए हो।

And death will come on its own. Why does this morbid idea run inside you? It is running because in some way you are missing life, and have missed it.

आदमी आत्मघात की तभी सोचता है, जब जीवन में उसे कोई फूल खिलते दिखायी नहीं पड़ते; जब वह जीवन में हारा होता है। तुमने किसी सुखी आदमी को आत्मघात करने की बात सोचते देखा? तुमने कभी किसी प्रेमी को प्रेम के क्षण में आत्मघात करने की बात सोचते देखा? तुमने कभी किसी संगीतज्ञ को वीणा बजाते हुए आत्मघात की बात सोचते हुए देखा?

A person thinks of suicide only when he sees no flowers blooming in his life; when he is defeated in life. Have you ever seen a happy person thinking of suicide? Have you ever seen a lover, in the moment of love, thinking of suicide? Have you ever seen a musician, while playing the veena, thinking of suicide?

जब जीवन में कोई संगीत होता, फूल खिलते, सृजन होता, प्रेम होता--तो कोई आत्मघात की नहीं सोचता। तुम्हारा जीवन अनखिला रह गया होगा। तुम्हारे जीवन में सृजनात्मकता नहीं होगी। तुम्हारे जीवन में प्रेम ने पदार्पण नहीं किया। तुम्हारे जीवन में आनंद की कली नहीं खिली। तुम रेगिस्तान जैसे रह गए होओगे, इसलिए आत्मघात की बात उठती है।

When there is some music in life, flowers bloom, creation happens, love happens—no one thinks of suicide. Your life must have remained unblossomed. There must be no creativity in your life. Love has not made its entry into your life. The bud of bliss has not flowered in your life. You must have remained like a desert; hence the idea of suicide arises.

और आत्मघात कर लेने से कोई कली नहीं खिल जाएगी। कली खिल जाए, तो आत्मघात का विचार विदा हो जाए।

And by committing suicide no bud will bloom. Let the bud bloom, and the thought of suicide will bid farewell.

लेकिन बहुत लोग हैं दुनिया में जो आत्मघात का विचार करते रहते हैं। सच तो यह है, मनस्विद कहते हैं कि ऐसा आदमी खोजना कठिन है, जिसने जिंदगी में एक दो बार आत्मघात का विचार न किया हो। कभी न कभी, किसी दुख, किसी पीड़ा के क्षण में, किसी विषाद के क्षण में सभी ने सोचा है। किया नहीं--यह और बात है। और तुम भी करोगे नहीं--यह भी पक्का है। क्योंकि इतना सोचने वाले करते नहीं। सुना न: भौंकने वाले कुत्ते काटते नहीं।

But there are many people in the world who keep thinking of suicide. In truth, psychologists say it is hard to find a person who has not, once or twice in life, thought of suicide. Sooner or later, in a moment of sorrow, of pain, of melancholy, everyone has thought about it. Not doing it is another matter. And you too will not do it—that is certain. Because those who think so much do not do it. Haven’t you heard: barking dogs don’t bite.

आत्मघात के लिए सोचने की क्या जरूरत है! करना हो तो कर ही लो। इतने दिन से सोच रहे हो; सम्यक विधि की तलाश कर रहे हो! यह विधि की तलाश कर रहे हो और जीए जा रहे हो! यह जरा रुग्ण जीवन हो गया कि जी रहे हैं मौत की विधि की तलाश करने के लिए! कि मरने का विचार कर रहे हैं, इसलिए जीना पड़ रहा है, क्या करें! अभी ठीक विधि हाथ नहीं लगी।

What is the need to think about suicide! If you have to do it, just do it. You have been thinking for so many days, looking for the proper method! You are searching for a method and going on living! This becomes a slightly diseased way of living—that you are living in order to look for a method to die! That you are having to live because you are thinking of dying—what to do!—the right method has not yet turned up.

यह बड़ी रुग्ण दशा है। इस रुग्ण दशा के बाहर आओ। इसलिए मैंने तुम्हें सुझाव दिया कि आत्मघात पीछे मैं तुम्हें बताऊंगा, ठीक-ठीक कैसे कर लेना। पहले तुम संन्यासी तो हो जाओ! इतना तो करो। इतनी हिम्मत तो करो। तुममें इतनी भी हिम्मत नहीं है। तुम आत्मघात क्या करोगे!

This is a very morbid condition. Come out of this morbid state. That is why I suggested to you that later I would tell you how to commit suicide exactly. First become a sannyasin! Do at least that much. Show at least that much courage. You do not even have that much courage. What suicide will you commit!

तुम कम से कम इतना साहस करो कि लोग हंसेंगे कि तुम संन्यासी हो गए, तो हंसने दो। लोग समझेंगे कि पागल हो गए, तो समझने दो। तुम इतनी हिम्मत कर लो, तो फिर मैं तुम्हें ठीक-ठीक विधि बता दूंगा।

At least have the courage that, if people laugh that you have become a sannyasin, let them laugh. If people think you have gone mad, let them think so. If you can muster that much courage, then I will tell you the exact method.

सच तो यह है कि ठीक विधि तुम्हें सदगुरु के पास ही मिलेगी आत्मघात की। बाकी तो आत्मघात झूठे हैं। शरीर मर जाएगा, फिर पैदा होना पड़ेगा। मैं तुम्हें ऐसी विधि बताऊंगा कि तुम ही मर जाओगे; फिर कभी पैदा न होना पड़ेगा। वह मैं-भाव ही मर जाएगा। आवागमन से छुटकारा हो जाएगा।

The truth is, the right method of suicide can be found only with a true master. All other suicides are false. The body will die, and then you will have to be born again. I will tell you a method by which you will die, and then there will never again be any need to be born. That very “I-sense” will die. You will be freed from the round of birth and death.

मैं तुम्हें ऐसी मृत्यु दे सकता हूं कि फिर दुबारा कभी न जन्म होगा और न मृत्यु होगी।

I can give you such a death that afterwards there will never again be birth or death.

छठवां प्रश्न: ओशो, शत-शत प्रणाम। तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा नहीं, शिकवा तो नहीं। तेरे बिना जिंदगी जिंदगी नहीं, जिंदगी नहीं। पूछा है मनु और हंसा ने।
The sixth question: Osho, a hundredfold salutations. Without you, I have no grievance against life—no grievance at all. Without you, life is not life, not life. Asked by Manu and Hansa.

ऐसा दिखायी पड़ने लगे, तो शुभ घड़ी आ गयी। ऐसी प्रतीति होने लगे कि अब कोई शिकायत नहीं, तो प्रार्थना की पहली किरण उतरी। मैं प्रार्थना कहता ही हूं उसे, उस चित्त की दशा को, जहां कोई शिकायत नहीं है।

और अक्सर तुम जाते हो मंदिर में प्रार्थना करने, और सिर्फ शिकायतें करने जाते हो; नाम प्रार्थना होता है। कि मेरी पत्नी बीमार है; कि मेरे बच्चे को नौकरी नहीं लग रही है; कि मेरे पास रहने को मकान नहीं है। और इसको तुम प्रार्थना कहते हो! ये सब शिकायतें हैं; ये सब शिकवे हैं। यह तुम्हारा ईश्वर के प्रति श्रद्धा का भाव नहीं है। यह तुम ईश्वर के होने पर संदेह उठा रहे हो--कि तेरे होते हुए, और मेरे पास मकान नहीं! अगर तू है, तो मकान होना चाहिए। और अगर मकान नहीं हुआ, तो समझ रख: तू भी नहीं है। भीतर छिपी यह भावदशा है कि मैं तुझे मानूंगा, अगर तू मेरी मांगें पूरी कर दे। अगर तूने मेरी मांगें पूरी नहीं कीं, तो सोच-समझ रख! एक भक्त खोया फिर तूने! फिर मैं तेरा दुश्मन हो जाऊंगा।

When it begins to appear so, the auspicious hour has arrived. When the feeling arises that there is no longer any complaint, the first ray of prayer has descended. I call prayer precisely that—the state of consciousness in which there is no complaint. And often you go to the temple to pray, and you go only to make complaints; the name given is “prayer.” That my wife is ill; that my child is not getting a job; that I have no house to live in. And you call this prayer! These are all complaints; all grievances. This is not a feeling of reverence toward God. You are raising doubt about God’s very being—“That while You are there, I still don’t have a house! If You exist, then I should have a house. And if a house doesn’t happen, then take it for sure: You don’t exist either.” Hidden within is this attitude: “I will believe in You if You fulfill my demands. If You don’t fulfill my demands, then mind it! You have lost one devotee! Then I will become Your enemy.”

और भीतर तो गहरे में तुम जानते हो कि कहां है तू! कहां कौन है! यह तो देख रहे हैं, एक कोशिश करके देखे लेते हैं कि शायद मिल जाए। मूलतः मकान में तुम्हारा रस है, परमात्मा में नहीं।

And deep down you know—where is He! Who is where! You are just giving it a try to see if perhaps you might get it. Your real interest is in the house, not in the Divine.

तुम्हारी प्रार्थनाएं शिकायतों के छिपे हुए ढंग हैं; रंगी-पुती शिकायतें हैं। भीतर तो शिकायत की गंदगी है, ऊपर से सुंदर रंग चढ़ा दिए हैं, टीम-टाम, नया बना दिया है! किसको धोखा दे रहे हो?

Your prayers are disguised forms of complaint—painted-and-polished complaints. Inside there is the filth of grievance; on top you’ve applied pretty colors, trimmings, made it look new! Whom are you deceiving?

लेकिन शिकायत मिटे, शिकवा मिटे, तो प्रार्थना का जन्म होता है। और प्रार्थना का जन्म इस जगत में अपूर्व बात है। प्रार्थना का अर्थ है अहोभाव। प्रार्थना का अर्थ है धन्यवाद, आभार। प्रार्थना का अर्थ है: जो है, वह मेरी पात्रता से ज्यादा है।

But when complaint dissolves, when grievance dissolves, prayer is born. And the birth of prayer in this world is an extraordinary thing. Prayer means ah, awe. Prayer means thankfulness, gratitude. Prayer means: what is, is more than I deserve.

‘तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा नहीं, शिकवा तो नहीं।’

“Without You, there is no complaint with life—no complaint at all.”

परमात्मा न भी मिले, तो भी जिंदगी प्यारी है, अपूर्व है। और जिंदगी में ही उतरते जाओगे, तो परमात्मा भी करीब आता जाएगा। जिंदगी में ही छिपा है। यह जिंदगी उसका ही घूंघट है। तुम उठाओगे जिंदगी का घूंघट और भीतर परमात्मा मुस्कुराता मिलेगा।

Even if the Divine is not found, life is still lovable, incomparable. And as you go on entering life itself, the Divine too will come closer. He is hidden within life itself. This life is His veil. Lift the veil of life and within you will find God smiling.

‘तेरे बिना जिंदगी जिंदगी नहीं, जिंदगी नहीं।’

“Without You, life is not life, not life.”

यह भी बात ठीक है। जिंदगी को प्रेम करो बिना शिकायत के और यह भी स्मरण रखो कि जब तक तू नहीं है--सब है, फिर भी कुछ कम है। सब है; सब तरह से तूने पूरा किया है, लेकिन तेरे बिना, तेरी मौजूदगी के बिना कुछ-कुछ कम है।

This too is true. Love life without complaint, and remember as well that until You are—everything is, and yet something is missing. Everything is there; in every way You have made it full, but without You, without Your presence, something is still a little short.

यह शिकायत नहीं है; यह प्रार्थना है।

This is not a complaint; this is prayer.

प्रार्थना अगर मांगे, तो एक चीज मांगे--परमात्मा को मांगे। प्रार्थना कुछ और न मांगे। तुमने कुछ और मांगा कि प्रार्थना गलत हुई।

If prayer must ask, let it ask one thing—ask for God. Let prayer ask for nothing else. The moment you ask for anything else, prayer has gone wrong.

तो ठीक मनु-हंसा! शिकवा गया, शिकायत गयी, प्रार्थना बन रही है। और उस प्रार्थना में निश्चित ही यह भाव भी सघन होगा कि ‘तेरे बिना जिंदगी जिंदगी नहीं।’ बहुत है; सब कुछ है; मगर फिर भी कुछ चूक रहा है।

So, well said, Manu and Hansa! The grievance has gone, the complaint has gone, prayer is taking shape. And in that prayer, surely this feeling will become dense: “Without You, life is not life.” There is much; everything is there; yet still something is missing.

परमात्मा ही जब उपस्थित हो जाता है बाहर-भीतर, तो ही परिपूर्ण परितृप्ति, तो ही परितोष। फिर उसके पार न तो शिकायत है, न प्रार्थना है। पहले शिकायत चली जाती है, फिर एक दिन प्रार्थना भी चली जाती है।

शिकायत जाए, तो प्रार्थना आती है। प्रार्थना भी एक दिन जाएगी, उसी दिन परमात्मा भी उतर आएगा।

Only when the Divine is present within and without is there perfect fulfillment, true contentment. Beyond that, there is neither complaint nor prayer. First complaint goes; then one day even prayer goes. Complaint goes, prayer comes. One day prayer too will go; on that very day, the Divine descends.

सातवां प्रश्न: ओशो, धम्मपद के गाथा-प्रसंगों से पता लगता है कि ब्राह्मण ही भगवान बुद्ध के विरोधी थे और वे ही उनके ध्वज-धर भी बने। ऐसा क्यों हुआ ओशो?
Seventh question: Osho, from the anecdotal contexts around the Dhammapada it appears that Brahmins were the opponents of Lord Buddha, and yet they also became his standard-bearers. Why did this happen, Osho?

स्वाभाविक है। जो असली ब्राह्मण थे, वे तो बुद्ध के साथ हो लिए। असली ब्राह्मण को तो बुद्ध में ब्रह्म के दर्शन हो गए। ब्राह्मण वही, जिसको ब्रह्म को देखने की कला आती हो। ब्राह्मण वही, जो ब्रह्ममय हो। वे बुद्ध को कैसे चूकते? जो वस्तुतः ब्राह्मण थे; जाति और कुल से ही नहीं, अस्तित्वगत ब्राह्मण थे...।

It is natural. The real Brahmins stood with Buddha. For the true Brahmin, Brahman was seen in Buddha. A Brahmin is one who knows the art of seeing Brahman; a Brahmin is one who is filled with Brahman. How could they miss Buddha? Those who were Brahmins in truth—not by caste and lineage but existentially...

जैसा कि उद्दालक ने अपने बेटे श्वेतकेतु से कहा है। जब श्वेतकेतु लौटा गुरु के आश्रम से, तो बड़ा अकड़ा हुआ लौटा। अकड़ा हुआ लौटा, क्योंकि सब शास्त्रों में पारंगत होकर लौटता था। स्वाभाविक थी अकड़। जवान की अकड़! जैसे विश्वविद्यालय से कोई लौटता है। सोचता है: सब जान लिया।

As Uddalaka said to his son Shvetaketu. When Shvetaketu returned from the guru’s ashram, he came back puffed up. He had mastered all the scriptures, so the pride was natural—the arrogance of youth. Like someone returning from a university thinking, “I know it all.”

उद्दालक ने उसे देखा खिड़की से, बगीचे में अंदर आते; उसकी अकड़ देखी; उद्दालक उदास हो गए। क्योंकि अकड़ ब्राह्मण को शोभा नहीं देती।

Uddalaka saw him from the window as he came into the garden; he saw that swagger and grew sad, for pride does not befit a Brahmin.

आया बेटा। उद्दालक ने पूछा: तू क्या-क्या सीखकर लौटा है? तो बेटे ने सब शास्त्र गिनाए--कि वेद, उपनिषद, व्याकरण, भाषा, काव्य--सब, जो भी था। दर्शन, धर्म, ज्योतिष, भूगोल, इतिहास, पुराण--जो भी उन दिनों के विषय होंगे, सब उसने गिना दिए। कि सब में पारंगत होकर लौटा हूं; सब में प्रथम कोटि के अंक पाकर लौटा हूं। ये रहे मेरे सर्टिफिकेट!

The son came in. Uddalaka asked, “What have you learned?” The boy listed all the scriptures: the Vedas, the Upanishads, grammar, language, poetry—everything. Philosophy, religion, astrology, geography, history, the Puranas—whatever subjects existed then. “I have mastered them all; I have returned with top marks in every one. Here are my certificates!”

लेकिन बाप ने सब ऐसे सुना, जैसे उसे इसमें कुछ रस नहीं है। उसने कहा: मैं तुझसे यह पूछता हूं कि ब्राह्मण होकर लौटा कि नहीं?

But the father listened as if none of it interested him. He said, “I ask you only this: have you come back as a Brahmin or not?”

श्वेतकेतु ने कहा: ब्राह्मण तो मैं हूं ही। आपका बेटा हूं!

Shvetaketu said, “I am a Brahmin already—I am your son!”

तो बाप ने कहा कि नहीं; हमारे परिवार में जन्म से हम ब्राह्मण को नहीं स्वीकार करते। तेरे बाप-दादे, मेरे बाप-दादे, सदा से ब्राह्मणत्व को अनुभव से सिद्ध करते रहे हैं। हम पैदा होने से ब्राह्मण अपने को स्वीकार नहीं करते। हमारे परिवार में जन्मना हम ब्राह्मण को नहीं मानते। तू वापस जा। ब्राह्मण होकर लौट।

The father said, “No. In our family we do not accept Brahminhood by birth. Your fathers and grandfathers, my fathers and grandfathers, have always proven Brahminhood through experience. We never take ourselves to be Brahmins by being born. In our lineage we do not recognize the ‘born Brahmin.’ Go back—return as a Brahmin.”

बेटे ने पूछा: कमी क्या दिखायी पड़ती है! बाप ने कहा: तेरी अकड़, तेरा अहंकार। साफ है तेरे अहंकार से कि तू अपने को बिना जाने आ गया है। तूने और सब जान लिया, लेकिन अपने को नहीं जाना है; आत्मज्ञान नहीं हुआ है। तू जा। ब्राह्मण होकर लौट।

The son asked, “What deficiency do you see?” The father said, “Your swagger, your ego. It is clear from your ego that you have come without knowing yourself. You have learned everything else, but you have not known yourself; there is no self-knowledge. Go—come back as a Brahmin.”

यह ब्राह्मण की परिभाषा देखते हैं! यह ब्राह्मण का अर्थ हुआ: ब्रह्म को जानो। भीतर छिपे ब्रह्म को जानो, ताकि बाहर छिपा ब्रह्म भी प्रगट हो जाए; तो ब्राह्मण।

See the definition of a Brahmin! To be a Brahmin means: know Brahman. Know the Brahman hidden within, so that the Brahman hidden without is revealed too—that is a Brahmin.

तो जो असली में ब्राह्मण थे--जन्म से नहीं; अनुभव से, ज्ञान से, बोध से--वे तो बुद्ध के पास आए, वे तो बुद्ध के प्यारे हो गए। बुद्ध के सारे बड़े शिष्य ब्राह्मण थे। उन्होंने यह फिकर नहीं की कि बुद्ध क्षत्रिय हैं और क्षत्रिय के सामने ब्राह्मण कैसे झुके!

Therefore those who were truly Brahmins—not by birth but by experience, knowing, awakening—came to Buddha; they became dear to him. All of Buddha’s great disciples were Brahmins. They did not worry that Buddha was a Kshatriya and how a Brahmin could bow before a Kshatriya!

ब्राह्मण तो वही है, जो झुकने की कला जानता है। वह क्या फिकर करता है, कौन क्षत्रिय और कौन शूद्र! जहां ब्रह्म अवतरित हुआ है, जहां ब्रह्म का फूल खिला है, जहां वह सहस्रार कमल खिला है, सहस्रदल कमल, और जहां सुगंध व्याप्त हो गयी है--वहां झुकेगा।

A Brahmin is precisely one who knows the art of bowing. Why should he worry who is Kshatriya and who is Shudra? Wherever Brahman has descended, where the flower of Brahman has blossomed—where that thousand-petaled lotus has opened and its fragrance has spread—there he will bow.

जो असली ब्राह्मण थे, वे तो झुक गए बुद्ध के पास आकर। वे तो बुद्ध के ध्वज-धर बन गए। लेकिन जो नकली ब्राह्मण थे...।

The real Brahmins came and bowed at Buddha’s feet; they became bearers of his banner. But the fake Brahmins...

और नकली स्वभावतः ज्यादा हैं। सौ में एकाध असली; निन्यानबे नकली। जो सिर्फ किसी घर में पैदा होने के कारण, नदी-नाव-संयोग के कारण अपने को ब्राह्मण समझते थे। समझते थे कि मेरा बाप ब्राह्मण था, इसलिए मैं ब्राह्मण हूं।

And fakes are naturally more. Out of a hundred, one may be genuine; ninety-nine are counterfeit. Those who thought themselves Brahmins merely because they were born in a certain house—by the sheer accident of birth: “My father was a Brahmin, therefore I am a Brahmin.”

इतना आसान है ब्राह्मण होना! कि बाप ब्राह्मण था, तो तुम ब्राह्मण हो गए! तुम्हारे बाप डाक्टर हों, इससे तुम डाक्टर नहीं हो जाते। तो ब्राह्मण कैसे हो जाओगे? यह तो और गहरी बात है। तुम्हारे बाप इंजीनियर थे, इसलिए तुम इंजीनियर नहीं हो जाते। तुम्हारे बाप की जानकारी तक तुम तक नहीं पहुंचती, तो बाप का ज्ञान तो कैसे पहुंचेगा! बाप की जानकारी है कि वे बड़े डाक्टर थे। तो तुम डाक्टर बाप के घर पैदा हुए, तो तुम अपने को डाक्टर थोड़े ही लिखने लगते हो! जैसा यहां हिंदुस्तान में चलता है कि डाक्टर की पत्नी डाक्टरनी कहलाती है। यह बड़े मजे की बात है!

Is becoming a Brahmin that easy—that your father was a Brahmin, so you are one? If your father is a doctor, that doesn’t make you a doctor. How then will you become a Brahmin—which is far deeper? If your father was an engineer, that doesn’t make you an engineer. Even information does not transmit through birth; how will wisdom? Your father’s information is that he was a great doctor. If you are born in a doctor’s house, you don’t start writing “doctor” after your name—though in India it is common that a doctor’s wife is called “doctorni”! It’s quite a joke.

तो तुम डाक्टर के बेटे हो, तो तुम अपने को डाक्टर तो नहीं लिखने लगते। तुम जानते हो कि डाक्टर मैं कैसे हो सकता हूं। बाप की जानकारी थी। जानकारी मुझे अर्जित करनी पड़ेगी।

So being a doctor’s son, you don’t start calling yourself a doctor. You know: how could I be a doctor? My father had information; I will have to earn that information.

जानकारी तक नहीं आती जन्म के साथ, खून में नहीं आती, तो ज्ञान तो कैसे आएगा? ज्ञान का अर्थ होता है, आत्म-अनुभव। स्मृति नहीं उतरती, तो बोध तो कैसे उतरेगा। बोध तो और गहरा है; स्मृति से बहुत गहरा है।

If even information does not come with birth, does not come in the blood, how will knowing come? Knowing means self-experience. Memory does not descend; how will awakening descend? Awakening is far deeper than memory.

इसलिए जो सोचते थे कि हम ब्राह्मण हैं, क्योंकि ब्राह्मण बाप के घर पैदा हुए हैं; और जो सोचते थे कि हम ब्राह्मण हैं, क्योंकि हमें वेद कंठस्थ हैं; जो सोचते थे कि हम ब्राह्मण हैं, क्योंकि हमें शास्त्र का ज्ञान है--वे बुद्ध के दुश्मन हो गए। क्योंकि जब भी बुद्ध जैसा व्यक्ति पैदा होता है, तब वह सदा शास्त्रों के विपरीत पड़ जाता है। वह परंपरा के विपरीत पड़ जाता है। वह हर जड़ स्थिति के विपरीत पड़ जाता है। तो इन निन्यानबे ब्राह्मणों को तो लगा कि यह दुश्मन है, शत्रु है। यह हमारे धर्म को नष्ट करने को पैदा हुआ है। इसे उखाड़ फेंकें।

Therefore those who thought, “We are Brahmins because we were born in a Brahmin’s house,” or, “We are Brahmins because the Vedas are on our tongue,” or, “We are Brahmins because we know the shastras”—they became enemies of Buddha. Because whenever a Buddha-like being is born he always comes into conflict with the scriptures. He collides with tradition. He goes against every ossified state. So these ninety-nine Brahmins felt: this man is our enemy; he has come to destroy our religion. Uproot him.

तो ब्राह्मण पक्ष में भी थे, ब्राह्मण विरोध में भी थे। यह सदा से हुआ है।

So Brahmins were both for him and against him. This has always been so.

यहां भी कुछ ब्राह्मण हैं; मगर वे सौ में एक ही होंगे। निन्यानबे तो विरोध में होंगे। झूठे सदा विरोध में होंगे। सच्चे पास आ जाते हैं। फिर वे फिक्र नहीं करते।

Even here there are a few Brahmins; but they will be one in a hundred. Ninety-nine will be opposed. The false are always opposed; the true come close—and then they do not fuss.

ऐसा हुआ काशी में। सच्चे ब्राह्मण इकट्ठे हुए। काशी में झूठे ब्राह्मण तो बहुत हैं, मगर एक दफे सच्चे ब्राह्मण इकट्ठे हुए सारे देश से। वे कबीर के दर्शन को इकट्ठे हुए--पंद्रह सौ ब्राह्मण। अनूठी कथा है। हुई भी हो, इसमें शक होता है। पंद्रह सौ ब्राह्मण? मगर हो भी सकती है सच। कबीर जैसे व्यक्तियों के पास कभी-कभी ऐसे प्रसंग भी हो जाते हैं।

It happened in Kashi. True Brahmins gathered. Kashi has many fake Brahmins, but once the real ones from all over the country assembled—for the darshan of Kabir—fifteen hundred Brahmins. It is a unique tale. One doubts whether it happened—fifteen hundred Brahmins?—yet it could be true. Around a Kabir such episodes do happen.

पंद्रह सौ ब्राह्मण सारे देश से इकट्ठे हुए कबीर के सत्संग के लिए। कबीर तो जुलाहा थे; मुसलमान थे जन्म से तो। उनकी तो शूद्र से कोई ऊंची स्थिति नहीं थी। शूद्र से गए-बीते थे! खुद उनके गुरु रामानंद ने, जो कि हिम्मतवर आदमी थे, उन तक ने इनकार कर दिया था कबीर को दीक्षा देने से--कि तू भई, हमें झंझट में डाल देगा!

कबीर ने उनसे दीक्षा ली थी बड़े उपाय से, बड़ी कुशलता से। ऐसी दीक्षा पहले कभी हुई भी नहीं थी। रामानंद ने कई बार इनकार कर दिया कबीर को कि तू यहां आया ही मत कर, क्योंकि इससे हम झंझट में पड़ जाएंगे। यह ब्राह्मणों का गढ़ है काशी; और यहां मैं किसी जुलाहे को दे दूंगा दीक्षा, तो मुश्किल होगी। हिम्मतवर न रहे होंगे; कमजोर रहे होंगे।

Fifteen hundred Brahmins from across the land gathered for Kabir’s satsang. Kabir was a weaver; by birth a Muslim. His status was no higher than a Shudra—less than that. Even his guru, Ramananda, who was a courageous man, refused to initiate Kabir: “You will land me in trouble!” Kabir took initiation by a great device, great skill. Such initiation had never happened. Ramananda refused him many times: “Don’t come here—you will get me into trouble. Kashi is the fortress of the Brahmins; if I give initiation to a weaver here, there will be difficulty.” He must not have been brave then; he was weak.

तो कबीर गंगा के किनारे सीढ़ी पर, जहां रामानंद स्नान करने जाते रोज सुबह चार बजे, चादर ओढ़कर पड़ रहे। अंधेरे में रामानंद का पैर पड़ गया कबीर पर। पैर पड़ गया तो कहा: राम! राम! और कबीर ने कहा: बस, दे दिया मंत्र! हो गया मैं शिष्य आपका। आप हुए मेरे गुरु। अब राम-राम जपूंगा और पा लूंगा। और कबीर राम-राम जपकर पा लिए।

So Kabir lay down wrapped in a sheet on the steps by the Ganga where Ramananda went to bathe every morning at four. In the dark Ramananda’s foot fell on Kabir. His foot touched him and he said, “Ram! Ram!” Kabir said, “That’s it—the mantra has been given. I have become your disciple; you are my guru. Now I will repeat Ram-Ram and attain.” And Kabir, repeating Ram-Ram, attained.

इतनी खोज हो, तो राम-राम क्या, कुछ भी जपो--मिल जाएगा। ऐसी प्रगाढ़ आकांक्षा हो! फिर तो रामानंद भी इनकार न कर सके कि ऐसा प्यारा आदमी!

If the seeking is that intense, then whether it is “Ram-Ram” or anything—you will arrive. With such deep longing even Ramananda could no longer refuse such a lovely man.

इस तरकीब से दीक्षा ली! कहा कि फूंक दिया कान! ब्रह्ममुहूर्त में कह दिया: राम-राम। अब और क्या चाहिए! अब कभी न आऊंगा; अब कभी न सताऊंगा; आपको परेशान न करूंगा। लेकिन आपका हो गया।

By this stratagem he took initiation! He said, “You have blown into my ear. At brahmamuhurta you said, ‘Ram-Ram.’ What more is needed? I will never come again; I will never trouble you; I will not bother you. But I am yours.”

रामानंद जिससे डरे थे शिष्य बनाने में, उसके दर्शन के लिए पंद्रह सौ ब्राह्मण...। सच्चे ब्राह्मण रहे होंगे। वही तो कबीर में उत्सुक हो सकते हैं। वे इकट्ठे हुए। कबीर को उन्होंने निमंत्रित किया कि आप आएं और धर्म हमें समझाएं।

The very one Ramananda had feared to make his disciple—fifteen hundred Brahmins came for his darshan. They must have been true Brahmins; only they could be eager for Kabir. They gathered and invited Kabir: “Come and explain dharma to us.”

कबीर आए। वहां पंद्रह सौ पुरुषों को देखा और लौट गए। बड़े हैरान हुए ब्राह्मण। उन्होंने कहा: आप लौट क्यों जा रहे हैं! बात क्या है?

उन्होंने कहा: मीरा कहां है?

Kabir came, saw fifteen hundred men, and turned back. The Brahmins were surprised. They said, “Why are you leaving? What is the matter?” He said, “Where is Meera?”

जो कबीर को सुनने आ गए थे--कबीर जुलाहे को--उनकी भी इतनी हिम्मत नहीं थी कि स्त्री को बुलाएं! स्त्री की हालत शूद्र से बदतर रही।

Those who had come to listen to Kabir—to a weaver—did not have the courage to invite a woman! The condition of women had been worse than that of Shudras.

इसलिए तो तुलसीदास ने उसको शूद्रों में गिना है। शूद्र, ढोल, पशु, नारी--ये सब ताड़न के अधिकारी। तुलसीदास से ज्यादा खतरनाक और बीमार आदमी इस देश में दूसरा नहीं हुआ। और जब तक इस देश का तुलसीदास से छुटकारा नहीं होता, तब तक बड़ी अड़चन है।

That is why Tulsidas counted her among the Shudras: “Shudra, drum, animal, woman—fit to be beaten.” There has been no man more dangerous and sick in this land than Tulsidas. And until this country is rid of Tulsidas, there is a great obstacle.

तो मीरा की खबर तो कई लोगों को थी। मीरा पास ही थी; उसकी सुगंध भी आती थी। लेकिन स्त्री के पास पुरुष जाए! पुरुष तो परमात्मा है; और स्त्री तो ताड़न की अधिकारी है! स्त्री को पुरुष सम्मान दे! शूद्र को भी दे दे एक बार, चलो, आखिर पुरुष है न शूद्र! पुरुष तो है। मीरा में तो बहुत झंझटें हो गयीं। स्त्री भी है। यह तो कठिन बात थी।

Many knew of Meera; she was nearby—her fragrance was in the air. But for a man to go to a woman! Man is God; and woman is fit for chastisement! For a man to honor a woman! He might still grant respect to a Shudra—after all, a Shudra is at least a man. But with Meera there were too many complications: she was a woman. This was difficult.

कबीर आकर खड़े हुए और उन्होंने कहा: जब तक मीरा न आएगी, तब तक मैं नहीं आऊंगा। मजबूरी में मीरा को निमंत्रित करना पड़ा। और जब मीरा आयी और नाची, तब कबीर आए। उन्होंने कहा: मीरा के नाच से सब शुद्ध हो गया। अब यहां सच में ही ब्राह्मणत्व की ज्योति जल रही है। अब न कोई शूद्र है, न कोई स्त्री है। अब सब भेद गिरे।

Kabir stood and said, “Until Meera comes, I will not come.” They were forced to invite Meera. And when Meera came and danced, then Kabir came. He said, “Meera’s dance has purified everything. Now the flame of true Brahminhood is lit here. Now there is neither Shudra nor woman. Now all distinctions have fallen.”

जहां भेद गिर जाते हैं, वहां ब्रह्म का अनुभव है। अभेद--ब्रह्म का अनुभव है।

Where differences drop, there is the experience of Brahman. Non-division is the experience of Brahman.

तो जो सच्चे ब्राह्मण थे, वे तो बुद्ध के साथ हो लिए। वे सदा से रहे बुद्ध के साथ, महावीर के साथ, कबीर, नानक, मोहम्मद, जीसस--दुनिया में जहां भी कभी कोई लोग हुए हैं, जिन्होंने जाना है--असली ब्राह्मण सदा उसके साथ हो गए। नकली ब्राह्मण सदा उसके विपरीत हो गए हैं।

So the true Brahmins stood with Buddha. They have always stood with the knowers—Buddha, Mahavira, Kabir, Nanak, Mohammed, Jesus. Wherever, in any age, there have been people who have known—the real Brahmin has been with them. The fake Brahmin has always been against them.

नकली की भीड़ है। नकली का समूह है। इन नकलियों ने मिलकर बुद्ध के धर्म को इस देश से उखाड़ दिया। इस देश की सबसे बड़ी संपदा इन नकलियों ने भ्रष्ट कर दी। इस देश का सबसे बड़ा मानव इन नकलियों ने पराया कर दिया।

The counterfeit are a crowd, a herd. These counterfeits together uprooted Buddha’s dharma from this land. The greatest treasure of this country they corrupted. The greatest man of this country they made alien.

आज सारा एशिया बुद्ध का गुणगान करता है--एक सिर्फ उनके इस देश को छोड़कर! यह अभागा देश बुद्ध के गुणगान से भरा हुआ नहीं है।

Today the whole of Asia sings Buddha’s praise—except his own land. This unfortunate country is not filled with the praise of Buddha.

आखिरी प्रश्न: ओशो, दुनिया ने कहा परवाने से। परवाने मगर ये कहने लगे दीवाने तो जलकर ही देखेंगे। तेरी याद में जलकर देख लिया अब आग में जलकर देखेंगे। इस राह में अपनी मौत सही ये राह भी चलकर देखेंगे। पूछा है अनादि ने।
Last question: Osho, the world spoke to the moths. But the moths began to say: “The mad will only truly see by burning.” We have burned in your remembrance; now we will burn in the very fire. Even if death is certain on this path, we will still walk this path and see. Anadi has asked.

यही मार्ग संन्यासी का भी है--परवाने का मार्ग। जो जलने को तत्पर है, जो मिटने को राजी है, जो खोने की हिम्मत रखता है।

‘दीपक की चमक में आग भी है

This too is the path of the sannyasin—the moth’s path: the one ready to burn, willing to be effaced, who has the courage to lose. “In the lamp’s radiance there is fire as well, the world said to the moth.”

दुनिया ने कहा परवाने से।’

दुनिया तो सदा से कहती रही है परवाने से--कि पागल! कहां जाता है? वह सिर्फ चमक नहीं है दीए में; वहां आग भी है।

यही तो तुमसे भी कहा है लोगों ने कि मेरे पास मत आना; यहां चमक ही नहीं है, आग भी है।

The world has always said to the moth—“Mad one! Where are you going? In that lamp there isn’t only a glow; there is fire too.” People have said the same to you about me: “Don’t come near him; there isn’t only radiance there—there is fire as well.”

लेकिन परवाने दुनिया की सुनते! परवाने दुनिया की सुनें, तो परवाने नहीं। जो दुनिया की सुनें, वे परवाने हो नहीं सकते। परवाने तो अपने भीतर की सुनते हैं।

दीए ने पुकारा है। शमा ने पुकारा है। उस जलती ज्योति ने पुकारा है। जाना है--चाहे कोई भी कीमत हो।

But do moths ever heed the world? If moths listened to the world, they wouldn’t be moths. Those who listen to the world cannot be moths. Moths listen to what is within. The lamp has called. The candle has called. The burning flame has called. One must go—whatever the price.

‘दीपक की चमक में आग भी है

दुनिया ने कहा परवाने से।

परवाने मगर ये कहने लगे

दीवाने तो जलकर ही देखेंगे।’

“In the lamp’s radiance there is fire as well, the world said to the moths. But the moths began saying, ‘We mad ones will see only by burning.’”

दुनिया में और कोई देखने का उपाय भी नहीं है; जलकर ही देखना पड़ता है। चलकर ही पहुंचता है कोई और जलकर ही देखता है कोई। बिना अनुभव के कोई ज्ञान नहीं।

There is no other way of seeing in this world; one has to see by burning. One reaches only by walking, and one sees only by burning. Without experience there is no knowing.

‘तेरी याद में जलकर देख लिया

अब आग में जलकर देखेंगे।

इस राह में अपनी मौत सही

ये राह भी चलकर देखेंगे।’

“We have burned in your remembrance and looked; now we will burn in the fire itself and see. On this path our own death—so be it; we will walk this road and see.”

मौत निश्चित ही है; शक-सुबहा कहां! मौत निश्चित ही है। वह परवाना देख रहा है: दूसरे परवाने भी जल गए हैं, जो पास पहुंचकर गिर गए हैं। उनके पंख जल गए हैं; उनके प्राण उड़ गए हैं। लेकिन यह दूसरों को दिखायी पड़ता है--कि बेचारा परवाना! जलकर मर गया! लेकिन जो दूसरे परवाने चले आ रहे हैं, वे देखते हैं कि धन्यभागी था; देह से मुक्त हो गया; पिंजरे से बाहर हो गया। छूट गया बंधन; छूट गयी काया।

Death is certain; where is the doubt? Death is certain. The moth sees it: other moths too have burned, those who reached close and fell. Their wings were singed; their life-breath flew away. But this is what others see—“Poor moth! Burned to death!” While the moths who are still flying in see that he was blessed; he became free of the body, out of the cage. The bondage fell away; the body was shed.

ये तो जो अपने को बचाना चाहते हैं, वे सोचते हैं कि बेचारा! जलकर मर गया! नासमझ, अज्ञानी, जलकर मर गया। दूर रहता।

It is those who want to save themselves who think, “Poor fellow! Burned and died—foolish, ignorant—he should have kept his distance.”

लेकिन जो परवाने चले आ रहे हैं और उड़ते हुए, उनको तो यही दिखायी पड़ता है कि धन्यभागी था जो हमसे पहले पहुंच गया। वे इतना ही नहीं देखते कि जो नीचे जलकर गिरकर पड़ी है देह; वे वह भी देखते हैं जो उड़ गयी आत्मा, जो मुक्त हो गयी आत्मा। उन्हें कुछ और भी दिखायी पड़ता है।

But the moths who are coming, flying in, see that he was fortunate—he reached before us. They do not see only the body lying below, burned and fallen; they also see the soul that has flown, the soul that is freed. They see something more.

एक तो वह है, जिसे दिखायी पड़ता है कि बीज सड़ गया, खतम हो गया-- बेचारा! और एक वह है, जिसे दिखायी पड़ता है कि पौधा पैदा हो गया। धन्यभागी!

One person sees that the seed rotted and was finished—“Poor thing!” Another sees that the plant has sprouted—“Blessed!”

बीज मरता है, तभी तो पौधा पैदा होता है। परवाना मरता है, तभी तो परतंत्रता से मुक्त होता है; परम दशा को पाता है।

Only when the seed dies does the plant arise. Only when the moth dies is it freed from dependence; it attains the supreme state.

‘इस राह में अपनी मौत सही...।’

सही नहीं--होने ही वाली है। मौत के बिना कभी कुछ होता ही नहीं। मौत के बिना जीवन ही नहीं होता। जितनी बड़ी मौत, उतना बड़ा जीवन। जितनी घनी मौत, उतना बड़ा जीवन।

तुम उसी मात्रा में जीते हो, जिस मात्रा में तुम साहस रखते हो मरने का।

“On this path our own death—so be it...” Not “so be it”—it is bound to be. Without death nothing ever happens. Without death there is no life. The greater the death, the greater the life. The deeper the death, the greater the life. You live exactly to the extent you dare to die.

वही तो है जिंदगी, है जिसमें अटूट एहसास बका का

है मौत का जिसमें खौफ हरदम, वो जिंदगी जिंदगी नहीं है

That alone is life in which there is an unbroken sense of the eternal; if there is a constant fear of death, that life is no life.

वही तो है सरवरी जो बंदों से दोस्ती बन के हो नुमायां

जो कुर्सिए-अर्श पर मकीं है, वो सरवरी सरवरी नहीं है

That alone is true lordship which appears as friendship with human beings; what sits enthroned on the highest seat is no lordship at all.

 

That alone is true knowing which makes no divisions between striving and transgression; that which keeps the measure of good and bad is not knowing.

वही तो है आगही, न जिसमें हो जहदो-इसियां में फर्क कोई

हो नेकोबद की तमीज जिसमें, वो आगही आगही नहीं है

वही अखुव्वत है, फर्क हो जब न आदमी आदमी में कोई

रवा जो रखे ये फर्क, वो कौमे-अहमदी अहमदी नहीं है

That alone is brotherhood in which there is no difference between human and human; the community that maintains such differences is not truly the community of Ahmad.

वही तो है आदमी जो जीता है दूसरों के लिए हमेशा

जिए फकत अपने ही लिए, वो आदमी आदमी नहीं है

That alone is a man who lives always for others; he who lives only for himself is no man.

वही तो है शायरी जो राजे-जमाले-फितरत की तरजुमां हो

जो घिर के रह जाए रंगो-बू में, वो शायरी शायरी नहीं है

That alone is poetry which translates the secret of nature’s beauty; that which remains trapped in mere color and fragrance is not poetry.

वही तो है जिंदगी, है जिसमें अटूट एहसास बका का

है मौत का जिसमें खौफ हरदम, वो जिंदगी जिंदगी नहीं है

That alone is life in which there is an unbroken sense of the eternal; if there is a constant fear of death, that life is no life.

आज इतना ही।

That’s all for today.