Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
धर्म का सार है--दान। दान से अर्थ: धन का ही दान नहीं है; दान से अर्थ है: जो है जिसके पास--दे, बांटे; रोके नहीं। ज्ञान है--तो ज्ञान दे। शक्ति है--तो शक्ति दे। गीत है--तो गीत बांटे। क्योंकि बांटने से ही आत्मा उपलब्ध होती है।
The essence of dharma is—dāna. By dāna I do not mean only the giving of money; dāna means: whatever one has—give, share; do not hoard. If there is jñāna—give jñāna. If there is shakti—give shakti. If there is song—share the song. For only by sharing does the soul become available.
जो जितना रोकता है, उतना ही रुक जाता है। रोकने में रुक जाना है; देने में फैलाव है। जो जितना बांटता है, उतना फैलता चला जाता है। जो जितना बांटता है, उतना बड़ा हो जाता है। जो सब बांट देता है, जो भीतर शून्य हो जाता है, वही परमात्मा के निवास के योग्य हो जाता है।
Whoever hoards is stopped by his hoarding. In holding back, one becomes held back; in giving, there is expansion. The more one shares, the more one expands. The more one shares, the greater one becomes. The one who gives away everything, who becomes empty within—śūnya—becomes worthy of being a dwelling of the Paramatma.
तो दान की परिसीमा है--शून्यता; मेरा कुछ भी न बचे; मैं भी न बचूं मेरा। जिससे पाया है, सब उसी स्रोत को वापस लौट जाए। जैसे गंगा अपने को पूरा सागर में उंडेल देती है; उसी से पाया, उसी को लौटा दिया। त्वदीयं वस्तु गोविन्दं तुभ्यमेव समर्पये।
So the culmination of dāna is—śūnyatā; let nothing of “mine” remain; let even “me” not remain as mine. All that has been received returns to the very source from which it came. As the Ganga pours herself into the ocean—what was received from That is returned to That. Tvadiyam vastu Govindam tubhyam eva samarpaye.
जो मिला है, वह तुम्हारा नहीं है। वह किसी का भी नहीं है। है तो परमात्मा का है। इस परमात्मा की वस्तु पर मेरे का आरोपण लोभ है। लोभ पाप है। इस परमात्मा की वस्तु पर मेरे का आरोपण नहीं--दान है। दान पुण्य है।
जो हो जिसके पास--बांटता चले, लुटाता चले।
What has been received is not yours. It is no one’s. If it belongs, it belongs to the Paramatma. To impose “mine” upon what belongs to the Paramatma is greed. Greed is sin. Not imposing “mine” upon what belongs to the Paramatma—this is dāna. Dāna is punya.
Whatever is with you—keep sharing, keep scattering.
जीसस का प्रसिद्ध वचन है: जो देगा, उसे और मिलेगा। जो बांटेगा, वह और पाने का हकदार हो जाता है। जो रोक लेता है, सड़ जाता है।
Jesus has a famous saying: To the one who gives, more shall be given. The one who shares becomes worthy of receiving more. The one who hoards, rots.
जैसे कोई कुएं से पानी न भरे इस डर से कि कहीं पानी खर्च न हो जाए। कुएं को बंद करके ताला लगाकर रख दे कि कहीं पानी मेरा चुक न जाए। कभी ग्रीष्म आए, अड़चन हो, अकाल पड़े तो मेरा पानी चुक न जाए। रोककर रखूं, सम्हालकर रखूं; तिजोड़ी में रख ले कुएं को। उसका कुआं सड़ जाएगा। उसमें जीवन की धार नहीं बहेगी। उसका पानी गंदा होता रहेगा। धीरे-धीरे उसका पानी विषाक्त हो जाएगा, पीने योग्य नहीं रह जाएगा।
Like someone who refuses to draw water from a well for fear the water will be used up; locks the well, afraid it will be depleted in a drought or famine. He hoards it, guards it, puts a lock on the well as if it were a treasury. That well will rot. The stream of life will cease to flow in it. The water will grow foul. Slowly it will turn toxic, undrinkable.
कुएं का जल निर्मल होता, ताजा होता, क्योंकि रोज-रोज पानी भरा जाता। कुआं रोज-रोज लुटाता है। और जब कुआं लुटाता है, तो नए झरने उसे भरते चले जाते हैं। तो कुआं जवान रहता है; बूढ़ा नहीं होता। सड़ता नहीं; गलता नहीं। गंदा नहीं होता।
A well remains pure, fresh, because water is drawn every day. The well gives away daily, and when the well gives, new springs keep filling it. The well stays youthful; it does not grow old. It does not rot; it does not decay. It does not become dirty.
नदी बहती रहती है, तो स्वच्छ, उज्ज्वल रहती है। जहां नदी अटकी, वहीं सड़ांध है। जीवन की नदी के संबंध में भी यही सत्य है।
A river remains clean, luminous, by flowing. Wherever a river is dammed, there is stench. The same is true of the river of life.
दान धर्म का मूल है। और खयाल रखना, फिर दोहरा दूं। अक्सर तुमने सोच लिया है कि दान यानी धन का दान। क्योंकि हम धन के ऐसे दीवाने हैं कि हम संसार के संबंध में सोचते, तो धन के संबंध में सोचते। और धर्म के संबंध में सोचते हैं, तो भी धन के संबंध में सोचते हैं! हमारा धन पर ऐसा रुग्ण मोह है! तो जब कोई कहता है--दान, तो तत्क्षण तुम्हें खयाल आता है: मेरे पास क्या है? शायद यह भी खयाल आता हो कि ठीक है, दान होना चाहिए; कोई मुझे दे!
Dāna is the root of dharma. And remember—let me repeat it. You have often concluded that dāna means the donation of wealth. Because we are so infatuated with wealth that when we think of the world, we think in terms of money; and when we think of dharma, we still think in terms of money! Our obsession with wealth is pathological. So when someone says “dāna,” immediately you think: What do I have? Perhaps you even think: Yes, dāna should be; someone should give to me!
मैंने सुना है: एक धनपति गांव में था; कभी किसी को कुछ न दिया था। फिर भी लोग जाते थे, क्योंकि वह सब से बड़ा धनपति था। शायद आज नहीं दिया, कल दे, परसों दे।
I have heard: In a village there was a wealthy man; he had never given anything to anyone. Still people kept going to him, because he was the richest man. Perhaps not today—tomorrow he may give; the day after he may give.
गांव में कोई गरीबों के लिए भोज का आयोजन हो रहा था। लोगों ने सोचा: इसमें तो दे देगा। अकाल पड़ा था। तो लोग गए। उस धनपति ने उनकी बातें सुनीं। उन्होंने कहा कि दान की बड़ी महिमा है। दान से ही व्यक्ति स्वर्ग जाते हैं; दान सीढ़ी है। उसे उन्होंने प्रसन्न देखा, खुला देखा, तो और दान की प्रशंसा की। आशा बंधी कि शायद आज कुछ देगा!
A feast was being arranged for the poor in the village. People thought: At least for this he will give. There was famine. So they went. The rich man heard them. They said, There is great glory in dāna. Through dāna one attains heaven; dāna is a staircase to heaven. Seeing him pleased, open, they praised dāna even more. Hope grew that perhaps today he will give.
लेकिन आशा जल्दी ही निराशा में परिणत हो गयी। उस आदमी ने कहा: बिलकुल ठीक! उस धनपति ने कहा: आप बिलकुल ठीक कहते हैं। कहा: चलो, मैं भी तुम्हारे साथ चलता हूं। उन्होंने कहा: कहां साथ चलते हैं! कुछ दान दें। उसने कहा: नहीं, मैं भी साथ चलता हूं, ताकि लोगों को दान देने के लिए समझाएंगे। जब दान की इतनी महिमा है, तो मैं यहां बैठा नहीं रहूंगा, मैं भी चलूंगा तुम्हारे साथ। और लोगों को समझाऊंगा कि दान दो।
But hope soon turned into disappointment. The man said: Absolutely right! The rich man said: You are absolutely right. He said: Come, I will go with you. They said: Where will you come? Give something. He said: No, I will go with you, so I can persuade people to give. Since dāna is so important, I won’t sit here—I too will go with you, and I will explain to people to give.
दान देने की बात जो करते हैं, हो सकता है, वे भी सिर्फ दान से बचने के लिए दान देने की बात कर रहे हों। यह धनपति जाने को राजी है! दान के प्रचार के लिए राजी है। यह कहता है: जब ऐसी महत्वपूर्ण बात है, तो मैं भी प्रचार करूंगा। लेकिन देने का भाव नहीं उठता।
Those who speak of giving may also, perhaps, be speaking only to avoid giving. This rich man is ready to go! Ready to campaign for dāna. He says: When it’s such an important matter, I too will spread the message. But the feeling to give does not arise.
देने की हमारे भीतर भावना ही पैदा नहीं होती। हमने जन्मों-जन्मों से नहीं दिया है। हमने कुछ भी नहीं दिया है। हम सदा भिखमंगे हैं। हम सदा मांग रहे हैं। जब लोग कहते हैं: प्रेम, तब भी वे प्रेम मांगते हैं, देते नहीं। जो देता है, उसे तो बहुत मिलता है। उसे मांगना नहीं पड़ता। उसे हजार गुना मिलता है। लाख गुना मिलता है। करोड़ गुना मिलता है। लेकिन लोग कहते हैं कि कोई हमें प्रेम नहीं करता!
The feeling to give does not arise within us at all. For lives upon lives we have not given. We have given nothing. We are perpetual beggars. We are always asking. When people say “love,” they still ask for love; they do not give. The one who gives receives abundantly. He does not have to ask. He receives a thousandfold, a hundred-thousandfold, a millionfold. Yet people say: No one loves me!
मेरे पास लोग रोज आते हैं, वे कहते हैं: क्या करें? जीवन में प्रेम नहीं मिलता! कैसे प्रेम मिले? शायद ही कोई आकर पूछता हो कि मैं प्रेम देना चाहता हूं, कोई लेने वाला नहीं मिलता।
Every day people come to me, they say: What shall we do? We do not get love in life! How to get love? Rarely does anyone come and ask: I want to give love—no one is ready to receive.
अगर तुम प्रेम देना चाहो, तो लेने वाले तो बहुत मिलेंगे, क्योंकि सारे लोग प्रेम के भूखे हैं। और तुम दोगे, तो तुम्हें मिलेगा। दिए बिना किसी को नहीं मिलता।
If you want to give love, there will be many to receive, because all are hungry for love. And if you give, you will receive. Without giving, no one receives.
लेकिन लोग मतलब भी अपने निकाल लेते हैं! अब दान की इतनी महिमा शास्त्रों ने कही है, इसका परिणाम यह हुआ कि पंडित-पुरोहितों ने दान का धंधा बना लिया। वे समझाने लगे लोगों को कि दान दो। शास्त्र का उन्होंने शोषण कर लिया। शास्त्र से भी मतलब की बात निकाल ली।
But people extract even their own meanings! Because the shastras have praised dāna so highly, the result has been that pundits and priests have turned dāna into a trade. They began instructing people: Give. They exploited the scripture; they extracted their utility even out of scripture.
भिखमंगा भी रास्ते पर खड़ा होकर कहता है कि दान से बड़ा धर्म नहीं है। दान दो। और अगर न दो, तो उसकी आंखों में तुम्हारे प्रति घृणा है।
The beggar standing by the roadside says, There is no dharma greater than dāna. Give! And if you do not give, there is contempt in his eyes for you.
भिखमंगा दान से जी रहा है। तुम्हारे साधु-संत भी दान से जी रहे हैं। तुम्हारे पंडित-पुरोहित भी दान से जी रहे हैं। लेकिन सब चूक गए हैं बात।
Beggars live by dāna. Your sadhus and saints live by dāna. Your priests and pundits live by dāna. But all have missed the point.
दान का मतलब मांगना नहीं है। दान का मतलब देना है। तुम्हारे पास जो हो। धन न हो, तो फिकर छोड़ो। धन ही तो धन नहीं है; और भी तो धन हैं। प्रेम तो है। इतना निर्धन आदमी तो कोई भी नहीं है कि जिसके हृदय में प्रेम न हो। और प्रेम से बड़ा धन और क्या!
Dāna does not mean asking. Dāna means giving. Whatever is with you. If you have no money, forget the worry. Money is not the only wealth; there are other riches. There is love. No one is so poor that there is no love in his heart. And what is greater wealth than love!
तुम एक गीत गा सकते हो, तो गीत ही गुनगुना दो। तुम बांसुरी बजा सकते हो, तो बांसुरी ही बजा दो। तुम नाच सकते हो, तो पैर में घूंघर बांध लो, नाचो। किसी के कान में तुम्हारे घूंघर की आवाज पड़ेगी--दान हुआ। तुम्हें कुछ बोध हुआ है; अपना बोध बांटो। तुम्हें कुछ समझ मिली है; अपनी समझ बांटो। तुम्हारे पास जो है...। और ऐसा कोई भी व्यक्ति जगत में नहीं है, जिसके पास कुछ भी न हो।
If you can sing a song, then hum your song. If you can play the flute, then play your flute. If you can dance, tie the bells to your feet and dance. The music of your ankle-bells may fall on someone’s ears—that is dāna. If some insight has dawned in you, share your insight. If some understanding has come to you, share your understanding. Whatever you have... And there is no such person in the world who has nothing at all.
तुम राह पर पड़े कांटे तो बीन सकते हो! किसी के राह में पड़े कंकड़ तो हटा सकते हो! किसी के पास बैठकर हंस तो सकते हो। किसी रोते के आंसू तो पोंछ सकते हो।
You can pick thorns lying on the path! You can remove pebbles from someone’s way! You can sit beside someone and smile. You can wipe the tears of someone who is weeping.
एक आदमी रास्ते से गुजर रहा है, और एक भिखमंगे ने हाथ फैलाया। उस आदमी ने अपनी जेबें तलाशीं। लेकिन कुछ था नहीं उसके पास। उसने भिखमंगे के हाथ में अपना हाथ रख दिया और कहा: भाई! मुझे क्षमा कर। मेरे पास अभी कुछ भी नहीं। कल जब आऊंगा तो जरूर कुछ लेकर आऊंगा।
A man was passing by; a beggar stretched out his hand. The man searched his pockets. But he had nothing. He placed his own hand in the beggar’s hand and said: Brother! Forgive me. I have nothing right now. Tomorrow, when I come, I will surely bring something.
उस भिखमंगे की आंखें गीली हो गयीं। उसने कहा: अब लाने की कोई जरूरत नहीं; जो देना था, तुमने दे दिया। तुमने मेरे हाथ में हाथ रखा, तुम पहले आदमी हो। तुमने मुझे भाई कहा; तुम मेरे पहले दाता हो। अब और कुछ की जरूरत नहीं। बस, मेरे पास दो घड़ी बैठ जाओ। यह हाथ मेरे हाथ में रहने दो। यह पहला हाथ है, जो मेरे हाथ में आया। धन देने वाले तो बहुत मिले हैं, प्रेम देने वाला कोई भी नहीं मिला। और भाई तो मुझे किसी ने कहा ही नहीं। यह शब्द कितना प्यारा है--वह भिखमंगा कहने लगा--इसमें कितना मधुरस है! तुमने मुझे सब दे दिया। कभी यहां से गुजरो, तो मेरे हाथ में हाथ देकर क्षणभर बैठ जाया करें। फिर कभी मुझे भाई कहकर पुकारना।
The beggar’s eyes moistened. He said: Now there is no need to bring anything; what was to be given, you have given. You placed your hand in my hand—you are the first person. You called me brother; you are my first giver. Now I need nothing more. Just sit with me for a while. Let this hand remain in my hand. This is the first hand that has come into mine. Many have given money; no one has given love. And no one has ever called me brother. How sweet is this word—said the beggar—how much nectar there is in it! You have given me everything. Whenever you pass this way, place your hand in my hand and sit for a moment. Again call me brother.
तुम्हारे पास जो हो। किसी को भाई कहकर तो पुकार सकते हो। इतने कृपण तो मत हो जाओ कि किसी को भाई कहना मुश्किल हो जाए।
Whatever you have. At least you can call someone “brother.” Do not become so miserly that even calling someone “brother” becomes difficult.
ईसाई फकीर हुआ--संत फ्रांसिस। वह वृक्षों को भी कहता था भाई। मछलियों को कहता था बहन। चांद-तारों से दोस्ती करता था। पहाड़ों-नदियों से बात करता था। और तो उसके पास कुछ भी नहीं था; फकीर था। लेकिन इतना तो कर सकता था। जितना फ्रांसिस ने दिया, उतना दुनिया के करोड़ों का दान देने वालों ने भी नहीं दिया। यह सारी प्रकृति उसके दान से आह्लादित हो उठी थी। जिस वृक्ष पर फ्रांसिस ने हाथ रखकर कहा होगा: भाई!...
There was a Christian fakir—Saint Francis. He used to call trees “brother.” He called fishes “sister.” He befriended the moon and stars. He spoke with mountains and rivers. He had nothing else; he was a fakir. But he could at least do this. And as much as Francis gave, even the donors of millions did not give. The whole of nature was exhilarated by his dāna. On whatever tree Francis must have placed his hand saying, Brother!...
ऐसे ही औपचारिक नहीं। क्योंकि वृक्षों से उपचार कौन निभाता है! आदमियों में शायद तुम उपचार भी निभाते हो; किसी से मतलब हो, काम हो, तो कहते हो: भाई! कहते हैं न, कि जरूरत पड़े, तो आदमी गधे को भी बाप कह देता है! मगर भीतर तो जानता ही रहता है कि है तो गधा ही; यह काम पर पिताजी कहना पड़ रहा है! जरूरत पड़ती है, तो राजनेता के भी पैर तुम छू लेते हो, उसको भी महात्मा कह देते हो। हालांकि तुम जानते हो: गधा तो गधा है! जरूरत पड़ी, तो बाप कहना पड़ रहा है। उपचार!
Not merely formally. Who maintains formality with trees! Among men you may maintain some formality—if there is some utility, some work, you say “brother.” It is rightly said: When need arises, one calls even a donkey “father”! Yet within, one knows it is a donkey; circumstances compel me to say “father”! When need arises, you touch a politician’s feet and call him a “mahatma.” Though you know: a donkey is a donkey! Under compulsion you call him father. Formality!
लेकिन वृक्ष से तो कोई उपचार निभाना नहीं है। चांद-तारे तो कोई शिकायत करेंगे नहीं। जब फ्रांसिस ने पक्षियों को, जानवरों को, वृक्षों को भाई कहकर पुकारा, यह अंतर्तम से उठी आवाज, यह प्रार्थना बन गयी, यह दान हो गया।
But with a tree there is no need to keep up pretenses. The moon and stars will lodge no complaint. When Francis called birds, animals, trees “brother,” this voice arose from the innermost core; it became a prayer; it became dāna.
तो खयाल रहे: धर्म का सार है दान। दान अर्थात देने की क्षमता। क्या दिया--इस पर जोर नहीं है। दिया--इस पर जोर है। और जिसने दिया, उसे बहुत मिला। और जिसे बहुत मिला, उसने फिर बहुत दिया। और ऐसे यह श्रृंखला बढ़ती ही चली जाती है। इसका फिर कोई अंत नहीं है। और जिसने सब दिया, उसने समग्र पा लिया। जो देकर शून्य हो गया, उस पर सारा अस्तित्व बरस उठता है; परमात्मा उसे अपना घर बना लेता है।
So keep in mind: the essence of dharma is dāna. Dāna means the capacity to give. Emphasis is not on what is given; emphasis is on the giving. And the one who gives receives abundantly. And the one who receives abundantly gives abundantly again. Thus the chain goes on expanding. There is no end to it. And the one who has given all, attains the All. The one who by giving becomes empty—upon him the whole existence showers; the Paramatma makes him His home.
दान का अर्थ है: देने की क्षमता, बांटने की कला। खयाल रखना: दान भी बेहूदा हो सकता है, अगर कला न हो। तुम इस ढंग से दे सकते हो कि जिसको तुम दो, उसको पीड़ा दे जाओ। तुमने अगर दो पैसे भिखमंगे की तरफ फेंक दिए हैं, तो तुमने दिया कम, चोट ज्यादा पहुंचायी। तुम दो पैसे देकर अपनी अमीरी दिखाए। तुमने दो पैसे क्या दिए, तुमने उस गरीब की छाती में छुरा भोंक दिया! तुमने इतनी अकड़ से दिए कि तुम्हारा दान जहर हो गया। अच्छा होता, तुमने न दिया होता। अच्छा होता, तुम मुंह फेरकर चले गए होते। अच्छा होता कि तुमने सुनी ही न होती भिखमंगे की आवाज। लेकिन यह देना, देना न हुआ।
Dāna means: the capacity to give, the art of sharing. Remember: dāna too can be vulgar if there is no art. You can give in such a way that you wound the one to whom you give. If you throw two coins toward a beggar, you have given less and hurt more. By two coins you have displayed your wealth. What did you give by two coins? You thrust a dagger into the heart of the poor! You gave with such arrogance that your dāna turned into poison. Better you had not given. Better you had turned your face and walked away. Better you had not heard the beggar’s voice. But this kind of giving is not giving.
अक्सर तुमने दिया है क्रोध में। अक्सर तुमने दिया है सिर्फ बचाव के लिए। भीड़-भाड़ है, बाजार है; चार लोग क्या कहेंगे कि भिखमंगा हाथ जोड़े खड़ा है, और तुम दो पैसे नहीं दे पाते! अक्सर तुमने भिखमंगे को दिया है, लेकिन दिया लोगों के कारण है, जो देख रहे हैं बाजार में। तुम्हारी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तुमने अपने अहंकार को ही दिया, भिखमंगे को नहीं दिया। और देकर तुमने चाहा है कि वह धन्यवाद करे। देकर तुमने चाहा है कि तुम्हारी स्तुति करे
Often you give in anger. Often you give merely to save face. In a crowded market, what will people say if a beggar stands with folded hands and you cannot give two coins! Often you give to the beggar, but you give because of the people watching. Your prestige is at stake. You give to your ego, not to the beggar. And having given, you want him to thank you. Having given, you want your praise sung.
अगर तुम्हारे देने में कोई भी चाह है--धन्यवाद की भी चाह है--तो देना गलत हो गया। अच्छा होता, तुम न देते। अच्छा होता, तुम मुंह फेरकर चले जाते। अच्छा होता, तुम थोड़े कठोर होते। लेकिन अगर तुमने यह चाहा कि भिखमंगा तुम्हारा अनुग्रह माने, तो चूक हो गयी; तो दान का धोखा हुआ, दान नहीं हुआ।
If in your giving there is any desire—even the desire for thanks—then the giving has gone wrong. Better you did not give. Better you turned your face and went away. Better you were a little hard. But if you wished that the beggar feel obliged to you, you missed; then it was a deception of dāna, not dāna.
दान--देने की क्षमता और बांटने की कला है। जब कोई किसी को देता है, तो बहुत ही प्रसादपूर्ण होना चाहिए देना। इतना प्रसादपूर्ण होना चाहिए कि जिसे तुमने दिया है, वह आह्लादित हो; जिसे तुमने दिया है, वह प्रफुल्लित हो--दीन न हो जाए।
Dāna is the capacity to give and the art of giving. When one gives to someone, the giving should be utterly graceful. So graceful that the one who receives feels delighted; that he becomes uplifted—not humiliated.
तुम देकर किसी को दीन कर दो, तो भूल हो गयी। तुम्हारे देने से कोई समृद्ध हो, ऊपर उठे। तुम्हारे देने के कारण तुम्हारे समतुल हो जाए। तुम जब किसी को दो, तो इस तरह देना कि जैसे उसने लेकर तुम पर अनुग्रह किया है। यह देने की कला है। तुमने अनुग्रह किया, ऐसा नहीं।
If by your giving someone becomes small, you have erred. By your giving someone should become enriched, raised up. By your giving, let him become your equal. When you give to someone, give in such a way as if by accepting he has obliged you. This is the art of giving. Not that you have obliged him.
इसलिए इस देश में हम दान भी देते हैं और दक्षिणा भी। दक्षिणा का मतलब वही होता है। दुनिया के किसी कोने में दक्षिणा का रिवाज नहीं है। दान तो सारी दुनिया में है, लेकिन दक्षिणा बिलकुल भारतीय बात है।
That is why in this land we give dāna and also dakshina. The world over there is dāna, but dakshina is uniquely Indian.
यह दक्षिणा क्या है? तुमने किसी को कुछ दिया--यह दान हुआ। फिर इस दान को उसने स्वीकार कर लिया--इसका धन्यवाद भी दोगे या नहीं! वह दक्षिणा है। वह तुम्हारा अनुग्रह का भाव है कि मैं धन्यभागी हुआ कि आपने, मैंने जो कुछ छोटा-मोटा दिया, फूल तो नहीं था, फूल की पाखुड़ी थी, फिर भी आपने स्वीकार कर लिया--मैं धन्यभागी हूं। आप इनकार भी कर सकते थे। आप कह देते: रखो अपनी फूल की पाखुड़ी। मुझे फूल चाहिए। तुम्हारा इनकार मुझे तोड़ जाता। तुमने मुझे तोड़ा नहीं। तुम्हारी बड़ी कृपा है, अनुकंपा है। तुम्हारी करुणा है।
What is this dakshina? You gave something—that was dāna. Then he accepted your dāna—will you not also offer thanks? That is dakshina. It is your feeling of gratitude: I am blessed that you accepted what little I gave—not a flower, a petal of the flower—and yet you accepted; I am blessed. You could have refused. You could have said: Keep your petal; I want the flower. Your refusal would have broken me. You did not break me. It is your great grace, your compassion, your kindness.
यह बड़ी अपूर्व बात है दक्षिणा। यह भारत की अपनी अनूठी खोज है। और इसमें सारी कला छिपी है दान की। इसका मतलब यह हुआ कि देने वाला अनुगृहीत है लेने वाले का। क्यों? ऐसा क्यों होना चाहिए?
Dakshina is a rare thing. It is India’s unique discovery. And within it lies the whole art of dāna. It means the giver is obliged to the receiver. Why? Why should it be so?
साधारण गणित तो यही कहेगा कि जिसको मिला है, वह अनुगृहीत हो। लेकिन हमने कुछ और गहरा गणित खोजा। हमने कहा: जिसने दिया है, वह अनुगृहीत हो। क्यों? क्योंकि जिसने दिया है, उसे बहुत गुना मिलेगा।
Ordinary arithmetic would say that the one who has received should be obliged. But we discovered a deeper mathematics. We said: the one who has given is obliged. Why? Because the one who has given will receive many times more.
जिसने लिया है, उसका तो लेना समाप्त हो गया। जिसने दिया है, उसने बहुत पाने का उपाय कर लिया। जिसने लिया है, उसका तो कोई आगे का द्वार नहीं खुलता। जिसने दिया है, वह बहुत पाने का मालिक हो गया, हकदार हो गया। तो धन्यवाद कौन करे?
The one who received—his receiving is over. But the one who gave has found the way to receive abundantly. The one who received has no new doorway opened. The one who gave has become the master, the rightful heir to receive much. Then who should thank whom?
धन्यवाद वही करे, जिसने दिया है। अगर यह गरीब इनकार कर देता, तो ये द्वार स्वर्ग के बंद हो जाते। इस गरीब ने तुम्हारे स्वर्ग के द्वार खोल दिए। तुम इसे धन्यवाद दो। यह देने की कला है।
Thanks should be given by the giver. If this poor man had refused, your gates to heaven would have closed. This poor man opened for you the doors of heaven. Thank him. This is the art of giving.
तो दान है: देने की क्षमता, देने की कला, और देने का आनंद।
So dāna is: the capacity to give, the art of giving, and the joy of giving.
देते समय तुम आनंदित होने चाहिए। कभी क्रोध से मत देना। कभी भय से मत देना। कभी लोभ से मत देना। कभी प्रतिष्ठा के मोह में मत देना। ये सब गलत देने हैं। ये सब विषाक्त हैं। जब दो, तो आनंद भाव से देना। देना इसलिए कि मेरे पास इतना है कि मैं करूं भी क्या! मैं न दूं, तो क्या करूं! देने का सहज आनंद ही कारण हो, बस।
When you give, you should be joyful. Never give out of anger. Never give out of fear. Never give out of greed. Never give for the sake of prestige. These are all wrong ways of giving; poisonous. When you give, give out of joy. Give because you have so much—what else to do! If I do not give, what shall I do! Let the simple joy of giving be the only cause.
तुमने जीसस की कहानी सुनी: एक अमीर बागवान ने कुछ मजदूर सुबह काम पर बुलाए। अंगूर पक गए थे और तोड़ने थे। फिर कुछ मजदूर दोपहर बुलाए। क्योंकि अंगूर शाम तक टूट न पाएंगे। फिर कुछ मजदूर सांझ को भी बुलाए। जब सूरज ढल रहा था, तब भी कुछ लोग आए। फिर तो सूरज ढल गया। सब को मजदूरी बांटी। सब को बराबर मजदूरी बांट दी।
You have heard the story Jesus tells: A rich vineyard owner hired laborers in the morning. The grapes were ripe and needed picking. Then he hired some at noon, because by evening it would not be finished. Then he hired some even at dusk. When the sun set, he paid them all. He paid everyone the same wage.
जीसस यह कहानी बहुत बार कहते थे।
Jesus told this story often.
स्वभावतः सुबह से जो दिनभर काम किए थे; भर दुपहरी जो जुते रहे थे धूप में; पसीना-पसीना हुए थे; सूरज ऊगते आए थे और सूरज डूबते जा रहे थे। न भोजन करने गए थे, न एक क्षण को हटे थे काम से--उनको भी उतना ही दिया! तो वे जरा नाराज हुए। उन्होंने कहा: यह अन्याय है! और जो लोग दोपहर आए, उनको भी उतना! उनको आधा मिलना चाहिए। और जो अभी-अभी आए हैं, जिन्होंने काम किया ही नहीं कुछ, उनको भी उतना! इनको तो कुछ भी नहीं मिलना चाहिए।
Naturally, those who had worked since morning, in the blazing sun, sweating from sunrise to sunset—who had not even gone for a meal nor left work for a moment—received as much! They were a bit angry. They said: This is injustice! Those who came at noon—equal to us! They should get half. And those who came just now, who did next to nothing—equal! They should get nothing.
वह अमीर हंसने लगा, और उसने कहा: मैं तुम से यह पूछता हूं कि तुमने जितना काम किया, उतने के दाम तुम्हें मिले या नहीं? उन्होंने कहा: नहीं, हमें उतने के दाम मिले; थोड़े ज्यादा भी मिले। वह सवाल नहीं है। लेकिन जो दोपहर को आए थे इनको, और जो सांझ को आए इनको?
The rich man laughed and said: I ask you, did you receive the wage agreed upon for your work or not? They said: Yes, we received that; even a little more. That is not the issue. But those who came at noon, and those at dusk?
उस अमीर ने कहा: धन मेरा है और मेरे पास बहुत है। अगर मैं बांटना चाहूं, तो तुम्हें कुछ एतराज है? मैं अगर नदी में फेंकना चाहूं, तो तुम्हें कुछ एतराज है? यह मैं मेरे पास अधिक है, इसलिए दे रहा हूं। इन्होंने काम नहीं किया, मेरे पास भी आंख है। कोई दोपहर आया, कोई सांझ आया; काम क्या करेंगे ये सांझ को आए हुए लोग! लेकिन मेरे पास जरूरत से ज्यादा है, इसलिए दे रहा हूं।
The rich man said: The money is mine and I have plenty. If I wish to give, do you have any objection? If I wish to throw it into the river, do you object? I have more than I need, therefore I am giving. They did not work? I have eyes too. Some came at noon, some at dusk—what work could those do at dusk! But I have more than needed, therefore I give.
यह आनंद के भाव से देना है।
This is giving out of joy.
जो तुम्हारे पास जरूरत से ज्यादा हो, उसी को देने में मजा हो सकता है। जिस संबंध में तुम अभी खुद ही कंजूस हो, खुद ही पकड़े बैठे हो, जो अभी तुम्हें लगता है कम है, वह तुम कैसे दोगे? दोगे भी तो किसी और कारण से दोगे। उसमें हेतु आ जाएगा। और जहां हेतु आया, मोटिव आया, वहां दान मर गया।
Only that which is more than you need can be given joyfully. That with which you are still miserly, clutching, that which still feels scarce—how will you give that? If you do give, you will give for some other reason; a motive will enter. And where motive enters, dāna dies.
दान की आत्मा है अहेतुकी-भाव--कि बिना किसी कारण के दे रहे हैं। देने के शुद्ध आनंद से दे रहे हैं। ऐसा जो देना सीख लेता है, वह सम्राट हो जाता है।
The soul of dāna is ahetuki-bhava—the causeless: giving for no reason, giving out of the pure joy of giving. The one who learns such giving becomes a sovereign.
सम्राट, कितना तुम्हारे पास है, इससे नहीं होता कोई। सम्राट, तुम देने में कितने समर्थ हो, इससे होता है कोई। मांगने वाला भिखमंगा रह जाता है।
A sovereign is not made by how much you possess. Sovereignty is determined by how capable you are of giving. The one who asks remains a beggar.
और ध्यान रखना: धनी से धनी आदमी भी मांग रहा है। गरीब ही मांग रहा है, ऐसा नहीं; धनी भी मांग रहा है। अमीर से अमीर, अरबपति भी मांग रहा है। कहता है: और मिल जाए, और मिल जाए।
And remember: even the richest are asking. Not only the poor—also the rich are asking. The richest of the rich, the billionaires, are asking: More, more.
इसलिए इस दुनिया में भिखमंगे ही भिखमंगे हैं। गरीब भिखमंगे हैं, अमीर भिखमंगे हैं! मगर सब भिखमंगे हैं। यहां कभी-कभी कोई सम्राट होता है। सम्राट वही होता है, जो मांग नहीं रहा है; जिसने बांटना शुरू कर दिया है। बांटने से साम्राज्य का विस्तार है।
Hence this world is full of beggars. Poor beggars and rich beggars; but beggars all the same. Only rarely does a sovereign appear. A sovereign is one who is not asking; who has begun to share. By sharing the empire expands.
ऐसा अहेतुक दान तभी संभव है, जब तुम्हारे जीवन में प्रेम की थोड़ी सुवास हो। इसलिए मैंने कहा: धर्म का सार है दान। और दान का मूल है प्रेम।
Such a causeless dāna is possible only when there is some fragrance of love in your life. Hence I said: the essence of dharma is dāna. And the root of dāna is love.
प्रेम का अर्थ होता है: मैं अलग नहीं। मैं भिन्न नहीं, पृथक नहीं। मैं सब से जुड़ा हूं। तो अगर कहीं कोई पीड़ा में है, तो मैं दौड़ता हूं, क्योंकि मैं ही पीड़ा में हूं।
Love means: I am not separate. I am not different, not apart. I am connected with all. If somewhere someone is in pain, I run—because it is I who am in pain there.
अगर वृक्ष सूख रहा है जल के बिना, और मैं जल देता हूं, तो इसीलिए कि वृक्ष में मैं ही सूख रहा हूं। अगर कोई रो रहा है, और मैं आंसू पोंछता हूं, तो सिर्फ इसीलिए कि वे आंसू मेरे ही आंसू हैं; वे आंखें मेरी ही आंखें हैं। इस भाव का नाम प्रेम है।
If a tree is drying for want of water and I water it, it is because I am drying in that tree. If someone is weeping and I wipe his tears, it is only because those tears are my tears; those eyes are my eyes. This feeling is called love.
प्रेम का अर्थ है: मैं अस्तित्व से भिन्न नहीं हूं--अभिन्न हूं, एक हूं। प्रेम का अर्थ है: अद्वैत की प्रतीति।
Love means: I am not other than existence—I am one, abhinna, non-dual. Love is the taste of Advaita.
हम अलग हो भी कहां सकते हैं! प्रतिपल श्वास चाहिए, भोजन चाहिए, जल चाहिए, तो ही जी सकते हैं। और यह सब मिलता है हमें बाहर से, अस्तित्व से।
And where can we be separate! Every moment we need breath, food, water, only then we live. And all this comes from without, from existence.
वृक्षों में फल लग रहे हैं, वे तुम्हारे लिए तैयार हो रहे हैं कि तुम उन्हें पचाओगे। वे तुम्हारा रक्त-मांस-मज्जा बनेंगे। नदियों में जलधार बह रही है कि तुम्हारे वृक्षों में पानी जाएगा, फल पकेंगे। और नदियों में जलधार तुम्हारे घर तक आ रही है कि तुम्हारी प्यास होगी, और प्यास के लिए पानी की जरूरत होगी। और आकाश में बादल मंडरा रहे हैं, और वर्षा हो रही है--तुम्हारे लिए। और सुबह सूरज निकला है--तुम्हारे लिए। और रात चांद-तारों से भर जाता है आकाश--तुम्हारे लिए--कि तुम अब विश्राम में चले जाओ।
Fruits blossom on trees and ripen for you to digest; they will become your blood, flesh, marrow. Rivers flow so that water reaches the trees; fruits will ripen. Rivers flow to your home so that when you thirst there is water. Clouds hover in the sky and rain—for you. In the morning the sun rises—for you. At night the sky fills with moon and stars—for you—so that you may enter rest.
जरा गौर से देखो, यह सब तुम्हारे लिए है। यह सब तुम्हारे लिए है और तुम इसके लिए नहीं हो--यह अप्रेम है। यह धोखा हुआ। यह बेईमानी है। यह सब तुम्हारे लिए हो रहा है और तुम इसके लिए बिलकुल नहीं!
Look closely, all this is for you. All this for you—and you not for This—that is lovelessness. That is deceit. That is dishonesty. All this happens for you and you are not ready for it at all!
जिस दिन तुम्हें यह दिखायी पड़ता है: यह सारा अस्तित्व मेरे लिए; उस दिन तुम पूरे भाव से कहते हो: मैं भी इस सारे के लिए। तब प्रेम। और प्रेम मूल है दान का।
The day you see: this entire existence is for me—that day from your whole being the response arises: I too am for this All. Then love. And love is the root of dāna.
धर्म का सार है दान। दान का मूल है प्रेम। और प्रेम का अर्थ है, निर-अहंकारिता। यह धर्म का, दान का, शास्त्र हुआ। निर-अहंकारिता पर ही दान खड़ा होगा। अगर देने में जरा भी अहंकार है, तो चूक गए; फिर प्रेम नहीं है।
The essence of dharma is dāna. The root of dāna is love. And love means egolessness. This is the scripture of dharma and dāna. Only upon egolessness can dāna stand. If there is even a trace of ego in giving, you have missed; then there is no love.
आज के सूत्र दान पर हैं, इन्हें ठीक से समझना। इसके पहले कि हम सूत्रों में चलें, उन परिस्थितियों को समझ लें, जिनमें ये सूत्र बुद्ध ने कहे थे।
Today’s sutras are on dāna—understand them well. Before we enter the sutras, understand the circumstances in which Buddha spoke them.
पहला दृश्य:
First scene:
श्रावस्ती के एक अपुत्रक श्रेष्ठी के मर जाने के बाद कौशल नरेश ने सात दिन तक उसके धन को गाड़ियों में ढुलवाकर राजमहल में मंगवाया। इन सात दिनों तक धन ढुलवाने में वह इस तरह उलझा कि भगवान के पास एक दिन भी न जा सका। वैसे साधारणतः वह नियम से प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान के दर्शन और सत्संग के लिए आता था।
After the death of a childless merchant of Shravasti, the king of Kosala had his wealth hauled by cart to the palace for seven days. For those seven days he was so entangled in transporting the wealth that he could not go to the Blessed One even for a day. Ordinarily he used to come regularly every morning for the Blessed One’s darshan and satsang.
जिस दिन धन ढुलवाने का कार्य पूरा हुआ, उस दिन उसे भगवान की याद आयी, सो वह भरी दुपहरी में ही भगवान के पास जा पहुंचा।
The day the transporting of wealth was complete, that day he remembered the Blessed One and went to him in the blazing noon.
भगवान ने उससे दोपहर में आने का कारण पूछा। राजा ने सब समाचार बताए और फिर पूछा: भंते! एक बात मेरे मन को मथे डालती है। उस अपुत्रक श्रेष्ठी के पास इतना धन था कि मुझे सात दिन लग गए गाड़ियों में ढुलवाते-ढुलवाते, तब बामुश्किल उसके धन को राजमहल ला पाया हूं। फिर भी वह रूखा-सूखा खाता था! फटा-पुराना पहनता था! और टूटे हुए जराजीर्ण रथों पर चलता था!
The Blessed One asked why he had come at midday. The king narrated all and then asked: Bhante! One thing churns my mind. That childless merchant had so much wealth that it took me seven days, cart after cart, to bring it to the palace—yet he ate coarse food! wore tattered clothes! and rode in broken, decrepit chariots!
इसे सुनकर भगवान ने कहा: महाराज! वह पूर्वकाल में तगरशिखी बुद्ध को दान दिया था। दान तो कुछ बड़ा नहीं दिया था। बड़े दान देने की उसकी क्षमता नहीं थी। दान तो बड़ा क्षुद्र दिया था। लेकिन क्षुद्र दान का विराट परिणाम हुआ। उस दान के फलस्वरूप उसे इतनी धन-संपत्ति इस जीवन में मिली।
Hearing this, the Blessed One said: Maharaj! In a previous birth he had given dāna to Tagarasikhi Buddha. The dāna was not great; he did not have the capacity for great gifts. It was small. But the vast result of a small dāna came to him—he received such wealth in this life.
दान तो उसने थोड़ा ही दिया था, पर दान देकर पीछे पछताया बहुत था--कि यह भी क्या भूल कर ली! यह भी किन बातों में आ गया!
He gave little—but after giving he repented greatly—What mistake I made! How did I get into this!
उस पछतावे के कारण उसका मन अच्छा खाने-पहनने में नहीं लगता था। वह पछतावा पीछा कर रहा था। उस पछतावे के कारण रुपया हाथ से छोड़ने की उसकी क्षमता ही विलीन हो गयी थी। दान देना तो दूर, अपने उपयोग के लिए भी धन को व्यय करने की उसकी क्षमता खो गयी थी।
Because of that repentance his mind lost its taste for good food and clothing. That repentance haunted him. Because of it his capacity to let money go from his hand was destroyed. Far from giving dāna, he lost even the capacity to spend for his own use.
उस दान को देने से दो परिणाम हुए थे: एक परिणाम हुआ था कि दिया, तो बहुत उसके उत्तर में मिला। और देकर पछताया बहुत, तो उसका जीवन अत्यंत कृपणता से भर गया। इतना कि खुद भी खा नहीं सकता था, कपड़े नहीं पहन सकता था। महाकंजूस हो गया--पछतावे के कारण!
From that giving two results arose: one—by giving he received much in return. And by repenting deeply after giving, his life became filled with extreme miserliness. So much so that he could not eat himself, nor wear clothes. He became a great miser—because of repentance!
इसने संपत्ति के लिए ही अपने भाई के मरने पर उसके इकलौते बेटे को भी जंगल में ले जाकर मार डाला था। जिसके फलस्वरूप उसे स्वयं संतान पैदा नहीं हुई। उसके बांझ रह जाने का यही मूल कारण था।
For the sake of property he had even murdered his brother’s only son by taking him into the forest, upon his brother’s death, so that he might seize that property too. As a result, he himself had no offspring. His barrenness had this as its root cause.
इस समय मरकर वह महा रौरव नरक में उत्पन्न हुआ है। क्योंकि पुराना किया हुआ पुण्य समाप्त हो गया है, और उसने कोई नया पुण्य किया नहीं।
At this time, having died, he has been born in the Maharaurava hell. Because the old punya was exhausted and he did not perform any new punya.
राजा ने भगवान की बात सुन कहा: भंते! उसने बड़ा बुरा कर्म किया, जो आप जैसे बुद्ध के पास ही विहार में रहते हुए भी न दान दिया, न धर्म-श्रवण किया, न अपनी संपत्ति का कोई सदुपयोग किया। कोई पुण्य न कमाया और सब छोड़कर अंततः मर ही गया!
The king, hearing the Blessed One, said: Bhante! He did a very evil act, who, even while you, a Buddha, were residing nearby, neither gave dāna nor listened to dharma, nor used his wealth well. He earned no punya and in the end died leaving everything!
शास्ता हंसे और बोले: ऐसे ही महाराज! बुद्धिहीन पुरुष धन-संपत्ति पाकर भी निर्वाण की तलाश नहीं करते हैं। और धन-संपत्ति के कारण उत्पन्न तृष्णा उनका दीर्घकाल तक हनन करती है। तब उन्होंने यह गाथा कही:
The Shasta smiled and said: Just so, Maharaj! Obtaining wealth, foolish men still do not seek Nirvana. And the thirst that wealth creates harms them for long. Then he uttered this gatha:
हनन्ति भोगा दुम्मेधं नो चे पारगवेसिनो।
भोगतण्हाय दुम्मेधो हन्ति अञ्ञे’व अत्तनं।।
Hananti bhoga dummedhaṁ no ce pāragavesino.
‘संसार को पार होने की कोशिश नहीं करने वाले दुर्बुद्धि मनुष्य को भोग नष्ट कर डालते हैं। भोग की तृष्णा में पड़कर वह दुर्बुद्धि पराए की तरह अपना ही घात करता है।’
Bhogataṇhāya dummedho hanti aññe’va attanaṁ.
“Pleasures destroy the foolish who do not seek the Further Shore. Falling into the thirst for enjoyment, the fool kills himself as if an enemy.”
सूत्र के पहले इस घटना को ठीक-ठीक विश्लिष्ट करके समझ लें।
Before the sutra, let us analyze this incident rightly.
पहली तो बात: श्रावस्ती के एक अपुत्रक श्रेष्ठी के मर जाने के बाद...।
First: After the death of a childless merchant of Shravasti...
अक्सर ऐसा होता है। जिनके पास धन है, उनको पुत्र नहीं होते। जिनके पास धन है, उनको संतान नहीं होती। अक्सर ऐसा होता है कि धनी आदमियों को गोद लेने पड़ते हैं बेटे। यह सारी दुनिया में ऐसा है! गरीबों के घर खूब बेटे-बेटियां पैदा हो जाते हैं; अमीरों के घर कुछ चूक हो जाती है। इस चूक के पीछे जरूर कुछ मनोविज्ञान होगा।
Often it happens so. Those who have wealth, have no sons. Those who have wealth, have no progeny. Often rich men have to adopt sons. This is so the world over! In poor homes, many sons and daughters are born; something goes awry in the homes of the rich. There must be some psychology behind it.
मेरे देखे मनोविज्ञान यही है कि धनी आदमी में प्रेम नहीं होता। असल में धन को कमाने में उसको अपने प्रेम को बिलकुल नष्ट कर देना होता है।
As I see it, the psychology is that the rich man has no love. In truth, in order to accumulate wealth he has to destroy his love utterly.
प्रेमी धन कमा नहीं सकता। कमा भी ले, तो बचा नहीं सकता। एक तो कमाना मुश्किल होगा प्रेमी को, क्योंकि उसे हजार करुणाएं आएंगी। वह किसी की छाती में छुरा नहीं भोंक सकेगा। और किसी की जेब भी नहीं काट सकेगा। किसी से ज्यादा भी नहीं ले सकेगा। डांडी भी नहीं मार सकेगा। धोखा भी नहीं कर सकेगा। जालसाजी भी नहीं कर सकेगा। जिसके हृदय में प्रेम है, वह ज्यादा से ज्यादा अपनी रोटी-रोजी कमा ले, बस, बहुत। उतना भी हो जाए तो बहुत!
The lover cannot accumulate wealth. And even if he earns, he cannot save. For the lover, to earn is difficult, for a thousand compassions will arise. He cannot thrust a dagger into anyone’s chest. He cannot pick anyone’s pocket. He cannot take more than is fair. He cannot cheat, cannot forge. In whose heart love flows, at best he will earn his daily bread—enough, very much. Even that, if it happens, is much!
धन इकट्ठा करने के लिए तो हिंसा होनी चाहिए। धन इकट्ठा करने के लिए तो कठोरता होनी चाहिए। धन इकट्ठा करने के लिए तो छाती में हृदय नहीं, पत्थर होना चाहिए, तभी धन इकट्ठा होता है।
To pile up wealth requires violence. To accumulate wealth requires hardness. To accumulate wealth requires a stone in the chest in place of a heart; only then does wealth accumulate.
तो धन प्रेम की हत्या पर इकट्ठा होता है। और जिसके प्रेम की हत्या हो जाती है, वह बांझ हो जाता है। वह सब अर्थों में बांझ हो जाता है। उसके जीवन में फूल लगते ही नहीं। संतति तो फूल है। जैसे वृक्ष में फूल लगते, फल लगते। लेकिन अगर वृक्ष में रसधार बहनी बंद हो जाए, तो फिर फूल भी नहीं लगेंगे, फल भी नहीं लगेंगे। संतति तो फल और फूल हैं तुम्हारे जीवन में। तुम्हारे प्रेम की धारा बहती रहे, तो ही लग सकते हैं।
Wealth is amassed upon the murder of love. And the one whose love is murdered becomes barren—barren in every sense. Flowers no longer bloom in his life. Offspring is a flower. As a tree blossoms and fruits, so too. If the sap stops flowing in the tree, there will be neither flowers nor fruit. Progeny is the fruit and flower of your life. Only if the stream of love flows do flowers come.
इसके पीछे बड़ा मनोवैज्ञानिक कारण है। जितना ज्यादा धनी, उतना ही प्रेम में दीन हो जाता है। अक्सर तुम गरीबों को प्रेम से भर हुआ पाओगे; अमीरों को प्रेम से रिक्त पाओगे। यह आकस्मिक नहीं है। बात उलटी है।
There is a profound psychological reason behind this. The richer one becomes, the poorer one grows in love. You will often find the poor brimming with love; the rich empty of love. This is not accidental. The truth is reversed.
तुम सोचते हो: गरीब आदमी प्रेमी है। असल बात यह है कि प्रेमी आदमी गरीब रह जाता है। बात उलटी है। तुम सोचते हो: अमीरों में प्रेम क्यों नहीं? तुम समझे ही नहीं। प्रेम ही होता, तो वे अमीर कैसे होते! अमीर होना कठिन हो जाता। प्रेम को तो मारकर चलना पड़ा। प्रेम को तो काट देना पड़ा। प्रेम को तो गड़ा देना पड़ा जमीन में। जिस दिन उन्होंने अमीर होना चाहा, जिस दिन अमीर होने की आकांक्षा जगी, उसी दिन प्रेम की हत्या हो गयी। प्रेम की लाश पर ही अमीरी के महल खड़े हो सकते हैं, नहीं तो नहीं खड़े हो सकते। प्रेम से कीमत चुकानी पड़ती है।
You think: the poor are loving. The real thing is: the loving remain poor. The matter is reversed. You ask: Why is there no love among the rich? You have not understood. If there had been love, how would they have become rich! It would have been difficult. They had to kill love, cut it off, bury it in the earth. The day the desire to be rich arose, love was murdered. Only upon the corpse of love can the palaces of wealth be raised.
और प्रेम तुम्हारी आत्मा की सुगंध है। आत्मा की सुगंध खो जाती है और तुम्हारी देह धन से घिर जाती है। तुम्हारे पास जड़ वस्तुएं इकट्ठी हो जाती हैं, और तुम्हारा जीवन-स्रोत सूखता चला जाता है।
And love is the fragrance of your Atman. The fragrance is lost, and your body gets surrounded by wealth. Inert objects gather around you, and your vital source dries up.
इसलिए अमीर से ज्यादा गरीब आदमी तुम न पाओगे। उसकी गरीबी भीतरी है। उसके भीतर सब सूख गया। उसके भीतर कोई रस नहीं बहता अब। उसका जीवन बिलकुल मरुस्थल जैसा है। वहां कोई हरियाली नहीं है। कोई पक्षी गीत नहीं गाते। कोई मोर नहीं नाचते। कोई बांसुरी नहीं बजती। कोई रास नहीं होता। सूख गयी इस जीवन चेतना में ही संतति के फल लगने कठिन हो जाते हैं।
Therefore you will not find anyone poorer than the rich. His poverty is inner. Within, all is dry. No sap flows within. His life is like a desert. No greenery. No birds sing. No peacocks dance. No flute plays. No rasa happens. In such dried life even the fruits of progeny become difficult.
श्रावस्ती के एक अपुत्रक श्रेष्ठी के मर जाने के बाद...। और स्वभावतः, कोई बेटा नहीं था उसका। और मर गया, तो सारा धन राजा के घर चला जाएगा।
After the death of a childless merchant of Shravasti... Naturally he had no son. When he died, all his wealth went to the king.
कौशल नरेश ने सात दिन तक उसके धन को गाड़ियों में ढुलवाकर राजमहल में मंगवाया। इन सात दिनों तक धन ढुलवाने में वह इस तरह उलझा कि भगवान के पास एक दिन भी न जा सका।
The king of Kosala had carts bring his wealth to the palace for seven days. He was so entangled that he forgot the Blessed One for seven days.
अब यह जरा मजा देखना! यही कौशल नरेश जिज्ञासा से भरता है कि यह धनी आदमी है! इतना धन था! फिर भी न कभी ठीक से पहना, न कभी ठीक से खाया, न कभी ठीक रथों में चला! यह धनी आदमी, बुद्ध इसके पास ही विहार करते, कभी सत्संग को नहीं गया! इस धन में से कुछ बुद्ध के विराट काम में लगा देता, यह भी नहीं किया। और अब मर गया; और अब सब यहीं पड़ा रह गया!
Now see the irony! The same king of Kosala wonders about that rich man—So much wealth! And yet he never dressed well, nor ate well, nor rode in sound chariots! The Blessed One lived nearby; he never went to satsang! He could have used some of that wealth in the vast work of the Buddha—he did not. And now he is dead; all lies here!
यह दूसरे के संबंध में तो सोच रहा है, अपने संबंध में नहीं सोच रहा है! यह दूसरे का धन अपने घर बुलवा रहा है सात दिन तक; यह बुद्ध को भूल गया। ये सात दिन इसे बुद्ध की याद ही न आयी! साफ है बात कि बुद्ध की याद भी तभी आती है, जब फुरसत हो, जब और कोई काम न हो। बुद्ध इसकी जीवन-सूची में प्रथम नहीं हैं। प्रथम धन ही है।
He thinks about the other—but not about himself! For seven days he hauled another’s wealth to his house; he forgot the Buddha. Clearly, the Buddha occurs to him only when he has leisure, when no other work remains. The Buddha is not first in his life’s list. First is wealth.
जब सब तरह राहत होती है, और कोई काम नहीं होता, तब सोचता है: बैठे-ठाले क्या करना है! चलो, सत्संग कर आएं। सत्संग पर इसका जीवन दांव पर नहीं लगा है। यह सात दिन दूसरे का धन अपने घर लाने में व्यस्त है।
When all is comfortable and there is nothing else to do, he thinks: Sitting idle—let me go for satsang. His life is not at stake for satsang. He is busy hauling another’s wealth to his home for seven days.
खड़ा रहा होगा वहां कि कहीं कोई और न ले जाए! कहीं धन यहां-वहां न बिखर जाए। कहीं लाने वाले नौकर-चाकर कुछ न लूट लें। कहीं कोई बैलगाड़ी महल की तरफ न आकर किसी और तरफ न मुड़ जाए। यह खड़ा रहा होगा। संभावना यही है कि बैलगाड़ियों के साथ-साथ धनी के घर से राजमहल आया होगा। भूल ही गया बुद्ध को!
He must have stood watching lest someone else take it; lest the wealth be scattered; lest servants pilfer; lest some cart turn toward some other house instead of the palace. He must have come along with the bullock carts from the merchant’s house to the palace. He forgot the Buddha!
और ध्यान रखना: अगर बुद्ध प्रथम नहीं हैं तुम्हारी जीवन-सूची में, तो हैं ही नहीं। अगर धर्म प्रथम नहीं है तुम्हारी जीवन-सूची में, तो है ही नहीं।
Remember: if the Buddha is not first in your list, he is not there at all. If dharma is not first in your list, it is not there at all.
परमात्मा को तो सभी ने जीवन-सूची के अंत में रख दिया है! लोग कहते हैं: धन कमा लें पहले, पद कमा लें पहले, बेटे की शादी कर लें, बच्चे बड़े हो जाएं, घर सब सम्हल जाए, फिर--फिर प्रभु-भजन में लगेंगे। अंतिम!
All have placed the Paramatma at the end of the list! People say: First let us earn money, gain position, marry off the son, raise the children, settle the house—then—then we will turn to prayer. Lastly!
और न कभी घर सम्हलता पूरा, क्योंकि एक समस्या से दूसरी उठती चली जाती है। बच्चों का विवाह हो जाता है, तो उनके बच्चे खड़े हो जाते हैं। अब इन बच्चों का विवाह करना है। अब इनकी चिंता पकड़ने लगती है।
But the house is never fully settled; one problem gives birth to another. After the children are married, their children appear. Now their marriages have to be arranged. New worries grip you.
यहां उलझनें कभी समाप्त थोड़े ही होती हैं। जिंदगी में कभी ऐसा थोड़े ही होता है, जैसा फिल्मों में होता है--दि एंड। यहां कभी ऐसा होता ही नहीं कि खतम हो गयी कहानी--इतिश्री!
Here entanglements never end. Life is not like films—The End. Here the story never ends—Itishri!
नहीं; यहां तो जिंदगी चलती चली जाती है। तुम खतम हो जाओगे, जिंदगी चलती चली जाती है। तुम कई बार खतम हो गए और जिंदगी चलती रही। जिंदगी कभी खतम नहीं होती। व्यक्ति आते हैं और चले जाते हैं, और जिंदगी बहती रहती है।
No; life goes on. You will end; life goes on. You have ended many times; life flowed on. Life never ends. Persons come and go; life keeps flowing.
इसलिए तुम यह मत सोचना कि जिंदगी की धारा जब रुक जाएगी, सब चिंताओं से मुक्त हुए, सब समस्याएं हल हो गयीं, सब हिसाब-किताब पूरा हो गया, फिर बैठकर हरि-भजन करेंगे।
So do not think: When the stream of life stops; when I am freed of worries; when all accounts are settled—then I will sit for Hari-bhajan.
फिर तुम न करोगे। तुम्हारी लाश चलेगी; दूसरे लोग हरि-भजन करेंगे: राम-नाम सत्य है। वह दूसरे लोग हरि-भजन करेंगे, वह भी तुम्हारे लिए--कि बेचारा खुद तो नहीं कर पाया; अब इसको मरघट पहुंचाते तक तो कर दो! हालांकि अब लाश ही पड़ी है, वहां कोई सुनने वाला भी नहीं है!
Then you will not. Your corpse will go; others will sing Hari-bhajan: Ram-naam satya hai. Others will sing for you—poor fellow could not himself; at least carry him to the cremation with God’s name! Though now only a body remains; there is none to hear!
तुम तो गंगा नहीं जा पाते; जब मर रहे होओगे, तो दूसरे बोतलों में बंद गंगाजल तुम्हारे मुंह में डाल देंगे! तुम गटक भी न पाओगे; आधा तो बाहर ही बह जाएगा! अब तो गटकने की भी क्षमता नहीं रह गयी।
You couldn’t reach the Ganga; when you are dying they will pour bottled Ganga water into your mouth! You won’t be able to swallow; half will spill out! You won’t even have the capacity to gulp.
तुम मर रहे हो, तुम्हारा होश खो रहा है, और लोग तुम्हारे कान में भगवान का नाम लेंगे या नमोकार मंत्र पढ़ेंगे, या भक्तांबर स्त्रोत या गीता-पाठ या वेद की ऋचाएं!
You are dying, your awareness is fading, and people will chant God’s name in your ears, recite the Namokar mantra or Bhaktambar Stotra or Gita or Vedic hymns!
वह मर रहा है आदमी! उसे अब कुछ सुनायी नहीं पड़ता! जिंदगीभर यह सोचता था कि कभी पूरा निश्चिंत हो जाऊंगा, तो बैठकर प्रभु का स्मरण कर लूंगा। मगर यह हो नहीं पाता।
He is dying! He can hear nothing now! All his life he thought: When I am totally free of worries I will sit and remember the Lord. But that never happens.
प्रभु-स्मरण करना हो, तो अभी, या कभी नहीं। यही क्षण! एक क्षण के लिए भी टालना मत, क्योंकि एक क्षण का भी भरोसा नहीं। कौन जाने, दूसरे क्षण मौत आती हो; राम-नाम सत्य हो जाए! तो इसके पहले तुम राम-नाम को सत्य कर लो--अपने जीवन में।
If you wish to remember the Lord, then now—or never. This very moment! Do not postpone even for a moment; there is no guarantee of the next. Who knows, in the next moment death may come; Ram-naam satya may become true! So before that, make Ram-naam true in your life.
यह कौशल नरेश धन ढोने में भूल गया बुद्ध को। हालांकि यह बड़े मजे की बात है, और यह सब के जीवन में होता है। दूसरे की आंख में तो अगर जरा सा कूड़ा-कर्कट पड़ा हो, तो तुम्हें ऐसा लगता है जैसे पहाड़। और अपनी आंख में पहाड़ भी पड़ा हो, तो कूड़ा-कर्कट भी नहीं मालूम होता!
This king of Kosala forgot the Buddha in hauling wealth. This happens to all. A speck in another’s eye looks like a mountain, and a mountain in one’s own is not even seen as a speck.
हम दूसरे के संबंध में निर्णय लेने में बड़े कुशल हैं! हम अपने को बचाए ही चले जाते हैं। हम कभी नहीं सोचते अपने संबंध में।
We are very skilled in judging others! We go on saving our own selves. We never think about ourselves.
धन ढोते वक्त इसने यह न सोचा कि सात दिन हो गए! मैं रोज सुबह जाता था बुद्ध के प्रवचन सुनने, रोज सत्संग करने, दर्शन करने! सात दिन में फुरसत न मिली! धन में ऐसा उलझा! और दूसरे का धन! अपना भी नहीं। और यह भी देख रहा है कि दूसरा मर गया सब छोड़कर, ऐसे ही मैं भी मर जाऊंगा।
While hauling wealth he did not think: Seven days have passed! I used to go every morning to the Buddha’s discourse—to satsang, for darshan! In seven days I found no leisure! So entangled in wealth! And it is another’s wealth! Not even my own. And I am seeing the other has died leaving all; so will I die.
मगर वह सवाल नहीं है। वह सवाल उठता ही नहीं। बुद्धिमान जिंदगी के सब सवालों को अपनी तरफ मोड़ देता है और बुद्धू सदा दूसरों की तरफ मोड़े रखता है। यह आदमी अगर थोड़ा बुद्धिमान होता, तो बजाय बैलगाड़ियों को राजमहल ले जाने के, बैलगाड़ियों को वहीं छोड़ता; राजमहल छोड़ता; जाकर बुद्ध से कहता कि आ गया शरण में। बुद्धं शरणं गच्छामि! अब कहीं न जाऊंगा। देख लिया: एक आदमी इतना धन छोड़कर मर गया; किसी काम नहीं पड़ा। और जब मर गया, तो एक कौड़ी साथ न ले जा सका। अब मैं क्या ले जाऊंगा! मेरी भी मौत करीब आती है।
But that question does not arise. It does not arise at all. The intelligent turns every question of life toward himself, and the unintelligent keeps it always turned toward others. If this man had had a little intelligence, instead of bringing the carts to the palace, he would have left them there; left the palace; gone and said to the Buddha: I have come to refuge. Buddham sharanam gachhami! I will go nowhere else. I have seen—a man died leaving so much wealth; it was of no use. And when he died, he could not take a penny. What will I take! My death too approaches.
उस अपुत्रक श्रेष्ठी की मृत्यु में अपनी मौत दिख गयी होती। उस अपुत्रक श्रेष्ठी की व्यर्थ जीवन-धारा में, अपने जीवन की व्यर्थता दिख गयी होती। क्रांति घट जाती।
In that childless merchant’s death, he would have seen his own death. In that futile life-stream of the merchant, he would have seen the futility of his own life. A revolution would have happened.
लेकिन सात दिन तो याद भी न आयी बुद्ध की। हां, कई बार यह सवाल उठा कि यह भी कैसा आदमी था! सब पड़ा रह गया आखिर! अरे! भोग लेता। कुछ उपयोग कर लेता। अब सब दूसरे ले जा रहे हैं!
But for seven days the Buddha did not even occur to him. Yes, many times the question arose: What kind of man was he! In the end all lies here! Ah! He should have enjoyed. Used some. Now others are taking it!
और इस कौशल नरेश को खयाल ही नहीं कि ऐसे ही तुम मरोगे और इसी तरह दूसरे ले जाएंगे।
And this king of Kosala has no idea that he will die the same way and others will take it.
कोई इकट्ठा करता है, कोई ले जाता है! जो ले जाता है, वह भी इकट्ठा कर रहा है, वह भी मरेगा, फिर कोई ले जाएगा। धन यहीं का यहीं पड़ा रहता है, हम आते और चले जाते हैं। न कोई धन लेकर आता, न कोई लेकर जाता--जिसको यह दिखायी पड़ जाता है, उसके जीवन में बड़े अर्थ, बड़ी भाव-भंगिमाओं में रूपांतरण हो जाते हैं, नए अर्थ आ जाते हैं। तब दान की संभावना है।
One hoards; another takes! The one who takes is hoarding to be taken by another. Wealth remains here; we come and go. No one brings wealth, no one takes it—if this becomes visible, great transformations happen in the meanings and gestures of life; new meanings come. Then dāna becomes possible.
जो है ही नहीं मेरा, उसको पकड़ना क्या! जिसको मुझे छोड़कर जाना ही पड़ेगा, उसको फिर मौज से ही क्यों न दे देना! मजे से क्यों न दे देना! जो दूसरे के हाथ लगने ही वाला है, उसे अपने ही हाथ से देने का मौका क्यों चूक जाना! और फिर पता नहीं किसके हाथ लगेगा?
That which is not mine—why cling to it! That which I must leave behind—why not give it in joy right now! Why miss the chance to give with joy what will fall into someone’s hands anyway! And who knows into whose hands it will fall!
अब सोचना: यह श्रेष्ठी मरा, यह चाहता तो बुद्ध को भी दे सकता था। लेकिन अब राजा के हाथ लगा। शायद इसी राजा से चुराया होगा टैक्स इत्यादि में। इसी राजा से बचाया होगा। उसी के हाथ लग गया! यह दान भी हो सकता था। उस गांव में गरीब भी थे बहुत। उनको दे गया होता। उस गांव में बीमार भी थे बहुत, उनकी औषधि का इंतजाम कर गया होता। लेकिन कुछ भी न कर पाया। अपने लिए ही नहीं कर पाया, तो दूसरे के लिए क्या करेगा?
Consider: the merchant died—he could have given to the Buddha. But now it fell into the king’s hands. Perhaps he had swindled this very king in taxes. Saved it from him. It fell into his hands! It could have been dāna. There were poor in that village—he could have given to them. There were sick—he could have arranged medicines. But he could do nothing. He could not do for himself; what would he do for others?
इसलिए तुमसे एक बात और इस संदर्भ में कह दूं। जब मैं कहता हूं, प्रेम करो, तो कभी भूलकर यह मत समझना कि मैं कहता हूं: अपने से प्रेम नहीं करो। जो अपने से करता है प्रेम, वही दूसरे से कर सकता है।
So let me tell you one more thing here. When I say, Love, do not ever misunderstand that I am saying: Do not love yourself. Only the one who loves himself can love another.
यह श्रेष्ठी खुद ही ठीक से खाया-पीया नहीं, इसको गरीब को भूखा मरते देखकर दया नहीं आ सकती। कैसे आएगी? यह खुद ही गरीब की तरह रह रहा है! यह कहेगा: इसमें क्या खास बात है! हम भी ऐसा ही रूखा-सूखा खाते हैं। तो धन का क्या करोगे? धन हमारे पास है, फिर भी हम रूखा-सूखा खाते हैं। और तुम भी रूखा-सूखा खाते हो, धन तुम्हारे पास नहीं है। धन की जरूरत क्या है? हमें भी देखो; इस तरह के फटे-पुराने कपड़े पहनते हैं। तुम पहनो, तो कोई बहुत बड़ी कुरबानी कर दी! कि तुम बड़े शहीद हो गए! हमारी बैलगाड़ी देखो! यह भी टूटी-फूटी; तुम्हारी भी टूटी-फूटी। हम तुम्हीं जैसे हैं। धन के होने, न होने से क्या जरूरत है!
This merchant did not eat properly himself; seeing a poor man hungry will not evoke compassion in him. How would it! He himself is living like a poor man! He will say: What is special in that! I too eat coarse food. What will you do with wealth? I have wealth and still eat coarse food; you too eat coarse food—what is the need of wealth? Look at me; I wear tattered clothes; you wear them and think you have made some great sacrifice! Look at my broken cart—yours is also broken. I am like you. What need is there for wealth!
जो आदमी स्वयं ठीक से नहीं खाया, वह किसी की भूख नहीं समझ सकेगा। आमतौर से तुम उलटा तर्क सोचते हो। तुम आमतौर से सोचते हो: जिस आदमी ने दुख देखा, वह दूसरे के दुख समझ सकेगा। गलत बात है। क्योंकि जिसने खुद दुख देखा, वह दुख के कारण जड़ हो जाता है, वह दूसरे का दुख नहीं देख पाता। जिसने सुख देखा, वह दूसरे का दुख देख पाता है। सुख के कारण तुलना पैदा होती है। गरीब आदमी दूसरे गरीब आदमी के प्रति कोई दया नहीं कर पाता।
The one who has not eaten properly himself will not understand another’s hunger. Generally you think the opposite: One who has seen suffering will understand another’s suffering. It is wrong. The one who has lived in suffering becomes numb, he cannot see another’s suffering. The one who has known joy can see another’s suffering. By joy, comparison arises. A poor man cannot have compassion for another poor man.
तुमने किसी भिखमंगे को किसी भिखमंगे के प्रति दया करते कभी देखा? भिखमंगा छीन लेगा दूसरे भिखमंगे से। भिखमंगों के भी अपने दादा होते हैं! उनके भी गुरु होते हैं। भिखमंगा छीन लेगा दूसरे भिखमंगे से। लेकिन भिखमंगों ने कभी दान नहीं दिया है।
Have you ever seen a beggar feeling compassion for another beggar? A beggar will snatch from another beggar. Even beggars have their own bosses! Their own gurus. A beggar will snatch from another. But beggars never give dāna.
अगर गरीबी और दुख का अनुभव दया लाता होता, तो भिखमंगे इस दुनिया में सबसे ज्यादा दयालु होते। वे सबसे ज्यादा कठोर हैं।
If the experience of poverty and suffering brought compassion, beggars would be the most compassionate. They are the hardest.
मेरी समझ और है। जिन्होंने जाना, उनकी भी समझ और है। उनकी समझ यह है कि तुम जितने सुख में जीओगे, उतना ही तुम अनुभव कर पाओगे कि लोग कितने दुखी हैं।
My understanding is different. The understanding of those who have known is different: The more you live in joy, the more you will perceive how many are suffering.
इसलिए मैं सुख का विरोधी नहीं हूं। मैं तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि तुम सब बांटकर और दुखी हो जाओ। मैं तुमसे यह भी नहीं कह रहा हूं कि तुम जाकर फकीर हो जाओ। मैं तुमसे यह भी नहीं कह रहा हूं कि तुम दीन-हीन होकर भटकने लगो।
Therefore I am not against joy. I do not tell you to distribute everything and become miserable. I do not tell you to become a fakir. I do not tell you to wander broken and crushed.
मैं तुमसे यही कह रहा हूं कि तुम अपने को प्रेम करो। अपने को प्रेम किया, उसी प्रेम से तुम दूसरे को प्रेम करने में धीरे-धीरे सफल हो पाओगे। जिसने अपने को प्रेम नहीं किया, उसने कभी किसी को प्रेम नहीं किया।
I tell you: Love yourself. Love yourself, and with that love you will gradually be able to love others. The one who has not loved himself has never loved anyone.
इसलिए तुम्हारे तथाकथित महात्मा जो कहते हैं, वह मैं तुम से नहीं कह रहा हूं। तुम्हारे तथाकथित महात्मा यह कहते हैं: अपने प्रति कठोर रहो, और दूसरे के प्रति दयावान। महात्मा गांधी का एक सूत्र यह भी था--अपने प्रति कठोर और दूसरे के प्रति दयावान।
Therefore, what your so-called mahatmas say, I do not say. They say: Be harsh with yourself and compassionate to others. One of Mahatma Gandhi’s sutras was—harsh to the self and compassionate to others.
लेकिन जो अपने प्रति कठोर है, वह कभी दूसरे के प्रति दयावान नहीं हो सकता। जो अपना न हुआ, वह किसका हो सकेगा? जो अपने प्रति कठोर है, वह दूसरे के प्रति भी भयंकर रूप से कठोर होगा।
But the one who is harsh to himself can never be compassionate to others. One who is not his own—how can he be anyone else’s? The one who is harsh to himself will be terribly harsh to others.
उदाहरण के लिए, गांधी ने ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया। तो वह व्रत था, ब्रह्मचर्य नहीं था। जबर्दस्ती थी। थोप दिया अपने ऊपर। जिस दिन उन्होंने ब्रह्मचर्य अपने ऊपर थोपा, और कठोर हो गए। उसी दिन से वे दूसरों के प्रति दयाहीन हो गए। वे अपने बेटों को भी बर्दाश्त नहीं कर सकते थे कि बेटे किसी के प्रेम में पड़ें। वे बिलकुल जासूसी रखते थे अपने आश्रम में कि कोई किसी के प्रेम में न पड़ जाए। वे, जो भी प्रेम में पड़ जाए, उसको क्षमा नहीं कर पाते थे।
For example, Gandhi took a vow of brahmacharya. It was a vow, not Brahmacharya. It was force. The day he forced brahmacharya upon himself and became harsh, from that day he became void of compassion for others. He could not tolerate even his sons falling in love. He kept strict surveillance in his ashram that no one fall in love. He could not forgive whoever fell in love.
जिसने अपने जीवन को जबर्दस्ती ब्रह्मचर्य में बांध लिया, अब वह दूसरों के साथ भी वही जबर्दस्ती करेगा।
The one who has bound his own life forcibly into brahmacharya will impose the same force on others.
गांधी के सेक्रेटरी किसी के प्रेम में पड़ गए, तो सेक्रेटरी को निकालकर आश्रम से बाहर कर दिया। अगर कोई दो व्यक्ति गांधी के आश्रम में प्रेम में पड़ जाते और विवाह करना चाहते, तो गांधी सब तरह की बाधा डालते थे। पहली तो बाधा यह डालते थे: वे कहते थे कि दो साल ब्रह्मचर्य से रहो। और एक-दूसरे को देखो भी मत, चिट्ठी-पत्री भी मत लिखो। फिर उसके बाद भी अगर प्रेम बचेगा, तो सोचेंगे।
When Gandhi’s secretary fell in love, he expelled him from the ashram. If two persons in the ashram fell in love and wanted to marry, Gandhi placed every obstacle. First he said: Remain in brahmacharya for two years. Do not even look at each other, do not write letters. Then, if after that love remains, we will see.
असहाय, कमजोर आदमी से किस तरह की अपेक्षाएं! और दो साल में यह आदमी सब तरह से अपने को दबाएगा, रोकेगा, कठोर हो जाएगा। शायद इसके भीतर जो प्रेम का अंकुर निकला था--ताजा, कोमल--वह मर ही जाएगा। दो साल बाद यह भी सोचेगा कि कहां झंझट में पड़ना! अब तो अंकुर भी मर चुका। अब महात्मा ही क्यों न बन जाओ!
What can one expect of helpless, weak people! In two years he will suppress himself, become harsh. The tender sprout of love that had emerged will die. After two years he will think: Why get into this trouble! The sprout is dead anyway. Better become a mahatma!
गांधी स्वयं के भोजन के प्रति अति कठोर थे, इसलिए दूसरों के भोजन के प्रति भी अति कठोर थे। अपने प्रति कठोर थे, तो दूसरे के प्रति कठोर थे।
Gandhi was overly harsh with his own food; thus he was overly harsh with others regarding food. Harsh to oneself—harsh to others.
तुम्हारे महात्मा इसीलिए तो तुम्हारे प्रति बहुत कठोर हैं, क्योंकि अपने प्रति बहुत कठोर हैं। तुम्हारे महात्मा अगर तुम्हारी तरफ इस तरह देखते हैं कि तुम पापी हो, तो कुछ आश्चर्य नहीं। क्योंकि वे देखते हैं: हम उपवास कर रहे हैं, तुम मजे से भोजन कर रहे हो! हम शरीर सुखा रहे हैं, और तुम्हारा शरीर भरा-पूरा है! और हम नंगे बैठे हैं, और तुम सुंदर कपड़े पहने बैठे हो! और हमारे पास कुछ भी नहीं; तुम्हारे पास सब है! तुम महापापी हो।
Your mahatmas are harsh towards you because they are harsh towards themselves. If your mahatmas look at you as sinners, do not be surprised. Because they see: We are fasting; you eat happily! We are drying our bodies; your bodies are well-fed! We sit naked; you wear beautiful clothes! We possess nothing; you have everything! You are great sinners.
इसलिए तुम्हारे महात्माओं की अंगुली तुम्हें महापापी सिद्ध करती रहती है। और तुम्हारे महात्मा बैठे-बैठे मजा किस बात का लेते हैं? एक ही बात का कि सब सड़ेंगे नर्क में। सिवाय उनके और सब नर्क जा रहे हैं। इससे राहत मिलती है मन को बड़ी--कि ठीक है; आज भोग लो। कल तो नर्क में सड़ोगे, तब याद आएगी कि महात्मा ने कितना चेताया था, फिर भी नहीं चेते! हम ऊपर बैठेंगे स्वर्ग में, और तुम नर्क में सड़ोगे, तब तुम जानोगे असली बात; तब राज तुम्हें पता चलेगा।
Thus their fingers constantly point to you as arch-sinners. And what secret joy do they get sitting so? Only this: All will rot in hell, except us. This gives great solace—Fine; today enjoy. Tomorrow you will rot in hell; then you will remember how much the mahatma warned you! We will sit above in heaven, and you will rot in hell; then you will know the real thing; then the secret will be revealed to you.
लेकिन जो आदमी दूसरों को नर्क में सड़ा रहा है, यह उनके पहले नर्क पहुंच जाएगा। तुमको, महात्मा जी तुम्हारे, अगुआ की तरह मिलेंगे, मार्गदर्शन करते हुए मिलेंगे नर्क के रास्ते पर। यहां भी तुम्हारे अगुआ हैं, वहां भी तुम्हारे अगुआ होंगे! भेद नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि जो आदमी कठोर है, वह स्वर्ग नहीं जा सकता। जो आदमी कठोर है, वह सुख की उमंग से ही नहीं भर सकता। और जो आदमी अपने प्रति कठोर है, वह सबके प्रति कठोर हो जाता है।
But the one who is sending others to hell, he will reach hell before them. Your mahatma will be found leading you as a guide on the road to hell. Here too he is your guide; there too he will be. No difference. Because the harsh cannot reach heaven. The harsh cannot be filled with the spring of joy. The one who is harsh to himself becomes harsh to all.
तुम देखते हो: अडोल्फ हिटलर में और महात्मा गांधी में बहुत फर्क नहीं है। अडोल्फ हिटलर भी अपने प्रति उतना ही कठोर था, जितना महात्मा गांधी। हिंदुस्तान में होता, तो हम कहते, महात्मा हिटलर! शाकाहारी था। कभी मांसाहार नहीं किया। ब्रह्म-मुहूर्त में उठता था, याद रखना। बिलकुल हिंदू था! सूरज उग आए--कभी नहीं सोया उसके बाद। सूरज उगने के पहले उठ आता था। न चाय पीता था, न सिगरेट पीता था, न शराब पीता था। और महात्मा में क्या गुण होने चाहिए?
Look: there is not much difference between Adolf Hitler and Mahatma Gandhi. Hitler was as harsh with himself as Gandhi. If he had been in India, we would have called him Mahatma Hitler! He was vegetarian. Never ate meat. Woke at Brahma-muhurta—remember. Quite Hindu! Never slept after sunrise. Rose before the sun. Did not drink tea, nor smoke cigarettes, nor drink alcohol. What more qualities does a mahatma need!
मगर यह दुष्ट आदमी सारी दुनिया को भयंकर विनाश में ले गया। इसकी कठोरता! यह अपने पर कठोर था; इसने पूरी जर्मन जाति को सेना-स्थल में बदल दिया। इसने प्रत्येक जर्मन को कठोर बना दिया। ये कठोर बनने की तरकीबें हैं।
Yet this evil man led the world into terrible destruction. His harshness! He was harsh with himself; he turned the entire German nation into a barracks. He made every German hard. These are tricks for becoming harsh.
मैं कई बार सोचता हूं कि अगर यह दो-चार सिगरेट पी लेता, तो कुछ हर्जा नहीं था, लाभ ही होता दुनिया को। यह अगर किसी स्त्री के प्रेम में पड़ जाता और थोड़ी मूढ़ताएं कर लेता, तो लाभ ही होता दुनिया को। एकाध-दो बच्चे इसको पैदा हो जाते, और यह ब्रह्मचारी ही न रहता, तो शायद इसके जीवन में थोड़ी सरसता आ जाती। तो शायद दूसरों के बच्चे हैं--और उन पर बम गिराना कठिन हो जाता। कि दूसरे लोग भी प्रेम करते हैं, कि उनकी भी प्रेम की आकांक्षाएं हैं--उनको मारना कठिन हो जाता।
I often think: if he had smoked a couple of cigarettes, there would have been no harm—rather a benefit to the world. If he had fallen in love with some woman and done some foolishnesses, the world would have benefited. If he had had a child or two and not remained brahmachari, some sap might have entered his life. Then others’ children—bombing them—would have been difficult. To see that others love too, that they too have longings of love—killing would have been difficult.
लेकिन यह कठोर महात्मा था। यह महात्मा दुनिया को महायुद्ध में ले गया।
But he was a harsh mahatma. A mahatma who led the world to a great war.
दुनिया महात्माओं से बुरी तरह पीड़ित रही है। कारण? वे अपने को ही प्रेम करने में असमर्थ हैं; दूसरे को प्रेम न कर सकेंगे। वे अपने को सताने में कुशल हैं, वे दूसरों को भी सताने के मौके खोजते रहेंगे।
The world has been badly tormented by mahatmas. Why? They are incapable of loving themselves; they cannot love others. They are skilled at tormenting themselves; they will search for opportunities to torment others too.
यह कौशल नरेश! यह तो सोच रहा है कि यह आदमी नर्क जाएगा। न कभी सुख से जीया, न खाया, न पीया। सब पड़ा रह गया! दान कर लेता। पुण्य कर लेता। कुछ कर लेता। लेकिन स्वयं बुद्ध को भूल गया। वह इस तरह उलझा रहा धन को ढुलवाने में कि एक भी दिन भगवान के पास न आ सका। वैसे साधारणतः वह नियम से प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान के दर्शन और सत्संग के लिए आता था।
This king of Kosala! He is thinking that that man will go to hell. He never lived in joy, never ate, never drank. All lies here! He should have performed dāna; earned punya; done something. But he forgot the Buddha. He was so entangled in transporting wealth that he could not come even one day to the Blessed One—though ordinarily he came every morning.
आज कसौटी थी। धन को छोड़कर आना संभव नहीं हुआ। सब सुविधा में चल रहा था, तो आने में कोई अड़चन न थी। वहां भी बैठकर झपकी लेता होगा। वहां भी बैठकर विश्राम करता होगा। वहां भी बुद्ध जो कहते होंगे, सुनता नहीं होगा। सुना होता, तो सात दिन तक भूल कैसे जाता? वह सब सुना मिट्टी में गया। उस सब सुने में कुछ सार नहीं।
Today was the test. It was not possible to leave wealth and come. When everything was convenient, there was no obstacle in coming. There too he must have dozed; there too he rested. He did not listen to what the Buddha said. If he had, how would he forget the Buddha for seven days? All that listening went to dust. There was no essence in that hearing.
सुना होता, तो आज तो यह बड़ा प्रमाण मिल गया था, बुद्ध जो कहते थे उसी का: कि यह सब पड़ा रहा जाएगा। यह सब ठाठ पड़ा रह जाएगा, जब बांध चलेगा बनजारा! आज तो प्रमाण मिल जाता, आज तो देखकर आंखें खुल जातीं, कि बुद्ध ठीक ही कहते हैं। अब और देर करनी उचित नहीं। जैसे यह श्रेष्ठी मर गया, ऐसे कल मैं मर जाऊंगा। उसके पहले कुछ कर लूं, कुछ खोज लूं, कुछ सत्य से नाता जोड़ लूं। बुद्ध के चरण पकड़ लूं। बुद्ध जो कहते हैं, उसे गुन लूं, उसे जीवन में उतार लूं।
If he had listened, today he had a great proof of what the Buddha says: All this will be left behind. All pomp will lie here when the caravan moves on! Today would have been the proof; today the eyes would have opened: The Buddha is right. Now further delay is not right. As this merchant died, I too will die tomorrow. Before that, let me do something, search something, connect with Truth. Take hold of the Buddha’s feet. Contemplate what he says; embody it.
लेकिन जिस दिन धन ढुलवाने का काम पूरा हुआ, उसे उस दिन फिर भगवान की याद आयी!
But only when the work of hauling wealth was finished did he remember the Blessed One!
अब फिर खाली था। फिर फुरसत थी। तो भगवान यानी एक तरह का मनोरंजन। काम-वाम अब नहीं है कुछ। अब चलो, वहां हो आएं। इस संसार को तो सम्हाल ही लें, उस संसार को भी सम्हाले रहें। और जब भी दोनों में संघर्ष हो, तो इसको पहले सम्हालना है, उसको बाद दे देनी है।
Now he was free again. Leisure again. So the Buddha means a kind of entertainment. No work now. Let’s go there too. Let us manage this world and that world as well. And whenever there is conflict between the two, manage this first and relegate that to later.
So he arrived at noon.
सो वह भरी दुपहरी में भगवान के पास जा पहुंचा।
शायद थोड़ा भीतर अपराध-भाव भी हुआ होगा--कि सात दिन से नहीं गया हूं; भगवान पूछेंगे: कहां रहे! शायद भीतर कुछ कलुष भी लगा होगा, कालिमा भी लगी होगी कि यह भी मैंने क्या किया! शायद उसी अपराध के कारण दोपहर में ही पहुंच गया। जाता सुबह था, वही मिलने का समय भी था। असमय पहुंच गया। भर दोपहर!
Perhaps a little guilt was inside—that for seven days I did not go; the Blessed One will ask: Where have you been! Perhaps some inner blemish, some darkness clung—What did I do! Perhaps from that guilt he came at noon. He used to come in the morning; that was the time. He came at an odd hour. High noon!
भगवान ने उससे दोपहर में आने का कारण पूछा। भगवान ने यह नहीं पूछा कि सात दिन क्यों नहीं आया!
The Blessed One asked why he had come at noon—not why he had not come for seven days.
नहीं; बुद्ध जैसे व्यक्ति तुम्हें पीड़ा देना ही नहीं चाहते, किसी तरह की पीड़ा नहीं देना चाहते। यह पूछना अशोभन होगा कि सात दिन क्यों नहीं आया! यह उसके घाव को छूना होगा। अब जो हुआ, हुआ।
No; those like Buddha do not wish to wound you in any way. To ask why he had not come for seven days would be unbecoming; it would touch the wound. What is done is done.
बुद्ध जैसे व्यक्ति क्षमा करना जानते हैं। देख तो रहे हैं कि सात दिन से नहीं आया। पता भी चल चुका होगा; खबर भी आ गयी होगी कि श्रेष्ठी मर गया, उसका धन ढो रहा है कौशल नरेश। लेकिन यह नहीं पूछा कि सात दिन क्यों नहीं आए। पूछा यही: आज भर दुपहरी में कैसे चले आए!
Those like Buddha know how to forgive. They see he has not come for seven days. They would have heard the news—the merchant died; the king of Kosala is hauling his wealth. But they did not ask. They asked only: How come at noon!
बुद्ध जैसे व्यक्ति सदा विधायक को देखते हैं, नकारात्मक को नहीं। अंधेरे को छोड़ देते हैं, रोशनी को पकड़ते हैं। क्योंकि रोशनी में ही ले जाना है, तो रोशनी को ही पकड़ना उचित है।
Those like Buddha always see the positive, not the negative. They leave the darkness, they hold the light. Since you have to be led into light, better hold the light.
राजा ने सब समाचार बताए और फिर पूछा: भंते! उस अपुत्रक श्रेष्ठी के पास इतना धन था, फिर भी वह रूखा-सूखा खाता था, फटा-पुराना पहनता था, टूटे हुए जराजीर्ण रथों पर चलता था! मामला क्या है? इसका राज क्या है?
The king narrated all and then asked: Bhante! That childless merchant had so much wealth, yet he ate coarse, wore tattered, rode broken chariots! What is the matter? What is the secret?
सुनकर भगवान ने कहा: महाराज! वह पूर्व काल में तगरशिखी बुद्ध को दान दिया था, जिसके फलस्वरूप इतनी धन-संपत्ति उसे मिली थी। दान तो बहुत छोटा था...।
Hearing, the Blessed One said: Maharaj! In a past time he had given to Tagarasikhi Buddha, and as a result obtained wealth. The dāna was very small...
बीज बड़ा छोटा होता है जैसे, और फिर विराट वृक्ष बन जाता है, ऐसा ही दान का बीज है। और ध्यान रखना: ऐसा ही पाप का बीज भी है। तुम जो बोओगे, वही बड़ा होता चला जाता है। तो बोते समय खयाल रखना। कहीं जहर के बीज मत बो लेना। एक बार जो तुमने बो दिया है, उसकी फसल काटनी पड़ेगी। और जो बोया है, वही बड़ा होकर मिलेगा।
Like a seed—small—yet it becomes a vast tree. So is the seed of dāna. And remember: the same is true of the seed of sin. Whatever you sow grows vast. So be alert when sowing. Do not sow seeds of poison. Once you have sown, you will have to reap. And what you sowed will return multiplied.
छोटा सा बीज तुम बोते हो, और बड़ा वृक्ष हो जाता है, जिसके नीचे सैकड़ों लोग बैठ सकें छाया में; कि अनेक बैलगाड़ियां विश्राम कर सकें; कि अनेक पक्षी बसेरा कर सकें। बड़ा हो जाता है वृक्ष। खूब फल लगते हैं, खूब फूल लगते हैं। एक बीज से फिर अनंत बीज लगते हैं। इसलिए सोच-समझकर बीज बोना।
A tiny seed becomes a tree under whose shade hundreds can sit; many carts can rest; many birds can nest. The tree becomes great. Fruits and flowers abound. From one seed, countless seeds again. So sow with understanding.
दान तो उसने किसी बुद्धपुरुष को--तगरशिखी को--थोड़ा सा ही दिया था। ज्यादा देने की उसकी क्षमता भी नहीं थी। देने की क्षमता होती, तो फिर पछताता ही क्यों? दे गया होगा किसी संवेग के क्षण में।
He gave a small dāna to a Buddha—Tagarasikhi. He did not have much capacity to give. If he had, why would he regret? He must have given in a moment of emotion.
इस बात को खयाल में लेना। अक्सर संवेग का क्षण होता है। किसी की वाणी सुनी, तगरशिखी को सुना होगा, उनके अपूर्व वचन! भाव में आ गया होगा, संवेग में आ गया होगा। उस संवेग के क्षण में ही बोल गया होगा खड़े होकर--कि चलो, इतना दान करता हूं। वह भावाविष्ट दशा रही होगी। जब घर लौटा होगा, तब रास्ते में सोचा होगा: यह मैं क्या कर गया!
Take this to heart. Often there is a moment of emotion. He must have heard Tagarasikhi’s incomparable words, become full, overwhelmed; in that surge he stood and pledged—Very well, I donate so much. It was an ecstasy. When he returned home, on the way he thought: What have I done!
मार्क ट्वेन ने लिखा है कि मैं एक चर्च में व्याख्यान सुनने गया। दस मिनट तक सुना। ऐसा व्याख्यान मैंने कभी सुना नहीं था। बड़ा अपूर्व था। सौ डालर मेरे खीसे में थे। मैंने सोचा कि आज सौ ही डालर दान दे दूंगा।
Mark Twain has written: I went to hear a sermon in a church. I listened for ten minutes. Never had I heard such a sermon. Incomparable. I had a hundred dollars in my pocket. I thought: Today I will donate all hundred.
जैसे ही यह सोचा कि सौ ही डालर दान दे दूंगा; मन में हजार शंकाएं-कुशंकाएं उठने लगीं। कि हो सकता है, यह आदमी सिर्फ बोलने में कुशल हो! हो सकता है कि यह सिर्फ बातचीत ही बातचीत हो, भाषा का ही जाल हो, शैली का ही प्रभाव हो। नहीं; सौ ज्यादा हैं; पचास से काम चल जाएगा।
As soon as I thought I would donate a hundred, a thousand doubts arose: Maybe this man is only skilled in speaking! Maybe this is a web of words, a play of style. No; a hundred is too much; fifty will do.
जब से सौ देने का विचार किया, तब से सुनना तो बंद ही हो गया, क्योंकि वह भीतर विचार चलने लगा: पचास से ही काम चल जाएगा। अब सुनने में ठीक-ठीक रस भी नहीं आ रहा था, क्योंकि देने का भाव पैदा हो गया था। अब तो घबड़ाहट होने लगी।
Once the thought of giving arose, listening ceased; an inner calculation started: fifty will do. The taste of listening was gone because the feeling of giving had arisen. Now there was a nervousness.
और दस मिनट सुना। उसने सोचा कि नहीं, पचास के लायक यह आदमी नहीं! तुम हमेशा अपने मन का हिसाब खोज लेते हो। पच्चीस से काम चल जाएगा!
After another ten minutes I thought: Not worth fifty! You always find a way to match your mind. Twenty-five will do!
घंटे पूरे होते-होते तो वह आ गया दो डालर पर! और उसने लिखा है कि फिर मैं निकल भागा वहां से--कि कहीं ऐसा न हो कि जब दान को बटोरने वाली थाली मेरे पास आए, तो मैं उसमें से कुछ निकाल लूं। जब सौ से दो पर आ गया, तो कितनी देर लगेगी निकालने में! और डर इतना लगा कि--मार्क ट्वेन ने लिखा--कि मैं निकल भागा इसके पहले कि थाली आए; नहीं तो उलटे पाप हो जाए कुछ!
By the end of the hour it was down to two dollars! And then I fled—lest when the plate comes to me, I take something out of it. From a hundred to two—how long before I start taking! Mark Twain wrote—so I ran away before the plate arrived; otherwise I might commit some reverse sin!
संवेग का क्षण था। दस मिनट के बाद अगर उसने दे दिया होता, तो सौ डालर दे दिए होते। लेकिन पछताता फिर। घर पहुंचते-पहुंचते रोता--कि यह भी क्या भूल कर ली! मैं भी कैसे सम्मोहन में पड़ गया! मेरे जैसा बुद्धिमान आदमी! और धोखे में आ गया!
There was a surge. Had he donated within ten minutes, he would have given a hundred. But he would have regretted. Reaching home he would have wept: What mistake did I make! How did a man like me fall into such hypnosis!
यह धनपति बुद्ध को दान दिया, जिसके फलस्वरूप उसे इतनी धन-संपत्ति मिली। इस धन-संपत्ति को जो तूने सात दिन तक बैलगाड़ियों में ढोया है, यह उस एक छोटे से बीज से पैदा हुई।
This rich man had given to a Buddha, and from that arose the wealth you hauled for seven days. It sprouted from that tiny seed.
दो--बहुत मिलता है। जो दोगे--वही मिलता है। जितना दोगे, उससे अनंत गुना मिलता है। और जरूरी नहीं है कि तुम जाकर मंदिर में दो, कि मस्जिद में दो; जहां देना हो, वहां दो। पत्नी को दो, बच्चों को दो, पड़ोसियों को दो, मित्रों को दो। देने की भावदशा रहे।
Give—and much comes. What you give—that returns. As much as you give, infinitely more comes. And it is not necessary that you go and give in a temple or mosque; give wherever it is needed. Give to your wife, your children, your neighbors, your friends. Maintain the feeling of giving.
दान तो उसने थोड़ा दिया था, बुद्ध ने कहा, पर दान देकर पछताया बहुत। जितना दिया था, उससे अनंत गुना पछताया। ऐसे एक बीज तो अमृत का बोया और हजार बीज उसी के आसपास जहर के बो दिए। अमृत का वृक्ष भी बड़ा हुआ, जहर के फूल भी लगे। तो वह जहर की बागुड़ में घिर गया अमृत का वृक्ष। जहरीले फलों ने सब तरफ से कंटीली झाड़ियों की तरह अमृत के वृक्ष को घेर लिया। वे बहुत थे।
He had given a little, the Buddha said, but then regretted much. He sowed one seed of nectar and a thousand seeds of poison around it. The tree of nectar grew, and so did poisonous shrubs. They fenced the tree. Poisonous fruits grew like thorny bushes around the nectar. They were many.
उस पछतावे के कारण ही उसका मन फिर अच्छा खाने-पहनने में नहीं लगता था। यह उसी जन्म से शुरू हो गया। दे आया होगा कुछ दान, अब सोचता होगा: कैसे उतना दान निकाल लूं वापस! कहां से निकालूं? तो चलो, थोड़ा कम खाओ, थोड़ा कम पहनो। इस वर्ष नहीं बनाएंगे नया कोट सर्दियों में, तो चलेगा। पुराना बिलकुल ठीक है। और नहीं लेंगे नया रथ। अब लोग कारें लेते हैं, तब रथ लेते थे! नहीं लेंगे नया रथ, नया माडल नहीं लेंगे। पुराने ही माडल से एक साल और खींच लेंगे। थोड़ा इसी में टीम-टाम, रंग वगैरह करवा लो। यह घोड़ा यद्यपि बूढ़ा हो गया है, लेकिन अभी दो साल और चल जाएगा।
Because of that repentance he lost taste for food and clothing. This began from that very birth. He had given something and now thought: How to recover that amount! From where? Eat a little less, wear a little less. This year, no new coat for winter; the old will do. No new chariot. In our day cars are bought; then chariots! No new model; manage for a year. Paint and patch the old. The horse though old will go two more years.
वह जो दान कर आया था, उसको बचाना जरूरी है। तो उसको रस चला गया खाने-पहनने में। और वह जो रस गया, सो गया। वह अभी तक नहीं लौटा। अनंत जन्म बीत गए होंगे इस बीच, क्योंकि तगरशिखी बुद्ध गौतम बुद्ध से कोई पांच हजार साल पहले थे। कितने जन्म इस आदमी के हो गए होंगे!
What he had donated had to be saved now. The rasa for eating and wearing drained away. And once it drained, it was gone. It has not returned. Endless births must have passed; Tagarasikhi Buddha lived some five thousand years before Gautama. How many lives he must have had!
लेकिन खयाल रखना: गंगोत्री में गंगा बड़ी छोटी है, गो-मुख से गिरती है। फिर गंगासागर में जाकर बहुत बड़ी हो जाती है, सागर हो जाती है। ऐसे ही जीवन है तुम्हारा। जो किया है, वह रोज बड़ा होता जाता है।
Remember: at Gangotri the Ganga is very small, falling from Gomukh. At the Ganges’ mouth she is vast, an ocean. So is your life. Whatever you do grows daily.
एक-एक कृत्य सोचकर करना, एक-एक कृत्य ध्यानपूर्वक करना, नहीं तो बहुत पछताओगे। अशुभ से बच सको, तो अच्छा। शुभ कर सको, तो अच्छा। और एक ही बात से तौल लेना: अहंकार और निरअहंकार। जिस बात से भी अहंकार को पुष्टि मिलती हो, समझ लेना कि कुछ गलत करने जा रहे हो। और जिस बात से भी अहंकार गलता हो, विसर्जित होता हो, समझ लेना कि पुण्य हो रहा है। क्योंकि मौलिक रूप से एक ही पाप है--अहंकार।
Do every act with awareness, with attention, or you will regret much. Avoid the inauspicious, if you can. Do the auspicious, if you can. And weigh by one thing: ego and egolessness. Whatever feeds ego—know you are about to do something wrong. Whatever melts ego—know punya is happening. For fundamentally there is only one sin—ahankara.
उस पछतावे के कारण रुपया हाथ से छोड़ने की इसकी क्षमता ही चली गयी। दूसरों के लिए तो सवाल ही नहीं रहा, यह अपने लिए भी अब कठिन हो गया इसे।
Because of that repentance his capacity to let money go dried up. For others it was out of the question; even for himself it became difficult.
इसने संपत्ति के लिए ही अपने भाई के मरने पर उसके इकलौते बेटे को भी जंगल में ले जाकर मार डाला--कि उसकी संपत्ति भी इसे मिल जाए।
For the sake of property he murdered his brother’s only son—to seize even his brother’s estate, though he had more than enough and no heir.
इसका बेटा नहीं है कोई। यह निःसंतान है। इसके पास अपना बहुत है। लेकिन भाई का भी मिल जाए; तो उसके बेटे को मार डाला!
जो इतना कठोर हो गया कि अपने भाई के बेटे को मार सका...! और कोई जरूरत नहीं थी इसको, क्योंकि इसके पास अपना खुद बहुत है, वह भी पड़ा रह जाने वाला है, उसका भी कोई मालिक नहीं है।
So hard did he become that he could kill his brother’s son!... And there was no need, he had plenty—left-over even that no one would inherit.
भाई के बेटे को मारकर इसका प्रेम बिलकुल सूख गया। इसीलिए यह निःसंतान रह गया। इसके बांझ रह जाने का यही मूल कारण है। इस समय मरकर वह महा रौरव नरक में उत्पन्न हुआ है। क्योंकि पुराना किया हुआ पुण्य समाप्त हो गया है और नया पुण्य उसने किया नहीं।
By murdering his brother’s son his love utterly dried up. Therefore he remained without progeny. That is the root cause of his barrenness. Now, after death, he is born in Maharaurava hell. Because the old punya is finished and he has done no new punya.
ध्यान रखना: पुण्य भी समाप्त हो जाते हैं! पुण्यों की भी सीमा है। कमाते ही रहोगे, तो ही साथ रहेंगे। बहती ही रहे पुण्य की धारा, तो ही ठीक है। रुकी--कि गयी। ऐसा ही समझो कि जैसे तुम आग जलाते हो। ईंधन झोंकते रहो, तो आग जलती रहेगी, जलती रहेगी। ईंधन बंद हो गया, थोड़ी-बहुत देर जलेगी पुराने ईंधन के कारण, फिर आखिर चुक जाएगी।
Remember: even punya gets exhausted! Punya too has limits. Only if you continue earning will it remain with you. Only if the stream of punya keeps flowing is it well. If it stops—it is gone. Just as a fire: keep throwing fuel and it burns; stop the fuel, it burns a while, then dies.
हर चीज चुक जाती है। पुण्य भी चुक जाते हैं। सिर्फ एक चीज है जो नहीं चुकती, वह पुण्य और पाप के भी अतीत है, उसको साक्षी भाव कहा है। वही भर नहीं चुकता। वही भर शाश्वत है, बाकी सब चीजें क्षणभंगुर हैं।
All things get exhausted. Punya too. Only one thing does not—it is beyond punya and papa—that is sakshi-bhava, the witnessing. That alone does not exhaust. That alone is eternal. All else is transient.
पुण्य भी दूर तक साथ जाता है। लेकिन सदा साथ नहीं जा सकता। कमायी है एक तरह की, उसका लाभ ले लोगे, समाप्त हो जाएगी।
Punya accompanies you far—but not forever. It is a kind of earning; you enjoy its fruit and it ends.
इसलिए जब अवसर मिले शुभ का, तो करते रहना। ऐसा मत सोचना कि बहुत कर चुके शुभ, अब क्या करना! जिस दिन तुमने ऐसा सोचा कि बहुत कर चुके शुभ, अब क्या करना है! उसी दिन से शुभ मरने लगेगा, उसी दिन से तुम्हारी पूंजी चुकने लगेगी। जैसे आदमी को कमाते रहना चाहिए, तो ही पूंजी आती है, ऐसे ही पुण्य करते रहना चाहिए, तो ही पुण्य में धारा बहती रहती है, सातत्य रहता है।
Therefore whenever the occasion for the auspicious arises, keep doing it. Do not think: We have done a lot of good, what more? The day you think: We have done enough—on that day the auspicious begins to die, your capital begins to be spent. As a man must keep earning to have capital, so you must keep doing punya for the stream to flow and continuity remain.
राजा ने भगवान की बात सुनकर कहा: भंते! उसने बड़ा बुरा कर्म किया, जो आप जैसे बुद्ध के पास ही विहार में रहते हुए भी दान नहीं दिया, न धर्म-श्रवण किया। और अपनी इतनी संपत्ति को छोड़कर मर गया!
The king, hearing, said: Bhante! He did a very bad deed—residing near you, a Buddha, yet giving no dāna, hearing no dharma, and leaving such wealth at death!
वह पुराने बुद्ध से जो एक दफे भूल हो गयी, उस कारण वह इन बुद्ध के पास आया भी नहीं होगा! मेरे देखने में ऐसा ही है। वह पछतावा इतना गहरा हो गया है कि एक दफा गया था--ऐसा कोई चेतन उसके मन में नहीं है, लेकिन गहरे अचेतन में संस्कार है--एक दफा गया था बुद्ध के पास, तब भूल हो गयी थी; दान कर बैठा था। अब ऐसी जगह फटकना भी नहीं। अब ऐसी जगह जाना भी नहीं। अब ऐसे लोगों से बचना।
ये खतरनाक लोग हैं। इनके पास आदमी भावाविष्ट हो जाता है और कुछ का कुछ कर बैठता है! होश गंवा बैठता है! प्रेम में पड़ जाता है इनके। इनके साथ मदहोश हो जाता है। ऐसी जगह जाना ही नहीं। ऐसा मजबूत कर लिया होगा। ऐसी मजबूत धारा बन गयी होगी।
That mistake he made with a former Buddha—because of that he probably avoided this Buddha too! In my view that is so. The repentance dug so deep that somewhere, unconsciously, was the impression—I went once to a Buddha, made a mistake, gave dāna. Do not go near such places now. Do not go near such people. Dangerous people! Near them one becomes inundated with feeling and does something! One loses one’s senses, falls in love with them, becomes intoxicated. Do not go near. He would have strengthened himself with this resolve, a strong current.
अब बुद्ध का पड़ाव पास में ही था, दो-चार घर के पास ही होगा। शायद वहीं से रोज निकलता होगा। लेकिन निकलते वक्त मुंह फेर लेता होगा, या कानों में अंगुलियां डाल लेता होगा। हालांकि कानों में अंगुलियां डालने की जरूरत नहीं, क्योंकि लोग वैसे ही बहरे हैं! आंख उस तरफ कर लेता होगा। हालांकि कोई जरूरत नहीं, क्योंकि लोग आंख के रहते भी देखते कहां हैं!
The Buddha’s camp was nearby, perhaps two or four houses away. He passed daily. But passing, he turned his face away, or stuffed his fingers in his ears. Though there was no need—for people are deaf anyway! He would turn his eyes away—though no need, for people do not see even with eyes!
जल्दी-जल्दी निकल जाता होगा कि कहीं कोई जान-पहचान का आदमी न मिल जाए और कहे कि आओ, आज तो सत्संग कर लो। कहीं कौशल नरेश न मिल जाएं सत्संग से आते हुए--कि अरे, कभी आते नहीं! कहीं लाज-संकोच में, किसी की बात के प्रभाव में फंस न जाऊं! उस रास्ते से न निकलता होगा। दूसरे रास्तों से जाता होगा। बचता होगा।
He would hurry lest some acquaintance meet him and say: Come, at least today sit in satsang. Lest the king of Kosala meet him returning from satsang and say: Ah, you never come! Lest he be caught in shame and someone’s influence! He would avoid that road, take other roads, avoid.
कौशल नरेश ने कहा: भंते! उसने बड़ा बुरा कर्म किया, जो आप जैसे बुद्ध के पास ही विहार में रहते हुए न दान दिया, न धर्म-श्रवण किया और अपनी इतनी संपत्ति को छोड़कर अंततः मर ही गया न! काम क्या आया!
The king said: Bhante! He did a very bad deed—living near you, yet neither giving dāna nor listening to dharma—and in the end died leaving so much—what use was it!
अब ये कौशल नरेश किससे कह रहे हैं? इनको भी यह समझ में नहीं आया कि वह संपत्ति अपनी नहीं है, जिसको घर ढो लाए। अपनी न दें; कम से कम जो अपनी नहीं है, उसको तो दान कर दें! इन्हें यह भी याद नहीं आ रहा है कि सात दिन दूसरे की संपत्ति घर ढोने में बुद्ध को भूल गए थे। वह बेचारा तो अपनी संपत्ति को बचाने में भूला था; ये तो दूसरे की संपत्ति लूटने में भूल गए थे! यह भी दिखायी नहीं पड़ता।
And to whom is this king saying this? He himself does not see that the wealth he hauled home is not his; if he will not give his own, at least give that which is not his! He does not recall that for seven days, in hauling another’s wealth home, he forgot the Buddha. That poor fellow forgot for the sake of saving his own; this one forgot for looting another’s! This too is not seen.
कुछ बड़ा मजा है। इस सत्य को ठीक से समझना। हमें दूसरों के कृत्य दिखायी पड़ते हैं, उनके मनोभाव नहीं दिखायी पड़ते। हमें अपने मनोभाव दिखायी पड़ते हैं, अपने कृत्य नहीं दिखायी पड़ते। और यह एक बड़ी जटिल मनोवैज्ञानिक गुत्थी है।
There is a great secret here. We see others’ deeds; we do not see their inner states. We see our inner states; we do not see our own deeds. This is a subtle psychological knot.
जैसे कोई आदमी चोरी करता है। तो हमें उसका कृत्य दिखायी पड़ता है कि इसने चोरी की। हमें यह नहीं दिखायी पड़ता कि इसके भीतर मनोभाव क्या थे। उस चोर को स्वयं अपना चोरी का कृत्य नहीं दिखायी पड़ता। उसको अपने मनोभाव दिखायी पड़ते हैं। उसके मनोभाव समझो।
Someone steals. We see his act—he stole. We do not see what was within him. The thief himself does not see his act; he sees his inner state. Understand his inner state.
इसलिए चोर कहेगा: मुझे कोई समझता नहीं है। मुझे कोई समझ नहीं पाता।
Therefore the thief says: No one understands me. No one can understand me.
तुम सभी यही कहते हो: कोई मुझे समझता नहीं! पत्नी पति को नहीं समझती; पति पत्नी को नहीं समझता। बाप बेटे को नहीं समझता; बेटा बाप को नहीं समझता। भाई-भाई को नहीं समझता। कोई किसी को समझता ही नहीं! इस दुनिया में हरेक को एक ही शिकायत है, कोई मुझे समझता नहीं।
You all say this: No one understands me! Wife does not understand husband; husband does not understand wife. Father does not understand son; son does not understand father. Brother does not understand brother. No one understands anyone! Everyone has one complaint: No one understands me.
कारण क्या होगा इस शिकायत का? यह इतनी सार्वभौम है! कारण यही है। तुम्हें अपना मनोभाव दिखायी पड़ता है।
What is the reason? It is universal. The reason is this: you see your inner states.
जो आदमी चोरी करने गया, उसके मन में भी खयाल उठा कि चोरी करना ठीक नहीं है। लेकिन और हजार बातें उठीं--कि जिसकी मैं चोरी करने जा रहा हूं, इसके पास जरूरत से ज्यादा पहले ही से है। इससे लेने में हर्जा क्या? शायद मैं एक तरह का साम्यवाद फैला रहा हूं; चोरी नहीं कर रहा हूं। इसका खुद का कहां है? दूसरों से छीनकर बैठा है। यह खुद चोर है। इससे ले लेने में हर्ज नहीं है।
The one who goes to steal also has a thought arise that stealing is not right. But a thousand other thoughts arise: The one I will steal from already has more than needed. What harm in taking a little! Perhaps I am spreading a kind of communism; I am not stealing. What is his own? He has taken from others. He is himself a thief. What harm if I take from him?
फिर मेरी देखो: पत्नी बीमार है, और बच्चे को दूध भी नहीं मिलता। पत्नी की बीमारी, पत्नी को बचाना है। पत्नी को दवा नहीं है, बच्चे को दूध नहीं है। ये दो जीवन बचाने के लिए अगर थोड़ी सी चोरी की, तो इसमें पाप कैसे हो सकता है? दो जीवन बचा रहा हूं।
Then he thinks: Look at me; my wife is ill, the child has no milk. To save my wife’s life... My wife has no medicine, my child no milk. To save two lives—if I steal a little, how is it sin? I am saving lives.
फिर भीतर वह सोचता है कि आज जरूरत है, तो चोरी कर लेता हूं। जब मेरे पास होगा, दान कर दूंगा। सब ठीक हो जाएगा। गंगा स्नान कर आऊंगा। मंदिर में पुण्य कर दूंगा। और अगर चोरी ठीक से हाथ लग गयी, तो इसमें से कुछ--एक नारियल--हनुमानजी को चढ़ा आऊंगा! गरीबों को बांट दूंगा कुछ इसमें से।
Then within he thinks: Today there is need, so I will steal. When I have enough, I will donate. All will be set right. I will go bathe in the Ganga. I will do punya in the temple. And if the theft goes well, I will offer a coconut to Hanumanji! I will distribute some of it to the poor.
उसके मनोभाव! वह अपने मनोभाव देखता है। उसके मनोभाव अच्छे-अच्छे बनाता है। उन अच्छे मनोभावों की बड़ी श्रेणी में वह चोरी का छोटा सा कृत्य बिलकुल दब जाता है। उसे इसमें कुछ खास बात नहीं दिखायी पड़ती। अपने ही मन
ोभावों को गूंथकर वह चोरी करने चला जाता है। जैसे कि पुण्य करने जा रहा है, जैसे कि कोई बड़ा महाकृत्य करने जा रहा है, जैसे दुनिया की सेवा करने जा रहा है!
His inner states—he sees them. He beautifies them. Under that long chain of good inner states, the small act of theft gets buried. He sees nothing wrong in it. By weaving his inner states he goes to steal—as if going to do punya, some great deed, some service to the world!
तुम्हें दिखायी पड़ता है उसका चोरी का कृत्य, तुम कहते हो, पापी है! और तब वह कहेगा: तुम मुझे समझ नहीं पा रहे!
You see his act and say: He is a sinner. Then he says: You cannot understand me.
तुम्हें कृत्य दिखता है, उसे अपने मनोभाव दिखते हैं। और यही हालत तुम्हारी है। तुम्हें अपने कृत्य नहीं दिखते, और अपने मनोभाव दिखते हैं। इसलिए दुनिया में कोई किसी को समझता हुआ मालूम नहीं पड़ता।
You see the act; he sees his inner state. And the same is your condition. You do not see your acts; you see your inner states. Therefore no one seems to understand anyone.
हिटलर ने लाखों यहूदी मार डाले। उसको यही खयाल था कि इनको मारने से दुनिया का हित होगा। वह दुनिया के हित के लिए कर रहा था, कल्याण के लिए कर रहा था! स्टैलिन ने लाखों लोग रूस में मार डाले--साम्यवाद आएगा! दुनिया में सुख आएगा!
Hitler killed millions of Jews. He thought that by killing them the world will benefit. He did it for the welfare of the world. Stalin killed millions in Russia—Communism will come! The world will be happy!
न तो हिटलर के मारने से यहूदियों को दुनिया में कोई सुख आया। और न स्टैलिन के लाखों लोगों को मार डालने से दुनिया में कोई साम्यवाद आया। फिर वही माओ ने किया। फिर दुनिया में सभी यही करते हैं। मगर करने वाला यह सोचता है कि मेरे भाव! वे भाव उसको ही दिखायी पड़ते हैं, किसी और को दिखायी नहीं पड़ते; और बड़ी भूल-चूक हो जाती है।
From Hitler’s killing no happiness came to the Jews. From Stalin’s killing no communism came. Later Mao did the same. Everyone does the same. But the doer thinks of his feelings. Those feelings are visible only to him, to no one else; and great errors happen.
एक झूठा लतीफा।
A silly joke.
मेरे दो संन्यासी, विजयानंद और विनोद, एक बस में सफर कर रहे थे और बीच में एक बड़ी अपूर्व महिला--टुनटुन बैठी थी। अब टुनटुन बीच में बैठी हो, तो सीट तो उसने पूरी ले ही ली थी। वे किसी तरह अपने को सम्हाले थे दोनों कोनों पर। गिरे--अब गिरे, तब गिरे! बस जरा हिलती--कि गिरे!
Two of my sannyasins, Vijayanand and Vinod, were traveling in a bus, and between them sat a most extraordinary woman—Tuntun. When Tuntun sits in the middle, she occupies the whole seat. They somehow balanced themselves on the edges, about to fall with every bump.
फिर विनोद ने धीरे से कहा, बहनजी! टेहुनी तो न मारो। मगर उसने सुना ही नहीं। फिर विजयानंद ने भी हिम्मत बांधी और कहा, बहनजी! जरा जोर से कहा, टेहुनी तो न मारो। मगर उसने वह भी न सुना। तब जरा विनोद को क्रोध भी आ गया। उसने कहा कि सुनती हैं कि नहीं बहनजी! टेहुनी न मारो। तो टुनटुन ने कहा: अरे, हद्द हो गयी। क्या श्वास लेना भी जुर्म है!
Then Vinod softly said, Sister! Please don’t elbow. But she did not hear. Then Vijayanand gathered courage: Sister! A bit louder—Please don’t elbow. She did not hear. Then Vinod got angry: Do you hear or not, Sister! Don’t elbow! Tuntun said: My God, has even breathing become a crime!
वह तो बेचारी सिर्फ श्वास ले रही है। लेकिन अब मोटी महिला! श्वास ले, तो दूसरे समझ रहे हैं कि टेहुनी मार रही है।
Poor lady was only breathing. But she was hefty! Her breathing felt like elbowing to the others.
ऐसी भूल रोज होती है। आदमी अपने भीतर अपना मनोभाव देखता है। दूसरा व्यक्ति उसके बाहर क्या कृत्य घट रहा है, वह देखता है। इसलिए कोई किसी को समझ नहीं पाता।
Such errors happen daily. A person sees his inner state. The other sees what appears outside. Thus no one understands anyone.
यह कौशल नरेश उसका कृत्य तो देख रहा है, उसका मनोभाव नहीं देखा। कैसे देखे? अपना मनोभाव देख रहा है; अपना कृत्य नहीं देख रहा है। कैसे देखे?
This king sees the act of the merchant, not his inner state. How could he? He sees his inner state; not his act. How will he see?
जो अपना कृत्य देखने लगे और दूसरों के मनोभाव देखने लगे, वही बुद्धत्व को उपलब्ध है। फिर उससे भूल नहीं होती। फिर किसी को समझने में उससे भूल नहीं होती।
The one who begins to see his own act and the inner state of the other—that one attains Buddhahood. Then he does not err. Then he does not err in understanding anyone.
शास्ता हंसे और बोले...। इसलिए बुद्ध हंसे, यह देखकर कौशल नरेश की बात, कि यह दया खा रहा है उस गरीब पर, जो मर गया है। इसे दया अपने पर नहीं आ रही! यह सोच रहा है कि उसने कैसा महापाप किया। लेकिन यह अपने बाबत जरा भी विचार नहीं कर रहा है!
The Shasta smiled and spoke... Therefore the Buddha smiled, hearing the king’s words. He saw the irony: He shows compassion for the poor man who died; he feels none for himself! He thinks the other committed great sin; but he does not consider himself at all!
असल में हम दूसरों के संबंध में इसलिए विचार करते हैं, ताकि हम अपने संबंध में विचार करने से बच जाएं।
We think about others to avoid thinking about ourselves.
हम सोचते ही रहते हैं दूसरों के संबंध में! तुमने कभी अपने संबंध में सोचा? कभी घड़ी आधा घड़ी बैठकर तुमने कभी अपने संबंध में सोचा? जब तुम घड़ी आधा घड़ी बैठते हो शांत, तब भी तुम दूसरों के संबंध में सोचते हो! पड़ोसियों के संबंध में, अखबार में छपी खबरें, फिल्मों में देखी कहानियां, रेडियो पर सुने गीत--वही गूंजते रहते हैं। और तुम उसी विचार में तल्लीन रहते हो!
We go on thinking about others! Have you ever thought about yourself? Ever sat for half an hour and thought about yourself? Even when you sit quietly, you think about others! About neighbors, about news read in newspapers, stories seen in films, songs heard on radio—the same go on echoing. And you engross yourself in them!
दूसरा महत्वपूर्ण नहीं है। पहले अपने में तो जाग लो, अपने को तो देख लो! पहले दर्पण अपने चेहरे के सामने करो; उससे ही क्रांति की शुरुआत है, उससे ही धर्म का प्रारंभ है।
The other is not important. First awaken in yourself, see yourself! First hold the mirror before your own face; from that begins revolution, from that begins dharma.
इसलिए शास्ता हंसे और बोले: ऐसे ही महाराज! बुद्धिहीन पुरुष धन-संपत्ति पाकर भी निर्वाण की तलाश नहीं करते हैं। और धन-संपत्ति के कारण उत्पन्न तृष्णा उनका दीर्घकाल तक हनन करती है।
Therefore the Shasta smiled and said: Just so, Maharaj! Obtaining wealth, foolish men do not seek Nirvana. And thirst born of wealth harms them for long.
फिर भी बुद्ध ने सीधा नहीं कहा। फिर भी बुद्ध ने परोक्ष ही कहा। बुद्ध ने फिर भी सत्य ही कहा, लेकिन उस सत्य को व्यक्ति-सूचक नहीं बनाया। सिर्फ इतना ही कहा: ऐसे ही महाराज! बुद्धिहीन पुरुष धन-संपत्ति पाकर भी निर्वाण की तलाश नहीं करते हैं।
Still the Buddha did not speak directly. He spoke indirectly. He spoke the truth, but did not point at the person. He said only: Just so, Maharaj. The foolish, even when they obtain wealth, do not seek the Further Shore.
जिनके पास धन-संपत्ति नहीं है, जिनके पास भोजन नहीं है, कपड़े नहीं, छप्पर नहीं, अगर वे निर्वाण की तलाश न करें, उन्हें क्षमा किया जा सकता है। क्योंकि अभी उनके जीवन की छोटी-छोटी समस्याएं ही इतनी बड़ी हैं, उनको ही नहीं सुलझा पा रहे हैं। लेकिन जिनके पास सब है, जिन्हें अब कोई उलझाव नहीं रहा है, वे भी अगर सत्य की तलाश न करते हों, तो उन्हें क्षमा नहीं किया जा सकता।
Those who have no wealth, no food, no clothing, no shelter—if they do not seek Nirvana, they can be forgiven, for their petty problems are so huge, they cannot solve them. But those who have everything, who have no entanglement—if they do not seek the truth, they cannot be forgiven.
अगर गरीब धार्मिक न हो, क्षम्य है। अगर अमीर धार्मिक न हो, तो बुद्धू है, क्षम्य नहीं है। तो जड़ है। मंद है। अगर गरीब धार्मिक हो, तो महाबुद्धिशाली है। और अगर अमीर धार्मिक हो, तो होना ही चाहिए; इसमें कुछ महाबुद्धिशाली होने की बात नहीं है।
If a poor man is irreligious, forgivable. If a rich man is irreligious, he is foolish—unforgivable. He is dull, insensate. If a poor man is religious, he is supremely intelligent. If a rich man is religious, that is as it should be; nothing exceptional.
इन सत्यों को खयाल में रखना। जब तुम्हारे पास सब सुविधा हो, जब तुम घड़ीभर शांत बैठ सकते हो द्वार बंद करके, संसार को भूलने की सुविधा हो तुम्हें घड़ीभर के लिए, तो भूलना। क्योंकि उसी भूलने से तुम्हें परमात्मा की सुधि आनी शुरू होगी; सुरति जगेगी।
Keep these truths in mind. When you have all conveniences, when you can close your door and sit quietly for a while, forget the world for a while—then forget. For in that forgetting the remembrance of the Paramatma will arise; surati will awaken.
बुद्ध ने कहा: हां महाराज! ऐसा ही हाल है। और हंसे। शायद कौशल नरेश ने उनके हंसने का भी यही अर्थ लगाया होगा कि हंस रहे हैं उस दुर्बुद्धि निःसंतान श्रेष्ठी के लिए। फिर भी शायद न सोचा होगा कि यह हंसने का तीर कौशल नरेश की तरफ है।
The Buddha said: Yes, Maharaj; so it is. And he smiled. The king probably thought he smiled at the foolish merchant. He still did not think that the arrow of that smile was aimed at him.
आदमी अपने को बचा लेता है। बच जाता है। तीर आता है, तो इधर सरक जाता, उधर सरक जाता। तीर को निकल जाने देता है।
Man saves himself. The arrow comes; he shifts this way or that and lets it pass.
यह तीर सीधा था। बुद्ध ने हंसकर जो कहना था, कहा था। देखकर हंसे होंगे कि कैसी दुर्दशा है मनुष्य की! यह दूसरे की भूलें देख रहा है और उन्हीं भूलों में खुद पड़ा है!
This arrow was straight. By smiling the Buddha said what had to be said. Seeing he smiled: What a plight of man! He sees the errors of others while he himself is caught in the same errors!
धन-सपंत्ति के कारण उत्पन्न तृष्णा अनंतकाल तक स्वयं का हनन करती है।
Thirst born of wealth harms for long.
‘संसार को पार होने की कोशिश नहीं करने वाले दुर्बुद्धि मनुष्य को भोग नष्ट करते हैं। भोग की तृष्णा में पड़कर वह दुर्बुद्धि पराए की तरह अपना ही घात करता है।’
“Pleasures destroy the foolish who do not seek the Further Shore. In lusting after pleasure, the fool kills himself like an enemy.”
तुम ध्यान रखना: जो व्यक्ति ध्यान नहीं कर रहा है, वह जाने-अनजाने आत्मघात कर रहा है। क्योंकि जो ध्यान नहीं कर रहा है, वह आत्मा को न पा सकेगा। जो ध्यान नहीं कर रहा है, वह मरणधर्मा में उलझा रहेगा। और मरणधर्मा में जीवन का सार नहीं है। वह क्षुद्र में ही लगा रहेगा। और क्षुद्र में कोई आनंद नहीं है। क्षुद्र में कोई मुक्ति नहीं है। यह आत्मघात है।
Remember: the one who is not meditating is knowingly or unknowingly committing suicide. For without meditation he will not find the soul. Without meditation he will remain tied to the mortal. In the trivial he will be entangled. And in the trivial there is no bliss, no liberation. This is self-murder.
जिसको तुम जीवन कहते हो, यह आत्मघात है; रोज-रोज मरते जाते हो। एक-एक दिन बीतता और जीवन कम होता जाता है। जितने दिन बीत गए, उतने अवसर बीत गए। उतने दिन बीत गए, जिनमें तुम स्वयं को उपलब्ध हो सकते थे, जिनमें परमात्मा का साक्षात हो सकता था, जिनमें शून्य घट सकता था, पूर्ण घट सकता था--उतने अवसर बीत गए।
What you call life is self-murder; you die daily. With each passing day, life diminishes. So many days gone—so many opportunities gone. So many days gone in which you could have attained yourself, in which the Paramatma could have been encountered, in which emptiness and fullness could have happened—so many opportunities gone.
मगर मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जो बीत गए दिन, उनके लिए बैठकर रोओ अब। अब जो बीत गए, सो बीत गए। अब रोने में इसको भी मत गंवा देना।
But I do not say sit and weep for the days gone. What is gone is gone. Do not waste this too in weeping.
और सुबह का भूला सांझ भी घर आ जाए, तो भूला नहीं है; भूला नहीं कहाता है। और सदा समय है। अगर एक पल भी बाकी है तुम्हारे जीवन का...और निश्चित ही अभी जीवित हो, तो यह पल तो है ही। आने वाले पल की कोई बात नहीं, यह पल तो तुम्हारे हाथ में है। यह पल भी अगर तुम पूरी त्वरा से अपने को देख लो, तो रूपांतरण का पल हो जाए।
If one lost in the morning returns home by evening, he is not called lost. There is always time. If even one moment remains of your life—and you are certainly alive, so this moment is—this moment is in your hand. If in this moment, with total urgency, you see yourself, it can become the moment of transformation.
एक क्षण में संसार मिट सकता है और परमात्मा सामने हो सकता है। गहन तीव्रता चाहिए, उत्तप्तता चाहिए, सब दांव पर लगाने की क्षमता चाहिए।
In a single instant the world can disappear and the Paramatma can stand before you. You need intense ardor, a burning urgency, a capacity to put all at stake.
दूसरी परिस्थिति:
Second circumstance:
भगवान के तातविंस भवन में पांडुकमल शिलासन पर बैठे समय, देवताओं में यह चर्चा चली--कि इंदक के अपने लिए लाए भोजन में से कलछीभर अनुरुद्ध स्थविर को दिया दान का फल, अंकुर के दस हजार वर्ष तक बारह योजन तक चूल्हों की कतार बनवाकर दिए हुए दान से भी महाफल का हुआ। यह कैसा गणित है? इसके पीछे तर्क-सरणी क्या है?
When the Blessed One was sitting in the Trayastrimsha heaven upon the pink-lotus stone-seat, there arose among the devas a discussion: The fruit of a ladleful of food given by Indaka from his own portion to the elder Anuruddha surpasses even the great fruit of Ankura’s dāna—he who for ten thousand years arranged rows of hearths stretched for twelve yojanas and gave daily. What is this arithmetic? What is the logic behind it?
इसे सुनकर शास्ता ने अंकुर से कहा: अंकुर! दान चुनकर देना चाहिए। ऐसा करने से वह अच्छे खेत में भली प्रकार बोए हुए बीज के सदृश्य महाफल होता है। किंतु तूने वैसा नहीं किया, इसलिए तेरा दान महाफल नहीं हुआ। दान ही सब कुछ नहीं है; जिसे दिया, वह भी अति महत्वपूर्ण है। और जिस भावदशा से दिया, वह भी अति महत्वपूर्ण है। और तब उन्होंने ये गाथाएं कहीं:
Hearing this, the Shasta said to Ankura: Ankura! Dāna should be given with discrimination, by choosing. Then it becomes like seed sown well in good soil and bears great fruit. But you did not do so; therefore your dāna did not become of great fruit. Dāna alone is not everything; to whom it is given is supremely important. And with what inner state it is given—more important still. And then he uttered these gathas:
तिणदोसानि खेत्तानि रागदोसा अयं पजा।
Tiṇadosāni khettāni rāgadosā ayaṁ pajā.
तस्मा हि वीतरागेसु दिन्नं होति महप्फलं।।
Tasmā hi vītarāgesu dinnaṁ hoti mahapphalaṁ.
तिणदोसानि खेत्तानि दोसदोसा अयं पजा।
Tiṇadosāni khettāni dosadosā ayaṁ pajā.
तस्मा हि वीतदोसेसु दिन्नं होति महप्फलं।।
Tasmā hi vītadosesu dinnaṁ hoti mahapphalaṁ.
तिणदोसानि खेत्तानि मोहदोसा अयं पजा।
Tiṇadosāni khettāni mohadosā ayaṁ pajā.
तस्मा हि वीतमोहेसु दिन्नं होति महप्फलं।।
Tasmā hi vītamohesu dinnaṁ hoti mahapphalaṁ.
तिणदोसानि खेत्तानि इच्छादोसा अयं पजा।
Tiṇadosāni khettāni icchādosā ayaṁ pajā.
तस्मा हि विगतिच्छेसु दिन्नं होति महप्फलं।।
Tasmā hi vigaticchesu dinnaṁ hoti mahapphalaṁ.
‘खेतों का दोष है घास-पात, खेतों का दोष है तृण, इसी तरह प्रजा का दोष है राग। इसलिए वीतराग लोगों को दान देने में महाफल होता है।’
“The fault of fields is grass and weeds; the fault of people is rāga. Therefore, giving to the vitarāga brings great fruit.”
‘खेतों का दोष है तृण, इसी प्रकार प्रजा का दोष है द्वेष। इसलिए वीतद्वेष व्यक्तियों को दान देने में महाफल होता है।’
“The fault of fields is weeds; the fault of people is dveṣa. Therefore, giving to the vītadveṣa brings great fruit.”
‘खेतों का दोष है तृण, इस प्रजा का दोष है मोह। इसलिए वीतमोह व्यक्तियों को दान देने में महाफल होता है।’
“The fault of fields is weeds; the fault of people is moha. Therefore, giving to the vītamoha brings great fruit.”
‘खेतों का दोष है तृण, इस प्रजा का दोष है इच्छा। इसलिए विगतेच्छ व्यक्तियों को दान देने में महाफल होता है।’
“The fault of fields is weeds; the fault of people is icchā (craving). Therefore, giving to the vigaticchā—those beyond craving—brings great fruit.”
पहले तो परिस्थिति को खूब हृदयंगम कर लें। यह कथा थोड़ी अनूठी है। इस कथा में दो दृश्य हैं। इस एक दृश्य में दो दृश्य समाए हैं।
First heartfully take in the scene. This story is a little unusual; within it are two scenes.
पहला: भगवान तो अपने भिक्षुओं के पास बैठे हैं। भिक्षुओं ने उन्हें घेरा हुआ है। उनके सामने ही एक महादानी अंकुर नाम का व्यक्ति बैठा हुआ है, उसने अपूर्व दान किया है। उसका दान ऐसा है कि इतिहास में खोजे से न मिले। उसने ऐसा दान किया है: दस हजार वर्ष तक--जन्मों-जन्मों से वह दान कर रहा है--बारह योजन तक चूल्हों की कतार बनवाकर दान देता रहा है निरंतर।
One: The Blessed One sits among his bhikshus. They surround him. In front sits a great donor, Ankura—he has given uniquely. His giving is such that history can hardly find a match: For ten thousand years—birth after birth—he has given. He arranged hearths in rows stretching twelve yojanas and gave continuously.
जितना दिया है, उतना उसे और मिला है। लेकिन हर बार जितना मिला है, वह भी उसने दे दिया है। ऐसे उसका धन भी बढ़ता गया, उसका दान भी बढ़ता गया। जितना दान बढ़ा है, उतना धन बढ़ा। जितना धन बढ़ा, उतना उसने दान बढ़ाया है। ऐसे दस हजार सालों में उसकी सारी जीवन-यात्रा दान की महाकथा है। बारह योजन तक चूल्हों को बनवा रखा है उसने। और उसमें जो भी तैयार होता है रोज भोजन, वह दान करता है। लाखों लोगों को भोजन देता है, कपड़े देता है।
As much as he gave, he received more. Every time he received more, he gave it away again. Thus his wealth increased, his dāna increased. The more he gave, the more wealth increased. The more wealth increased, the more he gave. For ten thousand years his life’s journey is a grand saga of dāna. For twelve yojanas hearths were built. Whatever was cooked daily was given away. He fed hundreds of thousands; he clothed them.
वह अंकुर महाश्रेष्ठी सामने ही बुद्ध के बैठा है।
Ankura, the great merchant, sits before the Buddha.
ऊपर आकाश में देवताओं की बैठक हो रही है। वे देवता आपस में सोचते हैं कि एक बड़ी अजीब बात है। यह अंकुर बैठा है बुद्ध के सामने। इसने इतना दान दिया है। लेकिन हमने सुना है कि एक छोटे से दान के सामने भी इसका दान कुछ नहीं है। वह दान किया था इंदक नाम के आदमी ने।
Above in the sky a council of devas is in session. They think: Strange! Ankura sits before the Buddha; he has given so much. But we have heard that even compared to a small gift, his dāna is nothing. That gift was given by one named Indaka.
वह इंदक भी वहां बुद्ध के पास मौजूद है। कहीं पीछे बैठा होगा। क्योंकि वह महाश्रेष्ठी नहीं है। उसको कोई जानता भी नहीं है। उसका दान भी ऐसा नहीं है कि उसकी कोई प्रशंसा करे। उसने दान दिया था अनुरुद्ध नाम के एक ब़ूढे भिक्षु को--स्थविर अनुरुद्ध को। वे बुद्ध के खास शिष्यों में एक थे, जो बुद्ध के सामने ही बुद्धत्व को उपलब्ध हुए।
इंदक ने अपने लिए लाए भोजन में से--इंदक खुद ही भिक्षु है, लेकिन अनुरुद्ध बीमार थे, और इंदक अपने लिए मांगकर भोजन लाया था--बूढ़े अनुरुद्ध को उसने कलछीभर अपने भोजन में से भोजन दिया। और देवता कह रहे हैं कि हमने सुना है कि उसका दान अंकुर के दान से ज्यादा श्रेष्ठ है और महाफल लाने वाला है।
Indaka too is present there with the Buddha; sitting somewhere behind, unknown. He is no great merchant. No one knows him. His dāna is not of the sort people praise. He gave to an old bhikshu—Elder Anuruddha. Anuruddha was among the Buddha’s foremost disciples, who attained Buddhahood before the Buddha himself. Indaka, a bhikshu himself, had begged alms for himself; seeing Anuruddha ill, he gave a ladleful from his own portion. And the devas say: We have heard that the fruit of his dāna surpasses Ankura’s.
भगवान के तातविंस भवन में पांडुकमल शिलासन पर बैठे समय देवताओं में यह चर्चा चली--कि इंदक के अपने लिए लाए भोजन में से कलछीभर अनुरुद्ध स्थविर को दिया दान का फल, अंकुर के दस हजार वर्ष तक बारह योजन तक चूल्हों की कतार बनवाकर दिए हुए दान से भी महाफल हुआ है। यह कैसा गणित है? इसके पीछे तर्क-सरणी क्या है?
While the Blessed One sat upon the pink-lotus stone in Trayastrimsha, the devas discussed: The fruit of a ladleful given by Indaka to Elder Anuruddha surpasses the fruit of Ankura’s ten-thousand-year dāna along hearths twelve yojanas long. What arithmetical law is this? What logic?
इसके पीछे बड़ी तर्क-सरणी है। अंकुर ने जो दिया है, उसके पास बहुत है, इसलिए दिया है। देकर उसे कोई अड़चन नहीं होती। देना सुविधापूर्ण है। सच तो यह है कि उसे हाथ में एक कला पकड़ गयी, एक कुंजी पकड़ गयी। दस हजार सालों में जितना दिया, उतना धन बढ़ता गया। उसने और दिया, तो और धन बढ़ता गया है। देने से उसे कोई कष्ट नहीं हुआ है। देने से उसे कोई पीड़ा नहीं हुई है। देने में कोई त्याग नहीं है, कोई बलिदान नहीं है। देना सुविधापूर्ण है।
There is a deep logic. Ankura gave because he had much. Giving caused him no hardship. Giving was convenient. Truth is, he caught a knack, a key: The more he gave in ten thousand years, the more wealth increased. Giving brought no pain, no sacrifice. It was convenient.
इंदक का देना ज्यादा मूल्यवान सिद्ध हुआ है। इंदक भीख मांगकर लाया है। वह गरीब भिखारी जैसा भिक्षु है। उसकी कोई प्रतिष्ठा नहीं है। उसे कोई जानता नहीं है। उसे भीख मिलना भी मुश्किल होती होगी।
Indaka’s giving proved of greater value. Indaka is a poor bhikshu, unknown, unrenowned. Even to obtain alms was difficult for him.
तुम थोड़ा सोचो! बुद्ध जब एक गांव में आते थे, तो उनके साथ दस हजार भिक्षु आते थे। छोटे-छोटे गांव बिहार के, उनमें दस हजार भिक्षुओं को भोजन मिलना! बड़ी कठिन बात थी। जो अग्रणी थे, उनको तो सरलता से मिल जाता था। लोग निमंत्रण दे देते थे--महाकाश्यप को, कि सारिपुत्त को, कि मौद्गल्यायन को, कि अनुरुद्ध को, कि मंजुश्री को--ये तो बड़े-बड़े प्रसिद्ध बोधिसत्व थे, इनको तो लोग निमंत्रण करके ले जाते थे। लेकिन फिर दस हजार भिक्षुओं की भीड़ थी। उसमें दीन-हीन भिक्षु भी थे, जिनका कोई नाम भी नहीं जानता था। इनको भिक्षा मिलनी भी कठिन हो जाती थी।
Think: when the Buddha came to a village, ten thousand bhikshus came with him. In those small villages of Bihar, to feed ten thousand bhikshus—difficult. The foremost received easily—people invited Mahakashyapa, Sariputta, Maudgalyayana, Anuruddha, Manjushri—great bodhisattvas; they were invited. But then there was the crowd—unknown, poor bhikshus—no one even knew their names. To them getting alms was difficult.
इंदक ऐसा ही गरीब भिक्षु है, अज्ञात नाम, अज्ञात कुल। मुश्किल से भिक्षा मिली होगी। हो सकता है, दो-चार दिन बाद मिली हो। दो-चार दिन भूखा रहा हो। और इधर आया और देखा कि अनुरुद्ध बीमार हैं। बूढ़े हैं। और भिक्षा मांगने नहीं जा सके हैं। शायद जो थोड़ा सा लाया था, उसमें से आधा या आधे से ज्यादा, कलछीभर, अनुरुद्ध को उसने दे दिया है।
Indaka is such a poor bhikshu—unknown. After days he must have obtained a little. Perhaps after two or four days of hunger. And he saw Anuruddha ill, old—unable to go for alms. Perhaps what little he had brought—half or more—he gave a ladleful to Anuruddha.
इसके पीछे सीधा गणित है। जब तुम बिना किसी कष्ट के देते हो--देना तो अच्छा है, लेकिन इसका महाफल नहीं हो सकता। फल होगा। महाफल तो तब होगा, जब तुम जरूरत पड़े, तो अपने को त्याग कर भी देते हो, अपने को दांव पर लगाकर भी देते हो--तब महाफल होगा।
Here is simple arithmetic. When you give without any pain—good, but there cannot be great fruit. There will be fruit. Great fruit happens when, if needed, you give even at the cost of yourself, placing yourself at stake.
फल और महाफल में क्या फर्क है? फल बाहर का होता है; महाफल भीतर का। फल तो हुआ अंकुर को। धन दिया था, धन मिलता रहा। जितना दिया, उतना धन मिलता रहा। यह फल है। इससे यह मत समझना कि उसको कम मिला। दस रुपए दिए थे, तो हजार मिले। हजार दिए, तो दस हजार मिले। दस हजार दिए तो लाख मिले, कि करोड़ मिले।
तुम्हारे हिसाब में तो खूब महाफल हुआ। लेकिन बुद्ध की विचार सरणी में वह महाफल नहीं है, क्योंकि धन ही मिला न। एक रुपया दिया था, करोड़ रुपए मिले, तो भी मिला तो धन ही न। बाहर का ही दिया था, बाहर का ही मिला। फिर ये करोड़ भी दे दोगे, तो और अनंत करोड़ मिलेंगे। मगर मिलेगा बाहर का ही। बाहर का दोगे, तो बाहर का ही मिलेगा। बाहर के देने से भीतर का नहीं मिलता है। और भीतर है, असली महाफल।
What is the difference between fruit and great fruit? Fruit is outer; great fruit is inner. Fruit came to Ankura: he gave wealth, he received wealth. Give ten, receive a thousand; a thousand—ten thousand. In your account it seems great fruit. But in the Buddha’s calculus this is not great fruit—for wealth is still wealth. You gave the outer; you received the outer. Give the outer; you receive the outer. But from the outer, the inner is not attained. The inner is the true great fruit.
इस इंदक गरीब भिक्षु ने वह जो कलछीभर दिया, इसमें भीतर का भी कुछ दिया। बाहर का तो दिया ही, वह तो सब को दिखायी पड़ रहा है। भीतर का भी कुछ दिया। इसमें त्याग है, इसमें आहुति है। इसमें अपने को बाद देने की क्षमता है।
This poor Indaka gave a ladleful—but with it he gave something from within. The outer he gave—visible to all. But inner too he gave. There is sacrifice here, ahuti. There is the capacity to set oneself aside.
इसने अपने को हटा लिया बीच से। इसने अपने अहंकार को बीच में नहीं आने दिया, अपनी अस्मिता को बीच में नहीं आने दिया--कि मुझे भी जरूरत है, कि मैं भी भूखा हूं, कि मैं दो दिन का भूखा हूं--इसने यह कोई बात नहीं आने दी। वृद्ध, बीमार अनुरुद्ध, इसने अपना भोजन उन्हें दे दिया। यह शायद उस दिन भूखा ही रह गया होगा। अध-पेट रह गया होगा। पानी पीकर ही सो गया होगा। इसने भीतर का कुछ दिया है। इसका महाफल हुआ है।
He removed himself from the center. He did not allow his ego to come in—That I too need, I too am hungry, I am hungry since two days. He allowed no such thought. Seeing the old, ill Anuruddha, he gave his food. He perhaps remained hungry that day. Or half-fed. Slept only with water. He gave something of the within. This bore great fruit.
देवताओं में चर्चा चलती है। क्योंकि देवता भीतर की बात नहीं देख सकते। देवता बाहर की ही देख सकते हैं। जो भीतर की देख लें, वे तो बुद्धपुरुष हो जाते हैं। उनको देवता नहीं कहा जाता। वे देवताओं के पार हो जाते हैं।
The devas discuss. For devas cannot see the inner. They see only the outer. The one who sees the inner is a Buddha. They have gone beyond the devas.
देवता तो सुख देख सकते हैं--धन का, पद का, प्रतिष्ठा का। देवता तो सुख में तल्लीन हैं, उनकी बाहर की पकड़ है। उनको समझ में नहीं आ रहा है--कि यह बात कुछ जंचती नहीं। यह कौन सा नियम है? हमने सुना कि इंदक का फल ज्यादा है! शायद बुद्ध ने कहा होगा कि इंदक का फल ज्यादा है।
Devas see pleasures—of wealth, status, prestige. Devas are immersed in pleasures; their reach is outer. They cannot understand this rule. Perhaps the Buddha had said that Indaka’s fruit is greater.
अंकुर का फल है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं है। बाहर-बाहर का है। इससे इसकी आत्मा अछूती रह गयी है।
Ankura has fruit, but it is not much. It is outer. His soul remains untouched.
इसे सुनकर--देवताओं की इस चर्चा को सुनकर--शास्ता ने अंकुर से कहा, जो सामने ही बैठा हुआ है, कि अंकुर! दान चुनकर देना चाहिए। ऐसा करने से वह अच्छे खेत में भली प्रकार बोए हुए बीज के सदृश्य महाफल होता है। किंतु तूने वैसा नहीं किया है। इसलिए तेरा दान महाफल नहीं हुआ। दान ही सब कुछ नहीं है। जिसे दिया, वह भी अति महत्वपूर्ण है। और जिस भाव से दिया, वह तो और भी अधिक महत्वपूर्ण है।
Hearing the devas, the Shasta said to Ankura, who sat before him: Ankura! Give dāna by choosing. Then it becomes seed sown well in good soil and bears great fruit. But you did not; therefore your dāna did not become great fruit. Dāna alone is not everything; to whom it is given is crucial. And the inner state in which it is given—more crucial still.
किसको दिया!
To whom was it given?
जीसस भी बीज और खेत की बात करते हैं। वे कहते हैं: किसी ने आकर खेत में बीज फेंके। कुछ बीज रास्ते पर पड़े, रास्ता कठोर था, पथरीला था। बीज नहीं ऊगे। कुछ बीज मेड़ पर पड़े। ऊगे तो जरूर, लेकिन मेड़ पर लोग चलते थे, इसलिए ऊगे और मर गए। कुछ बीज खेत के बीच पड़े। ऊगे भी और बड़े फलवान हुए।
Jesus too speaks of seed and field. He says: Someone sowed. Some fell on the road—the road was hard, stony—did not sprout. Some fell on the embankment; they sprouted, but people walked there and they died. Some fell in the middle of the field; they sprouted and became richly fruitful.
ऐसा ही, बुद्ध कहते हैं, बीज कहां डाला, इस पर भी बहुत कुछ निर्भर है। बीज तो है ही महत्वपूर्ण; लेकिन बीज को किस भूमि में बोया, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छी भूमि खोजी, कि ऐसे ही कहीं डाल दिया! रास्ते पर डाल दिया! मेड़ पर डाल दिया! जहां से लोग चलते हैं, वहां डाल दिया, कि ठीक-ठीक भूमि खोजी!
So, says Buddha, where the seed is sown matters greatly. The seed is important; but what soil is chosen is also important. Did you seek good soil, or throw it anywhere? On the road? On the embankment, where people tread? Or did you truly seek good soil?
दान अगर ठीक भूमि खोजकर किया जाए, तो महाफलदायी होता है। किसको दिया? फिर किस भाव से दिया?
If dāna is given by finding right soil, it becomes of great fruit. To whom did you give? And with what inner state?
अंकुर को एक कुंजी हाथ लग गयी है। वह देखता है: धन देने से धन मिलता है। यह तो बड़ा हिसाब सस्ता हो गया! यह तो दुकानदारी हो गयी। यह तो जिसको मिल जाएगी कुंजी, वही यह करने लगेगा।
Ankura found a key: wealth begets wealth when given. This is cheap arithmetic. It becomes shopkeeping. Whoever gets such a key will do it.
तुम डरते हो कि देने से कहां मिलने वाला है; जो हाथ में है, वह चला जाएगा; इसलिए नहीं देते। लेकिन तुममें और अंकुर में बहुत फर्क नहीं है। तुम इसलिए नहीं देते कि तुम डरते हो कि देने से चला जाएगा। अंकुर देता है, क्योंकि जानता है कि देने से मिलता है।
You fear that by giving, it will be lost; hence you clutch. Ankura gives because he knows by giving it increases.
मैंने सुना है, एक कार को एक भिखमंगे ने रोका। कार रुकी। भिखमंगे ने कहा: कुछ मिल जाए। कार के मालिक ने बाहर सिर झांककर देखा। भिखमंगा तो भिखमंगा था। लेकिन चेहरे का ढंग कुलीन था। कपड़े यद्यपि पुराने थे, फट गए थे, लेकिन कीमती थे। व्यक्ति के मांगने में, उसकी भाषा में शिष्टता थी। पढ़ा-लिखा था। विश्वविद्यालय का स्नातक होगा। उसके पास हवा सुसंस्कृत की थी, यद्यपि दीन-हीन खड़ा था।
I have heard: A beggar stopped a car. The car halted. He asked: Give something. The owner peered out. The beggar was a beggar, yes, but his face bore a noble look. The clothes, though old and torn, were of fine fabric. There was refinement in his manner—educated, perhaps a university graduate. Though he stood poor and crushed, there was a cultured aura.
वह धनपति चकित हुआ। उसने कहा कि मैं तुम्हें देखकर कह सकता हूं कि तुम अच्छे कुल से आते हो, सुशिक्षित हो, पढ़े-लिखे हो। यह दुर्दशा कैसे हुई?
The rich man was surprised. He said: Seeing you I can tell you are from a good family, educated. How did this happen?
उसने कहा: आप न पूछें। दुख न पूछें। कुछ दे सकते हों, दे दें।
He said: Please don’t ask. Don’t ask my sorrow. If you can give, give.
उस धनपति ने सौ डालर निकालकर उसको दिए। उस भिखमंगे ने हंसकर लिए और कहा कि अब आपको बता ही दूं। यही हालत मेरी थी कुछ वर्षों पहले। ऐसे सौ-सौ दे-देकर बरबाद हुआ। आप भी ज्यादा दिन इस हालत में न रहेंगे। मैं आपकी भविष्यवाणी किए देता हूं। जो मेरी हालत हो गयी, वही आपकी हो जाएगी!
The rich man took out a hundred dollars and gave him. The beggar laughed, took them, and said: Now I must tell you. I was in your condition some years ago. Handing out hundreds like this, I was ruined. You too will not remain long in your present state. Let me predict: What happened to me will happen to you!
आमतौर से यही हम सब सोचते हैं कि दिया, तो गया! इसलिए हम पकड़ते हैं। इस अंकुर को यह कला हाथ लग गयी कि दिया, तो बढ़ता है।
Ordinarily we all think: If we give, it is gone! Hence we hold. This Ankura found the trick: If you give, it grows.
मगर तुममें और अंकुर में बुनियादी भेद नहीं है। तुम भी धन को पकड़ रहे हो, वह भी धन को पकड़ रहा है। इसलिए भाव कोई शुभ नहीं है। अशुभ भाव से ही दिया जा रहा है। इसलिए बीज तो फेंक रहा है, लेकिन ठीक भूमि में नहीं पड़ रहे हैं।
But there is no fundamental difference between you and Ankura. You are holding wealth; he too is holding wealth. Hence the inner state is not meritorious. He is throwing seeds—but not into right soil.
और चूंकि देने से मिलता है, इसलिए देने में वह पात्रता की भी फिकर नहीं करता। देने से मिलता है--कोई ले जाए। चोर ले जाएं, हत्यारे ले जाएं। फिर चाहे इसके धन को पाकर हत्यारे हत्या करें, और चाहे चोर इसके धन को पाकर चोरी करें--इसकी इसे कोई चिंता नहीं है। यह फिकर ही नहीं करता कि किस खेत में बीज पड़ रहे हैं। इसको तो मिलने का राज हाथ लग गया।
And since giving brings return, he does not care about the worthiness of the recipient. “If I give, I will receive”—let anyone take. A thief, a murderer—let them take. If murderers get his money, they will murder; if thieves get it, they will steal—he has no concern. He does not care into which field the seed is falling. He has got the secret of getting.
इसलिए बुद्ध कहते हैं: किसको दिया, यह भी खयाल में रहे। और किनको देने योग्य है...।
Therefore the Buddha says: To whom you give—keep that in mind. Who is worthy...
‘खेतों का दोष तृण है...।’
“The fault of fields is weeds... the people’s fault is rāga.”
जैसे खेतों में घास-पात उगी हो, वहां तुम बीजों को फेंक दो, खराब हो जाएंगे। घास-पात खा जाएगी उन बीजों को। पैदा भी होंगे, तो बढ़ न पाएंगे, घास-पात में खो जाएंगे।
Where there are weeds and grasses—if you throw seed, they will be ruined. Weeds will snatch the nourishment. Even if they sprout, they will not grow; they will be lost among weeds.
‘ऐसे ही प्रजा का दोष राग है।’
“Likewise, the people’s fault is rāga.”
रागी को दोगे, तो तुम्हारा दिया हुआ खो जाएगा। उसके राग को ही बढ़ाएगा। जैसे किसी आदमी को तुमने रुपए दे दिए औरवह वेश्यागामी है, तो करेगा क्या रुपयों का! वह वेश्या के यहां चला जाएगा।
If you give to a rāgi, your giving will be lost—it will only feed his rāga. If you give money to one addicted to prostitutes, what will he do? He will go to a prostitute.
मैंने सुना है: एक चर्च में एक परिवार कभी नहीं आता था। तो चर्च की महिलाओं की समिति थी, उनको बड़ी चिंता हुई। वे सारी महिलाएं उनके पास गयीं--कि तुम कभी चर्च नहीं आते! उन्होंने कहा: हम कैसे आएं! हमारे पास एक ही जोड़ी कपड़े हैं। इन्हीं को हम बाजार में पहनते, इन्हीं को हम काम में पहनते। ये फट भी गए, पुराने भी हो गए। चर्च में इनको पहनकर, इस गंदगी को लेकर कहां आएं! हमारे पास दूसरी जोड़ी कपड़े नहीं हैं।
I have heard: In a church, a certain family never came. The women’s committee worried. They all went: You never come to church! They said: How can we? We have only one set of clothes. We wear them in the market and at work. They are torn and dirty. How can we come to church in these! We have no second set.
उन महिलाओं को बड़ी दया आयी। उन्होंने जल्दी से पैसा इकट्ठा किया सब ने। बाजार गयीं। अच्छे वस्त्र उनके लिए खरीदकर लायीं। पूरे परिवार के लिए। पत्नी, बच्चे, पति...। और दूसरे रविवार को उन्होंने बड़ी प्रतीक्षा की चर्च में, लेकिन वे नहीं आए। बड़ी चकित हुईं। वापस उनके घर पहुंचीं। पूछा कि आए क्यों नहीं?
The women were moved. They quickly collected money, went to market, bought good clothes for the whole family—wife, children, husband. They waited the next Sunday at church—but the family did not come. Surprised, they went to their home. Why didn’t you come?
उन्होंने कहा कि कपड़े पहनकर हमने जब आईने में अपने चेहरे देखे, तो इतने सुंदर मालूम पड़े कि हम सिनेमा चले गए! ऐसे जंच रहे थे कि हमने सोचा कि चर्च में क्या सार! चर्च में जाने से होगा भी क्या? कुछ पैसे भी आप लोग छोड़ गयी थीं, तो सिनेमा के बाद हम होटल चले गए। उसी में सब समय समाप्त हो गया!
They said: We wore the clothes and looked in the mirror—we looked so beautiful that we went to the cinema! We looked so good we thought—What’s the point of church! What will we get there? You left some extra money too—after the cinema we went to a hotel. Time passed in that!
तुम जिसको दे रहे हो, वह क्या करेगा, इसकी थोड़ी सदबुद्धि चाहिए।
You need some intelligence regarding what the recipient will do.
‘लोगों का दोष है राग, इसलिए वीतराग लोगों को दान देने में महाफल है।’
“The fault of people is rāga; therefore dāna to vitarāgas brings great fruit.”
जो राग के अतीत हो गया हो, जिसकी कोई कामवासना न रही हो, जिसके मन में कोई लोभ न रहा हो, अगर उसकी भूमि में तुम अपने दान का बीज डाल दोगे, तो महाफल होगा, आंतरिक फल होगा।
One who has gone beyond rāga, whose lust has died, whose greed has vanished—if you sow your seed of dāna in that field, there will be great, inner fruit.
‘खेतों का दोष घास-पात, प्रजा का दोष द्वेष...।’
“The fault of fields is weeds; the fault of people is dveṣa...”
अगर तुम किसी हत्यारे को पैसा दे दोगे, तो वह करेगा क्या? वह बंदूक खरीद लेगा। वह किसी की हत्या कर देगा।
If you give money to a murderer, what will he do? He will buy a gun and murder.
मैंने सुना है कि एक अंधा और एक लंगड़ा साथ-साथ रहते थे। तुमने कहानी सुनी होगी। जंगल में जब आग लग गयी थी, तो उन दोनों ने एक-दूसरे को सहारा दिया और जंगल से बाहर आ गए। क्योंकि लंगड़ा चल नहीं सकता था, देख सकता था। अंधा देख नहीं सकता था, चल सकता था। दोनों जुड़ गए। अंधे ने लंगड़े को कंधे पर ले लिया। तो लंगड़ा देखता रहा, अंधा चलता रहा। दोनों आग से बाहर निकल आए। लेकिन बाहर आकर उनमें झगड़ा हो गया।
अक्सर ऐसा हो जाता है। आग से बाहर आकर झगड़ा होता है। क्योंकि वे यह कहने लगे कि मैंने बचाया तुझे। वह कहने लगा: मैंने बचाया तुझे। मैं आ गया बीच में। मार-पीट हो गयी।
I have heard: A blind man and a lame man lived together. You know the story. When a forest fire broke out, they supported each other and got out, because the lame could see but not walk; the blind could walk but not see. The blind took the lame upon his shoulders; the lame guided; both escaped. Outside they quarreled—as often happens—each saying, I saved you. Blows were exchanged.
पुरानी कहानी है। उन दिनों ईश्वर देखता रहता था ऊपर से कि कहां क्या हो रहा है! अब तो थक गया, ऊब गया। और अंधे-लंगड़ों को कब तक देखता रहे!
An old tale. In those days God watched from above what was happening. Now He is tired—how long to watch blind and lame!
उसे बड़ी दया आयी! उसने कहा कि इन दोनों को ठीक कर दूं जाकर। आया। दोनों नाराज होकर एक-दूसरे से अलग-अलग झाड़ों के नीचे बैठे थे। विचार कर रहे थे कि किस तरह! अंधा सोच रहा था कि इस लंगड़े की आंखें किस तरह फोड़ दूं। बड़ी अकड़ बनाए हुए है आंखों की। और लंगड़ा सोच रहा था कि इस अंधे की टांग कैसे तोड़ दूं।
He felt compassion. He thought: Let me cure them. He came. Both, angry, sat under different trees. The blind thought: How can I gouge out his eyes? He is so proud of sight! And the lame thought: How can I break his legs?
तभी ईश्वर आया। उसने पूछा पहले को। उसने सोचा कि जब मैं अंधे से पूछूंगा कि तू कोई एक वरदान मांग ले, तो वह मांगेगा वरदान कि मेरी आंखें ठीक कर दो। जब उसने अंधे से कहा कि तू एक वरदान मांग ले। तो अंधे ने कहा कि हे प्रभु! जब दे ही रहे हो--इतना दिल दिखा रहे हो--तो एक काम करो: इस लंगड़े की आंखें फोड़ दो। और यही लंगड़े ने भी किया।
God asked the first—He thought: When I ask the blind to ask a boon, he will ask for sight. He asked: Ask a boon. The blind said: Lord! Since you have come and are so kind, do this: Pluck out the lame man’s eyes. The lame asked the same about the blind’s legs.
ईश्वर तो बहुत चौंका। तभी से तो आता नहीं कि ये अंधे-लंगड़े बड़े खतरनाक हैं।
God was shocked. From then on He stopped coming—these blind and lame are dangerous.
लंगड़े से पूछा। सोचता था यही कि कम से कम यह बुद्धिमानी दिखाएगा; अपने पैर ठीक करवा लेगा। लेकिन उसने कहा कि जब आ ही गए आप, और यही तो मैं सोच रहा था; जन्मों-जन्मों की आशा मेरी पूरी कर दी। तो अब इतना कर दो कि इस अंधे की टांगें तोड़ दो!
आदमी जैसा है, ईश्वर के वरदान का भी गलत ही उपयोग होगा। तुम्हारे दान की क्या बात है!
As man is, even God’s boon will be misused. What to say of your dāna!
‘खेतों का दोष घास-पात, इस प्रजा का दोष द्वेष है। इसलिए वीतद्वेष व्यक्तियों को दान देने में महाफल होता है।’
“The fault of fields is weeds; the fault of people is dveṣa. Therefore giving to vītadveṣa brings great fruit.”
उन्हें देना जो वीतद्वेष हैं, तो तुमने जो दिया है, उसकी शुभ ही शुभ परिणति होगी।
Give to those beyond hatred and your gift will have only auspicious consequences.
‘खेतों का दोष घास-पात, प्रजा का दोष मोह है। इसलिए वीतमोह व्यक्तियों को दान देने में महाफल होता है।’
“The fault of fields is weeds; the fault of people is moha. Therefore giving to vītamoha brings great fruit.”
‘खेतों का दोष घास-पात, प्रजा का दोष इच्छा। इसलिए विगतेच्छ, जो इच्छा के पार हो गए हैं, ऐसे व्यक्तियों को दान देने में महाफल होता है।’
“The fault of fields is weeds; the fault of people is icchā. Therefore giving to those beyond desire brings great fruit.”
इन वचनों पर विचार करना, चिंतन करना, मनन करना।
Reflect on these words. Contemplate, meditate.
तुम्हारा जीवन दान बने, प्रेम बने, निर-अहंकार भाव बने। और तुम्हारा जीवन उन दिशाओं में संलग्न हो जाए, उन खेतों में तुम्हारे बीज पड़ें--दान के और प्रेम के--जहां राग के, द्वेष के, इच्छाओं के, घृणाओं के, तृष्णाओं के जहर नहीं हैं। फिर महाफल निश्चित है।
Let your life become dāna, become love, become egolessness. And let your life be engaged in those directions, let your seeds—of dāna and of love—fall into fields where the poisons of rāga, dveṣa, desires, hatreds, thirsts are not present. Then great fruit is certain.
आज इतना ही।
Enough for today.
