Skip to content
Osho

Dharam Sadhana Ke Sutra #1

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
प्रश्न: ओशो,मैंने धर्मयुग में शायद, देर हो गई, एक आर्टिकल आपका पढ़ा था। उसमें आपने कहा कि आवागमन को न मानें, ऐसा मुझे लगा; कि कर्म और प्रारब्ध है, इसमें हमें नहीं पड़ना चाहिए। जब कि हिंदू धर्म में जो आवागमन है वह एक बेसिक बात है और जो आवागमन को नहीं मानता, हम समझें कि उसको हिंदू धर्म में फेथ नहीं है। इसके बारे में आपका क्या विचार है?</cr>
Osho, I once read an article of yours in Dharmayug—perhaps belatedly. In it, it seemed to me you said that one should not accept transmigration; that we should not get involved in karma and prarabdha. Whereas in Hinduism, transmigration is a basic tenet, and whoever does not accept it is understood to have no faith in Hinduism. What is your view on this?

दो बातें हैं। एक तो आवागमन गलत है, ऐसा मैंने नहीं कहा है। आवागमन को मानना गलत है, ऐसा मैंने कहा है। और मानना सब भांति का गलत है। धर्म का संबंध मानने से है ही नहीं। धर्म का संबंध जानने से है। और जो मानता है, वह जानता नहीं है, इसीलिए मानना पड़ता है। और जो जानता है, उसे मानने की कोई जरूरत नहीं है। जानता ही है, तो मानने की कोई जरूरत नहीं है।

There are two points. First, I did not say that transmigration is wrong; I said that believing in transmigration is wrong. And believing, in every form, is wrong. Religion has nothing to do with believing; religion has to do with knowing. One who believes does not know—that is precisely why he has to believe. And one who knows has no need to believe. If he knows, there is no need to believe.

धर्म का मूल संबंध ज्ञान से है, विश्वास से नहीं।

Religion’s fundamental connection is with knowing, not with belief.

तो जो आवागमन को जानता है, जो ऐसा अनुभव करता है, जिसकी ऐसी प्रतीति है, जिसका खुद का ऐसा अनुभव है कि आवागमन है, इस आदमी की जिंदगी में तो बहुत फायदे होंगे। लेकिन जो ऐसा सिर्फ मानता है कि आवागमन है, इसकी जिंदगी में बहुत नुकसान पहुंचेंगे। सबसे बड़ा नुकसान तो यह पहुंचेगा कि जिस बात को हम बिना जाने मान लेते हैं, उसे जानने की खोज बंद हो जाती है। खोजते हम उसी को हैं जिसे हम मान ही नहीं लेते। इसलिए विज्ञान खोज बन जाता है। और विश्वास खोज के द्वार को बंद कर देता है।

So the one who knows transmigration—who experiences it, whose perception is such, whose own experience is that there is transmigration—this person’s life will gain in many ways. But the one who merely believes that transmigration exists will suffer many harms. The greatest harm is this: when we accept something without knowing it, the search to know it comes to a halt. We seek only that which we have not already believed. Therefore science becomes a search, and belief closes the door to inquiry.

मेरे लिए धर्म भी परम विज्ञान है, सुप्रीम साइंस है। इसलिए मैं नहीं कहूंगा कि धर्म का कोई भी आधार फेथ पर है। कोई आधार धर्म का फेथ पर नहीं है। धर्म का सब आधार नॉलेज पर है।

For me, religion too is the supreme science. Therefore I will not say that any basis of religion is faith. No basis of religion is faith. The whole basis of religion is knowledge.

प्रश्न: ओशो,यह भी साइंस है?</cr> साइंस, सुप्रीम साइंस! लेकिन साधारणतः धर्म के संबंध में समझा जाता है कि वह विश्वास है, फेथ है। वह गलत है समझना, मेरी दृष्टि में। मेरी दृष्टि में, धर्म भी एक और तरह का ज्ञान है। और धर्म के जितने भी सिद्धांत हैं, वे किसी के ज्ञान से निःसृत हुए हैं, किसी के विश्वास से नहीं। इसलिए मेरा निरंतर जोर है कि मानें मत, जानने की कोशिश करें; और जिस दिन जान लें उसी दिन मानें। जान कर जो मानना आता है, उसका नाम तो श्रद्धा है; और बिना जाने जो मानना आता है, उसका नाम विश्वास है। श्रद्धा तो ज्ञान की अंतिम स्थिति है और विश्वास अज्ञान की स्थिति है। और धर्म अज्ञान नहीं सिखाता।
Osho, is this also a science? Science—the supreme science! But ordinarily, in relation to religion, it is understood to be belief, faith. In my view, that is a misunderstanding. To me, religion too is another kind of knowing. And whatever principles religion has have issued from someone’s knowing, not from someone’s belief. Therefore my constant emphasis is: do not believe—try to know; and the day you know, believe that day. The acceptance that comes through knowing is called shraddha—trust; and the acceptance that comes without knowing is called belief. Shraddha is the ultimate state of knowing, and belief is the state of ignorance. And religion does not teach ignorance.

इसलिए मैंने जो कहा है कि आवागमन को मत मानें, पुनर्जन्म को मत मानें, इसका यह मतलब नहीं है कि मैं यह कह रहा हूं कि आवागमन नहीं है। इसका यह मतलब भी नहीं है कि मैं कह रहा हूं कि पुनर्जन्म नहीं है। मैं यही कह रहा हूं कि मान लिया अगर तो खोज बंद हो जाती है। जानने की कोशिश करें। और जानना तो तभी होता है जब सम्यक संदेह, राइट डाउट मौजूद हो। उलटा भी मान लें तो भी संदेह नहीं रह जाता। अगर मैं यह भी मान लूं कि पुनर्जन्म नहीं है, तो भी खोज बंद हो जाती है। अगर मैं यह भी मान लूं कि पुनर्जन्म है, तो भी खोज बंद हो जाती है। खोज तो सस्पेंशन में है। मुझे न तो पता है कि है, न मुझे पता है कि नहीं है। तो मैं खोजने निकलता हूं कि क्या है, उसे मैं जान लूं।

धार्मिक आदमी को मैं मानता हूं कि वह गहरी से गहरी इंक्वायरी है। उससे गहरी कोई और खोज नहीं है। लेकिन जिनको हम धार्मिक कहते हैं उनको मैं धार्मिक नहीं कहता। उनकी तो सब इंक्वायरी बंद है। वे तो अंधविश्वासी हैं।

सुपरस्टीशन रिलीजन नहीं है। अंधविश्वास धर्म नहीं है।

Therefore, when I have said, “Do not believe in transmigration, do not believe in reincarnation,” it does not mean I am saying that transmigration does not exist. It also does not mean I am saying that reincarnation does not exist. I am saying only this: once you believe, the search stops. Try to know. And knowing happens only when right doubt is present. If you assume the opposite, even then doubt disappears. If I assume that there is no reincarnation, the search stops. If I assume that there is reincarnation, the search stops. Search is in suspension. I know neither that it is, nor that it is not. So I set out to find what is, so that I may know it. I take a religious person to be the deepest of inquirers; there is no search deeper than that. But those whom we ordinarily call religious, I do not call religious: all their inquiry has stopped. They are superstitious. Superstition is not religion. Blind belief is not religion.

प्रश्न: ओशो,तो इसका मतलब यह हुआ कि यह जो कहा गया है कि महाजनः येन गतः स पंथा, वह गलत था। इसके बारे में क्या है आपका कहना?</cr>
Osho, does it then mean that the saying “mahājanah yena gatah sa panthāh” (the path is that which the great ones have trodden) is wrong? What is your view on this?

पहली तो बात यह है--कौन महाजन है? यह निर्णय करना बहुत मुश्किल है। और जब भी आप निर्णय करेंगे कि यह महाजन है, तो यह निर्णय आपका है; और आप महाजन के ऊपर हो गए, नीचे नहीं रहे। अगर आप कहते हैं राम महाजन हैं, तो यह निर्णय आपका है, यह आपका डिसीजन है। एक दूसरा आदमी कहता है कि राम महाजन नहीं हैं, बुद्ध महाजन हैं। यह निर्णय उसका है। जब भी आप कोई निर्णय लेते हैं, तो आप ही परम निर्णायक होते हैं, कोई महाजन निर्णायक नहीं होता, क्योंकि महाजन का निर्णय भी आप ही लेते हैं कि कौन महाजन है।

First of all—who is a mahajan? To decide that is very difficult. And whenever you decide that “this one is a mahajan,” that decision is yours; and you have placed yourself above the mahajan, not below. If you say Rama is a mahajan, that is your decision. Another person says, “Not Rama, Buddha is the mahajan”—that is his decision. Whenever you take a decision, you are the ultimate decider; no mahajan decides for you, because even the decision about who is a mahajan is taken by you.

तो मेरा कहना है कि हमेशा आदमी अपने विवेक के पीछे चलता है, किसी महाजन के पीछे चलता नहीं। चल सकता नहीं। क्योंकि महाजन का निर्णय भी करना हो तो भी अपने ही विवेक से करना पड़ता है। दुनिया में हजार महाजन हैं, कैसे निर्णय करिएगा कि कौन महाजन है? जब भी निर्णय करिएगा तो जो अल्टीमेट डिसीसिव फैक्टर है वह आप हैं। तो जब आप ही अल्टीमेट डिसीसिव फैक्टर हैं तो मैं कहता हूं, सदा अपने पीछे चलिए। अगर आप किसी महाजन के पीछे चल रहे हैं, तो यह भी अपने ही पीछे चल रहे हैं। अगर आप कहते हैं कि नानक के पीछे चलूंगा, तो भी यह आप अपने ही निर्णय के पीछे चल रहे हैं, नानक के पीछे नहीं चल रहे। आदमी के पास कोई उपाय ही नहीं है कि अपने सिवाय किसी और के पीछे चल सके। यह इंपासिबिलिटी है।

So I say: a person always follows his own discernment; he does not follow any mahajan—he cannot. For even to decide about a mahajan you have to use your own discernment. There are a thousand mahajans in the world—how will you decide who is the mahajan? Whenever you decide, the ultimate decisive factor is you. So when you are the ultimate decisive factor, I say: always follow yourself. If you think you are following some mahajan, you are still following yourself. If you say, “I will follow Nanak,” even then you are following your own decision, not Nanak. Man has no way to follow anyone other than himself. It is an impossibility.

मेरी आप बात समझे?

Do you understand me?

मैं जो कह रहा हूं वह यह कह रहा हूं कि चूंकि हर निर्णय आपका ही निर्णय होगा और किसी महाजन के ऊपर लिखा हुआ नहीं है भगवान की तरफ से कि वह महाजन है...। क्योंकि जीसस ईसाइयों को महाजन मालूम पड़ते हैं और यहूदियों को सूली पर लटकाने योग्य मालूम पड़ते हैं। कृष्ण हिंदुओं को भगवान मालूम पड़ते हैं, जैनों को नरक भेजने योग्य मालूम पड़ते हैं।

What I am saying is that every decision will be your decision, and there is nothing written by God on anyone’s forehead that he is a mahajan. For Jesus appears as a mahajan to Christians, and to the Jews he appeared fit to be crucified. Krishna appears as God to the Hindus, and to the Jains he seems fit to be consigned to hell.

महाजन कौन है? महाजन का निर्णय भी आपका निर्णय है। सच्चा शास्त्र कौन है? यह भी निर्णय आपका निर्णय है। जब सभी निर्णय आपके हैं, तो मैं कहता हूं, महाजन आप ही हैं अंततः। अंततः जो महाजन है, वह आपकी ही आत्मा है, आप उसकी ही आवाज का पीछा करें। फिर वह जो भी निर्णय दे! वह अगर यह कहे कि नानक के पीछे जाओ, तो नानक के पीछे जाएं।

Who is a mahajan? The decision about a mahajan is also your decision. Which scripture is true? That too is your decision. When all decisions are yours, then I say: ultimately you yourself are the mahajan. Ultimately the mahajan is your own soul; follow its voice. Whatever decision it gives—if it says, “Go after Nanak,” then go after Nanak.

लेकिन मेरा जोर इस बात पर है कि आप जा रहे हैं सदा अपने ही पीछे। इस धोखे में मत पड़ना कि आप किसी और के पीछे जा सकते हैं। इसका कोई उपाय ही नहीं है, यह असंभावना है। हर आदमी अपने ही पीछे जाता है, चाहे गड्ढे में जाए और चाहे मोक्ष में जाए, चाहे नरक में जाए और चाहे स्वर्ग में जाए। यानी मैं यह कह रहा हूं कि यह साइकोलाजिकली असंभव है कि कोई आदमी किसी दूसरे के पीछे चला जाए। कैसे जाएगा? अगर आप मेरी भी बात मानते हैं, तो भी यह आप अपनी ही बात मान रहे हैं, मेरी बात नहीं मान रहे हैं। अगर मेरी बात इनकार करते हैं, तो भी आप अपनी ही तरफ से यह कर रहे हैं।

But my emphasis is this: you are always going behind yourself. Do not fall into the illusion that you can go behind someone else. There is simply no way; it is impossible. Every person goes behind himself—whether into a ditch or into liberation, into hell or into heaven. I am saying it is psychologically impossible for someone to follow another. How will he? Even if you agree with me, you are agreeing with your own understanding, not with me. If you disagree with me, that too you are doing from your own side.

व्यक्ति की चेतना ही अंतिम निर्णायक तत्व है, दि अल्टीमेट डिसीसिव फैक्टर। और इसलिए इसके ऊपर कोई फैक्टर नहीं है। अगर एक आदमी कहता है, मैं भगवान को मानता हूं। तो यह भी उसका निर्णय है। कल वह कह सकता है, मैं नहीं मानता हूं। तो भगवान कुछ बाधा नहीं डालते। अगर हम भगवान को भी मानते हैं, तो भी हम अपने को ही मानते हैं। इसके सिवाय उपाय नहीं है।

The consciousness of the individual is the final deciding element—the ultimate decisive factor. Therefore, there is nothing above it. If a man says, “I believe in God,” that too is his decision. Tomorrow he may say, “I do not believe.” God does not interfere. Even if we believe in God, in fact we are believing in ourselves. There is no other way.

इसलिए मैं नहीं कहता कि महाजन के पीछे जाएं। जा नहीं सकते। मैं इतना ही कहता हूं, अपने विवेक के पीछे जाएं। उसके अतिरिक्त कोई रास्ता ही नहीं है।

Therefore I do not say, “Go behind the mahajans.” You cannot. I only say: go behind your own discernment. There is no other path.

प्रश्न: ओशो,आपके खिलाफ कुछ डेमांस्ट्रेशंस हो रही हैं और कुछ पोस्टर भी लगे हैं, अमृतसर में भी लगे हैं। तो यह चार्ज है आपके खिलाफ कि आप वाममार्ग को फैलाते हैं, कम्युनिस्ट हैं, नास्तिक हैं। इसमें कोई चीज सत्य है? उनका जो इलजाम है, किस कदर कुछ सच है या नहीं है? और अगर गलत है तो क्या पोजीशन है? हम तो यह समझना चाहते हैं।</cr>
Osho, there are demonstrations against you and posters have been put up—even in Amritsar. The charge against you is that you propagate the left-hand path, that you are a communist, an atheist. Is there any truth in this? In their allegations, to what extent is there something true or not? And if it is wrong, what is your position? We simply want to understand.

इसमें थोड़ी सच्चाइयां हैं, उनके इलजाम में थोड़ी सच्चाइयां हैं। लेकिन सच्चाइयों से ज्यादा झूठ है। और जिस झूठ में थोड़ा सच मिला होता है वह झूठ पूरे झूठ से ज्यादा खतरनाक हो जाता है। आधा सत्य पूरे असत्य से भी ज्यादा खतरनाक होता है, क्योंकि आधे सत्य में सत्य होने का भ्रम पैदा होता है।

There are a few small truths in it; in their allegations there are a few truths. But there is more falsehood than truth. And a lie in which a little truth is mixed becomes more dangerous than a complete lie. A half-truth is even more dangerous than a total untruth, because a half-truth creates the illusion of truth.

तीन शब्द आपने कहे, नास्तिक...।

अब मेरी दृष्टि आपको समझाऊं तो खयाल में आए। मेरी दृष्टि यह है कि नास्तिकता आस्तिकता का पहला चरण है। कोई आदमी बिना नास्तिक हुए आस्तिक नहीं हो सकता। हो ही नहीं सकता। क्योंकि जिस आदमी ने कभी इनकार नहीं किया, उसके स्वीकार का कोई मतलब नहीं है। जिसने कभी नो नहीं कहा, उसके यस का कोई मतलब नहीं है। जिसने बिना सोचे, बिना खोजे, बिना समझे स्वीकृति भर दी, उसकी स्वीकृति इंपोटेंट होगी। लेकिन जिसने खोजा, पूछा, प्रश्न उठाया, संदेह किया, इनकार किया, और सब इनकार और सब खोज के बाद कहा कि है, उसके है का कोई मतलब है।

You mentioned three words: atheist... Let me explain my view and you will get the idea. In my view, atheism is the first stage of theism. No one can be a theist without first being an atheist. It simply cannot be. Because if a man has never said no, his yes has no meaning. If one has never said no, his yes means nothing. If someone, without thinking, without inquiring, without understanding, merely gives approval, his approval will be impotent. But one who has searched, asked, raised questions, doubted, denied—and after all denials and all inquiry says “It is”—his “is” has meaning.

तो मैं नास्तिक को आस्तिक का दुश्मन नहीं मानता हूं, यह मेरी तकलीफ है। मैं नास्तिकता को आस्तिकता का पहला चरण मानता हूं। जरूरी नहीं है कि सभी नास्तिक आस्तिक हो जाएं, पहले चरण पर भी रुक सकते हैं, तब वे भूल में पड़ गए। लेकिन अगर नास्तिक अपनी नास्तिकता में बढ़ता ही चला जाए और पूछता ही चला जाए, तो आज नहीं कल वह आस्तिकता पर पहुंच जाएगा। आस्तिकता पर पहुंचे बिना कोई उपाय नहीं है। नास्तिकता प्रारंभ है धर्म का और आस्तिकता अंत है।

So I do not consider the atheist the enemy of the theist—that is my trouble. I see atheism as the first stage of theism. It is not necessary that every atheist becomes a theist; one can stop at the first stage, and then one falls into error. But if the atheist goes on deepening his atheism, goes on inquiring and asking, then if not today, tomorrow he will reach theism. There is no other way: atheism is the beginning of religion and theism its end.

तो मुझे कोई नास्तिक कह सकता है। लेकिन मैं समझता हूं कि मुझसे ज्यादा आस्तिक आदमी खोजना बहुत मुश्किल है। क्योंकि मैं अपनी आस्तिकता में नास्तिकता को भी समा लेता हूं। और जो आस्तिक कहता है कि नास्तिक हमारा दुश्मन है, वह पूरा आस्तिक नहीं है। क्योंकि दुनिया का एक हिस्सा तो वह अपने बाहर छोड़ देता है। अगर परमात्मा कहीं भी है तो परमात्मा को नास्तिक उतना ही स्वीकार है जितना आस्तिक। अन्यथा नास्तिक के होने की जगह न रह जाएगी। वह बचेगा कहां? वह रहेगा कैसे? वह होगा कैसे?

So someone may call me an atheist. But I think it would be very difficult to find a person more theistic than I am—because in my theism I also include atheism. And the theist who says the atheist is our enemy is not a complete theist, because he leaves a part of existence outside himself. If God is anywhere at all, then God accepts the atheist as much as the theist. Otherwise where would there be room for the atheist to exist? Where would he remain? How would he live? How would he be?

तो साधारणतः जैसा समझा जाता रहा है कि नास्तिक और आस्तिक दुश्मन हैं, ऐसा मैं नहीं समझता। मैं तो समझता हूं कि नास्तिकता से आदमी शुरू करता है--प्रश्न, जिज्ञासा, संदेह। और आस्तिकता पर उपलब्धि करता है--जब सब प्रश्न गिर जाते हैं, सब संदेह गिर जाते हैं, सब जिज्ञासाएं गिर जाती हैं, तब उसके मन से हां का भाव उठता है कि परमात्मा है। इसलिए मुझे कोई नास्तिक कह सकता है, क्योंकि मैं कहता हूं कि नास्तिकता सीखनी पड़ेगी अगर आस्तिक होना है, नहीं तो आप बोगस आस्तिक होंगे जिसमें कुछ नहीं होगा।

So, contrary to the common belief that atheist and theist are enemies, I do not see it that way. I see that man begins with atheism—questioning, inquiry, doubt. And he attains to theism—when all questions drop, all doubts fall, all curiosities subside—then from his heart arises the feeling of yes: God is. Therefore someone may call me an atheist, because I say one must learn atheism if one is to become a theist; otherwise you will be a bogus theist, with nothing inside.

दूसरा आपने कहा कि वे कहते हैं मैं वाममार्गी हूं।

इसमें भी थोड़ी सच्चाई है। सच्चाई इसलिए है कि मैं पूरे जीवन को स्वीकार करता हूं, दि टोटल लाइफ। मैं उसमें कुछ भी इनकार नहीं करता। मैं कहता हूं, परमात्मा ने जो भी दिया है, जो उसे इनकार करता है वह दुश्मन है। जो भी दिया है उसका दुरुपयोग और सदुपयोग हो सकता है, लेकिन जो भी दिया है उसकी सार्थकता है। इस जीवन में जो भी है उस सबकी सार्थकता है।

Second, you said they call me a follower of the left-hand path. There is a little truth in this too. The truth is that I accept life in its totality—the total life. I deny nothing in it. I say: whatever God has given, whoever denies it is an enemy. Whatever has been given can be misused or rightly used, but whatever has been given has significance. In this life, whatever is—everything has meaning.

क्रोध है, काम है, वासना है, मेरा मानना है उसकी भी जीवन में सार्थकता है, अन्यथा वह होता नहीं। जीवन में सेक्स है, उसकी सार्थकता है। और सेक्स की जो एनर्जी है वही अगर वासना से मुक्त हो जाए तो ब्रह्मचर्य बनती है। ब्रह्मचर्य और वासना में एक ही शक्ति काम करती है, दो शक्तियां नहीं। अगर मनुष्य की कामवासना दूसरे के प्रति बहती रहे तो सेक्स बन जाता है और यही कामवासना की पूरी ऊर्जा अपनी तरफ बहने लगे तो ब्रह्मचर्य बन जाता है। अगर पदार्थ की तरफ बहती रहे तो सेक्स हो जाता है और अगर परमात्मा की तरफ बहने लगे तो ब्रह्मचर्य हो जाता है।

There is anger, there is desire, there is lust; I hold that they too have a significance in life—otherwise they would not be. There is sex in life; it has meaning. And the energy that is sex—if freed from lust—becomes brahmacharya (celibacy). In brahmacharya and in lust the same power is at work, not two different powers. If man’s sexual desire keeps flowing toward the other, it becomes sex; and if that very energy begins to flow toward oneself, it becomes brahmacharya. If it flows toward matter, it becomes sex; if it flows toward the divine, it becomes brahmacharya.

वाममार्गी इसलिए वे मुझे कह सकते हैं, क्योंकि वाममार्ग की एक आधारशिला में यह बात है कि जीवन में जहर का भी ठीक उपयोग किया जाए तो वह अमृत हो सकता है। जीवन में बुरा कुछ भी नहीं है, वाममार्ग कहता है। और सभी चीजें अच्छी तरफ उन्मुख की जा सकती हैं। अगर कुशलता से काम लिया जाए तो कांटे भी फूल बन सकते हैं और अकुशलता से काम लिया जाए तो फूल भी कांटे सिद्ध हो सकते हैं। जिंदगी कुशलता है। इसलिए वाममार्ग कहता है, हम किसी चीज को इनकार नहीं करते, सभी चीज को परमात्मा की तरफ उन्मुख करते हैं। जिसको हमने बुरा से बुरा कहा है उसको भी हम अच्छे की तरफ रूपांतरित करते हैं।

They may call me left-hand because one of the cornerstones of the left-hand path is this: even poison, if used rightly, can become nectar. The left-hand path says nothing in life is inherently bad. Everything can be oriented toward the good. If one works skillfully, even thorns can become flowers; and if unskillfully, even flowers can turn into thorns. Life is skillfulness. Therefore the left-hand path says: we deny nothing; we orient everything toward God. That which we have called the worst of the worst—we transform that too toward the good.

वाममार्ग की इस बात से मेरी सहमति है। और मेरा मानना है कि वाममार्ग ही ठीक बात कह रहा है इस संबंध में। जिनको हम विरोधी तत्व मानते हैं--जैसे हम कहते हैं क्षमा। वाममार्गी कहता है कि क्रोध का ही रूपांतरण क्षमा है। जो आदमी क्रोध नहीं कर सकता वह आदमी क्षमा भी नहीं कर सकता। असल में क्रोध ही ट्रांसफार्म होकर क्षमा बनता है। इसलिए वाममार्ग कहेगा, हमारा क्रोध से कोई विरोध नहीं। हम नहीं कहते हैं, क्रोध छोड़ो। हम कहते हैं, क्रोध को बदलो।

On this point I agree with the left-hand path. And I hold that on this matter the left-hand path is right. Those things we think are opposites—for example, forgiveness: the left-hand path says forgiveness is the transformation of anger. The person who cannot be angry cannot forgive. In truth, anger, transformed, becomes forgiveness. Therefore the left-hand path will say: we have no quarrel with anger. We do not say, “Drop anger.” We say, “Transform anger.”

यह मेरा भी कहना है। मैं भी कहता हूं, जिंदगी में कुछ भी छोड़ने योग्य नहीं, सब बदलने योग्य है। जिंदगी में कोई चीज निगेट करने योग्य नहीं है कि उसको काट डालो, जिंदगी में सब चीजें ट्रांसफार्म करने योग्य हैं कि उनको ऊंचा उठाओ। मिट्टी-कीचड़ ही ऊंची उठ कर कमल बन जाती है। जीवन में जो भी बुरा है वह सब शुभ हो सकता है।

This is also my statement. I too say: in life nothing is to be discarded; everything is to be changed. In life nothing is to be negated or cut off; everything is to be transformed and raised higher. The very mud, raised high, becomes the lotus. Whatever is bad in life can become auspicious.

इसलिए कोई मुझसे कह सकता है कि मैं वाममार्गी हूं। लेकिन वाममार्ग से मेरा कोई लेना-देना नहीं। मेरा किसी मार्ग से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे लिए तो जीवन पूरा का पूरा स्वीकृत है। टोटल एक्सेप्टबिलिटी को मैं धर्म मानता हूं। निषेध को, निगेशन को, इनकार को मैं नासमझी मानता हूं।

So someone may call me left-hand. But I have nothing to do with the left-hand path. I have nothing to do with any path. For me, life as a whole is accepted. I take total acceptability to be religion. I consider negation, denial, refusal to be unintelligence.

और हमारे पास कोई उपाय भी नहीं है। अगर कोई आदमी कहता हो कि हम किसी आदमी के सेक्स को बिलकुल काट डालेंगे, तो वह गलत बातें कह रहा है--अवैज्ञानिक, अमनोवैज्ञानिक। न तो साइकोलॉजी उससे राजी होगी, न साइंस उससे राजी होगी, न बायोलॉजी उससे राजी होगी। सेक्स काटा नहीं जा सकता, सिर्फ बदला जा सकता है। इस जगत में कोई चीज नष्ट नहीं की जा सकती, यह विज्ञान का आधारभूत सिद्धांत है। यह धर्म का भी आधारभूत सिद्धांत है। इस जगत में सिर्फ चीजें बदली जा सकती हैं, नष्ट नहीं की जा सकतीं। अब हमारे पास इतनी ताकत है, लेकिन रेत के एक छोटे से कण को भी हम नष्ट नहीं कर सकते। हां, ज्यादा से ज्यादा हम दूसरी चीज में बदल सकते हैं। इस जगत में कुछ भी नष्ट नहीं होता, सिर्फ बदलता है।

Nor do we have any other way. If someone says, “We will completely cut off a man’s sex,” he is speaking wrongly—unscientifically, unpsychologically. Neither psychology will agree with him, nor science, nor biology. Sex cannot be cut off; it can only be transformed. Nothing in this world can be destroyed—this is a fundamental principle of science. It is also a fundamental principle of religion. In this world things can only be changed, not destroyed. We may have great power, yet we cannot annihilate even a tiny grain of sand. Yes, at most we can transform it into something else. Nothing is destroyed; everything only changes.

तो मनुष्य के भीतर जो कुछ है उसके संबंध में हम दो रुख ले सकते हैं। एक तो प्यूरिटन का रुख है; जिसको हम कठोर नीतिवादी कहते हैं, उसका रुख है। वह कहता है, ये-ये काट डालो, ये-ये गलत है। तो वह कहता है, सेक्स को काट डालो, क्रोध को काट डालो, बुराई को अलग कर डालो।

So with regard to whatever is within man, we can take two approaches. One is the puritan’s approach—the rigid moralist. He says: cut this and this off; this and this are wrong. He says: cut off sex, cut off anger, separate out evil.

मैं मानता हूं वह अवैज्ञानिक बातें कह रहा है। बुराई को बदलो, काटो मत; कट सकती नहीं, मिट सकती नहीं। सेक्स को रूपांतरित करो; क्रोध को क्षमा बनाओ। यह हो सकता है। यही हो सकता है! इसलिए मेरी सहमति है इतनी बात से। और मैं मानता हूं कि इतनी बात से कोई भी आदमी जो थोड़ा सोच-विचार करेगा वह सहमत होगा। जिसके पास थोड़ी भी वैज्ञानिक बुद्धि है वह यह कहेगा कि जिंदगी में कोई भी ऊर्जा, कोई एनर्जी नष्ट नहीं होती, सिर्फ ट्रांसफार्मेशंस होते हैं।

I consider him unscientific. Transform evil—do not cut it; it cannot be cut, it cannot be erased. Transform sex; turn anger into forgiveness. This can happen. Only this can happen! Therefore I agree this far. And I think anyone who reflects even a little will agree. Whoever has even a little scientific intelligence will say: no energy in life is destroyed; there are only transformations.

हम बिजली से पंखा भी चला सकते हैं। हम बिजली से रेडियो भी चला सकते हैं। हम बिजली से आदमी को मार भी सकते हैं। हम बिजली से मरते हुए आदमी को बचा भी सकते हैं। बिजली न तो अच्छी होती, न बुरी होती। बिजली तटस्थ है, वह न्यूट्रल है। हम क्या उपयोग करते हैं, इस पर सब निर्भर करता है।

With electricity we can run a fan. With electricity we can run a radio. With electricity we can kill a man. With electricity we can save a dying man. Electricity is neither good nor bad. It is neutral. Everything depends on how we use it.

मनुष्य के पास जो भी शक्तियां हैं, हम उनका क्या उपयोग करते हैं, इस पर सब कुछ निर्भर करता है। ऐसा क्रोध भी हो सकता है जो धार्मिक हो। और ऐसी शांति भी हो सकती है जो अधार्मिक हो जाए। जो मैं कह रहा हूं वह यह कह रहा हूं कि ऐसे क्षण हो सकते हैं जिंदगी में जब कि तलवार धार्मिक हो जाए। और ऐसे क्षण हो सकते हैं जब कि अहिंसा अधार्मिक हो जाए।

Whatever powers man has, everything depends on how we use them. There can be an anger that is religious. And there can be a peace that becomes irreligious. What I am saying is: there can be moments in life when the sword is religious. And there can be moments when nonviolence becomes irreligious.

तो मैं नहीं कहूंगा कि हिंसा को काट डालो। मैं कहूंगा, हिंसा को परमात्मा के लिए समर्पित कर दो। मैं जो कहूंगा वह यह कहूंगा कि जो भी हमारे पास है वह ईश्वर-उन्मुख हो जाए, बस। हर स्थिति में भेद पड़ जाएगा। इसलिए कोई रिजिड कानून मानने के मैं पक्ष में नहीं हूं। और जो लोग भी सख्त कानून मानते हैं, वे जिंदगी को नुकसान पहुंचाते हैं। क्योंकि वह परिस्थितियों का उनको कोई खयाल नहीं रह जाता।

So I will not say: cut off violence. I will say: dedicate violence to the divine. What I will say is: let whatever we have be God-oriented, that’s all. Then in every situation the difference will be clear. Therefore I am not in favor of rigid laws. And those who hold to hard-and-fast laws harm life, because they lose all sense of circumstances.

एक बार इस मुल्क ने तय कर लिया कि हम अहिंसा को ऊंचा मानते हैं, तो फिर गुलामी आ जाए तो भी अहिंसा को हम ढोए चले जाएंगे।

Once this country decided that we regard nonviolence as supreme, then even if slavery comes we will go on carrying nonviolence on our shoulders.

प्रश्न: ओशो,इससे क्या अव्यवस्था नहीं फैलेगी, अगर हम किसी कानून को मानते नहीं हैं तो?</cr>
Osho, won’t this create disorder if we don’t obey any law?

नहीं-नहीं, मैं यह नहीं कह रहा हूं। इसी से व्यवस्था आएगी जो मैं कह रहा हूं। अव्यवस्था फैलती है सख्त नियमों से। जैसे हमने यह तय कर लिया कि इस घर के बाहर हम कभी न जाएंगे, और कल आग लग गई, तब अव्यवस्था फैलेगी। लेकिन अगर हमने यह तय किया हो कि आग लगी हो तो हम बाहर जा सकते हैं, तब कोई अव्यवस्था नहीं फैलेगी। अव्यवस्था हमेशा सख्त और मरे हुए डिसिप्लिन पैदा करवाते हैं। जब जरूरत बदल जाती है और ये बदलते नहीं, जब कि स्थिति बदल जाती है और नियम बदलता नहीं, तब अव्यवस्था पैदा होती है। अव्यवस्था नियम और स्थिति के बीच डिसहार्मनी का नाम है। लेकिन अगर हमारा नियम भी लोचपूर्ण हो और स्थिति के साथ बदलता हो, तो अव्यवस्था कभी नहीं फैलती।

No, no, I’m not saying that. What I’m saying is exactly what will bring order. Disorder spreads because of rigid rules. Suppose we decide never to step out of this house, and tomorrow there’s a fire—then disorder will spread. But if we have decided that in case of fire we can go out, no disorder will spread. It is stiff, dead disciplines that always produce disorder. When needs change and the rules don’t; when the situation changes and the rule doesn’t—then disorder arises. Disorder is the name of disharmony between rule and situation. But if our rule is elastic and changes with the situation, disorder never spreads.

दुनिया में जो अनार्की है, वह अनार्की उन लोगों की वजह से है जो व्यवस्था के लिए दीवाने हैं। वे इतनी सख्त व्यवस्था करते हैं कि जिंदगी तो रोज बदल जाती है और उनकी व्यवस्था नहीं बदलती, तब जिंदगी उनकी व्यवस्था को तोड़ देती है। अगर व्यवस्था लोचपूर्ण हो, फ्लेक्सिबल हो, तो अव्यवस्था कभी नहीं फैलेगी।

The anarchy in the world is because of those who are crazy about order. They make order so rigid that life changes every day while their order doesn’t; then life breaks their order. If order is elastic, flexible, disorder will never spread.

जैसे मेरी मान्यता है कि जैसे कि बाप है, वह अपने बेटे को सिखा रहा है। अभी बेटा छोटा है; शक्तिशाली नहीं है, शक्तिहीन है; अभी बाप बेटे को अनुशासन देगा। लेकिन कल बेटा रोज बड़ा होता चला जाएगा। और अगर बाप यही व्यवहार जारी रखता है--जो उसने दो साल के बेटे के साथ रखा था, वही वह पच्चीस साल के बेटे के साथ जारी रखता है--तो अव्यवस्था फैलेगी। क्योंकि बेटा अब दो साल का नहीं है, पच्चीस साल का है, लेकिन नियम दो साल वाले बेटे का लागू किया जा रहा है। अब उपद्रव होगा। नियम बदलना चाहिए, बेटा पच्चीस साल का हो गया। और एक हालत ऐसी भी आएगी कि बाप कमजोर हो जाएगा और बेटा ताकतवर हो जाएगा। उसके लिए नियम बदलता जाना चाहिए प्रतिपल।

As I understand it: take a father teaching his son. The son is small; not strong, weak; the father will discipline him. But the son grows day by day. If the father continues the same behavior—what he used with a two-year-old he continues with a twenty-five-year-old—then disorder will spread. Because the son is no longer two; he is twenty-five, but a rule meant for a two-year-old is being applied. Now there will be turmoil. The rule should change; the son is twenty-five. And a time will also come when the father grows weak and the son strong. The rule must go on changing at every moment to fit that.

जीवन बदलाहट है, जीवन एक फ्लक्स है, उसमें सब चीजें बदल रही हैं। इसलिए हमें, हमारे नियम को इतना लोचपूर्ण होना चाहिए कि किसी भी दिन जीवन को नुकसान न पहुंचाए, जीवन के साथ बदलता चला जाए, तो अव्यवस्था कभी नहीं फैलती।

Life is change, life is a flux; everything in it is changing. Therefore our rules should be so elastic that they never harm life on any day; they should keep changing with life—then disorder never spreads.

जब हमने अहिंसा की बात तय की थी, तब हम एक स्वतंत्र मुल्क थे। तब हम अहिंसा की बात कर सकते थे। समृद्ध मुल्क थे, हम अहिंसा की बात कर सकते थे। फिर हमला हुआ, तब भी हम अहिंसा की बात जारी रखे, तब मुश्किल हो गई। तब अव्यवस्था फैली, क्योंकि हिंसा की हमारी हिम्मत न रही। क्योंकि हमने कहा कि हिंसा तो कभी ठीक हो नहीं सकती। लेकिन हमारी हिंसा ठीक नहीं होगी तो दूसरे की हिंसा ठीक हुई जा रही है, वह हमारे खयाल में नहीं आया। अगर मैंने तलवार नहीं उठाई है वक्त पर, तो दूसरा तो उठा ही रहा है। और मैं अब भी हिंसा के सामने ही झुक रहा हूं, अहिंसा का नाम ले रहा हूं।

When we had settled on nonviolence, we were an independent country. Then we could talk of nonviolence. We were a prosperous country; we could speak of nonviolence. Then we were attacked, and still we went on talking of nonviolence—then trouble began. Disorder spread, because we no longer had the courage for violence. We said violence can never be right. But we failed to see that if our violence is never right, the other’s violence goes on becoming right. If I have not raised the sword at the right time, the other certainly will. And I keep bowing before violence even while invoking the name of nonviolence.

जीवन जो है वह प्रवाह है। उसमें सब रोज बदल जाता है। और उसकी रोज बदलाहट के साथ बदलाहट की तैयारी होनी चाहिए। इसलिए मैं किसी रिजिड कानून और किसी सख्त नीति के पक्ष में नहीं हूं।

Life is a flow. Everything changes daily. And we must be prepared to change along with its daily change. Therefore I am not in favor of any rigid law or strict policy.

इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अनीति के पक्ष में हूं। मेरा मानना है, सख्त नीति ही अनीति पैदा करवाती है। तरल नीति चाहिए, लिक्विड मारेलिटी चाहिए, जो जिंदगी के साथ बदलने को सदा तैयार हो। जब सब बदल जाए, तो नीति को भी बदलने की हिम्मत रखनी चाहिए।

This does not mean I am in favor of immorality. My view is that rigid morality itself gives birth to immorality. What is needed is a fluid policy, a liquid morality, always ready to change with life. When everything changes, morality too must have the courage to change.

अब तीसरी बात और रह गई।

Now a third point still remains.

प्रश्न: ओशो,आपके मुतल्लक कुछ अन्याय न हो जाए हमसे, इसलिए यह जो आपने वाममार्ग का समझाया है, वह तो हम समझ गए। लेकिन अखबार में इतना लंबा नहीं आना। जो उनकी स्थिति है, वह क्वेश्चन मैं डायरेक्ट आपको पुट कर देता हूं। वे यह कहते हैं, वाममार्ग से उनका मतलब यह है कि आप शराब वगैरह पीना और व्यभिचार जो है इसकी खुली इजाजत हो, ऐसा प्रचार। उनका मतलब वाममार्ग से ऐसा है। तो आपका क्या कहना है?</cr>
Osho, so that we don’t do you any injustice: we have understood what you explained about the left-hand path (Vam Marg), but a newspaper can’t carry it at such length. So I’ll put their position to you directly. They say that by “left-hand path” they mean you are advocating open permission to drink alcohol and indulge in adultery—that this is your propaganda. That’s what they mean by Vam Marg. What do you say?

मैं समझा। आप सीधा सवाल कर रहे हैं, जिंदगी में कोई सवाल सीधा होता नहीं। बड़ी मुश्किल है। और अगर मैं सीधा जवाब दूंगा तो वह गलत ही होगा, कोई उपाय नहीं है, इसमें कोई उपाय नहीं है।

I understand. You are asking a straight question—yet in life no question is straight. That’s the difficulty. And if I give a straight answer, it will be wrong; there’s no way around it.

अब जैसे आप यह पूछ रहे हैं, आप यह पूछ रहे हैं कि वे कहते हैं कि मैं खुले व्यभिचार की छूट देता हूं।

न तो मैं देता हूं और न वाममार्ग देता है। बड़ी मजे की बात है। मैं तो देता ही नहीं हूं, वाममार्ग भी नहीं देता है। यह सवाल ही नहीं है। यह तो जो समझ ही नहीं सकते, मेरा तो मानना यह है कि व्यभिचार पैदा हो रहा है उनकी वजह से जो इतनी सख्त नैतिकता को थोपते हैं कि व्यभिचार के अलावा छुटकारे का रास्ता नहीं रह जाता।

As you ask: they say I grant a license for open adultery. Neither do I, nor does the left-hand path. It’s quite amusing. I do not give it, and the left-hand path doesn’t give it either. That’s not the issue at all. Those who cannot understand—my view is that adultery arises because of those who impose such rigid morality that, except for adultery, no outlet remains.

आप जान कर हैरान होंगे कि रूस में वेश्याएं समाप्त हो गईं। सिर्फ एक वजह से समाप्त हो गईं, क्योंकि विवाह की जो सख्ती थी वह समाप्त कर दी गई। तो रूस में वेश्या नहीं रह गई। आज एक ही मुल्क है जमीन पर जहां वेश्या नहीं है। क्योंकि वेश्या का कोई मतलब नहीं रह गया। जहां हम सख्त विवाह थोपेंगे, वहां वेश्या पैदा होगी, वह बाइ-प्रोडक्ट है। जब हम पति और पत्नी को सख्ती से रोक देंगे एक-दूसरे के साथ, तो वेश्या पैदा हो जाएगी।

You’ll be surprised to know that in Russia prostitutes disappeared—disappeared for a single reason: the rigidity around marriage was removed. So prostitution vanished. Today there is only one country on earth where there is no prostitution, because prostitution has lost its meaning. Wherever we impose strict marriage, prostitution will arise; it is a by-product. When we strictly restrain husband and wife from one another, the prostitute will be created.

और यह बड़े मजे की बात है कि कोई सोचता होगा कि रूस में बहुत तलाक हो गए। तो रूस में सबसे कम तलाक है, पांच परसेंट तलाक है; अमेरिका में चालीस परसेंट तलाक है। और वेश्या विदा हो गई, क्योंकि विवाह की सख्ती को तरल कर दिया गया। ऐसा भी नहीं कि विवाह रोज टूट रहे हैं, ऐसा भी नहीं है।

And it’s very interesting—one might think there would be many divorces in Russia. In fact, Russia has the fewest divorces, five percent; America has forty percent. And prostitution bid farewell because the rigidity of marriage was relaxed. It’s not that marriages are breaking every day—nothing like that.

जिंदगी के नियम बड़े उलटे हैं। जब हम किसी चीज को बहुत जोर से दबाते हैं तो उलटी प्रतिक्रिया भी पैदा होती है, रिएक्शन पैदा होता है।

The laws of life are deeply paradoxical. When we press something down too hard, the opposite reaction is produced.

मैं व्यभिचार के पक्ष में नहीं हूं। बल्कि मेरा मानना है कि जो तथाकथित नैतिकवादी हैं, ये व्यभिचार पैदा करवा रहे हैं। और इन्होंने सारी दुनिया को व्यभिचारी कर दिया है। ये ही व्यभिचारी हैं।

I am not in favor of adultery. In fact, my understanding is that the so‑called moralists are the ones producing adultery. They have made the whole world adulterous—these are the real adulterers.

और वाममार्ग का तो व्यभिचार से कोई संबंध ही नहीं है। और वाममार्ग के शब्दों को नहीं समझ पाते, इसलिए बड़ी तकलीफ हो जाती है। वाममार्ग के सारे के सारे शब्द पारिभाषिक हैं, पर्टिकुलर डेफिनीशंस से बंधे हैं। जब वाममार्ग कहता है, शराब में पूरी तरह डूब जाओ, तो जो शराब बाजार में बिकती है उसकी वह बात नहीं कर रहा। वह उस शराब की बात कर रहा है जिसमें चौबीस घंटे डूबा जा सकता है।

And the left-hand path has nothing to do with adultery. The trouble comes because its terminology is not understood. All its words are technical, bound to particular definitions. When the left-hand path says, “Drown yourself completely in wine,” it is not talking about the wine sold in the market. It speaks of a wine in which you can be immersed twenty‑four hours a day.

लेकिन बड़ा मुश्किल है, वह उसका पारिभाषिक शब्द है। वह उसका पारिभाषिक शब्द है, वह यह कह रहा है कि एक ऐसी शराब भी है जिसमें चौबीस घंटे डूबा जा सकता है। जब वह कह रहा है, मैथुन करो, तब वह उस मैथुन की बात नहीं कर रहा है जो आप कर रहे हैं। वह तो आप कर ही रहे हैं। वह आपसे कहने की कोई जरूरत नहीं है। वह कह रहा है, एक और मैथुन भी है जो व्यक्ति के और परमात्मा के बीच घटित होता है। वह उसकी बात कर रहा है। लेकिन अब वे पारिभाषिक मामले हैं।

This is difficult—these are technical terms. It is saying there is a wine in which one can be immersed around the clock. When it says, “Make love,” it is not speaking of the intercourse you are engaged in—that you are doing anyway, there is no need to tell you that. It speaks of another union that happens between the individual and the divine. That is what it is talking about. But these are technical matters.

तो पहली तो बात मैं यह कहता हूं कि न तो वाममार्ग कहता है कि व्यभिचार करो और मेरा तो सवाल ही नहीं उठता कि मैं कहूं कि व्यभिचार करो। मैं तो कहता ही यह हूं कि जो मैं कह रहा हूं उससे ही सद-आचार पैदा हो सकता है।

So first, let me say: neither does the left-hand path tell you to commit adultery, nor is there any question of my telling you to do so. What I am saying is precisely what can give birth to right conduct.

और तीसरी बात आपने पूछी कम्युनिस्ट की। तो दो बातें हैं। एक तो मुझसे ज्यादा कम्युनिस्ट विरोधी आदमी खोजना मुश्किल है। इसलिए, क्योंकि मेरी मान्यता है, मैं व्यक्तिवादी हूं, इंडिविजुअलिस्ट हूं। मैं मानता हूं व्यक्ति परम मूल्य है, समाज परम मूल्य नहीं है। मैं ऐसा नहीं मानता कि व्यक्ति समाज के लिए है, मैं मानता हूं कि समाज व्यक्ति के लिए है। मैं राज्य विरोधी हूं, अनार्किस्ट हूं। मैं मानता हूं राज्य के हाथ में कम से कम ताकत होती जानी चाहिए। उसी दिन अच्छी दुनिया पैदा होगी, जिस दिन राज्य सबसे कम ताकतवर होगा, उसके पास कोई ताकत नहीं होगी। राज्य के हाथ में जितनी ताकत होगी, उतना व्यक्ति की आत्मा का हनन होता ही है, होगा ही।

And third, you asked about the communists. Two points. First, it would be hard to find anyone more anti‑communist than I am—because my conviction is that I am an individualist. I hold that the individual is the supreme value; society is not the supreme value. I do not believe the individual exists for society; I believe society exists for the individual. I am anti‑state—an anarchist. I hold that the state should have less and less power. The day a good world is born will be the day the state is the least powerful, with no power in its hands. The more power the state holds, the more the soul of the individual is violated—and it will be.

तो मेरे तो कम्युनिस्ट होने का उपाय नहीं है--इस अर्थों में। क्योंकि कम्युनिस्ट जो है वह स्टेट पर भरोसा रखता है, इंडिविजुअल पर नहीं। उसका भरोसा है कि व्यक्ति की कोई कीमत नहीं है, कीमत राज्य की और समाज की है।

So there is no way I can be a communist—in this sense. Because the communist trusts the state, not the individual. His belief is that the individual has no value; the value lies in the state and in society.

प्रश्न: स्टेट फर्स्ट है। हां, स्टेट फर्स्ट है और स्टेट के लिए व्यक्ति को कुर्बान किया जा सकता है।
The state comes first. Yes, the state comes first, and an individual can be sacrificed for the state.

मैं उलटा आदमी हूं। मैं कहता हूं कि व्यक्ति के लिए स्टेट को कुर्बान करना हो तो किया जा सकता है, व्यक्ति को कभी कुर्बान नहीं किया जा सकता। उसके दो कारण हैं। एक तो कारण यह है कि व्यक्ति के पास जीवंत चेतना है, आत्मा है। स्टेट के पास कोई आत्मा नहीं, वह डेड मशीनरी है। और मशीनरी के लिए कभी भी आत्मा को कुर्बान नहीं किया जा सकता। समाज के पास कोई आत्मा नहीं है। वह सिर्फ कलेक्टिव नाम है। समाज कहीं है भी नहीं। जहां भी जाइएगा, व्यक्ति मिलेगा। समाज खोजने से कहीं मिलेगा नहीं। समाज एक झूठ है, एक फाल्सहुड, एक मिथ, जो है कहीं भी नहीं, लेकिन मालूम बहुत पड़ता है कि है। लेकिन जहां भी जाइए, व्यक्ति है।

I am a contrary man. I say that if anything has to be sacrificed, let the state be sacrificed for the individual; the individual can never be sacrificed. There are two reasons. First, the individual has living consciousness, a soul. The state has no soul; it is dead machinery. And a soul can never be sacrificed to machinery. Society has no soul either. It is only a collective name. Society, as such, is nowhere. Wherever you go you will find individuals. You will not find society anywhere, however much you search. Society is a lie, a falsehood, a myth—something that does not exist, though it very much appears to. But wherever you go, the individual is.

तो मैं तो व्यक्तिवादी हूं। और चाहता हूं कि व्यक्ति को परम स्वतंत्रता होनी चाहिए, सब तरह की। कम्युनिज्म व्यक्ति के सख्त खिलाफ है। वह व्यक्ति की सब स्वतंत्रता को हड़प जाने के पक्ष में है। इस लिहाज से तो मैं पूरी तरह कम्युनिस्ट विरोधी हूं।

So I am an individualist. And I want the individual to have ultimate freedom—of every kind. Communism is firmly against the individual; it stands for confiscating all his freedoms. In this sense I am completely anti-communist.

लेकिन एक और अर्थ में मुझे कम्युनिस्ट कहा जा सकता है, जिस अर्थ में सभी आध्यात्मिक लोग कम्युनिस्ट हैं। मुझे इस अर्थ में कम्युनिस्ट कहा जा सकता है कि मैं मानता हूं कि प्रत्येक व्यक्ति के पास समान आत्मा है, प्रत्येक व्यक्ति के भीतर समान परमात्मा है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में समान अवसर होना चाहिए। अवसर की असमानता जितनी कम हो, उतना हम व्यक्ति के भीतर छिपे परमात्मा को समान आदर देने का मार्ग बनाते हैं। तो मेरी दृष्टि में बुद्ध, क्राइस्ट, कृष्ण, नानक जिस अर्थ में कम्युनिस्ट हैं, मैं भी कम्युनिस्ट हूं। क्योंकि मेरी मान्यता यह है कि किसी व्यक्ति को किसी व्यक्ति के ऊपर होने का हक नहीं है। सभी व्यक्ति समान हैं। हायरेरकी के मैं विरोध में हूं कि कोई किसी के ऊपर हो सके। कोई किसी के ऊपर नहीं होता।

But in another sense I can be called a communist—the sense in which all spiritual people are communists. In this sense I can be called a communist because I hold that each person has the same soul, the same divinity within; therefore every person should have equal opportunities in life. The less inequality of opportunity there is, the more we create a way to give equal respect to the God hidden within each individual. So, in my view, to the extent that Buddha, Christ, Krishna, Nanak are communists, I too am a communist. For my conviction is that no person has the right to be above another. All individuals are equal. I am opposed to hierarchy—the notion that anyone can be above anyone else. No one is above anyone.

प्रश्न: लेकिन गवर्नमेंट ऐसे चल ही नहीं सकती।
But a government cannot function like that.

मैं अभी यह नहीं कह रहा। अभी ये दूसरी बात जो पूछ रहे हैं वह मैं कर रहा हूं। पीछे आप वह पूछ लें। अभी तो मैं यह कह रहा हूं कि मैं कम्युनिस्ट होने के बाबत क्या कहता हूं।

I am not saying that at the moment. Right now I am addressing the second point you are raising; you can ask the earlier one later. For the moment I am saying what I have to say about being a communist.

आप जो पूछते हैं कि फिर गवर्नमेंट चल नहीं सकती। यह थोड़ा सोचने जैसा मामला है। यह बड़ा सोचने जैसा है। दो-तीन बातें समझने जैसी हैं।

You ask: then the government cannot function. This calls for some thought—a great deal of thought. There are two or three points to understand.

एक तो समझने जैसी बात यह है कि हम अक्सर...अगर हम कहें कि सारे लोग स्वस्थ हो जाएं, तो कोई सवाल उठा सकता है कि फिर अस्पताल नहीं चल सकता। सवाल उठा सकता है। लेकिन अस्पताल चलाने की जरूरत क्या है? वह जरूरत ही इसलिए है कि लोग बीमार हैं।

First, consider this: if we say everyone becomes healthy, someone might object, “Then hospitals won’t be able to run.” They could ask that. But why should hospitals need to run? That need exists only because people are sick.

गवर्नमेंट जो है वह नेसेसरी ईविल है। क्योंकि लोग ठीक नहीं हैं इसलिए गवर्नमेंट है। उसके होने की कोई जरूरत नहीं है। सड़क पर पुलिस, चौरस्ते पर पुलिसवाला खड़ा करना पड़ रहा है, क्योंकि हम चोर हैं। और कोई कारण नहीं है उसके वहां खड़े होने का। गवर्नमेंट जो है वह हमारे ठीक न होने का परिणाम है। गवर्नमेंट सदा चलनी चाहिए, यह वैसी ही खतरनाक बात है जैसे कि डाक्टर का धंधा रोज चलना चाहिए। यह वैसी ही खतरनाक बात है।

Government is a necessary evil. Because people are not yet right, there is government. There is no inherent need for it. We have to station a policeman on the road, at the crossroads, because we are thieves—there is no other reason for his standing there. Government is the result of our not being right. To say government should always keep running is as dangerous as saying a doctor’s business should run every day. It is just as dangerous.

अच्छी दुनिया तो वह होगी कि डाक्टर का धंधा न चले। तब भी हम डाक्टर को तनख्वाह दे सकते हैं इसकी कि उसका धंधा नहीं चलता है, इससे बड़ी कृपा है उसकी, वह दूसरी बात है। लेकिन डाक्टर का धंधा चलाने के लिए आदमी बीमार रहे, यह नहीं सोचा जा सकता।

A good world would be one in which the doctor’s trade does not run. Even then, we can pay the doctor a salary—for the very benediction that his practice does not need to run; that is another matter. But to keep people sick so that the doctor’s business runs—that cannot be thought.

गवर्नमेंट है इसलिए कि व्यक्ति जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है। जिस दिन हम व्यक्ति को बदलने की प्रक्रिया में जितने गहरे उतर जाएंगे, गवर्नमेंट उतनी ही गैर-जरूरी होती चली जाएगी। इसलिए नेसेसरी ईविल है। और जितनी गवर्नमेंट गैर-जरूरी होगी, उतना ही सबूत होगा कि आदमी ठीक हो रहा है। नहीं तो और कोई सबूत भी नहीं होगा। अभी आदमी जितना बिगड़ता है, गवर्नमेंट हमें उतनी सख्त चाहिए पड़ती है।

Government exists because the individual is not as he should be. The deeper we go into transforming the individual, the more unnecessary government will become. Hence, it is a necessary evil. And the more unnecessary government becomes, the more it will be the proof that man is getting well. Otherwise there will be no other proof. The more man deteriorates, the more strict a government we require.

अब जैसे हमारा मुल्क है, अब हमारे मुल्क में एक-एक आदमी के मन की आवाज है कि गवर्नमेंट और सख्त होनी चाहिए। क्योंकि आदमी बिलकुल बिगड़ी हालत में है। इस आदमी के साथ यह गवर्नमेंट कमजोर पड़ रही है। मगर इस आदमी के साथ! इस आदमी के साथ यह गवर्नमेंट कमजोर पड़ रही है। यह गवर्नमेंट नहीं सम्हाल पा रही है। अगर आदमी बुरा रहा तो गवर्नमेंट को मजबूत होना ही पड़ेगा, इसमें कोई उपाय नहीं है। अगर आदमी बीमार हुए तो हमें अस्पताल बढ़ाने ही पड़ेंगे, इसका कोई उपाय नहीं है। लेकिन चेष्टा हमारी यही होनी चाहिए कि अस्पताल कम से कम होते चले जाएं। और चेष्टा हमारी यही होनी चाहिए--दि लेस गवर्नमेंट दि बेटर। चेष्टा हमारी यह होनी चाहिए। और एक दिन ऐसा आना चाहिए...

Take our country: the voice in each person’s mind is that the government should be stricter—because people are in a thoroughly spoiled state. With such people, this government seems weak. With such people! With such people this government appears weak; it cannot manage. If people remain bad, the government will have to be strong—there is no alternative. If people fall ill, we will have to increase hospitals—there is no alternative. But our effort should be that hospitals become fewer and fewer. And our effort should be: the less government, the better. That should be our effort. And a day should come...

प्रश्न: अगर गवर्नमेंट लेस हो, तो अनरेस्ट भी हो सकता है कंट्री में!
If there is less government, could there be unrest in the country?

मेरी आप बात नहीं समझे। मैं आपकी बात समझा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि गवर्नमेंट लेस हो। मैं यह कह रहा हूं कि गवर्नमेंट की लेस जरूरत हो। तब अनरेस्ट नहीं होगा। यानि गवर्नमेंट की जरूरत रोज कम होती चली जाए। वह तभी कम हो सकती है जब हम व्यक्ति को रोज ऊपर उठाते चले जाएं। उसके बिना नहीं कम हो सकती। गवर्नमेंट कम होती है, जब हम व्यक्ति को ऊपर उठाते चले जाएं। अगर बिना व्यक्ति को उठाए हम गवर्नमेंट को कम कर दें, तब तो अनरेस्ट हो जाएगा। और अनरेस्ट ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता, इसलिए गवर्नमेंट फिर वापस--ज्यादा डिक्टेटोरियल गवर्नमेंट वापस लौट आएगी। जिंदगी सदा एक बैलेंस है। उसमें आप बैलेंस ज्यादा देर नहीं तोड़ सकते। अगर आप आज गवर्नमेंट को कमजोर कर दें तो कल आप एक डिक्टेटर को पैदा करने वाले बन जाएंगे अपने आप।

You did not understand what I said. I understood what you are saying. I am not saying there should be “government-less.” I am saying there should be less need for government. Then there will be no unrest. That is, the need for government should go on decreasing day by day. It can decrease only if we go on raising the individual day by day. Without that, it cannot decrease. Government becomes less as we go on elevating the individual. If, without lifting the individual, we reduce government, then unrest will indeed arise. And unrest cannot last for long; therefore the government will return—return more dictatorial. Life is always a balance. You cannot break that balance for long. If you weaken the government today, tomorrow you yourselves will be creating a dictator.

प्रश्न: तो आप, आपके खयाल में हिंदुस्तान की कितनी हिफाजत है?
So, in your view, how secure is India?

वह दूसरी बातें हो जाएंगी, आपकी मतलब की बातें नहीं रह जाएंगी। आप अपनी बातें पूछ लें पहले।

That would be a different matter—no longer about what truly concerns you. First, ask your own questions.

प्रश्न: एक बात है कि हिंदुस्तान की सारी हिंदू संस्थाएं आपके विरुद्ध हैं। क्या आप कोई नये मत की बुनियाद रखने जा रहे हैं?
There is a point: all the Hindu institutions in India are against you. Are you going to found a new creed?

पहली तो बात यह है कि संस्थाएं मेरे विरोध में हो सकती हैं, हिंदू मेरे विरोध में नहीं हैं। और संस्थाएं मुर्दा चीजें हैं, जो हमेशा विरोध में होती हैं। संस्थाएं तो सदा विरोध में होंगी, क्योंकि संस्थाएं हमेशा पास्ट ओरिएंटेड होती हैं। वे बनती हैं दस हजार साल पहले, कोई पांच हजार साल पहले। तो जब भी कोई बात कही जाएगी जो आज काम की होगी, उसके खिलाफ संस्था पड़ेगी ही। क्योंकि संस्था हमेशा अतीत की होती है और बात अगर काम की है तो आज की होती है।

First of all, institutions may be against me; Hindus are not against me. And institutions are dead things; they are always in opposition. They will always oppose, because institutions are always oriented to the past. They were formed ten thousand years ago, or five thousand years ago. So whenever something is said that is relevant today, the institution is bound to resist it—because an institution belongs to the past, while anything useful belongs to the present.

लेकिन हिंदू मेरे विरोध में नहीं हैं। नहीं तो मुझे सुन कौन रहा है? समझ कौन रहा है? मुझे प्रेम कौन कर रहा है?

But Hindus are not against me. Otherwise who is listening to me? Who is understanding me? Who is loving me?

मुझे कौन प्रेम करेगा? कौन समझेगा? कौन सुनेगा? अगर हिंदू ही मेरे विरोध में हैं, तब तो विरोध की मेरे जरूरत ही नहीं है। मैं बेमानी हो गया, मेरा कोई मतलब ही नहीं। अगर मेरे विरोध की जरूरत पड़ती है तो उसका मतलब ही यह है कि मुझे कोई सुनने और समझने को राजी हो रहा है। वह विरोध मेरा नहीं है। मेरे विरोध से क्या मतलब है! मैं एक आदमी, अगर मुझे कोई सुनता न हो, प्रेम न करता हो, समझता न हो, तो मुझे कोई काला झंडा दिखाने की जरूरत नहीं है। काला झंडा तो उनको दिखाया जा रहा है जो मुझे सुन रहे हैं। मुझसे क्या लेना-देना है! मुझसे कोई संबंध ही नहीं है।

Who would love me? Who would understand me? Who would listen? If Hindus themselves were against me, then there would be no need to oppose me at all. I would be meaningless; I would have no relevance. If there is a need to oppose me, it only means that someone is willing to listen and to understand. That opposition is not to me. What has it to do with me! I am just one man—if no one listened to me, loved me, or understood me, there would be no need to wave black flags at me. The black flags are being shown to those who are listening to me. What have I to do with it! I have no connection with it.

प्रश्न: तो नया मत नहीं बना रहे हैं आप!
So you are not creating a new creed?

नहीं, बिलकुल भी नहीं। क्योंकि मैं मानता हूं कि सब मत बंधन बनाने वाले हो जाते हैं--सब मत। जैसे पुराने मत बंधन बनाने वाले हो गए हैं। तो मैं वही नासमझी करूं जो कि दूसरी संस्थाएं मेरे साथ कर रही हैं, तब तो पागलपन होगा। पुरानी संस्था किसी ने बनाई थी कभी, पुराना मत किसी ने कभी बनाया था। वक्त निकल जाता है, मत बैठा रह जाता है। फिर वह मत डिगता नहीं। वह कहता है, हम हटेंगे नहीं। उसकी सब जरूरत खत्म हो जाती है। वह अपरूटेड हो जाता है। उसकी कहीं कोई जरूरत नहीं रह जाती। लेकिन वह बैठा रह जाता है।

No, not at all. Because I hold that all creeds end up creating bondage—all creeds. Just as the old creeds have become binding. If I were to commit the same foolishness that other institutions are committing with me, that would be madness. Once, someone created an institution, someone framed a creed. Time passes, but the creed sits there. Then that creed will not budge. It says, “We won’t move.” All its relevance comes to an end. It becomes uprooted. There is no need for it anywhere anymore. Yet it keeps sitting there.

मैं किसी मत बनाने के पक्ष में नहीं हूं। मैं तो विचारशील आदमी के पक्ष में हूं, मत के पक्ष में नहीं हूं। मैं यह नहीं कहता कि सब लोग एक मत के हो जाएं। मैं यह कहता हूं कि सब लोग विचारशील हों। विचारशीलता तो एक फ्लूडिटी है और मत सदा एक रिजिडिटी है। मत हमेशा फिक्स्ड होता है और विचार कभी फिक्स्ड नहीं होता। मैं यह नहीं कहता कि आप एक पर्टिकुलर मत में बंध जाएं। मैं इतना सा ही कहता हूं कि आप सोच-विचार को मुक्त करें।

I am not in favor of forming any creed. I stand for the thoughtful human being, not for creeds. I do not say that everyone should belong to one creed; I say that everyone should be thoughtful. Thoughtfulness is a fluidity, and a creed is always a rigidity. A creed is always fixed, and thought is never fixed. I do not say that you should bind yourself to a particular creed. I only say: free your thinking.

तो मैं किसी मत को जन्म देने वाला नहीं हूं। क्योंकि पुराने मतों ने ही हमें इतनी दिक्कत दे दी है कि और एक नया मत बीमारी को बढ़ाएगा, कम नहीं कर सकता। मैं सख्त खिलाफ हूं।

So I am not going to give birth to any creed. The old creeds have already given us enough trouble; one more new creed would only increase the disease, it cannot lessen it. I am firmly against it.

प्रश्न: नये मत भी ऐसे ही बनते हैं, वैसे भी...
New creeds get made in just this way too, anyway...

बनते हैं।...

और गंगा बड़ी स्वतंत्र है। आप रेल की पटरियां बिछा दो और गंगा से कहो कि इस पटरी पर बहो। तब वह परतंत्र होगी। गंगा अभी पूरी स्वतंत्र है। और अगर किनारे भी चुने हैं तो यह गंगा का चुनाव है, यह आपका चुनाव नहीं। आपकी नहरें परतंत्र हैं, वह आपका चुनाव है। तो नहरें सागर तक नहीं पहुंचतीं। नहरों को सागर कोई कैसे पहुंचाएगा? किसलिए पहुंचाएगा? नहरें परतंत्र हैं। बाढ़ स्वच्छंद है। गंगा स्वतंत्र है।

They do get made... And the Ganga is utterly free. Lay down railway tracks and tell the Ganga, “Flow along this track.” Then she would be in bondage. Right now the Ganga is wholly free. And if banks have been chosen, that choice is the Ganga’s, not yours. Your canals are in bondage—they are your choice. So canals do not reach the ocean. How will anyone take canals to the ocean? Why would they? Canals are in bondage. A flood is lawless. The Ganga is free.

इन तीनों बातों को समझ लें। ये तीन अलग बातें हैं। स्वतंत्रता और स्वच्छंदता एक चीज नहीं हैं। और परतंत्रता ही स्वच्छंदता पैदा करती है। स्वच्छंदता सदा परतंत्रता से पैदा होती है। जब परतंत्रता बहुत ज्यादा हो जाती है तो स्वच्छंदता पैदा हो जाती है। वह एंटीडोट है। स्वतंत्रता पूरी हो तो स्वच्छंदता कभी पैदा नहीं होती। क्योंकि उसके पैदा होने की कोई जरूरत नहीं रह जाती।

Understand these three points. They are three different things. Freedom and license are not the same. And bondage itself gives birth to license. License always arises out of bondage. When bondage becomes too much, license is born—it is the antidote. If freedom is complete, license never arises, because there is no need for it.

आदमी स्वस्थ हो तो दवा कभी नहीं लेता, बीमार हो तो ही लेता है। आदमी स्वतंत्र नहीं है, परतंत्र है। इसलिए स्वच्छंदता बार-बार लौटती है। मैं स्वच्छंदता के सख्त खिलाफ हूं। और अगर स्वच्छंदता के खिलाफ हूं तो मुझे परतंत्रता के खिलाफ होना पड़ेगा। क्योंकि परतंत्रता के कारण स्वच्छंदता पैदा होती है। वह उसका रूट कॉज़ है। मैं स्वतंत्रता के पक्ष में हूं, बाढ़ के पक्ष में नहीं हूं। लेकिन गंगा अपना किनारा चुने, इस पक्ष में हूं।

If a person is healthy he never takes medicine; only when he is sick. Man is not free; he is in bondage. That is why license keeps returning again and again. I am strongly against license. And if I am against license, then I will have to be against bondage—because bondage produces license. That is its root cause. I am in favor of freedom, not in favor of the flood. But I am in favor of the Ganga choosing her own banks.

मैं यह नहीं कह रहा कि किनारे तोड़ कर बहे। जब तोड़ कर बहती है तब भी बड़े किनारे चुन कर बहती है। आप ही को खयाल में है कि तोड़ कर बहती है, क्योंकि आप जिसको किनारा समझे थे वह किनारा नहीं रह जाता। गंगा तो सदा किनारा चुन कर ही बहेगी। गंगा तो किनारा चुन कर ही बहेगी; जिसको भी बहना है, किनारा चुनना पड़ेगा। लेकिन किनारा चुना हुआ हो स्वयं का, फोर्स्ड न हो। अगर फोर्स्ड है, तो उपद्रव होगा।

I am not saying she should break the banks and flow. Even when she seems to break through, she still chooses larger banks to flow within. It is only in your mind that she is “breaking banks,” because what you took to be a bank ceases to be one. The Ganga will always flow by choosing her banks. Whoever has to flow must choose banks. But the banks should be self-chosen, not forced. If they are forced, there will be turmoil.

अब तक आदमी के ऊपर हम परतंत्रता थोपते रहे हैं। इसलिए जब मैं स्वतंत्रता की बात करता हूं तो आपको तत्काल स्वच्छंदता खयाल में आती है। क्योंकि अगर जेलखाने में जाकर स्वतंत्रता की बात करिए तो जेलर को फौरन खयाल आएगा--इससे स्वच्छंदता हो जाएगी। लेकिन बस्ती में स्वतंत्रता की बात करिए तो किसी को खयाल नहीं आता कि स्वच्छंदता हो जाएगी। क्योंकि जेलर कहेगा--स्वतंत्रता यानि स्वच्छंदता। क्योंकि परतंत्रता इतनी भारी है कि कोई भी स्वतंत्रता स्वच्छंदता में ही ले जाने वाली है। ये सब कैदी बाहर निकल कर भाग खड़े होंगे। तो वह कहेगा, यह स्वतंत्रता की बात मत करो, नहीं तो स्वच्छंदता हो जाएगी।

Until now we have been imposing bondage upon man. Therefore, when I speak of freedom, license immediately comes to your mind. For if you speak of freedom inside a prison, the jailer will at once think—this will turn into license. But if you speak of freedom in a town, no one thinks license will happen. The jailer says, “Freedom means license,” because bondage is so heavy that any freedom seems bound to spill into license. All these prisoners will dash out. So he says, “Do not talk of freedom, otherwise there will be license.”

जो लोग भी स्वतंत्रता की बात को स्वच्छंदता का अर्थ देते हैं, वे जेलर की तरह समाज की छाती पर बैठे हुए हैं। वे संस्थाएं हों, धर्म हों, मत हों, आर्गनाइजेशंस हों, कुछ भी हों। उन्होंने समाज को एक कारागृह बनाया हुआ है। वे पूरे वक्त डरते हैं--कि जरा सी स्वतंत्रता कि बस स्वच्छंदता हुई।

Those who equate freedom with license are sitting on the chest of society like jailers—be they institutions, religions, sects, organizations, anything. They have turned society into a prison. They are forever afraid that a little freedom, and there will be license.

और मेरा मानना है कि यही सारे लोग मिल कर कल स्वच्छंदता करा देंगे। सारी दुनिया में करवा रहे हैं। सारी दुनिया में करवा रहे हैं--चाहे यूरोप में हिप्पी पैदा हो रहा हो और चाहे बीटल पैदा हो रहा हो, बीटनिक पैदा हो रहा हो, और चाहे हिंदुस्तान में नक्सलाइट पैदा हो रहा हो, इसके जिम्मेवार वे लोग हैं जिन्होंने व्यक्ति को सब तरफ से गुलाम बनाया हुआ है।

And I hold that these very people together will produce license tomorrow. They are producing it all over the world. All over the world it is happening—whether the hippie in Europe, the Beatle, the Beatnik, or the Naxalite in India—those responsible are the ones who have enslaved the individual on all sides.

यह बड़े मजे की बात है कि अगर गुलामी बहुत ज्यादा हो जाए तो आदमी दूसरी एक्सट्रीम पर चला जाता है। हमारी जिंदगी एक्सट्रीम में चलती है। अगर घड़ी का पेंडुलम बाएं जाता है तो फिर वह दाएं कोने तक जाता है। पेंडुलम को बीच में छोड़ दें तो न वह बाएं जाता है, न वह दाएं जाता है।

It is a great irony that when slavery becomes excessive, man swings to the opposite extreme. Our life moves in extremes. If the clock’s pendulum goes to the left, it then goes to the far right. Leave the pendulum in the middle, and it goes neither left nor right.

स्वतंत्रता अब तक स्वीकृत नहीं हो सकी है। मैं स्वतंत्रता के पक्ष में हूं, स्वच्छंदता के पक्ष में नहीं हूं। और चूंकि स्वच्छंदता के पक्ष में नहीं हूं इसीलिए परतंत्रता के विपक्ष में हूं।

Freedom has not yet been accepted. I am in favor of freedom, not of license. And since I am not in favor of license, therefore I am opposed to bondage.

प्रश्न: ओशो,देखिए गीता और रामायण के मुतल्लक आपके बारे में ये बातें आई हैं कि आपने इन पर भी कुछ खंडन किया है, इनका खंडन किया है। या आपने यह कहा है कि इन किताबों से कोई ज्ञान प्राप्ति नहीं होती, बल्कि अज्ञान बढ़ता है। तो इसके बारे में आप अज्ञान का मतलब साफ करें।</cr>
Osho, regarding the Gita and the Ramayana, it is said about you that you have also refuted them—that you have criticized them. Or that you have said these books do not lead to knowledge, rather they increase ignorance. So please clarify what you mean by “ignorance” here.

एक बात, मैं शास्त्रों के विरोध में नहीं हूं, शास्त्रों के पकड़ने के विरोध में हूं, क्लिगिंग। मैं इस बात के विरोध में नहीं हूं कि गीता मत पढ़ें, मैं इस बात के विरोध में हूं कि गीता को अंधे की तरह न पकड़ लें। हमारे दिमाग में क्लिगिंग पैदा होती है, एक पकड़ पैदा होती है। यह जो पकड़ है, यह हमें स्वतंत्र नहीं करती, परतंत्र करती है, प्रिज्युडिस्ड बनाती है। गीता को जो आदमी बिना पकड़े पढ़ेगा, वह कुरान को भी पढ़ सकता है, उतने ही मौज और आनंद से। जो गीता को पकड़ कर पढ़ेगा, वह कुरान को उतने मौज और आनंद से नहीं पढ़ सकता। जो कुरान को पकड़ लेगा, वह फिर गुरुग्रंथ को उतने मौज और आनंद से नहीं पढ़ सकता। क्लिगिंग से मेरा विरोध है।

One thing: I am not against the scriptures; I am against holding on to them—clinging. I am not saying, “Don’t read the Gita.” I am saying: don’t grab the Gita blindly. Our minds develop a clinging, a grip. That grip does not make us free; it makes us dependent, makes us prejudiced. The person who reads the Gita without clinging can also read the Quran with the same ease and joy. The one who clings to the Gita cannot read the Quran with the same joy. The one who clings to the Quran will not be able to read the Guru Granth with the same joy. My opposition is to clinging.

मैं मानता हूं कि दुनिया के सभी शास्त्रों में, जिन्होंने कुछ जाना है, उन्होंने कुछ कहा है। इसलिए किसी एक शास्त्र को पकड़ लेने वाला आदमी, अपने को वृहत्तर अनुभवों से वंचित रख रहा है और अज्ञान की तरफ जा रहा है। उसकी ओपनिंग चाहिए, उसका मन सब तरफ खुला होना चाहिए। और वह खुला तभी हो सकता है जब एक की पकड़ न हो, एक।

I hold that in all the world’s scriptures, those who knew something have said something. Therefore, the person who clings to any one scripture is depriving himself of a vaster range of experience and moving toward ignorance. He needs an opening; his mind should be open on all sides. And it can be open only when there is no grip on any one.

दूसरी बात, दूसरा मेरा कहना यह है कि जिन्होंने भी सत्य को जाना--चाहे कृष्ण ने, चाहे क्राइस्ट ने--जैसे ही सत्य को कहा जाता है, वैसे ही हमारे पास तक सत्य नहीं पहुंचता, सिर्फ शब्द पहुंचते हैं। सत्य पहुंच नहीं सकता शब्दों से। जैसे मैंने किसी को प्रेम किया और मैंने आपसे कहा कि मैंने प्रेम किया और प्रेम बड़ा आनंदपूर्ण है। आपके पास प्रेम का अनुभव नहीं पहुंचता, सिर्फ प्रेम शब्द पहुंचता है। और अगर आपको प्रेम का कोई अनुभव न हो, तो यह प्रेम शब्द से आपको कुछ भी नहीं मिल सकता। कुछ मिल ही नहीं सकता, यह बिलकुल कोरा शब्द रह जाएगा।

Second, my other point is this: whoever has known truth—whether Krishna or Christ—as soon as truth is spoken, what reaches us are only words; truth itself cannot travel through words. Suppose I loved someone and I tell you, “I loved, and love is immensely blissful.” The experience of love does not reach you—only the word “love” reaches you. And if you have no experience of love, that word cannot give you anything; it remains a mere empty word.

तो दूसरा मेरा कहना यह है कि जो लोग शास्त्रों को ही समझ लेते हैं कि इन्हीं से सत्य मिल जाएगा, खतरे में पड़ रहे हैं। इनसे शब्द ही मिल सकते हैं उनके जिनको सत्य मिला, सत्य नहीं मिल सकता। सत्य तो स्वयं ही खोजना पड़ेगा। जिस दिन सत्य मिल जाएगा, उस दिन ये शास्त्र गवाही बन जाएंगे बस--कि जो तुम्हें मिला है वही कृष्ण को भी मिला था, जो तुम्हें मिला है वही गीता में भी है, वही कुरान में भी है, वही बाइबिल में भी है। लेकिन कोई सोचता हो कि गीता कंठस्थ कर लेने से सत्य मिल जाएगा, तो यह गीता कंठस्थ तो कंप्यूटर को भी हो सकती है। यह सिर्फ मेमोरी का काम है, इससे ज्ञान का कोई लेना-देना नहीं है।

So my second point is: those who imagine that scriptures themselves will deliver truth are putting themselves in danger. From scriptures you can receive the words of those who knew—but not the truth itself. Truth has to be sought by oneself. The day you find it, then these scriptures become witnesses, confirmations—that what you found is what Krishna found too; what you found is there in the Gita, in the Quran, in the Bible. But if someone thinks that by memorizing the Gita truth will be attained—well, a computer can memorize the Gita too. That is only memory; it has nothing to do with knowing.

तो जब मैं कहता हूं कि शास्त्र से सत्य नहीं मिलेगा, तो मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शास्त्र में सत्य नहीं है। शास्त्र में सत्य है--कहने वाले के लिए। शास्त्र में सत्य नहीं है--पढ़ने वाले के लिए। पढ़ने वाले के लिए क्या हो सकता है? शब्द हैं! कोरे शब्द हैं! जिनका उसके पास कोई कॉरस्पांडिंग अनुभव नहीं है। और बड़े मजे की बात है कि अगर उसके पास कॉरस्पांडिंग अनुभव हो, तो वह गीता की फिकर ही न करेगा। अगर उसके पास अपना अनुभव हो, तो वह कहेगा कि ठीक है, होगा गीता में, होगा बाइबिल में। जिसके पास अपना अनुभव नहीं है वह गीता को छाती से लगा लेगा। और यह जो छाती से गीता को लगा लेना है, यह खतरनाक है। यह कृष्ण तक पहुंचने में बाधा बनेगा।

So when I say that truth will not be obtained from scripture, I am not saying there is no truth in scripture. There is truth in scripture—for the one who spoke it. There is no truth in scripture—for the one who only reads it. For the reader, what is there? Words! Mere words! For which he has no corresponding experience. And the amusing thing is: if he did have the corresponding experience, he wouldn’t bother about the Gita. If he had his own experience, he would say, “Fine—perhaps it is in the Gita, perhaps in the Bible.” The one who has no experience clutches the Gita to his chest. And this clutching the Gita to your chest is dangerous; it becomes an obstacle to reaching Krishna.

गीता पढ़ें, मुक्त मन से! समझें, मुक्त मन से! इतना जानते हुए कि जो हम समझ रहे हैं वे शब्द हैं; अभी सत्य की यात्रा नहीं हुई। सागर तक पहुंचना है तो किताब में लिखे सागर की बात से नहीं, सागर तक ही पहुंचना पड़ेगा। इतना खयाल बना रहे इसलिए मैं जोर निरंतर देता हूं कि शास्त्र से जरा सावधान रहना। और ऐसा नहीं कहता कि गीता के ही शास्त्र से, मेरी किताब से भी उतना ही सावधान रहना। क्योंकि यह सवाल नहीं है कि वह किसकी किताब है।

Read the Gita—with a free mind! Understand—with a free mind! All the while knowing that what we are understanding are words; the journey to truth has not yet happened. If you want to reach the ocean, it won’t do to read about the ocean in a book; you will have to reach the ocean itself. Keep this in mind, and that is why I constantly emphasize: be a little cautious with scripture. And I don’t say this only about the Gita; be just as cautious with my books too. Because the question is not whose book it is.

भ्रांति इससे पैदा होती है कि आदमी चाहता है कि सत्य बिना खोजे कहीं से मिल जाए, खोजना न पड़े। उसको चोट लगती है। वह सोचता है--गीता से मिल जाएगा, जिंदगी भर पढ़ते रहेंगे तो मिल जाएगा। उसे चोट पहुंचती है। क्योंकि मैं यह कह रहा हूं कि खोजना पड़ेगा तो ही मिलेगा। सत्य इतना सस्ता नहीं कि तुम चश्मा लगा कर और थोड़ा सा मिट्टी का तेल जला कर और एक किताब पढ़ कर पा लोगे। मेरा मतलब यह नहीं है कि वहां सत्य नहीं है। जिसने कहा था, उसके लिए था। लेकिन तुम्हारे लिए उस दिन होगा, जिस दिन तुम जानोगे, उसके पहले नहीं हो सकता।

Delusion arises because man wants truth to be handed to him without any search; he doesn’t want to seek. This hurts him. He thinks, “I’ll get it from the Gita; if I keep reading all my life, I will get it.” It offends him when I say: only if you search will you find. Truth is not so cheap that you put on your glasses, burn a little kerosene, read a book—and there it is. I do not mean there is no truth there. For the one who spoke, it was there. For you, it will be there on the day you know. Before that, it cannot be.

प्रश्न: ओशो,आपने फरमाया कि गवर्नमेंटलेस सोसाइटी...क्योंकि रजोगुण, सतोगुण और तमोगुण, ये हमेशा इकट्ठे ही चलते रहे हैं हर सोसाइटी में। ऐसा समाज हमने आज तक न देखा, न सुना जिसमें महज सतोगुणी ही तमाम लोग हों, रजोगुण, तमोगुण वाले लोग ही न हों; और उनके लिए कोई गवर्नमेंटल बॉडी की जरूरत न हो। अगर पंचायती बॉडी भी कोई कभी हुई, जो गवर्नमेंट लेवल तक न पहुंचती हो, वह भी एक तरह की गवर्नमेंटल बॉडी ही है। इसलिए मैं आपसे यह पूछना चाहूंगा कि क्या आपकी यह टॉक, यह गवर्नमेंट लेस बॉडी केवल आइडियलिस्टिक सोसाइटी के लिए है? यह प्रैक्टिकल भी है या महज आइडियलिस्टिक है?</cr>
Osho, you spoke of a government-less society... But rajoguna, sattvaguna, and tamoguna have always gone together in every society. We have never seen or heard of a society in which only sattvic people exist, with no people of rajas or tamas, such that no governmental body would be needed. Even a panchayat body, even if it does not reach the level of a full government, is still a kind of governmental body. So I would like to ask: is your talk of a government-less society meant only for an idealistic society? Is it practical, or merely idealistic?

पहली तो बात यह है कि ऐसा कभी हो ही जाएगा, ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं। लेकिन ऐसे होने की आकांक्षा में बहुत कुछ हो जाएगा जो हितकर है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऐसा कभी हो ही जाएगा। यह भी नहीं कह रहा हूं कि एक दिन ऐसा आ ही जाएगा जिस दिन नो गवर्नमेंट की सोसाइटी हो जाएगी। लेकिन नो गवर्नमेंट का खयाल हो तो लेस गवर्नमेंट की सोसाइटी पैदा होती है।

First, I am not saying that such a thing will definitely happen someday. But in aspiring toward it, much that is beneficial will happen. I am not saying it is bound to come to pass, nor that a day is destined to arrive when there will be a no-government society. But if the idea of no government is kept alive, a less-government society is born.

आप मेरा मतलब समझ रहे हैं न? मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप एवरेस्ट पर पहुंच ही जाएंगे। लेकिन एवरेस्ट पर पहुंचने की आकांक्षा हो तो सतपुड़ा और विंध्याचल पर चढ़ना हो सकता है। इंपासिबल को लक्ष्य बनाना पड़ता है तो जो पोटेंशियल है वह पासिबल हो पाता है, नहीं तो नहीं हो पाता।

Do you understand my meaning? I am not saying you will surely reach Everest. But if there is a longing to reach Everest, then climbing the Satpura and the Vindhyachal becomes possible. When you set the impossible as your goal, what is potential becomes possible; otherwise it does not.

तो मेरी बात बिलकुल आइडियलिस्टिक है, आप ठीक कह रहे हैं। यानि मैं बिलकुल यूटोपियन बात कह रहा हूं कि यह तो आखिरी बात है कि जमीन पर अगर सारे लोग परमात्मा हो जाएं तो संभव होगी। जो कि संभव नहीं है। लेकिन अगर इसे ध्यान में रखा जाए तो हम लेसर गवर्नमेंट, एंड लेसर गवर्नमेंट की तरफ बढ़ते हैं।

So my point is indeed idealistic; you are right. I am speaking quite utopianly: this is the ultimate notion—that it would be possible only if everyone on the earth became divine—which is not going to happen. But if this is kept in view, we move toward less government, and then still less government.

और इस जगत में एब्सोल्यूट चीजें कभी नहीं होतीं। जब हम एक आदमी को कहते हैं कि सतोगुणी, तब भी कोई आदमी पूरा सतोगुणी नहीं होता। लेसर फर्क पड़ते हैं सिर्फ, रिलेटिव फर्क होते हैं। बड़े से बड़े आदमी में भी छोटे आदमी की छोटी मात्रा मौजूद होती है। और छोटे से छोटे आदमी में भी बड़े आदमी की छोटी मात्रा मौजूद होती है। रावण में भी राम मौजूद होता है और राम में भी रावण का एक हिस्सा मौजूद होता है। इस पृथ्वी पर एक्झिस्ट होने के लिए, सब चीजें रिलेटिव हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम रावण हो जाएं। इसका मतलब यह है कि लक्ष्य तो रहे कि राम बनते रहें। राम बनने का लक्ष्य हो तो रावण को कम करते जाएंगे। हालांकि पृथ्वी पर, अस्तित्व में कोई भी व्यक्ति होगा, तो रावण का भी एक हिस्सा उसके भीतर रहेगा ही। इस पृथ्वी पर जैसे ही कोई एब्सोल्यूट हुआ कि वह मुक्त हो जाता है, वह मोक्ष चला जाता है। उसकी इस जगह पर कोई जमीन पर जगह नहीं रह जाती।

And in this world there are never absolutes. Even when we call someone sattvic, no one is entirely sattvic. The differences are lesser, relative differences. In the greatest person a small measure of the small person is present, and in the smallest person a small measure of the great person is present. Ravana is present in Rama, and in Rama a part of Ravana is present. For existence on this earth, everything is relative. But that does not mean we should become Ravana; it means the goal should remain to go on becoming Rama. If the goal is to become Rama, we will go on reducing the Ravana. Still, as long as a person exists on this earth, a portion of Ravana will remain within. The moment someone becomes absolute here, he is freed—he attains moksha. Then there is no place for him on this plane.

तो मैं आपकी बात को स्वीकार कर रहा हूं। मैं कह ही यह रहा हूं कि मैं जो कह रहा हूं वह आदर्श है। और सभी आदर्श असंभव होते हैं, मेरा ही आदर्श नहीं। दूसरी बात कह रहा हूं कि सभी आदर्श असंभव होते हैं। और तीसरी बात यह कह रहा हूं कि असंभव आदर्श चुनना, जो संभव है उसे करने के लिए जरूरी है। और जब आप पूछते हैं कि कभी कोई ऐसी सोसाइटी थी?

So I accept your point. I am indeed saying that what I am proposing is an ideal. And all ideals are impossible; not only mine. Second, all ideals are impossible. And third, choosing an impossible ideal is necessary in order to do what is possible. And when you ask whether there has ever been such a society—

कभी कोई ऐसी सोसाइटी नहीं थी। लेकिन जितनी कल्चर्ड सोसाइटी होगी, उतनी ही लेस गवर्नमेंट वाली सोसाइटी होगी। जितनी कल्चर्ड सोसाइटी होगी। क्योंकि कल्चर्ड का मतलब ही यह है कि जो काम गवर्नमेंट को करना पड़ता है, वह काम आदमी कर रहा है। अगर रास्ते पर बाएं चलाने के लिए पुलिसवाले की जरूरत पड़ती है, तो यह अनकल्चर्ड सोसाइटी है। और अगर यह कल्चर्ड सोसाइटी है, तो पुलिसवाला नहीं होगा, आदमी बाएं चलता है। जिस दिन सारे आदमी बाएं चलने लगेंगे, उस दिन हम पुलिसवाले को बेकार वहां खड़ा करके थकाना बेकार समझेंगे। हम उससे कहेंगे, तुमसे कोई और काम लिया जाए। कल्चर्ड सोसाइटी का मतलब ही यह है कि वहां गवर्नमेंट की कम जरूरत होगी।

There has never been one. But the more cultured a society is, the more it will be a less-government society. Because “cultured” means that what the government would have to do, people do themselves. If a policeman is needed to make people keep to the left on the road, that is an uncultured society. And if it is a cultured society, there will be no policeman there; people will keep to the left. The day everyone starts keeping to the left, we will see no point in tiring a policeman by keeping him standing there. We will say to him, “Let us put you to some other work.” A cultured society simply means this: there will be less need of government there.

प्रश्न: ओशो,यह ज्यादा अच्छा होता कि अगर आप व्याख्यान में उसकी कमतर नीड को डिस्कस करते, उसकी एब्सोल्यूट नॉन एनटिटी को डिस्कस न करते।</cr>
Osho, it would have been better if, in the discourse, you had discussed their lesser need, and not their absolute non-entity.

उसकी एब्सोल्यूट नॉन एनटिटी को ही डिस्कस करना पड़ता है, तभी कमतर नीड डिस्कस होती है। उसके कारण हैं। उसके कारण हैं। अगर हमें यहां प्रकाश की बात करनी हो, तो अंधेरे के खिलाफ रख कर सोचना पड़ता है। अगर हम ऐसा कहें कि प्रकाश सिर्फ अंधेरे का ही एक रूप है, तो प्रकाश को समझना मुश्किल हो जाता है। है सच्चाई वही। दुनिया में अंधेरे और प्रकाश में कोई एब्सोल्यूट फर्क नहीं है, रिलेटिव फर्क है।

One has to discuss their absolute non-entity; only then can the lesser need be discussed. There are reasons for this. There are reasons.

If we are to talk of light here, we have to think of it against darkness. If we say that light is only a form of darkness, then light becomes difficult to understand. Yet that is the truth. In this world there is no absolute difference between darkness and light; the difference is relative.

समझने के लिए और बात करने के लिए सदा हमें चीजों को दो पोलेरिटी में तोड़ना पड़ता है। नहीं तो हम बात नहीं कर सकते। इस हाथ को हम बायां कहते हैं, इसको हम दायां कहते हैं। लेकिन बहुत गौर से देखें तो ऐसा बांटना मुश्किल है। क्योंकि कहां से बायां शुरू होगा? कहां से दायां शुरू होगा? और जिस जगह से हम शुरू करेंगे वह जगह कहां होगी? बाईं होगी कि दाईं होगी? हम मुश्किल में पड़ जाएंगे।

For understanding and for speaking, we always have to break things into two polarities; otherwise we cannot talk. We call this hand the left, and this one the right. But if you look very closely, such a division becomes difficult. Where does the left begin? Where does the right begin? And wherever we choose to begin, what will that point be—left or right? We will get into trouble.

जिंदगी की सारी भाषा, बात करना, सभी की सभी पोलेरिटी में होती है। ठंडे और गर्म की बात करनी पड़ती है। दुख और सुख की बात करनी पड़ती है। सच्चाई उलटी है सदा। सब दुखों में थोड़ा सुख होता है और सब सुखों में थोड़ा दुख होता है। वह रिलेटिव है, वह जिंदगी की असलियत है।

The whole language of life, all our talking, is in terms of polarities. We have to speak of cold and hot. We have to speak of sorrow and joy. The truth is always the opposite: in every sorrow there is a little joy, and in every joy there is a little sorrow. It is relative; that is the reality of life.

प्रश्न: ओशो,मैं तो यह कह रहा था कि आपकी बहुत सी बातें जबरदस्त प्रैक्टिकल हैं। यह आपने आज एक आइडियलिस्टिक बात कह दी और खुद उसको आपने तस्लीम कर दिया!</cr>
Osho, I was only saying that many of your points are tremendously practical. But today you made an idealistic statement—and you yourself admitted it!

मैं तस्लीम कर रहा हूं। मैं तस्लीम कर रहा हूं। और मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह इम्प्रैक्टिकल है। मैं कह रहा हूं कि आइडियलिज्म की बात का अपना एक प्रैक्टिकल अर्थ है। और वह अर्थ यह है कि जब भी हम असंभव आदर्श चुनते हैं तो जो ऑप्टिमम पासिबल है, वह संभव हो पाता है। जब हम एक आदमी से कहते हैं कि तुम परमात्मा हो जाओ, तब हम उसको श्रेष्ठ आदमी बना पाते हैं बस, और कुछ नहीं कर पाते। लेकिन अगर हम उस आदमी को कहें कि तुम श्रेष्ठ आदमी हो जाओ, तो हम उसको श्रेष्ठ आदमी न बना पाएंगे। जब हम आखिरी कोशिश करते हैं, तब हम थोड़ा सा पहुंच पाते हैं।

I concede it. I concede it. And I am not saying that it is impractical. I am saying that an idealistic statement has its own practical meaning. And that meaning is: whenever we choose an impossible ideal, the optimum possible becomes achievable. When we tell a person, “Become the Divine,” at most we can make him a superior human being—nothing more. But if we tell him, “Become a superior human being,” we will not be able to make him one. Only when we make the ultimate attempt do we manage to reach a little.